मुख्यमंत्री ने एचपीटीडीसी के निदेशक मंडल की 158वीं बैठक की कि अध्यक्षता फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के कर्मचारियों को राज्य सरकार के अन्य कर्मचारियों की तर्ज पर प्रथम जनवरी, 2016 से संशोधित वेतनमान प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के निदेशक मंडल की 158वीं बैठक में यह निर्णय लिया गया। निदेशक मंडल के इस निर्णय से निगम के 1300 से अधिक कर्मचारियों को प्रति वर्ष 12.40 करोड़ रुपए का लाभ प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और यह सुनिश्चित किया है कि कर्मचारियों को उनका बकाया समय पर प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने इस वर्ष अप्रैल से जुलाई माह के दौरान 45.91 करोड़ रुपए की आय और लगभग 11.79 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि निगम को हाउसमैन, यूटिलिटी वर्कर, सुरक्षा गार्ड/चौकीदार, विशेषज्ञ रसोइया, इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, बढ़ई, राजमिस्त्री, माली और बेलदार आदि की श्रेणियों में आवश्यकता आधारित श्रम शक्ति को काम पर रखने के लिए अधिकृत किया जाएगा, ताकि होटल इकाइयों की कार्यप्रणाली को सुव्यवस्थित किया जा सके। उन्होंने कहा कि इससे पर्यटन इकाइयों में ग्राहकों को बेहतर सेवाएं सुनिश्चित होंगी। मुख्यमंत्री ने निगम की कार्यप्रणाली में व्यावसायिकता लाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कर्मचारियों को प्रशिक्षण, पुनश्चर्या पाठ्यक्रम आदि के माध्यम से प्रेरित कर कार्य संस्कृति में बदलाव लाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को खाद्य उत्पादन व सेवा आदि में निपुणता के लिए इन-हाउस प्रशिक्षण और रिफ्रेशर कोर्स आयोजित किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यटन विकास निगम के उपक्रमों के प्रचार के लिए वेबसाइट और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रभावी अभियान चलाया जाना चाहिए। एचपीटीडीसी के प्रबंध निदेशक अमित कश्यप ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। बैठक में मुख्य सचिव आरडी धीमान, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना, प्रधान सचिव पर्यटन देवेश कुमार और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
एबीवीपी एचपीयू इकाई ने मनाया शिक्षक दिवस फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई के कार्यकर्ताओं ने आज शिक्षक दिवस के पुनीत अवसर पर विवि के विभिन्न विभागों में उपस्थित शिक्षकों को अपनी ओर से उपहार भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इकाई अध्यक्ष आकाश नेगी ने कहा कि शिक्षा के चार स्तंभ होते हैं। छात्र, शिक्षक, अभिभावक और समाज इन चारों में परस्पर संबंध अच्छे हों, तो एक अच्छे राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। शिक्षक का समाज में सहज सम्मान हो उसे किसी विशेष दिन की आवश्यकता नहीं है। शिक्षक को केवल सम्मान की आवश्यकता है और विद्यार्थी परिषद एकमात्र ऐसा संगठन है, जिसकी परिकल्पना ही छात्र और शिक्षक के संबंधों पर हुई है। इस स्नेह भेंट के उपरांत परिषद के कार्यकर्ताओं ने सभी शिक्षकों से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि गुरु ही शिष्य को चरित्रवान बना सकते हैं एवं इस भौतिकवादी युग में पाठ्यक्रम में नैतिक शिक्षा परम आवश्यक है। आकाश ने कहा कि गुरु-शिष्य परंपरा भारत की संस्कृति का एक अहम और पवित्र भाग है। जीवन में गुरु का स्थान कभी कोई नहीं ले सकता। भारत में प्राचीन समय से ही गुरु व शिष्य परंपरा चली आ रही है। जीवन जीने का असली सलीका हमें शिक्षक ही सिखाते हैं एवं सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। इस मुलाकात के उपरांत आकाश ने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गुरु महिमा की चर्चा आदिकाल से ही होती रही है और आगे भी यथावत होती रहेगी। गुरु समाज को शिक्षित कर देश के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। ऐसे में परिषद के कार्यकर्ता विवि के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के ऋणी है, जिनके बताए मार्गों व आदर्शों पर चलकर परिषद के कार्यकर्ता उज्जलव भविष्य की ओर अग्रसर है।
क्रान्ति सूद। जोगिंद्रनगर लडभडोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत भडोल के गांव नागर खोला में देर रात एक युवक का आत्महत्या करने का मामला सामने आया हैं। मिली जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, लडभडोल पुलिस काे माैके पर एक सुसाइड नोट भी मिला है। वहीं, जानकारी के अनुसार युवक को उसकी माता विमला देवी ने काफी फाेन किए, जिस पर युवक ने कोई फ़ोन का जबाव नहीं दिया, जिसके बाद उसकी माता विमला देवी ने गांववासियों को फ़ोन किया। इसके बाद गांव के कुछ लोग यहां आए और इसके बाद जब परिजनाें ने दरवाजा खटखटाया, तो युवक द्वारा दरवाजा नहीं खोला गया। जिसके बाद वार्ड-5 ग्वाला के वार्ड पंच शेर सिंह को उसकी जानकारी दी गई। जिसके वार्ड पंच शेर सिंह ने पुलिस लडभडोल और उपप्रधान लडभडोल रणजीत सिंह को जानकारी दी गई। माैके पर पहुंचे पुलिस चौकी प्रभारी मुंशी राम और पुलिस दल के साथ घर का दरवाजा खोला गया, तो युवक द्वारा युवक का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। कांगड़ा विकास खंड कांगड़ा के तहत पड़ने वाली ग्राम पंचायत नंदरूल में भारी बारिश के चलते एक गाैशाला के िंगरने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार जीवन कुमार पुत्र ओंकार चंद वार्ड-1 की गाैशाला भारी बारिश के चलते गिर गई है। गाैशाला में पशुओं के रखा चारा और अन्य सामान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हाे गया है, जिससे लगभग हजाराें रुपए का नुकसान हाे गया है। पीड़ित परिवार ने सरकार व प्रशासन से गुहार लगाई है कि उन्हाें प्रशासनिक सहायता प्रदान की जाए। माैके उपस्थित पंचायत के उपप्रधान संजीव कुमार ने बताया कि भारी बारिश के चलते एक गाैशाला क्षतिग्रस्त हाे गई है, जिससे हजाराें रुपए का नुकसान हाे गया है। जीवन कुमार मेहनत मूजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पाेषण करता है। उपप्रधान संजीव कुमार ने सरकार व प्रशासन से गुहार लगाई है कि पीड़ित परिवार काे हर संभव सहायता प्रदान की जाए।
गगन शर्मा । साेलन भौतिकी विभाग (एसीबीएस) से M.Sc भौतिकी की छात्रा सुश्री आंचल शर्मा को वर्ष 2021-22 में सीएसआईआर-सीएसआईओ, चंडीगढ़ में भौतिक विज्ञान में पीएचडी के लिए चुना गया है, जाे कि बड़े ही गर्व की बात है। उन्हें डीएसटी, भारत सरकार द्वारा इंस्पायर-शी योजना के तहत प्रतिष्ठित छात्रवृत्ति मिली है। आंचल को इटरनल यूनिवर्सिटी बारू साहिब में अपने M.Sc के दौरान यह छात्रवृत्ति मिली। हाल ही में 8वें दीक्षांत समारोह में उन्हें स्नातकोत्तर के लिए उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक भी मिला। भौतिकी विभाग के प्रमुख डॉ. पुनीत नेगी ने बताया कि इन सभी सफलताओं के पीछे आंचल की M.Sc के दौरान की गई कड़ी मेहनत है, जिसमें M.Sc से उनके शोध प्रकाशन एक उच्च प्रभाव प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पत्रिका में शोध कार्य शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि भौतिकी विभाग भौतिकी के इच्छुक छात्रों के लिए सामग्री विज्ञान (नैनो इंजीनियरिंग) और नवीकरणीय ऊर्जा में विशेषज्ञता के साथ M.Sc और पीएचडी डिग्री प्रोग्राम प्रदान करता है। इसके अलावा, M.Sc में अनुसंधान कार्य विकल्प के बिना डिग्री प्रोग्राम भी उपलब्ध है। उन्होंने डॉ. दविंदर सिंह जी (माननीय कुलपति), प्रो. एएस अहलूवालिया (योग्य प्रति-कुलपति), डॉ. एनपी सिंह (डीन, रिसर्च), प्रो. बीएस सोहल (डीन, पीजीएस एंड सीओई), डॉ. संदीपन गुप्ता (डीन, एसीबीएस) और डॉ. बलराज सिंह (निदेशक, प्रवेश और प्लेसमेंट) को दयालु आशीर्वाद, निरंतर प्रेरणा, प्रोत्साहन और समर्थन के लिए धन्यवाद और ईमानदारी से आभार व्यक्त किया। कुलपति डॉ. दविंदर सिंह जी ने भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ. पुनीत नेगी, डॉ. पूनम कुमारी, सहायक प्रो. और डॉ. मदन लाल, सहायक प्रो. को आंचल शर्मा की सफलता और भौतिकी विभाग के कुशल नेतृत्व के लिए बधाई दी।
नरेंद्र डाेगरा। पंचरुखी इंडियन नॉर्थ जोन एथलेटिक चैंपियनशिप 2022 का आयोजन करनाल हरियाणा में किया गया। जिसमें पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड, राजस्थान व हिमाचल प्रदेश राज्य से आए धावकों ने भाग लिया। जिसमें पंद्रह सौ मीटर की दौड़ में हिमाचल प्रदेश से शिवम शर्मा ने स्वर्ण पदक झटका। शिवम शर्मा हिमाचल प्रदेश, जिला कांगड़ा के पचरुखी गांव बियाड़ा के रहने वाले हैं तथा पिछले कई वर्षों से लगातार कई प्रतियोगिताओं को अपने नाम करवा चुके हैं। 20 वर्षीय शिवम शर्मा धर्मशाला डिग्री कॉलेज में द्वितीय वर्ष के छात्र हैं तथा एक गरीब परिवार से संबंध रखते हैं। पिता मनोज कुमार किसान है तथा दूध बेचकर शिवम को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ा रहे हैं, किसान नेता मंजीत डोगरा ने कहा कि आर्थिक तौर पर कमजोर पृष्ठभूमि से आने वाले इस होनहार धावक को राजकीय सहायता की जरूरत है। केंद्रीय खेल मंत्री माननीय अनुराग ठाकुर से निवेदन है कि इस होनहार खिलाड़ी को राजकीय सहायता के दायरे में लाया जाए, ताकि आने वाले समय में भारत के लिए एक नवरत्न तैयार हो सके।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर कांगड़ा के एसपी खुशहाल शर्मा ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में पालमपुर और बवाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं हुई, जिन को पकड़ने के लिए पालमपुर भवारना और आसपास के थानों की पुलिस एक्टिव मोड पर थी और लोगों से अपील की थी कि वह भी सहयोग करें इसी कड़ी में दो चोरों को नगरोटा बगवां से जो कि कांगड़ा के रहने वाले हैं, उनको गिरफ्तार किया यह एक 7 लोगों की एक्टिव गैंग है, जो कि चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं, पहले यह क्षेत्र का मुआयना करते हैं और फिर ऑपरेशन अंजाम है जिसमें यह सोना चादी और गैस की ऐसी ऐसे मामले भवारना पालमपुर और नगरोटा देती उड़ा देते क्षेत्र में इन लोगों के खिलाफ दर्ज किए गए थे। मन सिंघल निवासी नरेंद्र सिंह ने एक शिकायत दर्ज की थी कि उनके घर में चोरी की घटना हुई थी, जिनमें उनका सोने के आभूषण गायब हो गए थे, यह पिछले वर्ष की घटना थी। वहीं, इस वर्ष जुलाई में भी दो मावली संजीव कुमार एवं कृष्णा देवी ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि इनका सोना और चांदी के आभूषण चोरी हो गए। वहीं, अगस्त माह की बात करें, तो 16 अगस्त को भी एक चोरी को अंजाम दिया गया। वहीं, एक और मामला मान सिंह एवं प्रीतम सिंह ने भी दर्ज करवाया था, जो कि अरला में चोरी हुई थी, जिससे कि इलाके में दहशत का माहौल बन गया था, अभी इस गैंग के अन्य सदस्यों की धरपकड़ जारी है पकड़े और दोनों चोरों से एक किलो चांदी और सोना बरामद किया गया है। साइबर क्राइम के एक मामले में पालमपुर पुलिस ने झारखंड के विकास कुमार नामक व्यक्ति को को गिरफ्तार किया है, जिसने की एक ऐप के जरिए मे वासुदेव नामक शिकायतकर्ता को एक ऐप डाउनलोड करने के लिए बोला और खुद को बैंक कर्मचारी बताकर शिकायतकर्ता के खाते से 325500 रुपए निकाल लिए इस व्यक्ति को भी पालमपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस व्यक्ति से 40000 रुपए की रिकवरी की गई है एक अन्य मामला डॉ. सुजीत भाटिया ने दर्ज करवाया था।
