प्रदेश भाजपा सचिव, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष विशाल चौहान ने कहा कि पिछले कल 24 सिंतबर पड्ड़ल मैदान में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा युवा विजय संकल्प रैली में युवाओं की भारी भीड़ देखकर कांग्रेस बौखला गई है और उनके बुजुर्ग नेता अनाप-शनाप बयान बाजी कर रहे है, पर युवा दूर दूर तक कहीं दिखाई सुनाई नही दे रहे। इस रैली को सफल बनाने के लिए हिमाचल का युवा बधाई का पात्र है। इस रैली में जिस प्रकार युवाओं का जोश देखने को मिला है उससे यह निशचित हो गया है कि जिस प्रकार 2017 में भारी मतों से भाजपा चुनाव जीती थी उसी प्रकार भाजपा के रिवाज बदलने के नारे को हिमाचल की युवा शक्ति सही साबित कर रही है। गर्व की बात है की एक मोर्चे की रैली में इतना जन सैलाब और उत्साह था। विशाल चौहान ने कहा कि मैं कांग्रेस के नेताओं से पूछना चाहता हूं कि आप भाजपा की इस रैली से परेशान क्यों है। आप अपने संगठन की चिंता कीजिए और दम है तो इससे बड़ी रैली करके दिखाएं। रैली की सफलता का अदांजा इसी बात से लगा सकते हैं कि कल पड्डल मैदान में भारी बारिश के बावजूद पैर रखने तक की जगह नहीं थी। ये भाजपा नहीं कह रही बल्कि प्रदेश मीडिया, सोशल मीडिया सामने दिखा रहा है। इस रैली के हैशटैग #hpyouthwithmodi के 184k सोशल मीडिया ट्वीट्स ने एक नया इतिहास बनाया है जो इस रैली में मोदी को लेकर युवा प्रेम का प्रतीक है। कांग्रेस मीडिया में बने रहने के लिए बयानबाजी कर रही है जिसका कोई आधार नहीं है, मेरा उनको यही सुझाव है कि जितनी चिंता आप हमारी कर रहे हो उतनी प्रदेश में अपनी पार्टी की कर लें और संगठन को मजबूत करके एक युवा रैली करके दिखाएं। विशाल चौहान ने कहा कि प्रदेश में आपका न संगठन है न नेता और न नीति, आपका अस्तित्व सिर्फ नेहरू और गांधी परिवार की चमचागिरी तक सीमित है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सात मोर्चें हैं, यह रैली तो सिर्फ एक मोर्चें की थी और युवा मोर्चा ने अपने आप अपने दम पर की है। प्रदेश सरकार की इसमें कोई भूमिका नहीं रही है और ना ही कोई खर्चा सरकार ने किया है जो विपक्ष बोल रहा। उन्होंने कहा कि मैं दावे से कहता हूँ कि कांग्रेस अपने दम पर प्रदेश में 10,000 संख्या तक की रैली आयोजित करवा के दिखा दे, और तब हमें ज्ञान दे। उन्होंने कहा 2017 में भी अपने संगठन व नेतृत्व क्षमता के दम पर भाजपा ने अपनी सरकार बनाई थी और आने वाले चुनावों में भी हमारा दावा है कि भाजपा फिर एक बार पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का संगठन देश से तो खत्म हो ही चुका है पर अब हिमाचल में भी स्तिथि ठीक नही है। कुछ परिवार अपना राजनीतिक अस्तित्व बनाए रखने के लिए एक दूसरे को नीचे लगाने में लगे हुए है, कार्यकर्ता असमंजस में है कि किस और रुख करके अपना भविष्य सुरक्षित रखे, परन्तु भाजपा के पास सुदृढ़ नेतृव एवं मजबूत संगठन है जो इस बार कांग्रेस को हिमाचल प्रदेश से भी उखाड़ फैकेंगें और यह संकल्प हमने लिया है। विशाल चौहान ने कहा कि हमें मलाल है की प्रधानमंत्री खराब मौसम के कारण रैली में नही पहुंच पाए पर मैं प्रधानमंत्री मोदी का हार्दिक धन्यवाद करता हूँ कि उन्होंने दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से हम युवाओं को समबोधित कर मार्गदर्शन किया व आगामी चुनावों के लिए युवाओं में जोश भरा। युवा मोर्चा भी यह संकल्प लेता है और प्रधानमंत्री को आश्वस्त करता है कि हम सभी एक होकर देशहित के लिए प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएंगे और प्रधानमंत्री मोदी के देश निर्माण महायज्ञ में अपनी आहूति देंगे।
*17,292 लाभार्थियों ने उठाया योजना का लाभ महिलाएं समाज का अभिन्न अंग है। महिलाओं के विकास के बिना समाज के विकास की परिकल्पना नहीं की जा सकती। महिलाओं का सामाजिक-आर्थिक उत्थान सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश में अनेक कल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैैं। महिलाएं इन योजनाओं का बढ़-चढ़ कर लाभ उठा रही है। इन योजनाओं के फलस्वरूप महिला सशक्तिकरण में हिमाचल देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनकर उभरा है। ग्रामीण महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को आजीविका गतिविधियों से जोड़कर उनकी आर्थिकी सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री एक बीघा योजना शुरू की गई है। इस योजना के अन्तर्गत प्रदेश में मनरेगा और स्वच्छ भारत मिशन का अनुसरण कर ग्रामीणों को किचन गार्डनिंग के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं किचन गार्डन को विकसित कर पोषणयुक्त सब्जियों और फलों का उत्पादन कर खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देने के साथ उत्पादित उत्पादों को खुले बाजार में बेचकर आर्थिक लाभ अर्जित कर रही है। मुख्यमंत्री एक बीघा योजना के तहत प्रदेश में भूमि सुधार, नर्सरी उत्पादन, फलदार वृक्षारोपण, केंचुआ खाद गड्ढा निर्माण, अजोला पिट निर्माण, सिंचाई और जल संचयन संरचना निर्माण और गौशाला निर्माण जैसे कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश में इस योजना के अन्तर्गत अब तक 17292 लोगों को लाभान्वित किया गया है। प्रदेश में अब तक इस योजना के तहत 41 करोड़ 87 लाख रुपये व्यय किए जा चुके हैं। बिलासपुर जिला में 309 लोगों को 37.34 लाख रुपये, चम्बा जिला में 355 लोगों को 118.43 लाख रुपये, हमीरपुर जिला में 928 लोगों को 146.37 लाख रुपये, कांगड़ा जिला में 1792 लोगों को 304.10 लाख रुपये, किन्नौर जिला में 41 लोगों को 4.44 लाख रुपये, कुल्लू जिला में 1,123 लोगों को 114.21 लाख रुपये, लाहौल-स्पीति जिला में 5 लोगों को 3.68 लाख रुपये, मण्डी जिला में 3,124 लोगों को 882.44 लाख रुपये, शिमला जिला में 5,856 लोगों को 1452.09 लाख रुपये, सिरमौर जिला में 2,066 लोगों को 830.21 लाख रुपये, सोलन जिला में 1218 लोगों को 181.93 लाख रुपये और ऊना जिला में 475 लोगों को 112.25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान कर लाभान्वित किया गया है। मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना का लाभ उठाकर महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रही हैं। जिला ऊना के हरोली खण्ड की ग्राम पंचायत लोअर पंजावर के स्वयं सहायता समूह पीहू की सुदेश कुमारी इस योजना के माध्यम से प्राकृतिक खेती को भी बढ़ावा प्रदान कर रही है। उन्होंने वर्ष 2019 में इस योजना के लिए आवेदन किया था। उन्हें इस योजना के अन्तर्गत 83 हजार 740 रुपये की सहायता राशि स्वीकृत हुई। इस राशि का उपयोग कर उन्होंने आम के 18 पौधे लगाए और उनकी बाड़बंदी भी की। इसके अतिरिक्त उन्होंने किचन गार्डन मॉडल का उपयोग करके प्राकृतिक खेती से लौकी, कद्दू इत्यादि सब्जियां भी उगाई। उनका कहना है कि वह खेती में गोबर की खाद और नीम अस्त्र जैसे पारंपरिक तौर तरीकों का उपयोग करती हैं। उनके उत्पाद जहरीले रसायनों से भी बच रहे हैं और खेती की लागत में भी कमी आई है। मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री एक बीघा जमीन से उन्होंने खेती को विस्तार प्रदान किया है। प्राकृतिक खेती के माध्यम से बढ़ती उत्पादकता को देखकर अन्य महिलाएं भी इस योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित हो रही है। सुदेश जैसे कई उदाहरण इस बात का प्रतीक है कि प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से महिलाओं के जीवन में खुशहाली आ रही है।
ठाकुर जगदेव चंद डिग्री कॉलेज अब उत्कृष्ट महाविद्यालय के नाम से जाना जाएगा। प्रदेश सरकार द्वारा सुजानपुर कॉलेज के साथ साथ प्रदेश के अन्य 9 कॉलेजों को भी इसी श्रेणी में अपग्रेड किया है। सुजानपुर डिग्री कॉलेज के अलावा डिग्री कॉलेज धर्मशाला, डिग्री कॉलेज आनी, डिग्री कॉलेज चोवाडी, डिग्री कॉलेज सोलन, डिग्री कॉलेज दौलतपुर, डिग्री कॉलेज सीमा, डिग्री कॉलेज मंडी, डिग्री कॉलेज घुमारवीं और डिग्री कॉलेज नाहन भी अब उत्कृष्ट महाविद्यालय के रूप में जाने जाएंगे। छात्र छात्राओं को बेहतर सुविधाएं मिले इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा 1 करोड रुपए प्रति कॉलेज उत्कृष्ट महाविद्यालय की श्रेणी में आने वाले सभी कालेजोँ को दिए जाएंगे। इस बजट का इस्तेमाल करके कालेज स्टूडेंट्स को मिलने वाली विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करवा सकेंगे। इस बाबत उत्कृष्ट महाविद्यालय की श्रेणी में आने की नोटिफिकेशन वाला पत्र भी सुजानपुर कॉलेज को प्राप्त हो गया है। सुजानपुर में वर्तमान में मौजूद डिग्री कॉलेज पहले प्राइवेट हुआ करता था जिसका बाद में भाजपा सरकार द्वारा सरकारीकरण किया गया था। लोकल छात्र छात्राओं को पढ़ाई के बेहतर अवसर मिले इसके लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने लोगों की मांग पर कॉलेज का सरकारीकरण किया था। डिग्री कॉलेज सुजानपुर के पीटीए उप प्रधान प्रकाश सडयाल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के प्रयासों से ही सुजानपुर डिग्री कॉलेज उत्कृष्ट महाविद्यालय की श्रेणी में शामिल हुआ है। उन्होंने कहा कि कॉलेज के लिए मिलने वाले अतिरिक्त 1 करोड के बजट से सुजानपुर कॉलेज के छात्रों को और बेहतरीन सुविधाएं मिल सकेंगी।
कहा, सुलभ और समय पर न्याय दिलाना न्यायालय का मूल उद्देश्य फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अमजद ए सैयद ने कहा है कि आपसी सहमति और मध्यस्तता से अधिकतर मामलों का निपटारा संभव हो सकता है, जिससे जहां न्यायालयों में मुकदमों की संख्या कम होगी। वहीं, लोगों को सुलभ और समय पर न्याय मिलना सुनिश्चित हो सकेगा। यह विचार उन्होंने रविवार को स्थानीय पुलिस मैदान में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित विधिक सेवा महाशिविर की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किए। कार्यक्रम में प्रदेश उच्च न्यायालय की न्यायाधीश न्यायमूर्ति सबीना, न्यायाधीश न्यायमूर्ति विवेक ठाकुर, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव अशोक जैन, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव प्रेम पाल रांटा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अमजद ए सैयद ने कहा कि समाज के सभी वर्गों में शांति और भाईचारा स्थापित करना कानून का अंतिम लक्ष्य है और न्याय प्राप्त करना प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार है। उन्होंने बताया कि ऐसे शिविरों का मूल उदेश्य लोगों में न्याय के बारे में साक्षरता व जागरूकता पैदा करना है। इसके अतिरिक्त लोगों को सामान्य संवाद से कानून के विभिन्न पहलुओं के बारे में जागरूक कर सुलह व समझौतों द्वारा फैसला करने के लिए प्रेरित करना हैं। चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति अमजद ए सैयद ने बताया कि नालसा के द्वारा गत अगस्त माह में देश में आयोजित की गई लोक अदालतों के माध्यम से आपसी सहमति से एक करोड़ मामलों का निपटारा सुनिश्चित किया गया था, जिसमें से हिमाचल प्रदेश में प्राप्त हुए 48 हजार मामलों में से 24 हजार मामलों का निपटारा कर 69 करोड़ रूपए की तय राशि का भुगतान किया गया था। उन्होंने कहा कि पीड़ित को सुलभता और समय पर न्याय मिल सके, इसके लिए पूर्ण प्रयास होने चाहिए। उन्होंने कहा कि जहां संविधान के तहत प्रत्येक नागरिक को न्याय पाने का अधिकार है। वहीं, इसके लिए हर नागरिक को अपने मौलिक एवं कानूनी अधिकारों के साथ-साथ अपने दायित्व के संबंध में संपूर्ण जानकारी होना भी आवश्यक है। उन्होेंने कहा कि केंद्र तथा प्रदेश सरकार समाज के पिछडे़, वंचित तथा गरीब वर्ग के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई हैं, जिनका लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में प्रशासन के साथ-साथ पंचायत प्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी तथा आशावर्कर सहित समाज के अन्य वर्गों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। उन्होंने सभी लोगों से समाज के गरीब लोगों की भलाई के लिए कार्य करने का आह्वान किया। प्रदेश उच्च न्यायालय की न्यायाधीश न्यायामूर्ति सबीना ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि पैरा लीगल वालंटियर्सज के माध्यम से हर घर तक विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों बारे जानकारी पहुंचाने के साथ कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए पात्र लोगों की पहचान हेतु विशेष अभियान शुरू किया गया है, जिसके तहत अब तक 39231 लोगों से सम्पर्क कर 1500 से अधिक लोगों की कानूनी सहायता के लिए पहचान की गई है। उन्होंने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण प्रदेश के दूरस्थ व जनजातीय जिलों में भी अपनी सेवाओं के माध्यम से लोगों तक जानकारी पहुंचाने के साथ विधिक सेवा शिविरों का आयोजन सुनिश्चित बना रहा है। प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायामूर्ति विवेक ठाकुर ने भी विभिन्न कानूनी पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि विधिक सेवा शिविरों से समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को निःशुल्क न्याय प्राप्त करने की सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि लोक अदालतों के माध्यम से करोड़ों मामलों का निपटारा सुनिश्चित हुआ है, जिसमें न्यायालयों की मध्यस्थता से लोगों को जल्दी न्याय प्राप्त होने के साथ जहां न्यायालयों में मुकदमों की संख्या में भी कमी दर्ज की गई है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों स निचले स्तर पर आपसी सहमति से मामलों के निपटारे करने की दिशा में विशेष पहल करने का आह्वान किया, जिससे कम से कम मामलें न्यायालयों में प्रस्तुत हो। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव अशोक जैन ने भी विभिन्न कानूनी जानकारियां प्रदान कीं। उन्होंने बताया कि भारत विश्व का सबसे बड़ा विधिक सेवा नेटवर्क संचालित करता है, जिसके माध्यम से लोगों को सुलभ व समय पर न्याय दिलवाने के साथ उनकी कानूनी रूप से मदद की जा रही है। उन्होंने बताया कि देश के 365 जिलों में पूर्णकालिक लीगल एड डिफेंस कोंसिल की नियुक्ति की जा रही है, जिसमें से हिमाचल प्रदेश के 6 जिलोें को शामिल किया गया है जिसमें कांगड़ा जिला भी शामिल है। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव प्रेम पाल रांटा ने मुख्यातिथि तथा अन्य मेहमानों का स्वागत किया तथा विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि ऐसे शिविरों के आयोजन से लोगों में विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रति विश्वास बढ़ा है। इस अवसर पर मुख्यअतिथि द्वारा प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के 10 लाभार्थियों को लाभ प्रदान किए गए। जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कांगड़ा अजय मैहता ने मुख्यातिथि तथा सभी अतिथियों को धन्यवाद किया। इस मौके पर प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुशील कुकरेजा, न्यायमूर्ति विरेन्द्र सिंह, न्यायमूर्ति सत्येन वैद्य, सॉलिसिटर जनरल बलराम शर्मा, रजिस्ट्रार जनरल अरविन्द मल्होत्रा, एडवोकेट जनरल अशोक शर्मा, जि़ला एवं सत्र न्यायाधीश अजय मैहता, उच्च न्यायालय बार कोंसिल के अध्यक्ष अजय कोचड़, बार एसोसिएसन के अध्यक्ष लवनीश शर्मा, ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण की सदस्य सचिव विजय लक्ष्मी, उपायुक्त डॉ निपुण जिंदल, जि़ला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन के अधिकारी, अधिवक्ता, पंचायत प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी तथा आशावर्कर, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
*बिजली कटौती की समस्या से जूझ रहे लोगों को मिलेगी निजात बिजली कटौती की समस्या से जूझ रहे बड़सर उपमंडल के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में बिजली की निर्बाध आपूर्ति तथा लो वोल्टेज की समस्या के समाधान के लिए बिजली के दो नए सब स्टेशन का शिलान्यास होने जा रहा है। 33 केवी सब स्टेशन सलौणी और 33 केवी सब स्टेशन दांदडू का शिलान्यास केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के कर कमलों द्वारा होने जा रहा है जिससे क्षेत्र के लोगों को बिजली की समस्या से कमोबेश निजात मिल जाएगी। इन दोनों सब स्टेशन से हजारों उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली सप्लाई मिल सकेगी। बलदेव शर्मा ने कहा कि इन क्षेत्रों में लो-वोल्टेज और पावर कट की समस्या रही है। लोगों ने इस समस्या को जोर-शोर से उठाया था और अब ये समस्या दूर होने जा रही है। बड़सर क्षेत्र के सलौणी में 33 केवी और दांदडू में 33 केवी के सब स्टेशन खुलने जा रहे है, इससे क्षेत्र की लोगों को राहत पहुंचेगी। सलौणी के 33 केवी सब स्टेशन के शिलान्यास से मक्कड़, पाहलू, करेर, कुलहेडा, कलौहण, ननांवा एवं कठियाणा ग्राम पंचायत तथा दांदडू के 33 केवी सब स्टेशन के शिलान्यास से टिप्पर, दांदडू, ज्योली - देवी, जौड़े अंब एवं कडसाई ग्राम पंचायत के लगभग 80 गांवों के लोगों को बिजली आपूर्ति का लाभ पहुंचेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा ने अपने बयान में कहा कि सलौणी में 33 केवी और दांदडू में 33 केवी विद्युत सब स्टेशन खुलने जा रहा है। इन सब स्टेशन के खुलने से लगभग 12 पंचायतों के करीब 80 गांव के लोगों को लाभ होगा। उन्होंने क्षेत्र की जनता को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 27 सितंबर को दोपहर 3 बजे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर इसका शिलान्यास करेंगे।
प्रदेश के इतिहास में महिलाओं के सशक्तिकरण एवं उत्थान हेतु यदि सबसे अधिक प्रयास किसी सरकार ने किए है तो वह वर्तमान सरकार ने किए है। महिलाओं को संबल प्रदान करने के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनाने के लक्ष्य से प्रदेश सरकार द्वारा अनेकों योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। नंगल चौक में महिला मंडलों के सम्मान मे आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने यह शब्द कहे। उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में महिला यात्रियों को 50 प्रतिशत रियायत देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि महिलाएं हमारी कुल आबादी का 50 प्रतिशत है और महिलाओं के समग्र विकास और उनकी सक्रिय भागीदारी के बिना विकसित समाज की परिकल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए वर्तमान प्रदेश सरकार ने निगम की बसों में बस किराए में 50 प्रतिशत छूट देने का निर्णय लिया। उद्योग मंत्री ने क्षेत्र के 27 महिला मंडलों को आवश्यक सामान भेंट करते हुए उन्हें सम्मानित किया, जिसमें शिव शक्ती महिला मंडल डाडासीबा, वार्ड नंबर 3 महिला मंडल डाडासीबा, वार्ड नंबर 1 महिला मंडल डाडासीबा, आदर्श महिला मंडल कलेहड, हरिजन महिला मंडल कलेहड, शिव शक्ती महिला मंडल बतबाड, वार्ड नंबर 4 महिला मंडल बतबाड, डोला वस्ती महिला मंडल बतबाड, महिला मंडल जदामन वार्ड नंबर 2, महिला मंडल पदियाल, महिला मंडल अप्पर गुरनवाड, महिला मंडल वार्ड नंबर 4, सामुदायिक महिला मंडल पड़यार बस्ती, प्रगतिशील नारी कल्याण महिला मंडल गुरनबाड, महिला मंडल पदाह सुदयाल वार्ड नंबर 3, महिला मंडल राजपूत बस्ती वार्ड नंबर 4, महिला मंडल अप्पर न्याड वार्ड नंबर 3, महिला मंडल बडयाल बस्ती वार्ड नंबर 1, महिला मंडल न्याड वार्ड नंबर 2, महिला मंडल मस्तयाल वार्ड नंबर 5, महिला मंडल जलेरा, महिला मंडल ब्राह्मण बस्ती, महिला मंडल अप्पर बठरा, महिला मंडल लोअर बठरा, शिव शक्ती महिला मंडल अप्पर भलवाल, महिला मंडल गुरगालाहड, राधे राधे महिला मंडल खुदियाणा को आवश्यक सामान भेंट किया जिनमें महिला मंडलों की मांग के अनुसार गद्दे, कुर्सियां, पेटियां, मैट, दरियां, बर्तन, पंखे आदि जरूरत की तमाम वस्तुएं बांटी गई। उद्योग मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में समाजिक और अन्य सामूहिक कार्यक्रमों के आयोजन में महिला मंडलों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इस हेतु जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में उनके द्वारा महिला मंडलों को यह सामान वितरित किया जा रहा है। इससे क्षेत्र में होने वाले सामाजिक कार्यक्रम एवं किसी गरीब के घर में होने वाले किसी समारोह में इस सामान का उपयोग हो सके। कार्यक्रम से पूर्व उद्योग मंत्री ने नंगल चौक में स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा, महिला मोर्चा ज़िला अध्यक्ष अनिता सेपहिया, महिला मोर्चा मंडलाध्यक्ष सत्या सूद, उपाध्यक्ष सुदेश कुमारी, महामंत्री रुपिंदर डैनी, प्रधान ग्राम पंचायत नंगल चौक अनिता सहित भारी संख्या में विभिन्न महिला मंडलों की सदस्य उपस्थित रहीं।
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय वेदव्यास परिसर बलाहर में सत्र 2022-23 के लिए शास्त्री (बी ए)/शास्त्री प्रतिष्ठा(बीए ऑनर्स) कक्षा के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गयी है, जिन छात्रों ने एन टी ए द्वारा करवाए गए सी यू ई टी की परीक्षा दी है, वे सभी छात्र/छात्राएं मुख्यालय के द्वारा प्रदत्त लिंक के माध्यम से 30 सितंबर तक ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं। जानकारी देते हुए परिसर निदेशक प्रो मदन मोहन पाठक ने बताया कि ये प्रवेश प्रक्रिया 3 राऊंड में होगी। जिसके लिए सबसे पहले छात्र/छात्रा 22 से 30 सितंबर तक दाखिले हेतु हेतु फॉर्म भर सकते हैं। उसके बाद दाखिला कन्फर्मेशन की तारीख 6 से 10 अक्टूबर तक रखी गई है। वहीं फीस जमा करवाने की तारीख 6 से 15 अक्टूबर तय की गई है। दूसरा राऊंड 5 से 12 अक्टूबर व कन्फर्मेशन की तिथि 15 से 20 अक्टूबर व फीस जमा करवाने की तारीख 15 से 25 अक्टूबर तय की गई है। तीसरा राऊंड 15 से 22 अक्टूबर, कन्फर्मेशन की तारीख 25 से 30 अक्टूबर व फीस जमा करवाने की तारीख 25 अक्टूबर से 2 नवंबर तय की गई है।
*खेल परिसर का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को सोलन जिला के कसौली क्षेत्र में पाइनग्रोव विद्यालय के खेल केंद्र का लोकार्पण किया। इस परिसर का निर्माण 18 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इस अवसर पर विद्यार्थियों, अध्यापकों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने पाइनग्रोव विद्यालय के गौरवशाली इतिहास की सराहना की। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को पाइग्रोवः तब और अब विषय पर एक चित्रात्मक बुकलेट प्रकाशित करने का सुझाव दिया ताकि लोगों को इस विद्यालय की विकासात्मक यात्रा की जानकारी उपलब्ध हो। उन्होेंने कहा कि वर्तमान में यह विद्यालय न केवल क्षेत्र बल्कि देश का भी एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान बनकर उभरा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि कैप्टन ए.जे. सिंह ने यह साबित किया है कि कड़ी मेहनत के बल पर सपने साकार किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह संस्थान विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित कर रहा है। कैप्टन ए.जे. सिंह की विद्यार्थियों को प्रेरित करने की प्रतिभा की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने का उनका यह गुण विद्यार्थियों का पथ प्रदर्शन करता है। उन्होंने कहा कि कैप्टन ए.जे. सिंह के समर्पण और प्रतिबद्धता के कारण ही प्रदेश में विश्व स्तरीय अधोसंरचना वाला यह प्रमुख संस्थान स्थापित हो पाया है। उन्होंने कहा कि इस खेल परिसर में तीन बैडमिंटन कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट, 25 मीटर लंबा स्वीमिंग पूल, शूटिंग रेंज, इंडोर जिम, बिलयर्ड कोर्ट इत्यादि हैं। यह खेल परिसर स्कूल के विद्यार्थियों को विश्व स्तरीय खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाएगा। जयराम ठाकुर ने कहा कि कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से कोई भी मंजिल हासिल की जा सकती है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य निर्धारित कर उसे पाने के लिए कठिन परिश्रम करना चाहिए। यह विद्यार्थियों का सौभाग्य है कि वे इस विश्व स्तरीय संस्थान से शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह संस्थान निरंतर प्रगति करेगा। