-नूरपुर के गतला में जागृति सामुदायिक केंद्र तथा खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारंभ -चिल्ड्रन पार्क तथा स्टेडियम निर्माण में जाग्रति संस्था को मिलेगा भरपूर सहयोग विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार आम आदमी और गरीब व निर्धन लोगों की सरकार है तथा उनके दर्द को अच्छे से पहचानती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार समाज कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान कर रही है निर्धन तथा गरीब लोगों के उत्थान के लिए राज्य सरकार द्वारा अनेको कार्यक्रम संचालित किया जा रहे हैं। रविवार को विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने नूरपुर उपमंडल की गतला में जागृति सामुदायिक केंद्र तथा चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन करने के उपरांत लोगों को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि राज्य में इस बार इतिहास की सबसे बड़ी आपदा से भारी भरकम नुकसान हुआ है लेकिन वर्तमान सरकार ने ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु के नेतृत्व में आपदा प्रभावितों की हर संभव मदद के लिए कारगर कदम उठाए हैं। राज्य सरकार द्वारा 4500 करोड़ का आपदा राहत पैकेज जारी किया है ताकि आपदा प्रभावितों का पुनर्वास सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि गतला में बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे तथा जाग्रति संस्था को स्टेडियम निर्माण तथा अन्य खेलकूद गतिविधियों के लिए सरकार की ओर से हरसंभव मदद मुहैया करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पंचायत स्तर पर पंचायत खेलों को बढ़ावा के लिए कारगर कदम उठा रही है तथा सभी पंचायत में चरणबद्व तरीके से खेल मैदान निर्मित किए जा रहे हैं। ताकि प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि खेलें जीवन का अभिन्न अंग हैं तथा खेलों के माध्यम से ही युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखा जा सकता है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने इसी क्षेत्र में वर्ष 2018 में सड़क हादसे में मृत्यु का शिकार हुए स्कूली बच्चों की आत्मा की शांति की कामना भी की तथा उनकी स्मृति में गतला में जाग्रति संस्था और पंचायत द्वारा चिल्ड्रन पार्क निर्मित करने के प्रयासों की सराहना भी की। इस अवसर पर पूर्व विधायक अजय महाजन ने भी अपने विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर जागृति संस्था के प्रबंधक न्यासी आरपीएस वालिया ने भी मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए संस्था की सामाजिक गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी इससे पहले पंचायत प्रधान इंदु बाला ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए पंचायत में चल रही गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर एसपी अशोक रतन एसडीएम गुरुसिमर सिंह बीडीसी सदस्य रोजी संभल नई टिक्कर के पंचायत प्रधान संजीव ठाकुर सनी महाजन सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।
-स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल रहे मुख्य अतिथि साई इंटरनेशनल स्कूल द्वारा भाषा व संस्कृति विभाग कोठों में आज वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल रहे। अन्य विशेष अतिथियों में मुकेश शर्मा, चेयरमैन जोगिंद्रा कॉपरेटिव बैंक, शिव कुमार जी डिस्ट्रिक्ट कांग्रेस प्रेसिडेंट,अंकुश सूद, सिटी प्रेसिडेंट, डॉक्टर संजय अग्रवाल, चेयरमैन सांई संजीवनी सोसाइटी,मिस मासूम सिंघा, प्रिंसिपल एम आरए डीएवी स्कूल आदि रहे। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद माननीय मुख्य अतिथि और अन्य सम्मानित अतिथियों का बुके व शाल वा मोमेंटो से स्वागत किया गया। स्कूल की वार्षिक पुस्तिका ओरियन का विमोचन भी आदरणीय मुख्य अतिथि द्वारा किया गया। कक्षा प्री नर्सरी से कक्षा आठवीं के शिक्षार्थियों द्वारा सुंदर नृत्य प्रस्तुतियों जैसे कि नाटी, भांगड़ा, मराठी, कश्मीरी आदि से माता-पिता का मनोरंजन किया गया। शिक्षार्थियों ने सुंदर नृत्य प्रदर्शन किया, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, क्योंकि बच्चों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। बच्चों द्वारा कराटे पर्दशन भी किया गया जिसमें बच्चों ने टाइल्स तोड़ कर बल व शौर्य का पर्दशन किया, पिरामिड बनाए और विभिन्न प्रकार के कराटे मूव्स का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि और गेस्ट विनोद गुप्ता,डॉक्टर रवि कांत सूद ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम शोभा बढ़ाई। स्कूल की वार्षिक पुस्तिका ओरियन का विमोचन भी मुख्य अतिथि के कर कमलों द्वारा किया गया। इस शुभ अवसर पर स्कूल के सभी स्टाफ के साथ मीडिया पार्टनर को भी सम्मानित किया गया। कक्षा नर्सरी से 8वीं तक के सभी शिक्षार्थियों द्वारा एक प्रदर्शनी भी प्रदर्शित की गई जिसमें विभिन्न विषयों के मॉडल तैयार किए गए। विद्यालय द्वारा वर्ष भर आयोजित की जाने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए भी शिक्षार्थियों को मोमेंटो द्वारा सम्मानित किया गया। इसमें प्रणवी, अभिमन्यु, जानवी, मन्नत, चित्राक्षी, परिण, आरुषि, पार्थ, पुष्कर, आइशी, प्रभास,दीक्षा, आदि को विशेष पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत नूरपुर पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने रविवार को डाह में 11.11 ग्राम चिट्टे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान पुनीत महाजन पुत्र तरसेम लाल निवासी नागाबाड़ी के तौर पर हुई है। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए चिट्टे को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के कई केस दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
-सौरभ शर्मा को मिला मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रविवार को डीसी इलवेन सोलन व प्रेस क्लब सोलन के बीच मैत्री मैच खेला गया। दुर्गा पब्लिक स्कूल के ग्राउंड में आयोजित इस बेहद ही रोमांचकारी मैच में प्रेस क्लब सोलन ने डीसी इलेवन को एक रन से मात दी। मैच के अंतिम ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी करने के लिए सौरभ शर्मा को मैन आफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। प्रेस क्लब सोलन ने टॉस जीतकर डीसी इलवेन के कप्तान अतिरिक्त उपायुक्त अजय यादव को गेंदबाजी करने के लिए कहा। प्रेस क्लब के दोनों ओपनर विजय कश्यप व विशाल वर्मा ने अच्छी शुरुआत की और स्कोर बोर्ड को आगे बढ़ाया। इसके बाद डीसी इलेवन के गेंदबाजों ने सधी हुई गेंदबाजी की और प्रेस क्लब के विकेट छोटे-छोटे अंतराल में गिरते रहे, लेकिन विजय के 17, विशाल के 20, मनोज के 18, भूपेंद्र के 21, मनीष के 17 व शुभम के 9 रनों की बदौलत प्रेस क्लब ने 7 विकेट खोकर निर्धारित 15 ओवरों में 124 रन का स्कोर खड़ा किया। वहीं, डीसी इलेवन की ओर से हितेश ने 4 व राजेश ने 2 विकेट झटके। 125 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसी इलेवन की टीम के सलामी बल्लेबाजों ने अच्छी शुरूआत की और टीम के स्कोर को 40 रन के पार पहुंचा दिया। इसके बाद उनकी विकेटों के गिरने का सिलसिला शुरू हो गया और देखते ही देखते उनके 6 बल्लेबाज पैवेलियन लौट गए। दोनों की टीमें मैच को अपनी झोली में डालने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही थी, नतीजतन मैच अंतिम ओवर तक खींच गया। अंतिम ओवर में डीसी इलेवन को जीत के लिए 5 रनों की आवश्यकता थी, लेकिन प्रेस क्लब के गेंदबाज सौरभ शर्मा की सधी हुई गेंदबाजी के चलते डीसी इलेवन 6 गेंदों में केवल 3 रन ही जोड़ पाई। अंतिम बॉल पर भी डीसी इलेवन को 3 रन जीतने के लिए चाहिए थे, लेकिन वह एक ही रन बना पाए। प्रेस क्लब सोलन ने यह बेहद रोमांचकारी मैच 1 रन से अपने नाम कर लिया। प्रेस क्लब के लिए विशाल ने 2, दुलीचंद ने 1 व सौरभ शर्मा ने एक विकेट लिया। अंतिम ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी के लिए सौरभ शर्मा को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में एक स्कूल प्रधानाचार्य सहित एक दर्जन पूर्व सैनिकों की फर्जी डिग्री का पर्दाफाश होने के बाद जिला शिक्षा विभाग की ओर से की गई जांच में भी बड़ा खुलासा हुआ है। अब तक की जांच में 12 शिक्षकों के प्रमाण पत्र संदिग्ध पाए गए हैं। इसमें पहली से आठवीं कक्षा को पढ़ाने वाले 8 और 4 शिक्षक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाने वाले बताए जा रहे हैं। इनमें शारीरिक शिक्षक ज्यादा हैं। इनके प्रमाण पत्रों को जांच के लिए संबंधित विश्वविद्यालयों में भेजा गया है। रिपोर्ट एक सप्ताह में आने की उम्मीद है। क्षेत्र के सभी सात शिक्षा खंडों के प्रमुखों को निर्देश दिए गए थे कि स्कूलों में तैनात अध्यापकों की डिग्रियां जांची जाएं और कोई संदिग्ध मामला आता है तो तुरंत विभाग को सूचित करें। इस पड़ताल के दौरान लगभग 12 शिक्षकों की डिग्री को लेकर संदेह जाहिर किया गया। बताया जा रहा कि सभी शिक्षकों ने डिग्री बाहरी राज्यों के विश्वविद्यालयों से हासिल की हैं। ऐसे में उनकी डिग्री असली है या नहीं, इसकी जानकारी उन विश्वविद्यालयों से मांगी गई है। ध्यान रहे कि शिक्षा निदेशालय ने फर्जी प्रमाण पत्र मामले को गंभीरता से लिया है। इसमें शिक्षा उपनिदेशक को स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि हर स्कूल में तैनात अध्यापकों के शैक्षणिक रिकॉर्ड की जांच हो। उधर, जिले के शिक्षक संगठनों ने भी फर्जी डिग्री जैसे मामलों की गंभीरता से जांच की मांग उठाई है। जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राकेश शर्मा, महासचिव सत्येंद्र मिन्हास सहित सभी खंडों के प्रधानों ने कहा कि शिक्षा निदेशालय को ऐसे मामलों में सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए। इस बारे में जिला प्रारंभिक एवं उच्चतर शिक्षा विभाग के उप निदेशक देवेंद्र चंदेल ने बताया कि जिले के स्कूलों में अध्यापकों की डिग्री की जांच प्रक्रिया जारी है। अभी तक करीब 12 डिग्रियां संदिग्ध पाई गई हैं। संबंधित विश्वविद्यालयों से जानकारी मांगी गई है। जल्द ही सच सामने आएगा।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने गत देर सायं सोलन ज़िला के कण्डाघाट में जिला प्रशासन तथा राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग के फोर-लेन कार्य सहित अन्य विषयों पर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बैठक में कहा कि चंबाघाट से कैथलीघाट तक लगभग 23 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन बनाया जा रहा है। इस कार्य पर लगभग 598 करोड़ रुपए व्यय होंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस कार्य को समयबद्ध पूरा किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए। डॉ. शांडिल ने कहा कि चंबाघाट से केथलीघाट तक फोरलेन में 18 पुल व 1 सुरंग निर्मित की जा रही है। उन्होंने निर्देश दिए कि कंडाघाट में फोरलेन कार्य के दृष्टिगत निर्मित की जा रही सुरंग के कार्य को भी शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरंग का कार्य अटल टनल की तर्ज पर किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण करते समय पानी का छिड़काव समय-समय पर करते रहें ताकि स्थानीय निवासियों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार ग्रामीणों की सुविधा के लिए छोटे रास्तों का निर्माण भी सुनिश्चित बनाया जाए। डॉ. शांडिल ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और निर्माणाधीन कम्पनी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि फोरलेन निर्माण कार्य में पानी से कृषि योग्य भूमि व प्राकृतिक जल स्रोतों को होने वाले नुकसान से बचाया जाए। उन्होंने कहा कि सोलन से केथलीघाट तक लोगों की सुविधा के लिए 5 पैदल पथ भी निर्मित किए जाएंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कण्डाघाट में बाबा भलकू गेट के शीघ्र निर्माण के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी यथाशीघ्र गेट के निर्माण की सभी औपचारिकताएं पूर्ण करना सुनिश्चित बनाएं। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव रमेश ठाकुर, खंड कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, पूर्व बीडीसी सदस्य अजय वर्मा, उपमंडलाधिकारी कण्डाघाट सिद्धार्थ आचार्य, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों सहित फोरलेन निर्माण कार्य के कम्पनी के अधिकारी भी उपस्थित थे।
