राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में पूर्व छात्र संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। शनिवार को राजकीय महाविद्यालय में पूर्व छात्र संघ की एक बैठक का आयोजन हुआ जिसमें नई कार्यकारिणी का चयन किया गया। इस दौरान प्रोफेसर गौरव भारद्वाज को पूर्व छात्र संघ का अध्यक्ष चुना गया। अनिल रैली उपाध्यक्ष, हरी सिंह संयुक्त सचिव, सनी ठाकुर सचिव, ठाकुर सेन कोषाध्यक्ष, अतिरिक्त एक्सिक्यूटिव सदस्य सुचेता नेगी, सौरभ भारद्वाज, संजीव शर्मा को चुना गया। जबकि कोऑप्टेड एक्सिक्यूटिव सदस्य राकेश राणा, ज्योति चरण और श्री सागर को बनाया गया। इसके साथ ही कार्यकारिणी में एडवाइजरी बोर्ड का भी गठन किया गया जिसमें यशपाल शर्मा, पी डी आजाद ठाकुर, डॉ विनता ठाकुर, डॉक्टर सुजाता को शामिल किया गया है।
*छात्रों ने तैयार किए आधुनिक विज्ञान के मॉडल विवेक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में शनिवार को स्कूल सभागार में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में किंडरगार्टन से लेकर बारहवीं कक्षा तक सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। सीनियर सेकेंडरी सेक्शन के छात्रों ने स्टेम लर्निंग पर आधारित मॉडल तैयार किए जिसमें अरुडिनो किट का उपयोग करके बनाए गए रोबोट शामिल थे। गौरव लुटावा ने एक किट का उपयोग करके एक बाधा डिटेक्टर तैयार किया और यश शर्मा ने एक स्मार्ट कूड़ेदान तैयार किया जो उसमें भरे हुए कचरे की मात्रा को समझ सकता था। नीतीश कुमार और गौरव लुटावा ने एक टेस्ला कॉइल तैयार किया जो एक वायरलेस विद्युत कनेक्शन प्रदान कर सकता था। 3-डी होलोग्राम, एक स्वचालित फर्श की सफाई मशीन और एक प्राकृतिक जल शोधक कई लागत प्रभावी समाधानों में से एक थे जो छात्रों द्वारा तैयार किए। 12 वीं कक्षा के इशांत सिंह और रेजिनाल्ड मोसेस ने एक अभिनव डी-इंकिंग मशीन तैयारी की। जो मुद्रित कागज को डी-इंक करता है। दर्शकों ने विशेष रूप से इसकी सराहना की। कक्षा 4 से 10वीं के छात्रों ने भी एक रचनात्मक कार्य किया, जहां उन्होंने मानव विकास के विभिन्न चरणों के रूप में तैयार किया, जिसमें प्राइमेट से निएंडरथल से लेकर प्रारंभिक मनुष्य तक शामिल थे। उन्होंने गणितीय अवधारणाओं जैसे अंकगणितीय प्रगति और कार्तीय तलों पर आकर्षक मॉडल और प्रस्तुतीकरण भी तैयार किए। किंडरगार्टन के छात्रों ने एक प्रदर्शनी में अपनी कला और शिल्प मॉडल का प्रदर्शन किया जिसमें पेंसिल शेविंग्स, ओरिगेमी और अन्य सामग्रियों से कला शामिल थी। माता-पिता के स्वागत के लिए यूकेजी के छात्रों की मदद से हाथ से पेंट किया गया बैनर तैयार किया गया। किंडरगार्टन के छात्रों ने मटके (मिट्टी के बर्तन) भी रंगे। नर्सरी के सभी छात्रों ने मिलकर अंग्रेजी वर्णमाला के प्रत्येक अक्षर का एक मॉडल तैयार किया। स्कूल के निदेशक मनोज शर्मा और तुषार शर्मा समेत बच्चों ने अभिवावकों को प्रदर्शनी का अवलोकन किया और बच्चों की विज्ञान के प्रति सोच की सराहना की।
*छात्रों ने तैयार किए आधुनिक विज्ञान के मॉडल विवेक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में शनिवार को स्कूल सभागार में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में किंडरगार्टन से लेकर बारहवीं कक्षा तक सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। सीनियर सेकेंडरी सेक्शन के छात्रों ने स्टेम लर्निंग पर आधारित मॉडल तैयार किए जिसमें अरुडिनो किट का उपयोग करके बनाए गए रोबोट शामिल थे। गौरव लुटावा ने एक किट का उपयोग करके एक बाधा डिटेक्टर तैयार किया और यश शर्मा ने एक स्मार्ट कूड़ेदान तैयार किया जो उसमें भरे हुए कचरे की मात्रा को समझ सकता था। नीतीश कुमार और गौरव लुटावा ने एक टेस्ला कॉइल तैयार किया जो एक वायरलेस विद्युत कनेक्शन प्रदान कर सकता था। 3-डी होलोग्राम, एक स्वचालित फर्श की सफाई मशीन और एक प्राकृतिक जल शोधक कई लागत प्रभावी समाधानों में से एक थे जो छात्रों द्वारा तैयार किए। 12 वीं कक्षा के इशांत सिंह और रेजिनाल्ड मोसेस ने एक अभिनव डी-इंकिंग मशीन तैयारी की। जो मुद्रित कागज को डी-इंक करता है। दर्शकों ने विशेष रूप से इसकी सराहना की। कक्षा 4 से 10वीं के छात्रों ने भी एक रचनात्मक कार्य किया, जहां उन्होंने मानव विकास के विभिन्न चरणों के रूप में तैयार किया, जिसमें प्राइमेट से निएंडरथल से लेकर प्रारंभिक मनुष्य तक शामिल थे। उन्होंने गणितीय अवधारणाओं जैसे अंकगणितीय प्रगति और कार्तीय तलों पर आकर्षक मॉडल और प्रस्तुतीकरण भी तैयार किए। किंडरगार्टन के छात्रों ने एक प्रदर्शनी में अपनी कला और शिल्प मॉडल का प्रदर्शन किया जिसमें पेंसिल शेविंग्स, ओरिगेमी और अन्य सामग्रियों से कला शामिल थी। माता-पिता के स्वागत के लिए यूकेजी के छात्रों की मदद से हाथ से पेंट किया गया बैनर तैयार किया गया। किंडरगार्टन के छात्रों ने मटके (मिट्टी के बर्तन) भी रंगे। नर्सरी के सभी छात्रों ने मिलकर अंग्रेजी वर्णमाला के प्रत्येक अक्षर का एक मॉडल तैयार किया। स्कूल के निदेशक मनोज शर्मा और तुषार शर्मा समेत बच्चों ने अभिवावकों को प्रदर्शनी का अवलोकन किया और बच्चों की विज्ञान के प्रति सोच की सराहना की।
धर्मशाला : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर ब्लॉक कांग्रेस द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती पर शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय दाड़ी धर्मशाला में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस व विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजली दी। इस मौके पर पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव सुधीर शर्मा ने स्व. राजीव गांधी की जीवनी पर प्रकाश डाला और देश हित में किए गए उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री रहते कई महत्वपूर्ण फैसले लिए और देश में कंप्यूटर क्रांति लाने का श्रेय भी उन्हें जाता है। सुधीर शर्मा ने कहा कि स्व. राजीव गांधी द्वारा लिए गए फैसले ही थे जिन्होंने देश की उन्नति की नींव रखी और देश को एक सूत्र में पिरोया। उन्होंने कहा कि देश में संचार क्रांति के मसीहा स्व.राजीव गांधी हैं। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस एवं अन्य प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने भी स्व. राजीव गांधी की जीवनी पर अपने विचार रखे। इस कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस धर्मशाला, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस व सेवादल सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, सदस्य एवं सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
*कांग्रेस पार्टी के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से प्रवक्ता ने चौकी गावं में मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 77वीं जयंती भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी आधुनिक भारत के रचयिता रहे हैं, उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कंप्यूट्रीकृत संसाधनों का सृजन कर भारत देश को संचार क्रांति में आगे लाने में अग्रणी भूमिका निभायी है। यह बात कांग्रेस पार्टी के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रवक्ता जगजीत ठाकुर ने हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के चौकी ग्राम पंचायत में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 77वीं जयंती को लेकर आयोजित कार्यक्रम में कही। जगजीत ठाकुर ने कहा कि राजीव गांधी वही प्रधानमंत्री थे जिन्होंने युवाओं को 18 बर्ष की आयु निर्धारित कर संवैधानिक रूप से लोकतान्त्रिक पटल पर वोट देने का अधिकार प्रदान किया था। जगजीत ठाकुर ने कहा कि यह कहना अतिश्योक्ति नही होगा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की दूरगामी सोच का ही परिणाम था कि भारत संचार क्रांति के सृजन से बहुत कम समय में अंतराष्ट्रीय स्तर पर समृद्ध देशों की सूची में शामिल हो गया और इस समूचे कायाकल्प का श्रेय निर्विबाद रूप से इस नेता को ही जाता है। आज हमीरपुर विधानसभा की चौकी ग्राम पंचायत में पहुंचने पर जगजीत ठाकुर का स्थानीय ग्रामीणों द्वारा फूलमालाओं से स्वागत किया गया। जगजीत ठाकुर ने कहा कि आज अगर भारत देश समूचे राष्ट्रों में अग्रणी होने का दम भरता है तो इस उपलब्धि का श्रेय कांग्रेस पार्टी के श्रेष्ठ नेताओं को ही जाता है। ठाकुर ने कहा कि इतना ही नही भारत देश का हर नागरिक अगर आज आजादी के जश्न मनाकर खुद को सौभग्यशाली समझता है तो ऐसे में ये भी समझना जरूरी है कि उस समय की समाजिक व्यवस्था में कांग्रेस पार्टी के समर्थन में सभी देशवासियों का एकमत होना और आजादी में कूद कर देश को अंग्रेजों के चुंगल से मुक्त करवाना इन्ही नेताओं की सोच का ही परिणाम था। जगजीत ठाकुर ने कहा कि हैरत की बात है कि राष्ट्र समृद्धि की बात करने वाली भाजपा के मूलक आरएसएस के लोगों ने देश के लिए उस विकट स्थिति में भी अंग्रेजों का साथ दिया और भारतीयों को अंग्रेजो के हाथों कष्ट सहने पर मजबूर किया था। उन्होंने कहा कि इतिहास इसका गवाह है कि कॉन्ग्रेस नेताओं ने भारत देश को आजाद करवाने में अपनी अहम भूमिका निभायी। उन्होंने कहा कि देश में वह वक्त एज वार फिर लौट कर आयेगा और कांग्रेस जैसी जनप्रिय सरकार का नेतृत्व समाज को मिलेगा। इस मौके पर कश्मीर सिंह, राजकुमार वर्मा, हाकम सिंह, जगदीश चंद्र, रोशन लाल, मीरा देवी, रीता देवी, पूजा कुमारी, वार्ड पंच राकेश कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत हनुमान बड़ोग के युवक मंडल डमलाना वाला द्वारा बड़े हर्षोल्लास के साथ कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया। युवक मंडल के प्रधान चंद्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि इस दिवस को शानदार बनाने के लिए एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की सभी महिलाएं, युवक मंडल के सदस्य व अन्य लोग शामिल हुए। सभी ने भगवान कृष्ण के भजन गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उन्होंने बताया कि भजन कीर्तन का यह सिलसिला रात 12 बजे भगवान कृष्ण के जन्म समय तक चला। स्थानीय लोगों ने कृष्ण जन्म पर एक दूसरे को बधाइयां देते हुए भजन कीर्तन के बाद भगवान को भोग लगाकर कार्यक्रम का समापन किया। इस दौरान कृष्ण प्रेमियों ने मटकियां फोड़ी और हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की भजनों पर नृत्य कर खूब धमाल मचाया। इस मौके पर युवक मंडल के प्रधान चंद्रप्रकाश शर्मा, ईश्वर दत्त गौतम, देवराज शर्मा, सतीश गौतम, दिला राम शर्मा, स्वर्ण ठाकुर, अशोक गौतम, अशोक शर्मा, लकी, अनिल गौतम, नरेश ठाकुर, योगेश शर्मा, ललित शर्मा सहित अन्य शामिल रहे।
