सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत री के 83 किलोग्राम कैटेगरी में नेशनल पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाले सिद्धांत ठाकुर को उनकी इस उपलब्धि पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने बधाई दी है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने सिद्धांत ठाकुर के निवास स्थान पहुंच कर उन्हें समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सिद्धांत ठाकुर पुत्र कुलदीप सिंह ने केरल में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लिया और शानदार प्रदर्शन के दम पर गोल्ड मेडल जीता था। पूर्व मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि हिमाचल प्रदेश से भी अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ी अपना प्रदर्शन दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के वेटलिफ्टर विकास ठाकुर ने भी कॉमनवेल्थ खेलों में पदक जीतकर देश प्रदेश और सुजानपुर का नाम रोशन किया है।
बुधवार को बड़सर विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि भाजपा के केंद्रीय मंत्री पिछले कल बड़सर में सरकारी कार्यक्रम के बहाने भाजपा की रैली करके गए हैं। इस कार्यक्रम में भाजपा की रैली को सफल बनाने के लिए सरकारी मशीनरी का जमकर दुरुपयोग किया गया और भीड़ जुटाने के लिए सरकारी कर्मचारियों को सता की धौंस दिखाकर बुलाया गया और उनको डरा धमका कर लोगो की भीड़ एकत्रित करने के आदेश दिए गए थे। इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी वर्करों, आशा वर्करों व अन्य सभी विभागों के कर्मचारियों को जबरदस्ती सता की धौंस दिखाकर बुलाया गया था जो अति निंदनीय है। इस कार्यक्रम में सरकारी खर्चे से टेंटो को 25 से 40 लाख़ रुपए खर्च किया गया। इस कार्यक्रम को हिमाचल की 75वीं वर्षगांठ के रूप में मानने के बहाने किया गया लेकिन कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश की कोई बात नहीं की गई सिर्फ केंद्र व प्रदेश में बैठी विपक्ष की कांग्रेस सरकार पर छींटाकसी की गई और रही बात हिमाचल को बनाने की तो भाजपा के लोग बताएं की जिस समय हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना था उस समय इनकी ही पार्टी जन संघ के लोग "स्टेट हुड मारो ठुड" का नारा देते थे और हिमाचल को उपरला हिमाचल और निचला हिमाचल दो भागों में बांटने वाले भी भाजपा के ही लोग हैं। महापंजाब के हिमायती लोग कब से प्रगतिशील हिमाचल की बात करने लग पड़े। केंद्रीय मंत्री बढ़ती महंगाई जिसमें पेट्रोल, गैस, तेल के बढ़ते दामों, कर्मचारियों के OPS मामले पर कुछ नहीं बोले। बड़सर में सिर्फ अपने एक चहेते नेता जिन्हे बड़सर की जनता ने दो बार नकार दिया है उनके पक्ष में रैली को सरकारी कार्यक्रम का बहाना बना कर मंत्री जमीन तलाशते नजर आए। इस कार्यक्रम में जो स्थानीय रूटों की बसों का उपयोग किया गया उससे आम जनता को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस कार्यक्रम में बड़सर विधानसभा में भाजपा की गुटबाजी भी साफ सामने आई है। जो लोग प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के पक्षधर हैं वो इस कार्यक्रम से नदारद रहे और केंद्रीय मंत्री द्वारा जिनके पक्ष में ये रैली की गई वो आज भी प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री नहीं मान पा रहे हैं। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक द्वारा जो अनाप शनाप बयानबाजी की गई और मंच से चीख चीख कर अपने पक्ष में मुझे जिताओं, मुझे विधायक बनोगे की नही जैसे नारों से उनकी हताशा साफ जाहिर होती है। पूर्व विधायक पहले अपनी पार्टी से लड़कर अपनी टिकट पक्की करवा लें फिर अनाप शनाप बयान बाजी करें।
कांग्रेस पार्टी डूबता जहाज है। यहां केवल अपने स्वार्थ की राजनीति की जा रही है। लोगों की आकांक्षाओं को अनदेखा करके सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में केवल कांग्रेस पार्टी के नेता झूठ बोल रहे हैं। इसलिए यहां के नेता और कांग्रेस पार्टी से मोहभंग करते हुए हम सब भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। यह कहना है ग्राम पंचायत री एवम रंगड़ पंचायतों के दर्जनों परिवारों के लोगों का है। बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के सामने उपस्थित होकर पूर्व सैनिकों के साथ दर्जनों परिवार भाजपा में शामिल हुए। पूर्व मुख्यमंत्री ने भारतीय सेना में सेवाएं देने के बाद भाजपा में शामिल हुए पूर्व सैनिकों एवं कांग्रेस पार्टी से मोहभंग करके भाजपा में शामिल हुए तमाम लोगों का विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी में आने पर स्वागत किया। इस मौके पर सेवानिवृत्त कैप्टन सुरेश, कैप्टन नरेश, री पंचायत से त्रिलोक चंद, प्रीतम चंद, निर्मला देवी, रंगड़ पंचायत से रमेश कुमार, अमरचंद, सुहारु राम, राख गांव से मलका देवी, सुनील कुमार ने भाजपा का दामन थामा और कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में जो भी जिम्मेवारी दायित्व उन्हें दिया जाएगा उसका पूरी तरह निर्वहन करेंगे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने पंचायत मांगू, संघोई व चंडी (अर्की) में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। स्वयंसेवकों ने पौधरोपण के दौरान हरसंग धार में विभिन्न तरह के 300 पौधे रोपे। ललित गर्ग ने कहा कि सभी लोगों को पौधरोपण करना चाहिए ताकि पर्यावरण में संतुलन बना रहे। इसके साथ ही बढ़ रहे भूस्खलन को भी रोका जा सकता है। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में हरसंग धार में पौधे रोपे गए है। इस मौके पर पवन, ललित गर्ग, हेमराज भट्टी, राजेंद्र, प्रेम भारद्वाज, जितेंद्र, पंकज, जगदीश गौतम सहित अन्य मौजूद रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी अर्की में एनएसएस यूनिट द्वारा "एचआईवी के आगे झुकेंगे नही" कार्यक्रम के तहत एचआईवी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता ने एनएसएस स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया। उन्होने बताया कि किस प्रकार हमें इस बीमारी से जागरूक रहना है। स्वच्छता ही जीवन का मूल मंत्र है। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य रामस्वरूप गौतम ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस प्रभारी ओमप्रकाश ने किया और महिला प्रभारी हेमलता ने सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर अन्य अध्यापक भी उपस्थित रहे।
*प्रदेश में उज्ज्वला योजना तथा मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के अन्तर्गत 160 करोड़ रुपये व्यय कर निःशुल्क प्रदान किए गए 4.72 लाख गैस कनैक्शन : जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को जिला कुल्लू के ढालपुर मैदान में मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना-राज्य स्तरीय लाभार्थी संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर ढालपुर मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्ज्वला योजना तथा मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के अन्तर्गत 160 करोड़ रुपये व्यय कर 4.72 लाख निःशुल्क गैस कनैक्शन प्रदान करने के उपरान्त हिमाचल प्रदेश देशभर में पहला ऐसा राज्य बना है जहां हर घर में एलपीजी कनैक्शन उपलब्ध है। जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना और उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत गैस कनैक्शन सहित तीन रीफिल निःशुल्क उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष इस योजना के लिए 70 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। योजना के अन्तर्गत 2 लाख 51 हजार लाभार्थियों को एक और 40 हजार लाभार्थियों को दो अतिरिक्त निःशुल्क रीफिल प्रदान किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके कल्याणार्थ अनेक कारगर कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहली बार हर महिला को 60 वर्ष की आयु से बिना किसी आय सीमा के सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जा रही है। प्रदेश में महिलाओं को हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में किराए में 50 फीसदी की छूट दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में परिवहन निगम की बसों में प्रतिदिन यात्रा करने वाली लगभग एक लाख 25 हजार महिलाओं को इस योजना से लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस योजना पर प्रदेश सरकार लगभग 60 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष व्यय करेगी। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी, आशावर्कर सहित सभी विभागों में कार्य कर रहे पैरा वर्कर के मानदेय में प्रदेश भाजपा सरकार ने 900 रुपये से लेकर 4500 रुपये तक की बढ़ोतरी की है ताकि वे आर्थिक रूप से सशक्त हो सकें। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से भी स्वयं सहायता समूहों की दो लाख से अधिक महिलाएं लाभान्वित होंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बीपीएल परिवार की बेटियों के विवाह के लिए मुख्यमंत्री शगुन योजना के अन्तर्गत 31,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना से अभी तक प्रदेश में 6,626 बेटियों की शादी पर लगभग 20.54 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत ही बेसहारा लड़कियों के विवाह पर दिए जाने वाले अनुदान को वर्तमान प्रदेश सरकार ने 31,000 रुपये से बढ़ाकर 51,000 रुपये किया है। विधवा पुनर्विवाह योजना के अन्तर्गत भी प्रदेश सरकार 65,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को स्वावलम्बी और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में योजनाबद्ध ढंग से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना के अन्तर्गत महिला उद्यमियों को 35 प्रतिशत तक उपदान का प्रावधान किया गया है। प्रदेश में बेटी है अनमोल योजना के अन्तर्गत 1 लाख 36 हजार 920 लाभार्थियों को 40.86 करोड़ रुपये की सहायता, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत छः लाख से अधिक लाभार्थियों को लगभग 100 करोड़ रुपये, मदर टेरेसा असहाय मातृ संबल योजना के तहत 96,371 लाभार्थियों को 38.26 करोड़ रुपये की सहायता तथा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अन्तर्गत 8,255 लाभार्थियों को 39.29 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त जननी सुरक्षा योजना, जननी शिशु सुरक्षा योजना तथा अटल आशीर्वाद योजना जैसी विभिन्न महत्वकांक्षी योजनाओं से प्रदेश की लाखों महिलाओं को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए शक्ति बटन एप तैयार कर हेल्पलाइन नम्बर की शुरूआत की गई है। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार मिशन रिपीट को सफल कर इतिहास बनाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में चल रहे विकास कार्यों को निरंतरता प्रदान करके प्रदेशवासियों की खुशहाली और प्रदेश की समृद्धि के लिए प्रदेश में डबल इंजन सरकार आवश्यक है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से वर्चुअल माध्यम से जुड़ी मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना की लाभार्थी महिलाओं से संवाद किया। बिलासपुर जिला से किन्जल, चम्बा से उषा देवी, हमीरपुर से कृष्णा कुमारी, कांगड़ा से अंजली, किन्नौर से किरण कुमारी, कुल्लू से निर्मला देवी, लाहौल स्पीति से दीपिका, मंडी से माया, शिमला से कमला देवी, सिरमौर से बुशरा, सोलन से वीना शर्मा तथा ऊना जिला से मोनिका सहित अन्य महिला लाभार्थियों ने इस योजना तथा महिला सशक्तिकरण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा आरम्भ की गई अन्य योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के उपरान्त ढालपुर मैदान में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रम पर आधारित विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। शिक्षा, भाषा कला एवं संस्कृति मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार की लाभकारी योजनाओं से प्रदेशवासियों की खुशहाली सुनिश्चित हुई है और देश में एक आदर्श पहाड़ी राज्य के रूप में हिमाचल की पहचान स्थापित हुई है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में भी प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के प्रति अपना समर्थन और विश्वास जताकर मिशन रिपीट को सफल बनाएगी। कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुड़े खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि प्रदेश में उपभोक्ताओं को उचित मूल्य की दुकानों से सस्ता राशन उपलब्ध करवाने के साथ ही खाद्यान्नों की गुणवत्ता भी सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना संकट के समय खाद्यान्नों की कमी नहीं आने दी गई और प्रदेशवासियों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से भी लाभान्वित किया गया। प्रधान सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति आर.डी. नज़ीम ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री तथा कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया और विभाग की कल्याणकारी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। निदेशक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति के.सी. शर्मा ने मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सभी जिलों से संबंधित मंत्री एवं विधायकों ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर कुल्लू में विधायक किशोरी लाल तथा सुरेन्द्र शौरी, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, ब्रिगेडियर खुशाल सिंह ठाकुर, एचपीएमसी के उपाध्यक्ष राम सिंह, जिला परिषद के अध्यक्ष पंकज परमार, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर, हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के सलाहकार रमेश शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा, उपायुक्त आशुतोष गर्ग, पुलिस अधीक्षक गुरदेव चंद शर्मा, नगर परिषद, नगर पंचायत, पंचायत समिति तथा ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
आकाशतल संस्था ने राजकीय प्राथमिक एवं उच्च विद्यालय उस्तेहड़ में 138 छात्र- छात्राओं को नि:शुल्क कापियाँ बांटी। टीम के पदाधिकारियों ने राजकीय प्राथमिक एवं उच्च विद्यालय उस्तेहड दोनों स्कूलों में पढ़ रहे प्रत्येक छात्र को तीन-तीन रजिस्टर, रबड़, शॉर्पनर और 5-5 पेंसिल बांटी। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि उनका यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और साथ ही गरीब और असहाय बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए आकाशतल संस्था द्वारा आगे भी स्कूलों में इस तरह के अभियान चलाने का फैसला लिया गया है।
*पेड़ काटने की अनुमति होती है तोड़ने की नही - चरण दास बद्दी नालागढ़ नेशनल मार्ग पर संडोली के पास बिना अनुमति से पेड़ तोड़ने का मामला सामने आया है। हरीपुर सडोली के लंबरदार चरण दास ने नेशनल हाईवे बना रही कम्पनी के ठेकेदार पर आरोप लगाया है कि ठेकेदार ने पेड़ काटने की बजाय जेसीबी से तोड़ दिया जो कि गैर कानूनी है। चरण दास ने कहा कि ठेकेदार से जब पेड़ तोड़ने की अनुमति के दस्तावेज मांगे गए तो ठेकेदार टाल मटोल करने लगा। लम्बरदार ने आरोप लगाए है कि ठेकेदार के पास किसी भी प्रकार की अनुमति नहीं है। मोके पर मौजूद कंपनी के इंजीनियर अतुल पुनिया से जब बात की गई तो वह 2 मिनट का बहाना लगाकर मौके से भाग खड़े हुए। उधर वन विभाग बददी के रेन्जर ऑफिसर अनुज तोमर ने बताया कि नेशनल हाईवे पर कटने वाले पेड़ों की मार्किंग हो चुकी है और ये पेड़ कटने वाले थे जिन्हें तोड़ा गया है इसका डेमेज बिल बना कर आगे भेज दिया जाएगा ।
राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में निर्वाचन विभाग अर्की द्वारा मतदाता जागरूकता तथा मतदाता पहचान पत्र बनाने के तहत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महाविद्यालय के 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं का मतदाता पहचान पत्र बनाया गया। निर्वाचन विभाग के इलेक्शन कानूनगो कुलदीप सिंह ने छात्रों को मतदान के लिए जागरूक किया। उन्होंने छात्रों से अपील करते हुए कहा कि वह बढ़-चढ़कर आने वाले चुनावों में भाग ले और लोगों को भी चुनावों के प्रति जागरूक करें। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार, चुनाव विभाग के इलेक्शन कानूनगो अर्की कुलदीप सिंह, अशोक, कनिष्ठ सहायक चुनाव विभाग अर्की शोभनाम, अन्य प्राध्यापक व गैर शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।
चलो गांव की ओर जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू गांव अनसोली पहुंचे व महिला मंडलों को अपनी विधायक पेंशन से दस दस हजार रुपए के बैंक चैक बांटे व महिला बहनों से व ग्रामीणों से आशीर्वाद लिया। वहीं जनता को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में मैंने अपने कार्य काल में विकास किया है उसे जनता खुद बोलती है। मौजूदा विधायक आईटी पार्क गगल की बात करते है इस बारे में मैने चार महीने पहले बयान दिया था की आईटी पार्क गगल मंजूर हो गया है व टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पांच महीने पहले टेंडर लग गया था विकास की प्रतिक्रिया दस दिन में नही हो जाती है। काकू ने कहा कि मैंने पहले भी कहा था कि हम जनता का विकास फोलो करते है और विधायक मेरा विकास फोलो करते है। हम पांच साल में विकास की योजनाएं लेकर आए है और हमारा काले धन व भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि गगल आईटी पार्क मैने और बास्केट बाल संघ के अध्यक्ष मुनीश शर्मा व जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड ने मंजूर करवाया है और इस बारे में पांच महीने पहले जनता को जानकारी दी गयी है। विधायक दिन में भी सफेद झूठ का चिराग लेकर घूमता है।
रामलीला क्लब स्यार(दाड़लाघाट) की बैठक जयदेव चंदेल की अध्यक्षता में स्यार में हुई। इसमें क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन करवाया गया। इस मौके पर सर्वसम्मति से अतुल चंदेल को प्रधान चुना गया जबकि विकास कौशल को उपप्रधान व नीरज चंदेल को सचिव चुना गया।कार्यकारणी सदस्यों में हेमराज गौतम, भरत गौतम, वीरेंद्र गौतम, जयदेव चंदेल, कमल ठाकुर, चेतन भाटिया, अश्वनी ठाकुर, अमित शुक्ला, सुनील शुक्ला, पवन शर्मा, कार्तिक चंदेल, अमित ठाकुर, मुकेश भार्गव, श्यामलाल ठाकुर, तरसेम शर्मा, मनीष चंदेल, हिमांशु शर्मा, विपुल, भूपेंद्र गौतम, अंकित गौतम, कार्तिक, गौतम को नियुक्त किया। प्रधान अतुल चंदेल ने कहा कि कल्ब की ओर से उन्हे जो जिम्मेदारी सौंपी गई हैं, उसे वह पूरी लगन और मेहनत से निभाएंगे। कार्यकारिणी सदस्यों ने निर्णय लिया कि नई कार्यकारिणी द्वारा जो भी कार्यक्रम व अन्य गतिविधियां सहित जो निर्णय लिए जाएंगे वो सभी सदस्यों को मान्य होंगे। इस मौके पर रामलीला क्लब स्यार(दाड़लाघाट) के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
भारत निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2022 के अवसर पर राष्ट्रव्यापी मतदाता जागरूकता अभियान "मेरा वोट मेरा भविष्य, एक वोट का महत्व" शुभारंभ किया है। इसी उपलक्ष में आज अटल बिहारी बाजपेयी राजकीय महाविद्यालय तकीपुर में व्याख्यान एवं नारा लेखन के माध्यम से वोट के महत्व पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में शिरकत करते हुए प्राचार्य डॉक्टर केएस अत्री ने अपने संबोधन में कहा कि "मेरा वोट मेरा भविष्य, एक वोट का महत्व" कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन की सहभागिता के साथ रचनात्मक अभिव्यक्ति के जरिए प्रत्येक मत का महत्व बताना है। डॉ अत्री ने कहा कि प्रजातंत्र के युग में रहते हुए भी कई लोग वोट के महत्व को जानते ही नहीं या इसे अज्ञानवश महत्व नहीं देते हैं। वोट प्रजातंत्र की रीड की हड्डी है। वोट के अधिकार को पाने के लिए संसार के अनेक देशों में अनेक प्रकार के आंदोलन और संघर्ष चले हैं। वहीं इस अवसर पर प्रोफेसर विजय ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। इसके साथ ही उन्होंने वोट के महत्व की विस्तृत जानकारी देते हुए तथ्यात्मक सूचनाएं उपलब्ध करवाई। वहीं वोट का महत्व नारा लेखन में प्रथम स्थान खुशी (द्वितीय वर्ष), द्वितीय स्थान स्नेहा (बीए प्रथम वर्ष), तृतीय स्थान सिमरन (बीए प्रथम वर्ष) ने प्राप्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ सुरेंद्र सोनी, प्रोफेसर अमरीश घई, डॉ भगवान दास, प्रोफेसर पवन, डॉ अश्विनी शर्मा, डॉ प्रीति वाला, प्रोफेसर श्रुति शर्मा, प्रोफेसर लेखराज, प्रोफेसर सतपाल इत्यादि उपस्थित रहे।
जनसमस्या जन सेवा के अंतर्गत जिला परिषद उपाध्यक्ष नरेश कुमार दर्जी ने ग्राम पंचायत वोहनी का दौरा किया और लोगों के घर-घर जा कर उनसे सीधा जनसंवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान पंचायत घर में पंचायत लेवल का एक जन मंच भी आयोजित किया गया। जिला परिषद उपाध्यक्ष ने लोगों की बिजली, पानी और सड़क की समस्याओं को मौके पर ही हल किया गया और कुछ समस्याओं का समाधान प्रशासन के द्वारा जल्द करवाने का आश्वासन दिया गया। साथ ही उपाध्यक्ष ने 4 गरीब परिवारों को मौके पर 40 हज़ार की आर्थिक सहायता प्रदान की और गांव में पानी का ओवरहेड टैंक का निर्माण करवाने के आदेश जल शक्ति विभाग के अधिकारी को दिए। वहीं गांववासियों जिला परिषद उपाध्यक्ष नरेश कुमार का आभार व्यक्त किया है और कहां कि आज से पहले किसी भी नेता ने उनकी समस्याओं को नहीं सुना। स्थानीय लोगों ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में वे नरेश कुमार दर्जी का खुलकर समर्थन करेंगे।
बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री, हिमाचल प्रदेश सुखराम चैधरी 25 अगस्त को जिला सिरमौर के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर होंगे। इस दौरान ऊर्जा मंत्री क्षेत्र में विभिन्न उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि ऊर्जा मंत्री 25 अगस्त को दोपहर 12:00 बजे नव उन्नत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किशनपुरा, पांवटा साहिब का उद्घाटन करेंगे। इस के पश्चात दोपहर 2.00 बजे नव उन्नत राजकीय उच्च विद्यालय भाटावली, पांवटा साहिब का उद्घाटन करेंगे।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को मंडी जिला के थुनाग में भारी बारिश व बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया तथा प्रभावितों से मिले और उनका कुशल क्षेम जाना। मुख्यमंत्री ने इस दौरान बाढ़ प्रभावित थुनाग बाजार में भारी मलबे और कीचड़ की परवाह किए बिना पूरे बाजार का पैदल निरीक्षण किया और हर दुकान-मकान को हुई क्षति का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावितों का हौंसला बढ़ाते हुए उन्हें हर सम्भव सहायता प्रदान करने का भरोसा दिया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को बाजार से मलबा हटाने के कार्य में और तेजी लाने के भी निर्देश दिए। सीएम ने थुनाग में बाढ़ प्रभावितों को संबोधित करते हुए कहा कि संकट के इस समय में प्रदेश सरकार उनके साथ है और सरकार की ओर से उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावितों को फौरी राहत के तौर पर 3.92 लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने कहा कि प्रभावितों को राहत प्रदान करने और पुनर्वास के लिए हर सम्भव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि थुनाग में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है पर संतोष की बात यह है कि किसी को जानी नुकसान नहीं पहुंचा है। दुकानों और मकानों को हुए नुकसान के साथ-साथ सामान की हुई क्षति की रिपोर्ट तैयार की गई है। यदि किन्ही कारणों से कोई प्रभावित व्यक्ति या परिवार उससे छूट गया हो तो वह प्रशासन को अवगत करवा सकते हैं। साथ ही जयराम ठाकुर ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण जान-माल का बहुत नुकसान हुआ है। अलग-अलग हादसों में 32 लोगों की दुःखद मृत्यु हुई है। कुछ लोग अभी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि सभी प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत, बचाव और पुनर्वास कार्य सुनिश्चित करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। वहीं मुख्यमंत्री ने थुनाग के क्योली गांव में भारी बारिश के चलते हुए हादसे में एक महिला की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए परिवार को सरकार की ओर से हर सम्भव सहायता प्रदान करने की बात कही। उन्होंने ग्राम पंचायत लेहथाच में बाढ़ और भूस्खलन के कारण किसानों के पशुधन की क्षति पर भी चिंता जताई और प्रभावितों को मदद का भरोसा दिया। गौरतलब है कि गत 19 अगस्त को हुई भारी बारिश के कारण चट्टी नाले में आई बाढ़ से थुनाग बाजार में भारी मात्रा में पानी और मलबा भर जाने से अनेक दुकानों, घरों को नुकसान पहुंचा था और अनेक वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए थे। बाढ़ के कारण क्षेत्र के लगभग 60 दुकानों और घरों में मलबा भर जाने से लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
जनजातीय जिला लाहौल स्पीति की 13 पीक पर चढ़ाई करते हुए ग्लेशियर की खाई में गिरे ट्रैकर को 2 महीने बाद निकाल लिया गया है। यह ट्रैकर पहाड़ी को पार करते हुए 16 जून को गहरी खाई में गिरा था। हालाँकि उसके बाद रेस्क्यू अभियान चलाया गया था, परंतु मौसम ज्यादा खराब होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन को रोकना पड़ा था। अब हालात सामान्य होने के बाद पर्वतारोहण संस्थान मनाली के रेस्क्यू दल ने उसे खाई से बाहर निकाला है। पुलिस अधीक्षक लाहौल स्पीति मानव वर्मा ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं सहबद्ध खेल संस्थान, मनाली ने 5300 मीटर ऊंची सीबी 13 पर्वत से वेद व्यास नाम के पर्वतारोही के शव शरीर को निकालकर मनाली पहुंचाया है।शव को खाई से बाहर निकलने के लिए रेस्क्यू दल को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
अटल बिहारी वाजपेई राजकीय विश्वविद्यालय तकीपुर में काफी समय से विद्यार्थियों को पीने के पानी की समस्या से झूझना पद रहा है।इसी कड़ी में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने प्रधानाचार्य केएस अत्री को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रधानाचार्य केएस अत्री ने कार्यकर्ताओं को कहा कि पानी की समस्या को जल्द से जल्द ठीक करवाया जाएगा। प्रधानाचार्य ने बताया कि बरसात के समय में पानी मट मैला होने के कारण पानी की समस्या आ रही थीं। जल्द ही कॉलेज हैडपंप से कनेक्शन लेकर पानी की समस्या को हल कर दिया जाएगा।
जयसिंहपुर के हलेड़ गांव में मंगलवार रात को एक बार फिर बारिश ने कहर मचाया है। हलेड़ खड्ड का बहाव रात को फिर बाजार की तरफ मुड़ गया था। वहीं हलेड़ खड्ड सड़क पर अपना रौद्र रूप में दिख रही है। हलेड़ बाजार की सभी दुकानों में कई फीट तक पानी भर गया और जगदीश चंद की पक्की दुकान जमींदोज हो गई। इसके अलावा सुरेंद्र, गप्पू व रंगील चंद की कच्ची दुकानें भी गिर गई है। वहीं प्रशासन की तरफ से एसडीएम अपराजिता चंदेल, तहसीलदार अभिषेक भास्कर, एक्सईएन आरके धीमान व अन्य प्रशासनिक अमला रात को ही मौके पर पहुंच था। इस दौरान लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर था, बड़ी मुश्किल से सभी को शांत किया गया। सुबह लोग फिर अपनी-अपनी दुकानों व घरों से पानी व मलबा हटाने में जुट गए। स्थानीय निवासी पंकज शर्मा, रंगीला चंद, जगदीश, गप्पू, तरुण, नरेश आदि का कहना है कि प्रशासन को इसका स्थायी हल निकालना चाहिए। लोगों का कहना है कि पुलिया के स्पेन को चौड़ा किया जाए ताकि खड्ड का पानी अपने रूट पर आसानी से बह सके।
अपनी सभ्यता संस्कृति को जीवीत रचाने को आगे आए हिमाचली परिवार फर्स्ट वर्डिक्ट। बद्दी भारतीय उच्चायोग ने नेहरू केंद्र, भारतीय सांस्कृतिक विंग (लंदन) के सहयोग से भारत के सभी राज्यों से भारतीय डायस्पोरा में कला, संस्कृति, व्यंजन, नृत्य रूपों, कविताओं, गीतों और स्वतंत्रता की भावना को प्रदर्शित करते हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया। लगभग 10,000 उपस्थित लोगों के साथ 21 अगस्त 2022 को नवनट केंद्र में। लंदन में आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के इस संस्करण में नेहरू सेंटर के राजनयिक, लेखक, स्तंभकार और निदेशक अमीश त्रिपाठी की शुभकामनाएं सुनकर लोग बहुत खुश हुए। विभिन्न दलों के कई राजनेता, जैसे आरटी माननीय बॉब ब्लैकमैन, अभिनेता और राजनेता रवि किशन सुक्ला, निसाद जी और कार्यवाहक उच्चायुक्त सुजीत घोष ने एचसीआई की पूरी टीम के साथ सभी को स्वतंत्रता की शुभकामनाएं दीं। स्मेडफन और ब्रिटिश हिमाचली सोसाइटी की टीम द्वारा प्रस्तुत नाटी नृत्य इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम का हिस्सा था और दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया। कई लोगों की आंखों में आंसू के साथ दर्शकों ने प्रदर्शन को छुआ। प्रदर्शन की शुरुआत देवता को श्रद्धांजलि के साथ हुई, इसके बाद हिमाचली संस्कृति, स्वतंत्रता सेनानियों, सैनिकों और उनकी भावनाओं को श्रद्धांजलि, हमारे त्रिंगा को सलामी के साथ समाप्त किया गया। देवता पालकी करनाल, ड्रम, अमर जवान स्मारक को विशेष रूप से स्मैडफन ग्रुप के प्रदर्शन के लिए हस्तनिर्मित किया गया था। इस दौरान जो कार्यक्रम हुए उसमें भाग लेने वाले भारतीयों में यादविंद्र देवी-मंडी, अनिल चंदेल शिमला, इंदरपाल ओहरी चंदेल (स्मैडफन).-लंदन, विजयेंद्र ठाकुर (बिलासपुर), सरिता ठाकुर (बिलासपुर), हर्षवर्धन मेहता (शिमला) शामिल हुए। लंदन में रह रहे विजेंद्र ठाकुर पुत्र सुरजन कुमार और मीरा ठाकुर गांव ज्योर तहसील श्री नैनादेवी और उनकी पत्नी सरिता ठाकुर पुत्री भाग सिंह गांव स्वाहण तहसील श्री नैना देवी ने बताया कि हम बेहद भाग्यशाली हैं कि हमें अपनी हिमाचली संस्कृति का प्रदर्शन करने और हिमाचल के बारे में जागरूकता फैलाने का अवसर मिला। वहां उपस्थित दर्शकों ने नृत्य और वेशभूषा की अत्यधिक सराहना की।
प्रतिमा राणा। पालमपुर उक्त शब्द भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर ने भाजपा युवा मोर्चा मंडल पालमपुर द्वारा प्रधानमंत्री मोदी की प्रस्तावित रैली को लेकर रखी गई योजना बैठक में युवाओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। कपूर ने कहा कि पालमपुर के 10 साल के वनवास को समाप्त करने में युवा शक्ति की अहम भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह पालमपुर विधानसभा में बड़ी संख्या में महिला शक्ति और युवा वर्ग भाजपा के साथ जुड़ता जा रहा है, उससे भाजपा के मिशन रिपीट को रोकना कांग्रेस के बस की बात नहीं है। युवाओं को संबोधित करते हुए कपूर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रस्तावित युवा मोर्चा के कार्यक्रम के लिए पालमपुर के युवा हर बूथ से युवाओं की टीम में तैयार करने के लिए कमर कस लें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश ही नहीं पूरी दुनिया के नेता बनकर उभरे हैं, उनका विशेष प्यार हिमाचल को मिलता रहा है और हिमाचल के युवा भी उनसे उसी तरह का प्यार करते हैं। हिमाचल आगमन पर लाखों की संख्या में युवा इकट्ठे होकर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करेंगे, जिसमें पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के युवा भी बढ़-चढ़कर भाग लें। इस मौके पर कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री राजपाल ने भी युवाओं को संगठनात्मक विषयों पर जानकारी दी तथा संगठन द्वारा आगामी होने वाले कार्यक्रमों पर भी चर्चा करके युवाओं में जोश भरा। बैठक की अध्यक्षता युवा मोर्चा मंडल के अध्यक्ष वरुण कपूर की अध्यक्षता में हुई, जिसमें विशेष रुप से भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर, कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री राजपाल और संगठनात्मक जिला पालमपुर युवा मोर्चा के अध्यक्ष अरविंद कुमार मौजूद रहे। इस अवसर पर युवा मोर्चा संगठनात्मक जिला पालमपुर के महामंत्री राकेश कुलेठी, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरुणेश शर्मा, शेर सिंह, पालमपुर भाजपा जिला महामंत्री नरेंद्र भट्ट, मंडल महामंत्री मोंटी व उपाध्यक्ष साकिब कपूर सहित सैकड़ों युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मनोज कुमार। कांगड़ा राजकीय उच्च पाठशाला जलाड़ी (कांगड़ा) के मुख्य अध्यापक रविंद्र कुमार प्रजापति ने अपने वक्तव्य में बताया कि हाल ही में राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुठार रानीताल में आयोजित अंडर-19 लड़कियों की जोनल स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में कबड्डी की ट्रॉफी पर कब्जा किया। राजकीय उच्च पाठशाला जलाड़ी में कई महीनों से शारीरिक शिक्षक का पद खाली होने के बावजूद भी अंडर-14 व अंडर-19 के विद्यार्थियों (छात्र-छात्राएं) ने खेल स्पर्धाओं में अपनी धाक जमाई। मुख्याध्यापक रविंदर कुमार प्रजापति ने बताया कि इसका श्रेय विद्यालय में कार्यरत समस्त अध्यापकों के सामजस्य व विद्यार्थियों के अथक प्रयासों को जाता है। अंडर-14 में 21 व अंडर-19 में 23 विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपने जौहर दिखाए। इसके अतिरिक्त यह भी बताया कि शारीरिक शिक्षक के स्थान पर बनाए गए खेल प्रभारियों ने अपना अंदाज इस प्रकार बयान किया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दौलतपुर, ढूगियारी व कुठार रानीताल में विद्यार्थियों के अनुशासन व खेल कौशल को देखकर वहां पर उपस्थित विभिन्न स्कूलों से आए समस्त अध्यापक व विद्यार्थी दंग रह गए। विद्यार्थियों ने अलग-अलग इवेंट्स में भाग लिया और अंडर-19 लड़कियों ने कबड्डी में चैंपियनशिप अपने नाम करके राजकीय उच्च पाठशाला जलाड़ी (कांगड़ा) का परचम लहराया। खेल का फाइनल रोमांचक मुकाबला राजकीय उच्च पाठशाला जलाड़ी व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलोल के बीच हुआ और जलाड़ी ने 34 प्वाइंट्स लेकर सलोल को 11 प्वाइंट्स पर समेटकर ट्रॉफी अपने नाम की। खेल को खेल भावना से खेलना व हर स्थिति में सहज भाव से कार्य करने का मूल मंत्र प्रजापति ने समस्त अध्यापकों व विद्यार्थियों को दिया।
विनायक ठाकुर । देहरा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई ढलियारा द्वारा राजकीय महाविद्यालय ढलियारा के प्रधानाचार्य को ज्ञापन पत्र सौंपा। जिसमें महाविद्यालय से सबंधित विभिन्न समस्याओं को हल करने की मांग रखी गई। जिसमें सबसे बड़ी समस्या प्रोफेसरों के रिक्त पदों को भरने से संबंधित मांग की गई। महाविद्यालय में काफी समय से समाजशास्त्र के अध्यापक तथा टूरिज्म डिपार्टमेंट जैसे विषयों के प्रोफेसर नहीं है, उन पदों को जल्द से जल्द भरने की मांग की गई। इसके अलावा प्रशासन का ध्यान खेलों की तरफ आकर्षित किया गया, जिसमें स्पोर्ट्स एक्टिविटी में विद्यार्थी ज्यादा से ज्यादा खेलों में भाग ले सकें। इसके अलावा प्रशासन का ध्यान महाविद्यालय की अन्य समस्याओं की तरफ भी ले जाया गया, जिससे की विधार्थियों को किसी प्रकार की समस्याओं का सामना ना करना पड़े। विधार्थी परिषद ने इन सभी मांगों को जल्दी से जल्दी पुरा करने की बात कही है नहीं, तो उग्र से उग्र प्रदर्शन कर छात्र शक्ति रोष प्रकट करेगी। इस मौके पर विधार्थी परिषद के कार्यकर्ता हितान्शू, निधि, तान्या, मेहक, दर्पण, इंदिका व ईशा से मौजूद रहे।
मनोज कुमार। कांगड़ा विधायक पवन काजल ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शीघ्र कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर गग्गल में प्रस्तावित आईटी पार्क का शिलान्यास करेंगे। आईटी पार्क के निर्माण कार्यों को शुरू करने के लिए लगभग 11 करोड़ रुपए की राशि के टेंडर करने पर काजल ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व आईटी मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडे का आभार जताते हुए कहा इससे क्षेत्र के बेरोजगारों को रोजगार के अवसर सृजित होंगे। काजल ने कहा कि वह विपक्ष में विधायक होने के बावजूद क्षेत्र के बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए आईटी पार्क निर्माण की लड़ाई लड़ते रहे हैं। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में आईटी पार्क का शीघ्र शिलान्यास करवाकर बेरोजगारों को रोजगार मुहैया करवाया जाएगा। जिससे क्षेत्र की आर्थिक स्थिति में भी बदलाव होगा। काजल मंगलवार को भड़ियाडा पंचायत से आए प्रतिनिधिमंडल साथ चर्चा करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा शीघ्र ही कांगड़ा में सरकार द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए समीक्षा बैठक अधिकारियों के साथ आयोजित की जाएगी और मुख्यमंत्री के दौरे को ऐतिहासिक बनाने के लिए हर पंचायत में जाकर वो ग्रामीणों को खुद आमंत्रित करेंगे। भाड़ियाडा पंचायत में भूस्खलन से जो सड़कें बरसात से क्षतिग्रस्त हुई है, जिससे मेहरना, बैदी, और साथ लगती आठ पंचायतों की जनता को असुविधा हो रहीं हैं का शीघ्र निर्माण करवा कर यातायात बहाल करने के आदेश लोक निर्माण विभाग को जारी कर दिए गए हैं। भाड़ियाडा पंचायत के उपप्रधान मनोहर लाल ने कहा विधायक पवन काजल ने बीजेपी ज्वाइन कर ऐतिहासिक फैसला लिया है और इससे क्षेत्र में सत्तारूढ़ दल बीजेपी को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने गांव की क्षतिग्रस्त सड़कों की शीघ्र मरम्मत करवाने एवं पेयजल आपूर्ति को बहाल करवाने की मांग रखी। इस मौके पर अनिल कुमार, वर्षा पठानिया, पुष्पा देवी, रेखा, संसार चंद,प्रकाश, ईश्वर, राहुल व वकील पटियाल सहित लगभग दो दर्जन ग्रामीणों ने भाग लिया।
लोगों को बीमारियों के प्रति किया जागरूक, फ्री दवाइयां भी बांटी मनोज कुमार। कांगड़ा कांगड़ा में स्थित श्री बालाजी हॉस्पिटल कांगड़ा लोगों को घर द्वार पर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रहा है। श्री बालाजी हॉस्पिटल के सीएमडी डॉ. राजेश शर्मा के दिशा निर्देश पर अस्पताल के चिकित्सकों की टीम जगह जगह फ्री मेडिकल कैंप लगा कर लोगों को उनके घरों के पास ही स्वास्थ्य लाभ दे रहे हैं। श्री बालाजी हॉस्पिटल अब तक 68 के करीब फ्री मेडिकल कैंपों का आयोजन कर चुका है, जिसमें हजारों लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया है। यही नहीं इन कैंप में मरीजों को फ्री दवाइयां भी वितरित की जाती है। इसी कड़ी में मंगलवार को श्री बालाजी हॉस्पिटल का कारवां लोगों को स्वास्थ्य लाभ देने और उन्हें बीमारियों के प्रति जागरूक करने के उद्धेश्य से देहरा के खब्बल पहुंचा। यहां चिकित्सकों ने जहां बाबा बालक नाथ मंदिर खब्बल में स्वास्थ्य कैंप लगाकर लोगों का इलाज किया। वहीं, लोगों को बीमारियों के प्रति जागरूक भी किया। मंगलवार को देहरा के खब्बल में श्री बालाजी हॉस्पिटल के स्पेशलिस्ट चिकित्सकों द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य कैंप में लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें फ्री दवाइयां भी दीं। इस दौरान गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को कांगड़ा स्थित श्री बालाजी हॉस्पिटल में भर्ती होने की सलाह दी गई। बता दें कि श्री बालाजी हॉस्पिटल के सीएमडी डॉ राजेश शर्मा अकसर लोगों की सेवा के लिए तैयार रहते हैं। यह उन्ही की सोच का नतीजा है कि जो लोग घरों से दूर हॉस्पिटल में नहीं पहुंच सकते, ऐसे लोगों का उनके घर द्वार पर ही इलाज किया जाए। इसी के चलते जगह जगह फ्री मेडिकल कैंपों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अब तक हजारों लोग स्वास्थ्य लाभ ले चुके हैं और इसी कड़ी को डॉ राजेश शर्मा आगे भी जारी रखेंगे ऐसा उन्होंने बताया है।
आलाेक। कुल्लू उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला युवा बोर्ड कुल्लू, आशुतोष गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा युवा सेवा एवं खेल विभाग के माध्यम से युवा मंडल/नोडल क्लबों द्वारा राष्ट्र निर्माण, विशेषकर युवा विकास, क्षमता निर्माण करने व युवा मंडल द्वारा सामाजिक कल्याण हेतु स्वेच्छिक कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए जिला स्तर पर उत्कृष्ट युवा मंडल नगद पुरस्कार प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। इसी कड़ी में कुल्लू जिला से भी, मुख्यतः पहली जनवरी, 2021 से 31 दिसंबर 2021 तक विभिन्न स्वयंसेवी युवा संस्थाओं/नोडल क्लबों द्वारा युवा विकास एवं समाज के कल्याण हेतु की गई स्वेच्छिक गतिविधियों को मान्यता प्रदान करने हेतु जिला स्तर पर उत्कृष्ट युवा मंडल नकद पुरस्कार प्रदान किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि ज़िला स्तरीय चयन कमेटी द्वारा चयनित तीन स्वेच्छिक युवा संस्थाओं/नोडल क्लबों को यह पुरस्कार ज़िला स्तर पर प्रथम पुरस्कार 51 हज़ार रुपए, द्वीतीय पुरस्कार 31 हज़ार रुपए, तृतीय पुरस्कार 21 हज़ार रुपए प्रदान किया जाना है। उन्होंने कहा कि पुरस्कार के लिए स्वयंसेवी युवा संस्थाओं/नोडल क्लबों का पंजीकरण, सोसाइटी रजिस्ट्रेशन अधिनियम 1860 (संशोधित 2006) के अंतर्गत हुआ हो। आवेदक युवा संस्था संबंधित गतिविधियों में आवेदन वर्ष से 3 वर्ष पूर्व से कार्यरत होना चाहिए। पुरस्कार हेतु सभी स्वैच्छिक कार्यों का प्रभाव गुणात्मक व संख्यात्मक रूप से सत्यापित होना चाहिए। पूर्व पुरस्कृत कार्य के लिए स्वैच्छिक संस्था/नोडल क्लबों को पुरस्कार हेतु संज्ञान में नहीं लिया जाएगा। स्वैच्छिक संस्था/नोडल क्लबों द्वारा प्रदेश में किए गए कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। सभी पात्र युवा मंडल/नोडल युवा मंडल पुरस्कार हेतु अपना आवेदन युवा सेवा एवं खेल कार्यालय कुल्लू में 8 सितंबर 2022 तक भेज सकते हैं इस संबंध में आवेदन पत्र प्राप्त करने वह अन्य जानकारी के लिए जिला युवा सेवा एवं खेल कार्यालय कुल्लू से संपर्क कर सकते हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला राजधानी शिमला में उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारियों को नई उचित मूल्य की दुकानों को खोलने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। राजधानी शिमला में रोजाना काम आने वाली वस्तुओं की उपलब्धता व वितरण पर आने वाली शिकायतों पर भी ध्यान देने को कहा। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत ज़िला में प्राथमिक परिवारों के चयन बारे विभाग द्वारा उचित मूल्य की दुकानों, ढाबों के निरीक्षण करने तथा उचित मूल्य की दुकानों पर गठित सतर्कता समितियों को भी सही से काम करने के निर्देश दिए। इस दौरान हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना, एलपीजी, डीजल-पेट्रोल, मिट्टी तेल वितरण की उपलब्धता तथा जिला में आधार कार्ड की नवीनतम स्थिति बारे भी विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में क्षेत्रीय प्रबंधक हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम रमा कांत चौहान, क्षेत्रीय प्रबंधक एलपीजी भारतीय तेल निगम हर्ष बोध, जिला नियंत्रक पूर्ण चंद ठाकुर, खाद्य नागरिक आपूर्ति अधिकारी श्रवण कुमार हिमालयन, सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं शिमला नीलम कश्यप, सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं जुब्बल भूप सिंह, डाॅ. एचआर ठाकुर, डाॅ. शोमिया धीमान तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल धुंदन का खंड स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन रहा। स्कूल ने खो-खो में पहला स्थान हासिल किया और कुश्ती में 65 में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। शारीरिक शिक्षक पूर्ण चंद शर्मा ने बताया की इस प्रतियोगिता का आयोजन नवगांव में किया गया, जिसमें 32 स्कूलों के लगभग 480 के करीब छात्रों ने भाग लिया। स्कूल पहुंचने पर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य भीमा वर्मा ने बच्चों का स्वागत किया और बच्चों, सभी अध्यापकों और अभिवावकों को इस सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि ये सफलता स्कूल के साथ साथ पूरे क्षेत्र की है और बच्चों ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विनायक ठाकुर । देहरा केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के वेदव्यास परिसर में मंगलवार को निदेशक प्रो. मदन मोहन पाठक की उपस्थिति में परिसर की नई वेबसाइट लांच की गई। परिसर निदेशक प्रो. पाठक ने बताया कि इस वेबसाइट के लांच होने के बाद अब परिसर की गतिविधियों की सारी जानकारी कोई भी व्यक्ति इस वेबसाइट पर ले सकता है। परिसर में विभिन्न कक्षाओं के प्रवेश से लेकर परीक्षाओं तक का सारा विवरण इसी वेबसाइट पर दर्शाया जाएगा, जिससे संस्कृत के प्रति रुचि रखने वाले हर व्यक्ति को इसका लाभ मिलेगा। इस अवसर पर कंप्यूटर विषय के प्राध्यापक अमित वालिया व अमरचंद, टेक्निकल असिस्टेंट संजीव कुमार, प्रमोद कुमार, विरेंद्र कुमार व रतन चंद आदि मौजूद रहे।
