राजकीय महाविद्यालय, देहरा में सत्र 2022-23 के लिए अभिभावक- प्राध्यापक संघ (पीटीए) की कार्यकारिणी के गठन हेतु आम सभा का आयोजन किया गया। पीटीए कार्यकारिणी का वर्षभर महाविद्यालय में विकासात्मक गतिविधियों में महत्वपूर्ण योगदान होता है। इस वर्ष आम सभा द्वारा कार्यकारिणी के चुनाव आम सहमति से सम्पन्न हुए। इस वर्ष के लिए प्रधान पद पर हरप्रीत कौर, उप-प्रधान पद पर अरविंदर सिंह, संयुक्त सचिव के लिए मोहिंदर सिंह व कोषाध्यक्ष के लिए स्वर्णा कुमारी को सर्वसम्मति से चुना गया। इस सभा में महाविद्यालय की ओर से प्रो.अमन वालिया, प्रो.प्रवीण, प्रो.निशा राणा, प्रो.मंजू, प्रो.शिवानी गुप्ता, प्रो.संजय व डॉ दिनेश शर्मा ने प्राध्यापक वर्ग का प्रतिनिधित्व किया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ अंजू चौहान ने नव निर्वाचित पीटीए कार्यकारिणी को बधाई दी तथा उम्मीद जताई कि नयी पीटीए कार्यकारिणी के नेतृत्व में महाविद्यालय की सभी विकासात्मक आवश्यकताओं को पूरा किया जायेगा।
मंडी के पड्डल मैदान में 24 सितंबर को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की युवा विजय संकल्प रैली में बड़सर विधानसभा क्षेत्र से 2500 नौजवान जाएंगे। इस रैली की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार को मैहरे के भाजपा कार्यालय में बैठक की गई। जिसमें इस रैली को सफल बनाने के लिए एक बूथ से 20 यूथ को ले जाने का लक्ष्य रखा गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की इस रैली के लिए पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी है। इस रैली में भाजयुमो कार्यकर्ताओं के पास आईकार्ड होंगे, इस पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन करने के बाद ही रैली स्थल पर प्रवेश मिल सकेगा। बलदेव शर्मा ने आगे बताया कि पार्टी ने इस रैली को पूरी तरह से भाजयुमो के लिए ही किया है। इसमें एक लाख भाजयुमो कार्यकर्ताओं को लाने के लिए परिवहन कमेटियां हर जिले में कार्य कर रही हैं। आई कार्ड के आधार पर ही वाहनों की पार्किंग व्यवस्था की जाएगी। यह देश की पहली रैली होगी जिसमें महज 40 साल की उम्र से नीचे के लोगों को ही एंट्री मिलेगी। लेकिन, भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इस मौके पर भाजपा प्रदेश सचिव तिलक राज, हमीरपुर जिला प्रभारी सुमित शर्मा, मण्डल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, मंडल भाजयुमो अध्यक्ष संजीव शर्मा, ब्लॉक उपाध्यक्ष मुकेश बन्याल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व प्रधान राजेश सहगल, एनजीओ प्रकोष्ठ अध्यक्ष बड़सर मंडल रमेश रनौत, भाजयुमो महामंत्री कमलेश ढिल्लो व सुरेश ठाकुर, एससी मोर्चा अध्यक्ष एवं प्रधान राम रत्न तथा पूर्व प्रधान संजय शर्मा,अमित ठाकुर सहित वरिष्ठ पदाधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहे।
राजकीय महाविद्यालय कुल्लू की रोवर्स एवं रेंजर्स इकाई ने विश्व शांति दिवस के उपलक्ष्य पर क्षेत्रीय चिकित्सालय कुल्लू में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में रोवर्स में भीमी राम, देवराज, लोकेश, निखिल भारती, उदय, सुनील, सुख चंद, नरेंद्र व रेंजर्स में संध्या कुमारी, जागृति पराशर, वीनस और रोवर स्काउट लीडर प्रो० ज्योति चरण चौहान ने रक्तदान किया। इस दौरान रोवर स्काउट लीडर ज्योति चरण चौहान व मेडिकल स्टाफ ने रक्तदान के महत्त्व को बताते हुए कहा कि हमारे द्वारा किया गया यह प्रयास किसी दूसरे व्यक्ति के जीवन को बचने के लिए महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहाकि रक्दान करने से रक्तदाता के शरीर में भी नई रक्त कोशिका का उत्पादन होता है जो स्वास्थ्य को बनाए रखता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के खून से तीन लोगों के जीवन में सुख शांति भरी जा सकती है और उन्हें नया जीवन जीने का सुनहरा अवसर मिल सकता है। इस दौरान रोवर्स एवं रेंजर्स की पूरी टीम ने जोनल हॉस्पिटल में अन्नपूर्णा चेरिटेबल सोसाइटी द्वारा चलाए जा रहे निशुल्क लंगर सेवा के कार्य को परखा और निशुल्क लंगर में भोजन भी ग्रहण किया।
विनायक ठाकुर । देहरा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देहरा इकाई के द्वारा प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें विद्यार्थी परिषद ने यह मांग रखी कि महाविद्यालय का निर्माण जल्द से जल्द शुरू किया जाए, जिसमें इकाई अध्यक्ष अभिषेक कतनोरिया ने बताया की देहरा हमेशा से शिक्षा के क्षेत्र में अनदेखी का शिकार होता आ रहा है। जिसमें हम बात करें केंद्रीय विश्वविद्यालय या महाविद्यालय देहरा की, तो घोषणाओं के सिवा धरातल पर कुछ भी नहीं दिखाई देता। स्थाई परिसर ना होने की वजह से विद्यार्थियों की शिक्षा पर सीधा प्रभाव पढ़ रहा है, जिसके कारण विद्यार्थियों को यहां से दूर अन्य संस्थानों में शिक्षा ग्रहण करने जाना पड़ रहा है। इसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने यह मांग रखी की महाविद्यालय में चाहे पानी की समस्या हो, चाहे कॉलेज परिसर में छात्र एवं छात्राओं को बैठने की समस्या हो या फिर खेलकूद से संबंधित समस्याएं हो का जल्द से जल्द निवारण किया जाए। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को यह चेतावनी दी कि अगर उन्होंने छात्रों की मांगों की ओर ध्यान नहीं दिया, तो विद्यार्थी परिषद आने वाले आगामी दिनों में उग्र आंदोलन करेगी। इस मौके पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता रूपाली ठाकुर, नितिन, सुनैना, मुस्कान और प्रियंका उपस्थित रहे।
आलाेक। केलांग तकनीकी शिक्षा एवं जनजातीय विकास मंत्री डॉ. रामलाल मार्कण्डा ने कहा कि उदयपुर नागरिक अस्पताल के भवन तथा आवासों के निर्माण पर 14.50 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे, जिसके लिए 3.5 करोड़ रुपए की राशि जारी कर दी गई है। डॉ रामलाल मार्कण्डा बुधवार को उदयपुर मंडल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर का दर्जा बढ़ाकर सिविल अस्पताल कर इसका शुभारंभ करने के उपरान्त उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि गैमूर गोम्पा के सौन्दर्यीकरण के लिए 286 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने उदयपुर महिला मंडल को 21 हजार रुपए देने की घोषणा की। गौरतलब है कि इस सिविल अस्पताल का उद्घाटन केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा किया जाना था, लेकिन भारी बारिश के कारण वे उदयपुर नहीं पहुंच पाए जिस कारण उनकी अनुपस्थिति में तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मार्कण्डा द्वारा किया गया। तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में सफल प्रयास हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नागरिकों की स्वास्थ्य सुरक्षा को सुनिश्चित बनाया गया है और प्रदेश के दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित बनाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा को सुनिश्चित बनाने के लिए महत्वाकांक्षी हिम केयर योजना आरंभ की है। यह योजना जरूरतमंद लोगों के लिये संजीवनी साबित हो रही है और इसमें प्रदेश के सवा 5 लाख परिवारों का पंजीकरण हुआ है। उन्होंने कहा कि इस योजना में प्रदेश के लगभग अढ़ाई लाख लोगों ने 200 करोड़ से अधिक के स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किए हैं। उन्होंने कहा कि सहारा योजना के अंतर्गत भी गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों को सहारा योजना में प्रति माह 3 हजार रुपए सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। इस योजना में 16 हजार से अधिक लोगों की सहायता के लिये 56 करोड़ से अधिक राशि व्यय की जा रही है। डॉ. रामलाल मार्कण्डा ने कहा कि प्रदेश सरकार जरूरतमंदों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने समाज कल्याण क्षेत्र को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए वृद्धावस्था पेंशन की आयु सीमा को 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष और अब 60 वर्ष कर दिया है। राज्य सरकार ने महिला सशक्तिकरण और उनके कल्याण को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी है। मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, महिला यात्रियों के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में किराये में 50 प्रतिशत की रियायत प्रदान की है। 125 यूनिट बिजली निःशुल्क तथा गाँव में निःशुल्क पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से अधिकृत मन्नत कला मंच नाट्य दल के कलाकारों ने गीत संगीत के माध्यम से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का व्याख्यान किया। डॉ. मार्कण्डा ने सुनी जन समस्याएं इस दौरान डॉ रामलाल मार्कण्डा ने उदयपुर में लोगों की समस्याओं को सुना। अधिकतर का मौके पर ही निपटारा कर दिया तथा शेष समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम उदयपुर निशांत तोमर, डिप्टी सीएमओ रंजीत वैद्य, टीएसी मेंबर शमशेर सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग बीसी नेगी, बीडीसी अध्यक्ष टशी सोनम, प्रधान उदयपुर लक्ष्मण ठाकुर, जिला परिषद मोहिंदर सिंह, प्रधान थिरोट शेर सिंह, बीडीसी उपाध्यक्ष राकेश कुमार, बीडीसी रीता ठाकुर, प्रधान गोंदला सूरज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, विभिन्न महिला, युवक मंडलों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।
The print ने दिखाया प्रतिभा सिंह को आईना: लखविंदर राणा फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल के पत्रकारों को झूठा कहकर अपमानित करने वाली कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मीडिया हाउस ने बता दिया कि आप हर जगह राजपरिवार की धौंस नहीं दिखा सकते। विधायक लखविंदर राणा ने कहा कि प्रतिभा सिंह ने गुड़िया प्रकरण को लेकर भी सार्वजनिक मंच पर बयान दिया था कि वो एक छोटी सी घटना थी, लेकिन जब मीडिया ने उस बयान के दिखाया, तो फिर प्रतिभा सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। लखविंदर राणा ने कहा कि इसी तरह अब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की ओर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को समय न देने के बात उन्होंने खुद इंटरव्यू कही। जब इंटरव्यू को मीडिया हाउस ने प्रकाशित किया, तो पहले उन्होंने मीडिया हाउस को धमकाते हुए माफी मांगने के लिए कह दिया, लेकिन जब मीडिया हाउस ने इंटरव्यू की वीडियो जारी की तो फिर प्रतिभा सिंह सफाइयां देने लगी और माफी मांगी। लखविंदर राणा ने कहा कि यही वजहें, जिसकी वजह से हमें भी कांग्रेस पार्टी छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा और बहुत से और नेता सही टाइम पर पार्टी को छोड़ देंगे क्योंकि राष्ट्रीय स्तर पर गांधी परिवार की तरह हिमाचल में राज परिवार ही पार्टी पर हावी हो गया था। लखविंदर राणा ने कहा कि जैसी बात प्रतिभा सिंह ने राहुल गांधी के लिए कही है। खुद वह और उनके बेटे विक्रमादित्य भी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से ऐसा आचरण करते हैं। उन्होंने कहा कि इसका उदाहरण लोग सार्वजनिक मंच से भी देख रहे हैं कि कैसे एक बार के विधायक विक्रमादित्य 5 बार के विधायक को खुले मंच पर मंत्रीपद