प्रतिमा राणा। पालमपुर राष्ट्रीय गोकुल मिशन के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश में कृत्रिम गर्भधान के लिए सेक्स सॉर्टेड सीमेंन वीर्य त्रिनो के उपयोग को बढाबा देने के उदेश्य से पालमपुर में आज एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। पशुपालन, क़ृषि, ग्रामीण विकास, मत्स्य पालन एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कार्यशाला में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर अपने संबाेधन में वीरेंद्र कंवर ने कहा कि केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना के अंतर्गत 8 करोड़ 41 लाख 65 हज़ार रूपए की कीमत के कुल 1,68,407 वीर्य तृण उपलबध करवाए जाएंगे, जिनके उपयोग से 1 लाख 3 हज़ार गायों में 60 हज़ार गर्भधारण सुनिश्चित किए जा सकेंगे। 1 करोड़ 18 लाख रूपए की कीमत के 17,000 वीर्य तृण आज ही उपलब्ध करवाये जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त 75000 के लगभग वीर्य त्रिनो को क्रय करने की प्रक्रिया विभाग द्वारा प्रारम्भ कर दी गई है। हिमाचल प्रदेश पशुधन एवं कुकट विकास बोर्ड द्वारा 2 करोड़ रूपए का अतिरिक्त अनुदान उपलब्ध करवाया जा रहा है, जिससे की प्रति तृण 125 रूपए का अतिरिक्त अनुदान उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसके कारण राज्य के किसानों को केवल 125 रुपए का हिस्सा जमा करना होगा, जिससे कि वह इस नवीनतम प्रौद्योगिकी के लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए जिला के अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसके लिए बीएआईएफ पुणे से अधिकारी आज यहां आए हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत अब पशुपालक जर्सी, होलस्टेन, रेड सिंधी व साहिवाल प्रजाति के टीके गायों को लगा सकते हैं। इसके लिए विभाग ने ये टीके आज सभी जिलों में पशुपालन विभाग को उपलब्ध कराए हैं। यह एक नई प्रौद्योगिकी है। राज्य में गऊओं को लंपी वायरस से बचाने के लिए प्रदेश सरकार ने बड़े स्तर पर अभियान छेड़ा है, जिसके तहत पशुधन को बचाने के लिए हरसंभव प्रयत्न किए जा रहे हैं। ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बताया कि पशु पालन विभाग स्थिति पर निरंतर नजर बनाए हुए है तथा साप्ताहिक समीक्षा बैठकें आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अब तक 1,61,872 गऊओं को वैक्सीन लगाई जा चुकी है, जो निरंतर जारी है। डॉ. संदीप मिश्रा, सहायक निदेशक पालमपुर ने मुख्यातिथि व आए हुए अधिकारियों का स्वागत किया। इस अवसर पर अशोक शर्मा, उपाध्यक्ष गौ सेवा आयोग, भारद्वाज कांगड़ा को-आपरेटिव बैंक के पूर्व निदेशक डॉ. सचिन जोशी मास्टर ट्रेनर बैफ पुणे, डॉ. रवि प्रकाश संयुक्त निदेशक पालमपुर, डॉ. कौशल उप निदेशक पालमपुर, प्रदेश के समस्त जिलों के उप निदेशक, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी एवं चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।
खंड चिकित्सा अधिकारी के पास 20 सितंबर तक करें आवेदन आलाेक। कुल्लू जिला के विभिन्न भागों में आशा कार्यकर्ताओं के कुल 35 पद भरे जाने हैं। इस संबंध में क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक बुलाई गई। उन्होंने कहा कि जिला के विभिन्न स्वास्थ्य खंडाें के तहत पंचायतों के वार्ड स्तर पर पद भरे जाएंगे। शहरी क्षेत्रों में नगर पंचोयतों तथा नगर समितियों केे तहत वार्ड स्तर पर इन पदांे को भरा जाना है। डॉ. सुशील चन्द्र ने कहा कि आर्शा कार्यकर्ताओं के पदों के लिए आगामी 20 सितंबर तक संबंधित खंड चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में आवेदन करने का मौका प्रदान किया गया है। आयुसीमा 25 से 45 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। कुल 35 पदों में से 28 पद ग्रामीण क्षेत्रों तथा सात पद शहरी क्षेत्रों में भरे जाएंगे। उन्होंने कहा कि आनी खण्ड में ग्राम पंचायत टकरासी, जाबन, रोपा, लगौटी, कराड़, खनाग, खोईला में एक-एक पद भरा जाएगा। बंजार खंड की ग्राम पंचायत दुशाड़, दयोरीधार, तथा टलेरा में ये पद भरे जाएंगे। इसी प्रकार, जरी खंड में ग्राम पंचायत हाट, कलैहली, हुरला, मोहल, जरड़ भुट्ठी, बड़ा भूईन, जरी, रतोचा, हुरंग, गाहर तथा मलाण में एक एक पद भरा जाएगा। निरमंड चिकित्सा खंड की ग्राम पंचायत गत्तु, शिल्ली, गयोग, नित्थर तथा देहरा में आशा कार्यकर्ताओं के पद भरे जाएंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि शहरी क्षेत्र बंजार की नगर पंचायत बंजार में दो तथा नगर परिषद कुल्लू में पांच पद आशा कार्यकर्ताओं के भरे जाएंगे। उन्होंने कहा कि आवेदनकर्ता महिला उसी वार्ड अथवा पंचायत की स्थाई निवासी होनी चाहिए। तलाकशुदा अथवा अलग रह रही महिला को वरियता प्रदान की जाएगी। आवेदनकर्ता को अपना आधर कार्ड, दसवीं और आठवीं का प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, अपनी दो पासपोर्ट साईज फोटो, कैटेगरी प्रमाण पत्र, स्थाई निवासी प्रमाण पत्र आवेदन के साथ संलग्न करने को कहा गया है। इस संबंध मंे अधिक जानकारी के लिए संबंधित खंड चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में संपर्क करने की सलाह दी गई है।
अूनप । सुजानपुर डिग्री कॉलेज सुजानपुर में हिन्दी दिवस धूमधाम से मनाया गया। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अजयाब सिंह बनयाल ने बताया कि नारा लेखन, भाषण व कविता लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य ने हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें सभी भाषाएं सीखनी चाहिए और मातृभाषा के प्रति मन में सम्मान होना चाहिए। इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में ईशु, प्रिया, कोमल, आरती, कुसुम, निशा, प्रियंका, शालिनी व आरती सोनी सहित कई स्टूडेंट्स ने भाग लिया।
लोग पशु धन को बचाने के लिए दिन-रात कर रहे प्रयास राजेश कतनाेरिया। जवाली विधानसभा में भी लंपी वायरल पशुओं में तेजी से फैलता जा रहा है, जिसको रोकने के लिए ज्वाली गौ माता ट्रस्ट दिन-रात अपने वालंटियर के साथ आवारा गायों की रक्षा के लिए सड़कों पर डटी हुई है। वहीं, मंगलवार शाम को पुलिस स्टेशन जवाली के पास गौमाता की हालत इतनी गंभीर थी कि वह चल भी नहीं पा रही थी तथा स्थानीय डाक्टर की सहायता से गाय माता का उपचार किया, जिससे काफी बुखार भी था, लेकिन फिर भी यह समाजसेवी दिन-रात लोगों की पशुधन बचाने में जुटे हुए हैं तथा ज्वाली गौ माता ट्रस्ट ज्वाली क्षेत्र में लगातार कार्यरत हैं और जो वायरल फैल रहा है उसकी रोकथाम के लिए जवाली गौसेवा ट्रस्ट अपनी टीम के साथ और चिकित्सकों की सहायता से कार्य किया जा रहा है, ताकि लोगों के पशुधन का नुक़सान न हो और लंपी वायरल को रोका जा सके।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर देर शाम डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा हमीरपुर शहर के वार्ड-9 में वाल्मीकि कॉलोनी पहुंचे, वहां पर उन्होंने वाल्मीकि समुदाय के लोगों के साथ मुलाकात की और वाल्मीकि समुदाय के स्वच्छता प्रहरियों को सम्मानित किया। इस मौके पर बोलते हुए डॉ पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि स्वच्छता के नाम पर तो बहुत बड़े-बड़े मिशन चलाए जा रहे हैं, लेकिन बड़ा दुःख होता है, जब हमारे शहर के स्वच्छता प्रहरियों को नई तकनीक के इंस्ट्रूमेंट और यहां तक उनको पीपीपी किटस भी अच्छी उपलब्ध नहीं करवाई जाती है। इसलिए अब समय है कि स्वच्छता प्रहरियों को बिल्कुल आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किया जाए, ताकि वह बेखौफ होकर बिना किसी बीमारी के डर से शहर की सुंदरता में चार चांद लगाते रहे। सेवानिवृत्त स्वच्छता प्रहरियों ने अपने दुखड़े को साझा किया और उनमें से रिटायर हो चुके स्वच्छता प्रहरियों ने कहा कि हमारी तीन तीन पीढ़ियां यहां पर रह रहे हैं, लेकिन जो सरकार की तरफ से हमें सुविधाएं और फायदे मिलने चाहिए वह भी नहीं मिल रहे हैं। इस पर फैन क्लब के सदस्यों ने उनको आश्वासन दिया कि इस बारे में पत्राचार करके सरकार से उनको इन सुविधाओं को तुरंत जारी करने के लिए प्रार्थना की जाएगी। इस मौके पर बीडीसी वाइस चेयरमैन संजीव शर्मा, ब्लॉक यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी कुमार, यूथ कांग्रेस महासचिव दिवस ठाकुर, सूतीक्ष्ण वर्मा व शुभम कुमार उपस्थित रहे।
आलाेक। कुल्लू जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय हरिपुर मनाली में हिंदी पखवाड़े की शुरुआत की गई, जिसमें हिंदी विभाग की सह प्राध्यापक डॉ, उरसेम लता ने हिंदी भाषा की संवैधानिक स्थिति स्पष्ट करते हुए हिंदी की विकास यात्रा पर अपने विचार रखे। तत्पश्चात प्राचार्य डॉ. मनदीप शर्मा ने हिंदी भाषा के बढ़ते प्रभाव और उसकी अभिव्यक्ति क्षमता पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इसके उपरांत 28 सितंबर तक किए जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की रूपरेखा की जानकारी दी गई। इन 15 दिनों में वाचन प्रतियोगिता, कविता पाठ, मेरी पसंद की हिंदी किताब व सार्वजनिक पत्र लेखन के अलावा कुछ कार्यशालाओं के बारे में जानकारी दी गई। यह कार्यशालाएं तीन चरणों में होगी, जिसमें सबसे पहले कविता पोस्टर, पुरानी अखबारों में आप्त वाक्य लेखन, कैलीग्राफी और पत्थरों व स्लेटों पर हिंदी रचनाओं की चित्रकला संबंधी प्रशिक्षण आर्ट कॉलेज कोटशेरा शिमला के छात्र सुरेश सोनी जो की महाविद्यालय के पूर्व छात्र रह चुके हैं, के द्वारा दिया जाएगा। आज पहले दिन की गतिविधि शब्द भंडार प्रतियोगिता थी, जिसमें महाविद्यालय के 89 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. कर्म सिंह, डॉ. कविता कटोच, प्रो. स्नेह लता ने भी अपने विचार प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के साथ साथ हिंदी साहित्य की प्रसिद्ध रचनाओं को पढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विनायक ठाकुर । देहरा केंद्रीय विद्यालय नलेटी में हिंदी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत प्राचार्या स्वाति अग्रवाल के कर कमलों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुई। हिंदी विभाग व विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने भी मां सरस्वती को पुष्प अर्पित कर वंदना की। तत्पश्चात कार्यक्रम की मुख्यातिथि को पुष्प गुच्छ व कार्ड भेंट कर उनका स्वागत किया और उनके स्वागत में विद्यालय के संगीत में कुशल बच्चों के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इसके बाद विद्यालय के हिंदी शिक्षक चंद्र प्रकाश मीना के द्वारा हिन्दी दिवस पर व्याख्यान दिया गया तथा सभी को राजभाषा प्रतिज्ञा दिलवाई। व्याख्यान के बाद मीना सर ने शिक्षा मंत्री, भारत सरकार धर्मेंद्र प्रधान के संदेश को पढ़ा तथा रवि कुमार सैनी सर ने केंद्रीय विद्यालय संगठन की आयुक्त की अपील का वाचन किया। इसके बाद विद्यालय के बच्चों के द्वारा समूह गीत 'हिंदी हमारी शान है, प्रस्तुत किया गया, जिसको सुनकर समस्त श्रोता समूह झूम उठा। कक्षा 12वीं(विज्ञान) के छात्र ध्रुव शर्मा ने हिंदी दिवस पर अपना भाषण प्रस्तुत किया। आन्या चंडोक, कक्षा-नौवीं, अभिनव शर्मा कक्षा छठी, कक्षा तीसरी की छात्रा दिव्यांशी व कक्षा सातवीं की छात्रा नियति संधू ने एकल नृत्य प्रस्तुत किया। इन सभी बच्चों का नृत्य बहुत ही मनभावन था। पूरा विद्यालय प्रांगण कर तल ध्वनियों से गुंजित हो उठा। कक्षा नवीं के छात्र पुलकित धीमान ने सुमधुर कंठ में हिंदी के दोहों का पठन किया। कक्षा 9वीं की छात्रा जानवी ठाकुर व कक्षा दसवीं की छात्रा इतिश्वी शर्मा ने हिंदी की कविता सुनाई जो बेहद ही प्रेरणादायी थी। अंत में विद्यालय के बच्चों के द्वारा 'हिंदी भाषा राष्ट्र की भाषा...