मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा फैन क्लब की तरफ से आज ग्राम पंचायत उखली के फाफण गांव और सनेड गांव में 2 स्वास्थ्य एवं जागरूकता कैंपों का आयोजन किया गया। इन कामों में 133 लोगों ने अपना स्वास्थ्य चेकअप कराया और निःशुल्क दवाइयां प्राप्त की। इस मौके पर डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने लोगों से आह्वान किया कि हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति तो जागरूक होना ही है, बल्कि समाज के प्रति भी जागरूक रहना है, तो इसलिए हम सब लोगों को कंधे से कंधा मिलाकर समाज में फैले नशे के जहर को जड़ से उखाड़ फेंकना है। उन्होंने इस मौके पर सभी लोगों को नशे के आदी लोगों के लक्षणों के बारे में बताया और सचेत किया कि हमें अपने युवाओं का ध्यान रखना है, ताकि हमारा भविष्य मजबूत और उज्जवल बन सके। इस मौके पर उनके साथ गांव के गणमान्य व्यक्ति हरी चंद अभिमन्यु कांगो, नीलम व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
हिमाचल के प्राणशु ने दूसरा कृष गुप्ता हासिल किया आलाेक । कुल्लू लाहौल-स्पीति साइक्लिंग एसोसिएशन द्वारा मूलिंग पंचायत में आयोजित दूसरे एमटीबी ग्रे गोस्ट चैलेंज के पुरुष सीनियर वर्ग में मणिपुर के एडोनिस्स टांग पू ने पहला, हिमाचल के आशीष शेरपा ने दूसरा, हिमाचल के शिवेन् तीसरे स्थान पर रहे। पुरुष अंडर-18 वर्ग में असम के मालव दत्ता ने पहला स्थान, हिमाचल के प्राणशु ने दूसरा कृष गुप्ता हासिल किया। पुरुष अंडर-14 वर्ग में हिमाचल के अवध वर्मा ने पहला, आदित्य बौद्ध ने दूसरा अनुराग ठाकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर एसडीएम उदयपुर निशांत तोमर और एसपी मानव वर्मा ने फ्लैग ऑफ किया और प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित कियाl लाहौल-स्पीति साइक्लिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील तेहमोरपा ने बताया कि इस द्वितीय एमटीबी ग्रे गोस्ट चैलेंज मूलिंग में देशभर के 65 साइक्लिस्ट ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि हर वर्ष नए प्रतिभागी यहां पहुंच रहे हैं, जो कि इस खेल के लिए बहुत अच्छी बात । उन्होंने सभी वॉलनटीयर का सहयोग के लिए धन्यवाद किया। जिला परिषद सदस्य कुंगा बोध और मूलिंग पंचायत प्रधान अमर प्रकाश ने लाहौल-स्पीति साइक्लिंग एसोसिएशन मूलिंग, बरगुल, शिपटिंग युवा मंडल, महिला मंडल मूलिंग को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
अनूप। सुजानपुर राष्ट्रीय गोकुल मिशन के अंतर्गत पशुपालन विभाग सुजानपुर द्वारा एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन सुजानपुर में किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने शिरकत की एवं यहां उपस्थित पशुपालकों को सरकार की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी देने के साथ पशु उपचार आवश्यक किट देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विभागीय डिप्टी डायरेक्टर मनोज भारद्वाज, सुजानपुर वेटरनरी विभाग में कार्यरत डॉ. हर्षा महाजन सहित विभागीय कर्मी मौजूद रहे। इससे पहले यहां पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री का विभागीय उच्च अधिकारियों सहित भाजपा पदाधिकारियों पशुपालकों एवं स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा एवं और पहनाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। आयोजकों द्वारा मुख्यातिथि को शॉल टोपी पहना कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री ने पशुपालकों को सरकार की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी और पशुओं के लिए आवश्यक जरूरी सामान किट के रूप में वितरित किया। उन्होंने कहा कि किसान और पशुपालक देश और प्रदेश की रीड की हड्डी होते हैं। गांव विकसित होंगे तो प्रदेश और देश विकसित होगा विकास करवा कर गांव को चमकाने का काम प्रदेश की भाजपा सरकार ने किया है, उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि जब वह मुख्यमंत्री थे, तो उन्होंने गांवों को सड़कों से जोड़ने की शुरुआत की थी, गांव में रहने वाला व्यक्ति किसानी के साथ पशुओं को पालने का काम करता है, जो दोनों ही काम पुण्य के काम है किसान के लिए उसकी फसल पशुपालक के लिए उसके पशु जान से प्यारे होते हैं। उन्होंने कहा कि अगर इंसान बीमार हो जाए, तो उसे इलाज के लिए अस्पताल मेडिकल कॉलेज में ले जाया जा सकता है, लेकिन अगर पशु बीमार हो जाए, तो उन्हें कहां ले जाएं, कहां उनका उपचार हो, ताकि वह सुरक्षित रहें। इसी बात को ध्यान में रखते हुए जब वह मुख्यमंत्री थे, तो उन्होंने गांव में गांव में पशु डिस्पेंसरियां खुलवाई थीं, ताकि ग्रामीण स्तर पर पशुओं का इलाज हो सके इस मौके पर पशुपालकों ने अपनी समस्याओं से विभागीय अधिकारियों को अवगत करवाया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विरेंद्र ठाकुर जिला परिषद सदस्य रंजीत सिंह भाजपा मनोनीत पार्षद तिलक राज कश्यप, शहरी भाजपा इकाई अध्यक्ष सुमन महाजन, मंडल उपाध्यक्ष जगन कटोच, मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर, उपाध्यक्ष इंस्पेक्टर दया चंद, जिला भाजपा उपाध्यक्ष विक्रम राणा पंचायत समिति उपाध्यक्ष राजेश कुमार पूर्व प्रधान सुभाष राणा के साथ-साथ विभिन्न पंचायतों के प्रधान उप प्रधान पंचायत प्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
जिला में 1824 टीमों का गठन किया है जो 16 लाख आबादी को कबर करेगी पंकज सिंगटा। धर्मशाला मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला कांगड़ा डॉ. गुरुदर्शन गुप्ता ने आज जारी बयान में बताया कि राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम का लक्ष्य टीबी के कारण होने वाली मृत्यु दर और बीमारी को कम करना और टीबी के संक्रमण के फैलने से रोकना है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि एक्टिव केस फाइंडिंग टीवी के उन्मूलन के लिए महत्वपूर्ण अभियान है, जिसका उद्देश्य टीवी के मरीज को अति शीघ्र ढूंढना और उसका इलाज करना है, जिला कांगड़ा मे एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान 12 सितंबर से आरंभ होगा और जिस का समापन 2 अक्तूबर को होगा। यह अभियान जिला कांगड़ा के 13 स्वास्थ्य खंडों में चलेगा जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने सारी तैयारियां कर ली हैं।इस अभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग ने माइक्रो प्लान तैयार कर लिया है। उन्होंने कहा कि इस अभियान मे स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर संभावित टीबी के लक्षणों वाले व्यक्तियों की पहचान की जाएगी तथा उनका बलगम जांच के लिए लैब में भेजेगी। इस अभियान में जिला कांगड़ा के अंदर 1824 टीमों का गठन किया है, जो कि जिला कांगड़ा में 16 लाख आबादी को कबर करेगी। इस अभियान में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की टीम हर एक घर का दौरा करेंगी और स्क्रीनिंग कर संभावित टीवी के रोगी की बलगम जांच सुनिश्चित करेगी। इसके साथ जिला कांगड़ा के हर क्षेत्र में स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा टीवी रोग के लिए जन जागरण जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। इस अभियान में हाई रिस्क पापुलेशन की प्राथमिकता के आधार पर टीवी के लिए स्क्रीनिंग की जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जिला कांगड़ा की जनता से यह अपील की, वह इस अभियान मैं अपना योगदान देकर को सफल बनाएं, ताकि जिला कांगड़ा को टीवी रोग मुक्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा में 43 स्वास्थ्य केंद्रों पर बलगम की जांच मुफ्त में की जाती है, वह जिला कांगड़ा के अंदर बिगड़ी हुई टीबी की जांच के लिए 16 अत्याधुनिक मशीनें जिला में अलग-अलग जगहों पर उपलब्ध है।
पंकज सिंगटा। धर्मशाला राजकीय महाविद्यालय पालमपुर में कैप्टन विक्रम बत्रा के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में 9 सितंबर 2022 को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की छात्राओं एवं छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कैप्टन विक्रम बत्रा को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में कविता पाठ में राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला का प्रथम स्थान और ओवरऑल ट्रॉफी, ऑन दी स्पॉट पेंटिंग में प्रथम एवं तीसरा स्थान और इसके साथ ही ओवरऑल ट्रॉफी, रंगोली में तीसरा स्थान एवं ओवरऑल ट्रॉफी भी राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के नाम रही। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश शर्मा ने विजेताओं को बधाई देते हुए भविष्य में भी अच्छा प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट सन्याडी गांव में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विकास समिति अर्की के संयोजक राजेंद्र ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीं कुनिहार पंचायत की पूर्व प्रधान अरुणा ठाकुर व बीडीसी अध्यक्षा सोमा कौंडल विशेष रूप से उपस्थित रही। इस मौके सन्याडी व नवगांव पंचायत की महिलाओं ने विकास समिति अर्की द्वारा हरिद्वार व ऋषिकेश की दिन दिवसीय यात्रा के आयोजन को लेकर समिति के संयोजक व अन्य पदाधिकारीयों का धन्यवाद व आभार प्रकट किया गया। समिति के सयोंजक राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि उनकी समिति सभी को साथ लेकर चलने वाली है। उनकी समिति सदा ही महिलाओं का सम्मान करती आई है। समिति ने महिलाओं को निःशुल्क धार्मिक यात्रा करवाने का फैसला लिया है, ताकि सभी महिलाएं एक कुछ पल एकसाथ बिता सके। उन्होंने कहा कि भविष्य में महिलाओं को वृंदावन सहित अन्य स्थलों के दर्शन समिति द्वारा करवाए जाएंगे। इस मौके पर सन्याडी के पूर्व प्रधान जीतराम ठाकुर, बीडीसी सदस्य रक्षा ठाकुर, दीपिका, कांता, विकास समिति अध्यक्ष कांशीराम शर्मा, सहित दर्जनों महिलाएं व अन्य लोग मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला नागरिक सभा की कैथू इकाई ने कैथू अनाडेल सड़क के जगह-जगह टूटने पर कड़ा संज्ञान लिया है व नगर निगम शिमला से जनता की सुरक्षा करने के लिए सड़क को तुरंत दुरुस्त करने की मांग की है। नागरिक सभा ने चेताया है कि अगर इस संदर्भ में तुरंत कार्रवाई न हुई, तो नागरिक सभा आंदोलन करेगी। नागरिक सभा नेता विजेंद्र मेहरा,कैथू इकाई संयोजक बालक राम व सह संयोजक रंजीव कुठियाला ने कहा कि कैथू अनाडेल सड़क पूरी तरह ज़र्ज़र हो चुकी है। इस सड़क में कई जगह दरारें आ चुकी हैं। भर्ती दफ्तर व चिटकारा पार्क पर दो जगह सड़क पूरी तरह गिर चुकी है। चिटकारा पार्क में सड़क में कई मीटरों तक निरंतर दरारें आ चुकी हैं। इस सड़क का ज़्यादातर हिस्सा कभी भी गिर सकता है, जहां पर दरारें हैं वहां पर एक बहुत बड़ा पेड़ है व वहां पर कई मीटर तक निरंतर दरार है। इस पेड़ के गिरने से कभी भी कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसलिए इस पेड़ को या तो तुरंत काटा जाए अथवा उसकी छंटाई की जाए। उन्होंने कहा कि यह सड़क गिरने से कभी भी कैथू अनाडेल का पैदल मार्ग व वाहनों की आवाजाही बंद हो सकती है, जिससे जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नागरिक सभा ने इस पूरे मसले पर नगर निगम शिमला की कार्यप्रणाली को गैर जिम्मेदाराना करार दिया है। क्योंकि लगभग एक महीने से यह यथास्थिति बरकरार है व इस संदर्भ में कोई भी कार्य नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नगर निगम शिमला के प्रशासन को जनता के जानमाल के नुकसान व सुरक्षा से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने नगर निगम शिमला प्रशासन को चेताया है कि अगर उक्त सड़क को दुरुस्त न किया गया, तो नागरिक सभा सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होगी।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार शिक्षा खंड अर्की के प्राथमिक स्कूलों की 27वीं खेलकूद प्रतियोगिता, प्राथमिक विद्यालय कुनिहार में शुरू हुई। इस प्रतियोगिता में अर्की शिक्षा खंड के विभिन्न स्कूलों के सात जोन के 450 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस मौके पर मुख्यातिथि उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा दीवान सिंह चंदेल रहे। आयोजन समिति के अध्यक्ष रमेश शर्मा ने मुख्यातिथि को शॉल टोपी व समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अपने संबाेधन में मुख्यातिथि ने सभी खिलाड़ियों से कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेल में एक टीम ही विजेता होती है। हारने वाली टीम को निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि अगली बार के लिए अपनी कमियों को देखते हुए अधिक मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने अध्यापकों से आह्वान किया कि वे अपने में मिठास लाएं, ताकि बच्चों का सवांर्गीन विकास हो सके। इस मौके पर सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुनिहार की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। यहां पर खेलों में कबड्डी, खो-खो, वालीबॉल, एथलेटिक व स्कूलों के सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी श्याम लाल वर्मा, हाटकोट पंचायत प्रधान जगदीश अत्री, उप प्रधान रोहित जोशी, कोठी पंचायत के उप प्रधान प्रीतम तनवर, छात्र विद्यालय कुनिहार के प्रधानाचार्य वीएस ठाकुर, छात्रा विद्यालय की प्रधानाचार्य दीपिका शर्मा, राजेंद्र कौशल व अविनाश सहित सभी स्कूलों के अध्यापक व बच्चे मौजूद रहे। इस मौके मार्च पास्ट में भुमती जोन को विजेता घोषित किया गया व उन्हें मुख्यातिथि द्वारा ट्राफी प्रदान की गई।
