प्रतिमा राणा। पालमपुर विधानसभा अध्यक्ष, विपिन सिंह परमार ने शुक्रवार देर सायं ग्राम पंचायत हैंजा के भलेरा में जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रुप में उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के कमजोर वर्गों के उत्थान को प्रतिबद्ध है और दर्जनों कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से ऐसे वर्गों को मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष ने बालेरा में महासा बस्ती में सामुदायिक भावन के 10 लाख देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हैंजा से बस्ती तक संपर्क सड़क मार्ग को एक किलोमीटर टारिंग का टेंडर कर दिया गया है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को शीघ्र सड़क कार्य आरंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने गांव में पंचवटी पार्क और वैष्णवी महिला मंडल को 15 हजार देने की घोषणा की। कार्यक्रम में हैंजा पंचायत की प्रधान अनुराधा, उपप्रधान अरुण दत्त, बूथ अध्यक्ष राजकुमार, मधु मेहता, रतन सीहोर, सुरेश धीमान, श्रेष्ठा देवी, पवन गुलेरिया, ओम प्रकाश, काकू राम, बॉबी, महलु राम, अनिल कुमार, पिंटू व एसडीओ आनंद कटोच सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
लाेक। केलांग जिला लाहौल स्पीति में सेवा सप्ताह के तहत सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग तथा जिला निर्वाचन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर बुजुर्ग मतदाताओं के लिए जिला मुख्यालय के उपायुक्त सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसे तहत उपायुक्त लाहौल स्पीति सुमित खिमटा ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए बुजुर्गों के मतदान प्रक्रिया में भाग लेने और उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वे लोकतंत्र के पर्व में इस बार भी अपना वोट जरूर दें। साथ ही समाज में अन्य युवा मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्ररित करें, ताकि लोकतंत्र में सबकी भागीदारी सुनिश्चित किया जा सके। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सुमित खिमटा ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया को सुदृढ़ करने और निर्वाचन की सही मायने में स्वतंत्र, निष्पक्ष, समावेशी, सुगम और सहभागी बनाने के लिए हमारे निरंतर प्रगतिशील तंत्र के भी साक्षी है। उपायुक्त ने बताया कि निर्वाचन आयोग की ओर से बुजुर्ग मतदाताओं के लिए व्हीलचेय व रैंप आने-जाने की निःशुल्क परिवहन सुविधा की व्यवस्था की है।साथ ही फॉर्म 12-घ भरकर घर बैठे मतदान की सुविधा भी दी जा रही है। अंतराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर वृद्ध मतदाताओं को सम्मानित किया गया। साथ ही लोकतांत्रिक प्रणाली में इनके योगदान की सराहना करते हुए इनसे अपील की कि युवाओं को भी मतदान के प्रति प्रेरित करें, ताकि लोकतंत्र मजबूत हो। उन्होंने बताया कि एक मात्र वोट के महत्व को ध्यान में रखते हुए वोट जरूर करने की अपील की।
विनायक ठाकुर । देहरा राजकीय वरिष्ठ माध्यामिक पाठशाला भरवाईं में प्रवक्ता जीव विज्ञान सुरेश कुमारी की अगुवाई में पोषण माह का आयोजन बच्चों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर प्रवक्ता रेणु सरोच ने बच्चों को पोषण माह के महत्व के बारे मैं बताया गया तथा जानकारी दी कि प्रत्येक प्रकार के छोटे या बड़े जीवों में पोषण की क्रिया आवश्य होती है, क्योंकि इससे उन जीवों को कई कार्यों के लिए ऊर्जा मिलती है। विभिन्न प्रकार के कार्य करने के लिए, रोगों से बचाव के लिए, ऊर्जा उत्पादन के लिए, शरीर की वृद्धि के लिए, आनुवांशिक लक्षणों की वंशागति के लिए, भोज्य पदार्थों को ग्रहण करके ऊर्जा प्राप्त करना पड़ता है, जिनका शरीर में ऑक्सीकरण होता है और ऊर्जा मुक्त होती है, जिसका उपयोग वृद्धि विकास तथा कई दैनिक क्रियाओं में होता है। इसीलिए पोषण की आवश्यकता होती है, जो भी व्यक्ति या जीव पृथ्वी पर जन्म लेता है। वह किसी न किसी रूप में अपना पोषण अवश्य करता है, क्योंकि पोषण ही जीवन का आधार (Base of life) है और पोषण के अभाव में व्यक्ति या जीव की मृत्यु तुरंत हो जाती है। पोषण से सभी जीवधारियों की वृद्धि और विकास होता है, उनका दिमाग का विकास होता हैं। यदि पोषण ठीक प्रकार से होता है, तो बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है और बार-बार लोग बीमार नहीं पड़ते। पोषण से ही बार-बार बीमार होने से बचा जा सकता है और कुपोषण के दायरे से मुक्ति भी पाई जा सकती है। इसका असर सभी व्यक्तियों के जीवन पर देखने को मिलता है। अच्छे पोषण से शरीर हष्ट -पुष्ट बनता है, उत्पादकता में बढ़ोत्तरी होती है, बच्चों की एकाग्रता बढ़ जाती है, उनका विकास ठीक से होता है और देश के विकास में योगदान होता है। इस लिए पोषण सभी जीवधारियों के लिए आवश्यक क्रिया है। इसलिए सभी एक कोशिकीय और बहुकोशिकीय जीवधारी पोषण करते हैं और अपना विकास करके अपने जैसी संतति को उत्पन्न करते हैं। इस अवसर पर प्रवक्ता कुमारी शैलजा, अनिता भारद्वाज, शालिनी कुमारी, किरण बाला, इंदु बाला व रेणु बाला आदि मौजूद रहे।
विनायक ठाकुर । देहरा राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ढलियारा में शनिवार को प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की गई जिसमे लगभग 70 छात्रों ने भाग लिया। उल्लेखनीय है कि चंडीगढ़ की डिबग लैब ने छात्रों के पहले लिखित परीक्षा ली और फिर चयनित छात्रों के इंटरव्यू लिए गए, जिसमें कुल छात्र को नौकरी मिली। इस अवसर सक्षम, रजत, शिवांश, नवीन कुमार, साक्षी, आदित्य शर्मा को नौकरी मिली। वहीं, कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. स्वदीप सूद ने छात्रों को संबाेधित करते हुए कहा कि कॉलेज प्रशासन छात्रों की नौकरियों के लिए कटिबद्ध है और छात्रों के भविष्य के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने उतीर्ण न हुए छात्रों की हाैसलाफजाई करते हुए कहा कि आने वाले समय मे और कंपनियां बुलाई जाएंगी और छात्रों को तकनीकी रूप से मजबूत करने पर बल दिया। वहीं, कंपनी के एमडी अरुण जसवाल और वेद प्रकाश ने भी छात्रों को संबाेधित किया और उन्हें करियर गाईडेंस के टिप्स भी दिए। छात्रों को सम्प्रेषण कौशल के बारे में जानकारी दी और कहा कि आने वाले समय में कॉलेज प्रशासन के साथ सहयोग और प्लेसमेंट ड्राइव्स आयोजित की जाएंगी। इस अवसर पर समन्यवक कंपनी की एचआर हेड वीनस खागटा, प्रो. अनीता कुमारी, प्रो. बलवित सिंह, प्रो. अंकिता, प्रो. प्रियंका, प्रो. रुचिका व प्रो. दीक्षा इत्यादि उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर । देहरा उपमंडल देहरा के अन्तर्गत थाना हरिपुर पुलिस के तहत चौकी रानीताल के अंतर्गत एक महिला ने अपने घर पर रखी हुई गेहूं व मक्की में डालने वाली दवाई खाने का मामला प्रकाश में आया है। ज्यों ही उसके घर वालों को इस बाबत पता चला उसे इलाज हेतु टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां पर उक्त महिला की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी रानीताल प्रभारी जगदीश चंद्र ने मामले में कार्रवाई करते हुए उक्त महिला के बयान कलम बंद किए हैं। वहीं महिला के बयानों के अनुसार परिवारिक झगड़े के चलते उसका पति उसके साथ मारपीट करते हैं, जिससे तंग आकर उसने घर में रखी हुई दवाई खा ली थी। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने बताया कि उक्त महिला का इलाज टांडा अस्पताल में चल रहा है, उसकी हालत स्थिर है।महिला के बयानों के अनुसार पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
शिविर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल में पहुंचे विशेष अतिथि अनूप। सुजानपुर रक्तदान महा दान की संज्ञा में आता है। आपके द्वारा दिया गया रक्त किसी को जीवनदान दे सकता है। किसी के परिवार को नया जीवन दे सकता है। इसलिए जब भी मौका मिले रक्तदान अवश्य करें। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल में शनिवार को सुजानपुर मैदान में बनाए गए कला मंच पर आयोजित रक्तदान शिविर में विशेष अतिथि के रुप में शिरकत करते हुए कही। दिशा फाउंडेशन के सौजन्य से प्रतिवर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। यह रक्तदान फाउंडेशन के सदस्य अपने एक दिवंगत मित्र नीतेश महाजन की याद में लगाते हैं। इस मौके पर दिवंगत नितेश महाजन की माता सविता महाजन और उनके सगे संबंधी मौजूद रहे। इससे पहले यहां पहुंचे मुख्यातिथि ने विधिवत रिबन काटकर इस रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने रक्तदान करने वाले युवा वर्ग को इस पुनीत कार्य में भाग लेने की बधाई देते हुए कहा कि आपके द्वारा दिया गया। यह रक्त किसी के जीवन को बचाने के काम आएगा और आज के समय में इससे बड़ा कोई काम नहीं है। उन्होंने दिवंगत नितेश महाजन की माता की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस मां का बेटा आज इस दुनिया में नहीं है, लेकिन उसके नाम का यह रक्तदान शिविर जो यहां आयोजित हो रहा है, अपने आप में एक महान कार्य है। इस मौके पर आयोजक एवं दिवंगत नितेश महाजन की माता द्वारा यहां पहुंचे मुख्यातिथियों को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के हाथों से टोपी एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्की के धुन्दन जोन का सम्मेलन पिपलुघाट में आयोजित हुआ। सम्मलेन की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष सतीश कश्यप ने की, जबकि विधायक संजय अवस्थी विशेष रूप से मौजूद रहे। ब्लॉक सचिव सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि सम्मेलन में धुन्दन जोन की 12 पंचायतों के कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रत्याशी को जिताने का प्रण लिया। सम्मेलन में पंचायत प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य, बीडीसी सदस्यों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक संजय अवस्थी ने अर्की विधानसभा क्षेत्र के योजनाओं के बारे में चर्चा की। उन्होंने पिछले 8 महीनों के कार्यकाल में जनता के लिए किए गए विकास कार्य का लेखा-जोखा जनता के बीच रखा। विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अर्की विधानसभा में कार्य किया जाएगा। युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तराशे जाएंगे। ब्लॉक अध्यक्ष सतीश कश्यप ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेश पार्टी उम्मीदवार व वर्तमान विधायक संजय अवस्थी को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। सम्मेलन में पंचायत प्रधान सूरजपुर ओम प्रकाश शर्मा, उपप्रधान कामेश्वर ठाकुर, उप प्रधान दावटी हीरा सिंह कौंडल, पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर, पूर्व प्रधान दीप राम शर्मा, बीडीसी सदस्य शशिकांत, सुरेंद्र पाठक, अमर सिंह ठाकुर, डीडी शर्मा, रोशन ठाकुर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष बिमला ठाकुर, हीरादेई, किरण शर्मा, प्यारे लाल शर्मा, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष विनोद कंवर, महासचिव रवि कांत पाठक, सचिव दलीप ठाकुर, कपिल ठाकुर, तिलक राज गौतम, पूर्ण चंद, शेर सिंह कौंडल, कृष्ण चंद ठाकुर, विद्या सागर ठाकुर, सीडी बंसल, ओपी भाटिया, युवा वर्ग व महिला वर्ग सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