हिमाचलियों को अपने घर आने का अब नहीं लगता टैैक्स हिमकेयर-सहारा, स्वालंबन व गृहिणी सुविधा योजना बने वरदान न भूतो, न भविष्यते: जयराम सरकार लाई ऐसी योजनाएं पंकज सिंगटा। धर्मशाला देश एक ओर आजादी की 70वीं वर्षगांठ मना रहा था, तो वहीं हिमाचलियों को बाहरी राज्यों में आवाजाही करने के बाद अपने घर वापसी पर टोल टैक्स चुकाने के लिए मजबूर होना पड़ता था। प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के मीडिया कोर्डिनेटर विश्व चक्षु ने कहा कि आजादी के बाद भी कई दशकों से चल रहे रिवाज को हिमाचल प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बदलकर हिमाचलवासियों को सबसे बड़ी राहत प्रदान की थी। अब टोल टैक्स पर किसी भी राज्य से अपने घर हिमाचल आने का कोई टैैक्स या भुगतान जनता को करने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ता। विश्व चक्षु ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा ने सरकार बनते ही राज्य में लोगों का जीवन आसान बनाने की राहें बनाई, जिसमें पहाड़ी प्रदेश की सबसे बड़ी पीड़ा का दर्द समझते हुए संवेदनशील मुख्यमंत्री ने हिमकेयर योजना शुरू कर पूरे भारत में नया उदाहरण प्रस्तुत कर दिया जिसमें किसी भी बिमारी पर सरकारी अस्पतालों सहित पैनल्ड निजी अस्पतालों में भी पूरी तरह से पांच लाख तक मुफ्त ईलाज करवाने की सुविधा प्रदान की जाती है। मुख्यमंत्री के मीडिया कोर्डिनेटर विश्व चक्षु ने कहा कि इससे पहाड़ी प्रदेश की आजादी के 70 वर्षों के बाद 2017 से पहले तक ईलाज न मिल पाना और पैसों की कमी से ईलाज से वंचित रहने के अभिशाप से जयराम ने प्रदेश को मुक्त कर दिया है। जिस तरह पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से आयुष्मान योजना शुरू कर हर वर्ग को बड़ी राहत दी गई। वहीं हिमाचल में आयुष्मान से वंचित रह गए लोगों के लिए हिमकेयर बड़ा वरदान बनी। वहीं गंभीर बिमारी से पीड़ित व्यक्ति के लिए भी सरकार ने सहारा योजना शुरू की, जिसमें हर माह व्यक्ति को दो हज़ार की राशि प्रदान की जाती है। चक्षु ने कहा कि युवाओं-युवतियों के लिए मुख्यमंत्री स्वालंबन योजना शुरू की गई है, जिसके बाद में राज्य का आमजन भी हमेशा कहते हुए सुना जाता है कि न भूतो, न भविष्यते, जयराम सरकार लाई ऐसी योजनाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने ही राज्य में सरकार बनते ही सबसे पहले समाजिक सुरक्षा पैंशन योजना की आयु 70 वर्ष की थी, जो कि हिमाचल के स्वर्ण जयंती के उपल्क्षय पर सीएम जयराम ठाकुर ने अब 60 वर्ष कर दी है। वहीं, गांव के हर घर-घर को गृहिणी सुविधा योजना से सुविधा प्रदान कर विकास की नई ईबारत लिख दी। मीडिया समन्वयक विश्व चक्षु ने कहा कि भाजपा सरकार व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का यह स्वर्णिम हिमाचल का कार्यकाल सदियों-सदियों तक याद किया जाएगा और आने वाली पीढ़ीयां भी इसी खाके से पहाड़ी प्रदेश को आगे ले जाने के लिए शिल्पकार बनेगी। विश्व चक्षु ने कहा कि जयराम ठाकुर प्रदेश के ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने पुरी निष्ठा से इस देवभूमि हिमाचल प्रदेश की सेवा करने की कोशिश की है, कोविड के मुश्किल अढ़ाई वर्ष के दौर में भी जिंदगियां बचाने में सरकार सबसे आगे रही और आज स्वास्थ सुविधाओं में एम्स जैसे अस्पताल की सौगात पहाड़ को दी है।
फर्स्ट वर्डिक्ट । पालमपुर उक्त शब्द भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर ने भदरैना गांव में सड़क का निरीक्षण करने के उपरांत एक प्रेस विज्ञप्ति में कहे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री हैं भदरैना गांव के लोगों की बस चलाने की मांग को लेकर आज लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों, एचआरटीसी के आर एम पंकज चड्ढा की टीम को साथ ले जाकर खुद सुंगल से भदरैना गांव तक सड़क मार्ग का जायजा लिया और संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द सड़क को बस चलने योग्य तैयार किया जाए। कपूर के इस निरीक्षण के दौरान इस क्षेत्र के सैकड़ों लोग भी वहां पर इकट्ठे हुए और उनकी मांग को तुरंत मानकर निरीक्षण करने के लिए त्रिलोक कपूर का धन्यवाद भी किया। कपूर ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्य की बात है कि राष्ट्रीय न राजमार्ग के इतना नजदीक होने पर भी, आजादी के 75 वर्ष बीत जाने के बाद भी यहां के लोग बस सुविधा से वंचित हैं। भाजपा महामंत्री ने स्थानीय लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि बहुत ही जल्द इस गांव को बस सुविधा के साथ जोड़ दिया जाएगा। स्थानीय जनता ने भी त्रिलोक कपूर का आभार जताया और कहा कि हमें उन पर और प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर पूरा विश्वास है कि वह हर व्यक्ति की चिंता और हर व्यक्ति की जरूरतों को पूरा कर रहे हैं।
विनायक ठाकुर । देहरा विधानसभा क्षेत्र की देहरा की राजनीति में हर दिन कुछ नया देखने को मिल रहा है। सबको विधित है कि कांग्रेस द्वारा पहली सितंबर तक हिमाचल में प्रत्याशियों के आवेदन पत्र मांगे गए थे, जिसमें देहरा से दर्जन भर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आवेदन किए हैं। इसी बीच देहरा हल्के के बीहन निवासी पुष्पिंदर शर्मा ने भी इस दौड़ में कूद गए हैं। चुनावी बेला में पुष्पिंदर शर्मा जो कि मौजूदा समय में प्रदेश प्रोफेशन कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हैं। बुद्धिजीवियों का कहना है कि इनका ओहदा इनके नाम ओर काम की तरह प्रोफेशनल है। ढलियारा निवासी सुमित कुमार ने कहा कि पुष्पिंदर शर्मा बीते काफी समय से कांग्रेस पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं, वह देहरा से कांग्रेस टिकट के लिए प्रबल दावेदार हैं। आपको बता दें देहरा में कांग्रेस की टिकट को लेकर बहुत से कार्यकर्ताओं ने आवेदन किए हैं, जिनमें देहरा हल्के से दर्जन लोगों के आवेदन किया है। इसी बीच पुष्पिंदर शर्मा की दावेदारी भी प्रबल मानी जा रही है। कांग्रेसी नेता पुष्पिंदर शर्मा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी जो भी फैसला टिकट को लेकर करेगी, वो उन्हें मंजूर है, वह पार्टी के कार्यकर्ता है, वह हमेशा पार्टी के लिए कार्य करेंगे। टिकट मिलना नहीं मिलना उच्च कमान के हाथ में है। आपको बता दें पुष्पिंदर शर्मा कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री विप्लव ठाकुर के करीबी भी माने जाते हैं। सूत्रों की माने तो पुष्पिंदर शर्मा कांग्रेस टिकट वितरण कमेटी सदस्य हिमाचल प्रदेश ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखु के भी काफी करीबी माने जाते हैं।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र जयसिंहपुर के अंतर्गत लोअर लंबागांव के मोटिवेशन फिटनेस क्लब लंबागांव द्वारा सुंदरकांड का आयोजन किया गया। ये क्लब खेलों और सामाजिक गतिविधियों के साथ साथ धार्मिक कामों को भी काफी बढ़ावा देता है। क्योंकि आज कल युवा नशे की ओर काफी उत्तेजित हो रहे हैं, पर ये क्लब इन सब से दूर लोगों को सही काम करने के लिए प्रोत्साहित करता है। इसी तरह उन्होंने पहले भी काफी धार्मिक कार्य किए और फिर एक बार अपने गांव से दूर अंद्रेटा में भी सुंदरकांड का आयोजन कर रहा।
कहा, मिथक टूटने का सिलसिला हिमाचल में रहेगा जारी, होगा मिशन रिपीट किसान चौपाल व किसान सम्मेलन से भरेंगे हूंकार ममता भनोट। ऊना भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश किसान मोर्चा की एक अहम बैठक ऊना जिलआ के हरोली विधानसभा के घालुवाल में हुई। इस बैठक की अध्यक्षता किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने की। भाजपा नेता चाहर उत्तर प्रदेश फतेहपुर सीकरी सीट से पार्टी के सांसद भी है। किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाते हिमाचल में यह उनका दूसरा दौरा है। हिमाचल किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने प्रदेश में क्या किया जा रहा है और किसान मोर्चा कैसी भूमिका अदा कर रहा है, किसानों के लिए किस प्रकार संपर्क योजना बना रहा है, इसका खाका राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष रखा गया और प्रदेश नेतृत्व ने बताया कि किस प्रकार किसान सम्मेलन किए जा रहे हैं। किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश किसान मोर्चा द्वारा किए जा रहे कार्यों को सराहा वहीं पूर्व अध्यक्ष राकेश बबली जिनका निधन कुछ माह पूर्व हुआ उनको श्रद्धांजलि भी अर्पित की। अपने कार्यकर्ताओं को मिशन रिपीट के मद्देनजर चुनावी टिप्स दिए जाने के बाद राजकुमार चाहर ने मीडिया से बात करते हुए किसान मोर्चा द्वारा हिमाचल प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाई जाने का दावा किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जहां बेहतर काम कर रहे हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश का सौभाग्य है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल से हैं। केंद्र सरकार में युवा मंत्री अनुराग ठाकुर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से संबंध रखते हैं। उन्होंने कहा कि सब मिलकर के हिमाचल के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि मिशन रिपीट के लिए किसान मोर्चा द्वारा जनता के बीच चौपाल लगाकर, किसान सम्मेलन के पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। उन्होंने मोदी सरकार द्वारा किसानों की आय 2022 में दोगुनी किए जाने के लक्ष्य पर कहा कि इस दिशा में निरंतर कार्य किए जाने का दावा किया और जल्द ही इस लक्ष्य को प्राप्त किए जाने का भरोसा जताया। उन्होंने इसके लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाए जाने और किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को 6000 रुपए वार्षिक दिया जा रहा है। किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सेब के बागबानो और आलू उत्पादक किसानों के लिए विशेष प्रोसेसिंग यूनिट लगाए जाने का प्रस्ताव भारत सरकार के समक्ष रखे जाने का आश्वासन दिया। फतेहपुर सीकरी से मौजूदा सांसद ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के रास्ते मिशन रिपीट की बयार हिमाचल में भी बहनें का दावा किया। इसी के साथ उन्होंने हिमाचल प्रदेश में भी लंबे समय से सरकार रिपीट न किए जाने का मिथक तोड़े जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में बेहतरीन सरकार काम कर रही है, योजनाएं बनाई जा रही हैं और प्रदेश में निश्चित रूप से पुनः चुनावों में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा हर स्तर पर अपनी भूमिका अदा करेगा और भारतीय जनता पार्टी पुनः सत्ता में आए इसके लिए काम किया जाएगा। केजरीवाल को बताया फर्जीलाल चाहर ने आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को फर्जीवाल बताते हुए अन्ना हजारे को रौंदने वाला बताया और शराब मामले के बाद आप का सत्य जनता के समक्ष आने का दावा किया। ये रहे उपस्थित किसान मोर्चा की बैठक में राष्ट्रीय सचिव अवतार मंड, हिमाचल प्रदेश सह प्रभारी कुलवंत राणा, हुकुम सिंह बैंस प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रवक्ता प्रवेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री संजीव डेस्टा, धर्मेंद्र राणा जिला अध्यक्ष, बलराम बबलू, सतीश छोटू, अश्वनी, संजीव ठाकुर, दीपक जोशी व विनय सहोड सहित अन्य उपस्थित रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट ग्राम पंचायत धुंदन द्वारा एक प्रस्ताव पारित कर सरकार से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग की गई है। ग्राम पंचायत द्वारा इस विषय को लेकर पारित किए गए प्रस्ताव में कहा गया है कि यह पंचायत 12 पंचायतों का केंद्र है। इन सभी 12 पंचायतों के निवासी धुंदन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करते हैं, लेकिन यहां पर चल रहे स्वास्थ्य केंद्र में पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं न होने के कारण लोगों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है, उन्हें अपनी मेडिकल जांच करवाने के लिए शिमला या बिलासपुर जाना पड़ता है। अतः इस स्वास्थ्य केंद्र द्वारा लाभांवित होने वाली सभी 12 पंचायतों ने इस स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा बढ़ाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करने की पुरजोर मांग की है। इन सब बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए पंचायत ने प्रस्ताव पारित कर प्रदेश के मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, निदेशक स्वास्थ्य विभाग तथा अर्की विधानसभा के एमएलए संजय अवस्थी के नाम मांग पत्र प्रेषित किए हैं और मांग की है कि शीघ्र धुंदन में स्वास्थ्य उपकेंद्र का दर्जा बढ़ाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किया जाए।
