दिनांक 19 जुलाई 2022 को हमीरपुर जिला युवा कांग्रेस हमीरपुर के भारतीय युवा कांग्रेस की तरफ से नियुक्त इंचार्ज केवल शर्मा हमीरपुर प्रथम बार जिला युवा कांग्रेस हमीरपुर में साथियों के साथ मिलने पहुंचे और तमाम प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, जिला कार्यकारिणी सदस्य, पांचो विधानसभा कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ बैठक की और 2022 में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर रणनीति तैयार करने पर चर्चा की व कैसे युवाओं को हर बूथ से युवा कांग्रेस के साथ जोड़ा जाए इस विषय पर युवा कांग्रेस का क्या आगामी कार्यक्रम रहेगा इसको लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार की। इस मौके पर जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस हमीरपुर मोंटी संधू, प्रदेश महासचिव सौरभ कटोच, प्रदेश महासचिव पंकज मिनास, प्रदेश सचिव विकास लठ, प्रदेश प्रवक्ता निशांत शर्मा, जिला महासचिव बिशव शामा, जिला महासचिव सनी खान, हमीरपुर विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी कुमार, नादौन विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष अशोक संधू, भोरंज विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गौतम, आरिफ खान, रोहित डरोच,अनुज, अनुराग, कशिश सहोत्रा आदि युवा कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
दही और अनाज को भी नहीं छोड़ा, आम आदमी की दुश्मन बनी मोदी सरकार कांग्रेस करेगी पुरजोर विरोध, सरकार जनहित में वापस ले निर्णय फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष व स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य सुखविंदर सिंह सुक्खू ने डिब्बा बंद, मार्का वाले अनब्रांडेड खाद्य पदार्थों पर 5 फीसदी जीएसटी लगाने का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने कहा कि 18 जुलाई से दाल, चावल, आटा, दही, गेहूं समेत सभी अनाज अब और महंगे हो जाएंगे। महंगाई पहले ही सातवें आसमान पर है, इन पदार्थों के दाम बढ़ने से आम आदमी की कमर ही टूट जाएगी। सुक्खू ने कहा कि इन पदार्थों पर अभी तक कोई जीएसटी नहीं लगता था। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार आम जनता की दुश्मन बन गई है। कांग्रेस इन पदार्थों पर जीएसटी लगाने का पुरजोर विरोध करती है। केंद्र सरकार इस निर्णय को वापस लें। अन्यथा जनता को मजबूर होकर सड़कों पर उतरना पड़ेगा। सरकार लोगों को महंगाई से राहत देने की बजाय और बोझ डालती जा रही है। गृहणियों को घर चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि दाल-दलहन एवं अन्य खाद्यान्नों पर पांच फीसदी जीएसटी लगाने का व्यापारी भी जोरदार विरोध कर रहे हैं। आम लोगों को इसलिए भी नुकसान हैं, क्योंकि घर के लिए 5, 10 किलो पैकिंग में ही आटा खरीदा जाता है। 25 किलोग्राम की पैकिंग पर ही जीएसटी में छूट रहेगी, लेकिन घर के लिए कोई इतना आटा इकट्ठा नहीं खरीदता। उन्होंने कहा कि मछली, पनीर, लस्सी, शहद, सूखा मखाना, सूखा सोयाबीन, मटर और मुरमुरे पर भी पांच प्रतिशत जीएसटी लगा दिया गया है। टेट्रा पैक और बैंक की तरफ से चेक जारी करने पर 18 प्रतिशत और एटलस सहित नक्शे तथा चार्ट पर 12 प्रतिशत जीएसटी लगेगा। 5,000 रुपए से अधिक किराये वाले अस्पताल के कमरों पर भी जीएसटी देना होगा। इसके अलावा 1,000 रुपए प्रतिदिन से कम किराये वाले होटल कमरों पर 12 प्रतिशत की दर से जीएसटी लगेगा। यह घोर अन्याय है। कांग्रेस पार्टी जनहित के मद्देनजर किसी भी आंदोलन से पीछे नहीं हटेगी।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएसन कुल्लू खंड की मासिक बैठक साडाबाई में 18 जुलाई को कोविड नियमो का अनुपालन करते हुए शाम लाल क्रोफा, प्रधान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमे बिजली बोर्ड के पेंसनर्स ओर पारिवारिक पेंसनर्स ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। एसोसिएशन के महासचिव परवीन भारद्वाज ने सभी पेंसनर्स और पारिवारिक पेशनरो का बड़ी संख्या में बैठक में पधारने के लिए धन्यबाद किया वहीं उन्होने कर्म दास सहायक लाइनमैन और यान चंद लाइनमैन का संगठन के नये सदस्यों के रूप में भी स्वागत किया। उन्होंने आगे बताया कि 1.1.2016 से पूर्व सेवानिवृत सभी कर्मचारियों की पेंशन संशोधित वेतनमानों के आधार पर मई 2022 से जारी कर दी गयी है। एक जनवरी 2016 के बाद सेवा निवृत्त कर्मियों के मामले में भी कार्यवाही जारी है। वित्त सचिव जेड.आर. बोध ने एसोशियेशन की आय व्यय का व्योरा बैठक में रखा जिसे ध्वनि मत से पारित कर दिया गया।
आलाेक। कुल्लू शंकर युवक मंडल बरोर ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहीं। मुख्यातिथि ने युवक मंडल और महिला मंडल को बधाई देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण में जिस तरह से यह कार्य हुआ है। ऐसा कार्य हर क्षेत्र में होना चाहिए। युवक मंडल और महिला मंडल ने पौधों सहित जंगलों के संरक्षण का भी प्रण लिया। युवक मंडल के प्रधान सुशील ठाकुर ने बताया कि युवक मंडल के सभी सदस्यों ने वन विभाग के मार्ग दर्शन में पौधा रोपण किया। उन्होंने बताया कि युवक मंडल के सदस्यों ने पिछले सप्ताह भी पौधरोपण किया है व लगाए पौधों की भी जांच की और जंगलों के संरक्षण का प्रण लिया। दुर्गा महिला मंडल की प्रधान जीती देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी ने मिलकर 200 से अधिक देवदार व फल के पौधे लगाए।
एवीएस अकादमी धर्मशाला के प्रशिक्षु छात्रों ने पुलिस भर्ती परीक्षा मे बहुत सराहनीय परिणाम देकर पूरे प्रदेश में अकादमी का नाम रोशन किया है। अकादमी ने जिला कांगड़ा में सबसे अधिक टॉपर देने का रिकॉर्ड बनाया है। अकादमी के संचालक् अमित शर्मा, विवेक व शशि ने बताया कि 181 छात्र इस लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हुए व इनमे से 65 छात्रों ने 45 से अधिक अंक प्राप्त किए है। ओबीसी वर्ग में रमनदीप ने 57 अंक ले कर चौथा रैंक, एसटी बीपीएल में गुलशन ने 54 अंक लेकर पहला रैंक, मनीष सिंह ने 44 अंक लेकर पहला रैंक, विशाल सिंह ने 50 अंक एसटी बीपीएल चंबा में पहला रैंक, रोहित कुमार ने 53 अंक ओबीसी बीपीएल में दूसरा रैंक, तनुज शर्मा ने 43 अंक लेकर ड्राइवर चंबा में पहला रैंक, राहुल (जनरल) व अमित (एससी) ने 44 अंक लेकर पहला रैंक ड्राइवर, रोहन(एससी) ने 40 अंक लेकर चौथा रैंक ड्राइवर, पंकज ने 33 अंक लेकर दूसरा रैंक, साहिल ने 40 अंक लेकर छठे रैंक के साथ यह परीक्षा पास की है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा एवीएस अकादमी में अग्निवीर भर्ती परीक्षा, तहसीलदार भर्ती परीक्षा, नीट, जे.ई, टीजीटी आर्ट्स, मेडिकल, नॉन मेडिकल, एल टी, नवोदय स्कूल, सैनिक स्कूल, पटवारी भर्ती परीक्षाओं के बैच भी चल रहे हैँ।
वन्य प्राणी, मत्स्य पालन, पर्यटन विभाग, लोगों के सुझावों मिलेगी प्राथमिकता फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला पौंग झील के वैटलेंड प्रबंधन, जैव विविधता एवं जलवायु संरक्षण के लिए प्लान तैयार किया जा रहा है। इसके लिए वन्य प्राणी, मत्स्य पालन विभाग, पर्यटन विभाग के साथ-साथ स्थानीय लोगों के सुझाव भी लिए जा रहे हैं, ताकि पौंग झील के वैटलेंड प्रबंधन की दिशा में सकारात्मक पहल की जा सके। सोमवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर के सभागार में वैटलेंड प्रबंधन, जैव विविधता एवं जलवायु संरक्षण पर आयोजित वर्कशाप की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि भारत सरकार के पर्यावरण एवं वन मंत्रालय ने वैटलैंडस के संरक्षण के बेहतर प्रबंधन की दिशा में कार्य योजना तैयार के निर्देश दिए हैं जिसमें कांगड़ा जिला के पौंग झील को भी शामिल किया गया है। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि वर्तमान परिपेक्ष्य में वैटलैंड का संरक्षण एवं प्रबंधन अत्यंत आवश्यक है, वैटलेंडस एक ऐसा परिस्थितिय यंत्र है, जो बाढ़ के दौरान जल के अधिक्य का अवशोषण करता है। वैटलैंडस के कारण जलीय चक्र निरंतर चलता रहता है तथा स्रोतों को भी स्वच्छ रखता है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की जीविका भी काफी हद तक प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रूप से वैटलैंडस पर ही निर्भर करती है। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि पौंग झील के आसपास रहने वाले लोगों के सुझावों के आधार पर ही वैटलेंड प्रबंधन का प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं इसके साथ ही मत्स्य पालन विभाग को भी मत्स्य पालन की बेहतर संभावनाओं को लेकर सुझाव शामिल करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि पौंग झील में जलक्रीड़ाओं के बेहतर संचालन तथा उससे वैटलैंड की जैव विविधता प्रभावित न हो इसका भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए पर्वतारोहण प्रशिक्षण संस्थान को अपने सुझाव देने तथा पर्यटन विभाग को भी इसी दृष्टि से आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि वैटलैंड की जैव विविधता के संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय लोगों की अजीविका के साधन के बेहतर बनाने के लिए भी सार्थक कदम उठाए जाएंगे। इसके लिए भी सभी विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों की जिला स्तरीय वैंटलेंड प्रबंधन समिति गठित करने का सुझाव भी भेजा जाएगा, ताकि पौंग झील का वैटलैंड जैव विविधता प्रबंधन बेहतर हो सके। इस अवसर पर एसी टू डीसी सुभाष गौतम, डिप्टी डायरेक्टर पर्यटन विभाग विनय धीमान सहित वन्य प्राणी तथा अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।
मनोज कुमार। कांगड़ा नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी धर्मशाला डॉक्टर संजय भारद्वाज ने एक विशेष अभियान चलाया, जिसमें थाना मैक्लोडगंज से महिला एवं पुरूष पुलिस कर्मचारी भी उनके साथ रहे। कोटपा एक्ट यानी कि सिगरेट एंड आदर टोबैको प्रोडक्ट एक्ट के अंतर्गत 12 लोगों के चालान किये गए और 6 लोगों को चेतावनी दी गई। इस एक्ट के अनुसार कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक क्षेत्र में सिगरेट नहीं पी सकता और न ही लूज़ सिगरेट बेचा जा सकता है। होटल एवं रेस्तरां में ऐश ट्रे नहीं होनी चाहिए। आम जनमानस तथा टुरिस्टों से अनुरोध किया जाता है कि इस एक्ट का पालन करें। सिगरेट पीने से न सिर्फ उसे पीने वाला, बल्कि उसके आसपास के लोग भी प्रभावित होते हैं।
