मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर ग्राम पंचायत पांडवी के आंगनबाड़ी केंद्र पांडवी में आज स्तनपान सप्ताह मनाया गया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पीएचसी मेड के मेडिकल ऑफिसर डॉ. अभिषेक और ukhli की स्वास्थ्य कार्यकर्ता सूरीता देवी के द्वारा संपन्न हुई। डॉ. अभिषेक ने आए हुए सभी लोगों को टीवी के बारे में विस्तृत जानकारी दी और साथ ही खून की कमी से होने वाली बीमारियों के बारे में जागरूक किया। इन बीमारियों की रोकथाम कैसे करें तथा ऐसी बीमारियों से कैसे बचा जा सकता है। इसके बारे में बताया स्वास्थ्य कार्यकर्ता सरिता देवी ने आई हुई महिलाओं को स्तनपान के बारे में जागरूक किया और उपस्थित लोगों को प्रिकॉशन डोज लगवाने के लिए प्रेरित किया। इस कैंप को सफल बनाने के लिए कृष्णा युवा मंडल bhagetu की महिला सदस्य दीक्षा, आशा वर्कर, सीमा, शीला और आंगनबाड़ी केंद्र कि कार्यकर्ता अंजना देवी साथ ही सभी गांव की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
अमीषा कुल्ला। शिमला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की शोध इकाई द्वारा आज एक सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि डॉ. नितिन व्यास एवं रेसौरसे पर्सन डॉ. तरुण शर्मा रहे। कार्यक्रम में 136 शोधार्थियों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। सेमिनार की थीम 'Falsification, fabrication and plagiarism in Research’ विषय पर रही। मुख्यातिथि डॉ. नितिन व्यास ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया एवं उन्होंने शोधार्थियों को शोध की प्रासंगिकता से अवगत करवाया। वहीं, रिसोर्स पर्सन डॉ. तरुण ने प्रभावित रूप विषय का प्रस्तुतीकरण किया व शोधार्थियों को शोध के संबंध में अत्यधिक महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर ज्ञानवर्धक तथ्य प्रस्तुत किए जो कि शोध के लिए महत्वपूर्ण है। विश्वविद्यालय शोध समिति के संयोजक रिंकू कुमार ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के शोध आयाम की जानकारी देते हुए शोध की स्थापना के प्रयोजन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शोध का उद्देश्य सभी शोधार्थियों को एक मंच पर लाना है तथा शोध से संबंधित समस्याओं का निवारण, शोध को देश हित व समाज उपयोगी बनाना, शोध विषयों के नवीनीकरण हेतु कार्यशालाएं आयोजित करना, शोध आधुनिक व परंपरागत हो समय की मांग व आवश्यकता के अनुसार हो इस प्रयोजन हेतु संगोष्ठियों का आयोजन करना है। विश्वविद्यालय के शोधार्थियों के लिए आगे भी ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित होते रहेंगे, ताकि विश्वविद्यालय के शोधार्थियों को अपने-अपने शोध क्षेत्र में सही दिशा प्रदान करने में मदद मिल सके।
कांगड़ा : बेैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन के मुकाबलों का प्राचार्या विजेयता चौधरी ने किया शुभारंभ
मनाेज कुमार। कांगड़ा तीन दिवसीय चल रही कांगड़ा जिला बेैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन मिक्स डबल मुकाबलो का शुभारंभ ज्ञान ज्योती शिक्षा महाविद्याालय की प्राचार्या विजेयता चौधरी द्वारा किया गया। इस मौके पर कांगड़ा जिला बैडमिंटन संघ के पदाधिकारी पंकज शर्मा, डॉ. आई सी कटोच, एल शर्मा, कर्म चंद राठौर, सेवानिर्वित साई बैडमिंटन कोच रविंद्र कपुर, विशाल मिश्रा, संदीप ढीगरा, गौरव चडडा, विक्रम, पवन व विकास सूद उपस्थित रहे।
10 महिला मंडलों को करीब 9 लाख किए वितरित मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर विधायक नरेंद्र ठाकुर अपनी निधी से विधानसभा क्षेत्र की धनेड, ब्राह्लड़ी, नारा, पंधेड़, डुघा, धरोग, स्वाहल, रोपा, सासन, साह्नवी, जंगलरोपा और नाल्टी पंचायतों के 10 महिला मंडलों को लगभग नौ लाख सहित विकास कार्यों के लिए अपनी निधि से 30 लाख 60 हज़ार रुपए की राशि जारी की है। भाजपा मंडल प्रभारी विक्रमजीत सिंह बन्याल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि नरेंद्र ठाकुर ने महिला मंडल गुद्धवी, महिला मंडल धवां, ज्योति महिला मंडल रोपा, महिला मंडल दरबैली, महिला मंडल जठेड़ी-1 और जठेड़ी-2, महिला मंडल बल्ह-बुलाना और महिला मंडल पटियाहु को जरूरत का सामान खरीदने के लिए 20-20 हजार रुपए दिए। नरेंद्र ठाकुर ने युवक मंडल रोपा और शार्क युवक मंडल रोपा को भी कसरत आदि का सामान खरीदने के लिए 50-50 हजार रुपए दिए। बताया जा रहा है कि इसके अलावा इन पंचायतों में अन्य भवन निर्माण, पक्के रास्ते बनाने, श्मशान घाटों के उत्थान आदि के लिए धनेड, जंगलरोपा और स्वाहल पंचायतों को डेढ़-डेढ़ लाख, ब्राह्लड़ी पंचायत को चार लाख, नारा और पंधेड़ पंचायतों को एक-एक लाख, धरोग, साह्नवी और डुघा पंचायतों को दो-दो लाख, रोपा पंचायत को करीब पांच लाख तथा सासन और नाल्टी पंचायतों को प्रति पंचायत तीन लाख 50 हजार वितरित किए।
रंजीत ठाकुर । कुनिहार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शारडाघाट को एचएमआईएफ शाखा तपन हुंडई मोटर सोलन एवं भारत के सबसे बड़े सामाजिक उद्यम लेबर नेट द्वारा हिमाचल प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में अधिकतम छात्रों की उपस्थिति को प्रोत्साहित करने स्कूलों में छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा स्कूल के हाउसकीपिंग स्टाफ को स्कूल परिसर कीटाणुरहित करने के लिए प्रशिक्षण देना आदि के उद्देश्य से चलाए जा रहे बैक टू स्कूल परियोजना के अंतर्गत कंपनी के परियोजना संचालक अमित कुमार द्वारा सेनिटाइजेश स्प्रे पंप, थर्मल स्कैनर, पीपीई किट तथा स्कूल के सभी छात्रों को सेनिटाइजेशन किट भेंट की गई। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य पवन वर्मा, समाज सेवी के डी तनवर व विद्यालय स्टाफ मौजूद रहे।
विधायक तथा उपायुक्त ने लिफ्ट का किया शुभारंभ फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला के लिए क्रिटिकल केयर सेंटर भी स्वीकृत किया गया है। इसमें 50 बेड्स की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यह जानकारी विधायक विशाल नैहरिया ने रोगी कल्याण समिति की बैठक में देते हुए बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार कृतसंकल्प है। उनका कहना है कि क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में ऑक्सीजन प्लांट भी स्थापित किया गया है तथा करीब 160 बेड्स को ऑक्सीजन सप्लाई के साथ जोड़ा गया है, ताकि रोगियों को बेहतर सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि रोगियों के लिए तत्परता के साथ कार्य करें। उनका कहना है कि क्षेत्रीय अस्पताल में रिक्त पदों को भरा गया है तथा सभी ओपीडी में अब विशेषज्ञ चिकित्सक उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि अस्पताल में तामीरदारों के लिए भी बैठने की उचित व्यवस्था भी की जा रही है। इसके साथ ही अस्पताल में रोगियों तथा उनके तामीरदारों के लिए फूड कोर्ट इत्यादि की बेहतर व्यवस्था की भी जाएगी। इस अवसर पर विधायक विशाल नैहरिया तथा उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने अस्पताल में लिफ्ट का भी विधिवत शुभारंभ किया तथा उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि दूसरी लिफ्ट के लिए भी धनराशि स्वीकृत हो गई है तथा जल्द ही निर्माण कार्य आरंभ हो सकेगा। इससे रोगियों को एक फ्लोर से दूसरे फ्लोर तक पहुंचने में बेहतर सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर महापौर ओंकार नैहरिया, उपमहापौर सर्व चंद गलोटिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरदर्शन व चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश गुलेरी सहित स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न अधिकारी भी उपस्थित थे।
अनूप। सुजानपुर ठाकुर जगदेव चंद मेमोरियल कॉलेज सुजानपुर में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत रंगोली व कोलाज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 50 के करीब छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान टीम अल्फा ग्रुप के (शायना, श्रेया, प्रियांशु, सुमन, नीरज व युवराज) द्वितीय स्थान टीम ब्रैवो ग्रुप के (शिवानी, कुश, दिव्या, रितिका, हिमांशु, प्रज्वल व अजय) व तृतीय स्थान टीम भगवा ग्रुप के (प्रिया, प्रिया ठाकुर, ईशा, रंकिता, अदिति, मीनाक्षी व सलोनी) ने स्थान हासिल किया। कोलाज मीटिंग प्रतियोगिता में 25 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाली टीमों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि प्राचार्य डॉ अजायब सिंह बनियाल विशेष रुप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल डॉ. विभा ठाकुर, डॉ. सुमन शर्मा, डॉ. दिव्या शर्मा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। इस अवसर पर कॉलेज प्रो. डॉ. सुनीता सकलानी, डॉ. कल्पना भंडारी, प्रो. बंदना कुमारी व प्रो. उमा देवी मौजूद रहे।
