प्रतिमा राणा। पालमपुर विकासार्थ विद्यार्थी पालमपुर द्वारा कैप्टन विक्रम बत्रा डिग्री महाविद्यालय पालमपुर में आज पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय में विकासार्थ विद्यार्थी पालमपुर द्वारा महाविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं संग विभिन्न प्रकार के पौधे रााेपे। इस दौरान विकासार्थ विद्यार्थी जिला संयोजक युवराज सिंह ने बताया की आज कारगिल दिवस है और इसी मौके पर विकासार्थ विद्यार्थी द्वारा कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को नमन किया व शहीद बिक्रम बत्रा डिग्री महाविद्यालय में पौधे लगाए गए। शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा को याद करते हुए उन्होंने बताया कि कारगिल युद्ध को आज 23 साल पूरे हो गए हैं। भारत के जांबाजों की वीरता की दास्तां आज भी हमारे जेहन में ताजा है। इस युद्ध में पालमपुर के ही वीर सपूत मेजर विक्रम बत्रा ने अद्वितीय शौर्य और रणकौशल का परिचय दिया था। बत्रा ने न केवल सामरिक रुप से महत्वपूर्ण कई चोटियों पर कब्जा किया, बल्कि पाक सेना के मनोबल को भी कुचलकर रख दिया। पौधारोपण अभियान के दौरान महाविद्यालय के प्रधानाचार्य सहित शिक्षकों, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस व अन्य छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे रोपे।
मनोज कुमार। कांगड़ा विजयी दिवस पर रोटरी क्लब कांगड़ा और श्रीबालाजी अस्पताल ने मिलकर अस्पताल में भर्ती एक्स आर्मी सर्विसमेन और अन्य मरीजाें के साथ जूस बांटा और समानित करते हुए एक एक पेड़ भी बांटा, जिसे लगाने का सभी ने वायदा किया। कार्यक्रम के अंत में श्री बालाजी अस्पताल डायरेक्टर कोमल शर्मा और रोटरी क्लब के सदस्यों ने अस्पताल में भी पौधरोपन किया। रोटरी क्लब कांगड़ा के अध्यक्ष कृष्णा औल ने कहा की क्लब की और से व सभी मरीज़ों के जल्द स्वस्थ होने की आशा करते हैं और कारगिल विजय दिवस पर सभी लोगों से पेड़ लगाने का आग्रह करते है। श्री बालाजी अस्पताल के सभी डॉक्टर और कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए कहा की उन सभी का इस में बहुत सहयोग रहा व उनके उत्साह के लिए रोटरी क्लब कांगड़ा आभारी है। इस मौक़े पर बालाजी अस्पताल से डायरेक्टर कोमल शर्मा, डॉ एसबी सूद, बालाजी अस्पताल प्रबंधन और रोटरी क्लब से अधक्ष कृष्णा औल, सचिव रितेश डोगरा, विनय गुप्ता, प्रशांत भसीन, देविंदर कोहली और सुनील डोगरा ने भाग लिया।
हर संभव सहायता देने का दिया आश्वासन आलाेक। कुल्लू खराहल घाटी के धार्ठ गांव में भागी राम के घर में आगजनी की घटना पिछले दिनों हुई थी, आगजनी से भागी राम का घर बिल्कुल राख हो गया था। मंगलवार को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं हिमाचल सरकार में एचपीएमसी के उपाध्यक्ष राम सिंह प्रभावित परिवार से मिले। उन्होंने प्रभावित परिवार को अपनी ओर से हर संभव सहायता देने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान भाजपा के युवा नेता कुलदीप नैय्यर व चन्सारी पंचायत के पूर्व उप प्रधान नीरत राम शर्मा आदि मौजूद रहे।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर युवा कांग्रेस और NSUI के युवाओं ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद मृदुल शर्मा स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और 'भारत माता की जय' के उद्घोषों से वीर बहादुर सैनिकों के बलिदान को याद किया। कारगिल युद्ध में शहीद हुए हिमाचल के 52 और हमीरपुर के 8 जवानों के सर्वोच्च बलिदान को भी याद किया गया। स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष पुरुषोत्तम लाल कालिया और कांग्रेस अनुसूचित विभाग के जिला अध्यक्ष होशियार सिंह ने शहीद सैनिकों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान डॉ. चंदन राणा, पंकज मिन्हास, टोनी ठाकुर, विकास लट्ठ, अखिलेश चौधरी, शिवांशु, अभिनव व अंकुश शर्मा आदि युवा मौजूद रहे। युवा कांग्रेस के मिडिया चेयरमेन डॉ. चंदन राणा ने कहा कि कारगिल युद्ध और ऑपरेशन विजय में भारतीय सेना द्वारा दिखाई गई वीरता और जीत के आगे पूरा देश नतमस्तक है। कारगिल विजय दिवस के माध्यम से हम उनके बलिदान को कृतज्ञता की भावना के साथ याद और नमन करते हैं।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट विकासखंड कुनिहार की ग्राम पंचायत दसेरन के गांव दसेरन में एचपी शिवा क्लस्टर दसेरन समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति प्रधान प्रेम भगत ने की। बैठक में उद्यान विभाग द्वारा हिमाचल प्रदेश शिवा परियोजना के अंतर्गत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में विभाग द्वारा पानी संबंधित विषय पर चर्चा की गई। जोगिंद्रा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक भराड़ीघाट शाखा प्रबंधक कुलदीप द्वारा भी बैंक की स्कीमों के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर विभाग के अधिकारियों ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी किसान और बागवानों को दी। इस अवसर पर उद्यान विभाग कुनिहार से एसएमएस पूनम रुंगटा, एचईओ व एचडीओ कुनिहार कमलेश, एचइओ पिपलूघाट प्रकाश चंद, जिला समन्वयक सीएचपीएमए स्वाति शर्मा, फैसिलिटेटर अंकिता गुलेरिया, जोगिंद्रा को-ऑपरेटिव बैंक भराड़ीघाट के प्रबंधक कुलदीप डोगरा, हुस्न सिंह, राकेश कंवर, शीला देवी, नीलम भगत, पूर्ण भगत, श्रवण कुमार, सुनीता कंवर, नथुराम, कुलदीप, दीपिका, पूर्णचंद, हिमानी, पदम शर्मा, सोहन लाल व दिनेश कुमार सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर हमीरपुर विधानसभा की ग्राम पंचायत पाण्डवीं में आयोजित 'कार्यकर्त्ता जन संपर्क अभियान' बैठक में बतौर मुख्यातिथि प्रदेश कांग्रेस सचिव राजीव राणा ने शिरकत की। राणा ने कहा कि प्रदेश की मौजूदा भाजपा सरकार महिला वर्ग के हित में नहीं है। भाजपा का महिला सशक्तिकरण का नारा जमीनी स्तर पर फेल है। राजीव राणा तीखे व्यंग्य में कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार फिर भी महिलाओं के हित को दरकिनार किया गया। वहीं, आम जनता का आर्थिक शोषण भी हुआ। आज जहां रोजमर्रा के खाद्य पदार्थ महंगे हुए उन पर टेक्स लगाना उससे भी बड़ा दुर्भाग्य है। आज मनरेगा में कार्य कर रहे मज़दूरों को प्रदेश की सरकार ने कल्याण बोर्ड में दी जाने वाली सुविधाओं से बिल्कुल वंचित कर दिया है। राणा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार मे असंगठित क्षेत्र के मज़दूरों के लिए बेहतरीन योजनाओं को लाने का प्रयास किया जाएगा।
पंकज सिंगता। धर्मशाला राज्य वॉर मैमोरियल धर्मशाला में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में कांग्रेस व युवा कांग्रेस धर्मशाला की ओर से शहीदों को श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। इसमें युवा कांग्रेस के ओबीसी सेल के अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, धर्मशाला एससी सेल के अध्यक्ष सोनू डोगरा, इंटक धर्मशाला के अध्यक्ष विवेक चौधरी, प्रणव सचदेवा सहित विभिन्न पदाधिकारी और सदस्यों ने कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की ओर से शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। उन्होंने कहा कि 25 मई 1999 को शुरू हुए कारगिल युद्ध में हिमाचल के 52 जवानों ने जीवन का बलिदान दिया था। दो माह से भी अधिक समय तक चले करगिल युद्ध में भारतीय सेना ने अपने प्राणों की आहूतियां देकर दुश्मनों को देश की सीमा से खदेड़ कर आपरेशन विजय को सफल बनाया था। देश भर में कुल 527 योद्धा शहीद हुए, जिसमें 52 वीरभूमि हिमाचल के थे। कारगिल विजय पर देश भर में सेना के सर्वोच्च सम्मान में कुल चार परमवीर चक्र मेडल घोषित किए गए, जिसमें दो हिमाचल के वीरों के नाम हैं। इसमें कैप्टन विक्रम बत्तरा मरणोपंरात और सुबेदार संजय कुमार जीवित को परमवीर चक्र से नवाजा गया। कारगिल युद्ध में मिली जीत की याद में हर वर्ष 26 जुलाई को करगिल विजय दिवस मनाया जाता है। 25 मई से 26 जुलाई 1999 तक हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध में हिमाचल के 52 रणबांकुरों ने शहादत पाई थी। इसमें कांगड़ा जिला के सबसे अधिक 15 जवान शहीद हुए थे। उन्होंने कहा कि हिमाचल के युवाओं में देश भक्ति जज़्बा कूट-कूट कर भरा है।
कनिहार : पुलिस पेंशनर्ज के निधन पर पुलिस पेंशनर्ज एसोसिएशन ने शुरू की अंतिम सम्मान देने की प्रक्रिया
रंजीत ठाकुर। कुनिहार पुलिस पेंशनर्ज एसोसिएशन मुख्यालय कुनिहार द्वारा एसोसिएशन के किसी भी सदस्य के निधन पर सदस्य के घर जाकर पारिवारिक सदस्य को अंतिम सम्मान देने का निर्णय लिया गया है, जिसकी शुरुआत एसोसिएशन ने कर दी है। एसोसिएशन के अध्यक्ष धनीराम तनवर ने बताया कि एसोसिएशन काफी लंबे समय से पुलिस विभाग से मांग कर रही है कि जिस तरह किसी फौजी पेंशनर के निधन पर उनके अधिकारी संस्कार में शामिल होकर उन्हें अंतिम सम्मान प्रदान करने के बाद उस जवान के घर जाकर सवेंदना प्रकट करते हुए अपने विभाग की तरफ से 10 हजार की राशि सम्मान के तौर पर उनके परिवार को दी जाती है, उसी तरह यह सम्मान पुलिस पेंशनर के निधन पर भी मिलना चाहिए, लेकिन पुलिस विभाग से बार बार मांग करने के बावजूद भी विभाग ने इस सम्मान के प्रति अपनी असमर्थता ही जाहिर की। इसलिए एसोसिएशन के सदस्यों ने निर्णय लेते हुए अपनी ओर से यह अंतिम सम्मान व 10 हजार की राशि एसोसिएशन के सदस्य के निधन पर उनके परिवार को देने की शुरुआत कर दी है। अध्यक्ष ने बताया कि पिछले हफ्ते एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मुनीलाल चौहान का निधन होने के बाद एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने उनके घर जाकर उनकी पत्नी बीना देवी व अन्य पारिवारिक सदस्यों से सवेंदना व्यक्त की तथा अंतिम सम्मान के रूप में 10 हजार की राशि प्रदान की। धनीराम तनवर ने बताया कि भविष्य में जो भी पुलिस पेंशनर एसोसिएशन के साथ जुड़े हुए हैं। इस प्रकार की घटना होने पर उनके परिवार को भी एसोसिएशन द्वारा खुद यह राशि सम्मान के तौर पर भेंट की जाएगी।