गीत पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया गया। समूह नृत्य के द्वारा संदेश दिया गया कि हिन्दी को आगे बढ़ाने में सभी का सहयोग अपेक्षित हैं। प्राचार्या श्रीमती स्वाति अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि हिंदी पखवाड़ा समारोह के दौरान पंद्रह दिनों तक विद्यालय में छात्र - छात्राओं , समस्त शिक्षकों व कार्यालय कर्मचारियों के लिए हिंदी में विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी डीएवी भड़ोली में हिन्दी दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा ने बताया कि हिंदी पखवाड़ा में काव्य पाठक, निबंध लेखन, नारा लेखन, आशु भाषण गतिविधियों का आयोजन कक्षावार छात्र-छात्राओं के लिए किया गया। प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा ने हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें सभी भाषाएं सीखनी चाहिए, पर मातृभाषा के प्रति मन में सम्मान होना चाहिए। विद्यालय में हिंदी विभाग के अध्यापकों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। शुभारंभ पर हिंदी विभागाध्यक्षा रजनी बाला ने हिंदी के महत्व की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा हिंदी हमारी मातृभाषा है। भाषा में हम अपने विचारों को अच्छी तरह से व्यक्त कर सकते हैं। तत्पश्चात अध्यापकों द्वारा सवैये-राधे कृष्ण की ज्योतिअलौकिक तीनों लोक में छाई रही है। कविता, सामूहिक गीत-हम है हिन्दोस्तानी है हिन्दी भाषा हमें प्यारी इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन प्रबोध महाजन, वाइस चेयरमैन ओपी सोंधी, एआर वीके यादव व प्रबंधक नमित शर्मा ने प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा को उनके सराहनीय प्रयासों के लिए बधाई दी। कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य ने हिंदी विभाग के अध्यापकों को बधाई दीं।
मनोज कुमार। कांगड़ा कांगड़ा शहर के रहने वाले स्केच आर्टिस्ट विशाल सिंधी ने वन मंत्री राकेश पठानिया को उनका स्केच बनाकर भेंट किया। वहीं, इस राकेश पठानिया ने स्केच की तारीफ करते हुए कहा कि जिला कांगड़ा में भी इस आर्ट को बढ़ावा मिलना चाहिए। एसएमआई हॉस्पिटल डॉ. संदीप महाजन ने भी स्केच की काफी तारीफ की। वहीं, स्केच आर्टिस्ट विशाल सिंधी ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले उपायुक्त डॉ, निपुण जिंदल का स्केच भेंट कर चुके हैं। इससे पहले उपायुक्त रह चुके डॉ. राकेश प्रजापति का स्केच बनाकर भी उन्हें भेंट किया था। एसपी विमुक्त रंजन का स्केच बनाकर भी उन्हे भेंट कर चुके हैं और एसडीम कांगड़ा जतिन लाल का स्केच बनाकर भी उन्हें भेट कर चुके हैं और साथ में कांगड़ा में एसडीम रहे अभिषेक वर्मा स्केच बनाकर उन्हें बैठ कर चुके हैं और कांगड़ा डीजीपी रहे संतोष पटियाल को उनका स्केच बनाकर भेट कर चुके हैं। विशाल ने बताया कि इस कला में निखार लाने में उनके चाचा राज सिंधी ने एक अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया कि इस स्केच आर्ट की कई बारीकियों को उनके चाचा ने समझया है। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा अभी तक 40 स्केच तैयार किए जा चुके हैं और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर, अमिताभ बच्चन, महिंद्र सिंह धोनी, गुरु गोविंद सिंह, सलमान खान, बाहुबली, दारा सिंह का हनुमान जी के किरदार में बना हुआ स्केच और बेटियां फाउंडेशन की संस्थापक डॉ. ज्योत्सना जैन, ब्रजेश्वरी देवी मंदिर व अन्य कई स्केच तैयार किए जा चुके हैं।
हिंदी भाषा है सम्मान , स्वाभिमान और गर्व की : डॉ के एस अत्री मनोज कुमार। कांगड़ा अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय तकीपुर में हिंदी भाषा के प्रचार -प्रसार और उसके उपयोग के प्रोत्साहन के लिए समर्पित 14 सितंबर का दिन विश्व हिंदी दिवस एक पर्व के रूप में मनाया गया। इस कार्यक्रम में नारा लेखन, काव्य पाठ एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ केएस अत्री ने विद्या की देवी मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। इस पावन पर्व पर डॉ. केएस अत्री ने कहा कि राष्ट्र भाषा विभिन्न प्रांतों में रहने वाले लोगों को एक राजनीतिक इकाई के रूप में संगठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह भौगोलिक तथा राजनीतिक रूप से संगठित प्रदेशों के मध्य भावनात्मक तथा संस्कृति एकता की भावना को विकसित करती है। राष्ट्रभाषा के अभाव में राष्ट्र की कल्पना नहीं की जा सकती। डॉ. अत्री ने कहा कि प्राचीन समय में हमारे देश में राष्ट्रभाषा के रूप में संस्कृत को मान्यता थी। यह भाषा संपूर्ण भारत को एक सूत्र में बांधे हुए थी। 19वीं शताब्दी के प्रारंभ में भारत में ब्रिटिश साम्राज्य की स्थापना हुई तथा अंग्रेजी भाषा में भारत के सभी प्रदेशों को एक सूत्र में बांधा, परंतु यह भाषा भारत की जन भाषा नहीं बन पाई। इसे देश के लगभग 21 परसेंट व्यक्ति ही सीख पाए। जन सामान्य में इस भाषा के प्रति कोई रुचि नहीं थी। डॉ. अत्री ने कहा कि हमारे देश के विद्वान एवं समाज सुधारकों की शुरू से ही यह मान्यता थी कि विदेशी भाषा किसी भी स्थिति में भारतीय जनमानस की अभिव्यक्ति नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि भारत की स्वतंत्रता के बाद 14 सितंबर, 1949 को संविधान सभा ने एकमत से यह निर्णय लिया कि हिंदी की खड़ी बोली ही भारत की राजभाषा होगी। निर्णायक मंडल के सदस्यों के रूप में प्रोफेसर अमरीश घई, प्रोफेसर पवन धीमान, (भाषण) डॉ. भगवान दास, प्रो. विजय कुमार (काव्य पाठ) प्रो. श्रुति शर्मा, डॉ प्रीति वाला व प्रो. लेखराज (नारा लेखन) में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कोमल बीएससी प्रथम वर्ष द्वितीय स्थान नेहा बीए तृतीय वर्ष तृतीय स्थान सिमरन चौधरी बीए प्रथम वर्ष ने प्राप्त किया। काव्य पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्रेया द्वितीय वर्ष द्वितीय स्थान पायल बेगम बीए प्रथम वर्ष तृतीय स्थान पीयूषा ठाकुर बीए प्रथम वर्ष ने प्राप्त किया। नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान साक्षी बीए द्वितीय वर्ष द्वितीय स्थान मन्नू चौधरी बीए प्रथम वर्ष तृतीय स्थान वंशिका बीए तृतीय वर्ष ने प्राप्त किया। इस अवसर पर हिंदी विभाग की ओर से मुख्यातिथि प्राचार्य डॉ. के एस अत्री के द्वारा विजेता प्रतिभागियों, निर्णायक मंडल के सभी सदस्य एवं हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए श्री जनक राज एवं मनीष को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में हिंदी विभाग की ओर से मुख्यातिथि डॉ. केएस अत्री को डॉ, अश्विनी शर्मा द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। धन्यवाद प्रस्ताव बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा नम्रता द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर प्रो. संजीव पुरी, डॉ. सुनील, प्रो. सतपाल, सविता इत्यादि भी उपस्थित रहे।
मनोज कुमार। कांगड़ा ज्ञान ज्योती शिक्षा महाविद्याालय राजोल में हिन्दी दिवस मनाया गया। हिंदी दिवस की शुरूआत महाविद्याालय की प्राचार्या विजेयता चौधरी ने द्वीप प्रज्वलित करके की। महाविद्याालय मे हिन्दी दिवस पर कविता प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी छात्रों ने हिन्दी के उपर अपने विचार रखे। हिन्दी देश की पहचान है, हिन्दी भारत का गौरव है। हिन्दी दिवस पर महाविद्याालय की प्राचार्या विजेयता चौधरी ने हिन्दी की महता का वर्णन करते हुऐ कहा कि हिन्दी देश की पहचान है। इसके बिना हम अपने राष्टृ की कल्पना भी नहीं कर सकते, 'निज भाषा उन्नति अहेै सब उन्नति को मूल बिन निज भाषा ज्ञान के मिटत न हिय को सूल' बोलकर प्राचार्या ने हिन्दी की महता का वर्णन किया और सभी शिक्षकों छात्र-छात्राओं को हिन्दी दिवस की हीर्दिक शुभकामनाएं दी। इसी के साथ महाविद्यालय में कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज के कैंप का आयोजन जोनल अस्पताल शाहपूर के द्वारा किया गया। इसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने कोरोना वैक्सीन के वूस्टर डोज को लगाया तथा आस पास की गतिविधियों ने भी इसी कैंप का फायदा उठाया। कॉलेज प्राचार्या विजेयता चौधरी तथा कॉलेज प्रबंधक वीरेंद्र चौधरी ने इस वैक्सीन की वूस्टर डोज के लिए सरकार का धन्यावाद किया।
मनोज कुमार। कांगड़ा रुंझुनुआ फेम मोहित गर्ग का एक और लोकगीत चिट्ठियां रिलीज़ हो गया है, जी हां आपको बता दें की विवाह-शादियों में डीजे पर धमाल की बात करें तो सबसे पहले हिमाचली गानों में रुंझुनुआ की डिमांड आती है जी हां और इसे गाया है कांगड़ी लोकगायक मोहित गर्ग ने जो किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं, अगर यूट्यूब की बात करें तो पिछले दो वर्षाें से ये ट्रेंडिंग में चले हुए हैं। आपको बता दें मोहित गर्ग का पहला गाना जनवरी 2019को रिलीज हुआ था और उसके बाद मोहित गर्ग ने रुकने का नाम नहीं लिया और दर्जनों गाने अपने चाहने बालों को दिए और पूरे हिमाचल ही नहीं, बल्कि हिमाचल से बाहर भी अपना नाम बनाया और आज के दौर में शायद ही कोई ऐसी स्टेज होगी, जहां मोहित गर्ग ना दिखे हों, आज के दौर में मोहित गर्ग ने काफी नाम अपनी गायकी से कमाया और लगातार अपने चाहने बालों को नए नए गाने दिए और खास बात ये रही, जो भी गाना इन्होंने गाया, वाे एक से बढ़कर एक है, इसी कड़ी को आगे ले जाते हुए बुधवार को मोहित गर्ग ने एक और लोकगीत अपने चैनल सारंग स्टूडियो प्रोडक्शन पर रिलीज किया, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। गाने को म्यूजिक भैरवी स्टूडियो के म्यूजिक डायरेक्टर परमजीत पम्मी ने व फिल्मांकन अखिल चौधरी ने दिया है। दिनेश स्टूडियो व मनीष चौहान ने डायरेक्शन का कार्य किया ब दिव्या ठाकुर ने इसमें अहम किरदार निभाया है। मोहित ने बताया की ये गाना मेरे और गानों से बिलकुल अलग है। इसमें एक नव विवाहिता जो दूर परदेश में विहाई गई है और अपने बचपन के साथ-साथ अपने मायके को याद कर रही है। अपने बाबुल अपने घरवालों को याद कर रही है, मोहित ने बताया की बो एक लोकगायक हैं और लोक मर्यादाओं के मद्देनजर ही सभी गीतों पर काम करते हैं और इसी के करके उनके चाहने वाले उन्हें हर बार स्पोर्ट भी करते हैं और मुझे उम्मीद है हिमाचल बासी उनके इस प्रोजेक्ट को भी प्यार देंगे और अपना आशीर्वाद देंगे।