समर नेगी। रिकांगपिओ जिला किन्नौर के आसरंग संपर्क सड़क मार्ग पर रविवार देर शाम लापो नामक स्थान पर एक ट्रैक्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत हो गई है, जबकि इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से व एक आंशिक रूप से घायल हुआ है। मृतक की पहचान टॉप बहादुर गिरी (चालक) पुत्र शेर बहादुर निवासी नेपाल के रूप में हुई है, जबकि इस हादसे में रमेश कुमार निवासी नेपाल गंभीर रूप से व सुभाष निवासी नेपाल आंशिक रूप से घायल हुआ है। जानकारी के अनुसार चालक टॉप बहादुर गिरी अन्य दो साथियों रमेश व सुभाष के साथ ट्रैक्टर (एचपी 67- 3942) में लापो की तरफ जा रहे थे कि लापो के पास ही चालक ट्रैक्टर से नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रैक्टर सड़क मार्ग से लगभग 200 फीट नीचे गहरी खाई में गिरकर बुरी तरह दुर्घटना ग्रस्त हो गया तथा चालक टॉप बहादुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर को खाई में गिरते हुए देखकर रमेश व सुभाष ने छलांग लगा दी, जिससे रमेश गंभीर रूप से व सुभाष आंशिक रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस स्टेशन मूरंग से आईओ राजीव पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व स्थानीय लोगों की सहायता से शव को गहरी खाई से निकालकर अपने कब्जे में लिया तथा घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय रिकांगपिओ लाया गया, जहां गंभीर रूप से घायल रमेश को प्राथमिक उपचार के बाद रामपुर रैफर कर दिया गया है। वहीं, एसपी किन्नौर अशोक रतन ने बताया कि पुलिस ने पीएचसी लिप्पा में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया है तथा पुलिस ने आईपीसी धारा 279, 337 व 304 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विनायक ठाकुर । देहरा हरिपुर बनखंडी सड़क बाया तताहन की ये सड़क गोगा मंदिर हरिपुर के पास इतनी जर्जर है की यहां हर पल दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ है। यह ही नहीं यहां कई दोपहिया चालक गिर कर चोटिल भी हो चुके हैं। स्थनीय व्यापार मंडल के प्रधान अतुल महाजन व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष प्रिंस भाटिया प्रवीण कुमार पिंका देस राज चनौरिया व अन्य लोगों ने आज तहसीलदार हरिपुर को ज्ञापन दिया गया, जिसमें कहा गया है की अगर दो हफ्ते के अंदर सड़क को विभाग द्वारा ठीक नहीं किया गया, तो उन्हे मजबूरन लोक निर्माण विभाग के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठना पड़ेगा। किसी सारी जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों की होगी। हालांकि बात ये भी निकल कर आई है की जिस ठेकेदार को ये काम अवार्ड हुआ था, वह इस काम को नहीं कर रहा है। अगर ठेकेदार काम नही कर रहा, तो विभाग उस ठेकेदार का टेंडर रद्द करके किसी अन्य से ये काम नहीं करवा पाया। ये विषय भी विभाग की कार्य प्रणाली पर स्वालिया निशान खड़ा कर रहा है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला वर्तमान सरकार की लचर प्रशासन व्यवस्था किसी से छिपी नहीं है। पराला में बनने जा रही सेब प्रोसेसिंग यूनिट इसका जीता-जागता उदाहरण है। प्रोसेसिंग यूनिट के लिए न तो पानी का उचित प्रबंधन हो पाया है और न ही प्रोसेसिंग से निकलने वाले एप्पल वेस्ट का। इन मूलभूत सुविधाओं के आभाव में ही सीएम जयराम को इस प्रोसेसिंग यूनिट का उद्घाटन करने की जल्दी लगी है। भाजपा सरकार केवल राजनीतिक लाभ के लिए बागवानों को गुमराह करने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सौरव चौहान ने जयराम सरकार को घेरते हुए कहा है कि सेब सीजन की शुरुआत में ही भाजपा सरकार के लचर प्रशासन के कारण पराला मंडी में बागवानों की दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। सीजन की शुरूआत में ही ट्रैफिक जाम की समस्या सामने आने लगी है। जाम की समस्या को हल करने के लिए प्रशासन द्वारा उचित खाका नहीं किया गया, यहां तक कि बाजार के अंदर पीने के पानी तक कि व्यवस्था नहीं है, सेब के डिब्बे उतारने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। सेब बाजार के बाहर लगे लंबे जाम ने सेब उत्पादकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।सौरव चौहान ने राज्य के सेब उत्पादकों के प्रति उदासीन रवैये के लिए जयराम के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को भी जिम्मेदार ठहराया है। सरकार 5000 करोड़ की सेब अर्थव्यवस्था के बारे में कतई चिंतित नहीं है। सरकार द्वारा इस उचित प्रबंधन की कमी के कारण राज्य के बागवानों को भारी नुकसान हो सकता है। उन्होंने कहा कि चुनावी स्टंट के रूप में भाजपा सरकार पराला में स्थापित सेब प्रसंस्करण संयंत्र का उद्घाटन करने के लिए बेताब है, लेकिन प्रसंस्करण संयंत्र की वास्तविकता यह है कि इसके लिए उचित सड़क की हालात खस्ता है। सरकार ने प्रसंस्करण संयंत्र से वेस्ट मैनेजमेंट के मेकेनिजम के लिए कोई पर्याप्त खाका नहीं है और प्रोसेसिंग यूनिट के लिए पानी की पर्याप्त सुविधा नहीं है। सौरव ने कहा है कि सरकार द्वारा ट्रकों और अन्य वाहनों के लिए उचित पार्किंग उपलब्ध नहीं कराने के कारण यात्री घंटों जाम में रहते हैं और इसलिए लोग अपने वाहनों को सड़क पर पार्क करते हैं, जिससे रोजाना लंबा जाम लग रहा है। पिछले साल भी पराला मंडी में ट्रैफिक जाम के कारण एक एंबुलेंस के फंस जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। पिछले वर्षों में हुई अनहोनी से सबक न लेते हुए सरकार को अभी भी इस बात का एहसास नहीं है कि सड़क को हर समय खुला रखना कितना महत्वपूर्ण है।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर पंचरुखी थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस हिरासत रिमांड थाना पंचरुखी में चल रहे आरोपी अशुंल व शिव कुमार को अदालत मिजाज ने 14 दिन के लिए जुडिशियल हिरासत में धर्मशाला भेज दिया है तथा पुलिस हिरासत रिमाण्ड पर चल रहे आरोपी अमन ने बताया कि इसने अपने अन्य साथी अभिषेक उर्फ अब्बू पुत्र परस राम निवासी गांव खजूरनू डॉ. कच्छेड़ा, तह. जयसिंहपुर जिला कांगड़ा व अमित जफ्फू पुत्र राजकुमार निवासी गांव वनघट डॉ. भुआणा, तहसील पालमपुर के साथ दिनाँक 12 मार्च की रात्री को तीनो ने मिलकर गांव अम्बोटू-द्रमण के पास भौड्डी सिद्ध मंदिर के गेट का ताला तोड़कर लगभग 11 हजार रुपए चोरी किए थे, जो तीने ने आपस में बांट लिए थे, जो अमन व लक्षय उर्फ लक्की को आज आज पालमपुर अदालत में पेश किया गया, जो अदालत मिजाज ने दोनों आरोपियों को 14 दिन जुडिशियल हिरासत पर धर्मशाला के लिए भेज दिया है। आरोपी अमन द्वारा बताए गए आरोपी अब्बू उर्फ अभिषेक और अमित उर्फ जफ्फू को 17जुलाई को गिरफ्तार किया गया व अदालत मिजाज पालमपुर में दोनो आरोपियों को पेश किया जाकर 03 दिन पुलिस हिरासत रिमांड प्राप्त किया है। जानकारी देते हुये थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री ने बताया कि मामले की जांच जारी है व शीघ्र ही अन्य खुलासा होने की संभावना है। इन आरोपियों के साथ और कौन- कौन से लोग सलिंप्त है, उनकी गिरफ्तारी भी शीघ्र की जाएगी। इस मामले की पुष्टी डीएसपी पालमपुर गुरुबचन सिंह ने की तथा बताया कि चोरियो में सलिंप्त व्यक्तियों को बख्शा नहीं जाएगी।
राज सोनी। करसोग स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने सोमवार को देव मूल मांहुनाग के जन्मोत्सव पर उपमंडल करसोग के देव मूल मांहुनाग मंदिर में शीश नवाया। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के स्वस्थ और सुखद भविष्य के लिए मंगलकामना की। इस दौरान करसोग के विधायक हीरा लाल भी उनके साथ रहे। डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि हिमाचल देवभूमि है और यहां सभी की देवी देवताओं में अगाध आस्था है। देव मूल मांहुनाग की मान्यता न केवल मंडी या हिमाचल बल्कि पूरे उत्तर भारत में है। यह लोगों के लिए धार्मिक आस्था का बड़ा स्थल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जय राम सरकार लोगों की भावनाओं के अनुरूप सभी धार्मिक स्थलों के सुदृढ़ीकरण पर बल दे रही है। ऐसी जगहों पर सुविधाओं के विस्तार और सुंदरीकरण के कार्य किए जा रहे हैं। सड़क नेटवर्क को मजबूती दी गई है, ताकि लोगों को पवित्र जगहों पर पहुंचने में आसानी हो। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जय राम सरकार ने लोगों को घरद्वार पर मुफ्त इलाज सुविधा देने के लिए मुख्यमंत्री मोबाइल क्लिनिक योजना सेवा शुरू की है। इसमें डॉक्टर, लैब टेक्नीशियन साथ होते हैं और घर के समीप विभिन्न टेस्ट सुविधाएं उपलब्ध हैं। करसोग क्षेत्र में भी यह सुविधा आरंभ की गई है। करसोग के विधायक हीरा लाल क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे करसोग क्षेत्र में लोगों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए दिन रात जुटे हैं।
हेल्थ, ग्रामीण विकास, आईसीडीएस विभाग के अधिकारियों को दिए निर्देश कांगड़ा जिला में 26 जुलाई तक मिशन मोड में चलेगा अभियान फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना के तहत पात्र लोगों के पंजीकरण के लिए मिशन मोड में 26 जुलाई तक अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए ग्रामीण विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, समेकित महिला, बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश भी दिए गए हैं। इस बाबत सोमवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर के सभागार में प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि इस योजना के तहत असंगठित क्षेत्र के 18 से 40 वर्ष की आयुवर्ग के नागरिकों को शामिल किया जा रहा है, जिनकी मासिक आय 15 हजार रूपए से कम है। इस योजना में पंजीकृत होने वाले नागरिकों को साठ वर्ष की आयु पूर्ण होने पर न्यूनतम पेंशन भी मिलेगी। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के आशा वर्कर्स, महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी वर्कर्स, एलीमेंटरी एजुकेशन में मिड-डे मील वर्कर्स तथा ग्रामीण विकास विभाग के मनरेगा वर्कर्स को इस योजना के तहत पंजीकृत करवाने के लिए मिशन मोड में अभियान आरंभ करने के निर्देश दिए हैं तथा विभागीय अधिकारियों को भी इस बाबत कारगर कदम उठाने के लिए कहा गया है, ताकि पात्र लोग प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना से वंचित नहीं रह पाएं। उन्होंने कहा कि 26 जुलाई के बाद उपरोक्त सभी विभागों से रिपोर्ट भी प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि कॉमन सेवा केंद्रों के माध्यम से भी आनलाइन पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके लिए पात्र व्यक्ति को आधार कार्ड, सेविंग बैंक एकाउंट साथ लाना होगा। इसमें पहली किश्त कैश में जमा करवानी होगी। इसके पश्चात बैंक से प्रतिमाह स्वयं डेबिट होगा। उन्होंने कहा कि न्यूनतम मासिक किश्त 55 रूपए से लेकर 200 रूपए तक निर्धारित की गई है। इस अवसर पर ग्रामीण विकास के परियोजना अधिकारी सोनू गोयल, एसीटूडीसी सुभाष गौतम, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व महिला विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों की समीक्षा की फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान, हिमाचल के गठन के 75 वर्षों के आयोजन और विशेष टीकाकरण अभियान के दृष्टिगत सभी जिलों के उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि सभी 14.83 लाख घरों, अधिकारिक भवनों, शैक्षणिक संस्थानों और निजी प्रतिष्ठानों में जन भागीदारी से 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय ध्वज प्रत्येक भारतीय के लिए राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हमारे राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान प्रदान करने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा अभियान आयोजित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि यह प्रत्येक भारतीय को अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करता है। जयराम ठाकुर ने कहा कि इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पंचायती राज संस्थाओं और शहरी निकायों के प्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह, युवक