जांच एजेंसियों के दुरुपयोग, केंद्र सरकार की तानाशाही के खिलाफ कांग्रेस का रोष मार्च सरकार विरोधी आवाज को दबाने के लिए हो रहा संस्थाओं का दुरुपयोग फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष व स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों को राजनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है। सरकार के विरोध में उठ रही आवाज को दबाने के लिए संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। जांच एजेंसियों के दुरुपयोग और केंद्र सरकार की तानाशाही के खिलाफ ही कांग्रेस ने वीरवार को शिमला में ईडी कार्यालय तक रोष मार्च निकाला और धरना दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को ईडी की पूछताछ के नाम पर प्रताड़ित किया जा रहा है। यह सब केंद्र सरकार करवा रही है। भाजपा यह न भूले कि सत्ता किसी के पास स्थायी तौर पर नहीं रहती। सांविधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता के साथ भाजपा जमकर खिलवाड़ कर रही है। विपक्ष के जिन नेताओं से भाजपा को चुनौती मिल रही है, उन्हीं के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल हो रहा है। कांग्रेस ना अंग्रेजों की दमनकारी नीतियों के सामने झुकी, ना भाजपा सरकार की तानाशाही के सामने झुकेगी। ईडी अब प्रवर्तन निदेशालय न रहकर बदनाम निदेशालय बन गया है। इसकी बिल्कुल विश्ववसनीयता नहीं रह गई है। भाजपा नेता ईडी को अपनी उंगलियों पर नचा रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष के प्रेस सचिव राजेंद्र शर्मा ने कहा कि ईडी और आयकर विभाग विभाग जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग मोदी सरकार में ही शुरू हुआ। इससे पहले कांग्रेस दस वर्ष सत्ता में रही, लेकिन कभी इस तरह के कदम नहीं उठाए। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने भी केंद्रीय एजेंसियों का गलत इस्तेमाल नहीं किया। केंद्र में इतनी कमजोर सरकार चल रही है कि अपनी नाकामियों पर पर्दा डालने के लिए कांग्रेस के खिलाफ आए दिन षड्यंत्र रचती रहती है। सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में भविष्य में भी भाजपा सरकार की हर दमनकारी नीति का विरोध किया जाएगा।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर जिस तरह से पूरे देश में कांग्रेस मुक्त भारत बन रहा है, उस परिस्थिति में कांग्रेस की स्थिति खासियानी बिल्ली खंभा नोचे वाली हो गई है। यह बात सुजानपुर भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कही है। उन्होंने कहा कि जिस जीएसटी का सुजानपुर विधायक और उनके पुत्र विरोध कर रहे हैं और इसको लेकर हो हल्ला मचाया जा रहा है, लेकिन शायद विधायक और उनके पुत्र को इस बात का पता नहीं है कि जीएसटी काउंसिल की जो बैठक दिल्ली में हुई थी, उसमें सात में से तीन कांग्रेस शासित राज्यों के कमेटी सदस्य भी मौजूद थे और उन्हीं की सहमति के बाद जीएसटी को लेकर यह सहमति बनाई गई थी। उन्होंने कहा कि देश भर में कांग्रेस की मानसिक स्थिति खराब हो चुकी है कांग्रेस शासित प्रदेश के सदस्य जीएसटी काउंसिल की बैठक में इस जीएसटी का समर्थन करते हैं और जनता के सामने आकर इसका विरोध करना शुरू कर देते हैं और लोगों को भड़काने का काम शुरू कर देते हैं, अगर ऐसे लोगों को यह जीएसटी बुरा लग रहा था, तो जीएसटी काउंसिल की बैठक में इसका उन्होंने विरोध क्यों नहीं किया। वहां पर तो इन्होंने इसका समर्थन कर दिया। इसलिए विधायक और उनके पुत्र जीएसटी पर ज्ञान बांटने से पहले कांग्रेस शासित प्रदेश के जीएसटी काउंसिल सदस्य से बात करें जो इस बैठक में मौजूद थे और इस जीएसटी का समर्थन कर रहे थे। उन्होंने कहा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि वर्तमान में जो जीएसटी लगाया गया है, उसके बाद जो नई दरें सामने आई हैं उन रेट को सामने रखा जाए और कांग्रेस के समय में इन चीजों पर कितना टैक्स लगता था। दूध का दूध और पानी का पानी सामने आ जाएगा और पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी में लाने के लिए कांग्रेस शासित राज्यों ने किसी भी प्रकार का समर्थन नहीं देना चाहती है, जबकि जनता के समक्ष सिर्फ विरोध और जनता को भड़काने करने का प्रयास करती है। उन्होंने कहा कि नई जीएसटी लगने के बाद खाद्य पदार्थों की दरों में कमी आई है, लेकिन सुजानपुर विधायक और उनके पुत्र हर बात पर अपनी राजनीति चमकाने का काम करते हैं और बिना सोचे समझे ज्ञान अर्जित किए मीडिया में आकर बयान बाजी करना शुरू कर देते हैं और इस तरह की बयानबाजी करके वह हंसी के पात्र बनते हैं।
आधिकारिक परिषद की बैठक में एबीवीपी की मांगो पर लगी मोहर फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई सचिव कमलेश ठाकुर ने एक ब्यान जारी करते हुए विवि की कार्यकारिणी परिषद की बैठक में हुए फैसलों का स्वागत किया है। कमलेश ने कहा कि विवि की कार्यकारिणी परिषद की बैठक में हुए फैसले विद्यार्थी परिषद के लंबे आंदोलन की जीत है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद लम्बे समय से मांग उठाती आ रही थी कि पीएचडी में बिना प्रवेश परीक्षा के कोई भी एडमिशन नहीं होनी चाहिए। प्रवेश प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए विद्यार्थी परिषद लंबे समय से आंदोलनरत थी। विवि की कार्यकारिणी परिषद की बैठक में इस मांग पर मुहर लगी है। उन्होंने कहा कि स्नातकोत्तर (पीजी) में रिअपीयर के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की फीस घटाई जाएगी। हालांकि विवि की आधिकारिक परिषद की बैठक में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह फीस कितनी कम की जाएगी, लेकिन विद्यार्थी परिषद इसको लेकर भी जल्द से जल्द विवि प्रशासन से स्थिति स्पष्ट करवाएगी। उन्होंने कहा कि विवि के छात्रावासों में रहने वाले छात्रों से छात्रावास की कोरोना काल के दौरान की आधी ही फीस ली जाएगी। इस मांग को लेकर भी विद्यार्थी परिषद लंबे समय से उठाती आ रही थी। कमलेश ने कहा कि हम विवि प्रशासन द्वारा आधिकारिक परिषद की बैठक में लिए गए फैसलों का स्वागत करते हैं एवं उम्मीद करते हैं कि विवि प्रशासन इसी प्रकार से छात्रहित में फैसले लेता रहेगा।
ट्रेनिंग कैंप में सीखी बातों को जीवन में उतारें कैडेट्स एनसीसी ट्रेनिंग कैंप के समापन समारोह में बोले कर्नल गार्गी राज सोनी। करसाेग सेवन एचपी (आई) कंपनी राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) शिमला के तत्वावधान में कमांडिंग ऑफिसर कर्नल डीआर गार्गी के नेतृत्व में ज़िला मंडी के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करसोग में आयोजित एनसीसी का दस दिवसीय प्रदेश स्तरीय संयुक्त वार्षिक ट्रेनिंग कैंप का समापन वीरवार को कमांडिंग ऑफिसर कर्नल डीआर गार्गी द्वारा कैडेटों को राष्ट्र-सेवा, समाज-सेवा और मानव-सेवा के लिए प्रेरणादायी संबोधन से हुआ। यह विशेष एनसीसी ट्रेनिंग कैंप दो चरणों में आयोजित किया गया था। ट्रेनिंग के पहले चरण में एक जुलाई से दस जुलाई तक शिमला, मंडी और सोलन ज़िलों के 547 रजिस्टर्ड एनसीसी कैडेटों को आर्म्ड-फोर्सेज की विभिन्न विधाओ में ट्रेनिंग दी गई, जबकि दूसरे चरण में बारह जुलाई से बीस जुलाई तक 518 एनसीसी कैडेटों को ट्रेनिंग दी गई। ट्रेनिंग के इन दिनों में कैडेटों को अनुशासन, पीटी, ड्रिल, बंदूक खोलना-जोड़ना, बंदूक से फाइरिंग करना, युद्ध-कला, साफ-सफाई, प्रबंधन, आपदा-प्रबंधन, आपातकालीन परिस्थितियों से निपटना, मैप-रीडिंग, रास्ता-खोजना, कंपास का ज्ञान, एकता एवं राष्ट्रीकरण, परेड, राष्ट्र-प्रेम, राष्ट्र-भक्ति, एकता, समाज-सेवा, पर्यावरण का संरक्षण, कम्युनिकेशन-स्किल, डिफेंस में करियर, कर्तव्यनिष्ठा आदि कई महत्त्वपूर्ण विषयों पर शिक्षण व ट्रेनिंग दी गई। कैंप के दौरान कैडेटों ने हज़ारों विभिन्न पौधों का पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का आम जनता को संदेश भी दिया। इस ट्रेनिंग कैम्प के समापन समारोह से पूर्व कैडेटों ने अपनी मनमोहक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समारोह में उपस्थित गणमान्य लोगों और ट्रेनिंग-स्टॉफ का दिल छू लिया और खूब शाबासी पाई। ट्रेनिंग-कैंप के समापन-समारोह के दौरान कमांडिंग ऑफिसर कर्नल डीआर गार्गी ने एनसीसी कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा कि कैम्प में एनसीसी कैडेटों द्वारा ट्रेनिंग में दिखाई रुचि व जोश, मेहनत और राष्ट्र व समाज की बेहतरी के लिए बेहतरीन कार्य करने का जो जज़्बा कैडेटों ने साबित किया। इसके लिए उनका मनोबल बनाए रखने के लिए उनकी प्रसंशा व शाबासी दी और कमांडिंग ऑफिसर कर्नल डी. आर. गार्गी ने कैडेटों को ट्रेनिंग-प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कर्नल गार्गी ने सभी कैडेटों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि एनसीसी कैडेट ट्रेनिंग में सीखी बातों को जीवन में उतारें और खूब ईमानदारी से मेहनत कर अपने राष्ट्र भारत की सेवा, राष्ट्र-सेवा और मानव-सेवा में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें। कर्नल गार्गी ने कैडेटों में नया जोश भरते हुए कहा कि एनसीसी विश्व का सबसे बड़ा फोर्सेज संगठन है जो भारत की तीनों सेनाओं और राष्ट्र-सेवा व समाज सेवा के लिए युवाओं को बेहतरीन नागरिक होने के साथ-साथ राष्ट्र की उन्नति और राष्ट्र की रक्षा के लिए तैयार करता है और उनमें अनुशासन, राष्ट्र-प्रेम व एकता के गुणों को विकसित करता है। गार्गी ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले शिक्षार्थियों को एनसीसी के महत्त्व, भूमिका, योगदान, उद्देश्य और लाभों बारे युवाओं और आम जनता को जागरूक किया जाना चाहिए। कर्नल गार्गी ने कहा कि राष्ट्रीय कैडेट कोर यानी एनसीसी राष्ट्र-सेवा, समाज-सेवा और मानव-सेवा का भाव जगाती है। कर्नल गार्गी ने कहा कि इस कैम्प से ही मेधावी कैडेट आगामी राष्ट्रीय स्तर की एनसीसी व सैन्य गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। कर्नल गार्गी ने ट्रेनिंग-स्टॉफ, एसोसिएट एनसीसी अधिकारियों, जवानों, प्रबंधन-टीम सदस्यों, सेवन एच. पी. के कार्यालय के प्रबंधन सदस्यों जिन्होंने दिन-रात मेहनत कर कैडेटों को सुव्यवस्थित सुविधाओं और कैडेटों की ट्रेनिंग को सफल बनाने के लिए हार्दिक बधाई दी और इसके साथ ही कर्नल गार्गी ने करसोग का स्थानीय प्रशासन, हेल्थ-सेवा के कर्मचारियों व चिकित्सा अधिकारियों, करसोग पाठशाला, करसोग कॉलेज का प्रशासनिक प्रबंधन टीम और करसोग आईपीएच.वीजन के कर्मचारियों व अधिकारियों का कैम्प में सहयोग के लिए धन्यवाद किया।
विनायक ठाकुर।देहरा परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने आज सुबह देहरा उपमंडल में हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा चलायी जा रही नई बसों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने देहरा के चनौर में एचआरटीसी की बस का निरीक्षण करते हुए सरकार द्वारा सार्वजनिक वाहनों में यात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व प्रदेश सरकार द्वारा सार्वजनिक वाहनों में यात्रियों के लिए आपातकाल स्थिति में सहायता उपलब्ध करवाने की दृष्टि से ट्रैकिंग डिवाइस व पैनिक बटन की व्यवस्था की गई है। इस व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए उन्होंने चालक व परिचालक को यात्रियों को इसके बारे में जानकारी देने को कहा। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में हिमाचल पथ परिवहन निगम के माध्यम से लोगों की सुखद यात्रा के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के तहत निगम द्वारा प्रदेश में 206 नई बसें खरीदी गई हैं और आने वाले समय में लगभग 350 अन्य नई बसें एचआरटीसी के बेड़े में सम्मिलित की जाएंगी। परिवहन मंत्री ने यात्रियों का कुशलक्षेम जानते हुए उन्हें सरकार द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं से अवगत करवाया। इस अवसर पर उन्होंने चालक व परिचालक को यात्रियों की सुरक्षा व सुविधा का विशेष ध्यान रखने की बात कही। उन्होंने इस वर्षा ऋितु में सार्वजनिक वाहन चालकों से गाड़ी चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की बात कही। उन्होंने इस अवसर पर लोगों से भी आग्रह किया कि एचआरटीसी की बसों के रख-रखाव और संभाल में यात्री भी सहयोग दें। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार द्वारा यह आधुनिक बसें खरीदी गई हैं। अतः अपनी नीजि वस्तु की तरह इसका उपयोग करते हुए इनके रख-रखाव में अपना सहयोग दें।
