विनायक ठाकुर।ज्वालामुखी उपमंडल ज्वालामुखी के अंतर्गत पड़ती पंचायत गुम्मर में वीरवार को एसएसबी सपड़ी से आये कर्मचारियो ने अग्निवीर पर लोगों को जागरुकत किया वहीं युवाओ को इस योजना के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी। यही नहीं अधिकारियों ने वहां मौजूद महिलाओं को महिला सशक्तिकरण के बारे में भी विशेष जानकारी दी तथा उन्हें जागरुकत भी किया। अधिकारियों ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार ने विभिन्न योजनाएं चलाई हैं। साथ ही अधिकारियों ने हर घर तिरंगा योजना के तहत सभी लोगों को 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच तिरंगा लगाना है। यही नहीं उन्होंने बताया कि पैरामिलिट्री फोर्स में युवतियां भी भर्ती होकर देश की रक्षा कर सकती है।इस दौरान ग्राम पंचायत गुम्मर के प्रधान शिमला देवी, उप प्रधान कस्तूरी लाल सहित अन्य ग्राम पंचायत सदस्य भी मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। मंडी बल्ह कांग्रेस पार्टी प्रकाश चौधरी पूर्व मंत्री व जिला अध्यक्ष आज बल्ह विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के दौरान नगर निगम मंडी के वार्ड 15 में दोहन्दी, बगला, चक्कर, गुटकर के लोगों से जनसापर्क किया। जिला उपाअध्यक्ष अजय ठाकुर, जिला महासचिव प्रदीप शर्मा, बल्ह मंडल महामंत्री महेन्द्र गुप्ता, पंचायती राज जिला के उपाअध्यक्ष विजय कश्यप, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता लाल सिंह चौधरी, हेम राज (राजू अकेला), भीखम राम, राम लाल, चमन लाल, किशोर लाल, कीर्ति नरयाल, भूपेंद्र गुलेरिया, घनश्याम गुलेरिया, हेम चंद शर्मा, डोडर राम, मदन सिंह, धनी राम ठाकुर, चेत राम, रिंकू, राजू, नरेंद्र कुमार, हनी सिंह, अनीता जमवाल इस जनसंपर्क अभियान में साथ रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला शिमला के बसंतपुर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां पर देर शाम को चलती गाड़ी पर पत्थर गिर गए, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है,जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं। घायलों को रेस्क्यू करके अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शिमला से सुन्नी की ओर (PB 01C 8494) नंबर की इनोवा गाड़ी जा रही थी। इसी बीच बसंतपुर के नजदीक पहाड़ी से गाड़ी पर पत्थर गिर गए। इस गाड़ी में 4 लोग सवार थे। कुछ स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और घायलों को अस्पताल ले गए, जबकि एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। बताया जा रहा है कि मृतक का नाम रोहित कुमार पुत्र अशोक कुमार गांव मझोती जिला कांगड़ा, उम्र 25 साल है, जबकि घायलों में सुन्नी पुत्र धर्म सिंह गांव तांबर तहसील जयसिंहपुर जिला कांगड़ा उम्र- 33 साल और हरदीप सिंह पुत्र सतपाल सिंह हाउस नंबर 2014,फेज 7 सेक्टर मोहाली पंजाब उम्र 61 वर्ष और गाड़ी का ड्राइवर अभिषेक के तौर पर हुई है। ये सभी सैमसंग कंपनी में कार्यरत हैं और डिस्ट्रीब्यूटर का काम करते हैं। डीएसपी हेडक्वार्टर कमल वर्मा ने पुष्टि करते हुए कहा कि चलती गाड़ी पर पत्थर के गिरने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि इसमें 4 लोग सवार थे, जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि 3 लोगों को रेस्क्यू करके अस्पताल ले जाया गया है। यहां पर घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विनायक ठाकुर।देहरा उपममंडल देहरा के अंतर्गत पड़ते ढलियारा के गाँव घरथेडू में एक 45 वर्षीय महिला द्वारा किसी जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत होने का दुःखद मामला प्रकाश में आया है। मृतिका की पहचान सरोज कुमारी पत्नी सुरेश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है की पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम हेतु टांडा अस्पताल भेजा है। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ देहरा कुलदीप सिंह ने कहा की पुलिस द्वारा 174 सीआरपीसी के तहत कार्यवाई अमल में लाई गई है। मामले की तफ़्तीष की जा रही है।
विनायक ठाकुर।डाडासीबा जसवां परागपुर के अंतर्गत पड़ते डाडासीबा स्थित करियर प्वाइंट अकादमी के तीन विद्यार्थी अनिरुद्ध डोगरा, सौरव ठाकुर, प्रवीण कुमारी का चयन एचपी पुलिस में हुआ है। अकादमी के प्रबंधक इंजीनियर मनोज कुमार पिछले कई वर्षाें से बच्चों को कंपटीशन एग्जाम के लिए कोचिंग उपलब्ध करवा रहे हैं। वहीं, पहले भी अकेडमी से कई बच्चे आर्मी और अन्य हिमाचल प्रदेश चयन बोर्ड की परीक्षाओं में उत्तीर्ण होकर विभिन्न विभिन्न विभागों में कार्यरत हैं। यहां पर पुलिस, आर्मी, एचपीएसएससी तथा सभी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है। अकादमी द्वारा चयनित बच्चो को सम्मानित कर उनकी हौसला अफजाई की गई। वहीं, छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा प्रदेश कार्यालय दीपकमल में आज प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की उपस्थिति में चेतन बरागटा की भाजपा में शामिल किया गया। जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी नीलम सरैईक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व जिला सिरमौर प्रभारी अरूण फाल्टा, मंडल अध्यक्ष उमेश शर्मा, मंडल महामंत्री यशपाल शर्मा व अजय भेरटा, मंडल उपाध्यक्ष रविंद्र रावत, प्रदेश अनुसूचित जाती मोर्चा सचिव राकेश डोगरा भी उपस्थिति रहे। मंडल अध्यक्ष उमेश शर्मा ने चेतन बरागटा का पार्टी में स्वागत किया और कहा चेतन बरागटा के पार्टी में शामिल होने से जुब्बल कोटखाई में भाजपा को आगामी चुनाव में बल मिलेगा और शीघ्र ही अन्य निष्कासित कार्यकर्ताओं पार्टी में शामिल किया जाएगा।
मनोज कुमार। कांगड़ा माता बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में 29 जुलाई से श्रावण नवरात्रि शुरू होने जा रहे हैं, जिसको लेकर मंदिर प्रशासन तैयारी पूरी कर ली है। मंदिर सहायक आयुक्त एवं एसडीएम कांगड़ा नवीन तंवर ने बताया कि नवरात्रों के मद्दे नजर सफाई व्यवस्था, पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त किया गया है। वहीं, बाहर से आने वाले बड़े वाहनों को कांगड़ा बाईपास पर खड़ा किया जाएगा। बाजार में वन-वे यातायात व्यवस्था जारी रहेगी, जिसके अंतर्गत दाेपहिया वाहन दोनों ओर से आ जा सकेंगे, लेकिन कार इत्यादि वाहन तहसील चौक से जाएंगे और कॉलेज रोड से बाहर जाएंगे। वहीं, शहर में सफाई व्यवस्था के लिए अतिरिक्त सफाई कर्मचारी तैनात किए गए हैं। इसके साथ अतिरिक्त पुलिस भी तैनात की जाएगी। उन्होंने कहा कि यात्रियों के ठहरने के लिए मंदिर सराय व यात्री सदन में इंतजाम किए गए हैं। वहीं, मंदिर के वरिष्ठ पुजारी एवं ट्रस्टी पंडित राम प्रसाद शर्मा ने कहा के मंदिर परिसर में कोरोना नियमों का पूरा पालन किया जाएगा, ताकि श्रद्धालु 2 गज की दूरी रखते हुए माता बज्रेश्वरी की पिंडी के दर्शन कर सकें उन्होंने कहा मंदिर में तीन टाइम लंगर व्यवस्था भी की जा रही है।
मनोज कुमार। कांगड़ा जयंती बिहार कल्याण समिति के प्रधान पंडित वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि कालोनी की साफ सफाई व्यवस्था के लिए पिछले 7 वर्षों से सदस्यों के सहयोग से सफाई कर्मचारी काम कर रहा है, लेकिन कुछ लोग अपने घर का कूड़ा सड़क या आसपास फैंक जाते हैं। ऐसे लोगों को पकड़ने के लिए सदस्यों की टीमें भी गठित की गई है। वहीं, गुप्त कैमरे की भी व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि कालोनी में स्ट्रीट लाईट की भी सुविधा पहले से ही है। उन्होंने स्थानीय बाशिंदों से अपील की है कि कूड़ा-कर्कट सड़कों या इधर-उधर न फेंककर कूड़ा लेने वाले आए सफाई कर्मचारी को ही दें, ताकि सफाई व्यवस्था के साथ-साथ कोई अन्य बीमारी न फैले। वहीं, बरसात के समय पानी भी घरों में नही घुसेगा। जयंती विहार कल्याण समिति ने सभी जयंती विहार के लोगों से आग्रह किया है कि समिति द्वारा तय राशि दे और कूड़ा इधर-उधर ने फैंके, जो व्यक्ति तय राशि नहीं दे सकता है, वह कल्याण समिति के सदस्यों को बता दें, ताकि सफाई कर्मचारी को विशेष तौर पर कहा जा सके कि वहां से कूड़ा अवश्य उठा लें। उन्होंने कहा कि पकड़े जाने पर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
