अनूप । सुजानपुर डीएवी स्कूल आलमपुर जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश द्वारा धार्मिक त्योहार रक्षाबंधन को पूरे उत्साह से मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को भाई-बहन के प्रेम को दर्शाने वाले इस त्योहार का महत्व बताया। रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के पवित्र व मजबूत रिश्ताें का त्योहार है, जो कि सदियों से मनाया जा रहा है। हर वर्ष इसे पूरे भारतवर्ष में ही नहीं अपितु पूरे संसार में इसे बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। विद्यार्थियों ने रक्षाबंधन संबंधी अलग-अलग गतिविधियों जैसे, राखी मेकिंग, कार्ड मेकिंग, थाली डेकोरेशन, गिफ्ट बॉक्स बनाना, राखी के त्योहार को दर्शाती बाल-कविताएं आदि गतिविधियों में भाग लिया। इतना ही नहीं बच्चों ने चॉकलेट व केक को भी बड़े सुंदर ढंग से सजाया। रक्षाबंधन के त्योहार पर अलग-अलग प्रकार की गतिविधियों में भाग लेकर इस त्योहार की गरिमा को और भी अधिक बढ़ा दिया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य बिक्रम सिंह ने छात्र-छात्राओं, अभिभावकों व अध्यापकों सहित सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएंं दीं।
अनूप। सुजानपुर ठाकुर जगदेव चंद कॉलेज में एक पेड़ मेरे कॉलेज के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत इको क्लब द्वारा पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। इस उपलक्ष्य पर अध्यापकों तथा छात्रों द्वारा मिलकर पौधारोपण किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ, अजायब सिंह बनयाल ने कहा कि पेड़ों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। पर्यावरण को बनाए रखना हम सभी लोगों का कर्तव्य है। अगर पेड़ नहीं होंगे तो ऑक्सीजन नहीं होगी अगर ऑक्सीजन नहीं होगी तो मनुष्य जीवन नहीं होगा। लोगों को धरती को हरा-भरा बनाए रखने के लिए पेड़ लगाने चाहिए। यह मुहिम पर्यावरण दिवस ही नहीं, बल्कि अन्य जिलों में भी जारी रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पुराने समय में बुजुर्ग पेड़ लगाते थे। उन्होंने स्टूडेंट से आव्हान किया कि वह पेड़ लगाएं तथा पर्यावरण को सुरक्षित रखे। इस अवसर पर कॉलेज प्रोफेसर डॉ. विभा ठाकुर, डॉ जितेंद्र ठाकुर, डॉ. सुमन शर्मा, प्रो. सुरेश कुमार, प्रो. सपना राणा, डॉ. दिव्या शर्मा, डॉ. सुनीता सकलानी, प्रो. बंदना कुमारी, डॉ. कल्पना भंडारी, डॉ. उमा देवी एवं प्रो अरविंद कुमार उपस्थित रहे।
कुलपति प्रो.एच.के.चौधरी ने की विद्यार्थियों की सराहना प्रतिमा राणा। पालमपुर चौसकु हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय में देश की आजादी के 75 वर्ष और गौरवमयी इतिहास, संस्कृति और आजादी के अमृत महोत्सव को मनाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान के तहत साहित्यिक, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। छात्र कल्याण संगठन के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में साहित्यिक और खेल गतिविधियों के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन 6 अगस्त से आरंभ हुआ। इस आयोजन के अंतगर्त शुक्रवार सुबह परिसर में प्रभात फेरी और दोपहर में किसान गोष्ठी का आयोजन होगा। कुलपति प्रो. एचके चौधरी ने अमृत महोत्सव की इस श्रृंखला के तहत विद्यार्थियों द्वारा कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की सराहना की। कार्यक्रमों के परिणाम निम्न प्रकार रहें। देशभक्ति गीत गायन एकल वर्ग में शिया राणा, राजेश और संचित भगत कम्रशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहें। इसी प्रकार देशभक्ति गीत गायन समूहगान में अंशुधा व टीम, रिशव व टीम तथा हेवन व टीम, देशभक्ति नृत्य एकल में मोक्ष शर्मा, श्रेया शर्मा व दिव्यांश, समूह नृत्य में रियाा, राघवी पंडित व टीम, शिल्पा ठाकुर व टीम तथा इशिता व टीम, कविता में आयुष, पवन भारद्वाज व सार्थक शर्मा, प्रस्ताव लेखन प्रतियोगिता में ईशान, कृतिका व श्रेया मल्होत्रा, पोस्टर मेंकिग में दिव्यांषी, शगुल जम्वाल व आर्यन, भाषण में दिव्यांषु डोगरा, प्राची पुंडीर व प्रियाशु, नारा लेखन में अक्षय कपूर, रोहन बाली व ईशा ठाकुर, आर्यन, तमन्ना शर्मा व शानवी ने कम्रशः पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रमुख खेल गतिविधियों वालीबॉल के छात्र मुकाबले में सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय विजेता व आधारभूत विज्ञान महाविद्यालय उपविजेता और छात्राओं में सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय विजेता और कृषि विज्ञान महाविद्यालय की टीम उपविजेता रहीं। इसी प्रकार टग आफ वार में सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय विजेता व कृषि विज्ञान महाविद्यालय की टीम उपविजेता रहीं।
गुजरात में पशुओं को मौत की नींद सुलाने वाला 'लंपी' वायरस देश भर में पांव पसार रहा है। इस बीमारी से शिमला सहित प्रदेश भर में हड़कंप मच गया है। गुजरात मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा समेत अन्य राज्यों में दहशत मचाने के बाद हिमाचल में भी संक्रमण तेजी से फैल रहा है। हिमाचल में 'लंपी संक्रमण के, 1000 मामले सामने आ चुके हैं। जबकि 51 पशुओं की मौत हो चुकी है। इस वायरस के फैलने से पशुओं को 105 से 107 डिग्री सेल्सियस तेज बुखार हो सकता है। इसके अतिरक्ति पशुओं के शरीर में निशान बनते हैं और बाद में निशान घाव बन जाते हैं। उन पशुओं के मुंह से लार टपकनी शुरू होती है। इस वायरस का सबसे ज्यादा संक्रमण गायों में हो रहा है। वहीं पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बताया की हिमाचल में एक हज़ार मामले सामने आ चुके हैं। जबकि 51 पशुओं की मौत हो चुकी है। ये चिन्ता का विषय है। विभाग ने 'लंपी' वायरस से निबटने के लिए पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध है। सभी जिलों में विभाग के अधिकारियों को बिना टेंडर के ही वैक्सीन खरीदने के निर्देश दिए हैं ताकि पशुओं को संक्रमण से बचाया जा सके। उन्होंने बताया की प्रदेश के सभी जिलों में लंपी संक्रमण के मामले आ चुके है। इसलिए सरकार जल्द इसको महामारी घोषित करेगी।
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के मानसून सक्रिय है और मानसून सत्र का आगाज़ हो चूका है। विधान सभा के अंदर मानसून सत्र के दूसरे दिन गहमा गेहमी देखने को मिली। जहां एक ओर विपक्ष ने अविश्वास पत्र लाकर सरकार को घेरा तो वहीं सत्ता पक्ष ने जमकर पलटवार किया। वहीं मानसून सत्र के दूसरे दिन अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जाने वाली है यह जनता का विश्वास खो चुकी है। महंगाई बेरोजगारी से जनता परेशान हो गई है। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा की बात करने वाली इस सरकार में 1574 रेप, 354 मर्डर और 119 महिलाओं के मर्डर हुए हैं। साथ ही उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस भर्ती का मामला सीबीआई को देने के बावजूद इसकी जाँच एसआईटी से कराई गई, यह पर्चा लीक नहीं नीलाम हुआ है। अग्निहोत्री ने कहा कि 6 से 8 लाख में यह पेपर बिका यह पैसा कहां गया , यह पैसा किसने इकट्ठा किया। पेपर बेचने वाले दो सौ के करीब लोग गिरफ्तार हुए लेकिन जो पैसा पेपर बेच कर इकट्ठा हुआ वह कहां है इसकी जाँच कौन करेगा। उन्होंने कहा कि इस सरकार में हर जगह पेपर लीक हुए है। उन्होंने कहा कि 65 हजार करोड़ के 69 नेशनल हाईवे के लिए यह सरकार जमीन अधिग्रहण तक नहीं कर पाई। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए। वहीं CM जयराम ने कहा कि जैसे ही मामला उनके संज्ञान में आया तुरंत जाँच के आदेश दिए गए। 204 आरोपी आज सलाखों के पीछे है। CM ने कहा कि 2016 में कांग्रेस (Congress) सरकार में पेपर लीक हुआ। कांग्रेस ने तब पेपर रद्द क्यों नहीं किया।
जिला मंडी के तहत करसोग सहित पहाड़ों में रात से हो रही भारी बारिश से सतलुज नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया है। चाबा में जिला मंडी और जिला शिमला को जोड़ने वाले पुल पर लोगों का आना जाना बंद हो गया है। सतलुज नदी का पानी पुल को जोड़ने वाले रास्ते के ऊपर से बह रहा है। इस वजह से शिमला जिला के तहत विभिन्न क्षेत्रों में जरूरी कार्य से जाने वाले लोग नदी के किनारे में फंस गए है। स्थिति ये की नदी का पानी एकदम से पुल के साथ बह रहा है। अगर बारिश का क्रम जारी रहा तो पुल के बहने का अंदेशा बना हुआ है। दो साल पहले भी सतलुज नदी में आई बाढ़ की वजह से पुल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसके बाद नदी को क्रॉस करने के लिए झूला लगाया गया था, लेकिन स्थानीय जनता के विरोध के बाद चाबा में पैदल चलने के लिए फिर से पुल लगाया गया था। वहीं आज रक्षाबंधन का पर्व है। ऐसे में जल स्तर बढ़ जाने की वजह से महिलाओं की दिक्कतें बढ़ गई है। यही नहीं छात्र और कर्मचारी भी नदी के किनारे फंस गए है। वहीं प्रशासन ने लगातार जारी बारिश को देखते हुए एडवाइजरी जारी कर दी है। एसडीएम सुरेंद्र ठाकुर का कहना है की लगातार बारिश से नदी में जल स्तर बढ़ गया है। ऐसे में लोग किसी भी तरह का जोखिम न उठाएं। उन्होंने लोगों सावधानी बरतने की अपील की है।