*बचाव कार्य में तेजी लाने के लिए लोगों ने जताया विधायक का आभार जयसिंहपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत लोअर लंबागांव पंडेहड के निवासी लंबागांव ब्यास नदी में जल शक्ति विभाग द्वारा बनाए गए वॉटर टैंक में चौकीदार का कार्य करते थे। पिछले दो दिन से लगातार हो रही भारी बारिश से ब्यास नदी का जल स्तर बड़ गया जिसके कारण नीटू राम और उनकी पत्नी निशा टैंक में फसे रहे। सुबह जब लोगों को इस घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत ग्राम पंचायत के प्रधान सुमन मेहरा को सूचित किया। मौके की स्थिति को देखते हुए सुमन मेहरा ने तुरंत प्रशासन को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही जयसिंहपुर के एसडीम अपराजिता चंदेल, तहसीलदार, अग्निशमन विभाग और थाना प्रभारी जगदीश चंद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे। ब्यास नदी में फसे हुए लोगों की खबर विधायक ने सुनी तो वह भी मौके पर पहुँचे। आलमपुर से आए चार लोग ब्यास नदी के तेज वहाब के बावजूद भी ब्यास नदी में कूद पड़े और इन दोनों पति और पत्नी की जान बचाई। वही, विधायक रविंद्र धीमान और एसडीयम अपराजिता चंदेल ने इन चारों युवाओं का इस सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी। साथ में स्थानीय जनता ने विधायक द्वारा बचाव कार्य में तेजी लाने पर विधायक का आभार व्यक्त किया।
*केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर होंगे मुख्यातिथि *प्रदर्शनियों द्वारा दिखाई जाएगी हिमाचल के अस्तित्व में आने की झलक हिमाचल प्रदेश के गठन की 75वीं सालगिराह प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में मनाई जा रही है। इसी कड़ी में बड़सर विधानसभा क्षेत्र के बुम्बलू में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सांस्कृत कार्यक्रमों व प्रदर्शनियों के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के अस्तित्व में आने की झलक दिखाई जाएगी। कार्यक्रम के मुख्यातिथि केंद्रीय मंत्री, सूचना एवं प्रसारण और युवा कार्यक्रम व खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर होंगे। इस कार्यक्रम में सभी पंचायतों से जनप्रतिनिधि व आम लोग पहुंचेगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शनिवार को एसडीएम बड़सर द्वारा विभिन्न विभागों के अधिकारीयो की बैठक बुलाई गई जिसमें भाजपा ज़िलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम से सम्बंधित एसडीएम शशि पाल ने अधिकारीयों को दिशा - निर्देश जारी किये। कार्यक्रम के आयोजन को लेकर बलदेव शर्मा ने भी अपने कुछ सुझाव दिए। इस बैठक में बी.डी.ओ, डी.एस.पी, सब - डिवीज़न के सभी प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे। बलदेव शर्मा ने बताया कि जहाँ देश आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। वहीँ हिमाचल प्रदेश के गठन के 75 वर्ष पूर्ण हो रहे है। इस उपलक्ष्य में बड़सर के बुम्बलू में भव्य कार्यक्रम का आयोजन 23 अगस्त को किया जाएगा। प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और आमजन पहुँच रहे है।उन्होंने भाजपा से जुड़े कार्यकर्ताओं व जनता को भी इस कार्यक्रम में आने का आग्रह किया है।
जिला परिषद उपाध्यक्ष नरेश कुमार दर्जी ने दो दिन एक पंचायत कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत डुगली डबरेडा का दौरा किया और लोगों के घर घर जा कर उनसे सीधा जनसंवाद किया और उनकी जन समस्याओं को सुना। पंचायत घर में पंचायत लेवल का एक जन मंच किया गया और लोगों की बिजली पानी और सड़क की समस्याओं का हल मौके पर ही किया गया। इसी के साथ कुछ समस्याओं का समाधान प्रशासन के द्वारा जल्द करवाने का आश्वासन दिया गया। 1 गरीब परिवार की मौके पर की आर्थिक सहायता की गयी। इस मौके पर स्थानीय पंचायत प्रधान, समस्त वार्ड पंच, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे l
*13 बस यात्रियों के घायल होने की सूचना *एक को किया गया टांडा रेफर नूरपुर उपमंडल के तहत सदवां में शनिवार को निजी बस और तेल के टैंकर की आमने-सामने टक्कर से बस में सवार 13 यात्री घायल हो गए हैं। हादसे के वक्त निजी बस ऊना से चंबा की तरफ जा रही थी जिसकी सदवां में सामने से आ रहे तेल के टैंकर से टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में घायल बस यात्रियों को इलाज के लिए तुरंत नूरपुर के सिविल अस्पताल लाया गया। जहां पर घायलों का उपचार किया गया। वहीं, इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। दुर्घटना के कारणों की जांच चल रही है। नूरपुर सिविल अस्पताल के एमएस डॉ सुशील शर्मा ने बताया कि बस हादसे में घायल 13 यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया हैं। इनमें एक व्यक्ति के तालु की हड्डी टूट गई है जिसे उसे टांडा रेफर कर दिया गया है। बाकी 12 लोगों का ईलाज चल रहा हैं, जिन्हें शाम तक छुट्टी दे दी जाएगी।
अनूप। सुजानपुर एक दिवसीय इसएमसी प्रशिक्षण शिविर का अयोजन खण्ड स्तर पर धौलासिद्ध भवन भलेठ में किया गया। इसमे जिला समन्वयक सुनील, खण्ड शिक्षा अधिकारी सुरेश ठाकुर, बीआरसी सुरेश कुमार, वरिष्ठ सी एच टी अरविंद चौधरी, पी टी एफ प्रधान सुनील राणा, सेवा निवृत्त खंड शिक्षा अधिकारी रमेश सांगल तथा सेवा निवृत्त मुख्य शिक्षक सुरेश कुमार उपस्थित रहे। इस प्रशिक्षण में 60 प्राथमिक स्कूलों के एस एम सी सदस्यो ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
अनूप। सुजानपुर एक दिवसीय इसएमसी प्रशिक्षण शिविर का अयोजन खण्ड स्तर पर धौलासिद्ध भवन भलेठ में किया गया। इसमे जिला समन्वयक सुनील, खण्ड शिक्षा अधिकारी सुरेश ठाकुर, बीआरसी सुरेश कुमार, वरिष्ठ सी एच टी अरविंद चौधरी, पी टी एफ प्रधान सुनील राणा, सेवा निवृत्त खंड शिक्षा अधिकारी रमेश सांगल तथा सेवा निवृत्त मुख्य शिक्षक सुरेश कुमार उपस्थित रहे। इस प्रशिक्षण में 60 प्राथमिक स्कूलों के एस एम सी सदस्यो ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
अनूप। सुजानपुर एक दिवसीय इसएमसी प्रशिक्षण शिविर का अयोजन खण्ड स्तर पर धौलासिद्ध भवन भलेठ में किया गया। इसमे जिला समन्वयक सुनील, खण्ड शिक्षा अधिकारी सुरेश ठाकुर, बीआरसी सुरेश कुमार, वरिष्ठ सी एच टी अरविंद चौधरी, पी टी एफ प्रधान सुनील राणा, सेवा निवृत्त खंड शिक्षा अधिकारी रमेश सांगल तथा सेवा निवृत्त मुख्य शिक्षक सुरेश कुमार उपस्थित रहे। इस प्रशिक्षण में 60 प्राथमिक स्कूलों के एस एम सी सदस्यो ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
अनूप। सुजानपुर एक दिवसीय इसएमसी प्रशिक्षण शिविर का अयोजन खण्ड स्तर पर धौलासिद्ध भवन भलेठ में किया गया। इसमे जिला समन्वयक सुनील, खण्ड शिक्षा अधिकारी सुरेश ठाकुर, बीआरसी सुरेश कुमार, वरिष्ठ सी एच टी अरविंद चौधरी, पी टी एफ प्रधान सुनील राणा, सेवा निवृत्त खंड शिक्षा अधिकारी रमेश सांगल तथा सेवा निवृत्त मुख्य शिक्षक सुरेश कुमार उपस्थित रहे। इस प्रशिक्षण में 60 प्राथमिक स्कूलों के एस एम सी सदस्यो ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मूसलाधार बारिश के कारण जान-माल के भारी नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने सभी जिलों के उपायुक्तों तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत, बचाव और पुनर्वास कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 5 लोगों की मौत और लगभग 15 लोगों के लापता होने की सूचना प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ और राज्य की बचाव टीमों को राहत एवं बचाव कार्यों के लिए घटनास्थलों पर भेज दिया गया है। सभी घटनास्थलों पर राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर किए जा रहे हैं।भूस्खलन और बाढ़ से हुई मौतों पर दुख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवारों को अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है। जयराम ठाकुर ने स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों से भी विशेष ऐहतियात बरतने और भूस्खलन एवं बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।
