सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं और इससे इंसान मानसिक और शरीर रूप में स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि खेलों से जहाँ छात्र नशे इत्यादि से दूर रहते हैं वहीं अनुशासन की भावना आती है। उन्होंने कहा कि सरकार खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के लिये वचनबद्ध है वहीं खेल अधोसंरचना पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यह उदगार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने सोमवार को शाहपुर विधानसभा के अन्तर्गत जीएसएस स्कूल दुर्गेला में तीन दिवसीय अंडर -19 टूर्नामेंट प्रतियोगिता के (ज़ोन रैत) समापन समारोह के उपरांत खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए और साथ ही विजेता खिलाड़ियों को समानित किया। तीन दिनों तक आयोजित इस टूर्नामेंट प्रतियोगिता में 21 स्कूलों में से 19 सीनियर सेकेंडरी स्कूल व 3 हाई स्कूल के कुल 319 खिलाड़ियों ने भाग लिया। सरवीण चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के अंतर्गत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में खेल मैदान निर्माण के लिए 3 करोड़ रुपए की राशि व्यय की जा रही है। जिसमें 10 लाख रुपए से खेल मैदान का निर्माण किया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री युवा खेल प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत भी प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 15 लाख की लागत से मैदान निर्माण के लिये 10 करोड़ 32 लाख रुपये व्यय गये हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विभिन्न खेल गतिविधियों के आयोजन और खेलों को बढ़ावा देने के लिए 7 करोड़ 39 लाख रुपये जारी किये गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा उत्कृष्ट खिलाड़ियों को को विभिन्न विभागो में रोजगार प्रदान करने हेतु 3 प्रतिशत खेल कोटा निर्धारित किया गया है जिसके तहत 220 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को विभिन्न विभागों बोर्ड अथवा निगमों में रोजगार प्रदान किया गया।
विनायक ठाकुर । परागपुर राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परागपुर स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से की गई। ध्वजारोहण के समय के मुख्यातिथि प्रधानाचार्य सुरेश ठाकुर ने राष्ट्रीय गान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस विशेष अवसर पर विद्यार्थियों ने भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु का अभिनय कर इतिहास के बीते पन्नों को दोहरा कर सबके मन में देश के प्रति प्रेम, जोश निष्ठा की भावना को भर दिया और श्रोतागण ने अपने स्थान पर खड़े होकर तालियों की गड़गड़ाहट करके देश के प्रति जागृत हुई भावनाओं को उजागर किया। प्रधानाचार्य सुरेश ठाकुर ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों को मनाने की सार्थकता तभी है, जब हम महापुरुषों के जीवन का अनुसरण करें। तत्पश्चात विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापकों द्वारा भी अपनी प्रस्तुति दी गई। इस कार्यक्रम में बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया।
प्रदेशभर में सोमवार को 76वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर राज्य, ज़िला तथा उपमण्डल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया तथा राज्य पुलिस, गृहरक्षक, एसएसबी तथा आईटीबीपी की टुकड़ियों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक मार्च पास्ट मुख्य आकर्षण रहे। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने ज़िला सिरमौर के सराहां में राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा राज्य पुलिस, गृह रक्षक, एनसीसी, एनएसएस की टुकड़ियों से सलामी ली। पुलिस उप अधीक्षक प्रणव चौहान ने परेड की अगुवाई की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए प्रदेश सरकार के कर्मचारियों तथा पेंशनरों को पहली जनवरी, 2016 से संशोधित वेतनमान के एरियर की देय पहली किश्त प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इसके लिए 1000 करोड़ रुपये का लाभ प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश के लगभग 2.25 लाख कर्मचारी तथा 1.90 लाख पेंशनर लाभान्वित होंगे, जिनमें सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के कर्मचारी व पेंशनर शामिल हैं। उन्होंने कहा कि संशोधित वेतनमान तथा पेंशन के फलस्वरूप कर्मचारियों तथा पेंशनरों को 3500 करोड़ रुपये का लाभ मिला है। जय राम ठाकुर ने प्रदेश में पंचायतीराज विभाग में जिला परिषद् कैडर के तहत कार्यरत कर्मचारियों के लिए संशोधित वेतनमान की घोषणा की। इससे लगभग 4000 कर्मचारी लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री ने 12 वर्षों तक निरन्तर सेवाएं प्रदान करने वाले पंचायत चौकीदारों की सेवाएं दैनिक भोगी आधार पर करने की घोषणा की। जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत बीपीएल परिवारों को सरसों का तेल 134 रुपये प्रति लीटर तथा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अतिरिक्त (ओटीएनएफएसए) के तहत एपीएल परिवारों को 139 रुपये प्रति लीटर, एनएफएसए के तहत बीपीएल परिवारों को रिफाईंड तेल 122 रुपये प्रति लीटर, ओटीएनएफएसए के तहत एपीएल परिवारों को 127 रुपये प्रति लीटर प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा ओटीएनएफएसए के तहत एपीएल परिवारों को खाद्य तेल पर 5 रुपये प्रति लीटर तथा एनएफएसए के तहत बीपीएल परिवारों को खाद्य तेल 10 रुपये प्रति लीटर का उपदान प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने ओटीएनएफएसए के तहत एपीएल परिवारों को खाद्य तेल पर प्रदान किए जाने वाले उपदान को दोगुना करते हुए 5 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 10 रुपये प्रति लीटर तथा एनएफएसए के तहत बीपीएल परिवारों को खाद्य तेल पर प्रदान किए जाने वाले उपदान को 10 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 20 रुपये प्रति लीटर करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में प्री-प्राईमरी शिक्षा को सुदृढ़ करने के लिए प्री-प्राईमरी शिक्षा नीति बनाने तथा आवश्यकतानुसार प्री-प्राईमरी शिक्षकों की भर्ती करने की घोषणा की। उन्होंनेे कहा कि प्रदेश के निचले एवं मध्य क्षेत्र के किसानों को लाभ प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार 10 वर्षीय पातन (कटान) कार्यक्रम से खैर कोे बाहर करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय में अपील दायर करेगी। जय राम ठाकुर ने प्रदेश के लोगों को स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेशवासियों के लिए यह एक विशेष अवसर है। एक ओर हम जहां आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं वहीं हिमाचल प्रदेश के गठन के 75वें वर्ष के अवसर पर प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनके अथक प्रयासों से भारत को स्वतंत्रता प्राप्त हुई।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर ग्राम पंचायत लंबागांव में आजादी का 75वां अमृत महोत्सव एक त्यौहार की तरह मनाया गया। इस कार्यक्रम में प्रधान सुमन मेहरा उप प्रधान हरि दास व सभी पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे और साथ में ग्राम पंचायत के सेना से निवृत हुए गांववासी भी उपस्थित रहे। इस अवसर ग्राम पंचायत के प्रधान सुमन मेहरा ने झंडे की पूजा करके तिरंगा लहराया तथा राष्ट्रीयगान भी गाया। प्रधान सुमन मेहरा ने आजादी की 76वीं वर्षगांठ की सवको बधाई दी।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी डीएवी भड़ोली स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से की गई। ध्वजारोहण के समय आज के मुख्यातिथि उप अतिरिक्त वरिष्ठ न्यायधीश नादौन गीतिका कपिला व प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा ने राष्ट्रीय गान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस विशेष अवसर पर विद्यार्थियों ने भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु का अभिनय कर इतिहास के बीते पन्नों को दोहरा कर सबके मन में देश के प्रति प्रेम, जोश निष्ठा की भावना को भर दिया और श्रोतागण ने अपने स्थान पर खड़े होकर तालियों की गड़गड़ाहट करके देश के प्रति जागृत हुई भावनाओं को उजागर किया। सुरजीत कुमार राणा ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों को मनाने की सार्थकता तभी है, जब हम महापुरुषों के जीवन का अनुसरण करें। तत्पश्चात विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापकों द्वारा भी अपनी प्रस्तुति दी गई। इस कार्यक्रम में बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन प्रबोध महाजन, वाइस चेयरमैन ओपी सोंधी, एआरओ वीके यादव व प्रबंधक नमित शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
विनायक ठाकुर । देहरा भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर भारत सरकार के निर्देशानुसार जहां देश भर के 75 स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों का चयन तिरंगा फहराने हेतु किया गया। वहीं, प्रदेश से एकमात्र स्वतंत्रता सेनानी पहाड़ी गांधी के नाम से प्रसिद्ध कांशी राम की पौत्री स्नेह शर्मा को नलेटी ग्राम पंचायत में सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत नलेटी के प्रधान अंकुश शर्मा ने बताया कि एसडीएम देहरा के निर्देशानुसार उनकी ग्राम पंचायत निवासी एवं स्वतंत्रता सेनानी पहाड़ी गांधी बाबा कांशी राम की पौत्री को बतौर मुख्यातिथि बुलाने के लिए उन्हें पत्र प्राप्त हुआ। इस अवसर पर जहां स्नेह शर्मा ने तिरंगा फहराया। वहीं, उन्हें खंड विकास अधिकारी कंवर सिंह व ग्राम पंचायत प्रधान अंकुश शर्मा द्वारा टोपी, शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहीं, इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी कंवर सिंह सहित ग्राम पंचायत प्रधान अंकुश शर्मा,स्नेह शर्मा के पति राजकुमार शर्मा व समस्त पंचायत सदस्य एवं गांववासी मौजूद रहे।
