क्रान्ति सूद । जोगिंद्रनगर जोगिंद्रनगर के विधायक प्रकाश राणा ने शनिवार को उपमंडल की मसौली ग्राम पंचायत का वार्ड स्तर पर दौरा किया व जनता की समस्याओं को सुना। इस अवसर पर उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वे राजनीति में न धन कमाने आए हैं ना नाम वे सिर्फ जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र की जनता की सेवा व क्षेत्र का विकास करवा कर इसे नंबर वन बनाने आए हैं। उन्होंने कहा कि जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के लगभग 550 महिला मंडलों को उनके द्वारा एक समान धनराशि मुहैया करवाई है, ताकि प्रत्येक महिला मंडल अपनी विभिन्न गतिविधियों को आगे बढ़ा सके। उन्होंने कहा कि महिला शक्ति का परिवार के साथ-साथ समाज उत्थान में भी अहम रोल रहता है। जोगिंद्रनगर विस क्षेत्र की नारी शक्ति को मान सम्मान प्रदान करने के दृष्टिगत जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में महिला सम्मान समारोह आयोजित किए गए। विधायक प्रकाश राणा ने जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि कोविड-19 के कठिन दौर के बावजूद सीएम जयराम ठाकुर के आशीर्वाद से विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। जोगिंद्रनगर की सभी ग्राम पंचायतों को विकास की दृष्टि से न केवल एक समान धनराशि उपलब्ध करवाई गई है, बल्कि भेदभाव व क्षेत्रवाद की राजनीति को भी खत्म किया है। उन्होंने कहा कि उनका एक मात्र ध्येय जोगिंद्रनगर को विकास की दृष्टि से एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र के तौर आगे ले जाना है। उन्होने कहा कि गत चार वर्षों के दौरान जहां जोगिंद्रनगर में एचआरटीसी का बस डिपो स्थापित किया है, तो वहीं मकरीड़ी में उप तहसील खोली है। चौंतड़ा में जलशक्ति विभाग का मंडलीय कार्यालय, पीएचसी चौंतड़ा का दर्जा बढ़ाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किया है। इसके अलावा गोलवां व पीपली में नई पीएचसी खोली हैं, तो वहीं मकरीड़ी में लोक निर्माण विभाग का उप मंडलीय कार्यालय स्थापित होने जा रहा है। इस तरह जोगिन्दर नगर में विकास कार्यों की यह सूची लंबी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि आगामी 12 सितंबर को जोगिंद्रनगर में प्रदेश के मुख्य मंत्री जयराम ठाकुर फिर से जोगिंद्रनगर आ रहे हैं। इस दौरान उनके द्वारा विभिन्न उद्घाटन किए जाएंगे। उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस दिन ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित हो कर उनके इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य सहयोग दें। मसौली पंचायत परिसर में शैड के निर्माण को 5 लाख देने की कि घोषणा विधायक प्रकाश राणा ने मसौली पंचायत परिसर में सेट के निर्माण के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि क्षेत्र की कोई भी पंचायत किसी भी प्रकार से पिछड़ी ना रहे और क्षेत्र का समग्र विकास तभी हो सकता है, जब सभी पंचायतों का एक समान विकास हो इसके लिए पंचायत प्रधान अंजना शर्मा ने समस्त पंचायत कार्यकारिणी सहित विधायक प्रकाश राणा का आभार व्यक्त किया। महिला मंडलों को सामान वितरित करवाने की रिवायत की शुरू विधायक प्रकाश राणा ने कहा कि उन्होंने चुनाव जीतने के बाद बिना किसी भेदभाव के सभी महिला मंडलों को एक सामान धन डाला। खुशी की बात यह है कि अब उनके नक्शे कदम पर और लोग भी समाजसेवी बन जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के महिला मंडलों सामान वितरीत कर रहे हैं, जो कि अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि इस बात के लिए सभी महिला बहने उन्हें जरूर याद रखें कि उन्होंने ये रिवायत शुरू, जिसके चलते आज सभी समाजसेवी महिला मंडलों को सम्मानित कर रहे हैं।
क्रान्ति सूद । जोगिंद्रनगर जोगिंद्रनगर मंडल भाजपा के अध्यक्ष पंकज जम्वाल ने कहा कि जोगिंद्रनगर के सांढा में 24 करोड़ की लागत से बनाए गए पुल का उद्घाटन धर्मपुर में किया जाता है, तो यह प्रदेश में गलत परंपरा डाली जाएगी। पंकज जमवाल ने यह बातें जोगिंद्रनगर में आयोजित प्रैस वार्ता को संबाेधित करते हुए कही। उन्होनें कहा कि 24 करोड़ रुपए की लागत से नाबार्ड के माध्यम से बनाये गये जोगिंद्र नगर के सांढा पुल का शिलान्यास ठाकुर गुलाब सिंह ने वर्ष 2012 में किया था। इस पुल की डीपीआर, जोगिंद्रनगर लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई गई इसी डविजन की देखरेख में इस पुल का निर्माण किया गया। उन्होने ने कहा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने प्रस्तावित दौरे के तहत 8 सितंबर को धर्मपुर तथा 12 सितंबर जोगिंद्रनगर में आएंगे। इस दिन जोगिंद्रनगर में करोड़ाें के उद्घाटन तथा शिलान्यास यहां भी होंगे। इसलिए धर्मपुर से इसका उद्घाटन करवाना न्यायोजित नहीं है। वहीं, यह बात किसी के गले नहीं उतर रही है। उन्होनें कहा कि जब पुल का सारा काम जोगिंद्रनगर की देखरेख में हुआ है, तो उदघाटन धर्मपुर से क्यों। जम्वाल ने कहा कि इस पुल से जोगिंद्रनगर हल्के के 41 गांव के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री उस दिन भडोल के कथोण में आर्दश अटल विद्यालय का शिलान्यास, प्रैस क्लब भवन का शिलान्यास सहित अन्य करोडों रू की योजनाओं का लाभ लोगों को देगें। इस पुल में आवागमन शुरू होने से भडोल के कुड महादेव, माता सिमसा, त्रिवेणी महादेव तथा बैजनाथ के शिव मंदिर में आने-जाने के लिए लोगों को सहुलियत होगी। पत्रकार वार्ता में भाजपा मंडल महासचिव अजय सकलानी, कौषाध्यक्ष राजीव सूद, भाजयुमो अध्यक्ष गगन ठाकुर तथा मंडल भाजपा चुनाव समिति के अध्यक्ष पवन ठाकुर उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। ठियाेग ठियोग माइपुल के पास बीती रात एक सेब से लदा ट्रक गिरी नदी में जा गिर। हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन चालक को चोटें आई है। चालक को ईलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि सैंज से नेरिपुल सड़क की खस्ता हालत के चलते पेश काया हादसा। पुलिस माैके पर पहुंच कर हादसे की जांच कर रही है।
पंकज सिंगटा। धर्मशाला कंग्रेस राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने खनियारा के इंद्रू नाग में आई प्राकृतिक आपदा में माहौल का जायजा लिया और क्षेत्र में फैले मलवे को हटाने के लिए तुरंत तीन JCB मशीनों का प्रबंध किया, ताकि प्राकृतिक आपदा से फैले मलवे को जल्द से जल्द हटाया जा सके और लोगों को त्वरित राहत मिल सके। सुधीर शर्मा ने आपदा प्रभावित लोगों को ढांढस बंधाया और उन्हें हर संभव सहायता का वायदा भी दिया। सत्ता से बाहर रहते हुए भी सुधीर शर्मा लोगों का दर्द समझते हैं, लेकिन सत्तासीन नेता लोगों को मात्र सरकारी आश्वासन देने का ही दिखावा कर रहे हैं। इस दुःख की घड़ी में सुधीर शर्मा ने कहा कि वह हर परिस्थिति में आपदा प्रभावित लोगों के साथ है। सरकार उनकी मदद करें या न करें, वह हमेशा तन-मन-धन से उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि धर्मशाला मेरा परिवार है और यदि मेरे परिवार पर कोई आपदा आएगी, तो मैं सबसे आगे खड़ा मिलूंगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन सोलन के वार्ड नं पांच के बूथ नं 77 और 78 राम मंदिर में आज प्रधानमंत्री की मन की बात को सुना गया, जिसमें भाजपा प्रदेश कार्यकरिणी सदस्य डॉ. राजेश कश्यप और वॉर्ड नं 5 के पार्षद समाजसेवी कुलभुषण गुप्ता विशेष तौर पर उपस्थित रहे। डॉ. राजेश कश्यप ने कहा की हर महीने के आखिरी रविवार को प्रधानमंत्री लोगों से अपने विचार साझा करते हैं और उनके विचारों से प्रेरणा लेकर हम सभी आगे बढ़ रहे हैं। समाज के प्रत्येक वर्ग की बात वह अपने मन की बात कार्यक्रम में करते हैं। उन्होंने कहा की आज प्रधानमंत्री ने हिमाचल का जिक्र करते हुए कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रम के दौरान हिमाचल के एक गांव में प्रवासी मजदूरों और उनके बच्चों को मुख्यातिथि बनाया गया और उनसे तिरंगा फहराया गया। इससे यह संदेश मिलता है की हमें राजनीतिक क्षेत्र में जमीनी स्तर पर काम करना चाहिए और सभी का सम्मान करते हुए ईमानदारी से समाज में काम करना है। वॉर्ड पार्षद कुलभुषण गुप्ता ने सभी का आभार जताया और वॉर्ड से जुड़े कार्यों को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मैं लोगों के काम के लिए सदैव वचनबद्ध हूं। प्रधानमंत्री की सोच सभी को प्रभावित करती है। कोरोना के दौरान दुनिया में यदि सबसे बेहतर काम हुआ, तो वह हिंदुस्तान में हुआ है। हमें प्रधानमंत्री के स्वच्छता के संदेश को अपने जीवन में ढालते हुए अपने वार्ड को सोलन का सबसे सुंदर और स्वच्छ वार्ड बनाना है। मन की बात कार्यक्रम के दौरान भाजपा सोलन मंडल के मीडिया प्रभारी मुकेश शर्मा, संजय मलिक, राजीव गुप्ता, नितिन गुप्ता, मनु शर्मा, भूपेंद्र बंसल, विशाल बैश, भूपेंद्र बंसल, दीपक अग्रवाल, रिया शर्मा, भूपेंद्र जगी, सुषमा कुमारी, मीना, गीतांजलि कश्यप, संजय वर्मा, राकेश पूरी, डीसी धीमान, संदीप व विजय सहित अन्य लोग शामिल रहे।
1200 करोड़ का पार्क , हज़ारों करोड़ के निवेश के साथ, 20 हज़ार को मिलेगा रोजगार हिमाचल को विश्वव्यापी पहचान देगा बल्क ड्रग पार्क रचना झीना शर्मा... सहज पके सो मीठा होय, कर्म कर, फल की इच्छा ना कर... जब आपका कर्म ठीक होगा, मेहनत अच्छी होगी, इमानदारी होगी, तो फल भी मीठा होगा और कर्म का परिणाम भी अच्छा आएगा। हिमाचल प्रदेश की सरकार प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में इसी भावना के साथ काम कर रही है, जिसके चलते लगाता प्रदेश को विकास के पथ पर जहां आगे बढ़ाने में मदद मिल रही है। वहीं, हिमाचल प्रदेश को अनेक कल्याणकारी, विकासशील योजनाएं केंद्र सरकार से प्राप्त हो रही हैं। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व हिमाचल के लोकप्रिय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की जुगलबंदी से हिमाचल प्रदेश को डबल इंजन की सरकार का लगातार लाभ हो रहा है। डबल इंजन की सरकार क्या होती है? यह हिमाचल प्रदेश को मिले आर्ट ऑफ स्टेट बल्क ड्रग पार्क की सौगात से पता चलता है। एक ही योजना ने केंद्र सरकार 1000 करोड़ रुपए की मदद आधारभूत ढांचा विकसित करने में करेंगी। वहीं, हिमाचल प्रदेश इस योजना के लिए 190 करोड़ का योगदान देगा। यह 1190 करोड़ रुपए का बल्क ड्रग पार्क केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश द्वारा दी गई बीड़ को सर्वश्रेष्ठ मानते हुए दिया गया है। हिमाचल में अन्य राज्यों के साथ प्रतियोगिता करके इस बल्क ड्रग पार्क को प्राप्त किया है। इसका श्रेय जहां देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है, जिनका हिमाचल प्रदेश के साथ गहरा नाता है ,जो हिमाचल को अपना घर मानते हैं, उनके प्रयासों के लिए इस सौगात पर प्रदेश हार्दिक आभार व्यक्त करता है। वहीं, इसका श्रेय हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को जाता है, जिनके नेतृत्व में हिमाचल के जिला ऊना के हरोली विधानसभा क्षेत्र के पोलियां सहित दो अन्य गांव में 1405 एकड़ भूमि चिन्हित की गई, इसमें से भी अधिकतर भूमि सरकारी है। कुछ भूमि निजी है, जिसका स्थानीय लोगों के साथ विश्वास में लेकर एग्रीमेंट किया गया है। वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में उद्योग विभाग व जिला प्रशासन ने कर्मठता के साथ बेहतरीन बिड तैयार कर फाइल केंद्र को भेजी, जिस पर अन्य राज्यों के साथ प्रतियोगिता करने के बाद हिमाचल प्रदेश के भाग की खुशी के पल आए की एक बहुत बड़ा प्रोजेक्ट हिमाचल के नाम हुआ है। इससे हिमाचल की पहचान विश्व भर में होगी, क्योंकि हिमाचल जहां एशिया में फार्मा हब के रूप में जाना जाता है। वहीं, अब फार्मा कच्चे माल का उत्पादन भी बल्क ड्रग पार्क में हो पाएगा। जिसके चलते चीन का मुकाबला किया जा सकेगा, बेहतरीन कच्चा उत्पाद फार्मा कंपनियों को यहां से मिल पाएगा, खास बात यह है कि यह प्रोजेक्ट हिमाचल प्रदेश को मिला इसके अलावा गुजरात व आंध्रप्रदेश को भी ऐसे बल्क ड्रग पार्क दिए गए। इसी से महत्व डबल इंजन का समझा जा सकता है कि किस प्रकार से हिमाचल प्रदेश ने इस प्रोजेक्ट को लेकर के मैदान मारा है। इसके लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बधाई के पात्र है। हिमाचल प्रदेश में इस बल्क ड्रग पार्क के माध्यम से हज़ारों करोड़ रुपए का निवेश होगा, अनेक कच्चा माल बनाने वाली कंपनियां आएंगी, जिनको प्रदेश सरकार ऋण, भूमि, बिजली-पानी सैनिटेशन से लेकर अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाएंगी। वही इसमें 20 हज़ार युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार प्राप्त होगा। 