कुल्लू के आनी में गुरुवार सुबह भारी बारिश ने जमकर कहर बरपाया है। भारी वर्षा के बीच आनी के गुगरा नामक स्थान के पास बादल फटने से व्यापक नुकसान हुआ है। यहां बादल फटने से आई भयंकर बाढ़ के कारण एक चिलिंग प्लांट सहित दो गाड़ियों व एक बुलेट मोटरसाइकिल के बहने की सूचना है। उधर, आनी कस्बे के बीच से बहती देहुरी खड्ड में भी भारी वर्षा के चलते भयंकर बाढ़ आई है, जिससे आनी बाजार के पुराने बस अड्डे पर 12 दुकानें बह गई। आनी बाजार में देहुरी खड्ड पर एनएच पर बने बड़े पुल के ढहने की भी आशंका बनी हुई है और इसके साथ बने दूसरे मकानों को खतरा पैदा हो गया है। आनी कस्बे पर मंडराए इस खतरे से कस्बेवासी व दुकानदार बेहद ख़ौफ़ज़दा है। एसडीएम आनी नरेश वर्मा, तहसीलदार दलीप शर्मा तथा पुलिस विभाग की टीम बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए नदी के साथ सटे दुकानदारों व भवन मालिकों से नदी से दूर रहने और समय रहते दुकानों व मकान खाली करने का आहवान किया है। पुलिस विभाग की टीम भी कस्बे में सायरन बजाकर व लाउडस्पीकर द्वारा लोगों को बाढ़ के संभावित खतरे से सचेत कर रही है। वहीं विधायक किशोरी लाल सागर ने वीरवार को आनी विधानसभा क्षेत्र में भारी बारिश और बादल फटने की घटना से हुई भारी तबाही और इस आपदा में हुई मौत, घरों को हुए नुकसान पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि डीसी कुल्लू, एसडीएम आनी को उचित कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। वहीं लोगों से इस बरसात में सावधानी और सुरक्षित रहने की अपील की है।
जिला कुल्लू में भारी बारिश ने तबाही मचा रखी है। सबसे अधिक नुकसान आनी उपमंडल में हुआ है। आनी में चवाई के खदेड गांव में घर में साे रही एक महिला और लड़की की दबकर मौत हो गई। दरअसल घर के पीछे से भूस्खलन होने के कारण मलबा मकान की दीवार तोड़कर अंदर पहुंच गया व दोनों महिला व बची उस मलबे में दब गईं। हादसे का पता लगते ही आसपास के लोग एकत्र हुए और मलबे में दबी महिला और लड़की को निकालने में जुट गए। महिला की पहचान 55 वर्षीय चबेलू देवी निवासी खदेड, 17 वर्षीय कृतिका निवासी ऊर्टू निरमंड के रूप में हुई। हादसे के बाद गांव में मातम छा गया है। दोनों शवों को मलबे से निकाल लिया है। ये दोनों नानी-दोहती थीं। महिला के पति की मौत हो चुकी है व उसका कोई बेटा नहीं था। इस कारण महिला के साथ उसकी दोहती रहती थी। गौरतलब है कि प्रदेश भर में लगातार हो रही बारिश से जिला में भारी नुकसान हुआ है। उधर प्रशासन की ओर से एसडीएम आनी नरेश वर्मा ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है। प्रशासन की ओर से चिकित्सकों की टीम घटनास्थल पर भेज दी गई है। मौके पर ही पोस्टमार्टम किया जाएगा। एसडीएम ने लोगों से नदी नालों के समीप न जाने की अपील की है।
जिला मंडी के करसोग में आधी रात से हो रही लगातार बारिश के कारण कई जगहों पर भूस्खलन हुआ हैं। यहां मनशान में भारी भूस्खलन से करसोग-रामपुर सड़क अवरूद्ध हो गई है। इस कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई। छोटे वाहनों समेत बसें भी बीच रास्ते में फंस गई है। जिससे बसों में सफर कर रहे महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि इस बारे में फील्ड अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है, लेकिन लोगों के फोन तक नहीं उठाए जा रहे हैं। जिस कारण बारी बारिश में बीच रास्ते में फंसने के कारण लोग सुबह से ही परेशान हैं। यही नहीं भारी बारिश की वजह से अधिक भूस्खलन का भी खतरा बना हुआ है। समाज सेवी नेक राम का कहना है कि मनशाना के समीप सड़क पर भारी मलबा और चट्टाने आ गई है। जिस वजह से करसोग-रामपुर सड़क सुबह से बंद है। यहां सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई है। उन्होंने विभाग से जल्द सड़क जल्द खोलने का आग्रह किया है। लोक निर्माण विभाग पांगना सब डिवीजन के सहायक अभियंता ललित जरयाल का कहना है कि सड़क को खोलने के लिए जेसीबी भेजी गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही करसोग-रामपुर सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया जाएगा।
नेशनल टेस्टिग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित आआइटी की जेईई-मेन परीक्षा का परिणाम घोषित हो चुका है। इस परिणाम के घोषित होने पर विद्यार्थियों के साथ साथ शिक्षण संस्थानों में भी उत्साह का माहौल बना हुआ है। इसी कड़ी में करियर अकादमी सोलन के विद्यार्थियों ने जेईई मेन्स परीक्षा उत्तीर्ण कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया | करियर अकादमी सोलन के छात्रों ने जेईई मेन्स की परीक्षा में 90 प्रतिशतक से अधिक स्कोर प्राप्त किए है। परीक्षा में शिवांश ने (96) प्रतिशत प्राप्त किए और इसके अतिरिक्त अक्षज (96), हृदयेश (91), माधव (94.7), प्रियांशु (94.6), लक्ष्य (91), आर्यन शर्मा (90), श्रधा (90), यश, मोक्ष, जागृति, राहुल ने परीक्षा को उत्तीर्ण की है। इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने के पश्चात सभी विद्यार्थी जेईई एडवांस परीक्षा के लिए पात्र बन चुके हैं। जेईई एडवांस परीक्षा आगामी 28 अगस्त को होनी है। यह परीक्षा आईआईटी (इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी) में प्रवेश करने के लिए ली जाती है। उलेखनीय है कि 12वीं बोर्ड कि परीक्षा में भी शिवांश 96.2% (सैंट लयुक्स स्कूल), हृदयेश 95% (सैंट लयुक्स स्कूल), कुमुद - 94.2% (पाइन ग्रोव स्कूल), निर्भय - 92 % (एमआरए डीएवी स्कूल) का शानदार प्रदर्शन रहा है। बता दें कि करियर अकैडमी सोलन बी.एल सेंट्रल पब्लिक स्कूल मॉल रोड सोलन के साथ 2 साल से जुड़ी है और यहां पर स्कूलिंग के साथ साथ ही बच्चों को कोचिंग भी दी जाती है। यह सोलन में पहला ऐसा संस्थान है जहां बच्चों को स्कूल के साथ साथ कोचिंग दी जा रही है जिसके चलते अब बच्चों को कोचिंग के लिए सोलन से बाहर जाने की जरूरत नहीं है। विद्यार्थी अब स्कूलिंग के साथ-साथ अपनी कोचिंग पर भी फोकस कर सकते हैं। यहां के छात्रों ने कम्पटीशन के साथ साथ बोर्ड की परीक्षाओ मे भी अच्छे अंक प्राप्त किए हैं। करियर अकैडमी सोलन के डायरेक्टर मनोज राठी, ललित राठी, दीपिन बख्शी तथा बीएल सेंट्रल पब्लिक स्कूल सोलन की एम. डी वीना बक्शी और प्रिंसिपल रुचिका बक्शी ने सभी बच्चों को उनकी सफलता पर शभकामनाएं दी हैं तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
रक्षा बंधन एक त्योहार है जो हिंदू धर्म के अनुसार श्रावण महीने में पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस उत्सव को मनाने के लिए, साई इंटरनेशनल स्कूल के शिक्षार्थियों के लिए एक 'राखी बनाने की गतिविधि' का आयोजन किया गया । इस गतिविधि में सभी विद्यार्थियों ने बड़े हर्ष और जोश के साथ भाग लिया। छात्रों ने रेशमी धागे, चमकीले रिबन आदि जैसे विभिन्न सामग्रियों का उपयोग करके सुंदर राखी बनाई। रक्षा बंधन भाई और बहन के बीच प्रेम और विश्वास का उत्सव मनाने का एक अनमोल और पवित्र अवसर है। इस गतिविधि का उद्देश्य हमारे संस्कारों और संस्कृति में उनकी रुचि पैदा करना और साथ ही उन्हें भाइयों और बहनों के खूबसूरत रिश्ते का एहसास कराना था। इस अवसर पर प्री-नर्सरी से कक्षा 2 तक के विद्यार्थी पारंपरिक परिधानों में सजे-धजे आए। नन्ही बच्चियों ने लड़कों की कलाई में राखी बांधी और शुभकामनाएं दीं।
बुधवार को नेशनल टेस्टिग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित आआइटी की जेईई-मेन (इंडियन इंस्टीट्यूट्स आफ टेक्नोलोजी ज्वाइंट एंट्रेंस टेस्ट) परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ है। इस परिणाम के घोषित होने पर विद्यार्थियों के साथ साथ शिक्षण संस्थानों में भी उत्साह का माहौल बना हुआ है। उत्तीर्ण हुए सभी विद्यार्थियो के साथ जुड़े हुए शिक्षण संस्थान अपना परिणाम सबसे श्रेष्ठ बता रहे हैं। इन्ही परीक्षा परिणामों में घुमारवीं स्थित मिनर्वा शिक्षण व कोचिंग संस्थान के अभ्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। मिनर्वा स्टडी सर्किल के 21 विद्यार्थी जेईई एडवांस परीक्षा के लिए चयनित हुए है। इनमे से 16 विद्यार्थियों का प्रसेंटाइल 90 से ऊपर रहा है। संस्थान में अक्षित शामा ने सबसे ज्यादा 98.79 प्रसेंटाइल प्राप्त किया है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एन टी ए) द्वारा दो पारियों में आयोजित वर्ष 2022 की जेईई मेन परीक्षा परिणामों में मिनर्वा संस्थान घुमारवीं के विद्यार्थियों अक्षित शामा (98.79), तेजस्वनी (97.45), हर्षित शर्मा (97.07), हिमेश शर्मा (96.35), आकृत ठाकुर (95.59), आर्यन (95.53), साहिल शर्मा (95.30), अभिवन्दन चन्देल (95.12), ओसिन शर्मा (94.67), आर्यन पटियाल (94.62) सार्थक पुण्डीर (94.08), अंश बजाज (93.76), श्रेया शर्मा (93.16), रक्षित शर्मा (92.25), दिव्या (92.24), शिवांश सहगल (90.00), दिव्यम (88.75), तथा प्रियांशु चान्दले (84.70), आर्यन रघुवंसी (84.00), कार्तिक कौशल (77.00) और आनंद सोनी (66.00), आरक्षित श्रेणी ने अपने-अपने प्रदर्शन से सभी को गोरवान्वित किया है। इस परीक्षा परिणाम से जहाँ एक ओर मिनर्वा संस्थान में खुशी की लहर है वहीं दूसरी ओर इन बच्चों के घरों में भी उत्सव का माहौल है। इस उपलब्धी पर मिनर्वा संस्थान के संस्थापक व संयोजक प्रवेश चन्देल व राकेश चन्देल ने इस समय शिक्षा व कोचिंग प्राप्त कर रहे अभ्यार्थियों तथा इन सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए सब के उज्जवल भविष्य की कामना कर सभी बच्चों को शुभाषीश दिया है।
भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने दीपकमाल चक्कर में प्रदेश भाजपा मीडिया विभाग की बैठक ली। बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने भी हिस्सा लिया। बैठक में भाजपा के मीडिया कामकाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। संजय टंडन ने कहा कि हमने जमीनी स्थिति का जायजा लिया है और जल्द ही हम सभी मोर्चों पर कांग्रेस का मुकाबला करने के लिए एक ठोस रणनीति बनाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने झूठे भाषणों और वादों से आम जनता को गुमराह कर रही है। दोनों सरकारों के बीच का अंतर लोग जानते हैं, कांग्रेस के शासन में लोगों ने कठिन समय देखा है लेकिन भाजपा सरकार ने जनता को दिखाया है कि सुशासन का सही अर्थ क्या है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के दौरान हिमाचल का चहुंमुखी विकास हुआ है। हमारे पास राज्य में एक ईमानदार सरकार और एक ईमानदार मुख्यमंत्री है। भाजपा सरकार वही करती है जो वह कहती है और हमने अपने घोषणापत्र के वादों का 99% पूरा किया है।
अगस्त का महीना त्योहारों का महीना कहा जाता हैं। इस महीने कई बड़े बड़े त्योहार मनाए जाते है। जिनमे में से एक रक्षाबंधन का हैं। रक्षाबंधन का पर्व पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है जो की इस वर्ष 11 अगस्त 2022 को 10 बजकर 37 मिनट से लेकर 12 अगस्त को सुबह 7 बजे तक है। पंडित सचिन शर्मा का कहना है कि रक्षाबंधन के विषय में इस बार लोगों में ये भ्रांति है कि 11 अगस्त को पूर्णिमा देर से आ रही है जबकि 12 को उदया तिथि में पूर्णिमा है इसलिए 12 अगस्त को रक्षाबंधन मनाया जाए. हालांकि, पूर्णिमा तिथि पर रात्रिकालीन चंद्रमा होना चाहिए, 11 अगस्त को पूर्णिमा सुबह 10.37 बजे से लग जाएगी और पूर्णमासी जिस दिन लग रही है, उसी दिन रक्षाबंधन का त्योहार मनेगा. यानी 11 अगस्त की पूर्णिमा में रक्षाबंधन मनाया जाना ही शास्त्रोचित है। पंडित सचिन शर्मा ने 11 अगस्त को भद्रा काल पड़ने के संशय को लेकर बताया की जब भद्रा पाताल में होती है तो इस दौरान राखी बांधी जा सकती है. ऐसा करना नुकसानदायक नहीं बल्कि शुभ फलदायी माना जाता है। इसके साथ ही शुक्ल यजुर्वेदी ब्राह्मणों का उपाक्रम संस्कार भी 11 अगस्त को ही किया जाएगा। पंडित सचिन शर्मा का कहना है कि अगर तिथियों का अवलोकन किया जाए तो एकादशी, त्रयोदशी और पूर्णमासी आदि तिथि पर भद्रा रहती ही है. उन्होंने बताया कि भद्रा के विषय में एक बात है जिसके बारे में लोगों के पास जानकारी नहीं है कि भद्रा का वर्णन वास्तु शास्त्र में किया गया है. कुंभ, मीन, कर्क और सिंह में चंद्रमा हो तो भद्रा का वास मृत्यु लोक यानी पृथ्वी पर माना जाता है. इसके अलावा मेष, वृष, मिथुन ,वृश्चिक में चंद्रमा होने पर भद्रा का वास स्वर्ग लोक में होता है। वहीं, कन्या, तुला और धनु में चंद्रमा होने पर भद्रा का वास पाताल लोक में माना जाता है. ऐसे में भद्रा अगर पाताल लोक में हो या स्वर्ग लोक में यह काफी शुभ फलदायी माना जाता है. ऐसे में 11 अगस्त 2022 को भद्रा पाताल लोक में है जिसके चलते आप बिना किसी दिक्कत के 11 अगस्त को रक्षा बंधन का त्योहार मना सकते हैं और सुबह 10 बजकर 37 मिनट के बाद भाइयों को रक्षा सूत्र बांध सकते हैं. भद्रा के पाताल लोक में होने के कारण वह आपको किसी भी तरह का कष्ट नहीं देगी। प्रतिपदा तिथि में नहीं बांधी जाती राखी पंडित सचिन शर्मा का कहना है कि भद्रा अगर धरती लोक पर भी होती है तब भी उसके मुख और पूंछ का समय देखा जाता है. भद्रा के मुख के समय पर राखी नहीं बांधी जाती लेकिन आप पूंछ के समय पर राखी बांध सकते हैं, यह शुभ फलदायी माना जाता है और इससे कोई दिक्कत भी नहीं होती. 12 तारीख को सुबह 7 बजे के आसपास पूर्णिमा तिथि समाप्त होकर प्रतिपदा तिथि लग जाएगी. प्रतिपदा तिथि में राखी नहीं बांधी जाती है. ऐसे में इस साल रक्षा बंधन का पर्व 11 अगस्त 2022 गुरुवार के दिन ही मनाया जाएगा. भद्रा पाताल लोक में होने की वजह से शुभ फलदायी साबित होगी. रक्षाबंधन पर भद्रा काल का समय रक्षा बंधन भद्रा अन्त समय - रात 08 बजकर 51 मिनट पर रक्षा बंधन भद्रा पूँछ - शाम 05 बजकर 17 मिनट से 06 बजकर 18 मिनट पर रक्षा बंधन भद्रा मुख - शाम 06 बजकर 18 मिनट से लेकर 08 बजे तक 11 अगस्त को इतने बजे के बाद बांधें राखी पूर्णिमा तिथि 11 अगस्त को सुबह 10 बजकर 37 मिनट से शुरू होकर 12 अगस्त को सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर समाप्त होगी. ऐसे में पूर्णिमा तिथि 11 को पूरा दिन है. ऐसे में आप 11 अगस्त को सुबह 10 बजकर 37 मिनट के बाद राखी का त्योहार मना सकते हैं। भद्रा काल में क्यों नहीं बांधी जाती राखी माना जाता है कि सूर्पनखा ने रावण को भद्रा में रक्षा सूत्र बांधा था इसलिए 1 वर्ष के भीतर ही रावण का नाश हो गया था. ऐसे में भद्रा काल में राखी बांधना वर्जित माना जाता है लेकिन पंडित सचिन शर्मा का कहना है कि राम चरित्र मानस से लेकर वाल्मीकि रामायण में भगवान राम की बहन की ओर से राम जी को राखी बांधने का उदाहरण कहीं नहीं दिया गया है. इस वजह से शूर्पनखा द्वारा रक्षासूत्र बांधे जाने की कहानी पर सवाल खड़े होते हैं.
विधायक नरेंद्र ठाकुर अपनी निधी से विधानसभा क्षेत्र की चौकी कणकरी, डिडवीं-टिक्कर, ललीण, भगेटू, पांडवीं, बफड़ीं, फरनोल और अघार पंचायतों को अपनी निधि से 17 लाख 15 हज़ार रुपये आबंटित किए। भाजपा मंडल प्रभारी विक्रमजीत सिंह बन्याल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि नरेंद्र ठाकुर ने चौकी कणकरी पंचायत के कणकरी महिला मंडल भवन की मुररम्मत के लिए 90 हजार रूपये दिए। इसी पंचायत के चौकी युवक मंडल को कसरत का सामान खरीदने के लिए पचास हजार रुपये दिए। इसके अतिरिक्त कणकरी गाँव में पक्के रास्ते के निर्माण के लिए विधायक ने एक लाख रूपये दिए। नरेन्द्र ठाकुर ने इसके अलावा डिडवीं-टिक्कर पंचायत में विकास कार्यों के लिए साढ़े चार रुपयों की राशि जारी की, जिसमें डिडवीं महिला मंडल भवन की मुररम्मत के लिए एक लाख रुपये भी शामिल हैं। बन्याल ने बताया की विधायक ने ललीण पंचायत में शमशान घाट के निर्माण के लिए डेढ़ लाख रुपये दिए ईसिस पंचायत नव जागृत युवक मंडल को कसरत का सामान खरीदने के लिए पचास हजार रुपयों की राशि दी गई नरेन्द्र ठाकुर भगेटू पंचायत के झिंझकरी युवक मंडल को पच्चीस हजार और महिला मंडल झिंझकरी के भवन निर्माण के लिए डेढ़ लाख रुपये दिए। नरेन्द्र ठाकुर ने अघार पंचायत के चौकड़ महिला मंडल को भवन निर्माण, फरनोल पंचायत के कल्लरी गाँव में पुलिया के निर्माण, बफड़ीं पंचायत के ठाणा लोहारां युवक मंडल के भवन निर्माण, तथा पांडवीं पंचायत के चौंतड़ा में जंजघर का निर्माण कार्य पूरा करने के लिए एक-एक लाख रूपये आबंटित किए। नरेन्द्र ठाकुर ने पांडवीं पंचायत के ही बाबा बालकरूपी मंदिर के सराय भवन के निर्माण के लिए डेढ़ लाख रुपये जारी किए।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश सचिव वीरेंद्र चौधरी ने अपने जनसंपर्क अभियान में आज समीरपुर में महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल सरकार तथा केंद्र सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आम जनता के लिए तथा महिलाओं के लिए विशेष रूप से चलाए गए हैं उन्होंने मदर टेरेसा योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ,बेटी है अनमोल, सुकन्या समृद्धि योजना, मातृ वंदना योजना, विधवा पुनर्विवाह योजना तथा महिला स्वरोजगार योजना के विषय में विशेष रूप से विशेष रूप से विस्तृत जानकारी दी तथा मातृशक्ति को शत मातृशक्ति को इन सब योजनाओं का लाभ उठाने का आवाहन किया। इस अवसर पर उनके साथ नसीब सिंह दिलबाग अक्षय रजनीश देवी गोल्डी प्रवीण गोल्डी परवीन रक्षा देवी मनजीत कौर ललिता देवी परसोत्तम सैनी आदि उपस्थित रहे।
उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के गठन के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष पर ज़िला के पांवटा साहिब तथा नाहन विधानसभा क्षेत्रों में 20 अगस्त, 2022 को कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे जिसमें विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी हिस्सा लेंगे। उपायुक्त आज यहां उपायुक्त कार्यालय के सभागाार में इन कार्यक्रमों के सफल आयोजन को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनियाँ लगाई जाएँगी जोकि प्रदेश की पिछले 75 वर्ष की विकास की गाथा का व्याख्यान करेगी। उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि भाग लेंगे। बैठक में पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल, अतिरिक्त उपायुक्त मनेश कुमार यादव, सहायक आयुक्त घनश्याम दास शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
ज्ञान ज्योती शिक्षा महाविद्याालय राजोल मे रक्षा बन्धन की पूर्व संध्या पर बी बी ए व बी सी ए तथा डी एल एड के छात्र छात्राओ मेे राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया सभी छात्राओ ने इस प्रतियोगिता मे भाग लिया तथा विभिन्न प्रकार की राखिया स्ंवय बनाकर प्रदर्शित किया। इस प्रतियोगिता मे बी सी ए की छात्राऐ अशिंका तथा अकंशिमा प्रथम तथा बी बी ए की पायल तथा पारस द्वितीय तथा बी सी ए की मोनिका तथा सुहानी तृतीय स्थान पर रही। इस मौके पर प्राचार्या श्रीमति विजेयता चौधरी ने सभी को राखी की शुभकामनाऐ दी। इस मौके पर कालेज का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने चक्कर से बालूगंज तक निकाली गई तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया। यात्रा में सैकड़ों स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया और राष्ट्रीय ध्वज लहराया। संजय टंडन ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम को आम जनता में शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए बच्चे, युवा और वरिष्ठ नागरिक सभी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं को हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के इतिहास के बारे में जानने के लिए प्रोत्साहित करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारत का एक विशाल इतिहास है और सभी के लिए इसके बारे में जानना बहुत जरूरी है। कार्यक्रम में किरण बावा, मोहिंदर धर्माणी, प्यार सिंह कंवर, मोहित सूद, करण नंदा और राजेश घई ने भी हिस्सा लिया।
