मनोज कुमार। कांगड़ा आम आदमी पार्टी के नेता डॉ. विजय विद्यार्थी और राज कुमार ने मीडिया को संयुक्त बयान जारी करते हुए बताया कि एचआरटीसी डिपो बैजनाथ के अच्छी कमाई वाले रूट दूसरे डिपो को देना अति दुर्भाग्यपुर्ण है, जब जोगिंद्रनगर डिपो बना तब बैजनाथ से काफी बसें ड्राइवर कंडक्टर और रूट सहित यहां से जोगिंद्रनगर शिफ्ट कर दी। यहां बची बसों की हालत कोई ज्यादा अच्छी नहीं हैं। अब फिर इस डिपो के कुछ रूट नगरोटा डिपो को दे दिए, जिनमें से एक रूट दिल्ली का, एक चंडीगढ़ का और दो रूट पठानकोट के हैं, जबकि बैजनाथ से और ज्यादा लॉंग रूट शुरु करने की जरूरत थी, लेकिन इस डिपो को नए तो क्या मिलने जो अच्छी कमाई वाले थे, वो भी अन्य डिपुओं को दे दिए गए। साथ ही यहां स्टाफ की भी कमी चल रही है। अब बैजनाथ के डिपू की वर्तमान स्तिथि को देखते हुए लगता है कि इसकी हालत धीरे-धीरे बद से बदतर होती जाएगी। हैरानी कि बात तो यह है कि मौजूदा विधायक के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। आप नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार इन रूटों को वापस नहीं करती है, तो आम आदमी पार्टी को एचआरटीसी का घेराव करना पड़ेगा।
मनोज कुमार। कांगड़ा शक्तिपीठ माता श्री बज्रेश्वरी मंदिर में आज फ़िल्मी दुनिया की बड़ी अदाकार जैकलीन फर्नांडीज अपनी माता के साथ माथा टेका व पूजा-अर्चना की। मंदिर के वरिष्ठ पुजारी पं. राम प्रसाद शर्मा द्वारा उन्हें माता के दर्शनों के बाद कांगड़ा माता की फाेटो भेंट की गई। आज जैसे ही वे कांगड़ा माता के मंदिर पहुंची, तो उनके दर्शक भी उनकी एक झलक पाने व उनके साथ फाेटो खिंचवाने के लिए मंदिर व कार पार्किंग में पहुंचने शुरू हो गए, लेकिन उन्होंने फैंस से दूरी बनाई रखी।
राजेश कतनौरिया। जवाली सूचना एवं जन संपर्क विभाग के माध्यम से चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के तहत त्रिगर्त वसुंधरा रंगमंच के कलाकारों ने आज बुधवार को ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत वासा पंचायत में लोकनृत्य और नाटकों के माध्यम से लोगों को प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं बारे जानकारी दी। नाट्य दल के कलाकार रोहित वोहरा, शशि, मिस्टी, अशोक, प्रबोध, लेख राज व सौरव आदि कलाकारों ने प्रदेश सरकार द्वारा लोगों के कल्याणार्थ चलाई जा रही "मुख्यमंत्री गृहणी सुविधा योजना", "मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना", मुख्यमंत्री शगुन योजना", "सामाजिक सुरक्षा पेंशन" व "सहारा योजना" सहित अन्य योजनाओं बारे जानकारी दी। कलाकारों ने गीतों के द्वारा लोगों को नशे से दूर रहने तथा कोरोना प्रोटोकॉल का भी संदेश दिया।
मनोज कुमार। कांगड़ा पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू जन आशीर्वाद यात्रा लेकर गांव कोहाला में पहुंचे महिला मंडलों की बहनों को दस-दस हजार के बैंक चैक दिए गए। पूर्व विधायक ने महिलाओं, नाैजबानों व बुजुर्गों को संबोधित करते हुए कहा कि कोहाला गांव व कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र का विकास ठाकुर जयराम सरकार ने किया है। विधायक प्राथमिकताओं के नाम पर दस वर्ष तक जनता को मौजूदा विधायक ने ठगा है। जयराम सरकार ने 2.50 करोड़ से मटौर से लेकर मनूनी खड्ड पर बन रहे पुल तक सड़क को पैसे दिए व मुख्यमंत्री ने शिलान्यास किया है। कोहाला में मनुनी खड्ड पर बनने वाले पुल के लिए 4 करोड़ रुपए दिए काम चला हुआ है। पानी पीने को हर घर में जल नल प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री योजना से दिए जा रहे हैं। 1.50 करोड़ रुपए से काम प्रगति पर है, हम जनता से वायदा करते हैं। करोड़ों रुपए के घोटालों का पर्दाफाश करेंगे।कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति को और तेज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोहाला गांव मे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 2.50 करोड़ की सड़क का किया था। शिलान्यास विरोधी पार्टी ने मुख्यमंत्री की शिलान्यास पट्टिका को तोड़ डाला। कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में विरोधी विकास देख कर बौखलाए अपनी असफलताओं को देखते हुए मुख्यमंत्री की पट्टिका चूर-चूर कर दी।
दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा चलाई जा रही बदलाव यात्रा कल वीरबार 14 जुलाई को जयसिंहपुर में पहुुंचेगी। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता महेंद्र कुमार पूर्व बीडीसी सदस्य महेंद्र कुमार के बताया कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा बदलाव यात्रा में कई वरिष्ठ कार्यकर्ता भी मौजूद रहेगें। इसके अलावा जयसिंहपुर में आम आदमी पार्टी जन संवाद भी लोगों के साथ किया जाएगा लोगों की हर समस्या को सुना जाएगा। तथा लोगों से अपील की है, कि पद यात्रा में अधिक से अधिक लोग शामिल हो।
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेश सरकार से महंगाई, बेरोजगारी व कर्मचारियों के मुद्दे पर जवाब मांगा है। बुधवार को जारी प्रेस बयान में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश की सरकार मुद्दों से भाग रही है, जबकि हिमाचल प्रदेश में मुद्दों की राजनीति करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार विपक्ष होने के नाते हम ने हिमाचल प्रदेश के बेरोजगारी के मसले को उठाया है, महंगाई से लोगों का जीना दूभर हो गया है, इस समस्या को उठा रहे हैं, सिलेंडर महंगा, पेट्रोल-डीजल महंगा इसकी बात कोई नहीं कर रहा है। मुकेश ने कहा कि प्रदेश के अंदर डबल इंजन का लाभ नहीं हुआ है, इस सच्चाई को जनता को बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों के साथ धक्का किया जा रहा है, पेंशनर्स का हक नहीं दिया जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में लगातार कर्ज के बोझ को बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार यह बताने में विफल साबित हो रही है कि कर्ज कैसे कम होगा। नए पर नया कर्ज लिया जा रहा है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हमारी भाषा को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर लगातार मंचों पर बात कर रहे हैं और हंसी का पात्र बन रहे हैं, क्योंकि प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की भाषा को सुन रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर लगातार जिस प्रकार से भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, उससे देव भूमि का अपमान हो रहा है, उन्होंने कहा कि हम उससे भी दुगनी तेजी के साथ जवाब दे सकते हैं लेकिन हम चाहते हैं कि हिमाचल प्रदेश की राजनीति में मर्यादा बनी रहे, संस्कृति बनी रहे लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर लगातार बौखलाहट में हताशा में हैं, जिसके कारण से मंचो पर उनकी बौखलाहट सामने आ रही है। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी एकजुटता के साथ जनता के हितों की लड़ाई लड़ रही है, प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे और हिमाचल प्रदेश में विकास का नया अध्याय लिखा जाएगा। उन्होनें कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने क्या किया है? यह पूछने वाले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकारी रिकॉर्ड देख ले प्रदेश की नीव कांग्रेस ने खड़ी की, प्रदेश का आधुनिक विकास कांग्रेस ने किया। उन्होंने कहा कि आज जो सत्ता में है, वह स्टेटहुड मारो ठुढ का नारा देते थे। उन्होंने कहा कि अपना चेहरा भाजपा को देखना चाहिए। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार में हिम्मत है तो प्रदेश की बेरोजगारी पर श्वेत पत्र जारी करें। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जो घोषणाएं हो रही हैं सब फर्जी हैं, केवल चुनावों को देखकर ही हो रही हैं, इनमें से कोई पूरी नहीं होगी। मुकेश ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने पर ही विकास को आगे बढ़ाएंगे और आम जनता को प्रदेश के संसाधनों का लाभ देंगे।
