फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने आज हमीरपुर के नादौन से हुकुम सिंह बैंस को भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया। स्व. राकेश शर्मा बुबली के आकस्मिक निधन से यह पद रिक्त हुआ है। किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हुमकुम सिंह बैंस थे। सुरेश कश्यप ने कांगड़ा के पालमपुर से घनश्याम शर्मा को पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ का अध्यक्ष भी नियुक्त किया। घनश्याम शर्मा भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य थे।
आलाेक। कुल्लू पुजारी संघ जिला कुल्लू का एक प्रतिनिधिमंडल कुल्लू सदर के विधायक सुंदर सिंह से मिला और पुजारी संघ ने विधायक के समक्ष अपनी समस्या रखी। पुजारी संघ के अध्यक्ष धनीराम चौहान ने कहा कि जिला पुजारी संघ देवी-देवताओं के पूजा पद्धति की स्मारिका निकालना चाहता है, ताकि देवी-देवताओं का इतिहास जिंदा रहे। उन्होंने कहा कि कुल्लू सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कुल्लू जिला पुजारी संघ को आश्वासन दिया है कि वह शोभला ट्रस्ट के माध्यम से समारिका के लिए योगदान करेगा। उन्होंने कहा कि देवी-देवताओं की पूजा पद्धति उसके संरक्षण और संवर्धन के लिए जो पुजारी संघ बेहतरीन कार्य कर रहा है, वह काबिले तारीफ है। वहीं, जिला पुजारी संघ को देव सदन में कमरा न देने पर हो रहे भेदभाव के बारे में भी विधायक से चर्चा हुई। अध्यक्ष धनीराम चौहान ने कहा कि विधायक ने कहा कि पुजारी संघ देव संस्था का अहम संगठन है। इसके बगैर देव नीति अधूरी है। विधायक ने आश्वासन दिया है कि सरकार आने पर हर हालत में पुजारी संघ की मांगों को पूरा किया जाएगा। इस मौके पर कुल्लू जिला पुजारी संघ के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर जिला कांगडा उपमंडल जयसिंहपुर के अंतर्गत प्राचीन शिव मंदिर कुंज्जेश्वर महादेव मंदिर लंबागांव में स्थित है, जो कि ब्यास नदी के किनारे होंने से इस मंदिर को और भी खुब सूरत बना देता हैं। कुंज्जेश्वर महादेव एक जालन्धर पीठ स्थान है। पौराणिक कथा के अनुसार त्रेता युग में जालंधर देत्य भगवान शिव के क्रोध से उत्पन्न हुए थे। जालंधर देत्य भगवान विष्णु, शिव और ब्रह्मा जी का महान तपस्वी था। इसने अपने क्षेत्र में 355 देवालयों व चार मुख्य द्वारपालों की स्थापना की थी। कुंज्जेश्वर महादेव लम्बागांव, नंदी केश्वर महादेव चामुंडा, कालेश्वर महादेव नादौण, भ्कुवेश्वर महादेव ( जो अब पौंग बाध में जल मग्न हो गए हैं) और अंतिम क्षणों में भगवान शिव से यह वरदान प्राप्त किया था कि जो भी भक्त (उपासक) जालंधर पीठ के इन चार द्वार पाल में शैव व शक्त की अराधना करेगा, उसे अराधना से चार गुना से भी अधिक फल प्राप्त होगा। भगवान शिव जालंधर की तपस्या से प्रसन्न होकर अपने अंश से जिन चार देवतायों को द्वार पाल के रूप में प्रकट किया था। उनमें से एक कुंज नाम का देवता है। कहा जाता है कि यह भगवान शिव का कुंज्ज्वा (51) स्थान है। इसलिए इसे कुंज्जेश्वर के नाम से जाना जाता हैं। कुंज्जेश्वर महादेव मंदिर का निर्माण कलयुग में आज से 500 वर्ष पहले मंदिर की दोनों तरफ ब्यास नदी बेहती थी और बीच में एक पहाड़ी (टापू) था, जहां पर अब मंदिर स्थित है, लेकिन कथाओं के अनुसार जब ब्यास नदी का पानी कम हो जाता था, तो ग्वाले यहां पर पशुओं को चराने के लिए ले जाते थे। एक दिन की बात है, जो चार पांच दिन से दूध नहीं दे रही थी। घर वालों ने गवाले से जिसका नाम कुंज था उससे पूछा कि क्या बात है।
रंजीत ठाकुर । कुनिहार क्षेत्र में हुई भारी बारिश के कारण देर रात कुनिहार बाया कुफ़्टू-शिमला मार्ग पर भारी मलवा आने के कारण सड़क मार्ग बंद हो गया, जिसके कारण इस मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। इस कारण वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस मार्ग से चलने वाली बसों व अन्य वाहनों को बाया ममलीग होकर जाना पड़ा। लोक निर्माण विभाग को आज सुबह जैसे ही इसकी सूचना मिली, तो वहां तुरंत जेसीबी मशीन की सहायता से इस मार्ग को दरुस्त करवाया गया। विभाग के कनिष्ठ अभियंता पुनीत शर्मा ने बताया कि रोड बंद होने की सूचना मिलते ही जेसीबी मशीन को मौके पर भेज दिया था व सुबह 9 बजे तक इस मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया था।
मुख्यमंत्री ने नीति आयोग से मंडी ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के लिए विशेष सहायता प्रदान करने का आग्रह किया मुख्यमंत्री ने उपाध्यक्ष से राज्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री ने उन्हें राज्य में हवाई संपर्क को मजबूत करने के लिए राज्य के प्रयासों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि मंडी में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के निर्माण के लिए राज्य सरकार और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के बीच संयुक्त उद्यम समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। उन्होंने राज्य में हवाई सम्पर्क को सुदृढ़ करने के लिए वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान 1000 करोड़ रुपए के विशेष सहायता अनुदान का भी आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में औद्योगिक विकास की गति को तेज करने के लिए उपाध्यक्ष से औद्योगिक विकास योजना-2017 को अगले पांच वर्षों तक बढ़ाने का भी आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने उपाध्यक्ष को हिमाचल प्रदेश को हरित ऊर्जा राज्य के रूप में परिवर्तित करने की दिशा में प्रदेश की प्रतिबद्धता से भी अवगत करवाया। जयराम ठाकुर ने राज्य में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार के प्रयासों की भी जानकारी दी और कहा कि राज्य में 1.70 लाख से अधिक किसान प्राकृतिक खेती अभियान से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान प्रदेश में लगभग 50,000 एकड़ भूमि को प्राकृतिक खेती के तहत लाने और सभी 3615 ग्राम पंचायतों में प्राकृतिक खेती का एक मॉडल विकसित करने का भी लक्ष्य निर्धारित किया है। मुख्यमंत्री ने राज्य के लिए बल्क ड्रग पार्क को स्वीकृति प्रदान करने का भी आग्रह किया, जो न केवल निवेश आकर्षित करेगा बल्कि इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने प्रस्तावित नौ राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए अधिसूचना जारी करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का भी आग्रह किया। बैठक में नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल, आवासीय आयुक्त मीरा मोहंती और नीति आयोग के अधिकारी भी उपस्थित थे।
प्रतिमा राणा। पालमपुर भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर ने आज हिमाचल सरकार के मुख्य सचिव आरडी धीमान से भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी की बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने मुख्य सचिव से यह आग्रह किया कि 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने पालमपुर प्रवास के दौरान पालमपुर में विकास खंड खोलने की घोषणा की है। पालमपुर में विकास खंड शीघ्र बने और अपना काम करना शुरू करे इस बारे आगामी कैबिनेट में संवैधानिक तौर पर मोहर लगाने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश देने की कृपा करें, ताकि मंत्री परिषद की मोहर के बाद विभाग पालमपुर में विकास खंड खोलने की प्रक्रिया शुरू हो सके। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने संबंधित विभाग को पालमपुर विकास खंड के विषय को आगामी कैबिनेट बैठक में लाने के निर्देश दे दिए। वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर ने मुख्य सचिव को बताया कि पालमपुर विधानसभा से जुड़े पंचायती राज के प्रतिनिधि 3 विकास खंडों में बंटे हुए हैं, जिसके कारण उन्हें अत्यधिक परेशानी से गुजरना पड़ता है। उन्होंने बताया कि पालमपुर विकास खंड कार्यालय को खोलने से निश्चित रूप से विकास की दृष्टि से पंचायतों के कार्यों में गति मिलेगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शाहपुर शाहपुर विधानसभा के अंतर्गत पड़ती हरनेरा पंचायत में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एवीबीपी) की ओर से शनिवार को पौधारोपण किया गया। इस दौरान 570 पौधे लगाए गए। इस मौके पर शाहपुर निवासी व समाजसेवी कमल पाधा ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में कांगड़ा किसान समूह के अध्यक्ष राकेश चौहान, अभाविप के प्रान्त सह मंत्री अभिषेक कुमार, नगर उपाध्यक्ष मोहित, केंद्रीय विश्वविद्यालय शाहपुर इकाई अध्यक्ष पावेश, दिलबाग राणा व अन्य ग्रामीण लोग शामिल रहे। बता दें कि शाहपुर निवासी कमल पाधा धर्मशाला कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पहले अध्यक्ष रह चुके हैं। इस मौके पर उन्होंने वातावरण को साफ-सुथरा रखने के लिए पेड़-पौधों का महत्वपूर्ण योगदान बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि पिछले 8 वर्षाें के प्रयास से हर घर शौचालय होने के कारण बाहर गंदगी नहीं है। इस पौधारोपण अभियान में युवा क्लब महाड़ के सदस्यों का भी अहम योगदान रहा। शाहपुर में फुटबॉल अकैडमी के बच्चों ने भी पौधारोपण में भाग लिया। इस मौके पर कॉलेज स्टूडेंट्स सेंट्रल एसोसिएशन धर्मशाला कॉलेज के पूर्व सचिव अरुण कौशल, केंद्रीय विश्वविद्यालय इकाई से साहिल, अनामिका, कृति, अक्षित, मोहित, बबलू राम, कावेश, समीर, अमित, शुभम, प्रीतम चंद, जिगरी राम, राजकुमार, रोहित कुमार व मोहित कुमार आदि मौजूद रहे।
