प्रतिमा राणा। पालमपुर गोपालपुर परौर वया ब्रह्मठेड व परौर से पालमपुर बया पदरा और रिडा के लोगों को इस बस चलने से अत्यधिक लाभ होगा। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने इस नई बस सेवा को हरी झंडी देने के बाद जारी की गई एक प्रेस विज्ञप्ति में दी। कपूर ने बताया कि वह स्वयं इस बस में बैठकर निर्धारित रूट पर जगह-जगह सैकड़ों लोगों के स्वागत कार्यक्रम में सम्मिलित भी हुए और जिस तरह लोगों ने गर्मजोशी के साथ इस नई बस सेवा चलाने का स्वागत किया है, उससे यह स्पष्ट है कि हिमाचल प्रदेश की जय राम सरकार को एक बार पुनः जनता आशीर्वाद देने के लिए तैयार बैठी हैं। भाजपा नेता ने कहा कि धरोट जैसे घनी आबादी वाले गांव को पिछले 32 वर्षों के बाद आज पहली बार इस बस सेवा का लाभ मिला है। उन्होंने यह भी बताया कि जैसे ही सड़क निर्माण के ढगों का कार्य पूरा हो जाएगा। पालमपुर वया पदरा सड़क मार्ग से भी शीघ्र बस सेवा प्रदान कर दी जाएगी। उन्होंने इस नई बस सुविधा के लिए प्रदेश के परिवहन मंत्री विक्रम ठाकुर और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का स्थानीय जनता की ओर से हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया है। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य मंगला चौधरी, दराटी पंचायत के प्रधान संजय कुमार, उप प्रधान शेर सिंह, ग्राम पंचायत अल्लाह लाहला की प्रधान अरुणा चौधरी, आरठ पंचायत प्रधान प्रदीप ठाकुर, कलुंड पंचायत के प्रधान नरेंद्र भट्ट, चचिया पंचायत की प्रधान जगदंबा प्रसाद, हंगलोह पंचायत के प्रधान प्यार चंद, उपप्रधान ओंकार चंद, वार्ड पंच संतोष कुमार, प्रकाश चौधरी, ब्लॉक समिति सदस्य रविंद्र कपूर, गोपालपुर पंचायत के उपप्रधान करमचंद, भाजपा के मंडल सचिव साहिल नाग, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अनूप शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष वरुण कपूर, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री संजय पहाड़िया, युवराज सोनी पार्टी के बूथ अध्यक्ष अशोक कुमार, रवि कुमार, भीखम चंद, धर्मचंद, अनिल शर्मा, रजनीश ठाकुर, देशराज ठाकुर, चौधरी नंदलाल, चौधरी मुरली राम, ओबीसी मोर्चा सचिव बलवंत चौधरी, भाजपा नेता डॉ रतन, सरदार सिंह, देशराज धीमान, संजीव कुमार, विक्रम चंद व प्रताप चंद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सेना में चार वर्षो के उपरांत अंबानी की कंपनी में सिक्योरिटी की नौकरी करवाएगी भाजपा नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर उपमंडल के तहत हलेड़ में आज कांग्रेस पार्टी की बैठक सीता राम मंदिर में हुई संपन्न। इसमें बतौर मुख्यातिथि जयसिंहपुर के पूर्व विधायक एवं अनुसूचित जाति के अध्यक्ष यादविंदर गोमा व कांग्रेस पार्टी के महासचिव एवं मंझहेड़ा वार्ड के जिला पार्षद संजय राणा उपस्थित रहे। हलेड़ में कांग्रेस पार्टी के नेताओं का पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी से इनका स्वागत किया। कार्यक्रम की शुभआरंभ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र डढवाल ने की। वहीं, कांग्रेस पार्टी के महासचिव एवं जिला पार्षद संजय राणा ने कार्यकर्ताओं का जोश देखा और कहा कि इस बार कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक जीत होगी और यादविंदर गोमा को इस बार भारी मतों से जीता कर मंत्री के पद पर बिठाना है। पूर्व विधायक यादविंदर गोमा ने कहा कि भाजपा की सरकार ने इन साढ़े चार वर्षों में कुछ नहीं किया, बल्कि हमारी सरकार के समय में जो काम शुरू किए थे और पूरे नहीं हो पाए थे, उन्हीं को पुरा किया गया। गोमा ने कहां कि भाजपा की सरकार ने मंहगाई और बेरोजगारी ही दी। उन्होंने कहां कि अब सेना की भर्ती भी चार वर्षों तक भाजपा की सरकार ने कर दी और कहा कि चार वर्षों में सेना के बाद भाजपा के मित्र अंवानी के यहां पर हमारे सेना से रिटायर्ड युवाओं को सिक्योरिटी की नौकरी करवाएंगे। गोमा ने कहा कि मौजूदा विधायक बताए कि क्षेत्र में कितने बिरोजगार युवाओं को रोजगार दिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक यादविंदर गोमा के साथ कांग्रेस पार्टी के महासचिव संजय राणा, ब्लॉक कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष महिंद्र डढवाल, पूर्व चेयरमैन आशा क्लोत्रा व अजय शर्मा सहित कई लाेग उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल प्रदेश पुलिस में आरक्षियों के 1334 पदों के लिए 03 जुलाई को लिखित परीक्षा आयोजित की गई। इस लिखित परीक्षा में कुल 69405 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। उत्तर पुस्तिकाओं की नियमानुसार चैकिंग करने के पश्चात आज 10 जुलाई को अपराहन लिखित परीक्षा का परिणाम घोशित कर दिया गया है। इस लिखित परीक्षा में कुल 12336 प्रत्याशी उत्तीर्ण हुए है। उत्तीर्ण हुए प्रत्याशियों में 9629 पुरूष और 2707 महिलाएं शामिल हैं। लिखित परीक्षा का परिणाम हिमाचल प्रदेश पुलिस की वैबसाईट पर उपलब्ध है। इसके उपरांत आरक्षियों की भर्ती की आगामी प्रक्रिया संबंधित जिलों द्वारा पूरी की जाएगी।
उद्योग, परिवहन व श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम ठाकुर ने आज रविवार को जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के कोटला बेहड़ में विभिन्न नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से जनता से संवाद स्थापित करते हुए जनसमस्याओं को सुना। उन्होंने क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याण्कारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि अच्छी सरकार वही है जो आम व्यक्ति के बारे में सोचे और उसकी आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाओं का संचालन करे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में चल रही वर्तमान सरकार जनआकांक्षाओं को समझते हुए अपने हर निर्णय लेती है। उन्होंने कहा कि मानवीय मूल्यों के आधार पर सर्वजन सुखाय, सर्वजन हिताय के उद्देश्य से प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। उद्योग मंत्री ने कहा कि 60 वर्ष से ऊपर हर बुजुर्ग को पेंशन देना, गंभीर बिमारियों के कारण पूरी तरह बिस्तर पर पड़े लोगों के लिए सहारा योजना के माध्यम से 3000 रूपये मासिक उनके बैंक खाते में डालना, घरों की रसोई को पूरी तरह धूएं से मुक्त कर गृहिणी सुविधा योजना के तहत प्रत्येक घर में निशुल्क गैस चूल्हा पहुंचाना, हिम केयर योजना के तहत एक परिवार के लिए 5 लाख तक के उपचार की व्यवस्था करना, कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से जीवन से मृत्यु तक कामगारों और उनके परिवार के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाना, ऐसी अनेकों योजनाओं के माध्यम से सरकार ने सीधे आम व्यक्ति को लाभ पहुंचाया है। उद्योग मंत्री ने कहा कि ऐसा कार्य वही सरकार कर सकती है, जो अपने कुछ खास व्यक्तियों का न सोचकर प्रत्येक वर्ग और व्यक्ति की चिंता करती हो। उन्होंने कहा कि जहां एक तरह विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश सरकार ने हर व्यक्ति को सरकारी सहायता उपलब्ध करवाने का मार्ग प्रशस्त किया है। वहीं विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के माध्यम से प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, सड़क, बिजली, पानी से लेकर हर क्षेत्र में प्रदेश सरकार ने पूरी पारदर्शिता और निष्ठा से कार्य किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार को प्रदेश की जनता हमेशा उसकी संवेदनशीलता और ईमानदारी के लिए याद रखेगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने कुश्ल नेतृत्व से यह साबित किया है कि सरकार चलाने और लोगों के जीवन को सुगम बनाने के लिए किसी बड़े परिवार से नाता नहीं अपितु साफ नीयत और उच्च संस्कार