आम आदमी पार्टी ने हिमाचल की जनता से बदलाव लाने का किया वायदा, अब पीछे हटने वाली नहीं 'आप' मनोज कुमार। कांगड़ा आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता कल्याण भंडारी ने कांगड़ा में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि आम आदमी पार्टी ने हिमाचल की जनता से जो वायदे किए हैं उससे पीछे हटने वाली नहीं है। हिमाचल में बढ़ती आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता के कारण जेपी नड्डा और अनुराग ठाकुर ने षड़यंत्र रचकर आम आदमी पार्टी के हिमाचल प्रभारी सत्येंद्र जैन पर ईडी की कार्रवाई कर जेल में डाला दिया, लेकिन अब मनीष सिसोदिया को हिमाचल आने से रोक कर बताएं। आम आदमी पार्टी जवाब देने को तैयार खड़ी है। प्रदेश की जनता को दूसरी गारंटी देने के लिए मनीष सिसोदिया हिमाचल आ रहे हैं। आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार और देशभक्त लोगों को पार्टी है, वो किसी से डरने वाले नहीं हैं। भाजपा अब हार की बौखलाहट में आकर षड़यंत्र कर रही है। जिसका जवाब जनता आने वाले चुनावों में देगी। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ने मंडी में प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि आम आदमी पार्टी जनता को शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं देने की बात कर रही है तो भाजपा सरकार उन पर सीबीआई के छापे पड़वा रही है। जिससे साबित होता है कि प्रदेश की भाजपा सरकार और उसके केंद्रीय नेता हिमाचल में आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा गए हैं। भंडारी ने कहा कि 25 अगस्त को दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया हिमाचल की जनता को दूसरी गारंटी देने आ रहे हैं, भाजपा सरकार में दम हो तो रोक कर बताएं। आम आदमी पार्टी के नेता ने कहा कि हिमाचल की जनता से किए गए वायदों को पूरा करने के लिए आम आदमी पार्टी को कोई रोक नहीं पाएगा। जेपी नड्डा और अनुराग ठाकुर पूरा जोर लगा लें, लेकिन आम आदमी पार्टी को हिमाचल की जनता से किए गए वायदों को पूरा करने से रोक नहीं पाएंगे। मनीष सिसोदिया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान हिमाचल की जनता को दूसरी गारंटी देने आ रहे हैं। हिमाचल की जनता बदलाव के लिए तैयार है और आम आदमी पार्टी के विकास मॉडल का पंसद कर रही है।
मनोज कुमार। कांगड़ा कांगड़ा जनहित संगठन के अध्यक्ष अमित वर्मा द्वारा सोमवार रात काे एक पत्रकार वार्ता की गई। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा के कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के विकास में बहुत पीछे चला गया है उन्होंने कहा के पिछले 15-20 वर्षों से विधायकों ने विधानसभा क्षेत्र का विकास नहीं करवाया, लेकिन अपना विकास खूब करवाया है। उन्होंने कहा उनका परिवार कांग्रेसी पृष्ठभूमि से है और वे भी अपनी दावेदारी ठोकेंगे, लेकिन अगर उन्हें कांग्रेस पार्टी टिकट नहीं देती है, तो बतौर निर्दलीय विधानसभा क्षेत्र कांगड़ा से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से हमारा परिवार कांग्रेस से जुड़ा है, अब उन्होंने यहां से चुनाव लड़ने का मन बनाया है। उन्होंने कहा कांगड़ा के विकास के लिए पुरजोर प्रयास करेंगे और कांगड़ा को नई बुलंदियों में लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा अति शीघ्र उनका संगठन बूथ स्तर पर जाकर अपने संगठन को मजबूत करेगा और आने वाले विधानसभा चुनावों में चुनाव लडेंगे। उनका कहना है कि अगर विधानसभा क्षेत्र की जनता उन पर विश्वास करती है और उन्हें चुनकर विधानसभा में भेजती है, तो वह कांगड़ा को एक मॉडल विधानसभा क्षेत्र बनाने का भरसक प्रयास करेंगे। वहीं, संगठन को मजबूत करने के लिए ज्यादा से ज्यादा सदस्य जोड़ने के लिए विशेष अभियान शुरू करेंगी। इस अवसर पर कुलदीप चौधरी, राजे स्याल, आशीष चौधरी, साहिल, राकेश, विजय व अखिल महाजन आदि सदस्य मौजूद रहे।
झांकी, कुश्ती और सांस्कृतिक कार्यक्रम रहेंगे मेले का मुख्य आकर्षण मनोज शर्मा। अर्की सोलन का ऐतिहासिक और प्रसिद्ध राज्य स्तरीय सायर मेला 17 से 19 सितंबर, 2022 तक आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में आज खंड विकास समिति कुनिहार के सभागार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व आयुष मंत्री डॉ. राजीव सैजल की अध्यक्षता में मेले के प्रबंधों को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। डॉ. सैजल ने कहा कि अर्की सायर मेला कोरोना काल के दो वर्ष बाद आयोजित किया जा रहा है। इसलिए इसका आयोजन बड़े स्तर पर होगा। उन्होंने कहा कि यह मेला प्रदेश के बड़े मेलो में से एक है। इस मेले को और किस प्रकार बेहतर बनाया जा सकता है इस बारे में सरकारी व गैर सरकारी सदस्यों से सुझाव प्राप्त हुए है। मेले का सफल आयोजन आपसी बेहतर समन्वय से किया जाएगा। उन्होंने 3 दिन के भीतर मेले की उप समितियों का गठन करने के निर्देश दिए, ताकि मेले का कार्य सुचारू रूप से किया जा सके। उन्होंने कहा कि मेले में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के साथ-साथ कोविड-19 के नियमों की अनुपालना सुनिश्चित की जाएगी। आयुष मंत्री ने कहा कि कि सायर मेले की सांस्कृतिक संध्याओं में हिमाचली कलाकारों को तरजीह दी जाएगी। उन्होंने मेला आयोजन समिति के गैर सरकारी सदस्यों से भी आग्रह किया कि वे मेले के आयोजन को और बेहतर और आकर्षक बनाने को लेकर अपने सुझाव अवश्य दें। डॉ. सेजल ने कहा कि मेले में स्थापित होने वाली प्रदर्शनियों में स्वयंसेवी संस्थाओं और महिला मंडलों के स्वयं सहायता समूह के स्टालों को भी शामिल किया जाएगा, ताकि उनके उत्पाद इन स्टालों के माध्यम से प्रदर्शित होने के साथ उत्पादों को विक्रय के लिए मंच मिल सकेगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मेले के दौरान पुलिस कानून व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने विशेष प्लान के मुताबिक कार्य करे ताकि आमजन को असुविधा का सामना न करना पड़े। बैठक में खेलकूद स्पर्धाओं, कुश्ती, पूजा स्थल, शोभा यात्रा, प्रदर्शनी, चित्रकला प्रतियोगिता और क्राफ्ट मेले के आयोजन के अलावा मेले की स्मारिका के प्रकाशन को लेकर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा रतन सिंह पाल, अध्यक्ष कृषि मंडी समिति सोलन संजीव कश्यप, अध्यक्ष दुग्ध सुधार सभा समिति सोलन रामेश्वर शर्मा, ज़िला परिषद सदस्य अमर सिंह ठाकुर, सदस्य ज़िला परिषद आशा परिहार, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुनिहार डीके उपाध्याय, उपमंडल अधिकारी अर्की केशवराम, सहायक आयुक्त सोलन संजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।
अमीषा कुल्ला। शिमला आम आदमी पार्टी लगातार हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तरीके से जनता के मुद्दों के साथ आगे बढ़ रही है कुछ दिन पहले ही हिमाचल प्रदेश की जनता को मनीष सिसोदिया द्वारा शिक्षा पर 5 गारंटी दी थी, अब एक बार फिर 25 अगस्त को दिल्ली के शिक्षा मंत्री हिमाचल प्रदेश की जनता को दूसरी गारंटी देने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के लोकसभा क्षेत्र ऊना आ रहे हैं। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश की जनता को आम आदमी पार्टी की तरफ से दूसरी गारंटी मिलेगी, जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और मनीष सिसोदिया मौजूद रहेंगे। यह बात पार्टी की प्रेस वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता विकेंद्र केंद्र सूद ने कही उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी जनता के मुद्दों पर चुनाव लड़ना चाहती है, जबकि भारतीय जनता पार्टी मुद्दों से ध्यान भटका रही है, जहां एक तरफ प्रदेश की शिक्षा स्वास्थ्य भ्रष्टाचार सड़के रोजगार बागवानी जैसे मुद्दों पर आम आदमी पार्टी जनता को गारंटी दे रही है। उन्हाेंने कहा कि पार्टी विश्वास दिलाती है कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर दिल्ली और पंजाब की तरह बेहतर काम इन्हीं मुद्दों पर किए जाएंगे, जो हिमाचल प्रदेश की मूल समस्याएं हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि केंद्र की सरकार आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर आम आदमी पार्टी को रोकना चाहती है, लेकिन पूरे देश की जनता की उम्मीद अब आम आदमी पार्टी ही है यह रुकने वाली आंधी नहीं है, जिसमें अरविंद केजरीवाल को देश का प्रधानमंत्री जनता देखना चाहती है। इसी प्रकार से 2022 के चुनाव में हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ अपनी सरकार भी बनाएंगी।
