फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज रामपुर बुशहर के मिनी सचिवालय सभागार में लूहरी चरण-1 परियोजना की बैठक ली। उन्होंने परियोजना प्रबंधन एवं स्थानीय परियोजना प्रभावित हितधारकों से विस्तृत चर्चा की और स्थानीय लोगों के प्रदूषण से फसल संबंधित मुआवजे पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने परियोजना प्रबंधन को ब्लास्टिंग द्वारा हुए मकानों में नुकसान की भरपाई संबंधित आदेश दिए और राष्ट्रीय उच्च मार्गों एवं सम्पर्क मार्गों के उचित रख-रखाव पर गहनता से विचार-विमर्श किया। उन्होंने वर्तमान राज्य सरकार द्वारा परियोजना प्रभावित लोगों के हितों की रक्षा करने का आश्वासन दिया और हितधारकों से सीधा संवाद स्थापित किया। इसके उपरांत उन्होंने रामपुर विधानसभा क्षेत्र में लाडा की बैठक ली और क्षेत्र की विभिन्न प्रभावित पंचायतों को राशि प्रदान की और विभिन्न परियोजनाओं के प्रबंधन को निर्देश दिए कि वे लाडा के तहत राशि शीघ्र जमा करवाएं अन्यथा उचित कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने लाडा राशि से प्रभावित पंचायतों में विकासात्मक कार्य करवाने के लिए स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों से पारदर्शिता अपनाने पर बल दिया, ताकि धरातल पर समावेशी विकास संभव हो सके। इस अवसर पर उपायुक्त ने 20 युवाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए, जिन्होंने अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान मनाली से प्रशिक्षण प्राप्त किया है तथा उनसे आपदा प्रबंधन मंे सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नंद लाल, ठियोग विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश सिंघा व उपमंडलाधिकारी रामपुर सुरेंद्र मोहन व अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
225 लाख की पेयजल योजना लोगों को समर्पित प्रतिमा राणा। पालमपुर प्रदेश में जल जीवन मिशन में हर घर में नल से जल उपलब्ध करवाने के लिए जल जीवन मिशन में लगभग 1 हजार 500 करोड़ रुपए व्यय किए गए हैं। यह जानकारी विधान सभा अध्यक्ष, विपिन सिंह परमार ने जल जीवन मिशन में 2 करोड़ 25 लाख की लागत से लगे ट्यूबवेल, ओवरहेड टैंक और 15 किलोमीटर पाइप लाइन कार्य का लोकार्पण करने के उपरांत लोगों को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि इस योजना से गांव मनसिम्बल, ओडर, सतरेहड़, हैंझा और बोदा की लगभग 2500 आबादी लाभान्वित होगी। मनसिम्बल, हैंझा, बोदा पेयजल योजना पर 5 करोड़ 62 लाख रुपये व्यय हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को पेयजल की उपलब्धता के लिये देश की महत्वाकांक्षी योजना के तहत प्रदेश में 16 लाख ग्रामीण घरों में नल से जल पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि सुलाह निर्वाचन क्षेत्र में भी जल जीवन मिशन तथा अन्य योजनाओं में पेयजल पर 200 करोड़ से अधिक राशि व्यय की गई है। उन्होंने कहा कि सुलाह हलके में भी हर घर से नल से जल योजना में 66 पंचायतों में लगभग 29 हजार नल लागये गए हैं। इसके पश्चात विधान सभा अध्यक्ष ने थुरल में युवा सम्मेलन में मुख्यातिथि के रुप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि भारतवर्ष दुनिया में ऐसा देश है, जहां पर कुल आबादी में सबसे अधिक युवाओं की संख्या है। उन्होंने युवाओं से समाज और राष्ट्र के लिए अपना योगदान देकर भारतवर्ष को मजबूत करने की अपील की। परमार ने युवा मोर्चा को युवा सम्मेलन आयोजित करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में चुनौतियों को देखते हुए युवा शक्ति को सजग रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र के लिए एक संसाधन और वरदान है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहकर सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष कैप्टन देशराज शर्मा, ज़िला पार्षद राजेश धीमान, मनसिम्बल की प्रधान अनिता गुलेरिया, रत्न चन्द सोहल, पवन गुलेरिया, विनोद कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनदीप अवस्थी, विजय राणा, भुवनेश्वर, प्रभारी विकास धीमान, महामंत्री प्रतिक पटियाल व संजू भाटिया व चंदन वालिया बड़ी संख्या में युवाओं सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट । बिलासपुर सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुभाष ठाकुर ने लगभग 01 करोड़ रुपए से निर्मित होने वाले ढाई किलोमीटर लम्बी संपर्क सड़क वन विश्राम गृह लखनपुर से डीएवी स्कूल चंगर का भूमि पूजन, 3 लाख रुपए से वार्ड नं 11 में संपर्क सड़क वाटर टैंक से मुंशी राम, जय किशन के घर तक इंटरलॉक टाइल संपर्क मार्ग का उद्घाटन और ढेड़ लाख से निर्मित चंगर सेक्टर से लखनपुर तक बने रास्ते का उद्घाटन किया। उन्होंने 4 लाख से निर्मित पुलिस लाइन गेट से वेटंलु गांव संपर्क मार्ग का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बिलासपुर शहर के साथ साथ नगर परिषद क्षेत्र के विकास के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि वन विश्राम गृह लखनपुर से डीएवी स्कूल चंगर तक बनने वाली इस सड़क का टेंडर कर दिया गया है और जल्द ही इसका कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों की सड़कों व रास्तों को इंटरलॉक टाइल्स लगाकर पक्का करने पर लगभग 4 करोड़ 50 लाख की राशि व्यय की गई है, ताकि लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधाएं उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के के तहत पात्र व्यक्तियों को घर बनाने हेतु 2 करोड 50 लाख की सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि शहर में पेयजल की माकूल व्यवस्था की गई है और कोलडैम से 66 करोड रुपए से बनाई गई पेयजल योजना से शहर को भी पानी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर टूरिज्म के मानचित्र पर उभर कर आया है। और अब बिलासपुर से शिमला, चंडीगढ़, मनाली के लिए हेली टैक्सी सेवा प्रारंभ की जाएगी। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार के माध्यम से शहर के विकास में नए आयाम स्थापित किए गए हैं और आने वाले सालों में बिलासपुर की तकदीर व तस्वीर बदलेगी। उन्होंने कहा कि सितंबर माह से हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज की सभी क्लासेस पूरे स्टाफ सहित बंदला में स्थापित कॉलेज के अपने परिसर में प्रारंभ हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि चंगर गांव की लो वोल्टेज की समस्या के समाधान के लिए 25 केवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है तथा 40 लाख रुपए की लागत से बोरवेल स्थापित किया गया है जिसे जल्दी ही क्रियाशील कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सभी वर्गों के कल्याण के लिए अनेक प्रकार की योजनाएं चलाकर लाभान्वित किया है और आज हर व्यक्ति व परिवार यह महसूस कर रहा है कि यह सरकार मेरी अपनी सरकार है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत सरकार ने गांव के सभी लोगों को मुफ्त पानी की व्यवस्था की है तथा हर घर को नल से जल की व्यवस्था की गई है। सदर विधानसभा क्षेत्र के लिए 20 करोड़ रूपए की पेयजल की पाइप में उपलब्ध करवाई गई हैं। सरकार ने 125 यूनिट से कम खर्च करने वाले उपभोक्ताओं के बिजली बिलों को भी माफ कर दिया गया है जिस से 7 लाख से ज्यादा उपभोक्ता लाभाविंत हुए हैं। महिलाओं के लिए बसों में 50 प्रतिशत किराए में रियायत प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि डुगली गांव में पेयजल की योजना के लिए 17 लाख 50 हजार रुपए व्यय किए गए हैं। उन्होंने कहा कि डुगली गांव की सड़क के निर्माण की सभी औपचारिकताएं लगभग पूरी कर ली गई हैं और इस सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग के माध्यम से किया जाएगा। प्रारंभिक तौर पर उन्होंने इस सड़क के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने स्थानिय लोगों की मांग पर डीएवी स्कूल से रामलाल व सोमनाथ के घर तक संपर्क सड़क के निर्माण के लिए 2 लाख, प्रकाश राणा के घर तक संपर्क सड़क के लिए 50 हजार, चंगर गांव के शिव मंदिर परिसर की रेलिंग के लिए 70 हजार तथा गांव बेटंलू संपर्क मार्ग के विस्तार के लिए 8 लाख रुपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर जिला भाजपा महामंत्री आशीष ढिल्लों, सदर मंडल महामंत्री प्यारेलाल, नगर परिषद अध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप, उपाध्यक्ष कमल गौतम, शहरी इकाई अध्यक्ष मदन राणा युवा, मोर्चा अध्यक्ष विनोद ठाकुर, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग डी एस ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
राजेश कतनौरिया। जवाली शहीद सुरिन्द्र सिंह राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ज्वाली में एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नोएडा ने आज मैनेजर अभिषेक दिक्षित की उपस्थिति में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया गया। इसमें राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जवाली के प्रधानाचार्य चैन सिंह राणा ने बताया कि आज सुबह 10 बजे एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नोएडा द्वारा लिखित परीक्षा साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू की गई। इसमें हिमाचल प्रदेश के आईटीआई पास 150 युवाओं ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि इस कैंपस इंटरव्यू में 18 वर्ष से 22 वर्ष की आयु वर्ग के दूर दूर से अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि इस दौरान रेफ्रिजरेशन इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल ट्रेड से संबंधित अभ्यर्थी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इसमें एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नोएडा के मैनेजर अभिषेक दिक्षित द्वारा लिखित परीक्षा साक्षात्कार की प्रक्रिया में 150 युवाओं में से 29 ही की सिलेक्शन हुई। जिन्हें कंपनी एक 15 दिन बाद जाव कार्ड सहित कंपनी की बस किराए के साथ बुलाएगी। सिलेक्शन किए गए अभ्यार्थियों को आने जाने की सुविधा, कैंटीन के खाने व यूनिफॉर्म के साथ 12666 रुपए वोनस सहित सैलरी दी जाएगी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ज्वाली के प्रधानाचार्य चैन सिंह राणा ने बताया कि ऐसे ही रोजगार मिले वह लगातार लगाते आ रहे हैं तथा आगे भी भविष्य में इस प्रकार के रोजगार मेले अभ्यार्थियों के रोजगार हेतु लगाए जाएंगे।
