पाइनग्रोव स्कूल सुबाथू की सात लड़कियों की एक टीम ने वाईनबर्ग-एलन स्कूल, मसूरी उत्तराखंड द्वारा आयोजित 12वीं मिसेज वेस्ट मेमोरियल इंटर स्कूल तैराकी प्रतियोगिता में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के नौ स्कूलों ने भाग लिया। सानवी शर्मा ने 25 मीटर फ्री स्टाइल में गोल्ड मेडल और 25 मीटर बटर फ्लाई में सिल्वर मेडल जीता। उन्हें सब-जूनियर श्रेणी में सबसे होनहार खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया, जबकि गुरलीन ने 50 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण पदक जीता और उन्हें अपनी श्रेणी में सबसे होनहार खिलाड़ी के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
जैन समाज सुजानपुर द्वारा संवत्सरी महापर्व जिसे क्षमा याचना दिवस भी कहा जाता है बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान सुजानपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया, इससे पहले प्रातः 6 बजे से अखंड पाठ आयोजित हुआ, जिसमें जैन समाज के सभी वर्गों ने भाग लिया। बीते 8 दिनों से जैन समाज के पर्व पर्युषण पर्व आयोजित हो रहे थे। बुधवार को इस पर्व का अंतिम दिन था। जिसे संवत्सरी क्षमा याचना दिवस के रूप में मनाया गया पर्व पर्युषण में पर्व के दौरान पूजा-पाठ तपस्या जैन समाज के लोगों द्वारा की जाती है और विशेष रूप से इन 8 दिनों में हरी सब्जी व कंदमूल खाने का त्याग होता है। बुधवार को जैन स्थानक में विधिवत कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें धार्मिक अनुष्ठान गीत संगीत एवं तपस्या पूजा पाठ में शामिल हुए लोगों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। जैन समाज के प्रधान विमल जैन, उप प्रधान अरुण जैन ,विनोद जैन ,राकेश जैन ,वीर चंद्र जैन, हर्ष जैन सहित महिला मंडल सदस्य, युवती मंडल, युवक मंडल के सदस्य मौजूद रहे। जैन समाज द्वारा संवत्सरी पर्व पर अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखकर पूरा दिन जप तप ध्यान पूजा पाठ किया गया।
पुलिस थाना बरोटीवाला के तहत रोड सेफटी कलब की बैठक पुलिस थाना परिसर में क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुई जिसमें थाना प्रभारी रुप लाल कथानिया विशेष तौर पर उपस्थित हुए। बैठक में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के अलावा पंचायत प्रधानों ने भाग लिया। बैठक में बरोटीवाला व झाडमाजरी एरिया में ट्रैफिक को सुधारने पर मंथन हुआ वहीं नए पार्किंग स्थल बनाने के लिए बीबीएनडीए से संपर्क करने का निर्णय लिया गया। बरोटीवाला बाजार व बिजली बोर्ड के आगे लगने वाले जाम को लेकर बात हुई वहीं बरोटीवाला-बददी रोड पर बने छोटे छोटे बस अडडों पर बसें उचित तरीके से रुकने पर बात हुई। पंचायत प्रधान बरोटीवाला हंसराज कैंथ ने कहा कि पंचायत की ओर से जो भी सहयोग चाहिए वो करने को तैयार हैं। कालुझिंडा की प्रधान कल्पना रनोट ने कहा कि उनकी पंचायत में एफसीआई गोदाम है जिसके कारण ट्रक दोनो ओर खड़े हो जाते हैं इसलिए कंपनी को हिदायत दी जाए कि वो अपने ही वाहन खड़े करें। इसके अलावा रनोट ने कहा कि उनके एरिया में चार विश्वविद्यालय हैं सुबह शाम बहुत से छात्र रैश ड्राईविंग करते हैं और उससे हादसों को बढ़ावा मिलता है। पूर्व बीडीसी सदस्य अनिल शर्मा ने कहा कि नाबालिग व युवा लोग वाहन चलाते समय हैल्मेट नहीं लगाते जिससे कीमती जानें चली जाती है और बाद में परिवार को भुगतना पड़ता है। बैठक में सबकी बात सुनने के बाद थाना प्रभारी रुपलाल कथानिया ने कहा कि पुलिस का काम सब विभागों से अलग है और इसमें 24 घंटे की नौकरी होती है। रोड सेफटी कलब व अन्य जनता तथा पंचायतों को जब भी विभाग की जरुरत होगी तो पुलिस का प्रेजेंस वहां पर आपको मिलेगी। उन्होने बरोटीवाला एरिया सघन आबादी वाला इंडस्ट्रियल एरिया है लेकिन जन सहयोग से हम हर समस्या पर पार पा लेंगे। - यह रहे उपस्थित रोड सेफटी क्लब की बरोटीवाला में हुई बैठक में सूरजपुर की पंचायत प्रधान पार्वती शर्मा, कालुझिंडा की प्रधान कल्पना रनोट, बरोटीवाला के पंचायत प्रधान हंसराज कैंथ, साई के प्रधान मेहर चंद ठाकुर, पूर्व बीडीसी अनिल शर्मा, पटटा नाली से सामाजिक कार्यकर्ता रुप किशोर, एएसआई निक्काराम, एएसआई ट्रैफिक जगमोहन सिंह ,उपप्रधान ट्रक यूनियन भाग सिंह चौधरी, सुभाष चंद्र, मैहताब सिंह, डा मलकीयत सिंह, न्यू टाऊन सोसाईटी से शांति गौतम, अमरजीत चौधरी, दून टैंपो यूनियन से हरिदत्त शर्मा, ज्ञान, मनोज कुमार, चिंतन कुमार चौधरी, कैमिस्ट एसोसिएशन से राजन नेगी, हेमराज, बलविंद्र सिंह, गुरदास, अंकु सहित कई लोग उपस्थित थे।
जयसिंहपुर आम आदमी पार्टी के नेता सतीश कुमार ने पालमपुर मे आए मनीष सिसोदिया एवं भगवंत मान का स्वागत किया। जयसिंहपुर के आम आदमी पार्टी के नेता सतीश कुमार ने बताया कि पालमपुर में आज आम आदमी पार्टी ने व दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने चौथी गारंटी में 18 साल से 60 वर्ष तक की महिलाओं को एक हजार देने की घोषणा की। जिसमें नारी शक्ति को बढ़ावा और सभी महिला वर्ग को अधिक समान मिलेगा।
बुधवार को राजकीय महाविद्यालय में नए मतदाताओं को वोटर कार्ड बनवाने के लिए "विशेष कैंप" का आयोजन किया गया। इस कैंप का आयोजन निर्वाचन अधिकारी सब डिविजनल मजिस्ट्रेट सुरेंद्र ठाकुर के निर्देशानुसार किया गया ,जिसका विशेष मकसद नए नौजवानों को वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करवाने के लिए प्रोत्साहित करना था। आज महाविद्यालय में लगभग 65 नए विद्यार्थियों ने अपने वोटर कार्ड बनवाएं इस कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय में वोटर जागरूकता के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर एसडीएम सुरेंद्र ठाकुर तथा अन्य व्यक्तियों में इलेक्शन कानूनगो बलवंत, स्वीप नोडल अधिकारी पंकज गुप्ता, प्रोफेसर सोनिया चौधरी और प्रोफेसर वर्षा वर्मा ने शिरकत की। मुख्य अतिथि के तौर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि एक-एक वोट की अहमियत लोकतंत्र की मजबूती के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है और हर व्यक्ति को वोटर कार्ड बनवाना चाहिए। अच्छे योग्य उम्मीदवार का चुनाव निडर और निर्भीक मतदान के द्वारा करना चाहिए जिससे कि लोकतंत्र और भी सशक्त और मजबूत हो सके । उन्होंने विद्यार्थियों से भी आव्हान किया कि वह आने वाली स्वीप एक्टिविटीज में बढ़ चढ़कर भाग लेंगे, और अपने गांव में सभी को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित भी करेंगे। कार्यक्रम के अंत में नोडल अधिकारी स्वीप पंकज गुप्ता ने भी विद्यार्थियों का धन्यवाद किया और कहा कि विद्यार्थियों ने इस कैंप को सफल बनाने के लिए अपना संपूर्ण योगदान दिया है और उन्होंने विद्यार्थियों को अवगत करवाया कि कल भी कैंप महाविद्यालय में 11:00 बजे से 4:00 बजे तक लगेगा। ऐसे कोई भी विद्यार्थी यदि किसी कारणवश छूट गए हैं तो वह भी अपना कार्ड कल महाविद्यालय में बनवा पाएंगे। कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए उन्होंने सभी गणमान्य व्यक्तियों का भी धन्यवाद किया। एसडीएम कार्यालय से आए हुए सभी अधिकारियों और बीएलओ का भी उन्होंने धन्यवाद किया।
राजकीय उच्च विद्यालय हनुमान बडोग की खो-खो टीम ने लड़कों की जिला स्तरीय अंडर-14 स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देलगी को फाइनल मैच में हराकर अति सराहनीय प्रदर्शन किया। इन प्रतियोगिताओं का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरोटीवाला में 26 अगस्त से 30 अगस्त तक किया गया। विद्यालय में कार्यरत शारीरिक शिक्षक जय प्रकाश व विद्यालय पथेड के अध्यापक नरेश कुमार के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल में प्रातः कालीन सत्र में एक सुक्ष्म सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्याध्यापक पीसी बट्टू ने खिलाड़ियों सहित शारीरिक शिक्षक जय प्रकाश को सम्मानित किया। उन्होंने सभी अध्यापक साथियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। खिलाड़ियों की पढ़ाई में हुए नुकसान की भरपाई के लिए अध्यापकों व छात्रों से विशेष सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया। इस विद्यालय के चार छात्र गौरव, कपिल, दिनेश और शिवम राज्य स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में भाग लेंगे। स्कूल प्रबंधन समिति ने भी मुख्याध्यापक पीसी बट्टू को स्कूल की इस बड़ी उपलब्धि के लिए सभी खिलाड़ियों सहित अध्यापकों को बधाई दी। खिलाड़ियों ने अपने शिक्षक के साथ जीती हुई ट्रॉफी मुख्याध्यापक को स्कूल के लिए भेंट की।उन्होंने कहा कि यह ट्राफी आने वाले खिलाड़ियों को भविष्य में विजय पूर्ण संघर्ष के लिए परिश्रम को प्रेरित करेगी।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्दन में एचआईवी एड्स उन्मूलन की दिशा में एनएसएस यूनिट ने जागरूकता कार्यक्रम चलाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपप्रधानाचार्य महेंद्र कौंडल ने की। मुख्य वक्ता डॉ अनीता ने कहा कि एड्स एक जानलेवा बीमारी है,जो एचआईवी संक्रमण के बाद होती है यह विषाणु मानव शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को कम करता है। इसके लक्षण दिखने में 8 से 10 वर्ष का समय लग जाता है। एंटीरेट्रोवायरल थेरेपी इस वायरस को रोकने में कामयाब हुई है, संक्रमित व्यक्ति उचित दवाओं और निरंतर चिकित्सा परामर्श से काफी लंबा और स्वस्थ जीवन जी सकता है। कार्यक्रम अधिकारी संतोष बट्टू ने बताया कि एड्स लाल रिबन स्वयंसेवियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त प्रतीक बनाया,जो बीमारी की रोकथाम और रोग के प्रति जागरूकता के लिए लगाया जाता है। नम्रता स्वयंसेवी ने चित्रकला के माध्यम से जागरूकता फैलाने में सहयोग किया। इस कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी जेपी मिश्रा, रेणुका और प्रवीण अध्यापक मौजूद रहे।
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर से दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज पालमपुर के बुद्धा मल कैसल में आयोजित गारंटी समारोह में हिमाचल की महिलाओं को चौथी गारंटी दी। चौथी गारंटी के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु की हर महिला को हर माह 1000 रुपए दिए जाएंगे। मनीष सिसोदिया ने कहा कि महिलाओं को स्त्री सम्मान निधी की गारंटी सुकून की गारंटी है। जिससे कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा अपनी पढ़ाई के लिए खर्च कर सकती है। विवाहित महिला अपने बच्चों के लिए कपड़े, खिलौने और खाने पीने का समान खरीद सकती है वहीं बुजुर्ग माताएं अपनी जरुरत का सामान खरीद सकती है। उनको अपने छोटे छोटे खर्चों के लिए किसी से पैसे मांगने की जरुरत नहीं है। महिलाओं को चौथी गारंटी देने के अवसर पर आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर भी मौजूद रहे।