कारगिल युद्ध में सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारतीय सेना के वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा ने 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर हिमाचल के सभी 74 संगठनात्मक मंडलों में कारगिल युद्ध में सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारतीय सेना के वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी। कारगिल विजय दिवस के मौके पर नालागड़ और सोलन में भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने भाग लिया। कश्यप ने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय सेना का जोश और वीरता अद्वितीय है और पूरा देश भारतीय सेना के कारगिल नायकों के लिए खड़ा है। हम उन सैनिकों के ऋणी हैं जो दिन-रात हमारी रक्षा करते हैं और हमारे बोर्डर्स को सुरक्षित बनाते हैं। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस उन कारगिल युद्ध नायकों को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है, जिन्होंने हमारे कल के लिए अपना आज दे दिया। इस दिन हम उन शहीदों को सलाम करते हैं, जिन्होंने सर्वोच्च बलिदान दिया और हमारे कारगिल भाइयों के लिए स्वतंत्र अस्तित्व और शांतिपूर्ण जीवन सुरक्षित किया। सुरेश कश्यप ने कहा कि देश की सेवा में हमारे जवानों का योगदान अतुलनीय है। मैंने भारतीय वायु सेना की सेवा की है और मैं जमीन पर सैनिकों के सामने आने वाली कठिनाइयों को समझता हूं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को वीरभूमि के नाम से भी जाना जाता है। शहीद विक्रम बत्रा और अन्य महान शहीदों द्वारा किए गए सर्वोच्च बलिदान की भरपाई नहीं की जा सकती है, लेकिन उनके द्वारा किए गए बलिदान को याद करके हम प्रेरणा प्राप्त कर सकते हैं। इस बलिदान के लिए देश सदैव उनका ऋणी रहेगा।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में इस बार मुकाबला रोचक देखने को मिल सकता है। वर्तमान भाजपा के विधायक रविंद्र धीमान को अपनों से चुनौती मिलती हुई नजर आ रही है। वहीं, 2012 बैच के एचपीएस अधिकारी विकास धीमान ने जयसिंहपुर से चुनाव लड़ने के लिए सरकार से समय से पहले सेवानिवृत्ति की मांग की है। उन्होंने इस्तीफे के साथ सरकार को तीन महीने का नोटिस भेजा है, ताकि वे आने वाले विधानसभा के चुनाव लड़ सकें। विकास धीमान ने जयसिंहपुर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी की टिकट के लिए दावेदारी पेश करेंगे। वह डीएसपी के पद पर तैनात थे और एक सप्ताह पहले ही उनका तबादला बस्सी बटालियन में हुआ था, लेकिन अब उन्होंने प्री मेच्योर रिटायरमेंट के लिए आवेदन कर अपनी नई पारी का आगाज कर दिया है।
मुनीष ठाकुर। भरमौर विकासार्थ विद्यार्थी द्वारा पौधारोपण महाअभियान के अंतर्गत आज इकाई भरमौर के कार्यकर्ताओं द्वारा पौधारोपण किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं द्वारा आज 500 पौधे लगाए गए। इकाई मंत्री विवेक चाडक ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आयाम स्टूडेंट फॉर डिवेलप्मेंट के माध्यम से इकाई ने भरमौर के घराडू में जा कर पौधारोपण किया। इसमें कार्यकर्ता के साथ स्थानीय स्कूल डीएवी के छात्र एवं छात्राओं ने भी पौधारोपण के कार्यक्रम में भाग लिया। विवेक चाडक ने बताया कि लोगों द्वारा पर्यावरण को सुरक्षित करने के लिए लगातार संघर्ष करना चाहिए। पर्यावरण ही मानव जीवन की संरचना का मूलभूत आधार है। अगर प्रकृति और पर्यावरण सुरक्षित रहेंगे, तभी मानव के जीवन का अस्तित्व सुरक्षित रह पाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद लगातार स्थापना काल से ही पर्यावरण के संरक्षण के लिए कार्य कर रही है और यह संगठन एक ऐसा संगठन है, जो अपनी कार्यशैली और समाज को ध्यान में रखकर व संरक्षण के लिए लगातार कार्य कर रहा है।उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थी परिषद ने पूरे भारतवर्ष में अपने आयाम सेवार्थ विद्यार्थी के माध्यम से एक करोड़ से अधिक पौधारोपण का कार्य किया है। हिमाचल प्रांत में भी एक लाख से अधिक पौधा रोपण का कार्य किया जा चुका है, जिसके अंतर्गत जिला चंबा में भी विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के द्वारा सेवार्थ विद्यार्थी के साथ मिलकर विभिन्न इकाइयों के द्वारा 5000 पौधे रोपे गए हैं तथा आज इसी अभियान के तहत इकाई भरमौर के कार्यकर्ताओं के द्वारा भरमौर के घराडू में जाकर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के द्वारा 500 पौधे लगाए गए। विद्यार्थी परिषद एक पर्यावरण हितैषी तथा उनके संरक्षण के लिए लगातार कार्य कर रहा है। इस मौके पर मुख्यातिथि जगपाल चौहान, नगर अध्यक्ष, एडवोकेट करण गौतम, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, विवेक चाडक, इकाई उपाध्यक्ष, स्वाति शर्मा, एसएफडी प्रमुख दीपांशी शर्मा, बीए प्रमुख प्रियंका, सहसचिव शीतल शर्मा, कार्तिक चाढ़क, अमित ठाकुर, अतुल शर्मा, शिवानी शर्मा और नगर इकाई के कार्यकर्ता एवं वन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी सीबीएसई द्वारा घोषित 10वीं और 12वीं की परीक्षा परिणाम में डीएवी भड़ोली स्कूल के छात्रों ने अपने कठिन परिश्रम व लग्न का शानदार परिचय दिया। स्कूल के प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा ने बताया कि इस बार सीबीएसई 12वीं और 10वीं की परीक्षा में बच्चों ने विद्यार्थियों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। 12वीं की परीक्षा में अर्चिता जैन ने सबसे अधिक 95.8 फीसदी अंक प्राप्त किए, गर्वित शर्मा ने 93.6 फीसदी, कशिश शांडिल ने 92.8 फीसदी, यतिन शर्मा ने 92.6फीसदी सौरभ जमवाल ने 92 फीसदी, दिव्यांश शर्मा ने 91.2 फीसदी, गार्गी दत्ता ने 90.8 फीसदी, कोमल ने 90.6फीसदी, नंदिनी शर्मा ने 89.2 फीसदी और कशिश शर्मा ने 88.6 फीसदी अंक प्राप्त किए। वहीं, दसवीं की परीक्षा में कुल 98 बच्चों ने परीक्षा दी, जिनमें अक्षित चौधरी ने सबसे अधिक 95.7 फीसदी अंक प्राप्त किए। हर्ष ने 94.3 फीसदी अंक, युविका राणा ने 94.2 फीसदी, आकृति ने 93.5 फीसदी, अनन्या सूद, अर्शी व निहारिका शर्मा ने 92.7 फीसदी, रोहित कुमार ने 92, समीर सिंह ने 91.3 नितिन कौशल ने 90.7 अंक प्राप्त किए। विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन श्री प्रबोध महाजन, वाइस चेयरमैन ओपी सौंधी एआरओ. वीके यादव व प्रबंधक नमित शर्मा ने प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा को उनके सराहनीय व ज्ञानवर्धक प्रयासों के लिए बधाई दी। प्रधानाचार्य ने अध्यापकों, अभिभावकों व बच्चों को बधाई देते हुए उनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट अखिल भारतीय हरिजन लीग शाखा अर्की की बैठक दाड़ला में हुई। बैठक की अध्यक्षता चुन्नी लाल ने की। बैठक में कार्यकारणी का गठन किया गया। इसमें कैलाश भाटिया को महासचिव, देवी चंद बंसल को उप सचिव, खेमराज को संगठन सचिव, प्रेम पंवर को प्रेस सचिव, जबकि संतराम पंवर को कोषाध्यक्ष, मनसाराम को कार्यालय अधिकारी बनाया गया। रमेश चंद्र, राजेंद्र, नंद लाल, मदन, नीम चंद कश्यप व ओमप्रकाश चंदेल को कार्यकारणी सदस्यों चुना गया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष संतराम पंवर व अन्य सदस्यों ने आभार व्यक्त किया ओर कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उसका वह सही से निर्वहन करेंगे।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र सपड़ी डीआईजी बिक्रम सिंह के निर्देशानुसार जवानों ने आज खौला गांव के लोगों को अपने घरों व दुकानों में तिरंगा झंडा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया गया एवं झंडा सहिंता के बारे में भी बताया गया। केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र द्वारा आज़ादी के अमृत महोत्सव के 15 अगस्त तक हर घर झंडा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
विनायक ठाकुर।देहरा केंद्रीय विद्यालय नलेटी का 12वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रह। इसमें कक्षा 12वीं (विज्ञान वर्ग) के वंश धीमान ने 94.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा अनादी सूद और साहिल जसवाल ने 92.83 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान, सत्यम शर्मा ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा वाणिज्य वर्ग में छात्रा दीपांशु ठाकुर ने 92.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। 91.67 प्रतिशत अंकों के साथ सोनल राणा ने द्वितीय स्थान तथा आर्यन ने 87.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, कक्षा 10वीं की छात्रा विदुषी ठाकुर ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा वैष्णवी शर्मा ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान, सुमित 91.2 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की प्राचार्य स्वाति अग्रवाल ने समस्त बच्चों को उनके उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम हेतु हार्दिक शुभकामनाएं दी।
