पूर्व विधायक यादविंद्र गोमा ने शिवनगर में आयोजित युवा सम्मलेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व फ्रंटल संगठन के सभी पदाधिकारियों के साथ भाग लिया। इस मौक़े पर सभी कार्यकर्ताओं ने यादविंद्र गोमा को आने वाले चुनावों में जीत के लिए आश्वस्त किया और गोमा को भरोसा दिलाया कि वो सब उनके साथ कंधे से कंधे मिला कर खड़े है। वहीं इस दौरान गोमा ने सरकार और स्थानीय विधायक को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि भाजपा के एक और स्थानीय विधायक की विदाई का समय आ गया है। जनता अपना अच्छा बुरा समझ चुकी है और आने वाले चुनावों में भाजपा को बहार का रास्ता दिखाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा अब अपना बिस्तर बांध ले। देश व प्रदेश में महंगाई आसमान छू रही है। गैस पेट्रोल रोज़मर्रा की ज़रूरत का समान आज आम लोगों के हाथ से फिसल गया है। भाजपा और विधायक महंगाई बेरोज़गारी और भ्रष्टाचार के बारे में बात करने से कतराते हैं।
यूपी के श्रद्धालुओं से भरा एक पिकअप ट्राला ढलियारा के पास पलट गया। हादसे में सात लोग घायल हैं। मिली जानकारी के अनुसार दो ट्रालों में करीब 20 श्रद्धालु सवार थे। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के गांव निवाड़ी से दो पिकअप ट्रालों में चले थे। एक ट्राले में श्रद्धलुओं ने डीजे लगाकर रखा था तथा दूसरे ट्राला में करीब एक दर्जन श्रद्धालु बैठे हुए थे। रविवार सुबह सभी ने चिंतपूर्णी मंदिर में माता के दर्शन किए और शाम को ज्वालाजी के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है कि आगे चल रहे ट्राला में डीजे चल रहा था और कुछ श्रद्धालु भी बैठे हुए थे। जबकि पीछे चल रहे दूसरे ट्राला में करीब एक दर्जन लोग सवार थे। ज्वालाजी मंदिर आते समय ढलियारा के निकट पहाड़ियों में एक तीखे मोड़ पर पहले ट्राला से पीछे चल रहे दूसरा पिकअप ट्राला अनियंत्रित होकर क्रैश बैरियर से जा टकराया। टकराने के बाद ट्राला पर बैठे श्रद्धालु नीचे गिर गए, जिन्हें काफी चोटें आई हैं। डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घायलों का सिविल अस्पताल देहरा में इलाज चल रहा है।
शनिवार को अर्की विधानसभा क्षेत्र के जयनगर में राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस मनाया गया। बढ़ती मंहगाई,और बेरोजगारी के लिए केंद्र व प्रदेश भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस मौके पर युवा कांग्रेस प्रभारी अभिषेक सोमरा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, प्रदेश सचिव शशिकांत, जयनगर पंचायत के प्रधान राजेंद्र शर्मा, सचिव अनिल कुमार, सचिव डॉ मोहित ठाकुर, महासचिव दलवीर, सुखदेव ठाकुर, मनोज सोनी, गुरुदेव, रामलाल, प्रेम, कृष्ण लाल, सुनील कुमार मनीष कौंडल, किशोरी लाल, देव व जयनगर के युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिमाचल प्रदेश के सात जिलों हमीरपुर, कांगड़ा, मण्डी, सोलन, ऊना, सिरमौर बिलासपुर के लिए केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने 13 सौ करोड़ रूपये के उपोष्ण कटिबंधीय बागवानी सिंचाई एवं मूल्यवर्धन (एचपी शिवा) परियोजना मंजूर की है। एशियाई विकास बैंक इस परियोजना के लिए 1036 करोड़ रूपये की वित्तय सहायता प्रदान करेगा, शेष राशि प्रदेश सरकार द्वारा खर्च की जाएगी। सात जिलों के 28 विकास खंडों में लगभग 6 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में यह प्रयोजना लागू कि जाएगी। किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र राणा ने कहा कि इस परियोजना के माध्यम से सात जिलों में संतरा, अमरूद, अनारा, लीची, जापानी फल, आम आदि फलों के उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा। यह परियोजना 2022-23 से 2027-28 तक चलेगी, इस परियोजना के तहत 15 हजार से अधिक किसान/बागवान परिवार लाभान्वित होंगे। इस प्रोजेक्ट के तहत 1 करोड़ फलदार पौधे रोपित किए जाएंगे जिससे की पर्यावरण संरक्षण और किसानों की आमदनी बढ़ाई जाएगी। किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र राणा ने कहा कि पायलट प्रोजेकट के तहत प्रदेश के 4 जिलों हमीरपुर, कांगड़ा, मण्डी, बिलासपुर के 17 कल्सटरों में 200 हेक्टेयर क्षेत्र पसंतरा, अमरूद, लीची, और अनार का उच्च घनत्व पौधारोपण किया गया था जिसके परिणाम सफल रहे हैं। किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र राणा ने इस प्रोजेकट को पोषित करने के लिए प्रधान मंत्री मोदी और केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का धन्यवाद किया, साथ ही कहा कि डबल इंजन सरकार के संयुक्त प्रयासो से हिमाचल प्रदेश शिखर की ओर अग्रसर हो रहा है।
चौंतड़ा व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय कुमार सहित समस्त व्यापार मंडल चौंतड़ा ने विधायक प्रकाश राणा का चौंतड़ा बाजार के लिए 35 सोलर लाइटें देने के लिए आभार जताया है। इस बार में जानकारी देते हुए व्यापार मंडल चौंतड़ा के अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि रविवार को व्यापार मंडल चौंतड़ा विधायक प्रकाश राणा से चौंतड़ा बाजार में हिम ऊर्जा के माध्यम से सोलर लाइटें लगवाने के लिए मिला और उनसे मांग की कि जल्द से जल्द चौंतड़ा बाजार में यह सोलर लाइट लगवाई जाएं। जिस पर विधायक प्रकाश राणा ने व्यापार मंडल चौंतड़ा को 35 सोलर लाइटें देने की बात कही, जो कि व्यापार मंडल चौंतड़ा की देख रेख में लगवाई जाएंगी। चौंतड़ा व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा क वे अपनी और समस्त व्यापार मंडल चौंतड़ा की और से विधायक प्रकाश राणा का चौंतड़ा बाजार के लिए 35 सोलर लाइटें देने के लिए आभार व्यक्त करते हैं।
विधानसभा अध्यक्ष, विपिन सिंह परमार ने कोना में औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र और अरला में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ किया। कोना और अरला में जनसभा को संबोधित करते हुए विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में भी सुलाह में अभूतपूर्व कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत कोना के घरथूं से थुरल कॉलेज को सीधा जोड़ने के लिये न्यूगल नदी पर पुल निर्मित किया जाएगा ताकि कॉलेज के छात्रों और लोगों को सुविधा प्राप्त हो सके। उन्होंने कोना के लोगों को आईटीआई की बधाई देते हुए कहा कि संस्थान में चार विषय इलेक्ट्रिशियन, ब्यूटी पार्लर, सोलर टेक्नीशियन और प्लम्बर का ट्रेड आरम्भ किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान कार्यकाल में सुलाह हलके में रझूं तथा कोना में औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान खोले गये हैं और गढ़ आईटीआई को मॉर्डन संस्थान बनाया गया है। इसके अतिरिक्त परौर बल्लाह में पॉलीटेक्निक तथा अक्षैणा में फार्मेसी कॉलेज आरंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि थुरल कॉलेज में पीजीडीसीए, बीसीए के अतिरिक्त विज्ञान संकाय आरम्भ किया गया है। उन्होंने कहा कि इग्नो का केंद्र भी आरम्भ किया जा रहा है। परमार ने कहा कि सुलाह में स्वास्थ्य सुविधाओं में भी अभूतपूर्व कार्य किया गया है। अस्पतालों को स्तरोन्नत करने के साथ नए अस्पताल स्थापित किये गये हैं। उन्होंने कहा कि भवारना, थुरल और धीरा में अस्पतालों के अतिरिक्त भवनों निर्माण पर लगभग 50 करोड़ रुपये व्यय किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मरण्ड़ा, खरौठ, पुड़वा और अरला में नयें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आरम्भ किये गए हैं। उन्होंने कहा कि भट्टू के लिये भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत किया गया है। इससे पहले उन्होंने ग्राम पंचायत कोना में औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान और अरला में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ, 5 लाख से बने सामुदायिक सेवा केंद्र कोना का लोकार्पण और गांव घरथूं में 10 लाख से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन कार्य का भूमि पूजन किया। उन्होंने 75 लाख की लागत से जल जीवन मिशन में अरला में नलकूप एवं जल भंडारण टैंक का लोकार्पण किया। उन्होंने अरला में 50 लाख से निर्मित अमर सिंह के घर से सून खड्ड तक सड़क का लोकर्पण भी किया।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिला मण्डी की करसोग विधानसभा क्षेत्र के करसोग में क्षेत्र के लिए लागभग 90 करोड़ रुपये की 33 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए। ‘प्रगतिशील हिमाचलः स्थापना के 75 वर्ष’ कार्यक्रम के तहत आज मंडी जिले के करसोग विधानसभा क्षेत्र के करसोग में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने पंागणा में डिग्री कॉलेज खोलने, डिग्री कॉलेज करसोग में एमए इतिहास और एमएससी की कक्षाएं आरम्भ करने की घोषणा की। उन्होंने धार में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने, पशु औषधालय तत्तापानी को पशु चिकित्सा अस्पताल में स्तरोन्नत करने, अशला में उप तहसील खोलने, शंश और पोखी में स्वास्थ्य उप केंद्र खोलने और खान्योल बगड़ा में वन निरीक्षण कुटीर के निर्माण की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक कठिन दौर से गुजर रही है क्योंकि एक तरफ कांग्रेस ‘भारत जोड़ो यात्रा’ आयोजित कर रही है, वहीं दूसरी ओर गोवा के कांग्रेस विधायक, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, हिमाचल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पवन काजल और मौजूदा विधायक लखविंदर राणा ने ‘कांग्रेस छोड़ो’ अभियान शुरू किया है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता राम लाल ठाकुर ने भी कांग्रेस नेतृत्व पर भाई-भतीजावाद और अपनी-अपनी दावेदारी के आरोप लगाते हुए पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी गेहूं के आटे को भी लीटर में मापते हैं, जो आम आदमी के मुद्दों के प्रति उनकी अज्ञानता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के गठन के समय यहां की जनसंख्या केवल 11 लाख थी, जो आज 70 लाख से अधिक हो गई है। उन्होंने कहा कि उस समय प्रदेश का क्षेत्रफल 25,839 वर्ग किलोमीटर था जबकि आज राज्य का कुल क्षेत्रफल 55,763 वर्ग किलोमीटर है। उन्होंने कहा कि गठन के समय प्रदेश की साक्षरता दर केवल 4.8 प्रतिशत थी, जो आज 83 प्रतिशत से अधिक है। उन्होंने कहा कि राज्य ने स्वास्थ्य, शिक्षा, बागवानी, पर्यटन और संबद्ध क्षेत्रों में निरंतर प्रगति की है। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने तहसील करसोग की ग्राम पंचायत शाहोट और मेहंदी में चेरा खड्ड से धमून तक 3.43 करोड़ रुपये की उठाऊ जलापूर्ति योजना, 1.38 करोड़ रुपये की लागत से ईमला-बिमला खड्ड के तट्टीयकरण, 5.05 करोड़ रुपये की लागत से सरोटा-कलाशन जलापूर्ति योजना के जीर्णोद्धार कार्य, 93 लाख रुपये के व्यय से ग्राम पंचायत सेरी में जुआ-पोगली-सेरी जलापूर्ति योजना के जीर्णोद्धार कार्य, 25 करोड़ रुपये से सरौर खड्ड चुराग और तत्तापानी क्षेत्र के लिए उठाऊ जलापूर्ति योजना, माहुनाग की बस्तियों के लिए 3.14 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित उठाऊ जलापूर्ति योजना, कण्डा-टकरोल में 54 लाख रुपये की जलापूर्ति योजना, बिथारी खड्ड से पांगणा के लिए एक करोड़ रुपये की लागत से निर्मित जलापूर्ति योजना, खील में 24 लाख रुपये से निर्मित आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा चुराग में 81 लाख रुपये के व्यय से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के भवन का उद्घाटन किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने करसोग में 3 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बस अड्डा, बगशाड़ में 78 लाख रुपये से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, 2.59 करोड़ रुपये से निर्मित तुमन पुल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तत्तापानी में 89 लाख रुपये से निर्मित विज्ञान प्रयोगशााला भवन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सेरी बंगलो में 96 लाख रुपये से निर्मित विज्ञान प्रयोगशाला, नागरिक चिकित्सालय करसोग में 82 लाख रुपये के पीएसए प्लांट, विकास खण्ड कार्यालय में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग का 44 लाख रुपये का समिति हाल तथा 31 लाख रुपये से निर्मित प्लांट हैल्थ क्लीनिक पंागणा के भी उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने पशु औषधालय आशला को पशु चिकित्सालय में, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अशला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा स्वास्थ्य केन्द्र खन्योल बगड़ा को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खन्योल बगड़ा में स्तरोन्नत करने के उपरान्त इसका शुभारम्भ भी किया। जय राम ठाकुर ने केलोधार में 3.93 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं के माध्यम से नल कनेक्शन प्रदान करने, लोअर करसोग सनाना, मैंढ़ी और भनेड़ा ग्राम पंचायतों में 3.25 करोड़ रुपये से नल कनेक्शन प्रदान करने, 13.40 करोड़ रुपये से करसोग और समीप के क्षेत्रों में जलापूर्ति योजना के सुधारीकरण कार्य, ग्राम पंचायत सनारली और दछैन में सनारली गांव के लिए 2.03 करोड़ रुपये की जलापूर्ति योजना, ग्राम पंचायत शाकरा के शाकरा गांव के लिए सतलुज नदी से 82 लाख रुपये उठाऊ जलापूर्ति योजना, ग्राम पंचायत मैंढी के गरियाला में 1.47 करोड़ रुपये से पपरोल खड्ड के स्रोत सुदृढ़ीकरण कार्य, काओ खड्ड से डबरोट, भनेड़ा के लिए 83 लाख रुपये की उठाऊ जलापूर्ति योजना, 7.34 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले पुलिस थाना करसोग, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तेबन में 1.38 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाली विज्ञान प्रयोगशाला, करसोग में 55 लाख रुपये से निर्मित होने वाले जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियन्ता के आवास, ग्राम पंचायत सनारली में 88 लाख रुपये की बहाव सिंचाई योजना सनारली तथा करसोग में 20 लाख रुपये से निर्मित होने वाले प्रेस क्लब की आधाशिला रखी।
हिमाचल प्रदेश के सात जिलों हमीरपुर, कांगड़ा, मण्डी, सोलन, ऊना, सिरमौर बिलासपुरके लिए केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने 13 सौ करोड़ रूपये के उपोष्ण कटिबंधीय बागवानी सिंचाई एवं मूल्यवर्धन (एचपी शिवा) परियोजना मंजूर की है। एशियाई विकास बैंक इस परियोजना के लिए 1036 करोड़ रूपये की वित्तय सहायता प्रदान करेगा, शेष राशि प्रदेश सरकार द्वारा खर्च की जाएगी। सात जिलों के 28 विकास खंडों में लगभग 6 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में यह प्रयोजना लागू कि जाएगी। हमीरपुर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में जिला उपाध्यक्ष एवं हमीरपुर मंडल के प्रभारी अनिल कौशल ने यह बात कही है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के माध्यम से सात जिलों में संतरा, अमरूद, अनारा, लीची, जापानी फल, आम आदि फलों के उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा। यह परियोजना 2022-23 से 2027-28 तक चलेगी, इस परियोजना के तहत 15 हजार से अधिक किसान परिवार लाभान्वित होंगे। इस प्रोजेक्ट के तहत 1 करोड़ फलदार पौधे रोपित किए जाएंगे जिससे की पर्यावरण संरक्षण और किसानों की आमदनी बढ़ाई जाएगी। अनिल कौशल ने कहा कि पायलेट के तहत प्रदेश के 4 जिलों हमीरपुर, कांगड़ा, मण्डी, बिलासपुर के 17 कल्सटरों में 200 हेक्टेयर क्षेत्र पर संतरा, अमरूद, लीची, और अनार का उच्च घनत्व पौधारोपण किया गया था जिसके परिणाम सफल रहे हैं।
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि प्रदेश में शहरी स्थानीय निकायों और हिमुडा के 500 वर्गमीटर तक के आवासीय प्लाटों में रिहायशी भवन बनाने की अनुमति अब पंजीकृत निजी पेशेवर भी दे सकेंगे। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में आम लोगों को मकान बनाते समय नगर एवं ग्राम योजना विभाग (टी.सी.पी) के कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि इससे पंजीकृत निजी पेशेवर, स्थल निरीक्षण व निरीक्षण रिपोर्ट करने के बाद केवल 30 दिनों के भीतर हिमाचल प्रदेश नगर एवं ग्राम योजना नियम 2014 के तहत विकास अनुमति की अनुज्ञा प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि निजी पेशेवर जिन्हें एक वर्ष से ज्यादा का अनुभव है केवल वही इस आदेश के तहत भवन बनाने की अनुमति प्रदान कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि इस आदेश के तहत सभी अनुमतियां पंजीकृत निजी पेशेवरों द्वारा ऑनलाइन माध्यम से दी जाएगी। इस कार्य के लिए नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के ऑनलाइन पोर्टल में पंजीकृत निजी पेशेवरों को समुचित सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अतिरिक्त विभाग यह भी सुनिश्चित करेगा कि निजी पेशेवरों द्वारा प्रदान की गई अनुमतियों में कोई अनियमितताएं व विसंगतियां न हो। इसके लिए कम से कम 10 प्रतिशत अनुमतियों का सक्षम अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण किया जाएगा।शहरी विकास मंत्री ने बताया कि इस आदेश के लागू होने के उपरान्त नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग, स्थानीय निकायों व साडा द्वारा ही बिजली व पानी के कनैक्शनों के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र, भू-उपयोग परिवर्तन व भू-विभाजन की अनुमति दी जाए।
नादौन विधानसभा से आम आदमी पार्टी के नेता शैंकी ठुकराल ने पंचायत बटरान एवं पंचायत सपड़ोह में नौजवानों के साथ मुलाकात की एवं खेलकूद, हिमाचल के रोज़गार एवं शिक्षा व्यवस्था के ऊपर संवाद किया। इस मौके उन्होंने पंचायत के नौजवान खिलाड़ियों को क्रिकेट और वॉलीबाल की किट भेंट स्वरूप दी। शैंकी ने बातचीत करते हुए कहा कि, मुझे हमेशा बेहद खुशी होती है जब भी मैं नौजवानों से मिलता हूँ। हिमाचल के नौजवानों के अंदर बहुत ऊर्जा है जिसे हिमाचल के उत्थान के लिए उपयोग में लाया जा सकता है, पर अफसोस की बात यह है कि इनको सरकार की तरफ से मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिलती। मेरी यही कोशिश रहती है कि मैं इन नौजवानों की मदद करता रहूँ जो खेलकूद एवं अपनी कला को और आगे तक ले जाना चाहते हैं। शैंकी ने कहा कि, आज नादौन में एक बेहतर स्पोर्ट्स सेंटर नहीं है जहाँ खिलाड़ी सही तरीके से खेल सकें एवं उच्च कोटि की शिक्षा प्रदान कर सकें। आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर सबसे पहला कार्य यही होगा कि नादौन के नौजवान खिलाड़ियों को एक उच्च कोटि का स्पोर्ट्स सेंटर दिया जाएगा जहाँ, खिलाड़ियों के खेलकूद के समान से लेकर उनके खानपान की भी बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।
जिला परिषद उपाध्यक्ष नरेश कुमार दर्जी ने ग्राम पंचायत नाहलवी के लुडरी गांव में गांव वासियों द्वारा आयोजित एक जनसभा में शिरकत की। इस दौरान गांव वासियों ने उन्हें पानी की समस्या से अवगत करवाया। दर्जी ने आश्वासन दिए 2 दिन में उनकी समस्या का समाधान करवाया जाएगा। उन्होंने महिला मंडल को सामान लेने के लिए 20 हज़ार रुपया की नगद राशि दी। साथ ही 3 गरीब परिवारों को 30 हज़ार की आर्थिक सहायता प्रदान की। इस विशेष अवसर पर उनके साथ समाजसेवी नेता मुकेश कटोच ने भी शिरकत की। उन्होंने भी अपनी ओर से आर्थिक सहायता की।
जिला के साथ लगती ग्राम पंचायत स्वाहल व ब्लह मे लोगों को पिछले कई समय से श्मशानघाट जाने वाले मार्ग पर पुली ना होने के कारण समस्या का सामना करना पद रहा है। स्थानीय लोगों ने कई दफ्तरों के अफसरों व विधायकों के सामने अपनी समस्या रखी, परन्तु उन्हे केवल आश्वासन व निराशा ही हाथ लगी। लेकिन वहीं गौ सेवा आयोग सदस्य आशीष शर्मा ने लोगो की समस्या को देखते हुए इस पुली का निर्माण कार्य करवा कर स्थानीय निवासियों की इस समस्या का समाधान करते हुए आज रविवार को पुली का उद्धघाटन किया और लोगो की कई वर्षों की समस्या का समाधान किया। इस मौके पर ग्रामीणों ने गौ सेवा आयोग के सदस्य एवं समाजसेवी आशीष शर्मा का जोरदार स्वागत किया।
भलेठ के पास बहने वाली वाली व्यास नदी में युवक उतरा और देखते ही देखते वह पानी के तेज बहाव में बह गया। युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। सुजानपुर एसएचओ सतपाल शर्मा से मिली जानकारी अनुसार रविवार दोपहर करीब 1 बजे सूचना मिली कि सुजानपुर की दाड़ला पंचायत में सुजानपुर-हमीरपुर मुख्य मार्ग पर बनाए गए नए पुल के नीचे बहने वाली ब्यास नदी में एक युवक पुल से नीचे उतरा और देखते ही देखते पानी में उतरने लग पड़ा। वहां मौजूद लोगों ने जब उस युवक को ऐसा करते हुए देखा तो उसे आवाजें लगाकर पानी में ना जाने को कहा लेकिन युवक ने उनकी नहीं मानी और पानी में आगे बढ़ता गया। इसी बीच यह युवक अनियंत्रित होकर पानी में गिर गया और तेज और गहरे पानी में बह गया। युवक के पानी में बहने की सूचना प्रत्यक्षदर्शियों ने थाना सुजानपुर में दी। एसएचओ सतपाल शर्मा ने बताया कि घटनास्थल के पास एक हेलमेट भी बरामद हुआ है। माना जा रहा है कि यह हेलमेट उसी युवक का है लेकिन अभी तक उस युवक की बाइक या अन्य दो पहिया वाहन बरामद नहीं हुआ है। युवक कौन है, कहां का रहने वाला है, कहां से आया था इस बात को लेकर भी कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि युवक की आयु लगभग 30 से 35 वर्ष लग रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का दौरा करके साक्ष्य जुटाए हैं। संबंधित विषय पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने ऊना में भाजपा जिला पदाधिकारियों की बैठक में भाग लिया। अविनाश राय खन्ना ने ऊना से 17 एलईडी प्रचार वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सभी 17 विधानसभा क्षेत्रों में सरकार और संगठन के कार्य को पहुंचाने का काम करेगी। अविनाश राय खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल को दुनिया के नक्शे पर ला खड़ा किया है। हमारी डबल इंजन सरकार के अथक प्रयासों के कारण ही हिमाचल को ऊना में बल्क ड्रग पार्क और नालागड़ में मेडिकल डिवाइस पार्क मिला है, कांग्रेस ने कभी भी बल्क ड्रग पार्क के लिए गंभीर प्रयास नहीं किए। कांग्रेस ने हमेशा राज्य के विकास से जुड़े सभी मुद्दों पर आम जनता को गुमराह किया है। बल्क ड्रग पार्क हिमाचल राज्य में सबसे बड़े निवेशों में से एक है और बल्क ड्रग पार्क हिमाचल में 50 हजार करोड़ रुपये का निवेश लाएगा। यह हिमाचल में 1 लाख युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता जल्द ही बनने वाले ब्लुक ड्रग फार्मा हब की सफलता के प्रभाव से डरे हुए हैं। कांग्रेस राज्य के लोगों को गुमराह करने के लिए इस मुद्दे पर नकारात्मक राजनीति कर रही है और मुझे पूरा यकीन है कि आम जनता को भाजपा नेतृत्व पर पूरा भरोसा है जो निश्चित रूप से हिमाचल में भाजपा को सत्ता में वापस लाएगा।