अंडर फोर्टीन तीन दिवसीय खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले बेहद रोमांचित रहे हैं। फाइनल मुकाबलों में छात्र खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपना अपने स्कूल अपने परिजनों के साथ-साथ जिला का नाम रोशन किया है. जानकारी अनुसार वॉलीबॉल प्रतियोगिता में राजकीय विद्यालय बीड बगेड़ा विजेता मिडिल स्कूल नलाही दूसरे स्थान पर रहा है, बैडमिंटन प्रतियोगिता में हाई स्कूल बनाल विजेता राजकीय विद्यालय पटलादर उपवजेता रहा है। कबड्डी प्रतियोगिता में हाई स्कूल बनाल विजेता पटलादिर उपविजेता रहा है। खो-खो प्रतियोगिता में राजकीय विद्यालय करोट विजेता हाई स्कूल भटेरा उपविजेता रहा है। तमाम स्कूलों के विजेता खिलाड़ियों को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने समृति चिन्ह एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया है।
प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और उनके सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए कई योजनाएं आरम्भ की गई हैं। रक्षा बन्धन पर्व की पूर्व संध्या पर भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की इन योजनाओं का सीधा लाभ हिमाचल की लाखों महिलाओं तक पहुंच रहा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि महिलाएं हमारी कुल आबादी का लगभग 50 प्रतिशत हैं और इनकी सक्रिय भागीदारी के बिना विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। मुख्यमंत्री ने बताया कि ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान ही पंचायती राज संस्थाओं और शहरी निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया गया था। प्रदेश के विकास में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उस समय की भाजपा सरकार ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया था। जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने महिला सशक्तिकरण सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री शगुन योजना, बेटी है अनमोल और मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा जैसी अनेक योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं का सामाजिक-आर्थिक उत्थान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में किराये में 50 प्रतिशत की छूट भी प्रदान की है। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रश्मिधर सूद ने महिला सशक्तिकरण के लिए तत्पर रहने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें आगामी विधानसभा चुनावों में महिलाओं की ओर से हरसंभव सहयोग एवं समर्थन प्रदान करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान सक्षम गुड़िया बोर्ड की अध्यक्ष रूपा शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी वंदना गुलेरिया, भाजपा आईटी संयोजक रिद्धिमा, महिला मोर्चा की अन्य पदाधिकारी और अन्य महिलाएं भी उपस्थित थीं। इस दौरान महिला मोर्चा पदाधिकारियों के अलावा धार्मिक संस्था प्रजापिता ब्रह्मकुमारी की सदस्यों, तिब्बती समुदाय की महिलाओं, नर्सों, महिला अधिवक्ताओं, महिला पुलिस अधिकारियों और अन्य महिलाओं ने भी मुख्यमंत्री को राखी बांधी।
अटल बिहारी बाजपेयी राजकीय महाविद्यालय तकीपुर में सरकार के आदेशानुसार आजादी का अमृत महोत्सव के तहत "हर घर तिरंगा" अभियान के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता देश भक्ति गीत, कविता पाठ एवं नारा लेखन विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ के एस अत्री ने कार्यक्रम में शिरकत करते हुए दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंच संचालन प्रोफेसर श्रुति शर्मा द्वारा किया गया। अपने ओजस्वी भाषण में प्राचार्य के एस अत्री ने कहा कि आज राष्ट्र आजादी का 75 वीं वर्षगांठ का पर्व "आजादी का अमृत महोत्सव" के रूप में मनाया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान भारत सरकार द्वारा शुरू की गई आजादी का अमृत महोत्सव पहल का एक हिस्सा है, जो लोगों को तिरंगा घर लाने और भारत की आजादी के 75 बा वर्ष का जश्न मनाने के लिए इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित करता है ।राष्ट्रीय ध्वज के साथ नागरिकों का संबंध हमेशा औपचारिक और विशुद्ध रूप से संस्थागत रहा है । यह अभियान इसे नागरिक के लिए और व्यक्तिगत बनाने का प्रयास करता है ,और राष्ट्र निर्माण के प्रति नागरिकों की प्रतिबद्धता के महत्व पर भी जोर देता है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा पहल के पीछे सामान्य विचार भारत के राष्ट्रीय ध्वज के बारे में नागरिकों के बीच जागरूकता को बढ़ावा देना और राष्ट्रीय ध्वज के साथ व्यक्तिगत संबंध बनाकर लोगों के दिलों में देशभक्ति का आवाहन करना है। डॉ अत्री ने कहा कि तिरंगा हमारी आन बान शान है और इसकी रक्षा करना हमारा सर्वोपरि कर्तव्य है। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को इस मुहिम में जोड़ने तथा सफल बनाने का आग्रह किया।" हर घर तिरंगा "के पावन पर्व पर डॉ अश्विनी शर्मा ने कहा कि भारत के राष्ट्रीय ध्वज को तिरंगा कहते हैं। राष्ट्रीय ध्वज देश की स्वतंत्रता का प्रतीक है। तिरंगा हमारे राष्ट्र की सच्चाई ताकत और संस्कृति का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने कहा कि तिरंगा अभियान 22 जुलाई 2022 को प्रधानमंत्री द्वारा शुरू शुरू किया गया था ताकि नागरिकों को आजादी का अमृत महोत्सव पहल के तहत 75 वें स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए 13 से 15 अगस्त की अवधि के दौरान अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। डॉ अश्विनी ने कहा कि इस आयोजन से जन भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने भारतीय ध्वज संहिता 2002 में संशोधन किया था। डॉ शर्मा ने छात्र छात्राओं से कहा कि राष्ट्रीय पर्व के इस अवसर आओ हम सब मिलकर हर घर तिरंगा फहराते हुए अपनी सच्ची निष्ठा राष्ट्र के प्रति रखें ।निर्णायक मंडल की भूमिका वरिष्ठ अध्यापक डॉ एस के सोनी, प्रोफेसर अमरीश घई, डॉक्टर भगवान दास एवं सहायक प्रोफेसर लेखराज ने निभाई । डॉ सुरेंद्र सोनी ने बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज के विषय में विस्तृत जानकारी दी।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धुन्दन में गत काफी लंबे अरसे से कर्मचारियों के पद रिक्त होने से आठ पंचायतों के लोग स्वास्थ्य सुविधाओं से महरूम हैं। लोगों को अपने इलाज के लिए अर्की या बिलासपुर जाना पड़ता है जिस से उन्हे भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वही, पंचायत धुंदन में विधायक जनता के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धुन्दन में खाली पड़े पदों को भरने हेतु एक ज्ञापन विधायक अर्की संजय अवस्थी को सौंपा। स्थानीय लोगों में वीरेंद्र गुप्ता, कांता देवी, प्रीति गुप्ता, रोशन लाल, भूप सिंह, गंगा राम, देवी चंद, विनोद कंवर सहित अन्य लोगों का कहना है कि धुन्दन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केवल एक डॉक्टर और एक सफाई कर्मचारी के सहारे चल रहा है, अन्य स्वीकृत पद जैसे दंत चिकित्सक, फार्मासिस्ट, मेल सुपरवाइजर, फीमेल वर्कर, स्टाफ नर्स, लैब असिस्टेंट इत्यादि पद कई महीनों से रिक्त पड़े हैं। इसके अलावा रेडियोग्राफी की मशीन तो मौजूद है, लेकिन रेडियोग्राफर की पोस्ट स्वीकृत ही नहीं है। इस बारे कई बार विभाग को लिखा गया लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। लोगों का कहना है की दंत चिकित्सक का पद तो स्वीकृत है, लेकिन आजकल यह पद भी खाली है।दंत चिकित्सा संबंधी उपकरण तो गत पांच वर्ष से मौजूद नहीं है। उनका कहना है कि प्राथमिक चिकित्सा केंद्र की छत भी टूट चुकी है जिससे पानी कमरों के अंदर टपकता रहता है, यही नहीं चिकित्सा भवन का मेन गेट भी नहीं बना है, जिस कारण पशु परिसर के अंदर डेरा जमाए रहते है। स्थानीय लोगों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर सहित अन्य सभी पदों को शीघ्र भरा जाए। उधर,विधायक संजय अवस्थी ने इस समस्या को हिमाचल सरकार के समक्ष रखने का आश्वासन दिया। जब इस बारे बीएमओ अर्की राधा शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि कुछ पद सेवानिवृत्ति और स्थानांतरण के कारण रिक्त हुए हैं,जिसकी सूचना उसी समय विभागीय अधिकारियों को भेज दी गई है। अतः शीघ्र ही रिक्त पदों पर नियुक्ति की उम्मीद है।