- एसएचजी की महिलाएं गोबर के दीप और मोमबत्तियां बनाने में जुटी -जिले में 2700 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं 27 हज़ार महिलाएं - वित्तीय वर्ष में महिलाओं को 6 करोड़ की वित्तीय सहायता प्रदान की गई आधुनिकता के दौर में लोगों ने मिट्टी के दीयों को अंधेरे में धकेल दिया था, मिट्टी के दीयों की पहचान बरकरार रखने के लिए स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं दिन-रात एक करके अपनी पुरानी परंपरा को बनाए रखने के लिए गोबर के दीये और मोमबत्तियां बनाने में जुटी हैं। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं का कहना है कि त्यौहारों में मिट्टी के दीपक जलाने से घर में सुख, समृद्धि और शांति आती है तथा पर्यावरण को भी नुक्सान नहीं पहुंचता। उनका कहना है कि जैसे-जैसे लोगों को मिट्टी के दीयों की महत्ता के बारे में पता चला रहा है, लोग इनकी ओर आकर्षित हो रहे हैं और इनकी बाजार में मांग भी लगातार बढ़ती जा रही है। ग्राम पंचायत रामपुर की अनीता राणा ने बताया कि नौ स्वयं सहायता समूह संगठित करके एक समूह बनाया है जिसे महाकाल ग्राम संगठन का नाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी नौ स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं दीपावली त्यौहार के लिए मोमबत्ती और दीये बनाने में लगी हुई हैं। महिलाएं विभिन्न रंगों की सुंदर आकार की मोमबत्तियां तथा गाय के गोबर और मिट्टी के मिश्रण से सजावटी दिये बना रही हैं। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा इनकी मांग दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। लोगों की मांग को ध्यान में रखकर समूह की महिलाएं मोमबत्तियां व दीये निर्मित कर रही हैं। महाकाल ग्राम संगठन की प्रधान अनीता राणा ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से गु्रप जुड़ा हुआ है। एनआरएलएम के माध्यम गु्रप को 2,500 रुपये स्टार्टअप फंड तथा 15,000 रुपये रिवॉल्विंग फंड के रूप में मिलते हैं। इसके अतिरिक्त गु्रप की महिलाएं अपनी सेविंग से 100-100 रुपये प्रतिमाह एकत्रित करके जमा करती हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए पैसे मांगने की जरूरत नहीं पड़ी बल्कि जमा राशि में से ही एक प्रतिशत ब्याज पर ऋण लेकर अपना व्यवसाय शुरू किया जिससे उन्हें काफी लाभ हुआ और महिलाओं को भी घर बैठे रोजगार का अवसर मिला। अनीता राणा ने बताया कि एसएचजी समूह की सभी महिलाएं दिये और मोमबत्तियां बनाने में प्रशिक्षित हैं और कड़ी मेहनत करके सुंदर और आकर्षक दिये बनाने में काफी मेहनत कर रही हैं ताकि लोग दीये और मोमबत्तियों के सुंदर और आकर्षक डिजाइनों से आकर्षित होकर इन्हें खरीदें। उन्होंने बताया कि निर्मित दीये और मोमबत्तियों की बिक्री के लिए प्रशासन द्वारा उन्हें उचित स्थल उपलब्ध करवाया जाता है। उन्होंने बताया कि अभी दीवाली के लिए कुछ दिन शेष हैं कि लेकिन संबंधित क्षेत्रों के लोग घरों में आकर ही दिये व मोमबत्तियां ले जा रहे हैं तथा और अधिक मांग कर रहे हैं। घर से ही अभी तक 5 हज़ार रूपये की बिक्री कर चुकी हैं जिससे समूहों को काफी लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि कुछ समय पूर्व ही समूह द्वारा मैहतपुर में स्टॉल स्थापित किया गया था जिसका समूह को काफी लाभ हुआ। अब दीवाली उत्सव पर एमसी पार्क ऊना में भी स्टॉल लगया जाएगा जिसमें रंग-बिरंगी विभिन्न आकार की मोमबत्तियां और मिट्टी-गोबर से बने दीप बिक्री के लिए रखे जाएंगे। उन्होंने आम जनता से आग्रह किया है कि यदि हमें अपनी प्राचीन कला को विलुप्त होने से बचाना है और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है दीपावली के पर्व को मिट्टी के दियों और मोमबत्तियों की रोशनी से रोशन करें। बाजारों में मंहगी लडियां अन्य सजावटी सामान खरीदने की बजाए स्वयं सहायता समूहों द्वारा हस्त निर्मित वस्तुओं को खरीदकर प्रोत्साहित करें ताकि अन्य महिलाएं भी समूहों से जुडें। धन-धन बाबा साहिब सिंह स्वयं सहायता समूह की प्रधान मीनू ने बताया कि गतवर्ष उनके समूह से कम महिलाएं जुड़ी थी। लेकिन वर्तमान में उनके गु्रप से 11 महिलाएं जुड़ी हैं। सभी महिलाएं दीप और मोमबत्तियां बनाने में लगी हुई हैं जिसका समूह की महिलाओं को भरपूर लाभ मिल रहा है और अपने परिवार का काफी सहयोग भी कर रही हैं। वहीं राधे-राधे स्वयं सहायता समूह की प्रधान वंदना कुमारी का कहना है कि समूह की सभी महिलाएं दीप और मोमबत्तियां बनाने का कार्य कर रही हैं। विभिन्न आकार की सुंदर मोमबत्तियां और दीप बना रही हैं जिससे सभी महिलाओं को रोजगार मिला है। वंदना ने बताया कि उनका मोमबत्तियां बनाने का कार्य अच्छे तरीके से चल रहा है जिसका समूह की महिलाओं का काफी लाभ मिल रहा है। उन्होंने अन्य महिलाओं को भी स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने का अपील की ताकि वह भी अपने लिए आय के साधन सृजित कर आत्मनिर्भर बन सके। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार कर रही बेहतर प्रयास पीओ डीआरडीए शेफाली शर्मा ने बताया कि जिला ऊना एनआरएलएम के क्षेत्र में एक अग्रणी जिला है जिसमें लगभग 2700 स्वयं सहायता समूह में लगभग 27 हज़ार महिलाएं जुड़ी हुई हैं। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को विभाग की ओर से रिवॉल्विंग फंड, स्टार्ट अप फंड व लोन की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष में अब तक लगभग 6 करोड़ रूपये के ऋण की सुविधा भी एसएचजी की महिलाओं को मुहैया करवाई गई है जिसके माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है और उनकी आर्थिकी भी मजबूत हो रही है। उन्होंने बतााय कि स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित किए उत्पादों को सभी ब्लॉकों में हिम ईरा शॉप में बिक्री के लिए रखती हैं। उन्होंने कहा कि जिला के विभिन्न समूहों से जुड़ी महिलाएं दीवाली त्यौहार के लिए मिलेटस से बनी मिठाईयां और गोबर-मिट्टी से बने दीये और मोमबत्तियां बना रही हैं। उन्होंने बताया कि समूहों द्वारा तैयार उत्पादों को बिक्री के लिए एमसी पार्क ऊना में विशेष स्थान उपलब्ध करवाया जाएगा ताकि वहां पर आसानी से एक स्थान पर ही अपने उत्पादों को बेच सकें। उन्होंने जनता से अपील की है कि वे एसएचजी द्वारा निर्मित उत्पादों को खरीदें क्योंकि यह गुणवत्तायुक्त हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की आत्मनिर्भरता के लिए सरकार द्वारा एक बेहतर प्रयास है।
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज यहां राजभवन में आयोजित अखंड रामायण पाठ के पूर्ण होने पर हवन यज्ञ में पूर्णाहूति दी। इस अवसर पर लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल भी उपस्थित रहीं। राज्यपाल ने कहा कि इस तरह के अनुष्ठानों से आध्यात्मिक शांति, आपसी प्रेम व सौहार्द में वृद्धि होती है। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की भी कामना की। राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा सहित राजभवन के अधिकारी एवं कर्मचारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
हेमेंद्र कंवर/कोटबेजा। ग्रामीण क्षेत्रों में बरसात के दौरान हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार ने मनरेगा योजना के तहत भले ही अलग से स्पेशल मनरेगा शेल्फ मंजूर किया हो, लेकिन पिछले डेढ़ वर्ष से पंचायतों में केवल 20 कार्य के ही होने की शर्त आड़े आ रही है। ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना के तहत बरसात के दौरान सार्वजनिक रास्ते, संपर्क मार्ग, कुहले बुरी तरह नष्ट हो गए है तथा इन्हें मनरेगा योजना के तहत करवाने के लिये पंचायतों से सेल्फ तैयार कर प्रशासन को भेजा था। प्रशासन से सेल्फ मंजूर होकर तो आ गया है, लेकिन अब ग्रामीणों को कहा जा रहा है कि एक समय में केवल 20 कार्य ही चेलेगें। ऐसे में पंचयात प्रतिनिधि अमंजस में है कि किसका काम करे तथा इसका काम छोड़े। ऐसे में पंचायत प्रतिनिधियों को ग्रामीणों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। अधिकतर पंचायतों का क्षेत्रफल बहुत बड़ा है फलस्वरूप ऐसी पंचायतों में बरसात के दौरान हुये नुकसान को समय से पूरा करना किसी चुनोती से कम नहीं है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू,पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मांग की है कि पंचायतों से मनरेगा योजना के तहत केवल 20 वर्क ही होने की शर्त को हटाया जाए, ताकि बरसात में भारी वर्षा के दौरान क्षतिग्रस्त हुये रास्तों, कुहले, संपर्क मार्ग को बहाल किया जाए। खड़ कार्यलय के कंप्यूटर आपरेटर गगन सहगल ने बताया कि मनरेगा में एक पंचयात में 20 वर्क ही चल सकते है। अगर पंचयात में ज्यादा वर्क है तो परमिशन का प्रस्ताव प्रशासन को भेज सकते हंै। वहीं दूसरी ओर खंड विकास कार्यालय के तकनीकी सहायक राकेश कुमार ने बताया कि पंचायतो ंमें 20 वर्क के चलने की शर्त हैं। जो पंचायतें बहुत बड़ी हैं व इस बारे में प्रशासन को लिख सकती हैं। वहीं इस बारे में प्रधान परिषद धर्मपुर के अध्यक्ष बलवंत ठाकुर ने बताया कि मनरेगा योजना के कार्यों की टाइम से पेमंट न होने से पेंडेंसी रहती है जिस कारण ऑनलाइन वर्क पेंडिंग दिखते हैं, जबकि साइड पर वर्क पूरे होते हैं। उन्होंने बताया कि मनरेगा में बीस कार्य होने की कोई गाइड लाइन नहीं है। जनता को गुमराह किया जा रहा है। प्रशासन को इस बारे में स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उधर, इस विषय में खंड विकास अधिकारी धर्मपुर को फोन किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
परागपुर के निकतवर्ती गांव अपर परागपुर निवासी नरेश कुमार के पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर पदोन्नत होने पर समूचे गांव में खुशी का माहौल है। एक साधारण परिवार में जन्मे नरेश कुमार वर्ष 1988 में पुलिस विभाग में बतौर सिपाही भर्ती हुए। करीब 13 वर्ष सिपाही के पद पर रहने के बाद वर्ष 2001 में नरेश कुमार को हेड कॉन्स्टेबल के रूप में प्रमोशन मिली। करीब 17 वर्षों के हेड कॉन्स्टेबल के पद का अनुभव लेने के पश्चात वर्ष 2018 में एएसआई के पद पर नियुक्ति मिली। कोरोना काल में भी अपनी बेहतरीन सेवाओं के लिए नरेश कुमार अपने विभाग के उच्चाधिकारियों द्वारा प्रशंसा के पात्र बने हैं। हाल ही में सब इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नत होने पर जहां उनके गांववासियों में खुशी की लहर है, वहीं पुलिस विभाग के उनके सहकर्मी भी काफी प्रसन्न हैं।
- राज्य सरकार ने करसोग के लोगों को दिया दिवाली तोहफा राज्य सरकार सामाजिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान कर रही है। लोगों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने पर राज्य सरकार द्वारा प्रतिमाह करोड़ों रुपये व्यय किए जा रहे है, ताकि पात्र व्यक्तियों तक कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचा कर, उन्हें लाभान्वित किया जा सके। इसके दृष्टिगत राज्य सरकार ने दीपावली से ठीक पहले करसोग क्षेत्र के सैकड़ों लोगों के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन के नये मामले स्वीकृत कर दीपावली का बड़ा तोहफा प्रदान किया है। मंडी जिला के करसोग क्षेत्र में सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाने की उम्मीद में बैठे सैकड़ों लोगों को राज्य सरकार ने दीपावली से पहले सामाजिक सुरक्षा पेंशन का तोहफा दे कर उनकी उम्मीदों को चार चांद लगा दिए है। राज्य सरकार ने क्षेत्र के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 390 नए मामलें स्वीकृत किए है। जिनमें दिव्यांग पेंशन के 34 मामले, विधवा पेंशन के 66 व वृद्धा पेंशन के 290 मामलों को स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वीकृत सभी मामलों के लाभार्थियों को इसी माह से सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिलना शुरू हो जाएगी। प्रतिमाह यह मिलेगी पेंशन योजना के स्वीकृत नये मामलों में लाभ पाने वालों में शामिल लाभार्थियों को राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत एक हजार रुपये से लेकर 1700 रुपये तक प्रतिमाह सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान की जाएगी। इनमें दिव्यांग पेंशन योजना में 40 से 69 प्रतिशत दिव्यांगों को प्रतिमाह 1150 रुपये, जबकि 70 प्रतिशत या इससे अधिक प्रतिशत्ता वाले दिव्यांगों को प्रतिमाह 1700 रुपये सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिलेगी। इसी प्रकार विधवा, एकल नारी या तलाकशुदा महिला पेंशन आदि मामलों में भी 70 वर्ष से कम आयु वर्ग की महिलाओं को 1150, जबकि 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिलाओं को 1700 रुपये और वृद्धा पेंशन के मामले में भी 70 वर्ष से कम आयु वर्ग के लाभार्थियों को 1000 रुपये, जबकि 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लाभार्थियों को 1700 रुपये प्रतिमाह सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिलेगी। पहले से हो रहे हैं साढ़े 14 हजार लोग लाभान्वित एक लाख से अधिक आवादी वाले करसोग उपमंडल में पहले से ही हजारों लोग प्रतिमाह सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ ले रहे है। उपमंडल में राज्य सरकार द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से लगभग साढ़े 14 हजार (14487) पात्र लोगों को पहले ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ प्रदान किया जा रहा है। जिस पर करोड़ों रुपये व्यय किए जा रहे है। क्षेत्र के लिए 390 नये मामले स्वीकृत कर राज्य सरकार ने सामाजिक सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर साबित किया है। राज्य सरकार द्वारा क्षेत्र के पात्र लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करने पर पहले ही सालाना 25 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जा रही है। डाकघर या बैंक खातों में होगा भुगतान तहसील कल्याण अधिकारी भोपाल शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा क्षेत्र के लोगों के लिए 390 नये पेंशन के मामले स्वीकृत किए गए है। जबकि लगभग साढ़े 14 हजार लाभार्थी पहले से ही लाभान्वित हो रहे है। नए स्वीकृत मामलों के सभी लाभार्थियों को इसी माह से पेंशन मिलना शुरू हो जाएगी। जिसका भुगतान लाभार्थियों के पोस्टल या फिर बैक खाते में किया जाएगा।