मनोज कुमार। कांगड़ा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा घोषित किए गए बैचलर इन होटल मैनेजमेंट के प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में एमसीएम डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा के छात्रों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय के नाम में चार चांद लगा दिए हैं। बृहस्पतिवार को ही घोषित हुए इस परीक्षा परिणाम में महाविद्यालय की छात्रा प्रियंका मेहता ने 82.57 प्रतिशत अंक लेकर महाविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही अतुल ठाकुर ने 80.86 प्रतिशत अंक लेकर महाविद्यालय में द्वितीय स्थान तथा एकांश शर्मा ने 79 प्रतिशत अंक लेकर महाविद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन छात्रों ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं अपने गुरुजनों को दिया है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बलजीत सिंह पटियाल ने छात्रों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।विशेष बातचीत में प्राचार्य डॉ, बलजीत सिंह पटियाल ने बताया कि गत सत्र में ही महाविद्यालय में बैचलर इन होटल मैनेजमेंट का कोर्स शुरू किया गया था। पहले ही सत्र में इस तरह के परीक्षा परिणाम ने महाविद्यालय को गौरवान्वित किया है और इसके लिए हमारे इस महाविद्यालय के प्राध्यापक और छात्र बधाई के पात्र हैं।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट पंचायत संघाई के हरसंग धार में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने अपनी भागीदारी में भाग लेकर हरसंग व आसपास के क्षेत्र में विभिन्न वृक्ष के लगभग 100 पौधे रोपे। यह वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान कार्यक्रम 26 जुलाई से लेकर 15 अगस्त तक चलेगा। ललित गर्ग ने कहा कि सभी लोगों को पौधारोपण करना चाहिए, ताकि पर्यावरण में संतुलित बना रहे।इसके साथ ही बढ़ रहे भूस्खलन को भी रोका जा सकता है। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में हरसंग धार में पौधे रोपे। उन्होंने बताया कि भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ का लक्ष्य इस अवधि में लगभग 20 हज़ार पौधों को रोपित कर उनकी सुरक्षा का संकल्प लेना है। दूसरे स्थानों से यहां आए कार्यसमिति एनजीओ प्रकोष्ठ के सदस्य,पौधा रोपण के पश्चात सुंदर, रमणीय स्थान ओर देव-दर्शन हेतु दामोदर ऋषि हरसंग देव महाराज के मंदिर आए तथा कुछ देवदार के पौधों का रोपण भी किया गया। इस मौके पर भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ हिमाचल प्रदेश के प्रांत-संयोजक सुनील ठाकुर, प्रांत प्रभारी कार्यसमिति सदस्य ललित गर्ग, समाजसेवी जिला संयोजक कुशाल राज, शिमला प्रभारी भूप राम, चनावग पंचायत के उप-प्रधान जगदीश गौतम, तुलसी राम शर्मा, खूब राम शर्मा, पंडित जितेंद्र शर्मा, महेश ठाकुर, मेद राम, महिंद्र शर्मा, धनीराम, महिला मंडल धार व युवक मंडल हरसंग धार के अलावा अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन प्राइवेट आईटीआई दाड़लाघाट में प्लेसमेंट अफसर विनोद वर्मा ने एक कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया। कैंपस में हीरो मोटोक्रोप कंपनी के एचआर पुनीत ने प्रशिक्षणार्थियों का साक्षात्कार लिया। साक्षात्कार में 70 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया, जबकि अंबुजा आईटीआई के साथ नेरवा आईटीआई के प्रशिक्षणार्थी भी शामिल थे। कैंपस प्लेसमेंट अफसर विनोद वर्मा ने बताया कि चयन प्रक्रिया खत्म होने के बाद 75 में से 52 प्रशिक्षणार्थी चयनित हुए, जिसमें 19 लड़कियां तथा 33 लड़के शामिल हैं।सभी चयनित उमीदवार फाइनल परीक्षा के बाद कंपनी में ज्वाइन करेंगे। मासिक वेतन 15881 रुपए मिलेगा। प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने सभी चयनित उमीदवारों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह के कैंपस साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर 'आपका विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत वीरवार को बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने ग्राम पंचायत कलवाल कर दौरा किया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से मुलाक़ात करते हुए उनका हाल जाना। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी की नीतियों के बारे लोगों को जागरूक किया तथा केंद्र व प्रदेश की बीजेपी सरकार की नाकामियों को उजागर किया। उन्होंने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि पूंजीपतियों की कठपुतली बन चुकी बीजेपी सरकार की जन विरोधी नीतियां आम जनमानस के लिए घातक साबित हो रही है. उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी से देश कर आम नागरिक परेशान है वहीं बीजेपी के राज मे भ्रष्टाचार को बढ़ाबा मिला है। उन्होंने कहा ज़ब भी बीजेपी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने अबाज उठाई है, तब-तब मोदी सरकार ने केंद्रीय एजेंसियों कर दुरूपयोग करते हुए कांग्रेस आला नेताओं को बदनाम करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा देश के पढ़े-लिखें युवा रोजगार के लिए सड़कों पर घूम रहे है। देश के इन युवाओं को सेना मे जाने कर एक बिकल्प था जिसे भी अग्निपथ जैसे योजना थोपकर बीजेपी ने बंद कर दिया है। आम आदमी की जरूरत जिसके पीछे वह दिनरात मेहनत करता है रोटी, छाछ जैसी चीजों पर जीएसटी के नाम पर वृटिश लगान बसुला जा रहा है। बीजेपी द्वारा बसले जा रहे इस लगाने के कारण गरीब भूखे पेट सोने को मजबूर हो रहा है। उन्होंने प्रदेश बीजेपी सरकार को घेरते हुए कहा कि पिछले साढ़े चार वर्ष में सरकार ने मात्र अपने लोगों व अपने विकास पर ध्यान दिया है।
मनोज कुमार। कांगड़ा ज़िला कांगड़ा में बरसात ने अपना रौद्र रुप दिखलाना शुरू कर दिया देर रात से हो रही बारिश से जहां लोगों के घरों में पानी घुस गया। वहीं, मटौर शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर भू-स्खलन से कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा। वाहन चालकों को संपर्क मार्गों का सहारा लेना पड़ा। वहीं, जमानाबाद जाने वाले रास्ते पर भी पेड़ गिरने से कुछ समय के लिए यातायात बाधित रह। मिंजर मेला कमेटी के प्रधान आशाेक कुमार ने अपनी टीम के साथ पेड़ को एक तरफ करके यातायात के लिए मार्ग को बहाल कर दिया। मूसलाधार बारिश की वजह से जहां जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। वहीं, बाजारों में भी सन्नाटा पड़ा रहा। वहीं मुख्य मार्गों पर सड़के तालाब बन गईं। आपकाे बता दें कि जमानाबाद पंचायत में आज (गुरूवार) से चार दिवसीय िमंजर मेला शुरू हाे गया। 31 जुलाई काे मिंजर वसर्जित की जाएगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल अनुबंध नियमित कर्मचारी संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष मुनीष गर्ग के नेतृत्व में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से ओक ओवर शिमला में नियुक्ति की तिथि से वरिष्ठता की मांग के संबंध में मुलाकात की।प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मजबूती के साथ अपनी मांग को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से कहा कि पिछले चार वर्षाें से प्रदेश के हर कोने से वरिष्ठता की मांग उठाई गई, लेकिन अभी तक इसे पूरा नहीं किया गया, जिसके कारण प्रदेश के लगभग 70 हजार कर्मचारियों के साथ अन्याय हो रहा है। मुख्यमंत्री ने सभी बातों को ध्यान से सुना और इस मांग को अति शीघ्र पूरा करने की बात दोहराई। पिछले कल भी संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा, एनजीओ फेडरेशन के अध्यक्ष अश्वनी ठाकुर, महासचिव राजेश शर्मा, सचिवालय यूनियन के अध्यक्ष भूपिंदर बॉबी, मुख्य सचिव आरडी धीमान, वित्त सचिव प्रबोध सक्सेना से उनके कार्यालय,सचिवालय में मिला था। हिमाचल अनुबंध नियमित कर्मचारी संगठन ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि सरकार भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के अंतर्गत नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति की तिथि से वरिष्ठता देने के वायदे को पूरा करें। संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार 2008 में पहली बार तत्कालीन भाजपा सरकार ने लोक सेवा आयोग, अधीनस्थ चयन बोर्ड द्वारा भर्ती एवं पदोन्नित नियमों के अंतर्गत नियुक्त कर्मचारियों को अनुबंध आधार पर नियुक्त किया। निश्चित वैधानिक प्रक्रिया को पूरा करने के बाद भी कमिशन पास कर्मचारियों को प्रदेश के इतिहास का सबसे लंबा अनुबंधकाल दिया गया। उसके बाद आई सरकारों ने अनुबंध अबधि को कम किया, लेकिन कर्मचारियों को नियुक्ति की तिथि से अपना कर्मचारी नही माना। सरकार कर्मचारी के सेवा की गणना उनके नियमितीकरण से कर रही है, नाकि उनकी प्रथम नियुक्ति से। यह लोकसेवा आयोग और अधीनस्थ सेवा बोर्ड जैसी संबैधानिक संस्थाओं की मान्यता पर प्रश्नचिन्ह लगाने जैसा है। कमीशन और बैच के आधार पर नियुक्त यह कर्मचारी सभी नियमों और सेवा शर्तों को पूरा करके नियुक्त हुए हैं। इसलिए इनकी सर्विसेज को प्रोमोशन और अन्य सेवालाभों के लिए नियुक्ति की तिथि से गिना जाए, नाकि नियमितीकरण की तिथि से। पूर्व में भी सरकार ने एडहॉक और टेन्योर बेसिस पर नियुक्त कर्मचारियों की सेवाओं को प्रोमोशन के लिए योग्य माना है तो अनुबंध पर दी गई सेवाओं को क्यों योग्य नही माना जा रहा? नियुक्ति की तिथि से वरिष्ठता ना मिलने से जूनियर कर्मचारी सीनियर होते जा रहे हैं। कर्मचारियों ने कहा कि उनका चयन भर्ती एवम पदोनती नियमों के अनुसार हुआ है। इसलिए उनके अनुबंध की सेवा को उनके कुलसेवाकाल में जोड़ा जाना तर्कसंगत है, जब हम पूरे नियमों के अंतर्गत नियुक्त हुए हैं, तो सरकार हमे पहले दिन से सरकारी कर्मचारी माने नाकि नियमितीकरण की तिथि से। यह प्रदेश के 