किसान कमलचंद की सोच, कृषि को पेशे के रूप में अपनाए युवा नरेंद्र डाेगरा। पंचरुखी आज जहां लाखों नोजवान सरकारी नौकरी पाने के लिए भरसक प्रयास कर रहे हैं, कहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने खेतीबाड़ी को ही अपनी कमाई का जरिया बनाया। इससे वह न केवल खुद अच्छी कमाई कर रहे हैं। वहीं, दूसरे लोगों को भी कृषि-बागवानी के लिए प्रेरित कर रहे हैं। प्रदेश ने भी ऐसे लोगों की आर्थिकी बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। जिला कांगड़ा विकास खंड पंचरुखी में तैनात निष्यवाद विशेषज्ञ डॉ. विजय अवस्थी का कहना है कि किसान गोभी, टमाटर, बैंगन, भिंडी, लहसुन व प्याज आदि सब्जियों के उत्पादन से बेहतर कमाई कर सकते हैं। क्षेत्र के ही एक किसान कमल चंद करोच निवासी केलासपुर का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि आसपास के गांवों के कुछ युवा उनसे प्रेरणा लेकर कृषि को से व्यावसाय के रूप में देख रहे हैं। कमल चंद क्षेत्र के उन्नत किसानों में से एक हैं। उनके पास 35 कमाल के लगभग जमीन है, जिसमें 22 करनाल कृषि योग्य जमीन है। पहले कमल चंद धान, मक्की व गेहूं की बिजाई करते थे व सालाना आय ज्यादा न थी। इसी बीच कमल चंद ने कृषि अधिकारियों से संपर्क किया, तो इनकी जिंदगी को नई दिशा मिल गई। उन्होंने विभागीय मार्गदर्शन से सब्जियों के अंतर्गत उत्पादन हो गया तथा नमसा परियोजना के अंतर्गत कनाल में फलदार पौधे भी लगाये। वर्मी कम्पोस्ट किट का निर्माण करवाया तथा 5 करनाल में लहसून की खेती कर वर्ष में लगभग एक लाख का लहसून बेच देते हैं। इसके अलावा कमल चंद्र कटोच ने कृषि विभाग द्वारा चलाई योजनाओं के अधीन एक पॉवर टिलर व सिंचाई के लिए टैंक व पालीहाऊस स्कीम का भी फायदा लिया तथा 2 जर्सी गायों के माध्यम से अपनी आग को बेहतर ढंग से दुगना करने में सफलता पाई।
मनोज कुमार। कांगड़ा हिम जागृति मंच द्वारा ढलियारा में करवाए गए हिमाचल हंट के फाइनल में कांगड़ा की शिवानी कौशल ने दो पुरस्कार झटके। हिम जागृति मंच की संयोजिका मंजु जस्वाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में 200 से ऊपर प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें गाना डांस मॉडलिंग और हास्य प्रतियोगिता के प्रतिभावान बच्चों ने भाग लिया। फाइनल में हिमाचल सुंदरी की प्रतियोगता में कांगड़ा की शिवानी कौशल ने प्रथम तथा डांस की सीनियर केटागिरी में भी शिवानी कौशल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विनायक ठाकुर। देहरा देहरा में विशाल वर्मा ने बतौर डीएसपी अपना कार्यभार संभाल लिया है। डीएसपी विशाल वर्मा ने कहा कि देहरा में नशा माफिया के खिलाफ पुलिस मिशन मोड पर कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों की पहचान कर उन पर कारवाई की जाएगी। विशाल वर्मा ने कहा कि देहरा पुलिस द्वारा जो अभियान चलाए गए हैं, उन्हें वैसे ही चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि देहरा में इससे पहले अंकित शर्मा बतौर डीएसपी तैनात थे और उन्हीं के नियमों का पालन करते हुए कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि लोगों को समय पर न्याय मिले और उन्हें सुरक्षा मिले। इसके अतिरिक्त पुलिस और जनता में तालमेल बनाने का भी प्रयास किया जाएगा, जिससे आम जनता के मन मे पुलिस के प्रति कोई झिझक न रहे। उन्होंने कहा कि देहरा में होने वाले अवैध खनन पर भी उनकी नजर रहेगी। साथ ही ट्रैफिक नियमों को भी सख्ती से लागू किया जाएगा।
विनायक ठाकुर । देहरा आंगनबाड़ी, आशा वर्कर सहित सभी विभागों में कार्य कर रहे पैरा वर्कर के मानदेय में प्रदेश भाजपा सरकार ने 900 रुपए से लेकर 4500 रुपए तक की बढ़ोतरी की है, ताकि वे आर्थिक रूप से सशक्त हो सकें। जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गंगोट में आंगनवाड़ी व बालवाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने यह शब्द कहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मासिक मानदेय को 9000 रुपए, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 6100, आंगनबाड़ी सहायिका को 4700 रुपए, आशा वर्कर्स को 4700 रुपए, सिलाई अध्यापिकाओं को 7950 रुपए, मिड डे मील वर्कर्स को 3500 रुपए तथा वाटर कैरियर शिक्षा विभाग 3900 रुपए प्रतिमाह किया है। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत बाल विकास परियोजना परागपुर में वर्तमान सरकार के कार्यकाल में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत 1,48,00,000 रुपए, बेटी है अनमोल योजना के तहत 2734 बेटियों को 50,77,612 रुए 18 साल के लिए एफडी के रूप में, मदर टेरेसा असहाय मातृ सम्बल योजना में 1104 महिलाओं को 69,37,015 रुपए, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में 105 गरीब कन्याओं की शादी के लिए 48,39,000 रुपए, मुख्यमंत्री शगुन योजना में 119 गरीब एवं बेसहारा कन्याओं की शादी के लिए 49,49,000 रुपए, विधवा पुनर्विवाह योजना के अंतर्गत 23 विधवा महिला को पुनः शादी करने पर 11,50,000 रुपएके वित्तीय लाभ प्रदान किये गए। उद्योग मंत्री ने कोरोना काल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए सेवा कार्यों के लिए उन्हें सम्मानित भी किया। अपने सम्बोधन में बिक्रम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके कल्याणार्थ अनेक कारगर कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहली बार हर महिला को 60 वर्ष की आयु से बिना किसी आय सीमा के सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जा रही है। प्रदेश में महिलाओं को हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में किराए में 50 फीसदी की छूट दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में परिवहन निगम की बसों में प्रतिदिन यात्रा करने वाली लगभग एक लाख 25 हजार महिलाओं को इस योजना से लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस योजना पर प्रदेश सरकार लगभग 60 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष व्यय करेगी। कार्यक्रम पश्चात उद्योग मंत्री ने जनसमस्याओं को सुनते हुए उनका भी निवारण किया। इस अवसर पर ज़िला परिषद उपाध्यक्षा सनेह परमार, ज़िलाध्यक्ष संजीव शर्मा, सीडीपीओ परागपुर अनिल कुमार सहित बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका उपस्थित रहीं।
विनायक ठाकुर । देहरा आम आदमी के प्रदेश प्रवक्ता रिटायर्ड कर्नल मनीष ने आज, देहरा में पत्रकार वार्ता के दौरान हिमाचल प्रदेश के लोगों को आम आदमी पार्टी द्वारा दी गई दस गारंटियों बारे जानकारी देते हुए बताया कि केजरीवाल की ओर से हिमाचल की जनता को दस गारंटियाँ दी है जिनमें केजरीवाल की हिमाचल के लाखों बेरोज़गारों को दी गई रोजगार गारंटी के बारे बताते हुए कहा कि हिमाचल के हर युवा को रोजगार दिया जाएगा। जब तक रोजगार नहीं मिलता, तब तक 3000 रुपए बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर 6 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी। सरकारी नौकरी में भ्रष्टाचार पूरी तरह खत्म किया जाएगा। सरकारी क्षेत्र की नौकरी में सिफारिश और भ्रष्टाचार को पूरी तरह समाप्त कर पारदर्शिता लाई जाएगी, और आम जनता को नौकरी के अवसर दिए जाएंगे। व्यापारियों और पर्यटन उद्योग के लिए बनाया जाएगा सलाहकार बोर्ड, इंस्पेक्टरी राज और राजनैतिक भ्रष्टाचार से मिलेगी मुक्ति देते हुए दिल्ली की तरह हिमाचल को भी किया जाएगा पूरी तरह भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश के व्यापारियों और पर्यटन उद्योग के लोगों को भी गारंटी देते हुए कर्नल मनीष ने कहा कि व्यापारियों में भय का वातावरण खत्म किया जाएगा और हर व्यापारी को मान सम्मान दिया जाएगा। व्यापारियों को रैड राज और भ्रष्टाचार से मुक्ति प्रदान की जाएगी। वेट एमनेस्टी स्कीम लाई जाएगी और 6 महीने में वैट रिफंड किया जाएगा। व्यापरियों के लिए सलाहकार बोर्ड बनाया जाएगा और पर्यटन उद्योग की स्वीकृति के लिए सिंगल विंडों सिस्टम लागू किया जाएगा। भ्रष्टाचार मुक्त हिमाचल की गारंटी केजरीवाल की ओर से हिमाचल को भ्रष्टाचार मुक्त करने की गारंटी दी गई है। दिल्ली की तरह हिमाचल में भी सरकार तंत्र में भ्रष्टाचार खत्म किया जाएगा। दिल्ली की तर्ज पर एक फ़ोन नंबर जारी किया जाएगा। आम जनता फोन करके काम बताएगी और सरकारी कर्मचारी के लोगों के घर आकर काम करेंगे । जिससे सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से निजात मिलेगी किसी भी आदमी को अब सरकारी काम कराने के लिए रिश्वत का सहारा नहीं लेना पड़ेगा दिल्ली की तर्ज पर वाहन पंजीकरण , आयु, जाति, आय आदि प्रमाण पत्र घर में आकर बनाए जाएंगे। गुणात्मक शिक्षा की गारंटी आम आदमी पार्टी द्वारा हिमाचल की जनता को दी गयी शिक्षा की गारंटी के बारे में बताते हुए कर्नल मनीष धीमान ने कहा कि हिमाचल में हर बच्चे को अच्छी और फ़्री शिक्षा देते हुए दिल्ली की तरह सभी सरकारी स्कूलों को शानदार बनाया जाएगा तथा दिल्ली की तरह हिमाचल प्रदेश में भी प्राइवेट स्कूलों को नाजायज़ फ़ीस नहीं बढ़ाने देंगे। इसके साथ सभी अस्थाई शिक्षकों को स्थाई तौर पर नियमित किया जाएगा एवं शिक्षकों के सभी ख़ाली पद भरे जाएँगे और शिक्षकों को शिक्षण के अलावा और कोई भी अन्य कार्य नहीं दिया जाएगा। पंचायत के विकास की गारंटी के बारे जानकारी देते हुए आप प्रवक्ता ने बताया कि हर पंचायत को 10 लाख रुपए की राशि विकास के कार्यों हेतु प्रदान की जाएगी और पंचायत के प्रधान को 10 हजार रुपए हर महीने वेतन दिया जाएगा जिससे उनका मनोबल ऊँचा होगा, प्रदेश के बुजुर्गों के लिए तीर्थ यात्रा की गारंटी बारे बताते हुए आजटा ने कहा कि प्रदेश के हर बुजुर्ग को उनके पसंदीदा तीर्थस्थल की यात्रा सरकारी खर्चे पर कराई जाएगी। इसके साथ ही किसानों बागवानों को दी गई गारंटी की जानकारी देते हुए कर्नल मनीष ने बताया कि किसानों बागवानों की फसलों का उचित न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया जाएगा। खाद, बीज और कीटनाशक में सब्सिडी प्रदान की जाएगी। उत्पाद के भंडारण, प्रोसेसिंग और बिक्री के लिए मंडी, कोल्ड स्टोरेज यूनिट का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही सेब की पैकिंग के लिए पैकेजिंग मटेरियल पेटी और ट्रे स्थानीय स्तर पर तैयार कर सस्ते दामों में उपलब्ध कराई जाएगी। सैनिक एवं महिला सम्मान की गारंटी आम आदमी पार्टी प्रदेश के सैनिकों एवं महिलाओं के सम्मान में दी गई गारंटी बारे विस्तार से बताते हुए, कर्नल मनीष ने कहा कि भारतीय सेना और हिमाचल पुलिस के जवान अगर सेवा के दौरान शहीद होते हैं तो उनके परिवार को 1 करोड़ रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी इसके अलावा प्रदेश की महिलाओं का सम्मान करते हुए 18 वर्ष से अधिक आयु की सभी महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए स्त्री सम्मान राशि दी जाएगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। सोलन राजकीय महाविद्यालय सोलन में नए सत्र 2022-23 के लिए नई शिक्षक अभिभावक संघ (पीटीए) इकाई का गठन किया गया। इस अवसर पर पिछले सत्र की पीटीए इकाई को भंग किया गया। पिछले सत्र की पीटीए इकाई के महासचिव डॉ. नरेंद्र वर्मा ने सभी अभिभावकों का स्वागत करते हुए उन्हें छात्र- हित में महाविद्यालय द्वारा की गई गतिविधियों से अवगत कराया। साथ ही डॉ. नरेंद्र कुमार वर्मा ने अभिभावकों तथा सभी शिक्षकों के समक्ष पीटीए की आर्थिक स्थिति की जानकारी भी दी। इस अवसर पर पीटीए के गठन के नियमानुसार सर्वसम्मति से अभिभावकों द्वारा दयाराम वर्मा को अध्यक्ष, लग्न सिंह को उपाध्यक्ष, डॉ. राजकुमार शर्मा को कोषाध्यक्ष और संजीव अवस्थी को संयुक्त सचिव चुना गया तथा महाविद्यालय प्रशासन की ओर से डॉ. नरेंद्र कुमार वर्मा को नई इकाई का महासचिव मनोनीत किया गया। पीटीए के कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सर्वसम्मति से डॉ.जगदीश चौधरी, रंजीत शर्मा, प्रो. पीयूष सेवल, प्रो. रेनू बाला, प्रो. अंकुर सूद तथा डॉ.घनश्याम सोनी को चुना गया। नवगठित पीटीए के पदाधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रीता शर्मा ने कहा कि महाविद्यालय के विकास और छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षक, अभिभावक तथा गैर-शिक्षक कर्मचारी, सभी को मिलकर कार्य करना होगा। पीटीए अध्यक्ष दयाराम वर्मा ने कहा कि पीटीए सदा ही महाविद्यालय प्रशासन के साथ सामंजस्य बिठाते हुए छात्रों के विकास के लिए निरंतर प्रयास करती रहेगी।