विनायक ठाकुर । देहरा पंचायत लग के गांव गुराला के युवाओं ने रॉयल यूथ क्लब की बैठक का सोमवार को आयोजन किया गया। इसमें रोयल यूथ क्लब की कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष अरुण कुमार को चुना गया। उपाध्यक्ष अवनीश कुमार, सचिव लक्की कुमार, सह सचिव शशि कुमार, कोषाध्यक्ष विजय धीमान व सदस्य श्याम, अनिल कुमार, हैप्पी, लक्की, अरुण पटियाल, देव सिंह, राकेश, विवेक सपेहिया, प्रवीण सिंह, प्रदीप कुमार, राजेश कुमार, विक्की कुमार, मनु सिंह, मोनू शर्मा व सागर इस बैठक में उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर।देहरा नगर परिषद देहरा के अंतर्गत पड़ते वार्ड-3 में एक स्थानीय 35 वर्षीय युवक ने घर पर फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त करने की जानकारी प्रकाश में आई है। मृतक की पहचान अजय कुमार उर्फ लक्की के रूप में हुई है, बताया जा रहा है। उक्त युवक पेशे से प्लंबर था, जिसने सोमवार दोपहर बाद घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक अपने पीछे दो बेटियां व एक बेटा तथा मां को छोड़ गया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है। वहीं, बताया कि शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल देहरा पोस्टमॉर्टम हेतु भेज दिया गया है।
मदन सांवरिया । निरमंड लोक निर्माण विभाग निरमंड की बागीपुल जाओं सड़क मार्ग में छलीर में देवता श्रीशाना ऋषि मंदिर के पास सोमवार 4:30 बजे भू-स्खलन होने से यातायात बंद पड़ा है। इस भू-स्खलन में छलीर में बना देवता श्री शाना ऋषि का मंदिर भू-स्खलन की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया है। गरीमत यह रही कि हादसे के वक्त कोई भी वाहन भू-स्खलन की चपेट में नहीं आया। वहीं, सब सीजन शुरू होने से ग्राम पंचायत चायल और ग्राम पंचायत जुआगी के हजारों लोगों का संपर्क बागीपुल, निरमंड से काट गया है। वहीं, लोक निर्माण विभाग निरमंड के अधिशाषी अभियंता राजेश शर्मा ने बताया कि यातायात को मंगलवार सुबह वाहनों के लिए बहाल कर दिया जाएगा। एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने क्षेत्रवासी से अपील करते हुए कहा कि जो भी लोग इस समय सड़क के बीच रोड में फंसे हुए हैं, वे लोग सभी सुरक्षित स्थान पर जाएं। किसी भी प्रकार का रिस्क न लें सावधानी बरतें प्रशासन द्वारा रोड को जल्द वाहनों के लिए बहल किया जाएगा।
आलाेक। कुल्लू आधुनिक थेरेपी तकनीक दिव्यांगों के लिए वरदान साबित हो रही है। वहीं, जिला के दिव्यांजनों के लिए सांफिया फाउंडेशन द्वारा संचालित आश बाल विकास केंद्र बेहतर सेवाएं और उपचार दे रहा है। यह बात खंड विकास अधिकारी कुल्लू जयबंती ठाकुर ने कही। वह सोमवार को आखाड़ा बाजार स्थित आशा केंद्र में निरीक्षण करने पहुंची और दिव्यांजनों को दी जा रही सेवाओं का जायजा लिया। सांफिया फाउंडेशन की निदेशक रेखा ठाकुर ने कहा कि आश बाल विकास केंद्र सभी तरह की थेरेपी का योग्य स्टाफ मौजूद हैं, जो दिव्यांग बच्चों को फिजियोथेरेपी, ऑक्यूपेशनल थेरेपी, स्पीच थेरेपी, विशेष शिक्षा के साथ बच्चों के माता-पिता को काउंसलिंग सेवाएं प्रदान कर रहा है। इस दौरान फाउंडेशन के कार्यक्रम प्रबंधक बीजू आदि उपस्थित रहे।
प्रतिमा राणा। पालमपुर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी बुटेल का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। उनके जन्मदिवस पर उनके बेटे आशीष बुटेल ने अस्पताल में मरीजों को फल बांटे। बुटेल के जन्मदिवस पर उनके घर सवेरे से लोगों का तांता लगा रहा। साथ ही युवा मोर्चा व कार्यकर्ताओं द्वारा उनके जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर लगाया गया। बृज बिहारी बुटेल ने अपने जन्मदिवस पर सुबह पहले पूजा-अर्चना की। उसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और परिजनों के साथ केक काटा। इस बीच ब्रिज बिहारी लाल बुटेल सभी आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलते रहे बुटेल ने जुटे लोगों को देखकर कहा कि पालमपुर के लोगों व कर्मचारियों का उन्हें हमेशा प्यार मिला है। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष त्रिलोक चंद, नगर निगम मेयर पूनम बाली, डिप्टी मेयर अनीश नाग पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष राधा सूद, अनुराग नरयाल, वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह ठाकुर, गोपाल सूद व नरेंद्र ठाकुर सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर उपमंडल के तहत आज एसडीयम कार्यलय जयसिंहपुर में आज जिला उद्योग केंद्र कांगड़ा स्थित धर्मशाला एवं विकास आयुक्त द्वारा डीपीएच योजना के अंतर्गत हस्त शिल्प कारीगरों के टूल-किट्स वितरण समारोह एवं प्रदेश खाद प्रसंस्करण की दिवसीय कार्यशाला का शुभआरंभ किया। इसमें बतौर मुख्यातिथि विधायक रविंद्र धीमान उपस्थित रहे। विधायक रविंद्र धीमान ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों के लेकर सभी विभागों के अधिकारियों से जानकारी ली तथा बाकी चल रहे विकास कार्यों को जल्दी से निपटाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विधायक रविंद्र धीमान के साथ जयसिंहपुर के जिला पार्षद संजीव ठाकुर, एसडीयम अपराजिता चंदेल, भाजपा किशान नेता नवीन कटोच, रविंद्र भाटिया स्पोटर्ज एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष, कांगडा धर्मशाला से अधिकारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला संयुक्त किसान मंच की बैठक आज शिमला में आयोजित की गई तथा इसमें 5 अगस्त को शिमला में किसानों व बागवानों के संगठनों के आह्वान पर होने वाले प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। मंच ने सभी किसानों व बागवानों के संगठनों से आह्वान किया कि इस प्रदर्शन में किसानों व बागवानों की भारी संख्या में भागीदारी कर सरकार के समक्ष अपनी मांगें प्रभावशाली तरीके से रखें जाए तथा सरकार को इन मांगों को मानने के लिए बाध्य किया जाए। सभी संगठनों ने 5 अगस्त के सचिवालय के बाहर प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए गांव स्तर की बैठकें करने का निर्णय लिया तथा इसमे ज्यादा से ज्यादा किसानों व बागवानों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सरकार द्वारा 28 जुलाई को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में किसानों व बागवानों के संगठनों के साथ रखी गई, बैठक जिसमें सरकार ने संयुक्त किसान मंच को भी पत्र भेजकर आमंत्रित किया है को लेकर भी चर्चा की गई और निर्णय लिया गया कि संयुक्त किसान मंच इस बैठक में भाग लेगा तथा इससे संबंधित सभी किसानों व बागवानों के संगठनों के प्रतिनिधि इसमे भाग लेंगे और इसके लिए एक मांगपत्र भी सरकार को भेजने का निर्णय लिया गया। यह मांगपत्र सभी संगठनों से चर्चा कर बनाया गया और बैठक में 20 सूत्रीय मांगपत्र पर भी सहमति बनाई। यह हैं मुख्य मांगे सेब व अन्य फलों, फूलों व सब्जियों की पैकेजिंग में इस्तेमाल किए जा रहे कार्टन पर GST समाप्त किया जाए व ट्रे की कीमतों में की गई भारी वृद्धि वापस ली जाए तथा इनकी गुणवत्ता पर भी सरकार नियंत्रण करें। हिमाचल प्रदेश में भी कश्मीर की तर्ज पर मंडी मध्यस्थता योजना(MIS) पूर्ण रूप से लागू की जाए तथा सेब के लिए मंडी मध्यस्थता योजना (MIS) के तहत A, B व C ग्रेड के सेब के लिए क्रमशः 60 रुपए, 44 रुपए व 24 रुपए प्रति किलो समर्थन मूल्य पर खरीद की जाए। HPMC व Himfed द्वारा गत वर्षों में बागवानों से लिए गए सेब का बकाया भुगतान तुरंत किया जाए। सेब पर आयात शुल्क कम से कम 100 प्रतिशत किया जाए तथा इसे मुक्त व्यापार संधि (FTA) से बाहर किया जाए। प्रदेश की विपणन मंडियों में एपीएमसी कानून को सख्ती से लागू किया जाए। मंडियों में खुली बोली लगाई जाए व किसान से गैर कानूनी रूप से की जा रही मनमानी वसूली, जिसमें मनमाने लेबर चार्ज, छूट, बैंक डीडी व अन्य चार्जिज को तुरंत समाप्त किया जाए। किसानों से प्रदेश में विभिन्न बैरियरों पर ली जा रही मार्केट फीस वसूली पर तुरंत रोक लगाई जाए। शोघी बैरियर को बंद किया जाए तथा जिन किसानों से इस प्रकार की गैर कानूनी वसूली की गई है, उन्हें इसे वापस किया जाए। प्रदेश की सभी मंडियों में सेब व अन्य सभी फसले वजन के हिसाब से बेची जाए। किसानों के आढ़तियों व खरीददारो के पास बकाया पैसों का भुगतान तुरन्त करवाया जाए तथा मंडियों में ए पी एम सी कानून के प्रावधानों के तहत किसानों को जिस दिन उनका उत्पाद बिके उसी दिन उनका भुगतान सुनिश्चित किया जाए। जिन खरीददार व आढ़तियों ने बकाया भुगतान नहीं किया है, उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। खाद, बीज, कीटनाशक, फफूंदीनाशक व अन्य लागत वस्तुओं पर दी जा रही सबसिडी को पुनः बहाल किया जाए और सरकार कृषि व बागवानी विभागों के माध्यम से किसानों व बागवानों को उचित गुणवत्ता वाली लागत वस्तुएं सस्ती दरों पर उपलब्ध करवाए। कृषि व बागवानी के लिये प्रयोग में आने वाले उपकरणों स्प्रेयर, टिलर, एंटी हेल नेट आदि की वर्षों से लंबित सबसिडी तुरंत प्रदान की जाए। प्रदेश में भारी ओलावृष्टि व वर्षा, असामयिक बर्फबारी, सूखा व अन्य प्राकृतिक आपदाओं से किसानों व बागवानों को हुए नुकसान का सरकार उचित मुआवजा प्रदान कर राहत प्रदान करें। किसानों व बागवानों के द्वारा विभिन्न बैंकों व संस्थाओं से लिए गए ऋण की माफी की जाए तथा बैंकों द्वारा जारी वसूली के नोटिस तुरंत प्रभाव से वापस लिए जाए। प्रदेश में सभी जिलों में आधुनिक सुविधाओं से लैस विपणन मंडियों का विकास व विस्तार किया जाए तथा पुरानी मंडियों के विस्तार व आधुनिकीकरण के लिए योजना बनाकर इनका कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। प्रदेश में बागवानी विकास के लिए बागवानी बोर्ड का गठन कर इसमें बागवानों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। सभी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) तय कर इसे कानूनी रूप से लागू किया जाए। प्रदेश में धान, गेहूं, मक्की व अन्य फसलों की खरीद के लिए मंडिया स्थापित कर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के तहत खरीद करें। प्रदेश में अदानी व अन्य कंपनियों के CA स्टोर में लिये जाने वाले सेब के दाम तय करने व निगरानी के लिए बागवानी विश्विद्यालय, बागवानी विभाग के विषय विशेषज्ञ व बागवानों की एक कमेटी का तुरंत गठन किया जाए तथा इसके निर्माण के समय शर्तों के अनुसार बागवानो को 25 प्रतिशत सेब रखने के प्रावधान को तुरंत सख्ती से लागू किया जाए। किसान सहकारी समितियों को स्थानीय स्तर पर CA स्टोर बनाने के लिए सरकार द्वारा 90 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया जाए। प्रदेश में सरकार भूमि अधिग्रहण, 2013 कानून(पुनर्स्थापना, पुनर्वास व चार गुणा मुआवजा) को लागू करें। बढ़ती महंगाई पर रोक लगाई जाए तथा मालभाड़े में की गई वृद्धि वापस ली जाए। संयुक्त किसान मंच सरकार को करीब एक वर्ष से अधिक समय से अपनी मांगों को लेकर बार बार ज्ञापन दे रहा है, परंतु सरकार ने अभी तक इस पर कोई भी गौर नही किया है, परंतु 11 जुलाई व 20 जुलाई के किसानों व बागवानों के रोहड़ू, ठियोग व प्रदेश के अन्य हिस्सों में आंदोलन के दबाव के चलते सरकार अब बातचीत के लिए तैयार हुई है। सरकार देश व प्रदेश में कृषि व बागवानी के बढ़ते संकट को ध्यान में रखते हुए उपरोक्त मांगों को मानकर किसानों व बागवानों के हितों की रक्षा कर अपना दायित्व निभाए। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि सरकार इन मांगों पर अमल नहीं करती है, तो संयुक्त किसान मंच सभी किसानों व बागवानों के संगठनों को साथ लेकर अपना आंदोलन तेज करेगा और तब तक जारी रखेगा, जब तक कि सरकार इन सभी मांगों को नहीं मान लेती है।