राजेश कतनाेरिया। जवाली विधानसभा क्षेत्र के अधीन ग्राम पंचायत मेरा में आज एक व्यक्ति की सांप के काटने0 से मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मृतक की पहचान इंद्र सिंह (55) पुत्र प्रकाश निवासी वार्ड-6 (मेैरा) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी अनुसार इंद्र सिंह खेतों में काम कर रहा था कि इसी दौरान उसे जहरीले सांप ने काट लिया और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक के दो लड़के व एक लड़की मृतक पत्नी कैंसर की रोगी है। पंचायत प्रधान प्रेम सिंह ने सरकार व प्रशासन से गुहार लगाई है इस निर्धन परिवार आर्थिक सहायता की जाए, ताकि आगे का परिवार अपना गुजर-बसर कर सकें।
महंगाई की मार से महिलाओं को रसोई चलाना हुआ मुश्किल केंद्रीय मंत्री महिला सशक्तिकरण के कर रहीं झूठे दावे फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला आम आदमी पार्टी महिला विंग की अध्यक्ष निर्मल ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में विकास कराने में पूरी तरह डबल इंजन की भाजपा सरकार फेल रही है। पांच वर्ष तक भाजपा के केंद्रीय नेता हिमाचल में विकास के लिए नहीं आए और अब चुनावों समय विकास के झूठे आंकड़े पेश कर जनता को गुमराह कर रहे हैं। निर्मल शर्मा ने केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी पर सवाल करते हुए कहा कि वह महंगाई के मुद्दे पर कोई बात नहीं कर रही हैं। महिला सशक्तिकरण के दावे करने वाली मीनाक्षी लेखी बताएं कि महंगाई की मार से परेशान महिला कितनी सशक्त हुई है। महंगाई के कारण महिलाओं को रसोई चलाना मुश्किल हो गई है। केंद्र की मोदी सरकार ने खाने पीने की चीजों दूध दही, आटा, चावल पर जीएसटी लगा दिया है, जिससे महिलाओं का जीना दूभर हो गया है। महिलाएं रसोई में खाने का प्रबंध मुश्किल से कर पा रहीं हैं। वहीं, मीनाक्षी लेखी दावा कर रहीं कि महिलाएं सशक्त हो रही हैं। प्रदेश की जयराम सरकार पांच वर्ष विकास कराने में नाकाम रही है, जिससे अब जयराम ठाकुर को केंद्रीय नेताओं की जरुरत पड़ रही है कि वह प्रदेश की जनता को गुमराह करने के लिए आएं और विकास के झूठे आंकड़े पेश करें, लेकिन प्रदेश की जनता भाजपा के चुनावी जुमलों से गुमराह होने वाली नहीं है। जनता ने सरकार बदलने का मन बना लिया है और आम आदमी पार्टी ईमानदार विकल्प के रुप में जनता की पसंद बनी है। निर्मल शर्मा ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने में केंद्र व प्रदेश की सरकार पूरी तरह नाकाम रही है। लोकसभा चुनावों के समय भाजपा ने युवाओं से वादा किया था कि हर वर्ष 2 करोड़ युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। रोजगार देने का वायदा कितना पूरा किया, यह प्रदेश की जनता को मीनाक्षी लेखी का बताना चाहिए। बेरोजगारी से परेशान प्रदेश के युवा सरकार के खिलाफ सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं। प्रदेश में बेरोजगार युवाओं की संख्या 14 लाख के करीब पहुंच गई है। जयराम सरकार प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने में नाकाम रहे हैं, लेकिन केंद्रीय मंत्री रोजगार के मुद्दे पर बात नहीं कर रही हैं। इसके साथ ही प्रदेश की शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था खस्ताहाल है। इस बारे में मीनाक्षी लेखी कोई बात नहीं कर रही है और झूठे आंकड़े पेश कर जनता को गुमराह कर रही है। प्रदेश की जनता भाजपा के दावों और वायदों से गुमराह होने वाली नहीं है। जनता देख रही है कि भाजपा चुनावों के समय वादा करती है और सत्ता में आने पर भूल जाती है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। बिलासपुर आने वाले वाले 5 अक्तूबर को बिलासपुर के इतिहास में एक नया मील पत्थर स्थापित होने वाला है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दिन बिलासपुर एम्स का लोकार्पण करेंगे। यह बात जिला भाजपा प्रवक्ता एडवोकेट प्रेम सागर भारद्वाज ने घुमारवीं में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि ठीक 5 वर्ष तीन अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस संस्थान का शिलान्यास किया था और 5 वर्षाें की रिकॉर्ड अवधि में यह बनकर तैयार हो गया है, जिसका लोकार्पण करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिलासपुर के ऐतिहासिक लुहनू मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों से 25 से 30 हजार की संख्या में कार्यकर्ता इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने के लिए तैयार है, जो बिलासपुर जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिला भाजपा ने प्रधानमंत्री के इस दौरे की सभी तैयारियां जोरों से आरंभ कर दी गईं हैं। एम्स के साथ-साथ ही हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का भी लोकार्पण प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा। भारद्वाज ने बताया कि हिमाचल का गौरव भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 2 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंच रहे हैं, वह प्रधानमंत्री की रैली तक बिलासपुर में ही रहेंगे। भारद्वाज ने कहा कि एम्स निर्माण के बाद कांग्रेस को करारी चपत लगी है। और भाजपा ने वह बात सच साबित कर दी है कि भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है। उन्होंने कहा कि जिस समय एम्स का शिलान्यास हुआ था, उसमें कांग्रेसी नेता कई शिगूफे छोड़ते थे कि यह सिर्फ चुनावी शिलान्यास है। वास्तव में कुछ भी नहीं होने वाला। उन्होंने कांग्रेसी नेताओं को सलाह दी कि वे एम्स का दौरा करें और देखें कि किस तरह से कितना बड़ा संस्थान वहां पर स्थापित हो गया है और जिसने 5 वर्षाें के भीतर ही काम करना भी आरंभ कर दिया है।
मुस्कान, तमन्ना, प्रिया व अक्षिता रहीं अव्वल प्रतिमा राणा। पालमपुर चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय में राष्ट्रीय पोषण माह मनाया गया। कार्यक्रम में महिला व स्वास्थ्य और बच्चा व शिक्षा विषय पर खाद्य विज्ञान पोषण एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, ऑफ फायर रेसिपी प्रतियोगिता और क्विज प्रतियोगिता जैसे विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के 57 छात्रों ने इसमें उत्साह के साथ भाग लिया। कुलपति प्रो. एचके चौधरी ने पोषण माह के आयोजन पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को बधाई देते हुए विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों में ग्रामीणों के साथ भागीदारी बढ़ाने के लिए कहा। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में मुस्कान राणा, तमन्ना शर्मा और प्रिया शर्मा ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। ऑफ फायर रेसिपी प्रतियोगिता के लिए पहला पुरस्कार आंचल और आयुषी ने दूसरा पुरस्कार कोमल और मनप्रीत ने और तीसरा पुरस्कार पल्लवी और खुशबू ने जीता। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अक्षिता एवं टीम, रिषिका एवं टीम एवं सुरभि एवं टीम एवं सांत्वना पुरस्कार अनाहिता, दिव्या, प्रिया एवं कण्वी पात्रा को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए। विभाग के सदस्यों ने लोगों में पोषण के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए रेडिया के माध्यम से, प्राथमिक स्कूल व राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से स्वयं सेवियों को बच्चे का खान पान, आपका स्वास्थ्य, आपकी थाली और किशोरवस्था में पौषण और स्वस्थ विषयों पर व्याख्यान दिए। इन कार्यक्रमों में डॉ. रजनी मोदगिल, डॉ. अनुपमा संदल, अर्चना सूद व डॉ रंजना वर्मा ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महाविद्यालय के डीन डॉ वाईएस धालीवाल ने प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की।
अनूप। सुजानपुर ग्राम पंचायत आलमपुर के सामुदायिक भवन में हेल्पेज इंडिया के सौजन्य से अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष्य पर मुख्यातिथि नायब तहसीलदार नीरज शर्मा, हेलपेज इंडिया के सामाजिक सुरक्षा अधिकारी करतार सिंह, प्रधान ग्राम पंचायत आलमपुर शकुंतला देवी, प्रधान डे केयर सेंटर अमरनाथ शर्मा, राजिंदर पूरी एवं डे केयर सेंटर के पदाधिकारी इस आयोजन में मौजूद रहे।
प्रतिमा राणा। पालमपुर पालमपुर के सबसे प्रसिद्ध ऐतिहासिक विद्यालय सेंट पॉल स्कूल पालमपुर के प्रधानाचार्य के दस वर्ष के कार्याकाल के पूरा होने पर अध्यापकों व छात्रों के द्वारा अनेक प्रकार के कार्यक्रमों से विद्यालय के प्रधानाचार्य रेवरेंड विरेंद्र पाल सिंह का सत्कार किया गया। प्रधानाचार्य के दस वर्ष के कार्यकाल में ऐतिहासिक विद्यालय ने अनेक प्रकार की उपलब्धियों को प्राप्त किया है। ये सभी कार्य व उपलब्धियां प्रधानाचार्य के अथक प्रयासों तथा भावी सोचों का नतीजा है कि आज विद्यालय उन्नतियों या प्रगतियों की ओर अग्रसर है। इसमें प्रधानाचार्य का अटूट विश्वास था, जो आज समाज के सामने हैं तथा इसमें समाजिक लोगों का आत्म विश्वास भी हैं, जो कि विद्यालय को लगातार प्रगति की ओर अग्रसर कर रहा है। प्रधानाचार्य के आने के बाद शैक्षिक स्तर तथा शिक्षण स्तर पर भी काफी अधिक प्रभाव देखने को मिला। प्रधानाचार्य के आने के बाद विद्यालय के परिणाम लगातर शत-प्रतिशत रहे हैं और आगे भी आते रहेंगे तथा विद्यालय में बच्चों की जरूरतों को देखते हुए भव्य इमारतों व भवनों का निर्माण भी प्रधानाचार्य के द्वारा ही करवाया गया। आज भी प्रधानाचार्य के ड्रीम प्रोजक्टों में एक ईमारत बन रही है, जिसमें विद्यार्थियों के लिए लैबों का कार्य चल रहा है। भगवान ने चाहा, तो जल्द ही ये भी प्रधानाचार्य के प्रयासों से शीघ्र ही पूरा होने जा रहा है। साथ ही प्रधानाचार्य का एक ड्रीम प्रोजेक्ट अभी शेष है। वो भी जल्द समाज या समाजिक लोगों के सामने आ जाएगा। सेंट पॉल अगले वर्ष शताब्दी की ओर अग्रसर हैं। साथ ही शताब्दी वर्ष के प्रतीक चिन्ह का भी विमोचन किया गया। इस उपलक्ष्य में नए भवन को डाइसिस के चेयरमैन व विशप के द्वारा उद्घाटन भी किया जाएगा, जो कि ये भवन विद्यालय के छात्रों को समर्पित किया जाएगा, ताकि वे अपने भविष्य में इसका प्रयोग करके जीवन को साकार बना सकेंगे। प्रधानाचार्य द रेवरेंड वीरेंद्र पाल ने अपने वक्तव्य में विद्यालय की इस उपलब्धि का श्रेय ईश्वर को माना हैं व अपने विशप एंड चेयरमैन द मोस्ट रेवरेंड डॉ. पीके समताराय के प्रति आभार व्यक्त किया, जिससे ये सभी कार्य सफल हुए है। साथ ही प्रधानाचार्य ने अध्यापकों एवं अभिवावकों का भी धन्यावाद किया।