भट्टू में पीएचसी खोलने, सनहूं तथा ननाओं के पशु औषधालयों को पशु अस्पताल के रूप में स्तरोन्नत करने की घोषणा फर्स्ट वर्डिक्ट। पालमपुर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि कोरोना महामारी के बावजूद हिमाचल प्रदेश ने सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास कर समाज के हर वर्ग का कल्याण सुनिश्चित किया है। आज कांगड़ा जिला के सुलह विधानसभा क्षेत्र के दैहण मैदान में आयोजित ‘लाभार्थी संवाद’ कार्यक्रम के दौरान विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच वर्षों के दौरान रिकॉर्ड विकास कार्यों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के आधार पर प्रदेश सरकार दोबारा सत्ता में आएगी। जयराम ठाकुर ने ऊना जिला के लिए 1200 करोड़ के बल्क ड्रग फार्मा पार्क को सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे प्रदेश के युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे और प्रदेश की आर्थिकी भी सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर मीट के रूप में प्रदेश सरकार ने एक ऐतिहासिक पहल की थी। इससे हिमाचल प्रदेश निवेशकों के हब के रूप में विकसित हुआ है। यह ग्लोबल इन्वेस्टर मीट राज्य में अभी तक लगभग 96,721 करोड़ का निवेश आकर्षित करने में सफल रही है। पहली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 13,488 करोड़ रुपए और दूसरी दूसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 28,197 करोड़ के निवेश पर हस्ताक्षर हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गतिशील नेतृत्व और केंद्र सरकार की उदार सहायता के कारण हिमाचल प्रदेश तेजी से प्रगति और समृद्धि के पथ पर अग्रसर हो रहा है। नालागढ़ में 349 करोड़ से अधिक के निवेश से मेडिकल डिवाइस पार्क स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस पार्क से 10 हजार से अधिक लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। हिमाचल प्रदेश के 75 वर्ष के सफर की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1948 में गठन के समय राज्य में केवल चार जिले थे जबकि आज जिलों की संख्या 12 है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1948 में राज्य में प्रति व्यक्ति आय मात्र 240 रुपए थी, जो अब बढ़कर 2,01,873 रुपए हो गई है। वर्तमान में राज्य की साक्षरता दर 83 प्रतिशत हो गई है, जो वर्ष 1948 में केवल 4.8 प्रतिशत थी। उन्होंने कहा कि वर्ष 1948 में राज्य में केवल 228 किलोमीटर सड़कें थीं, जबकि आज लगभग 40,000 किलोमीटर सड़क नेटवर्क दूरदराज के क्षेत्रों को जोड़ रहा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री हिमकेयर योजना, मुख्यमंत्री सहारा योजना, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना और मुख्यमंत्री शगुन योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं ने जरूरतमंदों और गरीबों को हरसंभव राहत प्रदान की है। उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में महिला यात्रियों को किराये में 50 प्रतिशत की रियायत दी गई है और घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली भी उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस निर्णय से 14 लाख से अधिक ऐसे उपभोक्ताओं को घरेलू बिजली की खपत पर शून्य बिल आए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के बिल भी माफ किए हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत राज्य सरकार ने पेंशन के 3 लाख से अधिक नए मामलों को मंजूरी प्रदान की है। राज्य सरकार द्वारा 3052 करोड़ रुपए व्यय कर 7,20,514 लाभार्थियों को पेंशन का लाभ प्रदान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने भट्टू में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने, पशु औषधालय सनहूं और ननाओं को पशु अस्पताल में स्तरोन्नत करने, राजकीय उच्च पाठशाला बैरघट्टा को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के रूप में स्तरोन्नत करने और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पुढ़वा में वाणिज्य की कक्षाएं आरम्भ करने की घोषणा की। लोगों की विद्युत बोर्ड का वृत कार्यालय और सब जज कोर्ट खोलने की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए औपचारिकताओं को पूरा कर व्यवहार्यता रिपोर्ट तैयार की जाएगी और यदि संभव हुआ तो विद्युत बोर्ड का वृत कार्यालय और न्यायालय खोलने पर विचार किया जाएगा। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने 37.55 करोड़ लागत की उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना कंगेहड़ से थंबू, 1.52 करोड़ लागत से ग्राम पंचायत रौड़ा के लिए पेयजल आपूर्ति योजना, ग्राम पंचायत भौरा व थंडोल के लिए 4.66 करोड़ की लागत से निर्मित उठाऊ जलापूर्ति योजना, 2.87 करोड़ की लागत से गांव बुहला मैंझा, गडरेड घडेला कलां और फलवार के लिए निर्मित जलापूर्ति योजना, 96 लाख की लागत से निर्मित पटबाग लिझान जलापूर्ति योजना और भवारना में जल शक्ति विभाग के वृत कार्यालय का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने सुलह विधानसभा क्षेत्र के लिए 101.12 करोड़ की लागत की पांच विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास भी किए। इन परियोजनाओं में बैरघट्टा-डुहक सड़क मार्ग पर न्यूगल खड्ड पर 16.80 करोड़ की लागत से बनने वाला डबल लेन पुल, पालमपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव कौना पिहाड़ी, डुहक धनियारा, भेड़ी पपरोला, डली भलुंदर और लाहडू साड्डा के लिए 10.07 करोड़ की लागत से बनने वाली उठाऊ जलापूर्ति योजना, 4.25 करोड़ लागत की प्रवाह सिंचाई योजना बड़ा ब्यास, 70 करोड़ की लागत से सुलह में बनने वाला फॉर्मेसी महाविद्यालय और कोना में बनने वाला आईटीआई भवन शामिल है। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने भवारना में जल शक्ति विभाग का नया वृत कार्यालय और लोक निर्माण विभाग तथा विद्युत बोर्ड के मंडल कार्यालय खोलने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों से सुलह विधानसभा क्षेत्र के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। उन्होंने कहा कि 37.55 करोड़ लागत से निर्मित उठाऊ जलापूर्ति योजना का लोकार्पण होने से क्षेत्र के 6 हजार से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा। समारोह में बैजनाथ के विधायक मुल्ख राज प्रेमी, धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया, हरियाणा के कोसली क्षेत्र के विधायक लक्ष्मण यादव, वूल फेडरेशन के अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश महासचिव त्रिलोक कपूर, कर्मचारी एवं पेंशनभोगी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा, पूर्व विधायक प्रवीण शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष हरि दत्त शर्मा, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल, पुलिस अधीक्षक खुशाल शर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
भारत विकास परिषद की बद्दी इकाई ने आयोजित कराई प्रतियोगिताएं सचिन बैंसल। बरोटीवाला (सोलन) भारत विकास परिषद की बद्दी इकाई की ओर से आयोजित समूह गान प्रतियोगिता में दून वैली पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने बाजी मारी। कालूझिंडा स्थित इकाई विवि में आयोजित समूह गान प्रतियोगिता में डीबी पब्लिक स्कूल कालूझिंडा दूसरे और न्यू मॉडल स्कूल बरोटीवाला तीसरे स्थान पर रहा। कमल शर्मा, रजत शर्मा और स्मृति शर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर गुरुवंदन और छात्र वंदन कार्यक्रम किया गया, जिसमें गुरवंदन में पूर्व प्रधानाचार्य उदय राम चौधरी और पूर्व कला अध्यापक अमरीक नेगी को नकद पुरस्कार और स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया गया। छात्र वदंन कार्यक्रम में अंजली, आंचल ठाकुर, प्रतिमा समेत दस मेधावी छात्रों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में दून वैली स्कूल पहले और जूनियर वर्ग में कृष एंड मून स्कूल ने बाजी मारी। समारोह के मुख्यातिथि कर्मचारी राज्य बीमा निगम के क्षेत्रीय प्रंबधक संजीव कुमार ने विजेता और उपविजेताओं को पुरस्कार बांटे। सेवानिवृत सहायक निदेशक देवव्रत यादव ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगतिा कराई। इस मौके पर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष नीरज गुप्ता, सचिव रमन कौशल, कोषाध्यक्ष राकेश यादव, महेंद्र ग्रोवर, ईएसआईसी के समाजिक सुरक्षा अधिकारी हेमराज राणा, सीडी मिश्रा, धीरज मिश्रा, अविनेश, दीप कुमार आर्य व कमल चंद सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कांग्रेस का फ्लॉप शो है रोजगार संघर्ष यात्रा, नेता कर रहे किनारा चिटों पर भर्तियां और नौकरियां बेचने वाले निकाल रहे रोजगार संघर्ष यात्रा फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला श्री नैना देवी जी से पूर्व विधायक और भाजपा प्रदेश मुख्यप्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कांग्रेस की रोजगार संघर्ष यात्रा को लेकर निशाना साधा है। रणधीर शर्मा ने कहा कि रोजगार संघर्ष यात्रा नहीं, यह कांग्रेस की सत्ता संघर्ष की यात्रा है। खुद सत्ता में रहकर नौकरियां बेचने वाले, चिटों पर नौकरियां देने वाले आज युवाओं को ठगने के लिए रोजगार संघर्ष यात्रा निकाल रहे हैं। यह महज एक छलावा है। उन्होंने इस यात्रा को कांग्रेस का फ्लॉप शो करार दिया। रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने इस यात्रा की कमान भी ऐसे लोगों के हाथ सौंपी जिनके परिवारों ने सत्ता में रहते न जाने कितने लोगों का रोजगार छीना। विक्रमादित्य सिंह और रघुवीर सिंह बाली इस यात्रा के अगुवा बने हैं, लेकिन इन दोनों नेताओं के परिवारों ने किस तरह से सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर अपने चहेतों को फायदा पहुंचाया, यह हिमाचल का बच्चा-बच्चा जानता है। जब-जब चुनाव आते हैं, कांग्रेस के लोग इस तरह की यात्रा निकालने लग जाते हैं। दिवंगत नेता श्री जीएस बाली जब सरकार में मंत्री थे, तो उनके विभागों में होने वाली भर्तियों में सिर्फ एक क्षेत्र के युवा भर्ती होते थे। सरकारी नौकरियों में सिर्फ जीएस बाली के क्षेत्र और रामपुर व रोहड़ू के लोगों को प्राथमिकता दी जाती थी। रणधीर शर्मा ने कहा कि 2012 में भी पूर्व मंत्री जीएस बाली ने ऐसी ही रोजगार यात्रा निकाली थी, लेकिन 2012 से 2017 तक वह खुद मंत्री रहे, तो उन्होंने कितने लोगों को रोजगार दिलाया? रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की रोजगार यात्रा पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुई है। हालात यह हो गए हैं कि अब तो कांग्रेस के नेता भी रोजगार संघर्ष यात्रा से किनारा करने लगे हैं। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आश्रय शर्मा ने रोजगार यात्रा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इससे साफ हो रहा है कि कांग्रेस की यह यात्रा फ्लॉप साबित हो रही है। नेता इससे किनारा कर रहे हैं। कांग्रेस की रोजगार यात्रा पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज सत्ता में आने के लिए रोजगार यात्रा के नाम पर जो भारी-भरकम खर्च कांग्रेस द्वारा किया जा रहा है, उससे कितने ही युवाओं को स्वरोजगार के लिए मदद की जा सकती थी। यात्रा निकालने से नहीं, बल्कि नीति बनाने से युवाओं को रोजगार मिलेगा और नीति बनाने का काम जयराम ठाकुर की सरकार ने किया है। भाजपा की नरेन्द्र मोदी सरकार एवं प्रदेश में जयराम सरकार ने युवाओं के लिए प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना प्रदेश में स्वावलंबन योजना और मुख्यमंत्री स्टार्टअप योजना का हज़ारों युवा लाभ उठा रहे हैं। प्रदेश के युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने की दृष्टि से स्वावलंबन योजना को शुरू किया गया था। योजना के तहत कुल 721 करोड़ का निवेश हुआ। 200 करोड़ की अनुदान राशि प्रदान की गई। इसमें कुल 4 हजार 377 इकाइयां क्रियान्वित हो चुकी हैं। 11,674 लोगों को रोजगार मिल चुका। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को कांग्रेस के इन नेताओं से पूछना चाहिए कि जब प्रदेश में उनकी सरकार थी तब आपने युवाओं के लिए क्या किया? युवाओं के लिए कौन सी योजना चलाई? आज कांग्रेस जिस वीरभद्र सिंह विकास मॉडल का ढिंढोरा सारे प्रदेश में पीट रही है, उसकी हकीकत यह थी कि चुनाव से पहले तो बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही थी, मगर सत्ता में आते ही देने से इनकार कर दिया था। लोगों का कांग्रेस पर से भरोसा उठ चुका है, यही वजह है कि एक बार फिर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।
हिमाचल में 17 अनुसूचित जाति की सीटों में से 13 भारतीय जनता पार्टी की झोली में 157 में थामा भारतीय जनता पार्टी का दामन फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा सुरेश कश्यप ने जिला स्तरीय अनुसूचित जाति सम्मेलन में मण्डी सदर में भाग लिया जिसमें भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नितेन कुमार उनके साथ उपस्थित रहे। उन्होंने जनसभा को संबोधित कर कश्यप ने कहा की प्रो. प्रेम कुमार धूमल की सरकार ने ही अनुसूचित जाति का बजट बढ़ाया था। वहीं, जयराम ठाकुर सरकार ने पूरे प्रदेश में 12000 से ज्यादा लोगों को वन टाइम सेटलमेंट का लाभ दिया गया। हिमाचल प्रदेश के प्रत्येक जिले में अंबेडकर के नाम पर लाइब्रेरी का निर्माण किया गया।दलित वर्ग के कल्याण के लिए भाजपा ने अनेक नीतियों का निर्माण किया, जहां एक ओर भाजपा हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं, कांग्रेस ने कभी अनुसूचित जाति का सामाजिक और आर्थिक उत्थान नहीं चाहा। उन्होंने अनुसूचित जाति वर्ग को सत्ता हासिल करने के लिया केवल एक वोट बैंक समझा। उन्होंने कहा आज अनुसूचित जाती वर्ग अपने कल्याण के लिए केवल भाजपा की ओर ही देख रहा है। आने वाले चुनावों में भी भाजपा को पहले से ज्यादा समर्थन मिलेगा और इस बार हिमाचल में सरकार नहीं रिवाज़ बदला जाएगा।समाज में जातिगत भेदभाव न हो तथा अंतरजातीय विवाह को प्रोत्साहन मिले इसके लिए अंतर्जातीय विवाह पर सरकार द्वारा 50 हजार रुपए दिए जा रहे हैं। वर्ष 2020.21 के दौरान 48 जोड़ों को इस योजना की राशि से लाभान्वित किया गया है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम (पीओए) 1989 के अंतर्गत अत्याचार पीड़ितों को मुआवजा के तहत 85,000 से 8.25 लाख की सहायता प्रदान की जाती है। वर्ष 2021.22 के दौरान 199 पीड़ितों को मुआवजा प्रदान करने के लिए 2.11 करोड़ खर्च किए गए। जिससे अनुसूचित जाति वर्ग पर हो रहे अत्याचार को रोका जा रहा है। भाजपा ने अनुसूचित जाति वर्ग के समावेशी विकास के लिए शिक्षा, उद्यम तथा रोजगार के अवसर, मूलभूत सुविधाएं आदि प्रदान करने के लिए सदा ही प्रयासरत है। भाजपा के यह सभी प्रयास भाजपा के मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास, जन-जन को सरकार पर विश्वास, पर भाजपा की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवकता अल्का लांबा जो मात्र एक माह पूर्व हिमाचल की प्रभारी नियुक्त हुई है, वो जमीनी हकीकत से अवगत नहीं हैं, वे न सिखाएं भाजपा को महिला कल्याण एवं उत्थान। राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने अल्का लांबा पर पलटवार करते हुए कहा कि वो हिमाचल एक प्रभारी के नाते आई हैं, पर मुझे उन्हें एक नसीहत देनी है कि वे हिमाचल के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर लें। राजनीतिक लाभ लेने के लिए टिप्पणी करने से पहले वह प्रदेश में महिलाओं के लिए चल रही जन कल्याणकारी योजनाओं का विस्तृत अध्ययन करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पदचिन्हों पर चलते हुए प्रदेश की जयराम सरकार ने आधी आबादी यानि महिलाओं को सबल बनाने के लिए असाधारण कार्य किया है। प्रदेश की सरकार ने पिछले पांच वर्षों में न सिर्फ घरेलु स्तर पर अपितु शिक्षाए कार्य क्षेत्र में भी महिलाओं के जीवन को आसान बनाने का कार्य किया है। प्रदेश सरकार ने नारी शक्ति का सम्मान करते हुए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को चलाया, जिनका मुख्य रूप आज प्रदेश की जनता भली भांति अवगत है। अस्थायी तौर पर पैराशूट द्धारा उतारे गये कांग्रेस के तथाकथित पदाधिकारी अपने अनर्गन बयान जारी करने से पूर्व एक बार प्रदेश की जनता से जमीनी हकीकत जान लें। प्रदेश की जयराम सरकार ने इस बात को भली भांति समझा कि महिलाओं का सशक्तिकरण किये बगैर किसी भी परिवार अथवा समाज का सशक्तिकरण संभव नहीं। इन पांच वर्षों के दौरान प्रदेश की जयराम सरकार ने गृहिणी से लेकर सरकारी अथवा निजि क्षेत्र में कायर्रत हमारी महिला शक्ति के उत्थान के लिए अभूतपूर्व कार्य किया है। इंदु ने कहा जिस महिला को हिमाचल के मुख्यमंत्री का नाम व कान्फ्रेंस में अपने साथ बैठी महिला नेत्रियों का नाम तक नहीं पता था। वो सीएम जयराम ठाकुर को बार बार जयराम नरेश बोलती रही। उन से कांग्रेस को उम्मीद है कि वे भड़काऊ टिप्पणीयां करके हिमाचल में चुनाव में मुख्य भूमिका निभाएंगी। कल उन्होंने अपनी कान्फ्रेंस के दौरान कहा कि हिमाचल की जनता ने भाजपा को जीरो नंबर दिए हैं़ मैं कहना चाहुंगीं कि वो भाजपा को नहीं कांग्रेस को दिए हैं। क्योंकि प्रदेश सरकार ने महिलाओं को साठ वर्ष की उम्र में सामाजिक सुरक्षा पेंशनए किराए में 50% छूट व महिला सशक्तीकरण योजनाएं शुरू की है, जबकि कंग्रेस ने 70 साल से महिलाओं का सिर्फ शोषण किया है। प्रदेश सरकार ने सीएम कन्यादान की राशि 31 से 51 हज़ार की। शगुन योजना शुरू की 31000 रूपए (बीपीएल) गृहणी सुविधा उज्जवला योजना हर साल 3 निःशुल्क सिलेंडर, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना में 35 का अनुदान राशि का प्रदान की जा रही है। बेटी है अनमोल के अंतगर्त 21000 रूपए की एफ डीए स्थानीय निकाय चुनाव में 50% आरक्षणए कामगार कल्याण बोर्ड, बेटी के जन्म पर 51000 रूपए की एफडी व पढ़ाई के लिए भी अनुदान दिया जाता है। इसलिए में कांग्रेस पार्टी से मेरा प्रश्न है कि वे कांग्रेस सरकार के समय महिलाओं के उत्थान के लिए चलाई गई कोई पांच योजनाएं गिनवाएं। आज प्रदेश सरकार के प्रोत्साहन से महिलाएं इतनी सशक्त हैं कि वे अपने मत का प्रयोग करके महिला विरोधी कांग्रेस को बाहर चुनाव में उनका असली चेहरा दिखाएंगे और रिवाज बदल कर भाजपा को दोबारा प्रदेश की बागडोर सौंपेगी।
विनायक ठाकुर । जसवां परागपुर दीपाली राणा विशिष्ट भारती स्कूल संसारपुर टेरेस की छात्रा रही है और स्कूल से ही दसवीं तक की पढ़ाई पूरी की दीपाली राणा एक होनहार व मेहनती छात्रा रही है, अब दीपाली राणा ने 590 अंक प्राप्त कर नीट की परीक्षा पास की है। इससे दीपाली राणा के माता-पिता व स्कूल के स्टाफ में खुशी की लहर है। दीपाली राणा के पिता अशोक राणा कोटला स्कूल में पॉलिटिकल साइंस के लेक्चरर हैं और इनकी माता रानी देवी आंगनबाड़ी में सुप्रीवाइजर संसारपुर टेरेस में अपनी सेवाएं दे रही हैं। दीपाली राणा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता-माता और दादी को दिया है। उन्होंने बताया मैंने नेट परीक्षा में 590 अंक ले पाई, इसका श्रेय दादी को जाता है।
विनायक ठाकुर । देहरा पुलिस थाना हरिपुर के तहत पड़ती पुलिस चौकी रानीताल के अंतर्गत गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दरकाटा में एक व्यक्ति के रिहायशी मकान के कमरे से 60 बोतल देसी शराब बरामद हुई। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ हरिपुर नाजिर सिंह ने कहा की वह स्वयं गश्त पर थे, उस दौरान उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विनायक ठाकुर । जसवां परागपुर जसवां कोटला में स्थित बनूड़ी गौशाला में समय-समय पर कई तरह के सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस बीच जहां संपूर्ण राष्ट्र में आजादी का महोत्सव मनाया जा रहा है। वहीं, गौशाला के परिसर में कस्बा जागीर, रैल एवं बाड़ी पंचायत के प्रतिनिधियों के द्वारा स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव को मनाते हुए क्षेत्र के वीर जवानों को राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। गौशाला के महासचिव अनिल वर्मा ने सभी का स्वागत करते हुए गौशाला के प्रयासों को सभी के समक्ष रखा। 1971 के युद्ध में अपने शौर्य एवं पराक्रम से वीर चक्र सम्मान से सम्मानित कै.सुशील शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इसी अवसर पर केंद्रीय विश्वविद्यालय से डॉ. ज्योति मुख्यवक्ता के रूप में उपस्थित रही। स्वतंत्रता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए डॉ. ज्योति ने कहा कि स्वतंत्रता एक विचार है, जो कि राष्ट्र को सशक्त करने लिए व आने वाले समय में स्वतंत्रता को चिरकाल तक बनाए रखने के लिए एक मार्ग है। कैप्टन सुशील कुमार ने 1965 में पाकिस्तान की जेलों में बिताऐ अपने अनुभव सभी के समक्ष प्रस्तुत किए व 1971 के युद्ध में अपनी भूमिका वर्णन किया, जिससे कि उन्हें राष्ट्रपति के द्वारा सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में सुभाष, सरूप सिंह, सुभाष जसवाल, जसवीर सिंह, भूरि सिंह, शंकर दास, शिव कुमार, सुरेन्द्र सिंह बन्धोल, मनजीत सिंह, कश्मीर सिंह, रणजीत जम्बाल, रत्न चन्द, बलदेव, महेन्द्र सिंह, चन्द्रमोहन शर्मा, रमेश सिंह, अश्वनी शर्मा, आरएस राणा व अश्वनी इत्यादि भारतीय सेना के वीर जवानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ.अमनदीपशर्मा एवं डॉ.वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि समाज में जागरुकता ही भविष्य में स्वतन्त्रता के सही मायनों को परिभाषित करेगी। इसी वीच जीएस राणा ने सभी का धन्यवाद करते हुए गऊशाला में निरंतरता से सहयोग कर रहे गौसेवकों को गौशाला के रीढ़ की हड्डी कहा व लम्पी रोग के लिए दवाईयों के सहयोग के लिए रमेश चंद शर्मा के विशेष योगदान की सराहना की।
आलाेक। कुल्लू बीते रविवार को टीम सहभागिता के सदस्यों ने माननीय शिक्षा, भाषा, कला एवं संस्कृति मंत्री, गोविंद सिंह ठाकुर से उनके निवास स्थान मनाली में एक शिष्टाचार भेंट की। इस भेंट में सहभागिता सदस्यों द्वारा मंत्री को उनके द्वारा किये गये सामाजिक कार्यों का ब्योरा दिया गया। मंत्री ने टीम सहभागिता के कार्यों की खूब सराहना की और कहा कि युवाओं का नशे के विरोध में इस तरह एकत्रित होकर कार्य करना देश के उज्जवल भबिष्य के लिए एक सकारात्मक बात है। हमें ख़ुशी है कि हमारे जिला कुल्लू से टीम सहभागिता का गठन हुआ है, जिनका हिमाचल प्रदेश के सात जिलों में कार्यक्षेत्र है। शिक्षा मंत्री ने टीम सहभागिता को उनके भविष्य के कार्यों के लिए शुभकामनाएं दी हैं और कहा है कि टीम सहभागिता की हर सम्भव सहायता के लिए वे सदा तैयार रहेंगे। सहभागिता अध्यक्ष व निदेशक बीजू ने जानकारी देते हुए बताया कि टीम सहभागिता के माननीय शिक्षा मंत्री जी से मिलने के पीछे उनका मुख्य उदेश्य यह था कि सहभागिता 2022–23 में नशे पर प्रहार करना चाहती है और खेलों को ग्रामीण स्तर पर बढ़ावा देना चाहते हैं। शिक्षा मंत्री महोदय ने टीम का हौंसला बढ़ाया है और उन्होंने टीम को आश्वासन दिया है कि टीम की हर तरह की सहायता के लिए वे खड़े रहेंगे। इस दौरान सहभागिता के उप जेड अध्यक्ष राज सिंघानिया, सदस्यता समन्वयक भूपेंद्र कुमार, सांस्कृतिक सहायक गुड्डू राम, सदस्यों में संदीप, राधा, श्रद्धा व आरती मौजूद रहे।