डॉ यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी और वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी में 76वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजेश्वर सिंह चंदेल द्वारा विवि परिसर में तिरंगा फहराया गया। विश्वविद्यालय के वैधानिक अधिकारी, विभागाध्यक्ष, एनसीसी ऑफिसर, विश्वविद्यालय की सभी कर्मचारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर अपने संदेश में प्रोफेसर चंदेल ने छात्रों और संकाय को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होनें देश के स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया जिनके संघर्ष और निस्वार्थ बलिदान से देश को आज़ादी मिली। प्रोफेसर चंदेल ने अपने संदेश में विद्यार्थियों और कर्मचारियों से राष्ट्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए कर्तव्यदायी और जिम्मेदार नागरिक बनने का आग्रह किया और देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के आदर्शों को आगे बढ़ाने की अपील की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि युवाओं को स्वतंत्रता के वास्तविक अर्थ और महत्व को समझना चाहिए जो हमारे पूर्वजों के वर्षों के बलिदान के कारण हमें हासिल हुई है। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की। इसके बाद विश्वविद्यालय के छात्रों और कर्मचारियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति को दर्शाते सोलो और ग्रुप डांस और सॉन्ग और कविता आदि प्रस्तुत किए। मुख्यातिथि ने इस अवसर पर आज़ादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत हुई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। ड्रॉइंग में शीतल राणा ने पहला, खुशबू ने दूसरा और प्रेरणा ठाकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। निबंध लेखन में मुस्कान ने प्रथम, राजन चौहान व पल्लवी शर्मा ने द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। गायन प्रतियोगिता में प्रियांक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरा पुरस्कार सौरभ बोस ने हासिल किया जबकि अमीषा नेगी तीसरे स्थान पर रहीं। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भाग लेने वालों छात्रों को भी प्रशंसा पुरस्कार दिया गया।
मनोज कुमार। कांगड़ा ग्राम पंचायत खोली में आजादी का जश्न में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पौधारोपण भी किया गया। वहीं, आजादी के उपलक्ष्य में पंचायत में रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें साथियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। खोली के प्रधान केवल चौधरी ने बताया कि आजादी के उपलक्ष पर पंचायत में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है, इससे हजारों जिंदगी बचाई जा सकती हैं। इस दौरान बीएमओ तियारा संजय भारद्वाज व जेई राजीव भी उपस्थित रहे। वहीं, रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले सुरेश, तेजपाल, मदन लाल, संजीव कुमार, सौरभ कुमार, दिनेश, कुलदीप, शुभम, सनी चौधरी, रजनीश व जय कृष्णा आदि लोगों ने रक्तदान किया किया। इस माैके पर पंचायत उपप्रधान विजेंद्र सिंह, निशु कुमार, कामना देवी, ऐमना देवी, सुमना देवी, अनीता देवी, संजीव कुमार, प्रेमलता, विक्रम सिंह, सर्वजीत सिंह तथा चाैकीदार राेशन लाल, ओमप्रकाश, संजय कुमार, महिल मंडल की प्रधान स्वर्णकांता आदि उपस्थित रहे।
नए उत्साह और उत्साह के साथ नई चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार विश्वविद्यालय 'एक घाटी दो उत्पादों' को लोकप्रिय बनाएगा विश्वविद्यालय प्रतिमा राणा। पालमपुर हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय में सोमवार को 76वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान देशभक्ति की भावना प्रबल थी। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद कुलपति प्रो. एचके चौधरी ने विश्वविद्यालय समुदाय को बधाई दी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद राष्ट्र के शानदार विकास के लिए देश के नीति निर्माताओं के दूरदर्शी निर्णयों, कृषि वैज्ञानिकों और मेहनती कृषक समुदाय की पहल और अनुसंधान के साथ खाद्यानों में अग्रणी राष्ट्र बन गया है। उन्होंने कृषि, पशुपालन व बागवानी में उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों ने इसे एक आदर्श राज्य के रूप में बदल दिया हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने शिक्षा, अनुसंधान और विस्तार शिक्षा में विभिन्न उपलब्धियों से नाम और प्रसिद्धि अर्जित की है। विश्वविद्यालय ने राज्य को भोजन में आत्मनिर्भर बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने विश्वविद्यालय के विकास को याद करते हुए बताया कि हाल के दिनों में प्रगतिशील किसान अन्य किसानों को विश्वविद्यालय कृषि दूत के रूप में नामित और सम्मानित करके नई तकनीक अन्य किसानों को प्रदान करवाने में शामिल रहे हैं। कृषि दूतों की तस्वीरें कृषक दीर्घा में प्रदर्शित की गई हैं ताकि अन्य किसान उनकी सफलता से प्रेरणा ले सकें। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय 'एक घाटी दो उत्पादों' को लोकप्रिय बनाएगा और स्थानीय किस्मों को पंजीकृत किया जाएगा, ताकि किसानों को उनकी कृषि उपज का लाभकारी मूल्य मिल सके। भौगोलिक संकेतक कार्य बल पहले से ही इस पर काम कर रहा हैं। कुलपति ने प्रवेश प्रक्रिया में सुधारों के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि विश्वविद्यालय ने अनुसंधान में सहयोग के लिए प्रमुख संस्थानों के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं और जल्द ही छात्रों और संकाय विनिमय के लिए अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ द्विपक्षीय सहयोग होगा। उन्होंने परिसर में नई सुविधाओं और ड्रोन प्रौद्योगिकी, अनुसंधान कार्यों के बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों की सराहना की उनके योगदान के लिए किसानों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने में सक्षम बनाने के लिए। उन्होंने एफपीओ, यूनीशॉप, स्वच्छ और हरित परिसर, छात्रों की छात्रवृत्ति में वृद्धि आदि के प्रयासों पर भी चर्चा की। प्रोफेसर चौधरी ने जलवायु परिवर्तन, पानी की कमी और वर्षा आधारित खेती, समृद्ध हिमालयी संसाधनों के संरक्षण आदि जैसी चुनौतियों की ओर कर्मचारियों का ध्यान आकर्षित किया और बताया कि जल्द ही जर्मप्लाज्म संरक्षण नेटवर्क स्थापित किया जाएगा। उन्होंने राज्य सरकार और अन्य वित्त पोषण एजेंसियों को उनके निरंतर समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। कुलपति ने बारिश के बावजूद प्रभावशाली परेड के लिए एनसीसी कैडेटों की भी प्रशंसा की। उन्होंने भाषण, नारा लेखन आदि के विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किए, आजादी का अमृतमहोत्सव के दौरान हर घर तिरंगा अभियान के दौरान खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। उन्होंने एनसीसी कैडेटों के कार्यक्रम और छात्र कल्याण संगठन की सराहना की। विश्वविद्यालय की प्रथम महिला डॉ. परवीन लता चौधरी के अलावा, सभी अधिकारी, वैज्ञानिक, समारोह में छात्रों और निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। सोलन 'आजा़दी के अमृत महोत्सव' के अंतर्गत आज राजकीय महाविद्यालय सोलन में 75वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजकीय महाविद्यालय सोलन के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र वर्मा रहे। इस मौके पर डॉ.राजेंद्र वर्मा द्वारा ध्वजारोहण के पश्चात NCC, NSS तथा रेंजर एंड रोवर छात्रों द्वारा परेड की गई। अपने संबोधन में मुख्यातिथि ने स्वतंत्रता संग्राम के नायकों को श्रद्धांजलि देते हुए शिक्षक, गैर -शिक्षक तथा सभी छात्र- वर्ग से स्वतंत्रता सेनानियों के द्वारा दिखाए गए राष्ट्रवादी पथ पर निरंतर चलते रहने का आह्वान किया। उन्होंने अपने संबोधन में "हर घर तिरंगा" कार्यक्रम के महत्व को बताते हुए सभी छात्रों से आह्वान किया कि युवाओं को हमेशा देश सेवा करने के लिए तत्पर रहना चाहिए। महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. नरेंद्र वर्मा ने तिरंगे झंडे के निर्माण के इतिहास की विस्तृत जानकारी विद्यार्थियों को दी। संगीत विभाग के छात्रों की मनमोहक प्रस्तुति ने सभी श्रोताओं में राष्ट्रभक्ति का संचार किया। आ़जादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत सोलन महाविद्यालय में प्रो. रेखा गुप्ता, प्रो. चमन शर्मा, प्रो.शिव भारद्वाज और प्रो. प्रियंका भारद्वाज के नेतृत्व में अनेक प्रतियोगिताएं करवाई गई, जिसमें मुख्य रुप से रंगोली, निबंध लेखन एवं पोस्टर और चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त प्रो. रेखा गुप्ता ,प्रो. प्रियंका मुल्तानी, प्रो. शुभम चौधरी, प्रो.भूपेश ठाकुर प्रो.सोहन नेगी और प्रो.भारती गुप्ता के नेतृत्व में आम जनमानस को "आज़ादी के अमृत महोत्सव "तथा "हर घर तिरंगा "कार्यक्रम के विषय में जानकारी देते हुए जागरूक करने के लिए जनसंपर्क तथा प्रभात फेरी भी निकाली गई। विजेता छात्र -छात्राओं को महाविद्यालय के प्राचार्य सहित वरिष्ठ प्राध्यापक वर्ग में प्रो.सुनीता बिष्ट, प्रो. नीलम चौहान, प्रो. अनंत विद्यानिधि, प्रो. नरेंद्र ठाकुर, प्रो .नरेंद्र वर्मा, प्रो. ललित गुलरिया, प्रो. रेखा गुप्ता, प्रो. चमन शर्मा ने पुरस्कार दे कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रो. प्रियंका भारद्वाज ने किया। इस अवसर पर संगीत विभाग, NCC, NSS, रेंजर एंड रोवर तथा अन्य कई छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर देशभक्ति का संदेश दिया और साथ ही सबका मन भी मोह लिया।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर आजादी के अमृत महोत्सव के दिन जिला परिषद उपाध्यक्ष नरेश कुमार दर्जी ने ग्राम पंचायत ब्रालहरी में युवाओं के साथ मिलकर राष्ट्रीय ध्वज को लहराया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन करवाया और नौजवान साथियों से अपील की वह नशे से दूर रहे। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में तीन जगह पर उन्होंने लड़कियों के विवाह में आर्थिक सहायता की।