वोल्वो बस स्टैंड मनाली से लगते नाले में पानी बढ़ने से वोल्वो स्टेंड मनाली में पुरा पानी भर गया। जिस वजह से वोल्वो बस स्टैंड में खड़ी बसों में पानी घुस गया। मनाली विधानसभा कांग्रेस अध्यक्ष हरी चंद शर्मा ने प्रैस को जारी बयान में कहा कि परिवहन निगम की लंबे समय से खड़ी बसों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। यह बसें यहां खड़ी रहने से दिन-ब-दिन खटारा बनती जा रही हैं, अक्सर सुनने में आता है कि इन बसों में रात को लोग रहते हैं परंतु सरकार को इन बसों जैसे कोई लेना-देना ही नहीं है। आज प्रदेश जहां करोड़ों के कर्ज में डूबा हुआ है ऐसी स्थिति में जो बसें सड़कों पर दौड़नी चाहिए उन्हें इस तरह खड़ा रखने का क्या मतलब है। सरकार इन बसों को रूट पर चलाए और जिससे सरकार की आमदनी में भी इजाफा हो और करदाताओं द्वारा चुकाए जाने बाले कर की हानि भी ना हो। हिमाचल परिवहन विभाग समय-समय पर बसों की खरीददारी करता रहता है ऐसे में इन खड़ी बसों को चलाए जाने के ऊपर सरकार को विचार करना चाहिए। मनाली में वोल्वो स्टैंड और बस स्टैंड के बारे में कई बार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और मनाली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक और मंत्री गोविंद ठाकुर घोषणा कर चुके हैं परंतु यह घोषणाएं धरी की धरी पड़ी है। मनाली में कोई बड़े काम करने को सरकार तैयार नहीं है। नगर परिषद वोल्वो स्टैंड के साथ रहने वाले नाले को भी सरकार व्यवस्थित करे जिससे कोई बड़ा हादसा होने से रोका जा सके।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज राजभवन मे राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से भेंट कर उन्हें हिमाचल प्रदेश में राज्यपाल के रूप में एक वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के लिए बधाई दी। उन्होंने इस अवधि में उनके द्वारा प्रदेश के विकास के लिए मिले मार्गदर्शन के लिए भी आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व, मुख्य सचिव राम सुभाग सिंह, पुलिस महानिदेशक संजय कुण्डू, अधिकारीगण तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी राजभवन आकर राज्यपाल को बधाई दी। राज्यपाल ने एक वर्ष के अपने कार्यकाल को पूरा करने पर राजभवन में हवन किया और परिसर में मेपल का पौधा रोपित किया। उन्होंने इस दौरान प्रदेशवासियों का उनको दिए गए सहयोग और विभिन्न कार्यों में योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एक वर्ष का उनका कार्यकाल सुखद और संतोषजनक रहा।
शिमला,हिमाचल प्रदेश पुलिस का एक सब इंस्पेक्टर 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है। आरोपी सब इंस्पेक्टर सदर थाना शिमला में तैनात है, और एक क्रिमिनल केस के इन्वेस्टिगेशन अधिकारी के तौर पर इसने इस रिश्वत की मांग की थी। यह कार्रवाई को स्टेट विजिलेंस एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने अंजाम दिया है। सबसे बड़ी बात यह है कि विजिलेंस की टीम ने थाना में घुसकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। यह मामला दोपहर दो से अढ़ाई बजे के बीच का बताया जा रहा है। आरोपी सब इंस्पेक्टर कृष्ण लाल मंडी के सुंदरनगर उपमंडल के रहने वाला है। बताया जा रहा है, कि आरोपी के खिलाफ एक महिला ने शिकायत की थी। आरोपी शिकायतकर्ता महिला के भाई को आपराधिक मामले से बचाने की एवज में 50 हजार की रिश्वत की मांग कर रहा था। आरोपी द्वारा गिरफ्तारी को भी टाला जा रहा था। जिसके चलते स्टेट विजिलेंस व एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सदर पुलिस थाना के आइओ रूम में दबिश दी और पुलिस अधिकारी को काबू किया। विजिलेंस आरोपी सब इंस्पेक्टर की चल व अचल संपत्ति के अलावा बैंक खातों को भी खंगाल सकती है। मंडी के सुंदरनगर उपमंडल के रहने वाले आरोपी 56 वर्षीय सब इंस्पेक्टर कृष्ण लाल को अदालत में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं विजिलेंस की पुलिस अधीक्षक अंजुम आरा ने बताया कि मामले की जांच जारी है। आरोपी को 24 घंटे के भीतर अदालत में पेश किया जाएगा।
ज्ञान ज्योती शिक्षा महाविद्याालय राजोल मे बी एड प्रथम वर्ष के छात्रो ने द्वितीय वर्ष के छात्रो को फेयरबेल पार्टी दी। फेयरबेल पार्टी की शुरूआत महाविद्याालय के प्रबन्धक विरेन्द्र चौधरी, कालेज की प्राचार्या विजेयता चौधरी व शिक्षको के आगमन से हुई। पार्टी मे द्वितीय वर्ष के छात्रो के लिये रैम्प वॅाकए म्युजिकल चेयर आदि क्रियाएं करवाई गई। फेयरबेल पार्टी मे मिस फेयरबेल रिधम मिस्टर फेयरबेल रजत कपूर और मिस्टर स्टनिग कपिल मिस स्टनिग उषा का चुनाव छात्रो के टैलेट को देखकर किया गया। पार्टी के अन्त मे प्रचार्या विजेयता चौधरी ने छात्रो को बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये उन्हे निरन्तर काम करते रहने के लिये प्रेरित किया। साथ ही महाविद्याालय के प्रबन्धक विरेन्द्र चौधरी ने भी छात्रो का मार्गदर्शन करते हुये उन्हे अपने जीवन मे सही आचरण सही निर्णय लेने के लिये और निरन्तर आगे बड़ने के लिये सदैव सीखने के लिये प्रेरित किया।
जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा को स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार से नवाजा गया है, उपायुक्त निपुण जिंदल ने प्रधानाचार्य सुनील कांत चड्ढा को डाइट के सम्मान समारोह में अवार्ड देकर सम्मानित किया। जिला के सभी स्कूलों द्वारा कोविडकाल में किए गए कार्यों को ध्यान में रखते हुए रेटिंग के आधार पर प्रथम आए स्कूलों को पुरस्कृत किया गया। जीएवी को सब कैटागिरी बिहेवियर चेंज एंड कैपिसिटी बिल्डिंग में अव्वल पाए जाने पर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य सुनील कांत ने बताया कि जीएवी ने स्वच्छता पुरस्कार जीतकर कांगड़ा के गौरव को बढ़ाया है। चड्ढा ने बताया कि स्कूल में सुबह- सायं कोविड काल के दौरान शुरू की गई स्प्रे अब भी जारी है और स्वच्छता से कोई भी समझौता नहीं किया जाता है।हर दिन किए जा रहे स्वच्छता कार्यों का पूरा रिकॉर्ड तैयार किया जाता है और मास्टर ऑन ड्यूटी शिक्षक द्वारा निरीक्षण करने पर जहां भी कोताही पाई जाए तो तुरंत कार्रवाई की जाती है। स्वच्छता पुरस्कार मिलने पर स्कूल प्रबंधक कमेटी की अध्यक्ष डॉ नीना पाहवा, प्रबंधक डाक्टर बीके पाहवा व समस्त सदस्यों ने दी बधाई।
सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याकारी एवम् जनहितेशी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु कलाकारों के माध्यम से जिला सिरमौर में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया है। इस अभियान के दौरान धलटा कला मंच के कलाकारों ने विकासखंड पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत कोलर व ग्राम पंचायत हरिपुर खोल मे तथा सरस्वती कला मंच ने विकासखंड शिलाई की ग्राम पंचायत नया पनजोड व कांडो भटनोल में गीत संगीत तथा नुक्कड़ नाट्क के माध्यम से अनुसूचित जाति एवं अनसूचित जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक वर्ग के लोगों के सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी तथा प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के विषय में लोगों को अवगत करवाया, साथ ही कलाकारों ने ग्रामीणों को प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में चलाई गई इन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित भी किया। इस के अतिरिक्त कलाकारों ने लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री सहारा योजना, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना सहित अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं बारे भी अवगत करवाया। उन्होंने नाटक में विभिन्न पात्रो के माध्यम से मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ऐसा कोई भी परिवार, जिसके पास गैस का कनेक्शन नहीं है, उसे इस योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन व सिलेंडर दिया जा रहा है। कलाकारों ने प्रदेश सरकार द्वारा सामजिक सुरक्षा पेंशन के बढ़ाये जाने व आंगनवाडी कार्यकर्ताओं, आशा वर्कर, मिड-डे मील वर्कर के मानदेय में हुई बढ़ौतरी की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि हिमकेयर योजना के अर्न्तगत अब स्वास्थ्य कार्ड 3 वर्षों के लिए बनाया जाएगा तथा इसका नवीकरण वर्ष भर किया जायेगा। इस अवसर पर प्रधान सरीता देवी, प्रधान शालनी, वार्ड सदस्य कुलदीप शर्मा, पंचायत सचिव संतोष कुमारी सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
जिला सोलन के अटल शिक्षा कुंज स्थित प्रसिद्ध आईईसी यूनिवर्सिटी ने पर्यावरण के प्रति अपने दायित्व को ध्यान में रखते हुए औद्योगिक क्षेत्र बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़ (बीबीएन) में जुलाई से अक्तूबर माह में एक बड़े वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की है। इस पावन अभियान का उद्घाटन बद्दी के लोकप्रिय पुलिस अधीक्षक मोहित चावला (आईपीएस) ने आईईसी यूनिवर्सिटी के प्रांगण में पौधारोपण करके किया। कार्यक्रम में एच.पी.प्राईवेट एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस रेगुलेटरी कमीशन, हिमाचल प्रदेश से प्रोफेसर (डॉ.) शशिकांत शर्मा, राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड, बद्दी से विशिष्ट अतिथि बलबीर ठाकुर और 10 पंचायतों के प्रधानों सहित कई और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। दो महीने तक चलने वाले इस वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत औषधीय गुणों से युक्त, फलदार और पर्यावरण के लिए हितकर 10,000 से अधिक पौधे बीबीएन क्षेत्र में लगाने और उनका संरक्षण करने का जिम्मा उठाया है। इस वृक्षारोपण अभियान का मुख्य उद्देश्य जल, जंगल, जमीन को संरक्षित करना और क्षेत्रवासियों में पर्यावरण संरक्षण और भूमि संरक्षण हेतु जागरूकता फैलाना है। इसके साथ ही बीबीएन क्षेत्र के जागरूक लोगों को ‘प्रकृति एवं धरती माँ’ की रक्षा करने की जिम्मेदारी के लिए प्रेरित करने का प्रयास भी किया जायेगा। इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि, बद्दी पुलिस अधीक्षक, मोहित चावला ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए छात्रों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उसके बाद इन पौधों की देखभाल करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को हराभरा, स्वच्छ, सुरक्षित और स्वस्थ रखने के लिए सभी को आगे आना चाहिए। आईईसी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० (डॉ०) शमीम अहमद ने अपने सन्देश में कहा कि इस वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से क्षेत्रवासियों को मुफ्त पौधे बांटकर इस जागरूकता कार्यक्रमों से जोड़ा जायेगा और पेड़ लगाकर पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा।
हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा पालमपुर मुख्य बस अड्डे पर निगम के कर्मचारियों के लिये एक निशुल्क आंख एवं जनरल चेक अप कैंप आयोजित किया गया जिसका उद्घाटन डिप्टी डिविजनल मैनेजर पंकज चड्ढा ने रिबन काटकर किया। इस अवसर पर डॉ विनय महाजन मेडिकल सुपरिटेंडेंट पालमपुर अस्पताल विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे। इस अवसर पर 190 कर्मचारियों की आंखों के साथ उनका जनरल चेक अप भी किया गया। इंडियन आयल कारपोरेशन के सहयोग से आयोजित इस कैंप में रोटरी आई फाऊंडेशन पालमपुर तथा सिविल अस्पताल पालमपुर के चिकित्सकों तथा अन्य स्टाफ ने कैंप मे अपनी सेवाएं दीं। इस अवसर पर डिप्टी मैनेजर पंकज ने कहा की एचआरटीसी के चालकों ओर परिचालकों को समय के अभाव के कारण अपना चेकअप करवाने में कठिनाई पेश आती है, जबकि इन लोगों के सहारे कई लोगों की जिन्दगियां जुड़ी होती है, इनकी आंखों से अन्य रोगों के चेकअप के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम ने बस अड्डे पर ही अब इनके चेकअप के लिए निशुल्क कैंप लगाने शुरू कर दिए हैं ताकि इन लोगों को कोई किसी प्रकार की कठिनाई ना आए। इस अवसर पर मेडिकल सुपरिंटेंडेंट सिविल अस्पताल पालमपुर डॉ विनय महाजन ने भी अपने बिचार रखे । आई स्पेशलिस्ट राकेश कुमार, दीक्षा मंडयाल, मेडिकल ऑफिसर सुमित कटोच, सीनियर ऑप्टोमेट्रिस्ट नितिन राणा तथा इंडियन ऑयल से मैनेजर आई बी अतुल कुमार मीणा, अड्डा इंचार्ज महेंद्र राणा तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।
सिटी केयर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल गगल (कुठमा) एयर पोर्ट के सामने में विशाल मुफ्त स्वास्थ्य जांच कैम्प का आयोजन किया जाएगा। कैम्प एक दिन नही यानि दस दिनों तक इसका आयोजन किया जाएगा । सफ़लता के एक साल पूरा होने पर हॉस्पिटल में ही विशाल मुफ्त जांच कैम्प लगेगा । जानकारी देते हुए अस्पताल के एम डी नीरज ठाकुर ने बताया कि सिटी केयर मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल पिछले एक साल से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दे रहा है । अस्पताल की सफलता के एक साल पुरा होने पर दस दिनों का विशाल मुफ्त जांच कैम्प का आयोजन किया जा रहा है । जोकि 15 जुलाई से लेकर 25 जुलाई तक रहेगा । उन्होंने बताया कि कैम्प में लोगों की स्वास्थ्य जांच के साथ साथ जरूरत मंद लोगों को मुफ्त दवाइयां भी उपलब्ध करवाई जाएंगी ।वहीं अस्पताल में आयुष्मान भारत व हिमकेअर करते द्वारा पीते की पथरी का दूरबीन द्वारा ऑपरेशन, गुर्दे की पथरी का दूरबीन द्वारा ऑपरेशन, बच्चेदानी रसोली का ऑपरेशन, हर्निया, बवासीर का ऑपरेशन भी मुफ्त में किया जाता हैं। प्रबंधकों ने इलाकावासियों को कैंप में पहुंचकर इसका लाभ उठाने का आवाहन किया।हॉस्पिटल में दूरबीन द्वारा महिलाओं के हर प्रकार के ऑपरेशन भी किए जाते है। अस्पताल में कोविड 19 का टीका करण की भी सुविधा उपलब्ध है।
कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने विधायक आपके द्वार घार जनोल में शिरकत करते हुए कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को दूर करना उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा है कि किसी भी समस्या के लिये उनके घर हॉली लॉज के दरवाजे हमेशा खुले है। उन्होंने कहा कि जो प्रेम व सेवाभाव वीरभद्र सिंह पीछे छोड़ कर गए है उसी विरासत को वह आगे बढ़ाने का पूरा प्रयास कर रहें है। विक्रमादित्य सिंह ने लोगों का आह्वान किया कि भाजपा की जम विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होना है। उन्होंने कहा कि भाजपा बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी पर कभी कोई बात नही करती। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही लोगों की समस्यों को दूर करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में कर्मचारियों की मांगों को पूरा करते हुए उनकी पुरानी पेंशन को लागू करेगी। विक्रमादित्य सिंह ने इस दौरान क्षेत्र की लोगों की समस्याओं को सुना और उन्हें दूर करने का आश्वासन दिया। विक्रमादित्य सिंह ने इस अवसर पर स्थानीय लोगों की विभिन्न मांगों को स्वीकृति करते हुए 10 लाख के विकास कार्यो की स्वीकृति भी प्रदान की।
Palampur:- डॉक्टर प्रेम भारद्वाज ने एंडोस्कोपी बिधि द्वारा बच्ची के गले मे फसे सिक्के को निकाला बाहर
सुबह 10 बजे के क़रीब 13 साल की एक लड़की पालमपुर गुळकी स्थाई निवासी है जिसमें गलती से घर मैं एक दो रुपया का सिक्का निगल लिया था, सिक्का उसके ग़ल्ले के बीच में फँस गया था इसकी वजह से उस 13 साल की बच्ची को बहुत ज़्यादा तक़लीफ हो रही, जिसके लिए उसके अभिभावक लड़की को हॉस्पिटल पालमपुर में लेकर पहुंचे जहाँ पर इमरजेंसी डॉक्टरों के द्वारा उसको एक्सरे कराया गया जिसमें ये पता चला कि ये सिक्का जो कि साइज़ में बहुत बड़ा है जिसके लिए उस बच्चे को तुरंत डॉक्टर प्रेम भारद्वाज मेडिकल स्पेशलिस्ट के पास भेजा गया जिन्होंने तुरंत उस बच्चे को एंडोस्कोपी में ले जाकर के एंडोस्कोपी एक बिधि के द्वारा उस दो रुपया के सिक्के को जो की गली के मध्य भाग में फँस चुका था, उसको निकाल दिया बच्चे को स्वस्थ हालत में उसके घर भेज दिया।
राजकीय महाविद्यालय देहरा में गुरू पर्व के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय में पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में बी.ए. द्वितीय वर्ष से रूपाली प्रथम, दिव्यांशु द्वितीय व पोस्टर मेकिंग में बी.ए.तृतीय वर्ष से नितिका प्रथम, बी. ए.द्वितीय वर्ष से मुस्कान द्वितीय व सुनैना तृतीय स्थान तथा बी.ए.द्वितीय वर्ष से ही नारा लेखन में मुस्कान भूरिया प्रथम, मुस्कान चौधरी द्वितीय व प्रियंका, तान्या व रिया तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम के दौरान महर्षि वेदव्यास के जीवन पर आधारित लघु फिल्म दिखाई गई। तथा कार्यक्रम के दौरान मेडिटेशन सत्र का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.मंजू ने किया। कार्यक्रम का समापन में महाविद्यालय की प्राचार्या के वक्तव्य से हुआ। प्राचार्या महोदय ने गुरू शिष्य परम्परा व वर्तमान गुरू शिष्य के संबंध और गुरु की महत्ता विषय पर अपने विचार सांझा किए। इस कार्यक्रम के दौरान प्रो. प्रवीन कुमार, डॉ. देवेन महाजन, डॉ.मंजू कुमारी, प्रो.संजय, चांदरानी व महाविद्यालाय के समस्त प्राध्यापक गण व अन्य सदस्य मौजूद रहे।
दारचा-सरचू के दीपक ताल के नजदीक एक ट्रक (एचपी 72 -8299) दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। घायलों का उपचार सिविल अस्पताल केलांग में चल रहा है। लाहौल के एसपी मानव वर्मा ने कहा कि मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि हादसे में अकबर पुत्र नमलु गांव झाला बिहार, दीपक पुत्र स्व. धर्म सिंह गांव डोहग जिला बिलासपुर हिमाचल और जितेंद्र कुमार पुत्र बनू लाल गांव पीपरा बिहार गंभीर रूप से घायल है, जबकि मृतकों के नामों की अभी पुष्टि नहीं हुई है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व् सांसद प्रतिभा सिंह ने बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र मंडी के तहत कुल्लू जिला की सैंज घाटी में हुए गत दिनों दर्दनाक बस हादसे में मृतकों के परिजनों से मिल कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों को निजी तौर से नकद राहत राशि भी प्रदान की। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना भगवान से करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वह स्वयं व कांग्रेस उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता देगी। इससे पूर्व प्रतिभा सिंह ने बस हादसे की जगह का निरीक्षण करते हुए सड़क की खस्ता हालत पर चिंता जताई।उन्होंने कहा कि बरसात के कारण सड़को के ढंगों की ओर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों व सैंज घाटी में जल विद्युत परियोजना अधिकारियों से इस क्षेत्र में सड़कों के रखरखाव और समय समय पर सुधार की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां सुरक्षा के विशेष उपाय किए जाने चाहिए। उन्होंने इस कार्य मे परियोजना अधिकारियों से भी सहयोग करने को कहा। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे किसी भी दुर्घटना से बचाव के लिए पैराफिट लगाए जाने चाहिए। प्रतिभा सिंह ने विद्युत परियोजना अधिकारियों से इस क्षेत्र में त्वरित आपदा बल के गठन करने को भी कहा जिससे भविष्य में ऐसी किसी भी आपदा या दुर्घटना में राहत कार्यो में कोई विलंब न पड़े। प्रतिभा सिंह ने एनएचपीसी और पॉवर कॉरपोरेशन के अधिकारियों से नाराज़गी प्रकट करते हुए कहा कि यह बहुत दुख का विषय है कि जिन लोगों ने अपनी जमीन इन प्रोजेक्ट्स को बनाने के लिए दी जब उन्हें आपदा के समय जरूरत पड़ी तो समय पर उन्हें कोई सहायता उपलब्ध नही हुई। प्रतिभा सिंह ने स्थानीय लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सैंज शैंन्शर सड़क पर ब्लैक स्पॉट चिज़न्हित कर उन्हें दुरस्त करने के आदेश भी दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनी सड़कों पर क्रैश बैरियर और उसे सोकप ऑफ वर्क में डालने के लिए भी कहा। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को इस क्षेत्र के दूरदराज दुर्गम क्षेत्रो के लिए अतिरिक्त बसें चलाने के निर्देश भी दिए। प्रतिभा सिंह ने इस दौरान स्थानीय लोगों की मांग पर अति दुर्गम पंचायत गाड़ा पारली में सड़क निर्माण के लिए अपनी सांसद निधि से 2 लाख देने की घोषणा भी की।