विनायक ठाकुर।देहरा कांगड़ा जिला में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते प्रशासन ने इससे बचाव के लिए बनाए गए नियमों का पालन करने की हिदायत दी है। एसडीएम देहरा संकल्प गौतम ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि कोरोना की बढ़ती रफतार पर अंकुश लगाने के लिए उपमंडल देहरा में कोरोना संबंधित नियमों का गंभीरता से पालन किया जाएगा। उन्होंने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा है कि कोरोना की गति को रोकने के लिए सभी लोग शारिरिक दूरी का पालन करते हुए भीड़-भाड़ वाली जगह में जाने से परहेज करें और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि उपमंडल में सभी सार्वजनिक स्थानों में लोग चेहरे पर मास्क का उपयोग करें और कोविड से बचाव अनुरूप व्यवहार को अपनाएं। एसडीएम ने कहा कि कोरोना के लक्ष्ण आने पर तुरंत अपनी जांच कराएं और संक्रमित पाए जाने पर स्वयं को स्वस्थ होने तक परिवार और समाज के अन्य लोगों से अलग रखें।
विनायक ठाकुर।देहरा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के “जल, जंगल, जमीन, जानवर, जन” के संरक्षण के लिए स्थापित मुख्य आयाम “विकासार्थ विद्यार्थी” (SFD) द्वारा 20 से 23 जुलाई 2022 तक पूरे भारत में 01 करोड वृक्षारोपण करने के संकल्प के निमित्त “विकासार्थ विद्यार्थी जिला देहरा” द्वारा भी प्रकृति संरक्षण के ध्येय के साथ आज “बौंगता” व “बरवाडा” में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संगठनात्मक जिला देहरा के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित इस वृक्षारोपण महा-अभियान में लगभग 3200 पौधारोपण किया गया। इस पौधारोपण कार्यक्रम में नगर परिषद् देहरा अध्यक्ष श्रीमती सुनीता जी मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि “विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण के क्षेत्र में बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। आज प्रत्येक व्यक्ति को प्रकृति संरक्षण के लिए कार्य करना चाहिए तभी सांसे सुरक्षित हो सकती है। अन्यथा सांसों पर संकट उत्पन्न हो सकता है सांसों को सुरक्षित रखने के लिए पृथ्वी के फेफड़ों यानि पेडों को सुरक्षित रखना होगा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रांत उपाध्यक्ष डॉ ज्योति पराशर उपस्थित रहे। अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद पर्यावरणीय समस्याओं पर चिंता व्यक्त करने वाला विश्व का सबसे बडा छात्र संगठन है। समय समय पर “विकासार्थ विद्यार्थी” आयाम के माध्यम से पर्यावरण की रक्षा के लिए कार्य करते रहते हैं। इस वसुंधरा के संरक्षण जैसे पुन्य कार्य के लिए सभी को बढ़-चढ़कर आगे आना चाहिए। विभाग संयोजक दीक्षित धलारिया ने मुख्यवक्ता को पुस्तक भेंट कर सम्मानित करते हुए उपस्थित सभी अतिथियों व छात्रों तथा वन विभाग के प्रतिनिधियों का स्वागत आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रकृति संरक्षण व पौधारोपण करना हमारा कर्तव्य ही नहीं, बल्कि नैतिक जिम्मेदारी होनी चाहिए, तभी यह धरा हरी-भरी व पर्यावरण में संतुलन बना रह सकता है। हमारे लिए प्रत्येक दिन उपलब्ध रहती है। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय देहरा इकाई अध्यक्ष चंदन ठाकुर ने उपस्थित सभी का पौधारोपण कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में जिला देहरा के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तरुनाई छात्र शक्ति विशेष रूप से उपस्थित रही।
मनाेज कुमार। कांगड़ा विधायक पवन काजल ने जमानाबाद के ऐतिहासिक मिंजर मेला ग्राउंड को समतल करवाने के लिए जेसीबी भेज उसे समतल करवाया। मंदिर मेला कमेटी ने विधायक काजल से इस मैदान को समतल करवाने की मांग की थी। मैदान समतल होने से अब मेले में खेलों व अन्य कार्यक्रमों का आयोजन अब पहले से ज़्यादा बेहतर स्थिति में होगा। विधायक काजल ने कहा कि कांगड़ा की हर पंचायतों में खेल मैदान विकसित किए जाएंगे। मिंजर मेला कमेटी प्रधान अशोक कुमार, हरजीत लवली, संजीव, संजय, अक्षय, गोवर्धन, रवि, सुनील, सचिव, विपन पाल, राकेश कुमार, सुरिंदर पनियारी, एंकर संदीप चौधरी, शुभम, कीपु, मोनू, दीप, कुलदीप, पठानू राम, तिलक राज, अशोक कुमार व संदीप कुमार ने मैदान समतल करवाने के लिए विधायक पवन काजल का आभार जताया है।
मनोज कुमार। कांगड़ा जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। जमा दो में काशवी शर्मा ने 94.6 फीसदी अंक हासिल कर ओवरऑल टॉप किया, जबकि दसवीं में अनन्या शर्मा व बिपाशा ने टॉप किया है। प्रधानाचार्य सुनील कांत चड्ढा ने बताया कि जमा दो के मेडिकल वर्ग में काशवी ने474 अंक हासिल कर पहला, अनुज शर्मा ने 473 अंक लेकर दूसरा व शाश्वत ने 455 अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया है। नॉन मेडिकल वर्ग में निधि हीर ने 91 फ़ीसदी, आर्यन और जानवी ने 88.2 फीसदी अंक लेकर दूसरा स्थान पाया है। कामर्स वर्ग में अशमी कंवर ने 90.2 फीसदी अंक लेकर प्रथम, हरजोत सिंह कपूर ने 89.4 फीसदी अंक लेकर दूसरा स्थान पाया है। मेडिकल नान मेडिकल में 86 छात्रों में से 75 छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं, जबकि कामर्स में 32 मेंसे 22 छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि अंग्रेजी में 13, फिजिकल एजुकेशन में 24, फिजिक्स में 04, केमिस्ट्री में 9 बायोलॉजी में 13 बिजनस स्टडी में 3 छात्रों ने 90 से ज्यादा अंक हासिल कर कीर्तिमान स्थापित किया है। दसवीं कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। प्रधानाचार्य ने बताया कि 113 छात्र परीक्षा में बैठे थे और सभी उत्तीर्ण हुए हैं। 8 छात्रों के 90 फ़ीसदी व 78 छात्रों के 60 फ़ीसदी से ज्यादा अंक रहे हैं। बिपाशा व अनन्या शर्मा ने 95.4 फ़ीसदी अंक हासिल कर पहला स्थान अर्जित किया। यामिनी ने 93.5 फीसदीअंक लेकर दूसरा अर्पित ने 93 फीसदीअंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया है। अदिति ने 92.17, सक्षम ने 91.67 फीसदी व गुंजन ने 90 फीसदी से ज्यादा अंक पाए हैं। प्रधानाचार्य ने सभी छात्र छात्राओं को बधाई दी है।
मनोज कुमार। कांगड़ा कांगड़ा के रहने वाले स्केच आर्टिस्ट विशाल सिंधी ने आज जिला कांगड़ा के एसएम आंखों अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. संदीप महाजन को उनका स्केच बनाकर भेंट किया। वहीं, इस मौके पर डॉ संदीप महाजन ने स्केच की तारीफ करते हुए कहा कि जिला कांगड़ा में भी इस आर्ट को बढ़ावा मिलना चाहिए। वहीं, स्केच आर्टिस्ट विशाल सिंधी ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल का स्केच भेंट कर चुके हैं। इससे पहले उपायुक्त रह चुके डॉ. राकेश, एसपी विमुक्त रंजन व एसडीएम कांगड़ा जतिन लाल, अभिषेक वर्मा, कांगड़ा डीजीपी रहे संतोष पटियाल को उनका स्केच बनाकर भेंट कर चुके हैं। विशाल सिंधी ने बताया कि उन्हें बचपन से ही स्केच बनाने का शौक था और व कुछ न कुछ कागज पर उकेरते रहते थे समय बीतता चला गया और उनकी इस कला में भी निखार आता गया। विशाल ने बताया कि इस कला में निखार लाने में उनके चाचा राज सिंधी ने एक अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया कि इस स्केच आर्ट की कई बारीकियों को उनके चाचा ने समझया है। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा अभी तक 40 स्केच तैयार किए जा चुके हैं और क्रिकेट के सचिन तेंदुलकर, अमिताभ बच्चन, महिंद्र सिंह धोनी, गुरु गोविंद सिंह जी, सलमान खान, बाहुबली , दारा सिंह का हनुमान जी के किरदार में बना हुआ स्केच और बेटिया फाउंडेशन की संस्थापक डॉ ज्योत्सना जैन, ब्रजेश्वरी देवी मंदिर व अन्य कई स्केच तैयार किए जा चुके हैं।
मनोज कुमार। कांगड़ा पूर्व विधायक व भाजपा नेता चौधरी सुरेंद्र काकू जन आशीर्वाद यात्रा लेकर गांव सलोल में पहुंच कर महिला मंडलों की बहनों को व नवयुवकों को अपनी विधायक पेंशन से दस दस हजार रूपए के नकद बैंक चैक दिए। वहीं, महिला मंडल भवन बनाने के लिए 1 लाख रुपए दिए सभी जनता की समस्याओं को सुना व संबंधित महिलाओं बहनों के मसले गांव में संबंधित विभागों को भेज कर तुरंत हल करने को कहा व संबंधित अधिकारियों को हल करने के निर्देश दिए। पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू ने कहा कि मौजूदा विधायक का दस वर्ष का कार्यकाल काला अध्याय गिना जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार ने महिला मंडलों के खातों व किसानों के बैंक खातों में 6 हजार रूपए दिए सहारा योजना से 3 हजार रूपए दिए मुख्यमंत्री कन्यादान से 31 हजार रूपए दिए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास घर योजना में 2 लाख रुपए दिए मनरेगा बहनों की लड़के लड़की की शादी के लिए 51 हजार रूपए दिए मनरेगा बहनों के खातों में 5 हजार रुपए दिए करोना काल में मुफ्त वैक्सीन दी। मुफ्त अनाज सरकारी डिपुओं के माध्यम से दिए जन धन खाते खोल कर सरकारी अस्पतालो में सारे शारीरिक टेस्ट मुफ्त कर दिए। महिला बहनों का बस किराया आधा कर दिया, 60 वर्ष की वृद्धा पेंशन कर दी। 125 यूनिट बिजली हर घर को फ्री कर दी। हर गांव में सरकारी पानी के सरकारी बिल माफ कर दिए। विधायक ने आज तक दस साल में जनता के खातों में एक भी पैसा नहीं दिया। पांच-पांच लाख रुपए का प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने 3 वर्ष के लिए आयुष्मान भारत व हिमकेयर पांच लाख का 3 वर्ष के लिए मुफ्त स्वस्थ कार्ड बना दिए हर घर में जल नल से पानी पहुंचाया जा रहा है। हिमाचल में डबल इंजन की सरकार काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 तक ताकतवर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ठाकुरजय राम हिमाचल में 2022 में ताकतवर मुख्यमंत्री बनकर उबरेंगे प्रधान मंत्री 2024 तक सशक्त है व हिमाचल में मुख्यमंत्री ठाकुर जयराम सरकार को मजबूती से रिपीट करेंगे दोबारा फिर डबल इंजन की सरकार बनाए व कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र मे भाजपा का विधायक बनाए।
