अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में इस बार पार्वती घाटी के जरी फाटी के आराध्य देवता काली नाग भी 80 वर्ष से ज्यादा समय के बाद शामिल होंगे । देवता के कई सालों बाद दशहरा में शामिल होने को लेकर हरियानो में खुशी की लहर है । दशहरा में शामिल होने के लिए देवता ने आदेश दिया है इसके बाद देवता कमेटी व हरियानो के बीच सहमति बनी देवता काली नाग 4 अक्टूबर को मतेऊडा गांव से प्रस्थान करेंगे। अठारह करडू की सौह में आने के बाद देवता काली नाग रघुनाथ जी के दरबार में हाजिरी लगाएंगे इसके बाद देवता काली नाग अपने स्थाई शिविर जोकि महाविद्यालय गेट के पास स्थित है वहां पर विराजमान होंगे । पार्वती घाटी में देवता काली नाग के आने से इस बार खुशी की लहर है और कुल्लू दशहरे में लोग दूर-दूर से देवता के दर्शन के लिए आएंगे ।जानकारी के अनुसार कुल्लू दशहरे में देवता काली नाग पहले भी शामिल होते थे । लेकिन किसी कारणवश पिछले कई वर्षों से देवता दशहरे में उपस्थित ना हो पाए इसकी तैयारियों के लिए देवता की कमेटी देवता के दशहरे आने की तैयारियों में पूरी तरह से जुड़ चुके हैं।
कंधर में एक बोलेरो कैंपर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरने से दो व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा मंगलवार देर रात पेश आया। हादसे में दो व्यक्ति की मौत हो गई,जबकि अन्य एक व्यक्ति घायल हो गया।हादसे में घायल व्यक्ति को बिलासपुर अस्तपाल में उपचार के लिए लाया गया।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर रात करीब 10 बजे बाबू राम पुत्र गज्जन निवासी बोई एचपी-62-सी-0672 बोलेरो कैंपर चला रहा था व इसके साथ अन्य दो व्यक्ति मस्तराम और निक्कू राम बैठे थे जो कि कंधर से जा रहे थे कि अचानक कंधर के समीप दवारालू कैंची पर बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी,जिसमें मस्त राम की मौके पर ही मृत्यु हो गई,जबकि बाबू राम ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।इधर,आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी व पुलिस दल देर रात घटनास्थल पर रवाना हो गया।पुलिस ने कार्यवाही करते हुए लापरवाही और तेज रफ्तार का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दाड़लाघाट संदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।उन्हाेंने कहा कि पुलिस ने दोनों व्यक्ति का शव अर्की अस्तपाल में पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।उन्होंने बताया कि जबकि एक व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है।
कांगड़ा के साथ लगती नदरुल पचायत के गांव खरठी में एक मादा सुअर व उसके दो छोटे बच्चों को रात को जहरीले सांप ने काट लिया । जिससे मादा सुअर व उसके दो छोटे बच्चों की मृत्यु हो गईं । प्राप्त जानकारी के अनुसार खरठी गांव के तिलक राज के द्वारा पाले गए तीन सूअर मर गये। तिलक राज ने बैक से कर्जा लिया था नंदरुल पंचायत के उपप्रधान संजीव कुमार ने बताया कि खरठी गांव के रहने वाले तिलकराज जो कि एक गरीब परिवार से संबंध रखता है जिसने बैंक से कर्ज उठाकर सूअर फार्म खोला था। इस मादा सुअर ने अभी हाल ही में 8 बच्चों को जन्म दिया था वहीं फार्म में इन्हे अलग ही रखा गया था । आज सुबह जब तिलक राज इन्हे खाना देने गए तो देखा कि मादा सुअर व उसके दो छोटे बच्चों की सांप द्वारा मौत हो गई है । वहीं तिलक राज ने बताया कि शायद मादा सुअर द्वारा अपने बच्चों को बचाने के लिए दोनों में काफ़ी भिड़त हुए होगी क्योंकि मादा सूअर में सांप को एक तरफ से खा लिया है। संजीव कुमार उप प्रधान ग्राम पंचायत नदरुल ने प्रशासन से प्रशासन से तिलक राज की सहायता करने की मांग की है।
ग्राम पंचायत लंबागांव में आशापूरी कला केंद्र क्लब लंबागांव में राम लीला का शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर मुख्यअतिथि लंबागांव के राजा एश्वर्या राय ने गणेश भगवान की पूजा के साथ इस राम लीला की शुरूआत की। इस दौरान राम लीला कमेटी के प्रधान विनोद मेहरा व कमेटी के सदस्यों ने राजा एश्वर्या राय को साल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया। वहीँ राम लीला के प्रधान विनोद् मेहरा ने कहा कि इस कार्यक्रम युवा पीढ़ी का विशेष योगदान रहता है जिसमें युवा वर्ग बढ़ चढ़कर भाग लेता है। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आशापूरी राम लीला कला मंच बड़ी धूमधाम से राम लीला का आयोजन करेगा।
नगर परिषद कांगड़ा में आयोजित हो रही श्री राम लीला नाटक मंचन के दूसरे दिन भगवान शंकर जी की आरती , रावण, कुंभकर्ण, विभीषण तपस्या कर ब्रह्मा से वरदान मांगना,राक्षसों द्वारा ऋषि मुनियों का वध करना , श्रवण का राजा दशरथ के हाथो वध, सीता जन्म आदि दृश्यों का मंचन किया गया। श्री राम लीला सभा के अध्यक्ष अजय वर्मा ने रामायण प्रतियोगिता के दौरान निकाले गए दस भाग्यशाली बच्चों को पुरुस्कृत भी किया गया । वही राम लीला के दूसरे दिन मुख्य अतिथि रहे राजू ने सभा को 11हज़ार रूपए दान में दिए । इस मौके पर राम लीला सभा के अध्यक्ष अजय वर्मा नेकहा कि ऐसे धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हर कस्बे में होना चाहिए, जिससे हमारी युवा पीढिय़ों को अपने सांस्कृति एवं सभ्यता के बारे ज्ञान मिल सके। उन्होंने कहा कि रामलीला हमारी संस्कृति को जिंदा रखे हुए हैं और आने वाली पीढ़ी को हमारी संस्कृति के बारे में अधिक से अधिक पता लग सके, इसका बहुत बड़ा प्रभाव रामलीला द्वारा जाता है।
विधानसभा क्षेत्र अर्की के दाडलाघाट में हाल ही में कैबिनेट में खंड विकास कार्यालय के खोलने के निर्णय को लेकर क्षेत्र की करीब 25 पंचायतों के जनप्रतिनिधियों की एक बैठक पंचायत सभागार दाड़ला में हुई।बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद सदस्य दाड़ला वार्ड हीरा कौशल ने की।जबकि जिला परिषद सदस्य धुन्दन भुवनेश्वरी शर्मा विशेष रूप से मौजूद रही।बैठक में निर्णय लिया कि 28 सितंबर को पंचायत प्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल शिमला में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से मुलाकात कर कैबिनेट में दाड़लाघाट में खंड विकास कार्यालय की मांग को मंजूरी प्रदान करने को लेकर मुख्यमंत्री व अन्य नेताओं का धन्यवाद करेगा।बैठक में सभी प्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा कि प्रतिनिधिमंडल द्वारा शिमला में मुख्यमंत्री से इसकी अधिसूचना जल्द से जल्द करने का आग्रह भी किया जाएगा। बैठक में पंचायत उपप्रधान हेमराज ठाकुर ने कहा कि दाड़लाघाट में कॉलेज का भवन निर्माण कार्य भी जल्द से जल्द शुरू किया जाए ताकि महाविद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को भवन का लाभ मिल सके।उन्होंने कहा कि दाड़लाघाट में तैयार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन में नियमित डॉक्टरों के आदेश किया जाए,ताकि जनता को इसका लाभ मिल सके।इस अवसर पर ज़िला परिषद सदस्य हीरा कौशल,भुवनेश्वरी शर्मा,प्रधान बंसी राम भाटिया,कृष्ण देव, ओम् प्रकाश शर्मा,कर्म चंद,बलदेव सिंह,नोख राम,जगत राम,रीना शर्मा,रीता शर्मा,उर्मिला,नर्वदा,उपप्रधान हेम राज ठाकुर,श्याम लाल,नरेन्द्र,खेम राज़,सीता राम,खेम राज़,पृथ्वी सिंह,मोहन सिंह,कैलाश चंद,वार्ड सदस्य:-मस्त राम,अमरदेई,नेम चंद,उमेश,सचिव धनीराम,पवन शर्मा मौजूद रहे।
अर्की के सामुदायिक भवन में अर्की कांग्रेस का महिला सम्मेलन ब्लॉक कांग्रेस अर्की महिला विंग की अध्यक्षा विमला ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया . इस अवसर पर स्थानीय विधायक संजय अवस्थी मुख्यातिथि रहे . उन्होने सम्मेलन में उपस्थित महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रदेश की जनता परिवर्तन चाह रही है . उन्होने कहा कि उनके अपने आठ माह के कार्यकाल में विधानसभा में अर्की विधानसभा क्षेत्र की सभी पंचायतों की समस्याओं का उठाया है ! उन्होने कहा कि माईनिंग फंड की पिछले चार वर्षाें से एक भी बैठक नहीं हुई थी तथा यह फंड प्रदेश के सभी हिस्सों में जा रहा था जबकि इस फंड के उपयोग का पूरा हक अर्की विधानसभा क्षेत्र का बनता है . अवस्थी ने कहा कि उन्होने इस बारे में विधानसभा क्षेत्र में अपनी बात रखी जिस पर माईनिंग फंड कमेटी का पुर्नगठन हुआ तथा उन्हें भी इसका सदस्य बनाय गया . उन्होेने कहा कि इस फंड से उनके प्रयासों से अर्की विधानसभा क्षेत्र के लिए 25 करोड़ 83 लाख रू की राशि मुहैया करवाई गई है . उन्होने कहा कि आज बेरोजगारी व महंगाई अपनी चरम सीमा पर है परंतु प्रदेश सरकार इन समस्याओं के प्रति उदासीन रही है ! उन्होने कहा कि इन समस्याओं से निपटने के लिए कांग्रेस पार्टी ने जो दस गारंटियां दी हैं उन्हें कांग्रेस की सरकार बनने के बाद तुरंत लागू किया जाएगा . उन्होने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही तीन सौ यूनिट बिजली निःशुल्क दी जाएगी . इसके साथ ही पुरानी पैंशन को बहाल करने तथा पांच लाख युवाओं को रोजगार देने की कांग्रेस नं गारंटी दी है . इसके अलावा पशुपालकों से रोजना दस लीटर दूध खरीदा जाएगा . जैविक खेती को बढ़ाने के लिए दो रू किलो गोबर खरीदा जाएगा तथा 18 से 60 वर्ष की महिलाओं को 1500 रू मासिक दिया जाएगा .