क्रान्ति सूद । जोगिंद्रनगर स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव समिति द्वारा मसौली पंचायत के खुद्दर में रविवार को स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव मनाया गया, जिसमें वीर नारी निर्मला देवी पत्नी शहीद दीवान चंद्र मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रही। उनके साथ सेवानिवृत कैप्टन जोगिंद्र सिंह, सुबेदार सुनील, सुबेदार सुंदर सिंह व सुबेदार पवन विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अमृत महोत्सव समिति पंचायत मसौली ने सभी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान कैप्टन जोगिंद्र ने शहीद दीवान चंद के जीवन पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता शुभ करण उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता ने स्वतंत्रता के संघर्ष में शहीद हुए महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए असंख्य लोगों ने बलिदान दिया है। उन्हाेंने लोगों से आग्रह किया कि वह भी देश के लिए जिएं।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार लोक निर्माण विभाग कुठाड में जिला सोलन नंबरदार संघ की बैठक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य भूमिका भगत राम चौधरी राष्ट्रिय अध्यक्ष नंबरदार संघ एवं संगठन मंत्री भीम सिहं चौहान ने निभाई।आज की बैठक में सर्वसमिति से एक बार फिर से सोलन जिला के वर्तमान प्रधान राजेंदर ठाकुर को उनके अच्छे व्यवहार व लोगों के मध्य उनकी निष्ठा से कार्य करने की प्रणाली को देखते हुए चौथी बार सोलन जिला के प्रधान पद दिया गया और उनके साथ महासचिव पद पर प्रताप सिंह ठाकुर को ये जिमेदारी सौंपी गई। इसके अलावा कार्यकारिणी में उप प्रधान बाबू राम, बबिता, महासचिव प्रताप सिंह ठाकुर, सचिव श्रीराम, सह सचिव सफी मोहम्मद और कोषाध्यक्ष परमानंद शर्मा, मोहन लाल, प्रेस सचिव रणवीर सिंह व उनके साथ सदस्यों के रूप में नरेश, कुलदीप, प्रदीप, कृष्ण लाल, दीप राम, नेत्र सिह व करमेंद्र सिहं को रखा गया। राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि मुझे दी गई, जिम्मेदारी को नंबरदारों के हक के लिए हमेशा पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाउंगा।
विनायक ठाकुर । देहरा तहसील रक्कड़ की ग्राम पंचायत चौली से संबंध रखने वाले रमन शर्मा को जिला देहरा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर रमन शर्मा ने शीर्ष नेतृत्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, संगठन मंत्री, उद्योग, परिवहन श्रम एवं रोजगार मंत्री विक्रम ठाकुर, युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अमित ठाकुर, युवा मोर्चा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अचल पठानिया व तमाम नेतृत्व का धन्यवाद किया। रमन शर्मा का कहना है कि मैं इस दायित्व का निर्वाहन पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से करूंगा और युवा मोर्चा व संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूर्ण सहयोग करूंगा। इसी के साथ युवा मोर्चा को और मजबूत करने के लिए कार्य करूंगा।
आलाेक। कुल्लू कुल्लू जिला के प्रवेश द्वार भुंतर तहसील के तहत आने वाले हाथीथान में पर्यटकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पर्यटकों ने सड़क किनारे गाड़ी खड़ी की हुई थी, इस दौरान कुछ युवक वहां पर आए और पर्यटकों से मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दिए शिकायत पत्र में ने कहा कि उन्होंने मणिकर्ण जाना था और मोबाइल से लोकेशन का पता लगा रहे थे। इस दौरान एक दोपहिया वाहन पर 2 लोग आए और सड़क पर गाड़ी खड़ी करने की वजह पूछते हुए झगड़ा करने लगे। मारपीट में साजनप्रीत, अमृत पाल, हरप्रीत, विशाल और गुरप्रीत को चोटें आई हैं।
विनायक ठाकुर । जसवां परागपुर हिमाचल प्रदेश के मशहूर कॉमेडियन कलाकार एवं जसवां परागपुर के मुहीं गांव से संबंध रखते प्रिंस गर्ग की कार एवम एक ट्रक के बीच में भिड़त होने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है यह हादसा बणी–परागपुर रोड पर हुआ है। हादसे के समय कार गर्ग के छोटे भाई चला रहे थे। गनीमत रही कि उन्हें कोई चोटें नहीं आई है, परंतु गाड़ी को भारी नुकसान पहुंचा है। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। खबर लिखे जाने तक कोई भी मामला दर्ज नहीं हुआ है।
25 पंचायतों की तीस हजार आबादी होगी लाभविन्त सिविल अस्पताल में लैब में अब 83 टेस्टों की सुबिधा होगी निःशुल्क नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर जयसिंहपुर सिविल अस्पताल में आने वाले रोगियों को अब स्वास्थ्य से संबंधित टेस्टों के लिए निजी लैब का रुख नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल में ही उनके लगभग सभी टेस्ट हो जाएंगे। इससे अब लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। जयसिंहपुर अस्पताल में लैब शुरू होने से क्षेत्र की करीब 25 पंचायतों की तीस हजार की आबादी लाभांवित होगी। विभाग की ओर से अधिकृत क्रस्ना लैब ने जयसिंहपुर अस्पताल में अपना कार्य करना शुरू कर दिया है। लैब में 83 टेस्टों की सुविधा निःशुल्क है। मेडिकल आफिसर डॉ. राहुल धीमान ने बताया कि अब क्षेत्र के मरीजों को राहत मिलेगी। लैब में सुबह साढ़े नौ बजे से शाम तीन बजे तक टेस्ट करवाने की सुविधा होगी। अस्पताल में रोजाना करीब 250 की ओपीडी होती है।
पंचायत के सभी प्रतिनिधियों व गांव वालों ने विधायक का किया आभार व्यक्त नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर हिमाचल प्रदेश की महत्वकांक्षी सड़क परियोजना के लिए केंद्र सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसी के अंतर्गत जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सलियाना भरवाना प्रेहल सड़क के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 5.85 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं। इस सड़क सड़क के विस्तारीकरण से 3 पंचायतें लाभान्वित होंगी। साथ ही पहले सड़क की कम चौड़ाई के कारण बस सुविधा के नाम पर सिर्फ यहां एक ही बस चलती थी, लेकिन इस रोड के विस्तारीकरण व सुट्टीकरण के बाद यहां के लोगों को बस सुविधा भी पहले से अच्छी मिलेगी। इस सौगात के लिए तीनों पंचायत प्रधानों ने प्रधान सलियाना सुरेश कुमार, प्रधान बीना देवी भरवाना, पंचायत प्रधान प्यार चंद हल आदर्श सूद उपप्रधान भरवाना, उपप्रधान संजीव, ध्रुव शर्मा, सरिता, शकुंतला देवी, संजीव कुमार व स्थानीय लोगों ने स्थानीय विधायक का इस सड़क निर्माण के लिए बहुत धन्यवाद किया। विधायक रविंदर धीमान ने बताया कि यह सड़क उनकी प्राथमिकताओं में शामिल थी जल्दी सड़क का कार्य शुरू हो जाएगा टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, वह रोड बनने के बाद स्थानीय लोगों को नई बसें लगाकर अच्छी सार्वजनिक परिवहन सुविधा प्रदान की जाएगी।
NSUI कार्यकर्ताओं ने आरएस बाली के समर्थन में युवाओं ने जमकर की नारेबाजी मनीष ठाकुर। इंदाैरा रोजगार संघर्ष यात्रा के दूसरे दिन कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव आरएस बाली नूरपुर और जसूर के बाद जैसे ही इंदौरा पहुंचे, वहां समर्थकों के भारी हुजूम ने उनका जोरदार स्वागत किया। NSUI कार्यकर्ताओं ने आरएस बाली के समर्थन और युवाओं के लिए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान बेरोजगारी के खिलाफ युवाओं में भारी रोष देखने को मिला। युवाओं का कहना आज के समय में सबसे बड़ा मुद्दा रोजगार का है। रोजगार संघर्ष यात्रा को लेकर युवाओं ने कहा कि बीजेपी युवाओं को बेरोजगारी की तरफ ले जा रही है। इस हम लोग यहां जमा हुए हैं। इस यात्रा को लेकर बुजुर्गों का कहना था कि आज मजबूर होकर हिमाचल ही नहीं, बल्कि पूरे देश के बच्चे बेरोजगार हैं और मजबूर होकर सड़क पर उतरना पड़ रहा है। इस मौके पर युवाओं के साथ बुजुर्गों का भी सरकार के खिलाफ आक्रोश देखने को मिला। यहां आरएस बाली ने काठगढ़ मंदिर में अपना शीश नवाया। काठगढ़ में जनसभा का आयोजन भी किया गया। इस जनसभा को संबोधित करते हुए आरएस बाली ने कहा कि यहां हम कोई राजनीतिक बात नहीं करेंगे और न ही किसी को कोसेंगे, उनका कहना था कि हमारा मकसद सिर्फ और सिर्फ युवाओं और बेरोजागरों की मदद करना है, उनका हक उनको दिलवाना भी हमारा अहम उद्देश्य है। इस हम यहां राजनीतिक बात करने नहीं आए हैं। इस मौके पर आरएस बाली रोजगार संघर्ष यात्रा, कांग्रेस एकता जिंदाबाद के साथ सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के लिए नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ते दिखे। इस दौरान कई युवा आरएस बाली के साथ सेल्फी लेते दिखाई दिए। इस मौके पर जीएस बाली अमर रहे के नारे भी लगाए गए, यहां युवाओं ने बाइक रैली भी निकाली। उधर, कांग्रेस नेता मनमोहन कटोच का कहना था कि हिंदुस्तान में करीब 12 करोड़ लोग बेरोजगारी की दर पर खड़े हैं, जिससे देश डूब रहा है। उन्होंने कहा अगर हिमाचल प्रदेश की बात की जाए, तो हिमाचल का नौजवान सड़क पर हैं, भाजपा की सरकार नौजवानों को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा देश और प्रदेश के नौजवानों के लिए कांग्रेस लड़ाई लड़ रही है। बीजेपी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा बीजेपी के नेता देश को जोड़ने का काम करें। लोगों को ठगने वाली सोच से बीजेपी बचे। वहीं, हिमाचल यूथ कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी ने युवाओं से अपील की है कि आरएस बाली की सोच के साथ जुड़ें। उन्होंने कहा रोजगार संघर्ष यात्रा के जरिए ज्यादा से ज्यादा युवा जुड़ें। निगम भंडारी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी कि इस यात्रा में जोर-शोर से भाग ले रहे हैं। इस मौके पर जिला अध्यक्ष कांग्रेस करण सिंह पठानिया, ब्लॉल अध्यक्ष देवेंद्र मनकोटिया, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ओम प्रकाश कटोच, ब्लॉक जनरल सेक्रेटरी सुधीर पठानिया, एचपीसीसी सचिव मलिंदर राजन, एससी मोर्चा सचिव कमलकिशोर, बीवाईसी अध्यक्ष प्रधान विजेंदर पठानिया, यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मनमोहन कटोच ने अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई।
हिमाचल में लंबे समय तक रहेगा मोदी और भाजपा का रिवाज फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा के प्रदेश सह चुनाव प्रभारी देविंदर सिंह राणा ने शिमला मंडल की बैठक में भाग लिया जिसकी अध्यक्षता पंचायत भवन में राजेश शारदा ने की। राणा ने कहा कि भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक परिवार है। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में विकसित हुए हैं। हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत भारत की छवि को और मजबूत किया है। यह सिर्फ नरेंद्र मोदी ही कर सकते हैं। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बन रहा है।हमारी क्षमताएं विश्व प्रसिद्ध हैं। राणा ने कहा कि कोविड महामारी के दौरान देश का प्रबंधन उल्लेखनीय था और यह केवल नरेंद्र मोदी के नाम पर एक मजबूत नेतृत्व के कारण ही हो सका।जब अन्य देशों ने महामारी के कारण दम तोड़ दिया। वहीं, भारत को न्यूनतम नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा हमलावर मोड में है और हम कांग्रेस नेतृत्व को करारा जवाब दे रहे हैं। कांग्रेस बिखरी हुई है और भाजपा एकजुट है, कांग्रेस पार्टी के नेता अपनी पार्टी छोड़ रहे हैं, जबकि भाजपा में नेता जुड़ रहे है।कांग्रेस के मौजूदा विधायक भी भाजपा में शामिल हो रहे हैं। यह भाजपा में उनकी आस्था को दर्शाता है। हिमाचल में लंबे समय तक रहेगा मोदी और भाजपा का रिवाज। हम निश्चित रूप से 2022 में सरकार बना रहे हैं, कांग्रेस तुलना में कहीं नहीं है।भाजपा के राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला, मंडल और बूथ अध्यक्ष सभी भाजपा के प्रबल कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीर अच्छे हाथों में है और केंद्र सरकार के मार्गदर्शन में कश्मीर की कानून-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है। हमने उत्तराखंड जीता है और अब हम हिमाचल भी जीतेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक नेतृत्वविहीन और दृष्टिहीन पार्टी है, दूसरी ओर भाजपा के पास एक उत्कृष्ट पार्टी तंत्र है। बूथ स्तर पर हमारी बूथ समितियां बनाई गई हैं। आगामी आम चुनाव में कांग्रेस के जीतने की कोई गुंजाइश नहीं है। मैंने देखा कि भारत जोड़ाे यात्रा के लिए 8 करोड़ के वाहन का उपयोग किया जा रहा है और कुल 7 ऐसे वाहन हैं। यह कांग्रेस के नेताओं के असाधारण स्वभाव को दर्शाता है। वे आम आदमी को कभी नहीं समझ सकते। राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान खो चुकी कांग्रेस से हिमाचल की जनता का भी मोहभंग हो गया है।