जिलाधीश एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण आशुतोष गर्ग ने शनिवार 20 अगस्त को जिला के समस्त सरकारी व निजी स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों को बंद रखने के ओदश जारी किये हैं। विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत संबंधित जिलाधिकारियों को आदेश की कड़ाई के साथ अनुपालना सुनिश्चित करने को कहा गया है। ओदश के अनुसार मौसम विभाग ने 20 अगस्त को समूचे कुल्लू जिला में भारी वर्षा यानि यलो अलर्ट का पूर्वानुमान लगाया है। जिला के अधिकांश भागों में बीती मध्यरात्रि से लगातार वर्षा हो रही है और विभिन्न भागों से सड़कें बंद होने की भी सूचना प्राप्त हो रही है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शाहपुर पारितोषिक वितरण समारोह में की शिरकत 90 लाख से बनने वाले प्रशासनिक भवन का उद्धघाटन, दुर्गेला में राशन डिपो का आगाज़ फर्स्ट वर्डिक्ट। शाहपुर प्रदेश में शिक्षा सुविधाओं का व्यापक विस्तार किया है और चालू वित्त वर्ष में शिक्षा क्षेत्र में 8412 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। यह जानकारी समाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शाहपुर के वार्षिकोत्सव, स्कूल में 90 लाख से बनने वाले प्रशासनिक भवन का उद्घाटन तथा दुर्गेला में राशन डिपो का शुभारंभ के अवसर पर दी। उन्होंने इस अवसर पर विद्यालय के मेधावियों को पुरस्कृत भी किया। सरवीण ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए 6 सूत्रीय कार्य योजना पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति -2020 का क्रियान्वयन, आई टी के माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, मेधा प्रोत्साहन, समाज एवं अभिभावकों की भागीदारी, पर्यावरण एवं प्रकृति से परिचय तथा रोजगार एवं परामर्श है। उन्होंने कहा कि छात्रों को शिक्षित करने के साथ-साथ कुशल बनाने के लिये भी सरकार प्रयासरत है। शिक्षा के माध्यम से ही हम व्यक्तित्व मानसिक कुशलता नैतिक और शारीरिक शक्ति का विकास करना सीखते हैं। बिना उचित शिक्षा के एक व्यक्ति अपने जीवन के सभी शैक्षिक लाभों से वंचित रह जाता है। शिक्षा निजी और पेशेवर जीवन में सफलता की इकलौती कुंजी है। शिक्षा हमें विभिन्न प्रकार का ज्ञान और कौशल प्रदान करती है। सरवीण चौधरी ने कहा किआज के समाज में शिक्षा का महत्व कार्य काफी बढ़ चुका है। शिक्षा के उपयोग तो उसे नई दिशा देने की आवश्यकता है। शिक्षा इस प्रकार की होनी चाहिए कि एक व्यक्ति अपने परिवेश से परिचित हो सकें। शिक्षा हम सभी के उज्जवल भविष्य के लिए एक बहुत ही आवश्यक साधन है। हम अपने जीवन में शिक्षा के इस साधन का उपयोग करके कुछ भी प्राप्त कर सकते हैं। शिक्षा का उच्च स्तर लोगों की सामाजिक और पारिवारिक सम्मान तथा एक अलग पहचान बनाने में मदद करता है। शिक्षा का समय सभी के लिए सामाजिक और व्यक्तिगत रूप से बहुत महत्वपूर्ण समय होता है , यही कारण हमें शिक्षा हमारे जीवन में इतना महत्त्व रखती है। शाहपुर में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने हेतु उनके द्वारा हाल ही में धारकंडी में महाविद्यालय, हरचाकियां में तकनीकी संस्थान खुलवाए गए हैं, जिनके बनने से हजारों छात्र घर के पास ही शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं, इसके लिए उन्हें अब दूर नहीं जाना पड़ेगा। सरवीण ने बताया कि 896 लाख की लागत से संयुक्त कार्यालय भवन शाहपुर में 90 प्रतिशत बनकर तैयार हो चुका है। सब ट्रेजरी का निर्माण भी 70 लाख की लागत से हो रहा है ये कार्य भी 90 प्रतिशत बनकर तैयार हो चुका है। लोक निर्माण विभाग रेस्ट हाउस की बढोउतरी 99 लाख से की गई यह भी कार्य 70 प्रतिशत हो चुका है।इसके अलावा 424 लाख की लागत से शाहपुर अस्पताल 100 बिस्तर वाला बनाया जा रहा है। 60 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। शाहपुर आईटीआई बिल्डिंग 275 लाख, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल दरीणी में साइंस लैब 110 लाख, शाहपुर क्यारी सड़क पर 50 लाख, शाहपुर में होम गार्ड बिल्डिंग पर 24 लाख, क्यारी में उपस्वास्थ्य केंद्र पर 29 लाख रूपए व्यय किए गए। इसके उपरांत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने गांव डोहब में भारी बारिश के कारण राजकुमारी का मकान गिरने पर निरीक्षण किया। साथ ही फौरी राहत प्रदान की। तथा उनको जल्द ही मकान बनवाने का भी आश्वासन दिया, ताकि इस गरीब परिवार को फिर से आशियाना मिल सके। स्कूल में स्टेज व इंटरलॉक टायल लगवाने की घोषणा की। इसके उपरांत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने दुर्गेला व शाहपुर में लोगों की समस्याओं को सुना। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट दीपक अवस्थी, एक्सएईएन विद्युत संदीप चौधरी, एसडीओ लोकनिवि बलबीत, फ़ूड इंस्पेक्टर सुरेश ठाकुर , प्रधान दुर्गेला भारती, मोनी बाला, शिक्षक संघ प्रांत अध्यक्ष पवन कुमार, प्रधानाचार्य शाहपुर अनिल जरियाल, डीपीआई जितेंद्र राय सहित विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य, अभिभावक व छात्र उपस्थित रहे।
अमीषा कुल्ला। शिमला अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल प्रांत महामंत्री मामराज पुंडीर की अध्यक्षता में आज प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिला और बजट सत्र में की गई घोषणाओं को पूरा करने का आग्रह किया। इस बैठक में प्रांत महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर ने हिमाचल सरकार द्वारा बजट सत्र में जितनी भी घोषणाएं की हैं, उन्हें पूरा करने का आग्रह किया। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आग्रह पर हिमाचल सरकार ने 16 मांगों में से 12 को पूरा करने का वायदा किया था, परंतु अभी तक कई विषय हल नहीं हुए हैं, जिसमें एसएमसी अध्यापकों को नियमित करना, प्रवक्ता से मुख्याध्यापक के ऑप्शन को बहाल करने, प्रवक्ता पदनाम देना, कंप्यूटर अध्यापकों को न्याय दिलाना, भाषा तथा संस्कृत अध्यापकों को टीजीटी की अधिसूचना जारी करना आदि विषयों पर मुख्यमंत्री से चर्चा कर जल्द आदेश जारी कर मांगों को अमलीजामा पहनाने की मांग की।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि हिमाचल में डबल इंजन की सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत और हिमकेयर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, भारत में समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य कवरेज प्रदान करने के लिए आयुष्मान भारत (पीएमजेएवाई) शुरू किया गया था। स्वास्थ्य बीमा 5,00,000 रुपए की स्वास्थ्य बीमा योजना के माध्यम से प्रदान किया जाता है। आयुष्मान भारत के तहत, कुल 4,32,542 परिवार असामयिक स्वास्थ्य आपात स्थितियों के दौरान लाभ प्राप्त करने के लिए पंजीकृत हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जय राम ठाकुर के नेतृत्व में सरकार ने उन परिवारों को शामिल करने का फैसला किया है, जो आयुष्मान भारत योजना के तहत नहीं आते हैं। जैसे बीपीएल परिवार, पंजीकृत रेहड़ी-पटरी वाले, अनाथालयों में रहने वाले बच्चे, पक्का मकान बनाने वाले। इसलिए, अधिक लोगों तक लाभ पहुंचाने के लिए, राज्य सरकार द्वारा हिमाचल स्वास्थ्य देखभाल योजना 'हिमकेयर' के नाम से एक समान योजना शुरू की गई थी, जिसमें हिमाचल प्रदेश में परिवारों को समान सुविधाएं प्रदान की गई थीं, हिमकेयर के तहत कुल 6,28,682 परिवार लाभार्थियों के रूप में नामांकित हैं और लाभ के हकदार हैं। कांग्रेस पार्टी और आम आदमी पार्टी को समझना चाहिए कि भाजपा सरकार कितनी संवेदनशील है। हम समाज की जरूरत को समझते हैं और हमारे पास जो सबसे अच्छा समाधान होता है, उसे समाज को अर्पित करते हैं।
ममता भनोट। ऊना उधम सिंह भूतपूर्व प्रधान ग्राम पंचायत डोह, 107 वर्ष, आर्मी से सेवानिवृत्त है विशेष रूप से मंत्री वीरेंद्र कंवर से मिलने पहुंचे। जब मंत्री ने कहा कि आप हमें आदेश करते तो हम आपके पास हाजिर हो जाते, तो कहा कि चुनावों से पहले स्वयं आकर देना चाहता था आशीर्वाद। मंत्री वीरेंद्र कंवर ने उनका आभार व्यक्त किया और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद जताया।
कार्यक्रम के दौरान महासू मित्र मंडल के इतिहास और उद्देश्यों पर डाला प्रकाश फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन सोलन शहर के वार्ड-10 की मधुबन कॉलोनी में शुक्रवार को महासू मित्र मंडल द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सोलन के विधायक व पूर्व मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। इस कार्यक्रम में 60 से अधिक अधिक सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान सबसे पहले सोलन के विधायक कर्नल धनीराम शांडिल का मंडल के उपप्रधान दीपक ठाकुर द्वारा स्वागत किया गया। वहीं, महासू मित्र मंडल के इतिहास और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया। बता दें कि महासू मित्र मंडल संस्था सन 1992 से कार्यरत है और सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यों को लेकर हमेशा प्रयासरत रहती है। महासू मित्र मंडल के प्रधान राजेंद्र चौहान ने संस्था द्वारा भविष्य में किए जाने वाले सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डाला और बताया कि मंडल द्वारा 21 अगस्त, 2022 से फारेस्ट डिपार्टमेंट के साथ मिलकर शामती बाईपास पर वृक्षारोपण कर रहा है। मंडल इस भूमि को स्थाई रूप से अपना कर इसकी देखभाल करेगा, ताकि इसे एक वाटिका के रूप में विकसित किया जा सके। कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्यातिथि कार्यक्रम में पहुंचे सोलन के विधायक कर्नल धनीराम शांडिल ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और महासू मित्र मंडल के भवन की मरम्मत व अधूरे पड़े कार्यो के लिए 5 लाख रुपए ऐच्छिक निधि से प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने भविष्य में इस भवन में अधूरे पड़े कार्यों को पूर्ण करवाने के बारे में भी महासू मित्र मंडल को आश्वासन दिया। इस बैठक में सभी सदस्यों ने अपने अपने विचार रखे और महासू मित्र मंडल सोलन को सुदृढ़ करने के लिए सभी ने अपनी वचनबद्धता दोहराई। सभी सदस्यों की सर्वसम्मत्ति से महासू मित्र मंडल की नई समन्वय समिति/ तदर्थ समिति का गठन किया गया, ताकि महासू मित्र मंडल को एक नई दिशा दी जा सके और अधिक से अधिक सदस्यों को इस संस्था से जोड़ा जा सके। 1. राजिंदर सिंह चौहान अध्यक्ष 2. दीपक ठाकुर वरिष्ठ- उपाध्यक्ष 3. डॉ. डी आर शर्मा उपाध्यक्ष 4. के आर सवेटा उपाध्यक्ष 5. सुरेंदर टेगटा महासचिव 6. चंद्रमोहन शर्मा महासचिव 7. संत राम चौहान कोषाध्यक्ष कार्यकारिणी सदस्य: 1. रविंदर झीना 2. नंद लाल शर्मा 3. मुनीष ठाकुर, आरडी जनारथा, विकास कालटा, जितेंद्र सिंघटा, आशीष भारद्वाजश प्रदीप गनेट के अलावा हिमाचल कांग्रेस के प्रदेश सचिव रोहित शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष संजीव ठाकुर, सिटी अध्यक्ष अंकुश सूद, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष तुषार स्तान विशेष रूप से उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। बीबीएन बीबीएन में वीरवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बड़ी धूमधाम से मनाई गई। बीबीएन में बददी शिव मंदिर, गोशाला दामुवाला व सिक्का चौक स्थित माधव न्यू टाउन में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व बड़ी धूमधाम से साथ मनाया गया। न्यू टाउनवासियों ने बढ-चढ़कर भाग लिया। गोविंदाओं द्वारा मटकी फोड़ने के कार्यक्रम से पूरा टाउन कृष्णमय हो गया। न्यू टाउन स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में वीरवार को कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्य क्रम का शुभारंभ मंदिर परिसर से विधिवत रूप से पंडित सतीष शर्मा द्वारा पूजा-अर्चना के साथ हुआ। श्री कृष्ण की धुनों पर माहौल को भक्तिमय बना रहा था। इस दौरान झांकियों का आयोजन भी किया गया। जिसमें प्रतीक्षा राणा ने यशोदा और श्री कृष्ण की झांकी को प्रस्तुत करवाया, जबकि प्रकृति, दीपशिखा, हिमानी की झांकी में श्रीराधा कृष्ण दिखाए गए।