इन्दौरा बस अड्डे पर यातायात की अव्यवस्था के कारण स्थानीय लोगों की समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। स्थानीय जनता का कहना है कि प्रशासन की अनदेखी के कारण इन्दौरा बस अड्डे में ट्रेफिक जाम राहगीर व वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। प्रशासन की अनदेखी के बीच इन्दौरा बाजार के बीचों बीच स्थित बस स्टैंड में अस्थाई अतिक्रमण के साथ दोपहिया व चारपहिया वाहनों को आड़े-तिरछे खड़े करने से मुख्य मार्ग सिकुड़ जाता है, जिससे न केवल वाहन निकालना बल्कि पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। स्थिति यह है कि यहां आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। स्थानीय दुकानदार शुभम का कहना है कि बस अड्डे पर जाम लगना आम बात हो गई है। प्रशासन भी इस बारे में कोई कदम नहीं उठा रहा है। लोग दुकानों के सामने आड़े टेढ़े करके वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे कि ग्राहकों को भी आने में दिक्कत होती है। दुकनदार रिंकू का कहना है कि उसकी अड्डे के साथ ही फोन की दुकान है। बस अड्डे पर हर दिन जाम लग रहा है। प्रशासन का कोई भी व्यक्ति यहां मौजूद नहीं होता है, जिस कारण लोकल बस कंडक्टर जाम खुलवाने के लिए दिन भर प्रयास करते रहते हैं। वहीं इस मामले को लेकर कांग्रेस प्रदेश सचिव मलेन्द्र राजन ने कहा कि मौजूदा विधायक की प्रशासन के ऊपर पकड़ नहीं है, जिस कारण पिछले 5 सालों में लोगों को जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पायी है। उन्होंने कहा कि इंदौरा बस अड्डा बाजार के बीच होने के कारण यहाँ लगातार वाहनों की आवाजाही लगी रहती है, परन्तु मौजूदा विधायक ने इस पर एक भी बार ध्यान नहीं दिया। उधर,इस संबंध में एसएचओ कुलदीप शर्मा ने बताया की थाने में कर्मचारी कम है क्योंकि कुछ कर्मचारियों की नवरात्रों में ड्यूटी लगाई गई हैं, परंतु फिर भी हमारे द्वारा व्यवस्था बनाने के सफल प्रयास किए जाएंगे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला जिला में सड़क हादसे थम नहीं रहे हैं ताजा मामले में शिमला के ढली थाना अंतर्गत छराबड़ा के पास ग्रीन वेली में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां सेब से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में कार में सवार 3 लोगों की मौत हो गई। पुलिस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को कार से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए आइजीएमसी भेज दिया। मृतक चौपाल उपमंडल के नेरवा के रहने वाले थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सेब से लदा ट्रक (एचपी64-5688) अप्पर शिमला से चंडीगढ़ की तरफ जा रहा था। इसी दौरान सुबह 6:30 बजे हसन वेली के पास चालक ने ट्रक से नियंत्रण खोया और यह कार (एचपी08ए-2742) पर पलट गया। ट्रक के नीचे कार दब कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई। ढली पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कार से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है और उसे हिरासत में ले लिया गया है। मौके पर मौजूद डीएसपी ढली मंगत राम ने बताया कि हादसे में कार सवार 3 लोगों की जान गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। तीनों मृतक नेरवा के रहने वाले थे। इनकी शिनाख्त कर ली गई है। वहीं, ट्रक चालक को हल्की चोटें आई हैं। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि हसन वैली के पास पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। अगस्त माह में यहां तेज रफ्तार ट्रक ने एक के बाद एक तीन गाड़ियों को टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी भयानक थी कि सेब लेकर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर ही पलट गया। इस हादसे में तीन लोगों को चोटें आई थीं।
जयसिंहपुर के पूर्व विधायक व पूर्व अनुसूचित जाती अध्यक्ष यादविंदर गोमा ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। गोमा ने कहा कि अब पूरे प्रदेश में भाजपा को सता से बाहर होने से कोई नहीं रोक सकती है। गोमा ने कहा कि भाजपा के पास अब जुमले सुनाने के सिवाए कुछ नहीं रहा है। वही उन्होंने कहा कि जिस तरह मंडी की रैली में कुर्सियां उल्टी दिखनी शुरू हो गई है उसी तरह भाजपा की भी उल्टी गिनती शुरू हो गई है।
विनायक ठाकुर। देहरा भारतीय जनता युवा मोर्चा संगठनात्मक जिला देहरा के जिला अध्यक्ष रमन शर्मा ने शुक्रवार को जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया। रमन शर्मा का कहना है कि आने वाले विधानसभा चुनावों में युवा मोर्चा अपनी अहम भूमिका निभाएगा। रमन शर्मा ने बताया कि सुमित वालिया, अनिकेत और विक्रांत मिन्हास को जिला उपाध्यक्ष, रमनीक सिंह जिला महामंत्री, अंकित चंबियाल, अक्षय कुमार और रॉकी को जिला सचिव, वनीत शर्मा जिला मीडिया प्रभारी, यशविंदर सिंह जिला मीडिया सह प्रभारी, नरेश कुमार जिला आईटी सोशल मीडिया प्रभारी, मनोज कुमार जिला कोषाध्यक्ष, पंकज कुमार सोशल मीडिया सह प्रभारी, राहुल मैहता जिला सह प्रवक्ता, रजनीश कुमार राणा जिला सह प्रवक्ता, सुशील कुमार जिला कार्यालय सचिव, राहुल कुमार और सूरज को जिला कार्यकरिणी सदस्य नियुक्त किया गया। रमन शर्मा ने बताया कि मुझे आशा है कि यह सभी लोग अपने अपने दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे तथा युवा मोर्चा व संगठन के कार्य को आगे बढ़ाने के लिए अपना पूर्ण सहयोग एवं योगदान देंगे। उक्त जानकारी भाजयुमो संगठनात्मक जिला देहरा के अध्यक्ष रमन शर्मा ने दी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला थाना ढली के अंतर्गत छाराबड़ा के पास ग्रीन वैली में एक ट्रक (hp64 5688) जो अनियंत्रित होकर (HP08A-2742) कार के ऊपर पलट गया है, जिसमें 4 लोग सवार थे, जिनमें से 2 लोगों की मृत्यु हो गई है, 2 लोग बुरी तरह से गाड़ी में फंसे है। गाड़ी बहुत ज्यादा क्षतिग्रस्त हो चुकी हैष पुलिस को जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
भाजपा के 2 अध्यक्ष है कांग्रेस में,अधिक न इतरायें भाजपा जयराम ने प्रचार पर बहाया जनता का पैसा ममता भनोट। ऊना नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में वीरभद्र सिंह आधुनिक हिमाचल के निर्माता के रूप में सदैव याद किए जाएंगे, जबकि हिमाचल निर्माता यशवंत परमार है। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत कारणों से कोई भी पार्टी छोड़े यह उसका व्यक्तिगत निर्णय है, लेकिन भाषा में संयम रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने हिमाचल प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए काम किया, जिस व्यक्ति को हिमाचल प्रदेश की जनता ने अपने दिलों में स्थान दिया, उस व्यक्ति के लिए अगर कोई हल्के शब्दों का प्रयोग करता है, तो यह उसकी मानसिकता को दर्शाता है। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि सांसद प्रतिभा सिंह राजनीतिक परिवार से है। स्व.वीरभद्र सिंह की पत्नी है, उनके पास राजनीति का लंबा चौड़ा तजुर्बा है, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए बतौर अध्यक्ष में काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हम सबका सहयोग उनके साथ है और उनका मार्गदर्शन सबको मिल रहा है ,सब एकजुटता से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस परिवार के ऊपर किसी भी प्रकार की गलत टिप्पणी को स्वीकार नहीं किया जाएगा। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हर बार पार्टी हाईकमान के निर्णय को परिवार ने माना है, उन्होंने कहा कि जब लोकसभा के उपचुनाव की बात थी, तब भी पार्टी हाईकमान ने प्रतिभा सिंह को कहा कि चुनाव लड़ना है। उन्होंने चुनाव लड़ा और मुख्यमंत्री के क्षेत्र में कांग्रेस को जीत दर्ज करवाई, यह बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि आज सब मिलकर के कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए काम कर रहे हैं। जनता की आवाज उठा रहे हैं। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता कांग्रेस के दूल्हे की चिंता न करें। क्योंकि दूल्हा कांग्रेसी ही होगा कोई और नहीं होगा। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जिस प्रकार से कांग्रेस के विधायकों को डराने धमकाने व जांच एजेंसियों की धमकियां दे रहे हैं, उसका खुलासा हमारे विधायक का अनिरुद्ध सिंह ने कहा किया है। उन्होंने कहा कि इस पर मुख्यमंत्री को स्पष्टीकरण देना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव आचार संहिता लगने वाली है, ऐसे में लगातार सरकारी धन का दुरुपयोग करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में भाजपा सरकार के होर्डिंग लगाए जा रहे हैं। कुछ ही दिनों में आचार संहिता लगने वाली है, जो पैसे की बर्बादी है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को इसका संज्ञान लेना चाहिए। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि चुनाव आचार संहिता लगते ही 3 वर्ष के अधिकारियों का तबादला किया जाए ।उन्होंने कहा कि सबसे पहले सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक का तबादला किया जाए। उन्होंने कहा कि अब तक प्रदेश में जितने मुख्यमंत्री रहे सबसे अधिक पैसा चुनाव प्रचार को देखते हुए सरकारी खर्च से जयराम ठाकुर ने बहाया है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के विधायकों को चाहे जितना भी दबाब बनाएं सब एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि जो चला गया उसकी चिंता नहीं है, उसे अब भूल जाएं, आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी यह प्रचार कर रही है कि दो कार्यकारी अध्यक्ष कांग्रेस के आएं हैं, मुकेश ने कहा कि भाजपा इस बात को याद रखें कि आपके दो अध्यक्षा आए हैं खिमी राम व सुरेश चंदेल जो कांग्रेस के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में भाजपा को अपनी पीठ थपथपाने की जरूरत नहीं है, इसका कोई लाभ भाजपा को होने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा हारी लड़ाई लड़ रही है, भाजपा ने हार मान ली है, उसके पास कोई नीति नहीं है, नेता नहीं है, उन्होंने कहा कि हालत यह है कि उधार पर अब सिस्टम चलाने का प्रयास हो रहा है, जिसमें भाजपा फेल होगी। उन्होंने कहा कि जयराम की छुटी तय है। मुख्यमंत्री के रूप में जो सुविधाएं इंजॉय कर रहे हैं। हेलीकॉप्टर उनके लिए ज्यादा शौक है उसका प्रबंध किया जा सकता है, ताकी हवा में उड़ते रहे। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के हितों की लड़ाई करके सत्ता में आएगी और जनता के लिए काम करेगी। उन्होंने कहा कि हम बताएंगे कि सरकार कैसे चलती है और जनता के लिए नीतियां बनाई जाती हैं। मुकेश ने कहा कि 300 यूनिट बिजलीं फ्री देंगे, महिलाओं के खाते में 1000 रुपए देंगे, ओपीएस को बहाल करेंगे। उन्होंने कहा कि जो वायदे किए गए हैं और जो किए जाएंगे, उनको अक्षर अक्षर पूरा करेंगे।
सरस्वती विद्या मंदिर नेरवा स्कूल के भवन का किया लोकार्पण पहली बार नेरवा पहुंचा कोई राज्यपाल फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज शिमला जिला के अंतर्गत चौपाल उपमंडल में बकासन स्थित सरस्वती विद्या मंदिर नेरवा स्कूल के भवन का लोकार्पण किया। हिमाचल प्रदेश में किसी भी राज्यपाल का यह नेरवा का प्रथम दौरा है। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश समिति के माध्यम से राज्य में शिक्षा का व्यापक प्रसार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य संस्कारयुक्त नागरिकों का निर्माण करना होना चाहिए। क्योंकि, इन संस्कारों की वजह से ही देश सुरक्षित रहता है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर शिक्षा समिति आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि अपनी विरासत को ध्यान में रखकर ही देश आगे बढ़ता है। देश में शिक्षा का अनुकूल वातावरण बनाने के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू की गई है। यह शिक्षा नीति विरासत का यह भाग हमें देने वाली है। हिमाचल शिक्षा समिति के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि लोगों को समिति का सहयोग करना चाहिए और इन शिक्षण संस्थानों का अधिक से अधिक विस्तार होना चाहिए। इस स्कूल के लिए स्थानीय निवासी मियां शावण सिंह ने करीब 2 बीघा भूमि दान में दी है। समिति के माध्यम से ढाई सौ विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। हिमाचल शिक्षा समिति के प्रांत अध्यक्ष मोहन केष्टा ने इस अवसर पर राज्यपाल को सम्मानित किया तथा स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह स्कूल 21 वर्षों से किराये के भवन में चल रहा था और आज इसका आपने भवन बनकर तैयार हुआ है। उन्होंने स्कूल भवन के निर्माण के लिए योगदान देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्या मंदिर स्कूलों के ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की जानकारी दी तथा कहा कि ये स्कूल समाज द्वारा संचालित और पोषित विद्यालय हैं। इस अवसर पर समाज सेवक कैप्टन संजय पराशर ने भी अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने स्कूल के निर्माण के लिए 11 लाख रुपए की राशि दान दी है। स्थानीय विधायक बलबीर वर्मा, शिक्षा समिति के संगठन मंत्री ज्ञान तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