10,000 से अधिक को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। यह बल्क ड्रग पार्क हिमाचल प्रदेश के विकास में, राजस्व में एक महत्वपूर्ण भूमिका में होगा, जो प्रदेश को औद्योगिक क्षेत्र में भी आगे बढ़ाने में मदद करेगा। प्रदेश में 650 से अधिक फार्मा कंपनियां है। करोड़ों की वार्षिक टर्न ओवर है। यह बल्क ड्रग पार्क उत्तर भारत के लिए सौगात रहेगा। यह सुविधा मिलेगी इस बल्क ड्रग पार्क के लिए आने वाले निवेशकों को निवेश पर उच्च प्रतिलाभ के प्रस्ताव में उपयोगिता शुल्क और अतिरिक्त प्रोत्साहन के रूप में 10 साल के लिए तीन रुपए प्रति यूनिट की दर से बिजली, 10 वर्ष के लिए शून्य रख-रखाव शुल्क और गोदाम शुल्क के अलावा 33 साल के लिए एक रुपए प्रति वर्गमीटर प्रति वर्ष भूमि दर, स्टांप शुल्क में छूट, अधिकतम निवेश के उच्च रिटर्न को सुनिश्चित करने के प्रस्ताव में प्रति वर्ष 51 लाख रुपए तक के सावधि ऋण पर सात प्रतिशत ब्याज सबवेंशन व शुद्ध एसजीएसटी पर 70 प्रतिशत छूट मिलेगी।120 मेगावाट बिजली दी जाएंगी। विपक्ष की बोलती बंद केंद्र व हिमाचल सरकार द्वारा जिस प्रकार से महत्वकांक्षी बल्क ड्रग पार्क हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के हरोली को मिला है। उससे विपक्ष की बोलती बंद हो गई है। विपक्ष इस बल्क ड्रग पार्क के विरोध में खड़ा होता दिखा, चाहे जिला प्रशासन को विरोध में ज्ञापन देने की बात हो, हाईकोर्ट में एफिडेविट देने की बात हो, भालू रहते हैं का छोर डालने की बात हो, यह छोर डालते रहे कि बल्क ड्रग पार्क नहीं मिलेगा, विपक्ष ने नकारात्मक प्रचार किया और यही चाहा कि यह बल्क ड्रग पार्क जिला ऊना के हरोली व हिमाचल को ना मिले, लेकिन कहावत है कि 'मुदई लाख बुरा चाहे तो क्या होता है, होता वही है जो मंजूरे खुदा होता है', लेकिन हिमाचल विरोध के विपक्ष के मंसूबों को डबल इंजन ने मुंह तोड़ जंबाब दिया है। अब विपक्ष मुंह नही दिखा पा रहा। नड्डा व अनुराग का रहा सहयोग हिमाचल प्रदेश को केंद्र की ओर से अनेक विकास की योजनाएं मिल रही है। हिमाचल प्रदेश सीना चौड़ा होता है, जब भारतीय जनता पार्टी जो विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है ,उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमाचल से जगत प्रकाश नड्डा हैं। वहीं, केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर हैं। देश के प्रधानमंत्री हिमाचल के प्रति विशेष लगाव रखते हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लगातार बल्क ड्रग पार्क के लिए जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर आवाज को उठाया। वही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के माध्यम से व मुख्यमंत्री अनुराग ठाकुर के समक्ष भी मुद्दे को उठाया और इनके भी सक्रिय सहयोग को प्राप्त किया। आज हिमाचल के लिए खुशी है कि बल्क ड्रग पार्क एक तोहफे के रुप में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश को मिला है। चमकेगी प्रदेश की तस्वीर हिमाचल प्रदेश में हर क्षेत्र में विकास किया है, औद्योगिक क्षेत्र में विकास हुआ है, प्रदेश को जब औधोगिक पैकेज अटल बिहारी वाजपयी की सरकार में मिला, तब निवेश को आगे बढ़ाने में मदद मिली। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में हर क्षेत्र में विकास डबल इंजन की सरकार में किया है। बड़ी-बड़ी योजनाएं मिली है, निश्चित रूप से ड्रग्स पार्क अपने आप में एक बड़ा तोहफा है, जो प्रदेश की चमक को बढ़ाने का काम करेगा, जिसका श्रेय प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व को जाता है। रचना झीना शर्मा (स्वतंत्र लेखिका है, भाजपा कसुम्पटी मंडल की उपाध्यक्ष है)
राजेश कतनौरिया। जवाली राजकीय प्राथमिक पाठशाला भलाड़ शिक्षा खंड जवाली जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश शिक्षक दिवस पर राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। संजीव कुमार मुख्य शिक्षक बहुत ही मेहनती अध्यापक हैं। उन्होंने जिस भी पाठशाला में कार्य किया है, उनमें काफी सुधार व उनका नाम रोशन किया है। 2013-14 में जिला स्तर पर स्वच्छता पुरस्कार में प्रथम स्थान प्राप्त करके पाठशाला का नाम ऊंचा किया है। वहीं, 2016-17 में पुनः स्वच्छता दिवस पर ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इनके द्वारा शिक्षा के साथ-साथ खेलों के लिए भी बहुत बच्चों को तैयार किया तथा राज्य स्तर तक खिलाया है। पूर्व पाठशाला में भी कम्प्यूटर शिक्षा तथा अन्य सुविधाएं लोगों की सहायता से पाठशाला में उपलब्ध करवाई इसके साथ-साथ पाठशाला में नर्सरी कक्षाएं शुरू करके पाठशाला के नामांकन को भी बढ़ाया है। अपनी पाठशाला में बच्चों को प्राइवेट स्कूलों की तरह टाई वैल्ट इत्यादि लगाकर उनमें इस तरह से हीन भावना को भी दूर किया है, इनका नाम राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार में मिलने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। वहीं, ग्राम पंचायत भलाड के प्रधान मंगल सिंह तथा एसएमसी प्रधान अनीता देवी ने तथा समस्त गांववासियों ने शुभकामनाएं दी।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर क्षेत्र में आयोजित अंडर-14 लड़कों की मेजर गेम्स खेल प्रतियोगिता शुक्रवार को संपन्न हो गई। इस प्रतियोगिता में जिला भर के 12 स्कूलों के 229 खिलाड़ियों ने भाग लिया।जिला भर की इस प्रतियोगिता में हॉकी, फुटवाल, बास्केटबाल, हैंड बाल व बॉक्सिंग खेल का आयोजन किया गया। बास्केट बाल में सेकेड पब्लिक स्कूल जसूर विजेता व लंबागांव स्कूल उप विजेता रहा। फूटबाल में जीएवी कांगडा विजेता व जयसिंहपुर स्कूल उपविजेता रहा। हॉकी में सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोह विजेता व पुराना कांगडा उप विजेता रहा।। हैंडबाल में ऐम अकादमी जयसिंहपुर विजेता व जीएवी कांगडा उप विजेता रहा। बॉक्सिंग में वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समलोटी व उप विजेता पठियार रहा। जयसिंहपुर स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव चाैपड़ा ने समापन समारोह की अध्यक्षता की तथा विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए उन्होंने आभार व्यक्त किया।
गगन शर्मा। साेलन भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन, जो एक दार्शनिक और एक महान शिक्षक थे, के जन्म के उपलक्ष्य में हर वर्ष 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारतीय शिक्षा में उनका योगदान निर्विवाद है। साई इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों द्वारा शिक्षक दिवस का आयोजन अविश्वसनीय उत्साह और जोश के साथ किया गया था। शिक्षार्थियों ने शिक्षकों के लिए कई मनोरंजक खेलों व प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। शिक्षक अपने छात्रों को कल के जिम्मेदार नागरिक और अच्छे इंसान बनाने में प्रमुख भूमिका निभाते हैं। इसलिए उनका आभार व्यक्त करने के लिए इस अवसर पर कई तरह की गतिविधियों का आयोजन किया गया।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर पंचरुखी बाजार में देर रात को अचानक आग लग गई। गमनीत यह रही कि स्थानीय लोगों की कड़ी मुशकत से बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार देर रात साढे़ आठ बजे पंचरुखी में दीप चौहान की गिफ्ट की दुकान में अचानक आग से दहक उठी। देखते-देखते आग प्रवल हो गई। स्थानीय लोग और पूर्व विधायक यादविंद्र गोमा ने आग बुझाने का प्रयास किया। पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान का सारा समान जल गया था। लगभग दो से तीन लाख का नुकशान की संभावना जताई जा रही है। आग लगने का कारण बिजली से शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फायर ब्रिगेड और पुलिस प्रशासन के पहुंचने से बड़ा हादसा होने से टल गया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। अर्की यूथ कांग्रेस द्वारा बूथ जोड़ों यूथ जोड़ों अभियान बलेरा व जयनगर पंचायत में चलाया गया। इसमें सभी स्थानीय युवाओं का समर्थन लिया गया और आगामी चुनाव में कांग्रेस की दस गारंटी के बारे में बताया गया। यह कार्यक्रम हर पंचायत और बूथ में किया जाएगा। इसमें यूथ कांग्रेस अर्की के प्रभारी अभिषेक, अध्यक्ष अशोक, प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस शशि कांत, प्रधान राजेंदर, डॉ. मोहित सचिव, बिट्टू सचिव व पवन आदि मौजूद रहे।
राजेश कतनौरिया। जवाली ज्वाली विधानसभा के अंतर्गत मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आगमन पर बड़े-बड़े बैनर लगाए गए है, उनमें से 5 पोस्टरों को शरारती तत्वों द्वारा रात को फाड़ दिया गया। आपको बताते चलें कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का दौरा 3 सितंबर को ज्वाली विधानसभा में आना तय हुआ है, जिसकी तैयारियों पर तकरीबन एक सप्ताह से ही ज्वाली भाजपा मंडल ने तैयारियां जोरों-शोरों पर चल रही है, तो वहीं दूसरी तरफ कुछ शरारती तत्वों द्वारा स्थानीय विधायक व जयराम ठाकुर के लगे पोस्टरों को फार दिया गया। कुछ एक फटा पोस्टर पर सरकार द्वारा 4 वर्षाें में की गई उपलब्धियां भी अंकित की गई थी, तो वहीं जवाली भाजपा मंडल का कहना है कि जिसने भी यह घिनौना कृत्य किया है। ऐसे हुड़दंग वाजियों पर जल्द ही कार्रवाई होनी चाहिए, यह देख कर तो ऐसा प्रतीत होता है कि कुछ लोग सरकार व स्थानीय विधायक के द्वारा किए गए अथाह विकास से बौखला से गए हैं और इसी बौखलाहट में उन्होंने यह घिनौना कृत्य किया है। उनका कहना है कि कुछ लोग रात के समय में के समय में सीसीटीवी फुटेज में भी देखे गए हैं। हमारी प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द इन पर सख्त कार्रवाई की जाए।
प्रभु की लीलाएं अनन्त हैं वहीं माखन चोरी करने की लीला के पीछे आध्यात्मिक रहस्य छिपा हुआ मनोज कुमार। कांगड़ा दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा आयोजित श्रीकृष्ण कथा के चतुर्थ दिवस का शुभारम्भ अध्यक्ष ब्राह्मण कल्याण परिषद हिमाचल प्रदेश वेद प्रकाश शर्मा, नवनीत शर्मा, वीपी शर्मा, राज कुमार शर्मा, सुनील वर्मा व अश्वनी कुमार ने ज्योति जला कर के किया। आशुतोष महाराज जी की परम शिष्या साध्वी सुश्री सौम्या भारती ने श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं को सुनाकर भक्तों को आनंद विभोर किया। साध्वी जी ने बताया कि प्रभु की लीलाओं को आप सामान्य खेल नहीं, बल्कि दिव्य खेल कह सकते हैं। प्रभु की लीलाएं अनन्त हैं जैसे कि माखन चोरी करने की लीला के पीछे आध्यात्मिक रहस्य छिपा हुआ है। अन्य साध्वी बहनो ने कृष्ण महिमा के साथ साथ देश भक्ति से ओतप्रोत ' मेरा रंग दे बासंती चोला' जैसे भजनों का गायन किया, जिस पर भारी संख्या में उपस्थित श्रद्धालु झूम उठे। कथा का समापन प्रभु की पावन पुनीत आरती से किया गया, जिसमें आए हुए सभी गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी संगत ने भोजन के रूप में प्रसाद को भी ग्रहण किया।