सैनिकों के लिए घर में छुट्टी के दौरान सेल्फी प्वाइंटों पर जाकर सरकार की योजनाओं का प्रचार करने के फैसले की पूर्व सैनिक लीग कुनिहार ने कड़े शब्दों में निंदा की है। लीग का कहना है कि केंद्र सरकार सेना के प्रति कुछ ऐसे निर्णय ले रही है, जिससे सेना का मनोबल गिर रहा है। पूर्व सैनिक लीग कुनिहार यूनिट के अध्यक्ष कैप्टन रणधीर सिंह व अन्य सदस्यों ने कहा कि लगातार सैनिको का मनोबल गिराया जा रहा है। ओल्ड रैंक ओल्ड पेंशन का अधूरा मसला हो या फिर अग्निवीर की भर्ती, वन्ही अब छुट्टी के दौरान सरकार की योजनाओं के प्रचार के लिए सेल्फी प्वाइंट खोलना। उन्होंने कहा कि सेना के जवान को साल में 56 दिन की छुट्टी मिलती है जिसका इंतजार घर वाले करते रहते हैं और वह सोचकर घर आता है कि छुट्टी के दौरान क्या क्या कार्य करने हैं, लेकिन अब सरकार के नए फरमान के अनुसार घर आकर भी सैनिक को सेल्फी प्वाइंट पर जाकर सरकार की योजनाओं का प्रचार करना पड़ेगा जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। कैप्टन रणधीर सिंह ने कहा कि सेना को राजनीति से दूर रखना चाहिए। यह मुद्दा 29 अक्तूबर को पूर्व सैनिक लीग की जिला कार्यकारणी की बैठक सायरी में भी जोर शोर से गुंजा और सभी ने इसकी कड़े शब्दों में निंदा की। इस दौरान सरकार से आग्रह किया गया कि इस फैसले को तुरंत वापस लिया जाए और भविष्य में भी सेना के प्रति ऐसे फैसलें लेने से सरकार गुरेज करे।
अखंडता फाउंडेशन के सौजन्य से विहंगम योग संत समाज के अनुयायियों ने आदर्श स्वास्थ्य केंद्र जंगल बैरी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर के दौरान 40 लोगों ने रक्तदान किया गया। इस कैंप में डॉ. सुरेंद्र सिंह डोंगरा डा. पल्लवी व संपूर्ण पी.एच सी. स्टाफ ने सहयोग किया। स्वास्थ्य केंद्र जंगल बैरी के इंचार्ज डॉ. सुरेंद्र डोगरा ने बताया कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं, कोई धर्म नहीं, कोई पुण्य नहीं। रक्तदान करने से नई नई रक्त कोशिकाएं बनती हैं और कई तरह की बीमारियों से भी बचा जा सकता है। इस अवसर पर अखंडता फाउंडेशन के चेयरमैन विवेक चौहान ने बताया की प्रतिवर्ष स्वर वेद कथामृत के प्रवर्तक सुपुज्य प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज के पावन जन्मोत्सव पर रक्तदान का आयोजन किया जाता है। चेयरमैन सहित बीसीए अंतिम वर्ष के छात्र अमन शर्मा ने समस्त दानी सज्जनों को फल व जूस वितरित किए। फाउंडेशन के निदेशक पुरिंदर राणा ने डॉ. सुरिंदर सिंह डोगरा सहित उनके समस्त स्टाफ का आभार प्रकट करते हुए समस्त जन मानस से अपील की कि अगर मौका मिले तो जीवन में कम से कम एक बार रक्तदान जैसा महादान अवश्य करें। अखंडता फाउंडेशन के निदेशक पुरिंदर राणा ने सभी दानी सज्जनों विजय कुमार, जमीर बीबी, अमन भारती, सेवानिवृत्त कैप्टन विरेंद्र चंदेल व आर्यन लैब जंगल बैरी का उनके अमूल्य सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
वन्यप्राणी प्रभाग वन विभाग के द्वारा आज वन विभाग के फ्रंट लाइन स्टाफ (वन परिक्षेत्र अधिकारी, उपवनराजिक एवं वनरक्षक) के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन आरआरसी टूटीकंडी शिमला में किया गया, जिसमें अनिल ठाकुर अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन्यप्राणी प्रभाग ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यशाला में 14 वनमंडलों के 32 प्रतिभागियों ने भाग लिया। डॉ. करण, वेटनरी ऑफिसर ने प्रतिभागियों को रेस्क्यू एवं रिलीज प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी और इस प्रक्रिया में उपयोग किये जाने वाले सभी उपकरणों से अवगत करवाया। अनिल ठाकुर जी ने कहा कि इस कार्यशाला का मुख्य उदेश्य वन विभाग के फ्रंट लाइन स्टाफ को वन्यप्राणियों के रेस्क्यू एवं रिलीज़ प्रकिया को सफल बनाने के लिये सक्षम बनाना है ताकि हिमाचल प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में अगर मानव वन्यप्राणी संघर्ष की कोई भी घटना होती है तो वन विभाग का फ्रंट लाइन स्टाफ वन्यप्राणियों के रेस्क्यू एवं रिलीज़ में परिपूर्ण हो सके। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिभागी रेस्क्यू एवं रिलीज प्रक्रिया एवं विभिन्न उपकरणों के उपयोगों की पूरी जानकारी प्राप्त कर अपने अपने क्षत्रों में जाकर वन्यप्राणियों के रेस्क्यू में प्रयोग में लाएं और किसी भी वन्यप्राणी को रेस्क्यू एवं संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
- शीघ्र लाभ की लालसा में धोखाधड़ी वाली योजनाओं से बचने की अपील की उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज यहां प्रदेश में क्रिप्टो करंसी धोखाधड़ी की जांच सम्बंधी एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि क्रिप्टो करंसी के माध्यम से कम समय में अधिक लाभ का झांसा देकर प्रदेश के भोले-भाले लोगों को सुनियोजित तरीके से ठगा गया है। प्रदेश में 2500 करोड़ रुपये के अवैध निवेश से जुड़ी क्रिप्टो करंसी धोखाधड़ी पर चिंता व्यक्त करते हुए उप-मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि वे इस तरह की अनाधिकृत योजनाओं में निवेश न करें। उन्होंने कहा कि नियमन के अभाव में निवेशकों को ऐसे निवेश से धोखाधड़ी और हेराफेरी का जोखिम बना रहता है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग फोरलेन और राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं से मिले मुआवज़े का पैसा भी क्रिप्टो करेंसी में लगा कर डिजिटल धोखाधड़ी का शिकार बने। उन्होंने कहा कि लोगों को सतर्क रहते हुए इस तरह की धोखाधड़ी वाली योजनाओं के झांसे में नहीं आना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्रिप्टो करंसी के झांसे में आकर लोगों की मेहनत की कमाई के लगभग 500 करोड़ रुपये डूब गए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने भी क्रिप्टो करेंसी और बिटकॉइन में प्रमाणिकता के संबंध में अस्पष्टता की पुष्टि की है। राज्य के विभिन्न जिलों से क्रिप्टो धोखाधड़ी की शिकायतें निरंतर सामने आ रही हैं। अब तक क्रिप्टो करंसी धोखाधड़ी की 300 से अधिक शिकायतें पुलिस को प्राप्त हुई हैं। इसके सरगनाओं ने प्रदेश के लोगों को धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस क्रिप्टो करेंसी सरगनाओं के खिलाफ उचित कार्रवाई कर प्रदेश के लोगों को न्याय दिलाएगी। उप मुख्यमंत्री ने क्रिप्टो नेटवर्क को तोड़ने और मंडी से आरोपी हेमराज और सुखदेव, ऊना से अरुण गुलेरिया और अभिषेक सहित कई गिरफ्तारियां करने के लिए हिमाचल पुलिस की सराहना की। उन्होंने कहा कि मंडी जिला के सरकाघाट का एक अन्य आरोपी सुभाष शर्मा शीघ्र ही पुलिस की गिरफ्त में होगा। पुलिस महानिदेशक, संजय कुंडू ने बताया कि विभाग ने क्रिप्टो घोटाले में संलिप्त लगभग 2.5 लाख अलग-अलग आईडी वाली वेबसाइटों का पता लगाया है। उन्होंने कहा कि क्रिप्टो करंसी के इस जाल में आरम्भिक स्तर पर 70 से 80 धोखेबाज शामिल होने का अनुमान है। पुलिस ने धोखेबाजों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर हिमाचल और जीरकपुर में विभिन्न स्थानों पर अब तक 8.5 करोड़ की संपत्ति जब्त की है। उन्होंने कहा कि इसमें पंजाब पुलिस का भी सहयोग लिया जा रहा है और गृह मंत्रालय ने भी हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ अनियत्रित जमा योजना पाबंदी विधेयक, 2019 के तहत कार्रवाई की जा रही है। इस अधिनियम के तहत दोषियों के खिलाफ कड़ी सजा का प्रावधान है। क्रिप्टो डिजिटल घोटाले की जांच कर रहे विशेष जांच दल के प्रमुख एवं डीआईजी उत्तरी रेंज अभिषेक दुल्लर ने मामले पर विस्तृत प्रस्तुति दी। इस अवसर पर सचिव गृह डॉ. अभिषेक जैन और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अभिषेक त्रिवेदी भी उपस्थित थे।
प्रारंभिक शिक्षा विभाग जिला सोलन के माध्यम से शास्त्री अध्यापक के 31 पदों पर बैचवाइज अनुबंध आधार पर भर्ती की जानी है। यह जानकारी उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा सोलन संजीव कुमार ने दी। संजीव कुमार ने कहा कि इन पदों के लिए काउन्सलिंग 17 नवंबर को प्रात: 11.00 बजे ज़िला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सोलन (डाईट) के कार्यालय में होगी। उप निदेशक ने कहा कि 31 दिसंबर, 2022 तक बैच के उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए 31 पदों पर शास्त्री अध्यापक के लिए काउंसलिंग की जानी है। कुल पद में से 12 पद अनारक्षित, 7 पद अनुसूचित जाति, 1 पद अनुसूचित जनजाति, 4 पद अन्य पिछड़ा वर्ग, 4 पद आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग, 1 पद अनुसूचित जाति (बीपीएल), 1 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (बीपीएल) तथा 1 पद अनुसूचित जनजाति (बीपीएल) का भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस चयन प्रक्रिया में वही उम्मीदवार भाग ले पाएंगे जो भर्ती एवं पदोन्नति नियम, 2017 तथा अब तक राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद द्वारा जारी अधिसूचनाओं के तहत निर्धारित योग्यता पूर्ण करते हों। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय द्वारा पारित फैसले के अनुसार हर एक उम्मीदवार जो निर्धारित मापदण्डों को पूर्ण करता है वह 12 ज़िलों में से किसी भी ज़िला में से किसी भी ज़िला में आवेदन करने के लिए पात्र है। इच्छुक उम्मीदवार काउंसलिंग में भाग लेने के लिए 17 नवंबर को प्रात: 11.00 बजे डाईट सोलन में उपस्थित हो सकते हैं। संजीव ठाकुर ने कहा कि उम्मीदवार अपने गृह ज़िला में ही काउंसलिंग के लिए उपस्थित हो सकते है, अन्य किसी भी ज़िलो का कोई भी उम्मीदवार काउंसलिंग में भाग नहीं ले सकता है। उम्मीदवारों को अपने गृह ज़िला में ही काउंसलिंग के लिए उपस्थित होना है। उन्हें अपने गृह ज़िला में ही सभी 12 ज़िलों की प्राथमिकता दे दी है। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार का गृह ज़िला उसके द्वारा प्रस्तुत हिमाचली प्रमाण पत्र के अनुसार मान्य होगा। उन्होंने कहा कि अंतिम मेरिट सूची निदेशालय स्तर पर बी.एड के बैच आधार पर तैयार की जाएगी तथा चयनित उम्मीदवारों को मैरिट एवं उनके द्वारा ही गई प्राथमिकता के आधार पर नियुक्ति के लिए ज़िला का निर्धारण किया जाएगा। उम्मीदवारों को विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध बायोडाटा फार्म भरकर देना होगा। इस फार्म को काउंसलिंग वाले दिन भी प्राप्त किया जा सकता है। उप निदेशक ने कहा कि इस चयन प्रक्रिया में वही उम्मीदवार भाग ले पाएंगे जो भर्ती एवं पदोन्नति नियम, 2017 तथा अब तक राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद द्वारा जारी अधिसूचनाओं के तहत निर्धारित योग्यता पूर्ण करते हों। उन्होंने कहा कि काउंसलिंग से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी के लिए निदेशालय प्रारंभिक शिक्षा व समस्त ज़िला के उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय की वैबसाईट पर उपलब्ध है।
- नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत हुई स्टडी में हुआ खुलासा किशोरावस्था सबसे अहम आयु वर्ग है। इस उम्र में जहां भविष्य का आधार बनता है, वहीं नशीले पदार्थों की शुरुआत भी इसी उम्र से होती है। किशोर नशे की शुरुआत अक्सर देखादेखी में करते हैं। इसमें उनके दोस्तों और आस-पड़ोस के वातावरण की महत्वपूरण भूमिका रहती है। यह खुलासा नशामुक्त ऊना अभियान के तहत की गई स्पेशल स्टडी में किया गया। डीआरडीए हाल ऊना में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान इस स्टडी के जरूरी पहलुओं को साझा किया गया। उपायुक्त राघव शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रेस वार्ता में स्टडी रिपोर्ट को सांझा करते हुए बताया कि स्कूलों में वरिष्ठ कक्षाओं में अध्ययनरत छात्रों में तकरीबन हर सातवें छात्र ने किसी न किसी तरह के नशीले पदार्थ का सेवन किया है। इनमें से लगभग पचास फीसदी छात्रों को यह नशीला पदार्थ उनके दोस्तों द्वारा ऑफर किया गया। स्टडी में यह भी पाया गया कि जिन छात्रों के परिजन नशा करते हैं उनमे नशा करने का जोखिम दोगुना बढ़ जाता है। लगभग अठतीस फीसदी छात्रों ने बताया कि उनके घरों में नशीले पदार्थों का इस्तेमाल किया जाता है। जिससे उनमें नशा के इस्तेमाल के प्रति जोखिम बढ़ जाता है। स्टडी में यह पाया गया कि किशोरों का भावनात्मक जुड़ाव परिजनों के अपेक्षाकृत दोस्तों के साथ अधिक रहता है। दिलचस्प पहलू यह है कि जूनियर कक्षाओं में यह जुड़ाव पिता की अपेक्षा माँ के साथ होता है जबकि आयु बढ़ने के साथ दोस्तों के प्रति झुकाव बढ़ता जाता है। इस अवसर पर उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि नशे से बचाव के लिए शुरुआती हस्तक्षेप जरूरी है। इसके लिए अविभावकों की भूमिका सबसे महत्वपूरण है। उन्होंने कहा की इस दिशा में जिला प्रशासन ऊना ने आवश्यक कदम बढ़ाते हुए हर घर दस्तक अभियान शुरू किया है जिसमें हर घर में बच्चों को सुरक्षित रखने की जानकारी साझा की जा रही है। उपायुक्त ने कहा कि दोस्तों की अहम भूमिका को देखते हुए स्कूल कार्यक्रम क्रियान्वित किया जा रहा है जहां छात्रों को विशेष रूप से सक्षम बनाया जा रहा है ताकि वह उचित निर्णय ले सकें और स्वस्थ विकल्पों का चयन कर सकें।