राजकीय महाविद्यालय देहरा में 75वें आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिंरगा अभियान के तहत् महाविद्यालय की प्राचार्या द्वारा सभी छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया तथा हर घर तिंरगा फहराने के लिए प्रोत्साहित भी किया गया। इस अभियान के तहत् महाविद्यालय देहरा में विद्यार्थियों के लिए तिरंगे का इतिहास व उसका महत्त्व और स्वतंत्रता सेनानियो के जीवन परिचय के साथ उनका देश की आजादी में योगदान विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता दिनांक 4 अगस्त को करवाई गई। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इसमें प्रथम स्थान पर दिव्यांशु बी ए द्वितीय वर्ष, द्वितीय स्थान पर प्रीति शर्मा बी ए प्रथम वर्ष से और तृतीय स्थान पर दीक्षा व रितिका बी ए द्वितीय वर्ष से विजेता रही। 6अगस्त को एकल गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें देशभक्ति सर फ रोसी की तमन्ना अब हमारे दिल में है... व ए मेरे वतन जैसे एकल गीत गायन प्रतियोगिता संपन्न हुई। जिसमें रितिका बी द्वितीय वर्ष से प्रथम स्थान पर रही। दिनांक 5 अगस्त को नारा लेखन व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें हर घर तिंरगा विषय से संबंधित चित्रकला में पूनम द्वितीय वर्ष से प्रथम स्थान पर रही। इस प्रतियोगिता के अगले चरण में 9अगस्त को भारतीय तिरंगे पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता व 12 अगस्त को हर घर तिंरगा अभियान को सफल बनाने के लिए रैली का भी आयोजन किया जाएगा। 5 अगस्त को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत महाविद्यालय प्रांगण में विभिन्न प्रकार के वृक्ष लगाए गए। महाविद्यालय की प्राचार्या के साथ छात्राएं (शिखा, मुस्कान, वैशाली अमीषा और कशिश) ने अर्जुन का पौधा लगाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम का सुभारम्भ किया । इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए विद्यार्थियों ने सहायक प्रोफेसर के साथ मिलकर विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधे जैसे हरड़, बेहरा, आमला व अन्य अर्जुन कचनार लेजिस्टोनिया आदि पौधों का वृक्षारोपण करते हुए एक पौधा अपने का संकल्प लिया। जिसमें विद्यार्थियों ने अपने- अपने संरक्षण में वृक्षों का रोपण कर देखभाल की भी जिम्मेदारी ली।10 अगस्त को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और मेंहदी प्रतियोगिता अयोजित की गई दोनो का विषय हर घर तिरंगा रहा I मेहंदी प्रतियोगिता में समीक्षा बीए प्रथम वर्ष से प्रथम स्थान पर रही I प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बीए तृतीय वर्ष से निकिता मीनाक्षी कंचन पर रही मैं 12 अगस्त को रैली भी आयोजित की जाएगी I जिसमें स्थानीय विधायक माननीय श्री होशियार सिंह(देहरा विधान सभा) मुख्यातिथि रहेंगे।इन सभी कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिवार के समस्त सदस्य गण उपस्थित रहें।
ग्राम पंचायत खोली में हर वर्ष 15 अगस्त को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। इसी के तहत इस वर्ष भी 15 अगस्त (सोमवार) को ग्राम पंचायत खोली के प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। पंचायत प्रधान केवल चौधरी ने जनता से आग्रह किया है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग इस शिविर में पधार कर इस महाकल्याण में अपना योगदान दर्ज करवाएं।
रामपुर विधानसभा क्षेत्र में जिला परिषद झाकड़ी वार्ड के उपचुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है। यह प्रक्रिया शाम 4 बजे तक चलेगी। इसके तहत 72 बुतों पर मतदान प्रक्रिया होगी। सुबह 8 बजे से ही लोगों का आना शुरू हो गया है। ऐसा माना जा रहा है कि इन दिनों सेब का सीजन चलने की वजह से वोटिंग प्रतिशत में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र बुधवार सुबह 11 बजे से शुरू हो चुका है। सत्र के पहले दिन ही सदन में हंगामे के पूरे आसार हैं। पहले दिन की कार्यवाही पूर्व केंद्रीय संचार राज्य मंत्री पंडित सुखराम, पूर्व विधायक रूप सिंह चौहान, मस्तराम और प्रवीण शर्मा के देहांत पर शोकोद्गार से शुरू होगी। मिली जानकारी के अनुसार प्रश्नकाल के लिए निर्धारित अवधि में यदि यह शोकोद्गार खत्म हुआ तो विपक्ष सारा काम रोककर निर्दलीय विधायकों के भाजपा में शामिल होने पर कार्रवाई नहीं करने या अन्य मुद्दों पर अड़ सकता है। इस बीच सत्र में 10 से 13 अगस्त के बीच केवल चार बैठकें होंगी। पहले दिन बुधवार को शोकोद्गार और प्रश्नकाल के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हफ्ते भर की कार्यसूची से सदन को अवगत करवाएंगे। विधानसभा सचिव पिछले विधानसभा सत्रों में पारित पांच विधेयकों को पटल पर रखेंगे। मुख्यमंत्री विधायकों के वेतन और भत्तों पर आयकर से संबंधित अध्यादेश को भी सदन में रखेंगे, जिसके संशोधित प्रावधान के अनुसार राज्य सरकार अब विधायकों के आयकर का भुगतान नहीं कर रही है। भाजपा विधायक रीता धीमान काठगढ़ में शिव मंदिर के नजदीक स्थापित टोल टैक्स बैरियर को अन्यत्र स्थानांतरित करने के मामले में सदन में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाएंगी। नियम 130 के तहत कांग्रेस विधायक इंद्र दत्त लखनपाल, जगत सिंह नेगी और भाजपा विधायक विक्रम सिंह जरयाल प्रदेश के वन क्षेत्रों में लगने वाली आग और अन्य क्षेत्रों में वर्षा से हो रहे भूस्खलन और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से संपत्तियों को हो रहे नुकसान से बचाव और राहत के लिए दी जाने वाली धनराशि बढ़ाने पर चर्चा मांगेंगे।
मनोज कुमार। कांगड़ा जन्माष्टमी महोत्सव पर 19 अगस्त को नगर परिषद कांगड़ा के मैदान में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह निर्णय आज मटकी फोड़ आयोजन कमेटी के अध्यक्ष पंडित उमेश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान लिया गया। बैठक की जानकारी देते हुए कमेटी के उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष नरेंद्र त्रेहन ने बताया कि 19 अगस्त को नगर परिषद मैदान में शाम 5:30 बजे मटकी फोड़ योगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में विजेता को 15000 नकद इनाम राशि व अन्य पुरस्कार दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस पर्व पर दोपहर से ही सांस्कृतिक कार्यक्रम व विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 6 वर्ष तक के बच्चों की बाल गोपाल ड्रेस प्रतियोगिता आयोजन करने के साथ महिलाओं के लिए भी अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस मौका पर शहर में प्रसाद भी बांटा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मौका पर प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों को 18 तारीख तक अपने नाम दर्ज करवाने पड़ेंगे, जिसके लिए उन्हें किसी भी तरह का शुल्क अदा नहीं करना पड़ेगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने अन्नाडेल में वृक्षारोपण अभियान में भाग लिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाने और जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए वृक्षारोपण बहुत जरूरी है। वृक्षारोपण भी मृदा संरक्षण के लिए अच्छा है। हिमाचल बहुत खुशकिस्मत है कि उसके पास इतना विशाल जंगल है, जो हमें ताजी ऑक्सीजन देता है। उन्होंने कहा कि मैं शिमला में भाजपा की विभिन्न बैठकों में भाग लूंगा, ये बैठकें संगठन के लिए बहुत उपयोगी हैं। वृक्षारोपण अभियान में अन्नाडेल के नागरिक, भाजपा प्रदेश सचिव कुसुम सदरेट और कोषाध्यक्ष संजय सूद ने भी भाग लिया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। नगराेटा बगवां विधायक अरूण कुमार ने मंगलवार को बड़ोह में बड़ोह-होशियारपुर तथा नगरोटा-चंडीगढ़ बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि प्रातः 8 बजे बड़ोह-होशियारपुर वाया बने दी हट्टी, देहरा, भरवाईं व गगरेट रूट पर बस सेवा उपलब्ध रहेगी। इससे बड़ोह तथा इसके आसपास की करीब दर्जन पंचायतों के लोगों को होशियार या पंजाब जाने के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। वहीं, एचआरटीसी बस सुबह 7.15 बजे नगरोटा से चंडीगढ़ वाया कंडी बड़ोह, ज्वाला जी, अंब, ऊना, नालागढ़, बद्दी व पिंजौर के लिए रवाना होगी। इस रूट पर लंबे अरसे से लोगों द्वारा बस सेवा आरंभ करने की मांग उठाई जा रही थी, जिसको पूर्ण किया गया है। विधायक अरूण कुमार ने कहा कि नगरोटा विस क्षेत्र के लोगों को सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा परिवहन की बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर आज राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को प्रजापिता ब्रह्म कुमारी की सदस्यों ने राखी बांधी। ब्रह्म कुमारियों की पंजाब एवं हिमाचल प्रदेश की निदेशक बहन बी.के रजनी ने इस अवसर पर रक्षा बंधन के अध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला और उन्हें उपहार भेंट किया। राज्यपाल ने प्रजापिता ब्रह्म कुमारी की सभी बहनों का उन्हें राखी बांधने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रक्षा सूत्र बांधने की सदियों पुरानी यह परंपरा भाई और बहन के बीच विशेष लगाव का प्रतीक है और यह पवित्र सूत्र उनके मध्य स्नेह एवं विश्वास का भी द्योतक है।
नगर निकायों में ध्वज प्राप्त करने के लिए संपर्क नंबर किए जारी फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत कांगड़ा जिला की सभी पंचायतों तथा घरों में झंडा फहराने के लिए आवश्यक तौर पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन के माध्यम से 3 लाख 40 हजार के करीब ध्वज पंचायत स्तर तक पहुंचा दिए गए हैं।उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति या पंचायत के प्रतिनिधि पंचायत स्तर पर या ब्लाक स्तर पर ध्वज की खरीद सकता है। इसके लिए न्यूनतम मूल्य 25 रूपए निर्धारित किया गया है। इसी तरह शहरी क्षेत्रों में भी नगर निकायों को ध्वज उपलब्ध करवा दिए गए हैं। उन्होेंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में नगर निगम धर्मशाला में लेखापाल राजेश मोबाइल नंबर 94185 64185, नगर निगम पालमपुर में संयुक्त आयुक्त मोहन सैणी मोबाइल नंबर 9418030373, एमसी देहरा में सेनेटरी इंस्पेक्टर रमन शर्मा मोबाइल नंबर 9418503512, एमसी ज्वालामुखी सहायक राकेश कुमार मोबाइल नंबर 8219752554, एससी नगरोटा बगबां बीडीओ राजेश मोबाइल नंबर 8091747525, एमसी कांगड़ा कार्यकारी अधिकारी ललित मोबाइल नंबर 94181 42121, एमसी नुरपुर आशा वर्मा मोबाइल नंबर 8791917060, नगर पंचायत शाहपुर शांति देवी मोबाइल नंबर 8219979908, नगर पंचायत बैजनाथ पपरोला में प्रदीप दीक्षित मोबाइल नंबर 70189 77853, नगर पंचायत ज्वाली में सचिव संतराम मोबाइल नंबर 9418213937 से संपर्क कर ध्वज प्राप्त कर सकते हैं। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि 13, 14 तथा 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए ऐप के माध्यम से तिरंगे के साथ सेल्फी भी अपलोड की जाएगी। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्र के गौरव का प्रतीक है तथा हर पंचायत प्रतिनिधि को इस अभियान के साथ जुड़ने का आग्रह किया गया है। इसके साथ ही प्रत्येक नागरिक को भी हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए कहा गया है।