देने का ऐलान करते हैं। क्या किसी लोकतांत्रिक पार्टी में ऐसा संभव है कि एक बार का विधायक पांच बार के विधायक से वरिष्ठ हो जाए, वह अपने आप को अभी से मुख्यमंत्री मान कर चल रहे, लेकिन जनता सब जानती है और आने वाले चुनाव में इनको अपना अस्तित्व बता देगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल आना हिमाचल वासियों के लिए गर्व की बात है। नरेंद्र मोदी का हिमाचल की जनता के प्रति स्नेह अद्भुत है और हिमाचल की जनता भी उनको बहुत प्यार करती है। मोदी का हिमाचल में घर घर तक का संपर्क है। प्रधानमंत्री जी का हिमाचल से गहरा नाता है। मुझे पूरा यकीन है की भाजयुमो द्वारा आयोजित युवा रैली भव्य ऐतिहासिक पूर्ण रूप से सफल होगी और मंडी में मोदी को सुनने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता आने वाले हैं। इस रैली में एक लाख से भी ज्यादा युवा भाग लेने जा रहे हैं। इस रैली से भाजपा में नई ऊर्जा का संचार होगा। इस रैली में हिमाचल प्रदेश के हर बूथ से 20 युवा भाग लेंगे। युवा संकल्प रैली से प्रदेश में काफी हल चल पैदा हुई है और यह प्रथम बार है की एक प्रधानमंत्री किसी मोर्चे की रैली को संबोधित करने जा रहे हैं। सुरेश कश्यप ने कहा की कांग्रेस पार्टी के बयानों से साफ दिख रहा है की कांग्रेस वर्तमान समय में हताश है। कांग्रेस पार्टी की हिमाचल में जमीन खिसकता दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा की सुखविंदर सिंह सुक्खू बताए की जब कांग्रेस की सरकार थी, तो उन्होंने हिमाचल में कितना रोजगार दिया। केवल बयानबीर बन जनता को गुमराह करना बंद करे सुखविंदर सिंह सुक्खू। प्रदेश में जयराम सरकार ने स्वावलंबन योजना से युवाओं को स्वरोजगार के प्रति प्रेरित किया है और इस स्कीम के अंतर्गत 4000 से ज्यादा यूनिट लग चुके हैं। आज हिमाचल का युवा नौकरी देने वाला बन रहा है। भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार से धरातल पर काम किया है, जिससे कांग्रेस पार्टी भौकला गई है।उन्होंने कहा की पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल और शांता कुमार का लगातार आशीर्वाद मिल रहा है और भाजपा एकता के साथ हर चनौती का सामना करने को तैयार है। इस बार हिमाचल में रिवाज बदलेंगे और हम एक मजबूत सरकार बनाएंगे।कश्यप ने कहा की भाजपा में चुनाव कौन लड़ेगे वो हमारा शीश नेतृत्व तय करेगा। भाजपा जिताऊ चेहरों को टिकट देगी। हम जल्द बाजी में नहीं सोच समाज कर टिकट देंगे। कश्यप ने कहा की कांग्रेस खोले वादे करती है और जनता को गुमराह करती है। भाजपा की प्रदेश सरकार ने ओपीएस को लेकर एक समिति का गठन भी किया है और जल्द ही हम इस विषय पर एक उचित निर्णय लेंगे, हमने पहले भी कर्मचारियों के सभी हितों की रक्षा की है और आगे भी करेंगे।
कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से बसपा टिकट के प्रबल दावेदार विजय बाहडी मनोज कुमार। कांगड़ा कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार बाहड़ी किसी परिचय के मोहताज नहीं है। विशेष बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि उनका जन्म स्व. गिरधारी लाल के यहां 15 जनवरी, 1963 को हुआ। उनका मानना है कि यह समाजसेवा की भावना से राजनीति में आगे आए हैं, वह संविधान निर्माता बाबा साहिब भीम राव अंबेडकर बसपा के संस्थापक स्व, बाबा कांशी राम व बहन मायावती को अपनी प्रेरणा का स्तोत्र मानते हुए। पिछले 10 वर्षों से बहुजन समाज पार्टी के ज़िला अध्यक्षी रह चुके है। वहीं, 10 वर्षों से पार्टी के राज्य महासचिव भी रह चुके हैं। काेरोनाकाल के दौरान उन्होंने जरूरतमंद लोगों की मदद भी की। 2012 ,2017 की हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव बसपा के टिकट पर कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ चुके हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वह बसपा के टिकट पर कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।बसपा आगामी विधानसभा में प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंन कहा कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में वह घर-घर जाकर बहुजन समाज पार्टी का प्रचार प्रसार कर रहे हैं व जनता उनके साथ है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी व मंहगाई चरम सीमा पर है, युवा साथियों ने मन बना लिया है कि अब की बार बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाएंगे।
हिमाचल प्रदेश में बुधवार को मौसम ने करवट बदली है। कुल्लू में सुबह से बारिश हो रही है। जबकि लाहौल व मनाली की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई है। लाहौल घाटी में भारी बर्फबारी के कारण मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-003) बारालाचा टॉप के पास बर्फ जमने से बंद हो गया है। लाहौल स्पीति पुलिस ने बारालाचा दर्रे से यात्रा करने वाले सभी लोगों से आग्रह किया है कि वे दर्रे की ओर न जाएं और मौसम के बेहतर होने की प्रतीक्षा करें। रोहतांग दर्रा, बारालाचा सहित मनाली और लाहौल ऊंची चोटियों में ताजा बर्फबारी से पहाड़ियां सफेद हो गई हैं वहीं मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 27 सितंबर तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है। इस दौरान कई भागों में बारिश की संभावना है। दक्षिण पश्चिम मानसून पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सक्रिय रहा। मनाली में 48.0, मशोबरा शिमला 21.0 और गोहर मंडी में 15.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान शिमला में न्यूनतम तापमान 11.8, सुंदरनगर 20.4, भुंतर 18.3, कल्पा 11.2, धर्मशाला 19.8, ऊना 23.4, नाहन 22.7, केलांग 8.3, पालमपुर 17.5, सोलन 19.0, मनाली 14.2, कांगड़ा 21.3, मंडी 21.1, बिलासपुर 21.0, हमीरपुर 21.0, चंबा 21.0, डलहौजी 15.0, जुब्बड़हट्टी 17.5, कुफरी 13.8, रिकांगपिओ 14.4 और पांवटा साहिब में 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
जीत पर जीत दर्ज कर रची मिशन रिपीट की गाथा फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में लगातार सफलता का इतिहास रचा है। भारत की सर्वविकास नीति खुली सोच और व्यवहारिकता पर आधारित 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के सूत्र पर आधारित है तथा जटिल मुद्दों के समाधान के लिए इसमें 'सबका प्रयास' के तत्व भी समाहित हैं। जीत पर जीत दर्ज कर रची मिशन रिपीट की गाथा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में सरकार को रिपीट किया। भाजपा हिमाचल में भी एक बार सशक्त सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि लोग अक्सर कहा करते थे कि स्वराज तो हमें मिल गया, लेकिन सुराज कब मिलेगा, सुशासन कब मिलेगा।उन्होंने कहा कि सुशासन की कमी की वजह से लोगों का लोकतांत्रिक व्यवस्था पर से विश्वास कम होता जा रहा था। उन्होंने कहा कि सुशासन को जमीनी स्तर तक पहुंचाकर प्रधानमंत्री मोदी ने लोकतंत्र पर जनता का विश्वास बहाल किया है। खन्ना ने कहा ने कहा कि लोगों को लगता है कि मोदी 2014 में सरकार चलाने के लिए सत्ता में नहीं आए हैं, बल्कि एक साफ-सुथरी, पारदर्शी और कल्याकारी प्रशासन देने के लिए आए हैं और ऐसा करके उन्होंने देश की स्थिति ही बदल दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद लोकतंत्र पर लोगों का भरोसा बढ़ा है। क्योंकि उन्हें मोदी सरकार की विकास योजनाओं के लाभ मिलने लगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले कई सरकारें बदलीं। कई सरकारें आईं और कई सरकारें गईं, लेकिन जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता में आए, तो लोगों को लगा कि यह सरकार देश को बदलने आई है ना कि सरकार चलाने। खन्ना ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने वोट बैंक को सामने रखते हुए कुछ निर्णय लिए लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार लोगों को अच्छा लगे, ऐसे फैसले नहीं लेती है, बल्कि लोगों के लिए अच्छे हों, ऐसे फैसले लेती है। यह एक बहुत बड़ा अंतर है। कुछ निर्णयों से आपकों कुछ समय के लिए लोकप्रियता तो हासिल हो जाती हैं, लेकिन समस्याएं समाप्त नहीं होतीं। उन्होंने कहा कि मोदी ने सभी को साथ लेकर सुशासन को साकार करने दिशा में प्रयास किए। सुशासन की व्याख्या करते हुए उन्होंने कहा कि लोगों की अपेक्षा है कि विकास का जो मॉडल हो सर्वस्पर्शी व सर्वसमावेशक हो और देश का कोई क्षेत्र ऐसा न हो, जिसमें विकास का स्पर्श न होता हो तथा समाज का कोई व्यक्ति ऐसा न हो जिसका विकास के मॉडल में समावेश न हो। उन्होंने कहा कि लोगों को सुशासन के मंत्र से अपेक्षा है कि एक सर्वस्पर्शी व सर्वसमावेशी विकास हो, संपूर्ण भ्रष्टाचार का उन्मूलन हो, पारदर्शी शासन व्यवस्था हो और मूलभूत समस्याओं का समाधान करने के लिए निष्ठावान प्रयास हो। उन्होंने कहा कि सुशासन तभी स्थापित होता है, जब सरकार लोगों के प्रति जवाबदेह और उनकी समस्याओं के प्रति संवेदनशील हो। उन्होंने कहा कि यह सारे प्रयास ऐसे होने चाहिए, जिससे कि लोगों का सरकार पर विश्वास और सरकार का लोगों पर विश्वास बढ़े। उन्होंने ने भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का उल्लेख करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने पिछले सात वर्षाें में भ्रष्टाचार पर एक बहुत बड़ा कुठाराघात किया है। उन्होंने कहा कि सात साल सरकार में रहने के बाद भी हम विश्वास से कहते हैं कि यह एक ऐसी सरकार है, जिसके खिलाफ भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं है और न ही कोई यह आरोप लगा सकता है। उन्होंने ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले इस देश मे 60 करोड़ लोग ऐसे थे, जिनके परिवार में एक भी बैंक खाता नहीं था और किसी के घर में बिजली नहीं थी, तो किसी के पास घर ही नहीं था। उन्होंने कहा कि 10 करोड़ से ज्यादा परिवार ऐसे थे, जिनके पास शौचालय ही नहीं था, लेकिन एक ही सरकार के सात साल के कालखंड में कृषि का भी विकास हुआ है, औद्योगिक विकास भी हुआ है, गांवों में भी विकास हुआ है और शहरों में भी विकास हो रहा है, देश की सीमाएं भी सुरक्षित हुई हैं और पूरे विश्व के साथ हमने संबंध भी अच्छे किए हैं।
द गुड शेफर्ड स्कूल द्वारा मंगलवार को नौनी में स्वछता को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में स्थानीय लोगों को स्कूल के छात्रों द्वारा पर्यावरण की स्वछता को लेकर जागरूक किया गया। स्कूल के बच्चों ने इस दौरन हाथ में बैनर लिए नारे लगाकर एक रैल्ली निकली। साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ओज़ोन परत के ह्रास के कारण, उसकी सुरक्षा व पर्यावरण के रख रखाव का संदेश दिया। वहीं स्कूल की प्रिंसिपल लोरेटा एलिस ने कहा कि स्कूल द्वारा स्वछता को लेकर समय-समय पर इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाते है। उन्होंने कहा कि स्कूल के बच्चों को परिवेश को स्वच्छ रखना व पर्यावरण की रक्षा करने को लेकर जानकारी प्रदान की जाती है ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए अनुकूल वातवरण व इसका संरक्षण किया जा सके। उन्होंने कहा कि यह बच्चे ही आने वाले कल का भविष्य है, इसलिए इन्हे समय समय पर जागरूक करना अति आवश्यक है।
