विनायक ठाकुर।डाडा सीबा शिक्षा खंड डाडासीबा के अंतर्गत आने वाले स्कूल राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला घियोरी की पांचवीं कक्षा की छात्रा निलाक्षी का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ है। छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने अध्यापकों व माता-पिता को दिया। कक्षा अध्यापिका कुमारी निर्मल ने बताया कि निलाक्षी पढ़ने में बहुत होशियार छात्रा है। निलाक्षी की माता स्वर्ण कौर एक गृहणी हैं और एमए पास है। उनका भी बहुत योगदान निलाक्षी की सफलता में है। निलाक्षी ने न केवल अपनी पाठशाला, माता-पिता बल्कि गांव छियोरी का नाम भी रोशन किया है। पिता अश्वनी कुमार ने कहा कि उनकी बेटी ने गांव व उनके परिवार का नाम रोशन किया।
मनोज कुमार। कांगड़ा हिमाचल प्रदेश सरकार के आदेश अनुसार अटल बिहारी बाजपेयी राजकीय महाविद्यालय तकीपुर में बीए, बीएससी, बीकॉम, प्रथम द्वितीय, तृतीय वर्ष, (स्नातक स्तर) की प्रवेश प्रक्रिया 11 जुलाई से शुरू की जा रही है। इच्छुक विद्यार्थी महाविद्यालय में फॉर्म भर कर प्रवेश पा सकते हैं। फॉर्म भरने संबंधी अन्य किसी जानकारी के लिए महाविद्यालय के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
पंचायती राज संस्थान मशोबरा में आयोजित बैठक में हुआ परिषद का गठन रंजीत सिंह ठाकुर। कुनिहार विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरा के प्रधान रूप सिंह ठाकुर को सर्वसम्मति से कुनिहार विकास खंड की प्रधान-उपप्रधान परिषद का अध्यक्ष चुना गया। कुनिहार विकास खंड के सभी प्रधानों व उपप्रधानों की एक विशेष बैठक पारनू पंचायत के प्रधान केशव राम की अध्यक्षता में पंचायती राज संस्थान मशोबरा में आयोजित की गई। इस अवसर पर कुनिहार विकास खंड की प्रधान उपप्रधान परिषद का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से देवरा पंचायत के प्रधान रूप सिंह ठाकुर को अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही जगत राम बंसल, योगेश गौतम, सुनीता गर्ग तथा उर्मिल शर्मा को वरिष्ठ उप प्रधान का दायित्व सौंपा गया। प्रेम चोपड़ा, बंसीराम भाटिया, सीताराम, मधुबाला को उपाध्यक्ष का पदभार सौंपा गया व साथ ही योगराज चौहान, यशपाल, राकेश ठाकुर, किरण कौडल, सुरेंद्र शर्मा, राम चंद ठाकुर को महासचिव बनाया गया। रमेश ठाकुर, शकुंतला शर्मा तथा जगदीश अत्री को मुख्य सलाहकार बनाया गया व ओम प्रकाश शर्मा को कानूनी सलाहकार का दायित्व सौंपा गया। विदित रहे कि कुनिहार विकास खंड के सभी प्रधान व उपप्रधान आजकल पंचायती राज संस्थान मशोबरा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
मनोज कुमार। कांगड़ा भाजपा महिला मोर्चा कांगड़ा मंडल की बैठक आईपीएच विश्राम गृह कांगड़ा में महिला मंडल मोर्चा की अध्यक्षा रेखा चौधरी की अध्यक्षता में हुई। इसमें मुख्य रूप से जिला अध्यक्षा रंजू रस्तोगी, जिला महामंत्री, निशा शर्मा और जिला उपाध्यक्ष वीना थापा भी विशेष रुप से उपस्थिति हुई। वहीं, कांगड़ा महिला मंडल मोर्चा की सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अपनी रणनीति तैयार की तथा बैठक में पदाधिकारियों द्वारा अपनी-अपनी महिलाओं के बूथ पालिका सखी सहेली ग्रुप भी बनाए गए। जानकारी देते हुए महिला मोर्चा अध्यक्षा रेखा चौधरी ने बताया कि बैठक के दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। वहीं, आगामी चुनावों में महिला मोर्चा कांगड़ा पुरी तरह तैयार है। प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने व कांगड़ा से भाजपा उम्मीदवार को जिताने में अहम योगदान देगी। उन्होंने कहा कि सभी महिलाएं अपनी सक्रियता बढ़ाए और चुनाव में जीत के लिए काम करना शुरु कर दें। भाजपा की महिला मोर्चा ने बूथ लेबल तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का संकल्प भी लिया।
अशोक मलिक प्रधान, एमपी के सुरेश शर्मा महासचिव व राकेश कथूरिया बने राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोज कुमार। कांगड़ा देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन नैशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया (एनजेयूआई) के चुनाव जो गत दिवस सर्वसम्मति से संपन्न हुए, में दि ट्रिब्यून के पूर्व संपादक अशोक मलिक को एनजेयू (आई) का राष्ट्रीय प्रधान व मध्य प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार सुरेश शर्मा को महासचिव तथा हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर स्थित वरिष्ठ पत्रकार अदीप सोनी को राष्ट्रीय सचिव चुना गया।, जबकि हिमाचल के कांगड़ा से ताल्लुक रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार राकेश कथूरिया सहित 31 राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी बीबीसी के अवतार सिंह व सहायक चुनाव अधिकारी अनिल गोयल द्वारा संयुक्त रूप से घाेषित किए गए ।चुनाव परिणाम में पंजाब के हरजिंद्र सिंह लाल, झारखंड के दीपक कुमार मुखर्जी, मध्यप्रदेश के रविंद्रा बाजपेयी, तेलंगाना केवी राजेंद्रनाथ व उत्तर प्रदेश के त्रियुग नारायण तिवारी को उपप्रधान चुना गया, जबकि ओडीशा के अजय कुमार साहू, राजस्थान के भवानी शंकर जोशी, दिल्ली के विनोद कुमार व आंध्र प्रदेश के हीरल आजाद को सचिव तथा दिल्ली के संजीव कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया है।
सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री ने विजेताओं को किया सम्मानित फर्स्ट वर्डिक्ट। शाहपुर आईटीआई शाहपुर में महिला वर्ग की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के वॉलीबाल में मंडी विजेता तथा सोलन उपविजेता, कबड्डी में सोलन विजेता तथा बिलासपुर उपविजेता, खो-खो में मंडी विजेता तथा सिरमौर उपविजेता, जबकि बेडमिंटन में कुल्लू की छात्राएं विजेता तथा मंडी की छात्राएं उपविजेता रहीं। मार्चपास्ट में कुल्लु प्रथम, कांगड़ा द्वितीय तथा किन्नौर तृतीय स्थान पर रहे। जिला मंडी ने ओवर ऑल का खिताब जीता। समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर प्राप्त हो सकें। उन्हों ने कहा कि शाहपुर की आइटीआई 1962 में शुरू हुई थी और निरंतर यह संस्थान युवाओं को रोजगार दिलाने में अहम भूमिका निभा रहा है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने इस अवसर पर आईटीआई शाहपुर में प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी कौशल आपके द्वार योजना 2022 का शुभारंभ भी किया। सामाजिक न्याय मंत्री ने बताया कि आईटीआई शाहपुर प्रदेश का पहला ऐसा संस्थान है, जहां पर इस योजना को शुरू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कौशल आपके द्वार योजना का लाभ स्थानीय लोगों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि संस्थान के नजदीक रहने वाले नागरिकों को घर या ऑफिस की एसी, फ्रिज, प्लम्बिंग और वेल्डिंग आदि की रिपेयरिंग करवाने के लिए यह सेवाएं न्यूनतम दरों पर उपलब्ध करवाई जाएगी। चार दिनों तक चली राज्य स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में प्रदेश के 11 जिलों की लगभग 500 छात्राओं ने भाग लिया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने विजेताओं तथा उपविजेताओं को ट्रॉफियां देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने आईटीआई शाहपुर के प्रशिक्षणार्थियों को टूल किट भेंट किए तथा प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट बच्चों को सम्मानित भी किया। आईटीआई शाहपुर के प्रधानाचार्य संजीव सहोत्रा ने मुख्यातिथि तथा अन्य आए हुए मेहमानों का स्वागत किया तथा चार दिनों तक चली। इस प्रतियोगिता बारे विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने आईटीआई में चलाई जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों बारे जानकारी भी दी। ग्रुप अनुदेशक मनोज ने मुख्यातिथि तथा अन्य आए हुए मेहमानों का तथा इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद किया तथा आभार जताया। इस अवसर पर जिला कांगड़ा की विभिन्न आईटीआई के प्रधानाचार्य कीरत सिंह सोहल, चौन सिंह राणा, मनीष राणा, वंदना, ललित मोहन, राजेश पूरी, तिलक धीमान, महेंद्र, ग्रुप अनुदेशक मुकेश, नरेंद्र, प्रदीप, शिक्षक महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष पवन, नप शाहपुर के पार्षद शुभम, राकेश मनु, जेई अंशुल, प्रधान घरोह तिलक व जरासंध सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
ममता भनाेट। ऊना नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने एक बार फिर से प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर पलटवार किया है। मुकेश अग्निहोत्री ने जारी ब्यान में कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर गाली गलौज की भाषा पर उतर आए हैं और हर मंच से उन्हें हमें कोसने का ही काम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के शीर्ष पद पर जयराम बैठे हुए हैं और उनकी भाषा में हताशा व निराशा झलक रही है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जैसी भाषा का प्रयोग करेंगे वैसी ही भाषा में जवाब देना हम जानते हैं और जो भाषा मैं बोलूंगा वह फिर बर्दाश्त नहीं हो पाएगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री विकास नहीं कर पाए, घोटाले नहीं रोक पाए, भ्रष्टाचार नहीं रोक पाए और अब जुबान भी नहीं रोक पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की हताशा को समझ सकता हूं क्योंकि भाजपा की रैलियों में सरकारी सिस्टम से लोग आ रहे हैं और कांग्रेस की रैलियों में जनता उमड़ करके आ रही है और वह भीड़ भाजपा से देखी नहीं जा रही है, बौखलाहट का कारण बन रही है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मुझे व कांग्रेस को बुरा बोलकर कुछ नहीं होगा, बात मुद्दों की है और प्रदेश की जनता चाहती है कि मुद्दों पर बात हो, उन्होंने कहा कि हम कर्ज पर जवाब मांग रहे हैं, बेरोजगारी पर श्वेत पत्र मांग रहे हैं, हम महंगाई पर बात कर रहे हैं, हम प्रदेश की शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी पर बात कर रहे हैं, हम बिजली पर बात कर रहे हैं, सीमेंट की बात कर रहे है। मुख्यमंत्री इन बातों को सुनना नहीं चाहते, लेकिन हम रुकेंगे नहीं, हम तो प्रदेश हित की बातों को करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में रोजगार बिक रहा है, नौकरियां बेचने का काम किया जा रहा है, चोर दरवाजे से काम करने का काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपनी फीडबैक ले कि उनके बारे में जनता और अधिकारी क्या कहते हैं ? उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शोर डालते हैं लेकिन प्रधानमंत्री का रोड शो भी विफल हुआ है, लोग नहीं आए। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में रिवाज़ बदलने की बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कर रहे हैं, तो मैं उन्हें बता देना चाहता हूं कि हिमाचल का रिवाज है की यहां ताज बदले जाते हैं, राज बदले जाते हैं, सिंहासन डोलते हैं और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का समय भी आ गया है। उन्हें जाना है और यह बात उन्हें पक्के से बांध लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अब चुनावों को देखते हुए झूठी घोषणाएं करने का काम हो रहा है, एक ही दीवार पर दर्जनों उद्घाटन व शिलान्यास करने का काम हो रहा है, अब जनता की बारी आने वाली है, जनता को उनके सवालों का जवाब चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में डबल इंजन पहाड़ नहीं चढ़ पाया है, हिमाचल प्रदेश के साथ अन्याय, अत्याचार हुआ है। उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इसलिए नहीं समझ पा रहे हैं, क्योंकि वह एक्सीडेंटल मुख्यमंत्री बने हैं, इसलिए जनता का दर्द नहीं समझ सकते, हेलीकॉप्टर में घूमना और एश ही करने को सरकार समझ रहे हैं, काम जयराम की प्राथमिकता में है ही नहीं। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री यह बात याद रखें कि कांग्रेस पार्टी ने अभी कुछ महीने पहले हिमाचल प्रदेश में 4 उपचुनाव जीते हैं और आने वाले दिनों में शिमला नगर निगम का चुनाव भी जीत कर बताएंगे, हालांकि भारतीय जनता पार्टी व सरकार डरे हुए हैं। इसलिए चुनाव करवाने का साहस नहीं कर पा रहे हैं, मुकेश ने कहा कि चुनाव होते ही कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत से नगर निगम को भी जीतेंगे।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की 12 जुलाई को पालमपुर में पदयात्रा प्रस्तावित है। इसके लिए जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र से "आप" के कार्यकर्ता मोहिंदर कुमार पूर्व बीडीसी सदस्य ने बताया कि "आप" के कार्यकर्ताओं ने "आप" के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के स्वागत की तैयारियां शुरु कर दी है। वही, आप मंडल अध्यक्ष विक्रम कोंडल और मोहिंदर कुमार पूर्व बीडीसी सदस्य ने बताया कि जयसिंहपुर विधानसभा से एक हजार कार्यकर्ता पदयात्रा में शामिल होंगे।
राजेश कतनाेरिया। जवाली पुलिस थाना जवाली में मनोज कुमार ने बतौर डीएसपी कार्यभार संभाला है। मनोज कुमार इससे पहले जंगलवेरी में बतौर एसीओ (असिस्टेंट कमांडेंड ऑफिसर) कार्यरत थे। कार्यभार संभालते ही डीएसपी मनोज कुमार ने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना, यातायात नियमों की उलंघ्ना करने वालों व वाहनों में प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि नशा माफिया व खनन माफिया को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता से निपटारा किया जाएगा तथा जनता के साथ मैत्रीपूर्ण संबन्ध रखे जाएंगे।
मनाेज कुमार। कांगड़ा कांगड़ा किसान मोर्चा ने कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राकेश बबली की आकस्मिक मौत पर 2 मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इस दौरान भगवान से परिवार के लिए इस दुःख से उबरने के लिए शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। किसान मोर्चा के अध्यक्ष राजेश स्याल ने कहा कि जब से राकेश बबली ने कामगार कल्याण बोर्ड की कमान संभाली थी, तभी से उन्होंने मजदूरों के हितों में कार्य किए थे। उन्होंने कहा कि डॉ. राकेश बबली एक मिलनसार कर्मठ बेहद विनम्र एवं ईमानदार छवि के व्यक्ति थे। वहीं, भाजपा के संगठन के लिए उन्होंने दिलों जान से काम किया और प्रदेश में संगठन को मजबूत बनाया। एक ईमानदार एवं कर्मठ नेता के तौर पर उन्हें सदैव स्मरण किया जाएगा। इस दौरान जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष मनजीत, उपाध्यक्ष देवी, महामंत्री पुष्पकर नाथ, अरविंदर अवस्थित, प्रवक्ता बबलेश, विक्रांत सचिव, अरविंद महामंत्री, मयंक महाजन सहित समस्त किसान मोर्चा कार्यकारणी के सदस्य मौजूद रहे।
विनायक ठाकुर।देहरा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर द्वारा अ०भा०वि०प के स्थापना दिवस उपलक्ष्य पर “संगोष्ठी” का आयोजन विश्वविद्यालय सभागार में किया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थीपरिषद संगठनात्मक जिला देहरा के जिला संयोजक प्रशांत ने प्रैस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया की अखिल भारतीय विद्यार्थी पारिषद छात्रों के विकास व समाज विकास के साथ राष्ट्र पुनर्निर्माण के ध्येय के साथ समाज में कार्यकर्ता गतिमान है।इसी क्रम में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश इकाई द्वारा ”राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस” के उपलक्ष पर संगोष्ठी का आयोजन किया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के निदेशक डॉ मदन मोहन पाठक जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रांत उपाध्यक्ष डॉ ज्योति पराशर जी उपस्थित रहे। मुख्यातिथि डॉ. मदन मोहन पाठक जी ने “विद्यार्थी जीवन” विषय पर छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि" आज के समय में विद्यार्थीयों को संगठित रहकर “संघे शक्ति कलयुगे" जैसे वाक्यो को जीवन में चरितार्थ करना चाहिए तथा विद्या धन की प्राप्ति के लिए गतिशील रहना चाहिए ,विद्यार्थी का पहला धर्म विद्या ग्रहण करना होता है। विशिष्ठ अतिथि डॉ ज्योति पराशर ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संगठन की भूमिका पर वक्तव्य देते हुए कहा कि,”आज विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बडा छात्र संगठन है तो इसके पीछे कोई शक्ति है तो वो कार्यकर्ताओं व विद्यार्थीयों की शक्ति है जिनके विश्वास व कार्यकर्ताओं की कडी मेहनत व संघर्ष से आज समाज में विद्यार्थी परिषद प्रभावी व सक्रिय भूमिका अभिनित करती है। इस संगोष्ठी में 90 के लगभग कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अब पूरे प्रदेश में सफलता पूर्वक अपनाई जा रही प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना प्रतिमा राणा। पालमपुर पूरे प्रदेश के किसान अब प्राकृतिक खेती की और अग्रसर हो रहे हैं। 2018 से प्राकृतिक खेती को प्रदेश में बढ़ावा देने के लिए कई सफल प्रयास किए गए हैं, जिसमें छोटे किसान से लेकर बड़े दर्जे के किसानों को जागरूक किया गया। इसी संदर्भ में सभी ग्राम प्रधानों को प्राकृतिक खेती में जागरुक करने के लिए ग्राम प्रधान जागरुकता शिविर विकास खंड भवारना बीडीओ सभागार व पंचरूखी में ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया गया। इसमें भवारना विकास खंड के 39 प्रधानों ने ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से भाग लिया और प्राकृतिक खेती के गुर समझे और साथ में ही पंचरुखी विकास खंड के 29 प्रधानों ने ऑनलाइन माध्यम से इस प्रशिक्षण शिविर से भाग लिया। जागरूकता शिविर की शुरुआत परियोजन निदेशक आत्मा कांगड़ा डॉ. शशि पल अत्री ने की उन्होंने बताया की किस तरह केमिकल खेती से हमारी धरती, वायु, पर्यावरण दूषित हो रही है और किस तरह हमारी धरती इस प्रकृति में कार्य करती है और हम किस तरह इसको दूषित करने में लगे है। उन्होंने मिट्टी की गुणवत्ता के साथ साथ प्राकृतिक खेती के स्तंभ जैसे सह फसल, अच्छाधन, केंचूए की विशेषताएं बताई और ग्राम प्रधान को इस खेती से जुड़ने की प्रेरणा दी और शुरवाती समय के लिए थोड़े से ही भूमि को प्राकृतिक खेती में लाने का आग्रह किया। इसके बाद आत्मा कृषि विभाग अधिकारियों ने इस शिविर को आगे बढ़ाया और ग्राम प्रधानों को प्राकृतिक खेती के अन्य गुर बताए, जिसमें देसी गाय की पहचान, केंचुए की मिट्टी में गतिविधि और प्राकृतिक खेती में उपयोग होने वाले घटकों के बारे में बताया। इसमें विकास खंड से भवारना प्राकृतिक खेती ट्रेनर फार्मर अश्वनी कुमार ने घटक बना कर ग्राम प्रधानों को प्रैक्टिकल डेमो दिखाया। अंत में परियोजना निदेशक आत्मा डॉ. अत्री ने सभी ग्राम प्रधानों से आग्रह किया गया की वह अपनी अपनी पंचायत में प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना का प्रचार करे और अपनी पंचायत के किसानों को जागरूक करें और कम से कम अपनी पंचायत से एक गांव को प्राकृतिक खेती में परिवर्तित करें व मॉडल फार्म स्थापित करने मे सहायता करें। प्राकृतिक खेती पर ग्राम प्रधानों का जागरूकता शिविर प्रत्येक विकास खंडों में 20 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा और डॉ. अत्री ने जिला के सभी ग्राम प्रधानों से आग्रह किया कि इन शिविरों में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने कृपा करें।
विवि में जल्द शुरू की जाए वीरभद्र सिंह पीठ : मनोज चौहान एनएसयूआई ने एचपीयू कैंपस में श्रद्धा सुमन अर्पित कर वीरभद्र सिंह को किया याद फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला शुक्रवार को एनएसयूआई द्वारा आधुनिक हिमाचल के निर्माता व प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रहे स्व० वीरभद्र सिंह को उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए एचपीयू कैंपस में उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए जिसमें एचपीयू के छात्रों, शिक्षकों व गैर शिक्षक वर्ग ने राजा साहब की प्रतिमा पर फूल अर्पित कर उन्हें याद किया। एनएसयूआई ने इस अवसर पर कुलपति को ज्ञापन पत्र सौंपा जिसके माध्यम से NSUI ने एक बार फिर छात्र समुदाय की उस मांग को उठाया जो पिछले वर्ष राजा साहब के निधन के उपरांत प्रदेशभर के छात्रवर्ग द्वारा की गई थी। एनएसयूआई के प्रदेश संगठन महासचिव मनोज चौहान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में शिक्षा के विकास हेतु हर क्षेत्र मे जगह जगह कॉलेज व स्कूल खोलने का श्रेय राजा वीरभद्र सिंह को जाता है। शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किये गए इस अतुलनीय योगदान को ध्यान में रखते हुए छात्र समुदाय मांग करता है कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का नाम पूर्व मुख्यमंत्री स्व० राजा वीरभद्र सिंह के नाम पर रखा जाए। इसके अतिरिक्त एनएसयूआई ने एचपीयू में वीरभद्र पीठ को खोलने और उसके अंतर्गत अध्यापन कार्य को शीघ्र शुरू करने की मांग उठाई।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार सिंगल यूज प्लास्टिक से बने सभी उत्पादों पर पहली जुलाई से सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसे में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा सभी रिटेलर व होलसेलर से सिंगल यूज प्लास्टिक से बने उत्पादों का स्टॉक खत्म करने की पहले ही सलाह दी जा चुकी है। वहीं, कुनिहार बाजार में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड रीजनल ऑफिस परमाणु से जूनियर इन्वायरमेंटल इंजीनियर अनुराग रैना ने कुनिहार बाजार का औचक निरीक्षण किया। वहीं, उन्होंने कुनिहार व अर्की में 4 दुकानदारों के चालान भी काटे। साथ ही उन्होंने सभी व्यापारियों को सचेत किया और जानकारी दी कि किसी भी दुकानदार के पास सिंगल यूज प्लास्टिक पाया जाता है, तो उसके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि अब अगर कोई रिटेलर या होलसेलर सिंगल यूज प्लास्टिक से बना उत्पाद बेचता है तो फिर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से उसके खिलाफ संबंधित नियमों के तहत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उत्पाद में प्लास्टिक की मात्रा के हिसाब से चालान किया जाएगा। जितनी ज्यादा प्लास्टिक की मात्रा होगी, उतना ही ज्यादा राशि का चालान काटा जाएगा। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पास पंजीकृत विनिर्माताओं, ब्रांड मालिकों, आपूर्तिकर्ताओं एवं स्टॉकिस्ट का नियमित रूप से निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार पर्यावरण के लिहाज से नुकसानदेह माने जाने वाले एसयूपी यानी सिंगल यूज प्लास्टिक से बने उत्पादों पर पाबंदी को सख्ती से लागू कर रही है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा 30 जून तक मौजूदा स्टॉक को हटा लेने को कहा गया था। उसके बाद एक जुलाई से सघन अभियान चलाया जाएगा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से सिंगल यूज प्लास्टिक से बने चम्मच, गिलास, कटोरी, कांटा, चाकु आदि 19 उत्पादों पर लागू प्रतिबंध को अमल में लाने के लिए अभियान चलाया गया है।