बजरेड़ निवासी 26 वर्षीय युवक हत्या के आरोप में गिरफ्तार, तेज रफ्तार में था स्कूटी सवार फर्स्ट वर्डिक्ट। शाहपुर मंगलवार की दोपहर शाहपुर के रैत में एक बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत हो गई। बुजुर्ग बैंक में पैसे निकालने आया था। मृतक की पहचान धर्म सिंह (69) पुत्र रूपा सिंह गांव मूंदला, पंचायत लड़वाड़ा, तहसील शाहपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग धर्म सिंह मंगलवार की दोपहर 11 बजे के करीब रैत में एसबीआई बैंक में पैसे निकालने आया था। वह अपनी स्कूटी सड़क किनारे खड़ी कर सड़क क्रॉस कर रहे थे। इस दौरान शाहपुर की तरफ से आ रहे स्कूटी सवार युवक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सिविल अस्पताल शाहपुर ले जाते हुए उसकी मौत हो गई। पुलिस थाना शाहपुर के ट्रैफिक इंचार्ज विशंभर ने बताया कि स्कूटी सवार आरोपित युवक की पहचान बजरेड़ निवासी आंचल (26) पुत्र बलदेव सिंह रूप में हुई है। आरोपित के खिलाफ धारा 264 और 304वीं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। देर शाम तक धर्मशाला अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया। मृतक सरकारी कर्मचारी के रूप में रिटायर्ड था। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
अनूप। सुजानपुर बीड़-बगेहड़ा में जारी अंडर-14 छात्र खेल प्रतियोगिता में वॉलीबॉल में सीनियर सेकेंडरी स्कूल बीड़-बगेहड़ा ने खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बीड़-बगेहड़ा और गवर्नमेंट मिडिल स्कूल नलाही के बीच खेला गया, जिसमें बीड-बगेहड़ा ने उम्म्दा प्रदर्शन करते हुए फाइनल में नलाही को 3 -0 से हराया। इस अवसर पर जोगिंदर सिंह, हेमराज, शैलेंद्र कुमार, कुलदीप चंद, अश्वनी, सुरेश, सर्वजीत, संजीव ठाकुर, राजेश, मनजीत, विनोद आदि मौजूद रहे। खेल प्रवक्ता संजीव ठाकुर ने बताया कि 2 दिनों से जारी उक्त खेलकूद प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बीड बगेहड़ा में पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल करेंगे।
साढ़े तीन वर्ष की उम्र में सक्षम ने बनाया दूसरी बार नेशनल रिकॉर्ड फर्स्ट वर्डिक्ट। रामपुर रामपुर बुशहर के खनेवली गांव के साडे तीन साल के बच्चे सक्षम का ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड मुंबई में दूसरी बार नाम दर्ज किया गया है। सक्षम ने दूसरी बार नेशनल रिकॉर्ड बनाया है। बता दें कि इस प्रतिभावान बच्चें का इसी वर्ष फरवरी माह में ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज हुआ था। सक्षम को "मिरेकल बॉय" मानते हुए ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड ने उसका नाम अपनी बुक में दर्ज किया था। सक्षम को पढ़ने का बहुत शौक है, उसने मात्र 5 महीने की उम्र से किताब पकड़ना शुरू कर दी थी तथा मात्र 15 महीने की उम्र में सक्षम पूरे अल्फाबेट सीख चुका था। पढ़ने के साथ साथ उसे कारों का बहुत शौक है। इस बार सक्षम ने सबसे कम उम्र में 200 से ज्यादा कारो कि कलेक्शन का रिकॉर्ड बनाया है। बड़ी बात यह है कि सक्षम अपनी सभी करो के मॉडल के नाम भी जनता है। सक्षम अपने माता पिता के साथ मनाली में रहता है, पिता सागर जोकि एक हैल्थ कोच है उनका कहना है कि सक्षम ने घर पर हर प्रकार की कारों की कलेक्शन कर रखी है और वो अपनी किसी भी कर को तोड़ता नहीं है। सक्षम की माता स्नेहा एक पेरेंटिंग कोच है। उनका कहना है कि सक्षम की प्रतिभा का मुख्य कारण उनके द्वारा गर्वावस्था के दौरान किया गया योग है। गर्वावस्था के दौरान मेडिटेशन करने से हम स्वस्थ व बुद्धिमान बच्चें के जन्म दे सकते हैं। उसमें ऐसे ऐसे लक्षण पाए जाते हैं, जो आम बच्चों में नहीं होते। सक्षम का 'जुबिलेंट सक्षम' नाम से अपना यूट्यूब चैनल भी हैं।
हाथ से तैयार तिरंगे की खरीद की बड़ी ममता भनोट। ऊना आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर हर घर तिरंगा फहराने की मुहिम चलाई जा रही है। ऐसे में खादी भंडार भी तिरंगे की मांग को पूरा करने के लिए प्रयास कर रहा है, जहां एक और सस्ते झंडे उपलब्ध हो रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर नियमों के अनुसार बने खादी के तिरंगे को भी उपलब्ध करवाया जा रहा है। खादी से बना तिरंगा कुछ महंगा जरूर है, लेकिन यह पूरी तरह से हाथ से तैयार किया गया है और खादी से तैयार हुआ है। खादी भंडार में इन तिरंगों की मांग बड़ी है। खादी भंडार के प्रबंध निदेशक देशराज गौतम ने बताया कि आजादी का महोत्सव मनाया जा रहा है। ऐसे में तिरंगे को लेकर मांग बढ़ी है। उसके लिए खादी ग्रामोद्योग के माध्यम से मांग को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा की खादी के यह तिरंगे स्वयं तैयार किए जा रहे हैं और कोशिश की जा रही है कि कम लागत में उपभोक्ता तक इन्हें दिया जाए, ताकि वह अपने घर पर व संस्थान में तिरंगे को लहरा सके।
कुछ ही महीनों बाद हिमाचल में विधानसभा के चुनाव होने हैं। पंजाब में हमने आम आदमी पार्टी के ईमानदार सरकार बनाई है वैसे ही हम इस बार हिमाचल में भी 68 सीटों पर चुनाव लड़ कर आम आदमी पार्टी की सरकार बना कर एक मौका केजरीवाल को देंगे। निखिल महाजन ने कहा कि जवाली में लोगों को अभी भी कई सारी समस्या से जूझना पड़ रहा है। जवाली विधानसभा क्षेत्र में कहीं सड़क नहीं है तो कहीं पानी की समस्या से और कहीं बिजली की समस्या से आए दिन लोगों को दो चार होना पड़ रहा है। निखिल महाजन ने कहा कि डबल इंजन की सरकार लोगों के हितों के लिए अच्छा कार्य नहीं कर पाई है, लेकिन इस बार लोग आम आदमी पार्टी को तीसरे विकल्प के रूप में देख रहे हैं। हमें पूर्ण विश्वास है कि इस बार पूर्ण बहुमत से हिमाचल में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। दिल्ली और पंजाब कि तरह ही हिमाचल में भी लोगों के हितों के लिए कार्य किए जाएंगे और लोगों की समस्याओं को सुलझाया जाएगा। निखिल महाजन ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि साढ़े 4 वर्ष के बाद मुख्यमंत्री ने कोटला में हॉस्पिटल का शिलान्यास किया उनके पास क्या प्रूफ है कि अगली सरकार इस हॉस्पिटल का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि जब सरकार को उद्घाटन करने चाहिए थे उस समय सरकार शिलान्यास कर रही है।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट हिमाचल प्रदेश विद्युत परिषद सेवानिवृत्त वेलफेयर एसोसिएशन दाड़लाघाट व नम्होल यूनिट की मासिक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सलाहकार कमल ठाकुर ने की। अध्यक्ष प्रेम केशव ने बताया कि बैठक में प्रदेश विद्युत मैनेजमेंट से आग्रह किया कि संशोधित वेतनमान के तहत सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पे फिक्सेशन अभी तक मंडल के तहत नहीं हो रही है, उसे शुरू कराने का आग्रह के साथ 5,10,15 व 20 प्रतिशत राशि को बेसिक पेंशन में सम्मलित करना प्रमुख मांग जो बोर्ड मैनेजमेंट प्रदेश सरकार से आग्रह किया जा चुका है। केशव ने बताया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने विद्युत कानून जो संसद में पास होने जा रहा है, उसकी भरपुर खिलाफित की गई। इस कानून से कर्मचारियों के इलावा उपभोक्ताओं पर भी असर पड़ेगा। इस दौरान बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर परसराम, सुखराम, नंद लाल, फुलुराम, किशोर चंद, सुखराम, रणजीत, सुहारुराम, ध्यान सिंह, सोहन, सत्य देवी, ग्यारु राम, जगत, कमल ठाकुर, जगन्नाथ, जानकी, कमल व किशोर सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
राजेश कतनाेरिया। जवाली ब्लॉक फतेहपुर की ग्राम पंचायत हटपंग में बाल संरक्षण कार्यालय धर्मशाला द्वारा एक दिवसीय जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें पंचायत प्रतिनिधियों सहित गांव के 40 लोगों ने भाग लिया। इस शिविर में तहसील कल्याण अधिकारी फतेहपुर अनूप सिंह ने अपने विभाग की विभिन्न योजनाओं का विस्तृत रूप से वर्णन किया। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को विभाग की योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों को दिलवाने का आह्वान किया, जिला बाल संरक्षण अधिकारी राजेश शर्मा ने बाल संरक्षण के संबंध में विस्तृत रूप से वर्णन किया एवं जागरूकता शिविर में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अनाथ, अर्धनाथ, भीक्षावृत्ति में लिप्त, बेसहारा, बाल मजदूरी करने वाले बच्चे, अभितयक्त व परीतयक्त बच्चों को जे जे एक्ट के सुरक्षा कवच के अंतर्गत सरकारी सुविधाओं के बारे में बताया। उन्होंने बाल यौन शोषण और पोक्सो कानून के बारे में भी लोगों को जानकारी दी तथा ऐसे बच्चों के बारे में जानकारी देने के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर1098 और जिला बाल संरक्षण कार्यालय नंबर 222645 का प्रयोग करने के लिए भी कहा है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को आज यहां ओक ओवर में कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक (केसीसीबी) की ओर से बैंक के अध्यक्ष राजीव भारद्वाज द्वारा 51 लाख रुपए की राशि का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने इस नेक कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर केसीसीबी के प्रबंध निदेशक विनोद कुमार भी उपस्थित थे।