केंद्र सरकार से प्राप्त 3600 करोड़ की राशि से होगा प्रदेश में विद्युत सुदृिढ़ीकरण गगन शर्मा। पांवटा साहिब बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री, हिमाचल प्रदेश सुख राम चौधरी ने बताया कि 2025 तक हिमाचल प्रदेश देश के पहले हरित ऊर्जा राज्य के रूप में विकसित होगा। ऊर्जा मंत्री आज गोयल धर्मशाला पांवटा साहिब में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित 'उज्जवल भारत, उज्जवल भविष्य, पावर/2047' के जिला स्तरीय बिजली महोत्सव समारोह की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित जन समूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि बिजली महोत्सव का मुख्य उद्देश्य केंद्र तथा प्रदेश सरकार की ऊर्जा के क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है, ताकि अंतिम छोर तक पात्र लोग इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार से 3600 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है, जिससे प्रदेश में विद्युत क्षेत्र का सुदृढिकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करते हुए 125 युनिट तक खपत करने पर जीरो बिल जारी किया जाएगा, जिससे प्रदेश के लगभग 14 लाख उपभोक्ताओं को लाभ होगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 70,000 लकड़ी के पोल थे जिनमें से 60 हजार बदल दिए गए हैं और शेष 10,000 पोल को मार्च 2023 तक बदल दिया जाएगा। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जल विद्युत उत्पादन क्षमता 25 हजार मेगावाट है, जो देश की कुल जल बिजली क्षमता का लगभग 17 प्रतिशत है, जिसमें से लगभग 11 हजार मेगावाट का दोहन किया गया है, जो देश की अब तक की कुल जल विद्युत का 23.24 प्रतिशत है। हिमाचल प्रदेश 100 प्रतिशत विद्युतीकृत है और राज्य ने 20 जनवरी 2022 को अपनी स्वर्ण जयंती ऊर्जा नीति-2021 भी अधिसूचित की है। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि प्रदेश के स्मार्ट सिटी शिमला तथा धर्मशाला में विद्युत सुदृढिकरण के दृष्टिगत 1,50,000 स्मार्ट मिटर लगा दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पांवटा विद्युत मण्डल में विद्युत सुदृढ़ीकरण एवं लो वोल्टेज की समस्या के निराकरण हेतु 152 ट्रांसफॉर्मर स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 100 ट्रांसफॉर्मर की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। ऊर्जा मंत्री ने बताया कि जिला सिरमौर में विद्युत विभाग द्वारा पांवटा साहिब में 8 करोड़ 64 लाख की राशी से सब-डिवीजन, लगभग 9 करोड़ से जगतपुर जोहड़ो में सब स्टेशन स्थापित करने के अतिरिक्त, लगभग 10 करोड़ की लागत से नगेता में सब स्टेशन तथा लगभग 125 करोड़ रुपए की लागत से 220/132 केवी सब स्टेशन काला अम्ब का कार्य प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त गोंदपुर में लगभग 102 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित होने वाले 220/132 केवी सब स्टेशन तथा चाड़ना में लगभग 67 करोड़ की लागत से स्थापित होने वाले 132/33 केवी सब स्टेशन के लिए वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो गई है, तथा सभी औपचारिकताएँ पूर्ण करने के उपरांत इनका निर्माण कार्य जल्द आरम्भ किया जाएगा। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों में भी यह कर्मचारी अपनी जान को जोखिम में डालकर लोगों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करते हैं जिसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। कार्यक्रम में विद्युत क्षेत्र में उपलब्ध्यिों को दर्शाति 07 लघु फिल्में दिखाई गई। इसके अतिरिक्त, नुक्कड नाटकों के माध्यम से लोगों को उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया और प्रदेश सरकार द्वारा 125 युनिट तक दी जा रही मुफ्त बिजली सुविधा के बारे में बताया गया। इस अवसर पर उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने कहा कि ऊर्जा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण भी आवश्यक है। उन्होंने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जिला में पानी से संरक्षण हेतू 75 अमृत सरोवर विभिन्न स्थानों पर बनाए जा रहे हैं, ताकि जरूरत पडने पर उसका इसतेमाल विभिन्न कार्यों के लिए किया जा सके। अधिक्षण अभियंता एवं नोडल अधिकारी दर्शन सिंह ने कार्यक्रम में मुख्यीतिथि तथा गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया और बिजली बोर्ड की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष जिला परिषद अंजना शर्मा, पंचायत समिति अध्यक्ष हितेंद्र कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, एपीएमसी अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा, अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा पांवटा साहिब चरणजीत चौधरी, सदस्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड राहुल चौधरी, सचिव ओबीसी मोर्चा हिमाचल प्रदेश सुभाष चौधरी, महामंत्री पांवटा भाजपा मंडल देवराज चौहान, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष पवन चौधरी, ओएसडी शेखरानंद ऑप्रिती, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष शिवानी वर्मा, पुलिस अधिक्षक ओमापति जमवाल, उप मंडल दण्डाधिकारी विवेक महाजन, डीएसपी वीर बहादुर, तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री, अधिशाषी अभियंता विधुत बोर्ड अजय चौधरी, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग केएल चौधरी, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
प्रतिमा राणा। पालमपुर हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कारगिल युद्ध के प्रथम शहीद सौरभ कालिया की स्मृति में पालमपुर में पर्यटक की दृष्टि से एक अत्यंत महत्वपूर्ण योजना के लिए हिमाचल सरकार का धन्यवाद और बधाई दी है। सौरभ वन बिहार में लगभग 60 लाख खर्च करके टाॅय ट्रेन लगाने का प्रस्ताव एशियन डेवलपमेंट बैंक परियोजना में हिमाचल सरकार ने सम्मिलित करवा दिया है। टाॅय ट्रेन से सौरभ वन बिहार पर्यटक की दृश्टि से देश के मानचित्र पर उभर आएगा। उन्होंने कहा कि सांसद रहते हुए करोड़ों रुपए सांसद निधि से स्वीकृत करके इस स्थान का विकास करवाया था। औसतन यहां 400-500 पर्यटक प्रतिदिन आते हैं, लाखों की आमदन सरकार को हो रही है। उन्होंने कहा पालमपुर मे सौरभ वन बिहार का निर्माण 1999 में किया गया था। शहीद के परिवार और पालमपुर के लोगों की भी इच्छा थी कि पालमपुर मे शहीद के नाम पर एक अच्छा बढ़िया स्मारक बनाया जाए। धौलाधार की गोद में और न्युगल नदी के साथ 35 एकड़ की भूमि में बिहार का निर्माण किया गया। सांसद के रूप में मेरे लिए यह एक विषेश महत्वपूर्ण योजना थी। सरकार ने भी सब प्रकार का सहयोग दिया। उन्होंने कहा इस संबंध में उन्होंने पर्यटन विभाग से कुछ मास पहले टाॅय ट्रेन योजना को एशियन डिवेल्पमेंट बैंक योजना में षामिल करने के लिए लिखा था। अब इस योजन को एशियन डिवेल्पमेंट बैंक की प्रस्तावित योजना में शामिल करवा दिया है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज द्रौपदी मुर्मू को भारत के राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी। वह भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति हैं। मुख्यमंत्री आज नई दिल्ली में संसद भवन के सेंट्रल हॉल में आयोजित पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए। जयराम ठाकुर ने आशा व्यक्त की कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कुशल मार्गदर्शन में देश नई ऊंचाइयां हासिल करेगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भारतीय सेना के डोगरा स्काउट के जवान लाहुल-स्पीति के ऊंचे पर्वत मानेरंग एक्सपीडशन 6593 मीटर को पूरा कर लिया है। 4 जुलाई को 18 सदस्यीय डोगरा स्काउट का दल रवाना हुआ था। 16 जुलाई को दल ने पीक की चढ़ाई की ओर 22 जुलाई को वापस समुदो पहुंचा। इस दल में 2 आफिसर, 2 जेसीओ और 14 अन्य रेंक के अधिकारी शामिल है। मानेरंग पर्वत का ट्रैक काफी चुनौती भरा रहा है। इससे पहले भी डोगरा स्काउट का दल मानेरंग पर्वत का ट्रैक कर चुके है। दल को कमांडर ट्राई पीक्स ब्रिगेड ने हरी झंडी देकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने दल के सदस्यों का हौंसला बढ़ाया। इस अवसर पर डोगरा स्काउट के आला अफसर मौजूद रहे। इसके अलावा कवांग ओर क्युलिंगस गांव में डोगरा स्कॉउट और काजा अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने मेडिकल कैम्प का आयोजन किया। इस कैंप में74 लोगों मे स्वास्थ्य चेक किया गया।।