हिमाचल प्रदेश कैडर, भारतीय प्रशासनिक सेवा 2021 बैच के तीन परिविक्षाधीन अधिकारियों, हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा तथा हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सम्बद्ध सेवा 2022 बैच के 14 परिविक्षाधीन अधिकारियों ने आज ओक ओवर, शिमला में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भेंट की। यह अधिकारी हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान (हिप्पा) से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इन अधिकारियों से बातचीत के दौरान आशा व्यक्त की कि वह राज्य के लोगों के कल्याण के लिए समर्पण और प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे। उन्होंने अधिकारियों से ईमानदार छवि, विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों के दक्षतापूर्ण कार्यान्वयन, नवोन्मेष पहल सहित अनेक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने युवा अधिकारियों से नए जोश के साथ राज्य की सेवा करने का आग्रह किया। उन्होंने अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान के निदेशक ऋग्वेद ठाकुर और अतिरिक्त निदेशक ज्योति राणा उपस्थित थे।
कोटखाई के चोगन कुल्टी पंचायत कयारवी मोड़ पर एक पिकअप हादसे का शिकार हो गई। सेब से लदी HP 63- 4779 पिकअप 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी है। पिकअप चालक अयूब उम्र 36 साल जो गुम्मा का रहने वाला था। इस हादसे में चालक को हल्की चोटें लगी है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पालमपुर में सातवे दिन अग्निवीर सेना भर्ती कांगड़ा और चम्बा जिला के उम्मीदवारो के लिए जारी रही। सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर के भर्ती निदेशक कर्नल राजीव रंजन ने बताया कि भर्ती के सातवीं दिन अग्निवीर सेना भर्ती में शनिवार को कांगड़ा जिला के कांगड़ा और पालमपुर तहसीलों एवम चम्बा जिला के डलहौजी तहसील का कुल 2893 उम्मीदवारो को शारीरिक परीक्षण के लिए बुलाया गया था। कुल मिलाकर दोनो जिलों के 2221 उम्मीदवारो ने दौड़ मे भारी उत्साह के साथ भाग लिया, जिसमे 412 उम्मीदवारों ने इस दौड़ को पास किया। कांगड़ा तहसील के गांव लाखमंडल के उम्मीदवार अनुज कुमार ने बचपन में जलने के कारण उनकी दाहिने हाथ की ऊँगली को खो दिया था, लेकिन ऊँगली नहीं होने के बावजूद भी भारतीय सेना में शामिल होने के लिए अपनी उत्सुकता दिखाई। उन्होंने 150 उम्मीदवारों में से 1.6 किमी रन टेस्ट में पहला स्थान हासिल किया। कर्नल राजीव रंजन, भर्ती निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय, पालमपुर ने उन्हें दौड़ में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और उनके गांव के युवाओं को भारतीय सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करने के लिए बधाई दी। बीते कल शारीरिक परीक्षण पास करने वाले उम्मीदवारो का आज चिकित्सा परीक्षण किया जा रहा है। दिनांक 19 सितम्बर 2022 को कांगड़ा जिला का पालमपुर, नूरपुर और थुराल तहसीलों एवम चम्बा जिला के पांगी तहसील का कुल 3007 उम्मीदवारो को शारीरिक परीक्षण के लिए बुलाया गया है।
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जिला भाजपा उपाध्यक्ष व ग्राम पंचायत दडूही की प्रधान ऊषा बिरला ने गरीब बच्चों के साथ मिलकर जश्न मनाया। इस मौके पर ऊषा बिरला ने गरीब बच्चों को शिक्षा सामग्री वितरण की एवं बच्चों के साथ नरेंदर मोदी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के रूप में देश को एक सशक्त नेतृत्व मिला है और पूरा देश उनके नेतृत्व में स्वयं को गौरवान्वित महसूस करता है। उन्होंने कहा कि समस्त देशवासी यही आशा करते हैं कि प्रधानमंत्री दीर्घायु एवं अपनी सेवाएं इसी प्रकार देश को देते रहें। उन्होंने समस्त भाजपा परिवार की ओर से प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की बधाई दी है।
जसवां:परागपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत देश के प्रथम धरोहर गाँव गरली-परागपुर में एक बार फिर लाइट कैमरा एक्शन गूंजेगा।यह क्षेत्र वासियो के लिए एक बार फिर गौरव का विषय है कि इस बार गरली-परागपुर में टी-20 की ऐड जो कि राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होगी उसकी शूटिंग तीन दिन चलेगी। जानकारी देते हुए लाइन प्रोड्यूसर अमित ठाकुर मिट्टू ने बताया कि 17 सितंबर से 21 सितम्बर तक इस ऐड की शूटिंग गरली परागपुर के तहत विभिन्न स्थान पर होगी। आपको बता दें कि इससे पूर्व भी गरली परागपुर में कई राष्ट्रीय स्तर की फिल्मों की शूटिंग हुई है जिसमें बांके की क्रेजी बारात, चिंटू जी, टाटा नेनो गाड़ी की शूटिंग इत्यादि इस श्रेणी में शुमार हैं। लाइन प्रोड्यूसर अमित ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र वासियो के लिए फिर से खुशी की बात है क्योकिं गरली प्रागपुर एक बार फिर टीवी पर प्रसारित होगा।
उपमण्डल देहरा के अंतर्गत पड़ते मानगढ़ के तहत डिडू डिस्पेंसरी के सामने एक गाड़ी द्वारा 9 वर्षीय बच्ची को टक्कर मारने से उक्त बच्ची की मौत का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस थाना देहरा में शिकायतकर्ता तिलक राज पुत्र भगवान दास निवासी मरियारी डा. खबली ने पुलिस को अपना बयान कलमबंद करवाया कि 17 सितम्बर को डीडू डिस्पेंसरी के सामने एक कार जिसका नम्बर HP39D-0890 देहरा की तरफ से आई तथा सड़क पार कर रही एक स्कूली बच्ची अंकिता पुत्री शम्मी कपूर गांव डिडू, डाकघर मानगढ को टक्कर मार दी और उक्त गाड़ी चालक ही उस बच्ची को इलाज के लिए सिविल अस्पताल देहरा ले आया। हालत गम्भीर देखते हुए चिकित्सको ने उसे प्राथमिक उपचार के उपरांत देहरा से टांडा रेफर कर दिया, जहां ईलाज के दौरान बच्ची की मृत्यू होने की सूचना है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने कहा कि पुलिस गाड़ी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। फिलहाल आगामी कार्रवाई जारी है। बच्ची की मौत की सूचना मिलते ही गाँव में मातम पसर गया है और लड़की के परिजनों पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है।
विनायक ठाकुर । देहरा कांग्रेस के प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने जारी प्रेस बयान में पपरोला से लेकर नूरपुर तक ट्रेन बहानी की मांग केंद्र सरकार से की है। डॉ. राजेश ने कहा कि करीब दो माह से पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रेन की आवाजाही बंद है। बरसात में चक्की पुल बहने के बाद अब पठानकोट से कोई ट्रेन नहीं चल रही है। इस वजह से नूरपुर से लेकर जोगिंद्रनगर तक सैकड़ों गांवों के लोग आवाजाही नहीं कर पा रहे हैं। वह अपने गांवों में ही कैद होकर रह गए हैं। देहरा विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों ऐसे गांव हैं, जहां पर सड़क सुविधा बेहतर नहीं हैं। यहां के लोग काफी गरीब हैं। इन लोगों के लिए रेलवे ट्रेन ही आवाजाही का एकमात्र सस्ता साधन था, लेकिन ट्रेन बंद होने की वजह से अब देहरा और अन्य विधानसभा क्षेत्रों के सैकड़ों गांवों के लोग परेशान हो रहे हैं। नूरपुर से पपरोला के बीच रेलवे प्रशासन के पास इंजन और ट्रेन है। अगर केंद्र सरकार चाहे तो नूरपुर से पपरोला तक ट्रेन बहाली हो सकती है। केंद्र सरकार को नूरपुर से लेकर पपरोला तक ट्रेन सेवा बहाल करनी चाहिए, ताकि गरीब लोगों को परेशान न होना पड़े।
लोक सेवा करना ही मेरा एकमात्र लक्ष्य है- शैंकी ठुकराल फर्स्ट वर्डिक्ट। नादाैन पंचायत गोईस में पंचायत वासियों की लंबे समय से चल रही सोलर लाइट की समस्या का निवारण नादौन विधानसभा के प्रमुख नेता शैंकी ठुकराल ने किया। शैंकी ने पंचायत को दो सोलर लाइट भेंट स्वरूप दी। शैंकी ने बातचीत करते हुए कहा कि पंचायत वासियों की काफ़ी लंबे समय से मांग थी कि उनके पंचायत में सोलर लाईट लगवाएं जाएं, जिससे कि पंचायत अंधेरे से बाहर आए। जैसे ही मुझे पंचायत वासियों ने अपनी समस्या के बारे बताया, मैंने तुरंत ही उनको वादा किया कि अब ये समस्या मेरी अपनी समस्या है। शैंकी ने कहा कि भाजपा सरकार की ही ये देन है कि पंचायतों को अंधेरे का सामना करना पड़ता है। ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार अपने बड़े-बड़े इश्तिहारों में तो विकास की गाथा सुनाती है, पर उसके उलट ही जमीनी स्तर पर लोगों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखती है। शैंकी ने कहा कि, मेरा राजनीति में आने का एकमात्र लक्ष्य ही यह था कि मैं लोक सेवा में समर्पित रहूं। अगर मेरे क्षेत्र के लोग मेरे पास अपनी समस्याएं लेकर आते हैं, तो मेरी यही कोशिश रहती है कि मैं उनकी समस्याओं का निवारण करूं। मैं आगे भी इसी तरह लोग सेवा को समर्पित रहूगा।
गगन शर्मा। पांवटा साहिब बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने आज पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के प्रवास कार्यक्रम के दौरान ग्राम पटवार वृत बैंकुआं ग्राम पंचायत जामनीवाला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जनसभा को सम्बोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री ने कहा कि बैंकुआं में पटवार वृत खुलने से उप संपदा नया कोट, उप सम्पदा धर्मकोट भूड, उप संपदा धर्मकोट, मौजा धर्मकोट तथा गंगुवाला जामनीवाला व बैंकुआं गांवों के लोग इससे लाभांवित होंगे। इससे पहले राजस्व से संबंधित किसी भी कार्य के लिए उप संपदा नया कोट, उप संपदा धर्मकोट भूड, उप संपदा धर्मकोट, मौजा धर्मकोट के लोगों को पटवार वृत्त तरुवाला तथा गंगुवाला जामनीवाला व बैंकुआं के लोगों को पटवार वृत्त टोका नगला जाना पड़ता था, लेकिन बैंकुआं पटवार वृत्त के खुलने से इन लोगों को अब बैंकुआं में ही सभी सेवाएं उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से पांवटा साहिब तहसील के अंतर्गत मौजूद पटवार वृत्त का पुनर्गठन किया गया है, जिसके अंतर्गत देवी नगर, गौंदपुर, छछेती, पातलियों, बैंकुआं, शमशेरपुर, मानपुर देवड़ा, खोदरी माजरी, मोहकमपुर नवादा, बनौर और डॉंडा में 11 नए पटवार वृत्त खोले गए हैं तथा राजपुरा और भाटावाली में दो नए कानूनगो वृत खोले गए हैं। इसके अतिरिक्त राजपुर और खोडोंवाला में दो नई उप तहसीलें खोली गई हैं। इससे पांवटा साहिब तहसील में कुल 23 पटवार वृत और 4 कानूनगो वृत हो गए हैं। प्रदेश सरकार के इन जनहितैषी निर्णयों से क्षेत्र के लोगों को घर द्वार पर बेहतर सुविधा प्राप्त हो रही हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों के लिए मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, सहारा योजना, हिमकेयर, शगुन योजना जैसी कई जनहितैषी योजनाएं वरदान साबित हो रही हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि यह योजनाएं प्रदेश के जरूरतमंद परिवारों की आवश्यकताओं की पूर्ति में सहायक सिद्ध हो रही हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन में उल्लेखनीय वृद्धि की है और बिना आय सीमा के वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त करने की आयु सीमा को पहले 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष और अब 60 वर्ष कर दिया है। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण और उनके उत्थान पर विशेष बल दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गृहिणी सुविधा योजना के लाभार्थियों को दो अतिरिक्त रिफिल सिलेंडर भी निशुल्क प्रदान किए जा रहे हैं। अब प्रदेश के हर घर में एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध है और यह देश का पहला चूल्हा धुंआ मुक्त राज्य बन गया है। इसके अतिरिक्त प्रदेश सरकार ने हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को बस किराए में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की है और घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट तक निःशुल्क बिजली प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए 50 पैसे प्रति यूनिट के स्थान पर अब केवल 30 पैसे प्रति यूनिट की दर से विद्युत प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में निःशुल्क पेयजल भी उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रदेश के जो परिवार छूट रहे थे, उनके ईलाज के लिए प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री हिमकेयर योजना आरम्भ की गई है। इस योजना के तहत परिवार के पांच सदस्यों को अस्पताल में भर्ती होने पर 5 लाख रूपये तक निःशुल्क ईलाज का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि हिमकेयर कार्ड नवीनीकरण अवधि अब एक साल से बढ़ाकर तीन साल कर दी गई है और इस योजना में नए परिवारों का पंजीकरण भी पूरे वर्ष किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गंभीर बीमारियों से पीड़ित आर्थिक रूप से कमज़ोर मरीजों को सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सहारा योजना चलाई गई है। इस योजना के अन्तर्गत मरीजों को 3000 रूपये प्रतिमाह सहायता राशि भी प्रदान की जा रही है। इस अवसर पर उप मंडल अधिकरी (ना) विवेक महाजन, तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री, नायब तहसीलदार रामभज, प्रधान बलबीर धीमान, सदस्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड राहुल चौधरी, सचिव ओबीसी मोर्चा हिमाचल प्रदेश सुभाष चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष रमेश,ओएसडी शेखरानंद ऑप्रिती, मीडिया प्रभारी रोहित चौधरी ,जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक क स्मसाद अली, राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
प्रतिमा राणा। पालमपुर विधानसभा अध्यक्ष, विपिन सिंह परमार ने सुलह निर्वाचन क्षेत्र के संगम पैलेस ठाकुरद्वारा में एक दिवसीय कार्यशाला में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मान कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। परमार ने कहा की आज प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर सेवा सप्ताह के रूप मनाया जा रहा है। आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में लाभार्थी सम्मेलन के भव्य कार्यक्रम के माध्यम से सभी लाभार्थियों से मिलने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि शिविरों के माध्यम से दिव्यागजन एवं वरिष्ठ नागरिक हेतु भारत सरकार की एडिप एवं राष्ट्रीय वयो श्री योजना के अंतर्गत निशुल्क सहायक उपकरण वितरण किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने प्रदेश के।प्रत्येक नागरिक को राहत देने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि हिमकेयर योजना, मुख्यमंत्री सहारा योजना, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना और मुख्यमंत्री शगुन योजना जैसी दर्जनों कल्याणकारी योजनाओं ने जरूरतमंदों और गरीबों को हरसंभव राहत प्रदान की है। उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में महिला यात्रियों को किराये में 50 प्रतिशत की रियायत दी गई है और घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली भी उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस निर्णय से 14 लाख से अधिक ऐसे उपभोक्ताओं को घरेलू बिजली की खपत पर शून्य बिल आ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के बिल भी माफ किए हैं। इस अबसर पर विधान सभा अध्यक्ष, विपिन सिंह परमार ने उद्योग विभाग के सौजन्य से 54 शिलाई मशीन, श्रम विभाग से 256 श्रम कार्ड , रेड क्रॉस सोसाइटी के सौजन्य से 100 कान की मशीन , 22 लोगों को कृत्रिम दांत, 71 व्हील चेयर, 48 बैसाखी , 17 चश्मे एवम अन्य कृत्रिम उपकरण वितरित किए। जिला श्रम अधिकारी आर के शर्मा और उद्योग विभाग से महाप्रबधक राजेश कुमार ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया और विभाग के माध्यम से जनकल्याण की योजनाओं की जानकारी दी। हिमाचल प्रदेश राष्टीय विकलांग एसोसिएशन के अध्यक्ष तरसेम चंद ने दिव्यांगों को जो समस्याएं आ रही। उनके बारे अवगत करवाया। इस अवसर पर सूचना एवं जन संपर्क विभाग से सम्बंधित हिम संस्कृतिक दल सोलन के कलाकारों गीत-संगीत के माध्यम से स्थानीय जनता को प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाया। इसके उपरान्त विधानसभा अध्यक्ष ने हार बोदा में जनसंवाद कार्यक्रम में उपस्थित हुए और स्थानीय लोगों से रूबरु हुए। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष हरिदत्त शर्मा, सुलह मंडल अध्यक्ष देश राज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष चन्द्रवीर, बीडीसी चेयरमैन भवारना अनीता चौधरी, मंडल मोर्चा अध्यक्ष मोनिका राणा, महामंत्री सुनीता राणा, जोन प्रभारी दया पठानिया, प्रधान बोदा लता कुमारी, बीड़ीसी सदस्य इंदिरा देवी, बीडीओ भेडू महादेव सिकंदर, अनु ठाकुर, कांता चौधरी, ममता वशिष्ठ विभिन्न विभागों के अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकारी तंत्र के बलबूते न सरकार बनती है और न ही रिवाज बदलता है। जैसे ही जयराम के साथ सरकारी तंत्र कटेगा, यह सरकार ताश के पत्तों की तरह बिखर जाएगी। शनिवार को जारी बयान में नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार ने अंतिम 60 वें माह में झूठी घोषणाएं, फर्जीवाड़ा व झांसे बाजी के वोटों की जो बिसात बिछाने का प्रयास कर रही है, जयराम समझ लें कि उससे रिवाज नहीं बदला करते। मुकेश ने कहा कि प्रदेश में सत्ता बदलना तय है, जनता ने इसके लिए मन बना लिया है। बाहरी ताकतें प्रदेश में आकर जयराम से लिए संजीवनी नहीं बन सकती हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री इस समय सरकारी कोष लूटाकर रैलियों का जो सिलसिला चलाए हुए हैं, इसमें भीड़ व तंत्र दोनों सरकारी है और घोषणाएं फर्जी हैं। मुकेश ने कहा कि अब सरकार की पिटारी खाली है और झांसी बाजी ही एक मात्र विकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कर्मचारी अब इस सरकार से मांगना बंद दें, क्योंकि जयराम सरकार से अब कोई उम्मीद नहीं है। अग्निहोत्री ने कहा कि ओपीएस बहाली कांग्रेस का संकल्प है और सत्ता में आते ही इसे हर हालत में कांग्रेस देगी। उन्होंने कहा कि निगमों व बोर्डो में भी पेंशन लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों पेंशनरों की एक-एक पाई का भुगतान किया जाएगा। विभिन्न कर्मचारी वर्गों की वेतन विसंगतियों को दूर किया जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि अब वे खुलकर कांग्रेस का साथ दें। जो भी कर्मचारियों को डरा व धमका रहा है, उसे बेनकाब किया जाए। उन्होंने कहा कि कर्मचारी 10-15 दिन की छुट्टी पर चले जाएं। आचार संहिता लगने वाली है, कोई उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। कांग्रेस कर्मचारियों के हितों की रक्षा करेगी। मुकेश ने कहा कि पुलिस कर्मियों पर दो वर्ष का फार्मूला लगाकर भर्ती कर नियमित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि होमगार्ड को 12 माह काम दिया जाएगा। दमकल विभाग की वेतन विसंगतियों को दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास व योजनाओं में कर्मचारियों व अधिकारियों को अहम योगदान रहा है। कांग्रेस सरकार बनने पर मधुर संबंध बनाकर आगे बढ़ेगी। मुकेश ने कहा कि आउटसोर्स से बिचौलियों को हटाया जाएगा और नीतिगत ढंग से आउटसोर्स का मसला हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि करूणामूलक भर्तियां एकमुश्त हल कर दी जाएगी। मुकेश ने कहा कि जयराम सरकार ने नौकरियों में युवाओं के साथ बेईमानी की है। ये सरकार युवाओं से किए धोखे से धराशायी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि फर्जी भर्तियों की सत्ता में आने पर कांग्रेस जांच करेगी। बॉर्डर पर बढ़े सुरक्षा, हथियार हो जमा मुकेश ने कहा कि जिला ऊना में लगातार कानून व्यवस्था बिगड़ रही है। बड़े पैमाने पर गड़बड़ी होने की आशंका लग रही है। एक शूटआऊट ने ये संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि मेरी मांग है कि जिला के सभी बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ाई जाए और टिप्परों की बाहरी प्रदेशों में आवाजाही बंद हो। जिला प्रशासन सभी हथियारों को जमा करवा। पुलिस के अलावा किसी के पास हथियार न हो। समय रहते ये कदम उठाए जाने चाहिए।
सैनिकों की क्षमता पर सवाल उठाती रही कांग्रेस वन रैंक वन पेंशन से सैनिक हुए लाभान्वित, सुविधाओं में हुआ सुधार मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर बड़सर भाजपा मंडल पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष कैप्टेन प्रकाश चंद, महामंत्री सूबेदार बाबू राम व सूबेदार अशोक कुमार ने कहा कि मोदी सरकार ने सैनिकों को उनका हक़ व मान-सम्मान दिया है, जबकि कांग्रेस ने हमेशा सैनिकों की क्षमता पर सवाल उठाती रही है। उन्होंने बड़सर कांग्रेस के सैनिक सम्मान समारोह पर सवाल उठाते हुए कहा कि मोमेंटो बांटने से सैनिकों का सम्मान नहीं होता। सैनिकों की क्षमता पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस वोट के लिए आज मोमेंटो बांटने में लगी हुई है। ये वही कांग्रेस है, जिन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक व एयर स्ट्राइक पर सैनिकों की क्षमता पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा हमीरपुर जिला को वीरभूमि के नाम से जाना जाता है तथा जिला के अधिकतर परिवार के लोगों को सेना में सेवा करने का मौका मिला है। सैनिक परिवार सेना का अपमान करने वाली कांग्रेस का कभी साथ नहीं देगी। कांग्रेस जेएनयू में भारत तेरे टुकड़े होंगे कहने वालों के साथ खड़ी हो गई थी। इतना ही नहीं कांग्रेस ने सेना प्रमुख को 'सड़क का गुंडा' और ओसामा बिन लादेन जैसे कुख्यात आतंकवादी को 'जी' और हाफिज सईद को साहब तक बुला डाला था, जबकि भाजपा ने सैनिकों को उचित सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि 1990 में प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने सांसद रहते हुए पहली बार वन रैंक पेंशन का मुद्दा संसद में उठाया था। इसके बाद देशभर में पूर्व सैनिकों ने इस मांग को लेकर जन आंदोलन शुरू कर दिया था। वर्ष 2014 में केंद्र में मोदी सरकार बनते ही वन रैंक वन पेंशन को लागू कर दिया गया। इसके साथ ही सैनिकों को मिलने वाली सुविधाओं में भी सुधार किया। आज जो सैनिक अपने आपको गौरवान्वित महसूस करते हैं, ये सब भाजपा के कारण ही संभव हो पाया है, जबकि कांग्रेस ने हमेशा सैनिकों व पूर्व सैनिकों को छला है। उन्होंने कहा बड़सर में भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ का गठन बूथ स्तर तक हो चूका है तथा क्षेत्र का हर एक सच्चा सैनिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के साथ खड़ा है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल प्रदेश सरकार के ईमानदार और तेजतरार अधिकारी ओंकार चंद शर्मा से केंद्रीय हाटी समिति के अध्यक्ष डॉ. अमि चंद कमल, हाटी विकास मंच के अध्यक्ष प्रदीप सिंह सिंगटा, महासचिव अतर सिंह तोमर, मुख्य प्रवक्ता डॉ. रमेश सिंगटा, अनिल चौहान, सचिव मदन तोमर, कोषाध्यक्ष भीम सिंह चौहान व नीटू चौहान आदि ने मुलाकात कर गिरीपार के लाखों लोगों को जनजाति अधिकार दिलाने के लिए उनके प्रयासों की सराहना की और जिस प्रकार से व्यक्तिगत तौर ओंकार शर्मा ने लोगों के गिरिपार के लोगों के हित में कार्य किया हाटी समुदाय उनका आभार व्यक्त करता है। उन्होंने तमाम प्रकार की रिपोर्ट्स तैयार करने के लिए उन्होंने बहुत ही शानदार कार्य किया। परिणाम स्वरूप आज हाटी समुदाय को भारत सरकार ने केंद्र से मंजूरी दी है।