जोगिंद्रनगर बाजार में 9 दिन तक चलने वाले गणेश चतुर्थी की शुरूआत बुधवार सुबह गणपति महाराज की शोभा यात्रा से हुई। गणपति बप्पा की शोभा यात्रा मेंं अपने सैंकडों भक्तजनों ने पूर्ण रूप से भाग लिया। 31 अगस्त बुधवार से लेकर 08 सितंबर वीरवार तक गणपति बप्पा नौ दिनों तक अपने पंडाल में स्थापित रहेगें। शुक्रवार 09 सिंतबर को बडोन खडड में गणपति बप्पा का विर्सजन कर उन्हें सम्पूर्ण जोगिंद्रनगर वासियों द्वारा भक्तिपूर्ण विदाई दी जाएगी। गणेश महोसव समिति जोगिंद्रनगर में पिछले 12 साल से बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। ये गणेश महोसव का तेहरवां वर्ष है। इस साल भी गणेश महोसव समिति जोगिंद्रनगर के आयोजकों द्वारा गणपति महोत्सव को और अधिक रोचक बनाने के पूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं। गणेश महोसव समिति के प्रैस सचिव अमित सूद ने बताया कि बुधवार सुबह ठीक 10 बजे समिति के सभी सदस्य शहर के प्रबुद्व एवं सम्मानीय निवासियों सहित गणपति महाराज के पंडाल में इक्कटठे हुए। उहोनें बताया की गणपति जी की शोभा यात्रा,गुरूद्वारा साहिब जोगिंद्रनगर से शुरू होती हुई मेन बाजार जोगिंद्रनगर,सांई मार्केट,लक्ष्मी बाजार,रेलवे चौक से होते हुए वापिस मेन बाजार स्थित उनके पंडाल में पहुंचेगी जहां पर उन्हें बडी धूम-धाम व समान से विराजमान किया गया। इसके उपरांत गणेश महोत्सव समिति प्रधान विवेक वालिया द्वारा गणपति महाराज जी कि पूरे विधिविधान से पूचा-अर्चना कर प्रतिष्ठा की गई। आरती में समिति के सदस्यगण एवं स्थानीय लोगों द्वारा भाग लिया गया। प्रदेश के प्रसिद्व कलाकार सुरेश राठौर व संदीप शर्मा करेंगें पहली भजन संध्या में गुणगान : गणेश महोसव कि प्रथम भजन सन्ध्या में प्रदेश के प्रसिद्व गायक कलाकार अपनी मधुर आवाज में गणपति बप्पा का गुणगान करेगें। वहीं सुर ध्वनि में चंदन,अंकु,गोलडी व छिंदा उनका साथ देगें। वहीं बाल गणेश महोत्सव के पंडाल में गायक कलाकार अजीत शर्मा, चिंटू बाबा व संजीव अपनी मधुर आवाज़ में गणपति महाराज का वंदन कर जनता को भावविभोर करेंगें।
भुंतर चौक में हर साल की तरह इस साल भी गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। 31 अगस्त से 9 सितंबर तक मनाए जाने वाले गणेश उत्सव को लेकर आयोजन कमेटी द्वारा बुधवार को भुंतर चौक के पास गणेश मूर्ति की स्थापना की गई। गणपति उत्सव मंडल भुंतर के सदस्य अतुल सूद, देवन सोनी, हरीश छाबड़ा, कोनिक, नवीन, पवन भोपल ने कहा कि 9 सितंबर को भव्य शोभायात्रा के साथ मूर्ति को विर्सजन किया जाएगा। इस दौरान कलाकार कार्यक्रम में शामिल होकर भजन कीर्तन से भक्तों को निहाल करेंगे। उधर, बंजार उपमंडल में माता अंबिका मंदिर दवाला में भी गणेश की मूर्ति स्थापना की गई। यहां गणेश उत्सव को 31 से 9 सितंबर तक मनाया जाएगा। गणेश उत्सव कमेटी के संयोजक गुलशन कुमार ने बताया कि सात दिनों तक चलने वाले इस गणेश उत्सव में हर दिन दवाला मंदिर में भजन-कीर्तन होगा और 9 सितंबर को गणेश मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा।
डीएवी पब्लिक स्कूल आलमपुर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर भिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को भगवान श्री गणेश की महिमा के बारे में बताया गया। इस अवसर पर बच्चों नेभगवान गणेश से सम्बन्धित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर उनकी लीलाओं को जीवंत कर दिया। गौरी-शंकर पुत्र भगवान श्री गणेश की पूजा-वंदना मंत्रोच्चारण द्वारा की गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में गणेश का भेष धारण कर उनकी लीलाओं का मंचन, कार्ड मेकिंग ,पोस्टर मेकिंग, भजन गायन, गणेश की मुखाकृति के मुखौटे बनाकर उनकी लीलाओं को जीवंत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य बिक्रम सिंह ने बच्चों एवं उनके अभिभावकों और विद्यालय के अध्यापकों को गणेश चतुर्थी की बधाई दी। उन्होंने सभी को संबोधित करते हुए बताया कि विद्यालय में इस तरह के सांस्कृतिक आयोजनों का मुख्य उद्देश्य बच्चों को अपने देश की संस्कृति, सभ्यता तथा परंपरा से पूर्ण रूप से अवगत कराना है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि इस तकनीक तथा प्रौद्यौगिकी के युग में भी अपनी परंपरा को जीवित रखना हमारा परम धर्म है।
जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता 4 दिनों तक आयोजित की गई। वहीं इस अंडर-19 एथलीट प्रतियोगिता में ढालपुर स्कूल बॉयज की टीम ने ओवरऑल विजेताका खिताब जीता है। बुधवार को स्कूल में स्कूल प्रबंधन के द्वारा प्रतियोगिता में विजेता रहे छात्रों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। 4 दिनों तक चली खेलकूद प्रतियोगिता एथलेटिक और मेजर गेम में जी एस एस एस बॉयज ढालपुर का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा। विद्यालय के छात्रों ने एथलेटिक्स में फर्स्ट इन 100, 200, 800, 1500, 4x 400 दौड़ में गोल्ड, शॉट पुट और लॉन्ग जंप में सिल्वर व 800 मीटर में ब्रौन्ज़ मेडल प्राप्त करके पूरे जिले में अपने दमखम का लोहा मनवाया। इसके अलावा एथलेटिक ओवरऑल बेस्ट बॉयज की ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया और मेजर गेम्स में बास्केटबॉल और हैंडबॉल दोनों ही प्रतियोगिता में विनर रहे। स्कूल के प्रधानाचार्य भीम कटोच ने बताया कि अब इसी विद्यालय के 22 बच्चों की सलेक्शन स्टेट टूर्नामेंट के लिए हुई है जो आने वाले महीने में ऊना, धर्मशाला और सरकाघाट में जिला कुल्लू का नेतृत्व करेंगे। वही, पाठशाला के प्रधानाचार्य भीम कटोच ने डीपीई मोहित मेहता, पीईटी रविंदर व सभी स्टाफ को और सभी छात्रों को एवं खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि कोरोना के 2 वर्ष बाद बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। जिससे विद्यालय का नाम पूरे जिले में रोशन हुआ और भविष्य में इससे भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान पंचायत चौकीदारों के मानदेय में सम्मानजनक बढ़ौतरी की है। उन्होंने कहा कि जिन कर्मचारियों को कम वेतन मिलता है उन्हें हर सम्भव मदद प्रदान करने के प्रयास किए गए हैं। वह आज यहां प्रदेश सरकार द्वारा 12 वर्षों तक निरंतर सेवाएं प्रदान करने वाले पंचायत चौकीदारों की सेवाएं दैनिक वेतन भोगी आधार पर करने के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य पंचायत चौकीदार संघ द्वारा आयोजित आभार कार्यक्रम के दौरान सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान पंचायत चौकीदारों के मानदेय में 900 रुपये प्रतिमाह बढ़ौतरी की गई है। प्रदेश सरकार ने अकुशल दिहाड़ीदारों की न्यूनतम दिहाड़ी 210 रुपये बढ़ाकर 350 रुपये की है। पैरा वर्कर्ज के मानदेय में 700 रुपये से लेकर 4500 रुपये तक की वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी पंचायत चौकीदारों व अन्य वर्गों के हितों के संरक्षण और कल्याण के लिए निरंतर कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों के सफल कार्यान्वयन में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को संशोधित वेतनमान का लाभ दिया गया है। प्रदेश सरकार का हर सम्भव प्रयास रहा है कि हिमाचलियों का आत्म सम्मान बढ़े तथा उन्हें जीवनस्तर में सुधार लाने के अपार अवसर प्राप्त हों। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथ मजबूत करने तथा सरकार के मिशन रिपीट लक्ष्य को हासिल करने के लिए सहयोग का आग्रह किया।
अटल बिहारी बाजपेयी राजकीय महाविद्यालय तकीपुर में गैर सरकारी संगठन गुंजन तथा रेड रिबन के संयुक्त तत्वाधान से नशीले पदार्थों के सेवन को रोकने के लिए एक दिवसीय जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें कॉलेज के समस्त छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विजय का कार्यकारी प्राचार्य प्रोफेसर अमरीश घई ने स्वागत करते हुए अपने संबोधन में कहां कि मानव परमात्मा की सर्वोत्तम रचना है। कई लाख योनियों में से अनेक जन्मों के पश्चात दुर्लभ मनुष्य जीवन प्राप्त होता है। यही जीवन परमार्थ, धर्मार्थ एवं पुण्य कर्म करने का आधार है परंतु फिर खुद नादान लोग इस बहुमूल्य मनुष्य जीवन को अनेक प्रकार के नशीले पदार्थों के दोबारा नष्ट कर डालते हैं तथा नशे मानव जीवन के लिए अभिशाप है। उन्होंने कहा की नशा करने वाले व्यक्ति के रहन सहन और उसके दैनिक व्यवहार में काफी फर्क आ जाता है। स्मरण शक्ति कमजोर होती है भूख कम लगती है कुल मिलाकर उसका जीवन अभावग्रस्त हो जाता है जिसमें मौत ही सवेरा बनकर आती है। इसलिए मेरा युवा पीढ़ी से आह्वान है कि वह नशे के दलदल से अपने आप को सुरक्षित रखें तथा अन्य लोगों को भी इससे दूर रहने के लिए जागरूक करें।
एनएचपीसी की ओर से पार्वती जल विद्युत परियोजना चरण-दो के परियोजना प्रमुख निर्मल सिंह ने बुधवार को उपायुक्त कार्यालय में स्थानीय क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष आशुतोष गर्ग को 50 करोड़ रुपये की राशि का चेक सौंपा। निर्मल सिंह ने कहा कि एनएचपीसी ने इससे पूर्व 58.79 करोड़ रुपये की राशि सहित कुल 108.79 करोड़ रुपये की राशि परियेाजना प्रभावित क्षेत्रों तथा अंचल में विकास के कार्यों को करने के लिये उपलब्ध करवाई है। उन्होंने कहा कि एनएचपीसी अपने सामुदायिक सेवा जिम्मेवारी का बखूबी निर्वहन कर रही है। क्षेत्र में इस भागीदारी के अंतर्गत अनेक विकास के कार्य किये जा रहे हैं। आशुतोष गर्ग ने 50 करोड़ के इस सहयोग के लिये एनएचपीसी के अधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस राशि का उपयोग निश्चित तौर पर परियोजना प्रभावित अंचल व क्षेत्र के विकास के लिये किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय क्षेत्र विकास प्राधिकरण के माध्यम से 70 फीसदी राशि पंचायतों के माध्यम से व्यय की जाती है और इसके लिये क्षेत्र विकास की योजनाएं ग्राम सभा में तैयार की जाती हैं। उन्होंने कहा कि 15 प्रतिशत राशि विकास खण्ड के माध्यम से व्यय की जाती है। उन्होंने कहा कि स्थानीय क्षेत्र विकास प्राधिकरण के तहत जिला में विभिन्न ग्राम पंचायतों में अनेक विकास के कार्य किये जा रहे हैं। इस अवसर पर एनएचपीसी के अधिकारियों में महाप्रबंधक सिविल सतिन्द्र सिंह, महाप्रबंधक वित्त ए.के. शर्मा, उप महाप्रबंधक सिविल अंगद कुमार तथा उप महाप्रबंधक श्वेता ओझा उपस्थित थे।
