प्रतिमा राणा। पालमपुर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज अपने दो दिवसीय कांगड़ा जिला के प्रवास के दौरान "सौरभ वन विहार" पालमपुर का दौरा किया और वहां स्थापित शहिद कैप्टन सौरभ कालिया की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने जिला रेडक्रॉस और इनर-व्हील क्लब पालमपुर के सहयोग से पालमपुर वन मंडल के तत्वावधान में आयोजित वन महोत्सव का पीपल का पौधा रोपित कर शुभारंभ किया। राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि कारगिल के युद्ध में हिमाचल के सर्वाधिक सैनिकों ने शहादत देकर मातृभूमि की रक्षा की। उन्होंने कहा कि हमें अपने शहीद सैनिकों पर हमेशा गर्व रहेगा। उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि सौरभ वन विहार को बहेतर तरीके से विकसित किया जा रहा है, ताकि हमारी भावी पीढ़ी के मन में शहीद का स्मरण हमेशा बना रहे। राज्यपाल बाद में परमवीर चक्र विजेता शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा के बंदला स्थित आवास पर गए और शहीद के माता-पिता से भेंट कर अपने भाव प्रकट किये। शहीद विक्रम बत्रा के पिता श्री जी.एल. बत्रा ने शहीद से जुड़ी यादों को राज्यपाल के साथ सांझा किया। राज्यपाल अमर शहीद कैप्टन सौरभ कालिया के सुगर स्थित आवास पर भी गए। शहीद के पिता डॉ एनके कालिया ने राज्यपाल को बेटे से जुड़े संस्मरण सांझा किए। उन्होंने सौरभ स्मृति कक्ष जाकर शहीद को श्रद्धाजलि दी। इस अवसर पर, कांगड़ा के उपयुक्त श्री निपुन जिंदल, पुलिस अधीक्षक खुशाल शर्मा तथा प्रशासन के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
डबल इंजन सरकार होने के बावजूद केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश को कोई आर्थिक पैकेज देने में नाकाम रही मनोज कुमार। कांगड़ा हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं कांगड़ा सदर के विधायक पवन काजल ने कहा हिमाचल में बीजेपी की सरकार ने ऋण लेने के सिवा कोई विकास नहीं किया है। उन्होंने कहा डबल इंजन सरकार होने के बावजूद केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश को कोई आर्थिक पैकेज देने में नाकाम रही है, जिसके चलते कर्मचारियों के वेतन, भत्तों का भुगतान करने के लिए भी प्रदेश की बीजेपी सरकार को लगातार राज्य को गिरवी रखकर ऋण लेना पड़ रहा है। काजल ने कहा हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा से सरकारी कार्यालयों को मंडी जिला में शिफ्ट कर बीजेपी सरकार ने विकास में भेदभाव किया है आने वाले चुनावों में भाजपा को जिला की जनता करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा जिला कांगड़ा में कांग्रेस रिकार्ड जीत दर्ज कर बीजेपी के मिशन रिपीट को डिफीट में बदलेगी। काजल ने कहा जिला कांगड़ा में बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए कांग्रेस सरकार ने गग्गल में आईटी पार्क मंजूर किया है, लेकिन बीजेपी सरकार ने अपने कार्यकाल में आईटी पार्क का निर्माण ना करवाकर जिला के युवा बेरोजगारों से धोखा व अन्याय किया है। उन्होंने कहा बेरोजगार संघर्ष यात्रा के तहत युवा वर्ग को प्रदेश सरकार की नाकामियों से अवगत करवाया जा रहा है। चुनावी बेला पर बीजेपी सरकार झूठी घोषणाएं कर जनता को भ्रमित करने का असफल प्रयास कर रही है। लेकिन लगातार बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी क्षेत्र के विकास में भेदभाव के चलते भाजपा की चुनावों में हार तय है। रसोई गैस सिलेंडर के दाम 1100 पार कर चुके हैं। सरकारी डिपो में घटिया राशन की सप्लाय से जनता परेशान हैं। काजल ने कहा कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के कुछ बीजेपी नेता झूठी घोषणाएं कर जनता को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रहे हैं। क्षेत्र की जनता जानती है कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र का बिकास कॉंग्रेस सरकार की देन है। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कांगड़ा अध्यक्ष मनोहर लाल, विजय कुमार पूर्व प्रधान इच्छी, मोहित, विजय पूर्व प्रधान सहोड़ा, जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव सुरेश चंद्र वालिया, सुनील कुमार व गिरधारी लाल भी उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर । देहरा उपमंडल देहरा में सोमवार देर साए एक 21 वर्षीय युवती के साथ दुराचार होने का मामला प्रकाश में आया है। युवती ने थाना में शिकायत पत्र देकर उक्त युवकों पर आरोप लगाए हैं। देहरा पुलिस द्वारा मामला दर्ज करते ही मात्र 12 घंटे के भीतर ही उक्त 3 रेप आरोपी युवकों हिरासत में ले लिए हैं। सूत्रों की माने तो 21 वर्षीय युवती मानसिक तौर से परेशान भी बताई जा रही है। आपको बता दें उक्त युवक देहरा, ज्वालाजी, परागपुर के निवासी भी बताएं जा रहे हैं। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि तीनों आरोपी युवकों की उम्र 21-25 वर्ष के बीच है। वहीं, 21 वर्षीय युवती के साथ आरोपितों द्वारा अलग-अलग जगह ले जाकर दुराचार किया गया है। देहरा पुलिस ने युवकों का मेडिकल करवाकर कोर्ट में पेश किया है।
फिर दर्जनों युवा दिखे झील में नहाते हुए ममता भनोट । ऊना कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की गोविंद सागर झील में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी आते हैं। वहीं, इन दिनों माता चिंतपूर्णी के मेले व बाबा बालक नाथ जाने वाले श्रद्धालु विशेष रूप से झील के किनारे आ जाते हैं और बड़ी संख्या में यह झील में नहाने के लिए उतर जाते हैं। अठखेलियां भी करते हैं, जिसके कारण आए दिन कोई न कोई हादसा जहां हो जाता है। गत दिवस 7 युवकों की मौत ने प्रशासन व सरकार को हिलाया है। बावजूद इसके 1 दिन बाद ही इन युवकों की मौत से कोई सबक प्रशासन, सरकार व स्थानीय लोगों ने नहीं लिया है और न ही श्रद्धालुओं ने इस घटना से कोई सबक लिया है। सोमवार को यह दुखद घटना हुई और मंगलवार को इस झील पर दर्जनों युवक को फिर से बिना सुरक्षा के नहाते दिखे। हालांकि लोगों ने इनको रोकने का प्रयास भी किया, पर किसी ने एक न सुनी लगातार झील के किनारे डुबकियां लगाते रहे। न कोई पुलिस का प्रबंध था, न कोई चेतावनी के बड़े बोर्ड हैं? क्या ऐसे हादसे इस लापरवाही से आने वाले समय में भी होते रहेंगे? क्या घरों के चिराग बुझते रहेंगे? ऐसा सवाल सबके मन में है। गोविंद सागर झील के किनारे अब प्रशासन को इस प्रकार की लापरवाही रोकने के लिए सख्त कदम जरूर उठाने चाहिए।
विनायक ठाकुर । जसवां परागपुर जसवां परागपुर प्रेस क्लब का हाल ही में गठन हुआ, जिसमें पूरी कार्यकारिणी को सर्वसम्मति से बनाया गया है। आपको बता दें, जिसमें गरली से पत्रकार रक्षपाल शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष अरविंद ठाकुर, महासचिव सुरजीत धीमान व प्रवीण शर्मा, कोषाध्यक्ष विनायक ठाकुर, सह कोषाध्यक्ष जतिन व आशीष शर्मा प्रैस सचिव शशि राणा सचिव प्रवेश शर्मा, अविनाश सेठी मुख्य सलाहकार अमित वालिया, कार्यलय प्रमुख राजकपूर व कमलजीत सिंह, महासचिव सुरजीत धीमान, प्रवीण शर्मा और कार्यकारिणी सदस्य शुभम शर्मा, मनोज शर्मा, रोहित धीमान, आशीष शर्मा, सुशील कुमार, हरभजन सिंह भाटिया, कमलजीत सिंह, रोहित व बिक्रम ठाकुर को बनाया गया था, जिन्हें नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के प्रदेशाध्यक्ष रणेश राणा ने बधाई दी है। वहीं, नव नियुक्त सभी सदस्यों को एनयूजे का मेंबर घोषित भी किया है। इससे पूर्व भी कुछ पत्रकार इस यूनियन के मेंबर थे, पर सामूहिक ताैर ओर सभी को सदस्य घोषित किया हैं। रणेश राणा ने कहा कि पत्रकारिता डेमोक्रेसी का चौथा स्तंभ है। एनयूजे हर दम पत्रकारों की समस्या को उजागर करता आया है और जब तक यह मांगे पूरी नहीं हो जाती, तब तक यह मांगे ऐसे ही सरकार के समक्ष उठाते रहेंगे। वहीं, रणेश राणा ने सभी नए सदस्यों को बधाई देते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की है।
शिक्षण संस्थानों की भूमिका महत्वपूर्ण आलाेक। कुल्लू आजादी के अमृत महोत्सव की कड़ी में हर घर तिरंगा अभियान विश्व का सबसे अभिनव और बड़ा अभियान होगा, जहां देश के 20 करोड़ से अधिक घरों पर ध्वज फहराया जाएगा। यह बात शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से प्रदेश के शिक्षण संस्थानों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग से 14 लाख से अधिक विद्यार्थी जुड़े और शिक्षक जुड़े हैं और लगभग हर घर का संबंध इस विभाग से है, इसलिए मुहिम को सफल बनाने में शिक्षा विभाग की भूमिका अहम है। गोविंद ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के समस्त सरकारी व निजी स्कूलों व कॉलेजों के विद्यार्थी शहरों, गांव व कस्बों में तिरंगा सहित प्रभात फेरियां निकालेंगे और किसी एक स्थान पर एकत्र होकर सभी जगहों पर समारोह का आयोजन किया जाएगा। प्रभात फेरियों के माध्यम से संदेश जन-जन तक पहुंचने में मदद मिलेगी। शिक्षण संस्थानों में आजादी के अमृत महोत्सव पर तिरंगा से संबंद्ध विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के माध्यम से समाज में तिरंगे के सम्मान में एक वातावरण का निर्माण किया जाएगा, ताकि हर परिवार 13 अगस्त को अपने घर में तिरंगा लगाए। शिक्षा मंत्री ने शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों से जल्द से बैठकें करके एक व्यापक कार्यनीति बनाने के लिए कहा। निदेशक उच्च शिक्षा वीडियो कान्फेंिसग के माध्यम से सभी शिक्षण संस्थानों द्वारा की जाने वाली गतिविधियों को संकलित करके एक सुनियोजित और सफल मुहिम को अंतिम रूप देंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों द्वारा की गई प्रत्येक गतिविधि का सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। अध्यापकों, अभिभावकों व बच्चों के मोबाइल गु्रप बने हैं, प्रत्येक गतिविधि को इसपर अपलोड किया जाए, ताकि जागरूकता प्रदेश के कोने-कोने तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थान अपने स्तर पर कार्यक्रमों को और आकर्षक बनाने के लिये मुक्त हैं। सचिव कला व संस्कृति विभाग राकेश कंवर ने प्रदेश में हर घर तिरंगा मुहिम पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने झंडा संहिता की बारीकी से जानकारी दी। उन्होंने तिरंगा प्राप्त करने के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा वैबसाइट पर वेंडर्ज की सूची उपलब्ध है। इसके अलावा स्थानीय तौर पर जिलाधीश को तिरंगा के संबंध में अपनी मांग दी जा सकती है। सरकारी व निजी शिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों व प्राध्यापकों ने बहुमूल्य सुझाव दिए तथा संस्थानों द्वारा की जा रही गतिविधियों की जानकारी दी। निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. अमरजीत शर्मा, हि.