प्रदेश वूल फेडरेशन के अध्यक्ष ने हरी झंडी देकर किया रवाना प्रतिमा राणा। पालमपुर पालमपुर से हरिद्वार के लिए पहली वातानुकूलित बस सेवा हिमधारा का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर ने हरी झंडी दिखाकर किया। कपूर ने नई बस सेवा के लिए लोगों को बधाई दी और कहा कि हरिद्वार तथा देहरादून के लिए वातानुकूलित बस की मांग वर्षों पुरानी थी। उन्होंने कहा कि लोगों सुविधा को ध्यान में रखकर बस सेवा आरंभ की गई है। उन्होंने कहा कि पालमपुर से हरिद्वार वाया चंडीगढ़, पोंटा साहिब, देहरादून पहली ऐसी बस सुविधा होगी। 50 सीटर बस दोपहर 3 बजे पालमपुर से रवाना होगी और अगले दिन प्रातः 4 बजे देहरादून और 5 बजे हरिद्वार पहुंचेगीं। हरिद्वार से यह बस शाम 4 बजे चलकर अगले दिन 5 बजे पालमपुर पहुंचेगी। इस बस का किराया चंडीगढ़ तक 606, देहरादून का 1042 और हरिद्वार का 1253 निर्धारित किया गया है।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर जिला परिषद उपाध्यक्ष नरेश कुमार दर्जी ने जनसंपर्क अभियान के तहत उखली पंचायत का दौरा किया। जरलगांव में सड़क निर्माण करवाने के लिए 50000 की नकद राशि दी और पानी की समस्या का समाधान करवाया। पीडब्ल्यूडी विभाग ने उखली में सड़क को चौड़ा करने के लिए वर्षा शलिका और हैडपंप उखाड़ दिया है, तो लाेक निर्माण विभाग के अधिकारी से बात की और उस को पुनः स्थापित करने के निर्देश दिए। स्थानीय जनता ने मांग की हमीरपुर से सुबह होशियारपुर जाने वाली बस को उखली तक करवाया जाए, दर्जी ने उनको आश्वासन दिया कि मांगों को जल्द पूरा करवाया जाएगा।
अतिरिक्त पोषण खुराक, अतिरिक्त निदान और व्यावसायिक सहायता शिवांशु शुक्ला। धर्मशाला संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों के अनुसार सभी देशों ने 2030 तक टीबी उन्मूलन का लक्ष्य तय किया है, लेकिन मार्च 2018 में दिल्ली एंड टीबी समिट में प्रधानमंत्री ने वर्ष 2025 तक टीबी उन्मूलन का लक्ष्य रखा है और इस संकल्प को पूरा करने के लिए प्रत्येक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। भारत की आबादी विश्व की आबादी से 20 प्रतिशत से थोड़ा कम है, लेकिन विश्व के कुल टीबी मरीजों का 25 प्रतिशत से अधिक है। यह चिंता की बात है। उन्होंने कहा कि टीबी रोग से ग्रसित अधिकतर लोग समाज के गरीब वर्ग के हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला कांगड़ा ,डॉक्टर गुरुदर्शन गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी), एक मिशन मोड में 2025 तक टीबी को समाप्त करने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए टीबी उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय रणनीतिक योजना शुरू की गई हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि सरकार ने इसी कड़ी में सामुदायिक सहायता कार्यक्रम शुरू किया है। इस कार्यक्रम के तहत टीबी रोगियों को किसी व्यक्ति, किसी प्रतिनिधियों या संस्थानों द्वारा गोद लिया जा सकता है और गोद लिए रोगियों की देखभाल की जाएगी। उन्होंने ने बताया कि नौ सितंबर को शुरू किए गए प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत देश में 1.78 लाख से अधिक तपेदिक रोगियों को गोद लिया गया है। जिला कांगड़ा में वर्तमान में इलाज करा रहे 80 प्रतिशत से अधिक टीबी रोगियों ने इस अभियान के तहत गोद लेने के लिए अपनी सहमति दी है टीबी हमारे देश में सभी संक्रामक बीमारियों में मृत्यु का परमुख कारण है। इसलिए प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान को उच्च प्राथमिकता देना तथा इस अभियान को जन-आंदोलन बनाना सभी नागरिकों का कर्तव्य है। उन्होंने ने बताया कि मरीजों की देखभाल के लिए आगे आने वाले लोगों और संस्थानों को 'निक्षय मित्र' कहा जाएगा। वे किसी गांव, शहर, वार्ड, या यहां तक कि एक रोगी को भी गोद ले सकते हैं और उन्हें ठीक होने में मदद करने के लिए पोषण और इलाज में सहायता प्रदान कर सकते हैं। डॉक्टर आरके सूद जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि NI-KSHAY 2.0 वेब पोर्टल टीबी का इलाज कर रहे रोगियों को विभिन्न प्रकार की सहायता करने के लिए एक मंच प्रदान करता है। इसके तहत पोषण, अतिरिक्त निदान, अतिरिक्त पोषक तत्वों की खुराक और व्यावसायिक सहायता शामिल है। उन्होंने ने बताया कि इस अभियान में निर्वाचित प्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों से लेकर कारपोरेट, गैर सरकारी संगठनों, संस्थानों और व्यक्तियों को आगे आने के लिए आह्वान किया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनभागीदारी को बढ़ाना है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि इस अभियान को जन-आंदोलन बनाने के लिए लोगों में टीबी के बारे में जागरूकता पैदा करनी होगी। उन्हें बताना होगा कि इस बीमारी की रोकथाम संभव है। इसका इलाज प्रभावी और सुलभ है तथा सरकार इस बीमारी की रोकथाम और उपचार के लिए निःशुल्क सुविधा प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि कुछ रोगियों और समुदायों में इस बीमारी को लेकर हीन भावना है और लोग इस बीमारी को कलंक के रूप में देखते हैं। यह भ्रम दूर करना होगा। सभी को यह जानकारी होनी चाहिए कि टीबी के कीटाणु हर व्यक्ति के शरीर में मौजूद होते हैं। किसी कारणवश जब किसी व्यक्ति की रोग-प्रतिरोधी क्षमता कम हो जाती है तो व्यक्ति में यह रोग दिखता है। इलाज से इस बीमारी से जरूर छुटकारा मिल सकता है। ये सभी बातें लोगों तक पहुंचनी चाहिए, तभी टीबी से प्रभावित लोग इलाज की सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जिला कांगड़ा की प्रबुद्ध जनता से अपील की कि वह इस अभियान में आगे आए और निश्चय -मित्र बनकर टीबी की रोगियों की मदद करें, ताकि हम जिला कांगड़ा को टीबी रोग मुक्त बना सके ।
शिवांशु शुक्ला। धर्मशाला धर्मशाला में हाईकोर्ट के सर्किट बेंच की मांग फिर उठने लगी है। धर्मशाला में हाईकोर्ट के सर्किट बेंच की स्थापना से 4 जिलों के 30 विधानसभा क्षेत्रों की जनता को लाभ मिलेगा। इसको लेकर जिला कांगड़ा बार एसोसिएशन धर्मशाला ने मुद्दा एक बार फिर से उठा दिया, जिससे लोगों को शिमला जाने से निजात मिले। जिला कांगड़ा बार एसोसिएशन धर्मशाला के अध्यक्ष तरुण शर्मा, उपाध्यक्ष उमेश दत्त धीमान, महासचिव अनुज, मीडिया को-आर्डिनेटर विक्रम चौधरी ने संयुक्त प्रेसवार्ता में कहा कि पूर्व में भी इसके लिए मांग बुलंद की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अध्यक्ष तरुण शर्मा ने कहा कि पहले जो केस मंडलायुक्त कार्यालय में निपट जाते थे, उन्हें अब दूसरी समीक्षा के लिए वित्तायुक्त के पास शिमला भेजने की अधिसूचना जारी कर दी गई है, जो किसी भी तरह से आम जनता के हित में नहीं है, क्योंकि इससे आम जनता को समय व वित्तीय नुकसान झेलना पड़ेगा। ऐसे में एसोसिएशन की मांग है कि सरकार द्वारा जारी अधिसूचना पर पुनर्विचार किया जाए तथा हाईकोर्ट की सर्किट बेंच की स्थापना धर्मशाला में जल्द से जल्द की जाए। तरुण शर्मा ने कहा कि हाईकोर्ट में 83 हजार के करीब केस पेंडिंग हैं, ऐसे में धर्मशाला में हाईकोर्ट सर्किट बेंच की स्थापना की जाती है, तो हाईकोर्ट शिमला का कार्य भी कम होगा। वहीं, 4 जिलों की जनता को भी धर्मशाला में अपने मामलों को लेकर न्याय मिल पाएगा।
रंजीत ठाकुर । कुनिहार पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन पट्टाबराबरी -हरिपुर इकाई की मासिक बैठक इकाई अध्यक्ष डीडी कश्यप की अध्यक्षता में पेंशनर्ज कार्यालय पट्टाबराबरी में आयोजित की गई। डीडी कश्यप ने पेंशनरों को संबाेधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने संसोधित नए वेतन जो जनवरी 2016 से पंजाब की तर्ज पर देने के लिए अधिसूचना जारी कर पहली किश्त देने की इसी महीने घोषणा की है और इसके साथ यह भी घोषणा की है कि जिन पेंशनरों की आयु 65,70 व 75 हो चुकी है, उन्हें पंजाब की तरह 5,10 व 15 प्रतिशत लाभ उनके मूल वेतन में समायोजित कर शीघ्र ही एरियर दिया जाएगा। इसके साथ ही तमाम पेंशनरों के पैडिंग पड़े मैडिकल बिलों की अदायगी जो समय पर नहीं हो रही थी, उसके लिए सरकार ने 25 करोड़ स्वीकृत किए हैं। पेंशनरों की इन सभी मांगों को प्रदेश सरकार ने मान लिया है, जिसके लिए सभी पेंशनरों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया। डीडी कश्यप ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि नए वेतन एरियर की प्रथम किश्त शीघ्रातिशीघ्र जारी की जाएं। बैठक में चर्चा कर मांग की गई कि बड़े लंबे समय से उपायुक्त सोलन से सन्युक्त सलाहकार समिति की बैठक नहीं हुई है, जिसे शीघ्र बुलाया जाना चाहिए, ताकि उपायुक्त महोदय के माध्यम से पेंशनरो की कुछ समस्याएं हल करवाई जा सके। इस बैठक में जगदेव गर्ग, केशव राम, प्रेम चन्द कश्यप, बिशनदास कश्यप, चैतराम व शिलादेवी आदि पेंशनर मौजूद रहे।
अनूप। सुजानपुर ठाकुर जगदेव चंद स्मारक महाविद्यालय सुजानपुर में मतदान साक्षरता गतिविधि मुहिम के अंतर्गत स्वीप-37 सुजानपुर द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान मनाया गया। महाविद्यालय के नोडल ऑफिसर डॉ. सुरेश कुमार ने मतदाता पंजीकरण तथा मतदान के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि जिन छात्रों की आयु पहली अक्तूबर, 2022 को 18 वर्ष पूरी हो गई है और उन्होंने यदि किसी कारणवश अपना वोट का पंजीकरण नहीं करवाया है, तो वे अपने ग्राम पंचायत के बीएलओ से संपर्क करें और अपना पंजीकरण करवाएं। इस अवसर पर महाविद्यालय में जूडो प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया, जिसमें 20 से अधिक छात्रों ने भाग लिया और मतदान के विषय में जानकारी प्राप्त की। इस कार्यक्रम डॉ. जितेंद्र ठाकुर, प्रो. संदीप शर्मा, प्रो. राजेश खरवाल तथा प्रो. मितुल कायस्था उपस्थित रहे।