पंकज सिंगटा। धर्मशाला ब्लॉक महिला कांग्रेस धर्मशाला कांग्रेस पार्टी एवं पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा द्वारा वर्तमान व पूर्व में किए विकास कार्यों व जनहितैषी नीतियों को घर-घर पहुंचाएगी और उन्हें भारी बहुमत के साथ विधानसभा भेजेगी। यह बात ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्षा निशा चौधरी ने सुधीर शर्मा के साथ एक अहम बैठक के दौरान कही। सोमवार को ब्लॉक महिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारी व सदस्य निशा चौधरी की अध्यक्षता में कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा से मिले और आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर महिला कांग्रेस की कार्यप्रणाली की रूपरेखा सांझा की। सुधीर शर्मा ने ब्लॉक महिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी को बधाई दी और आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर आवश्यक सुझाव एवं दिशानिर्देश दिए। ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्षा निशा चौधरी ने सुधीर शर्मा को आश्वस्त किया कि आगामी चुनावों में महिला शक्ति का उन्हें भारी बहुमत से जिताने में अहम योगदान होगा। चुनावी रणनीति पर चर्चा करते हुए निशा चौधरी ने कहा कि ब्लॉक महिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्य कांग्रेस पार्टी व सुधीर शर्मा द्वारा किए गए विकास कार्यों को घर-घर तक पहुंचाएंगे और लोगों से आह्वान करेंगे कि विकास का साथ दें। निशा चौधरी ने कहा कि सुधीर शर्मा के वर्ष 2012- 2017 के मध्य धर्मशाला विधानसभा में अथाह विकास कार्य हुए जिन्हें लोगों के बीच ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सत्ता से दूर रहने के बावजूद सुधीर शर्मा ने लोगों का साथ नहीं छोड़ा और हर मुश्किल घड़ी में वह जनता से जुडे़ रहे। निशा चौधरी ने कहा कि कोरोनाकाल में जहां सत्तासीन नेता आम लोगों तक सुविधाएं पहुंचाने में असमर्थ रहे। वहीं, सुधीर शर्मा ने न केवल घर-घर तक राशन पहुंचाया, बल्कि किसानों के पशुओं के चारे तक ही व्यवस्था की, साथ ही अपना घर तक कोरोना ईलाज के लिए भेंट कर दिया। इसके अतिरिक्त सुधीर शर्मा ने गत वर्ष आई बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई सिंचाई कूहलों और घरों तक की मरम्मत करवाई जबकि सत्तासीन नेताओं का इस ओर कोई ध्यान नहीं गया। निशा चौधरी ने कहा कि सुधीर शर्मा द्वारा गरीब घरों की बेटियों की शादी के साथ-साथ जरूरतमंदों की मदद लगातार की जा रही है। ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्षा ने कहा कि धर्मशाला विधानसभा से सुधीर शर्मा की जीत पक्की है और उसे भारी बहुमत तक पहुंचाने का दायित्व ब्लॉक महिला कांग्रेस का है। निशा चौधरी ने सुधीर शर्मा को आश्वस्त करते हुए कहा कि ब्लॉक महिला कांग्रेस हर कार्यकर्ता, युवा कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस धर्मशाला एवं विभिन्न प्रकोष्ठों को साथ लेकर कांग्रेस पार्टी के झंडे को बुलंद करेगी और उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों को जनता के समक्ष रखेगी। इस मौके पर ब्लॉक महिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारी, सदस्य एवं विभिन्न कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विनायक ठाकुर। देहरा देश भर में आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस आज़ादी के महोत्सव में जो जोश और उत्साह देशवासियों में देखने को मिल रहा है वह दिल में देशभक्ति की भावना की अभिव्यक्ति को दर्शाता है। नौजवानों में तो देश के प्रति भावना होती ही है, परंतु इस बार कुछ नया देखने को मिल रहा है। हमारी आने वाली पीढ़ी में इस अमृत महोत्सव की अलग ही लहर और उत्साह देखने को मिल रहा है, जो पहले कभी भी देखा नहीं गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस वर्ष जो लोगो से हर घर तिरंगा का आह्वान किया और आज़ादी के अमृत महोत्सव की बात की, उससे छोटे-छोटे बच्चों में भी देशभक्ति की भावना जागरूक हो रही है, जो बच्चे पूरा बोलना भी नही जानते वह भी वंदे मातरम के नारे लगा रहे हैं। ऐसा ही देखने को मिला एक छोटे से बालक श्रियान गुप्ता का उत्साह, जब उन्होंने अपनी देशभक्ति की भावना और इस महोत्सव की जोश और उत्साह से सरोभोर दिखे।
मनाेज कुमार। कांगड़ा देश भर में आज 76वां स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। प्रदेश की हर पंचायत में तिरंगा फहराया गया। वहीं कांगड़ा विधानसभा की ग्राम पंचायत जमानाबाद में भी प्रधान कुलदीप चाैधरी की अगुवाई में अपने प्रतिनिधियों के साथ तिरंगा फहराया गया। इस मौके पर मौजूद सभी लोगों ने शहीदों को नमन किया और समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दी। उप प्रधान आशाेक कुमार (जांवा) ने कहा कि आज हम सुरक्षित है, तो उन वीर सपूतों के वजह से हैं, जिन्होंने आजादी में अपना बलिदान दिया, उन्हें शत-शत नमन करते हुए उन्होंने समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उनके साथ पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा गांव के अन्य लोग भी मौजूद रहे। इस माैके पंचायतवासियाें ने भारत माता की जय, झंडा ऊंचा रहे हमारे के उदघाेष से माैहाल भक्तिमय हाे गया। अंत में प्रधान कुलदीप चाैधरी ने सभी ग्रामवासियाें काे 76वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस माैके पर पंचायत के वार्ड प्रतिनिधि मीना रानी, रीना देवी, राजेश कुमार, चंद्र रेखा, कुलप्रकाश चाैधरी, नीलम कुमारी, सुषमा देवी व अनीता और गांववासियाें में फाैजा सिंह, निक्का राम, राज कुमार, सुभाष चंद, वचित्र सिंह, साेनी प्रकाश सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
अनूप। सुजानपुर आजादी के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर ग्राम पंचायत पटलांदर के अमृत सरोवर पर स्वतंत्रता सेनानी स्व. सूरम सिंह निवासी गांव बरोग की पत्नी 94 वर्षीय गीता देवी द्वारा झंडा लहराकर रस्म अदा की गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत पटलांदर के रतन चंद, हवलदार विचित्र सिंह, रमेश चंद, देशराज, पवन कुमार, रिखी राम, रोशन लाल, अमन चंद्र, चंद्रसुमन, कैप्टन आत्माराम, रतन चंद शर्मा, अजय कुमार शर्मा, अनूप, हेड मास्टर प्रताप चंद, सुनील कुमार, राजकुमार, सुदेश कुमारी, विद्या देवी, प्रकाशा देवी, वीणा देवी व ओम प्रकाश सहित कई लोग मौजूद रहे। ग्राम पंचायत उपप्रधान राजेश कुमार ने बताया कि इस अवसर पर घर-घर तिरंगा लहरा कर लोगों ने तिरंगे के प्रति अपना सम्मान प्रकट किया।
अनूप। सुजानपुर डीएवी आलमपुर जिला कांगड़ा द्वारा देश का 76वां स्वतंत्रता दिवस नई उमंग व तरंग के साथ मनाया गया। कक्षा एलकेजी से 12वीं तक के छात्र -छात्राओं द्वारा देशभक्ति का औचित्य दर्शाते हुए अनुच्छेद व कविता- लेखन किया गया। साथ ही देश भक्ति से ओत-प्रोत गीत-गायन व आकर्षक नृत्य पेश किए गए। छात्रों ने अपनी देशभक्ति का परिचय देते हुए हिंदी व अंग्रेज़ी भाषा में नारा-लेखन किया और देश की आज़ादी के लिए बलिदान हुए शहीदों को याद किया। विद्यालय के नन्हें-मुन्ने छात्रों ने देश के तिरंगे के मनमोहक चित्र बनाए तथा नए जोश व जुनून के साथ देश का स्वतंत्रता दिवस मनाया। 'घर-घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत सभी छात्रों ने उत्साहपूर्ण अपने-अपने घरों में तिरंगा लहराया। विद्यालय के प्रधानाचार्य बिक्रम सिंह ने बच्चों व अभिभावकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। साथ ही इस दिन की महत्ता को समझाते हुए उन्होंने देश के प्रति कर्त्तव्यशील व निष्ठावान रहने की प्रेरणा दी।
परियोजना प्रमुख सुनील चौधरी ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई, अपने कर्मचारियों का बढ़ा उत्साह निशांत। रामपुर बुशहर एसजेवीएन की लूहरी जलविद्युत परियोजना में स्वतन्त्रता दिवस परियोजना के बिथल स्थित कार्यालय परिसर में हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह के मुख्यातिथि परियोजना प्रमुख, सुनील चौधरी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। समारोह में परियोजना के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। चौधरी ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए इस दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने देश के जवानों एवं कोरोना वॉरियर्स के योगदान की सराहना की। एलएचईपी चरण-1 में तेजी से चल रहे। कार्य के लिए अधिकरियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा की 5 अगस्त 2022 को बांध कटिंग का कार्य 860 मी. तक पूर्ण कर लिया गया है और 31 अक्तूबर 2022 तक निर्माण का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। समारोह में अपर महाप्रबंधक (आर एंड आर ) कुमारी अल्का जसवाल, वरि. प्रबंधक (सिविल) विनोद कुमार व वरि. अधिकारी भी उपस्थित थे। सहायक प्रबंधक (जन सुचना) नीरज गौतम ने यह जानकारी देतेे हुए कहा कि परियोजना के द्वारा इस अवसर पर वन्दे मातरम् प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें समस्त विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों ने भाग लिया।
पंकज सिंगटा/शिवांशु शुक्ला। धर्मशाला राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में स्वतंत्रता के 75वें आजादी के अमृत महोत्सव पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश शर्मा द्वारा महाविद्यालय के प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया। महाविद्यालय के रोवर्स और रेंजर्स, एनएसएस और एनसीसी के स्वयंसेवकों द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर बढ़-चढ़कर भाग लिया और सलामी दी गई। बताया जा रहा है कि प्राचार्य ने आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अपने शुभकामना संदेश में स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए विद्यार्थियों को उनके पद चिन्हों पर चलने का संदेश दिया। देश के गौरवशाली इतिहास में स्वतंत्रता सेनानियों के स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए उनके संघर्ष और कुर्बानी को याद करते हुए और उन्हें नमन और सलामी दी। महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के सुनहरे पलों को यादगार बनाने के लिए टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ विद्यार्थियों सहित मौजूद रहा।