बेहतरीन सुविधाओं के लिए दस लाख का इको फ्रेंडली पुरस्कार भी मिला एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, डायलेसिस की भी मिलेगी अब बेहतर सुविधा फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में अब रोगी चेकअप के लिए आनलाइन पंजीकरण भी करवा सकते हैं, राज्य का पहला क्षेत्रीय अस्पताल है, जहां पर यह सुविधा रोगियों को उपलब्ध रहेगी। यह जानकारी उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने शनिवार को क्षेत्रीय अस्पताल की रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। इस अवसर पर विधायक विशाल नैहरिया बतौर मुख्यातिथि बैठक में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक तौर पर आनलाइन पंजीकरण के तहत रोगियों के चेकअप के लिए सांय तीन से चार बजे तक का समय निर्धारित किया गया है, इस सुविधा के साथ अगर ज्यादा रोगी जुड़ते हैं, तो चेकअप के समय में और भी बढ़ोतरी की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल में अब सभी ओपीडी में विशेषज्ञ चिकित्सक नियुक्त कर दिए गए हैं। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला को इको फ्रंेडली अस्पताल के रूप में प्रथम स्थान हासिल हुआ। इसके लिए दस लाख की राशि भी पुरस्कार के रूप में क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला को प्राप्त हुई है। इसी तरह से कायाकल्प में भी क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इसके लिए पच्चीस लाख की राशि ईनाम स्वरूप मिली है। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल की टीम रोगियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में एपीएल, बीपीएल के लिए फ्री डायलेसिस की सुविधा प्रदान की जा रही है। इसी तरह से अल्ट्रासाउंड तथा एक्सरे टेस्ट भी की सुविधा उपलब्ध है, ताकि रोगियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं झेलनी पड़े। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल में दवाइयों की किसी भी तरह की कमी नहीं है। इसके साथ ही विभिन्न टेस्टों की सुविधा भी लैब के माध्यम से दी जा रही है। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि अस्पताल में तीन सौ के करीब बेडस की भी सुविधा उपलब्ध है। इससे पहले चिकित्सा अधीक्षक डा राजेश गुलेरी ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए क्षेत्रीय अस्पताल में चल रहे विभिन्न कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर महापौर ओंकार नैहरिया, उपमहापौर सर्वचंद गलोटिया, सीएमओ डॉ. गुरदर्शन गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा गैर सरकारी सदस्य भी उपस्थित थे।
अनूप। सुजानपुर ठाकुर जगदेव चंद मेमोरियल कॉलेज सुजानपुर में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान पर नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 20 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर श्रेया शर्मा, द्वितीय स्थान सुमन व तृतीय स्थान पर संदीप कौर ने हासिल किया। कार्यक्रम मेँ बतौर मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ अजायब सिंह बनियाल विशेष रुप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डॉ. विभा ठाकुर, डॉ. जितेंदर कुमार भनवाल और प्रोफेसर प्रमोज कुमार शर्मा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। इस कार्यक्रम का आयोजन डॉ सुमन शर्मा और प्रोफेसर अरविन्द कुमार द्वारा करवाया गया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेंकर ने आज राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन हिमाचल प्रदेश वन विभाग लिपिक वर्गीय संघ सोलन जिला सोलन के त्रिवार्षिक चुनाव में नरेंद्र ठाकुर अधीक्षक ग्रैड-2 को दूसरी बार जिला अध्यक्ष चुना गया। यह चुनाव अधिकारी पदम देव ठाकुर अधीक्षक ग्रेड वन व सह चुनाव अधिकारी विनोद चंद मुख्य प्रारूपकार की अध्यक्षता में सामुदायिक भवन एकीकृत विकास परियोजना के भवन में शुक्रवार को संपन्न हुए चुनाव में नरेंद्र ठाकुर को निर्विरोध दूसरी बार जिला अध्यक्ष चुना गया, जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुरेंद्र कंवर सोलन व महासचिव पद पर दीपक कुमार को चुना गया। संजीव राणा को उपाध्यक्ष, रोशन ठाकुर को सयुंक्त सचिव व गौरब कंवर को वित्त सचिव चुना गया। अन्य कार्यकारणी में मुख्य सलाहकार में दिनेश कश्यप को चुना गया, जबकि सलाहकार में रामचंद्र नालागढ़ अनुकृति नालागढ़ को चुना गया। ताराचंद को आयोजन सचिव मनोज कुमार को सोलन से प्रेस सचिव चुना गया है, जबकि मनोज कुमार सुनीता किरण नागेंद्र सुरेश शर्मा व गुरुदयाल को जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है। जिला अध्यक्ष ने निर्वाचित होने के उपरांत सभा को संबाेधित करते हुए कहा कि अपने दूसरी बार कर्मचारिओं की मांगों को उचित पटल पर रखने के लिए चुना है ,में पूर्व की तरह कर्मचारियाें की मांगों को सरकार के समक्ष रखने का पूरा प्रयास करूंगा आप सभी ने मेरे ऊपर विश्वास जताया। इसके लिए में सभी वन वृत सोलन के अधीन आने वाले कर्मचारियाें का आभार प्रकट करता हूं। नव निर्वाचित अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर ने मुख्य मांंगों जैसे सोलन वन वृत्त के अंतर्गत खाली पड़े पदों को भरने बारे, सोलन में अरण्यपाल कार्यालय का निर्माण शीघ्र करवाने बारे व कर्मचारियों को आवासीय कालोनी व कर्मचारियों की अन्य समस्याओं को सरकार के समक्ष उठाया जाएगा।
पंकज सिंगता। धर्मशाला राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की अंडरग्रैजुएट पाठ्यक्रमों की मेरिट सूची राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की वेबसाइट पर अपलोड हो गई है। इसी के साथ कुछ ही समय में फीस जमा करवाने की सारिणी भी महाविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेश शर्मा ने कहा कि अंडरग्रैजुएट पाठ्यक्रमों की मेरिट सूची महाविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। इसी के साथ ही फीस जमा करवाने की सारणी भी महाविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी गई है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी तय तिथि पर अपनी फीस जमा करवाकर दाखिला ले सकते हैं।
मनाेज कुमार। कांगड़ा शक्तिपीठ कांगड़ा मां वज्रेश्वरी मंदिर के नए मंदिर अधिकारी के रूप में एडिशनल चार्ज सुरेश शर्मा को दे दिया गया है। सुरेश शर्मा वर्तमान में नाइव तहसीलदार की पोस्ट पर कांगड़ा में ही कार्यरत हैं। सुरेश शर्मा ने बताया कि आने वाले समय में कांगड़ा मंदिर की सफाई व्यवस्था पर विशेष कार्य किया जाएगा तथा यहां आने वाले श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक सुविधाएं दी जा सके। इस पर विशेष कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि श्रावण अष्टमी के मेलों में मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में आम दिनों की अपेक्षा बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने एसडीएम कांगड़ा नवीन तंवर का उन्हें मंदिर अधिकारी के रूप में एडिशनल चार्ज देने के लिए धन्यवाद किया।
विनायक ठाकुर । देहरा पुलिस थाना देहरा के जाबांज सिपाहियों ने चोरों के एक बड़े गिरोह को पकड़ लिया है। इस चोर गिरोह ने अभी तक लाखों रुपए के जेवरात पर आज दिन तक अपना हाथ साफ किया है। यही नहीं गत जून महीने में बबिता ठाकुर गांव कुट्टन संसारपुर टेरेस के घर से भी इस चोर गिरोह ने चोरी की थी, जिस पर मुकदमा भी दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस चोरी करने वाले गिरोह पर कड़ी कारवाई करते हुए इन्हें धरपकडा है। यही नहीं इस गिरोह में 4 पुरुष और एक महिला शामिल है, जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया है। इस गिरोह में सूरज (32) सुपुत्र बिहारी लाल, निवासी तलवाड़ा, तहसील मुकेरियां, जिला होशियारपुर, गोगी (42) पत्नी देव राज, सूखा (35) पुत्र सुरजीत सिंह हार चक्कियां, तहसील शाहपुर जिला कांगड़ा, वारा (45) पुत्र सुरजीत सिंह निवासी हार चक्कियां, दल्लू (27) पुत्र अश्वनी कुमार निवासी हार चक्कियां कांगड़ा इसमें शामिल है। गौरतलब रहे कि उक्त महिला के घर में आरोपी गोगी और सूरज ने कचरा इकट्ठा करने के बहाने पीड़ित के घर पर नजर रखी। सुखा, वारा और दल्लू सफेद स्विफ्ट कार में स्वां रोड से आए और गोगी और सूरज को स्वां क्षेत्र के पास से उठाकर स्किप रूट से जसवां इलाके में घुस गए। मुख्य सड़क से आने के बजाय। उन्होंने कार को घर से कुछ किलोमीटर दूर खड़ा किया और स्क्रू ड्राइवर और हथौड़े से खिड़की की ग्रिल खोलकर पीड़िता के घर में घुस गए। उन्होंने घर लूट लिया और भाग गए। यहां यह उल्लेख करना उचित होगा कि इस गिरोह के सदस्य किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि करते हुए अपने मोबाइल फोन घर पर रखते हैं। बताया जा रहा इस ऑपरेशन में देहरा पुलिस ने एक स्विफ्ट कार जो कि चोरी के लिए इस्तेमाल की गई थी उसे जपत किया है। वहीं, पुलिस ने 60 ग्राम सोना और कुछ नकदी भी बरामद की है। सूरज और गोगी को होशियारपुर जेल से देहरा स्थानांतरित कर दिया गया था, जिन्हें पंजाब पुलिस ने तलवाड़ा में चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था, जबकि अन्य तीन यानी सुखा, दल्लू और वर को देहरा पुलिस द्वारा इस छापे के बाद हार चक्कियां में उनके घरों से गिरफ्तार किया गया है। इस संदर्भ में देहरा डीएसपी अंकित शर्मा ने कहा कि आरोपी अभी पुलिस हिरासत में हैं, और उन्हें अदालत में पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी आशंका है कि वे कांगड़ा में हुई अन्य चोरी में शामिल भी हो सकते हैं, जिनकी जांच प्रक्रियाधीन है।
विधानसभा क्षेत्र देहरा-10 व जसवां परागपुर-11 में फोटोयुक्त मतदाता सूची के प्रमाणीकरण के लिए आधार डाटा से लिंक करने का कार्यक्रम आरंभ किया गया है। उक्त कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निर्वाचकों की पहचान सुनिश्चित करना, मतदाता सूची में प्रविष्टियों का प्रमाणीकरण करना व एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों में या एक ही निर्वाचन क्षेत्र में एक से अधिक बार नाम के पंजीकरण की पहचान कर मतदाता सूची को सही किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए एसडीएम देहरा संकल्प गौतम ने कहा कि मतदाता द्वारा आधार संख्या हेतु नया फॉर्म 6 बी तैयार किया गया है। यह फॉर्म आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। फॉर्म 6बी ऑनलाइन आधार पर भरने के लिए मतदाता वोटर हेल्पलाइन ऐप व एनवीएसपी का प्रयोग कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त मतदाता सम्बन्धित बूथ लेवल अधिकारी से सम्पर्क कर व निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण के कार्यालय में जा कर भी अपने आधार को मतदाता सूची के साथ लिंक करवा सकते है जिसके लिये उन्हे अपना आधार कार्ड अपने साथ लाना होगा। समस्त मतदताओं को उक्त सुविधाओं का प्रयोग कर अपने आधार नम्बर को मतदाता पहचान पत्र के साथ लिंक करके मतदाता सूची के शुद्धिकरण करनें में अपना सहयोग सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।