पंचायतों के माध्यम से करवाया जाएगा हर घर को उपलब्ध आलाेक। कुल्लू आजादी का अमृत महोत्सव के तहत भारत सरकार के हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत कुल्लू जिला में लगभग 94 हजार घरों सहित एक लाख सार्वजनिक भवनों, कार्यालयों में आगामी 13 से 15 अगस्त तक झंडा लगाया जाएगा। इस संबंध में भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के संबंध में जिला परिषद सभागार में बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने घर, शिक्षण संस्थानों व सरकारी व निजी कार्यालयों में झंडा फहराना है। इसके लिये झंडा संहिता का पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि झण्डा भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय द्वारा उपलब्ध करवाया जाएगा।
आलाेक। कुल्लू क्षेत्र के ढालपुर मैदान श्री रामकृष्ण अयोध्या ट्रस्ट संघ के प्रदेशाध्यक्ष हीरालाल चौहान के तत्वावधान में आयोजित 9 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कथा का शुभारंभ शनिवार को भव्य कलश शोभा यात्रा एवं आकर्षक झांकी के साथ प्रारंभ हो गया। भक्तिमय माहौल में लोगों ने जगह-जगह कलश शोभा यात्रा का स्वागत किया। शनिवार दोपहर को ढालपुर मैदान से कलश यात्रा राम मंदिर कुल्लू तक कलश शोभा यात्रा निकाली गई और पुरोहितों द्वारा विद्वान निक विद्वानों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरा गया। कलश यात्रा कुल्लू मार्ग होते हुए वापस कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर विधिवत पूजन किया गया। इस बीच जगह-जगह लोगों ने कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को शर्बत पानी देकर स्वागत किया। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम बोलो, बोलो जय माता दी, जाते बोलो जय माता दी, गाते बोलो जय माता दी के नारे के साथ लगाया। ढालपुर पूरा परिक्षेत्र गुंजायमान हो गया। सैकड़ों महिलाओं एवं कन्याओं ने मंगल गीत गाते हुए कलश धारण के परिभ्रमण किया। कार्यक्रम के प्रथम दिन श्रीमद् भागवत कथा के विस्तार से चर्चा करते हुए कथावाचक वेद व्यास आचार्य भूपेंद्र शर्मा महाराज ने कहा कि भागवत शास्त्र का आदर्श दिव्य है। भागवत कथा घर में रहते हुए ईश्वर की प्राप्ति का मार्ग बताता है। भागवत कथा का अमृत पीने से जन्म जन्मांतर के पापों का नाश होता है और जीव पवित्र हो जाता है। श्रीमद् भागवत महा पुराण मानव मन का मंथन कर आनंद की अनुभूति कराता है। साथ में आए हुए ब्राम्हण मंडली पंडित हरीश शास्त्री, हेमराज शास्त्री, पंडित विजय शर्मा, भुभनेश्वर शर्मा, हरीश कौशल, पवन शर्मा, सोमनाथ शास्त्री, विनोद शर्मा व आधीश शर्मा ने बताया कि भागवत कथा 23 से 31 जुलाई तक दोपहर 1 बजे से शाम 5 एक बजे एवं शाम 6 बजे से शाम आठ बजे तक रामलीला का आयोजन चलेगा। इस अवसर पर आयोजन समिति के संजय, मोहन, सौरभ यादव व चंदन यादव सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने ग्राम पंचायत दसेरन व क्यारड़ का दौरा कर आमजनों की समस्याओं से रू-ब-रू हुए। वहीं, विधायक ने दसेरन पंचायत में पहुंच कर लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान विधायक संजय अवस्थी को दसेरन पंचायत के स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याओं और मूलभूत सुविधाओं न मिलने के बारे में अवगत करवाया। इस दौरान गांव दसेरन के लोगों द्वारा मोक्षधाम निर्माण, लिंक रोड दसेरन वर्षा शालिका जीर्णोद्धार अथवा अन्य स्थान पर नवनिर्माण एवं गांव नेरी के लिए जल आपूर्ति प्रमुख रूप से उठाए गए मुद्दों से अवगत करवाया। विधायक संजय अवस्थी ने लोगों की समस्याओं को सुनने के उपरांत उन्हें शीघ्र ही संबंधित विभागों द्वारा इन मुद्दों को निपटाने हेतु उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि मैं क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं की निदान को लेकर हमेशा प्रयासरत हूं। क्षेत्र की हर समस्याओं को विधानसभा के पटल पर मजबूती के साथ रख रहा हूं। क्योंकि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हमारी पहली प्राथमिकता है। इस मोके पर विधायक संजय अवस्थी, रवि कांत पाठक, रोशन वर्मा, राजेंद्र कुमार रावत, सुरेंद्र वर्मा, विनोद पंवर, राम लाल चंदेल, संतराम, सुंदर कश्यप, नंदलाल भगत, विजेंद्र कंवर, मनजीत व हरि राम सहित स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर झिंजकरी गांव में आज महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। इस कार्यक्रम का आयोजन वार्ड सदस्य जगदीश चंद, समाजसेवी युवा राकेश ठाकुर और कृष्णा युवा मंडल भगतु के सचिव एवं को-ऑर्डिनेटर हमीरपुर डिसएबल हेल्पलाइन फाउंडेशन राजन कुमार ने किया इस कार्यक्रम में वार्ड सदस्य और राकेश ठाकुर ने चंद्रशेखर आजाद के जीवन के बारे में युवाओं को अपने संबोधन के दौरान बताया और युवाओं को चंद्रशेखर आजाद के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके आदर्शों पर चलना चाहिए। इस कार्यक्रम में महिला मंडल प्रधान प्रकाशो देवी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में अनु, आदर्श, राकेश ठाकुर, वैष्णो देवी, जोगिंदर सिंह, राजन कुमार, लेख राम, कनिका, कार्तिक, साहिल ठाकुर, आदित्य ठाकुर, तेजल ठाकुर, अंशु ठाकुर व कृतिका उपस्थित रहे।
मनाेज कुमार। कांगड़ा विकास खंड कांगड़ा के तहत पड़ने वाली ग्राम पंचायत अब्दुल्लापुर में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ 15 अगस्त से शोभायात्रा के साथ शुरू हो रहा है। श्री कृष्ण कीर्तन सभा अब्दुल्लापुर के प्रवक्ता मदन वर्मा ने बताया कि 16 अगस्त से शुरू होने वाली कथा का समय बाद दोपहर 2:00 से सायं 6:00 बजे तक रहेगा तथा कथा काे 22 अगस्त काे विराम दिया जाएगा। इस दौरान कथा व्यास सर्वेश्वर शरण वृंदावन वाले होंगे, जिनके मुखारविंद से अमृत वर्षा होगी। कथा के समापन पर हवन 10:00 बजे तथा दोपहर बाद भंडारा शुरू होगा। उन्होंने बताया कि कथा का आयोजन श्री कृष्ण कीर्तन सभा अब्दुल्लापुर व ग्राम वासियों के सहयोग से किया जा रहा है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से भेंट की। मुख्यमंत्री ने उन्हें मंडी में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे त्वरित प्रयासों से अवगत कराया। उन्होंने क्षेत्र में सुकेती खड्ड का प्राथमिकता के आधार पर तटीकरण करने का आग्रह किया, जिससे हवाई अड्डे की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) के कार्य में तेजी लाने में सहायता मिलेगी। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को राज्य में जल जीवन मिशन की प्रगति से भी अवगत करवाया। केंद्रीय मंत्री ने मंत्रालय के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रदेश को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। बैठक में आवासीय आयुक्त मीरा मोहंती एवं आवासीय आयुक्त कार्यालय एवं मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
ऊर्जा मंत्री की अध्यक्षता में सोलन में आयोजित हुई बैठक फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन आज़ादी के अमृत महोत्सव के साथ हिमाचल प्रदेश की स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष पर अगस्त माह में जिला सोलन के पांचो विधानसभा क्षेत्रों में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में आज यहां ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डॉ. राजीव सैजल इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे। सुख राम चौधरी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने तथा आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में हिमाचल प्रदेश के अस्तित्व में आने तथा वर्तमान सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में हुई विकासात्मक उपलब्धियों को प्रदर्शनियों एवं वृत्त चित्रों के माध्यम से 75 वर्ष में हुए कार्यों को प्रदर्शित किया जाएगा। इनमें विशेष रूप से स्वास्थ्य, बागवानी, कृषि, ऊर्जा, शिक्षा, पर्यटन, जल शक्ति, लोक निर्माण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा उद्योग विभाग से संबंधित विकासात्मक प्रदर्शनियों के माध्यम से लोगों को प्रदेश में 75 वर्षाेें के दौरान हुए विकास से अवगत करवाया जाएगा। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि इन कार्यक्रमों में स्वयं सहायता समूह, युवा तथा महिला मंडलों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं, पंचायती राज तथा शहरी निकाय के प्रतिनिधियों का सहयोग विशेष रूप से लिया जाएगा। डॉ. राजीव सैजल ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी इस दौरान लोगों को उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम प्रदेश के युवाओं को विकास यात्रा के इतिहास, वर्तमान और भविष्य से भी अवगत करवाएंगे। उन्होंने कहा कि कसौली विधानसभा क्षेत्र में यह कार्यक्रम धर्मपुर अथवा परवाणू, सोलन विधानसभा क्षेत्र में कंडाघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत सिरीनगर, अर्की विधानसभा क्षेत्र में ग्राम पंचायत जयनगर, नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में रामशहर तथा दून विधानसभा क्षेत्र के पट्टा महलोग में इन कार्यक्रमों का किया जाना प्रस्तावित है। डॉ. सैजल ने कहा कि देश में आज़ादी के अमृत महोत्सव के दौरान ज़िला में 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक आवास तथा सरकारी, गैर सरकारी भवनों पर राष्ट्र ध्वज फहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि 13 से 15 अगस्त तक जिला में ग्राम पंचायत स्तर तक प्रभात फेरियों के माध्यम से लोगों को देश भक्ति के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन आयोजन से युवाओं में देश प्रेम की भावना की अलख जगेगी और उन्हें अधिक उत्तरदायी नागरिक बनाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन आयोजनों को सफल बनाने के लिए जन सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधियों से इस उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया। इस अवसर पर दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक परमजीत सिंह पम्मी, प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. डेज़ी ठाकुर, प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष वीरेंद्र कश्यप, प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड की उपाध्यक्ष रश्मिधर सूद, पूर्व विधायक नालागढ़ केएल ठाकुर, भाजपा ज़िला अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, भाजपा उपाध्यक्ष रत्न सिंह पाल, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य डॉ. राजेश कश्यप, सभी विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा मंडल अध्यक्ष, उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा भाजपा के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला सरकार विरोधी निर्णयों के चलते शनिवार को सैंकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और रैली निकाली। रैली का आयोजन दरबार परिसर से होते हुए मुख्य बाजार से बस स्टैंड तक किया गया। इसके बाद रैली को शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने संबोधित किया। उन्होंने सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए कहा कि आज सेब की पेटी के दाम 200 रुपए तक बढ़ा दिए गए हैं, जिसकी मुख्य वजह है कि सेब पेकिंग मेटिरल को सरकार ने जीएसटी के दायरे में ला दिया गया है। एक बार भी यह नही सोचा कि ऐसा करने से प्रदेश के कितने बागवानों को और किसानों को नुकसान होगा, जिनकी आजीविका का साधन ही कृषि और बागवानी है। उन्होंने कहा कि भाजपा अंग्रेजों की चाल चल रही है, जिसका जवाब आने वाले दिनों में जनता देगी। आज प्रदेश का कर्मचारी, युवा व आम आदमी सरकार की नीतियों से परेशान हो चुका है। खाने पीने की चीजों पर जीएसटी लगाकर सरकार ने अपनी मंशा साफ कर दी है। सरकार किसान-बगवान को जमीन में लाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस समय में बागवानों को कभी दिक्क्क्त नही थी व इनके हकों को पूरा करने के लिए पूरे हिमाचल में कांग्रेस जाने के लिए तैयार हैं। सरकार ने जीएसटी को पांच नहीं 18 प्रतिशत किया है। बागवानों को एचपीएमसी के द्वारा मात्र कुछ लाख पेटियां ही उपलब्ध करवाई जाती हैं, लेकिन 3 से 4 करोड़ की पेटी अब लोगों को जीएसटी चुका कर देकर खरीदनी पड़ेगी। अदानी-अम्बानी को फायदा देने के लिए मिली भगति से सेब के रेट गिरा दिए हैं। भाजपा के किसी मंत्री ने सेब सीजन के दौरान आकर बागवानों से नहीं पूछा की उन्हें कोई दिक्क्क्त परेशानी तो नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में 72 हजार का ऋण कांग्रेस ने ही वापस किया था। आज किसान क्रेडिट कार्ड का ब्याज तक वसूला जा रहा है। प्रदेश में घोटाले कम नहीं हुए हैं। पुलिस भर्ती घोटाला भाजपा के लिए एक दाग है और इसे कोई नहीं मिटा सकता। युवाओं को नाैकरी देने के नाम पर धोखा दिया गया है। भाजपा को यह बताना चाहिए कि आज तक कितने युवाओं को रोजगार दिए। धर्मशाला में प्रधानमंत्री की आवभगत के लिए 15 करोड़ रुपए का तंबू लगाया गया था, लेकिन उस इन्वेस्टमेंट मिट का कोई लाभ नहीं मिला है। सरकार के विरोध में रविवार को ओपीएस कर्मचारियों का एक बहुत बड़ा सम्मेलन रामपुर में होने जा रहा है, जिससे साफ है कि कर्मचारियों के साथ सरकार ने धोखा दिया है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही ओपीएस की मांगें हर हाल में पूरी की जाएगी और जिन कर्मचारियों को पेंशन से वंचित किया गया है, उन्हें पेंशन का प्रावधान किया जाएगा। विधानसभा में कांग्रेस बागवानों के लिए लड़ती आई है। सरकार न कांग्रेस व न ही बागवानों की आवाज दबाने का प्रयास कर सकती है। सरकार बनते ही युवाओं को दस लाख का लोन कांग्रेस दिलवाएगी, जो ठेकेदार सरकार के लिए दलाली का काम कर रहे हैं, उन्हें समय आने पर जवाब दिया जाएगा। भाजपा सरकार आने वाले समय में ऑक्सीज पर भी जीएसटी लगाने जा रही है। भाजपा ने नोटबंदी व जीएसटी की सर्जिकल स्ट्राइक कीऔर इसका असर आजतक देखने को मिल रहा है। भाजपा जनता को धर्म के नाम व जातिवाद के नाम पर बांट रही है, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह ने प्रदेश भर में मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए कदम उठाए थे। बसों में महिलाओं को 50 प्रतिशत टिकट माफ का तोहफा भी जुमला निकला। जब भी ऑनलाइन बुकिंग करवाने चाहें तो हमेशा सीटे फुल ही मिलती है। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर ने मंडी को अपनी कहा था, लेकिन मंडी के लोगों ने यह साबित कर दिया कि मंडी केवल वहां की जनता की ही है। प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी जा चुके हैं और अब अगला नंबर डीजीपी का लगना तय है। इस रैली को जिला अध्यक्ष अतुल शर्मा, विधायक नंद लाल, मंडल अध्यक्ष सतीश वर्मा ने भी संबोधित किया। इस दौरान जिला परिषद सदस्य त्रिलोक भलुनी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष दीपक सूद, जिला परिषद अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी, महिला मोर्चा अध्यक्षा राजकांता के अलावा भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। रामपुर में वर्तमान विधायक नंद लाल के विरोध में खड़े दूसरे धड़े के सदस्यों को भी शांत करवाया गया। विक्रमादित्य सिंह ने सभी नाराज चल रहे लोगों से अलग बातचीत की। यहां तक कि शुक्रवार को थाने में धमकी देने की शिकायत को वापस लेने की जानकारी भी विक्रमादित्य सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक परिवार है और परिवार में कभी कभार मनमुटाव जैसी स्थिति बन जाती है, लेकिन सभी लोगों से बात कर उन्हें समझाया गया है।
2026 तक कुपोषण के मानकों में लक्षित कमी लाना अनूप। सुजानपुर पंचायत बीड बगेड़ा में बाल विकास परियोजना सुजानपुर के सौजन्य से मुख्यमंत्री बाल सुपोषण योजना की कमेटी का गठन प्रधान रजनी बाला की अध्यक्षता में शनिवार काे किया गया। इसमें कमेटी के सभी सदस्यों को पर्यवेक्षक निशा ठाकुर द्वारा सदन को बताया कि मुख्यमंत्री बाल पोषण योजना का मुख्य उद्देश्य कुपोषण को खत्म करना है तथा 2026 तक कुपोषण के मानकों में लक्षित कमी लाना और दीर्घ अवधि में इसे न्यूनतम सीमा तक पहुंचाना है। यह योजना प्रोत्साहन आधारित योजना है। इसके साथ-साथ अतिसार और निमोनिया को नियंत्रित करना इसके लिए पूरे वर्ष में 3 पखवाड़े मनाए जाएंगे। दूसरा उच्च जोखिम वाले समूहों से पहचान करना और उनके संघन देखभाल करना। तीसरा उच्च गुणवत्तापूर्ण प्रोटीन युक्त विशेष पोषाहार की व्यवस्था करना और चौथा बच्चों व किशोरियों में एनीमिया की पहचान करना। उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान करना और उन पर फोकस करना। इसके लिए विशेष पोषाहार के रूप में इन्हें एक्स्ट्रा डाइट दी जाएगी, जो बच्चे कुपोषित हैं, उन्हें पूरा सप्ताह 12 के हिसाब से विशेष पोषाहार तथा उच्च जोखिम वाली महिलाओं के लिए भी पूरा सप्ताह 12 के हिसाब से एक्स्ट्रा डाइट दी जाएगी। अगर कुपोषित बच्चे फिर भी सामान्य श्रेणी में नहीं आते हैं, तो उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्र में रेफर किया जाएगा, वहां पर दो आदमियों के आने-जाने का किराया मुफ्त तथा माता को हर दिन का 100 रुपए के हिसाब से उसका जो मेहनताना का लॉस होगा। सरकार द्वारा वहन दिया जाएगा। इसके उपरांत आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दो-तीन माह तक उसका फॉलोअप करते रहेंगे, ताकि बच्चा दोबारा उसी जोन में वापस न चला जाए। उच्च जोखिम वाली माता का एचबी लेवल 7 से 10 तक पहुंच जाता है, तब भी जो उसके देखभाल करने वाले हैं उनके लिए 500 प्रोत्साहन के रूप में दिया जाएगा। अंत में व्यवहार परिवर्तन के बारे में सदन को बताया गया। इसके साथ ही ग्राम पंचायत बैरी मैं प्रधान प्रीतम चंद की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया तथा ग्राम पंचायत बीड बगेड़ा प्रधान रजनी बाला की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई।