आईईसी विश्वविद्यालय ने बीबीएन में बांटे 2000 मुफ़्त तिरंगे और पौधे दिल्ली से चायल तक 'फ्रीडम बाइक राइड' का आयोजन फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन जिला सोलन के अटल शिक्षा कुंञ्ज स्थित प्रसिद्ध आईईसी विश्वविद्यालय में 'आजादी के अमृत महोत्सव' कार्यक्रम के तहत सरकार द्वारा चलाये जा रहे 'हर घर तिरंगा' अभियान के लिए 13 से 15 अगस्त तक कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस क्रम में आईईसी विश्वविद्यालय ने 'दिल्ली रॉयल एनफील्ड राइडर्स' समूह के सहयोग से भव्य बाइक रैली (फ्रीडम बाइक राइड) का आयोजन किया गया, जिसमें 13 अगस्त को सुबह लगभग 100 राइडर्स के समूह को यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट ने दिल्ली से देश प्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान के संदेश के साथ फ्लैग ऑफ कर रवाना किया, जिनका दोपहर बाद आईईसी विश्वविद्यालय परिसर, बद्दी पंहुचने पर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दूसरे दिन दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक परमजीत पम्मी ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर सरकार के 'हर घर तिरंगा' अभियान को ध्यान में रखते हुए आईईसी विश्वविद्यालय की टीम को बद्दी, बरोटीवाला व नालागढ़ (बीबीएन) में 2000 मुफ़्त तिरंगे और पौधे बांटने के लिए रवाना किया और साथ ही 'फ्रीडम बाइक राइड' के समूह को बद्दी से चायल के लिए फ्लैग ऑफ (रवाना) किया। इस कार्यक्रम में कालका से पूर्व विधायक और भाजपा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष महिला मोर्चा लतिका शर्मा भी उपस्थित रही। रैली के दौरान बाइक राइडर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी सुविधाएं जैसे एम्बुलेंस, फर्स्ट ऐड व रिफ्रेशमेंट सहित लंच का भी प्रावधान किया गया। इस अवसर पर परमजीत पम्मी ने सभी को अपने दिलों में देशभक्ति की भावना को बढ़ाने और हमारे राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक प्रगाढ़ करने के लिए प्रेरित किया। आईईसी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) शमीम अहमद ने बताया कि बीबीएन क्षेत्र में मुफ़्त तिरंगे और पर्यावरण संरक्षण को लेकर आईईसी विश्वविद्यालय के द्वारा लिए संकल्प के तहत औषधीय गुणों से भरपूर व छायादार पौधे बांटकर बीबीएन क्षेत्र को प्रदूषण मुक्त करने का प्रयास भी किया है। इस मौके पर विश्वविद्यालय परिसर में सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया है, जिसमें विश्वविद्यालय के छात्रों सहित 'म्यूजिक शेकर्स' म्यूजिकल बैंड और प्रसिद्ध सूफी गायक 'कुणाल वासन' अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर गांव भगेटू में आज आजादी के 75 वर्ष के उपलक्ष्य पर गांव में तिरंगा यात्रा निकाली गई। 75 वर्ष पर आजादी के पर्व पर अमृत महोत्सव मनाया गया। स्थानीय प्रधान अजय चंदेल के द्वारा तिरंगा यात्रा की शुरुआत गांव झिंझकरी से हुई इस तिरंगा यात्रा में झिंझकरी युवा मंडल के प्रधान राकेश कुमार और उनके सदस्य एवं कृष्णा युवा मंडल भगेटू के सचिव राजन कुमार संयोजक रवि कुमार और उनके सदस्यों ने भाग लिया। साथ में महिला मंडल के सभी सदस्य पंचायत के समस्त वार्ड पंच और गांव के सदस्यों ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया और उपस्थित सभी सदस्यों ने भारत माता और वंदे मातरम के नारे लगाएं। इस यात्रा में आशीष ठाकुर, राजीव ठाकुर, जगदीश चंद्र, अंजली ठाकुर और राकेश सुमन देवी, राजकुमारी, राजू देवी, सुषमा कुमारी, इंदौर वाला, रिशु ठाकुर, अमन, साहिल, अमृता, रुद्र, सीमा कुमारी, अंशुल, कृतिका व सुमना कुमारी आदि ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विनायक ठाकुर । रक्कड़ आनलाईन ठगी करने होने के मामले तो अकसर आए दिन आप सुनते आ रहे हैं, लेकिन अगर कोई सगा रिस्तेदार ही आपको नौकरी का झांसा देकर आपके लाखों रुपए लूट ले तो रिस्तेदारी पर भरोसा कैसे टिकेगा। ऐसा ही एक दिलचस्प मामला जिला कांगड़ा गांव बणी में सामने आया है। गांव बणी में एक सगे रिस्तेदार ने ही रेलवे विभाग में सरकारी नौकरी दिलवाने का झांसा देकर तीन बेरोजगार युवाओं से करीब 16 रुपए ठगी करने का सनसनीखेज मामले ने सब के होश उड़ा दिए हैं। हालांकि मामला किया है कुछ कह पाना जल्दबाजी होगी, यह सब पुलिस जांच के बाद ही तह हो पाएगा, लेकिन रिश्तेदारों के हाथो ढंग चुके तीनों युवक अब पुलिस थाना रक्कड़ की शरण में जा पहुंचे हैं। जानकारी देते हुए पुलिस थाना रक्कड़ प्रभारी चिरजीं लाल शर्मा ने बताया कि उक्त युवकों के अनुसार यह मामला वर्ष 2020-21 का बताया जा रहा है कि रिस्तेदारी मे जीजा व अन्य व्यक्ति उक्त युबकों को रेलवे विभाग मे नौकरी दिलवाने का झांसा देकर उनसे लाखों रुपए ऐंठता रहा। यहां तक कि उक्त बेरोजगार युवको को रेलवे विभाग मे इंटरव्यू के लिए हावड़ा भी ले जाया गया, लेकिन जब वहां उन्हें पता कि यहां कोई नौकरी नही मिलने वाली है और आपके साथ यहां नौकरी के नाम पर फ्राड हुआ है तो उनका माथा छनका जब ठगी का शिकार हुए युवकों ने अपने उसी रिश्तेदार से पैसे वापस करने के लिए कई चक्र पे चक्र लगाए, लेकिन उसने पैसे भी वापत नहीं किए। खैर मामले की सच्चाई क्या है, यह तो पुलिस के लिए जांच का विषय है। खबर की पुष्टि करते हुए पुलिस थाना रक्कड़ प्रभारी चिरंजी लाल शर्मा ने बताया कि गांव बणी से रेलवे विभाग मे नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी होने का मामला विभिन्न धाराओं सहित दर्ज कर छानबीन जारी है।
विनायक ठाकुर । रक्कड़ शिव की नगरी कालेश्वर महादेव बाजार मे इन दिनों सावन माह के मेले पूरे योवन पर है। यहां सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक शक्तिपीठ प्राचीन कालीनाथ मंदिर में बिराजमान शिवपिंडी के दर्शनों को स्थानीय विभिन्न क्षेत्राें व पंजाब आदि अन्य राज्यों के शिव भक्त यहां भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। ऐसे मे कालेश्वर महादेव बाजार मे प्रसाद आदि की दुकानें सजाकर बैठे कई दुकानदारों आपस मे ही भीड़ना शुरु हो गए हैं। रविवार को ग्राहक को दिए जाने वाले प्रसाद को लेकर आपस मे दो पड़ाेसी दुकानदार महिलाएं की आपस मे गुत्थमगुत्था हो गई। इस हादसे में दोनों महिलाएं जख्मी हुई है, लेकिन एक को सिर बाजू आदि शरीर के हिस्सों में गहरी चोटे आईं है। मामला पुलिस थाना रक्कड़ की शरण में जा पहुंचा है। खबर की पुष्टि करते हुए पुलिस थाना रक्कड़ प्रभारी चिरजीं लाल शर्मा ने कहा कि प्रसाद को लेकर उक्त दोनों महिलाओं में आपसी टकराव हुआ है और यह बाद में मारपीट में बदल गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरु की है।
प्रतिमा राणा। पालमपुर विधानसभा अध्यक्ष, विपिन सिंह परमार ने सुलाह निर्वाचन क्षेत्र के राम नगर कॉलोनी ठाकुरद्वारा में 6 करोड़ 35 लाख से निर्मित रामनगर कॉलोनी, रजेहड़, टी स्टेट गोदाम, शिवनगर कॉलोनी, राधा कृष्ण मंदिर वाया हिमालयन फैक्ट्री सलोह सड़क का लोकार्पण किया। परमार ने सड़क सुविधा से जुड़ने वाले क्षेत्र के सभी लोगों को वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि राम नगर कॉलोनी में पानी और बिजली की आपूर्ति के सुधार पर भी करोड़ों रुपए जारी किए गए हैं और लोग को इसका लाभ प्राप्त हो रहा है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सुलाह विधान का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है और सुलाह निर्वाचन क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, पेयजल, सिंचाई, बिजली, स्वास्थ्य और परिवहन में अभूतपूर्व कार्य किया गया है। सुलाह के गांव-गांव तक सड़क सुविधा से जोड़ने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों को राहत देने और उनकी मूलभूत जरुरतों को पूरा करने को अनेक कल्याणकारी योजनाएं आरंभ की है। कार्यक्रम में कांगड़ा जिला भाजपा अध्यक्ष चन्द्र भूषण नाग, निदेशक कांगड़ा बैंक रंजीत राणा, ज़िला सचिव चन्दरवीर पॉल शर्मा, राकेश शर्मा, एसपी पटियाल, संजय सूद, अनिरुद्ध राणा, सुरिंदर राणा, राकेश शर्मा, बलवंत राणा, अधिशाषी अभियंता मनीष सहगल, एसडीओ आनंद कटोच और डीएस परमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।
भाजपा में जाने की झूठी अफवाह फैला कर जनता को गुमराह करने का असफल प्रयास मनोज कुमार। कांगड़ा विधानसभा का मानसून सत्र खत्म होते ही विधायक पवन काजल ने कांगड़ा ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मासिक बैठक का आयोजन कर चुनावी रणनीति बनाई। रविवार को कांगड़ा के बलम क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोहर लाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें विधायक काजल विशेष तौर पर उपस्थित रहे। काजल ने कार्यकर्ताओं से ग्रामीण स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए टिप्स दिए। उन्होंने कहा हिमाचल में सत्ता का परिवर्तन तय है ऐसे में कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने कहा विधानसभा का मानसून सत्र में कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को तेजी लाने की आवाज उन्होंने उठाई है। साथ ही कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन स्कीम की भी पैरवी की है। काजल ने कहा कुछ लोग सोशल मीडिया में आए दिन उनका भाजपा में जाने की झूठी अफवाह फैला कर जनता को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रहे हैं असलियत में वह जहां है वहीं रहकर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को सत्तारूढ़ दल के को प्रचार का जवाब पूर्व कांग्रेस कार्यकाल में किए विकास कार्यों से देने का आह्वान किया। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुरेश वालिया, सौरभ चौधरी, मोहित सैनी, स्वरूप चंद, विजय कुमार, विवेक, सहित प्रमुख क्षेत्र के बूथ प्रभारी उपस्थित हुए।