70 हजार कर्मचारियों के मान सम्मान से जुड़ा विषय है। सरकार जल्द इस मांग को पूरा करे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष इस मांग को 50 से अधिक बार उठाया जा चुका है। मुख्यमंत्री खुद भी कह चुके हैं कि आपकी यह मांग जायज है। जेसीसी की बैठक में भी इस मांग पर कमेटी गठन की बात कही गई, लेकिन उसपर भी कोई कमेटी नही बनी। जेसीसी में अधिकांश मांगों पर कार्यवाही हुई है, लेकिन सेनिओरिटी के लिए कमेटी के गठन तक नहीं हुआ है, जिससे कर्मचारियों में निराशा है। नियुक्ति की तिथि से वरिष्ठता न मिलने से सेनिओरिटी लिस्ट में विसंगतियां आई हैं जिन्हें डेट ऑफ अपॉइंटमेंट से सेनिओरिटी देकर ही दूर किया जा सकता है। इस संबंध में कर्मचारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री घनश्याम शर्मा ने अगले सप्ताह अनुबंध नियमित कर्मचारी संगठन के साथ बैठक बुलाने की बात कही है। कर्मचारियों का कहना है कि बैठक के उपरान्त कर्मचारी साथियों की सहमति से आगामी निर्णय लिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेश महाजन, संगठन के प्रदेश महामंत्री अनिल सेन, प्रदेश उपाध्यक्ष बालकृष्ण, प्रदेश प्रवक्ता विजय राणा, प्रदेश प्रचार प्रमुख मुरारी लाल ठाकुर, शिमला जिलाध्यक्ष नंदलाल, कांगड़ा जिलाध्यक्ष सुनील पराशर, हमीरपुर जिला इकाई के मुख्य सलाहकार नरेश भारद्वाज, मंडी जिला इकाई के उपाध्यक्ष विनोद नायक, सुंदर नगर ब्लॉक के अध्यक्ष रणजीत सेन व अनिल शर्मा सहित प्रदेश के हर विभाग में कार्यरत लगभग 40 अनुबंध से नियमित कर्मचारी उपस्थित रहे।
आलाेक। कुल्लू जिला कुल्लू की मणिकरण घाटी के कसोल में भी नाला में मलबा आने से भुंतर मणिकर्ण सड़क मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है। बीती सुबह के समय अचानक नाले में भारी मलबा आ गया, जिसके चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई है, जिसमें सैकड़ों पर्यटक फंस गए हैं। बताया जा रहा है बताया जा रहा है कि सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग ने भी अपनी मशीनरी सड़क बहाली के लिए लगा दी है, लेकिन अभी तक वाहनों की आवाजाही के लिए बाहर नहीं हो पाई है। वहीं, लोक निर्माण विभाग की मशीनरी सड़क बहाली के कार्य में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक सड़क मार्ग बहाल नहीं हो पाया है। भुंतर पर मणिकरण सड़क मार्ग बंद होने के चलते एचआरटीसी के तीन बसें भी फस गई है। डीसी कुल्लू आशुतोष गर्ग का कहना है कि लोक निर्माण विभाग की मशीनरी मौके की ओर दी गई है और जल्द ही सड़क को बहाल कर दिया जाएगा। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि मौसम विभाग के द्वारा कुछ दिनों तक मौसम खराब बताया गया है। ऐसे में लोग भू-स्खलन वाली जगहों का रुख न करें।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला एसएफआई शिमला शहरी कमेटी ने बीते दिनों एक ACADEMIC COMPETITION का आयोजन किया था और, जिसमें 500 से ज्यादा स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया था और जिसमें 21 स्कूलो के बच्चे उपस्थित रहे। आज एसएफआई शिमला शहरी कमेटी ने इस ACADEMIC COMPETITION में विजेता छात्रों को पुरस्कार वितरण किए, जिसमें एसएफआई राज्य अध्यक्ष रमन थारटा और राज्य सचिव अमित ठाकुर और जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर उपस्थित रहे और राज्य सचिव अमित ठाकुर ने विजेताओं को पुरस्कार वितरण किए। ACADEMIC COMPETITION के 3 तरह के कंपटीशन रखे गए थे, जिसमें PAINTING COMPETITION, DECLAMATION COMPETITION, GK COMPETITION थे। PAINTING COMPETITION में प्रथम स्थान अंकेश ने लिया। DECLAMATION में प्रथम स्थान मिनाक्षी ने हासिल किया और gk competition में FIRST STANDARD में प्रथम स्थान भव्या और SECOND STANDARD मे तरुण ठाकुर ने और THIRD STANDARD में दीक्षांत ने हासिल किया। जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने कहा कि आज इंसान अपने फ़ायदे के लिए पर्यावरण को हानि पहुंचा रहे हैं। आज हमे इसे मिलकर बचाने की जरूरत है और अधिक से अधिक पेड़ लगाने की जरूरत है। शिमला शहरी अध्यक्ष नीतिश राजटा ने कहा कि एसएफआई हर वर्ष समय-समय पर इसी तरह के COMPETITION का आयोजन करती रहती हैं और आप सभी तमाम छात्रों का धन्यवाद करते हैं और उम्मीद करते हैं कि आप सभी का भविष्य उज्जवल हो और आशा है कि आप एसएफआई के इस तरह के competition में भाग लेंगे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल विधानसभा चुनाव से पहले वीरवार को प्रदेश की राजनीति के तीन बड़े नेता भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। इसमें भाजपा से निष्कासित पूर्व बागवानी मंत्री नरेंद्र बरागटा के पुत्र चेतन बरागटा, हमीरपुर से उर्मिल ठाकुर और धर्मशाला से राकेश चौधरी का नाम शामिल है। बीजेपी प्रदेश कार्यालय दीप कमल चक्कर में दोपहर बाद तीनों नेताओं को पार्टी में शामिल किया जाएगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। सिंहुता हिमाचल प्रदेश के 14 शिव भक्तों ने हरिद्वार से आरंभ हुए डाक कांवड़ यात्रा को काठगढ़ शिव मंदिर में पहुंचकर समाप्त की। इस यात्रा को सफल बनाने के लिए सुनील ठाकुर व उनके 13 शिष्यों ने मिलकर पूर्ण की। यह यात्रा 24 जुलाई को रात्रि 1:00 बजे शिव शंकर का नाम लेकर शुरू की गई थी, इस यात्रा को पूरा करने में युवाओं में काफी उत्सुकता देखने को मिली। यात्रा के शुरू करने के बाद इन्होंने हरिद्वार से 396 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए हाथ में डाक कावड़ लिए बिना भोजन ग्रहण किए दौड़ते हुए इस यात्रा को पूरा किया। इस यात्रा को पूरा करने के लिए इन्हें 24 घंटे का समय लगा। हम सभी प्रदेशवासियों को शिव भक्तों का तहे दिल से सम्मान करना चाहिए, क्योंकि आज भी इन जैसे युवाओं में भगवान के प्रति भक्ति दिखाई देती है। वर्तमान समय में जहां आज के कुछ पल भी भूखा नहीं रह सकता वही इन 14 शिव भक्तों ने 34 घंटे तक बिना कुछ खाए इतना लंबा सफर दौड़ कर तय किया है। हम इनकी इस सफलता के लिए इन सभी शिव भक्तों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हैं। भगवान शिव का आशीर्वाद सदैव बना रहे। वह आप सभी ऐसे ही हर एक मुकाम पर सफलता हासिल करें। इनसे भक्तों में सुनील ठाकुर, नन्नू सम्याल, अतुल धीमान मोहित सिंह मोहित शर्मा सागर अक्षय ठाकुर विक्रम साहिल विशाल अमित गौरव करण वध भक्त मनोहर साहिल शामिल थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन विधानसभा के टिक्करी में आज उप-स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश सरकार के स्वास्थ मंत्री डॉ. राजीव सहजल ने किया। यहां की जनता की और से हिमाचल सरकार आपका बहुत-बहुत आभार प्रकट करती है। साथ ही डॉ. राजीव सहजल ने अन्य कार्यों की आधारशिला भी रखी। हिन्नर और रेहड़ पंचायत के लोगों से संवाद किया। इसमें सोलन भाजपा के अध्यक्ष पीपो की मदन ठाकुर तथा जिला भाजपा के महामंत्री नंद लाल कश्यप आदि मौजूद रहे। राजेश कशयप ने कहा की विकास कार्यों को लेकर जो गंभीरता हमारी सरकार की है, वह विपक्ष के साथियों को हजम नहीं हो रही है। गांव व शहर सभी जगह में लोगों का जनसमर्थन हमें काम करने के लिए दोगुनी ताकत देता है।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर प्राथमिक शिक्षा खंड अधिकारी लंबागांव की और से खंड प्राथमिक व माध्यमिक पाठशालो में इनको मिली पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर की नौकरी। प्राथमिक शिक्षा खंड अधिकारी मोहिंद्र सिंह राणा ने जानकारी दी कि लंबागांव खंड की प्राथमिक पाठशाला में (आलमपुर) मधु (पपरोला) सुरजीत कुमार (धार छरोत्रिया) सुमना कुमारी (जांगल )कमलेश कुमार (बालकरूपी) सपना देवी (भेड़ी) कल्पना कुमारी(छंटी) कार्तिक ठाकुर (लाहडू) रीता देवी (भलूंदर) अनिता कुमारी (कुहन) विजय कुमार (सकोह) रेखा शर्मा (वरडाम) अनिता कुमारी (अपर वरडाम) अनिता कुमारी (बंदाहु) विकास कुमार (पपलाह) साहिल शर्मा (लाहट) आशा देवी (नडेल पांत) रीता देवी (कोटलू) मधु देवी (कोहाला) सपना देवी (भटवारा) सपना देवी (कुरु) संगीत वाला (धुपक्यारा) अजय कुमार (तरिंडा) प्रिंस (चंद्रोण) राजो पत्नी (रोपडी) राज कुमारी (उमर) दया देवी (सुंआ) मनीष कुमार (द्रमण) लख वीर सिंह (जालग) सूर्य कांत (कर्णघट ) रीटा देवी (उतरापुर) राज कुमार (टिकरी) रिनू देवी (हलेहड) किरना देवी (संघोल) रीता कुमारी (हारसी) किरण देवी (हलेहड) सुदेश कुमारी (पंडेहड) सुमित कुमार (अपर लंबागांव) विना देवी (झूंगा देवी) सरोज कुमारी (रायपुर) मंजु देवी माध्यमिक (सकोह), लक्ष्मी देवी (रायपुर), बबिता (जांगल), कमलेश कुमार (चंद्रोण), प्रिंश पुत्र (छंटी), कार्तिक ठाकुर (वेरी), मीना कुमारी (भुलनदर) सुमन (टिकरी) धावी रीनू देवी आदि चयनित हुईं हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल प्रदेश के कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में सचिवालय में शुरू हो गई है। बैठक में कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में कार्यरत करीब 3200 