विनायक ठाकुर । देहरा राजकीय महाविद्यालय देहरा में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंजू आर चौहान ने बतौर अध्यक्ष शिकरत की। इस अवसर पर पोषण व स्वास्थ्य जागरूकता विषय पर मुख्य वक्ता के रूप में हमारे बीच सिविल अस्पताल देहरा से डॉ. भारती, हेल्थ एड्यूकेटर ज्वालाजी से लीला शर्मा व हेल्थ सुपर वाइजर निर्मल वालिया ने विद्यार्थियों को पोषण और किशोरावस्था के दौरान होने वाले हार्मोनल परिवर्तन से संबंधित विषय पर बहुत ही बारीकी से जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तरी में भाग लेने वाले विद्यार्थियों प्रिया, कनिका, सीमा, पायल व रितिका को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण डॉ.दिनेश शर्मा, प्रो.निशा, प्रो.प्रवीण, प्रो शिवानी, डॉ. मंजू व अन्य नॉन टीचिंग स्टाफ के सभी सदस्य मौजूद रहे।
विनायक ठाकुर । देहरा राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ढलियारा में रक्तदान शिविर का आयोजन अमरावती कंवर पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट देहरा द्वारा किया गया, जिसमे छात्रों ने बढ़-चढकर हिस्सा लिया और 120 यूनिट खूनदान किया गया। इस कैंप का शुभारंभ कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. स्वदीप सूद द्वारा किया गया और छात्रों में उत्साहवर्दन किया गया। वहीं, कार्यक्रम के आयोजक डॉ. करण पठानिया समन्वयक प्रो. राजीव ठाकुर तथा प्रो. संजीव, प्रो. शर्मिता, प्रो. अनिता, प्रो. जगदीप रांटा, प्रो. आरती, प्रो. वंदना, प्रो. धर्मेंद्र, डॉ. संजय मनकोटिया, प्रो. बलवित सिंह, कार्यालय अधीक्षक अमित शर्मा, शिविर के उद्घाटन में उपस्थित रहे। इस शिविर में एनसीसी, एनएसएस, रोवर्स रेंजर्स, बीबीए, बीसीए तथा अन्य विभागों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान दिया। शिविर में कुल 120 यूनिट रक्तदान किया गया। वहीं, रक्तदान शिविर में भाग लेने वालों छात्रों को इनाम भी दिए गए और उनके लिए भोजन का भी विशेष प्रबंध किया गया था। कार्यक्रम में अमरावती कंवर पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से रोशन लाल, जगदीश चंद आज़ाद, कर्नल जसवंत सिपहिया, अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक, डॉ. बलवंत ठाकुर व उपासना इत्यादि उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर । देहरा शीतला-डाडासीबा रोड पर काहरु के पास शुक्रवार दोपहर को ज्वालाजी से चामुंडा जा रहे श्रद्धालुओं का ट्रेक्टर सड़क के बीचों-बीच पलट गया। इस हादसे में कुछ श्रद्धालुओं को हल्की चोटें आई हैं। जब इस हादसे के बारे में स्थानीय लोगों को पता चला, तो उन्हें तुरंत चिंतपूर्णी अस्पताल पहुंचाया गया।जहां उनको प्राथमिक उपचार दिया गया है। हादसे में घायल लोगों ने बताया कि वे चिंतपूर्णी शीतला माता के दर्शन करके डाडासीबा रोड से होते हुए ज्वालाजी और चामुंडा मंदिर को दर्शनों के लिए जा रहे थे, तभी रास्ते में बीच कुछ चढ़ाई थी, जिसको चढ़ते हुए ट्रेक्टर पीछे बैक हो गया और सड़क पर पलट गया। घायलों में एक साल की बच्ची भी शामिल है, जिसके पावं में चोट आई है। वहीं, मौके पर चिंतपूर्णी पुलिस भी अस्पताल में पहुंच चुकी थी। आपको बता दें जिस जगह पर ये हादसा हुआ है, वह देहरा थाना में पड़ता है। घटना की सूचना देहरा पुलिस को दे दी गई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने कहा की पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। घायल श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल लेकर जाया गया है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन श्याम परिवार सोलन द्वारा मुरारी मार्केट के बहार देर रात तक किया गया भंडारे का आयोजन। हजारों लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण। भंडारे मे श्याम परिवार के चेयरमैन राकेश अग्रवाल, प्रधान त्रिलोक अग्रवाल अशोक गुप्ता, गौरव गुप्ता, राहुल अग्रवाल, राहुल गोयल, अनुल गुप्ता, अभिषेक मितल, राजकुमार व पवन अग्रवाल ने भंडारे का प्रसाद वितरित किया। श्याम परिवार के सदस्यों वे श्री जगदम्बा रामलीला मंडल द्वारा आयोजित ऱाम बरात का भव्य स्वागत किया। बारात मे शामिल मंडल के सदस्यों व झांकी मे शामिल राम सहित अन्य देवता बने कलाकारों पर फूलों की वर्षा करते हुए फुल मालाएं पहना व जय श्री श्याम नाम के अंगवस्त्र पहना कर मिलनी की रस्म अदा की। श्याम परिवार द्वारा सुंदर आतिस्बाजी भी की गई श्याम परिवार ने बारात मे शामिल सभी बरातियों को फल-फ्रूट, जुस व व्यंजन परोसे इस दौरान मालरोड जय श्री श्याम व जय श्री राम के उद्घोष से गुंज उठा। आम जन ने दोनों संगठनों के इस प्रयास की जमकर सरहाना की। रामलीला मंडल के प्रधान मुकेश गुप्ता ने इस अयोजन के लिए श्याम परिवार के पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार प्रकट किया और कहा हमारे शहर सोलन में होने वाले सभी कार्यक्रम सबके सांझे होते हैं। इसलिए सभी कार्यक्रमों में शहर वासियों और अन्य समाजिक व धार्मिक संस्थानों को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मपुर (मंडी) मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में गत पौने 5 वर्ष प्रदेश में कोरोना महामारी के अवरोध के बावजूद एक समान संतुलित विकास सुनिश्चित किया गया। यह बात जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने आज शुक्रवार को 100 करोड़ रुपए की प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत ग्राम पंचायत टिहरा, कोट, ग्रयोह, चोलथरा, सधोट,सज्जाओ पिपलू व डरबाड़ के लिए ऊठाऊ सिंचाई योजना का भूमिपूजन करने के उपरांत जनससमूह को संबोधित करते हुए कही। महेन्द्र सिंह ठाकुर ने 115 करोड़ से निर्मित जलजीवन मिशन के तहत बहुग्राम ऊठाऊ पेयजल योजना, 12 करोड़ से निर्मित मिनी सचिवालय, टिहरा का लोकार्पण भी किया। उन्होंने 33 लाख की लागत से बनने वाले पंचायत घर, कोट का भूमि पूजन, 27 लाख रुपए की लागत से बनने वाले जल गुणवत्ता प्रशिक्षण केंद्र, कोट का भूमि पूजन, 80 लाख की लागत से बनने वाली संपर्क सड़क गांव टिक्कर, 67 लाख की लागत से बनने वाली संपर्क सड़क तनिहार से बाबा कमलाहिया, 41 लाख रुपए की लागत से बनने वाली संपर्क सड़क तनिहार से लोअर तनिहार का भूमि पूजन किया तथा 1.25 करोड़ से निर्मित धलौण-राख सड़क पर 170 फीट स्पैन वैली पुल का लोकार्पण किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने राजकीय आयुर्वेदिक स्वास्थय केंद्र स्कोह का भी शुभारंभ किया। महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि टिहरा मंे मिनी सचिवालय बनने से यहां स्थित विभिन्न विभागों के कार्यालय एक भवन के छत के नीचे लाए गए हैं, ताकि लोगों को विविध कार्यालयों की सुविधाएं इस मिनी सचिवालय में मिल सके। उन्होंने कहा कि टिहरा के सिविल अस्पताल भवन के बनने से यहां के लोगों को 50 बिस्तर के अस्पताल की सेवाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल में सभी तमाम सुविधाएं लोगों की सहूलियत के लिए मुहैया कराने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने उन्हें पिछले 35 वर्षाें में राजनीतिक मजबूती प्रदान की तथा उन्होंने भी स्वयं उनके विश्वास पर खरा उतरने का भरपूर प्रयास किया है। जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि शीघ्र ही 11 करोड़ की लागत से कोट, रोसो, थाना गांवों के लिए मल निकासी योजना बनाई जाएगी, जिससे यहां के बाशिंदे लाभान्वित होंगे। उन्होंने बताया कि लोगों व अधिकारियों की सुविधा हेतु धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर बढ़िया व बेहतर सुविधा प्रदत 25 रेस्टहाऊस निर्मित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में सभी आधारभूत सुविधाओं को लोगों को सुनिश्चित किया गया है। जल शक्ति मंत्री ने लोगों से आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए बागबानी के क्षेत्र में 1300 करोड़ के शिवा प्रोजेक्ट को अपनाने की सलाह दी, जिसमें किसानों-बागबानों को सरकार द्वारा भरपूर मदद की जा रही है। उन्होंने बताया कि धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में 75 कलस्टर इस प्रोजेक्ट के तहत बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि जहां अभी कलस्टर नहीं बने ऐसे लोगों को बंजर पड़ी जमीन को फलोत्पादन के तहत लाने का आग्रह किया। जल शक्ति मंत्री ने कहा कि 100 करोड़ से बनने वाली संधोल से टिहरा तथा 100 करोड़ से ही चोलथरा से बरच्छबाड़ तक निर्मित होने वाली सिंचाई योजना से क्षेत्र के खेतों के लिए पानी की कमी नहीं रहेगी, जिससे बेहतर पैदावार किसान-बागवान कर सकेंगे। उन्होंने टिहरा को उप तहसील का दर्जा देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य वंदना गुलेरिया, पंचायत प्रधान कोट रीना कुमारी, प्रधान टिहरा अंजू, बीडीसी सदस्य मनीषा शर्मा, वाईस चेयरमैन बीडीसी देव राज, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष विनोद ठाकुर, पूर्व प्रधान यश पठानिया, रमेश ठाकुर, एसडीएम करतार धीमान, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति रोहित दुबे, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति राकेश पराशर, अधिशाषी अभियंता विद्युत सुनील चंदेल, क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी नरेंद्र शर्मा, एसएमएस बागबानी रामेश ठुकराल, भू-संरक्षण अधिकारी धर्मपाल, डॉ. सतपाल वर्मा, पंचायती राज संस्थानों के पदाधिकारी, पार्टी पदाधिकारियों सहित विभिन्न भागों के अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