चाहिए। उद्योग मंत्री ने इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर जनसमस्याओं को सुनते हुए अधिकतम का मौके पर निवारण किया तथा शेष के समयबद्ध निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करसोग में सेवन एच. पी. (आई) कंपनी राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) शिमला की ओर से कमांडिंग ऑफिसर कर्नल डी. आर. गार्गी के दिशा-निर्देश में एक जुलाई से आयोजित किया जा रहा राष्ट्रीय कैडेट कोर का संयुक्त बार्षिक प्रशिक्षण की पहली प्रशिक्षण शिफ्ट का समापन शनिवार को सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ हुआ। इस अवसर पर करसोग के विधायक हीरा लाल, उपमंडलाधिकारी (एस. डी. एम.) सुरेंद्र ठाकुर, तहसीलदार राजेन्द्र ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की। कैडेटों ने गीत-संगीत, हिमाचली नाटी, हिमाचल के लोक-गीत, देशभक्ति गीत, कविता-पाठ, लघु-नाटक, समूह-गान, नृत्य करते हुए कार्यक्रम में पधारे अतिथियों और गणमान्य लोगों का मन मोह लिया। कैडेटों द्वारा दी गई रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सबको लोट-पोट कर मन मोह लिया और स्वयं भी गीत-संगीत की लहरियों और ढोलक की थाप पर खूब नृत्य किया। मुख्य अतिथियों ने विधायक हीरा लाल, एस. डी.एम.सुरेंद्र ठाकुर और तहसीलदार राजेंद्र ठाकुर ने कैडेटों की बहुविकल्पीय प्रतिभा को देख उनकी भूरी-भूरी प्रसंशा की और उनकी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, मैनेजमेंट स्किल की सराहना की और कहा कि युवाओं को बेहतर तालीम के साथ-साथ एनसीसी के जरिए उनमें देश-सेवा, राष्ट्र-सेवा और राष्ट्र-प्रेम का भाव बना रहे। अतिथियों ने कमांडिंग ऑफिसर कर्नल डी. आर. गार्गी की उत्कृष्ट सेवा, युवाओं में अनुशासन, राष्ट्र-सेवा व समाज सेवा के लिए युवाओं को प्रशिक्षित कर तैयार करने और उन्हें बेहतरीन नागरिक बनाने के लिए बधाई दी। इस प्रशिक्षण कैम्प में जिला शिमला, मंडी औऱ सोलन के रजिस्टर्ड 547 कैडेटों (सीनियर डिवीज़न, जुनियर डिवीजन, जूनियर विंग, आर्मी विंग) को प्रशिक्षित किया गया जबकि दूसरी प्रशिक्षण शिफ्ट में शेष बचे एनसीसी कैडेट बारह जुलाई से करसोग पाठशाला में प्रशिक्षण कैम्प में प्रशिक्षण लेने के लिए पहुंच जाएंगे और उन्हें भी 21 जुलाई तक प्रशिक्षण दिया जाएगा और रविवार सुबह को पहली प्रशिक्षण शिफ्ट में सभी 547 कैडेट प्रशिक्षित होकर अपने-अपने शिक्षण संस्थानों व घरों की ओर रवाना हो गए हैं। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल डी. आर. गार्गी ने कहा कि कैम्प में पहली शिफ्ट में आए कैडेटों का प्रशिक्षण बेहतर ढंग से आयोजित किया गया और प्रशिक्षण के दौरान किसी भी कैडेट को कोई परेशानी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि कैडेटों को बेहतर तरीके से प्रशिक्षित किया गया है और कैडेटों और प्रशिक्षण जवानो व प्रशिक्षण स्टॉफ की खाने-पीने, साफ़-सफाई और स्वास्थ्य सुविधाओं का विशेष ख्याल रखा गया। कर्नल गार्गी ने सभी कैडेटों द्वारा प्रशिक्षण सही तरीके से प्राप्त करने पर उनकी प्रशंसा व प्रशिक्षण के हर मोर्चे पर बेहतरीन साबित करने पर उनकी सराहना भी की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी कि समाज में कैडेटों का व्यवहार सबसे भिन्न औऱ विशिष्ट होना चाहिए चूंकि सैन्य प्रशिक्षण की सिखलाई हुई अनुशासित बातों को जीवन में उतारें और श्रेष्ठ नागरिक बन अपने समाज-हित औऱ अपने राष्ट्र-हित में कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी भूमिका निभाएं। कर्नल डी. आर. गार्गी ने बताया कि पहली प्रशिक्षण शिफ्ट में भाग लेने वाले कैडेटों को ड्रिल, मैप-रीडिंग, शस्त्र-शिक्षा व प्रशिक्षण, कम्युनिकेशन स्किल, मैनेजमेंट, राष्ट्र-निर्माण, आपदा-प्रबंधन, बैटल-क्राफ्ट, सेल्फ-डिफेंस, शारीरिक पॉस्चर शिक्षा, राष्ट्र-भक्ति, राष्ट्र-प्रेम, एकता, सामाजिक सेवा और बंदूक से फायरिंग जैसे कई विषयों पर सैन्य प्रशिक्षण अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल डी. आर. गार्गी ने कहा कि कैडेटों ने दस दिन में सैन्य प्रशिक्षण की मुख्य कड़ियों से लाभान्वित हुए हैं औऱ प्रशिक्षण के साथ कैडेटों ने खेलकूद प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी अपनी प्रतिभा दिखाई है जो काबिलेतारीफ है। कैडेटों ने प्रशिक्षण के हर मोर्चे पर दम-खम दिखाया, जोश में दिखे और उनमें एक कर्तव्यनिष्ठ सैनिक जैसे गुण व चाल-ढाल देखते ही बन रही थी। कैडेटों ने कमांडिंग ऑफिसर कर्नल गार्गी, प्रशिक्षण स्टॉफ और प्रबंधन टीम का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रशिक्षण में सिखलाई हर बात व गुणों को अपने राष्ट्र की सेवा में व समाज सेवा में एक बेहतरीन नागरिक बनकर जीवन भर उतारते रहेंगे। 7 एच. पी. (आई) कंपनी राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) शिमला की प्रथम प्रशिक्षण शिफ्ट में इन शिक्षण संस्थानों के कैडेट हुए प्रशिक्षित: एपीजी शिमला विश्वविद्यालय, कोटशेरा कॉलेज, ठियोग कॉलेज, सुन्नी कॉलेज, संजौली कॉलेज, सेंट बेड्स कॉलेज, राजकीय वरिष्ठ मा. पा. लालपानी, रा. व. मा. पा. मशोबरा, रा.व.मा.पा. ठियोग, रा.व. मा. पा. जुब्बल, रा.व. पा. मंढोल, रा.व.मा. पा. टूटू, रा.व.मा. पा. टूटीकंडी, रा.व.मा.पा. शकरहा, रा.व.मा.पा. सुन्नी, रा.व.मा.पा. हलोग धामी, रा.व.मा.पा. घनाहट्टी, रा. व.मा.पा.देहा, रा.व.मा.पा.संधू, रा.आ.व.मा.पा. करसोग, रा.व.मा.पा. सेरी बंगलो, रूट्स कंट्री स्कूल, सेंट थॉमस, माउंटशिवालिक, राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल चायल, जे.एन. वी. ठियोग।
श्रीखंड महादेव सेवादल समिति दाड़लाघाट (धार) के 15 सदस्यों का पहला जत्था रविवार को रवाना हो गया। ये जत्था श्रीखंड महादेव यात्रा के दौरान भीम तलाई में श्रद्धालुओं को रहने, खाने पीने की निशुल्क व्यवस्था उपलब्ध करवाएगा। सचिव मदन ठाकुर ने बताया कि कोरोना काल के दौरान यात्रा का आयोजन नही हो पाया, लेकिन इस वर्ष यात्रा का आयोजन किया जा रहा, उन्होंने बताया कि पिछले 7 वर्षों से लगातार उनका दल यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा कर रहा है। उन्होंने बताया कि शिव मंदिर दाड़लाघाट के ब्रह्मलीन बाबा वैष्णो गिरी महाराज की प्रेरणा से भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस भंडारे के आयोजन में स्थानीय लोगों का भारी सहयोग रहता है। इन लोगों में रूपलाल ठाकुर, हरीश ठाकुर, मदन ठाकुर, प्रेम लाल ठाकुर, अरुण, दिला राम ठाकुर, रिंकू, प्रदीप, विक्की, अमर चंद ठाकुर, राहुल, नीरज, सनी चंदेल, मोनू शर्मा, आशु गांधी शामिल है। इस जत्थे को अध्यक्ष स्वरुप लाल ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। राेहड़ू कांग्रेस कमेटी रोहडू की मासिक बैठक अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला की अध्यक्षता में परिधि भवन रोहड़ू में संपन्न हुई। इस मासिक बैठक को बैठक को संबोधित करते हुए कुल्ला आज प्रदेश भाजपा सरकार के खिलाफ माहौल बना हुआ है। महंगाई, भ्रटाचार, बेरोजगारी व अपने चरम सीमा पर जा रही है। प्रदेश सरकार कर्मचारियों वह अधिकारियों को प्रताड़ित करने का काम कर रही है। हिमाचल प्रदेश कृषि व बागवानी बहुल प्रदेश है। केंद्र सरकार वह प्रदेश भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण आज किसान वह बागवान हताश व निराश है। चुनाव के दौरान मोदी किसानों की आय को दोगुनी करने की बात की थी। आय दुगनी नहीं हुई पर खर्चे जरूर दाेगुने हुए हैं। आज सेब की पेटियों पर जीएसटी 12 से 18 प्रतिशत कर दिया है और सेब में उपयोग होने वाली दवाईयों को 30 से 40 प्रतिशत महंगी कर दी है। उन्होंने कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओ को एकजुट होकर 2022 के चुनाव के लिए काम करने के आदेश दिए और उन्होंने कहा की हिमाचल में कांग्रेस की पार्टी कांग्रेस की सरकार बनी तय है। इसलिए सभी लोग अपने बूथ को मजबूत करें और भारी से भारी मतों से रोहड़ू के विधायक मोहन लाल ब्राकटा को विधानसभा में भेंजे। बैठक को संबोधित करते हुए करतार सिंह कुल्ला की अध्यक्षता में वर्तमान सरकार द्वारा जो किसान और बागवान विरोधी कार्य किए जा रहे हैं। वह चाहे सेब के पेटियों की महंगाई की बात हो। भाजपा सरकार द्वारा जीएसटी बढ़ाया है। उसके खिलाफ परिधि भवन रोहड़ू से ओल्ड बस स्टैंड तक धरना प्रदर्शन किया गया। कुल्ला ने कहा 11 जुलाई को रोहड़ू में किसान सभा द्वारा जो धरना प्रदर्शन सरकार के खिलाफ किया जाना है। कांग्रेस पार्टी रोहडू मंडल रोहड़ू इस धरने प्रदर्शन का समर्थन करती है। कांग्रेस कमेटी के सभी लोग इस आंदोलन में भाग लें और रोहडू की प्रभुत जनता से भी आग्रह करते हुए कहा की सबसे पहले हम एक किसान बागवान है। आप इस धरना प्रदर्शन को अपने राजनीतिक विचारों को छोड़कर सफल बनाएं, ताकि प्रदेश की गुगी बहरी सरकार तक बागवानों की बात पहुंच सके।