मंडल, महिला मंडल और अन्य गैर सरकारी संगठनों को विस्तृत स्तर पर शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न सांस्कृतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों को भी इसमें अवश्य शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उपायुक्तों के पास राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता के लिए एक प्रभावी तंत्र विकसित किया जाना चाहिए, ताकि उन्हें सम्बन्धित जिलों में वितरित किया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की सभी सरकारी वैबसाइटों के होम पेज पर 22 जुलाई से राष्ट्रीय ध्वज दिखाई देना चाहिए तथा नागरिकों को भी फेस बुक, इंस्ट्राग्राम, ट्वीटर और अन्य सोशल मीडिया अकाऊंट्स पर तिरंगा प्रदर्शित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने लोगों को तिरंगे के साथ सेल्फी लेने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बच्चे, बुजुर्ग, युवा और किशोर मिल कर भारत माता के गौरव में गीत गाएं और जनता में देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए गांवों में तिरंगा लेकर प्रभातफेरी निकालें। जयराम ठाकुर ने कहा कि सूचना एवं जन संपर्क विभाग विज्ञापन के माध्यम से इस आयोजन को बढ़ावा देने के लिए अभियान चलाए, ताकि इस आयोजन को जन आन्दोलन बनाया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश अपने अस्तित्व के 75 वर्ष मना रहा है, इसलिए राज्य के 75 स्थानों में जन सम्पर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह आयोजन 15 दिनों की अवधि में होगा और प्रतिदिन 5 से 6 कार्यक्रम करवाए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को प्रदेश के विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को शामिल कर, इसे जन आन्दोलन बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पिछले 75 वर्षों की विकास यात्रा को प्रदर्शित करने के लिए सभी आयोजन स्थलों पर प्रदर्शनियां भी लगाई जानी चाहिए। जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य पर्यटन विभाग सूचना, शिक्षा और सम्प्रेषण सामग्री के मुद्रण के लिए नोडल विभाग होगा और विभिन्न विभागों की योजनाओं और विभिन्न क्षेत्रों में प्रदेश की पिछले 75 वर्षों की विकास यात्रा को प्रदर्शित करते हुए एक बुकलेट/लीफलेट तैयार की जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों को प्रदेश द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए गए विकास का तुलनात्मक विवरण तैयार करने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने 15 जुलाई से 30 सितंबर, 2022 तक लोगों को निःशुल्क एहतियाती खुराक उपलब्ध करवाने के लिए कोविड वैक्सीन अमृत महोत्सव नाम से एक नई पहल की भी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने टीके की पहली और दूसरी खुराक लगाने में बेहतरीन प्रदर्शन किया है, इसलिए राज्य को एहतियाती खुराक लगाने में भी बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए। उन्होंने उपायुक्तों को टीकाकरण की एहतियाती खुराक लगाने के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए विशेष अभियान शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए शिक्षण संस्थानों में भी विशेष अभियान चलाया जाना चाहिए और इस संबंध में पंचायती राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाना चाहिए। जयराम ठाकुर ने कहा कि टीकाकरण से वंचित लोगों के टीकाकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जाना चाहिए और एहतियाती खुराक के बारे में लोगों को जागरूक करने और लाभार्थियों को टीकाकरण केेद्रों तक पहुंचाने के लिए स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। मुख्य सचिव आरडी धीमान ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और बैठक की कार्रवाई का संचालन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि इन तीनों आयोजनों को सफल बनाने में अधिकारी कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। प्रधान सचिव सामान्य प्रशासन भरत खेड़ा ने हिमाचल प्रदेश के अस्तित्व के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रस्तुती दी। प्रधान सचिव स्वास्थ्य सुभासीष पंडा ने कोविड-19 की एहतियाती खुराक पर प्रस्तुति दी। इस अवसर पर सभी जिला उपायुक्तों ने भी अपने बहुमूल्य सुझाव प्रदान किए। प्रधान सचिव ओंकार शर्मा, आरडी नजीम, डॉ. रजनीश, देवेश कुमार, हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार, निदेशक ग्रामीण विकास ऋग्वेद ठाकुर, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक हेमराज बैरवा, निदेशक सूचना एवं जन संपर्क हरबंस सिंह ब्रसकोन, निदेशक भाषा कला एवं संस्कृति डॉ. पंकज ललित और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
11 सितंबर से 24 सितंबर तक पालमपुर कृषि विवि में आयोजित होगी भर्ती रैली फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर में अग्निपथ योजना के तहत अिग्नवीर भर्ती के लिए 11 सितंबर से 24 सितंबर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। यह जानकारी उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने देते हुए बताया कि भर्ती रैली के लिए तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं तथा उपमंडलाधिकारी पालमपुर को भी भर्ती रैली के लिए आवश्यक प्रबंध करने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं। कांगड़ा और चंबा जिला के युवा पात्र युवाओं के लिए 05 जुलाई से वेबसाइट पर अपना पंजीकरण प्रक्रिया आंरभ हुई है। अब तक 25 हजार से भी अधिक युवाओं ने पंजीकरण करवाया है। पंजीकरण विंडो पांच जुलाई से लेकर तीस दिनों के लिए खुली रहेगी। यह रैली अग्निवीर सैनिक जीडी, अग्निवीर क्लर्क स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर तकनीकी और अग्निवीर ट्रेडमैन के लिए आयोजित की जाएगी। आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं के लिए तकनीकी श्रेणी के लिए आवेदन करने का यह एक शानदार अवसर है। हिमाचल अधिवास छात्र जिन्होंने कक्षा 8वीं, 10वीं या 12वीं पास की है और जिनका जन्म 01 अक्तूबर, 1999 से 01 अप्रैल 2005 के बीच हुआ है, वे वेबसाइट पर प्रकाशित रैली अधिसूचना के अनुसार पात्रता मानदंड के आधार पर इन रैलियों के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। वहीं, कर्नल राजीव रंजन, निदेशक भर्ती ने कहा कि पूरी भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और स्वचालित है और यह युवाओं से एक अपील है कि वे खुद पर विश्वास करें और कड़ी तैयारी करें और किसी भी दलाली गतिविधि का शिकार न हों। साथ ही रैली के दौरान प्रदर्शन बढ़ाने वाली दवाओं का उपयोग करने से बचना चाहिए।
अध्यक्ष कृष्ण चंद चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक मनोज कुमार। कांगड़ा एचआरटीसी पेंशनर कल्याण संगठन की राज्य स्तरीय बैठक मटौर में संगठन के अध्यक्ष कृष्ण चंद चौहान की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रदेशभर से आए 500 पेंशनरों ने भाग लिया और लंबी चर्चा के पश्चात सर्व समिति से विभिन्न प्रस्ताव पारित किए गए। संगठन के अध्यक्ष कृष्ण चंद चौहान ने बताया कि बैठक में विभिन्न प्रस्ताव पारित किए गए। वहीं, कल्याण संगठन द्वारा एचआरटीसी की पेंशन संबंधित अधिकतर मांगों को सुलझाने के लिए मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री, परिवहन विभाग के अधिकारियों का धन्यवाद व आभार प्रकट किया, जिन्होंने विभिन्न मुद्दों पर बनी सहमति के अनुरूप निर्णयों व बाकी बची समस्याओं को सुलझाने में सहानुभूति विचार-विमर्श किया, ताकि भविष्य में सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहे। वहीं, छठा पे कमिशन के अनुरूप संबोधित पेंशन का भुगतान अगस्त से सुनिश्चित करने हेतु पेंशन फिक्सेशन का कार्य अति शीघ्र शुरू किया जाए। इसके साथ ही पेंशन पेंशनरों को भी सरकारी पेंशनरों के अनुरूप समय पर पेंशन व पेंशन लाभ बिना भेदभाव के मिलते रहे। बैठक में एचआरटीसी पेंशनरों पर हुई पुलिस एफआईआर वापस लेने की भी सरकार से मांग की है। उन्होंने बताया कि पेंशनर कल्याण संगठन द्वारा पेंशनरों को 75 वर्ष के पश्चात 15 प्रतिशत पेंशन बढ़ोतरी सरकारी पेंशनरों के अनुरूप बराबर दी जाने की भी मांग बैठक में की गई। सरकार से अनुरोध किया है कि इस प्रावधान को अति शीघ्र लागू किया जाए। सरकार व प्रबंधन से हर तरह की वार्ता के लिए एचआरटीसी पेंशन कल्याण संगठन वचनबद्ध है आशा है कि सरकार व प्रबंधन भी बातचीत के माध्यम व बिना भेदभाव से सभी मामले सुलझाने पर बल देगी।
पूर्व विधायक बोले, समय पर बारिश न होने से किसान बागवानों की बढ़ी दिक्कतें आलाेक। केलांग सुखे की मार झेल रहे लाहुल स्पीति के किसान बागबानों की दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बात अगर लाहुल की करें, तो घाटी की तांदी पंचायत के अधिन आने वाले गांवों में जहां किसान बागबान पानी की बूंद-बूंद को तरस गए हैं। वहीं, हालात ऐसे हो गए हैं कि किसानों को दो वक्त की रोटी के भी लाले पड़ते नजर आ रहे हैं। लाहुल के सिंद्धबाडी, बारिंग, चेवर, शेरिंग, ओथंग, शुंगनम सहित लाहुल के अधिकतर गांवों में ग्रामीण सुखे की मार झेलने को मजबूर हैं। यही नहीं बात अगर स्पीति की करें, तो स्पीति के कुछ गांव में इस बार फसल को पानी न मिलने के कारण किसानों के चेहरे मायूस है। वहीं, किसानों की सालाना आय भी अब प्रभावित होती नजर आ रही है। समय पर बारिश भी नहीं हुई और इस बार बर्फबारी भी उतनी ज्यादा नहीं हो पाई है। वहीं, बर्फ से ढकी रहने वाली स्पीति घाटी में इस तरह की पानी की किल्लत से किसानी पर प्रभाव पड़ता नजर आ रहा है। स्पीति के चिचिम, हिक्कम, लांगचा, टाशीगंग व डेमुल आदि गांव में सबसे अधिक किल्लत है। ऐसे में घाटी के ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि लाहुल-स्पीति को सुखा ग्रस्त घोषित किया जाए, ताकि ग्रामीणों को कुछ हद तक राहत मिल सके। उधर, तांदी पंचायत के प्रधान विरेंदर का करना है कि इस वर्ष घाटी में बारिश नाम मात्र की होने से किसान बागवानों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। वहीं, नालों के माध्यम से खेतों में की गई सिंचाई से तैयार की गई फसलों के दाम भी काफी कम मिल रहे हैं। ऐसे में किसानों को दो वक्त की रोटी के लाले भी पड़ते नजर आ रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि लाहौल घाटी को सूखाग्रस्त घोषित किया जाए। उन्होंने बताया कि कांग्रेस की सरकार में नवार्ड के माध्यम से जारी किए गए 9 करोड़ 32 लाख रुपए के बजट जिसके माध्यम से खंडीपुर कुहल के कार्य को भी अमली जामा पहनाया जाना था, लेकिन सता परिवर्तन होते ही भाजपा की सरकार ने इस कार्य को नजरअंदाज किया और इस कार्य में किसी भी तरह की रुचि नहीं दिखाई। लिहाजा क्षेत्र के ग्रामीणों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वे जयराम सरकार से यह मांग करते हैं कि लाहौल-स्पीति को सूखाग्रस्त घोषित किया जाए और किसान बागवानों को उचित मुआवजा जल्द से जल्द उपलब्ध करवाया जाए। इस वर्ष लाहौल स्पीति में कम बर्फबारी जहां दर्ज की गई है। वहीं, समय पर बारिश न होने से घाटी के किसानों और बागवानों की फसलें भी पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। यही नहीं लाहौल-स्पीति के अधिकतर गांव सूखे की मार झेल रहे हैं। लिहाजा मैं सरकार से यह आग्रह करता हूं कि लाहौल स्पीति को जल्द से जल्द सूखा ग्रस्त घोषित किया जाए।