किशनपुरा गांव के समीप देर सांय हुआ हादसा फर्स्ट वर्डिक्ट। बददी बद्दी-नालागढ़ राष्ट्रीय मार्ग पर किशनपुरा के समीप एक बस के ट्रैक्टर के टकराने से बस में सवार आठ यात्री घायल हो गए है। घायलों को नालागढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन एक यात्री की हालत नाजुक होने पर उसे पीजीआई रैफर कर दिया गया है। यह हादसा वीरवार देर सांय किशनपुरा गांव के समीप हुआ। बद्दी की ओर से एक निजी बस नालागढ़ की ओर जा रही थी। जैसे ही किशनपुरा पहुंची तो बस चालक जोगिंद्र पाल बस को ट्रैक्टर से ओवर टेक करते हुए ट्राली से टकरा दिया, जिससे बस को जबरदस्त टक्कर लगी। टक्कर लगने से बस में चालक जोगिंद्र पाल सहित आठ लोग घायल हो गए। घायलों में पपू राय, कविता दूबे, राकेश कुमार, भारत भूषण, नसीब अहमद, अवतार सिंह और विनोद कुमार शामिल है। सभी घायलों को नालागढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन पप्पू राय की टांग में फैक्चर होने से उसे पीजीआई रैफर कर दिया गया है। डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने बस चालक जोगिंद्र पाल के खिलाफ लापरवाही से बस चलाने के जुर्म मं धारा 279, 337 और 184 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन आदिवासी कल्याण समिती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय स्व. पवन गुप्ता मैमोरियल टूर्नामेंट का समापन कल देर रात तक हुआ। समापन से पहले दूसरे राउंड मे 19 टीमों ने व तीसरे राउंड में 10 टीमों ने भाग लिया, जिसमें से चायन की गई 5 टीमों के मध्य फाईनल मैच हुए समापन समरोह मे मुख्यातिथी सैंटलुक्स स्कूल के प्रबंधक फादर सहाय राज व प्रिंसिपल सिस्टर लवीना विषेश रूप से शामिल हुए समिती की और से उन्हे स्मृति चिन्ह व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने आदिवासी कल्याण समिती के सदस्यों की सरहान की और कहा की खेल से हर उम्र के लोगों का शरीर स्वस्थ बनता है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को चाहे व महिला हो या पुरुष भाग लेना चाहिए। सहाय राज व लवीना ने विजेता टीमो को इनाम की राशी ट्राफी मेडल दे कर सम्मानित किया। एमआरएस रबोन टीम ने पराला खडा पत्थर टीम को 2-1 हरा कर प्रथम इनाम 41 हजार रू व ट्रॉफी पर कब्जा किया टीम के कप्तान रोपा उरॉव उप कप्तान सुखदेव ने इसका श्रेय टीम के सभी सदस्यों को दिया। पराला खडा पत्थर टीम ने आईएसबीटी शिमला सी टीम को 1-0 से हरा कर दूसरे इनाम 21 हजार व ट्रॉफी पर कब्जा किया। टीम के कप्तान संदीप उरॉव व उप कप्तान कार्तिक उरॉव ने टीम के सभी खिलाडीयो को बधाई दी व व अयोजको का धन्यवाद किया। आईएसबीटी शिमला सी टीम तीसरे स्थान पर रही उन्हें तृतीय पुरस्कार 11 हजार रुपए व ट्रॉफी प्रदान की गई। टीम के कप्तान जगेश्वर ने टीम के सदस्यो का हौसला बढ़ाते हुए कहा हम सब और ज्यादा महेनत करेंगे और अगले प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करेंगे। आदिवासी कल्याण समिती के सदस्यों प्रधान जॉर्ज समंत एरिया प्रबंधक दीपक, प्रदीप, बाबूनाथ सदस्य बाबूनाथ ने राजबाला गुप्ता पत्नी स्व. पवन गुप्ता, न्यूइरा कंस्ट्रक्शन के मालिक विकास कोशिक, सोलन प्रशासन व विशेष रूप से पुलिस कप्तान सोलन विरेंद शर्मा, सोलन हास्पिटल, सैंटलुक्स स्कूल प्रबंधन, समाजसेवी मुकेश गुप्ता व सोलन कंडाधाट के प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का सहयोग के लिए धन्यवाद किया।
अनूप । सुजानपुर सुजानपुर भाजपा शहरी इकाई सचिव प्रकाश सडयाल ने सुजानपुर के कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा से उनके साढे़ 4 वर्षाें का हिसाब देने की मांग की है। प्रकाश सडयाल ने कहा कि विधायक ने अपने कार्यकाल में क्षेत्र का कोई विकास नहीं किया और अब जबकि आने वाले चुनावों में उनको अपनी हार निश्चित दिख रही है, तो वह छटपटा गए हैं तथा बार-बार सरकार को कोस रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुजानपुर की जनता ने इस बार भाजपा को वोट देने का मन बना लिया है। सुजानपुर में आज तक जो भी विकास हुआ पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा किया गया। वर्तमान में भी प्रदेश सरकार द्वारा सुजानपुर का विकास करने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई। प्रकाश ने कहा कि सुजानपुर में भाजपा के पास नेता भी है और कार्यकर्ता भी। उन्होंने कहा कि भाजपा एक कैडर बेस पार्टी है तथा पूरे विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। सुजानपुर में भी भाजपा के पास नेताओं और कार्यकर्ताओं की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सुजानपुर को पर्यटन की दृष्टि से कई सौगातें दी है। उन्होंने कहा कि सुजानपुर की जनता अब वह गलती दोबारा नहीं करेगी, जो उन्होंने पिछले चुनावों में की थी। सुजानपुर में अब झूठ की राजनीति नहीं चलेगी तथा सुजानपुर की जनता ने अब आगामी प्रदेश में बनने वाली भाजपा की सरकार में अपना सहयोग देने का मन बना लिया है।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार प्राप्त करने के लिए युवाओं को एक सुनहरा मौका हमीरपुर में मिलने जा रहा है, जिसका लाभ सबको उठाना चाहिए। यह सुनहरा अवसर और कोई नहीं, बल्कि हमीरपुर के होनहार प्रतिभावान सांसद एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा उपलब्ध करवाया जा रहा है। हमीरपुर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अंकुश शर्मा ने यह बात कही है। अंकुश दत्त शर्मा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर अपने संसदीय क्षेत्र में युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय रोजगार के अवसर प्रदान कर रहे हैं। यह रोजगार नाेएडा स्थित कंपनी मैजिक बिलियन के माध्यम से उपलब्ध करवाएं जा रहे हैं। मैजिक बिलियन एक अंतरराष्ट्रीय कंसल्टेंसी है, जिसने पिछले 3 वर्षो में 2000 से अधिक छात्रों को जर्मनी, रूस, रोमानिया, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिआ, एवं जापान में रोजगार उपलब्ध कराया है। हाल ही में मैजिक बिलियन ने हरियाणा कौशल विकास मिशन (HSDM) के साथ मिलकर, हरियाणा के 200 युवाओं को जर्मनी में रोजगार प्रदान करने का कार्य शुरू किया है। अब हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के युवाओं के लिए भी अंतरराष्ट्रीय रोजगार अवसर प्रधान किए जा रहे हैं। इन अवसरों की जानकारी प्राप्त करने के लिए 20 अगस्त 2022, सुबह 11:30 बजे गौतम गर्ल्स कॉलेज, वार्ड-9, 10 नियर हमीरपुर बस स्टैंड, हिमाचल प्रदेश में आयोजित सेमिनार में अपने माता-पिता सहित भाग लें। इस सेमिनार के दौरान मैजिक बिलियन की टीम विभिन रोजगारों, उनके फायदों और किस प्रकार हमीरपुर के युवा अपने करियर में उन्नति और सफलता पा सकते हैं। इस बात से सम्बंधित जानकारी दी जाएगी। जिला मीडिया प्रभारी ने कहा कि इच्छुक युवा सेमिनार के उपरांत उसी समय अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। अन्यथा मैजिक बिलियन की टीम हमीरपुर में रविवार 21 अगस्त शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेगी। पंजीकरण होने के बाद युवाओं को कुछ अवधी की ट्रेनिंग दी जाएगी, उसके पश्चात बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए 7303202828, 9315110489 पर संपर्क करके सेमिनार एवं रोज़गार संबंधी तमाम जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
विनायक ठाकुर । जसवां परागपुर जसवां:परागपुर विधानसभा के अंतर्गत गांव बणी मे सरकारी नाैकरी दिलवाने को लेकर तीन बेरोजगार युवाओं से 16 लाख की ठगी करने वाले दोनों जालसाज आरोपी रक्कड़ पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिए है। कहा जा रहा है कि यह दोनों आरोपी हाईकोर्ट शिमला में इस मामले को लेकर जमानत लेने गए थे, लेकिन रक्कड़ पुलिस को इस बात की सूचना मिलते वह भी वहां हाईकोर्ट शिमला पहुंच गई और उक्त जालसाज़ नटवरलालों का गुनाह देखते हुए उन्हें माननीय अदालत ने उनकी जमानत को रद करके गिरिफ्तारी के आदेश जारी कर दिए, अब यह दोनों जालसाज़ अरोपी रक्कड़ पुलिस की गिरफ्त मे है। इनमे से एक आरोपी उक्त युवाओं का रिश्तेदारी में जीजा ही बताया जा रहा है। जानकारी देते हुए पुलिस थाना रक्कड़ प्रभारी चिरंजी लाल शर्मा ने बताया कि वर्ष 2020-21 से यह अरोपी उक्त तीनों युवाओं से रेलवे विभाग में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर पैसे ऐंठ रहे थे। इनमें एक आरोपी रिश्तेदारी में जीजा ही बताया जा रहा है। यहां तक कि उक्त बेरोजगार युवकों को रेेलवे विभाग मे इंटरव्यू देने हांवडा भी ले जाया गया, लेकिन जब वहां उन्हें पता कि यहां कोई नौकरी नहीं मिलने वाली है और आपके साथ यहां नौकरी के नाम पर फ्राड हुआ है, तो उनका माथा ठनका जब ठगी का शिकार हुए युवकों ने अपने उसी रिश्तेदार से पैसे वापस करने के लिए कई चक्कर पे चक्कर काटे, लेकिन उसने पैसे भी वापस नहीं किए। खबर की पुष्टि करते हुए पुलिस थाना रक्कड़ प्रभारी चिरंजी लाल शर्मा ने कहा कि गांव बणी में नौकरी का झांसा देकर पैसे ऐंठने वाले दोनो अरोपी गितफतार कर लिए है, हर पहलू पर जांच जारी है।