समर नेगी। रिकांगपिओ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों द्वारा किन्नौर जिला के मुख्यालय में अब निर्धारित मापदंडाें के विरूद्ध व प्रतिबंधित प्लास्टिक वस्तुओं को बेचने वाले व्यवसाइयों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया गया है तथा विभाग द्वारा औचक निरीक्षण किया जा रहा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के रामपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारियों द्वारा गत दिवस रिकांगपिओ में विभिन्न दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया तथा हिमाचल प्रदेश बायोडिग्रेडेबल गाॅरबेज (कंट्रोल अधिनियम-1995) के तहत चालान किया गया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा व्यवसायिों को एसयूपी के तहत चिन्हित वस्तुएं न बेचने के लिए भी जागरूक किया गया।
समर नेगी। रिकांगपिओ उपमण्डलाधिकारी किन्नौर एवं निर्वाचक रजीस्ट्रीकरण अधिकारी किन्नौर-68 अनुसूचित जनजाति विधानसभा डाॅ. मेजर शशांक गुप्ता ने आज विधानसभा के तहत आने वाले सुपरवाईजर की बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दिए कि 15 दिन के भीतर 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में पंजीकृत करना सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि किन्नौर-68 अनुसूचित जनजाति विधानसभा क्षेत्र के ऐसे सभी मतदाता जिनकी आयु 18 से 19 वर्ष के बीच है तथा इनके नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं हैं के नाम बी.एल.ओ के माध्यम से दर्ज किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय तथा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में गठित मतदाता साक्षरता कल्बों में भी युवाओं को मतदाता सूचि में नाम दर्ज करने के लिए प्रेरित व जागरूक किया जाएगा ताकि कोई भी युवा मतदाता जिसकी आयु 18 वर्ष से अधिक है वह अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करने से वंचित न रह पाए। उन्होंने कहा कि मतदाता साक्षरता कल्बों में बी.एल.ओ को बुलाकर मौके पर ही ऐसे युवा जिनके नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है के नाम मौके पर ही दर्ज किए जाएंगे। इस अवसर पर तहसीलदार निर्वाचन व विभिन्न सुपरवाईजर उपस्थित थे।
रिज से 7.64 करोड़ मूल्य के 21 अत्याधुनिक दमकल वाहनों को हरी झंडी दिखाई फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज शिमला शहर में लगभग 55 करोड़ रुपये की चार विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास किए, जिसमें दाड़नी का बगीचा शिमला में 19.82 करोड़ से निर्मित होने वाली सब्जी मंडी, खलिनी चौक पर 9.82 करोड़ से निर्मित होने वाला फ्लाईओवर, विकास नगर के समीप 7.62 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले फुट ओवर ब्रिज के चरण-दो और तीन तथा ढली में 17.18 करोड़ से निर्मित होने वाले बस स्टैंड, परिवहन कार्यालय, कार्यशाला और वाणिज्यिक परिसर शामिल हैं। ढली में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सभी परियोजनाएं शिमला शहर के लिए मील पत्थर साबित होंगी और इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि शिमला न केवल प्रदेश की राजधानी है, बल्कि इसे ब्रिटिश शासनकाल में भारत की ग्रीष्मकालीन राजधानी और प्रमुख पर्यटन स्थल होने का गौरव भी प्राप्त है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिमला शहर को स्मार्ट सिटी के रुप में विकसित करने के साथ इसके पुराने गौरव को पुनः बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सड़कों को चौड़ा करने, पैदल पथ और पार्किंग स्लॉट बनाने, पानी की आपूर्ति में सुधार सहित पार्कों के सौंदर्यीकरण करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2018 की गर्मियों में जल संकट के पश्चात शिमला शहर में 70 करोड़ की चाबा जलापूर्ति योजना नौ महीने के रिकॉर्ड समय में पूरी की गई। उन्होंने कहा कि इससे शिमला शहर की पानी की समस्या का समाधान हो गया है। उन्होंने पिछली सरकार पर शिमला शहर के लोगों के हितों की अनदेखी करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने राजधानी के लोगों की सुविधा के दृष्टिगत शिमला शहर के लिए कई परियोजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि आईजीएमसी शिमला के नए ओपीडी खंड के निर्माण के लिए वर्तमान सरकार द्वारा पर्याप्त बजट उपलब्ध करवाया गया है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्षी नेता इस भवन का श्रेय लेने की प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला शहर के लिए 1813 करोड़ की जलापूर्ति योजना का निर्माण किया जा रहा है। इस योजना के पूरा होने पर शिमला वासियों को 24 घंटे जलापूर्ति सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि ढली में डबल लेन सुरंग का निर्माण किया जा रहा है। इससे मार्ग पर वाहनों का निर्बाध आवागमन सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि आजादी के उपरांत शिमला शहर में एक भी सुरंग का निर्माण नहीं हुआ। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी क्षेत्रों का अभूतपूर्व विकास सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों के दौरान समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य गरीबों और समाज के कमजोर वर्गों का सामाजिक-आर्थिक उत्थान सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह खामोशी से कार्य करने को प्राथमिकता देते हैं और प्रतिशोध की राजनीति में विश्वास नहीं करते। उन्होंने प्रदेश और प्रदेशवासियों के प्रति उनके स्नेह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने राजग सरकार के आठ वर्ष पूरे होने का समारोह मनाने के लिए शिमला और मुख्य सचिवों के सम्मेलन के आयोजन के लिए धर्मशाला को चुना, जो राज्य और यहां के लोगों के प्रति उनके स्नेह को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के राज्य के लगातार दौरे कांग्रेस नेताओं को शायद रास नहीं आ रहे हैं। जय राम ठाकुर ने कहा कि मंडी में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शीघ्र आरंभ की जाएगी और रेल नेटवर्क को भी सुदृृढ़ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए शिमला शहर के लिए 20 और धर्मशाला शहर के लिए 15 इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि तारादेवी में चार्जिंग स्टेशन भी स्थापित किया जाएगा। इससे पहले मुख्यमंत्री ने आज शिमला के रिज से 7.64 करोड़ रुपये मूल्य के 21 अत्याधुनिक दमकल वाहनों को राज्य के विभिन्न भागों के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने अमृत मिशन के अन्तर्गत 20 करोड़ लागत से बनने वाली सब्जी मंडी और अन्य विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिला रखने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह परियोजनाएं स्थानीय लोगों के साथ-साथ प्रदेश की राजधानी शिमला आने वाले पर्यटकों को विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करने में सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 17 करोड़ की लागत से ढली बस अड्डे का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने शिमला शहर के लोगों से आग्रह किया कि शिमला को सही मायनों में स्मार्ट सिटी बनाने के लिए प्रशासन का सहयोग करे। उन्होंने गरीबों और जरूरतमंदों के उत्थान के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं आरंभ करने के लिए भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कसुम्पटी के भाजपा मंडलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने मुख्यमंत्री व अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। सक्षम गुड़िया बोर्ड की अध्यक्ष रूपा शर्मा, हिमफेड के अध्यक्ष गणेश दत्त, एपीएमसी के अध्यक्ष नरेश शर्मा, कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भण्डारी, भाजपा नेता विजय ज्योति सेन और डॉ. प्रमोद शर्मा व हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार सहित अन्य वरिष्ठ नेता इस अवसर पर उपस्थित थे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट अर्की के दाड़लाघाट में करीब साढ़े चार वर्षों से तैयार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को शुरू करने को लेकर सरकार की ओर से मंजूरी तो मिल गई है, लेकिन सरकार द्वारा इसे शुरू करने में देरी की जा रही है। पिछले दिनो मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में सीएचसी दाड़लाघाट केंद्र खोलने ओर इसके सुचारू संचालन के लिए 8 विभिन्न श्रेणियों के पदों को भरने के लिए मंजूरी दे दी गई थी, लेकिन इतना समय हो जाने के वावजूद भी सरकार की ओर से अभी तक इस भवन को शुरू करने व विभिन्न श्रेणियों के पदों को भरने को लेकर अधिसूचना जारी होने के बाद भी शुरू नही किया जा रहा है। अगर समय रहते इसे शुरू किया जाता है तो आने वाले समय में दाड़लाघाट क्षेत्र के साथ लगती पंचायतों के लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। यहाँ के लोगो को अब अर्की, बिलासपुर व शिमला का रुख नहीं करना पड़ेगा। गौरतलब है कि करीब साढ़े चार साल पूर्व बनकर तैयार सीएचसी दाड़लाघाट का उद्घाटन 11 माह पूर्व अगस्त 2021 में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया था। उद्घाटन के बाद भी सरकार द्वारा इसे शुरू न किए जाने को लेकर लोगों में रोष था। इसके शुरू न किए जाने के पीछे कारण यह बताए जा रहे थे कि 2 करोड़ 87 लाख 56 हजार रुपए से निर्मित भवन में बेड समेत जरूरी सामान की खरीदारी के साथ पदों की स्वीकृति नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों ने मंत्रिमंडल द्वारा इसे शुरू करने व विभिन्न श्रेणियों के 8 पदों को भरने की मंजूरी का स्वागत तो किया है, लेकिन इतना समय हो जाने के बाद भी सरकार की तरफ से शुरू करने को लेकर कोई प्रयास नही किया जा रहा।