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला आजादी महोत्सव के चलते नगर निगम शिमला के मज्याठ वार्ड में पूर्व पाषर्द दिवाकर देव शर्मा की अध्यक्षता में वार्ड में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह रैली तवी मोड से होते हुए न्यू टुटू, मज्याठ से होते हुए शिवनगर पहुंची। भारी बारिश के बीच भी स्थानीय लोगों का तिरंगा यात्रा निकालने को लेकर जोश कम नहीं हुआ और शिवनगर स्थित कार पार्किंग में पहु पहुंच कर तिरंगा लहराया और राष्ट्रीय गान गाकर सभी स्थानीय निवासियों को देशभक्त का संदेश दिया। इसके अतिरिक्त स्थानीय युवाओं द्वारा तिरंगा रोड शो भी किया, जिसमें युवाओं ने वाहनों में तिरंगा लहराते हुए देश भक्ति का संदेश दिया। वहीं, इस मौके पर पौधा रोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद ने कहा कि कार्यक्रम वीर क्रांतिकारियों को सच्ची श्रद्धांजलि व वीर सपूतों को धन्यवाद जिनके कारण हम आजाद सुरक्षित स्वछंद है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति भारत माता की सेवा सीमाओं पर करे इतने सौभाग्यशाली नहीं, जहां है वहां भी राष्ट्र सेवा कर सकते हैं आह्वान किया कि हमें अपनी पहचान राष्ट्रीय चिन्हों का सम्मान करना चाहिए सार्वजनिक सम्पत्ति की सुरक्षा, आसपास सफ ाई व्यवस्था बनाए रखना, पर्यावरण संरक्षण सुरक्षा वृक्षारोपण, पेयजल का सदुपयोग, व युवाओं से आह्वान नशे से दूर रहना नैतिकए संवैधानिक कर्तव्य व राष्ट्रीय सेवा है। आजादी महोत्सव के चलते नगर निगम शिमला के मज्याठ वार्ड में पूर्व पाषर्द दिवाकर देव शर्मा की अध्यक्षता में वार्ड में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह रैली तवी मोड से होते हुए न्यू टुटू, मज्याठ से होते हुए शिवनगर पहुंची। भारी बारिश के बीच भी स्थानीय लोगों का तिरंगा यात्रा निकालने को लेकर जोश कम नहीं हुआ और शिवनगर स्थित कार पार्किंग में पहु पहुंच कर तिरंगा लहराया और राष्ट्रीय गान गाकर सभी स्थानीय निवासियों को देशभक्त का संदेश दिया। इसके अतिरिक्त स्थानीय युवाओं द्वारा तिरंगा रोड शो भी किया जिसमें युवाओं ने वाहनों में तिरंगा लहराते हुए देश भक्ति का संदेश दिया। वहीं इस मौके पर पौधा रोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद ने कहा कि कार्यक्रम वीर क्रांतिकारियों को सच्ची श्रद्धांजलि व वीर सपूतों को धन्यवाद जिनके कारण हम आजाद सुरक्षित स्वछंद है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति भारत माता की सेवा सीमाओं पर करे इतने सौभाग्यशाली नहीं, जहां है वहां भी राष्ट्र सेवा कर सकते हैं। आह्वान किया कि हमें अपनी पहचान राष्ट्रीय चिन्हों का सम्मान करना चाहिए सार्वजनिक सम्पत्ति की सुरक्षा, आसपास सफ ाई व्यवस्था बनाए रखना, पर्यावरण संरक्षण सुरक्षा वृक्षारोपण, पेयजल का सदुपयोग व युवाओं से आह्वान नशे से दूर रहना नैतिक, संवैधानिक कर्तव्य व राष्ट्रीय सेवा है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक राष्ट्रपति पुलिस पदक और तीन पुलिस पदक से सम्मानित हिमाचल प्रदेश पुलिस के अधिकारियों को बधाई दी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा पुलिस अधीक्षक सोलन वीरेंद्र शर्मा को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक तथा पुलिस मुख्यालय में तैनात पुलिस महानिरीक्षक (कल्याण एवं प्रशासन) दिनेश कुमार यादव, हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रशिक्षण केंद्र डरोह में तैनात निरीक्षक प्रवीण कुमार तथा टीटीआर इकाई शिमला के सहायक उप-निरीक्षक किशोर कुमार को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण, प्रतिबद्धता और दक्षता के लिए इन अधिकारियों को इन प्रतिष्ठित पदक के लिए चुना गया है। जय राम ठाकुर ने उम्मीद जताई कि प्रदेश के अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी इससे प्रेरणा लेकर अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करेंगे।
मनोज कुमार। कांगड़ा भारतीय जनता पार्टी प्रदेश सचिव विरेंद्र चौधरी ने आजादी का अमृत उत्सव आज गांव कोहाला में गांव के युवाओं महिलाओं तथा बुजुर्गों के साथ तिरंगा लगाकर मनाया। उन्होंने आए हुए लोगों को तिरंगा दिया तथा तिरंगे को हर घर में लहराने का आह्वान लोगों से किया। इसके साथ-साथ वीरेंद्र चौधरी ने गांव वालों को हिमाचल सरकार की विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में भी लोगों को अवगत कराया। इस मौके पर राकेश कुमार, बलदेव शशी, दिलबाग सरदारी लाल, सुरेंद्र कुमार, बलबीर, विनीता देवी, अयोध्या देवी, सुमना, मधु, राजकुमार, मस्तराम, करतार सिंह, जगदेव, करतार सिंह, जसदेव, सुरेंद्र व लाचा देवी आदि उपस्थित रहे।
मनाेज कुमार। कांगड़ा रानीताल के चेलियां गांव में नाग मंदिर में रविवार को आस्था का सैलाब उमड़ आया। छुट्टी होने के कारण मन्दिर में लगभग 15 हजार श्रद्धालुओं ने नाग मंदिर में माथा टेका। मंदिर के पुजारी वर्ग ने बताया कि आज करीब 15 हजार हजार श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने बताया कि यह मेले 15 जुलाई से शुरू हो चुके 15 सितंबर तक चलेंगे। 15 सितंबर को यहां विशाल जागरण व भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। मंदिर के इतिहास व मान्यता के बारे में उन्होंने बताया कि यह मंदिर करीब 300 साल पुराना है ओर इस मंदिर की खास मान्यता यह है कि यदि किसी भी व्यक्ति को किसी भी तरह का सर्पदंश (यानी सांप ने काट लिया) हुआ हो तो उसे इस मंदिर में लाकर यहां की मिट्टी को प्यास के रूप में खिलाया व सफेद डोरी को गले में बांधा जाता है, जिससे सर्पदंश से पीड़ित व्यक्ति उसी दिन ठीक हो जाता है। लोग मिट्टी को घर ले जाते है और पानी में मिला कर घर में छिड़काव करते हैं, जिससे विषेले जीव जंतु घर के अंदर प्रवेश नहीं करते आगे उन्होंने बताया कि इस मंदिर में नाग देवता मेलो के दौरान कई बार दर्शन देते हैं और हाल ही में शनिवार को नाग देवता ने दिन के समय मंदिर के अंदर भक्तो को नाग रूप में दर्शन दिए। नाग देवता नाग रूप में इन मेलों के दौरान अकसर नाग रूप में मंदिर के अंदर भक्तों को दर्शन देते हैं। इस मौके पर लगी दुकानों पर भी शिव भगतों ने खूब खरीददारी की। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी ने बताया कि अभी सावन महीने के बाद एक महीने तक इसी तरह मंदिर में शिव भगतों का आना-जाना लगा रहेगा।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट ग्राम पंचायत धुंदन में आज एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अर्की विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय अवस्थी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर मुख्यातिथि द्वारा कॉमन सर्विस सेंटर भवन का विधिवत लोकार्पण कर लोगों के लिए समर्पित किया। धुंदन में इस सेंटर के खुलने से स्थानीय लोगों को अब एक ही छत के नीचे राजस्व विभाग, आधार कार्ड सहित अन्य सुविधाओं के मिलने से लाभ मिलेगा। विधायक संजय अवस्थी ने अपने संबाेधन में कहा कि मेरा पहला लक्ष्य विधानसभा के हर क्षेत्र का विकास कार्य करवाना है। उन्होंने कहा कि विकास एक निरंतर प्रक्रिया होती है, यह रुकना नहीं चाहिए। इस कार्य को करवाने में पंचायत प्रतिनिधि भी अपना पूर्ण सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि धुंदन पंचायत पूरे अर्की विधानसभा क्षेत्र में सबसे बड़ी पंचायत है, लेकिन वर्तमान सरकार व स्थानीय भाजपा के नेताओं की कमी के कारण यह दो पंचायतें नहीं बन पाई। उन्होंने कहा कि आगामी कांग्रेस की सरकार में सभी रुके विकास कार्य पूरे किए जाएंगे। इस मौके पर विधायक ने स्थानीय समस्याओं को सुना और विधायक निधि से सामुदायिक भवन धुंदन को एक लाख, सोलर लाइट हेतु चार लाख, नवनिर्मित भवन के फर्नीचर हेतु 15 हज़ार, गांव ऐर के शमशान घाट सहित अन्य विकास कार्यों के लिए डेढ़ लाख देने की घोषणा की। इस मौके पर पंचायत प्रधान शकुंतला शर्मा, उप प्रधान मदन शर्मा, बीडीसी सदस्य मनोहर ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश कश्यप, पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर, रमेश ठाकुर, युवा कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत वर्मा, रूप लाल वर्मा, रोशन ठाकुर व कपिल ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन दाड़लाघाट के तत्वावधान में संत निरंकारी मिशन के अनुयायियों ने नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केद्र दाड़लाघाट की साफ-सफाई कर वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम में एसएचओ दाड़ला जीत सिंह मुख्यातिथि रहे, जबकि नायब तहसीलदार कैलाश ठाकुर,पीएनबी बैंक के प्रबंधक रविंद्र व सूबेदार मनसा राम वर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।मिशन के स्थानीय मुखी विद्या सागर ठाकुर ने बताया कि सद्गुरु माता सुदीक्षा सविंदर हरदेव महाराज के आदेश से निरंकारी मिशन बहुत लंबे समय से वृक्षारोपण, सफाई अभियान व रक्तदान जैसे मानव कल्याण के कार्यों में निस्वार्थ भाव से जुटा हुआ है। सद्गुरु माता सुदीक्षा सविंदर हरदेव महाराज के आदेश अनुसार वननैस वन अभियान के तहत आज दाड़ला में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए। उन्होंने बताया कि इस अभियान में मिशन की देशभर की सभी शाखाओं ने पौधे लगाए और उन पौधों को कम से कम तीन वर्ष के लिए संरक्षित करने का प्रण भी लिया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में चार शाखाओं ने भाग लिया। जिसमें शाखा सुबाथू, कुनिहार, अर्की व दाड़लाघाट शामिल हैं। इस दौरान सेवादलों ने भी पौधरोपण किया। इस अवसर पर मुखी सुबाथू इंदर पाल, मुखी अर्की गरीब दास, विद्या सागर, कैलाश ठाकुर, मनसा राम, रविंद्र सहित अन्य अनुयायी मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला सयुंक्त किसान मंच कोटखाई की बैठक कोटखाई के मंच के सहसंयोजक प्रताप चौहान की अध्यक्षता में आज हुई। बैठक में संयुक्त किसान मंच के सहसंयोजक संजय चौहान ने भी भाग लिया। इस बैठक में कोटखाई के बिभिन्न क्षेत्र के बागबानों ने भाग लिया।