विनायक ठाकुर। देहरा आरएलए व एसडीएम देहरा संकल्प गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 जुलाई को रक्कड़ में होने वाली गाड़ियों की पासिंग, ट्रायल व ड्राईविंग टेस्ट के स्थान को बदलकर नक्की खड्ड परागपुर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पूर्व निर्धारित स्थान में लोगों द्वारा की गई बुवाई के कारण स्थान को बदलकर नक्की खड्ड किया गया है।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी 29 जुलाई से 06 अगस्त तक चलने वाले श्रावण अष्टमी नवरात्र मेलों के दृष्टिगत ज्वालाजी नगर परिषद् क्षेत्र में 28 जुलाई 2022 से 07 अगस्त 2022 तक किसी भी प्रकार के हथियार और विसफोटक पदार्थों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। एसडीएम ज्वालामुखी मनोज कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि श्रीज्वालाजी शक्तिपीठ में यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए श्रावण अष्टमी नवरात्र मेलों के दौरान यह निर्णय लिया गया है। एसडीएम ने कहा कि श्रावण अष्टमी नवरात्र सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से बीते इसके लिए हर प्रकार की व्यवस्थाएं की गयी हैं। अतः क्षेत्र के वासियों एवं आने वाले श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि किसी भी प्रकार के हथियार और असला बारूद को साथ न रखें। प्रशासन द्वारा इस प्रतिबंध का सख्ती से पालन किया जाएगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा प्रदेश मुखुप्रवक्त रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर प्रवर्तन निदेशालय द्वारा बुलाई गई जांच में कांग्रेस द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन आम जनता को गुमराह करने के कांग्रेस नेताओं के स्पष्ट इरादों को दर्शाता है। "चोर मचाए शोर" का मुहावरा कांग्रेस नेताओं पर चरितार्थ करता है। अगर सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने भ्रष्टाचार नहीं किया है, तो वे पूछताछ से भागने की कोशिश क्यों कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केंद्रीय नेता आरोपों से घिरे हुए हैं, कांग्रेस ने अपने शासन के दौरान भारत की संपत्ति को हथियाने की कोशिश की। नेशनल हेराल्ड केस की शुरुआत कांग्रेस सरकार के दौरान हुई थी और यह कहना कि भाजपा बदले की भावना से काम कर रही है, निराधार है। कांग्रेस गलत तरीके से प्रवर्तन निदेशालय एक स्वतंत्र विभाग का मनोबल गिरा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है, लेकिन उनके प्रयास बेकार रहेंगे। कांग्रेस जब भी सत्ता में आई है, उसने कई घोटाले किए हैं, जिससे जनता वाकिफ है। उन्होंने कहा कि आज सोनिया गांधी से ईडी पूछताछ कर रही है और कांग्रेस पार्टी इसके विरोध में सत्याग्रह कर रही है। यह सत्याग्रह नहीं है, यह देश के कानूनों और देश की संस्थाओं के खिलाफ ईशनिंदा है। नेशनल हेराल्ड की पूरी संपत्ति यंग इंडिया को अवैध रूप से दी गई थी और नेशनल हेराल्ड के पास हजारों करोड़ की संपत्ति है। ये संपत्तियां कई शहरों में हैं, जिनकी जमीन कांग्रेस सरकारों ने सस्ते दाम पर दी थी। कांग्रेस नेता हजारों करोड़ का किराया कमाते हैं, ये है पूरा मामला। उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड एक अखबार था और बाद में अखबार बंद कर दिया गया, उस पर काफी देनदारी हो गई थी। 90 करोड़ का कर्ज बहुत ही धूर्त तरीके से दिया गया और एक पारिवारिक संगठन यंग इंडिया का गठन किया गया। पूरा मामला यह है कि कांग्रेस पार्टी परिवार की 'जेबी ' संस्था बन गई है। उनके सभी नेता भी जेब में हैं। एक तरफ भाजपा वो हैं, जो कानून और संस्थाओं का सम्मान करते हैं। दूसरी ओर कांग्रेस के नेताओं के व्यवहार को देखिए। उनके मुख्यमंत्री दिल्ली में बैठे हैं, सभी सांसद लोकसभा और राज्यसभा को छोड़कर ईडी और अन्य संगठनों का मनोबल गिरा रहे हैं। आज यह कांग्रेस का सत्याग्रह, सत्याग्रह नहीं है, जब परिवार पार्टी की संपत्ति को अपनी जेब में रखता है, तो उसे बचाने से परहेज होता है। भाजपा इसकी कड़ी निंदा करती है। सच तो यह है कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी जमानत पर हैं और ये लोग हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में केस हार चुके हैं।
ब्राह्मण कल्याण परिषद हिमाचल प्रदेश की बैठक प्रदेशाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में हुई संपन्न मनोज कुमार। कांगड़ा ब्राह्मण कल्याण परिषद हिमाचल प्रदेश की बैठक प्रदेशाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें त्रिलोक भट्ट, नवनीत शर्मा, कमल पादा, अजय पंकिल, मीडिया प्रभारी किशोर कौशिक, दिनेश शर्मा, केके शर्मा, राजकुमार शर्मा, सुभाष, राम कुमार शर्मा, प्रीतम शर्मा, हमीरपुर, शालू शर्मा गग्गल, चंद्रभूषण मिश्रा, राजकुमार शर्मा के अतिरिक्त दर्जनों सदस्य उपलब्ध रहे। वहीं, सुभाष चंद्र धनेटा, हमीरपुर ने 51 हजार रुपए का चेक भवन निर्माण हेतु भेंट किया तथा 50000 रुपए देने का आश्वासन दिया। बैठक के उपरांत परिषद के अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि कांगड़ा नगर बाईपास मार्ग अग्निशमन कार्यालय के निकट, भगवान परशुराम संस्कृति बहुआयामी भवन के निर्माण हेतु सदस्यों के सुझाव तथा धनराशि उपलब्ध कराने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। वहीं, भवन निर्माण के लिए एक कमेटी का गठन किया। उन्होंने बताया कि बताया कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा 21 लाख रुपए की धनराशि पहले व 21 लाख रुपए शिलान्यास के दौरान घोषणा जो की थी। उपायुक्त कांगड़ा में आ चुकी है। वहीं, राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने भी 11 लाख रुपए दिए हैं, जिसके लिए ब्राह्मण कल्याण परिषद ने दोनों का आभार प्रकट किया है। उन्होंने बताया कि भवन निर्माण के उपरांत सभी समाज के वर्गों के प्रयोग के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए उन्होंने हिमाचल प्रदेश के सभी समुदाय के लोगों से भवन निर्माण के लिए सहयोग की अपील की है। ब्राह्मण कल्याण परिषद के महासचिव गौतम व्यथित ने बताया कि परशुराम संस्कृतिक बहुआयामी भवन का कांगड़ा में निर्माण होना गौरव की बात है, जिसे विकसित करने के लिए समुदाय प्रयास करेगा। उन्होंने बताया कि इस इसमें लगभग 5 करोड़ रुपए की लागत आएगी, जिसमें 8 से 10 कमरे , हॉल व परशुराम मंदिर की स्थापना की जाएगी।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी ज्वालामुखी उपमंडल की बनाई गई फोरलेन प्रभावित समिति के सदस्यों ने सरकार से अपील की ह की उनकी संपत्ति का एक समान मूल्य दिया जाए, किसी के साथ भी किसी प्रकार का कोई भेदभाव न किया जाए। साथ ही जो दुकानदार भवन के भूमि स्वामी है, उन सभी के लिए एक समान नजरिया सरकार की ओर से होना चाहिए। इस माैके पर फोरलेन समिति के राणा कारण सिंह, राजेंद्र राणा महिंदर सिंह इस मौके पर उपस्थित रहे। फोरलेन पहले चरण जिसकी लागत 64 करोड़ के लगभग है, उसमें से 50 करोड़ की अनुमति दे दी गई है। साथ ही ज्वालामुखी के सभी बैंकों को आग्रह किया ह की जिन फोरलेन प्रभावित की भूमि जो बैंकों में रहन है, उनकी एनओसी दें, ताकि भूमि स्वामियों की संपत्ति राहत दर बैंकों की ऋण एवं खाते में मुआवजा राशि समय पर डल सके एसडीएम ज्वालामुखी ने प्रभावितों को संदेश दिया है कि वाे निश्चिंत रहे जल्द उनकी भूमि की राशि उनको मिल जाएगी, ये राशि ज्वालामुखी थाना से देहरिया ज्वालामुखी तक राशि मंजूर है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने अंतरराष्ट्रीय होटल ठियोग में आयोजित संगठनात्मक जिला महासू की बैठक में भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजय श्याम ने की। बैठक में भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल और प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल भी मौजूद थे। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने जिला महासू के अंतर्गत आने वाले सभी मंडलों जैसे रोहड़ू, चौपाल, ठियोग, रामपुर और जुब्बल कोटखाई की अलग-अलग बैठक की। बैठक में सभी मंडल पदाधिकारियों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया गया। संगठन को मजबूत बनाने और बेहतर तालमेल से काम करने का रोडमैप भी रखा गया। बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर भी चर्चा हुई। सौदान सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राज्य में आगामी चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह से सक्रिय हैं। भाजपा उन चुनावों में वोट प्रतिशत बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेगी, जहां हम हिमाचल में एक मजबूत सरकार बनाने की ओर बढ़ रहे हैं। भाजपा एक जन संपर्क कार्यक्रम पर काम कर रही है, जो हमारे वोट बैंक को बढ़ाने में फायदेमंद होगा। भाजपा के हर बूथ पर 100 से ज्यादा सक्रिय कार्यकर्ता हैं, जिसने हमें दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बना दिया है। देश में और हिमाचल में कांग्रेस की गणित कम हो रहा है और जल्द ही कांग्रेस गायब हो जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने समाज के सभी वर्गों को सशक्त बनाया है और उनके उत्थान के लिए नीतियां बनाई हैं। समाज के सभी वर्गों को केंद्र और राज्य सरकार में सम्मानजनक स्थान मिले हैं। संजीव कटवाल ने कहा कि यह बैठक काफी जानकारीपूर्ण रही और हमें बहुत सारे उपयोगी इनपुट मिले हैं, जो पार्टी के लिए फायदेमंद होंगे। हम पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सभी इनपुट पर काम करेंगे। त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह हिमाचल के सभी जिलों का दौरा करेंगे, जहां वह मंडलवार इसी तरह की बैठकें करेंगे। यह मंथन संगठन के बेहतर परिणाम के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।
नरेंद्र डोगरा। जयसिहपुर पंचरुखी क्षेत्र में कुछ महीनों से लगातार चोरियों की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पंचरुखी पुलिस थाना के द्वारा चलाई गई। मुहिम की प्रशंसा करते हुए किसान नेता मंजीत डोगरा ने कहा पंचरुखी पुलिस रात दिन की कड़ी मेहनत से चोरों तक पहुंचने में कामयाब हुई है तथा अब तक 6 चोर पकड़े जा चुके हैं, जिसके लिए पंचरुखी थाना प्रभारी तथा उनकी समस्त टीम बधाई की पात्र है। मंजीत डोगरा ने कहा कि आज युवाओं में नशे का प्रचलन बढ़ रहा है तथा गांव-गांव में नशे का जाल बिछ गया है। युवा आसानी से नशे की गिरफ्त में फंस रहे हैं तथा नशे के आदी होने पर चोरियों या अन्य अपराधों में फस रहे हैं। समाज के सामने नशा एक बहुत बड़ी चुनौती बनकर उभरा है। प्रदेश सरकार से मांग करते हुए किसान नेता मनजीत डोगरा ने कहा कि प्रदेश सरकार नशे में रोकथाम लगाने के लिए विशेष जन जागरण अभियान चलाएं तथा पंचायतों में नशे के खिलाफ आम जन सभाएं भी बुलाई जाए, ताकि युवाओं को नशे से बचाया जा सके तथा समाज में बढ़ते अपराधीकरण की घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके।