शिक्षकों की कई माह से लंबित यूजीसी पे स्केल की मांग पूरी हो सकती है। कैबिनेट बैठक में पे स्केल देने के प्रस्ताव को मंजूरी मिलेगी। यूजीसी पे स्केल मिलने पर शिक्षकों के मासिक वेतन में करीब 25 फीसदी तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। कैबिनेट बैठक में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रस्तुति दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क पहनना अनिवार्य किया जा सकता है। बैठक में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर चर्चा हो सकती है। वहीं, आउटसोर्स पर विभिन्न विभागों, निगमों और बोर्डों में कार्यरत कर्मचारियों को राहत देने के लिए गठित कैबिनेट सब कमेटी के अध्यक्ष मंत्री महेंद्र सिंह भी कैबिनेट बैठक में इस मामले से अवगत करा सकते हैं। इन कर्मियों के लिए निगम गठित करने की संभावना है। कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री की बजट और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में की गई घोषणाओं को मंजूरी दी जाएगी। इसके अलावा बैठक में कई अन्य फैसलों पर भी मुहर लगेगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला जिला शिमला में एक और बस हादसा हुआ है। कोटखाई तहसील में एचआरटीसी की एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 12 लोग घायल हुए हैं। हादसे का शिकार हुई बस जरई से ठियोग जा रही थी कि सुबह क़रीब 8 बजे बेऊन के पास हादसे का शिकार हो गई। बस सड़क से फिसलकर करीब 60 फुट नीचे खेत में पलट गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में सवार सभी यात्रियों को चोटें आई हैं। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एक किशोर की हालत गंभीर बताई गई है। एसएचओ कोटखाई मदन लाल की अगुवाई में पुलिस का दल घटनास्थल पर राहत व बचाव कार्य में जुटा है। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ठियोग लाया जा रहा है। कोटखाई समेत आसपास के इलाकों में आज सुबह से भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बता दें कि पिछले कल शिमला के समीप हीरानगर में एचआरटीसी की शिमला-नगरोटा रूट की बस के खाई में गिरने से 23 वर्षीय युवक की मौत हुई थी, जबकि 20 अन्य घायल हुए थे।
हिमाचल प्रदेश के कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में सचिवालय में शुरू हो गई है। बैठक में कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में कार्यरत करीब 3200 शिक्षकों की कई माह से लंबित यूजीसी पे स्केल की मांग पूरी हो सकती है। कैबिनेट बैठक में पे स्केल देने के प्रस्ताव को मंजूरी मिलेगी। यूजीसी पे स्केल मिलने पर शिक्षकों के मासिक वेतन में करीब 25 फीसदी तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। कैबिनेट बैठक में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रस्तुति दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क पहनना अनिवार्य किया जा सकता है। बैठक में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर चर्चा हो सकती है। वंही आउटसोर्स पर विभिन्न विभागों, निगमों और बोर्डों में कार्यरत कर्मचारियों को राहत देने के लिए गठित कैबिनेट सब कमेटी के अध्यक्ष मंत्री महेंद्र सिंह भी कैबिनेट बैठक में इस मामले से अवगत करा सकते हैं। इन कर्मियों के लिए निगम गठित करने की संभावना है। कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री
तलेरनी (छामला) में खेतों में काम कर रही एक महिला की रंगड़ों के काटने से मौत हो गई। हादसे में 62 वर्षीय महिला बंती देवी की उपचार के दौरान अस्तपाल में मृत्यु हो गयी। उप तहसील दाड़लाघाट की सन्याड़ी मोड़ पंचायत के गांव तलेरनी (छामला) की बंती देवी (62) पत्नी स्व बालक राम रविवार को अपने खेतों में घास काटने के लिए गई हुई थी, लेकिन घास काटते समय अचानक रंगड़ उन पर टूट पड़े, जहां पर रंगड़ों ने अपना छत्ता बना रखा था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। महिला के जोर-जोर से चिल्लाने पर गांव वाले मोके पर भागे चले आए। वहां लोगों ने धुंआ डालकर रंगड़ों से महिला को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक महिला को कई रंगड़ों ने काट लिया था।स्वजनों ने बंती देवी को उपचार के लिए अर्की अस्पताल पहुँचाया। इसके बाद चिकित्सकों ने महिला की गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने महिला को शिमला आईजीएमसी रैफर कर दिया। आईजीएमसी शिमला में चल रहे उपचार के दौरान मंगलवार को महिला ने दम तोड़ दिया। बंती देवी के निधन से गांव व रिश्तेदारों में शोक की लहर है। दामाद ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला का बुधवार को दाह संस्कार कर दिया गया।स्थानीय विधायक संजय अवस्थी, सन्याड़ी मोड़ प्रधान शंकर, पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर, पूर्व उपप्रधान राजेश गुप्ता, मोहन सिंह ठाकुर, लाला शंकर, हेमंत वर्मा, प्रेम केशव ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज शिमला के समीप हीरानगर में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस की दुर्घटना पर दुःख व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु और 20 लोग घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना की जानकारी प्राप्त होते ही जिला प्रशासन को तुरंत दुर्घटनास्थल पर बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और इन्दिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय शिमला के अधिकारियों को घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
--बस सेवा शुरू होने से सैकड़ों लोग होंगे लाभान्वित भरमौर पांगी के विधायक जियालाल कपूर ने घरवाला में आज चंबा-धरवाला-राड़ी बस रूट पर हिमाचल पथ परिवहन निगम डिपो चंबा की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसका बुधवार को भरमौर पांगी के विधायक ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस बस सुविधा से राडी ग्राम पंचायत के सैकड़ों लोगों को लाभ मिलेगा। इस दौरान विधायक जियालाल कपूर ने धरवाला से राड़ी तक बस में बैठकर सफर भी किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में लोगों की मूलभूत सुविधाओं के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किए जा रहे हैं और क्षेत्र में विकासात्मक कार्यों को गति प्रदान की गई है। विधायक जियालाल कपूर ने बताया कि क्षेत्र के लोगों द्वारा काफी लंबे समय से बसों के रूट को चलाने की मांग उठाई गई थी। इस अवसर पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इस बस के शुरू होने से पूरे क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी लंबित चली आ रही मांग पूरी हो गई है।
जिला हमीरपुर में सिविल सप्लाई के गोदाम के लिपिक और सहायक को रंगे हाथ रिश्वत के साथ पकड़ा गया है। मामला हमीरपुर जिला के उपमंडल नादौन का है। बताया जा रहा है कि ट्रांसपोर्टेशन वर्क देने की एवज में रुपयों की मांग कर रहे उपमंडलीय सिविल सप्लाई गोदाम नादौन के लिपिक व सहायक लिपिक को 9600 रुपय रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है। विजिलेंस विभाग हमीरपुर ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक ट्रक मालिक ने बुधवार के दिन ही ट्रांसपोर्टेशन वर्क दिए जाने की एवज में रिश्वत मांगने की शिकायत विजिलेंस विभाग में की थी। शिकायत मिलने के बाद राज्य सतर्कता विभाग ने एक टीम का गठन किया। रिश्वत की डिमांड के अनुरूप जैसे ही ट्रक मालिक गोदाम में पैसा देने के लिए पहुंचा वैसे ही विजिलेंस टीम ने दबिश दे दी। इस दौरान गोदाम के लिपिक को 9600 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। जानकारी के अनुसार सिविल सप्लाई उपमंडलीय गोदाम के लिपिक तथा सहायक लिपिक ने एक ट्रक मालिक से ट्रांसपोर्टेशन का कार्य देने की एवज में ₹9600 की डिमांड की। ट्रक मालिक ने इसकी शिकायत विजिलेंस विभाग हमीरपुर में कर दी। सतर्कता विभाग को सूचना मिलते ही त्वरित प्रभाव से एक टीम का गठन किया गया। टीम ने शिकायतकर्ता के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा और ठीक उसी समय दबिश दी जब शिकायतकर्ता ने रिश्वत का पैसा संबंधित लिपिक को थमाया। रिश्वत की राशि हाथ में आते ही विजिलेंस विभाग ने दबिश दे दी तथा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। विजिलेंस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। इस बारे में जब विजिलेंस विभाग के डीएसपी लालमन शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि एक ट्रक मालिक से ट्रांसपोर्टेशन के काम को लेकर रिश्वत की मांग की गई थी। सिविल सप्लाई के उप मंडलीय गोदाम नादौन के लिपिक तथा सहायक लिपिक को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि जिला सिरमौर की तीन विधानसभा क्षेत्रों के 6 मतदान केंद्रों के भवनों के नाम में आंशिक संशोधन किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर की पाठशालाओं के स्तरोन्नत होने के फलस्वरूप अब इन मतदान केन्द्र भवनों के नाम को संशोधित किया जाता है, जिसके तहत 57-श्री रेणुका जी(अ0जा0) विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र नम्बर 57/99 (कमलाड) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कमलाड, 58-पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र नम्बर 58/1 (कोटडी) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटडी ब्यास, मतदान केन्द्र नम्बर 58/3 (गुलाबगढ) राजकीय उच्च पाठशाला गुलाबगढ़, मतदान केन्द्र नम्बर 58/72 (खोडोंवाला) राजकीय उच्च पाठशाला खोडोंवाला, मतदान केन्द्र 58/78 (कण्डेला अधवाड) राजकीय उच्च पाठशाला कण्डेला-अधवाड तथा 59-शिलाई विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र नम्बर 59/91 (कान्डो) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कान्डों में संशोधित किया जाता है तथा इन संशोधन से मतदान केन्द्रों की वास्तविक स्थिति में कोई भी परिवर्तन नहीं किया गया है।