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट ब्लॉक युवा कांग्रेस अर्की द्वारा चलाए जा रहे अभियान 'बूथ जोड़ों यूथ जोड़ों' का कार्यक्रम ग्राम पंचायत सरयांज और हनुमान बड़ोग में किया गया, जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक युवा कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत वर्मा ने की। इस दौरान प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस शशिकांत व युवा कांग्रेस के काे-आर्डिनेटर कपिल ठाकुर भी मौजूद रहे। आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार करना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। हेमंत वर्मा ने बताया कि युवा कांग्रेस अर्की हर स्तर पर कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार-प्रसार कर स्थानीय विधायक अर्की संजय अवस्थी की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का काम कर रही है। उन्होंने बताया की बूथ लेवल की यूथ कांग्रेस की कार्यकारिणी का निर्माण किया जा रहा है। इस मौके पर प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस शशिकांत, ब्लॉक युवा कांग्रेस महासचिव प्रकाश लक्की, स्वर्ण ठाकुर, अशोक कुमार, कुलदीप, अशोक, नीरज, दिला राम शर्मा, चमन लाल, सवर्ण सिंह व देवराज शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला राजस्थान, जोधपुर, जालोर के सायला थाना के तहत सुराणा गांव के आठ वर्षीय दलित छात्र इंद्र मेघवाल का कसूर सिर्फ इतना था की पेयजल के लिए मटके से पानी ले लिया और अपनी गले की प्यास बुझाना चाहता था। लेकिन अध्यापक ने इतनी निर्मम पिटाई कर दी कि छात्र की मौत हो गई। यह एक छात्र की मौत नहीं बल्कि मर्यादित व्यवस्था की भी मौत है और उस कानून व्यवस्था की भी मौत है जिस कानून व्यवस्था की अक्सर राजस्थान की सरकार व केंद्र की सरकार दुहाई देती है। दूषित मानसिकता व जातिवाद के अजगर ने और भीतर पनपती नफरत ने एक बाप से उसके हाथ, एक मां से उसका दुलार और एक बहन से उसका सहारा छीन लिया। पता नहीं यह बेटा आगे चलकर देश को नई दिशा देता, लेकिन इससे पहले ही चिराग बुझ गया। इसी संदर्भ में आज हिमाचल प्रदेश बटवाल वेलफेयर एसोसिएशन ने राजस्थान जालोर के सायला थाना के तहत सुराणा गांव में आठ वर्ष के दलित छात्र इंद्र मेघवाल से कथित मारपीट व मौत मामले को लेकर रोष व्यक्त किया है। एसोसिएशन ने आरोपित अध्यापक पर हत्या के मामले के तहत कार्रवाई और सख्त से सख्त सजा की मांग को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रपति को जिला प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन भेजा है। जिसमें कमजोर वर्गों को सुरक्षा प्रदान करने व इंद्र मेघवाल नाम से नया कानून बनाने बारे गुहार लगाई है। जिला प्रशासन से प्रदेश अध्यक्ष नीरज कुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल मिला। जिसमें महासचिव राजेश गोरा, कोषाध्यक्ष राजिंद्र कुमार हैप्पी, उपाध्यक्ष सुरेश कुमार, संयुक्त सचिव दुर्गा चंद, सचिव शशि कुमार, विकास कुमार, वरिष्ठ सदस्य देशराज, वरिष्ठ सदस्य सूरज कुमार आदि शामिल रहे। ज्ञापन में बताया गया है कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। अभी अभी हम आजादी का अमृत महोत्सव मनाकर हटे हैं। लेकिन जातिगत अव्यवस्था व जातिगत छूआछूत, अश्पृश्यता कब खत्म होगी। यह समझ नहीं आ रहा है। कमजोर वर्गों को अभी भी सुरक्षा की जरूरत है। जब तक दूषित मानसिकता के व्यक्ति राक्षस का काम करते रहेंगे तब तक मानव का मानव होना धिक्कार है। यह एक उदाहरण बने कि भविष्य अब जातिवाद व बाहुबल के दम पर कोई किसी कमजोर का शोषण न करें व अत्याचार न करें। इंद्र मेघवाल नाम से एक कानून बने जो पूरे देश में लागू हो ताकि इस तरह की घटना की पुर्नावृत्ति न हो। हिमाचल प्रदेश बटवाल वेलफेयर एसोसिएशन आपसे आग्रह करती है कि राजस्थान की घटना से पूरा देश शर्मसार हुआ है। सभी राज्यों में इस घटना को लेकर आक्रोश है। इसलिए आरोपितों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और कमजोर व दलित वर्ग को न्याय व सुरक्षा प्रदान की जाए।
आलाेक। कुल्लू कुल्लू-मनाली नेशनल हाई-वे पर 17 मील के पास पर्यटक वाहन थार के ट्रक से टकरा जाने से हनीमून मनाने आए नवदंपती की मौत हो गई है। टक्कर इतनी जोर की हुई कि थार गाड़ी चकनाचुर हो गई। मृतकों की पहचान रोहित कौशिक पुत्र आनंद कौशिक उम्र 23 वर्ष व मानसी पत्नी रोहित उम्र 23 वर्ष गृह संख्या 89 काकरी तहसील तालबेहट जिला ललितपुर यूपी के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ट्रक (एचपी 64 बी 6667) और थार वाहन (यूपी 94ए 6068) के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोर की हुई कि थार पूरी तरह क्षगिग्रस्त हो गई और दो पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक को भी नुकसान पहुचा है। पतलीकूहल थाना प्रभारी मुकेश राठौर ने बताया कि आधी रात को हुई दो वाहनों के बीच टक्कर में पति पत्नी की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतकों के घर वालों से संपर्क कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये जाएंगे।
प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय में जोड़ी नई सुविधाएं, नए वाहन को दिखाई हरी झंडी घुमारवीं से कृषि दूत सुनील चंदेल ने मिलकर दी बधाई प्रतिमा राणा। पालमपुर चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में कुलपति प्रो. एचके चौधरी ने नई सुविधाओं को जोड़ा। इसका सीधा लाभ कर्मियों के साथ विद्यार्थियों को मिलेगा। कुलपति प्रो चौधरी ने जन्माष्टमी के पावन पर्व पर डॉ जीसी नेगी पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय की डेयरी में स्थित राधाकृष्ण मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की और सभी को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की बधाई दी। कुलपति प्रो एचके चौधरी ने कहा कि संस्थान में कुछ नई सुविधाओं जैसे नए प्रवेश द्वार ओर बायोसेक्युरिटी डीप का उद्घाटन किया। साथ ही पशुधन फार्म परिसर विभाग में कृषि उपज की बिक्री के लिए एक नए वाहन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि आधुनिकीकरण और नई तकनीकों का उपयोग एक नियमित विशेषता होनी चाहिए। जिला बिलासपुर के घुमारवीं से विश्वविद्यालय के कृषिदूत सुनील चंदेल ने भी कुलपति से मुख्यालय में आकर मुलाकात की। उन्होंने बताया कि वह 15 लोगों को रोजगार प्रदान कर रहे हैं और उनका फूलों से 70 लाख रुपए प्रति वर्ष का टर्न ओवर है। कृषि विज्ञान केंद्र बरठी से उन्हें मार्गदर्शन मिल रहा है और वह आगे किसानों तथा विद्यार्थियों को कौशल विकास प्रशिक्षण दे रहे है। डॉ. परवीन लता चौधरी, विश्वविद्यालय की प्रथम महिला, वैधानिक अधिकारी और इस अवसर पर डॉ. जीसी नेगी कॉलेज ऑफ वेटरनरी एंड एनिमल साइंस के वैज्ञानिक भी उपस्थित थे।
अनूप । सुजानपुर डीएवी आलमपुर द्वारा श्रीकृष्ण के जन्मदिन के उपलक्ष्य में जन्माष्टमी का महान व पवित्र उत्सव कक्षा एलकेजी से 12वीं तक के छात्रों द्वारा धूमधाम से मनाया गया। यह महोत्सव भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के उपलक्ष्य में पूरे भारतवर्ष में मनाया जाता है। भादों में कृष्ण पक्ष के आठवें दिन अष्टमी के दिन मनाया जाने वाला यह त्याेहार नन्ने-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने रंग-बिरंगे परिधानों में सजकर श्रीकृष्ण भगवान के रूप में अवतरित होकर हर्षोल्लास सहित इस दिन की महत्ता को बढ़ाया। इस शुभ दिवस को छात्रों ने विभिन्न प्रकार के शुभ कार्ड बनाकर व शुभ संदेश देते हुए मनाया व छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए बांसुरी सजावट, मुकुट सजावट व मटकी सजावट आदि विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस उपलक्ष्य में ' दही-हांडी 'प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य बिक्रम सिंह ने बच्चों, अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार हमें हमारी संस्कृति और भारत की सभ्यता को सहजने में सहायक होते हैं। अतः हमें समय-समय पर बच्चों के साथ इन त्योहारों को अवश्य मनाना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ी संस्कृति को याद रखे व उससे जुड़ी रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं अध्यक्ष सूद सभा संजय सूद ने कहा कि सूद सभा शिमला द्वारा राम मंदिर में आयोजित जन्माष्टमी कार्यक्रम में भाजपा के राज्यसभा सांसद एवं हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. सिकंदर कुमार ने भाग लिया। डॉ. सिकंदर कुमार के राम मंदिर पहुंचने पर सभा के सभी सदस्यों ने उनका स्वागत और सम्मान किया। सदस्यों ने राज्यसभा सांसद को सभा के कामकाज और समाज में संस्था के योगदान से भी अवगत कराया। सभा ने राम मंदिर में सोलर प्लांट लगाने की भी मांग की जो लंबे समय से लंबित थी। सौर संयंत्र की कुल लागत 1331190 रुपए होने का अनुमान है और डॉ, सिकंदर कुमार ने इसे एमपीलैड फंड से प्रदान किया। सूद सभा ने राज्यसभा सांसद को सभा के प्रति उनकी उदारता के लिए धन्यवाद दिया। संजय ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी राजनीतिक शख्सियत ने सूद सभा को इतनी बड़ी रकम दी है। इस अवसर पर वीरेंद्र सूद, रमेश चौजर, जगमोहन देव सूद, सुमन सूद, सूफल सूद, प्रफुल कुठियाला, अश्विनी कुठियाला, पुनीत सूद, गोपाल डोगर, संजीव कुठियाला, लता कौशल और निर्मला चंदेल भी उपस्थित रहे।
