मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज बचत भवन चम्बा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम मन की बात का यह अंक बहुत विशेष था क्योंकि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में चम्बा के मिंजर मेले का विशेष उल्लेख किया और चम्बा की प्राकृतिक सुंदरता की प्रशंसा में चंबियाली गीत की कुछ पंक्तियाँ भी सुनाईं। प्रधानमंत्री ने शिमला, मंडी, सोलन और कुल्लू जिले में मनाए जाने वाले सायर मेले तथा शिमला और सिरमौर जिले में मनाए जाने वाले जागरा मेले का भी उल्लेख किया। इस अवसर पर प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष हंस राज, मुख्य सचेतक बिक्रम जरयाल, विधायक पवन नैय्यर, अध्यक्ष एपीएमसी चम्बा डी.एस. ठाकुर सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश जारी है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश को देखते हुए पर्यटकों और लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि लोग नदी-नालों से दूर रहें बारिश के कारण नदी नालों में बाढ़ आने की संभावना है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में आने वाले एक हफ्ते तक बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं तीन अगस्त तक मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने येलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी शिमला में भी लगातार धुंध के बीच बारिश का दौर जारी है। इस बीच प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है। भारी बारिश को देखते हुए पर्यटकों और लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। बारिश के कारण नदी नालों में बाढ़ आने की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने कहा कि प्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ी है और बीते 24 घण्टो के दौरान अधिकतर हिस्सो में बारिश हो रही है आगामी तीन दिन तक भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि जुलाई माह में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई है जुलाई माह में 264.5 मिलीलीटर बारिश हुई है। बीते 24 घण्टो के दौरान यहां हुई इतनी बारिश प्रदेश में जमकर बारिश हो रही है। बीते 24 घंटों के दौरान कोठी में सबसे ज्यादा 82 मिलीलीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसके अलावा नाहन में 73, कंडाघाट में 68, संगड़ाह में 58, कसौली में 56, राजगढ़ में 52 , गमरूर में 47, शिमला में 40, हमीरपुर में 36, चौपाल में 32, ऊना में 31, मशोबरा में 29, भोरंज में 28, भराड़ी में 27, करसोग में 25, पांवटा साहिब में 24, गोहर में 23, नारकंडा में 22, अर्की, जोगेंद्रनगर में 21, बिलासपुर में 19, रेणुका और ठियोग में 18-18 MM बारिश हुई है । 9 मकान ध्वस्त, 25 सड़के बन्द, करोड़ो का नुक्सान प्रदेश में हो रही बारिश से काफी नुकसान हो रहा है। बीते 24 घण्टो के दौरान बारिश से प्रदेश में 9 कच्चे-पक्के मकान और 8 गौशालाएं ध्वस्त हो गई। इनमें 2 मकान पूरी तरह से तबाह हो गए, जबकि 8 मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। मंडी जिला में 4, हमीरपुर में 2, चंबा, सिरमौर और सोलन में एक-एक मकान क्षतिग्रस्त हुआ। हमीरपुर में 3, कांगड़ा में 2, चंबा, सिरमौर और सोलन में एक पशुशाला धराशायी हुई। बारिश की वजह से 25 सड़कें, 17 टांसफार्मर और 12 पेयजल परियोजनाएं भी बंद रहीं। कुल्लू जिला में सबसे ज्यादा 15 सड़कें, चंबा में 3, सोलन व लाहौल-स्पीति में दो, बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी में एक सड़क यातायात के लिए बंद है ।
हिमाचल प्रदेश सरकार ने सिधरोटी गांव को "मॉडल इको विलेज " के रूप में विकसित करने हेतू चयनित किया है। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा इस वर्ष प्रदेश के केवल चार ही गांव चयनित हुए हैं जिसमे से ग्राम सिधरोटी भी एक है। सरकार इसके सतत् विकास के लिए 50 लाख या इससे अधिक की योजनाओं का कार्यन्वयन कर सकती है जो हमारे ग्रामवासियों की भागीदारी एवं योजनाओं पर निर्भर करेगा। वहीं ग्राम लोअरकोटी की प्रधान अवन्तिका चौहान ने कहा कि इस योजना के अन्तर्गत सौर ऊर्जा का अधिकतम उपयोग करना, गांव का सौंदर्य करण करना, इको टूरिज्म के द्वारा रोजगार के अवसर सृजित करना, सीवरेज, ठोस एवं तरल कचरा का प्रबंधन करना, प्राकृतिक जल स्रोतों को पुर्नजिवित व संरक्षण करना, वर्षा जल संग्रहण करना, वृक्षारोपण करना इत्यादि कार्य किए जाने हैं जिससे स्वच्छ पर्यावरण प्राप्त हो सके। उन्होंने बताया कि गांव की इको विकास योजना बनाने का कार्य शीघ्र आरम्भ होगा।
भारतीय जनता पार्टी जुब्बल कोटखाई मंडल अध्यक्ष उमेश शर्मा ने कहा की प्रदेश भाजपा सरकार ने बागवानों की समस्याओं पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए बागवानी के लिए आवश्यक दवाई, फफूंदनाशक और कीटनाशक पर पुरानी व्यवस्था के हिसाब से सब्सिडी को बहाल किया है। इसके साथ जिन बागवानों ने निजी कंपनियों से कार्टन खरीदे हैं उस पर भी जीएसटी पर 6% उपदान देने की का फैसला किया है, जो की स्वागत योग्य फैसला है। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने सरकार के इस बागवान हितैषी फैसले पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया है और कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार हमेशा ही बागवानी हित में संवेदनशील रही है, जिसका यह नतीजा है कि बागवानों को राहत देने के लिए यह दो बड़े फैसले तुरन्त किए गए और भविष्य में भी बागवानों की अन्य मांगों पर सरकार द्वारा गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया गया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा की जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में पिछले उपचुनाव के बाद भाजपा के बिखरे परिवार को एकजुट करने में सफलता मिली है और मुद्दाविहीन कांग्रेस पार्टी भाजपा के इस निर्णय के बाद सदमे में है और जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा भारी जनसमर्थन से विजय हासिल करेगी।
कुल्लू। नग्गर ब्लॉक की हुरंग पंचायत के धारा गांव में हाल ही में हुई बारिश से भारी नुक्सान हुआ है। लोगों के घरों में पानी घुसा है जबकि लोगों के खेत खलियानों में भी पानी घुस गया है जिससे काफी नुक्सान होने के बाद भी जिला प्रशासन और विभाग मौके पर नुक्सान का जायजा लेने नहीं पहुंचे। पंचायत के प्रधान राम नाथ (कान्हा) सहित गांव के लोगों ने आरोप लगाया है कि विभाग और प्रशासन उनकी समस्या को नहीं सुन रहा है। प्रशासन और विभाग से गांव में हुए नुक्सान का जायजा लेने के लिए आग्रह किया गया लेकिन उसके बाद भी कोई भी नुक्सान का आकलन करने के लिए नहीं पहुंच रहा है। उनका कहना है कि लोगों के घरों और खेतों में पानी सड़क किनारे उचित निकास नालियां न बनने के कारण घुसा है, जिससे उनका नुक्सान हुआ है। सड़क किनारे किसी तरह की निकास नालियां नहीं बनाई गई है। प्रधान कान्हा ने कहा है कि वह लोक निर्माण विभाग के जेई, एसडीओ से लेकर एक्सियन तक आग्रह कर चुके हैं लेकिन कोई भी कार्रवाई विभाग की ओर से नहीं की गई। उन्होंने बताया कि हाल में हुई बारिश से धारा गांव के सिधू, छप्पे राम और शेर सिंह के घरों में पानी और मलबा घुस गया है। जबकि खेख राम, केहर सिंह, पूर्ण, डोले राम सहित छप्पे और सिधू के बगीचों को भी नुक्सान हुआ है। उन्होंने डीसी कुल्लू से मांग की है कि इस संदर्भ में उचित कार्रवाई करते हुए विभागों को दिशा निर्देश जारी करें।
कुल्लू। जिला कुल्लू के अखाड़ा बाजार स्थित पुराने बस अड्डे के समीप एक महिला का शव मिलने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार शव गली सड़ी हालात में था। वहीं महिला का सिर भी धड़ से अलग मिला है। महिला की उम्र करीब 30-50 साल के बीच बताई जा रही है। महिला का शव कैसे नदी किनारे आया है और उसके साथ क्या हुआ है इसकी जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौका पर बुलाया गया है। मौते के कारणों का पता पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट से चलेगा।
खुडियां तहसील की बडोग लाहड़ (महादेव) पंचायत में वर्तमान वार्ड पंच युवक को सरकारी नौकरी मिलने से उक्त सीट खाली हो गई थी। इस पर लोगों ने समझदारी और दूरदर्शिता का परिचय देते हुए उक्त युवा वार्ड पंच के पिता कुशल सिंह को ही निर्विरोध पंच चुन लिया है। देहरा के ब्लॉक समिति उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह राणा, खुंडियां के पूर्व प्रधान कमलेश सिंह, छिलगा पंचायत प्रधान बिक्रम सिंह, किसान मोर्चा के महामंत्री संजय राणा, पूर्व जिला परिषद सदस्य कुशल सिंह मीना राणा, रणवीर सिंह, बख्शी प्रताप सिंह राणा, बलदेव सिंह, देवराज चौधरी, पिंकू, रवि शर्मा, रणजीत सिंह, अजय राणा, ओंकार सिंह आदि का कहना है कि बडोग समस्त लाहड वासी बधाई के पात्र हैं जिन्होंने समझदारी का परिचय देते हुए निर्विरोध वार्ड पंच चुन लिया है। प्रबुद्ध नागरिकों की इस समझदारी की वजह से लोगों का समय और सरकार का पैसा बर्बाद होने से बचा लिया है। राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष एवं ज्वालामुखी के विधायक रमेश ध्वाला ने बडोग लाहड वासियों तथा निर्विरोध चुने गए वार्ड पंच कुशल सिंह को बधाई दी है। ध्वाला ने कहा कि लोगों ने बुद्धिमत्ता का परिचय देकर अपना समय और सरकार का पैसा बचा लिया है। अब यह पैसा इन लोगों के वार्ड के विकास के लिए ही खर्च किया जाएगा।
विनायक ठाकुर । जसवां परागपुर भाजपा मंडल के अध्यक्ष विनोद शर्मा ने कहा कि मुकेश ठाकुर का भाजपा से कभी भी कोई संबध नहीं रहा है। भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा ने कहा है कि जो व्यक्ति आज कांग्रेस में शामिल हुए है, उनका भाजपा से कोई नाता नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में शामिल होने वाले मुकेश कुमार अभी आरटीए के भी सदस्य नहीं थे। मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा ने कहा कि मुकेश कुमार पहले आरटीए के सदस्य थे, लेकिन शराब तस्करी में नाम आने पर उन्हें हटा दिया गया था। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति शराब तस्करी और अन्य तरीकों से पैसा कमाता है, ऐसे व्यक्ति तो पार्टी में बिलकुल भी नहीं रखा जाता। उन्होंने कहा किए आज मुकेश कांग्रेस में शामिल हुए हैं और यह कहा जा रहा है कि वह आरटीए के सदस्य थे, सरासर भ्रामक है और भ्रमित करने वाली बात है। उन्होंने कहा कि मुकेश कुमार भाजपा के किसी भी पद पर नहीं थे, बल्कि वे लंबे समय से कांग्रेस के लिए काम कर रहे थे। उधर, दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक जिला देहरा के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि मुकेश ठाकुर का भाजपा से कोई लेना-देना नहीं रहा है और न ही वह कभी विक्रम ठाकुर के करीबी रहे वह पिछले 2 वर्षों से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना प्रचार कर रहे थे और अब कांग्रेस में जाने के बाद उनका बयान आया है कि वह भारतीय जनता पार्टी के सदस्य थे या पदाधिकारी थे उनका यह उनका यह बयान तथ्यों से परे हैं और सरासर झूठ है।