नगर पंचायत अर्की के ऐतिहासिक चौगान मैदान में होने वाली रामलीला के मंचन को लेकर रामलीला क्लब के सदस्यों द्वारा कलश स्थापना के साथ झंडा पूजन कर हवन किया गया। इस दौरान रामलीला क्लब अर्की के सदस्यों द्वारा भजन-कीर्तन कर राम मंदिर अर्की में झंडा चढाया गया व शिव चामुंडा परिसर, काली माता, शिव मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर सहित देवधार में शीष नवाए । इस अवसर पर रामलीला क्लब अर्की के प्रधान हेमेन्द्र गुप्ता ने कहा कि यूथ रामलीला क्लब अर्की द्वारा रामलीला का शुभारंभ विधिवत पूजन के साथ हुआ । उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम दशहरे तक चलेगा तथा राजतिलक के पश्चात भंडारे का आयोजन किया जायेगा । उन्होंने बताया कि क्योंकि यह क्लब इस वर्ष अपने चौदह वर्ष पूर्ण कर रहा है। जिसको लेकर यह भंडारा किया जा रहा है । उन्होंने बताया कि अगली रामलीला के मंचन हेतु नए क्लब का भी गठन किया जा चुका है । जिसमें सुशील गुप्ता को प्रधान व चमन भारद्वाज की उपप्रधान चुना गया है । उन्होंने बताया कि रामलीला के पहले दिन रामलीला का मंचन शिव संवाद से लेकर राम जन्म तक चला । जिसमें विष्णु दरबार, वेदवति-रावण संवाद सहित अन्य रोमांचक दृश्य मंचित किये गए। इस अवसर पर रामलीला क्लब अर्की के नवनियुक्त प्रधान सुशील गुप्ता, अनुज गुप्ता, मनोज सोनी,सन्दीप सोनी जट्ट अजय रघुवंशी, विजय भारद्वाज, नागेश भारद्वाज, राहुल गौतम सहित अन्य मौजूद रहे ।
हिमाचल प्रदेश सीमित सीधी भर्ती कर्मचारी संघ ने उनकी मांग JOA के पद पर भर्ती एवं पदोन्नति हेतु 20 प्रतिशत कोटा LDR प्रक्रिया में देने की अधिसूचना करने बारे प्रदेश सरकार का आभार प्रकट किया है। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष एल ड़ी चौहान, महासचिव विकास शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तपिन्दर ठाकुर व कोषाध्यक्ष अक्षय शर्मा ने कहा कि संगठन की मांग पर माननीय मुख्यमंत्री ने बजट सत्र में इसकी घोषणा की थी, लेकिन अधिसूचना जारी न होने की वजह से प्रतिनिधिमंडल अतिरिक्त मुख्यसचिव कार्मिक प्रबोध सक्सेना जी से कई बार मिला, जिस पर उन्होंने जल्द अधिसूचना जारी करने का आश्वासन दिया था। 26 सितंबर को की गई अधिसूचना से संगठन को खुशी है कि उनकी LDR संघ के माध्यम से रखी गयी हर मांग को सरकार ने पूरा किया है। एलडी चौहान ने कहा कि संगठन प्रदेश के हर विभाग में कार्यरत बाहरवी उतीर्ण चतुर्थ श्रेणी कर्मी को लिपिक व जेओए पद पर पदोन्नति करवाने हेतु प्रयासरत है और वर्तमान में संगठन के सँघर्ष की वजह से कई हजारों चतुर्थ श्रेणी कर्मी विभिन्न विभागों में लिपिक बन चुके है। अभी हाल ही में पोस्ट कोड 925 के तहत पद न होने की वजह से बाहर हो रहे 31 अभ्यर्थियों को भी तैनाती दिलवाने व पोस्ट कोड 957 के तहत टंकण परीक्षा में अनुतीर्ण हुए अभ्यर्थियों को टाइप टेस्ट में पुनः गोल्डन चांस दिलवाने के लिए संघर्षरत है जो कि सरकार के ध्यानार्थ है और जल्द मांग पूरी होने की उम्मीद है।
ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोठीवडां के गांव धडूं से संबंध रखने वाले युवा पहाड़ी लोक गायक मुनीष शर्मा का एक और नया गाना भोले नाथ मेरे साथ सोमवार को एम के शर्मा यूट्यूब के बैनर तले रिलीज किया गया। यह गाना मुनीष शर्मा द्वारा लिखा और गाया गया है और यह गाना कुन्जर महादेव में फिल्माया गया है । इसमें संगीत हिमाचल की जाने माने संगीतकार डिके स्टुडियो और निर्देशक अखिल मेहरा और आकाश नूरपुरी ने किया है मुनीष ने बताया कि उनके पिछले रिलीज हुए गाने गणेश वंदना गाने को भी जनता काफी पसंद कर रही है । इस नए गाने को रिलीज होते ही काफी लोगो का सोशल मीडिया पर पसंद बन रहा है।
कुल्लू जिला के तहत छोटी काशी निरमण्ड के प्रवेश द्वार बजीर बाबड़ी में मंगलवार सुबह एक वाहन अनियंत्रित होकर सतलुज नदी में समा गया, जिसका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। डीएसपी आनी रविंदर नेगी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बजीर बाबड़ी के समीप एक वाहन नम्वर एचपी 35- 7438 के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना ब्रो थाना को मिली, सूचना मिलते ही पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंच गई हैं और नदी में लापता कार व कार मालिक को ढूंढ़ने में जुट गई है, पुलिस के साथ कुछ अन्य लोग भी नदी के किनारे में उतर कर दुर्घटनाग्रस्त वाहन व उसमें सवार व्यक्ति की तलाश में जुटे हैं। डीएसपी ने बताया कि दुर्घटना का शिकार हुए व्यक्ति की शिनाख्त राजकुमार निवासी मालिधार निरमण्ड के रूप में हुई है।जिसके शव को अभी तक खोजा नहीं गया है। उन्होंने बताया कि सतलुज का पानी इन दिनों काफी बढ़ा हुआ है, लेकिन जिस स्थान से वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, वहाँ नदी की गहराई अधिक होने की बजह से पानी का वहाव कम है,बाबजूद इसके दुर्घटनाग्रस्त वाहन का अभी कोई भी पता नहीं चल पाया है।
हिमाचल प्रदेश विद्यालय प्रवक्ता संघ जिला सिरमौर ने आज हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 10+2 कक्षा की भौतिक शास्त्र विषय की परीक्षा मे विद्यार्थियों को कृपांक देने का निवेदन किया है। जिला सिरमौर के अधिकतर भौतिक शास्त्र के प्रवक्ताओं ने संघ के ध्यान मे लाया कि भौतिक शास्त्र विषय का प्रश्न पत्र बहुत जटिल था । इस सत्र मे जहां अगस्त माह तक प्रवेश होता रहा परिणामस्वरुप पाठ्यक्रम पूरा करने के लिए बहुत कम समय मिला वही इस प्रकार का जटिल प्रश्न पत्र विद्यार्थियो को परेशान करने वाला था। प्रवक्ता संघ जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पुंडीर ने कहा कि 10+2 की वार्षिक परीक्षा का सम्पूर्ण परिणाम दोनो सत्र के योग से बनता है तथा प्रश्न पत्र की जटिलता एवं प्रथम सत्र मे शैक्षणिक गतिविधियो हेतु कम समय मिलने के कारण इसका विपरीत असर विद्यार्थियो की मेरिट पर पड़ना अवश्यंभावी हे जिसके कारण महाविद्यालयो मे मुख्यत राज्य से बाहर प्रवेश के इच्छुक राज्य के विद्यार्थियो को इच्छित विषय मिलने मे कठिनाई हो सकती है अतः प्रवक्ता संघ शिक्षा बोर्ड से भौतिक शास्त्र विषय मे कृपांक देने का निवेदन करता है।
पाइनग्रोव स्कूल के परिसर में भव्य एवं अनेकानेक अन्तरंग खेल सुविधाओं से परिपूर्ण ‘विंग कमांडर एस एस ज्ञानी स्मारक खेल केंद्र’ बनकर तैयार है, जिसका विधिवत उदघाटन रविवार 25-09-2022 को प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर एवं स्वास्थ्य और परिवार कल्याण एवम् आयुष मंत्री डॉ राजीव सहजल की उपस्थिति में किया गया। इस सुअवसर पर पाइनग्रोव स्कूल द्वारा एक और दुर्लभ उपलब्धी की ओर कदम बढ़ाया गया है। विद्यालय के 24 विद्यार्थियों, जिनमें 16 लड़के एवं 8 लड़कियाँ हैं तथा 2 अध्यापिकाओं क्रमशः मिस रोज़ामान, मिस वेणी नेगी तथा स्कूल एडमिनिस्ट्रेटर लेफ्टिनेंट कमांडर अभिषेक राणा सहित कुल 27 सदस्यों का एक ‘एवरेस्ट आरोहण पर्वतीय दल’ माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप को आरोहित करने के लिए 25-09-2022 की सुबह विद्यालय के कार्यकारी निदेशक केप्टन ए जे सिंह द्वारा ‘फ्लैग ऑफ’ के अगले क्षण कूच कर गया। इस अवसर पर विद्यालय की स्पेशल एजुकेटर मिस श्रिया,प्रधानाचार्य संजय चौहान, हैड एलीमेंट्री डॉ किरण अत्री, हैड ऑफ़ कल्चरल अफेयर्स विशाल गौरी एवं हैड ऑफ़ पेस्टोरल केयर सुनील वर्मा भी उपस्थित रहे। विदित रहे कि इससे पहले भी पाइनग्रोव स्कूल के विद्यार्थियों का एक दल दक्षिणी अफ्रीका के सर्वोच्च शिखर ‘किलिमंजारो’पर चढ़ाई कर चुका है। माउंट एवरेस्ट पर्वतारोहण के पहले दिन यह ‘एवरेस्ट आरोहण पर्वतीय दल’ पाइनग्रोव स्कूल से दिल्ली एवं दिल्ली से काठमांडू के लिए उड़ान भरेगा। काठमांडू में ‘एडवेंचर पल्स’ की ओर से स्वागत किया जाएगा एवं थमेल में स्थित हवाई अड्डे के होटल में आगे की यात्रा का ब्यौरा दिया जाएगा। ‘एवरेस्ट आरोहण पर्वतीय दल’ दूसरे दिन रमैचैप पहुँचकर लुक्ला के लिए उड़ान भरेगा। लुक्ला का तेनजिंग हिलेरी हवाई अड्डा दुनिया की सबसे चुनौतिपूर्ण हवाई पट्टियों में से एक है। लुक्ला से फाक्डिंग के लिए लगभग तीन घंटों के सुन्दर पैदल ट्रैक भी इसी दिन तय किया जाएगा। तीसरे दिन फाक्डिंग से खूबसूरत दूधकोसी नदी, नक्काशीदार मणि पत्थर, सागरमाथा राष्ट्रीय उद्यान , रंगीन बौद्ध प्रार्थना झंडों के मध्य होते हुए नामचे का ट्रैक तय किया जाएगा। चौथे दिन नामचे से थम्सेरकू और कोंग्डेरी की बर्फ से ढकी पहाड़ियों से होते हुए सिनागबोचे की ओर कूच किया जाएगा जो कि 3800 मीटर पर स्थित है। समुद्र तल से इतनी उंचाई पर यह पहली रात होगी जहाँ हवा में कम ऑक्सीजन का आदि होने के लिए सार्वभौमिक स्वीकृत तरीका अर्थात ‘ऊँचा चढ़ना और कम सोना’ का अभ्यास प्रारम्भ किया जाएगा। यहाँ के सुप्रसिद्ध शेरपा सांस्कृतिक संग्रहालय का दौरा भी किया जाएगा। पाँचवे दिन का ट्रैक फुकीथांगा नदी के किनारे से विस्तृत रोडोडेड्रोन जंगलों से होते हुए, बर्फ से ढके पर्वतों को दिनभर निहारते हुए एवरेस्ट के करीब होने का एहसास दिलाता है। इस ट्रैक के मध्य खुम्बू क्षेत्र के सबसे प्राचीन एवं पवित्र ‘तेंगबोचे मठ’ में प्रार्थनाओं में भाग लेकर भिक्षुओं एवं लामाओं का आशीर्वाद लेने का सौभाग्य प्राप्त होता है। छठे दिन इम्जाकोहल नदी एवं इसके विस्तार में फैले विशाल पहाड़ी ढलानों से होते हुए 4252 मीटर पर स्थित डिंगबोचे गाँव तक का ट्रैक तय किया जाएगा। सातवें दिन दुनिया के चौथे सबसे ऊँचे पर्वत ‘बिंदु लोहत्से’ तथा दुनिया के पाँचवे सबसे ऊँचे पर्वत ‘मकालू’ होते हुए अम्दाबलम, द्वीप शिखर, बरुन्त्से, लोबुचे पूर्व और थमसेरकू तक का सफ़र तय करके हाई एल्टीटयूड मेडिसन पर एक घंटे का सत्र आयोजित किया जाएगा। आठवें दिन हल्की बर्फ एवं हिमनदों को पार करते हुए, अनेक सुप्रसिद्ध पर्वतारोहियों के स्मारकों को निहारते हुए 4930 मीटर की उंचाई पर स्थित लोबुचे पहुँचेगे। यहाँ पहुँचकर पर्वतारोहियों को असीम उत्साह मिलता है क्योंकि वे अपने आप को बेस कैंप से मात्र एक दिन पीछे पाते हैं। नौवें दिन पाइनग्रोव स्कूल का यह ‘एवरेस्ट आरोहण पर्वतीय दल’ 5360 मीटर की समुद्र तल से ऊँचाई अर्थात बेस कैंप पर पहुँचेगाऔर अपनी सफलता को कैमरे में कैद करके, जश्न मनाकर नाश्ते हेतु गोरक्षप तक लौटेगा। इसके पश्चात अगले दिन उन सभी पूर्व वर्णित पहाड़ों, नदियों के तटों, पगडंडियों, ग्लेशियरों से होते हुए वापस आने का दौर शुरू होगा। इसी क्रम में फेरीच, नामचे, लुक्ला, काठमांडू, दिल्ली होते हुए लगभग पन्द्रहवें दिन यह दल गौरवमयी मुस्कान के साथ, एवरेस्ट पर पाइनग्रोव स्कूल का झंडा लहराकर वापस पहुँचेंगे।
नगर परिषद मैदान कांगड़ा में श्री राम लीला सभा द्वारा आयोजित राम लीला का शुभारंभ पूर्व न प अध्यक्ष एवम पार्षद अशोक शर्मा द्वारा किया गया । श्री राम लीला सभा द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत फूल मालाओं से कर उन्हें सम्मानित भी किया गया । राम लीला के पहले दिन नारद मुनि तपस्या , इंद्र देव दरबार , के आदि के सदस्यो का मंचन किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनो से नई पीढ़ी को हमारी धार्मिक संस्कृति का पता चलता है । राम लीला के हर एक किरदार से हमे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। इस मौके पर श्री राम लीला सभा के अध्यक्ष अजय वर्मा, उपाध्यक्ष राकेश मेहरा, जन हित संगठन के अध्यक्ष एवम सदस्य अमित वर्मा, डायरेक्ट देवेंद्र शर्मा,उप डायरेक्टर मुकेश मेहरा , राजेश चौधरी, राम स्वरूप वर्मा, संजय कोच , विपिन मेहरा सहित अन्य सदस्य मोजूद रहे। वही मुख्य अतिथि द्वारा राम लीला सभा को 3100 रूपए दान में दिए गए। सभा के अध्यक्ष अजय वर्मा ने बताया कि श्री रामलीला के हर दिन रामायण प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी वहीं 5 अक्टूबर को दशहरा को 51 बंपर पुरूस्कार रामायण प्रतियोगिता के दौरान निकाले जाएंगे।
जल शक्ति मंडल इंदौरा के तहत ग्राम पंचायत पलाख में एक ओवरहेड टैंक निर्माण में जल शक्ति विभाग के ठेकेदार द्वारा खड्ड के रेत का इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है | घटिया निर्माण सामग्री तथा बिजली चोरी की सूचना मिलने पर जनशक्ति मंडल इंदौरा के अधिशासी अभियंता गुरबख्श धीमान ने कनिष्ठ अभियंता अमित कुमार को मौके पर भेजा | अमित कुमार ने मौके पर पाया कि ठेकेदार द्वारा खड्ड की रेत का इस्तेमाल किया जा रहा है | उन्होंने ठेकेदार को तुरंत टैंक निर्माण कार्य बंद करने के निर्देश जारी कर अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग मंडल इंदौरा को रिपोर्ट भेज दी | ज्ञात रहे कि यह कार्य जिस निजी फर्म को अवार्ड हुआ था , उसने यह कार्य आगे दूसरे ठेकेदार को दिया है। इससे पहले भी इस ठेकेदार द्वारा घटिया कार्य करने की कई मामले सामने आ चुके हैं और विभाग द्वारा उक्त ठेकेदार के खिलाफ पहले भी कार्रवाई अमल में लाई जा चुकी है। विद्युत बोर्ड मंडल फतेहपुर के अधिशासी अभियंता कृष्ण देव शर्मा ने कहा कि मौके पर विद्युत विभाग के लाइनमैन को भेज दिया है | जिस तार से बिजली की चोरी की जा रही है उसे वह बिजली से चलने वाले उपकरण भी जब्त कर लिए गए हैं।
