मनाेज कुमार। कांगड़ा राजकीय महाविद्यालय मटौर में आज सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत यातायात नियमों के प्रति आम जनता एवं आज के युवा को जागरूक करने हेतु अभियान चलाया। क्लब के समन्वय डॉ. गिल ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा हेतु नियमों की जानकारी दी। अभियान में चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट का प्रयोग करने, नशा व शराब पीकर वाहन न चलाने, उचित दूरी बनाकर चलने, जेब्रा क्रासिग पर वाहन की गति धीमी करने व पैदल यात्रियों को चलने का अवसर देने, सड़कों पर लगे यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करने, दो पहिया वाहन चालक को हेलमेट लगाने, वाहन तेज गति से न चलाने के लिए जागरूक किया गया। वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करने व अन्य नियमों के प्रति भी जागरूक किया गया। सुरक्षा यातायात नियमों की जागरूकता हेतु रैली का आयोजन किया गया, जिसको हरी झंडी दिखाकर महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्या रजनी शर्मा ने रवाना किया।विद्यार्थियों ने मटौर चौक तक जा कर आम नागरिकों एवं दुकानदारों को नियमों की जानकारी दी और पैम्फ़्लेट बांटे। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. अतुल आचार्य, प्रो. दिनेश जमवाल, प्रो. नीरज कौशल और प्रो. अजय कुमार ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
क्रान्ति सूद । जोगिंद्रनगर माइंड ऑपरेशन अकादमी के सौजन्य से डिग्री कॉलेज धर्मपुर में बच्चों को नशे की आदत से छुटकारा पाने और पढ़ाई को आसान बनाने बारे में बच्चों को विस्तृत जानकारी दी गई। अकादमी के निदेशक राम प्रकाश ठाकुर तथा तहसीलदार जसपाल ने बच्चों को लगभग 3 घंटे तक जागरूक किया। निदेशक राम प्रकाश ठाकुर ने कहा इस दुनिया में हर बच्चा बचपन से अपनी एक प्रतिभा के साथ पैदा होता है और उस प्रतिभा को आजकल के बच्चे व्यक्तित्व में नहीं निखार पा रहे हैं या उस प्रतिभा को ढूंढने में सफल नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने कहा अंग्रेजों ने शारीरिक रूप से भारत को 300 वर्ष गुलाम रखा। उन्होंने ऐसी शिक्षा का प्रावधान किया था कि भारतीय मानसिक रूप से भी 1000 वर्ष तक भारत गुलाम बना रहे। आज हमें इस समस्या को जानना व इससे बाहर निकलना सीखना है। निदेशक ने कहा अगर हम हिंदुस्तान की पुरातन विद्या का इस्तेमाल आजकल की पढ़ाई में करना शुरू करें, तो पढ़ाई हमारे लिए एक खेल बन सकता है, परंतु पढ़ाई की नई-नई तकनीक की जानकारी न होने की वजह से बच्चे अपनी पढ़ाई को आसान बनाने में असफल हो रहे हैं। उन्होंने इसी संदर्भ में जानकारी देते हुए कॉलेज के सभी बच्चों को आसानी से पढ़ना कैसे हैं, एक बार पढ़कर हम चीजों को याद कैसे रख सकते हैं, मेमोरी पावर का डेमो देकर बताया और पढ़ाकर बच्चों को भी उसी समय कुछ चीज़ें याद कारवाई। इससे सभी कॉलेज के छात्र-छात्राओं में बहुत उत्साह और खुशी का अनुभव देखने को मिला। उनको जानने का मौका मिला कि अपने दिमाग की शक्ति को बढ़ाना कैसे हैं बुरी आदतों को छोड़ना कैसे हैं। सेमिनार के बाद सभी बच्चे ऐसी शिक्षा और सेमिनार समय-समय पर हो और हर कॉलेज में हो की मांग कर रहे हैं। निदेशक ने कहा भविष्य में माइंड ऑपरेशन अकादमी बच्चों के व्यक्तित्व को निखारने के लिए और पढ़ाई को आसान बनाने के लिए तथा शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने का भरपूर प्रयास करेगी वही तहसीलदार जसपाल ने कहा आजकल सभी बच्चे नशे की चपेट में आ रहे हैं। नशे से अपने आप को कैसे बचाना है। नशे से हटाकर अपना ध्यान अच्छी आदत में कैसे लगाना है, उसके बारे में जानकारी दी और कहा धर्मपुर एक ऐसा क्षेत्र है जहां पर बहुत बुद्धिजीवी बच्चे रहते हैं। अगर वह सही दिशा में और सही मार्गदर्शन से आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे, तो जीवन में निश्चित रूप से सफल होंगे। इस सेमिनार में कॉलेज के प्रिंसिपल रमेश शर्मा इतिहास के प्राचार्य सुमन कुमार राजनीति शास्त्र की प्राचार्य जय किरण और लिपिक विनोद कुमार विज़डम इंस्टीट्यूट के निदेशक प्रेम ठाकुर माइंड ऑपरेशन की प्रिंसिपल आशा ठाकुर तथा लगभग कॉलेज के सभी बच्चों ने भाग लिया। निदेशक राम प्रकाश ठाकुर ने कहा माइंड ऑपरेशन अकादमी की हाल ही में एक ब्रांच धर्मपुर में भी खुल गई है, जिसमें सभी बच्चे सभी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं और भविष्य में आसानी से सरकारी नौकरी प्राप्त करने में सफल हो सकते हैं। उन्होंने कहा की अकादमी इस तरह के सेमिनार आगे भी आयोजित करवाती रहेगी, इससे निश्चित रूप से सभी बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं और भविष्य में भी होते रहेंगे।
एनआईटी हमीरपुर में की है एनआईटी में इंजीनीयरिंग विधायक रविंद्र धीमान और पूर्व विधायक यादविंदर गोमा ने दी बधाई नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर विधानसभा के धार क्षेत्र ग्राम पंचायत मझेड़ा के गांव कछेड़ा की अदिति सिंह ने माइक्रोसॉफ्ट कंपनी बेंगलुरु में एसडब्ल्यूई के पद पर नियुक्ति सालाना 50 लाख के पैकेज पर हासिल की है। उसके नाना प्रदीप कुमार प्रेमी ने बताया कि उसकी प्रारंभिक शिक्षा आधार पब्लिक स्कूल भुआणा और 10वीं तक की पढ़ाई डीएवी स्कूल पालमपुर तथा प्लस टू बिरला बालिका विद्यापीठ राजस्थान से की।तत्पश्चात उसने एनआईटी हमीरपुर से कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में डिग्री मई-2022 में हासिल की। इसके पश्चात सीधे ही माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में एक बड़े पद पर नियुक्ति मिलने से पूरे चंगरधार क्षेत्र में खुशी की लहर है। अदिति सिंह के पिता विक्रमजीत सिंह का दुबई में अपना व्यापार है। माता मंजू बाला गृहिणी हैं। जयसिंहपुर के विधायक रविंद्र धीमान और पूर्व विधायक यादविंदर गोमा ने अदिति सिंह और उनके परिवार को बधाई दी। विधायक रविंद्र धीमान ने कहा कि अदिति सिंह ने अपनी मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल की है, जिससे अदिति ने अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
सरकार फिजूलखर्ची बंद करके कर्मचारियों को दें ओपीएस कांग्रेस पार्टी सत्ता में आते ही बहाल करेगी पेंशन फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला एनपीएस कर्मचारी लगातार ओल्ड पेंशन की बहाली को लेकर प्रदेश भर में क्रमिक अनशन पर बैठे हुए हैं। इस बीच में कांग्रेस नेताओं का कर्मचारियों को समर्थन मिल रहा है। इसी कड़ी में आज शिमला में कांग्रेस विधायक और महासचिव विक्रमादित्य सिंह कर्मचारियों के साथ अनशन पर बैठे और सत्ता में आने पर ओल्ड पेंशन योजना को लागू करने का दावा किया। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार कर्मचारियों के प्रति उदासीन रवैया अपनाए हुए है। मुख्यमंत्री अगर फिजूलखर्ची कम करेंगे, तो कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन दी जा सकती है ।कांग्रेस पार्टी ने भी सभी आर्थिक विशेषज्ञों से विचार-विमर्श करने के बाद ओल्ड पेंशन को लागू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए प्रदेश के खजाने में कोई ज्यादा बोझ भी नहीं पड़ेगा, लेकिन जयराम सरकार कर्मचारियों को पेंशन देने की मंशा ही नहीं रखते हैं।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर भाजपा मंडल जयसिंहपुर की विशेष बैठक मंडलाध्यक्ष राम रतन शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें प्रभारी महिपाल, प्रांत प्रभारी विधायक हरिनाथ तथा विधानसभा प्रभारी सीताराम विशेष रूप से उपस्थित रहे व इन सभी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। आज की इस महत्वपूर्ण बैठक में आगामी चुनावों हेतु विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान प्रदेश कार्यकारणी सदस्य कुलवंत राणा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनोद शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र डढवाल व अन्य कार्यकारिणी सदस्य मौजूद भी रहे।
अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर बाईपास पर बारल में किया हमीरपुर संसदीय क्षेत्र चुनाव कार्यालय का उद्धघाटन मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर जब राज करने का मकसद नहीं, बल्कि देश के प्रति कर्तव्य निभाने का मंसूबा दिलों में हो तब जन जन सहयोग करता है, आशीर्वाद देता है। शुक्रवार शाम को हमीरपुर बाईपास पर बारल गांव में केंद्रीय सूचना प्रसारण युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के पार्टी चुनाव कार्यालय का विधिवत रूप से उद्घाटन करते हुए उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा ने 10 चुनाव लगातार जीते हैं, जब यहां के कार्यकर्ताओं की ताकत और मेहनत का फल का नाम है और यहां की जनता का प्यार और आशीर्वाद है, लेकिन हर चुनाव एक चुनौती होता है और चुनाव पोलिंग बूथ पर लड़ा जाता है, एक एक पोलिंग बूथ बहुत महत्वपूर्ण होता है, पोलिंग बूथ पर बढ़त बनाके ही चुनाव जीता जाता है। हम सब मिलकर इतना काम करेंगे कि पहले से ज्यादा सीटें हम इस संसदीय क्षेत्र से जीत कर देंगे। डबल इंजन की सरकार फिर से लानी है कमल खिलाना है। 2022 में 2017 से आगे बढ़ कर दिखाएंगे। पूरी ताकत लगानी है, जहां कमी वहां काम करना है। सभी पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता कमल के फूल को लक्ष्य मानते हुए काम करें। हिमाचल का योगदान देश की तरक्की के लिए जरूरी है। कार्यकर्ता अगले 60 दिन पार्टी को देंगे तो पार्टी को अगले 60 महीने प्रदेश की सेवा करने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि देशवासियों ने सदियों तक राज करने वालों को छला है और अब एक प्रधान सेवक के रूप में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी देश को विश्व गुरु बनाने की राह पर अग्रसर करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं, यह भी जनता देख रही है। मोदी सरकार की नीतियों को भलीभांति जांच परख कर देश की जनता ने उन्हें अपने दिलों में जगह दी है। प्रदेश में भी डबल इंजन की सरकार ने विकास की गाथा लिखने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। कार्यक्रम में पहुंचने पर ढोल नगाड़ों के साथ साथ पुष्प वर्षा और फूल मालाओं के केंद्रीय मंत्री का स्वागत अभिनन्दन पार्टी के लोगों ने किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं संसदीय क्षेत्र के प्रभारी त्रिलोक जंबाल, सह प्रभारी सुमित शर्मा, हमीरपुर के जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा, विधायक नरेंद्र ठाकुर, कमलेश कुमारी, एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, देहरा के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार, जिला महामंत्री हरीश शर्मा, अभि वीर सिंह, लवली, प्यारे लाल शर्मा, अनिल ठाकुर, आदर्श कांत, कमलेश परमार, अंकुश दत्त शर्मा, विकास शर्मा, अनीश ठाकुर, अजय, रिंटू शर्मा, राजकुमारी, अभिषेक दत्त, सुमन, कपिल, विकास, शैंटी चंदेल, बीना, कपिल, वंदना योगी, नीना कुमारी, अर्जुन राणा, सुरेंद्र मिन्हास, त्रिलोक डडवाल, होशियार सिंह, विधि चंद, पवन शर्मा व बिक्रम राणा इत्यादि सहित सैकड़ों अन्य कार्यकर्ता और स्थानीय जनता मौजूद रही।