शिवांशु शुक्ला। धर्मशाला भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस पर धर्मशाला इकाई ने धर्मशाला वर्क शॉप में झंडा फहराने के साथ कर्मचारियों को भारतीय मजदूर संघ की रीति नीति और कर्मचारियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया तथा कर्मचारियों में मिठाई बांटी गई आज के इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्यार सिंह ठाकुर ने कीं और अनेक नय कर्मचारियों को भारतीय मजदूर संघ की संस्था की इस कार्यक्रम में इकाई अध्यक्ष मनुज ठाकुर तथा अन्य इकाई के सदस्यीय सम्मलित थे। जिनके नाम इस प्रकार हैं. रणजीत, पवन, राकेश, नीरज, अक्षय, अमन, राजेंद्र, विकास, इंद्रजीत, सतीश, विनोद,, मनोज, महिंदर, रहित, अजीत, मनजीत, राजेश, सुदर्शन, राजेश तथा कई कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विनायक ठाक़ुर।देहरा उपमंडल देहरा के अंतर्गत पड़ते पाइसा में देहरा पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से 9 बोतल देसी शराब बरामद की है। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ देहरा कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है।
विनायक ठाकुर।रक्कड़ गरली के निकटवर्ती गांव सदवां में चल रहे लोटस इंटरनेशनल कान्वेंट स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं ने जमा दाे की सीबीएससी बोर्ड वार्षिक परीक्षा फर्स्ट सेंकेड डिविजन मे पास कर एक नई इबारत लिखी है। स्कूल प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी सीबीएसई की 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इस दौरान अर्पित शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया है, जबकि महक ने दूसरा आकांक्षा और जतिन जसवाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। अर्पित शर्मा ने 94.4 प्रतिशत अंक महक ने 88% अंक और जतिन जसवाल ने 85% अंक प्राप्त किए। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन अश्विनी ठाकुर प्रबंधक गुरपाल सिंह पठानिया और स्कूल में प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने सभी अध्यापकों अभिभावकों और विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी। अंत में स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की और बड़ी मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
विनायक ठाकुर । देहरा उपमंडल देहरा के अंतर्गत पड़ते लोअर सुनहेत स्थित दिल्ली कान्वेंट स्कूल के तमाम सभी छात्र-छात्राओं ने 10वीं की सीबीएससी बोर्ड वार्षिक परीक्षा फर्स्ट सैकिंड डीविजन मे पास कर एक नई इबारत लिखी है। स्कूल प्रधानाचार्य गुंजन परमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी सीबीएसई की 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। इस दौरान अक्षित सूद ने प्रथम स्थान हासिल किया है, जबकि श्रुति ने दूसरा, जबकि शिवांगी सोनी ने तीसरा स्थान हासिल किया है। अक्षित सूद ने 93 प्रतिशत अंक श्रुति ने 91 प्रतिशत अंक और शिवांगी ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंध निदेशक डॉक्टर प्रवीण राजपूत, स्कूल में गुंजन परमार ने सभी अध्यापकों अभिभावकों और विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी। अंत में स्कूल के प्रधानाचार्य गुंजन परमार ने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की और बड़ी मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
अनूप। सुजानपुर डीएवी आलमपुर जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश में 12वीं व 10वीं कक्षा का सीबीएसई द्वारा वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित। इस परीक्षा परिणाम में 12वीं कक्षा में इशिता प्रथम स्थान पर रही, जिसने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। अर्चित गुप्ता ने 89.4 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। श्रेया सूद ने 87.8 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस परीक्षा परिणाम में 10वीं कक्षा में प्रत्यक्ष प्रथम स्थान पर रहा, जिसने 96.17 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। दनिशा ने 92.17 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। कार्तिक ने 90.83 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। अनंदिता ने 90.67 प्रतिशत अंक लेकर चौथा स्थान प्राप्त किया। इस परीक्षा परिणाम में 12वीं कक्षा में अंग्रेजी विषय में 90 प्रतिशत से ऊपर 9 विद्यार्थी, रसायन शास्त्र में 5, गणित में 1, जीव विज्ञान में 4, शारीरिक शिक्षा में 25, कंप्यूटर में 13 छात्र रहे। इस परीक्षा परिणाम में दसवीं कक्षा में अंग्रेजी विषय में 90 प्रतिशत से ऊपर 15 विद्यार्थी, हिंदी में 10, गणित में 1, विज्ञान में 5, सामाजिक विज्ञान में 13, कंप्यूटर में 14 छात्र रहे। यह बहुत ही हर्ष की बात है कि सभी छात्रों ने अच्छे अंक लेकर अपने विद्यालय तथा अभिभावकों का नाम रोशन किया है। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य व अध्यापकों को दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. बिक्रम सिंह ने छात्रों, अभिभावकों तथा अध्यापकों को शुभकामनाएं दी। साथ ही इस उपलब्धि के लिए डीएवी के समस्त उच्च अधिकारियों आर्यरत्न डा. पूनम सूरी पद्मश्री अवार्डी (स्कूल के अध्यक्ष प्रधान डीएवी कॉलेज मनेजिंग कमेटी नई दिल्ली), डॉ. वी. सिंह (अध्यक्ष) पी.सोफत (उपाध्यक्ष ), डॉ. बीसी जोशन ( प्रबंधक ) वीके यादव (एआरओ) बिक्रम सिंह (प्रधानाचार्य) ने स्कूल के विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए अध्यापकों व स्कूल के समस्त कर्मचारियों को बधाई दी तथा जीवन के हर क्षेत्र में मेहनत करने तथा अपने मनोबल को ऊंचा रखने की प्रेरणा दी।
फोर्टिस कांगड़ा के कार्डियोलाॅजिस्ट एवं किडनी रोग विशेषज्ञ ने दी मरीज का राहत मनोज कुमार। कांगड़ा फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा के डॉक्टर ने 80 वर्षीय महिला पर रीनल एंजियोप्लास्टी और स्टेंटिंग का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया। वह कई वर्षों से अनियंत्रित रक्तचाप से पीड़ित थीं। हाल ही में उसका रक्तचाप बढ़ना शुरू हो गया था और उसे सांस लेने में कठिनाई होने लगी थी, जिसके लिए उसे कई बार क्रिटिकल केयर में भर्ती करने की आवश्यकता भी पड़ी। जहां उन्हें कार्डियोलॉजिस्ट डॉ अतीत ग्वालकर और नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. कुलदीप ने डायग्नोस किया। डॉक्टरों ने सावधानीपूर्वक मूल्यांकन करने के बाद मरीज के गुर्दे की धमनियों का डॉपलर किया, जिससे उसकी दाहिनी गुर्दे की धमनी में रुकावट की संभावना दिखाई दी। एंजियोग्राफी ने उसकी दाहिनी गुर्दे की धमनी में गंभीर रुकावट की पुष्टि की। बाद में डॉ अतीत ने उनकी एंजियोप्लास्टी और दाहिनी गुर्दे की धमनी की स्टेंटिंग की। स्टेंटिंग के दो महीने बाद उनका रक्तचाप नियंत्रण में है और उन्हें अपने बीपी के लिए किसी दवा की आवश्यकता नहीं है। डॉ. अतीत ने कहा कि गुर्दे की धमनी स्टेनोसिस अकसर उन रोगियों में संदिग्ध होता है जो अनियंत्रित उच्च रक्तचाप या कम उम्र में उच्च रक्तचाप विकसित करने वाले रोगियों में उपस्थित होते हैं। सावधानीपूर्वक मूल्यांकन समय पर संदेह में मदद कर सकता है। एंजियोप्लास्टी द्वारा अवरुद्ध गुर्दे की धमनी को खोलकर रोग का प्रभावी ढंग से इलाज किया जा सकता है। हाल ही में ऐसे ही रोगी थे, जिन्हें गुर्दे की धमनी स्टेनोसिस के कारण सांस की तकलीफ के लिए बार-बार आईसीयू में प्रवेश की आवश्यकता थी और उनके गुर्दे की एंजियोप्लास्टी की। फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में इस तरह का यह दूसरा मामला है। किडनी रोग विशेषज्ञ डाॅ. कुलदीप ने कहा कि हम अकसर ऐसे रोगियों को देखते हैं, जो उच्च रक्तचाप और गुर्दे की शिथिलता के साथ उपस्थित होते हैं। मूल्यांकन करने पर उनमें से कुछ को गुर्दे की धमनी स्टेनोसिस होती है। यह अकसर एक इलाज योग्य बीमारी है और समय पर ढंग से पहचान किए जाने पर रोगियों को काफी लाभ होता है। रोगी के बेटे ने कहा कि मेरी माँ का बीपी प्रतिदिन 4 से 5 अलग-अलग दवाओं के साथ भी अनियंत्रित रहा। हमें उसे हाई बीपी के लिए भी भर्ती कराना पड़ा। प्रक्रिया के बाद हमें उसके बीपी नियंत्रण के लिए अस्पताल नहीं जाना पड़ा।
जन हितेषी कार्यों व निस्वार्थ भाव से हर तबके के लोगों का करें सहयोग : रेखा चौधरी मनोज कुमार। कांगड़ा भाजपा महिला मोर्चा कांगड़ा की सदस्यों ने पुराना कांगड़ा में देश की दौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर बधाई देकर खुशी जाहिर की। इस दौरान महिला मोर्चा अध्यक्षा रेखा चौधरी ने कहा कि यह लोकतंत्र की जीत है। देश के लोकतंत्र ने एक आदिवासी शिक्षित महिला को 15वां राष्ट्रपति निर्वाचित किया है। जीत से साफ हो गया है कि देश में लोकतंत्र परिपक्व हो रहा है। महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि निःस्वार्थ भाव से जनता के हित में किए गए काम सफलता की सीढ़ियों पर सहारा बनते हैं। उन्होंने सभी महिला कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जन हितेषी कार्योंं में हमेशा लगे रहे और निःस्वार्थ भाव से हर तबके के लोगों का सहयोग करें।