हिमाचल से भाग ले रही हैं एकमात्र युवती इशानी आलाेक। कुल्लू जिला की बेटी इशानी अपने 9 सदस्य दल के साथ कारगिल की सबसे कठिन पीक कुन को फतह कर इतिहास रचने जा रही है। महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से छतीसगढ़ सरकार के सहयोग से कारगिल की 7077 मीटर ऊंची कुन पीक को फतह करने के लिए इंडियन माउंटेनरिंग फेडरेशन व नवोदित समाजसेवा संस्थान का दल कारगिल की कुन चोटी को फतह करने के लिए रवाना हो गया है। यह एक्सपीडिशन 20 सितंबर तक चलेगी। खास बात यह है कि हिमाचल से एकमात्र युवती इशानी जंबाल जो कुल्लू की रहने बाली है। इस साहसिक कार्य में भाग ले रही है। उधर, पर्वतारोही प्रेमियों का कहना है कि हिमाचल सरकार को भी इसमें अपनी प्रतिभागी का सहयोग करना चाहिए। इस टीम में शांति राय सिक्किम, आरती कुंजामी, दशमत बट्टी, कल्पना भास्कर, छत्तीसगढ़ से बंशीलाल उनके गुरु के रूप में,उत्तराखंड की अनामिका बिष्ट बिहार से सबिता महतो, हिमाचल से ईशानी सिंह जंबाल और बिहार से मिताली प्रसाद शामिल है। इशानी सिंह जंबाल हिमाचल प्रदेश की एकमात्र पर्वतारोही हैं, जो इस अभियान के लिए जा रही हैं। इशानी ने अपनी पूरी ट्रेनिंग व सभी पर्वतारोहण पाठ्यक्रम अबविमास मनाली से किए हैं और इसका श्रेय अपने प्रशिक्षकों व माता-पिता को देती हैं। उधर, कुल्लू जिला खासकर इशानी के गांव पाहनाला में खुशी का माहौल है। इशानी के पिता शक्ति सिंह जंबाल व माता नलिनी सिंह जंबाल ने कहा कि हमें अपनी बेटी पर नाज है कि वह इतने बड़े साहसिक कार्य को अंजाम दे रही है।
हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय व पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के बीच एमओयू प्रतिमा राणा। पालमपुर चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय और पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना ने पारस्परिक रूप से लाभकारी क्षेत्रों में दोनों कृषि विश्वविद्यालयों के बीच वैज्ञानिक और शैक्षणिक बातचीत को बढ़ावा देने और बढ़ाने के लिए लुधियाना में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर समारोह के दौरान कुलपति प्रो. एच के चौधरी और पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस.एस.गोसल उपस्थित थे। प्रोफेसर चौधरी ने बताया कि दोनों विश्वविद्यालयों की सिफारिशों को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से दोनों राज्यों में विभिन्न स्थानों पर फसल किस्मों और पारस्परिक हित की अन्य प्रौद्योगिकियों का संयुक्त मूल्यांकन करेंगे। फसलों के विकास के लिए दोनों राज्यो की लाभकारी फसलों गेहूं और धान के विविध रोगों पर एक साथ काम किया जाएगा। सीमावर्ती जिलों में सामान्य कृषि मुद्दों के समाधान के लिए संयुक्त प्रयोग करने पर सहमति व्यक्त की गई है। कुलपति प्रो. चौधरी ने बताया कि उनके संस्थान में देसी मक्का, लाल चावल, अदरक, जड़ी-बूटियाँ, औषधीय पौधे, जैविक खेती, उनके प्रसंस्करण और विपणन आदि और पीएयू की गेंहू,धान,सफेद सरसों,गन्ना, सब्जियों आदि पूरक अनुसंधान शक्तियों पर ध्यान केंद्रित करते हुए जैविक और अजैविक प्रभावों के रूप में पारस्परिक हित की फसलों में शोध कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों द्वारा वित्त पोषण के लिए सहयोगी परियोजनाओं का निर्माण वैज्ञानिक ज्ञान, पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं और क्षेत्र सुविधाओं आदि को साझा करने के लिए सहयोग भी समझौता ज्ञापन का हिस्सा हैं। कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के विभिन्न विषयों में स्नातकोत्तर छात्रों के अनुसंधान कार्यक्रमों में सहयोगी विश्वविद्यालय से सलाहकार समिति के सदस्यों को शामिल करने के साथ सहयोग होगा। इससे पहले कुलपति प्रो एच.के चौधरी ने डॉ. एस.एस. गोसल को प्रतिष्ठित पीएयू, लुधियाना के नए कुलपति का पदभार संभालने के लिए बधाई दी। कुलपति ने कहा कि चौसकु हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के लिए हमारे मूल संस्थान पीएयू के साथ हाथ मिलाना गर्व की बात है। उन्होंने यह भी कहा कि इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करके आज से शुरू हो रहे शिक्षा और अनुसंधान में हमारे संयुक्त प्रयासों को जोड़ने के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के लिए भी यह एक बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि यह कृषि विज्ञान के क्षेत्र में हमारे शोध और अकादमिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब की सीमा से लगे हिमाचल प्रदेश के क्षेत्र के अलावा, सहयोग से हमारी अनुसंधान प्रौद्योगिकियों, छात्रों और शिक्षकों के आदान-प्रदान को लाभ होगा। यह संयुक्त उद्यम दोनों राज्यों के किसानों के हित में बड़े पैमाने पर जाएगा। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस एस गोसल ने प्रो. चौधरी का गर्मजोशी से स्वागत किया और पीएयू के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने की नई पहल पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पीएयू और चौसकु हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय हितों के सभी क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे। हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के अनुसंधान निदेशक डॉ एसपी दीक्षित और पीएयू, लुधियाना की ओर से कुलसचिव डॉ शम्मी कपूर द्वारा समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
आलाेक। कुल्लू आज स्नो लैंड स्काउट्स एवं गाइड्स ओपन ग्रुप, कुल्लू की बैठक ग्रुप लीडर वीरेश पठानिया की अध्यक्षता में हैंगआउट रेस्टरों में हुई। यह मीटिंग निपुण कैंप में जा रहे रोवर्स एवं रेंजर्स को दिशा-निर्देश देने के लिए रखी गई थी। मीटिंग की शुरुआत में क्रू काउंसिल के अध्यक्ष गुड्डू राम द्वारा सभी रोवर्स एवं रेंजर्स का मीटिंग में आने पर स्वागत किया गया और निपुण कैंप में जाने के लिए बधाई दी गई। उसके बाद रेंजर लीडर रितिका ठाकुर द्वारा स्काउटिंग के बारे में बताया गया और यह भी बताया गया की कैंप में किन-किन चीजों का ध्यान रखने की आवश्यकता है। रोवर स्काउट लीडर बीजू ने सभी रोवर्स एवं रेंजर्स को कैंप के लिए दिशा-निर्देश दिए और उन्हें निपुण कैंप की महता के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि यह कैंप सरकारी नौकरी में कैसे सहायता कर सकता है और इस कैंप को करने के नौ महीने बाद रोवर्स एवं रेंजर्स का राज्य पुरस्कार होता है। ग्रुप लीडर वीरेश पठानिया द्वारा सभी के कार्यों का जायजा लिया गया। साथ में कैंप में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया और सभी को कैंप के लिए शुभकामनाएं दी। मीटिंग के अंत में टीम काउंसिल की अध्यक्ष राधा द्वारा सभी रोवर्स एवं रेंजर का मीटिंग में आने के लिए धन्यवाद किया गया। रेंजर अंजली द्वारा मीटिंग का संचालन किया गया। मीटिंग में सचिव अमन भारती व अंकिता ठाकुर, भूपेंद्र कुमार, राकेश कुमार, चंद्रेश, योजना, शेरोन व आरती मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला प्रदेश कांग्रेस सगंठन महामंत्री रजनीश किमटा ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि प्रदेश में सड़कों की खस्ता हालत से आए दिनों दुर्घटनाएं हो रही है ,लोग अपनी जान गवां रहे हैं और सरकार व प्रशासन कुंभकर्ण की नीद सोया हुआ है। किमटा ने चौपाल क्षेत्र में सड़कों की बदहाली के लिए जयराम सरकार के साथ-साथ भाजपा विधायक को दोषी ठहराया है। उन्होंने कहा कि एक तरफ सेब का सीजन दूसरी ओर सड़कों की खस्ता हालत से लोगों के साथ-साथ माल ढुलाई करने वाले चालक भी परेशान है। उन्होंने कहा कि इसके चलते लोगों को सेब ढुलाई के लिए गाड़ियां भी पर्याप्त संख्या में नहीं मिल रही है। किमटा ने पिछले कल चौपाल के नेवटी में एक जीप के दर्दनाक हादसे पर दुःख जताते हुए इसके लिए भाजपा सरकार को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि चौपाल से उत्तराखंड की सीमा फड़ेच पुल तक सड़क इतनी संकीर्ण है कि पिछले लंबे समय से इस सड़क में आये दिनों दुर्घटनाएं होती रही हैं, जिसमें अबतक कई जाने जा चुकी है। उन्होंने कहा कि अगर नेवटी में सड़क चौड़ी होती, तो यह दर्दनाक हादसा न होता। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस क्षेत्र में जो खतननाक मोड़ है, उन्हें खोला जाना चाहिए और सड़क की हालत को सुधारा जाना चाहिए। किमटा ने इस हादसे में मारे गए लोगों की मौत पर दुःख ब्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी सम्बेदना जताई है। उन्होंने दिवंगत आत्मओं की शान्ति की प्रार्थना भगवान से करते हुए सरकार से प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता देने का आग्रह सरकार से किया है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। घुमारवीं उपमंडल की ग्राम पंचायत पनोह में गुगा जाहर वीर के प्रांगण में 5 दिवसीय मेले के समापन अवसर परआयोजित दंगल में मुकेश धवाल विजेता व बलवीर चिल्ला उप विजेता रहे। इस अवसर पर खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मेले के समापन अवसर पर खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि मेले प्राचीन संस्कृति के प्रतीक हैं तथा इनमें बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने गत वर्ष स्टेडियम के लिए घोषित 5,00000 रूपए की राशि अति शीघ्र गुगा कमेटी को सौंपने काफी घोषणा की। साथ ही गुगा मेला परिसर के चारों ओर सुरक्षा दीवार बनाने का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर गुगा मंडली प्रमुख रामदास, पंचायत समिति सदस्य इंद्रा देवी, ग्राम पंचायत प्रधान शरमीला ठाकुर, उप प्रधान बेसरिया राम संधू, राकेश संधू रोहिन पंचायत प्रधान व देव राज कोंडल सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।
भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा रहे मुख्यातिथि अब तक विस क्षेत्र के 5766 लोगों को दिए जा चुके निशुल्क कनेक्शन मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर बड़सर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 24 पंचायतों से आये हुए 276 लाभार्थियों को मुफ़्त गैस कनेक्शन वितरित किए गए। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि रहे भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने यह गैस कनेक्शन वितरित किए। इस अवसर पर बलदेव शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्जवला योजना के माध्यम से देश के करोड़ों लोगों को गैस कनेक्शन दिए। हमारे देश और प्रदेश के अंदर लाखों - करोड़ों महिलाएं ऐसी थी जो लकड़ी जलाकर खाना बनाती थी। धुएं से तरह-तरह की बिमारियां होती थी। हमारे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गृहिणी सुविधा योजना के तहत गैस कनेक्शन दिए। इस योजना के तहत बड़सर विधानसभा क्षेत्र में पहले 5490 गैस कनेक्शन दिए गए थे तथा मैहरे में विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 276 लाभार्थियों को गैस कनेक्शन दिए गए। उन्होंने बताया कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र में अब तक कुल 5766 लाभार्थियों को गैस कनेक्शन मुफ़्त में दिए जा चुके हैं। उन्होंने बताया मुख्यमंत्री गृहणी सुविधा योजना के तहत गैस कनेक्शन के साथ 3 गैस सिलेंडर सालाना मुफ़्त में दिए जा रहे हैं। जिन गरीब परिवारों के पास गैस सुविधा नहीं थी, उन लोगों के लिए यह बहुत बड़ी सुविधा है। बलदेव शर्मा ने कहा प्रधानमंत्री मोदी की सोच ने गरीब परिवारों के लिए बिना किसी भेद भाव के यह सुविधा प्रदान की है, जबकि कांग्रेस सरकार ने 70 वर्षाें से लोगों को ठगने का काम किया हैं और गरीबों को मात्र वोट बैंक ही समझा। उन्होंने बड़सर कांग्रेस विधायक जिक्र करते हुए कहा कि 10 वर्षाें से वह क्षेत्र का विकास करवाने में विफल रहे हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के प्रयासों से क्षेत्र में विकास को गति मिल पाई है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा के अलावा ब्लॉक उपाध्यक्ष मुकेश बन्याल, जिला परिषद सदस्य राजेश कुमार मांगा, मंडल सचिव संजय बन्याल, एनजीओ प्रकोष्ठ अध्यक्ष रमेश रनौत और मंडल सदस्य बलवीर बन्याल मौजूद रहे।
प्रतिमा राणा। पालमपुर सुलह ब्लॉक कांग्रेस को भंग करने का पार्टी हाईकमान का निर्णय दुर्भाग्यपूर्ण है। सुलह ब्लॉक कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता इसका पूर्ण जोर विरोध करते है सभी कार्यकर्ताओं ने इस बात पर आश्चर्य व्यक्त किया है कि जब चुनावों को एक माह का समय बचा है। ऐसे समय में सुलह ब्लॉक कांग्रेस को भंग करना प्रतिकूल निर्णय नहीं है। सुलह चुनाव क्षेत्र में 130 बूथ है। अतः नई कार्यकारणी कब बनेगी और नया अध्यक्ष कब इन बूथों पर पहुंच बना पाएगा, जबकि अरुण राणा की अध्यक्षता में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने सुलह कांग्रेस को सक्रिय करने में अपना पूरा जोर लगा रखा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशों अनुसार अरुण राणा की अध्यक्षता बूथ स्तर पर जा कर संगन्न सदस्यता अभियान चलाया, जिसमें पार्टी से नाराज चल रहे सदस्यों को दोबारा पार्टी से जोड़ा सुलह ब्लॉक कांग्रेस ने प्रदेश तथा जिला कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार सभी कार्यक्रम आयोजित किए। पिछले एक वर्ष में सुलह ब्लॉक कांग्रेस ने 5 बड़े कार्यक्रम आयोजित किए, जिसमें महंगाई और बेरोजगारी के विरुद्ध सुलह में विशाल रैली निकाली गई। कांगड़ा चंबा के प्रभारी संजय दत्त की अध्यक्षता में सुलह (भवारना) में विशाल समेलन आयोजित किया गया। अभी हाल ही में लगभग 400 युवाओं के साथ बाइक रैली के रूप में तिरंगा यात्रा निकाली गई, परंतु कुछ लोग जो पिछले 4 वर्षाें तक कुंभकरण की नींद सोए रहे, उन्हें ब्लॉक कांग्रेस सुलह की सक्रियता रास नहीं आई तथा जहां अरुण राणा की अध्यक्षता में ब्लॉक कांग्रेस सुलह बीजेपी से लड़ रही थी, वहां कुछ पीटे हुए चेहरे अरुण राणा तथा ब्लॉक कांग्रेस को हटाने के प्रयासों में लगे रहे यह निकम्मे लोग 4 वर्षों तक सोए रहे और चुनावों के समय टिकट का रोना रोने लग पड़े। अगर पार्टी हाईकमान ने शीघ्र सुलह ब्लॉक कांग्रेस को बहाल नहीं किया, तो इसके दूरगामी परिणाम होंगे। न केवल सुलह अपितु पूरे जिला कांगड़ा में इसका प्रभाव पड़ेगा। पार्टी हाईकमान को समझना पड़ेगा कि यह वही लोग हैं, जिन्होंने एक दूसरे की टांग खींचकर पिछली बार भी जिला कांगड़ा में लगभग 6 सीटों को हरवाया था, यह पुनः सक्रिय हो गए है। अगर इन्ही लोगों के कहने पर ही सब कुछ होना है, तो फिर कांग्रेस का भगवान ही मालिक है। अतः प्रदेश तथा पार्टी हित में कांग्रेस पार्टी इस निर्णय पर पुनः विचार करें।
542 मेगावाट क्षमता की परियोजनाओं से 4300 लोगों को रोजगार हाेगा प्राप्त फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की उपस्थिति में शुक्रवार देर शाम को यहां 500 मेगावाट क्षमता की डुगर जल विद्युत परियोजना तथा 42 मेगावाट क्षमता की बग्गी जल विद्युत परियोजना के निर्माण के लिए अनुबंध हस्ताक्षरित किए गए। प्रदेश सरकार की ओर से ऊर्जा विभाग के निदेशक हरिकेश मीणा, एनएचपीसी की ओर से महाप्रबंधक (विद्युत) सुरेश कुमार तथा बीबीएमबी के सचिव सतीश कुमार सिंगला ने अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए। चंबा जिला के किलाड़ में डुगर परियोजना का निर्माण एनएचपीसी तथा मंडी जिला में बग्गी परियोजना का निर्माण बीबीएमबी द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि डुगर जल विद्युत परियोजना की अनुमानित लागत 3987.34 करोड़ रुपए हैं। इस परियोजना के आरंभ होने के बाद 1795 मिलियन यूनिट वार्षिक विद्युत उत्पादन होगा। परियोजना निर्माता द्वारा परियोजना प्रभावित क्षेत्र में स्थानीय क्षेत्र विकास निधि के अंतर्गत लगभग 59.81 करोड रुपए का योगदान दिया जाएगा। इस परियोजना का निर्माण कार्य शुरू होने के बाद 71 माह में पूर्ण कर लिया जाएगा। इस जल विद्युत परियोजना का आवंटन 7 अगस्त 2018 को एनएचपीसी को किया गया था तथा समझौता ज्ञापन 25 सितंबर, 2019 को हस्ताक्षरित किया गया था। 26 अप्रैल, 2022 को केंद्र सरकार ने इस परियोजना की विस्तृत रिपोर्ट को तकनीकी स्वीकृति प्रदान की। जयराम ठाकुर ने कहा कि बग्गी जल विद्युत परियोजना की अनुमानित लागत 284.87 करोड़ रुपए हैं। इस परियोजना के आरंभ होने के बाद वार्षिक 135.6 मिलियन यूनिट विद्युत का उत्पादन होगा। परियोजना निर्माता द्वारा परियोजना प्रभावित क्षेत्र में स्थानीय क्षेत्र विकास निधि के अंतर्गत 4.21 करोड़ रुपए का योगदान दिया जाएगा। इस परियोजना का निर्माण कार्य शुरू होने के उपरांत 30 माह में पूर्ण कर लिया जाएगा। बग्गी जल विद्युत परियोजना का आवंटन 10 जुलाई, 2019 को बीबीएमबी को किया गया था तथा समझौता ज्ञापन 8 नवम्बर, 2019 को हस्ताक्षरित किया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजनाओं के कार्यान्वयन अनुबंध में 70 वर्षों के लिए बग्गी जल विद्युत परियोजना से 12 प्रतिशत व डुगर जल विद्युत परियोजना से 4 प्रतिशत से 25 प्रतिशत मुफ्त बिजली सरकार को प्रदान करने का प्रावधान किया गया है। योजना प्रभावित परिवारों को 10 वर्षों तक 100 यूनिट विद्युत प्रतिमाह मुफ्त प्रदान की जाएगी। इन परियोजनाओं के निर्माण से लगभग 4300 लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के संचालित होने के उपरांत एक प्रतिशत अतिरिक्त बिजली के विक्रय से प्राप्त राजस्व को परियोजना प्रभावित क्षेत्र के पात्र परिवारों को नकदी के रूप में परियोजना के जीवनकाल तक प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, एनएचपीसी के मुख्य महाप्रबंधक अभय कुमार सिंह, बीबीएमबी के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, एनएचपीसी के निदेशक (तकनीकी) वाईके चौबे और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट बागा कंधर मार्ग पर शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते बच गया। चालक ने अपनी सूजबूझ से बस का साफ्ट टूटने की वजह से बस को पहाड़ी से टकरा दिया, जिससे बस पहाड़ी से टकराने के कारण उसमें सवार 24 स्कुली बच्चों को छोटी-मोटी चोटें लगी व सभी स्कूली बच्चे सकुशल बच गए। बस में बागा व आसपास के 24 स्कूली बच्चे कंधर (मांगल) पाठशाला को जा रहे थे, तभी गांव पाथा के पास बस की साफ्ट टूटने की आवाज आई। बस ड्राइवर ने होशियारी दिखाते हुए बस को पहाड़ी से टक्कर मार दी। अगर ड्राइवर होशियारी न दिखाता, तो दूसरी तरफ को बहुत बड़ी पहाड़ी थी, अगर बस कहीं उस तरफ चली जाती तो यह हादसा बहुत बड़ा हो सकता था। सभी बच्चों को प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया है। बस में 13 लड़कियां ओर 11 लड़के मौजूद थे, लेकिन इसमें किसी को ज्यादा चोटें नही आई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह जो दो बसें कंपनी की बच्चों को लेकर जाती हैं, वह बहुत पुरानी है, इनको बदलने के लिए कंपनी के अधिकारियों को कई बार कहा गया है, लेकिन कंपनी के कोई भी अधिकारी लोगों की बात नहीं सुनते हैं। स्थानीय लोगों ने सरकार व प्रशासन से मांग की है कि इन बसों को बदलकर यहां नई बसें चलाई जाए, ताकि कोई भी अनहोनी न हो। स्थानीय विधायक अर्की संजय अवस्थी ने बताया कि कि आज मांगल के पाथा गांव के पास कंपनी की बस जो बच्चों को स्कूल लेकर जा रही थी, बहुत बड़ा हादसा होने से बच गया। उन्होंने बताया कि जो दो बसें बच्चों को स्कूल से लाने ले जाने को लगी है, वह बहुत पुरानी है। उन्होंने बताया कि इन बसों को बदलने बारे कंपनी को कहा गया था। उन्होंने कंपनी अधिकारियों को कहा है कि वह इन बसों को बदलकर यहां नई बसें लगाएं, ताकि फिर से कोई अनहोनी न हो सके। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा को लेकर नई बसे लगवाने ओर जांच की मांग भी की है। उधर,डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट सोलन के जेपी यूनिवर्सिटी में आयोजित हिमाचल गोट टैलेंट के संगीत (गायन) मुकाबले में दाड़लाघाट की कलाकार कोमल राणा ने टॉप टेन में जगह बनाकर फाइनल राउंड मे अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।कोमल के पिता हरिमन राणा के अनुसार कोमल इन दिनों डॉ यशवंत सिंह परमार यूनिवर्सिटी नेरी हमीरपुर की बीटेक बायो टेक्नोलॉजी की छात्रा है,पढ़ाई के साथ साथ कोमल शुरू से संगीत में शौक रखती है,वह बीटेक की पढ़ाई के साथ साथ गायकी की कोचिंग केएस म्यूजिक एकडेमी हमीरपुर से ले रही है। दाड़लाघाट की कोमल राणा का कहना है कि हिमाचल गोट टैलेंट के फाईनल राउंड में चयनित होने पर वह अत्यंत प्रसन्न है। हिमाचल गोट टैलेंट का अगला राउंड टीवी राउंड होगा, जिसका सीधा प्रसारण टीवी चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। कोमल राणा के अनुसार यदि फाइनल में वह अपनी जगह बनाने में कामयाब रहती हैं, तो इसका श्रेय वह अपने माता-पिता अंजना व हरिमन राणा के साथ-साथ केएस म्यूजिक अकादमी हमीरपुर को देना चाहेंगी।हिमाचल गोट टैलेंट के आयोजक नरेश कौंडल ने बताया कि हिमाचल गोट टैलेंट का जोन-2 का सेमीफाइनल राउंड हिमाचल प्रदेश की वाकनाघाट स्थित जेपी यूनिवर्सिटी में संपन्न किया गया। जिसमें सोलन शिमला, सिरमौर व किन्नौर के कलाकारों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि पूरे हिमाचल प्रदेश से हर उम्र के युवा वर्ग की प्रतियोगिता में शामिल हुए। कौंडल ने बताया कि जोन-2 के सेमीफाइनल कलाकारों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया । अब जोन-1 और जोन-2 के कलाकारों का फाइनल सोलन या शिमला में किया जाएगा, जिसे टीवी पर प्रसारित किया जाएगा।
अनूप। सुजानपुर नगरोटा सेवियर्स क्लब के स्थापना दिवस पर हिमाचल में रक्तदान के प्रति काम कर रही लगभग सभी संस्थाओं को सम्मानित किया गया, जिसमें सुजानपुर हेल्पिंग हैंड टीम को भी सम्मानित किया गया। गोल्डी राजपूत ने कहा यह सम्मान उन सभी रक्त वीरों और रक्त वीरांगनाओं को समर्पित है जो मात्र एक फोन कॉल से हमेशा सेवा के लिए तैयार रहते हैं।
अमित कुमार । घुमारवीं स्वास्थ्य खंड घुमारवीं के अंतर्गत आने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरलोग में रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष उपमंडलाधिकारी घुमारवीं राजीव ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक की गई। इस रोगी कल्याण समिति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरलोग के सचिव डॉ सुनील ठाकुर ने बताया कि समिति के पास वर्ष 2021-22 में 11,14,188 रुपए थे, जिसमें से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रख रखवा और लोगों की अच्छी स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए 7,77, 235 रुपए खर्च किए गए। समिति के चेयरमैन राजीव ठाकुर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कर्मचारियों और लोगों की सुविधा के लिए फर्नीचर, आपातकालीन दवाई खरीदना, बिजली के बिलों के खर्चे, मरीजों को बैठने के लिए सैड बनाना, सीसीटीवी कैमरे लगवाना, डेंटल सेक्शन के लिए इंडोमोटर खरीदने और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरलोग में कार्य अच्छे तरीके से चलाने के लिए रोगी कल्याण समिति से एक मल्टी टास्क वर्कर की भर्ती करने का प्रस्ताव पारित किया। साथ में प्रस्ताव पारित किया गया कि रोगी कल्याण समिति पर रखे गए कर्मचारी को वेतन में 10 प्रतिशत पढोत्तरी की गई। इसके लिए रोगी कल्याण की समिति के अध्यक्ष राजीव ठाकुर ने वर्ष 2022 -23 को 9,54, 953 रुपये खर्च करने की अनुमति दी। इस बैठक में खंड चिकित्सा अधिकारी घुमारवीं डॉ अभिनीत शर्मा, जिला परिषद सदस्य वेलाराम टैगोर, डॉ सुनील ठाकुर, डॉ अरुण राठौर, रंजना शर्मा सीडीपीओ, खंड स्वास्थ्य शिक्षक घुमारवीं सुरेश चन्देल , नरोत्तम दास प्रधान ग्राम पंचायत हरलोग, डॉ अनुभव उपाध्य, डॉ अभिषेक व स्वास्थ्य पर्यवेक्षक हरलोग संजीव शर्मा उपस्थित थे।
अमित कुमार । घुमारवीं उपमंडल घुमारवीं के तहत आने वाली शहीद विजयपाल मेमोरियल राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं के प्रांगण में आज अंडर-14 छात्राओं की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेन्द्र गर्ग ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलन के बाद मार्च पास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य कुलदीप डोगरा ने मुख्यातिथि का शोल टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम से पहले खाद्य आपूर्ति मंत्री ने स्कूल में बने 4 मंजिला भवन के 8 कमरों का रिवन काट कर शुभारंभ किया। यह भवन करीब 1 करोड़ 50 लाख की लागत से तैयार हुआ है। 4 दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में बिलासपुर के तहत 68 स्कूलों के करीब 888 छात्रा खिलाड़ी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपना दमखम दिखाएंगी। जिसमे 14 प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इस मौके पर खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेन्द्र गर्ग ने प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को संबाेधित करते हुए कहा कि जीवन में खेलों का अहम योगदान है। खेलों से न केवल शरीर स्वस्थ व चुस्त बनता है, बल्कि खेल कौशल का भी विकास करने में मदद मिलती है तथा साथ ही विभिन्न खेल आयोजनों के चलते युवाओं की ऊर्जा को एक सकारात्मकता प्रदान करने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि आज हमारे समाज में नशा इत्यादि कई तरह की सामाजिक बुराईयां पनप रही है, जिनके चंगुल में फंसकर हमारी युवा पीढ़ि पथ-भ्रष्ट हो रही है, लेकिन विभिन्न खेल आयोजनों से युवा शक्ति को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखा जा सकता है। विद्यार्थियों को खेलकूद के साथ-साथ पढ़ाई में भी एकाग्रचित्त होकर मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने खेलकूद प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों की डाइट मनी को दुगना किया है, ताकि खेल कूद प्रतियोगिता को बढ़ावा दिया जा सके। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय पाठशाला में सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए 50 हजार रुपए अपनी एच्छिक निधि से देने की घोषणा की। इस अवसर पर सुमन चड्ढा, काम राज सोहड़ी, जगदीश, रवी बैंस, राजेन्द्र वर्मा, राकेश पाठक, बलदेव शर्मा, राकेश मनकोटिया, निर्मला चौहान, नीलम वर्मा, रेखा शर्मा, सुमन सोनी, पवन संख्यान, सुरेश कपिल व सतीश शर्मा आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
अनूप। सुजानपुर सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के आह्वान पर फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को फिटनेस प्रीमियर लीग प्रतियोगिता का आयोजन सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत दडला में होगा। समाज का प्रत्येक वर्ग फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें इसके लिए फिटनेस प्रीमियम लीग प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है। सुजानपुर भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर एवं आयोजक सुजानपुर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष व उप प्रधान जगन कटोच ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस विकास खंड सुजानपुर के अंतर्गत दाडला पंचायत में 29 अगस्त को मनाया जा रहा है। इस दौरान पंचायत प्रांगण व स्कूल खेल मैदान में दौड़ प्रतियोगिता, ओपन प्रतियोगिता , महिला प्रतियोगिताएं, बैडमिंटन प्रतियोगिताएं, आयोजित होंगी। उन्होंने बताया कि दौड़ प्रतियोगिता अंडर फोर्टीन 50 मीटर लड़के और लड़कियों के लिए अंडर-19 100 मीटर लड़के और लड़कियों के लिए लॉन्ग जंप सभी वर्गों के लिए ओपन प्रतियोगिता में पुश अप पुल अप,15 केजी भार वर्ग लिफ्ट 25 केजी भार वर्ग लिफ्ट, महिला प्रतियोगिता में रस्साकशी आंख बंद कर मटकी फोड़ना, स्पून रेस, रेस बोल, प्रतियोगिता एवं सभी वर्गों के लिए बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित होगी। उन्होंने खेलों के शौकीन सभी वर्गों के लोगों से युवा एवं नारी शक्ति से आह्वान किया है कि राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर फिट इंडिया मुहिम के अंतर्गत इन खेलों का हिस्सा बने और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के सपनों को साकार करते हुए फिटनेस प्रीमियर लीग प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लें।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं ज्वालामुखी के विधायक रमेश चंद ध्वाला ने हिमाचल प्रदेश के स्थापना के 75 वर्ष के उपलक्ष्य मे मुख्यमंत्री के प्रस्थावित दौरे की तैयारियों का जायजा लिया। लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह ज्वालामुखी में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ प्रगतिशील हिमाचल कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का ब्योरा अधिकारियों से मांगा और ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में सभी योजनाओं को गंभीरता से लागु करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रह कर पूर्ण किया जाए। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री के अगले माह होने वाले प्रस्तावित दौरे को ध्यान में रखते हुए उससे संबंधित तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के संभावित प्रवास को देखते हुए हर व्यवस्था को ठीक किया जाए। इस अवसर पर एसडीएम ज्वालामुखी मनोज ठाकुर, अधिशाषी अभियंता जल शक्ती विभाग तिलक राज, खंड विकास अधिकारी देहरा चतर सिंह व आरएम देहरा कुशल कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोसरी तथा जालग में युवाओं को किया जागरूक नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि कांगड़ा जिला में 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी पात्र युवाओं का वोटर आईडी कार्ड बनाना सुनिश्चित किया जा रहा है। इसके लिए बूथ स्तर पर 11 सितंबर तक वोटर आईडी कार्ड बनाने का कार्य आरंभ किया है। इसके साथ ही सभी महाविद्यालयों, आईटीआई, बहुतकनीकी संस्थानों तथा दस जमा दो स्कूलों में भी बच्चों को वोटर पहचान पत्र बनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। शुक्रवार को जयसिंहपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोसरी तथा जालग विद्यालयों में स्वीप अभियान के तहत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि उपायुक्त निपुण जिंदल ने कहा कि कांगड़ा जिला में 27 तथा 28 अगस्त, 3 तथा चार सितंबर को विशेष अभियान दिवस के रूप में आयोजित किए जाएंगे इसमें बूथ स्तर पर भी वोटर आईडी कार्ड बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा निर्वाचन-2022 लोकतंत्र का एक महात्यौहार है तथा इसमें सभी पात्र मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी, ताकि शतप्रतिशत मतदान हो सके। उन्होंने कहा कि स्वीप के माध्यम से युवा मतदाताओं को भी मतदान के लिए जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा मतदाता जागरूकता के लिए मैराथन व खेलकूद प्रतियोगिताएं इत्यादि भी आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा सभी विभागों के अधिकारियों के लिए जागरूकता के लिए अपने अपने विभागों से संबंधित प्लान भी तैयार करने के लिए कहा गया है। ताकि मिशन मोड में कार्य किया जा सके। इससे पहले एसडीएम जयसिंहपुर अपराजिता ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए जयसिंहपुर निर्वाचन क्षेत्र में स्वीप के तहत चल रही गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर उपमंडल में जल शक्ति विभाग का सब डवीजन मिलने के बाद जयसिंहपुर उपमंडल के क्षेत्र लंबागांव के लोग पानी के तरस्ते नजर आ रहे हैं। पिछले भारी बारिश होने से जल शक्ति विभाग का भारी नुकसान हुआ, फिर भी लोगों को दो दिनों के भीतर पानी उपलब्ध करवाया, लेकिन लंबागांव के वार्ड-4 प्राथमिक हेल्थ सेंटर वाली क्लोनी में बीते 9 दिन से पानी की बूंद-बूंद को तरसते लोग। हाला कि पंचायत, विभाग और स्थानीय विधायक को कई बार इसकी जानकारी दी गई, लेकिन किसी भी प्रकार का कोई स्थाई हल नहीं निकला। आज एक बार विभाग को फिर अवगत करवाया तो टैंक से पानी भेजा। फिर लोग जल्द से जल्द पानी की सप्लाई संचारु रूप से चलाने की विभाग से मांग की, ताकि लोगों गर्मी और बरसात के समय पानी मिल सके।
क्रान्ति सूद । जोगिंद्रनगर डीएवी पब्लिक स्कूल जोगिंदर नगर के दो छात्रों ऋषान आर्य और सक्षम का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ है, जिससे स्कूल में खुशी का माहोल है। प्रधानाचार्य संजय ठाकुर ने बताया कि यह स्कूल के लिए बहुत ही गर्व की बात है कि डीएवी स्कूल जोगिंद्रनगर के दो छात्रों ऋषान आर्य और सक्षम ने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा उत्तम अंकों के साथ उत्तीर्ण की है। उन्होंने कहा कि कोई भी कार्य यदि पूरी मेहनत के साथ किया जाए, तो उसका परिणाम हमेशा सकारात्मक ही होता है। इस उपलब्धि के लिए प्रधानाचार्य संजय ठाकुर ने दोनों बच्चों और उनके माता-पिता तथा विद्यालय के अध्यापकों को बधाई दी। प्राचार्य ने कहा कि भविष्य में और भी बच्चे इसी तरह की प्रतियोगिता परीक्षाओं में भाग लेंगे और विद्यालय और अपने क्षेत्र का नाम ऊंचा करेंगे। दोनों बच्चों ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय स्कूल के प्राचार्य संजय ठाकुर, अपने अध्यापकों तथा अपने माता-पिता को दिया है।
क्रान्ति सूद। जोगिंद्रनगर छात्र देश के भविष्य हैं। छात्र आगे जाकर जैसा होंगे, भारत भी वैसा ही होगा। आने वाली सदी क्या हो, यह इस पर निर्भर करता है कि उस समय की पीढ़ियां कैसी होंगी। अत: छात्रों को समृद्ध कर हम भविष्य का भारत मजबूत कर सकते हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए शनिवार को डीएवी पब्लिक स्कूल जोगिंद्रनगर में स्टूडेंट काउंसिल बैज समारोह व नवनिर्वाचित छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इसमें नवनिर्वाचित हेड ब्वॉय विशेष कुमार, हेड गर्ल वंशिका, स्पोर्ट्स कैप्टन कनिक, अनुशासन कैप्टन आयुष, दयानंद सदन का कप्तान सत्यम व उपकप्तान अर्चिशा, विवेकानंद सदन का कप्तान शुभम व उपकप्तान हितैषी, हंसराज सदन का कप्तान रिद्धिमा व उपकप्तान नंदिनी और टैगोर सदन का कप्तान त्रिष्ला व उपकप्तान प्रेक्षा को प्रधानाचार्य जी द्वारा बैज पहनाए गए। उन्होंने चारों सदनों के कप्तानों को पूरे स्कूल के लिए रोल मॉडल बनने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि उन्हें अपने आचरण में सकारात्मकता और धैर्य के साथ काम करने की आवश्यकता है। क्योंकि वे छात्रों और प्रबंधन के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का प्रतिनिधित्व करते हैं। सदन व्यवस्था से बच्चों में अपनी क्षमताओं और जिम्मेदारियों को सही ढंग से निभाने की क्षमता का विकास होता है। प्रधानाचार्य ने उपस्थित छात्र परिषद को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि छात्र परिषद से विद्यार्थियों में नेतृत्व करने की क्षमता बढ़ती है। वह लीडर बनने के लिए अग्रसर होते है। इसलिए स्कूल में छात्र परिषद का गठन किया जाता है। प्राचार्य ने बच्चों को स्कूल यूनिफॉर्म के महत्व और स्कूल के कामकाज में छात्र परिषद टीम के प्रत्येक सदस्य की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बताकर प्रबुद्ध किया। उन्होंने उच्च नैतिक मूल्यों का उदाहरण देकर सभी को प्रेरित किया। उन्होंने आगे यह कहकर उन्हें प्रोत्साहित किया कि एक समूह तभी एक टीम बनता है जब टीम के सभी सदस्य अपने बारे में सुनिश्चित हों और एक-दूसरे की सराहना करने की शक्ति को समझते हों। यह सभी के लिए बहुप्रतीक्षित क्षण था। सभी छात्र-छात्राएं बैज पाकर उत्साहित थे और उन्होंने अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करते हुए स्कूल को अपना सर्वश्रेष्ठ देने का आश्वासन दिया। समारोह का समापन छात्रों को उनके स्कूली जीवन में शानदार और प्रेरक नेतृत्व की भूमिका के लिए बधाई देते हुए हुआ।इस मौके पर विद्यार्थियों ने शपथ ली कि वे अपने दायित्वों के प्रति जागरुक रहेंगे और अपनी जिम्मेदारियों को पूरी तरह से निभाएंगे। इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य ने छात्र परिषद में चुने गए छात्र एवं छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
विनायक ठाकुर । देहरा केंद्रीय विद्यालय नलेटी में स्काउट-गाइड दीक्षांत समारोह मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य स्वाति अग्रवाल मुख्यातिथि रही। इस अवसर पर स्काउट-गाइड अभियान से जुड़े सभी शिक्षक तथा विद्यार्थी भी उपस्थित रहे। सबसे पूर्व रीना ( संगीत शिक्षिका) ने स्कार्फ पहनाकर प्राचार्य का स्वागत किया। अनूप सिंह (पुस्तकालय अध्यक्ष) ने मुख्यातिथि से अनुमति मिलने के बाद कार्यक्रम की शुरुआत की। सबसे पूर्व ध्वज लीडर सूरज शर्मा (कक्षा 12वीं विज्ञान) ने स्काउट ध्वज फहराया तथा सभी ने ध्वज को सलामी दी। इसके पश्चात कक्षा तीसरी तथा कक्षा छठी के विद्यार्थियों को शपथ दिलाई तथा स्काउट-गाइड अभियान में शामिल किया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या बच्चों को आशीर्वचन दिए तथा फलाहार दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतिदिन भलाई का एक कार्य करने और देश की प्रगति में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन साई इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा चौथी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के साथ डिग्री कॉलेज के पास एसबीआई बैंक का दौरा किया, जिसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को इस बारे में जागरूक करना था कि वास्तव में बैंक क्या है। हम अपना पैसा कहां जमा करते हैं और बैंक से नकद कैसे निकालते हैं। छात्रों को यह भी पता चला कि हमारी सहायता के लिए बैंकों में अलग-अलग लोग होते हैं। एटीएम मशीन के बारे में भी बच्चों को जानकारी दी गई। बैंक के सभी सदस्यों ने काफी उत्साह पूर्वक छात्रों का स्वागत किया और उनके बैंक का दौरा करते हुए शिक्षकों का सहयोग किया। उन्होंने छात्रों के बीच चॉकलेट बांटी। यह दिन छात्रों के लिए आनंद से भरा और ज्ञानवर्धक था।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी उपमंडल ज्वालामुखी के अंतर्गत चंगर क्षेत्र में बीते कुछ समय पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा खुंडियां तहसील में बस डिपो व बस अडडा ओर वर्कशॉप खोलने की घोषणा की गई थी। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों एवं लोगों का कहना है कि पांच वर्ष में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की घोषणा पर विभाग अभी तक अमल नहीं कर पाया। लोगों का कहना है कि पांच साल पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के खुंडियां तहसील में बस डिपो व बस अड्डा और वर्कशॉप बनाने की घोषणा की थी, परंतु पांच वर्ष में न सरकार की अफसरशाही और नहीं सरकार इस घोषणा को अमलीजामा पहना सकी। लोगों का कहना है कि अगर मुख्यमंत्री की घोषणा पर ही अमलीजामा नहीं पहना सके, तो विधायक और मंत्री की गई घोषणाओं का क्या होगा। पहले जमीन का मामला चलता रहा, परंतु प्रशासन पांच वर्ष में जमीन विभाग के नाम नहीं करवा सका। यह प्रशासन की घोर लापरवाही को दर्शाता है। अब लोगों ने अपनी निजी भूमि भी दे दी है, फिर भी सरकर व विभाग इस बाबत कोई कारवाई करता नजर नहीं आ रहा है। चंगर क्षेत्र के अंतर्गत पड़ती पंचायत लगडु प्रधान लता देवी, हरदीपपुर प्रधान संजु शर्मा, पुखरू प्रधान कुशल ठाकुर, डोला प्रधान ललिता चौहान, थिल प्रधान सुनील कुमार, बारी कला सतबीर सिंह, पीहडी प्रधान विक्रम सिंह, नाहलियां प्रधान कमलजीत सिंह, सलिहार प्रधान लवनीश नाथ, पृथ्वी सिंह, बलदेव सिंह, रणबीर सिंह, कमलेश कुमार, किसान मोर्चा जिला देहरा महामंत्री संजय राणा, जरुडी प्रधान सुषमा देवी, टिप प्रधान सुनीता देवी, बरोग लाहड प्रधान अनु देवी, घरना प्रधान दलीप सिंह, बग प्रधान सुती देवी, देहरू प्रधान आशा कुमारी, सुरानी पंचयात प्रधान बीरबल सिंह, युवा मोर्चा के अध्यक्ष अजय राणा, महामंत्री अजय राणा, चंगर विकास सभा के अध्यक्ष बलदेब सिंह व भाजपा मंडल अध्यक्ष मान सिंह राणा का कहना है कि सरकार द्वारा की गई घोषणा को जल्द पूरा किया जाए, ताकि स्थानीय लोगों को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े। सरकार विभिन्न क्षेत्रों में करोड़ों रुपए के प्रोजेक्ट के शिलान्यास, उद्घाटन कर रही है। खुंडिया में तो इसकी घोषणा हो चुकी है, फिर भी इस कार्य पर अमलीजामा क्यों नहीं पहनाया जा रहा है। सरकार जल्द खुंडिया में एचआरटीसी बस अड्डा, डिपोव व र्कशॉप खोले।