अमीषा कुल्ला। शिमला हिंदू जागरण मंच से अभिषेक नैंटा ने जानकारी देते हुए कहा की पिछले कल राजधानी शिमला में मंगलवार को नगर पंचायत चिड़गांव के एक पार्षद मिरसुख और ठियोग विधानसभा के विधायक राकेश सिंह ने हिन्दू धर्म के खिलाफ नारेबाजी करके हिन्दू धर्म एवं सनातन धर्म से जुड़े़ लोगों की भावनाओं को आहत किया हैं। उन कहा कि हिमाचल प्रदेश को देवभूमि कहा जाता है और इस तरह की नरेबाज़ी का हमारी देवभूमि में कोई स्थान नहीं है। आजादी आजादी के नारेबाजी करना बहुत ही शर्मनाक हैं। उन्होंने कहा कि हिन्दू एवं संनातन धर्म का अपमान हमे बिलकुल भी बर्दाशत नहीं हैं। इसलिए आज हिन्दू जागरण मंच ने मिरसुख के खिलाफ FIR दर्ज करवा दी हैं। ऐसे लोग जो समाज ओर धर्म से विपरित विचार रखते है। समाज को बांटने एवं जहर घोलने की बात करते हैं, हमें उमिद है कि प्रशासंन समाज एवं धर्म विरोधी ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कड़ी एवं न्यायोचित कार्रवाई अमल में लाएगा, ताकी भविष्य मे कोई हमारे संनातन धर्म के खिलाफ अनाप-शनाप बोलने की हिम्मत न कर सके। उन्होंने कहा कि अगर कार्रवाई नहीं होती है, तो जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।
क्रान्ति सूद। जोगिंद्रनगर नगर परिषद जोगिंद्रनगर क्षेत्र में एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर को शुरू करने हेतु पार्षद अजय धरवाल, ममता कपूर व शीला देवी ने एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर भवन के बाहर धरना दिया। इस अवसर पर अजय धरवाल ने कहा की एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर आज एक सफेद हाथी साबित हो रहा है। यह भवन वार्ड-5 में कई वर्षों से बन कर तैयार है तथा इस में लाखों रूपए के उपकरण भी कई वर्षों से धूल फांक रहे हैं, लेकिन इस को अभी तक पशुपालन विभाग के द्वारा शुरू नहीं किया गया है, जिससे की विभाग की नाकामी जगजाहिर हो रही ही। इस एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर के समय से शुरू न होने के कारण इन दिनों आवारा कुतों की संख्या में अत्यधिक वृद्धि हो चुकी है, कुत्ताें की अत्यधिक संख्या बढ़ जाने के कारण आम जनमानस में डर व्याप्त है। आम जनमानस अपने बच्चों को अकेले स्कूल भेजने से भी डर रहा है। क्योंकि हर समय यह डर लगा रहता है कि आवारा कुत्ते बच्चों को काट न लें। पीछे भी इस प्रकार की आवारा कुत्ताें के द्वारा आम जनमानस को काटने की घटनाएं हो चुकी हैं। प्रदेश सरकार व प्रशाशन से यह मांग है की लाखों रूपए खर्च कर बनाए गए। इस भवन व इस में लाखों रूपए से खरीद कर रखी मशीनरी का लाभ आम जनमानस को कूत्ताें की नसबंदी शुरू कर इनकी संख्या को सीमित कर प्रदान किया जाए। यदि पशुपालन विभाग इस एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर को एक सप्ताह में शुरू नहीं करता है, तो पशुपालन विभाग के जोगिंद्रनगर स्थित संस्थान के बाहर आम जनमानस के हित के लिए पुनः जनता को साथ ले कर धरना दिया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी पशुपालन विभाग की होगी।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर जिला परिषद उपाध्यक्ष नरेश कुमार दर्जी ने ग्राम पंचायत बफड़ी में सड़क समस्या का निवारण किया। बफडी गांव की लंबे समय से चली आ रही सड़क की समस्या को सुलझाने का जिला परिषद उपाध्यक्ष नरेश कुमार दर्जी ने प्रयास किया और वहां पर सड़क निकाली गई। गांव में सड़क की समस्या थी और काफी समय से मुद्दा लंबित पड़ा हुआ था। गांव वासियों के आपसी विवाद के कारण इस सड़क का निर्माण नहीं हो पा रहा था। पंचायत प्रधान उप प्रधान व बीडीसी सदस्य ने जब जिला परिषद उपाध्यक्ष नरेश कुमार दर्जी को समस्या से अवगत करवाया, तो उन्होंने मौके पर जाकर गांव वासियों के घर जाकर इस विवाद को सुलझाया और उनको समझाया। और मौके पर उपस्थित होकर अपनी निजी आय से सड़क का निर्माण करवाया। इसके लिए बफड़ी के लोगों ने नरेश कुमार दर्जी का धन्यवाद किया।
आम आदमी पार्टी के बाद माकपा ने भी हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 11 प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए हैं। अब केवल शिमला, ऊना, सोलन और कुल्लू के प्रत्याशियों के नाम तय होने हैं। माकपा नेता और ठियोग के विधायक राकेश सिंघा फिर चुनाव मैदान में उतरेंगे। माकपा राज्य कमेटी की बैठक मंडी में 2 अक्तूबर को होगी। अन्य सीटों पर माकपा विधानसभा चुनाव में भाकपा के साथ तालमेल करके चुनाव में जुटेगी। पार्टी के प्रदेश सचिव ओंकार शाद की अध्यक्षता में पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को अहम बैठक हुई। माकपा प्रदेश सचिव ओंकार शाद ने बताया कि ठियोग से विधायक राकेश सिंघा, आनी से देवकी नंद, जोगेंद्रनगर से कुशाल भारद्वाज, धर्मपुर मंडी भूपेंद्र सिंह, सराज महेंद्र राणा, हमीरपुर डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर, चंबा नरेंद्र सिंह, पच्छाद आशीष कुमार, कसुम्पटी डॉ. कुलदीप सिंह तंवर और करसोग से किशोरी लाल जुब्बल कोटखाई से विशाल शागटा को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला लिया है। अब शिमला, अर्की और कुल्लू सीटों के लिए माकपा प्रत्याशियों के नाम शीघ्र ही तय होने हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला आम आदमी पार्टी के बाद माकपा ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 11 प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए हैं। अब शिमला, ऊना, सोलन और कुल्लू के प्रत्याशियों के नाम तय होने हैं। माकपा नेता और ठियोग के विधायक राकेश सिंघा फिर चुनाव मैदान में उतरेंगे। माकपा राज्य कमेटी की बैठक मंडी में 2 अक्तूबर को होगी। अन्य सीटों पर माकपा विधानसभा चुनाव में भाकपा के साथ तालमेल करके चुनाव में जुटेगी। माकपा प्रदेश सचिव ओंकार शाद ने बताया कि ठियोग से विधायक राकेश सिंघा, आनी से देवकी नंद, जोगिंद्रनगर से कुशाल भारद्वाज, धर्मपुर मंडी भूपेंद्र सिंह, सराज महेंद्र राणा, हमीरपुर डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर, चंबा नरेंद्र सिंह, पच्छाद आशीष कुमार, कसुम्पटी डॉ. कुलदीप सिंह तंवर और करसोग से किशोरी लाल जुब्बल कोटखाई से विशाल शागटा को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला लिया है। अब शिमला, अर्की और कुल्लू सीटों के लिए माकपा प्रत्याशियों के नाम शीघ्र ही तय होने हैं।
लंबागांव थाना पुलिस ने मंगलवार देर सायं थाना प्रभारी जगदीश चंद के नेतृत्व मे कुज्जेश्वर महादेव व झुंग्गा देवी मे रेत व बजरी ले जाते चार ट्रैक्टर पकड़े और 18,800 रुपये जुर्माना वसूला। पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत पांच चालान कर आगामी कार्रवाई के लिए न्यायालय में भेज दिए हैं। एसएचओ जगदीश चंद ने बताया कि क्षेत्र में खनन माफिया के विरुद्ध चलाया अभियान जारी रहेगा और अवैध खनन करने वालों को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा।
नादौन की महिलाओं ने औषधीय मशरूम की खेती से दो महीने में कमाए दो लाख 12 हजार रुपए मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के सहयोग से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में आजीविका को सशक्त करने के लिए लोगों को औषधीय मशरूम की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके लिए अनुराग सिंह ठाकुर के सहयोग से लोगों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है, औषधीय मशरूम के बैग निशुल्क दिए जा रहे हैं और उपज को घर-द्वार से खरीदा जा रहे हैं। हमीरपुर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में भाजपा ज़िला मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा ने यह जानकारी देते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री के प्रयासों से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। अंकुश दत्त शर्मा ने कहा कि यह हिमाचल के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एक सुनेहरा अवसर है जब बायबैक की गारंटी दी जा रही है। यानी, औषधीय मशरूम के प्रकार के अनुसार 1000 रुपए प्रति किलो तक की कीमत सुनिश्चित कर दी जाती है और उपज हासिल होने पर, लोगों के गांव से ही खरीद कर, वजन अनुसार भुगतान कर दिया जाता है। हमीरपुर के तापमान के अनुसार गर्मियों में गनेडोर्मा और सर्दियों में शिटाके मशरूम की खेती की जा सकती हैं। जिला मीडिया प्रभारी ने बताया कि नादौन के लोहारखर एवं गाहलिया मे गनेडोर्मा की एक ही खेती से 40 महिलाओं ने दो महीने में 2 लाख 12 हजार रुपए कमाए हैं। महिलाओं को औषधीय मशरूम की खेती के बारे मे जानकारी प्रदान करने के लिए निशुल्क 3 दिवसीय ट्रेनिंग अनुभवी ट्रेनर्स द्वारा करवाई गई थी। ट्रेनिंग के बाद महिलाओ को औषधीय मशरूम गनेडोर्मा की खेती के लिए प्रति महिला 15 निशुल्क बैग भी उपलबद्ध करवाए गए थे और फिर उनकी उपज को उनके घर द्वार से 1000 रुपए प्रति किलो के हिसाब से खरीदा गया। उन्होंने कहा कि अब अनुराग सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में 300 महिलाओं को शिताके मशरूम की खेती के लिए निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जो की सर्दी की फसल है। प्रशिक्षण के बाद मशरूम बैग महिलाओं के घर तक निशुल्क पहुंचाएं जाएंगे, उपज तक टेक्निकल टीम द्वारा पूरी निगरानी रखी जाएगी और जरूरी सुविधाए एवम उपकरण भी अनुराग सिंह ठाकुर के सहयोग से उपलबद्ध करवाए जाएंगे और उपज के खरीद की गारंटी दी जाएगी। औषधीय मशरूम के उच्च बिक्री मूल्य और खरीद की गारंटी से हमीरपुर के लोगों को आजीविका कमाने मे सहायता मिल रही है।
खारटी के लोगों को दूध बेचने नहीं जाना पड़ेगा 5 किलोमीटर पैदल प्रतिमा राणा। पालमपुर सुबह 5:30 पर त्रिलोक कपूर ने खारटी में हिमफैड के दुग्ध एकत्रीकरण कार्यालय का शुभारंभ किया। लोगों के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए इस क्षेत्र के लोगों ने त्रिलोक कपूर जिंदाबाद के नारों से उनका स्वागत किया। दुग्ध डेयरी का शुभारंभ करने के बाद कपूर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 घंटे काम करते हैं और सिर्फ 3 घंटे ही आराम करते हैं, उससे उन्हें बहुत प्रेरणा मिलती है और वह भी कोशिश करते हैं कि ज्यादा से ज्यादा टाइम लोगों की भलाई और कामों के लिए लगाया जाए। उसी कड़ी में इस क्षेत्र के लोगों के आग्रह पर मैंने तड़के सुबह 5:30 बजे पर डेयरी का शुभारंभ करने के लिए हां कर दी और मुझे इस बात की बहुत खुशी है कि यहां के लोग भी इतनी सुबह बड़ी संख्या में इकट्ठे हो गए। कपूर ने कहा कि जब इन लोगों ने मुझे अवगत करवाया था कि यहां के लोगों को दूध बेचने के लिए चार-पांच किलोमीटर सुबह पैदल जाना पड़ता था, तो मैंने विभाग के चेयरमैन और विभाग के अधिकारियों के समक्ष इनकी बात रखी और जल्द से जल्द डेयरी खोलने का आग्रह किया। मैं आज प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, हिमफैड के चेयरमैन गणेश दत्त और विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का धन्यवाद प्रकट करना चाहता हूं। कपूर ने कहा कि दुग्ध एकत्रीकरण कार्यालय से खारटी, कुढन, जूगेहड और बड़सर के लोगों को इसका बहुत बड़ा लाभ मिलेगा।