दो बार डीजीपी डिस्क से सम्मानित मदन धीमान ने बतौर कांगडा डीएसपी का पदभार संभाल लिया है। इससे पहले वह एसडीपीओ सरकाघाट में तैनात थे। वही एस एच ओ बालू गंज, दो बटालियनो व प्रोबेशनल डीएसपी पालमपुर में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पदभार संभालने के बाद विशेष बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि कांगड़ा में उनकी पहली पोस्टिंग है असामाजिक तत्वों को किसी कीमत पर शहर का माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा। कार्यालय में आने वाले नागरिकों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि नशा तस्कर, गुंडागर्दी व कानून तोड़ने वालों को किसी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा। उन्होने कहा कि कानून व्यवस्था कायम रखना उनकी प्राथमिकता रहेगी और कानून व्यवस्था बनाये रखने में आम जनता का सहयोग जरूरी है। उन्होंने जन मानस से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की और साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि कानून की अवहेलना करने वालों के खिलाफ वे सख्त कार्यवाही अमल में लाएंगे। बता दे कि डीएसपी कांगड़ा मदन धीमान ज़िला सिरमौर के रहने वाले है। वहीं विभाग द्वारा उनकी बेहतरीन सेवाओं को देखते हुए दो बार डीजीपी से भी सम्मानित किए जा चुके है तथा वर्ष 2015 से डी एस पी की सेवाएं दे रहे है। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई ऐसी अनसुलझी वारदातों को सुलझाया है और आरोपियों को जेल की हवा खिला चुके हैं।
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान पठानकोट ब्रांच की ओर से पाँच दिवसीय श्रीकृष्ण कथामृत का भव्य आयोजन किया जा रहा है। द्वितीय दिवस की सभा का शुभारम्भ प्रभु चरणों में ज्योति प्रज्वलित करके किया गया जिसमें विशेष तौर पर कमल शर्मा, राकेश कथुरिया, डॉक्टर आरके भंडारी, राजेश महाजन, बादल कौशल, पंडित सुदर्शन शर्मा सहित अन्य शामिल हुए। आशुतोष महाराज की शिष्या कथा व्यास साध्वी सौम्या भारती ने भगवान कृष्ण के जन्म एवं उनके जीवन की लीलाओं के भीतर छिपे हुए आध्यात्मिक रहस्यों को उजागर किया। भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर बाल रूप कृष्ण की झाँकी देखकर एंव सुमधुर भजनों को सुनकर भक्तगण आह्लादित हो उठे | भक्तों ने कृष्ण जन्मोत्सव को खूब नाच कर एंव झूमकर मनाया। कार्यक्रम में अन्य साध्वी बहने साध्वी पुण्या भारती , साध्वी हरिता भारती एवं साध्वी निर्मल ज्योति भारती ने सुमधुर भजनों के गायन से उपस्थित भगवत प्रेमियों को आनंद विभोर किया। कथा का समापन पावन आरती से किया गया और सभी संगत ने बाद में प्रसाद व भोजन भी ग्रहण किया ।
हिमाचल प्रदेश में चुनावों के मध्य नजर प्रत्येक जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपने अपने अधिकार क्षेत्रों में युवा वर्ग को वोटिंग हेतु जागरुक करने के मकसद से विभिन्न विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम करवा रहे हैं l इसी कड़ी में उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शिमला आदित्य नेगी तथा उप मंडल निर्वाचन अधिकारी रामपुर सुरिन्दर मोहन द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके माध्यम से जो युवा अभी 18 वर्ष के हुए हैं, उनका वोटिंग लिस्ट के लिए पंजीकरण किया जा रहा है। इस जागरुकता अभियान को सफल बनाने के लिए इन अधिकारियों द्वारा रामपुर के एक नन्हें बाल कलाकार मास्टर भाविक राजा को चुनाव आइकन बनाया गया है l इस बच्चे की सुरीली आवाज में एक जागरूकता गीत रिकार्ड करके उसे कॉलेज के प्रांगण में युवाओं के साथ फ़िल्माया गया है तथा इसे सोशल मीडिया के माध्यम से दोनों अधिकारियों द्वारा शेयर कर युवाओं से पंजीकृत होने की अपील भी की गयी है l
भाजपा प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि जिस पार्टी को अपनी गारंटी ना हो वो आम जनता को क्या गारंटी देगी। टंडन ने कहा की आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार के ट्विन टावर का खुलासा दिल्ली में हो चुका है। आप ने शिक्षा और शराब में बड़ा घोटाला किया है। कोरोना महामारी के विषम दौर में आम आदमी पार्टी के नेता अपने करीबी शराब ठेकेदारों के लिए नई शराब नीति लेकर आई , जिससे लाइसेंस धारको को अनुचित लाभ दिया जा सके। मनीष सिसोदिया के सीधे आदेश के बाद आबकारी विभाग ने भी शराब के ठेकेदारों का 144.36 करोड़ रुपये का शुल्क माफ कर दिया। टंडन ने कहा कि सिसोदिया ने वादा किया था कि नई आबकारी नीति से दिल्ली सरकार को कर राजस्व में 10,000 करोड़ रुपये मिलेंगे, पर झूठ कहा ज्यादा टिकता है, नीति के लागू होने की पहली तिमाही में ही मुश्किल से मात्र 500 करोड़ रुपये ही सरकारी खजाने में आए। अगर इसे पूरे वित्तीय वर्ष में जोड़ दिया जाए , तो भी दिल्ली सरकार को 8,000 करोड़ रुपये का नुकसान होना तय है और यह सारा पैसा आम जनता की जेब से आम आदमी पार्टी के करीबी शराब माफ़ियों की जेब में जाएगा।
हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित आभूषण विक्रेता भूषण ज्वेलर्स ने अपने ग्राहकों के लिए त्योहारी उपहार योजना लांच कर दी है। 'खुशियों की दिवाली' योजना के तहत हर दस हज़ार की खरीद पर ग्राहकों को एक कूपन दिया जायेगा और इस योजना का हिस्सा बनकर ग्राहक मारुती एसप्रेसो कार सहित लाखों रुपये के इनाम जीत सकते है। सितम्बर से नवंबर तक चलने वाली इस योजना के तहत ग्राहकों के पास कुल सौ इनाम जीतने का अवसर होगा। इसके अलावा ग्राहकों को हर खरीद पर निश्चित उपहार भी दिया जा रहा है। भूषण ज्वेलर्स प्रबंधन ने पत्रकार वार्ता कर इस योजना का ऐलान किया। भूषण ज्वेलर्स के मुखिया कुलभूषण गुप्ता ने बताया कि दो साल से कोरोना की मार के चलते त्योहारी सीजन में कोई बड़ी योजना नहीं लाई गई थी लेकिन अब ग्राहकों के सहयोग और समर्थन से एक बार फिर भूषण ज्वेलर्स अपने ग्राहकों के लिए ये योजना लेकर आया है। कुलभूषण गुप्ता ने इस दौरान भूषण ज्वेलर्स के सफर पर भी प्रकाश डाला और कहा कि भरोसे और ईमानदारी के उसूलों के साथ आगे बढ़ते- बढ़ते आज भूषण ज्वेलर्स ने फर्श से अर्श तक का सफर तय किया है। सभी लोग इस सफर के साक्षी है और इन्हीं उसूलों के साथ ये सफर जारी रहेगा। उन्होंने अपने तमाम ग्राहकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हर ग्राहक उनके लिए परिवार है और ये धारणा हमेशा बरकरार रहेगी। इस दौरान भूषण ज्वेलर्स ने अपनी नई आभूषण श्रृंखला ' सखी ' भी लांच की। इस दौरान राजीव गुप्ता, विनय गुप्ता, अक्षत गुप्ता, निकिता गुप्ता और गिरिक गुप्ता भी मौजूद रहे। कुल 100 इनाम जीतने का मौका : राजीव गुप्ता और विनय गुप्ता ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 'खुशियों की दिवाली' योजना में पहला इनाम मारुती एसप्रेसो कार है, जबकि दूसरा इनाम सॉलिटेयर नेकलेस रखा गया है। तीसरा इनाम आई फ़ोन, चौथा लैपटॉप, पांचवा 32 इंच की एलईडी टीवी है। इसके अलावा अन्य कई आकर्षक इनाम रखे गए है। हर ग्राहक इसका लाभ उठा सके इसीलिए महज दस हज़ार की खरीद पर एक कूपन दिया जायेगा। सोना, चांदी या हीरे, किसी भी तरह के आभूषणों की खरीद पर ये कूपन दिया जायेगा। नवंबर तक ये योजना जारी रहेगी, जिसके बाद लकी ड्रा निकाला जायेगा। एंटीक आभूषणों को मॉडर्न डिज़ाइन में पेश करती है 'सखी ' भूषण ज्वेलर्स की नई आभूषण रेंज 'सखी' को लांच करते हुए निकिता गुप्ता ने जानकारी दी कि इस विशेष रेंज में हीरे, पोल्की और रूबी जैसे बेशकीमती स्टोन के साथ डिज़ाइनर सोने के आभूषणों को तैयार किया गया है। 'सखी' रेंज एंटीक आभूषणों को मॉडर्न डिज़ाइन के साथ पेश करती है और इसका हर डिज़ाइन यूनिक है। 'सखी' का वीडियो जारी करते हुए निकिता ने बताया कि इसमें सभी मॉडल्स हिमाचल की है और इसकी शूटिंग भी हिमाचल में ही की गई है। उन्होंने कहा कि मेक अप आर्टिस्ट से लेकर टेक्नीशियन तक, इसे तैयार करने में सिर्फ हिमाचल के लोगों को ही मौका दिया गया है। परिवार की बहुओं ने की थी पहल : भूषण ज्वेलर्स का सफर भूषण परिवार की तीन बहूओं ने अपने घर के लिविंग रूम से शुरू किया था। मीना गुप्ता, रीमा गुप्ता और रूचि गुप्ता की ये पहल आज प्रदेश के अबसे प्रतिष्ठित शोरूम का प्रारूप ले चुकी है। आज भी भूषण ज्वेलर्स के संचालन और महत्वपूर्ण फैसलों में घर की महिलाओं की अहम भूमिका है। कुलभूषण गुप्ता की बहुओं के बाद अब पोते-पोतियां भी प्रबंधन में अपना योगदान दे रहे है।
उपमण्डल देहरा के अंतर्गत पड़ती पुलिस थाना हरिपुर के अंतर्गत रविंद्र कुमार पुत्र प्रीतम चंद निवासी गांव छबड़ डा0 ब तहसील हरीपुर जिला कांगड़ा ने थाना में आकर बताया कि उनका मोबाइल फोन हरिपुर में कहीं गिर गया है। रविंद्र कुमार ने काफी तलाश की परंतु वह कहीं भी नहीं मिला। उन्होंने बताया कि उक्त मोबाइल फोन की कीमत 13000 रुपए है। शिकायत मिलने के बाद थाने से मोबाइल को ट्रैकिंग पर लगाया गया तो फोन की लोकेशन भटौली फकोरिया की आई। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार फोन की तलाश करके फोन को सुरक्षित उसके मालिक रविन्द्र कुमार उपरोक्त के हवाले कर दिया गया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्येक उम्मीदवार को पार्टी टिकट के लिये आवेदन करना आवश्यक है। उन्होंने कहा है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशानिर्देश पर इस बार प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के लिये आवेदन निशुल्क रखें गए है, इसलिए किसी भी प्रत्याशी के लिये पार्टी टिकट को आवेदन करना अनिवार्य बनाया गया है। प्रतिभा सिंह ने मीडिया में आ रही उन खबरों में जिसमें कहा गया है कि प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिये विधायको पूर्व विधायको को आवेदन करने की जरूरत नही है पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा है कि केंद्रीय आलाकमान ने सभी प्रत्याशियों, विधायको, पूर्व विधायको को भी पार्टी टिकट के लिये आवेदन अनिवार्य बनाया है। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि कांग्रेस ने पार्टी टिकट आवेदन के लिये अंतिम तिथि 1 सितंबर 2022 को सांय 5 बजे तक तय की है जिसके तहत कोई भी प्रत्याशी अपना आवेदन ईमेल या सीधे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला के अतिरिक्त जिला कांग्रेस कमेटी व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में भी जमा करवा सकते है।
सचिन बैंसल। बद्दी पुलिस थाना मानपुरा के अंतर्गत अवैध शराब का मामला सामने आया है। जिसमें मानपुरा थाना के कृष्ण चंद्र के नेतृत्व में मानपुरा की टीम ने रामेश्वर दास निवासी किशनपुरा तहसील बद्दी के खोखे से अवैध 9 बोतल देशी शराब की बरामद की गई है। इस पर धारा 39 ए हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