नितिन भारद्वाज। राजगढ़ प्रदेश की जनता ने भाजपा सरकार को बाहर करने का मन बना लिया है और आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। सरकार बंनाने के लिए एक एक सीट अहम है और पच्छाद की जनता भी समझदारी का निर्णय लेते हुए सिरमौर की अन्य सीटों के साथ यहां की सीट को कांग्रेस की झोली में डालेगी। यह बात कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने राजगढ़ में जनसभा को संबाेधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि टिकटों के बंटवारे में कोई भाई भतीजावाद नही चलेगा और सर्वे के आधार पर जीताऊ उम्मीदवार को ही टिकट दी जाएगी। जनता को भी देखना होगा कि उनका भविष्य किसे जीता कर सुरक्षित रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से प्रदेश की जनता त्रस्त है, जहां महंगाई व बेरोजगारी ने जनता की कमर तोड़ दी है। वहीं, नौकरियां बेची जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने मल्टी टास्क वर्कर भर्ती में महिलाओं के सिर पर सीमेंट की बोरियां लाद कर यह बता दिया है कि वह महिलाओं की कितनी हितैषी है। उन्होंने कहा कि जनता बदलाव का मन बना चुकी है और तीन महीनों बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बननी तय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनते ही पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाएगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से बंदरबांट न करने व पार्टी को विजयी बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने जिला की अन्य सीटों के साथ पच्छाद सीट को भी कांग्रेस की झोली में डालने का आह्वान किया। इससे पूर्व नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा सरकार पर खूब निशाना साधा और कहा कि भाजपा डूबता जहाज है। प्रदेश में पहले मुख्य सचिव गए, अब डीजीपी जाने वाले है और उसके बाद मुख्यमंत्री के जाने की बारी है। उन्होंने यह नारा भी लगाया कि तेरी है न मेरी है- यह सरकार लुटेरी है'। उन्होंने कहा कि जहां पूर्व के मुख्यमंत्रियो को उनके अच्छे कार्यों के लिए याद किया जाएगा। वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को नौकरी बेचने वाले मुख्यमंत्री के नाम से याद रखा जाएगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को 90 दिन पार्टी को देकर दिनरात कार्य करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी मुख्यमंत्रियों ने आज तक जहां 45 हजार करोड़ के ऋण लिए। वहीं, जयराम सरकार अकेले 40 हजार करोड़ का कर्जा ले चुकी है और प्रदेश सरकार पर कुल 85 हजार करोड़ रुपए कर्ज हो चुका है। जनसभा के दौरान कार्यकारी अध्यक्ष विनय कुमार व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जीआर मुसाफिर ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर एआईसीसी के सचिव रुद्र राजू, प्रभारी सिरमौर अमित नंद व विनोद जिंटा भी उपस्थित रहे। राजगढ़ पहुचने पर प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत किया। पच्छाद कांग्रेस कमेटी में एक बार गुटबाजी फिर से उजागर हुई। पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र में प्रवेश करने पर जीआर मुसाफिर व उनके समर्थकों ने प्रतिभा सिंह व मुकेश अग्निहोत्री व विनय कुमार का स्वागत छोगटाली पंचायत में किया, जबकि दयालप्यारी ने मंडल से अलग उनके समर्थकों के साथ उनका स्वागत दीदग में किया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज चंडीगढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मादक द्रव्यों की तस्करी एवं राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर आयोजित सम्मेलन को संबाेधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार मादक द्रव्यों की तस्करी और नशे जैसी सामाजिक बुराई के समूल नाश के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। जयराम ठाकुर ने कहा कि नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के अंतर्गत मादक द्रव्यों के उद्गम स्थल से लेकर नशीले पदार्थों के गंतव्य बिंदु तक के नेटवर्क को समाप्त करने के उद्देश्य से मादक द्रव्यों के उत्पादक और आपूर्तिकर्ताओं पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस नीति के तहत प्रदेश स्तर पर राज्य मादक द्रव्य अपराध नियंत्रण इकाई स्थापित की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में नशे के विरुद्ध तकनीक का समुचित उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2019 में टोल फ्री नशा निवारण हेल्पलाइन नंबर 1908 आरंभ की गई है। इस हेल्पलाइन का मुख्य उद्देश्य आम जन को मादक पदार्थों के तस्करों की जानकारी साझा करने की दिशा में प्रोत्साहित करना और नशा पीड़ितों एवं उनके अभिभावकों को व्यसन मुक्ति के संदर्भ में परामर्श प्रदान करना है। इस हेल्पलाइन पर मादक द्रव्यों के संबंध में जानकारी देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाती है। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2019 में ही एक मोबाइल ऐप ड्रग फ्री हिमाचल भी आरंभ की है। उन्होंने कहा की इस एप पर लोग अपनी पहचान बताए बिना मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री और उपयोग की सूचना पुलिस विभाग को प्रदान कर सकते हैं। इस ऐप को 42000 नागरिकों द्वारा डाउनलोड किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि इस एप पर अभी तक नशे के विरुद्ध 2194 सूचनाएं प्राप्त हुई हैं। इन सूचनाओं के आधार पर नशा तस्करों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मादक पदार्थ रोकथाम नीति के तहत नशा उत्पादन, तस्करी एवं सेवन इत्यादि की रोकथाम के लिए पुनर्वास, व्यसन मुक्ति और वैकल्पिक विकास कार्यक्रम की दिशा में विस्तृत नीति बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा नशे के विरुद्ध विभिन्न विभागों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने, जन जन को इस दिशा में जागरूक बनाने तथा हितधारकों को प्रशिक्षित करने के लिए नशा निवारण बोर्ड भी गठित किया गया है। राज्य में विशेष जागरूकता शिविर आयोजित करने के साथ साथ थाना स्तर पर नशा निवारण समितियां गठित की गई हैं। गत चार वर्षों में इन समितियों द्वारा लगभग 10 लाख लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के विषय में जागरूक किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों पर लगाम लगाने के लिए प्रदेश पुलिस द्वारा अनेक अभिनव प्रथाएं आरंभ की गई हैं। उन्होंने कहा कि इनके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। गत चार वर्षों में एनडीपीएस अधिनियम के तहत 5855 अभियोग पंजीकृत कर 7938 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। जय राम ठाकुर ने कहा कि नशा एक विश्वव्यापी समस्या है और हिमाचल प्रदेश में जन जन के सहयोग से इस सामाजिक कुरीति के उन्मूलन की दिशा में समुचित प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशे की गंभीर समस्या से समग्र रूप से निपटने के लिए हिमाचल, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ द्वारा वर्ष 2019 में संयुक्त स्तर पर पंचकूला में अंतरराज्यीय ड्रग सचिवालय की स्थापना की गई है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर नशा निवारण एवं नियंत्रण की प्रक्रिया को और अधिक मजबूत बनाने तथा तकनीक के व्यावहारिक प्रशिक्षण की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने नशा तस्करों के विरुद्ध संयुक्त एवं समन्वित कार्रवाई पर भी बल दिया। इस सम्मेलन में पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी अपने-अपने राज्यों में नशे की कुरीति के विरुद्ध किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, प्रधान सचिव सामान्य प्रशासन भरत खेड़ा, विभिन्न राज्यों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
विनायक ठाकुर।देहरा उपमंडल देहरा के अंतर्गत पड़ते पुलिस थाना हरिपुर के तहत नंदपुर भटोली में पौंग बांध के किनारे 42 वर्षीय सुरेंद्र कुमार पुत्र बांका राम वार्ड-4 कांगड़ा डाकघर, तहसील व जिला कांगड़ा का शव मिला है। सूचना के मुताबिक यह व्यक्ति 28 जुलाई से अपने घर से लापता था। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची हरिपुर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। हरिपुर पुलिस द्वारा मामले की तफ़्तीष की जा रही है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी नाजिर सिंह ने की है।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी महिला कांग्रेस की बैठक शनिवार को ज्वालाजी विधानसभा क्षेत्र के गांव धनोट में महिला ब्लॉक अध्यक्ष निर्मला राणा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर बैठक में प्रदेश कांग्रेस महिला सचिव रेणु बजवारिया भी मौजूद थी। बैठक में कांग्रेस की लोकहित में चलाई गई योजनाओं व नीतियों की जानकारी दी गई तथा आने वाले विधानसभा चुनावों पर भी चर्चा की ओर कार्यकर्ताओं को तैयार रहने को कहा। प्रदेश सचिव रेणु बजवारिया ने कहा कि वर्तमान भाजपा की प्रदेश व केंद्र की सरकार ने महंगाई करके लोगों की कमर तोड़ दी है। आज खाद्य पदार्थ पेट्रोल डीजल के दाम आसमान को छू रहे हैं। गृहणियों को घर चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जुमलो की सरकार है, जो कि जुमले सुना कर लोगों को खुश कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा कराए गए विकास कार्यों पर अपने नाम के फट्टे लगा कर अपना बता रहे हैं। वहीं, निर्मला राणा ने कहा भाजपा जो की विकास का झूठा ढिंढोरा पीट रही है, उस बारे में हम लोगों के बीच जाकर उन्हें बताएंगे कि कैसे जनहित के खिलाफ यह वर्तमान सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार ने जनहित में कोई भी कार्य नहीं किया। केवल गरीब की रोटी छीनी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी बड़ी है। यदि भाजपा के यही अच्छे दिन हैं, तो हमें यह दिन नहीं चाहिए। इस अवसर पर सुषमा, किरणबाला, अनुराधा, किरण देवी, सुनीता, रेखा, केसरी देवी, रोमा व मीना सहित अन्य भी मौजूद रही।
मनोज कुमार। कांगड़ा हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम प्रदेश में वेरोजगारी की समस्या कम करने और युवाओ के कौशल का विकास कर उन्हें रोजगार से जोड़ने का निरंतर प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में कांगड़ा जिला के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के द्वारा चलाये जा रहे कौशल विकास की परियोजनाओं को फोकल स्किल डेवेलोपमेंट द्वारा जिला कांगड़ा में चलाया जा रहा है। जानकारी देते हुए फोकल स्किल के राज्य परियोजना समन्वयक अमित तिवारी ने बताया की जिला के 18 से 35 वर्ष के बेरोजगार युवाओं को हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म और मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री में रोजगार पाने के लिए ट्रेनिंग प्रोवाइड कर रहा है। इसके बाद उन्हें रोजगार से जोड़ा जाएगा। ये ट्रेनिंग कार्यक्रम एवं ट्रेनिंग के उपरांत रोजगार के अवसर हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम द्वारा पूर्णतया निःशुल्क दिए जाएंगे। इसी क्रम में फोकल स्किल डिवेल्पमेंट कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में युवाओ को कार्यक्रम के बारे में जागरूक करने हेतु जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ ने ग्राम पचांयत प्रधानों से आग्रह किया कि वे अपनी पंचायत के बेरोजगार युवाओं को इस कार्यक्रम से जोड़कर उन्हें स्वर्णिम भविष्य की और अग्रशित करें। वहीं, पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले शिविरोंका आयोजन किया जाएगा। फोकल स्किल के उपाध्यक्ष जितेंदर सिंह ने वताया कि सहयोग प्रदान करने वाले सभी सरपंचों और पंचों को हिमाचल प्रदेश युवा सहयोग सम्मान प्रदान किया जाएगा। इस अवसर परज़िला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़, सत प्रकाश सैनी, राजेश परयाल, अभय सिंह, मनीत डोगरा एवं वैभव तिवारी उपस्थित रहे।