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना की। मुख्यमंत्री ने इस खेल परिसर की स्थापना में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले समर्पित कर्मचारियों को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि पाइनग्रोव देश के चुनिंदा सर्वश्रेष्ठ विद्यालय में से एक है। संस्थान प्रबंधन द्वारा हमेशा यह सुनिश्चित किया जाता है कि विद्यार्थी हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करे। उन्होंने कहा कि इन वर्षों में विद्यालय ने शिक्षा और अन्य गतिविधियों में उच्च मानक स्थापित किए हैं। पाइनग्रोव स्कूल के कार्यकारी निदेशक कैप्टन ए.जे. सिंह ने मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। उन्होंने वर्ष 1991 में 18 विद्यार्थियों के साथ 6 कमरों में शुरू किए गए इस विद्यालय की गौरवशाली यात्रा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय की सफल यात्रा का श्रेय शिक्षकों की कड़ी मेहनत और विद्यार्थियों और अभिभावकों के विद्यालय के प्रति विश्वास को जाता है। उन्होंने कहा कि एक संस्थान की सफलता केवल उसकी बुनियादी ढांचे से नहीं बल्कि उसकी शैक्षणिक गुणवता और संस्थानों द्वारा प्रदान किए जाने वाली सकारात्मक वातावरण पर निर्भर करती है। इस अवसर पर सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केन्द्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के वीडियो संदेश का भी प्रसारण किया गया। इस अवसर पर दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी, पूर्व विधायक विनोद चंदेल, रेरा के अध्यक्ष डॉ. श्रीकांत बाल्दी, विशेष सचिव राजेश्वर गोयल, उपायुक्त कृतिका कुल्हरी, पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र शर्मा, समीक्षा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रशिमीधर सूद ने कहा कि ज्ञात हुआ है कि प्रियंका गांधी वाड्रा 29 सितंबर को हिमाचल भ्रमण पर आ रहे है, अब मानसून का मौसम लगभग समाप्त हो गया है और पर्यटकों के लिए मौसम अनुकूल हो गया है इसके तहत पॉलिटिकल टूरिस्ट हिमाचल आना शुरू हो गए है, प्रियंका भी आ रही है। हिमाचल की हसीन वादियां का आनद लेने एवं कांग्रेस के संगठन में जान डालने, जिसका बंटाधार करने में उनकी भूमिका उनके बड़े हिमाचल के लीडर भी मान चुके है और किसी से छिपे नही है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि ऐसे राजनीतिक पर्यटक हिमाचल में और भी आएंगे और यहां की आबोहवा के मजे लेंगे, उसके बाद अपने आलीशान आशियाना दिल्ली में लौट जायेंगे। कांग्रेस एक संगठन ना रह कर भाई-बहन की पार्टी हो गई है और यह भाई-बहन जिस राज्य में चुनाव होते हैं वहां राजनीतिक पर्यटक के रूप में अपनी भुमिका अदा कर, उस राज्य की भोली-भाली जनता को गुमराह करके अपना जलवायु परिवर्तन करके चले जाते हैं, ना उससे पहले आते ना उसके बाद। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बहना प्रियंका वाड्रा ने इस बार अपनी छुट्टियाँ हिमाचल में बिताने का निर्णय लिया है। वह केवल उस राज्य का दौरा करती हैं जहां जलवायु चुनाव के समय उपयुक्त होती है और जब उन्हें प्रतीत है कि किसी राज्य में उनकी पार्टी शिथिल अस्थिर नज़र आ रही होती है तो वह अपनी छुट्टियां बिता कर बैगर कोई ठोस नीति या परिणाम के उस राज्य से निकल जाती हैं। इस प्रकार से वह असम, यूपी, गोवा, यूके में भी अपनी छुट्टियों का दौरा कर चुकी हैं और वहां के चुनाव परिणाम सबके सामने है, जनता ऐसे राजनीतिक टूरिस्ट को बहुत राज्य में सिरे से नकार चुके है और हिमाचल में भी आइना दिखा देंगे रशिमीधर सूद ने कहा कि प्रियंका गांधी अपनी इस यात्रा को इवेंटफुल बनाने के लिए स्थानीय लोगों के साथ सुनियोजित फोटो-शुट करते हुए दिखेगी और वह एक स्क्रिप्ट के तहत उनके साथ कुछ सेल्फी फोटो क्लिक करेगी ताकि उनकी यह यात्रा उनकी पार्टी को राजनीतिक रूप से आने वाले चुनावों में मजबूत बना सके, पर क्या ऐसे नौटंकी से प्रदेश की भोला भली जनता प्रभावित होगी? हिमाचल की जनता सब समझती है, कांग्रेस की महासचिव वाड्रा इस दौरे के दौरान अपने राजनीतिक दुष्प्रचार तथा लोगों को भ्रमित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। पर मेरा उनसे निवेदन है की अपने घर की अंतर्कलह को पहले सुलझा लें जहां बहुत से कांग्रेस परिवार बर्चस्व की जंग लड़ रहे है। रशिमीधर सूद ने कहा कि कांग्रेस की महासचिव शायद यह भूल चुकी है कि हिमाचल में डबल इंजन कि सरकार ने प्रदेश के कोने-कोने का चहुंमुखी विकास किया और सबका ख्याल रखा है और उन्हें लगता है कि वह हिमाचल के आमजन मानस को अपने इस राजनीतिक दौरे से भ्रमित कर अपना राजनीतिक लाभ प्राप्त कर सकेंगी तो यह इनकी भूल है, जनता सब जानती है कि कौन उनकी समर्पण सेवा से प्रदेश की उन्नति प्रगति के लिए कार्य कर रहे है और कौन सिर्फ सैर सपाटा के लिए हिमाचल भ्रमण कर रहे।
शिवसेना पक्ष ठाकरे के आदेशानुसार शिवसेना सांसद व राष्ट्रीय सचिव अनिल देसाई ने पंजाब प्रमुख योगराज शर्मा की उपस्थित में सेना भवन मुम्बई में नरेश कुमार संजू को हिमाचल प्रदेश का राज्य प्रमुख नियुक्त किया। नरेश कुमार संजू पहले युवासेना राज्य प्रमुख के पद पर कार्य कर रहे थे। नरेश कुमार संजू के राज्य प्रमुख बनने पर युवाओं में काफ़ी उत्साह और खुशी का माहौल है। उनके राज्य प्रमुख बनने पर प्रदेश में जगह जगह मिठाइयाँ बांटी गई और जश्न मान्या गया। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी और जात -पात की राजनीति से हट कर हर वर्ग को आगे लाया जाएगा व उन लोगो को प्राथमिकता दी जाएगी जो अपने क्षेत्र में जनसेवा, गौसेवा का जज्बा रखते है। उन्होंने कहा कि जल्द ही नयी कार्यकारिणी का विस्तार किया जायेगा।
-कहा, केंद्रीय योजनाएं रिवाज बदलने में होंगी सहायक -अनुराग से मिल बल्क ड्रग पार्क के लिए जताया आभार ममता भनोट। ऊना जिला ऊना भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष व हरोली भाजपा के युवा नेता धर्मेंद्र राणा ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की। धर्मेंद्र राणा ने इस दौरान अनुराग ठाकुर का जिला ऊना के हरोली के लिए बल्क ड्रग पार्क स्वीकृत करवाने में किए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। धर्मेंद्र राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार के सहयोग से बल्क ड्रग पार्क हरोली क्षेत्र को मिला है, जिसमें 1405 एकड़ भूमि पर 50000 करोड़ का निवेश होगा, 20000 युवाओं को रोजगार मिलेगा और 10000 लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार के साधन मिलेंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की तरक्की में नए आयाम यह बल्क ड्रग पार्क स्थापित करेगा। धर्मेंद्र राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इसके लिए जहां कड़ी मेहनत कर प्रस्ताव तैयार कर भेजा, वही केंद्र सरकार में मंत्री अनुराग ठाकुर ने लगातार इसकी पैरवी की। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का सक्रिय सहयोग मिला और हिमाचल प्रदेश के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह का लाभ हुआ। देश के तीन ड्रग पार्कों में से एक ड्रग पार्क हिमाचल की झोली में आया है। उन्होंने कहा कि यह बल्क ड्रग पार्क फार्मा इंडस्ट्री के लिए वरदान साबित होगा। वही चीन की निर्भरता को भी खत्म करेगा। धर्मेंद्र राणा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल को दी जा रही योजनाएं बेमिसाल है और यह केंद्रीय योजनाएं हिमाचल प्रदेश में रिवाज बदलने में सहायक सिद्ध होंगी। उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। भाजपा के कार्यकर्ता एकजुटता के साथ आगे बढ़ कर प्रदेश व केंद्रीय नेतृत्व को मजबूत करेंगे। धर्मेंद्र राणा ने कहा कि गांव-गांव में पहुंचकर हम केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों से जनता को रूबरू करवा रहे हैं और जनता का व्यापक सहयोग समर्थन मिल रहा है।
बीजापुर में साधारण मकान में रहते थे 50 वर्षों तक राजनीतिक में रहने वाले नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर स्वर्गीय कंवर दुर्गा चंद 24 सितंबर1922 को बीजापुर रियासत के राजपरिवार में मियां देवी चंद के घर पैदा हुए थे। हिमाचल प्रदेश की राजनीति में कंवर दुर्गा चंद को संत का मुकाम हासिल है। राजसी परिवार में जन्म लेने के बावजूद उन्होंने अपनी जिंदगी एक संत की तरह जी और जीवन भर हिमाचल व लोगों की सेवा में जुटे रहे। कंवर दुर्गा चंद को सेवाभाव विरासत में का जज्बा विरासत में मिला था, उनके पिता मिया देवी चंद भी हमेशा अपनी रियासत के लोगों की सेवा में हमेशा जूट रहते थे। 10वीं तक की शिक्षा जयसिंहपुर व लंबागांव स्कूल में ग्रहण करने के बाद उन्होंने मैट्रिक, मिशन स्कूल पालमपुर से की। 1942 में कंवर दुर्गा चंद ने लाहौर के डीएवी कॉलेज से ग्रेजुएशन की। लाहौर में पढ़ाई के दौरान ही कंवर दुर्गा चंद ने वहां रह रहे कांगड़ा के लोगों के साथ मिलकर सेवा समिति नाम की सामाजिक संस्था बनाई। सेवा समिति ने सामाजिक कार्यों के साथ कांगड़ा व लाहौर में लड़कियों के लिए स्कूल खोले। लाहौर में पढ़ाई करते हुए आजादी की लड़ाई के दौरान, अंग्रेजों के खिलाफ भी वह आगे रहते थे। हिमाचल में जनसंघ (वर्तमान में बीजेपी) के संस्थापक सदस्यों में से एक दुर्गा चंद 1951 में जनसंघ के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे। 1992 में उन्होंने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। पूर्व सीएम शांता कुमार के राजनीतिक गुरु कहलाए जाने कंवर दुर्गा चंद पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर, पूर्व उप प्रधानमंत्री देवी लाल, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार और वीरभद्र के काफी करीबी थे और उन्हें यह सब काफी मान समान देते थे।
रंजीत ठाकुर । कुनिहार मेला कमेटी बनिया देवी के प्रधान धनीराम तनवर एवं पुरी कार्य कारणी ने संयुक्त बयान में कहा है कि कुनिहार के बनिया देवी मंदिर के प्रांगण में साल 2019 में कार्यकारिणी के अथक प्रयास पर पूर्व मुख्यमंत्री व अर्की के पूर्व विधायक स्व राजा वीरभद्र सिंह से प्रार्थना करके वहां पर मंच बनाने के लिए ढाई लाख रुपए स्वीकृत किए थे, जिससे उनकी विधायक निधि से यहां पर एक मंच का निर्माण किया गया था, लेकिन किसी शरारती तत्वों को यह रास नहीं आया और वहां पर लगाई गई। स्व. राजा साहब की उद्घाटन पट्टिका को तोड कर वहां से ले गए, जिसके कारण मेला कमेटी सहित पूरे क्षेत्र में लोग इस कृत्य की घोर निंदा कर रहे हैं और लोगों में बहुत रोष व्याप्त है कि ऐसी ओछी हरकतें राजनीतिक कारणो से की गई है। कमेटी प्रधान धनीराम तनवर ने कहा कि इस कृत्य से आहत होकर मेला कमेटी प्रधान पद से त्यागपत्र दे रहा हूं और पुलिस प्रसासन से शिकायत कर ऐसा कृत्य करने वालो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की जाएगी।
विनायक ठाकुर । देहरा डाडासीबा तहसील के अंतर्गत पंचायत कनोल में एक महिला द्वारा खुद को आग लगाने का मामला प्रकाश में आया है। इस आगजनी में महिला लगभग 80 प्रतिशत जल चुकी है। मिली जानकारी के उक्त 48 वर्षीय महिला आग से झुलस गई। महिला के पति ने बताया आज सुबह ही रानो देवी ने मुझे चाय बना कर दी, उसके तुरंत बाद कमरे के अंदर चली गई और इतने में हमने आग की लपटें निकलती देखीं और चिल्लाने की आवाज सुनाई दी, तो हम सभी मिलकर कमरे की तरफ गए कमरा बंद था, बड़ी मुश्किल से कमरा खोला रानो आग की लपटों में जल रही थी, बड़ी मुश्किल से आग को बुझाया और 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल डाडासीबा पहुंचाया गया। सिविल अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा महिला को प्राथमिक उपचार दिया गया। महिला आग से कैसे झुलस गई यह पुलिस के लिए जांच का विषय है मिली जानकारी के अनुसार महिला कुछ दिनों से मानसिक तौर से परेशान चल रही थी। उक्त महिला के तीन बच्चे हैं, एक लड़का दो लड़कियों की शादी हो चुकी है। महिला आंगनबाड़ी में हेल्पर के पद पर कार्यरत हैं और पंचायत कनोल में ही अपनी सेवाएं दे रही है। डाडासीबा पुलिस अस्पताल डाडासीबा में पहुंची थी, मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं कनोल पंचायत के उप प्रधान रघुबीर सिंह ने बताया यह परिवार गरीब है, मिली जानकारी के अनुसार महिला कुछ दिनों से मानसिक तौर से परेशान थी। आग लगाने के क्या कारण रहे होंगे पुलिस के लिए जांच का विषय है। उधर, इस संबंध में डीएसपी देहरा विशाल वर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया महिला को टांडा रेफर किया गया है, पुलिस जांच कर रही है उक्त महिला स्टेटमेंट देने की हालत में बिल्कुल नहीं है।
विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर मुख्यमंत्री ने फार्मासिस्टों से की मरीजों के मार्गदर्शन की अपील फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर सोलन जिला के कसौली से राज्य फार्मेसी परिषद के सदस्यों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान फार्मासिस्टों ने बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और डॉक्टरों के बाद मरीज फार्मासिस्टों पर ही सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि फार्मासिस्टों को पूरी सावधानी के साथ मरीजों की सेवा करनी चाहिए, ताकि किसी भी व्यक्ति के स्वास्थ्य पर किसी भी दवा का गलत प्रभाव न पड़ सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि फार्मासिस्ट का काम केवल मरीजों को दवा देना ही नहीं है, बल्कि जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए मरीजों को सही सलाह देना तथा उन्हंे जागरुक करना भी फार्मासिस्ट का कर्तव्य है। सभी फार्मासिस्टों को इस दिशा में कार्य करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के लिए बल्क ड्रग पार्क स्वीकृत किया है, जो राज्य की अर्थव्यवस्था और यहां के युवाओं के लिए एक वरदान साबित होगा। उन्होंने कहा कि बल्क ड्रग पार्क की स्थापना से कच्चे माल के लिए चीन पर भारत की निर्भरता खत्म हो जाएगी और इस क्षेत्र में चीन का एकाधिकार लगभग समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे फार्मा कंपनियों को हजारों करोड़ रुपए की बचत होगी, क्योंकि उन्हें हिमाचल में कच्चा माल मिलेगा और दवाओं का निर्माण भी सस्ता होगा। इससे दवाओं की कीमतें भी कम होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि शनिवार को मंडी में आयोजित युवा विजय संकल्प रैली को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फार्मेसी क्षेत्र में हिमाचल की क्षमता की प्रशंसा की है और प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बल्क ड्रग पार्क से विश्व फार्मेसी के हब के रूप में हिमाचल अपनी एक अलग पहचान स्थापित करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य का बद्दी क्षेत्र एशिया का सबसे बड़ा फार्मा हब बनकर उभरा है और कोरोना महामारी के दौरान बद्दी क्षेत्र में निर्मित दवाओं की आपूर्ति विश्व भर के देशों में की गई। उन्होंने कहा कि नालागढ़ में 349 करोड़ रुपये की लागत से मेडिकल डिवाइस पार्क स्थापित किया जा रहा है और इसके लिए करोड़ों रुपये के एमओयू पर भी हस्ताक्षर किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इससे करीब 10 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य फार्मेसी परिषद के पोर्टल का भी शुभारंभ किया। इस मौके पर स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि विश्वभर में फार्मासिस्टों के सम्मान में 25 सितंबर को विश्व फार्मासिस्ट दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि विश्व फार्मासिस्ट दिवस की शुरुआत 2009 में इस्तांबुल में इंटरनेशनल फार्मास्युटिकल फेडरेशन द्वारा दुनिया के हर कोने में स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में फार्मासिस्टों की भूमिका को प्रोत्साहित करने के लिए की गई थी। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य फार्मेसी परिषद के अध्यक्ष गोपाल किशन शर्मा ने मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में विशेष सचिव राजेश्वर गोयल, हिमाचल के फार्मेसी काउंसिल के प्रतिनिधि संजीव पंडित, कमलेश नायक और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
- कहा, केंद्रीय योजनाएं रिवाज बदलने में होंगी सहायक -अनुराग से मिल बल्क ड्रग पार्क के लिए जताया आभार जिला ऊना भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष व हरोली भाजपा के युवा नेता धर्मेंद्र राणा ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की। धर्मेंद्र राणा ने इस दौरान अनुराग ठाकुर का जिला ऊना के हरोली के लिए बल्क ड्रग पार्क स्वीकृत करवाने में किए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। धर्मेंद्र राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार के सहयोग से बल्क ड्रग पार्क हरोली क्षेत्र को मिला है ,जिसमें 1405 एकड़ भूमि पर 50000 करोड़ का निवेश होगा, 20000 युवाओं को रोजगार मिलेगा और 10000 लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार के साधन मिलेंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की तरक्की में नए आयाम यह बल्क ड्रग पार्क स्थापित करेगा। धर्मेंद्र राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इसके लिए जहां कड़ी मेहनत कर प्रस्ताव तैयार कर भेजा, वही केंद्र सरकार में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने लगातार इसकी पैरवी की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का सक्रिय सहयोग मिला और हिमाचल प्रदेश के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह का लाभ हुआ देश के तीन ड्रग पार्कों में से एक ड्रग पार्क हिमाचल की झोली में आया है। उन्होंने कहा कि यह वर्ल्ड पार्क फार्मा इंडस्ट्री के लिए वरदान साबित होगा। वही चीन की निर्भरता को भी खत्म करेगा। धर्मेंद्र राणा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल को दी जा रही योजनाएं बेमिसाल है और यह केंद्रीय योजनाएं हिमाचल प्रदेश में रिवाज बदलने में सहायक सिद्ध होंगी। उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। भाजपा के कार्यकर्ता एकजुटता के साथ आगे बढ़ कर के प्रदेश व केंद्रीय नेतृत्व को मजबूत करेंगे। धर्मेंद्र राणा ने कहा कि गांव-गांव में पहुंचकर हम केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों से जनता को रूबरू करवा रहे हैं और जनता का व्यापक सहयोग समर्थन मिल रहा है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। श्रीरेणुकाजी मैं दलीप आजाद कार्यकर्ता आम आदमी श्री रेणुका जी विधानसभा आज में शीर्ष नेतृत्व के ध्यानार्थ लाना चाहूंगा कि आज से करीबन 3 वर्ष पूर्व आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी। पार्टी काे ज्वाइन करने का मकसद अरविंद केजरीवाल की जन हितैषी नीतियां थी। क्योंकि रेणुका जी में हर क्षेत्र में असुविधा को ध्यान में रखते हुए रिवायती पार्टियों द्वारा क्षेत्र की अनदेखी स्कूल शिक्षा एवं रोजगार की बदहाली को देखते हुए की अरविंद केजरीवाल ही इस क्षेत्र का उत्थान कर सकते हैं। मेरा पार्टी ज्वाइन करने का मकसद रहा। पार्टी द्वारा मुझे जो भी जिम्मेदारियां दी मैंने बखूबी निभाया मुझे विधानसभा संगठन मंत्री, विधानसभा उपाध्यक्ष जैसे पद दिए। श्री रेणुका जी के सैकड़ों गांवों में जाकर ग्राम लेवल पर पार्टी के कहे अनुसार कमेटियां बनाई। अभी पार्टी के अरविंद केजरीवाल की गारंटियों को श्री रेणुका जी के विभिन्न क्षेत्र में पहुंचा रहा हूं। उन्हाेंने कहा कि उन्हाेंने अपने कार्य के आधार पर लोगों को विश्वास दिलाया है कि आम आदमी पार्टी भगत सिंह एवं बाबा साहब अंबेडकर जैसे लोगों को अपना आदर्श मानती है। मैंने पार्टी में बखुबी काम किया है। पार्टी के शीर्ष पदाधिकारी मेरी कार्यप्रणाली से खुश हैं और मुझे विश्वास है कि पार्टी मुझे आम आदमी पार्टी श्री रेणुका जी से उम्मीदवार के तौर पर जरूर उतारेगी। आम आदमी पार्टी कर्मठ कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों की पार्टी है खास लोगों को तब्बजों नहीं दी जाती है। यह मेरा अटल विश्वास है।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर पूर्व सैनिक कल्याण विभाग हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लोकसभा हमीरपुर के उपाध्यक्ष प्यार सिंह अत्री ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया सैनिक हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के नज़दीक आते ही आखिर भाजपा सरकार को याद आ ही गया। वीर भूमि के पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और पैरामिलिट्री सर्विसेज के सेवानिवृत्त कर्मियों का मान-सम्मान। हिमाचल प्रदेश में कुल मिलाकर लगभग साढ़े चार लाख से अधिक संख्या में पूर्व व सेवारत एवं सेवानिवृत्त सैनिक रहते हैं। जिनमें कांगड़ा, हमीरपुर, मंडी व बिलासपुर के साथ-साथ कुछ अन्य जिलों में भी सैनिकों की काफ़ी संख्या है व उनके आश्रितों को भी कुल मिलाकर इनकी संख्या लगभग बीस लाख के करीब है, जिनकी औसतन संख्या देश के अन्य राज्यों से अधिक है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से केन्द्र व राज्य सरकार, रक्षा व गृह मंत्रालय लगातार दोनों संगठनों की अनदेखी कर उनकी सुविधाएं छीनता जा रहा है, इससे यहां के से सेना के तीनों बलों व पैरामिलिट्री के पूर्व सैनिकों में भारी रोष व्याप्त है। अगले सप्ताह हमीरपुर में आनन फानन में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के दौरे से पहले कांग्रेस पार्टी के पूर्व सैनिक विभाग ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि रक्षामंत्री का वीरों की देवभूमि में हार्दिक स्वागत है कि आखिर पांच सालों बाद उन्हें वीरांगनाओं व वीर पूर्व सैनिकों की याद आ ही गई उनका आभार व्यक्त करते हैं, परंतु उन्हें पूर्व सैनिकों के कुछ सवालों का भी जवाब देना होगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावज़ूद भाजपा सरकार ने वन रैंक वन पेंशन योजना का 2019 से एरियर क्यों रोका हुआ है? पूर्व सैनिकों की ईसीएचएस स्वास्थ्य सुविधा का सलाना बजट लगभग 6600 करोड़ रुपए है, जिसमें से 2300 करोड़ रुकी कटौती पिछले दो वर्षाें में की गई है। क्या सरकार इसके फंड को सेना के राजस्व से न लेकर अलग से इसकी फंडिंग करने का प्रावधान करेगी? उन्होंने कहा भाजपा एक तरफ़ सैनिकों के सम्मान के दावे करती है। दूसरी तरफ़ अग्निपथ, अग्निवीर जैसी त्रुटिपूर्ण योजना चलाकर प्रदेश के युवाओं, पूर्व सैनिकों के आश्रितों की हर वर्ष होने वाली चार हज़ार नौकरियों को छीन लिया है व कोरोना की आड़ में पिछले दो वर्षाें में शारीरिक व मेडिकल परीक्षा पास करने वाले युवाओं की लिखित परीक्षा करवा उन्हें सेना में भर्ती होने का अवसर देगी? सेवाकाल के दौरान अपंग हुए सैनिकों को सरकार ने करोड़ों रुपए वकीलों पर खर्च कर आठ वर्षाेें तक कोर्ट में तो घसीटा ही,बताएं उनकी पैंशन पर लगने वाले आयकर को पूरी तरह से समाप्त किया जाएगा? सीएसडी कैंटीन में की गई कटौतियां समाप्त कर 2014 से पूर्व वाली सुविधाएं कब लागू होंगी? शिक्षा भत्ता व बेटियों की मैरिज ग्रांट में दो सालों से विलंब क्यों? छावनी क्षेत्रों की ज़मीनों को पूंजीपतियों, निजी क्षेत्र की कंपनियों के हाथों क्यों बेचा व सौंपा जा रहा है? छावनियों क्षेत्रों को सिविल लोगों के लिए पूरी तरह खोल कर सुरक्षा को जोख़िम में क्यों डाल दिया गया है? हिमाचल में सेवानिवृत्त अर्धसैनिक बल बोर्ड का गठन क्यों नहीं किया गया। उनकी स्वास्थ्य व कैंटीन सुविधा विस्तार में विलंब क्यों? पूर्व की तरह पैंशन सुविधा कब लागू होगी व पूर्व सैनिक का दर्जा क्यों नहीं दिया गया? सरकारी नौकरियों में उन्हें आरक्षण मिले। उन्होंने कहा क्या माननीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह यदि अपने हिमाचल दौरे के दौरान देवभूमि से इन सभी प्रश्नों का सही उत्तर देने का साहस करेंगे? यदि वह इन पर आश्वासन नहीं देते तो संयुक्त रुप से पूर्व सैनिक व पैरामिलिट्री सैनिक अपने विरोध को और मुखर करते हुए आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा सरकार को करारा जवाब देंगे।