मीनाक्षी साेनी । हमीरपुर हमीरपुर के गांधी चौक में शनिवार को जिला भाजपा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की 17 विधानसभाओं को प्रचार प्रसार रथ रवाना किए गए, जिनको पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप एवं प्रदेश सरकार के खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा ने वरिष्ठ नेताओं का हमीरपुर पहुंचने पर स्वागत अभिनंदन किया। प्रचार प्रसार रथ अभियान के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रभारी विजयपाल सोहारु ने इस अभियान के बारे में उपस्थित लोगों को बताया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने इस अवसर पर संबोधन देते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार के इस कार्यकाल में अनेकों योजनाएं चलाई गई, जिससे लोगों को बहुत लाभ प्राप्त हुआ है। देश ने बहुत बड़ी उपलब्धि है, इस दौरान हासिल की हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 2 अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाने का निर्णय लिया है, जिसमे भिन्न-भिन्न कार्यक्रम जैसे कि रक्तदान शिविर फल वितरण कार्यक्रम वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं कृत्रिम अंग वितरण कार्यक्रम आदि आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश की सभी 68 विधानसभाओं के लिए आज एलईडी गाड़ियां भेज जा रही हैं, जिनको प्रचार-प्रसार रथ का नाम लिया है और यह गाड़ियां विधानसभाओं में जाकर डबल इंजन की सरकार की उपलब्धियों योजनाओं और कार्यक्रमों का वृत्तचित्र सबको दिखाएंगी। डबल इंजन कि सरकार में जहां देश ने प्रगति की राह पर नया मुकाम हासिल किया है, तो वहीं प्रदेश में भी कई उपलब्धियां हासिल की हैं। कोरोना महामारी से बचाव के लिए दी गई वैक्सीनेशन की प्रथम और द्वितीय दोनों डोज़ में हिमाचल प्रदेश प्रथम स्थान पर रहा है। डबल इंजन की देश और प्रदेश की सरकार के प्रयासों की बदौलत भारतीय जनता पार्टी फिर से प्रदेश में एक बार सरकार बनाएगी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बलदेव शर्मा, विधायक नरेंद्र ठाकुर, कमलेश कुमारी, एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, उर्मिल ठाकुर प्रचार-प्रसार रथ के संसदीय क्षेत्र के प्रभारी विजयपाल सोहारु, प्यारे लाल शर्मा, जिला महामंत्री हरीश शर्मा, अभयवीर सिंह जिला मीडिया प्रभारी, अंकुश शर्मा, अजय शर्मा, नवीन शर्मा, वंदना, योगी कमलनयन, तेज प्रकाश चोपड़ा, आदर्श कांत, राजकुमारी, सुमन, कपिल, अनिल कौशल, विकास शर्मा, सुरेश सोनी, अजय रिंटू, जग सिंह ठाकुर, अभिषेक, मनु व तेन सिंह सहित पांचों मंडल के अध्यक्ष महामंत्री एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पट्टा में हुआ आईटीआई का दीक्षांत समारोह कार्ययम आयोजित मुख्यातिथि ने विद्यार्थियाें काे वितरित किए प्रमाण पत्र सचिन बैंसल। बद्दी दून विधानसभा की पहाड़ी रियासत पटटा महलोग में शनिवार को आईटीआई का दीक्षांत समारोह आयाजित किया गया। जिसमें लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष एवं आईएमसी चेयरमैन अशोक राणा मुख्यातिथि रहे, जबकि स्थानीय पंचायत प्रधान रंजना देवी, सीएचसी पटटा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी अभिनव कुठियाला, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पटटा की प्रधानाचार्या सोनिया काला, माया दत्त शर्मा विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता आईटीआई कॉलेज के प्रधानाचार्य नवनीत कुमार ने की। कार्यक्रम के दौरान 34 इलैक्ट्रिकल छात्रों तथा 20 सिलाई कढ़ाई ट्रेड की छात्राओं को डिग्री देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि अशोक राणा ने अपने संबाेधन में सभी उर्तीण हुए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का युग दक्षता का युग है और आप सभी ने अपने भविष्य को ऊंचाई तक ले जाने के लिए निरंतर अपने स्किल को बढाते जाना है।
महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 1500 रुपए, 10 विधानसभाओं से हुई शुरुआत फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला स्थानीय महिलाओं ने बढ़ती बेरोज़गारी और महंगाई के चलते इस आर्थिक मदद को समय की मांग बताया और इस योजना को लेकर महिलाओं में काफ़ी उत्साह भी देखने को मिला, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर गारंटी फॉर्म भरे। हिमाचल प्रदेश में 49.27 प्रतिशत आबादी महिलाओं की है। जैसा कि आमतौर पर पहाड़ों में होता है, ग्रामीण क्षेत्राें में महिलाएं घरेलू कामकाज से लेकर पारिवारिक कारोबार में पुरुषों का बराबरी से सहयोग करती हैं। प्रदेश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में उनकी भागीदारी भी अच्छी खासी है, लेकिन आर्थिक आत्मनिर्भरता के मामले में वे पीछे छूट जा रही हैं। जैसा कि देश के हर हिस्से में है, हिमाचल प्रदेश में भी इस आधी आबादी के श्रम का कोई मूल्यांकन नहीं होता। इसलिए अधिकांशत: उनके हाथ में नक़द राशि नहीं होती और वे आर्थिक रूप से परिवार के पुरुष सदस्यों पर ही निर्भर होती हैं। कांग्रेस पार्टी चाहती है कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त किया जाए, जिससे वे पारिवारिक ज़िम्मेदारियों को और सार्थक ढंग से निपटा सकें। इसलिए हमने यह गारंटी देने का फ़ैसला किया है कि प्रदेश की महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपए अवश्य मिले। सरकार बनने के बाद हम प्रदेश की महिलाओं के खाते में हर महीने यह राशि पहुंचाएंगे। अपनी इस मुहिम को हिमाचल की प्रत्येक महिला तक ले जाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने कमर कस ली है। जवाली, देहरा, सुल्लाह, धर्मशाला, हमीरपुर, नादौन, हरोली, झंडूता, घुमारवीन व सोलन विधानसभाओं में आज से कार्यकर्ताओं का एक जत्था, हर घर पहुंच रहा है। अगले 5 दिन के भीतर पूरी 68 विधानसभाओं में डोर-टू-डोर प्रचार शुरू हो जाएगा।
कंपनी के 45 वर्ष पूरे होने पर रोपे 45 प्रकार के पौधे सचिन बैंसल। बद्दी ग्लेनमार्क फार्मा कम्पनी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चनाल माजरा में पौधारोपण का अभियान चलाया, जिसमें कंपनी के 25 कार्यकर्ताओं की टीम ने स्कूल में पौधारोपण के साथ-साथ सफाई भी की। स्कूल में फलों के साथ-साथ सब्जियां भी उगाई। कंपनी के प्लांट हेड सत्यशिव देसाई ने बताया की ग्लेनमार्क फार्मा के 45 वर्ष पूरे होने पर 45 पौधे जिसमें मोगरा, कदीर, अशोका, नीम, आंवला, जामून, अमरूद, अनार, बेर व नींबू और सब्जियों में टमाटर, मिर्च, पत्ता गोभी व बेगन के बीज भी उगाए गए। प्लांट एचआर बीआर शर्मा ने बताया की हम सभी को पौधारोपण कर उनकी सुरक्षा कर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हमारे जीवन में वृक्ष भी जीवनदाता के रूप में उतने ही महत्वपूर्ण है। जहां हरियाली होती है, वहां खुशहाली आती है। इस मौके पर एचआर मैनेजर बीआर शर्मा, फाइनेंस हेड दिनेश शर्मा, प्रिंसिपल मीना अग्रवाल, इको क्लब इंचार्ज निलेश डोगरा मौजूद रहे।
राजेश कतनाेरिया। जवाली उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत ढन से फारियां सड़क के स्तरोन्नत की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सांसद किशन कपूर, सांसद इंदु गोस्वामी व विधायक अर्जुन ठाकुर के नाम से अंकित उद्घाटन व शिलान्यास पट्टिका शरारती तत्वों द्वारा तोड़ दी गई है। साथ ही लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह के पास लगते भाजपा के फ्लेक्स को भी फाड़ दिया गया है। बता दें कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कोटला में 10 मई को एक कार्यक्रम में ढन से फारियां सड़क की अपग्रेडेशन का उद्घाटन किया था। यह पट्टिका लोक निर्माण विभाग द्वारा अभी पिछले कल ही लगाई गई थी और शरारती तत्वों द्वारा उसे रात को ही तोड़ दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह जो घिनौना कृत्य किया गया है, बहुत ही निंदनीय है। विधायक अर्जुन सिंह ठाकुर ने कहा कि जो लोग ऐसा कृत्य कर रहे हैं, उनके ऐसे घिनौने काम से विकास की गति नहीं रूकती। उन्होंने कहा कि जवाली में इन 5 वर्षाें में हुए विकास को लेकर कुछ लोग बौखला गए हैं। डीएसपी नूरपुर सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस थाना जवाली की टीम को इसकी जानकारी मिलते ही शनिवार सुबह मौके पर पहुंचकर जायजा लिया गया तथा मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की जा रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72वें जन्मदिन को देश में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा समाज सेवा के रूप में मनाया जा रहा है। राजधानी शिमला में भी इस दौरान रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर युवा भारत संस्था और भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित किया गया है। इस शिविर में कार्यकर्ताओं के साथ-साथ शहरवासियों ने भी रक्तदान कर अपना सहयोग दिया। शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर यह एक दिवसीय रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में आईजीएमसी के डॉक्टरों की टीम ने रक्तदान करने वाले लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और पूरी तरह से स्वस्थ व्यक्ति का ब्लड लिया। डाक्टरों से मिली जानकारी के मुताबिक एकत्रित बल्ड को IGMC हॉस्पिटल भेजा जाएगा और ज़रुरतमंद लोगों के लिए प्रयोग में लाया जाएगा। भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के संयोजक सुनील ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा कि इस रक्तदान शिविर का सिर्फ एक ही उद्देश्य है कि हमारे छोटे से प्रयास से किसी का बहुमूल्य जीवन बच पाए। उन्होंने कहा कि हम अपने स्वार्थ के लिए बहुत से ऐसे काम करते हैं जिनके कोई मायने नहीं होते लेकिन कभी- कभी किसी की निस्वार्थ रूप से सेवा करना हमारे अन्तर्मन को खुशी देता है। जो मुस्कान किसी को खुशी देने से मिलती है उसका महत्व सबसे बडा होता है। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को इस रूप में मनाया जा रहा है जिससे ज़रुरतमंद लोग उन्हें दिल से दुआएं देंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिवस पर भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ शुभकामनाएं देता है।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जिला भाजपा ने हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में मरीजों को फल वितरित किए। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप प्रदेश सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के मंत्री राजेंद्र गर्ग जिला अध्यक्ष बलदेव शर्मा विधायक नरेंद्र ठाकुर एवं कमलेश कुमारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान भाजपा नेताओं ने मेडिकल कॉलेज में दाखिल मरीजों को फल वितरित करने के साथ-साथ उनका हालचाल जाना और उनके तीमारदारों से और डॉक्टर से उनको दी जा रहे ईलाज के बारे में पूछा। इस अवसर पर जिला महामंत्री हरीश शर्मा, अभय वीर, लवली, अंकुश दत्त शर्मा, विकास शर्मा, राजेश शर्मा, नवीन शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, अनिल ठाकुर, अशोक ठाकुर, तेज प्रकाश चोपड़ा, अजय शर्मा, कमलेश परमार, आदर्श कांत, संजीव ठाकुर, राकेश कुमार, पृथ्वी चंद व त्रिलोक डढवाल इत्यादि सहित मेडिकल कॉलेज का प्रबंधन एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