डाडासीबा पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत जम्बल में एक साढ़े तीन वर्षीय बच्चे द्वारा गलती से कीड़े मारने की दवाई पीने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार विभान चौधरी पुत्र नितेश चौधरी गांव ठहडू जम्बल ने वीरवार सुबह गलती से घर में रखी कीड़े मारने की दवाई पी ली। बताया जा रहा है कि उक्त दवाई को कोल्ड्रिंक की बोतल में रखा हुआ था, जिसे वह गलती से पी गया। वहीं इस बात की जानकारी जब घर वालों को मिली कि बच्चे ने गलती से कीड़े मारने की दवाई को पी लिया है तो उसे तुरंत सिविल अस्पताल डाडासीबा ले जाया गया, जहां पर बच्चे को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद को टांडा अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं डाडा सीबा पुलिस चौकी प्रभारी राजेश द्विवेदी ने बताया के बच्चे ने गलती से कीड़े मारने की दवाई का सेवन कर लिया था, जिसे अब टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा में रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि बच्चे की हालत अब स्थिर है। राजेश द्विवेदी ने क्षेत्र के सभी लोगों से अपील की है कि घर में रखे कीटनाशक दवाइयों को बच्चों की पहुंच से दूर रखें।
ममता भनोट। ऊना ऊना मे एक निजी होटल में युवा सेवा क्लब द्वारा एक निर्धन गरीब परिवार की कन्या की शादी करवाई गई इसमें गुरु का लंगर सेवा समिति ट्रस्ट के प्रधान ब हिमाचल व्यापार मंडल के चेयरमैन अश्विनी जैतिक ब एक्साइज डिपार्टमेंट के सीनियर अधिकारी राकेश व शहर के प्रसिद्ध व्यवसाई व ठेकेदार सरदार सुरजीत सिंह कथूरिया, विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनका समारोह में पहुंचने पर प्रधान दोबारा तिलक लगाकर सम्मान किया गया। क्लब के प्रधान मोहन लाल मोहनी ने बताया की लड़की वाले लोहारा गांव से हैं। वहीं, लड़के वाले बगाणा से हैं आए हुए अतिथियों ने वर वधु को अपना आशीर्वाद दिया वही व्यापार मंडल के चेयरमैन अश्वनी जैतक ने बताया यह क्लब काफी नेक काम करता है। हालांकि शहर के अंदर काफी ट्रस्ट हैं बहुत ऐसे ट्रस्ट हैं, जो कि सराहनीय है, जाे क्लब सबसे हटकर ऐसा नेक काम करता है कि दो परिवारों को आपस में मिलाता है। वहीं, सरदार सुरजीत सिंह कथूरिया ने बताया कि यहां आज के टाइम में लोगों के पास खुद के लिए टाइम नहीं है। वहीं, इस क्लब द्वारा लोगों के लिए टाइम निकालना और और निर्धन परिवारों की मदद करना सच में एक बहुत बड़ी सेवा है। इससे और लोगों को भी प्रेरणा मिलती है। क्लब के प्रधान मोहन लाल मोहनी ने बताया कि आज तक हमारे क्लब द्वारा 1780 शादियां करवाई गई है और हमारे क्लब द्वारा गरीब परिवारों को सिलाई मशीनें भी बांटी जाती हैं और राशन सामग्री भी वितरण की जाती है। उन्होंने बताया कि पुल वाला बाजार में लड़कियों के लिए जल्दी ही सिलाई इंस्टिट्यूट खोला जा रहा है, जिसका जल्दी ही उद्घाटन किया जाएगा। इस मौके पर डॉ सुरेश शर्मा, सुखदेव सैनी, प्रदीप कुमार बंटी, जगदीश राम, जसपाल, जीवन, जोगिंदर लाल, शशि बाला, प्रेमलता, रश पाल, सुरेंद्र कौर, आशा देवी व रंजना व अन्य समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं, लड़की की माता व अन्य अभिभावकों ने इस क्लब का प्रधान मोहन लाल मोहनी व पूरी टीम का तहे दिल से धन्यवाद किया है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला संघ लोक सेवा आयोग की केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की परीक्षा के नियुक्त पर्यवेक्षक अतिरिक्त सचिव यूपीएससी पुष्पिंद्र राजपूत ने शुक्रवार को परीक्षा केंद्रों में बेहतर व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही यूपीएससी की दिशा-निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया। उल्लेखनीय है कि धर्मशाला में सात अगस्त को चार केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस बाबत उपायुक्त कार्यालय के सभागार में जिला प्रशासन के साथ आवश्यक बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें परीक्षा के प्रबंधों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। यूपीएससी के अतिरिक्त सचिव पुष्पिंद्र राजपूत ने कहा कि धर्मशाला को इसी वर्ष यूपीएससी की परीक्षाओं के लिए चयनित किया गया है तथा जून माह में भारतीय प्रशासनिक सेवा की प्रारंभिक परीक्षा का भी सफल आयोजन यहां पर किया जा चुका है। इस दौरान अतिरिक्त सचिव पुष्पिंद्र राजपूत ने परीक्षा केंद्रों का भी जायजा भी लिया गया। इस अवसर पर उपायुक्त डा निपुण जिंदल, एडीसी गंधर्वा राठौढ, एडीएम रोहित राठौर सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।
विनायक ठाकुर। देहरा ब्यास प्रेस वेलफेयर एसोसिएशन व जसवां-परागपुर प्रेस क्लब ने सांझा ज्ञापन उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर को दिया। उसमें उन्होंने पंजाब व हरियाणा सरकार की तर्ज पर पत्रकारों को दी जा रही सुविधाओं की मांग की है। ब्यास प्रेस वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रजेश्वर साकी ने कहा कि उन्होंने सरकार पंजाब की तरह हिमाचल के पत्रकारों को भी येलो कार्ड की सुविधा दे। जसवां परागपुर प्रेस क्लब के खजांची विनायक ने कहा कि मंत्री विक्रम ठाकुर के समक्ष मांग रखी कि येलो कार्ड के साथ जीवन बीमा आदि की सुविधाएं दी जाएं। उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने कहा कि वह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से इस संदर्भ में बात करेंगे और पूरा प्रयास करेंगे कि ये सुविधा इन्हें जल्द से जल्द मिले। आपको बता दें शुक्रवार को पत्रकारों का एक समूह उद्योग एवं परिवाहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर से मिला, जिसमें यूनियन के सदस्यों ने पत्रकारों की मांगों को पूरजोर से उठाया गया। वहीं, मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कहा कि पत्रकारों यलो कार्ड की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष बात करेंगे। वहीं, जल्द ही पत्रकारों की मांगें पूरी हों इसके लिए प्रतिबद्ध है।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर क्या कांग्रेस पार्टी देश के सर्वोच्च न्यायालय से बड़ी है, जो इस तरह का विरोध प्रदर्शन उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है, क्या कांग्रेस पार्टी को सर्वोच्च न्यायालय पर विश्वास नहीं है। अगर कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं ने कुछ गलत काम किया ही नहीं है, तो फिर उन्हें घबराने की जरूरत क्या है। बेख़ौफ़ होकर न्यायालय का सामना करें। इस तरह का विरोध प्रदर्शन करके आप की सच्चाई सामने नहीं आएगी। यह बात भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन रंजीत सिंह मंडल मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कांग्रेस के धरने प्रदर्शन के ऊपर तंज कसते हुए कही है। भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस के देशभर के उनकी पार्टी के कार्यकर्ता शीर्ष नेता धरने प्रदर्शन कर रहे हैं, यह धरना प्रदर्शन इसलिए किए जा रहे हैं। क्योंकि ईडी की कार्रवाई देश के भ्रष्ट नेताओं के ऊपर लगातार हो रही है, और इस सूची में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी उनके बेटे राहुल गांधी का नाम शामिल है। ईडी ने उन्हें भी पूछताछ के लिए न्यायालय में बुलाया है और न्यायालय का काम यही है, जिसके ऊपर कोई आरोप लगा है उसके आरोपों की छानबीन करना, अगर वह गलत है तो उसे सजा देना और अगर वह सही है तो उसे बाइज्जत बरी कर देना। क्या कांग्रेस को न्यायालय की कार्यप्रणाली पर शक है, या न्यायालय की कार्यप्रणाली पर विश्वास नहीं है। भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस इस तरह के धरने प्रदर्शन करके सच्चाई को साबित नहीं कर सकती। अगर उनकी पार्टी के नेताओं ने गलत किया है, तो न्यायालय से उन्हें कोई बचा नहीं सकता और अगर वह सही हैं, तो उन्हें न्यायालय के माध्यम से कोई जेल में भिजवा नहीं सकता। इसलिए कांग्रेस के नेता पार्टी के पदाधिकारी यह धरना प्रदर्शन बंद करें और चुपचाप होकर न्यायालय की कार्यवाही का सामना करें। एडी की कार्रवाई उन्हीं पर हो रही है, जिन्होंने देश के साथ गलत किया है और ईडी की यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