गरीब बच्चों से बातचीत करने के साथ ही बढ़ाया हौंसला आलाेक। कुल्लू समर्पण की अध्यापिका धनेश्वरी ठाकुर के अनुसार केके शर्मा अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग कुल्लू ने समर्पण (गरीब बच्चों की पाठशाला) का दौरा किया। इस मौके पर के के शर्मा ने सभी बच्चों के साथ बातचीत भी की और उन्हें आगे बढ़ने के टिप्स भी दिए। धनेश्वरी ठाकुर ने समर्पण के बारे में पूरी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समर्पण गरीब बच्चों की एक पाठशाला है, जहां पर सभी गरीब बच्चों को प्रतिदिन 2 घंटे निःशुल्क ट्यूशन पढ़ाई जाती है। पढ़ाई के साथ-साथ यहां पर खेलकूद सांस्कृतिक कार्यक्रम पर्यावरण बचाओ सामाजिक सेवा आदि कार्यक्रमों के अनुसार समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है। धनेश्वरी ठाकुर ने कहा कि पिछले वर्ष जब समर्पण ने अपना सालाना समारोह मनाया था, तो उसका जो भी खर्चा था वह भी केके शर्मा के द्वारा वहन किया गया था। जिसके लिए सभी बच्चों ने केके शर्मा का धन्यवाद भी किया। धनेश्वरी ठाकुर ने बताया कि इस समर्पण को चलाने में एक टीम कार्य कर रही है, जिसमें अविनाश ठाकुर, निशा ठाकुर, अंकिता, भूपेंद्र ठाकुर, सीमा ठाकुर, अदिति, आशु ,नीतिका ठाकुर, नीतू व आयुषी सुद आदि जो युवाओं का एक समूह है। यह सब इस कार्य को करने में अपना पूरा पूरा सहयोग देते हैं। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश लोग निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता केके शर्मा ने समर्पण को अपनी तरफ से कुछ धनराशि प्रदान की। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में कभी भी अगर उनके लायक कोई सेवा इन बच्चों को के उत्थान के लिए होगी, तो वह जरूर अपनी तरफ से पूरी कोशिश करेंगे कि वह इन बच्चों के काम आए। समर्पण के काम आए। उन्होंने अपने संबोधन में पूरे समर्पण के परिवार को शाबाशी भी दी कि आप इतना अच्छा कार्य कर रहे हैं। क्योंकि यह जो नौजवान इन बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। यह खुद भी एक सामान्य परिवार के हैं। इस अवसर पर राजकीय अर्द्ध राजकीय चालक परिचालक महासंघ के अध्यक्ष तुले राम और समाजसेवी रवि ठाकुर भी मौजूद रहे।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी ज्वालमुखी स्थित तहसील परिसर से एक व्यक्ति की बाइक चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। आपको बता दें अमित कौशल पुत्र जय चंद निवासी डोल, डाकघर कथोग, तह. ज्वालामुखी, जिला कांगड़ा ने थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि तहसील परिसर ज्वालामुखी से उसकी बाइक (एचपी 83 0616) स्प्लेंडर प्रो चोरी कर ली है, जिसके बाद उसने तहसील काम्प्लेक्स व अन्य जगहों पर मोटरसाइकिल की तलाश की, परंतु कोई अता-पता नहीं चल पाया। पुलिस ने अमित कौशल के बयान पर किसी अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल ने की है।
विनायक ठाकुर।जसवां परागपुर जसवां परागपुर विधानसभा से भाजपा को एक ओर झटका लगा है, जहां पूर्व में रहे भाजपा सरकार के आरटीए मेंबर ठाकुर मुकेश कुमार ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया है। शनिवार को कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन, प्रदेश महासचिव एवं शिमला ग्रामीण विधायक विक्रमादित्य ने मुकेश ठाकुर को कांग्रेस का पटका पहनाकर कांग्रेस पार्टी में शामिल किया। मुकेश ठाकुर ने कांग्रेस का दामन थामकर भाजपा को करारा झटका दिया है।हर्ष महाजन ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि मुकेश ठाकुर के कांग्रेस पार्टी में आने से पार्टी मजबूत होगी। मुकेश ठाकुर ने बिना किसी शर्त के कांग्रेस पार्टी का दामन थामा है। मुकेश ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है और कांग्रेस पार्टी 60 से अधिक सीट जीतकर सत्ता में काबिज होगी। वहीं, कांग्रेस महासचिव एवम विधायक विक्रमादित्य सिंह ने मुकेश ठाकुर का कांग्रेस पार्टी में आने पर स्वागत किया है। इस दौरान जसवां परागपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर सुरिंद्र मनकोटिया भी उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मंडी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र की तहसील थुनाग में 25.48 करोड़ लागत की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन तथा 33.78 करोड़ की लागत के विकास योजनाओं के शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने जंजैहली के ढीम में 30.20 करोड़ की लागत से बनने वाले 50 बिस्तर क्षमता के एकीकृत आयुष अस्पताल, तहसील थुनाग में 2.19 करोड़ की लागत से मझाखल, जनेहर, बखालवर और जरोल गांव के लिए बनने वाली उठाऊ सिंचाई योजना तथा थुनाग में 1.39 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली बहाव सिंचाई योजना बूंगरैलचौक का शिलान्यास किया। जयराम ठाकुर ने 22.33 करोड़ की लागत से ढीम कटारू में निर्मित पर्यटक सांस्कृतिक केंद्र, 3.15 करोड़ की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थुनाग के अतिरिक्त भवन और थुनाग में जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने पर्यटक सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित जनभागीदारी से सुशासन महा-क्विज के अंतर्गत हिमाचल में पर्यटन थीम पर आयोजित चौथे चरण के समापन समारोह की अध्यक्षता भी की। इस अवसर पर सभागार में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि कहा कि ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किए जा रहे ‘जनभागीदारी से सुशासन-हिमाचल का महा-क्विज’ का उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है, ताकि वे इन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हो सकें। उन्होंने कहा कि सराज क्षेत्र में उपलब्ध पर्यटन की अपार संभावनाओं का दोहन करने तथा यहां पर्यटन उद्योग को सुदृढ़ करने के लिए अनेक महत्वकांक्षी कार्यक्रम आरम्भ किए गए हैं। पर्यटक सांस्कृतिक केंद्र का निर्माण घाटी में पर्यटन उद्योग को सुदृढ़ करने की दिशा में मील पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में सराज घाटी को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए बहुत दावे किए गए, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं हो पाया। वर्तमान में भाजपा सरकार ने साधन और सुविधाएं जुटा कर विकास की तस्वीर में व्यवहारिकता के रंग भरे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जंजैहली के ढीम में निर्मित हो रहे 50 बिस्तर क्षमता वाले एकीकृत आयुष अस्पताल में इस पद्धति के तहत सभी प्रकार की उपचार सुविधाएं उपलब्ध होने पर जहां स्थानीय लोग लाभान्वित होंगे। वहीं, देश के विभिन्न राज्यों के लोग भी इस प्राकृतिक स्थल में चिकित्सा सुविधाओं के लिए आकर्षित होंगे, जिससे घाटी में पर्यटन उद्योग को मजबूती मिलेगी। जयराम ठाकुर ने कहा की थुनाग में अधीक्षण अभियंता का कार्यालय स्थापित होने से क्षेत्र के लोगों को संबंधित कार्यों के लिए अब सुंदरनगर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सराज विधानसभा क्षेत्र में 369.16 करोड़ की लागत से 52 विभिन्न पेयजल योजनाएं और 68.70 करोड़ की अनुमानित लागत की 22 सिंचाई योजनाएं निर्माणाधीन हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने चौथे चरण में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 499 विजेता प्रतिभागियों को प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से एक-एक हजार रुपये की पुरस्कार राशि हस्तांतरित की। इस महा-क्विज के सभी चरणों की अलग-अलग विषयवस्तु रखी गई हैं और गत 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने इस महा-क्विज का शुभारंभ किया था। इसका पहला राउंड ‘महिला सशक्तीकरण’, दूसरा ‘उद्योग और निवेश’, तीसरा ‘किसानों-बागवानों का उत्थान’, चौथा पर्यटन तथा पांचवां राउंड स्वस्थ हिमाचल समृद्ध हिमाचल थीम पर आधारित है। इस अवसर पर, पर्यटन विभाग के निदेशक अमित कश्यप, उपायुक्त अरिन्दम चौधरी, जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता पी.के. शर्मा क्लब महिन्द्रा होटल श्रृंखला के मुख्य परियोजना अधिकारी, भाजपा मंडल के पदाधिकारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
प्रतिमा राणा। पालमपुर पट्टी, पंतेहड, टांडा और होल्टा के लोगों को इस बस चलने से अत्यधिक लाभ होगा। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने इस नई बस सेवा को हरी झंडी देने के बाद जारी की गई एक प्रेस विज्ञप्ति में दी। कपूर ने कहा कि यह बड़ी दुर्भाग्य की बात है कि इतने वर्ष हो गए इस सड़क को बने हुए, लेकिन आज तक इस सड़क में कोई बस का रूट ही नहीं था, लेकिन हमने एक प्रयास किया है कि इस क्षेत्र को एक बस मिले। इसके लिए जहां में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर परिवहन मंत्री विक्रम ठाकुर और परिवहन विभाग के अधिकारियों का धन्यवाद करता हूं। वहीं, इस क्षेत्र के लोगों को भी बधाई देना चाहता हूं। कपूर ने कहा कि यह बस सुबह 9:00 बजे पालमपुर से चलेगी और 9:30 बजे पट्टी से होते हुए वापस आएगी और बड़ी जल्दी दोपहर को और शाम को लोगों को बस सुविधा का लाभ मिले इसके लिए भी प्रयास किए जाएंगे। कपूर ने बताया कि वह स्वयं इस बस में बैठकर निर्धारित रूट पर जगह-जगह सैकड़ों लोगों के स्वागत कार्यक्रम में सम्मिलित भी हुए और जिस तरह लोगों ने गर्मजोशी के साथ इस नई बस सेवा चलाने का स्वागत किया है, उससे यह स्पष्ट है कि हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार को एक बार पुनः जनता आशीर्वाद देने के लिए तैयार बैठी हैं। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों भाजपा जोन प्रभारी अशोक राणा, डॉ. शांति स्वरूप, वूथ अध्यक्ष प्रदीप कुमार, पंकज शर्मा, ओंकार शर्मा, रमेश पाल, कांता देवी, ग्राम केंद्र प्रमुख पठानिया, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता तामतो अवस्थी, सुनील गम्मू, गुरबचन, कुलदीप भाटिया, निजय अवस्थी, विशाल शर्मा, अमित मोन्टी, शाकिब कपूर व रवि मसंद ने कहा कि आज दिन 30 जुलाई ऐतिहासिक बन गया, जिसने पूरे होल्टा, पंतेहड़ व टांडा पट्टी के गांव वासियों में खुशी की लहर चल पड़ी, 20 वर्ष से बने इस रोड को पहली बार त्रिलोक कपूर की मेहनत और लोगों के प्रति प्रेम से बस सुविधा प्राप्त हुई। त्रिलोक कपूर जी का समस्त गांव वासियों की तरफ से बहुत बहुत धन्यवाद।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर देश के निर्माण में ग्रामीण सांसद का सबसे बड़ा योगदान रहा है। ग्रामीण स्तर पर गठित पंचायतो के प्रतिनिधियों के ऊपर दोहरी जिम्मेदारी होती है, विकास करवाने के साथ-साथ जज निर्णायक की भूमिका भी यह प्रतिनिधि निभाते हैं। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पंचायत टोनी देवी में आयोजित पंचायती राज प्रकोष्ठ के आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए कही, बताते चलें कि पंचायती राज्य प्रकोष्ठ का कार्यक्रम शनिवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायतों ने देवी में पंचायती राज्य प्रकोष्ठ के संयोजक तिलक राज शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ कार्यक्रम में भिन्न-भिन्न पंचायतों के लगभग 300 पंचायत प्रतिनिधियों पंचायत समिति सदस्य ने भाग लिया इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का आयोजकों सहित पंचायत प्रतिनिधियों भाजपा मंडल पदाधिकारियों विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठ के सदस्यों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया, अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के निर्माण में ग्रामीण सांसद लगातार सहायक रही है। इसका मुख्य कारण देश की आधे से ज्यादा जनता पंचायतों में रहती हैं। इसलिए देश का विकास पंचायतों से ही शुरू होता है, पंचायत में क्या अच्छा करना है क्या बेहतरीन करना है और क्या कुछ ऐसा करना है, जिसे युगो युगो तक याद रखा जाए यह केवल पंचायत प्रतिनिधियों के ऊपर ही पूरी तरह निर्भर रहता है। सरकार बजट का प्रावधान करती है, लेकिन उस बजट को सही तरीके से किस तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। यह केवल पंचायत प्रतिनिधियों पर ही निर्भर है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को लोगों के घरों तक पहुंचाने का काम पंचायत प्रतिनिधि करते हैं और यही काम आने वाले विधानसभा चुनावों में आपको करना है। उन्होंने बताया कि केंद्र की भाजपा सरकार के मार्गदर्शन पर प्रदेश की भाजपा सरकार ने विकास कार्य किए हैं। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में भी अनेकों विकास कार्य हुए हैं। लोगों को योजनाओं का सीधा लाभ मिला है। ऐसे में हर योजना की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं। यह पंचायत प्रतिनिधियों का सबसे महत्वपूर्ण कार्य है। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र को विकास एवं पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने का कार्य किया गया है। अध्यात्मिक नगरी बनाने के लिए पंचायतों में दर्शनिक तीर्थ स्थल बनाए जा रहे हैं। सुजानपुर में दो नए डिवीजन कार्यालय खोले गए हैं ग्रामीण क्षेत्र में एक सरकारी आईटीआई भवन बनाया जा रहा है। सुजानपुर शहर में विकास खंड अधिकारी कार्यालय का निर्माण करवाया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं को घर द्वार पर रोजगार मिले। इसके लिए जो स्वरोजगार केंद्र खोला जा रहा है। आदि योगी शिव धाम श्री कृष्ण लीला धाम और अब अयोध्या धाम का निर्माण करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अनेकों विकास कार्य सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में हुए हैं, जिसका प्रचार और प्रसार अब पंचायती राज प्रतिनिधियों को करना है। इसलिए आने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों में विधानसभा क्षेत्र का एक-एक कार्यकर्ता डट जाए। पंचायती राज प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष पंचायती राज प्यारे लाल शर्मा, जिला महामंत्री हरीश शर्मा, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर, बीडीसी उपाध्यक्ष राजीव ठाकुर, महामंत्री अनिल शर्मा, पवन शर्मा, मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष जगन कटोच, प्यार चंद, अंजना ठाकुर, राजेश कुमार, भाजयुमो अध्यक्ष कपिल शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजना ठाकुर, किसान मोर्चा अध्यक्ष सुजानपुर अनिल काकू व अन्य भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मनोज कुमार। कांगड़ा भाजपा नेता व पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू गांव अनसोली में महिला मंडलों से रू-ब-रू हुए व अपनी पूर्व विधायक से मिलने वाली पेंशन से दस-दस हजार रुपए के सीधे नकद बैंक चैक महिला मंडलों के खातों में दिए। पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू ने ग्रामीणों को संबाेधित करते हुए कहा की मौजूदा विधायक पांच वर्ष से झूठा प्रचार कर रहे है कि मैंने आईटी पार्क गगल मंजूर करवाया था। कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र समस्याओं से जूझ रहा है। जन आशीर्वाद में जनता से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार जानता के लिए जनकल्याणी योजनाओं व सीधे बैंक खातो में जनता को पैसा मिल रहा है। उन्हाेंने कहा कि उन्हें जनता से भारी समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार ने गवर्नमेंट कॉलेज मटौर की बिल्डिंग के लिए हमारी मांग पर 6.50 करोड़ रुपए दिए। इस कॉलेज पर जयराम ठाकुर सरकार 12 करोड़ रुपए खर्चा करेगी। 40 करोड़ रुपए स्वच्छ भारत योजना के तहत मटौर-अनसोली को सीवरेज योजना दी गई है। अनसोली गांव को 2 करोड़ रुपए प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री योजना के तहत हर घर नल दिए जाएंगे। कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के आगमन पर मुख्यमंत्री इन 3 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। नादौन देश में नए टैक्स कानून आने पर आम आदमी पार्टी ने आज हमीरपुर के गांधी चौंक पर जम कर विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में नादौन विधानसभा से आप नेता शैंकी ठुकराल की अगवाई में भारी संख्या में लोग इस प्रदर्शन में शामिल हुए। शैंकी ठुकराल ने बातचीत में कहा कि मोदी सरकार नए टैक्स लगाकर गरीबों की रोटी पर वार कर रही है और यह वार अपने बड़े पूंजीपति दोस्तों का कर्जा माफ करने के लिए किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी देश के प्रधानमंत्री न होकर केवल और केवल कुछ चंद पूंजीपतियों के प्रधानमंत्री बनकर रह गए हैं। शैंकी ने कहा कि केंद्र पर काबिज़ मोदी सरकार आने वाली लोकसभा चुनाव में चुनावी फंड लेने के लिए यह हत्यारूपी जीएसटी लगा रही है, जिससे कि उनके पूंजीपतियों द्वारा लिया कर भुगतान हो जाए एवं वो दोबारा से उन पूंजीपतियों से फंड इकट्ठा कर सकें। कपड़ों से लेकर खाद्य पदार्थों तक पर सरकार ने जीएसटी लगा दिया है। अब आम वर्ग दूध भी आराम से नहीं पी सकता है। क्योंकि हर एक बूंद पर उसे अब जीएसटी अदा करने पड़ेगा। शैंकी ने कहा कि यह सरकार गरीब एवं आम वर्गों के ख़िलाफ़ है, जो केवल और केवल अपने और अपने पूंजीपतियों के हक की बात करती है। इस सरकार के खिलाफ हम विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे और लोगों के मुद्दे सड़कों पर लाएंगे।
बड़सर विस मे आईटीआई व आयुर्वेदिक संस्थान की मंजूरी का स्वागत मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र मे आईटीआई व आयुर्वेदिक उप स्वास्थ केंद्र का खोलने की मंजूरी का बड़सर कांग्रेस स्वागत करती है, लेकिन इसके साथ ही कांग्रेस के समय खुले अन्य तीन आयुर्वेदिक संस्थानों मे भी पदों को सृजित करे सरकार। यह बात बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने जारी प्रेस ज्ञापन के माध्यम से कही। लखनपाल ने कहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बड़सर के ढटवाल मे आईटीआई खोलने तथा कुलहेड़ा पंचायत के सुल्हाड़ी गांव में आयुर्वेदिक उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने को दी मंजूरी का कांग्रेस सहित बड़सर विधानसभा क्षेत्र की जनता आभार व्यक्त करती है, लेकिन सरकार पहले उन संस्थानों मे भी रिक्त चल रहे पदों को सृजित करें, जिन्हें कांग्रेस सरकार ने जनता की बेहतरीन के लिए खोला था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय बड़सर में तीन आयुर्वेदिक संस्थानो को खोला गया था, लेकिन बीजेपी सरकार इन तीनों स्वास्थ्य केंद्रों मे अभी तक स्टॉफ के पद ही सृजित नहीं कर पाई है, जबकि हर विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से पदों को सृजित करने की मांग की गई लेकिन न जाने बीजेपी सरकार कांग्रेस सरकार के समय खुले सरकारी संस्थानों की अनदेखी क्यों कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जिन संस्थानों को खुले की मंजूरी प्रदान की है, उनमे भी साथ-साथ ही पद सृजित करें। अन्यथा सरकार की लेटलतीफी व अनदेखी के कारण लाखों रूपए से लोगों की सुविधा के लिए बनाए गए संस्थान कहीं सफ़ेद हाथी ही बनकर न रह जाए।
मनोज कुमार। कांगड़ा विकास खंड कांगड़ा कि ग्राम पंचायत जमानाबाद में चल रहे चार दिवसीय मिंजर मेले के आज तीसरे दिन खेलों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन में देशराज चौधरी पूर्व कार्यकारी अधिकारी ने बताैर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि ने मेला कमेटी के आयोजकों की उपस्थिति में सांस्कृतिक एवं फुटबॉल मैच का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मेले व त्योहार हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं और हम सबको इन्हें सहेज कर रखना होगा, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियों को अच्छे संस्कार व लाभ मिल सके। इस पुण्य कार्य को करवाने के लिए उन्होंने मेला कमेटी के प्रधान व समस्त आयोजकों को बधाई दी। मिंजर मेला को सुचारू ढंग से संपन्न करवाने के लिए उन्होंने भी अपनी ओर से 5100 रुपए मिंजर मेला कमेटी को दान दिए। इस अवसर पर मेला कमेटी के प्रधान अशोक कुमार, मंच संचालक संदीप चाैधरी, विपिन पाल, हरि सिंह, हरजीत, सुभाष, पठानु राम, विट्ठल, राज कुमार, सुरेंद्र, बनवारी, राकेश पनियारी, अक्षय, विजय एवं ग्राम पंचायत प्रधान व उप प्रधान भी उपस्थित रहे।
मनाेज कुमार। कांगड़ा मिनी सचिवालय कांगड़ा में शनिवार के दिन पारंपरिक गद्दी वेषभूषा में रिटायरमेंट का नजारा देखते ही बन रहा था। मौका था नायब तहसीलदार भुवनेश शर्मा की सेवानिवृत्ति का। लगभग 38 साल तीन माह का लंबा अरसा सरकारी विभाग में लगाने के बाद बतौर नायब तहसीलदार रिटायर हुए। इस अवसर पर तहसीलदार प्रवीण कुमार ने उन्हें शाल व टोपी पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। नायब तहसीलदार ने एक गाना भी प्रस्तुत किया। तहसील व एसडीएम आफिस में कार्यरत कर्मचारियों ने उनके सुखद भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएँ दी। साथ ही नायब तहसीलदार भुवनेश शर्मा की बेटी ओशिन शर्मा ने भी पिता की रिटायरमेंट पर अपना संबोधन प्रस्तुत किया। 38 साल के लंबे सफर को बंदोबस्त व राजस्व विभाग में उन्होंने शिमला, सिरमौर, हमीरपुर, ऊना, कांगड़ा आदि जिलों के विभिन्न क्षेत्रों में सेवाएं प्रदान की। कांगड़ा में लगातार दो साल की उल्लेखनीय सेवाएं प्रदान की। साथ ही माता श्री बज्रेश्वरी देवी के मंदिर में बतौर मंदिर अधिकारी कार्य किया। सेवानिवृत्ति के अवसर पर तहसील व एसडीएम कार्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश खन्ना और ऊर्जा मंत्री सुखराम के बयान विरोधाभाषी हैं, एक कांग्रेस को नेतृत्वविहीन कह रहा है, तो दूसरा मुख्यमंत्री पद के कई दावेदार होने की बात कह रहा है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रेम कौशल ने जारी एक बयान में कहा कि जैसे-जैसे विधानसभ चुनावों का समय घट रहा है। वैसे-वैसे भाजपा नेताओं में सत्ता छिनने का भय भी बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस पार्टी में मुख्यमंत्री पद की योग्यता रखने वाले अनेक नेता हैं और यह पार्टी की ताकत है, परंतु इसके विपरीत भाजपा में कोई ख़ुद के अलावा किसी को नेता मानने को ही तैयार नहीं है। मुख्यमंत्री किस प्रकार एक मंच पर केंद्रीय मंत्री से हाथ मिलाने को तरसते रहे और मुख्यमंत्री की मौजूदगी में ही उन्ही केंद्रीय मंत्री ने देहरा की एक जनसभा में किस प्रकार प्रदेश सरकार पर हमला बोला यह सारे हिमाचल प्रदेश की जनता देख चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के गृह क्षेत्र भोरंज में एक पूर्व विधायक सहित प्रेम कुमार धूमल का मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का बहिष्कार भी किसी से छुपा नहीं है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा प्रदेश में पूरी तरह से बिखराव की स्थिति में है और संभाबित हार से सहमे इसके नेता बेसिरपेर की बयानबाजी कर अपनी खुन्नस निकालने का कार्य कर रहे हैं।
प्रतिमा राणा। पालमपुर चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय में शिक्षकों और गैर शिक्षकों के 40 पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। शिक्षकों के जिन विषयों में आवेदन मांगे गए हैं, उनमें पादप रोग विज्ञान, कृषि अर्थशास्त्र, कृषि प्रसार शिक्षा, सस्य विज्ञान, कीट विज्ञान, सब्जी व पुष्प विज्ञान, जीव रासायन, बीज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पौध प्रजनन एवं अनुवांशिकी, गृह विज्ञान और पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान में 26 पद है। गैर शिक्षकों के 14 पदों में तकनीकी सहायक, फील्ड सहायक, वेटनरी फार्मासिस्ट,क्लर्क और प्रयोग शाला सहायक है। इन पदों पर 30 अगस्त और जनजातीय क्षेत्रों से अभ्यर्थियों द्वारा 15 सितंबर तक आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.hillagric.ac.in पर इससे संबंधित तमाम सूचना अभ्यार्थियों द्वारा देखी जा सकती है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। कांगड़ विकास खंड कांगड़ा के तहत पड़ने वाली ग्राम पंचायत जमानाबाद में मिंजर मेले की पहली संस्कृतिक संध्या में हिमाचली गायकों ने खुब रंग जमाया। स्टार कलाकार के रूप में हिमाचली गायिका जानवी चौधरी ने मंच पर आते ही धमाल मचा दिया। भजन 'दे चरना दा प्यार', हिंदी गीत 'मेरे रसके कमर तेरी पहली नजर', पहाड़ी गीत 'तेरे माथे जो बिंदलू', 'कजरा मोहब्बत वाला', 'कालाकोट' आदि गानाें की मंच पर प्रस्तुती दी गई। इसके बाद जाने-माने हिमाचली गायक संजीव दिक्षित, गौरव शर्मा, राकेश ठाकुर, गौरव पठानिया, अरविंद और लेखक शिवा जलोटीया आदि ने पहाड़ी गीतों पर धमाल मचाया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि बवीता संधु बीडीसी चयरमैन ने कहा कि हिमाचल की पहाड़ी संस्कृति गीतों के माध्यम से हर दिल में बसती है तथा संचालन मंच की भूमिका एंकर संदीप चौधरी ने निभाई। शर्मा बैंड हमीरपुर ने भी अपनी प्रतिभा खूब निभाई।