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष व सरकाघाट के युवा नेता यदोपती ठाकुर ने आज प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि उनके द्वारा सरकाघाट विधानसभा में छेड़ी गई परिवर्तन यात्रा को आज पूरा एक माह हो चुका हैं। यदोपती ठाकुर ने बताया कि उन्होंने परिवर्तन यात्रा के दौरान अभी तक नवाणी, समैला, कोट, नरौला, बलद्ववाडा, जहमत, खुडला, कलथर, भांबला, गैहरा, ज़मणी, नवाही व गुमहु आदि पंचायतों का दौरा करके वहां के लोगों की जनसमस्याओं को सुना। यदोपती ठाकुर ने कहा कि कुछ जनसमस्याओं का निपटारा लोकप्रिय सांसद प्रतिभा सिंह कि सांसद निधि से करवा दिया हैं तथा बची हुई कुछ समस्याओं को भी जल्द ही सांसद प्रतिभा सिंह के समक्ष रखा जाएगा तथा समस्याओं का निपटारा उनके माध्यम से करवाया जाएगा। यदोपती ठाकुर ने बताया कि सरकाघाट की जनता में सरकार के प्रति भारी रोष हैं। भाजपा सरकार व स्थानीय विधायक कर्नल इंद्र सिंह द्वारा सरकाघाट विधानसभा की अनदेखी की जा रही हैं। सरकाघाट में विकास कार्य ठप पड़े हैं, अस्पतालों में डॉक्टर नहीं हैं, उचित परिवहन सेवा नहीं हैं, कई क्षेत्राें में पानी की सुविधा सुचारू रूप से उपलब्ध नहीं हैं। नई सड़कें बनाना तो दूर की बात, परंतु जो पुरानी सड़के बनी हैं, उनमें भी खड्डे पड़ने की वजह से वो सड़के तालाब में परिवर्तित हो चुकी हैं तथा कई क्षेत्राें में बिजली के कट लगने से लोग परेशान हैं। यदोपती ठाकुर ने बताया कि वह परिवर्तन यात्रा के साथ साथ बूथ कमेटियों का गठन भी कर रहे हैं। हर गांव कांग्रेस पार्टी को लोगों का भारी समर्थन मिल रहा हैं। परिवर्तन यात्रा को निरंतर जारी रखा जाएगा तथा बची हुई पंचायतों का दौरा जल्द किया जाएगा। यदोपती ठाकुर ने कहा कि सरकाघाट में परिवर्तन के स्वर उठ चुके हैं तथा आगामी विधानसभा चुनाव कांग्रेस सरकाघाट विधानसभा चुनाव ज़रूर जीतेगी।
राजेश कतनाेरिया। जवाली आजादी के बाद पहली बार दूध, दही, छाछ , अनाज और अन्य रोजमर्रा की चीजों पर भी जीएसटी लगाकर मोदी सरकार ने सिद्ध कर दिया है कि उसे देश जनता से नहीं, बल्कि पूंजीपतियों से ही सरोकार है। आम आदमी पार्टी के युवा मोर्चा के संयुक्त सचिव व ज्वाली आम आदमी पार्टी के अधयक्ष निखिल महाजन ने अपने जनसंपर्क अभियान क़े तहत आज भरमाड़ में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि अच्छे दिनों का सपना दिखाने वाली मोदी सरकार आम जनता को लंबे समय से दोनों हाथों से लूट रही है। आए दिन एक से बढ़कर एक महंगाई को बढ़ाने वाला तोहफा जनता को दिया जा रहा है और इससे आम आदमी की आर्थिक स्थिति की कमर तोड़ी जा रही है। निखिल महाजन ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि के दो-दो हजार के बदले लगातार महंगाई की मार बढ़ाकर जनता को दोनों हाथों से लूटा जा रहा है। महाजन ने कहा कि पहले सरकार ने बड़ी चतुराई से गरीब लोगों को उज्जवला योजना के तहत मुफ्त गैस सिलेंडर दिए और बाद में गैस के दामों में भारी इजाफा कर दिया। अब गैस सिलेंडर की कीमत साढ़े 1100 तक पहुंच गई है और जनता इन सिलेंडरों को अब भरवाने में भी असमर्थ हो चुकी है, लेकिन एनडीए के कार्यकाल में हर चीज की कीमतें आसमान छू रही हैं, लेकिन अब वो नेता मौन होकर जनता को लूटने का प्रयास कर रहे है और अब आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा सरकार का प्रदेश से पूरी तरह सफाया होगा। जनता जाग चुकी है और आने वाले समय में इस डबल इंजन की सरकार पर जनता वोट की चोट कर ते हुए तानाशाह हो चुकी। इस सरकार के होश ठिकाने लगाएगी अब भी जनता के पास मौका है। प्रदेश की जनता प्रदेश से भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए आम आदमी पार्टी का सहयोग करें, तभी मोदी सरकार को होश आएगी।
पहाड़ की राजनीति में पीछे नहीं है 'आप', पहाड़ चढ़ने की पूरी तैयारी में है केजरीवाल की सेना विनायक ठाकुर।ज्वालामुखी आम आदमी पार्टी प्रदेश में राजनीतिक समीकरण बदलने में शक्ष्म है और आम आदमी पार्टी की उपस्थिति को सभी की गवाही मिल चुकी हैं। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और राज्य पर्यटन विंग के अध्यक्ष विकास धीमान ने बताया कि आज आम आदमी पार्टी का संगठन हिमाचल प्रदेश के हर पंचायत हर गांव में पहुंच चुका है। आम आदमी पार्टी ने हर पंचायत में जनसंवाद किए थे और लोगों को पार्टी के सिद्धांत से जोड़ा है। आज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अपने कार्यकर्ताओं को ईमानदारी और देशभग्ती की सौगंध दिलाने सोलन आ रहे है। उन्होंने कि पार्टी के सह प्रभारी संदीप पाठक ने जो मंडी में एक वादा किया था कि वो बहुत जल्द हिमाचल प्रदेश की आम आदमी पार्टी की कार्यकारणी को सबसे बड़ा संगठन बना देंगे, बात आज सिद्ध हो रही है। उन्होंने ने बताया कि पार्टी पूरी तरह से चुनाव लड़ने और उसे जितने के लिए तैयार है। इस बार का चुनाव काम की राजनीति पर होगा न की नाम की राजनीति पर। केजरीवाल ने दिल्ली में काम किया है और लोगों ने उसी काम को देख कर पंजाब में बहुमत दिया। अब भगवंत मान की सरकार पंजाब में बहुत अच्छा कर रही है और हिमाचल की जनता बदलाव के मुड़ में है और इस बार आम आदमी पार्टी सबसे अच्छा विकल्प है।
विनायक ठाकुर। रक्कड़ ग्राम पंचायत चौली के उप प्रधान दलीप सिह वर्मा ने अपनी ही पचायत प्रधान के खिलाफ तानाशाही व अनदेखी का आरोप लगाया है। पंचायत उप प्रधान दलीप सिंह वर्मा ने पचायत राज मंत्री वीरेंद्र कंवर को लिखित शिकायत पत्र भेजते हुए कहा है कि पंचायत का हर कार्य मुझे विश्वास में लेकर नहीं किया जा रहा है, जो कि सही नहीं है। पंचायत उप प्रधान दलीप सिह वर्मा का अरोप है कि मैं भी लोगों के द्वारा चुना हुआ एक नुमाइंदा हूं और पंचायत उप प्रधान को बीना सूचित किए कोई भी कार्य करवाना यह कहां तक उचित है। इन्होंने कहा कि पंचायत प्रधान की इस मनमानी से में काफी आहत हूं। इन्होंने कहा कि में इससे पहले भी इस चौली पंचायत का 10 वर्ष प्रधान रह चुका हूं, लेकिन उस दौरान हमने हर निर्माण कार्य गांव वासियों व मौके के पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से पारदर्शिता व पूरी ईमानदारी से किया है, वह आज भी क्षेत्र में एक उदाहरण है और यही वजह है कि जनता मुझे बार-बार सेवा का मौका देती है, लेकिन इस बार मैं स्थानीय पंचायत प्रधान की अनदेखी व तानाशाह रवैया से तंग आकर में सरकार को पंचायती राज विभाग से अनुरोध किया है कि अगर ऐसा ही है, तो पंचायत उप प्रधान की पोस्ट को ही खत्म कर दिया जाए, जिससे सरकार का करोड़ों रुपए भी बच जाएगा, प्रधानों को वीटो पावर मिल जाएगी। ग्राम पंचायत प्रधान ज्योति धीमान ने बताया कि पंचायत कि जो भी कार्य होते हैं, पंचायत घर में पंचायत सदस्यों के सामने ही होते हैं और जहां पर पंचायत के कार्य चले हुए हैं, वहां पर पंचायत के सचिव व उप प्रधान पंचायत के कार्यों की जांच करते हैं। उप प्रधान का यह आरोप लगाना सरासर गलत है।
विनायक ठाकुर।देहरा सीबीएसई 2022 के दसवीं के परिणाम में हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा गांव नंदपुर भटोली की निवासी नंदिनी संधू ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन को दिखाते हुए 98 प्रतिशत अंक लेकर शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल चंडीगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। नंदिनी ने अपने विद्यालय के साथ-साथ अपने गांव नंदपुर भटोली एवं अपने माता-पिता जो पेशे से अध्यापक हैं, उनका नाम भी रोशन किया। पूरे गांव को बच्चे की इस सफलता पर गर्व है। गांव वालों का कहना है कि नंदिनी की यह सफलता बच्चों के लिए एक प्रेरणा है। नंदिनी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने अध्यापकों एवं माता-पिता को देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से ही मेरा प्रयास सफलता में परिवर्तित हुआ। बच्चे के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उसकी सफलता पर उसे बहुत-बहुत बधाई।
विनायक ठाकुर।देहरा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एवम वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ. राजेश शर्मा ने कहा है कि जिस तरह भाजपा सरकार आए दिन देश की जनता पर नए-नए टेक्स थोप रही है और गरीब के निवाले पर भी टैक्स लगा दिया है, उससे ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा सरकार अब टैक्स लगाने के भी दुनिया में नए रिकॉर्ड बनाने जा रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कहीं ऐसा न हो कि अच्छे दिन के सपने दिखाने वाली भाजपा सरकार आने वाले समय में प्रकृति द्वारा मुहैया करवाई जा रही नेचुरल आक्सीजन को भी टैक्स के दायरे में ना ले आए और लोगों को सांस के जरिए ऑक्सीजन लेने की कीमत भी टैक्स देकर चुकानी पड़े। आज यहां जारी एक बयान में डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि टैक्स लगाने के मामले में तो भाजपा सरकार मुगलों और अंग्रेजों से भी आगे निकलती जा रही है। मुगलों ने देश में जजिया कर लगाया था और अंग्रेजों ने भी सोने की चिड़िया कहलवाने वाले हमारे देश को जमकर लूटा था और जनता पर टैक्स थौंपे थे। आजाद भारत में भी जनता पर इस तरह के टैक्स किसी भी हकूमत ने नहीं लगाए, जितने इस सरकार ने लगाए हैं। उन्होंने कहा देश का आम आदमी इतनी महंगाई में किस तरह दो जून की रोटी खा रहा है, इस बारे चिंतन करने की बजाय यह सरकार गरीब के मुंह का निवाला छीनने पर उतारू है और उसके भोजन पर भी टैक्स लगा दिया है। दूध, दही, पनीर को टैक्स के दायरे में लाने के साथ-साथ काफी पेंसिल पर भी जीएसटी बढ़ा दी है। डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि अब सिर्फ सांस लेते समय हवा में मौजूद कुदरती ऑक्सीजन पर टैक्स लगाना बाकी रह गया है और कहीं भाजपा सरकार आने वाले दिनों में जनता पर यह टेक्स भी न थोंप डाले, इस बात की आशंका भी पैदा होने लगी है। डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार देश के चंद कारपोरेट घरानों को ही खुश करने में लगी है और आम आदमी के हितों से उसका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता भी अब हर मंच पर महंगाई के मुद्दे पर चर्चा करने से बिदकने लगे हैं, जिससे जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। उन्हाेंने कहा कि अपनी जवाबदेही सुनिश्चित करने की बजाय भाजपा का एकमात्र उद्देश्य कांग्रेस को कोसने रह गया है। उन्होंने कहा कि इससे बड़ी हास्यास्पद बात क्या हो सकती है कि देश में शासन तो भाजपा कर रही है और सवाल कांग्रेस से पूछे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में इस समय अघोषित आपातकाल चल रहा है और राजनीतिक विरोधियों को जांच एजेंसियों का खौफ दिखाकर भयभीत करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की ऐसी चालों से कांग्रेस भयभीत होने वाली नहीं है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज राष्ट्रपति भवन में देश के 14वें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भेंट की व ऐतिहासिक चंबा थाल देकर उनका पारंपरिक हिमाचली तौर-तरीक़े से अभिनंदन किया। अनुराग ठाकुर ने उनके सफल कार्यकाल व देशहित में लिए गए निर्णयों व कार्यों के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आभार प्रकट किया।