युवाओं के लिए खोली जाएगी स्टेट ऑफ दी आर्ट लाइब्रेरी मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर शिमला के सरकारी पोर्टमोर स्कूल की तर्ज पर बड़सर मे भी दो मॉडल स्कूल विकसित किए जाएंगे। इसके साथ ही बड़सर विधानसभा क्षेत्र मे युवाओं के लिए स्टेट ऑफ दी आर्ट लाइब्रेरी भी खोली जाएगी। यह बात बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने मंगलवार को जारी प्रेस बयान के माध्यम से कही। विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि प्रदेश मे कांग्रेस सरकार बनते ही बड़सर विधानसभा क्षेत्र के होनहार छात्रों को जोकि आर्थिक तौर पर कमजोर हैं, के लिए शिमला स्तिथ सरकारी पोर्टमोर स्कूल जैसे दो सरकारी स्कूल विकसित किए जाएंगे। उन्होंने कहना है कि चुनाव आते ही आप पार्टी व भाजपा शिक्षा मॉडल पर बड़ी बातें करती हैं, लेकिन कांग्रेस बातों पर नहीं, बल्कि काम करके दिखाती है। उन्होंने कहा शिक्षा का अगर कोई मॉडल है, तो वो है राजीव गांधी का नवोदय मॉडल जहां आर्थिक तौर पर कमजोर परिवारों के काविल बच्चों को आज भी फ्री शिक्षा दी जाती है। उन्होंने कहा कि शिमला मे इसी तरह का एक सरकारी स्कूल है, जिसका नाम पोर्टमोर है, वहां पढ़ने वाले बच्चे आज देश व प्रदेश मे ख्याति प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश को बेहतर शिक्षा का मॉडल देने व गरीब परिबारों के बच्चों को फ्री शिक्षा देने के प्रयोजन से पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी नवोदय स्कूल खोले थे, जिनमें आज सैकड़ों बच्चे मुफ्त में शिक्षा ग्रहण कर अपना व अपने प्रदेश का देश भर में नाम रोशन कर रहे हैं। लखनपाल ने कहा कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र मे दो ऐसे मॉडल स्कूल खोले जाएंगे, जिसके लिए खाखा तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बड़सर के युवाओं के लिए अलग-अलग क्षेत्रों मे स्टेट ऑफ दी आर्ट लाइब्रेरी खोलने के लिए भी इस प्रयोजन पर काम किया जा रहा है, ताकि युवाओं को इसका सर्वाधिक लाभ मिल सके इसका अकालन भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार सता में आने वाली है और सरकार बनते ही बड़सर में इन प्रयोजनों पर कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने बीजेपी सरकार को घेरते हुए कहा कि बीजेपी बेहतर शिक्षा देने के दावे तो बहुत कर रही है, लेकिन साढ़े चार वर्षाें में स्कूलों मे स्टॉफ व शिक्षक तैनात नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा प्रदेश के कई ऐसे स्कूल है, जिनमें एक-एक अध्यापक के सहारे पांच पांच कक्षाएं है, कई स्कूल तो ऐसे है जिनमे एक भी अध्यापक नियमित नहीं है, बल्कि डेपुटेशन पर काम चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के समय में हर गांव में स्कूल खोले उनमें शिक्षकों की तैनाती की थी, ताकि गांव के हर बच्चे को बेहतर शिक्षा मिले, लेकिन बीजेपी सरकार बनने के बाद स्कूलों में लगातार शिक्षा का स्तर गिरता रहा है, जिसका मुख्य कारण शिक्षकों की कमी रहा है। बीजेपी हर मंच से शिक्षा मॉडल की बात करती है, लेकिन यदि प्रदेश मे शिक्षा का स्तर गिरा है, तो सबसे ज्यादा बीजेपी सरकार के समय मे गिरा है। सरकार ने पिछले साढ़े चार वर्षाें में अध्यापकों व स्कूलों की अनदेखी की है जिस कारण आज हर सरकारी कर्मचारी आहात होकर सड़कों पर उतरने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि इसका जवाब जनता व कर्मचारी वर्ग आने वाले चुनावों मे बीजेपी को देगा।
प्रतिमा राणा। पालमपुर पालमपुर की समाज सेवी संस्था इंसाफ ने वन विभाग के सहयोग से पंचम वन महोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में लोक सभा सांसद किशन कपूर ने शिरकत की। उन्होंने इस अवसर पर देवदार के पौधा रोपित किया। उन्होंने इंसाफ संस्था के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक प्रवीण शर्मा और संस्था के सभी सदस्यों को वन महोत्सव के आयोजन के लिए बधाई। उन्होंने कहा कि दुनिया में बड़ी तेजी से जलवायु में परिवर्तन हो रहा है और इसके दुष्परिणाम भी सामने आने लगे हैं। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के पीछे मानव का प्रकृति से छेड़छाड़ मुख्य कारण है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण ही जलवायु को संतुलित करने में कारगर सिद्ध होगा। उन्होंने लोगों से अपने जीवन के सभी खुशियों के पलों के अवसर पर एक एक पौधा लगाने की अपील की। कपूर ने कहा कि ऐसा कहा जाता है कि 10 पुत्रों के बराबर एक एक पेड़ लगाना होता है। उन्होंने कहा कि आज यहां उपस्थित लोगों ने वृक्षारोपण से पुन्या कमाया है और इस पुनीत कार्य के लिए सभी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि समाज के लिए निःस्वार्थ कार्य करने में समाज सेवी संस्थाओं का योगदान सराहनीय रहता है। उन्होंने कहा कि पालमपुर की समाजसेवी संस्थायें बहुत अच्छा कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अपने लिए तो हर कोई जीता है, लेकिन समाज और मानवता के लिए जीने वाले ही सच्चे राष्ट्र भक्त हैं। उन्होंने कहा लोगों के दुख दर्द, प्राकृतिक आपदाओं और सामाजिक कुरीतियों दूर करने में समाज सेवी संस्थाओं का योगदान महत्वपूर्ण है। कपूर ने इंसाफ संस्था द्वारा समाज सेवा में समर्पण से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1991 में तत्कालीन प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने पालमपुर में इस योजना का शुभारंभ किया था। उन्होंने इस वाटिका के सौंदर्यीकरण के लिये 5 लाख देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि शहीद कैप्टन सौरव कालिया की स्मृति में बने सौरव वन विहार की तर्ज पर परमवीर चक्र शहीद कैप्टन विक्रम बतरा की स्मृति में भी वन विहार बनाने की दिशा में इंसाफ संस्था सरहानीय पहल की है। उन्होंने विक्रम बतरा वन विहार के लिए भी 5 लाख देने की घोषणा की। इस अवसर पर संस्था की ओर समाज सेवी संस्थाओं और समाज सेवको को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में समाज सेवी डॉ. राम सूद, अनिल सूद, परविंदर भाटिया, अरविंद शर्मा, सुरेंदर ठाकुर, आकाशदीप जरयाल, एसडीएम डॉ. अमित गुलेरिया, डीएफओ नितिन पाटिल, संयुक्त आयुक्त शिव मोहन सैनी, डॉ. जगतार गुलेरिया, संस्था के महासचिव एससी गारिया, चौधरी चुनी लाल, चौधरी नंद लाल, सीमा अवस्थी व शोभा पूरी सहित संस्था के सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कहना मोड़ना नी, ढखा तोड़ना नी, कांग्रेस विधायक पर कसा तंज मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर हिमाचल स्थापना के 75 वर्ष पर बड़सर क्षेत्र के बुंबलू में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने सफल कार्यक्रम करवाने में अहम भूमिका निभाई है। क्षेत्र के सभी बूथों से भाजपा कार्यकर्ता व आम जनता ने उपस्थिति दर्ज करवाई है। अपने संबोधन के दौरान बलदेव शर्मा ने कांग्रेस विधायक की नाकामी पर तंज कस्ते हुए कहा कि कहना मोड़ना नी, ढखा तोडना नी। इस बात पर जनता ने खूब तालियां बजायी। मुख्यातिथि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सहित मंच पर मौजूद अन्य नेताओं ने भी खूब ठहाके लगाए। बलदेव शर्मा ने कहा क्षेत्र के विकास को लेकर आम जनता ने निर्णय कर लिया है। उन्होंने कहा मेरे 15 वर्ष के कार्यकाल के दौरान करवाए गए विकास कार्य की तुलना कांग्रेस विधायक के 10 वर्षों से जनता कर चुकी है तथा बड़सर की जनता भाजपा का परचम लहराने को तैयार बैठी है। जब 1998 पहली बार जनता के आशीर्वाद से विधायक बना तब क्षेत्र में बहुत कम सड़कें थी। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल के आशीर्वाद से गांव-गांव सड़कें पहुंच पाई। सर्व शिक्षा अभियान के तहत हर विद्यालय में कम से कम तीन कमरे बनायें तथा साइंस लैब का भी निर्माण करवाया। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के द्वारा बड़सर में 265 करोड़ से करवाए गए विकास कार्यों का भी जिक्र किया। उन्होंने वृद्धा पेंशन की आयु सीमा 60 वर्ष करने पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद भी किया। कार्यक्रम में भारी जनसैलाब देखकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर काफी गद-गद नजर आए और उन्होंने बलदेव शर्मा की प्रमुख मांग बड़सर में एक इंडोर स्टेडियम बनाने की घोषणा कर दी। केंद्रीय मंत्री ने बताया 20 से अधिक खेलों वाला भव्य स्टेडियम का निर्माण होगा। इसके अलावा उन्होंने बताया कि बिझड़ी में बलदेव शर्मा के आग्रह पर ही केंद्रीय विद्यालय स्वीकृत किया है, जिसके लिए केंद्र सरकार ने 25 करोड़ की राशि स्वीकृत कर दी है।
मनीष ठाकुर । इंदाैरा इंदाैरा विधानसभा का गंगथ गांव जो कि बाबा कयालू जी महाराज के आशीर्वाद से विश्व प्रसिद्ध है, उस गांव में एक क्रिकेट टूर्नामेंट 14 अप्रैल,2022 को करवाया गया था, जिसमें मुख्यातिथि के रूप में कन्दरोड़ी के बीडीसी कुणाल पठानियाँ ने शिरकत की थी और युवाओं ने उनको फुटबॉल मैदान में पोल न लगे होने की बात बताई थी और कुणाल से मांग की थी कि उनके फुटबॉल मैदान में पोल लगवा जाए। बताया जा रहा है कि अब कुणाल पठानियां ने गंगथ में जाकर युवाओं को फुटबॉल, वॉलीवाल, बैडमिंटन खेलने का सामान युवाओं को दिया व गंगथ मैदान में पोल लगवा कर अपना वादा भी पूरा किया है और युवाओं से अपील की है कि आप लोग नशे से दूर रहे नशा सेहत, परिवार और देश के लिए हानिकारक है। इस बीच उन्होंने युवाओं से कहा की आप इस बार कांग्रेस की सरकार प्रदेश में बनाएं अगर कांग्रेस सरकार प्रदेश में बनती है, तो गंगथ के मैदान को नेशनल मैदान बनाएंगे।
विनायक ठाकुर । देहरा केंद्रीय विद्यालय नलेटी में आपदा प्रबंधन के तहत गृह रक्षा, 9वीं वाहिनी धर्मशाला के क्षेत्रीय अग्निशमन कार्यालय देहरा द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें फायरमैन पीसी सुभाष, विजय कुमार, सुजान सिंह, रिंकल कुमार तथा ड्राइवर सुरेंद्र सिंह उपस्थित रहे। फायर मैन पीसी सुभाष ने आपदा प्रबंधन के तहत किसी को बचाने हेतु विभिन्न गांठों को लगाकर बताया, जिनमें एट नॉट, क्लोविच नॉट व चेयर नॉट आदि थी। उन्होंने बताया कि जब घटना स्थल से किसी घायल को बचाते समय किस प्रकार चेयर नॉट का प्रयोग किया जाता है। साथ ही उनके साथी फायर मैन सुजान सिंह ने बताया कि किस तरह अपने पास उपलब्ध साधनों से फर्स्ट ऐड देकर किसी की जान बचाई जा सकती है। इन्होंने बच्चों को फायर के आकस्मिक नंबर 101 और अग्नि शमन केंद्र देहरा के दूरभाष नंबर 233003 भी बताए, ताकि आवश्यकता के समय समस्या का सामना न करना पड़े। फायर मैन सुजान सिंह ने आग के प्रकारों के बारे में विस्तार से बताया तथा उनके बचाव के बारे में प्रयोगात्मक रूप से फायर मैन पीसी सुभाष ने बताया कि सिलेंडर में आग लगने पर किस प्रकार उसे बुझाए। इसके साथ ही उनकी टीम ने विभिन्न अग्नि शमन यंत्रों को चलाकर भी बताया ताकि संकट के समय समस्या का सामना न करना पड़े। विद्यालय प्राचार्या स्वाति अग्रवाल ने विद्यालय में मॉक ड्रिल हेतु पधारे हुए अग्निशमन केंद्र देहरा के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया और कहा कि बच्चो को बताई जाने वाली इस तरह की जानकारियां हमारे समाज को जागरूक बनाती है। प्राचार्या जी ने कहा कि सभी सदस्यों ने सरल भाषा शैली में बेहतरीन तरीके से अपना व्याख्यान दिया और मॉक ड्रिल का प्रदर्शन किया, जिससे हमारे बच्चों को आवश्यक जानकारियां प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि ज्ञान होने पर आप किसी की किसी भी समय सहायता कर सकते हैं।