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी आम आदमी पार्टी आम लोगों की पार्टी है, यह पार्टी ने पंजाब में सिद्ध कर दिया था, जब पंजाब राजनीति के बड़े-बड़े नाम आम आदमी पार्टी के आम उम्मीदवारों से हार गए थे। ज्वालामुखी विधानसभा के चंगर क्षेत्र के एक छोटे से गांव मझीन से संबंध रखने वाले विकास धीमान को पार्टी ने उच्चतम पदों से नवाजा है। विकास धीमान आप हिमाचल प्रदेश के महत्वपूर्ण पर्यटन क्षेत्र के प्रदेश अध्यक्ष है और साथ ही में उन्हें पार्टी ने प्रदेश प्रवक्ता के रुप में पार्टी में एक और स्थान दिया है। विकास धीमान ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में काफी सक्रिय हैं तथा जनता से जुड़े मुद्दों को सोशल मीडिया और समाचारों के माध्यम से उठाते रहते हैं। विकास धीमान ने अपनी नियुक्ति पर राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, प्रभारी दुर्गेश पाठक, इलेक्शन इंचार्ज संदीप पाठक, प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर, संगठन मंत्री सतेंद्र टोंगर, लोक सभा इंचार्ज गुनीश अग्रवाल और समस्त प्रदेश क्रायकारनी का धन्यवाद किया।
बच्चाें ने हर्षौउल्लास के साथ मनाया वन महोत्सव विनायक ठाकुर। देहरा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मूहल परिसर मे रविवार का दिन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सौजन्य से वन महोत्सव के रुप में मनाया गया। स्कूल प्रधानाचार्य गोविंद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुए इस वनमहोत्सव में कार्यक्रम अधिकारी निश्चित सिंह ठाकुर महिला अधिकारी ऊषा देवी सहित स्कूल मनेजमेंट प्रधान व अन्य पदाधिकारियों ने विशेष तौर पर भाग लिया। वहीं, इस दौरान स्कूल मे माजूद तमाम 105 वलंटियर छात्र-छात्राओं व अन्य अतिथिगणो ने 251औषधीय पौधारोपण कर इस कार्यक्रम को सफल बनाया, तो वहीं कार्यक्रम अधिकारी व स्कूल प्रधानाचार्य गोविंद सिंह ने इस दौरान सभी बालंटियर ने तमाम एनएसएस स्वयंसेवक छात्र-छात्राओ को जागरुक करते हुए कहा कि औषधीय पौधे पर्यावरण को स्वच्छ करने और बीमारियों को रोकने और ऑक्सीजन पर्याप्त करने के काम आएंगे। इस अवसर पर फिट इंडिया, जिसमें सभी बालंटियर और स्टाफ मेंबर ने दौड़ में भाग लिया। वहीं, इस वन महोत्सव कार्यक्रम के दौरान बालंटियर छात्रों द्बारा अपने-अपने घर जाकर नीबुंओं के पौधे भी रोपे और उनकी सुरक्षा का जिम्मा भी लिया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के एक एमबीबीएस छात्र ने जयपुर में सुसाइड किया है। जयपुर के सवाई मान सिंह मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहे रोहड़ू के रहने वाले छात्र अमन (25) ने शनिवार को हॉस्टल में फंदे पर लटक कर जान दे दी। छात्र ने क्यों मौत को गले लगाया, जयपुर पुलिस इसकी जांच कर रही है। बताया जा रहा है की अमन एमबीबीएस तृतीय वर्ष का छात्र था और कोठारी हॉस्टल में रहता था। शनिवार को जब वह कमरे से नहीं निकला, तो साथी छात्रों ने दरवाजा खटखटाया। जब कोई जवाब नहीं मिला, तो गेट के ऊपर लगी जाली से झांककर देखा कि अमन बेडशीट का फंदा बनाकर पंखे की कुंडी से झूल रहा था। सूचना तुरंत कॉलेज प्रबंधन को दी गई, उसके बाद एसएमएस थाना पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने जब धक्का देकर दरवाजा खोला, तो अमन को फंदे पर लटका पाया। पुलिस को किसी भी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। देर रात उसने अपने इंस्ट्राग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया अकाउंट डिलिट कर दिए थे। पुलिस ने अमन का मोबाइल कब्जे में ले लिया है, जिसकी जांच की जा रही है। अमन के पिता प्रीतम कुमार का कहना है की उनका बेटा शुरू से ही पढ़ने में होशियार था। वह अपने बेटे को डॉक्टर बनाना चाहते थे, लेकिन उसके सुसाइड करने से हमें सदमा पहुंचा है। न कोई मानसिक तनाव था और न ही किसी तरह का विवाद।
मनोज कुमार। कांगड़ा आम आदमी पार्टी एक्स सर्विसमैन विंग के प्रदेशाध्यक्ष राज कुमार ने मीडिया को बयान जारी करते हुए बताया कि बैजनाथ क्षेत्र से सामाजिक कार्यकर्ता से राजनेता बने डॉ. विजय विद्यार्थी को आम आदमी पार्टी ने प्रदेश प्रवक्ता लगाया है। यह स्थानीय लोगों के लिए गौरव की बात है। डॉ. विजय विद्यार्थी सबसे ज्यादा पढे़-लिखे और अनुभवी राजनेता हैं। आम आदमी पार्टी ने डॉ. विद्यार्थी के अनुभव को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में प्रवक्ता का महत्वपूर्ण पद सौंपा है। डॉ. विजय विद्यार्थी पहले बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव रह चुके हैं और वर्तमान में हिमाचल प्रदेश गुरु रविदास महासभा के मीडिया प्रभारी का जिम्मा संभाल रहे हैं। साथ ही विश्वविद्यालय में पढ़ा कर आएं हैं और पिछले दो-तीन वर्षाें से लगातार प्रदेश की राजनीति में सक्रिय हैं। इन्हें प्रदेश प्रवक्ता बनाने के लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और प्रदेश नेतृत्व का हार्दिक धन्यवाद किया है।
आलाेक। कुल्लू जिला मुख्यालय कुल्लू के तहत आने वाली गड़सा घाटी में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। गड़सा क्षेत्र में शीलागढ़ के पास जंगल में हुरला नाला में बादल फटा है। इसके चलते गड़सा खड्ड में पानी का स्तर बढ़ गया है। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, 40-50 बकरियां गायब हैं और शीलागढ़ में मन्यार नाले पर बना बेली ब्रिज क्षतिग्रस्त हो गया है और ठेला में दो ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हालांकि इस घटना में मानव जीवन के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि गड़सा घाटी के हुरला नाला में बादल फटा है।