भाजपा के 2 अध्यक्ष है कांग्रेस में,अधिक न इतराए भाजपा जयराम ने प्रचार पर बहाया जनता का पैसा ममता भनोट। ऊना नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में वीरभद्र सिंह आधुनिक हिमाचल के निर्माता के रूप में सदैव याद किए जाएंगे, जबकि हिमाचल निर्माता यशवंत परमार है। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत कारणों से कोई भी पार्टी छोड़े यह उसका व्यक्तिगत निर्णय है, लेकिन भाषा में संयम रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने हिमाचल प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए काम किया, जिस व्यक्ति को हिमाचल प्रदेश की जनता ने अपने दिलों में स्थान दिया, उस व्यक्ति के लिए अगर कोई हल्के शब्दों का प्रयोग करता है, तो यह उसकी मानसिकता को दर्शाता है। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि सांसद प्रतिभा सिंह राजनीतिक परिवार से है। स्व.वीरभद्र सिंह की पत्नी है, उनके पास राजनीति का लंबा चौड़ा तजुर्बा है, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए बतौर अध्यक्ष में काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हम सबका सहयोग उनके साथ है और उनका मार्गदर्शन सबको मिल रहा है ,सब एकजुटता से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस परिवार के ऊपर किसी भी प्रकार की गलत टिप्पणी को स्वीकार नहीं किया जाएगा। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हर बार पार्टी हाईकमान के निर्णय को परिवार ने माना है, उन्होंने कहा कि जब लोकसभा के उपचुनाव की बात थी, तब भी पार्टी हाईकमान ने प्रतिभा सिंह को कहा कि चुनाव लड़ना है। उन्होंने चुनाव लड़ा और मुख्यमंत्री के क्षेत्र में कांग्रेस को जीत दर्ज करवाई, यह बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि आज सब मिलकर के कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए काम कर रहे हैं। जनता की आवाज उठा रहे हैं। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता कांग्रेस के दूल्हे की चिंता न करें। क्योंकि दूल्हा कांग्रेसी ही होगा कोई और नहीं होगा। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जिस प्रकार से कांग्रेस के विधायकों को डराने धमकाने व जांच एजेंसियों की धमकियां दे रहे हैं, उसका खुलासा हमारे विधायक का अनिरुद्ध सिंह ने कहा किया है। उन्होंने कहा कि इस पर मुख्यमंत्री को स्पष्टीकरण देना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव आचार संहिता लगने वाली है, ऐसे में लगातार सरकारी धन का दुरुपयोग करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में भाजपा सरकार के होर्डिंग लगाए जा रहे हैं। कुछ ही दिनों में आचार संहिता लगने वाली है, जो पैसे की बर्बादी है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को इसका संज्ञान लेना चाहिए। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि चुनाव आचार संहिता लगते ही 3 वर्ष के अधिकारियों का तबादला किया जाए ।उन्होंने कहा कि सबसे पहले सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक का तबादला किया जाए। उन्होंने कहा कि अब तक प्रदेश में जितने मुख्यमंत्री रहे सबसे अधिक पैसा चुनाव प्रचार को देखते हुए सरकारी खर्च से जयराम ठाकुर ने बहाया है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के विधायकों को चाहे जितना भी दबाब बनाएं सब एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि जो चला गया उसकी चिंता नहीं है, उसे अब भूल जाएं, आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी यह प्रचार कर रही है कि दो कार्यकारी अध्यक्ष कांग्रेस के आएं हैं, मुकेश ने कहा कि भाजपा इस बात को याद रखें कि आपके दो अध्यक्षा आए हैं खिमी राम व सुरेश चंदेल जो कांग्रेस के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में भाजपा को अपनी पीठ थपथपाने की जरूरत नहीं है, इसका कोई लाभ भाजपा को होने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा हारी लड़ाई लड़ रही है, भाजपा ने हार मान ली है, उसके पास कोई नीति नहीं है, नेता नहीं है, उन्होंने कहा कि हालत यह है कि उधार पर अब सिस्टम चलाने का प्रयास हो रहा है, जिसमें भाजपा फेल होगी। उन्होंने कहा कि जयराम की छुटी तय है। मुख्यमंत्री के रूप में जो सुविधाएं इंजॉय कर रहे हैं। हेलीकॉप्टर उनके लिए ज्यादा शौक है उसका प्रबंध किया जा सकता है, ताकी हवा में उड़ते रहे। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के हितों की लड़ाई करके सत्ता में आएगी और जनता के लिए काम करेगी। उन्होंने कहा कि हम बताएंगे कि सरकार कैसे चलती है और जनता के लिए नीतियां बनाई जाती हैं। मुकेश ने कहा कि 300 यूनिट बिजलीं फ्री देंगे, महिलाओं के खाते में 1000 रुपए देंगे, ओपीएस को बहाल करेंगे। उन्होंने कहा कि जो वायदे किए गए हैं और जो किए जाएंगे, उनको अक्षर अक्षर पूरा करेंगे।
कहा, महंगाई, बेरोजगारी व रेलवे पर क्यों चुप हैं केंद्रीय मंत्री भाजपा कर्ज माफी के लिए 50 हज़ार करोड मांगे कांग्रेस है साथ रेत माफिया को है सरकार का संरक्षण ममता भनोट। ऊना भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रवक्ता एवं हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए मीडिया प्रभारी अलका लांबा ने ऊना में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर जहां कड़ा प्रहार किया है। वहीं, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद व केंद्र में मंत्री अनुराग ठाकुर से भी तीखे सवाल पूछे हैं। इस अवसर पर नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राणा रणजीत सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सोच अलगाववादी है, जातिवाद की है, धर्म पर वोट की है, गोडसे विचारधारा की है। अलका लांबा ने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर जनता को जवाब दे की उन्होंने किया क्या है? उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी व रेलवे जैसे विषयों पर जनता को क्यों बरगलाया जा रहा है? उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना केंद्र सरकार का फेलियर है। यह सुरक्षा के साथ समझौता है, युवाओं के साथ धोखा है। उन्होंने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार आए आते ही इस योजना को बंद करेगी और पूर्व की तरह स्थाई भर्ती होगी। तांकी सेना का सम्मान बाहल रहे और नौजवानों को स्थाई नौकरी मिले। अलका लांबा ने कहा कि 45 हज़ार अग्निवीरों वीरों के लिए 7 लाख आवेदन आए इससे पता चलता है कि किस प्रकार से बेरोजगारी है, यह सरकार के मुंह पर बेरोजगारों का चांटा है। अलका लांबा ने कहा कि अनुराग ठाकुर बतौर खेल मंत्री विफल रहे हैं, उनकी कोई उपलब्धि नहीं है। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई के पदाधिकारी रहे वहां से हटे, अब अमित शाह के बेटे ने वहां कब्जा जमाया है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में ऊना से हमीरपुर रेलवे लाइन के लिए कई बार घोषणाएं हो चुकी हैं, लेकिन बजट में मात्र 1000 आना साबित करता है कि सरकार इस रेलवे लाइन के लिए कितनी गंभीर है? अलका लांबा ने कहा कि अनुराग ठाकुर के ऊपर उनके ही मंत्री महेंद्र सिंह आरोप लगाते हैं। उन्होंने कहा कि अनुराग, महेंद्र सिंह और जयराम ठाकुर की आपसी लड़ाई में जनता का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि हालत यह है कि अपने पिता की टिकट के लिए भी अनुराग ठाकुर को भागदौड़ करनी पड़ रही है। अलका लांबा ने कहा कि प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है कि हिमाचल प्रदेश में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार आएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भी ओर प्रेम कुमार धुमल को हार का मुंह देखना पड़ेगा। राहुल गांधी कर रहे कड़ा संघर्ष कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने कहा कि भारत जोड़ों यात्रा के तहत राहुल गांधी जमीन पर कांग्रेस के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को राहुल गांधी पर टिप्पणी करने से परहेज करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा व हिमाचल में कांग्रेस के सत्ता में आने की चिंता को छोड़कर अनुराग ठाकुर को भाजपा की चिंता करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अनुराग ठाकुर को अपने ही सांसद वरुण गांधी से सीख लेनी चाहिए। स्मृति व लेखी क्यों चुप मंहगाई पर? कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने कहा कि अब हिमाचल प्रदेश में चुनावों को देखते हुए स्मृति ईरानी आ रही हैं व मीनाक्षी लेखी को भी लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सवाल यह है कि यह महिलाएं जो महंगाई पर आंदोलन करती थी वह आज 11 सौ के सिलेंडर पर व बढ़ती महंगाई पर क्यों मौन है? उन्होंने कहा कि एक शब्द भी महंगाई का नहीं बोला है। उन्होंने कहा कि क्यों महंगाई पर चुप्पी साधी हुई है ?उनका की हिमाचल की जनता जवाब मांगती है।
अनूप। सुजानपुर ठाकुर जगदेव चंद स्मारक महाविद्यालय में रोजगार मेले का आयोजन महाविद्यालय के बीकॉम, बीसीए और कंप्यूटर साइंस के स्नातक छात्रों के लिए रोजगार मेले का आयोजन शुक्रवार को साइंस ब्लॉक में किया गया। रोजगार मेले में महाविद्यालय के उपरोक्त विषय में अध्ययनरत अंतिम बर्ष के छात्र व पिछले वर्ष के उतीर्ण हुए लगभग 100 छात्रों के लिए किया गया। डीबग लैब प्राइवेट लिमिटेड, मोहाली स्थित कंपनी के सह-संस्थापकों अरुण जसवाल, वेद प्रकाश और मानव संसाधन वीनस खांगटा का यहां महाविद्यालय में पहुंचने पर प्रचार्य डॉ. अजायब सिंह बन्याल, कैरियर प्लेसमेंट सेल के संयोजक प्रोफेसर प्रमोज शर्मा तथा अन्य सदस्यों में प्रो. अरविंद एवं प्रो. साहिल द्वारा स्वागत तथा अभिनंदन किया गया। कंपनी द्वारा सबसे पहले स्किल एबलिटी टेस्ट लिया गया, जिसमें 100 में से 22 छात्रों को अगले दौर फेस टू फेस इंटरव्यू के लिए चुना गया। अंततः 7 छात्रों को कंपनी ने टेक्निकल ट्रेनी व मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों के लिए प्रथम 6 माह के लिए 1.5 लाख और उसके बाद 2 से 3 लाख प्रतिवर्ष वेतन पर नियुक्ति के लिए चयनित किया। चयनित अभ्यर्थियों में बीसीए के शीतल, करण राणा, अक्षय मनकोटिया, आकेश कुमार, अंशुल पटियाल तथा बीबीए के इतिका और रोबिन रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजायब सिंह बन्याल, संयोजक प्रो. प्रमोज शर्मा, पीटीए अध्यक्ष शशि पाल व उपाध्यक्ष प्रकाश सडयाल ने उनके उज्वल भविष्य की कामना की।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन एसएफआई सोलन इकाई के द्वारा महाविद्यालय में धरना प्रदर्शन किया गया। यह धरना प्रदर्शन महाविद्यालय परिसर में छात्रों को आ रही समस्या को लेकर किया गया। एसएफआई का मानना है की यूजी के प्रथम व द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम पिछले 4 महीनों से ज्यादा समय हो गया है, नहीं निकाला गया है, जिसे जल्द से जल्द घोषित किया जाए। रूसा सिस्टम के तहत छात्रों के परीक्षा होने के 45 दिनों के अंदर रिजल्ट घोषित करने की बात कही गई है, पर अब 4 महीने से ज्यादा समय हो चुका है, अभी तक भी छात्रों का परिणाम घोषित नहीं किया गया है। इसके साथ-साथ एसएफआई मांग करती है कि महाविद्यालय के अंदर शौचालय में नियमित रूप से पानी व सफाई की व्यवस्था की जाए। एसएफआई मांग करती है की महाविद्यालय परिसर में छात्रों को बैठने की उचित सुविधा नहीं है, जिसके लिए महाविद्यालय परिसर में छात्रों को बैठने के लिए नए बैंच लगाए जाए। एसएफआई का मानना है कि सोलन महाविद्यालय को बने हुए 60 वर्ष से ज्यादा का समय हो गया है। जिला हेड क्वार्टर पर महाविद्यालय होने के बावजूद भी यहां पर न तो अभी तक छात्रों के लिए के पार्किंग की व्यवस्था है और न ही यहां पर अभी कॉमर्स ब्लॉक और सभागार का निर्माण किया गया है। एसएफआई मांग करती है कि जल्द से जल्द महाविद्यालय के अंदर पार्किंग व बीकॉम ब्लॉक और सभागार का निर्माण जल्द से जल्द करें।