और बैठक में निर्णय लिया गया कि 17 अगस्त को होने वाले जेल भरो आंदोलन में कोटखाई से कम से कम 200 बागवान भाग लेंगे। बागवानों ने कहा कि 5 अगस्त के किसानों की आक्रोश रैली से भी इस बहरी सरकार को सुनाई नहीं दिया। इसलिए बैठक में बागवानों के द्वारा यह भी चर्चा की गई कि सरकार बागवानों की मांगों पर कोई गौर नहीं कर रही है और सरकार कमेटियां बनाकर गुमराह कर रही है अभी तक बागवानों की मांगो के ऊपर कोई भी गौर नही किया गया है।बागवान लगातार अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहा है। सरकार ने न तो अभी तक सेब की पेटियों पर GST कम किया है और न ही पैकेजिंग की सामग्री में कोई कटौती की है मंडियों में बागवानों की लूट भी जारी है सरकार ए पी एम सी कानून को लागू नही कर रही है। बागवानों का लागत मूल्य लगातार बढ़ता जा रहा है। सरकार लगातार कंपनियों को छूट दे रही है उसका अंदाजा आज अदानी के रेट से ही लगाया जा सकता है कि किस तरह कंपनी ने पिछले वर्ष से भी कम दाम तय किए है, जो सरासर कंपनी और सरकार की सांठगांठ है। किसानों ने अपनी इन मांगों को लेकर अब आर पार की लड़ाई लड़नी शुरू ही कि है बैठक में यह भी निर्णय लिया गया की यह आंदोलन जितना लंबा चलेगा। कोटखाई का किसान-बागवान इस आंदोलन में कंधा से कंधा मिलाकर साथ देंगे। इस बैठक में प्रमुख रूप से विभिन्न संगठनों के बागवानों ने भी भाग लिया, जिसमें मुख्य रूप से प्रताप चौहान, रोशन लाल राजटा, जगभूषण, विशाल शांगटा, सुनील कपरेट, मिथुन चौहान व आषुतोष चौहन आदि ने इस बैठक में भाग लिया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला सीटू जिला कमेटी सोलन का दो दिवसीय 15वां जिला सम्मेलन जीएस रिजॉर्ट्स अमरावती बद्दी में संपन्न हुआ। सम्मेलन में 29 सदस्यीय जिला कमेटी का गठन किया गया। मोहित वर्मा को अध्यक्ष, एन डी रणौत को महासचिव, दलजीत सिंह को वित्त सचिव, ओमदत्त शर्मा, बलबीर चौहान, अनिल कौशल, महेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष, सुरेश कुमार, मनीष कुमार, जोगिंद्र सिंह को सचिव, अमर चंद गजपति, संजय पंवर, राकेश कुमार, निर्मल कौर, संतोष, बिमला, स्वर्चा, निशा, प्रताप, गुरदेव, खेमराज चौहान, मनदीप, प्रमोद, इंद्रपाल व गणपत को कमेटी सदस्य चुना गया। सम्मेलन का उद्घाटन सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा व समापन राज्य उपाध्यक्ष जगत राम ने किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लगातार मजदूरों के कानूनों पर हमले कर रही है। इसी कड़ी में मोदी सरकार ने मजदूरों के चबालिस कानूनों को खत्म करके चार लेबर कोड बनाने, सार्वजनिक क्षेत्र के विनिवेश व निजीकरण के निर्णय लिए हैं। उन्होंने ओल्ड पेंशन स्कीम बहाली, आउटसोर्स नीति बनाने,स्कीम वर्करज़ को नियमित कर्मचारी घोषित करने, मनरेगा मजदूरों के लिए 350 रुपए दिहाड़ी लागू करने आदि विषयों पर केंद्र व प्रदेश सरकार की मज़दूर व कर्मचारी विरोधी नीतियों की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार पूंजीपतियों के हित में कार्य कर रही है व मजदूर विरोधी निर्णय ले रही है। पिछले सौ सालों में बने चौबालिस श्रम कानूनों को खत्म करके मजदूर विरोधी चार श्रम संहिताएं अथवा लेबर कोड बनाना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा 26 अक्तूबर 2016 को समान कार्य के लिए समान वेतन के आदेश को आउटसोर्स,ठेका,दिहाड़ीदार मजदूरों के लिए लागू नहीं किया जा रहा है। केंद्र व राज्य के मजदूरों को एक समान वेतन नहीं दिया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश के मजदूरों के वेतन को महंगाई व उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के साथ नहीं जोड़ा जा रहा है। सातवें वेतन आयोग व 1957 में हुए पन्द्रहवें श्रम सम्मेलन की सिफारिश अनुसार उन्हें इक्कीस हज़ार रुपये वेतन नहीं दिया जा रहा है। नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष मोहित वर्मा व महासचिव एन डी रणौत ने कहा कि 4 सितम्बर को शिमला में होने वाले मिड डे मील राज्य सम्मेलन में सोलन जिला से बीस प्रतिनिधि,10 - 11 सितम्बर को पालमपुर में होने वाले आंगनबाड़ी राज्य सम्मेलन में जिला से पंद्रह व 1 - 2 अक्तूबर को मंडी में होने वाले सीटू राज्य सम्मेलन में जिला से सत्रह प्रतिनिधि भाग लेंगे। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार से मांग की है कि मजदूरों का न्यूनतम वेतन इक्कीस हज़ार रुपये घोषित किया जाए। केंद्र व राज्य का एक समान वेतन घोषित किया जाए। आंगनबाड़ी ,मिड डे मील, आशा व अन्य योजना कर्मियों को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए। मनरेगा में दो सौ दिन का रोज़गार दिया जाए व उन्हें राज्य सरकार द्वारा घोषित साढ़े तीन सौ रुपये न्यूनतम दैनिक वेतन लागू किया जाए। श्रमिक कल्याण बोर्ड में मनरेगा व निर्माण मजदूरों का पंजीकरण सरल किया जाए। निर्माण मजदूरों की न्यूनतम पेंशन तीन हज़ार रुपये की जाए व उनके सभी लाभों में बढ़ोतरी की जाए। कॉन्ट्रैक्ट,फिक्स टर्म,आउटसोर्स व ठेका प्रणाली की जगह नियमित रोज़गार दिया जाए। सुप्रीम कोर्ट के निर्णयानुसार समान काम का समान वेतन दिया जाए। सार्वजनिक उपक्रमों का विनिवेश व निजीकरण बंद किया जाए। चबालिस श्रम कानून खत्म करके मजदूर विरोधी चार श्रम संहिताएं (लेबर कोड) बनाने का निर्णय वापिस लिया जाए। सभी मजदूरों को ईपीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी, नियमतित रोज़गार, पेंशन व दुर्घटना लाभ आदि सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाया जाए। भारी महंगाई पर रोक लगाई जाए। पेट्रोल, डीज़ल, रसोई गैस की कीमतें कम की जाएं। रेहड़ी, फड़ी तयबजारी क़े लिए स्ट्रीट वेंडर्स एक्ट को सख्ती से लागू किया जाए।
हिमाचल में ड्रग कल्चर को रोकने के लिए इस तरह के टूरमेंट को बढ़ावा देने की है जरूरत-शैंकी ठुकराल मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर नादौन विधानसभा में सूर्या युवक मंडल द्वारा युवाओं के लिए शनिवार काे आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट की समाप्ति हुई। इस दो दिन के टूर्नामेंट में 16 कबड्डी टीमों ने भाग लिया औऱ कब्बड्डी का खेल रबर मैट पर हुआ। हिम एकेडमी टूर्नामेंट की विजेता रही और हमीरपुर की टीम रनर अप रही। इस टूर्नामेंट में नादौन विधानसभा से आम आदमी पार्टी के मुख्य नेता एवं ओबीसी विंग के राज्य संयुक्त सचिव ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की एवं विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर शैंकी ठुकराल ने खिलाड़ियों एवं दर्शकों को संबाेधित करते हुए कहा कि आज हिमाचल में ऐसे खेल प्रतियोगिताओं का होना बहुत लाज़मी है, जिससे नौजवानों को नए-नए मौके मिलते रहे हैं। इससे हिमाचल में ड्रग्स कल्चर को बढ़ने से रोका जा सकता है और नौजवानों को सही राह पर लाया जा सकता है। शैंकी ठुकराल ने सूर्या युवक मंडल के सभी पदाधिकारियों का प्रोत्साहन बढ़ाते हुए कहा कि मंडल से ओर से यह बेहद सराहनीय कार्य है और इस सफल टूर्नामेंट के लिए सभी मंडल सदस्यों को हार्दिक बधाई। आज हमें अपनी जिम्मेदारी समझकर नौजवानों के लिए ऐसे कार्य करते रहने चाहिए, ताकि हमारे नौजवान खेलों प्रति अपनी उत्सुकता और बढ़ा सके और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के मौके मिलते रहें। इस टूर्नामेंट में खाने एवं खिलाड़ियों के डाइट प्रबंध सूर्य युवक मंडल द्वारा बहुत अच्छे से किया गया। इस मौके पर सूर्य युवक मंडल के प्रधान आशीष शर्मा, विशाल शर्मा उप-प्रधान, राकेश शर्मा, नीरज शार, पिंटू, हर्ष शार, नवीन शर्मा, अंशुल शर्मा व जतिन शर्मा आदि मौजूद थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल पुलिस ने एक बार फिर बेहतर सेवा के लिए अपना लोहा मनवाया है। स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर हिमाचल पुलिस के 4 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियो को सम्मानित किया जाएगा। 75 वें स्वतंत्रता दिवस 2022 के अवसर पर गृह मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली ने हिमाचल प्रदेश पुलिस के चार पुलिस अधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया है। विशिष्ट सेवा के लिए वीरेंद्र शर्मा, पुलिस अधीक्षक, सोलन को राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया गया है, जबकि तीन अधिकारियों (1) दिनेश कुमार यादव, पुलिस महानिरीक्षक (कल्याण एवं प्रशासन), पुलिस मुख्यालय, शिमला (2) इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार, हिमाचल प्रदेश पीटीसी डरोह और (3) सहायक उप-निरीक्षक किशोर कुमार टीटीआर यूनिट, शिमला को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। गौरतलब है कि हिमाचल पुलिस ने बाहरी राज्य में चुनाव में अपनी बेहतर सेवा भी प्रदान की है। वहीं, ड्रग माफिया, नकली शराब पकने मामले व पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा है। यही नही प्रदेश में किसी आपदा के समय भी पुलिस बेहतर सेवा देती आई है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला शिमला पुलिस ने शोघी बैरियर पर दो अलग अलग मामले में 66.1 ग्राम चिट्टा पकड़ा है। देर रात पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई के दौरान 4 लोगों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शोघी बैरियर में HRTC बस (एचपी 03बी-6175) में दो यात्री सवार थे, इनकी जब तलाशी ली गई, तो चिट्टा पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से 11.17 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई है। आरोपी की पहचान पवन ठाकुर पुत्र मोहन सिंह ठाकुर निवासी ठाकुर निवास जेसीबी स्कूल सेक्टर के पास न्यू-शिमला और करम चंद उरांव पुत्र दौलत राम निवासी बेलगरा पीओ घाघरा ते गुमला जिला रांची झारखंड ए/पी वर्मा बिल्डिंग मंगला भवन सेक्टर-3 न्यू शिमला के पास हुई है। मामले की जांच एएसआई केहर सिंह कर रहे हैं। वहीं, एक दूसरे मामले में एएसआई अंबीलाल ने केस एफआईआर नंबर 200/22 दर्ज किया गया है कि उसने अपनी टीम के साथ दो व्यक्तियों रोहित कुमार पुत्र सुनील कुमार निवासी सिरकोटी निरमंड जिला कुल्लू और चमन कालटा पुत्र रोशन लाल गांव निज्जा कुमारसेन के कब्जे से 55.03 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब इस बात की जानकारी लेने में जुटी है कि आखिरकार यूनिवर्सिटी खेप कहां से लाई जा रही थी। फिलहाल दोनों मामलों में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन आजकल सारे देश में आजादी के 75 वर्ष के उपलक्ष में अमृत महोत्सव की धूम है। हर घर झंडा -हर घर तिरंगा ने घर घर देशभक्ति की अलख जला रखी है। चाहे बुढ़े हो या जवान,सभी मजहव,जाति,पंथ, संप्रदाय,हर क्षेत्र में इस अभियान ने देश को मंत्र मुग्ध कर दिया है। सोलन के वार्ड नं 27 में कठार(बसाल) गांव में भी इसी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष वीरेंद्र कश्यप पूर्व सांसद ने बहुत से वरिष्ठ व युवा नागरिकों ने शिरकत की। वार्ड में रैली निकाली गई, हर घर व दुकान पर झंडा लगाया गया और आखिर में वीरेंद्र कश्यप के निवास स्थान के भवन पर झंडा लगाया गया, जिसमें सभी आमंत्रित महानुभावों ने गुलाब की पंखुड़ियों से झंडे के उपर डाल कर उसका सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में विशेष तौर से महिलाओं में रीतूसेठी, राज कौशल, कु. शीला, कमला शर्मा, सुषमा शर्मा, तृप्ता लांबा, पूर्व मंत्री श्री महेंद्र नाथ सोफत, अमरनाथ बंसल, डॉ.