शूलिनी यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ मीडिया एंड कम्युनिकेशंस के छात्रों ने शुक्रवार को चंडीगढ़ के पास लांडरां स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में आयोजित 7वें मीडिया फेस्ट में ओवरऑल ट्रॉफी जीती है। टीम ने लघु फिल्म श्रेणी में प्रथम पुरस्कार जीता, और एड मैड, रील मेकिंग और फोटोग्राफी में दूसरा स्थान हासिल किया। टीम ने रेडियो जॉकी में तीसरा स्थान और ऑनलाइन फोटोग्राफी श्रेणियों में दूसरा स्थान प्राप्त किया। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित मीडिया फेस्ट में पूरे भारत के विश्वविद्यालयों से लगभग 40 विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के छात्रों ने भाग लिया जिसमे सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी, पंजाबी यूनिवर्सिटी, चितकारा यूनिवर्सिटी, हरिदेव जोशी यूनिवर्सिटी ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, गवर्नमेंट साइंस कॉलेज , क्राइस्ट यूनिवर्सिटी यशवंतपुर, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, उत्तरांचल यूनिवर्सिटी, जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी दिल्ली, माता गुजरी कॉलेज और मेजबान संस्थान, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी शामिल थे । 7वें मीडिया फेस्ट की प्रतियोगिता में डॉक्यूमेंट्री मेकिंग, लाइव रिपोर्टिंग, रेडियो जॉकी, फोटोग्राफी, कविता, नुक्कड़ नाटक, एड मैड, डबिंग और ऑनलाइन फोटोग्राफी शामिल थी। शूलिनी विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ मीडिया एंड कम्युनिकेशंस के निदेशक प्रोफेसर विपिन पब्बी ने छात्रों को हार्दिक बधाई दी और कहा कि उन्हें उन पर गर्व है। ट्रस्टी और निदेशक निष्ठा आनंद ने कहा कि यह छात्रों की एक उल्लेखनीय उपलब्धि है जिन्होंने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मीडिया फेस्ट में ओवर-ऑल ट्रॉफी जीती है। टीम के साथ आई स्कूल ऑफ मीडिया एंड कम्युनिकेशंस की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रंजना ठाकुर ने कहा कि यह एक बहुप्रतीक्षित सपना सच होने जैसा था। सहायक प्रोफेसर इंदु नेगी ने कहा कि छात्रों ने भारी उत्साह के साथ प्रतियोगतानो में भाग लिया और उन्हें जीत मिली।
उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा सोलन द्वारा 14 नवंबर को प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक कला वर्ग ( आर्ट्स ) के 420, नॉन मेडिकल के 306 तथा मेडिकल विषय के 172 पदों को अनुबंध आधार पर भरने के लिए काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। यह जानकारी उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा सोलन संजीव ठाकुर ने दी। कहा कि यह काउंसलिंग 14 नवंबर को ज़िला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सोलन (डाईट) के कार्यालय में प्रात: 10.30 बजे से आरंभ होगी। उन्होंने कहा कि टीजीटी आर्ट्स में अनारक्षित वर्ग के 154, आर्थिंक रूप से कमज़ोर वर्ग के 52, अनारक्षित वर्ग (स्वतत्रंता सेनानियों के आश्रित) के 5, अन्य पिछड़ा वर्ग (अनारक्षित) के 67, अन्य पिछड़ा वर्ग (बीपीएल) के 16, अन्य पिछड़ा वर्ग (स्वतत्रंता सेनानियों के आश्रित) के 3, अनुसूचित जाति वर्ग (अनारक्षित) के 81, अनुसूचति जाति वर्ग (बीपीएल) के 16, अनुसूचित जाति (स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित) के 4 पद, अनुसूचित जनजाति वर्ग (अनारक्षित) के 17 पद तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग (बीपीएल) के 5 पद भरे जाएंगे। उन्होंने कहा कि टीजीटी नॉन मेडिकल में अनारक्षित वर्ग के 108, आर्थिंक रूप से कमज़ोर वर्ग के 39, अनारक्षित वर्ग (स्वतत्रंता सेनानियों के आश्रित) के 4, अन्य पिछड़ा वर्ग (अनारक्षित) के 49, अन्य पिछड़ा वर्ग (बीपीएल) के 12, अन्य पिछड़ा वर्ग (स्वतत्रंता सेनानियों के आश्रित) के 03, अनुसूचित जाति वर्ग (अनारक्षित) के 60, अनुसूचति जाति वर्ग (बीपीएल) के 12, अनुसूचित जाति (स्वतत्रंता सेनानियों के आश्रित) के 04 पद, अनुसूचित जनजाति वर्ग (अनारक्षित) के 11 पद तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग (बीपीएल) के 04 पद भरे जाएंगे। उन्होंने कहा कि टीजीटी मेडिकल में अनारक्षित वर्ग के 62, आर्थिंक रूप से कमज़ोर वर्ग के 21, अनारक्षित वर्ग (स्वतत्रंता सेनानियों के आश्रित) के 2, अन्य पिछड़ा वर्ग (अनारक्षित) के 28, अन्य पिछड़ा वर्ग (बीपीएल) के 6, अन्य पिछड़ा वर्ग (स्वतत्रंता सेनानियों के आश्रित) के 01, अनुसूचित जाति वर्ग (अनारक्षित) के 34, अनुसूचति जाति वर्ग (बीपीएल) के 06, अनुसूचित जाति (स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित) के 04 पद, अनुसूचित जनजाति वर्ग (अनारक्षित) के 06 पद तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग (बीपीएल) के 02 पद भरे जाएंगे। उन्होंने कहा कि उक्त काउंसलिंग में श्रेणी वाइज, बैच, सत्र वाइज उर्त्तीण उम्मीदवार तथा उक्त काउंसलिंग में भर्ती एवं पदोन्नति नियमों को पूरा करते करने वाली उम्मीदवार ही काउंसलिंग में भाग ले पाएंगे। उन्होंने कहा कि अभ्यार्थियों को काउंसलिंग के समय 10वीं, 12वीं, स्नातक या इसके समकक्ष योग्यता प्रमाणपत्र, बी.एड प्रमाणपत्र, टीजीटी (टेट) प्रमाण पत्र, हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा अधिकृत सक्षम अधिकारी द्वारा जारी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाणपत्र, हिमाचली प्रमाणपत्र, नवीनतम पासपोर्ट फोटोग्राफ, रोज़गार कार्यालय का पंजीकृत पत्र, चरित्र प्रमाणपत्र, आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग का नवीनतम प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि जिन अभ्यर्थियों को काउंसलिंग पत्र प्राप्त नहीं हुए है वह अपना नाम व बायोडाटा कार्यालय की वेबसाइट 222.स्रस्रद्गद्गह्यशद्यड्डठ्ठ.द्बठ्ठ से प्राप्त कर सकते हैं।
-आनी के सिराज उत्सव में शरीक हुए लोक निर्माण मंत्री -24 महीने में सड़कों के लंबित कार्यों को पूरा करने के दिए निर्देश लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज आनी के सराज उत्सव समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आनी विधानसभा क्षेत्र में 90 करोड़ की लागत से विभिन्न सड़कों का निर्माण एवं सुधार कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इन सड़कों को 24 माह के भीतर कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने खनाग से फनौटी और ढीम से रुमाली सड़क का लंबित कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने नेशनल हाईवे-305 के लंबित कार्य को जल्द सिरे चढ़ाने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि जलोड़ी जोत टनल को लेकर सर्वे किया जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग और टनल से संबंधित कार्य को मजबूती और प्राथमिकता के साथ केंद्र सरकार के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि आनी क्षेत्र का जुड़ाव 12 महीने जिला मुख्यालय से रहे। मंत्री ने उत्सव के दौरान उपस्थित स्थानीय जनता को आश्वासन देते हुए कहा कि 2024-25 के बजट में आनी के लिए इंडोर स्टेडियम और निरमंड क्षेत्र में भी पूर्व में स्थापित स्टेडियम के सुदृढ़ीकरण पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। मेला कमेटी के अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा की ओर से रखी गई मांगों पर मंत्री ने आश्वासन देते हुए कहा कि आने वाले समय में अनेक क्षेत्र से संबंधित सभी मांगों पर गौर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हाल ही में प्रदेश सरकार को बड़ी त्रासदी का सामना करना पड़ा है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगवाई में प्रदेश सरकार ने त्रासदी से निपटने के लिए बेहतरीन कार्य किया है। लोगों को राहत प्रदान करने के लिए राहत राशि में अप्रत्याशित बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब त्रासदी के कारण 1600 सड़के बंद थी लेकिन प्रदेश सरकार ने तत्परता दिखाते हुए इन सड़कों को तुरंत प्रभाव से खोलकर आम जनता को राहत प्रदान की। सराज उत्सव में लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह जी के रास्ते पर चलते हुए वह जन सेवा के रास्ते पर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने आनी कॉलेज में खेल मैदान का निर्माण और दूसरी आधारभूत सुविधा प्रदान करने का भी आश्वासन दिया। इससे पूर्व मेला कमेटी ने उनका सम्मान करते हुए स्वागत किया। इस मौके पर उनके साथ हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव वेद शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी कल्लू के अध्यक्ष सेस राम आजाद, कांग्रेस कमेटी शिमला के अध्यक्ष अतुल शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आने के अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा, एसडीएम आनी नरेश कुमार वर्मा, बीडीओ आनी अमनदीप सिंह, डीएसपी चंद्रशेखर कायथ, सहित लोक निर्माण विभाग के विभिन्न अधिकारी, अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी, मेला कमेटी के विभिन्न सदस्य और स्थानीय जनता उपस्थित रही।
क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी आकाश राणा ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा टेट पास टीजीटी आर्ट्स, मेडिकल, नॉन मेडिकल तथा जेबीटी की बैचवाइज आधार पर रिक्तियां अधिसूचित की गई हैं। उन्होंने पात्र आवेदकों से इसके लिए अपना नाम रोजगार कार्यालयों में दर्ज करवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी पंजीकृत आवेदक बैचवाइज नियुक्ति हेतु अपने नाम के सम्प्रेषण की पुष्टि करने के लिए 8 नवंबर से पूर्व अपने संबंधित रोजगार कार्यालय में संपर्क करें। उन्होंने कहा कि यदि किसी पात्र आवेदक के नाम का संप्रेषण किसी कारणवश नहीं हो पाया है, तो समयबद्ध कार्यवाही के लिए अपने रोजगार कार्यालय में संपर्क करे।
सहायक अभियंता 132 केवी सब स्टेशन देहरा शांति भूषण ने जानकारी दी कि 6 नवंबर को मरम्मत एवं सामान्य रखरखाव कार्य के चलते सब स्टेशन देहरा के अंतर्गत सभी 33 के.वी फीडर डाडासीबा, हरिपुर, परागपुर, नादौन, कांगड़ा तथा सभी 11 के.वी फीडर कुंडलीहार, खबली, देहरा, ढलियारा, परागपुर व गुम्मर की विद्युत आपूर्ति सुबह 9:30 से शाम कार्य समाप्ति तक बाधित रहेगी। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
डीएवी स्कूल भड़ोली के बच्चों ने तीन दिवसीय स्टेट शतरंज टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। अंडर-14 में शौर्य बहल का नेशनल टूर्नामेंट के लिए चयन हुआ है। शौर्य ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन देकर अपने विद्यालय के नाम को गौरवान्वित किया है। प्रधानाचार्य सुरजीत कमार राणा ने बताया कि यह प्रतियोगिता गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बिलासपुर में 30 अक्टूबर से 3 नवंबर को करवाई गई थी। इसमें अंडर-14 आयु वर्ग के लड़के और लड़कियों ने भाग लिया। हमारे विद्यालय के बच्चों ने प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा का नेतृत्व करते हुए शौर्य बहल, नलिन शांडिल और शिवेन ने द्वितीय स्थान अर्जित करके मेडल और प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया। इसी तरह अंडर-14 में शौर्य बहल अपना बेहतरीन प्रदर्शन देकर गोल्ड मेडल हासिल करके अपना नाम नेशनल में दर्ज करवाया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य ने प्रार्थना सभा में बच्चों का स्वागत किया और बधाई दी तथा उन्हें अग्रणी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं और दूसरे बच्चों को भी इन प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि इस खेल से विद्यार्थियों का मानसिक विकास तो होता ही है साथ में एकाग्रता और निर्णय लेने की क्षमता भी बढ़ती है।प्रधानाचार्य ने इस उपलब्धि के लिए बच्चों, अध्यापकों व अभिभावकों को बधाई दी।