विनायक ठाकुर । देहरा नादौन में डांस अकादमी का उद्घाटन किया गया, जिसमें मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध हास्य कलाकार प्रिंस गर्ग व इसके अलावा विशेष अतिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध भजन गायक पम्मी ठाकुर कार्यक्रम में पहुंचे वहीं इसके अलावा समाज़ सेवी आशीष मडयाल व यूथ आइकन गौरव जैन और सौरव जैन भी इस कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे। द बिग डांस अकैडेमी के मालिक अनिल ने कहा कि हम लोग सिर्फ सीखाते ही नहीं हैं हम बच्चों को एक अच्छा प्लेटफार्म भी देते हैं और अनिल ने इससे पहले भी हिमाचल में बहुत शो किये हैं। उनका मकसद यह है कि जो चीजें हम लोगों को बाहर जाकर सीखनी पड़ती हैं, हम अपने शहर में यहां के बच्चों को यहीं पर सिखाएं जिससे हमारे हिमाचल का नाम और आगे बढ़े वहीं इसी शुभ मौके पर अनिल का परिवार सहित उनके मित्रगण भी वहीं पर मौजूद थे और ओपनिंग पर सभी ने केक काटकर उसे सेलिब्रेट किया। हास्य कलाकार प्रिंस गर्ग ने अपने शब्दों के माध्यम से कहा कि वह डांस एकेडमी के मालिक अनिल व उनके परिवार को शुभकामनाएं देते हैं, जिन्होंने इतनी अच्छी पहल शुरू की है और आने वाले सभी कलाकारों को भविष्य के लिए आशीर्वाद दिए हैं और कहा की उन्हें उम्मीद ही नहीं पूरा विश्वास भी है कि यहां से जो बच्चे निकलेंगे वह हिमाचल का नाम अवश्य करेंगे। प्रसिद्ध भजन गायक पम्मी ठाकुर ने अपनी मधुर आवाज से पहाड़ी भजन सुनाएं और साथ में ही द बिग डांस अकैडमी के मालिक अनिल को भविष्य में और तरक्की करने के लिए आशीर्वाद और वहां पर आए तमाम लोगों को अनिल और उनकी धर्मपत्नी स्वाति ने धन्यवाद किया।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा सेवा एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में 19.31करोड़ तथा नादौन विधानसभा क्षेत्र में 8.5 करोड़ की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के खग्गल में 18.11 लाख से निर्मित 33 केवी विद्युत उपकेंद्र, 5.50 लाख से निर्मित गसोता के 33 के वी विद्युत उपकेंद्र, 16 लाख रुपए से निर्मित प्लास्टिक कचरा संग्रहण इकाई का उद्घाटन किया। तथा उखली में 5 करोड़ 54 लाख से निर्मित होने वाले 33 के वी विद्युत उपकेंद्र की आधारशिला रखी। वहीं नादौन विधानसभा क्षेत्र में 124.6 लाख से रा व मा पाठशाला कान्गू में साइंस लैब, 187.42 लाख रुपए से ढेली नाला पर बने पुल, 190.48 लाख रुपए से हडेटा खड्ड पर निर्मित पुल, 38.81 लाख से स्वास्थ्य उपकेंद्र मझियार, 98.90 लाख से सुकराला नाला पर बने पुल, 112.24 लाख से निर्मित बटराण से भोले दी बाँ कल्वर्ट/ पुल, 12.17 लाख रुपए से निर्मित जसाई में पशु औषधालय, 28.68 लाख से निर्मित स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन सनाही, 30 लाख से निर्मित ग्राम पंचायत भवन भरमोटि खुर्द, 16 लाख से निर्मित प्लास्टिक कचरा संग्रहण इकाई का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश को विकास की नई दिशा दिखाई है। उन्होंने कहा की मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही आयुष्मान योजना से गरीब परिवारों को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज करवाना संभव हो पाया है। इसी तर्ज पर प्रदेश की जय राम सरकार ने हिम केयर योजना शुरू की। इसके साथ साथ 125 यूनिट फ्री बिजली की सुविधा प्रदान की। केंद्र सरकार द्वारा 12 करोड़ शौचालय बनाए गए, गरीबों को 3 करोड़ पक्के मकान दिए गए। केंद्र सरकार ने मुफ्त बिजली घर घर तक पहुंचाने का कार्य, हर घर नल नल से जल पहुंचाने का कार्य किया है। 2023 तक प्रदेश के हर घर में नल तथा स्वच्छ जल की सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही साथ केंद्र सरकार द्वारा जन धन खाते भी खोले गए। उन्होंने कहा कोरोना काल में 28 माह मे 80 करोड़ लोगों को राशन वितरित किया तथा निःशुल्क कोरोना की वैक्ससीन लगाई गई। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार का प्रदेश को लाभ मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना, प्रदेश सरकार की गृहणी सुविधा योजना के अंतर्गत गृहणियों को निशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किए गए। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों की वर्षों से चली आ रही वन रैंक वन पेंशन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो वर्षों में पूरा किया जिसका पूर्व सैनिकों को लाभ मिला। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जय राम सरकार लगातार हिमाचल की जनता की सेवा में सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत दिन-प्रतिदिन विकास की राह पर अग्रसर होकर नई बुलंदियों को छू रहा है और आने वाले समय में भारत विश्व की प्रथम तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमीरपुर जिला के लिए 96 करोड़ रुपए के नए कार्य स्वीकृत किए गए हैं इससे जिला के लोगों की बिजली से संबंधित सभी समस्याए दूर होंगी। इसके उपरांत केंद्रीय मंत्री ने हमीरपुर आकाशवाणी केंद्र में केंद्र के डिजिटाईजेशन का शुभारंभ किया। एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने अपने संबोधन में कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के हर क्षेत्र में तीव्र गति से विकास हो रहा है। उन्होंने आज हुए विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर तथा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि नादौन में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 30 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। विधायक नरेंद्र ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि जिला में पिछले 5 वर्षों में अभूतपूर्व विकास हुआ है। 33 के वी विद्युत उपकेंद्र से स्थानीय लोगोँ को लो वोल्टेज से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के प्रयासों से केंद्र से धनराशि उपलब्ध करवाई है। उन्होंने कहा कि जिला में सडक़ों का कार्य युद्ध स्तर पर चला हुआ है। इस अवसर पर कौशल विकास निगम के राज्य समन्वयक नवीन शर्मा, जिला महामंत्री हरीश शर्मा, अभयवीर लवली, मंडल अध्यक्ष रमेश शर्मा, मंडल महामंत्री सुरेश सोनी, प्रधान ग्राम पंचायत नेरी विपिन, जिला परिषद उपाध्यक्ष नरेश कुमार, मंडल अध्यक्ष हरदयाल सिंह बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वंदना योगी, महामंत्री पवन शर्मा, राजेंद्र ठाकुर के अतिरिक्त रघुवीर सिंह, प्रभात चौधरी ओबीसी की प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम चौधरी उपस्थित रहे। सहित विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
नागरिक अस्पताल बगस्याड़ को 100 बिस्तर के अस्पताल में स्तरोन्नत करने की घोषणा फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सराज विधानसभा क्षेत्र के अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान लगभग 167 करोड़ रुपये की 27 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए। उन्होंने बगस्याड़, परवाड़ा कयोलीधार तथा बाड़ा में जनसभाओं को सम्बोधित किया। मुख्यमंत्री ने स्थानीय जनता की मांग पर नागरिक अस्पताल बगस्याड़ को 50 बिस्तर से बढ़ाकर 100 बिस्तर के अस्पताल में स्तरोन्नत करने और बगस्याड़ में पुलिस चौकी खोलने, गाड़ से परमेली, सरली से नहाच तथा छोई पाल से सलार सड़कों के निर्माण को 10-10 लाख रुपये प्रदान करने की भी घोषणा की। उन्होंने बगस्याड़ में मृदा परीक्षण प्रयोगशाला खोलने का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर जय राम ठाकुर ने 4.28 करोड़ रुपये की लागत से परवाड़ा में निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के अतिरिक्त भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने 1.72 करोड़ रुपये लागत की उठाऊ जलापूर्ति योजना टिक्कर, बह तथा बटांड, केलोधार में 54 लाख रुपये के लागत से निर्मित कनिष्ठ अभियन्ता कार्यालय एवं आवास भवन, ग्राम पंचायत तांदी, सरोआ, थरजून, मसरानी, बासी, देवधार, खारशी तथा कोटला खुनाला के लिए 39.43 करोड़ रुपये लागत की जलापूर्ति योजना, 6.14 करोड़ रुपये लागत की उठाऊ जलापूर्ति योजना कालीगढ़ तथा बाड़ा, बाड़ा में 1.55 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित जल शक्ति विभाग की निरीक्षण कुटीर, बाखली में 7 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नेचर पार्क का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने एक करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इंटरप्रटेशन सेंटर बाखली, 59 लाख रुपये की लागत से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला केलोधार में निर्मित विज्ञान प्रयोगशाला, बगस्याड़ में 28.44 करोड़ लागत से निर्मित 50 बिस्तरों वाले नागरिक अस्पताल का लोकार्पण किया। उन्होंने 2.43 करोड़ की लागत से बगस्याड़ में निर्मित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, 4.55 करोड़ की लागत से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगस्याड़ के अतिरिक्त भवन, 24.89 करोड़ की लागत से हणोगी में बने केबल स्टेड पुल, 77 लाख की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शारटी के भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने तहसील थुनाग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कानधा, राजकीय उच्च विद्यालय अनाह और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांदल का शुभारम्भ भी किया। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने 43.31 करोड़ लागत की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास किए, जिनमें 2.94 करोड़ लागत से परवाड़ा में निर्मित होने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन, ददोह में 73 लाख की लागत से बनने वाला आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र भवन, 99 लाख रुपये की लागत से ग्राम पंचायत मझोटी के देवधार में जल शक्ति विभाग की निरीक्षण कुटीर, 84 लाख की लागत से बाड़ा में निर्मित होने वाला पशु चिकित्सालय भवन, 98 लाख लागत से मसरानी, सरोआ और कोटला खुनाला में निर्मित होने वाली उठाऊ जलापूर्ति योजना, 28.62 करोड़ लागत से विभिन्न गांवों के लिए बनने वाली उठाऊ सिंचाई योजना, सुराह खड्ड पर 89 लाख लागत का 19 मीटर लंबा पुल, तहसील थुनाग के सुराह में 75 लाख लागत का स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन, 5.69 करोड़ की लागत से बगस्याड़ में निर्मित होने वाला संयुक्त कार्यालय भवन और 88 लाख की लागत से तांदी में बनने वाला स्वास्थ्य केंद्र भवन शामिल हैं। बगस्याड़ में आयोजित जनसभा को संबाेधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले लगभग पांच वर्षों के दौरान प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र का एक समान विकास सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा सराज विधानसभा क्षेत्र में 224 करोड़ की विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं के कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने कहा कि थाची, बागा चनोगी व छतरी में उप तहसील कार्यालय खोले गए। छतरी को डिग्री कॉलेज की सौगात दी गई है। बागा चनोगी में आईटीआई तथा जल शक्ति विभाग का उपमण्डल कार्यालय खोला गया है। 8.27 करोड़ की लागत से लम्बाथाच में कॉलेज का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि थुनाग में 240 करोड़ की लागत से औद्यानिकी व वानिकी महाविद्यालय के भवन का निर्माण किया जाएगा। उन्होंनेे कहा कि शाटाधार, तुंगासीधार, घाटीधार जैसे कठिन क्षेत्रों तक सड़कें पहुंचाई गई हैं। मुख्यमंत्री ने थाची में प्राथमिक विद्यालय खोलने, राजकीय माध्यमिक अनाहा को राजकीय उच्च पाठशाला में स्तरोन्नत करने और कांडी में पशु औषधालय खोलने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बाड़ा में उप तहसील खोलने की मांग पर भी विचार किया जाएगा। सभी पंचायतांे में स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधानों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं रखीं। इस अवसर पर दिल्ली के पूर्व विधायक मनोज कुमार, भाजपा नेता गुलजारी लाल, महामंत्री भीषम ठाकुर व टीकम राम, मण्डलाध्यक्ष भागीरथ शर्मा, जिला परिषद सदस्य रजनी ठाकुर व खेम दासी, पंचायत समिति उपाध्यक्ष भारती शर्मा, ग्राम पंचायत बाड़ की प्रधान जीमा देवी, उपायुक्त अरिंदम चौधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
कानूनगो- पटवारियों का प्रदेशव्यापी आंदोलन रंग लाया, सरकार को अल्टीमेटम फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला पटवारियों व कानूनगो के साथ-साथ तहसीलदारों की प्रदेशव्यापी हड़ताल का असर कांगड़ा जिला में भी देखने को मिला। इस दौरान जिला भर की सभी तहसीलों के साथ-साथ पटवारखाने में भी राजस्व संबंधित कार्य ठप रहे। एक दिन का आकस्मिक अवकाश लेकर सरकार को मांगे मनवाने के लिए अल्टीमेटम दिया। पटवारखाने बंद होने से जहां लोगों को रोजमर्रा के जरूरी कार्य करवाने में दिक्कतें पेश आईं। वहीं, पटवारियों ने भी अपनी मांगें मनवाने के लिए पांच वर्ष में पहली बार ऐसा आंदोलन किया है। अगर सरकार ने मांगों पर जल्द विचार नहीं किया, तो आंदोलन तेज किया जाएगा। हालांकि पटवार एवं कानूनगो महासंघ राजस्व अधिकारियों व अपनी मांगों को लेकर समर्थन में उतरा था। कांगड़ा उपमंडल के अंतर्गत आने वाली तहसील कांगड़ा के समस्त पटवारखाने बंद रहे, जिस कारण लोगों को रोजमर्रा के राजस्व संबंधी कार्य करवाने के लिए दिक्कत का सामना करना पड़ा। पटवार एवं कानूनगो महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष हेमराज शर्मा के आह्वान पर एक दिवसीय आंदोलन किया गया था, ताकि सरकार संघ की मांगों पर विचार करें। हालांकि प्रदेशाध्यक्ष हेमराज शर्मा का कहना है कि वह कई बार मांगों को लेकर मुख्यमंत्री, राजस्व मंत्री सहित कई उच्चाधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन मांगों पर कोई विचार नहीं हुआ। पटवार एवं कानूनगो महासंघ जिला कांगड़ा के प्रधान राजेश पटाकू ने बताया कि जिला कांगड़ा में आंदोलन पूर्ण रूप से सफल रहा है तथा सरकार उनकी मांगों पर जल्द विचार करें। अन्यथा आंदोलन तेज किया जाएगा। कुछ इस तरह है मांगों का ब्यौरा कानूनगो से नायब तहसीलदार की पदोन्नति का कोटा 60 से 80 प्रतिशत करना कानूनगो एवं पटवारी को तकनीकी कर्मचारी घोषित करना पटवार वृत्तों का पुनर्गठन करके नए पटवार वृत्त बढ़ाने की मांग कानूनगो दफ्तर व पटवारखानों की खस्ताहालत में सुधार वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग फर्नीचर संग आधारभूत सुविधाओं का अभाव अच्छे लैपटॉप व इंटरनेट की सुविधा के साथ साथ प्रशिक्षण का अभाव गैर राजस्व संबंधी कार्य करवाए जाने का विरोध