प्रतियोगिता में 26 स्कूलों के करीब 450 छात्रों ने लिया भाग फर्स्ट वर्डिक्ट। कुल्लू उपमंडल बंजार में अंग्रेजों के जमाने का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंजार में छात्रा वर्ग की अंडर-19 खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। इस खेलकूद प्रतियोगिता में 26 स्कूलों के करीब 450 छात्रों ने भाग लिया। इस खंड स्तरीय तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन मुख्यातिथि बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने किया। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य कुमारी सुनीता ठाकुर ने मुख्यातिथि की अगुवाई की और सभी छात्र, अध्यापकों व स्कूल प्रबंधन कमेटी के सभी सदस्यों ने उनका स्वागत किया और उन्हें सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने उपस्थित छात्र तथा अध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलने से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है और यह पढ़ाई का एक अंग भी है। पढ़ाई के साथ-साथ इसे सभी बच्चे अपने जीवन में भी उतारे। इस मौके पर प्रधानाचार्य ने अपने भाषण में उनका स्वागत किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य ने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंजार का जो भवन बना है, उसकी जो औपचारिकता पूरी कर दी गई है, भवन निर्माण के लिए एक करोड़ 24 लाख जमा हो चुके हैं, फिर भी भवन निर्माण में लोक निर्माण विभाग देरी क्यों कर रहा है। उन्होंने कहा कि आप लोक निर्माण विभाग को तुरंत आदेश दें कि इसका कार्य जल्द से जल्द आरंभ किया जाए। इस खेलकूद प्रतियोगिता में वॉलीबॉल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुशैनी ने पहला स्थान हासिल किया। दूसरा स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कलबारी ने हासिल किया। वहीं, पर बैडमिंटन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैनसर ने पहला स्थान और दूसरा स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कलबारी ने हासिल किया। खो-खो में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटला ने पहला स्थान हासिल किया व दूसरा स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैंज ने हासिल किया। कबड्डी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुशैनी ने पहला स्थान हासिल किया और दूसरे स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देउरी ने हासिल किया और वहीं पर मार्च पास्ट में राजकीय हाई स्कूल चनोंन पहला स्थान झटका अनुशासन में और बेस्ट मैनेजमेंट के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंजार सम्मान दिया गया। मुख्यातिथि ने सभी विजेता टीमों को सम्मानित किया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला नकली नाेट बनाने का यह कारोबार राजधानी के उपनगर संजौली में किराए के एक कमरे में चल रहा था। नकली नोट बनाने वाले युवाओं ने एक तरफ के नोट प्रिंट कर दिए थे। हैरत इस बात की शिमला पुलिस को इसकी भनक नहीं लगी और हरियाणा क्राइम ब्रांच की पुलीस ने दबिश देकर एक युवक को गिरफ्तार किया और उसके पास से नकली नोट छापने की मशीन और अन्य उपकरण बरामद कर उन्हें अपने साथ ले गई।सूत्रों का कहना है की नकली नोट बनाने का ये कारोबार मोनाल पब्लिक सकूल के पास नागदेवा भवन में किराए के कमरे में चल रहा था। यहां पर सुंदरनगर मूंदकर के युवक नवनीत ने किराए पर कमरा लिया हुआ था और वो कमरे में नकली नोट छापने का काम कर रहे थे। हरियाणा पुलिस एक युवक को तो गिरफ्तार कर ले गई, लेकिन इनके साथ कुछ स्थानीय युवक के भी शामिल होने का अंदेशा है। हरियाणा पुलिस को सिर्फ मौके पर एक ही युवक मिला है। हरियाणा पुलिस की माने तो नकली नोट छापने वाले इन युवकों के तार नकली नोट छापने वाले गिरोह से हैं। दिल्ली और हरियाणा में इनके साथी भी पकड़े जा चुके हैं।
विनायक ठाकुर । देहरा महिलाओं के उत्थान और कल्याण हेतु प्रदेश की जयराम सरकार ने गंभीर प्रयास किए हैं, जिसके परिणाम स्वरूप आज प्रदेश में मातृशक्ति स्वावलंबन की दिशा में अग्रसर है। जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गंगोट में महिला मंडलों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने यह शब्द कहे। उद्योग मंत्री ने क्षेत्र के 20 महिला मंडलों को आवश्यक सामान भेंट करते हुए उन्हें सम्मानित किया। जिसमें अप्पर चलाली महिला मंडल वार्ड-1, लोअर चलाली महिला मंडल वार्ड-2, महिला मंडल चलाली वार्ड-3, विश्वकर्मा महिला मंडल वार्ड-4, महिला मंडल रानी झांसी वार्ड-5, महिला मंडल लोअर सुकार, महिला मंडल कड़ोआ, महिला मंडल मौआ कुंडल वार्ड-5, महिला मंडल बेढ़ा बस्ती, चोटाल मौआ कुंडली महिला मंडल, महिला मंडल कबीर पंथी बस्ती कड़ोआ, गुरल महिला मंडल, राधेकृष्ण महिला मंडल वार्ड-1 गुरल, महिला मंडल लोअर शिवपुरी, महिला मंडल शिवपुरी, गंगोट महिला मंडल, मोईन महिला मंडल, महिला मंडल समनोली वार्ड-2 व 3, महिला मंडल शिवपुरी अप्पर समनोली एवं जय मां सहायता समूह गंगोट को आवश्यक सामान भेंट किया। जिनमें महिला मंडलों की मांग के अनुसार गद्दे, कुर्सियां, पेटियां, मैट, दरियां, बर्तन, पंखे आदि जरूरत की तमाम वस्तुएं बांटी गई। उद्योग मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में समाजिक और अन्य सामूहिक कार्यक्रमों के आयोजन में महिला मंडलों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इस हेतु जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में उनके द्वारा महिला मंडलों को यह सामान वितरित किया जा रहा है। जिससे क्षेत्र में होने वाले सामाजिक कार्यक्रम एवं किसी गरीब के घर में होने वाले किसी समारोह में इस सामान का उपयोग हो सके। उन्होंने कहा कि हमारा समाज हमेशा से एक दूसरे की सहायता के लिए उपस्थित रहने वाला समाज रहा है। किसी दूसरे पर आई समस्या और संकट को समाज ने अपना संकट मानकर उसका समाधान किया है। उन्होंने कहा कि आधुनिकता की इस भाग दौड़ में हम समरस्ता पूर्वक संगठति रूप से रहने के इस व्यवहार को भूल रहे हैं। उन्होंने कहा कि परिवार और समाज को संगठित और समरस बनाने में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की महिलाएं महिला मंडलों के माध्यम से संगठित समरस समाज के निर्माण के लिए कार्य करें। पूरे समाज को अपना परिवार मानते हुए संकटों पर साथ खड़े रहने और बुराईयों के विरोध में मिलकर लड़ने कर परंपरा विकसित करें। उन्होंने कहा कि महिलाएं महिला मंडलों के माध्यम से ऐसे अनेक कार्यक्रम और गतिविधियों का संचालन कर सकती हैं जिससे समाज में एक सकारात्मक वातावरण का निर्माण हो। उन्होंने इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् का उदाहरण देते हुए कहा कि आज से 73 वर्ष पूर्व आज ही के दिन 9 जुलाई 1949 को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की स्थापना हुई थी। स्थापना काल से विद्यार्थी परिषद् ने ऐसी छात्र शक्ति का निर्माण किया जिसने देश और समाज पर आए हर संकट को चुनौती देने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि जिस आयु में बिगड़ने और बुरी संगत में पड़ने के सबसे अधिक आसार होते हैं, ऐसी युवावस्था में देश के लिए समर्पित युवा शक्ति का निर्माण करते हुए देश के छात्रों को सकारात्मक दिशा देने का कार्य विद्यार्थी परिषद् ने किया। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि इसी प्रकार समाज के कल्याण और उत्थान का ध्येय लेकर विभिन्न महिला मंडल अपने अपने क्षेत्रों में कार्य कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि समाज में व्याप्त बुराईयों और संकटों से उभरने के लिए समाज के प्रत्येक घटक को अपना योगदान देना होता है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में होने वाले प्रत्येक प्रयास के लिए प्रदेश सरकार हर प्रकार का सहयोग करने कि लिए सदैव तैयार है। उन्होंने कहा कि महिला मंडल ऐसी विभिन्न गतिविधियों को बढ़ावा दें और सरकार इस हेतु हर प्रकार की व्यवस्था उपलब्ध करवाने के लिए कृतसंकल्पित हैं। इसके उपरांत उद्योग मंत्री ने नंगल चौक में जनता से संवाद स्थापित करते हुए जनसमस्याओं को विस्तारपूर्वक सुना। उन्होंने जनसमस्याओं को सुनते हुए अधिकत्म का मौके पर निपटारा किया और शेष के समयबद्ध निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्षा सनेह लता परमार, जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा, मंडलाध्यक्ष विनोद शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनीता सुपहिया, महिला मोर्चा मंडलाध्यक्ष सत्या सूद व उपाध्यक्ष सुदेश कुमारी सहित विभिन्न महिला मंडलों के प्रतिनिधि और सदस्य उपस्थित रहे।