उप-तहसील दाड़लाघाट के अंर्तगत पंचायत कंधर में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा। जानकारी देते हुए उपमंडलाधिकारी अर्की केशव राम ने बताया कि आर्युवेदिक चिकित्सा केंद्र कंधर में 29 जुलाई 2022 को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर की मुख्यातिथि वरिष्ठ सदस्या हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग, शिमला रचना गुप्ता होंगी। उन्होंने बताया कि इस शिविर में रोगियों का चिकित्सा, बाल रोग, गायनी के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा सेवाए दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम भी स्वास्थ्य सम्बंधित समस्याओं को देखेगी। केशव राम ने कहा कि इसके अतिरिक्त जांच शिविर में रक्त दान शिविर व कोविड-19 बूस्टर डोज टीकाकरण का आयोजन भी किया जा रहा है। उन्होंने समस्त ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि वह इस स्वास्थ्य जांच शिविर में आए और स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाएं, ताकि इस कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके।
पंचायत हलेडकला में पहुंचने पर पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम जनता का विकास फोलो करते है और विधायक मेरे किए जा रहे विकास को फोलो कर रहे है। मेरी मांग पर ठाकुर जयराम सरकार ने मुख्यमंत्री प्राथमिकता के आधार पर कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र मे विकास की गाथा लिखी जा रही है। पूर्व विधायक ने महिला बहनों व ग्रामीणों को बताया कि ठाकुर जयराम सरकार ने हर गांव के घर की 125 यूनिट बिजली फ्री कर दी है, 125 यूनिट पर बिजली बिल जीरो आएगा, महिला बहनों का बस किराया आधा कर दिया है, गांव के सभी घरों का पानी का बिल सदा के लिए बंद कर दिया है, 60 साल की उम्र पूरी होने पर महिलाओं व बजुर्गों को पेंशन मिलेगी, आयुष्मान भारत व हिमकैयर कार्ड में 3 साल के लिए पांच लाख का कार्ड बना दिया है, मुख्यमंत्री कन्या दान योजना में 31000 रुपए दिए जा रहे है, मुख्यमंत्री सहारा योजना में 3000 रुपए दिए जा रहे है, मनरेगा की बहनों की लड़के लड़कियों की शादी के लिए 51000 रुपए दिए जा रहे है, प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री गांव के हर घर को 6000 रुपए की चार महीने की किस्त जनता के खातो में भेज रहे है, कोरोना की वैक्सिन के तीन टिके मुफ्त लगाए जा रहे है, कोरोना काल से लेकर अब तक हर घर को मुफ्त अनाज दिया जा रहा है, मनरेगा की बहनों के खातो में 5000 रुपए दिए जा रहे है, जन धन खातो में पैसे डाले जा रहे है, विकास की गाथा लिखी जा रही है। नटेहड गांव के वार्ड नं 4 में पूर्व विधायक भाजपा नेता चौधरी सुरेंद्र काकू अपनी जन आशीर्वाद यात्रा लेकर महिला मंडलों व ग्रामीणों से रूबरू हुए व दस दस हजार रुपए के नकद बैंक चैक सीधे महिला मंडलों के खातो में दिए। हलेड़कला पंचायत में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने सीवरेज योजना के लिए 40 करोड़ रुपए दिए व हर घर में जल नल योजना के तहत प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री ने 2 करोड़ रुपए दिए। पूर्व विधायक ने जनता से वादा किया कि यदि मैं आप के आशीर्वाद व हाईकमान के फैसले से शिमला पहुंचा तो केवल हलेडकला पंचायत में ही नहीं बल्कि पुरे विधानसभा क्षेत्र में पशुओं व कूड़ाकर्कट की समस्याओं के लिए गाय सेंचुरी व कूड़ा कर्कट वेस्टट्रीटमेंट प्लांट बना कर दूंगा। इस अवसर पर पंचायत प्रधान अरुण कुमार खुन्नू, उप प्रधान कृष्ण चंद, वार्ड पंच अजय कुमार व गांव के सभी ग्रामीण उपस्थित रहे।
कुल्लू पुलिस ने नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए दिन रात एक कर दिया है। इसी मुहिम में कुल्लू पुलिस की एक टीम ने मंगलवार को एक गुप्त सुचना के आधार पर अप्पर बदाह पाहनाला सड़क के समीप पंजाब के जलंदर के एक व्यक्ति जिसकी उम्र 42 वर्ष है से 14.86 ग्राम हैरोईन/चिट्टा बरामद किया है। उपरोक्त आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना कुल्लू में ND&PS ACT के अन्तर्गत अभियोग दर्ज करके उसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को आज अदालत में पेश किया गया। आरोपी इस हैरोईन/चिट्टा को कुल्लू में किसे सप्लाई करने जा रहा था इस बारे में आरोपी से कड़ी पुछताछ की जा रही है। इस मामले की पुष्टि एसपी कुल्लू ने की है।
हिमोत्कर्ष संस्था के संस्थापक रहे स्र्वगीय कंवर हरि सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर हिमोत्कर्ष परिषद,रोटरी क्लब व प्रेस क्लब ऊना के संयुक्त तत्वावधान में लालसिंगी गांव स्थित हिम इन्कलेव कालोनी में पौधारोपण व श्रदाजंलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। जबकि विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में शामिल होकर स्वर्गीय कंवर हरिसिंह को भावपूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर अपने संबोधन में ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कंवर हरि सिंह ने समाज सेवा के क्षेत्र को नया आयाम दिया तथा हिमोत्कर्ष का ऐसा वटवृक्ष लगाया जो पीडि़तों व वंचितों को सहारा प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि कंवर हरि सिंह ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेकों कदम उठाए। ऊना जिला में बच्चियों के लिए स्कूल तथा लड़कियों के लिए अलग से कन्या कॉलेज कंवर हरि सिंह की सोच का नतीजा रहे। वहीं,कर्मचारी नेता के रूप में उन्होंने कर्मचारियों का नेतृत्व किया और उनके हक के लिए आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि कंवर हरि सिंह ने सामाजिक उत्थान के लिए धरातल पर कार्य किया। वह न सिर्फ एक अच्छे समाज सेवक रहे,बल्कि एक निर्भीक पत्रकार व प्रखर लेखक भी थे। उनकी दिखाई राह ने जिला ऊना के नौजवानों को समाज सेवा के क्षेत्र में उतरने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में हिमोत्कर्ष परिषद के महासचिव नरेश सैणी व रोटरी क्लब ऊना के सचिव ई.संजीब अग्रिहोत्री ने स्वर्गीय कंवर हरि सिंह के समाज हित में किए कार्यो को याद करते हुए उन्हें श्रदाजंलि दी। कार्यक्रम को हिमोत्कर्ष प्रदे्रेशाधक्ष जतिंद्र कंवर,हिमोत्कर्ष महिला मंच अध्यक्ष दीपशिखा कौशल,इन्नरव्हील क्लब ऊना की सदस्य रमा कंवर ने भी संबोधित किया। प्रेस क्लब ऊना के संगठन सचिव राजीव भनोट ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। रोटरी क्लब ने कंवर हरिसिंह को दी श्रदाजंलि कार्यक्रम में रोटरी क्लब ऊना के प्रधान बलदेव चंद, सचिव संजीब अग्रिहोत्री, बरजिंद्रजीत सिंह गोल्डी, नरेंद्र कपिला व अन्य सदस्यों ने क्लब के पूर्व प्रधान रहे स्व.कंवर हरिसिंह को श्रदासुमन अर्पित किए। क्लब सदस्यों ने वरिष्ठ रोटेरियन स्वर्गीय कंवर हरिसिंह की याद में पौधे भी रोपित किए। 