पंकज सिंगटा। धर्मशाला दो दिवसीय जिला स्तरीय मिनी एवं सब जूनियर बैडमिंटन वर्ग की प्रतियोगिता का समापन सोमवार को धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में हुआ। इस प्रतियोगिता का समापन जिला युवा एवं खेल अधिकारी कांगड़ा नरेश पाल गुलेरिया ने किया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि नरेश पाल गुलेरिया ने विजेता एवं उप विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में कर्नल जयंत सिंह एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मोल के प्रधानाचार्य गोविंद सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। अंडर-11 छात्र एकल मुकाबले में पालमपुर के हर्षवर्धन ठाकुर ने धर्मशाला के दर्श को हराकर इस प्रतियोगिता पर कब्जा किया। अंडर-11 छात्रा एकल मुकाबले में धर्मशाला की आराध्या ने धर्मशाला की प्रिया शर्मा को हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-11 छात्रा युगल मुकाबले में धर्मशाला की आराध्या एवं प्रिया ने गार्गी संदीप एवं विधि को हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-13 छात्र एकल मुकाबले में नगरोटा बगवां के अस्तित्व मेहरा ने कपूर बैडमिंटन अकादमी ज्वालामुखी के अटल मेहता को हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-13 छात्रा एकल मुकाबले में कपूर बैडमिंटन अकैडमी की अवनी ठाकुर ने कपूर बैडमिंटन अकादमी की वैष्णवी सिंह पठानिया को हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-13 छात्र युगल मुकाबले में कपूर बैडमिंटन अकादमी ज्वालामुखी के अटल मेहता एवं धाणुर परवाना की जोड़ी ने नगरोटा बगवां के अस्तित्व मेहरा एवं विनायक मेहरा को हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-13 छात्रा युगल मुकाबले में कपूर बैडमिंटन अकादमी ज्वालामुखी की अवनी ठाकुर एवं वैष्णवी सिंह पठानिया की जोड़ी ने धर्मशाला की आराध्या एवं नूरपुर की हिमानीका को हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-15 छात्र एकल मुकाबले में कपूर बैडमिंटन अकादमी ज्वालामुखी के दक्षेश ने नूरपुर के विश्वास कोली को हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-15 छात्रा एकल मुकाबले में कपूर बैडमिंटन अकादमी की भारती ने अमृता को हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-15 छात्र युगल मुकाबले में कपूर बैडमिंटन अकैडमी ज्वालामुखी के अंशुमन एवं दक्षेश की जोड़ी ने धर्मशाला के श्रेयांश गुप्ता एवं नूरपुर के विश्वास कोली को हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-15 छात्रा युगल मुकाबले में कपूर बैडमिंटन अकादमी की अमृता एवं भारतीय शर्मा की जोड़ी ने ढोलकी काव्या सिंह एवं याशिका गुप्ता को हराकर खिताब अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय मैच कंट्रोलर विश्वनाथ मलकोटिया की देखरेख में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में विशेष रुप से जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ के पदाधिकारी विक्रम चौधरी, पवन चौधरी, रविंद्र कपूर, गौरव चड्ढा उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त धर्मशाला स्टेडियम में कार्यरत बैडमिंटन कोच विवेक हंस एवं कपूर बैडमिंटन अकादमी के कोच गौरव कपूर विशेष रूप से उपस्थित रहे। संघ के महासचिव विलास हंस ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता रहे खिलाड़ी आने वाले समय में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे तथा जिला कांगड़ा का नेतृत्व करेंगे।
मांगे मनवाने को लेकर हुई हड़ताल, समस्या हल न हुई तो आंदोलन होगा तेज मनाेज कुमार। कांगड़ा पटवार एवं कानूनगो महासंघ के प्रदेशव्यापी आह्वान पर सोमवार को हुई हड़ताल का असर कांगड़ा उपमंडल में भी देखने को मिला। इस दौरान पटवारखाने बंद रहने से राजस्व संबंधी कार्य ठप रहे। एक दिन का आकस्मिक अवकाश लेकर सरकार से मांगे मनवाने के लिए उक्त आंदोलन किया गया। पटवारखाने बंद होने से जहां लोगों को रोजमर्रा के जरूरी कार्य करवाने में दिक्कतें पेश आईं। वहीं, पटवारियों ने भी अपनी मांगें मनवाने के लिए सामूहिक अवकाश कर आंदोलन किया। इस अवसर पर निर्णय लिया गया कि अगर सरकार ने मांगों पर जल्द विचार नहीं किया, तो आंदोलन तेज किया जाएगा। पटवार एवं कानूनगो महासंघ राजस्व अधिकारियों की मांगों को लेकर समर्थन में उतरा था। कांगड़ा उपमंडल के अंतर्गत आने वाली तहसील कांगड़ा के समस्त पटवारखाने बंद रख कर विरोध प्रकट किया गया। पटवार एवं कानूनगो महासंघ के प्रधान राकेश ने बताया कि एक दिवसीय आंदोलन को भरपूर समर्थन मिला है। सरकार संघ की मांगों पर विचार करें अन्यथा आंदोलन को तेज किया जाएगा। सोमवार को संघ के सदस्यों ने वर्चुअल मीटिंग कर आगामी रणनीति तैयार की। इस अवसर पर निशांत, मनोज, विरेंद्र, नरेश, सुनील, अश्वनी, दिनेश, अनिल, लक्की, अरविंद, रंजय, मनीषा, अल्का व अनुराधा आदि मौजूद रहे।
मनोज कुमार। कांगड़ा एमसीएम डीएवी कॉलेज कांगड़ा में सोमवार को ग्लोबल वॉर्मिंग विषय पर आधारित रसायन विभाग द्वारा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बलजीत सिंह पटियाल उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता में कुल 22 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभागिता की, जिनमें स्नातकोत्तर कक्षा की रसायन विभाग की छात्रा सरबीण चौधरी ने प्रथम स्थान, बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा शाईना ठाकुर ने द्वितीय स्थान, बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा आकृति एवं पीजीडीसीए प्रथम सत्र की छात्रा सोनाली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त पीजीडीसीए की छात्रा काजल चौधरी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डॉ. नरेश शर्मा, डॉ. संजीव राज और डॉ. अशोक शर्मा ने निभाई। इस अवसर पर मुख्यातिथि प्राचार्य डॉ. बलजीत सिंह पटियाल ने सभी प्रतिभागियों को आशीर्वाद दिया और कहा कि हम सभी का यह दायित्व बनता है कि हम अपने पर्यावरण को सुरक्षित रखें। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक वर्ग में डॉ. राजेंद्र शर्मा, प्रो. संजीव शर्मा, डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. राकेश राणा, डॉ. ऋतु, प्रो नंदिनी, डॉ. क्षिप्रा और डॉ. रजनीश उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने प्रदेश में औद्योगिक निवेश को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर हमला करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री औद्योगिक निवेश लाने में पूरी तरह फेल हुए हैं। सरकार ने औद्योगिक निवेश के लिए इनवेस्टर मीट का आयोजन कर करोड़ों रुपए खर्च किए। उस समय सरकार ने दावा कि देश विदेश की कंपनियों के साथ 96 हजार करोड़ के एमओयू साइन हुए हैं। लेकिन सरकार के पांच साल बीत गए प्रदेश में एक भी उद्योग नहीं लग पाया है। औद्योगिक निवेश के लिए हुए समझौते सरकारी फाइलों में ही दबे पड़े हैं। इनवेस्टर मीट के दौरान मुख्यमंत्री दावा करते रहे कि हजारों करोड़ का निवेश होने से प्रदेश के लाखों युवाओं को रोजगार मिलेगा। पांच साल बीत जाने के बाद एक भी युवा को रोजगार नहीं मिला है। सुरजीत ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जनता को बताएं कि प्रदेश में पांच सालों में कितने उद्योग लगे हैं और कितने युवाओं को रोजगार मिला है। सच्चाई यह है कि जयराम सरकार के समय प्रदेश में एक भी उद्योग नहीं लग पाया है और न ही युवाओं को रोजगार मिला है। उलटा यह हो रहा है कि प्रदेश में भ्रष्टाचार और इंस्पेक्टर राज से तंग आकर उद्योगपति भाग रहे हैं और उद्योग बंद हो रहे हैं। जिसके कारण लोगों के हाथों से रोजगार छिन रहा है। सुरजीत ठाकुर ने भ्रष्टाचार को लेकर जयराम सरकार पर हमला करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार और इंपेक्टर राज के कारण हिमाचल में निवेश करने से उद्योगपति डरते हैं। औद्योगिक क्षेत्र में सत्ता के संरक्षण में अधिकारी उद्योगपतियों से वूसली करते हैं। जिसका उदाहरण गत कांग्रेस सरकार के समय सामने आया था। जब सीबीआई ने उद्योग विभाग के अधिकारी को रिश्वत लेते पकड़ा, तो उसने कहा कि यह पैसा सत्ताधारी नेता के पीए को दिल्ली के वकील को देने के लिए देना है। यह सब सीबीआई के रिकार्ड में दर्ज है। इससे साबित होता है कि सत्ता के संरक्षण में औद्योगिक क्षेत्रों में भ्रष्टाचार हो रहा है। इंस्पेक्टर राज के कारण उद्योगपति हिमाचल में निवेश करने के लिए नहीं आ रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने उद्योगपतियों को गारंटी दी है कि भय का वातावरण खत्म किया जाएगा। व्यापरियों को इंस्पेक्टरी राज से मुक्ति मिलेगी और भ्रष्टाचार पूरी तरह खत्म होगा। आम आदमी पाटी्र की गारंटी पर उद्योगपतियों को भरोसा है। प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर प्रदेश में औद्योगिक निवेश बढ़ेगा और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर मिलेंगे।
गगन शर्मा। पांवटा साहिब उपमंडल अधिकारी (ना.) पांवटा साहिब विवेक महाजन ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित पांवटा साहिब से शिलाई-हाटकोटी जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-707 तथा नवादा में भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि एनएच-707 कच्ची ढांग में लगभग 250 मीटर सड़क पूरी तरह धंस कर लगभग 100 फीट नीचे चली गई है, जिसका पुनर्निर्माण करने के लिए कंपनी तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि इसके पुनर्निर्माण कार्य में कम से कम पांच से सात दिनों का समय लग जाएगा। उन्होंने बताया कि इस सड़क के दो वैकल्पिक मार्गों का भी निरीक्षण कर लिया गया है। इन दोनों सड़कों के मोड़ तंग होने के कारण उनका चौड़ीकरण किया जा रहा है। इन मार्गों से छोटी गाड़ियों की आवाजाही जल्द आरंभ कर दी जाएगी तथा बड़े वाहनों को टोंस (जाखना) के रास्ते से ही जाना होगा। उन्होंने बताया कि लोगों की सुरक्षा को देखते हुए सड़क के दोनों तरफ़ पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया गया है, ताकि वह मार्ग पर चल रहे लोगों को भू-स्खलन से सचेत कर सकें और किसी भी दुर्घटना की संभावना को रोका जा सके। इसके अतिरिक्त उपमंडलाधिकारी ने नवादा क्षेत्र में भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेते हुए स्थानीय प्रधान को पंचायत घर में रैन बसेरा बनाने के लिए कहा, ताकि भविष्य में आपात स्थिति के समय लोगों को शरण दी जा सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने लोगों से अपील की कि वह भारी बारिश के दौरान नदी के किनारे ना जाएं। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस क्षेत्र का निरीक्षण सॉयल कंजर्वेशन विभाग के माध्यम से भी करवाया जाएगा।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार अमृत महोत्सव समारोह समिति हिमाचल प्रदेश द्वारा सोमवार को सैन्य बलिदानी परिवार सम्मान समारोह का आयोजन ज्वालामुखी में किया गया, जिसमें भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व भैया जी जोशी सदस्य अखिल भारतीय कार्यकारणी आरएसएस द्वारा प्रदेश के शहीद सैनिक परिवारों को सम्मानित किया गया, जिसमें नवंबर 2019 में सियाचिन ग्लेशियर में पेट्रोलिंग के दौरान शहीद हुए जिला सोलन के कुनिहार दोची गांव के मनीष के परिवार को भी इस सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान आज शहीद मनीष के पिता रामस्वरूप ठाकुर व माता मीरा देवी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व भैया जी जोशी के हाथों ग्रहण किया। गौर रहे कि कुनिहार के दोची गांव का 22 वर्षीय सैनिक मनीष सियाचिन ग्लेशियर में पेट्रोलिंग के दौरान ग्लेशियर की चपेट में आकर देश की सेवा करते हुए शहीद हो गया था, जिससे पूरा कुनिहार क्षेत्र गमगीन हो गया था।