- प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्च पर हुई विफल - खनन, चोरी, डकैती, गोली चलना हुआ आम बात ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने एक बार फिर से प्रदेश सरकार पर कड़ा हमला बोला है। भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सतपाल सत्ती ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार में कानून-व्यवस्था का जनाजा निकल गया है। सरकार हर मोर्चे पर बुरी तरह विफल हो गई है, पूरे प्रदेश में गोलियां चलना, अवैध खनन, चोरी, डकैती, गैंगवार आम बात हो गई है और पुलिस नकेल कसने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक इशारों पर माफिया को संरक्षण मिल रहा है, पैसा कमाने में कांग्रेस के नेता लगे हुए हैं जो आसामाजिक तत्वों को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से नियमों को तक पर रखकर खनन हो रहा है यह अपने आप में चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि सरकार बताएं ?अधिकारी बताएं कि ऐसे खनन को नियमों के विपरीत जो हो रहा है किसका संरक्षण प्राप्त है? सतपाल सत्ती ने कहा कि कांग्रेस के नेता सरकार के संरक्षण में धंधा चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से गोलीबारी की घटनाएं हो रही है उसे लोगों में दहशत है .उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री के क्षेत्र में गोली चली, लोग बच गए लेकिन आज तक यह पता नहीं चला कि कौन लोग हैं? जिन्होंने गोली चलाई पुलिस उसे पर क्या कार्रवाई कर रही है? उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में जो विकास के लिए पैसा आया उसी से विकास के कार्य हो रहे हैं ।केंद्र सरकार से जो पैसा आ रहा उस विकास के कार्य हो रहे हैं और कांग्रेस की सरकार व नेता अपना श्रेय लेने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के हारे हुए नेता किस प्रकार से उद्घाटन व शिलान्यास कर रहे हैं, उनकी क्या हैसियत है। सरकार को यह बताना चाहिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारी व अधिकारी को भी किसी पार्टी का एजेंट बनकर काम नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऊना सदर के पूर्व विधायक बताएं कि वह किस हैसियत से स्कूलों में और अन्य कार्यक्रमों में जा रहे हैं । सत्ती ने कहा कि नगर परिषद के क्षेत्र में हुए एक कार्यक्रम में जिस प्रकार से नगर परिषद की अध्यक्ष व उपाध्यक्ष , वार्ड के पार्षद व अन्य पार्षदों को बुलाया नहीं गया यह साबित करता है कि कांग्रेस के इशारे पर भाजपा के प्रतिनिधियों के साथ सौतेला व्यवहार करने का काम हो रहा है ।उन्होंने कहा कि नगर परिषद भाजपा की है ऐसे में हम अपने जनप्रतिनिधियों का अपमान नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि हम पूरी लड़ाई लड़ेंगे, मान सम्मान की। इस अवसर पर ऊना भाजपा के मंडल अध्यक्ष हरपाल गोगी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोहर लाल शर्मा ,जिला भाजपा महामंत्री राज कुमार पठानिया, मंडल महामंत्री अशोक उपस्थित रहे।
भारतीय जनता पार्टी श्री नयनादेवी जी अप्पर मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष अमन गुप्ता ने स्थानीय विधायक रणधीर शर्मा व अन्य प्रमुख कार्यकर्ताओं से चर्चा करने के उपरांत अप्पर मंडल युवा मोर्चा कार्यकारिणी की आज घोषणा कर दी। उन्होंने चंदपुर सिकरोहा से देवेंद्र ठाकुर, पलोग से मनोज कुमार, खुई मैहथी से विकम मिन्हास, साई खारसी से प्रवीण शर्मा और कोठीपुरा से कर्ण शर्मा को उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। उन्होंने जुखाला से अंकुश ठाकुर व राजपुरा से विशाल ठाकुर को महामंत्री नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि काहली दयोथ से देवेंद्र जम्वाल, सुई सुरहाड से राहुल वर्मा, कचौली से जसपाल ठाकुर, आशामझारी से बलदेवराज, पंजैल कलां से रजत ठाकुर व जामली से सुनील कुमार सचिव का दायित्व निभाएंगे। उन्होंने सैकली से विक्रम ठाकुर को कोषाध्यक्ष व राजपुरा नोआ से मोहित जटट को कार्यलय सचिव का जिम्मा सौंपा है। साई ब्राहमणा से आरती शर्मा और नोआ से अजय चौधरी को प्रवक्ता व कोटला से अंकुश गौतम को मीडिया प्रभारी और करोट से गौरव ठाकुर को सह मीडिया प्रभारी बनाया गया । अमन गुप्ता ने संगलैहडी से मोहित शर्मा को आईटी सैल का संयोजक व सोलधा से मोहित ठाकुर को आईटी सैल का सह-संयोजक नियुक्त किया है। इसी तरह सोसन से मनीश ठाकुर सोशल मीडिया के संयोजक व सोलधा से अनिल ठाकुर सोशल मीडिया के सह-संयोजक रहेंगे। इसके अतिरिक्त रानीकोटला से कर्ण कुमार और अखिलेश कौशल, सायर से सुनील कुमार, साई ब्राहमणा से चमन लाल, बठोह से रमन कुमार, भोली से बंटी कुमार, सोहरा ब्यूंस रशील कुमार, मलोखर से ओम प्रकाश, क्यारन से मंजीत ठाकुर, छकोह से प्रवीण कुमार, गलौड से सोनु कुमार, साई नोडवॉ से पवन कुमार, जामला से अक्षय ठाकुर और साहिल ठाकुर, सोहरी से कैलाश कुमार, बाडनू से संदीप, आशामझारी से बलदेव राज और पंकज कुमार, गसौड से अंशुल ठाकुर, निहारखन बासला से विकास धीमान, बागखुर्द से पंकज कुमार, सोसन से अमित ठाकुर, टेपरा से कर्ण वर्मा, डाबर से लविश, कोठी मंझेड से नीरज ठाकुर, लुहारडा से विशाल ठाकुर, दयोथ से शुभम चौधरी, परोही से शुभम कुमार, तुन्हू से विशाल राणा, तलसरी कल्लर से विजय चौधरी, मुहाँऐं से विकास ठाकुर, चिल्ला से चन्दन ठाकुर, बडडू से प्रताप सिंह, मामनू से मनीष को कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया है। उसके अतिरिक्त मंडल से जिला और प्रदेश में मनोनीत पदाधिकारी व सदस्य इस मोर्चा के स्थाई आमंत्रित सदस्य रहेंगे।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग ने आज चार सदनों, मिल्खा सिंह सदन, मेजर ध्यानचंद सदन, मीरा बाई चानू सदन और पीवी सिंधु सदन के बीच एक क्रॉस-कंट्री इंट्राम्यूरल प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर श्याम लाल कौशल थे। विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर संजय शर्मा द्वारा मुख्य अतिथि का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर श्याम लाल कौशल ने अपने संबोधन में व्यक्ति के जीवन में खेल के महत्व पर ध्यान केंद्रित किया और युवाओं को खेल को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कार्यक्रम के शानदार आयोजन के लिए पदक विजेताओं और आयोजकों को भी बधाई दी। क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष वर्ग में कुल 40 एथलीटों ने भाग लिया। पुरुष वर्ग में रितिक को प्रथम, रमेश कुमार को द्वितीय तथा मनोज कुमार को तृतीय स्थान मिला। महिला वर्ग में डिंपल ने प्रथम, श्रुति ने द्वितीय तथा सोनिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पीवी सिंधु हाउस को ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया, मिराबिया चानू मिल्का सिंह हाउस को उपविजेता और मिल्खा सिंह हाउस को टूर्नामेंट का दूसरा उपविजेता घोषित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन शारीरिक शिक्षा एवं युवा कार्यक्रम के निदेशक प्रोफेसर हरि सिंह ने दिया। इस अवसर पर डॉ. मनोहर लाल, एसोसिएट प्रोफेसर, डॉ. अनिल कुमार, सहायक प्रोफेसर/कोच, डॉ. विक्रांत भारद्वाज, सहायक प्रोफेसर/कोच, डॉ. अमिता शर्मा, अतिथि शिक्षक, श्री रमन श्रमा और अनुसंधान विद्वान भी उपस्थित थे।
-एनसीसी से प्रेरणा लेकर मन में पाला देशभक्ति का जज्बा -अग्निवीर आरएसएस के तहत भारतीय नौसेना में हुआ चयन -ओडिशा के छिलका में पूरी करेंगी चार माह की ट्रेनिंग मंजिलें उन्हें ही मिलती हैं, जिनके सपनों में जान होती है। पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है। उक्त पंक्तियों को चरितार्थ किया है जिला सोलन के कुनिहार पंचायत के उच्चा गांव की बेटी आयुषा पंवर ने। आयुषी पंवर इंडियन नेवी में अपने सपनों को उड़ान देगी। बीएल पब्लिक स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा पाने के बाद आयुषी ने सेंट बिड्स कॉलेज शिमला में ग्रेजुएशन में दाखिला लिया। इस दौरान एनसीसी में शामिल होकर मन में देश सेवा की भावना जागृति हुई। अब आयुषी पंवर का अग्निवीर आरएसएस के तहत इंडियन नेवी में चयन हुआ है। आयुषी के दादा दुनी चंद पंवर सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हुए हंै, पिता चंद्रमोहन एक व्यवसायी हैं तो माता तारा पंवर शिक्षा विभाग में अपनी सेवाएं दे रही हैं। आयुषी ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि उसने जुलाई में शिमला में रिटन टेस्ट क्लियर किया था। अगस्त को दिल्ली में ग्राउंड, मेडिकल व एक और रिटन टेस्ट दिया, जिसका परिणाम 27 अक्टूबर को निकला। ईश्वर व अभिवावकों के आशीर्वाद से उसका देश भक्ति का यह सपना इंडियन नेवी में जाकर पूरा होगा। आयुषी 19 नवंबर को आईएनएस छिलका, ओडिशा में रिपोर्ट करेंगी, जहां उसकी चार माह की ट्रेनिंग शुरू होगी।
आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर देशभर में 2 साल से मनाए गए अमृत महोत्सव समारोह के साथ 'मेरी माटी, मेरा देशÓ अभियान का नई दिल्ली में समापन हुआ और 7500 अमृत कलशों के जरिए देश भर के प्रत्येक गांव की मिट्टी दिल्ली लाई गई। इसमें चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी से रेखा राणा ने भी मिट्टी का कलश राजधानी दिल्ली पहुंचाया। 30 अक्टूबर को एक साथ दिल्ली में कर्तव्य पथ के पास रखे भारत कलश में इक_ा किया गया। विशाल कलश में लाई गई मिट्टी और पौधों को मिलाकर राष्ट्रीय युद्ध के पास अमृत वाटिका बनाई जाएगी। इस मौके पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के अलग-अलग हिस्सों से अमृत कलश लेकर नई दिल्ली में कर्तव्य पद पर पहुंचे युवाओं का उत्साह बढ़ाया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत को एकत्रित रखना है आपको बताते चली मिट्टी को नमन वीरों का वंदन इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रहा। दो विश्व युद्धों के दौरान जितने भी वीर वीरांगनाएं शहीद हुए हैं। उनकी शहादत को याद करते हुए इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया, जिसके तहत पूरे भारतवर्ष से प्रत्येक गांव प्रत्येक घर से एक चुटकी मिट्टी लाकर कर्तव्य पथ दिल्ली में विशाल कलश में डालकर कर्तव्य पथ पर अमृत वाटिका का निर्माण किया जाएगा, जिसमें चंबा के जनजातिक क्षेत्र पांगी से रेखा राणा व धीरज ठाकुर का भी इस कार्यक्रम के लिए चयन हुआ था और इन्होंने भी पांगी की हर एक पंचायत से मिट्टी एकत्रित करके पहले जिला स्तरीय उसके बाद राज्य स्तरीय उसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर जाकर इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ साथ ही राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हिमाचल के युवाओं को हरी झंडी दिखाकर राजधानी के लिए रवाना किया था। दिल्ली पहुंचने के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल के युवाओं के साथ कर्तव्य पथ पर विशाल कलश में हिमाचल प्रदेश की पावन मिट्टी को अर्पित किया। रेखा राणा ने कहा कि सरकार द्वारा कई प्रकार के कार्यक्रम युवाओं के लिए चलाए जाते हैं जिसमें युवा शक्ति को बढ़ चढ़ के हिस्सा लेना चाहिए। साथ ही पांगी की पारंपरिक संस्कृति को बढ़ावा देते हुए अपनी पारम्परिक वेश भूषा में कर्त्तव्य पथ पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए रेखा राणा ने इस विशाल कलश यात्रा में भाग लिया। इस प्रकार के कार्यक्रमों से ना केवल युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ता है बल्कि आगे बड़ने की प्रेरणा भी मिलती हैं। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के सफल समापन के उपल्क्ष पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरा युवा भारत का भी शुभारंभ भी किया है, जिसका उद्देश्य वर्ष 2047 तक देश को पूर्ण रूप से विकसित राष्ट्र बनाना है। रेखा राणा व धीरज कुमार ने कहा कि खेल, युवा मामलो मंत्री व सूचना प्रसारण मंत्रालय अनुराग ठाकुर जी ने हिमाचल प्रदेश के युवाओं को दिल्ली स्थित अपने सरकारी आवास में आमंत्रित कर उनसे शिष्टाचार भेंट कर उनके लिए रात्रि भोज का भी प्रबंध किया गया था।
-यही हाल रहा तो एक साल में 12000 करोड़ हो जाएगा आंकड़ा -न गारंटियां पूरी की, न कोई विकास कार्य भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि कारण नंदा द्वारा लगाई आरटीआई में जानकारी मिली है कि 10 महीने में प्रदेश सरकार द्वारा 10300 करोड़ का कर्ज लिया गया है। इसके अलावा 1000 करोड़ का अन्य लोन है, जो नाबार्ड और अन्य संस्थाओं से लिया है। यदि ऐसा ही रहा तो 12 महीनों में यह लोन 12000 करोड़ का हो जाएंगे अर्थात प्रतिमाह 1000 करोड़ का लोन लिया जा रहा है, जिससे 5 वर्षों में यह लोन 60 हजार करोड़ हो जाएगा। हैरानी की बात यह है कि इस लोन से प्रदेश में कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ है, न कोई संस्थान खोला गया और न ही कोई अन्य कार्य हुआ है। बिना किसी नए कार्य के यह लोन प्रदेश सरकार द्वारा लिया गया है। लगभग 1500 संस्थानों को सरकार द्वारा बंद कर दिया गया, जिसमें स्कूल है, पटवार सर्कल, पीएचसी, सीएचसी और अन्य संस्थान भी शामिल है। सरकार द्वारा संस्थानों को बंद करने के लिए लोन लिया जा रहा है, कोई भी विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। बिंदल ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने के लिए बहुत सारी लुभावनी गारंटियां दीं, जैसे 1500 रुपये महिलाओं को प्रतिमाह जिससे यह 18 हजार रुपये प्रति वर्ष बनता है। यह सारा पैसा 5 वर्षों में कुल 20 हजार करोड़ बनता है। जब 2017 में प्रदेश में भाजपा की सरकार आई तब लोन था 49 हजार करोड़ और11 हजार करोड़ की देनदारियां उसके ऊपर थी, लेकिन सरकार ने नए संस्थान खोले और कई विकास कार्य भी किए, और आखिर में जब भाजपा की सरकार सत्ता छोड़ कर गई तब प्रदेश पर 76 हजार करोड़ कर्ज था।