विवि पुस्तकालय की दशा और व्यवस्थाओं में जल्द हो सुधार-कमलेश ठाकुर पुस्तकालय में छात्रों को आ रही समस्याओं को दूर करने की उठाई मांग फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा मंगलवार दोपहर को पुस्तकालय प्रभारी को ज्ञापन सौंपा गया। विद्यार्थी परिषद ने इस ज्ञापन के माध्यम से मांग कि पुस्तकालय में छात्रों को आ रही विभिन्न समस्याओं का जल्द से जल्द विवि प्रशासन समाधान करें। इकाई अध्यक्ष कमलेश ने अपनी मांगों को विस्तार से बताते हुए कहा कि विवि पुस्तकालय में बैठने के लिए कुर्सियों की उचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि हम देखते हैं कि आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शोध प्रवेश परीक्षा एवं नायब तहसीलदार जैसे पदों के लिए परीक्षा होने जा रही है। विवि में पढ़ने वाला अधिकतम छात्र इन परीक्षाओं की तैयारी में जुटा हुआ है। इन्हीं परीक्षाओं की तैयारियों के लिए छात्र दिन रात लाइब्रेरी में डटे हुए हैं, लेकिन लाइब्रेरी में उनके बैठने की उचित व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण उनको निराश होकर अपने कमरों में पढ़ने के लिए विवश होना पड़ रहा है। इसीलिए विद्यार्थी परिषद यह मांग करती है कि छात्रों के लिए लाइब्रेरी में बैठने के लिए कुर्सियों की उचित व्यवस्था की जाए। अपनी दूसरी मांग को लेकर कमलेश ने कहा कि पुस्तकालय में लगे सभी चार्जिंग पॉइंट्स एवं पीने के पानी के फ़िल्टर्स को तुरंत प्रभाव से दुरुस्त किया जाए एवं पुस्तकालय के सभी शौचालयों में सफाई की उचित व्यवस्था की जाए, ताकि छात्रों को वहां पर किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। अपनी तीसरी और अंतिम मांग को लेकर कमलेश ने कहा कि पुस्तकालय के 24×7 विभाग में वेंटीलेशन की उचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा की प्रयाप्त वेंटीलेशन न होने से किसी भी बीमारी के संक्रमण बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है। कोविड के बढ़ते खतरे को देखते हुए 24×7 विभाग में वेंटीलेशन की उचित व्यवस्था की जाए। कमलेश ने कहा कि विद्यार्थी परिषद विवि प्रशासन से छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए जल्द उचित कार्यवाही की उम्मीद करती है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को चेतावनी देते हुए भी कहा कि अगर जल्द से जल्द इन मांगों को लेकर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आने वाले समय में विद्यार्थी परिषद उग्र से उग्र आंदोलन करेगी। इसके लिए पूर्ण रूप से विश्वविद्यालय प्रशासन जिम्मेदार रहेगा।
आलाेक। कुल्लू आम आदमी पार्टी के प्रमुख केजरीवाल ने हिमाचल की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा का तोहफा दिया है। आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर प्रदेश की सभी महिलाएं मुफ्त बस यात्रा का लाभ उठा पाएगी। यह बात मनाली विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी की महिला नेत्री भारती चोपड़ा ने यहां प्रेस क्लब ऑफ कुल्लू में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी वादे नहीं करती, बल्कि गारंटी देती है। तीज पर्व के त्यौहार पर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पालमपुर आए थे और वहां पर उन्होंने हिमाचल प्रदेश को महिलाओं को सम्मान देते हुए यह गारंटी दी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली व पंजाब के बाद अब हिमाचल की महिलाएं भी आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर मुफ्त बस यात्रा का सम्मान हासिल कर पाएगी। उन्होंने कहा कि मैं हिमाचल की सभी महिलाओं की तरफ से आम आदमी पार्टी के प्रमुख केजरीवाल का आभार प्रकट करना चाहती हूं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में अपनी हार को देखकर अब भाजपा व कांग्रेस की नकल करने में उतर आई है। भाजपा तो बौखलाहट में आम आदमी पार्टी की कई योजनाओं को आधी अधूरी लागू भी कर रही है और कांग्रेस ने भी अब गारंटी देना शुरू कर दी है, जबकि जनता जानती है कि यह योजनाएं सबसे पहले केजरीवाल ने लाई है और वही इन योजनाओं को लागू कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सचिन पायलट व भूपेश बघेल हिमाचल आकर गारंटी दे रहे हैं और हम पूछना चाहते हैं कि जिन राज्यों में उनकी सरकार हैं क्या वहां पर वो महिलाओं को मुफ्त यात्रा करवा रहे हैं। यदि भगेल साहब अपने राज्य में गारंटी नहीं दे पा रहे हैं, तो हिमाचल में कैसे गारंटी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह भाजपा व कांग्रेस का सिर्फ चुनावी स्टंट है, जबकि गारंटी देने की क्षमता व लागू करने की क्षमता सिर्फ आम आदमी पार्टी व केजरीवाल में ही है।
मीनाक्षी साेनी। बड़सर जिला परिषद उपाध्यक्ष नरेश कुमार दर्जी बड़सर विधानसभा के बड़ाग्राम में पंचायत दौरे पर जा रहे थे, तो रास्ते में महारल के पास एक (एचपी 6-6800) के 400 फीट ओवरलोड टिप्पर में ब्रेक न लगने की वजह से उनकी कार से टकराया। जब दर्जी ने इस बारे में टिप्पर के ड्राइवर से पूछताछ की और एम फार्म के लिए पूछा, तो ड्राइवर ने कहा कि माल ज्यादा रेता गिला होने की वजह से ब्रेक न लगी और एम फार्म न होने की बात कही, तो विवाद बढ़ने पर नरेश कुमार दर्जी ने पुलिस को मौके पर बुलाकर उचित कार्रवाई करने को कहा। पुलिस ने तुरंत मौके पर टिप्पर को का चालान किया और अपने साथ पुलिस स्टेशन ले गई। दर्जी ने माइनिंग ऑफिसर से भी इस बारे में वार्तालाप की उन्होंने भी कठोर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। दर्जी ने कहा कि क्रेशर मालिक लगातार सरकार को चूना लगा रहे हैं। ओवरलोड करके टिप्पर में माल तो भेज रहे हैं, पर उसका कोई एम फॉर्म नहीं काट रहे हैं, जिससे सरकार को लाखों व करोड़ों का टैक्स के रूप में नुकसान हो रहा है। प्रशासन भी इन बड़े मगरमच्छों के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं करता है। क्योंकि प्रशासन के कई आला अधिकारी भी इस गोरखधंधे में सम्मिलित हैं। ऐसे लगता है न कोई पूछने वाला है न कोई सुनने वाला ह, क्या कानून सिर्फ गरीब जनता के लिए ही रह गया है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। सरकाघाट सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र से डॉ. प्रदीप शर्मा (बबली) ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी के टिकट के लिए आवेदन किया है। डॉ. प्रदीप शर्मा पिछले 35 वर्ष से कांग्रेस के कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं। पिछले कई दिनों से डॉ. प्रदीप शर्मा सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में जन आशीर्वाद कर रहे हैं। डॉ. प्रदीप शर्मा ने बताया कि पिछले 15 वर्षाें से कांग्रेस पार्टी इस सीट को कब्जाने में विफल रही है, जिसके कारण सरकाघाट में विकास कि अनदेखी हो रही है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि मैंने कांग्रेस की टिकट के लिए आवेदन किया है और मुझे पूर्ण विश्वास है टिकट आवंटन को लेकर हाईकमान द्वारा सही निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकाघाट के विकास के लिए आम जन की लड़ाई के लिए और सरकाघाट की जनता की हक़ की लड़ाई वे सदैव लड़ेंगे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन मॉडल युनाइटेड नेशन प्रतियोगिता में विद्यार्थी सयुंक्त राष्ट्र में विभिन्न देशों का प्रतिनिधित्व करते तथा गंभीर विषयों में तर्क-वितर्क करते हुए किसी निष्कर्ष पर एकमत होते हैं। इस अवसर पर पाइनग्रोव स्कूल, सुबाथू के चारों सदनों के 28 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में प्रतिनिधियों ने नीति निर्माण और शासन में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी के मुद्दे पर बढ़-चढ़कर अपने विचार प्रकट किए। सभापति मंडल के अध्यक्ष आदित्य शर्मा और अनुभूति मोहन रहे। इस प्रतियोगिता में सबसे अच्छा पॉलिसी पेपर बनाने में टीक सदन की इर्तिका परवेज़ को सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि का खिताब, सर्वश्रेष्ठ आगामी प्रतिनिधि का पुरुस्कार ओक सदन की वैष्णवी, सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि का पुरस्कार देवदार सदन की पलक मिश्रा को मिला, जबकि संकट मोचन में सबसे अच्छा प्रतिनिधि का ईनाम चिनार सदन की शरण्य ठाकुर और देवदार सदन की वेदांशी बुंदेला ने अपने नाम किया। विशेष उल्लेख का पुरस्कार देवदार सदन के सुपश गोस्वामी और कीरत अरोड़ा को दिया गया। ओवरआल एमयूएन प्रतियोगिता का खिताब देवदार सदन के नाम रहा, दूसरे स्थान पर टीक सदन, जबकि तीसरा स्थान ओक सदन के नाम रहा। प्रतियोगिता में चारों सदनों की सराहना की गई। क्योंकि सभी सदनों के प्रतिभागियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। विजयी सदन के प्रतिभागियों को मंच पर हेड टीचर पंकज शर्मा द्वारा पुरुस्कृत किया गया और उनकी होसला अफजाई की गई।
विनायक ठाकुर। जसवां परागपुर जसवां परागपुर के अंतर्गत अपर कलोहा में 12 बजे के करीब एक परिवार निजी वाहन से नादौन से होशियारपुर जा रहा था। ग्राम अपर कलोहा में सामने से विपरीत दिशा से आ रही गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिसमें व्यक्ति को चोटें आई हैं। पुलिस थाना रक्कड़ में किरण कुमारी पत्नी मनमोहन सिंह निवासी बेला तहसील नादौन जिला हमीरपुर ने पुलिस के समक्ष शिकायत की कि वह अपने पति सहित अपनी कार (HP558-7346) में अपने किसी काम को अपने घर नादौन से होशियारपुर जा रहे थे। साथ ही इसके पति कार को चलाते हुए अप्पर कलोहा पहुंचे, तो सामने उतराई से एक कार (PBOB-E5- 8395) ने तेज रफ्तार में से गलत दिशा में आकर इनकी कार को टक्कर मार दी, जिससे इसके पति के बाजू में चोट लगी है। पुलिस थाना रक्कड़ द्वारा कार (PBOB-E5-8395) के चालक अमित कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी मकान न० 41 जालन्धर कैंट पंजाब के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उधर,इस संबंध में डीएसपी ज्वालामुखी चन्द्रपाल ने जानकारी देते हुए बताया एक्सीडेंट में एक व्यक्ति घायल हुआ है, मामले की छानबीन की जा रही है।
मनोज कुमार। कांगड़ा विधायक पवन काजल ने कहा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 13 सितंबर को दोपहर दो बजे कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर करोड़ों रुपए की परियोजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को ऐतिहासिक बनाने के लिए वह विधानसभा क्षेत्र की हर पंचायत और शहरी क्षेत्र का भ्रमण कर क्षेत्रवासियों को जनसभा के लिए आमंत्रित करेंगे। काजल शुक्रवार को ग्राम पंचायत तरखानकड़, ज़मानाबाद के ग्रामीणों से रूबरू होते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा हिमाचल और केंद्र की डबल इंजन सरकार के चलते कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में रुके विकास कार्यों को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गति प्रदान की है। और वर्षों से लंबित आईटी पार्क का शिलान्यास भी मुख्यमंत्री के कर कमलों से करवाया जाएगा। काजल ने कहा विपक्ष मुद्दा विहीन है। चुनावी बेला पर कई झूठे शिगूफा छोड़ कर क्षेत्र की जनता को भ्रमित और गुमराह करने का असफल प्रयास किया जा रहा है। काजल ने कहा कांगड़ा शहर में पुलिस थाना के भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है मुख्यमंत्री उसका शुभारंभ भी करेंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं और नीतियों का प्रचार कर जनसमर्थन जुटाने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रधान तरखानकड़ किरण बाला, चुनी लाल, प्रकाश चंद, इश्वर दास, किशन चंद, करतार, अशोक बंटी, कौशल्या, पूजा, नीलमा संजोगिता, शबनम, सुमन, कमलेश रघुवीर, सोनू, प्रेम चंद, सुरेश, होशियार, हरबंस, विजय, लीला, रिंकू, ठाकर दास, नरेश, राम स्वरुप, दर्शाना, अर्पणा, व्यासा, सारिका देवी व तिलक राज भी उपस्थित रहे।