एक अहम पद पर बैठे केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को मेडिकल कॉलेज पर झूठ बोलना शोभा नही देता। यह बात पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया, प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश कुमार एवं सुनील शर्मा बिट्टू, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नरेश ठाकुर, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष अजय शर्मा ने कही। कांग्रेस के इन नेताओं ने मेडिकल कॉलेज की पूर्व में हुई नोटिफिकेशन को दिखाते हुए कहा कि कांग्रेस के चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं टिकट वितरण कमेटी के सदस्य और नादौन के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू की अनुशंसा पर तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद की सरकार में 19 फरबरी 2014 को मेडिकल की स्थापना की नींव रखी गई और 4 मार्च 2014 को बजट सहित मेडिकल कॉलेज की नोटिफिकेशन जारी की गई और 26 मई 2014 को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बने थे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नादौन के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू के अथक प्रयासों से आज जोलसप्पड़ में मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग के निर्माण का कार्य पूरे जोर शोर से चला है और थोड़े समय में कार्य पूर्ण होने के बाद स्थानीय जनता को मेडिकल कॉलेज का पूरा लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। मेडिकल कॉलेज की नोटिफिकेशन के साथ साथ हिमाचल प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही में भी प्रदेश की जयराम सरकार ने माना है कि यह मेडिकल कॉलेज कांग्रेस के समय में बजट सहित स्वीकृत हुआ है। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर हमेशा ही दूसरे के कामों का श्रेय लेने की कोशिश करते है लेकिन खुद कोई कार्य नहीं करते है। कभी कभी तो उनके ड्रीम प्रोजेक्ट रेलवे लाइन में मात्र एक रुपए का बजट आता है। यह हमीरपुर के लोगों के साथ भद्दा मजाक है।
हिम आँचल एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी द्वारा युवा खेल उत्सव जो हमीरपुर विधानसभा की 40 पंचायतों में करवाया जा रहा है जिसके 9 जोन बनाये गए हैं। इस युवा खेल महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न जोनों का शुभारंभ किया जा रहा है। युवा खेल उत्सव के अन्तर्गत मटाहणी में सासन जोन के वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ समाज सेवी NK शर्मा ने किया। उन्होंने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेलों से मानसिक व शारीरिक विकास होता है जिससे युवा पीढ़ी स्वस्थ व समृद्ध बनती है।उन्होंने कहा अगर युवा खेलों में भागीदारी करता है तो वह नशे से दूर रहता है और एक अच्छा नागरिक बनता है जिससे समाज व देश की उन्नति व खुशहाली होती है। इस अवसर पर भाजपा बूथ अध्यक्ष पवन, राम लाल, रघुवीर, राजकुमार, जिदान, कुलदीप, सुरेश सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस टूर्नामेंट में वॉलीबाल की 10 टीमें भाग ले रही हैं। हिम आँचल एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष नवीन शर्मा ने कहा कि युवा खेल उत्सव के आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर करना व ग्रामीण परिपेक्ष में छिपी हुई प्रतिभा को आगे लाना है। नवीन शर्मा ने "युवा फिट हमीरपुर हिट" का नारा देते हुए कहा कि अगर हमारे युवा भाई फिट हैं तो हमारा हमीरपुर हिट है।
एक बार फिर किया प्रदेश का नाम रोशन प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि दो महिला क्रिकेटरों का चयन टीम इंडिया में हुआ है। पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल क्रिकेट में भारत की ओर से प्रदेश की दोनों क्रिकेटर खेलेंगी।इंग्लैंड के बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेल चर्चा में है। पहली बार T20 क्रिकेट प्रतियोगिता इसमें शामिल कि जा रही हैं जहां हिमाचल क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रेणुका ठाकुर और हरलीन देओल भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा होंगे। इसी के साथ दोनों महिला राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेने वाली पहली क्रिकेटर बन जाएगी। सूत्रों से पता चला है कि यह खेल 29 जुलाई से शुरू होंगे। टीम इंडिया को ग्रुप ए में शामिल किया गया है। शिमला की रेणुका जहां एक तरफ तेज गेंदबाज है वहीं दूसरी और पंजाब की हरलीन अपने बल्ले का जादू दिखाते नजर आती हैं। राष्ट्रमंडल खेलों में अन्य शामिल होने वाली टीम में बारबाडोस, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया भी शामिल है। श्रीलंका के खिलाफ रेणुका ने छोड़ी छाप: हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ तीन एक दिवसीय मैचों की सीरीज में रेणुका ने गेंदबाजी से छाप छोड़ी है। दूसरे एक दिवसीय मैच में चार विकेट लेकर रेणुका प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने सिविल अस्पताल सराहन में लगे सोलर लाइट व सोलर गीजर, 123.53 लाख की लागत से बना भुरेश्वर महादेव संपर्क मार्ग , उप तहसील भवन नारग और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटला भरोग के 4 कमरों का लोकार्पण किया। सुरेश कश्यप ने लाना कसार में स्वास्थ्य उप केंद्र का भी शुभारंभ किया और भुरेश्वर मंदिर के पास नेचर पार्क का शिलान्यास किया। इस दौरान कश्यप ने कहा कि जयराम सरकार सिरमौर के समग्र विकास में उत्कृष्ट कार्य कर रही है। सिरमौर ने विकास के मामले में तेजी से वृद्धि देखी है और इसका कारण यह है कि हिमाचल में हमारी एक उत्तरदायी सरकार है। भाजपा नेता स्थानीय जनता की जरूरतों से वाकिफ हैं। हमारे जनप्रतिनिधि आम जनता के पूर्ण संपर्क में हैं और भाजपा आत्मानिर्भर भारत के निर्माण के लिए "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास" के आदर्शों के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार समाज के गरीब और हाशिए के वर्गों के समग्र कल्याण के लिए विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं के माध्यम से देश के सभी नागरिकों के लिए बुनियादी आवश्यकताओं को सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है। कांग्रेस पार्टी केवल नकारात्मक प्रचार में विश्वास करती है, यही एकमात्र कारण है कि वे सरकार के प्रदर्शन पर निराधार आरोप लगा रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक विभाजित सदन है और यह सिरमौर में भी देखा गया जहां वे अपने नेतृत्व पर फैसला नहीं कर सके। इस मौके पर विधायक रीना कश्यप, चेयरमैन बलदेव भंडारी और मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र नेहरू भी उपस्थित रहे।
आईईसी यूनिवर्सिटी कालू झींडा बददी द्वारा बीबीएन को हर भरा करने के लिए "अपना बीबीएन ग्रीन बीबीएन" मुहिम की शुरुआत 13 जुलाई से की जाएगी। इस इस दौरान क्षेत्र में दस हजार से अधिक पौधे लगाने व उनके सरक्षण करने का लक्ष्य रखा गया है। इस मुहिम का शुभारम्भ एसपी बददी मोहित चावला द्वारा यूनिवर्सिटी परिसर से किया जायगा। यूनिवर्सिटी ने इस कार्यक्रम को एक उत्सव की तरह मनाने का निर्णय लिया है। इस अभियान में फलदार, औषधीय व छायादार पौधे क्षेत्र में लगाये जाएंगे। यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो डॉ शमीम अहमद ने बताया कि इस अभियान में मुफ्त पौधे भी बांटे जाएंगे और पेड़ लगाकर पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इस मुहिम में यूनिवर्सिटी का तमाम स्टाफ व छात्र अहम भूमिका निभाएंगे।
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानी जेईई मेंस 2022 की सत्र एक परीक्षा का परिणाम को जारी कर दिया है। परिणाम को बीती रात ऑनलाइन माध्यम से जारी किया गया है। इस परीक्षा में देश भर से करीब आठ लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इस राष्ट्रीय स्तरीय परीक्षा में मिनर्वा शिक्षण व कोचिंग संस्थान के कुल 16 विद्यार्थियों का प्रसेंटाइल 85 से ऊपर है और 12 विद्यार्थियों ने 90 से ऊपर प्रसेंटाइल हासिल कर अपने उज्जवल भविष्य की नींव रखी है। मिनर्वा संस्थान के विद्यार्थी अक्षित शामा ने 98.70, तेजस्वनी 97.45, हर्षित शर्मा 97.07, आकृत ठाकुर 95.59, अभिवन्दन चन्देल 95.12, ओसिन शर्मा 94.67, साहिल शर्मा 94.39, सार्थक पुण्डीर 94.08, श्रेया शर्मा 93.16, रक्षित शर्मा 92.07, दिव्या 92.07, शिवांश सहगल 90.00, अभय शर्मा 87.29, शिवांश शर्मा 87.07, शर्मिष्ठा 86.00 तथा पियुष वशिष्ठ ने 85.25 अंक हासिल किये है। इस मौके पर मिनर्वा संस्थान के संस्थापक व संयोजक प्रवेश चन्देल व राकेश चन्देल ने इन सभी विद्यार्थियों व इनके परिवारजनों को बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 की जेईई, नीट व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ड्राॅपर बैच 25 जुलाई से शुरू हो रहा है। वहीं इस वर्ष की सैनिक स्कूल एडमिशन परीक्षा के लिए कक्षा 6 व कक्षा 9 के लिए बैच पहली अगस्त से शुरू हो जाएंगे।