लोगों ने सरकार व प्रशासन से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द इस भवन को शुरू करने के साथ उम्मीद जताई है कि इसके जल्द शुरू होने से लोगों को आने वाले समय में इसका लाभ मिलेगा। सरकार भवन को शुरू करने में ध्यान नहीं दे रही स्थानीय लोगों में कुनिहार बीडीसी की अध्यक्षा सोमा कौंडल, बीडीसी के पूर्व उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर, प्रधान दाड़ला बंसी राम भाटिया, उपप्रधान हेमराज ठाकुर, पंचायत सदस्य ललित गौतम, पूर्व प्रधान पारनु विद्या सागर शर्मा, पूर्व उपप्रधान मनीराम, पूर्व बीडीसी सदस्य हीरा लाल ठाकुर, प्रेम केशव, मदन मोहन, दीपक गजपति सहित अन्य लोगों का कहना है कि सीएचसी अस्तपाल को शुरू किया जाये ताकि जनता को हो रही परेशानी दूर हो सके। लोगो का कहना है कि सीएचसी भवन का निर्माण कार्य हुए काफी समय हो चुका है लेकिन मुख्यमंत्री द्वारा पिछले दिनों अर्की प्रवास के दौरान इस भवन का लोकार्पण तो कर दिया और मंत्रिमंडल की बैठक में इसे सुचारू संचालन के किए 8 विभिन्न श्रेणियों के पदों को भरने के लिए मंजूरी दे दी, लेकिन इस भवन को अभी तक शुरू व स्टाफ की नियुक्ति करने में ध्यान नहीं दिया। उन्होंने मांग की है कि सीएचसी भवन को जल्द शुरू कर लोगो को सुविधा प्रदान की जाए। जब इस बारे में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रत्न सिंह पाल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जल्द ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दाड़लाघाट में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलना शुरू हो जाएगी। रत्नपाल सिंह ने कहा कि यहां जल्द ही स्टाफ की नियुक्ति होने वाली है। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रत्न सिंह पाल ने कहा कि 2007 से 2012 के दौरान भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल ने इस स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा पीएचसी से बढ़ा कर सीएचसी किया था, लेकिन वर्ष 2012 की कांग्रेस सरकार ने इस स्वास्थ्य केंद्र को डीनोटिफाइड करते हुए सीएचसी से ईएसआई करने की घोषणा की। रत्न सिंह पाल ने बताया कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में एक बार फिर लोगों की समस्याओं को समझ हुए प्राथमिकता के आधार पर इस स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा बढ़ाकर ईएसआई से सीएचसी किया है ताकि अस्पताल में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि इस स्वास्थ्य केंद्र के सुचारू संचालन के लिए प्रदेश मंत्रिमंडल ने आठ विभिन्न श्रेणियों के पदों को भरने की मंजूरी दे दी हैं और जल्द ही यहां पर डॉक्टरों की नियुक्ति होने वाली है। वही, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजन उप्पल से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दाड़लाघाट की सरकार द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है, जैसे ही स्टाफ के आदेश हो जाएंगे इसको शुरू कर दिया जाएगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला वन विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा आज आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत हरियाली महोत्सव आयोजित किया गया, जिसके तहत प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देश की आजादी की 75वींे वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे आज़ादी का अमृत महोत्सव के दौरान आज पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा दिल्ली में हरियाली महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसके तहत देश के 75 नगर वनों में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया, जिसमें हिमाचल प्रदेश के सात चिन्हित स्थानों पर भी पौधरोपण किया गया। अजय श्रीवास्तव, प्रधान मुख्य अरण्यपाल (वन बल प्रमुख), हिमाचल प्रदेश की अध्यक्षता में शिमला वन वृत के पलग में पौधरोपण किया गया। इसके अतिरिक्त बिलासपुर वन वृत के अंतर्गत करलोटी, धर्मशाला वन वृत के अंतर्गत सिद्धबाड़ी व कालापुल, मंडी वन वृत के अंतर्गत सुंदर वन, सोलन वन वृत के अंतर्गत दतियार व नाहन वन वृत के अंतर्गत सतौन में हरियाली महोत्सव के दौरान स्थानीय समुदायों के सहयोग से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हरियाली महोत्सव को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य वनों व वन्य जीवों के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें पेड़ों का महत्व व उनका संरक्षण तथा विश्व में जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभावों को कम करने में वनों कीे भूमिका के प्रति जागरूक करना है।
मनाेज कुमार। कांगड़ा राजकीय महाविद्यालय मटौर में सत्र 2022-23 के लिए महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. शुभ्रा गुप्ता द्वारा विवरणिका (प्रोस्पेक्टस) का अनावरण किया गया। प्राचार्या ने प्रोस्पेक्टस समिति के समन्वयक डॉ. अतुल आचार्य व सदस्यों प्रो. दिनेश जमवाल, डॉ. प्रवेश गिल एवं प्रो. नीरज कौशल को बधाई देते हुए उनका आभार प्रकट किया कि उनके अथक प्रयास से समय पर विवरणिका उपलब्ध हो सकी। विवरणिका में महाविद्यालय में “मृदा संरक्षण” थीम के प्रति जागरूकता जगाने का प्रयास किया है। प्राचार्या ने विद्यार्थियों को मृदा संरक्षण के प्रति, मृदा को रसायन मुक्त बनाने, भूमि के कटाव को रोकने, मृदा की गुणवत्ता बढ़ाने तथा भू-जल के स्तर को कम होने से बचाने के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया। प्राचार्या ने यह जानकारी दी कि विद्यार्थी किसी भी कार्य दिवस पर महाविद्यालय से प्रोस्पेक्टस प्राप्त कर सकते हैं। प्रोस्पेक्ट्स में दाखिले संबंधी व महाविद्यालय की अन्य सभी जानकारियां स्पष्ट रूप से उपलब्ध हैं।
हाटी समुदाय के तीन लाख लोगों की लंबे समय से चल रही जनजातीय अधिकार की मांग अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। अब इसे कोई भी ताकत नहीं रोक सकती। देश के गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व्यक्तिगत तौर पर इस मुद्दे की पैरवी कर रहे है। यह बात केंद्रीय हाटी समिति के अध्यक्ष डॉ अमिचंद कमल ने हाटी रिसर्च विंग की ओर से आयोजित संगोष्ठी में कही। उन्होंने कहा की इसमें सभी लोगों का फायदा होगा और क्षेत्र का फिर से उत्थान होगा। भारत सरकार की कैबिनेट में मामला जाने वाला है और शीघ्र ही लोगो को उनका हक मिलेगा, वही सिरमौर हाटी विकास मंच के अध्यक्ष प्रदीप सिंह सिंगटा ने कहा कि कुछ लोग हाटी मुद्दे पर दुष्प्रचार फैला रहे है, जबकि ऐसी ताकतों के मंसूबे कभी भी सफल नहीं होगे। पहले भी हमने ऐसी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दिया है और आगे भी इस प्रकार की ताकते तीन लाख लोगों का कुछ नहीं बिगाड़ सकती। लोगों को शीघ्र ही उनका हक मिलेगा। इसमें किसी भी जाति, पंथ, धर्म का कोई भी नुकसान नहीं होगा। रिसर्च विंग के मुख्य सलाहकार आत्मा राम भिल्टा ने कहां कि जनजातीय घोषित होने से शिक्षा और विकास अधिक होगा। ट्राईबल सब प्लान में केंद्र सरकार से क्षेत्र के लिए बहुत अधिक बजट आएगा और लोगों को रोजगार के अधिक साधन उपलब्ध होंगे। अभी हिमाचल में जिला सिरमौर विकास, शिक्षा, रोजगार के मामले में अंतिम पायदान पर है। जनजाति घोषित होने से यहां पर काफी उन्नति होगी। इसके लिए सभी लोगों को आगे आना चाहिए, इस संगोष्ठी में रिसर्च विंग के सयोंजक काकू राम, नितिन, साक्षी तोमर, यशपाल शर्मा ने कहा कि अब केंद्र सरकार को शीघ्र ही इस विषय पर नोटिफिकेशन जारी कर देनी चाहिए। अब तमाम संवैधानिक रिपोर्ट्स गिरीपार के लोगों के पक्ष में है इसमें केंद्र सरकार को किसी भी प्रकार की देरी नहीं करनी चाहिए। इस मौके पर सपना सूर्या, प्रियंका ठाकुर, पंकज ठाकुर, कपिल सिंगटा, वीरेंद्र शर्मा, यशपाल, उमेश राणा, राकेश तोमर, राहुल ठुंडू, वीरेंद्र पुंडीर, कपिल कपूर, अंजना शर्मा, अज्जू तोमर, बाबूराम, योगेंद्र सिंह, सुरजीत, रविंदर, दिशांत चौहान आदि ने अपने विचार रखे।
जयसिंहपुर विधानसभा के तहत शुक्रवार को ग्राम पंचायत आलमपुर, जांगल व बालकरुपी में आम आदमी पार्टी के जन संपर्क अभियांन के तहत सतीश कुमार ने लोगों से जनसंवाद किया और लोगों को आम आदमी पार्टी से जोड़कर केजरीवाल की नीतियों की जानकारी दी। वही सतीश कुमार ने बताया कि लोग अब कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी से दुखी हो चुके है जिसके चलते अब लोग दिल्ली और पंजाब की तरह हिमाचल में भी बदलाव चाहते हैं। सतीश कुमार ने यह भी कहां कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता लोगों के घर जाकर उनकी समस्याओं को सुनगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली मॉडल की तरह हिमाचल में भी जनता को रोजगार, शिक्षा और स्वस्थ्य सुविधा मिल सके इसके लिए आम आदमी पार्टी को प्रदेश में जितवाना होगा। इस अवसर पर सतीश कुमार, लकी पूरी , रीता ठाकुर के साथ अन्य आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