प्रतिमा राणा। पालमपुर आंगनबाड़ी वर्करज़ एवं हैल्परज़ यूनियन संबंधित सीटू का दो दिवसीय राज्य सम्मेलन रोटरी भवन पालमपुर में शुरु हुआ। सम्मेलन का उद्घाटन यूनियन की राष्ट्रीय अध्यक्षा उषा रानी ने किया। सम्मेलन में सीटू राष्ट्रीय सचिव डॉ. कश्मीर ठाकुर, सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, महासचिव प्रेम गौतम, जगत राम, रविंद्र कुमार, अशोक कटोच, केवल कुमार, डॉ. एमएस दत्तल, सतपाल, यूनियन प्रदेधाध्यक्षा नीलम जसवाल, महासचिव वीना शर्मा, सुदेश ठाकुर सहित प्रदेशभर से 200 से ज़्यादा आंगनबाड़ी प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में प्रतिनिधियों को संबाेधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्षा ऊषा रानी ने कहा कि आईसीडीएस के निजीकरण की लगातार साज़िश रची जा रही है। आईसीडीएस के बजट में हर वर्ष कटौती जारी है। उन्होंने आंगनबाड़ी कर्मियों से नंद घर बनाने की आड़ में आईसीडीएस को वेदांता कंपनी के हवाले करके निजीकरण की साज़िश तथा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर, पोषण ट्रैकर ऐप व बजट कटौती आदि मुद्दों पर आंदोलन का आह्वान किया। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार को चेताया है कि अगर आईसीडीएस का निजीकरण किया गया व आंगनबाड़ी वर्कर्ज़ को नियमित कर्मचारी घोषित न किया गया, तो आंदोलन तेज होगा। उन्होंने नई शिक्षा नीति को वापस लेने की मांग की है। क्योंकि यह आइसीडीएस विरोधी है। नई शिक्षा नीति में आइसीडीएस के निजीकरण का एजेंडा छिपा हुआ है। आईसीडीएस को वेदांता कम्पनी के हवाले करने के लिए नंद घर की आड़ में निजीकरण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। क्योंकि इस से भविष्य में कर्मियों को रोज़गार से हाथ धोना पड़ेगा। उन्होंने मांग की है कि प्री प्राइमरी में आंगनबाड़ी कर्मियों को हिमाचल प्रदेश में तीस के बजाए सौ प्रतिशत नियुक्ति दी जाए। इस नियुक्ति प्रक्रिया में 45 वर्ष की शर्त को खत्म किया जाए। उन्होंने कहा कि प्री प्राइमरी कक्षाओं व नई शिक्षा नीति के तहत छोटे बच्चों को पढ़ाने का जिम्मा केवल आंगनबाड़ी कर्मियों को दिया जाए क्योंकि वे पहले से ही काफी प्रशिक्षित कर्मी हैं। मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत कर्मियों को पूर्ण कर्मी का दर्ज़ा दिया जाए व उन्हें आंगनबाड़ी कर्मियों के बराबर वेतन दिया जाए। उन्होंने आंगनबाड़ी कर्मियों को वर्ष 2013 व 2014 में हुए 45वें व 46वें भारतीय श्रम सम्मेलन की सिफारिश अनुसार नियमित कर्मी का दर्ज़ा देने की मांग की। उन्होंने आंगनबाड़ी कर्मियों को माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार ग्रेच्युटी देने,तीन हज़ार रुपये पेंशन,मेडिकल व छुट्टियों आदि सुविधा देने की मांग की।
मनीष ठाकर। इंदाैरा विकास खंड इंदौरा के ग्राम पंचायत भोग्रवां में देर रात करीब 11:00 बजे व्यक्ति का शव पुलिस द्वारा बरामद किया गया। शव की पहचान पवन कुमार पुत्र जीत सिंह गांव पराल जो कि 6 तारिक से लापता था। एक रिपोर्ट घरवालों थाना इंदौरा में करवाई गई थी।इसके बाद पुलिस द्वारा छानबीन की जा रही थी, जिसके उपरांत कल देर रात 11:00 बजे पुलिस द्वारा उसका सब व्यास नदी से बरामद किया गया। मामले की जानकारी देते हुए थाना इंदौरा के प्रभारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि पवन कुमार के लापता होने की रिपोर्ट थाना इंदौरा में लिखवाई गई थी, जो कि 6 तारीख से गायक था। इसके उपरांत पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही थी, वह पुलिस को कल व्यास नदी में पवन कुमार का शव बरामद किया गया। सब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भेज दिया गया है, वह आगामी तफ्तीश जारी है। मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जैसे ही मौत के कारणों का पता लग जाएगा आपसे साझा कर दिया जाएगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। पालमपुर भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर ने कोठी पाहड़ा पंचायत, शुघर और आईमा वार्ड में आयोजित कार्यक्रमों में जनता को संबोधित करते हुए कहे। जहां कोठी पहाड़ा पंचायत के पूर्व प्रधान पूर्णचंद ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर के समक्ष भाजपा का दामन थामा। वहीं, नगर निगम के आईमा वार्ड से लगभग दो दर्जन लोग जयराम सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों और त्रिलोक कपूर की कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए। कपूर ने कहा कि अब लोग भली-भांति जान चुके हैं कि जिस तरह पूरे देश से कांग्रेस समाप्त हो रही है उसी तरह हिमाचल में भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ होना तय है। आज पूरे प्रदेश में और खासकर पालमपुर में कांग्रेस को छोड़कर सैकड़ों लोग दिन प्रतिदिन भाजपा का दामन थाम रहे हैं। जिस तरह मोदी और जयराम की डबल इंजन की सरकार लोगों के हितों में काम कर रही है, उसी तरह लोग भी भाजपा से जुड़कर मोदी और जयराम में अपना विश्वास व्यक्त कर रहे हैं। इन कार्यक्रमों में लोगों ने कपूर के समक्ष अपने कई समस्याएं रखी, जिसमें अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। वहीं, कोठी पाहड़ा पंचायत, शुघर और आईमा वार्ड के अलग-अलग कार्यक्रमों में भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर का जोरदार स्वागत हुआ। सभी कार्यक्रमों में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और प्रदेश महामंत्री को विश्वास दिलाया कि इस बार पालमपुर से भाजपा की सीट को भारी मतों से जीताया जाएगा। इन कार्यक्रमों में लोगों ने कपूर के समक्ष अपनी कई समस्याएं रखीं, जिनमें अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। इससे पहले वूल फेडरेशन परिसर में युवा मोर्चा के लगभग 400 प्रतिनिधियों की एक बैठक युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष वरुण कपूर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रवासी प्रभारी भूपेंद्र चौहान और मंडल के पूर्णकालिक विस्तारक बालक देव स्वामी विशेष रूप से मौजूद रहे। युवाओं को जानकारी देते हुए कपूर ने बताया कि 24 सितंबर को प्रधानमंत्री मंडी के पडल मैदान में एक लाख युवाओं को संबोधित करेंगे और यह पूरे देश में पहली बार हो रहा है कि सिर्फ एक मोर्चा कि इतनी बड़ी रैली में प्रधानमंत्री भाग लेंगे। पालमपुर के युवा इस रैली मैं बढ़-चढ़कर भाग ले इसकी तैयारी युवाओं को अभी से कर लेनी चाहिए। दूसरा 13 सितंबर को प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री की आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर विशेष रैली है उसमें भी युवा मोर्चा की भागीदारी सबसे ज्यादा हो, इसके लिए भी युवा मोर्चा कमर कस ले।
टंग में हुआ भाजपा महिला मोर्चा धर्मशाला का सम्मेलन पंकज सिंगटा। धर्मशाला महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रश्मिधर सूद ने धर्मशाला की भाजपा महिला कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत की घुटी पिलाई है। शनिवार को धर्मशाला के टंग में भाजपा महिला मोर्चा धर्मशाला का सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती रश्मिधर सूद ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर महिलाओं को संबोधित किया। प्रदेशाध्यक्ष ने प्रदेश में भाजपा की जीत के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को गिनाकर कमल का फूल कभी न भूल का नारा दिया। सूद ने कहा कि कांग्रेस ने अपने 70 वर्ष के शासनकाल में महिलाओं को ठगा है। सांसद प्रतिभा सिंह आए दिन महिलाओं का अपमान करने से पीछे नहीं हटती है। असल मे महिलाओं का सम्मान भाजपा ही करती है। इसलिए भाजपा ने महिलाओं के लिए गृहणी सुविधा योजना, उज्ज्वला योजना, महिलाओं के लिए बसों में आधा किराया जैसी सुविधाएं प्रदान की हैं। वहीं, विधायक विशाल नैहरिया ने भी महिलाओं के लिए चलाई गई योजनाओं को एक-एक कर गिनाया और आगामी चुनाव में भाजपा का साथ देने की महिलाओं से अपील की। विधायक ने कहा कि साढ़े चार वर्ष कांग्रेस के नेता कहीं दिखाई नहीं देते हैं और चुनाव के समय निकलकर जनता को गुमराह करते हैं, लेकिन धर्मशाला की समझदार है और झूठे लोगों का साथ नहीं देगी। वहीं, 'आप' के झाड़ू की एक एक तीली टूट चुकी है। इससे पूर्व प्रदेशाध्यक्ष का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल धर्मशाला प्रभारी आसीम गुप्ता, महिला मोर्चा प्रदेश सचिव गायत्री कपूर, रजनी ठाकुर सह सचिव, मनोरमा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, महिला मोर्चा कांगड़ा चंबा प्रभारी शोभा डढवाल, कांगड़ा प्रभारी सोनिया बंटा, कांगड़ा जिला अध्यक्ष रंजू, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनीता शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष स्नेह कपूर, उपाध्यक्ष शक्ति अत्रि, सपना, आईटी प्रभारी रीता वर्मा व सचिव नीलम सूद आदि मुख्य रूप शामिल रहीं। यह भी रहे शामिल भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल चाैधरी, महामंत्री राजेश वर्मा, उपाध्यक्ष दिनेश कपूर, नगर निगम धर्मशाला महापौर ओंकार नैहरिया, उप महापौर सर्व चंद गलोटिया, नरवाणा खास प्रधान सरिता देवी, अंद्राड़ प्रधान शालू देवी, जदरांगल प्रधान रीता देवी, कंड करडियाना प्रधान सरला देवी, मदल प्रधान राकेश चौधरी, टंग उप प्रधान नीरज भट्ट व झियोल उप प्रधान सतीश चौधरी आदि शामिल रहे।
हिमाचल में हर वर्ष छह लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नाैकरी आलाेक। कुल्लू आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अनुराग प्रार्थी ने प्रेस क्लब ऑफ कुल्लू में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा जनता को दी जा रही गारंटी जनता को भा रही है। आम आदमी को अपने कार्य करवाने के लिए सारी विभागों के चक्कर नहीं लगाने होंगे, बल्कि विभाग का कोई कर्मचारी काम पड़ने पर संबंधित व्यक्ति के घर जाकर उसका आवेदन भरेगा और फिर निर्धारित समय के अंदर यह काम पूरा करके उस व्यक्ति को देगा। उन्होंने दूसरी गारंटी पर कहा कि आम आदमी पार्टी अगर हिमाचल में सत्ता में आती है, तो छह लाख बेरोजगारों को नौकरी देगी और नौकरी नहीं मिलने तक बेरोजगार को घर बैठे 3000 रुपए का मासिक भत्ता देगी। आम आदमी पार्टी सत्ता में आते ही व्यवसायियों को इंस्पेक्टर राज से मुक्ति दिलाएगी और वैट रिफंड में तेजी लाएगी। इसके अलावा किसानों बागवानों को अनेकों राहतें प्रदान की जाएंगी। किसानों बागवानों को भी दवाइयां खाद सस्ते दामों में उपलब्ध करवाई जाएगी और बागवानों के लिए प्रदेश में ही कार्टन का उद्योग स्थापित कर उन्हें सस्ते दाम पर उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर हिमाचल के बुजुर्गों को भी उनकी पसंद के तीर्थ स्थान का भ्रमण निशुल्क करवाए जाने की गारंटी की घोषणा की है। उन्होंने किसी क्षेत्र के विकास में पंचायती राज की भूमिका के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने के लिए कदम उठाएगी। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश में सत्ता में आने पर आम आदमी पार्टी प्रत्येक पंचायत को 10 लाख विकास के लिए और पंचायत प्रधान को 10000 मासिक वेतन देने की व्यवस्था करेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के केंद्र में स्थापित सरकार उनके खिलाफ ईडी और सीबीआई लगाकर उन्हें डराने का प्रयास करें, लेकिन अब तक की छानबीन में एजेंसियों को झुनझुना ही हाथ लगा है। उन्होंने कहा कि जेल में ही रहेंगे, तब भी हिमाचल प्रदेश जनता के विकास के लिए कार्यकर्ता रहेंगे।