आशीष आजाद। मंडी भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर ने आज विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर बैठक की और व्यवस्थाओं की दृष्टि से तैयारियों की समीक्षा की, वह आने वाले समय के लिए रैली की व्यवस्थाओं को लेकर योजना बनाई, जिसमें प्रचार समिति की बैठक भारतीय जनता युवा मोर्चा की 24 सितंबर को होने वाली युवा विजय सकल्प रैली के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पड्डल ग्राउंड में सभा स्थल की तैयारियों में जुट गए हैं। मंच व सभा स्थल की तैयारियों के लिए का काम जोरों-शोरों पर चला हुआ है।भारतीय जनता युवा मोर्चा की कार्यकर्ता सभा स्थल मंडी शहर को सजाने में लगे हुए हैं। मंडी शहर सभा स्थल और आसपास के क्षेत्र में 15000 झंडे छोटे और 2000 झंडे बड़े व शहर में लडिया, पोस्टर, लगाने का काम जोरों-शाेरों से चला है। शहर में रैली को लेकर होल्डिंग भी लगाए जा रहे हैं। रैली को लेकर चलो मंडी के होल्डिंग 500 स्थानों पर मंडी शहर व मंडी शहर के आसपास के क्षेत्रों में लगाए जा रहे हैं। ज्योति कपूर ने बताया कि प्रचार प्रसार की व्यवस्था भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सोमेश उपाध्याय प्रमुख रूप से देख रहे हैं व मंडल के अध्यक्ष योगेश ठाकुर व अन्य कार्यकर्त उनके साथ लगे हैं। ज्योति कपूर ने बताया कि इन सारी व्यवस्थाओं के साथ साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता इस रैली को सफल बनाने के लिए युवा मोर्चा रैली मंडी कार्यलय से भी कार्यकर्ताओं को भी टेलिफोनिकली संपर्क कर रहे हैं। आज पूरे हिमाचल में कई बूथों के ऊपर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बैठक की और किस तरह से उन बूथों से इस मंडी पडल ग्राउंड तक के कार्यकर्ता पहुंचेंगे, उसकी योजना भी बनाई गई। भारतीय जनता युवा मोर्चा हर मंडलों को 30 बसों के माध्यम से और अन्य छोटी गाड़ियों के माध्यम से इस रैली में लेकर आ रहा है।इन सारी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा के विस्तारक भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल के अध्यक्ष, मंडल के विस्तारक, मंडल की टीम, जिला की टीम, प्रदेश के टीम प्रदेश के सभी पदाधिकारी व प्रदेश के अध्यक्ष अमित ठाकुर के नेतृत्व में पूरे हिमाचल में काम कर रहा है।
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा के नेताओं पर पलटवार किया है। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा के नेता अति उत्साह में वीरभद्र मॉडल को नकारने का असफल प्रयास कर रहे हैं। मुकेश ने कहा कि कांग्रेस एकजुट व मजबूत है, भाजपा के नेता अपनी चिंता करे।उन्होंने कहा कि यह वह भाजपा के नेता व मुख्यमंत्री हैं जिनका अपना कोई मॉडल नहीं है, जो खुद मोदी मॉडल का ढिंढोरा पीट रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में वीरभद्र सिंह के विकास का मॉडल ही हिमाचल के आधुनिक निर्माण का आधार है। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व भाजपा के नेता जिस प्रकार से वीरभद्र सिंह के मॉडल को हल्के में ले रहे हैं, उन्हें चुनावों में पता चल जाएगा कि वीरभद्र सिंह के विकास का मॉडल क्या रहा है? मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सांच को आंच नहीं होती, इसी प्रकार वीरभद्र सिंह जैसा नेतृत्व हिमाचल प्रदेश के लिए वरदान रहा है, जिसने हिमाचल प्रदेश के विकास को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कह रहे हैं कि कांग्रेस की देन क्या है? कांग्रेस के बड़े नेता क्या कर पाए हैं ? उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को समझ लेना चाहिए कि हिम केयर योजना से इलाज जिन अस्पतालों में हो रहा है वह कांग्रेस ने बनाए है। उन्होंने कहा कि गरीब जनता को राहत देने का काम सदैव कांग्रेस ने किया है। विकास देने का काम कांग्रेस ने किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने तो केवल जनता पर महंगाई का बोझ लादने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर में घूम कर मुख्यमंत्री को जमीन नजर नहीं आ रही है, इसलिए वह उड़न खोटाला छोड़ कर विकास की इमारतें देखें जो वीरभद्र सिंह द्वारा खड़ी की गई हैं। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में अगर सबसे ज्यादा असफल कोई मुख्यमंत्री हुआ है तो वह जयराम ठाकुर है, जिनकी अपनी उपलब्धि शून्य है, अब जनता उन्हें पेपर चेक कर सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा देगी। उन्होंने कहा कि सीएम को हेलीकॉप्टर में घूमने का रिकॉर्ड बनाने वाला कहा जाएगा, जिन्हें नौकरियां बेचने वाले कहा जाएगा, जिन्हें कर्ज को बढ़ाने वाला कहा जाएगा, जिन्हें युवा विरोधी कहा जाएगा। अग्निहोत्री ने कहा कि वास्तव में प्रदेश की भाजपा की सरकार के पास बताने के लिए ना तो अपना विकास का मॉडल है, ना चेहरा है, ना काम है, भारतीय जनता पार्टी तो अनेक गुटों में बंटी हुई है।
हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंडक बढ़ गई है। मंगलवार को राजधानी शिमला में हलकी बारिश का दौर जारी रहा। वहीं, मनाली व लाहौल की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश से अगले सप्ताह दक्षिण पश्चिम मानसून के विदा होने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में 26 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना है। बीते 24 घंटों के दौरान जुब्बड़हट्टी में 48, शिमला 35, पांवटा साहिब और कंडाघाट में 26-26, करसोग 19, पच्छाद 14, बंजार, गोहर, और जंजैहली में 13-13, संगड़ाह व बलद्वारा 12-12, रेणुकाजी 11 और पंडोह में 10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। वहीं शिमला में न्यूनतम तापमान 15.3, सुंदरनगर 18.6, भुंतर 18.9, कल्पा 10.6, धर्मशाला 19.2, ऊना 23.8, नाहन 22.3, केलांग 9.0, पालमपुर 17.5, सोलन 17.2, मनाली 14.4, कांगड़ा 21.6, मंडी 20.0, बिलासपुर 22.0, हमीरपुर 21.4, चंबा 20.7, डलहौजी 16.4, जुब्बड़हट्टी 17.2, कुफरी 13.9 और पांवटा साहिब में 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरी ओर डलहौजी में 21, चंबा 29.5, केलांग 15.2, कांगड़ा 29.6, धर्मशाला 28, पालमपुर 23.6, हमीरपुर 27.6, सुंदरगनर 29.4, ऊना 35, कल्पा 19.8, रिकांगपिओ 22.1, शिमला 22.2 और सोलन में 30 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमानदर्ज किया गया।
ऊर्जा मंत्री ने पांवटा साहिब विस क्षेत्र में किए विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास गगन शर्मा। पांवटा साहिब बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि लोगों को आधारभूत सुविधाएं घर-द्वार पर उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत है। इसी लक्ष्य को लेकर पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में तमाम सुविधाएं गांव-गांव तक पहुंचाई जा रही हैं। ऊर्जा मंत्री ने आज पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के प्रवास कार्यक्रम के दौरान कानूनगो वृत भाटांवाली, पटवार वृत पातलियों, पटवार वृत नवादा तथा पशु चिकित्सालय शिवपुर का शुभारंभ किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने 84 लाख रूपए की लागत से निर्मित होने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भंगाणी के भवन का शिलान्यास किया। इस अवसर पर जनसभा को संबाेधित करते हुए ऊर्जा मंत्री ने कहा कि उनका सदैव प्रयास रहा है कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण हो। उन्होंने बताया कि 2014 में पांवटा साहिब अस्पताल में दो छोटे भवन थे तथा एक कमरे में 9 डॉक्टर बैठते थे। इसके उपरांत इसे 100 बिस्तरों का दर्जा दिया गया तथा डॉक्टरों कि संख्या 9 से 16 करवाई गई। इसके अतिरिक्त, 8 करोड़ रूपए नए भवन के लिए स्वीकृत करवाए गए तथा भवन का काम भी करवाया गया। इसके उपरांत, अस्पताल में जनरेटर, लिफ्ट, डिजिटल एक्स-रे, डायलिसिस मशीनें और कोविड के समय में ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में बिस्तरों की संख्या 100 से 150 तथा डॉक्टरों के 25 पद हैं, जिसमें दो आंख के सर्जन, दो हड्डी के सर्जन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त, अस्पताल में जल्द ट्रॉमा सेंटर का निर्माण कर जनता को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अस्पताल परिसर में अतिरिक्त भवन निर्माण के लिए फॉरेस्ट लैंड को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को ट्रांसफर करवाया गया है। इसके अतिरिक्त, तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नए खोले गए हैं तथा आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी किशनपुरा ग्राम पंचायत भाटांवाली तथा ग्राम पंचायत बढ़ाना के गाँव कलाथा में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र खोले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरखुवाला-2 को 10 बिस्तरों का दर्जा दिया गया तथा इसे जल्द खोला जा रहा है। इसी प्रकार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर को अपग्रेड कर 50 बिस्तरों का दर्जा दिया गया तथा इसे भी जल्द खोला जाएगा। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि पांवटा विधानसभा क्षेत्र के लोगों को बेहतर राजस्व सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से पांवटा साहिब तहसील के अंतर्गत मौजूद पटवार वृत्त का पुनर्गठन किया गया है, जिसके अंतर्गत 11 नए पटवार वृत्त खोले गए हैं तथा राजपुरा और भांटावाली में दो नए कानूनगो वृत खोले गए हैं। इसके अतिरिक्त राजपुर और खोडोंवाला में दो नई उप तहसीलें खोली गई हैं। इससे पांवटा साहिब तहसील में कुल 23 पटवार वृत और 4 कानूनगो वृत हो गए हैं। उन्होंने नवादा तथा पातलियों पटवार वृत तथा कानूनगो वृत भाटावाली का भी शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि नवादा के लोगों को इससे पूर्व राजस्व संबंधी कार्य के लिए शिवपुर तथा पातलियों के लोगों को पुरूवाला, जबकि पुरूवाला और भाटावाली के लोगों को कानूनगो वृत संबंधी कार्य के लिए माजरा जाना पड़ता था। इन पटवार वृत और कानूनगो वृत के खुलने से यहां के लोगों को राजस्व संबंधी कार्य के लिए धन व समय की बचत होगी। ऊर्जा मंत्री ने 10 लाख रुपए की लागत से राजकीय प्राथमिक विद्यालय मैहरूवाला से शमशानघाट तक संपर्क मार्ग के मरम्मत कार्य का शिलान्यास भी किया। उन्होंने राजकीय प्रारंभिक पाठशाला मेहरूवाला का निरीक्षण किया तथा इस भवन की मरम्मत के लिए 4 लाख रूपए स्वीकृत करने की घोषणा की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष जिला परिषद अंजना शर्मा, उप मंडल अधिकारी (ना) विवेक महाजन, तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री, अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा पांवटा साहिब चरणजीत चौधरी, सदस्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड राहुल चौधरी, पूर्व जिला परिषद सदस्य अजय मेहता, उप प्रधान सुरजीत, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग केएल चौधरी, नायब तहसीलदार रामभज, खंड चिकित्सा अधिकारी राजपुरा डॉ. केएल भगत, खंड विकास अधिकारी रवि प्रकाश जोशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