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी एक और सरकार जहां स्कूलों में बेहतर शिक्षा प्रदान करने के दावे करती है। वही हकीकत कुछ और ही बयां करती है। ज्वालामुखी विधानसभा की पंचायत पीहडीं के अधीन आने वाले उच्च विद्यालय जुजपुर में शिक्षकों की कमी को लेकर एसएमसी प्रधान सुनील कुमार ने कहा कि हमारा विद्यालय कई वर्षों से शिक्षकों की कमी का दंश झेल रहा है, यहां पर शास्त्री और ड्राइंग अध्यापकों के पद 8 से 10 वर्षों से रिक्त चल रहे हैं। मुख्य अध्यापक ओमकार दत्त शर्मा ने कहा कि हम समय-समय पर रिक्त पदों की जानकारी शिक्षा विभाग को पत्राचार के माध्यम से देते रहते हैं, लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। एसएमसी अध्यक्ष और अभिभावकों का कहना है कि अगर सरकार ने जल्द से जल्द इन पदों को नहीं भरा, तो स्कूल में तालाबंदी की जाएगी और इसके साथ आगामी विधानसभा चुनावों का बहिष्कार भी किया जाएगा। बच्चों की शिक्षा के साथ अब और खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्कूल के अध्यापक राकेश राणा ने कहा कि स्कूल की बिल्डिंग की हालत भी बहुत ही दयनीय है। कभी भी कोई भी घटना घट सकती है, जिसके बारे में अध्यापक वर्ग चिंतित रहता है। इसके बारे में हमने कई बार शिक्षा विभाग पीडब्ल्यूडी और एसडीएम ज्वालामुखी को सूचित किया, मगर आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। हाल ही में हिमाचल प्रदेश सरकार ने इस स्कूल का नाम शहीद रणजीत सिंह के नाम पर रखने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है, जो कि सरकार का बहुत ही सराहनीय फैसला है। इस मौके पर अभिभावकों में शालू देवी कमल सिंह, जसवीर विजय, कुमार अशोक कुमार, राकेश कुमार व रणजीत सिंह आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मुझे सच्चे और ईमानदार राजनीति की मांग करने के लिए किया जा रहा तंग व परेशान फर्स्ट वर्डिक्ट। नादौन नादौन विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेता शैंकी ठुकराल के ठुकराल साबुन फैक्ट्री पर सेल्स टैक्स डिपार्टमेंट ने छापेमारी की है। इन छापेमारी पर शैंकी ठुकराल ने टिप्पणी करते हुए कहा कि, हम तो साबुन बेचते हैं जो मैले को साफ करता है। बस शायद यही एक वजह है कि कुछ लोग सफाई होने नही देना चाहते हैं। मुझे तो केवल सच्ची राजनीति और ईमानदार शासन की मांग करने पर तंग परेशान करने के लिए कुछ चंद नेताओं द्वारा यह षडयंत्र रचा जा रहा है। यह छापेमारी हाल ही में मेरे द्वारा दिए गए एक इंटरव्यू में कांग्रेस और भाजपा की सांठ गांठ की खोली गई पोल का नतीजा है, पर मैं एक ईमानदार पार्टी से आता हूँ जिसके नेताओं पर न जाने कितने छापे मारे गए पर उन्हें कुछ नहीं मिला। मेरे पास भी कुछ नही है, सभी कुछ कानून मुताबिक है और सबका हिसाब किताब है। शैंकी ने कहा कि हम ईमानदारी और सच्चाई के साथ अपना व्यापार करते हैं, हम इन छापों से डरने वाले नहीं है। हम सारे अफसरों का स्वागत करते हैं, उनको पूरी तरह से हर प्रकार का समर्थन दिया जाएगा।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट ग्राम पंचायत मांगू और जलागम परियोजना के संयुक्त तत्वावधान में अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट ने किसान मेला का आयोजन खेल मैदान मांगू में किया। किसान मेला का उद्घाटन इकाई प्रमुख अंबुजा सीमेंट लिमिटेड दाड़लाघाट दीपक जसूजा ने किया, जबकि एसडीएम अर्की केशव राम कोहली विशेष रूप से मौजूद रहे।किसान मेला में पाटी बड़ोग जलागम परियोजना के अंतर्गत आने वाली विभिन्न ग्राम पंचायत मांगू, संघोई, चंडी, कशलोग, ग्याना व कराड़ाघाट के लगभग 300 किसानों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की, जबकि कई किसानों ने विभिन्न कृषि उत्पादों और उपज का प्रदर्शन मूल्यवर्धन के आधार पर प्रस्तुत किया। इकाई प्रमुख अंबुजा सीमेंट लिमिटेड दीपक जसूजा ने अपने संबोधन में किसानों को अपने उत्पादों को बढ़ाने और कृषि को आगे बढ़ाने की महत्ता पर बल दिया। एसडीएम अर्की केशव राम कोहली ने किसानों को सरकार द्वारा दी जा रही विभिन्न योजनाओं को अपनाने, जल प्रबंधन कर सिंचाई के साधनों का उपयोग और विपणन पर बल दिया। अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन द्वारा किसान मुखी परियोजना से अधिक से अधिक किसान जुड़े इस पर बल दिया। प्रधान मांगू बलदेव ठाकुर ने किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य का निर्धारण और जलागम परियोजना से किसानों को लाभ हो इस पर चर्चा की, जबकि कार्यक्रम प्रबंधक अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन भूपेंद्र गांधी ने कृषि के विकास और किसानों को विभिन्न योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत किया कि कैसे पाटी और बड़ोग वाटरशेड परियोजना लोगो को लाभान्वित कर रही है। पानी की समस्या को जल प्रबंधन, पुराने पड़ चुके जल स्रोतों का संरक्षण किसानों का आजीविका को बढ़ाने में सहयोगी सिद्ध हुआ है। ऐसे ही विकासमुखी परियोजना अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन समय समय पर क्रियान्वित करता रहेगा। इस कार्यक्रम में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा किया जा रहे दुग्ध उत्पादन पशुपालन और कृषि को बढ़ाने वाले कार्यो पर भी चर्चा की गई, जिसकी जानकारी कार्यक्रम समन्वयक महिला सशक्तिकरण दिलीप कुमार ने जानकारी सांझा की। पशुपालन विभाग के डॉ देवराज शर्मा ने पशुपालकों को गायों में फैल रहे लम्पी वायरस के बारे में बताया। बताया की इस वायरस से ग्रसित पशुओं को अन्य पशुओं से कम से कम 10 मीटर दूर रखा जाए। पशुओं के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए साफ सफाई रखने, नीम की पत्ती आदि का धुआं करते रहने, मच्छर,मक्खी से पशुओं का बचाव करने,कीटनाशक का छिड़काव करने आदि जानकारियां दी गई हैं। इस अवसर पर आईएआरआई शिमला डॉ. कलोल प्रमाणिक, डॉ. संतोष, पशुपालन विभाग देवराज शर्मा, एसएमएस एग्रीकल्चर मनोज शर्मा, पंचायत प्रधान मांगू बलदेव ठाकुर, उपप्रधान राजेश पूरी, बीडीसी सदस्य राजेंद्र कुमार व कार्यक्रम प्रबंधक एसीएफ भूपेंद्र गांधी सहित अन्य मौजूद रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट अखिल भारतीय हरिजन लीग शाखा अर्की के अध्यक्ष चुनी लाल बंसल की अध्यक्षता में उपायुक्त सोलन से मिलकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें उपायुक्त को संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों से अवगत करवाया। वहीं, हरिजन समाज के साथ हो रहे अपमान और अन्याय को रोकने के लिए सभी कार्यालय एवं संस्थानों में अलग-अलग जाति पूछने के बजाय केवल एक हरिजन नाम शब्द का उपयोग करने के तत्काल आदेश जारी करने का निवेदन किया। यह भी कहा कि जहां एक तरफ कई संगठन समाज में नफरत और रंजीश का वातावरण पैदा कर रहे हैं। वहीं, हमारी यह समाज सेवी संस्था राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बताए गए अहिंसा के मार्ग पर चलकर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के सपने को साकार करने के लिए समाज में प्रेम व भाईचारे का संदेश देकर अपने देश और सनातन धर्म को बचाने का सफल कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने अर्की स्थित अंबेडकर भवन की देखभाल व रखरखाव का जिम्मा अखिल भारतीय हरिजन लीग शाखा अर्की को सौपने तथा भवन के लिए मंजूर हुई राशि को लीग शाखा अर्की की देखरेख में करवाने का आग्रह उपायुक्त सोलन से किया। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश चंद भाटिया, मुख्य सलाहकार शीशराम रघुवंशी, लेखा परीक्षक संत लाल गुलाटी, व्यवस्था अधिकारी प्रेम चंद धीमान, मदन लाल, ओम प्रकाश भाटिया, नरपत राम, दीप राम गुलाटी सहित अन्य मौजूद रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में पोषण माह अभियान के तहत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 30 छात्रों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में प्रोफेसर विश्व ज्योति, प्रो. संदीप कुमार व प्रो. सुरेश कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा मुक्ता शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा भूमिका व बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा काजल ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया। गीतांजलि बीए तृतीय वर्ष एवं प्रियंका प्रथम वर्ष ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय की एनएसएस इकाई के स्वयंसेवियों एवं अन्य छात्रों ने भाग लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य मनोज कुमार एवं अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर जिला एथलीट मीट अंडर-19 का आयोजन अणु मैदान में डीएसएसएस की तरफ किया गया, जिसमें हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकास नगर उपविजेता रहा। इस स्पर्धा में कृषक राजगुरु स्वर्ण पदक जीता। वही सलीम, मोक्ष, उदय, देवाशीष, पारस एवं विशाल ने दौड़ में रजत पदक जीते।
फर्ड्ट वर्डिक्ट। पालमपुर पालमपुर से ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश से कांग्रेस का सूपड़ा साफ होना तय है उक्त शब्द भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर ने आंगनबाड़ी से सेवानिवृत्त सुपरवाइजर श्रीमती आशा शर्मा उनके पति राम पाल को शर्मा चचियां पंचायत की प्रधान जगदंबा पंकज की अध्यक्षता में उनके समक्ष भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने के उपरांत अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में व्यक्त किए। आशा कुमारी और उनके पति ने कहा कि जयराम सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों और त्रिलोक कपूर की कार्यशैली से प्रभावित होकर उन्होंने आज भाजपा का दामन थामा। इस अवसर पर कपूर ने कहा कि प्रदेश और केंद्र की डबल इंजन की सरकार ने गरीबों के विकास के लिए हर दृष्टि से कोई न कोई लाभ देने का काम किया है। जिसके परिणाम स्वरूप पूरा देश नरेंद्र भाई मोदी जी के साथ तेजी के साथ खड़ा होता दिखाई दे रहा है। और यही नहीं जिस प्रकार से पिछले दिनों चार राज्यों के चुनाव में जिस जनादेश के साथ भाजपा शासित सरकारें रिपीट हुई हैं उसी तरह हिमाचल प्रदेश के जनता ने भी जयराम सरकार को पुण: सत्ता में लाने के लिए संकल्प ले लिया है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जयराम ठाकुर जी की सरकार द्वारा जनमंच, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, हिम केयर और ग्रहणी योजना, के साथ महिलाओं को 50% बस यात्रा की सुविधा, ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का बिल माफ, 125 यूनिट बिजली माफ जैसे लिए गए निर्णयों से जयराम सरकार गरीबों का दिल जीतने में कामयाब हुए हैं। भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा कि यही नहीं केंद्र की मोदी सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री जल जीवन मिशन योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान निधि योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा एवं सुरक्षा बीमा योजनाओं द्वारा गरीबों को एक समान विकास की धारा और आत्मविश्वास के साथ जीने का एक रास्ता दिखाया है। उन्होंने इस अवसर पर पालमपुर क्षेत्र में विकास में जन सहयोग के अंतर्गत 3000 से ज्यादा सोलर लाइट, कामगार कल्याण बोर्ड में 4000 मनरेगा दिहाड़ी दारों को पंजीकृत करना, लगभग 400 महिला मंडलों को महिला सशक्तिकरण एवं सम्मान की दिशा में पेयजल के लिए टंकी। सुख-दुख के उपयोग के लिए 10 गद्दे प्रति महिला मंडल, सहकारिता की दृष्टि से 50 सहकारी समितियों का गठन करके 1100 किसानों को आधुनिक खेती से जोड़कर सीएसआईआर के माध्यम से मुफ्त बीज उपलब्ध करवाना, 100 युवक मंडल को पंजीकृत करके स्पोर्ट्स किट देकर निराश युवाओं को खेल के मैदान तक लाना, सैलून के क्षेत्र पर काम करने वाले 50 से भी ज्यादा कार्यक्रम को सैलून किट देकर प्रोत्साहन देना जैसे अनेकों नए प्रयास पालमपुर में जो किए हैं, उसकी विस्तृत जानकारी व प्रधानमंत्री के मन की बात की जानकारी भी इस कार्यक्रम में दी गई। इस मौके पर नगरी के जॉन प्रभारी साहिल नाग, ग्राम केंद्र प्रभारी देशराज धीमान और बूथ अध्यक्ष रवि कुमार मौजूद रहे।