छात्र संघ चुनाव जल्द से जल्द हों बहाल, विवि की ईआरपी प्रणाली में जल्द से जल्द हो सुधार फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने आज विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद को ज्ञापन सौंपा। विद्यार्थी परिषद ने ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की है कि छात्रों से संबंधित इन मांगों को प्रशासन जल्द पूरा करें।इकाई सचिव कमलेश ठाकुर ने बताया की आज विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद को ज्ञापन सौंपा। अपनी मांगों को विस्तार से बताते हुए कमलेश ने कहा कि छात्र संघ चुनावों को जल्द से जल्द बहाल करना चाहिए। छात्र संघ चुनाव छात्रों का लोकतांत्रिक अधिकार है और इस अधिकार से छात्रों को वंचित नहीं किया जा सकता है। अपनी दूसरी मांग को लेकर कमलेश ने कहा कि विवि की पेपर चेकिंग एवं विवि की ईआरपी प्रणाली में जल्द से जल्द सुधार किया जाए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में ईआरपी सिस्टम के जरिए विद्यार्थियों के परिणाम, माइग्रेशन और फीस संबंधी काम होते हैं. सिस्टम में त्रुटियों के कारण विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। छात्रों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए ईआरपी प्रणाली में जल्द से जल्द सुधार किए जाए। अपनी तीसरी मांग को लेकर कमलेश ने कहा कि बीएड के रेगुलर छात्रों को भी इक्डोल के छात्रों की तर्ज पर डिग्री पूरा करने के लिए 5 वर्ष का समय दिया जाए। अपनी चौथी मांग को लेकर कमलेश ने कहा कि विवि में लंबित पड़ी गैर शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को जल्द से जल्द बहाल किया जाए। गैर शिक्षकों की भर्ती न हो पाने के कारण छात्रों को अपने रिजल्ट से लेकर कई अन्य प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अपनी पांचवीं मांग को लेकर कमलेश ने कहा कि विवि में नए छात्रावासों का निर्माण जल्द से जल्द होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक कोने से छात्र इस विवि में पढ़ने के लिए आते हैं, लेकिन उन सभी छात्रों को हॉस्टल प्रदान नहीं किया जाता, उन्हें विवि के नजदीक महंगे कमरों में रहकर अपनी पढ़ाई करनी पडती है। इस कारण उन छात्रों का आर्थिक रूप से शोषण होता है। इसीलिए विवि प्रशासन को जल्द से जल्द नए हॉस्टलों का निर्माण करना चाहिए। अपनी छठी मांग को लेकर कमलेश ने कहा कि 2017 बैच के बीए बीएससी बीकॉम के छात्रों को भी ग्रेस मार्क्स प्रदान किया जाए। अपनी सातवीं मांग को लेकर कमलेश ने कहा कि विवि में पढ़ने वाले दिव्यांग छात्रों को दूसरी डिग्री में भी छात्रावासों की सुविधा प्रदान की जाए। अपनी आठवीं और अंतिम मांग को लेकर कमलेश ने कहा कि विवि में जल्द से जल्द इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाए, ताकि छात्रों को बरसात के दिनों में भी किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। कमलेश ने कहा कि विद्यार्थी परिषद आशा करती है कि विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द से जल्द उनकी इन मांगों को पूरा करेगा। साथ ही साथ उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए भी कहा कि अगर जल्द से जल्द इस मांग को पूरा नहीं किया गया, तो आने वाले समय में प्रशासन को विरोध का सामना करना पड़ेगा, जिसके लिए प्रशासन स्वंय जिम्मेदार होगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला जिला शिमला के शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मेहता के नेतृत्व में आज ओक ओवर शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भेंट की और सुन्नी में उप-मंडलाधिकारी (नागरिक) कार्यालय खोलने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की सुविधा व उनकी समस्याओं के शीघ्र निवारण के लिए यह कार्यालय खोला गया है। क्षेत्र में खंड विकास कार्यालय भी सुचारू रूप से कार्य करना आरंभ कर चुका है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी क्षेत्र के विकास कार्यों में और तेजी लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में निरंतरता के साथ विकास सुनिश्चित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता रही है। सरकार की योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन व सुशासन के फलस्वरूप आज हिमाचल देश भर में विकास के मॉडल राज्य के रूप में उभरा हैै। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने लोगों की आकांक्षाओं को पूर्ण करने के लिए सशक्त प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धामी को नागरिक अस्पताल में स्तरोन्नत करने की लोगों की मांग पर गम्भीरता से विचार किया जाएगा। इस अवसर पर जिला भाजपा प्रभारी डेजी ठाकुर, सक्षम गुडिया बोर्ड की उपाध्यक्ष रूपा शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष रवि मेहता, मंडल अध्यक्ष दिनेश ठाकुर, भाजपा नेता प्रमोद शर्मा, संगठन के पदाधिकारी, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
आईटीआई दौलतपुर के अध्यक्ष बबलेश कुमार रहे मुख्यातिथि मनाेज कुमार। कांगड़ा आईटीआई दौलतपुर जिला कांगड़ा आज में शैक्षणिक सत्र 2021-2022 के प्रशिक्षणार्थियों हेतु दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यातिथि के रूप में बबलेश कुमार अध्यक्ष आईएमसी आईटीआई दौलतपुर-सह-उद्योगपति ने शिकरत की। इस आयोजन में सर्वप्रथम प्रधानाचार्य संतोष नारायण द्वारा मुख्यातिथि को पुष्पगुच्छ, शॉल एवं टोपी भेंट कर स्वागत एवं सम्मानित किया गया। उसके उपरांत प्रधानाचार्य द्वारा संस्थान उत्थान एवं प्रशिक्षण से सम्बंधित गतिविधियों के बारे में समस्त उपस्तिथ सदस्यों एवं प्रशिक्षणार्थियों को अवगत करवाया एवं अखिल भारतीय व्यवसाय परीक्षा 2022 में संस्थान के अच्छे परिणाम हेतु संस्थान के समस्त अनुदेशक/ट्रेनर वर्ग, अन्य स्टाफ सदस्यों एवं प्रशिक्षणर्थियों को वधाई दी एवं भविष्य में भी इसी प्रकार के परिणामों की कल्पना की। इसके उपरांत वर्तमान सत्र की फैशन डिज़ाइन एवं टेक्नोलॉजी व्यवसाय की प्रशिक्षुओं द्वारा कार्यक्रम को मनोरंजन कारी बनाने हेतु कुछ नृत्य एवं गायन की प्रस्तुतियां दी गई, जिनमें मुख्यता नाम ज्योति, सबनम, नेहा, साक्षी व सिया द्वारा प्रस्तूति दी गई। इन प्रस्तुतियों उपरांत मुख्यातिथि एवं प्रधानाचार्य द्वारा सर्वप्रथम प्रत्येक व्यवसाय में प्रथम आए प्रशिक्षुओं को उनका व्यवसाय प्रमाणपत्र, विस्तार अंक पत्र एवं पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया। व्यवसाय बार प्रथम आए प्रशिक्षुओं में इलेक्ट्रीशियन व्यवसाय से अभिषेक, फिटर व्यवसाय से संदीप कुमार, वेल्डर व्यवसाय से सौरव चौधरी एवं फैशन डिज़ाइन एवं टेक्नोलॉजी व्यवसाय से श्रुति वर्मा। तदोउपरांत अन्य सभी 60 प्रशिक्षुओं को भी व्यवसाय प्रमाणपत्र एवं विस्तार अंक पत्र वितरित किए गए। समस्त वितरण प्रक्रिया के उपरांत कार्यक्रम के आयोजकों में से एक मंच के संचालक दिनेश सिंह अनुदेशक द्वारा मंच पर मुख्यातिथि को आमंत्रित किया गया एवं प्रशिक्षणार्थियों से अपने विचार सांझा करने का अनुमोदन किया, जिसके उपरांत मुख्यातिथि द्वारा सभी प्रशिक्षुओं से अपने जीवन काल के अनुभव सांझा किए गए एवं समस्त कार्यक्रम में उपस्तिथ सदस्यों के उज्जवल भविष्य एवं मंगल जीवन की कामना कर सभी का धन्यवाद किया एवं इस कार्यक्रम के आयोजन हेतु निजी स्तर पर प्रधानचार्य एवं समस्त संस्थान सदस्यों का धन्यवाद किया। इस पूर्ण कार्यक्रम में संस्थान की और से सवर्णा देवी अनुदेशक, प्रिया शर्मा अनुदेशक, दिनेश सिंह अनुदेशक, विकास राणा ट्रेनर, विशाल कुमार ट्रेनर, हरीश चौधरी अनुदेशक, नितिन ठाकुर एवं रजनी देवी उपस्तिथ रहे।
विनायक ठाकुर । देहरा जिला एवं सत्र न्यायलय को देहरा में स्थाई करने की मांग को लेकर भाजपा के हिमाचल प्रदेश के प्रभारी से मिला बार एसोसिएशन देहरा के अधिवक्ता बार ऐसोसिएशन के अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल। बार एसोसिएशन के महासचिव भवनीश पराशर की अध्यक्षता में भाजपा के हिमाचल प्रदेश के प्रभारी अविनाश राय खन्ना से कलोहा में मिला और जिला एवं सत्र न्यायालय को देहरा में स्थाई करने की देहरा क्षेत्र की जनता और अधिवक्ताओं से जुड़ी जनहित की चिरलंबित मांग को उनके समक्ष रखा। उन्हें भौगोलिक दृष्टि से भी अवगत करवाया कि देहरा में जिला एवं सत्र न्यायालय को स्थाई करना जनहित में बहुत आवश्यक है। क्योंकि फिलहाल जिला एवं सत्र न्यायालय कि सर्किट कोर्ट हर महीने के दूसरे सप्ताह में पांच दिन के लिए देहरा में लगता है। अधिवक्ताओं ने प्रभारी को इस बात से भी अवगत करवाया कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल उनसे इसी वर्ष मई महीने में 17 मई को जसवां-प्रागपुर के प्रागपुर में मिला था और उनके समक्ष भी जनहित से जुड़ी इस मांग को रखा था, तब उन्होंने अधिवक्ताओं को आशवस्त किया था कि जब उनकी इस जनहित से जुड़ी इस मांग को शीघ्र ही स्वीकृति दे दी जाएगी और जिला कांगड़ा की प्रस्तावित न्यायालयों को इक्कटठे ही जल्द मंजूरी दे दी जाएगी, परंतु प्रदेश सरकार के द्वारा पालमपुर में जिला एवं सत्र न्यायालय को स्थाई करने की घोषणा बीते दिनों कर दी गई है। प्रतिनिधिमंडल ने प्रभारी महोदय को इस वार ज्ञापन भी सौंपा। अधिवक्ताओं द्वारा उनके समक्ष उठाई इस जनहित से जुड़ी मांग को उन्होंने बड़ी गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि जल्द ही जनहित में इस मांग को पूरा करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से बात करेंगे। इस मौके पर अधिवक्ता भवनीश पराशर, एचसी उप्पल, एचकेजी डोगरा, केके सरमाई, अभिषेक पाधा, रंजना पटियाल, अनूप कुमार, शशि कुमार, गोपाल कृष्ण शर्मा व अन्य अधिवक्ता भी मौजूद रहे।
विधायक रविंद्र धीमान ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का व्यक्त किया आभार नरेंद्र ठाकुर। जयसिंहपुर उपमंडल के तहत तलबाड़ पॉलिटेक्निक कॉलेज में अब कंप्यूटर इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग का डिप्लोमा भी शुरू हो जाएगा। इस संबंध में सरकार ने 6 सितंबर को अधिसूचना जारी कर यह डिप्लोमा कोर्स शुरू करने की बात कही है। प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में तलवाड़ पॉलिटेक्निक कॉलेज में यह दोनों ट्रेड शुरू करने का फैसला हुआ था। 2008 में स्थापित इस पॉलिटेक्निक कॉलेज में अभी केवल दो ही ट्रेड सिविल व ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग चल रहे हैं और प्रदेश के संस्थान विभिन्न भागाें से 265 के लगभग छात्र-छात्राएं तलबाड़ पॉलिटेक्निक कॉलेज में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। अभी 3 अगस्त को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में तलबाड़ पॉलिटेक्निक कॉलेज में फार्मेसी ट्रेड शुरू करने का फैसला लिया गया था। अब यहां इलेक्ट्रिक व कंप्यूटर इंजीनियरिंग के कोर्स भी शुरू करने की मंजूरी मिल गई है। विधायक रविंद्र धीमान फार्मेसी के बाद कंप्यूटर व इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग के डिप्लोमा कोर्स शुरू करने के लिए सीएम जयराम ठाकुर का आभार जताते हुए कहा कि तलबाड़ पॉलिटेक्निक कॉलेज में अब इस संस्थान में पांच ट्रेड हो जाएंगे।