मुनीष ठाकुर। इंदाैरा पुलिस थाना नूरपुर के अंतर्गत आते क्षेत्र तलाड़ा में गुरुवार रात मीट-मच्छली की दुकान पर आपसी बहसबाजी में एक व्यक्ति ने छुरा घोंप कर गारन निवासी ओंकार उर्फ सोनी की हत्या कर दी। चंद्र कुमार पुत्र हरनाम सिंह निवासी गारन डाकघर गुरियाल ने पुलिस को दिए गए बयान में बताया कि वो तलाड़ा नामक स्थान पर मछली तथा अंडा फ्राई की दुकान करता है। गुरुवार रात लगभग 9:30 बजे मिंटू, रघु, ओंकार उर्फ सोनी व प्रताप नाम के चार लोग उसकी दुकान पर आए और उन्होंने अंडे फ्राई करने के लिए कहा। उसने उनको अंडे फ्राई करके दे दिए। इस दौरान वो अपने साथ लाई शराब को वहां पर पीने लगे। इसी बीच कुलबीर सिंह उर्फ फौजी पुत्र प्रेम सिंह गांव धनेटी चरुड़ियां तहसील फतेहपुर उसकी दुकान पर आया और ओंकार सिंह उर्फ सोनी को गालियां देने लगा। इसी बीच उनकी बहसबाजी शुरू हो गई।बहसबाजी के दौरान कुलवीर सिंह उर्फ फौजी ने अपनी जेब से एक छुरा निकाला और ओंकार सिंह उर्फ सोनी के पेट में घौंप दिया। जिससे ओंकार सिंह उर्फ सोनी जमीन पर गिर पड़ा। और उसके शरीर से खून बहने लगा। कुलदीप सिंह उर्फ फौजी वहां से भाग गया। सभी ने मिलकर ओंकार सिंह उर्फ सोनी को राजा का तालाब के निजी में पहुंचाया। यहां पर कुछ ही समय के बाद ओंकार सोनी की मौत हो गई। पुलिस थाना नूरपुर की टीम ने मौके पर पहुंचकर 302 भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज कर।लिया है। इसी बीच पुलिस द्वारा आरोपी कुलबीर सिंह उर्फ फौजी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एएसपी नूरपुर सुरिंद्र शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ संगठनात्मक जिला रोहड़ू के जुब्बल कोटखाई खंड में प्रांत महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर के साथ रोहड़ू जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटखाई (छात्र) और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कन्या कोटखाई, केंद्र प्राथमिक पाठशाला सदस्यता अभियान के दौरान संगठन का परिचय देते हुए संगठन द्वारा करवाए गए कार्यों की चर्चा की। चर्चा के दौरान पहली अगस्त को अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ हिमाचल इकाई द्वारा मनाए जाने वाले अमृत महोत्सव पर भी चर्चा की। इस अवसर पर प्रदेश के 10000 से विद्यालयों में मनाए जाने वाले अमृत महोत्सव और अमृत महोत्सव के दौरान होने वाले कार्यक्रम पर भी चर्चा की। इस सदस्यता अभियान में रोहड़ू जिला अध्यक्ष ब्यास मांटा, महामंत्री कपिल प्रेमी, कोषाध्यक्ष विद्या पाल व कार्यकारिणी सदस्य प्रताप जी मौजूद रहे।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर भारी बारिश के चलते रात्रि करीब 2 बजे सुजानपुर पुल के पास ल्हासा गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया था, जिसके चलते संधोल, सुजानपुर व आलमपुर की तरफ से आने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग गईं थीं। वाहनों की आवाजाही के लिए मार्ग को खोल दिया गया है, मगर मौसम विभाग विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा 9 व 10 जुलाई को जिला कांगडा प्रशासन को अलर्ट जारी करते हुए जनमानस को आग्रह किया गया है कि नदी नालों व भू-स्खलन तथा अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्राें में जाने से बचें एवं अपने घरों में सुरक्षित रहें और किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाएं।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर सदर विधायक नरेंद्र ठाकुर ने आज ग्राम पंचायत बफड़ी में श्रम एवं अन्य कामगार कल्याण बोर्ड के बैनर तले आयोजित एक कार्यक्रम में 84 परिवारों को इंडक्शन चुल्हे वितरित किए। मीडिया प्रभारी विक्रमजीत सिंह बन्याल ने बताया कि इस अवसर पर नरेंद्र ठाकुर ने उपस्थित लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं से अवगत करवाया और इनका पूरा लाभ उठाने का आह्वान किया। नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में अनेकों कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा सुनिश्चित किया जा रहा है कि इन योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को मिल सके। इसके लिए सरकार जगह-जगह जागरूकता शिविर भी लगा रही है और लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है, ताकि लोग समय रहते हुए इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य कामगार कल्याण बोर्ड के सौजन्य से जन्म से लेकर मृत्यु तक ऐसी कई योजनाएं हैं, जिनका लाभ पंजीकृत कामगार ले सकता है। भवन एवं अन्य कामगार कल्याण बोर्ड के कार्यालय में कामगार को पंजीकृत होना बेहद जरूरी है, जिसके लिए पंचायत में 90 दिनों तक काम करना आवश्यक होता है। इस अवसर पर महामंत्री राजेश गौतम, भाजपा कार्यकारिणी सदस्य पुरुषोत्तम ठाकुर और राेशन लाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत पड़ते सपड़ी में एक साथ एक स्कूटी, जिसका (HP39D-5336) जिस पर चालक अजय कुमार पुत्र रत्न चंद निवासी घुरकड़ी तह. व जिला कांगड़ा सवार होकर कांगड़ा की तरफ जा रहा था कि अचानक आगे से आवारा पशु आ जाने के कारण उनको बचाने के लिए ब्रेक लगाई, तो आगे से एक अन्य स्कूटी जिसका (एचपी36B-2124) जिसको चालक शशि कुमार पुत्र ब्रहम दास निवासी अंब डोली, डाकघर अंब पठियार तह, ज्वालमुखी चला रहा था कि अचानक दोनों स्कूटियों की आपस मे टक्कर होने के बाद चालक शशि कुमार को गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा घायल शशि कुमार को इलाज हेतू आरपीजीएमसी टांडा भेजा गया है।ज्वालामुखी पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विनायक ठाकुर । देहरा उपमंडल देहरा के अंतर्गत पड़ते राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढलियारा में एक नया बवाल अब सामने आ गया है। गुप्त सूचना के मुताबिक 1993 से ढलियारा के सरकारी स्कूल में एनसीसी सेंटर चल रहा है। अब इसमें लगभग 100 एनसीसी कैडेट्स की संख्या हो गई है। जानकारी मिली है कि स्कूल प्रिंसिपल व एनसीसी के नायब सूबेदार के बीच किसी बात को लेकर बहस हो रही है, जबकि दो वर्षों से यहां एनसीसी का कोई केयर टेकर भी नहीं है। अब यह डर सता रहा है कि कहीं आदर्श स्कूल ढलियारा से एनसीसी सेंटर बंद न हो जाए। वहीं, स्कूल प्रिंसिपल राजेश वैध ने कहा है कि उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। उन्होंने अभी तीन महीने पहले ही स्कूल प्रिंसिपल का कार्यभार संभाला है। एनसीसी सेंटर के लिए नियमानुसार केयर टेकर की उम्र 45 वर्ष से कम होनी चाहिए। जिनमें योगा टीचर, पीटीआई व डीपीई ही इस पद पर नियुक्त हो सकते हैं, जिनमें से दो पद खाली हैं और एक डीपीई की उम्र 45 वर्ष से अधिक है। एनसीसी अधिकारी नायब सूबेदार सुनील ने कहा कि उनकी कंपनी के अधीन 6 कॉलेज और 37 स्कूल हैं। इन्हीं में से ढलियारा आदर्श स्कूल भी एक है। सभी स्कूलों व कॉलेजों में ट्रेनिंग क्लास लगाई जाती है। सभी का नंबर भी बारी-बारी आता है। यहां ढलियारा स्कूल के प्रिंसिपल हमें सहयोग नहीं कर रहे हैं, जिसके चलते हमने अपने उच्चाधिकारियों से शिकायत भी की है और एक नोटिस भी स्कूल को जारी किया गया है। स्कूल में उनके साथ बदसलूकी की जा रही है और इस कारण एनसीसी सेंटर बंद करने का निर्णय लिया गया है। ग्राम पंचायत ढलियारा के उपप्रधान वीरेंद्र मनकोटिया ने कहा कि हम आदर्श स्कूल ढलियारा से एनसीसी सेंटर बंद नहीं होने देंगे। स्कूल प्रिंसिपल द्वारा एनसीसी अधिकारी के साथ बदसलूकी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह एनसीसी कंपनी से सभी ग्राम वासी अनुरोध करते हैं कि वह आदर्श स्कूल ढलियारा के सेंटर को बंद न करें। पूर्व बीडीसी सदस्य अविनाश सेठी ने भी आदर्श स्कूल ढलियारा से एनसीसी सेंटर को बंद किए जाने का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि यहां सिर्फ प्रिंसिपल द्वारा बदसलूकी करने की बजह से एनसीसी सेंटर को बंद करने का कदम कंपनी को नहीं उठाना चाहिए। यहां ग्रामीणों के बच्चे पढ़ते है कि कंपनी के अधिकारियों से अनुरोध करते हैं कि एनसीसी सेंटर बंद न करें। स्कूल के प्रिंसिपल राजेश वैध ने बदसलूकी के आरोपों को नकारते हुए कहा कि हमने इतना आग्रह किया था कि स्कूल के समय में बच्चों की पढ़ाई बाधित होती है। इसके चलते उन्होंने कहा कि एनसीसी अधिकारी को सुबह 9 बजे से पहले व शाम को 3 बजे के बाद क्लास ले। प्रिंसिपल राजेश वैध ने कहा कि यह समस्या दो साल पुरानी है और मैंने अभी तीन महीने पहले ही स्कूल प्रिंसिपल का कार्यभार संभाला है। सरकार के नियमानुसार एनसीसी कैडेट्स का केयर टेकर वही होगा, जिसकी उम्र 45 वर्ष से कम हो। यहां केयर टेकर सिर्फ योगा टीचर, डीपीई और पीटीआई ही बन सकते हैं, जिनमें से दो टीचर्स की पोस्ट खाली है और डीपीई की उम्र 45 वर्ष से अधिक है। प्रिंसिपल ने कहा कि नोटिस आया है उसका जबाव जल्द ही दिया जाएगा।
मनोज कुमार । कांगड़ा श्री दुर्गा अष्टमी क़े शुभ अवसर पर हिन्दू सर्व समाज धार्मिक व समाजिक संगठन पंजीकृत कांगड़ा ने कॉलेज रोड कांगड़ा क़े मुख्य दरबार के साथ कमल बुक स्टोर क़े पास हलवा प्रसाद का स्टाल लगाकर आने-जाने वाले राहगीरों के साथ-साथ स्कूल और कॉलेज के बच्चों को प्रसाद के रूप मे हलवा व धार्मिक किताबों मे हनुमान चालीसा, श्री दुर्गा चालीसा और शनिदेव चालीसा की मुफ्त मे किताबें बांटी गईं। ज्ञात रहे की संगठन द्वारा धार्मिक गतिविधिओं के साथ-साथ समाजिक सेवा मे भी अपनी बहुमूल्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। हाल ही मे संगठन द्वारा बाहर से आए प्रवासियों और उनके छोटे-छोटे बच्चों द्वारा भीख मांग कर आने-जाने वाले राहगीरों और दुकानदाराें को परेशान कर रखा था। संगठन ने 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन व स्थानीय पुलिस के सहयोग से रेस्क्यू किया था, जिसमे इनका कांगड़ा मे भीख मांगना बंद हो गया था। अब कांगड़ा व आसपास के क्षेत्राें में बाहर से संदिग्ध लोगों की संख्या बड़ रही हैं, जिस पर इस संगठन ने चिता जताई हैं। संगठन ने निर्णय लिया है कि शीघ्र ही स्थानीय संगठनों द्वारा मिलकर इन पर भी रेस्क्यू किया जाएगा। इस मौका पर सैकड़ो लोगों ने प्रसाद लिया और किताबें प्राप्त कीं। मौका पर संगठन के अध्यक्ष श्याम वर्मा, उपाध्यक्ष सुमन महाशा, गौरव कथूरिया, महासचिव विनय गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुदेश सहोंतरा, कार्यकारिणी सदस्य, मनोज, विशाल राज व कपिल के साथ-साथ गोलू, राजू, बिटू, अशोक चौधरी, जॉनी व तरुण त्रेहन ने समाजिक तौर पर अपनी निःस्वार्थ सेवाएं दीं। अब संगठन अपनी प्रस्ताविक गतिविधियाें को तेज कर देगा।
श्रीमणिमहेश मेले के दौरान स्थानीय उत्पादों की की जाएगी बिक्री मनीष ठाकुर । भरमौर विकास खंड भरमौर के सभागार में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में श्री मणिमहेश मेले के दौरान में स्थानीय उत्पादों की बिक्री को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में स्थानीय उत्पाद जैसे राजमाह, माह, कुलथ, सेब, अखरोट, शहद, स्थानीय शॉल व स्वेटर इत्यादि की बिक्री के लिए उनकी सही तरीके से पैकेजिंग करने का निर्णय लिया गया। खंड विकास अधिकारी कार्यालय के राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के समन्वयक संजय शर्मा ने कहा कि उत्पादों की पैकिंग के लिए जिला ग्रामीण विकास अभिकरण चंबा से आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी है। संजय ने कहा कि स्वंय सहायता समूह के लिए 10 कैनोपी उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही दादवा गांव में स्थाई हिम इरा दुकान भी खोली जा रही है, जिससे महिलाओं की आर्थिकी मजबूत होगी।