विनायक ठाकुर । जसवां परागपुर करणी सेना जसंवा प्रागपुर ने निहारी में राज भारतीय की अध्यक्षता में बैठक की और समाज में आ रही मुश्किलों पर चर्चा की। इसमें प्रमुख रूप से आगामी विधानसभा चुनावों में लोगों को जागरूक करने के बारे में चर्चा की, ताकि लोग गलत लोगों के झांसे में न आ जाए। साथ में अपने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की। इस मौके पर कुछ युवा करणी सेना के साथ तन मन से जुड़े, जिसमें श्रवण कुमार, लोकेश कुमार साहिल राणा, अक्षय धिमान, श्याम सुंदर, विक्रम सिंह कार्यकारी सदस्य व पवन शर्मा भारतीय को महामंत्री पद से नवाजा गया। साथ में करणी सेना के पदाधिकारियों अरूण डोगरा भारतीय, हरभजन सिंह भारतीय, विपन भारतीय, राजीव भारतीय, विनय भारतीय व प्रिंस भारतीय आदि विशेष रूप से संगठन सभा के अहम सदस्य रहे।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार अर्की खंड की अंडर-12 छात्र एवं छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता 12 से 14 सितंबर तक छात्र विद्यालय कुनिहार में आयोजित की जाएगी। जानकारी देते हुए खण्ड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी श्यामलाल वर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कब्बडी, खोखो, बॉलीबाल, बैडमिंटन, चेस व कल्चर प्रतियोगिता होगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ 12 सितंबर को उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सोलन दिवान चंदेल द्वारा किया जाएगा, तो वहीं 14 सितंबर को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि पहुंचकर खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट नवगांव पंचायत के कृषि प्रसार केंद्र में डॉ यशवंत सिंह परमार विश्वविद्यालय नौणी सोलन द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें डॉक्टर हेमराज शर्मा एवं सहायक प्रो. मीनू गुप्ता ने किसानों के साथ एक दिवसीय कृषि प्रसार शिविर में सब्जियां रोग उपचार, मिट्टी जांच से संबंधित जानकारी सभी किसानों को दी। इस शिविर में लगभग 50 किसानों तथा स्थानीय कृषि व उद्यान विभाग के अधिकारी रामस्वरूप शर्मा व संतराम ने भी भाग लिया। किसानों द्वारा सब्जियों में लगने वाले रोगों से संबंधित समस्याओं को उजागर करते हुए समाधान किया। इस कार्यक्रम में किसानों द्वारा अपने खेत में पैदा की हुई सब्जियों की प्रदर्शनी भी लगाई, जिसमें किसानों को प्रथम इनाम व दूसरा इनाम भी दिया गया। इसके उपरांत सभी किसानों को बीज और दवाइयों का वितरण भी किया गया। पंचायत नवगांव के प्रधान कृष्ण देव गौतम द्वारा उपस्थित सभी किसानों व विश्वविद्यालय नोणी से आए वैज्ञानिकों का धन्यवाद करते हुए प्रदर्शनी का समापन किया। इस मौके पर उपप्रधान चुन्नीलाल, भीम दत्त, योगराज, बृजलाल, कमल, हंसराज, नंदलाल, मंसाराम, धर्मपाल,धीरज व राजू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर । देहरा ग्राम पंचायत बणी स्थित गांव डांगडा से गत करीब 5 दिन पहले यानी 31 अगस्त को रहस्यपूर्ण परिस्थितियों से लापता हुए 45 वर्षिय अशवनी कुमार पुत्र स्व. किशन चंद की डैडबाडी रविवार दोपहर अचानक पौंग बाधं घियोरी में मिली है। इतना ही नहीं जहां अशवनी कुमार का शव पौंग बांध घियोरी मे बरामद हुआ है, वहां उसके साथ ही पुलिस को एक और अन्य अज्ञात व्यक्ति की डैडबॉडी भी हाथ लगी है, उसकी उम्र भी करीब 40 वर्ष की बताई जा रही है। दूसरे व्यक्ति कोन है इसकी अभी पुलिस शिनाख़्त नही कर पाई है। उधर, गांव डांगडा से गत 31 अगस्त को रहस्यपूर्ण परिस्थितियों से लापता हुए 45 वर्षीय अशवनी कुमार की गुमशुदा रिपोर्ट पीड़ित परिजनों ने पुलिस थाना ज्वालामुखी मे पहली सितंबर को दर्ज करवाई थी। पीड़ित परिजनों ने अपनी रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए कहा था कि अशवनी कुमार 31 अगस्त शाम 5 बजे अपने अन्य रिश्तेदारी की गाड़ी में बैठकर से यह कह कर घर से निकला था कि बह अपने साले के घर ढलियारा जा रहा है, लेकिन वो वहां न जाकर चंबापतन पुल पर आ गया और अपने गाड़ू वाले रिश्तेदार को कहने लगा की तुम यही रुको और में अपने दोस्त को मिलकर आता हूं, लेकिन उसके बाद वो अचानक रहस्यपूर्ण परिस्थितियों से लापता हो गया था, जिसका शव रविवार को करीब 20 किलोमीटर दूर पौंग बांध घियोरी मे मिली है। अश्वनी कुमार के साथ एक अन्य अज्ञात व्यक्ति का भी शव मिला है। यह दूसरी डैडबॉडी किसकी है। खबर लिखे जाने तक उसकी शिनाख़्त नही हो पाई थी। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ देहरा कुलदीप सिंह ने बताया कि पांग बांध में दो व्यक्तियों के शव मिले हैं, जिन में से एक कि शिनाख्त कर ली गई है। दोनो व्यक्तियों के शवो को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर तफ्तीश शुरू कर दी है।
48 घंटे से चले आ रहे हनुमान चालीसा पाठ का किया समापन सचिन बैंसल। बद्दी मलकू माजरा स्थित हरे कृष्णा गौशाला में राधा अष्टमी मनाई गई। इस मौके पर भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया। इसी दिन पिछले 48 घंटे से चले आ रहे लगातार हनुमान चालीसा का भी समापन किया गया। हरे कृष्णा गौशाला में राधा अष्टमी पर्व मनाया गया। दो दिन पूर्व यहां पर पशुओं में आ रही लंपी रोग की बीमारी के लिए हनुमान चालीसा का पाठ दिन रात किया जा रहा है, जिसके लिए आचार्य मनोहर लाल के नेतृत्व में कृपा राम और कृष्णदत्त पाठ पर बैठे हुए थे। 48 घंटे पूरा होने के बाद इस पाठ को समाप्त किया। समाप्ति के बाद मंदिर में राधा अष्टमी पर भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें पंडित मनोहर लाल शर्मा ने भगवान कृष्ण के भजन सुना कर मंंत्री मुग्ध किया। स्थानीय महिलाओं ने भी भगवान कृष्ण और शिव के भजन सुनाए। भजन-कीर्तन के बाद आरती हुई और उसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। दोपहर एक बजे के बाद पंडित और कन्याओं का पूजन करने के बाद भंडारा शुरू किया गया, जिसमें सभी लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, लज्जा राम, अमरजीत सिंह गिल, संजय शर्मा, सुरेंद्र चौधरी,राजेंद्र चौधरी, सुनील धीमान, दीवान चंद, कृष्ण कौशल, चमन लाल, राजेश गुप्ता, सुरेंद्र अत्री व रूप किशोर सहित गणमान्य लोग उपस्थित हुए।
सचिन बैंसल। बद्दी हिमाचल प्रदेश इंटक जिला की बैठक बरोटीवाला स्थित एक निजी स्कूल में की गई। इस बैठक में हिमाचल प्रदेश इंटक यूथ अध्यक्ष जसविंदर चौहान ने शिरकत की। उन्होंने अपनी जिला की कार्यकारिणी का विस्तार किया। इस मौके पर शिव कुमार को यूथ इंटक का जिला महासचिव चुना गया। यूथ इंटक प्रदेशाध्यक्ष जसविंदर चौहान ने बताया कि इंटक सदैव मजदूरों के हित में कार्य कर रही है। वहीं, आज का यूथ इंटक के साथ अधिक से अधिक जुड़ रहा है। उन्होंने साथ ही बताया कि आने वाले समय में कांग्रेस की सरकार हिमाचल प्रदेश में बनेगी और इंटक का परिवार ऒर मजबूत होगा। उधर, शिव कुमार ने कहा कि इंटर की ओर से उन्हें जिम्मेदारी दी गई है। वह बड़ी ही इमानदारी व कर्तव्य निष्ठा से उसे निभाएंगे। उन्होंने साथ ही यूथ इंटक प्रदेशाध्यक्ष जसविंदर चौहान का धन्यवाद भी दिया किया। इस मौके पर गुरुदेव चौधरी, राम चौधरी ,प्रवीण चौधरी, प्रदीप चौधरी ,गुरतेज चौधरी, रवि चौधरी, जोधा सिंह, पोलाराम, संजू धीमान, सनी शर्मा, गुरपाल सिंह, देवराज, केवल चौधरी, मुकेश ,गुरचरण सिंह, निर्मल चौधरी, तरसेम चौधरी,अजय चौहान, दर्शन चौधरी व हितेश चौधरी मौजूद रहे।
एक बार फिर रियलिटी शो में गायकी का जादू दिखा रहे अरविंद इस साल बतौर पार्श्व गायक पांच फिल्में होगी रिलीज प्रतिमा राणा। पालमपुर अपनी मीठी आवाज से सभी को दीवाना बनाने वाले अरविंद सिंह राजपूत एक बार फिर से रियल्टी शो सुरों का एकलव्य से देशवासियों के सामने अपनी गायकी को पहुंचा रहे है। शनिवार रात को उनकी आवाज में गाए मशहूर पार्श्व गायक स्वर्गीय किशोर कुमार के गाए गीत " कुछ तो लोग कहेंगे" को सुनकर तीनों निर्णायक भावविभोर हो उठे। अरविंद ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के चलते अंतिम 24 में अपनी जगह बना ली है। अब यह सभी 24 एक-दूसरे से आगे निकलने के लिए मशहूर संगीतकार भप्पी लाहड़ी, ईस्माइल दरबार और पंडित जतिन के समक्ष अपनी गायकी को रखते हुए आपस में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। मूलतः नगरोटा बगवां से संबंध रखने वाले अरविंद सिंह राजपूत किसी पहचान के मोहताज नहीं है। वायस आफ इंडिया से देश के सामने आने वाले अरविंद आज मायानगरी मुंबई में रहते हुए जहां सुरों की साधना कर रहें है। वहीं, बतौर कई नामी-गिरामी कलाकार के साथ काम कर रहें है। विशेष बातचीत के दौरान अरविंद ने बताया कि सुरो का एकलव्य इसी माह दूरदर्शन पर शनिवार और रविवार को प्राइम टाइम रात आठ से नौ बजे पर प्रसारित हो रहा है। पूरे देश से इस रियल्टी शो के कड़ी प्रतिस्पर्धा के चलते पहले 150 गायकों का चयन किया गया था। उसके बाद इन सभी गायक कलाकारों ने निर्णायकों के समक्ष अपनी प्रस्तुति रखते हुए प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ा गया, तो डेढ़ सौ में से अस्सी कलाकार रह गए। उसके बाद अस्सी कलाकारों में से अंत में 24 कलाकारों का चयन हुआ है। अब यह सभी कलाकार निर्णायकों भप्पी लाहड़ी, ईस्माईल दरबार और पंडित जतिन के समक्ष पूरे देश के सामने अपनी गायकी के जादू को दिखा रहे हैं। यह इलैमिनेटिड रांउड है और जो उम्दा होगा वह अंत तक टिकेगा। अरविंद बताते है कि अभी के सफर में उनके लिए सबसे बड़ी जीत यह रहीं कि तीनों प्रमुख निर्णायकों ने उनकी गायकी को सुनकर स्टैडिंग अबैशन दी और यह कहा कि अरविंद तुम बहुत अच्छे पार्श्व गायक बनोंगें। निर्णायकों की यह बात अब सच भी हो गई है। क्योंकि इस वर्ष अरविंद की बतौर पार्श्व गायक " प्रेमातुर" ने उन्हें व्यापक पहचान दे दी है। इस फ़िल्म के तीन गाने उन्होंने गाए जो सुपरहिट रहे हैं। अरविंद के इस साल तीनों फिल्मों में गाने रिकॉर्ड हो चुके है। वहीं, दो फिल्मों के गाने रिकॉर्ड किए जाने है। यह पांचों फिल्में इस साल रिलीज हो रही है। इतना ही नहीं एक हिंदी और राजस्थानी फिल्म में बतौर अभिनेता भी काम कर रहें है। अरविंद ने अपने प्रशंसकों व सभी हिमाचल वासियों का विशेष आभार व धन्यवाद करते हैं, जिनके प्यार व स्नेह से वह आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम के उपाध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राज्य अध्यक्ष रश्मिधर सूद जिला शिमला के कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के महिला मोर्चा सम्मेलन के लिए कुफरी में पहुंची। सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता पहुंची थी। इस दौरान मंच पर स्वागत कार्यक्रम के बाद जब संबोधन शुरू हुआ, तो रश्मिधर सूद मंच से उठकर नीचे फर्श पर दरिओं पर बैठी महिला कार्यकर्ताओं के साथ बैठ गई। महिला कार्यकर्ता अपने साथ इस प्रकार से राज्य अध्यक्ष को बैठा देख सेल्फी भी लेने लगी और उनकी सराहना भी करने लगी। महिला मोर्चा की राज्य अध्यक्ष जमीन से जुड़ी हुई महिला नेत्री हैं और वे अपने अनोखे अंदाज से महिला कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाती रहती हैं। कसुम्पटी मंडल भाजपा की महिला नेत्री प्रतिभा बाली, मंडल अध्यक्ष सुलेखा कश्यप, व मंडल की उपाध्यक्ष रचना झीना शर्मा ने कहा कि राज्य अध्यक्ष रश्मि सूद का कार्यकर्ताओं के बीच बैठ कर के भाषण सुनना अपने आप में प्रेरणा देने वाला है। उन्होंने कहा कि राज्य अध्यक्ष महिला कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करती हैं, जिसके लिए उनके नेतृत्व को साधुवाद। वहीं, रश्मिधर सूद ने कहा कि हम सब कार्यकर्ता हैं, जिम्मेदारी में अध्यक्ष हैं, लेकिन सभी कार्यकर्ता हैं और कार्यकर्ताओं के बीच बैठ कर के अच्छा लगता है और कार्यकर्ता का भाव सदैव रहना चाहिए। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र कार्यकर्ता है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला राज्य सरकार टीजीटी संस्कृत शिक्षकों को शीघ्र ही प्रदेश में अन्य टीजीटी शिक्षकों के समान लाभ प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज मण्डी जिला के सुंदरनगर में संस्कृत भारती हिमाचल प्रदेश और भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित संस्कृत-उत्कर्ष महोत्सव की अध्यक्षता करते हुए यह घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को ‘देवभूमि’ के नाम से जाना जाता है और ‘देव वाणी’ को उचित सम्मान देना इस दिव्य भूमि का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि इसी अवधारणा के दृष्टिगत संस्कृत को दूसरी भाषा का दर्जा देने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के इस निर्णय का उन लोगों ने विरोध किया था, जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल हर घर तिरंगा अभियान को निष्फल बताकर विरोध किया था। जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार संस्कृत भाषा को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला के रामपुर क्षेत्र के शिंगला और कुल्लू जिला के मनाली के निकट जगतसुख में नए संस्कृत महाविद्यालय स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने संस्कृत महाविद्यालय डंगार को अपने नियंत्रण में लेने की मांग को भी पूरा किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने शास्त्री एवं भाषा अध्यापकों को टीजीटी शास्त्री एवं भाषा अध्यापक के रूप में नामित करने का भी निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के इस निर्णय से अब 15,000 भाषा अध्यापकों और शास्त्री अध्यापकों को टीजीटी हिंदी और टीजीटी संस्कृत के रूप में नामित किया गया है। उन्होंने कहा कि संस्कृत महाविद्यालयों में प्राध्यापकों की नियुक्ति के साथ ही संस्कृत लेक्चरर्स के नए पद सृजित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि संस्कृत भारती हिमाचल प्रदेश में वर्ष 1999 से संस्कृत को सार्वजनिक व्यवहार और बोल-चाल में शामिल करने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि संस्कृत भारती विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन कर समाज के हर वर्ग तक संस्कृत भाषा को पहुंचाने का कार्य कर रही है। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने अगामी वर्ष से तीसरी कक्षा से संस्कृत भाषा पढ़ाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के सक्षम नेतृत्व में संस्कृत को राज्य की दूसरी भाषा घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि संस्कृत एक देवभाषा है और देवभूमि हिमाचल संस्कृत भाषा को वास्तव में ही सम्मान देने वाला देश का पहला राज्य है। अखिल भारतीय संस्कृत भारती संगठन मंत्री दिनेश कामथ ने कहा कि संस्कृत विश्व की सबसे प्राचीन भाषा है और पुरातन काल से ही हर भारतीय को संस्कृत भाषा विरासत में मिली है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में सभी आध्यात्मिक संस्कार और पूजा संस्कृत भाषा में की जाती है। उन्होंने कहा कि यह प्रमाणित हो चुका है कि सबसे पहले लिखित अभिलेख संस्कृत भाषा में थे और यह ऋग्वेद से लिए गए हैं, जो कि प्राचीन काल से हिन्दू सूक्त और मंत्रों का संग्रह है। उन्होंने कहा कि संस्कृत वास्तव में विश्व की एकमात्र वैज्ञानिक भाषा और सभी भाषाओं का आधार है। विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि संस्कृत को राज्य में दूसरी भाषा का दर्जा दिया गया है और इसका श्रेय मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को जाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से उनके निर्वाचन क्षेत्र में संस्कृत महाविद्यालय के भवन निर्माण के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाने का भी आग्रह किया। इस अवसर पर प्रांत मंत्री संजीव और मनोज शैल ने मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। संस्कृत भारती हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा, भाषा कला एवं संस्कृति विभाग के निदेशक डॉ. पंकज ललित, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश सोनी, जिला परिषद के अध्यक्ष पाल वर्मा, उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी व पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
यात्रा को और सुरक्षित बनाने के साथ अधिक सुविधाएं जुटाने के लिए उठाए जा रहे हैं आवश्यक कदम यात्रा के सफल संचालन में विशेष योगदान और सेवाएं देने वालों का उपायुक्त ने किया आभार मनीष ठाकुर । भरमौर उत्तर भारत की प्रसिद्ध श्री मणिमहेश यात्रा आधिकारिक रूप से संपन्न हो गई है। उपायुक्त डीसी राणा ने बताया कि अधिकारिक तौर पर 19 अगस्त से लेकर 3 सितंबर तक यात्रा का आयोजन किया गया। तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने इस वर्ष पवित्र श्री मणिमहेश के दर्शन किए और डल झील में स्नान किया। डीसी राणा ने बताया कि 19 अगस्त से लेकर 3 सितंबर तक 2 लाख 50 हज़ार के करीब श्रद्धालुओं ने यात्रा की। इसी तरह 19 अगस्त से पहले भी लगभग 60 हजार श्रद्धालुओं ने श्री मणिमहेश के दर्शन किए। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान बेहतर कानून व्यवस्था व यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए 4 राजपत्रित अधिकारियों सहित 774 पुलिस कर्मचारियों ने सेवाएं प्रदान की। जिनमें सशस्त्र वाहिनी के 308, जिला पुलिस के 160 व गृह रक्षक विभाग के 306 जवान शामिल रहे। उपायुक्त ने बताया कि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किए गए। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले समय के दौरान यात्रा को और अधिक सुरक्षित बनाने के साथ श्रद्धालुओं को और अधिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष पहली बार एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को तैनात किया गया। बेहतर कानून व्यवस्था सुनिश्चित बनाने के लिए भरमौर से लेकर हड़सर तक सीसीटीवी कैमरे भी स्थापित किए गए। यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हड़सर से डल झील तक 55 अस्थाई शौचालय बनाने के साथ 102 नल भी स्थापित किए गए। यात्रा के विभिन्न स्थानों में अस्थाई स्वास्थ्य शिविर स्थापित किए गए। इनमें चिकित्सकों सहित 83 स्वास्थ्य कर्मियों ने सेवाएं प्रदान की। डीसी राणा ने बताया कि दो हेली टैक्सी सेवा प्रदाता कंपनियों के माध्यम से 8800 श्रद्धालुओं ने भरमौर ओर से गौरीकुंड तक आने और जाने के लिए हेलीकॉप्टर सेवा का प्रयोग किया। उपायुक्त ने यह भी बताया कि यात्रा का अधिकारिक तौर पर आयोजन 3 सितंबर तक निर्धारित था। 4 सितंबर सांय से श्री मणिमहेश यात्रा के विभिन्न स्थानों पर प्रशासन द्वारा उपलब्ध करवाई जाने वाली सुविधाओं को बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे अब यात्रा ना करें। उपायुक्त डीसी राणा ने यात्रा के सफल संचालन में अपना विशेष योगदान और सेवाएं देने वाले सभी सरकारी अधिकारियों- कर्मचारियों, स्वास्थ्य पेशेवरों, मीडिया कर्मियों, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, होमगार्ड, पर्वतारोहण उप केंद्र, स्थानीय स्वयंसेवकों, पंचायती राज संस्थाओं, गैर सरकारी संगठनों और लंगर संस्थाओं का आभार भी प्रकट किया है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज सुंदरनगर में अम्बा प्रसाद रोटरी चैरिटेबल नेत्र अस्पताल का शिलान्यास किया। उन्होंने इस अवसर पर सुंदरनगर पॉलिटेक्निक एलुमिनी एसोसिएशन द्वारा दान की गई एडवांस लाइफ स्पोर्टिंग एम्बुलेंस को भी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एनआरआई और समाजसेवी अम्बा प्रसाद का इस नेत्र अस्पताल निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपए दान करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अम्बा प्रसाद, राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय सुंदरनगर के पूर्व छात्र भी हैं। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब द्वारा संचालित यह अस्पताल गरीब नेत्र रोगियों के लिए वरदान साबित होगा, क्योंकि इस अस्पताल में गरीब मरीजों का निःशुल्क नेत्र उपचार किया जाएगा। जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के लोगों को उनके घरों के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने इस नेत्र अस्पताल के निर्माण के लिए जिला गवर्नर रोटरी डॉ. दुष्यंत चौधरी द्वारा लगभग 2.40 करोड़ रुपए के योगदान करने की घोषणा के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने सुंदरनगर अस्पताल के लिए 25 लाख रुपए की एडवांस लाइफ स्पोर्टिंग एम्बुलेंस दान करने के लिए राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय सुंदरनगर के पूर्व छात्रों का भी आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक सुंदरनगर राकेश जम्वाल ने मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। उन्होंने सुंदरनगर में इस नेत्र अस्पताल के निर्माण के लिए बहुमूल्य भूमि उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समाजसेवी व एनआरआई अम्बा प्रसाद ने कहा कि सुंदरनगर में चैरिटेबल नेत्र अस्पताल खोलना लंबे समय से सपना था। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल में गरीब मरीजों को विश्वस्तरीय नेत्र उपचार की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, जिला परिषद के अध्यक्ष पाल वर्मा, उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
राज्यसभा सांसद बोलीं, नई योजनाओं का लाखों महिलाओं तक पहुंचा लाभ पंकज सिंगटा। धर्मशाला बीजेपी की राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में बीजेपी सरकार की ओर से महिला सशक्तीकरण पर किए गए कार्यों को गिनवाया। इंदु गोस्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से जो योजनाएं चलाई जा रहीं, उनका केंद्र बिंदु महिलाएं हैं। ये हमारी सरकार और पिछली सरकार के नेतृत्व में अंतर है। उन्होंने कहा कि वर्तमान जयराम सरकार में महिला सशक्तीकरण पर अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। आज से पहले महिला सशक्तीकरण पर इतने कार्य किसी भी सरकार में नहीं हुए। इंदु गोस्वामी ने कहा कि 10 से ज्यादा योजनाएं और कार्य ऐसे हैं जो मौजूदा प्रधानमंत्री मोदी और जयराम सरकार में ही शुरू हुईं। इनका लाभ लाखों बेटियों, बहनों और माताओं तक पहुंचा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में 80 की उम्र की पेंशन दी जाती थी। आज जयराम सरकार में पहली बार महिलाओं को 60 की उम्र से बिना आय सीमा पेंशन दी जा रही है। आज बुजुर्ग माताएं आर्थिक रूप से सशक्त हैं और बुढ़ापे में उन्हें आर्थिक मदद के लिए किसी का मोहताज नहीं होना पड़ता है। राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने कहा कि जयराम सरकार ने हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को किराये में 50 फीसदी की छूट दी जा रही है। कुछ लोग कहते हैं कि सिर्फ महिलाओं को ही क्यों छूट दी जा रही है। उन्हें समझना चाहिए कि महिलाएं ने समाज में पुरुषों के बराबर स्थान हासिल करने के लड़ाई लड़ी है। महिला सशक्तीकरण केवल बातों से नहीं हो सकता। इसके लिए कुछ विशेष कदम भी उठाने होंगे। जिन्हें जयराम सरकार ने उठाया है। इंदु गोस्वामी ने बताया की शगुन योजना के तहत पहली बार हिमाचल में बीपीएल परिवार की बेटियों की शादी के लिए मुख्यमंत्री शगुन योजना शुरू की गई। योजना के तहत बीपीएल परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए 31 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है। अब तक लगभग 7 हज़ार हजार बेटियों की शादी पर करीब 21 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि खर्च की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा वर्तमान सरकार ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की अनुदान राशि को जयराम सरकार ने 40 हज़ार रुपए बढ़ाकर 51,000 रुपए किया। इसी तरह विधवा पुनर्विवाह योजना की राशि 50 हज़ार रुपए बढ़ाकर 65 हज़ार रुपए की गई। इंदु गोस्वामी ने कहा कि जयराम सरकाने ग्राम संगठन से जुड़े 10 हज़ार से ज्यादा स्वयं सहायता समूहों को इस वित्तीय वर्ष में 25 हजार रुपए की एक अतिरिक्त राशि टॉप-अप के रूप में दे रही है। इसके साथ ही साथ ही पहली बार स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 4 लाख से ज्यादा महिलाओं को ‘प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना’ व प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना’ के दायरे में लाया गया है। इसके वार्षिक प्रीमियम का भुगतान राज्य सरकार वहन कर रही है, जिस पर लगभग 10 करोड़ रुपए की राशि व्यय होगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत शिमला, मंडी, कांगड़ा और ऊना की तरह अन्य 8 जिलों में भी स्वयं सहायता समूहों को 4 प्रतिशत की दर से बैंकों से ऋण उपलव्ध करवाने की व्यवस्था की गई है। इंदु गोस्वामी ने कहा कि राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत प्रशिक्षित एवं कार्यरत सामुदायिक संसाधन व्यक्तियों, कृषि सखी, पशु सखी, कृषि उद्योग सखी, वित्त सखी व बैंक सखी आदि का मानदेय 350 रूपए प्रतिदिन से बढ़ा कर 500 रुपए प्रतिदिन किया गया है। उन्होंने कहा कि बेटी है अनमोल योजना के तहत दी जा रही राशि को वर्तमान सरकार ने 12 हज़ार रुपए से बढ़ाकर 21 हज़ार किया है। इंदु गोस्वामी ने कहा कि उज्ज्वला और गृहिणी सुविधा के तहत डबल इंजन सरकार ने 4 लाख 71 हज़ार से ज्यादा लाभार्थी परिवारों को निःशुल्क घरेलू गैस कनेक्शन दिए, जिस पर करीब 159 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च हुए। इसके साथ ही गृहिणी सुविधा और उज्ज्वला योजना के तहत नए कनेक्शन लेने वाले लाभार्थियों को साल में 3 रिफील तक निशुल्क दिए जा रहे हैं। इस पर जयराम सरकार 70 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इंदु गोस्वामी ने कहा कि पहली बार हिमाचल में युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार को लेकर प्रेरित करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्वावलंबन योजना शुरू की। इस योजना के तहत महिलाओं को विशेष रियायत दी जा रही है। इसके अलावा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मदर टेरेसा असहाय मातृ संबल योजना, अटल आशीर्वाद योजना, उपहार योजना केंद्र और हिमाचल सरकार ने शुरू की है, जिसका लाखों बेटियों और महिलाओं तक लाभ पहुंचा है। इंदु गोस्वामी ने कहा कि कामगार बोर्ड में पंजीकृत मजदूरों की बेटियों को पढ़ाई के लिए दी जाने वाली छत्रवृत्ति में वर्तमान सरकार ने 20 हज़ार रुपए से लेकर 84 हज़ार रुपए की बढ़ोतरी की है। इसी तरह पैरा वर्कर्स जिनमें आशा, आंगनबाड़ी, मिनी आंगनबाड़ी, आंगनबाड़ी सहायिका और सिलाई अध्यापिका शामिल हैं, उनके मानदेय में 1650 रुपए से लकेर 4550 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है।