पारंपरिक खेलकूद व लोकगायन के साथ होगी भजन संध्या इंद्रू नाग देवता के गूर खेलपात्र में बताएंगे आगामी फसलों का हाल फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला जय इंद्रू नाग मंदिर सेवा समिति खनियारा की ओर से लोक परंपरा, बाल उत्सव 2022 का आयोजन कल पटोला मैदान में आयोजित किया जा रहा है। सायर पर्व पर बाल संरक्षण इकाई व भाषा एवं संस्कृति विभाग के तत्वाधान में आयोजित होने वाले इस मेले में लुप्त हो चुकी खेलों को पुनर्जीवित करने के लिए आयोजन होगा। पिट्ठू स्पर्धा, पांच गिट्टियां प्रतियोगिता, सुंदरटापू प्रतियोगिता, चित्रकला, भाषण व निबंध प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, लोक गायन सहित भजन संध्या आयोजित होगी। इस मौके जिला कांगड़ा के बाल व बालिका आश्रमों के बच्चों सहित स्थानीय बच्चे शिरकत कर रहे हैं। आश्रम के बच्चे पारंपरिक व्यंजनों के स्टाल भी लगाएंगे। लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए लोक गायन प्रतियोगिता भी आयोजित होगी, जिसमें बच्चे एकल गान व समूहगान आदि प्रस्तुत करेंगे। चित्रकला, भाषण, निबंध व प्रश्नोतरी स्पर्धा भी आयोजित होंगी। इस वर्ष का थीम नशा निवारण रखा गया है। इसी दिन दोपहर बाद इंद्रु नाग देवता खेलपात्र व भजन संध्या का आयोजन होगा। जय इंद्रू नाग मंदिर सेवा समिति की बैठक अध्यक्ष नीरज कुमार की अध्यक्षता आयोजन को लेकर तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसमें बिंदूबार चर्चा की गई। कार्यक्रम में उपमंडलाधिकारी न शिल्पी बेकटा व जिला भाषा अधिकारी अमित गुलेरी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी राजेश शर्मा बतौर अतिथि शिरकत करेंगे। खेलपात्र व भजन संध्या में कांगड़ा-चंबा के सांसद किशन कपूर मौजूद रहेंगे। बैठक में जय इंद्रू नाग मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष नीरज व्यास, महासचिव स्वास्तिक मस्ताना, कोषाध्यक्ष कैप्टन शिवराज थापा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैप्टन प्रशोत्तम चंद, उपाध्यक्ष प्रशोत्तम राम, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य राजिंद्र हिप्पी, राजेश गोरा, राजिंद्र जोगी, शशि कुमार व कानू सहित अन्य गणमान्यों सदस्यों सहित उपकमेटियों के प्रभारियों ने शिरकत की।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर ग्राम पंचायत जलेट की प्रधान नीलम कुमारी को चरस रखने में मिली चार वर्ष कारवास की सजा तथा 25 हजार की सजा सुनाई। जानकारी के बता दें कि नीलम कुमारी को मैन्झा रोड और न्युगल खड्ड के पुल के पास पकड़ी महिला के पास मिली चरस दोष सिद्ध होने पर न्यालय ने सुनाई चार वर्ष कारावास की सजा एवं 25 हजार जुर्माने राशि काे भी आदा करने के निर्देश दिए हैं। विशेष न्यायधीश अजय मेहता की अदालत ने यह सजा सुनाई है। उक्त न्यायधीश अबिनेश मनाहस ने बताया कि 11 मार्च , 2016 को सीआईडी के निरक्षक लेख राज की अगुवाई की टीम को सूचना मिली थी कि न्युगल खड्ड के पुल पास बैठी लंबागांव महिला के चरस है, जब सीआईडी की टीम ने उस महिला की तलाशी ली, तो महिला के पास 930 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद महिला के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी। दोष सावित होने पर विशेष न्यायधीश अजय मेहता ने दोषी को चार वर्ष की कारावास की सजा सुनाई है।
नगर परिषद कुल्लू की ओर से दिया जाएगा स्वच्छता का संदेश आलाेक। कुल्लू अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में ई-रिक्शा ढालपुर के चारों मैदानों में दिन भर घूमेगा और दुकानों के बाहर पड़े हुए प्लास्टिक व अन्य कचरे को भी ई-रिक्शा के माध्यम से एकत्र किया जाएगा। नगर परिषद कुल्लू के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने कहा कि फिलहाल नगर परिषद कुल्लू के द्वारा दो ई-रिक्शा का प्रावधान किया गया है और अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के दौरान अपनी सेवाएं देनी भी शुरू कर देंगे। ऐसे में अगर ई-रिक्शा का यहां पर बेहतर संचालन होता है, तो आगामी समय में अन्य रिक्शे भी नगर परिषद के द्वारा लिए जाएंगे।
विनायक ठाकुर । जसवां परागपुर कलोहा विशाल दंगल में मीट व मच्छली की दुकान लगाने आए 63 वर्षीय बुजुर्ग की मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गांव घलोर किशोरी लाल पुत्र चमारु राम के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक किशोरी लाल इस दो दिवसीय मेले में अपनी मीट मच्छली की दुकान लगाने हेतु यहां दो दिन पहले कलोहा में आए थे और बीती रात यानी गुरुवार रात करीब 12 बजे के बाद जब किशोरी लाल अपनी दुकान का सामान संभाल कर सो गए, जब किशोरी लाल सुबह सात बजे तक न उठे तो साथी दुकानदारों ने किशोरी लाल को उठाने की कोशिश की, परंतु उन्हें लगा ही इनकी मौत हो चुकी है, तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस थाना रक्कड़ व उनके परिजनों को दी। थाना प्रभारी चिरंजी लाल शर्मा के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने किशोरी लाल के शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की है। कहा जा रहा है कि किशोरी लाल अस्थमा के मरीज थे और गुरुवार को यहां अंतिम मेले के दौरान बिमारी से पीड़ित दिख रहे थे। बाकी किशोरी लाल की मौत का सही जानकारी पुलिस की जांच व पोस्टमार्टम के बाद ही लग पाएगा। उधर, खबर की पुष्टि करते हुए पुलिस थाना प्रभारी चिरजीं लाल शर्मा ने बताया कि 174 आईपीसी धारा के तहत मामला दर्ज कर किशोरी लाल का शव कब्जे में छानबीन शुरू की गई है। मौत के कारणो का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद लग पाएगा।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर क्षेत्र के खेल मैदान के पीछे बनी 16 दुकानों की खुली बोली का आयोजन किया गया। यह बोली एसडीएम कार्यलय के सभागार में किया गया। जयसिंहपुर के एसडीयम अपराजिता चंदेल की अध्यक्षता में बोली आयाेजन किया गया। साथ में जिला खेल अधिकारी एनपी गुलेरिया और जयसिंहपुर के तहसीलदार अभिषेक भास्कर व युथ ऑफिसर सन्नी शर्मा भी इस बोली में उपस्थिति रहे। पहली दुकान की बोली 6100 रुपए हुई। इस तरह अलग-अलग 16 दुकानों की बोली लगी, जिसमें एक दुकान की बोली 13 हजार 500 रुपए लगी। एसडीएम अपराजिता चंदेल ने बताया कि जिस भी दुकानदारों को दुकान एलाट हुई है, वह छह महिने किराए की एफडी जिला खेल अधिकारी के नाम पर प्लेज करवा कर धर्मशाला में उनके कार्यलय जमा करवानी होगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला अंतरराष्ट्रीय लोकनृत्य उत्सव कुल्लू दशहरा-2022 के आयोजन से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर चर्चा के लिए राज्य स्तरीय कुल्लू दशहरा समिति की बैठक आज यहां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय लोकनृत्य उत्सव कुल्लू दशहरा 5 से 11 अक्तूबर, 2022 तक आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेले व त्योहार हमारी समृद्ध लोक संस्कृति के द्योतक हैं। इनका संरक्षण एवं सवंर्द्धन सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार कृतसंकल्प है और इस दिशा में समय-समय पर विभिन्न कदम उठाए गए हैं। कुल्लू दशहरा प्रदेश ही नहीं, बल्कि विश्व में अपनी एक अलग पहचान है। यह हमारी धार्मिक मान्यताओं और सांस्कृतिक मूल्यों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कुल्लू दशहरा इसलिए विशिष्ट है कि देश के अन्य भागों में जब दशहरे उत्सव का समापन होता है, तब कुल्लू का सात दिवसीय ऐतिहासिक दशहरा उत्सव शुरू होता है। जयराम ठाकुर ने दशहरा उत्सव के लिए सभी तैयारियां समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने उत्सव के दौरान हिमाचल प्रदेश के गठन के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदर्शनियों के माध्यम से हिमाचल की विकास यात्रा को प्रदर्शित करने के भी निर्देश दिए। सूचना एवं जन संपर्क विभाग को लघु वृत्त चित्र तैयार कर इनका प्रदर्शन सुनिश्चित करने को कहा। हिमाचल तब और अब विषय पर आधारित इन वृत्तचित्रों में लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, ऊर्जा, उद्योग व कृषि एवं बागवानी सहित अन्य क्षेत्रों में हुई प्रगति को दर्शाया जाएगा। उन्होंने उत्सव के दौरान उचित सुरक्षा व्यवस्था व निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। शिक्षा, भाषा, कला एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने दशहरा उत्सव आयोजन सम्बन्धी जिला स्तरीय समिति तथा जिला कारदार संघ के साथ आयोजित बैठकों की जानकारी दी। उन्होंने उत्सव के आयोजन से संबंधित विभिन्न सुझाव भी दिए। बैठक में दशहरा उत्सव समिति की गत वर्ष की आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया तथा अन्य मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि दशहरा उत्सव में जिला के सभी देवी-देवताओं को निमंत्रण दिया जाएगा तथा उत्सव के दौरान धार्मिक अनुष्ठान परंपरागत ढंग से आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त उत्सव में हिमाचल तथा बाहरी राज्यों के सांस्कृतिक दलों को भाग लेने के लिए आमंत्रित करने पर भी चर्चा की गई। भाषा एवं संस्कृति विभाग के निदेशक डॉ. पंकज ललित ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। बैठक में विधायक किशोरी लाल, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, मुख्य सचिव आरडी धीमान, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रधान सचिव सुभासीष पंडा, भाषा एवं संस्कृति विभाग के सचिव राकेश कंवर, उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग, पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरूदेव शर्मा, अन्य वरिष्ठ अधिकारी व कुल्लू जिला कारदार संघ के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