पांच साल भाजपा का और पांच साल कांग्रेस का डॉक्टर, बीमारी बढ़ रही, अब खत्म करो, आप को मौका दो-भगवंत मान फर्स्ट वर्डिक्ट। मंडी दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंडी के संस्कृति सदन से केजरीवाल की ओर से हिमाचल की जनता को 6 गारंटी दी हैं। इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहे। मनीष सिसोदिया ने दी हिमाचल की जनता को केजरीवाल की 6 गारंटीया रोजगार गारंटी, व्यापारियों एवं पर्यटकों के लिए गारंटी,भ्रष्टाचार मुक्त गारंटी, पंचायत गारंटी,तीर्थ यात्रा गारंटी,बागवानो और किसानों के लिए गारंटी। मनीष सिसोदिया ने केजरीवाल की रोजगार गारंटी देते हुए कहा कि हिमाचल के हर युवा को रोजगार दिया जाएगा। जब तक रोजगार नहीं मिलता, तब तक 3000 रुपए बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर 6 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी। सरकारी नौकरी में भ्रष्टाचार पूरी तरह खत्म किया जाएगा। पेपरलीक न हो इसके लिए कानून बनाया जाएगा, जिसमें सख्त सजा का प्रावधान होगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि बिना पेपर लीक सभी परीक्षाएं समय पर पूरी हों। सरकारी क्षेत्र की नौकरी में सिफारिश और भ्रष्टाचार को पूरी तरह समाप्त कर पारदर्शिता लाई जाएगी, और आम जनता को नौकरी के अवसर दिए जाएंगे। प्रदेश के व्यापारियों और पर्यटन उद्योग के लोगों को भी गारंटी देते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि व्यापारियों में भय का वातावरण खत्म किया जाएगा और हर व्यापारी को मान सम्मान दिया जाएगा। व्यापारियों को रैड राज और भ्रष्टाचार से मुक्ति प्रदान की जाएगी। वेट एमनेस्टी स्कीम लाई जाएगी और 6 महीने में वैट रिफंड किया जाएगा। व्यापरियों के लिए सलाहकार बोर्ड बनाया जाएगा और पर्यटन उद्योग की स्वीकृति के लिए सिंगल विंडों सिस्टम लागू किया जाएगा। केजरीवाल की ओर से हिमाचल को भ्रष्टाचार मुक्त करने की गारंटी दी गई है। दिल्ली की तरह हिमाचल में भी सरकार तंत्र में भ्रष्टाचार खत्म किया जाएगा। दिल्ली की तर्ज पर एक नंबर जारी किया जाएगा। आम जनता फोन करके काम बताएगी और सरकार कर्मचारी के घर आकर काम करेगी। अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। किसी भी आदमी को अब सरकारी काम कराने के लिए रिश्वत नहीं देना पड़ेगा। दिल्ली की तर्ज पर गाड़ी की रजिस्ट्रेशन, आयु, जाति, आय आदि प्रमाण पत्र घर में आकर बनाए जाएंगे। पंचायत के विकास की गारंटी देते हुए कहा कि हर पंचायत को 10 लाख रुपए की गारंटी विकास के लिए दी जाएगी और पंचायत के प्रधान को 10 हजार रुपए महीने वेतन दिया जाएगा। प्रदेश के बुजुर्गों के लिए तीर्थ यात्रा की गारंटी दी है। प्रदेश के हर बुजुर्ग को उनके पसंदीदा तीर्थस्थल की यात्रा सरकारी खर्चे पर कराई जाएगी। आना, जाना, रहना, खाना सब मुफ्त में होगा। इसके साथ ही किसानों बागवानों को भी गारंटी दी गई है। किसानों बागवानों की फसलों का उचित न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया जाएगा। खाद, बीज और कीटनाशक में सब्सिडी प्रदान की जाएगी। उत्पाद के भंडारण, प्रोसेसिंस और बिक्री के लिए मंडी, कोल्ड स्टोरेज यूनिट का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही सेब की पैकिंग के लिए पैकेजिंग मटेरियल पेटी और ट्रे स्थानीय स्तर पर तैयार कर सस्ते दामों में उपलब्ध कराई जाएगी। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर भी उपस्थित रहे। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा मंडी में स्कूल तोड़कर मल्टी स्टोरी पार्किंग के निर्माण के लिए प्रदेश की जयराम सरकार पर हमला बोला। जयराम सरकार भाजपा के एक विधायक की मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाने के लिए स्कूल को तोड़ रही है। जिससे साबित होता है कि जयराम सरकार बच्चों को शिक्षा देने के लिए गंभीर नहीं है। सिसोदिया ने स्कूल बचाने की लड़ाई लड़ रहे एडवोकेट रजनीश के कदम की सराहना करते हुए कहा। आप कार्यकर्ताओं से कहा कि वह स्कूल बचाने की लड़ाई में रजनीश के साथ खड़े हों। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि कांग्रेस व भाजपा के नेता चुनावों के समय हर बार एक मौका मांगते रहे हैं। हिमाचल की सियासत में पांच साल भाजपा का और पांच साल कांग्रेस का डॉक्टर का रिवाज चल रहा है जिससे भ्रष्टाचार की बीमारी बढ़ गई है, अब खत्म करो, आम आदमी पार्टी को मौका दो, जिससे प्रदेश में विकास हो। भगवंत मान ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा के चुनावी जुमलों पर भरोसा न करना। इन दोनों पार्टियों ने पांच-पांच साल राज किया लेकिन जनता को कुछ नहीं दिया। आम आदमी पार्टी जो गारंटी देती है उसे सरकार बनने पर पूरा किया जाता है। इन पार्टियों के राज में शिक्षा व्यवस्था बदहाल है। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल के विधायक लाखों की पेंशन ले रहे थी। जो 6 बार विधायक बन गया उसकी पेंशन 5 लाख रुपए हो रही थी। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर कई बार विधायक रहने की पेंशन बंद कर दी अब एक ही पेंशन मिलेगी। प्रदेश के लाखों युवा बेरोजगार घूम रहे या 8 हजार की नौकरी कर रहे और सेवा का काम करने वाले लाखों की पेंशन ले रहे थे, जिसे बंद कर दिया है। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने पांच महीने में ही बहुत सी गारंटी को पूरा कर दिया है। प्रदेश के 51 लाख परिवारों को बिजली फ्री में मिल रही हैं। 100 से अधिक मोहल्ला क्लीनिक में फ्री और बेहतर इलाज मिल रहा है। बेहतर सुविधाओं के लिए एक मौका आम आदमी पार्टी को दो। प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर हिमाचल की जनता को भी सभी सुविधाएं मिलेंगी।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर एजुकेशन हब कहे जाने वाले हमीरपुर जिला में दो बेटियों ने एक बार फिर जिला के नाम को सार्थक किया है। प्रदेश भर में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आयोजित नीट की परीक्षा परिणामों में इस बार शानदार प्रदर्शन विद्यार्थियों का देखने को मिला है। इस कड़ी में ही हमीरपुर जिला की दो जुड़वा बहनों ने इस परीक्षा को बेहतर अंको से पास कर जिला का नाम भी चमकाया आया है। उपमंडल नादौन की ग्राम पंचायत पुतड़ियाल की रिया तथा सिया ने पहले ही प्रयास में नीट परीक्षा पास की है। जानकारी के मुताबिक इन बेटियों के पिता एक ट्राला चालक हैं। सिया ने 645 और रिया ने 617 अंक प्राप्त किये हैं। आपको बता दें कि बेशक इन बेटियों के पिता कुशल को मार डाला चलाते हैं, लेकिन उन्होंने बेटियों की पढ़ाई में कभी कोई कसर नहीं छोड़ी। दोनों बेटियों ने पिता की मेहनत को सार्थक किया है। ट्राला चालक कुशल कुमार ने कड़ी मेहनत कर दोनों बेटियों को हर मुश्किल का सामना करते हुए पढ़ाया। शुरुआत से ही दोनों बेटियां होशियार थी और उन्हें केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में दाखिला मिल गया और यहीं से दोनों ने डॉक्टर बनने का सपना भी देख लिया। पढ़ाई में हमेशा अव्वल रहने वाली दोनों बेटियों ने नीट की परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत कर तैयारी की और प्रथम प्रयास में ही परीक्षा उत्तीर्ण की। उधर, दोनों बेटियों ने इस कामयाबी का श्रेय अपने गुरुजनों तथा माता पिता को दिया है। पंचायत के उपप्रधान संजीव कुमार ने कहा कि जुड़वा बहने हैं। यह गरीब परिवार से संबंध रखती हैं। उन्होंने बताया कि बेटियों के पिता ट्राला चालक हैं और माता गृहिणी हैं। इन्होंने पहले ही प्रयास में अच्छे अंक लेकर नीट की परीक्षा पास की है। इससे पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
विश्वविद्यालय में खरीफ चारा दिवस का आयोजन प्रतिमा राणा। पालमपुर चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय में शुक्रवार को खरीफ चारा दिवस मनाया गया। कुलपति प्रोफेसर एचके चौधरी ने किसानों, डेयरी पेशेवरों, छात्रों, कृषि अधिकारियों और वैज्ञानिकों को अपने संदेश में उत्पादन और उत्पादकता को बढ़ाने के महत्व और आवश्यकता को रेखांकित करते हुए कहा कि राज्य के कृषक समुदाय की आजीविका और पोषण सुरक्षा में सुधार के लिए अन्य डेयरी उत्पाद पर कार्य करें। उन्होंने प्रतिभागियों को विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों के साथ-साथ विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ निकट संपर्क रखने के लिए भी प्रोत्साहित किया, ताकि मूल्यवान चारा संसाधनों का उचित उपयोग किया जा सके और उनके पशुधन की उत्पादकता बढ़ाई जा सके। उन्होंने राज्य में उन्नत चारा किस्मों को पेश करने के लिए वैज्ञानिकों की सराहना की। डॉ. जीसी नेगी पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय के डीन डॉ. मंदीप शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि किसानों से कहा कि वे अपने खेतों में गुणवत्ता वाली घास और फोल्डर लगाने के लिए कृषि वैज्ञानिकों से मार्गदर्शन लें। उन्होंने प्रतिभागियों को बताया कि विश्वविद्यालय में बहुत सारे शोध कार्य किए गए हैं, लेकिन चारे की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए प्रौद्योगिकी के वास्तविक उपयोगकर्ताओं तक इसे प्रसारित करने की आवश्यकता है। अनुसंधान निदेशक डॉ. एसपी दीक्षित ने प्रदेश में चारा उत्पादन बढ़ाने का आह्वान किया। सस्य विज्ञान के अध्यक्ष डॉ. नवीन कुमार ने हिमाचल प्रदेश के चारा संसाधन प्रबंधन का अवलोकन करने के अलावा प्रतिभागियों को विश्वविद्यालय में की जाने वाली अनुसंधान गतिविधियों से अवगत कराया। इस दौरान एक तकनीकी सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें विशेषज्ञों ने किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए किसानों से बातचीत की। साथ ही किसानों के लिए चारा फार्म का एक फील्ड विजिट भी आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले 70 किसानों को खनिज मिश्रण और अन्य इनपुट भी प्रदान किए गए।