आलाेक। कुल्लू बॉलीवुड अभिनेता शाहबाज खान मनाली के प्रसिद्ध पंच सितारा होटल बड़ागढ़ रिजॉर्ट पहुंचे हैं। शाहबाज मनाली घूमने आए हुए हैं और यहां बड़ागढ रिजॉर्ट पहुंचे। यहां पहुंचने पर होटल के मालिक एवं अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस नकुल खुल्लर ने उनका भव्य स्वागत किया। शाहबाज खान एक भारतीय फिल्म और टीवी अभिनेता हैं, जो कि हिंदी सिनेमा में अपने बेहतरीन काम के लिए जाने जाते हैं। शाहबाज खान का जनम 10 मार्च 1966 को इंदौर, मध्य प्रदेश में हुआ था। शाहबाज के प्रसिद्ध क्लास्किल सिंगर उस्ताद आमिर खान के बेटे हैं।
सीए स्टोर को जल्द बनाने के करेंगे प्रयास आलाेक। कुल्लू बागवानी व जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि वर्तमान सरकार किसानों व बागवानों के हितों के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि बागवानी हिमाचल प्रदेश की आर्थिकी का अह्म हिस्सा है और मुख्यमंत्री स्वयं समय-समय पर सेब सीजन में विपणन तथा बागवानों की समस्याओं का समाधान करने को लेकर उच्च स्तर पर बैठकें कर रहे हैं। आगामी 28 जुलाई को मुख्यमंत्री फिर से अधिकारियों व बागवानों के साथ बैठक करेंगे। बागवानी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कार्टन में सीएसटी में 6 प्रतिशत की छूट दी है जिससे 10 से 12 करोड़ रुपये का खर्च सरकार वहन करेगी। कुल्लू फलोत्पादक संघ की मांग पर बागवानी मंत्री ने कहा कि एचपीएमसी भविष्य में बागवानों को दो किलोग्राम बजन के क्रेट उपलब्ध करवाएगी। उन्हें अवगत करवाया गया कि मंडियों में दो किलोग्राम भार काटा जा रहा है, जिससे फलोत्पादकों को सीधे आधा किलो का नुकसान केवल एक क्रेट में उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सेब क्रेट में मण्डियों तक लाने में बागवानों को काफी फायदा है। इससे ग्रेेडिंग व पैकिंग का जटिल कार्य करने से बागवान बच जाते हैं। उन्होंने कहा कि क्रेट अच्छी गुणवत्ता का होना चाहिए और इसे किसी अच्छी कंपनी से ही खरीदा जाना चाहिए। महेन्द्र सिंह ठाकुर ने पतलीकूहल के समीप सीए स्टोर के क्रियाशील न होने पर चिंता जाहिर करते हुए अधिकारियों से कहा कि महज एक दीवार ढह जाने के कारण इसे बंद करना कहां तक उचित था। उन्होंने कहा यदि स्थान उपयुक्त नहीं था, तो अभियंताओं तथा निर्माण एजेेंसी नेे इसके निर्माण पर करोड़ों खर्च क्यों किए। हालांकि मंत्री ने उपायुक्त की अध्यक्षता में एक समिति द्वारा जल्द इसका निरीक्षण करके पुनःनिर्माण करने की बात कही। उन्होंने कहा कि 1000 मीट्रिक टन का सीए स्टोर बागवानों के लिये उपयोगी होगा। स्टोर की मशीनरी को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा है, इसलिये जल्द से भवन बनाकर इसे क्रियाशील करने के प्रयास किये जाएंगे। उन्होंने समिति को जल्द इसकी रिपोर्ट सौंपने को कहा, ताकि निर्माण की प्रक्रिया आरंभ की जा सके। बागवानी मंत्री ने पतलीकूहल में निर्माणाधीन सब्जी मण्डी में सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने को कहा। उन्होंने कहा कि डीसी की अध्यक्षता में समिति इस मण्डी का बारीकी के साथ निरीक्षण करेगी और फलोत्पादकों की मांग के अनुरूप अधिक से अधिक सुविधाओं को इसमें शामिल करने की संभावना देखेगी। उन्होंने कहा कि आज के दौर में तकनीकी में बड़ा बदलाव आ चुका है। उन्होंने अभियंताओं से कहा कि पुराने ढर्रे को छोड़कर नवीन तकनीकी को निर्माण कार्यों में अपनाएं। इससे ढांचा मजबूत व सुुंदर भी होगा और लागत भी कम आएगी। इसी प्रकार उन्होंने बंदरोल सब्जी मण्डी में रैम्प जैसी व्यवस्था करने के लिये भी उपायुक्त को जल्द निरीक्षण करने को कहा। राष्ट्रीय व राज्य मार्गों के निर्माण से प्रभावितों को मुआवजे पर महेन्द्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक हो चुकी है और जल्द ही इसपर कोई ठोस निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने संकेत दिया कि निर्णय पूरी तरह से फोरलेन प्रभावितों के हित में होगा। 60 किलोमीटर के भीतर दो टॉल प्लाजा का मामला में फोरलेन संघर्ष समिति व बागवानों ने मंत्री से उठाया। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि दो बार जिला में फलोत्पादकों के साथ बैठकें हो चुकी हैं। बागवानों के हितों से जुड़े प्रदेश सरकार के निर्णयों को जिला में लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ जगहों पर सड़कों को दुरूस्त करने का मुद्दा था, जिन्हें ठीक किया जा रहा है। सब्जी मण्डियों में अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती को भी सुनिश्चित बनाया गया है। अप्पर वैली कुल्लू फलोत्पादक संघ के अध्यक्ष महेन्द्र उपाध्याय ने बागवानी मंत्री को फलोत्पादकों की समस्याओं से अवगत करवाया। उन्होंने जीएसटी में 6 प्रतिशत की छूट के लिए मुख्यमंत्री का भी आभार जताया। पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, एचपीएमसी के उपाध्यक्ष राम सिंह, पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा, सहायक आयुक्त शशिपाल नेगी, एचपीएमसी व एपीएमसी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व फलोत्पादक संघ के पदाधिकारी व अन्य लोग बैठक में उपस्थित थे।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से सत्र का शेडूयल कर दिया गया है जारी फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला कांगड़ा जिला में प्रत्येक पंचायत में कोविड की बूस्टर डोज लगाने के लिए दिन निर्धारित कर दिए गए हैं। सप्ताह में छह दिन बूस्टर डोज के लिए सेशन आयोजित किए जाएंगे। 30 सितंबर तक सभी पात्र नागरिकों को बूस्टर डोज निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। यह जानकारी उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि जिला के सभी प्रमुख मंदिरों, बस स्टैंड तथा मेला स्थलों पर बूस्टर डोज के लिए विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों में भी मिशन मोड में बूस्टर डोज लगाने के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अपने अपने विभागों के सभी कर्मचारियों को बूस्टर डोज लगवाना सुनिश्चित करें, ताकि बूस्टर डोज से कोई भी वंचित नहीं रहे। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि कांगड़ा जिला में कोविड के मामलों में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। इसके चलते ही कोविड प्रोटोकॉल की अनुपालना सुनिश्चित करना जरूरी है और बूस्टर डोज लगाने के लिए भी नागरिकों को जागरूक करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। पालमपुर उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के प्रत्येक विस क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे इन कार्यक्रमों में आम जनमानस की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। रविवार को उद्योग, परिवहन व श्रम एवं रोजगार मंत्री ने पालमपुर के आत्मा सभागार में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 75 वर्ष पूर्ण होने पर पालमपुर, सुलह, बैजनाथ व जयसिंहपुर में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों के आयोजन की तिथियां जल्द ही निर्धारित कर दी जाएंगी। इन कार्यक्रमों के माध्यम से हिमाचल प्रदेश की विकास यात्रा को प्रदर्शित किया जाएगा। कार्यक्रमों में विभिन्न विभागों द्वारा 75 वर्षों के विकास सफर को दर्शाती हुई प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी। इन प्रदर्शनियों के माध्यम से प्रदेश के विकास और प्रगति को दिखाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर विधान सभा क्षेत्र में एक-एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। विधानसभा क्षेत्रों में आज दिन तक जो भी विकास कार्य हुए हैं, उन्हें प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी विभाग आज से ही तैयारी शुरू कर दें। उन्होंने बताया कि पहली अगस्त से इन कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा व 14 अगस्त तक सभी कार्यक्रम पूरे कर लिए जाएंगे। इन कार्यक्रमों की अध्यक्षता मंत्रियों तथा केन्द्रीय मंत्रियों द्वारा की जाएगी। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों को कार्यक्रमों में शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों में 10 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित बनाई जाएगी, ताकि लागों को जानकारी मिल सके कि प्रदेश ने 75 वर्ष का विकास सफर कैसे तय किया। इस बैठक में विधायक मुल्क राज प्रेमी, रविंद्र धीमान, वुल फेडरेशन अध्यक्ष त्रिलोक कपूर, पालमपुर जिला भाजपा अध्यक्ष हरिदत्त शर्मा, एसडीएम पालमपुर डॉ. अमित गुलेरिया, एसडीएम बैजनाथ सलीम आजम, एसडीएम जयसिंहपुर अपराजिता चंदेल, बीडीओ सिकंदर कुमार, तहसीलदार पालमपुर सार्थक शर्मा व मनोज रतन सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन हिमाचल प्रदेश में वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनावी वर्ष में सोलन के विधायक लगातार जनता के बीच के जा रहे हैं। विधायक धनीराम शांडिल को जानत का पूरा समर्थन मिल रहा है। इस कड़ी में रविवार को विधायक ने ग्राम पंचायत देलगी के कून गांव का दौरा किया। कांग्रेस कार्यर्ताओं और ग्रामीणों द्वारा उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। अपने दौरे के दौरान विधायक धनी राम ने महिला मंडल भवन कून के लिए 3 लाख रुपए की अतिरिक्त धन राशि, महिला मंडल कागटी के आंगन को पक्का करवाने के लिए 20 हज़ार, महिला मंडल सुमति सृष्टि महिला मंडल के सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 5100 व संपर्क सड़क मार्ग नैन से मुशा नाला तक रख रखाव के लिए 10 हज़ार देने की घोषणा की। इस दौरान कर्नल शांडिल ने कहा कि हिमाचल की जनता अब भाजपा की जन विरोधी नीतियों से तंग आ चुकी है। आगामी विधान सभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी सत्ता में आएगी। इस दौरन संजीव ठाकुर, महिला मंडल देलगी की प्रधान किरण मेहता, महिला मंडल कून की प्रधान निर्मला व महिला मंडल कांगटी की प्रधान ऊषा ठाकुर आदि मौजूद रहे।
जनसमस्याओं को सुना और मौके पर किया अधिकतर का निपटारा मिनाक्षी साेनी। हमीरपुर सदर विधायक नरेंद्र ठाकुर ने आज ग्राम पंचायत धलोट के बादसेहड़ा गांव की अनूसूचित जाति बस्ती में जनसभा को संबाेधित किया। उन्होंने गांव वासियों की समस्याओं को सुना और विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में अधिकांश का मौके पर निपटारा किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष बलदेव धीमान, मंडल महामंत्री सुरेश सोनी, मंडल उपाध्यक्ष संजीव ठाकुर, मीडिया प्रभारी विक्रमजीत सिंह बन्याल और पूर्व प्रधान रविंदर पटियाल उपस्थित रहे। बलदेव धीमान ने विधायक नरेंद्र ठाकुर की प्रशंसा करते हुए कहा कि इनके कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास हुआ है। अधिकतर संपर्क मार्गों का उन्नयन और नए संपर्क-मार्गों का सृजन सबसे अधिक इन्हीं के कार्यकाल में किया गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही कुछ तथाकथित समाजसेवी सक्रिय होकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, परंतु ऐसे लोगों से सतर्क और सावधान रहने की आवश्यकता है। नरेंद्र ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में बिजली पानी और सड़क निर्माण के कार्यों पर सबसे अधिक ध्यान दिया है। उन्होंने गाँव-वासियों के धन्यवाद समारोह का आभार जताते हुए कहा कि अभी तक इस सड़क को हरिजन बस्ती तक पंहुचाना टेढ़ी खीर थी, परंतु गांव वालों के सहयोग से यह कार्य अब पूरा हो गया है। अब क्योंकि बरसातों का मौसम है। इसलिए सड़क को पक्का करने में थोड़ा विलंब होगा, परंतु बरसात खत्म होते ही बचा हुआ कार्य भी पूरा कर दिया जाएगा।
लगातार घनश्याम शर्मा को दी जा रही ताजपोशी से क्षेत्र में खासी चर्चा प्रतिमा राणा। पालमपुर घनश्याम शर्मा को कर्मचारी एवं पेंशनर्स कल्याण बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाने के पश्चात अब संगठन में एक और नियुक्ति बतौर पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक के नाते दी गई है। चुनावी बेला में इस प्रकार से लगातार सरकार और संगठन में स्थान देना कहीं न कहीं सरकार की मंशा को दर्शा रही है तथा घनश्याम शर्मा पर विश्वास जता कर सरकार रिपीट मिशन की तैयारी में लगी है। अगर प्रदेश में बात करें कर्मचारियों की तो कर्मचारी कहीं न कहीं अलग-अलग मंच पर आंदोलन कर रहे हैं। बेशक सरकार के अंतिम 2 माह शेष बचे हैं तथा सरकार और संगठन घनश्याम शर्मा के माध्यम से कर्मचारियों को अपनी ओर करना चाहते हैं, जो कि इस समय विरोध की राजनीति में चले हुए हैं। कर्मचारियों का प्रमुख मुद्दा ओपीएस है तथा इस विषय को लेकर टकराव की स्थिति चल रही है तथा कहीं न कहीं सरकार घनश्याम शर्मा के माध्यम से अपना हित साधना चाहती है। अगर बात करें घनश्याम शर्मा की तो घनश्याम शर्मा धूमल खेमे से माने जाते हैं तथा उन्होंने आज भी अपने गुरु का दामन उसी प्रकार से पकड़ रखा है तथा घनश्याम शर्मा धूमल के हनुमान माने जाते हैं। बेशक साढ़े चार वर्ष धूमल गुट से होने का घनश्याम शर्मा ने वनवास झेला है, लेकिन सरकार और संगठन को लग रहा है कि उनके बिना कर्मचारियों को अपनी ओर करना मुश्किल लग रहा है तथा इस संबंध में लगातार घनश्याम शर्मा की ताजपोशी करना सरकार और संगठन की मजबूरी नजर आ रही है। लगातार इस प्रकार की ताजपोशी से क्षेत्र में घनश्याम शर्मा का कद राजनीतिक तौर पर बढ़ रहा है।
श्रावण अष्टमी मेलों में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना श्री नैना देवी। आरती शर्मा वर्ष में लगने वाले इस महत्वपूर्ण श्रावण श्रावण अष्टमी मेले में मंदिर न्यास प्रशासन नगर प्रशासन तथा जिला प्रशासन संयुक्त रुप से इन मेलों को सफल बनाने के लिए व्यवस्था पर अंजाम देते हैं। यही नहीं पंजाब के आनंदपुर साहिब प्रशासन तथा रोपड़ प्रशासन भी हिमाचल प्रदेश के इस प्रसिद्ध मेले को सफल बनाने के लिए मिलजुल कर कार्य करते देखे हैं। इन मेलों को सफल बनाने के लिए गत दिनों मंदिर न्यास के आयुक्त एवं बिलासपुर के उपायुक्त पंकज राय की अध्यक्षता में बैठक हुई थी, जिसमें निर्णय लिया गया था कि इन मेलों में पहले की भांति 9 सेक्टर ही रहेंगे, परंतु इन 9 सेक्टरों में अब प्रत्येक सेक्टर में दो सेक्टर अधिकारी कार्य करेंगे, उसका कारण यह था कि एक अधिकारी मात्र 8 या 10 घंटे तक ही अपनी ड्यूटी निभा सकता है, लेकिन 24 घंटे जब श्रद्धालु आते जाते रहेंगे, तो उसके लिए भी सेक्टर अधिकारियों का होना आवश्यक है। इसलिए उपायुक्त का यह फैसला बहुत ही सराहनीय रहा। पूर्व की भांति इस बार भी यात्रियों को बस अड्डे से मंदिर के फ्लाईओवर के माध्यम से माता के दर्शन को भेजा जाएगा तथा और पौढ़ीयों के रास्ते से होकर उन्हें वापस अपने गंतव्य स्थान की ओर प्रस्थान किया जाएगा। मंदिर के गर्भ गृह के अंदर नारियल व कड़ाह प्रसाद ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। चूंकि इस बार मेले भरी बरसात में होने जा रहे हैं, ऐसे में प्रशासन को सतर्क रहना पड़ेगा। लगभग 1000 से ज्यादा पुलिस कर्मी इन मेलों में अपना जिम्मा संभालते हैं। कोलां वाला टोबा व कैंची मोड तथा भाखड़ा डैम में पुलिस के नाके लगे हुए हैं, जिसके चलते हर गुजरने वाले यात्री पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। एडीएम बिलासपुर मेला अधिकारी तथा एसडीएम नयना देवी सह मेला अधिकारी रहेंगे, जबकि एएसपी बिलासपुर को मेला पुलिस अधिकारी तथा डीएसपी नयना देवी को मेला पुलिस सहअधिकारी नियुक्त किया गया है। स्वास्थ्य सुविधा की दृष्टि से इस बार भी मेले में लगभग 5 स्वास्थ्य उप केंद्र रहेंगे, जिसमें 24 घंटे यात्री की सुविधा के लिए स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध रहेगी। यातायात व्यवस्था के लिए हिमाचल प्रदेश की बसें भी लगातार इन मेलों में अपनी सेवाएं देगी। अग्निशमन व्यवस्था भी 24 घंटे अपनी ड्यूटी पर रहेंगे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला कोविड वैक्सीनेशन अमृत महोत्सव के अंतर्गत जिला कांगड़ा में सभी पात्र व्यक्तियों की वैक्सीनेशन सुनिश्चित करने के लिए अगले कल से एक व्यापक टीकाकरण अभियान शुरू किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत हर एक ग्राम पंचायत में सप्ताह के एक पूर्व निश्चित दिन को स्वास्थ्य विभाग द्वारा वैक्सीनेशन सेशन लगाया जाएगा, ताकि लोगों को उनके घर के पास यह सुविधा प्रदान की जा सके। वैज्ञानिक तौर पर वैक्सीनेशन कोविड की वजह से होने वाली गंभीर बीमारी तथा मौत से बचने का एक कारगर उपाय है। इसके अतिरिक्त सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों, स्कूलों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी वैक्सीनेशन के लिए विशेष वैक्सीनेशन सेक्शंस का आयोजन किया जाएगा। किस पंचायत में किस दिन वैक्सीनेशन सेशन लगेगा की विस्तृत सूची सलंग्न है सभी पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों से अनुरोध है की वह इस अभियान में बढ़-चढ़कर शामिल हो, ताकि हम अपने जिला की समस्त पात्र जनता को शीघ्र से शीघ्र पूरी तरह से वैक्सीनेट कर पाए।
विनायक ठाकुर । जसवां परागपुर कामगार एवं कर्मचारी कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष ठाकुर सुरेंद्र सिंह मनकोटिया ने कहा भाजपा सैनिकों को अपमानित करने का कोई मौका नहीं छोड़ती है। सैनिक की जगह अग्निवीर भर्ती करने के उपरांत, अब भाजपा द्वारा चिंतपूर्णी, ऊना जिला में मनाए जा रहे 26 जुलाई कारगिल दिवस के आमंत्रण पत्र पर "भारतीय जनता पार्टी के सैनिक" लिखकर सैनिकों को अपमानित किया है, जिसे सैनिक व भूतपूर्व सैनिक सहन नहीं करेंगे। क्योंकि सैनिक भारत के सैनिक हैं न कि भापजा के और न ही सैनिक किसी पार्टी या संगठन की बपौती या गुलाम हैं। ज्ञात रहे जब भारत का अस्तित्व व मान-सम्मान, इज्जत, शौर्य, स्वतंत्रता, साख बचाने के लिए भारतीय सैनिकों ने बड़ी-बड़ी लड़ाईयां लड़ी, युद्ध किए और शहीद हुए उस समय तो भारतीय जनता पार्टी पैदा भी नहीं हुई थी। भाजपा ने "भारतीय जनता के सैनिक लिखकर घोर पाप और सैनिकों भूतपूर्व सैनिकों को बेईज्जत किया है, अपमानित किया है। सैनिकों के बलिदान और देशभक्ति पर धब्बा लगाया है, जिसे हिमाचल वीरभुमि के सैनिक व भूतपूर्व सैनिक कभी माफ नहीं करेंगे।