कांग्रेस करती है झूठे वायदे; आप का दिल्ली पंजाब का भ्रष्टाचार मॉडल पूर्णत फेल-अविनाश राय खन्ना मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर कांग्रेस झूठे वादे करती है और आपका दिल्ली पंजाब का भ्रष्टाचार मॉडल पूर्णता फेल हो गया, जबकि भाजपा जो कहती है कि वह करके दिखाती है। वीरवार को हमीरपुर प्रवास पर पहुंचे भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए बात कही। हमीरपुर प्रवास के पहले दिन प्रदेश प्रभारी हमीरपुर जिला के कई जगहों पर गए और कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली।जिला हमीरपुर के दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने नादौन के बेला में डॉ. अशोक शर्मा जो पूर्व आयुर्वेदा के ओएसडी रहे हैं, उनसे मुलाकात की इसी कड़ी में उन्होंने शहरी इकाई की मीटिंग नादौन में ली, जिसमें सभी पार्षद व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उन्होंने प्रभात चौधरी से मुलाकात की गौरी मठ दनगड्डी में महंत से मिले वह वहां पर आशीर्वाद लिया। साथ ही उन्होंने दोपहर का भोजन ठाकुर रघुवीर सिंह के घर पर किया तत्पश्चात वह बिहारी लाल पूर्व जिला परिषद के घर उनसे मिलने पहुंचे, उसके बाद हमीरपुर के एनजीओ भवन में फेडरेशन की बैठक ली हमीरपुर के ही जमली धाम में भी उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की उसके बाद वह गसोता महादेव मंदिर में माथा टेका व महंत से मुलाकात की शाम को समीरपुर में बूथ स्तर की बैठक कर पूर्व मुख्यमंत्री धूमल के साथ रात्रि भोज किया जाएगा। इस दौरान हमीरपुर के आशा वर्कर व आंगनबाड़ी क्रयकर्ताओं ने मुलाकात कर उनका मानोदय बढ़ाने पर भी आभार प्रकट किया। इस दौरान जिला महामंत्री हरीश शर्मा, प्रवक्ता आदर्श कांत, जिला हमीरपुर के चुनाव प्रभारी नागेंद्र शर्मा व संजीव ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर शनिवार को हमीरपुर से संसदीय क्षेत्र की 17 विधानसभाओं में प्रचार-प्रसार हेतु रथ भेजे जा रहे हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग विशेष रूप से मौजूद रहेंगे और इन रथों को हरी झंडी दिखाकर भिन्न-भिन्न विधानसभाओं को रवाना करेंगे। यह रथ विधानसभा में चुनाव तक पार्टी की नीतियों का केंद्र व प्रदेश की सरकारों की उपलब्धियों का और जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करेंगे। इन रथों में विशेष रूप से एक सुझाव पेटी लगाई गई है, जिसमें आम जनमानस अपने अपने सुझाव पार्टी को प्रेषित कर सकता है, जिस को ध्यान में रखते हुए पार्टी अपना चुनाव घोषणा पत्र में जनता द्वारा दिए गए सुझावों को सम्मिलित करेगी। यह कार्यक्रम हमीरपुर के गांधी चौक पर सुबह 10:00 बजे होगा और इसमें विधायक पूर्व विधायक जिला भाजपा के सभी प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता सभी मंडलों के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर भाजयुमो रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहा है। कार्यक्रम की तैयारी के लिए एक बैठक हमीरपुर में हुई, जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रचार-प्रसार रथयात्रा के प्रमुख विजयपाल सोहारु, जिला महामंत्री हरीश शर्मा, अभय, वीर सिंह, लवली जिला मीडिया प्रभारी, अंकुश दत्त शर्मा व जिला प्रवक्ता आदर्श सह मीडिया प्रभारी विकास शर्मा उपस्थित रहे और उन्होंने यह जानकारी दी।
राजेश कतनौरिया। जवाली राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चलवाड़ा एसएमसी कमेटी के प्रधान कुलवंत सिंह व समस्त कमेटी पदाधिकारियों ने स्कूल के प्रधानाचार्य व कॉमनवेल्थ खेलों में वेटलिफ्टिंग में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले मैनेजर प्रदीप शर्मा को शाल टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसएमसी कमेटी के प्रधान कुलवंत सिंह ने कहा की प्रदीप शर्मा का कॉमनवेल्थ खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करना व भारत के लिए वेटलिफ्टिंग में 11 मैडल जीतना हिमाचल के लिए गर्व की बात है। इसके लिए एसएमसी कमेटी ने प्रदीप शर्मा को बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रदीप शर्मा ने कहा की हमारे प्रदेश में भी वेटलिफ्टिंग की सैकड़ों प्रतिभाएं हैं, जो नेशनल और स्टेट लेवल पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती हैं। ऐसी प्रतिभाओं को तराशने की जरूरत है। इसके लिए सरकार को पर्याप्त उपकरण व बेहतर सुविधाओं को व्यवस्था करनी चाहिए। इस अवसर पर एसएमसी कमेटी सदस्य रजनीश कुमारी, स्नेहलता, शिवानी देवी, गुरमीत कौर व विपन कुमार आदि मौजूद रहे।
राजेश कतनौरिया। जवाली उपमंडल ज्वाली के अंतर्गत आने बाली पंचायत भाली के गांव बोहरका में इस समय लोगों में डर का माहौल है बता दें कि बुधवार दोपहर को स्थानीय वासी रमेश कुमार पुत्र जरमो राम ने अपनी गाय खेतों में बांधी हुई थी, जब शाम को वह गाय को लेने के लिए गए, तो उन्होंने देखा, तो उनकी गाय मृत अवस्था में थी और उसका आधा शरीर तेंदुए द्वारा खाया जा चुका था। उन्होंने उस समय गाय के पार्थिव शरीर को वहीं पर रहने दिया, ताकि सुबह इसको दबाया जा सके, परंतु जब सुबह रमेश कुमार अपनी गाय के पास गए, तो बाकी बचे शरीर को भी तेंदुए ने रात को खा लिया था। स्थानीय वासी जितेंद्र धीमान ने बताया कि हो सकता है। यह वही तेंदुआ है जिसने पिछले महीने बग्गा जांगल में एक बज़ुर्ग महिला को मौत के घाट उतार दिया था। जितेंद्र ने कहा कि इसकी सूचना वन विभाग को दे दी गयी है और स्थानीय जनता से आह्वान किया कि अपना व अपने परिवार का ध्यान रखें।
राजेश कतनौरिया। जवाली जवाली के विधायक अर्जुन सिंह ने वीरवार को विश्राम गृह जवाली में मुख्यमंत्री राहत कोष व पौडा फंड के तहत 65 जरुरतमंद लाभार्थियों को 17 लाख 33 हजार 400 रुपए राशि के चैक वितरित किए। इस अवसर पर विधायक अर्जुन सिंह ने कहा कि पिछले 5 वर्षाें में जवाली विधानसभा में 600 से अधिक जरुरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा आम जनता के हितार्थ कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई हैं, जिनका जनता को भरपूर लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आज कोई परिवार व घर ऐसा नहीं बचा होगा, जिसे केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिला होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने जरूरतमंद लोगों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन जो कि कांग्रेस शासनकाल में 80 वर्ष की आयु पूरी करने वाले बुजुर्गों और विधवा महिलाओं को दी जाती थी। जयराम सरकार ने इस आयु सीमा को 80 से घटाकर 60 वर्ष किया, जिससे आज प्रदेश हजारों बुजुर्गों व विधवा महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ मिल रहा।
प्रतिमा राणा। पालमपुर डिग्री कॉलेज पालमपुर में स्नातकोत्तर के चार नए विषय स्वीकृत करने पर कॉलेज के स्टाफ ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और त्रिलोक कपूर का आभार व्यक्त किया। आज डिग्री कॉलेज पालमपुर के प्रधानाचार्य और सभी प्राध्यापकों ने वूल फेडरेशन परिसर में वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर से मुलाकात की और उन्हें कॉलेज में 4 नए विषय जिसमें पीजीडीसीए, एमए हिंदी व अंग्रेजी और एमएससी जूलॉजी की कक्षाओं की स्वीकृति दिलवाने पर उनका धन्यवाद किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि इन विषयों में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के लिए बच्चों को धर्मशाला कॉलेज या सेंट्रल यूनिवर्सिटी धर्मशाला जाना पड़ता था। इस क्षेत्र में कई ऐसे बच्चे हैं जिनके पेरेंट्स इतनी दूर भेजने में सक्षम नहीं थे। इसी कारण कई बच्चे इन विषयों में पढ़ाई करने से वंचित रह जाते थे। इन विषयों की कक्षाएं शुरू होने पर चारों विधानसभा क्षेत्रों पालमपुर, सूलह, जयसिंहपुर और बैजनाथ के बच्चों को सीधा-सीधा लाभ मिलेगा। इस मौके पर कपूर ने कॉलेज के सभी प्राध्यापकों को जहां बधाई दी। वहीं, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर खुद गरीब परिवार से निकले हुए व्यक्ति हैं और उन्हें गरीब लोगों के दुख दर्द और जरूरतों का पता है। और इसी को देखते हुए उन्होंने पालमपुर की जनता को वह सब कुछ दिया, जो उन्होंने मांगा। उन्होंने कॉलेज स्टाफ को विश्वास दिलाते हुए कहा कि भविष्य में जो भी कॉलेज में करने की जरूरत होगी, उसके लिए जयराम सरकार प्रतिबद्ध है। कॉलेज आने वाले समय में कैसे भव्य बने इसका भी प्रोजेक्ट तैयार किया जाए और आने वाले समय में कॉलेज में हर तरह की सुविधाओं को पूरा किया जाएगा, ताकि यह कॉलेज प्रदेश व देश के बेहतरीन कॉलेजों में शामिल होगा।
प्रतिमा राणा। पालमपुर पीएचसी को सीएचसी का दर्जा दिलवाने पर कंडवाडी के लोगों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और त्रिलोक कपूर का आभार प्रकट किया।आज कंडबाड़ी के लगभग 3 दर्जन लोगों ने वूल फेडरेशन परिसर पालमपुर स्थित बनूरी में वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर से मिलकर कंडवाडी की पीएचसी का दर्जा बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष मांग रखने पर उनका धन्यवाद किया। कंडवाडी के लोगों ने कहा कि कई वर्षाें से हम डिस्पेंसरी का दर्जा बढ़ाने की मांग कर रहे थे, जिसे त्रिलोक कपूर ने माना भी और मुख्यमंत्री से घोषणा भी करवाई। जबसे घोषणा हुई है इस क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है और लोगों ने कहा है कि हम इस एहसान को भाजपा को वोट डालकर और भाजपा प्रत्याशी को पालमपुर से जितवा कर चुकाएंगे। इस अवसर पर कपूर ने लोगों को बधाई देते हुए कहा कि मोदी और जयराम की डबल इंजन की सरकार लोगों को जरूरी सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। हमने जो भी मुख्यमंत्री से मांगा मुख्यमंत्री ने खुशी-खुशी हमें दिया। इससे साबित होता है कि मुख्यमंत्री पालमपुर के लोगों से कितना प्यार करते हैं।