कांगड़ा बाईपास पर यातायात बहाल होने से शहरवासियों को दिलाई जाम से राहत मनोज कुमार। कांगड़ा मंगलवार को डीसी कांगड़ा डॉक्टर निपुण जिंदल ने कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में विधायक पवन काजल के साथ बरसात से हुए नुकसान का जायजा लिया। डीसी जिंदल ने भड़ियाडा, मेहरना, खड़ियाड़ व बैदी सड़क मार्ग के पूरी तरह बाढ़ से बह जाने का जायजा लिया। लगभग 15 दिनों से आधा दर्जन गांवों का संपर्क सड़क मार्ग से कटा पड़ा है। विधायक पवन काजल ने पहले ही मुख्यमंत्री से इस संपर्क सड़क मार्ग की बहाली के लिए कदम उठाने की मांग रखी थी। मंगलवार को डीसी डॉ निपुण जिंदल, एसडीएम नवीन तंवर सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग का निरीक्षण किया। डीसी कांगड़ा ने बताया कि पहाड़ी के धंसने चलते लगभग एक सौ मीटर सड़क मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को साथ लगती निजी भूमि से वैकल्पिक सड़क मार्ग निकालने के लिए भू मालिकों से संपर्क साध उन्हें हर तरह का संभव सहयोग देने की अपील की। साथ ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को शीघ्र सड़क मार्ग का एस्टीमेट तैयार कर डीसी ऑफिस भिजवाने के आदेश दिए, ताकि सड़क मार्ग के निर्माण कार्य को शीघ्र करवाया जा सके। विधायक पवन काजल ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग के साथ जो भूमि है उसके मालिक दिल्ली में रहते हैं, उनसे संपर्क साध कर वह निजी तौर पर सड़क का वैकल्पिक मार्ग तैयार कर फिलहाल शीघ्र सड़क पर यातायात को बहाल करवाने का प्रयास करेंगे। काजल ने कहा कांगड़ा बाईपास पर भी मंगलवार से यातायात को बहाल करवा दिया गया है। यहां पर भी सड़क की रिटेनिंग बाल टूटने से लगभग दो सप्ताह से यातायात बंद पड़ा था, जिससे कांगड़ा शहर में लगातार ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना व्यापारियों व पर्यटकों को करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा मंगलवार से कांगड़ा बाईपास पर यातायात बहाल होने से शहरवासियों को राहत मिलेगी। इस मौके पर जिला परिषद के अध्यक्ष रमेश बराड़, जिला पार्षद कुलभाष चंद्र सहित पंचायतों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
नालागढ़ में गोली कांड के बाद परिस्थितियों का जायजा लेने पहुंचे पुलिस महा निरीक्षक सचिन बैंसल। बद्दी नालागढ़ कोर्ट परिसर में हुए गोलीकांड के बाद हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिरीक्षक पीडी प्रसाद ने जिला पुलिस बद्दी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नालागढ़ में हुए आरोपी के ऊपर हमले की घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस महानिरीक्षक ने इस मामले में पुलिस कार्रवाई की समीक्षा की व पुलिस को उचित कार्य करने के दिशा-निर्देश दिए। उसके बाद पुलिस निरीक्षक पुलिस लाइन किशनपुरा गए और वहां पर चल रहे निर्माणाधीन कार्यों का जायजा लिया। उसके बाद पुलिस महानिरिशक पीडी प्रसाद ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय बद्दी का औपचारिक निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए ।इस मौके पर एसपी बद्दी मोहित चावला, एडिशनल पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार, डीएसपी अमित यादव, डीएसपी नवदीप सिंह, साहिल अरोड़ा व सभी पुलिस थानों के थाना प्रभारी मौजूद रहे।
आलाेक। कुल्लू वसुधैव कुटुम्बकम अर्थात पूरी दुनिया एक परिवार है। यह शब्द शिक्षा, भाषा कला एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने मनाली के राम बाग में अखिल भारत नेपाली एकता समाज द्वारा आयोजित तीज कार्यक्रम के दौरान कहे। उन्होंने कहा कि तीज उत्सव को उत्तरी भारत के विभिन्न भागों में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया जाता है। यह मुख्यतः महिलाओं का त्यौहार और महिलाएं सुखी दाम्पत्य जीवन की कामना को लेकर तीज का व्रत रखती हैं। वहीं, कन्याएं सुंदर वर की प्राप्ति के लिए उपवास करती हैं। उन्होंने कहा कि तीज का पौराणिक महत्व है, जिसमें माता पार्वती शिवजी को अपने वर के रूप में प्राप्त करने के लिए इस व्रत का पालन करती हैं। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि उनका बचपन नेपाल से उनके घर काम करने वाले नेपाली भाई बहनों के साथ गुजरा है। उन्होंने कहा कि समाज में विभिन्न समुदायों के बीच उत्सवों के माध्यम से बेहतर तालमेल और सामजस्य स्थापित होता है, जिससेे राष्ट्रीय एकता को बल मिलता है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में मेलों व त्यौहारों में शामिल होना कदाचित सुखद अनुभूति लगता है।
पंकज सिंगटा । धर्मशाला जिला स्तरीय नेत्रदान और नेत्र देखभाल पखवाड़े का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा के सौजन्य से आज ( मंगलवार) काे राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बीड़ में मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में नेत्रदान तथा नेत्र देखभाल के बारे में जागरूकता पैदा करना था। जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गुरमीत कटोच ने बताया कि हर वर्ष 25 अगस्त से 8 सितंबर तक नेत्र देखभाल और नेत्रदान पखवाड़ा मनाया जाता है। क्योंकि आंखें मनुष्य के शरीर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है। अतः इनकी देखभाल करना बहुत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि आंखों को किसी भी प्रकार की चोट इत्यादि से बचाना बहुत जरूरी है, आंखों में किसी भी प्रकार का विकार आने पर नजदीकी अस्पताल में अपनी आंखों की जांच करवानी चाहिए। अगर किसी बच्चे को कक्षा में ब्लैक बोर्ड के बहुत नजदीक बैठना पड़ता हो, तो उसे किसी भी प्रकार की आंखों की समस्या हो सकती है। इसलिए समय रहते आंखों के डॉक्टर से संपर्क करके बीमारी को बढ़ने से रोकना चाहिए। आंखों की नियमित जांच करवानी चाहिए। उन्होंने आगे बताया की आजकल बच्चे अधिकतर समय स्क्रीन पर रहते हैं। इसलिए मोबाइल कंप्यूटर का प्रयोग आवश्यकता अनुसार ही करें। अगर किसी कारणवश जायदा समय कंप्यूटर या मोबाइल पर गुजारना पड़ता है, ताे बीच-बीच में आंखों को विश्राम जरूर दें। कार्यक्रम में आगे जानकारी देते हुए प्राइमरी हेल्थ सेंटर बीड़ के प्रभारी डॉ. राजकुमार ने बच्चों को नेत्रदान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विस्तार पूर्वक नेत्रदान की प्रक्रिया के बारे में बच्चों को बताया। उन्होंने बताया कि नेत्रहीन व्यक्ति के जीवन में रोशनी नेत्रदान के द्वारा ही की जा सकती है, क्योंकि हम कृत्रिम आंख नहीं बना सकते, इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को मरणोपरांत नेत्रदान करने के लिए प्रेरित करें तथा खुद भी नेत्रदान का संकल्प लें। कार्यक्रम में उपस्थित जन सूचना एवं शिक्षा अधिकारी सीआर ठाकुर तथा स्वास्थ्य शिक्षिका अंजलि ने आंखों से संबंधित बीमारियों की जानकारी बच्चों को दी। इस कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा भाषण प्रतियोगिता में भी भाग लिया गया तथा सभी प्रतिभागी बच्चों को इनाम वितरित किए गए, कार्यक्रम के अंत में स्कूल के प्रधानाचार्या मुक्ता टंडन ने बच्चों से आह्वान किया कि वह इस जानकारी को स्वयं प्रयोग करते हुए औरों को भी जागरूक करें तथा अपनी आंखों को सुरक्षित रखें।
प्रतिमा राणा। पालमपुर हिम जन कल्याण संस्था ने सौरभ वन विहार में पौधारोपण किया। इस दौरान कार्यक्रम मैं बतौर मुख्यातिथि नितिन पाटिल डीएफओ पालमपुर ने शिरकत की तथा संस्था के माध्यम से यहां पर 25 देवदार के पौधे रोपे गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नितिन पाटिल ने कहा की हिम जन कल्याण संस्था हर साल पौधारोपण करती है तथा पिछले वर्ष भी संस्था द्वारा गोपालपुर में पौधारोपण किया गया था, जो पौधे अभी भी सुरक्षित है और अच्छे चल रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने संस्था को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार से और भी अन्य संस्थाएं इस कार्य में लगी हुई हैं। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने कहा कि जब से संस्था की रजिस्ट्रेशन हुई है तब से हर वर्ष पौधारोपण संस्था द्वारा किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह संस्था का पांचवा पोधारोपण कार्यक्रम था तथा जो पौधे लगाए गए हैं, वह काफी ज्यादा सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि यहां पर आज 25 देवदार के पौधे लगाए गए तथा आगे भी यह कार्य निरंतर जारी रहेगा। इस अवसर पर रमन अवस्थी, वीके सूद, आरएस मिन्हास, राकेश घोगरा, रविंद्र शर्मा, जिला परिषद सदस्य नवी ठाकुर, मनोज शर्मा, साहिल सन्नी, मोनिका शर्मा, सोनू सूद, डिंपल कुमार, कविता मिन्हास, शालिका ठाकुर, पूनम काैंडल, आकाश जंबाल व पंकज मंडियाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मन्नत कला मंच कुल्लू के कलाकारों ने लोकगीत, संगीत व नुक्कड़ नाटक में माध्यम से किया जागरूक फर्स्ट वर्डिक्ट। काजा जल शक्ति विभाग के जिला जल एवं स्वच्छता मिशन लाहौल एवं स्पिति द्वारा जिला के स्पिति खंड में पानी की शुद्धता, स्वच्छ रखरखाव, प्रकृतिक जल स्रोतों के सरंक्षण व संवर्धन, जल जनित रोगों, पेयजल की उपलब्धता के साथ साथ ग्रामीण पेयजल एवं स्वच्छता समिति के कार्यों, गठन व इसके लाभों के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान का आज लांगचा, काजा व किब्बर पंचायतों में हुए कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। साथ ही स्पिति घाटी के डेमूल, लालूंग, ढंखर, ताबो व पिन वैली की कुंगरी, सगनम आदि पंचायतों में भी फोक मीडिया कार्यक्रम किए गए। मन्नत कला मंच के संयोजक नवनीत भारद्वाज ने कार्यक्रम संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि इन कार्यक्रमों में जहां एक तरफ लाहौली गीतों से लोगों का मनोरंजन किया गया। वहीं, दूसरी ओर मंच के कलाकारों ने नाटक, 'जल है तो कल है' के माध्यम से अपनी बेहतरीन प्रस्तुति देते हुए पंचायत में बेहतर जलप्रबंधन हेतु ग्रामीण पेयजल एवं स्वच्छता समिति के कार्यों जिनमें पानी के संपूर्ण रख रखाव, पेयजल की स्वच्छता हेतु समय समय पर पानी की जांच करना, ताकि जल जनित रोगों से बचाव हो, प्रकृतिक जल स्रोतों के सरंक्षण व संवर्धन बारे विस्तृत जानकारियां दी। उन्होंने स्पिति घाटी में लगातार होती पीने के पानी की कमी के बारे व इसके उचित इस्तेमाल, रखरखाव व बचाव के प्रति भी लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रमों में जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता विनय शर्मा, शुभ लांगचा पंचायत प्रधान छेरिंग पलडोन, काज़ा के सचिव नोरबू, किब्बर पंचायत प्रधान डोलमा छेरिंग के साथ साथ बड़ी संख्या में महिला मंडल, युवक मंडल सहित अन्य ग्रामीण भी शामिल रहे।अधीक्षण अभियंता ई. मनोज नेगी ने कार्यक्रमों संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि जल जीवन मिशन के तहत जिला की सभी पंचायतों में ग्रामीण पेयजल स्वच्छता कमेटीयों का गठन किया गया है तथा पेयजल निगरानी समिति द्वारा पूरी पंचायत में पेयजल की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। क्योंकि स्वच्छ पेयजल ही बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावशाली तरीका हैं। उन्होंने बताया कि पानी की जांच हेतु पंचायत के हर गांव की पांच महिलाओं को विभाग द्वारा पेयजल की गुणवत्ता की जांच करने के लिए प्रशिक्षण के साथ-साथ जल जांच किटें भी दी जा रही है, ताकि ये महिलाएं गांव में पेयजल की समय समय पर जांच कर सके, ये जांच 10 मानकों पर की जाती है।