कैप्टन विक्रम बतरा 48वीं जयंती पर प्रतियोगिता आयोजित प्रतिमा राणा। पालमपुर शक्तिशाली और समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में युवा शक्ति ही देश के लिए सबसे अधिक जरूरत है और महापुरषों की जीवन शैली से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की जरूरत है। यह उद्गार विधान सभा अध्यक्ष, विपिन सिंह परमार ने शुक्रवार को अमर शहीद परमवीर चक्र, कैप्टन विक्रम बतरा की 48वीं जयंती पर शहीद कैप्टन विक्रम बतरा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर में आयोजित जयंती समारोह में अपने संबोधन में व्यक्त किए। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष ने महाविद्यालय परिसर में शहीद कैप्टन विक्रम बतरा की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद मेजर सुधीर वालिया और शहीद कैप्टन सौरव कालिया को भी श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शहीद कैप्टन विक्रम बतरा की 48वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में जिला के 12 महाविद्यालयों के छात्रों ने रंगोली, पेंटिंग और कविता पाठ प्रतियोगिता में भाग लिया। परमार ने कहा कि महान विभूतियों की स्मृति में ऐसे कार्यक्रम हम सभी के लिए प्रेरणादायक होते हैं और ऐसे आयोजनों से महान सपूतों को याद करने तथा उनका अनुशरण का अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि भारत माता के वीर सपूत, कारगिल युद्ध में अदम्य साहस और शौर्य का परिचय देने वाले परमवीर चक्र सम्मानित अमर शहीद कैप्टन विक्रम बतरा की स्मृति में आयोजित जयंती समारोह महान अवसर है। उन्होंने कहा कि यह उनके लिये सौभाग्य की बात है कि इस पावन दिन पर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि छात्रों को सांचे में ढालने और उन्हें संस्कारित बनाने की सबसे अधिक जिम्मेदारी अध्यापकों की है। उन्होंने अध्यापकों से छात्रों को बड़ा इंसान बनाने के साथ-साथ संस्कारित नागरिक बनाने का भी आह्वान किया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि महाविद्यालय में ऑडिटोरियम बनाने के लिए वे और त्रिलोक कपूर सामुहिक रूप मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से पैरवी करेंगे। उन्होंने महाविद्यालय में 20 सोलर लाइट भी देने की घोषणा की। इससे पहले विधान सभा अध्यक्ष ने महाविद्यालय परिसर में 10 लाख से बने जिम का लोकार्पण किया। कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर ने शिरकत की। शहीद कैप्टन विक्रम बतरा की माता कमल कांत बतरा, पिता जीएल बतरा, विशेष रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष ने प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। इससे पहले वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर ने कहा कि यह गौरव की बात है कि उन्हें अमर शहीद कैप्टन विक्रम बतरा की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश वीरों की भूमि हैं। उन्होंने कहा कि छात्र शहीद कैप्टन विक्रम बतरा की कुर्बानी और मातृभूमि की रक्षा में उनके योगदान से प्रेरणा लें। उन्होंने कहा कि शहीद कैप्टन विक्रम बतरा राजकीय महाविद्यालय बेहतर शिक्षण संस्थानों में शुमार है और सरकार यहां तमाम मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में शहीद मेजर सुधीर वालिया के परिवार से सीमा और सिमरन, मंडल अध्यक्ष सुलाह देश राज शर्मा, पार्षद राकेश गिल, अनिता राणा, एसएमसी अध्यक्ष मंजू गुलेरिया, एससी मोर्चा से कश्मीर सिंह, महाविद्यालय की प्रधानाचार्य प्रज्ञा मिश्रा, तहसीलदार सार्थक शर्मा सहित विभिन्न महाविद्यालयों के अध्यापक और छात्र तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने भरी हुंकार, रविवार को निमंत्रण पैलेस में करेंगी विशाल जनसभा सचिन बैंसल। बददी राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी की बैठक ग्राम पंचायत सनेड के शिव मंदिर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के जिला अध्यक्ष ईश्वर ठाकुर ने की। इस बैठक में आने वाले विधानसभा चुनावों के बारे में की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आने वाले रविवार को सनसिटी रोड पर स्थित निमंत्रण पैलेस में राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी एक विशाल जनसभा का आयोजन करेगी, जिसमें पूरी दून विधानसभा के स्वर्ण समाज के लोग व अन्य लोग भाग लेंगे। जिला अध्यक्ष ईश्वर ठाकुर ने बताया कि वह पिछले कई महीनों से सरकार से लड़ते आ रहे हैं और आरक्षण रद्द करने की बात कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी बात पर गौर नहीं दे रही है। इसलिए इस विधानसभा चुनावों में पूरे हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का मन उनकी पार्टी ने बनाया है। हर विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी का लक्ष्य आरक्षण को खत्म करना है। वह पूरे हिमाचल ही नहीं, बल्कि भारत में एक समान समाज का उत्थान करना है। इस बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सचिव बलवंत ठाकुर, दून मंडलाध्यक्ष मेलाराम ठाकुर, उपप्रधान प्रभात ठाकुर, जवाहर ठाकुर, जियालाल ठाकुर, सतपाल शर्मा, मनीष मेहता, सुखदेव, हरभजन सिंह, निक्का राम, संजीव कुमार ठाकुर, ज्ञान चंद, धीरेंद्र सिंह चंदेल, दविंदर सिंह, सुरजीत राणा, गुरपाल चंदेल, सुरेंद्र, राजेश, मनजीत सिंह ,अर्जुन सिंह, दयाराम, दौलतराम, केहर सिंह व हरिराम ने भाग लिया।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार गणपति एजुकेशनल सोसायटी कुनिहार द्वारा विकास खंड टूटू हीरानगर की ग्राम पंचायत मूलबरी देवनगर में विभिन्न सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। सोसायटी समन्वयक रोशन लाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में महिलाओं को मोमबती बनाने का प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें महिलाओं को विभिन्न प्रकार की मोमबत्तियां बनानी सिखाई गईं। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में महिलाओं ने खासी रुचि दिखाई। सोसायटी का उद्देश्य महिलाओं का आत्मनिर्भर बनकर उनकी आजीविका को बढ़ावा देना और इस दीपावली को महिलाएं ग्रीन दीपावली के रूप में मना सके। इस शिविर को सफल बनाने के लिए समाजसेवी राजेश्वरी शर्मा ने भरपूर सहयोग कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। विभिन्न सहायता समूह की महिलाओं ने राजेश्वरी शर्मा व सोसायटी का इस प्रशिक्षण शिविर के आयोजन के लिए धन्यवाद किया तथा आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित होते रहेंगे, जिससे अधिक से अधिक महिलाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इस शिविर में लगभग 30 महिलाओं ने मोमबती बनाने का प्रशिक्षण लिया।
जनता के साथ झूठे वायदे पर जवाब दे कि आखिर क्यों नहीं मिली अलग पंचायत नेहा पराशर। गगरेट गगरेट विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राकेश कालिया ने नगर पंचायत को भंग कर ग्राम पंचायत बनाने के झूठे चुनावी वायदे पर तंज कसते हुए कहा कि 'काठी की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती' और नगर पंचायत का झूठ बार-बार नहीं चलेगा। उन्होंने स्थानीय विधायक पर झूठे वायदे कर जनता को बरगलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनता को पिछले विधानसभा चुनाव में अलग ग्राम पंचायत बनाने का झूठा वायदा किया और प्रदेश एवं केंद्र में भाजपा सरकार होने के बावजूद भी विधायक पांच वर्ष में इसकी पैरवी, तो क्या आवेदन तक तक नहीं करवा पाए। उन्होंने कहा कि अलग ग्राम पंचायत के नगर पंचायत द्वारा अप्लाई ही नहीं किया गया और जनता के साथ विश्वासघात हुआ है और कांग्रेस सरकार के खिलाफ मात्र षड्यंत्र रचा गया और जनता को गुमराह किया गया। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि अपनी राजनीति के लिए सयुंक्त मोर्चा के रूप में जन आंदोलन किए गए, परंतु भाजपा सरकार बनते ही अलग ग्राम पंचायत का मुद्दा भी धूमिल हो गया और लोगों के हितों के साथ खिलवाड़ किया गया और भारी भरकम टेक्स वाले की दुहाई देने वाले ओहदे लेकर जनता को नगर पंचायत की खूबियां गिना रहे। प्रदेश सरकार द्वारा पानी का बिल तो माफ़ किया गया, परंतु नगर पंचायत के लोग भारी भरकम बिल देने को मंजूर है और वायदाखिलाफी से हताश है। नगर पंचायत दौलतपुर चौक को अलग ग्राम पंचायत दिलाने के लिए विधायक द्वारा जनता से झूठा वायदा किया गया और अब इस विषय पर मौन है और इस मुद्दे की सुध लेने वाला कोई नहीं। जहां दौलतपुर चौक को अलग ग्राम पंचायत के लिए बरगलाकर दौलतपुर के विकास को दस साल पीछे धकेला गया है, परंतु कांग्रेस सरकार बनते ही दौलतपुर चौक में विकास कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले गगरेट विधानसभा क्षेत्र की जनता को सब्ज़बाग दिखाए गए थे, परंतु धरातल पर सच्चाई कुछ और ही बयान कर रही है, जहां गगरेट विस क्षेत्र में हर वर्ग हताश है और जनता का मोह सरकार से भंग हो चुका है और आने वाला समय कांग्रेस का है गगरेट की जनता का है। जनता को मुलभुत सुविधाओं के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने पढ़ रहे हैं और सरकार आजादी के 75 वर्ष मानाने में मस्त है। उन्होंने उक्त कार्यक्रम पर भी तंज कसा और कहा कि कर्ज तले दबी सरकार करोड़ों रूपए अपनी वाहवाही के लिए खर्च रही है, परंतु जनता सब जानती है और अब इन ढकोसलों में नहीं आएगी और प्रदेश में एक तिहाई बहुमत से कांग्रेस पार्टी सरकार बनाएगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन 24 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंडी में भाजयुमो की युवा संकल्प रैली में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर सोलन में भी तैयारियां शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को भाजयुमो सोलन मंडल द्वारा शहर के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ युवा मोर्चा सोलन मंडल के कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर रणनीति तैयार की। बैठक की अध्यक्षता भाजयुमो सोलर मंडल अध्यक्ष रोहित भारद्वाज ने की। इस दौरान रोहित भारद्वाज ने कहा कि 24 सितंबर को प्रधानमंत्री हिमाचल आने वाले हैं। ऐसे में उनके स्वागत को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है। उन्होंने कहा कि मंडी में 24 सितंबर को आयोजित होने वाली युवा संकल्प रैली में सोलन मंडल से भी कार्यकर्ता भाग लेने वाले हैं। उन्होंने कहा कि इसी के मद्देनजर आज एक बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में युवा मोर्चा के सभी ग्राम केंद्र प्रभारियों को नियुक्त किया गया। वह साथ ही उन्हें आगामी कार्रवाई हेतु आगे का दायित्व दिया गया है, जो हर एक ग्राम केंद्र से 2 हज़ार युवा खोले जाने का युवा मोर्चा ग्राम केंद्र प्रभारी प्रयास करेंगे और इसमें सभी युवा मोर्चा साथियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प लिया। विशेष रूप से उपस्थित रहे राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सकेश शर्मा व स्थानीय भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर, राजेश कश्यप, तरसेम भारती, कुमारी शीला प्रवासी, विस्तारक ऋषि कंडवाल व जगमोहन रावत और सभी युवा साथी उपस्थित रहे।