प्रतिमा राणा। पालमपुर सीएसआईआर-आईएचबीटी, पालमपुर ने 19 सितंबर 2022 को उच्च तुंगता जीवविज्ञान केंद्र (सेंटर फॉर हाई एल्टीट्यूड बायोलॉजी), रिबलिंग, केलांग, जिला लाहौल-स्पीति में तांदी पंचायत के किसानों को सशक्त बनाने के लिए 'कम्पोस्ट बूस्टर सहित हींग, केसर, पुष्प रोपण सामग्री वितरण' कार्यक्रम का आयोजन किया। डॉ, राम लाल मारकंडा, तकनीकी शिक्षा मंत्री, हिमाचल प्रदेश सरकार इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि थे। शमशेर सिंह, सदस्य आदिवासी सलाहकार समिति, हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारी भी इस अवसर पर उनके साथ उपस्थित थे। कार्यक्रम में टांडी पंचायत के कई आदिवासी किसानों, महिलाओं, बेरोजगार युवाओं ने भाग लिया। इसके अलावा मार्बल व मलंग गांवों के प्रधान व महिला मंडलों के प्रतिनिधि भी कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे। मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा ने कार्यक्रम के दौरान किसानों और स्थानीय लोगों को संबोधित किया। उन्होंने आदिवासी लोगों के कल्याण के लिए सीएसआईआर-आईएचबीटी द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की और किसानों और बेरोजगार युवाओं को संस्थान द्वारा विकसित प्रौद्योगिकियों से लाभ उठाने के लिए कहा। अपने संबोधन में उन्होंने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बदलने के लिए सीएसआईआर-आईएचबीटी के सहयोग से उद्यमिता विकास और स्टार्ट-अप पर बल दिया। उन्होंने जिला में फ्लोरीकल्चर क्लस्टर बनाने और जगला और शांशा में कोल्ड स्टोरेज सुविधा की स्थापना के लिए संस्थान द्वारा की गई पहल की भी सराहना की। मंत्री ने कार्यकर्म के दौरान क्षेत्र के निवासियों को हींग के पौधे, केसर के घनकंद, फूलों के बीज और कम्पोस्ट बूस्टर का वितरण भी किया। इस अवसर पर डॉ. संजय कुमार, निदेशक सीएसआईआर-आईएचबीटी पालमपुर ने मंत्री का स्वागत करते हुए संस्थान द्वारा किए गए अनुसंधान और प्रसार गतिविधियों से उन्हें अवगत कराया। उन्होंने उच्च तुंगता वाले क्षेत्रों में किसानों की आय बढ़ाने के लिए हींग, केसर और व्यासवसायिक पुष्प खेती और इन फसलों के क्षेत्र-विस्तार के लिए संस्थान द्वारा किए गए प्रयासों पर प्रकाश डाला। डॉ. कुमार ने फसल उत्पादकता में सुधार के लिए संस्थान द्वारा विकसित नॉयट सॉयल के क्षरण से खाद बनाने की तकनीक को भी सांझा किया। समारोह में संस्थान के वैज्ञानिकों के एक समूह डॉ. राकेश कुमार, डॉ. अशोक यादव, डॉ. अमित चावला और डॉ. अशोक सिंह ने हींग, केसर और व्यावयसायिक पुष्प फसलों की खेती के लिए उनके द्वारा विकसित 'कृषि तकनीक के पैकेज' पर हितधारकों के साथ विस्तृत चर्चा की।
क्रान्ति सूद। जाेगिंद्रनगर इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन और ऑल इंडिया प्रिंसिपल एसोसिएशन की तरफ से गुरुकुल पब्लिक स्कूल झलवान जोगिंद्रनगर की 10वीं पास छात्रा अवनी और 12वीं कक्षा के अंशुमन को शिक्षा गौरव सम्मान से नवाजा गया। उसे यह सम्मान केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा में अब्बल आने पर दिया गया। यह सम्मान इन एसोसिएशन द्वारा चंबी शाहपुर में एक दिवसीय कार्यक्रम के दौरान दिया गया। यह सम्मान उसने अपने माता-पिता तथा विद्यालय के प्रिंसिपल की उपस्थिति में लिया। उन्हें प्रशस्ति पत्र के साथ समृति चिन्ह दिया गया। छात्रों ने इस पुरस्कार का श्रेय अपने अध्यापकों तथा माता-पिता को दिया। उन्होंने बताया की यह सम्मान का पल बड़ा गौरवशाली है। इस सम्मान से हमारे में तथा अन्य विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना प्रबल होगी। विद्यालय के निर्देशक विशाल अवस्थी को भी शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए सर्वोच पुरस्कार 'पदम सम्मान' से सम्मानित किया गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिन्ह से अलंकृत किया गया। विशाल अवस्थी ने इस पुरस्कार का श्रेय मैनेजमेंट, अध्यापकों और अभिभावकों को दिया जिन के सहयोग के बिना यह असंभव है।
मनोज कुमार। कांगड़ा भाजपा के हिमाचल प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि प्रदेश में मिशन रिपीट के लिए सभी मोर्चों की अहम भूमिका होगी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 सितंबर को मंडी में आयोजित युवा विजय संकल्प रैली में आ रहे हैं। मंडी की यह रैली युवाओं के लिए यादगार बनेगी। सेवा पखवाड़ा के तहत पौधरोपण करने के बाद बूथ नंबर 99, 101 रजियाणा खास व बूथ नंबर छह, सात मटौर में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों ने देश के हर वर्ग को छुआ है। चाहे वैक्सीन हो या फिर उज्ज्वला योजना, उनकी नीतियों से ऐसा कोई भारतीय नहीं जो लाभार्थी न हुआ हो। मोदी के नेतृत्व में पूरा देश बदल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा हिमाचल में मिशन रिपीट की तरफ बढ़ रही है और इसमें भाजपा के सभी मोर्चों की भूमिका अहम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर हर व्यक्ति को भाजपा सरकार की नितियों से अवगत करवाने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं को उन्होंने ज़रूरी टिप्स भी दिए। इस माैके पर 4 पाैधे भी रोप गए, कार्यक्रम में विधायक पवन काजल, कांगड़ा-चंबा प्रभारी राजपाल, प्रदेश भाजपा सचिव वीरेंद्र चौधरी, सत प्रकाश सोनी, विस्तारक साहिल गुलेरिया, कांगड़ा प्रभारी नवल किशोर मौजूद रहे।
हिमाचल सरकार द्वारा विधानसभा में धर्म की स्वतंत्रता संशोधन विधेयक 2022 को पारित किया गया है। लेकिन वहीं धर्म की स्वतंत्रता विधेयक में संशोधन के खिलाफ दलित सड़कों पर उतर आए है। धर्म की स्वतंत्रता विधेयक 2022 में संसोधन के खिलाफ दलित शोषण मुक्ति मंच व प्रदेश भर के दलित संगठनों ने मंगलवार को शिमला में उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने उपायुक्त कार्यालय से राजभवन तक रैली निकाली और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर विधेयक को निरस्त करने की मांग उठाई है। इस प्रदर्शन में सीपीआईएम विधायक राकेश सिंघा भी मौजूद रहे। वहीं, शेर-ए-पंजाब से आगे जाने से रोके जाने पर पुलिस के साथ काफी देर तक बहस बाजी भी हुई। दलित शोषण मुक्ति मंच के राज्य संयोजक जगत राम ने कहा कि धर्मान्तरण विरोधी विधेयक 2022 सदन में लाया गया है। यह विधेयक दलित विरोधी हैं। यह दलित समाज पर मनुवादी सोच का हमला हैं। उन्होंने कहा कि यह संवेधानिक स्वतंत्रता के साथ धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला हैं। धर्म परिवर्तन संवेधानिक अधिकार हैं। उन्होंने आगे कहा कि अम्बेडकर ने भी धर्म परिवर्तन किया। संसोधन के बाद इसमें सजा और जुर्माने का प्रावधान किया हैं। कोई एससी अगर धर्म परिवर्तन करता हैं तो उसको आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा। इस विधेयक से हिमाचल के दलित समुदाय पर जबरदस्त हमला किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उसके मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है। क्योंकि इस विधेयक में जो पहले से प्रावधान थे, उन प्रावधानों में और संशोधन कर इसे और कड़ा बनाया गया है। नए प्रावधानों में धर्म परिवर्तन नहीं कर सकते। यदि आप मैरिज दूसरे धर्म के साथ करते हैं और अपना धर्म छिपाते हैं तो उसमें व्यक्ति को 1.50 लाख का जुर्माना व 5 साल की कैद होगी। इसके अलावा अनुसूचित जाति का व्यक्ति यदि धर्म परिवर्तन करता है तो उसको आरक्षण के साथ दूसरा जो लाभ मिलते हैं वो सारे खत्म हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह दलित को गुलाम बनाने की साजिश की जा रही है। जिसका सभी संगठन विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधायक को निरस्त करने के लिए आज राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया है। वहीं, माकपा विधायक राकेश सिंघा ने कहा कि हिमाचल के अंदर दलितों के अधिकारों का हनन हो रहा है। दलित नेता जिदान की हत्या बेरहमी से कर दी गई थी, जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
हिमाचल प्रदेश न्यायिक कर्मचारी कल्याण संघ की राज्य कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक सोमवार को संपन्न हुई। इस बैठक में राज्य कार्यकारिणी के सदस्यों के अतिरिक्त सभी जिलों के पदाधिकारी भी शामिल हुए। बैठक में जिला न्यायपालिका के कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान जारी न करने को लेकर सरकार के ढुलमुल रवैए पर गहरा रोष प्रकट किया गया। राज्य अध्यक्ष परमानंद शर्मा ने बताया कि इस बैठक में न्यायिक कर्मचारियों के रोष पर ज्वाइंट एक्शन कमेटी का गठन किया गया है और उसकी आगामी रणनीति भी तय कर ली गई है। उन्होंने कहा कि समस्त जिला न्यायपालिका के कर्मचारियों के सब्र का बांध टूट चुका है और सभी कर्मचारी 21 सितंबर से काले बिल्ले लगाकर रोष प्रदर्शन शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारी 26 सितंबर से गेट मीटिंग नारेबाजी व वर्क टू रूल के अंतर्गत कार्य करना शुरू कर देंगे। इसके अतिरिक्त 11 अक्टूबर से सभी जिला न्यायपालिका के कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर जाएंगे तथा अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। राज्य अध्यक्ष ने सरकार द्वारा जिला न्यायपालिका कर्मचारियों के साथ किए जा रहे सौतेले व्यवहार पर गहरा रोष व्यक्त किया। उन्होंने यह भी बताया कि कर्मचारियों को पुराने वेतनमान पर डीए तक नहीं मिल रहा है। उन्होंने राज्य सरकार से एक बार फिर अपील की कि सरकार न्यायपालिकाओं के कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार ना करें तथा अतिशीघ्र संशोधित वेतनमान जारी करें। वहीं बैठक में गठित की गई ज्वाइंट एक्शन कमेटी के अध्यक्ष पवन ठाकुर ने बताया कि यह कमेटी राज्य कार्यकारिणी के हर निर्देश का मजबूती से पालन करेगी।
कसौली विधानसभा क्षेत्र में युवक-युवतियों के लिए समाजसेवी व आम आदमी पार्टी नेता हरमेल धीमान के सौजन्य से खादी ग्राम उद्योग द्वारा स्वरोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। बता दें की समाजसेवी हरमेल धीमान भी इस मौके पर उपस्थित रहेंगे। यह मेला 25 सितंबर को होटल श्यामा रीजेंसी ग्राम हरियाणा नजदीक पेट्रोल पंप पोस्ट ऑफिस सुबाथू में आयोजित किया जाएगा। हरमेल धीमान ने कहा की इस स्वरोजगार मेले युवा भाग ले सकते है। उन्होंने ने बताया की यह मेला सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक सुबाथू में चलेगा। समाजसेवी हरमेल धीमान समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रमों को आयोजित करते रहते है। इस मेले में युवाओं को अपना रोजगार चलाने के लिए ऋण की सुविधा भी दी जाएगी। हरमेल धीमान ने सभी युवाओं से इस मेले में बढ़चढ़ के भाग ले व स्वरोजगार मेले का लाभ उठाए। बता दें की हरमेल धीमान ने हाल ही में ही आम आदमी प्रति की सदयस्ता ली है, जिसके बाद कसौली विधानसभा क्षेत्र से वह आम आदमी पार्टी की तरफ से टिकट के प्रबल उम्मीदवार हो सकते है। विधानसभा चुनाव आने से पहले ही हरमेल धीमान ने कसौली विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार भी तेज कर दिया है। पीएमईजीपी आवेदन के लिए निम्नलिखित पेपर अनिवार्य 1.एक पासपोर्ट साइज का फोटोग्राफ 2. आधार कार्ड की दोनों तरफ की प्रति 3. राशन कार्ड की दोनों तरफ की प्रति 4. स्थाई प्रमाण पत्र की प्रति 5. जाति प्रमाण पत्र की प्रति 6. जहां इकाई स्थापित करनी है उस पंचायत की आबादी का प्रमाण पत्र सचिव या प्रधान से 7. पैन कार्ड की दोनों तरफ की प्रति 8. शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र 9. की शिक्षा का प्रमाण पत्र यदि आपके पास है 10. अनुभव यानि एक्सपीरियंस प्रमाण पत्र 11. बैंक पासबुक की प्रथम पेज की प्रति 12. इंश्योरेंस पॉलिसी की प्रति यदि आपके पास है 13. जिस बैंक से ऋण लेना है उसका नाम और आईएफएससी कोड 14. उद्योग की गतिविधि और क्या काम करना है 15. कितने का ऋण लेना है 16. मशीनरी की कोटेशन 17. प्रोजेक्ट रिपोर्ट 18. स्वयं का प्रमाण पत्र भरकर हस्ताक्षर सहित