विनायक ठाकुर । देहरा पुलिस थाना देहरा के तहत पुलिस चौकी डाडासीबा के अंतर्गत पड़ते बेहड़ डाकघर चनोर की एक 45 वर्षीय महिला ने अपनी गौशाला में बरल के साथ रस्सी डालकर फंदा लगा लिया है, जिससे उसकी मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी मिलते ही माैके पर देहरा पुलिस एवं डाडासीबा पुलिस पहुंची। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए देहरा अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी विशाल वर्मा ने कहा पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। प्राथमिक दृष्टि से यह हैंगिंग केस लग रहा है, बाकी मौत के कारणों का पोस्टमॉर्टम के बाद ही पता चल पाएगा।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर प्रदेश भर में हमीरपुर जिला के गांव ऊहल की शिप्रा ठाकुर ने अपना नाम चमकाया है। हाल ही में 28 अगस्त को हुई एमएससी नर्सिंग की शिक्षा में शिप्रा ठाकुर ने 12वां रैंक हासिल किया है। आपको बता दें की शिप्रा ठाकुर ने अपनी प्राथमिक स्कूल की पढ़ाई पब्लिक मॉडल स्कूल ऊहल से पूरी की है। इसके बाद डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा से नर्सिंग की परीक्षा में सफलता हासिल की है, शिप्रा ठाकुर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और मामा-मामी को दिया है। शिप्रा ठाकुर ने कहा कि परिजनों के सहयोग और लगन से ही वह यह मुकाम हासिल कर पाए हैं।
कॉलेज पीटीए के नय चंद्रशेखर अध्यक्ष प्रवीन कुमार उपाअध्यक्ष नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय अभिभावक शिक्षक संघ की वार्षिक सभा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के आरंभ में डॉ. खुशी राम भगत ने सभी सदस्यों का स्वागत किया। यह बैठक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार कौंडल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। प्राचार्य ने अपने संबाेधन में सदस्यों को पीटीए का महत्व बताया और पीटीए का महाविद्यालय के विकास में विशेष योगदान बताया। इस बैठक में सत्र 2022-23 के लिए पीटीए कार्यकारी का गठन हुआ, जिसके सर्वसम्मति से चंद्रशेखर को अध्यक्ष प्रवीन कुमार को उपाध्यक्ष डॉ. खुशी राम भगत को सचिव, गुड्डी देवी को संयुक्त सचिव, स्व. देवी को कोषाध्यक्ष एवं कुलदीप राज को मुख्य सलाहकार कुलबीर व सचिव के पद पर निर्वाचित किया गया। इसके अतिरिक्त वार्षिक आम सभा में निम्नलिखित सदस्य पीटीए कार्यकारिणी के लिए सर्वसम्मति से चुने गए। प्राे. औकार, प्रो. नविता, डॉ. घन देव शर्मा, कल्पना देवी, अमर सिंह, सविता देवी व सनोज कुमारी निर्वाचित हुए। बैठक के अंत में निर्वाचित सदस्यों ने सदन में अपने विचार रखे। बैठक का समापन धन्यवाद प्रस्ताव से हुआ।
प्रतिभा सिंह के बयान पर बीजेपी नेता बलदेव तोमर ने किया पलटवार जो स्वंय छह बार के मुख्यमंत्री नहीं कर पाए वो एक बार के मुख्यमंत्री ने कर दिखाया फर्स्ट वर्डिक्ट। सोलन/ नाहन ट्रांसगिरी क्षेत्र के हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा मिलने पर प्रतिभा सिंह के बयान पर बीजेपी नेता बलदेव तोमर ने चुटकी ली है। बलदेव तोमर ने कहा कि हर बात का क्रेडिट लेने में माहिर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह कहती हैं कि ट्रांसगिरी क्षेत्र के हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा मिलने से वीरभद्र सिंह की पुरानी मांग पूरी हुई। बलदेव तोमर ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष से पूछा कि प्रतिभा सिंह कह रही हैं। वीरभद्र सिंह की पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने शासनकाल के दौरान प्रदेश में हाटी समुदाय को जनजाति दर्जा देने की मांग केंद्र से की थी और उन्हें खुशी है कि आज स्व. वीरभद्र सिंह की हाटी को जनजाति दर्जे की मांग फलीभूत हुई है। बलदेव तोमर ने पूछा यदि वीरभद्र सिंह इतने बड़े नेता थे, तो वो हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा क्यों नहीं दिलवा सके, जबकि इतने लंबे समय तक केंद्र में कांग्रेस की सरकार रही। उन्होंने कहा कि सच तो यह है कि तत्कालीन हिमाचल कांग्रेस सरकार ने मई 2005 में इसका प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा, मगर यूपीए सरकार ने इसे खारिज कर दिया था। इसके बाद राज्य की कांग्रेस सरकार ने कुछ नहीं किया, जबकि मई 2014 तक केंद्र में कांग्रेस की ही सरकार थी और वीरभद्र सिंह 2012 में फिर से हिमाचल के मुख्यमंत्री बन चुके थे। बलदेव तोमर ने कहा कि इसके विपरीत बीजेपी की सरकारों ने लगातार इस मामले पर काम किया और तकनीकी अड़चनों को दूर किया, जो कांग्रेस डबल इंजन पर सवाल पूछती थी। आज उसे एक बार फिर जवाब मिला है कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने मिलकर इस लंबे समय से लंबित मांग को पुरा किया। इससे पहले एम्स, ऊना में पीजीआई सेटेलाइट सेंटर, शिमला में सुपर स्पेशियलिटीज संस्थान, फोरलेन, रोपवे, उड़ान योजना, बल्क ड्रग पार्क व मेडिकल डिवाइस पार्क जैसी योजनाएं डबल इंजन सरकार का उदाहरण हैं, लेकिन क्रेडिटजीवी कांग्रेस और उनकी प्रदेशाध्यक्ष को हर बात क्रेडिट लेकर जनता के बीच अपना ही मखौल बनवाने की आदत हो गई है।
सचिन बैंसल। बरोटीवाला अटल शिक्षा कुंञ्ज स्थित आईईसी विश्वविद्यालय ने 15 सितंबर को इंजिनियर्स डे बड़ी धूमधाम से मनाया। इस कार्यक्रम की शुरुआत आईईसी विश्वविद्यालय के उप कुलपति, रजिस्ट्रार और डीन एकेडमिक अफेयर्स के साथ-साथ एमएसएमई से मुख्यातिथि इंजीनियर-उमेश रेडू जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। इस अवसर पर आईईसी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के छात्रों ने विभाग द्वारा आयोजित कई प्रतियोगिताओं में उत्साह के साथ भाग लिया और कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी। इस दिन पर आईईसी के छात्रों द्वारा असेंबल 'हाइब्रिड स्कूटर' का अनावरण सम्मानित अतिथियों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित उमेश रेडू ने इंजीनियर दिवस के महत्व और आज के जीवन पर इसके अद्भुत और अत्यधिक प्रभावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने इस वर्ष की इंजीनियर्स डे की थीम 'स्मार्ट इंजीनियरिंग फॉर ए बेटर वर्ल्ड' के बारे में भी छात्रों को विस्तार से समझाया। आईईसी यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) शमीम अहमद ने अपने संदेश में कहा कि भारत सरकार ने 1968 में सर एम. विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर को इंजीनियर दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया था और तब से इस दिन को इंजीनियरों के उत्सव और देश के विकास में उनके योगदान के रूप में चिह्नित किया जाता है।
मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं के लिए कांगड़ा की समस्त जनता की तरफ़ से मुनीष शर्मा ने जताया आभार मनोज कुमार। कांगड़ा प्रदेश बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष व समाज सेवी मुनीष शर्मा ने जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांगड़ा में जल शक्ति विभाग का नया मण्डल खोलने की घोषणा, नागरिक अस्पताल कांगड़ा को 50 बिस्तर क्षमता से 100 बिस्तर क्षमता में स्तरोन्नत करने, भडियाड़ा में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खोलने, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मटौर में साइंस ब्लॉक के निर्माण, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बौड़कुआलू में विज्ञान कक्षाएं शुरू करने और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला वीरता में वाणिज्य संकाय की कक्षाएं आरम्भ करने की भी घोषणा, राजकीय स्नातक महाविद्यालय मटौर में विज्ञान कक्षाएं शुरू करने, रानीताल में नई उप तहसील खोलने, रानीताल में नया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तकीपुर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्तरोन्नत करने, सोहड़ा में नया पशु चिकित्सालय खोलने, ग्राम पंचायत रजोल में स्थित उप स्वास्थ्य केन्द्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्तरोन्नत करने तथा उप स्वास्थ्य केन्द्र गाहलियां को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्तरोन्नत करने की भी घोषणा की। इसकी लिए मुनीश शर्मा ने कांगड़ा की तमाम जनता की तरफ से माननीय मुख्यमंत्री का दिल की गहराइयों से हार्दिक धन्यवाद किया है। मुख्यमंत्री से जो घोषणाएं वर्ष 2018 2019 में करवाई गई थी वे, सब धरातल पर उतर गई है तथा जनता उससे अब भान्वित होगी। उन्होंने कहा कि कांगड़ा के युवाओं का एक सपना था कि कांगड़ा में एक भव्य इनडोर स्टेडियम बने, ताकि युवा उसमें अपना खेल गतिविधियों का अभ्यास कर सकें तथा राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभाओं को दिखा सकें। जिसका नींब पत्थर भी रख दिया गया है, जो कि एक वर्ष के भीतर बन कर खिलाड़ियों को समर्पित होगा। विगत साढ़े चार वर्षों में कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपए मुख्यमंत्री महोदय ने विकास कार्यों के लिए उपलब्ध करवाए हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में 1-2 योजनाएं छूट गई हैं, जिनमें प्रमुख रूप से काऊ सेंचुरी का निर्माण तथा एयरपोर्ट का विस्तारीकरण, जिसमें काऊ सेंचुरी के निर्माण के लिए भी रास्ते हेतु पैसा आ चुका है, बाकी निर्माण कार्य के लिए भी इसी वर्ष बजट में डलवाने का प्रयास किया जाएगा। जहां तक एयरपोर्ट विस्तारीकरण का मामला है, उसे मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा, क्योंकि एयरपोर्ट विस्तारीकरण पर राज्य सरकार की प्रपोजल केंद्र सरकार के पास विचाराधीन है, जिसकी डीपीआर बन रही है, जिसमें ग्राम पंचायत मटौर, सहौड़ा, इच्छी, गगल, सनाैरां व नंदेहड के हजारों लोग विस्थापित होंगे, उनके पुनर्वास का भी कोई विशेष प्रबंध किया जाए, इसमें 20 नवंबर 2019 को जिलाधीश के मार्फत एक पत्र भी दिया था, जिसमें सराह के पास की खाली जमीन को एयरपोर्ट विस्थापितों के लिए देने का प्रावधान करने हेतु कहा गया है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट विस्तारीकरण के समय इस बात का ध्यान रखा जाए कि गग्गल इत्यादि स्थानीय बाजार से विस्थापन बहुत कम हो, ताकि लोगों का रोजगार चला रहे। इसके साथ साथ लोगों की कृषि भूमि भी एयरपोर्ट विस्तारीकरण के दायरे में कम आए और लोगों के घर भी कम टूटे, ताकि विस्थापन कम हो। इसके लिए भी मुख्यमंत्री से केंद्र सरकार के समक्ष मामला उठाने का विशेष प्रयास किया जाएगा।