आलाेक। कुल्लू बस हादसे में परिवार को हर संभव सहयोग देने का वादा किया और न्युली शैशर रोड का भी विजिट किया, जिसमें ड्रेन को साफ करने के निर्देश व रोड में बजरी रेत फ़ेंक रहे ग्रामीणों को कहा कि समय पहले रोड से बजरी रेत उठाया जाए और मनु ऋषि कैंची डावे राम के घर को पास दुर्गा दत्त के घर के पास झडोल व धाटा सभी जगह ढंगे गिरे हैं, उनको ठीक करने के निर्देश भी दिए गए हैं। न्यूली से देउरी धार मनु ऋषि मंदिर उठाओ जल योजना जल्द यह बनाई जाएगी। प्रधान ग्राम पंचायत देऊरी धार भगतराम प्रधान उप प्रधान हेम दास ग्राम पंचायत शैशर प्रधान मथुरा देवी उप प्रधान रोशन लाल का कहना है कि जल्द ही उठाओ पेयजल योजना से ग्रामीणों को लाभ मिलेगा और उनके घर तक पहुंचाई जाएगी। वहीं, मोहरू आघे से शेष नाग मंदिर के पिछे तक रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया है।
राज सोनी। करसाेग केेंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश को प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के अंतर्गत 14 परियोजनाओं के निर्माण के लिए 380 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है। यह जानकारी जल शक्ति, बागबानी, राजस्व व सैनिक कल्याण मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने शनिवार को करसोग विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के अंतर्गत एक करोड़ 27 लाख से निर्मित उठाऊ सिंचाई योजना पंज्याणु से छंडयारा का उदघाटन तथा 35 लाख की लागत से बनने वाले पंचायत भवन सुई कुफरीधार का शिलान्यास करने के उपरांत दो दिवसीय जय श्रीदेव शिव शंकर मेले कैमवली के शुभारंभ अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के तहत प्रदेश को 200 करोड़ की राशि प्राप्त हुई थी, जबकि राज्य सरकार द्वारा 550 करोड़ की परियोजनाएं केंद्र सरकार को स्वीकृति के लिए भेजी गई है, जिसकी बहुत जल्द ही स्वीकृत प्राप्त हो जाएगी। महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि पंज्याणु-छंडयारा सिंचाई योजना के निर्मित हो जाने से क्षेत्र की 54 हैक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हो गई है, जिससे क्षेत्र के किसान व बागवान नगदी फसलों की अधिक पैदावार कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा बिना किसी भेदभाव के सभी क्षेत्रों का चहुंमुखी विकास किया है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश ने अभूतपूर्व कार्य करते हुए पूरे देश भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2022 के अंत तक हर घर में नल तथा नल में शुद्ध पेयजल मुहैया करवा दिया जाएगा। जल शक्ति मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा अब तक के कार्यकाल के दौरान समाज के सभी वर्गों को लाभान्वित करने का प्रयास किया है। उन्होंने बताया कि 60 वर्ष से अधिक उम्र के प्रत्येक नागरिक को बिना किसी आय सीमा के सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान कर पेंशन राशि में भी वृद्वि की गई। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना और प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत एक और अतिरिक्त निःशुल्क सिलेंडर प्रदान किया जा रहा है। प्रदेश के अंदर पथ परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को किराये में 50 प्रतिशत की छूट दी गई है।उन्होंने कहा कि कुफरीधार, पांगणा तथा मसोग के लिए पेयजल के नए टैंक स्वीकृत किए गए हैं। जल शकित मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मेले एवं त्यौहार अपने में अनूठे होेते हैं और यह राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोए हुए हैं। मेलों की पुरातन परंपराओं तथा देव संस्कृति को भावी पीढ़ी के लिए संरक्षित रखा जाना चाहिए, क्योंकि यह एक राज्य एवं राष्ट्र के रूप में हमारी पहचान की पुष्टि करती हैं। उन्होंने श्रीदेव शिव-शंकर मेला कमेटी के लिए एक लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने मेला ग्राऊंड के सौंदर्यीकरण हेतु एक प्राकलन बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए ताकि युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के माध्यम से धन उपलब्ध करवाया जा सके। इस अवसर पर विधायक हीरा लाल ने क्षेत्र के लिए सिंचाई योजना के निर्माण तथा अन्य विकासात्मक कार्यो के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर तथा जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में करसोग विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों की विकास परियोजनाएं लोगों को समर्पित की गई है। उन्होंने महिलाओं को निगम की बसों में किराये में 50 प्रतिशत की छूट देने, ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल के बिलों को माफ करने तथा 125 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को निःशुल्क बिजली देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य चेतन गुलेरिया, सुई कुफरीधार पंचायत के प्रधान कामेश्वर शर्मा, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष निर्मल, पंचायत समिति के अध्यक्ष भास्करा नंद, एसडीएम करसोग सुरेन्द्र सिंह ठाकुर, जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता पीके शर्मा, बीडीओ सतेंद्र ठाकुर, पंचायती राज संस्थाओं के पदाधिकारी, अधिकारीगण तथा व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
दाड़लाघाट : सलाहकार कमल ठाकुर की अध्यक्षता में हुई विद्युत परिषद सेवानिवृत्त वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट हिमाचल प्रदेश विद्युत परिषद सेवानिवृत्त वेलफेयर एसोसिएशन दाड़लाघाट व नम्होल यूनिट की मासिक बैठक सलाहकार कमल ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। अध्यक्ष प्रेम केशव ने बताया कि बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मांगों के संशोधित वेतनमान को एक मुश्त अदायगी करने बारे कहा तथा 65,70 व 75 वर्ष पूरे कर चुके सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 5,10,15% देय राशि को पुरानी पेंशन बेसिक के अलावा नई बेसिक में समायोजित करने बारे भी प्रस्ताव पारित किया गया।बैठक में अध्यक्ष प्रेम केशव द्वारा विद्युत मंडल बिलासपुर के अधिशासी अभियंता से आग्रह किया गया कि रणजीत सिंह व सुखराम के मेडिकल क्लेम 2 साल से डिवीजन कार्यालय में पड़े हैं,जिनकी अदायगी आज तक नहीं हो पा रही है जो कि दुखद बात है।बैठक में कमला ठाकुर,विजय ठाकुर,रणजीत,सवारू राम,नंदलाल,प्रेमलाल,परसराम,हरिराम,ग्यारु राम,सुंदर लाल,लेखराम,रामलाल,दिलु राम,धनीराम,धर्म सिंह,बालकराम,नानकू राम,सुखरा,नानकू राम सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी ज्वालाजी विधानसभा के तहत नाहलिया पंचायत के करेड गांव के लोग आज भी आजादी के इतने वर्षाें बाद भी एक अच्छी सड़क के लिए तरस रहे हैं। गांव वालों का कहना है की 5 वर्ष पहले वोटों के समय स्थानीय विधायक गांव में आए थे और आश्वासन देकर गए थे की प्राथमिकता के आधार पर उनके गांव को पक्की सड़क उपलब्ध करवाई जाएगी। लोगों का कहना है कि पुरे गांववासी इस बार नोटा का बटन दवाने को मजबूर हो चुके हैं। गांव वासी राजेश राणा, अमित कुमार, प्रवीण कुमार, अनूप कुमार व राहुल कुमार ने कहा कि सरकार और प्रशासन से अगर जल्दी से जल्दी सड़क की कोई सुध नहीं ली, तो वे चुनावों का बहिष्कार करेंगे। लोगों का कहना है कि हर बार जुमले से गांववासी परेशान हैं और इतनी बरसात मे कहीं भी न जाने को मजबूर है, सरकार हर गांव तक पक्की सड़क का आश्वासन दे रही है, जो सिर्फ झूठ है।
आलाेक। कुल्लू हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की गड़सा घाटी की पारली पंचायत में शनिवार को बादल फटने से भारी तबाही हाेने की सूचना मिली है। बादल फटने के बाद नाले में आई बाढ़ जगह-जगह नुकसान की सूचना है। पूरी गड़सा घाटी में अफरा-तफरी मच गई। हुरला नाले में आई बाढ़ से खेतों को भारी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय पारली पंचायत के प्रधान राज मल्होत्रा ने बादल फटने की पुष्टि की है।