11 लाख के दो सामुदायिक भवनों का उद्धघाटन करते हुए चम्बेह में बोले बड़सर विधायक मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर बीजेपी ने महंगाई को अनियंत्रित कर व दूध-दही जैसी रोजमर्रा की वस्तुओं पर जीएसटी लादकर गरीब लोगों के मुंह से निवाला छीनने का काम किया है। बेलगाम महंगाई से गैस सिलेंडर 1150 के करीब पहुंच गया है। महंगाई से गृहणियों के बजट पर जीएसटी की चोट कर महिला वर्ग को भी बीजेपी ने ठगा है। यह बात बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने ग्राम पंचायत ग्यारह ग्रां के लोअर चम्बेह व चम्बेह में 11 लाख रूपए की लागत से बने सामुदायिक भवनों का उद्घाटन करने के उपरांत कही। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव आने वाले हैं और इस दौरान जो भी बीजेपी नेता वोट मांगने के लिए आपके पास आए, उनसे यह जरूर पूछना कि जिन वादों के साथ वह सता में आए थे, उनमें से कौन सा वादा पूरा कर उन्होंने लोगों को सुविधाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने बड़सर की हर तरफ से अनदेखी की है, जो कार्य विधायक प्राथमिकता के तहत बड़सर के लिए विधायक होने के नाते स्वीकृत करवाए हैं, अब बीजेपी के नेता उन कार्यों को भी अपना बता कर लोगों से झूठ बोल रहे हैं। लखनपाल ने कहा कि मुझे तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। क्योंकि मैं जनसेवक हूं और मुझे जनता की सेवा करनी है, लेकिन अच्छा होता कि बीजेपी के यह नेता जितने काम मैंने बड़सर के लिए किए उतने काम वो भी सरकार होने पर करवाते, तो बड़सर के लोगों के बीच दूसरों के विकास को भी अपना बताने की नौबत उन्हें नहीं आती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों के लिए 10 ग्रांटियां जनता को दी हैं, जिसे सरकार बनने के तुरंत बाद लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला वर्ग का ध्यान रखते हुए कांग्रेस ने 18 से 60 वर्ष की हर महिला को हर महीने 1500 रूपए प्रोत्साहन राशि देने की गारंटी दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना व आत्म निर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए भी कांग्रेस ने 6 लाख नौकरियां देने की गारंटी दी है। इसके अलावा अपना व्यवसाय करने के लिए प्रदेश की हर विधानसभा को 10 करोड़ के बिना ब्याज के ऋण की सुविधा भी दी जाएगी, जिससे युवाओं को व्यवसाय करने में सुविधा मिलेगी। वहीं, कांग्रेस सत्ता में आने के बाद बीजेपी की मल्टी टास्क कर्मचारी चयन को नियमित बनाने पर काम करेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने देश के हर वर्ग को झूठे सपने दिखाकर ठगा है, जिस का जवाब अब चुनावों में जनता सत्ता से बाहर करके देगी। इस मौके पर स्थानीय ग्राम पंचायत के प्रधान किशोरी लाल व स्थानीय लोग दुर्गा दास, अश्वनी कुमार, अनूप कुमार, जगत राम, धर्म चंद, पूमा देवी, रूपा रानी, बीना देवी व रंजना कुमारी इत्यादि शामिल रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय को जनजातीय घोषित करने के लिए लंबे समय से लड़ाई लड़ रहे पूर्व सांसद एवं वर्तमान में हिमाचल प्रदेश एससी कमिशन के चेयरमैन वीरेंद्र कश्यप से हाटी समुदाय का प्रतिनिधिमंडल उनके ऑफिस शिमला में मिला, उनके द्वारा हाटी समुदाय को जनजातीय घोषित करने के प्रयासों की हाटी नेताओं ने प्रशंसा की गिरीपार क्षेत्र के हाटी समुदाय को जनजातीय समुदाय घोषित करने के लिए किए गए, उनके के प्रयासों की सराहना की गई। सनद रहे कि वीरेंद्र कश्यप ने 2009 से लेकर 2019 तक सड़क से लेकर संसद तक जिस प्रकार से हाटी मुद्दे को सड़क से लेकर संसद तक उठाया था, उनके योगदान से ही भारत सरकार की कैबिनेट से मामला हल हो पाया है, शिमला से लेकर दिल्ली तक प्रत्येक कागज उन्होंने तैयार करवाए थे। देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह से 2011 में और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से 2016 में जोरदार तरीके से हाटी की आवाज को उठाया था पहली बार गिरिपार क्षेत्र में जनजातीय मंत्री जुओल ओरांव का मई 2017 में दौरा उन्होंने करवाया था, उसके बाद शिमला में पूर्व राज्य जनजातीय मंत्री जसवंत सिंह सुमन भाई भाबोर के साथ एथनोग्रपिक रिपोर्ट की रूप रेखा तैयार करवाई गई। पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप ने हाटी महाखुमली में लोगों को बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया गया था। परिणाम स्वरूप हजारों की संख्या में हाटी आंदोलनकारी महा खुमलियों में जुट गए थे, जिसके परिणाम स्वरूप राजनीतिक इच्छाशक्ति राजनेताओं में जाग्रत की गई थी, उसके बाद हाटी विकास मंच के नेताओं ने हक नहीं तो वोट नहीं का नारा दिया था, जिसको लोगों ने जोर-शोर से बुलंद किया था। हाटी विकास मंच उन सभी प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करता है, जिन्होंने हाटी मुद्दे पर कार्य किया है। इस प्रतिनिधिमंडल में हाटी विकास मंच के अध्यक्ष प्रदीप सिंह सिंगटा, महासचिव अतर सिंह तोमर मुख्य प्रवक्ता डॉ. रमेश सिंगटा मीडिया प्रभारी बलबीर चौहान, मुख्य सलाहकार दलीप सिगटा, सचिव कपिल चौहान, उपद्यक्ष गोपाल ठाकुर अन्य हाटी नेता उपस्थित रहे।
कपिल शर्मा। शिलाई शिलाई उपमंडल के रोनहाट के समीप खिज्वाडी में बेहद दर्दनाक हादसा पेश आया है। हादसे में 4 मासूम बच्चों सहित एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक खिज्वाडी गांव में परिवार का मकान उस समय भूस्खलन की चपेट में आ गया, जब सदस्य गहरी नींद में सो रहा था। चूंकि हादसा रात के समय पेश आया, लिहाजा किसी को भी इसकी भनक नहीं लगी। सुबह एक स्थानीय व्यक्ति जब वहां से गुजर रहा था, तो उसे चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद उसने गांव के अन्य लोगों को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया। हादसा बीती रात उस समय पेश आया जब एक ही परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। इस बीच मकान पहाड़ी से हुए भू-स्खलन की चपेट में आ गया। चार बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई है। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में दर्दनाह हादसा पेश आया है। भू-स्खलन की चपेट में आने से चार बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। रास्त पंचायत के राकसोड़ी (खिजराड़ी) गांव में एक मकान भू-स्खलन की चपेट में आ गया। हादसे में चार बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बीती रात उस समय पेश आया, जब एक ही परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। इस बीच मकान पहाड़ी से हुए भूस्खलन की चपेट में आ गया। मृतकों की पहचान ममता (27) पत्नी प्रदीप सिंह, इशिता (8) पुत्री प्रदीप सिंह, अलीशा (6) पुत्री प्रदीप सिंह, ऐरंग (2) पुत्री प्रदीप सिंह और आकांशिका (7) पुत्री तुलसी राम गांव खड़ेच (हलाहां) के तौर पर हुई है। जबकि, प्रदीप सिंह गंभीर रूप से घायल है। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालने के प्रयास किए। तब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी थी। खबर लिखें जाने तक फिलहाल प्रशासन मौके पर नहीं पहुंचा है। बता दें कि प्रदेश में देर रात हुई मूसलाधार बारिश से भारी तबाही हुई है। सिरमौर में भी बारिश से जगह-जगह नुकसान हुआ है। देर रात बड़ू साहिब से कुछ डराने वाली तस्वीरें सामने आई थी। यहां पूरा विश्वविद्यालय परिसर जलमग्न हो गया था। वही जिला के ऊपरी क्षेत्राें में भी मूसलाधार बारिश से भारी नुकसान हुआ है।
विनायक ठाकुर । जसवां परागपुर जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों को 2016 से वित्तीय लाभ नहीं दे रही सरकार अन्य कर्मचारियों के लिए भी सरकार ने पैदा की वेतन विसंगतियां। कांग्रेस पार्टी के जसवां परागपुर के अध्यक्ष एवं पूर्व उपाध्यक्ष, कर्मचारी कल्याण बोर्ड ठाकुर सुरेंद्र सिंह मनकोटिया ने जयराम सरकार पर आरोप लगाया है कि जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों को उनके वित्तीय लाभ न देकर उनके साथ घोर अन्याय कर रही है। नए वेतनमान का लाभ सभी कर्मचारियों को 2016 से किया जाना है, लेकिन सरकार ने जो अधिसूचना जारी की है, उसके मुताबिक जिला परिषद कर्मचारियों को पिछली तिथि यानी 1.1.2016 से यह लाभ नहीं मिलेगा। इन कर्मचारियों को सितंबर 2022 के बाद से ही छठे वेतन आयोग का लाभ देकर सरकार इन कर्मचारियों के साथ भेदभाव कर रही है। ठाकुर सुरिंद्र सिंह मनकोटिया ने कहा है कि कर्मचारी किसी भी सरकार की रीड की हड्डी होते हैं और हिमाचल के विकास में इनकी बहुत अहम भूमिका रही है और सारे विकास के कार्य तो जिला परिषद व ब्लॉक के कर्मचारी ही कर रहे हैं। सरकार इनसे हर तरह का कार्य ले रही है, इसके बावजूद यह सरकार इनको अपने कर्मचारी मानने को तैयार नहीं है। कर्मचारी पहले अपने आप को सरकारी विभाग में समायोजित करने की मांग को लेकर हड़ताल कर चुके हैं। तब सरकार ने इनकी मांगों को मानने का आश्वासन दिया था। सरकार के आश्वासन के बाद ही इन सभी कर्मचारियों ने अपने-अपने ब्लाक परिसर में की गई हड़ताल को खत्म किया था, लेकिन आज तक इसके लिए कुछ नहीं किया। कर्मचारियों के साथ धोखा किया गया। कर्मचारियों के आंदोलन के दबाव में आकर सरकार ने इनके लिए छठे वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने की घोषणा तो की थी, पर अधिसूचना कुछ और ही कर दी। अब जो अधिसूचना जारी की है, उसमें इन कर्मचारियों को सितंबर 2022 से ही नए वेतनमान का लाभ देने की बात की गई है। कायदे से इन कर्मचारियों को 1/1/ 2016 से इसका लाभ दिया जाना चाहिए था, जो कि उनको सरकार दे नहीं रही है। उन्होंने कहा कि सरकार इन कर्मचारियों को उनके हकों से वंचित करना चाह रही है और कांग्रेस पार्टी यह होने नहीं देगी। जिला परिषद के कर्मचारियों से किए गए धोखे का खामियाजा सरकार को आने वाले चुनावो़ं में भुगतना पड़ेगा।
विनायक ठाकुर । देहरा पुलिस थाना देहरा के अंतर्गत पड़ते गांव नरघोटा डाकघर पाइसा के निवासी 21 वर्षीय युवक ने रविवार देर शाम अपने घर में चुनरी का फंदा बनाकर लटक गया, िजससे उसकी माैत हाे गई। सूचना मिलते ही माैके पर पहुंची देहरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु देहरा अस्पताल भेज दिया है। बरहाल पुलिस ने परिजनों के बयान भी कलमबद्ध किए हैं। उक्त 21 वर्षीय युवक ने ऐसा क्यों किया इसका अभी कारण पता नहीं लग पाया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की तफ्तीश कर रही है।
आलाेक। कुल्लू शिक्षा, भाषा, कला एवं संस्कृति एवं मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने आज क्षेत्रीय चिकित्सालय कुल्लु में उपचाराधीन, पिछले कल हुए घियाघी हादसे में घायल हुए पर्यटकों का कुशलक्षेम पूछा। उन्होंने प्रत्येक घायल व्यक्ति के परिवार को 50 हज़ार तथा मृतक के परिवार को एक लाख फौरी राहत के रूप में प्रदान किए। उन्होंने कहा कि पिछली शाम को लगभग 7 से 8 बजे के बीच बंजार घाटी के घियाघी नामक स्थान पर एक टेम्पो ट्रेवलर दुर्घटना ग्रस्त हो गई थी, जिसमें सवार 17 में से 10 लोग घायल हो गए हैं तथा 7 की दुःखद मृत्यु हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन, आईटीवीपी, स्थानीय लोगों सहित विधायक सुरेंद्र शौरी ने मौके पर जाकर राहत एवं वचाव कार्य आरंभ किया। सभी 10 घायलों को रात में ही क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लु में उपचार हेतु दाख़िल किया गया। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिवारों को एक लाख फ़ौरी राहत के अतिरिक्त 3 लाख रुपए सरकार द्वारा औपचारिकताएं पूरी करने पर दिया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि सभी घायलों का उपचार सरकार द्वारा मुफ़्त में किया जाएगा। घायल पर्यटकों की सरकार की ओर से हर संभव सहायता प्रदान की जा रही। इस दौरान उनके साथ उपमंडलाधिकारी विकास शुक्ला, मुख्यचिकित्साधिकारी डॉ. सुशील चंद्र, होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर भी उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर । जसवां परागपुर पुलिस चौकी डाडासीबा के अंतर्गत पड़ती पंचायत जंबल में एक महिला की असमायिक मौत हो जाने से गांव में मातम छा गया। महिला की मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं। गांव में गम का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, जंबल गांव की रहने वाली उक्त 33 वर्षीय महिला के पति ने बताया अपने बयान में बताया की रविवार मध्य रात्रि उसकी पत्नी को कुछ काटने का आभास हुआ, तो उसने मुझे बताया इस पर मैंने यहां वहां पर देखा कुछ भी दिखाई नहीं दिया। सुबह महिला को छाती में बहुत दर्द हुआ, परिजनों के मुताबिक महिला को आंखों में थोड़ा धुंधला-धुंधला दिखाई देने लगा, तो परिजनों ने 108 एंबुलेंस की सहायता से महिला को सिविल हॉस्पिटल डाडासीबा पहुंचाया। डाडासीबा अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा महिला का उपचार किया गया, परंतु उपचार के दाैरान महिला की मौत हो गई। मौत कैसे हुई यह पुलिस के लिए जांच का विषय हैं। सूचना मिलते ही डाडासीबा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार महिला की दो बेटियां हैं, बड़ी बेटी 3 वर्ष की है छोटी बेटी 8 महीने की है। महिला अपने पीछे दो बेटियां छोड़ गई हैं। महिला के पति मेहनत मजदूरी करके परिवार का पेट पाल रहे थे। जंबल पंचायत की प्रधान रचना शर्मा ने सरकार से गरीब परिवार की यथासंभव आर्थिक मदद करने की मांग की है। डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने बताया महिला का शव पोस्टमार्टम करवाने के लिए भेजा गया है। महिला की मौत कैसे हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा पुलिस छानबीन कर रही है।