प्र. शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सोनी, रेगुलेटरी कमीशन के अध्यक्ष अतुल कौशिक, विभिन्न सरकारी व निजी विश्वविद्यालयों के कुलपति, कालेजों व स्कूलों के प्रतिनिधि वीडियो कान्फेन्सिग से जुड़े।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि कांग्रेस किसानों व बागवानों के हितों से खिलवाड़ नहीं होने देगी। उन्होंने कहा की कांग्रेस किसानों-बागवानों के साथ खड़ी है। आज कुल्लू जिला के आनी में किसानों बागवानों की एक सभा को संबाेधित करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा की जन विरोधी नीतियों व निर्णयों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि आज सेब बागवानों को बहुत ही मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को बागवानों की कोई चिंता नही है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आज देश प्रदेश में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से लोग परेशान है। उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला प्रदेश का सबसे बड़ा घोटाला है और कांग्रेस सत्ता में आते ही इस घोटाले का पर्दाफाश करेगी। इस अवसर पर विक्रमादित्य सिंह के नेतृत्व में किसान बागवानों की मांगों पर उप मंडल अधिकारी को एक ज्ञापन भी दिया गया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष अतुल शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष आनी युपेंद्र कांत मिश्रा, शेषराम आजाद, प्रताप नेगी, बंसी लाल, परस राम, दलीप जोशी, दीवान सिंह, सतपाल व सभी पंचायतों के प्रधान उप प्रधान मौजूद थे।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर विधायक नरेंद्र ठाकुर अपनी निधी से विधानसभा क्षेत्र की गसोता, दड़ूही, बल्ह, बलोह और बजूरी पंचायतों के बीस महिला मंडलों और चार युवक मंडलों सहित विकास कार्यों के लिए अपनी निधि से 24 लाख 80 हज़ार रुपए की राशि जारी की है। भाजपा मंडल प्रभारी विक्रमजीत सिंह बन्याल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि नरेंद्र ठाकुर ने गसोता पंचायत के कंगरु, लघ्वान, घुमारीं और गसोता महिला मंडलों को जरूरत का सामान खरीदने के लिए 20-20 हजार रुपए दिए। उन्होंने बताया कि इसी पंचायत के लघ्वान और गसोता युवक मंडलों को नरेंद्र ठाकुर ने 50-50 हजार रुपए दिए। इसके अलावा दड़ूही पंचायत के मटाहणी, दड़ूही, विकास नगर और बुर्नाड महिला मंडलों को 20-20 हजार रुपए आबंटित किए। नरेंद्र ठाकुर ने बल्ह पंचायत के मोहीं भटेड़ और बल्ह महिला मंडलों को भी 20-20 हजार रुपए दिए। इसी पंचायत के युवा-शक्ति युवक मंडल मोहीं और युवक मंडल भटेड़ को विधायक ने 50-50 हजार रुपए दिए। इसके अतिरिक्त नरेंद्र ठाकुर बल्ह पंचायत के भटेड़ गांव में एम्बुलेंस की आवाजाही लायक रास्ता बनाने और बल्ह गांव के वार्ड-1 में रास्ता पक्का करने के लिए डेढ़-डेढ़ लाख रूपए दिए। विधायक नरेंद्र ठाकुर ने बलोह पंचायत के बलोह, दसमल, अप्पर बलोह, दुर्गा महिला मंडलों और महिला विकास समिति बलोह को 20-20 हज़ार रूपए आबंटित किए। वहीं, उन्होंने बलोह के पंचायत घर में मनोरंजन केंद्र खोलने और बलोह महिला मंडल के भवन निर्माण के लिए डेढ़-डेढ़ लाख रुपए दिए। नरेंद्र ठाकुर ने बजूरी पंचायत को भी लाखों की सौगातें दीं जिसमें लोहारड़ा, बारल, दुल्हड़ा और दुगनेहड़ी महिला मंडलों को 20-20 हजार रूपए दिए। इसके अलावा दुगनेहड़ी गांव के वार्ड नंबर 3 में संपर्क मार्ग बनाने के लिए 1 लाख 50 हजार रूपए दिए। वहीं, दुगनेहड़ी गांव में शमशान घाट में शेड बनाने और लोहारड़ा गांव के वार्ड-1 में पब्लिक टॉयलेट बनाने के लिए 1-1 लाख रुपयों की राशि जारी की।
पानी की सप्लाई बहाल करने में जुटा जल शक्ति विभाग राज सोनी। करसोग करसोग में भरी बरसात में पेयजल संकट गहरा गया है। यहां नगर पंचायत परिधि सहित ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 12 हजार की आबादी को तीन दिनों से पानी की सप्लाई नहीं मिली है। जिस कारण लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। मौसम खुलते ही जल शक्ति विभाग अब पेयजल सप्लाई को बहाल करने में जुट गया है। विभाग का दावा है कि चार से पांच पेयजल योजनाओं को शाम तक रीस्टोर किया जाएगा। इसके अतिरिक्त अन्य 17 पेयजल योजनाओं को तीन दिनों में बहाल किया जाएगा। जल शंकर देहरा में बादल फटने से खड्ड में पानी के तेज बहाव के साथ मलबा और पत्थर आने से 24 पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त हुई है। जिस कारण करसोग नगर पंचायत परिधि सहित साथ लगते कई ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की सप्लाई बाधित हो गई है। जल शक्ति विभाग इन पेयजल योजनाओं को रीस्टोर करने कर रहा है। विभाग ने दावा किया है कि करसोग के लिए 100 एमएम और 80 एमएम मीटर डाया, अलियाड के लिए 65 एमएम मीटर डाया, महतेहल के लिए 65 एमएम मीटर डाया व सनोल सहित आसपास के क्षेत्रों में पेयजल सप्लाई को मंगलवार शाम तक बहाल कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त बाकी बची अन्य पेयजल योजनाओं को भी तीन दिन में रीस्टोर किए जाने का प्रयास रहेगा। बादल फटने से जल शक्ति विभाग के करसोग सब डिवीजन को एक ही दिन में 20 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। इसके अतिरिक्त अन्य दो सब डिवीजन में भी पेयजल योजनाओं को नुकसान पहुंचा है। पेयजल योजनाओं में आई गाद की वजह से पानी की लिफ्टिंग बंद है। जिससे लोगों को पेयजल किल्लत की समस्या से जूझना पड़ रहा है। सभी सब डिवीजन में सहायक अभियंताओं को रोजाना नुकसान का आंकलन किए जाने के आदेश दिए गए हैं। जल शक्ति विभाग करसोग सब डिवीजन के सहायक अभियंता दत्तराम का कहना है कि बादल फटने से 24 पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। इस कारण करसोग नगर पंचायत और साथ लगते ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की सप्लाई बाधित हुई है, जिसे जल्द रिस्टोर किए जाने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। सिरमाैर आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र जिला शिमला, सिरमौर, सोलन एवं किन्नौर के उपमंडलाधिकारी एवं तहसीलदारों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन उपायुक्त कार्यालय बचत भवन सभागार में किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने की। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र यह प्रशिक्षण शिविर अत्यंत महत्वपूर्ण है। निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव संबंधी कानूनों में अनेकों संशोधन किए गए हैं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा पंजीकरण के लिए जो अर्हता तिथि 01 जनवरी निर्धारित की जाती थी, वह अब साल में 4 तिथियों का निर्धारण किया गया है ताकि पात्र व्यक्ति निर्धारित 4 तिथियों में से अपना पंजीकरण मतदाता सूची में शामिल कर सकता है। उन्होंने कहा कि स्वैच्छिक आधार पर आधार कार्ड को वोटर कार्ड के साथ जोड़ने का कार्य पिछले कल से शुरू किया गया है। इस संदर्भ में भी लोगों को जागरूक करने के लिए हम सबका कर्तव्य है, ताकि दोहरे पंजीकरण को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त चुनाव के दौरान अनेकों एप्लीकेशन को प्रयोग में लाया जाता है। इन सभी एप्लीकेशन की जानकारी हम सबको होनी चाहिए, ताकि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि आज की कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य चुनाव संबंधी कानूनों में ताजा संशोधन को आप सब लोगों के बीच अवगत करवाना है, ताकि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव का निष्पादन किया जा सके। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी दलीप नेगी ने उपस्थित सभी अधिकारियों को चुनाव के दौरान की जाने वाली तैयारियों के बारे में अवगत करवाया। कार्यशाला में राष्ट्रीय स्तर के मास्टर ट्रेनरों ने अपने-अपने विषयों पर बात रखी। मास्टर ट्रेनर सुनील वर्मा ने कानूनी प्रावधान और मतदाता सूची से संबंधित हालिया संशोधन पर अपनी बात रखी, जिसमें उन्होंने बताया कि पंजीकरण के लिए मतदाताओं के आधार विवरण मांगने का प्रावधान किया गया है। मास्टर ट्रेनर मुंशी शर्मा ने प्रपत्र प्रसंस्करण इआरओ नेट के बारे में विस्तृत बात रखी, जिसमें उन्होंने पंजीकरण फाॅर्म को भरने की प्रक्रिया तथा कठिनाइयों के बारे में अवगत करवाया। मास्टर ट्रेनर वीरेंद्र चौहान ने आईटी प्रक्रिया में किए गए परिवर्तनों के बारे में विस्तृत बात रखी। कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त शिवम प्रताप सिंह, जिला सिरमौर, किन्नौर, सोलन एवं शिमला के उपमण्डलाधिकारी, तहसीलदार एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
विनायक ठाकुर । डाडासीबा राज्य स्तरीय हिमाचल ओलंपिक के लिया लिए मंगलवार को बलियाना अखाड़े में जिला भर से आए कुश्ती पहलवानों का ट्रायल करवाया गया, जिसमें जिला के 16 पहलवानों का चयन जिला कांगड़ा की कुश्ती टीम के लिए हुआ। जिला कांगड़ा के अध्यक्ष राकेश सनोरिया जिला महासचिव रणदीप पठानिया की अगुवाई में 30 पहलवान पहुंचे, जिसमें कुल 11 पहलवानों का चयन हुआ, जिसमें 6 पहलवान फ्री स्टाइल में ओर 4 पहलवान ग्रीको रोमन में तथा 1 लड़की का चयन किया गया। ये पहलवान 27 से 31 अगस्त को जिला ऊना में होने वाले हिमाचल ओलंपिक में जिला कांगड़ा का प्रतिनिधत्व करेंगे। जानकारी देते हुए रणदीप पठानिया ने बताया कि जिला कांगड़ा के चुने हुए पहलवान हिमाचल ओलंपिक में अपने क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। इस मौके पर बलियाना अखाड़े में कुश्ती कोच सुरजल ठाकुर, हिमाचल केसरी पहलबान रमेश पटियाल, लेखराज, विशाल ठाकुर, करनैल सिंह व रंजीत सिंह मौजूद रहे।