अमित कुमार। बिलासपुर अंडर-14 छात्रा जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन 30-08-2022 को शहीद विजय पाल मुख्य मन्त्री आदर्श राजकीय कन्या वरिष्ट माध्यमिक पाठशाला घुमारवी में हुआ। कार्यक्रम के मुख्यातिथि के रूप में नेहा मानव सेवा सोसाइटी के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक तथा शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं समाजसेवी पवन बरुर उपस्थित हुए। प्रतियोगिता में 1000 से अधिक खिलाड़ी छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी कला का प्रदर्शन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे कबड्डी में बॉहट कसोल ने प्रथम व हटवाड ने दूसरा, खो-खो में गैहड़वी ने प्रथम व अमरपुर ने दूसरा, बालीबाल में प्रथम भडोली कला प्रथम व मिनेर्वा ने दूसरा स्थान हासिल किया, बास्केटबॉल में बरमाना प्रथम व मरहाना ने दूसरा, बैडमिंटन में जगातखाना ने प्रथम व कन्या घुमारवी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, एथलेटिक्स, हैंडबॉल तथा ओवर आल विजेता मोरसिंघी रहा लोक नृत्य एवं भाषण में कन्या घुमारवी पाठशाला प्रथम स्थान पर रही। समूह गान में ग्लोरी पब्लिक स्कूल बिलासपुर व एकांकी में राधाकृष्ण घडालवी प्रथम रहे। मुख्यातिथि ने इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं जिनका चयन राज्य स्तर के लिया हुआ है, उनको नेहा मानव सोसाइटी दवारा प्राइड ऑफ बिलासपुर पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की। जरूरत मंद उत्कृष्ट खिलाड़ियों को स्पोट्स किट नेहा मानव सोसाइटी द्वारा प्रदान की जाएगी। खेल के क्षेत्र में बेहतरीन परिणाम देने वाले शारीरिक शिक्षकों एवं डीपीई को भी सोसाइटी द्वारा सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बच्चों को पढाई के साथ-साथ खेलों में भी भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता के प्रबंध सचिव एवं स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्य कुलदीप डोगरा ने चार दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता की विभिन्न गतिविधियों की रूपरेखा रखी। उन्होंने मुख्यातिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने खेल प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए विभिन्न समितियों के संयोजकों व सदस्यों का भी धन्यवाद किया। इस मोके पर कुलदीप शर्मा (सेवानिवृत प्रधानाचार्य ), कपिल शर्मा संस्थापक सदस्य नेहा मानव सेवा सोसाइटी एवं पार्षद, विद्या सागर जोशी सेवानिवृत प्रधानाचार्य, जगजीत रत्वान प्रतिष्ठित व्यवसायी, रूप लाल रत्वान, राम लाल SMC सदस्य, सुरेंद्र पाल शर्मा प्रधानाचार्य तलाई, नीलम वर्मा प्रधानाचार्य कोठी, निर्मला चौहान प्रधानाचार्य नम्होल, राकेश मनकोटिया प्रधानाचार्य जामली, सुमन चड्ढा प्रधानाचार्य मल्यावर, बलदेव प्रधानाचार्य सोहला, रेखा शर्मा प्रधानाचार्य जेज्वी, सुमन सोनी मुख्याध्यापक जरोड़ा व काम राज राठी मुख्याध्यापक दावला उपस्थित रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट स्वस्थ्य मातृत्व एवं शिशु कार्यक्रम के अंतर्गत नवगांव गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। शिविर अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट की सामुदायिक स्वास्थ्य परियोजना व महिला एवं बाल विकास विभाग कुनिहार और ग्राम पंचायत नवगांव के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस मौके पर स्वस्थ्य माता का पहला पुरस्कार सरोज देवी को दिया, जबकि नीलांश कुमार को स्वस्थ्य शिशु को पहला पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर उषा देवी, सुरजमणी व सीता नेगी ने समुदाय को जागरूक करके महिलओं का रक्त चाप, वजन, ऊंचाई और टीकाकरण की जांच और जानकारी के आधार पर प्रतियोगिता का आयोजन किया। इकाई प्रमुख अंबुजा सीमेंट लिमिटेड दाड़लाघाट दीपक जसूजा ने स्वस्थ गांव स्वस्थ परिवार की महत्ता पर बल दिया। उन्होंने जनभागीदारी और जागरूकता के माध्यम से स्वस्थ मातृत्व पार बल दिया। सामुदयिक स्वास्थ्य परियोजना समन्यवक अजीत कुमार सिंह ने बताया की आज के इस शिविर में महिलाओं और बच्चों का निःशुल्क स्वस्थ्य जांच के साथ प्रतियोगिता में भी भागीदारी सुनिश्चित की।ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर कुनिहार वृत अर्की काजल गुप्ता व पर्यवेक्षक नवगांव परिक्षेत्र तारावती देवी ने पोषण की महत्ता पर जानकारी साझा दी। कार्यक्रम प्रबंधक भूपेंद्र गांधी ने कहा की अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट सदैव ऐसे ही जांच और परामर्श शिविर नियमित रुप से करता रहेगा। स्वास्थ्य परियोजना के तहत 42 गांव में यह कार्यक्रम संचालित हो रहे हैं।
मनोज कुमार। कांगड़ा चलो गांव की ओर जन आशीर्वाद जन संपर्क विकास महिला सशक्तिकरण गांव के विकास निर्माण के लिए पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू गांव कच्छियारी में महिला मंडलों ग्रामीणों व नौजवानों से जनसंपर्क किया व नारी शक्ति को मजबूत करने हुए महिला बहनों को महिला मंडलों को अपनी पूर्व विधायक पेंशन से दस-दस हजार रुपए के नकद बैंक चैक दिए। उन्हाेंने कहा कि महिला बहनों को व बाहड़ी बस्ती वीरता गांव की तरफ जाने वाले रास्ते के लिए तीन लाख रुपए दिए व ग्रामीणों को संबाेधित करते हुए कहा कि कच्छियारी गांव में दस वर्षाें से कोई भी विकास नहीं हुआ। मैं जनता से वायदा करता हूं की मैं विकास में कमी नहीं आने दूंगा। उन्हाेंने कहा कि मेरा कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में आज भी मेरा किया हुआ विकास सर्वमाननीय है। कच्छियारी गांव में शमशान घाट पर सारे गांव की मांग थी कि शमशान घाट पर पानी पीने का उचित प्रबंध नहीं था, अब तीन लाख रुपए देकर हैंडपंप पर मोटर लगाने के लिए पंचायत प्रधान को 3 लाख रुपए उपलब्ध करवाए हैं, जिससे पानी का प्रबंध किया जाएगा। कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के अंदर विकास और तेज किया जाएगा।
चुनाव संचालन की सरदारी ने नेतृत्व की साफ की तस्वीर सीएम ने लिखी विकास की नई कहानी रचना झीना शर्मा.... 'मुदई लाख बुरा चाहे क्या होता है, होता बोहि है जो खुदा को मंजूर होता है...' जी, हां यह पंक्तियां प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व पर स्टीक बैठती है। कांग्रेस ने ख़ूब हो हल्ला किया कि मुख्यमंत्री जयराम के नेतृत्व को लेकर पर हर बार कांग्रेस ने हवाई तीर छोड़ने का काम किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हर बार मजबूत होकर सामने आए हैं। राष्ट्रीय नेतृत्व ने खूब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की तारीफ कर उनके कद को बड़ा ही किया है। ऐसे में प्रदेश को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व पर गर्व है, जिन्होंने जनकल्याण को प्राथमिकता बनाया है। यही कारण है की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सर्वमान्य नेता के रूप में स्थापित हो आगे बढे़ हैं। हिमाचल प्रदेश में आगामी समय में विधानसभा चुनाव दहलीज पर हैं। प्रदेश में भाजपा की सरकार ने 5 वर्ष लगातार विकास का काम करने की ओर कदम बढ़ाएं, प्रदेश में कुशल, योग्य नेतृत्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश के सर्वांगीण विकास का काम किया है। इन वर्षों में कोरोना जैसी महामारी का दौर भी आया, उसमें भी प्रदेश की जनता को सुरक्षित रखने के लिए काम हुआ। वैक्सीन का कार्य हो, किसी को भी दिक्कत का सामना न करना पड़े, प्रशासनिक दक्षता दिखाई भी प्रदेश से बाहर जो हिमाचली थे, उनको भी हिमाचल बात वापस लाकर सुरक्षित किया। स्वास्थ्य की सुविधाओं में इजाफा किया। जिसकी राष्ट्रीय स्तर पर सराहना हुआ।वहीं लगातार नई योजनाओं व नीतियों से बढ़ते कदमों के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नया इतिहास लिखा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में गरीब की सेवा, असहाय की सहायता का कार्य हुआ है। विधानसभा चुनावों की ओर बढ़ रही भाजपा ने एक बार फिर से प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए उन्हें प्रदेश चुनाव संचालन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह अपने आप में भाजपा के कार्यकर्ता व प्रदेश के लिए सम्मान की बात है कि 5 वर्ष कर्मठता व कुशलता के साथ सरकार चलाने के बाद रिवाज बदलने के लिए प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी को संचालन समिति की कमान सौंपी गई है। प्रदेश का विकास, हर वर्ग के कल्याण की योजनाएं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की प्राथमिकता रही है, भविष्य में भी रहेंगे। डबल इंजन की सरकार ने हिमाचल को आगे बढ़ाया है, निश्चित रूप से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में विकास के कार्यों के बल पर, विकास के विजन के साथ फिर से भाजपा की सरकार आएगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भाजपा संचालन चुनाव संचालन समिति का अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। पीएम मोदी करते हैं सराहना देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल से गहरा नाता है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के अंदर संगठन का काम किया है, वह बारीकी से हिमाचल को जानते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 बार बतौर प्रधानमंत्री हिमाचल का दौरा कर चुके हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के मुख्यमंत्रकाल में ओर अभी जल्द आने वाले हैं। यह अपनी-अपनी बड़ी बात है और हर बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल के साथ अपने स्नेह को दिखाया। वहीं, मंच पर से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के निर्णय, कार्यों व नेतृत्व की सराहना भी की यह भारतीय जनता पार्टी के भीतर व हिमाचल में हम सब के लिए गर्व की बात है कि देश का ताकतवर प्रधानमंत्री हमारे कुशल व कर्मठ मुख्यमंत्री की तारीफ करें। इसलिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का संचालन समिति का अध्यक्ष बनना अपने आप में महत्वपूर्ण है। जेपी नड्डा ने मजबूत किया नेतृत्व हिमाचल प्रदेश के लिए यह भी गर्व की बात है कि राष्ट्र के अध्यक्ष भाजपा के जगत प्रकाश नड्डा है, जो हिमाचल प्रदेश से संबंध रखते हैं, हिमाचल की राजनीति को बखूबी से जानते हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ उनके घनिष्ठ संबंध हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सरकार में रहते हुए जिस प्रकार से बेहतरीन कार्य किए और करते हुए आगे बढ़ रहे हैं, उस को मजबूत बनाते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के दौरों के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व की पीठ थपथपाई और उन्हें आगे बढ़ाया। यही कारण है कि राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति के बाद संचालन समिति का महत्वपूर्ण पद का अध्यक्ष मुख्यमंत्री को सौंपा गया है। रचना झीना शर्मा....