आलाेक। कुल्लू कुल्लू पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार चल रहा है। इसी कड़ी में पतलीकुहल थाना की पुलिस टीम बीती रात गश्त व रूटीन चेकिंग पर नगर कैसल की तरफ रवाना थे, रूटीन चेकिंग व गश्त के दौरान पुलिस टीम ने एक युवक के कब्जे से 258 ग्राम चरस बरामद की है, जिसकी पहचान के 28 वर्षीय। पवन ठाकुर पुत्र केहर सिंह निवासी डुपकन तहसील व जिला कुल्लू उम्र 28 वर्ष को गिरफ्तार किया है। एसपी कुल्लू गुरुदेव शर्मा ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ कुल्लू पुलिस लगातार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि बीती रात पतली कुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक से 258 ग्राम चरस बरामद की है। उन्होंने कहा कि युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है, जिस को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
मनोज कुमार। कांगड़ा 14 सितंबर को पूरे भारतवर्ष में हिंदी दिवस मनाया जाता है। इसी उपलक्ष्य में ठाकुरद्वारा स्कूल के बच्चों ने हिंदी दिवस बहुत धूमधाम से मनाया। बच्चों ने हिंदी दिवस के अवसर पर विभिन्न तरह की चित्रकारी की, स्लोगन बनाए, कविताएं लिखी, जिसमें श्रुति, शबनम, प्रियांशा, दीक्षा, सेजल, पायल, मुस्कान, मानसी, तन्वी, श्रुति, काजल, रितिका, नमन, अक्षय कुमार, नीरज, अक्षित सागर, अर्पित, सेजल, मुक्ता, स्मृति, अनु, अर्शिता, हर्ष, काव्य व पलक इत्यादि बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। 9वीं कक्षा की श्रुति ने अपने भाषण के माध्यम से हिंदी दिवस के महत्व को बताया। खुशी तथा नीरज ने हिंदी दिवस पर कविता गान किया। भाषा अध्यापक राजीव डोगरा ने कहा हिंदी सिर्फ भाषा ही नहीं है, बल्कि शब्दों का सुंदर जाल है, जिसके माध्यम से बच्चे अपनी अभिव्यक्ति करते हैं तथा मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है कि बच्चों को हिंदी के बारे में जानकारी दी जाए तथा बच्चों को कविताएं लेख कहानी इत्यादि भी लिखना सिखाया जाए। आज इसी कारण उनके छात्राओं की कविता भारत में ही नहीं अमेरिका जैसे देशों के समाचार पत्रों में भी प्रकाशित होती हैं। संस्कृत अध्यापक अमीचंद ने बच्चों को इस दिन यह शपथ दिलवाई कि वह हिंदी के गौरव को ओर भी बढ़ाएंगे तथा अपने दिनचर्या में अधिक से अधिक हिंदी भाषा का प्रयोग करेंगे। मुख्याध्यापक कमलेश कुमार ने बच्चों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दी तथा हिंदी का गौरव बढ़ाने के लिए बच्चों को प्रेरित किया।
क्रान्ति सूद। जोगिंद्रनगर सरस्वती विद्या मंदिर बालकरूपी में आज हिंदी दिवस मनाया गया। हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों भाषण प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता, कविता एवं मुहावरा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। हिंदी आचार्य रेखा ने हिंदी दिवस के उपलक्ष में हिंदी विषय की उपयोगिता एवं महता को विस्तार पूर्वक बताया। विद्यालय प्रधानाचार्य नवीन कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी भारत की प्रमुख भाषा है। दुनियाभर में हिंदी भाषा तीसरी सबसे अधिक बोले जाने वाली भाषा है और यह लगभग 80 करोड़ लोगों द्वारा बोली जाती है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1918 में गांधी ने हिंदी साहित्य सम्मेलन में हिंदी भाषा को राष्ट्रभाषा बनाने का प्रस्ताव रखा था और आजादी के 2 वर्ष बाद 14 सितंबर, 1949 को हिंदी भाषा को संविधान सभा में राज्य भाषा बनाने का निर्णय लिया गया। हिंदी को भारतीयों की मातृ भाषा के रूप में स्वीकार किया गया। उन्होंने कहा कि हिंदी भाषा को देवनागरी लिपि में भारतीय संविधान के भाग 17 के अध्याय की धारा 343 (1) में राजभाषा का दर्जा दिया गया है। वर्तमान में लोग धीरे-धीरे हिंदी के स्थान पर अंग्रेजी को व्यवहार में अपनाते जा रहे हैं, जो सर्वथा गलत है हमें हिंदी भाषा का प्रयोग गर्व से करना होगा और हिंदी को अंग्रेजी की जंजीरों से बाहर निकालना होगा। हिंदी भाषा देश को एकता के सूत्र में बांधती है तथा हिंदी भाषा हमारे देश के संस्कारों और संस्कृति का प्रतिबिंब है। उन्होंने कहा कि हिंदी दिवस ऐसा दिन है, जो हिंदी भाषा को उचित पहचान देता है। हिंदी दिवस हिंदी भाषा को विलुप्त होने से बचाने तथा हिंदी भाषा का प्रसार एवं विकास करता है। उन्होंने कहा कि हमें हिंदी भाषा का सम्मान करना चाहिए व इस बात पर गर्व होना चाहिए कि हिंदी आज संपूर्ण विश्व में सर्वाधिक बोले जाने वाली भाषा में से एक है। अंत में प्रधानाचार्य ने सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
तीन अक्तूबर से पांच अक्तूबर तक तीन सांस्कृतिक संध्याएं होगी आयोजित नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर जयसिंहपुर की अध्यक्ष व एसडीएम जयसिंहपुर अपराजिता चंदेल ने बताया कि दशहरा उत्सव जयसिंहपुर में 3 से 5 अक्तूबर तक तीन सांस्कृतिक संध्याएं आयोजित की जाएंगी। एसडीएम ने बताया कि इन सांस्कृतिक संध्याओं में अपनी प्रस्तुति देने वाले कलाकारों से 24 सितंबर तक लिए जाएंगे आवेदन लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जो भी कलाकार इन सांस्कृतिक संध्यायों में अपनी प्रस्तुति देने के इच्छुक हैं, वो 24 सितंबर तक अपने आवेदन एसडीएम कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। एसडीएम अपराजिता चंदेल ने बताया कि आवेदन करने वाले कलाकारों का ऑडिशन निधारित कमेटी द्वारा 26 सितंबर को एसडीएम कार्यालय सभागार में लिए जाएंगे। एसडीएम अपराजिता चंदेल ने बताया कि 24 सितंबर के बाद किसी भी कलाकार का आवेदन स्वीकार नहीं होगा।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर मोटिवेशन फिटनेस क्लब लंबागांव द्वारा 400 मीटर और 1600 मीटर की लड़कों और लड़कियों की दौड़ की प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें मुख्यातिथि के रूप में शिरकत हुए राजा ऐश्वर्या सिंह कटोच और लंबागांव के वार्ड सदस्य वीरेंद्र लगवाल। इसमें आस पास के गांवों से आए हुए लड़के और लड़कियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिसमें 16 सौ मीटर में प्रथम अंकित व दूसरे स्थान में सुरेश और तीसरे स्थान साहिल रहे। वहीं, 400 मीटर में प्रथम स्थान पर अजु, दूसरे पर सुरेश और तीसरे स्थान पर विक्की ने हासिल किया। इसके उपरांत लड़को की 400 सौ मीटर की अंडर-16 दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम अक्षित मेहरा दूसरे स्थान पर अमन व तीसरे स्थान में विमल रहे और लड़कियों में सानिया ने प्रथम स्थान हासिल किया। इन सबको मुख्यातिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उन्होंने क्लब की ऐसे सभी गतिविधियों को करने में प्रोत्साहित किया और उन्हें क्लब के सभी मेंबर्स और प्रधान का धन्यवाद किया। इस दौड़ की सफल बनाने में क्लब के प्रधान विकास राणा, सचिव वैभव सूद और क्लब के मेंबर्स गौरव शर्मा, अंशुल सूद, हर्ष, यश, विशाल व विक्की सभी मौजूद रहे।
क्रान्ति सूद। जोगिंद्रनगर क्षेत्र की रोशनी देवी ने अपने स्व पति रमेश चंद शर्मा की याद में जोगिंद्रनगर सिविल अस्पताल में ईएनटी का ईलाज़ करवाने में सहायक यंत्र सिनूस्कोप अस्पताल को भेंट किया। रोशनी देवी ने बताया कि जब वह अपने गले का चेक अप करवाने अस्पताल गई, तो ईएनटी स्पेशलिस्ट ने उन्हें बताया कि उनके पास सिनूस्कोप नामक यंत्र उपलब्ध नहीं है, जिसके चलते वे उनके गले का चेकअप करने में असमर्थ हैं। ऐसे में उन्हें विचार आया कि उनकी तरह न जाने कितने ही और ईएनटी के मरीज जोगिंद्रनगर अस्पताल आते होंगे, जिन्हें इस उपकरण के उपलब्ध न होने से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसी विचार को मन में रखते हुए उन्होंने अपने स्व पति रमेश चंद शर्मा की याद में ये यंत्र अस्पताल को भेंट किया, ताकि यहां पर आने वाले अन्य मरीजों को इस यंत्र की उपलब्धता न होने से किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। अस्पताल एसएमओ रोशन लाल कौंडल सहित समस्त स्टाफ ने ईएनटी का ईलाज़ करवाने में सहायक यंत्र सिनूस्कोप अस्पताल को भेंट करने के लिए रोशनी देवी का आभार वक्त किया है।
क्रान्ति सूद। जोगिंद्रनगर माउंट मौर्य इंटरनेशनल स्कूल जोगिंद्रनगर के छात्र संकल्प कुमार का चयन आईआईटी रुड़की के लिए हुआ है। इस बारे जानकारी देते हुए स्कूल के प्रधानाचार्य योगेश ठाकुर ने बताया कि यह माउंट मौर्या परिवार सहित समूचे क्षेत्र के लिए हर्ष का विषय है की जोगिंद्रनगर से संबंध रखने वाले होनहार बच्चे का चयन आईआईटी के लिए हुआ है। प्रधानाचार्य ने बताया कि संकल्प शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रहा है। संकल्प ने दसवीं और 12वीं कक्षा में भी 95 प्रतिशत से अधिक अंक लेकर स्कूल, क्षेत्र व अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। वहीं, पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी संकल्प की खासी रूचि रही। संकल्प की माता गृहणी हैं व पिता अपना कारोबार चलाते हैं। संकल्प की बड़ी बहन शिवानी भी बी-टेक कर चुकी है। उन्होंने बताया कि दोनों बच्चों को बेहतरीन शिक्षा प्रदान कर उनका भविष्य संवारने के लिए संकप के परिजनों ने खासा मेहनत की है, जो कि काबिले तारीफ है। संकल्प ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन को दिया है। संकल्प ने बताया कि उसकी बहन शिवानी जो कि बी-टेक की पढ़ाई कर चुकी है, उसके लिए प्रेरणास्त्रोत रही है।
गगडूही की 2 वर्षीय बच्ची की सांप के काटने से मौत हो गयी। सिविल अस्पताल ज्वालामुखी से पुलिस को सूचना मिली कि अस्पताल में एक बच्ची की मौत हो गई है। इस सूचना पर स्थानीय पुलिस अस्पताल पहुँची। साथ ही वहां पर परिजनों से पूछताछ में पाया कि आरुही(2) पुत्री अजित कुमार निवासी जोल,डाकघर गगडूही को सांप के काटने के कारण मृत स्थिति में अस्पताल ज्वालामुखी लाया गया था। गवाहों के बयानों अनुसार कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। पुलिस द्वारा 174 सीआरपीसी की कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। सूचना के मुताबिक 2 वर्षीय बच्ची को बिस्तर पर सोते हुए सांप ने काट लिया। बच्ची का पिता अजित कुमार आईआरडीपी परिवार से संबंधित है,अजित की 2 बेटियां थी। मामले की पुष्टि डीएसपी ज्वालामुखी चन्द्र पाल ने की है।
ग्राम पंचायत कोटलु रूट पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की चलने वाली एकमात्र बस सोलन-समाना के अनियमित रूप से चलने के कारण पंचायत के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। पंचायत प्रधान नर्मदा शर्मा का कहना है कि इस पंचायत के रूट पर मात्र एक बस चलती है लेकिन वह भी हफ्ते में 3 दिन चलती है तथा 3 दिन बंद रहती है, जिस कारण इस पंचायत के लोगों को बस सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है।पंचायत प्रधान ने यह भी कहा है कि जब यह बस नहीं आती है तो स्कूली बच्चों को पैदल ही चलना पड़ता है और रास्ते में कई बार तेंदूए से बच्चों का सामना भी हुआ है जिस कारण बच्चों के अभिभावक सहमे हुए हैं और तेंदुए के डर के कारण अपने लाडलों को स्कूल भेजने में असहाय हो जाते हैं। पंचायत प्रधान ने कहा है कि उन्होंने आरएम सोलन से भी इस बारे में बात की। उन्होंने कहा कि यदि यह बस नियमित नहीं चलती है तो उन्हें बच्चों की सुरक्षा हेतु पथ परिवहन निगम के विरुद्ध आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। जब इस बारे पथ परिवहन निगम सोलन के रीजनल मैनेजर शुगल सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वे किसी एक बस को निरंतर एक रूट पर नहीं भेजते बल्कि बसें रोटेशन में सभी रूट्स पर जाती रहती है। उनमें कुछ नई बसें होती है कुछ पुरानी बसें होती है। उन्होंने कहा कि प्रधान ने भी मुझ से शिकायत की थी कि सोलन समाना रोड पर नियमित रूप से बस नहीं चल रही है, इसका भविष्य में ध्यान रखा जाएगा।