परमार सिहोल में सम्मानित किए महिला मंडल, पेट्रोल पंप का किया शुभारंभ प्रतिमा राणा। पालमपुर नारी शक्ति है, सम्मान है, नारी गौरव है, अभिमान है। नारी ने ही यह सजा विधान है, नारी को शत-शत प्रणाम है। यह उद्गगार विधानसभा अध्यक्ष ने ग्राम पंचायत सिहोल के गांव अप्पर बोदा में महिला मंडल सम्मान कार्यक्रम में अपने संबोधन व्यक्त किए। परमार ने कहा कि प्रदेश एवं राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। सरकार महिला सशक्तिकरण और आधी आबादी को आत्मनिर्भर तथा सक्षम बनाने के लिए बचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए दर्जनों योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है।उन्होंने कहा कि महिलाओं में समाज और देश के लिए बहुत कुछ करने की क्षमता है और महिला समाज में किसी भी समस्या को पुरुषों से अधिक बेहतर ढंग से निपटाने की क्षमता रखती है। उन्होंने कहा कि महिला उत्थान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने इस अवसर पर सिहोल के पांच महिला मंडलों को अपनी ओर से गैस भठियाँ भी वितरित की। इसके उपरांत विधानसभा अध्यक्ष ने नागणी में नव दुर्गा फिलिंग स्टेशन का शुभारंभ किया और पटियाल परिवर को पेट्रोल पंप स्थापना की बधाई दी। उन्होंने कहा कि नागणी में विद्युत विभाग का सब स्टेशन, विद्युत विभाग का मंडल, खंड विकास कार्यालय सहित अन्य कार्यालय, गौसदन और गौ-अभ्यारण आने से इस स्थान का महत्व बड़ा है और व्यापारिक गतिविधियों में भी इजाफा हुआ है। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष, देश राज शर्मा, विस्तारक रूपेंद्र ठाकुर, सिहोल के प्रधान मोहिंदर धीमान, उपप्रधान राजेश ठाकुर, शक्ति चंद धीमान, रजिंदर प्रसाद, सुभाष धीमान, किशोरी लाल, बिंता देवी, शशि धीमान, प्रधान देवी अशोक कटोच, उपप्रधान चंद्र किशोर, प्रधान डरोह पंकज चौधरी, बीडीसी इंदिरा देवी, कल्पना देवी और अनुप राणा, दीपक नाग, पेट्रोल पंप के मालिक राम पटियाल, ज्ञान पटियाल, रीना देवी व अधिशाषी अभियंता संदीप कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अनूप। सुजानपुर सुजानपुर विधायक सुजानपुर मैदान में संकल्प रैली के नाम पर लोगों को इकट्ठा करने के लिए बीते सप्ताह से प्रियंका गांधी के नाम का सहारा ले रहे थे, लेकिन उनके इस कार्यक्रम में प्रियंका गांधी आ ही नहीं रही थी, तो जनता के समक्ष ढिंढोरा क्यों पीटा गया? सुजानपुर भाजपा मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने यह सवाल सुजानपुर के कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा से किया है। विनोद ठाकुर ने कहा कि विधायक को अब उनका गिरता हुआ ग्राफ दिखाई देने लग पड़ा है। आजकल सुजानपुर विधायक अपनी नुक्कड़ जन सभाओं में भी भीड़ जुटाने में असमर्थ है, जिस तरह से चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं। सुजानपुर की जनता अब उनके कार्यक्रमों से कन्नी काटना शुरु कर रही है। उन्हें इसी बात का डर अपने आने वाली संकल्प रैली में दिखाई दे रहा था। इसी कारणवश सुजानपुर विधायक अब अपनी इस रैली के लिए अन्य विधानसभा के विधायकों को और कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को निमंत्रण व आने का आग्रह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले सुजानपुर विधायक ने तो कांग्रेसी शीर्ष नेतृत्व को भी भुला दिया था। अब विधायक को नए पोस्टर बैनर बनाकर कांग्रेसी शीर्ष नेतृत्व के उसमेें फोटो लगाने पड़े। मीडिया प्रभारी ने कहा कि विधायक को अब यह बात समझ आ गई है कि सुजानपुर में उनके नाम से जनता आने वाली नहीं है। सुजानपुर में जो उन्होंने संकल्प रैली रखी है, अब उसे प्रदेश स्तरीय रैली घोषित करने में ही भलाई है, ताकि अन्य विधानसभा क्षेत्रों के लोग भी इसमें पहुंच सकें और यहां भीड़ इकट्ठी हो सके। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता विधायक की कथनी और करनी को पूरी तरह समझ चुकी है। अब उनकी बातों में यहां की भोली-भाली जनता आने वाली नहीं है।
अनूप। सुजानपुर नगर परिषद सुजानपुर की पूर्व उपाध्यक्ष कमलेश कुमारी चौधरी ने भाजपा परिवार में वापसी कर ली है। रविवार को देर शाम उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के निवास स्थान समीरपुर में पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। उन्होंने कहा कि वह पहले भी भाजपा की सिपाही थी, हैं और रहेंगी। इस मौके पर उनकी बड़ी बहन जगा देवी ने भी भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। भाजपा परिवार में घर वापसी करने पर पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष एवं उनकी बड़ी बहन का पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने स्वागत किया है। कमलेश कुमारी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्य किया जाएगा।
प्रतिमा राणा। पालमपुर पालमपुर में 15वें दिन अग्निवीर सेना भर्ती के लिए कांगड़ा और चंबा जिला के उम्मीदवारों के लिए जारी रहा। सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर के भर्ती निदेशक कर्नल राजीव रंजन ने बताया कि भर्ती के 15वें दिन अग्निवीर सेना भर्ती में सोमवार को कांगड़ा और चंबा जिला का कुल 1616 उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षण के लिए बुलाया गया। दोनों जिलों का कुल मिलाकर 905 उम्मीदवारों ने दौड़ में भारी उत्साह के साथ भाग लिया, जिसमें 129 उम्मीदवारों ने शारीरिक परीक्षण पास की। 24 सितंबर, 2022 का शारीरिक परीक्षण पास करने वाले 122 उम्मीदवारों का चिकित्सा परीक्षण 27 सितंबर, 2022 को निर्धारित किया गया है। 24 सितंबर 2022 का शेष 1633 उम्मीदवारों का दौड़ भारी बरिस के कारण रद्द किया गया था। शेष 1633 उम्मीदवारों का दौड़ 27 सितंबर 2022 को निर्धारित किया गया है और सभी उम्मीदवारों को प्रवेश करने के लिए टोकन नंबर निर्गत किया गया है। सभी उम्मीदवारों से अनुरोध है कि अपना-अपना प्रवेश पत्र अवश्य लाएं, जिस पर टोकन नंबर और तिथि निर्धारित किया गया है। बिना टोकन नंबर के गेट मे प्रवेश प्रतिबंधित है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि कांग्रेस जमीन खो रही है और आप जमीन तलाश रही है, जबकि भाजपा हिमाचल में पूर्ण जीत की ओर बढ़ रही है। कांग्रेस पार्टी ताश के पत्तों की तरह गिर रही है और इसका ताजा उदाहरण राजस्थान में है, जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच पार्टी के भीतर युद्ध चल रहा है। कांग्रेस बदहाली में है और पूरे देश में और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस में अशांति की स्थिति है। कांग्रेस एक विभाजित सदन है, जिसका कोई मजबूत नेतृत्व नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हिमाचल में गारंटी दे रहे हैं, लेकिन अब यह बिल्कुल स्पष्ट है कि राजस्थान में उनकी अपनी पार्टी की कोई गारंटी नहीं है।कांग्रेस नेता भारत जोड़ी यात्रा तो चला रहे हैं, लेकिन कांग्रेस को एकजुट नहीं कर पा रहे हैं। कांग्रेस जनता के सामने बिल्कुल अलग चेहरा दिखाकर अपना मजाक बना रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को हिमाचल में जमीन ढूंढे नहीं मिल रही है और आप का संघर्ष शत-प्रतिशत असफल होगा। दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन से लोग खुश नहीं हैं। आम आदमी पार्टी शासित राज्य भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी के दौर से गुजर रहे हैं, आप की सरकार बनने के बाद से पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है। आम आदमी पार्टी से लोग तंग आ चुके हैं। खन्ना ने कहा कि भाजपा हिमाचल में पूर्ण जीत की ओर अग्रेसर है, लोगों ने सभी दलों में अंतर देखा है और देखा है कि भाजपा ने हिमाचल की आम जनता की कितनी अच्छी सेवा की है। नरेंद्र मोदी सरकार और जयराम ठाकुर सरकार ने हिमाचल को विकास का नया युग आरंभ किया है।
अनाहिता दिग्विजय सिंह हिमाचल टीम की सबसे युवा खिलाड़ी फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला चन्नेई में होने जा रहे अंडर-19 नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए हिमाचल की टीम में शिमला जिला से पांच लड़कियों का चयन किया गया है। इसमें अनाहिता दिग्विजय सिंह हिमाचल क्रिकेट टीम की सबसे कम उम्र की खिलाड़ी है। अनाहिता ताराहाल स्कूल की आठवीं कक्षा की छात्रा है, वह इससे पहले सीनियर चैलेंजर ट्राफी में भी इस साल खेल चुकी है। उनका चयन धर्मशाला अकादमी के लिए भी हुआ था। अनाहिता शिमला की मैहली में एक अकादमी में बीते कुछ सालों से प्रैक्टिस कर रही है, यह अकादमी स्थानीय युवाओं ने खुद मिलकर बनाई है। अनाहिता की माने तो कोरोना काल में उनको प्रैक्टिस करने का मौका मिला, जिसकी बदौलत आज उनका चयन नेशनल टूर्नामेंट के लिए हुआ है। वहीं शिमला जिला से दूसरी खिलाड़ी कृतिका कंवर है जोकि अपना पहला नेशनल खेल रही हैं। इसके अलावा देवांशी वर्मा का चयन भी नेशनल टूर्नामेंट के लिए गया है। बीते साल भी उनका चयन टीम के लिए हुआ था और बाद में इंटर जोनल मैच में भी खेला। इसके अलावा उनका चयन सीनियर टीम के लिए भी हुआ था। इस साल वे दूसरी बार हिमाचल की अंडर-19 टीम के लिए चयनित हुईं हैं। वहीं शिमला जिला से चौथी खिलाड़ी कुशी चौहान है जोकि अंडर-19 टीम के लिए तीसरी बार चयनित हुई हैं। चौपाल की मनीषा रावत भी दूसरी बार नेशनल टूर्नामेंट के लिए चयनित हुई हैं।
51 कलश से बददी में निकाली कलश यात्रा सचिन बैंसल। बद्दी बद्दी के न्यू सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेताओं द्वारा नवरात्रि के उपलक्ष्य में मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना की गई। इस अवसर पर बद्दी में कलश यात्रा भी निकाली गई, जिसमें माताओं व बहनों ने 51 कलश सिर पर उठाकर सब्जी मंडी से बद्दी की प्राचीन बाउड़ी पर गए और वहां से जल भरकर साईं रोड से होते हुए सब्जी मंडी पहुंचे, जहां विधिवत रूप से मां की पूजा-अर्चना के बाद मूर्ति स्थापित की गई। सब्जी विक्रेता कृष्णा ने बताया कि नवरात्रों में हर वर्ष की तरह माता की मूर्ति सब्जी मंडी में विराजमान की जाती है और लगातार नाै दिन तक सुबह शाम माता की पूजा-अर्चना की जाएगी और रोजाना शाम को माता का गुणगान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दशहरे वाले दिन माता की मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा और उस रात माही रोपड़ वाले माता का जागरण करेंगे, उसके पश्चात भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर कृष्णा भगत, उपेंद्र, जुगल, रमेश, दिनेश, भारती, राजेश, कुलदीप, हरिप्रसाद, पाला, जितेंद्र भगत और केरु मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन अटल शिक्षा कुंज, कालूझंडा स्थित आईईसी विश्वविद्यालय में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 'वर्ल्ड फार्मासिस्ट-डे', बड़े हर्षोलास के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम इस वर्ष की थीम; 'फार्मेसी यूनाइटेड इन एक्शन फॉर अ हेअल्थीर वर्ल्ड' विषय पर आधारित था, जिसमें छात्रों ने भाषण प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, पोस्टर प्रेजेंटेशन, डांस, स्किट के साथ कई मनोरंजक सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्साह के साथ प्रस्तुत किए। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य फार्मेसी परिषद (शिमला) के अध्यक्ष, गोपाल कृष्ण शर्मा मुख्यातिथि सहित हिमाचल के ड्रग इंस्पेक्टर, अक्षय कुमार, मोहित गुप्ता फाउंडेशन (चंडीगढ़) के संस्थापक मोहित गुप्ता, संजीवनी डेंटल हॉस्पिटल बद्दी से डॉ. भावना शर्मा और डॉ. पूजा सैनी व तक्षवी मेडिकल हेल्थकेयर बद्दी से राहुल सैनी सहित कई अतिथिगण विश्वविद्यालय में उपस्थित रहे। विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2022 के विशेष अवसर पर आईईसी विश्वविद्यालय परिसर में जनरल और डेंटल चेकअप के लिए मुफ्त चिकित्सा शिविर का भी सफल आयोजन किया गया। इस चिकित्सा शिविर के दौरान आसपास के गांवों जैसे नानकपुर, खेड़ावाली, शेरा और कालूझंडा सहित आईईसी विश्वविद्यालय के छात्रों, कर्मचारियों सहित लगभग 200 लोगों ने मुफ्त दवाओं के साथ मुफ्त चिकित्सा परामर्श भी प्राप्त किया। आईईसी यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) शमीम अहमद ने 'वर्ल्ड फार्मासिस्ट-डे' के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को अपने विषय-धारा के प्रति जागरूक रहने और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रोत्साहित किया और समाज कल्याण के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कुल्लू जिला के जलोड़ी जोत के समीप घियाघी में एक टैम्पो ट्रैवलर की दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में सात लोगों की मृत्यु और दस अन्य घायल हुए हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन दुर्घटनास्थल पर पहुंच गया और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ कर दिए। मुख्यमंत्री ने जिला एवं अस्पताल प्रशासन को दुर्घटना में घायल लोगों को श्रेष्ठ उपचार उपलब्ध करवाने के निर्देश देते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि घायलों को फौरी राहत के रूप में 50 हजार रुपए की राशि प्रदान की गई है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवारजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला शहर के टूटीकंडी से नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनकी नाबालिग बेटी बीती रात करीब 11 बजे कमरे से कहीं बाहर निकली। इसके बाद लौटकर नहीं आई। परिजनों का कहना है कि उन्होंने सभी संभावित जगहों पर लड़की की तलाश की, लेकिन उसका कोई अता पता नही चला। ऐसे भी अंदेशा जताया जा रहा है कि या तो की लड़की को किसी ने किडनैप कर दिया है या फिर किसी शख्स के साथ गई है। पुलिस ने लड़की को ढूंढने के लिए टीमों का गठन कर लिया है और सभी पुलिस थानों को भी इस संबंध में सूचित कर दिया है। यही नहीं जिला के बाहर के पुलिस थानों में भी लड़की के संबंध में सूचना भेजी गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द से जल्द लड़की को ढूंढ लिया जाएगा। वहीं, पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर भी लड़की को ट्रेस करने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने केस एफआईआर नंबर 245/22, IPC की धारा 363 के तहत दर्ज किया गया है। एएसआई सुरेश कुमार पीएस वेस्ट मामले की जांच कर रहे हैं।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर पंचरुखी एक्टिव मीडिया प्रेस क्लब पंचरुखी की वार्षिक बैठक पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पंचरुखी में रविवार को संपन्न हुई। इस बैठक में कार्यकारिणी का चुनाव हुआ एवं अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई। एक्टिव मीडिया प्रेस क्लब के प्रधान अमीर चंद डोगरा को सर्वसम्मति से बनाया गया व उप प्रधान कुशल कुमार, सचिव नरेंद्र डोंगरा एवं कोषाध्यक्ष, पूनम कौंडल को कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से बनाया गया। वहीं, प्रधान अमीर चंद डोगरा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