विनायक ठाक़ुर। देहरा जसवां प्रागपुर के अंतर्गत पड़ते कड़ोआ में मंगलवार को स्थानीय निवासी तरुण शर्मा अपने घर कडो़आ से किसी काम के लिए जा रहा था, तो अचानक गांव चनियारा के पास बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। तरुण शर्मा स्कूटी पर जा रहे, वह घबराकर स्कूटी से नीचे गिर गए, उन्हें काफी चोटें आई हैं। उन्होंने कड़ोआ में जाकर डॉक्टर से उपचार करवाया उनकी स्कूटी का भी काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया बंदरों का आंतक इतना बढ़ गया है। लोगों व स्कूल जाने वाले बच्चों को घर से निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया है। इन बंदरों को पकड़ कर चिड़ियाघर भेजा जाए और यह बंदर फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं, इसका भी समाधान किया जाए। उधर, इस संबंध में रेंजर नरेंद्र कुमार डाडासीबा से बात की गई, तो उन्होंने बताया कोई भी जंगली जानवर किसी को चोट पहुंचाता है, विभाग को सूचित करें, विभाग में मुआवजे का प्रावधान रखा गया है।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की प्रेरणा से हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ और आजादी का अमृत महोत्सव आयोजन समिति के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में लगभग 7698 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रांत मीडिया प्रमुख हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ शशि शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में कुल 16322 स्कूल समितियों सहित 81210 लोगों ने भाग लिया, जबकि 16322 निजी और सरकारी विद्यालयों में कार्यक्रम हुआ। उन्होंने कहा कि इस भव्य कार्यक्रम में विभिन्न पाठशालाओं में स्वतंत्रता प्राप्ति में योगदान देने वाले महा बलिदानियों को याद किया गया ओर सम्मानित भी किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ छात्रों अध्यापकों और अभिभावकों ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। छात्रों ने पूरे जोश के साथ भारत माता की जय के नारे लगाते हुए भव्य रैलियों का आयोजन किया। स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव शीर्षक से मनाया गया यह कार्यक्रम प्रदेश भर के 64424 अध्यापकों तक संदेश देने में सफल रहा तथा 698322 विद्यार्थियों द्वारा भारत माता का विधिवत पूजन किया गया। शिमला के लालपानी में जिलाधीश आदित्य नेगी, पोर्टमोर में अतिरिक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रमोद चौहान मुख्यातिथि रहे।अधिकतर विद्यालयों में पाठशाला के प्रधानाचार्य और कई जगह पाठशाला प्रबंधन समितियों के पदाधिकारी मुख्यातिथि रहे। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य वक्ता के रूप में स्वयं का स्वतंत्र विकसित करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय सचिव पवन मिश्रा ने प्रदेश भर में आयोजन समिति द्वारा आयोजित किए गए इस सफल कार्यक्रम के लिए बधाई दी और कहा कि देशभक्ति की भावना हर नागरिक में सर्वोपरि हो और हर नागरिक भारत की स्वतंत्रता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए कार्य करें।सभी विद्यार्थी स्वतंत्र विकसित करने के लिए प्रयासरत हों। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रांत अध्यक्ष पवन कुमार, महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर, प्रांत संगठन मंत्री विनोद सूद, मीडिया प्रभारी शशि शर्मा सहित आयोजन समिति के सयोजक डॉ राम कृष्ण मार्कण्डेय, सह सयोजक नरेंद्र कपिला ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। प्रांत महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने इतिहास लिखा है। प्रदेश के 16322 विद्यालयों में भारत माता का पूजन, देश भक्तों को नमन का कार्यक्रम ऐतिहासिक रहा।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पटलादर के विजय कुमार और रमेश कुमार ने कांग्रेस पार्टी एवं सुजानपुर विधायक राजेंद्र राणा का साथ छोड़ते हुए भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के निवास स्थान समीरपुर में पहुंचकर दोनों कार्यकर्ताओं ने भाजपा का पटका अपने गले में डालकर विधिवत रुप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बताया जा रहा है कि शामिल हुए दोनों कार्यकर्ताओं का कहना है कि वह अपनी मर्जी ओर दिल से भाजपा में शामिल हुए हैं। विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी का साथ देकर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को विजय बनाया जाएगा। शामिल हुए दोनों कार्यकर्ताओं का भाजपा परिवार में शामिल होने पर पूर्व मुख्यमंत्री ने स्वागत किया है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने कहा कि प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष कार्यक्रम के तहत सोलन जिला के अंतर्गत कसौली विधानसभा क्षेत्र के सुबाथू तथा सोलन विधानसभा क्षेत्र के कंडाघाट में 08 अगस्त को भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त आज यहां आयोजन की तैयारियों को लेकर उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। कृतिका कुलहरी ने कहा कि कार्यक्रम का आयोजन एक उत्सव की भांति किया जा रहा है। ऐसे में सभी अधिकारी अपने विभागों से संबंधित आवश्यक प्रबंध व्यवस्थाओं को समयबद्ध पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को कार्यक्रम में शामिल करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि इस दौरान आम जनमानस की भागीदारी को भी सुनिश्चित बनाया जाए। उपायुक्त ने कहा कि इस दौरान ‘हिमाचल-तब से अब तक’ के विषय पर आधारित प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। प्रदर्शनी में राज्य के अस्तित्व के 75 वर्षों के दौरान प्रगति यात्रा को प्रदर्शित किया जाएगा। इनमें स्वास्थ्य, उद्यान, कृषि, पर्यटन, लोक निर्माण, उद्योग, जल शक्ति, सामाजिक न्याय और अधिकारिता और उर्जा विभाग शामिल रहेंगे। इस अवसर पर ज़िला पर्यटन अधिकारी रतीराम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन उप्पल, उपनिदेशक एवं जिला परियोजना अधिकारी राजकुमार, अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग एमएस गुलेरिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
मनोज कुमार। कांगड़ा पिछले महीने भारी बारिश से पंचायत पलेरा के गांव जटेहड़ में कीकर सिंह का मकान गिर गया था। हालांकि इस घटना से उनके सभी पारिवारिक सदस्यों को कोई हानि नहीं पहुंची। इस बारे जब समाजसेवी श्याम वर्मा को पता चला, तो उन्होंने तुरंत किक्कर सिंह के घर जाकर उन्हें 10,000 रुपए की आर्थिक मदद दी। इस दौरान श्याम वर्मा ने गरीब परिवार का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि प्रशासन से भी मदद की गुहार करेंगे। सभी गांव वासियों ने श्याम वर्मा का धन्यवाद किया। इस मौके पर उनके साथ जोगिंदर सिंह, प्रवीण धीमान, रमेश, गोलू, अशोक, कमलजीत, बाली, स्वरूप, वचित्र सिंह, पुष्पा संधू पूर्व बीडीसी मेंबर, राधा देवी, रमा देवी, जालम सिंह, नवजोत सिंह व जसवंत सिंह आदि मौजूद रहे।
मनोज कुमार। कांगड़ा महिला ब्लॉक कांग्रेस कांगड़ा की बैठक विधानसभा क्षेत्र कांगड़ा के गांव जमानाबाद में महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष स्नेह लता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस महिला सचिव रेणु भदोरिया भी मौजूद रहीं। बैठक में कांग्रेस के लोकहित के लिए चलाई गई योजनाओं व नीतियों की जानकारी दी गई तथा आने वाले विधानसभा चुनावों पर भी चर्चा की गई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तैयार रहने को भी कहा गया है। प्रदेश सचिव रेणु भदोरिया ने कहा कि वर्तमान में केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के राज में महंगाई चरम सीमा पर है और बेरोजगारी के लिए युवा दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ खाद पदार्थों, पेट्रोल-डीजल के दाम भी आसमान छू रहे हैं। गरीबों को घर चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जुमलों की सरकार है, जो कि जुमले सुनाकर लोगों को खुश कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा कराए गए विकास कार्यों पर अपने नाम के फट्टे लगाकर लगाकर अपना नाम बता रही है। वहीं, महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष स्नेह लता ने कहा कि भाजपा विकास का झूठा ढिंढोरा पीट रही है। उन्होंने कहा कि लोगों के बीच जाकर लोगों को भाजपा की जन विरोधी नीतियों के बारे में अवगत करवाएंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस सरकार बनाएगी और जनता के हितों के लिए काम करेगी। इस मौके पर स्नेह लता, सुनीता देवी, रेखा देवी, सपना देव, मधुबाला, राज रानी, राम प्यारी, सीता रानी, कुमारी निर्मला व मंजू सहित कई महिला कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राजेश कतनौरिया। जवाली हिमाचल प्रदेश पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष केवल सिंह पठानिया द्वारा रैत में राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप आयोजित करवाई गई, जिसमें जवाली विधानसभा क्षेत्र के पांच खिलाड़ियों ने बाजी मारी है। चार खिलाड़ियों ने कांस्य पदक व एक नए सिल्वर मेडल जीता है। पलौहड़ा के पवन कुमार, बट के बलजीत सिंह, दरकाटी से राघव शर्मा, ढन से रिक्की चंबियाल ने कांस्य पदक तथा शिवम परमार व राघव शर्मा ने सिल्वर मेडल हासिल कर अपना व जवाली का नाम प्रदेशभर में रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में 300 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। कोच संजीव कुमार ने बताया कि प्रतिभागियों ने बढ़िया प्रदर्शन करके अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला आभियोग संख्या 54/2019 दिनांक 28/3/2019 जेर धारा 21, 29 एनडीपीएस अधिनियम, थाना ठियोग में दर्ज किया गया था। शिमला पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में गुणवत्तापूर्वक जांच करके आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य एकत्रित करने के उपरांत चार्जशीट तैयार की गई और माननीय विशेष न्यायाधीश सीबीआई शिमला में दाखिल की गई। माननीय अदालत ने उपरोक्त अभियोग में फैसला सुनाते हुए दो आरोपियों को 12 वर्ष की सजा और एक आरोपी को 10 साल के कठोर कारावास के साथ-साथ एक-एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।