मंडी के पड्डल मैदान में भाजपा की युवा विजय संकल्प रैली में युवाओ का जन सैहलाब उमड़ा। दूर दराज से लोग रैली में पहुचे। वही, भरमौर से टिकट की दावेदारी पेश कर चुके डॉक्टर जनकराज भी सैकड़ो समर्थको के साथ पारंपरिक परिधान पहनकर रैली स्थल तक पहुचे। इस दौरान समर्थको ने जनकराज के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान भरमौर ओर पांगी से 70 गाडियो 357 लोग उनके साथ रैली में शामिल होने पहुचे। वहीं, डॉक्टर जनकराज ने कहा कि हमारी संस्कृति और समाज काफी महत्वपूर्ण है और इसलिए लोगो ने ये फैसला लिया कि अपने स्थानीय परिधानों में काफी उत्साहित हो कर पीएम मोदी का स्वागत करने पहुचे है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते है और उनके स्वागत के लिए प्रदेश के कोने कोने से लोग यहां पहुचे है। बता दे कि डॉ जनकराज प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएसमी के एमएस है और न्यूरोसर्जन है। इस बार डॉ जनकराज ने भरमौर से टिकट की दावेदारी पेश की है और नौकरी छोड़ने का नोटिस सरकार को दे दिया है और लंबे समय से भरमौर पांगी में जनसम्पर्क अभियान चलाया है जहा लोगो का उन्हें काफी समर्थन मिल रहा है।
-कहा, मंहगाई, कर्ज़, रोजगार, कर्मचारी पर क्यों चुप रहे पीएम -बोले जयराम का तख्त व ताज बदलेगा ममता भनोट। ऊना नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन पर पलटवार करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की उल्टी गिनती तेजी से शुरू हो गई है, अब कोई ताकत हिमाचल प्रदेश में भाजपा को सत्ता से बाहर होने से नहीं रोक सकती है। मुकेश अग्निहोत्री ने मंडी की रैली पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी आगाज के लिए युवा रैली रखी और युवाओं की ही कोई बात नहीं हुई। प्रधानमंत्री के कदम रुक गए और अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश को लेकर कोई कारगर बात नहीं की, यह साबित करता है कि भाजपा अब हताश व निराश दल हो गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को केवल जुमले सुनाने का काम किया जा रहा है और यही बात हम पिछले लंबे समय से कह रहे हैं कि हिमाचल प्रदेश में डबल इंजन ट्रबल इंजन के रूप में है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता समझ गई है कि इस डबल इंजन को अब बदलना पड़ेगा, क्योंकि यह डबल इंजन अब प्रदेश के लिए काम नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा बताये कि रोजगार की बात क्यों नहीं हुई? हिमाचल के कर्ज की बात क्यों नहीं हुई ? उन्होंने कहा कि भाजपा केवल लच्छेदार भाषणों के माध्यम से जनता को गुमराह करना चाहती है लेकिन अब हिमाचल प्रदेश की जनता गुमराह नहीं होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा कि 18000 करोड रुपए का ऋण मुद्रा योजना के तहत हिमाचल प्रदेश में बिना गारंटी दिया गया है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश की सरकार को चुनौती है कि वह इस 18000 करोड से ऋण लेने वालों के नाम सार्वजनिक करें जिन्हें बिना गारण्टी के बैंकों से लोन मिला है। उन्होंने कहा कि हमारी जानकारी यह है कि मुद्रा योजना के तहत बैंकों ने बिना गारण्टी लोन ही नही दिया है, कई तो युवा निराश ही हुए है। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में रिवाज नहीं बल्कि तख्त व ताज बदलेगॉ और प्रदेश की जनता ने तय कर लिया है। उन्होंने कहा कि मंडी की रैली में कुर्सियां उल्टी हो गई है अब इसका इशारा भाजपा की सरकार में नेतृत्व को समझ लेना चाहिए ।उन्होंने कहा कि जो बड़े-बड़े दावे किए गए थे रैली को लेकर हर दावा भाजपा का फेल हो गया है।मुकेश ने कहा कि संसाधनों का दुरुपयोग करने के बाद भी भाजपा अपनी रैलियों को सफल नहीं कर पा रही है ।मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सम्मान के लिए कांग्रेस लड़ रही है ,हिमाचल प्रदेश की जनता के हितों के मुद्दों के लिए कांग्रेस लड़ाई लड़ रही है ।उन्होंने कहा कि हम यह लड़ाई जनता के हित में लड़ेंगे, जनता के लिए जनता की सरकार कांग्रेस की होगी और जो वायदे हिमाचल प्रदेश की जनता के साथ कांग्रेस ने किए हैं हर वायदे को सत्ता में आने पर तय समय के भीतर पूरा किया जाएगा ।मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कर्मचारियों के मसले पर लगातार तानाशाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन स्कीम हम बहाल करेंगे, हम बहाल करके दिखाएंगे ,कर्मचारियों के साथ हमारा वायदा है, सत्ता में आते ही कर देंगे पूरा। कर्मचारीयों को भाजपा से उम्मीद रखने की जरूरत नहीं है। मुकेश ने कहा कि तरफ कर्मचारी संघर्ष कर रहे हैं ,दूसरी तरफ भाजपा राजनीति करने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पर आरोप लगा रही है। मुकेश ने कहा कि हमारा स्पष्ट दृष्टिकोण है कि कर्मचारियों को ओपीएस देनी है और उसे दिया जाएगा। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि युवाओं के लिए रोजगार का प्रबंध करना है ,उसके लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति के साथ काम करेंगे। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे। प्रदेश की जनता ने भाजपा का टेंट उखाड़ने का मन बना लिया है और अब जनता चुनाव में पूरी फिल्म दिखा देगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के उप चुनाव में 3 विधानसभा क्षेत्र मंडी का लोकसभा क्षेत्र कांग्रेस में जीता है और यह ट्रेलर अभी जारी है यह फिल्म विधानसभा चुनावों में दिख जाएगी ।मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जनता महंगाई ,कर्ज, बेरोजगारी व आधारभूत ढांचे पर कांग्रेस जवाब मांग रही है ,भाजपा बताएं कि क्यों जवाब देने से भाग रही है ?मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए हमने करोड़ों रुपए दिए हैं हम तो सवाल कर रहे हैं कि विधानसभा चुनावों से पहले नितिन गडकरी ने जो 70 हज़ार करोड रुपए के राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किए गए थे उनका बताएं कि क्या हुआ है?मुकेश ने कहा कि मंडी की हवाई पट्टी का क्या हुआ है? क्यों एक ईंट नहीं लगी है? उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी राजनीतिक इच्छाशक्ति के साथ काम करेगी और भारतीय जनता पार्टी की सरकार में राजनीतिक इच्छाशक्ति खत्म हो चुकी है।
मिनी सचिवालय कांगड़ा में प्रशासन द्वारा लगाए लिफ्ट में लगभग एक घंटा लोक निर्माण विभाग के दो कर्मचारी फंसे रहे। शनिवार सांय लगभग साढ़े चार बजे कार्यालय से निकले दो कर्मचारी प्रताप चंद और रविंदर मिनी सचिवालय की लिफ्ट में सवार हुए और बिजली चली गई व भवन के फर्स्ट फ्लोर के बीच फंस गए। इसकी जानकारी उन्होंने अपने साथ कार्यालय में लगे अन्य कर्मचारियों को मोबाइल फोन से दी, जिससे वहां पर अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों द्वारा मशक्कत करने के बावजूद लिफ्ट के दरवाजे नहीं खुले, फिर मौके पर विशेषज्ञ इंजीनियर को बुलाया गया और लगभग एक घंटे बाद लिफ्ट के दरवाजे खोलकर इन दोनों कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला गया।
कंवर दुर्गा चन्द राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा० प्रदीप कुमार कौण्डल रहे। इस कार्यक्रम का संचालन प्रो० ओंकार चन्द (प्रोगाम ऑफिसर) ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रिय सेवा योजना से सम्बंधित विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर डा० सुरजीत सिंह राणा, डा० अर्पित कायस्था, डा० खुशी राम भगत, प्रो० नविता, प्रो० सुमिल सूद आदि उपस्थित रहे।
नगर परिषद कांगड़ा में दशहरा कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें अशोक शर्मा प्रधान, सौरभ चौधरी उपप्रधान, मुनीश लांबा कोषाध्यक्ष, मुकेश मेहरा, राकेश मेहरा, दिनेश कालरा, रमेश चंद महेशी, अजीत सैनी, धीरज शर्मा, अतुल चौधरी इत्यादि सदस्य उपस्थित रहे। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि इस बार दशहरा उत्सव में रावण, मेघनाथ कुभकरण के पुतले पहले की अपेक्षा बड़े बनाए जायेंगे, व् दशहरा के दिन परिषद मैदान में स्टॉल लगाए जायेंगे। जो व्यक्ति अपना स्टॉल मैदान में लगाना चाहता हो वे अपना नाम दशहरा कमेटी के सदस्यों को दे सकता है। इसके अतिरिक्त दशहरा उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।
*बोले मोदी का हिमाचल से लगाव भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खराब मौसम के कारण मंडी नही आ पाए, पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली को वर्चुअल मध्यम से संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं आए पर इसके बावजूद भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं में अद्भुत जोश देखने को मिला, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने रैली के अंतिम समय तक जोश से नारेबाजी की और भारी बारिश के बावजूद किसी भी व्यक्ति ने सभा स्थल नहीं छोड़ा। सभी कार्यकर्ताओं ने कुर्सियों को छाता बनाकर रैली में मोदी का भाषण सुना। मंडी के पड्डल मैदान में एक लाख से ज्यादा युवा एकात्रिक हुआ इस बात मुझे बहुत खुशी है। उन्होंने कहा की भाजपा का संगठन उत्तम कार्य कर रहा है और मैं भाजपा के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संख्या का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए ढेरो शुभकामनएं देता हूं। खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री के उद्बोधन में साफ झलक रहा था कि उनको हिमाचल से कितना लगाव है। सभी युवाओं ने प्रधानमंत्री मोदी के उद्बोधन से प्रेरणा ली और एक बार फिर हिमाचल में सरकार बनाने का संकल्प भी लिया।
भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी पुनीत शर्मा ने बताया कि युवा संकल्प रैली के दौरान भाजपा ने सोशल मीडिया ट्विटर ट्रेंड #HPYouthWithModi चलाया और अभी तक 1 लाख 52 हजार ट्वीट हो गए हैं। ट्रेंड सुबह से अभी तक देश भर में नंबर 1 पर चल रहा है। पुनीत शर्मा ने बताया कि इस ट्रेंड से पता चलता है कि युवा संकल्प रैली को लेकर युवाओं में कितना जोश है। सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता बहुत ज्यादा है और इससे भी ट्रेंड को बूस्ट मिला है। उन्होंने सभी कार्यकताओं का इस बड़ी उपलब्धि का आभार व्यक्त किया।
आम आदमी पार्टी ने प्रधानमंत्री दौरे को लेकर चुटकी लेते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश का करोड़ो खर्चा करवाकर युवाओं के लिए मोदी सिर्फ रणसिंघा छोड़ गए। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा कि मोदी ने प्रदेश में सिर्फ फिजूलखर्ची को बड़ावा दीया है और उनका दौरा तो हो नहीं पाया पर प्रदेश की जनता का करोड़ो रुपया पानी की तरह भाजपा ने उनकी आव भगत के लिए बहा डाला। एक और आज प्रदेश की जनता महंगाई से परेशान है तो दूसरी और भाजपा अपने नेताओं की आव भगत में जनता का करोड़ों रुपया चंद घंटो में खर्च कर रहीं है। गौरव शर्मा ने कहा कि आज एक बार फ़िर भाजपा और मोदी ने प्रदेश के युवाओं को छला है और कोई भी घोषणा युवाओ के लिए नहीं की गई, उल्टा प्रदेश के युवाओं को झूठ बोलकर मंडी तक ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि कहाँ तो प्रधानमंत्री युवाओं को हर वर्ष दो करोड़ नौकरी देने की बात करते थे और कहा आज प्रदेश और देश का युवा नौकरी के लिए दर दर की ठोकरें खा रहा है। ऊपर से जहां प्रदेश भाजपा सरकार ने भरतियां की, उसमे सिर्फ घोटाला हुआ है और अपने चेहेतों को नौकरी दी गई है, जिसमे मेरिट को बिलकुल दरकिनार किया गया है। गौरव शर्मा ने कहा की जो आस भाजपा ने युवाओं में मोदी के नाम से जगाई थी आज वो ख़तम हो गई और भाजपा की कथनी करनी का अंतर सीधा युवाओं को समझ आ गया। प्रधानमंत्री मोदी का दौरा बेहद निराशाजनक और सच में रिवाज बदलने वाला था।
हिमाचल प्रदेश जिला परिषद काडर पंचायत सचिव संघ के राज्य अध्यक्ष अमित जसरोटिया तथा राज्य प्रवक्ता विजय ठाकुर ने जारी प्रेस बयान में कहा कि जिला परिषद काडर पंचायत सचिव संघ की मांग पर पंचायती राज विभाग ने पंचायत सचिवों को छठे वेतन आयोग का लाभ देने की अधिसूचना जारी कर दी है जिससे पंचायत सचिवों में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि पंचायत सचिवों को छठे वेतन आयोग का लाभ उन कर्मचारियों की तरह मिलना चाहिए जैसा कि अन्य विभागों के कर्मचारियों को दिए जाने का ऐलान हुआ है। संयुक्त बयान में अमित जसरोटिया और विजय ठाकुर कहा कि पंचायत सचिव संघ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर तथा विभागीय अधिकारियों का आभारी है लेकिन अभी भी जिला परिषद काडर के पंचायत सचिवों की विभाग में विलय की मांग को पूरा नहीं किया गया है जिसके लिए पंचायत सचिव पिछले 22 वर्षों से संघर्षरत हैं। उन्होंने कहा कि संघ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मांग करता है कि आचार संहिता लगने से पूर्व जिला परिषद काडर के पंचायत सचिवों की विभाग में विलय संबंधी मांग को अविलंब पूरा करें। जिला परिषद् काडर के पंचायत सचिवों को प्रदेश सरकार से उम्मीद है कि मुख्यमंत्री उनकी मांगों को अवश्य पूरा करेंगे ।