6 छात्राओं को शांति देवी व मदन शर्मा स्मारक हिमोत्कर्ष छात्रवृति कार्यक्रम में मुख्यातिथि वीरेंद्र कंवर ने राजकीय डिग्री कालेज कोटला खुर्द की 6 मेधावी व जरूरतमंद छात्राओं को स्वर्गीय शांति देवी व स्वर्गीय मदन शर्मा स्मारक हिमोत्कर्ष छात्रवृति के तहत 10334 रूपए की वार्षिक फीस क चैक भेंट किए। इन मेधावी छात्राओं में लालसिंगी गांव से स्मृति,कोटला खुर्द से राधिका,लालसिंगी से काजल,पायल देवी,ऊना वार्ड तीन गलुआ मोहल्ला से पूजा व सोना शामिल है। रोटरी सचिव संजीब अग्रिहोत्री ने अपने पिता स्वर्गीय मदन शर्मा की याद में हिमोत्कर्ष के माध्यम से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बदोली के मेधावी विद्यार्थियों को हर वर्ष छात्रवृति प्रदान करने का संकल्प लिया तथा इसके लिए हिमोत्कर्ष परिषद को दो लाख रूपए देने की भी घोषणा की। रोटरी क्लब ग्रेटर ने रोपे रूद्राक्ष समेत पांच पौधे रोटरी क्लब ग्रेटर ऊना के पूर्व प्रधान शेषपाल सिंह ठाकुर व कर्म सिंह गुलेरिया ने क्लब की तरफ से स्वर्गीय कंवर हरिसिंह की याद में रूद्राक्ष,नीम,आमला,कनेर के पौधे रोपित किए। वहीं क्लब के मेम्बर मोहिंद्र वर्मा व अजय शर्मा ने भी कंवर हरिसिंह की सेवाओं को याद किया। प्रेस क्लब ने किया पौधरोपण प्रेस क्लब ऊना के सदस्यों ने क्लब के मुख्य संरक्षक रहे स्वर्गीय कंवर हरिसिंह की याद में पौधे रोपित कर अपनी श्रदाजंलि दी। इस अवसर पर क्लब के संगठन सचिव राजीव भनोट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित शर्मा, कोषाध्यक्ष मुनिंद्र अरोड़ा, विशाल शांडिल्य, शिवम, चंद्रमोहन, सोहन, विनोद कुमार व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेन्द्र ठाकुर ने बुद्धवार को ग्राम पंचायत चंगर में 4 लाख 70 हज़ार से निर्मित युवक मंडल भवन गलोट का उद्घाटन किया तथा 18 लाख से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन की आधारशिला रखी। स्थानीय जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा आमजन के कल्याणार्थ विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं तथा ग्रामीण स्तर तक इन योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं हर गांव तक पहुंचाई जा रही हैं ताकि गांवों में रह रहे प्रत्येक व्यक्ति को इन योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि हमीरपुर विधान सभा क्षेत्र की हर पंचायत में विकास कार्य बिना किसी भेदभाव के प्राथमिकता के आधार पर किए गए हैं। उन्होंने कहा कि चंगर क्षेत्र के लोगों को यातायात की बेहतर सुविधा मिले इसके लिए एक सप्ताह के भीतर हमीरपुर से चंगर रूट पर बस सेवा उपलब्ध करवा दी जाएगी। उन्होंने स्थानीय युवाओं से आग्रह किया की वे नशे से दूर रहें तथा अपनी ऊर्जा को साकारात्मक गतिविधियों में लगाएं। उन्होंने महिला मंडल चंगर, नेहलवीं, गलोट कलां, गलोट खुर्द को 20-20 हजार रूपए के आवश्यक सामान जिसमें कुर्सियां, गद्दे, कुकर इत्यादि वितरित किए। इसके साथ ही उन्होंने युवक मंडल गलोट को 50 हजार रूपए का जिम तथा खेलकूद का सामान प्रदान किया।
अगस्त माह में होने वाली श्री मणिमहेश यात्रा को लेकर परिवहन विभाग चम्बा ने बेहतर व्यवस्था को सुनिश्चित बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। बुधवार को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ओंकार सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बस व टैक्सी ऑपरेटरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ओंकार सिंह ने बैठक में निर्देश जारी किए कि अगर कोई यात्री बस के इंजन पर लगी अतिरिक्त सीट पर बैठा हो या किसी महिला बेटी के साथ दुर्व्यवहार करता हुआ पाया गया तो उसकी शिकायत तुरंत पुलिस से करें। बस ऑपरेटर अपने चालकों को स्वयं यातायात नियमों के प्रति सचेत करें और समय-समय पर बसों का निरीक्षण भी करें। टैक्सी व बस ऑपरेटर निर्धारित किराए से अधिक न वसूल कर पाएंगे।यात्रा के दौरान संदिग्ध व्यक्ति मिलने व दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने यह भी कहा कि मिंजर व मणिमहेश मेले के दौरान बस ऑपरेटर और टैक्सी चालक परिवहन विभाग, पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें। सड़कों पर गलत ढंग से वाहनों को खड़ा न करें ताकि जाम की समस्या उत्पन्न न हो। बैठक में वाहनों में क्षमता से अधिक सवारियां भरने, सवारियों को टिकट न देने, कम अथवा अधिक किराया वसूलने की शिकायतें और बस व टैक्सी के स्टाफ के व्यवहार आदि के बारे में विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि मणिमहेश यात्रा सहित मिंजर मेले के दौरान विभाग की टीमें जिला चम्बा में जगह-जगह नाकाबंदी करेंगी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरटीओ ने कहा कि यातायात नियम चालान करने के लिए नहीं बल्कि वाहन चालकों व राहगीरों की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं। इस मौके पर निजी बस ऑपरेटर यूनियन तथा जिले के टैक्सी चालक यूनियन के पदाधिकारियों सहित विभागीय स्टाफ भी मौजूद रहा।
राजधानी शिमला के मैहली शोघी बाईपास सड़क मार्ग पर बीती रात सेब से लदा एक ट्रक सड़क से पलट गया। ट्रक सड़क से करीब 20 फुट नीचे जा गिरा। इसमें चालक सहित एक अन्य व्यक्ति सवार था। चालक-परिचालक को गंभीर चोटें आई है, उन्हें इलाज के लिए आईजीएमले जाया गया है। दोनों कि स्थिति स्थिर बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सड़क के हल्के धंसे होने के कारण एक तीखे मोड़ पर यह दुर्घटना पेश आई है। ट्रक के खाई में गिरने से करीब 11 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। सेब की करीब 750 पेटियां बर्बाद हो गईं। जानकारी के अनुसार ट्रक नंबर PB23M 5745 शिमला के ढली मंडी से पंजाब के लिए करीब 750 सेब की पेटियां भरकर ले जा रहा था। ब्योलिया में एक गाड़ी को पास देते हुए ट्रक सड़क किनारे चला गया, जिससे आगे वाली सड़क पूरी तरह से धंस गई। चालक ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया और खाई में जा गिरा। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। आकलन लगाया गया है कि करीब 11 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और ट्रक मालिक को इस संबंध में सूचना दे दी गई है। बताया जा रहा है कि बागवानों से ढली मंडी में पंजाब के रहने वाले एक लदानी ने सेब की पेटियां खरीदी थीं, जिन्हें ट्रक में भरकर पंजाब की मंडियों में ले जाया जा रहा था।
29 जुलाई को प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जयसिंहपुर विधानसभा के क्षेत्र पंचरुखी में स्वामी विवेकानंद स्टेडियम पंचरुखी में जनसभा को संबोधित करेंगे तथा करोड़ों रुपये से बने भवनों का उद्घाटन करेगें। इस दौरान सीएम जयसिंहपुर में बने सिविल हॉस्पिटल के नए भवन का उद्घाटन व अग्निशमन विभाग के बने नए भवन का उद्घाटन, लोअर लंबागांव में बने बीडीओ दप्तर का उद्घाटन, लंबागांव में नवनिर्मित पुल का उद्घाटन, आईटीआई लाहडू का उद्घाटन करंगे। वहीं सीएम जयराम तथा पंचरुखी में तीन करोड़ पचास लाख की लागत से उप -तहसील भवन का शिलान्याय भी करंगे।
राजधानी शिमला में एक कलयुगी बेटे द्वारा मां की हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक व्यक्ति नशे की हालत में था और रात को 12:00 बजे घर पर आकर तेजधार हथियार से जमीन विवाद को लेकर अपनी मां की हत्या कर दी। इस दौरान उसने अपने भाई को भी घायल कर दिया। आरोपी की पहचान रामेश्वर गांव ढूंढ जुन्गा शिमला के रूप में हुई है। वहीं मृतका के दूसरे बेटे सुनील कुमार ने बताया कि उसे बीती रात मां के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी, जिस पर वह अपने कमरे से बाहर आया। इस दौरान बड़े भाई प्रकाश चंद, उसकी पत्नी शकुंतला, बहन कांता शर्मा भी आवाज सुनकर उठे। इसके बाद ऊपर कमरे में जाकर देखा तो रामेश्वर मां पर लोहे की तलवार से वार कर रहा था। जिस पर बड़े भाई प्रकाश चंद और जीजा हितेंद्र शर्मा ने रामेश्वर से तलवार छुड़वाई, लेकिन तब तक रामेश्वर मां पर कई वार कर चुका था। मां के गले, मुंह और हाथों में गंभीर चोटें आई थी। उसके बाद आरोपी रामेश्वर मौका से भाग गया। थोड़ी देर बाद मां ने दम तोड़ दिया। डीएसपी शिमला कमल वर्मा ने हत्या की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मौके पर जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी बेटे पर आईपीसी की धारा 302 और 323 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से आज यहां ओक ओवर में सेब उत्पादकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज की अध्यक्षता में भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को सेब उत्पादकों से जुड़े विभिन्न मामलों के बारे में अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को उनकी उचित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, एपीएमसी के अध्यक्ष नरेश शर्मा, भाजपा के जिला अध्यक्ष अजय श्याम, जिला परिषद सदस्य मदन लाल एवं सुभाष कैंथला, भाजपा नेता संदीपनी भारद्वाज, प्रगतिशील बागवान राजेंद्र कश्यप और अन्य लोग उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर भारतीय जनता पार्टी जुब्बल नावर कोटखाई मंडल ने आज नीलम सरैईक के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अमर शहीद नाथू राम नरसेठ को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसमें नावर क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहें तथा पूर्व में रहें भारतीय सेना में फ़ौजी भाईयों तथा शहीद नथु राम की पत्नी श्रीमति कृष्णा देवी को सम्मानित किया गया।
राजेश कतनौरिया। जवाली विधानसभा के आंचल नगरोटा सूरियां के तहत संच जवाली-गुगलाडा का समकेहड़ में चल रहे 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार को समापन हो गया, जिसमें आंचल अध्यक्ष दिनेश निखिल व संच हार के अध्यक्ष सुनील दत्त ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। समापन में पहुंचने पर संच प्रमुख बिंदु शर्मा, संच प्रमुख अर्पणा राणा, आंचल, ब्यास व कुमारी निशा सहित आचार्यों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।सर्वप्रथम मुख्यातिथि दिनेश निखिल व सुनील दत्त ने दीप प्रज्वलित किया। दिनेश निखिल व सुनील दत्त ने बताया कि आज हम अपनी भारतीय संस्कृति को भूल कर पश्चिमी सभ्यता को अपना बैठे हैं, जिस कारण समाज गर्त की ओर जा रहा है। उन्होंने बताया कि एकल विद्यालय व अभियान का उद्देश्य लोगों में भारतीय संस्कृति को पैदा करना है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई तो कोई भी कहीं से कर सकता है परन्तु संस्कार कोई नहीं सिखाता। उन्होंने आचार्यों से आग्रह किया कि वे अपने स्तर पर लोगों को भारतीय संस्कृति के बारे में बताएं। इस मौके पर महिला समिति से उर्मिला देवी, समकेहड़ पंचायत के उपप्रधान राजेश गुलेरिया सहित 30 आचार्या शामिल रहीं।