पुलिस थाना देहरा के अन्तर्गत एक 21 वर्षीय युवती के साथ बलात्कार की घटना प्रकाश में आई है। उक्त युवती ने थाना में शिकायत की है कि कुछ 3-4 युवकों ने मिलकर उसके साथ गलत काम किया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ देहरा कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से तफ़्तीष कर रही है। पीड़ित युवती का बयान कलमबद्ध करके युवकों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर लिया गया है।
विद्यार्थियों शिक्षकों और अभिभावकों में दिखा जोश अमीषा कुल्लू। शिमला अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की प्रेरणा से हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ और आजादी का अमृत महोत्सव आयोजन समिति के माध्यम से आज हिमाचल प्रदेश के 10697 स्कूलों में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस कार्यक्रम में लगभग 7698 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बताया जा रहा है कि प्रांत मीडिया प्रमुख हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ शशि शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में कुल 16322 स्कूल समितियों सहित 81210 लोगों ने भाग लिया। वहीं, आज 16322 निजी और सरकारी विद्यालयों में कार्यक्रम हुआ। उनका कहना है कि इस भव्य कार्यक्रम में विभिन्न पाठशालाओं में स्वतंत्रता प्राप्ति में योगदान देने वाले महा बलिदानियों को याद किया गया और सम्मानित भीबकिया गया। बताया जा रहा है कि दीप प्रज्वलन के साथ छात्रों अध्यापकों और अभिभावकों ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस बीच छात्रों ने पूरे जोश के साथ भारत माता की जय के नारे लगाते हुए भव्य रैलियों का आयोजन किया। स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव शीर्षक से मनाया गया यह कार्यक्रम प्रदेश भर के 64424 अध्यापकों तक सन्देश देने में सफल रहा तथा 698322 विद्यार्थियों द्वारा भारत माता का विधिवत पूजन किया गया, शिमला के लालपानी में जिला धीश आदित्य नेगी, पोर्टमोर में अतिरिक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रमोद चौहान मुख्यातिथि रहे। बताया जा रहा है कि अधिकतर विद्यालयों में पाठशाला के प्रधानाचार्य और कई जगह पाठशाला प्रबंधन समितियों के पदाधिकारी मुख्य अतिथि रहे। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य वक्ता के रूप में स्वयं का स्व तंत्र विकसित करने का संदेश दिया गया। वहीं, इस अवसर पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय सचिव पवन मिश्रा ने प्रदेश भर में आयोजन समिति द्वारा आयोजित किए गए इस सफल कार्यक्रम के लिए बधाई दी और कहा कि देशभक्ति की भावना हर नागरिक में सर्वोपरि हो और हर नागरिक भारत की स्वतंत्रता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए कार्य करें। सभी विद्यार्थी स्वतंत्र विकसित करने के लिए प्रयासरत हों। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रांत अध्यक्ष पवन कुमार, महामंत्री डॉ. मामराज पुंडीर, प्रांत संगठन मंत्री विनोद सूद, मीडिया प्रभारी शशि शर्मा सहित आयोजन समिति के सयोजक डॉ राम कृष्ण मार्कण्डेय, सह सयोजक नरेंद्र कपिला ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। प्रांत महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि आज अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने इतिहास लिखा है। प्रदेश के 16322 विद्यालयों में भारत माता का पूजन, देश भक्तों को नमन का कार्यक्रम ऐतिहासिक रहा।
जसवां परागपुर : संसारपुर टेरेस से हरिद्वार रुट पर चलने वाली वापस डाडासीबा, बाड़ी न आने पर लोग परेशान
विनायक ठाकुर।जसवां परागपुर पूर्व कामगार एवं कर्मचारी कल्याण बोर्ड के बाईस चैयरमैन सुरेन्द्र सिह मनकोटिया ने कहा कि प्रदेश परिबहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर द्वारा स्थानीय ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए विगत कुछ माह पहले डाडासीबा से होकर हरिद्वार रुट पर एक सरकारी बस चलाई थी, लेकिन अब विगत कुछ दिनों से यह बस वापस डाडासीबा से होकर नहीं निकल रही है, जिससे आम जनता परेशान है। कामगार एवं कर्मचारी कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष ठाकुर सुरेंद्र सिंह मनकोटिया ने कहा संसारपुर टेरेस से डाडासीबा होकर हिमाचल पथ परिवहन की बस हरिद्वार को जाती थी। इससे लोगों को हरिद्वार में पहुंचने में सुविधा मिल रही थी, लेकिन कुछ दिनों से मालूम पड़ा है। यह बस वापसी में हरिद्वार से वापस डाडासीबा होकर नहीं गुजरती है। यह बस हरिद्वार से होकर ऊना से हुए दौलतपुर तलवाड़ा पहुंच रही है, जो कि स्थानीय तमाम क्षेत्र वासियों के साथ बस सुविधा के नाम पर धोखा है। ठाकुर सुरेंद्र सिंह मनकोटिया ने कहा यह बस लोगों की सुविधा लगाई लगवाई थी। ग्रामीणों ने कहा इसका पुरजोर विरोध किया जाता है। लोगों को यह बस वापसी में ही हरिद्वार से वाया कलोहा ढलियारा होते हुए डाडासीबा से स्यूल खडड संसारपुर टेरेस तक पहुंचे। इस संबंध में आर एम कुशल कुमार देहरा ने जानकारी देते हुए बताया बस वापसी के समय वाया प्रागपुर डाडासीबा से संसारपुर होकर गुजरती थी। बस सवारियां नहीं होती थी और बस खाली ही चल रही थी। यह बस वापसी के समय मंत्री बिक्रम सिह ठाकुर ने आदेश दिए थे कि वाया दौलतपुर से कोटला होकर संसारपुर टैरस पहुंचे।
मंत्री ने 5.53 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले 33 केवी विद्युत उप केंद्र चायल का शिलान्यास फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने आज चायल में नए विद्युत उप केंद्र कार्यालय का शुभारंभ किया तथा 33 केवी विद्युत उप केंद्र चायल का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस विद्युत उप केंद्र के निर्माण पर लगभग 5.53 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इस विद्युत उपकेंद्र के बनने से लगभग दस हजार लोग लाभान्वित होंगे। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि इस विद्युत उप केंद्र के निर्माण से जिला सोलन के तहसील कंडाघाट के चायल क्षेत्र एवं साथ लगती पंचायतें चायल, बांजनी, सकोडी, झंजा हिनर, दंगगील, नागाली, रहेर बुड, यशवंत नगर व गोड़ा तथा आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति सशक्त होगी तथा विद्युत उपकेंद्र के निर्माण से कम वोल्टेज की समस्या का भी निवारण होगा। उन्होंने कहा कि इस विद्युत उपकेंद्र से 11 केवी के पांच फीडर निकाले जाएंगे। उन्होंने कहा सोलन जिला में 33 केवी के 14 उप केंद्र, 66 केवी के आठ उप केंद्र, 132 केवी के तीन उप केंद्र और 220 केवी के चार उप केंद्र स्थापित है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देने के लिए दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के अंतर्गत लगभग 1492 लाख रुपए व्यय किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री रोशनी योजना शुरू की गई है, जिसमें गरीब परिवारों को निःशुल्क बिजली कुनेक्शन दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऊर्जा के क्षेत्र में गत साढ़े चार वर्षों में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा 125 यूनिट से कम खपत वाले घरेलु उपभोक्ताओं को बिल में शत-प्रतिशत उपदान की सुविधा दी जा रही है, जिसका लाभ जिला के उपभोक्ताओं को मिलना आरंभ हो गया है। उन्होंने कहा कि यह विद्युत उप केंद्र अगामी फरवरी, 2023 तक बनकर तैयार हो जाएगा। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि जिला सोलन में अब तक 68650 बिजली उपभोक्ताओं को 2.20 करोड़ रुपए की लागत का उपदान प्रदान किया गया है। हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष प्रो. वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि चायल में विद्युत उप केंद्र खुलने से यहां के लोगों की बिजली की समस्या का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि चायल पर्यटन का केंद्र रहा है। विद्युत विभाग का उप केंद्र खुलने से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र के लोगों की पुरानी मांग पूर्ण होगी। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष डॉ. राजेश कश्यप ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर नगर पंचायत कण्डाघाट के उपाध्यक्ष मनीष सूद, ग्राम पंचायत चायल की प्रधान ऊषा शर्मा, उप प्रधान पंकज ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर, भाजपा ज़िला महामंत्री नंद राम कश्यप, पूर्व ज़िला परिषद सदस्य कुमारी शीला, रविंद्र परिहार, अजय धीमान, लोकेश्वर शर्मा, राजीव शर्मा, योगेंद्र वर्मा, मुनी लाल, संजीव सूद, निदेशक (तकनीकी) विद्युत बोर्ड संदीप शर्मा, अधीक्षण अभियंता एमएस गुलेरिया व वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता सोलन राहुल वर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज चंबा जिला के चुराह विधानसभा क्षेत्र के कोटी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए कोटी में खंड विकास कार्यालय खोलने की घोषणा की। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने गत दिवस मन की बात कार्यक्रम में चंबा के मिंजर मेले का विशेष उल्लेख किया जो प्रदेश और प्रदेशवासियों के प्रति उनके स्नेह को दर्शाता है। वहीं, दूसरी ओर पंजाब के एक नेता को हिमाचल के बारे में इतना कम ज्ञान है कि हाल ही में उन्होंने दावा किया था कि हमीरपुर जिला में मिंजर मेला मनाया जाता है और अब इस पार्टी के यही नेता राज्य के मतदाताओं को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी में संपूर्ण विश्व पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है, परंतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्षम और कुशल नेतृत्व में देश इस महामारी से कुशलतापूर्वक निपटा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए समयबद्ध निर्णय लिए और इस संक्रमण के विरूद्ध स्वदेशी टीका विकसित करने के लिए वैज्ञानिकों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्षम नेतृत्व में देश में सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं ने इस वैक्सीन के संबंध में प्रदेश के लोगों को गुमराह करने की कोशिश भी की उन्होंने कहा कि टीकाकरण की पहली और दूसरी डोज लगाने में हिमाचल प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर रहा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के प्रयासों की सराहना भी की है। जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने विकास के मामले में कम विकसित क्षेत्रों को विशेष वरीयता प्रदान करना सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चम्बा जिले को आंकाक्षी जिलों की सूची में शामिल किया गया है, ताकि जिला के विकास के लिए पर्याप्त धनराशि सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पिछली प्रदेश सरकार ने अविवेकपूर्ण और अनियोजित खर्चों को पूरा करने के लिए कर्ज लेने की सभी सीमाएं पार कर दीं। उन्होंने कहा कि अब यही नेता वर्तमान प्रदेश सरकार पर विकासात्मक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कर्ज लेने पर सवाल उठा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे विपक्ष को रास नहीं आए। क्योंकि वे जानते हैं कि कांग्रेस के पास नरेंद्र मोदी के कद का कोई भी नेता नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता भी अटल टनल रोहतांग के निर्माण का श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं में अपना वर्चस्व साबित करने की होड़ लगी हुई है और अब यह नेता दावा कर रहे हैं कि वे वर्तमान राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई सभी योजनाओं को बंद कर देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली राज्य सरकार ने टोपी के रंगों से राज्य को विभाजित करने का कार्य किया, जबकी वर्तमान प्रदेश सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि कोई भी क्षेत्र राजनीतिक पूर्वाग्रहों के कारण उपेक्षित न हो। उन्होंने कहा कि वह विकास सुनिश्चित करने के लिए राज्य के हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करते हैं, जबकि पिछली सरकार नेतृत्व ने विभिन्न अदालतों में मामलों को लड़ने के लिए इसका उपयोग किया था। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. हंस राज ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में चुराह विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने प्रदेश के गठन के 75 वर्ष मनाने के उपलक्ष्य में अभियान शुरू करने के लिए आकांक्षी जिला चंबा का चयन करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्ति किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने कई वर्षों तक चंबा जिला और चुराह विधानसभा क्षेत्र को पूरी तरह से उपेक्षित रखा। उन्होंने कहा कि आज चुराह विधानसभा क्षेत्र में सभी प्रमुख कार्यालय हैं और इसका श्रेय मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को जाता है। विधायक जिया लाल, भाजपा जिलाध्यक्ष जसबीर नागपाल, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कांता ठाकुर, अनुसूचित जाति/जनजाति निगम के उपाध्यक्ष जय सिंह और अन्य वरिष्ठ नेता इस अवसर पर उपस्थित थे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट सोमवार को अर्की उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंडी में प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता ने अपने पुत्र पवन गुप्ता की जयंती के अवसर पर पाठशाला प्रांगण में उनकी स्मृति में फलदार पौधों का पौधारोपण किया। भूपेंद्र गुप्ता ने कहा की सभी लोगों को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए, ताकि हमारा पर्यावरण स्वस्थ और सुरक्षित रहे और ऐसा होने से हमारा जीवन वर्तमान और भविष्य के लिए सदैव सुरक्षित व स्वस्थ रहेगा। इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
आलाेक। कुल्लू पुलिस चौकी कोकसर में सूचना मिली कि कुछ लोग सड़क के बाधित होने के कारण छतड़ू से डोरनी नाला के बीच फंसे हैं, जिनका तुरंत बचाव आवश्यक है। इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुये उप-पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) हेमंत कुमार ठाकुर (हिमाचल पुलिस सेवा) के पर्यवेक्षण के अंतर्गत मुख्य आरक्षी भारत भूषण पुलिस चौकी कोकसर के नेतृत्व में आरक्षी अविनाश, आरक्षी जितेंद्र का पुलिस बचाव दल छतड़ू की ओर रवाना हुआ व सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों को सड़क बहाली हेतु आग्रह किया। करीब 08.00 बजे रात्रि तक सड़क मार्ग बहाली हेतु 94 RCC GREF की मशीनें व प्रशासनिक बचाव दल भी मौका पर पहुंचे। आज 01.08.2022 को करीब 01:30 बजे रात तक चले इस बचाव अभियान में कुल 105 फंसे हुए लोगों जिनमें 39 महिलाएं व 12 बच्चे भी शामिल हैं को मौका से कोकसर तक BRO के वाहनों की मदद से निकाला गया। इनमें से 80 व्यक्ति रात को ही अपने गन्तव्य हेतु मनाली की ओर निकल गए, जबकि शेष को कोकसर व सिस्सु में ठहराया गया। इसके अलावा 30 अन्य व्यक्ति अभी भी मौका में ही मौजूद हैं, जिनमें से अधिकांश वाहन चालक हैं, जिन्होंने अपने वाहन फंसे होने के चलते स्वेच्छापूर्वक सड़क मार्ग बहाली तक रूकना चाहा है। इनके भोजन व रहने की अपनी व्यवस्था इनके पास गाड़ियों में उपलब्ध है। छतड़ू से डोरनी नाला के मध्य फंसे 23 वाहनों (01 बस सहित) को सड़क बहाली के उपरांत ही निकाला जा सकेगा। ग्राम्फू-काजा सड़क मार्ग अभी बाधित है व बहाली का कार्य प्रगति पर है। आपात स्थिति में या कोई संबंधित जानकारी प्राप्त करने हेतु जिला आपदा नियंत्रण कक्ष या जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष के फोन नंबर पर संपर्क करें।
अब पदयात्रा के बाद जंगलरोपा से शुरू की हमीरपुर में परिवर्तन यात्रा युवा नेता आशीष शर्मा एक मई से शुरू कर पदयात्रा में 30 पंचायतों में दे चुके हैं हर घर दस्तक मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर हमीरपुर सदर विधानसभा क्षेत्र में जनता के प्रबल उम्मीदवार बन कर उभरे हमीरपुर के युवा नेता गौ सेवा आयोग के सदस्य आशीष शर्मा की हर घर जाकर दस्तक देने की पदयात्रा के बाद अब परिवर्तन यात्रा शुरू कर दी गई है। इस परिवर्तन यात्रा के दौरान हर घर जाकर जनता का आगामी विधानसभा चुनावों के लिए आशीर्वाद लिया जाएगा। इस परिवर्तन यात्रा को 15 अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा। आशीष शर्मा ने बताया कि अब तक वह क्षेत्र की 30 ग्राम पंचायतों के हर घर में जनता का समर्थन हासिल चुके हैं। इस दौरान विकासात्मक गतिविधियों के अलावा कई लोगों की व्यक्तिगत सहायता को पूरा किया गया है। आशीष शर्मा ने बताया कि वह आम नागरिकों की सरकार और सिस्टम से आने वाली समस्याओं को लेकर सेवाभाव से राजनीति में आए हैं। उन्होंने बताया कि जनसेवा तो वे पहले से करते आए हैं, लेकिन सिस्टम से जिन समस्याओं का निवारण किया जा सकता है, उसके लिए राजनीतिक तौर पर ही किया जा सकता है। यही कारण है कि उन्हें क्षेत्र के हर वर्ग के लोगों ने आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए दबाव बनाया। उन्होंने कहा कि इसी वजह से वे राजनीति में आए और आगामी विधान सभा चुनाव लडऩे का एलान भी करने पड़ा। उन्होंने बताया कि अब तक वे बतौर आजाद ही चुनाव लडऩे का एलान कर चुके है, इस दौरान यदि उन्हें किसी राजनीतिक दल से ऑफर आएगा तो इसके लिए भी स्थानीय जनता से ही राय लेगें। उन्होंने कहा कि वे जनसेवा में विश्वास रखते है और जनता से ही पूछ कर ऐसे फैसले लेगें। उन्होंने बताया कि जैसा स्थानीय जनता ने उन्हें चुनाव क्षेत्र में उतरने का भरोसा दिलाया है, हर घर जाकर समर्थन उससे कहीं ज्यादा मिल रहा है। जनता उनके हौसलों को बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही, वहीं सेवा करने में वे भी जनता को कतई निराश नहीं होने देगें। हमीरपुर सदर में खेल मैदान बनाकर हजारों युवाओं को क्रिकेट किटों के अलावा सभी महिला मंडलों को जरूरत का सामान दिया गया है। बतातें चलें कि आशीष शर्मा पिछले लंबे अर्से से सामाजिक गतिविधियों को लेकर अकसर चर्चा में रहे है। वे अपने स्तर पर पिछले कई सालों से गौशाला तक चला रहे हैं और हर जरूरतमंद की यथासंभव सहायता करते आए है। यही वजह है कि आशीष शर्मा को क्षेत्र में खासा समर्थन मिल रहा है।
मनोज कुमार। कांगड़ा मुख्यमंत्री ठाकुर जयराम एक होनहार यशस्वी ईमानदार मेहनती गरीब परिवार से निकले मुख्यमंत्री को रिपीट मिशन में दोबारा मुख्यमंत्री बनाए प्रदेश में व कांगड़ा में हरियाली व खुशहाली लाएं व प्रगति का रास्ता खोले पूर्व विधायक चीफ पार्लियामेंट सेक्रेटरी चेयरमैन ओबीसी फाइनेंस कॉरपोरेशन हि. प्र चौधरी सुरेंद्र काकू ने गांव दौलतपुर में पौधारोपण सीजन पर अबला हरड़ त्रिफला में पौधारोपण किया। ग्रामीणों को संबाेधित करते हुए कहा कि हर घर में नल जल व हर घर में जलवायु व ऑक्सीजन के लिए पौधा लगाएं जितने ज्यादा पौधे लगाए जाएंगे, जितने जंगल बचाए जाएंगे। हमारा जीवन सुरक्षित रहेगा। स्वच्छ जलवायु व ऑक्सीजन मिलेगी हमारा जल सुरक्षित रहेगा पौधा रोपण सीजन में अधिक से अधिक पौधा रोपण करें। पौधे लगाने से भूमि कटाव नहीं होता पौधे व जंगल लगाने से हमें प्रयापत स्वच्छ पानी मिलता है। हमारे पानी के सत्रोत सुरक्षित रहते हैं, कई जंगली जानवरों से राहत मिलती है। पशुओं को पर्याप्त चारा मिलता है। गंदगी फैलने में रोक मिलती है। हर पुरुष व महिला बहने विद्यार्थी नौजवान बच्चे पौधारोपण में एक दर्जन पौधे अवश्य लगाए गए। कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में युद्ध स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। पौधा रोपण पर दौलतपुर पंचायत प्रधान दिलबर सिंह, जन्यानकड़ पंचायत प्रधान चंदूलाल व समेला के पूर्व प्रधान जगपाल सिंह कुलथी पंचायत के उप प्रधान राम कृष्ण लालू व ब्लॉक समिति उपाध्यक्ष अनिता भाटिया व समाज सेवी सुनील भाटिया, रेंज ऑफिसर कांगड़ा, वन रक्षक संतोष कुमार, फॉरेस्ट ऑफिसर ब्लॉक राकेश शर्मा, वन रक्षक मुनीश शर्मा, ग्रामीण व महिलाएं नौजवान उपस्थित रहे।