मुख्यमंत्री ने झंडूता में प्रगतिशील हिमाचलः स्थापना के 75 वर्ष समारोह की अध्यक्षता की फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला बिलासपुर जिला के झंडूता विधानसभा क्षेत्र में प्रगतिशील हिमाचलः स्थापना के 75 वर्ष, समारोह के अवसर पर विशाल जनसभा को संबाेधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पिछले 75 वर्षों में प्रदेश न केवल क्षेत्रफल और आबादी के लिहाज से बढ़ा है, बल्कि राज्य ने इस अवधि में अनेक उपलब्धियां भी प्राप्त की हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पहाड़ी और छोटा राज्य होने के बावजूद आज कई बड़े राज्यों के लिए भी आदर्श राज्य बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1948 में अपने गठन के उपरांत राज्य ने अनेक मील पत्थर स्थापित किए हैं, जिसका श्रेय यहां के मेहनतकश लोगों को जाता है। जयराम ठाकुर ने कहा कि एक समय जब हम प्रदेश के संबंध में सोचते थे, तो गरीबी और कठिनाइयों की तस्वीर आंखों के सामने उभरती थी, लेकिन आज हमारे प्रदेश की गिनती देश के सबसे प्रगतिशील राज्यों में की जाती है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 60,000 करोड़ रुपए की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना आरंभ की, जो राज्य के लगभग हर गांव में ग्रामीण संपर्क सुनिश्चित करने के लिए एक वरदान साबित हुई है। उन्होंने कहा कि हालांकि राज्य ने सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है, लेकिन अभी भी बहुत कुछ किया जाना शेष है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ नेताओं ने राज्य के विकास के बजाय सत्ता पाने को अधिक महत्व दिया। प्रदेश के चहुमुखी विकास में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के योगदान की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी दूरदर्शी सोच से हिमाचल प्रदेश जैसे छोटे से राज्य को एम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के साथ-साथ मंडी, बिलासपुर, चम्बा, सिरमौर तथा हमीरपुर के लिए मेडिकल कालेज मिले हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के बावजूद सरकार ने प्रदेश का विकास प्रभावित नहीं होने दिया। केंद्र सरकार के भरपूर सहयोग और राज्य सरकार की मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति के कारण यह दौर हिमाचल के इतिहास में एक स्वर्णिम युग साबित हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दौरान मजदूरों की दिहाड़ी में 50 रुपये की वृद्धि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने आशा कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और अन्य पैरा वर्करों के मानदेय में भी भारी वृद्धि की है। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल प्रदेश और यहां के लोगों के प्रति विशेष स्नेह है। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार साल में प्रधानमंत्री सात बार राज्य का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का हिमाचल के प्रति यह प्रेम और उनके प्रदेश के लगातार दौरे कांग्रेस नेताओं को शायद रास नहीं आ रहे हैं और कांग्रेसियों को डर है कि प्रधानमंत्री की ये यात्राएं आने वाले विधानसभा चुनाव में सत्ता में आने के कांग्रेस के सपनों को धराशायी कर देंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमकेयर, सहारा योजना, शगुन योजना, गृहिणी सुविधा योजना, मुख्यमंत्री स्वाबलंबन योजना जैसी योजनाओं से राज्य के लाखों लोगों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि अब विपक्षी नेता कह रहे हैं कि सत्ता में आने के बाद वे इन योजनाओं को बंद कर देंगे, लेकिन प्रदेश की जनता उनके इन मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर झण्डूता विधानसभा क्षेत्र के लिए अग्निशमन वाहन को भी हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के अस्तित्व के 75 वर्ष पर आधारित गीत और हिमाचल प्रदेश के 75 वर्षों के गौरवशाली इतिहास पर आधारित सूचना एवं जन संपर्क विभाग के एक वृत्तचित्र का भी प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए झण्डूता के विधायक जीत राम कटवाल ने कहा कि 75 वर्षों के दौरान जिला बिलासपुर और हिमाचल प्रदेश ने अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के दूरदर्शी नेतृत्व में हिमाचल प्रगति और समृद्धि के पथ पर तेजी से आगे बढ़ा है। उन्होंने साढ़े चार वर्षों के दौरान झण्डूता क्षेत्र में कार्यान्वित की जा रही कई विकास परियोजनाओं का ब्यौरा भी दिया। उन्होंने कहा कि हिमाचल के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपार स्नेह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा तथा केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के योगदान से भी प्रदेश के चहंुमुखी विकास को बल मिला है। सदर के विधायक सुभाष ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, कौशल विकास निगम के राज्य समन्वयक नवीन शर्मा, जिला परिषद की अध्यक्ष मुस्कान, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष सुरेश सोनी, बिलासपुर के उपायुक्त पंकज राय सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
पहले दिन धर्मशाला एवं कपूर बैडमिंटन अकैडमी ज्वालामुखी का दबदबा पंकज सिंगता। धर्मशाला 5 अगस्त से तीन दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन जूनियर एवं सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन धर्मशाला से इंडोर स्टेडियम में शुरू किया गया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा के उपाध्यक्ष एवं सदस्य हिमाचल प्रदेश युवा एवं खेल बोर्ड विपन कुमार नेहरिया द्वारा किया गया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला खेल अधिकारी कांगड़ा नरेश कुमार गुलेरिया एवं धर्मशाला की एवीएस एकेडमी के प्रबंधक निदेशक अमित शर्मा एवं विवेक विशेष तौर पर उपस्थित रहे। पहले दिन के मुकाबलों में अंडर 17 छात्र वर्ग के एकल मुकाबलों में कपूर बैडमिंटन अकैडमी ज्वालामुखी के पीयूष ने धर्मशाला के अभिनीत सिंह को हराकर, धर्मशाला के अक्षांश ने सात्विक चौरसिया को हराकर, नूरपुर के विश्वास कोली ने नगरोटा बगवां के प्रथम शर्मा को हराकर, भवारना के उदय खुल्लर ने पालमपुर के पार्थ सूट को हराकर, धर्मशाला की विराट सिंगला ने तन्मय चौधरी को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। अंडर-19 छात्रा वर्ग के एकल मुकाबले में धर्मशाला की श्रीजल शर्मा ने कांगड़ा की शानवी गोराला को हराकर, कपूर बैडमिंटन अकैडमी की अमृता ने धर्मशाला के अलीशा पठानिया को हराकर, कपूर बैडमिंटन अकैडमी की अवनी ने दिव्यानी थापा को हराकर, कपूर बैडमिंटन अकैडमी ज्वालामुखी की भारती ने योल की काव्या सिंह को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। अंडर-19 छात्र वर्ग के एकल मुकाबले में कपूर बैडमिंटन अकैडमी ज्वालामुखी के कुणाल ने धर्मशाला के कशिश भट्ट को हराकर, धर्मशाला के रितेश चौधरी ने विश्वास होली को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। पुरुष वर्ग के एकल मुकाबले में इंदौरा के समीर रेहान ने बैजनाथ के नितेश चौहान को हरा कर, नूरपुर के मोहित ने धर्मशाला के साहिल को हराकर, धर्मशाला के दिव्यांश दुग्गल ने नूरपुर के अनीश को हराकर, कपूर बैडमिंटन अकैडमी ज्वालामुखी के दक्षेश ने धर्मशाला के लविश को हराकर, नूरपुर के मालिक ने कपूर बैडमिंटन अकैडमी के कुणाल को हराकर, धर्मशाला के प्रतीक राणा ने नूरपुर के अनमोल को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। पुरुष वर्ग के युगल मुकाबलों में धर्मशाला के दिव्यांश दुग्गल एवं प्रतीक राणा की जोड़ी ने थुरल के अभय पाल गुलेरिया एवं पियूष गुलेरिया को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। इस मौके पर विशेष रूप से कांगड़ा जिला बैडमिंटन संघ के पदाधिकारी पंकज शर्मा, आरसी कटोच, डॉ एम एल शर्मा, करमचंद राठौर, सेवनिर्वित साई बैडमिंटन कोच रविन्द्र कपूर, विशाल मिश्रा, संदीप ढींगरा, गौरव चड्ढा,विक्रम चौधरी, पवन चौधरी, विकास सूद उपस्थित रहे। बैडमिंटन संघ के महासचिव विलास हंस ने बताया कि यह प्रतियोगिता तीन दिवस तक चलेगी और 6 अगस्त को मिक्स डबल मुकाबलों का उद्घाटन किया जाएगा जिसका शुभारंभ हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के निदेशक मनीष शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में ज्ञान ज्योति कॉलेज ऑफ एजुकेशन रजोल के डायरेक्टर डॉ विजेता चौधरी जी करेंगे। इस प्रतियोगिता के विजेता एवं उपविजेता राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे जो कि आने वाले महीनों में आयोजित की जाएगी।
ऊर्जा मंत्री ने पांवटा साहिब में सुनी जन समस्याएँ, मौके पर किया निराकरण गगन शर्मा। पांवटा साहिब बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री, हिमाचल प्रदेश सुखराम चौधरी ने कहा कि पाँवटा शहर के वार्ड-5 व 7 से गुजर रहे गंदे नाले की समस्या का समाधान जल्द किया जाएगा, जिसके लिए सरकार से 4 करोड़ 2 लाख रूपए की राशि स्वीकृति करवाई गई है। ऊर्जा मंत्री ने आज पांवटा साहिब के वार्ड-5 व 7 में विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ लोगों की समस्याएं सुनी तथा उनका निराकरण भी किया। इस दौरान जनसभा को संबाेधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस राशि से गंदे नाले के लिए भूमि अधिग्रहण व नाले को ढकने का कार्य किया जाएगा तथा इसके ऊपर से सड़क का निर्माण भी किया जाएगा। इस राशि के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि पांवटा साहिब प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने इस गंदे नाले की समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब के वासियों के लिए यह बड़ी सौगात है, इससे क्षेत्र के लोगों को गंदगी से निजात मिलेगी। उन्होंने प्रदेश सरकर द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री हिमकेयर, सहारा योजना, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना, शगुन जैसी योजनाएं प्रदेश के जरूरतमंद परिवारों की आवश्यकताओं की पूर्ति में सहायक सिद्ध हो रही हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन में उल्लेखनीय वृद्धि की है और बिना आय सीमा के वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त करने की आयु सीमा को पहले 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष और अब 60 वर्ष कर दिया है। चालू वित्त वर्ष के दौरान जरूरतमंद लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करने पर 1300 करोड़ रुपए की राशि व्यय की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण और उनके उत्थान पर विशेष बल दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जुलाई माह से हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को बस किराए में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की गई है और घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट निःशुल्क बिजली प्रदान की जा रही है। इस अवसर पर पंचायत समिति अध्यक्ष हितेंद्र कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, उप मंडल अधिकरी विवेक महाजन, नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा निर्मल कौर, अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा पाँवटा साहिब चरणजीत चौधरी, सदस्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड राहुल चौधरी, कार्यकारी अधिकारी नगर पालिका परिषद अजमेर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