आगामी 15 सितंबर यानी गुरुवार को आयोजित होने वाले भाजपा महिला मोर्चा सम्मेलन हमीरपुर के लिए कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। जिला भाजपा की उपाध्यक्षा ऊषा बिरला ने इस कड़ी में मंगलवार को 4 पंचायतों की महिला मंडल व अन्य ग्रामीण महिलाओं से मिलकर सम्मलेन को भव्य बनाने के लिए वार्तालाप किया। कार्यक्रम के अंतर्गत नेरी, दडूही, सासन व अमरोह पंचायतों में सम्पर्क अभियान किया गया। इस अवसर पर ऊषा बिरला ने कहा कि महिलाओं का योगदान हमेशा चुनावों में बढ़ चढ़कर दिखाई देता है एवं भाजपा महिला मोर्चा के समस्त कार्यकर्ता अपनी भागीदारी सुनिश्चित करवाने के लिए तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में प्रदेश में सत्तासीन भाजपा सरकार रिपीट होने जा रही है, क्योंकि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से राज्य के हर वर्ग को लाभ पहुंचा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए महिला मोर्चा युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है एवं आगामी समय में पार्टी गतिविधियों को और भी तेजी प्रदान की जाएगी।
हिमाचल कांग्रेस के कोषाध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही देहरा में सेंट्रल यूनिवर्सिटी परिसर का निर्माण होगा। साथ ही युवाओं को रोजगार देना कांग्रेस की प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि डेढ़ माह बाद प्रदेश में चुनावी दंगल शुरू होने वाला है। इसके लिए जनता लोगों के लुभावने वादों के झांसे में ना आएं। देहरा विधानसभा क्षेत्र की लखदाता मेला सुनेत में बतौर मुख्यतिथि पहुंचे डॉ राजेश शर्मा ने कहा कि हिमाचल में बीजेपी सरकार को जल्द ही उनकी जनविरोधी नीतियों का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। बीजेपी सरकार से परेशान जनता हिमाचल विधानसभा चुनावों में इसे बाहर का रास्ता दिखाएगी। इस दौरान उन्होंने लोगों को आ रही समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनते ही लोगों की समस्याओं को दूर किया जाएगा।
समग्र शिक्षा अभियान के तहत कुल्लू डाइट में एसएमसी सामुदायिक सहभागिता का आयोजन किया गया। इस सामुदायिक सहभागिता प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों, स्कूल प्रबंधन समिति और ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों को नई शिक्षा नीति का महत्व बताया गया। इसके अलावा उन्हें स्वास्थ्य कल्याण कार्यक्रम और आपसी तालमेल से स्कूलों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने और शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने पर विशेष जानकारी प्रदान की गई। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में करवाए गए प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार को समापन हुआ। इस समापन कार्यक्रम में उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग विशेष तौर पर उपस्थित रहे। समग्र शिक्षा परियोजना अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि डाइट में एसएमसी कम्युनिटी मोबलाइजेशन कैंप करवाया गया। इस शिविर में 66 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस दौरान समग्र शिक्षा जिला कुल्लू के समन्वयक अमित मेहता आदि उपस्थित रहे।
समाजसेवी संस्था मोहित गुप्ता फाउंडेशन की ओर से झाड़माजरी में मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गय। इस शिविर में दो सौ लोगों की मुफ्त जांच कर उन्हें दवाईंयां बांटी गई। शिविर में डॉ.पूजा सैनी और राहुल सैनी ने रोगियों की जांच की। डॉ.पूजा सैनी ने बताया कि शिविर में उच्च रक्तचाप और शुगर के सौ से अधिक रोगी आए जिनके मौके पर टेस्ट करके उन्हें दवाई दी गई। शिविर का उद्देश्य मंहगी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित रहने वाले लोगों को राहत देना था। शिविर में टकशिवी मेडी हेल्थ केयर ने भी सहयोग किया। शिविर को सफल बनाने में चैयरमैन मोहित गुप्ता, मिस्ती गुप्ता, ऋषि महाजन, मुकुल शर्मा, तरूण महाजन, विशाल शर्मा, अमित सैणी और सीमा ने सहयोग किया।
दाड़लाघाट के समीप झरना के बैंक हाॅल में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा अर्की का किसान सम्मेलन,अर्की मंडल किसान मोर्चा के अध्यक्ष जगदीश शुक्ला की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सम्मेलन के मुख्यअतिथि किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हुकम सिंह बैंस रहे। अध्यक्ष जगदीश शुक्ला ने सम्मेलन में आए सभी लोगों, किसानों, विभिन्न पंचायतों से आए प्रधान,उपप्रधान तथा महिला मंडल का स्वागत किया। सम्मेलन में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल, पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र उपाध्याय ने अपने विचार सांझा किए। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह बैंस ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि हर किसान अपने खेतों की ओर रुख करें। उन्होंने पशुओं में फैल रही लंपी नामक बीमारी पर काबू पाने के लिए सरकार का धन्यवाद भी किया। इस कार्यक्रम में विशेष तौर पर प्रदेश के उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल, पूर्व विधायक गोविंदराम शर्मा अर्की मंडल अध्यक्ष डीके उपाध्याय, अर्की मंडल में प्रवासी प्रभारी राजेंद्र व्यास, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय नंद शर्मा, ओपी गांधी, अर्की मंडल विस्तारक सुनील डोगरा, जिला सचिव राकेश गौतम, जिला परिषद सदस्य आशा परिहार व हीरा कौशल, जिला उपाध्यक्ष कला ठाकुर, महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना भारद्वाज, अर्की युवा मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर, एससी मोर्चा अध्यक्ष संतराम, धनीराम चौहान, ओम प्रकाश गांधी, प्रेम लाल शर्मा, सुनीला, वंदना, कैप्टन हीरालाल, जय नंद, पंचायत प्रधान बंसी राम भाटिया, उपप्रधान हेमराज ठाकुर, पंचायत प्रधान बरायली रीता शर्मा, उप प्रधान कृष्ण चंद्र भट्टी, पंचायत प्रधान रोड़ी रीना शर्मा तथा सभी किसान प्रहरी व किसान सम्मान निधि के लाभार्थी व मंडल, जिला, प्रदेश के पदाधिकारी किसान मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कंडबाड़ी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्तरोन्नत करने और पालमपुर में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश की स्थायी बेंच की घोषणा की। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांगड़ा जिला के पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए पालमपुर में लगभग 42 करोड़ रुपये लागत की 17 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किये। इस अवसर पर पालमपुर के शहीद कैप्टन विक्रम बतरा ग्राउंड में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह वर्ष प्रत्येक भारतीय और विशेष रूप से प्रत्येक हिमाचली के लिए ऐतिहासिक है, क्योंकि जहां राष्ट्र अपनी स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है, वहीं हिमाचल प्रदेश अपने अस्तित्व के 75 वर्ष मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को देश का सबसे प्रगतिशील राज्य बनाने में प्रत्येक व्यक्ति ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि हिमकेयर, मुख्यमंत्री सहारा योजना, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, मुख्यमंत्री स्वाबलंबन योजना, मुख्यमंत्री शगुन योजना इत्यादि अनेक योजनाओं से जरूरतमंद परिवार लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन में काफी वृद्धि की गई है और बिना आय सीमा के वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त करने के लिए आयु सीमा को पहले 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष किया गया और अब इसे घटाकर 60 वर्ष कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करने पर वर्तमान राज्य सरकार द्वारा 1300 करोड़ रुपये की राशि व्यय की गई है, जबकि पिछली सरकार ने मात्र 400 करोड़ रुपये की राशि व्यय की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं को न केवल हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में किराए में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की, बल्कि घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने का भी निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण जल उपभोक्ताओं को निःशुल्क पेयजल उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि कांग्रेस पार्टी के नेता सत्ता में आने पर अब मुफ्त बिजली प्रदान करने की गारंटी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक राजनीतिक दल जिसकी अपनी गारंटी नहीं है, वह किस आधार से दस गारंटी का वायदा कर रहा है। जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार के आग्रह पर अब केंद्र सरकार द्वारा नाबार्ड सड़कों और पुलों के अतिरिक्त रोप-वे के लिए भी फंड प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में प्रदेश के लिए पर्वतमाला योजना के अन्तर्गत 1200 करोड़ रुपये की रोप-वे परियोजनाओं को केंद्र सरकार द्वारा मंजूरी प्रदान की गई है। इसमें पालमपुर से धौलाधार के चुन्जा ग्लेशियर का लगभग 600 करोड़ रुपये का 13.5 किलोमीटर लंबा रोप-वे शामिल है। उन्होंने कहा कि इससे राज्य में पर्यटन विकास को काफी बढ़ावा मिलेगा। पालमपुर में हुए विकास का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने इस विधानसभा क्षेत्र के लिए लोक निर्माण विभाग के माध्यम से अब तक 160 करोड़ रुपये व्यय किए हैं, जबकि पिछली सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान 85 करोड़ रुपये व्यय किए थे। उन्होंने कहा कि इस दौरान विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न जलापूर्ति परियोजनाओं पर 100 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के सभी क्षेत्रों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा रहा है चाहे इसका प्रतिनिधित्व एक विपक्षी विधायक द्वारा किया जा रहा हो। मुख्यमंत्री ने शहीद कैप्टन विक्रम बतरा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर में कम्प्यूटर एप्लीकेशन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा, एमएससी जूलॉजी, एमए अंग्रेजी और हिन्दी की कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पालमपुर में प्लम्बर, पम्प ऑपरेटर, हिन्दी और अंग्रेजी स्टेनोग्राफी के ट्रेड शुरू करने और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कंडबाड़ी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। जयराम ठाकुर ने पालमपुर में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश की स्थाई बेंच की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घाड़ के भवन और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंडवाड़ी के विज्ञान खण्ड का शेष कार्य शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने 4.30 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित लाहला-हंगलो-चचियां सड़क, 1.12 करोड़ रुपये से बगोड़ा-भगोटला सड़क के उन्नयन, 61 लाख रुपये लागत की कलूंद-भलेहड़ सड़क, 81 लाख रुपये लागत की डाढ़ उपरिया-डाढ़ झिकली सड़क, 3.91 करोड़ रुपये की न्यूगल पुल-लटवाला सड़क, 1.51 करोड़ रुपये की घार-दत्तल सड़क, 1.68 करोड़ रुपये लागत की घुग्गर-नछीर सड़क, 1.15 करोड़ रुपये की खिलड़ू-भड़ूंन सड़क, 1.64 करोड़ रुपये की पट्टी-रठान सड़क, 4.22 करोड़ रुपये लागत की पालमपुर-लोहना लंघा सड़क, 1.94 करोड़ रुपये की बंदला-सुरडी सड़क, 2.94 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित चांदपुर-स्पेड़ू-कंडबाड़ी सड़क और पालमपुर में लगभग 7.79 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सोमकुंज सर्किट हाउस का उदघाटन किया। उन्होंने पालमपुर में नए खंड विकास अधिकारी कार्यालय तथा मतेहड़ (बनूरी) में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ भी किया। मुख्यमंत्री ने पीएमजीएसवाई के तहत 3.46 करोड़ रुपये की लागत से होल्टा-टांडा होल्टा सड़क के उन्नयन कार्य और बिंद्रावन में 4.11 करोड़ रुपये से बनने वाले शहीद कैप्टन विक्रम बतरा नगर प्रकृति उद्यान की आधारशिला भी रखी।
विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि बड़सर के दर्जनों गाँव पानी की समस्या से जूझ रहे है। सरकार हर घर नल हर घर जल योजना का रोना रोकर लोगो को गुमराह कर रही है, जबकि हकीकत यह है कि क्षेत्र के लोग सरकार व विभाग की लापरवाही के कारण पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार लोगों को मुलभुत सुविधाएँ देने मे पूरी तरह नाकाम रही है। बीजेपी सरकार की हर घर नल हर घर जल योजना पर करोड़ों रूपये खर्च होने बाबजूद भी लोग पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे है। आलम यह है कि बीजेपी की इस योजना के तहत घरों मे नल तो लगे लेकिन उनमे जल की एक बूंद तक नहीं टपकी है। हालाँकि बीजेपी हर मंच से इस योजना के तहत 18 लाख नल लगाने के अलाप अल्प रही है लेकिन सच्चाई यह है कि धरातल पर आज भी लोगों को पानी की बूंद बूंद के लिए मोहताज होना पड रहा है। ऐसा की वाक्य बड़सर विधानसभा क्षेत्र मे देखने को मिल रहा है। बड़सर के दर्जनों गाँव ऐसे है जिनमे आठ से दस दिनों के बाद पानी की आपूर्ति हो रही है। ग्रामीणों को अपने काम काज को छोड़ आज भी पानी की तलाश मे भटकने को मजबूर होना पड़ रहा है।
आर्ट ऑफ लिविंग संस्था कुल्लू ने बजौरा में युवा नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। 5 सितंबर से 12 सितंबर तक आयोजित इस आठ दिवसीय शिविर में कुल्लू व मंडी के युवाओं ने भाग लिया। आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक और मीडिया प्रभारी बलदेव ठाकुर ने कहा कि यह शिविर युवाओं के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ उद्यम कौशल, कैरियर चुनाव में सक्षमता, शारीरिक और मानसिक दृढ़ता, सामाजिक और परिवारिक जीवन में सन्तुलन लाने का कौशल सिखाने के लिए लगाया जाता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में अधिकतर युवा नशे की लत में फंसे हुए हैं,ऐसे युवाओं को नशे की लत को दूर करने के लिए समय-सयम पर युवा नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, ताकि युवा तनाव व नशे से दूर रह कर आध्यत्मिक ज्ञान को अपने जीवन में उतार सके। वहीं शिविर के दौरान युवाओं को ध्यान, योग व सुदर्शन क्रिया करवाई गई।
भाजपा ज़िलाध्यक्ष बलदेव शर्मा ने एक अनोखी मिसाल पेश की है। उन्होंने नए स्वीकृत हुए आयुर्वेदिक उपस्वास्थ्य केंद्र सुल्हाड़ी का बज़ुर्ग महिला से रिबन कटवाकर उन्हें सम्मान दिया है। गौर हो कि बज़ुर्ग महिला संध्या देवी ने भवन निर्माण के लिए 10 मरले भूमि दान की है। जिससे क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। पूर्व विधायक बलदेव शर्मा की इस पहल की स्थानीय लोग खूब तारीफ कर रहे है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बिझड़ी जनसभा में सुल्हाडी में आयुर्वेदिक उपस्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा की थी। कैबिनेट में स्वीकृति मिलने के बाद मंगलवार को विधिवत रूप में आयुर्वेदिक उप स्वास्थ्य केंद्र सुल्हाडी खुल गया है। वहीं बलदेव शर्मा ने कहा मुख्यमंत्री ने हमारी सभी मांगों को पूरा किया है। इसके लिए बड़सर की जनता की ओर से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त करता हूँ। उन्होंने कहा कि भाजपा ने युवाओं ,महिलाओं व बज़ुर्गों का ध्यान रखा है। युवाओं के लिए खेल सुविधाएँ, बज़ुर्गों के लिए पेंशन सुविधा तथा महिलों के लिए बसों में 50 प्रतिशत किराये में छूट दी गयी है। बलदेव शर्मा ने कहा भूमि दान सबसे बड़ा दान है और क्षेत्र के विकास के लिए भूमि दान करना और भी सर्वोपरि है।स्वास्थ्य विभाग के लिए भूमि दान करने के लिए संध्या देवी का धन्यवाद् करता हूँ। इस अवसर पर कुलहेड़ा बीडीसी उपाध्यक्ष मुकेश बन्याल , जिला परिषद् राजेश कुमार माँगा, पंचायत की प्रधान अंजना कुमारी, उपमंडलीय आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ जगतार सिंह, संध्या देवी, बीडीसी कुलहेड़ा राकेश शर्मा, बीडीसी कठियाणा राकेश कुमार, उपप्रधान कठियाणा देव राज़, पूर्व प्रधान कमल देव, पूर्व प्रधान कलौहण सतपाल शर्मा, भाजयुमो महामंत्री कमलेश ढिल्लों, उपाध्यक्ष पंकज ढटवालिया सहित पार्टी के कई वरिष्ठ जन मौजूद रहे।
कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन और प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपनी सरकार के पांच साल का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखें। जयराम यह भी बताएं कि पांच साल में प्रदेश के कितने युवाओं को रोजगार दिया है। नरेश चौहान ने कहा कि जयराम सरकार पूरे पांच साल में विकास कराने में नाकाम साबित हुई है। प्रदेश के युवाओं को रोजगार नहीं दिया। सरकार ने प्रतिभाशाली युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। रोजगार देने में भाईभतीजावाद और भ्रष्टाचार हुआ है। इसका उदाहरण पुलिस पेपर लीक मामला है। पुलिस भर्ती का पेपर 8 से 10 लाख रुपए में बेचा गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पेपरलीक मामले की जांच करवाने की बजाए इसके असली दोषियों को बचाने में लगे हैं। युवाओं में पनपे रोष के चलते जयराम ठाकुर ने दवाब में आकर सीबीआई जांच की घोषणा की, मगर अब सीबीआई जांच नहीं करवा रहे। नरेश चौहान ने कांग्रेस की गारंटियों पर बयानबाजी के लिए भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को आड़े हाथों भी लिया। उन्होंने कहा कि विकास कराने में नाकाम मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने भाषणों में सरकार के विकास के बात नहीं बल्कि कांग्रेस की गारंटियों की बात कर रहे हैं। नरेश चौहान ने कहा कि गत विधानसभा चुनावों के समय केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल में 69 नेशनल हाइवे बनाने की घोषणा की थी। लेकिन प्रदेश में भाजपा सरकार के पांच साल निकल गए, एक भी नेशनल हाइवे नहीं बन पाया। जयराम सरकार पांच साल से नेशनल हाइवे की डीपीआर ही बना रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने ड्रीम प्रोजेक्ट मंडी के हवाई अड्डे के निर्माण के लिए पांच साल में एक ईंट भी नहीं लगा पाए हैं। जिससे सरकार के विकास के दावों की पोल खुलती है।
महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने भाजपा सांसद इंदु गोस्वामी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि महिलाओं का सशक्तिकरण कांग्रेस की ही देन है। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष वनीता वर्मा ने कहा है कि कांग्रेस की सरकारों ने ही महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि देश में पंचायतीराज सिस्टम और इसमें भी महिलाओं को पंचायतीराज में 33 फीसदी आरक्षण देना कांग्रेस सरकार की पहल थी। पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी ने देश में महिलाओं को स्थानीय निकायों और पंचायतीराज संस्थानों में आरक्षण देकर उनकी विकास में भागीदारी सुनिश्चित की थी। इसकी बदौलत ही आज हिमाचल में पंचायतीराज संस्थानों में पचास फीसदी से ज्यादा महिलाएँ चुनकर आ रही हैं। इससे महिलाओं का सशक्तिकरण संभव हुआ है। यही नहीं प्रदेश में रही कांग्रेस सरकारों ने महिलाओं की शिक्षा को सुधारने के लिए भी कई कदम उठाए। लड़कियों के लिए निशुल्क शिक्षा की सुविधा भी कांग्रेस सरकार की देन है। इसका परिणाम है कि आज हिमाचल में लड़कियां उच्च हासिल कर रही हैं। वनीता वर्मा ने कहा है कि बीते पांच सालों में हिमाचल में महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं। दुराचार की घटनाओं में आए दिन बढ़ोतरी हो रही है। यही नहीं भाजपा राज में हत्या के मामलों में भी भारी इजाफा हुआ है। उन्होंने भाजपा नेत्री से कहा है कि वह बताएं कि पिछले पांच सालों में महिलाओं पर अत्याचार और अपराधों पर जयराम सरकार ने क्या कदम उठाए है ? वनीता वर्मा ने कहा है कि कांग्रेस ने प्रदेश की महिलाओं को गारंटी दी कि राज्य में सरकार पर बनने पर हर महिला के खाते में हर माह 1500 रुपए जमा किए जाएंगे। इससे महिलाओं को इस मंहगाई की दौर में बहुत राहत मिलेगी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने भाजपा पर जुबानी हमला बोला है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि देश में यूपीए सरकार में 400 रुपये का गैस सिलेंडर मिलने पर हाय तौबा करने वाले भाजपा नेताओं की आज 1100 रुपये में जुबान क्यों बन्द हो गई है। उन्होंने पूछा है कि क्या गैस सिलेंडर 400 रुपया का महंगा था या फिर 1100 रुपए में सस्ता मिल रहा है। उन्होंने कहा है कि देश में भाजपा नेताओं की इस अंदभक्ति ने लोगों के जीवन में अंधेरा कर दिया है। उन्होंने कहा है कि देश मे बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी भाजपा की नीतियों का ही परिणाम है जो लोगों को भुगतना पड़ रहा है। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि देश में कच्चे तेल के मूल्यों में भारी कमी के बाबजूद केंद्र सरकार इसके मूल्यों में कोई कमी नही कर रही है। साफ है कि सरकार तेल कंपनियों को लाभ देने के लिये व अपना खजाना भरने के लिये तेल के मूल्यों में कमी नही कर रही है। वहीं प्रतिभा सिंह ने प्रदेश में सेब बागवानों की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को न तो बागवानों की ही कोई चिंता है और न किसानों की । उन्होंने सरकार से किसानों बागवानों के लिये कोई आर्थिक पैकेज देने की मांग करते हुए कहा है कि बागवानों को कृषि ऋणों से राहत देते हुए इसे माफ किया जाना चाहिए। प्रदेश में भारी बारिश व ओलावृष्टि से किसानों बागवनो को भारी नुकसान हुआ है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश इस समय गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है। प्रदेश पर कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री अपनी सभाओं में बड़ी बड़ी लोक लुभानी घोषणाएं कर लोगों को गुमराह करने का पूरा प्रयास कर रहें है। उन्होंने कहा कि अब तो भाजपा के कार्यकर्ता भी भाजपा की जुमलेबाजी को समझ गए है और वह भाजपा से किनारा कर रहें है। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश में जयराम सरकार जनमत खो चुकी है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में लोगों ने भाजपा को सत्ता से बाहर करने का पूरा मन बना लिया है। उन्होंने दावा किया है कि चुनावो के बाद प्रदेश में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी जो पूर्व की भांति जन आकांक्षाओं को पूरा करेगी।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव हरि कृष्ण हिमराल ने राज्य सहकारी बैंक सहायक प्रबंधक की भर्ती के तहत परीक्षा केंद्र की सूची में शिमला को भी शामिल करने की मांग की है। हिमराल ने जारी बयान में कहा है कि हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक सहायक प्रबंधक की भर्ती परीक्षा आईबीपीएस के माध्यम से आयोजित की जाती है लेकिन जब वे फॉर्म भरे गए तो पता चला कि परीक्षा के लिए शिमला परीक्षा केंद्र के रूप में सूचीबद्ध नहीं है। जबकि चंडीगढ़ को परीक्षा केंद्र के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। यहां तक की जालंधर को केंद्र के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे का सज्ञान लिया जाए और बैंक प्रबंधन तत्काल उचित कदम उठाएं क्योंकि बेरोजगार छात्र चंडीगढ़ या जालंधर में इस परीक्षा में शामिल होने में असमर्थ हो सकते है। गौर हो कि राज्य सहकारी बैंक में सहायक प्रबंधकों के 61 पद पर भर्ती की जानी है। इसके लिए अभ्यर्थी 10 से 30 सितंबर तक बैंक की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती परीक्षा राष्ट्रीय एजेंसी आईबीपीएस मुंबई के माध्यम से दो स्क्रीनिंग और उसके बाद मुख्य परीक्षा ली जाएगी।सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 1,000 रुपये और अन्य सभी वर्गों को 800 रुपये आवेदन फीस देनी होगी। परीक्षा अक्तूबर और नवंबर में आयोजित की जा सकती है। सामान्य वर्ग के 23, इंडब्ल्यूएस के पांच, एससी के दस, ओबीसी के छह, एसटी के चार, पूर्व सैनिक सामान्य वर्ग के आठ, पूर्व सैनिक एससी का एक स्वतंत्रता सेनानी वार्ड सामान्य वर्ग का एक पद और दिव्यांग श्रेणी के तीन पद भरे जाएंगे।
आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत नौणी पंचायत में सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के कुलपति प्रोफेसर राजेश्वर सिंह चंदेल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर नौणी और आसपास के क्षेत्र से दस पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष राजिन्दर मेहता ने मुख्य अतिथि और सभी सैनिकों का स्वागत किया और कार्यक्रम के बारे में बताया। पंचायत प्रधान मदन हिमाचली और उप प्रधान हरदेव सहित सभी पंचायत प्रतिनिधि इस मौके पर उपस्थित रहे। अपने सम्बोधन में प्रधान मदन हिमाचली ने आजादी की लड़ाई और वर्तमान में देश की सुरक्षा में देश के सुरक्षाकर्मियों के योगदान की सहरना की और उन्हें नमन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रोफेसर राजेश्वर सिंह चंदेल ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में देश के पूर्व सैनिकों को सम्मानित करने का कार्य सराहनीय है। उन्होनें कहा कि देश के वीर सपूतों के जीवन और उनके बलिदान के बारे में हर किसी को जानने की जरूरत है। उन्होनें सम्मान समिति को इस कार्यक्रम के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से हमारे पूर्व सैनिकों व वर्तमान सैनिकों को यहा आभास हमेशा रहता है कि पूरा समाज उनकी देश सेवा को सलाम करता है और हमेशा उनके साथ खड़ा है। कार्यक्रम सचिव जगदीप कंवर द्वारा मंच संचालन और धन्यवाद प्रस्ताव दिया गया। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के औदयानिकी महाविद्यालय के डीन डॉ मनीष शर्मा, वानिकी महाविद्यालय के डीन डॉ चमन लाल ठाकुर सहित विश्वविद्यालय के अधिकारियों, छात्रों सहित स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
किसानों, बागवानों और कृषि उद्यमियों के सशक्तिकरण तथा उन्हें बैंकिंग योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से मंगलवार को होटल हॉलीडे होम में एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया। विश्व बैंक द्वारा वित्त पोषित हिमाचल प्रदेश बागवानी विकास परियोजना के तहत आयोजित इस सम्मेलन में बागवानी विभाग, एचपीएमसी, मार्केटिंग बोर्ड और बैंक अधिकारियों के अलावा एचपीएचडीपी के अंतर्गत गठित क्लस्टरों तथा अन्य कृषक संगठनों के सदस्यों ने भाग लिया। सम्मेलन के उदघाटन सत्र को संबोधित करते हुए बागवानी और जलशक्ति विभाग के सचिव अमिताभ अवस्थी ने कहा कि 1066 करोड़ रुपये की बागवानी विकास परियोजना हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एक नई क्रांति का सूत्रपात कर रही है। इस परियोजना के तहत शीतोष्ण फलों विशेषकर सेब और गुठलीदार फलों के उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है। अमिताभ अवस्थी ने बताया कि इस परियोजना में बीज से लेकर बाजार यानि पौधारोपण से लेकर पौधों की देखभाल, सिंचाई, स्टोरेज, मूल्यवर्द्धन, प्रसंस्करण और विपणन सहित सभी पहलुओं को शामिल किया गया है। बागवानी क्षेत्र की इस पूरी श्रृंखला में बागवानों की सक्रिय भागीदारी भी सुनिश्चित की जा रही है। बागवानी सचिव ने बताया कि इस परियोजना के तहत सेब के 30 लाख पौधे आयात किए गए हैं। एक निर्धारित अवधि तक विभिन्न केंद्रों पर रखने के बाद इन्हें रियायतों दरों पर बागवानों को वितरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस साल के अंत तक लगभग 20 लाख पौधे वितरित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इन पौधों से हिमाचल में सेब का प्रति हैक्टेयर उत्पादन बढ़ेगा तथा इनकी गुणवत्ता भी अच्छी होगी। अमिताभ अवस्थी ने बताया कि एचपीएचडीपी से छूटे प्रदेश के कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों के लिए भी सरकार ने एचपीशिवा परियोजना आरंभ की है। इस परियोजना के माध्यम से प्रदेश के 7 जिलों में लिची, अमरूद और नींबू प्रजाति के फलों को बढ़ावा दिया जा रहा है और इस परियोजना के भी बहुत ही अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। बागवानी सचिव ने प्रदेश के किसानों-बागवानों से इन परियोजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। एक दिवसीय सम्मेलन के आयोजन की सराहना करते हुए अमिताभ अवस्थी ने कहा कि इससे किसान-बागवान विभिन्न बैंकिंग योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे। इससे पहले एचपीएचडीपी के परियोजना निदेशक सुदेश मोक्टा ने मुख्य अतिथि, अन्य वक्ताओं तथा सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया और परियोजना के तहत आयोजित विभिन्न गतिविधियों तथा उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एचपीएचडीपी के तहत अभी तक 272 क्लस्टरों में लगभग 6000 हैक्टेयर भूमि पर सेब का घना पौधारोपण किया जा चुका है, जबकि 8800 हैक्टेयर पुराने बागीचों में भी नए पौधे रोपे जा चुके हैं। सिंचाई योजनाओं के बेहतर संचालन के लिए 261 वाटर यूजर्स एसोसिएशनों का गठन किया गया है तथा 30 फार्मर प्रोडयूसर कंपनियां भी बनाई जा चुकी हैं। परियोजना के तहत 9 मंडियों का आधुनिकीकरण किया गया है तथा आपूर्ति श्रृंखला के सुदृढ़ीकरण, आधुनिकीकरण तथा कोल्ड चेन से संबंधित आधुनिक सुविधाओं के लिए 15 इकाईयों हेतु वित्त पोषण की प्रक्रिया पूर्ण की गई है। सुदेश मोक्टा ने बताया कि परियोजना के 60 से 65 प्रतिशत तक कार्य पूरे किए जा चुके हैं।
जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी के पिणी बस स्टैंड के समीप बीती रात साढ़े बारह बजे शरारती तत्वों ने एक वैन और दो बाइक को आग लगाकर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है। इस घटना के बारे में पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाकर उचित कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित वैन मालिक डोला राम और बाईक मालिक जीतराम नबनाशा निवासी ने कहा कि उन्होंने पिणी बस स्टैंड के समीप वैन और बाईक पार्क थी। करीब 1 बजे के आसपास अचानक आग लगने के बाद उन्हें घटना की सूचना प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि आग लगने से वाहन बुरी तरह जलकर राख हो गए है। इस आगजनी में लाखों रुपये का नुक्सान हुआ है। उधर एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि 3 वाहन जलने की सूचना मिली हैं। उन्होंने कहा कि भुंतर थाना की टीम मामले में तफ्तीश कर रही है ।
बाल विकास परियोजना कुल्लू के वृत कार्यालय शमशी में खंड स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की श्रेणी में लोअर कलैहली आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता लता देवी, पिरड़ी की दिनेश्वरी, सारी जागली की शांता देवी को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पुरस्कृत किया गया। वहीं, पर्यवेक्षक वर्ग में वृत कुल्लू की पर्यवेक्षक डॉ.समिता शर्मा, भुंतर वृत के सुरेंद्र सिंह ठाकुर तथा बजौरा वृत के अंकेश अवस्थी को पुरस्कृत किया गया। इस सम्मान समारोह में ग्राम पंचायत तेगुबेहड़ प्रधान सीता देवी बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रही। मुख्यातिथि ने कार्यकर्ताओं और पर्यवेक्षकों को सम्मानित किया। इसके अलावा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से लाभान्वित महिलाओं के साथ चर्चा भी की। इस संबंध में बाल विकास परियोजना अधिकारी कुल्लू गजेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में खंड स्तर पर सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा पर्यवेक्षकों को समारोह में पुरस्कृत किया गया।
कुनिहार विकाससभा के प्रधान धनीराम तंनवर, दीपराम ठाकुर, जगदीश ठाकुर, गोपाल पवंर, विनोद जोशी, भागमल तंवर, बाबूराम तंवर, जगदीश ठाकुर, सनी राघव, बलबीर चौधरी, ओम प्रकाश ठाकुर ,जगदीश सिंह, हरिराम ठाकुर ,ज्ञान ठाकुर ,हेमराज पंवर, प्रेम राज चौधरी,संतराम, देवीराम मेहता इत्यादि ने अपने संयुक्त बयान में कहा है कि कुनिहार क्षेत्र में जितने भी विभाग जनहित के कार्य में मौजूद है उनमें कर्मचारियों की भारी कमी के कारण लोग परेशान है। क्षेत्रों के लोगों की पानी-बिजली समस्यायों का निपटारा विभाग में स्टाफ की कमी के कारण नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि कुनिहार के विद्युत विभाग में काफी समय से एसडीओ की स्थाई नियुक्ति नहीं हुई है इसी प्रकार आईपीएच विभाग जो चार से पांच पंचायतों को पेयजल सप्लाई करता है। उसमे ज्यादा से ज्यादा पेयजल योजनाएं प्राइवेट ठेकेदारों को दी गई है। उन्होंने कहा कि जब कोई भी व्यक्ति बिजली विभाग में शिकायत करता है कि उसके घर में काफी समय से लाइट नहीं है तो ज्यादातर यही जवाब मिलता है कि उनके पास फील्ड स्टाफ की बहुत कमी है, जिसे बोर्ड व सरकार पूरा नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभा इस बारे लिखित शिकायत पत्र मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व महेंद्र सिंह ठाकुर आईपीएच मंत्री को प्रेषित करेगी। सभा ने सभी विभागों में उचित स्टाफ भेजने की मांग की है।