आलाेक। कुल्लू मनाली से भुंतर के बीच राष्ट्रीय राजमार्गों पर बेसहारा जानवरों की मौजूदगी को लेकर उपायुक्त आशुतोष गर्ग काफी नाराज दिखे। गौर तलब है कि वर्तमान में लगभग 750 बेसहारा जानवर सड़कों पर विचरण कर रहे हैं। उन्होंने गौसदनों के संचालन व व्यवस्था को लेकर आयोजित बैठक में साफ तौर पर कहा कि नगर परिषद और स्थानीय ग्राम पंचायतें इन बेसहारा जानवरों को शीघ्र गौ सदनों में आश्रय दें। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपने पशु को बेसहारा छोड़ता पाया गया, तो सख्त कारवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बेसहारा पशुओं के कारण वाहन दुर्घटनाओं की हर समय आंशका बनी रहती है और बिना कारण इन बेजुबान जानवरों को काल का ग्रास बनना पड़ता है अथवा घायल हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि पशुओं को इस प्रकार बे सहारा छोड़ देना पाप भी हैं। उप निदेशक पशु पालन डॉ. विशाल शर्मा ने बैठक में उपायुक्त को अवगत करवाया कि जिला में कुल 11 गौ सदन हैं जिनमें 1544 पशुओं के रखने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में इनमें लगभग 220 पशु हैं और गौ सदन संचालकों ने गर्मियों व बरसात के दौरान बहुत से मवेशियों को चरागाहों में छोड़ा है, जिन्हें बर्फ अथवा ठंड पड़ने से पूर्व पुनः गौ सदनों में लाया जाएगा। बैठक में जानकारी दी गई कि रांगड़ी गौ सदन की क्षमता 300 की है और इसका संचालन स्थानीय नगर निकाय कर रही है। गौ सदन कटाराईं की क्षमता 450 पशुओं को आश्रय प्रदान करने की है। शिरढ़ की क्षमता 210 बंदरोल की 200 , बाशिंग की 60 , लंका बेकर कुललू की 160 , वैष्णो माता गौसदन की 50 , सैंज दामन की 35 , शिगड निरमण्ड की 50 तथा देवरी आनी की क्षमता 50 गायो को रखने की है। उपायुक्त ने कहा कि सड़कों पर बेसहारा जानवरों को नजदीकी गौसदनों तक पहुंचाया जाना चाहिए। आशुतोष गर्ग ने कहा कि मनाली के बाहंग में 1.76 करोड़ की लागत से लगभग 36 बीघा भूमि में गौसदन व चरागाह बनाया जा रहा है। इसके लिये सरकार ने एक करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी गई है। उन्होंने इस भूमि की डिमारकेशन के लिये तहसीलदार को कहा। उन्होंने इस भूमि पर बिजली की लाईनों को भी स्थानांतरित करने का मामला विद्युत बोर्ड के साथ उठाने के लिये संबंधित विभाग को निर्देश दिए। उन्होंने बंजार के गौसदन को भी कार्यशील बनाने को कहा। उपायुक्त ने कहा कि गौसदन के लिये धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी बशर्तें कि वनभूमि का एफसीए इत्यादि क्लीयर हो। उन्होंने स्थानीय ग्राम पंचायतों से भी अपनी पंचायतों में गौसदनों का निर्माण करवाने को कहा। उन्होंने कहा कि लोग इस पुनीत कार्य के लिए भूमि दान करने के लिये आगे आएं। बैठक में एसडीएम विकास शुक्ला, तहसीलदार मित्रदेव, पशुपालन विभाग के अधिकारी व गौ सदनों के नोडल अधिकारी व विभिन्न पंचायतों के प्रधान उपस्थित थे।
ढालपुर में शुरू हुई स्कूलों की अंडर 14 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता जिला भर के 247 लड़को व लड़कियों की टीम दिखाएगी दम खम आलाेक। कुल्लू युवाओं के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए खेले जरूरी है, खेले जहां हमें परिपक्व बनाते हैं। वहीं नशे से दूर रहने में भी सहयोग करती है। यह बात आज अंडर-14 खेलों की ओपनिंग पर पहुंचे प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी अमित सूद ने कही कुल्लू में आज से जिला स्तरीय अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई है। यह प्रतियोगिता 6 सितंबर तक जारी रहेगी, जिसमे अंडर-14 में लड़के/लड़कियों की टीम अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी शुक्रवार को सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढालपुर में खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ, जिसमें प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढालपुर के प्रधानाचार्य भीम कटोच ने बताया कि ढालपुर में 6 सितंबर तक जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। स्कूल के प्रधानाचार्य भीम सिंह कटोच ने बताया कि इससे पहले खंड स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिन टीमों ने खंड स्तर की प्रतियोगिता में अपना बेहतर प्रदर्शन किया है, वो जिला स्तर की प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं। जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वालों को राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में हैंडबॉल, बास्केटबॉल व एथलीट की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। वहीं, खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी अमित सूद ने कहा कि छात्र जीवन में खेलकूद एक अहम भाग है और इससे छात्र अपने आप को शारीरिक रूप से स्वस्थ रख सकते हैं। ऐसे में छात्र खेलकूद की भावना से इन प्रतियोगिताओं में भाग लेकर जिला कुल्लू का नाम रोशन करें।
आलाेक। कुल्लू नारायण युवा क्लब के प्रधान हरिदयाल सिंह के अध्यक्षता में वार्ड सदस्य बीना देवी की उपस्थिति में गांव खनीपान्ध में महिला मंडल का गठन किया गया महिला मंडल का नाम शोजरी महिला मंडल रखा गया है, जिसमें सर्व सहमति से लाहुली देवी को प्रधान, उप प्रधान उर्मिला देवी, सचिव संतोषी देवी, सहसचिव जमुना देवी, कोषाध्यक्ष रैली देवी, सलाहकार पिंगला देवी, पवना देवी, लता देवी, रुक्मणि देवी, बसंती देवी व लता देवी को चुना गया। उपरोक्त पदाधिकारियों की कार्यकारिणी का कार्यकाल 3 वर्ष सर्व सहमति से सुनिश्चित किया गया कि महिला मंडल के पदाधिकारियों की सूची हस्ताक्षर सहित रजिस्टर में संलग्न कर उनको जिम्मेदारियां सौंपी गईं हैं। महिला मंडल की नवनियुक्त अध्यक्ष लाहुली देवी ने बताया की महिला मंडल का कार्य गांव में साफ-सफाई बनाए रखना क्षेत्र का विकास करने के लिए लोगों को जागरूक करना व साफ-सफाई पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाना है।
‘प्रगतिशील हिमाचलः स्थापना के 75 वर्ष’ समारोह की कि अध्यक्षता फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल प्रदेश के गठन के 75 वर्ष के उपलक्ष्य में ‘प्रगतिशील हिमाचलः स्थापना के 75 वर्ष’ आयोजन की श्रृंखला में आज सिरमौर जिला के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के रोहड़ी में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस अवसर पर एक विशाल जनसभा को संबाेधित करते हुए कहा कि जन-जन के सहयोग से हिमाचल आज प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि हिमाचल को विकास के विभिन्न मानकों पर देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए एकजुट होकर सत्त प्रत्यनशील रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास का श्रेय प्रत्येक हिमाचली के परिश्रम और समर्पण को जाता है। जयराम ठाकुर ने कहा कि विगत 75 वर्षों में सभी क्षेत्रों में हिमाचल प्रदेश का समग्र विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य के गठन के समय प्रदेश में केवल 301 शैक्षणिक संस्थान, 88 स्वास्थ्य संस्थान और प्रति व्यक्ति आय 240 रुपए थी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में 16,124 से अधिक शैक्षणिक संस्थान और 4320 स्वास्थ्य संस्थान लोगों को उनके घर-द्वार के समीप गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं। प्रति व्यक्ति आय बढ़कर 2,01,854 रुपए हो गई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1948 में प्रदेश में सड़कों की लबंाई 228 किलोमीटर थी जबकि वर्तमान में प्रदेश में 39,500 किलोमीटर से अधिक लंबी सड़कें विकास को गांव-गांव तक पहुंचाने का साधन बन रही हैं। उन्होंने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य है। विकास के अन्य मानकों में भी हिमाचल की उपलब्धियां बेहतरीन हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की स्वतन्त्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के साथ हिमाचल प्रदेश भी अपने गठन के 75 वर्ष मना रहा है। देश ने लंबे संघर्ष और अनेक बलिदानों के पश्चात स्वतंत्रता प्राप्त की है और युवा पीढ़ी को भी अपने महान स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा दिए गए बलिदानों के विषय में जागरूक करना महत्वपूर्ण है। जयराम ठाकुर ने कहा कि पौने पांच वर्षों के दौरान प्रदेश सरकार ने राज्य का एक समान एवं संतुलित विकास सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा केंद्र और हिमाचल की डबल इंजन सरकार भविष्य में भी हिमाचल में विकास की तेज गति बरकरार रखेंगी। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने समाज के हर वर्ग के कल्याण और राज्य के हर क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि गृहिणी सुविधा योजना के तहत प्रदेश में 3.32 लाख से अधिक महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली निःशुल्क प्रदान की जा रही है और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को मुफ्त पेयजल उपलब्ध करवाया जा रहा है। समारोह में हिमाचल प्रदेश के 75 वर्षों के गठन पर आधारित थीम सॉन्ग प्रस्तुत किया गया और राज्य के गौरवशाली इतिहास तथा उपलब्धियों पर सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा निर्मित वृत्तचित्र भी प्रदर्शित किया गया। जयराम ठाकुर ने इससे पहले पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के लिए 91.16 करोड़ रुपए लागत की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की आधारशिला रखी। उन्होंने 7.32 करोड़ की लागत के शलाणा जोहड़ी पार्वी खड्ड सड़क के स्तरोन्नयन कार्य, 4.38 करोड़ की लागत से थानाधार सड़क के लिए संपर्क मार्ग के स्तरोन्नयन कार्य और 3.93 करोड़ रुपए की लागत से रेहाड़ी गुसान से डौंगा फाग सड़क के स्तरोन्नयन कार्य का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 7.35 करोड़ की लागत से भड़ोली से ताली भुजल सड़क के स्तरोन्नयन कार्य, 13.48 करोड़ की लागत से धामला धनेच चुखरिया सड़क के स्तरोन्नयन कार्य तथा 8.47 करोड़ की लागत से राजगढ़-यशवंतगर वाया बड़गला सड़क के स्तरोन्नयन कार्य की आधारशिला रखी। उन्होंने 9.44 करोड़ की लागत से नैना टिक्कर से दयोथल सड़क के स्तरोन्नयन कार्य, 32.26 करोड़ की लागत से मरयोग-नारग-धरयार सड़क के स्तरोन्नयन कार्य तथा 4.53 करोड़ की लागत से धबुर-बगथान सड़क के स्तरोन्नयन कार्य का शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न मांगों पर उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ल्यू कुफर में राजकीय माध्यमिक विद्यालय को राजकीय उच्च पाठशाला तथा जोहला फागू में राजकीय प्राथमिक पाठशाला को राजकीय माध्यमिक पाठशाला के रूप में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। उन्होंने राजगढ़ में छात्राओं के लिए नई राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खोलने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि धमून हब्बन मार्ग को स्तरोन्नत किया जाएगा। उन्होंने डिब्बर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण का आश्वासन भी दिया। जयराम ठाकुर ने कहा कि लगभग 86 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित ओछघाट नेरीपुल छैला मार्ग की टारिंग उखड़ने के मामले की जांच की जाएगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को सड़क निर्माण में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीब के करीब रहकर उनके सामाजिक आर्थिक उत्थान की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि आगामी विधानसभा चुनावों में केवल बातें करने वालों का नहीं बल्कि धरातल पर विकास करने वालों का साथ दें। उन्होंने इस अवसर पर हिमाचल की विकास यात्रा पर आधारित विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का उद्घाटन भी किया। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में सिरमौर जिला वास्तविक रूप से विकास का सिरमौर बन कर उभरा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सभी क्षेत्रों का समान एवं संतुलित विकास कर रही है और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभ समय पर लक्षित वर्गों तक पहुंचाए जा रहे हैं। शिमला लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में सिरमौर जिला का अभूतपूर्व विकास सुनिश्चित हुआ है। उन्होंने पच्छाद जैसे दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों वाले विधानसभा क्षेत्र में विकास को गति प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पच्छाद की विधायक रीना कश्यप ने मुख्यमंत्री तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत करते हुए कहा कि गत पौने पांच वर्षों में राज्य में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के लिए की गई सभी घोषणाएं पूर्ण की हैं। इस अवसर पर एपीएमसी के अध्यक्ष बलदेव भंडारी, प्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, जिला परिषद सिरमौर की अध्यक्ष सीमा कन्याल, पंचायत समिति राजगढ़ की अध्यक्ष सरोज शर्मा, भाजपा मंडल पच्छाद के अध्यक्ष सुरेंद्र नेहरू व भाजपा एवं भाजयुमो के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी, उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम, पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल और वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
आलाेक । कुल्लू जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के सूरज ताल के पास एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार एक बाइक (डीएल 9SAJ6632) सूरज ताल के पास काफी तेज रफ्तार से आया और देखते ही देखते अनियंत्रित होकर बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दौरान बाइक सवार सड़क पर गिर गया और उसे सिर, नाक व मुंह में चोटें आइं। हालांकि उसे बीआरओ के 70 आरसीसी ग्रेप के जवानों ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इस दौरान व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना केलांग पुलिस को दी गई और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने बताया कि हादसे में मृतक की पहचान 38 वर्षीय विक्की कुमार पुत्र मेहर चंद निवासी फ्लैट नंबर 47एफ पॉकेट A1 मयूर विहार फेज 3 पूर्वी दिल्ली 110096 के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि हालांकि इस घटना के शिकार हुए विकी कुमार को केलांग अस्पताल पहुंचाया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने यहां उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि वह हाल पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 144 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी अंडर 19 जिला स्तरीय स्कूली शतरंज प्रतियोगिता में दूसरी बार राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल ज्वालामुखी के खिलाड़ियों ने अपना कब्जा बरकरार रखा। जिला कांगड़ा के विभिन्न स्कूलों के 94 शतरंज खिलाड़ियों ने इस स्कूली टूर्नामेंट में भाग लिया। इस शतरंज प्रतियोगिता में कुल सात राउंड हुए जिनमें बाल स्कूल ज्वालामुखी के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल ज्वालामुखी स्कूल दूसरी बार विजेता रहा। स्कूल प्रधानाचार्य मीना कुमारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में हमारे स्कूल से पांच शतरंज खिलाड़ियों ने भाग लिया था। कलावार सिंह, गणेश बहादुर, अक्षित शर्मा, अभय और आदित्य चौहान के शानदार प्रदर्शन से स्कूल दूसरी बार जिला स्कूली शतरंज प्रतियोगिता में विजेता रहा। गणेश बहादुर और कलावर सिंह का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हो गया है। अब दोनो अंडर-19 में जिला कांगड़ा का नेतृत्व करेंगे।स्कूल प्रधानाचार्या मीना कुमारी ने इस शानदार उपलब्धि पर बच्चों, डीपीई अशोक कुमार, विकास धीमान प्रवक्ता वाणिज्य, प्रियांकुर प्रिया को बधाई दी और स्टेट टूर्नामेंट में बच्चो के अच्छे प्रदर्शन की कामना भी की।
पंजाब पब्लिक स्कूल, नाभा में आयोजित जेके काटे मेमोरियल ऑल इंडिया इंटर स्कूल नॉलेज कॉन्क्लेव में पाइनग्रोव स्कूल, धर्मपुर के 12 छात्रों की एक टीम ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में अंग्रेजी भाषा में वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी ,रचनात्मक लेखन, पुस्तक समीक्षा, शब्द विन्यास ,कहानी सुनाना ,वॉल मैगज़ीन, मूवी रिव्यू आयोजित की गई।अनहदबीर सिंह (बारहवीं कॉमर्स संकाय) ने 'बुक रिव्यू' में प्रथम पुरस्कार जीता। करिका ठाकुर (बारहवीं विज्ञान संकाय) को 'सेमी-फ़ाइनल की सर्वश्रेष्ठ स्पीकर' होने का पुरस्कार मिला। छात्रों ने हर कैटेगरी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पाइनग्रोव के सभी वक्ताओं ने पंजाब पब्लिक स्कूल, नाभा के परिसर में अनुकरणीय व्यवहारिक अनुशासन का प्रदर्शन किया जिसके लिए मेज़बान विद्यालय के प्रधानाध्यापक, न्यायाधीशों, शिक्षकों और पीपीएस नाभा के छात्रों के साथ-साथ अन्य प्रतिभागी विद्यालयों ने भी उनकी सराहना की। पीपीएस नाभा ने ओवरऑल टीम ट्रॉफी जीती। डॉ. सुमेर सिंह और प्रधानाध्यापक पी.पी.एस. नाभा ने पाइनग्रोव स्कूल धरमपुर के कार्यकारी निदेशक केप्टनए जे सिंह व निदेशक प्रशासन श्रीमती समीक्षा सिंह के प्रति अपना आभार एवं शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।
विनायक ठाकुर । देहरा विधानसभा क्षेत्र देहरा के अंतर्गत पड़ने वाले राजकीय उच्च विद्यालय नंदपुर भटोली के छात्र अयाज हुसैन ने बॉक्सिंग प्रतियोगित के 48 किलो वजन में गोल्ड मैडल प्राप्त कर स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आपको बता दें अयाज हुसैन ने यह पदक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जयसिंहपुर में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-14 (मेजर गेम्स) खेलकूद प्रतियोगिता में प्राप्त किया। छात्र अयाज हुसैन का चयन अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो कि जिला ऊना में आयोजित होने जा रही हैं।
मुनीष ठाकुर। भरमौर जनजातीय क्षेत्र भरमौर की तहसील होली की ग्राम पंचायत कुठेड के तियारी गांव में द्रुबड़ी महोत्सव का आगाज हो गया। डीपू संचालक देशराज ने इस आयोजन का शुभारंभ किया। इसी के साथ वीरवार को विभिन्न खेलों के मुकाबले शुरू हो गए। यूथ क्लब झिकली तियारी के अध्यक्ष आदित्य बिहान ने जानकारी देते हुए बताया कि द्रुबड़ी महोत्सव के अंतिम संध्या को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी होगा। उल्लेखनीय है कि यूथ क्लब झिकली तियारी की ओर से हर वर्ष पहली सितंबर से 3 सितंबर तक इस महोत्सब का आयोजन बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है और तीन दिन तक यहां पर यह आयोजन चलता है। इसमें सांस्कृतिक संध्या के अलावा विभिन्न विभिन्न खेलों का आयोजन भी किया जाता है। इस मौके देश राज ने यूथ क्लब झिकली तियारी को 2100 रूपए, आयेाजन समिति को सहायता मुहैया भी करवाई। उधर, वीरवार को यूथ क्लब झिकली तियारी ने वॉलीबॉल और कबड्डी के मुकाबले का आयोजन भी करवाए गए। पहला वॉलीबॉल मुकाबला शिव शक्ति तियारी और रॉयल बिहान के बीच हुआ। जिसमें रॉयल बिहान ने शिव तियारी को पराजित किया। वहीं, कबड्डी के पहले रोमांचक मुकाबले में पालमपुर ने रॉयल बिहान को पराजित किया। यूथ क्लब झिकली तियारी के आयोजन समिति के पदाधिकारियों आदित्य बिहान (प्रधान), अभिषेक बिहान (सचिव), अंकज बिहान, अश्वनी बिहान, सुरेश बिहान व विनीत कपूर ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को भी यहां पर खेलों के मुकाबलें होंगे, जबकि शनिवार की शाम को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा।
कांगड़ा : जीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सिर सजा जिला स्तरीय अंडर-19 ब्याज़ फुटबॉल प्रतियोगिता का ताज
कांगड़ा मनोज कुमार जीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कांगड़ा ने राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल प एचरागपुर में 28 से 31 अगस्त तक चली चार दिवसीय अंडर19-जिला स्तरीय फुटबॉल खेल प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन व पूरा दम-खम लगाते हुए सुलयाली स्कूल को पराजित कर विजेता की ट्रॉफी अपने नाम की। खिलाड़ियों ने स्कूल के साथ-साथ क्षेत्र का नाम भी रोशन किया। इसके साथ ही गौरव की बात यह है कि स्कूल के चार खिलाड़ियों का चयन फुटबॉल में स्टेट लेवल प्रतियोगिता के लिए व दो खिलाड़ियों का चयन बास्केटबॉल में स्टेट लेवल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। स्कूल प्रबधंन समिति व प्रधानाचार्या मती अंजू रत्न ने खिलाड़ियों सहित उनके कोच मिस्टर राकेश व सहयोगी मिस्टर लेख राज को बधाई दी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ द्वारा 4 लोकसभा क्षेत्र में आज क्रमिक अनशन शुरू किया गया, जो शिमला, मंडी, हमीरपुर तथा कांगड़ा में शुरू हुआ। शिमला में जिला शिमला, सोलन, सिरमौर तथा किन्नौर के कर्मचारी का कर्म बार क्रमिक अनशन में भाग लेंगे। मंडी में जिला मंडी, कुल्लू तथा लाहौल के कर्मचारी भाग लेंगे। कांगड़ा में जिला कांगड़ा तथा चंबा के कर्मचारी भाग लेंगे। हमीरपुर में जिला हमीरपुर, ऊना तथा बिलासपुर के कर्मचारी भाग लेंगे। प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि इन क्रमिक अनशन का समर्थन करने के लिए प्रदेश के कर्मचारियों द्वारा प्रदेश के सभी स्कूल व कार्यालय में गेट मीटिंग की गई। पूरे प्रदेश में सभी गेट मीटिंग में एक लाख से भी अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया। यहां तक कि विधानसभा में भी 60-70 कर्मचारियों ने गेट मीटिंग करके यह संदेश दिया है कि चाहे विधानसभा हो या सचिवालय हो या फिर प्रदेश का कोई भी कार्यालय हो प्रदेश का हर कर्मचारी संगठन के साथ खड़ा है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गेट मीटिंग करने का उद्देश्य क्रमिक अनशन का समर्थन तथा एनपीएस का विरोध करना था। गेट मीटिंग के माध्यम से कर्मचारियों ने यह भी संदेश दिया है कि पेंशन बहाली के लिए प्रदेश का कर्मचारी एकजुट है तथा प्रदेश सरकार को जल्द कर्मचारियों की पेंशन बहाल कर देनी चाहिए। यदि कर्मचारी की पेंशन जल्द बहाल नहीं होती है, तो इसका खामियाजा भी आने वाले चुनावों में सरकार को भुगतना पड़ सकता है। प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने प्रदेश के सभी कर्मचारियों का गेट मीटिंग के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद किया है तथा यह भी आश्वस्त किया है कि यदि जल्द पेंशन बहाल नहीं होती है, तो पेंशन बहाली की इस मुहिम को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पेंशन बहाली संगठन का एकमात्र लक्ष्य है, जिसके लिए संगठन लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि यदि कर्मचारियों की पेंशन बहाल होती है, तो सरकार को साल में सिर्फ 500 करोड़ खर्च करने पड़ेंगे, जबकि एनपीएस की वजह से सरकार कर्मचारियों के पैसों को प्राइवेट हाथों में दे रही है और इसका कुल खर्चा 12 हजार करोड़ के आसपास प्रतिवर्ष बन रहा है, जिससे यह जाहिर होता है कि सरकार द्वारा कर्मचारियों के पैसों का दुरुपयोग किया जा रहा है, जिस वजह से प्रदेश का हर कर्मचारी इस एनपीएस स्कीम का विरोध कर रहा है। एनपीएस की वजह से कर्मचारियों का बुढ़ापा भी सुरक्षित नहीं है। अपने बुढ़ापे की सुरक्षा के लिए भी कर्मचारी एकजुट हुए हैं। सरकार को जल्द पेंशन बहाली का निर्णय लेना चाहिए और प्रदेश के पैसे का दुरुपयोग रोक पर कर्मचारियों की पेंशन बहाल कर देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि जल्द पेंशन बहाल नहीं होती है, तो जिला स्तर पर या विधानसभा स्तर पर भी क्रमिक अनशन शुरू किया जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि 15 सितंबर से पहले पेंशन बहाल नहीं की जाती, तो 15 सितंबर को कर्मचारियों द्वारा प्रदेशभर में Vote For OPS का अभियान भी शुरू किया जाएगा।