राजकीय महाविद्यालय देहरा के युवाओं ने टीबी मुक्त भारत का संकल्प लिया। तीन नवंबर को आयोजित कांगड़ा जिला के विभिन्न रेड रिबन क्लब के पीअर एजुकेटर की कार्यशाला का आयोजन राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा बगवां में किया गया। इसमें देहरा महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग से प्रोफेसर निशा कुमारी (नोडल ऑफिसर) व विद्यार्थियों में कला संकाय से दिव्यांशु चौधरी तथा वाणिज्य विभाग से वैशाली ने पीअर एजुकेटर के रूप में सहभागिता की। कार्यशाला में प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए नारे 'टीबी हारेगा, देश जीतेगाÓ पर विस्तृत चर्चा हुई, जिसके अंतर्गत देश को 2025 तक क्षय रोग मुक्त बनाने की बात की गई है । क्षय रोग मुक्त और क्षय रोग मुक्त पंचायत के लिए जागरूकता जन अभियान का आह्नान भी किया गया। पीअर एजुकेटर ने जो कार्यशाला में जानकारी प्राप्त की उस जानकारी को अन्य कॉलेज विद्यार्थियों के साथ सांझा किया। नोडल ऑफिसर और पीअर एजुकेटर ने बताया कि युवा इस बीमारी के बारे में जागरूक बनें, साथ ही युवा टीबी के मरीजों के साथ किसी भी तरह का भेदभाव न कर के मिसाल प्रस्तुत करें व रोल मॉडल के रूप में आगे आए। इस रोग के खात्मे के लिए एक जन जागरण अभियान चलाने की आवश्यकता है, जिसमें युवा अहम रोल निभा सकते हैं। इसके अंतर्गत सोशल मीडिया अन्य माध्यमों से इस रोग के बारे में जागरूकता फैलाने की अपील की। इसी के साथ वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. करण सिंह पठानिया ने विद्यार्थियो को फिटनेस के बारे में जानकारी दी कि रोजमर्रा लाइफ में अपने आपको शारीरिक, मानसिक, सामाजिक तौर पर फिट कैसे रखें। महाविद्यालय के विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य आरएस गिल ने विद्यार्थियों को बधाई दी और उनका हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. करण सिंह पठानिया, अर्थशास्त्र विभाग से डॉ. दिनेश शर्मा, प्रो.शिवानी गुप्ता व गैर शिक्षक वर्ग से श्री अशोक जी, मुनीश जी, सावित्री,जीवन, कश्मीर,सुदर्शन,राजेश व अन्य सदस्य मौजूद रहें।
-प्रदेश के युवाओं को नौकरी तो दूर, स्वरोजगार छिनने की हो रही कोशिशें अब पर्यटन राज्य का पर्यटन उजाड़ने के लिए प्रदेश की कांग्रेस सरकार आम्दा हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री के मीडिया कोर्डिनेटर एवं हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश भाजपा मीडिया सह-प्रभारी विश्व चक्षु ने कांग्रेस सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश में मंदी से गुजर रहे टैक्सी कारोबार को राहत की बजाय अपनी मनमानी से कांग्रेस मार दे रही है। विश्व चक्षु ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को नौकरी-रोजगार देना तो दूर की बात हैं, लेकिन पूर्व भाजपा सरकार के स्वरोजगार की बेहतरीन योजनाएं से शुरू किए गए स्वरोजगार को छिनने की हर प्रकार की ओच्छी हरकतें अंजाम दे रहे हैं। प्रदेश भाजपा मीडिया सह-प्रभारी ने कांग्रेस की सरकार, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू व उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री से सीधा-सीधा सवाल पूछा है कि आखिर क्यों प्रदेश के युवाओं को उजाडऩे का काम किया जा रहा है? किसके कहने पर इस तरह स्वरोजगार की राह में रोड़ा अटका कर उनके घर-परिवार को सड़क पर लाने का काम हो रहा है। मात्र छह हज़ार रोड़ टैक्स के स्थान पर कई वाहनों के लिए उसे तीन गुणा बढ़ाकर 18 हज़ार कर दिया गया है, क्या ये कहीं भी किसी भी स्तर से न्यायसंगत है? उन्होंने कहा कि मात्र टैक्सी ऑपरेटर ही नहीं प्रदेश का हर नागरिक कांग्रेस के काले नियमों व मूगलों-अंग्रेजों की तरह मनमाने टैक्स लूट को लेकर अब आक्रोशित हो चुका है। पूर्व मीडिया कोर्डिनेटर टू सीएम विश्व चक्षु ने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द रोड़ टैक्स में की गई अति बढ़ौतरी को वापिस लेना होगा। फैसला वापिस न लेने पर भाजपा प्रदेश के आम लोगों व युवाओं के स्वरोजगार को सुरक्षित रखने के लिए सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने से भी गुरेज़ नहीं करेगी। प्रदेश भाजपा प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी विश्व चक्षु ने कहा कि इससे पहले जहां बाहरी राज्यों की मांग पर सरकार ने बाहरी राज्यों से प्रदेश में आने वाले वाहनों के लिए बढ़े हुए टैक्स में कटौती की है, तो वहीं दूसरी ओर हिमाचल के टैक्सी आपरेटर पर मंदी के दौर में आखिर क्यों अधिक बोझ डाला जा रहा है। उनका कहना है कि सरकार ने बाहरी राज्यों के टैक्सी आपरेटरों को छूट दे दी है, लेकिन हिमाचल के टैक्सी-मैक्सी आपरेटरों के लिए कांट्रैक्ट कैरिज बढ़ा दिया है। भाजपा मीडिया सह-प्रभारी चक्षु ने सीएम, उप मुख्यमंत्री व परिवहन निदेशक को चताते हुए जल्द से जल्द यह टैक्स वापस लेने की बात रखी है। विश्व चक्षु ने कहा कि अब जारी अधिसूचना के तहत परिवहन विभाग ने सालाना कांट्रैक्ट ऑटो रिक्शा पर प्रति वर्ष दो हजार, पांच सीटर से कम आठ हजार सालाना, 10 सीट से कम पांच से ज्यादा पर दो हजार पर सीट सालाना, 20 सीट से कम 10 से ज्यादा तीन हजार पर सीट सालाना और 23 सीटों या इससे अधिक सीट पर पांच हजार पर सीट सालाना तय किया है, यह टैक्स बहुत अधिक है। पहले आल्टो कार यानी 4+1 यानी पांच सीट से कम वाहन का सालाना टैक्स 1350 रुपए होता था। इसके अतिरिक्त सात+1 सीट वाली गाड़ी का 4800 होता था। वहीं 9+1 वाली गाड़ी का 6700 और अब यह 18 हजार रुपए बन रहा है। वहीं 12+1 वाली गाड़ी का पहले टैक्स नौ हजार रुपए सालाना टैक्स होता था। अब यह 27 हजार रुपए टैक्स बन रहा है। भाजपा प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी विश्व चक्षु ने कहा कि टैक्सी कारोबार पहले से ही मंदा चल रहा है और सरकार ने सालाना टैक्स बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार इस बढ़ाए हुए टैक्स को तुरंत वापस ले, नहीं तो झूठ की गांरटियों पर टिकी हुई कांग्रेस सरकार की कुछ दिनों की ही गांरटी रहेगी।
टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड में 30 अक्टूबर से 6 नवंबर तक निगम की सभी परियोजनाओं एवं कार्यालयों में सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इस वर्ष के सतर्कता जागरूकता सप्ताह की थीम 'भ्रष्टाचार का विरोध करें; राष्ट्र के प्रति समर्पित' रहे है। टीएचडीसीआईएल में सतत आजीविका एवं सामुदायिक विकास केंद्र, ऋषिकेश के तक्षशिला हॉल में एसजेवीएन एवं टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारियों के लिए क्षमता-निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक आरके विश्नोई ने इस कार्यक्रम के आयोजन पर अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दंी और कहा कि यह कार्यक्रम सतर्क और जवाबदेह भविष्य के लिए टीएचडीसी और एसजेवीएन की प्रतिबद्धताओं को दर्शाता है। विश्नोई ने कहा कि टीएचडीसीआईएल ने सरकार द्वारा दिए गए लक्ष्यों को पूरा करने का भरसक प्रयास किया है और भारत में सभी को चौबीस घंटे सस्ती बिजली उपलब्ध कराने हेतु लक्ष्य में हमेशा ईमानदारी और पारदर्शिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। कार्यक्रम का उद्घाटन उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों श्री अशोक कुमार, मुख्य तकनीकी परीक्षक (इलेक्ट्रिकल विंग), सीवीसी, नई दिल्ली, श्री शैलेन्द्र सिंह, निदेशक (कार्मिक), टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड एवं श्री प्रेम प्रकाश (आईओएफएस), सीवीओ, टीएचडीआईएल एवं एसजेवीएन के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अपने अभिभाषण के दौरान अशोक कुमार, मुख्य तकनीकी परीक्षक (इलेक्ट्रिकल विंग) ने सार्वजनिक खरीद के महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में बताया। उन्होंने खरीदारी करने वाले अधिकारियों की अनिवार्य जिम्मेदारियों, सार्वजनिक खरीद में जोखिम प्रबंधन रणनीतियों और व्यापक निविदा प्रक्रिया पर भी प्रकाश डाला। कुमार ने सार्वजनिक खरीद की जटिलताओं, खरीद अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका और जोखिम कम करने के उपायों को उजागर किया। उन्होंने खरीद के क्षेत्र में इसके महत्व को रेखांकित करते हुए व्यापक निविदा प्रक्रिया में बहुमूल्य अंतर्दृष्टि प्रदान की। शैलंद्र सिंह, निदेशक (कार्मिक) ने अपने संबोधन में खरीद प्रक्रिया में सतर्कता के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही लड़ाई और नैतिकता और सत्यनिष्ठा के उच्चतम मानकों को बनाए रखने की सामूहिक जिम्मेदारी है। सिंह ने कहा कि बढ़ती जटिलता और परस्पर वैश्विक निर्भरता के युग में, खरीदारी का कार्य संगठनों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, चाहे वह सार्वजनिक या निजी क्षेत्र में हो। यह सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है कि यह प्रक्रिया नैतिकता और सत्यनिष्ठा के उच्चतम मानकों का पालन करते हुए अत्यंत परिश्रम से संचालित की जाए। टीएचडीआईएल एवं एसजेवीएन के सीवीओ प्रेम प्रकाश (आईओएफएस) ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए खरीद में सत्यनिष्ठा और जवाबदेही के उपायों को कायम रखने के सर्वोपरि महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ये मूल सिद्धांत न केवल पारदर्शिता और विश्वास सुनिश्चित करते हैं बल्कि सार्वजनिक संसाधनों के जिम्मेदारी पूर्ण आवंटन में भी योगदान देते हैं, जिससे ऐसी खरीद प्रक्रिया को बढ़ावा मिलता है जो शासन और नैतिक आचरण के उच्चतम मानकों के अनुरूप होती है।
-डीसी सिरमौर एवं श्री रेणुकाजी बोर्ड अध्यक्ष ने दी जानकारी -मेले के आयोजन व व्यवस्था को लेकर रेणुकाजी में हुई बोर्ड की बैठक सतयुगी तीर्थ कहलाने वाले श्री रेणुकाजी में होने वाले अंतरराष्ट्रीय मेले का आयोजन 22 से 27 नवंबर तक परंपरागत ढंग से धूमधाम के साथ किया जाएगा। उपायुक्त सिरमौर एवं अध्यक्ष श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड सुमित खिमटा ने यह जानकारी मेले के प्रबंधों को लेकर शुक्रवार को कुब्जा पवेलियन रेणुका जी में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि, अंतरराष्ट्रीय मेले में सांस्कृतिक संध्याओं के आयोजन के लिए प्रसिद्ध कलाकारों को प्रस्तुतियों हेतु आमंत्रित किया जाएगा। सांस्कृतिक संध्याओं में सिरमौरी नाइट व हिमाचली नाइट का विशेष आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त मेला में दंगल, वाद्य दल तथा अन्य प्रतियोगिता आयोजन किया भी प्रमुखता से किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि मेले के दौरान स्वच्छता बनाये रखने के दृष्टिगत साफ-सफाई को लेकर विशेष कार्य योजना बनाई जायेगी। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए ददाहु से रेणुकाजी तक सड़क पर रोशनी की भी समुचित व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने कहा कि, मेला अवधि के दौरान 13 स्वागत द्वारों का निर्माण चयनित स्थानों पर किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि, मेले के दौरान पुलिस कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पहले की भांति अपना प्लान तैयार करे। श्री रेणुकाजी मेले के दौरान स्वास्थ्य तथा आयुष विभाग द्वारा अस्थाई डिस्पेंसरी की स्थापना, बिजली, पेयजल, सड़क की मुरम्मत, शौचालयों की व्यवस्था, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सेंपलिंग टीम का गठन समेत मेले से जुड़े अन्य विभिन्न पहलुओं पर भी बैठक में विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने मेले के आरंभ से पहले ही मेला मैदान में सभी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित करने के लिए कहा ताकि मेले के दौरान लोगों को असुविधाओं का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि, पार्किंग और यातायात व्यवस्था को भी बेहतर बनाया जाएगा। मेले के सफल आयोजन हेतु सभी कार्यों के लिए उप समितियों के गठन का भी निर्णय लिया गया है। डीसी ने कहा कि मेला के आयोजन से जुड़ी सभी उप समितियां अपने स्तर पर भी बैठकों का आयोजन करें ताकि मेले के स्वरूप और प्रबंधों को अंतिम रूप दिया जा सके। उन्होंने कहा कि मेला परिसर में मांस, मछली, शराब तथा पॉलिथीन प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इस अवसर पर स्थानीय विधायक विनय कुमार, एडीसी एवं उपाध्यक्ष श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड एलआर वर्मा एसडीएम नाहन एवं सदस्य सचिव श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड रजनेश कुमार, तहसीलदार ददाहु राजेेंद्र ठाकुर के अलावा रेणुकाजी विकास बोर्ड के सरकारी और गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे।
ज़िला ऊना के बसदेहड़ा में चल रही राज्य स्तरीय अंडर-19 छात्र खेल प्रतियोगिता में आज का दिन परागपुर बाल विद्यालय के इतिहास का स्वर्णिम दिन रहा। आज विद्यालय के छात्र कार्तिक कुमार ने भारोत्तोलन प्रतियोगिता में 61 किलो वर्ग में कांस्य पदक जीता। स्कूल के 95 वर्ष के इतिहास में ऐसा पहला मौका है, जिसमें किसी छात्र ने भारोत्तोलन प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर कोई मेडल जीता है। इस कामयाबी का सारा श्रय स्कूल की प्रधानाचार्या सीमा कौशल के कुशल नेतृत्व और विद्यालय के बहुत ही मेहनती डीपी रजनीश को जाता है, जिनके नेतृत्व में कार्तिक कुमार ने विद्यालय में कड़ी मेहनत की जिसके कारण आज ये स्वर्णिम दिन आया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परागपुर की प्रधानाचार्य सीमा कौशल ने कार्तिक कुमार और डीपी रजनीश की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्यालय में हमारे बच्चों को हर क्षेत्र में कड़ी मेहनत करवाई जाती है, चाहे पढ़ाई की बात हो या खेल की। साथ ही प्रधानाचार्य ने सभी अध्यापकों और इलाकावासियों को भी इस उपलब्धि के लिए बहुत बधाई दी।