नवरात्र एक प्रमुख हिंदू त्योहार है, जिसे पूरे भारत भर में काफी धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। इस पर्व पर लोगों द्वारा देवी दुर्गा के नौ रुपों की पूजा की जाती है। नवरात्र का यह पर्व उत्तर भारत के कई राज्यों सहित में भी इस पर्व का काफी भव्य आयोजन देखने को मिलता है। वैसे तो नारी शक्ति देवी दुर्गा को समर्पित नवरात्र का यह पर्व एक वर्ष में चार बार आता है लेकिन इनमें से दो नवरात्रों को गुप्त नवरात्र माना जाता है और लोगो द्वारा सिर्फ चैत्र तथा शारदीय नवरात्र को ही मुख्य रूप से मनाया जाता है। ज्योतिष शास्त्रीय गणनानुसार कलश स्थापन शुभमुहूर्त्त प्रात: 06 बजकर 10 मिनट से 07 बजकर 52 मिनट तथ दूसरा अभिजित मुहूर्त्त 11 बजकर 48 मिनट से 12 बजकर 36 मिनट के बीच शुभ रहेगा। तिथि समय मातृस्वरूप दिनॉक आश्विन प्र. प्रतिपदा 27:08 (मां शैलपुत्री) : 26/9/2022 १० सोम द्वितीया 26:28 (मां ब्रह्मचारिणी) : 27/9/2022 ११मंगल तृतीया 25:28 (मां चंद्रघंटा) : 28/9/2022 १२बुध चतुर्थी 24:09 (मां कुष्मांडा) : 29/9/2022 १३गुरु पंचमी 22:35 (मां स्कंदमाता) : 30/9/2022 १४शुक्र षष्ठी 20:47 (मां कात्यायनी) : 01/10/2022 १५शनि सप्तमी 18:47 (मां कालरात्रि) : 02/10/2022 १६रवि अष्टमी 16:28 (मां महागौरी) : 03/10/2022 १७सोम नवमी 14:21 (मां सिद्धिदात्री) : 04/10/2022 १८मंगल दशहरा 12:00 (विजयादशमी ) : 05/10/2022 १९बुध कन्या पूजन का शास्त्रोक्त विधान एक वर्ष की कन्या का पूजन नहीं करना चाहिए। दो वर्ष – कुमारी – दुःख-दरिद्रता और शत्रु नाश तीन वर्ष – त्रिमूर्ति – धर्म-काम की प्राप्ति, आयु वृद्धि चार वर्ष– कल्याणी – धन-धान्य और सुखों की वृद्धि पांच वर्ष – रोहिणी – आरोग्यता-सम्मान प्राप्ति छह वर्ष – कालिका – विद्या व प्रतियोगिता में सफलता सात वर्ष – चण्डिका – मुकदमा और शत्रु पर विजय आठ वर्ष – शाम्भवी – राज्य व राजकीय सुख प्राप्ति नौ वर्ष – दुर्गा – शत्रुओं पर विजय, दुर्भाग्य नाश दस वर्ष – सुभद्रा – सौभाग्य व मनोकामना पूर्ति कन्या पूजन विधि:- सर्वप्रथम व्यक्ति को प्रातः स्नान करना चाहिए। उसके पश्चात् कन्याओं के लिए भोजन अर्थात पूरी, हलवा, खीर, चने आदि को तैयार कर लेना चाहिए । कन्याओं के पूजन के साथ बटुक पूजन का भी महत्त्व है, दो बालकों को भी साथ में पूजना चाहिए एक गणेश जी के निमित्त और दूसरे बटुक भैरो के निमित्त कहीं कहीं पर तीन बटुकों का भी पूजन लोग करते हैं और तीसरा स्वरुप हनुमान जी का मानते हैं | एक-दो-तीन कितने भी बटुक पूजें पर कन्या पूजन बिना बटुक पूजन के अधूरी होती है।कन्याओं को माता का स्वरुप समझ कर पूरी भक्ति-भाव से कन्याओं के हाथ पैर धुला कर उनको साफ़ सुथरे स्थान पर बैठाएं। ॐ कौमार्यै नम: मंत्र से कन्याओं का पंचोपचार पूजन करें । सभी कन्याओं के मस्तक पर तिलक लगाएं, लाल पुष्प चढ़ाएं, माला पहनाएं, चुनरी अर्पित करें तत्पश्चात् भोजन करवाएं। भोजन में मीठा अवश्य हो, इस बात का ध्यान रखें।भोजन के बाद कन्याओं के विधिवत् कुंकुम से तिलक करें तथा दक्षिणा देकर हाथ में पुष्प लेकर यह प्रार्थना करे- मंत्राक्षरमयीं लक्ष्मीं मातृणां रूपधारिणीम्। नवदुर्गात्मिकां साक्षात् कन्यामावाहयाम्यहम्।। जगत्पूज्ये जगद्वन्द्ये सर्वशक्तिस्वरुपिणि। पूजां गृहाण कौमारि जगन्मातर्नमोस्तु ते।। तब वह पुष्प कुमारी के चरणों में अर्पण कर उन्हें ससम्मान विदा करें। इस बार पांचवें नवरात्र अर्थात् 30 सितंबर से 25 नवंबर 2022 तक शुक्र अस्त रहेगा। अस्त से तीन दिन पहले वार्धक्य और तीन दिन बाद तक शुक्र बाल्यत्व दोष शुभ कार्यों में वर्जित रहता है।यथा- विवाह ,मुंण्डन, जनेऊ आदि संस्कार, गृहारंभ, गृह प्रवेश, नया वाहनादि खरीदना वर्जित रहता है। प्राय: अन्य नित्य नैमितिक कृत्य पूजा पाठ तथा नवग्रह अनिष्ट पीड़ा शांति के निमित्त जपानुष्ठान आवश्यकतानुसार करते रहना श्रेयस्कर रहेगा। - डॉ. देश राज शर्मा, नित्यानंद कृपा, हीरानगर शिमला (हि.प्र.)
कहा, सदियों तक रहेगा यशवंत सिंह परमार व वीरभद्र का नाम ममता भनोट ।ऊना नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने भारतीय जनता पार्टी व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर ताबड़तोड़ हमले किए हैं। हरोली में महिला कांग्रेस के सम्मेलन में माफिया और गुंडा राज के खिलाफ हुंकार रैली को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर वीरभद्र सिंह के पोस्टर पर लगे फोटो से डर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर वीरभद्र सिंह साक्षात होते तो भाजपा के नेता तो भाग ही जाते। उन्होंने कहा कि हमें अपने नेतृत्व पर गर्व है। उन्होंने कहा कि यह फोटो ऐसे ही चलेंगे और वीरभद्र सिंह ने काम किया है, वीरभद्र सिंह हमारे आदर्श हैं और उनका नाम हिमाचल प्रदेश के चप्पे-चप्पे में हैं। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह हिमाचल के आधुनिक निर्माता है और यशवंत सिंह परमार हिमाचल के निर्माता है, इन दोनों का नाम हिमाचल प्रदेश व देश में सदियों तक रहेगा । मोदी रैली की हुई उगाही - मुकेश मुकेश ने कहा कि पीएम मोदी की रैली को लेकर भी उगाही की गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज ने लूट ही की है। उन्होंने कहा कि जाते-जाते भी लूट कर रहे हैं। उद्योगपतियों से पैसा ले रहे हैं, तबादलों में पैसा ले रहे हैं, रैलियों के नाम पर पैसा इकट्ठा कर रहे हैं और साथ ही सरकारी पैसे का दुरुपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की सभी सीमाएं लांघने का काम भाजपा की सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी यह पता लग गया है कि जिन को उस कुर्सी पर बिठाया है उनकी बाजुओं में दम नहीं है।
कहा, जयराम तुम चलते बनो हम करके दिखाएंगे काम बोले, महिलाओं को देंगे 1500 रूपए प्रति माह बोले, हर घर को देंगे 300 यूनिट बिजलीं और ओपीएस होगी बहाल ममतां भनोट। ऊना हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली विधानसभा क्षेत्र में हरोली महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित महिला सम्मान सम्मेलन में भाग लिया। इस सम्मेलन की अध्यक्षता हरोली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुमन ठाकुर ने की। महिला कांग्रेस के इस सम्मेलन में बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में महिलाओं ने पहुंचकर इसे भव्य रैली बना दिया। इस सम्मेलन में नेता प्रतिपक्ष का जोरदार अभिनंदन किया गया। मुकेश ने सुमन ठाकुर व उनकी टीम को भी बधाई दी। मुकेश अग्निहोत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के लिए मात्र 2 महीने का समय रह गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है कि प्रदेश में तख्त और ताज बदल कर कांग्रेस की मजबूत सरकार बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के भाजपा के नेता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कह रहे हैं कि कांग्रेस कुछ नहीं कर पाएगी लेकिन प्रदेश में डबल इंजन कुछ कर नहीं पाया है। मुकेश ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को अपनी विदाई का प्रबंधन कर लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि तुम चलो हम अपने आप kaam करके दिखाएंगे। मुकेश ने कहा कि राजनीतिक इच्छा शक्ति से जनता को आगे बढ़ाएंगे, हिमाचल को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ घोर अन्याय करने का काम भाजपा की सरकार ने किया है और जनता पर महंगाई का बोझ लाद दिया है, सिलेंडर महंगा कर दिया है, किस मुंह से भाजपा के नेता जनता के पास जाएंगे। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि महिला के खाते में 15 सो रुपए हर महीने कांग्रेस की सरकार डालेगी, यह सम्मान निधि होगी जिससे बच्चे अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ा पाएंगे। महिलाएं अपने कार्यों को आसानी से कर पाएंगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हर घर के 300 यूनिट बिजली के फ्री किए जाएंगे। प्रदेश के संसाधनों को बढ़ाएंगे, जनता को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने माफिया को संरक्षण देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि माफिया के सरदार के नाते प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का संरक्षण रहा है। एनजीटी की टीम आई और उन्होंने सवाल खड़े किए, अब एक हफ्ते से छापेमारी करके गई है, 35 करोड़ के अवैध खनन की डायरी मिली है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में अवैध खनन सरकार के संरक्षण में फैला है। इसका जीता जागता उदाहरण छापेमारी है जो प्रदेश की सरकार को नजर नहीं आ रही हैं। सरकार ने आंखों पर काली पट्टी बांध ली है। भाजपा के नेताओं के इशारे पर प्रशासन मौन है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि रेत माफिया, वन माफिया, कबाड़ माफिया, भर्ती माफिया सहित कई माफिया भाजपा सरकार में प्रदेश में पनपे है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा सरकार की गाड़ी का स्टेरिंग ही ठीक से चला नहीं है। उन्होंने कहा कि 5 साल जनता को खून के आंसू पीने पड़े और अब मौका आ गया है कि जनता हिसाब चुकता कर देगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हर मोर्चे पर केंद्र व प्रदेश सरकार विफल हुई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आएगी और जनता की आवाज को uthayegi। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि अब समय आ गया है कि कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता एकजुटता के साथ कांग्रेस की नीतियों का प्रचार व प्रसार घर-घर करें और वही केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की नाकामियों को बताए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता का सम्मान किया जाएगा। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुमन ठाकुर ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने बुलंद आवाज के साथ हिमाचल के मुद्दों को रखा है। भाजपा उन पर चर्चा करने से भाग रही है। उन्होंने कहा कि हरोली भविष्य में बड़ी ताकत के साथ नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के साथ चलेगा। उन्होंने महिलाओं की शक्ति का अभिनंदन करते हुए कहा कि यह शक्ति भविष्य की तस्वीर को बता रही है। वहीं इस अवसर पर आस्था अग्निहोत्री ने कहा कि हमेशा हरोली की जनता ने उनके पिता मुकेश अग्निहोत्री का साथ दिया है। उन्होंने कहा कि हरोली को बुलंद बनाना है और हिमाचल की आवाज बनाना है तो इसके लिए हरोली का हर नागरिक नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के साथ चले।