एसएफआई ने यह भी मांग की उठाई है कि छात्रों के जो लोकतांत्रिक अधिकार छात्र संघ चुनाव है वह पिछले 8 वर्षाें से बंद है। इसको जल्द से जल्द बहाल किया जाए। एसएफआई मांग करती है कि महाविद्यालय की जो खस्ता हालत है, उसको जल्द से जल्द सुधारा जाए, जब भी बारिश होती है, उससे पूरे महाविद्यालय में पानी पानी हो जाता है। छतों से पानी आता रहता है, जिसकी मरम्मत जल्द से जल्द की जाए वही हालत B.Voc ब्लॉक के हैं वहां पर भी छतों से पानी टपकता रहता है जिसकी वजह से छात्रों को क्लास लगाने व पढ़ाई करने में बहुत सी दिक्तो का सामना करना पड़ता है, जिसके लिए एसएफआई ने मांग की है कि Bvoc ब्लॉक सहित महाविद्यालय में रंग-रोगन वे जीर्णोद्धार का कार्य शुरू किया जाए। अगर इन मांगो को जल्द से जल्द पूरा नहीं किया गया, तो एसएफआई छात्रों को लामबंद करते हुए एक उग्र आंदोलन करेगी। इस मौके पर शिवानी, अंशिका, राहुल, श्वेता, राघव, सचिन, मुस्कान, साक्षी, प्रिया, रोहित, सुमित, अंकिता व सिमरन इत्यादि छात्र शामिल रहे।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार बैठक बारे पंचायत प्रधान बलबिंद्र चौधरी ने वताया कि 2 अक्तूबर को कार्यालय ग्राम पंचायत कोठी में ग्राम सभा बैठक सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे के मध्य आयोजित की जाएगी, जिसके लिए जन साधारण, महिला मंडलों, युवक मंडलों, स्वयं सहायता समूह से आग्रह किया गया है कि ग्राम सभा के सफल संचालन के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपना कीमती सहयोग प्रदान करें। उन्होंने बताया कि इस ग्राम सभा मे गत त्रैमासिक आय व्यय बारे चर्चा, विभिन्न विकास कार्यों बारे चर्चा, मनरेगा के अंतर्गत पूरक कार्ययोजना तैयार करने बारे, परिवार रजिस्टर विभाजन बारे, कल्याण विभाग के अंतर्गत ग्रह निर्माण अनुदान हेतु पात्रों के चयन बारे, मुख्यमंत्री ग्रहणी सुविधा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के चयन बारे तथा सरकार से अचानक प्राप्त अन्य मदों पर चर्चा कर रूपरेखा तैयार की जाएगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। मंडी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश का 43वां प्रदेश अधिवेशन इस वर्ष माता शूलिनी की पावन धरा सोलन में होने जा रहा है। यह अधिवेशन जिला सोलन के पुलिस ग्राउंड में आयोजित होगा। अधिवेशन का आयोजन 2, 3 व 4 अक्तूबर 2022 को होगा, जिसमें पूरे प्रदेश से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 800 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। अभाविप सोलन विभाग के विभाग संयोजक मनीष बिरसानटा ने बताया कि इस कार्यक्रम की तैयारी में जिला सोलन के कार्यकर्ता बीते दो महीनों से दिन रात मेहनत कर रहे हैं। अधिवेशन की तैयारियां के लिए विभिन्न टोलियों का गठन कर उन्हें काम सौंपे गए हैं व सभी कार्यकर्ता पूरी लगन से कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हुए हैं। दीवार लेखन, पोस्टर चिपकाने, फ्लेक्स लगाने सहित प्रचार प्रसार में कार्यकर्ता रातों में भी निरंतर कार्य कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में अभाविप हिमाचल प्रदेश की साल भर में प्रदेश में हुई गतिविधियों को प्रदर्शनी के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। अधिवेशन के दूसरे दिन राज्यसभा सांसद प्रो. राकेश सिन्हा मुख्यतिथि के रूप में शिरकत कर के कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में 03 अक्तूबर को शोभायात्रा के साथ शक्ति प्रदर्शन कर प्रदेश की वर्तमान स्थिति पर विभिन्न भाषण भी छात्र नेताओं द्वारा संचालित किए जाएंगे। इस अधिवेशन में प्रदेश की वर्तमान शैक्षिक परिदृश्य व वर्तमान स्थिति पर चिंतन कर, नई रणनीति बनाई जाएगी। अधिवेशन के अंत में वर्ष 2022-23 की नई कार्यकारणी भी बनाई जाएगी।
प्रतिमा राणा। पालमपुर वूल फेडरेशन के निदेशक मंडल की 92वीं बैठक वूल फेडरेशन कार्यालय पालमपुर में आज त्रिलोक कपूर चेयरमैन हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जिनमें, आगामी ऊन खरीद, भेड़ ऊन शेयरिंग के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई, वूल फेडरेशन में भंडारित ऊन को शीघ्र विक्रय करने वारे भी निर्णय लिए गए। तत्पश्चात वूल फेडरेशन का साधारण अधिवेशन भी आयोजित किया गया। इस बैठक में वूल फेडरेशन से संबंधित 77 प्राथमिक सहकारी सभाओं में से 52 सहकारी सभाओं ने भाग लिया। साधारण अधिवेशन के अपने संबोधन में हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर ने वर्ष 2021-22 का वूल फेडरेशन के कार्यों, गतिविधियां का भी व्योरा पटल पर रखा तथा उन्होंने कहा कि भेड़ पालकों को हर संभव सहायता प्रदान करने हेतु संबंधित विभागों, प्रशासन से समय-समय पर समस्याओं के निवारण हेतु बात करते रहे हैं। इस कड़ी में प्रशासन से बढ़ती भेड़ बकरियों की चोरियों को अंकुश लगाने हेतु जो कदम उठाए गए हैं, उनकी जानकारी भी सदस्यों को दी। उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का धन्यवाद करते हुए कहा कि वूल फेडरेशन के इतिहास में पहली बार है कि सरकार ने भेड़ पालकों को पशुओं के लिए आ रही पशु औषधियों की कमी को दूर करने हेतु पिछले वर्ष एक करोड रुपए की ग्रांट का मंजूरी दी थी, जो इस वित वर्ष में 2 करोड कर दी गई है। निदेशक मंडल ने वूल फेडरेशन के 2 वर्ष 2019-20, 2020-21 की वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट का भी अनुमोदन किया तथा राज्य सरकार की तर्ज पर सेवा नियमों में संशोधन किया गया। इस बैठक में निदेशक गुरमुख सिंह तथा सुभाष जरियाल के साथ-साथ संयुक्त निदेशक पशुपालन डॉ. रवि प्रकाश, डिप्टी जनरल मैनेजर दीपक सैनी, भूटीको को-ऑपरेटिव सोसाइटी के वाइस चेयरमैन रोहित ठाकुर सहित 52 अन्य को कोऑपरेटिव सोसायटीओं के प्रतिनिधियों ने चर्चा में भाग लिया। सदस्यों ने अपने-अपने कार्य क्षेत्रों के भेड़ बकरियों, ऊन विक्रय तथा शेयरिंग इत्यादि गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
साई इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा दूसरी से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए एक इंटर हाउस क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में चार अलग-अलग सदनों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बच्चों से खेल, साहित्य, गणित और विज्ञान के प्रश्न पूछे गए। छात्रों ने सवालों के तेजी से जवाब देकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। यह प्रतिभागियों के लिए एक बहुत ही जानकारीपूर्ण और ज्ञानवर्धक प्रतियोगिता थी। हालांकि, सभी सदनों ने इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में मून हाउस ने पहला और अर्थ हाउस ने दूसरा स्थान हासिल किया।
सीटू का 14वां राज्य सम्मेलन कल से फर्स्ट वर्डिक्ट। मंडी मज़दूर संगठन सीटू का 14वां दो दिवसीय राज्य सम्मेलन पहली व 2 अक्तूबर को दीप पैलेस रामनगर मंडी में शुरू हो रहा है, जिसकी अध्यक्षता सीटू के राज्य अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा करेंगे। सम्मेलन के लिए मंडी नगर का नामकरण दिवगंत सीटू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्यामल चक्रवती नगर से किया गया है और सम्मेलन हाल का नामकरण रघुनाथ हाल और मंच का नाम रंजना नरूला के नाम से किया गया है। इस सम्मेलन में सीटू से जुड़ी विभिन्न यूनियनों के 300 प्रतिनिधि भाग लेंगे। सम्मेलन के बारे में जानकारी देते हुए सीटू के ज़िला प्रधान भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इस सम्मेलन के उद्घाटन के लिए पूर्व सांसद व सीटू के राष्ट्रीय महासचिव तपन सेन भाग लेंगे और राष्ट्रीय सचिव डॉ. कश्मीर सिंह सम्मेलन का सम्मापन करेंगे। सम्मेलन के आयोजन के लिए गठित स्वागत समिति के अध्यक्ष देवी दास प्रदेश भर से आये प्रतिनिधियों का स्वागत करेंगे और बिरादराना मजदूर संगठनों को भी इस सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया गया है। राज्य महासचिव प्रेम गौतम पिछले तीन वर्ष की रिपोर्ट पेश करेंगे, जिस पर सभी प्रतिनिधि चर्चा करेंगे और अगले तीन वर्ष के कार्यों का निर्धारण करेंगे सम्मेलन में कुल दस प्रस्ताव पारित किए जाएंगे, जिसमें आंगनवाड़ी वर्करों को एनटीटी भर्ती में प्राथमिकता देने मनरेगा मजदूरों को 350 रुपए दैनिक मज़दूरी देने तथा बोर्ड से मिलने वाले सभी लाभ पूर्व की भांति देने की मांग की जाएगी।आउटसोर्स मजदूरों व कर्मचारियों को संबंधित विभागों में नियोजित करने तथा सरकारी महकमों में रैगुलर आधार पर रोजगार देने की नीति लागू करने की मांग की जाएगी। इसके अलावा मिड-डे-मील वर्करों, रेहड़ी-फहड़ी मजदूरों, फोर लेन मज़दूरों, सीमेंट, निर्माण, बीआरओ, बिजली व जलशक्ति विभाग में नियुक्त मज़दूरों को न्यूनतम वेतन अदा करने की भी मांग की जाएगी। मंत्रिमंडल में आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए सरकार द्धारा एक और सरकारी कंपनी बनाने के फ़ैसले के बारे में भी रणनीति तैयार की जाएगी।सम्मेलन में अगले तीन वर्षों के लिए नई राज्य कमेटी का भी चयन किया जाएगा।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर उपमंडल स्तरीय की हुई जालग में अंडर-12 की खेल प्रतियोगिता में बी के पब्लिक स्कूल जयसिंहपुर के प्रतिभागियों ने अपनी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए विजेता बने, जिसमें बैडमिंटन में अमित और चेस में अधर्व, सार्तिक, राघव ने स्कूल के साथ लंबागांव ब्लॉक का भी नाम रोशन किया। वहीं, स्कूल के प्रधानाचार्य वसंत सिंह गुलेरिया व डीपीएड दिनेश ने बताया कि इन तीन बच्चों का जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन। वसंत गुलेरिया ने इनके उज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि आगे भी अपनी इस प्रतिभा का जौहर दिखाएंगे।
सम्मेलन में सुरेश कश्यप रहे बतौर मुख्यातिथि पस्थित मनीष ठाकुर। इंदाैरा अनुसूचित जाति मंडल इंदौरा का मंडल सम्मेलन आज करवाया गया, जिसमें सुरेश कश्यप मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर इंदौरा के अनुसूचित जाति मोर्चा के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस उपलक्ष पर संपूर्ण इंदौरा मंडल एक साथ दिखा। विधायक इंदौरा रीता धीमान इस उपलक्ष्य पर मुख्य रूप से उपस्थित रही, वह उनके साथ संपूर्ण मंडल इंदाैरा सुरेश कश्यप के स्वागत के लिए खड़ा रहा। खासकर इंदौरा के युवा वर्ग पर महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस उपलक्ष्य पर महिलाओं ने भाजपा सरकार का महिलाओं का किराया 50 परसेंट करने का व डिपो के राशन में आधा किलो की बढ़ोतरी वह सबसिडी प्रदान करने का भाजपा सरकार का मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का तहेदिल से धन्यवाद किया।आउट सोर्स कर्मियों ने भी भाजपा सरकार का किया धन्यवाद। लोगों ने कहा की इस बार फिर भाजपा की सरकार हिमाचल में लाने के लिए सहयोग देंगे। मंडल के लोगों ने भाजपा द्वारा जिस भी व्यक्ति को प्रत्याशी बनाकर भेजा जाएगा। मंडल उसका साथ देगा, वह अनुसुचित जाति मोर्चा पिछली बार की तरह इस बार भी विधानसभा चुनावों में अहम भुमिका निभाएगा। कार्यकारिणी अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि हिमाचल में इस बार फिर से भाजपा की सरकार बनने वाली है, इस बार आप लोगों को रिवाज बदलने का मौका मिल रहा है। उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा लोगों के हितों के लिए किए गए कार्यों पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने 5 वर्षाें में लोगों के हितों के लिए काफी सारी मुहिम चलाई है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस तो देश में खत्म हो चुके हैं, अब उसे प्रदेश में भी खत्म करने की बारी है। कांग्रेस के लोग लगातार भाजपा से आकर जोड़ रहे हैं। क्योंकि वह लोग जानते हैं कि अब हिमाचल में सिर्फ मां बेटे की कांग्रेस ही बनकर रह गई है। जैसे कि देश में मां बेटे की कांग्रेस है। हिमाचल में पिछले एक महीने में कांग्रेस के दो कार्यकारी अध्यक्ष वह कई सारे कार्यकर्ता भाजपा से जुड़े हैं। इस बार आप लोग रिवाज बदलें और भाजपा सरकार लगातार गरीबों के हितों के लिए कार्य करने के लिए अग्रसर रहेगी। जैसा कि 2017 के विधानसभा चुनावों में अनुसूचित जाति मोर्चा में शत-प्रतिशत वोट डालकर भाजपा को विजय बनाने का कार्य किया था। इस बार भी हमें आपसे यही उम्मीद है। जैसा हमने यूपी, मणिपुर, गोवा व उत्तराखंड में करके दिखाया, वैसे ही आप हिमाचल में गुजरात में भी करके दिखाएंगे। इस बार फिर से भाजपा की सरकार हिमाचल में बनेगी वह आप इसके साक्षी होंगे। इस उपलक्ष पर कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश कश्यप के साथ विधायक इंदौरा रीता धीमान, पूर्व विधायक वह वर्तमान में सामान्य उद्योग के उपाध्यक्ष मनोहर धीमान, मंडल अध्यक्ष बलवान सिंह, हिमाचल कार्यकारी सदस्य घनश्याम संम्बयाल, सुमित शर्मा, युवा मोर्चा के अध्यक्ष आदर्श, युथ अध्यक्ष इंदाैरा विनय सरयाल, आईटी संयोजन ठाकुर कर्मवीर सिंह, अतुल, वह मंडल के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