क्रान्ति सूद। जोगिंद्रनगर राजीव गांधी स्मारक महाविद्यालय मे छात्र मांगो को लेकर एसएफआई द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें महाविद्यालय में अध्यापकों की कमी, पीटीए के नाम पर छात्रों की लूट, बस पास की सुविधा जैसी मांगोंं को लेकर बात रखी गई। धरने में लगभग 50-60 लोग उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं द्वारा महाविद्यालय की मांगो के साथ साथ सरकार द्वारा लाई गई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विरोध में बात रखी गई। वहीं, इससे पहले एसएफआई इकाई जोगिंद्रनगर द्वारा अखिल भारतीय जत्थे का स्वागत किया गया। जिसमें एसएफआई के अखिल भारतीय सह सचिव दिनीत, राज्य अध्यक्ष रमन, राज्य सचिव अमित तथा एसएफआई जिला सचिव उपेंद्र उपस्थित रहे। एसएफआई के इकाई अध्यक्ष रोहित, सचिव संजना तथा इकाई के साथियों द्वारा जत्थे का स्वागत जोगिंद्रनगर में किया गया
पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर में साइबर क्राइम पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को दो अलग-अलग सत्रों में आयोजित किया गया था। पहला सत्र कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों व अध्यापकों तथा दूसरा सत्र कक्षा 9-12 के विद्यार्थियों एवं अध्यापकों के लिए रखा गया था। इस दौरान भारत सरकार के पुलिस विभाग एवं सीबीआई से डॉ रक्षित टंडन मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों के समक्ष आपराधिक जगत की कुछ बातों को साझा करना सहज एवं आवश्यक नहीं होता क्योंकि वे बहुत सी बातों के लिए अपरिपक्व होते हैं। उनके लिए अलग सत्र रखना सूझबूझ का परिचायक है। कार्यशाला में डॉ रक्षित टंडन ने स्कूल के विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को साइबर क्राइम जैसे ज्वलंत विषय के खतरों एवं सावधानियों से रूबरू करवाया। वहीं इस दौरान डॉ टंडन ने विभिन्न समाचार पत्रों में छपी साइबर धोखाधड़ियों की ख़बरों को दिखाकर स्पष्ट किया कि किस प्रकार एक बच्चे ने अपनी अनभिज्ञता से अपने पिता के खाते से 10 लाख गँवा दिए, कैसे एक लड़के नें अपने पिता के लैपटॉप को इस्तेमाल करके उसमें ऑनलाइन गेम खेलने की भूल करके 30 करोड़ की फिरौती माँगने का रास्ता खोला। उन्होंने कहा कि कभी भी अपने अभद्र फोटो सोशल साइट्स पर न डाले, वे अवांछित रूप से प्रयोग किए जा सकते हैं। किसी के प्रति अभद्र कमेंट ना लिखें। ऐसा करने पर साइबर क्राइम लॉफ़ इंडिया के तहत 3 साल की जेल एवं 1 लाख जुर्माना हो सकता है। वहीं कार्यशाला के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं अध्यापकों नें डॉ टंडन का आभार व्यक्त किया।
पशु चिकित्सा एवम पशु विज्ञान महाविद्यालय में दूध और दुग्ध उत्पाद बिक्री इकाई का उद्घाटन प्रतिमा राणा। पालमपुर चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के डॉ. जीसी नेगी पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय में दूध और दुग्ध उत्पाद बिक्री इकाई का शुभारंभ कुलपति प्रो. एचके चौधरी ने किया। उन्होंने नए उद्यम के लिए वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे सभी विभागों में बिक्री आउटलेट बनाना महत्वपूर्ण है, जो कृषि और पशु उत्पादों जैसे बीज, सब्जियां व मशरूम का उत्पादन करते हैं। उन्होंने वैज्ञानिकों से कहा कि वे अपने उत्पादों की विशिष्ट पहचान स्थापित करें और उसे बनाए रखें, ताकि विश्वविद्यालय का नाम और प्रसिद्धि भारत के कोने-कोने तक पहुंचे। इससे छात्रों और युवा किसानों में उद्यमिता का भी विकास होगा। उन्होंने यह भी सलाह दी कि उपभोक्ताओं से फीडबैक मिलने के बाद दुग्ध उत्पादों में सुधार करें। प्रो. चौधरी ने इकाई को गुणवत्तापूर्ण दूध की आपूर्ति के लिए स्थानीय किसानों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि इकाई किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगी। क्योंकि वे भविष्य में उद्यमशीलता कौशल सीखेंगे और एफपीओ बनाएंगे। उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि उच्च गुणवत्ता वाला पाश्चुरीकृत दूध, पनीर, दही, बर्फी हिम पालम ब्रांड के तहत गुलाब जामुन, फ्लेवर्ड मिल्क, घी, खोया आदि उपलब्ध होंगे। डीन डॉ मनदीप शर्मा और डॉ आर के असरानी, हेड, पशुधन उत्पाद प्रौद्योगिकी विभाग ने इस नई इकाई के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के संविधिक अधिकारी, वैज्ञानिक व विद्यार्थी मौजूद रहे।
विधानसभा चुनाव को लेकर तैनात सेक्टर अधिकारियों के साथ एसडीएम ने की समीक्षा बैठक क्रान्ति सूद । जोगिंद्रनगर रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिंद्रनगर डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव की दृष्टि से 31-जोगिंद्रनगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में तैनात सभी सेक्टर अधिकारी मतदान केंद्र में उपलब्ध सभी मूलभूत सुविधाओं की समयबद्ध जांच करना सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम के चलते मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव हो सकता है, जिसे संबंधित सेक्टर अधिकारी समय रहते जांच कर चुनाव कार्यालय को उपलब्ध करवाएं, ताकि इन्हें दुरूस्त किया जा सके। एसडीएम आज आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैनात सेक्टर अधिकारियों के साथ आयोजित एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जोगिंद्रनगर विधानसभा चुनाव क्षेत्र में मतदाताओं की सुविधा के लिये कुल 131 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिन्हें 12 सेक्टर में विभाजित किया गया है। इन मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं मसलन बिजली, पेयजल, शौचालय, फर्नीचर व दिव्यांगजनों के लिए रैंप इत्यादि तमाम मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की विस्तृत जानकारी जल्द उपलब्ध करवाने के लिए संबंधित सेक्टर अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होने कहा कि पिछले दिनों हुई भारी बरसात के चलते मतदान केंद्रों की गहनता से जांच करने को भी कहा है, ताकि इस दिशा में जरूरत पड़ने पर जल्द आवश्यक कदम उठाए जा सकें। एसडीएम ने सभी सेक्टर अधिकारियों को मतदान केंद्र की व्यक्तिगत तौर पर जांच कर मतदान केंद्र के भवन सहित उपलब्ध सभी मूलभूत सुविधाओं की विस्तृत रिपोर्ट जल्द प्रस्तुत करने को भी कहा है। इसके अतिरिक्त मतदान की दृष्टि से पहले से ही चिन्हित संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों से जुड़ी विस्तृत जानकारी भी उपलब्ध करवाने के संबंधित सेक्टर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने-अपने सेक्टर की मैपिंग करने को भी कहा, ताकि मतदान केंद्र तक चुनाव कर्मियों को लाने व ले जाने के लिये प्रभावी बस रूट चार्ट बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया के सुचारू संचालन में सेक्टर अधिकारी एक अहम कड़ी है। ऐसे में सभी तैनात सेक्टर अधिकारी अपने कार्यों का बखूबी निर्वहन करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव को सम्पन्न करवाने में महत्वपूर्ण योगदान सुनिश्चित बनाने का भी आह्वान किया है। बैठक में सेक्टर अधिकारी जय लाल, राहुल ठाकुर, धीरज ठाकुर, मुकेश कुमार, ईशान ठाकुर, प्रदीप कुमार राठौर, सुदेश कुमार, संजय शर्मा, एसके नाग, राज पाल सिंह, अनिल कुमार तथा शिव कुमार के अतिरिक्त रिजर्व सेक्टर अधिकारी सुमित राणा, विशाल ठाकुर तथा मनोज कुमार के अलावा निर्वाचन कानूनगो तेज सिंह व सहायक मोहन सिंह भी उपस्थित रहे।
क्रान्ति सूद। जोगिंद्रनगर मंडी जिला के सरकाघाट में 26 से 29 अगस्त तक आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुम्मा के छात्रों ने फाइनल मुकाबले में राजकीय वरिष्ठ पाठशाला सरकाघाट को एक तरफा मुकाबले में 15-5 से हराकर ट्राफी पर कब्जा किया।पाठशाला के प्रधानाचार्य अनिल ठाकुर ने बताया कि यह पाठशाला के लिए हर्ष का विषय है की पाठशाला के पांच छात्रों का चयन राज्य स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए भी हुआ। इस अवसर पर छात्रों का पाठशाला में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। इस उपलब्धि के लिए प्रधानाचार्य अनिल ठाकुर ने पाठशाला के डीपी दिनेश कुमार व छात्रों को हार्दिक बधाई दी व कहा कि खेल दिवस के मौके पर छात्रों ने ट्राफी लाकर न केवल पाठशाला का नाम रोशन किया, बल्कि गुम्मा गांव का नाम भी रोशन किया। उन्होंने कहा की राज्य स्तरिय में भी छात्रों के द्वारा बेहतर प्रद्रशन किया जाएगा और इन छात्रों चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए भी होगा।
महिलाओं ने वार्ड मेंबर की अगुवाई में अधिकारियों के समक्ष कूहल जल्द बहाल करने की उठाई मांग क्रान्ति सूद। जोगिंद्रनगर नेर घरवासड़ा पंचायत के तहत शानन से भलेन्द्रा तक बनीं सिंचाई कूहल भारी बरसात के चलते जगह-जगह भारी भू-स्खलन होने से क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे अब स्थानीय लोगों को आगामी गेहूं की फसल को लेकर चिंता सताने लगी है। इस संबंध में स्थानीय महिलाएं कुंडुनी की वार्ड मेंबर किरना देवी की अगुवाई में मंगलवार को जल शक्ति विभाग। के सहायक अभियंता से मिली। वार्ड मेंबर किरना देवी ने कहा कि बीते दिनों भारी बरसात के चलते भारी भू-स्खलन होने से पाइप लाइन से कुफरु तक जगह-जगह कूहल बह गई है, जिससे कूहल पर निर्भर किसानों को आगामी फसल बीजने को लेकर चिंता सताने लगी है। उन्होंने कहा कि इस कूहल से शानन से लेकर भलेंद्रा तक सैकड़ों किसान लाभान्वित होते हैं, लेकिन अगर विभाग द्वारा समय रहते कूहल को बहाल नहीं किया, तो किसान आगामी फसल नहीं बीज पाएंगे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से आग्रह किया कि गेहूं की फसल बीजने से पहले कुहल को बहाल कर दिया जाए, ताकि किसानों को फसल बीजने के लिए सिंचाई हेतु पानी मुहैया हो सके। एक मौके पर रामदेई, शिवाली व गुड्डी देवी सहित अनेक महिलाएं मौजूद रही। उधर, सहायक अभियंता एसके नाग का कहना है कि छपडू गांव की महिलाएं कूहल की बहाली को लेकर आईं थीं। विभाग द्वारा कूहल की बहाली को लेकर जल्द कदम उठाए जाएंगे।