मनोज कुमार। कांगड़ा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सचिव वीरेंद्र चौधरी ने अपने जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत गांव भंगवार में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल सरकार द्वारा कई महत्वाकांक्षी योजनाएं तथा कार्यक्रम चलाए गए हैं, जिसमें महिलाओं को बसों में 50 प्रतिशत किराया माफ किया गया है तथा न्यूनतम किराया 5 रूपए कर दिया गया है। इसके साथ ही 125 यूनिट तक बिजली का बिल माफ किया गया है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का बिल भी माफ किया गया है, जो कि सरकार ने आम आदमी को राहत देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि अपने इन जन हितेषी निर्णयों के कारण ही भाजपा पार्टी दोबारा सेे ही सरकार बनाएगी। इस बार सरकार नहीं रिवाज बदलेगा। इस कार्यक्रम में उनके साथ भंगवार पंचायत प्रधान सुरम सिंह, पंच नीतू देवी, पिंटू, सुरूप, सरदारी, सुरेंद्र, दिलबाग, हरजिंदर सिंह, प्रताप गुलरिया, जुल्मी राम, मुकेश, रोहित कुमार, रोहित कुमार, सुशील कुमार, अशोक कुमार, सत्या देवी, मीना देवी, कांता देवी व सरला देवी आदि उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। नादौन जैसे जैसे चुनाव पास आते जा रहे हैं, वैसे-वैसे कांग्रेस अपना आधार गंवाती जा रही है। अपने आधार को बचाने के ख़ातिर अब कांग्रेस को केजरीवाल मॉडल का सहारा लेना पड़ रहा है। जिस कांग्रेस ने कभी खुद पेंशन स्कीम बंद की थी। आज वह लोगों से ढकोसले वादा कर कह रही है कि वो पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करेगी। आज प्रदेश की जो दुर्दशा है, वो कांग्रेस की देन है, जिस समय पेंशन स्कीम बंद हुई थी, उस समय प्रदेश में कांग्रेस सत्तारूढ़ पार्टी थी एवं भाजपा केंद्र में शासित थी। दोनों की मिलीभगत से ही हिमाचल बर्बादी की ओर गया है। यह बातें नादौन विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेता एवं राज्य संयुक्त सचिव ओबीसी विंग शैंकी ठुकराल ने कही। शैंकी ने कहा कि आज कांग्रेस की बातों में केजरीवाल का असर दिख रहा है, यह वही कांग्रेस है जो कभी केजरीवाल मॉडल का मज़ाक उड़ाया करती थी, पर आज ये अपनी डूबती नईया को बचाने के लिए केजरीवाल की नकल कर रहे हैं, पर शायद इन्हें ये नही पता नकल भी अक्ल से होती है। कांग्रेस केवल और केवल झूठे और ढकोसले वादे करती है और केजरीवाल जी अपने वादे गरंटी के तौर पर देते हैं और उसे पूर्ण रूप से पूरा करते हैं। शैंकी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब एक परिवार की पार्टी बन कर रह गई है, जहां आम लोगों की दूर की बात आम नेताओं की भी बात नहीं सुनी जाती। ऐसी पार्टी से किसी भी तरह की उम्मीद नहीं लगाई जा सकती, जो स्वयं ही घोटालों से भरी हुई हो। आज हिमाचल में केवल और केवल केजरीवाल मॉडल से ही विकास हो सकता है, जिसके लिए हम सब मिलकर इस बात प्रदेश में आम लोगों की सरकार लेकर आएंगे।
The Jaypee University of Information Technology (JUIT), Waknaghat organized an event to celebrate the 100th birth anniversary of Dr. Har Gobind Khorana on the theme "Innovations in Science and Technology for healthcare, environment, and industrial development". Dr. Khorana shared the 1968 Nobel Prize for Physiology or Medicine with Marshall W. Nirenberg and Robert W. Holley for research that helped to show how the nucleotides in nucleic acids, carry the genetic code of the cell and control the cell’s synthesis of proteins. Various participants from different schools took part in the event for quiz competition, oral presentation, and poster presentation. The event started with speeches from the VC, Dr. Rajendra Kumar Sharma, dean of Academics& Research, Dr. Ashok Kumar Gupta, and the HOD of the Biotechnology and Bioinformatics department, Dr. Sudhir KUmar. Then, the competition for the various events started and the participants participated with full enthusiasm. The participants were judged by Dr. Hemant Sood and Dr. Saurabh Bansal of the BT &BI department, JUIT. The quiz winners were Onamh Sharma and Eklavya Chauhan from MRA DAV public school, Solan. The poster competition winner was Ananya Verma from DAV public school, New Shimla. The oral presentation winner was Anusha Joshi from Gurukul International senior secondary school. After announcing the winners the faculty coordinators from JUIT and the faculty coordinators were given a token of appreciation from VC Dr. RK Sharma. Then, the event concluded with a vote of thanks from Dr. Shikha Mittal and Dr. Poonam Sharma, the faculty coordinators of the event.
मनोज कुमार। कांगड़ा पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू अपनी जन आशीर्वाद यात्रा लेकर व नारी नमन करने के लिए गांव कुल्थी पहुंचे व महिला मंडलों के विकास के लिए महिला मंडल को एक लाख रुपए महिला मंडल के आंगन में फर्श व टाइल डालने के लिए महिला मंडल को दे दिए गए हैं। जलाड़ी के हार जलाड़ी से गांव खर्ट तक बनेर खड्ड पर पुल लाकर दिया। काम युद्ध स्तर पर है। दौलतपुर, जलाड़ी व दुगियाल गांव में 2 करोड़ रुपए से व ढूंढणी माता से घट्टा में 1 करोड़ 75 लाख से व घट्टा, चोंदा, धमेड़ व चेलियां गांव में 2.50 करोड़ रुपए से नई सड़क बना कर दी। 11 करोड़ रुपए से अटल बिहारी वाजपेई तकीपुर कॉलेज का निर्माण करवा कर दिया। अब कुल्थी-सपड़ी से चोंदा गांव तक नई सड़क का निर्माण किया जा रहा है, जिसका एक करोड़ रुपए खर्चा आएगा, कुल्थी से कोई गांव तक सड़क व ओल्ड डिस्पेंसरी सड़क व जटेहड़ से जन्यानकड़ व जन्यानकड़ से संगम सड़क व कुल्थी से जटेहड़ सड़क मेरे समय काल में निकली गई थी, लेकिन राजनीतिक कारणों से दबा दी गई थी। अब मैं फॉरेस्ट विभाग से मंजूरी लेकर आया हूं, अब इन सड़को का निर्माण करवाया जाएगा। कांगड़ा विधानसभा के हर क्षेत्र में विकास करवाया जा रहा है। जनता के घर दरवार विकास पहुंचाया जा रहा है। सड़कें चकाचक की जा रही हैं। अब कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में विकास रंगत नजर आ रहा है। आगे भी विकास जारी रहेगा।
मनोज कुमार। कांगड़ा नगर परिषद कांगड़ा द्वारा आज वन महोत्सव के अंतर्गत पौधारोपण का कार्यक्रम वार्ड-3, पुराना कांगड़ा के ओपन एयर जिम एवं बच्चों के पार्क के प्रांगण में आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न प्रजातियों के पौधों को रोपण किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि नगर परिषद अध्यक्षा रेनू शर्मा, उपाध्यक्ष राजकुमारी, वार्ड-3 की पार्षद पुष्पा चौधरी, वार्ड-1 के पार्षद प्रेम सागर धीमान, पूर्व नगर परिषद अध्यक्षा एवं वार्ड-2 की वर्तमान पार्षद सुमन वर्मा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अशोक शर्मा एवं कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद ललित कुमार, मुनीष, जिला शिकायत निवारण कमेटी सदस्य सतीश चौधरी व नगर परिषद कर्मचारियों ने पौधारोपण में अपना-अपना योगदान दिया। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष रेणु शर्मा ने कहा कि पौधे पर्यावरण को स्वच्छ रखते हैं। वहीं, हमें भी स्वच्छ ऑक्सीजन देते हैं, जिससे हमें सास जैसे संबंधी बीमारियां से भी दूर रखते हैं। इसलिए हमें हर वर्ष एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। इस अवसर पर कार्यक्रम में सतीश कुमार की इकलौती पुत्री विनीषा चौधरी, जिनका शुभ विवाह इसी सप्ताह संपन्न हुआ था। उन्होंने सभी गणमान्यों की उपस्थिति में एक पौधा रोप कर समाज को यह संदेश देने का प्रयास किया कि भले ही मैं आपने बाबुल का घर छोड़कर जा रही हूं, पर यह पौधा हमेशा मेरे परिवार जनों को अपने करीब होने का संदेश देता रहेगा और मेरे परिवार जन भी इस पौधे की देखभाल एवं सुरक्षा भी मेरे पालन पोषण की तरह सारी उम्र करेंगे।
सावन के चौथे सोमवार को मोक्षधाम डोडनबल्ली में केहर सिंह सुपुत्र खड़कु राम गांव बेहडू भुआणा द्वारा अपने स्व० दादा गुलाबा राम एवम् दादी स्व० श्रीमती देवकु देवी एवम् पिता स्व० खड़कु राम एवम् माता स्व० श्रीमती सुभी देवी की याद में शिव मंदिर की स्थापना करवाई गई। इस दौरान मोक्षधाम डेवेलपमेन्ट कमेटी भुआणा द्वारा यहां विशाल भंडारे का किया गया। यहां इलाके की सभी महिला मंडलों एवम् कीर्तन मंडलियों ने भजन एवम् कीर्तन किया। भारी संख्या में लोग पंहुचे और मंदिर में माथा टेका। डेवेलपमेन्ट कमेटी भुआणा कमेटी के प्रधान पीके प्रेमी, वाईस प्रेजिडेंट राजिन्द्र चंद, सचिव सुरेश कुमार, कोषाध्यक्ष प्रकाश चंद ने सभी का धन्यवाद किया।
जयसिंहपुर विधानसभा के क्षेत्र से संबंधित रखने वाले राज वर्मा को आगामी विधानसभा चुनावों में मीडिया और सोशल मीडिया टीम नियुक्त किया है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की प्रदेश मीडिया और सोशल मीडिया कमेटी का सदस्य नियुक्त करने पर राज वर्मा ने पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं और जयसिंहपुर कांग्रेस का आभार व्यक्त किया। पार्टी ने जो विश्वास मुझपर दिखाया है मैं उस पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करूंगा।