नरेंद्र डोगरा। जयसिंहपुर व्यापार मंडल जयसिंहपुर कार्यकारिणी के साथ आज पुलिस थाना प्रभारी लम्बागांव जगदीश चंद द्वारा एक बैठक की गई। जिसमें थाना प्रभारी द्वारा व्यापारियों को कानून संबंधी अन्य जरूरी जागरूकता जानकारी दी गई। इस मौक़े पर नए थाना प्रभारी ने व्यापारियों को कहा की क्षेत्र में पुलिस का व्यापारियों व आम जनमानस को आवश्यक सहयोग मिलता रहेगा। थाना प्रभारी ने कहा की बाज़ार में बढ़ती ट्रैफिक व्यवस्था पर भी पुलिस के नज़र रहेगी व यहां जल्दी ही ट्रैफिक लाइट की व्यवस्था की जाएगी व व्यापार मंडल समय-समय पर पुलिस का सहयोग करता रहे व पुलिस विभाग क्षेत्र के हर आम जनमानस की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है व जगदीश चंद कह की उनकी प्राथमिकता यहां से अपराध को पूरी तरह से ख़त्म करने की रहेगी व क्षेत्र में अवैध फेरी वालों पर भी पुलिस की नज़र रहेगी व जो भी आया राज्यों से फेरी वाले आते हैं। उनका पुलिस थाना में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है व बिना अनुमति के किसी भी अवैध फेरी वालों को बक्शा नहीं जाएगा। इसके अलावा टैक्सी यूनियन के सभी चालकों को भी कानून व्यवस्था का सख़्ती से पालन करने के निर्देश दिए। इस मौक़े पर व्यापार मंडल प्रधान अभिषेक सूद वरिष्ठ महासचिब निर्मल ठाकुर, उपाध्यक्ष राम प्रसाद वर्मा विजय कुमार व अश्वनी सूद उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर। डाडासीबा डाडा सीबा से संसारपुर टेरेस रोड गांव गुराला व सयुल खड्ड के करीब भारी बारिश से सड़क पर मिट्टी आ जाने से यह रोड वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहा उसके बाद लोक निर्माण विभाग डाडासीबा द्वारा भेजी गई जेसीबी से सड़क से मिट्टी पत्थर हटाए गए, उसके बाद वाहनों के लिए रोड चालू किया गया। इसके अलावा डाडासीबा बाजार के निकट पुल पर इन दिनों वाहन चालकों व पैदल गुजरने वाले राहागीरों के लिए बारिश में आफत बन चुका है, यहां पुल के साथ कही भी बारिश के पानी को कही भी निकासी न होने के कारण यह पुल तालाब का रुप धारण कर चुका है। वहीं, यह गंभीर समस्या गुरुवार को उस वक्त फिर खुलकर सामने आ गई, जब यहां हुई मुसलाधार बारिश का तमाम कीचड़नुमा गंदा पानी वहां जमा हो गया। लिहाज़ा भारी बारिश से पानी की निकास नाली बंद होने से बारिश का पानी पुल से होकर गुजरा और पुल के दूसरे छोर पर पानी के तेज बहाव से लगाए हुए डंगे को दूसरी बार काफी क्षति पहुंची है। आलम ऐसा है कि वहां लोगों को पुल से होकर गुजरना भी मुश्किल हो गया है। क्योंकि बारिश में पुल से जो पानी निकलता है, वहां पानी निकासी के सभी छेद बंद हो गय है और पानी पुल पर ही एक इकट्ठा हो गया है। वहीं, ग्रामीणो का अरोप है कि अगर यहां से कोई भी पैदल गुजरने की कोशिश करता है, तो वाहनों के आने जाने से उनके टायरों से उछल कर गंदे पानी के छीटें लोगों के कपड़े खराब कर रहे हैं। वहीं, ग्रामीणों ने विभागिय प्रशंसान से मांग की है कि शीघ्र ही इस समस्या का समाधान किया जाए। क्योंकि अभी बरसात शुरू हुई है। क्या कहता है विभाग इस संबंध में अधिशाषी अभियंता हर्ष पूरी कोटला बेहड़ से बात की गई, तो उन्होंने बताया जो रास्ता बंद हुआ है, वहां पर जेसीबी भेज कर रास्ते को खुलवाने का कार्य किया जा रहा है और डाडासीबा में जो पुल पर बारिश की वजह से पानी इकट्ठा हो रहा है और जो पुल के करीब जो डंगा गिरा है, उसे मौसम ठीक होते ही ठीक करवाया जाएगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला केंद्र की भाजपा सरकार ने आटा, चावल जैसी दैनिक उपभोक्त की वस्तुओं पर नए जमाने का जजिया टैक्स लगाकर पहले से महंगाई की मार झेल रहे गरीबों पर भारी भरकम बोझ लाद दिया हैं। यह बात जुब्बल नावर कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने प्रेस में जारी एक बयान में कही। रोहित ठाकुर ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने नोटबंदी, जीएसटी क्रियान्वयन जैसी गलत आर्थिक नीतियों के बाद अब आम आदमी की दैनिक उपभोग की वस्तुओं को राजस्व अर्जित करने का मुख्य साधन बना दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पहले केंद्र भाजपा सरकार दूसरे देशों को अनाज बांटने की बात कर रही और अब आटा, चावल व अन्य खाद्य पदार्थो पर टैक्स लगाकर गरीबों का राशन छीन रही हैं। रोहित ठाकुर ने कहा कि केंद्र भाजपा सरकार कृषि-बागवानी में उपयोग होने वाली कीटनाशक-फफूंदनाशक दवाइयों, खाद, कार्टन, ट्रे व उपकरण पर मनमाने तरीक़े से जीएसटी का बोझ बागवान- किसान पर लाद रही हैं। केंद्र की भाजपा सरकार 2022 तक किसानों-बाग़वानों की आय दोगुना करने की बात करती आ रही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र भाजपा सरकार के गत आठ वर्षों के कार्यकाल में कृषि- बागवानी पर लगातार लागत बढ़ती जा रही हैं, जबकि किसानों को उनकी फ़सल के दस साल पुराने दाम मिल रहे हैं। यूपीए सरकार के कार्यकाल 2014 में घरेलू गैस की कीमत 410 रुपए प्रति सिलेंडर हुआ करती थी, लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा जीएसटी वसूल करने से आज सिलेंडर के दाम 1100 रुपए का आंकड़ा पार कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार की गलत नीतियों से बागवान, व्यापारी, मजदूर, पर्यटन उद्योग से जुड़े उद्यमी और पढ़े-लिखे युवा कठिन दौर से गुज़र रहे है। भारत 116 देशों के वैश्विक भुखमरी सूचकांक (जीएचआई) में पड़ोसी देशों से भी फिसलकर निचले स्थान पर आ गया है। उन्होंने कहा कि रोटी कपड़ा, मकान, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी जीवन की मूलभूत आवश्यकताएं जनता का अधिकार हैं, लेकिन मौजूदा सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते मंहगाई दर 15 वर्षो के सर्वाधिक स्तर पर, जबकि बेरोजगारी 45 वर्ष के सर्वोत्तम स्तर पर पहुंच गई हैं।
कहा, प्रदेश में 20 रैजिडैंशियल प्रोजेक्टस हैं स्वीकृत ममता भनोट। ऊना रियल इस्टेट रैगुलेशन अथॉरिटी (रैरा) हिमाचल प्रदेश के चेयरमैन डॉ. श्रीकांत बाल्दी ने बुधवार को आवासीय कालोनी हिम इनक्लेव लालसिंगी का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ रैरा के सदस्य बीसी बडालियां भी उपस्थित थे। डॉ. श्रीकांत बाल्दी ने हिम इनक्लेब आवासीय कालोनी में लोगों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। हिम इनक्लेव कालोनी में 12 कमर्शियल व 52 आवासीय प्लाट उपलब्ध है। उन्होंने कालोनी में सड़क, बिजली, पानी, सीवरेज, ग्रीन एरिया व मनोरंजन पार्क सहित अन्य सुविधाओं को जांचा। डॉ. श्रीकांत बाल्दी ने कालोनी में पौधे भी रोपित किए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 20 रैजिडैंशियल प्रोजेक्टस स्वीकृत हैं, जिनमें लोगों को मिलने वाली नागरिक सुविधाओं को सुनिश्चित बनाने के लिए रैरा प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में वह हमीरपुर व ऊना के दौरे पर है। इस दौरान इन जिलों में स्वीकृत आवासीय प्रोजेक्ट का निरीक्षण कर वहां पर उपलब्ध जन सुविधाओं का जायजा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राय देखने में आता है कि कई स्थानों पर अनाधिकृत रुप से कालोनियां विकसित कर दी जाती है तथा इसमें नियमों की अनुपालना न होने के चलते लोगों को बाद में बिजली, पानी के कनैक्शन तक लेने में दिक्कत आती है। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में लोगों के साथ-साथ सरकार को भी जूझना पड़ता है। उन्होंने कहा कि रैरा सुनिश्चित कर रहा है कि प्रदेश में नियमानुसार आवासीय कालोनियों को विकसित किया जाए। इस अवसर पर एसीटीपी पंकज कुमार, टाऊन प्लानर निर्मल सिंह कंग, रमेश चंद, हिम इनक्लेव प्रोजेक्ट के डायरेक्टर बलदेव चंद व विजय कुमार, स्थानीय निवासी डा. रमन कुमारी, सोहन लाल चौधरी, रंजीत सिंह जसवाल, लालसिंगी पंचायत प्रधान दिनेश रायजादा, पंचायत सदस्य मलकीयत सिंह रायजादा, संजय लठ, संतोष सिंह, हरबंस सैनी व अन्य लोग उपस्थित थे।
ममता भनोट। ऊना ऊना जिला मुख्यालय पर कोरोना पॉजिटिव एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। यह व्यक्ति दिल्ली से हमीरपुर जा रहा था। ऊना में इसकी तबीयत खराब हुई, जिसके बाद इसे ऊना अस्पताल ले जाया गया, जहां इसका टेस्ट किया गया, जिसमें यह कोविड-19 पॉजिटिव पाया आया। व्यक्ति की हालत अधिक खराब थी, जिसके चलते मौके पर दम तोड़ दिया। इसकी उम्र 80 से अधिक बताई जा रही है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
दीमक पर तेजी से काम को चेक गणराज्य के वैज्ञानिकों से सहयोग लेगें-कुलपति दो दिवसीय बैठक में जुटे देश के 70 वैज्ञानिक प्रतिमा राणा। पालमपुर चौसकु हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में बुधवार को भूमिगत कीटों पर अखिल भारतीय नेटवर्क परियोजना की दो दिवसीय समूह बैठक का उद्घाटन हुआ। मुख्यातिथि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के उप महानिदेशक (फसल विज्ञान) डॉ. टीआर शर्मा ने वैज्ञानिकों से विभिन्न केंद्रों में किए गए शोध कार्यों की व्यापक समीक्षा करने और प्रमुख सफेद सूंडी के प्रबंधन के लिए किफायती, प्रभावी और व्यावहारिक एकीकृत प्रौद्योगिकी विकसित करने और देश की विभिन्न कृषि जलवायु स्थितियों और फसल प्रणालियों के तहत अन्य भूमिगत कीट प्रजातियों के लिए योजना तैयार करने को कहा। उन्होंने बताया कि लक्ष्य निर्धारित कर उत्कृष्ठता हासिल करने के लिए सभी 80 अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजनाओं के लिए निगरानी एवं सलाहकार समितियां गठित की गई है। उपमहानिदेशक ने कहा कि खाद्यान्न में देश की आत्मनिर्भरता के बावजूद यह चिंता का एक प्रमुख कारण है कि तीस फीसदी तक फसल का नुकसान कीड़ों और बीमारियों के कारण होता है। सफेद सूंड़ी एक बड़ा खतरा है, मगर पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय ने इस पर बढ़िया काम किया है। हालांकि कीट बहुत नुकसान पहुंचा रहे और सभी पौधों पर हमला कर रहें है। क्योंकि वैज्ञानिकों को फसलों को होने वाले नुकसान के साथ इनकी संख्या और ढांचागत तकनीक व आनुवंशिक परिवर्तनशीलता, व्यापक शोध व फेरोमौन, जैव नियंत्रण पर कार्य करने की आवश्यकता है। इतना ही नहीं सफेद सूंड़ी और दीमक पर व्यापक शोध के साथ यह देखा जाना चाहिए कि वह सबकुछ कैसे खाते और पचाते हैं। शोध विद्यार्थियों को भी इस कार्यो में शामिल करते हुए उनकी मदद ली जानी चाहिए। विदेश प्रवास पर गए कुलपति प्रो.एच.के.चौधरी ने अपने संदेश में बैठक में आने वाले प्रतिभागियों को भूमिगत कीड़ों सफेद सूंडी ,कटवर्म, दीमक, वायरवर्म के लिए प्रभावी और किसान अनुकूल नियंत्रण उपायों का सुझाव देने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि हानिकारक मिटटी के कीट आलू, राजमाश, मूंगफली, गन्ना, मक्का,सेब,नाशपत्ती, सब्जी आदि जैसी कई फसलों को गंभीर नुकसान पहुंचाते है, इसलिए भूमिगत कीड़ों के प्रबंधन के लिए अनुसंधान में तेजी लानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कई फसलों में वार्षिक नुकसान को कम करने के लिए सफेद सूंडी और दीमक से निपटने की आवश्यकता है। कुलपति ने बताया कि ऊंचे पहाड़ों में 80 फीसदी संक्रमण की सूचना मिली है जो हिमाचल प्रदेश में सफेद सूंड़ी के महत्व को दर्शाता है। डॉ.जीसी नेगी पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय के डीन व कार्यवाहक कुलपति डा. मनदीप शर्मा ने भी सफेद सूंडी को नियंत्रित करने की आवश्यकता पर बात करते हुए हानिकारक कीड़ों को नियंत्रित करने के लिए भागीदारी दृष्टिकोण अपनाने का सुझाव दिया। सहायक महानिदेशक आईसीएआर के सहायक महानिदेशक डॉ. एससी दूबे ने बतौर विशिष्ट अतिथि सुझाव दिया कि अवलोकन की पद्धति सावधानीपूर्वक होनी चाहिए और प्रबंधक एक समान और पर्यावरण के अनुकूल होना चाहिए। नेटवर्क समन्वयक डॉ. एएस बलोदा ने दुर्गापुर, रानीचौरी, पालमपुर, बैंगलोर और जोरहाट केंद्रों में अनुसंधान परियोजना के महत्व और उपलब्धियों व शोध कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अनुसंधान निदेशक डॉ. एसपी दीक्षित ने सभी का स्वागत किया। आयोजन सचिव डॉ. आरएस चंदेल ने बताया कि विश्वविद्यालय और राजस्थान कृषि अनुसंधान संस्थान द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस बैठक में डॉ. पीके मेहता, आरडी गौतम, वीवी राममूर्ति और जेके महापात्रा सहित देश के विभिन्न भागों से करीबन 70 प्रतिभागियों ने अपनी भागीदारी दर्ज करवाई है। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने कुछ तकनीकी प्रकाशनों का भी विमोचन किया। उद्घाटन सत्र में सभी सांविधिक अधिकारी, प्रमुख वैज्ञानिक और विद्यार्थी मौजूद रहें।
हर जिला में कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के साथ करेंगे मीटिंग: घनश्याम कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के कल्याण के लिए सरकार कृत संकल्प फर्स्ट वर्डिक्ट। बैजनाथ कर्मचारी एवं पेंशनर्स कल्याण बोर्ड के नवनियुक्त उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा के बैजनाथ के घट्टा में भव्य स्वागत किया गया। उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अपने गृह जिला में पहुंचे घनश्याम शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के कल्याण के लिए हरसंभव कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने कर्मचारियों को छहे वेतन आयोग के साथ-साथ अन्य वित्तीय लाभ देने में भी तत्परता के साथ कार्य किया है। कर्मचारी एवं पेंशनर्स कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष घनश्याम ने कहा कि बोर्ड कर्मचारियों के साथ आपसी समन्वय के साथ उनकी न्यायोचित मांगों को पूरा करवाने में सार्थक पहल करेगा। इसके साथ ही कर्मचारियों एवं पेंशनर्स की सुविधाओं के लिए भी उचित कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल के विकास में जहां सरकारों का योगदान रहता है। वहीं, पर राज्य भर के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के अथक प्रयास भी विकास में अमूल्य योगदान सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारी संगठनों को भी विश्वास में लेकर कार्य किया जाएगा। कर्मचारी एवं पेंशनर्स कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने कहा कि सभी जिलों के कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के साथ साथ बैठकें भी आयोजित करेंगे, ताकि कर्मचारियों एवं पेंशनर्स की समस्याओं का उचित समाधान सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर बैजनाथ के घट्टा में विधायक मुलख राज प्रेमी सहित भाजपा पदाधिकारियों, कर्मचारियों तथा पेंशनर्स ने नवनियुक्त उपाध्यक्ष घन श्याम शर्मा का भव्य स्वागत किया। कर्मचारी एवं पेंशनर्स कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने पालमपुर तथा पंचरूखी का प्रवास भी किया तथा यहां पर कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के साथ बैठक भी आयोजित की गई।