विधानसभा क्षेत्र ज्वाली की ग्राम पंचायत भलाड के अंतर्ग्रत पड़ते राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भलाड स्कूल में अध्यापक ने होने की वजह से बच्चों के अभिभावक व स्कूल प्रबंधन समिति में खासा रोष हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक ओर केन्द्र और प्रदेश सरकार स्कूलों में बेहतर शिक्षा प्रदान करने के दावे करती है, लेकिन वहीं हकीकत कुछ और ही बयां करती है। यही कारण है कि सरकारी स्कूलों के बच्चे प्राइवेट स्कूलों का रूख करने लग गए हैं। इस संबंध में जब स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेन्द्र कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि स्कूल में कई साल से शिक्षकों की कमी चल रही है। यहां पर शास्त्री अध्यापक, शारीरिक शिक्षक व हिंदी लैक्चरार के पद रिक्त चल रहे हैं। समय-समय पर इसकी जानकारी प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक तथा उच्च शिक्षा उपनिदेशक को देते रहें है। लेकिन आज तक इस मसले को लेकर कोई उचित कदम नहीं उठाया गया है। बच्चों के अभिभावकों का कहना है कि अगर सरकार ने जल्द से जल्द इन पदों को नहीं भरा तो बच्चों की शिक्षा के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस बारे में जब प्रारंभिक उपनिदेशक महिन्द्र धीमान और उच्च उपनिदेशक रेखा कपूर से बात हुई तो उन्होंने कहा कि जल्द ही रिक्त पद भर दिए जाएंगे।
सांई इंटरनेशनल स्कूल में प्रिंस-प्रिंसैस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें नर्सरी के रजार्थ डोगर को प्रिंस और वान्या कटोच को प्रिंसैस के खिताब से नवाजा गया। वहीं केजी के आहील ठाकुर को प्रिंस और मायरा ठाकुर को प्रिंसैस के खिताब से नवाजा गया। पहले रनरअप केजी की सार्थक चौहान रहे। प्रतियोगिता में कक्षा नर्सरी एवं कक्षा केजी के छात्र- छात्राओं ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं से सामान्य ज्ञान के प्रशन पूछे गए।
हिमाचल पथ परिवहन सेवा निवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच अर्की इकाई की हर महीने 15 तारीक को कुनिहार में होने वाली मासिक बैठक को स्थगित कर दिया गया है। जानकारी देते हुए इकाई अध्यक्ष बलबीर चौधरी ने सभी इकाई सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि किसी कारण वश 15 सितंबर को कुनिहार में होने वाली इकाई की बैठक को स्थगित किया गया है। अगली बैठक की जानकारी शीघ्र ही सभी सदस्यों को दे दी जाएगी।
पूर्व एचएएस अधिकारी शिवदेव सिंह केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री भारत सरकार अनुराग सिंह ठाकुर के अतिरिक्त निजी सचिव के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। मंगलवार को दिल्ली स्थित केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर कार्यालय में उन्होंने अपना कार्यभार संभाल लिया है। शिवदेव सिंह इससे पहले सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में बनकर तैयार हो रहे धोला सिद्ध प्रोजेक्ट में अपनी सेवाएं दे रहे थे। पूर्व एचएएस अधिकारी शिव देव सिंह हिमाचल प्रशासनिक सेवा में बतौर उपमंडल अधिकारी सुजानपुर का कार्यभार संभाल चुके हैं। इससे पहले सुजानपुर, हमीरपुर, टोनी देवी में में भी बतौर तहसीलदार वह अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कांगड़ा जिला से संबंधित शिवदेव सिंह ने धौलासिद्ध प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने में अपना अहम योगदान दिया है। बेहतरीन कार्य प्रणाली कुशल प्रबंधन के दम पर अब वह केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के अतिरिक्त निजी सचिव के पद पर अपनी सेवाएं देंगे। उधर इस विषय पर पूर्व प्रशासनिक अधिकारी शिवदेव सिंह से बात की तो उन्होंने बताया मंगलवार को उन्होंने बतौर अतिरिक्त निजी सचिव केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का कार्यभार संभाल लिया है।
देहरा भाजपा नेता डॉ सुकृत सागर ने मयोल पंचायत में महिला कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित बैठक में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि दुनिया में ऐसा कोई विषय नहीं, जो महिलाओं की उपस्थिति से वंचित हो। आज घर से लेकर व्यवसाय और शिक्षा से लेकर राजनीति तक महिलाओं की दमदार उपस्थिति है। डॉ सुकृत ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों व योजनाओं से ग्रामीण स्तर पर महिलाओं का सशक्तिकरण हो रहा है। जिससे समाज का विकास हो रहा है और ग्रामीण क्षेत्र में परिवार आर्थिक तौर पर मजबूत हो रहे है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की भाजपा सरकार निरंतर महिलाओं की समाज में भागीदारी और उनको आर्थिक तौर पर मजबूत करने में लगी हुई है। इसका एक उदाहरण मुख्यमंत्री संभावलंबन योजना है, जिसमें व्यवसाय के लिए महिलाओं को अधिक सबसीडी दी जा रही है।
विकासखंड पंचरुखी की ग्राम पंचायत वण्डू की प्रधान लता कुमारी व उपप्रधान ध्रुव राणा की उपस्थिति में स्थानीय लोगों ने बैजनाथ से बयां पढियारखड-पंचरुखी-आशापुरी को जाने वाली बस का स्थान बदलने को लेकर रोष प्रकट किया है। उन्होंने परिवहन मंत्री विक्रम ठाकुर एवं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से आग्रह किया है कि हिमाचल पथ परिवहन निगम के जिस भी अधिकारी ने इस बस का रूट स्थानांतरित किया है उस अधिकारी को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाए। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि विभाग से हम पिछले दो वर्षो से इस रुट पर बस चलाने की मांग कर रहे है। वह मांग तो पूरी तो नहीं हुई पर जो बस पिछले बीस वर्षों से स्थानीय लोगों को सुविधा दे रही है, उसे भी विभाग ने बंद करके लोगों की परेशानी और ज़्यादा बढ़ा दी है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दो दिन के भीतर फिर से इस रुट पर बस को चालू नहीं किया गया तो समस्त पंचायतवासी आरएम बैजनाथ का घेराव करेगें।
पंचरुखी जयसिंहपुर -तिनबड़-पंचरुखी सड़क मार्ग पर गांव मकरोटी के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार तिनबड़ से पंचरुखी की तरफ जा रही थी। कार में सवार पति-पत्नी बिल्कुल सुरक्षित हैं। कार चालक ने बताया कि अचानक ब्रेक फेल होने से यह एक्सीडेंट हुआ है। गनीमत यह रही कि जब यह हादसा हुआ तब सड़क पर न तो कोई गाड़ी थी और न ही सड़क पर लोग मौजूद थे। अन्यथा कोई बड़ा हादसा पेश आ सकता था।
जयसिंहपुर एसडीयम अपराजिता चंदेल ने यातायात के नियमों का उलंघन करने वाले वाहन चालकों व अवैध खनन करने वालों पर नकेल कसनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में सोमवार को एसडीएम व लंबागांव पुलिस की टीम ने कूटाहन के पास वाहनों की औचक जांच की। इस दौरान एसएचओ जगदीश चंद भी मौके पर मौजूद रहे। इस अवसर पर यातयात के नियमों का उलंघन करने वाले 9 वाहन चालकों के चालान काटे गए। जबकि अवैध खनन में लिप्त एक ट्रैक्टर ट्राली का भी चालान किया गया। इन सभी से जुर्माने के रूप में सात हजार रुपए वसूले गए। इस के उपरांत एसडीएम अपराजिता चंदेल व एसएचओ जगदीश ने सभी स्टोन क्रशरों का भी निरीक्षण कर उन्हें नियमों के तहत खनन करने के निर्देश दिए। एसडीएम अपराजिता चन्देल ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन व रात को मशीनों की सहायता से खनन करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला कांग्रेस पार्टी को एक परिवार की पार्टी बताने के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बयान पर विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने कड़ी प्रतिक्रया व्यक्त की है। मुकेश अग्निहोत्री ने जयराम ठाकुर पर पलटवार करते हुए कहा कि खुद जयराम ठाकुर एक कठपुतली मुख्यमंत्री है। पूरा हिमाचल जानता है कि हिमाचल सरकार के फैसले दिल्ली में बैठे मोदी, शाह और नड्डा ले रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों में उनकी पकड़ कमज़ोर है, वर्ना अधिकारियों को लक्ष्मण रेखा के भीतर रहना चाहिए वाला बयान न देना पड़ता, मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल अपनी अस्मिता और गौरव के लिए जाना जाता था। ऐसा हिमाचल में आज तक नहीं हुआ कि कोई कठपुतली सरकार चलाए। कांग्रेस प्रचार कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जयराम ठाकुर पर पलटवार करते हुए उनको खुद दिल्ली के हाथों कठपुतली बताया। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर को दिल्ली में बैठे तीन लोग चला रहे हैं और उन तीनों को देश के दो बड़े उद्योगपति चला रहे हैं। सुक्खू ने कहा कि जयराम सरकार दिल्ली में गिरवी पड़ी हुई है और केंद्र की मोदी सरकार पूंजीपतियों के यहां गिरवी है, जिसकी कीमत हिमाचल की जनता को चुकानी पड़ी है। सुक्खू ने कहा कि हिमाचल के सेब बागवानों के साथ अन्याय कोई और नहीं, बल्कि मोदी सरकार अपने पूंजीपति मित्र अदानी को लाभ पहुंचने के लिए कर रही है। इस पर जयराम ठाकुर खामोश बैठे हुए हैं। सुक्खू ने कहा कि जयराम ठाकुर संघ परिवार से आए फरमानों को भी आंख मूंद कर हिमाचल की जनता पर थोप रहे हैं।
क्रान्ति सूद । जोगिंद्रनगर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज मंडी जिला के जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के जोगिंद्रनगर मेला मैदान में लगभग 370 करोड़ रुपए की 39 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘प्रगतिशील हिमाचल स्थापना के 75 वर्ष’ कार्यक्रम के अंतर्गत जोगिंद्रनगर में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के लोगों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए इन कार्यक्रमों आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज हिमाचल जिस बुलंदी पर है, उसमें समाज के हर वर्ग के लोगों ने पूर्ण सहयोग प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि 15 अप्रैल, 1948 राज्य के अस्तित्व के समय प्रदेश में केवल चार जिला और राज्य की जनसंख्या 11 लाख से अधिक थी, जबकि वर्तमान में राज्य की जनसंख्या 70 लाख से अधिक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के गठन के समय राज्य का क्षेत्रफल 25,839 वर्ग किलोमीटर था, जबकि आज राज्य का कुल क्षेत्रफल 55,673 वर्ग किलोमीटर है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश की साक्षरता दर 83 प्रतिशत से अधिक है, जबकि प्रदेश के गठन के समय यह दर मात्र 4.8 प्रतिशत थी। उन्होंने कहा कि राज्य ने स्वास्थ्य, शिक्षा, बागवानी, पर्यटन और अन्य क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास किया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार के कार्यकाल के पांच वर्ष पूर्ण होने वाले हैं, लेकिन दुर्भाग्यवश प्रदेश सरकार को कोरोना महामारी के संकट के कारण केवल तीन वर्ष ही कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों के सहयोग से राज्य में कोरोना महामारी पर नियंत्रण पाने के साथ-साथ राज्य सरकार ने विकास की गति को थमने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को विकास के मामले में केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल प्रदेश के प्रति विशेष स्नेह है और उनके नेतृत्व में राज्य को कई हजार करोड़ की परियोजनाएं मिली हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उदारता के कारण केंद्रीय परियोजनाओं में 90ः10 अनुपात के वित्त पोषण को बहाल किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अब तक सात बार राज्य का दौरा कर चुके हैं और एक माह के भीतर राज्य का तीन बार दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री का प्रदेशवासियों के प्रति अपार स्नेह को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास को गति प्रदान करने के लिए केंद्र ने 800 करोड़ की विशेष वित्तीय सहायता भी प्रदान की है और वर्तमान राज्य सरकार के चार वर्ष का पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंडी दौरे के दौरान राज्य के लिए 10,000 करोड़ की विकासात्मक परियोजनाओं को समर्पित किया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने राज्य के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), आईआईएम, आईआईआईटी, केंद्रीय विश्वविद्यालय, पीजीआई सैटेलाइट सेंटर को मंजूरी प्रदान की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा राज्य के लिए एक बल्क ड्रग फार्मा पार्क स्वीकृत किया गया है, जो 50,000 करोड़ से अधिक के निवेश को आकर्षित करेगा और 30,000 से अधिक युवाओं को रोजगार प्रदान करेगा। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में बार-बार सत्ता परिवर्तन के ‘रिवाज़’ को बदलने के भाजपा के नारे से विपक्षी नेता बौखला गए हैं। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह हिमाचल में भी जनता ने ‘मिशन रिपीट’ करने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करने पर 1300 करोड़ रुपए व्यय कर रही है, जबकि पिछली सरकार ने इस पर मात्र 400 करोड़ की राशि व्यय की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शगुन योजना, मुख्यमंत्री सहारा योजना, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, महिलाओं के लिए बस किराए में 50 प्रतिशत की छूट, 125 यूनिट तक निःशुल्क बिजली जैसी योजनाओं से प्रदेश के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सब ऐसे नेतृत्व के कारण संभव हुआ है जो एक साधारण परिवार से संबंध रखते हैं और वह गरीबों और पिछड़े वर्गों की की विकासात्मक आवश्यकताओं से भली-भांति परिचित हैं। उन्होंने राज्य के लोगों से वर्तमान राज्य सरकार को अपना पूरा समर्थन देने का आग्रह किया ताकि सतत् विकास जारी रहे। मुख्यमंत्री ने राजकीय उच्च विद्यालय पपलोटू को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला और राजकीय माध्यमिक विद्यालय जिमजिमा को राजकीय उच्च विद्यालय में स्तरोन्नत करने, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तुलाह में विज्ञान की कक्षाएं शुरू करने, ग्राम पंचायत धार में पटवार वृत्त खोलने और ग्राम पंचायत गुम्मा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा की। उन्होंने मेला ग्राउंड जोगिंद्रनगर के विकास के लिए 15 लाख देने की घोषणा भी की। जयराम ठाकुर ने कहा कि पंजाब सरकार के साथ शानन बिजली परियोजना की लीज अवधि अगले वर्ष तक समाप्त हो जाएगी और इसे प्रदेश सरकार को सौंप दिया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जोगिंद्रनगर मेला मैदान में 370 करोड़ रुपए लागत की 39 विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) जोगिंद्रनगर में 1.15 करोड़ से निर्मित विज्ञान प्रयोगशाला, राजकीय स्नातक महाविद्यालय लडभड़ोल (चरण एक) के अंतर्गत 7 करोड़ से निर्मित भवन, राजीव गांधी मेमोरियल राजकीय स्नातक महाविद्यालय जोगिंद्रनगर के लिए 1.75 करोड़ से निर्मित कैंटीन ब्लॉक, चौंतड़ा में 30 लाख से निर्मित मुख्यमंत्री लोक भवन, सांढा में ब्यास नदी पर 24.50 करोड़ से निर्मित पुल, कोलंग खड्ड-दो पर 90 लाख से निर्मित पुल, कोआंग खड्ड-एक पर 35 लाख से निर्मित पुल, ढेलू से भटेड़ सड़क का 12.85 करोड़ से उन्नयन, एहजू से सुजा सड़क का 3.07 करोड़ से उन्नयन, गलू से भटवाड़ सड़क का 6.02 करोड़ से उन्नयन और चक्का से झमेहड़ सड़क का 2.79 करोड़ के उन्नयन कार्य का लोकार्पण किया। उन्होंने जोगिंद्रनगर मंडल के अंतर्गत मकरीड़ी में लोक निर्माण विभाग के नए उप मंडल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिपली का उद्घाटन भी किया। इसके अतिरिक्त 30 बिस्तर क्षमता वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लडभड़ोल को 50 बिस्तर वाले नागरिक अस्पताल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से स्तरोन्न्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंतड़ा का शुभारंभ भी किया। जयराम ठाकुर ने 6.37 करोड़ से निर्मित होने वाली भला का रिहड़ा कुट खेतरू नमेलड़ी गंगोटी सड़क, जालार कोछू रोपड़ी डुघली सड़क की 6.32 करोड़ से होने वाले मेटलिंग और टारिंग कार्य, 4.77 करोड़ से निर्मित होने वाली कुनी कटकल भलाड़ा रैंस सड़क, 2.71 करोड़ के रतकल चंगेर बंगोटा चकरोड़ खद्दर मार्ग के शेष कार्य मेटलिंग व टारिंग कार्य, 4.18 करोड़ से निर्मित होने वाले सिमस से ग्वैला सड़क, 4.75 करोड़ से होने वाले पंडोल पतनू सड़क के निर्माण एवं मेटलिंग एवं टारिंग, 5.10 करोड़ से कामेहर रोपी छो समौना मार्ग के शेष मेटलिंग व टारिंग कार्य, तहसील लडभड़ोल में 2 करोड़ से एफएचटीसी और जलापूर्ति योजना तनसाल, कड़सा, बाग के स्रोत का सुदृढ़ीकरण कार्य, तहसील जोगिंद्रनगर में से ग्राम पंचायत बुहला भरयाड़ा, पिपली, द्रुब्बल और द्राहल के लिए 12.99 करोड़ की जलापूर्ति योजना, उप मंडल चौंतड़ा में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 6.52 करोड़ से स्रोत के सुदृढ़ीकरण कार्य और भड़ोला, टकड़ी, डोहग, सैंथल तथा चौंतड़ा गांवों के लिए 73.30 करोड़ की उठाऊ सिंचाई योजना का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने लड़भड़ोल क्षेत्र के लिए 66.52 करोड़ की उठाऊ सिंचाई योजना और ब्यास नदी किनारे कोटला गांव के पास 7.45 करोड़, गांव कोठी के पास 7.45 करोड़ तथा लड़भड़ोल-लांगणा के पास 7.46 करोड़ की तीन बाढ़ नियंत्रण योजनाओं की आधारशिलाएं रखीं। उन्होंने 25.85 करोड़ की उठाऊ पेजयजल योजना नेरी, चिमणु, लांगणा, पेयजल योजना कनारग, फागला, पेयजल योजना कठौन, पंजालग, पेयजल योजना खुडी रस, पेयजल योजना डुघ, टोडल, गडयारा, पेयजल योजना खडीहार और पेयजल योजना चतुर्भुजा बसाही, 1.66 करोड़ से बनने वाले पशु अस्पताल लड़भड़ोल, पोल्ट्री फार्म चौंतड़ा में 1.98 करोड़ के हैचरी भवन, कुड महादेव में 2 करोड़ के गौसदन, प्रेस क्लब जोगिंद्रनगर भवन 10 लाख, पंजालग में 50 करोड़ से बनने वाले अटल आदर्श विद्यालय, चौंतड़ा में बहुउद्देश्यीय खेल स्टेडियम 5.69 करोड़, वन विश्राम गृह ढेलू 54 लाख रुपये और डोहग में एचआरटीसी वर्कशॉप का शिलान्यास भी किया। इससे पहले, जोगिंद्रनगर पहुंचने पर मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने भी मुख्यमंत्री को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए स्थानीय विधायक प्रकाश राणा ने कहा कि यह जोगिंद्रनगर के लोगों के लिए एक ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि मुख्यमंत्री ने आज इस क्षेत्र के लिए एक साथ लगभग 370 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी क्षेत्रों के चहुमुखी विकास को हमेशा सर्वाेच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जोगिंद्रनगर क्षेत्र के लिए जल शक्ति विभाग का मंडल कार्यालय प्रदान किया है, जिससे क्षेत्र में बेहतर जल आपूर्ति सुनिश्चित हुई है। उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न विकास परियोजनाओं का विवरण दिया। उन्होंने पूर्व प्रदेश सरकार पर जोगिंद्रनगर क्षेत्र की अनदेखी का आरोप भी लगाया। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता ठाकुर गुलाब सिंह ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस बार हिमाचल में एक नया इतिहास बनेगा और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा फिर से राज्य में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं से समाज के सभी वर्ग लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने महिलाओं को एचआरटीसी की बसों में किराये में 50 प्रतिशत की छूट देने के अलावा राज्य के घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान करने के लिए भी मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया तथा क्षेत्र की कुछ विकासात्मक मांगें रखीं। इस अवसर पर गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष अशोक शर्मा, भाजपा महासचिव अजय सकलानी, उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी व पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
आलाेक। कुल्लू उपायुक्त कुल्लू अशुतोष गर्ग ने आज जिला ग्रामीण विकास अभिकरण द्वारा आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें पंचायती राज ई-एपलीकेशनस, ऑडिट, इंस्पेक्शन, शिकायत, 14वां, 15वां वित्त आयोग तथा पंचायत घर निर्माण से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी खंड विकास अधिकारियों को डीआरडीए द्वारा चलाए जा रही विभिन्न स्कीमों को गति प्रदान करने तथा नियत समयावधि में लक्ष्य प्राप्त करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगले वित्त वर्ष में जिला में 20 करोड़ कार्य की कार्य योजनाओं को कन्वर्जेन्स में करने का लक्ष्य मिला है। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारीयों को निर्देश दिए कि मनरेगा में कार्यरत सभी मजदूरों को नए जॉब कार्ड प्रदान करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिला में में अटल ज्ञान केंद्र पुस्तकालयों की स्थापना का कार्य तेजी से किया जा रहा है, जिनमें आवश्यक पुस्तकें तथा फर्नीचर भेज दिया गया है। 15वें वित्त आयोग के बारे में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इसके अंतर्गत हुए कार्यों से संबंधित रिपोर्ट प्रति सप्ताह की जाए। साथ ही सभी कर्मचारियों के एनपीएस के लिए प्रान नंबर जेनेरेट करने का कार्य भी शीघ्र निपटाएं। उन्होंने कहा कि अभी 26 कॉमन सर्विस सेंटर निर्माण का कार्य पूर्ण किया गया है तथा 35 का कार्य प्रगति पर है। उपायुक्त ने मुख्यमंत्री संकल्प हेल्पलाइन की शिकायतें त्वरित रूप से कार्यवाही करने की निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि अभी तक मनरेगा में 53 करोड़ के कार्य किये गए हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के लिए कुछ जगह पर भूमि चिन्हित करें तथा संबंधित पंचायत से भी इस संबंध में चर्चा करें। बैठक में अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी, प्रशांत सरकेक, परियोजना अधिकारी सुरजीत कुमार, विकास खंडाें के खंड विकास अधिकारी, पंचायत इंस्पेक्टर उपस्थित रहे।


















