मनोज कुमार। कांगड़ा भाजपा प्रदेश सचिव वीरेंद्र चौधरी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों द्वारा जो ऋण, ओबीसी वित्त एवं निगम द्वारा लिए गए थे, उन पर पैनल इंटरेस्ट जो की करीब 31 करोड़ रुपए था, वह हिमाचल सरकार द्वारा माफ कर दिया गया है। उन्होंने इस कार्य के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा जगत प्रकाश नड्डा का विशेष रूप से धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि इस राशि को बजट में डलवाने के लिए भाजपा संगठन मंत्री हिमाचल प्रदेश पवन राणा का विशेष योगदान रहा। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का यह काम अपनी कलम से करने के लिए विशेष रूप से धन्यवाद दिया। वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि इस लोन पर ब्याज माफी के लिए वह केंद्र तथा हिमाचल के कई नेताओं से बार-बार पिछले 5 वर्षों से निजी तौर से मिले तथा इसे माफ करने के लिए आग्रह किया। वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि जो लोन लिया गया था, वह कई लोन धारकों द्वारा वापस भी कर दिया, परंतु वह चक्र विधि ब्याज के कारण कई गुना बढ़ गया था। इसमें कई लोन धारकों की मृत्यु भी हो गई थी। यह उनके परिवार इसको भरने पर विवश थे। सरकार द्वारा यह बहुत बड़ी राहत अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को दी गई है। वीरेंद्र चौधरी ने भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शसौदान सिंह, भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, संजय टंडन भाजपा सह प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, ओपी चौधरी, मनीष शर्मा का धन्यवाद जिन्होंने इस कार्य को मूर्त रूप देने के लिए अथक प्रयास किए।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल प्रदेश के सभी 12 जिलों से एनपीएस कर्मचारी महासंघ ने वोट फॉर ओपीएस का बहुत बड़ा ऐलान कर दिया है। इसी संदर्भ में जिला शिमला से एनपीएस कर्मचारी महासंघ जिला शिमला अध्यक्ष कुशाल शर्मा दूारा वोट फॉर ओपीएस का आगाज़ किया गया, जिसमें राज्य महासचिव भरत शर्मा भी प्रमुख उपस्थित रहे एनपीएस कर्मचारी महासंघ जिला शिमला अध्यक्ष कुशाल शर्मा ने कहा है कि यदि प्रदेश सरकार पुरानी पेंशन को बहाल करती है, तो 100% मिशन रिपीट होगा और यदि सरकार अनदेखा करती है, तो प्रदेश के एक लाख से ऊपर का कर्मचारी मिशन डिलीट करने के लिए मजबूर होगा अलबत्ता प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर विश्वास जताते हुए कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री की कार्यशैली है, उस हिसाब से वे अवश्य तौर से पुरानी पेंशन को बहाल करेंगे। अलबत्ता जिस तरह से विपक्ष बड़ी मजबूती के साथ ओपीएस की बहाली के लिए कृत संकल्प लग रहा है, उस हिसाब से भविष्य में कर्मचारी प्रदेश सरकार का मिशन रिपीट का सपना पूरा करने के लिए बहुत बड़ी बाधा बन सकती है। अत: सरकार को समय रहते ओपीएस को बहाल कर देना चाहिए, ताकि मिशन रिपीट हो सके। कुशाल शर्मा ने कहा कि मिशन रिपीट की बात सोचते समय सरकार को एक बार ज़रूर कर्मचारियों के पूर्व में हुए पुरानी पेंशन बहाली के आंदोलनों पर अवश्य गौर फरमाना चाहिए और कर्मचारियों के इस आंदोलन को नजर अंदाज न करके इस पर तुरंत फैसला लेना चाहिए। इस अवसर पर राज्य महासचिव भरत शर्मा ने कहा कि यदि सरकार पुरानी पेंशन बहाल नहीं करती है, तो विपक्ष तो ऐसे भी पेंशन बहाली के लिए तैयार बैठी है। इस अवसर पर विजय ठाकुर, अनील शर्मा, राकेश कलथाईक, कुशाल ठाकुर, संदीप कश्यप, नागेन्दर ठाकुर, भगत राम, सतीश कुमार व धर्मपाल सहित भारी संख्या में एनपीएस कर्मचारियों ने भाग लिया।
उपमंडल से ड्रीम इलैवन से जितने वाले रोहित दूसरे युवा नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर उपमंडल के तलवाड़ गांव के रोहित ने ड्रीम इलैवन में 25 लाख रुपए जीते हैं। रोहित अप्पर लंबागांव स्थित वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जमा दो का छात्र है। रोहित के पिता नहीं है और उसकी मां एक निजी स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। रोहित ने दो दिन पहले ही श्रीलंका व पाकिस्तान के बीच एशिया कप के फाइनल मुकाबले में टीम लगाई थी। गौरतलब है कि इससे पहले भी जयसिंहपुर उपमंडल के अप्पर लंबागांव के एक युवक विकास ने ड्रीम इलेवन में एक करोड़ रुपए जीते थे।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर लंबागांव ब्लॉक के कांग्रेस के अध्यक्ष जसवंत ढडवाल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जयसिंहपुर के विधायक की कार्य प्रणाली पर कई सवाल खड़े किए उन्होंने कहा कि जुलाई महीने में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पंचरुखी से लंबागांव ब्लॉक का उद्घाटन करके चले पर अभी भी यहां बांस के डंडे लटक रहे हैं। उन्होंने कहा कि लंबागांव ब्लॉक में अभी तक बिजली के मीटर तक भी नहीं लगे हैं। जसवंत डढवाल ने कहा कि विधायक ने इसका उद्घाटन तो करवा दिया, पर पिछले दो वर्ष से लंबागांव ब्लॉक में बीडीओ सिर्फ पांच से छह महीनों तक ही लंबागांव ब्लॉक में रहते हैं या तो उनका स्थानातरण हो जाता है या उनकी रिटायर्डमेंट हो जाती है। अभी भी लंबागांव ब्लॉक का कार्यभार दूसरे ब्लॉक के बीडीओ को दिया गया है। जसवंत डढवाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पहला ऐसा लंबागांव ब्लॉक है, जिसमें जेई के चार पद हैं, पर चारों के चारों खाली है, जिससे यह साफ है कि उस ब्लॉक की पंचायतों का कार्य किस तरह हो रहा होगा। मनरेगा के कार्य भी बंद पड़े हैं, जो गरीब वर्ग के लोग मनरेगा में कार्य करके अपना तथा परिवार का गुजारा करते थे, पर इस मंहगाई में परिवार मुश्किल हो रहा है।
अनूप । सुजानपुर पशुपालक पुरुषोत्तम चंद की गाएं लंपी बीमारी की चपेट में आ गई है। सुजानपुर के साथ लगते दरसाल गांव के निवासी पुरुषोत्तम चंद ने बताया कि उनकी कई गाएं बीमारी की चपेट में है। परशोत्तम चंद ने बताया कि उन्होंने लाखों रुपए खर्च कर कीमती दुधारू गाएं पाली हैं, लेकिन पिछले कई दिनों से उनमें से कई पशु बीमार हो गए हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास कुल 19 गाय थी, जिनमें से दो कि पिछले दिनों बीमारी के चलते मौत हो चुकी है, जबकि बाकी बची गायाें में से कई गंभीर रूप से बीमार हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि जल्द ही गायाें के उपचार के लिए एक टीम भेजी जाए। पुरुषोत्तम चंद ने बताया कि उनकी गाएं पिछले कुछ दिनों पहले अचानक रूप से बीमार होना शुरू हो गई, जिनमें से दो की मौत भी हो चुकी है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से बीमार पड़ी है। उन्होंने बताया कि वह अपने परिवार का गुजारा दूध बेचकर करते हैं, लेकिन उनके गायों के बीमार होने से वे आर्थिक तंगी में फंस गए हैं। उन्होंने पशुपालन विभाग से मांग की है कि जल्द ही उनकी गायों के उपचार के लिए उचित व्यवस्था की जाए।
फर्स्ट वर्डिक्ट । धर्मशाला नई पेंशन स्कीम कर्मचारी एसोसिएशन ने आज 15 सितंबर को वोट फॉर ओपीएस अभियान की शुरुआत राज्य अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने धर्मशाला जिला मुख्यालय में क्रमिक अनशन स्थल से की। इस दौरान उन्होंने वोट फॉर ओपीएस अभियान के पोस्टर जारी करके इस अभियान को शुरू किया। इस अवसर पर प्रदीप ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के हर विधानसभा क्षेत्र में इसकी शुरुआत आज ही कर दी गई है, जिसके तहत हर पंचायत को कवर किया जाएगा। प्रदीप ठाकुर ने बताया कि पिछले पौने पांच वर्ष में प्रदेश सरकार ने पेंशन बहाली को केंद्र का मुद्दा बताकर हमेशा टाल मटोल ही की है, जबकि राज्यस्थान और छतीसगढ़ जैसे सिंगल ईंजन की सरकारों ने पुरानी पेंशन को अपने राज्यों में लागू कर दिया। उन्होंने कहा कि अब सिर्फ उसी पार्टी को वोट किया जाएगा, जो पुरानी पेंशन की बात करेगा। इस अवसर पर आज क्रमिक अनशन के 15वें दिन क्रमिक अनशन में पालमपुर के खंड प्रधान राजीव शर्मा की अगुवाई में पालमपुर के कर्मचारियों ने 24 घंटे का अनशन किया। पोस्टर अभियान की शुरूआत के अवसर पर राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष सौरभ वैद्य, राज्य संगठन सचिब महिला विंग पूजा सबरवाल, महिला विंग राज्य महासचिव ज्योतिका मेहरा, राज्य उपाध्यक्ष नारायण, राज्य मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा, राज्य मीडिया सह प्रभारी पवन ठाकुर, राज्य मुख्य सलाहकार सुभाष शर्मा, कांगड़ा जिला प्रधान राजेंद्र मिन्हास के साथ जिला मीडिया सह प्रभारी अनु शर्मा, जिला महासचिव अनीष धीमान , जिला कोषाध्यक्ष विरेश भारती, जिला उपाध्यक्ष मुनीष पंजलु, जिला सह सचिव जगत राम तथा जिलाधीश कार्यालय के प्रधान योगेश पठानिया तथा समस्त जिला कार्यकारणी सदस्य कांगड़ा तथा खंड प्रधान मंजीत कुमार, संदेश कुमार, सुनील शर्मा और समस्त कार्यकारणी सदस्य के साथ धर्मशाला के सैकड़ों कर्मचारी भोजन अवकाश में इस मुहिम का भाग बनें।