धीरा में अग्निशमन केंद्र का किया शुभारंभ पेयजल कगैहन-ठम्बू पेयजल योजना का लोकार्पण ऐच्छिक निधि से 60 लाभार्थियों को 7 लाख के चेक वितरित किए वितरित फर्स्ट वर्डिक्ट। पालमपुर विधानसभा अध्यक्ष, विपिन सिंह परमार ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में विकास के नए आयाम स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सुलह विस क्षेत्र विकास की दृष्टि की मॉडल क्षेत्र के रूप में विकसित हुआ है। सरकार ने लोगों के विश्वास को आधार बनाकर प्रदेश में संवेदनशीलता से विकास को आगे बढ़ाया है। विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने बुधबार को सुलाह निर्वाचन क्षेत्र के ग्राम पंचायत धीरा में अग्निशमन केंद्र का का लोकार्पण करने के साथ-साथ अग्निशमन सेवा के दो वाहनों को हरी झंडी देकर रवाना भी किया। इसके उपरांत उन्होंने पालमपुर से दिल्ली वाया भवारना, सिहौल, बोदा, मरहूं, पुड़वा, पंनहार वच्छबाई, भिल्ला-टंबर, भगोलू घट्टा-पिहड़ी, गलौटी, नाहलिया, झरूडी, मझींन, नादौन, चंडीगढ़ दिल्ली बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर शुंभारंभ किया। उन्होंने कहा की सुलह विधानसभा क्षेत्र का कोई भी ऐसा गांव नहीं जो बस सुविधा से वंचित हो। परमार ने कहा कि दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों तक हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधाएं प्रदान कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार ने पहली जुलाई से सरकारी बसों में महिलाओं के किराये को आधा किया है और प्रदेश में न्यूनतम किराये 7 रुपए से कम कर 5 रुपये किया गया है। उन्होंने पुढवा-बलोटा में पेयजल कगैहन-ठम्बू पेयजल योजना के तहत 8 लाख से निर्मित 50 हजार लीटर टैंक का लोकार्पण किया। इससे लगभग गांव बलोटा के 1620 लोगों की आबादी को फायदा होगा और साथ में गांव पुढबा के लिए 12 लाख की लागत से एक लाख लीटर टैंक का शिलान्यास भी किया। इससे 2260 लोगों की आबादी को फायदा होगा। 60 लाभार्थियों को 7 लाख राहत राशि वितरित’ विधानसभा अध्यक्ष ने धीरा में मुख्यमंत्री राहत कोष और ऐच्छिक निधि से 60 लाभार्थियों को लगभग 7 लाख से अधिक राशि के चेक वितरित किये। उन्होंने 06 महिला मंडलों काेे 11000-11000 रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने उप अग्निशमन केंद्र धीरा के लिए 05 लाख देने की स्वीकृति भी प्रदान की। कार्यक्रम में मंडल के अध्यक्ष देश राज शर्मा, धीरा पंचायत प्रधान कबिता धरबाल, प्रधान नोरा विकास धीमान, उपप्रधान धीरा कमलेश कुमारी, उप प्रधान कुहाना राकेश मेहता, प्रदेश व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष मदन ठाकुर, मंच संयोजक ग्राम केंद्र प्रभारी ओंकार सिंह बालिया, ग्राम पंचायत प्रधान पुढवा पवन राणा, उप प्रधान पवन राणा, ग्राम केंद्र अध्यक्ष प्रीतम राणा, भूतपूर्व बीडीसी चेयरमैन सुनील मेहता, ग्राम केंद्र अध्यक्ष कैप्टन देवेंज्क चौहान, बूथ अध्यक्ष दलीप घरवाल, कैप्टन अशोक घरवाल, संजीव धरबाल, कमांडेंट होमगार्ड मदन लाल, एसडीएम धीरा डॉ आशीष शर्मा, तहसीलदार जगदीश चंद, डीडीए एम एचआरटीसी पंकज चड्डा, अधिशासी अभियंता जल सक्ति विभाग अनिल पूरी व लोक निर्माण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
ईसी बैठक से पहले वीसी कार्यालय के बाहर सौंपा 10 सूत्रीय मांगपत्र आमीषा कुल्ला। शिमला छात्रों की मांगों को लेकर वीसी कार्यालय के बाहर जोरदार नारेबाजी के बीच ईसी सदस्य पिछले दरवाजे से हुए दाखिल। एनएसयूआई के छात्रों ने परिसर अध्यक्ष रजत पोन्टु की अगवाई में वीसी कार्यालय के पिछले गेट पर ही सदस्यों को सौंपा मांग पत्र, जिसमें निम्नलिखित मांगे की गई। 1. UG व PG कक्षाओं के परीक्षा परिणाम जल्द से जल्द घोषित किये जाए। साथ ही आगामी सत्र के लिए जल्द कॉउंसलिंग आयोजित कर एडमिशन प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाए। 2. सत्र 2020-21 की हॉस्टल कंटीन्यूएशन फीस माफ की जाए। साथ ही हॉस्टल मैसों में खाने की गुणवत्ता को सुधारा जाए। 3. छात्रावास आवंटन मे EWS वर्ग को भी विशेष रूप से सम्मिलित किया जाए। 4. Dept. of Lifelong Learning से जो सहायक आचार्य के एक सेंक्शन पद को पर्यावरण विज्ञान विभाग में रोस्टर सहित ट्रांसफर किया गया है उसे तत्काल निरस्त कर वापिस Dept. of Lifelong Learning में लाया जाए। और इस विभाग में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में ग्रामीण विकास/Rural Development के कैंडिडेटों को पूर्ण प्राथमिकता दी जाए। 5. विश्वविद्यालय परिसर मे खुले कामधेनु, NesCafe, hotspot व अन्य ढाबों पर लगातार प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों से की जा रही लूटपाट से छात्रों को राहत दिलाने के लिए उचित कीमतों को निर्धारित व खाद्य सामग्री की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए विशेष कमेटी (जिसमें छात्रों का प्रतिनिधित्व भी शामिल हो) गठित कर छात्रों को राहत प्रदान करें। 6. विश्वविद्यालय परिसर मे बन रहे Alumni Bhavan को वि.वि.की अपनी भूमि में न बना कर सरकार से विश्वविद्यालय के साथ लगती किसी जगह पर बनाया जाए, क्योंकि विश्वविद्यालय के बहुत सारे विभागों के पास आज भी अपना पुरा Infrastructure व पर्याप्त मात्रा मे Classrooms नही है। 7. वि.वि. Library में बंद पड़े Aquagurads व पुराने व टूटे-फटे टेबल कुर्सियों को तुरंत प्रभाव से बदला जाए। 8. प्रदेश विश्वविद्यालय में सेनिटाइजर मशीनों के नाम पर लाखों के घोटाले की जांच की जाए व जिस भी कंपनी/ माध्यम से इन मशीनों को लगवाया गया था, उन्हीं से दुबारा सभी मशीनों को लगवाया जाए। क्योंकि 95 प्रतिशत से भी अधिक मशीनें पिछले 2-3 महीनों से खराब है। 9. विश्वविद्यालय में नए छात्रावासों का निर्माण शीघ्र किया जाए, क्योंकि प्रदेश के अधिकतम विद्यार्थी विश्वविद्यालय में आर्थिक रूप से कमजोर व माध्यम वर्गीय परिवारों से संबंध रखते हैं। 10. एचपीयू का नाम पूर्व मुख्यमंत्री स्व. राजा वीरभद्र सिंह के नाम पर रखा जाए व वीरभद्र पीठ को शीघ्र शुरू कर इसी सत्र से विद्यार्थियों को इसमें दाखिला दिया जाए। NSUI ने मांग की कि प्रदेश के उच्चतम शिक्षण संस्थान में शिक्षा व शोध की गुणवत्ता को बनाए रखने और छात्रहितों की रक्षा के लिए विवि प्रशासन इन सभी मांगो को प्राथमिकता से पूरा करें।
एबीवीपी एचपीयू इकाई ने वृक्षमित्र अभियान के तहत सरोग में रोपे 3027 पौधे आमीषा कुल्ला। शिमला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट एवं विकासार्थ विद्यार्थी (एसएफडी) प्रकल्प के माध्यम से वृक्षमित्र अभियान के तहत मिलकर शिमला जिला के सरोग में वृक्षारोपण किया।इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में शिमला जिला की प्रमुख समाजसेवी विमल सना बतौर मुख्यातिथि, विजय प्रताप बतौर मुख्य वक्ता (उत्तर क्षेत्रीय संगठन मंत्री) एवं कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में डॉ. नितिन व्यास मौजूद रहे। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबाेधित करते हुए विमल सना ने कहा कि पेड़ों के बिना धरती पर जीवन नहीं हो सकता। पौधारोपण समय-समय पर होना चाहिए। ऐसी गतिविधियों में युवाओं की भूमिका अहम है। वनों को सुरक्षित रखना और वनों का दायरा बढ़ाना हमारा कर्म और धर्म है। उन्होंने कहा कि पौधे कम ही सही, लेकिन उनको लगाना हमारा परम कर्तव्य है। पृथ्वी पर वृक्ष होंगे, तभी हमें सांस लेने के लिए शुद्ध हवा मिलेगी। छात्रों को संबाेधित करते हुए विजय प्रताप ने कहा कि विद्यार्थी परिषद हमेशा से ही ऐसे कार्यों के लिए आगे रही है। हर वर्ष पौधरोपण किया जाता है। पौधों का संरक्षण भी विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता करते हैं। विद्यार्थी परिषद का प्रकृति से गहरा नाता रहा है। छात्रों को संबाेधित करते हुए नितिन व्यास ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्ष अत्यंत महत्वूपर्ण हैं। पौधों को हमें बच्चों की तरह देखरेख कर बचा कर रखना चाहिए। आज के समय में वातावरण दूषित होता जा रहा है, जिसे बचाने के लिए व स्वच्छ रखने के लिए पौधरोपण अधिक सरल व महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में हमारा योगदान सिर्फ पौधे रोपने से नहीं होगा, बल्कि पौधों का संरक्षण कर उन्हें पेड़ बनाना होगा। वृक्षारोपण अभियान के शिमला जिला प्रमुख दलीप ने कहा कि विद्यार्थी परिषद की ने आज शिमला जिला में 10हज़ार पौधे रोपित करें, जिसमें से विद्यार्थी परिषद की विश्वविद्यालय इकाई ने 3027 पौधे रोपे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु इस पहल में घणाट्टी के लोगों का विद्यार्थी परिषद को भरपूर समर्थन मिला और जिसके लिए विद्यार्थी परिषद उनका आभार प्रकट करती है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला प्रदेश में जयराम ठाकुर और केंद्र में मोदी सरकार ने जनता को महंगाई का एक और तोहफा दे दिया है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सौरभ चौहान ने कहा कि प्रीपैक्ड प्रोडक्ट पर 5 फीसदी जीएसटी लगाने से रसोई का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। इससे साधारण परिवार की रसोई का खर्च एक से दो हजार रुपए बढ़ जाएगा। सौरभ चौहान ने कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह फेल साबित हुई है। ऐसे में बेरोजगारों को रोजगार देने के स्थान पर महंगाई बढ़ाई जा रही है। सौरभ चौहान ने प्रदेश की जयराम सरकार से अपील करते हुए कहा कि इस जन विरोधी फैसले को वापिस लेने के लिए केंद्र पर दवाब बनाया जाए या फिर जयराम सरकार खुद बढ़ी हुई कीमत को वहन करें। सौरभ चौहान ने कहा कि लोगों के घरों का बजट बिगड़ गया है। अब रोज उपयोग में आने वाली चीजें महंगी मिलेंगी। केंद्र सरकार की अधिसूचना के अनुसार 18 जुलाई से प्रीपैक्ड प्रोडक्ट पर 5 फीसदी जीएसटी वसूल की जाएगी। नए नियमों के तहत सभी कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट के रेट भी बढ़ा दिए हैं, जहां पुराने कीमत वाले पैकेट हैं, उनसे कहा गया है कि वो उसमें 5 फीसदी जीएसटी जोड़कर ही बेचें। सौरभ चौहान ने कहा कि अब प्रदेश की जनता को अनब्रांडेड प्रोडक्ट जो 25 किलो या उससे कम की पैकिंग में है, उस पर 5 प्रतिशत जीएसटी देना होगा। इस नए टैक्स से चावल, आटा, मैदा, सूजी, पोहा, दही, छाछ, लस्सी, गुड़, चावल, चपटा या पीटा हुआ चावल, पार्ड चावल, सिंचाई किट, आर्थोपेडिक उपकरण, शरीर के कृत्रिम अंग, सर्जिकल बेल्ट जैसी मूलभत आवश्यकता वाली चीजें भी महंगी मिलेंगी।