क्रान्ति सूद। जाेगिंद्रनगर ग्राम पंचायत नेरघरवासड़ा से अधिवक्ता पंकज भारती सेखावत की अध्यक्षता में पूर्व मंत्री की पंचायत नेरघरवासड़ा से सैकड़ों युवाओं व मातृ शक्ति ने विधायक प्रकाश राणा के निजि कार्यालय गोलवां पहुंचे और आगामी विस चुनावों के लिए विधायक प्रकाश राणा को अपना समर्थन सौंपा। विधायक के निजी सचिव ने बताया कि सैकड़ों लोगों ने विधायक की कार्यशैली में भरोसा किया, उनके निजी कार्यालय गोलवां पहुंच कर अपना समर्थन सौंपा। इस अवसर विधायक प्रकाश राणा ने अपने निजी कार्यालय गोलवां पहुंचने पर व आगामी विस चुनावों के लिए समर्थन देने के लिए सभी का स्वागत व आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज क्षेत्र की जनता विकास को महत्व दे रही है। आए दिन विभिन पंचायतों से शिष्टमंडल अपना समर्थन उन्हें सौंप रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में किसी से कोई भेदभाव नहीं किया। शायद ही क्षेत्र का कोई व्यक्ति, पंचायत जनप्रतिनिधि या फिर कोई कर्मचारी-अधिकारी ऐसा होगा, जिसका उन्होंने काम न किया हो। सभी के काम करने की कोशिश उनके द्वारा की गई है, परंतु कई बार कुछ काम नहीं भी होते हैं। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा मातृ शक्ति को मान-सम्मान दिया। सभी पंचायतों को एक समान दृष्टि से देखा व एक समान निधि हर पंचायत के विकास कार्यों के लिए आबंटित की है। आज जोगिंद्रनगर में जो भी विकास कार्य हुए या चल रहे हैं, उसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व मंत्रिमंडल के सदस्यों का आभार प्रकट किया। जिन्होंने जोगिंदर नगर विस क्षेत्र की जनता की समस्याओं को समझा और उन्हें पूर्ण करने के लिए अपना सहयोग दिया। राणा ने कहा कि अब उन्होंने भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इसके लिए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया। जिन्होंने उनपर भरोसा किया व भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाया। उन्होंने कहा कि वे दिन रात जनता की सेवा में तत्पर रहे हैं। आज यह उसी का नतीजा है,कि क्षेत्र के युवा, मातृ शक्ति व बड़े-बजुर्ग उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि उनके लिए सबसे पहले उनके क्षेत्र की जनता है और अपनी जनता के लिए वे कुछ भी कर सकते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को दूर करना ही राणा का एक मात्र लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि आज हिमाचल की जनता भी इस बात को भली-भांति समझ रही है कि हिमाचल के इतिहास में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने 68 विधासभा क्षेत्रों का दौरा किया और हर विस क्षेत्र को डेढ़-दो सौ करोड़ की सौगातें प्रदान की। इसीलिए आज हिमाचल की जनता सरकार नहीं रिवाज बदलने के लिए आतुर हैं।
मनोज कुमार। कांगड़ा चलो गांव की ओर जन संपर्क अभियान के दौरान पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू गांव ठाकुरद्वारा में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र मे खेल खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण खेलों को उन्नत करने के लिए ठाकुरद्वारा गांव व गाहलियां गांव में खेल ग्राउंड का निर्माण करवाया गया। जब तक खेल के मैदानो का ग्रामीण खिलाड़ियों का उत्थान नही करेंगे सुधार नहीं लाएंगे, तब तक ग्रामीण खेलों का उत्थान नहीं कर सकते। उन्होंने अपील की गांव के विकास के लिए अपने विकास के लिए बढ़-चढ़कर भाग लें। मैं जनता का विकास फोलो करता हूं और मेरा विकास वही लोग फोलो करते हैं, जो आराम की जिंदगी गुजरते है व दूसरों का हिस्सा खाने में माहिर होते हैं। मैंने मेहनत की व सारी टीम ने मेहनत की व कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में गाहलियां ठाकुरद्वारा रानीताल गांव के लिए पीने के पानी की योजना 7.50 करोड़ रुपए व नटेहड जोगीपुर गांव के लिए 1.80 करोड़ रुपए व अनसोली गांव के लिए 1.80 करोड़ रुपए व कोहाला गांव के लिए 1.30 करोड़ रुपए व खोली गांव के लिए 2.45 करोड़ रुपए व रजियाणा खास के लिए 1.10 करोड़ रुपए व बोदडबल्ला के लिए 62 लाख रुपए व गगल गांव के लिए 1.80 करोड़ रुपए व कांस्ट्रेक्शन माता दा बाग के लिए 3.50 करोड़ रुपए व माता ब्रजेश्वरी सराये के लिए 3.50 करोड़ रुपए व पीडब्लूडी रेस्ट हाऊस के लिए 67.43 लाख रुपए व खोली गांव में बनने वाले स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए 10 करोड़ रुपए व मटौर से कोहाला सड़क के लिए 2 करोड़ रुपए व कुलथी टू बलोल पुल के लिए 2 करोड़ रुपए व कोटकवाला से जमानाबाद 2.25 करोड़ रुपए व मुख्यमंत्री लोक भवन कच्छियारी के लिए 30 लाख रुपए व 33केबी सब स्टेशन दौलतपुर के लिए 6 करोड़ रुपए व कांगड़ा छेब में 33केबी सब स्टेशन के लिए 6 करोड़ रुपए व म्यूंसिपल कमेटी कांगड़ा शहर की पार्किंग के लिए 1 करोड़ रुपए गो सेंचुरी निर्माण पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पास 8 करोड़ रुपए व कांगड़ा पुलिस स्टेशन के नए निर्माण के लिए 3 करोड़ रुपए दिए। मै और टीम ने कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए जी-तोड़ मेहनत करके जनता को विकास का फायदा पहुंचाया है, लेकिन अब झूठा शोर डालने वाले आ गए हैं, लेकिन जो लोग जनता की मेहनत का झूठा श्रेय लेते है जनता उनको कभी माफ नहीं करती। कांगड़ा के विकास के लिए संघर्षजारी रहेगा।
आधुनिक ऊष्मायन प्रयोगशाला, औषधीय पौधों के बगीचे और पुनर्निर्मित बाहरी परिसर का लोकार्पण प्रतिमा राणा। पालमपुर चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एचकेचौधरी ने राजमाश की दो किस्में 'हिम पालम कंचन राजमा' और 'हिम पालम त्रिलोकी राजमा' का शुभारंभ किया। शनिवार देर शाम को आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने सामुदायिक विज्ञान में एक आधुनिक ऊष्मायन प्रयोगशाला, औषधीय पौधों के बगीचे और पुनर्निर्मित बाहरी परिसर का भी उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के वैज्ञानिक हिमालय के विशिष्ट खजाने को महानगरों तक ले जाने में मदद कर सकते हैं। उन्होंने उन्हें संतुलित, स्वस्थ और पौष्टिक भोजन के बारे में समाज का मार्गदर्शन करने और नए युग की बीमारियों के लिए विशेष खाद्य पदार्थों को पेश करने का सुझाव दिया। उन्होंने उन्हें पंजाब कृषि विश्वविद्यालय और अन्य प्रमुख संस्थानों के साथ अकादमिक और शोध कार्य में सहयोग करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि कॉलेज में उद्योगों और उद्यमियों को आमंत्रित करने के लिए विशेषज्ञता और संसाधनों का उपयोग किया जाना चाहिए। कुलपति ने कहा कि युवा उद्यमियों और छात्रों के लिए आधुनिक ऊष्मायन प्रयोगशाला एक वरदान साबित होगी। उन्होंने बताया कि राजमश प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है। इनकी विशिष्ट पारंपरिक सुगंध है। उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि नई ऊष्मायन प्रयोगशाला में 27 स्टार्टअप कार्य कर रहे हैं। सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के डीन डॉ. वाईएस धालीवाल ने उदार अनुदान और नए संकाय और सुविधाओं को जोड़ने के लिए कुलपति को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि आरकेवीवाई-रफ़्तार योजना के तहत केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के सहयोग से 'सीएम स्टार्ट-अप योजना' के तहत इनक्यूबेशन लैब की स्थापना की गई है। डॉ. रंजना वर्मा और इंजीनियर आशीष धीमान ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के संविधिक अधिकारी, वैज्ञानिक व विद्यार्थी मौजूद रहे।
विनायक ठाकुर । जसवां परागपुर डाडासीबा के अंतर्गत शनिवार को पंचायत बठरा के युवाओं ने जख्मी हालत मे घूम रहे 9 पशुओं का उपचार किया। उन्होंने बताया जो लोग अपने पशुओं का दूध पीकर उनको बेसहारा छोड़ रहे हैं उनके खिलाफ़ आवाज़ उठाने का निर्णय लिया इन युवा साथियों की मौजूदगी में कार्य हुआ परीक्षित कुमार, रविंद्र कुमार, रशपाल सिंह, सौरव ठाकुर, परवेश भाटिया व रोकी ने मिलकर बेसहारा पशु घायल हुए थे। इन सभी साथियों ने मिलकर बेसहारा पशुओं का उपचार किया। इन्होंने बताया जो पशु बेसहारा घूम रहे हैं और घायल अवस्था में है कुछ पशुओं के कानों में टोकन नंबर भी हैं और कुछ पशुओं के कानों के टोकन नम्बर काट दिए गए हैं। उन्होंने विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि जो बेसहारा पशु जिनके कानों में टोकन लगे हैं और लंपी बीमारी से पीड़ित हैं,, पशु मालिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है, जो लोग अपने पशुओं को बेसहारा छोड़ रहे हैं, जिन पशुओं के कानों में टोकन लगे हैं, उनकाे पशुओं के मालिक तक पहुंच कर कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए। बेसहारा पशु लोगों की फसलों को चट कर रहे हैं बेसहारा पशु ग्रामीणों की परेशानी का सब बने हुए हैं। उधर, इस संबंध में पंचायत बठरा की प्रधान सुनीता कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया पंचायत में किसी ग्रामीण ने अपने पशु बेसहारा छोड़े हैं, तो उन पर कार्रवाई की जाएगी वेटरनरी डॉक्टर से मिलकर पशुओं को इंजेक्शन लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी इंदौरा ने पूरे इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में अपना जन जागरण अभियान चलाया। इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी इंदौरा के अध्य्क्ष देविंदर मनकोटिया की अध्य्क्षता में विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के अंतर्गत पड़ते गांव खरड़ मोहटली, माजरा एवं न्यू बस्ती, धक्का कलोनी, ढांगूपीर में जन जागरण अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी की बैठकों का आयोजन किया गया। इस मौके पर उनके साथ प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सचिव मलेंद्र राजन व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बरिष्ठ प्रवक्ता मनमोहन कटोच भी विशेष रूप में मौजूद रहे। इस मौके पर देवेंद्र मनकोटिया ने देश व प्रदेश की भाजपा सरकार की नाकामियों के बारे में लोगों को अवगत कराया और आने वाले विधानसभा के चुनावों में कांग्रेस पार्टी को समर्थन की अपील की। प्रदेश प्रवक्ता मनमोहन कटोच ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने महंगाई इतनी बढ़ा दी है क़ि लोगों का घर चलाना भी मुश्किल हो गया है, पेपर लीक, एलपीजी गैस मूल्य में धड़ल्ले से वृद्धि, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने पर भाजपा सरकार के प्रति लोगों में गुस्सा इतना बढ़ता जा रहा है। आने वाले विधानसभा के चुनावों में प्रदेश की जनता ने भाजपा की सरकार को जड़ से उखाड़ फैंकने का मन बना लिया है। वहीं, प्रदेश सचिव मलेंद्र राजन ने कहा कि इंदौरा क्षेत्र में विधायक ने अपने परिवारिक सदस्यों को तमाम विभाग के विकास कार्यों के टेंडर देकर उनमें घरों को ही भरा है और इंदौरा क्षेत्र का पढ़े-लिखे युवा नाैकरियों को त्राहि-त्राहि कर रहे है और विधायक ने क्षेत्र के युवाओं को दरकिनार कर अपनी पार्टी के ओहदेदारों के बच्चों को ही विभिन्न विभागों में नियुक्तिया की है। इंदौरा भाजपा के नुमाइंदों ने कर क्षेत्र में अपना फायदा लेते हुए अपनी ही जेंवे भरी हैं और युवाओं को एक फैक्ट्री तक मे काम पर नहीं रखा जा रहा है। इस माैके पर पूर्व प्रत्याशी कमल किशोर, प्रदेश सचिव मलेंद्र राजन, प्रदेश प्रवक्ता मनमोहन कटोच, रविंदर रिंकू, रछपाल चौहान, सुशील कुमार, रिंकू सहोता,मंजीत ठाकुर व संदीप दीपू आदि उपस्थित रहे।