मुख्यमंत्री ने बल्क ड्रग फार्मा पार्क स्वीकृत करने के लिए किया आभार व्यक्त फर्स्ट वर्डिक्ट। मंडी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित विशाल युवा विजय संकल्प रैली को संबाेधित करते हुए कहा कि केंद्र की गठबंधन सरकारें लोगों को विकास प्रदान करने में विफल रही, जिससे विश्व में भारत की क्षमता पर संशय पैदा हुआ। इसलिए निर्बाध विकास के लिए स्थिरता समय की मांग है। प्रधानमंत्री को खराब मौसम के कारण मण्डी का दौरा रद्द करना पड़ा। प्रधानमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के युवाओं के आत्मविश्वास और कुशलता से भारत को बहुत लाभ हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार प्रदेश के युवाओं को देश के विकास में भागीदार बनने के लिए अधिकतम अवसर प्रदान करने के लिए संकल्पबद्ध है। देश के विकास और सुरक्षा में हिमाचल प्रदेश के योगदान की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के विकास और स्वतंत्रत संग्राम में इस पहाड़ी प्रदेश ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। देश के विकास में हिमाचल प्रदेश के युवाओं की ऊर्जा का निरंतर उपयोग सुनिश्चित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने प्रदेशवासियों को आश्वासन दिया कि प्रदेश के लोगों का आर्शीवाद और स्नेह प्राप्त करने के लिए आगामी दिनों में वह प्रदेश का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल में राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए रिकॉर्ड धन राशि आवंटित की है और प्रदेश के सिरमौर जिला के हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति की सूची में स्थान प्रदान करने को स्वीकृति प्रदान की है। नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले आठ वर्षों के दौरान हिमाचल प्रदेश को विभिन्न राष्ट्रीय संस्थान स्वीकृत किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्थापित होने वाले बल्क ड्रग फार्मा पार्क और मेडिकल उपकरण पार्क युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार उपलब्ध करवाएंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के साथ उनका भावनात्मक जुड़ाव और रिश्ता है। वह जब भी प्रदेश का दौरा करते हैं, उन्हें अपने दूसरे घर में आने की भावना का अहसास होता है। उन्होंने कहा कि वे शीघ्र ही आगामी दिनों में प्रदेश का दौरा करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेशवासियों के लिए यह गौरव का क्षण होता कि छोटी काशी मंडी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया जाता, लेकिन खराब मौसम के कारण प्रधानमंत्री व्यक्तिगत रूप से मंडी नहीं आ सके। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का प्रदेश में बल्क ड्रग फार्मा पार्क को सैद्धान्तिक स्वीकृति प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह पार्क प्रदेश के लोगों के लिए कई मायनों में लाभदायी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि इस पार्क में लगभग 50 हजार करोड़ रुपए का निवेश अनुमानित है और लगभग 30 हजार लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि परियोजना लागत का 90 प्रतिशत जिसकी अधिकतम सीमा 1000 करोड़ रुपये है, भारत सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल देश के उन तीन राज्यों में से एक है जिन्हें बल्क ड्रग फार्मा पार्क के लिए चयनित किया गया है। यह प्रदेश के प्रति प्रधानमंत्री के स्नेह को दर्शाता है। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के लोग सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें प्रधानमंत्री का स्नेह प्राप्त है। प्रधानमंत्री प्रदेश की विकासात्मक आवश्यकताओं के प्रति हमेशा संवेदनशील रहते हैं। प्रदेश की जनता का भी प्रधानमंत्री के साथ विशेष लगाव है, जो राज्य की सबसे बड़ी सम्पति है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लिए प्रधानमंत्री द्वारा मेडिकल डिवाइस पार्क स्वीकृत किया गया है, जो प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा प्रदान करने के साथ हजारों युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाएगा। इस अवसर पर सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने भी अपने विचार साझा किए और इस आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रदेश के युवाओं का आभार व्यक्त किया। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा कि पहाड़ी युवाओं में समाज में गुणवत्तापूर्ण बदलाव लाने की क्षमता है। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अमित ठाकुर ने अपने विचार प्रस्तुत किए और रैली को सफल बनाने के लिए युवाओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, भाजपा के उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, मंत्रीगण, विधायक, विभिन्न बोर्डों और निगमों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष उपस्थित थे।
प्राचीन सिद्ध पीठ माँ बगलामुखी मन्दिर ट्रस्ट जिला कांगड़ा द्वारा मन्दिर के प्रांगण में रक्तदान शिविर लगाया गया जिसमें मन्दिर के ब्राह्मणों, कर्मचारियों और श्रद्धालुओं सहित 63 लोगों ने अपनी इच्छानुसार रक्तदान करके समाज सेवा में अपना योगदान दिया। डॉ राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टाण्डा से डॉ विकास नैयर के नेतृत्व में आई टीम ने रक्त एकत्रित किया। मन्दिर के महंत रजत गिरी ने टांडा मेडिकल कॉलेज से आई डाक्टरों की टीम का धन्यवाद किया ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव भाषण को स्थानीय जनता ने बस स्टैंड में जीप पर लगी एलईडी पर सुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंडी में शनिवार को युवा मोर्चा की रैली के लिए दौरा प्रस्तावित था जिसमें हजारों की संख्या में प्रदेश भर से युवा और भाजपा कार्यकर्ता मंडी में पहुंचे थे। खराब मौसम के चलते प्रधानमंत्री का मंडी दौरा रद्द हो गया लेकिन लोगों का उत्साह प्रधानमंत्री की रैली के लिए बना हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रैली को दिल्ली से ही लाइव प्रसारित किया गया। सुजानपुर से भी भारी संख्या में युवा वर्ग रैली के लिए मंडी गया हुआ था। सुजानपुर में पार्टी द्वारा लोगों को प्रधानमंत्री का लाइव भाषण सुनाने के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। लोगों को लाइव भाषण सुनाने के लिए एक जीप में बड़ी एलईडी लगाई गई थी जिसमें लोगों को प्रधानमंत्री का लाइव भाषण सुनाने के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। बस स्टैंड पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर प्रधानमंत्री का लाइव भाषण सुना। सुजानपुर भाजपा शहरी इकाई सचिव प्रकाश सडयाल के अनुसार प्रधानमंत्री का भले ही मंडी दौरा रद्द हो गया हो लेकिन प्रधानमंत्री ने अपने लाइव संबोधन में प्रदेश की जनता का मनोबल बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा मिशन रिपीट करेगी।
आज संयुक्त कार्यालय भवन कांगड़ा में जिला लोक संपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा स्वास्थ्य विभाग हिमाचल प्रदेश के सौजन्य से और एसडीएम कांगड़ा नवीन तंवर के सहयोग से लोगों को क्षय रोग के प्रति जागरूक किया गया। संयुक्त भवन कांगड़ा में इन कलाकारों ने नाटक और गानों के जरिए लोगों का मनोरंजन करते हुए उन्हें क्षय रोग की महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने लोगों को बताया कि क्षय रोग के लक्षण क्या है और इसका निवारण कैसे किया जाता है। साथ ही उन्होंने "टीवी हारेगा हिमाचल जीतेगा" हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा चलाई चलाई जा रही इस मुहिम की जानकारी भी लोगों को दी। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति इस रोग से पीड़ित हो जाता है तो उसे दवाइयां स्वास्थ्य विभाग की तरफ से निशुल्क दी जाती हैं। दवाइयां उस रोगी द्वारा 6 महीने तक निरंतर खानी होती हैं, यदि 6 महीने के बीच में किसी की दवाई टूट जाती है तो उसे 2 साल की अवधि तक दवाई खानी होती है। उन्होंने बताया कि निरंतर 6 महीने तक दवाई खाने से क्षय रोगी पूरी तरह ठीक हो जाता है। साथ ही उसे अपने पोषण संबंधी आहार लेने के लिए सरकार की तरफ से ₹500 प्रतिमाह की अतिरिक्त राशि भी दी जाती है।
करो मतदान पर झूमें राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ के विद्यार्थी फर्स्ट वर्डिक्ट। राजगढ़ निर्वाचन विभाग द्वारा स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाता जागरूकता अभियान व सांस्कृतिक कार्यक्रम आज राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम सराहां डाॅ. संजीव धीमान की। उन्होंने इस अवसर पर काॅलेज के विद्यार्थियों को संबाेधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सभी पात्र युवा मतदाता अपने मत का प्रयोग करें और अपने परिवार व अन्य लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि एक अक्तूबर, 2022 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी युवा मतदाता, मतदाता सूची में अपना नाम पंजीकृत करने के लिए पात्र हैं। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि जिन युवाओं ने अभी तक अपना नाम मतदाता सूची मंें दर्ज नहीं करवाया है, ऐसे सभी युवा शीघ्र ही अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाएं। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे अपना नाम मतदात सूची में दर्ज करना सुनिश्चित करें और यदि किसी का नाम मतदाता सूची में नहीं है, तो वे संबंधित बूथ लेवल अधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय/निर्वाचन विभाग की वेबसाइ के माध्यम से संबंधित प्ररूप-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कर सकते हैं। इसके साथ ही लोकतंत्र में मतदान के महत्व के बारे में भी अवगत करवाया। सिरमौर जिला के लिए नियुक्त स्पीप गतिविधियों के 'आईकाॅन' दलीप सिरमौरी ने राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में अपना कार्यक्रम प्रस्तुत किया। उन्होंने गीत संगीत के माध्यम से विद्यार्थियों को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए मतदाता सूचि में अपना नाम दर्ज करने व अधिक से अधिक मत का प्रयोग कर मतदान की प्रतिशत्ता बढ़ाने पर बल दिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने जहां गीत संगीत का आनंद लिया वहीं मतदान संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी हासिल की। इस मौके पर विद्यार्थियों को ईवीएम, वीवीपैट तथा कंट्रोल पैनल के बारे में व्यवहारिक जानकारी व अभ्यास भी करवाया गया। इस अवसर पर निर्वाचन कानूनगो पच्छाद मनोज चैहान, राजकीय महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डाॅ. एसके गांधी, काॅलेज के अध्यापकगण सहित भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
सोलन : राजपुरा में सामान्य सेवा केंद्र बनने से ग्रामीणों को हाेंगी सभी सुविधाएं उपलब्ध-वीरेंद्र कंवर