-प्राचार्य बोले, यातायात नियमों का पालन न करने से होती हैं अधिकतर दुर्घटनाएं - सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर स्वयं और दूसरों की बचाएं जान राजकीय प्राथमिक पाठशाला बाड़ी-कंदरोड़ी के विद्यार्थियों द्वारा आज सड़क सुरक्षा रैली निकाली गई और सड़क सुरक्षा के नारे लगाए गए। इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करके हम स्वयं की और सामने वाले की भी जान बचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमें दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए। कभी भी शराब पीकर गाड़ी नहीं चलानी चाहिए। हमेशा सीट बेल्ट बांधकर गाड़ी चलानी चाहिए। वाहन चलाते समय कभी भी मोबाइल फोन पर बात नहीं करनी चाहिए और हमेशा ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकतर दुर्घटनाएं यातायात नियमों का पालन न करने के कारण होती हैं। इसलिए प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि यातायात नियमों का खुद भी अनुपालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
-छात्रा ने राज्य स्तर पर हासिल किया प्रथम स्थान -अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन बीएल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कुनिहार की छात्रा वंशिका ठाकुर का शॉट पुट में राज्य स्तर में पहला स्थान प्राप्त करने एवं राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा में चयन होने पर विद्यालय में सम्मानित किया गया। साथ ही राज्य सतरीय अन्य खेलों में भाग लेने वाले सभी खिलाडियों अनन्या, नव्या, काव्या, अर्निका को भी माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। विद्यालय अध्यक्ष ने बताया कि यह बड़े गर्व की बात है कि वंशिका ठाकुर ने राज्य स्तरीय अंडर-१४ छात्रा खेल प्रतियोगिता के शॉट पुट मुकाबले में पहला स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीतकर सोलन जिला व विद्यालय का नाम रोशन किया है। अब वंशिका ठाकुर का चयन राष्ट्र स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वहींश् विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने इस उपलब्धि के लिए जिला उच्च खेल शिक्षा अधिकारी महेंद्र, जिला प्रारंभिक खेल शिक्षा अधिकारी, उच्च शिक्षा उप निदेशक जगदीश नेगी व प्रारंभिक शिक्षा उप निदेशक सोलन का धन्यवाद किया और वंशिका ठाकुर को राष्ट्रीय स्तर पर उम्दा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रदेश के विकास में नवीनतम सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग सुनिश्चित कर महत्वाकांक्षी एवं सार्थक बदलाव लाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार, सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार, गोकुल बुटेल ने यह जानकारी आज यहां डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस विभाग द्वारा दूरसंचार विभाग, भारत सरकार के सहयोग से 5जी का उपयोग एवं क्षमता निर्माण विषय पर आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए दी। गोकुल बुटेल ने कहा कि नागरिक सेवाओं का दायरा विस्तृत करने, रोजगार के अधिक अवसर सृजित करने तथा दक्षता बढ़ाने के लिए 5जी तकनीक अति महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नवीनतम सूचना प्रौद्योगिकी का शिक्षा, स्वास्थ्य, निगरानी, कृषि, बागवानी सहित अन्य क्षेत्रों में उपयोग सुनिश्चित किया गया है। इससे न केवल प्रदेश की आर्थिकी को सशक्त करने में बल मिलेगा बल्कि प्रदेश को आगामी 10 वर्षों में आत्मनिर्भर और देश का सबसे समृद्ध राज्य बनाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश विकास से बदलाव के नए दौर की ओर अग्रसर है तथा सूचना प्रौद्योगिकी की भूमिका इसमें सबसे अहम है। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने कहा कि प्रदेश में 5जी तकनीक को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए सभी हितधारकों को हरसम्भव सहायता प्रदान की जा रही है। विभागों की कार्यप्रणाली में दक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ई-ऑफिस प्रणाली कार्यान्वित की गई है। इसके साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी तकनीक का उपयोग कर नागरिक सेवाओं को भी सशक्त किया जा रहा है। उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से नेटवर्क सेवाओं, आपसी समन्वय व प्रदेश में डिजिटल साक्षरता बढ़ाने के महत्त्व पर भी बल दिया।। उन्होंने कहा कि नशा निवारण के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग सार्थक भूमिका निभा सकता है। सचिव, डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस डॉ. अभिषेक जैन ने प्रदेश में 5जी के उपयोग और आधारभूत संरचना सृजन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 5जी सेवाओं के प्रसार और नेटवर्क को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। अतिरिक्त महानिदेशक दूरसंचार हिमाचल परिमंडल दीपिका खोसला व मिशन निदेशक, राष्ट्रीय ब्रॉडबैंड मिशन नीरज कुमार ने 5जी से संबंधित क्षमता निर्माण के बारे में किए जा रहे प्रयासों एवं वस्तुस्थिति के बारे में अवगत करवाया। इस अवसर पर 5जी तकनीक के उपयोग व प्रसार से जुड़े विभिन्न हितधारकों ने विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। सम्मेलन में निदेशक डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस मुकेश रेपस्वाल, विभिन्न विभागों के सचिव, विभागाध्यक्ष व अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपिस्थत थे।
हिमाचल प्रदेश दुग्ध प्रसंघ के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास सूद ने आज यहां बताया कि दीपावली के पावन अवसर पर प्रसंघ प्रदेशवासियों की सुविधा के दृष्टिगत बाजार में अपनी शुद्ध देसी घी से निर्मित मिठाइयां उपलब्ध करवा रहा है। इनमें शुगर फ्री मिठाइयां और गिफ्ट पैक भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सभी मिठाईयां दुग्ध प्रसंघ प्रबंधन अपनी देख-रेख व पूर्ण निगरानी में तैयार करवाता है ताकि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध करवाए जा सकें। उन्होंने कहा कि दीपावली के उपलक्ष्य में मिठाइयों की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह ग्राहकों को पिछले वर्ष की दरों पर ही उपलब्ध करवाई जा रही हैं। दुग्ध प्रसंघ द्वारा उपभोक्ताओं को डिजिटल पेमेंट की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। प्रबंध निदेशक ने प्रदेशवासियों से प्रसंघ की मिठाइयां तथा अन्य उत्पाद खरीदने का आग्रह किया, ताकि प्रदेश के दुग्ध उत्पादकों की आर्थिकी को सुदृढ़ किया जा सके।
भारतीय साहित्य व विज्ञान पूरे विश्व का मार्गदर्शन करने की क्षमता है और हमारे विद्वानों को इस क्षेत्र में व्यापक शोध करने की आवश्यकता है। यह बात राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के अवसर पर कही। 'आधुनिक भारत के प्रबुद्ध समाज-साहित्य और विज्ञान के संदर्भÓ विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में देश भर के विद्वान भाग ले रहे हैं। भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान की स्थापना भारत के दूसरे राष्ट्रपति एवं प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. राधाकृष्णन ने एक ऐसे शोध केंद्र के रूप में की थी जिसमें देश-विदेश के विद्वान मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र में उच्च शोध कार्य करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि साहित्य व विज्ञान के विकास तथा इनके संरक्षण में आधुनिक भारतीय प्रबुद्ध समाज जिनमें गुजराती वर्नाक्युलर सोसायटी, कर्नाटक विद्वावर्धक संघ, नागरी प्रचारणी सभा, उत्कल साहित्य समाज व असम साहित्य सभा की अहम भागीदारी रही है। शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि इतिहास गवाह है कि अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के कारण हर क्षेत्र में सम्पन्न भारत विश्व में ज्ञान व विज्ञान से प्राप्त समृद्धि के लिए प्रसिद्ध रहा है। देश की सांस्कृतिक, आर्थिक, अध्यात्मिक श्रेष्ठता व सम्पन्नता के कारण बड़ी संख्या में विदेशी भारत की ओर आकृष्ट हुए। इतिहास लेखन की तमाम विसंगतियों के बावजूद हमारा गौरवमयी इतिहास अक्षुण रहा है। भारतीय ज्ञान-सृजन और उसके प्रचार-प्रसार में प्रबुद्ध समाज की महत्वपूर्ण भूमिका के कारण अब भारतवर्ष ने पुन: अपना गौरव हासिल कर विश्व में खोई प्रतिष्ठा को पुन: अर्जित किया है। उन्होंने कहा कि मां, मातृभूमि तथा मातृभाषा का कोई विकल्प नहीं है। यह चिंता का विषय है कि भारतीय सांस्कृतिक परम्पराओं के प्रति विश्वभर में आस्था, श्रद्धा व विश्वास में लगातार वृद्धि हो रही है, लेकिन हमें अपनी नई पीढ़ी को विदेशी संस्कृति का अंधानुकरण कर जीवन को अंधकार में धकेलने से सचेत करने की आवश्यकता है। राज्यपाल ने कहा कि समस्त प्रबुद्ध समाज व सभी नागरिकों का दायित्व है कि भारतीय सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन में अपनी सहभागिता दर्ज करवाकर नई पीढ़ी का मार्गदर्शन करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश को सक्षम नेतृत्व प्राप्त है तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत विश्व में अपनी प्रतिष्ठा पुन: स्थापित करने में सफल रहा है। इस अवसर राज्यपाल ने पौधरोपण भी किया। उन्होंने प्रो. डम्बरूधन नाथ द्वारा लिखित पुस्तक 'निर्गुण भक्ति इन इस्टर्न इंडियाÓ का भी विमोचन किया।
सेंटर फॉर साइंस, लर्निंग एंड क्रिएटिविटी (सीएसएलसी) साइंस म्यूजियम, शिमला द्वारा सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल (जीएमएसएसएस) खलग के 37 छात्रों के एक समूह की मेजबानी की गई, जिसमें तीन स्कूल शिक्षक भी शामिल थे। इस अवसर पर सीएसएलसी विज्ञान संग्रहालय, शिमला के निदेशक, रविकांत ठाकुर द्वारा व्यावसायिक पाठ्यक्रमों और उनके लाभों पर एक व्याख्यान दिया गया। यह आयोजन व्यावसायिक शिक्षा के व्यापक परिचय के साथ शुरू हुआ, जिसमें सीखने के लिए व्यावहारिक और कौशल-आधारित दृष्टिकोण पर जोर दिया गया। ठाकुर ने छात्रों को व्यावहारिक कौशल के महत्व पर प्रकाश डाला जो उन्हें वास्तविक दुनिया के लिए तैयार करेगा। उन्होंने आगे कहा कि व्यावसायिक शिक्षा अकादमिक ज्ञान और वास्तविक दुनिया के अनुप्रयोग के बीच अंतर को पाटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ठाकुर ने व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करने के अनेक लाभों पर भी चर्चा की। इनमें नौकरी बाजार में शीघ्र प्रवेश, पारंपरिक डिग्री की तुलना में कम वित्तीय बोझ और किसी के जुनून और प्रतिभा का पता लगाने का अवसर शामिल है। यह आयोजन न केवल ज्ञानवर्धक था बल्कि छात्रों और शिक्षकों के लिए समान रूप से प्रेरणादायक भी था। सीएसएलसी-विज्ञान संग्रहालय शिमला में सीखने की यात्रा जारी है, जहां हमारा लक्ष्य युवा दिमागों में ज्ञान को विकसित करना और उन्हें एक उज्जवल भविष्य की ओर मार्गदर्शन करना है, सीएसएलसी के निदेशक ठाकुर ने कहा।
-पटाखे चलाने को समय निर्धारित, निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करना जरूरी नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों की अनुपालना करते हुए कांगड़ा जिला के शहरी क्षेत्रों में भी दीपावली, गुरूपर्व, क्रिसमस तथा नववर्ष की पूर्व संध्या पर पटाखे चलाने के लिए समय निर्धारित कर दिया है। इस बाबत जिला दंडाधिकारी डा निपुण जिंदल की ओर से आदेश भी पारित किए गए हैं इन आदेशों के अनुसार इन पर्वों पर ग्रीन पटाखे यानि कम प्रदूषण वाले पटाखे ही चलाने की अनुमति है इसमें दीपावली 12 नवंबर को रात आठ बजे से लेकर रात दस बजे तक, गुरुपर्व 27 नवंबर को प्रात: चार बजे से पांच बजे तक तथा रात्रि नौ बजे से लेकर रात्रि दस बजे तक, तथा क्रिसमस 25 दिसंबर को रात्रि 11:55 से लेकर प्रात: 12:30 तक ही पटाखे चलाए जा सकते हैं। इसी तरह से नववर्ष की पूर्व संध्या पर 31 दिसंबर को रात्रि 11:55 से लेकर प्रात: 12:30 बजे तक की पटाखे चलाए जा सकते हैं। पटाखे बेचने के लिए एसडीएम से अनुमति लेना होगा जरूरी बाजार में, सरकारी कार्यालय परिसरों, हेरिटेज बिल्डिंग तथा आवाज निषिद्व क्षेत्रों में पटाखों के चलाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। जिला दंडाधिकारी के आदेशों के अनुसार शहरी क्षेत्रों में पटाखे बेचने के लिए संबंधित एसडीएम से अनुमति लेना भी अनिवार्य होगा। इसके साथ ही शहरी क्षेत्रों में उपमंडलाधिकारियों द्वारा चिह्न्ति या निर्धारित जगहों पर ही पटाखे बेचे जा सकते हैं। इन आदेशों की अवेहलना करने वाले के खिलाफ संबंधित उपमंडलाधिकारियों को कार्रवाई के लिए प्राधिकृत किया गया है। इसके साथ ही नगर निगमों, नगर परिषदों, नगर पंचायतों को पटाखों से उत्पन्न होने वाले कूड़ा कचरा के वैज्ञानिक तरीके से निष्पादन के लिए भी उचित कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। आदेशों के तहत जरूरी हिदायतें: चिह्न्ति स्थानों पर पटाखों की दुकानों में बिना किसी रूकावट के आपातकालीन निकासी होना जरूरी है। पटाखों की दुकानों पर सेल्जमैन पटाखों की हैंडलिंग में दक्ष होने चाहिए। मार्केट या भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में पटाखे बेचने की अनुमति नहीं दी जाएगी, चिह्न्ति स्थानों पर पटाखों की दुकानों की आपसी दूरी कम से कम तीन मीटर होनी चाहिए। पटाखों की दुकानों के आसपास लैंप, मोमबती जलाने तथा स्मोकिंग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