राजेश कतनाेरिया। जवाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोठीवंडा में बिना एंबुलेंस मार्ग बनाए ही लाखों रुपए हड़प लेने का मामला प्रकाश में आया है। पंचायत के अधीन गांव धनियार के 11 घरों को पक्की सड़क सुविधा मुहैया करवाने के लिए पंचायत घर कोठीवंडा से धनियार तक एक किलोमीटर लंबा एंबुलेंस मार्ग बनाने का कार्य मंजूर हुआ, लेकिन पंचायत ने बिना मार्ग बनाए ही लाखों रुपए खर्च कर दिए, जिसका खुलासा आरटीआई से ली गई रिपोर्ट से हुआ है। इस एक किलोमीटर लंबे मार्ग पर ट्रेक्टर बैंडर को मैटीरियल सहित सिविल सप्लाई को सीमेंट बैग के लाखों रुपए की पेमेंट कर दी गई है, जबकि हकीकत में यह मार्ग निर्मित ही नहीं हुआ है। शिकायतकर्ता ओंकार सिंह ने बताया कि पंचायत द्वारा पंचायत घर कोठीवंडा से धनियार को एंबुलेंस मार्ग बनाया ही नहीं गया है, तो फिर ट्रेक्टर बैंडर को किस मैटीरियल की पेमेंट दी गई और सिविल सप्लाई से लिया गया लाखों रुपए का सीमेंट कहां लगाया गया है। मात्र पगडंडीनुमा रास्ता ही काफी सालों पहले का बना हुआ है, जो कि टूट चुका है। इस पर रात को चलना तो दूर, दिन को चलना भी मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि आखिरकार पंचायत द्वारा लाखों रुपए कहां खर्च किए गए हैं, इसकी शिकायत विभाग से की जाएगी। उन्होंने बताया कि उक्त मार्ग निर्माण के लिए अगर बजट मिला है, तो फिर उसको दूसरे मार्ग के निर्माण पर क्यों लगाया गया है और किसकी मर्जी से लगाया गया है। ओंकार सिंह ने कहा कि धनियार गांव के 11 परिवार पक्की सड़क सुविधा से महरूम हैं तथा उनके गांव में कोई बीमार हो जाता है, तो उसको पालकी में डालकर या कंधाें पर उठाकर एक किलोमीटर तक लाना पड़ता है, तब एंबुलेंस सुविधा नसीब हो पाती है। घर तक वाहन पहुंचाना तो सपना ही बन गया है। शिकायतकर्ता ओंकार सिंह ने कहा कि इसकी शिकायत मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, जिलाधीश कांगड़ा डॉक्टर निपुण जिंदल व बीडीओ नगरोटा सूरियां से की जाएगी। उन्होंने मांग की है कि इसकी उच्च स्तरीय जांच होगी चाहिए तथा उचित कार्रवाई अमल में लाई जाए। इस बारे में ग्राम पंचायत कोठीवंडा की प्रधान मनप्रीत कौर ने कहा कि धनियार वासियों की सहमति से ही पंचायत ने पंचायत घर कोठीवंडा से धनियार मार्ग के निर्माण के लिए मंजूर बजट को कंगलाहड़ से धनियार मार्ग को बनाने पर पैसा खर्च किया है। उन्होंने कहा कि अब कंगलाहड़ से धनियार मार्ग के लिए जो पैसा मंजूर हुआ है, उससे पंचायत घर कोठीवंडा से धनियार मार्ग का निर्माण करवा दिया जाएगा। इस बारे में जेई सुशील कुमार ने बताया कि मार्ग का कार्य चला हुआ है तथा हड़ताल के चलते कार्य रुका था, जिसको पहली अगस्त से शुरू करवाया जाएगा।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर कंवर दुर्गा चंद कॉलेज जयसिंहपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के 8 स्वयंवसेवियों ने डाशीव, तरुण, विशाल, अक्षय, अमीषा, स्वातिका, सुनिधि, पूजा ने चंडीगढ़ में स्थित RGNIYD में 4 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में भाग लिया। इसमें विद्यार्थियों ने नेतृत्व के बारे में प्रशिक्षण प्राप्त किया। भेजे गए विद्यार्थी प्रशिक्षण के सफल आयोजन के बाद सोमवार वापस लौटे। स्वयंसेवियों को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार जी ने बधाई दी। इस अवसर पर डॉ. सुरजीत राणा, डॉ. अर्पित कायस्था, प्रो. संजीव शर्मा तथा मुकेश उपस्थित थे।
विनायक ठाकुर । जसवां-परागपुर अगर मन में कुछ करने की इच्छा हो तो भगवान भी साथ देता है, चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो। ऐसा ही वाक्या तहसील डाडासिबा की ग्राम पंचायत तियामल के ग्रामीण क्षेत्र से जगत राम की पोत्रि आंचल धीमान (25) ने चार्टेड अकाउंटेंट ग्रामीण क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आंचल धीमान ने अपनी बीकॉम की पढ़ाई चंडीगढ़ पीयू से की है। उसने 2018 में चार्टेड अकाउंटेंट पढ़ाई शुरू की ओर 2022 में पूरी करके डिग्री हासिल की। आंचल धीमान व कलश धीमान दो बहनें है। छोटी कलश धीमान भी पीयू से बीकॉम की फाइनल में है। आंचल के पिता संजीव धीमान चंडीगढ़ में अकोटेन्ट है माता गृहणी है। आंचल अपनी पढ़ाई का श्रेय दादा, दादी व माता पिता एवं गुरुजनों को देती है।
विनायक ठाकुर । जसवां-परागपुर हिमाचल के जिला कांगड़ा के डाडासीबा के पांच युवाओं ने रविवार को पंजाबी गायक सिद्धु मूसेवाला के गांव मूसा में जाकर श्रद्धांजलि दी और सिद्धू मूसे वाला के परिवार से मिले। रविवार को डाडासीबा से राहुल मेहरा, अभिषेक रिंकू, अरूण कुमार व अमन कुमार श्रद्धांजलि देने पहुंचे। रविवार सुबह तीन बजे घर से निकले थे। हिमाचल प्रदेश से गये युवाओं का प्रेम देख उनके माता-पिता की आंखों में नमी झलकने लगी व अपने बेटे के प्रति प्रेम देखने को मिला। हर रविवार अलग अलग राज्यों से लोग श्रद्धांजलि देने के लिए आ रहे हैं व उनकी याद में वहां पर पौधारोपण किया जा रहा है।
विनायक ठाकुर। जसवां-परागपुर पुलिस चौकी संसारपुर टैरस के अंतर्गत गांव बढाल में संसारपुर टैरस से बाइक पर सवार दो लोगों को विपरीत दिशा में आ रहे टक्कर मार दी और घायलों को ट्रक चालक घायल अवस्था में छोड़ कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों को इस हादसे की जानकारी मिली, तो लोगों ने दो लोगों को घायल अवस्था नजदीकी अस्पताल में पीएचसी बाड़ी पहुंचाया। उन्हें 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल डाडासीबा पहुंचाया गया। घायलों का इलाज डॉ. नितिन शर्मा व उनकी टीम द्वारा किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार डाडासीबा पुलिस भी अपनी टीम सहित सिविल अस्पताल पहुंची और मामले की छानबीन की। मिली जानकारी के अनुसार लवली कुमार (35) मंगल सिंह व (29) वर्षीय जो कि संसारपुर टैरस से आ रहे थे, तो रास्ते में उनकी बाइक (पीबी-05वाई-5154) ट्रक से टकरा गई हादसे में दोनों को काफी चोटें आई हैं। यह दोनों बाइक सवार फिशरी डिपार्टमेंट में कार्यरत हैं और अपनी ड्यूटी देने स्यूल खड्ड आ रहे थे। डाडासीबा में उपचार देने के बाद इन्हें मेडिकल कॉलेज टांडा के लिए रैफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही डाडासीबा पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस संबंध में चौकी प्रभारी संजीव कुमार संसारपुर टैरस ने बताया हादसे की सूचना मिलते ही ट्रक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं सहित मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरु की है।
पंकज सिंगटा। धर्मशाला राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में बीबीए, बीसीए बीएससी बायोटेक एवं पीजीडीसीए पाठ्यक्रमों के लिए फॉर्म जमा करवाने की तिथि 30 जुलाई 2022 तक बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि BBA, BCA पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा 3 अगस्त 2022 को निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक अपने फॉर्म महाविद्यालय के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर जलशक्ति विभाग मंडल जयसिंहपुर 18 से 45 वर्ष को युवाओं को रोजगार देने जा रहा है, जिसके लिए सरकार व विभाग की तरफ से आदेश पारित हो चुके हैं। जयसिंहपुर का अपना मंडल कार्यालय हाल ही में खुला है, ऐसे में यहां स्थानीय जनता को ज्यादा लाभ मिल सकता है, इससे पहले यह क्षेत्र दो मंडलों थुरल और पालमपुर मंडल के अधीन था। विभिन्न पदों के लिए निकाली गई रिक्तियों के लिए आवेदक अपने मूलप्रमाण पत्रों की प्रतिलिपि के साथ 30 जुलाई तक किसी भी कार्य दिवस में जल शक्ति विभाग कार्यालय झुंगा देवी में 10 से 5 बजे तक जमा करवा सकता है या इसे आप भारतीय डाक के माध्यम से भी भेज सकते हैं। 30 जुलाई के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। विभाग ने यहां 18 पद पैरा पंप ऑपरेटर के निकाले हैं, जिसके लिए आवेदक 5500 रुपए प्रति माह वेतन दिया जाएगा। आवेदक दसवीं पास के साथ इलेक्ट्रीशियन, पंप ऑपरेटर, डीजल मैकेनिक या मोटर मेकेनिक हो, उसके पास किसी मान्यता प्राप्त आईटीआई का सर्टिफिकेट हो। इसके साथ 12 पद पैरा फिटर के हैं, जिसके लिए आवेदक के पास दसवीं उत्तीर्ण के साथ प्लंबर ओर सैनिटेशन का सर्टिफिकेट होना आवश्यक है। 32 पद मल्टीपर्पज वर्कर्स के हैं, जिसके लिए पात्र व्यक्ति आठवीं उत्तीर्ण होना जरूरी है। आवेदकों के पास पहले से कोई अनुभव है, तो संबंधित विभाग के अधिकारी से सर्टिफिकेट सत्यापन होना जरूरी है। अधिशाषी अभियंता विवेक ठाकुर ने कहा कि अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्यदिवस में 10 से 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
प्रमाणपत्र पर प्रधानमंत्री मोदी का फोटो लगाकर किया जा रहा प्रचार 2022 के चुनावों में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाकर इसका जवाब देगी मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नरेश ठाकुर ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार मुफ्त में जनता को कोविड-19 टीकाकरण लगाने का श्रेय लेने का प्रयास कर रही है, परंतु इस देश में इससे पहले भी कई महामारियां फैली जैसे 19 61 से 1973 में हैजा फैला,1968 से 1969 स्वाइन फ्लू 1974 में चेचक, 2002 में सारस, 2006 में डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बड़ी महामारी इस देश में फैली है और उनका भी उस समय भारत की कांग्रेस सरकारों ने बहुत ही अच्छे ढंग से मुफ्त में उपचार किया था, लेकिन उस समय की सरकारों ने किसी भी तरह का मुफ्त में उपचार करने का प्रचार नहीं किया और न ही कोई श्रेय लेने का प्रयास किया, जिस तरीके से भाजपा सरकार जनता को मुफ्त का टीकाकरण करने का प्रचार कर रही है और जो सर्टिफिकेट दिया जा रहा है, उस पर भी माननीय प्रधानमंत्री मोदी का फोटो लगा कर प्रचार किया जा रहा है। एक तरफ तो भाजपा की सरकार मुफ्त बांटने का राग अलाप रही है और ग्रहणियां को मुफ्त का चूल्हा बांटने का प्रचार कर रही है। वहीं, दूसरी ओर गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर आम जनता की जेबों पर डाका डाल रही है, जहां आज महंगाई से जनता परेशान है। वहीं, दूसरी और दैनिक रसोई में उपयोग होने वाली वस्तुएं जैसे दही दूध, लस्सी, आटा और अस्पताल के कमरों पर 5 प्रतिशत जीएसटी लगाकर लगाकर आम जनता को और बोझ डाला जा रहा है, जब से केंद्र में भाजपा की सरकार आई है। आम जनता को महंगाई बेरोजगारी के अलावा कुछ भी नहीं दिया। प्रदेश की जनता 2022 के चुनावों में कांग्रेस की झोली में वोट डाल कर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाकर इसका जवाब देगी।