अमित कुमार । बिलासपुर उपतहसील भराड़ी के अंतर्गत आने वाले पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत जय गुगा जाहर वीर टैक्सी यूनियन बाड़ां दा घाट (भराड़ी) के चालकों को भराड़ी में सड़क सुरक्षा अधिनियम के बारे में जानकारी दी गई, जो कि पुलिस थाना भराड़ी के थाना प्रभारी दलीप चंद एवं महिला आरक्षी पूजा द्वारा सड़क सुरक्षा, मोटर वाहन अधिनियम, नशे के बारे में और ऑनलाइन फ्रॉड के बारे में विस्तृत जानकारी दी और टैक्सी चालकों द्वारा अपनी समस्याओं को पुलिस थाना प्रभारी के सामने रखा। थाना प्रभारी दलीप चंद ने कहा कि पुलिस आप की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेगी और चालकों को भी चाहिए कि किसी तरह की गलती ना करते हुए ठीक ढंग से अपना कार्य करें। किसी तरह की कोई भी मुश्किल आने पर पुलिस को तुरंत उसके बारे में जानकारी दें और अन्य कोई संदिग्ध वारदात के बारे में पुलिस को अवगत करवाएं, जिससे पुलिस आपकी सुरक्षा कर सकें। इस मौके पर टैक्सी यूनियन के उप प्रधान प्रशांत शर्मा, सलाहकार पुरषोत्तम ठाकुर, नरेंद्र कुमार, शशि भूषण, रवि दत्त काका, राकेश शर्मा, नरेंद्र शर्मा, धीरज ठाकुर, दिलदार सिंह ठाकुर, मनोहर लाल, युसूफ खान, कुलदीप सिंह ठाकुर, सुखराम, मदनलाल, पवन कुमार व संजीव राजपूत सहित अन्य टैक्सी चालक मौजूद रहे।
हिमालयन वेलफेयर फाउंडेशन घुमारवीं ने सोमवार को महिला खेल उत्सव के अंतिम चरण का आयोजन घुमारवीं शहर के जगन पैलेस नजदीक दकड़ी चौक में किया गया। वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक नवनीत गुलेरिया ने बताया कि उन्होंने सोचा नहीं था कि इतनी महिलाएं उनका सहयोग करेंगी और कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। करीब 200 महिला मंडलों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक नवनीत गुलेरिया ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य महिलाओं को समाज में एक नयी पहचान देना है। कार्यक्रम में मुख्यातिथि घुमारवीं की उत्कृष्ट महिलाएं रही। नवनीत ने कहा कि संस्था ने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की मातृशक्ति के लिए कार्यक्रम का आयोजन करवाया। इस कार्यक्रम में लगभग 5000 महिलाओं के आने का लक्ष्य रखा गया था उसके लिए सभी महिला मंडलों ने सहयोग दिया उन्होंने बताया कि करीब 5500 महिलाएं इस कार्यक्रम में उपस्थित रही। कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रतियोगिता में कछुआ दौड़ में कोट1 महिला मंडल विजेता ,महिला मंडल केट दूसरे स्थान पर रहीं। लैमन रेस में करलोटि प्रथम ,अवारी दूसरे स्थान पर रही इसी प्रकार से सुई धागा में बणी भपराल प्रथम और गुगाल व् कोटलू दोनों ही दूसरे स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को संस्था द्वारा स्मृति चिन्ह और पुरस्कार दिए गए।
मनोज कुमार। कांगड़ा द्वितीय योगासन खेेल प्रतियोगिता का आयोजन विनोद कुमार (सह सचिव हि.प्र. योगासन खेेल संघ व नोडल अधिकारी,रा.यो.खे.सं), योगी रणजीत सिंह ( तकनिकी अध्यक्ष, हि.प्र. योगासन खेल संघ), ई.चुनी लाल डोगरा ( जोनल अधिकारी व महासचिव जिला कांगड़ा), अमिता व अभिषेक (जिला संयोजक), के स्तत प्रयास से द्रोणाचार्य महाविद्यालय रैत (कांगड़ा) में करवाया गया। यह प्रतियोगिता हिमाचल प्रदेश योगा एसोसिएशन व नेशनल योगासन खेल फेडरेशन द्वारा मान्यता प्राप्त है जिसको भारत सरकार के खेल मंत्रालय से अनुमति मिली हुई है। जिला स्तरीय योग आसन खेल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में आदरणीय राकेश कटोच अध्यक्ष न्यू ऐरा पब्लिक स्कूल शााहपुुर ने शुभारंभ किया व समापन समारोह के मुख्यातिथि राज राणा साईं एजुकेशन ट्रस्ट धर्मशाला से उपस्थित रहे इनके साथ गौतम पठानिया, इंद्रजीत, बलविंदर पठानिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे इस जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता में 50 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसमें से ट्रेडिशनल व आर्टिस्टिक योगासन खेल प्रतियोगिता में बच्चों का चयन राज्य स्तर के लिए किया गया ट्रेडिशनल योगासन खेल प्रतियोगिता सब जूनियर गर्ल्स में प्रथम स्थान पर अवंतिका, द्वितीय स्थान पर हर्षिका कौंडल, तृतीय स्थान पर अनुष्का रही। ट्रेडिशनल योगासना खेल प्रतियोगिता लड़कों के आयु वर्ग में प्रथम स्थान पर आह्वान सूद, द्वितीय राघव पटियाल व तृतीय स्थान पर सिद्धांत चौधरी रहे। आर्टिस्टिक योगासन खेल प्रतियोगिता गर्ल्स में प्रथम स्थान अवंतिका, द्वितीय स्थान हर्षिका, तृतीय स्थान अनुष्का ने प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता मे सुरक्षा चौहान, बविता देवी, पूजा तिवारी, ममता गोरा, सुुनाभ (टिक्कू) रैंगणियां ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। इस अवसर पर राजीव शर्मा, रेणु देवी, अमित मेहरा व बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।
मनाेज कुमार। कांगड़ा जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ द्वारा जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में मेरिट आधार पर अंडर-19 एवं सीनियर वर्ग की टीम का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता पहली सितंबर से लेकर 4 सितंबर तक नाहन में आयोजित की जा रही है। कांगड़ा जिला बैडमिंटन संघ के महासचिव विलास हंस ने बताया कि अंडर-19 छात्र के एकल वर्ग में कांगड़ा जिला के करण शर्मा, मोहित, दक्षेश एवं अनमोल शर्मा कांगड़ा का नेतृत्व करेंगे। अंडर-19 छात्रा के एकल वर्ग में कांगड़ा जिला की भारती शर्मा, प्रकृति, अवनी ठाकुर एवं दिव्यानी थापा कांगड़ा का नेतृत्व करेंगे। अंडर-19 छात्र युगल मुकाबले में कांगड़ा जिला के करण शर्मा एवं दक्षेश की जोड़ी तथा अनमोल शर्मा एवं मोहित की जोड़ी कांगड़ा जिला का नेतृत्व करेंगे। अंडर-19 छात्रा युगल मुकाबले में कांगड़ा जिला की भारती शर्मा एवं रितिका शर्मा की जोड़ी तथा प्रकृति एवं दिव्यानी थापा की जोड़ी कांगड़ा जिला का नेतृत्व करेंगे। अंडर-19 मिक्स मुकाबले में कांगड़ा जिला के करण शर्मा एवं भारती शर्मा की जोड़ी कांगड़ा जिला का नेतृत्व करेंगे। पुरुष एकल मुकाबले में कांगड़ा जिला के करण शर्मा, गौरव कपूर, अमन चौधरी एवं दक्षेश कांगड़ा जिला का नेतृत्व करेंगे। महिला एकल मुकाबले में कांगड़ा जिला की रूबी, ज्योतिषका, सिमरन एवं भारती शर्मा कांगड़ा जिला का नेतृत्व करेंगे। पुरुष युगल मुकाबले में गौरव कपूर एवं हरजीत की जोड़ी तथा प्रतीक राणा एवं रतन सिंह की जोड़ी कांगड़ा जिला का नेतृत्व करेंगे। महिला युगल मुकाबले में कांगड़ा जिला की अक्षिता चौधरी एवं ज्योतिषका तथा रूबी एवं सिमरन की जोड़ी कांगड़ा जिला का नेतृत्व करेंगे। सीनियर मिक्स मुकाबले में कांगड़ा जिला के गौरव कपूर एवं रितिका की जोड़ी कांगड़ा जिला का नेतृत्व करेंगे। विलास हंस ने बताया कि टीम के साथ टीम कोच एवं टीम प्रबंधक जिसमें सेवानिवृत्त साई कोच रविंदर कपूर एवं धर्मशाला के बैडमिंटन कोच विवेक साथ में जाएंगे।
अनूप। सुजानपुर भाजपा महिला मोर्चा मंडल सुजानपुर के रविवार को आयोजित हुए कार्यक्रम ने विधायक और कांग्रेस पार्टी की नींद उड़ा कर रख दी है। यह बात सुजानपुर पंचायत समिति अध्यक्षा अंजना ठाकुर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कही है। उन्होंने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी और भाजपा की महिला मोर्चा की कार्यकर्ता हैं, जो बिना किसी प्रलोभन के इस कार्यक्रम में पहुंची थी। दूसरी तरफ विधायक है, जो महिलाओं के नाम पर राजनीति करते हैं, उन्हें टेंट भटियां देने के बहाने कार्यक्रम में बुलाते हैं और फिर अपनी राजनीति की रोटियां सेकते हैं, लेकिन अब विधायक को यह बात समझनी होगी कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के नारी शक्ति भारतीय जनता पार्टी और अपने नेता पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के साथ हैं। उन्होंने धूमल को जिताने की हुंकार भर दी है और अब यह नारी शक्ति धूमल की जीत को सुनिश्चित करके विधायक की चंडीगढ़ वापसी करवाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अभी तो महिला मोर्चा का एक ही कार्यक्रम हुआ है और विधायक के होश फाख्ता हो गए हैं, लेकिन आने वाले समय में नारी शक्ति इस तरह के कार्यक्रम करके पूरे प्रदेश में भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करेंगे। इसलिए महिलाओं के नाम पर विधायक ने अब तक जो झूठ की राजनीति की है। अब इस बात को उन्हें भूलना होगा आने वाले विधानसभा चुनावों में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रेम कुमार धूमल चुनाव मैदान में उतरेंगे और उनकी जीत को सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी विधानसभा क्षेत्र के महिलाओं ने अपने कंधों पर ले ली है।