मनोज शर्मा। अर्की तहसील अर्की के अंतर्गत आने वाली पंचायत बालेरा के झुंडला गांवों में मेला मंढोड़ बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस बार 03 अक्तूबर को यह मेला फिर मनाया जाएगा। मेले का मुख्य आकर्षण सांस्कृतिक कार्यक्रम, शतरंज प्रतियोगिता और कबड्डी रहेंगे। कबड्डी में खेल के विजेता और उप-विजेता के लिए क्रमश: 8100 तथा 6100 रूपए की इनामी राशि दी जाएगी।
पंकज सिंगटा। धर्मशाला धर्मशाला में सेवानिवृत्त पैरामिलिट्री कल्याण संगठन कांगड़ा ने आज प्रदेश स्तरीय रैली एवं सम्मेलन का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष वीके शर्मा (एक्सडीआईजी) की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें प्रदेश के मुख्य पैट्रोन एमएल ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रदेश के सभी जिलों के पैरामिलिट्री संगठनों के बीएसएफ, आईटीबीपी ,एसएसबी, सीआईएसफ, सीआरपीएफ के सदस्यों एवं वीर नारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बैठक की शुरूआत में सदस्यों ने सभी शहीदों को दाे मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित दी और मातृभूमि की रक्षा में अपना जीवन कुर्बान करने वाले पैरामिलिट्री बलिदानियों के परिवारों के परिजनों को सम्मानित किया गया। प्रदेश में जिला स्तर पर पैरामिलिट्री कल्याण बोर्ड का गठन। प्रदेश सरकार के पत्र संख्या होम-सी (वी)10-1/2017, 04 अगस्त 2020 को पैरामिलिट्री कल्याण बोर्ड गठन के लिए नोटीफिकेशन तो कर दी थी, लेकिन धरातल पर आज तक कुछ नहीं हुआ है। उन्हाेंने कहा कि केंद्र सरकार/प्रदेश सरकार को पैरामिलिट्री की कैंटीनों को सीएसडी कैंटीनों की तर्ज में जीएसटी में छूट देनी चाहिए। पहले पैरामिलिट्री की कैंटीनों को सेना की कैंटीनाें कि तर्ज बैट टैक्स में रियायत मिलती थी, लेकिन जीएसटी लगने के बाद यह सुविधा समाप्त हो चुकी है और पैरामिलिट्री की कैंटिन आम दुकान हो चुकी है। उन्हाेंने कहा कि 2004 के बाद पैरामिलिट्री की बंद की गई पुरानी पेंशन को बहाल किया जाना चाहिए। क्योंकि पैरामिलिट्री के सभी बलों का गठन सेना की तरह आर्म्ड फोर्स ऑफ दी यूनियन से हुआ है। सभी से ज्यादा जरुरी स्वास्थ्य सुविधा होती है, लेकिन इसी सुविधा से भी पैरामिलिट्री के सेवानिवृत्त सदस्य ओर उनके आश्रित अभी तक वंचित है। सेवारत पैरामिलिट्री सदस्यों ओर उनके परिवारों के आश्रितों को तो केंद्र सरकार द्वारा आयुष्मान स्वास्थ्य योजना से जोड़ा जा चुका है, लेकिन उसी तर्ज पर सेवानिवृत्त सदस्यों को आयुष्मान स्वास्थ्य योजना से नहीं जोड़ा गया है, जो समझ है, केंद्र सरकार को सेवानिवृत्त सदस्य एवं उनके परिवारों को भी जल्दी आयुष्मान स्वास्थ्य योजना से जोड़ा जाना चाहिए। प्रदेश में एकमात्र सीजीएचएस (सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम) डिस्पेंसरी शिमला में ही है। प्रदेश के केंद्र स्थान में न होने कारण सेवानिवृत्त पैरामिलिट्री सदस्यों का बुढ़ापे में आना-जाना बहुत मुश्किल है और बहुत ज्यादा महंगा भी है। इसी कारण सेवानिवृत्त सदस्य एवं पैरामिलिट्री की वीर नारिया अपनी स्वास्थ्य सुविधा से वंचित है। जिला कांगड़ा में सीजीएचएस डिस्पेंसरी खोलने के लिए लंबे समय से पैरामिलिट्री संगठन ओर केंद्र कर्मचारी संगठन संघर्ष कर रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय दिल्ली द्वारा बताए गए सभी जरूरी दस्तावेज भी काफी समय पहले भेजे जा चुके हैं, लेकिन आज तक सीजीएचएस डिस्पेंसरी नहीं खोली गई, जबकि नजदीक के सभी पड़ोसी राज्यों में दर्जनों के हिसाब से CGHS डिस्पेंसरियां खोली जा चुकी है और सैंकड़ों अस्पताल इंपैलन भी किए जा चुके हैं। प्रदेश की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए सरकार को जिला स्तर पर सीजीएचएस डिस्पेंसरीज खोलना चाहिए और सभी बड़े अस्पतालों को इंपैलन करना चाहिए। प्रदेश सरकार को पैरामिलिट्री के सेवारत एवं सेवानिवृत्त सदस्यों के बच्चों को को नौकरी में कोटा देना चाहिए। उन्हाेंने कहा कि पैरामिलिट्री की देश की सरहदों की रक्षा और आंतरिक सुरक्षा में 24 घंटे रात-दिन अपनी जान तक की परवाह न करते हुए अहम भूमिका निभा रहे हैं और आज तक सबसे ज्यादा बलिदान भी पैरामिलिट्री के सैनिकों ने दिए हैं और देश की आन-बान-शान के लिए हर रोज लगातार अपनी कुर्बानियां दे रहे हैं। सरकार को पैरामिलिट्री की सेवाओं को ध्यान में देखते हुए उन्हें सेंट्रल सिविल सर्विस रूल की जगह जल्दी अलग 'पैरामिलिट्री सेवा एवं पेंशन सर्विस रूल' बनना चाहिए। केंद्र सरकार को पैरामिलिट्री के लिए अलग पैरामिलिट्री मिनिस्ट्री का गठन करना चाहिए। देश की सरहदों और आंतरिक सुरक्षा में अपना पूरा जीवन देश को कुर्बान करने वाले पैरामिलिट्री सेवानिवृत्त सदस्यों की सेवाओं ओर उनके मनोबल का ध्यान में रखते हुए को देखते हुए सरकार को जल्दी से मंथन कर जल्दी उनकी जायज मूलभूत जेसी मांगों को जल्दी पूरा करने में अव देरी नहीं करनी चाहिए। प्रदेश के मुख्य मीडिया प्रभारी एव प्रवक्ता मनवीर चंद कटोच ने बताया। बैठक में प्रदेश के सीनियर वाइस उपाध्यक्ष नंद लाल नेहरूटू उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह, सचिव सरवन सिंह, जनरल सेक्रेटरी वीर सिंह वर्मा, एडवाइजर आरके शर्मा एक्स (डीआईजी) और जिला चंबा के अध्यक्ष के एस माहड (एक्सडीआईजी), हमीरपुर के अध्यक्ष त्रिलोक सिंह, ऊना के अध्यक्ष जोगिंदर बिंद्रा, बिलासपुर के अध्यक्ष कश्मीर सिंह, सोलन के अध्यक्ष हरी सिंह, सिरमौर के अध्यक्ष देवदत्त शर्मा, मंडी के अध्यक्ष संतराम, कुल्लू के अध्यक्ष चंद्रशेख, लाहौल-स्पीति से अध्यक्ष रघुवीर सिंह पालमपुर संगठन के अध्यक्ष सीएस खरवाल अपने संगठन के सदस्यों के साथ आयोजन एवं रैली में शामिल हुए।
घर-घर पहुंच करके केजरीवाल मॉडल के बारे विस्तृत जानकारी दे रही है टीम फर्स्ट वर्डिक्ट। नादौन जबसे आम आदमी पार्टी ने अपनी 10 गारंटियां जारी की हैं, तबसे हिमाचल की राजनीति में खलबली मच गई है। आम आदमी पार्टी के नेता गारंटियों का प्रचार करने अब घर-घर तक पहुंच कर रहे हैं। इसी क्रम में नादौन विधानसभा से आम आदमी पार्टी के मुख्य नेता शैंकी ठुकराल और उनकी टीम द्वारा लगातार चल रहे डोर-टू-डोर प्रचार के दौरान बेहा गांव के पंसाई पंचायत में घर घर जाकर लोगों से मुलाकात की गई। शैंकी ठुकराल ने बातचीत करते हुए कहा कि हमारा केवल और केवल एक ही उद्देश्य है कि हम अपनी जन्मभूमि अपने अभिमान हिमाचल को पुनः से एक खुशहाल और विकसित हिमाचल बनाएं, जो केवल और केवल आम आदमी पार्टी मॉडल के जरिये ही मुमकिन है। केजरीवाल जी द्वारा हिमाचल को दी गई 10 गारंटियों को हम घर-घर तक लेकर जा रहे हैं। हमें क्षेत्र वासियों की ओर से भारी समर्थन मिल रहा है। शैंकी ठुकराल ने कहा कि हिमाचल की राजनीति में आम आदमी पार्टी एक गुरु बनके उभरी है, जिसने कांग्रेस और भाजपा को उनकी नकल करने पर मजबूर कर दिया है। इस बार कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र ही आम आदमी पार्टी पंजाब का उठाया है। नादौन में कांग्रेस के पास कुछ नहीं बचा है, जो नेता नादौन में काबिज हुए बैठे हैं। इस बार जनता उन्हें बाहर का रास्ता दिखाएगी। शैंकी ने कहा कि हमारी पूरी की पूरी टीम नादौन विधानसभा में घर-घर गली-गली जाकर लोगों से मिल रही है और उन्हें इन गारंटियों के बारे विस्तार से जानकारी दे रही है। लोगों में केजरीवाल जी एवं उनके काम को लेकर भारी उत्साह है, जो इस बार विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर पंचरुखी थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री ने कहा यह जमीनी विवाद को लेकर अंद्रेटा शोभा सिंह आर्ट गैलरी के सामने दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर हुआ झगड़ा थाना प्रभारी ने कहा कि किरण राणा चढ़ियार का रहने उसने कहा अंद्रेटा शोभा सिंह आर्ट गैलरी अपनी जमीन बताई और जहां पर दूसरे पक्ष त्रिलोक चंद ने कब्जा करके दीवार लगा दी है, जबकि त्रिलोक चंद का कहना है कि यह जमीन उनकी है और उनके नाम पर है। अतः यह लोग 14 से 15 लोगों को लेकर आए और इस दीवार को गिरा और तलवार निकालकर धमकाने लगे यह सभी लोग हिमाचल से बाहर के रहने वाले हैं। इसमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं, थाना प्रभारी ने बताया कि इनके खिलाफ धारा 147, 148, 149 के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, बाहरी राज्य से आए लोगों से एक तलवार भी बरामद हुई है, जो कि शिकायतकर्ताओं ने कहा कि तलवार से डराने-धमकाने का मामला सामने आया है। वहीं, सुभाष शास्त्री ने बताया कि यह एक जमीनी विवाद है और राजस्व विभाग से तथ्यों को जुटाए जाएगा और उसके आधार पर ही आगामी कार्रवाई। इस मामले में तीन गाड़ियों को भी जप्त किया गया है। ऐसी सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत 15 मिनट के अंदर ही घटनास्थल पर पहुंची और दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर पंचरुखी थाना तलब किया गया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में सचिवालय में शुरू हो गई हैं. बैठक में हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा दिलाने की केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी का स्वागत किया जाएगा। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य आदि विभिन्न महकमों से संबंधित निर्णय भी होंगे। विभिन्न संस्थान खोलने और उन्हें स्तरोन्नत करने के फैसले होंगे।