मनोज कुमार। कांगड़ा एस एच ओ अनिल उपाध्याय नहीं होते तो पूरी रात सड़क पर बितानी पड़ती हिमाचली लोकगायक मोहित गर्ग और उनकी टीम को। जी हां आपको बता दें की आज कल जिला चंबा में अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला चला हुआ है ओर जाहिर है सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। आपको बता दें कि चौथी सांस्कृतिक संध्या में जिला कांगड़ा के मशहूर गायक रुंझुनुआं फेम मोहित गर्ग भी अपनी प्रस्तुति देने गए हुए थे। क्योंकि हिमाचली कार्यक्रम न हो और मोहित गर्ग न पहुंचे ऐसा हो नहीं सकत। गौरवतल हो की मोहित गर्ग और उनकी टीम चंबा में अपनी प्रस्तुति देने के बाद लगभग रात दस बजे अपनी गाड़ी में चंबा से अपने घर जिला कांगड़ा के पाइसा की और रवाना हुए। मौसम थोड़ा खराब था, लेकीन अगले दिन दिन का कार्यक्रम होने के कारण उन्हें निकलना पड़ा। मोहित गर्ग ने बताया की जैसे ही चंबा से लगभग, 30 किलोमीटर नीचे पहुंचे तो लैंडस्लैडिंग के कारण पुरा रोड बंदा हो चुका था। अब सिवाए वहां रुकने के उनके पास कोई रास्ता भी नहीं था, लेकीन तभी एसएचओ डलहौजी अनिल उपाध्याय अपने कुछ साथियों के साथ चंबा मिंजर में ड्यूटी देने के बाद वापस आ रहे थे और रास्ता खराब होने के कारण वाे भी वहां रुक गए। मोहित ने बताया की उन्होंने पुलिस प्रशासन से मदद की गुहार की। क्योंकि उनका किसी भी तरीके से घर पहुंचना जरूरी था। तभी आम जन की मदद करने वाले और हर पल दूसरों की सेवा में तत्पर रहने वाले सिपाहियों ने मोहित गर्ग व उनकी टीम को पूरी प्रोटेक्शन के साथ एक जंगल के बीचों-बीच से एक ऐसे रास्ते से डलहौजी पहुंचाया, जिस रास्ते से उस मौसम में दिन को ही चल पाना खतरे से खाली नहीं था। मोहित गर्ग ने बताया की आगे आगे पुलिस की गाड़ी चली और पीछे-पीछे हम उनके सहारे लिंक रोड से जुड़ते हुए डलहौजी वाले रोड से मिले। उन्होंने बताया की जिस रास्ते से हम गाड़ी लेकर गए हैं, उस रास्ते में जब चील बांगलू जगह हमने देखी, तो कहीं जा कर ऐसा लगा की अब शायद हम घर पहुंच जाएंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में ड्राइवर संदीप जो उस समय गाड़ी चला रहे थे, मैं उनका जिंदगी भर ऋणी रहूंगा, जिन्होंने अपनी जान जोखिम में डाल कर अपनी गाड़ी आगे चलाई और उनके हौंसले के सहारे हम चलते गए। मोहित ने बताया की ऊंची पहाड़ी घने जंगल के बीच उस छोटे से रास्ते को तय करने में लगभग 2 घंटे का समय लगा। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है की रास्ता गाड़ी वाला है या पैदल चलने वाल। मोहित ने कहा कि इतना जरुर है की अगर ऐसे ऐसे दमदार और सेवा भाव से अपना फर्ज निभाने वाले सिपाही, जब तक हमारे देश व प्रदेश में हैं, तब तक हम बिलकुल सुरक्षित हैं।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर विधानसभा के क्षेत्र पंचरुखी में आज मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का दौरा हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री ने जयसिंहपुर विधानसभा में करोड़ो के उद्घाटन व शिलान्यास किए। जिसमें विस के क्षेत्र भाजपा का कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का भव्य स्वागत किया। इस सफल आयोजन बनाने के लिए जयसिंहपुर के विधायक रविंद्र धीमान ने कार्यकर्ताओं व जयसिंहपुर विधानसभा की समस्त जनता का आभार व्यक्त किया।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर यादबिंद्र गोमा पूर्व विधायक एवं एससी सेल के चेयरमैन ने आज मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को फलौप करार दिया गोमा ने आरोप लगाया की आज कौन सी ऐसी स्थिति पैदा हो गई कि आज मुख्यमंत्री को साढ़े चार वर्ष में पहली बार आने का सौभाग्य मिला। पंचरखी के लोगों का यह दुर्भाग्य कह सकते हैं कि स्थानिय विधायक ने पंचरखी के लोगों को सिर्फ़ वोट बैंक के नज़र से ही हमेशा देखा और रखा है और पंचरखी में मुख्यमंत्री को लाने का काम विधायक ने कार्यकर्ताओं की नाराज़गी के चलते किया ताकि लोगों और जूथ और झूठ जाते जाते मिल जाए और डीपी विकास धिमान का दावा और सक्रियता कहीं ना कहीं विधायक को अपने पाँब से ज़मीन फिसलती हुई नज़र आ रही है जिस कारण मुख्यमंत्री को खींच के यहाँ लाने में विधायक मजबूर हुए। गोमा ने कहा कि स्थानीय विधायक जो आज कूड़ा संयंत्र का रोना आज मंच से रो रहे हैं, जबकि उस कूड़ा संयंत्र को राजनीतिक भेंट चढ़ाने वाले भी खुद ज़िम्मेदार विधायक है। विधायक नहीं चाहते थे कि जहां जिस पंचायत में पैसा मंज़ूर हुआ था, वहां नहीं चाहते थे, जबकि अपने चहेते प्रधान की पंचायत में लगवाना चाहते थे। एक तरफ वीडीयो ने कहा कि पैसा स्थानांतरित कर दिया गया है, जबकि जिस तरीक़े से मंच से विधायक ने मांग की कि पैसा वापस न जाए, जबकि खुद विधायक ने प्रेस में बयान दिया था कि पैसा कहीं नहीं गया है, तो महोदय अपनी कथनी और करनी तो ठीक रखें। गोमा ने कहा की आज जो बीडीयो ऑफ़िस लंबागांव का उद्घाटन किया, लेकिन आज भी वो निर्माणाधीन हैं, यहां तक की सिविल अस्पताल का कभी अभी चला हुआ है। ऐसी कौन सी विधायक और सरकार को जल्दी है कि आनन-फानन में यह उद्घाटन करवा दिए गए। यह एक विधायक की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है, जो आज काम इन्होंने पाटिकाएं लगाईं हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला जवाहर बाल मंच का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर राजीव भवन शिमला कांग्रेस कार्यालय में 30 और 31 जुलाई को लगाया जा रहा है। जवाहर बाल मंच के राज्य मुख्य संयोजक एलोब चौहान ने कहा है कि इस प्रशिक्षण शिविर में हिमाचल प्रदेश के राज्य संयोजक व जिला के मुख्य संयोजक साथ ही हरियाणा व पंजाब के राज्य मुख्य संयोजक हिस्सा ले रहे हैं। प्रशिक्षण शिविर में जवाहर बाल मंच के राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ. जीवी हरि विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे और साथ ही हिमाचल प्रदेश के युवा विधायक विक्रमादित्य सिंह इस राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ करेंगे, एलोब चौहान ने कहा है कि इस प्रशिक्षण शिविर में जवाहर बाल मंच की महत्वता जवाहर बाल मंच की कार्यप्रणाली, विचारधारा व जवाहर बाल मंच के संगठनात्मक ढांचे के बारे में बताया जाएगा। इस प्रशिक्षण शिविर के प्रशिक्षक जवाहर बाल मंच के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर रहेंगे। एलोब चौहान ने कहा है कि जवाहर बाल मंच का मुख्य उद्देश्य है विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में दृढ़ता से स्थापित धर्मनिरपेक्ष मूल्यों के साथ बच्चों का समग्र विकास कराना है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला गैर कृषक एकता मंच का प्रतिनिधिमंडल शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से गिरीश साहनी की अध्यक्षता में पुनः मिला तथा अपनी मांग का ज्ञापन उन्हे सौंपा। मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया कि हिमाचल प्रदेश टेनेंसी एंड लैंड रिफॉर्म्स एक्ट 1972 की धारा-118 लागू होने से पहले प्रदेश में रह रही केवल दो श्रेणियों (1) दुकानदार/व्यवसायी (2) सरकारी व गैर सरकारी क्ष्रेत्र में कार्यरत लोग जो उपरोक्त एक्ट लागू होने से पहले से प्रदेश में रह रहे थे और पीढ़ी दर पीढ़ी रहते हुए, प्रदेश की सेवा कर रहे हैं। केवल उन पर ही यह एक्ट लागू है। अतः उनको ठीक उसी प्रकार से राहत प्रदान की जाए जैसा कि उक्त एक्ट की धारा-118 (2) में कई वर्गों को जैसे कि (क) भूमिहीन श्रमिक (ख) भूमिहीन अनुसूचित जाति/जनजाति के लोग (ग) ग्रामीण कारीगर (घ) भूमिहीन जो सम्बद्ध कार्य करते हैं, को प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री महोदय को अवगत कराया गया कि मंच के प्रतिनिधियों ने प्रतिपक्ष के जिन विधानसभा सभा सदस्यों को अपनी मांग से अवगत कराया था। उन्होंने भी मांग को उचित माना तथा एक विधायक महोदय ने लिखित में भी मुख्यमंत्री महोदय को मंच की मांग को मानने के लिए पत्र लिखा था। मुख्यमंत्री से मांग की गई कि विधानसभा के मानसून सत्र में उपरोक्त दो श्रेणियों को टेटेंसी एक्ट में संशोधन कर धारा 118(2) में पहले से शामिल श्रेणियों के साथ सम्मिलित कर राहत प्रदान की जाए। मुख्यमंत्री को यह भी अवगत कराया गया कि मंच उपरोक्त एक्ट की धारा-118 के विरुद्ध नहीं है, परंतु टेनेंसी एक्ट की धारा-118 केवल उन पर ही लागू होनी चाहिए, जो टेनेंसी एक्ट प्रदेश में लागू होने के बाद प्रदेश में आये हैं या आ रहे है। मुख्यमंत्री ने ध्यानपूर्वक से मंच द्वारा रखी गई मांग को सुना और आश्वस्त किया कि उनकी मांग पर अवश्य गौर किया जाएगा, जो उनके ध्यान में है। अविनाश राय खन्ना, प्रदेश भाजपा प्रभारी जी का इस भेंट में अहम योगदान रहा। प्रतिनिधि मंडल में गिरीश साहनी के अतिरिक्त सर्व अशोक कुकरेजा, हरविंदर क्वात्रा, अवतार सिंह, राकेश गुप्ता, सुनील जोशी, राजेश मदान, संजीव खन्ना, इशांत व जतिन आहूजा आदि शामिल थे।
पंकज शर्मा। धर्मशाला एचजीसीटीए धर्मशाला इकाई ने आज (शुक्रवार) को आयोजित विशेष धन्यवाद बैठक बुलाकर, हिमाचल प्रदेश सरकार एवं एचजीसीटीए प्रदेश कार्यकारिणी का आभार जताया। हर्ष की अभिव्यक्ति स्वरूप इस सुअवसर पर सभी प्राध्यापकवर्ग एवं अन्य कर्मचारीवर्ग को मिठाईयां बांटी गई। बताया जा रहा है कि स्थानीय इकाई ने प्राध्यापकवर्ग की मांगो एवं कोशिशों को सकारात्मकता के साथ सरकार के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए मीडिया के सभी सहयोगियों का भी हार्दिक आभार जताया। इस बीच बैठक को संबोधित करते हुए स्थानीय इकाई अध्यक्ष डॉ. विक्रम श्रीवत्स ने कहा कि प्रदेश सरकार के इस सकारात्मक फैसले से संपूर्ण प्राध्यापक वर्ग में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रदेश सरकार प्राध्यापकवर्ग की सभी लंबित मांगों पर भी इसी प्रकार शीघ्रातिशीघ्र सकारात्मकता का परिचय देकर स्वयं को सर्वकल्याणकारी सिद्ध करेगी। डॉ. वत्स ने प्राध्यापक वर्ग की एकता एवं लक्ष्यनिष्ठा के अलावा एचजीसीटीए केंद्रीय कार्यकारिणी के कुशल नेतृत्व को इस जीत का श्रेय देते हुए आगाह भी किया कि प्राध्यापवर्ग को विघटनकारी मानसिकताओं से बचते हुए हमेशा एकजुट रहना होगा, जो कि एचजीसीटीए जैसे संयुक्त, अखंड एवं उदारवादी मंच के माध्यम से ही संभव है। बताया जा रहा है कि इस अवसर पर इकाई महासचिव डॉ. रंजीत ठाकुर ने प्रदेशभर के सभी साथियों का आह्वान करते हुए कहा कि प्राध्यापक वर्ग अपने जोश एवं जुनून को इसी प्रकार बनाए रखे, क्योंकि वक्त ने करवट ले ली है और आनेवाले दिनों में और भी सकारात्मक परिणाम सामने लाए जा सकते हैं। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों ने भाग लिया।
मनोज कुमार। कांगड़ा विधायक पवन काजल ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत नंदेहड़ गॉव कोटक्वाला में चार लाख रुपए की राशि से बनकर तैयार महिला मंडल भवन का शुभारंभ किया। विधायक कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में 60 से अधिक महिला मंडलों के भवनों का निर्माण करवा चुके हैं और अन्य गांव में जहां पर भी जगह उपलब्ध होगी, वहां पर भी महिला मंडल भवन का निर्माण करवाया जाएगा। काजल ने कहा कोटकवाला गांव को बालाजी बिहार से जोड़ने के लिए मनुनी खड्ड पर पुल का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने महिला मंडल के प्रथम मंजिल पर भवन निर्माण के लिए तीन लाख रुपए की राशि देने की घोषणा भी की। काजल ने कहा बेरोजगारी और महंगाई सबसे बड़ी चिंता का विषय है और बतौर विधायक क्षेत्र के बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए उन्होंने गगल में आईटी पार्क स्वीकृत करवाया है। पूर्व कांग्रेस सरकार ने आईटी पार्क के लिए 12 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान और जगह भी आवंटित की है, लेकिन मौजूदा सरकार आईटी पार्क का निर्माण करवा कर स्थानीय बेरोजगारों से अन्याय कर रही है। इस मौके पर काजल ने अपने कार्यकाल में करवाए विकास कार्यों की जानकारी भी ग्रामीणों को दी। काजल ने अधिकारियों को बरसात से ग्रामीणों को हुए नुकसान की शीघ्र भरपाई करने के आदेश जारी किए। पंचायत प्रधान कमलेश कुमारी, उप प्रधान राज कपूर, पवन कुमार पंच, अश्वनी, बलवंत सिंह, राजेश कुमार, ज्ञान चंद, वेद प्रकाश, संजीव कुमार, राज कुमार, महिला मंडल प्रधान किरण कुमारी, अरुणा देवी, नीनू, सुरेखा, रतनी देवी, मधुबाला व सुलक्षणा भी उपस्थित रहे।