मनोज कुमार। कांगड़ा कांगड़ा यूथ चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आज एसडीएम कांगड़ा नवीन तंवर का जन्मदिन पर केक काटा गया एवं उनको बधाई दी गई। इस दौरान कांगड़ा यूथ चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष नंदन शर्मा, वरुण खैरा, सचिन चौधरी, अभिषेक चौधरी एवं कांगड़ा नायब तहसीलदार भुवनेश्वर शर्मा उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि कांगड़ा यूथ चैरिटेबल ट्रस्ट यंहा समाज सेवा के कार्य कर मिसाल कायम कर रहा है। टांडा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों के तीमारदारों को लंगर की व्यवस्था, जरूरत मंद को रक्तदान व गरीब बेटियों की शादी में मददगार बन कर ट्रस्ट नेक कार्य कर रहा है।
कैच द रेन अभियान के तहत केंद्रीय दल ने दिए सुझाव फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला कांगड़ा जिला में भूजल स्तर की कमी वाले क्षेत्रों में अमृत सरोवर तथा चैक डैम निर्मित करने के लिए विशेष कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। इस बाबत जल शक्ति मिशन के तहत कैच दे रेन अभियान की समीक्षा के लिए कांगड़ा प्रवास पर पहुंची केंद्रीय टीम ने ग्रामीण विकास विभाग, जल शक्ति, बागबानी, कृषि तथा वन विभाग के अधिकारियों को जल संरक्षण के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए हैं। शुक्रवार को डीसी कार्यालय के सभागार में कैच द रेन अभियान की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए केंद्रीय दल के प्रभारी भारी उद्योग के निदेशक विकास डोगरा ने कहा कि कांगड़ा जिला में अमृत सरोवर तथा चैक डैम इत्यादि के निर्माण में कई जगहों पर बेहतर कार्य हुआ, वन विभाग द्वारा जल संरक्षण के लिए तैयार सरोवर भी बेहतर तरीके से डिजाइन किए गए हैं। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के समय समस्त क्षेत्रों में खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में जल की कमी हो जाती है तथा जल स्तर में गिरावट दर्ज होती है इसी को ध्यान में रखते हुए वर्षा जल संग्रहण पर विशेष बल दिया गया है। इसी कड़ी में केंद्र सरकार की ओर से अमृत सरोवर योजना के तहत तालाबोें का संरक्षण तथा सौंदर्यीकरण किया जा रहा है इससे जल स्तर पर में भी बढ़ोतरी होगी तथा अमृत सरोवरों के जल का उपयोग कृषि तथा पशु पालन कार्यों में किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जिला के 75 अमृत सरोवरों में तिरंगा भी फहराया जाएगा ताकि जल संरक्षण का संदेश सभी नागरिकों को दिया जा सके। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य हुआ है वहां पर अन्य पंचायतों के प्रतिनिधियों की विजिट भी करवाई जाए, ताकि जल संरक्षण की दिशा में सभी पंचायतों में बेहतर कार्य किया जा सके। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत भी सिंचाई के लिए वर्षा जल संग्रहण के लिए विशेष प्रावधान किया गया है। विभिन्न स्तरों पर जल भंडारण टैंक निर्मित करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत वर्षा जल संग्रहण के लिए निर्मित किए जाने वाले ढांचों या चैक डैम के लिए बेहतर डिजाइन तैयार किया जाए, जिसके आधार पर ही सभी पंचायतों में एक ही प्रारूप के आधार पर बेहतर चैक डैम निर्मित किए जा सकें। उन्होंने कहा कि निर्मित ढांचों का तकनीकी ऑडिट भी नियमित अंतराल के पश्चात करवाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि निर्मित ढांचों की उपयोगिता का सही आकलन हो सके। इससे पहले उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कांगड़ा जिला में जल संरक्षण के लिए विभिन्न स्तरों पर उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कांगड़ा जिला में जल संग्रहण के लिए ग्रामीण विकास विभाग, कृषि तथा वन विभाग की ओर से बेहतरीन कार्य किया गया है जिसका आम जनमानस को भी लाभ पहुंचा है। इस अवसर पर ग्रामीण विकास विभाग, जल शक्ति, कृषि व उद्यान विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।
मनोज कुमार। कांगड़ा श्रीबालाजी अस्पताल एंड नर्सिंग कॉलेज कांगड़ा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जीएनएम प्रथम वर्ष के परीक्षा परिणाम में कॉलेज की प्रशिक्षु नर्सों ने टॉप टेन में जगह बनाई है। श्रीबालाजी नर्सिंग कॉलेज कांगड़ा की छात्रा दीया ने पूरे प्रदेश में हिमाचल प्रदेश नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल में छठा स्थान हासिल किया है। यह जानकारी श्रीबालाजी अस्पताल एंड नर्सिंग कॉलेज कांगड़ा की प्राधानाचार्य मोनिका शर्मा ने दी है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल शिमला की ओर से घोषित किए गए जीएनएम प्रथम वर्ष के परीक्षा परिणाम में श्रीबालाजी अस्पताल एंड नर्सिंग कॉलेज कांगड़ा की प्रशिक्षु नर्सों ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। कॉलेज की प्रशिक्षु नर्सें टॉप टेन में जगह बनाने में कामयाब रही हैं। उन्होंने बताया कि जीएनएम प्रथम वर्ष की छात्रा दीया ने पूरे हिमाचल प्रदेश नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल में छठा स्थान हासिल किया है। बता दें कि पिछले वर्ष भी इस कॉलेज की बीएससी नर्सिंग की छात्राओं ने टॉप टेन (Top-10) में स्थान हासिल किया था। कॉलेज की प्रिंसिपल मोनिका शर्मा ने कॉलेज की इस उपलब्धि पर खुशी जताई है और टीचिंग स्टाफ और छात्राओं को बधाई दी है। उन्होंने दीया को भी बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। वहीं, श्रीबालाजी अस्पताल एंड नर्सिंग कॉलेज के सीएमडी डॉ. राजेश शर्मा व निदेशक कोमल शर्मा ने सभी छात्राओं को प्रोत्साहित किया है और उन्हें उनकी इस कामयाबी पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. राजेश शर्मा ने नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल, टीचिंग स्टाफ व छात्राओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सभी की मेहनत रंग लाई है। आने वाले समय में कॉलेज नई ऊंचाइयों को छुए इसकी वो कामना करते हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला हिमाचल प्रदेश राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप का आयोजन महाराजा पैलेस बैजनाथ में 16 और 17 जुलाई को किया गया, जिसमें प्रदेश के लगभग 200 खिलाड़ियों भाग लिया। इस आयोजन में वरिष्ठ महिला काता प्रतियोगिता के एकल महिला वर्ग में रितिका जम्वाल ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं, वरिष्ठ महिला टीम काता प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा की ओर से दोनों बहनों रितिका जम्वाल और रूचिका जम्वाल ने भाग लिया और स्वर्ण पदक जीतने में सफल रही। स्वर्ण पदक जीतने पर उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने दोनों खिलाड़ियों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर बधाई दी और उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप के आयोजकों और पदाधिकारियों का भी धन्यवाद उपायुक्त द्वारा किया गया।
प्रतिमा राणा। पालमपुर पालमपुर विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने का सिलसिला दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। पिछले 4 महीनों में ही अगर देखा जाए, तो लगभग 1400 के करीब कांग्रेसी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इसे त्रिलोक कपूर का करिश्मा कहें या जयराम ठाकुर की नीतियां या फिर मोदी का जादू। पर कुछ न कुछ तो है, जो पालमपुर में कांग्रेसियों को भाजपा की तरफ खींच रहा है। अगर आज की बात की जाए तो पालमपुर कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका, ब्लॉक समिति सदस्य रिंपी देवी कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तानाशाही वंशवाद और गलत नीतियों से दुखी होकर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया। गौरतलब है कि रिंपी देवी गांव पट्टी की रहने वाली है और पट्टी, बदेहड और चंद्रोप्पा वार्ड से ब्लॉक समिति सदस्य हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की ओर से राष्ट्रपति चुने जाने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने आदिवासी पृष्ठभूमि से संबंधित तथा भारत की सबसे कम उम्र की महिला राष्ट्रपति बन कर इतिहास रच दिया है। जयराम ठाकुर ने आशा व्यक्त की कि श्रीमती द्रौपदी मुर्मू अपनी दूरदर्शी सोच और अनुभव से भारतीय संविधान के संरक्षक के रूप में उत्कृष्ट कार्य करेंगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने सांगटी समरहिल में संगठनात्मक जिला शिमला की बैठक ली। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रवि मेहता ने की। बैठक में मंत्री सुरेश भारद्वाज, भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, संसदीय क्षेत्र के सह प्रभारी शिशु धर्म और जिला प्रभारी डेजी ठाकुर भी मौजूद थे। सौदान सिंह ने शिमला, कसुम्पटी और शिमला ग्रामीण सभी मंडलों की अलग-अलग बैठकें कीं। उन्होंने हर मंडल के प्रमुख कार्यकर्ताओं से पूरा फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि यह चुनावी वर्ष है और हमें केंद्र और राज्य सरकार द्वारा बनाई गई कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के लिए हर घर में जाने की जरूरत है। बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है और बूथ हमारी ताकत है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर आगामी चुनाव लड़ेंगे और चुनाव जीतने के लिए एकता किसी भी राजनीतिक दल की ताकत है। रवि मेहता ने कहा कि आज हुई बैठक काफी जानकारीपूर्ण थी और इस बैठक के माध्यम से पार्टी को मजबूत करने के लिए और काम करने के लिए नई ऊर्जा मिली है। त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि ये बैठकें पूरी तरह से सफल रही हैं और कार्यकर्ता हमारे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के साथ अद्भुत बातचीत कर रहे हैं। पार्टी को मजबूत और प्रतिक्रियाशील बनाने के लिए कार्यकर्ता भी नए-नए विचार लेकर आ रहे हैं। बैठक में राजेश शारदा, दिनेश ठाकुर और जितेंद्र भोटका ने भी भाग लिया।