जिंदगी को सवारने का मूल मंत्र दे रही भाजपा सरकार नई योजनाओं ने नई रोशनी का दिया संकल्प रचना झीना शर्मा हिमाचल प्रदेश में गत साढ़े 4 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार लोकप्रिय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में कार्य कर रही। वर्तमान समय में सरकार चुनावी दौर की ओर बढ़ रही है, ऐसे में जब सरकार के अब तक किए कार्यों पर नजर दौड़ाएं, तो पता चलता है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जनकल्याण व सामाजिक सुरक्षा के लिए काम करते हुए हिमाचल के लोगों के जीवन में नई रोशनी भरने का काम किया है। सरकार ने जनता को ऐसी योजनाएं दी हैं, जिनके माध्यम से समाजिक सुरक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य सुरक्षा भी मिल रही है। हालांकि वर्तमान सरकार का 2 वर्ष का कार्यकाल कोरोना की बीमारी से निपटने व व्यवस्थाएं करने में भी निकला, उसमें भी बेहतर काम करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश को अव्वल करने का काम लगातार किया है, जिसकी तारीफ अलग-अलग मंचों से देश के प्रधानमंत्री कर चुके हैं, जो अपने आप में हिमाचल प्रदेश के लिए गौरव का विषय हैं। हिमाचल प्रदेश में सहारा जैसी योजना को लाया गया, जो रोगी पूरी तरह से बेड पर है, उन्हें प्रतिमाह 3000 रुपए सरकार दे, ताकि उनका खर्च इलाज सही से होगा और हजारों लोगों को सहारा याेजना की मदद मिल रही है। देश की सरकार ने आयुष्मान योजना के तहत स्वास्थ्य का सुरक्षा चक्र देने का काम किया, तो प्रदेश की सरकार ने हिम केयर कार्ड के माध्यम से 5 लाख का इलाज निःशुल्क करने की व्यवस्था की और लाखों लोग इसके साथ जुड़े करोड़ों रुपए का इलाज निःशुल्क हो चुका है। केवल सरकारी ही नहीं, बल्कि निजी अस्पतालों को भी इसके साथ जोड़ा जाए, ताकि बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा हिम केयर कार्ड के माध्यम से परिवार के पांच सदस्यों को मिल सके। यह सुरक्षा का चक्र स्वास्थ्य के क्षेत्र में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में अपने आप में वरदान साबित हो रहा है। अब कॉर्ड भी तीन वर्ष के लिए मान्य कर दिया। हिमाचल की जनता को लाभ देने के लिए हिमाचल प्रदेश के प्रवेश द्वार पर लगने वाले शुल्क को हिमाचली नंबर की गाड़ियों के लिए माफ करने का काम भी लोकप्रिय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा किया गया, जिसका लाभ पिछले साढे 4 वर्ष में लगाता हिमाचल प्रदेश का हर परिवार उठा रहा है और जब पहले शुल्क देना पड़ता था, तो लड़ाईयां भी होती थी और आज जब हिमाचल के प्रवेश द्वार से हिमाचल में प्रवेश करते हैं, तो हिमाचली नंबर की गाड़ी से कोई शुल्क नहीं वसूला जाता तो गौरव व गर्व होता है। हिमाचल प्रदेश में जयराम ठाकुर की सरकार ने लगातार बेहतरीन निर्णय जमीन पर उतारे हैं, जिनके कारण हिमाचल प्रदेश के गरीब की सेवा का काम हो रहा है। इन निर्णयों के लिए प्रदेश की सरकार साधुवाद के पात्र हैं भाजपा के नेतृत्व व प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर लगातार इसी संकल्प के साथ जनता को राहत प्रदान करते हुए बुनियादी ढांचे को मजबूत करते हुए हिमाचल प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाते हुए आगे बढ़ते रहे और सामाजिक सुरक्षा का यह सुरक्षा चक्र प्रदेश की जनता को रिवाज बदल कर लगातार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में मिलता रहे यही कामना है। (लेखिका स्वतंत्र लेख लिखती है , भाजपा कसुम्पटी मंडल की उपाध्यक्ष भी है )
बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था ने ली है मेरी दादी की जान फर्स्ट वर्डिक्ट। नादाैन बीते दिन नादौन विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता शैंकी ठुकराल की दादी का देहांत हुआ। शैंकी ने अपनी दादी की मौत का अफ़सोस जताते हुए हिमाचल की मौजूदा भाजपा सरकार एवं कांग्रेस पार्टी पर बरस पड़े। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा और कांग्रेस ने अपने कार्यकाल के दौरान थोड़ा सा भी ध्यान सेहत व्यवस्था पर दिया होता, तो आज मेरी दादी माँ ज़िंदा होती। बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था ने ली है मेरी दादी की जान, जिसकी जिम्मेदार भाजपा और कांग्रेस दोनों हैं। शैंकी ने कहा कि काश यहां भी दिल्ली की तरह बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होती, तो आज हमारे परिवार को यह सन्ताप न भोगना पड़ता। दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक जैसी बढ़िया सुविधा है, सरकारी हस्पतालों में महंगे से महंगा इलाज मौजूद है और मुफ्त है और समय पर पूरी तरह से सुसज्जित एम्बुलेंस की सुविधा है। अगर हिमाचल में भी यह सुविधा होती तो आज मुझे मेरी दादी जी को एम्बुलेंस और ऑक्सिजन अभाव की वजह से खोना नहीं पड़ता। समय पर ऑक्सिजन एम्बुलेंस न मिलने के कारण आज हमारी मार्गदर्शक हमारे परिवार की अभिभाव हमसे दूर चली गई। उन्होंने आगे कहा कि अब यह केवल मेरे घर की बात नहीं है। यह मुद्दा पूरे हिमाचल प्रदेश का है, न जाने कितने पोते कितने बेटे अपनी मां आपने पिता को स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में खो देते हैं। अगर भाजपा ने एम्स का राजनीतिकरण न करते हुए सही जगह पर स्थापित किया होता, तो न जाने कितनी ही जानें बचाई जा सकती है। आज प्रदेश में केजरीवाल मॉडल जैसी स्वास्थ्य सुविधाओं की जरूरत है, जिससे किसी की जान स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में न जाएं। भाजपा और कांग्रेस को इसका खामियाजा जरूर भुगतना पड़ेगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला राज्य ओलंपिक खेलें अगस्त माह के आखिरी सप्ताह से सितंबर माह के पहले सप्ताह तक प्रदेश के ऊना एवं कांगड़ा के धर्मशाला में आयोजित की जाएंगी, जिसमें लगभग 2000 खिलाड़ी एवं तकनीकी अधिकारी भाग लेंगे। यह जानकारी आज हिमाचल प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पंचायती राज एव पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने इस संबंध में आयोजन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उनका कहना है कि हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ से संबद्ध 14 खेलें, जिनमें एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, फुटबॉल, हॉकी, हैंडबॉल, जूडो, कबड्डी, खो-खो, शूटिंग, ताइक्वांडो, वॉलीबॉल, वेटलिफ्टिंग, रेसलिंग, पुरुष व महिलाओं की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के नामों की सूची संबद्ध खेल एसोसिएशन उपलब्ध करवाएगा। बैठक में इस आयोजन के लिए विभिन्न आवश्यक समितियों का गठन भी किया गया। उन्होंने बताया कि यह खेलें अंतरराष्ट्रीय मानकों के मद्देनजर आयोजित की जाएगी। इस दौरान प्रदेश में खेलों के क्षेत्र में अर्जुन अवार्ड, पद्मश्री एवं द्रोणाचार्य अवार्ड खिलाड़ियों एवं कोचों को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाले उदयीमान खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने सभी 14 खेल संघों को अपने अपने खेल से संबंधित खिलाड़ियों, रेफरी, जजों एवं कोच व मैनेजर के नामों की सूची आगामी 5 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा नामित आयोजन समिति को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में उपस्थित हिमाचल प्रदेश बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव राजेश भंडारी को आगामी 27 जुलाई से 8 अगस्त तक इंग्लैंड के बर्मिंघम में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेलो (कॉमनवेल्थ गेम्स) के लिए देश की टीम का नेतृत्व करने के लिए नियुक्ति (चीफ डीमिशन) नियुक्त होने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए बधाई दी। उन्होंने कहा कि न केवल देश बल्कि प्रदेश के लिए भी यह गौरव की बात है के अंतरराष्ट्रीय खेल प्रशासक एवं खिलाड़ी को भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में ईश्वर रौहाल( शूटिंग), सुमन रावत मेहता (एथलेटिक्स, अर्जुन अवॉर्डी), तेज प्रकाश चोपड़ा, नंदकिशोर, भरत सैनी, जागीर सिंह, सुरेंद्र कुमार शांडिल्य( बॉक्सिंग), विनोद कुमार (ताइक्वांडो), रंजीत सिंह, डॉ. संजय यादव कुलदीप शर्मा (जिला खेल अधिकारी उन्ना), चंद्रेश शर्मा, सुरेंद्र ठाकुर, एलआर वर्मा, देवी दत्त तंवर, योगेश्वर (ताइक्वांडो) शुभम गुरुंग (फुटबॉल) ने भाग लिया।
भाजपा सरकार को झूठी सरकार बताया रीता धीमान ने देखे सिर्फ दो ही घर बाकी गांव को किया नजरअंदाज मनीष ठाकुर। इंदाैरा चुनावी साल प्रदेश में चल रहा है और जनता ने अब खुल कर बोलना शुरू कर दिया है। त्यौड़ा गांव में प्रदेश कांग्रेस सचिव मालेंद्र राजन त्यौड़ा गांव के लोगों का हालचाल पूछने पहुंचे व आगामी चुनावों में कांग्रेस को वोट करने की अपील करी वहीं पर इकट्ठे होकर त्योड़ा के लोगों ने मालेंद्र राजन को बताया कि भाजपा सरकार झूठी सरकार है और कहा कि यह सरकार सिर्फ झूठ बोल कर वोट हथियाना चाहती है, पर जमीनी स्तर पर यह सरकार शून्य है। सिर्फ सोशल मीडिया और इनके खासमखास झूठा प्रचार कर रहे कि भाजपा सरकार ने बहुत कार्य किया, जबकि स्थिति इसके विपरीत है। त्यौड़ा में लोग पीने के पानी की समस्या से परेशान हैं और उन्होंने बताया कि घर में मेहमान आने पर पीने का पानी 3 किलोमीटर दूर से लाना पड़ता है। क्योंकि जो नल का कनेक्शन सरकार ने दिया है, उसमें पानी नहीं है। गांव वासियों ने बताया की सड़कों के शोर पर कोई भी पानी की निकासी नहीं है, जिस कारण घरों का पानी घरों पर ही रुक जाता है और बीमारियों के फैलने का डर लगा रहता है। गांव वासियों ने गंभीर आरोप सरकार पर लगाते हुए कहा कि 12 बेड की डिस्पेंसरी तो बना दी, लेकिन उसमें कोई भी अच्छा डॉक्टर नहीं लागया गया। बीमार होने पर बाहर इलाज कराना पड़ता है, अगर मूलभूत सुविधा ही नहीं मिल सकी, तो फिर भाजपा सरकार ने क्या विकास करवाया। गांव वासियों ने बताया कि वह तो विधायक रीता धीमान के दीदार को तरस रहे हैं, ताकि उनके दर्शन कर सकें। क्योंकि साढ़े चार वर्ष में उनके दर्शन तक नहीं किए गए अगर वह गांव में नहीं आई, तो विकास भी गांव में कहां आया होगा। गांव वासियों ने बताया कि सड़के तो गांव में बनी, लेकिन ऐसी सड़के बनी जो कुछ महीने में ही टूटना शुरू हो गई। विकास तो दूर उन सड़कों पर चलने में भी डर लगता है कि इन पर कहीं गिर गए तो चोट काफी गहरी लगेगी। किसानों ने बताया कि उनके गांव में दो खाद की दुकानें हैं, जो कि खाद बहुत महंगी देते हैं, अगर उनसे इस बारे पूछे तो वह खाद देने से इनकार कर देते और कहते हैं कि इसी मूल्य पर खाद मिलेगी ओर वहीं सरकार कहती है कि हम किसान हितैषी हैं, अगर किसान हितैषी हैं, तो खाद महंगी क्यों मिल रही। हैरान हूं कि सोशल मीडिया पर इंदाैरा की विधायक और उनके खासमखास विकास की बात कर रहे, जबकि लोग मूलभूत सुविधा लेने के लिए गुहार सरकार के आगे अब भी लगा रहे, तो यह झूठी वाहवाही की राजनीति कर लोगों को गुमराह क्यों कर रहे हैं। ऐसी राजनीति करना छोड़ दें। मौजूदा सरकार के नुमाइंदे।
मनोज कुमार। कांगड़ा ज़िला कांगड़ा में सावन माह के पहले सोमवार को शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ी पड़ी। हर-हर महादेव के उद्घोष के बीच श्रद्धालुओं ने शिवलिंग में जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने शिवालयों में गंगाजल, दूध, दही से जलाभिषेक कर बेलपत्र, चावल व पुष्प से भगवान शिव की पूजा की। वहीं, कांगड़ा में वीरभद्र शिवालय में में जलाभिषेक को लेकर सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। बता दें कि इस सावन माह में चार सोमवार पड़ रहे हैं, जिससे इसका महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है।
जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्रांम पंचायत कर्णघट में एक लाख लीटर स्टोरेज क्षमता बाले ओवर हैड टैंक का निर्माण कार्य शुरू हो चूका है। इसके लिए ग्राम पंचायत व स्थानीय जनता की ओर से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर व स्थानीय विधायक रविंद्र रवि धीमान का आभार व्यक्त किया गया है। वही लोगों का कहना है कि जयसिंहपुर के क्षेत्र में पानी कि समस्या दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही थी, लेकिन अब यहाँ पानी के टैंक का निर्माण कार्य शुरु होने से स्थानीय जनता ने खुशी जाहिर की है।
उपमंडल जयसिंहपुर क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता व टिकट के दावेदार एडवोकेट पीसी कोंडल ने आरोप लगाया कि पेट्रोल, डीजल, गैस व अनाज की बढ़ती कीमतों में हो रहे महंगाई के विस्फोट ने आमजन वर्ग को आर्थिक तौर पर पूरी तरह निचोड़ कर रख दिया है। केंद्र और प्रदेश सरकार की चरमराई आर्थिक नीति के कारण बाजार के भाव नियंत्रण से बाहर हो चुके हैं। केंद्र सरकार व देश के चुनिंदा उद्योगपतियों में सांठगांठ के कारण लोगों को दो पल की रोटी के लाले पड़ने की नौबत आ गई है। पीसी कोंडल् ने कहा कि बढ़ती महंगाई पर केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों में अनुभवहीनता होने के कारण देश की एक तिहाई से अधिक आबादी इस विकराल हो रही समस्या से प्रभावित हो चुकी है। पीसी कोंडल् ने कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष एवं सासंद प्रतिभा सिंह और सुखविंदर सुखु का भी धन्यवाद किया। वही आज पीसी कोंडल् ने बड़ पंचायत में लोगों के साथ जन सम्पर्क अभियान कार्यक्रम किया। पीसी कोंडल् ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों से सबको अवगत करवाया और कहां कि इस बार कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में और जयसिंहपुर विधानसभा में भारी मतों से जीत हासिल करेगी। इस जन संपर्क अभियान में बतौर मुख्यअथिति मांझेडा वार्ड के जिला पार्षद व कांग्रेस पार्टी के पीसीसी महासचिव संजय राणा व ब्लॉक कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष महिंदर् डढवाल, प्रधान सुलोचना कोंडल्, सितो जग्गी तथा कांग्रेस पार्टी के अन्य कारकर्ताओं के साथ आस पास के गांवों के लोग मौजूद रहे।
गौरतलब है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद हिमाचल में भी आम आदमी पार्टी सक्रिय होती नजर आ रही है और पार्टी को लगातार प्रदेश में जन समर्थन भी मिल रहा है। वहीं बात करे विधानसभा क्षेत्र जवाली की तो निखिल महाजन एक युवा चेहरा होने के बावजूद क्षेत्र में अपनी लोकप्रियता बढ़ा रहे हैं | महाजन लोगों के बीच रहकर व् लोगों की समस्याओं को सुन कर उनका निवारण करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र जवाली की जनता का काफी बड़ा धड़ा निखिल महाजन के समर्थन में खड़ा है। निखिल महाजन की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढती जा रही है और लोग खुलकर उनके साथ जुड़े रहे हैं। निखिल महाजन का कहना है कि शांता कुमार के बाद जिला कांगड़ा से हिमाचल में कोई भी मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया। भाजपा व कांग्रेस ने जिला कांगड़ा से मुख्यमंत्री पद के लिए काबिल व माहिर चेहरे होने के बाबजूद भी मुख्यमंत्री हमेशा हमीरपुर, मण्डी या शिमला से ही बनाये गए, जबकि कांगड़ा में विधानसभा की सबसे ज्यादा सीटें हैं। इसके बावजूद भी कांगड़ा को इन दोनों सरकारों ने अहमियत नहीं दी व् हर बार अन्य जिलों से मुख्यमंत्री बनते रहे। वक्त के साथ जनता में आवाज उठने लगी है कि सत्ता के खेल में अहम भूमिका निभाने वाले जिला कांगड़ा से जो सभी राजनीतिक पार्टी मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर देगी, उसी पार्टी का समर्थन किया जाएगा। लोगों में यह भी चर्चा है कि आम आदमी पार्टी को हिमाचल प्रदेश में भाजपा कांग्रेस के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। ऐसे में अगर आम आदमी पार्टी जिला कांगड़ा के मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर चुनाव मैदान में उतरती है तो बहुमत के साथ हिमाचल में पंजाब की तर्ज पर सरकार बन सकती है। ऐसे में आम आदमी पार्टी के पास जवाली विधानसभा क्षेत्र में निखिल महाजन जैसे युवा होनहार व जुझारू नेता के रूप में विकल्प है। जिला कांगड़ा में लोगों का मानना है कि यदि आम आदमी पार्टी निखिल महाजन को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर चुनाव में उतरती है तो हिमाचल की सत्ता को हासिल करने में कामयाब हो सकती है |
उपमण्डल देहरा के अन्तर्गत पड़ते सुक्का तालाब में बिजली बोर्ड के दफ्तर के समीप हरिपुर थाना प्रभारी नाजिर सिंह को एक प्लास्टिक के लिफाफे में 7400/- रूपये सडक के किनारे गिरे हुए मिले थे। जिस पर पुलिस द्वारा पैसे के असली मालिक की तलाश हेतू सोश्ल मिडिया एवम वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों का सहारा लिया गया तथा असल मालिक की तलाश कर व सत्यापित कर उक्त राशी हेमंत कुमार सपुत्र कृपा राम निवासी गाव व डा0 खैरिया तह0 हरिपुर जिला कांगडा को लौटाई गए।
पुलिस थाना हरिपुर के अंतर्गत पड़ते सुक्का तालाब स्थित वर्षा शालिका में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति की लाश मिलने की सूचना प्रकाश में आई है। बताया जा रहा है कि उक्त बुजुर्ग अपने परिवार सहित यही समीप में रहता था और मूलतः गांव व डाकघर बड्डल ठोर तहसील डाडासीबा के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग की नज़र थोड़ी कमज़ोर थी। पुलिस से मिली सूचना के मुताबिक उक्त बुजुर्ग का बेटा यहीं दुकान भी करता है। मृतक की पहचान तुलसीराम पुत्र दिलीप राज गांव व डाकघर बड्डल ठोर तहसील डाडासीबा के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए हरिपुर थाना प्रभारी नाजिर सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा 174 सीआरपीसी के अंतर्गत कार्रवाई अमल में लाई गयी है। वहीं तुलसीराम का पोस्टमार्टम कर परिजनों को शव सौंप दिया गया है। बुजुर्ग की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है।
प्रदेश सेवा भारती के अध्यक्ष डॉ सुरेन्द्र शर्मा, महामंत्री रणदेव शर्मा, कोषाध्यक्ष विनोद अग्रवाल तथा संघ प्रचारक राकेश प्रभाकर की अध्यक्षता में विष्णुगिरी आश्रम संघ कार्यालय गुप्तगंगा (कांगड़ा) में सम्पन्न हुए। जबकि जिला सेवा भारती के चुनाव 2021 में होने तय थे परन्तु करोना काल के चलते यह सम्पन्न नहीं हो पाए। आज सम्पन्न हुए चुनावों में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिस में नीचे दिए हुए पदाधिकारी एवम् सदस्य कार्यकारिणी में प्रधान ओम प्रकाश उप प्रधान कैप्टन अशोक मेहरा, सुरेन्द्र कटोच, महासचिव के.एस.डढवाल, सह सचिव संजय चौधरी, कैशियर जोगेंदर राणा, सह कैशियर सुरेन्द्र शर्मा, महिला प्रमुख सुमन सैनी, उप महिला प्रमुख सुनीता वालिया व कुछ अन्य सदस्यों को भी कार्यकारिणी में नामित किया है। वर्तमान में चल रहे अध्यक्ष विनोद अग्रवाल प्रदेश कार्यकारणी में पदाधिकारी नामित किए गए हैं। यह जानकारी वर्तमान में नामित हुए महासचिव के एस डढवाल ने देते हुए कहा कि सेवा भारती कांगड़ा इकाई "नर सेवा नारायण सेवा" के सिद्धांत पर चलते हुए समाज के हर जरूरत मंद की सहायता हेतु हर समय तैयार रहेगी।
जमानाबाद मिंजर मेले की मीटिंग मिंजर मेला कमेटी प्रधान अशोक कुमार की अध्यक्षता में संपन्न की गई । जिसमें महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई और मेले को चार दिवसीय 28 जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक करवाने का निर्णय लिया गया, मेले के दौरान खेल प्रतियोगिता जूनियर फुटबॉल, सीनियर फुटबॉल, वॉलीबॉल, जूनियर कबड्डी व सीनियर कबड्डी, दौड़ व महिला वर्ग में रस्साकशी और म्यूजिकल चेयर रेस इत्यादि प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं। चार दिवसीय मेले के दौरान प्रथम 2 दिन फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा और अंतिम 2 दिन कबड्डी वॉलीबॉल और महिला वर्ग की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। मेला कमेटी के द्वारा सर्व सहमति से प्रतियोगिता को आयोजित करने के लिए रेफरी पैनल और नियंत्रण कमेटी का गठन किया गया जोकि मेले के दौरान प्रतियोगिताओं को सफल रुप से आयोजित करने में अपना अहम योगदान अदा करेंगे। विजेता टीमों को लगभग 51000 रु नगद व मोमेंटो देकर सम्मानित किया जाएगा। मेला कमेटी प्रवक्ता संदीप चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया की चार दिवसीय मेले के दौरान 2 दिन सांस्कृतिक संध्या का आयोजन करवाया जा रहा है जिसमें हिमाचल के कलाकार अपनी आवाज के दम पर मेले में चार चांद लगाएंगे। 31 जुलाई को पुरस्कार वितरण समारोह व मिंजर प्रवाह किया जाएगा। मिंजर की जलेव पारंपरिक विधि विदान व पूजा अर्चना उपरांत ढ़ोल नगाड़ों संग स्थानीय कुल मंदिर पनियारकड से चलकर मेला स्थल पर विराजमान होते हुए शाम को मनूनी खड्ड में प्रवाहित की जाएगी। मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि स्थानीय विधायक पवन काजल शिरकत करेंगें। मीटिंग के दौरान कमेटी प्रधान अशोक कुमार, ग्राम पंचायत प्रधान कुलदीप सिंह, कमेटी सचिव विपन पाल, हरजीत लवली, कुलदीप, बक्शी राम, फौजा सिंह, मेशु, विजय, अक्षय, गौवधरन सिंह, सुखविंदर, दीप, सुनील, अमर सिंह, सुभाष, रवि, सोनू, मोनू शुभम, संजय, चद्रमणि, सवजीत, वरिंदर, हरि सिंह, सूरज कमल भाटिया, एंकर सन्दीप चौधरी सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे। खेल सम्बंधित जानकारी के लिय कमेटी के सदस्यो से सम्पर्क कर सकते है।
कराटे एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित स्टेट चैंपियनशिप में शिमला के हार्दिक शर्मा ने 2 मेडल जीते हैं। यह चैंपियनशिप 16 और 17 जुलाई 2022 को जिला कांगड़ा के बैजनाथ में आयोजित की गई थी। हार्दिक शर्मा ने 13 वर्ष आयु वर्ग की प्रतियोगिता के 45 किलो कैटेगरी के मुकाबले में गोल्ड मेडल जीता और 10 से 13 वर्ष के आयु वर्ग की कराटे प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल हासिल किया। हार्दिक शर्मा मूलतः मंडी जिला के मण्डप गांव से संबंध रखते हैं और शिमला के सैंट एडवर्ड स्कूल में कक्षा 8 के विद्यार्थी है। हार्दिक शर्मा ने अब तक 14 गोल्ड मेडल, 5 सिल्वर मेडल और 6 ब्रॉन्ज मेडल विभिन्न प्रतियोगिताओं में जीते हैं। हार्दिक ने अपनी सफलता का श्रेय कराटे कोच पीएस पवार, सुशील वर्मा, रेखा सिंह पवार तथा स्कूल प्रधानाचार्य फादर अनिल सिकेरा, अपने माता-पिता और विशेषकर अपनी दादी लज्जा देवी को दिया है।