एएसपी प्रवीण पहुंचे मौके पर, जांच में जुटी पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा अस्पताल ममता भनाेट। ऊना ऊना सदर थाना के तहत झलेड़ा में कबाड़ के गोदाम में काम करते मजदूर की अज्ञात वस्तु से हुए ब्लास्ट से मौत हो गई है। ब्लास्ट की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के मकान भी हिल गए, यहां काम कर रहे मजदूर को ब्लास्ट ने अपनी चपेट में ले लिया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ब्लास्ट की आवाज सुनते ही लोग घरों से बाहर निकल आए और कबाड़ के गोदाम की ओर भाग गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। एसएचओ ऊना संजीव कुमार पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे, शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा गया है। वहीं, पुलिस की टीम ने कबाड़ के गोदाम के मालिक से पूछताछ भी की प्रारंभिक। फिलहाल मामले में पुलिस जहां पड़ताल कर रही है। वहीं, क्षेत्रीय अस्पताल में मृतक मजदूर के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को पूर्ण किया जा रहा है। मृतक की पहचान राजेंद्र कुमार निवासी झलेड़ा के रूप में हुई है। रजिंदर कुमार दिव्यांग बताया जाता है और बैठकर ही कबाड़ की कबाड़ के गोदाम में काम करता था। इसकी उम्र 50 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस की टीम इस मामले में जांच में जुट गई है। एएसपी प्रवीण धीमान ने भी घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ब्लास्ट कैसे हुआ है इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बताया जा रहा है कि कबाड़ के गोदाम में यह मजदूर काम कर रहा था, उसी दौरान यह ब्लास्ट हुआ है।
प्रतिमा राणा। पालमपुर हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने भारत मे बढ़ते भ्रष्टाचार के मामलों को चिंता व्यक्त की है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि इस भ्रष्टाचार की असली जड़ वे लोग हैं, जो रिश्वत लेकर अवैध निर्माण होने देते हैं, जब तक उन जिम्मेदार लोगों को सजा नही होती इस प्रकार का भ्रष्टाचार चलता रहेगा। शांता कुमार ने कहा कि भारत सरकार की नाक के नीचे दिल्ली के नोएडा में करोड़ों रुपए से भ्रष्टाचार के बल पर बना हुआ टविन टावर को गिरते हुए देश के करोड़ों लोगों ने देखा। टीवी चैनल और अखबारें भ्रष्टाचार के टविन टावर के समाचार से भरी पड़ी थी। उन्होंने इस मामले में सबसे अधिक बधाई उच्चतम न्यायालय को इसलिए दी है कि शायद पहली बार उच्चतम न्यायालय के आदेश पर सभी जिम्मेदार अधिकारियों के नाम तय करने का काम हुआ। शांता कुमार ने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने आदेश दिया था कि अवैध निर्माण करने का आदेश देने वाले सभी अधिकारियों के नाम बताए जाए। नोएडा प्राधिकरण के 24 अधिकारियों चार बिल्डर दो वस्तुकार जिम्मेदार ठहराए गए हैं। उनके विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज हो गई है। इसमें 18 अधिकारी सेवानिवृत हो चुके है, 6 निलबिंत हैं। शांता कुमार ने कहा आज भारत में सबसे बड़ी समस्या प्रतिदिन बढ़ते भ्रष्टाचार की है। टविन टावर गिराने का पहला मौका नही है। देश में कई बड़े नगरों में करोड़ों रुपए के अवैध निर्माण हुए। वर्षों तक उनमें व्यापार चलते रहें। लंबी कानूनी लड़ाई के बाद अवैध घोषित किया गए और बुलडोजर से उन्हें गिराया गया। उन्होंने दिल्ली में करोड़ों रुपए के ऐसे अवैध निर्माण गिरते हुए देखें हैं। उन्होंने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि टविन टावर के मामले में उच्चतम न्यायालय के आदेश पर सभी जिम्मेदार अधिकारियों को नामित किया गया है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि उनके विरुद्ध अति शीघ्र ऐसी कठोर कार्रवाई हो कि भविष्य में कोई इस प्रकार भ्रष्टाचार बढ़ाने की कोशिश न करें। उन्होंने देश की जागरूकता संस्थाओं को भी सावधान किया है कि वे इन सभी नामित जिम्मेदार अधिकारियों को दण्डित करवाने की कोशिश करें। शांता कुमार ने कहा कि आवश्यकता पड़े, तो इसके लिए एक बार फिर उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जाए।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन अटल शिक्षा नगर स्थित प्रसिद्ध आईईसी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार विनोद कुमार को उनके क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए यूनिवर्सल मेंटर्स एसोसिएशन ने 'रजिस्ट्रार ऑफ़ द ईयर-2022' का अवार्ड देकर सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें 27 अगस्त 2022 (शनिवार) को नई दिल्ली के द होटल प्राइड प्लाजा, एरोसिटी, में उच्च शिक्षा नवाचार और प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन-2022 के दूसरे संस्करण में दिया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन यूनिवर्सल मेंटर्स एसोसिएशन ने ब्रेनवन्डर्सिस के सहयोग से किया जिसमें, इवेंट की प्रतिष्ठित जूरी ने अनेक आवेदकों की सूचि में से वर्ष 2022 के रजिस्ट्रार की श्रेणी के तहत विनोद कुमार, रजिस्ट्रार, आईईसी विश्वविद्यालय को चयनित और सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में कई प्रमुख सरकारी गणमान्य व्यक्तियों सहित विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेजों, बिजनेस स्कूलों, आईआईटी, आईआईएम और एनआईटी के निदेशक, कुलपति और डीन भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर आईईसी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) शमीम अहमद ने रजिस्ट्रार, विनोद कुमार के इस सम्मान के लिए उनकी प्रशंसा की और सभी को उनके बेहतर कार्य पद्धति से प्रेरणा लेने की बात कही।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत पुलिस ने गश्त के दौरान ज्वालामुखी स्थित एक निजी होटल ज्वालामुखी में करण कुमार और सुनील कुमार निवासी दशमेश नगर लुधियाना जोकि होटल के कमरे में रह रहे थे, जिनके कब्जे से पुलिस ने तलाशी के दौरान उनसे 6.19 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों पर धारा 21-61-85 एनडीपीएस और राजेश कुमार राजू फजला निवासी ज्वालामुखी 29-61-85 एनडीपी मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ ज्वालामुखी सुरिंदर धीमान ने बताया कीपुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गनीजा(निर्माण पक्की सड़क) की रखी गई आधार शिला लोगों को मिलेगी कच्ची और खराब सड़कों से निजात फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन सोलन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत दंघिल में सोमवार को विधायक मिलन कार्यक्रम हुआ। विधायक का ग्राम पंचायत पहुंचने पर जनता ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक द्वारा गनीजा यानी निर्माण पक्की सड़क की आधारशिला रखी गई। विधायक ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हे आशा है कि इस नई शुरुआत से आने वाले समय में लोगों को कच्ची सड़कों या ख़राब सड़कों की समस्या से निजात मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव नजदीक है और इन चुनावों में कांग्रेस की सरकार बनना तय है।कांग्रेस की सरकार बनने के बाद इसी तरह लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों समेत कांग्रेस कार्यकर्ता और अन्य लोग उपस्थित रहे।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर पुलिस थाना पंचरुखी एसएचओ सुभाष शास्त्री ने जानकारी देते हुए बताया कि टीम ASI मदन लाल के नेतृत्व में रवाना की गई, तो समय करीब 05.20 बजे दिन जब पुलिस टीम व्याडा में मौजूद थी, तो उस समय एक गाड़ी कार-800 (HP53A-6162) रक्कड़ की तरफ से आई, जिसे यातायात चैकिंग हेतू रोका गया, तो गाड़ी में चालक के अलावा गाड़ी में अगली सीट पर एक अन्य व्यक्ति बैठा पाया गया, जो चालक का नाम व पता पूछने पर चालक ने अपना नाम दीपक कुमार उर्फ दीपू पुत्र वद्री प्रसाद निवासी गांव दतल डा. टिक्कर तथा दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम रिंकू उर्फ गौरव पुत्र भाग सिंह निवासी गांव दतल डा. टिक्कर वतलाया जो गाड़ी की तलाशी स्थानीय गवाहो की मौजूदगी में की गई, जाे चालक के साथ अगली सीट पर बैठे व्यक्ति रिंकू के पास एक एदद पीठू बैग वरंग काला ब्रामद हुआ। बैग को खोलकर चैक किया, तो बैद के अंदर एक लिफाफा पोलोथीन वरंग काला पाया गया। लिफाफे को खोल कर चैक किया गया, तो लिफाफे के अंदर काले रंग का मादक पदार्थ चरस वतीनुमा व्रामद हुआ, जिसके बिजली चलित तराजू से तोला गया, तो 412 ग्राम चरस पाई गई, जो रिंकू कुमार पूछने पर बताया कि यह चरस गाड़ी मालिक दीपक कुमार की है, जो चरस व गाड़ी (HP53-6162) को कब्जा पुलिस में लेकर दोनाें आरोपियों के खिलाफ मुकदमा 20.29 ND&PS ACT दर्ज करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ खुफिया तौर पर निगरानी रखी जा रही थी। SHO सुभाष शास्त्री ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है, जो भी लोग इस धंधे में सलिप्त पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध भी शीघ्र कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस बात की पुष्टि DySP पालमपुर गुरवचन सिंह ने की तथा बताया कि नशे के सौदागरों को किसी भी कीमत में बख्शा नहीं जाएगा। इससे पहले भी पुलिस प्रभारी पंचरुखी ने दिशा निर्देश जारी किए, जिसका सफल परिणाम प्राप्त हुआ


















