भाजपा ने बढ़ाया है देश के जनजातीय लोगों का मान भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा का नरवाणा में हुआ सम्मेलन पंकज सिंगटा। धर्मशाला विधायक श्री विशाल नैहरिया ने कहा कि भाजपा ने जनजातीय लोगों का मान बढ़ाया है, जबकि कॉंग्रेस ने इस समुदाय के साथ भेदभाव किया है। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा सम्मेलन में धर्मशाला के विधायक श्री विशाल नैहरिया ने कॉंग्रेस पर जमकर हमला किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि आये पंचायती राज एंव पशु पालन मंत्री श्री वीरेंद्र कंवर जी ने कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। साथ प्रदेश जनजातीय लोगों के लिए चलाई गई योजनाएं भी गिनाईं और जनता से इन योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। इससे पूर्व नगर निगम धर्मशाला के महापौर ओंकार नैहरिया और भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा राज्य उपाध्यक्ष विपिन नैहरिया ने भी जनता को संबाेधित किया। वहीं, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया, जबकि नगर निगम धर्मशाला उप महापौर सर्व चंद गलोटिया जी ने धन्यवाद किया।
विनायक ठाकुर । देहरा केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के बलाहर स्थित वेदव्यास परिसर में हिंदी पखवाड़े का शुभारंभ धूमधाम से किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि सौमैया परिसर मुंबई के निदेशक प्रो. लक्ष्मी निवास पांडे शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिसर निदेशक प्रो. मदनमोहन पाठक ने की। सर्वप्रथम परिसर निदेशक प्रोफेसर मदन मोहन पाठक ने मुख्यातिथि का फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। प्रो. लक्ष्मीनिवास पांडे ने अपने संभाषण में कहा कि हिंदी भाषा को राष्ट्रभाषा होने का दर्जा तो प्राप्त है ही। साथ-साथ हिंदी भाषा आम जन की भाषा भी बनती जा रही है। कार्यक्रम का संचालन इतिहास विषय के शिक्षक डॉ. रामनारायण ठाकुर ने किया। इस अवसर पर परिसर के हिंदी विषय के सहायकाचार्य एवं हिंदी पखवाड़े के संयोजक डॉ. ओमप्रकाश साहनी, शारीरिक शिक्षा के सहायक निदेशक डॉ. संजय मनकोटिया, कंप्यूटर शिक्षक अमित वालिया, हिंदी विषय के शिक्षक पियूष त्रिपाठी सहित समस्त शिक्षक एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
विनायक ठाकुर । देहरा जनता को सामाजिक न्याय देने में पूरी तरह फेल व फ्लॉप रही बीजेपी के राज में 5 वर्ष से लगातार आम जनता तंग होती आई है। यह बात प्रदेश कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने यहां जारी प्रेस बयान में कही है। राजेश शर्मा बोले कि अब जब चुनाव सिर पर है तब भी बीजेपी जनता को तंग करने से बाज नहीं आ रही है। प्रदेश भर में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में सरकारी मशीनरी को निजी एजेंडे पर रखते हुए सरकारी तंत्र व मशीनरी का भरपूर दुरुपयोग कर रही है। राजेश शर्मा ने कहा कि एचआरटीसी की करीब-करीब तमाम बसें रैलियों में भीड़ जुटाने के लिए लगाई जा रही हैं। जबकि दूसरी ओर रूट कैंसिल होने के कारण छात्र व कर्मचारी वर्ग को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बीजेपी कार्यकाल के शुरू दिन से ही स्वास्थ्य सेवाएं हाल-बेहाल हैं। अब जब प्रदेश में वायरल फीवर व स्क्रब टाईफस जैसी घातक बीमारियों ने बच्चों को जकड़ा है, तो हालात यह हैं कि मेडिकल कॉलेजों से लेकर सिविल अस्पतालों तक में भर्ती बच्चों को बेड उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। शिशु वार्डों में एक बेड पर दो-दो मरीजों का उपचार हो रहा है और बीजेपी रैलियों में कह रही है कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने बेहतर काम किया है। उधर, ओपीएस के लिए कर्मचारी परेशान हैं। डॉक्टर राजेश शर्मा ने कहा कि एनपीएस जब लागू की गई थी, तो कर्मचारियों को यह कह कर गुमराह किया गया था कि यह योजना भी ओपीएस की तरह है, लेकिन हकीकत में यह निजी कंपनियों को प्रमोट करने व हुकूमत के दम पर पूंजीवाद को स्थापित करने की ओर पहला कदम था। चारों ओर अन्याय कर रही बीजेपी सरकार के राज में जनता की आवाज या जन आंदोलन को अब बीजेपी की सत्ता का दमनकारी चक्र चहुं ओर कुचल रहा है। ऐसे में आम आदमी को अब अपने हितों के लिए न्याय मांगने का भी हक भी छीना गया है। राजेश ने कहा कि जनहित की नीतियों को कुचलने वाली इस सरकार की रुख्सती को जनता अब तैयार बैठी है।
विनायक ठाकुर । देहरा उपमंडल देहरा के अन्तर्गत पड़ते दिल्ली कान्वेंट स्कूल सुनहेत में हिंदी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत स्कूल प्रधानाचार्य गुंजन परमार के कर-कमलों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुई। हिंदी विभाग व विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने भी मां सरस्वती को पुष्प अर्पित कर वंदना की। तत्पश्चात कार्यक्रम की मुख्यातिथि को पुष्प गुच्छ व कार्ड भेंट कर उनका स्वागत किया और उनके स्वागत में विद्यालय के संगीत में कुशल बच्चों के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इसके बाद विद्यालय के हिंदी शिक्षक धीरज कुमार के द्वारा हिन्दी दिवस पर व्याख्यान दिया गया तथा सभी को राजभाषा प्रतिज्ञा दिलवाई।व्याख्यान के बाद शिक्षा मंत्री, भारत सरकार धर्मेन्द्र प्रधान के संदेश को पढ़ा। प्रधानाचार्य गुंजन परमार ने अपने संबाेधन में हिंदी भाषा की महत्वता पर प्रकाश डाला यही नहीं हिंदी भाषा की एक अहम भूमिका है। इसके बारे में भी बच्चो के साथ जानकारी साझा की।
मीनाक्षी सोनी । मीनाक्षी सोनी केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने पर वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने खुशी व्यक्त की है। प्रो. धूमल ने केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि सिरमौर जिले के ट्रांस गिरी क्षेत्र के हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग बड़े लंबे समय से चली आ रही थी। केंद्र में सबसे पहले हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मांग हमने उठाई थी। क्योंकि उत्तराखंड राज्य के गिरी पार क्षेत्र के लोगों को यह दर्जा बहुत पहले मिल गया था, जबकी रीति रिवाज और रहन-सहन बिलकुल एक जैसा होने के बावजूद हिमाचल प्रदेश के हाटी समुदाय के लोग का काफी लंबे समय से इस दर्जे से वंचित थे और मांग उठाते रहे कि उन्हें यह दर्जा प्राप्त हो। सरकार में रहते हुए हमने दो बार विधानसभा में प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार के समक्ष यह मुद्दा उठाया था और हाटी समुदाय को यह दर्जा प्रदान करने की मांग की थी। पूर्व मुख्यमंत्री ने हाथी समुदाय के लोगों को बधाई दी है।
विनायक ठाकुर । जसवां परागपुर धरोहर गांव गरली मे विगत करीब 140 वर्षों से लगातार चलने वाला सुप्रसिद्ध प्राचीन ऐतिहासिक तीन दिवसीय जिला स्तरीय मैदाने दा मेला नाम से मशहूर 'अनूप ममौरियम कुश्ति एवं दंगल मेला' की तैयारियों को लेकर सांय हनुमान मंदिर परिसर में एक आपात बैठक आयोजित की गई। मेला कमेटी चेयरमैन डॉ. हरि सिंह शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में मुख्य सलाहकार रणवीर पठानिया, मेला कमेटी प्रबंधक धरमवीर ठाकुर व गौरव धीमान, जोगिंद्र सिंह (चाचा) समाजसेवी एवं मोटीवेटर मदन जीत, कोषाधिकारी कुलभाष्कर शर्मा, बूथ कार्यकर्ता राकेश ठाकुर, कुलदीप ठाकुर तथा अन्य कई गणमान्य लोग शामिल हुए। इस दौरान जानकारी देते मेला कमेटी चेयरमैन डॉ हरि सिंह शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भातिं 17 सितंबर को सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम के साथ शुरू होगा, बांका राम मैमोरिल कम्पलैंक्स चैतडू मे आयोजित होने वाले इस मेले मे 18 सितंबर को छोटा दंगल होगा, जिसमें जिला भर के स्थानीय पहलवानों के बीच रोचक मुकाबले होगे व 18 सितंबर को यहां बड़ा दंगल होगा, जिसमें प्रदेश परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे और इस बडे दंगल मे पंजाब हरियाणा जम्मू दिल्ली आदि कई राज्यों के नामी पहलवान अपना जौहर दिखाएंगे।
विनायक ठाकुर। जसवां परागपुर विधानसभा चुनावों की सर्गमियां तेज होते देख ब्लॉक कांग्रेस मंडल जसवां परागपुर ने भी अपनी कमर कस ली है। अब जगह-जगह अपने कार्यलय खोलना शुरू कर दिए हैं। वहीं, इस दौरान बुधवार 14 सितंबर को पूर्व कामगार एवं कर्मचारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह मनकोटिया के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस मंडल द्वारा ब्लाक खडं कार्यलय परागपुर के बिलकुल सामने अपना पहला विधिवत ढंगसे कार्यलय खोल कर इसका शुभारंभ किया गया। इस मौके पर कांग्रेसी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे इससे पहले कांग्रेसी नेता सुरेन्द्र सिंह मनकोटिया के नेतृत्व मे मौजूद अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा महंगाई, बेरोजगारी, भष्ट्राचारी जीएसटी व बदहाल सड़कों के खिलाफ जसवां-परागपुर के विभिन्न क्षेत्राें में खूूब जमकर विरोध प्रदर्शन किया व जनता से रू-ब-रू हुए। सुरेंद्र सिंह मनकोटिया ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनते ही लोगों की समस्याओं को दूर किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने हर तरफ रोजगार के नाम पर बेरोजगारों के साथ धोखा किया है। बीजेपी सरकार से हर कोई परेशान है। बीजेपी सरकार के समय में जहां महंगाई चरम पर पहुंच गई है। वहीं, प्रदेश में बेरोजगार युवाओं की एक फौज खड़ी हो गई है। उन्होंने कहा कि बीजपी की करनी जनता देख रही है और जल्द ही उसे इसका जवाब दिया जाएगा। बीजेपी सरकार से तंग आ चुकी प्रदेश की जनता विधानसभा चुनावों में बीजेपी को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी।