विनायक ठाकुर। देहरा पुलिस थाना हरिपुर के अंतर्गत पड़ते गांव धार तहसील हरिपुर में एक 25 वर्षीय विवाहिता की दुःखद मौत का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि उक्त महिला द्वारा अपने आप को मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई है। मृतिका की पहचान रोजी पत्नी मुकेश कुमार निवासी गांव व डाकघर धार के रूप में हुई है। जानकारी मिलते ही मोके पर पहुंची हरिपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर टांडा मेडिकल अस्पताल पोस्टमॉर्टम हेतु भेज दिया है। पुलिस परिजनों के बयान भी कलमबद्ध कर रही है। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी हरिपुर नाजिर सिंह ने बताया पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष रामेश्वर सिंह ठाकुर ने आज शिमला के ओकओवर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भेंट की है। इससे पहले लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के लिए डॉ, रचना गुप्ता को नियुक्त किया गया था, लेकिन उनकी अध्यक्ष बनने में असमर्थता जताई गई थी, जिसके पश्चात अब रामेश्वर सिंह ठाकुर को हिमाचल लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष चुना गया है।
विनायक ठाकुर। डाडासीबा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई डाडासीबा द्वारा उप प्रधानाचार्य के माध्यम से से कुलपति को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें डाडासीबा महाविद्यालय की विभिन्न मांगों को रखा गया। जिसमें महाविद्यालय में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने जिसमें राजनीति शास्त्र और इतिहास के शिक्षको के रिक्त पद को भरा जाए तथा खेल के मैदान की व्यवस्था महाविद्यालय मे की जाए तथा राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना की जाए, जो विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति सजगता का संदेश दे। परिषद के कार्यकर्ता अनमोल सपेहिया ने कहा कि अगर विद्यार्थी परिषद की इन मांगों पर जल्द से जल्द ध्यान नहीं दिया गया, तो विद्यार्थी परिषद उग्र से उग्र प्रदर्शन करेगी। इस दौरान वहां परिषद के कार्यकर्ता सिया मेहरा, तनिशा मेहरा, रोहित ठाकुर, विशाल, साक्षी, शिखा व दामिनी मौजूद रहे।
विनायक ठाकुर। जसवां परागपुर पुलिस चौकी डाडासीबा के अंतर्गत की पंचायत रैल के गांव बनूड़ी में एक बच्ची की असमायिक मौत हो जाने से गांव में मातम छा गया। बच्ची की मौत से परिजन सदमे में हैं, गांव में गम का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, बनूडी़ गांव की रहने वाली 11 वर्षीय अमनदीप पुत्री गुरमीत सिंह शनिवार सुबह 3 बजे के करीब बच्ची को सिर पर काटने का आभास हुआ, तो उसने अपनी माता को बताया इस पर बच्ची की मां ने इधर-उधर देखा, पर कुछ भी दिखाई नहीं दिया। बच्ची के पिता घर पर नहीं थे और सुबह 5 बजे के करीब जब बच्ची की हालत खराब हो गई, तो उन्होंने बच्ची को निजी वाहन से सिविल हॉस्पिटल डाडासीबा पहुंचाया गया, लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित किया गया। मिली जानकारी के अनुसार गुरमीत सिंह की दो लड़कियां और एक लड़का है। अमनदीप इन सबसे बड़ी थी और छठी कक्षा में सांडा स्कूल में पढ़ाई कर रही थी। उन्होंने बताया अमनदीप पढ़ने में बहुत ही होशियार थी। रैल पंचायत प्रधान संध्या देवी ने बताया कि जानकारी के मुताबिक बच्ची की मौत की वजह सांप का डंसना ही बताया जा रहा है। उन्होंने सरकार से परिवार की यथासम्भव आर्थिक मदद करने की मांग की है। उधर,डाडा सीबा पुलिस चौकी प्रभारी राजेश द्विवेदी ने बताया कि इस बारे उन्हें सूचना मिली थी बच्ची का शव पोस्टमार्टम करवाने के लिए देहरा भेजा गया है।
राजेश कतनाेरिया। जवाली पठानकोट मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटला बाजार के दुर्गा माता मंदिर के पास तीन वाहनों की टक्कर से कार चालक घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह सात बजे कांगड़ा की ओर जा रहे लोडेड कैंटर से पठानकोट की तरफ जा रही कार से जोरदार टक्कर हो गई, जबकि कैंटर के पीछे आ रही बाईक मंदिर के पास की नाली एवं दीवार के साथ फंस गई। जिससे बाईक सहित उस पर सवार दोनों लड़कों का बचाव हो गया, जबकि कैंटर से टकराकर कार लगभग पांच मीटर पीछे हटकर दर्जी की दुकान के बरामदे की सलैब को तोड़ते हुए दुकान के पास रुक गई। कार में लगे हुए एयरबैग खुल जाने से कार चालक की जान बच गई एवं उसे मामूली चोटें आईं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पूरी जांच पड़ताल की एवं दोनो गाड़ियों को राष्ट्रीय राजमार्ग से हटाकर अपने कब्जे में ले लिया है एवं आगामी कार्रवाई की जा रही है। और दोनों पक्षों में आपस में समझौता हो गया।
राजेश कतनाेरिया। जवाली लक्ष्मी नारायण ड्रामाट्रिक क्लब जवाली की बैठक कलाकेंद्र भवन जवाली में व्यापार मंडल जवली के अध्यक्ष सतीश गुप्ता की अध्यक्षता में हुई, जिसमें आगामी रामलीलाओं के मंचन को लेकर चर्चा की गई तथा कमेटी का गठन किया गया। शिव कुमार नीलू को लगातार 20वीं बार लक्ष्मी नारायण ड्रामाट्रिक क्लब जवाली का अध्यक्ष बनाया गया। नीरज चौधरी, जनक राज, मनीष गौतम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अमित कुमार, नीरज धीमान, जगदीश जग्गा को उपाध्यक्ष, सुलक्षण शर्मा व राजीव गुगलु को महासचिव, विजय कुमार, विपन कुमार, रमन मेहरा, रघुनन्दन को सचिव, धर्मेंद्र कपूर व सुधीर गौतम को कोषाध्यक्ष, सुनील दत्त, मनजीत कौंडल, अनिल छागू, चैन सिंह, दीपक शर्मा व दौलत चौहान को प्रेस सचिव, ललित शर्मा, एडवोकेट तिलक राज, जगदीश भाटिया को कानूनी सलाहकार, अभी कुमार, विकास मेहरा, घुगी, राका, दिनेश निखिल, अंकुर भड़वाल, रोकी, पंकज डोगरा, मनोज कुमार मदो, जजु, मानव कपिला, गौरव मल्होत्रा, विवेक, तनु पंडित, विजय कुमार, बंटी धीमान, बंटू, विकास मेहरा, मनिंदर बिट्टा, मनोज टेंट हाउस, कपिल मेहरा, आनन्द भूषण को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। इसके अलावा दिनेश पठानिया, कृष्ण रपोत्रा, सतीश शर्मा, रमेश शर्मा, प्रदीप महाजन, सुभाष धवन, राज कुमार, सुशील कपूर, मस्त राम, केवल, लहरी राम, अंकुश गोस्वामी, रवि कुमार, पंडित विपन शर्मा, माता प्रसाद, कुशल शर्मा, पिंकू नारद, अजय गौतम, जितेंद्र गौतम, अतुल मेहता व उपेंद्र शर्मा को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया।
विनायक ठाकुर । जसवां परागपुर श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ने केंद्रीय श्रम मंत्रालय द्वारा आंध्र प्रदेश के तिरूपति में आयोजित सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के श्रम मंत्रियों एवं श्रम सचिवों के दो दिवसीय राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में केंद्र सरकार से जिला चम्बा में कर्मचारी राज्य बीमा योजना की सुविधाएं प्रदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आकांक्षी जिला चम्बा में जल विद्युत परियोजनाओं में काफी संख्या में कामगार कार्यरत हैं। जिला चंबा में कर्मचारी राज्य बीमा योजना की सुविधा न होने के कारण कामगारों को इस योजना के तहत स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित रहना पड़ता है। उन्होंने केंद्र सरकार से प्रदेश में कर्मचारी राज्य बीमा के औषधालयों में एक्स-रे सुविधा उपलब्ध करवाने का भी आग्रह किया। उन्होंने संसारपुर टैरेस, टाहलीवाल, मैहतपुर, गोंदपुर, बद्दी तथा बरोटीवाला क्षेत्रों में यह सुविधा प्राथमिकता के आधार पर प्रदान करने का आग्रह किया। बिक्रम सिंह ने बद्दी स्थित 100 बिस्तर क्षमता के अस्पताल में मल्टी सुपर स्पेशयलिटी सुविधा उपलब्ध करवाने का भी आग्रह किया। उन्होंने प्रदेश में कर्मचारी राज्य बीमा अस्पतालों व औषधालयों में हिम केयर योजना की सुविधा को भी शामिल करने तथा औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में ईएसआई अस्पताल खोलने का भी आग्रह किया। श्रम एवं रोजगार मंत्री ने प्रदेश सरकार द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी प्रदान की।
विनायक ठाकुर। जसवां परागपुर अगामी विधानसभा चुनावों में मजबूत पकड़ बनाने के लिए जसवां परागपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष द्वारा यहां नई कमेटी का गठन किया गया है। अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सहमति से जसवां प्रागपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का गठन किया गया, जिसमें दिलबरजीत सिंह, बठरा, अध्यक्ष जसवां प्रागपुर विचार विभाग, राजकुमार, दोदरा अध्यक्ष मनोनीत किया गया, जबकि जसवां परागपुर एक्स सर्विस मैन विभाग, देवराज कुमार (बिन्दु) महासचिव जसवां प्रागपुर ब्लॉक कांग्रेस, चुने गए हैं। इससे कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, विप्लव ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष सुरिंद्र मनकोटिया का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वे जसवां परागपुर में कांग्रेस के प्रत्याशी को जिताने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। वहीं, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के चुने गए नई पदाधिकारियों ने इस मौके पर कहा कि वे ब्लॉक अध्यक्ष सुरिंद्र मनकोटिया के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे, इनका साथ देंगे और जिताने में कोई कसर नहीं रखेंगे। उन्होंने कहा कि सुरिंद्र मनकोटिया की अगुवाई में कांग्रेस एकजुट हैं। इनकी अगुवाई में कांग्रेस जीत ओर बढ़ेगी।