आलाेक। कुल्लू राजकीय वरिष्ठ उत्कृष्ट माध्यमिक पाठशाला भुंतर में तीन दिवसीय अंडर-19 खंड स्तरीय छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हाे गया। प्रतियोगिता के समापन में उप शिक्षा निदेशक उच्च शिक्षा शांतिलाल शर्मा मुख्यातिथि के रुप में शिरकत की। स्कूल के प्रधानाचार्य प्रधानाचार्य दीप्ति पाल ने मुख्यातिथि तथा साथ में आए हुए विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में कुल्लू खंड-1 के 29 स्कूलों के लगभग 400 प्रतिभागी भाग लिया। प्रतियोगिता में कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, खो-खो के मुकाबले खेले करवाई गई। इसके साथ भुंतर स्कूल की छात्राओं द्वारा कुल्लवी नाटी पेश की गई। मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थी जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ खेलों का भी बहुत महत्व है। इससे विद्यार्थियों का न केवल खिलाड़ियों में काफी जोश देखने को मिला। बाद में मुख्यातिथि द्वारा पारितोषिक वितरण किए गए, जिसमें वालीबाल में पहले स्थान पर जरी स्कूल रहा और दूसरे स्थान पर जलुग्रां दूसरे स्थान रहा। इसके अलावा कबड्डी में पहले स्थान पर भुंतर स्कूल रहा और दूसरे स्थान पर बजौरा स्कूल रहा। खो-खो में थरास स्कूल पहले स्थान पर रहा और खलोगी दूसरे स्थान पर, बैडमिंटन प्रतियोगिता में गड़सा स्कूल पहले स्थान पर तथा जलुग्रां दूसरे स्थान पर रहा। मार्च पास्ट में छेऊर स्कूल प्रथम स्थान पर रहा तथा ऑल ओवर बेस्ट स्कूल भुंतर स्कूल रहा। इसके अलावा जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का भी चयन किया गया, जिसमें विभिन्न स्कूलों से खिलाड़ियों को चयनित कर 17 जुलाई से बंजार में होने जा रही जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए 13 जुलाई को भुंतर स्कूल में कोचिंग करवाई जाएगी, जिसमें अंडर-19 छात्रा वर्ग कुल्लू वन से कबड्डी के लिए बजौरा स्कूल से वंशिका और सोनिका, जलुग्रां स्कूल से जयवंती, थरास स्कूल से आरती, शीयाह स्कूल से दीक्षा, जरी स्कूल से नीलम, दियार स्कूल से स्वीनकी, गढ़सा स्कूल से आशा, छैउर स्कूल से हिमा, छमान स्कूल से मंचल, खलोगी स्कूल से प्रिया और खोखन स्कूल से जानवी की सिलेक्शन जिला स्तरीय के लिए इसके अलावा वालीबाल में छात्रा वर्ग अंडर-19 में जालुग्रां स्कूल से पल्लवी, महक और दर्शना, दियार स्कूल से कंचना और मिनका, ठेला स्कूल से रविंद्रा और हारा, बरशेनी स्कूल से छाया और चांदनी, मनिकरण स्कूल से अवंतिका, भुंतर स्कूल से राधिका और आंचल इसके अलावा खो-खो में भुंतर स्कूल से ईशा, जलुग्रां स्कूल से दिया,चांदनी और मनस्वी, खलयानी स्कूल से मनीषा, दियार स्कूल से खिला, ईशा, त्वंकिल शर्मा, खोलोगी स्कूल से वीना, इंदिरा, कृष्णा, तन्वी और स्नेहा का चयन हुआ तथा बैडमिंटन में जरी स्कूल से सीमा और रमा जलुग्रां स्कूल से पल्लवी तथा खोखन से तन्नू का चयन किया गया। उन्होंने बताया कि इन सभी चयनित खिलाड़ी को भुंतर स्कूल में 13 से 14 तारीख तक कोचिंग करवाई जाएगी और बंजार स्कूल में होने जा रही जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जाएगा। अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान दीनानाथ भंडारी, प्रधानाचार्य बजौरा हेमराज शर्मा, खेल प्रभारी करमचंद ठाकुर, प्रधानाचार्य तंवर पंडित जगन्नाथ बिंदु शर्मा, सेवानिवृत्त अधीक्षक व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
व्यापार मंडल डाडासीबा की अहम बैठक आयोजन गुरुवार को शिव मंदिर डाडा सीबा के प्रांगण में हुई। जिसमे लगातार दूसरी बार राजेंद्र सिंह गोगा को व्यापार मन्डल का सरदार चुना गया। बैठक की अध्यक्षता व्यापार मंडल के प्रधान द्वारा की गई। जिसमें स्थानीय व्यापारियो ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस बैठक में वर्तमान व्यापार मंडल कार्यकारिणी के कार्यों की समीक्षा की गई, जिसमें सदस्यों को आय-व्यय का ब्यौरा भी दिया गया। उपस्थित व्यापारियों ने मंडल द्वारा करवाए गए कार्यों की सराहना भी की। व्यापार मंडल कार्यकारिणी के 2 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं इस पर सभी सदस्यों से चुनाव करवाने पर चर्चा की गई जिसमें सभी सदस्यों ने एकमत से ये फैसला लिया गया कि पुरानी कार्यकारणी को ज्यों का त्यों रखा जाए। सभी सदस्यों ने हाथ उठा कर इसका समर्थन और अभिवादन किया। जिसमें व्यापार मन्डल की सरदारी सर्बसहमति से दोबारा फिर से राजेंन्द्र सिह गोगा को सौंपी गई उपप्रधान सूरज वर्मा, सचिव सुनील शर्मा व पूरी कमेटी को सहमति दी गई उपस्थित बैठक में व्यापारी वर्ग से जितेंद्र भाटिया, कृष्ण दत्त सरोच, अजय सोनी, अमित मैहरा, राजकुमार, मास्टर अनूप वर्मा, गुरपाल, मनीष शर्मा, महेंद्र सिंह, कमल जीत, वालिया, पवन कुमार, प्रवीण मैहता, गुरमीत सिंह, गुलशन कुमार आदि दुकानदार गुरपाल, राजकुमार, रकेश कुमार, लकी, हैप्पी, अमन, कुशल मेहरा, रजत सूद, बिक्रम कंवर, बिक लैब, रिनकु मेहरा उपस्थित रहे।
कहा, पिछले 11 दिनाें से अपने हक की लड़ाई लड़ रहे जिला परिषद कैडर फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं टिकट वितरण कमेटी के सदस्य एवं नादौन के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन ब्लॉक में पेन डाउन हड़ताल पर बैठे जिला परिषद् कैडर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करने हड़ताल स्थल पर पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जयराम सरकार सोई हुई सरकार है और पिछले 11 दिन से जिला परिषद कैडर के कर्मचारी हड़ताल पर है और यह कर्मचारी अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। जयराम सरकार को इस विसंगति को दूर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों को ग्रामीण विकास या पंचायती राज विभाग में विलय किया जाना चाहिए, ताकि इन कर्मचारियों को अन्य कर्मचारियों के बराबर वितीय लाभ और अन्य प्रकार के सभी लाभ मिलने चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को इन सभी कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखना चाहिए। विधायक सुक्खू ने कहा कि इन कर्मचारियों ने सरकार को हड़ताल शुरू करने से पहले 15 दिन पहले अल्टीमेटम दिया था, लेकिन प्रदेश सरकार ने इन कर्मचारियों की मांगों के प्रति कोई ध्यान नहीं दिया, मजबूरन इन सभी कर्मचारियों को हड़ताल पर जाना पड़ा। विधायक सुक्खू ने कहा कि जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से सभी प्रकार के विकास कार्य बाधित हो रहे हैं। सभी युवाओं और अन्य सभी नागरिकों को अपने सभी प्रकार के प्रमाणपत्रों को बनवाने में दिक्कत आ रही है और अन्य सभी प्रकार के जनमानस के दैनिक कार्य रुक चुके है। इस मौके पर उन्होंने जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि अगर कांग्रेस की सरकार प्रदेश में सत्ता में आएगी, तो कांग्रेस की सरकार निश्चित रूप से पूरे प्रदेश के जिला परिषद कर्मचारियों को या ग्रामीण विकास या फिर पंचायती राज में विलय करेगी। इस मौके पर उनके साथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद, कैप्टन प्रेम चंद, गलोड़ पंचायत प्रधान संजीव कुमार, कश्मीर पंचायत प्रधान सुरजीत कुमार, कमलाह पंचायत प्रधान कुशाल सिंह, घलू पंचायत प्रधान सुनील कुमार, करौर पंचायत प्रधान राजीव सोनू, बसारल पंचायत प्रधान रमना, जोलसप्पड़ पंचायत प्रधान मीना कुमारी, सनाही पंचायत प्रधान रीता देवी, गोईस उप प्रधान संजीव कुमार, गाहली उपप्रधान कपिल कुमार, हड़ेटा उपप्रधान संजय कुमार, कमलाह पंचायत उपप्रधान विजय सिंह, करौर पंचायत उप प्रधान पृथ्वी सिंह, नादौन नगर पंचायत वार्ड सदस्य शम्मी सोनी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोंटी संधू व ओबीसी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजिंदर चौधरी बबलू आदि अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
पुलिस थाना खुंडिया के अंतर्गत पड़ते कुटाहण के जंगल में एक 30 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने की जानकारी प्रकाश में आई है। बताया जा रहा है एक व्यक्ति जिसका नाम पंकज कुमार सपुत्र पुनी चंद, वीपीओ त०खुण्डिया जोकि बीते दिवस घर से लापता था, वीरवार को थाना में सूचना मिली कि पंकज कुमार का शव कुटाहण के जंगल में एक पेड़ के साथ लटका है। जिस सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची, जहां पर मृतक के पिता व पत्नी के बयान कलमबद्ध किये गए। पुलिस द्वारा मौके पर शव का बारीकी से परीक्षण किया गया व शव का पोस्टमार्टम सीएच देहरा में करवाया गया। मौके पर हालात व गवाहों के वयानो अनुसार मृतक की मौत बारे कोई शक जाहिर नहीं किया गया है। मामले की पुष्टि डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल ने करते हुए बताया कि पुलिस द्वारा 174 सीआरपीसी की कार्यवाही अमल में लाई गई है।
विनायक ठाकुर। देहरा पुलिस चोंकी रानीताल के अंतर्गत पड़ते गांव भंगवार में एक युवक द्वारा पुलिस में उसकी बाइक चोरी होने का मुक़दमा दर्ज करवाया था। बताया जा रहा है कि उक्त बाइक चोर को शाहपुर पुलिस ने पकड़ लिया है। सूचना के मुताबिक भंगवार निवासी युवक ने 4 जुलाई को पुलिस को सूचित किया था, जिस पर पुलिस की छानबीन जारी थी, सभी नजदीकी थानों को भी इस बाबत सूचना दे दी गई थी। मामले की पुष्टि डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने की है।
विनायक ठाकुर। देहरा पुलिस जहां आनलाईन ठगी करने वाले गिरोह के बचाव हेतु लाेगाें को पुलिस समय-समय पर जागरुक करती आ रही है, लेकिन बावजूद इसके कई लोग उक्त लुटेरों के चुंगल मे फंस कर अपने लाखों रुपए लुटा रहे हैं। वहीं, एक ऐसा ही एक ताजा मामला गांव ढलियारा क्षेत्र में सामने आया है। उक्त शातिर गिरोह ने एक व्यक्ति एक लाख रुपए की आनलाईन ठगी का शिकार होने का मामला सामने आया है। उक्त लुटेरों के हाथो लुट चुके पीड़ित व्यक्ति ने इसकी वारदात की शिकायत पुलिस थाना देहरा में दर्ज करवाई है। कहा जा रहा है कि किसी अंजान व्यक्ति द्वारा अपने मोबाइल नबंर 9401598397, 9339913303 से बार-बार उसे कॉल करके ढलियारा के उक्त व्यक्ति को बातों के झांसे मे फंसा लिया और उसके बैंक की आईडी लेकर उसी वक्त एक लाख रुपए उड़ लिए, जिस पर पुलिस थाना देहरा में मामला दर्ज हो गया है।डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति को अपने बैंक अकाउंट की डिटेल या ओटीपी न दें। इन्होंने कहा कि आजकल ऑनलाईन ठगी के लिए उक्त गिरोह कई तरह हत्थकड़े अपना रहे हैं। इन्होंने तमाम लोगों से अपील भी की है कि कोई भी व्यक्ति ऐसे अंजान लोगों के झांसे में न आएं।