मनाेज कुमार। कांगड़ा विकास खंड कांगड़ा के तहत पड़ने वाली ग्राम पंचायत जमानाबाद के काेटक्वाला गांव में आज (मंगलवार काे) सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के सौजन्य से धौलाधार सांस्कृतिक युवा मंच बड़ाेल के कलाकारों ने सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में कलाकारों ने उज्ज्वला और गृहिणी सुविधा योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन व अन्य याेजनाओं के बारे में लाेगाें काे जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में उपप्रधान आशाेक (जांवा), पंचायत सदस्य मीना देवी, रीना कुमारी, कुलप्रकाश, रविद्रंर (माेनी) सहित अन्य सदस्य और स्थानीय लाेगाें भी माैजूद रहे। कलाकारों में अमरीक सिंह, कमल वीर, अजय कुमार, माेनी, सन्नी, आशु, रीना, सपना, मीरा व नेहा आदि कलाकाराें ने कार्यक्रम में भाग लिया। कलाकार, बबलू, सुरेश, दीपक, राम भरोसे, अभि, लक्की, साक्षी, पिंकी, ज्योति व रोहित आदि ने लाेगाें काे जागरूक किया।
राजधानी शिमला के होटल में ठहरे एक पर्यटक ने हवा में फायर कर दी। बीती रात को पेश आई इस घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इस घटना के बाद आरोपी ने खुद को होटल के कमरे में बंद कर दिया और वेटर को भी जान से मारने की धमकी दे डाली। वहीं पुलिस ने होटल मालिक के शिकायत के आधार पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। क्यू कैफे के मालिक मुकेश मल्होत्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके होटल में रुके एक टूरिस्ट ने रात में होटल में अपनी पिस्टल से दो राउंड फायरिंग की और खुद को पिस्टल के साथ कमरे में बंद कर लिया। आरोपी का नाम विश्वनाथ बताया गया है।शिकायतकर्ता का कहना है कि बीती आधी रात 2 बजे विश्वनाथ ने वेटर केदार सिंह से खाने-पीने का सामान लाने को कहा। जिस पर वेटर केदार सिंह ने उस समय ये चीजें लाने से मना कर दिया। वेटर के मना करने के बाद विश्वनाथ ने अपने हथियार से दो राउंड हवा में फायरिंग की और केदार को जान से मारने की धमकी दी। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार का जानी नुक्सान नहीं हुआ हैं। शिकायत पर छोटा शिमला थाने में आईपीसी की धारा 336,506 और 25 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। वहीं, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और जल्द उसकी गिरफ्तारी हो सकती है। मामले की जांच एसएचओ विकास शर्मा कर रहे हैं।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी विद्युत उपमंडल ज्वालामुखी नं. 02 के अंतर्गत सभी विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है 11 केवी फीडर चंबापतन की मुरम्मत व उचित रख-रखाव हेतू दिनांक 21 सिंतबरको सुबह 09:00 बजे से सांय 05:00 बजे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। जिसके कारण रेखा, सिहोरपाई, मत्याल, रतयाल, खोलियां, गलखड़ी, बलारडू, लोअर घलौर, सैला, बल्लियां, अधवानी, पंजयारा, धनोट, जिजल, घलौर, रोहाडा, गहालियां, खतौंह व बल्ला आदि क्षेत्र प्रभावित होंगे। खराब मौसम के कारण यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। असुविधा के लिए खेद है अतः जनता से अनुरोध है कि सहयोग दें। यह जानकारी ई. अमर चंज, सहायक अभियंता, विद्युत उप-मण्डल ज्वालामुखी नं. 2 ने दी।
अंतिम सांस्कृतिक संध्या में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर रहे मुख्यातिथि तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सायर मेले का हुआ समापन, लोगों ने उठाया लुत्फ दिन भर अर्की बाजार में रही भीड़, लोगों ने रात 11 बजे तक विभिन्न प्रकार के झूलों में लिए मजे मनोज शर्मा । अर्की राज्य स्तरीय सायर मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में स्टार कलाकार बाबा हंसराज रघुवंशी ने शिव भजनों से लोगों को मंत्रमुग्ध किया। वहीं, इससे पहले स्थानीय कलाकारों और स्कूली बच्चों ने भी धमाल मचा दिया। नन्हे कलाकारों के शानदार प्रदर्शन को लेकर ऐतिहासिक चौगान मैदान में लोगों ने खड़े होकर हौसला अफजाही की। मेले के समापन अवसर और अंतिम सांस्कृतिक संध्या पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीं इस दौरान अर्की विधायक संजय अवस्थी, उपायुक्त कृतिका कुलहरी, पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र शर्मा भी मौजूद रहे। अंतिम सांस्कृति संध्या का आगाज शाम 07:00 बजे हुआ, जिसमें सबसे पहले स्कूली बच्चों ने धमाकेदार प्रस्तुती दी। इस दौरान बच्चों ने पंजाबी डांस, पहाड़ी डांस कर लोगों को रोमांचित किया। इसके बाद स्थानीय कलाकार ने नई आउना तेरे आंगणे मोरा मीतो ग्लाना गाना गाया। इसके बाद पीयूश ने मेरी रूह कर परिंदा फड़फड़ाए, ऋशव ने पंजाबी सांग, प्रकाश शर्मा कांडा चुटा गुम्बरों रा, वर्षा ने रांझन बुलेया, उदित ने तेरे बिन नई लगदा दिल मेरा, मुकेश शर्मा ने मैं तेनु समझावां की सांग प्रस्तुत कर वाहवाही लुटी। वहीं, अर्जुन गोपाल ने पहाड़ी व हिंदी सांग गाकर लोगों का मनोरंजन किया। इसके बाद स्टार कलाकार हंसराज रघुवंशी ने 09ः15 बजे से 11ः00 बजे धमाल मचाया। उन्होंने सबसे पहले 'शिव समा रहे मुझमें मैं शून्य हो रहा हूं' भजन से गाने की शुरुआत की। इस दौरान मंच से ऐतिहासिक लुटरु और मुटरु महादेव को प्रणाम किया और आशीर्वाद लिया। इसके बाद 'मैं शिव का शिव मेरे हैं', 'जय शिव शंकर हरी ओम', 'लागी मेरी प्रीत मेरे शंकरा', 'मेरा भोला है भंडारी', 'शिव कैलाशों के वासी', 'भोले नाथ की शादी' सहित अन्य भजन गए। जैसे ही उन्होंने कहगे साधू कहगे कबीरा शुरू किया, तो दर्शक मदमस्त हो गए और पूरा पंडाल झूम उठा। देवेन महाजन ने मंच संचालन करते हुए लोगों को खुब हसाया। इस दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक चुटकूले लोगों को सुनाए। ऐसे में लोगों खूब आंनद लिया। राज्यपाल ने किया स्मारीका का विमोचन राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राज्य स्तरीय सायर मेले की स्मारीक का विमोचन किया। साथ ही कबड्डी और वालीबॉल के विजेताओं को समानित किया। वहीं, उन्होंने लोगों को मेले की शुभकामनाएं दी। झुलों को लोगों ने उठाया लुत्फ मेले की अतिंम दिन अर्की बाजार में लोगों की भीड़ रही। लोगों ने मेले में जहां जमकर खरीददारी की। वहीं, झूलों का भी खूब लुत्फ उठाया। दिनभर भीड़ रहने के बाद शाम को सांस्कृतिक संध्या में भी लोगों ने आनंद लिया है। ये रहे मौजूद इस मौके पर उपमांडलाधिकारी अर्की केश्वाराम कोली, तहसीलदार रमन ठाकुर, डीएसपी अर्की प्रताप सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश कश्यप, नगर पंचायत अध्यक्ष हेमेंद्र गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विनायक ठाकुर । देहरा हिमाचल प्रदेश कृषि प्रसार अधिकारी संघ के अध्यक्ष डॉ. विवेक कंवर, उपाध्यक्ष डॉ मनु नाग व हिमाचल प्रदेश उद्यान प्रसार अधिकारी संघ के अध्यक्ष डॉ. लवलीत राणा की अध्यक्षता में प्रसार अधिकारियों ने मख्यमंत्री जयराम ठाकुर, कर्मचारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा, एनजीओ फेडरेशन के अध्यक्ष अश्वनी ठाकुर से मुलाकात की और अपनी वेतन विसंगतियों के बारे में विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया की बहुत जल्दी ये वेतन विसंगतियां दूर की जाएंगी। कृषि प्रसार अधिकारी व उद्यान प्रसार अधिकारी मख्यमंत्री जयराम ठाकुर का धन्यवाद करते हैं। कृषि विभाग में कार्यरत कृषि एवं उद्यान प्रसार अधिकारियों ने सरकार से मांग उठाई है कि उन्हें (जेई हॉर्टिकल्चर) विभाग पीडब्ल्यूडी / (मार्केटिंग सुपरवाइजर) मार्केटिंग विभाग बोर्ड के बराबर ग्रेड पर दिया जाए। कृषि एवं उद्यान प्रसार अधिकारियों का कहना है कि (जेई हॉर्टिकल्चर) व कृषि प्रसार अधिकारी की नियुक्ति के लिए योगयता बीएससी (एग्रीकल्चर/हॉर्टिकल्चर) 4 वर्ष की प्रोफेशनल डिग्री रखी गई है और यह नियुक्ति कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर से की जाती है। इस संदर्भ में इन कर्मचारियों ने सीएम जयराम ठाकुर को बताया है। इन अधिकारियों की मांग है कि कृषि एवं उद्यान प्रसार अधिकारियों को भी इसी श्रेणीयों के बरावर 10300+4200 रुपए का ग्रेड पे दिया जाए।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर जिला कांगड़ा के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा से पूर्व सांसद रहे डाक्टर राजन सुशांत को टिकट दिया गया है। गौरतलब है कि डॉक्टर राजन सुंशात चार बार विधायक, एक बार मंत्री व एक बार सांसद रहे। सुशांत पहली बार 1982 से 1985 तक भाजपा के विधायक रहे थे। इसके बाद 1985-1990, 1998-2003 व 2007-2009 तक भाजपा के विधायक रहे। 1998-2003 में भाजपा सरकार के कार्यकाल में उन्हें राजस्व मंत्री का पद सौंपा गया था। 2009 में वह सांसद बने। पार्टी के खिलाफ कार्य करने पर उन्हें निलंबित कर दिया था। अपने राजनीतिक करियर में डॉक्टर सुशांत चार बार पार्टी बदल चुके है। 2014 में वह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। दो साल तक पार्टी में कार्य करने के बाद उन्होंने 31 जनवरी 2016 को आप से त्यागपत्र दे दिया। इसके बाद वह किसी भी पार्टी से नहीं जुड़े। 2020 में उन्होंने पौंग बांध विस्थापितों का साथ लेकर हमारी पार्टी हिमाचल पार्टी बनाई। वर्ष 2021 में उन्होंने फतेहपुर उपचुनाव अपनी पार्टी से लड़ा। इसके बाद डॉक्टर सुशांत ने अपनी पार्टी भी छोड़ दी। अब फिर एक राजन सुशांत ने आप का दामन थाम लिया है। आप ने नगरोटा बगवां से उमाकांत डोगरा को मैदान में उतरा है। उमाकांत डोगरा पूर्व में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे है। उन्होंने कांग्रेस का हाथ छोड़ आप का दामन थाम लिया था। उमाकांत डोगरा अरविन्द केजरीवाल के करीबी माने जाते है। वहीं सिरमौर के पांवटा साहिब से मनीष ठाकुर और लाहुल स्पीति से सुदर्शन जस्पा को प्रत्याशी घोषित किया गया है। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में अब तक कुल 11 गारंटी दी हैं। 10 गारंटी देने की घोषणा हिमाचल में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद गारंटी कार्यक्रम में नहीं आ पाए। लेकिन अब जल्द ही उनकी जनसभा हिमाचल में होगी।