राज्यपाल ने की शोभा यात्रा की अगुवाई फर्स्ट वर्डिक्ट। नूरपुर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज कांगड़ा जिला के नूरपुर में आज से आरंभ हुए दो दिवसीय राज्य स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा चौगान से होती हुई बृजराज मंदिर में संपन्न हुई, जिसकी अगुवाई राज्यपाल ने की। वह पारम्परिक तौर पर पगड़ी पहनकर शोभायात्रा में शामिल हुए। वन एवं युवा, खेल मंत्री श्री राकेश पठानिया भी उनके साथ थे। इस अवसर पर अपने संबोधन में राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व भगवान श्री कृष्ण को संमर्पित है, जिन्होंने मानवता के कल्याण के लिए हमें गीता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण की शिक्षाएं हमेशा प्रासंगिक रही हैं क्योंकि उन्होंने निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण से कार्य करते रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता भगवान श्री कृष्ण और भगवान श्री राम में समाई हुई है। देश के कोने-कोने में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है और हिमाचल प्रदेश में भी इस त्यौहार को हर्षोल्लास से मनाया जाता है। राज्यपाल ने लोगों से एकता और सौहार्द के साथ मानव कल्याण के लिए कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमें अपनी समृद्ध संस्कृति और उच्च रीति-रिवाजों पर गर्व होना चाहिए। हमारा हर कार्य राष्ट्रीयता की भावना से किया जाना चाहिए। उन्होंने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि यह अभियान भी राष्ट्रीयता व हमारे स्वाभीमान से जुड़ा था। ऐसी भावना हमेशा रहनी चाहिए। राज्यपाल ने ‘बृजराज’ स्मारिका के पहले अंक का भी विमोचन किया। राज्यपाल ने इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को ईनाम देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व, वन मंत्री राकेश पठानिया ने राज्यपाल को सम्मानित तथा स्वागत किया। उन्होंने राज्य स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव में राज्यपाल के आगमन पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह पर्व क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति और लोगोें की आस्था का केंद्र है। इस अवसर पर, बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसमें भगवान श्री कृष्ण के भव्य रूपों को भी दर्शाया गया। राज्य लघु बचत सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष संजय गुलेरिया, अतिरिक्त उपायुक्त गंधर्वा राठौड़, महोत्सव समिति के अध्यक्ष एवम एसडीएम अनिल भारद्वाज, एएसपी सुरिंद्र शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष अशोक शर्मा व जिला प्रशासन के अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
चमन शर्मा। आनी विकास खंड की ग्राम पंचायत मुहान में प्रधान हरीश शर्मा के आकस्मिक निधन के बाद रिक्त हुए प्रधान पद के लिए हाल ही में उपचुनाव संपन्न हुए, जिसमें प्रधान पद पर संतोष ठाकुर ने जीत हासिल की। गुरुवार को पंचायत निरीक्षक मुकुंद शर्मा की अगवाई में एसडीएम आनी नरेश वर्मा के द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। एसडीएम नरेश वर्मा ने कहा कि नवनियुक्त पंचायतीराज प्रतिनिधि भारत के आदर्श संविधान का पालन करते हुए पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ विकास कार्यों को गति प्रदान करें और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से आम जनता को लाभान्वित करवाएं। उन्होंने कहा कि पंचायतों लोकतांत्रिक प्रणाली की आधारभूत इकाई है, जो ग्रामीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। अतः ऐसे में चुने हुए प्रतिनिधि जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप खरे उतरेंगे। वहीं, संताेष ठाकुर ने कहा कि जांजा जोन के लिए एक बस चलाई जाए। ये बस कुल्लू से वाया कोठी होकर आनी पहुंचे इस बस से चलने से लगभग 15 पंचायतें लाभांवित होगी। संतोष ने बताया कि यह बस कुल्लू से दिन के समय चले और रात को कोठी में रुक कर सुबह आपने गंतव्य में जाकर जनता की परेशानी को दूर करें। एनएच-305 में बहुत सी बसें जाती हैं, पर वह ग्रामीण क्षेत्रों में भी जाएं, तो बाकी जनता की परेशानियां दूर होंगी। सरकार वह आनी के विधायक को चाहिए कि इन ग्रामीण क्षेत्रों में भी बस चलाई जाए।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर कृष्ण जन्माष्टमी बड़े हर्षोउल्लास के साथ लंबागांव में मनाई गई। लोअर लंबागांव में चिन्मय सनातन परिवार और मोटिवेशन फिटनेस क्लब द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर झांकी का आयोजन भी किया गया। झांकी लंबागांव के झुंग्गा देवी वाईपास से शुरुआत की और यह झांकी जयसिंहपुर बाजार तक निकाली गई। लंबागांव से जयसिंहपुर तक कृष्ण के जयकारों से गूंज उठा, जिसमें लंबागांव के चिन्मय सनातन परिवार और मोटिवेशन फिटनेस क्लब के साथ लंबागांव के और लोगों ने भी साथ दिया। वहीं, मोटिवशन फिटनेस क्लब के प्रधान विकाश राणा ने जन्माष्टमी की सभी को शुभकामनाएं दी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में भाई-भतीजावाद के कारण कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस पार्टी एक डूबता हुआ जहाज है और कांग्रेस पार्टी के नेताओं का कांग्रेस पर से विश्वास उठ गया है। कांग्रेस एक नेतृत्वविहीन और दृष्टिहीन पार्टी है, आज भारत और हिमाचल कांग्रेस मुक्त राष्ट्र और राज्य की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष कह रहे हैं कि भाजपा विपक्ष के नेताओं को पार्टी में लाने के लिए प्रवर्तन निदेशालय का इस्तेमाल कर रही है। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि अगर ऐसा होता तो प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य को सबसे पहले भाजपा में शामिल होना चाहिए था। क्योंकि वे भी भ्रष्टाचार के विभिन्न आरोपों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सच है कि भाजपा भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले किसी भी व्यक्ति या पार्टी की निंदा करती है। कांग्रेस के नेताओं ने अपने शासन के दौरान बहुत भ्रष्टाचार किया है, जिसके कारण उन्हें विभिन्न पूछताछों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हम मानते हैं कि कांग्रेस यह मानने में असमर्थ है कि उनके मौजूदा विधायक पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। वे पार्टी में शामिल हुए क्योंकि वे कांग्रेस नेताओं के कट्टर रवैये से थक चुके हैं और कांग्रेस के और भी नेता जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि विधायक पवन काजल और लखविंदर राणा हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कामकाज को देखकर भाजपा में शामिल हुए, जिन्होंने हमारे देश और राज्य का चेहरा बदल दिया है। वे कांग्रेस पार्टी के परिवारवाद से खुश नहीं थे, जहां नेता जन्म के आधार पर चुने जाते हैं।
गगल में हुए अपराध में बाहरी राज्य के युवक पर कड़ी कार्रवाई करे प्रशासन-पंकज मनाेज कुमार। कांगडा कांगड़ा में प्रवासियों कि दिन-प्रतिदिन बढ़ती संख्या व गगल में 10 वर्ष की लड़की से घिनौनी हरकत को लेकर दो दर्जन युवा नेताओं व सदस्यों ने एसडीएम कांगड़ा को ज्ञापन सौंपा। जिला परिषद सदस्य एवं यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पंकज कुमार पंकु ने कहा कि 10 वर्ष की लड़की से घिनौनी हरकत करने वालें युवक पर कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। वहीं, कांगड़ा में अप्रवासी लोगों की दिन प्रतिदिन बढ़ती संख्या को लेकर भी प्रशासन को अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि प्रवासियों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ अन्य घटना भी अब कांगड़ा मे बढ़ रही है, इस पर प्रशासन को जल्द से जल्द कठोर कदम उठाने होंगे, ताकि इस पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि प्रवासियों का रजिस्ट्रेशन सख्त तरीके से अनिवार्य किया जाए, ताकि भविष्य में कोई अप्रिय घटना ना घटे और न ही युवाओं को इस पर खुद कार्रवाई करने के लिए मजबूर होना पड़े। इस दौरान युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ईशांत चौधरी, करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष विशाल भारतीय, सौरंश चौधरी, मुनीष वाहडी, अभिषेक चौधरी, रितिक चौधरी, लकी सैनी, शिवचरण, निखिल, हर्ष भारत, सनी, अमित, मयंक, राज, सौरभ, अभिषेक, अंकुश, राज शर्मा व रोहित आदि युवा मौजूद रहे।
हिमाचल प्रदेश को देवो की भूमि कहा जाता है। हिमाचल के प्राचीन मन्दिरों में से एक प्राकृतिक सौंदर्य से भरा हुआ किनौर जिला के प्रसिद्ध यूला कुंडा झील ,जोकि किन्नौर के रोरा घाटी की गहराई के बीच स्थित यूला कुंडा झील के बीच भगवान श्रीकृष्ण का मंदिर है। समुद्र तल से 12000 फ़ीट की ऊंचाई होने के कारण इस मंदिर को दुनिया के सबसे ऊँचे कृष्ण मंदिरो में से एक माना गया है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यूला कंडा झील का निर्माण पांडवो ने वनवास के दौरान किया था। यहाँ हर साल कृष्ण जन्माष्टमी के दिन बड़ी धूमधाम से उत्सव मनाया जाता है जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते है। लोगों की मान्यता है,अगर श्रद्धालु अपनी किनौरी टोपी उलटी करके झील में फैंकते और यदि उसकी टोपी बिना डूबे तैरते हुए एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंच जाती है तो उसकी सारी मनोकामना जरूर पूरी होती है और अगर उसकी टोपी डूब जाये तो आने वाला साल उसके लिए अच्छा नहीं होता। मान्यता यह भी है कि बुशहर रियासत के राजा केहरि सिंह के समय इस उत्सव को मानाने की प्रथा शुरू हुई थी। तब से यह परम्परा आज भी मनाई जा रही है। छोटे स्तर पर मनाये जाने वाले इस मेले को अब जिलास्तरीय मेले का दर्जा प्राप्त हो चुका है। यहाँ किन्नौर ही नहीं बल्कि प्रदेश भर से लोग कृष्ण मंदिर के दर्शन करने आते है। इसके आलावा श्रद्धालु पवित्र झील के चारों ओर परिकर्मा करते है। कहते है ऐसा करने से उनको उनके कष्टों से मुक्ति मिल जाती है और झील का पानी औषधीयगुणों से भरा हुआ होने के कारण लोग झील में डुबकी भी लगाते है। श्रद्धालु दुर्गम रास्तों से हो कर पैदल सफर करते हुए मंदिर तक पहुंचते हैं। भारत-चीन की सीमा पर गूजेंगे श्री कृष्ण भजन ,इस बार जिला प्रशासन 19 अगस्त को यूला कंडा में जिलास्तरीय जन्माष्टमी पर्व बड़ी धूमधाम से मनाएगा । मसाबा मयूल यूला एसोसिएशन सचिव रंजीत सिंह ने बताया कि इस बार जन्माष्टमी पर्व का शुभारभ प्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी करेंगे। एक दिन पूर्व स्थानीय लोग ,बौद्ध लम्हा और , श्रद्धालुओ के साथ रीतिरिवाजों, लोकगीतो और मंत्रो का उच्चारण करते हुए 12 किलोमीटर पैदल चल कर 6 बजे तक सराये भवन तक पहुँचेगे। वही सारी रात भजन कीर्तन करते हुए सुबह 4 बजे पूजा का प्रसाद बनेगा और साथ ही 18 प्रकार के फूलों से भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना भी की जाएगी।