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर अखिल भारतीय राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव डॉ. साईं अनामिका को हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस प्रभारी नियुक्त किए जाने पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव राजीव राणा ने ख़ुशी व्यक्त करते हुए जारी प्रेस वार्ता में कहा कि डॉ. साईं अनामिका केंद्र की राजनीती में सक्रिय है, और उन्हें हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रभारी बनाए जाने से आगामी वि स चुनावों में लाभ मिलेगा। वहीं, महिला कांग्रेस में भी नई ऊर्जा का संचार होगा। राजीव राणा ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव डॉ. साईं अनामिका को हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस प्रभारी नियुक्त किए जाने पर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष निटा डिसुज़ा का आभार व्यक्त किया।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर डिडवीं टिक्कर क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक और बुद्धिजीवी वर्ग का एक प्रतिनिधि मंडल आज विधायक नरेंद्र ठाकुर से मिला, जिसमें प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बलदेव धीमान, पंचायत उपप्रधान बलबीर कुमार, वार्ड सदस्य अधिवक्ता विजय कुमार शर्मा, ग्राम सुधार सभा डिडवीं के अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, ग्राम सुधार सभा के उपप्रधान अनिल कुमार, महासचिव सुदर्शन शर्मा, प्रवक्ता राजकुमार शर्मा, संगठन सचिव त्रिलोक चंद, पूर्व उपप्रधान सुरजीत कटोच, ककरयाना के बूथ अध्यक्ष संजीव कुमार, ककरयाना ग्राम सुधार सभा के अध्यक्ष प्रीतम पटियाल, महासचिव देश राज व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। प्रतिनिधि मंडल ने डिडवीं गांव में इंडोर स्टेडियम का मुख्यमंत्री से शिलान्यास करवाने और क्षेत्र मे जल शक्ति विभाग का उपमंडल कार्यालय खोलने की लंबित मांग को पूरा करवाने के लिए विधायक नरेंद्र ठाकुर का धन्यवाद किया।
विनायक ठाकुर। डाडासीबा कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक समिति डाडासीबा से सहायक महाप्रबंधक सरोज कुमार 4 वर्ष अपनी सेवाएं देकर डाडासीबा से सेवानिवृत्त हुए इससे पहले नगरोटा बगवां में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक समिति में अपनी 30 वर्ष तक उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने के उपरांत आज सहायक महाप्रबंधक कार्यालय डाडासीबा से सेवानिवृत्त हुए। इस मौके पर एजीएम बलविंदर सिंह कंवर देहरा, मैनेजर अमित भारद्वाज चनौर, मैनेजर विनय बहल, सेवानिवृत्त जीएम ससांर चंद शर्मा, मैनेजर रविंद्र कुमार डाडासीबा व सचिन संधू उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर । देहरा देहरा के गांव सुनेहत के शनिदेव मंदिर के सभागार में नामदेव समाज महासभा हिमाचल प्रदेश की बैठक का आयोजन डॉ. संजय कौशल संस्थापक सदस्य की अध्यक्षता में किया गया। नानक चंद विशेष वरिष्ठ अतिथि थे। बैठक में महासभा के अन्य सस्थापक सदस्य डॉ. शशि पाल अत्री, राजेश, भाई आशु के अलावा जिला कांगड़ा, ऊना व हमीरपुर के प्रधान कांगड़ा के बलदेव नामदेब, सुरेश राय तथा सतीश कुमार ने पूरी कार्यकारिणी के साथ भाग लिया। बैठक मे प्रदेश के मुख्य समन्वयक, समन्वयक ने भी भाग लिया। सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से रमेश डोगरा को नामदेव समाज महासभा हिमाचल प्रदेश का 3 वर्ष के लिए प्रदेशाध्यक्ष, अनीता, अंजन केशव व रविंद्र को उपाध्यक्ष, अनिल जी महासचिव, दलीप कौशल, अक्षय, चांद रानी, सयुंक्त सचिव, मदन संगठन सचिव, हरीश वर्मा, कानूनी सलाहकार, कोषाध्यक्ष अमरनाथ, प्रेस सचिव मनसा राम, उर्मिला, अनिल कुमार व मखोली राम को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश ने नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। सभा में मौजूद सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए और मिलजुलकर नामदेव समाज की भलाई के लिए काम करने का संकल्प लिया तथा डॉ. विजय सरपाल, सतीश नामदेव, रविंद्र पाल शास्त्री को को-ऑप्टेड सदस्य चुने गए। यह जानकारी प्रदेश प्रैस सचिव मस्त राम इंदाैरिया और रमेश जरियाल ने दी।
कई बड़े नेता कर सकते हैं शिरकत, मैदान में लगाई जाएगी 12 हजार कुर्सियां पंकज सिंगता। धर्मशाला 2 अगस्त को पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुधीर शर्मा का जन्मदिन धर्मशाला में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाएगा। उनके जन्मदिन xकी तैयारियों को लेकर दाढ़ी मैदान को पूरी तरह से सजाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मैदान में 12000 से अधिक कुर्सियां लगाई जाएगी और प्रदेश स्तर के कांग्रेस के बड़े नेता भी इस कार्यक्रम में शिरकत कर सकते हैं। इस दौरान सभी मेहमानों के लिए खाने की व्यवस्था भी गई है। मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र राणा सहित कांग्रेस के कई दिग्गज नेता इस दौरान शिरकत कर सकते है। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर है और सुधीर शर्मा का जन्मदिन बड़े पैमाने पर मनाया जाएगा।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट जाको राखे साइयां, मार सके न कोए यह उक्ति उस समय चरितार्थ हुई, जब चाखड़ से शिमला जा रही, बस दाड़ला के समीप नौणी गांव पहुंची और जैसे ही बस नौणी गांव की बावड़ी के पास पहुंची, वहां सड़क में बीचों-बीच दरार पड़ रही थी और कुछ राहगीर जो सड़क गिरने के मौके प्रत्यक्षदर्शी बने थे। उन्होंने उस बस को रोकने का इशारा कर दिया। चालक ने तुरंत बस को रोक दिया और जो एक बड़ा हादसा वहां हो सकता था, उससे बस में बैठी लगभग 40 सवारियों की जान बचा ली। बता दें कि 4 दिनों से झमाझम बरस रहे सावन के कारण सड़कों पर कहीं ल्हासे गिर रहे हैं, कहीं बड़ी-बड़ी चट्टानें गिर रही है और कहीं डंगे गिर रहे हैं। इस स्थान पर भी लगभग 10 मीटर सड़क का डंगा गिरकर एक बांस का बीड़ा तथा बड़े पेड़ों को जड़ सहित अपने साथ ले गया। यदि कुछ नेपाली राहगीर वहां न होते तो यही एक बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। अब इस सड़क पर छोटे बाहर ही आ जा सकते हैं। बड़े वाहनों को लांघने के लिए पर्याप्त जगह नहीं बची है। इसलिए बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों को कई दिनों तक इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि उस डंगे को बनाने में काफी समय लग जाएगा।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट विधायक जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत पंचायत दसेरन-नेरी में विधायक संजय अवस्थी स्थानीय लोगों से रू-ब-रू हुए। विधायक संजय अवस्थी ने एक दिवसीय दौरे के दौरान ग्राम पंचायत दसेरन की मूलभूत समस्याओं का अवलोकन कर लोगों को आ रही अन्य कठिनाइयों को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक संजय अवस्थी के साथ सामूहिक समस्याओं पर भी परिचर्चा की। उन्होंने गांव की समस्याओं का ब्योरा मांग पत्र के माध्यम से विधायक के समक्ष रखा। विधायक ने विभागों से संबंधित समस्याओं को संबंधित विभागों को उचित समाधान हेतु प्रस्तुत करने का आश्वासन दिया और कुछ समस्याओं के निवारण हेतु विधायक निधि से सहायता प्रदान करने की घोषणा की गई। उन्होंने विधायक निधि से मोक्षधाम दसेरन निर्माण के लिए 2 लाख रुपए, सामुदायिक भवन दसेरन जेरी की मुरम्मत के लिए 50 हजार रुपए और महिला मंडलों के लिए 11-11 हजार रूपए प्रति महिला मंडल अनुदान राशि दी। विधायक ने कहा कि में क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं के निदान को लेकर हमेशा प्रयासरत रहता हूं। हर क्षेत्र की हर समस्या को विधानसभा के पटल पर मजबूती के साथ रख रहा हूं। क्योंकि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हमारी पहली प्राथमिकता है। स्थानीय लोगों ने विधायक संजय अवस्थी का क्षेत्रीय सर्वांगीण विकास के लिए विधायक निधि से 4.33 लाख रूपए स्वीकृत करने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मोक्षधाम कमेटी दसेरन के सदस्य वासुदेव शर्मा, पदम कंवर, गंभीर कंवर, सुंदरदास कश्यप, विजेंदर कंवर, रामलाल चंदेल, बाबू राम, धर्म सिंह कंवर, गीता राम, शांति देवी, कांग्रेस विचार विभाग अध्यक्ष अर्की मंडल विनोद कंवर, रत्न सिंह कंवर व जसवंत कंवर सहित अन्य मौजूद रहे।
ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर की जा रही वोट डालने की अपील फर्स्ट वर्डिक्ट। रामपुर बुशहर जिला परिषद झाकड़ी वार्ड में जिला परिषद सदस्य उपचुनाव के लिए भाजपा समार्थित प्रत्याशी सीमा मांटा नामांकन भरने के बाद लगातार चुनावी मैदान में जनता से समर्थन की अपील कर रहीं है। इसी कड़ी में भाजपा प्रत्याशी को चुनाव चिन्ह मिलने के साथ ही हिमकोफेड अध्यक्ष कौल नेगी भी सीमा मांटा के लिए जोरों-शोरों से प्रचार प्रसार में जुट गए हैं। उन्होंने आज जिला परिषद झाकड़ी वार्ड के तहत ग्राम पंचायत शिंगला के शिंगला, उरू बेसड़ी, शनेरी, टनसेरी व बतुना गांव-2 जाकर सीमा मांटा के पक्ष में प्रचार करते हुए लोगों से सीमा मानटा को आशीर्वाद और समर्थन देते हुए उन्हें विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा सीमा मांटा एक सशक्त प्रत्याशी है, जिसमें समाज सेवा करने का जज्बा है, जो क्षेत्रवासियों की समस्याओं को उठाने में सक्षम है। उन्होंने कहा चुनाव प्रचार अभियान में लोगों का सीमा मानटा को भरपूर समर्थन मिल रहा है, जिससे भाजपा समर्थित प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है। इस चुनाव प्रचार के दौरान हिमकोफेड चेयरमैन कौल सिंह नेगी, शिंगला प्रभारी एवं खेल कूद प्रकोष्ठ संयोजक अनु गोस्वामी, उपाध्यक्ष भाजपा मंडल रामपुर ईश्वर नेगी, सह प्रभारी एवम युवा मोर्चा उपाध्यक्ष लवनिश भारद्वाज, महामंत्री एसी मोर्चा सुभाष, युवा मोर्चा महासु उपाध्यक्ष पंकज संगरह, चांद गौतम, पूर्व उप प्रधान देवनगर महिंद्र मेहता, सह प्रभारी डंसा सुशील, युवा मोर्चा के जय कौशल व विकास लांबा आदि मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन कल रविवार को लायनस क्लब सोलन द्वारा कुमारहट्टी सोलन बायपास पर बीते कई वर्षों से निर्धारित स्थान पर 151 विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधे लगाकर पौधारोपण कार्यक्रम गया। सभी सदस्यों एवं उनके परिजनों की उपस्थिति के बीच खास तौर पर क्लब के रीजन चेयरपर्सन लायन राजकुमार जिश्टू का आगमन रहा। इस बीच क्लब के प्रधान विशाल सूद और कार्यक्रम संयोजक लायन सुभाष बावा और मीडिया प्रभारी लायन डॉ अनिल बंसल ने बताया कि वर्षों वर्ष पहले से हमारा क्लब शहर और इसके आसपास के क्षेत्रों में हर वर्ष इस समय में पौधरोपण करता आया है। यह इसलिए भी आवश्यक है। क्योंकि सभी जानते हैं यूं तो हमने नैसर्गिक सौंदर्य एवं उपहारों से भरपूर हमारी धरा, कुदरत और पर्यावरण से बेशकीमती खजाने अपने अस्तित्व के लिए बिना मूल्य ही प्राप्त किए हैं। हमारा सौभाग्य है कि हमें पौधारोपण कर प्रत्यक्ष रुप से इन्हें कुछ लौटाने का अवसर मिलता है, जो समय पर हमारी ही जरुरत के रुप में हमें वापिस मिलना तय है।