अनूप। सुजानपुर समाजसेवी और 'आप' नेता रविंद्र सिंह डोगरा ने हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों का रैलियों में इस्तेमाल किए जाने को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं। रविंद्र सिंह डोगरा ने पत्रकारों को दिए वक्तव्य में कहा कि निगम की बसें प्रदेश के लोगों के लिए यातायात का एकमात्र सरकारी साधन है। अधिकतर लोग निगम की बस से ही रोज आते-जाते हैं। स्कूल और कॉलेज के छात्रों ने इन बसों में जाने के लिए बस पास बनवाए हैं, ताकि समय पर स्कूल, कॉलेज पहुंच सकें, लेकिन सत्ता में बैठी भाजपा की सरकार ने अपनी रैलियों और जनसभाओं को कामयाब करने के लिए बसें रैली में लगा दिया। उन्होंने कहा कि मंगलवार को भाजपा ने बड़सर के बुंबलू में अपनी जनसभा का आयोजन किया है। इसको कामयाब करने के लिए ज़िलाभर के तमाम क्षेत्रों से लोगों की भीड़ इकट्ठी करने के लिए निगम की बसों को भेजा गया है। डोगरा ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह वह इस बात की समीक्षा लिए स्वयं ऊना तक गए थे, तो पता चला कि ऊना तथा बिलासपुर डिपो की बसें भी अनुराग ठाकुर के कार्यक्रम के लिए लगाई गई थी। उन्होंने कुछ ड्राइवरों से इस बारे में पूछा, तो उनका कहना था, उन्हें निर्देश मिला, ताे वो बसें लेकर आज गए हैं। रविंद्र सिंह डोगरा ने कहा आज के दिन स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्रों और दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों को या तो किसी से लिफ्ट लेकर जाना पड़ा या फिर किसी और बस का इंतजार करते हुए लोग अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए लेट हो गए। एक, दो लोगों को को तो उन्होंने भोटा से बडसर और एक को लठियाणी से ऊना अस्पताल तक छोडा़। यही नहीं छात्रों और कर्मचारियों के साथ-साथ आम जनता को भी इस वजह से बहुत मुश्किल झेलनी पड़ी। कोई समय से अस्पताल नहीं पहुंच पाया तो किसी को अपनी दुकान खोलने में देर हो गई। डोगरा ने कहा के सरकारों और जनप्रतिनिधियों को इसलिए चुना जाता है कि जनता की समस्याओं का निवारण किया जा सके, परंतु यहां तो सरकार और जनप्रतिनिधि ही जनता के लिए समस्या खड़ी कर रहे हैं।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक शाखा खुंडियां के सौजन्य से ग्राम पंचायत सलिहार के बलेहड़ा गांव में वित्तीय साक्षरता एवं जागरुकता शिविर लगाया गया, जिसमें बैंक प्रबंधक रविंद्र राणा ने भारत सरकार, हिमाचल सरकार एवं नाबार्ड द्वारा चलाई गई। विभिन्न स्कीमों के बारे में अवगत करवाया। बैंक प्रबंधक रविंद्र राणा ने डिजिटल बैंकिंग एवं नेट बैंकिंग की जानकारी के साथ-साथ लोगों को बताया कि अपने मोबाइल पर आने वाला ओटीपी नंबर किसी को न बताएं। बैंक द्वारा ग्राहकों के लिए दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग से कर्मचारी संजीव राणा, कुशल सिंह जसवाल वर्तमान पंचायत उपप्रधान वीरेंद्र कुमार पूर्व पंचायत उपप्रधान विनोद राणा, पूर्व स्वास्थ्य शिक्षक बर्फी राम, ईश्वरदास, सामाजिक कार्यकर्ता पवन कुमार और लगभग 70 लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर बैंक द्वारा जलपान का विशेष प्रबंध किया गया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। गगरेट गगरेट विस क्षेत्र के गांव गोंदपुर बनेहड़ा में सुबह सवेरे एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें 19 वर्षीय युवती की मौत हो गई। पुलिस थाना अंब के तहत गोंदपुर बनेहड़ा रेलवे ट्रैक पर दिल्ली से दौलतपुर को जाने वाली ट्रेन की चपेट में आकर 19 वर्षीय एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई। युवती की पहचान नीरू ठाकुर पुत्री दविंद्र ठाकुर निवासी वार्ड-7 हरवाल गोंदपुर बनेहड़ा के रूप में हुई है। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ट्रेन की चपेट में आकर मौत का शिकार हुई हादसा सुबह करीव सुबह आठ बजे के करीब पेश आया है। इसी बीच वह दिल्ली से दौलतपुर रूट पर चलने वाली ट्रेन की चपेट में आ गई, जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर, घटना की सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसास्थल का निरीक्षण करने के उपरांत मृतक युवती का पोस्टमार्टम करवाने के लिए शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर युवा कांग्रेस जिला महासचिव रितेश चौहान ने प्रेस नोट जारी करते हुए कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ूंगा। लगभग 15 वर्ष से कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहा हूं। युवा कांग्रेस के विभिन्न पदों पर वह कार्य कर चुके हैं। सुजानपुर विधानसभा से व महासचिव व इस समय युवा कांग्रेस जिला की कार्यकारिणी में महासचिव के पद पर हैं। और वह जिम्मेदारियों का निर्वहन वह इमानदारी से कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास के साथ उन्होंने मुलाकात की और सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की बात कहि। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष रखी, जिस पर उन्होंने उन्हें आश्वासन दिया। इसके लिए उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास का धन्यवाद किया और उन्होंने कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में वह लगातार काम कर रहे हैं। लोगों की समस्याओं को सरकार के समक्ष रखते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता के लिए युवा कांग्रेस ने चाहे वह छात्रों को प्रमोट करने की बात हो, कोरोना काल हो या फिर पेपर भर्ती लीक मामला हो, लगातार युवा कांग्रेस के साथी अनशन पर कई दिनों तक भूखे बैठे और युवाओं की लड़ाई लड़ी। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी युवाओं से जुड़ी हुई अनेक समस्याओं को वह यूं ही सरकार के समक्ष उठाते रहेंगे और युवाओं की लड़ाई लड़ते रहेंगे। जिला महासचिव रितेश चौहान ने यह दावा किया कि अगर कांग्रेस पार्टी उनके ऊपर विश्वास करती है, तो वह निश्चित तौर पर कांग्रेस को जीत दिलाएंगे और सुजानपुर की जनता के लिए उन्होंने कहा कि हर घर में रोजगार दिया जाएगा।
प्रतिमा राणा। पालमपुर चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में गाजर घास (पार्थेनियम) उन्मूलन जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम के अंतगर्त ग्रामीणों को जागरूक किया गया। 16 से आरंभ हुए जागरूकता सप्ताह में पार्थेनियम को वैज्ञानिक तरीके से समाप्त किए जाने को लेकर ग्रामीणों को जानकारी प्रदाकन करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। प्रधान अन्वेषक डॉ. एसएस राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, खरपतवार निदेशालय जबलपुर मध्य प्रदेश द्वारा पार्थेनियम जागरूकता सप्ताह के अंतगर्त विश्वविद्यालय और कृषि विज्ञान केंद्रों के तहत जागरूकता कार्यक्रमों में ग्रामीणों को एकीकृत साधनों के साथ खरपतवार की देखभाल करनी की सलाह दी गई। खैरा, जिया, उस्तेहड़, पढ़ियारखड़ व मनियाड़ा में किसानों को पार्थेनियम की समस्याओं और प्रबंधन के बारे में शिक्षित किया गया।
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों शिमला में हैं। शिमला से संबंध रखने वाले अनुपम बताते हैं कि छोटे से शहर शिमला से शुरू हुए उनके सफर में आज वें 530 से ज्यादा फिल्में कर चुके हैं। शिमला में पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने बताया कि शिमला से उनकी बहुत पुरानी यादें जुड़ी हुई है। उनका बचपन शिमला में ही बीता। यहां से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला। अनुपम खेर ने बताया कि आदमी के हौसले बुलंद हो इरादे मजबूत हो तो कुछ भी हो सकता है। वहीं, अनुपम खेर ने आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्डा के बायकॉट पर कहा कि पहले भी फिल्में बॉयकॉट होती रही हैं, बावजूद इसके फिल्में हिट हुई है। उन्होंने कहा कि फिल्म का बायकॉट करने का अधिकार लोगों के पास है, इसको 'फ्रीडम आफ एक्सप्रेशन' कहते हैं। लोगों को फिल्म अच्छी लगती है या बुरी, यह लोग खुद डिसाइड करते हैं। ऐसे में बॉयकॉट का जो ट्रेंड चला हुआ है, वह एक तरह से सही है। कश्मीर फाइल्स का भी कुछ लोगों ने बायकॉट करने की कोशिश की थी, लेकिन सभी ने देखा कि यह फिल्म सबसे ज्यादा चली। लोगों ने इसे बहुत पसंद किया है। अपने विचार रखने की सभी को आजादी है। फ़िल्म देखना या न देखना दर्शकों की इच्छा है। वहीं वर्ष 2015 में आमिर खान द्वारा दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि आमिर खान एक इच्छे इंसान हैं, लेकिन ऐसे बयान किसी भी व्यक्ति को सोच समझ कर देने चाहिए , क्योंकि उनसे पूरा देश जुड़ा होता है। गौरतलब है कि आमिर खान ने साल 2015 में अपनी पत्नी के संदर्भ में बयान दिया था। उन्होंने देश के तत्कालीन हालातों का जिक्र करके कहा था कि मेरी पत्नी को भारत में रहने से डर लगता है, जिसके बाद उनके द्वारा दिए गए उपरोक्त बयान पर खूब विवाद हुआ था। बॉलीवुड में अवार्ड वापसी को लेकर चली एक मुहिम के संबंध में पूछे गए सवाल में अभिनेता अनुपम खेर ने कहा कि पिछले 7 साल में यह अवार्ड वापसी गैंग फ्लॉप हो गए हैं। देशवासियों को ऐसे लोगों से कोई लेना देना नहीं हैं। कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद काफी सुधार आया है।
केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को जसवां प्रागपुर विस क्षेत्र के डाडासीबा में प्रगतिशील हिमाचल की स्थापना के 75 वर्ष समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य तथा केंद्र की डबल इंजन सरकार ने अपनी प्रतिबद्धता के बल पर विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं और हिमाचल को देश के अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जब शव लेने के लिए गंगा में स्नान करके आए थे तब कुछ लोग नेताओं ने उनका मजाक उड़ाया था। मां गंगा के आशीर्वाद से उन्होंने यूक्रेन रूस युद्ध के दौरान ऑपरेशन गंगा के दौरान 27 हजार स्टूडेंट्स को तोपों के बारूद की बारिश के बीच घर वापस लाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पूरा देश आज भी नरेंद्र मोदी का अनुसरण करता है। कोरोना काल के दौरान उन्होंने डॉक्टरों, ड्राइवरों, पुलिसकर्मियों जैसे कोरोनावायरस का मनोबल बढ़ाने के लिए ताली बजाने को कहा तो लोगों ने ताली बजाई, थाली बजाने को कहा तो आप लोगों ने थाली बजाई। आजादी के 75 में अमृत महोत्सव पर लोगों को हर घर में तिरंगा फहराने की बात हुई तो आज पूरे देश में लोगों ने अपने घरों पर तिरंगा फहराया। देश नरेंद्र मोदी जैसे प्रधानमंत्री को चुनकर बहुत ही सूझबूझ का परिचय दिया। वहीं आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि ईमानदार की बड़ी-बड़ी बातें करने वाले अरविंद केजरीवाल की सरकार अब खुद घोटालों में घिरती नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी मनीष सिसोदिया पर सीबीआई व ईडी की कार्रवाई होने के बाद वह बुरी तरह बौखला गए हैं। उन्होंने कहा कि जब से पंजाब में आप की सरकार आई है पंजाब का पूरा ताना बाना बिगड़ गया है। वहीं इस अवसर पर मुख्यातिथि केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने विकासात्मक प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया तथा इस अवसर पर हिमाचल की स्थापना के 75 वर्ष के सफर पर लघु वृत चित्र तथा नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किए गए ।