हिमाचल में जहां अभी कोरोना वायरस खत्म नहीं हुआ है। वहीं इसी बीच स्क्रब टाइफस सक्रिय हो गया है। इस साल स्क्रब टाइफस के 900 मरीजों के टेस्ट किए गए हैं, जिसमें से 86 मामले पॉजिटिव आ चुके है। ध्यान रहे कि अब सीजन शुरू हो गया है, अब लगातार स्क्रब टायफस के मामले आने शुरू हो गए हैं। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतनी होगी। स्क्रब टाइफस को लोग बिल्कुल भी हल्के में ना लें। अगर लापरवाही बरती तो आपकी जान पर भारी पड़ सकता है। हर वर्ष स्क्रब टायफस लोगों को अपना ग्रास बनाता है। आपको इसके लक्षण दिखाई देते है तो तुरंत डॉक्टर के पास जाए। चिकित्सक द्वारा कोरोना के साथ-साथ अब स्क्रब टाइफस के टेस्ट किए जा रहे है। हर साल मामले को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट रहता है। पहले ही विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। वहीं हिमाचल प्रदेश में स्क्रब टायफस जानलेवा हो गया है। हिमाचल में स्क्रब टायफस से इस साल की पहली मौत होने का मामला सामने आया है। सोलन के 55 साल के व्यक्ति की स्क्रब टायफस से मौत हो गई है। व्यक्ति आईजीएमसी के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल था। बुधवार देर शाम व्यक्ति की मौत हो गई है। आईजीएमसी के प्रशासनिक अधिकारी डॉ राहुल गुप्ता ने व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है। स्क्रब टाइफस के लक्षण स्क्रब टाइफस होने पर मरीज को तेज बुखार जिसमें 104 से 105 तक जा सकता है। जोड़ों में दर्द और कंपकंपी ठंड के साथ बुखार शरीर में ऐंठन अकड़न या शरीर का टूटा हुआ लगना अधिक संक्रमण में गर्दन बाजू कूल्हों के नीचे गिल्टियां का होना आदि इसके लक्षण है। स्क्रब टायफस से बचने के उपाय लोग सफाई का विशेष ध्यान रखे। घर व आसपास के वातावरण को साफ रखें। घर व आसपास कीटनाशक दवा का छिडक़ाव करें। मरीजों को डॉक्सीसाइक्लन और एजिथ्रोमाईसिन दवा दी जाती है। स्क्रब टायफस शुरूआत में आम बुखार की तरह होता है, लेकिन यह सीधे किडनी और लीवर पर अटैक करता है। यही कारण है कि मरीजों की मौत हो जाती है।
बेटे चालक ने लगाई छलांग, अस्पताल में भर्ती फर्स्ट वर्डिक्ट। किन्नाैर किन्नौर के चौरा में एक कार (HP-68B-6766) खाई में जा गिरी। NH-5 पर हुए भयानक सड़क हादसे में मां बेटी की मौत हो गई, जबकि बेटे ने गाड़ी से छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली, जब गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जाने लगी, तो चालक ने छलांग लगा दी। गाड़ी में चालक की मां व बहन थी, जो गाड़ी के साथ खाई में जा गिरी जिनकी मौत हो गई। मृतक मां बेटी की पहचान गंगा देवी (60) व नेहा (25) वर्ष के रूप में हुई है, जो कोठी कल्पा के रहने वाले थे, जबकि दीपक (33) वर्ष घायल है। मौके पर पहुंचे पुलिस, अग्निशमन, हाेम गार्ड, एनडीआरएफ और आईटीबीपी ने शवों को निकालने का काम शुरू कर दिया है। घायल को ईलाज के लिए जियोरी अस्पताल भेजा गया है।
सचिन बैंसल। बद्दी दो वर्ष पूर्व कॉविड 19 महामारी से पूरा विश्व जहां जकड़ में था, वैसे ही आज भारत में लम्पी स्किन डिजीज का काला साया गौ माता पर लंबे समय से चरम पर चल रहा है। कोविड महामारी में जहां सरकारों सामाजिक संस्थाओं का भरपूर सहयोग मिला था, जिसके कारण आज लोगों का जीवन पटरी पर आया है। अमित सिंगला सोशल वेल्फेयर सोसायटी के अध्यक्ष सुमित सिंगला ने कहा कि दुख है कि जैसे मोर को राष्ट्रिय पक्षी मानते हैं। वैसे ही गौ माता को स्नातक धर्म का प्रतीक यानी राष्ट्रीय पशु भी माना जाता है। कोई भी शुभ कार्य की शुरुआत करनी हो जैसे बच्चे का जब जन्म होता है, तो गोमूत्र अर्क पिलाया जाता है। साथ में ही रोजाना प्रयोग की वस्तुएं जैसे दूध, मखन,घी व दूध से बनी मिठाइयां हेतू भी गौ माता ही इनकी जननी है। देखने में आया है कि गुजरात में जब कोविड महामारी का इतना बड़ा प्रकोप था, तब हर अस्पताल में बेड होने के कारण जहां इंसान अपनी जान गवां रहा था। वहीं गुजरात में एक गौशाला में 300 बेड लगाए गए थे, जहां गोमूत्र अर्क गोमूत्र से तैयार दवाइयां, गूगल धूप जला कर इलाज किया गया था व लोगों को ठीक किया गया था। उन्होंने दुख जताया कि अभी तक हजारों की तादाद में गौ माता सही इलाज न मिलने के कारण अपना दम तोड़ चुकी है। दूसरी ओर बहुत दुख की बात है कि लोग जिनकी गायों को लम्पी स्किन बीमारी हो रही है का इलाज न कर सड़कों पर छोड़ रहे हैं, जो एक अच्छा सूचक नही, बल्कि अभिशाप है। उन्होंने कहा कहा कि बहुत सारा गौवंश लम्पी स्किन डिजीज से जकड़ा पड़ा है व सड़कों पर असहाय रूप में घूम रहा हैं। लोगों को चाहिए कि हमारी संस्कृति के आधार का सूचक माने जाने वाली गायों का इलाज करवाना चाहिए, जहां भी असहय गौवंश नजर आता है, उन्हें चारे व उनके उपयुक्त इलाज का प्रबंध करने की व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि आज पर्यावरण की रोकथाम हेतु जैसे वृक्ष लगाए जाते हैं। वहीं, गौ माता को बचाना भी जरूरी है। पर्यावरण व गौ माता के कारण कि आज हम खुले में सांस लेने को मजबूर हैं। क्योंकि इस बात में कोई दो राय नहीं है कि पर्यावरण और गौमाता दोनों ही 24 घंटे ऑक्सीजन छोड़ते हैं, जिससे कि आज प्रत्येक का जीवन सुरक्षित है।
अनूप। सुजानपुर ठाकुर जगदेव चंद स्मारक महाविद्यालय सुजानपुर टिहरा में 'मतदान साक्षरता गतिविधि' मुहिम के अंतर्गत स्वीप 37 सुजानपुर द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान मनाया गया। इस कार्यक्रम पर महाविद्यालय के नोडल ऑफिसर डॉ. सुरेश कुमार ने मतदाता पंजीकरण तथा मतदान के विषय में जानकारी देते हुए बताया जिन छात्रों की आयु पहली अक्तूबर, 2022 को 18 वर्ष पूरी हो गई है और उन्होंने यदि किसी कारणवश अपना वोट का पंजीकरण नहीं करवाया है, तो वे अपने ग्राम पंचायत के बीएलओ से संपर्क करें और अपना पंजीकरण करवाएं। इस कार्यक्रम के उपलक्ष्य पर छात्रों द्वारा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लिया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. दिव्या शर्मा ने मतदान विषय पर अपने विचार व्यक्त किए, जिसमें उन्होंने छात्रों को मताधिकार एवं उसके उचित प्रयोग बारे में बताया। इस अवसर पर डॉ. सुनीता सकलानी, डॉ. वंदना, प्रो. शशी शर्मा, डॉ. उमा तथा महाविद्यालय के लगभग 150 छात्रों ने भाग लिया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन भाषा एवं संस्कृति विभाग जिला शिमला द्वारा 'आजादी का अमृत महोत्सव 'के अंतर्गत राजभाषा पखवाड़ा के अवसर पर वीरवार को गेयटी थियेटर के सम्मेलन कक्ष में करवाया गया। जिला भाषा अधिकारी शिमला अनिल हारटा ने जानकारी देते हुए बताया कि 'राष्ट्र निर्माण में राष्ट्र भाषा की भूमिका' विषय पर आधारित अन्तर विद्यालय निबंध लेखन प्रतियोगिताओं में आज़ादी प्रथम स्थान ज्योति, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पाहल की ज्योति ने प्रथम खुशी ठाकुर, सेंट थॉमस विद्यालय शिमला द्वितीय, तृतीय स्थान भूमिका शर्मा, राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर ने हासिल 'आज़ादी का अमृत महोत्सव और हिन्दी' विषय पर आधारित भाषण प्रतियोगिता में भाषण प्रतियोगिता में प्रथम मान्या शर्मा, राष्ट्रीय विद्या केंद्र कुसुम्पटी द्वितीय कशिश, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मैहली, सृष्टि ,राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में हर्षल सपरा, डीएवी न्यू शिमला और ज्योति, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाहल संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रहे। लक्ष्मी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मैहली कशिश, राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर ने भी संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान, कशिश मेहता, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन प्रतियोगिताओं मे 15 विद्यालयों के विद्यार्थियो ने भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं में भाषण व निबंध में प्रथम व द्वितीय तथा प्रश्नोत्तरी में प्रथम संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं का चयन 12 सितंबर को ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय अंतरविद्यालय प्रतियोगिताओं के लिए किया गया है। कार्यक्रम के मुख्यातिथि के रूप में डॉ. पुनम, एसी टू डीसी शिमला ने शिरकत की। उन्होंने सभी विजेताओं को प्रशस्तिपत्र व स्मृति चिन्ह तथा सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।जिला लोक संपर्क अधिकारी संजय सूद विशेष रूप से उपस्थित रहे। आयोजन में निर्णायक की भूमिका वरिष्ठ साहित्यकार गुप्तेश्वर नाथ उपाध्याय, आत्मा रंजन, डॉ. कुंवर दिनेश सिंह, डॉ. दिनेशा शर्मा, भाषा अधिकारी सुरेश राणा ने निभाई। इस अवसर पर एपीआरओ नितिश पोजटा, रेखा ठाकुर, विनोद चौहान, शिवम ठाकुर तथा विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक उपस्थित रहे।
अनूप । सुजानपुर राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर टिहरा से एनसीसी कैडेट सीसी आदित्य शर्मा, पीओ शायना चौधरी, कैडेट प्रज्वल, कैडेट शिवानी ठाकुर, कैडेट कुलदीप सिंह कैडेट अजय, कैडेट कुश ठाकुर नौसेना कैंप शिविर में भाग लेते हैं। कॉलेज प्रिंसिपल अजायब सिंह बनियाल ने बताया कि नौसेना कैंप 29 अगस्त शुरू हुआ था, जो कि 31 सितंबर तक चलेगा। उन्होंने बताया कि इसमें 1 HP नेवल यूनिट एनसीसी बिलासपुर के कैडेटस इस शिविर में भिन्न भिन्न प्रकार की प्रतिस्पर्धा जैसे कि ड्रिल कंपटीशन, शिप मॉडलिंग व कल्चरल आदि प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं।
रंजीत ठाकुर । कुनिहार कन्या विद्यालय कुनिहार तालाब मैदान में शुक्रवार से दो दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-14 छात्र एथलीट खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला परिषद सदस्य अमर सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि पहुंचकर किया। कार्यक्रम का आगाज मुख्यातिथि द्वारा दीपप्रज्वलन द्वारा हुआ। जिला क्रीड़ा संघ व विद्यालय प्रसासन द्वारा मुख्यातिथि को शॉल टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य दीपिका शर्मा ने मुख्यातिथि व अन्य मेहमानों का कार्यक्रम में आने पर स्वागत व धन्यवाद किया।मुख्यातिथि ने बच्चों को संबाेधित करते हुए कहा कि खेलों को खेल भावना से खेलना चाहिए दो टीमों में एक विजेता व एक उप विजेता बनता है, जो अधिक मेहनत करता है, वह विजेता बनकर उभरता है। उन्होंने अपनी ओर से आयोजको को 5100 रुपए दिए तथा जिला परिषद फंड से विद्यालय में बन रहे कमरों के लिए 2 लाख रुपए देने की घोषणा की।