डीसी ने स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार किए वितरित फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला स्वच्छता से ही स्वस्थ समाज की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। यह उद्गार उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने मंगलवार को जिला शिक्षा प्रशिक्षण केंद्र धर्मशाला में जिला स्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि व्यक्त किए उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि विद्यार्थी काल से ही स्वच्छता को जीवन में अंगीकार करने से बेहतर भविष्य बना सकते हैं। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि स्वच्छता के साथ साथ कुपोषण से बच्चों को बचाने के लिए भी शिक्षकों को बेहतर तरीके से कार्य करना होगा। इसके लिए बच्चों को पौषाहार इत्यादि के बारे में विस्तार से प्रार्थना सभाओं के माध्यम से बताना भी जरूरी होगा। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण के लिए इको क्लब भी बेहतर तरीके से कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर राजकीय प्राथमिक पाठशाला नंगल बेहिन, राजकीय मिडल स्कूल मेहरा, राजकीय मिडल स्कूल नारी, प्रताप वर्ल्ड स्कूल इंदौरा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संसारपुर टैरेस, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोट प्लाहरी, राजकीय मिडल स्कूल लोहना, जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला को स्वच्छता का ओवरआल पुरस्कार दिया गया। इसी तरह से विभिन्न वर्गों में राजकीय प्राथमिक पाठशाला बंडोल, राजकीय प्राथमिक पाठशाला पुखरू, जीएसएसएस कोट प्लाहरी, जीएसएसएस देहरा, जीपीए लोहना, जीएसएएस मसरूर, जीएमएस नारी, जीपीएस नंगल बेहिन, जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा, जीएमएस थारू, विहान वैली स्कूल तियारा, जीएसएसएस संसारपुर टैरेस, जीएमएस लोहना, जीपीएस बडूखर, जीएमएस ध्रूमका कलां, जीपीएस बकरारबन, जीपीए जलेड़ा, को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा कांगड़ा, जिला स्तरीय समिति के सदस्य राज कपूर, भारती पाठक, प्रियंका सहित विभिन्न स्कूलों के शिक्षक उपस्थित रहे।
मनोज कुमार। कांगड़ा प्रदेश सरकार द्वारा घोषित इलेक्ट्रिसिटी बिल स्कीम से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन एचपीएसईबीएल के परिचालन वित्त कांगड़ा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपभोगता के साथ संवाद व आए हुए जनप्रतिनिधियों को इससे अवगत कराना था, जिससे कि वे लोगों के बीच में जाकर स्कीम के बारे में बताएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधीक्षण अभियंता इंजीनियर जफर इकबाल खान द्वारा की गई। इसमें मुख्यातिथि जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़, जिला परिषद सदस्य कुलभाष चौधरी रहे। इस दौरान परिचालन वृत्त कांगड़ा के अंतर्गत आने वाले विद्युत मंडलों जैसे कांगड़ा, देहरा, धर्मशाला, पालमपुर शाहपुर, बैजनाथ व नगरोटा के अधीन आने वाले ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि व स्कीम से लाभांवित लोगों ने भाग लिया। इस दौरान इंजीनियर जफर इकबाल खान ने बताया कि इस स्कीम को अप्रैल 2022 से हिमाचल प्रदेश सरकार के सौजन्य से शुरू किया गया है और परिचालन वित्त कांगड़ा के दिन आने वाले 3,89,923 उपभोक्ताओं में से लगभग 112000 उपभोगता को जिनकी विद्युत खपत 0 से 60 यूनिट थी। उनको 3 महीने अप्रैल मई-जून में जीरो बिल जारी किए गए। इनर वक्ताओं से मीटर व सर्विस चार्जेस भी नहीं लिया गया और इस योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को 5,10,16,383 कर लाभ दिया गया। बताया कि जुलाई से हिमाचल प्रदेश द्वारा घोषित इस योजना का लाभ सभी वक्ताओं को मिलेगा, जिनकी विद्युत खपत 0 से 125 यूनिट होगी।
नगर निकायों तथा ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को दिए निर्देश लोक निर्माण विभाग नोडल अधिकारी भी करे नियुक्त फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला कांगड़ा जिला में प्लास्टिक के कचरे के उचित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए इस के लिए स्थानीय नगर निकाय तथा पंचायती राज संस्थाओं को कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा सके। यह जानकारी उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने मंगलवार को डीसी सभागार में आयोजित सिंगल यूज प्लास्टिक की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि नगर निकायों तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ प्लास्टिक कचरे के निष्पादन या उचित उपयोग के लिए कार्य करना चाहिए। इसके लिए लोक निर्माण विभाग को विभिन्न मंडलों में नोडल अधिकारी भी नियुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि शहरी निकायों द्वारा एकत्रित प्लास्टिक कचरे को व्यवस्थित तरीके से लोक निर्माण विभाग तक पहुंचाया जा सके। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि पंचायत स्तर भी कूड़ा कचरा प्रबंधन के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं तथा शहरों के साथ लगते पंचायत क्षेत्रों के प्लास्टिक के कचरे के निष्पादन के लिए भी शहरी निकायों के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न नगर निकायों में प्लास्टिक के कचरे के निष्पादन के लिए श्रेडर भी स्थापित किए जा रहे हैं। इसके लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर पहली जुलाई से बैन लगा दिया गया है। इस बाबत सभी संबंधित विभागों को नियमित तौर पर सिंगल यू प्लास्टिक को लेकर बाजारों इत्यादि में निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं तथा सिंगल यू प्लास्टिक का यूज करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई भी अमल मेें लाने के लिए कहा गया है। इस अवसर पर नगर निकायों के अधिकारी तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शिक्षकों से राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अध्ययन और सफलतापूर्वक इसका कार्यान्वयन सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। राज्यपाल आज यहां मान्यता प्राप्त उच्चतर शिक्षण संस्थानों की राज्य स्तरीय विश्लेषण की नैक रिपोर्ट जारी करने के बाद संबाेधित कर रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि उनके विचार में राष्ट्रीय शिक्षा नीति हमारे शिक्षा क्षेत्र को उपनिवेशवाद के प्रभाव से मुक्त करने में सहायक होगी। उन्होंने कहा कि केवल घोषणा मात्र से इस नीति का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित नहीं होगा। इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करने चाहिए। उन्होंने इस दिशा में प्रशासन के उच्चाधिकारियों को कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में साक्षरता दर लगभग 87 प्रतिशत है और प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र सराहनीय प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज की आवश्यकताओं के अनुरूप होनी चाहिए। उन्होंने विशेष बल देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम से सम्बन्धित पुस्तकों के अलावा अन्य ज्ञानवर्धक पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में अध्यापकों की भावना की अहम भूमिका होती है। इस अवसर पर प्रधान सचिव शिक्षा मनीष गर्ग ने राज्यपाल का स्वागत करते हुए नैक रिपोर्ट की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल देश का पांचवां राज्य है, जहां राज्यवार नैक रिपोर्ट जारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में प्रदर्शन पर आधारित ग्रेडिंग का उल्लेख किया गया है, जो यह दर्शाता है कि प्रदर्शन के अनुसार हमारी स्थिति क्या है। उन्होंने कहा कि सभी महाविद्यालयों की नैक की रैंकिंग में भाग लेना चाहिए, ताकि भविष्य में समिति के मापदंडों के अनुरूप कार्य किया जा सके। नैक की सहायक निदेशक डॉ. विनीता साहू ने भी प्रदेश के व्यावसायिक महाविद्यालयों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। आईक्यूएसी के निदेशक प्रो. चंद्र मोहन परशीरा ने भी अपनी प्रस्तुति दी। नैक के सहायक निदेशक श्याम सिंह इंदा ने कहा कि यह रिपोर्ट प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रदान की जा रही शिक्षा पर आधारित है और गुणवत्ता मानक का संकेतक है। निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. अमरजीत शर्मा ने इस अवसर पर धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