आलाेक। कुल्लू आउटर सराज छात्र संघ डिग्री कॉलेज कुल्लू ने आज पूर्व अध्यक्ष साहिल ठाकुर की अध्यक्षता में नए कार्यकारिणी की घोषणा की। साहिल ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2022 23 के लिए आज नए कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से जितेंद्र ठाकुर (हर्ष) को अध्यक्ष चुना गया व संदीप ठाकुर को सचिव बनाया गया। इसके साथ ही अंकिता व योगिता को उपाध्यक्ष रोहित और देवेंद्र को सह सचिव, हर्षिता और सूरज को चेयरमैन, मुख्य सलाहकार सत्यम तथा मीडिया प्रभारी और यशवंत को चुना गया। वहीं, पूर्व सलाहकार सौरव नेगी ने सभी नवनियुक्त कार्यकारिणी के सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वैली का वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में शनिवार को अभिभावक शिक्षक संघ की बैठक आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य मनोज कुमार ने की। बैठक में सत्र 2021-22 का लेखा-जोखा सभा में प्रस्तुत किया गया, जिसे सभा द्वारा सर्वसम्मति से पास किया गया। इसके बाद पुरानी कार्यकारणी को भंग करके बैठक में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए अभिभावक शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई पीटीए कार्यकारिणी में राजेश गुप्ता को सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई। इसके अतिरिक्त हेमराज ठाकुर को उपाध्यक्ष, प्रो.संदीप महासचिव, चेतराम सह सचिव, पाल शर्मा मुख्य सलाहकार, सुमन को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सदस्यों में उमा ठाकुर, विद्या देवी, हरि चंद, बाबू राम, प्रो.अजय, प्रो.सुरेश को शामिल किया गया। कार्यकारी प्राचार्य मनोज कुमार ने नई कार्यकारिणी के गठन पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि अभिभावक शिक्षक संघ बनाने का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों की बेहतरी के लिए उनके सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षकों और अभिभावकों मिलजुल कर काम करना है। इस अवसर पर नवनियुक्त पीटीए अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि कॉलेज के विकास में और छात्रों की समस्याओं के निवारण के लिए हम सभी मिलजुल कर कार्य करेंगे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) बीजेपी नेताओं व आरएसएस से संबंधित संगठनों के अराजक तत्वों के द्वारा पहले सांध्य महाविद्यालय शिमला में मारपीट करने, गुंडागर्दी करने तथा माल रोड पर अराजकता फैलाने तथा इसके पश्चात बालूगंज पुलिस स्टेशन के बाहर छात्र नेता की निर्मम पिटाई व इनकी शह पर छात्र नेता व उसके वकील की बालूगंज पुलिस स्टेशन में गैर कानूनी हिरासत में पिटाई की कड़ी निंदा करती है तथा मुख्यमंत्री से मांग करती है कि बालूगंज पुलिस स्टेशन के एसएचओ व अन्य दोषी पुलिस कर्मियों को तुरंत बर्खास्त किया जाए तथा इस मारपीट व गुंडागर्दी के लिए जिम्मेवार बीजेपी नेताओं व आरएसएस से संबंधित सभी दोषियों को गिरफ्तार कर इनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए। पार्टी ने इस मांग को लेकर आज शिमला में उपायुक्त कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में फालमा चौहान, जगमोहन ठाकुर, बालक राम, किशोरी ढ़ढवालिया, अशोक वर्मा, टेक चंद, संजीव खजुरिया, सुरिंदर वर्मा, दलीप कायथ, अमित, अनिल ठाकुर, बंटी, महेश वर्मा, अमित, नेहा, विनोद बिसरांटा, पूर्ण व पवन आदि उपस्थित रहे। 3 सिंतबर को शहर के एक कॉलेज में छात्रों के दो गुटों में झगड़े के पश्चात कॉलेज प्रशासन व पुलिस को जिस मुस्तेदी से कार्य करना चाहिए था, वह उसमे पूर्णतः विफल रहे, जिसके चलते 5 व 6 सिंतबर को अन्य कॉलेजों में भी इस प्रकार के छात्र गुटों में झगड़े की घटनाओं को सुनियोजित तरीके से बढ़ावा दिया गया और इसमे बीजेपी के नेताओं व आरएसएस से जुड़े संगठनों के लोगों ने भूमिका निभाई, जिस प्रकार की अराजकता व गुंडागर्दी इनके द्वारा संध्या महाविद्यालय व माल रोड पर की गई है, वह प्रदेश की राजधानी शिमला जैसे शहर व हिमाचल प्रदेश जैसे साक्षर व सभ्य राज्य में किसी से भी अपेक्षित नहीं की जा सकती है और जनता इसे बिल्कुल भी स्वीकार नहीं करती है। इस प्रकार की अराजकता, गुंडागर्दी व मारपीट पुलिस की उपस्थिति में की गई है और पुलिस द्वारा आज तक इनके विरुद्ध कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। जिन छात्रों पर हथियारों से हमला किया उनकी FIR भी पुलिस द्वारा दर्ज नहीं की गई है। जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लगता है और इससे स्प्ष्ट होता है कि पुलिस राजनीतिक दबाव में कार्य कर रही है। 6 सिंतबर की घटना जिसमे अनिल ठाकुर जिसका छात्र गुटों में हुई मारपीट में कोई भूमिका नहीं थी को पुलिस द्वारा बालूगंज थाने बुलाया गया, जब वह शाम को बालूगंज थाने पहुंचा, तो बीजेपी के नेता व उसके साथ अन्य साथी भी सरकारी गाड़ी में बालूगंज थाने पहुंचे तथा वहां अनिल ठाकुर व अन्य छात्रों को पुलिस के सामने डराया व धमकाया गया तथा उसके पश्चात वह वहां से चले गए और सांध्य महाविद्यालय में मारपीट की तथा माल रोड पर गुंडागर्दी व अराजकता फैलाने लगे। इसके विडियो में स्पष्ट है कि यह सब घटना सांध्य महाविद्यालय के अध्यापकों, छात्रों, पर्यटकों व स्थानीय लोगो के समक्ष हुई और पुलिस भी वहां मौजूद थी, परंतु इस गुंडागर्दी व अराजक घटना को रोकने के लिए पुलिस द्वारा कोई भी उचित कार्यवाही नहीं की गई और इसके पश्चात यही लोग बालूगंज गए और बालूगंज थाने के बाहर अनील ठाकुर के साथ बुरी तरह से मारपीट की। इसके बाद अनिल ठाकुर ने वकील करण कपूर को फोन किया और बालूगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने गए, तो पुलिस ने दोनों को गैर कानूनी रूप से हिरासत में लिया तथा उनके साथ देर रात तक मारपीट की गई। पुलिस द्वारा पुलिस स्टेशन में शिकायतकर्ता व उसके वकील को गैर कानूनी रूप से हिरासत में लेना व उनके साथ थाने में की गई मारपीट बिल्कुल गैर कानूनी व असंवैधानिक है। इसके लिए एसएचओ व अन्य दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध तुरंत कार्रवाई की जाए। सरकार द्वारा लागू की गई नई शिक्षा नीति, शिक्षा के निजीकरण व व्यवसायीकरण तथा हिमाचल प्रदेश विश्विद्यालय में गैर कानूनी भर्तियों व भ्रष्टाचार को लेकर छात्रों के द्वारा जो संघर्ष किए जा रहे हैं, उन संघर्षों को दबाने के लिए सरकार बीजेपी व आरएसएस के संगठनों के माध्यम से छात्र समुदाय पर हमले कर रही है। सरकार अपनी विफलताओं को छुपाने तथा शिक्षा पर हमले करने वाली नीतियों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दे रही है। सीपीएम सरकार की शिक्षा पर हमला करने वाली इन जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध छात्रों व अन्य वर्गों के द्वारा चलाए जा रहे आंदोलनों का समर्थन करती है तथा जनता से आग्रह करती है कि सरकार की शिक्षा प्रणाली को बर्बाद करने वाली इन जनविरोधी नीतियों व इस प्रकार की अराजकता व गुंडागर्दी करने वालों के विरुद्ध संगठित होकर संघर्ष करें।
अनूप। सुजानपुर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को अपना आदर्श मानते हुए सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बीड़ बगेड़ा के सेवानिवृत्त कर्मी एवं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा है। जानकारी देते हुए सुजानपुर भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने बताया कि सुजानपुर पंचायत समिति अध्यक्ष अंजना ठाकुर महिला मोर्चा महामंत्री श्रेष्ठा कुमारी पूर्व बीडीसी चंपा कुमारी की अगुवाई में यह लोग भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। शामिल होने वालों में दीनानाथ सोनिया सुरजीत कुमार सुशील कुमार आदि ने परिवार सहित भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है। भाजपा परिवार में शामिल होने पर इन सभी परिवारिक सदस्यों का पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने स्वागत करते हुए हुए कहा कि भाजपा परिवार में आपको पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। आने वाला समय विधानसभा चुनाव का है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं, इसको लेकर काम करें। तमाम कार्यकर्ताओं में अपने आप भारतीय जनता पार्टी का पटका उठाकर अपने गले में डाला।
राजेश कतनाेरिया। जवाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिद्धपुर-घाड़ में एक व्यक्ति की सांप के काटने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रणजीत सिंह (45) पुत्र माली राम वार्ड-दो का निवासी था। रणजीत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने बताया कि रात को मेरा पति रणजीत सिंह अपने खेतों जिन्हें आवारा पशु चट कर रहे थे, उन्हे खदेड़ने के लिए वो घर से निकला, लेकिन जब वो घर पहुंचा, तो उसे चक्कर आने लगा, तब उसकी पत्नी ने उसके पैरों की ओर देखा, तो एक घाव बना हुया था, तभी उसके परिवार ने उसका घरेलू उपचार शुरू कर दिया, लेकिन कुछ समय वाद उसकी हालत बिगड़नी शुरू हो गई। उसके बाद मंदिर ले गए मंदिर के पुजारी ने उसकी गंभीर हालात को देखने हुए उसे असपताल लेने की सलाह दी, तभी उसके परिजन उसे नूरपुर असपताल को ले गए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही बौड़ नामक सथान पर व्यक्ति की मौत हो गई। सिद्धपुर-घाड़ के उप प्रधान महेश चंबियाल ने बताया कि रणजीत सिंह का परिवार एक गरीब परिवार से संबंध रखता है। उपप्रधान ने प्रशासन से मांग की है कि इस परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान कि जाए, ताकि वे अपना गुजर-बसर कर सकें।
बड़सर भाजपा अनुसूचित जाति का सम्मेलन आयोजित निर्माणधीन अंबेडकर भवन मैहरे के लिए दस लाख रुपए स्वीकृत 120 परिवारों ने कांग्रेस छोड़ भाजपा की ज्वॉइन मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर/बड़सर बड़सर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सम्मेलन शनिवार को गीता पैलेस मैहरे में आयोजित किया गया, जिसके मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता एससी मोर्चा के अध्यक्ष राम रत्न ने की। डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि अनुसूचित जाति के लोगों के लिए भाजपा में ही सम्मान है। उन्होंने कहा की आज देश के शीर्ष पद पर आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू विराजमान है। इससे पूर्व रहे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अनुसूचित जाति से ही संबंधित रहे। मैं आज राज्यसभा का सांसद हूं। ये सब मान सम्मान भाजपा से जुड़ने से ही मिला है। उन्होंने कहा अनुसूचित जाति के लोगों के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार ने बहुत सी योजनाएं चलाई हैं, जबकि कांग्रेस ने सत्तर वर्षों से अनुसूचित जाति के लोगों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया हैं। भाजपा सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र पर चलती है। अब अनुसूचित जाति के लोगों ने भाजपा का साथ देने का मन बना लिया है। उन्होंने अंबेडकर भवन मैहरे के निर्माण के लिए दस लाख की अतिरिक्त राशि सांसद निधि से देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त उन्होंने कड़साई पंचायत में खेल के मैदान के लिए पांच लाख रुपए देने की भी घोषणा की। इसके साथ ही विधान सभा क्षेत्र में 200 सोलर लाइटें सांसद निधि से लगाने की घोषणा की। भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा ने कहा कि पिछले दस वर्षों से विधायक नहीं हूं । इसके बावजूद भी क्षेत्र की सेवा के लिए तत्पर रहा हूं। क्षेत्र के विकास में कभी कोई धन की कमी नहीं आने दी। जनसेवा के लिए शिमला से दिल्ली तक आना जाना लगा रहा। क्षेत्र के विकास में योजना स्वीकृत करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तथा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सहित राजसभा सांसद डॉ सिकंदर कुमार का मंच से धन्यवाद भी किया। उन्होंने मंच से ही अनुसूचित जाति के लोगों के लिए कराए गए विकास कार्यों को गिनाया। जिस पर उपस्थित जनसमूह ने तालियां बजाकर अपनी खुशी प्रकट की। इस सम्मेलन में 120 लोगों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा नितिन, जिलाध्यक्ष SC मोर्चा मदन लाल, मंडल अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा राम रत्न, महामंत्री SC मोर्चा राज कुमार, महामंत्री SC मोर्चा प्रवेश कुमार, सचिव SC मोर्चा गुरदीप सिंह, मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