कहा, बीजेपी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का आ गया है समय, मैदान में डटने का किया आह्वान फर्स्ट वर्डिक्ट। देहरा हिमाचल कांग्रेस के कोषाध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने आज यानी शुक्रवार को एनएसयूआई की बैठक में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने युवाओं में जोश भरा। डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि आज बीजेपी की गलत नीतियों के खिलाफ युवा पीढ़ी को आगे आकर इसका विरोध करना चाहिए। डॉ.राजेश शर्मा आज देहरा विधानसभा के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में एनएसयूआई की बैठक में शामिल होने पहुंचे। यहां पहुंचने पर एनएसयूआई के नेताओं ने डॉ. राजेश शर्मा का गर्मजोशी से स्वागत किया। युवाओं को संबोधित करते हुए डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि आज बीजेपी सरकार ने युवा वर्ग की उन्नति का हर रास्ता बंद कर दिया है। युवा वर्ग के लिए ना तो नौकरी है और न ही वह अपना रोजगार खोल सकता है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार की जन विरोधी नीतियों से आज हर वर्ग सड़काें पर उतर आया है। एक तरफ जहां बागवान परेशान हैं। वहीं, हर सरकारी विभाग का कर्मचारी भी इस सरकार से पूरी तरह परेशान हो चुका है। उन्होंने युवा वर्ग का आह्वान करते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी को इसका मुहतोड़ जवाब दें और बीजेपी सरकार को सत्ता से बाहर करें, ताकि कांग्रेस की सरकार बने और लोगों को राहत मिल सके। डॉ. राजेश शर्मा ने युवाओं में जोश भरा और उन्हें आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अभी से तैयार रहने को कहा।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार कोहली समाज अध्यक्ष जिला सोलन जगदीश सिंह ने ग्राम पंचायत पट्टाबरावरी के अपने पैतृक गांव पट्टाबरावरी में अपना 76वां जन्मदिवस मनाया। इस मौके पर पट्टाबरावरी के नव निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर के आसपास पौधा रोपण किया गया। इसमें पंचायत के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पौधारोपण के बाद सभी में मिठाई बांटी गई। इस मौके पर पंचायत प्रधान हरीश कौशल, ख्याली राम, राम दिया चौहान, नेकराम कौंडल, रामनाथ कश्यप, रमेश कश्यप, प्रेम चंद कश्यप, कमल देव, प्रेम चंद, जगदेव गर्ग, जीआर शेख, देवी चंद, नेकराम, रजिया व कमलेश आदि मौजूद रहे।
मनोज कुमार। कांगड़ा नगरोटा बगवां में पहली बार इम्पलाॅई औफ द मंथ स्कीम शुरू की गई। इसके तहत महीने में उत्कृष्ट एवं सराहनीय, स्वास्थ्य संबंधित राजकीय कार्य करने पर काॅफी मग दिया जाएगा। एक महीने तक उस व्यक्ति की DP व्हाट्स एप ग्रुप पर दर्शाई जाएगी। खंड स्तरीय मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए खंड चिकित्साधिकारी डाॅ. रूबी भारद्वाज ने बताया कि इस बैठक में कोविड टीकाकरण, टीबी उन्मूलन कार्यक्रम, स्तनपान सप्ताह, सहारा योजना, हिमकेयर कार्ड और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। आज इस मौके पर रजनी देवी स्वास्थ्य कार्यकर्ता को वैक्सीनेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। नगरोटा स्वास्थ्य ब्लॉक में 306 कर्मचारी कार्यरत हैं। आह्वान किया जाता है कि सभी स्वास्थ्य कर्मी निष्ठापूर्वक एवं समर्पित भाव से जनमानस की सेवा करें।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा एसएचओ डमटाल रमेश चंद ने बताया कि जिला कांगड़ा के अंतर्गत आते हैं। पुलिस थाना डमटाल में सूचना मिली थी कि नेशनल हाईवे डमटाल के पास ग्रेनेड पड़ा है। उसके बाद क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर दी गई है, किंतु हाई-वे पर आवाजाही जारी है। ग्रेनेड मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि 2 वर्ष पहले भी यहां पर ग्रेनेड मिला था, जिसे की दफना दिया गया था, हो सकता है कि भारी बारिश के कारण वह निकल आया हो, किंतु अभी हमारी टीम जांच में जुटी हुई है।
मनोज कुमार। कांगड़ा राजकीय उच्च विद्यालय ठाकुरद्वारा में जल शक्ति मंडल द्वारा जल जीवन मिशन हर घर जल के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता करवाई। इसमें सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस प्रतियोगिता में दसवीं कक्षा की सिया प्रथम, आकृति द्वितीय और दीक्षा तृतीय स्थान पर रही।राशि, कशिश, मुक्ता, श्रुति, शिनम, स्मृति, प्रथम रोहित, श्रुति, महक, सुहानी, मुस्कान, मानसी, तन्वी, साक्षी व शुभम इत्यादि बच्चों ने भी सुंदर-सुंदर चित्रकारी करके जल सुरक्षा का संदेश के दिया। कपिल डोगरा ने अपने वक्तव्य में बच्चों को जल का महत्व ,जल की सुरक्षा और अपने आसपास जलाशय को साफ रखने का संदेश दिया। विद्यालय के अध्यापक उपेंद्र कौंडल, राजीव डोगरा, विमल सागर, डिंपल कुमार, रविंद्र कुमार, अमीचंद और सुनील कुमार का भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में भरपूर सहयोग रहा।
मनोज कुमार। कांगड़ा चलो गांव की ओर अपनी जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर नारी नमन करने के लिए पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू गांव नंदेहड में महिला मंडलों के बीच पहुंचे व नंदेहड के दो महिला मंडलों को महिला मंडल भवन बनाने के लिए दो दो लाख रुपए दिए पूर्व विधायक ने महिलाओं बुजुर्गों नौजवानों को संबाेधित करते हुए कहा की हम नारी को नमन करते हैं। हमारी महिला बहनें समाज की विराट शक्तिशाली अंग हैं। इनके बिना समाज नहीं चलता है। ठाकुर जयराम सरकार ने नारी नमन योजना के तहत सरकारी बसों में महिलाओं का आधा किराया कर दिया। गांव के सभी ग्रामीण घरों को 125 यूनिट बिजली मुफ्त कर दी सभी 60 वर्ष की महिला व बुजुर्ग को पेंशन दे दी। उन्हाेंने कहा कि मैंने अपने समय काल में नंदेहड़ में महिला मंडल भवन का निर्माण करवाया था। स्कूलों के कमरों का निर्माण करवाया था। मटौर से नंदेहड़ कोटक्वाला तक नई सड़क का निर्माण करवाया था। नई पानी की योजना पहुंचाई थी, बिजली का प्रबंध ट्रांसफार्मर लगा कर दिया था। जमानाबाद रोड से स्कूल तक सड़क लिंक रोड बना कर दिया था और भी योजनाएं चला कर दी थीं, लेकिन मेरे बाद नंदेहड़ गांव में व कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के गांव के अंदर जीरो प्रतिशत विकास हुआ दस वर्ष में मौजूदा विधायक ने कोई भी विकास नहीं किया। कई विकास की योजनाएं बंद पड़ी हुई है। कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र मे अधूरा विकास पड़ा हुआ है। जन आशीर्वाद लेने के लिए नारी नमन यात्रा में कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र मे अधूरे पड़े हुए कामों को शुरू करवाने के लिए नारी नमन करके व जनता का साथ मांग कर रहे हैं, ताकि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में विधायक परिवर्तन जनता लेकर आए दस वर्ष में गरीबों की एक भी झोंपड़ी नही बनवाई गई।
मनोज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 'एक पेड़ मेरे स्कूल के नाम कार्यक्रम' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत विद्यालय के वरिष्ठ भौतिक शास्त्र प्रवक्ता डॉ. राकेश शर्मा जो दिसंबर माह में सेवानिवृत्त होने हैं। उनके द्वारा औषधीय पौधा विद्यालय प्रांगण में रोपा गया। एनएसएस और इको क्लब के स्वयंसेवकों को भी डॉ. राकेश ने एक एक पौधा दिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में इको क्लब प्रभारी डॉ.अनीता देवी, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी जय प्रकाश मिश्रा व अनीता कौंडल ने सहयोग दिया। इन पौधों में औषधीय पौधे जिनमें आंवला, बेहड़, जामुन, रीठा तथा अन्य प्रकार के पौधों को लगाया गया। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने अपने संबाेधन में विद्यार्थियों से कहा कि जिस प्रकार शरीर को पोषण के लिए भोजन जरूरी है, उसी प्रकार पर्यावरण को शुद्ध व स्वच्छ रखने को पेड़ पौधों की आवश्यकता होती है। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता मोहिंदर पाल, नरेंद्र कपिला, राकेश कुमार, विनोद कुमार, धर्म दत्त, धनी राम, जेपी मिश्रा, नरेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, अमर सिंह वर्मा, नीलम शुक्ला, मदन लाल, मुकेश कुमार, जितेंद्र चंदेल, विजय कुमार, नीरज, अनीता कौंडल, अंजना, जागृति, किरण बाला, सुषमा, नीलम, मंजू, डॉ.अनीता व बीना सहित अन्य स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे।