राजेश कतनाैरिया। जवाली जवाली विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत भरमाड़ के एक व्यक्ति कि रंगड़ाें के काटने से मौत हो गई। जानकारी जाेगिंद्र सिंह (40) पुत्र राई सिंह वार्ड-6 का निवासी था। मृतक के भाई सोम राज ने बताया कि चार दिन पहले जाेगिंद्र सिंह अपने खेतों में घास लेने गया था और साथ लगते आम के पेड़ पर आम तोड़ने के जैसे ही ऊपर चढ़ा, उसके ऊपर रंगड़ाें ने हमला बोल दिया और पेड़ से नीचे गिर गया। साथ के खेतों में काम कर रहे लोगों ने इसके घर सुचना दी, ताे उसके परिजन उसी समय उसे उपचार के लिए जवाली असपताल ले गए। जवाली असपताल के डॉक्टरों ने उसे टांडा मैडिकल मै रेफर कर दिया गया। हालत जयादा गंभीर होने के कारण जाेगिंद्र सिंह ने चार दिन बाद टांडा में दम तोड़ दिया। मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद आज उसका शव परिजनों को सौंप दिया है। पंचायत प्रतिनिधियाें ने प्रशासन से मांग की है कि इसके परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए, ताकि इसके परिवार का गुजर-वसर हाे सके।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत पुलिस ने आईपीसी की धारा 188 के तहत बिना सूचना के रह रहे बाहरी प्रदेशो से आए लोगों के खिलाफ मुकदमें दर्ज किए हैं, जिनका थाना में कोई सूचना नहीं थी। बताया जा रहा है कि थाना प्रभारी ने कार्रवाई करते हुए श्याम सिंह पुत्र गणेश श्याम, निवासी सेहोरण्डी, डाकघर बेहरोली, तह. मीरगंज, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश, ऐ/पी सी/ओ रविकांत पुत्र किशोरी लाल वार्ड-7, डाकघर व तह. ज्वालामुखी, दूसरे मामले में हरिकृष्ण, पुत्र सीता राम शाह, निवासी बारहरवा, डाकघर व तह. सूफी, जिला सीतामढ़ी, बिहार,सी/ओ राजेश शर्मा पुत्र स्व. मान चंद निवासी पुड़तयाला, डाकघर कोहाला अन्य एक तीसरे मामले में नितेश कुमार पुत्र रामपाल निवासी सिरोधी, तह. मीरगंज, जिला बरेली उत्तर प्रदेश, सीओ वार्ड-6, डाकघर व तह. ज्वालमुखी, जिला कांगड़ा है। उपरोक्त सभी बाहरी व्यक्तियों व मकान मालिकों/ किरायेदारों द्वारा किराए में कमरों को देने व उसमें रहने के बावजूद थाना को सूचित न करने के बाद पुलिस द्वारा उपरोक्त सभी छह व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की पुष्टि एसएचओ ज्वालामुखी सुरिंद्र धीमान ने करते हुए जनता से आह्वान किया है कि थाना में बिना पंजीकरण के अपने घर में किसी बाहरी को किराए पर मकान ने दें।
विनायक ठाकुर । देहरा पुलिस थाना देहरा के अंतर्गत पड़ते ढलियारा में दो महिलाएं दुकान से दवाई लेने गई घर वापस नहीं आने की सूचना प्रकाश में आई है। शिकायतकर्ता मसून अलि पुत्र शाहदीन निवासी शांगों कतराला तहसील मुकेरियां जिला होशियारपुर (घुमंतू गुज्जर) ने थाना में शिकायत पेश कर कहा है कि उसकी बहन जो ढलियारा में दुकान से दवाई लेने गई थी तथा अपने घर वापस नहीं लौटी है। उसे शक है कि उसकी बहन को कोई बहला-फुसलाकर कर ले गया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ देहरा कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 363 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है।
आलाेक। कुल्लू राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक द्वारा नाबार्ड स्थापना दिवस, चंजला स्थित वाटरशेड क्षेत्र मे पौधरोपण कर मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण बैंक के जिला विकास प्रबंधक ऋषभ सिंह ठाकुर ने ग्रामीणों को संबाेधित करते हुए नाबार्ड द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के बारे विस्तृत जानकारी दी व इसी क्षेत्र मे नाबार्ड द्वारा संचालित काइस कराडसु वाटरशेड बारे भी जानकारी प्रदान की। ज्ञात हो नाबार्ड इस क्षेत्र में वाटरशेड योजना लेके आई है, जो आने वाले समय मे क्षेत्र का विकास करेगी। इस अवसर पर ग्रामीण महिलाओं को हिमाचल प्रदेश महिला कल्याण मंडल सरवरी कुल्लू द्वारा महिला सशक्तिकरण पऱ एक सेमिनार का भी आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं को उनके अधिकारों बारे विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। इस अवसर पऱ हिमाचल प्रदेश महिला कल्याण मंडल की निदेशिका मधुर वीणा, शम्मी ठाकुर, सुनील आर्य एवं ऋतुराज उपस्थित रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट आम आदमी पार्टी ने अर्की विधानसभा क्षेत्र के दाड़लाघाट में मंगलवार को बदलाव यात्रा निकाली। यात्रा की अध्यक्षता आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने की। कार्यकर्ताओं ने बदलाव यात्रा आईटीआई दाड़ला से होते हुए स्यार पेट्रोल पंप से वापस बस स्टैंड दाड़ला तक रोड शो निकाला। बदलाव यात्रा के दौरान हुए जनसंवाद में प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने जनता से कहा कि प्रदेश के विकास, बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधाओं के लिए केजरीवाल को एक मौका दो। प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था बेहतर होगी, तो बच्चों का भविष्य भी सुधरेगा। प्रदेश में दिल्ली मॉडल पर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का विकास होगा। 'आप' नेता जीत राम शर्मा और वीरेंद्र राठौर ने कहा कि प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस पार्टी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों ही दलों ने वोट की राजनीति कर सत्ता का सुख भोगा। प्रदेश में बेरोजगारी और महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए दोनों ही पार्टियां नाकाम साबित हुईं। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर, प्रवक्ता मनीष ठाकुर, वीरेंद्र राठौर, जीतराम शर्मा, अशोके, धर्मपाल व सुरेश सहित अन्य मौजूद रहे।
विनायक ठाकुर । देहरा धर्मार्थ सभा सूरजपुर ढलियारा की त्रैमासिक मीटिंग डेही पुखर में, कर्नल एससी परमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। रंगील सिंह महासचिव, सुरम चंद राणा वित्त सचिव के अतिरिक्त 52 सदस्यों ने इसे मीटिंग में भाग लिया। चार कन्याओं के विवाह पर 10,000/- रुपए के राशन को मंजूरी दी व एक कुकर शगुन के रूप में दिया जाएगा। अतिनिर्धन तीन व्यक्तियों को बीमारी तथा अपंगता के कारण 8-8 हजार रुपए का अनुदान दिया गया। 2011 में पंजीकृत इस धर्मार्थ सभा ने आज तक 205 कन्याओं के विवाह पर सामग्री देकर तथा 151 गरीब लोगों को आर्थिक सहायता देकर, समाज कल्याण के कार्य में अपना योग दान देकर अपनी भूमिका बखूबी निभाई है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने संस्था के कार्य की तारीफ करते हुए कहा कि किसी भी तरह की राजनीति से ऊपर उठकर ये संस्था जो काम कर रही है, वो काबिले तारीफ है और वह भी राजनीति से हट कर इस संस्था का पूरा सहयोग करेंगे।
विनायक ठाकुर । देहरा नामदेव समाज महासभा हिमाचल प्रदेश जिला कांगड़ा द्वारा नामदेव समाज की आम सभा का सफल आयोजन किया गया। जिसमें अगामी तीन वर्ष के लिए जिला कार्य कारिणी का गठन हुआ। सर्व सम्मति से हुए इस कार्यकारणी मे गांव बडलठौर के बलदेव सिह को नामदेव समाज महासभा जिला प्रधान मनोनीत किया गया, जबकि जगदीश अत्री को वरिष्ठ उपप्रधान, रितू उपप्रधान, रविंद्र पाल शास्त्री महासचिव, सुनीता संयुक्त सचिव विनय सगठन सचिव, विजेश (बबलू) प्रैस सचिव, प्रकाश चंद, कोषाध्यक्ष तथा अतुल को कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया। वहीं मौके पर सतीश कुमार राज्य अध्यक्ष महासभा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को निष्ठा पूर्वक कार्य करने की शपथ दिलाई। आम सभा में उपस्थित सदस्यों ने अन्य मुद्दों पर चर्चा की तथा मिलजुल कर कार्य करने पर जोर दिया। यह जानकारी बलदेव सिंह नामदेव ने दी।
विनायक ठाकुर।संसारपुर टैरस ग्राम पंचायत रैल व कस्बा जागीर में हिम सांस्कृतिक लोक नाटय कला मंच सकोह धर्मशाला के कलाकारों द्वारा वर्तमान सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे गृहिणी सुविधा योजना, अंतर्जातीय विवाह, मुख्यमंत्री शगुन योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, फसल बीमा योजना व कौशल विकास भत्ता योजना आदि के बारे में गीत-संगीत तथा नाटकों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इस दौरान कलाकारों ने लोगों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी कहा। इस कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत रैल व ग्राम पंचायत कस्बा जागीर के पंचायत प्रतिनिधियों व लोग उपस्थित रहे।