विनायक ठाकुर। देहरा राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ढलियारा के प्रबंधन विभाग बीबीए के छठे सैमेस्टर का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। अध्यापक प्रो. बलवीत सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी, शिमला द्वारा अप्रैल- 2022 में आयोजित उक्त परीक्षा के घोषित मेधावी छात्राएं परिणामों में निकिता शर्मा 83.25 प्रतिशत, प्रीति राणा 82.25 प्रतिशत और ज्योति शर्मा 82 प्रतिशत अंक हासिल कर संस्था में क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद सिंह पटियाल व प्रबंधन विभाग बीबीए के को-ऑर्डिनेटर प्रो. करण सिंह पठानिया व अध्यापक प्रो. बलवीत सिंह तथा प्रो. दीक्षा ठाकुर ने अपने बधाई संदेश में कहा कि मेहनत से ही सफलता का रास्ता निकलता है व आशा करते हैं कि छात्रों का एक उज्वल भविष्य बने, कॉलेज द्वारा सदा ही छात्रों को प्रोत्साहित किया गया है। उनके द्वारा छात्रों के प्रियजनों को भी बधाई दी गई।
विनायक ठाकुर।देहरा 26 जुलाई इस दिन को प्रति वर्ष भारतीय जनता पार्टी द्वारा कारगिल विजय दिवस के रूप में शौर्य एवं गर्व के साथ मनाया जाता है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी देहरा विधानसभा द्वारा भी यह कार्यक्रम 26 जुलाई देहरा के शहीद भुवनेश डोगरा स्टेडियम में मनाया जाएगा। जानकारी देते हुए देहरा विधायक होशियार सिंह ने लोगों से आहान किया है कि इस विजय दिवस को शौर्य एवं गर्व के साथ मनाने के लिए 26 जुलाई को शहीद भुवनेश डोगरा स्टेडियम में सुबह 10:00 बजे उपस्थित होकर कारगिल में शहीद हुए अपने वीर जवानों को श्रद्धांजलि स्वरूप व तीन माह चले निरंतर युद्ध के उपरांत 26 जुलाई 1999 जो भारतीय सेना ने विजय प्राप्त की उस विजय दिवस को बहुत ही शौर्य एवं गर्व के साथ मनाने के लिए सभी लोगों को विधायक ने आमंत्रित किया है।
शिवांसु शुक्ला। धर्मशाला हिमाचल शिक्षक मंच ने जिला उप शिक्षा अधिकारी अश्वनी भट्ट द्वारा शिक्षा योजना एवं प्रबंधन विषय में एक वर्षीय स्नातकोतर डिप्लोमा सफलता पूर्वक पूर्ण करने पर बधाई प्रेषित की हैं। राष्ट्रीय शिक्षा योजना एवं प्रबंधन संस्थान नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर जिला स्तरीय अधिकारियों के लिए एक वर्ष का स्नातकोतर डिप्लोमा करवाया जाता है, जिसमें पूरे देश से प्रतिभागी भाग लेते हैं। पूरे देश से कुल 36 प्रतिभागियों का चयन किया गया था। हिमाचल प्रदेश से इस बार अश्वनी भट्ट का चयन शिक्षा विभाग ने किया था, जो की हिमाचल की ओर से एकमात्र प्रतिभागी थे। कोरोना बंदिशों के कारण इस बार ये पाठयक्रम आनलाईन माध्यम से आयोजित करवाया गया। वर्ष भर चले इस कोर्स में प्रतिभागियों को शिक्षा की योजना एवं प्रबंधन की बारिकियों से अवगत करवाया गया। इस दौरान प्रतिभागियों का आनलाईन परीक्षा, शोध पत्र, प्रस्तुतिकरण व विभिन्न रिपोर्ट लेखन के द्वारा मूल्यांकन किया गया। जुलाई माह मे पाठयक्रम को सफलता पूर्वक पूर्ण करने पर संस्थान की ओर से प्रतिभागियो को प्रमाणपत्र वितरित किए गए, जिला प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मोहिंद्र धीमान ने अपने हाथों से प्रमाण पत्र देकर अश्वनी भट्ट को सम्मानित किया। हिमाचल शिक्षक मंच के प्रदेश संयोजक संजय मोगू, तपिश थापा व सुनील राजपूत व हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के खंड अध्यक्ष विजय शमशेर भंडारी ने इस अवसर पर अश्वनी भट्ट को वधाई प्रेषित की है। अश्वनी भट्ट वर्तमान में उप जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा कांगड़ा में कार्यरत है और हिमाचल शिक्षक मंच के प्रदेश संयोजक भी हैं ने इस अवसर पर प्रदेश शिक्षा विभाग का धन्यवाद किया और आशा जताई की उनके इस अनुभव का लाभ विभाग को मिलेगा।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर 1998 में पहली बार हमीरपुर जिला से 5 विधायक भाजपा के जीते थे तो जिले का मान सम्मान बढ़ा था। हमीरपुर जिला में जब जब पांच विधायक पार्टी को दिए हैं, तब-तब कार्यकर्ताओं का मान सम्मान बढ़ा है। शुक्रवार को हमीरपुर के परिधिगृह में आयोजित जिला भाजपा की एक विशेष बैठक में बतौर मुख्यातिथि वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने उपस्थित पदाधिकारियों को संबाेधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि हमीरपुर जिला ने जो मान सम्मान खोया है, उसे आने वाले चुनावों में वापस लाना होगा। ऐसा तब होगा, जब जिला पांचों की पांचों सीटें पार्टी जीतेगी। प्रोफेसर धूमल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अब वक्त आ गया है, जब सब को संभलना होगा। आने वाले चुनावों में पार्टी जिसको भी टिकट देती है, उसका समर्थन करना पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का धर्म बनता है। अगर पूर्व में किसी से कोई गलती हुई है तो आत्मविश्लेषण करके आत्मनिरीक्षण करके सुधार करने की आवश्यकता है। जिस तरह कोई व्यक्ति सीसीटीवी कैमरे के दायरे में रहकर गलत काम करने से बचता है, उसी तरह यह कभी नहीं भूलना चाहिए ईश्वर का सीसीटीवी दिन-रात हमें देख रहा है। चुनावों का समय आ गया है पार्टी के कई कार्यक्रम आएंगे मंडल भी कार्यक्रम तय करेंगे सबको संगठन के लिए समय निकालना पड़ेगा। जिसके पास कमल का चुनाव चिन्ह होगा, उसका साथ देने में ही मान सम्मान और इज्जत है। सौभाग्य से देश और प्रदेश में पार्टी की सरकारें हैं और हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र का दायित्व तो और भी ज्यादा बढ़ जाता है। क्योंकि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा केंद्र सरकार के मंत्री हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से हैं। जब यूपी जैसे बड़े राज्य में सरकार रिपीट हो सकते, तब हिमाचल में क्यों नहीं आज पार्टी हर जगह पर है। ईमानदारी से काम करें कर्मठता से काम करें विरोधी तो विरोध करते रहेंगे लक्ष्य केवल एक होना चाहिए कि 2022 में सरकार रिपीट करनी है। उन्होंने कहा कि यदि कोई रूठा हुआ है तो उसको भी मनाए क्योंकि गिला शिकवा अपनों से ही होता है। यदि कोई महत्वपूर्ण कार्यकर्ता गलती से अगर नजरअंदाज भी हो गया है, तो उसके पास जाएं उसको भी मनाने का प्रयास करें।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर डीएवी पब्लिक स्कूल में इस बार स्कूल के 13 छात्रों ने 90 फीसदी से ज्यादा अंक लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है बताया जा रहा है कि छात्रों की इस उपलब्धि से स्कूल प्रबंधन भी खासा उत्साहित है। डीएवी स्कूल के छात्र मृदुल शर्मा ने बोर्ड मेरिट में 96.6 फ़ीसदी अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। इसके साथ ही स्कूली छात्रा आरुधि सिंह ने 96.4 सूर्यांश धीमान ने 96.4 और प्रत्यूष वत्सल ने भी 96.4 फ़ीसदी अंक अर्जित किए हैं। इसके साथ ही स्कूल की होनहार छात्रा अपूर्व शर्मा ने 96 फ़ीसदी तथा आर्शिता ने भी 96 फ़ीसदी अंक प्राप्त कर अपने अध्यापकों व अभिभावकों का नाम रोशन किया है। बात स्कूल के अन्य छात्रों की करें, तो इनमें कृति राणा 94.2 काव्या कांगो 93 फीसदी श्रेष्ठ शरद 93 फ़ीसदी आर्शिता ठाकुर 92 फ़ीसदी असदित्य पठानिया 90.8 फ़ीसदी और कनिका ठाकुर तथा सक्षम सोनी ने भी 90.8 फ़ीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल का मान बढ़ाया है। स्कूल के प्रधानाचार्य विश्वास शर्मा का कहना है कि छात्रों ने कड़ी मेहनत कर बोर्ड परीक्षा में शानदार अंक हासिल किए हैं। इसके लिए स्कूली छात्र व उनके अध्यापक तथा अभिभावक बधाई के पात्र हैं। स्कूल प्रबंधन समिति के चेयरमैन आनंद स्वरूप ने भी छात्रों व उनके अभिभावकों के साथ अध्यापकों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए बधाई दी।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा प्रताप व्लर्ड स्कूल के अध्यक्ष भरत भूषण महाजन, सैक्रेटरी विशाल महाजन सैक्रेटरी सन्नी महाजन, प्रिंसिपल रेणु परमार ने बताया कि हमारे स्कूल का परिणाम बहुत अच्छा रहा है। बच्चों ने अपनी मेहनत का लोहा मनवाया है। स्कूल की कढ़ी मेहनत और बच्चों की प्रतिभा रंग लाई है, जिसमें शिवज्योति ने 96.2 प्रतिशत, उर्विजा ने 95.2 प्रतिशत, महिमा ज्योति ने 94.2 प्रतिशत, सक्षम छावड़ा ने 94.4 प्रतिशत, सुसेन रतनवाल ने 93 प्रतिशत, सुनेहा ने 91 प्रतिशत, रीतिका पठानिया ने 90.9 प्रतिशत, तर्क कटोच ने 90.8 प्रतिशत, कसक ने 86 प्रतिशत, विशाल चौधरी ने 86 प्रतिशत, रमनीश कोर ने 84.4 प्रतिशत, अनुज जसवाल ने 83.6 प्रतिशत, माधवीं ने 82.8 प्रतिशत, अकांक्षा पंडित ने 82.6 प्रतिशत, नंदनी कटोच ने 80.4 प्रतिशत, अंक प्राप्त कर अपने स्कूल का तथा अपने माता-पिता का नाम रोशन किया। इस अवसर पर सैक्रेटरी विशाल महाजन जी ने स्कूल के अध्यापकों, बच्चों और अभिभावकों को सफलता की बधाई दी तथा में उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि जिंदगी में परिणाम अच्छा चाहते हो, तो जी लगाकर पढ़ा करो, तभी आपकों सफलता प्राप्त होगी।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव में बड़े अंतर से जीत हासिल की। उनकी इस जीत की ख़ुशी में जयसिंहपुर के विधायक रविंद्र धीमान ने द्रौपदी मुर्मू को देश की पहली महिला आदिवासी और 15वीं राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव में बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। विधायक ने कहा कि पहली बार आदिवासी महिला देश की राष्ट्रपति बनी हैं। यह देश के लिए गौरव की बात हैं। उन्होंने कहा की प्राधनमंत्री मोदी है, तो यह सब मुमकिन हैं। देश व प्रदेश में महिला शक्ति स्थापित हुई है। महिला आज हर क्षेत्र में आगे हैं। द्रौपदी मुर्मू महिला राष्ट्रपति बनने से महिलाओं को सम्मान दिया है।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर 'कोविड टीकाकरण अमृत महोत्सव' के अंतर्गत शुक्रवार को महाविद्यालय के रेड रीबन क्लब अधिकारी प्रो किरण शर्मा तथा सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधिकारियों की सहायता से वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के प्रचार्य डॉ प्रदीप कुमार कोंडल ने कैंप की शुरुआत की तथा विद्यार्थियों को बूस्टर डोज़ लगाने के लिए प्रेरित किया। कैंप में महाविद्यालय के स्टाफ तथा विद्यार्थियों ने उत्साह दिखाया। कैंप के दौरान 70 से अधिक विद्यार्थियों तथा स्टाफ मेंबर्स को बुस्टर डोज लगाई गई।