आलाेक। कुल्लू प्रदेश के एनसीसी एयर विंग के कैडेट्स को फ्लाइंग प्रशिक्षण के लिए अमृतसर जाना पड़ता है। हालांकि एचपी एक एनसीसी एयर स्क्वाड्रन कुल्लू के पास अपने दो माइक्रोलाइट विमान हैं, लेकिन यह विमान भी हैंगर और रन-वे (टैक्सी-वे) की समस्या के कारण कुल्लू नहीं पहुंच पाए हैं। रन-वे न होने के कारण प्रदेश के 500 से अधिक कैडेट्स को हर साल इस समस्या से परेशान होना पड़ता है। ऐसे में एनसीसी एयर विंग कुल्लू के कैडेट्स ने महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. रोशन लाल के माध्यम से उच्च शिक्षा निदेशक को ज्ञापन भेजा है। इस ज्ञापन कैडेट्स ने कुल्लू हवाई अड्डा में बनने वाले रन-वे के कार्य को शीघ्र शुरू करने की मांग की है। सीनियर कैडेट मनीष, अदिति और शिवानी ने कहा कि कुल्लू में साल 1972 से एनसीसी एयरविंग है, लेकिन वर्षाें में हैंगर और रन-वे की समस्या हल नहीं हो पाई है। जिसका खामियाजा एनसीसी एयर विंग के कैडेट्स को भुगतना पड़ रहा है।
विनायक ठाकुर । देहरा हिमाचल प्रदेश को बल्क ड्रग पार्क के निर्माण की केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा सैद्धान्तिक मंजूरी मिलने से प्रदेश के हज़ारों युवाओं को रोजगार मिलना सुनिश्चित हुआ है। केंद्र की मोदी सरकार की बल्क ड्रग पार्क की यह सौगात हिमाचल प्रदेश की आर्थिकी को मजबूत करने में अहम योगदान देगी। हिमाचल को मिले बल्क ड्रग पार्क के लिए मोदी सरकार केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का धन्यवाद करते हुए यह बात देहरा भाजपा के युवा नेता डॉ सुकृत सागर ने कही। डॉ सुकृत ने इस पर जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र से हिमाचल में इस बड़े प्रोजेक्ट को लाने के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर डबल इंजन की सरकार की ताकत से इस बड़े प्रोजेक्ट को हिमाचल के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लिए लेकर आए है। उन्होंने कहा कि कोविड काल में जब दबा निर्माण कम्पनियों को कच्चे माल की कमी का सामना करना पड़ा, तब देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में तीन बल्क ड्रग पार्क निर्माण का निर्णय लिया। इस पर पहल करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रसायन और उर्वरक मंत्री मनसुख मंडाविया से उनके गगरेट विधानसभा दौरे के दौरान बात कर हिमाचल का पक्ष रखा तत्पश्चात निरंतर केंद्र में प्रयास कर इस प्रोजेक्ट को हिमाचल के लिए सुनिश्चित करवाया. डॉ सुकृत ने बताया कि यह ड्रग पार्क 1200 करोड़ की लागत से 1406 एकड़ भूमि पर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के ऊना जिला के हरोली में बनेगा जिसका 90 फीसदी केंद्र सरकार व 10 फीसदी प्रदेश सरकार वहन करेगी। डॉ सुकृत ने बताया कि इस प्रोजेक्ट से प्रदेश में 20 हज़ार करोड़ का निवेश आएगा जिससे 25 से 30 हज़ार लोगों को रोजगार मिलेगा।
कृषि विश्वविद्यालय में संस्कृत संभाषण कार्यक्रम आयोजित श्लोकोचरण प्रतियोगिता में दिव्यांशु डोगरा श्रेष्ठतम प्रतिमा राणा। पालमपुर चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में संस्कृत संभाषण शिविर का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. एच.के.चौधरी ने वैज्ञानिकों, विद्यार्थियों और विद्धानों को संबोधित करते हुए कहा कि संस्कृत हमारे बौद्धिक क्षेत्र को समृद्ध करने वाली मातृभाषा है। यह निर्दोषता, स्पष्टता और सरलता के साथ हमारी आत्मा को प्रबुद्ध करती है। सरकार और विभिन्न संस्थानों के सभी प्रमुख लोगो (चिन्ह) में संस्कृत श्लोक शामिल हैं। कंप्यूटर प्रोग्रामिंग के लिए संस्कृत को सबसे अच्छा पाया गया है और नासा के वैज्ञानिकों को इस अनूठी भाषा में एक लघु पाठ्यक्रम का अध्ययन करने की आवश्यकता है। उन्होंने संस्कृत के मंत्रों पर चर्चा करते हुए कहा कि यह श्लोक मनोबल को बढ़ाने और किसी के जीवन को दिशा देने में मदद करते हैं। प्रो. चौधरी ने यह दिखाने के लिए उदाहरणों का हवाला दिया कि संस्कृत दुनिया की कई मुख्यधारा की भाषाओं से बेहतर है। उन्होंने भाषा के सुंदर व्याकरण का विस्तार किया। कुलपति ने छात्रों की संस्कृत में अभिव्यक्ति के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल व विश्वविद्यालय के कुलाधिपति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छात्रों, वैज्ञानिकों और अन्य लोगों के बीच संस्कृत के महत्व को उजागर करने के लिए इस तरह के समारोह आयोजित करने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार और हिमाचल सरकार ने स्कूलों में भाषा को पेश करने के लिए कदम उठाए हैं। संस्कृत को राज्य की दूसरी भाषा घोषित किया है। आधारभूत विज्ञान महाविद्यालय की डीन डॉ अनीता सिंह ने बताया कि यह गलत धारणा थी कि संस्कृत का प्रयोग केवल धार्मिक कार्यक्रमों में किया जाता है। यह व्याकरण, विज्ञान, चिकित्सा, साहित्य, न्यायशास्त्र आदि के लिए एक समृद्ध भाषा है। कार्यक्रम के संयोजक डॉ रणवीर सिंह राणा ने भी संस्कृत के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में डॉ. ओ.एस.के.शास्त्री और डॉ विपिन कुमार ने विशेष व्याख्यान दिए। इंटर कॉलेज श्लोकोचरण प्रतियोगिता में आधारभूत विज्ञान महाविद्यालय के दिव्यांशु डोगरा ने पहला और कृषि महाविद्यालय की मुस्कान कौंडल ने दूसरा स्थान हासिल किया।
मनाेज शर्मा। अर्की अर्की क्षेत्र की सड़को पर जगह-जगह कहीं भी आवारा पशुओं को देखा जा सकता है। अर्की के युवा नेता शशिकांत ने कहा कि कई आवारा पशुओं के झूंड क्षेत्र की बातलघाटी चौक, पौघाटी व भूमती के आसपास के क्षेत्रों में सड़कों के किनारे देखा जा सकता है। इन आवारा पशुओं से न केवल गाड़ियों की आवाजाही बाधित होती है, बल्कि इनकी चपेट में आने से कोई बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है। पैदल चलने वाले यात्रियों को भी इनके हमले का शिकार होने का खतरा बना रहता है। युवा सामाजिक कार्यकर्ता हेमराज ने कहा कि हर गांव में ये आवारा पशु जगह-जगह किसानों की लाखों रूपए की फसलें खाकर तबाह कर जाते हैं। जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर जाता है। प्रभावित किसान हताश होकर फसल बोना ही बंद कर देता है। जिससे उसके खेत उजाड़ रह जाते है। इस भयंकर समस्या पर सरकार व प्रशासन का कोई नियंत्रण नहीं है। इनके आवास के लिए न ही कोई व्यापक योजना है न ही गौशाला जैसा प्रबंधन है। स्थानीय नेताओं की गाडि़यों के मार्ग में भी ये आवारा पशु अवरोध उत्पन्न करते है, परंतु वे इनके प्रकोप को नियंत्रित करने के लिए कोई ध्यान नहीं देते। शशिकांत ने मीडिया के माध्यम से सरकार व प्रशासन से गुहार लगाई है कि इस समस्या पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। क्षेत्र के वाहन चालकों, यात्रियों, राहगीरों व ग्रामीणों की फसलों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठायें जाने चाहिए।
प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष भीड़ देख कर हुए गदगद सचिन बैंसल। नालागढ़ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष हरदीप बावा ने पंजेहरा में विशाल परिवर्तन रैली का आयोजन किया। भीड़ को देकर प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और सह प्रभारी संजय दत काफी प्रभावित हुए। इन नेताओं ने भीड़ को देख कर यहां तक कह दिया कि नालागढ की सीट कांग्रेस की झोली में है और यहां से कांग्रेस का प्रत्याशी प्रदेश के सबसे अधिक वोट लेकर जीत दर्ज करेंगे। मौसम खराब होने के बावजूद जिस तरह लोगों को हजूम उमड़ा उससे पांच हजार कुर्सियां मंगाई थी लेकिन जब वह भर गई तो उतने ही लोग खड़े हो गए। इंटक प्रदेश अध्यक्ष हरदीप बावा ने कहा कि पांच साल भाजपा की सरकार के दौरान नालागढ़ में कानून व्य्वस्था पूरी तरह से चरमा गई। यहां पर अवैध खनन, नशे का कारोबार फल फूलता गया। ट्रक यूनियन को कमजोर करने का प्रयास किया गया। जिससे लोग काफी निराश हुए। नालागढ़ में जो भी विकास हुआ है वह कांग्रेस की देन है। चाहे रामशहर में कालेज हो, पंजेहरा में तहसील खोलना, आरटीओ कार्यालय, नालागढ़ बस स्टेंड, बोदला और उपरली ढांग पुुल समेत 65 सिंचाई पेयजल योजना कांग्रेस की देन है। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि आने वाली सरकार कांग्रेस की है और लोग कांग्रेस को समर्थन करें। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि चुनाव आते ही मुख्यमंत्री गरीब का साथ देने का नाटक रहे है। मैं गरीब हुं, मुझे मौका नहीं मिला। पांच साल कुछ किया नहीं अब मौका मांग रहा है लेकिन अब भाजपा सरकार का विदा होने का समय आ गया है। अब कुछ दिन के बाद जयराम ठाकुर अकेला बैठेगा। बहुत उड़ गया हेलीकाप्टर। महगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ कर रख दी है। अब जनता इस सरकार को घर बैठाने को तैयार है। दूध और दही पर भी टैक्स लगा दिए है। अगर सरकार को यह पता चल जाए की किसान अपने घर में दही जमा रहा है तो उसकी दही पर भी टैक्स लग जाएगा। पहली सरकार है जिसने बिंदी, चुड़ी, शमशान घाट और कफन पर भी टैक्स लगा दिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले कांग्रेस सरकार गरीब किसानों के ट्रकों को बिकने नहीं देखे और इसके लिए एक कानून बनाया जाएगा। मंडी में हवाई पट्टी तो बना नहीं सका रिवाज बदलने की बात करता है। कांग्रेस सरकार आते ही देवी देवताओं के उत्थान के लिए एक कानून बनाएंगे। परिवर्तन रैली में भीड़ ने भाजपा को दिखाया चेहरा सह प्रभारी सजय दत्त ने कहा जिस तरह से नालागढ़ में लोगों को हजूम उमड़ा है, उससे यह स्पष्ट हो गया है कि यहां की जनता भाजपा को सत्ता से बाहर करने के मूड़ में है। अब चुनाव आने के बाद भाजपा झूठे वायदे करके लोगों को गुमराह कर रही है लेकिन जनता को पता है कि जिस सरकार के पांच साल तक कुछ नहीं किया वह अब क्या करेगी। डबल इंजन की सरकार पटरी से उतर गई है। अब बिना बजट के घोषणाएं कर रही है। लेकिन अब समय निकल गया है। यहीं पर कांग्रेस का प्रत्याशी जीतने के बाद सभी नेता दोबारा से जीत का जश्न मनाने आएंगे। महगाई और रोजगार के लिए कांग्रेस ने बनाई नई योजना -प्रतिभा प्रदेश अध्यक्ष रानी प्रतिभा ने कहा कि नालागढ़ में जो भी विकास हुआ है वह कांग्रेस की देन है। वर्तमान में महिलाएं सशक्त है वह स्व. राजीव गांधी के प्रयास है। देश के प्रधानमंत्री हिमाचल का दौरा करते है और करोड़ो रुपये उनका दौरे पर खर्च होता है जनता का पैसा दोनो हाथ से लूटा जा रहा है। कांग्रेस ने सता में आने के बाद मंहगाई, बेरोजगारी को दूर करने के लिए योजनाएं बनाई है। पुरानी पेंशन को बहाल किया जाएगा। तीन सौ यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी। महिलाओं को 15 सौ रुपये हर माह दिया जाएगा। उन्होंने नालागढ में कांग्रेस को मजबूत करने के अपील की है। इस मौके पर पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, रेणुका के विधायक विनय कुमार, जिला अध्यक्ष शिव कुमार, ब्लाक अध्यक्ष हुसन चंद ठाकुर समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे। किसी के जाने से पार्टी को नहीं पड़ेगा फर्क -मुकेश लखविंद्र राणा के भाजपा में शामिल होने पर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पहले भाजपा को धोखा देता रहा तो कांग्रेस में शामिल हो गया अब दो बार कांग्रेस का विधायक बनने के बाद वापस भाजपा में चला गया। लोग आते जाते रहेंगे लेकिन कांग्रेस पार्टी हमेशा चलेगी। किसी जाने से पार्टी को कोई पर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि विधायक के जाने का बाद ब्लाक अध्यक्ष हुसन चंद ठाकुर अपने जगह पर अडिग रहे। उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही ब्लाक अध्यक्ष के बलिदान को देखते हुए उसे इसका सम्मान दिया जाएगा। कुछ लोग नौकरी छोड़ कर पार्टी में शामिल होने की बात कर रहे हैं, लेकिन पार्टी अभी ऐसे लोगों को लेने के लिए भी तैयार नहीं है।