विनायक ठाकुर । देहरा राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ढलियारा के बीसीए विभाग नवांगतुक बीसीए के विद्यार्थियों हेतु फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यातिथि के रूप में कार्यवाहक प्राचार्य डॉ स्वदीप सूद ने शिरकत की। इस अवसर पर छात्रों के जोश और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने हर किसी को मोहित किया, तो वहीं कालेज प्रशासन ने भी छात्रों का सहयोग किया। इस अवसर कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. स्वदीप सूद ने अपने संबाेधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों में विभिन्न गतिविधियों के लिए विश्वास उत्पन्न करने में अहम भुमिका अदा करता है, तो वहीं छात्रों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए उनकी सराहना भी की और उन्हें विश्वास दिलाया कि कॉलेज प्रशासन छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए और सर्वंगीण विकास के लिए कार्य करता है और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे। उधर, नेंसी को मिस फ्रेशर और वनिश को मिस्टर फ्रेशर, जबकि जतिन को मिस्टर पर्सनैलिटी तो जनवि को मिस पर्सनालिटी चुना गया। इस अवसर विद्यार्थियों ने नाच गाकर खूब जश्न मनाया। इस अवसर पर प्रो. अनीता, प्रो. शर्मिता, प्रो. प्रियंका, प्रो. रुचिका, प्रो. रिद्धि, प्रो. अंकिता, प्रो. अनुज व प्रो. दीक्षा उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर । देहरा राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में भूगोल विभाग और बी.विओसी विभाग की तरफ से ओज़ोन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने बहुत ही प्रेरणादायक चार्ट प्रस्तुत किए। इस अवसर पर भूगोल विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर राजीव ठाकुर मुख्य वक्ता रहे। जिन्होंने ओजोन परत के महत्व पर प्रकाश डाला तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति सबको जागरूक रहने और सबको जागरूक करने के प्रति प्रेरित किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. स्वदीप सूद, प्रो. सुनीता शर्मा, प्रो. सुरेश शर्मा और बी.विओसी विभाग से अशीष देव, अनिल कुमार, अमित भाटिया,ज्योति राणा, पूजा शर्मा व अभिनंदन उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज किन्नौर जिला के सीमावर्ती गांव छितकुल का दौरा किया। उन्होंने इस अवसर पर गांव के लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को जाना। इससे पूर्व, छितकुल पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने पूरे पारंपरिक तौर पर राज्यपाल का स्वागत किया। राज्यपाल ने स्थानीय मंदिर की परिक्रमा की तथा स्थानीय निवासी मुकेश नेगी के घर जाकर पारंपरिक तंदुर, पारंपरिक भोजन और रीति-रिवाजों को नजदीक से समझा। उन्होंने स्थानीय व्यंजनों का आनंद लिया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि यहां की परंपरा, रीति-रिवाज बहुत समृद्ध हैं, जिन्हें हर कीमत पर सुरक्षित रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें यहां आने का मौका मिला है और पहाड़ों में रहने वालों की कठिनाइयों को भी नजदीक से समझा है। उन्होंने लोगों से स्थानीय उत्पाद और परम्पराओं को भावी पीढ़ी तक पहुंचाने की अपील की। छितकुल गांव के प्रधान श्री सुभाष तथा उप-प्रधान श्री राजेश कुमार भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
आलाेक। कुल्लू मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने ‘प्रगतिशील हिमाचल: स्थापना के 75 वर्ष’ समारोहों की कड़ी में आज बंजार विधानसभा क्षेत्र के मेला ग्राउंड में लगभग 60 करोड़ की 17 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए तथा विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के गठन के 75 वर्ष के उपलक्ष्य पर प्रदेश भर में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों में सरकार को मिल रहे अपार जनसमर्थन से कांग्रेस के नेता बौखला गए हैं। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को जवाब देते हुए कहा कि इन समारोहों का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। ये कार्यक्रम केवल हिमाचल प्रदेश की 75 वर्ष की गौरवमयी यात्रा और इसे देश का अग्रणी राज्य बनाने में योगदान देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए ही आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के इस गौरवशाली इतिहास का श्रेय प्रदेश के सक्षम नेतृत्व के साथ-साथ राज्य के मेहनती एवं ईमानदार लोगों को भी जाता है। जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के चहुंमुखी विकास में डॉ. वाईएस परमार, राम लाल ठाकुर, शांता कुमार, वीरभद्र सिंह और प्रेम कुमार धूमल सहित सभी मुख्यमंत्रियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि गठन के समय प्रदेश की साक्षरता दर केवल 4.8 प्रतिशत थी, जबकि आज यह 83 प्रतिशत को पार कर गई है। वर्ष 1948 में राज्य में केवल 228 किलोमीटर लंबी सड़कें थीं, जो आज लगभग 40,000 किलोमीटर हो गई हैं। उन्होंने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में 60,000 करोड़ के प्रावधान के साथ आरंभ की गई प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना हिमाचल के लिए वरदान साबित हुई है। प्रदेश में लगभग 51 प्रतिशत सड़कों का निर्माण इसी योजना के माध्यम से किया गया है। बंजार जैसे दूरदराज क्षेत्रों में भी पीएमजीएसवाई के कारण ही सड़कों का निर्माण संभव हुआ है तथा इससे प्रदेश के विकास के लिए एक मजबूत आधार तैयार हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार को लगभग दो वर्षों तक वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान कार्य करने की चुनौती से भी जूझना पड़ा। जयराम ठाकुर ने कहा कि उनसे पहले के पांच मुख्यमंत्रियों को ऐसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने कहा कि तमाम चुनौतियों के बावजूद प्रदेश सरकार ने हिमाचल का विकास थमने नहीं दिया। प्रदेश सरकार ने कोरोना संकट के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे 2.50 लाख से अधिक लोगों को सकुशल घर पहुंचाया और देश में सबसे पहले शत-प्रतिशत आबादी का कोरोना रोधी टीकाकरण सुनिश्चित किया। जयराम ठाकुर ने कहा कि इस वर्ष दिहाड़ीदारों की दिहाड़ी में 50 रुपए प्रतिदिन की वृद्धि की गई है तथा पैरा वर्कर के मानदेय में रिकॉर्ड वृद्धि कर उन्हें राहत प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार द्वारा विभिन्न श्रेणियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करने पर 400 करोड़ रुपए व्यय करने की तुलना में वर्तमान प्रदेश सरकार 1300 करोड़ रुपए से अधिक व्यय कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत ज़रूरतमंद परिवारों को 3.35 लाख निःशुल्क गैस कनैक्शन और गंभीर रूप से बीमार रोगियों के परिवार को प्रति माह 3000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में महिला यात्रियों को बस किराए में 50 प्रतिशत की छूट और घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट मुफ्त बिजली प्रदान की गई जा रही है। उन्होंने कहा कांग्रेस के नेता सरकार पर लोगों को मुफ्त की आदत लगाने का आरोप लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश और प्रदेश में नेतृत्वविहीन और मुद्दाविहीन पार्टी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ही गोवा में उनके आठ विधायक कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी गेहूं के आटे को लीटर में नाप रहे हैं, जो उनकी अज्ञानता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और एक मौजूदा विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता का कांग्रेस पार्टी से विश्वास उठ गया है और लोग देश को केवल भाजपा के हाथों में ही सुरक्षित देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का ‘रिवाज़ बदलेगा’ का नारा कांग्रेस नेताओं को रास नहीं आ रहा है और कांग्रेस विधायक यहां तक दावा कर रहे थे कि जब वीरभद्र सिंह जैसे बड़े नेता यह उपलब्धि हासिल नहीं कर सके तो एक साधारण मुख्यमंत्री इसे कैसे हासिल करेंगे। उन्होंने जनता से इन नेताओं को करारा जवाब देने का आग्रह किया ताकि इन नेताओं तक संदेश पहुंचे कि जो उपलब्धि बड़े लोग हासिल नहीं कर पाये वह छोटे लोगों ने हासिल कर ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की विभिन्न सड़कों और अन्य कार्यों के निर्माण के लिए पांच करोड़ रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने सैंज में इंडोर स्टेडियम निर्मित करने, दो स्वास्थ्य उप केंद्रों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्तरोन्नत करने तथा इस विधानसभा क्षेत्र के कुछ शैक्षणिक संस्थानों को स्तरोन्नत करने की घोषणा की। जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकारों की बदौलत प्रदेश में विकास की गति तीव्र हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य के लिए बल्क ड्रग फार्मा पार्क स्वीकृत किया गया है, जो पूरे प्रदेश के लिए वरदान साबित होगा। इससे विशेष रूप से ऊना जिला को अत्यधिक लाभ होगा और राज्य के 50,000 से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने बंजार में 3.34 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित खंड विकास अधिकारी कार्यालय के नए भवन, बंजार के धमौली में 2.89 करोड़ से निर्मित हेलीपैड ग्राउंड, पलाचन खड्ड के ऊपर 2.17 करोड़ की लागत से निर्मित बठड़ से शिल श्रुंगर पुल, 1.50 करोड़ से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंगलौर, तहसील बंजार में 8.55 करोड़ से निर्मित उठाऊ जलापूर्ति योजना कोटला गोपालौर, बाहू में 2.60 करोड़ से निर्मित 33 केवी सब स्टेशन, बांदल में 19.24 लाख की लागत से निर्मित निरीक्षण कुटीर और बंजार में 22.25 लाख रुपये से निर्मित वन विभाग के रेंज कार्यालय का उद्घाटन किया। जयराम ठाकुर ने नजान में 1.12 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले स्वास्थ्य उप केंद्र, 1.01 करोड़ से निर्मित होने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हीरब, बंजार में 1.65 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले अधिशाषी अभियंता कार्यालय भवन, बाई पास सड़क बंजार के घेलीगढ़ में जीभी खड्ड के ऊपर 1.80 करोड की लागत से बेली पुल, तहसील भुंतर में 9.41 करोड़ रुपये की लागत की जलापूर्ति योजना जेस्टा मंजली, परली के अतिरिक्त स्रोत, राऊ नाला में 5.60 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाली वाहन पार्किंग और तहसील सैंज 14.29 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले मिनी सचिवालय भवन का शिलान्यास किया। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्ष में प्रदेश में अभूतपूर्व विकास हुआ है और इसका सारा श्रेय राज्य सरकार की कल्याणकारी और विकासोन्मुखी नीतियों को जाता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना और मुख्यमंत्री सहारा योजना जैसी अनेक योजनाओं से आम लोगों के जीवन में उल्लेखनीय बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बिना किसी राजनीतिक द्वेष से राज्य के सभी क्षेत्रों का समान विकास सुनिश्चित किया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए स्थानीय विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि पौने पांच वर्षों के दौरान बंजार विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हुआ है। इस दौरान क्षेत्र में करोड़ों की कई महत्वाकांक्षी योजनाओं के कार्य आरंभ किए गए हैं और इनमें से कई योजनाओं के कार्य पूरे होने वाले हैं। उन्होंने बताया कि बंजार बाईपास का कार्य प्रगति पर है और क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही यह मांग भी जल्द ही पूरी हो जाएगी। इसके अलावा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सड़क, पेयजल और अन्य महत्वाकांक्षी योजनाओं के कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने क्षेत्र की कई अन्य मांगें भी मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत कीं। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष भीम सेन शर्मा, मंडल अध्यक्ष बलदेव महंत, नगर पंचायत भुंतर की अध्यक्ष आशा शर्मा, उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग, एसपी गुरदेव शर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