सरदार शोभा सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में अंडर -14 की खेल प्रतियोगिता हुई शुरु। आज दिनांक 08-08-2022 को शिक्षा खंड पंचरुखी की खण्ड स्तरीय अंडर 14 के छात्र एंव छात्राओं का खेल प्रतियोगिता के आयोजन का शुभारम्भ विधायक रविंद्र धीमान, विधान सभा क्षेत्र जयसिंहपुर द्वारा सरदार शोभा सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अन्द्रेटा पंचरुखी में किया गया। इसमें 30 पाठशालाओं के लगभग 300 विद्यार्थी कबड्डी, खो-खो, बैडमिन्टन, वॉलीबाल एंव शतरंज के खेल के मुकाबलों में भाग लेंगे। प्रधानाचार्य मिलाप चन्द ने मुख्य अतिथि एवं गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया एंव धन्यवाद किया।
सोलन के लिए 145 करोड़ की 13 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज सोलन जिला के सोलन विधानसभा क्षेत्र के कंडाघाट में हिमाचल प्रदेश के अस्तित्व में आने के 75 वर्षों के उपलक्ष्य पर आयोजित प्रगतिशील हिमाचल: स्थापना के 75 वर्ष समारोह को संबाेधित करते हुए कहा कि इन 75 वर्षों में राज्य में सभी क्षेत्रों में अद्वितीय विकास हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 अप्रैल, 1948 को अस्तित्व में आने पर हिमाचल प्रदेश के केवल चार जिला थे और जनसंख्या लगभग 11 लाख थी, जबकि आज प्रदेश की जनसंख्या 70 लाख से अधिक है। उन्होंने कहा कि उस समय प्रदेश का क्षेत्रफल 25839 वर्ग किलोमीटर था, जबकि आज यह 55673 वर्ग किलोमीटर है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1948 में राज्य की साक्षरता दर लगभग 4.8 प्रतिशत थी, जबकि आज यह दर 83 प्रतिशत से अधिक है। उन्होंने कहा कि राज्य ने स्वास्थ्य, शिक्षा, बागवानी, पर्यटन और सम्बद्ध क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि यह राज्य की 75 वर्षों की शानदार उपलब्धियों का उत्सव मनाने का अवसर है। जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य ने कोरोना महामारी के दौर में कठिन परिस्थितियों का सामना किया, लेकिन यहां के लोगों के पूर्ण सहयोग से राज्य इस महामारी को नियंत्रित करने में सफल रहा और साथ ही विकास की गति को भी बनाए रखा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए राज्य सरकार को केन्द्र सरकार से भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हिमाचल के प्रति विशेष लगाव है ओर उनके नेतृत्व में राज्य को हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाएं प्राप्त हुई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के उदारतापूर्ण सहयोग से केंद्रीय परियोजनाओं के लिए वित्त पोषण के 90ः10 को पुनः बहाल किया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा राज्य में विकास की गति को बढ़ाने के लिए 800 करोड़ रुपए की विशेष वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश के लिए एम्स, आईआईएम, आईआईटी, केंद्रीय विश्वविद्यालय भी मंजूर किए। जयराम ठाकुर ने ओपीएस के मुद्दे पर कांग्रेस नेताओं पर राज्य के लोगों को गुमराह करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ओपीएस को हटाकर एनपीएस को लागू करने से संबंधित अनुबंध पर हस्ताक्षर करने वाले देश के पहले राज्यों में से एक था। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस के नेता चुनावों के दृष्टिगत लोगों को गुमराह करने में लगे हैं। उन्हांेने कहा कि लोगांे को इन नेताओं से यह पूछना चाहिए कि कांग्रेस शासित राज्यों में वे ओपीएस क्यों लागू नहीं करवा पाए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन पर 1300 करोड़ रुपए व्यय कर रही है, जबकि पिछली सरकार के समय यह केवल 400 करोड़ रुपए था। उन्हांेने कहा कि मुख्यमंत्री शगुन योजना, सहारा योजना, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, महिलाओं को बस किराये में 50 प्रतिशत छूट, 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली इत्यादि योजनाएं प्रदेश के लोगों को बड़े स्तर पर लाभान्वित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस नेता राज्य में सत्ता में आने पर इन योजनाओं को बन्द करने के दावे करने लगे हैं। मुख्यमंत्री ने आवश्यक मापदण्डों को पूरा करने पर ममलीग में राजकीय स्नातक महाविद्यालय खोलने की भी घोषणा की। इस अवसर पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा हिमाचल के अस्तित्व में आने के 75 वर्ष पर आधारित थीम सॉन्ग और प्रदेश के शानदार इतिहास को दर्शाते वृत्तचित्र का भी प्रदर्शन किया गया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने कंडाघाट में सोलन विधानसभा क्षेत्र के लिए 145 करोड़ रुपए लागत की 13 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने पट्टी कोलियां और साथ लगती ग्राम पंचायत डांगरी के गांवों के लिए 1.18 करोड़ की लागत से उठाऊ जलापूर्ति योजना के संवर्द्धन कार्य, 28 लाख रुपए की उठाऊ जलापूर्ति योजना नौणी मझगांव, 5.50 करोड़ से निर्मित कौशल विकास केंद्र, 1.91 करोड़ से निर्मित राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, कीन-क्यार गांव के नजदीक अश्वनी खड्ड पर 1.70 करोड़ से निर्मित पैदल पुल, 25.61 करोड़ लागत से निर्मित सोलन-राजगढ़ बाईपास सड़क तथा सोलन के जटोली में 30.31 करोड़ से निर्मित इनडोर ऑडिटोरियम के लोकार्पण किए। जयराम ठाकुर ने ग्राम पंचायत वाकना, क्वारग, छावशा, बीशा, सैंज, सिरीनगर, कोट, मही के विभिन्न गांवों के लिए 55.38 करोड़ से गिरी नदी से जलापूर्ति योजना के स्त्रोत के सुदृढ़ीकरण कार्य, सोलन तहसील के अंतर्गत 8.71 करोड़ से उठाऊ जलापूर्ति योजना कोठी बाड़ा, उठाऊ जलापूर्ति योजना धरोल बाशा, ग्रेवेटी जलापूर्ति योजना छावशा और ग्रेवेटी जलापूर्ति योजना गनोरी के संवर्द्धन कार्य, कंडाघाट तहसील की ग्राम पंचायत दंघील में एक करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाली उठाऊ सिंचाई योजना दमधार बखोर, पौंदी के नजदीक अश्वनी खड्ड पर 1.55 करोड़ से निर्मित होने वाले पैदल पुल, कथैड़ में 9.61 करोड़ की उप सब्जी मंडी तथा वाकनाघाट में 4.69 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली उप सब्जी मंडी के शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने इससे पूर्व इस अवसर पर बान का पौधा भी रोपा और क्षेत्र के लिए एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर भाजपा राज्य कार्यसमिति के सदस्य एवं सोलन से भाजपा नेता डॉ. राजेश कश्यप ने मुख्यमंत्री व अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। उन्होंने सोलन विधानसभा क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये की विकासात्मक परियोजनाआंे के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व आयुष मंत्री डॉ. राजीव सैजल, लोकसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, पूर्व सांसद एवं हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष वीरेंद्र कश्यप, पर्यटन विकास बोर्ड की उपाध्यक्ष रशिमधर सूद, बाल कल्याण परिषद की महासचिव पायल वैद्य, जिला भाजपा अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, जिला परिषद अध्यक्ष रमेश ठाकुर, एपीएमसी के अध्यक्ष संजीव कश्यप, जोगिंद्रा सहकारी बैंक के अध्यक्ष योगेश भरतीया, पूर्व मंत्री मोहिंद्र नाथ सोफत, नगर पंचायत कंडाघाट की अध्यक्ष गीता देवी, उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी, पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र शर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
जिप सदस्य एवं पर्वतारोही को डीसी ने भेंट किया ध्वज कांगड़ा जिला में तीन लाख 40 हजार ध्वज पंचायत स्तर तक पहुंचाए फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला शिंकुला पर्वत श्रेणी तथा बड़ा भंगाल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया जाएगा। सोमवार को उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने पर्वतारोही एवं जिला परिषद सदस्य बाघणी वार्ड रविंद्र कुमार को उपायुक्त कार्यालय परिसर में जिला प्रशासन की ओर से तिरंगा झंडा भेंट किया गया। इसके साथ ही बड़ा भंगाल में वन अधिकार समिति की सचिव पवना कुमारी भी स्थानीय लोगों के साथ तिरंगा झंडा फहराएंगी। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत कांगड़ा जिला की सभी पंचायतों तथा घरों में झंडा फहराने के लिए आवश्यक तौर पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन के माध्यम से 3 लाख 40 हजार के करीब ध्वज पंचायत स्तर तक पहुंचा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति या पंचायत के प्रतिनिधि पंचायत स्तर पर या ब्लाक स्तर पर ध्वज की खरीद सकता है। इस के लिए न्यूनतम मूल्य 25 रूपये निर्धारित किया गया है। इसी तरह शहरी क्षेत्रों में भी नगर निकायों को ध्वज उपलब्ध करवा दिए गए हैं। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि 13, 14 तथा 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए ऐप के माध्यम से तिरंगे के साथ सेल्फी भी अपलोड की जाएगी। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्र के गौरव का प्रतीक है तथा हर पंचायत प्रतिनिधि को इस अभियान के साथ जुड़ने का आग्रह किया गया है। इसके साथ ही प्रत्येक नागरिक को भी हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए कहा गया है।


















