ऊर्जा मंत्री ने किया बहु विशेषज्ञ शल्य चिकित्सा शिविर का शुभारंभ गगन शर्मा। पांवटा साहिब बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री, हिमाचल प्रदेश सुख राम चैधरी ने आज पांवटा साहिब के सिविल अस्पताल परिसर में बहु-विशेषज्ञ शल्य चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा एैसे शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और आकाश अस्पताल नई दिल्ली के सौजन्य से विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा यह निःशुल्क शल्य चिकित्सा शिविर लगाया गया है। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि केंद्र तथा प्रदेश सरकार का सदैव प्रयास रहा है कि स्वास्थ्य सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण हो, जिसके तहत आज प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। इसके अतिरिक्त केंद्र तथा प्रदेश सरकार की अनेकों कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आज आमजन तक पहुंच रहा है। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि पूर्व में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में दो छोटे भवन थे तथा इस दौरान एक कमरे में 9 डाक्टर बैठते थे। इसके उपरांत उनके कार्यकाल में इस अस्पताल के बिस्तरों और डॉक्टरों कि संख्या में वृद्धी हुई। अस्पताल परिसर में अतिरिक्त निर्माण के लिए वन भूमि को स्वास्थ्य विभाग को स्थानांत्रित करवाया गया। इसके उपरांत, अस्पताल में जनरेटर, लिफ्ट, डिजिटल एक्स रे, डायलिसिस मशीनें और कोविड के समय में ऑक्सीजन प्लांट, रक्त संग्रह इकाई स्थापित की गई। इसके अतिरिक्त ट्रामा सेन्टर की स्वीकृति भी प्राप्त हो गई है। इसके उपरांत ऊर्जा मंत्री ने बहु विशेषज्ञ शल्य चिकित्सा शिविर में उपचाराधीन मरीजों का हाल जाना तथा उनके परिजनों से भी मिले। उन्होंने शल्य चिकित्सा के उपरांत सभी मरीजों की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने इस शिविर में सेवाएं देने के लिए आकाश अस्पताल नई दिल्ली के विशेषज्ञ डॉक्टरों तथा उनकी टीम का भी धन्यवाद किया। इस दौरान आकाश अस्पताल के डॉ. नागेश याग्निक ने जानकारी देते हुए बताया कि गत शिविर के दौरान उनकी टीम द्वारा पांवटा साहिब में 280 ऑपरेशन किए गए थे। उन्होंने बताया कि इस शिविर में 20 से 24 जुलाई 2022 तक दूरबीन द्वारा पित्त की थैली की पथरी, बच्चे दानी की रसोली एवं बच्चे दानी का ऑपरेशन, रसौली, हर्निया, बवासीर, हाइड्रोसील, गिल्टी, विशेष मशीन द्वारा महिलाओं के लिकोरिया का इलाज, मोतियाबिंद, स्त्री और पुरुष नसबंदी आदि ऑप्रेशन किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से इस शिविर का लाभ उठाने की अपील भी की। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा पांवटा साहिब चरणजीत चाैधरी, सदस्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड राहुल चाैधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र चाैधरी, जिला भाजपा उपाध्यक्ष दिनेश नेगी, अधिशाषी अभियंता विद्युत बोर्ड अजय चाैधरी, डॉ. अमिताभ जैन सहित अस्पताल के अन्य डॉक्टर व कर्मचारी एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
कपिल शर्मा। फर्स्ट वर्डिक्ट खनन माफियाओं को नहीं बक्शा जायेगा- कुलभूषण शर्मा कपिल शर्मा। फर्स्ट वर्डिक्ट सिरमौर जिला के नाहन में नए खनन अधिकारी कुलभूषण शर्मा ने आज पदभार ग्रहण किया है। बता दें कि कुलभूषण शर्मा इससे पहले जिला मंडी, ऊना, सोलन और कांगड़ा के नूरपुर में अपनी सेवाएं दे चुके है। हाल ही में राज्य सरकार ने कुलभूषण शर्मा को बतौर सहायक भू विज्ञानी पदोन्नत कर नाहन में खनन अधिकारी का जिम्मा दिया है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन न हो इसके लिए टीम को तैनात किया जायेगा। जिले में अवैध खनन पर पूरी तरह से अंकुश लगाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। कुलभूषण शर्मा ने सभी क्रशर मालिकों को हिदायत दी कि यदि वह सरकारी मापदंडों के मुताबिक काम करते हैं तो ठीक है अन्यथा अवैध खनन करने वालो पर कानूनी करवाई की जाएगी।
मनाेज कुमार। कांगड़ा पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू अपनी जन आशीर्वाद यात्रा लेकर गांव अंदरेटा-सलाड़ी पहुंच कर महिला मंडलों, बुजुर्गों व नौजवानों से संवाद व रू-ब-रू हुए व समस्याओं को सुना व समस्याओं का समाधान करने के लिए अधिकारियों को व संबंधित विभागों को कहा। महिला मंडलों व नव युवकों को दस-दस हजार रूपए के नकद बैंक चैक दिए। उन्होंने कहा कि मैं अपनी मेहनत की कमाई से महिला मंडलों व नवयुवकों को मंदिर व धर्म यात्राओं के लिए नकद बैंक चैक दे रहा हूं। किसी भी महिला मंडल को पता नहीं 10 वर्ष में विधायक ने विकास न करवाकर कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र की बर्बादी कर दी है। कांगड़ा में ठाकुर जयराम सरकार मुख्यमंत्री प्राथमिकता के आधार पर काम करवा रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में डबल इंजन की सरकार काम कर रही है। सलाड़ी अंदरेटा सहित ठाकुरद्वारा गाहलियां डाका पलेरा रानीताल भंगवार 6 पंचायतों को पीने का पानी हर घर में जल नल योजना में 8 करोड़ रुपए दिए काम शुरू हो चुका है। रानीताल में जल शक्ति विभाग का सब डिवीजन व ठाकुरद्वारा में जेई का दफ्तर खोला व महिला मंडलों के उत्थान के लिए बैंक चैक दिए व दिए जा रहे हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा के सह मीडिया प्रभारी करण नंदा ने कहा कि कांग्रेस देश के कर मामलों के मामले में आम जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। जीएसटी परिषद ने सभी वस्तुओं जैसे दाल, गेहूं, राई, जई, मक्का, चावल, आटा, सूजी, बेसन, फूला हुआ चावल, दही को खुले में बेचे जाने पर और पहले से पैक या प्री-लेबल नहीं होने पर जीएसटी से छूट दी है। उन पर कोई जीएसटी नहीं लगेगा। मोदी सरकार ने घोषणा की है कि वे बुनियादी वस्तुओं पर कर नहीं लगाएंगे। निर्णय जीएसटी परिषद का है और कोई एक सदस्य नहीं है। उन्होंने कहा कि हाल ही में, जीएसटी परिषद ने अपनी 47वीं बैठक में दाल, अनाज, आटा, आदि जैसे विशिष्ट खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगाने के दृष्टिकोण पर पुनर्विचार करने की सिफारिश की थी। इस बारे में बहुत सारी भ्रांतियां हैं जो कांग्रेस पार्टी द्वारा फैलाई गई हैं। कांग्रेस से मेरा प्रश्न है कि क्या यह पहली बार है, जब इस तरह के खाद्य पदार्थों पर कर लगाया जा रहा है? नहीं। जीएसटी से पूर्व व्यवस्था में राज्य खाद्यान्न से महत्वपूर्ण राजस्व एकत्र कर रहे थे। अकेले पंजाब ने खरीद कर के रूप में खाद्यान्न पर 2,000 करोड़ रुपए से अधिक की वसूली की। इसे ध्यान में रखते हुए, जब जीएसटी लागू किया गया था, तो ब्रांडेड अनाज, दाल, आटे पर 5 प्रतिशत की जीएसटी दर लागू की गई थी। बाद में इसमें केवल उन्हीं वस्तुओं पर कर लगाने के लिए संशोधन किया गया, जो पंजीकृत ब्रांड या ब्रांड के तहत बेची गई थीं, जिस पर आपूर्तिकर्ता द्वारा लागू करने योग्य अधिकार नहीं छोड़ा गया था। इसका उन आपूर्तिकर्ताओं और उद्योग संघों द्वारा विरोध किया गया, जो ब्रांडेड सामानों पर कर का भुगतान कर रहे थे। उन्होंने इस तरह के दुरुपयोग को रोकने के लिए सभी पैकेड वस्तुओं पर समान रूप से जीएसटी लगाने के लिए सरकार को लिखा। कर में इस बड़े पैमाने पर चोरी को राज्यों द्वारा भी देखा गया था। फिटमेंट कमेटी- जिसमें राजस्थान, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, बिहार, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा और गुजरात के अधिकारी शामिल थे- ने भी कई बैठकों में इस मुद्दे की जांच की थी और दुरुपयोग को रोकने के लिए तौर-तरीकों को बदलने के लिए अपनी सिफारिशें की थीं। इसी संदर्भ में जीएसटी परिषद ने अपनी 47वीं बैठक में यह निर्णय लिया। 18 जुलाई, 2022 से इन वस्तुओं पर केवल जीएसटी लगाने के तौर-तरीकों में बदलाव किया गया था, जिसमें 2-3 वस्तुओं को छोड़कर जीएसटी के कवरेज में कोई बदलाव नहीं किया गया था। यह निर्धारित किया गया है कि कानूनी माप विज्ञान अधिनियम के प्रावधानों को आकर्षित करने वाली "प्री-पैकेज्ड और लेबल वाली" वस्तुओं में आपूर्ति किए जाने पर इन सामानों पर जीएसटी लागू होगा। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि दाल, गेहूं, राई, जई, मक्का, चावल, आटा, सूजी, बेसन, फूला हुआ चावल, दही जैसी चीजें, जब खुले में बेची जाती हैं और पहले से पैक या पहले से लेबल नहीं की जाती हैं, तो इनपर कोई जीएसटी लागू नहीं होगा।
कहा, मुकेश उठा रहे जनता की आवाज, कांग्रेस की सरकार का आना है तय ममता भनोट। ऊना हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अविनाश कपिला ने बुधवार को जारी प्रेस बयान में कहा कि हिमाचल प्रदेश की सरकार ने प्रदेश को आर्थिक संकट के दौर में पहुंचा दिया है, केवल फर्जी घोषणाएं करना सरकार का काम बन गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार को कर्ज पर श्वेत पत्र जारी करना चाहिए। उन्होंने कहा कि साढे चार वर्ष होने के बाद भी जिस प्रकार से भाजपा की सरकार कांग्रेस पर दोषारोपण करने का काम कर रही है। यह साबित करता है कि साढे़ 4 वर्ष में भाजपा की सरकार डबल इंजन को चलाने में प्रदेश में विफल हुई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने जनता के मुद्दों को उठाया है और लगातार विपक्ष जनता की आवाज बना है। इसलिए सरकार को अनेक मसलों पर यू -टर्न लेना पड़ा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के हितों की रक्षा करने का काम कांग्रेस पार्टी कर रही है, जबकि भाजपा ने लगातार माफिया को बढ़ावा दिया है। सरकार के इशारे पर माफिया चल रहा है। रेत माफिया, खनन माफिया, भू-माफिया, वन माफिया, तबादला माफिया, हिमाचल को बेचने का माफिया भाजपा की सरकार के संरक्षण में चल रहा है। अविनाश कपिला ने कहा कि प्रदेश में जनता के मुद्दों की आवाज को खड़ा करने का काम नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने किया है। उन्होंने कहा कि लगातार सरकार पर पैनी नजर रखते हुए नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने आवाज को उठाया है। उन्होंने कहा कि बिना डरे हुए, बिना झुके हुए। आज भी हिमाचल प्रदेश की आवाज को बुलंद करने का काम नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री कर रहे हैं और उन्हें सभी विधायकों का समर्थन प्राप्त है। सभी विधायक मिलकर के हिमाचल के हित की बात को रख रहे हैं। अविनाश कपिला ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के आधुनिक निर्माता वीरभद्र सिंह ने जिस प्रकार से प्रदेश के विकास को आगे बढ़ाया कांग्रेस पार्टी वीरभद्र सिंह के विजन को आगे बढ़ाएगी। हिमाचल का विकास करने का काम हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार करेगी। उन्होंने कहा कि हाईकमान ने कांग्रेस पार्टी की कमान सांसद प्रतिभा सिंह को देखकर एक सराहनीय कार्य किया है। प्रतिभा सिंह लगातार सड़कों पर उतर कर जनसमर्थन जुटाने का काम कर रही है। काग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम हो रहा है। अविनाश कपिला ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस के सभी नेता एकजुट होकर के लड़ाई लड़ रहे हैं। जनता अब जुमलों में आने वाली नहीं है, भाजपा के झूठे वादों में आने वाली नहीं है। क्योंकि जनता को पता है कि हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक इच्छाशक्ति के साथ कांग्रेस ही काम करेगी। रायजादा लड़ रहे जनता की लड़ाई अविनाश कपिला ने कहा कि ऊना सदर में लगातार जनता की आवाज उठाने का काम सदर के विधायक सतपाल रायजादा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सतपाल रायजादा ने जनता की आवाज को उठाया है, जनता के हित की लड़ाई को लड़ा है। उन्होंने कहा कि आज जनता का समर्थन मिल रहा है। जनता रायजादा के साथ है। अविनाश कपिला ने कहा कि सभी एकजुट होकर के कांग्रेस पार्टी के लिए काम करें, ताकि जनता की सहूलियत का ध्यान कांग्रेस सरकार सत्ता में आने पर रख सके।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज बिलासपुर में 4.92 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस का शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा लोकार्पण किया। इसका शिलान्यास वर्ष 2020 में किया गया था और इस वेयरहाउस को रिकॉर्ड समय अवधि में तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में ईवीएम वेयरहाउस स्थापित किए जा रहे हैं, ताकि विशिष्ट मापदंडाें के साथ ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को एक साथ एक स्थान पर रखा जा सके। जयराम ठाकुर ने ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस के निर्माण संबंधी मामला भारत निर्वाचन आयोग के समक्ष रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। इससे न केवल मशीनों की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष रूप से पूरा करने में भी सुविधा प्रदान होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को राजकीय महाविद्यालयों या स्कूल परिसरों में रखा जाता था और इस स्थिति में इन मशीनों के लिए सुरक्षा संबंधी व्यवस्था करनी पड़ती थी। उन्होंने कहा कि इससे शिक्षण संस्थानों के कमरों का लंबे समय तक उपयोग होने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होती थी। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा समाज के कमजोर और वंचित वर्गों पर विशेष ध्यान देते हुए उनके उत्थान के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के गठन के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रदेश में 75 कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन इन अवधि के दौरान प्रदेश में हुई प्रगति को दर्शाने में सहायक सिद्ध होंगे। इस अवसर पर ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस बिलासपुर की मुख्य विशेषताओं पर एक प्रस्तुति भी दी गई। कार्यक्रम के दौरान खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजिंद्र गर्ग, विधायक सुभाष ठाकुर, जेआर कटवाल और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा बिलासपुर में उपस्थित थे।