विनायक ठाकुर । देहरा केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय वेदव्यास परिसर बलाहर के भरत मंडप में संभाषण संदेश संस्कृत मासिक पत्रिका पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। परिचर्चा सत्र के मुख्यवक्ता बेंगलुरु से आये संभाषण संदेश पत्रिका के सहसंपादक डॉ. सचिन कठाले रहे। उन्होंने संभाषण संदेश पत्रिका का महत्व व संस्कृत पत्रिका के लिए लेखों की गुणवत्ता के विषय में अवगत कराया। डॉ. सचिन कठाले ने कहा कि यह पत्रिका पिछले 27 वर्षों से प्रकाशित हो रही है। संभाषण संदेश पत्रिका भारत की सर्वश्रेष्ठ मासिक संस्कृत पत्रिका है। यह पत्रिका केवल भारत में ही नहीं अपितु विश्व के बहुत सारे देशो में भी पढी जाती हैं। इस पत्रिका की विशेषता यह है कि वैज्ञानिक लेख और विश्व की प्रमुख घटनाओं को भी और पदरंजनी, बालमोदिनी व भाषापाकः विभाग सहित इसको प्रकाशित किया जाता है। यह पत्रिका बाल से वृद्ध तक हर वर्गों के लिए लाभकारी है। उन्होंने संभाषण संदेश पत्रिका के लिए उत्तम संस्कृत लेखों का आवाहन करते हुए कहा कि इस पत्रिका के ग्राहक बनकर सभी संस्कृत प्रेमी लाभ लें।यह पत्रिका ई-पत्रिका के रूप में भी उपलब्ध है। सचिन कठाले ने संभाषण संदेश पत्रिका के नूतन ग्राहक संयोजन अभियान पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिसर निदेशक प्रो. मदन मोहन पाठक ने की। उन्होंने संस्कृत संभाषण पत्रिका के माध्यम से संस्कृत के प्रचार प्रसार में योगदान की महत्ता को समझाते हुए कहा की हम सभी का यह दायित्व है कि हमें संस्कृत पत्रकारिता क्षेत्र के माध्यम से संस्कृत का प्रचार प्रसार करना चाहिए। इस अवसर पर डॉ. मंजुनाथ भट्ट, डॉ. मनीष जुगरान, डॉ. प्रदीप शर्मा, डॉ. प्रतिज्ञा आर्या, डॉ. मुनीश सरोच, अमर चंद, डॉ. मुकेश शर्मा, डॉ. श्रीनाथधर द्विवेदी, डॉ. श्याम बाबु, डॉ. योगेश पांडे, डॉ. सत्यनारायण, डॉ. पियुष त्रिपाठी व अन्य सभी आचार्य व परिसर के सभी विभागों के शोध छात्र-छात्राएं व हिमाचल प्रदेश संस्कृत भारती देहरा जनपद के दायित्ववान कार्यकर्ता भी उपस्थित रहें। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. पुरुषोत्तम ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया। डॉ. विनोद शर्मा ने मंच संचालन किया। डॉ. दीप कुमार व डॉ. के मनोज्ञा व डा भूपेंद्र कुमार ओझा ने छात्रों सहित डॉ सचिन कठाले का स्वागत व अभिनंदन किया।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि मनाई जा रही है। पुजारी व न्यास सदस्य सौरभ शर्मा ने बताया कि इन्ही गुप्त नवरात्रों की आषाढ़ शुक्ल पक्ष की अष्टमी के दिन वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार मां ज्वाला ‘प्रकटोत्सव’ आज वीरवार को मनाया जा रहा है। मान्यता है कि मां ज्वाला इसी दिन इस स्थान पर ज्योति के रूप में प्रकट हुई थीं। ‘प्रकटोत्सव’ के दौरान मंदिर के पुजारियों द्वारा नवमी को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही माता ज्वाला की भव्य चौकी का 3 दिन तक भव्य आयोजन किया गया और धूमधाम से व विधिवत पूजा-अर्चना के साथ माता ज्वाला को 56 भोग लगाए गए। नौ दिन तक चलने वाले गुप्त नवरात्र का समापन भी 8 जुलाई शुक्रवार को पूर्णाहुति के साथ किया जाएगा। माता ज्वाला के प्रकटोत्सव पर पुजारी वर्ग द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना व 56 भोग लगाकर माता का जन्मदिन मनाया गया। मंदिर ज्वालामुखी एसीएफ राजेंद्र कुमार ने बताया कि हर वर्ष की भांति परंपरा के अनुसार मां ज्वाला का 'प्रकटोत्सव' मनाया जा रहा है और प्रसाशन द्वारा सभी इंतजाम किए गए हैं। विधिवत परंपरागत पूजा-अर्चना कर ज्वाला माता का जन्मदिन मनाया गया। श्रद्धालु ने बताया कि माता ज्वाला के जन्मदिवस पर दर्शन किए बहुत आनंद आया। कांगड़ा घाटी स्थित ज्वालामुखी शक्तिपीठ की मान्यता 51 शक्तिपीठों में सर्वोपरि मानी गई है। इन पीठों में यही एक ऐसा शक्तिपीठ है, जहां मां के दर्शन साक्षात ज्योतियों के रूप में होते हैं।
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में एनएच चंडीगढ़-मनाली पर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। इस सड़क दुर्घटना में एक बाइक और कार की आपस में जोरदार टक्कर हो गई है। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई है। मिली सूचना के अनुसार ये हादसा पतलीकुहल में बाईपास रोड पर हुआ है। पतलीकुहल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्ज़े में लिया। मृतक की पहचान अजय कुमार उम्र 20 वर्ष पुत्र विनोद कुमार गांव कोठी खोड डाकघर मुलथान जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। वहीं मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरुदेव शर्मा ने कहा कि पतलीकुल बाईपास पर बाइक नंबर HP-53B-4624 और कार नंबर HP-63 A-1840 की आपस में टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पतलीकुहल थाना में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हादसे के क्या कारण रहे हैं और इसमें किसकी लापरवाही है इसको लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। घटना में कार और मोटरसाइकिल दोनों को काफी नुकसान पहुंचा है।
मणिकरण घाटी के चोज में बुधवार सुबह बाढ़ आने से काफी नुकसान हुआ है। इस दौरान 4 लोग लापता हुए हैं, जिनकी तलाश जारी है। मकान, रेस्टोरेंट, ढाबे और गेस्ट हाउस भी बाढ़ की भेंट चढ़े हैं, जिससे करोड़ों के नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है। वहीं आज हिमाचल प्रदेश के जल शक्ति, राजस्व, बागवानी एवं सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर जिला कुल्लू में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर प्रभावित लोगों से बात चेतत की। उन्होंने प्रभावितों को सरकार की ओर से हर सम्भव सहायता करने का आश्वासन दिया। सतत ही उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को भी बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के दिशा-निर्देश जारी किये। मौके पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, होमगार्ड के जवान मलबा हटाने में जुटे हुए हैं। जबकि मलाना के पास बाढ़ आने से एक महिला की मौत हुई है। जहां प्रोजेक्ट के कार्यालय के साथ-साथ काफी शेड बह गए हैं। लिहाजा भारी नुकसान को देखते हुए जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर क्षेत्र का जायजा लेने के लिए यहां पहुंचे हैं।
राजधानी शिमला के ढली में भूस्खलन का क्रम जारी है। बीते बुधवार को भूस्खलन की चपेट में आने से एक बच्ची की जान चली गयी और दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए। वहीं आज भी शिमला के ढली में एक बार फिर लैंड स्लाइड हुआ है, जिसके नीचे एक कार दबकर क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कार में लैंड स्लाइड के वक्त कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। इस लैंड स्लाइड से वहां पर एक मकान भी खतरे की जद में आ गया है। जानकारी के मुतबिक ढली में एचआरटीसी वर्कशॉप के पास भूस्खलन के कारण गाड़ी नंबर HP 14 D-0661 मलबा के नीचे दब गई, जिससे गाड़ी को काफी नुकसान हुआ है। गाड़ी को सड़क किनारे पर पार्क किया गया था। हालांकि, पुलिस के जवानो ने मौके पर पहुंच कर ट्रैफिक को सुचारू कर दिया।
हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला शहर के टूटीकंडी स्कूल से एक छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। स्कूल की टीचर ने पुलिस को तस्वीर देकर छात्रा की गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस छात्रा की खोजबीन में जुट गई है। हाई स्कूल टूटीकंडी की टीचर ललिता शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा बिना कोई जानकारी दिए स्कूल से कहीं चली गई है। बीते बुधवार को 3:15 बजे लापता हुई छात्रा की हर संभावित जगह पर तलाश की गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया। लड़की की उम्र लगभग 14 साल है। शिकायत पर थाना बालूगंज पुलिस ने धारा 363 के तहत मामला दर्ज किया है। बालूगंज थाना के जांच अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने लड़की की तलाश के लिए एक जांच टीम गठित कर दी है। ऐसे में संभावित स्थानों के अलावा जिले के पुलिस थानों में भी इसकी सूचना दे दी गई है। पुलिस का दावा है कि लड़की को जल्द से जल्द ट्रेस कर लिया जाएगा। इसके अलावा स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं से भी इस संबंध में पूछताछ की जाएगी।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से चंद महीनों पहले कांग्रेस कमेटी ने शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष पद की कमान अतुल शर्मा को सौंपी है। वीरवार को हिमाचल कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में अतुल शर्मा ने पद व गोपनीयता की शपथ लेकर कार्यभार संभाल लिया। इस दौरान उन्होंने अपने केंद्र नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। अतुल शर्मा ने कहा कि मौजूदा वक्त में हर वर्ग बीजेपी सरकार से त्रस्त है। उन्होंने मौजूदा बीजेपी सरकार को किसान, बागवान और युवा विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी बड़े-बड़े सपने दिखाकर सत्ता पर काबिज हुई थी, लेकिन आज जनता के सामने सरकार की वास्तविकता आ गई है। इस दौरान कांग्रेस शिमला ग्रामीण अध्यक्ष अतुल शर्मा ने हर हाल में कांग्रेस की सत्ता वापसी का भी दावा किया। अतुल शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का जिला शिमला से विशेष लगाव था। कांग्रेस पार्टी सत्ता में वापस आकर वीरभद्र मॉडल को लागू कर प्रदेश भर में विकास करने का काम करेगी। उन्होंने मौजूदा बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सिर्फ सिराज और धर्मपुर विधानसभा क्षेत्रों को छोड़ दिया जाए, तो सरकार की ओर से पूरे प्रदेश की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का सारा बजट इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में ही खर्च किया जा रहा है। वहीं, सेब सीजन से पहले कार्टन के दाम बढ़ने को लेकर भी अतुल शर्मा ने प्रदेश सरकार को आढ़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि शिमला सेब बहुल क्षेत्र है और प्रदेश सरकार मनमाने ढंग से काटन के दामों में बढ़ोतरी कर रही है। उन्होंने कहा कि कार्टन सप्लाई का टेंडर सिर्फ एक कंपनी को सौंप दिया गया है, जिसकी वजह से खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कार्टन के दाम बढ़ने की वजह से प्रदेश का बागवान परेशान है। अतुल शर्मा ने कहा कि आज प्रदेश भर में सड़कों की हालत भी खस्ता है और सेब सीजन शुरू होने के बावजूद अब तक भट्टाकुफर मंडी को शुरू नहीं किया जा सका है। उन्होंने कहा कि बागवान सरकार के इस रवैया से बेहद परेशान हैं।