शिक्षा की गारंटी से पूरे प्रदेश मे उत्साह, आप की सरकार बनने पर पूरी होगी गारंटी, हर बच्चे को फ्री और अच्छी शिक्षा मिलेगी शिवांशु शुक्ला। धर्मशाला आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता पंकज पंडित ने कहा कि हिमाचल में अगला चुनाव जनता के शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दों पर होगा। कल शिमला में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केजरीवाल की तरफ से प्रदेश की जनता को पहली शिक्षा की गारंटी दी गई। चुनावों के समय सभी पार्टियां घोषणा पत्र ला रही हैं। आम आदमी पार्टी घोषणाओं पर विश्वास नहीं करती, क्योंकि यह घोषणा पत्र छलावा साबित हो रहे हैं। कांग्रेस और भाजपा चुनावों के समय जारी घोषणा पत्र की घोषणाओं को पूरा करने में नाकाम रहे हैं। आम आदमी पार्टी घोषणा नहीं करती, गारंटी पर भरोसा करती है। आम आदमी पार्टी जो गारंटी देती है वो पूरा करते हैं। दिल्ली में केजरीवाल ने जनता को गारंटी दी, उसे पूरा किया और उसी गारंटी के दम पर जनता से फिर वोट मांगा और जनता ने फिर सरकार बनाई। पंजाब में जनता को गारंटी दी और जनता ने सरकार बनाई तो सरकार ने चार महीने में ही जनता को दी गई अधिकांश गारंटियों को पूरा किया। पंजाब में मॉडल स्कूल बन रहे है और 15 अगस्त को 75 मोहल्ला क्लीनिक जनता को समर्पित कर दिए गए हैं, जिनमें पंजाब की जनता को बेहतर इलाज के साथ टेस्ट और दवाईयां भी फ्री में मिल रही हैं। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता पंकज पंडित ने कहा कि प्रदेश की जनता को पहली गारंटी शिक्षा की दी गई है, जिसमें प्रदेश के सभी बच्चों को मुफ्त और अच्छी शिक्षा दी जाएगी। प्रदेश के सभी स्कूलों को शानदार बनाया जाएगा। कच्चे शिक्षकों को पक्का किया जाएगा और शिक्षकों के खाली पदों को भरा जाएगा। इसके साथ ही प्राइवेट स्कूलों को मनमानी फीस वसूली नहीं करने दी जाएगी। प्राइवेट स्कूलों की फीस नियंत्रण करने के लिए कानून बनाया जाएगा। स्कूलों में किताबों और ड्रेस बेचने की दुकानों को बंद किया जाएगा। शिक्षकों को शिक्षा के अलावा कोई दूसरा काम नहीं दिया जाएगा, शिक्षक सिर्फ पढ़ाई का काम ही करेंगे। प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के तत्काल बाद शिक्षा की गारंटी को पूरा किया जाएगा। दिल्ली की तरह बेहतर शिक्षा और बेहतर खेल की सुविधा दी जाएगी। पंकज पंडित ने कहा कि हिमाचल की शिक्षा व्यवस्था बदहाल है। यहां पर हजारों स्कूल एक शिक्षक के सहारे चल रहे हैं। एक शिक्षक ही पांच कक्षाओं को पढ़ा रहे हैं। ऐसे में बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। हिमाचल के शिक्षक पढ़ाई का काम कम करते हैं, सरकार के अन्य काम ज्यादा करते हैं। शिक्षकों की ड्यूटी कहीं जनगणना में लगाई जाती है, तो कहीं टीकाकरण के काम में लगा दी जाती है। जिससे बच्चों की पढ़ाई नहीं होती है। हिमाचल में स्कूल के भवन जर्जर हालत में हैं। यहां पर एक कमरे में पांच कक्षाएं लगती हैं। स्कूलों में न तो टायलेट की व्यवस्था है और न ही पानी की व्यवस्था है। स्कूलों में खेल मैदान ही नहीं है, जिससे स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
मनोज कुमार। कांगड़ा हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के द्वारा चलाए जा रहे प्रशिक्षण एवं रोजगार कार्यक्रम के तहत लगाए जा रहे शिविर का आयोजन जलाड़ी में हुआ। जिसमें फोकल स्किल के राज्य परियोजना समन्वयक अमित तिवारी उपस्थित रहे और उन्होंने वहां उपस्थित युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि युवाओं का निरंतर विकास के पथ पर चलना और सफलता को प्राप्त करने का लक्ष्य सुनिश्चित करके अपने जीवन में मिलने वाले अवसरों का लाभ उठाना चाहिए। किसी देश के कुशल युवा ही उस देश की राष्ट्रशक्ति होते हैं और युवाओं का उत्थान और देश का विकास ही हमारा कर्तव्य और लक्ष्य है। आज लगभग प्रति 100 लोगों पर 110 मोबाइल फ़ोन्स इस्तेमाल हो रहे। अत: इस क्षेत्र में कौशल प्राप्त युवा अपनी जीविका अर्जित कर सकते हैं। इस कार्यक्रम की सफलता का पूरा श्रेय जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ को दिया। फोकल स्किल के राज्य परामर्श समन्वयक अभय पटियाल ने युवाओं को उनके भविष्य में सफलता प्राप्त करने के रास्ते दिखाए और रोजगार के लिए इच्छुक छात्र- छात्राओं का होटल और मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री में ट्रेनिंग कार्यक्रमों के लिए पंजीकरण किया और साथ ही इस क्षेत्र में रोजगार के अवसरों से अवगत कराया। इसके उपरांत जलाड़ी ग्राम पंचायत के प्रद्यान राज कुमार ने फोकल स्किल के वैभव तिवारी और मनीत डोगरा के साथ पंचायत का दौरा किया और पंजीकृत सभी उम्मीदवारों के माता-पिता से उनके बच्चों को कौशल विकास निगम के इस कार्यक्रम से जोड़ने के लिए अनुरोध किया तथा अनुमति पत्र पर हस्ताक्षर कराये। कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ और जलाड़ी ग्राम पंचायत प्रद्यान राज कुमार का विशेष सहयोग रहा। अंत में राज्य परियोजना समन्वयक अमित तिवारी ने जिला कांगड़ा के सभी सरपंचों से अनुरोध करते हुए कहा कि मैं आशा करता हूं कि सभी सरपंच इसी प्रकार युवाओं को कौशल और रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित शिविरों में सहयोग प्रदान करेंगे और जिससे हम हिमाचल से बेरोजगारी कि समस्या को काफी हद तक काम कर पाएंगे। इस अवसर पर राजेश पर्याल, अभय पटियाल, राज कुमार, मनीत डोगरा, अमित तिवारी व वैभव तिवारी उपस्थित रहे।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व जिला हमीरपुर के प्रभारी संजय सिंह चौहान ने भारत रत्न के प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 77वीं जयंती के अवसर पर जिला के सभी ब्लॉक अध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि सभी वरिष्ठ नेताओं, विधायकाें, पूर्व विधायकों व कार्यकर्ताओं को साथ लेकर अपने-अपने ब्लॉकों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करें व स्व. राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित करें व अपने महान व दूरर्दशी नेता को श्रद्धांजलि दें व उनके योगदानों को याद करें। प्रभारी संजय सिंह चौहान ने बताया कि इस अवसर पर मरीजों को फल बांटे जाएंगे व जरूरतमंद लोगों की मद्द की जाएगी।
अनूप । सुजानपुर हमीरपुर जिला के समाजसेवी अरविंद डोगरा ने आम आदमी पार्टी को ज्वाइन कर लिया है। डोगरा को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शिमला में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्तिगत तौर पर पटका पहना कर स्वागत किया और पार्टी में ज्वाइन करवाया। इस मौके पर मुनीष सिसोदिया के साथ हिमाचल के प्रभारी राज्यसभा सांसद संदीप पाठक, हिमाचल के अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर, संगठन मंत्री सत्येंद्र तोंगर, विकास धीमान व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। गौरतलब है कि विगत 10 वर्षों से रविंजद्र सिंह डोगरा ने हिमाचल के अनेक जिलों में जनता के काम किए और कोरोना काल के दो वर्ष इन्होंने मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर और सुजानपुर के गांव-गांव जा कर सैनेटाईजेशन का काम किया था तथा सभी प्रकार की दवा इत्यादि अपनी ओर से हर घर को प्रदान की इनकी समाजसेवा का यही बेहतर उदाहरण है कि हिमाचल प्रदेश से एक मात्र रविंद्र सिंह डोगरा ही हैं, जिनका नाम लगातार तीन बार (2020 , 2021, 2022) में पद्म सम्मान के लिए हिमाचल से केन्द्र सरकार को भेजा गया है। डोगरा के आप पार्टी मे जाने के वाद आम आदमी पार्टी हिमाचल में ओर मजबूत होगी। डोगरा हमीरपुर की बमसन तहसील की गवारडू के करसोह गांव से संबंध रखते हैं, जो कि सुजानपुर विधानसभा में आता है, उनके आने से आम आदमी पार्टी की हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना तथा कांगड़ा व मंडी के क्षेत्रों में पकड़ मजबूत होगी। वह वर्ष 2004 से 2014 तक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के किसान मोर्चा में राष्ट्रीय सचिव के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। 2015 से लेकर 2022 तक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी हिमाचल प्रदेश में अध्यक्ष पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। हाल ही में डोगरा ने एनसीपी प्रदेश अध्यक्ष पद से मार्च 2022 में इस्तीफा दिया था, उसके 17 अगस्त को बाद आम आदमी पार्टी का दामन थामा है।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर पहचान संस्था में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें संस्था के विशेष बच्चों शुभम और प्रिया ने देवकी और वासुदेव बनकर आदित्य और अदिति ने नंदबाबा और यशोदा बनकर कृष्ण के जन्म को दिखाया। बच्चों ने कृष्ण और राधा बनकर कृष्ण की लीलाएं की। साथ ही कुछ बच्चों ने गोपियों और ग्वालों की भूमिका निभाई। बच्चों द्वारा मटकी फोड़ी गई और सभी बच्चों ने कृष्ण झूला झुलाया। आज कृष्ण जन्माष्टमी के उत्सव पर विशेष रूप से मुख्यातिथि संस्था के नए सदस्य जितेंद्र सितलानी रहे, जिन्होंने बच्चों के साथ मिलकर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव बहुत ही उत्साह और हर्षोल्लास से मनाया। संस्था की प्रबंधक चेतना शर्मा ने कहा कि पहचान संस्था में हर त्योहार बहुत ही उत्साह से मनाया जाता है और त्योहार मनाने का हमारा उद्देश्य विशेष बच्चों को हर त्योहार के बारे में जानकारी देना है।