शिकावरी में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने की घोषणा फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मंडी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र स्थित शिकावरी में देव विष्णु मतलोरा मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को उनके घरद्वार के निकट बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए शिकावरी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम पंचायत शिकावरी में 5.12 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित उठाऊ सिंचाई योजना से क्षेत्र के किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध होने से किसान नकदी फसलों की खेती का विकल्प चुन सकेंगे। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित होगी। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश को देवभूमि के नाम से जाना जाता है और यहां प्रत्येक गांव के अपने देवता होते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की देव संस्कृति न केवल अद्वितीय है, बल्कि प्रदेश के लोगों का जीवन में इसका बहुत प्रभाव है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों के लिए मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, सहारा योजना, हिमकेयर, शगुन योजना जैसी कई योजनाएं वरदान साबित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के 400 करोड़ की तुलना में वर्तमान प्रदेश सरकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करने में 1300 करोड़ व्यय कर रही है। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने आज मंडी जिला की थुनाग तहसील के शिकावरी में आठ करोड़ से अधिक लागत की पांच विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत शिकावरी में 5.12 करोड़ लागत से निर्मित उठाऊ सिंचाई योजना, एलओपी शिकावरी में 66 लाख से जलापूर्ति योजना के संवर्द्धन और शिकावरी में 1.05 करोड़ से निर्मित जल शक्ति विभाग के निरीक्षण कुटीर का लोकार्पण किया। उन्होंने जल शक्ति निरीक्षण कुटीर के परिसर में देवदार का पौधरोपण भी किया। जयराम ठाकुर ने शिकावरी गांव के खेड़ी में बखाली खड्ड के ऊपर 90 लाख की लागत से निर्मित होने वाले 35 मीटर स्पेन जीपयोग्य पुल और रत्ती धार में 39 लाख से निर्मित होने वाले पंचायत सामुदायिक केंद्र लेहथाच का शिलान्यास किया। सीडी कॉपरेटिव वेल्फेयर सोसायटी के अध्यक्ष कमल राणा ने मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की पत्नी और हिमाचल प्रदेश रेडक्रॉस सोसायटी अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्षा डॉ. साधना ठाकुर और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
विवि छात्रावासों में छात्रों को आ रही दिक्कतों को लेकर एबीवीपी ने उपकुलपति को सौंपा ज्ञापन फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने मंगलवार दोपहर को विश्वविद्यालय के प्रति उपकुलपति को छात्रावास की मांगों को लेकर आज ज्ञापन सौंपा। विद्यार्थी परिषद ने ज्ञापन के माध्यम से मांग उठाई कि छात्रों से सम्बंधित इन मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। इकाई सचिव कमलेश ठाकुर ने अपनी मांगों को विस्तार से बताते हुए कहा कि आज एबीवीपी एचपीयू इकाई के कार्यकर्ताओं ने हॉस्टल में छात्रों को आ रही समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। अपनी मांगों को लेकर कमलेश ने कहा छात्रावासों में खाने की गुणवत्ता में लगातार गिरावट आ रही है। इसीलिए छात्रों को गुणवत्ता से भरपूर भोजन उपलब्ध करवाया जाए। अपनी दूसरी मांग को लेकर कमलेश ने कहा कि शहीद भगत सिंह और श्रीखंड हॉस्टल में जल्द से जल्द रेनोवेशन का कार्य पूरा किया जाए। अपनी तीसरी मांग को लेकर कमलेश ने कहा कि हॉस्टलों में व्यायामशाला के सभी उपकरण उपलब्ध करवाए जाए। अपनी चौथी मांग को लेकर कमलेश ने कहा कि हॉस्टलों में 24 घंटे पानी की व्यवस्था की जाए तथा हॉस्टल के शौचालयों, बाथरूम में सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। कमलेश ने कहा कि विद्यार्थी परिषद मांग करती है कि विवि प्रशासन जल्द से जल्द इन मांगों को पूरा करें। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए भी कहा कि अगर इन मांगों को प्रशासन द्वारा जल्द से जल्द पूरा नहीं किया गया, तो आने वाले समय में विद्यार्थी परिषद उग्र से उग्र आंदोलन करेगी।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुफ्टू में प्रधानाचार्य सीमा नेगी की अध्यक्षता में मुख्यातिथि उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. जगदीश नेगी ने अंडर-14 छात्र खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में कंडाघाट ब्लॉक के 19 विद्यालयों के 272 खिलाड़ियों ने भाग लिया कार्यक्रम का आगाज झमकड़ा के साथ हुआ। स्थानीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने वंदे मातरम, स्वागत गीत से सभी का मनमोह लिया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के प्रधान धर्मेंद्र पाल, समाज सेवक राम शर्मा के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया बच्चों को खेलने के लिए प्रोतसाहित किया।
अमीषा कुल्ला। शिमला नौ जुलाई को जयपुर में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे 22 वर्ष के छात्र रोहडू के अमन बरागटा ने अपने छात्रावास में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। (एसएमएस) मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस तृतीय वर्ष के छात्र अमन बरागटा का शव सुबह कॉलेज के कोठारी छात्रावास के उसके कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला जिसके बाद मामला पुलिस के हाथों में गया और तफ़्तीश शुरू हुई। अब इस मामले में नया मूवी आया है, जहां अमन ने अपने आईपेड में लिखा सुसाइड नोट बरामद हुआ। इस 5 पेज के सुसाइड नोट में उसने अपना दर्द बयां किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमन ने खुद को निर्दोष बताते हुए किसी युवती पर भी गलत होने का आरोप लगाया है। अमन ने लिखा, मैं गलत था तो तू भी सही नहीं थी। सुसाइड नोट अंग्रेजी और हिंदी दोनों ही भाषा में लिखा है। पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर अमन के दोस्तों से पूछताछ कर रही है। सुसाइड नोट में क्या लिखा आई एम सॉरी मम्मा पापा, आशा, भानिये, सिमरन, सुरेश और योगेश, सिमरन रियली सॉरी, तूने समझाया था। मैं नहीं माना, मैं उस परिवार से आता हूं, जहां उनकी सेल्फ रिस्पेक्ट जिंदगी से प्यारी है। तुम्हारे मुताबिक यह छोटी बात होगी, लेकिन मैं बहुत परेशान हो गया हूं। मेरी गलती नहीं है, उसने मुझे छोड़ दिया। यही वो चाहती थी। उसने सब कुछ तहस नहर कर दिया। कितना भी झूठ बोल ले, मेरी गवाही मेरी जिंदगी दे रही है। सुसाइड नोट अमन ने लिखा कि मुझे फंसाया गया है और मैं गलत नहीं हूं। 25 वर्ष के शिमला जिले रोहड़ू के अमन बरागटा ने बीते शनिवार को राजस्थान के जयपुर में एसएमएस मेडिकल कॉलेज में सुसाइड कर लिया था। एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले अमन फंदा लगाकर खुदकुशी की थी. अमन थर्ड ईयर का स्टूडेंट था और शिमला के रोहडू जिला का रहने वाला था। बीते शनिवार को उसका शव मेडिकल कॉलेज के पास स्थित हॉस्टल के बंद कमरे में मिला। शनिवार सुबह 11 बजे तक छात्र कमरे से बाहर नहीं लौटा, तब उसके साथी स्टूडेंटस को चिंता हुई। उन्होंने कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा, तो मेडिकल स्टूडेंट कमरे में पंखे के कड़े से फंदे पर लटकता हुआ नजर आया था। फिलहाल, सुसाइड नोट से पता चलता है कि पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
आलाेक। कुल्लू भाजपा के पूर्व अध्यक्ष खीमी राम शर्मा ने थामा कांग्रेस का हाथ दिल्ली में राजीव शुक्ला की उपस्थिति में की पार्टी ज्वाइन हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को एक बहुत बड़ा झटका लगा है, जहां प्रदेश में भाजपा की कमान संभाल चुके खीमी राम शर्मा ने कांग्रेस पार्टी के दिल्ली दरबार में जाकर भाजपा छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन की है। खीमी राम शर्मा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं और पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल के करीबी नेताओं में रहे हैं। धूमल सरकार में वन मंत्रालय का कार्यभार जीत चुके हैं। साथ में विधानसभा उपाध्यक्ष के पद पर भी कार्य करने का अनुभव ले चुके हैं, लेकिन पिछली बार जिस तरह से प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल और उनके समर्थकों को भाजपा ने साइडलाइन कर दिया। उससे पंडित खीमी राम शर्मा आहत हुए थे और खीमी राम शर्मा का पिछली बार भाजपा ने बंजार विधानसभा से टिकट काट दिया था और यहां से सुरेंद्र शौरी को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया था, तब से लेकर बंजार विधानसभा क्षेत्र में भी खीमी राम शर्मा को पूरी तरह से हाशिए पर धकेल दिया था। लिहाजा पिछली बार उन्होंने टिकट की दौड़ के लिए अपना चुनाव प्रचार जारी रखा था, लेकिन अंत समय में उन्हें टिकट की दौड़ से बाहर कर दिया था।
फर्स्ट वर्डिक्ट। ऊना भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि चिंतपूर्णी में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया, जहां देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में झुग्गी बस्तियों के बच्चों ने भी पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ भाग लिया। मुझे खुशी है कि ये बच्चे इस मिशन में शामिल होने के लिए आगे आए। क्योंकि वे हमारे देश की प्रेरक शक्ति हैं। वाल्मीकि समाज के लोगों ने भी इस स्वच्छता अभियान में भाग लिया और बाद में विधायक बलबीर चौधरी, जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र सह प्रभारी सुमित शर्मा ने उनके साथ संयुक्त भोजन किया। यह सामाजिक समरसता का एक महान संदेश है, जो हमारे संगठन का आधार है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता हमारे दैनिक जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है और चिंतपूर्णी में की जाने वाली सफाई की हर महीने समीक्षा की जाएगी। क्योंकि चिंतपूर्णी अपने तीर्थयात्रियों के माध्यम से एक विश्वव्यापी संदेश देती है। उन्होंने कहा कि हमने स्थानीय दुकानदारों से भी अपील की है कि वे अपनी दुकानों के बाहर डस्टबीन लगाएं, ताकि स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके, जिसे करने के लिए वे खुशी-खुशी सहमत हो गए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमें स्वच्छता का मूल मंत्र दिया है और हम इसे जमीनी स्तर पर ले जाएंगे, स्वच्छता ने भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई और मजबूत छवि दी है।