प्रारंभिक शिक्षा विभाग जिला सोलन के माध्यम से जेबीटी के 108 पदों पर बैचवाइज एवं अनुबंध आधार पर भर्ती की जाएगी। यह जानकारी उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा सोलन संजीव कुमार ने दी। संजीव कुमार ने कहा कि इन पदों के लिए काउंसलिंग 22 नवंबर को प्रात: 10.30 बजे जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सोलन (डाईट) के कार्यालय में होगी। उप निदेशक ने कहा कि इस चयन प्रक्रिया में वही उम्मीदवार भाग ले पाएंगे जो जेबीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम, 2017 तथा अब तक राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद द्वारा जारी अधिसूचनाओं के तहत निर्धारित योग्यता पूर्ण करते हों। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार जेबीटी शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) उत्तीर्ण होने चाहिए। उन्होंने कहा कि इस काउंसलिंग प्रक्रिया में ज़िला सोलन से संबंधित उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार को हिमाचली प्रमाण पत्र के स्थाई पते के अनुसार ही चयन प्रक्रिया उस ज़िला में मान्यता दी जाएगी। उम्मीदवार में अपने गृह जिला में भाग लेकर अन्य किसी भी ज़िला के लिए प्राथमिकता दे सकता है। उन्होंने कहा कि अन्य ज़िलों से सोलन ज़िला में काउंसलिंग में भाग लेने वाले उम्मीदवारों पर विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस काउंसलिंग में कुल 108 पद बैचवाइज भर्ती के माध्यम से अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर, 2016 तक के बैच से अनारक्षित श्रेणी के 37 और आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग के 13 पद भरे जाएंगे। 31 दिसम्बर, 2020 तक के बैच से सामान्य (स्वतत्रंता सेनानियों के आश्रित) वर्ग से 1 तथा अन्य पिछड़ा वर्ग (स्वतत्रंता सेनानियों के आश्रित) वर्ग से 1 पद भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि 31 दिसम्बर, 2016 तक के बैच से अनुसूचित जाति (अनारक्षित) वर्ग के 21, अनुसूचित जाति (बीपीएल) वर्ग से 5, अनुसूचित जनजाति (अनारक्षित) वर्ग से 5, अनुसूचित जनजाति (बीपीएल) वर्ग से 2, अन्य पिछड़ा वर्ग (अनारक्षित) से 17 तथा अन्य पिछड़ा वर्ग (बीपीएल) से 5 पद भरे जाएंगे। उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर, 2021 तक के बैच से अनुसूचित जाति (स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित) वर्ग से 1 पद भरा जाएगा। संजीव कुमार ने कहा कि काउंसलिंग के लिए उम्मीदवार 10वीं एवं 12वीं या इसके समकक्ष योग्यता प्रमाणपत्र, आवश्यक योग्यता प्रमाण पत्र, जे.बी.टी टेट प्रमाण पत्र, हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा अधिकृत सक्षम अधिकारी से जारी जाति प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र एवं चरित्र प्रमाण पत्र, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटा (1), रोज़गार कार्यालय का पंजीकरण पत्र तथा खण्ड विकास अधिकारी द्वारा प्रतिहस्ताक्षरित बी.पी.एल प्रमाण पत्र अपने साथ लाएं। उम्मीदवार अपने साथ शैक्षणिक एवं व्यावसायिक प्रमाण पत्र भी लाएं।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज ज़िला मंडी के करसोग क्षेत्र में अलसिंडी के पास हुई सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता और घायलों को सर्वोत्तम उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की प्रार्थना की है।
सोलन ज़िला में 9 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी। यह जानकारी आज यहां जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन की सचिव आकांक्षा डोगरा ने दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत ज़िला एवं सत्र न्यायालय सोलन परिसर सहित कंडाघाट, अर्की, कसौली और नालागढ़ न्यायालय परिसर में 9 दिसंबरको आयोजित की जाएगी। आकांक्षा डोगरा ने कहा कि लोक अदालत में विभिन्न मामलों का निपटारा समझौते के आधार पर किया जाएगा। लोक अदालत में आपराधिक कंपाउंडेबल अपराध, चेक बाऊंस मामले, मोटर व्हीकल चालान के मामले, धन वसूली के मामले इत्यादि पर सुनवाई कर निपटारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त लोक अदालत में सड़क दुर्घटना क्लेम के मामले, श्रम विवाद के मामले, बिजली और पानी के बिल, वैवाहिक विवाद, भूमि अधिग्रहण के मामले, वेतन और भत्तों और सेवानिवृति से सम्बन्धित मामलों की सुनवाई कर निपटारा होगा। ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन की सचिव ने कहा कि जो मामले अब तक न्यायालय में दायर नहीं हुए है, का भी लोक अदालत में निपटारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में समय व धन की बचत होती है। लोक अदालत में न्यायालय शुल्क नहीं लगता और पुराने मुकद्मे का न्यायालय शुल्क वापिस हो जाता है। लोक अदालत में किसी पक्ष को सजा नहीं होती। उन्होंने कहा कि कोई भी इच्छुक व्यक्ति अपने मामलों के निपटारे के लिए 9 दिसंबर से पूर्व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय सोलन व ज़िला के सभी न्यायालयों में सादे कागज़ पर आवेदन कर सकता है। जिस अदालत में मामला विचारधीन है उस अदालत में भी आवेदन दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01792-220713 पर संपर्क किया जा सकता है।
जिला सांस्कृतिक परिषद की बैठक आज यहां कोठों स्थित कला केंद्र में आयोजित की गई। अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय कुमार यादव ने बैठक की अध्यक्षता की। अजय कुमार यादव ने कहा कि सांस्कृतिक परिषद का मुख्य उद्देश्य साहित्यिक, सांस्कृतिक गतिविधियों तथा संस्कृत, हिन्दी, उर्दू भाषा और पहाड़ी बोली के संरक्षण एवं संवर्द्धन की दिशा में कार्य करना है। उन्होंने कहा कि परिषद इस दिशा में सतत् कार्यशील है और सोलन ज़िला की विशिष्टताओं को उभारने के लिए योजनाबद्ध कार्य किया जाएगा। अतिरिक्त उपायुक्त ने सोलन की जनता से आग्रह किया कि प्राचीन पुस्तकें जिसमें सोलन ज़िला से सम्बन्धित लेख छपे हों अथवा कोई भी प्राचीन सांस्कृतिक महत्व की वस्तु कला केन्द्र कोठों में भेंट की जा सकती है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं एतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इन वस्तुओं, दस्तावेज़ों इत्यादि को संग्रहालय में संगृहित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भेंट कर्ता का नाम संगृहित वस्तुओं के साथ अंकित किया जाएगा। अजय यादव ने कहा कि कला केंंद्र कोठों में स्थापित होने वाली कला दीर्घा तथा संग्रहालय में स्वतंत्रता सेनानियों के छायाचित्र, पारंपरिक वेशभूषा के छायाचित्र, वास्तविक वेशभूषा एवं पारंपरिक वाद्य यंत्र रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि ज़िला प्रशासन स्थानीय कला को विकसित करने के लिए सदैव प्रयासरत रहा है। उन्होंने कहा कि ज़िला प्रशासन का यह प्रयास रहेगा कि अगले वर्ष आयोजित होने वाले राष्ट्रीय शूलिनी मेले में तीन दिन पहाड़ी कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिले। बैठक में निर्णय लिया गया कि ज़िला सोलन से सम्बन्धित प्राचीन पुस्तकों को पुन: प्रकाशित किया जाएगा। इसके लिए परिषद के सदस्यों के बहुमूल्य सुझाव अपेक्षित रहेंगे। सोलन ज़िला के प्रसिद्ध लोक नृत्य पड़ुआ और करयाला के संरक्षण पर भी विशेष बल दिया जाएगा। बैठक में नगर निगम सोलन के मनोनीत पार्षद रजत थापा, पुनीत नारंग, विजय ठाकुर, पुलिस उप अधीक्षक सोलन भीष्म ठाकुर, ज़िला भाषा अधिकारी सोलन ममता वर्मा सहित परिषद के अन्य सरकारी व गैर सरकारी सदस्यों ने भाग लिया।
उद्योग, संसदीय कार्य एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान आगामी 5 व 6 नवंबर को शिलाई विधानसभा क्षेत्र में दो दिवसीय प्रवास पर होंगे। इस प्रवास कार्यक्रम के दौरान उद्योग मंत्री विभिन्न योजनाओं का भूमि पूजन तथा अन्य कार्यक्रमों में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि उद्योग मंत्री 5 नवंबर को प्रात: 11 बजे काफोटा में चिकित्सा शिविर का शुभारंभ करेंगे। इसके पश्चात सांय 3 बजे शिलाई में मिनी सचिवालय के भूमि पूजन समारोह की अध्यक्षता करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि उद्योग मंत्री 6 नवंबर को प्रात: 11 बजे डिग्री कॉलेज भवन रोहनाट के भूमिपूजन समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
-कहा, जब तक सरकार सवर्ण आयोग का गठन नहीं करती, चैन से नहीं बैठेंगे -नैहरन पुखर में नुक्कड़ सभा को किया संबोधित देवभूमि क्षत्रिय संगठन के अध्यक्ष रुमित ठाकुर ने कहा है कि सवर्णोंं के हित के लिए शुरू आंदोलन जारी रहेगा। जब तक सरकार सवर्ण आयोग का गठन नहीं करती, वह चैन से नहीं बैठेंगे। सभी को समानता दिलाना ही उनका मुख्य लक्ष्य है। रुमित शुक्रवार सुबह देहरा उप मंडल के तहत नैहरन पुखर में नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी दलों ने आज तक सवर्णों को सिर्फ वोट बैंक की खातिर इस्तेमाल किया है। लेकिन अब सवर्ण अपना और शोषण नहीं सहेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी इस बार लोकसभा चुनाव में सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने लोगों से दलगत भावनाओं से ऊपर उठाकर सवर्ण समााज के हितों आने का भी आह्वान किया। रुमित ने बताया कि संगठन की बैठक पांच नवंबर को देहरा स्थित महाराणा प्रताप भवन में बुलाई गई है। इस मौके पर राजपूत कल्याण सभा देहरा के उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र चौहान, दयाल पंचायत के पूर्व उप प्रधान दविंदर सिंह पिंटू, सेवानिवृत्त एक्सईएन केवल सिंह ठाकुर, रिटायर्ड सूबेदार रंगील सिंह, सेवानिवृत्त एसडीओ ईश्वर सिंह चौहान, मोहित ठाकुर, रमेश ठाकुर, मनमोहन सिंह, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
उप मंडल दंडाधिकारी पांवटा साहिब गुंजीत चीमा ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पांवटा साहिब में दिपावली के उपलक्ष्य पर उपमण्डल दंडाधिकारी कार्यालय द्वारा पटाखों की बिक्री हेतू अस्थायी लाईसैंस जारी किए जाने हैं। उन्होंने बताया कि निर्धारित स्थान पर पटाखे बेचने की अनुमति दिनांक 8 से 12 नवंबर तक ही प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि पटाखों की बिकी हेतू अस्थायी लाईसैंस प्राप्त करने के लिए इच्छुक आवेदक किसी भी कार्य दिवस में उपमण्डल दण्डाधिकारी पांवटा साहिब के कार्यालय में मैनुअल आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। इस कार्यालय द्वारा ऑनलाईन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में आज सुरक्षा क्लब की ओर से सड़क सुरक्षा पर व्याख्यान का आयोजन किया। इस व्याख्यान का आयोजन सड़क सुरक्षा क्लब के संचालक डॉ. खुशी राम भगत के नेतृत्व में हुआ। व्याख्यान में महाविद्यालय के सड़क सुरक्षा क्लब के सभी छात्र व अन्य प्राध्यापक मौजूद रहे। इस व्याख्यान में सड़क सुरक्षा क्लब के सदस्य प्रो. हरजिंद्र सिंह ने छात्रों को सड़क सुरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दी। सर्वप्रथम उन्होंने इस व्याख्यान के उद्देश्य के बारे में समझाया और प्रतिदिन हो रही सड़क दुर्घटना के बारे में आंकड़ों के माध्यम से समझाने की कोशिश की। प्रो. हरजिंद्र सिंह का कहना है भले हम थोड़ी देर से पहुंचे परंतु सुरक्षित रूप से पहुंचना जरूरी है। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा ग्लोब स्टेटस रिपोर्ट ऑन रोड सेफटी के रूप में विख्यात एक रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2030 तक सड़क दुर्घटना मौत का पांचवा प्रमुख कारण बन जाएगा। हमें सड़क दुर्घटना को गंभीरता से लेना चाहिए क्योंकि ज्यादातर मौतें हमारी लापरवाही के कारण होती है। कार्यक्रम के अंत में डॉ. सुरजीत सिंह राणा ने सड़क सुरक्षा क्लब के द्वारा किए ने गए इस कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए उनहें बधाई दी।
राजकीय महाविद्यालय रक्कड़ में कॉलेज केंद्रीय छात्र संघ की कार्यकारिणी के शपथ समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नवनियुक्त केंद्रीय छात्र संघ के पदाधिकारियों को महाविद्यालय के प्राचार्य पंकज सूद द्वारा शपथ दिलवाई गई। शपथ ग्रहण समारोह में कुमारी शीतल को अध्यक्ष कनिका धीमान को उपाध्यक्ष, सिंपल को सचिव व श्रेया पंडित को सहसचिव की शपथ दिलवाई गई। अन्य मनोनीत सदस्य में अंजना व अन्य गतिविधियों की श्रेणी में प्रीति देवी, नीतिका, अंजली, नेहा, खुशीराम, सोनाली ठाकुर, सुहानी ठाकुर व श्रेया गौतम को शपथ दिलवाई गई। महाविद्यालय के प्राचार्य पंकज सूद जी ने नवनियुक्त कॉलेज केन्द्रीय छात्र संघ को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर प्रो. विकास चंद्र डॉ. सुषमा कुमारी, डॉ. जसपाल सिंह राणा, प्रो मीना, प्रो. शैलजा व प्रो. रविंद्र भी उपस्थित थे।


















