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट ग्राम पंचायत मांगल में कंधर व बागा जलागम के किसानों का एक दिवसीय कृषि एवं बागवानी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस माैके पर एग्रोनॉमिस्ट फसल विशेषज्ञ डॉ. गुरनाम सिंह, फल एवं सब्जी विशेषज्ञ डॉ.राजेश, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में कार्यरत चौधरी चरण सिंह ने फसल विविधीकरण फसल चक्र में बदलाव फल एवं सब्जियों के उत्पादन बढ़ाने, पौधारोपण से लेकर उपज बढ़ाने के उपायों के बारे में प्रशिक्षण दिया।आईएसपीइआर संस्था के सहायक निदेशक राजेंद्र सिंह खाशा ने नाबार्ड के तहत वाटर शेड योजना से संबंधित भविष्य में होने वाले कार्यों की जानकारी दी व लोगों की आमदनी बढ़ाने वाली स्कीमों, स्वयं सहायता समूह के लिए प्रस्तावित स्कीमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उपप्रधान सीताराम ने किसानों से अपील की कि सभी लोग सरकार द्वारा चलाई जा रही किसानों व बागवानों के लिए आजीविका बढ़ाने की योजनाओं का लाभ ले। इस मौके पर प्रधान ग्राम पंचायत मांगल उर्मिला देवी, उपप्रधान सीताराम ठाकुर, प्रधान बागा करोग सुरेंद्रा पंवर, उपप्रधान बागा करोग व जलागम कमेटी बागा श्यामलाल चौहान, बागा जलागम सचिव राकेश चौहान, जलागम मांगल कंधर कमेटी प्रधान शेर सिंह, सदस्य बृजलाल पंवर, हीरा लाल चौहान, चुन्नी लाल चौहान, महिला मंडल प्रधान सहनाली कुंता देवी, निर्मला अवस्थी, रामप्यारी, डिंपल चौहान, प्रेम लाल चौहान, छोटा राम, सुखदेई चौहान, मस्त राम चौहान व पूर्णचंद सहित लगभग 150 किसानों ने भाग लिया।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर कंवर दुर्गा चंद राजकीय महविद्यालय में रेड रिबन क्लब द्वारा एड्स नियंत्रण एवम जागरूकता विषय के अंतर्गत पोस्टर बनाने तथा नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 15 बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संयोजन प्राे. किरण शर्मा ने किया। जिसमें प्रथम स्थान पायल बीए प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान पर विशाली बीकॉम द्वितीय वर्ष तथा तृतीय स्थान पर तनवी बीकॉम प्रथम वर्ष रहे। कार्यक्रम के मुख्यातिथि प्राचार्य प्रदीप कुमार काैंडल ने सभी प्रतिभागियों को तथा विजेताओं को बधाई दी।
गगन शर्मा । साेलन कृष्ण जन्माष्टमी, जिसे कृष्णष्टमी भी कहा जाता है, श्रावण महीने के कृष्ण पक्ष के आठवें दिन अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। भगवान कृष्ण को दुनिया भर में भगवान विष्णु के अवतार के रूप में भी जाना जाता है। कक्षा प्री-नर्सरी से कक्षा 2 तक के छात्र पारंपरिक रूप से राधा और कृष्ण के वेश में आए। बच्चों द्वारा एक शानदार रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां छात्रों ने नृत्य प्रदर्शन और एक छोटी भूमिका निभाई। जन्माष्टमी पर कृष्ण, राधा, कंस पर पौराणिक कहानियां-नाटकों और कथाओं के माध्यम से; बच्चों को जागरूक किया गया। इस अवसर की शोभा बढ़ाने के लिए जब उन्होंने 'दही हांडी' (मक्खन और दही का बर्तन) तोड़ा तो छात्र बहुत खुश हुए। यह पवित्र अवसर लोगों को एक साथ लाता है, इस प्रकार यह उत्सव एकता और विश्वास का प्रतीक है।
अनूप। सुजानपुर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा खंड विकास अधिकारी कार्यालय की आधारशिला सुजानपुर मुख्य मार्ग डोली में रखी गई थी। बताया जा रहा है कि शरारती तत्वों ने इस आधारशिला को तोड़ दिया है। संबंधित विषय पर खंड विकास अधिकारी कार्यालय द्वारा आधारशिला को तोड़ने मामले संबंधी थाना सुजानपुर में शिकायत दर्ज करवाई गई है। इस बीच केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा 10 अप्रैल को सुजानपुर पहुंच कर यहां पर लगभग 5 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले खंड विकास अधिकारी कार्यालय की आधारशिला रखी गई थी। इसके साथ उन्होंने यहां पर बनने वाले विश्रामगृह लागत करीब 50 लाख उसकी भी आधारशिला रखी थी, लेकिन शरारती तत्वों द्वारा इन दोनों आधारशिलाओं में से खंड विकास अधिकारी कार्यालय लागत निर्माण 5 करोड़ की पट्टिका को तहस-नहस कर दिया गया है, जबकि दूसरी आधारशिला सुरक्षित है। इससे पहले सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में सीआरएफ के तहत बनने वाले मुख्य मार्ग की आधारशिला को भी शरारती तत्वों ने तोड़ दिया था। इस आधारशिला को भी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने यहां पर रखा था। बताया जा रहा है कि बहरहाल आधारशिला शिलान्यास पट्टिका को तोड़ने के इस मामले में खंड विकास अधिकारी निशांत शर्मा ने थाना सुजानपुर में शिकायत दर्ज करवाई है। खंड विकास अधिकारी निशांत शर्मा ने बताया खंड विकास अधिकारी कार्यालय की आधारशिला को शरारती तत्वों ने तोड़ दिया है। इसकी सूचना थाना सुजानपुर में शिकायत दर्ज करवाई है। शिलान्यास पट्टिका पूरी तरह सुरक्षित है, जिसे कब्जे में ले लिया है।
मनोज कुमार। कांगड़ा उच्चतर शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा निर्देशित अधिष्ठापन (इंडक्शन) कार्यक्रम अटल बिहारी बाजपेयी राजकीय महाविद्यालय तकीपुर में 17 से 18 अगस्त 2022 को आयोजित किया गया। इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन बीए, बीएससी एवं बीकॉम प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि प्रो. रमेश दत्त एवं प्राचार्य डॉ. केएस अत्री द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं सरस्वती वंदना से हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. केएस अत्री ने मुख्य वक्ता प्रो. रमेश दत्त का स्वागत करने के साथ ही सभी छात्र-छात्राओं का महाविद्यालय आगमन पर स्वागत किया और उन्हें महाविद्यालय के नियमों तथा तौर-तरीकों से अवगत कराते हुए महाविद्यालय में अनुशासन को बनाए रखने की हिदायत दी। डॉ. अत्री ने कहा कि इंडक्शन कार्यक्रम का उद्देश्य पाठ्यक्रम में शामिल नए छात्रों को नए शैक्षणिक वातावरण में समायोजित करने और आरामदायक महसूस करने में मदद करना है। उन्होंने बीए, बीएससी, बीकॉम 3 वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम के क्रेडिट स्वरूप एवं इसे पूरा करने के बाद कैरियर में मिलने वाले अवसरों की विस्तृत जानकारी दी। मंच संचालक प्रो. श्रुति शर्मा ने मुख्य वक्ता प्रो. रमेश के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए सभी संकायो के आचार्य का परिचय करवाया और महाविद्यालय में चल रही विभिन्न गतिविधियों से परिचय करवाया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता ने विद्यार्थियों को अपने जीवन में विकासात्मक कार्य करने की सलाह देते हुए उन्हें अपना लक्ष्य निर्धारण करने की बात भी कही। उन्होंने कहा लक्ष्य निर्धारण में हम अपनी गलती दूसरों पर नहीं थोप सकते, इसके लिए कड़ी मेहनत की और लग्न की आवश्यकता होती है। इस कार्यक्रम में कॉलेज के विभिन्न विभागों से कई वक्ताओं एसके सोनी भौतिक विज्ञान, अमरीश घई, डॉ. भगवान दास, वाणिज्य विभाग, प्रो. विजय राजनीति शास्त्र, डॉ. प्रीती बाला गणित विभाग व डॉ. अश्विनी शर्मा हिंदी विभाग ने अपने व्याख्यान दिए जिसमें व्यक्तित्व का विकास, भारतीय संविधान की व्यवस्था, वित्तीय योजना, रोजमर्रा की जिंदगी में वाणिज्य की आवश्यकता, महिलाओं का उत्पीड़न, राष्ट्रभाषा हिंदी का महत्व, जैसी कार्यशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को जागरूक किया गया तथा विशेषज्ञ साधक के विचारों से विद्यार्थी लाभांवित हुए। अधिष्ठापन इंडक्शन के समापन कार्यक्रम में मुख्यातिथि महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य सविता शर्मा ने अपना अमूल्य समय देकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई तथा प्राचार्य डॉ. केएस अत्री को इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इस अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मुहिम के तहत महाविद्यालय में प्रथम प्रवेश छात्रा नंदिनी को प्राचार्य डॉ. केएस अत्री ने अपनी ऐच्छिक निधि से 2000 की राशि मुख्यातिथि प्रोफेसर रमेश दत्त द्वारा प्रदान करवाई गई। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ द्वारा मुख्यातिथि प्रथम सत्र प्रोफेसर रमेश दत्त एवं समापन द्वितीय सत्र के मुख्यातिथि पूर्व प्राचार्य सविता शर्मा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र के लिए धन्यवाद प्रस्ताव डॉ. एसके सोनी तथा द्वितीय सत्र समापन के लिए धन्यवाद प्रस्ताव प्रो. अमरीश घई द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर प्रो. पवन धीमान, प्रो. लेखराज, डॉ. सुनील, प्रो. सतपाल, सविता, जनक, मुनीष एवं विद्यार्थी कोविड एसओपी नियमों का अनुपालन करते हुए उपस्थित रहे।
मनोज कुमार। कांगड़ा जीएवी सीनियर संकेडरी स्कूल कांगड़ा में एलकेजी, यूकेजी व नर्सरी के नौनिहालों ने कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर श्रीकृष्ण के विभिन्न स्वरूपों, लीलाओं की प्रस्तुति दी। बताया जा रहा है कि टीचर्स भी इस पावन बेला पर बच्चों सहित भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं पर नाचने के लिए मजबूर हो गए। बताया जा रहा है कि इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्या अंजू रत्न ने कहा कि श्रीकृष्ण के जन्म दिवस के रूप में हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष को कृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है। यह त्योहार हिंदू धर्म के परंपरा को दर्शाता है व सनातन धर्म का बहुत बड़ा त्योहार है। अतः भारत से दूर अन्य देशों में बसे भारतीय भी इस त्योहार को धूम-धाम से मनाते हैं के साथ सभी को कृष्ण जन्माष्टमी की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।


















