विनायक ठाकुर । देहरा चिंतपूर्णी थाना के अंतर्गत एक नाबालिग लड़की ने अपने गांव के ही लड़के पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता 11 वर्षीय लड़की जब ट्यूशन पढ़कर अपने घर जा रही थी, तो गांव के ही लड़के ने मौके का फायदा उठाकर पीड़िता से दुष्कर्म किया। घर पहुंचने पर पीड़िता ने अपने माता-पिता को इस बारे में बताया तो माता-पिता ने चिंतपूर्णी थाना में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस द्वारा पीड़िता का मेडिकल करवाकर कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी अंब वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करावकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विनायक ठाकुर । जसवां परागपुर विधानसभा चुनावों से पहले जनता को लुभाने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश भर में लाभार्थी रैली का आयोजन कर लाखों रुपए खर्च कर रहे हैं। बेहतर होता कि इन रैलियों पर खर्च होने वाली धनराशि को बरसात के मौसम में आई त्रासदी से प्रभावित हुए लोगों को राहत के रूप में प्रदान की जाती है। यह बात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जसवां परागपुर के अध्यक्ष सुरिंदर मनकोटिया ने जारी प्रेस बयान में कही। मनकोटिया ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले पौने 5 वर्षाें में जिला कांगड़ा की पूरी तरह से अनदेखी की है। रैली में मुख्यमंत्री को चाहिए कि वह लोगों के समक्ष श्वेतपत्र रखे कि उन्होंने पिछले 5 वर्षों में कितने लोगों को रोजगार दिया और महंगाई पर कितना नियंत्रण किया है। इन रैलियों के बजाए अगर मुख्यमंत्री जिला मुख्यालय में बैठक कर डीसी से जिला भर में हुए नुकसान का आकलन कर उनके लिए राहत पैकेज जारी करना चाहिए था।
पंकज सिंगटा। धर्मशाला राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला द्वारा हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर महाविद्यालय के सभागार में हिंदी विभाग एवं टैगोर साहित्यिक संस्था द्वारा भाषण प्रतियोगिता एवं कविता पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश शर्मा ने मुख्यातिथि के रुप में शिरकत की। मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर मुख्यातिथि ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने विद्यार्थियों को भाषा में उच्चारण और लय का महत्व एवं हिंदी भाषा के प्रारूप को बचाने के लिए लक्ष्य को सुनिश्चित करने की प्रेरणा दी। हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. मीनाक्षी दत्ता ने हिंदी भाषा एवं भारतीय संस्कृति पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। हिंदी भाषण प्रतियोगिता में दीपक ने प्रथम स्थान, आदित्य ने दूसरा स्थान एवं राजीव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कविता पाठ में दिव्य ज्योति कटोच प्रथम, रितिक द्वितीय और रोबिन तृतीय स्थान पर रहे। संगीत विभाग द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां भी दी गई। महाविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. गौरव महाजन, डॉ. कैलाश और डॉ. अनीश ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। मंच संचालन की भूमिका डॉ मलकीयत सिंह के द्वारा बखूबी निभाई गई। महाविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. अजय, डॉ. बालकराम, डॉ. पूजा संदल, डॉ. पल्लवी और डॉ. माधवी पराशर उपस्थित रहे।
प्रतिमा राणा। पालमपुर कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक कि राजपुर शाखा ने नावार्ड द्वारा प्रयोजित फाइनैंशल कम डिजिटल लिटरेसी कैंप नवार्ड द्वारा समर्थित का आयोजन ग्राम पंचायत बदेहड़ के अंतर्गत गांव पट्टी के प्रांगण में किया गया। ग्राम पंचायत बदेहड़ के प्रधान बलवंत सिंह सचिव व पंचायत के समस्त प्रतिनिधि मौजूद रहे, जिसमें करीबन 100 से अधिक लोगों ने भाग लिया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य गांव वासियों को बैंकिंग की सुविधाएं वह भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही सामाजिक सुविधा योजनाओं के बारे बारे में विस्तार से परिचित करवाया तथा साइबर क्राइम के धोखे से बचाना था। इस आयोजित में निम्नलिखित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। 1 प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना 2 प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना 3 अटल पेंशन योजना 4 किसान क्रेडिट कार्ड ATM वह साइबर क्राइम आदि के बारे में बताया। बैंक की तरफ से शाखा प्रबंधक अमित शर्मा, अविनाश शर्मा उपस्थित रहे। वहीं, पंचायत प्रधान बलवंत सिंह, वार्ड सदस्य मनीष कुमार, सीमा देवी, नीलम कुमारी, धर्म चंद, सुरेश कुमार, हंसराज व सुभाष चंद आदि सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
अनूप। सुजानपुर भाजपा ने क्या किया, चुनावी घोषणा पत्र के कितने काम हुए, सब कुछ सबके सामने हैं। भाजपा जो कहती है, वह डंके की चोट पर करके भी दिखाती है, लेकिन कांग्रेस ने 70 वर्ष तक क्या किया। अब तक भाजपा कहती थी कि कांग्रेस ने 70 वर्षों तक कुछ नहीं किया, लेकिन आज कांग्रेस खुद इस बेरोजगार यात्रा के माध्यम से सबको बता रही है कि 70 वर्षों में भारत में उन्होंने कुछ नहीं किया। सुजानपुर मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने कहा कि अगर कांग्रेस ने बीते 70 वर्षों में युवाओं को रोजगार के लिए काम किया होता, तो आज उन्हें यह पदयात्रा न निकालनी पड़ती कोंग्रेस पार्टी को सड़कों पर न घूमना पड़ता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बेरोजगारी यात्रा कांग्रेस की हंसी का पात्र बन रही है। एक तरफ विक्रमादित्य और रघुवीर बाली यह दर्शा रहे हैं की युवा बेरोजगार हैं, लेकिन अगर यह युवा उनसे सवाल पूछे की दिवंगत कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रहे दिवंगत जीएस बाली कई बार प्रदेश के मंत्री रहे। उन्होंने रोजगार उत्पन्न किए होते तो शायद आज उन्हें धरना न देना पड़ता।
फर्स्ट वर्डिक्ट। सोलन "हिन्दी दिवस" के उपलक्ष पर आज राजकीय महाविद्यालय सोलन में भारं एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें प्रश्नोत्तरी, भाषण तथा स्वरचित कविताओं के काव्य-पाठ में छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय महाविद्यालय सोलन की प्राचार्य डॉ. रीता शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। राजकीय महाविद्यालय सोलन के हिन्दी विभाग, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई (एन. एस. एस / NSS) तथा रोटरी सोलन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में छात्र भारी संख्या में मौजूद रहे। छात्रों को अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. रीता शर्मा ने "हिन्दी दिवस" के कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए शिक्षक, गैर-शिक्षक वर्ग और छात्रों को बधाई दी। साथ ही उन्होंने कहा कि अपनी भाषा, संस्कार और संस्कृति से जुड़े रहकर इस ही हम देश और समाज को विकास के पथ पर लेकर जा सकते हैं। भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने के हमें लिए हिन्दी भाषा को अपनी जीवनशैली में पूर्ण रूप से उतारना होगा। हिन्दी बृभाषा हमारी भारत की महान संस्कृति, स्वतंत्रता संघर्ष तथा 18 गर्व का समागम है। इस कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान 'नागार्जुन' टीम की मोनिका, साक्षी और शीतल ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान 'जय शंकर' प्रसाद' टीम की प्रीति, रेणु यादव और तमन्ना ने प्राप्त किया। काव्य-पाठ में बी.ए. (B.A. III) तृत्तीय वर्ष की छात्रा आंचल शर्मा ने प्रथम स्थान और रेणु यादव (बी.ए.-III) ने द्वित्तीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रिया धीमान (बी.ए.-I) तथा द्वितीय स्थान प्राप्त किया प्रीति ने भाषण प्रतियोगिता के विषय थे। हिन्दी भाषा के प्रसार में अनुवाद का योगदान, सोशल मीडिया पर हिन्दी भाषा का बढ़ता हुआ वर्चस्व तथा विश्व में हिन्दी भाषा की बढ़ती लोकप्रियता। व्हि हिन्दी विभाग के प्रमुख डॉ. राजेन्द्र वर्मा ने अवसर पर कहा कि स्वतंत्रता व आज़ादी के इस अमृत महोत्सव मनाते हुए हिन्दी बढ़त भाषा का स्वतंत्रता संग्राम में तथा उसके पश्चात स्वतंत्र भारत को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है "हिन्दी दिवस' के कार्यक्रम में के J ' माध्यम से छात्रों को जागरूक करना तथा अपनी भाषा-संस्कृति से से जोड़ना था। इस कार्यक्रम में प्रतियोगिताओं के अतिरिक्त सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी थी, जिन्होंने वहाम को उपस्थित सभी दर्शकों का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक, गैर- शिक्षक वर्ग तथा छात्र-छात्राएं भारी संख्या में उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला नीट-2022 में हिमाचल प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करने वाले आदित्य राज शर्मा ने आज राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से भेंट की। राज्यपाल ने आदित्य राज को सम्मानित किया तथा भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। वह युवाओं के लिए प्रेरणा बने हैं। राज्यपाल ने आदित्य के माता पिता और उनके शिक्षकों को भी इस सफलता पर बधाई दी तथा कहा कि उनकी प्रेरणा और योगदान से उन्होंने प्रथम स्थान हासिल किया है। एस्पायर अकादमी के प्रबंधक तथा आदित्य राज की माता भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।


















