पंकज सिंगता। धर्मशाला मंहगाई, अराजकता, बेरोजगारी, अिग्नवीर योजना और केंद्र सरकार की तानाषाही के खिलाफ आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धर्मशाला ने जिलाधीष कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्षन किया तथा महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को जिलाधीष के माध्यम से ज्ञापन भेजा। बताया जा रहा है कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धर्मषाला ने राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में लिखा है कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलावाड़ है, जिससे देश सेवा में जाने वाले और देश की रक्षा करने वाले सैनिकों में अत्यंत रोष है। हिमाचल प्रदेश देवभूमि होने के साथ- साथ वीरभूमि भी है, जहां के हर घर का युवा देश सेवा के लिए सेना में कार्यरत होना चाहता है, लेकीन अिग्नवीर जैसी योजना से केंद्र की भाजपा सरकार ने युवाओं के मनाबल को तोड़ा है, जिससे संपूर्ण प्रदेश में भारी रोष है। ज्ञापन में आगे लिखा गया है कि देश में दिन प्रतिदिन महंगाई बढ़ रही है, जिसके कारण आम जनता, महिलाओं को घर चलाना अत्यंत मुष्किल हो गया है। रसोई गैस, पैट्रोल एवं डीजल के बढ़ते दामों की वजह से आम जनता बहुत परेशान है, जिनका शीघ्र हल निकालना अत्यंत आवष्यक है। पूरे देश का युवा बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहा है, जिसके लिए केंद्र सरकार कोई भी ठोस कदम नहीं उठा रही है। हिमाचल प्रदेष में भी भाजपा सरकार को पांच वर्ष पूरे होने को हैं, परंतु अब भी आम जनता को सरकार द्वारा किसी भी प्रकार की कोई राहत नहीं दी गई है। ब्लॉक कांग्रेस महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने आग्रह किया है कि उक्त विषयों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश एवं केंद्र सरकर तत्काल प्रभाव से भंग करें और आम जनता को राहत पहुंचाए। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, सेवा दल व युवा कांग्रेस सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आज़ादी के अमृत महोत्सव के सफलता पूवर्क आयोजन, एसडीएम पालमपुर करेंगे शिरकत प्रतिमा राणा। पालमपुर सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यातिथि के रूप में एसडीएम पालमपुर डॉ. अमित गुलेरिया शिरकत करेंगे। प्रवक्ता का कहना है कि कार्यक्रम का आरम्भ स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि और श्रद्धासुमन अर्पित करने से होगा। उनका कहना है कि मुख्यातिथि गांधी मैदान पालमपुर में ध्वजारोहण करने के उपरांत मार्चपास्ट की सलामी लेंगे। इसमे पुलिस, होमगॉर्ड के अतिरिक्त एनसीसी, एनएसएस के बच्चे शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि कार्य्रकम का मुख्य आकर्षण सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उपमंडल के स्कूल और महाविद्यालय अपनी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के परिजनों को विशेष रूप में आमंत्रित कर सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में पालमपुर उपमंडल से संबंधित बोर्ड परीक्षाओं में प्रदेश भर में शीर्ष 10 स्थानों में आने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के लोगों, अधिकारियों और कर्मचारियों से आज़ादी के महापर्व पर यादगार बनाने के लिए सभी से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।
विनायक ठाकुर । जसवां परागपुर हिमाचल में बीजेपी सरकार को जल्द ही उनकी जनविरोधी नीतियों का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। बीजेपी सरकार से तंग आ चुकी हिमाचल की विधानसभा चुनावों में इसे बाहर का रास्ता दिखाएगी। ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर सुरेंद्र सिंह मनकोटिया ने शुक्रवार को महंगाई, बेरोजगारी, जीएसटी के विरुद्ध जसवां परागपुर क्षेत्र डाडासीबा व भिन्न-भिन्न क्षेत्राें में विरोध प्रदर्शन व जनता से रू-ब-रू हुए। यहां उन्होंने बुजुर्गों, युवाओं और महिलाओं से मुलाकात की। इस दौरान ठाकुर सुरेंद्र सिंह मनकोटिया ने लोगों को आ रही समस्याओं बारे भी जानकारी ली। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनते ही लोगों की समस्याओं को दूर किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने हर तरफ तबाही मचा दी है। बीजेपी सरकार से हर कोई परेशान है। बीजेपी सरकार के समय में जहां महंगाई चरम पर पहुंच गई है। वहीं, प्रदेश में बेरोजगार युवाओं की एक फौज खड़ी हो गई है। मनकोटिया ने कहा कि बीजेपी देश में बढ़ती मंहगाई व बेरोजगारी से लोगों का ध्यान हटाने के लिए ऊल-जलूल बातें करती रहती हैं। उन्होंने कहा कि बीजपी की करनी जनता देख रही है और जल्द ही उसे इसका जवाब दिया जाएगा। बीजेपी सरकार से तंग आ चुकी प्रदेश की जनता विधानसभा चुनावों में बीजेपी को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी और प्रदेश में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने बीजेपी सरकार पर किसान और बागवान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि बीजेपी के कार्यकाल में जिस तरह इन दोनों वर्गों को सड़कों पर उतरना पड़ा है, उससे बीजेपी का किसान व बागवानी विरोधी चेहरा बेनकाब हो गया है।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी राजकीय उच्च विद्यालय जुजपुर में आजादी का अमृत महोत्सव कोविड-19 को मध्य नजर रखते हुए बड़े धूमधाम से मनाया गया। अपने वक्तव्य में मुख्य अध्यापक ओमकार दत्त शर्मा ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आज आजादी के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर मरणोपरांत शौर्य चक्र विजेता रणजीत सिंह निवासी जुजपुर की माताजी शकुंतला देवी में मुख्यातिथि के रुप में शिरकत की। इस अवसर पर मुख्याध्यापक ओमकार दत्त शर्मा ने आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर भारत माता के वीर सपूतों, शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों व आजादी के शूरवीरों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा भारत माता की आरती सरस्वती वंदना का गायन विधि पूर्वक किया गया। दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की गई, मुख्याध्यापक स्टाफ के सदस्यों सुनील कुमार, ठाकुर बाबूराम, राकेश राणा, शिवानी राणा व संजना देवी आदि ने मरणोपरांत शौर्य चक्र विजेता की माता को एक स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विनायक ठाकुर। देहरा संस्कृत सप्ताह महोत्सव कार्यक्रम के प्रथम चरण के अंतर्गत केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय वेदव्यास परिसर में 108 प्रकार के पौधों का पौधारोपण प्राध्यापक तथा कर्मचारीयों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के संरक्षक परिसरीय निदेशक प्रो मदन मोहन पाठक के प्रतिनिधित्व में परिसर के चारों ओर वृक्षारोपण किया गया। विशेष रूप से परिसर के खेल के मैदान में पीपल, आम, लीची, पपीता, नींबू , संतरा व कटहल आदि फलदार पौधे लगाए गए। परिसर के निदेशक प्रो. पाठक ने बताया कि परिसर को सभी पौधे हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट प्रागपुर की अधिकारी वंदना देवी के माध्यम से प्राप्त हुए हैं। प्रो. मदन मोहन पाठक ने वंदना देवी को विशेष रूप से धन्यवाद किया। साथ ही उन्होंने बताया कि उनके एक निवेदन पर ही उन्हें इतने अधिक मात्रा में पौधे उपलब्ध कराए गए।
जिलाधीश हमीरपुर को साक्ष्यों के साथ भेजा पत्र अनूप। सुजानपुर जिला के समाजसेवी रविंद्र सिंह डोगरा ने क्षेत्र के हर जरूरत मंद, गरीब और सहायता के पात्र लोगों के लिए घर - द्वार सेवा की मुहिम विगत 8 वर्षों से चला रखी है, जिसके तहत वृद्ध, लाचार, बीमार व असहाय लोगों को मदद तथा अन्य सहायता उनके घरों पर जा कर की जाती है। साथ ही साथ सरकारी मदद के लिए कार्यवाही डोगरा करते हैं तथा यथासंभव मदद पीड़ित परिवारों की स्वयं भी करते हैं। ऐसे ही एक बीमार व लाचार व्यक्ति कुलतार चंद के बुलावे पर डोगरा उनके घर पहुंचे, जो कि सुजानपुर तहसील के गांव कुढाणा की पंचायत बैरी से संबंध रखते हैं। डोगरा ने बताया कि कुलतार चंद दिहाडीदार मजदूर हैं तथा उन्होंने अपनी आर्थिक स्थिति ठीक होते ही पिछले वर्ष अपना नाम BPL सूची से कटवा दिया था, लेकिन इस वर्ष जून माह में पेड़ से गिरने के दौरान उन्हें कमर में गंभीर चोट आई और उनकी कमर का आपरेशन करना पड़ा, जिस कारण अब वह दो माह से बिस्तर पर उपचाराधीन है तथा उनकी माली हालत खराब हो चुकी है और कमाने वाला कोई नहीं है। डोगरा ने अपनी ओर से हर संभव मदद करते हुए पीड़ित व्यक्ति को पुनः BPL में दर्ज करने हेतु जिलाधीश हमारी को प्रार्थना पत्र कुलतार चंद की ओर से भेजा है, ताकि पंचायत उनका नाम BPL में दर्ज कर आगे मिलने वाली सुविधा प्रदान कर सके। डोगरा ने कहा कि कुलतार चंद का नाम BPL में डालना जरूरी है। क्योंकि जब उन्होंने डॉक्टर से बात की, तो पता चला कुलतार अभी एक डेढ़ वर्ष तो कुछ काम नहीं कर सकते और आगे का पता नहीं ऐसे में व्यक्तिगत मदद उनके लिए नाकाफी है, उनके लिए सरकारी मदद का होना बहुत जरूरी है।
राजेश कतनाेरिया। जवाली सिविल अस्पताल जवाली में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला स्तरीय स्तनपान सप्ताह के उपलक्ष्य पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया, जिसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने विशेषतौर पर शिरकत की। डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया की जन्म के तुरंत बाद शिशु को स्तनपान करवाना चाहिए। हरेक बच्चे का पहले गाढ़े पीले दूध पर अधिकार है। क्योंकि यह रोग निरोधक गुणों से भरपूर होता है। बच्चे को छह महीने तक केवल स्तनपान ही करवाएं तथा पानी व घुटी इत्यादि न दें। छह महीने के बाद स्तनपान के साथ-साथ अर्ध ठोस आहार जरूर शुरू करें। क्योंकि छह महीने के बाद बच्चे के विकास के लिए स्तनपान के साथ-साथ पूरक आहार भी बहुत जरूरी है। इसके साथ कम से कम दो वर्ष तक स्तनपान जारी रखें। जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर वंदना ने बताया कि स्तनपान करवाने वाली मां को दिन में तीन बार भोजन के साथ-साथ दो बार अतिरिक्त भोजन या नाश्ता आदि लेना चाहिए। स्तनपान करबाने से मां के स्तनों वा गर्भाशय के कैंसर से सुरक्षा व अगली संतान ठहरने से रक्षा होती है। उन्होंने बताया कि स्तनपान एक गर्भनिरोधक का कार्य भी करता है। स्तनपान से बच्चों में खसरा, निमोनिया व दस्त आदि रोगों से भी रोकथाम की जा सकती है। क्योंकि स्तनपान से बच्चों में बीमारियों से लड़ने की ताकत मजबूत होती है। मां का दूध बच्चे के लिए अमृत समान होता है। कार्यक्रम के दौरान जागरूकता बढ़ाने के लिए एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को इनाम वितरित किए गए। इस मौके पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रिया धीमान, एसएमओ डॉ. अमन दुबे, स्वास्थ्य शिक्षक अंजलि, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सुभाष चंद, अजय अत्री, उर्मिला, दुर्योधन सिंह, दुर्योधन सिंह, नरेश कुमारी और स्वास्थ्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आलाेक। कुल्लू ग्राम पंचायत पेखड़ी के उपप्रधान वीरेंद्र भारद्वाज की अगुवाई में विभागीय अधिकारियों से मिला प्रतिनिधिमंडल गुशैणी पेखड़ी सड़क पर निकासी नालियों को खोलने और शीघ्र ही सुरक्षा दीवार लगाने बारे शासन प्रशासन को सौंपा ज्ञापन। जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के बावजूद ग्रामीण संपर्क सड़कों की दुर्दशा बद से बदतर होती जा रही है। विभागीय उदासीनता और लापरवाही के कारण लोग अपने जानमाल का नुकसान उठाने तथा जोखिम भरा सफर करने को मजबूर हैं। तीर्थन घाटी में ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली अधिकांश संपर्क सड़कें अपनी दुर्दशा को व्यान कर रही है। गुशैनी पेखडी सड़क मार्ग पर बंद पड़ी निकासी नालियां डेढ़ दशक बाद भी नहीं खुल पा रही है, जिस कारण स्थानीय लोगों को भारी भरकम नुकसान झेलना पड़ रहा है और इस बरसाती मौसम में जानमाल के खतरे का अंदेशा बना हुआ है। विभाग और शासन प्रशासन से बार बार आग्रह करने के बावजूद भी इस सड़क मार्ग की कोई सुध नहीं ली जा रही है। इसलिए समस्या के समाधान हेतु अब स्थानीय लोग एकजुट होना शुरु हो गए हैं। पार्क प्रभावित क्षेत्र के हजारों लोगों को लाभांवित करने वाला यह सड़क मार्ग आज अपनी बदहाली के आंसू बहा रहा है। इस सड़क मार्ग पर बने कई तीखे और उतार-चढ़ाव वाले करीब 20 से अधिक मोड़ों पर वाहन चलाना किसी खतरे से खाली नहीं है। सड़क के किनारे पानी की निकासी के लिए बनाई गई नालियों में मिट्टी और मलबा भर गया है और घास उगी हुई है। हल्की सी बारिश में ही पानी सड़क से बहता हुआ लोगों के खेतों और मकानों में चला जाता है, जिस कारण लोगों के खेतों और सड़क में भू-स्खलन हो रहा है। भूृ-स्खलन के कारण काफी बड़ी बड़ी चट्टाने खिसक रही है, जो लोगों के जान-माल को खतरा पैदा कर रही है और स्थानीय लोग डर और भय के माहौल में जी रहें हैं। ग्राम पंचायत पेखड़ी के उपप्रधान वीरेंद्र भारद्वाज की अगुवाई में एक प्रतिनिधि मंडल जिसमें ग्राम पंचायत नोहांडा के पूर्व प्रधान स्वर्ण सिंह ठाकुर, वार्ड पंच प्रताप सिंह व अन्य स्थानीय निवासी सुरेंद्र सिंह, गोपाल चंद, पूर्ण चंद और डोला राम आदि लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता चमन सिंह ठाकुर और बिजली विभाग के सहायक अभियंता मुंशी राम से उनके कार्यालय में मिले। लोगों ने मांग की है कि गुशैनी पेखड़ी सड़क मार्ग की क्षतिग्रस्त निकासी नालियों को शीघ्र ही बहाल किया जाए, ताकि समय रहते सड़क का रख रखाव हो सके और भूस्खलन जैसी अन्य किसी अनहोनी घटना को रोका जा सके।
आलाेक। कुल्लू जिला कुल्लू में वीरवार रात को हुई बारिश से जगह-जगह भू-स्खलन हुआ है। इस कारण भू-स्खलन की चपेट में दो वाहन आए हैं। पहला हादसा राष्ट्रीय उच्च मार्ग ओट लुहरी सैंज 305 में बड़ा नाला के पास पेश आया। यहां पर सड़क मार्ग में चल रहा वाहन भू-स्खलन की चपेट में आ गए। सुबह सवेरे कुल्लू से आने की तरफ जा रहा एक महान टाटा-407 के ऊपर अचानक मलबा आ गया, जिस कारण वहां करीब 100 फीट दूर जाकर गिरा। इसमें सवार चालक व एक अन्य व्यक्ति सुरक्षित बच गए। वहीं, दूसरा हादसा नगर पंचायत बंजार के पुराने बस अड्डे के पास पेश आया। यहां एक सड़क किनारे खड़ी स्कूटी पर भी बड़ा मलबा व पत्थर गिरने से स्कूटी को भी काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। भारी बारिश के कारण जहां ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं, नदी नाले भी उफान पर है। उधर, राष्ट्रीय उच्च मार्ग-305 में सुबह से वाहनों की आवाजाही ठप्प पड़ी है। हालांकि सूचना मिलने के बाद राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के कर्मचारियों ने मार्ग को बहाल करना शुरू कर दिया है, लेकिन तब तक आने की ओर से आने वाली बस सहित कुल्लू की ओर से आने वाले वाहन फंसे हुए हैं। बस में सवार यात्रियों ने बताया कि सुबह से भू-स्खलन होने के कारण मार्ग बंद पड़ा हुआ है, जिस कारण कुछ लोग पैदल ही आरपार निकल रहे हैं, जबकि कुछ लोग मार्ग को खुलने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में बरसात के चलते सफर करना जोखिम भरा हो गया है। लगातार हो रही बारिश से अभी भी जिला में 13 सड़कें प्रभावित है. ऐसे में आज करीब 8 से 10 वर्ष के फिर से बंद हो गई है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। मंडी श्रवण मास के पावन अवसर पर शुक्रवार को बार एसोसिएशन जिला मंडी के द्वारा कोर्ट परिसर में खीर का आवंटन किया गया, जिस बीच एसडीएम मंडी भी मौजूद रही। वहीं, दूसरी ओर वकीलों तथा अन्य लोगों को बूस्टर डोज लगाने के लिए स्वास्थ्य कैंप का भी आयोजन किया गया, जिसमें दोपहर 1:00 बजे तक 106 लोगों को बूस्टर डोज लग चुकी थी। अधिक जानकारी देते हुए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि 1:00 बजे तक लगभग 106 लोगों को होस्टरवार्स लग गई थी और बाकी बचे लोगों के बूस्टर डोज लगाने के लिए दोबारा से कोविड वैक्सीन मंगाई गई। सभी लोग वैक्सीनेट किया जा सके। साथ ही उन्होंने कहा जिला मंडी को छोटी काशी कहा जाता है और यहां पर फेमस भूतनाथ मंदिर भी है और बार एसोसिएशन की श्रावण मास में एक का वर्णन करना एक रीति रही है, जिसे बार एसोसिएशन इसी तरह से आगे चलाता रहेगा।
मनाेज कुमार। कांगड़ा जनता के सहयोग से नशे के अवैध कारोबार में जुड़े लोगों पर सख्त कार्यवाही करके नशा खोरी को खत्म करेंगे। वहीं, कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने वाले पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप बनाने के लिए पुलिस कर्मियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। यह बात कांगड़ा के नए थाना प्रभारी विजय कुमार ने पदभार संभालने के बाद फर्स्ट वर्डिक्ट मीडिया से कही। उन्होंने कहा कि नशाखोरी की सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने मकान मालिकों को हिदायत दी है कि बिना पुलिस वेरीफिकेशन के किसी भी व्यक्ति को मकान किराए पर ना दें। इससे पहले विजय कुमार ने बद्दी थाना में तीन साल अपनी बेहतर सुविधाएं दी हैं। विजय कुमार बिलासपुर के रहने वाले है उन्होंने लोगों से अपील की है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का सहयोग करें और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें। इसी के साथ लोगों से बेहतर संवाद स्थापित किया जाएगा, जिससे आम जनता को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि स्थानीय पंचायत प्रधानों से भी तालमेल स्थापित कर बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा।
आलाेक। कुल्लू बेटियों एवं महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को बंद करने एवं रोकथाम हेतु लाडली फाउंडेशन के बैनर तले में उपायुक्त जिला कुल्लू द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ बेटा समझाओ अभियान का पोस्टर लांच किया गया। लाडली फाउंडेशन इकाई जिला कुल्लू के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीता ठाकुर एवं लाहौल-स्पीति के जिला महासचिव अनीता एवं जिला कार्यकारी अध्यक्ष एडवोकेट पुष्पा राणा, सुनीला, हीरदासी व शकुंतला ने बेटियों एवं महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को रोकने एवं रोकथाम के लिए जिला कुल्लू एवं लाहौल स्पीति के गांव स्तर पर 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ बेटा समझाओ' अभियान छेड़ा जाएगा, जिसके पोस्टर का विमोचन जिला कुल्लू के उपायुक्त आशुतोष गर्ग द्वारा किया गया। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने लाडली फाउंडेशन द्वारा पिछले कई वर्षों से किए जा रहे समाजिक कार्यों की सराहना की। पोस्टर लॉन्चिंग के दौरान डीसी उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के प्रति लाडली फाउंडेशन के प्रयास सराहनीय है। सरकार और प्रशासन द्वारा भी महिला सशक्तिकरण के लिए कई प्रकल्प शुरू किए गए हैं। वहीं, फाउंडेशन का समाज के इस बेहद जरूरी कार्य के लिए स्वयं आगे आना अन्य संस्थाओं के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत है। उपायुक्त ने संस्था को विश्वास दिलाया कि इस कार्य के लिए यदि कभी भी प्रशासन का सहयोग जरूरी हुआ, तो वह स्वयं संस्था की मदद के लिए आगे आएंगे। लाडली फाउंडेशन के जिला पदाधिकारियों ने बताया कि लाडली फाउंडेशन के चेयरमैन शालू की अगुवाई में हिमाचल प्रदेश के सभी 12 जिलों में बेटियों एवं महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को बंद करने एवं रोकथाम के लिए प्रदेश व्यापी 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं बेटा समझाओ' अभियान गांव गांव स्तर पर छेड़ा जाएगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। ऊना भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना भाजपा के दिग्गज नेता स्व. प्रवीण शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष, पूर्व मंत्री एवं अध्यक्ष हिमुडा के पैतृक स्थान पर गए। अविनाश राय खन्ना ने दिवंगत प्रवीण शर्मा के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रवीण शर्मा पार्टी के सच्चे सिपाही थे, उन्होंने पार्टी को एक खरोंच से विकसित होते देखा है। पार्टी के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि प्रवीण ने भाजपा शासित सरकारों के सभी मुख्यमंत्रियों के साथ काम किया है, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, प्रो. प्रेम कुमार धूमल और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शामिल हैं। यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उन्हें नाम से जानते थे और जब वे हिमाचल में पार्टी के प्रभारी थे, तब उन्होंने मोदी के साथ काम किया था। उन्होंने कहा कि प्रवीण शर्मा ने पार्टी को मजबूत करने के लिए दिन-रात काम किया, वह पार्टी के योद्धा थे और हमने उन्हें जो भी काम दिया, उसे पूरी लगन से पूरा किया। आपातकाल के दौरान के उनके अनुभव आज भी चर्चा में हैं। यह हमारी पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