जिला के ऊना के औद्योगिक क्षेत्र के बाथू स्थित एक क्रेशर परिसर में चल रहे डंपिंग साइट के निर्माण कार्य की अचानक दीवार गिर गई। सुबह सवेरे हुए हादसे में तीन मजदूर मलबे के नीचे दब गए। तीनों घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया, जहां से दो को गंभीर हालत में पीजीआई रैफर कर दिया गया है, जबकि एक घायल का क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार जारी है। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है तीनों मजदूर पिछले रोज ही काम के सिलसिले में यूपी से बाथू पहुंचे थे।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी डीएवी भड़ोली में सात दिवसीय एनएसएस कैंप का आज समापन धूमधाम से हुआ। इसमें 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने एनएसएस वालंटियर के रूप में अपनी सहभागिता दर्ज करवाई। अंतिम दिन कि शुरुआत गायत्री मंत्र उच्चारण से की गई। बच्चों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिसमें बच्चों ने मिलकर नाटी करके सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि इन सात दिनों में आपने जो कुछ भी सीखा, उन्हें अपने दैनिक जीवन की दिनचर्या में लाने के लिए आह्वान किया। इस कैंप का मुख्य उद्देश्य अपनी आने वाली पीढ़ी को सभ्य, सुसंस्कृत, चरित्रवान, अनुशासित करना तथा उनमें भाईचारे की भावना, समाज सेवा व देश के प्रति प्रेम की भावना को उजागर करना था। शैक्षणिक सत्र में बच्चें अभिप्रेरणा व्याख्यान के लिए एकत्रित हुए और मुख्यातिथि का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। नादौन क्षेत्र के मिनी सचिवालय में कार्यरत वकील केशव गोस्वामी ने स्वयंसेवकों को बताया कि वे स्वयं भी एक एनएसएस स्वयंसेवक रह चुके हैं। आज उन्हें अपने बीते दिन याद आ गए। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वरोजगार के विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में अवगत कराया। इस प्रकार दिन के कार्यक्रम का समापन सकारात्मक रूप में किया गया।
हिमाचल में भी नशे का कारोबार बढ़ने लगा है। नशे के मकड़जाल को खत्म करने के लिए जहां पुलिस मेहनत कर रही है वहीं नशा माफिया बेखौफ अपना कारोबार कर रहे है। हैरत करने वाली बात यह है कि नशे के कारोबार में युवा ही नहीं बल्कि महिलाएं भी संलिप्त है। आज राजधानी शिमला पुलिस ने डाउनडेल में एक महिला के घर पर दबिश दी। पुलिस को सूचना मिली थी कि महिला काफी समय से नशे की तस्करी में संलिप्त है। पुलिस ने सूचना के मुताबिक घर में दबिश दी और तलाशी ली। तलाशी के दौरान महिला के घर से करीबन 2.59 लाख रुपए कैश बरामद किया गया। पुलिस ने जब महिला से इतनी रकम कहाँ से आई इस बारे पूछा तो महिला ने जवाब दिया " यह रुपए मेरे नहीं पडोसी का है।" प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनीता देवी नशे के कारोबार में संलिप्त है। गुप्त सूचना पर पुलिस ने उसके घर पर छापा मारा था। जहां से पुलिस ने 2,59,600 रुपए कैश बरामद किया। सुनीता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि है यह कैश उसके पड़ोसी का है। पुलिस ने कैश को अपने कब्जे में ले लिया है और महिला की बैंक डिटेल खंगाल रही है। पुलिस को शक है कि जो कैश इस महिला के घर से बरामद हुआ है, उसका कनेक्शन नशे के कारोबार से जुड़ा हो सकता है। पुलिस अब इस कैश को इनकम टैक्स विभाग को सौंपेगी। महिला से फिलहाल पूछताछ चल रही है। बता दें कि डाउनडेल अपराध बस्ती के नाम से जानी जाती है। शुरू में कुछ लोग शराब की तस्करी करते थे लेकिन, धीरे-धीरे चोरियां और बाद में अन्य अपराध शुरू किए। इस छोटी सी बस्ती के लोगों पर करीब एक सौ केस दर्ज हैं। इनमें से कई चोरियों से संबंधित हैं, जबकि 50 के करीब मामले शराब तस्करी के हैं। करीब 15 केस एनडीपीएस के और कुछ अन्य आपराधिक केस इन पर दर्ज हैं।
विनायक ठाकुर । देहरा वर्षा ऋतु में आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत एसडीएम कार्यालय देहरा में आज से कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। एसडीएम देहरा संकल्प गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि उपमंडल के लोगों के लिए यह कंट्रोल रूम 24 घंटे उपलब्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि आपदा के समय कोई भी व्यक्ति कंट्रोल रूम के नंबर 01970-233102 पर संपर्क कर सकते हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन भवन एवं अन्य सन्निर्माण कार्यों के लाभार्थियों के पंजीकरण को सुनिश्चित बनाने के लिए उपायुक्त कार्यालय सोलन में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त सोलन ज़फ़र इकबाल ने की। ज़फ़र इकबाल ने कहा कि ज़िला में दो माह के भीतर 15 हजार कामगार लाभार्थियों का हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा पंजीकरण सुनिश्चित किया जाएगा, जिसमें 10 हजार कामगारों का पंजीकरण श्रम अधिकारी सोलन व 05 हजार कामगारों का पंजीकरण श्रम अधिकारी बद्दी द्वारा किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मनरेगा तथा निर्माण कार्य में 90 दिन पूर्ण करने वाले कामगारों का पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी ज़िला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति सदस्यों, पंचायत प्रधान व पंचायत सचिव को पात्र कामगारों का पंजीकरण करवाने तथा योजनाओं का लाभ दिलवाने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार अधिनियम, 1966 के अनुसार सभी कामगार जो भवन या अन्य सन्निर्माण कार्य, भवनों, मार्गों, सड़कों, सिंचाई, जल निकास, तट बंध, बाढ़ नियंत्रण कार्य, वर्षा जल निकास कार्य, विद्युत के उत्पादन, पारेषण एवं वितरण जल संबंधी कार्य, विद्युत लाइनों, टेलीफोन, तार तथा ओवरसीज़ संचार माध्यमों, बांधों, नहरों, जलाशयों, सुरंगों, पुल-पुलियों, पाइप लाइनों, टावर के निर्माण कार्यों, मुरम्मत या रख-रखाव या इनके निर्माण या गिराए जाने से संबंधित कार्य सम्मिलित हैं, कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत हो सकते हैं। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि पंजीकरण के लिए भवन एवं अन्य सन्निर्माण कार्य में कार्यरत कामगार की आयु 18 से 60 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। प्रार्थी ने पिछले 12 माह में कम से कम 90 दिन तक भवन एवं अन्य सन्निर्माण कार्याें पर कार्य किया हो। पंजीकरण के लिए कामगार को सम्बन्धित श्रम अधिकारी के कार्यालय में दो पासपोर्ट फोटो, आयु प्रमाण की सत्यापित प्रति जमा करवानी होंगी। उन्होंने पंचायत घरों में कामगारों का पंजीकरण करने के लिए जरूरी दस्तावेज़ों की जानकारी सभी सूचना पट्ट लगाने के भी निर्देश दिए। ज़फ़र इकबाल ने कहा कि पंजीकृत हुए कामगार सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना जैसे शादी हेतु वित्तीय सहायता, मातृत्व/पितृत्व प्रसुविधा, चिकित्सा सहायता, शिक्षा हेतु वित्तीय सहायता, मृत्यु सहायता, बेटी जन्म उपहार योजना, विधवा पैंशन, मुख्यमंत्री आवास योजना आदि योजनाओं का लाभ भी ले सकते है। जिला श्रम अधिकारी पृथ्वी सिंह वर्मा ने बैठक में कामगारों का पंजीकरण करवाने के लिए फार्म भरने की प्रक्रिया और हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कामगार अधिक जानकारी के लिए ज़िला श्रम अधिकारी कार्यालय सोलन के दूरभाष नंबर 01792-227626 तथा वेबसाइट www.hpbocwb.nic.in पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर जिला परिषद सोलन के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, ज़िला परिषद सदस्य अमर सिंह, रीना देवी, शांति देवी, खंड विकास अधिकारी सोलन रमेश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार बीएल वरिष्ठ माध्यमिक पब्लिक स्कूल कुनिहार के 6 स्काउटस एंड 6 गाइड्स जिला सतरीय त्रित्या सोपान प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रहे हैं। जानकारी देते हुए विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने बताया की विद्यालय से 6 स्काउटस एंड 6 गाइड्स जसविंदर, मानसी, दिव्या वर्मा, पलक, जन्नत, मन्नत, चैतन्य, गौरव वर्मा, अंशुल ठाकुर, महेश ठाकुर, नमन शर्मा, राजवीर तंवर का जिला स्तरीय त्रित्या सोपान प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन हुआ है, जो की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बरावरी में 8 से 12 जुलाई तक भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के सौजन्य से आयोजित किया जा रहा है। विद्यालय अध्यक्ष ने बताया की डॉ. जगदीश नेगी उच्च उप-शिक्षा निदेशक सोलन के मार्ग दर्शन से यह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इन स्काउट्स एंड गाइड्स के साथ कैंप में विद्यालय से गाइड कप्तान पिंकी कुमारी व स्कॉउट मास्टर गुरदेव भी मौजूद रहेंगे। विद्यालय अध्यक्ष ने इन सभी बच्चों को इस शिवर में भाग लेने के लिए बधाई दी है। साथ ही इस शिविर में विभिन्न प्रकार की स्काउट्स एंड गाइड्स गतिविधियों में भाग लेंगे। विद्यालय अध्यक्ष ने बताया की इस शिविर के दौरान डीसी धीमान जिला कमिश्नर स्काउट्स, कमल व्यास जिला कमिश्नर स्काउट्स, मीना भट्टी डी ओसी (गाइड्स), कल्पना डीओसी (गाइड्स), महेंदर पॉल डीओसी (स्काउट्स), आशीष कुमार स्कॉउट मास्टर, सुनीता कुमारी गाइड कप्तान, सतीश कुमार स्कॉउट मास्टर, कुसुम लता गाइड कप्तान भी शिविर में मौजूद रहेंगे। विद्यालय मुख्याध्यापिका ने भी इन स्काउट्स एंड गाइड्स को जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रधानाचार्य पुर्शोतम लाल, विद्यालय अभिभावक संघ के अध्यक्ष रतन तंवर, विद्यालय मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा, उप- प्रधानाचार्य किरण लेखा व समस्त अध्यापक वर्ग ने ने भी इन स्काउट्स एंड गाइड्स को शिविर में भाग लेने के लिए बधाई दी।
अजय सूर्या। मंडी हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम मंडी में नीलम कुमारी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति विकास निगम के लाभार्थियों के लिए एकमुश्त निपटान योजना 29 जनवरी, 2021 से 28 जनवरी, 2022 तक आरंभ की गई थी। इसे अब 3 जून, 2023 तक बढ़ा दिया गया है। उन्होंने बताया कि 28 जनवरी, 2022 तक योजन के तहत जिला के कुल 76 लाभार्थी लाभान्वित हुए तथा उनका 71 लाख 61 हजार का ब्याज माफ किया गया। योजना के अंतर्गत राज्य अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम के माध्यम से मार्जिन मनी ऋण योजना के तहत ऋणी लाभार्थी का पूरा मूलधन व ब्याज माफ किया जाएगा। इससे जिला के 1227 लाभार्थी लाभान्वित होंगे। हस्तशिल्प विकास योजना, अंबेदकर लघु ऋण योजना तथा भू-राजस्व के तहत 298 ऋणी लाभार्थियों का भी ब्याज व दंड ब्याज माफ किया जाएगा। नीलम कुमारी ने बताया कि उनके कार्यालय द्वारा वितिय वर्ष 1980-81 से 23 जनवरी, 2015 तक के लाभान्वित ऋणी लाभार्थियों को योजना से संबंधित उनके बकाया ऋण राशि की जानकारी नोटिस के माध्यम से दी जा रही है। उन्होंने समस्त ऋणी लाभार्थियों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित समय अवधि में उनके मंडी कार्यालय में संपर्क कर योजना का लाभ उठाएं।


















