अधिकारियाें ने नाकामी छुपाने के लिए राेया काेविड का राेना मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट दाड़लाघाट से पिपलूघाट बाया काकडा संपर्क पर कुछ दिनों पूर्व की गई मेटलिंग उखड़ना शुरू हो गई है। लोग ठेकेदार और लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। तीन किलोमीटर तक मेटलिंग कार्य किया है, पर प्रॉपर ड्रेनेज न होने की वजह से बारिश का पानी सड़क में इकट्ठा हो जाता है और सड़क जगह-जगह पर खराब हो रही है। एक जगह पूरी तरह से उखड़ चुकी मैटलिंग की जगह गटका भर दिया गया है। कच्ची छोड़ दी गई सड़क के एक भाग में बारिश का पानी इकठ्ठा हो जाता है और सड़क तालाब में तबदील हो जाती है, जिसकी वजह से वाहन चालकों को परेशानी और हादसों का सामना करना पड़ रहा पड़ रहा है। प्रधान ग्राम पंचायत सूरजपुर ओम प्रकाश शर्मा और स्थानीय लोगों में जगदीश, अजय, अंकुर व अनिल ने बताया कि तीन किलोमीटर सड़क पर मेटलिंग कार्य के चलते छ दिनों तक सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद रखी गई थी। रोजाना शैक्षणिक संस्थानों और कार्यालय जाने वाले लोगों की भारी असुविधा का सामना करना पड़ा था। अगले तीन किलोमीटर के कार्य के दौरान फिर वाहनों की आवाजाही बंद रखी जाएगी और लोगों को फिर असुविधा झेलनी पड़ेगी। अच्छा होता अगर विभाग पूरे काम को एक ही बार में पूरा करवा देता। बरसात में सड़क पर सफर करने वालों की सुरक्षा और सुविधा रोजाना दाव पर लग रही है। लोगों का आरोप हैं कि लोक निर्माण विभाग ठेकेदारों की सुविधा के अनुसार चल रहा है, पर जिस जनता के लिए सड़क बन रही है, उसकी सुविधा और सुरक्षा की किसे फिक्र नहीं है। लगभग छ किलोमीटर की इस सड़क को दो सन्युक्त ठेकेदार मिलकर भी निर्धारित समय तक नहीं बना पा रहे हैं। हालांकि इसकी एक्सटेंनशन के लिए विभाग कोविड को वजह बता रहा है। सड़क का कार्य 23 जून, 2020 को शुरू हुआ था, जिसे 23 अगस्त, 2021 तक पूरा किया जाना था, लेकिन एक वर्ष से ऊपर हो चुका हैं। दो ठेकेदार मिलकर भी छह किलोमीटर कार्य को समय पर पूरा नहीं कर पाए। सड़क के कार्य में हो रही देरी की वजह से स्थानीय लीगों और वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सड़क की खस्ताहालत और इससे उड़ने वाली भारी धूल से भी वाहन चालक परेशान है। सड़क से सटे घरों में रह रहे लोगों को धूल फांकनी पड़ रही है। लोगों का आरोप है कि ठेकेदार सड़क पर धूल से बचाव के लिए पानी का भी छिड़काव नहीं करता है। खराब सड़क की वजह से रोज दाड़लाघाट जाने वाले नोकरी पेशा और कारोबारियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोक निर्माण विभाग उपमंडल दाड़लाघाट के सहायक अभियंता बलिराम कश्यप के अनुसार कोविड की वजह से सड़क का कार्य समय पर पूरा नहीं कर पाए हैं। सड़क में अभी पानी की निकासी के लिए नालिया बननी बाकी है। सड़क के कार्य को जल्द पूरा करने की कोशिश है। इसी सीजन में सितंबर से मेटलिंग के शेष कार्य को शुरू कर दिया जाएगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना के बयान से इस वर्ष जीतने वाले प्रत्याशी को ही भाजपा टिकट देगी। जहां पूरे प्रदेश में टिकट के चाहवान सक्रिय हो गए हैं। वहीं, रोहडू विधानसभा क्षेत्र में भी भाजपा के भीतर टिकट की आस लगाए नेता अपनी खोई हुई जमीन तलाशने में लगे हैं । क्योंकि इस विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेत्री व वर्तमान विधायक मोहन लाल के मध्य 2017 के आम चुनाव में लगभग दस हजार वोटों का अंतर रहा था। 2017 में ठीक चुनाव से पहले पुलिस की नौकरी छोड़ने वाले राजेंद्र धिरटा का टिकट एन वक्त पर पार्टी ने शशिबाला को देकर अचंभित कर दिया था। राजिंद्र धिरता उस समय भी वर्तमान मंडल अध्यक्ष बलदेव रांटा की पहली पसंद थे, परंतु धिरटा तत्कालीन भाजपा मंडल अध्यक्ष का आशीर्वाद प्राप्त करने में असफल रहे थे। पिछले तीन वर्षों में भाजपा में कुछ ऐसे भी चेहरे रहे हैं, जो अब पूरी तरह से इस दौड़ से बाहर हैं। इनमें खषधार जिला परिषद वार्ड के सदस्य रहे वह 2017 में भाजपा मंडल रोहड़ू की पहली पसंद अरविंद धीमान भाजपा से दूरी बनाए हुए है। वहीं, गोंसारी से लगातार चौथी बार प्रधान वह पूर्व में अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष ज्वार सिंह की सक्रियता चौंकाने वाली है। क्योंकि पंचायती राज में लगातार अपना जलवा कायम करने वाली इस शख्सियत की सादगी के कायल प्रदेश भाजपा के आला नेता भी हैं। इन सब में एक चेहरा ऐसा भी है, जो क्षेत्र में अपनी सक्रियता न दिखाकर संगठन के कार्य को अधिमान दे रहा है, वह है पूर्व अनुसूचित जाति मोर्चा के महामंत्री वह वर्तमान में मोर्चा के जिला अध्यक्ष विनोद बुशेहरी। यदि इस प्रकार की लड़ाई हुई थी। विनोद बुशेहरी आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा में चौंकाने वाला नाम हो सकते हैंl यदि भाजपा की कार्यप्रणाली पर नजर दौड़ाई जाए, तो भाजपा में कुछ भी संभव है। बहरहाल ये सारा घटनाक्रम वर्तमान नेत्री के लिए किसी भी प्रकार पक्ष में होता नहीं दिखता।
रंजीत ठाकुर। कनिहार पुलिस पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन मुख्यालय कुनिहार के उप प्रधान मुनीलाल के निधन पर एसोसिएशन के प्रधान धनीराम तनवर सहित पूरी कार्यकारणी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। धनीराम तनवर ने बताया कि मुनीलाल बहुत ही ईमानदार व एसोसिएशन के सक्रिय कार्यकर्ता थे, जो कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से एसोसिशन के सभी सदस्य आहत हुए है। पूरी एसोसिएशन ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। धनीराम तनवर ने बताया कि मुनीलाल का अंतिम संस्कार कल चंबाघाट सोलन में किया गया, जंहा एसोसिएशन ने उनके पार्थिव देह पर श्रद्धांजलि अर्पित की, तो वहीं स्थानीय पुलिस द्वारा भी अंतिम समय पर मुनीलाल के पार्थिव देह पर श्रद्धाजंलि अर्पित कर सम्मान दिया गया।
बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री, हिमाचल प्रदेश सुखराम चौधरी 21 व 22 जुलाई 2022 को जिला सिरमौर के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर होगे। इस दौरान ऊर्जा मंत्री क्षेत्र में उद्धघाटन तथा विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगें, इसके अतिरिक्त ऊर्जा मंत्री क्षेत्र में जन समस्याएं सुनेंगें। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि ऊर्जा मंत्री 21 जुलाई 2022 को दोपहर 01.00 बजे से दोपहर 02.00 बजे तक गोयल धर्मशाला, पांवटा साहिब में "उज्ज्वल भारत, उज्जवल भविष्य, पावर@2047" के उपलक्ष्य में केंद्रीय विद्युत मंत्री और एनआरई के साथ वर्चुअल बैठक में भाग लेंगे। इसके उपरांत ऊर्जा मंत्री दोपहर 02.30 बजे खोदरी माजरी पंचायत में पेयजल आपूर्ति योजना का लोकार्पण करने के उपरांत जन समस्याएं सुनेंगें। ऊर्जा मंत्री सायं 04.30 बजे गोजर पंचायत में जन समस्याएं सुनेंगें तथा सायं 06:00 बजे पातलियों पंचायत में जन समस्याएं सुनेंगें। उन्होंने बताया कि ऊर्जा मंत्री 22 जुलाई को पांवटा साहिब में जन समस्याएं सुनेंगें।
सिरमौर जिला के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह के साथ लगते गांव टिकरी के मुकेश भारद्वाज उर्फ़ अंकु हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग एग्जाम पास कर कंप्यूटर इंजीनियरिंग लेक्चरर क्लास-1 चयनित हुए है। इनकी माता जयंती देवी व पिता कैलाश भारद्वाज किसान है। काफी मशक्कत से इनके मां बाप ने इनकी कंप्यूटर इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करवाई और इसका बेहतरीन परिणाम भी मिला है। अंकू ग्रामीण इलाके के अन्य किसान मजदूर परिवारों के लिए भी प्रेरणास्रोत्र बन गए हैं। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा पॉलिटेक्निक कॉलेज के लिए निकाले गए मात्र 4 पद में से 1 पर उन्हे कामयाबी मिली।
चौपाल से लगभग 30 किलोमीटर दूर मढांह लाणी, जहां से चुडधार के लिए पैदल रास्ता जाता है में करीब 6:30 बजे शाम चार ढारो/ढाबों में अचानक आग लगने से चारों ढाबें जल कर राख हो गए है। इन ढाबों के साथ सड़क पर एक ऑल्टो व एक मोटरसाइकिल भी खड़ी थी, जो आग की चपेट में आ गई है । प्राप्त जानकारी अनुसार ऑल्टो कार खजान सिंह ठेकेदार की बताई जा रही है। खजान सिंह जिला सिरमौर के शिलाई के रहने वाले बताए जा रहे है, तथा चूडधार मंदिर में ठेकेदारी का कार्य करते है, तथा मोटरसाइकिल मालिक का अभी तक कोई पता नहीं चला है। जिन लोगों के ढाबों में आग लगी है उनके नाम श्याम सिंह गांव ठाणा पुलवाहल, प्रताप सिंह गांव ठाणा पुलवाहल, राकेश गांव हनल, गजटा सरांह। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस आगजनी से कोई भी जानी नुक़सान नहीं हुआ है। इस आगजनी के बारे में थाना चौपाल को भी सूचित कर दिया गया है।
मनोज कुमार। कांगड़ा हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण कल्याण परिषद की आवश्यक बैठक 21 जुलाई को 11 बजे टंडन क्लब कांगड़ा में परिषद के प्रदेश अध्यक्ष पंडित वेद प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में होगी। यह जानकारी देते हुए परिषद के राज्य महासचिव डॉ. गौत्तम शर्मा व्यथित ने बताया कि बैठक में कांगड़ा में निर्माणाधीन भगवान परशुराम भवन के निर्माण को लेकर चर्चा व विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक में परिषद के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों की उपस्तिथि अनिवार्य है, ताकि चर्चा/विचार विमर्श उपरांत भवन निर्माण को अंतिम रूप दिया जा सके। बैठक में अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषयों पर भी चर्चा की जाएगी। बैठक में सभी के बहुमूल्य सुझावों का भी स्वागत रहेगा। बैठक उपरांत दोपहर के भोजन की व्यवस्था भी वहीं रहेगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज यहां भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए लोगों की सुविधा के दृष्टिगत बीबीएमबी को मंडी जिला के नाचन क्षेत्र की बग्गी-धनोटू-सुन्दरनगर सड़क की मेटलिंग और टारिंग का कार्य करने को कहा। जयराम ठाकुर ने कहा कि सुंदरनगर में थवाल पुल के काम में तेजी लाई जानी चाहिए और बीबीएमबी को उसके द्वारा निर्मित 40 मीटर मंगलाह पुल के साथ सड़कों के निर्माण पर भी विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे मंडी जिले के सुंदरनगर, नाचन, बल्ह और सराज विधानसभा क्षेत्रों की कई पंचायतों के लोगों को सुविधा होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीबीएमबी अधिकारियों को परियोजनाओं से उपजाऊ भूमि तक गाद के फैलने को रोकने के लिए एक तंत्र विकसित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों की बेशकीमती जमीन को बचाने के लिए उपयुक्त दीवार लगाने के साथ-साथ अन्य सुरक्षा उपाय किए जाने चाहिए। जयराम ठाकुर ने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए नहर के किनारे क्रैश बैरियर भी लगाए जाएं। उन्होंने बीबीएमबी प्राधिकरण को पंडोह के पास बाखली पुल की मरम्मत और रखरखाव के अलावा पंडोह में इको पार्क की उचित सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी कहा। मुख्यमंत्री ने बीबीएमबी के अधिकारियों को लोगों की सुविधा के दृष्टिगत पौंग बांध की बाहरी सीमा के साथ सुरक्षा दीवारों के निर्माण के अलावा क्षेत्र में सड़कों के निर्माण और रखरखाव के लिए भी कहा। नाचन के विधायक विनोद कुमार, सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल और देहरा के विधायक होशियार सिंह ने बीबीएमबी परियोजनाओं के संबंध में अपने विभिन्न मामले उठाए। बीबीएमबी के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि बोर्ड परियोजना क्षेत्र से संबंधित सभी मुद्दों को सही परिप्रेक्ष्य में लेगा और चल रही परियोजनाओं को समयबद्ध पूरा करना भी सुनिश्चित करेगा। बैठक में मुख्य सचिव आरडी धीमान, निदेशक ऊर्जा हरिकेश मीणा, राज्य सरकार और बीबीएमबी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