पहली बार प्रधानमंत्री किसी मोर्चे की रैली को करेंगे संबोधित सचिन बैंसल। बद्दी भारतीय जनता पार्टी के दून विस् के युवा मोर्चा की बैठक बद्दी के निजी होटल में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष व युवा संकल्प रैली के दून के प्रभारी कृष्ण कांत ने की। बैठक में 24 सितंबर को मंडी के पड्डल मैदान के होने वाली युवा संकल्प रैली के बारे में चर्चा की। इस बैठक में दून की पूर्व विधायिका विनोद चंदेल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कृष्ण कांत ने बताया कि मंडी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने दून विस क्षेत्र से लगभग 2000 युवा कार्यकर्ता जाएंगे। उन्होंने बताया दून विधानसभा क्षेत्र में कुल 97 बूथ है, जिसमें हर बूथ से 20 कार्यकर्ता इस रैली में भाग लेंगे। उन्होंने कहा यह पहली बार हो रहा है कि देश के प्रधानमंत्री किसी मोर्चे की रैली को संबोधित करने आ रहे हैं। उन्होंने कहा यह सौभाग्य की बात है कि हिमाचल प्रदेश के लोगों को यह मौका मिला है। इस बैठक में नगर परिषद बद्दी के वाइस चेयरमैन मानसिंह मेहता, भाजपा जिला सचिव गुरमेल चौधरी, युवा मोर्चा के अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, महामंत्री संजीव ठाकुर, ललित ठाकुर, आज्ञाराम, निशांत ठाकुर, ललित शर्मा, सीताराम, चनन राम, पंकज शर्मा, अजय शर्मा, खुशीराम व वीरेंद्र चौधरी मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। जंजैहली राजकीय महाविद्यालय सराज लंबाथाच में शनिवार को नई पीटीए कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वप्रथम पीटीए की पुरानी कार्यकारिणी के कार्यों को सराहा गया, तत्पश्चात प्राचार्य डॉ. राकेश शर्मा ने पुरानी पीटीए कार्यकारिणी का धन्यवाद किया। पुरानी पीटीए कार्यकारणी के सहयोग के लिए महाविद्यालय परिवार ने आभार प्रकट किया। नई पीटीए कार्यकारिणी बनाने से पहले महाविद्यालय में पीटीए के बजट का अनुमोदन किया गया और तत्पश्चात नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में प्रधान पद के लिए सर्वसहमति से भीम सिंह कालिया को चुना गया पीटीए कार्यकारिणी के सलाहकार के पद पर मोहन ठाकुर को चुना गया, उपप्रधान पद पर सावित्री देवी, सचिव सहायक आचार्य (वाणिज्य) बोध राज चौहान सह सचिव के पद पर राजेंद्र , खजांची के पद पर खेम सिंह को चुना गया। इसके अलावा अभिभावक सदस्यों में निर्मल, महेंद्र, भामा शर्मा इसके अलावा महाविद्यालय से डॉ.लोमेशर, मिस अनुपमा एवं ओमकार को चुना गया। पीटीए के अंकेक्षक सहायक प्राचार्य डॉ. प्रेम प्रकाश को चुना गया। कार्यकारिणी ने महाविद्यालय में वर्तमान शैक्षणिक सत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए वचनबद्धता दोहराई।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार छात्रा विद्यालय कुनिहार तालाब में दो दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-14 छात्र खेलकूद प्रितियोगिता का विधिवत समापन किया गया। समापन अवसर पर अर्की विकास समिति के संयोजक राजेंद्र ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि पहुंचकर विजेता व उप विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर विद्यालय प्रधानाचार्य दीपिका शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत सम्मान करते हुए उन्हें शाल, टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट किया। मुख्यातिथि ने सभी विजेता उपविजेता बच्चों को सम्मानित करते हुए उन्हें बधाई दी तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य दीपिका शर्मा, एसएमसी अध्यक्ष कृष्ण चन्द, कुनिहार पंचायत प्रधान राकेश ठाकुर, हाटकोट पंचायत प्रधान जगदीश अत्रि, बीडीसी सदस्य कमल ठाकुर, जगदीश सिंह व अन्य मौजूद रहे।फोक डांस में जीएचएस करोग प्रथम, ग्रुप सॉन्ग में सोलन प्रथम, वन एक्ट प्ले में हनुमान बड़ोग प्रथम, डिक्लेमसन में नवगांव प्रथम, जुडो में सोलन, बॉक्सिंग में बथालंग व कुश्ती में साई इंटरनेशनल स्कूल प्रथम रहा।
अनूप। सुजानपुर ठाकुर जगदेव चंद स्मारक महाविद्यालय सुजानपुर टीहरा में शैक्षणिक सत्र 2022-2023 के लिए नई पीटीए कार्यकारिणी का गठन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजायब सिंह बन्याल की उपस्थिति में सर्वसमति से किया गया, जिसमें शशी पाल अध्यक्ष, प्रकाश सड़याल उपाध्यक्ष, सचिव प्रो. सुरेंद्र कुमार, संयुक्त सचिव राकेश कुमार व कोषाध्यक्ष सुनील कुमार चुने गए, जबकि प्रो. विभा ठाकुर, प्रो. सुरेश कुमार, प्रो. जितेन्द्र कुमार, प्रो. सुमन शर्मा, प्रो. प्रमोज शर्मा व प्रो. दिव्या शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
मनाेज कुमार। कांगड़ा विकास खंड कांगड़ा के तहत पड़ने वाली ग्राम पंचायत नदेहड़ और सहाेड़ा में आज (शनिवार काे) सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं का प्रचार गीत-संगीत के माध्यम से किया। इस कार्यक्रम में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने ने उज्ज्वला और गृहिणी सुविधा योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन व अन्य याेजनाओं के बारे में लाेगाें काे जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में प्रधान नदेहड़ कमलेश कुमार और प्रधान सहाेड़ा किरण बाला, पंचायत सदस्य और स्थानीय लाेगाें भी माैजूद रहे। कलाकारों में अमरीक सिंह, कमल वीर, अजय कुमार, माेनी, सन्नी, आशु, रीना, सपना, मीरा व नेहा आदि कलाकाराें ने कार्यक्रम में भाग लिया।
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा द्वारा पत्रकार वार्ता का आयोजन महिलाओं को सशक्त करने की ओर पहला कदम होगी 1500 रुपए महीना देने की गारंटी पंकज सिंगटा। धर्मशाल धर्मशाला में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा और प्रदेशाध्यक्ष जैनब चंदेल ने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। इस वार्ता में मुख्य तौर पर कांग्रेस सरकार आने पर महिलाओं को 1500 रुपए दिए जाने की कांग्रेस की गारंटी पर बात की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में सेवा फाउंडेशन द्वारा एक सर्वे किया है और इस सर्वे में उन्होंने पाया कि जिन परिवारों में महिलाओं की आमदनी होती है, उन परिवारों में महिलाओं को ज्यादा मान सम्मान दिया जाता है। ऐसे में यह भी देखा गया है कि महिलाओं का शोषण भी इस स्तिथि में कम होता है। कांग्रेस द्वारा सरकार में आते ही महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह देने की गारंटी दी गई है, जो महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर एक कारगर कदम साबित होगा। हालांकि, यह रकम छोटी है, लेकिन महिलाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। भाजपा द्वारा सवाल उठाया गया था कि महिलाओं को दिया जाने वाला 1500 रुपए प्रति माह कांग्रेस कहां से लाएगी और यह पैसा कैसे दिया जाएगा। इस सवाल के जवाब पर नेटा डिसूजा ने कहा कि 'जहां चाह वहां रहा' है। इसे लेकर कांग्रेस आलाकमान ने पूरा रोड मैप तैयार कर लिया है। यह किस तरह से दिया जाएगा इस पर भी कांग्रेस ने पूरा विचार किया है और कांग्रेस इसका पूरा होमवर्क कर चुकी है। विज्ञापनों पर पैसा बर्बाद करती है भाजपा महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह भाजपा विज्ञापनों पर पैसा खर्च करती है वह सबके सामने है। कांग्रेस आज भी महिलाओं के लिए कार्य करती हैं और पहले भी बहुत कार्य कर चुकी है, लेकिन कांग्रेस ने कभी उसका प्रचार नहीं किया और विज्ञापनों पर सरकारी पैसा बर्बाद नहीं किया। हर जिला में महिला थाने खोलना वीरभद्र सरकार के दौरान हुआ और हर थाने में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की नियुक्तियां होना भी कांग्रेस की सरकार में किया गया, जिससे महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिले। गुड़िया हेल्पलाइन हेल्पलैस गुड़िया हेल्पाइन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह सरकार गुड़िया के नाम से सत्ता में आई थी और आज वही गुड़िया हेल्पलाइन हेल्पलैस हो चुकी है। गुड़िया हेल्पाइन में आज की तारिक में 8409 शिकायतें पेंडिंग है, पड़ी हुई है। 2017 के दृष्टि पत्र में लिखी घोषणाओं में यदि भाजपा कहती है कि उन्होंने गुड़िया हेल्पाइन शुरू की है, तो उन्हे चूलू भर पानी में डूब मरना चाहिए, क्योंकि गुड़िया हेल्पाइन आज हेल्पलैस है। धर्मशाला में विकास केवल सुधीर शर्मा की देन धर्मशाला में हुए विकास को लेकर नेटा डिसूजा ने कहा कि आज धर्मशाला में भाजपा के विधायक है और धर्मशाला से ही सांसद भी है। उसके बावजूद भी भाजपा द्वारा शहर में कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला का विकास केवल कांग्रेस के विधायक और पूर्व में मंत्री रहे सुधीर शर्मा ने ही किया है, फिर चाहे वह स्मार्ट सिटी को धर्मशाला लाना हो या फिर अन्य कार्य। भाजपा के खोखले मार्केटिंग ट्रिक्स में नहीं आएगी जनता भाजपा केवल खोखले मार्केटिंग ट्रिक्स का इस्तेमाल करती है और अब उनके झांसे में जनता नहीं आएगी। भाजपा ने 2017 के दृष्टि पत्र में जो घोषणाएं की थी, उनमें से भाजपा ने एक भी पूरी नहीं की है। यह सारे वादे केवल जनता को बहकाने के लिए किए गए थे। सच को झूठ और झूठ को सच दिखाना भाजपा की फितरत है। कांग्रेस प्रदेश और देश में महिलाओं को अधिकार देने जा रही है।
बोले कर्मचारियों के मसलों में उलझा सरकारी तंत्र, बेरोजगारों के मुद्दे भूला फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला लंबे समय से विवादों में चल रही JOA 817 भर्ती को लेकर प्रदेश के हजारों युवा प्रदेश सरकार से जल्द नियुक्ति देने की मांग कर रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनावों के चलते अभ्यर्थियों को अचार संहिता में भर्ती फंसने का डर सताने लगा है। युवाओं का कहना है कि 2018 से 2022 तक JOA/क्लर्क की एक भी भर्ती नहीं हुई है, जिससे लाखों युवा परेशान हैं। विभागों में JOA (IT) के हज़ारों पद खाली हैं और आयोग अभी तक कुल 5 पोस्ट कोड के लिए JOA की भर्तियों की विज्ञप्ति जारी कर चुका हैं, लेकिन किसी भी पोस्ट कोड का फाइनल रिजल्ट नहीं आया है और न ही नियुक्ति हुई है। किशोर, राजकुमार, पंकज, अभिलाष, विकास चौधरी, सचिन, प्रेम चौहान, लक्की व विकास आदि अभ्यर्थियों के द्वारा इस विषय पर हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष को भी ज्ञापन दिया जा चुका है और जल्द ही नियुक्तियां करने की मांग की जा चुकी है। अभ्यर्थियों ने कहा कि कर्मचारी चयन आयोग में 40% स्टाफ के पद खाली चल रहे हैं, जो हैरानी की बात है, जो दूसरों को स्टाफ देता है, उनके पास खुद का ही स्टाफ 40% खाली है। सरकार पद नहीं भर रही है, जिससे सरकार का बेरोजगारों के प्रति असंवेदनशील रवैया पता चलता है। अभ्यर्थियों का कहना है कि जहां पहले सरकारी तंत्र महामारी में फंसा रहा, वहीं छठा-पे कमीशन आने पर सारे अधिकारी व कार्मिक विभाग कर्मचारियों के मसलों में उलझा हुआ है। हर रोज हर तरफ कर्माचारियों के मसले है। इसी उलझन में पांच साल होने को हैं और बेरोजगार युवाओं की परेशानी न तो कोई अधिकारी देख रहा है और न ही सरकार भी इस पर गौर कर रही है। इसके चलते JOA की परीक्षाएं देने वाले लाखों युवा परेशान हैं। इसलिए युवाओं ने सरकार और कार्मिक विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाई है कि 30 सितंबर से पहले JOA 817 भर्ती के सभी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाए।


















