जवाली : शिक्षा बलौरिया ने खेलो इंडिया टूर्नामेंट में पांचवां रैंक प्राप्त कर किया प्रदेश का नाम रोशन
राजेश कतनाेरिया। जवाली जवाली विधानसभा क्षेत्र के अधीन ग्राम पंचायत चलवाड़ा की शिक्षा बलौरिया ने 25 से 29 जुलाई को नई दिल्ली में आयोजित खेलो इंडिया महिला फेंसिंग लीग व रैंकिंग टूर्नामेंट में सीनियर महिला वर्ग में पांचवां रैंक प्राप्त कर, 10 हजार का नकद इनाम जीता व जूनियर महिला वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त कर ब्रॉन्ज मेडल व 30 हजार रुपए का इनाम हासिल करके अपना, माता-पिता व जवाली का नाम रोशन किया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने जूनियर महिला वर्ग में तीसरा स्थान व 30हजार रुपए का नकद इनाम जबकि सीनियर महिला वर्ग में पांचवां रैंक हासिल करके 10 हजार का नकद इनाम प्राप्त किया है। बताया जा रहा है कि इससे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनका कहना है कि मेरी सिलेक्शन फेंसिंग खेल में खेलो इंडिया के तहत वर्ष 2017 में पटियाला में हुई थी, जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। उसके बाद अंतराष्ट्रीय स्तर पर उज्वेकिस्तान में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था। शिक्षा बलौरिया ने सीएम से मांग की है कि मुझे ओलंपिक व कॉमनवेल्थ गेम्स में प्रतिभागी बनना है जिसके लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाए ताकि इससे बेहतर प्रदर्शन करके अपने प्रदेश का नाम रोशन कर सकूं। उनका कहना है कि इसके लिए मैंने खेल मंत्री के समक्ष पहले ही मांग रखी थी लेकिन आजतक कोई भी आर्थिक सहायता नहीं मिली है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज चंबा के परिधि गृह में भरमौर-पांगी क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार जनजातीय और पिछड़े क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इन क्षेत्रों के समुचित विकास के लिए बजट आबंटन में पर्याप्त प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में प्रदेश के जनजातीय और दुर्गम क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने पिछली कांग्रेस सरकार पर जनजातीय क्षेत्रों के लोगों को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने इन क्षेत्रों के विकास के लिए कुछ नहीं किया। जयराम ठाकुर ने कहा कि पहली बार इस वर्ष अप्रैल माह में साच पास यातायात के लिए बहाल किया गया है। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में सड़कों की स्थिति में व्यापक स्तर पर सुधार हुआ है और इन क्षेत्रों के विकास के लिए पर्याप्त बजट का आबंटन किया गया है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. हंसराज ने जनजातीय क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने के साथ-साथ समस्त चंबा जिला का समान विकास सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। विधायक जिया लाल कपूर ने दुर्गम एवं जनजातीय क्षेत्रों की विकासात्मक आवश्यकताओं के प्रति सदैव संवेदनशील रहने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
बीते रविवार को लायनस क्लब सोलन द्वारा कुमारहट्टी सोलन बायपास पर 151 विभिन्न प्रकार के पेड पौधे लगाकर पौधरोपण कार्यक्रम किया गया।इस कार्यक्रम के दौरान क्लब के सदस्यों एवं उनके परिजनों सहित क्लब के रीजन चेयरपर्सन लायन राजकुमार जिश्टू विशेष रूप से मौजूद रहे। क्लब के प्रधान लायन विशाल सूद, कार्यक्रम संयोजक लायन सुभाष बावा और मीडिया प्रभारी लायन डॉ अनिल बंसल ने बताया कि वर्ष पहले से हमारा क्लब शहर और इसके आसपास के क्षेत्रों में हर वर्ष पौधरोपण करता आया है। उन्होंने इस दौरान कहा कि हमे समय-समय पर पौधरोपण करना चाहिए। गौरतलब है लायनस क्लब सोलन लोगों को जागरूक करने से साथ इस तरह के आयोजन समय समय पर आयोजित करता है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। रामपुर बुशहर पीएस रामपुर के पास राजपुरा रोड पर शाम करीब साढ़े सात बजे यातायात जांच के दौरान कर्मचारियों के साथ अब्दुल रहमान के कब्जे से 08.26 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि फर खान वीपीओ खेड़ी तहसील रुड़की जिला हरिद्वार उत्तराखंड का रहने वाला था। उसकी उम्र 23 वर्ष बताई जा रही है और चुन्नी लाल पुत्र बुद्धि सिंह ग्राम, मत्रेवाल पीओ नोगली तहसील रामपुर जिला शिमला का रहने वाला था। उसकी उम्र 32 वर्ष बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि खबर की पुष्टि डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने की है।
जिला शिमला के रामपुर में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने रामपुर के पास राजपुरा रोड पर दो युवकों से 8.26 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। दरअसल पुलिस रामपुर के पास राजपुरा रोड पर शाम करीब साढ़े सात बजे गश्त पर मौजूद है। इस दौरान पुलिस ने दो युवकों को 8.26 ग्राम चिट्टे सहित पकड़ा। आरोपियों की पहचान फर खान (उम्र 23) वीपीओ खेड़ी तहसील रुडकी जिला हरिद्वार उत्तराखंड और चुन्नी लाल (उम्र 32) पुत्र बूढ़ी सिंह ग्राम, मत्रेवाल पीओ नोगली तहसील रामपुर जिला शिमला के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि उन्होंने गत दिवस चंडीगढ़ में आयोजित मादक पदार्थों की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा पर सम्मेलन के उपरान्त केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ सिरमौर जिले के हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा प्रदान करने के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार जल्द ही इस विषय पर हाटी समुदाय के हित में उचित निर्णय लेगी। जयराम ठाकुर ने आशा व्यक्त की कि केंद्र सरकार शीघ्र ही हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा देगी और समुदाय की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सम्बन्ध में उन्होंने पूर्व में केंद्रीय सामाजिक कल्याण एवं अधिकारिता मंत्री से भी चर्चा की है।
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने सेब सीजन-2022 के दृष्टिगत बागवानों के हितों की रक्षा और विभिन्न स्तरों पर उनके शोषण इत्यादि को रोकने के लिए उठाए गए त्वरित एवं दूरगामी कदमों की सराहना करते हुए इसके लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार व्यक्त किया है। शहरी विकास मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार कृषक एवं बागवान कल्याण के लिए कृतसंकल्प है। चालू सेब सीजन में बागवानों को पेश आ रही समस्याओं के दृष्टिगत उनके नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमण्डल हाल ही में मुख्यमंत्री से भेंट की थी। मुख्यमंत्री ने इन समस्याओं के तुरन्त निवारण के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक समिति गठित कर सार्थक समाधान की ओर कदम बढ़ाया है। इस समिति के माध्यम से बागवानों को किफायती दरों पर पैकेजिंग सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए सरकार ने अनेक बागवान हितैषी निर्णय लिए हैं, जिसमें 1 अप्रैल के बाद सेब की पेटियां एवं ट्रे की खरीद करने वाले सभी बागवानों को जीएसटी का 6 प्रतिशत उपदान बागवानी विभाग एवं एच.पी.एम.सी के माध्यम से उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि एच.पी.एम.सी. द्वारा विक्रय किए गए कार्टन एवं ट्रे पर भी यह उपदान देय होगा। इस जीएसटी के खर्च को प्रदेश सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि सरकार द्वारा एच.पी.एम.सी को इस सेब सीजन को ध्यान में रखते हुए कम से कम एक करोड़ पेटियों की पैकेज सामग्री के आबंटन की तैयारी के निर्देश जारी किये गये हैं और एचपीएमसी द्वारा इस संबंध में 50 प्रतिशत तैयारी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि एमआईएस के अन्तर्गत बागवानों को वर्ष 2021 तक की अदायगी करने के लिए प्रदेश सरकार ने 8 करोड़ 65 लाख रुपये की धनराशि विभाग को प्रदान की है और शीघ्र ही इसका भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है।
जिला शिमला में सेब सीजन चरम पर है। पिछले दो सप्ताह से हो रही लगातार बारिश के कारण ऊपरी शिमला में सड़कों की हालत खस्ता हो चुकी है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव यशवंत छाजटा ने कहा कि बारिश से काफी ज्यादा नुकसान हो रहा है। खासकर सेब बाहुल क्षेत्र में सड़कों की हालत बहुत ज्यादा ख़राब हो चुकी है। गांवों के लिंक रोड़ बंद पड़े हैं। कई सड़के भू सख्लन के कारण बंद पड़ी हुई है। कई रोड़ तो बारिश के कारण बह ही गए हैं। उन्होंने कहा कि इन दिनों सेब की फसल पूरी तरह तैयार है। बागवानों ने सेब का तुड़ान शुरू कर दिया है। उन्हें चिंता सता रही है कि सड़के बंद होने से वह अपना सेब कैसे मंडियों तक पहुंचाएंगे। ऊपरी शिमला के क्षेत्रों में सड़कों की हालत को ना सुधारने को लेकर कांग्रेस महासचिव ने प्रदेश की सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार बिना कोई समय गवाएं तुरंत सड़कों को खोलने का काम शुरू करें। उन्होंने जिला प्रशासन पर भी निशाना साधा कि वह कुंभकर्णी नींद सोया हुआ है। ऊपरी शिमला में सड़कों की क्या हालत है, किसान बागवान कैसे अपना माल सड़कों तक ला रहे हैं इसकी सुध लेने तक का समय प्रशासन के पास नहीं है। उन्होंने बरसात से प्रभावित सड़कों विशेषकर दूर दराज की ग्रमीण क्षेत्रों की सड़कों को तुरंत बहाल करने को भी कहा है, जिससे लोगों को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सड़कों की हालत खस्ता होने से माल ढुलाई करने वाले बड़े वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इससे सेब की ढुलाई में विपरीत असर पड़ सकता है। छाजटा ने कहा कि सरकार किसानों व बागवानों को परेशान करने पर तुली हुई है। कार्टन, ट्रे, खाद, सभी चीजें मंहगी की। पहले ही लोग इनसे परेशान थे। छाजटा ने कहा कि भट्टाकुफर फल मंडी की हालत भी खस्ता है। बागवान यहां पर अपना माल बेचने के लिए पहुंचते हैं। पूरी मंडी में अव्यवस्था का आलम है। उन्होंने कहा कि प्रशासन के आला अधिकारियों के पास यदि समय हो तो वह खुद इसका मुआयाना करें ताकि उन्हें वास्तविक्ता का पता चल सकें।