मनाेज कुमार। कांगड़ा 25वीं तीन दिवसीय खंड स्तरीय खंड कांगड़ा की खेलकूद प्रतियोगिता का समापन मीनाक्षी खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी खंड कांगड़ा द्वारा किया गया। क्रीड़ा संघ खंड कांगड़ा के सचिव सुशील कुमार ने बताया कि इस खेलकूद प्रतियोगिता में खंड कांगड़ा के 6 जाेनाें के लगभग 300 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, चैस और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में एकल गान, समूह गान, एकांकी, लोक नृत्य और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आज के इस समारोह में खंड प्रधान पीटीएफ कमलजीत, महासचिव सुशील कुमार सिहोतरा, वरिष्ठ उपप्रधान संजीव कुमार कोषाध्यक्ष विजय सिंह, समस्त केंद्र मुख्य शिक्षक मुख्य शिक्षक जेबीटी और कीड़ा संघ के सभी सदस्य गण मौजूद रहे। इस खेलकूद प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर प्रदेश के सुप्रसिद्ध लोक गायक ओम प्रकाश चंदेल का नया भजन 'कांगड़े दी राणिए' उनके यूट्यूब चैनल केसी रिकॉर्ड्स यूटयूब चैनल पर आशीष शर्मा द्वारा रिलीज किया गया। इस भजन में ओम प्रकाश चंदेल के साथ पल्लवी चंदेल ने आवाज दी है और म्यूजिक पुनीत कुमार विक्की द्वारा दिया गया है। वहीं, इस भजन का फिल्मांकन लागो एस कुमार ने किया है। भजन के प्रोड्यूसर पल्लवी चंदेल है और उन्होंने ही भजन को लिखा है। ओम प्रकाश चंदेल मूलतः जिला मंडी से संबंध रखते हैं, चंदेल प्रदेश के बड़े-बड़े मंचो पर अपनी आवाज का जादू बिखेर चुके हैं, इनके बहुत से गाने पहाड़ी गाने और भजन लोगों के बीच में प्रचलित हैं। विशेष कर जिला मंडी के धर्मपुर उपमंडल में स्थित बाबा कमलाहिया पर आधारित चंदेल के भजन बहुत प्रचलित हैं। ओम प्रकाश चंदेल ने बताया की पल्लवी चंदेल का यह पहल भजन है, जिसे उनके यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इसलिए चंदेल ने अपने समर्थकों, संगीत प्रेमियों और सभी चाहने वालों से निवेदन किया है कि इस भजन को पहले की तरह खूब प्यार आशीर्वाद दें, ताकि पल्लवी को भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रोत्साहन मिले।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन 16 सितंबर को ओजोन परत के संरक्षण के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए, हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण परिषद (हिमकोस्टे) ने जेपी विश्वविद्यालय सूचना प्रौद्योगिकी के सहयोग से एक शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया। एनवायरनमेंट एंड हेल्थ क्लब, जेवाईसी द्वारा 'ओजोन परत रिक्तीकरण: कारण, प्रभाव और समाधान' विषय पर भाषण और पोस्टर बनाने की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। उप कुलपति डॉ राजेंद्र कुमार शर्मा ने हिमकोस्टे के संयुक्त सचिव श्री सत पाल धीमान को सम्मानित किया जिन्होंने बदले में कुलपति डॉ राजेंद्र कुमार शर्मा और एचओडी, बीटी और बीआई डॉ सुधीर स्याल को सम्मानित किया। पहले भाषण में डॉ. गोपाल सिंह बिष्ट ने अपने शब्दों से मंच की शोभा बढ़ाई और ओजोन परत के संरक्षण के महत्व को बताया। डॉ. गोपाल ने ओजोन के महत्व को बहुत ही सरल लेकिन यथार्थवादी तरीके से वर्णित किया और सभी ने उसकी बातों का आनंद लिया। दूसरा भाषण डॉ. हेमंत सूद ने पृथ्वी पर जीवन के लाभ के लिए नियंत्रित वातावरण में ओजोन के विशिष्ट उपयोग को दर्शाने के लिए दिया था। भाषण और पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता 'ओजोन परत की कमी: कारण, प्रभाव और समाधान' विषय पर केंद्रित थी। इस घटना को देखने के लिए हॉल में कुल 120 लोग मौजूद थे। कुल 20 प्रतिभागियों में से आदित्य शर्मा और गौरव आनंद पहले, समृद्धि चौहान और दृष्टि अवस्थी दूसरे स्थान पर रहे, जबकि विजन श्रीवास्तव और पूर्वा कुंडू क्रमशः भाषण और पोस्टर-मेकिंग में तीसरे स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. तीरथ राज सिंह, डॉ. तन्नु शर्मा (दोनों जेयूआईटी से) और पूनम हिमकोस्टे से थीं। यह कार्यक्रम सफल रहा और इसका आयोजन और रखरखाव डॉ. नवीन जगलान और डॉ. अशोक कुमार नड्डा, जेवाईसी के पर्यावरण और स्वास्थ्य क्लब के संकाय समन्वयक द्वारा किया गया था। उन्होंने पोस्टर प्रतियोगिता को भी जज किया। यह पर्यावरण और स्वास्थ्य क्लब के छात्र सदस्यों के ईमानदार और समर्पित प्रयासों के कारण सफल हुआ। अंत में हिमकोस्टे के रवि शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
गगन शर्मा। पांवटा साहिब सूचना एवं जन संपर्क विभाग के विशेष प्रचार अभियान के अन्तर्गत आज विकासखंड पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत बद्रीपुर व जामनीवाला तथा विकास खंड शिलाई की ग्राम पंचायत नाया पंजोड व कांडो भटनोल में फोक मीडिया कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों ने गीत संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाया। कलाकारों ने मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना में विभिन्न गतिविधियों के लिए एक करोड़ तक के निवेश पर 25 प्रतिशत उपदान देने, महिलाओं को 30 व विधवाओं को 35 प्रतिशत तक का उपदान दिए जाने की जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रस्तुत किए गये नुक्कड नाटक में महिला कलाकारों ने प्रदेश सरकार द्वारा हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत किराए में छूट देने का भी जिक्र किया। उन्होेंने बताया कि महिला सशक्तिकरण व पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना आरंभ की गई है इस योजना के तहत मुफ्त घरेलू गैस कनेक्शन प्रदान किया जा रहा है। इस दौरान जन मंच,मुख्यमंत्री सहारा योजना, हिमकेयर आदि विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई व इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए आम जन को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बद्रीपुर के प्रधान राजवीर सिंह, सचिव लेख राज व पंचायत सदस्य रामलाल व सुखवीर सिंह सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। मंडी बल्ह युवा कांग्रेस के नेरचौक जोन की आज बैठक हुई, जिसमें नगर परिषद के डडौर वार्ड में युवा साथियों का भरपूर सहयोग मिला। आज की इस बैठक का आयोजन सेक्टर इंचार्ज अनिल चौधरी के द्वारा किया गया। इस बैठक में भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव बहन अरुणा महाजन, जिला कांग्रेस मंडी सचिव ललित ठाकुर, जिला सचिव कांग्रेस मंडी अश्वनी सैनी, बल्ह राजीव गांधी सैल के उपाध्यक्ष विजय कश्यप, बल्ह महिला मंडल अध्यक्षा दिनेश रावत, बल्ह युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष नवीन राणा, बल्ह युवा कांग्रेस के सचिव नीरज, बल्ह युवा कांग्रेस के महासचिव नवीन के साथ पूर्व पार्षद आलम राम, पूर्व वार्ड सदस्य सुनील विशेष रूप से मौजूद रहे। इस बैठक में बहुत से युवा साथी हमारी माताएं, बहनें और बुजुर्ग मौजूद रहे। मैं सभी साथियों का इस सफल आयोजन के लिए तहे दिल से धन्यवाद करता हूं।
प्रतिमा राणा। पालमपुर पालमपुर के वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने वरिष्ठ अधिवक्ता जगमेल कटोच की अध्यक्षता में आज वूल फेडरेशन परिसर में वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर से भेंट करके उनका अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कि कई वर्षों से चली आ रही मांग को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाने और मुख्यमंत्री द्वारा इसकी घोषणा करने पर आभार व्यक्त किया। अधिवक्ताओं ने कहा कि अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पालमपुर बैठने पर यहां के 4 विधानसभा क्षेत्रों पालमपुर, सूलह, बैजनाथ और जयसिंहपुर के लोगों को बहुत बड़ा लाभ मिलेगा। इससे पहले यहां की जनता को धर्मशाला जाना पड़ता था, जिससे लोगों को भारी खर्च करके परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अधिवक्ताओं ने कपूर से आग्रह किया कि इसकी अधिसूचना भी जल्द ही जारी कर दी जाए, ताकि स्थाई रूप से कोर्ट अपना काम करना शुरू कर दें। इस पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री ने वरिष्ठ अधिवक्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि इसके लिए भी जल्द ही पूरे प्रयास किए जाएंगे और कोर्ट अपना काम स्थाई रूप से करे इसके लिए जयराम सरकार प्रतिबद्ध है।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट दाड़लाघाट में दी गुरु नानक देव लैंड लूजर परिवहन सहकारी सभा रौड़ी का पंजीकरण होते ही उक्त सभा ने सीमेंट उद्योग से प्राथमिकता के आधार पर काम देने की मांग की है। दी गुरु नानक देव लैंड लूजर परिवहन सहकारी सभा रौड़ी को 1236 पंजीकरण संख्या अलाॅट किया गया है। सभा ने प्रधान के रूप में अनिल शर्मा पुत्र स्व. हरीराम गांव रौड़ी डाकघर दाड़लाघाट तहसील अर्की जिला सोलन का चयन किया है। प्रधान अनिल शर्मा ने कहा कि आज हम लोगों को वास्तविक प्रथम अधिकार बहुत अरसे बाद मिला है, क्योंकि जो दाड़लाघाट में सुल्ली और रौड़ी में प्लांट लगे हैं, उनमें रौड़ी गांव के लोगों की सुल्ली प्लांट में 40% जमीन रौड़ी प्लांट में 100% जमीन प्लांट को स्थापित करने में चली गई है। सीमेंट प्लांट गांव के बिल्कुल समीप होने के कारण उद्योग के प्रदूषण से रौड़ी गांव सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है। क्योंकि रौड़ी प्लांट की दूरी रौड़ी गांव से कुल दूरी 15 से 20 मीटर है, अब प्रभावित ट्रांसपोर्टर्स की डिमांड है कि अब कंपनी द्वारा या सरकार द्वारा उनकी परिवहन सभा को प्राथमिकता के आधार पर काम दिया जाए। सभा के पंजीकृत होने पर रौड़ी गांव के लोगों में बहुत उत्साह और खुशी का माहौल है। प्रधान अनिल शर्मा ने कहा कि उपरोक्त सभा के उप नियमों में यह भी प्रावधान रखा गया है कि सभा के प्रत्येक सदस्य को 3 मल्टी एक्सेल व 16 चक्का गाड़ी की अनुमति प्रदान की जाएगी, चाहे मल्टी एक्सल गाड़ी 10,12 व 16 टायर की ही क्यों न हो उसे भी सभा में ढुलाई कार्य करने हेतु अनुमति प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ दिन बाद उपरोक्त सभा का साधारण अधिवेशन रखा जाएगा, जिसमें अगली रूपरेखा के बारे में विचार-विमर्श किया जाएगा।


















