रंजीत ठाकर। कुनिहार बी एल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार ने जिला स्तरीय अंडर-14 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता में शॉट पुट व् चेस प्रतियोगिता में विजेता ट्राफी का ख़िताब अपने नाम किया। जानकारी देते हुए विद्यालय अध्यक्ष ने बताया की इस जिला स्तरीय छात्रा खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन दीवान चंदेल उप- प्रारंभिक शिक्षा निदेशक सोलन के मार्ग दर्शन से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार में 07-09-2022 से 08-09-2022 तक किया गया था, जिसमें लगभग 43 विद्यालय से लगभग 300 छात्राओं ने इस खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लिया। विद्यालय शारीरिक शिक्षिका अरुणा शर्मा ने बताया की विद्यालय से 13 छत्राओं ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था, जिसमें दिशिता शर्मा ने शॉटपूट में पहला स्थान प्राप्त किया। चेस प्रतियोगिता में निहारिका पाल ने पहला स्थान, रिधिमा ने तीसरा व अनन्या ने पांचवा स्थान प्राप्त किया I इनमें दिशिता, निहारिका, रिधिमा व अनन्या का चयन राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो कि धर्मशाला में अक्तूबर माह में आयोजित की जाएगीI खेलकूद सपर्धा के समापन समारोह के उपरांत सभी विजेताओं और उप-विजेताओं को मुख्यातिथि ने पारितोषिक देकर सम्मानित किया। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष तथा अध्यापक अभिभावक संघ के अध्यक्ष रतन तंवर और सभी सदस्यों ने भी बच्चों व उनके अभिभावकों के साथ साथ, शारीरिक शिक्षिका अरुणा शर्मा, शारीरिक शिक्षक अमर देव को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने बताया की बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में हि नहीं, बल्कि खेलकूद के क्षेत्र में भी विद्यालय और कुनिहार का नाम रोशन करते हैं। विद्यालय प्रधानाचार्य पुर्शोतम लाल, मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा और समस्त अध्यापक वर्ग ने उनकी उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक है और ऐसे मे सरकार को आशा वर्कर्स की भर्ती याद आयी है। एक आदेश मे आशा वर्कर्स की भर्ती के लिए 20 सितंबर तक आवेदन प्रक्रिया पूरी किए जाने की बात की गई है। इसके पीछे जनता को घर द्वार पर प्राथमिक उपचार मिलने मे सुविधा होने का दावा किया गया है। कांग्रेस ने सरकार के इस निर्णय पर तंज कसते हुए कहा की पांच वर्ष तक सरकार को जनता की सुविधा का ख्याल नहीं आया और अब चुनावी हार को सिर पर देख आशा वर्कर्स की भर्ती बस एक "चुनावी रेवड़ी" भर है। AICC मीडिया प्रभारी अलका लांबा ने कहा की प्रदेश मे युवा और महिलाएं महंगाई और बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। रोजगार के नाम पर सिवाय बड़े-बड़े भाषण के अलावा कुछ नहीं मिला, लेकिन चुनाव आते ही भाजपा की सरकार इस तरह चुनावी रेवड़ियां बांटकर जनता को भ्रमित करने का काम कर रही है। पांच वर्ष इंतजार करने के पीछे क्या मजबूरी थी, इसका जवाब सरकार को देना पड़ेगा। बेरोजगारी और महंगाई की चौतरफा मार झेल रही हिमाचल की जनता इस प्रकार की चुनावी रेवड़ियों से संतुष्ट नहीं होने वाली है।
राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक में स्वीप के तहत वोट के महत्व को बताते हुए एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में एसडीएम अम्ब सोमिल गौतम ने शिरकत की जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी प्राचार्य डॉ चंदन भारद्वाज ने की। मतदाता जागरूकता समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम इलेक्शन कानूनगो अनिल कुमार ने स्नातक स्तर के विद्यार्थियों, एनएसएस स्वयंसेवियों, एनसीसी कैडेट्स एवं बीएड के प्रशिक्षु अध्यापकों को मताधिकार का महत्व बताया। वही एसडीएम सोमिल गौतम ने बताया कि जिन विद्यार्थियों की उम्र एक अक्तूबर 2022 को 18 वर्ष हो रही है,वो विद्यार्थी अपना वोट जरूर बनबाये और अपनी वोट का प्रयोग भी करें। इस मौके पर विद्यार्थियों ने स्किट, भाषण प्रतियोगिता एवम स्लोगन राइटिंग के माध्यम से जहां वोट का महत्व बताया।
इंडियन नॉर्थ जोन एथलेटिक चैंपियनशिप 2022 का आयोजन करनाल हरियाणा में किया गया। जिसमें पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, राज्य से आए धावकों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में पंद्रह सौ मीटर की दौड़ में हिमाचल प्रदेश से शिवम शर्मा ने स्वर्ण पदक हासिल किया। शिवम शर्मा हिमाचल प्रदेश, जिला कांगड़ा के पचरुखी गांव बियाड़ा के रहने वाले हैं तथा पिछले कई वर्षों से लगातार कई प्रतियोगिताओं को अपने नाम करवा चुके हैं। 20 वर्षीय शिवम शर्मा धर्मशाला डिग्री कॉलेज में द्वितीय वर्ष के छात्र हैं, तथा एक गरीब परिवार से संबंध रखते हैं। उनके पिता मनोज कुमार किसान है तथा दूध बेचकर शिवम को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ा रहे हैं। वही आज शिवम शर्मा का पंचरुखी बाजार में पहुँचने पर भव्य स्वागत किया गया।
*पहले राजस्थान और छत्तीसगढ़ में गारंटी लागू करें फिर हिमाचल की बात करे कांग्रेस कांग्रेस नेता विप्लव ठाकुर की ओर से गारंटी लागू करने की बात पर बीजेपी नेता त्रिलोक कपूर ने सवाल पूछते हुए कहा कि कांग्रेस पहले राजस्थान और छत्तीसगढ़ में 300 यूनिट बिजली और महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने जैसी दो गारंटी लागू करके दिखाए फिर हिमाचल की बात करे। त्रिलोक कपूर ने कहा कि कांग्रेस हिमचाल में छत्तीसगढ़ का गोबर मॉडल थोपने की कोशिश कर रही है और देवभूमि हिमाचल की प्रबुद्ध जनता कांग्रेस के प्रपंचों का चुनावों में जवाब देगी। बीजेपी नेता त्रिलोक कपूर ने विप्लव ठाकुर से पूछा कि कांग्रेस ने 18 से 60 वर्ष की हर महिला को 1500 रुपये हर महीना देने की बात कही है। इस हिसाब से एक महीने का खर्च 375 करोड़ रुपये और एक साल का खर्च 4 हज़ार 500 करोड़ बतना है। त्रिलोक कपूर ने कहा कि कांग्रेस बताए कि इतने पैसे कांग्रेस कहां से लाएगी। क्योंकि आज हिमाचल में केंद्र सरकार करीब 1 हज़ार 500 करोड़ की लागत से एम्स बना रही है। यदि हिमाचल में सरकार के पास इतने पैसे होते तो तत्कालीन वीरभद्र सरकार कम से कम 3 एम्स हिमाचल में एक साल में ही खोल सकती थी। अपने आपको बड़े इकोनॉमिस्ट बताने वाले कांग्रेस के लोगों को इतना सा अर्थशास्त्र समझ नहीं आ रहा, फिर यदि कांग्रेस इसे गारंटी बता रही है तो इसे छत्तीसगढ़ और राजस्थान में लागू करे। बीजेपी नेता त्रिलोक कपूर ने कहा कि विप्लव ठाकुर कहती हैं कि हम सरकार में आते ही हिमाचल में 300 यूनिट बिजली फ्री करेंगे। त्रिलोक कपूर ने पूछा कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में तो कांग्रेस की सरकार चल ही रही वहां कांग्रेस क्यों 300 यूनिट बिजली फ्री नहीं दे रही। त्रिलोक कपूर ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश में 14 लाख से ज्यादा बिजली उपभोक्ताओं का बिजली बिल जीरो आ रहा है। एक परिवार की हर महीने 400 से 500 रुपये की बचत हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों से पानी के बिल नहीं लिए जा रहे। आयुष्मान और हिमकेयर योजना के माध्यम से 4 लाख 76 हज़ार से ज्यादा मरीजों का निशुल्क इलाज किया गया और सरकार करीब 500 करोड़ इस पर खर्च कर चुकी है। त्रिलोक कपूर ने कहा कि सच तो यह है कि कांग्रेस के पास कोई विजन ही नहीं है। कांग्रेस हिमाचल में 2012 से 2017 तक सत्ता में रही। उन पांच वर्षों में कांग्रेस न तो लोगों के लिए निशुल्क इलाज और न ही निशुल्क बिजली की व्यवस्था कर पाई। अब जब हिमाचल सरकार ने ये सभी कार्य कर दिए तो इनके पास कोई काम करने के लिए बचा नहीं। यही वजह है कि इन्हें समझ नहीं आ रही कि क्या विजन जनता के सामने पेश किया जाए।
जिला सोलन क्रीड़ा संघ के सौजन्य से अंडर -14 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का समापन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्रा विद्यालय कुनिहार में हुआ। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्यअतिथि विद्यालय प्रधानाचार्य दीपिका शर्मा ने शिरकत की। मुख्यअतिथि का विद्यालय व जिला क्रीड़ा संघ सोलन की ओर से भव्य स्वागत किया गया। इस खेल प्रतियोगिता में जिला की खिलाड़ी छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपने कौशल का प्रदर्शन किया। मुख्यअतिथि ने खिलाड़ियों को जीवन में अपना लक्ष्य निर्धारित करके उसे हासिल करने की नसीहत दी व खिताबी जीत हासिल करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
पालमपुर नगर निगम के राष्ट्रीय राजमार्ग में हर 20 मीटर पर सोलर लाइट लगेगी। उक्त जानकारी भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर ने बनूरी वार्ड में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थानीय पार्षद मोनिका शर्मा की उपस्थिति में सोलर लाइट का शुभारंभ करने के उपरांत अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी। कपूर ने बताया कि नगर निगम पालमपुर में आने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर हर 20 मीटर की दूरी पर सोलर लाइट लगाई जाएगी, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग का अंधेरा हमेशा के लिए मिट जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है। भाजपा ने नगर निगम चुनाव से पहले कहा था कि हम इस प्रकार की व्यवस्था देंगे, हमने कहा था हर गरीब को घर मिलेगा, आज 432 घर मंजूर होकर गरीब लोगों को मिले है। हमने कहा था कि पूरे पालमपुर मे लाइटें लगाकर पालमपुर का अंधेरा दूर करेंगे, आज हजारों लाइटें पालमपुर के हर कोने में लग चुकी हैं और राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी लगनी शुरू हो गई है। आज पालमपुर के रास्तों को चकाचक करने का काम पूरे जोरों से चला हुआ है। आज करोड़ों रुपए नगर निगम को पालमपुर के विकास के लिए आ रहे हैं जोकि जयराम सरकार का वादा था, अपने वादे को जयराम सरकार बखूबी निभा रही है। इस मौके पर बनूरी के पूर्व प्रधान अजय शर्मा सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्राचीन शिव मंदिर दाड़लाघाट में शंभु पंच दशनाम आह्वान अखाड़ा ब्रह्मलीन बाबा श्री वैष्णो गिरी महाराज की आठवीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समस्त भक्तजनों व ग्रामवासियों ने भंडारा में पूर्ण सहयोग दिया। स्थानीय सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल के बच्चों को भंडारे में आमंत्रित किया गया था, सभी लोगों ने भंडारे का पूर्ण आनंद लिया। मंदिर के बाबा मंहत जय देव गिरी महाराज ने बताया कि ब्रह्मलीन बाबा महंत वैष्णो गिरी महाराज ने इस मंदिर में काफी समय व्यतीत किया व उन्होंने इस मंदिर में भव्य निर्माण करवाया। उनकी आठवीं पुण्यतिथि के उपलक्ष में भंडारे का आयोजन किया गया।
कोविड टीकाकरण के अंतर्गत वीरवार को महाविद्यालय के रेड रीबन क्लब अधिकारी प्रो किरण शर्मा तथा सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधिकारियों की सहायता से वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय के प्रचार्य डा प्रदीप कुमार कोंडल ने कैंप की शुरुआत की तथा विद्यार्थियों को बूस्टर डोज़ लगाने के लिए प्रेरित किया। कैंप के दौरान 18 वर्ष आयु से ऊपर योग्य विद्यार्थियों को एहतियाती खुराक लगाई गई।