विनायक ठाकुर। जसवां परागपुर क्षेत्र के अंतर्गत पड़ते जौड़बड़ के नजदीक पक्का टियाला में चिंतपूर्णी से संसारपुर टेरेस की ओर जा रहा ट्रक निजी गाड़ी को पास देते हुए सड़क के नीचे लुढ़क गया। बताया जा रहा है कि ट्रक में बजरी से भरा हुआ था। इस दुर्घटना में ट्रक को भारी क्षति पहुंची है, परंतु चालक को सुरक्षित ट्रक से बाहर निकाला लिया गया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस में मामला दर्ज नहीं किया गया। उधर,इस संबंध में चौकी प्रभारी संजीव कुमार संसारपुर टेरेस ने बताया हमारे पास इस बारे में अभी तक कोई भी शिकायत नहीं आई है।
विनायक ठाकुर। डाडासीबा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत आधार कार्ड पर आधारित भुगतान प्रणाली शुरू की जा रही है। इसके लिए ई-केवाईसी और बैंक खाते को आधार कार्ड के साथ लिंक करना जरूरी है। ई-केवाईसी पीएम किसान पोर्टल पर की जा सकती है। यह जानकारी तहसीलदार बीरबल डाडासीबा ने कहा कि ई -केवाईसी की प्रक्रिया के लिए वेबसाइट पर 31 जुलाई तक पूर्ण की जानी चाहिए, जिससे योजना के लाभार्थी किसान पीएम किसान पोर्टल एप्लीकेशन पर बिना किसी शुल्क के पूरा कर सकते हैं और और ई-केवाईसी का बायोमेट्रिक सत्यापन नजदीकि लोक मित्र केंद्र में किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इसकी फीस सरकार ने 15 रुपए निर्धारित की है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त योजना के समस्त लाभार्थी जिनका बैंक खाता अभी तक आधार कार्ड के साथ लिंक नहीं हुआ है। बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक कर लें तथा ई -केवाईसी की प्रक्रिया भी पूर्ण कर लें। उन्होंने कहा कि यदि इस प्रक्रिया को तय सीमा के अंदर पूरा नहीं किया गया, तो लाभार्थी योजना के तहत मिलने वाली किस्तों से वंचित हो सकते हैं। इसलिए सभी लाभार्थी किसानों से आग्रह है कि निर्धारित समय अवधि के भीतर औपचारिकताएं पूरी कर ले।
विनायक ठाकुर।देहरा गांव करियाड़ा व मूहल क्षेत्र को आपस मे जोड़ने वाला पुल विगत करीब दो वर्षों से लगातार अपनी दुर्दशा पर आंसू बहाने को मजबूर है। लिहाज़ा इस पुल की आधी रेलिंग विगत लंबे अर्से से लगातार टूट कर गायब हो चुकी है और हर रोज सैकड़ों मासूम स्कूली बच्चे पैदल राहगीर व सैकडों छोटी-बड़ी गाड़ियां इस पुल से आवजाही करते हैं, लेकिन विभाग की यह बड़ी लापरवाही कभी भी बड़ा हादसा कर सकती है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि इस पुल की किनारे पर लोगों के बचाव हेतु लगाई रेलिंग ज्यादातर टूट चुकी है, आगर कोई स्कूली बच्चा या कोई पैदल राहगीर यहां अचानक नीचे गिर जाए, जिसका कोई पता नहीं चलेगा। वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि बरसात के मौसम में उक्त पुल का और भी ज्यादा खतरा बढ़ गया है। आलम ऐसा है कि अभी कुछ ही दिनों के बाद हिमाचल भर के तमाम स्कूल भी खुल जाएंगे और ऐसे मे उक्त पुल के साथ ही मूहल स्कूल मे शिक्षा ग्रहण करने वाले तमाम बच्चों व उनके उनके अभिभावकों को परेशानी और बढ़ जाएगी। क्योंकि जब भी यहां भारी बारिश होती है, तो तो खड्ड का पानी उक्त पुल को छू जाता है, जिससे स्कूली बच्चों के अविभावक ऐसी स्थिति मेें अच्छे खासे परेसान हैं। हैरानी की बात तो यह है कि इस संपर्क सडक से हर रोज विभागिय अधिकारियों व कर्मचारियों का आना जाना लगा रहता है कि बावजूद इसके विभाग इस मामले पर गंभीर नहीं है। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि तुरंत इस परेशानी को हल किया जाए। जब इस बारे लोक निर्माण विभाग एक्सईन देहरा दिनेश धीमान से बात की, तो उन्होंने कहा कि बात ध्यान में है। मैने इस बारे एसडीओ को निर्देश जारी किए है, जल्द समस्या हल होगी।
प्रतिमा राणा। पालमपुर चौसकु हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय लीसेस्टर विश्वविद्यालय, इंग्लैंड के साथ दोहरी डिग्री कार्यक्रम शुरू करने और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों में प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू करने की योजना बना रहा है। कुलपति प्रो एचके चौधरी ने पत्रकार वार्ता के दौरान यह जानकारी देते हुए बताया कि इससे विद्यार्थियों और वैज्ञानिकों के साथ संस्थान को भी लाभ मिलेगा। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के राष्ट्रीय कृषि उच्च शिक्षा कार्यक्रम के तहत यूनाइटेड किंगडम की अपनी आधिकारिक यात्रा से वापस लौटे कुलपति चौधरी ने बताया कि भारत-यूके सहयोग के तहत, संयुक्त अनुसंधान परियोजनाएं और संकाय विनिमय कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। उन्होंने खुलासा किया कि लीसेस्टर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. निशान कैनागरजाह के साथ अपनी बैठक के दौरान, जलवायु परिवर्तन के कारण उभरती चुनौतियों का सामना करने और जलवायु विकसित करने के लिए कृत्रिम बुद्धि, ड्रोन प्रौद्योगिकियों और उन्नत पृथ्वी अवलोकन प्रौद्योगिकियों पर सामूहिक रूप से काम करने पर सहमति हुई है। साथ ही लचीली फसल किस्मों और उभरते कीट-कीटों आदि को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने पर कार्य होगा। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के उचित घुमंतू पशुपालकों (गद्दी) के मार्गों सहित सटीक वर्षा आधारित और सिंचित क्षेत्रों, अल्पाइन, घास के मैदान और चारागाह भूमि की पहचान करने के लिए अति-आधुनिक उपकरणों के साथ प्रौद्योगिकी को तैयार करने को लेकर भी काम किया जाना है। प्रो. चौधरी ने कहा कि उन्होंने पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान के क्षेत्रों में सहयोग की संभावना तलाशने के लिए स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग विश्वविद्यालय का भी दौरा किया। उन्होंने बताया कि निकट भविष्य में क्रोमोसोम इंजीनियरिंग और हैप्लोइड इंजीनियरिंग पर उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया जाएगा और विश्वविद्यालय मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी, यूएसए मेलबर्न विश्वविद्यालय, ऑस्ट्रेलिया, जैसे अन्य विदेशी विश्वविद्यालयों के साथ भी सहयोग लिया जाएगा। विश्वविद्यालय हिमालयी भूमि के संरक्षण के लिए जर्मप्लाज्म संसाधन नेटवर्क भी स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि "फसल सुधार, अति-आधुनिक प्रौद्योगिकियों के साथ गति और सटीक प्रजनन के लिए, शीर्ष विश्व विश्वविद्यालयों के साथ सहयोग लिया जाएगा। रजिस्ट्रार संदीप सूद और संयुक्त निदेशक. प्रेस कॉन्फ्रेंस में निदेशक (सूचना एवं जनसंपर्क) डॉ. हृदय पॉल सिंह इस दौरान उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर।देहरा कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आज मंगलवार को लघु सचिवालय देहरा के प्रांगण में एसडीएम देहरा संकल्प गौतम व अन्य कर्मचारियों द्वारा बलिदानी वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर एसडीएम द्वारा लघु सचिवालय के प्रांगण में बलिदानी वीर मेजर अनुज सूद व वीरगति को प्राप्त हुए अन्य जवनों की याद में लगे तिरंगे के समक्ष श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। एसडीएम देहरा संकल्प गौतम ने कारगिल विजय दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिन उन सभी बलिदानी वीरों को याद कर उनके बलिदान को नमन करने का है, जिन्होंने मातृ भूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण तक न्योछावर कर दिए। उन्होंने कहा कि देश के सैनिकों ने हर मौके पर बहादुरी का परिचय देते हुए दुश्मन को मुंहतोड़ जबाब दिया है। सैनिकों के त्याग, बलिदान के चलते देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी सैनिक सीमाओं की रक्षा के लिए डटे रहते हैं। इस अवसर पर तहसीलदार देहरा कर्म चंद व विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
मनोज कुमार। कांगड़ा हिमाचल मे प्रतिभाओं की कमी नहीं है, हर कोई अपने अपने क्षेत्र मे अपनी योग्यता अनुसार नाम कमा रहा है। इसी तरह चम्बा के चुवाड़ी कस्बे के राजपूत अंकुर ठाकुर ने बॉलीवुड मे अपना नाम बनाकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। अंकुर ने लाइन प्रोडूसर बतौर अपनी सेवाएं बड़े बड़े प्रोडक्शन हाउस को दी हैं। उनसे हुई बात में उन्होंने कहा की बॉलीवुड, दक्षिण भारतीय व पंजाबी फिल्मों के कई प्रोजेक्ट वो कर चुके हैं और कुछेक आने बाकि हैं। उन्होंने बताया की कई फिल्मों में वे कास्टिंग डायरेक्टर भी रह चुके हैं। स्थानीय कलाकारों को बड़े पर्दे पर आने का मौका दे चुके हैं। इनके खुद के भी कई गाने व लघु फ़िल्में आ चुकी हैं, जिन्हें लोगों ने काफ़ी पसंद भी किता है। मात्र 22 वर्ष की छोटी सी आयु में इतना बड़ा नाम व पहचान बना लेना, गर्व की बात है। आज उनके जन्मदिवस पर हुई पत्रकार वार्ता मे उन्होंने बताया की बहुत जल्द व खुद का प्रोडक्शन हाउस हिमाचल मे लांच करने वाले हैं।