कहा, कांग्रेस नेताओं के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई नहीं की जाएगी सहन मनाेज कुमार। कांगड़ा कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा की जा रही पूछताछ बीजेपी की संकीर्ण मानसिकता को दर्शा रही है। यह बात गुरुवार को शिमला में हिमाचल कांग्रेस द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के बाद प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा ने कही। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि देश मे बीजेपी ने ईडी सीबीआई व इनकम टैक्स जैसी संस्थाओं का हरण कर लिया है और अब इन्हें अपने प्रकोष्ट की तरह चला रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी कांग्रेस नेताओं को प्रताड़ित करने के लिए ईडी का दुरुपयोग कर रहा है। कांग्रेस कोषाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष पर झूठा मामला बना कर उनको व कांग्रेस को बदनाम करने की साजिश रच रही है, जिसमें वह कभी कामयाब नही होगी। कांग्रेस कोषाध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस बीजेपी के किसी भी हथकंडे से डरने वाली नही और कांग्रेस एकजुटता के साथ इसका मुकाबला करेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को निशाना बनाया था और अब सोनिया गांधी को सम्मन भेज कर उन्हें प्रताड़ित करने की साजिश रची जा रही है। कांग्रेस नेता के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी देश की जनता के साथ खड़े हैं और उनकी समस्याओं को सरकार के सामने उठा रहे हैं, जो कि केंद्र सरकार को रास नहीं आ रहा है। आज लोग मंहगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, जीसटी से दुखी हैं, लेकिन बीजेपी इन मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए विपक्ष पर झूठे मामले बना रही है, जिसे कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। इससे पहले हिमाचल कांग्रेस ने शिमला में ईडी कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों सहित कांग्रेस विधायकों, पूर्व विधायकों, जिला अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन करते हुए केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए छोटा शिमला से ईडी कार्यालय तक एक जबरदस्त जलूस भी निकाला। कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इस कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया। प्रदर्शन में कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त, मुकेश अग्निहोत्री, सुक्खू सहित विधायक विक्रमादित्य सिंह, हर्षवर्धन चौहान, रोहित ठाकुर, आशीष बुटेल सहित कई विधायक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मनोज कुमार। कांगड़ा जिला भाषा एवं संस्कृति विभाग कांगड़ा द्वारा श्रावण मास के उपलक्ष्य पर मासिक कवि सम्मेलन का आयोजन बज्रेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा के हॉल में करवाया गया। इसमें कांगड़ा उपमंडलाधिकारी नवीन तंवर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लगभग 23 वरिष्ठ कवियों, साहित्यकारों ने भाग लिया और अपनी अपनी कविताएं प्रस्तुत की। कार्यक्रम के अंत में जिला भाषा अधिकारी अमित गुलेरी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य का आभार व्यक्त किया।
पंकज सिंगटा। धर्मशाला हिमाचल मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन की राज्य कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। इसके चलते एसोसिएशन के चुनाव करवाने की प्रक्रिया को शुरू किया गया है। इस बार जिला कांगड़ा एसोसिएशन को राज्य कार्यकारिणी की चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी फेहरिस्त में वीरवार को मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन जिला कांगड़ा की बैठक महासचिव डॉ. उदय के नेतृत्व में आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि हाल ही में हमीरपुर में एसोसिएशन की राज्य स्तरीय बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में जिला कांगड़ा एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सन्नी और महासचिव डॉ. उदय ने भाग लिया था। उक्त बैठक में राज्य स्तरीय कार्यकारिणी के चुनाव करवाने के लिए जिला कांगड़ा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. उदय ने बताया कि वीरवार को आयोजित हुई जिला एसोसिएशन की बैठक में राज्य स्तरीय चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाने के लिए अक्तूबर का पहला सप्ताह निर्धारित किया गया है। बैठक में कमेटियों का गठन किया गया। बैठक में एसोसिएशन के चीफ एडवाईजर डॉ. अजय दत्ता, वाईस प्रेजीडेंट डॉ. कुमार सौरभ, सीनियर वाईस प्रेजीडेंट डॉ. कैशव कौंडल, प्रैस सेक्रेटरी डॉ. अमनदीप, ज्वाइंट सेक्रेटरी डॉ. गौरव, डॉ. दिव्यानी व ट्रैजर डॉ. सुनील भट्ट सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
अंडर-14 खेल प्रतियोगिता संपन्न, विधायक रहे मुख्यातिथि प्रतियोगिता के विजेताओं को वितरित किए पुरस्कार मनीष ठाकुर। भरमौर खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग जिससे इंसान मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहता है। इसलिए बच्चे अपने विद्यार्थी जीवन में विशेष रूप से खेलों का अनुसरण अवश्य करें। यह बात उन्होंने आज भरमौर हेलीपैड में चार दिवसीय भरमौर जॉन अंडर-14 खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए अपने संबोधन में कही। उन्होंने कहा कि खेलों से जहां छात्र नशे इत्यादि से दूर रहते हैं। वहीं, दूसरी और उनके मन में अनुशासन की भावना उत्पन्न होती है। उन्होंनें प्रतियोगिता में भाग लेने वाले भरमौर जोन के 40 स्कूलों के 430 प्रतिभागियों को बधाई भी दी और भविष्य में खेलों के साथ जुड़े़ रहने की बात कही। विधायक जियालाल कपूर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमौर को खो-खो मैट देने की घोषणा भी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र भरमौर में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और अधिक गुणवत्ता प्रदान करने के लिए प्राथमिकता के साथ कार्य किए जा रहे हैं। विधायक जियालाल कपूर ने प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किए। प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमौर राजेश कुमार ने मुख्यातिथि को शॉल टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम के दौरान खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह के अवसर पर छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट अटल श्रेष्ठ शहर योजना के अंतर्गत पूरे प्रदेश में नगर पंचायत अर्की को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ, जिसमें नगर पंचायत अर्की को सभी मापदंडों में उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए 75.00 लाख की राशि इनाम के तौर पर प्रदान की गई। साथ ही सम्मान पत्र भी दिया गया। मनु की नगरी मनाली में अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज द्वारा नगर पंचायत अध्य्क्ष को और उनकी पूरी कार्यकारिणी सहित यह सम्मान दिया गया। नगर पंचायत अध्य्क्ष अनुज गुप्ता ने कहा की यह सम्मान सभी सहयोगी साथियों, हमारे कर्मचारियों, पूर्व में रहे साथियों और सबसे महत्वपूर्ण हमारे अर्की शहर की प्रबुद्ध जनता के अथक प्रयासों और दूरगामी दृष्टि का परिणाम है। हमें विश्वास है भविष्य में भी आप सभी शहर वासियों का सहयोग हमे मिलता रहेगा। अर्की शहर विकास, परस्पर सहयोग, स्वच्छता की दिशा में एक नई इबारत लिखेगा। एक बार पुनः आप सभी को प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर हार्दिक शुभकामनाएं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला कोलकाता में हो रही जूनियर किक बॉक्सिंग प्रतियोगता में रोहरु के पुजारली 4 के सरकारी स्कूल के छात्र हर्ष भारती ने 25 राज्य को पछाड़ते हुए हिमाचल प्रदेश के लिय स्वर्ण पदक जीत कर पूरे पदेश व अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया और इसके बाद वह अंतराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधत्व करेगा।


















