राजेश कश्यप, मदन ठाकुर, संदीप ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर, सुंदर सिंह ठाकुर, नंद राम कश्यप, भरत साहनी, देवेंद्र वर्मा, संजीव सूद, नेत्र सिंह (लेशू भाई), चंद्रकांत शर्मा, तीर्था नंद शर्मा, लक्ष्मी ठाकुर, भूपेंद्र ठाकुर, बाबूराम चौहान, रोहित भारद्वाज, दीपक शर्मा, डॉ धर्म चंद गुलेरिया, मुकेश शर्मा, पद्म पुंडीर, स्वरूप ठाकुर, माया राम,विवेक शर्मा, धर्मेन्द्र ठाकुर (बंटी), सुधीर ठाकुर,मदन ठाकुर, बाबू राम चौहान, शिवम् मित्तल, इंद्र मेहता, नेक राम ठाकुर, सुरज प्रकाश, लक्ष्मी नंद, सतीश बंसल, अभिलाष शर्मा, अमर सिंह ठाकुर तथा अन्य लोगों ने भाग लिया। जल पान का भी आयोजन किया गया तथा आपसी चर्चा के उपरांत वीरेंद्र कश्यप ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विनायक ठाकुर । देहरा बार एसोसिएशन देहरा के अधिवक्ताओं के द्वारा उठाई गई आम जनता से जुड़ी समस्याओं को स्वीकार कर लिया गया है।जिसके चलते देहरा के न्यायालयों में काम फिर से सूचारू हो गया है। परिवार न्यायालय का सर्किट पिछले वर्ष नवंबर 2021 के बंद हो गया था तथा देहरा उपमंडल के वो मामले जिनकी सुनवाई जिला एवं सत्र न्यायालय धर्मशाला में हो रही है, उन्हें अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय जो कि माह के हर दूसरे सप्ताह देहरा आते हैं, उनकी न्यायालय में स्थानांतरित करने आम जनता से जुड़ी समस्याओं को उठाया था, ताकि आम जनता को लाभ मिल सके। 10 अगस्त को माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कार्यालय से परिवार न्यायालय का सर्किट कोर्ट देहरा में लगने की सूचना प्राप्त हो गई थी, जिसके चलते आगामी महीनों सितंबर से दिसंबर 2022 तक का परिवार न्यायालय का देहरा में कोर्ट लगने के कार्यक्रम की सूची प्रधान सुशील चंबियाल बार ऐसोसिएशन को प्राप्त हो गई थी। इस सूचना के साथ ही देहरा उपमण्डल की जनता जिनके मामले परिवार न्यायालय में बहुत लंब समय से विचारधीन हैं। साथ ही पिछले काफी समय से जिन पर सुनवाई नहीं हो पा रही थी। इस सूचना से जनता ने राहत की सांस ली है, क्योंकि विचाराधीन मामलों की सुनवाई बहुत शीघ्र शुरू हो जाएगी। इस सूचना से देहरा के साथ-साथ उपमंडल बैजनाथ, उपमंडल ज्वाली की जनता को भी लाभ होगा, क्योंकि नबंबर 2021 से परिवारिक मामलों की सुनवाई वहां भी नहीं हो रही थी। इससे पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश जिला कांगड़ा ने देहरा उपमंडल के धर्मशाला में विचाराधीन मामलों को भी शीघ्र अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश -2 के देहरा कैंप में जल्द ही स्थानांतरण करने वारा भी कहा है। 11 अगस्त 2022 को ही बार एसोसिएशन देहरा ने न्यायालयों का काम सुचारू कर दिया है। बार ऐसोसिएशन ने इस पर माननीय उच्च न्यायालय हिमाचल प्रदेश शिमला, माननीय जिला एवमं सत्र न्यायाधीश जिला कांगड़ा स्थित धर्मशाला, परिवारिक न्यायाधीश जिला कांगड़ा स्थित धर्मशाला व अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-2 का तहदिल से आभार व्यक्त किया है कि उन्होंने हमारी इन समस्याओं को सुना और बहुत जल्द हल कर दिया। फर्स्ट वर्डिक्ट मीडिया ने गहनता के साथ उठाया था मुद्दा देहरा बार एसोसिएशन द्वारा उठाई गई मांगों को फर्स्ट वर्डिक्ट मीडिया ने बड़ी ही गहनता के साथ उठाया था। बार एसोसिएशन देहरा ने सभी कार्य रोक दिए थे, जिसको लेकर 4 अगस्त 2022 को एक विरोध प्रदर्शन भी किया गया, जिसमें यह सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया था की देहरा में सभी वकील पेन डाउन स्ट्राइक पर जाएंगे। उच्च अधिकारियों का धन्यवाद: सुशील चंबियाल बार एसोसिएशन के प्रधान सुशील चंबियाल ने बार एसोसिएशन देहरा की तरफ से माननीय उच्च न्यायालय हिमाचल प्रदेश शिमला व जिला एवमं सत्र न्यायाधीश जिला कांगड़ा, जिला एवमं सत्र न्यायाधीश परिवार न्यायाधीश जिला कांगड़ा का इन मांगों को पूरा करने के लिए आभार भी जताया है। बार एसोसिएशन देहरा ने प्रमुखता के साथ उठाया था मुद्दा : अधिवक्ता अमित राणा अधिवक्ता अमित राणा ने बताया कि बार एसोसिएशन ने पूर जोर से यह मांग उच्च अधिकारियों के समक्ष उठायी थी। वहीं, उच्च आला अधिकारियों ने भी मांगों को स्वीकार किया है, जिसके लिए वह सभी अधिकारियों का धन्यवाद करते हैं।
विनायक ठाकुर।देहरा राजकीय महाविद्यालय ढलियारा के प्रबंधन विभाग (बीबीए) द्वारा आजादी के अमृतमहोत्सव के पर्व पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे कालेज प्राचार्य डॉ. प्रमोद पटियाल ने मुख्यातिथि की भूमिका निभाई। इस कार्यक्रम में कविता संग्रह में आवृति शर्मा प्रथम, तमन्ना द्वितीय एवं वंशिका ने तृतीय स्थान हासिल किया, तो सोलो सांग में आदिक्षा, पोस्टर मेकिंग में आवृति प्रथम, भारती राणा द्वितीय एवम तमन्ना ने तृतीय स्थान हासिल किया, जबकि रंगोली मे डिम्पी एवं भारती ने प्रथम स्थान, तन्वी एवं शिवानी ने द्वितीय स्थान तथा रितिका एवं कशिश ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रबंधन विभाग (बीबीए) के छात्रों ने देश भक्ति पर आधारित एक वृतचित्र" दृश्य दिखाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्यअतिथि ने बच्चों को देशभक्ति व आजादी के महत्वता" को समझाया/कार्यक्रम का संचालन प्रबंधन विभागाध्यक्ष प्रो. बलवीत सिंह की अगुवाई में किया गया। इस कार्यक्रम में प्रो. सुलतान सिंह जयसवाल प्रो. पीतांबर, प्रो. शर्मिता पठानिया, प्रो. बृजेशवर, प्रो. संजीव कुमार, प्रो. जगदीप, प्रो. वनित, प्रो. कपिल, प्रो. रुचिका, प्रो. प्रियंका व प्रो. रोहित उपस्थित रहे।
शिवांशु शुक्ला। धर्मशाला हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा शनिवार को पंजाबी व उर्दू विषय की अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया गया। पंजाबी टैट में 242 अभ्यर्थियों व उर्दू टैट में 18 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी व सचिव डॉ. मधु चौधरी ने कहा कि परीक्षाएं शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुईं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। नगराेटा बगवां रघुवीर सिंह बाली ने नगरोटा की प्रगति और विकास के लिए गांव-गांव जाकर सभी नगरोटा वासियों से मिल कर उनके सुझाव ले रहे हैं। कल बलोल और सुन्नी पंचायत में जाकर आर एस बाली ने युवाओं को प्रोत्साहित किया और बुज़ुर्गों का आशीर्वाद लिया। बाली 'आपका बेटा, आपका भाई, आपके साथ' कार्यक्रम के तहत जनसंवाद कर रहे हैं। बाली ने रास्ते में अपनी गाड़ी से उतरकर बड़- बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और बुजुर्ग साथियों से उनके पिता, स्व. जीएस बाली साथ किए गए अनुभवों के बारे में बात की। नगरोटा में महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने के लिए आरएस बाली ने ग्राम पंचायत बलोल में महिलाओं से भी उनके सुझाव लिए। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश कर्मचारी संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हरिराम हीर ने भी अपने विचारों से जनता को संबोधित किया। आरएस बाली हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की ओर से रोजगार संघर्ष यात्रा के प्रथम चरण का शुभारंभ 20 अगस्त को करने जा हैं। 20 अगस्त को सुबह माता चामुंडा जी के आशीर्वाद के बाद यात्रा शुरू की जाएगी।
अनूप। सुजानपुर आजादी के 75वें महोत्सव के अवसर पर स्थानीय युवाओं द्वारा सुजानपुर ने रैली निकालते हुए लोगों में 15 अगस्त को लेकर जोश भरा। युवाओं ने जीप कार और मोटरसाइकिल में रैली निकालकर वंदे मातरम तथा आजादी महोत्सव के बारे में नारे लगाए। सुजानपुर में यह रैली मुख्य बाजार से होकर शहर के विभिन्न भागों में गुजरी। हाथों में तिरंगा झंडा लिए सैकडाें युवाओं ने लोगों से अपील की कि वह 15 अगस्त के दिन अपने घरों पर पारित प्रतिष्ठानों सरकारी कार्यालयों में झंडा फहराएं। युवाओं ने कहा कि आजादी हमें बहुत मुश्किलों के बाद मिली है। स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में देश की लाखों लोगों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। आजादी का महोत्सव पूरा देश मना रहा है।
मनाेज शर्मा। दाडलाघाट आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत हर घर तिरंगा जागरूकता को लेकर दाड़लाघाट की स्थानीय लोगों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी आईटीआई दाड़ला से स्यार व अंबुजा चौक दाड़ला तक निकाली। इस दौरान सभी ने भारत माता के जयकारे लगाए। प्रभात फेरी के दौरान दाड़लाघाट क्षेत्र भारत माता की जय व वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा। स्थानीय प्रबुद्ध लोगों ने रघुपति राघव राजा राम गीत गाया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला नई पेंशन योजना (एनपीएस) कर्मचारी संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भेंट की तथा उन्हें एनपीएस कर्मचारियों की विभिन्न मांगों से अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए आश्वासन दिया कि राज्य सरकार कर्मचारियों की उचित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी। जयराम ठाकुर ने कहा कि कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की कर्मचारियों की मांग के बारे में राज्य सरकार केंद्रीय नेतृत्व को अवगत करवाएगी। इस अवसर पर मुख्य सचिव आरडी धीमान, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुभासीष पन्डा और एनपीएस कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