एबीवीपी एचपीयू इकाई ने मनाया कारगिल विजय दिवस पुस्तकालय के बाहर वीरगति को प्राप्त हुए जवानों को अर्पित की श्रद्धांजलि फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने कारगिल युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए वीर जवानों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उन जवानों को याद करते हुए उनके सम्मान में मुख्य पुस्तकालय के बाहर रंगोली चित्रित की। इकाई अध्यक्ष आकाश नेगी ने कहा कि कारगिल युद्ध भारतीय सेना के साहस और जांबाजी की ऐसी मिसाल है, जिस पर पूरे देश को गर्व है। हाड़ कंपाती सर्दी में करीब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर कारगिल में लड़ी गई इस जंग में देश ने अपने 527 से ज्यादा वीर योद्धाओं को गंवाया था, जबकि 1300 से ज्यादा जांबाज देश के लिए लड़ते हुए जख्मी हुए थे, वीरगति को प्राप्त हुए अधिकांश जवान अपने जीवन के 30 वसंत भी नही देख पाए थे। इन शहीदों ने भारतीय सेना की शौर्य व बलिदान की उस सर्वोच्च परंपरा का निर्वाह किया, जिसकी सौगन्ध हर सिपाही तिरंगे के समक्ष लेता है। इन रणबांकुरों ने भी अपने परिजनों से वापस लौटकर आने का वादा किया था, जो उन्होंने निभाया भी, मगर उनके आने का अंदाज निराला था। वे लौटे, मगर लकड़ी के ताबूत में। उसी तिरंगे मे लिपटे हुए, जिसकी रक्षा की सौगंध उन्होंने उठाई थी। जिस राष्ट्रध्वज के आगे कभी उनका माथा सम्मान से झुका होता था। वहीं, तिरंगा मातृभूमि के इन बलिदानी जाँबाजों से लिपटकर उनकी गौरव गाथा का बखान कर रहा था। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने इस जंग की शुरूआत 3 मई 1999 को करते हुए कारगिलकी ऊंची पहाड़ियों पर 5,000 सैनिकों के साथ घुसपैठ की थी और वहां कब्जा जमा लिया था। इसके जवाब में भारत ने ऑपरेशन विजय चलाया। भारतीय सेना ने कारगिल युद्ध के दौरान चलाए इस आपरेशन विजय को सफलतापूर्वक अंजाम देकर भारत भूमि को घुसपैठियों से मुक्त कराया था। इसी की याद में ‘26 जुलाई’ अब हर वर्ष कारगिल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह दिन है उन शहीदों को याद कर अपने श्रद्धा-सुमन अर्पण करने का, जो हंसते-हंसते मातृभूमि की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। यह दिन समर्पित है उन्हें, जिन्होंने अपना आज हमारे कल के लिए बलिदान कर दिया। आकाश ने कहा कि कारगिल युद्ध ऊंचाई पर लड़े जाने वाले विश्व के प्रमुख युद्धों में से एक है। इस युद्ध की प्रमुख बात दोनों देशों के पास परमाणु हथियार होना था, पर कहते हैं कि कोई भी युद्ध हथियारों के बल पर नहीं लड़ा जाता है। युद्ध लड़े जाते हैं साहस, बलिदान, राष्ट्रप्रेम व कर्त्तव्य की भावना से और हमारे भारत में इन जज्बों से भरे युवाओं की कोई कमी नहीं है। मातृभूमि पर सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानी भले ही अब हमारे बीच नहीं हैं, मगर इनकी यादें हमारे दिलों में हमेशा- हमेशा के लिए बसी रहेंगी।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत पड़ते गुम्मर में एक 17 वर्षीय युवक द्वारा अपने घर के एक बंद कमरे में खुद को फंदा लगाकर आत्महत्या करने की असफल कोशिश करने का मामला प्रकाश में आया है। जिसके बाद उसके परिजन उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल ज्वालामुखी ले आए, जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद उक्त युवक को आरपीजीएमसी टांडा रैफर कर दिया है। सूचना के अनुसार युवक की हालत नाजुक बताई गई है। युवाक द्वारा खुद को फंदा लगाने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। ज्वालामुखी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
विनायक ठाकुर । देहरा कारगिल विजय दिवस की 23वीं वर्षगांठ पर उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने वीर नारियों, बलिदानी वीरों के परिजन और भूतपूर्व सैनिक को सम्मानित किया। जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के गंगोट में आयोजित कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम में मातृभूमि की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर योद्धाओं को याद कर नमन किया गया। उद्योग मंत्री ने इस अवसर पर बलिदानी वीरों की तस्वीरों पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में वीर चक्र कैप्टन सुशील कुमार, बलिदानी वीर अमोल कालिया के परिवार सदस्य, सेवानिवृत बीएसएफ कमांडर मेहर चंद एवं नौसेना के कमांडर राजेश्वर ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर अपने विचार व अनुभव साझा किए। उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कहा कि कारगिल विजय दिवस देश के लिए एक महत्वपूर्ण दिवस है। इसे उन बलिदानी वीरों की स्मृति और सम्मान में मनाया जाता है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देते हुए अपना वर्तमान देशवासियों के भविष्य के लिए बलिदान कर दिया। यह समारोह अन्य सभी तरह के समारोहों से अलग और विशेष महत्व रखता है। इस दौरान शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया। उद्योग मंत्री ने कहा कि कोई भी युद्ध हथियारों के बल पर नहीं लड़ा जाता है, युद्ध लड़े जाते हैं साहस, बलिदान, राष्ट्रप्रेम व कर्त्तव्य की भावना से और हमारे देश व प्रदेश में इन जज्बों से भरे युवाओं की कोई कमी नहीं है। मातृभूमि पर सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानी भले ही अब हमारे बीच नहीं हैं, मगर इनकी यादें हमारे दिलों में हमेशा- हमेशा के लिए बसी रहेंगी। उन्होंने कहा कि इस युद्ध में हमारे लगभग 528 से अधिक वीर योद्धा वीरगति को प्राप्त हुए थे व 1300 से ज्यादा घायल हो गए, जिनमें से अधिकांश अपने जीवन के 30 वसंत भी नही देख पाए थे। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि 25 मई से 26 जुलाई,1999 तक हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध में हिमाचल के 52 रणबांकुरों ने वीरगति प्राप्त की थी। इसमें कांगड़ा जिला के सबसे अधिक 15 जवान वीरगति को प्राप्त हुए थे। उन्होंने कहा कि हिमाचल देवभूमि भी है और वीरभूमि भी। कारगिल युद्ध में कुल चार परमवीर चक्र दिए गए। इनमें से दो हिमाचल प्रदेश के वीर सैनिकों के नाम रहे।उन्होंने कहा कि प्रथम परमवीर चक्र भी कांगड़ा जिला के मेजर सोमनाथ शर्मा को दिया गया था। बिक्रम ठाकुर ने कारगिल युद्ध के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सशक्त नेतृत्व का भी जिक्र किया एवं उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कारगिल युद्ध के समय बलिदानी सैनिकों की पूरे राजकीय सम्मान के साथ अन्तेष्टि की व्यवस्था के निर्देश दिए थे। वहीं, वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाखों भूतपूर्व सैनिकों की वन रैंक वन पेंशन की मांग पुरी की। उन्होंने कहा कि बलिदानी वीरों, भूतपूर्व सैनिकों तथा सेवारत सैनिकों तथा स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा राष्ट्र को दी गई। सेवाओं के लिए समस्त प्रदेशवासी उनके कृतज्ञ हैं। प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानी, भूवपूर्व सैनिक तथा उनके परिजन सम्मानपूर्वक जीवनयापन कर सकें, इसके लिए प्रदेेश सरकार ने अनेेक योजनाएं चलाई हैं। कार्यक्रम में बलिदानी वीरों के परिजन, कैप्टन संसार चंद, कैप्टन सुरेंद्र सिंह, कैप्टन विजय जसवाल, वारंट ऑफ़िसर राजेंद्र सेपहिया, ज़िला अध्यक्ष संजीव शर्मा, मंडलाध्यक्ष विनोद शर्मा, सुशील शर्मा, विरेंद्र ठाकुर, रुपिंदर डैनी, सुरेश ठाकुर व कुलविंदर पठानिया सहित जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र भूतपूर्व सैनिक व उनके परिवार के लोग उपस्थित रहे।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर नरेंद्र ठाकुर ने हमीरपुर में वार मेमोरियल के लिए 70 लाख और डिडवीं टिक्कर को जल शक्ति विभाग का सब-डिविजन देने पर मुख्यमंत्री जयराम का किया धन्यवाद। विधायक नरेंद्र ठाकुर के अनुरोध पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने करगिल दिवस के मौके पर शहीद कैप्टन मृदुल मेमोरियल पार्क का विस्तार करके उसका वार मेमोरियल के रूप में उन्नयन करने के लिए हरी झंडी दे दी है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने 70 लाख के बजट को भी स्वीकृत कर दिया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने हमीरपुर विधानसभा के डिडवीं टिक्कर में जल शक्ति विभाग के सब-डिविजन को भी भी स्वीकृति दी है। नरेंद्र ठाकुर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का हमीरपुर विधानसभा को करगिल दिवस को दो-दो सौगातें देने के लिए उनका आभार जताया और धन्यवाद किया।


















