भाजपा राज में जनता महंगाई से हो रही परेशान फर्स्ट वर्डिक्ट । नादौन देश मे बढ़ रही महंगाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी हिमाचल में मोदी सरकार ख़िलाफ़ कल विरोध प्रदर्शन करेगी। मोदी सरकार लगातार तुगलकी फरमानों के जरिये नए-नए टैक्स वसूल रही है और महंगाई बढ़ा रही है। केंद्र की भाजपा सरकार बड़े पूंजीपतियों का कर्ज़ा माफ़ करके वो पैसा अब देश की आम जनता से वसूलना चाहती है, जो कि सीधा गरीब की रोटी पर वार है। इसके ख़िलाफ़ आम आदमी पार्टी कल गांधी चौक से हमीरपुर उपायुक्त कार्यलय तक विरोध मार्च निकालेगी। इस मार्च में विधानसभा नादौन से भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं लोग शामिल होंगे। यह बातें नादौन विधानसभा से आम आदमी पार्टी के मुख्य नेता एवं ओबीसी विंग के राज्य संयुक्त सचिव शैंकी ठुकराल ने कही। शैंकी ने कहा कि मोदी सरकार पूंजीपतियों को मुनाफ़ा पहुंचाने के लिए अब गरीब की रोटी पर भी खूनी कर लगा रही है, जिससे गरीब की रोटी छीनी जा रही है। देश पहले ही बेरोज़गारी के मामले में सबसे ऊपर है। अब इस तरह के तुगलकी फरमान आम जनता की जान लेने पर उतारू है। मोदी सरकार खाद्द वस्तुओं से लेकर सभी रोज़मर्रा की चीज़ों पर जीएसटी लगाकर लोगों का खून चूस रही है, जिसके ख़िलाफ़ आम आदमी पार्टी भारी विरोध प्रदर्शन करेगी। शैंकी ने नादौन वासियों से अपील करते हुए कहा कि कल सभी नादौन वासी बढ़ती महंगाई के खिलाफ कल सुबह 11 बजे गांधी चौक हमीरपुर पहुंचे एवं इस विरोध प्रदर्शन को सफल बनायें। यह विरोध प्रदर्शन महज़ शुरुआत है, अगर केंद्र की जनरल डायर वाली सरकार गरीबों पर वार करने से बाज़ न आई, तो पार्टी इसके विरुद्ध बड़ा आन्दोलन करेगी।
मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना के तहत प्रदेश में 623.90 करोड़ का निवेश हुआ फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया था ताकि पंचायती राज संस्थाओं में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। उन्होंने कहा कि महिलाओं द्वारा 50 प्रतिशत आरक्षण के साथ चुनाव लड़ने के पश्चात निकलने वाले परिणामों से पता चला कि सभी पंचायती राज संस्थाओं में विभिन्न पदों पर 58 प्रतिशत महिला प्रत्याशी जीत दर्ज कर चुनी गई। मुख्यमंत्री ने आज कांगड़ा जिला के बैजनाथ में महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वाधान द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय लाभार्थी सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री शगुन योजना के लाभार्थियों की विशाल जनसभा को संबाेधित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शगुन योजना के अंतर्गत अब तक 17 करोड़ से अधिक व्यय कर 6626 लाभार्थी लाभान्वित हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान वित्त वर्ष में 27.30 करोड़ बजट प्रावधान रखा गया है। प्रदेश में स्वावलंबन की गतिविधियों में महिलाओं की सक्रिय सहभागिता और भूमिका के महत्व को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना के अंतर्गत महिला उद्यमी अपने उद्यम स्थापित करने के लिए आगे आ रही हैं और इस क्षेत्र में उन्हें उल्लेखनीय सफलता मिल रही है। इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के लिए 190.53 करोड़ के उपदान वितरण के साथ 623.90 करोड़ का निवेश हुआ है। इस योजना के अंतर्गत 10253 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में महिलाओं के कल्याण और उत्थान को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की जा रही है। राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न पहलों का विवरण देते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में महिला यात्रियों को बस किराए में 50 प्रतिशत छूट प्रदान करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है, जिससे प्रदेश की लाखों महिला यात्री लाभांवित हो रही हैं। वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल के दौरान आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सहायिकाओं और मिड-डे मील कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ाेतरी सुनिश्चित की गई है, ताकि जमीनी स्तर पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने वाले हजारों महत्वपूर्ण कार्यकर्ताओं के लाभ सुनिश्चित किए जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता को 31000 रुपए से बढ़ाकर 51000 रुपए किया गया है। इसी प्रकार, बेटी है अनमोल योजना के अन्तर्गत आर्थिक सहायता को बढ़ाकर 21000 रुपये किया गया है। पिछले वर्ष 9 करोड़ रुपये से अधिक व्यय कर 30,851 बालिकाओं को लाभान्वित किया गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान वित्त वर्ष में 2633 बालिकाओं को लाभान्वित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने स्वयं सहायता समूहों को 25000 रुपए अतिरिक्त रिवॉलविंग फंड टॉपअप के रूप में उपलब्ध करवाने का भी निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने विपक्ष के बेबुनियाद आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्नेह से प्रदेश विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने प्रदेश को 800 करोड़ रुपये की विशेष आर्थिक सहायता प्रदान की है और सभी केंद्रीय परियोजनाओं के लिए 90ः10 की औसत से प्रदेश को केंद्रीय वित्त फंड सुनिश्चित कर प्रदेश का विशेष श्रेणी का दर्जा बहाल किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के एकमात्र प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने कई बार प्रदेश का दौरा किया और प्रदेश के विकास और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने कहा कि हिमकेयर योजना, सहारा योजना और मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा जैसी अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं प्रदेशवासियों को राहत प्रदान कर रही है। मुख्यमंत्री ने बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत चढ़ियार में एक डिग्री महाविद्यालय खोलने की भी घोषणा की। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशला चढियार में विज्ञान प्रयोगशाला भवन के निर्माण और महेशगड़ सड़क का नामकरण शहीद राकेश के नाम पर करने की घोषणा की। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में 240.31 करोड़ रुपए लागत की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए, जिसमें बैजनाथ और पपरोला नगरों के लिए 48 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली पेयजल परियोजना और बैजनाथ एवं पपरोला नगरों के लिए 68 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाली मल निकासी परियोजना का शिलान्यास शामिल है। उन्होंने बैजनाथ में 20.59 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले बस स्टैंड की आधारशिला भी रखी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 13.64 करोड़ रुपए की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण भी किए, जिसमें 7.22 करोड़ रुपए की लागत से बिनवा खड्ड पर निर्मित होने वाला 71 मीटर लंबा पुल भी शामिल है। उन्होंने बैजनाथ में 2.93 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले दमकल भवन, खीर गंगा घाट पर 2.61 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली पार्किंग, बीड में 58 लाख की प्री-फाब्रिकेटिड हट्स और बैजनाथ में 30 लाख की लागत से निर्मित मुख्यमंत्री लोक भवन का लोकार्पण किया। बैजनाथ के विधायक मुलख राज प्रेमी ने बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर करोड़ों की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में इस निर्वाचन क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित हुआ है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शगुन योजना के लाभार्थियों के अनुभवों पर आधारित वृत्तचित्र भी प्रदर्शित किया गया। मुख्यमंत्री ने समारोह के दौरान राज्य भर में चलाई जाने वाली मुख्यमंत्री बाल पोषण योजना का भी शुभारंभ किया। उन्होंने मुख्यमंत्री शगुन योजना के लाभार्थियों से संवाद भी किया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी, मुख्य सचेतक बिक्रम सिंह जरयाल, विधायक रविंद्र धीमान एवं प्रकाश राणा, वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर, कर्मचारी एवं पेंशनर कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा, प्रधान सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता आरडी नजीम और निदेशक महिला एवं बाल विकास रूपाली ठाकुर भी उपस्थित थी।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर हमीरपुर जिला के मझोट गांव की बेटी की शादी धंगोटा बड़सर में हुई थी। बीते 16 दिनों से ससुराल से लापता होने पर आज मायका पक्ष की महिलाओं ने जिला परिषद उपाध्यक्ष नरेश कुमार दर्जी से बेटी को तलाश करने की गुहार लगाई है। बताया जा रहा है कि करीब सोलह दिन पहले बेटी सुषमा अपने घर से दवाई लेने के लिए हमीरपुर आई थी, लेकिन उस दिन के बाद सुषमा का कोई पता नहीं लग पाया हैं। हालांकि पुलिस थाना में भी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है, लेकिन फिर भी कोई सुराग नहीं लगने से अब परिजन परेशान है। वहीं, लापता बेटी संतोष की माता निर्मला देवी ने रोते हुए दर्जी से गुहार लगाई की आप ही हमारी आखिरी उम्मीद हो। क्योंकि प्रशासन हमारी बेटी को लाने में नाकाम रहा है और अफसरों का रवैया लचर है। सुषमा की मां का कहना है कि सुषमा ने किसी से भी कोई बात नहीं की है, लेकिन दो महीने पहले ससुराल में देवर के द्वारा मारपीट की गई थी और देवर द्वारा जबरदस्ती करने की कोशिश भी की गई है और दहेज भी घर से बाहर फेंक दिया था। उन्होंने बताया कि संतोष ने जब अपने पति को बताया, तो पति ने भी मारपीट की थी जिसमें सुषमा के कान का पर्दा भी फट गया था। इसमें महिला मंडल प्रधान नीलम ने भी कहा कि हमें सुषमा सही सलामत वापस चाहिए और दर्जी से हमारी आखिरी उम्मीद है। उनका कहना है कि सुषमा अकेली कहा पर चली गई है। इस पर ससुराल वाले गलत इल्जाम लगा रहे है लेकिन ऐसा नहीं है, हमारी बेटी बहुत शरीफ थी। दर्जी ने तुरंत कारवाही करते हुए बिझड़ थाने में फोन कर केस की प्रोग्रेस जानी, साथ की पुलिस को तेजी से ढूंढने के आदेश दिए। दर्जी ने सुषमा के मां बाप से वादा किया की आपकी बेटी को अगले 15 दिनों में खुद ढूंढ कर ले आऊंगा। बताया जा रहा है कि नरेश कुमार दर्जी से मिल प्रतिनिधिमंडल के सांस में सांस आई और एक नई उम्मीद की किरण भी जगी, क्योंकि लंबे समय से नरेश कुमार दर्जी गरीब लोगों की उम्मीद पर खरे उतरते रहे हैं और सभी के लंबे समय से उलझे काम भी बनवाते रहे है।
मीनाक्षी। रामपुर बुशहर रामपुर उपमंडल के कुंकू क्षेत्र से संबंध रखने वाले भाई-बहन का चयन पुलिस में हुआ है, जिसको लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। उनका कहना है कि हाल ही में हुई पुलिस की परीक्षा में दोनों भाई बहन ने पुलिस भर्ती परीक्षा को पास किया है और अब ट्रेनिंग पर जाएंगे। जानकारी के अनुसार सौरभ और आरती रिश्ते में सगे भाई बहन है। इनके पिता रोशन लाल पुलिस विभाग में कार्यरत है और माता सुनीता देवी गृहणी है। इन दोनों ने अपनी शिक्षा रामपुर से ही ग्रहण की है। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे गाओ में खुशी का माहौल है और अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत बने हैं। वहीं, बता दें की पहले हुई परिक्षा में भी दोनों भाई-बहन के अच्छे अंक लाकर परिक्षा को पास कर दिया था, लेकिन परिक्षा उसके बाद रद कर दी गई थी। दूसरी बार फिर से दोनों भाई बहन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और कड़ी महेनत से आज पुलिस विभाग में कंस्टेबल बन गए है।