कांगड़ा विधासभा क्षेत्र से कांग्रेस टिकट के लिए किया आवदेन मनोज कुमार। कांगड़ा समाज सेवा शब्द अपने आप में एक जोश भरता है। जब तक हम समाज में रहते हैं, तब तक समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य करना हम सभी का नैतिक दायित्व हैं। हमारा उदेश भारत के हर व्यक्ति को समाज सेवा से जोडऩा है ताकि हमारे समाज का स्तर ऊंचा हो सके। जी हां हम बात कर रहे हैं राम किशन चौधरी की। उन्होंने कहा कि मैं वीरता की स्थाई निवासी हूं। उन्होंने अपनी सेवाएं चंबा, कुल्लू व सुरगनी में दी तथा अपनी नौकरी के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी की गतिविधियों से निरंतर जुड़े रहे। सितंबर 2019 में सुरगनी से डिप्टी चीफ इंजीनियर पद से सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्त होने के बाद ही समाजसेवा में उनका अलग ही जज्बा रहा। रामकिशन चौधरी का मानना है कि आज विश्व की आबादी 796 करोड़ आंकड़ा पार कर चुकी है, जबकि 33 प्रतिशत जंगल होने चाहिए, लकिन जंगल सिर्फ 13 प्रतिशत ही रह गए हैं, ऐसे में पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए उन्होंने एक और मुहिम छेड़ी इस मुहिम के चलते राम किश न चौधरी ने 40 हजार फलदार, औषधिदार व इमारतीदार पौधे वितरित किए जोकि फल-फूल रहे हैं और पर्यावरण को सुरक्षित कर रहे हैं। उनका कहना है कि हर एक व्यक्ति को एक पौधा जरूर लगाना चाहिए ताकि पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके। अगर पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तभी हम मानवता को सुरक्षित रख पाएंगे। जब हिमाचल में पंचायत इलेक्शन हुए उसके पश्चात राम किशन चौधरी ने नवनिर्वाचित जिला परिषदों, प्रधानों, उप प्रधानों, बीडीसी सदसयों, वार्ड पंचों व आशा वर्करों के लिए एक सम्मान समारोह आयोजित किया। उन्होंने इस सम्मान समारोह में पद सभी को शॉल, टोपी व पौधे देकर सम्मानित किया। जब कोरोना काल की स्थितियां सुधरने लगी तो, उन्होंने गांव के पढ़े-लिखे बुद्धिजीवी वर्ग को बुलाकर भी सम्मानित कर पर्यावरण को सुरक्षित रखने व युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने का आह्वान किया। उन्हाेंने बताया की वह लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। अगर हाईकमान उन्हें कांग्रेस की टिकट देती है, तो कांगड़ा की जनता का उन्हें भरपूर सहयोग मिलेगा और वह कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में भारी बहुमतों से कांग्रेस को जीत दिलाएंगें। उन्होंने यह भी साफ कर दिया की वह समाजसेवा की भावना से ही राजनीति में काम करूंगा।
शिमला : डॉ जनकराज की चुनाव में उतरने की तैयारी, दिया अपनी सेवाओं से त्यागपत्र का सरकार को भेजा नोटिस
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला दिमाग की सर्जरी करने वाले डॉ. जनकराज ने अब सियासी सर्जरी करने की पूरी तैयारी कर ली है। न्यूरो सर्जन डॉ. जनकराज ने न्यूरो सर्जन पर एमएस पद से त्याग पत्र का नोटिस सरकार को दे दिया है। उन्होंने स्वास्थ्य सचिव को ये नोटिस दे दिया है और बताया जाता है कि तीन माह पहले नोटिस देना जरूरी होता है और इसी प्रोटोकॉल को फॉलो करते हुए उन्होंने ये नोटिस दिया है। वर्तमान में डॉ जनकराज प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी के एमएस है और न्यूरो सर्जन विभाग के हेड है। उन्होंने इन दोनों पदों को छोड़ने की बात नोटिस में लिखी है। डॉ. जनक जनरल सर्जरी में एमएस डिग्री के साथ ही बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से न्यूरो सर्जरी में एमसीएच यानी सुपर स्पेशिएलिटी डिग्री होल्डर हैं, 2009 से वे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं। मौजूदा वक्त में वो प्रदेश के सबसे बड़े आईजीएमसी अस्पताल के एमएस और न्यूरो सर्जरी विभाग के हैड हैं। कोविड के दौरान उनकी सेवाओ को प्रदेश भर में सराह गया था। स्वास्थ्य सेवाएं देने के साथ साथ वे सामाजिक गतिविधियों में भी हिस्सा लेते रहे है और उन्हें मरीजो का मसीहा भी कहा जाता है, लेकिन अब त्याग पत्र देकर अब वे राजनीति में हाथ आजमाने जा रहे है। हालांकि 2017 में भी उन्होंने ऐन चुनावी समय में लंबा अवकाश लिया था और भाजपा से टिकट की दावेदारी पेश की थी, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला था और वापस ड्यूटी पर लौट आए थे और प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद उन्हें आईजीएमसी का एमएस बनाया गया था, लेकिन इस बार फिर से वे सक्रिय हो गए है और काफी समय से भरमौर ओर पांगी में जन सम्पर्क अभियान भी चलाया है और लोगो की नब्ज टटोल रहे थे। चुनावों के लिए अब समय भी काफी कम रह गया है। ऐसे में उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृति के लिए आवेदन किया है। डॉ. जनकराज ने कहा कि भरमौर पांगी क्षेत्र कि जनता चाहती है की वे चुनाव लड़े ओर अब वे राजनीति के जरिए जनसेवा करना चाहते है। डॉक्टर रहते केवल वे स्वस्थ्य सेवाएं ही दे पाते हैं, लेकिन राजनीति के माध्यम से व्यापक स्तर पर सेवा कार्य हो सकते हैं। डॉ. जनक ने कहा की भरमौर इलाका जनजातीय है और यहां समय के अनुरूप विकास की सख्त जरूरत है। हालांकि उन्होंने राजनीति में प्रवेश के बावजूद भी वे मरीजों की सेवा के लिए उपलब्ध रहने की बात कही और निःशुल्क ही आईजीएमसी अस्पताल में न्यूरो सर्जरी विभाग में में या अन्य अस्पतालों में सेवाएं देते रहेंगे।
मनोज कुमार। कांगड़ा एमसीएम डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा में शनिवार को डीएसपी नारकोटिक्स कांगड़ा, संजय शर्मा ने छात्र छात्राओं को नशे दुष्प्रभाव के विषय में एक विशिष्ट व्याख्यान दिया। सबसे पहले महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बलजीत सिंह पटियाल ने डीएसपी का महाविद्यालय में पहुंचने पर विधिवत ओपचारिक स्वागत किया। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि सबसे पहले व्यक्ति मात्र मनोरंजन के लिए नशे का सेवन करता है फिर धीरे-धीरे उसकी आदत पड़ती है और अंत में उसकी मजबूरी बन जाती है और जो भी नशा बेचने वाले हैं, उन्हें मानवता से कुछ लेना-देना नहीं होता, उन्हें बस पैसे से मतलब होता है, भले ही किसी की जान क्यों ना चली जाए? इसके साथ ही डीएसपी संजय शर्मा ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य यह है कि लोगों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के विषय में जागरूक किया जाए, लोग अपने बच्चों को समझाएं। इस दिशा में विद्यालय और महाविद्यालय महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। डीएसपी ने कहा कि हमने पुलिस और लोगों के बीच एक बेहतरीन तालमेल स्थापित करना होगा, जिससे समाज में नशा आदि बेचने वालों पर लगाम कसी जा सके। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके भी हम सब हिमाचल को नशा मुक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं और इसके लिए ड्रग फ्री हिमाचल ऐप, नेशनल ड्रग डी-एडिक्शन हेल्पलाइन और नशा निवारण हेल्पलाइन की मदद ली जा सकती है। अंत ने डीएसपी शर्मा ने कहा कि आइए हम सब प्रतिज्ञा लें कि हम हिमाचल को नशा मुक्त बनाने में अपना योगदान देंगे। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक वर्ग में प्रो सुमित पठानिया, रोबिन मोगरा और डॉ. अरुणदीप शर्मा भी उपस्थित रहे।
अनूप । सुजानपुर सुजानपुर पुलिस थाना प्रभारी सतपाल शर्मा का उत्कृष्ट कार्य को लेकर के डीजीपी डिस्क अवार्ड के लिए चयन हुआ है। थाना प्रभारी सतपाल शर्मा के मधुर व्यवहार अपने कार्य की कर्तव्य को निष्ठा को लेकर सुजानपुर में उनकी प्रशंसा की जाती है। सतपाल शर्मा को उनके डिस्क अवार्ड मिलने की खुशी में थाना प्रभारी को बधाइयों का तांता लगा है। थाना प्रभारी सतपाल शर्मा ने जिला पुलिस कप्तान आकृति शर्मा का भी आभार जताया है।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर कर्मचारी न्यू पेंशन स्कीम का विरोध तथा पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे हैं। जाहिर है कि लंबे समय से चल रही कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली की मांग पूरी न होने पर अब कर्मचारी अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन पर बैठ गए हैं। नगर परिषद हमीरपुर की वर्षाशालिका में शुरू हुए क्रमिक अनशन के तीसरे दिन बिलासपुर जिला से कर्मचारियों ने मोर्चा संभाला। सरकार से पुरानी पेंशन बहाल करने को लेकर हर मंच से मांग उठाई जा रही है, लेकिन अभी तक भी फैसला नहीं लिया जा रहा। हमीरपुर ऊना और बिलासपुर के कर्मचारी क्रमिक अनशन पर बैठ। वहीं, शनिवार को बिलासपुर जिला के प्यारे लाल, देवकृष्ण नड्डा, देशराज व रविंद्र कुमार अनशन पर बैठे उनका कहना है कि यदि मांग पूरी नहीं होती है, तो आने वाले समय में उनका यह क्रमिक अनशन आगे तक बढ़ेगा। न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक राज्य कार्यकारिणी आगे का आदेश नहीं देती तब तक क्रमिक अनशन जारी रहेगा।
किसान पशुपालक हो रहे बर्बाद, सोई हुई हैजयराम सरकार लंपी बीमारी की रोकथाम के प्रयास करे और पशुपालकों को जल्द मुआवजा दे सरकार फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला आम आदमी पार्टी किसान विंग के अध्यक्ष अनिंदर सिंह नौटी ने कहा कि प्रदेश में लंपी बीमारी से दुधारु पशुओं की मौत हो रही है। पशुओं की मौत होने पर पशुपालक किसान बर्बाद हो रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर अपनी रैलियों में व्यस्त है। जयराम सरकार ने साबित किया है कि उन्हें पशुपालक किसानों की कोई चिंता नहीं है। पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर झूठी घोषणाएं कर रही हैं। कहीं कह रहे हैं कि बीमारी को रोकने के लिए टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा, कहीं मुआवजा देने के लिए 30 हजार रुपए देने की बात कर रहे हैं, लेकिन अभी तक पशुपालक किसानों को कोई राहत नहीं मिली है। लंपी वायरस से बीमारी लगातार फैल रही है और पशुओं के मरने का क्रम जारी है। किसान विरोधी जयराम सरकार की ओर से बीमारी को रोकने और पशुपालकों किसानों को राहत देने के कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। जिससे साबित होता है कि सरकार को किसानों की चिंता नहीं है। अनिंदर सिंह नौटी ने कहा कि आम आदमी पार्टी की ओर से लंपी वायरस से फैल रही बीमारी को रोकने के लिए शुरुआती दिनों से ही सरकार से मांग की जा रही है। जिन पशुओं की लंपी बीमारी से मौत हो गई है, उन पशुपालक किसानों को मुआवजा देने की भी मांग कर रहे हैं। कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने 13 अप्रैल को लंपी वायरस से फैल रही बीमारी को महामारी घोषित कर पशुपालक किसानों को 30 हजार रुपए प्रति पशु मुआवजा देने की बात कही, लेकिन आज तक किसी भी पशुपालक किसान को मुआवजा नहीं मिला है। प्रदेश में हजारों दुधारु पशुओं की मौत हो चुकी है लेकिन सरकार पशुपालक किसानों को यह भी नहीं बता पाई है कि मुआवजा कहा से मिलना है और कौन इस बात की गिनती करेगा कि किसके, कितने पशुओं की मौत लंपी वायरस की बीमारी से हुई है। पशुपालक किसान मुआवजे के लिए कहां जाएं और किसके पास आवेदन करें, इसका भी कोई प्रबंध कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर नहीं कर पाए हैं। कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बीमारी की रोकथाम के प्रयास करने के लिए टास्क फोर्स के गठन की घोषणा भी की थी, लेकिन अभी तक टास्क फोर्स का गठन नहीं हुआ है। पशुपालक किसानों के पास बीमारी से रोकथाम के लिए सरकार की ओर से कोई नहीं पहुंचा। अनिंदर सिंह नौटी ने कहा कि प्रदेश में जगह-जगह लावारिश गौवंश इस बीमारी से दम तोड़ रहे हैं। गौ सेवा के बड़े-बड़े दावे करने वाली भाजपा सरकार ने गौ सेस के नाम पर भी करोड़ों रूपया पूरे प्रदेश से इकट्ठा किया है। लेकिन अब बीमारी के संकट के समय में गौ सेवा आयोग का कोई अता पता नहीं है। अनिंदर सिंह नौटी ने कहा कि दुधारु पशुओं की मौत होने पर पशुपालक किसानों की आय का साधन खत्म हो गया है। एक पशुपालक किसान के चार-चार दुधारु पशुओं की मौत हो गई है, जिससे वह बर्बाद हो गए हैं। प्रदेश की जयराम सरकार किसानों को अभी तक कोई मदद नहीं पहुंचा पाई है। जिससे लगता है कि जयराम सरकार अभी सोई हुई है। अनिंदर सिंह नौटी ने कहा कि सरकार जल्द ही बीमारी से रोकथाम के लिए कदम उठाए और मृत पशुओं की जल्द गिनती कर पशुपालक किसानों को मुआवजा प्रदान करे। दुग्ध उत्पादक किसान पहले से ही महंगे पशु चारे, फीड, दवाइयां आदि से घाटे में है, ऊपर से इस बीमारी ने उनकी पूरी तरह कमर तोड़ कर रख दी है। प्रदेश की भाजपा सरकार अपनी जिम्मेदारी को निभाने में पूरी तरह विफल हो चुकी है। आम आदमी पार्टी ने किसानों की मांगों को लेकर पावंटा साहिब में अनिंदर सिंह नौटी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन भी किया था, जिसमें एसडीएम को ज्ञापन देकर लंपी वायरस से फैल रही बीमारी की रोकथाम के लिए कदम उठाने और पशुपालकों को मुआवजा देने की मांग की थी। इसके साथ ही भारी बारिश के कारण किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। फसलों के नुकसान की गिरदावरी कराकर किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की थी, लेकिन किसान विरोधी जयराम सरकार ने अभी तक किसानों की मांगों पर कुछ नहीं किया।