राजेश वर्मा के आवेदन से गरमाई दून की राजनीति,कांग्रेस के दो महारथियों ने किया आवेदन सचिन बैंसल। बद्दी हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेश वर्मा ने दून विधानसभा क्षेत्र से विधायक पद के लिए आवेदन किया है। राजेश वर्मा ने वीरवार को शिमला में जाकर यह आवेदन किया। राजेश वर्मा के आवेदन करने के बाद दून विधानसभा क्षेत्र में सियासी माहौल गरमा गया है। राजेश वर्मा के आवेदन के बाद सिद्ध हो गया है कि दून विधानसभा क्षेत्र में भी कांग्रेसी गुटबाजी का शिकार हो रही है। क्योंकि बुधवार को दून ब्लॉक कांग्रेस की हुई मीटिंग में दून ब्लॉक कांग्रेस ने चौधरी राम कुमार का नाम विधायक पद के लिए भेजा था। वहीं, राजेश वर्मा ने आज अपना नाम आवेदन देकर दून विधानसभा क्षेत्र की राजनीति को गरमा दिया है। टिकट देना हाईकमान का काम है। राजेश वर्मा पूर्व मुख्यमंत्री स्व. राजा वीरभद्र सिंह के काफी करीबी रहे। देखना यह है कि हाईकमान किसके ऊपर दाव खेलती है। राजेश वर्मा ने बताया कि उन्होंने वीरवार को शिमला में जाकर विधायक पद के लिए आवेदन किया है। आवेदन करने के बाद वे कांग्रेस की अध्यक्षा प्रतिभा सिंह व शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपना गारंटी कार्ड जनता के सामने रख दिया है और जनता इस बार गारंटी से कांग्रेस की सरकार हिमाचल प्रदेश में बनाएंगी।
बद्दी-बरोटीवाला के उपभोगताओं ने की शिरकत, बैंक की योजनाओं की जानकारी सचिन बैंसल। बद्दी सैंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की बददी शाखा द्वारा एमजी रिजेंसी परिसर में एमएसएमईए उद्योग एवं ग्राहक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर चंडीगढ जोनल हैड पॉपी शर्मा और शिमला रिजनल हैड एसएस माथुर ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता बद्दी के शाखा प्रबंधक संजय लोचब ने की। सम्मेलन में सर्वप्रथम एमएसएमई सैक्टर की विभिन्न योजनाओं का बखान किया गया। एक नई व साधारण प्रक्रिया से कार्य करने वाली योजना सैंट जीएसटी स्कीम के बारे में बताया गया, जिसमें बिना सिक्योरिटी व कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाता है। इस योजना में उद्यमी 2 करोड तक ऋण प्राप्त कर सकता है। बैंक ने बताया हमारी बैंक होम लाने सबसे कम दरों पर प्रदान करता है। बैंक ने ऋण आवेदन करने के लिए एक नंबर 9223901111 भी मुंबई से जारी किया और बताया कि इस नंबर पर मिस्ड काल देकर ऋण का आवेदन किया जा सकता है। एसएस माथुर ने बताया कि अगस्त माह में अमृत महोत्सव के उपर सैंट क्रांति अभियान में 23 करोड के लोन बददी बरोटीवाला नालागढ़ व परवाणु में प्रदान किए गए। बाद में कार्यक्रम में उपस्थित उपभोगताओं की समस्याओं को सुना गया और उनका मौके पर ही निवारण किया गया। उपभोगताओं की शंकाओं का भी चंडीगढ़ जोनल हैड ने समाधान किया। शाखा प्रबंधक बददी संजय लोचब ने बताया कि इस ब्रांच में हर ग्राहक को समान नजर से देखा जाता है और सबको उनकी आवश्यकताओं के अनुसार गाईड करके उनको बैंक योजनाओं का लाभ दिया जाता है। लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष अशोक राणा ने कहा कि बैंक को एमएसएमई सैक्टर को ऋण उपलब्ध करवाने में उदारता दिखानी चाहिए। इस अवसर पर बैंक ग्राहक नरेश शर्मा, मनु साहनी, नारंग सिंह, लघु उद्योग भारती प्रधान अशोक राणा, अमन बंसल, रुप किशोर ठाकुर, फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री के प्रांत संगठन मंत्री रणेश राणा, प्रेस क्लब प्रधान राजेंद्र चौधरी, ज्योति गिरी, बलजिंद्र सिह, दीपक वर्मा, शांति स्वरुप गौतम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
मनाेज शर्मा। अर्की लक्ष्य पब्लिक स्कूल अर्की में स्वच्छता पखवाड़ा आरंभ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की विद्यालय इकाई के सौजन्य से विद्यालय के छात्र-छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। 9वीं कक्षा की छात्रा याशिका गुप्ता ने सभी छात्रों को शपथ दिलाई। लक्ष्य शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष डॉ. पीएल गुप्ता ने सभी छात्रों को स्वच्छता के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने पूरे पखवाड़े तक चलने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में बताया। डॉ. गुप्ता ने बताया कि इस स्वच्छता पखवाड़े के दौरान विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई सहित अन्य विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों द्धारा विद्यालय व आस पास के क्षेत्रों में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया जाएगा। इस अवसर पर सभी स्वयंसेवी व विद्यार्थी शहर में सफाई अभियान के साथ-साथ रैलियों के माध्यम से स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट क्षेत्र की दावटी पंचायत आजादी के 75 वर्ष पूर्ण करने के बाद भी अभी तक स्वास्थ्य सुविधाओं से महरूम है। सन् 1955 में गठित पुरानी दावटी पंचायत का दुर्भाग्य यह है कि दावटी के नाम से सरकार द्वारा स्वास्थ्य सुविधाएं तो दी गई, लेकिन उस समय एक ही पंचायत होने के कारण इस स्वास्थ्य उपकेंद्र का हेड क्वार्टर घणागुघाट बनाया गया था। बाद में इस पंचायत से तोड़ कर घणागुघाट पंचायत अलग बन गई और दावटी पंचायत का स्वास्थ्य उप केंद्र घणागुघाट में ही रह गया। विडंबना यह है कि अब घणागुघाट पंचायत को सरकार द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुहैया तो करवा दिया गया, लेकिन दावटी पंचायत के नाम से वहां चल रही डिस्पेंसरी की बार-बार मांग करने पर भी दावटी शिफ्ट नहीं किया जा रहा है। उधर, घणागुघाट पंचायत में पीएचसी का हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री द्वारा शिलान्यास किया गया है। दावटी पंचायत की जनता अब वहां पर चल रही डिस्पेंसरी को स्थानांतरित कर अपनी पंचायत में शिफ्ट करवाने की सरकार से मांग कर रही है। पंचायत प्रधान इंदिरा देवी का कहना है कि एक और सरकार आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है। दूसरी ओर आजादी के 75 वर्ष पूरे हो जाने पर भी हमारी पंचायत स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित है, उनका कहना है कि उनके गांव की डिस्पेंसरी जो इतने वर्षों तक घणागुघाट पंचायत को स्वास्थ्य लाभ देती रही, अब सरकार को चाहिए कि उस डिस्पेंसरी को हमारी पंचायत में शिफ्ट किया जाए, ताकि इस पंचायत के लोगों को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना न करना पड़े। इस बारे उन्होंने मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को कई बार ज्ञापन सौंपा है, लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक निर्णय सरकार द्वारा नहीं लिया गया है।ज्ञापन दाताओं में प्रधान इंदिरा देवी, उपप्रधान हीरा कौंडल, सदस्य रीता, लता, लेखराज, बृजलाल, हेमलता, बाबूराम, मंसाराम व हरि राम सहित अन्य लोग भी शामिल है।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घणागुघाट में उप शिक्षा निदेशक डॉ. जगदीश नेगी की अगुवाई में प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता और अधीक्षक दिनेश शर्मा द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। उप शिक्षा निदेशक अपनी टीम सहित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घणागुघाट में पहुंचे। उन्होंने विद्यालय में अपनाई जाने वाली विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया। अधीक्षक दिनेश शर्मा ने कार्यालय से संबंधित समस्त रिकॉर्ड की जांच की तथा सभी को दुरुस्त पाया। शिक्षा उपनिदेशक डॉ. जगदीश चंद्र नेगी ने विद्यार्थियों से उनके विषय संबंधी प्रश्न पूछे और उनका भविष्य उज्जवल बने इस हेतु आवश्यक टिप्स भी दिए। विद्यालय परिसर, आसपास का पर्यावरणीय सौंदर्य, विद्यालय में विद्यार्थियों में शिक्षण की बेहतर वातावरण और हाल ही में जोन और जिला स्तर पर खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रधानाचार्य विनोद कुमार और विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा कर बधाई दी।
शिवांशु शुक्ला। धर्मशाला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंदला में आज बहरापन जागरूकता सप्ताह को देखते हुए जिला स्तरीय बहरापन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को बहरापन के प्रति जागरूक करना था। जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गुरमीत कटोच ने बताया कि कभी भी बिना डॉक्टर की सलाह से कोई दवाई नहीं लेनी चाहिए, कान को हमेशा चोट इत्यादि से बचाना चाहिए। ज्यादा शोर वाले स्थानों पर जाने से बचें, कभी भी संगीत को ज्यादा ध्वनि में ना सुने। यदि आप किसी शोर-शराबे की जगह काम करते हैं, तो ईयर प्लग का प्रयोग करें, कान का मैल कभी भी खुद नहीं निकालना चाहिए। इन सभी कारणों से सुनने की क्षमता कम हो सकती है या पूर्णतया जा सकती है।कानों में किसी भी प्रकार की बीमारी होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें, समय रहते यदि हम उचित चिकित्सा सहायता ले लें, तो बहरेपन को काफी हद तक रोक सकते हैं। उन्होंने आगे बताया के जन्म के बाद ही छोटे बच्चों में उसके शैशवकाल से ही यह सुनिश्चित करना चाहिए कि बच्चा ठीक ढंग से सुन पा रहा है या नहीं इसके लिए आशा कार्यकर्ता द्वारा छोटे बच्चों की घर पर देखभाल करने का कौशल सिखाया गया है, जिसके अंतर्गत आशा कार्यकर्ता जन्म से लेकर 18 महीने तक समय-समय पर बच्चे के विकास पर नजर रखती हैं, ताकि किसी भी प्रकार की समस्या हो तो समय पर उसका इलाज करवाया जा सके। साथ ही शिशुओं का संपूर्ण टीकाकरण करवाना भी बहुत जरूरी है, ताकि वह बीमारियों से बचे रह सके। कार्यक्रम में उपस्थित जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी सीआर ठाकुर और स्वास्थ्य शिक्षिका अंजलि ने भी बच्चों को कान की बिमारियों से बचने के उपाय बताए। इस मौके पर स्कूल के बच्चों द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लिया, प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गुरमीत कटोच और स्कूल की प्रिंसिपल कविता शर्मा द्वारा इनाम वितरित किए गए।