हिमाचल के 75वें स्थापना वर्ष पर जिला की चारों विधानसभाओं में होंगे समारोह आलाेक । कुल्लू आजादी के अमृत महोत्सव को मनाने की श्रृंखला में आगामी 13 से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा। प्रत्येक घर को झंडा उपलब्ध करवाने के लिए उपायुक्त ने खंड व पंचायत स्तर पर समितियों का गठन कर दिया है। आशुतोष गर्ग ने जिला के समस्त एसडीएम, खंड विकास अधिकारियों व संबंध अन्य अधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से झंडा वितरण को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा करके आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। तिरंगा प्राप्त करने व आबंटन के लिए खंड विकास अधिकारियों को बतौर नोडल अधिकारी अपने दायित्व का निर्वहन करना होगा। तिरंगा विकास खंड की समस्त ग्राम पंचायतों में परिवार रजिस्टर के मुताबिक भेजना सुनिश्चित करना होगा। समितियों में महिला व युवक मंडलों, स्वयं सहायता समूहों, आशा व आगंनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा स्कूलों को भी सम्मिलित किया गया है। उपायुक्त ने कहा कि पंचायत स्तर पर तिरंगा आबंटन के लिए एक समिति का गठन किया गया है और यह समिति पंचायत में सभी घरों व परिवारों को तिरंगे का आबंटन सुनिश्चित करेगी। इस कार्य से संबंधित लेखा-जोखा तथ अन्य अभिलेख को पंचायत सचिव संधारित करेगा। ग्राम पंचायत प्रधान की अध्यक्षता में गठित समिति में पंचायत सचिव सदस्य सचिव के कार्य का निर्वहन करेगा, जबकि समस्त पंचायत सदस्य, प्रधान महिला मंडल, प्रधान युवक मंडल, स्वयं सहायता समूह, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व नजदीकी पाठशालाओं के प्रभारी समिति के सदस्य होंगे। नगर परिषद व नगर पंचायत क्षेत्रों में इनके अध्यक्ष की अध्यक्षता में समितियों का गठन किया गया है। कार्यकारी अधिकारी समिति के सदस्य सचिव होंगंे, जो झंडा वितरण का लेखा-जोखा रखेंगे। अध्यक्ष व्यापार मंडल, समस्त पार्षद, प्रधान महिला मंडल व युवक मंडल, स्वयं सहायता समूह, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकता व नजदीकी पाठशालाओं के प्रभारी समिति के सदस्य होंगे। आशुतोष गर्ग ने कहा कि प्रत्येक घर में तिरंगा आगामी 13 अगस्त से 15 अगस्त तक फहराया जाएगा। इसलिए समितियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि तिरंगा सभी घरों में 13 अगस्त से पहले उपलब्ध हो जाना चाहिए। जिला स्तर पर माप के हिसाब से तिरंगा उपलब्ध करवाया जाएगा। 20 गुणा 30 इंच के झंु़ड की मांग 25 प्रतिशत, 16 गुणा 24 ईंच की मांग 50 प्रतिशत तथा 6 गुणा 9 इंच झंडे की मांग 25 प्रतिशत निश्चित की गई है। इनकी कीमत क्रमशः 25 रुपए, 18 रुपए व 9 रुपए रहेगी। सभी खंड विकास अधिकारियों को परिवार रजिस्टर के अनुसार तिरंगे की मांग अविलंब जिला ग्रामीण विकास अभिकरण कुल्लू को भेजने को कहा गया है। समस्त खंड विकास अधिकरी तथा पंचायत स्तर पर गठित कमेटी यह सुनिश्चित करेगी कि तिरंगे को झंडा संहिता के अनुसार घरों व अन्य स्थानों पर लगाया जाए तथा किसी भी प्रकार से तिरंगे का अपमान न हो। घरों के अलावा तिरंगा समस्त सरकारी व निजी संस्थानों, कार्यालयों व प्रतिष्ठानों तथा सार्वजनिक भवनों में भी लहराया जाएगा। नोडल अधिकारियों को 11 अगस्त से 15 अगस्त तक प्रत्येक पंचायत में पंचायत सदस्यों, महिला व युवक मंडलों तथा अन्य स्थानीय नागरिकों के सहयोग से प्रभात फेरी का आयोजन करने को कहा गया है। हिमाचल के 75वें स्थापना दिवस पर जिला की चारों विधानसभा क्षेत्रों में समारोहों का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि ये कार्यक्रम मनाली विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्रीन टैक्स बैरियर के समीप सब्जी मण्डी के प्रांगण में, कुल्लू विधानसभा का कार्यक्रम दशहरा मेला मैदान ढालपुर में, बंजार विधानसभा का कार्यक्रम मेला मैदान बंजार तथा आनी विधानसभा क्षेत्र का समारोह मेला मैदान आनी में आयोजित किया जाएगा। ये कार्यक्रम अलग-अलग तिथियों में आयोजित किए जाएंगे। उपायुक्त ने कहा कि तिथियों की जल्द घोषणा की जाएगी। समारोहों में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को आमंत्रित किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री भी समारोह में आएंगे। समस्त एसडीएम समारोह के आयोजन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किये गए हैं। सहायक आयुक्त की अध्यक्षता वाली समिति में जिला लोक सम्पर्क अधिकारी, जिला भाषा अधिकारी व जिला सांख्यिकी अधिकारी को सम्मिलित किया गया है। यह समिति जिला की समस्त विधानसभाओं का तब से अब तक की स्थिति पर एक प्रपत्र तैयार करेगी। इसके लिये सभी जिला अधिकारी अपने अपने विभागों का आजादी से लेकर अभी तक की विकास यात्रा का ब्यौरा उपलब्ध करवाएंगे। आशुतोष गर्ग ने आजादी का अमृत महोत्सव समारोहपूर्वक मनाने के लिए तथा हर घर तिरंगा फहराने को लेकर व्यापक स्तर पर जन जागरूकता फैलाने के समस्त समितियों, अधिकारियों, पंचायती राज संस्थानों के चुने हुए प्रतिनिधियों से अपील की है। उन्होंने कहा कि लोगों को झंडा खरीदने तथा इसे अपने मकानों पर लगाने के लिये प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया का सहयोग भी अपेक्षित रहेगा।
आलाेक। कुल्लू मनाली विधानसभा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नग्गर की ग्राम पंचायत पनगां ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी स्वच्छ भारत मिशन को साकार करके दूसरों के लिये एक मिसाल कायम की है। ग्राम पंचायत के युवा प्रधान विजय ठाकुर ने मिशन की बारीकियों के बारे में ग्रामीण विकास विभाग से जानकारी हासिल की और इसे अपनी ग्राम पंचायत में व्यवहारिक रूप देने की दिशा में प्रयास करने आरंभ किए। विजय ठाकुर ने सबसे पहले पंचायत के घर-घर तक स्वच्छ भारत मिशन के बारे में बताया और लोगों को स्वच्छता के प्रति संवेदनशील बनाया। ग्राम सभाओं में सबसे पहले बात स्वच्छता की ही होती है। इसके अलावा घर-घर जाकर मेहनतकश प्रधान ने लोगों से मिशन को सफल बनाने के लिये सहयोग मांगा। विजय का कहना है कि पंचायत में कचरा एकत्रिकरण तीन स्तरों पर करना शुरू किया। प्लास्टिक, कांच तथा गत्ता तीनों को अलग-अलग करके लोगों से प्राप्त किया जा रहा है। गिला कचरा गांवों में पशुओं के चारे व खाद बनाने के लिए उपयोग में लाया जा रहा है। प्लॉस्टिक को रांगड़ी संयंत्र में अलग वाहन से पहुंचाया जा रहा है। गत्ता व कांच अलग से बेच दिया जाता है। इससे पंचायत ने दो बार 6000 रुपए का राजस्व अर्जित किया है। यही नहीं कचरा छंटाई करने से भी 3000 रुपए से अधिक टिपिंग चार्जिज की भी बचत की है। पंचायत के चुने हुए प्रतिनिधि युवक व महिला मंडलों को साथ लेकर पंचायत में विभिन्न पर्यटन गंतव्यों और सड़क के किनारे पड़े कचरे को हर सप्ताह एकत्र करके इसका उपयुक्त निष्पादन कर रहे हैं। प्रधान का कहना है कि क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्राें में देवी-देवताओं के कानून काफी प्रचलन में हैं, जिनका हर व्यक्ति सम्मान करता है। देव समाज के लोग स्वच्छता के कार्य में बढ़-चढ़कर अपना सहयोग दे रहे हैं। देव स्थलों पर आयोजित किए जाने समारोहों के दौरान कचरा न फैले, इसके लिए डिस्पोजेबल पतलों व गिलासों के स्थान पर स्टील के बर्तनों का उपयोग किया जा रहा है। विजय ठाकुर का कहना है कि आगामी 9 अगस्त से 15 अगस्त तक फिर से पंचायत में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। पंचायत के एक-एक कोने में सफाई सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए सभी लोग अभी से तैयार हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत के सभी गांवों में और सड़कों के किनारे 15 से 20 डस्टबिन लगाई गई हैं और लोग इधर-उधर कचरा अब नहीं फैंकते। लोगों को स्वच्छता की शपथ भी समय-समय पर दिलाई जा रही है। प्रधान विजय का कहना है कि सभी ग्राम पंचायतें स्वच्छ भारत मिशन को प्राथमिकता के आधार पर अपनाएं तो निश्चित तौर पर गांवों को और अधिक सुंदर बनाकर पर्यावरण को बचाया जा सकता है।
मनोज कुमार। कांगड़ा जमानाबाद मिंजर मेले के दूसरे दिन सीनियर फुटबॉल प्रतिस्पर्धा का शुभारंभ करने के लिए समाजसेवी श्याम वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मेला कमेटी की ओर से श्याम वर्मा को फूल माला मिंजर और पगड़ी पहनाकर मंच पर स्वागत किया गया। श्याम वर्मा ने मेला कमेटी और खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा की मेलों के आयोजन से आपस में भाईचारे की भावना उत्पन्न होती हैं। मेले हमारी ऐतिहासिक संस्कृति को दर्शाते हैं और इस तरह के आयोजन कमेटी के द्वारा प्रतिवर्ष किए जाते हैं। इसके लिए कमेटी बधाई के पात्र हैं। श्याम वर्मा ने मेला कमेटी को अपनी ऐच्छिक निधि से 5100 दिए। मेला कमेटी प्रधान अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया मिंजर मेले में हॉकी, फुटबॉल, कबड्डी, वालीबॉल और महिला वर्ग में रस्साकशी, म्यूजिकल चेयर इत्यादि खेलों का आयोजन मेला कमेटी के द्वारा करवाया जा रहा है और 29 जुलाई तथा 30 जुलाई को मिंजर स्टार नाइट में हिमाचल के कलाकार संजीव दिक्षित, धीरज शर्मा, मोहित गर्ग, राकेश ठाकुर, सौरव शर्मा, संजीव कुमार, गौरव पठानिया, सुरेंद्र कपूर, अनिखिल रॉयल, जानवी चौधरी, हंसराज, अरबिंद तथा मंच संचालन की भूमिका एंकर संदीप चौधरी निभाएंगे। हिमाचली कलाकार मिंजर स्टार नाइट में अपनी आवाज का जादू से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इस अवसर पर मेला कमेटी प्रधान अशोक कुमार, विपिन पाल, राकेश पनियारी, सुरेंद्र पनियारी, हरजीत, हरि सिंह, बलवीर, अमर सिंह, सुनील कुमार, ग्राम पंचायत प्रधान कुलदीप सिंह, तिलक राज, अजय, कमलजीत, सुभाष, पठानू राम, नरेश, दीप, अशोक कुमार, सुदेश, मोनू, ईश्वर, विट्ठल, राज, विजय व अक्षय इत्यादि अनेक मेला सदस्य मौजूद रहे।
सोनिया-स्मृति में नोंक झोंक पर, युवा कांग्रेस ने स्मृति ईरानी को घेरा पंकज सिंगता। धर्मशाला कांग्रेस नेता अधीर रंजन के बयान पर पिछले कल लोकसभा में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बीच हुई नोंक-झोंक पर युवा कांग्रेस ने भी स्मृति ईरानी को घेरा है। जिला कांगड़ा युकां अध्यक्ष पंकज कुमार पंकु ने जारी प्रेस बयान में कहा कि भाजपा नेताओं को कांग्रेस की गलतियां तो याद आती हैं, लेकिन अपनी गलतियों पर पर्दा डालने में भाजपा नेता पीछे नहीं हैं। पंकज कुमार ने कहा कि महिलाओं की रक्षा की बात करने वाली भाजपा की नेत्री स्मृति ईरानी बताएं कि जब हाथरस में बेटी के शव को पेट्रोल डालकर जलाया गया, जब उन्नाव में भाजपा विधायक ने बेटी के साथ दुराचार किया। जब लखीमपुर खीरी में भाजपा के लोगों ने महिला की साड़ी खींची उस समय स्मृति ईरानी कहां थी। पंकज कुमार ने कहा कि महिलाओं के सम्मान के दावे तो भाजपा करती है, लेकिन सच्चाई इसके विपरीत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता अधीर रंजन के बयान पर भी सोनिया गांधी से माफी मांगने की बात भाजपा द्वारा कही जा रही है, जबकि अधीर रंजन स्वयं कह चुके हैं कि वह राष्ट्रपति से जाकर खुद माफी मांगेंगे। पंकज का कहना था कि कांग्रेस को कहती है, वो करके दिखाती है, लेकिन भाजपा ऐसा नहीं कर पा रही है। ऐसे में हताशा व बौखलाहट में भाजपा नेता कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व पर निशाने साध रहे हैं, लेकिन देश की जागरूक जनता सब जानती है, कि कौन सही है और कौन गलत।