विनायक ठाकुर । देहरा हिमाचल प्रदेश कृषि प्रसार अधिकारी संघ के अध्यक्ष विवेक कंवर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर, कृषि सचिव राकेश कंवर, कृषि निदेशक बीआर तखी का 112 कृषि प्रसार अधिकारियों (एईओ) को कृषि विकास अधिकारी एडीओ की पदोन्नति करने पर बहुत बहुत आभार प्रकट किया है। पदोन्नति के बाद सभी एडीओ दो वर्ष तक प्रोबेशन पीरियड पर रहेंगे। पदोन्नति के बाद रजनीश कुमार को एडीओ बंगाणा, सुनील कुमार को नालागाड़ के कुठेड़, राजीव कुमार को नगरोटा बगवा, सुमन चंदेल हमीरपुर, नीलम सूद को पालमपुर, निशा कुमारी पालमपुर, सुनीता शर्मा हरोली के सलोह, शैली मेहता को कांगड़ा के जच्छ, सोमराज को ऊना के दौलतपुर, विजय कुमार को कांगड़ा के बडीखर, आदर्श कुमार को चंबा के चुवाड़ी और सुनीता वालिया को नगरलोटा सुरियां में तैनाती दी गई। संजय शर्मा को एडीओ ठियोग की कमान राजन कमल शर्मा को हमीरपुर के नादौन, रागिका गुप्ता को कांगड़ा के दाड़ी, संजय शर्मा को शिमला के ठियोग, किरन गुप्ता को शिमला, अजय पाल को ऊना, विनोद कुमार को हमीरपुर केमीहर, मधुसूदन शर्मा को कुल्लू, अंजना देवी को पालमपुर, महेंद्र शर्मा को करसोग, दीपक कुमार को सिरमौर के सतौन, बलदेव चंद को सरकाघाट और पवन कुमार को मंडी के सुंदरनगर जॉइन करने के निर्देश दिए गए हैं। रश्मी भटनागर को एडीओ ददाहू लगाया कमलजीत सिंह चीमा को कांगड़ा के बड़ोह, मनमोहन सिंह को सोलन के मझोली, रश्मी भटनागर को नाहन के ददाहू, अजय कुमार को सोलन के रामशहर, सुरेश कुमार को मंडी के गोहर, राजेंद्र सिंह ठाकुर को रिवालसर, कर्मचंद को मंडी के साइगलो, राजेश कुमार को बरठी, धनीराम ठाकुर को कंडाघाट, अरुण कुमार को झंडुता, हरीश कुमार को करसोग, दीपल कृष्ण को करसोग, यशपाल को शिमला के बसंतपुर, श्याम लाल को बिलासपुर के हरलोग, ताराचंद को कुल्लू के लारजी, बलवंत ठाकुर को तीसा, रूपलाल को नादौन, राम स्वरूप शर्मा को सोलन और रत्न लाल ठाकुर को नयना देवी में तैनाती दी गई। मनोज कुमार को भावानगर में एडीओ का जिम्मा सुरेंद्र माधवी को मंडी के छत्तर, मनोज कुमार को किन्नौर के भावानगर, राजेश कुमार को बिलासपुर, कर्म सिंह को साहू चंबा, घनश्याम को निरमंड, सुनील कुमार को जुब्बल, शिव राम को मंडी, गोपाल चंद को मंडी के टिक्कन, हमेंद्र कुमार को जंजैहली, हरिकृष्ण को केलोंग, रमेश कुमार को ननखड़ी, तिलक राज को दाड़लाघाट, तुसली राम को सुंदरनगर, पुरुषोतम राम को चंबा के मंगला, तेज सिंह को तीसा के बेरागड़, गावनी राम सुंदरनगर और नवीन कुमार को मंडी के भंगरोटू आदि में जॉइन करने के निर्देश दिए गए हैं।
रंजीत ठाकुर । कुनिहार हिमाचल प्रदेश कोहली समाज जिला सोलन इकाई के चुनाव आज कुनिहार के तालाब मंदिर सभागार में संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी गोपाल झीलटा की अध्यक्षता और राज्य कार्यकारिणी के प्रदेशाध्यक्ष, उत्तम कश्यप और महामंत्री, अधिवक्ता राजेश कौशल की निगरानी में यह चुनाव हुए, जिसमें सर्वसम्मति से राम नाथ कश्यप को सोलन जिला इकाई का अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष अच्छर पाल कौशल, महासचिव जगदेव गर्ग व रूपेंद्र कौशल को इकाई का कोषाध्यक्ष बनाया गया। उपरोक्त निर्वाचित पदाधिकारियों को कार्यकारिणी के शेष पदाधिकारियों और सदस्यों को राज्य कार्यकारिणी के पूर्व अनुमोदन से हाउस द्वारा मनोनीत करने का अधिकार दिया गया।
अनूप। सुजानपुर तहसील कार्यालय सुजानपुर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को तहसील सुजानपुर द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। लाभान्वित योजनाओं में शामिल अवादी टीका लाल लकीर में कब्जा धारियों को मालिकाना हक देना इस योजना को सिरे चढ़ाने के लिए मौके पर की गई मार्किंग निशानदेही को समय अवधि में कार्य निपटाने पर तथा किसानों को प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत किसानों की पंचायत में ई-केवाईसी करना आदि कार्य निपटाने के लिए राजस्व विभाग सुजानपुर में तहसील कार्यालय में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया। सादे सम्मान समारोह में तहसीलदार रवि कुमार ने उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सुजानपुर के फील्ड कानूनगो राजेश बहल को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। इसके अलावा राजस्व विभाग के करीब एक दर्जन पटवारियों को भी स्मृति चिन्ह देकर के उनकी ईमानदारी तथा किए गए कार्य की प्रशंसा करते हुए अच्छा कार्य करने की उम्मीद रखी। तहसीलदार रवि कुमार ने कहा कि राजस्व विभाग में किसी भी कार्य करवाने आई जनता का कार्य समय पर तथा ईमानदारी से निपटे यही राजस्व विभाग के कर्मचारियों का दस्तित्व है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल ने बताया कि भारत सरकार के केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा हिमाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। अरुण मुंडा 21 और 22 सितंबर, 2022 को हिमाचल में होंगे। 21 सितंबर को वह दिल्ली से उदयपुर (लाहौल-स्पीति), धर्मशाला होते हुए हवाई मार्ग से जाने वाले है, जहां वे दोपहर 2 बजे किलाड़ में एक जनसभा में शामिल होंगे। विभिन्न कार्यक्रमों के बाद वह भुंतर जाएंगे और सर्किट हाउस कुल्लू में रात्रि विश्राम करेंगे। 22 सितंबर को अर्जुन मुंडा किन्नौर के नाको जाएंगे, जहां वह सुबह 11 बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे। किन्नौर में अनेकों कार्यक्रमों के बाद वह वापस दिल्ली लौटेंगे।
एचआरटीसी की नई बस सेवा सुजानपुर हरिद्वार शुरू हो गई है। हरिद्वार जाने वालों के लिए अब सुजानपुर से सीधी बस सेवा उपलब्ध होगी। ऊना डिपो के अंतर्गत चलने वाली बस अपनी नियमित सेवाएं देना प्रारंभ कर गई है। जानकारी अनुसार यह बस सुजानपुर बस स्टैंड से प्रातः 3:50 पर चलेगी और हरिद्वार से प्रातः 6ः50 पर वापसी करेगी। यह बस सुजानपुर से नादौन बाया सेरा किटपल तुतडू होते हुए बंगाणा को निकलेगी। निगम प्रबंधन की बस सेवा सुजानपुर से शुरू हो इसको लेकर शहर का एक प्रतिनिधि मंडल पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से मिला था और आग्रह किया था कि देवस्थल हरिद्वार के लिए सीधी बस सुविधा सुजानपुर से शुरू करवाई जाए ।उनके आग्रह पर निगम प्रबंधन ने यह बस सुविधा सुजानपुर से प्रारंभ कर दी है ।अब प्रतिदिन सुजानपुर बस स्टैंड से देवस्थल हरिद्वार के लिए यह बस यहां से प्रस्थान करेगी।
परिवहन, उद्योग, श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने सोमवार को मंडी में परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक की । बैठक में उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा परिवहन विभाग को लेकर समय-समय पर लिए गए विभिन्न निर्णयों की समीक्षा की तथा इनके धरातल में कार्यान्वयन के लिए उठाए गए विभिन्न कदमों की प्रगति की भी जानकारी ली । उन्होंने कहा कि प्रदेश में ब्लैक स्पॉट को कम करने की दिशा में लिए जाने वाले निर्णयों के साथ-साथ प्रदेश में इलैक्ट्रीकल पॉलसी के कार्यन्वयन को लेकर भी विभागीय अधिकारियों के साथ व्यापक विचार विमर्श किया गया । इसके उपरांत बिक्रम सिंह ठाकुर ने बस व ट्रक ऑपरेटरों के साथ भी एक बैठक की । इस दौरान उन्होंने बस व ट्रक ऑपरेटरों की विभिन्न समस्याओं को सुना तथा अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में परिवहन सीधे व परोक्ष तौर पर लाखों लोगों को रोजगार प्रदान कर रहा है, ऐसे में बस व ट्रक ऑपरेटर यूनियन को आ रही विभिन्न समस्याओं के प्रति राज्य सरकार हमेशा से ही गंभीर रही है तथा समय-समय पर हरसंभव मद्द करने का प्रयास किया है । उन्हांेने कहा कि कोरोना महामारी के कठिन दौर में भी राज्य सरकार ने बस ऑपरेटरों के साथ-साथ टैक्सी ऑपरेटरों को भी कई तरह की राहत प्रदान की है ताकि उन्हें अपना रोजगार चलाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो । उन्होंने भरोसा जताया कि राज्य सरकार भविष्य में भी बस व ट्रक ऑपरेटरों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहेगी । इस अवसर पर परिवहन विभाग के निदेशक, अनुपम कश्यप सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं सभी जिलों के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मौजूद रहे ।
बीते दिनों नादौन की राजनीति में एक हलचल मच गई है। ये हलचल किसी और मुद्दे को लेकर नहीं बल्कि हिमाचल के नेता रहे स्वर्गीय नारायण चन्द पराशर की प्रतिमा लगाने के ऊपर हुई है। भारतीय क्षत्रिय घृत बाहती महासंघ के हमीरपुर जिलाध्यक्ष शैंकी ठुकराल ने भाजपा के बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि, पहले कांग्रेस अपने कार्यकाल के दौरान नेता स्वर्गीय नारायण चन्द पराशर की प्रतिमा लगाने का झूठा वादा करती रही, पर किया कुछ नहीं अब उसी राह पर चलते हुए भाजपा भी ओबीसी समाज का वोट बटोरने के लिए अब प्रतिमा लगाने की बयानबाजी कर रही है। शैंकी ने कहा कि, अगर भाजपा सही मायने में जननेता स्वर्गीय नारायण चन्द पराशर को श्रद्धांजलि अर्पित करना चाहती है तो वह एक महीने के अंतराल में उनकी प्रतिमा मिनी सचिवालय में लगवाए नही तो बाद में भाजपा कॉड ऑफ कंडक्ट का झूठा बहाना बताकर अपना सियासी स्टंट करेगी। नारायण चन्द पराशर केवल ओबीसी समाज ही नहीं बल्कि पूरे हिमाचल के उत्थान एवं विकास के लिए जाने जाते हैं। जिन्होंने अपना सारा जीवन हिमाचल और हिमाचिलयत की सेवा में समर्पित किया है। शैंकी ने कहा कि, अब तो भाजपा की डबल इंजन सरकार है जो पार्टी सरकार बनाने के लिए दस दिन के भीतर भीतर विधायक जुटा सकती है उसके लिए प्रतिमा लगवाना कोई बड़ा काम नहीं है। भारतीय क्षत्रिय घृत बाहती चहाँग महासभा यह मांग करती है भाजपा अपनी बयानबाजी छोड़कर एक महीने के अंतराल में उनकी प्रतिमा लगवाए।
पाइनग्रोव स्कूल सुबाथू के तेरह लड़कों की एक टीम ने वाईनबर्ग-एलन स्कूल, मसूरी उत्तराखंड द्वारा आयोजित 11वीं मिस्टर पीए. किड इंटर स्कूल तैराकी प्रतियोगिता में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में देश भर के आठ स्कूलों ने भाग लिया। हमारे तैराकों ने वाईनबर्ग-एलन स्कूल, मसूरी उत्तराखंड द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग में व्यक्तिगत स्पर्धा में अक्षत ने 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में रजत पदक जीता जबकि टीम स्पर्धा में अक्षत, गुरबंश सिंह, स्वरूप मिलिंद और सुखमन ने 4 x 50 मीटर मेडले रिले और 4 x 50 मीटर फ्री स्टाइल रिले में शानदार प्रदर्शन करके रजत पदक जीतकर टीम का होसला बढ़ाया और स्कूल का नाम रोशन किया | वरुण कौशल ने इंटरमीडिएट श्रेणी में 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में रजत पदक जीता, जबकि आदि जैन ने 50 मीटर फ्री स्टाइल और 200 मीटर व्यक्तिगत मिश्रण में कांस्य पदक अर्जित किया ।
पांवटा साहिब बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी 20 व 21 सितम्बर 2022 को जिला सिरमौर के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर होंगे। इस दौरान ऊर्जा मंत्री पांवटा विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न उद्घाटन, शिलान्यास और जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे तथा जन समस्याएं सुनेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि ऊर्जा मंत्री 20 सितंबर को प्रातः 11.00 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भंगाणी का शिलान्यास करेंगे तथा प्रातः 11.30 बजे संपर्क मार्ग राजकीय प्राथमिक विद्यालय मैहरूवाला से शमशानघाट तक का शिलान्यास करने के उपरांत जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसके पश्चात ऊर्जा मंत्री दोपहर 02.00 बजे पटवार वृत नवादा का शुभारंभ करेंगे तथा दोपहर 02.30 बजे पशु चिकित्सालय शिवपुर का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने बताया कि ऊर्जा मंत्री सॉंय 04.00 बजे पटवार वृत पातलियों का शुभारंभ करेंगे तथा सॉंय 05.00 बजे कानूनगो वृत भाटांवाली का शुभारंभ करेंगे और जनसभा को सम्बोधित करेंगे।उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि ऊर्जा मंत्री 21 सितंबर को प्रातः 11.00 बजे जंबुखाला में गुज्जर समाज के लोगों की समस्याएं सुनेंगे तथा दोपहर 02.00 बजे छात्रा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, पीपलीवाला में भवन का शिलान्यास करेंगे। इसके पश्चात, ऊर्जा मंत्री दोपहर 02.15 बजे पीपलीवाला में पेयजल आपूर्ति योजना का उद्घाटन करेंगे।