प्रतिमा राणा । पालमपुर वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद-हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान (सीएसआईआर-आईएचबीटी) पालमपुर ने 28 सितंबर, 2022 को ग्राम पंचायत बड़ाग्रां, तहसील मुलथान, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश में 'केसर उत्पादन की उन्नत कृषि प्रौद्योगिकी' पर एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर विधानसभा सदस्य मुल्ख राज प्रेमी, बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश, बतौर मुख्यातिथि उपसतिथ थे। मुल्ख राज प्रेमी ने अपने संबोधन में हिमाचल प्रदेश में केसर की खेती और किसानों को समर्थन देने के लिए सीएसआईआर-आईएचबीटी द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने केसर की फसल के महत्व पर जाेर दिया और किसानों से इसकी खेती के लिए आगे आने को कहा। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के कई किसानों में केसर के घनकंदाें का वितरण भी किया। इस प्रशिक्षण में बेरोजगार युवाओं, पंचायत अधिकारियों और कृषि अधिकारियों सहित कई गांवों के किसानों (बारागरान, नलहोटा, कोठीकोहड़, राजगुंधा, शासक, कुकडगुंधा) ने भाग लिया। इसके अलावा भीखम कपूर, भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं रमिता देवी व बैजनाथ की महिला मंडल अध्यक्ष भी इस कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे। डॉ. संजय कुमार, निदेशक, सीएसआईआर-आईएचबीटी ने भी किसानों के साथ अपने विचार साझा किए और उन्हें बताया कि ये संस्थान क्षेत्र में प्रायोगिक स्तर पर केसर की खेती के लिए राज्य के कृषि विभाग के साथ निकटता से जुड़ा हुआ है। संस्थान, अक्सर कृषि अधिकारियों के कौशल को उन्नत करने और उच्च मूल्य वाली फसलों के उत्पादन में किसानों को सशक्त बनाने के लिए ऐसे प्रशिक्षण शिविर आयोजित करता है, जिससे भारत को आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग किया जा सके। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ. राकेश कुमार, सीएसआईआर-आईएचबीटी के वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक और डॉ. रेणु शर्मा, राज्य कृषि विभाग मुल्तान की विषय विशेषज्ञ ने बुवाई, साइट चयन, गुणवत्ता विश्लेषण, पोषक तत्व प्रबंधन, खरपतवार प्रबंधन सहित कृषि तकनीकों का प्रदर्शन, कीट प्रबंधन, फसलोपरांत पद्धति और केसर का भंडारण का प्रशिक्षण दिया।
राजेश कतनौरिया । जवाली राजकीय प्राथमिक पाठशाला गंगथ में आयोजित अंडर-12 उपमंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में दयानंद आदर्श विद्या पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए बैडमिंटन की ट्रॉफी अपने नाम की है। स्कूल में पहुंचने पर प्रतिभागी खिलाड़ियों का स्कूल स्कूल प्रबंधक कमेटी के उपाध्यक्ष मनमोहन सिंह, सचिव प्यारे लाल सहित प्रिंसिपल द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। स्कूल की तरफ से प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया तथा मनमोहन सिंह ने कहा कि खेंले हमारे शरीर का अभिन्न अंग हैं तथा खेलों में भाग लेने से मानसिक व शारीरिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। इस मौके पर स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विनायक ठाकुर । देहरा सीएसआईआर-हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा देहरा, कांगड़ा में दालचीनी पौधे वितरण-आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक कदम उठाया है। सिनामोन, जिसे लोकप्रिय रूप से 'दालचीनी' के नाम से जाना जाता है, एक सदाबहार झाड़ीदार पेड़ हैं, जिसकी छाल और पत्तियों में एक मीठी-मसालेदार सुगंध होती है। पेड़ का मुख्य भाग इसकी छाल होती है, जिसका प्रयोग मुख्यतः मसाले के रूप में किया जाता है। एशियाई और यूरोपीय व्यंजनों में इसके उपयोग के अलावा, दवा और प्रतिरक्षा बढ़ाने में इसके महत्वपूर्ण उपयोग हैं। असली दालचीनी सिनामोमम वेरम से प्राप्त होती है। सिनामोमम कैसिया एक अन्य प्रजाति है, जिसकी छाल का उपयोग असली दालचीनी के स्थान पर किया जाता है। हालांकि, सिनामोमम कैसिया में उच्च कुमेरिन की मात्रा है जो स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। सिनामोमम वेरम मुख्य रूप से श्रीलंका में उगाया जाता है, जबकि छोटे उत्पादक देशों में सेशेल्स, मेडागास्कर और भारत शामिल हैं। भारत प्रति वर्ष चीन, श्रीलंका, वियतनाम, इंडोनेशिया और नेपाल से 45,318 टन (909 करोड़ रुपए मूल्य की) दालचीनी का आयात करता है। आश्चर्यजनक रूप से, भारत कुल 45,318 टन आयात में से, 37,166 टन सिनामोमम कैसिया (हानिकारक कैसिया) का वियतनाम, चीन और इंडोनेशिया से आयात करता है। देश में दालचीनी के बड़े आयात को देखते हुए और यह कि भारत में आयात किया जाने वाला सिनामोमम कैसिया है न कि सिनामोमम वेरम, इसकी खेती के लिए संभावित क्षेत्रों की पहचान की गई तथा देश में उत्पादन क्षेत्र का विस्तार करने की योजना बनाई गई। हमारे डेटा के अनुसार हिमाचल प्रदेश के ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा, हमीरपुर और सिरमौर जिलों में इसकी खेती के लिए संभावित क्षेत्र हैं। यह ध्यान देने योग्य है कि देश में दालचीनी की कोई सुसंगठित खेती अथवा प्रसंस्करण नहीं है। तदनुसार, सीएसआईआर-हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान, पालमपुर ने हिमाचल प्रदेश में सिनामोमम वेरम की खेती की शुरूआत और प्रसंस्करण के लिए अथक प्रयास किए। इस परियोजना की परिकल्पना सीएसआईआर-हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान, पालमपुर द्वारा की गई है। जिला कांगड़ा के ब्लॉक देहरा गांव खेरियां में 50 प्रगतिशील किसानों को पायलट परियोजना के माध्यम से दालचीनी के 3000 पौधे द्वारा वितरित किए गए। इसके अलावा दालचीनी की खेती पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी आयोजन किया जिसमें सीएसआईआर-आईएचबीटी के वैज्ञानिक डॉ रमेश और डॉ सतबीर सिंह ने किसानों को दालचीनी की खेती के लिए प्रशिक्षित किया।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर जिला के टौणी देवी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हुए कार एक्सीडेंट में सरकारी स्कूल के दो अध्यापकों पर विपदा टूट पड़ी। एक्सीडेंट में अश्वनी कुमार टीजीटी (नॉन मेडिकल) की मौत हो गई, जबकि जसवंत सिंह लेक्चरर इकोनॉमिक्स गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक अश्वनी कुमार गांव मनियाना के रहने वाले थे और सीनियर सेकंडरी स्कूल पौहंज में टीजीटी नॉन मेडिकल तैनात थे। घायल जसवंत सिंह झोखर गांव के रहने वाले हैं और सीनियर सेकंडरी स्कूल पोहंज स्कूल में लेक्चरर इकोनॉमिक्स तैनात हैं। बता दें कि एक कार सवार अध्यापक की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं, दूसरे अध्यापक को गंभीर रूप से चोटें आई हैं। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने घायल अध्यापक को और मृतक अध्यापक को खाई से बाहर निकाल लिया है तथा टोनी देवी अस्पताल में भर्ती करवाया है। बता दें कि दोनों व्यक्ति कार में सवार होकर सरकारी स्कूल की तरफ जा रहे थे। वहीं, रास्ते में उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना के कारणों का अभी तक कोई भी पता नहीं लग पाया है। साथ ही मौके पर स्थानीय लोग मौजूद थे।
विधायक रविंद्र धीमान ने लक्ष्य हासिल करने के लिए मेहनत करने के लिए किया प्रेरित नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में आज नवागंतुक (Freshers) छात्रों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम द्वितीय व तृतीय वर्ष के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम पर विधायक रविंद्र रवि धीमान ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर विधायक ने युवाओं के साथ परस्पर संवाद किया। उन्होंने युवाओं को अपने लक्ष्य के महत्व के बारे में प्रकाश डाला और युवाओं को अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए ढेर सारी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार कौंडल ने विधायक रविंद्र धीमान का स्वागत किया और उनके व्यक्त्तिव पर प्रकाश भी डाला। विद्यार्थियों को भी प्राचार्य ने कार्यक्रम के सफलता पूर्वक आयोजन करने के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम में मिस्टर फ्रेशर साहिल चौधरी और मिस फ्रेशर सैजल जम्वाल रहे। इस मौके में बच्चों ने तरह गैर-शिक्षक उपस्थित रहे। इस तरह के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षक और गैर शिक्षक उपस्थित रहे।
जिला कांगड़ा में लंपी वायरस के मामलों में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। जिससे पशुपालन विभाग ने राहत की सांस ली है। जिला में जहां पहले प्रतिदिन करीब 15 सौ मामले प्रतिदिन सामने आ रहे थे। वहीं अब यह आंकड़ा घटकर 300 से 350 तक पहुंच चुका है। बदलते मौसम के साथ लंपी वायरस के मामलों में थोड़ी राहत मिलती नजर आ रही है। जिला कांगड़ा पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर संजीव धीमान ने कहा कि लंपी वायरस अब जिले में नियंत्रण दर में है। उन्होंने कहा कि जिले में अभी तक कुल 32353 मामले सामने आ चुके है। जिसमें अभी तक लंपी वायरस से 1861 पशुओं की मृत्यु हुई है। संजीव दीवान ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में वैक्सीनेशन का कार्य लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा में 17 हजार से अधिक पशु लंपी वायरस से ठीक हो चुके हैं और रिकवरी रेट भी बेहतर हो रहा है। उन्होंने कहा कि पशु मृत्यु पर विभाग द्वारा किसानों को डेथ सर्टिफिकेट और मुआवजा मुहैया कराया जा रहा है। संजीव धीमान ने कहा कि अभी तक जिला कांगड़ा में 30 हजार से अधिक पशुओं की वैक्सीनेशन की जा चुकी है और अन्य पशु चिकित्सा संस्थानों को वैक्सीनेशन उपलब्ध करवाने के लिए मंगवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि कुछ नए क्षेत्रों में लंपी वायरस के मामले देखने को मिल रहे हैं। जिस पर विभाग पूरी तरह से अपनी नजर बनाए हुए है।