आलाेक । कुल्लू जिला मुख्यालय कुल्लू में सरवरी के पास एक जीप ने तीन राहगीर को कुचल दिया है, जिससे एक महिला और उसके बेटे की मौत हो गई है, जबकि महिला की पोती घायल हुई है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरुदेव शर्मा ने बताया कि इन्नर सरवरी बाजार में एक महिंद्रा जीप (HP33D-0151) के चालक ने लापरवाही से गाड़ी को पीछे की तरफ चलाते हुए एक महिला, एक व्यक्ति तथा एक छोटी बच्ची को टक्कर मार दी है, जिस पर तीनों को घायल अवस्था में क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू ले जाया गया। जहां पर पहले महिला ने दम तोड़ दिया है और उसके बाद बेटे ने भी दम तोड़ दिया, जबकि महिला की 4 वर्ष की पोती उपचाराधीन हैं। महिला का नाम सरला देवी, उसके बेटे का नाम सन्नी है, जबकि छोटी बच्ची का नाम वीरांशी है। तीनों सरवरी के रहने वाले हैं।
कोटखाई, ढांगवी के प्रोग्रेसिव बागवान व द एप्पल मिरर के संस्थापक सुनील चौहान द्वारा 10 जुलाई को फार्म फेस्ट एवं ऑर्चर्ड विजिट का आयोजन किया गया। इस फार्म फेस्ट में सेब की खेती, टॉप ग्राफ्टिंग, गुणवत्ता उत्पादन, पोषण प्रबंधन, एवं बागवानी प्रैक्टिसेज के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई और सेब बागवानी में आ रही चुनौतियों व कई अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई। इस फेस्ट में प्रदेश के लगभग 300 बागवानों ने भाग लिया एवम बागवानी के विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली। इस फार्म फेस्ट में यूएचएफ नौणी के विशेषज्ञों ने भी भाग लिया। उन्होंने फल उत्पादकों के सेब बागवानी से संबंधित विभिन्न प्रश्नों के जवाब दिए। नौनी के वैज्ञानिकों ने द एप्पल मिरर एवम सुनील चौहन का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन बागवानों के लिए सीखने का बहुत अच्छा अवसर है। बागवानी में अपना कैरियर तलाश कर रहे युवा इस तरह के फेस्ट में आ कर सेब की विभिन्न किस्मों की प्रैक्टिकल जानकारी प्राप्त कर भविष्य के लिए सेब की किस्मों का चुनाव कर सकते हैं। नौणी के वैज्ञानिकों की टीम ने द एप्पल मिरर तारीफ करते हुए कहा कि सुनील चौहान ने जिस तरह के उत्पादन प्राप्त करने में सफलता पाप्त की है वो एक दम अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता के मानकों के बराबर है। वहीं द एप्पल मिरर के संस्थापक सुनील चौहान ने कहा कि इस तरह के आयोजन साथी बागवानों के साथ ज्ञान साझा करने के प्रयास का एक महत्वपूर्ण और अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि द एप्पल मिरर आने वाले समय मे बागवान और विश्वविद्यालय के बीच एक सेतु के रूप में कार्य करने के लिए लगातार प्रयासरत है।
आलाेक। कुल्लू जिला कुल्लू में कोरोना की संख्या बढ़कर 100 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग कुल्लू ने सोमवार को 140 लोगों के सैंपल पांचों स्वास्थ्य खंडों में लिए गए थे। इन सैंपल में 17 की रिपोर्ट पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि 11 मरीजों ने कोरोना को मात भी दी है। कोरोना संक्रमित बुजुर्ग महिला की मौत भी हुई है, जिससे कोरोना से मरने वालों की संख्या भी 165 पहुंच गई है। कुल्लू के डीसीएचसी में बुजुर्ग महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ा है। सीएमओ सुशील चंद्र शर्मा ने कहा कि सैंज निवासी 90 वर्षीय महिला की कोरोना के कारण मौत हुई है।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में 29 जुलाई को शुरू हो रहे श्रावण अष्टमी के नवरात्रों को लेकर मंदिर न्यास ज्वालामुखी की बैठक आज एसडीएम ज्वालामुखी मनोज ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें स्थानीय विधायक एवं राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला विशेष रुप में उपस्थित हुए इस बैठक में मंदिर अधिकारी तहसीलदार विचित्र सिंह ठाकुर, डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल सिंह, एसीएफ राजेंद्र कुमार, सहायक अभियंता मंदिर शमशेर सिंह ठाकुर, कनिष्ठ अभियंता विजय कुमार, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद ज्वालामुखी हितेश शर्मा, थाना प्रभारी ज्वालामुखी सुरेंद्र कुमार, विभिन्न विभागों से आए अधिकारीगण मंदिर न्यास ज्वालामुखी के सदस्यगण पुजारी वर्ग और शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे। बैठक में सर्वप्रथम मंदिर न्यास ज्वालामुखी के सदस्य रहे स्व. मधुसूदन शर्मा के गत दिनों हुए निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर शोक प्रकट किया गया। उसके उपरांत बैठक में निर्णय लिया गया कि श्रद्धालुओं को नवरात्रों के दौरान बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाए, जिसमें यात्रियों के लिए लंगर व्यवस्था, आवास व्यवस्था, पीने के पानी की व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवा, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, बेहतर उपलब्ध कराई जाए नवरात्रों के दौरान धारा 144 लागू रहेगी नवरात्रों में भक्तों को बेहतर भोजन लंगर में उपलब्ध होगा। नवरात्रों के दौरान 40 अतिरिक्त सफाई कर्मचारी, 40 मंदिर में सहायक कर्मचारी, 65 गृह रक्षक और डेढ़ सौ के करीब पुलिसकर्मी नवरात्रों के दौरान तैनात किए जाएंगे। यात्रियों के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। बड़े वाहनों को शहर से बाहर ही रोक दिया जाएगा और यात्रियों को मंदिर न्यास द्वारा शहर तक बसों के माध्यम से लाया जाएगा, जिसका खर्चा मंदिर न्यास बहन करेगा निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं श्रद्धालुओं को उपलब्ध होंगी और पुलिस का चप्पे-चप्पे पर पहरा होगा, ताकि असामाजिक तत्वों पर नकेल कसी जा सके।
नायक ठाकुर।डाडासीबा डाडासीबा क्षेत्र में पिछले कुछ दिनो से एयरटेल का सिग्नल कम होने के कारण हजारों उपभोक्ताओं के मोबाइल फोन मात्र शोपीस बनकर रह गए हैं। ऐसी स्थिति में लोग एयरटेल की कार्यप्रणाली को कोसते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों में जतिंदर सिंह ,जसवीर सिंह, मनीष कुमार, अचल पठानिया, प्रवीण मेहता, कृष्ण दत्त शर्मा, साहिल मैहरा, आशू, करण, निहाल, रोहित, विनीत, आरयन, नवीन मैहता, रजत सूद व अन्य लोंगों का कहना है कि एयरटेल के सिग्नल की बात करें, तो डाडासीबा क्षेत्र के गांव कलेहड़, बलघार, नंगल चौक व कई दिनों से सिग्नल बहुत कम आ रहा है, जिससे हर कोई उपभोक्ता अब दुःखी हो चुका है। इन उपभोक्ताओं का कहना है कि जब भी किसी ग्रामीण को इस सिम पर फोन करना होता है, तो सिग्नल ढूंढने के लिए मकान की छतों या इधर-उधर भागना पड़ता है, परंतु फिर भी बात करते-करते ही फोन बीच में ही कट जाता है, जिससे कॉल के पैसे बेवजह चुकाने पड़ रहे हैं। इनका कहना है कि कई जगहों पर तो हालात ऐसे हैं कि घर के अंदर रखे मोबाइल तो शोपीस बन जाते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि एयरटेल का सिग्नल यहां पर बड़ी मुशिकल से ढूंढना पड़ता है। एयरटेल की सुविधाएं लोगों तक पुख्ता तौर से नहीं पहुंच पा रही हैं। फलस्वरूप एयरटेल उपभोक्ता खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। पर्याप्त सिग्नल न मिलने पर लोग परेशान नजर आ रहे हैं। लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि सिग्नल की समस्या का उचित हल निकाला जाए, ताकि उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विनायक ठाकुर।देहरा पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलवे मार्ग पर स्थित लूनसू रेलवे स्टेशन स्थित पुरानी स्लेटपोश टिकट घर अचानक गिरने की सूचना प्रकाश में आई हैं। बताया जा रहा है की भारी बरसात होने की वजह से उक्त पुराना टिकट घर देखते ही देखते मटियामेट हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त रेलवे स्टेशन स्थित टिकट काउंटर की छत अचानक नीचे गिर कर टूट गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आज दिन तक उक्त टिकट काउंटर की रिपेयर नहीं कि गई, जिस वजह से यह आज गिर गया है। दुःख का विषय यह भी है की आज दिन तक रेलवे की टिकट समीप स्थित दुकान में दी जाती है। गनीमत रही कि इमारत गिरते समय उसके अंदर कोई मौजूद नहीं था। अन्यथा कोई दुर्घटना भी हो सकती थी। किसी मुसाफिर या कर्मचारी को चोट भी आ सकती थी। वहीं, ग्राम पंचायत धगड़ के प्रधान विपन कुमार ने बताया कि लगभग 3-4 दिन पहले यह स्लेटपोश टिकट घर गिर गया है, जिसकी सूचना उच्च अधिकारियों को भी दे दी गई है। इस संदर्भ में डीआरएम सीमा देवी ने कहा कि आपके माध्यम से हमें यह सूचना मिली है। जल्द ही उक्त टिकट काउंटर का निरीक्षण करवाया जाएगा।


















