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट अर्की उपमंडल की दूरदराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत मांगल में आशादीप संस्था व अल्ट्राटेक कम्युनिटी वेलफेयर फाउंडेशन के सयुंक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य जांच शिविर व रक्तदान का आयोजन किया गया। शिविर की मुख्यातिथि राज्य लोक सेवा आयोग की वरिष्ठ सदस्या डॉ. रचना गुप्ता ने शिरकत की, जबकि एसडीएम अर्की केशवराम कोली ने शिविर की अध्यक्षता की। शिविर में मुख्यातिथि का पहुंचने पर पंचायत प्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत किया। इसके उपरांत मुख्यातिथि रचना गुप्ता ने शिविर का अवलोकन किया। अपने संबाेधन में मुख्यातिथि डॉ. रचना गुप्ता ने कहा कि इस तरह के शिविर के निकटवर्ती पंचायतों के निवासियों को ऐसे स्वस्थ जांच शिविर का भरपूर लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के समय मे महिलाओं को भी जागरूक होने की ज्यादा जरूरत है। इसीलिए महिलाएं समाज मे नायाब भूमिका निभा रही है। इसके साथ साथ महिलाओं को अपना स्वास्थ्य का ध्यान भी रखना चाहिए। इसके लिए इस तरह के शिविरों में भाग लेकर अपने स्वास्थ्य का समय समय पर लाभ उठाएं। रचना गुप्ता ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा कर हर छोटी-बड़ी बीमारियों का इलाज समय पर सहेजता से हो, बल्कि हर जरूरतमंद का समय पर उपचार कर उनका विश्वास भी विशेषज्ञ चिकित्सक जीत रहे हैं। ऐसे स्वास्थ्य शिविर पात्र मरीजों को उनके घरद्वार स्वास्थ्य लाभ दिला रहे हैं। शिविर में प्रमुख रूप से बाल रोग, महिला रोग, शल्य चिकित्सक व आंखों के चिकित्सक के अलावा अन्य विशेषज्ञों ने इस शिविर में करीब 150 स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। इसी दौरान रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर एसडीएम अर्की केशव राम, आशादीप संस्था के अध्यक्ष सुशील तंवर, बीएमओ अर्की राधा शर्मा, पंचायत प्रधान बागा करोग सुरेन्द्रा पंवर, मांगल प्रधान उर्मिला देवी, उपप्रधान सीता राम, उपप्रधान बागा श्याम लाल, अल्ट्राटेक सीएसआर प्रवीण, परमिंदर, प्रमोद गुप्ता, आईजीएमसी के डॉ. साहिल शर्मा, कामेश्वर ठाकुर, रूप लाल शर्मा, सीएल कश्यप, प्रताप, प्रकाश व परमिंदर ठाकुर सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विनायक ठाकुर। देहरा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत आधार कार्ड पर आधारित भुगतान प्रणाली शुरू की जा रही है। इसके लिए ई-केवाईसी और बैंक खाते को आधार कार्ड के साथ लिंक करना जरूरी है। ई -केवाईसी पीएम किसान पोर्टल पर की जा सकती है। यह जानकारी देते हुए नायब तहसीलदार देहरा सुरिंद्र कुमार ने कहा कि ई-केवाईसी की प्रक्रिया के लिए वेबसाइट पर 31 जुलाई तक पूर्ण की जानी चाहिए, जिससे योजना के लाभार्थी किसान पीएम किसान पोर्टल एप्लीकेशन पर बिना किसी शुल्क के पूरा कर सकते हैं और और ई-केवाईसी का बायोमेट्रिक सत्यापन नजदीकी लोक मित्र केंद्र में किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इसकी फीस सरकार ने 15 निर्धारित की है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त योजना के समस्त लाभार्थी जिनका बैंक खाता अभी तक आधार कार्ड के साथ लिंक नहीं हुआ है, बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक कर लें तथा ई -केवाईसी की प्रक्रिया भी पूर्ण कर लें। उन्होंने कहा कि यदि इस प्रक्रिया को तय सीमा के अंदर पूरा नहीं किया गया, तो लाभार्थी योजना के तहत मिलने वाली किस्तों से वंचित हो सकते हैं। इसलिए सभी लाभार्थी किसानों से आग्रह है कि निर्धारित समय अवधि के भीतर औपचारिकताएं पूरी कर ले।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला जलशक्ति विभाग अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ हिमाचल प्रदेश द्वारा गठित व मान्य फिटर एसोसिएशन ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि फिटर श्रेणी को भी फोरमैन व कनिष्ठ अभियंता के पद पर पदोन्नति हेतु आर एंड पी रूल्स में कोटा दिया जाए। फिटर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष रामभज शर्मा ने कहा कि एसोसिएशन विभाग के उच्चाधिकारियों सहित सरकार से लगातार मांग करती आ रही है, लेकिन सरकार इस श्रेणी की मांग को पूरा नही कर रही है, जिससे संगठन में उग्र रोष है। अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान में विभाग में 1183 के लगभग फिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जिनमें की अधिकतर आईटीआई प्रशिक्षित है और विभाग का सबसे महत्वपूर्ण कार्य फिटर श्रेणी का ही है। आम जनता से रू-ब-रू होकर उनकी समस्या का निदान करवाना फिटर की ही डयूटी है और इसी फिटर की पदोन्नति का कोई नियम नही है, जो कि अन्याय है। अध्यक्ष ने सरकार के समक्ष मांग रखी कि जब 6 माह की आईटीआई ट्रेनिंग करके वर्क इंस्पेक्टर जेइ पदोन्नत हो सकता है, तो फिटर ने कौन सा गुनाह किया है कि उनको फिटर ही रिटायर किया जाता है। रामभज शर्मा ने मुख्यमंत्री से मांग की कि जल्द फोरमैन के पद पर पदोन्नति हेतु फिटर को 25 प्रतिशत कोटा आर एंड पी रूल्स में दिया जाए, ताकि इस श्रेणी को न्याय मिल सके।
राजेश कतनाेरिया। जवाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत कोठीबंडा के अधीन सरकारी डिपो ठेहडू में फ्री राशन वितरित न किए जाने से राशनकार्ड धारकों में रोष व्याप्त है तथा राशनकार्ड धारकों ने सोसायटी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वार्ड सदस्या रीना देवी सहित राशनकार्ड धारकों ने बताया कि मौजूदा समय में सहकारी डिपो ठेहडू में कमेटी प्रधान भूपिंदर सिंह द्वारा राशन वितरित किया रहा है, लेकिन उसमें राशनकार्ड धारकों को फ्री मिलने वाला राशन गायब है। फ्री का राशन न मिलने से राशनकार्ड धारक काफी परेशान हैं। रीना देवी सहित राशनकार्ड धारकों ने कहा कि जब भी कोई उपभोक्ता इसके बारे में कमेटी प्रधान भूपिंदर सिंह से पूछता है, तो जबाब मिलता है कि इस बार फ्री का राशन नहीं आया है। उन्होंने रोष प्रकट करते हुए कहा कि जब आसपास के सभी डिपुओं में राशनकार्डधारकों को फ्री का राशन दिया जा रहा है तो फिर ठेहडू डिपो में क्यों नहीं दिया जा रहा है। रीना देवी सहित अन्य ने कहा कि कहीं न कहीं कमेटी द्वारा फ्री राशन को वितरित करने में गोलमाल किया जा रहा है। रीना देवी ने बताया कि रोजाना काफी राशनकार्ड धारक हमारे पास शिकायत लेकर आते हैं, जिसके बारे में कमेटी प्रधान को अवगत भी करवाया जाता है, परंतु कमेटी प्रधान की मनमर्जी हावी है। रीना देवी सहित राशनकार्ड धारकों ने कहा कि अब हमारे सब्र का बांध टूट चुका है तथा अगर इस पर सहायक पंजीयक नूरपुर ने कोई सख्त कदम नहीं उठाया, तो मजबूरन डिपो के बाहर धरना-प्रदर्शन करना पड़ेगा, जिसकी जिम्म्मेदारी प्रशासन की होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, खाद्य आपूर्ति मंत्री व विधायक अर्जुन सिंह से मांग उठाई है कि इसकी जांच करवाई जाए कि आखिरकार उपभोक्ताओं को फ्री राशन क्यों नहीं दिया जा रहा है। इस बारे में सोसायटी की कमेटी के प्रधान भूपिंदर सिंह ने कहा कि अगर किसी को फ्री राशन नहीं मिल रहा है, तो वो शिकायत कर सकता है। उन्होंने कहा कि सभी को राशन दिया जा रहा है। इस बारे में सहायक पंजीयक नूरपुर मनमोहन कृष्ण ने बताया कि अगर ऐसी समस्या है, तो इसकी जांच की जाएगी।
राजेश कतनौरिया। जवाली ज्वाली की काव्य वर्षा का लेखन क्षेत्र में सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि एक मिसाल के रूप में उभरी है। उन्होंने अपनी कविताओं, गानों और कहानियों के माध्यम से कला प्रेमियों के बीच एक ऐसा संबंध स्थापित कर लिया है कि हर कोई उनके कविता और कहानियों का कायल है। बेसब्री से उनकी लिखी कहानी पर बनी फिल्म का इंतज़ार करते हैं और उसे खूब पसंद करते हैं। द पिल्लो, पॉकेट मनी, समाज और गुड बाये पापा की अपार सफलता के बाद उनकी 2 और बड़ी फिल्में बनकर तैयार हैं। आई एम प्रिया जो कि हिमाचली फ़िल्म है अगस्त में रिलीज़ होने जा रही है और हाल ही में चप्पल एक बहुत ही अलग और संवेदनशील मुद्दे पर बनी फिल्म की शूटिंग जसूर शहर में पूरी की गई। जिसमें ईशा और सिमरन सुखवाल ने मुख्य भूमिका निभाई और सहयोगी कलाकारों के रूप में विशाल सेन, विशाल कुमार, गुग्गु गिल और सिद ठाकुर ने अपनी भूमिका निभाई। यह फ़िल्म सितंबर अक्तूबर के आस-पास रिलीज़ की जाएगी। एक बार फिर निर्देशन एकलव्य के हाथ में जो इससे पहले उनकी लिखी 4 लघु फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार भाजपा अर्की मंडल अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने अपनी स्व. पत्नी विजय लक्ष्मी की चौथी पुण्यतिथि पर कुनिहार उच्चागांव के जंगल मे आंवला, बेहड़ा, जामुन व दाडु प्रजाति के 101 ओषधीय पौधे लगाकर श्रद्धांजलि दी। गौर रहे कि देवेंद्र शर्मा अपनी स्व. पत्नी की याद में हर वर्ष उनकी पुण्यतिथि पर पौधारोपण कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं। पौधारोपण कर अपने प्रियजन को श्रद्धांजलि देने के ऐसे पुण्य कार्य की लोगों ने सराहना की है। इस अवसर पर उनका बेटा गौरव शर्मा, अमर सिंह ठाकुर जिला परिषद सदस्य कुनिहार, जगदीश अत्री प्रधान ग्राम पंचायत हाटकोट, सदस्य बिमला योगिराज, समाज सेवी मोहन लाल भारद्वाज, शीला शर्मा व वन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। सभी उपस्थित लोगों ने इन पौधों की उचित देखभाल करने के साथ इनके सरंक्षण का भी प्रण लिया।
सीएम ने किया भारत माता की मूर्ति का अनावरण अमीषा कुल्ला। शिमला अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ पहली अगस्त को आजादी का अमृत महोत्सव मनाएगा। बताया जा रहा है कि पहली अगस्त को प्रदेश के 11 हजार और देश भर के तीन लाख स्कूलों में भारत माता का पूजन और शहीदों का सम्मान कार्यक्रम होगा। इसके साथ ही एक हजार कालेज भी इसमें कवर होंगे। अखिल भारतीय शैक्षणिक संघ के सचिव पवन मिश्रा ने बताया कि इसमें प्रदेश में 11 हजार स्कूलों में भारत माता के चित्र पहुंच चुके हैं। इसमें बच्चे देश और प्रदेश की संस्कृति के बारे में जान सकें, यही कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। उनका कहना है कि राष्ट्र प्रेम के बारे में भी बच्चों को बताना है। इसमें बच्चों को 75 साल के भारत के इतिहास के बारे में बताया जाएगा। इस दौरान स्कूलों तक एक रैली भी निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि पहली बार देश और प्रदेश स्तर पर इस तरह का कार्यक्रम हो रहा है। बताया जा रहा है कि इसके साथ ही इस दिन शहीदों के परिवारों को भी सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान हर विद्यालय में उस दिन एक रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाते हुए तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। वहीं स्कूल में पहुंचकर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भारत माता का पूजन, भारत माता की आरती और एक वक्ता श्रोताओं के बीच में भारत की स्वतंत्रता के लिए लड़के संघर्ष में गुमनाम बलिदानी, भारतीय संस्कृति, भारतीय संस्कार की चर्चा बच्चों में करेंगे। इसके साथ कैसे इंडिया से भारत की ओर बढ़े, इस बारे में सार्थक चर्चा बच्चों के बीच में रखी जाएगी। बताया जा रहा है कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिला और उन्हें भारत माता का चित्र भेंट कर अमृत महोत्सव के बारे में जानकारी दी। यह जानकारी अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ हिमाचल इकाई के महामंत्री डॉक्टर मामराज पुंडीर ने दी। इस अवसर पर हिमाचल के शिक्षामंत्री श्री गोविंद ठाकुर भी उपस्थित थे। इस प्रतिनिधिमंडल में प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती सुषमा व प्रिया सहित कई शिक्षक वर्ग मौजूद थे।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी उपमण्डल ज्वालामुखी के अंतर्गत पड़ती गुम्मर पंचायत ने यह फैसला किया है कि उनकी पंचायत के अंतर्गत किसी की भी जमीन में भांग के पौधे लगे हुए मिलते हैं, तो पंचायत जमीन के मालिक का चालान करके सख्त कारवाई अमल में लाएगी। गुम्मर पंचायत की प्रधान शिमला देवी ने कहा कि सभी पंचायत सदस्यों ने यह फैसला लिया है ओर जल्द ही एक प्रस्ताव भी पंचायत में पारित किया जाएगा। शिमला देवी ने कहा कि हम सबको मिलकर यह प्रण लेना होगा कि हमें देश को नशा मुक्त करना है इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए पंचायत ने यह जनता हित का फैसला लिया है। शिमला देवी ने जनता से आह्वान भी किया है की सभी लोग इस फैसले का पूर्ण रूप से स्वीकार करें।


















