बुधवार रात को राष्ट्रिय परिक्षण एजेंसी (एन॰ टी॰ ए) द्वारा घोषित इस वर्ष के नीट॰(यू॰ जी॰) परीक्षा परिणाम में घुमारवीं स्थित मिनर्वा शिक्षण व कोचिंग संस्थान के बच्चों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। मिनर्वा संस्थान के विद्यार्थियों निलाक्ष रतवान 680, अक्षित शामा 655, अनुभव धीमान 650, स्वाति मिश्रा 641, सोफिया ठाकुर 628, ईशिता ठाकुर 624, तेजस्वनी 603, आर्यन 598, आयुष पटियाल 584, पार्थ 577, दिशा चंदेल 572, उमंग शर्मा 570, दिव्या 568 , इशिता 565, चक्षिता सिंह 559, श्रेया 559, कार्तिकेय सिंह चन्देल 550, आकृति वर्मा 541, अभय संख्यान 540, पलक 539, संचित ठाकुर 539,स्वाति 537, अखिलेश ठाकुर 535, सुनिधि शर्मा 535, स्वास्तिका राणा 534, मधुबाला 533, आर्यन धीमान 530, सात्विक 521, अभय सिंह कंवर 516, शिवांगी 514, रितेश वर्मा 511, प्रथित अरोड़ा 506, परिणय शर्मा 499, और इसके साथ दस से अधिक बच्चों ने विभिन्न आरक्षित श्रेणियों में अच्छे अंक प्राप्त कर एम॰ बी॰ बी॰ एस॰ में दाखिले की सम्पूर्ण सम्भावना जगाई हैं। इस मौके पर मिनर्वा संस्थान के संस्थापक व संयोजक प्रवेश चन्देल व मिनर्वा स्टडी सर्कल के मुख्य प्रबंधक राकेश चन्देल ने इन सभी विद्यार्थियों व इनके अभिभावकों तथा मिनर्वा संस्थान के सभी अध्यापकों व कर्मचारियों को इस उपलब्धि की ढेरों बधाइयाँ प्रेषित कर संस्थान के सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके साथ ही प्रवेश चन्देल ने बताया कि अगले वर्ष (2023) की जे॰ ई॰ ई॰, नीट॰ व अन्य प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के लिए मिनर्वा स्टडी सर्कल में वाॅरियर(ड्रॉपर) बैच चल रहे हैं, जो भी अभ्यार्थी इन परिक्षाओं की तैयारी करना चाहता हैं वो अपना पंजीकरण संस्थान में करवाकर पढ़ाई सुचारू रूप से करके अपने सुनहरे भविष्य की इबारत लिख सकता है। इस उपलब्धि से जहाँ एक ओर मिनर्वा संस्थान में खुशी का माहौल है वहीं दूसरी ओर इन बच्चों और इनके अभिवावकों को भी लोग ढेरों बधाइयाँ दे रहे है।
कांग्रेस ने हिमाचल में महिलाओं के साथ बढ़ते अपराधों पर चिंता चताई है। कांग्रेस प्रवक्ता सौरव चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालात बदतर है और जयराम सरकार के कार्यकाल में हिमाचल में महिला अपराध बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि क्राइम रिकार्ड ब्यूरो की रिपोर्ट से हिमाचल में महिला अपराध की स्थिति का पता चलता है। रिपोर्ट में साफ है कि बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामले में हिमाचल तीसरे स्थान पर है जो कि चिंता का विषय है। क्राइम रिकार्ड ब्यूरो की साल 2021 की रिपोर्ट में बताया गया है कि 6 वर्ष और इससे भी कम उम्र की बच्चियों से दुष्कर्म के मामलों में देवभूमि हिमाचल, आंध्रप्रदेश और राजस्थान के बाद तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। 2021 में प्रदेश में 6 साल व उससे कम उम्र की बच्चियों से बलात्कार के दस मामले दर्ज किए गए, जबकि इस आयु वर्ग की बच्चियों के साथ दुष्कर्म के राजस्थान में 18 और आंध्र प्रदेश में 17 मामले दर्ज हुए हैं। यही नहीं रिपोर्ट में बताया गया है कि 2021 में 6-12 वर्ष की उम्र की 21 बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामले दर्ज हुए हैं जबकि, राजस्थान में 64 और आंध्र प्रदेश में 50 मामले दर्ज किए गए। यहां भी देश में हिमाचल तीसरे नंबर पहुंच गया है। इसी तरह 12 से 16 साल की 93 बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामले दर्ज किए गए और 16-18 वर्ष की भी 93 ही नाबालिगों के साथ दुष्कर्म के मामले दर्ज हुए है। प्रदेश में 2021 में बलात्कार के 360 मामले दर्ज किए गए हैं। सौरव चौहान ने कहा कि जयराम सरकार के समय में हिमाचल में अपराध तेजी से बढ़े हैं और महिलाएं भी हिमाचल असुरक्षित है।
*पुजारी कल्याण संघ मिला पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर से *देवी-देवताओं की बनेगी स्मारिका सरकार व जिला प्रशासन द्वारा देवी-देवताओं के पुजारियों की लगातार अनदेखी को लेकर अब पुजारी कल्याण संघ उग्र हो गया है। संघ अब जिला के सभी वरिष्ठ लोगों से मुलाकात कर रहा हैं। इसी कड़ी में संघ पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर से मिला। सत्य प्रकाश ठाकुर ने पुजारियों के इस प्रतिनिधि मंडल का कुल्वी परंपरा के साथ भव्य स्वागत किया। पुजारियों का यह प्रतिनिधि मंडल संघ के अध्यक्ष धनी राम चौहान की अध्यक्षता में मिला और उनके साथ हो रहे भेदभाव के बारे में अवगत करवाया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर ने कहा कि पुजारी देव संस्कृति का अहम अंग है। उन्होंने जिला भर के सभी पुजारियों व उनके परिवार को आश्वासन दिया कि उनके साथ जो भेदभाव किया जा रहा है वह सहन नहीं होगा। सत्य प्रकाश ठाकुर ने पुजारी जन कल्याण संघ को विश्वास दिलवाया कि पुजारियों के साथ हो रहे अन्याय को सरकार तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुजारी देव संस्कृति का एक अहम हिस्सा है और पुजारियों के बीना देवी-देवता का हर कार्य असंभव है, फिर भी यह सरकार पुजारियों के साथ भेदभाव कर रही है जो सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि देव संस्कृति में राजनीति करने वाले बेनकाब होने चाहिए और पुजारियों को उनका हक मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुजारी कल्याण संघ का देव सदन में भव्य कार्यालय होना चाहिए और शोध संस्थान की भी व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देव संस्कृति से जुड़ी हर बैठक में पुजारियों का सम्मान होना चाहिए और दशहरा कमेटी में भी संघ के प्रतिनिधि आमंत्रित होने चाहिए और दशहरा कमेटी के सदस्य बनाए जाने चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने पुजारी कल्याण संघ द्वारा निकाली जा रही स्मारिका के प्रकाशन के लिए भी चर्चा हुई। इस अवसर पर संघ के प्रधान धनी राम चौहान ने बताया कि जिला के देवी-देवताओं के इतिहास पर पुजारी कल्याण संघ एक स्मारिका प्रकाशित कर रहा है।
शहरी विकास, नगर नियोजन एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित सभी राज्यों के सहकारिता मंत्रियों के सम्मेलन में भाग लिया। इस अवसर पर सुरेश भारद्वाज ने कहा कि सहकारिता का भारत से पुराना नाता रहा है और हिमाचल में सहकारी आंदोलन का प्रादुर्भाव वर्ष 1892 में प्रदेश के ऊना जिला के पंजावर नामक स्थान में एक सहकारी सभा के गठन के साथ हो गया था। उन्होंने कहा कि देश के सहकारी आंदोलन में एक महत्वपूर्ण पहल 6 जुलाई, 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक अलग सहकारिता मंत्रालय का गठन करने से हुई और प्रधानमंत्री ने देश को ‘सहकार से समृद्धि’ का मन्त्र भी दिया। सहकारिता मंत्री ने कहा कि प्रदेश में लगभग 19 लाख लोग सहकारिता से प्रत्यक्ष रूप से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों (पैक्स) को बहुद्देशीय सेवा केंद्रों में बदलने सम्बन्धी योजना में केन्द्र द्वारा प्रदत्त 50 सभाओं के लक्ष्य के विपरीत 46 सभाओं को रूपांतरित कर दिया गया है और 19 अन्य सभाओं के रूपांतरण का कार्य प्रगति पर है। इन प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों के कम्प्यूटरीकरण के लिए समुचित बजट प्रावधान करते हुए प्रदेश व जिला स्तरीय समितियों का गठन कर लिया गया है। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि सहकारिता आंदोलन को गति प्रदान करने के लिए 97वें संवैधानिक संशोधन के अनुसार प्रदेश के सहकारी कानून में कुछ बदलाव किये गए हैं। अब सहकारी सभाएं अपनी आम सभा में प्रदेश सरकार द्वारा बनाये गए ऑडिटर के पैनल में से ऑडिटर्स को चुन सकती हैं। इस से अधिक लोगों को रोज़गार मिलने के साथ ही सहकारी सभाओं के काम में पारदर्शिता रहेगी। उन्होंने कहा कि सहकारिता मंत्री अमित शाह ने भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में सहकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया है। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में हिमाचल में भी प्राथमिक सहकारी सभाओं की कवरेज बढ़ाने पर तेज़ी से काम चल रहा है। वर्तमान में प्रदेश में 4881 सहकारी सभाएं पंजीकृत हैं जिनमें से 2178 प्राथमिक सहकारी सभाएं हैं। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि राज्य सरकार ने सहकारी क्षेत्र में प्रशिक्षण योजना भी तैयार की है। इसके लिए हिमकोफेड को नोडल एजेंसी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में एफपीओ से सम्बंधित प्रशिक्षण का कार्यक्रम भी तैयार किया है। प्रबन्धन समिति के सदस्यों को सहकारिता का प्रशिक्षण देने का काम राज्य, जिला और खण्ड स्तर पर किया जा रहा है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जेजवीं के चार छात्र एवं तीन छात्राएं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स टूर्नामेंट के लिए चयनित हुए हैं जो कि धर्मशाला में अक्तूबर माह में होने जा रही है। अण्डर जिला स्तरीय छात्र खेलकूद प्रतियोगिता वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटवाड़़ तथा छात्राओं की प्रतियोगिता घुमारवीं में हुई प्रतियोगिताओं में इन विद्यार्थियों का चयन हुआ जो कि धर्मशाला में एथलेटिक्स में अपने ज़िले का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयनित छात्रों का पाठशाला पहुंचने पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जेजवीं की प्रधानाचार्या रेखा शर्मा ने सभी चयनित विद्यार्थियों तथा टीम इंचार्ज शेर सिंह का स्वागत किया। रेखा शर्मा ने बताया कि ये विद्यार्थियों तीन हजार मीटर, पन्द्रह सौ मीटर, चार सौ मीटर आदि प्रतियोगिताओं में ज़िला बिलासपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रधानाचार्या रेखा शर्मा ने बताया कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि ये विद्यार्थी प्रदेश स्तर पर भी पाठशाला का नाम ऊंचा करेंगे। उन्होंने सभी चयनित विद्यार्थियों तथा टीम इंचार्ज शेर सिंह को बधाई तथा शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पाठशाला के सभी अध्यापक उपस्थित थे।