विनायक ठाकुर । रक्कड़ पुलिस थाना रक्कड़ के अंतर्गत अवैध रूप से खुले अहाते नशेड़ियों के लिए लाभदायक साबित हो रहे हैं। यहां पर शाम होते ही शराबी लोग जाम छलकाते हैं और आबकारी एवं पुलिस विभाग दोनों ही अंजान बने हुए हैं। पूर्व प्रधान केडी शर्मा और अभिनाश शर्मा के मुताबिक पुलिस थाना रक्कड़ के नजदीक ही अवैध अहाते चल रहे हैं। इसके अलावा भी क्षेत्र में कई जगह अवैध रूप से अहाते चल रहे हैं। सूत्रों की मानें देर रात तक इन अवैध अहातों में खूब शराब परोसी जाती है, लेकिन इस ओर न तो आबकारी विभाग के अधिकारी ध्यान दे रहे हैं और न ही स्थानीय पुलिस कोई कार्रवाई कर रही है। आलम यह है कि अवैध अहातों से युवा पीढ़ी नशे का शिकार हो रही है। क्योंकि शाम ढलते ही इन ढावों पर नशेड़ियों का अड्डा बनना शुरू हो जाता है। सूत्रों की मानें तो रक्कड़, चौली, बसालग, कलोहा, मुंही, बणी, गरली में कई जगह ढाबों पर अवैध शराब परोसी जाती है। इसलिए पुलिस को इन पर कड़ा शिकंजा कसना चाहिए, जिससे युवा पीढ़ी नशे की लत से बच सके। गौरतलब है कि इन अवैध अहातों में बिना लाइसेंस के शराब पिला रहे हैं, जिससे सरकार को हर साल लाखों का नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग व पुलिस प्रशासन को इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। डिप्टी कमिश्नर आबकारी विभाग के प्रदीप शर्मा ने बताया कि एक मंजूर सुधा अहाता खोलने की फीस 22 हजार रुपए के लगभग बनती है। इससे ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकार को हर सालों लाखों का नुकसान हो रहा है, परंतु इस ओर न ही आबकारी विभाग ध्यान दे रहा है औऱ टीम सहित छापेमारी की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कड़ी कार्रवाई करेगी पुलिस थाना प्रभारी चिरन्जी शर्मा ने कहा कि मामला उनके ध्यान में आ गया है। आबकारी विभाग के साथ मिलकर गैर मंजूरसुधा आहता व बिना लाइसेंस के शराब पिलाने वालों के खिलाफ कड़ी कारवाई की जाएगी, जो भी ढावे व चाए की दुकान पर कोई शराब पीता पकड़ा गया, तो उसके विरुद्ध आबकारी नीति के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
200 से अधिक साथियों के काफ़िले के साथ शैंकी हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल फर्स्ट वर्डिक्ट। नादाैन आम आदमी पार्टी जिला हमीरपुर के संगठन द्वारा हिमाचल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ भाजपा सरकार के खिलाफ़ इंद्रपाल चौक, नादौन में भारी विरोध प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में नादौन विधानसभा से आम आदमी पार्टी के मुख्य नेता एवं राज्य संयुक्त सचिव शैंकी ठुकराल अपने 200 से अधिक साथियों के साथ इस विरोध प्रदर्शन में हुए शामिल एवं भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके शैंकी ठुकराल भाजपा पर जमकर बरसते हुए कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने हिमाचल की स्वास्थ्य व्यवस्था को बर्बाद करके रख दिया है। हिमाचल की स्वास्थ्य व्यवस्था को खुद ऑक्सिजन की जरूरत है वो मरीज़ों को कैसे बचाएगी? इन सबकी जिम्मेदार भाजपा और उनके चहेते हैं। भाजपा केवल और केवल अपने सहयोगियों को मुनाफ़ा पहुंचाने के लिए सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की हत्या कर रही है, ताकि लोग जबरन प्राइवेट अस्पतालों की तरफ़ रुख करें। इस बीच शैंकी का कहना है कि अभी तो बस ये शुरुआत है, आगे की जंग बाकी है। भाजपा ने जिस तरह से स्वास्थ्य व्यवस्था का व्यापारीकरण कर रही है, उसका जवाब जनता जरूर देगी। आज गरीब वर्ग मजबूर है कि वो अपना इलाज करवाने के लिए महंगी-महंगी दवाईयां खरीदें। जयराम सरकार हिमाचल में एक विफल और झूठे वादों की सरकार है, जो बस लोगों को मूर्ख बना रही है। इस बार लोग चुनाव में जयराम ठाकुर व उनकी पार्टी को करारा जवाब देते हुए हिमाचल से बाहर का रास्ता दिखाएंगे और केजरीवाल मॉडल को अपनाते हुए आम आदमी पार्टी का साथ देंगे। बताया जा रहा है कि इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष राज ठाकुर, हमीरपुर जिलाध्यक्ष धन्नी राम धीमान, जगत शर्मा जिलाध्यक्ष सोशल मीडिया,विजय शर्मा, सुनील गोलडी, रमेश शर्मा, संजीव सेठी, विमला राठौड़, सेठी कश्यप, सचिन शर्मा, दुर्गेश चौधरी, फौजा सिंह अथवा अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आजादी विषय पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान महाविद्यालय की लगभग 30 छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में प्रो. सुरेश कुमार, प्रो. रवि कुमार व प्रो. संदीप कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा भावना ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान द्वितीय वर्ष की खुशी व तृतीय स्थान बीए तृतीय स्थान की ममता ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार के द्वारा विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रोफेसर विश्व ज्योति, संदीप कुमार, रवि कुमार व सुरेश कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत हर घर तिरंगा उत्सव मनाते हुए विद्यायल में भी राष्ट्रीय ध्वज को लहराया गया। विद्यालय प्रबंधन अध्यक्ष नीम चंद ठाकुर भी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता मोहिंदर पाल, नरेंद्र कपिला, अमर सिंह वर्मा, नरेंद्र कुमार, विनोद कुमार, जेपी मिश्रा, धनी राम, धर्म दत्त, सुरेंद्र कुमार, विजय, प्रवीण, मुकेश, मदन लाल, नीरज, रेणुका, नीलम शुक्ला, अनीता कौंडल, मंजू, संतोष, अंजना, वीना, किरण व जितेंद्र सहित स्टाफ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
ममता भनोट। ऊना हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत भदसाली में स्वां नदी में पानी के बीच नहाने गए दो युवक डूब गए। इन युवकों को तैरना नहीं आता था और पानी में फसने के चलते यह युवक बाहर निकले में असमर्थ रहे और देखते ही देखते अकाल मृत्यु का ग्रास बन गए। इसकी सूचना आपदा प्रबंधन को दी गई, जिसके बाद दमकल विभाग के कर्मचारी पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से इन युवकों के शवों को बाहर निकाला परिजन भी मौके पर पहुंचे और उनके रोने-चिलाने से मातम-सा माहौल हाे गया। युवकों के शवों को अस्प्ताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस आगामी कार्रवाई इस घटना पर कर रही है। बताया जा रहा है कि दो युवकों के नाम साहिल व जतिन है, जो जिनका निधन हुआ है। एसपी ऊना अर्जित सेन ने बताया कि स्वां नदी में डूबने से दो युवकों की मृत्यु हुई है। इस मामले में पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है। युवकों के शवों को क्षेत्रीय अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
कंपनी के चैनल को हाल ही में मिला यू ट्यूब सिल्वर बटन देश पर कुर्बान वीरों को समर्पित देश भक्ति गाना मनोज कुमार। कांगड़ा जयंती माता म्यूजिक कंपनी ने देश व प्रदेश के वीरो जिन्होंने अपने देश की रक्षा के लिए अपनी कुर्बानियां दी दुश्मनों की यातनाएं झेली पर उफ तक नहीं की। सौरभ कालिया विक्रम बत्रा सुधीर वालिया उनकी बहादुरी हिम्मत उनकी बहादुरी हिम्मत देशभक्ति के जज्बात पर सुरेंद्र पनिहारी में एक खूबसूरत गीत लिखा है, जिसका टाइटल सांग है, 'देश मेरा जानी ते प्यारा', बोल हैं, जिसके बोल हैं 'साहब छुट्टी नी देवे ओ गोरीए किया घंरा जो ओना', जो कि 14 अगस्त को रिलीज होगा। गाने को अपनी आवाज दी है सुप्रसिद्ध गायक धीरज शर्मा ने, संगीत पम्मी भैरवी स्टूडियो ने दिया है। मेकअप जस्सी पटियाला, डीओपी रमेश यादव, अभिनेत्री मनीषा गोस्वामी, असीम शर्मा, सहायक निदेशक राकेश पनियारी, निर्माता अतुल गुप्ता, मैनेजिंग डायरेक्टर आशू गुप्ता, मुख्य सलाहकार सुशांत गुप्ता, प्रोडक्शन इंचार्ज ओंकार, प्रोडक्शन कंट्रोलर दीपक पंडित, निर्देशक सुरेंद्र पनियारी है। बता दें कि हाल ही जेएमसी कंपनी ने मिंजर मेले में सूबेदारनिये डीजे नॉन स्टॉप गाना पेश किया से लोगों ने बहुत प्यार दिया। जिसे यू ट्यूब पर जयंती माता कैसेट चैनल पर सुने ओर शेयर करें। कंपनी के एमडी अश्वनी गुप्ता ने बताया कि नया 14 अगस्त की सुबह यूट्यूब पर हमारे चैनल पर रिलीज होगा। उन्होंने बताया कि यूट्यूब की तरफ से हमारे चैनल को सिल्वर बटन भी मिल गया है, जिसका सारा श्रेय प्रदेश की जनता को जाता है।
रंजीत ठाकुर । कुनिहार बीएल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में छात्र-छात्राओं ने 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत रैली निकाली। जानकारी देते हुए विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने बताया की हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देश द्वारा 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत विद्यालय में रैली का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के सभी इकाइयों एनएसएस, एनसीसी, स्काउट्स & गाइड्स व लायन इको क्लब के छात्र-छात्राओं व प्रभारी अध्यापकों ने साथ मिलकर कुनिहार कस्बे में तिरंगे को साथ लेकर एक जागरूकता रैली निकाली। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के नारे व देश भक्ति के गीतों से लोगों को हर घर में तिरंगा लहराने के लिए प्रेरित किया। इस रैली के माध्यम से लोगों में देश के प्रति देश प्रेम की भावना जागृत करने का प्रोत्साहन दिया। विद्यालय अध्यापिका सुषमा शर्मा ने सभी बच्चों को संबोधित करते हुए तिरंगे की महानता, राष्ट्र के निर्माण में महान पुरुषों के योगदान आदि के बारे में जागरूक किया।


















