फर्स्ट वर्डिक्ट। बद्दी अटल शिक्षा कुंञ्ज, कालूझिंडा स्थित आईईसी यूनिवर्सिटी में मेडीकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए कड़ी सुरक्षा व सीसीटीवी निगरानी के बीच नीट की परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा हेतु केंद्रों के अध्यक्षों, पर्यवेक्षकों व निरीक्षकों को एक दिन पूर्व ही यूनिवर्सिटी में प्रशिक्षण देकर सभी नियमों से अवगत करा दिया गया था। शांतिपूर्ण परीक्षा हेतु केंद्रों पर सुरक्षा एजेंसियों के साथ ही पुलिस बल की भी तैनाती करवाई गई थी। नीट के इस परीक्षा केंद्र में कुल 216 पंजीकृत छात्रों में से 199 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। सभी परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति व पूरी चेकिंग के उपरांत ही उन्हें परीक्षा कक्षों में प्रवेश दिया गया। यह परीक्षा डॉ. रणदीप सिंह केंद्र अधीक्षक, रमन कुमार उप अधीक्षक, भारतेंदु शर्मा पर्यवेक्षक, पुष्पेंद्र कुमार उप पर्यवेक्षक और विनीता जोशी नगर समन्वयक की निगरानी में सुचारू रूप से संपन्न हुई। इस अवसर पर आईईसी यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. (डॉ.) शमीम अहमद ने सभी परीक्षार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
मनोज कुमार। कांगड़ा गांव जनयानकड़ के सेवानिवृत्त वरिष्ठ दूरसंचार अधिकारी सुभाष चंद का शनिवार को निधन हो गया। वे 68 वर्ष के थे तथा कुछ समय से अस्वस्थ थे। छोटी उम्र में ही उनकी नियुक्ति दूरभाष केंद्र पटियाला में ऑपरेटर के पद पर हुई थी। जहां काफी वर्ष सेवाएं देने के बाद उनका स्थानांतरण चंडीगढ़ में हुआ। वहां भी उन्होंने लंबे समय तक सेवाएं दीं। ये वो दौर था, जब फोन नहीं हुआ करते थे। दूरसंचार विभाग को भारत संचार निगम लिमिटेड ( BSNL) में बदले जाने पर वे कांगड़ा में सुपरिन्टेंडेंट के पद पर पदोन्नत हुए। वहां से सीनियर सुपरिन्टेंडेंट धर्मशाला स्थानांतरित हुए। दूरसंचार विभाग में 44 वर्ष तक सेवाएं देने के बाद 2013 में वे इसी पद पर कांगड़ा से सेवानिवृत्त हुए। उनके आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति व सद्गति प्रदान करे।उनका रस्म वार (भोज) शनिवार 23 जुलाई को उनके निवास जनयानकड़ में होगा। ये जानकारी उनके सपुत्र मुनीष कुमार ने दी।
मनोज कुमार। कांगड़ा शक्ति क्लब भड़ियाड़ा द्वारा तीन दिवसीय स्पोर्ट्स मेले का आयोजन किया गया। जिसमें कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन व दौड़ प्रतियोगिता अन्य खेल खेंली गई। तीन दिवसीय स्पोर्ट्स मेले समापन गत रात्रि मंगलवार को किया गया। समापन अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहां पहुंचने पर शक्ति युवा क्लब के प्रधान सौरभ चौधरी अन्य प्रतिनिधियों ने मुख्यातिथि का फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। स्पोर्ट्स मेले के बारे में जानकारी देते हुए युवा शक्ति क्लब के प्रधान सौरव चौधरी ने बताया कि यह स्पोर्ट्स मेला हर्ष वर्ष करवाया जाता है और इस मेले में हिमाचल प्रदेश में पंजाब से खिलाड़ी इस स्पोर्ट्स मेले में भाग लेते हैं। इस अवसर पर युवा शक्ति क्लब द्वारा मुख्यातिथि के प्रमुख कुछ एक मांगें भी रखी गई।युवाओं को संबोधित करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ ने कहा कि खेलों को खेल की भावना से खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वस्थ दिमाग और छात्र के सर्वांगीण विकास के लिए स्वस्थ शरीर बेहद जरूरी है। बराड़ ने कहा कि हिमाचल की भाजपा सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और उसी का नतीजा है कि हिमाचल के खिलाड़ी लगातार मेडल जीतकर हिमाचल है व भारत देश का नाम रोशन कर रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने खेल के आयोजकों को 21 हजार की प्रोत्साहन राशि दी और साथ ही स्कूल की दीवार की चारदीवारी के लिए 1 लाख रुपए देने की घोषणा की।
उपायुक्त ने एसएसबी केंद्र सपड़ी में औषधीय पौधारोपण कर किया हर्बल विक्रय केंद्र का शुभारंभ विनायक ठाकुर। देहरा आयुर्वेद तथा पारंपरिक उपचार पद्धति को बढ़ावा देने के साथ साथ लोगों को आय के साधन उपलब्ध करवाने हेतु जिला कांगड़ा के प्रत्येक विकास खंड में औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। ज्वालाजी स्थित एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र में औषधीय पौधे को रोपित कर हर्बल विक्रय केंद्र का शुभारंभ करते हुए उपायुक्त कांगड़ा डाॅ. निपुण जिंदल ने यह शब्द कहे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में एसएसबी केंद्र सपड़ीे में आयुष विभाग के औषधीय पौधों के विशेषज्ञों के सहयोग से हर्बल नर्सरी को भी स्थापित किया जाएगा। उपायुक्त कांगड़ा डाॅ निपुण जिंदल ने इस अवसर पर एसएसबी केंद्र सपड़ी में स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए औषधीय पौधों के उत्पादों के विक्रय केंद्र का शुभारंभ किया। उपायुक्त ने कहा कि मिशन धनवंतरी के तहत जिला कांगड़ा के 16 विकास खंडों में हर्बल नर्सरी की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि आयुष विभाग द्वारा एक विकास खंड से शुरु की गई इस पहल को अब जिला प्रशासन द्वारा मिशन धनवंतरी के तहत पूरे जिला में फैलाया जा रहा है। इससे प्रत्येक विकास खंड में औषधीय पौधों की नर्सरी को विकसित कर औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि कोरोना के संकट काल में सबने यह अनुभव किया कि आधुनिक के साथ-साथ हमारी पारंपरिक उपचार पद्धति भी स्वस्थ जीवन के लिए कितनी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बदली हुई जीवनशैली के कारण आज असंख्य रोग हर मानव शरीर को घेर रहे हैं। इस हेतु आषौधीय पौधों और चिकित्सक के परामर्श अनुसार उनके सही सेवन से हम अपने शरीर को स्वास्थ्य लाभ पहुंचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि औषधीय पौधों का हमारी उपचार पद्धति में बहुत अधिक महत्व है और इसके सेवन से कईं असाध्य रोगों से लड़ने की शक्ति भी मिलती है। उपायुक्त ने कहा कि इसके महत्व को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने मिशन धनवंतरी की शुरुआत करते हुए पूरे जिला में औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है। उपायुक्त ने बताया कि मनरेगा के अंतगर्त कंवर्जेंस माॅडल के तहत भी प्रशासन द्वारा औषधीय पौधों की नर्सरी को स्थापित करते हुए इनकी खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके संचालन हेतु मुख्यमंत्री एक बीघा योजना, पंचायतों में उपलब्ध सरकारी जमीन और किसानों को निजी भूमि में भी इसकी खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि औषधीय पौधों की सफल खेती के साथ पंचायतों में विभिन्न स्वयं सहायता समूहों के निर्माण को भी जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से औषधीय पौधों से विभिन्न उत्पाद तैयार कर उन्हें बाजार में विक्रय किया जाएगा, जिससे किसानों की आय में बढ़ोतरी के साथ साथ घरद्वार पर ही महिलाओं को आय और रोजगार के अच्छे साधन उपलब्ध होंगे। इस अवसर पर डीआईजी प्रशिक्षण केंद्र सपड़ी विक्रम सिंह ठाकुर, सहायक कमाण्डर विनोद तलवार, डिप्टी कमांडेंट राकेश कुमार, जिला नोडल अधिकार आयुष विभाग डाॅ. सुनिल सहित विभिन्न स्वयं सहायता समूह के सदस्य उपस्थित रहे।
हिमाचल प्रदेश न्यू पेंशन कर्मचारी महासंघ पुरानी पेंशन बहाली को लेकर लगातार सरकार से मांग कर रहे हैं ऐसे में अब एक बार फिर एनपीएस कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार को मानसून सत्र में विधानसभा घेराव की चेतावनी दी है जिसके मद्देनजर एनपीएस कर्मचारी खंड सर से लेकर राज्य स्तर तक मिशन मानसून सत्र विधानसभा घेराव की रणनीति तैयार की जा रही है वहीं ग्रामीण विकास अभिकरण भवन के सभागार में महिला विंग की अध्यक्षा निशा वर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें कुल्लू सदर खंड के पदाधिकारियों ने आगामी रूपरेखा तैयार की जिसमें मिशन मानसून सत्र को घेरने की रणनीति तैयार की जा रही है ऐसे में मानसून सत्र में विधानसभा घेराव को लेकर हजारों की संख्या में कर्मचारी कुल्लू जिला से जाएंगे जिसको लेकर बैठक में निर्णय लिया गया। जिला कुल्लू न्यू पेंशन कर्मचारी महासंघ महिला विंग की अध्यक्ष निशा शर्मा ने कहा कि एनपीएस कर्मचारी प्रदेश सरकार से 2015 से लेकर लगातार पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आंदोलन कर रहे हैं उन्होंने कहा कि ऐसे में लंबे समय से बार-बार सरकार से कम बात किया जा रहा है उन्होंने कहा कि जब माननीय को पुरानी पेंशन स्कीम कल लाभ है तो दशकों तक विभिन्न विभागों में एनपीएस कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ क्यों नहीं दिया जा रहा है उन्होंने कहा कि ऐसे में एक देश में दो कानून नहीं चलेंगे कर्मचारियों को एनपीएस स्कीम और माननीय को पुरानी पेंशन स्कीम से भेदभाव किया जा रहा है उन्होंने कहा कि ऐसे में सरकार के समक्ष बार-बार राज्य कमेटी के पदाधिकारी पुरानी पेंशन बहाली को मांग कर रहे हैं ऐसे में सरकार को जल्द कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पुरानी पेंशन बहाल कर कर्मचारियों को पेंशन का लाभ देना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मांग की कि प्रदेश के ढाई लाख से अधिक एनपीएस कर्मचारियों की एकमात्र मांग पुरानी पेंशन बहाल कर कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित किया जाए।
100 से ज्यादा पात्र लोगों को वितरित की गृह अनुदान राशि व सहायता उपकरण आलाेक। कुल्लू लोगों के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार की बहुत सारी योजनाएं हैं, जो समाज के प्रत्येक व्यक्ति को लाभान्वित करती हैं। इन योजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन इमानदारी के साथ किया जाना चाहिए, ताकि पात्र लोगों को समयबद्ध इनका लाभ मिल सके। यह बात शिक्षा व कला, भाषा एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने मंगलवार को मनाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अंबेदकर भवन पतलीकूहल में जिला कल्याण विभाग द्वारा आयोजित एक जन जागरूकता कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सरकार की योजनाएं अंतिम छोर पर बैठक अंतिम व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए। कोई एक व्यक्ति भी योजना के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके लिए विशेष प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि चुने हुए प्रतिनिधियों और अधिकारियों में जनसेवा का जज्बा होना चाहिए, तभी योजनाएं धरातल पर दिखाई देती हैं। गोविंद ठाकुर ने कहा कि हमारी सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन की पात्रता के लिए आयुसीमा को 80 साल से घटाकर 70 साल किया और अब महिलाओं के लिए यह सीमा 65 साल कर दी है। उन्होंने कहा कि सभी प्रकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशनों में दो बार बढ़ौतरी की गई है। कुल्लू जिला की ही बात की जाए, तो यहां 20934 वृद्धजनों को वर्तमान में 1700 रुपए मासिक पेंशन प्रदान की जा रही है। विधवा व दिव्यांगजनों की पेंशन को 850 रुपए से बढ़ाकर 1150 रुपये किया गया है। 