2.40 करोड़ की लागत से अनाज मण्डी विस्तारीकरण का किया उद्घाटन फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, पशुपालन और मत्स्य मंत्री वीरेंद्र कंवर ने गत सांय नालागढ़ में 02.40 करोड़ रुपए की लागत से अनाज मण्डी विस्तारीकरण का उद्घाटन किया। उन्होंने ग्राम पंचायत राजपुरा में 85 लाख रुपए की लागत से बनने वाले पंचायत घर में सामान्य सेवा केंद्र का शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत राजपुरा में मिनी सचिवालय बनने से स्थानीय ग्रामीणों को एक छत के नीचे सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि नालागढ़ में अनाज मंडी का विस्तारीकरण होने से अपनी उपज लेकर आने वाले किसानों को फसलों का विक्रय करने में अधिक सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसान व बागवानों की सुविधा के प्रति सजग रही है। गत वर्षों में प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश की विभिन्न मण्डियों में किसानों व बागवानों की सहूलियत के लिए बेहतरीन सुविधाएं प्रदान की गई है। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रदेश में ग्राम पंचायतों के विकास के लिए लगभग 02 हजार करोड़ व्यय किए गए है, जिससे ग्रामीणों का जीवन स्तर बढ़ा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा मंत्रिमंडल की प्रथम बैठक में बिना आय सीमा के वृद्धावस्था पेंशन की आयु सीमा 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष की गई, जिसे अब 60 वर्ष कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की 90 प्रतिशत आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है तथा 70 प्रतिशत लोग कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्रों में अपनी आजीविका चलाते हैं। राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में कृषि व इससे जुड़े क्षेत्रों का लगभग 13.62 प्रतिशत योगदान है। प्रदेश में 9.97 लाख किसान परिवार है और 9.44 लाख हेक्टेयर भूमि पर काश्त की जाती है। कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों की फसलों को आवारा पशुओं से बचाने तथा बेहतर सिंचाई सुविधाएं प्रदान करने के लिए भी योजनाएं बनाई गई हैं, ताकि प्रदेश के किसानों-बागवानों की आमदनी में वृद्धि हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा 125 यूनिट बिजली निःशुल्क प्रदान की जा रही। महिलाओं को हिमाचल पथ परिवहन निगम की साधारण बसों में 50 प्रतिशत किराए में छूट दी गई है जिससे लोगों का जीवन सरल बना है। इस अवसर पर नालागढ़ के विधायक लखविंद्र सिंह राणा, ज़िला परिषद सदस्य सर्वजीत कौर, बीडीसी अध्यक्ष बलविन्द्र कौर, स्थानीय प्रधान सुरेन्द्र पाल, पूर्व विधायक केएल ठाकुर, मार्केट बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी, प्रदेश गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, कृषि उपज मंडी विपणन समिति सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, जिला भाजपा अध्यक्ष आशुतोष वेद्य, भाजपा मंडाध्यक्ष बलदेव ठाकुर, कृषि उपज विपणन समिति के सचिव रविंद्र शर्मा, खंड विकास अधिकारी नालागढ़ गौरव धीमान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
*स्कूल में था अनुपस्थित था शिक्षक *कई दिनों से नहीं बन रहा था स्कूल में मिड डे मील का खाना स्पीति के राजकीय उच्च विद्यालय डेमुल में एडीसी अभिषेक वर्मा ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यकारी हेड मास्टर छेरिंग दोरजे स्कूल में अनुपस्थित पाए गए। जब स्कूली रिकॉर्ड की जांच पड़ताल हुई तो उन्होंने कोई अवकाश भी नहीं लिया था। स्कूल में कुल सात शिक्षकों में से मात्र दो शिक्षक ही स्कूल में उपस्थित पाए गए। इसके अलावा स्कूल में एक भी विद्यार्थी मौजूद नहीं था। अटेंडेक्स रजिस्टर में भी कार्यकारी हेडमास्टर छेरिंग दोर्जे की 22 और 23 सितंबर की उपस्थिति नहीं थी। इसके साथ ही स्कूल में टीजीटी आर्ट्स लोबजंग डोलमा और दोरजे संडूप टीजीटी मेडिकल भी अनुपस्थित पाए गए। कार्यकारी हेडमास्टर की जिम्मेवारी बनती है कि स्कूल में और स्टाफ पर अनुशासन बनाए रखे। जब एडीसी अभिषेक वर्मा ने स्कूल में औचक निरक्षण किया तो उन्हें पता चला कि पिछले कुछ दिनों से स्कूल में मिड डे मील का खाना भी नहीं बन रहा था। खाना बनाने वाला स्टाफ भी अनुपस्थित था, इसके साथ ही किचन पर भी ताला लटका हुआ था। जांच में पता चला कि स्कूल में मिड डे मील नहीं बन रहा था और बच्चों को घर में लंच के लिए भेजा जा रहा था। मौके पर मौजूद शिक्षक ने बताया कि गैस सिलेंडर खत्म हो गया था तो कुछ दिन से खाना नहीं बन रहा था। सीसीएस कंडक्ट रूल 1964 के नियम 3 के तहत उक्त शिक्षक के खिलाफ कारवाई अमल में लाई गई। स्थानीय नंबरदार पंचायत प्रधान ने बताया कि उक्त शिक्षक इससे पहले भी इस तरह का व्यवहार कर चुका है। स्कूल पर नियमित मौजूद नहीं रहते है। जब कार्यकारी शिक्षक से मोबाइल के माध्यम से संपर्क किया गया तो बहन और बेटी ने फोन उठाया। यह भी नहीं बताया कि कोई मेडिकल इमरजेंसी के चलते स्कूल नहीं आ पाया। उक्त शिक्षक के खिलाफ सिंगल लाइन प्रशासन में एडीसी ने सीसीएस सीसीए रूल 1965 के तहत कार्यकारी शिक्षक को सस्पेंड कर दिया है। आगमी करवाई तक उक्त शिक्षक एसडीएम ऑफिस काजा में रहेगा। बिना अवकाश के शिक्षक स्थान नहीं छोड़ेगा अन्यथा अनुशासनात्मक करवाई अमल में लाई जाएगी।
*जिला कांगड़ा के 98 शिक्षकों ने लगाई हाजिरी *रिसोर्स पर्सन ने दिए कई टिप्स स्कूल में किसी भी प्रकार का भेदभाव न करें, छात्र हो या छात्रा सभी को एक समान कार्य सौंपें और उन्हें पूरा करने की प्रेरणा दें। समाज के बदलते स्वरूप एवं नई शिक्षा नीति में किसी भी प्रकार के भेदभाव का कोई स्थान नहीं है। जेंडर सेंसटिविटी पर आयोजित सीबीएसई वर्कशॉप में चंडीगढ़ से आई रिसोर्स पर्सन वेघा शर्मा ने हर पहलू पर गहराई से चर्चा की और शिक्षकों को कई सुझाव देकर आधुनिक शिक्षा से पारंगत किया। सुबह 10:00 बजे से दो सत्रों में चली वर्कशॉप सायं 4:00 बजे समाप्त होगी। वेघा शर्मा ने बताया कि पुराने समय में पुरुष कमाता था लेकिन आज महिलाएं भी नौकरी व अन्य कार्य कर रही हैं और उनकी भी उपेक्षा रहती है कि घर में कोई उनका हाथ बंटाए। वेघा शर्मा ने बताया कि स्कूल में जो कार्य छात्र करते हैं वे छात्राएं भी कर रही हैं, तो सुई धागा व अन्य लड़कियों के कार्य छात्रों को सिखाए जाएं ताकि किसी प्रकार की असमानता न रहे। इस से पहले प्रधानाचार्य सुनील कांत चड्ढा ने रिसोर्स पर्सन का स्वागत किया व सरस्वती वंदना के बाद वर्कशॉप की शुरुआत हुई। जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा में जिला के सीबीएसई स्कूलों से 98 शिक्षकों ने हिस्सा लिया व किसी भी प्रकार का लिंग भेदभाव न करने की शपथ ली। स्कूल में मेहमान शिक्षकों के लिए धाम का विशेष प्रबंध किया गया। चड्डा ने बताया कि इससे पहले भी स्कूल में कई वर्कशॉप का सफल आयोजन किया जा चुका है। चड्ढा ने प्रधानाचार्यों का जीएवी में शिक्षक भेजने के लिए धन्यवाद किया।
नगर परिषद सुजानपुर के कांग्रेस समर्थित पार्षदों ने आरोप लगाया है कि नगर परिषद में मात्र भाजपा समर्थित पार्षदों के वार्ड में ही कार्य हो रहे हैं, जबकि जिन वार्डों में कांग्रेस समर्थित पार्षद चुने गए हैं वहां पर विकास कार्य पूर्ण रूप से बंद है। नगर परिषद के वार्ड नंबर 3 के पार्षद दीप कुमार, वार्ड नंबर 4 के पार्षद मनोज कुमार, वार्ड नंबर 8 की पार्षद बीना धीमान, वार्ड नंबर 9 के पार्षद मनीष गुप्ता ने कहा कि नगर परिषद में कुल 9 वार्ड हैं जिनमें से मात्र 5 वार्डों में ही विकास कार्यों को लेकर टैँडर लगाए गए हैं, जबकि अन्य 4 वार्डों में विकास कार्य पूर्ण रूप से ठप हैं। सभी ने आरोप लगाया कि शहर के जिन वार्डों से कांग्रेसी पार्षद चुने गए हैं, वहां विकास कार्यों को लेकर भेदभाव किया जा रहा है। सभी ने एक स्वर में कहा कि अगर नगर परिषद द्वारा वार्ड नंबर 3, 4, 8 और 9 में विकास कार्यों को नहीं करवाया गया तो नगर परिषद कार्यालय में उनके वार्डों की जनता धरना प्रदर्शन करेगी जिसकी जिम्मेदार नगर परिषद होगी।
राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर में एनएसएस स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पीटीए उपाध्यक्ष प्रकाश चंद सडयाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की व पीटीए सदस्य सर्वजीत कौर, मोनिका चौधरी और साहिल ठाकुर उपस्थित रहे। मुख्यातिथि ने कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों के समक्ष एनएसएस की स्थापना एवं इसके कार्यों के बारे में विस्तार से छात्रों को जानकारी दी। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य अजायब सिंह बन्याल ने छात्रों के समक्ष एनएसएस के विषय में जानकारी सांझा की। इस अवसर पर उन्होंने स्वयंसेवकों द्वारा महाविद्यालय में आयोजित स्वच्छता अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रोत्साहित किया और स्वयंसेवकों के द्वारा इस स्वच्छता अभियान में किए जाने वाले कार्य की सराहना की। इस अवसर पर कला संकाय प्रथम वर्ष की छात्रा अंशु कौशल द्वारा एनएसएस विषय पर भाषण प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में एनएसएस अधिकारी वन्दना कुमारी एवं शशी शर्मा सहित समस्त एनएसएस यूनिट के छात्र उपस्थित रहे।
बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के चडियार गांव मतियाल से सम्बन्ध रखने वाले प्रदीप कुमार उर्फ रिंकु दिव्यांग है। रिंकू पैरास्पोर्ट्स की तैयारी कर रहे है और उन्हे व्हीलचेयर की सख्त जरूरत थी। जब इस बारे में समाजसेवी व् सिटी केयर हॉस्पिटल गगल कांगड़ा के डायरेक्टर नीरज ठाकुर को पता चला तो उन्होंने और उनके समस्त स्टाफ ने रिंकू से मिल कर सुविधाओं से लैस ऑटोमैटिक व्हीलचेयर उन्हें भेंट की। उन्होंने भविष्य में भी रिंकू की सहायता करने का आश्वाशन दिया है। अब रिंकू व्हील चेयर पर डिस्ट्रिक्ट, स्टेट और नेशनल लेवल तक गेम खेलने पहुंच सकता है। आपको बता दे कि रिंकू के पिता की मृत्यु हो चुकी है और घर में इनकी माता और पत्नी है। रिंकू बहुत मेहनती है और वह कुछ करके दिखाना चाहता है। नीरज ठाकुर से जब इस सन्दर्भ में बात कि गयी तो उन्होंने रिंकू के अच्छे भविष्य की कामना की और इस योगदान के लिए अपने डॉक्टर्स और स्टाफ का धन्यवाद किया।
*राम लीला सभा कांगड़ा के अध्यक्ष अजय वर्मा बोले स्थानीय कलाकार रहेंगे आकर्षण का केंद्र श्री रामलीला सभा कांगडा द्वारा 26 सितंबर से लेकर 5 अक्टूबर तक श्री रामलीला नाटक का मंचन नगर परिषद मैदान कांगड़ा में किया जाएगा। इसकी रिहर्सल कलाकारों ने पूरी कर ली है। श्री रामलीला सभा कांगड़ा के अध्यक्ष अजय वर्मा ने बताया कि कई वर्षों से सभा द्वारा नगर परिषद मैदान में श्री राम लीला नाटक का मंचन कर रहे हैं। भगवान की लीला का व्याख्यान करने के लिए कांगड़ा के लगभग 20 स्थानीय युवा अलग अलग किरदार में नजर आएंगे। उन्होंने बताया कि डायरेक्टर-देवेंद्र शर्मा, को डायरेक्टर-राकेश मेहरा, मुकेश मेहरा, राज कुमार, राम-कृष्ण कुमार, लक्ष्मण-अंकुश, सीता-गोमजी, भरत-अमन, शत्रुघ्न- विकू, हनुमान-श्याम मेहरा, विष्णु-तनु, शिव -जोनी, ब्रह्मा- सुरिंदर मेहरा, बाली-राज कुमार, सुग्रीव-सुरिंदर मेहरा, अंगद -रिशु, रावण-मनोज(सेठी), विभीषण-वरुण, मेघनाथ-काका, कुंभकारण-चंद्रमोहन, नारद - शुभम, सरूपनखा के क़िरदार में नज़र आयेंगे। वहीं विक्रांत सहायक-धीरज, मुनीश, विपिन, सनी, हरीश वर्मा, नना, कैफ आदि होंगे। उन्होंने बताया कि रामलीला के हर दिन रामायण प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी। वहीं 5 अक्टूबर को दशहरा को 51 बंपर पुरस्कार रामायण प्रतियोगिता के दौरान निकाले जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांगड़ा की रामलीला को देखने के लिए दूर दूर से लोग आते है।
प्रदेश बास्केट बॉल संघ के अध्यक्ष एवं समाजसेवी मुनीष शर्मा ने नगर परिषद कांगडा से आग्रह किया है कि नई कर प्रणाली द्वारा लगाए गए टैक्स को अभी ना लगाया जाए। उन्होंने कहा कि नगर परिषद इस संबंध में बैठक कर टैक्स से संबंधित प्रस्ताव पारित करें और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भेजें। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से आग्रह करेंगे कि हाउस टैक्स ना बढ़ाया जाए और बढ़े हुए टैक्स को माफ़ किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा कांगड़ा के विकास के लिए जो भी मांगा गया उन्होंने हर एक मांग को पूरा किया।
गौतम महाविद्यालय हमीरपुर में चल रही हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में महिला वर्ग में राजकीय महाविद्यालय ज्वाली की छात्रा कीर्ति ने अंडर 73 किलो वर्ग में कांस्य पदक जीतकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय की 6 छात्राओं तथा 1 छात्र ने भाग लिया था। इन प्रतिभागियों के साथ महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ सनोज कुमार ने भाग लिया था। महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्य नीरू ठाकुर ने छात्रों की इस उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं दी है।