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर आगामी विधानसभा निर्वाचन को देखते हुये जिला हमीरपुर में मतदाताओं को जागरूक करने हेतू भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्वीप कार्यक्रम को विधानसभा क्षेत्रों में जोर शोर से चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम को धार देने के लिये जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त देब श्वेता बनिक ने रजत पदक विजेता (भारोत्तोलन, कॉमनवैल्थ गेम्स-2022) विकास ठाकुर को जिला हमीरपुर का स्वीप आईकन (प्रतीक प्रतिनिधि) नियुक्त किया। इस अवसर पर उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, एडीएम, सहायक आयुक्त, तहसीलदार व नायब तहसीलदार (निर्वाचन) हमीरपुर व समस्त जिला निर्वाचन कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे। इस मौके उपायुक्त ने विकास ठाकुर को टोपी व शाल भेंट कर सम्मानित किया तथा प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया। उपायुक्त ने विकास ठाकुर से युवाओं को पहली अक्तूबर, 2022 की अहर्ता तिथि के आधार पर मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने व आगामी विधानसभा निर्वाचन में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर विकास ठाकुर ने उन्हें जिला स्वीप आईकन नियुक्त करने के लिए उपायुक्त का धन्यावाद किया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों को वित्त विभाग की ओर से एरियर की पहली किस्त का भुगतान अगले महीने सितंबर में किया जाएगा। 1000 करोड़ रुपये की पहली किस्त के तौर पर कर्मचारियों को आठ से दस प्रतिशत एरियर प्राप्त होगा। आज मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस फैंसले के मुताबिक निचले स्तर के कर्मचारियों को 40 हजार रुपये तक प्राप्त होंगे, जबकि इससे ऊपर के पदों पर सेवारत कर्मचारियों को अधिकतम 80 हजार रुपये एरियर के तौर पर मिलेंगे। इसके अलावा कर्मचारियों को हाउस बिल्डिंग एडवांस के तौर पर 7.50 लाख रुपये की सीमा को बढ़ाकर 15 लाख रुपये करने का भी आज निर्णय लिया है। इसके अलावा जल शक्ति विभाग में 320 पद पैरा वर्करों के भरने का प्रस्ताव लाया गया है। संभवत सरकार पैरा वर्करों के पद भरने की मंजूरी प्रदान करेगी। उधर, कैबिनेट ने प्रदेश के निचले और मध्य क्षेत्रों के किसानों को लाभान्वित करने के लिए निजी भूमि से खैर के पेड़ों के कटान की नीति की समीक्षा करने को स्वीकृति प्रदान की। मंत्रिमंडल ने बागवानी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए मंडी जिला के सिद्धपुर में उत्कृष्टता केंद्र, उप निदेशक बागवानी का कार्यालय खोलने का भी निर्णय लिया। मंत्रिमण्डल ने क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए शिमला जिला के डोडरा क्वार में विषयवाद विशेषज्ञ (बागवानी) का कार्यालय खोलने का निर्णय लिया। बैठक में मुख्यमंत्री हिमकेयर योजना के तहत 392 लाभार्थी परिवारों की दो वर्ष की प्रीमियम राशि को वापिस करने और 4484 लाभार्थी परिवारों के कार्ड की वैधता अवधि एक वर्ष से बढ़ाकर तीन वर्ष करने का भी निर्णय लिया गया। इसके अलावा लाहौल-स्पीति जिला के काजा तथा शिमला जिला के ज्योरी में राजकीय महाविद्यालय बनाने की स्वीकृति प्रदान की गई। मंत्रिमण्डल ने सोलन जिला के नालागढ़ में मेडिकल डिवाइस पार्क के निर्माण के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम के पक्ष में अपनी स्वीकृति प्रदान की। बैठक के दौरान कांगड़ा जिले के राजकीय महाविद्यालय थुरल में शिक्षण एवं गैर शिक्षण कर्मचारियों के 10 पदों को भरने का निर्णय भी लिया गया। बिलासपुर जिले के झंडूता विधानसभा क्षेत्र के उच्च विद्यालय ठठल जंगल को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला और मंडी जिला के अनाह तथा खाबलेच के मिडल स्कूलों को हाई स्कूलों के रूप में अपग्रेड करने के साथ-साथ आवश्यक पदों के सृजन का निर्णय लिया। शिंगला में नया राजकीय संस्कृत महाविद्यालय कैबिनेट ने शिमला जिला के रामपुर विधानसभा क्षेत्र के शिंगला में नया राजकीय संस्कृत महाविद्यालय खोलने के साथ-साथ इस महाविद्यालय के संचालन के लिए विभिन्न श्रेणियों के पदों के सृजन व बुनियादी ढांचे के लिए पांच करोड़ रुपये का प्रावधान करने का निर्णय लिया। बैठक में कुल्लू जिला की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लगौटी और पुजाली में विज्ञान की कक्षाएं तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चनौन में वाणिज्य की कक्षाएं शुरू करने तथा नौ पदों के सृजन का निर्णय लिया गया। खुलेंगे आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र मंत्रिमंडल ने हमीरपुर जिला के भोरंज विधानसभा क्षेत्र के बराड़ा गांव में आवश्यक पदों के सृजन के साथ नया आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने को भी अपनी स्वीकृति प्रदान की। इसके अलावा कांगड़ा जिला के नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव सोगट में तीन पदों के सृजन सहित आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने को भी मंजूरी दी गई।
ममता भनोट। ऊना अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की हिमाचल इकाई का अध्यक्ष युवा नेता तेज तरार धर्मेंद्र सिंह राणा को नियुक्त किया गया है राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी सरकार में मंत्री ठाकुर दिनेश प्रताप सिंह ने जिला ऊना के हरोली विधानसभा क्षेत्र के निवासी धर्मेंद्र सिंह राणा को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी से नवाजा है। राष्ट्रीय महामंत्री राजेंद्र सिंह भदोरिया ने धर्मेंद्र सिंह राणा को अध्यक्ष बनाने की अधिसूचना जारी की है। भदोरिया ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर दिनेश प्रताप सिंह की सहमति अनुमति से हिमाचल प्रदेश में क्षत्रिय अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की इकाई को और अधिक मजबूत बनाने के लिए धर्मेंद्र सिंह राणा को जिम्मेदारी दी गई है। नरेंद्र राणा हिमाचल प्रदेश के पदाधिकारियों जिला इकाइयों का गठन भी करेंगे और संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे। धर्मेंद्र सिंह राणा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर दिनेश प्रताप सिंह व राष्ट्रीय महामंत्री राजेंद्र सिंह भदोरिया द्वारा दी गई जिम्मेदारी पर आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वह पूरी क्षमता के साथ काम करेंगे और हिमाचल प्रदेश में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संगठन को मजबूत करेंगे। हम समाज सेवा के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ेंगे और हकों की रक्षा करें उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार है।
पूर्व विधायक ने बतौर मुख्यातिथि बांटे उपकरण सचिन बैंसल। बद्दी यूथ अग्रवाल सभा की ओर से सोमवार को 43 विकलांग लोगों को कृत्रिम उपकरण लगाए गए। कुछ दिन पूर्व इन सभी विकलागों के माप लिए थे। उसी के आधार पर उन्हें कृत्रिम अंग दिए गए। समारोह के मुख्यातिथि दून के पूर्व विधायक चौधरी राम कुमार ने जरनैल सिंह, पिंकी कुमार, गुरमीत सिंह, सुनील कुमार, रिंकी, खलील मोहम्मद, सिया राम राय, सागर शर्मा, चमन लाल, सत्या देवी, रणजीत कुमार, राम स्वरूप, सुधांशु कुमार, लवप्रीत कौर, राममूर्ति, मुन्ना कुमार, साहिल खान, स्वास्तिक, कमल देव, अनिल कुमार, परविंद्र सिंह, सावन देवी, योगेंद्र शर्मा, सुरेंद्र कुमार, अभिमन्य कुमार, बिट्टू, उर्मिला देवी, दिनेश कुमार, सत्या देवी, राठी, सरोज देवी, रामकुमार, गुरमीत सिंह, सपना देवी, दीपक, चंद्रपाल सिंह, राहुल कुमार गौड, मनमोहन सिंह को संस्था की की ओर से उपकरण बांटे। उन्होंने सभा की ओर से किए गए पुनीत कार्य के लिए अभार जताया तथा भविष्य में इसी तरह से कार्य करने की उम्मीद जताई। उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से सभा को 5100 रुपए दिए। इस मौके पर नीरज गोयल, सुनील गर्ग, राहुल अग्रवाल, विनय अग्रवाल, अमित गोयल, विक्की कांसल, बृजमोहन कांसल, सुशील गोयल, हितेश सिंगला, मनोज सिंगला, कपिल अग्रवाल और विकास गोयल उपस्थित रहे।
सचिन बैंसल। बद्दी मखनू माजरा स्थित टोटयावाला गुगा माड़ी पर हर वर्ष की दर्ज पर राम नवमी के दूसरे दिन भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी र्धमों के लोगों ने गुगा माड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर भजन संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसमें गायक रिशु, जतेंद्र, हुसन, काला गुज्जर ने गुगा का गुणगान किया। गुगा माडी के भगत किशु बाबा ने बताया कि वह हर साल एक माह के लिए उपवास रखते हैं। जिसे गुगा नवमी को खोलते हैं, लेकिन नवमी के दिन सभी जगह भंडारे लगते हैं। इसलिए वह एक दिन बाद में भंडारा लगाते हैं, जिससे अधिक संख्या में लोग भंडारे में पहुंचे। यहां पर खोल बैली गदी के श्याम बाबा, संजू साई और अमन साई भी पहुंचे। दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी, मंडल उपाध्यक्ष कृष्ण कौशल, पूर्व विधायक चौधरी राम कुमार, पूर्व प्रधान देश राज, आम आदमी पार्टी के धर्मपाल चौहान, सवर्ण सैणी ने भी अपनी हाजिरी लगाई। किशू बाबा ने इन्हें सम्मानित भी किया। इस मौके पर कुलदीप सिंह, सतीश, दिनेश, चन्नू, राज कुमार, अमित, पवन, गौरव, मदन, बिंदर संजू पाल, केवल और विक्की भी उपस्थित रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट ग्राम पंचायत पारनु के चांगर (कांसवाला) गांव में कई दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण शनिवार एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ था। आज अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने इस हादसे के पीड़ित परिवार से मुलाकात की और पीड़ित परिवार के साथ मिलकर दुःख प्रकट कर संवेदना व्यक्त की और पीड़ित परिवार को अपनी और से 10 हजार रुपए का चेक दिया और प्रशासन से जल्द से जल्द पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की। गौर रहे कि इस हादसे में एक गाैशाला गिरने के कारण छह बेजुबानों की जान चली गई थी। इस अवसर पर ग्राम पंचायत पारनू पंचायत के प्रधान केशवराम, पूर्व प्रधान विद्यासागर, पूर्व उप प्रधान मनीराम, यूथ कांग्रेस अर्की के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत वर्मा, दाडला पंचायत के पूर्व उप प्रधान राजेश गुप्ता व रोशन वर्मा आदि मौजूद रहे।


















