70 प्रतिशत या इससे अधिक विकलांगता वाले व्यक्तियों को भी 1700 रुपए प्रति माह पेंशन दी जा रही है। स्वर्ण जयंती नारी संबल योजना के तहत 65 से 69 वर्ष आयु की महिलाओं को हर महीने 1150 रुपये पेंशन प्रदान की जा रही है। जिला में सभी पेंशन योजनाओं बीते साल 62.40 करोड़ की राशि व्यय की गई है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के तहत जनवरी 2018 से जुलाई, 2022 तक जिला में गृह निर्माण के तहत 587 मामले स्वीकृत किए गये हैं। अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ें वर्ग एवं अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों को 1.50 लाख की दर से मकान बनाने के लिये 8.18 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। गोविंद ठाकुर ने कहा कि मनाली विधानसभा क्षेत्र में विकास को लेकर किसी प्रकार की कमी नहीं रखी गई है। पतलीकूहल में मल्टीस्पैशियलिटी अस्पताल का निर्माण लगभग 80 करोड़ की लागत से हंस फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है और आने वाले समय में लोगों को मुफ्त उपचार सुविधा इस अस्पताल में मिलेगी। उन्होंने क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू तथा मनाली में चिकित्सकों के पदों को भरने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कुल्लू में सभी 37 पद डॉक्टरों के भरे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में महिला मंडलों को 40 हजार मीटर कपड़ा मास्क बनाने के लिए बांटा। गांव-गांव जाकर जरूरतमंद लोगों का मुफत राशन वितरित किया गया। महिलाओं को 2000 सिलाई मशीने वितरित की। युवा मंडलों को खेलों का सामान वितरित किया, ताकि वे नशे की ओर आकर्षित न हो। इस साल वह महिला मंडलों को 25-25 कुर्सिया तथा दरियां वितरित करेंगे। युवक मंडलों को ट्रैक सूट व वॉलीबाल किटस् प्रदान की जाएगी। शिक्षा मंत्री ने इस मोके पर स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के तहत 40 लाभार्थियों को मकान बनाने की पहली किश्त के तौर पर 75000 रुपये के चैक प्रदान किये। उन्होंने 17 लाभार्थियों को गृह अनुदान राशि के स्वीकृति पत्र भी बांटे। मंत्री ने बेटी है अनमोल योजना के तहत 14 बेटियों को प्रत्येक को 12000 रुपये की एफडी भी वितरित की। उन्होंने 13 दिव्यांगजनों को व्हील चेयर तथा अन्य सहायता उपकरण भी वितरित किये। मंत्री ने 40 लाभार्थियों को सिलाई मशीनें वितरित की। मंडलाध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुर ने कहा कि मनाली विधानसभा क्षेत्र में बीते साढ़े चार सालों के दौरान अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि मंत्री दिन-रात लोगों की सेवा के लिये उपलब्ध रहते हैं और जहां कहीं पर कोई भी समस्या क्षेत्र के लोगों को आती है, स्वयं वहां पहुंच कर इसका समाधान करते हैं। उन्होंने कहा कि अनेकों सड़कों को पक्का किया गया। नए स्वास्थ्य केन्द्र खोले गए। कई स्कूल खोले ओर अपग्रेड किए गए। डीएसपी हेम राज वर्मा ने अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अधिनियम के प्रावधानों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। खण्ड विकास अधिकारी ओशीन शर्मा ने ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी सांझा की। इससे पूर्व, जिला कल्याण अधिकारी समीर चंद ने स्वागत किया। उन्होंने कल्याण विभाग की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत जिला में 187 बीपीएल परिवारों को 20 हजार रुपए की दर से 37.40 लाख की राशि वितरित की जा चुकी है। एससीएसटी अधिनियम के तहत 1.75 करोड़ की राशि जिला के 293 व्यक्तियों को प्रदान की गई है। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 13 गांव में प्रत्येक को विकास के लिए 20 लाख रुपए की राशि प्रदान की गई है। पंचायत समिति के अध्यक्ष कुंदन ठाकुर, उपाध्यक्ष अनिता ठाकुर, विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान, भाजपा मंडल के महामंत्री ठाकुर दास, आई सैल की प्रभारी वर्षा ठाकुर, शिव चंद व लेस राम सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
आलाेक। कुल्लू कुल्लू विकास संगठन के पदाधिकारियों ने आज उपायुक्त आशुतोष गर्ग के साथ कुल्लू शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर बैठक की। संगठन के संयोजन कैप्टर रणधीर सिंह सलूरिया ने उपायुक्त को अवगत करवाया कि अखाड़ा बाजार में अनाधिकृत तौर पर वाहन खड़े करने से लोगों को दिक्कतें आ रही हैं। इसके लिए नो पार्किग जैसे साईन बोर्ड लगाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि बस अड्डा के आस-पास सरवरी नाले में अनाधिकृत कॉलोनी विकसित होने से चारों ओर गंदगी फैल रही है। ऐसी कॉलोनियों को हटाया जाना चाहिए। उन्होंने अनेक अन्य मुद्दों पर डीसी से चर्चा की। हि.प्र. एग्रो इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष युवराज बोद्ध, भापजा जिला उपाध्यक्ष राम तीर्थ सिंह, प्रेस सचिव संजीव शर्मा, पार्षद राजेंद्र सूद, होटल एसोसियेशन के संदीप शर्मा, राजन सूद व अटल खडाईक संगठन के पदाधिकारियों में उपस्थित थे।
नौणी विवि में मनाया सेब दिवस आशीष आजाद। साेलन डॉ यशवंत सिंह परमार औदयानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के फल विज्ञान विभाग द्वारा सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर में सेब दिवस एवं किसान मेला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विश्व बैंक द्वारा वित्त पोषित हिमाचल प्रदेश बागवानी विकास परियोजना (एचपी एचडीपी) के तहत राज्य के आठ जिलों में गठित विभिन्न समूहों के 200 से अधिक बागवानों और अन्य किसानों, और राज्य बागवानी विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। इस आयोजन का उद्देश्य उच्च घनत्व वाले सेब के बगीचे पर किसानों को अवगत करवाना और उनकी समस्याओं का समाधान करना था। इस अवसर पर विवि के कुलपति प्रोफेसर राजेश्वर सिंह चंदेल मुख्यातिथि रहे। उद्घाटन सत्र के दौरान विश्वविद्यालय में एचपी एचडीपी गतिविधियों के नोडल अधिकारी और विवि के अनुसंधान निदेशक डॉ. रविंदर शर्मा ने प्रतिभागियों का स्वागत किया और उन्हें इस परियोजना के तहत किए गए विभिन्न कार्यों के बारे में बताया। एचपी एचडीपी के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. गोबिंद सिंह जोबटा ने विश्व बैंक द्वारा वित्त पोषित परियोजना के बारे में और उनकी उपलब्धियों और पहलों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के तहत लगभग 5000 हेक्टेयर नए उच्च घनत्व वाले वृक्षारोपण और 1000 हेक्टेयर वैज्ञानिक रूप से प्रबंधित बागों को लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर प्रोफेसर चंदेल ने विश्व स्तरीय अनुसंधान प्रयोगशालाओं और बगीचों की स्थापना के लिए वैज्ञानिकों की सराहना की और कहा कि वैज्ञानिकों के संयुक्त प्रयासों ने चार साल के उच्च घनत्व वाले वृक्षारोपण में 42 मीट्रिक टन से अधिक उत्पादकता सुनिश्चित की है, जो वर्तमान उत्पादकता से काफी अधिक है। उन्होंने वैज्ञानिकों से कहा कि वे किसानों द्वारा हासिल उत्पादकता और विश्वविद्यालय की उत्पादकता के बीच की अंतर को दूर करने की दिशा में कार्य करें। उन्होंने वैज्ञानिकों से विभिन्न कृषि पद्धतियों और तकनीकों का उपयोग करके नए बगीचे लगाने, मिट्टी और पानी पर प्रभाव सहित लागत-लाभ अनुपात का अध्ययन करने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि छोटे और मध्यम किसानों के लिए भी विभिन्न वृक्षारोपण मॉडल स्थापित किए जाने चाहिए। प्रो. चंदेल ने किसानों से वैज्ञानिकों के साथ अपनी सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने का अनुरोध किया, ताकि इनका अध्ययन कर विश्वविद्यालय द्वारा कृषक समुदाय द्वारा उपयोग के लिए इसका प्रसार किया जा सके। वर्ष 2016 में लगाए गए उच्च घनत्व वाले सेब के बागानों का एक क्षेत्र दौरा भी आयोजित किया गया। इस बगीचे में जेरोमाइन, रेड वेलोक्स, रेड कैप वाल्टोड, स्कारलेट स्पर-II, सुपर चीफ, गेल गाला, रेडलम गाला और एविल अर्ली फ़ूजी जैसी विभिन्न किस्मों को M9 और MM106 रूटस्टॉक्स पर अलग-अलग दूरी और प्रशिक्षण प्रणालियों में लगाया गया है। फल विज्ञान विभाग के एचओडी डॉ. डीपी शर्मा ने बताया कि विभाग के वैज्ञानिकों ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान किसानों के समक्ष आ रही समस्याओं का समाधान किया। विस्तार शिक्षा निदेशालय में किसान-वैज्ञानिक परिचर्चा भी आयोजित की गई, जिसमें विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने पोषक तत्व प्रबंधन, कीट और कीट, रोग और समग्र बाग प्रबंधन पर किसानों के प्रश्नों को संबोधित किया। किसानों ने सुझाव दिया कि विश्वविद्यालय का साहित्य हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध होना चाहिए। प्रतिभागियों ने यह भी अनुरोध किया कि उन्हें रूटस्टॉक्स उपलब्ध करवाए जाने चाहिए और विभिन्न स्थानों पर ट्रेनिंग और छंटाई के शिविर आयोजित किए जाने चाहिए। डॉ शर्मा ने बताया कि इस वर्ष विश्वविद्यालय किसानों को सीडलिंग रूटस्टॉक्स के अतिरिक्त क्लोनल रूटस्टॉक्स पर 10,000 से अधिक ग्राफ्टेड पौधे उपलब्ध कराएगा। इस अवसर पर डीन कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर डॉ अंजू धीमान, डीन वानिकी कॉलेज डॉ एचआर शर्मा, छात्र कल्याण अधिकारी डॉ जेके दुबे, वित्त नियंत्रक सीआर शर्मा सहित सभी विभागों के विभाग अध्यक्ष और फल विज्ञान विभाग सहित अन्य विभागों के वैज्ञानिकों मौजूद रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल दाड़लाघाट में विद्यार्थियों के लिए कथक नृत्य की तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह नृत्य कार्यशाला मशहूर एवं हिमाचल प्रदेश के प्रथम मेल कथक डांसर दिनेश गुप्ता द्वारा संचालित की गई। इस दौरान बच्चों को कथक नृत्य के मूल तथा कुछ प्रचलित नृत्य सिखाए गए। बच्चों ने इस नृत्य में खूब रुचि दिखाते हुए बढ़-चढ़ कर भाग लिया। कथक नृत्य कार्यशाला में दिनेश गुप्ता द्वारा विद्यार्थियों को इसके बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई व इस नृत्य के विभिन्न गुणों का व्खान भी किया गया। प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर ने इस मौके पर बताया की इस तरह की गतिविधियों के आयोजन का मुख्य उदेश्य विद्यार्थियों में छुपी हुई प्रतिभा को उजागर करना है, ताकि विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में अपने आप को आगे लाकर साबित कर सकें।
अमीषा कुल्ला। शिमला एसएफआई आरकेएमवी इकाई अध्यक्ष मोनिका ने कहा कि ABVP द्वारा लगातार कैंपस का माहौल खराब किया जा रहा है और दाखिला लेने आने वाले लोगों के साथ बेतमीजी की जा रही है और ABVP के द्वारा एसएफआई के लोगों को धमकियां दी जा रही हैं। ईकाई सचिव दीपिका ने कहा कि एबीवीपी के द्वारा एसएफआई के लोगो को बार बार धमकाया जा रहा है। एसएफआई जहां कैंपस के अंदर शैक्षणिक माहौल बनाना चाह रही है। वहीं, दूसरी ओर एबीवीपी लगातार कैंपस का माहौल खराब कर रही है। एसएफआई मांग करती है कि जल्द से जल्द ABVP के ऊपर एक्शन लिया जाए, अन्यथा एसएफआई आने वाले समय में ABVP के खिलाफ छात्राओं को लामबंद करते हुए प्रदर्शन करेगी।
क्रान्ति सूद। जोगिंद्रनगर उपमंडल के सारली गांव के अभिनव जमवाल का चयन आईआईटी रूड़की में होने से उसके गांव और जोगिंद्रनगर में खुशी का माहौल है। अभिनव जमवाल ने अपनी प्राथमिक शिक्षा राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला बाल जोगिंद्रनगर से पूरी की है, जबकि जमा एक असेन्ट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल जोगिंद्रनगर तथा जमा दो की पढ़ाई न्यू क्रिसेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल जोगिंद्रनगर से पूरी की। उसके बाद कंप्यूटर साइंस में बीटेक की पढ़ाई राजकीय अटल बिहारी वाजपेई इंस्टीचयूट ऑफ इंजीनियर एंड टेक्नोलोजी प्रगतिनगर शिमला हिमाचल प्रदेश और एमटेक की पढ़ाई जेएनयू दिल्ली से इसी वर्ष पूरी की है। अभिनव अब पीएचडी की पढ़ाई आईआईटी रूड़की से पूरी करेगा। अभिनव के पिता लोक निर्माण विभाग जोगिंद्रनगर में तथा माता ललिता कुमारी शिक्षा विभाग जोगिंद्रनगर में कार्यरत है। जमवाल ने अपनी इस उपब्लिध का श्रेय अपने माता-पिता तथा अपने शिक्षकों को दिया है।
कुनिहार विकास खण्ड के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को वॉल राइटिंग का प्रशिक्षण दिया गया। विकास खण्ड कुनिहार के अंतर्गत विभिन्न पंचायतो में करीब 20 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं व एक विकलांग युवक ने इस सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में वॉल राइटिंग की खूबियों को सीखा। एनआरएलएम के अंतर्गत दिए गए इस प्रशिक्षण में महिलाओं ने इसे बड़े ही लग्न से सीखा। खण्ड विकास अधिकारी तारा शर्मा ने बताया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओ व विकलांग युवक को वॉल राइटिंग सिखाना, उनकी आजीविका को ग्रामीण स्तर पर बढ़ावा देना भी मकसद था। इस हुनर को सीखने से पंचायती राज संस्थाओं के पंचायतो में चले मनरेगा के कार्यो सहित अन्य मदो से होने वाले कार्यो की वॉल रायटिंग यही महिलाएं करेगी, जिससे इनकी आजीविका भी सुधरेगी। स्वालंबन भारत के लिए ग्रामीण स्तर पर यह प्रयास सराहनीय है। इस दौरान विकास खण्ड कुनीहार के राकेश कौशल, कमलेश कुमार, अनिल कुमार कनिष्ठ अभियंताओं सहित 18 पंचायतो से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रही।
शनिवार 23 जुलाई को 33 के वी सब स्टेशन कुनिहार के रख रखाव के कार्य हेतु विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। अतिरिक्त्त सहायक अभियंता ई महेंद्र सिंह चौधरी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस दिन सुबह 9 बजे से सांय 5 बजे तक शटडाउन लिया जाना है जिस कारण विद्युत उपमण्डल कुनिहार के अंतर्गत आने वाले गांव कुनिहार लोकल, जाड़ली, ममलीग, हरिपुर, शारडाघाट, रुगड़ा, कुफ़्टू, बशील, सायरीघाट, शलाह, कनैर, बडोरघाटी, कोठी, हाटकोट, बकेशू, जयनगर, बलेरा, भूमती, सरली, सारडा, डुमेहर व घड़याच आदि गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।


















