विनायक ठाकुर । जसवां परागपुर संसारपुर टैरस थाना देहरा की संसारपुर टैरस चौकी के अंतर्गत एक युवक को शराब पीकर हुड़दंग मचाने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। जानकारी के अनुसार संसारपुर टैरस पुलिस ने युवक दीप कुमार (31) वर्ष पुत्र कश्मीरी लाल निवासी भरोलियां ऊना को आज अपने ससुराल दड़ब में शराब पीकर हुड़दंग मचाने व गाली-गलौज करने के आरोप में ससुराल पक्ष की शिकायत पर हिरासत में ले लिया। एएसआई संजीव कुमार ने बताया कि शराब पीकर हुड़दंग मचाने पर युवक को हिरासत में लिया गया है व कल युवक को देहरा एसडीएम कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विनायक ठाकुर। देहरा केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के बलाहर स्थित वेदव्यास परिसर में निदेशक प्रो. मदन मोहन पाठक के मार्गदर्शन में परिसर का सफाई अभियान इन दिनों जोरों-शोरों से चल रहा है। खेल के मैदान की सफाई से लेकर नवनिर्मित कन्या छात्रावास के लिए परिसरीय भवन से सुगम मार्ग आदि समस्त कार्यों का बीड़ा निदेशक प्रोफेसर पाठक ने स्वयं उठाया है। सुबह से लेकर शाम तक वह इस अभियान में कड़ी धूप में खड़े रहकर अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। वहीं, इस अभियान में परिसर के कुछ शिक्षक व गैस शिक्षक कर्मचारी भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। परिसर निदेशक प्रो. एम एम पाठक ने बताया कि आगामी 16 सितंबर को वेदव्यास परिसर की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इस उपलक्ष में यहां रजत जयंती समारोह का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन के दौरान केंद्रीय मंत्रियों से लेकर विश्वविद्यालय के उपकुलपति तक यहां शिरकत करेंगे। इसलिए इन दिनों इस कार्यक्रम को लेकर खूब पसीना बहाना पड़ रहा है।
विनायक ठाकुर । देहरा देहरा विधानसभा क्षेत्र की कनोल पंचायत में केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में चर्चा के उपरांत भाजपा युवा नेता डॉ. सुकृत सागर ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के कल्याण के लिए समर्पित है। डॉ. सुकृत ने कार्यकर्ताओं व स्थानीय जनता के साथ बैठक में कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ लोकसेवा का कार्य कर रही है, लेकिन कई बार ऐसा देखा गया है कि बहुत से लोग जानकारी के अभाव में इन योजनाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। इसलिए भाजपा में देहरा भाजपा के हर कार्यकता से निवेदन करता हूं कि वह इन जनकल्याणकारी योजनाओं की सही जानकारी समस्त जनता तक पहुंचाए। आपको बता दें कि देहरा भाजपा नेता डॉ. सुकृत सागर पिछले लंबे समय से अपने जनसम्पर्क अभियान के दौरान हर पंचायत व बूथ पर जाकर जनता व भाजपा कार्यकर्ताओं को केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की योजनाओं के बारे जानकारी दे रहे हैं।
मनोज कुमार। कांगड़ा कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में गांव व शहर की सड़कों की व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा दो करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़, बास्केटबॉल संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनीष शर्मा व पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि बोहड़ क्वालू के एंबुलेंस रोड से कोठरु रोड को दुरुस्त करने के लिए एक लाख रुपए, ललेहड़ रोड के लिए 75 हजार रुपए, त्यार रोड व ब्रिज के लिए 2 लाख रूपए, रजियाना डेढ़ लाख रुपया खास में ओपन जिम के लिए, समीरपुर खास रोड ब्रिज के लिए 75 हजार रुपए, याराना रिटेनिंग वॉल के लिए 75 हजार रुपए, कांगड़ा वार्ड नंबर 3 इंटरलॉक टाइल के लिए एक लाख, कांगड़ा वार्ड नंबर 9 इंटरलॉक टाइल के लिए एक लाख 25 हजार रुपए, कांगड़ा वार्ड नंबर 8 में इंटरलॉक टाइल के लिए एक लाख 25 हजार रुपए, वार्ड नंबर 9 इंटरलॉक टाइल के लिए एक लाख रुपए, नगर परिषद मैदान ड्रेसिंग रूम नगर परिषद मैदान के लिए एक लाख 25 हजार रुपए, वार्ड नंबर 8 में इंटरलॉक टाइल के लिए 1 लाख रुपए, वार्ड नंबर 1 में इंटरलॉक टाइल के लिए एक लाख रुपए, वार्ड नंबर 4 के रोड को दुरुस्त करने के लिए इंटरलॉक टाइल के लिए एक लाख 25 हजार रुपए, भढ़ियाडा पंचायत में इंटरलॉक टाइल डालने के लिए एक लाख 25 हजार रुपए, पृई पंचायत के रोड को दुरुस्त करने के लिए 2 लाख रुपए व राजोल पंचायत में पुक पाथ से पनीरी बस्ती वॉर्ड नंबर 5 मोहाल के लिए एक लाख रुपए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से सवीकृत करवाएं। वहीं, जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़, पूर्व विधायक चौधरी सुरिंदर काकू व प्रदेश बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष मुनीष शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांगड़ा के लिए जो करोड़ों की योजना स्वीकृत की है, वह यहां के लोगों के लिए यह कार्य संजीवनी का काम करेगी। इसके लिए वह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा कि कहा कि कांगड़ा में प्रदेश सरकार द्वारा इन गांव की रोडों की व्यवस्था को सुधीरिकरण करने के लिए ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से जो भी कांगड़ा के लिए मांगा, उन्होंने उससे ज्यादा दिया है व आज कांगड़ा में ऐसा कोई गांव नहीं है या ऐसा कोई मोहल्ला नहीं है, जहां प्रदेश सरकार के विकास का पहिया नहीं पहुंचा हो। उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास के नारे को लेकर भाजपा की सरकागर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का कांगड़ा विधानसभा में दौरा होने वाला है और इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास का उद्घाटन करेंगे, जो कि कांगड़ा विधानसभा वासियों के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश में विकास को निरंतर गति दे रहे हैं, जिसका फायदा हर एक व्यक्ति को घर द्वार मिल रहा है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। सोलन ठोड़ो मैदान में शनिवार को सोलन हॉकी क्लब की ओर से आयोजित की जाने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की सभी तैयारी पूर्ण कर ली है।प्रतियोगिता का शुभारंभ ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी करेंगे। 29 अगस्त तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से पुरूष और महिला वर्ग की करीब बीस टीमें भाग ले रही है। हॉकी क्लब के प्रधान एसपी जगोता और उपप्रधान उमेश शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। शुक्रवार देर शाम तक टीमें पहुंचना भी शुरू हो गई है। प्रतियोगिता के लिए ठोड़ो मैदान में सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त कर ली है। इसके अलावा खिलाडिय़ों को ठहराने का इंतजाम कर लिया है, जिसके लिए क्लब के सभी सदस्यों को जिम्मेदारियां भी सौंप दी गई है। बता दें पहली सोलन हॉकी क्लब की ओर से पहली बार सोलन में राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले यह प्रतियोगिता खंड और जिलस्तर पर आयोजित की जा रही थी। प्रतियोगिता का समापन पर 29 अगस्त को खेल मंत्री राकेश पठानिया बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। जबकि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल विशेष तिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। प्रतियोगिता के विजेता टीम को 21 हजार और उपविजेता को 11 हजार के नगद पुरस्कार के साथ ट्राफी से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा खेल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी भी सम्मानित होंगे। क्लब के सदस्यों ने स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि वह आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों का होंसला बढ़ाने के लिए पहुंचे।
राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शुक्रवार को राजभवन में दो पुस्तकों का विमोचन किया। उन्होंने सरला कुमारी की पुस्तक ‘हिमाचली जन-जीवन’ और गिरधारी शर्मा द्वारा लिखित पुस्तक ‘जीवन अनंत खोज’ का विमोचन किया। शिमला जिले के चौपाल की निवासी सरला कुमारी स्वतंत्र लेखिका हैं। उन्होंने अपनी पुस्तक में विभिन्न कहानियों के माध्यम से राज्य के 12 जिलों की विभिन्न परिस्थितियों को प्रस्तुत किया है। सरला कुमारी के प्रयासों की सराहना करते हुए राज्यपाल ने कहा कि वह एक उभरती हुई हिंदी लेखिका हैं, जो अन्य महिलाओं के लिए एक प्रेरणा हैं। पाठक इन कहानियों के माध्यम से पहाड़ी लोगों के जीवन से रूबरू होंगेे। ‘जीवन अनंत खोज’ पुस्तक के लेखक गिरधारी शर्मा भी शिमला जिले की सुन्नी तहसील के रहने वाले हैं। इस पुस्तक में लेखक ने मानव जीवन के अनेक महत्वपूर्ण विषयों जैसे आध्यात्मिक शक्ति, आत्म-साक्षात्कार, प्रेम और सद्भाव आदि पर विस्तृत चर्चा की है और मानव सेवा को सकारात्मकता के साथ अपनाने का सुझाव दिया है। गिरधारी शर्मा को बधाई देते हुए राज्यपाल ने कहा कि उच्च विचारों से सुसज्जित यह पुस्तक मानव जीवन की बेहतरी के लिए एक बहुत बड़ी प्रेरणा होगी।