विधायक नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि पंचायती राज संस्थाएं लोकतंत्र की सबसे छोटी व महत्वपूर्ण इकाई है। उन्होंने कहा कि पंचायत के एक वार्ड पंच से लेकर मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री तक चुने हुए सभी प्रतिनिधि लोगों के विकास में अपनी-अपनी भूमिका निभाते है। इन्ही सभी प्रतिनिधियों के प्रयासों से लोकतंत्र मजबूत होता है। विधायक नरेंद्र ठाकुर टाऊन हाल में पंचायती राज प्रकोष्ठ के पंचपरमेश्वर सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियो को हर स्तर पर मान-सम्मान भी मिलता है और क्षेत्र के विकास को भी सरकार व उनके माध्यम से गति मिलती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के समय में ही पंचायती राज संस्थाएं सुदृढ़ हुई है और महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण भी मिला है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से आवाहन किया है कि वे भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों से लोगों को अवगत करवाए व उनका लाभ भी उन्हें पहुंचाए।
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने रविवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पंचायत पटनोन में आयोजित मन की बात कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों के साथ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महीने के अंतिम रविवार को आयोजित की जाने वाली मन की बात कार्यक्रम का आनंद उठाया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री ने पटनौण बूथ पर लाभार्थि परिवारों को निशुल्क मिलने वाले घरेलू गैस कनेक्शन भी वितरित किए। इससे पहले यहां पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री का पंचायत पूर्व प्रधान राजकुमार सहित पार्टी पदाधिकारियों स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ हिमाचल प्रदेश में रहने वाले प्रत्येक वर्ग को मिला है। आज प्रदेश का कोई भी ऐसा वर्ग नहीं है जिसे केंद्र एवं प्रदेश सरकार की ओर से मिलने वाली योजनाओं का फायदा ना मिला हो। उन्होंने उदाहरण के तौर पर कहा कि आज यहां उपस्थित जितना भी जनसमूह है, उन्हें कोविड-19 वैक्सीन लगी है, जिसे केंद्र सरकार ने निशुल्क उपलब्ध करवाया है, ताकि देश की जनता स्वस्थ रहें खुशहाल रहें। उन्होंने कहा कि आज उन्होंने घरेलू गैस कनेक्शन वितरित किए हैं, समाज के प्रत्येक वर्ग को हर सुविधा उपलब्ध हो इसका ख्याल केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार रख रही है।
ब्लॉक खंड परागपुर के अन्तर्गत जसवां-परागपुर की रविवार को लोक निर्माण विभाग रेस्ट हाऊस परागपुर में प्रेस क्लब की नई कार्यकारणी का गठन हुआ। इस दौरान कार्यकारिणी मनोनीत करने से पहले अभी हाल ही मे स्वर्ग सिधार गये रक्कड के वरिष्ठ पत्रकार ओपी डोगरा व परागपुर के वरिष्ठ पत्रकार संजय शर्मा को विनम्र पूर्वक श्रदांजलि अर्पित की गई। इस कार्यकारणी में गरली के वरिष्ठ पत्रकार रक्षपाल शर्मा को लगातार दुसरी बार सर्वसम्मति से जसवां-परागपुर प्रेस कल्ब अध्यक्ष चुना गया। जबकि रविन्द्र बनियाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,उपाध्यक्ष अरविंद महासचिव सुरजीत धीमान व प्रवीण शर्मा, कोषाध्यक्ष विनायक ठाकुर, सह कोषाध्यक्ष जतिन व आशीष शर्मा प्रेस सचिव शशि राणा सचिव प्रवेश शर्मा, अविनाश सेठी मुख्य सलाहकार अमित वालिया, कार्यलय प्रमुख राजकपूर व कमलजीत सिंह, महासचिव सुरजीत धीमान,प्रवीण शर्मा और कार्यकारिणी सदस्य शुभम शर्मा मनोज शर्मा, रोहित धीमान, आशीष शर्मा सुशील कुमार, हरभजन सिंह भाटिया, कमलजीत सिंह, रोहित व बिक्रम ठाकुर मनोनीत हुए है। तदोपरान्त प्रेस वार्ता करते हुए अध्यक्ष रक्षपाल शर्मा ने कहा कि प्रेस बंधुओ की मांगों को लेकर प्रदेश सरकार को अवगत करवाया जाएगा साथ ही पंजाब की तर्ज पर सभी पत्रकारों को यलो कार्ड को दिए जाए। वही इस दौरान पत्रकारो को पेश आ रही विभिन्न समस्याओं पर भी विचार विमर्श किया गया।
गांव टांडा सदरपुर मे श्रुति फिटनेस सेंटर जिम का रिटायर कर्नल रमेश वालिया ने उदघाटन किया। उनके साथ वशिष्ठ अतिथि के रूप मे एक्स सर्विस ट्रेनिंग एकेडमी बड़ोह के मैनेजिंग डायरेक्टर पवन डोगरा उपस्तिथ रहे। बारिश के बाबजूद काफ़ी संख्या मे लोगो इस उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्तिथ रहे। सर्व प्रथम राकेश कुमार निवासी मुकतसर साहिब पंजाब से आये खास मेहमान राकेश कुमार ने मुख्य अतिथि के साथ आये सभी मेहमानों का स्वागत व धन्यवाद किया। उसके बाद हिन्दू संस्कृति परम्परा को निभाते हुये जिम मालिक राज कुमार व उनकी पत्नी श्रुति ने मुख्य अतिथि कर्नल रमेश वालिया व वशिष्ठ मेहमान पवन डोगरा को शॉल, टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। पवन डोगरा ने अपने सम्बोधन में आयोजकों का धन्यवाद किया और डॉ राजकुमार के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर मुख्य रूप से गौरव कथूरिया, मनोज कुमार, सुमन महाशा, पंकज शर्मा मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ऐतिहासिक चम्बा चौगान से हिमाचल प्रदेश के गठन के 75 वर्षों के उपलक्ष्य पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष का शुभारम्भ किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुखद संयोग है कि इस वर्ष देश अपनी आजादी के 75 वर्ष का उत्सव मना रहा है और साथ ही हिमाचल प्रदेश भी अपने गठन के 75 वर्ष मना रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने इन 75 वर्षों में सभी क्षेत्रों में अतुलनीय विकास और प्रगति की है जिसका श्रेय प्रदेश के प्रत्येक मेहनतकश और ईमानदार व्यक्ति को जाता है। विभिन्न बाधाओं के बावजूद, हिमाचल प्रदेश को देश के सबसे प्रगतिशील राज्यों में से एक बनाने के लिए प्रदेशवासियों ने पूर्ण समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ काम किया। मुख्यमंत्री ने राज्य की विकासात्मक यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश ने सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास किया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1948 में राज्य की प्रति व्यक्ति आय मात्र 240 रुपये थी, जो अब बढ़कर 2,01,873 रुपये हो गई है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) जो वर्ष 1948 में 27 करोड़ रुपये था अब बढ़कर 1,75,173 करोड़ रुपये हो गया है। उन्होंने कहा कि राज्य की साक्षरता दर आज 83 प्रतिशत हो गई है, जो वर्ष 1948 में मात्र 4.8 प्रतिशत थी। उन्होंने कहा कि राज्य में कृषि उत्पादन 954 मीट्रिक टन से बढ़कर 1500 मीट्रिक टन और खाद्यान्न उत्पादन वर्ष 1948 में 1.99 लाख मीट्रिक टन था, जो बढ़कर 15.14 लाख मीट्रिक टन हो गया है। जयराम ठाकुर ने सड़कों को पहाड़ी प्रदेश की जीवन रेखाओं की संज्ञा देते हुए कहा कि हिमाचल के गठन के समय राज्य में केवल 228 किलोमीटर सड़कें थीं और आज राज्य में 39,354 किलोमीटर से अधिक लम्बी सड़कें हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा आरम्भ की गई प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) ने ग्रामीण सम्पर्क सुनिश्चित करने में एक प्रमुख भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि राज्य में पीएमजीएसवाई के तहत लगभग 20,000 किलोमीटर सड़कें निर्मित की गई हैं। उन्होंने कहा कि चम्बा जिले में गठन के समय केवल 48 किलोमीटर लम्बी सड़कें थीं, जबकि आज जिले में 2,660 किलोमीटर से अधिक लम्बी सड़कें हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने अपना साढ़े चार वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर लिया है और इस अवधि में राज्य का संतुलित और चहुंमुखी विकास सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्षी नेता बेबुनियाद मुद्दों को उठा रहे हैं और चुनाव को देखते हुए लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार जरूरतमंदों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करने पर प्रति वर्ष 1300 करोड़ रुपये से अधिक व्यय कर रही है, जबकि पिछली राज्य सरकार द्वारा केवल 400 करोड़ रुपये व्यय किए गए थे। उन्होंने कहा कि हिमकेयर, सहारा योजना, गृहिणी सुविधा योजना और शगुन योजना ने जरूरतमंदों और गरीबों को बहुत आवश्यक राहत प्रदान की है। जयराम ठाकुर ने सदियों से ऐतिहासिक मिंजर महोेत्सव को पूरे उत्साह एवं परम्परागत ढंग से मनाने के लिए राज्य के लोगों और विशेष रूप से चम्बा जिले के सभी निवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मिंजर महोत्सव हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आज अपने मन की बात कार्यक्रम में राज्य में मनाए जाने वाले चम्बा मिंजर, सायर मेले और जागरा मेले का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने मिंजर के अवसर पर राज्य की जनता को बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि यह राज्य और यहां के लोगों के प्रति प्रधानमंत्री के स्नेह एवं उनकी उदारता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने मिंजर महोत्सव के अवसर पर इस उत्सव को अंतरराष्ट्रीय दर्जा देने की भी घोषणा की। उन्होंने चम्बा चौगान के सौंदर्य को और अधिक निखारने के लिए यहां रोशनी की उचित व्यवस्था करने की भी घोषणा की। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों द्वारा हिमाचल तब और अब थीम पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के गठन के 75 वर्षों पर आधारित गीत भी जारी किया गया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा निर्मित हिमाचल प्रदेश के 75 वर्षों के गौरवशाली इतिहास पर आधारित एक वृत्तचित्र को भी प्रदर्शित किया गया।


















