घुमारवीं के सिविल अस्पताल के समीप भाजपा कार्यालय का शुभारंभ किया गया। इस कार्यालय का शुभारम्भ खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अब इस कार्यालय से ही सभी गतिविधियां चलेंगी। उन्होंने कहा कि यहां से आगामी विधानसभा चुनावी गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। गर्ग ने कहा कि हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी मिशन रिपीट को लेकर काम कर रही है। केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की जयराम सरकार जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर प्रतिबद्ध है और योजनाओं का सीधा लाभ लोगों को मिले इसके लिए प्रयासरत है। शुभारंभ अवसर पर घुमारवीं भाजपा कार्यकर्ताओं, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा व् स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी के साथ मंत्री का स्वागत किया। भारतीय जनता पार्टी का कार्यालय घुमारवीं के सिविल अस्पताल के समीप खोला गया। राजेंद्र गर्ग के साथ कार्यकर्ताओं ने विधिवत पूजा हवन एवं जय श्रीराम के उद्घोष के साथ पार्टी कार्यालय का शुभारंभ किया। कार्यकर्ताओं को लड्डू बांटे गए और मुंह मीठा करवाया गया। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के बावजूद हिमाचल प्रदेश में विकास में लंबी छलांग लगाई है। प्रदेश में इस बार सियासी रिवाज बदल कर भाजपा फिर से सत्ता में लौटेगी। उन्होंने कहा कि चुनावी कार्यालय के माध्यम से क्षेत्र में कार्यक्रमों व कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क का अभियान चलाया जाएगा। कार्यकर्ता जनता को सरकार की नीतियां के बारे बताएंगे। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार के विकास कार्यों को देखकर कांग्रेस हताश व निराश हो गई है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, मंडल महामंत्री राजेश ठाकुर, जिला भाजपा महामंत्री नवीन शर्मा, जिला प्रवक्ता प्रेम सागर भारद्वाज ,जिला फेडरेशन चेयरमैन महेंद्र पाल रतवान, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र ठाकुर, मंडल कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा, पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष अश्वनी रतवान, युवा मोर्चा जिला महामंत्री दिनेश ठाकुर, मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष सौरभ ठाकुर, सुषमा राणोत, वीणा ठाकुर, उषा ठाकुर, मिल्खी राम आजाद, सुरेंद्र शर्मा, संदीप शर्मा, पंकज चंदेल व कमल शर्मा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
शिमला के गेटी थियेटर के गौथिक हॉल में 10 सितंबर को प्रातः 9.30 से रात 7.30 बजे तक 'कविकुंभ'-शब्दोत्सव एवं 'बीइंग वुमन' का स्वयं सिद्धा सम्मान समारोह विभिन्न सत्रों में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से शीर्ष कवि-साहित्यकारों के साथ ही, बड़ी संख्या में स्वयं सिद्धा महिलाएं भी शामिल होंगी, जिन्होंने जीवन के विभिन्न कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा एवं कुशल श्रम से समाज में विशिष्ट पहचान बनाई है। शब्दोत्सव-संयोजक, मासिक साहित्यिकी 'कविकुंभ' की संपादक एवं 'बीइंग वुमन' की राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीता सिंह ने बताया कि प्रातः 9.30 बजे शब्दोत्सव उद्घाटन सत्र में शीर्ष कवि उपेंद्र कुमार पर केंद्रित अंक-विशेष के लोकार्पण के बाद पर परिचर्चा-सत्र में 'साहित्यकारिता एवं पत्रकारिता के अंतरसम्बंध' विषय पर कवि लीलाधर जगूड़ी, हेमराज कौशिक, मदन कश्यप, सुदर्शन वशिष्ठ, देवशंकर नवीन, राजेंद्र राजन, मोहम्मद इरफान, कवयित्री इला कुमार आदि की सहभागिता होगी। उपरांत में, पाठ-सत्र, संवाद-सत्र, थियेटर, गीत-नृत्य-संगीत, परिसंवाद, काव्योत्सव और स्वयं सिद्धा सम्मान से देश की 25 प्रतिष्ठित महिलाओं को शिखर सम्मान, सृजन सम्मान, नव-सृजन सम्मान, वरिष्ठ नागरिक सम्मान से समादृत किया जाएगा। संवाद-सत्र का विषय होगा- 'स्वातंत्र्य अमृत-वर्ष में साहित्य और पत्रकारिता की संभावनाएं', जिसमें सुदर्शन वशिष्ठ, राजेंद्र राजन, राकेश रेणु, डॉ देवेंद्र गुप्ता आदि अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। रंजीता सिंह ने बताया कि मशहूर हिंदी अभिनेता यशपाल शर्मा सपत्नीक आयोजन के मुख्य आकर्षण होंगे। उससे पूर्व काव्योत्सव में कवि लीलाधर जगूड़ी, उपेंद्र कुमार, जगदीश बाली, श्रीविलास सिंह, यतीश कुमार, वीरू सोनकर, द्वारिका प्रसाद उनियाल, पूनम अरोड़ा, सुशीला पुरी, सुभाष वशिष्ठ, उषा राय, विवेक निराला, आत्मा रंजन, शशांक गर्ग, एस आर हरनोट, सीताराम शर्मा आदि काव्य-पाठ करेंगे। शाम के सत्र में 'रंग-ए-फ़लक' मुशायरे में हिमाचल प्रदेश एवं अन्य राज्यों के यशस्वी कवि-शायर अफ़ज़ल मंगलौरी, नवनीत शर्मा, राशिदा बाकी हया, रमेश ढडवाल, नरेश दयोग, कुलदीप गर्ग तरुण, ध्रुव गुप्ता, रणवीर सिंह चौहान आदि अपने कलाम प्रस्तुत करेंगे।
बद्दी पुलिस ने वीरवार को 40 ग्राम चिट्टा पकडने मे सफलता हासिल की है। बददी पुलिस की टीम द्वारा मुख्य आरक्षी सतनाम सिंह के नेतृत्व मेंं बददी- नालागढं रोड पर संडोली गांव के समीप गुप्त सुचना के आधार पर एक गाडी न. PB13BE-0313 को रोक कर तालाशी ली गई तो तालाशी के दौरान 40 ग्राम चिट्टा बरामद किय़ा गया। कार मे सवार दो पुरूष व एक महिला की पहचान मनप्रीत सिंह, गुरमेज व उषा रानी निवासी पंजाब के रूप में हुई है। उपरोक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय मे पेश किया गया है। नशे पर अंकुश लगाने के लिये पुलिस अधीक्षक बद्दी मोहित चावला के आदेशों की पालना की जा रही है तथा भविष्य मे ऐसे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिये बददी पुलिस हमेशा तत्पर है।
अटल शिक्षा कुञ्ज, कालूझिंडा स्थित आईईसी विश्वविद्यालय में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभागार में विश्वविद्यालय के प्रबंधन सदस्यों और मेहमानों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की गई। इस अवसर पर अल्केमिस्ट हॉस्पिटल के विभाग की फिजियोथेरेपी प्रमुख, डॉ० वीनू, इंडियन फुटबॉल फेडरेशन व थाई-बॉक्सिंग से डॉ कुशल(हेड) और सिविल हॉस्पिटल सेक्टर-6 पंचकूला के फिजियोथेरेपी विभाग की प्रमुख डॉ० दीपमाला इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रही। उन्होंने इस वर्ष की थीम "ऑस्टियोआर्थराइटिस और इसकी रोकथाम" को ध्यान में रखते हुए फिजियोथेरेपी के दायरे और महत्व पर विस्तार से चर्चा की और चिकित्सा क्षेत्र में फिजियोथेरेपी के अपार योगदान के बारे में अपने विचार रखे। इस अवसर पर फिजियोथेरेपी विभाग के छात्रों ने इस वर्ष की थीम को लेकर सभागार को सजाया और कोरोना योद्धाओं को विशेष श्रद्धांजलि भी अर्पित की। हिमाचल प्रदेश की संस्कृति और फिजियोथेरेपी के पेशे को बढ़ावा देने में हिमाचल सरकार के योगदान का सम्मान करने के लिए छात्रों द्वारा हिमाचली लोक नृत्य और लोक गायन व अन्य प्रस्तुतियां भी दी। आईईसी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ० समीम अहमद ने अपने संदेश में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम में शामिल मेहमानों, फिजियोथेरेपी के विभागाध्यक्ष, सभी प्राध्यापकों और छात्रों की प्रशंसा की और सभी को शुभकामनाएं भी दी।
हरिपुर कॉलेज में एमए इतिहास की कक्षाएं शुरू करवाने के सन्दर्भ में शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। वीरवार को एनएसयूआई ने शिक्षा मंत्री को इस सन्दर्भ में ज्ञापन सौंपा जिससे विद्यार्थियों को एम ए इतिहास की पढ़ाई करने के लिए अन्य कॉलेजों में ना जाना पड़े। एनएसयूआई जिला कुल्लू के अध्यक्ष अमरनाथ ने कहा कि हरिपुर कॉलेज में करीब 500 से अधिक विद्यार्थी इतिहास विषय की पढ़ाई करते हैं तथा उन्हें इस विषय में रुचि है। लेकिन कॉलेज में एम ए इतिहास की कक्षाएं नहीं होने के चलते उन्हें दूसरे कॉलेजों में जाना पड़ता है। अगर यहां पर एम ए इतिहास की कक्षाएं शुरू की जाए तो इसका लाभ विद्यार्थियों को होगा। उन्होंने सरकार व शिक्षा मंत्री से मांग करते हुए कहा कि एनएसयूआई की इस मांग पर गौर किया जाए। शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि विद्यार्थियों की मांग पर जल्द विचार कर उचित निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान रितिका जमवाल, भुवनेश्वरी, नीतिका आदि मौजूद रहे।
हिमाचल प्रदेश में स्क्रब टायफस जानलेवा हो गया है, हिमाचल की इस साल पहली मौत होने का मामला सामने आया है। सोलन के 55 साल के व्यक्ति की स्क्रब टायफस से मौत हो गई है, व्यक्ति आईजीएमसी के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल था बुधवार देर शाम व्यक्ति की मौत हो गई है हिमाचल में स्क्रब टायफस का इस साल में पहली मौत है। आईजीएमसी के प्रशासनिक अधिकारी डॉ राहुल गुप्ता ने व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है। हिमाचल में जहां अभी कोरोना वायरस खत्म नहीं हुआ है। वहीं इसी बीच स्क्रब टायफस सक्रिय हो गया है। इस साल स्क्रब के अभी तक 600 मरीजों के टैस्ट किए गए हैं, जिसमें से 56 मामले पॉजिटिव आ चुके है। ध्यान रहे कि अब सीजन शुरू हो गया है अब लगातार स्क्रब टायफस के मामले आने शुरू हो गए हैं। बता दें की हर साल मामले को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अर्लट रहता है। पहले ही विभाग ने लोगों को सर्तक रहने की सलाह दी है। चिकित्सक ने लोगों को निर्देश दिए है कि स्क्रब टायफस के लक्षण दिखने पर डॉक्टरों को जरूर दिखाए। बरसात के दिनों में स्क्रब टायफस के अधिक मामले आते है। विभाग का दावा है कि स्क्रब टायफस की स्थिति पर पूरी नजर रखी जा रही है। स्क्रब टायफस के कम हो रहे टेस्ट वैसे कोरोना महामारी के चलते दो साल से स्क्रब टायफस के कम टैस्ट हो रहे हैं। इसका कारण यह है कि जिस लैब में कोरोना के टैस्ट होते है, उसी लैब में स्क्रब टायफस के टैस्ट होते है। यहां पर कोरोना के टैस्ट भी कई बार पेंडिंग में रहते है। ऐसे में स्क्रब टायफस के टैस्ट करवाने के लिए लैब में कम समय बचा होता है। चिकित्सक भी जरूरत के हिसाब से ही स्क्रब के टैस्ट करवा रहे हैं, लेकिन प्रशासन की यह लापरवाही भारी पड़ सकती है। इस बार तो अब कोरोना की सैंपलिंग भी कम हो रही है। स्क्रब टायफस के लक्षण स्क्रब टायफस होने पर मरीज को तेज बुखार जिसमें 104 से 105 तक जा सकता है। जोड़ों में दर्द और कंपकपी ठंड के साथ बुखार शरीर में ऐंठन अकडऩ या शरीर का टूटा हुआ लगना अधिक संक्रमण में गर्दन बाजू कूल्हों के नीचे गिल्टियां का होना आदि इसके लक्षण है।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्दन में एनएसएस इकाई द्वारा पोषण माह मनाया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य सरत्ताज सिंह राठौर ने किया। हेल्थ केयर मैडम रंजना ने अपने वक्तव्य में पोषण युक्त आहार बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में आयरन फोलिक एसिड की गोलियां कुपोषण को दूर करने के लिए हर सप्ताह में बुधवार को बांटी जा रही है। कार्यक्रम अधिकारी संतोष बट्टू व जेपी मिश्रा ने बताया स्वास्थ्य कि जांच जैसे खून की जांच, अपने स्वास्थ्य का भार, कद आंखों की जांच समय-समय पर कराते रहना चाहिए। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने बताया कि आयरन युक्त आहार, खट्टे फल, नींबू और आचार भी अपने भोजन में शामिल करने चाहिए। पौष्टिक आहार और सफाई पर हमें विशेष ध्यान रखना चाहिए।
वीरवार को साई इंटरनेशनल स्कुल के बच्चों को शमती स्थित साई बाबा मन्दिर का भ्रमण करवाया गया। बच्चों ने बाबा के दर्शन करके उनका आशीर्वाद लिया। मन्दिर के पुजारी ने बच्चों को साई बाबा के विषय में बताया और प्रसाद बांटा गया। इसी के साथ बच्चों ने श्रद्धा से साई चरणों में शीश नवाया।


















