भारती और वैशाली ने प्रथम स्थान हासिल किया नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर 'आजादी का अमृत महोत्सव' के अंतर्गत महाविद्यालय में रंगोली तथा नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंगोली प्रीतयोगिता में प्रथम स्थान भारती व वैशाली, द्वितीय स्थान नेहा व संजना, तृतीया स्थान नीलम व सनेहा ने हासिल किय। बताया जा रहा है कि नारा लेखन प्रीतयोगिता में प्रथम स्थान पर पायल, द्वितीय स्थान पर अबंतिका तथा तृतीया स्थान पर अंकिता रही। इस अवसर पर प्रचार्य डा प्रदीप कुमार कोंडल ने बच्चों को आजादी के लिए स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा किए गए संघर्ष के बारे में बताया। इस बीच हर घर तिरंगा के तहत प्राचार्य ने तिरंगे के निर्माण तथा तिरंगे के सम्मान के बारे में बच्चों को अवगत करवाया तथा बच्चों को तिरंगा फहराने और समाज में बाकी लोगों को भी प्रेरित करने का आह्वान किया।
मनाेज कुमार। कांगड़ा अन्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम से जो लोन विभिन्न लोगों द्वारा लिया गया था, उस पर बजट में ब्याज माफी का प्रावधान सरकार द्वारा कर दिया गया था। इसके लिए एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश सचिव वीरेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी हिमाचल के प्रभारी अविनाश राय खन्ना से मिला तथा उन्हें एक ज्ञापन दिया तथा सरकार का धन्यवाद किया तथा आग्रह किया कि शीघ्र ही सरकार इसकी नोटिफिकेशन निकालें, ताकि लाभार्थी को इसका लाभ समय पर मिल पाए। अविनाश राय खन्ना ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही सरकार को इसके लिए अवगत करवा दिया जाएगा तथा और शीघ्र ही सरकार इस दिशा की और काम करेगी। इस मौका पर सुनील, बबलेश, सुभाष, रविंद्र बाबा, बलवीर व मंडल अध्यक्ष सत प्रकाश सोनी आदि उपस्थित रहे।
मीनाक्षी। रामपुर बुशहर आईटीबीपी 19वीं बटालियन के जवानों ने हर घर तिरंगा को लेकर विशाल जागरूकता रैली निकाली। कमांडेंट टी संजीत की अगुवाई में बटालियन के जवानों, स्कूली छात्रों, जन प्रतिनिधियों और महिला मंडलों सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। वीरवार को बटालियन के मुख्यालय बोंडा सराहन में सभी एकत्रित हुए। वहां से बटालियन के कमांडेंट टी संजीत की अगुवाई में बोंडा से कठमी, घराट, घमसोट से करीब आठ किलोमीटर पैदल रैली निकाल का लोगों को हर घर तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया गया। आईटीबीपी के जवानों, स्थानीय लोगों, स्कूली छात्रों ने घरों, दुकानों और गाड़ी वालों को तिरंगे झंडे भी बांटे। विशाल रैली से भारत माता की जय और वन्देमातरम के नारों की गूंज पुरे क्षेत्र गूंज रही थी। रैली में केंद्रीय विद्यालय बोंडा सराह न, मिडल स्कूल बोंडा, ग्राम पंचायत बोंडा सहित आधा दर्जन से ज्यादा महिला मंडलों के प्रधान और सदस्यों ने भाग लिया। रैली के बाद बटालियन के ऑडिटोरियम में कमांडेंट टी संजीत ने पंचायत ग्राम पंचायत बोंडा प्रधान रीना मेहता और केंद्रीय विद्यालय के छात्रों को आसपास के गांव में बांटने के लिए झंडे भेंट किए। तिरंगे झंडे का अनजाने में तिरस्कार न हो इस के लिए लोगों को तिरंगे स कोई छेड़छाड़ और तिरंगे का किसी दूसरे कार्य में इस्तेमाल न हो इस बारे भी जागरूक किया गया। उन्होंने सभागार में उपस्थित लोगों को बताया आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर हर घर तिरंगा के प्रोत्साहन के लिए ये अभियना चलाया जा रहा है।
राज सोनी। करसाेग खंड विकास अधिकारी करसोग अमित कल्थैक ने ग्राम पंचायत महोग में वीरवार को पौधारोपण किया। हरियाली महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत करसोग की ग्राम पंचायत महोग में भी पौधारोपण किया गया। हरियाली महोत्सव में ग्राम पंचायत महोग के महिला मंडलों ने भी भाग लिया। हरियाली महोत्सव में ग्राम पंचायत महोग के महिलामंडल एक्री, मुंडू, और बगुंद की महिलाओं ने पौधारोपण में बढ़-चढ़कर भाग लिया। खंड विकास अधिकारी करसोग अमित कल्थैक जी ने पौधारोपण करके, लोगों को हरियाली महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा की प्रदेश के हर नागरिक को हरियाली महोत्सव में अपनी भागीदारी सुनिश्चीत करनी चाहिए तथा पौधारोपण करना चाहिए। बता दें, हरियाली महोत्सव प्रदेश भर में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के द्वारा लोगो को पर्यावरण बचाने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान के तहत ज़िला मण्डी में 12 हजार पौधे रोपित करने का लक्षय निर्धारित किया गया है। इस अवसर पर प्रधान ग्राम पंचायत महोग, उप-प्रधान महोग व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
राज सोनी। करसाेग करसोग के सोमा कोठी में वीरवार को अचानक गैस रिसाव से भड़की आग में एक परिवार के दो बच्चों सहित एक महिला झुलस गई। जिन्हें इलाज के लिए तुरंत नागरिक चिकित्सालय करसोग पहुंचाया गया, जहां से उन्हें आगामी उपचार के लिए शिमला रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार सोमा कोठी के गांव कवांडा में अचानक करीब दोपहर 12 बजे जब नेहा बच्चों को खाना गरम करने रसोई घर में गई, तो रसोई घर में गैस रिसाव के कारण जोरदार धमाका हुआ, जिसमें नेहा पत्नी करम चंद गांव कवांडा तथा अपूर्व सुनिधि पुत्री कर्मचंद जो कि सोमाकोठी क्षेत्र के रहने वाले हैं, झुलस गए। इसमें नेहा लगभग 32 प्रतिशत झुलस गई। वही, सुनिधि 16 प्रतिशत व पूर्व 14 प्रतिशत झुलस गया। वहीं, तहसीलदार करसोग राजेंद्र ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यालय कानूनगो को नागरिक चिकित्सालय में भेजकर पीड़ित परिवार के तीनों घायलों को सरकार की तरफ से तुरंत राहत के रूप में छह हजार रुपए की राशि प्रदान कर दी गई हैं। वही करसोग पुलिस थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। मामले की पुष्टि डीएसपी करसोग गीतांजलि ठाकुर ने की है।
राज सोनी । करसाेग पांगणा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं और जनहित से जुड़े कई मुद्दों को लेकर अधिवक्ता और समाजसेवी जितेंद्र महाजन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिला। जिसमें समाजसेवी चेतन शर्मा, प्रधान बही -सरही कमलेश शर्मा, पूर्व बीडीसी सदस्या तारा, महिला मंडल शाना सदस्य सोनिया, ममता, उर्मिला, वार्ड सदस्या पदमा गुप्ता शामिल रहे। मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र में डिग्री कॉलेज खोलने, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पांगणा में रिक्त पड़े पदों को भरने, राकणी-शाना रोड, पुराने बस स्टैंड से पांगणा बाजार तक का रोड पक्का करवाने को लेकर मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया। 20 वर्ष पहले पांगणा-मझागन सड़क को पक्का करने को लेकर भी मांग रखी गई। समाजसेवी जितेंद्र महाजन और चेतन शर्मा ने कहा कि सरकार हर क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रही है, मुख्यमंत्री द्वारा हर क्षेत्र को सौगातें प्रदान की जा रही है। पांगणा की जनता भी क्षेत्र में कॉलेज खोलने को लेकर मुख्यमंत्री से आस लगाए बैठी है। पांगणा में कॉलेज खुलने से यहां से सटे 3 विधानसभा क्षेत्रों के विद्यार्थियों को लाभ प्राप्त होगा। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री का समस्याओं को सुनने के लिए समय देने का आभार प्रकट किया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने आज हिमाचल प्रदेश सचिवालय से जीवनधारा-श्रवण वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय, शिमला के माध्यम से शुरू किया गया। यह वाहन श्रवण संबंधी समस्या की शुरुआती जांच और स्क्रीनिंग सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि लगभग 70 लाख रुपए का यह वाहन अत्याधुनिक उपकरण जैसे ऑडियो मीटर, ऑटो एकोस्टिक ऐमिशन तथा बैरा इत्यादि से लैस है। इस वाहन में वाहन चालक सहित दो तकनीशियन और एक डाटा एंट्री ऑपरेटर भी उपलब्ध करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह वाहन प्रदेश के विभिन्न स्वास्थ्य खण्डों व अस्पतालों में भेजा जाएगा, जहां श्रवण संबंधी समस्या से ग्रसित मरीजों की जांच की जाएगी। इस वाहन में लगे उपकरण के माध्यम से मरीजों की जांच कर उन्हें हियरिंग एड ऑपरेशन और उपचार के लिए उपयुक्त संस्थानों में भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस वाहन के माध्यम से बुजुर्गों में सुनने की मशीन व बच्चों में ऑपरेशन तथा कॉक्लियर इम्प्लांट लगाने में भी सहायता मिलेगी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री निरोग योजना के अंतर्गत 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों के कानों की वार्षिक जांच का प्रावधान है। राज्य सरकार प्रदेशवासियों को उनके घर-द्वार के निकट बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में अनेक महत्वकांक्षी कदम उठाए गए हैं। इस अवसर पर प्रधान सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सुभासीष पन्डा ने स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश चंद धवाला, एनएचएम के मिशन निदेशक हेम राज बैरवा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की निदेशक डॉ. अनीता महाजन, राज्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गोपाल चौहान और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


















