प्रस्तावित राष्ट्रपति चुनाव के संदर्भ में भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी ने सभी सांसदों, विधायकों से अपील करते हुए कहा कि एक तरफ NDA की प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू उस विचारधारा की उम्मीदवार है जो देश में लगातार लोकतंत्र, संविधान और संवैधानिक मूल्यों पर हमला कर रही है। चाहे काले कृषि कानूनों के माध्यम से किसानों को उद्योगपतियों का गुलाम बनाना हो, अग्निपथ के माध्यम से सेना को कमजोर करना हो, नफरत का माहौल बनाकर देश में हिंसा को बढ़ावा देना हो, छात्र विरोधी नीतियां लाकर छात्रों का भविष्य बर्बाद करना हो, चीन के लगातार हमलों पर भारत की चुप्पी हो, चुनी हुआ लोकतांत्रिक सरकारों को धन-बल और एजेंसियों के जरिये गिराना हो या फिर एजेंसियों और मीडिया को अपने नियंत्रण में करके लोकतंत्र की हत्या करना ही NDA की पिछले 8 सालों की पहचान है, जिसका चेहरा अब द्रोपदी मुर्मू उम्मीदवार के रूप में है। जाहिर है बीजेपी को ऐसे चेहरे की तलाश रायसीना में है, जो रबर स्टाम्प बनकर ऐसी योजनाओं पर अपनी मुहर लगाता रहे और बीजेपी, आरएसएस द्वारा जारी लोकतंत्र की हत्या पर अपनी मौन सहमति प्रदान करता रहे। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने कहा कि आठ सालों में न तो प्रधानमंत्री ने कोई प्रेस वार्ता की और न ही NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू ने कोई प्रेस वार्ता करके देश के लिए अपना रोडमैप जनता के सामने रखा। 130 करोड़ के देश में कोई नही जानता कि द्रोपदी मुर्मू इस देश के बारे में क्या सोचती है, उनके क्या विचार है। NDA उन्हें आदिवासी चेहरे के प्रतिनिधित्व के तौर पर आने वाले विधानसभा चुनावों में प्रोजेक्ट करना चाहती है, लेकिन सवाल ये है कि पिछले 8 सालों में आदिवासियों के साथ जो अत्याचार हुआ उस पर द्रोपदी मुर्मू ने कभी कोई स्टैंड लिया किया? देश बेरोजगारी के गर्क में जा चुका है, महिलाएं सुरक्षित नही है इस पर उनके क्या विचार है ये कोई नही जानता। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने यह भी कहा कि ये भी हास्यास्पद है कि बीजेपी एक तरफ राष्ट्रपति पद के लिए आदिवासी उम्मीदवार का श्रेय ले रही और दूसरी तरफ वन अधिकार अधिनियम, 2006 को खत्म कर रही है। अगर जंगल ही नही बचेंगे तो आदिवासी कैसे बचेंगे, और उनके संरक्षण के लिए योजनाएं और कानून नही होंगे तो रायसीना में एक आदिवासी राष्ट्रपति को प्रतिनिधित्व देने का ढकोसला क्यों? ऐसा ही कुछ वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को उम्मीदवार बनाते समय बीजेपी ने किया था और उन्हें दलितों का चेहरा बताया था, लेकिन आजाद भारत में दलितों के ऊपर सबसे ज्यादा अत्याचार पिछले 8 सालों में हुआ और राष्ट्रपति कोविंद ने प्रधानमंत्री को राजधर्म की सीख देने की जगह खामोश का रास्ता चुना। वही दूसरी तरफ सयुंक्त विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा एक मजबूत दावेदार है, वित्त मंत्री, विदेश मंत्री के तौर पर उन्होंने देश का प्रतिनिधित्व किया है, जो खुलकर देश के वर्तमान हालातों पर अपने विचार रखते आये है। जब सारी संवैधानिक संस्थाएं, एजेंसियां, मीडिया दम तोड़ चुकी हो तब रायसीना में किसी रबर स्टाम्प की नही बल्कि देश के विचारों को आवाज़ देने वाले मजबूत राष्ट्रपति की जरूरत है जो कि यशवंत सिन्हा है। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने कहा कि बीजेपी के सांसदों, विधायकों से भी मेरा निवेदन है, ये चुनाव किसी पार्टी का नही बल्कि देश का है। सीक्रेट वोटिंग के दौरान देश के अंतरात्मा की आवाज़ सुने और यशवंत सिन्हा को विजयी बनाये।
-लोअर अरनिलाया में जनसमस्याएं सुनी राज्य वित्तायोग अध्यक्ष ने कहा, - सीएम जयराम का मिल रहा भरपूर सहयोग वर्तमान में ऊना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के भीतर केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित 2000 करोड़ रूपये से अधिक धनराशि विभिन्न विकासकार्यों पर की व्यय की जा रही है। यह जानकारी छठे राज्य वित्तायोग अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने ऊना विस के गांव लोअर अरनियाला में जन समस्याएं सुनने के दौरान दी। उन्होंने कहा कि आय के सीमित संसाधन होने के बावजूद जहां एक ओर हिमाचल प्रदेश वर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में तीव्र गति से विकास मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। वहीं ऊना विधानसभा क्षेत्र में भी गत चार वर्ष में अनेक विकास परियोजनाओं को पूरा किया गया है या पूरा होने जा रही हैं। वर्तमान में हल्के में इंडियन ऑयल डिपो व माडर्न आईएसबीटी बस अड्डा का निर्माण पूरा कर लोगों को समर्पित कर दिया गया है। लघु सचिवालय, क्षेत्रीय अस्पताल में ट्रामा सेंटर व मातृ-शिशु अस्पताल का निर्माणकार्य अंतिम चरण में है तथा शीघ्र इनका लोकार्पण हो जाएगा। जबकि मलाहत में पीजीआई सेटेलाइट सेंटर, ऊना के रामपुर में सब्जी मण्डी भवन, व्यावसायिक पुर्नवास केंद्र (बीआरसी) भवन, ऊना में सर्किट हाउस, आईटीआई मैहतपुर व आईटीआई ऊना के बी-ब्लॉक इत्यादि अनकों बड़ी परियोजनाओं पर कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। उन्होंने बताया कि करोड़ों की राशि से इस निर्वाचन क्षेत्र की सभी सड़कों को डबल लेन किया गया है। हर घर को नल से पेयजल पहुंचाने का वादा पूरा कर दिया गया है। सत्ती ने कहा कि ऊना हल्के का सुनियोजित ढंग से विकास किया जा रहा है। हल्के के स्कूलों में सौंदर्यकरण, गलियों में व पंचायत घर परिसर में इंटरलॉक टाइलिंग लगाकर एक आदर्श हल्के का स्वरूप देने के भरसक प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि खड्डों व नालों का चैनलाइजेशन किया जा रहा है ताकि जलभराव की समस्या के निदान के साथ-साथ भूमि का उपचार भी हो रहा है। उन्होंने कहा कि ऊना विधानसभा क्षेत्र के भीतर युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने के लिए ढांचागत खेल सुविधाओं का विस्तार ग्रामीण स्तर पर भी बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। गांव-गांव में जिम के साथ-साथ स्कूल के खेल मैदानों के सुधार पर भी करोड़ों रूपयों की राशि व्यय की जा रही है। इसके अलावा सांसद खेल प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीण प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर निखारने के प्रयास किये जा रहे हैं। इस अवसर पर ज़िला परिषद् सदस्य अशोक धीमान, उप्रधान अजीत कुमार, भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री बलविन्दर कौर, साबका प्रधान सोहन लाल, डॉ. दर्शन पाल, अनूप चन्द, पंचायत सदस्य गुरमीत कौर, मनजीत सिंह, दर्शन सिंह, बीडीसी नीलम कुमारी के अलावा चरणजीत अटवाल, सतनाम अटवाल जागीर सिंह, गुरमीत सिंह, प्रवीण कुमार पम्पा, नसीब चन्द, अशोक सैणी, रमेश चन्द सहित क्षेत्र के स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
रोटरी क्लब पालमपुर द्वारा पर्यावरण संरक्षण के पहले चरण के दौरान डॉढ़ के नायरा पेट्रोल पंप के प्रांगण में विभिन्न प्रकार के पोधे रोपित किए गए जिसमें पौधों को संरक्षण देने की पूरी संयुक्त जिम्मेवारी पेट्रोल पंप के मालिक तथा रोटरी क्लब के सदस्यों ने ली। इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष विकास बासुदेवा के साथ जोनल चेयरमैन कौस्तुव गोयल, सचिव नीतिका जमवाल तथा डायरेक्टर पर्यावरण सुभाष जगोता उपस्थित रहे।
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने नई दिल्ली में किया पुरस्कृत कुलपति प्रो एच के चौधरी ने विदेश से बात कर दी बधाई व शुभकामनाएं चौसकु हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के कृषिदूत कुंदन लाल को राष्ट्रीय स्तर पर पंडित दीनदयाल अंत्योदय कृषि पुरस्कार प्राप्त हुआ है। 16 जुलाई 2022 को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के 94 वे स्थापना दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में केद्रीय कृषि एवम् किसान कल्याण मंत्री नरेद्र सिंह तोमर ने कुन्दन लाल को इस पुरस्कार से नवाजा गया। पुरस्कार में एक लाख रूपये,स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। विदेश दौरे पर गए प्रो हरीन्द्र कुमार चौधरी ने कुंदन लाल से दुरभाष पर बात कर उन्हें इस सम्मान के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होनें कहा कि यह प्रदेश के सभी किसानों के लिए गौरव की बात है और इस गौरवान्वित सम्मान के लिए सभी बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा केन्द्र व प्रदेश सरकार की किसान उपयोगी नीतियों से ही किसानो की स्थिति में निरन्तर परिवर्तन हो रहा है जिसका साक्षात उदाहरण पिछले दो वर्षों में इस छोटे राज्य से संबन्ध रखने वाले दो किसानो को राष्ट्रस्तर पर पुरस्कार मिलना हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस उपलब्धि से मंडी जिला के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश का भी नाम ऊँचा हुआ है जो की प्रत्येक प्रदेशवासी के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। कुंदन लाल ने कहा कि कुलपति प्रो एच के चौधरी के सहयोग व आशीर्वाद से मुझे आईसीएआर ने मेरे कृषि कार्य की सराहना करते हुए पंडित दीनदयाल अंत्योदय वर्ष 2021 प्रथम पुरस्कार द्धारा सम्मानित किया गया है। उनके इस प्रयास का मैं सदैव ऋणी रहूंगा। इस उपलब्धि के अतिरिक्त कृषि विज्ञान केंद्र, सुन्दरनगर में वर्चुअल मोड में आयोजित किए गए इसी कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवम् किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने जिला मण्डी के अन्य प्रगतिशील किसान-कृषि दूत व पंडित दीन दयाल अंत्योदय कृषि पुरस्कार 2020 के विजेता किसान संजय कुमार से उनके द्वारा खेती में अपनाई गई तकनीको पर चर्चा की। इस कार्यक्रम में पूरे देश के केवल मात्र चार किसानों का ही चयन हुआ था। कौन है कुंदन लाल विकासखण्ड गोहर के खनियारी गांव डाकघर काण्ढा तहसील चच्योट जिला मण्डी के प्रगतिशील युवा सीमांत किसान 47 वर्षीय कुंदन लाल कृषि में एक सफल उद्यमी बनकर उभरे हैं। वर्ष 1992 में मैट्रिक के उपरान्त तीन से चार वर्ष तक कई संस्थानों में दैनिक वेतन भोगी नौकरी में उचित मानदेय न मिलने पर गांव लौटे और अपनी पांच बीघा भूमि पर कृषि कार्य आरम्भ किया। चौसकु हि. प्र. कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर व कृषि विज्ञान केन्द्र, सुन्दरनगर से कई विषयों में कौशल विकास प्रशिक्षण प्राप्त करके एकीकृत कृषि मॉडल स्थापित किया। 650 वर्गमीटर पोलीहाउस में कारनेशन की खेती, वर्ष भर बटन व ढीगरी मशरूम उत्पादन, सेब उत्पादन, बेमौसमी सब्जी उत्पादन व अन्य अतिरिक्त उद्यम जैसे अजोला, सेरीकल्चर, मौन पालन, पशुपालन, वर्मीकम्पोस्ट आदि उनके मॉडल के प्रमुख घटक हैं। जिससे वह बेहतर आमदनी अर्जित कर रहे हैं। मशरूम की मार्केटिंग में उनके प्रयास भी सराहनीय हैं। वह अपने गांव के आस-पास के गांव में भी लगभग 300 कस्टमर को ताजे मशरूम बेचने के साथ-साथ उन्होंने मनाली व शिमला के होटलों में सम्पर्क बनाते हुए अपना उत्पाद बेचते हैं। बतौर मास्टर ट्रेनर अभी तक प्रदेश व पड़ोसी राज्य पंजाब के लगभग 2000 से अधिक किसानों को मशरूम उत्पादन व्यवसाय पर प्रशिक्षित कर चुके हैं।
पुराना कांगड़ा स्थित माता जग सुंदरी मंदिर के निकट रोटरी क्लब कांगड़ा द्वारा पौधारोपन किया गया। इसमे क्लब सदस्यों द्वारा अमरूद, जामुन, अर्जुन, हरड़, अशोका, देवदार, बांस, इत्यादि कई तरह के वृक्ष लगाए गए। जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बरार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे व पूरे उत्साह के साथ पौधारोपन में हिस्सा लिया। रोटरी क्लब कांगड़ा अध्यक्ष कृष्णा औल ने बताया की ये प्रोजेक्ट वातावरण शुद्धता हेतु किया गया है, व वर्षा ऋतु के दौरान पौधे जल्दी अपनी जगह बना लेते है इसलिए यह समय बिल्कुल अनुकूल है। क्लब की और से वन विभाग और मुख्य अतिथि रमेश बरार को धन्यवाद देते हुए कहा की बिना उनकी सहायता के ये प्रोजेक्ट पूर्ण रूप से सफल न हो पता इसके लिए रोटरी क्लब उनका आभारी है। पौधारोपन में रोटरी क्लब से डायरेक्टर डॉ बी. के पाहवा, अध्यक्ष कृष्णा औल, सचिव रितेश डोगरा, सुभाष भसीन, सुनील डोगरा, जीवन ज्योति कोहली, नवनीत शर्मा, इंद्र सचदेवा, विशाल शर्मा, अमन गुलेरिया, प्रोफ. हर्ष वर्धन वैद्या, अतुल धीमान, अर्जुन औल ने हिस्सा लिया व लोगों को पौधरोपन के लिए प्रेरित किया।
ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, पशुपालन एवं मत्स्यपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कर्नाटक के बेंगलुरु में आयोजित राज्यों के कृषि एवं बागवानी मंत्रियों के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने के उपरांत आज यहां बताया कि सम्मेलन में हिमाचल में कृषि व बागवानी विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के किसानों की आय को दोगुना करने के विज़न को साकार करने के लिए कृषि की दशा और दिशा तय करने पर सार्थक चर्चा की गई। प्रदेश ने इस सम्मेलन के माध्यम से कृषि से जुड़े विभिन्न विषय केन्द्रीय कृषि मंत्री के समक्ष उठाए। हिमाचल में हिमालय क्षेत्र की प्राकृतिक कृषि पद्धति पर शोध एवं विकास के लिए एक राष्ट्रीय स्तर का संसाधन केन्द्र स्थापित करने का आग्रह किया गया। प्रदेश में बीज आलू के उत्पादन का विषय उठाते हुए उन्होंने कहा कि कुछ वर्ष पूर्व सिस्ट नेमाटोड से प्रभावित होने के कारण प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में इसका उत्पादन रोक दिया गया था। उन्होंने अनुरोध किया कि इसका उत्पादन पुनः शुरू करना आवश्यक है और प्रदेश के उन क्षेत्रों में जहां सिस्ट नेमाटोड का प्रकोप नहीं है, वहां भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा वित्तपोषित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किया जाए। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्राकृतिक कृषि निश्चित रूप से रसायनिक कृषि का ऐसा विकल्प है, जो खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा और समृद्ध किसान से आत्मनिर्भर भारत की ओर ले जाने का माध्यम बन सकता है। हिमाचल ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं। प्रदेश ने प्राकृतिक खेती में पहल करते हुए जून, 2018 से अब तक एक लाख 74 हजार किसानों को सुभाष पालेकर प्राकृतिक कृषि के अन्तर्गत प्रशिक्षण प्रदान किया है और एक लाख 71 हजार किसानों ने 10 हजार हेक्टेयर भूमि में रसायनमुक्त खेती शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इसी वर्ष से जापान और भारत की सहायता से एक हजार करोड़ रुपये की लागत से जाइका चरण दो फसल विविधिकरण का कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया है। वर्ष 2029 तक चलने वाले इस कार्यक्रम के अन्तर्गत किसानों की आय को बेसलाइन पर प्रति हेक्टेयर 62409 रुपये से बढ़ाकर दो लाख 50 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर करने का लक्ष्य रखा गया है। इस कार्यक्रम से लगभग 10 हजार किसानों को लाभ होगा। कृषि मंत्री ने कहा कि उन्होंने सम्मेलन में एकीकृत कृषि मॉडल के विषय पर चर्चा करते हुए इस दिशा में आगे बढ़ने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हमें कृषि, बागवानी, पशुपालन, मत्स्यपालन, ग्रामीण विकास एवं अन्य सम्बद्ध गतिविधियों को एक समग्र दृष्टि से देखते हुए एकीकृत मॉडल की दिशा में आगे बढ़ना होगा। यह इसलिए भी जरूरी है क्योंकि किसान परिवार को एक ही है, जो खेती करता है लेकिन अलग-अलग विभाग उसके लिए विभिन्न योजनाएं चलाते हैं, जो बहुत बार समानान्तर, विरोधाभासी, आपस में प्रतियोगी या किसान हित से परे हो जाती हैं। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों की चुनौती से पार पाते हुए प्रदेश के मेहनतकश किसानों ने बेमौसमी सब्जियों, फूलों, परम्परागत अनाजों और फलों के उत्पादन में अपनी अलग पहचान बनाई है। हिमाचल प्रदेश कश्मीर के बाद देश में सबसे बड़ा उत्पादक है। डबल इंजन सरकार की किसान बागवानों के लिए कल्याणकारी नीतियों और कार्यक्रमों को लागू करने में भी हिमाचल अग्रणी रहा है। इसी का परिणाम है कि प्रदेश को कृषि कर्मण पुरस्कार और ई-नाम में पीएम एक्सीलेंस इन सिविल सर्विस अवार्ड प्राप्त हो चुके हैं।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के साथ भूमि अधिग्रहण मुआवजा फैक्टर के संबंध में गठित मंत्रिमण्डलीय उप समिति की बैठक आज ओक ओवर शिमला में आयोजित की गई। उप समिति ने मुख्यमंत्री को प्रदेश में क्रियान्वित की जा रही विभिन्न फोरलेन एवं अन्य विकासात्मक परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण से संबंधित मुद्दों के बारेे में अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने मंत्रिमण्डलीय उप समिति को संशोधित मुआवजा फैक्टर के दृष्टिगत वित्तीय पहलुओं पर विस्तृत रूप से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 से विभिन्न फोरलेन और अन्य परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण से प्रभावित परिवारों की समुचित रूप से पहचान की जाए ताकि किसी भी तरह के अभियोग अथवा परियोजनाओं में अनावश्यक देरी से बचा जा सके। जय राम ठाकुर ने कहा कि इस पूरे मामले को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री के समक्ष भी उठाया जाएगा। बैठक में प्रभावित परिवारों के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से जुड़े मामलों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर जल शक्ति मंत्री एवं मंत्रिमण्डलीय उप समिति के अध्यक्ष महेंद्र सिंह ठाकुर, समिति के अन्य सदस्य शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, वन मंत्री राकेश पठानिया, ऊर्जा मंत्री सुख राम, मुख्य सचिव आर.डी. धीमान, प्रधान सचिव राजस्व ओंकार चंद शर्मा, प्रधान सचिव सामान्य प्रशासन भरत खेड़ा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
जयसिंहपुर जन कल्याण संस्था तलवाड़ ने जगदीश चंद्र कोटलु निवासी की लड़की की शादी को धाम का समान भेंट किया। संस्था के प्रधान कुलदीप ठाकुर ने बताया कि जन कल्याण संस्था तलवाड़ हमेसा ही जरूरत मंद लोगों की मदद करने के लिए हमेसा ही तेयार रहती हैं। वही संस्था ने बेटी के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी तथा संस्था के सभी सदस्यों को इस नेक काम के लिए बधाई दी। इस अवसर पर संस्था के प्रधान कुलदीप ठाकुर, सुबेदार कमलेश धीमान, त्रिलोक चौधरी, किशोरी लाल धीमान, प्यार चंद ठाकुर उपस्थित रहे।
कुनिहार की प्रशिद्ध प्राचीन शिव ताण्डव गुफा कुनिहार में गुफा विकास समिति व शम्भू परिवार के सौजन्य से सावन मास के हर सोमवार को भण्डारे का आयोजन किया जाएगा। समिति अध्यक्ष राम रतन तनवर व उपाध्यक्ष अमरीश ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 जुलाई को सावन का पहला सोमवार है आज रविवार से गुफा में दो दिवसीय श्री राम चरित मानस कथा पाठ का शुभारम्भ हुआ जिसे कल सोमवार को हवन व पुर्णाहुति के साथ विराम दिया जाएगा उसके बाद सभी क्षेत्र वासियो के लिए विशाल भंडारा शुरू कर दिया जाएगा। यह आयोजन सावन मास के हर सोमवार को होगा। उन्होंने बताया कि वैसे तो पूरा वर्ष गुफा में भक्तों का तांता लगा रहता है लेकिन सावन मास में गुफा के अंदर विराजमान प्राकृतिक शिवलिंग के दर्शनों को शिव भक्तों की काफी भीड़ होती है। समिति व शम्भू परिवार ने सभी शिव भक्तों से गुफा में विराजमान प्राकृतिक शिवलिंग के दर्शनों व भण्डारे का प्रशाद ग्रहण करने की अपील की है।
कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र भडियाडा में खेलो के आयोजकों के आमंत्रण पर पूर्व विधायक चीफ पार्लियामेंट सेक्रेटरी चेयरमैन अन्य पिछड़ वर्ग चौधरी सुरेंद्र काकू मुख्यअतिथि की भूमिका निभाते हुए कबड्डी और बालिबाल खेलो की 60 टीमो ने भाग लिया लगभग 500 युवाओ ने हिस्सा लिया। पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू ने खिलाड़ियों को 11 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि दी व प्रोत्साहित किया भड़ियाडा गांव के अंदर 18 करोड़ रुपए की हर घर में नल जल योजना 8 गांव के लिए तेज रफ्तार से काम चला हुआ है मुख्यमंत्री जल्द इस योजना का उदघाटन करेंगे भड़ियाड़ा स्कूल को प्लस 2 किया जायेगा। इस मौके पर गणमान्य व्यक्ति महिला मंडलों व नौजवानो व जिला परिषद सदस्य जोगिंदर सिंह पंकु, पंचायत भडियाड़ा प्रधान व उप प्रधान मनोहर लाल, पंचायत पंच बिंद्रा देवी, बर्षा देवी, रेखा देवी, जोहर, मेघ राज, बी डी सी सदस्य कुशला देवी कुलदीप पटियाल, प्रकाश परियाल, सौरव, महिंद्र,बलदेव, उपस्थित रहे व कार्यक्रम की शोभा बढाई।
मनोज कुमार। कांगड़ा विकास खंड कांगड़ा के प्रधानों की बैठक घुरकड़ी के सागर होटल में आयोजित हुई। कोविड के कारण करीब डेढ़ वर्ष बाद यह बैठक आयोजित की गई है।बैठक में ब्लॉक कांगड़ा के प्रधानों का संगठन बनाया गया। संगठन में सर्व सहमति से घुरकड़ी के प्रधान अनिल दामीर को संगठन का प्रधान बनाया गया। सभी ने एकमत होकर बिना चुनाव के आपसी सहमति से यह फ़ैसला लिया। इस दौरान अनिल दामीर ने बताया कि यहां सभी एक साथ हैं। विकास के लिए सरकार की ओर से बेहतरीन राशि मिल रही है, जिसका सभी प्रधान अपनी अपनी पंचायतों के विकास के लिए भरपूर उपयोग भी कर रहे हैं। ग्राम सभा एक जनपरिवार है, जिसके लिए हम हमेशा सहायता के लिए मौजूद है। प्रधान अनिल दमीर ने कहा कि उन्हें आगामी बैठकों के लिए वीडियो कार्यालय में एक बेहतरीन सामुदायिक भवन सरकार से चाहिए, जिसके लिए उन्होंने सरकार से मांग भी की है, जिसके लिए वह काफी प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरकार अगर राशि देकर सामुदायिक भवन बनवाने में सहायता करें, तो वह खुद अपनी ओर से भी 1 से 2 लाख रुपए भवन निर्माण को देने के लिए तैयार है। इस दौरान घुरकड़ी के प्रधान अनिल धमीर, उपप्रधान केवल चौधरी, उपप्रधान गुरजीत कौर, महासचिव कुलदीप चौधरी, सचिव सुभाष चंद, रेखा देवी, कुसुम लता, राजिंदर कौर, रिंपल कुमार, सलाहकार निर्मल सिंह, कोषाध्यक्ष दिलबर सिंह व सदस्य सुदर्शना देवी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विधायक पवन काजल ने कहा कि भडियाडा गाँव में चौबीस घंटे पेयजल की सुविधा जल्द गाँववासियों को मिलेगी। पेयजल परियोजना का काम तेज गति से चला हुआ है। विधायक काजल भडियाडा गाँव में आयोजित खेल मेले में जनता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हिमाचल में बेरोज़गारी चरम पर पहुँच गई है। सरकार के हाथ में मंहगाई नियंत्रण के बाहर है। काजल ने कहा कि काँगड़ा विस में पिछले साल बरसात से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई अभी तक सरकार नहीं कर पाई है। और अब बरसात दोबारा शुरू होने पर किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सरकार को करना चाहिए। उन्होंने मेला कमेटी के सफल आयोजन के लिए 21 हज़ार रूपये नकद दिए। इस मौक़े पर मेला कमेटी प्रधान प्यार सिंह राणा, यूथ क्लब प्रधान सौरभ चौधरी, पंचायत प्रधान रविंद्र कुमार , उप प्रधान मनोहर लाल, वैदी पंचायत प्रधान हरमिद्र गोरा, जिला परिषद् सदस्य पंकू, बीडीसी मेंबर कुशला देवी, अभय उप प्रधान वैदी, रजिद्र पटियाल, कैप्टन शमशेर सिंह, पंच पुष्पा देवी, संसार सिंह, मेघ राज, बिंदु कुमारी आदि मौजूद रहे।


















