प्रदेश के गरीब छात्रों को यूपीएससी की कोचिंग लेने के लिए अब बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय व डॉ अंबेडकर फाउंडेशन के सहयोग से डॉ.अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया गया है, जिसमें अनुसूचित जाति के 100 अभ्यर्थियों को यूपीएससी की परीक्षा के लिए निशुल्क कोचिंग प्रदान की जा रही है। इस उत्कृष्टता केंद्र का विधिवत शुभारंभ छह अक्तूबर को होगा। हालांकि कक्षाएं पहली अक्तूबर को ही शुरू हो जाएंगी। इस संबंध में धर्मशाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता अकादमिक एवं केंद्र के निदेशक प्रो.प्रदीप कुमार ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी करेंगी और कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कांगड़ा के उपायुक्त डॉ.निपुण जिंदल होंगे और कार्यक्रम की अध्यक्षता विवि के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल करेंगे। उन्होंने कहा कि निशुल्क कोचिंग हासिल करने वाले विद्यार्थियों को प्रदेश के युवा अधिकारियों से भी मिलवाया जाएगा, जिससे उनका उत्साहवर्धन हो। वह अधिकारी अपने अनुभव विद्यार्थियों के साथ शेयर कर पाएंगे। जिससे वह अपने आप को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार कर सकें। उन्होंने कहा कि विवि में ही बच्चों को किताबें, इंटरनेट और लाइब्रेरी की सुविधा मिलेगी। केंद्र सरकार इसका वहन करेगी। उन्होंने कहा कि सीयू को इसके लिए कुल 400 आवेदन आए हैं जिसमें से 72 छात्रों को चुना गया है। उन्होंने कहा कि विवि प्रयास करेगा कि 100 विद्यार्थियों को कोचिंग दी जाए। विवि ने कोचिंग को लेकर पूरा केलेंडर तैयार कर रखा है। अगले साल लगभग सितंबर माह तक कोचिंग का एक साल पूरा हो जाएगा। तीन प्राध्यापकों की व्यवस्था केंद्र की ओर से की गई है।
दाड़लाघाट को विकास खंड कार्यालय की सौगात मिल गई है। प्रदेश सरकार ने इस संबंध में दाड़लाघाट को विकास खंड बनाने की अधिसूचना जारी कर दी है। विकास खंड में बीडीओ सहित कुल 14 पदों के सृजन को भी सरकार ने मंजूरी दे दी है। इससे दाड़लाघाट क्षेत्रवासियों की दशकों पुरानी मांग पूरी हो गई है। दाड़लाघाट विकास खंड में कुल 30 पंचायतों को शामिल किया गया है। अभी तक ये पंचायतें कुनिहार विकास खंड में शामिल थी।गौरतलब है कि इस मांग को पूरा होने के लिए दाड़लाघाट क्षेत्र के साथ लगती पंचायतों के प्रतिनिधि व स्थानीय ग्रामीण बेसब्री से इंतजार कर रहे थे,अगस्त 2021 में मुख्यमंत्री द्वारा अर्की में एक जनसभा में की गई बीडीओ ऑफिस खोलने की घोषणा को लगभग 1 साल 1 माह बाद इस मांग को मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी दे दी गई।गौर रहे कि बीडीओ कार्यालय से संबंधित कार्यों को निपटाने के लिए क्षेत्रवासियों,पंचायत प्रतिनिधियों को बीडीओ कार्यालय खुलने से यहां से करीब 30 किलोमीटर के सफर से छुटकारा मिल जाएगा।जबकि दाड़लाघाट क्षेत्र की पंचायतों के लोगों का कहना है कि दाड़लाघाट करीब डेढ़ दर्जन पंचायतों का केंद्र बिंदु है।दाडलाघाट उप तहसील की 25 पंचायतों का विकास खंड कार्यालय वर्तमान में कुनिहार में है।बैरल व मांगल पंचायतों को कुनिहार 80 से 90 किलोमीटर दूर पड़ता है। इसलिए अर्की विधानसभा क्षेत्र के प्रस्तावित दूसरे बीडीओ कार्यालय को दाडलाघाट में खोले जाने से क्षेत्र के लोगों को घर द्वार पर सुविधा मिलेगी।गौरतलब है कि कुनिहार विकास खंड बहुत बड़ा विकासखंड है,जिसमें 64 पंचायतें शामिल हैं।
जवाली विधानसभा क्षेत्र के अधीन ग्राम पंचायत फारियां की प्रिया चौधरी ने जवाहर लाल नेहरू इंजीनियरिंग कॉलेज सुंदरनगर में स्नातक प्रौद्योगिक वस्त्र अभियांत्रिकी की उपाधि शैक्षणिक सत्र मई 2022 के अंतर्गत प्रथम श्रेणी में प्रदान की गई तथा सिल्वर मेडल प्राप्त किया। प्रिया चौधरी का जन्म 25अगस्त 2001 को फारियां में तरसेम लाल के घर में हुआ। प्रिया चौधरी ने प्राथमिक शिक्षा दयानन्द आदर्श विद्या पब्लिक स्कूल चलवाड़ा में हुई तथा जमा दो की शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जवाली से साइंस संकाय (नॉन-मेडिकल) में हुई। इसके बाद हिमाचल प्रदेश सेट का टेस्ट पास कर हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के अधीन जवाहर लाल नेहरू इंजीनियरिंग कॉलेज में वस्त्र अभियांत्रिकी में दाखिला पाया तथा प्रथम श्रेणी में उपाधि हासिल कर सिल्वर मेडल प्राप्त किया। प्रिया चौधरी को यह उपाधि राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर द्वारा प्रदान की गई। प्रिया चौधरी के पिता तरसेम लाल की मौत हो चुकी है तथा माता उर्मिला देवी गृहिणी हैं। प्रिया चौधरी ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता तथा अपनी कड़ी मेहनत को दिया है। प्रिया चौधरी के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
कसौली निर्वाचन क्षेत्र में आम आदमी पार्टी नेता और समाजसेवी हरमेल धीमान का जनसंपर्क अभियान जोरशोर से चला हुआ हैं। जिस तरह का जन समर्थन हरमेल धीमान को मिल रहा है, वो भाजपा- कांग्रेस दोनों के लिए खतरे की घंटी है। * हरमेल धीमान आम आदमी पार्टी द्वारा दी गई गारंटियों को लेकर जनता के बीच जा रहे है और उनकी छोटी छोटी सभाओं में भी खूब भीड़ दिख रही है। * कसौली से जीत की हैट्रिक लगा चुके स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सैजल की मुश्किल बढ़ती दिख रही है, दरअसल हरमेल धीमान भाजपा छोड़कर ही आम आदमी पार्टी में आएं है और डॉ सैजल की कार्यशैली पर सीधे सवाल उठा रहे है। * लंबे समय तक कांग्रेस का गढ़ रहे कसौली में पंद्रह साल से भाजपा काबिज है। कांग्रेस में जहां अंतर्कलह है वहीं भाजपा को सत्ताविरोधी लहर का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में कसौली में हरमेल धीमान की मौजूदगी इस मुकाबले को रोचक बनाने वाली है।
कांग्रेस नेताओं के भाजपा पर डरा धमकाकर पार्टी में शामिल करने के आरोपों पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को डराने धमकाने की आवश्यकता नहीं है। कांग्रेस नेता पार्टी से तंग होकर खुद ही भाजपा में शामिल हो रह है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस डूबता जहाज है और हर कोई जहाज़ से बाहर छलांग रहा है। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि अभी और भी कांग्रेस नेता भाजपा में आएंगे। पूरे देश भर में कांग्रेस के विधायक भाजपा में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि देशभर में पार्टी की हालत बेहद दयनीय है। उन्होंने कहा कि धीरे धीरे कांग्रेस का सूपड़ा साफ़ हो रह है और हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा मिशन रिपीट करेगी।
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दो टूक संदेश दिया है . मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जो कांग्रेस को छोड़कर चला गया ,उसे कांग्रेस के कार्यकर्ता भूल जाएं ,आगे बढ़े ,क्योंकि प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस को सरकार बनानी है ,जनता ने मन बना लिया है, कोई ताकत प्रदेश में कांग्रेस को सत्ता में आने से रोक नहीं सकती है। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने कोई काम नहीं किया है, उसके पास दिखाने को कुछ नहीं है उसकी अपनी ताकत कमजोर हो चुकी है, इसलिए भाजपा की यह रणनीति बन गई है कि चुनावों से पहले उधार के लोगों को लेना ,पार्टियों को तोड़ना उसके लिए हर ताकत लगाई जाती है । उन्होंने कहा कि भाजपा को हिमाचल में उधार की बैसाखियों से कोई लाभ नहीं होगा, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस मजबूत है ,वर्कर उत्साह में है। उन्होंने कहा कि पार्टी बड़ा समुंदर है और सब ताकत के साथ हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को वापस सत्ता में लाने के लिए जमीनी स्तर पर मेहनत कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से जनता की आवाज उठाते हुए कांग्रेस प्रदेश में वापसी करेगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विदाई तय है और भाजपा को अब कोई ताकत बचा नहीं सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा को अब अपने नेताओं पर भी भरोसा नहीं कर रही है ,कहीं से फोटो गायब हो रहे हैं ,बाहर से नेताओं को बुलाया जा रहा है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हिमाचल प्रदेश में सत्ता में आने पर कर्मचारियों से किए गए वायदे के अनुसार 10 दिन के अंदर ओपीएस बहाली करेगी, प्रत्येक महिला को 15- 15 सो रुपए खाते में डाले जाएंगे. उन्होंने कहा कि हर घर को 300 यूनिट बिजली के फ्री दिए जाएंगे. इसके अलावा कांग्रेस हर वायदे को पूरा करेगी। उन्होंने कहा है कि हिमाचल का विकास करेगी, महंगाई पर लगाम लगाएगी, कर्ज को कम करेंगे ।
नादौन विधानसभा से आम आदमी पार्टी के मुख्य नेता शैंकी ठुकराल ने अपने विधानसभा कार्यालय में अपने साथियों समेत शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की चित्र पर श्रद्धा के फूल अर्पित करके श्रद्धांजलि दी . इस मौके शैंकी ठुकराल ने नौजवानों को सुनेहा देते हुए कहा कि आज देश को भगत सिंह जी जैसी सोच की जरूरत है,भगत सिंह की सोच ही आज हमारे हिमाचल को एक सुखद एवं ईमानदार राज्य बना सकता है। भगत सिंह जैसे योद्धा हम सभी के लिए ही प्रेरणादायक है, जिन्होंने कभी किसी जाति-धर्म के लिए नहीं, बल्कि अपनी मातृभूमि और एक इंकलाब सोच के लिए कुर्बानी दी। शैंकी ने कहा कि, हमारा एकमात्र लक्ष्य है कि हम हिमाचल में भगत सिंह को सोच जैसा एक शाषन स्थापित कर सकें, जहाँ हर वर्ग को सम्मान और अधिकार मिले। जहाँ भ्र्ष्टाचार नहीं ईमानदारी का बोलबाला हो। उन्हीं के सपने को पूरा करने के लिए हम हर जंग लड़ने को तैयार है। हम सभी नौजवानों को प्रण लेना चाहिए कि हम हमेशा भगत सिंह जी के बताए रास्ते पर चलेंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि हर्ष महाजन ने कांग्रेस का विश्वास तोड़ा है। उन्होंने पार्टी की पीठ पर वार किया है। प्रदेश की जनता महाजन को कभी माफ नहीं करेगी। बुधवार को शिमला में जारी बयान में प्रतिभा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह ने हर्ष महाजन के मान-सम्मान में कभी कोई कमी नहीं रखी। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन के भाजपा में शामिल होने पर हैरानी जताई। कहा कि कांग्रेस ने उन्हें हर स्तर पर मान-सम्मान दिया। आज जब पार्टी को उनकी जरूरत थी और प्रदेश में विधानसभा चुनाव हैं तो उनका पार्टी को छोड़ना हैरान करता है। उन्होंने महाजन की ओर से दिल्ली की तरह प्रदेश में कांग्रेस पार्टी में मां और बेटे का ही राज चलने का बयान देने को आपत्तिजनक और गैर जिम्मेदाराना करार दिया। कहा कि कांग्रेस ने सदैव उन्हें चुनाव लड़ने को कहा, पर वह चुनावों से भागते रहे। बावजूद उसके उन्हें कांग्रेस सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गईं। कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरे मनोबल के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा ध्रुवीकरण की राजनीतिक कर विपक्षी दलों की तोड़फोड़ कर रही है।


















