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट ग्राम पंचायत सरयांज में विशेष आधार कार्ड शिविर लगाया गया। इसका पंचायत के लोगों ने भरपूर लाभ उठाया। पंचायत प्रधान रमेश ठाकुर ने बताया कि बुजुर्गों व बच्चों के अंगुलियों के निशान राशन डिप्पू व किसान सम्मान निधि के लिए नहीं लग रहे हैं, जिससे की ई-केवाईसी नहीं हो पा रही है। इसलिए जनहित को देखते हुए आधार कार्ड अपडेट शिविर का आयोजन किया गया, ताकि पंचायत के लोगों को अर्की व दाड़ला के चक्कर न काटने पड़े और किसी समस्या का सामना ना करने पड़े। आधार विभाग के कर्मचारी ऋतू राज व लोकेश कुमार ने बताया कि लगभग 400 लोगों का आधार अपडेट कर दिया गया है। शिविर में लोगों ने नए आधार कार्ड, पुराने आधार पर करेक्शन, नंबर लिंक आदि कराए, जबकि इसके बाद जघून पंचायत में आधार कार्ड शिविर का आयोजन भी किया जाएगा।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट ग्राम पंचायत सरयांज में विशेष आधार कार्ड शिविर लगाया गया। इसका पंचायत के लोगों ने भरपूर लाभ उठाया। पंचायत प्रधान रमेश ठाकुर ने बताया कि बजुर्गों व बच्चों के अंगुलियों के निशान राशन डिप्पू व किसान सम्मान निधि के लिए नहीं लग रहे हैं, जिससे की ई-केवाईसी नहीं हो पा रही है। इसलिए जनहित को देखते हुए आधार कार्ड अपडेट शिविर का आयोजन किया गया, ताकि पंचायत के लोगों को अर्की व दाड़ला के चक्कर न काटने पड़े और किसी समस्या का सामना ना करने पड़े। आधार विभाग के कर्मचारी ऋतू राज व लोकेश कुमार ने बताया कि लगभग 400 लोगों का आधार अपडेट कर दिया गया है। शिविर में लोगों ने नए आधार कार्ड, पुराने आधार पर करेक्शन, नंबर लिंक आदि कराए, जबकि इसके बाद जघून पंचायत में आधार कार्ड शिविर का आयोजन भी किया जाएगा।
अनूप । सुजानपुर डीएवी पब्लिक स्कूल आलमपुर जिला कांगड़ा के छात्रों ने बॉक्सिंग प्रतियोगिता में चार मेडल प्राप्त किए हैं। अंडर-14 बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन सीनियर सेकेंडरी स्कूल जयसिंहपुर में आयोजित किया गया था। इस शानदार स्पर्धा में अक्षित व शिवम राणा ने क्रमशः दो स्वर्ण पदक, शैलेश ने एक रजत व अभिनव ने एक कांस्य पदक प्राप्त कर अपने स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया। इसके अतिरिक्त विद्यालय के दो होनहार छात्रों अक्षित व शिवम राणा का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो कि आगामी समय में ऊना में आयोजित की जाएगी। छात्रों के इस साहसिक प्रदर्शन हेतु विद्यालय के प्रधानाचार्य बिक्रम सिंह ने अभिभावकों व सभी अध्यापक वर्ग को बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी स्पर्धाओं का अवश्य आयोजन किया जाना चाहिए, जिसमें सभी छात्र अपनी प्रतिभा तथा योग्यता का प्रदर्शन कर सकें।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर उपमंडल के क्षेत्र आलमपुर की ग्राम पंचायत में आज विधायक रविंद्र धीमान ने लोगों की जन समस्याओं को सुना बहुत सी समस्याओं को विधायक ने मौके पर ही निपटारा किया और बाकि विभाग को जल्दी ही निपटाते के निर्देश दिए। वहीं, विधायक रविंद्र धीमान ने कहां कि मेरी विधानसभा मेरा परिवार है और लोगों की सेवा के लिए मैं हमेशा तैयार रहता हूं। मेरा उद्देश्य ही विकास कार्यों में तेजी लाना है। इस अवसर पर विधायक रविंद्र धीमान ग्राम पंचायत के प्रधान संकुतला देवी के साथ पंचायत प्रतिनिधि के साथ अन्य लोग भी मौजूद रहे।
पंकज सिंगटा। धर्मशाला उक्त शब्द भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर ने जारी की गई अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहे। कपूर ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की हालत यह हो गई है कि उसका कोई संगठन ही नहीं बचा है। यही कारण है कि हर कोई विधायक बनने का सपना देख अपने ही पार्टी की जड़ें खोदने में लगा है। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि हालांकि लोकतंत्र में सभी को चुनाव लड़ने का अधिकार होता है, लेकिन कांग्रेस में अजीब तरह की होड़ मच गई है। बीते दिन ही बिलासपुर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर के खिलाफ बिलासपुर के कांग्रेस नेता ने ही मोर्चा खोल दिया। पूर्व विधायक तिलकराम और जिला बिलासपुर कांग्रेस प्रवक्ता संदीप संख्यान ने बंबर ठाकुर पर विधायक रहते भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और सीबीआई जांच की भी मांग की। यह हालत उस कांग्रेस की है जिसकी प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह कहती हैं कि भाजपा के खिलाफ चार्जशीट लाएंगे, लेकिन आलम यह है कि कांग्रेस नेता ही एक दूसरे के खिलाफ चार्जशीट लाने में व्यस्त हैं। कपूर ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस ने हिमाचल की जनता के सामने 10 गारंटीयां पेश की हैं और यह गारंटीयां हिमाचल कांग्रेस के किसी नेता ने नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की। यह दिखाता है कि कांग्रेस के पास हिमाचल में एक भी चेहरा ऐसा नहीं है, जिस पर जनता भरोसा कर सके और जो खुद को नेता समझते हैं, उनमें एक-दूसरे को पीछे धकेलने की होड़ मची है। इसीलिए उसे हिमाचल के चुनावों में घोषणाएं करवाने के लिए दूसरे राज्य के मुख्यमंत्री को बार-बार लाना पड़ रहा है, वह भी भूपेश बघेल को जो अपने राज्य में नाकाम मुख्यमंत्री कहलाते हैं। कपूर ने कांग्रेसी नेताओं की गुटबाजी पर चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस में अनुशासनहीनता की स्थिति यह है कि कोई प्रदेश अध्यक्ष तक की बात नहीं सुनता। प्रतिभा सिंह को बार-बार कहना पड़ रहा है कि कोई भी नेता खुद को प्रत्याशी घोषित न करे, लेकिन नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू और होली लॉज में मचे क्लेश का आनंद हिमाचल की जनता खूब उठा रही है। यही कारण है कि कांग्रेस के कई नेता और सिटिंग विधायक तक पार्टी छोड़ आज भारतीय जनता पार्टी में आ रहे हैं। यह दिखाता है कि देश के अन्य राज्यों की तरह अब हिमाचल भी कांग्रेस मुक्त होने जा रहा है।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार इकाई की मासिक बैठक इकाई अध्यक्ष ईः रत्न तनवर की अध्यक्षता में एवरग्रीन होटल कुनिहार के सभागार मे आयोजित की गई। सभा के महासचिव रमेश कश्यप ने बैठक में बताया कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश में पेंशनर्ज की JCC गठित कर 31 अगस्त 2022 को उनके साथ मिटिंग करके कई मांगों के उपर अपनी सहमती प्रकट की है, जिनके आदेश सरकार द्वारा जल्दी ही जारी करने की उम्मीद है। बैठक में सदस्यों द्वारा 1-1-2016 के बाद सेवानिवृत सदस्यों को अभी तक संशोधित वेतनमानों के अनुरूप बोर्ड द्वारा पेंशन न दिए जाने का कड़ा संज्ञान लिया गया। उन्होंने बोर्ड अधिकारियों से आग्रह किया कि पे फिकसेशन की वैटिंग की शक्तियाँ सर्कलों व मुख्य अभियन्ता के कार्यालयों में मौजुद सहायक लेखा/लेखा अधिकारियो को देकर पे वैटिग जल्दी से जल्दी करवाई जाए, ताकि संशोधित पेंशन को जारी करने का क्रम जल्दी शुरू किया जा सके। बैठक मे ई. रुपेंद्र कौशल 'ई. आरपी, तनवर ' रमेश कश्यप ई. रत्न तनवर ' हेमचंद तनवर, रामदास तनवर, राम प्रकाश ठाकुर,' ओम प्रकाश तनवर, ओम प्रकाश ठाकुर, गोपाल चंद गर्ग,' परमानंद, धनबहादुर, देवी चंद ,सोहनलाल, कैलाश चंद, पाठक रूपराम पाल, ललित सेन, दलबीर सिंह, 'सुरतराम, चेतराम कश्यप, मदन चंद, राजेन्द्र कंवर, शीश राम, दलीप सिह व रत्न लाल आदि सदस्यों ने भाग लिया।
क्रान्ति सूद। जोगिंद्रनगर धान के गुणवत्ताहीन बीज के चलते किसानों फसल तबाह हो गई है। ग्राम पंचायत लांगणा के गांव डोल निवासी प्रभात सिंह का कहना है कि उन्होंने कृषि विभाग लडभड़ोल से धान के बीज लिए थे। उन्होंने कहा की बीज लगाने के बाद खेती पूरी तरह से पीली पड़ चुकी है और पूरे खेत तबाह हो चुके हैं। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि उन्हें मुआवजा दिया जाए। मेघ सिंह निवासी लांगणा का कहना है कि जो कृषि विभाग लडभड़ोल द्वारा उन्हें धान का बीज दिया गया है उसके लगाने के बाद अब खेतों में धान की खेती खराब हो गई है। उन्होंने कहा कि लंगणा क्षेत्र में 3 किलोमीटर तक किसानों ने धान की फसल की है। अब किसानों की पूरी फसल खराब हो चुकी है। उन्होंने कृषि विभाग से गुजारिश की है कि सभी किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए और किसानों की सहायता की जाए। इस बारे में कृषि विशेषज्ञ अरुण कुमार अबरोल से बात हुई, तो उन्होंने कहा कि उन्होंने हाल में चौंतड़ा ब्लॉक में जॉइनिंग की है। उन्होंने कहा कि हमारे ब्लॉक की 44 पंचायतें हैं। वहां पर धान की खेती की जाती है। उन्होंने कहा कि अभी उनको किसानों ने दूरभाष द्वारा सूचित किया था कि उनके खेतों में धान पीले पड़ रहे हैं और धान की फसल खराब हो गई है। अरुण कुमार अबरोल ने कहा कि उन्होंने किसानों को खेतों में माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की छिड़काव करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि विभाग में स्टाफ की भी कमी चल रही है।
चंबा के राजकीय महाविद्यालय तेलका में छात्रों से पेपर चैक करने वाले मामले में कार्यवाई की उठाई मांग फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा शनिवार दोपहर को परीक्षा नियंत्रक का घेराव किया गया। विद्यार्थी परिषद ने इस दौरान मांग की कि हाल में जो तेलका कॉलेज में प्राध्यापक द्वारा किसी छात्र से अन्य छात्रों के पेपर चैक करवाने का मामला सामने आया है, उक्त मामले में संलिप्त सभी दोषियों पर सख्त कानूनन कार्यवाई अम्ल में लाई जाए। आकाश ने कहा कि 2 दिन पहले सोशल मीडिया में तेलका कॉलेज का एक वीडियो वायरल होता है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक छात्र कंप्यूटर पर पेपर चैक कर रहा होता है। उन्होंने कहा कि पेपर चेकिंग प्रक्रिया विश्वविद्यालय प्रशासन की एक गुप्त प्रक्रिया होती, लेकिन इस प्रक्रिया की तेलका कॉलेज में सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। पेपर चेकिंग में इस प्रकार की लापरवाही वरतना छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। आकाश ने कहा कि एबीवीपी एचपीयू इकाई ने इस संदर्भ में परीक्षा नियंत्रक को लिखित शिकायत सौंप दी है। विद्यार्थी परिषद ने इस शिकायत पत्र के माध्यम से मांग कि है इस मामले में जल्द से जल्द कार्यवाई की जाए। आकाश ने परीक्षा नियंत्रक को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आने समय में उक्त प्राध्यापक पर उचित कार्यवाई अम्ल में नहीं लाई गई, तो विद्यार्थी परिषद उग्र से उग्र आंदोलन करेगी और इसके लिए विवि प्रशासन स्वंय जिम्मेदार रहेगा।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर लंबागांव से संबंध रखने वाले मणि राम चौधरी को जयसिंहपुर ब्लॉक किसान कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया। जिला कांग्रेस के अध्यक्ष सुरेश पठानिया ने इस संबंध में जानकारी दी। मणि राम चौधरी के साथ नौ अन्य विस क्षेत्रों में भी ब्लॉक किसान अध्यक्ष बनाए गए हैं। मणि राम चौधरी ने इस नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व सुरेश पठानिया और जयसिंहपुर के पूर्व विधायक यादविंदर गोमा का आभार व्यक्त किया और कहा कि भाजपा की सरकार में किसानों की अनदेखी की है। मणि राम चौधरी ने कहा कि आने वाले चुनावों में विधानसभा जयसिंहपुर और पूरे प्रदेश में कांग्रेस की ही सरकार बनने जा रही हैं।


















