राजेश कतनौरिया । जवाली हिमाचल प्रदेश राजपूत संगठन इकाई जवाली की बैठक अध्यक्ष भीखम सिंह पगडोत्रा की अध्यक्षता में महाराणा प्रताप भवन लब में हुई, जिसमें सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि महाराणा प्रताप भवन के अंदर वाला कमरा लाइब्रेरी खोलने के लिए दिया जाए। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित होने पर इसे एसडीएम जवाली महेंद्र प्रताप सिंह को लाइब्रेरी खोलने के लिए अधिकृत किया गया। भीखम सिंह पगडोत्रा सहित अन्य ने कहा कि जवाली में कहीं भी पब्लिक लाइब्रेरी नहीं है तथा बच्चों को टेस्ट इत्यादि की तैयारी करने के लिए कोई भी सुविधा नहीं मिल पाती है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द पब्लिक लाइब्रेरी खोली जाए, ताकि वहां पर युवाओं को टेस्ट पास करने के किताबें इत्यादि मिल सकें। इसके बाद यह सुझाब दिया गया कि महाराणा प्रताप भवन की साफ-सफाई व रखरखाव के लिए कमेटी गठित की जाए, जिसमें ऐसे सदस्यों को जोड़ा जाए जिनके द्वारा सालाना एक हजार रुपए का शुल्क महाराणा प्रताप भवन के लिए दिया जाए। इस मौके पर उपाध्यक्ष सुरिंदर गुलेरिया, चैन सिंह पठानिया, बलवीर सिंह पगडोत्रा, करनैल राणा, बलवीर सिंह गुलेरिया, सतविंदर गोल्डी, हरदेव सिंह, बीडीसी शिंपू जरियाल सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट अंबुजा सीमेंट कर्मचारी संघ संबंधित भारतीय मज़दूर संघ के कार्यकर्ताओं ने सुल्ली मुख्य मैन गेट में 68वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम में श्रम निरीक्षक सोलन संतराम वर्मा मुख्यातिथि रहे, जबकि कार्यक्रम में मानव संसाधन प्रमुख अंबुजा पदमनाभ शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्यातिथि व अन्य गणमान्य व्यक्तियों को पदाधिकारियों ने शॉल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया। अखिल भारतीय सीमेंट मज़दूर महासंघ के महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा ने सभी को 68वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने संबोधन में कहा कि यदि हम सब मिलकर अपना कार्य किसी भी क्षेत्र में ईमानदारी से निःस्वार्थ भाव से करेंगे, तो फिर स्वयम के लिए औऱ जहां भी हमारा कार्य क्षेत्र है। स्वयं ही राष्ट्र हित, उद्योगहित तथा श्रमिक स्वयमेव ही हो जाता है। क्योंकि भारतीय मज़दूर संघ का मूलभूत सिद्धांत है। शोषण मुक्त समाज और शोषित पीड़ित दलित जनों के हितों का ध्यान रखना। सीमेंट महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री ने नए वेज कोड के बारे में भी श्रमिकों को बताया, जिसमे कोड ऑन वेज 2019 औऱ सोशल सेक्युरिटी कोड 2020 का भारतीय मज़दूर संघ पूर्ण रूप से स्वागत और सम्मान करता है, लेकिन आईआर कोड औऱ ओएस एंड एच एंड वर्किंग कंडीशन कोड में कुछ बिंदुओं में आपत्ति है सरकार से वार्ता जारी है। शीघ्र ही समाधान की अपेक्षा है ऐसा विश्वास है। इस मौके पर मुख्यातिथि श्रम निरीक्षक संतराम वर्मा ने श्रमिकों को सरकार की नई योजनाएं औऱ नए वेज कोड की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि यदि कोई मेरे लायक कार्य होगा, ताे आप निसंकोच मेरे कार्यालय में कभी भी आ सकते हैं। किसी भी प्रकार की समस्या के लिए आपकी सेवा के लिए उपस्थित रहूंगा। इस दौरान कुछ श्रमिकों ने अपनी समस्या को लेकर श्रम निरीक्षक से वार्ता भी की, जिसकी उचित सलाह देकर मौके पर ही समाधान किया गया, जिससे श्रमिकों ने अपनी संतुष्टि व्यक्त करते हुए श्रम निरीक्षक का धन्यवाद किया। इस अवसर पर लेबर इंस्पेक्टर संतराम वर्मा, पीएसआई पंकज संधू, जिला को-ऑर्डिनेटर चाइल्ड लाइन अनिता शर्मा, बबिता, बालकराम, अध्यक्ष सुरेश कुमार, महामंत्री नरेश कुमार, कोषाध्यक्ष रुवेश कुमार, उपाध्यक्ष टेकचंद, बलदेव राज, सचिव राकेश कुमार व कमल भट्टी सहित काफी संख्या में मजदूर उपस्थित रहे।
पंकज शर्मा। धर्मशाला प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव पुनीत मल्ली ने रविवार को जारी बयान में कहा है कि प्रदेश सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई है और बातें विकास की की जा रही है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जनता महंगाई की मार से त्रस्त है और प्रदेश का पढ़ा-लिखा युवा बेरोजगारी को लेकर परेशान चल रहा है। उन्होंने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सत्ता में आने से पहले बीजेपी ने प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी और जो महंगाई आज आसमान छू रही है, उस महंगाई को लेकर भाजपा कम करने की बजाय गरीब जनता पर कभी जीएसटी का बोझ तो कभी पेट्रोल के दाम बढ़ाकर लोगों को परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा के पाक चुनाव में बने रहने का कोई मुद्दा नहीं है और प्रदेश की जनता को भाजपा गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में प्रदेश की जनता इन सभी मुद्दों को लेकर भाजपा को बैकफुट पर ले जाएगी।
विनायक ठाकुर। जसवां-परागपुर पुलिस चौकी डाडासीबा के अंतर्गत शीतला मंदिर के नजदीक गांव काहरू के पास रविवार दोपहर 12 बजे करीब शीतला मंदिर से चनौर रोड पर जगराओं (पंजाब) से आए श्रदालुओं का ट्राला पलट कर खाई में जा गिरा। ट्राले में बच्चों सहित 20 से 25 लोग सवार थे। श्रद्धालु चिंतपुरनी शीतला मंदिर मे दर्शन करने के बाद वाया (चनौर) ज्वालाजी के लिए जा रहे थे। इस दौरान श्रद्धालुओं पिकअप ट्राला (पीबी10 एचयू 7386) , जिसमें श्रद्धालु सवार थे, ट्राला खाई में गिरने से करीब 20 श्रद्धालु घायल हो गए हैं। ट्रॉले में छोटे बच्चे भी थे, जिनको खरोच तक नहीं आई। हादसे के बाद गांव के लोगों ने 108 एंबुलेंस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद घटनास्थल पर डाडासीबा, चिंतपूर्णी व दौलतपुर से तीन एंबुलेंस पहुंच गई और गांव के लोगों ने खाई से घायल हुए श्रद्धालुओं को निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से तुरंत चिंतपूर्णी अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया। ट्राला ड्राइवर के अनुसार सड़क तंग होने के कारण विपरीत दिशा से आ रही अल्टो कार को पास देने के कारण जमीन धंस जाने के कारण पिकअप ट्राला खाई में लुढ़क गया। वहीं, रविवार को छुट्टी का दिन होने के बाबजूद अस्पताल के डॉक्टर मोनिका डॉ. शिवा के साथ अस्पताल का स्टाफ तुरंत घायलों के प्राथमिक उपचार में जुट गया। चिंतपूर्णी अस्पताल मे तैनात डॉ. मोनिका और शिवालखन पाल ने बताया कि एक दर्जन करीब श्रद्धालुओं को गहरी चोट लगी है। 3 श्रद्धालुओं को फ्रैक्चर भी हुए हैं, जिनको प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना सुबह 12 बजे बजे की बताई जा रही है। उधर, इस संबंध में चौकी प्रभारी राजेश द्विवेदी डाडासीबा ने बताया हादसे की सूचना मिलते ही टीम सहित मौके पर पहुंचे स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। घायलों का इलाज चिंतपूर्णी हॉस्पिटल में हो रहा है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन उपमण्डलीय विधिक सेवायें समिति सोलन द्वारा आज ग्राम पंचायत सपरुन के हैपी वैली में पौधारोपण एवं जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमंडलीय विधिक सेवाएं समिति की अध्यक्ष गुरमीत कौर ने की। गुरमीत कौर ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को पेड़ पौधे लगाकर इसके संरक्षण पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी को प्राकृतिक पेय स्रोतों व तालाबों की समय-समय पर साफ-सफाई करनी चाहिए। हमारा कर्तव्य है कि अपने चारों ओर मौजूद अपने पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि यदि इस प्रकार हर व्यक्ति अपने स्तर पर पर्यावरण की रक्षा के लिए तत्पर रहेगा, तो पर्यावरण में असंतुलन की स्थिति कभी पैदा नहीं होगी। कार्यक्रम में देवदार के 50 पौधे भी रोपित किए गए। इस अवसर पर न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी चुनौती संगरोली, वन विभाग की उप रेंज अधिकारी नीलम, पंचायत समिति सदस्य ललिता, ज़िला न्यायालय के अधिकारी व कर्मचारी तथा पंचायत के सदस्य सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य व पूर्व महामन्त्री प्रदेश किसान मोर्चा हुक्म सिंह बेंश को भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया। डॉ. राकेश बबली के निधन के बाद हुक्म सिंह बेंश को यह जिम्मेदारी दी गई। उनकी इस नियुक्ति के लिए भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश सचिव दलीप कुमार पाल, मोर्चा जिलाध्यक्ष सोलन रमेश ठाकुर, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, महामंत्री नरेंद्र ठाकुर, योगेश शर्मा, सचिव नरेश शर्मा, मोर्चा मंडल अध्यक्ष अर्की जगदीश शुक्ला तथा मंडल महामंत्री सरेंद्र ठाकुर व प्रेम शर्मा ने हुक्म सिंह बेंश को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप व संगठन महामंत्री पवन राणा का उनकी ताजपोशी के लिए आभार व्यक्त किया है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला पर्यावरण संरक्षण की अपनी मुहिम में उमंग फाउंडेशन इस बरसात में दूसरा पौधरोपण कार्यक्रम ग्रीन चाकलू एस्टेट के साथ मिलकर बलदेयां के साथ लगते गावं कश्महल में 26 जुलाई को करेगा। इसमें देवदार के 200 पौधे लगाए जाएंगे। उमंग फाउंडेशन के ट्रस्टी विनोद योगाचार्य ने बताया कि फाउंडेशन प्रति वर्ष बरसात में स्थानीय संस्थाओं व ग्रामीणों के साथ मिलकर शिमला ग्रामीण के जंगलों व सड़कों के किनारे पौधारोपण करता है। पिछले वर्ष उसने 800 से अधिक पौधे लगाए और उनका संरक्षण भी किया। पौधारोपण के साथ साथ फाउंडेशन ग्रामीण लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक भी करता है तथा लगाए गए पौधों की देखभाल भी करता है। इस बरसात में अन्य स्थानों पर भी पौधारोपण के कार्यक्रम होते रहेंगे।


















