लगभग 4 करोड़ 29 लाख विकास कार्यों की रखी आधारशीला मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, पशुपालन मत्स्य मंत्री वीरेंद्र कंवर ने वीरवार को बड़सर विधानसभा क्षेत्र के बिझड़ी में लगभग 2 करोड़ 65 लाख रुपए की लागत से बनने वाले खंड विकास अधिकारी कार्यालय व एक करोड़ 64 लाख रुपए की लागत से बनने वाले पशु चिकित्सालय के भवन का शिलान्यास किया। उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए वीरेंद्र कंवर ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने साढ़े चार वर्षों में प्रदेश के हर क्षेत्र का एक समान विकास करके हर वर्ग को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत ढांचा विकसित करने के लिए करोड़ों रुपए की धनराशि व्यय की गई है। उन्होंने प्रधानों से आह्वान किया कि ग्रामीण विकास के लिए नई-नई कार्य योजनाएं बनाकर विकास कार्यों को सुनिशिचत करें। उन्होंने कहा कि यदि प्रधानों में कार्य करने की क्षमता हो तो गांव में तीव्र गति से विकास होते हैं, जिससे आमजन को लाभ मिलता है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर जिला के सुजानपुर विकास खंड का उदाहरण देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत दाड़ला के भलेठ मेंं शिव धाम और ग्राम पंचायत टीहरा में कृष्ण धाम बनाया गया है, जिससे पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिला है। उन्होंने बिझड़ी के खंड विकास अधिकारी से भी कहा कि वह भी इस क्षेत्र के प्रधानों को इन क्षेत्रों का भ्रमण करवाएं, ताकि वह भी अपनी पंचायतों में बेहतर कार्य कर सकें। उन्होंने कहा कि महिलाओं की आर्थिकी सुधारने में स्वयं सहायता समूहों का बेहतर योगदान रहता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 22 हजार से ज्यादा स्वयं सहायता समूह बनाए गए हैं और इन समूहों का बीमा भी किया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी स्वयं सहायता समूह को और अधिक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पशु औषधालय ब्याड़ और बड़ागांव को अपग्रेड किया गया है। उन्होंने नए भवन निर्माण के लिए 50-50 लाख रुपए की धनराशि तथा बिझड़ी में सार्वजनिक शौचालय बनाने के लिए 10 लाख रूपए स्वीकृत करने की घोषणा। उन्होंने बिझड़ी में वाहनों की पार्किगं के लिए प्राकलन तैयार कर शीघ्र भेजने के निर्देश दिए ताकि इसके लिए पर्याप्त धन राशि का प्रावधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि बिझड़ी में स्व0 डॉ राकेश बबली की स्मृति में आईटीआई स्वीकृत किया गया है। इससे पूर्व वीरेंद्र कवंर ने स्वयं सहायता समूह द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा कृषि विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री फसल योजना के अंतर्गत मेरी पॉलिसी मेरे हाथ खरीफ फसल 2022 के अंतर्गत बिमित किसानों को पॉलिसी का वितरण भी किया। पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने मुख्यातिथि तथा अन्य अतिथितियों का स्वागत करते हुए कहा कि विधान सभा क्षेत्र के लिए उनके द्वारा जितनी भी मांगे रखी गई थी, उन्हें मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि विधान सभा क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा सरकार ने कोई भी कमी नहीं रखी है, प्राथमिकता के साथ हर गांव -हर वर्ग के लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि बड़सर विस में लगभग 25 करोड़ रूपए की लागत से सैंटर स्कूल तथा बणी में 50 करोड़ रूपए की लागत से इंडोर स्टेडियम बनाया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश गौ-सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, कृषि भूमि ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष कमल नयन, मंडलाध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, महामंत्री यशवीर पटियाल, चतर सिंह कौशल के अतिरिक्त सुभाष बनियाल और एसडीएम शशि पाल शर्मा, पीओ डीआरडीए कमलदेव कंवर, बीडीओ सुदर्शन कुमार व जिला पंचायत अधिकारी हरबंस लाल तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर हमीरपुर का अंधेर नगरी चौपट राजा वाला हिसाब हो चुका है। प्रशासन के द्वारा जनता की काफी अनदेखी की जा रही है। कुछ समय पहले अखबारों में आया था कि नगर परिषद अध्यक्ष मनोज कुमार ने नगर परिषद कार्यालय में ताला लगा दिया था। इस घटना के उपरांत भी प्रशासन के काम करने में कोई गंभीरता नहीं आई, जिससे जनता को काफी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।काफी दिनों से नगर परिषद में EO का पद रिक्त पड़ा हुआ है। लोगों के कोई काम नहीं हो रहा है। कई लोग दूर से कराया खर्च कर वहां पर अपने काम करवाने आ रहे हैं, जन्म मृत्यु या कोई भी सर्टिफिकेट लेना हो वह नहीं मिल रहे हैं और उन्हें खाली हाथ से निराश होकर वहां से जाना पड़ रहा है। स्थानीय अस्पताल के भी ऐसी दयनीय हालत है। अगर कोई गर्भवती महिला वहां पर आती है, तो उसको बेड तक नहीं मिल रहा है। डॉक्टर भी काफी लापरवाही से मरीजों का इलाज करते हैं और जो बच्चे वहां पर ट्रेनिंग के लिए रखे हैं, वह भी वहां पर जाकर अपना टाइम पास कर रहे हैं, जो सुविधाएं सरकारी अस्पताल में जनता को मिलनी चाहिए, वह मिल नहीं रही हैं। हर जगह दलाली हो रही है, गरीब जनता का कब तक ऐसे शोषण होता रहेगा? इन्हीं कारणों से गरीब जनता सरकारी अस्पताल को छोड़कर प्राइवेट अस्पताल में अपना इलाज करवा रही है। जिला परिषद उपाध्यक्ष नरेश कुमार दर्जी ने कहा कि प्रशासन सुधर जाए अन्यथा प्रशासन के खिलाफ आवाज उठानी पड़ेगी और जनता के सहयोग से जन आंदोलन किया जाएगा, जिसका जिम्मेदार प्रशासन खुद होगा।
अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन का समर्थन किया आलाेक। कुल्लू NPSEA के आह्वान पर जिला कुल्लू के सभी सरकारी कार्यालयों व स्कूलों में पुरानी पेंशन बहाली के लिए और अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन पर बैठे साथियों के समर्थन के लिए गेट मीटिंग की गई। इस मीटिंग में नई व पुरानी पेंशन के अंतर्गत आने वाले सरकारी कर्मचारियों ने भाग लिया। इस बैठक में नई व पुरानी पेंशन के बीच अंतर की चर्चा की गई और नई पेंशन व्यवस्था की खामियों पर कर्मचारियों को जागरूक कराया गया। सभी कर्मचारियों ने एक स्वर में पिछले 20 दिनों से अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन पर बैठे साथियों का समर्थन किया। इस मीटिंग के माध्यम से कर्मचारियों ने इस संघर्ष को तब तक जारी रखने की बात कही, जब तक पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल नहीं होती। गौरतलब है कि 13 अगस्त को विधानसभा के मानसून सत्र में संघ ने राजधानी शिमला में विशाल रैली का आयोजन किया था, जिसके बाद संघ के पदाधिकारियों ने माननीय मुख्यमंत्री के समक्ष पुरानी पेंशन बहाली की अपनी मांग दोहराई थी। इसके बावजूद सरकार की तरफ से कोई सकारात्मक उत्तर न मिलने पर संघ ने अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन की शुरुआत की थी। यह क्रमिक अनशन पिछले 20 दिनों से शिमला में लगातार चल रहा है। संघ की बिलासपुर राज्य बैठक में इस क्रमिक अनशन को विस्तार देते हुए इसे राज्य के चार अलग-अलग स्थानों में शुरू करने का निर्णय लिया गया। जिला अध्यक्ष विनोद डोगरा ने बताया आज पहली सितंबर से ये क्रमिक अनशन मंडी शिमला धर्मशाला और हमीरपुर में शुरू हो चुका है। कुल्लू जिला के सभी खंडों के एनपीएस कर्मचारी 3 सितंबर से मंडी में इस क्रमिक अनशन में भाग लेंगे। आज की इस गेट मीटिंग के माध्यम से कर्मचारियों ने संघ के इस कदम को सही ठहराते हुए इसका स्वागत व समर्थन किया और इस अनशन को पुरानी पेंशन बहाली तक लगातार करते रहने का प्रण लिया। उन्होंने इस गेट मीटिंग को सफल बनाने के लिए जिला के सभी कर्मचारियों व अन्य सभी कर्मचारी संगठनों का धन्यवाद किया। जिला कुल्लू से महिला विंग राज्य अध्यक्ष सुनेश शर्मा, राज्य उपाध्यक्ष शांति स्वरूप, सचिव अजीत बौद्ध ने गेट मीटिंग में भाग लिया। इस अवसर पर जिला महासचिव ओमप्रकाश, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगन्नाथ, कोषाध्यक्ष रूम सिंह, महिला विंग से अनीता, मीना शर्मा, सुनीता कटोच, उमा भारती, जिला कार्यकारिणी से विनोद कुमार, अमर ठाकुर, भीष्म ठाकुर, युवराज, अरुण, राजेंद्र कटोच, विक्रांत, कुंजलाल, हेमराज, सुमेश मेहता, संदीप, संगीता, झाबेराम सभी खंड अध्यक्ष मनाली से छबील, नग्गर खंड से विकास सूद, लग वैली से राजेश, मणिकर्ण से धनीराम, सदर से उपाध्यक्ष संतोष, सैंज से बुधराम, बंजार से महेश्वर ठाकुर, आनी से देवी सिंह ठाकुर, निरमंड से कुलदीप राजपूत व खंड कार्यकारिणी के अन्य सदस्य अपने अपने संस्थानों में गेट मीटिंग में शामिल रहे।
आलाेक। कुल्लू ग्राम पंचायत जिंदौड़ खुले में गंदगी फैलाने वालों पर सख्त हो गई है। पंचायत ने रात के अंधेरे में व्यास नदी किनारे कचरा फेंक रहे लोगों पर कार्रवाई की है। पंचायत ने इन्हें 3000 रुपए का जुर्माना भी किया। इसके साथ ही जो कचरा यहां पर लाए थे। उसे वापस गाड़ी में भी रखवाया। पंचायत के एक्शन की काफी सराहना भी हो रही है। ग्राम पंचायत जिंदौड़ के प्रधान हीरा लाल ठाकुर ने कहा कि उन्हें सूचना मिली कि एक गाड्डी में कुछ लोग सब्जी मंडी के पास कचरा और सड़े हुए सेब नदी के किनारे फेंक रहे है। जिसके बाद मैं भी मौक़े पर पहुंचा और पाया कि एक व्यक्ति की लेबर गाड़ी में कचरा और संडे हुए सेब के 10-12 क्रेट भरकर लाया था। उक्त शख्स से गन्दगी फैलाने के लिए 3000 रूपए का जुर्माना किया गया। एक ढाबा चलाने वाले को भी कचरा फैंकते हुए पकड़ा गया, जिससे 1000 रूपए का जुर्माना वसूला गया। पंचायत प्रधान हीरा लाल ठाकुर ने बताया कि पंचायत ने अपने क्षेत्र में जगह-जगह पर बोर्ड लगाए हैं। लोगों को बोर्डों के माध्यम से खुले में शौच न करने व गंदगी ना फैलाने का आग्रह किया गया है ।उन्होंने लोगों से निवेदन किया है कि आपको भी यदि इस तरह कोई कचरा फेंकता हुआ या खुले में गन्दगी फैलाता हुआ मिलता है तो आप हमें उसकी सूचना देने की कृपा करें। पंचायत ऐसे लोगों के ख़िलाफ़ कार्यवाही करेगी । सब्ज़ी मंडी में काम कर रहे आढ़ति, बाहरी राज्यों से आए हुए व्यापारी, स्थानीय लोग व मजदूर भी पंचायत का सहयोग करें।
फर्स्ट वर्डिक्ट। मंडी SFI मंडी महाविद्यालय इकाई ने छात्र ने मांगों को लेकर आज उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया तथा अतिरिक्त उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। एसएफआई ने मांग उठाई की महाविद्यालय के अंदर लगभग 7,000 के करीब छात्र पढ़ाई करता है, लेकिन प्रशासन छात्रों को हॉस्टल की सुविधा प्रदान करने में असफल रहा है। जिसकी वजह से छात्रों को मंडी में महंगे किराए के कमरे ले कर पढ़ाई करनी पड़ रही है। और छात्रों को आर्थिक तथा मानसिक तौर पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। SFI ने मांग उठाई की सभी छात्रों को हॉस्टल की सुविधा प्रदान की जाए। एसएफआई कैंपस प्रधान विक्रांत सचिव निशान ने मांग उठाई कि महाविद्यालय कैंपस के अंदर हर रोज छात्रों को बस पास बनाने के लिए बस स्टैंड में भटकाना पड़ता है, लेकिन प्रशासन कोई सुध लेने को तैयार नहीं है और न ही अपनी ओर से कोई पहलकदमी करने को तैयार है, ताकि छात्रों को थोड़ी राहत दी जा सके। एसएफआई ने मांग उठाई की कैंपस के अंदर स्थाई बस पास काउंटर की सुविधा दी जाए, ताकि छात्रों को अपनी पढ़ाई छोड़कर बस पास बनाने के लिए बस स्टैंड में लंबी कतारों में न खड़ना पड़े। एसएफआई ने मांग उठाई की जल्द से जल्द छात्रों की मांग को मानते हुए बस पास काउंटर कैंपस के अंदर स्थापित किया जाए। कैंपस के अंदर लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भी एसएफआई ने सवालिया निशान उठाते हुए दोषियों पर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की। महाविद्यालय के अंदर एक लड़की के साथ रैगिंग की जाती है, लेकिन कॉलेज प्रशासन दोषियों को सजा देने के बजाय पीड़ित लड़की को डांटने व शिकायत दर्ज न करने का दवाब बना रहा है। एसएफआई ने कॉलेज प्रशासन के उपर भी कार्यवाही करने की मांग की। इसके साथ एसएफआई ने मांग उठाई की कैंपस के अंदर शिक्षकों के रिक्त पड़े पदों को तुरंत भरा जाए, ताकि छात्रों की पढ़ाई सुचारू रूप से जारी रह सके।