चलो गांव की ओर कांग्रेस जन सम्पर्क अभियान में पूर्व विधायक चौधरी सुरेंदर काकू द्वारा महिला मंडलों को अपनी विधायक पेंशन से दस हजार रुपए का चैक भेंट किया गया। उन्होंने कहा कि यह चैक महिला बहनों की सेवा में अर्पित किया व उनसे आशीर्वाद लिया गया। इस दौरान पूर्व विधायक द्वारा बड़ी हलेड के युवाओं को भी सम्बोधित किया गया और उनसे अनुरोध किया कि कांग्रेस को वोट दे। सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की लहर चली हुई है। वहीं उन्होंने मौजूदा विधायक पर तंज कस्ते हुए कहा कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में दस साल से विकास रुका हुआ है और क्षेत्र में विकास का सुखा पड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा में बदलाव की लहर चली हुई है और क्षेत्र की जनता कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में बदलाव लाकर मुझे आशीर्वाद दे। उन्होंने यह भी कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बन रही है। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि कांगड़ा से मुझे कांग्रेस का विधायक चुन कर कांग्रेस सरकार में हिस्से दार बने व कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र का विकास करवाए।
राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर एवं धर्मशाला महाविद्यालय की रेड रिबन इकाई के आपसी सहयोग से महाविद्यालय परिसर में मादक व्यसन विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता डॉ मधुर कटोच ने विद्यार्थियों को मादक व्यसन से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेश शर्मा ने विद्यार्थियों को मादक पदार्थों से दूर रहने एवं अनुशासित जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करने के लिए भी प्रेरित किया। महाविद्यालय के नोडल ऑफिसर डॉ अंजना खरवाल ने विद्यार्थियों को मादक व्यसन जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने विद्यार्थियों के अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें। महाविद्यालय की रेड रिबन इकाई के लगभग 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ संजय शर्मा, डॉ रंजीत सिंह, प्रोफेसर सोनम और प्रोफेसर ज्योति उपस्थित रहे।
जवाली उपमंडल के अंतर्गत प्रधानमंत्री सम्मान निधि की केवाईसी के लिए एसडीएम, तहसीलदार, कानूनगो और पटवारी द्वारा लोगों को दूरसंचार तथा घर-द्वार जाकर केवाईसी करवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। एसडीएम जवाली महेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि केवाईसी पूरी न होने के कारण प्रधानमंत्री सम्मान निधि की किश्त रुक गई है। हम कई दिनों से बार-बार लोगों से आग्रह कर रहे हैं कि कृपया अपनी केवाईसी करवाएं, परंतु अभी भी 20 से 30 प्रतिशत लोगों ने अपनी केवाईसी नहीं करवाई है। उन्होंने कहा कि केवाईसी करवाने के लिए लोकमित्र केंद्र में जाएं और अपनी केवाईसी करवाएं, ताकि लोगों कि रुकी हुई किश्त उनके खाते में आ सके।
हिमाचल प्रदेश विद्यालय प्रवक्ता संघ जिला सिरमौर ने प्रवक्ता संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश चौधरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गौरतलब है कि रमेश चौधरी लम्बे समय से उपचाराधीन थे तथा बीते रोज़ पीजीआई से वापिस घर लाते समय उन्होंने अन्तिम सांस ली। आज उनका अन्तिम संस्कार उनके पैतृक गांव सिंगपुर मे होगा। हिमाचल प्रदेश विद्यालय प्रवक्ता संघ जिला सिरमौर अघ्यक्ष सुरेंद्र पुंडीर, महासचिव आईडी राही, राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र नेगी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, कोषाध्यक्ष विजय वर्मा, राज्य कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश नेगी, पुर्व महासचिव संजय शर्मा, सतीश शर्मा प्रधानाचार्य एवम संघ संरक्षक दीर्घायु कीमोथी ने संयुक्त वक्तव्य में कहा कि स्वर्गीय चौधरी मृदुभाषी तथा बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे तथा सदेव विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के उचित मुद्दों एवं शिक्षा व्यवस्था में परिवर्तन हेतु संघर्षशील रहे। चौधरी दूरदर्शी सोच के साथ सदैव शिक्षा एवं शिक्षकों के मुद्दों को उजागर करते रहे हैं। प्रवक्ता संघ एवं संपूर्ण शिक्षा विभाग को उनके सहयोग तथा मार्गदर्शन की कमी सदैव खलती रहेगी। प्रवक्ता संघ स्वर्गीय रमेश चौधरी की आत्मा की शांति की कामना करता है तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करता है।
यूथ फेस्टिवल ग्रुप एक का आयोजन राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला में 19 सितंबर से 21 सितंबर 2022 तक किया गया। ग्रुप एक के तहत भाषण, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, फोटोग्राफी एवं रंगोली प्रतियोगिताएं करवाई गई। इन प्रतियोगिताओं में प्रदेश भर से 51 महाविद्यालयों ने हिस्सा लिया। राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए फोटोग्राफी में दूसरा स्थान एवं रंगोली में भी दूसरा स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेश शर्मा ने छात्रों की इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
नालागढ़ पहुँचने पर मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाए गए। इस सन्दर्भ में जन सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष जसपाल सिंह राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री या तो नालागढ़ अस्पताल में डॉक्टर लाओ नहीं तो वापस जाओ। उन्होंने कहा कि हमने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपना था लेकिन हमें पहले ही रोक लिया गया। उन्होंने कहा कि हमे काले झंडे मजबूरी में दिखने पड़ रहे हैं, हमें कोई काले झंडे दिखाने का कोई शौक नहीं है। उन्होंने कहा कि अस्पताल की दशा बहुत ही दयनीय है, कोई भी डॉक्टर यहां नहीं है जिस कारण मरीजों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। मरीज़ों को मजबूरन प्राइवेट अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं यदि मरीज प्राइवेट अस्पताल में जाते हैं तो उन्हें अपनी जेब काफी हल्की करनी पड़ रही है। इसलिए पहले अस्पताल में डॉक्टर लाओ या फिर वापस जाओ के कारण हमने मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाए।
विधानसभा चुनाव संबंधित तैयारियो के मद्देनजर शुक्रवार को उपमंडलाधिकारी कार्यालय में निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पांवटा साहिब, विवेक महाजन की अध्यक्षता में 58-पांवटा साहिब विधान सभा क्षेत्र के निर्वाचन व सेक्टर अधिकारियों तथा सभी थानों के प्रभारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। विवेक महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक के दौरान निर्वाचन अधिकारियों द्वारा की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों के सन्दर्भ में विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि बैठक में सभी सेक्टर अधिकारियों को रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए गए ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े। इसके अतिरिक्त उन्होंने सेक्टर अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ बहेतर ढंग से कार्य करने की अपील की। उन्होंने सभी सेक्टर अधिकारियों को कहा कि वह सम्बन्धित क्षेत्राधिकार में जा कर अपने-अपने बूथ में सभी मूलभुत सुविधाएं व संवेदनशील मतदान केंद्र का सत्यापन करने के उपरांत रिपोर्ट विभाग को उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। बैठक में तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री, अधिशाषी अभियंता विधुत बोर्ड अजय चौधरी, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग अरशद अहमद, बाल विकास पियोजना अधिकारी रूपेश तोमर, निर्वाचन कानुगो मदन लाल सहित निर्वाचन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर), भारत और रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री (आरएससी), लंदन ने 22 सितंबर 2022 को सीएसआईआर-इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन बायोरिसोर्स टेक्नोलॉजी, पालमपुर में एक वर्चुअल "ग्लोबल बैटरी एक्सपेरिमेंट" कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में, डॉ. एन कलैसेल्वी, महानिदेशक, सीएसआईआर और डॉ. पॉल लुईस, मुख्य परिचालन अधिकारी, आरएससी ने सीएसआईआर की जिगयासा पहल के तहत एक साथ काम करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं – जो की एक स्कूली बच्चों और शिक्षकों के उद्देश्य से एक भारत व्यापी आउटरीच कार्यक्रम है । इस अवसर के दौरान, देश भर के लगभग 2000 छात्रों ने 30 से अधिक सीएसआईआर प्रयोगशालाओं में आयोजित आरएससी के “वैश्विक सिक्का प्रयोग” में भाग लिया। सीएसआईआर-आईएचबीटी में जवाहर नवोदय विद्यालय, पपरोला के 50 से अधिक छात्रों और 2 शिक्षकों ने भी भाग लिया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सिक्कों से बैटरियां बनाना सिखाया गया और साथ में एलईडी बल्ब भी जलाना सिखाया डीजी सीएसआईआर ने "इनसाइट्स इन फ्यूचर ऑफ बैटरी टेक्नोलॉजी" पर विशेष व्याख्यान भी दिया। इसके अलावा, सीएसआईआर-आईएचबीटी के निदेशक डॉ. संजय कुमार ने छात्रों के साथ बातचीत की और उन्हें सीएसआईआर-आईएचबीटी में संचालित अनुसंधान एवं विकास गतिविधियों के बारे में बताया। इसके अलावा, उन्होंने छात्रों को अपने प्रयोगों के लिए प्रयोगशाला सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। सीएसआईआर-आईएचबीटी ने छात्रों और शिक्षकों के लिए लैब और फील्ड विजिट का भी आयोजन किया। डॉ गिरीश नड्डा, डॉ अमित चावला और डॉ विवेक डोगरा सहित सीएसआईआर-आईएचबीटी वैज्ञानिकों की एक टीम ने कार्यक्रम का समन्वय किया। । मोहित शर्मा, डॉ. उपेंद्र शर्मा, डॉ अमिताभ आचार्य, ईश्वर दास और संस्थान के स्वयंसेवक प्रयोग की देखरेख में आयोजित किए गए थे .
सोलन हिमाचल प्रदेश में सीबीएसई संबद्ध सह-शैक्षिक पूरी तरह से आवासीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पाइनग्रोव स्कूल न केवल अपने उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणाम के लिए बल्कि विभिन्न अनुभावनात्म्क सीखने की गातिविधियों में शामिल करके ध्वनि बौदधिक व्यक्तिगत भावनात्म्क और सामाजिक विकास वाले व्यक्तियों को विकसित करने के उद्देश्य से विद्यार्थियों के बीच मजबूत मूल्य प्रणाली विकसित करने के लिए देश भर में अच्छी तरह से जाना जाता है | विद्यालय का मुख्य उद्देश्य है कि विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त करके एक जिम्मेदार नागरिक और दयालु इन्सान बनें | यह वास्तव में एक दिल को छू लेने वाला क्षण था जब छात्र संगठन ने इस अवसर पर अपनी इच्छा से श्रमदान और सेवा की पेशकश की और कुछ दिनों में उद्धाटन किए जाने वाले विश्व स्तरीय खेल केंद्र के स्वच्छता अभियान को चलाने में श्रम बल की सहायता की | पाइनग्रोव स्कूल, सोलन में एक अद्भुत खेल केंद्र बनाया गया जिसका उद्घाटन 25 सितंबर को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा किया जाएगा | इस अद्भुत परिसर में तीन स्क्वैश कोर्ट, तीन बैडमिंटन कोर्ट, एक इंडोर बास्केटबाल कोर्ट, सह जिम्नास्टिक हाल, एक इंडोर हीटेड 25 मीटर स्विमिंग पूल, एक मल्टी जिम, एक ग्यारह – लेन शूटिंग रेंज, एक आठ –टेबल टी-टी हाल, एक बिलियर्ड्स रूम, एक योगा हाल, एक क्लाम्बिंग बाल, एक अन्य रूफटाप बास्केटबाल कोर्ट और पैडल टेनिस के लिए दो पिकल कोर्ट बनाए गए हैं | सभी विद्यार्थी एवं अध्यापक रविवार दिनांक 25-09-2022 का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं जिसके पश्चात वे सभी सुविधाओं से भरपूर इस खेल केंद्र का लुत्फ़ उठा पाएँगे | उद्घाटन दिवस अर्थात रविवार दिनांक 25-09-2022के लिए रंगारंग कार्यक्रमों एवं अन्य तैयारियों को अंजाम दे चुका विद्यालय परिवार उस हसीन, सुखद एवं गौरवमयी क्षण की प्रतीक्षा में है |


















