कुल्लू । कुल्लू का सुप्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय लोक नृत्य उत्सव दशहरा आगामी 5 अक्तूबर से शुरू होगा और सप्ताह भर चलेगा। दशहरा उत्सव की तैयारियों को लेकर आज कुल्लू के देवसदन में शिक्षा व भाषा एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने समस्त हितधारकों के साथ एक बैठक कर विस्तृत चर्चा की। गोविंद ठाकुर ने कहा कि दो साल कोरोना के चलते अंतरराष्ट्रीय लोक नृत्य उत्सव में सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन नहीं किया जा सका और न ही खेलें व अन्य बहुत सारी गतिविधियों को आयोजित किया जा सका। इस बार बड़े पैमाने पर दशहरा उत्सव को मनाया जाएगा और अनेक नई गतिविधियों को इसमें शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्सव के तीसरे दिन महानाटी का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिला भर से महिलाएं अपने पारम्परिक परिधानों और आभूषणों में सुसज्जित होकर जिला की संस्कृति का बखान देश-विदेशों तक करेंगी। इस आयोजन से व्यापारियों को भी लाभ होगा। अनेक प्रकार के पारम्परिक आभूषणों की खरीद महिलाएं करेंगी। उन्होंने कहा कि इस बार महानाटी में 8000 से अधिक महिलाओं को आमंत्रित किया जाएगा। इसके लिये जिला पर्यटन विकास अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी व खण्ड विकास अधिकारियों को महिला मण्डलों से संपर्क करने को कहा है। उन्होंने कहा कुल्लू की महानाटी पहले ही गिन्नीज वर्ल्ड ऑफ रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करवा चुकी है और जिला के लिये यह गौरव की बात है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि लाल चंद प्रार्थी कलाकेन्द्र का कायाकल्प किया जाएगा। इसके लिये एक वृहद योजना तैयार की गई है। उनहोंने इसका कार्य उत्सव आरंभ होने से पूर्व पूरा करने के लिये लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि उत्सव की आखिरी संध्या पूरी तरह से हिमाचली कलाकारों के लिये होगी और इसे पहाड़ी नाईट का थीम दिया गया है। इसमेें मुख्य कलाकारों सहित कुल 70 कलाकार परफोर्म कर सकेंगे। बैठक में अवगत करवाया गया कि उत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं का स्तर बहुत अच्छा हो, इसके लिये श्रेणी-तीन व चार के कलाकारों की ऑडिशन इस माह के अंत में की जाएगी और इसकी तिथियां जल्द घोषित की जाएंगी। इसके लिये समिति का पहले ही गठन किया जा चुका है। स्थापित कलाकारों को श्रेणी बी में रखा गया है और ए श्रेणी में सिने जगत के पार्श्व गायकों को रखा गया है। बैठक में अवगत करवाया गया कि 5 अक्तूबर को पहली सांस्कृतिक संध्या का थीम सूफी गायन, दूसरी संध्या का पंजाबी संध्या, तीसरी संध्या कब्बाली कार्यक्रम, चाथी संध्या कॉमेडी व स्टार नाईट, पांचवी संध्या अमृत सहोत्सव व पुलिस बैण्ड, छटी संध्या सुपर स्टार नाईट जबकि 11 अक्तूबर की अंतिम संध्या पहाड़ी नाईट थीम पर आधारित होंगी। सभी संध्याओं में प्रदेश के अलग-अलग जिलों के लोक सांस्कृतिक दल अपनी प्रस्तुति देंगे। देश के विभिन्न राज्यों के अलावा विदेशों से भी सांस्कृतिक दलों को आमंत्रित किया गया है। विधायक सुरेन्द्र शौरी, पूर्व सांसद एवं श्री रघुनाथ जी के छड़ीवरदार महेश्वर सिंह, हि.प्र. एग्रो इण्डस्ट्रीज के उपाध्यक्ष युवराज बोद्ध, मीडिया सह प्रभारी अमित सूद, कारदार संघ के प्रधान दोत राम, कारदार संघ के अन्य पदाधिकारी, नगर परिषद कुल्लू के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत, मनाली के अध्यक्ष चमन ठाकुर, भुंतर की अध्यक्ष मीना ठाकुर, भाजपा सचिव तरूण बिमल, मंजरी नेगी, बीना ठाकुर, नयना कंबोज व पुलिस अधीक्ष गुरदेव शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।
चौसकु हिमाचल प्रदेश के डॉ.जी.सी.नेगी पशु चिकित्सा एवम पशु विज्ञान महाविद्यालय में कुलपति प्रो. एच.के.चौधरी ने पशु चिकित्सा आपातकालीन प्रतिक्रिया संचालन पर चार दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि प्रो एच.के.चौधरी ने अपने उद्घाटन भाषण में प्रशिक्षुओं से कहा कि आपात स्थिति में प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया दे ताकि जनता में कोई दहशत न हो। उन्होंने पशु चिकित्सा आपातकालीन प्रतिक्रिया इकाई (वीईआरयू) से पशु चिकित्सकों को आवश्यक उपकरण और कौशल से लैस करने के लिए प्रशिक्षण आयोजित करने के लिए कहा ताकि वे आपात स्थिति और आपदाओं का जवाब देने और जीवन और जानवरों के नुकसान को रोकने और आजीविका बचाने में एक प्रमुख भूमिका निभा सकें। प्रो. चौधरी ने गांठदार त्वचा रोग (लम्पी स्किन) जैसी स्थितियों पर चर्चा की और पशुपालकों और अन्य लोगों को त्वरित सलाह जारी करने की भी सलाह दी। प्रोफेसर चौधरी ने परित्यक्त मवेशियों के मुद्दे पर भी चर्चा करते हुए कहा कि निकट भविष्य में यह एक आपदा का रूप ले सकता है यदि प्रभावी ढंग से निपटा नहीं गया। कुलपति ने संतोष व्यक्त किया कि आपदा प्रबंधन के सिद्धांतों, आपदाओं के दौरान जानवरों के प्रबंधन आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए बचाव और खोज मिशन, फायर ड्रिल, लाइव पशु बचाव बहाव अभ्यास, भूकंप के खेल और टीम निर्माण अभ्यास जैसी गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की जाए। डीन डॉ मंदीप शर्मा ने क्षेत्र में वीईआरयू के कामकाज का विस्तार करने की आवश्यकता को रेखांकित किया। वीईआरयू के संस्थापक समन्वयक डॉ आर कुमार ने बताया कि पालमपुर केंद्र देश के छह केंद्रों में से एक है और केवल उत्तरी क्षेत्र में है। आयोजन सचिव एवं समन्वयक डॉ सुभाष वर्मा ने बताया कि कार्यशाला में 50 प्रशिक्षु एवं 20 संसाधन कर्मी भाग ले रहे हैं. संयुक्त आयोजन सचिव डॉ अंकुर शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। समारोह में सभी संविधिक अधिकारी, विभागाध्यक्ष और संकाय सदस्य इस कार्यशाला में मौजूद रहे।
जवाली विधानसभा सभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पलौहड़ा के तहत गाँव गगेहड़ में सांप के काटने से महिला की मौत उसके आश्रितों को प्रशासन की तरफ से 10 हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान की गई। गगेहड़ निवासी 45 वर्षीय सीमा बीबी की शनिवार रात को सांप के काटने से मौत हो गई थी, जिस कारण उनकी दो बेटियां व बेटा अनाथ हो गए। प्रशासन की तरफ से मृतक महिला के आश्रितों को 10हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस मौके पर पटवारी अमित कुमार, उपप्रधान राजिंदर सिंह मौजूद रहे।
खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता अंडर -10 का आयोजन झुंगा देवी ज़िला काँगड़ा में दिनांक 14 से 16 सितंबर तक किया गया l इस प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए धावकों ने एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में छह स्वर्ण पदक, पाँच रजत तथा छह कांस्य पदक प्राप्त किए l इसी के साथ 'भाषण प्रतियोगिता 'व ' एकल गायन प्रतियोगिता ' में दूसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया l इसमें क्रमशः विहान, अक्षरा अलीशा,अक्षरा, तथा सोहम का चयन उप -प्रभाग प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जिसका आयोजन आगामी समय में 'जालग' में किया जाएगा l विद्यालय के प्रधानाचार्य बिक्रम सिंह ने सभी छात्र - छात्राओं का मनोबल बढ़ाया l साथ ही अभिभावकों व अध्यापक वर्ग को शुभकामनाएँ दी तथा भविष्य में भी छात्रों को इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया l
जसवां:प्रागपयर विधानसभा के अंतर्गत पड़ते थाना रक्कड़ के तहत 18 अक्टूबर 2021 को सुरजीत सिंह पुत्र यशपाल सिंह निवासी बंडा तहसील रक्कड़ जिला कांगड़ा ने थाना में मामला दर्ज करवाया था कि उसकी गाड़ी HP36C-4784 बंडा से ही अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में किसी ने चोरी कर ली थी, अब जिसे रक्कड़ एवम पंजाब पुलिस के प्रयास से 1 साल बाद ढूंढ निकाला है। जब इस बाबत गाड़ी मालिक को इसकी सूचना मिली तो उसकी खुशी का ठिकाना न रहा। मुकदमा दर्ज होते ही रक्कड़ पुलिस ने उक्त गाड़ी को ट्रकिंग पर लगा दिया था पर उस दौरान तलवाड़ा से आगे उसकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो पाई परन्तु फिर भी एसपी कांगड़ा खुशाल शर्मा एवम डीएसपी ज्वालामुखी चन्द्रपाल के निर्देशों पर थाना प्रभारी रक्कड़ चिरंजीलाल शर्मा द्वारा सगत कदम उक्त गाड़ी को ढूढ़ने के लिए किए जा रहे थे। सूचना के मुताबिक पंजाब राज्य के तहत जिला तरनतार के अन्तर्गत बलटुआ थाना में बहुत बड़े चोर को पकड़ा गया है जिसके पास उक्त गाड़ी मिली जिसका उसने नम्बर भी बदल दिया था। उक्त चोर द्वारा की गई विभिन्न चोरी किये हुए सामग्री की शिनाख्त पुलिस द्वारा की जा रही थी जिस पर इस गाड़ी की चोरी की सूचना पहले ही रक्कड़ पुलिस ने पंजाब के जिला गुरदासपुर ,बटाला व अन्य जिला पुलिस तक पहुंचाई हुई थी। गाड़ी मिलने की सूचना मिलते ही कार मालिक को बलटुआ थाना में बुलाया गया जहां गाड़ी की शिनाख्त उक्त व्यक्ति द्वारा की गई साथ ही गाड़ी के चेसी नम्बर से भी उसकी पहचान हो चुकी है। मामले की पुष्टि करते हुए रक्कड़ थाना प्रभारी चिरंजीलाल शर्मा ने बताया कि बलटुआ पुलिस एवम रक्कड़ पुलिस के प्रयास से उक्त गाड़ी मिल गयी है यही नहीं उक्त चोर को अपनी गिरफ्त में लेने के लिए रक्कड़ थाना से ऐएसआई रघुजीत के नेतृत्व में पुलिस दलबल वहां गया हुआ है। आरोपित से ओर भी मिल सकती है चोरी की हुई कीमती सामग्री पुलिस को शक है कि उक्त चोर से ओर भी चोरी की हुई गाड़ियां मिल सकती हैं। रक्कड़ पुलिस का एक दल उक्त चोर को गिरफ्त में लेने के लिए पंजाब के लिए रवाना भी हो चुकी है जल्द ही रक्कड़ पुलिस औपचारिकताएं पूरी करके उक्त आरोपित को अपनी गिरफ्त में ले आएंगी । मामले की तफ्तीश जारी है। हिमाचल व पंजाब पुलिस दोनो के सहयोग से मिली गाड़ी रक्कड़ एवम बलटुआ दोनो थाना के सहयोग से लगभग 1 साल पहले चोर हुई गाड़ी आज उसके मालिक को वापिस मिलने जा रही है। स्थानीय जनता द्वारा पुलिस के इस प्रकरण की भूरि-भूरि प्रशंसा भी कर रहा है।
विनायक ठाकुर/जसवां:प्रागपुर 11 केवी फीडर प्रागपुर में कल यानी 20 सितम्बर को 2 घण्टे के विद्युत बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को 11 केवी फीडर कि 20 सितम्बर प्रागपुर को आपातकालीन मुरम्मत हेतु सुबह 9:00 बजे से 12:30 तक विद्युत बाधित रहेगी। इसके अन्तर्गत आने वाले गाँव गढ़, छडोल, मसोट ब्लाहर सुहीं, चम्बापतन, अप्पर प्रागपुर, टियालू, बुटेल नौन,सिक्खा का तलाब, नलेटी व लगबालियाना की विद्युत वाधित रहेगी। यह जानकारी ई० त्रिलोक मतलोटिया सहायक अभियन्ता विद्युत अपमण्डल प्रागपुर ने दी है वहीं उन्होंने जनता से सहयोग की अपील की है ।

















