डॉ. यशवंत सिंह परमार औदयानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 में विश्वविद्यालय के स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 अगस्त को आयोजित प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। विस्तृत परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर या लिंक regr19957.pdf(yspuniversity.ac.in) पर क्लिक करके देखा जा सकता है। यूजी कार्यक्रमों के लिए पहली काउंसलिंग (ऑफलाइन) 1 सितंबर को सुबह 10.00 बजे नौणी स्थित मुख्य परिसर में डॉ. एलएस नेगी सभागार में आयोजित की जाएगी। स्नातक प्रवेश परीक्षा में 45 या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों पहली काउंसलिंग में शामिल होने के लिए पात्र हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे काउंसलिंग के समय निम्नलिखित ओरिजिनल दस्तावेजों व उनकी स्व-सत्यापित प्रतियों के एक सेट साथ लेकर आयें। कक्षा 10वीं (जन्म तिथि के लिए) और 10 + 2 प्रमाण पत्र, स्कूल से चरित्र प्रमाण पत्र, एचपी बोनाफाइड/ अधिवास प्रमाण पत्र (हिमाचल के सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य), प्रोस्पेक्टस के पृष्ठ-52 पर दिये निर्धारित प्रारूप के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) इसके अलावा सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी निम्नलिखित प्रमाण पत्र (जहां लागू हो) · एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) आदि। · खेल/एनसीसी/एनएसएस/स्काउट्स/सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) · शारीरिक रूप से विकलांग प्रमाण पत्र। कोई भी अन्य प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
उपायुक्त कांगड़ा डॉ निपुण जिंदल ने कांगड़ा जिला के प्रमुख शक्तिपीठों तथा मंदिरों में प्लास्टिक से निर्मित फूलों तथा मालाएं चढ़ाने पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं। इस के लिए सभी उपमंडलाधिकारियों को निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करवाने के लिए भी कहा गया है। उपायुक्त डॉ निपुण जिंदल ने कहा कि प्लास्टिक के कूड़ा कचरा के निष्पादन सही तरीके से नहीं होने पर पर्यावरण को नुक्सान पहुंचता है जिसके चलते ही प्लास्टिक से निर्मित फूलों को मंदिर में चढ़ाने पर रोक लगाई गई है। सभी मंदिरों में इस बाबत श्रद्वालुओं को जागरूक करने के लिए साइन बोर्ड लगाने के भी निर्देश भी जारी किए गए हैं। कांगड़ा के शक्तिपीठों में प्रतिवर्ष लाखों श्रद्वालु माथा टेकने के लिए आते हैं। मंदिरों में श्रद्वालुओं की बेहतर सुविधा के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। मंदिरों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त ने कहा कि जिला में सिंगल यूज प्लास्टिक पर भी प्रतिबंध लगाया गया है, इस के लिए अधिकारियों को नियमित तौर पर मार्केट में निरीक्षण करने के लिए भी कहा गया है। ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में भी स्वच्छ भारत मिशन के तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है तथा कूड़ा कचरा प्रबंधन संयंत्र भी स्थापित किए जा रहे हैं ताकि किसी भी स्तर पर पर्यावरण को नुक्सान नहीं पहुंचे।
मनोज कुमार। कांगड़ा चलो गांव की ओर जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू गांव खोपा कोहाला में पहुंचे व महिला मंडलों की बहनों को अपनी विधायक पेंशन से दस दस हजार रुपए के नकद बैंक चैक दिए। दस वर्षाें में कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के अंदर जितना विकास होना चाहिए था, उतना विकास नहीं हुआ है, विकास जीरो प्रतिशत रहा है। महिला शक्ति महिला मंडलों महिला बहनों के सहयोग के बिना शक्तिशाली व विराट विकास नहीं हो सकता। दस वर्षाें तक मौजूदा विधायक ने अपने कुछ चहेतों से जिनकाे सरकारी ठेकेदारी के रूप में फायदा पहुंचाया गया है। महिला बहनों व महिला मंडलों का विकास नहीं किया गया, मात्र वोट में प्रयोग किया, विकास जीरो प्रतिशत रहा है।
शुक्रवार को प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि जिला शिमला के विकास खण्ड ठियोग की ग्राम पंचायत सैंज में आम चुनाव के दृष्टिगत 14 सितम्बर, 2022 को (मतदान की स्थिति में) सम्बन्धित पंचायत क्षेत्र में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस बारे में जारी अधिसूचना के अनुसार ग्राम पंचायत सैंज के विभिन्न पदों के लिए 14 सितम्बर को मतदान के दृष्टिगत पंचायत के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी कार्यालय, सार्वजनिक उपक्रमों के कार्यालय, शिक्षण संस्थान और औद्योगिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। मतदान के दिन दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए भी नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट-1881 की धारा-25 के तहत वैतनिक अवकाश रहेगा। इसके अलावा प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर कार्यरत कर्मचारियों जो ग्राम पंचायत सैंज के मतदाता हैं, को भी मतदान के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश मिलेगा। इसके लिए उन्हें मतदान के प्रमाण के रूप में संबंधित पीठासीन अधिकारी का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर विधानसभा के क्षेत्र हलेड़ में बारिश की बजह से हुए नुकशान का जायजा लेने पहुंचे डीसी कांगड़ा निपुण जिंदल। यह देख कर जयसिंहपुर और हलेड़ गांव के लोगों इकट्ठे होकर डीसी कांगडा को बताया कि हलेड़ खड्ड में बने पुल का खोला जाए, ताकि पानी अपने रूट से बहे। डीसी कांगड़ा निपुण जिंदल के साथ विधायक रविंद्र धीमान, एसडीएम अपराजिता चंदेल व तहसीलदार अभिषेक भास्कर के साथ अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ने केन्द्रीय श्रम मंत्रालय द्वारा आंध्र प्रदेश के तिरूपति में आयोजित सभी राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों के श्रम मंत्रियों एवं श्रम सचिवों के दो दिवसीय राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में केन्द्र सरकार से जिला चम्बा में कर्मचारी राज्य बीमा योजना की सुविधाएं प्रदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आकांक्षी जिला चम्बा में जल विद्युत परियोजनाओं में काफी संख्या में कामगार कार्यरत हैं। जिला चम्बा में कर्मचारी राज्य बीमा योजना की सुविधा न होने के कारण कामगारों को इस योजना के तहत स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित रहना पड़ता है। उन्होंने केन्द्र सरकार से प्रदेश में कर्मचारी राज्य बीमा के औषधालयों में एक्स-रे सुविधा उपलब्ध करवाने का भी आग्रह किया। उन्होंने संसारपुर टैरेस, टाहलीवाल, मैहतपुर, गोंदपुर, बद्दी तथा बरोटीवाला क्षेत्रों में यह सुविधा प्राथमिकता के आधार पर प्रदान करने का आग्रह किया। बिक्रम सिंह ने बद्दी स्थित 100 बिस्तर क्षमता के अस्पताल में मल्टी सुपर स्पेशयलिटी सुविधा उपलब्ध करवाने का भी आग्रह किया। उन्होंने प्रदेश में कर्मचारी राज्य बीमा अस्पतालों व औषधालयों में हिम केयर योजना की सुविधा को भी शामिल करने तथा औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में ई.एस.आई. अस्पताल खोलने का भी आग्रह किया। श्रम एवं रोजगार मंत्री ने प्रदेश सरकार द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी प्रदान की।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंदन में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर एनएसएस इकाई ने औषधीय व सजावटी पौधे लगाए। कार्यक्रम अधिकारी संतोष बट्टू ने बताया कि बरसात के चलते पौधों की कटाई-छंटाई की गई तथा खाली गमले में सजावटी पौधे लगाए गए। उपप्रधानाचार्य महेंद्र कौंडल ने लगाए गए तुलसी के पौधे के महत्व के बारे में बताया तथा इनकी संख्या की स्वयंसेवियों को नसीहत दी। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी जेपी मिश्रा मैडम अनीता, जागृति और बीना मौजूद रहे।
नरेंद्र डाेगरा जयसिंहपुर लंबागांव से कांग्रेस पार्टी टिकट की दावेदारी जताई। ओम प्रकाश ने सरकारी नौकरी के समय से पूर्ण ही तीन महीने अपना त्याग पत्र दे दिया। जानकारी के अनुसार ओम प्रकाश की प्रदेश के साथ दिल्ली में भी बड़े राजनेताओं के साथ अच्छे संबंध है। ओम प्रकाश ने बताया कि वह कई वर्षों से समाज सेवा कर रहे। उन्होंने बताया कि 2012 और 2017 मे भी पैनल में भी उनका नाम गया था। ओम प्रकाश का कहना है कि उनका विधानसभा चुनाव लड़ने लंबागांव के ओम प्रकाश ने अपनी सरकारी का शत-प्रतिशत इरादा है, जो की उन्होंने आज इन्होंने मीडिया के सामने कर दिया। वह जयसिंहपुर विधानसभा नौकरी से समय पूर्व त्याग पत्र दे दिया या कह सकते हैं में पिछले कई वर्षाें से समाजसेवा कर रहे हैं, जिसके कि चुनाव लड़ने के लिए तीन महीने पहले अप्लाई कर चुके हैं, उनके ऊपर प्रदेश और दिल्ली के बड़े लोगों का प्यार और समर्थन मिला। विधानसभा राजनेताओं का आशीर्वाद है। ओम प्रकाश से संपर्क साधने पर उन्होंने बताया की जन सेवा का समर्थन उनको जरूर मिलेगा।
मनोज कुमार। कांगड़ा नवनीत शर्मा सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि कांगड़ा ब्लॉक के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक 29 अगस्त को कांगड़ा में होगी, जिसमें कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वह सभी इस महत्वपूर्ण बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर विधानसभा के चुनावों के लिए विचार-विमर्श व अपने सुझाव दें। उन्होंने कहा कि विधायक के जाने से कांगड़ा में कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। ब्लॉक अब समर्पित कांग्रेस एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत करेंगे और आने वाले विधानसभा चुनावों में सबको पता चल जाएगा कि कांगड़ा में कांग्रेस का प्रत्याशी ही जीतेगा। आज आम आदमी महंगाई से परेशान है, युवा बेरोजगार है और हर आदमी इस सरकार से परेशान है।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घनागुघाट की छात्राओं ने 14-वर्ष से कम आयु वर्ग की छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता में 'खो-खो' में दूसरा स्थान प्राप्त किया। खंड स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्रों ने 'वॉलीबॉल' में दूसरा स्थान प्राप्त किया। 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के छात्रों की प्रतियोगिता में छात्रों ने 'कुश्ती' में स्वर्ण पदक व रजत पदक प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार शर्मा ने प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएं प्रदान की तथा डीपीई जोगिंद्र ठाकुर, पीईटी मदन ठाकुर एवं दीपांकर गिल का विशेष आभार व्यक्त किया। इस उपलक्ष पर उप प्रधानाचार्य राजेंद्र वर्मा ने खिलाड़ियों को के उज्जवल भविष्य की कामना की व अजय गौतम का भी आभार व्यक्त किया।


















