इसके अलावा शौचालय की सफाई, महाविद्यालय में पार्किंग की सुविधा न होना और उससे उत्पन होने वाली दिक्कतों को भी प्रमुखता से प्रशासन के सामने रखा गया। एसएफआई ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा की अगर जल्द से जल्द इन मांगों को लेकर सकारात्मक पहल नहीं की गई, तो आने वाले समय के अंदर एसएफआई आंदोलन के अंदर जाएगी।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर हमीरपुर जिला की 51वीं सालगिरह के मौके पर जिला वासियों को बधाई देते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने हमीरपुर जिला की उन्नति और प्रगति की कामना की है। उन्होंने कहा कि देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीरों और सेनानियों की धरती वीरभूमि हमीरपुर का नाम सदा रोशन होता रहे। गत 50 वर्षों में अस्तित्व में आने के बाद हमीरपुर जिला ने अब तक उन्नति और विकास के कई मौके देखे हैं और भविष्य में अभी कई और आयाम हमीरपुर जिला छुएगा। हमीरपुर जिला के लोग खुशहाल हों, उनका जीवन समृद्धशाली हो और कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में हमीरपुर के लोग और तरक्की करें। ऐसी कामना करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने जिला के तमाम उन लोगों का भी धन्यवाद व्यक्त किया है, जिन्होंने हमीरपुर को वर्तमान स्वरूप तक पहुंचाने में अपना योगदान दिया है। हमीरपुर जिला के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें विश्वास है वीरभूमि हमीरपुर की जनता कड़ी मेहनत और दृढ़ निश्चय के साथ सुनहरे कल और आत्मनिर्भरता को लक्ष्य बनाकर चलेगी तथा हमीरपुर के मान सम्मान को और आगे बढ़ाएगी।
क्रान्ति सूद। जाेगिंद्रनगर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रविवार 4 सितंबर, 2022 को जय बाबा बालक नाथ माहुनाग देवता के प्रागण बनाड़ में भंडारे और विशाल जागरण का आयोजन मंदिर कमेटी द्वारा बड़ी धूमधाम से किया जा रहा है। इस बारे जानकारी देते हुए मंदिर कमेटी प्रधान ने बताया कि इस शुभ अवसर पर रविवार 4 सितंबर, 2022 को सायं 6 से रात्रि 9 बजे तक विशाल भंडारे व 9 बजे बाद महामाई के जागरण का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जोगिंद्रनगर के विधायक प्रकाश राणा बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगें। उन्होंने बताया कि जागरण में मुख्य कलाकार चंबा से गायक काकू राम ठाकुर होंगे। उनका स्वर ध्वनि में सहयोग मनहर म्युजिकल ग्रुप जोगिंद्रनगर के कलाकारों द्वारा किया जाएगा। वहीं, प्रसिद्ध कलाकार बलदेव व शोभा ठाकुर भी अपनी मधुर वाणी में महामाई का गुणगान करेंगे। उन्होंने सभी भगतजनों से अपील कि है कि वे जागरण में पधार कर इसे सफल बनाने में अपना बहुमूल्य सहयोग प्रदान करें। उन्होंने बताया कि दिनांक सोमवार 5 सितंबर, 2022 (20 प्रविष्टे भाद्रों) के दिन मंदिर परिसर में मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जिला परिषद सदस्य ढेलु लीला देवी बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान महिला मंडलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए जाएंगे। वहीं, इस दौरान रस्साकस्सी, मटकाफोड़ व कुर्सी प्रतियोगिता खेलों का आयोजन भी करवाया जाएगा।
आलाेक। कुल्लू जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के मूलिंग पंचायत में लाहौल-स्पीति साइक्लिंग एसोसिएशन की तरफ से 11 सितंबर को आयोजित की जाएगी। ग्रे गोस्ट एमटीबी साइक्लिंग क्रॉस कंट्री ओलंपिक। साइकिलिंग के बढ़ते शौक को देखते हुए लाहौल-स्पीति साइकलिंग एसोसिएशन देशभर के साइक्लिस्ट के लिए माउंटेन बाइकिंग प्रतियोगिताओं को आयोजित करते आ रहीं है। जिससे लाहौल-स्पीति में देशभर के साइक्लिस्ट इस रोमांचक खेल के लिए यहां पहुंचते हैं। लाहौल-स्पीति साइक्लिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील तेहमोरपा ने बताया कि इस बार यह प्रतियोगिता मूलिंग में आयोजित की जा रहीं जहां पूरे भारत के पेशेवर एमटीबी राइडर्स अलग-अलग प्रतिस्पर्धा में भाग लेंगे, जिसमें संघ और मूलिंग पंचायत के युवाओ के साथ मिलकर तैयारियां की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता एक दिवसीय होगी, जिसमें पुरुष एलीट, महिला एलीट, पुरुष जूनियर, अंडर-14 वर्ग होगी। प्रतियोगिता में विजेताओं को धन राशि भी दी जाएगी। एलएस सीए टीम लाहौल स्पीति में साइकिलिंग खेलों को बढ़ावा देने के लिए और विशेष रूप से उत्साही पेशेवर एमटीबी राइडर्स के लिए दुनिया के नक्शे पर प्राकृतिक ट्रेल्स और ट्रेक लाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इस तरह के आयोजनों से हमारा लक्ष्य लाहौल-स्पीति में पर्यटन को बढ़ावा देना भी है। सुशील ने बताया साइकिलिंग एक इको फ्रेंडली खेल है और स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा माना जाता है, जिसे बढ़ावा देने के लिए बहुत से लोग उनके सहयोग के लिए आगे आ रहे हैं।
मनोज कुमार। कांगड़ा कांगड़ा जनहित संगठन के अध्यक्ष समाजसेवी अमित वर्मा विधानसभा क्षेत्र से आगामी विधानसभा चुनावों में कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधायकों की अनदेखी के चलते कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र पिछले लगभग 20 वर्षों से किसी भी विधायक ने यहां के विकास को तरजीह नहीं दी है। उन्होंने कहा कि केवल अपने ही विकास को प्राथमिकता दी है। अमित वर्मा ने कहा कि शुक्रवार को वह अपने समर्थकों सहित माता श्रीबज्रेश्वरी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के पश्चात राजपूत सभा कांगड़ा में एक विशाल जनसभा करके अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर यहां की जनता मुझे मौका देती है, तो मैं कांगड़ा क्षेत्र को एक मॉडल विधानसभा के रूप में विकसित करूंगा।
हमीरपुर : निजी गाड़ियों द्वारा सवारियां ढोने की शिकायत लेकर आरटीओ के पास पहुंचा नीलकंठ टैक्सी यूनियन
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर नीलकंठ टैक्सी यूनियन रंगस का एक प्रतिनिधि मंडल आरटीओ हमीरपुर से मिला। नीलकंठ टैक्सी यूनियन उनका कहना है कि निजी गाड़ियां टैक्सी के रूप में कार्य कर रही हैं, जिसका नुकसान उन्हें उठाना पड़ रहा है। नीलकंठ टैक्सी यूनियन ने निजी गाड़ियों में टैक्सी का कार्य करने वालों के खिलाफ आरटीओ हमीरपुर से शिकायत की है। उन्होंने कहा कि रंगस में निजी गाड़ियां टैक्सी के रूप में कार्य कर रही हैं, जिससे टैक्सी यूनियन को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। टैक्सी यूनियन का कहना है कि कई बार निजी गाड़ियों में सवारियां ढोने को लेकर लोगों को पकड़ा भी गया है, लेकिन उसके बावजूद भी निजी टैक्सी चालक मान नहीं रहे हैं। टैक्सी यूनियन का कहना है कि इससे उनके काम में तो असर पड़ ही रहा है। साथ ही सरकार के राजस्व में भी भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने आरटीओ हमीरपुर से गुहार लगाई है कि निजी वाहनों में सवारिया ले जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए नाके लगाकर इनकी जांच की जाए और दोषी पाए जाने पर कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाए। टैक्सी यूनियन का कहना है कि पहले भी कई बार विभाग को शिकायत की गई है, लेकिन कुछ दिन अमल होने के बाद फिर से निजी टैक्सी चालक सवारियां लेजाना शुरू कर देते हैं। टैक्सी यूनियन ने विभाग से समय-समय पर नाके लगाकर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाही करने की सख्त मांग की है।
मीनाक्षी साेनी। नादौन आम आदमी पार्टी ने हिमाचल चुनाव को लेकर अपनी एक और गारंटी जारी कर दी है। इस बार यह गारंटी विशेष तौर पर महिलाओं के लिए निकाली गई है। यह गारंटी दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान द्वारा दी गई है। गारंटी के एलान होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश देखने को मिला। यहीं नादौन विधानसभा से आम आदमी पार्टी का एक बहुत बड़ा काफ़िला नादौन विधानसभा के मुख्य नेता शैंकी ठुकराल की अगुवाई में पहुंचा, जिनमें गारंटी के बाद एक अद्भुत जोश देखने को मिला। इस मौके शैंकी ठुकराल ने कहा कि यह गारंटी महिला सशक्तिकरण को लेकर एक शानदर पहल है। आज तक भाजपा-कांग्रेस महिला सशक्तिकरण का सिर्फ नारा ही देती आई है, पर कभी कुछ किया नहीं। आज केजरीवाल मॉडल ने यह साबित किया है कि वह महिला सशक्तिकरण के लिए हर मुमकिन कदम उठाने के लिए तैयार हैं। शैंकी ने कहा कि इस गारंटी से महिलाएं असल मायने में आत्मनिर्भर बनेंगी और अपने रोजमर्रा के छोटे-छोटे खर्चे स्वयं उठा सकेंगी। आज हमारी माताओं-बहनों को अपनी छोटी-छोटी चीजाें के लिए अपने परिवार पर निर्भर रहना पड़ता है, पर आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर इस गारंटी से वह अपनी छोटी-छोटी चीजाें एवं ख्वाईशों को स्वयं पूरा कर सकेंगी। आज हिमाचल की महिलाओं में एक खुशी की लहर है, जो काफी लंबे अरसे के बाद देखने को मिली है। इस बार प्रदेश में महिलाएं सरकार बदलने एवं बनाने सबसे ज्यादा अहम रोल निभाने वाली है।
बुधवार को आम आदमी पार्टी ने हिमाचल चुनाव को लेकर अपनी एक और गारंटी जारी कर दी है। इस बार यह गारंटी विशेष तौर पर महिलाओं के लिये निकाली गई है। यह गारंटी दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा दी गई है। गारंटी के एलान होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश देखने को मिला यहीं नादौन विधानसभा से आम आदमी पार्टी का एक बहुत बड़ा काफ़िला नादौन विधानसभा के मुख्य नेता शैंकी ठुकराल की अगुवाई में पहुँचा जिनमें गारंटी के बाद एक अद्भुत जोश देखने को मिला। शैंकी ठुकराल ने कहा कि, यह गारंटी महिला सशक्तिकरण को लेकर एक शानदर पहल है। आज तक भाजपा-कांग्रेस महिला सशक्तिकरण का सिर्फ नारा ही देती आई है पर कभी कुछ किया नहीं। बुधवार को केजरीवाल मॉडल ने यह साबित किया है कि वह महिला सशक्तिकरण के लिए हर मुमकिन कदम उठाने के लिए तैयार हैं। शैंकी ने कहा कि, इस गारंटी से महिलाऐं असल मायने में आत्मनिर्भर बनेंगी और अपने रोजमर्रा के छोटे-छोटे खर्चे स्वयं उठा सकेंगी। बुधवार को हमारी माताओं-बहनों को अपनी छोटी-छोटी चीज़ों के लिए अपने परिवार पर निर्भर रहना पड़ता है पर, आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर इस गारंटी से वह अपनी छोटी-छोटी चीज़ों एवं ख्वाईशो को स्वयं पूरा कर सकेंगी। आज हिमाचल की महिलाओं में एक खुशी की लहर है जो काफी लंबे अरसे के बाद देखने को मिली है। इस बार प्रदेश में महिलाएं सरकार बदलने एवं बनाने सबसे ज्यादा अहम रोल निभाने वाली है।
कोरोना महामारी से लड़ने के लिए राजकीय महाविद्यालय मटौर में टीकाकरण शिविर का स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजन किया गया। शिविर में विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय के कर्मचारी वर्ग को पहली, दूसरी और एहतियाती खुराक दी गयी। पीएचसी इच्छी से आयी टीम;: डॉ. संजय, डॉ. मिंकल, डॉ. नितिका शर्मा, डॉ. रेणु, पूजा और पूनम (एफएचडब्ल्यू), बिंदु बाला, आशु, ललिता एवं सपना (आशा कार्यकर्ता) ने टीकाकरण सत्र का संचालन किया। शिविर सफल रहा और इसमें 85+ से अधिक लोगों को टीका लगाया गया। कार्यवाहक प्राचार्या रजनी शर्मा ने कहा कि यदि हमें कोरोना को हराना है तो स्वयं को टीका लगवाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सामूहिक रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित कर हम भविष्य में समाज को कोरोना के खतरों से बचा पाएंगे ।


















