-कहा मोदी आए नही, पर संबोधन से कमी को किया पूरा -बोली मोदी व देवभूमि से बढ़ते नाते की मजबूत कड़ी बन रहे जयराम -बोली नरेंद्र मोदी व जयराम ठाकुर की जोड़ी ने बढ़ाया प्रदेश आगे रचना झीना शर्मा के सवतंत्र विचार भाजपा कसुम्पटी मंडल की उपाध्यक्ष और स्वतंत्र लेखिका रचना झीना शर्मा ने मंडी रैली को लेकर कहा कि बड़ी काशी के सांसद व् देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर देव भूमि हिमाचल प्रदेश की छोटी काशी से ब्रचुयली सम्बोधित कर देवभूमि से नाता मजबूत किया है। बारिश ने चाहे प्रधानमंत्री के कदम रोके पर युवा सन्कल्प रैली का हजूम व जोश लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी को संम्बोधन में खींच लाया। प्रधानमंत्री ने हिमाचल न आने पर खेद जताया पर साथ ही कहा कि हिमाचल से मेरा नाता कोई बारिश और कोई मुश्किल नहीं तोड़ सकती, यह मजबूत नाता है। प्रधानमंत्री ने फिर से हिमाचल में भाजपा की सरकार बनाने में युवा वर्ग की भूमिका को अहम बताया। वहीं, हिमाचल सरकार व नेतृत्व की खूब सराहना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मजबूती के साथ जो नाता बनाया उसका उत्साह व जोश प्रदेश के चुनावों में रिवाज बदलेगा। प्रधानमंत्री का सम्बोधन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की नीतियों की सराहना का रहा है। कोई कुछ भी कहे यह जनसभा युवा हुंकार, बारिश के बाबजूद सफल रही। आलोचना वाले मन बहला सकते है, पर सच्चाई से मुह नही मोड़ सकते। यह सच है कि प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण पल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्बोधन में रहे है और यह हम सबके लिए गर्व का विषय है। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक का ताकतवर नेतृत्व है, ऐसा नेतृत्व जिसकी ताकत को पूरा विश्व मान रहा है। यह नेतृत्व इस देश को आगे बढ़ा रहा है। वहीं भारत की उम्मीदों को विश्व भर में पंख भी लगा रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार अपने नेतृत्व को आगे बढ़ाने का काम किया है और एक सशक्त नेतृत्व बनकर उन्होंने राष्ट्र को मजबूत करने का काम किया है। रचना झीना ने कहा कि आज मैं इस लेख में चर्चा इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व और ताकत की कर रही हूं, क्योंकि उनका विशेष जुड़ाव हिमाचल के साथ है। देव भूमि हिमाचल के लिए यह बेहद सुखद पहलू है कि आज जो विश्व भर में ताकतवर नेता है, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनका हिमाचल के साथ गहरा नाता है, वह प्रदेश के चप्पे चप्पे को जानते है, जिसका जिक्र उन्होंने किया। हिमाचल की देवभूमि में उन्होंने काम किया है, संगठन को मजबूत बनाने के लिए चप्पे-चप्पे में घूमे है, इसलिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकताओं में हिमाचल रहता है, लगातार हिमाचल को योजनाएं देने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल को हर फील्ड में नई योजनाएं दी है, जिसके कारण हिमाचल प्रदेश विकास के शिखर की ओर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार हिमाचल प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। उन्होनें कहा कि जल्द आप सबके रुबरु होने आऊंगा। हिमाचल सरकार ने जब भी उनसे आग्रह किया है तो उन्होंने कभी भी उसे नकारा नहीं बल्कि उम्मीद से बढ़कर हिमाचल को देने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। प्रदेश में केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर हिमाचल खुशहाल प्रदेश बनकर उभरा है। केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, रेल, कृषि, बागवानी, शिक्षा के क्षेत्र में अनेक योजनाएं दी वही इसके अलावा औद्योगिक विकास की ओर हिमाचल अधिक तेजी से बढ़े इस को लेकर केंद्र की सरकार ने हिमाचल को आगे बढ़ाने का काम किया। कोरोना काल में जरूरतमंदों के लिए राशन की व्यवस्था का काम हो, चाहे स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बनाने का काम हो, वैक्सीन का सुरक्षा चक्र हो, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार हिमाचल को लेकर सतर्क रहें है और प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर उन्हें लगातार फीडबैक देते रहे है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल को लेकर चिंतित रहते हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हिमाचल को शिखर की ओर ले जाने के लिए लगातार प्रयासरत रहें, प्रदेश सरकार अपने 5 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर रही है और इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष स्नेह हिमाचल प्रदेश को मिला है। वहीं हिमाचल प्रदेश व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच के नाते को मजबूत करने का काम मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया है, समय-समय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हिमाचल लाकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हिमाचल के साथ जोड़ने में सफलता पाई है। इतनी बड़ी जिम्मेदारी के बीच भी वे हिमाचल के लिए समय निकालते हैं, हिमाचल प्रदेश का दौरा करते हैं, यह अपने आप में बड़ी बात है और देश के ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिनको लेकर विश्व में सम्मान है और हिमाचल प्रदेश का सिर गर्व से ऊंचा होता है। देवभूमि को अपना घर मानने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गर्व से कहते हैं कि हिमाचल मेरा दूसरा घर है। पीएम हिमाचल प्रदेश की समस्याओं को बारीकी से समझते है, हिमाचल प्रदेश के दर्द को समझते हैं, इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कभी भी हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के आग्रह को दूर नहीं किया है बल्कि उसका हल निकालने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद सदैव हिमाचल प्रदेश के कुशल इमानदार, कर्मठ नेतृत्व जयराम ठाकुर को रहा है। हिमाचल प्रदेश में लगातार प्रवास करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश को आगे बढ़ाने के साथ-साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व को आगे बढ़ाने का काम किया है। केंद्र से हिमाचल को अनेक योजनाएं मिली है। चाहे मेडिकल कॉलेज की बात हो, चाहे औद्योगिक क्षेत्र में निवेश की बात हो, चाहे रेलवे की बात हो, चाहे उड़ान योजना की बात हो, चाहे स्वास्थ्य के क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को सुधार करने की बात हो, चाहे नदी नालों के तटीयकरण की बात हो, चाहे पेयजल योजनाओं की बात हो, चाहे आपदा प्रबंधन में मदद की बात हो, चाहे शिमला में आधुनिक यातायात के लिए विशेष प्रोजेक्ट रोप वे का सहमति का देने की बात हो। विश्व प्रसिद्ध अटल टनल तय समय में पूरा करवाने की बात, जो आज विश्व मे छाई है और इसी के साथ प्रधानमंत्री ने प्रदेश में पर्यटन को नए आयाम दिए है। अनेक सड़कों, पुलों के लिए केंद्रीय मदद मिलने की बात, ऐसी अनेक योजनाएं हैं जिनका मैं उल्लेख कर सकती हूं जो केंद्र सरकार के सक्रिय सहयोग से प्रदेश को मिली और इसका श्रेय जहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व को जाता है। उन्होंने हिमाचल के केस को बेहतर से केंद्र के समक्ष रखा है और केंद्र ने भी हिमाचल को दिल खोल के दिया है। हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में एक बार पुनः देश के लोकप्रिय, सशक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देवभूमि में ब्रचुयली स्वागत किया है। इसके लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व समस्त नेतृत्व को शुभकामनाएं हैं। निश्चित रूप से यह हुंकार प्रदेश में रिवाज बदलने में सहायक होगी और भाजपा के चुनाव प्रचार का तेज आधार प्रधानमंत्री मोदी का सम्बोधन करेगा। वही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सशक्त हो कर आगे बढ़ रहे है और आगे भी और अधिक आक्रमकता से बढ़ेंगे। हिमाचल अब जल्द ही साफ मौसम में प्रधानमंत्री का स्वागत करेगा।
प्रदेश में भारी बारिश का दौर लगातार जारी हैं। पिछले 4 से 5 दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण नदी नाले उफान पर हैं तों प्रदेश के कई हिस्सों में नुकसान की भी खबरें हैं। भारी बारिश व तूफान से फसलों को भी काफ़ी नुकसान पहुंचा हैं। रविवार को सुबह से ही भारी बारिश के साथ तेज हवाओं का क्रम जारी हैं जिससे ऊपरी शिमला में सेब की फ़सल व प्रदेश के निचले इलाकों में टमाटर व मक्की की फ़सल को भारी नुकसान पहुंचा हैं। मौसम की मार से किसानों की चिंता बढ़ा दी हैं। भारी बरसात से चम्बा जिला के बकानी में 3 लोग पानी में बहने से लापता हो गए है। 8 पैदल पुल बह गए हैं, 6 घराट बह गए है और 1 गौशाला बह गई है। चंबा में भारी बारिश से रावी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। रवि नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। चंबा में ही दो मकान बारिश के कारण ढह गए है। सुरेश सिंह सुपुत्र गजेंद्र सिंह, गांव करंगड़ ग्राम पंचायत कैला निवासी का घर भारी बारिश के कारण पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। इसी पंचायत के निवासी भानो सुपुत्र हरदेव के मकान की दीवार भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर गिर गई है तथा पूरे मकान को खतरा पैदा हो गया है। उधर बारिश से शिमला के ननखड़ी में सेब की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। सेब के पेड़ों से सेब नीचे गिर गए है।
*कहा ओछी राजनीति कर रही भाजपा सरकार *बोली राष्ट्रीय विभूतियों को अंधेरे में रखने वाले भाजपा सरकार को राजनीति के अंधेरे में पहुंचाएगी हिमाचल की जनता कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने भाजपा पर हिमाचल निर्माता डॉ वाईएस परमार, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और आयरन लेडी इंदिरा गांधी का अपमान करने के आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश को अपमानित किया है। प्रदेश के निर्माता प्रथम मुख्यमंत्री वाईएस परमार, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल अस्मिता की विरोधी विचारधारा वाली जयराम सरकार ने राजधानी शिमला के मॉल रोड स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री इंंदिरा गांधी और हिमाचल निर्माता डॉ वाईएस परमार की प्रतिमा को अंधेरे में रखा है। इससे स्पष्ट होता है कि भाजपा सरकार को हिमाचल की जनता से कितनी नफरत है। कांग्रेस नेता ने कहा कि हिमाचल निर्माता प्रथम मुख्यमंत्री वाईएस परमार को अंधेरे में रखना हिमाचल का अपमान है। वाईएस परमार हिमाचल के विकास के लिए एक अलग राज्य बनाया और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया था। कांग्रेस ने कहा कि जनसंघ ने तब भी अलग हिमाचल राज्य का विरोध किया था। भाजपा, उसी जनसंघ से निकली है। हिमाचल का विरोध भाजपा के खून में है, इस कारण वाईएस परमार का अपमान जयराम सरकार कर रही है। बापू के हत्यारे गोडसे को पूजने वाली भाजपा का गांधी- विरोध तो पहले से ही जगजाहिर है। भाजपा राज में हिमाचल निर्मात अंधेरे में है, वहीं दूसरी तरफ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा रोशनी से चकमक रहती है। जयराम सरकार की इस ओछी राजनीति को देखकर अटल बिहारी वाजपेयी की आत्मा रो रही होगी? लांबा ने कहा कि हिमाचल की महान विभूतियों को अंधेरे में रख कर भाजपा उनकी महानता कम नहीं कर सकती। जयराम सरकार की पांच साल की उपलब्धि यही है कि इन्होंने हिमाचल के निर्माण में अपना जीवन समर्पित कर देने वाले नेताओं के साथ हिमाचल की जनता का अपमान किया है। हिमाचल निर्माताओं को अंधेरे में रखने वाली भाजपा को हिमाचल की महान जनता राजनीति के अंधेरे में धकेल देगी।
* बोले जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों को 2016 से वित्तीय लाभ नहीं दे रही सरकार * कहा अन्य कर्मचारियों के लिए भी सरकार ने पैदा की वेतन विसंगतियां कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने जयराम सरकार पर आरोप लगाया है कि वह जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों को उनके वित्तीय लाभ न देकर उनके साथ घोर अन्याय कर रही है। नए वेतनमान का लाभ सभी कर्मचारियों को 2016 से दिया जाना है। लेकिन सरकार ने जो अधिसूचना जारी की है उसके मुताबिक जिला परिषद कर्मचारियों को इस तिथि से यह लाभ नहीं मिलेगा। इन कर्मचारियों को सितंबर 2022 के बाद से ही छठे वेतन आयोग का लाभ देकर सरकरा इन कर्मचारियों के साथ भेदभाव कर रही है। नरेश चौहान ने कहा है कि कर्मचारी किसी भी सरकार की रीढ़ होते और हिमाचल के विकास में इनकी बड़ी भूमिका रही है। जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों से सरकार सभी कार्य ले रही है, इसके बावजूद इनको यह सरकार अपना मानने को तैयार नहीं है। कर्मचारी पहले अपने आपको सरकारी विभाग में समायोजित करने की मांग को लेकर हड़ताल पर रहे। तब सरकार ने इनकी मांगों को मानने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक इसके लिए कुछ नहीं किया। कर्मचारियों के आंदोलन के दवाब में आकर सरकार ने इनके लिए छठे वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने की घोषणा तो की, लेकिन अब जो अधिसूचना जारी की है, उसमें इन कर्मचारियों को सितंबर 2022 से ही नए वेतनमान का लाभ देन की बात की गई है। कायदे से इन कर्मचारियों को 2016 से ही इसका लाभ दिया जाना चाहिए था, जो कि उनको सरकार नहीं रही है। उन्होंने कहा कि सरकार इन कर्मचारियों को उनके हकों से वंचित करना चाह रही है जिसे कांग्रेस होने नहीं देगी। एक साल से अनशन कर रहे करूणामूलक बेरोजगारों को लेकर सरकार अड़ियल - नरेश चौहान नरेश चौहान ने कहा कि जयराम सरकार कर्मचारियों के प्रति कितनी संवेदनहीन है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि शिमला में एक साल से अनशन कर रहे करूणामूलक बेरोजगार युवाओं की मांगों को भी यह सरकार नहीं मान रही है। करूणामूलक बेरोजागर युवाओं की वन टाइम सीलेक्शन की मांग पर सरकार ने सभी को चतुर्थ श्रेणी के पदों पर समायोजित करने की घोषणा की थी। सरकार की बातों में आकर करूणामूलक युवाओं ने चतुर्थ श्रेणी के पदों का विकल्प भी चुना है। लेकिन सरकार अब उनको चतुर्थ श्रेणी पदों पर भी समायोजित नहीं कर रही। अकेले आईपीएच में ही चतुर्थ श्रेणी के पदों के लिए आवेदन करने वाले 388 करूणामूलक युवाओं की नियुक्तियों से अब सरकार ने हाथ खड़े कर दिए हैं। जो कि इन युवाओं के साथ विश्वासघात है। जयराम सरकार ने कर्मचारियों के लिए पैदा की वेतन विसंगतियां - चौहान नरेश चौहान ने कहा है कि सरकार ने छठे वेतन आयोग की सिफारिशें कर्मचारियों के लगातार दवाब मे घोषित तो कर दी लेकिन इसमें भी कर्मचारियों को उनके लाभ नहीं दिए गए। सरकार ने विभिन्न श्रेणियों के कर्मचारियों के लिए वेतन विसंगितयां पैदा कर रखी हैं। ये कर्मचारी अब लगातार सरकार से वेतन विसंगतिया दूर करने का आग्रह कर रहे हैं। मगर सरकार उनको कोरे आश्वासन दे रही है जबकि कुछ ही दिनों में आचार संहिता लगने वाली है। नरेश चौहान ने कहा है कि जयराम सरकार ने जिस तरह कर्मचारियों के साथ अन्याय किया है, कर्मचारी उसका बदला लेने के लिए तैयार बैठे है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को कर्मचारियों का पूरा साथ मिलेगा और सरकार बनने पर कांग्रेस कर्मचारियों को उनका हक दिलाएगी।


















