विनायक ठाकुर । देहरा राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ढलियारा के सत्र 2022-23 में बी- वॉक कोर्स के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म और रिटेल मैनेजमेंट में तीन वर्ष का डिग्री पाठ्यक्रम पढ़ाया जाएगा। व्यवसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए पिछले सत्र से कॉलेज में यह डिग्री कोर्स शुरू किए गए हैं। प्राचार्य डॉ. प्रमोद पटियाल ने बताया कि महाविद्यालय में हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म और रिटेल मैनेजमेंट में 40-40 सीटें उपलब्ध हैं। आवेदक ऑनलाइन आवेदन कॉलेज की वेबसाइट (www.gcdhaliara.in) पर 11 जुलाई सोमवार से कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बी वॉक की डिग्री कोर्स के जरिये छात्रों को रोजगार प्राप्त करने का कौशल प्रदान किया जाता है। समन्वयक प्रो. राजीव कुमार ने जानकारी दी कि बी-वॉक डिग्री छात्रों के व्यक्तित्व को विकसित करने व रोजगार प्राप्त करने के लिए अहम माध्यम है। हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म के वोकेशनल ट्रेनर आशीष शर्मा और रिटेल मैनेजमेंट वोकेशनल ट्रेनर अनिल कुमार ने बताया कि व्यावसायिक शिक्षा छात्रों के लिए अति आवश्यक है। इसमें पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों के लिए औद्योगिक क्षेत्र में काम आने वाले कौशल को भी उन्नत किया जाता है।
विनायक ठाकुर । देहरा गांव डाडासीबा के आरव जसवाल पुत्र पंकज जसवाल का चयन नवोदय स्कूल के लिए हुआ है। आरव जस्वाल दिल्ली कान्वेंट स्कूल सुनेहत का छात्र है। आरव की इस शानदार सफलता से स्कूल व क्षेत्र के लिए बडे़ गर्व की बात है। आरव जसवाल के पिता पंकज जस्वाल हिमाचल पुलिस में हैं और धर्मशाला में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आरव दिल्ली कॉन्वेंट स्कूल सुनहेत में छठी कक्षा में पढ़ते हैं, उसके नवोदय में चयन से गांव में खुशी की लहर है। आरव की इस उपलब्धि पर समस्त स्कूल प्रशासन ने खुशी व्यक्त की है। स्कूल के प्रबंध निदेशक डॉ. प्रवीण राजपूत ने कहा कि हम सबके लिए यह गौरवपूर्ण विषय है। आरव का चयन सैनिक स्कूल के लिए हुआ है। वहीं, प्रधानाचार्य गुंजन परमार ने कहा कि आरव पढ़ने के साथ-साथ खेल कूद में भी काफी तेज रहा है। समस्त स्कूल प्रशासन आरव के माता-पिता को बधाई देते हैं। साथ ही बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।
रंजीत सिंह। कुनिहार जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार (बनिया देवी) में 2022 के लिए छठी कक्षा में प्रवेश के लिए ली गई परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। विद्यालय प्राचार्य के के यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि 2022 छठी कक्षा में प्रवेश के लिए ली गई परीक्षा के परिणाम की लिस्ट जारी कर दी गई है, जिसमे 80 बच्चों ने यह परीक्षा पास की है। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए विद्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। कसाैली पर्यटन नगरी कसौली के नजदीक मशोबरा के नजदीक पहाड़ी से विशाल पत्थर गिरने से पंजाब नंबर की एक कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि उस समय कार में कोई भी नहीं था। जानकारी के अनुसार कसौली-परवाणू ओल्ड रोड पर मशोबरा के पास शनिवार सुबह पहाड़ी से अचानक एक विशालकाय पत्थर सड़क किनारे पार्क की हुई कार (पीबी 05 यू-0718) पर आ गिरा। पत्थर की चपेट में आने से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पंजाब से कसौली घूमने आए लोग उस समय कार में नही थे। इस मार्ग से वाहनों की काफी संख्या में आवाजाही रहती है।
आलाेक। कुल्लू श्रीखंड महादेव यात्रा 11 जुलाई से शुरु होगी, जो 24 जुलाई तक चलेगी। इसमें पांच बेस कैंप प्रशासन ने बनाए हैं, जिसमें सिंहगाड़, थाचडू, कुंशा, भीमडवारी और प्रार्वती बाग शामिल है। जिसके प्रशासन ने श्रद्घालुओं की सुरक्षा के लिए प्रत्येक बेस कैंप में एक सेक्टर मजिस्ट्रेट के अधीन मेडिकल, रेस्क्यू, पुलिस की टीमें तैनात की है। सभी बेस कैंप में लगभग 20 स्वास्थ्य कर्मी, 30 पुलिस कर्मी व 40 सदस्य रेस्क्यू के लिए तैनात है। इसके लिए प्रशासन ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। श्रद्घालुओं को ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण करना जरूरी होगा। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रशांस सरकैक ने बताया कि प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर दी है। सभी को नियमों का पालन करना होगा।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर सुजानपुर विधायक अपने आप को सर्वोच्च दिखाने के लिए वह कभी किसी के कंधे पर तो अगले दिन किसी और के कंधे के साथ खड़े नजर आते हैं। आज सुजानपुर की जनता विधायक से पूछती है कि वह बताएं कि जो उन्होंने चुनावों के समय में वायदे किए थे, उनका क्या हुआ। यह बात भाजपा मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अपना स्थान आज तक नहीं बना पाए हैं, विधायक को कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने आज भी उन्हें नहीं अपनाया है। सुर्खियां बटोरने के लिए विधायक ने आज कल पूरे सुजानपुर की दीवारों पर पोस्टर लगवाए हैं, परंतु पिछले 10 वर्षाें में विधायक बताएं कि वह क्यों ऐसा कोई कार्य नहीं कर पाए, जिससे सुजानपुर चमक पाया सुजानपुर की जनता ने उन्हें जवाब देने के लिए कहा है कि सुजानपुर को अगर चमकाना है, तो इस बार हमने पिछली गलती को नहीं दोहराना है। इस बार इसी मूल मंत्र से सुजानपुर जनता जागृत हो चुकी है। क्योंकि सुजानपुर विधायक ने पिछले 4 वर्षाें में जनता के साथ सिर्फ "लारा लप्पा लारा लप्पा" की है विधायक से विनती है कि अपने पिछले चार विकास कार्य जनता के समक्ष रखें। आजकल सुनने में आता है। सुजानपुर विधायक के अपने ही खास लोगों उनसे कन्नी काट रखी है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का कहना है कि विधायक से कोई भी अहम मुद्दों पर सलाह मशवरा करना हो तो वह किसी की नहीं सुनते हैं, सिर्फ पिता व पुत्र अपना फैसला संगठन और कार्यकर्ताओं पर थोपते हैं, जिसकी नाराजगी आजकल उनके कार्यक्रमों में साफ नजर आती है। विनोद ठाकुर ने तंज कसते हुए कहा कि विधायक राणा की राजनीति फसली बटेर की तरह रही है अपना राजनीतिक कद उन्होंने धूमल के संरक्षण में रहकर हासिल कर और लोगों को भ्रमित कर विरोधी दल के खेमे में हुए शामिल और मौका देखकर वीरभद्र की छत्रछाया में चले गए। फिर मौका देख उन्हें भी छोड़ आजकल शीर्ष कांग्रेसी नेता के पाले में जाकर राजनीतिक वॉलीबॉल खेल रहे हैं। पता नहीं किस दिन उनकी भी राजनीति को खत्म कर उनके पैरों से जमीन गायब कर देंगे और उन्हें को इस बात का एहसास भी नहीं होगा। आजकल विधायक हंसी का पात्र तो तब बनते हैं, जब वह प्रदेश भर में टिकटों का आवंटन करते हुए सुने जाते हैं। साथ ही हमीरपुर विस क्षेत्र में तो लगभग 5 कांग्रेसी नेताओं को टिकट आवंटन का आश्वासन भी दे चुके हैं, परंतु उन्हें इस बात का इल्म नहीं है कि सुजानपुर की जनता इस बार उन्हें आगामी चुनावों में हार का आइना दिखा कर उनकी विदाई करेगी।
74वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर एबीवीपी एचपीयू इकाई ने किया संगोष्ठी का आयोजन फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा 74वें राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य पर विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के सेमिनार हॉल में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व प्रांत अध्यक्ष डॉ संजय शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में इकाई अध्यक्ष आकाश नेगी ने सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनायें प्रेषित कर उनका संगोष्ठी में आने पर स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं को संबाेधित करते हुए नेगी ने विद्यार्थी परिषद की वैचारिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अपने स्थापना काल से ही राष्ट्र हित एवं विद्यार्थियों के हितों की आवाज़ को बुलंद करती आई है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित डॉ. संजय ने कार्यकर्ताओं को संबाेधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से लेकर अभी तक राष्ट्र हित में काम करते आई है। विद्यार्थी परिषद का मानना है कि छात्र कल का नहीं आज का नागरिक है। विद्यार्थी परिषद विभिन्न गतिविधियों और आयाम कार्यों से विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को निखारने का कार्य करती है। डॉ. संजय ने कहा कि विद्यार्थी परिषद दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्यकर्ताओं में व्यक्तित्व निर्माण के लिए काम करते अपने स्थापना काल से ही भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए छात्र छात्राओं के बीच में लगातार काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि हम देखते हैं कि कोरोना महामारी के कारण सारी दुनिया धराशाही हुई, लेकिन उस महामारी के दौर में भी विद्यार्थी परिषद का कार्य निरंतर चलता रहा। विद्यार्थी परिषद ने अलग-अलग स्थानों पर समस्याओं का हल निकालने के लिए निरंतर प्रयास किया एवं जगह जगह पर ब्लड डोनेशन कैंप लगाए और जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन पैकेट वितरित किए। मुख्य वक्ता ने कहा कि विद्यार्थी परिषद वर्ष भर शैक्षणिक एवं सामाजिक अनेक प्रकार के कार्यक्रम समाज हितों के लिए आयोजित करवाती रहती है। विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन होने के नाते आज के समय में विद्यार्थी परिषद हर क्षेत्र में अपना योगदान दे रहा है। अपने 74वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर अभाविप विवि इकाई के कार्यकर्ताओं ने पिंक पैटल पर विवि के छात्र समुदाय, कर्मचारी वर्ग एवं अन्य लोगों को खीर बांटकर अपना स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम के अंत में इकाई सह मंत्री नैन्सी अटल ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद व्यक्त किया।
विनायक ठाकुर।डाडा सीबा शिक्षा खंड डाडासीबा के अंतर्गत आने वाले स्कूल राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला घियोरी की पांचवीं कक्षा की छात्रा निलाक्षी का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ है। छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने अध्यापकों व माता-पिता को दिया। कक्षा अध्यापिका कुमारी निर्मल ने बताया कि निलाक्षी पढ़ने में बहुत होशियार छात्रा है। निलाक्षी की माता स्वर्ण कौर एक गृहणी हैं और एमए पास है। उनका भी बहुत योगदान निलाक्षी की सफलता में है। निलाक्षी ने न केवल अपनी पाठशाला, माता-पिता बल्कि गांव छियोरी का नाम भी रोशन किया है। पिता अश्वनी कुमार ने कहा कि उनकी बेटी ने गांव व उनके परिवार का नाम रोशन किया।
मनोज कुमार। कांगड़ा हिमाचल प्रदेश सरकार के आदेश अनुसार अटल बिहारी बाजपेयी राजकीय महाविद्यालय तकीपुर में बीए, बीएससी, बीकॉम, प्रथम द्वितीय, तृतीय वर्ष, (स्नातक स्तर) की प्रवेश प्रक्रिया 11 जुलाई से शुरू की जा रही है। इच्छुक विद्यार्थी महाविद्यालय में फॉर्म भर कर प्रवेश पा सकते हैं। फॉर्म भरने संबंधी अन्य किसी जानकारी के लिए महाविद्यालय के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
पंचायती राज संस्थान मशोबरा में आयोजित बैठक में हुआ परिषद का गठन रंजीत सिंह ठाकुर। कुनिहार विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरा के प्रधान रूप सिंह ठाकुर को सर्वसम्मति से कुनिहार विकास खंड की प्रधान-उपप्रधान परिषद का अध्यक्ष चुना गया। कुनिहार विकास खंड के सभी प्रधानों व उपप्रधानों की एक विशेष बैठक पारनू पंचायत के प्रधान केशव राम की अध्यक्षता में पंचायती राज संस्थान मशोबरा में आयोजित की गई। इस अवसर पर कुनिहार विकास खंड की प्रधान उपप्रधान परिषद का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से देवरा पंचायत के प्रधान रूप सिंह ठाकुर को अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही जगत राम बंसल, योगेश गौतम, सुनीता गर्ग तथा उर्मिल शर्मा को वरिष्ठ उप प्रधान का दायित्व सौंपा गया। प्रेम चोपड़ा, बंसीराम भाटिया, सीताराम, मधुबाला को उपाध्यक्ष का पदभार सौंपा गया व साथ ही योगराज चौहान, यशपाल, राकेश ठाकुर, किरण कौडल, सुरेंद्र शर्मा, राम चंद ठाकुर को महासचिव बनाया गया। रमेश ठाकुर, शकुंतला शर्मा तथा जगदीश अत्री को मुख्य सलाहकार बनाया गया व ओम प्रकाश शर्मा को कानूनी सलाहकार का दायित्व सौंपा गया। विदित रहे कि कुनिहार विकास खंड के सभी प्रधान व उपप्रधान आजकल पंचायती राज संस्थान मशोबरा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
मनोज कुमार। कांगड़ा भाजपा महिला मोर्चा कांगड़ा मंडल की बैठक आईपीएच विश्राम गृह कांगड़ा में महिला मंडल मोर्चा की अध्यक्षा रेखा चौधरी की अध्यक्षता में हुई। इसमें मुख्य रूप से जिला अध्यक्षा रंजू रस्तोगी, जिला महामंत्री, निशा शर्मा और जिला उपाध्यक्ष वीना थापा भी विशेष रुप से उपस्थिति हुई। वहीं, कांगड़ा महिला मंडल मोर्चा की सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अपनी रणनीति तैयार की तथा बैठक में पदाधिकारियों द्वारा अपनी-अपनी महिलाओं के बूथ पालिका सखी सहेली ग्रुप भी बनाए गए। जानकारी देते हुए महिला मोर्चा अध्यक्षा रेखा चौधरी ने बताया कि बैठक के दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। वहीं, आगामी चुनावों में महिला मोर्चा कांगड़ा पुरी तरह तैयार है। प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने व कांगड़ा से भाजपा उम्मीदवार को जिताने में अहम योगदान देगी। उन्होंने कहा कि सभी महिलाएं अपनी सक्रियता बढ़ाए और चुनाव में जीत के लिए काम करना शुरु कर दें। भाजपा की महिला मोर्चा ने बूथ लेबल तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का संकल्प भी लिया।
अशोक मलिक प्रधान, एमपी के सुरेश शर्मा महासचिव व राकेश कथूरिया बने राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोज कुमार। कांगड़ा देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन नैशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया (एनजेयूआई) के चुनाव जो गत दिवस सर्वसम्मति से संपन्न हुए, में दि ट्रिब्यून के पूर्व संपादक अशोक मलिक को एनजेयू (आई) का राष्ट्रीय प्रधान व मध्य प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार सुरेश शर्मा को महासचिव तथा हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर स्थित वरिष्ठ पत्रकार अदीप सोनी को राष्ट्रीय सचिव चुना गया।, जबकि हिमाचल के कांगड़ा से ताल्लुक रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार राकेश कथूरिया सहित 31 राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी बीबीसी के अवतार सिंह व सहायक चुनाव अधिकारी अनिल गोयल द्वारा संयुक्त रूप से घाेषित किए गए ।चुनाव परिणाम में पंजाब के हरजिंद्र सिंह लाल, झारखंड के दीपक कुमार मुखर्जी, मध्यप्रदेश के रविंद्रा बाजपेयी, तेलंगाना केवी राजेंद्रनाथ व उत्तर प्रदेश के त्रियुग नारायण तिवारी को उपप्रधान चुना गया, जबकि ओडीशा के अजय कुमार साहू, राजस्थान के भवानी शंकर जोशी, दिल्ली के विनोद कुमार व आंध्र प्रदेश के हीरल आजाद को सचिव तथा दिल्ली के संजीव कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया है।
सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री ने विजेताओं को किया सम्मानित फर्स्ट वर्डिक्ट। शाहपुर आईटीआई शाहपुर में महिला वर्ग की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के वॉलीबाल में मंडी विजेता तथा सोलन उपविजेता, कबड्डी में सोलन विजेता तथा बिलासपुर उपविजेता, खो-खो में मंडी विजेता तथा सिरमौर उपविजेता, जबकि बेडमिंटन में कुल्लू की छात्राएं विजेता तथा मंडी की छात्राएं उपविजेता रहीं। मार्चपास्ट में कुल्लु प्रथम, कांगड़ा द्वितीय तथा किन्नौर तृतीय स्थान पर रहे। जिला मंडी ने ओवर ऑल का खिताब जीता। समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर प्राप्त हो सकें। उन्हों ने कहा कि शाहपुर की आइटीआई 1962 में शुरू हुई थी और निरंतर यह संस्थान युवाओं को रोजगार दिलाने में अहम भूमिका निभा रहा है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने इस अवसर पर आईटीआई शाहपुर में प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी कौशल आपके द्वार योजना 2022 का शुभारंभ भी किया। सामाजिक न्याय मंत्री ने बताया कि आईटीआई शाहपुर प्रदेश का पहला ऐसा संस्थान है, जहां पर इस योजना को शुरू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कौशल आपके द्वार योजना का लाभ स्थानीय लोगों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि संस्थान के नजदीक रहने वाले नागरिकों को घर या ऑफिस की एसी, फ्रिज, प्लम्बिंग और वेल्डिंग आदि की रिपेयरिंग करवाने के लिए यह सेवाएं न्यूनतम दरों पर उपलब्ध करवाई जाएगी। चार दिनों तक चली राज्य स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में प्रदेश के 11 जिलों की लगभग 500 छात्राओं ने भाग लिया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने विजेताओं तथा उपविजेताओं को ट्रॉफियां देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने आईटीआई शाहपुर के प्रशिक्षणार्थियों को टूल किट भेंट किए तथा प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट बच्चों को सम्मानित भी किया। आईटीआई शाहपुर के प्रधानाचार्य संजीव सहोत्रा ने मुख्यातिथि तथा अन्य आए हुए मेहमानों का स्वागत किया तथा चार दिनों तक चली। इस प्रतियोगिता बारे विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने आईटीआई में चलाई जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों बारे जानकारी भी दी। ग्रुप अनुदेशक मनोज ने मुख्यातिथि तथा अन्य आए हुए मेहमानों का तथा इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद किया तथा आभार जताया। इस अवसर पर जिला कांगड़ा की विभिन्न आईटीआई के प्रधानाचार्य कीरत सिंह सोहल, चौन सिंह राणा, मनीष राणा, वंदना, ललित मोहन, राजेश पूरी, तिलक धीमान, महेंद्र, ग्रुप अनुदेशक मुकेश, नरेंद्र, प्रदीप, शिक्षक महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष पवन, नप शाहपुर के पार्षद शुभम, राकेश मनु, जेई अंशुल, प्रधान घरोह तिलक व जरासंध सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
ममता भनाेट। ऊना नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने एक बार फिर से प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर पलटवार किया है। मुकेश अग्निहोत्री ने जारी ब्यान में कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर गाली गलौज की भाषा पर उतर आए हैं और हर मंच से उन्हें हमें कोसने का ही काम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के शीर्ष पद पर जयराम बैठे हुए हैं और उनकी भाषा में हताशा व निराशा झलक रही है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जैसी भाषा का प्रयोग करेंगे वैसी ही भाषा में जवाब देना हम जानते हैं और जो भाषा मैं बोलूंगा वह फिर बर्दाश्त नहीं हो पाएगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री विकास नहीं कर पाए, घोटाले नहीं रोक पाए, भ्रष्टाचार नहीं रोक पाए और अब जुबान भी नहीं रोक पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की हताशा को समझ सकता हूं क्योंकि भाजपा की रैलियों में सरकारी सिस्टम से लोग आ रहे हैं और कांग्रेस की रैलियों में जनता उमड़ करके आ रही है और वह भीड़ भाजपा से देखी नहीं जा रही है, बौखलाहट का कारण बन रही है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मुझे व कांग्रेस को बुरा बोलकर कुछ नहीं होगा, बात मुद्दों की है और प्रदेश की जनता चाहती है कि मुद्दों पर बात हो, उन्होंने कहा कि हम कर्ज पर जवाब मांग रहे हैं, बेरोजगारी पर श्वेत पत्र मांग रहे हैं, हम महंगाई पर बात कर रहे हैं, हम प्रदेश की शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी पर बात कर रहे हैं, हम बिजली पर बात कर रहे हैं, सीमेंट की बात कर रहे है। मुख्यमंत्री इन बातों को सुनना नहीं चाहते, लेकिन हम रुकेंगे नहीं, हम तो प्रदेश हित की बातों को करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में रोजगार बिक रहा है, नौकरियां बेचने का काम किया जा रहा है, चोर दरवाजे से काम करने का काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपनी फीडबैक ले कि उनके बारे में जनता और अधिकारी क्या कहते हैं ? उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शोर डालते हैं लेकिन प्रधानमंत्री का रोड शो भी विफल हुआ है, लोग नहीं आए। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में रिवाज़ बदलने की बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कर रहे हैं, तो मैं उन्हें बता देना चाहता हूं कि हिमाचल का रिवाज है की यहां ताज बदले जाते हैं, राज बदले जाते हैं, सिंहासन डोलते हैं और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का समय भी आ गया है। उन्हें जाना है और यह बात उन्हें पक्के से बांध लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अब चुनावों को देखते हुए झूठी घोषणाएं करने का काम हो रहा है, एक ही दीवार पर दर्जनों उद्घाटन व शिलान्यास करने का काम हो रहा है, अब जनता की बारी आने वाली है, जनता को उनके सवालों का जवाब चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में डबल इंजन पहाड़ नहीं चढ़ पाया है, हिमाचल प्रदेश के साथ अन्याय, अत्याचार हुआ है। उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इसलिए नहीं समझ पा रहे हैं, क्योंकि वह एक्सीडेंटल मुख्यमंत्री बने हैं, इसलिए जनता का दर्द नहीं समझ सकते, हेलीकॉप्टर में घूमना और एश ही करने को सरकार समझ रहे हैं, काम जयराम की प्राथमिकता में है ही नहीं। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री यह बात याद रखें कि कांग्रेस पार्टी ने अभी कुछ महीने पहले हिमाचल प्रदेश में 4 उपचुनाव जीते हैं और आने वाले दिनों में शिमला नगर निगम का चुनाव भी जीत कर बताएंगे, हालांकि भारतीय जनता पार्टी व सरकार डरे हुए हैं। इसलिए चुनाव करवाने का साहस नहीं कर पा रहे हैं, मुकेश ने कहा कि चुनाव होते ही कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत से नगर निगम को भी जीतेंगे।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की 12 जुलाई को पालमपुर में पदयात्रा प्रस्तावित है। इसके लिए जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र से "आप" के कार्यकर्ता मोहिंदर कुमार पूर्व बीडीसी सदस्य ने बताया कि "आप" के कार्यकर्ताओं ने "आप" के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के स्वागत की तैयारियां शुरु कर दी है। वही, आप मंडल अध्यक्ष विक्रम कोंडल और मोहिंदर कुमार पूर्व बीडीसी सदस्य ने बताया कि जयसिंहपुर विधानसभा से एक हजार कार्यकर्ता पदयात्रा में शामिल होंगे।
राजेश कतनाेरिया। जवाली पुलिस थाना जवाली में मनोज कुमार ने बतौर डीएसपी कार्यभार संभाला है। मनोज कुमार इससे पहले जंगलवेरी में बतौर एसीओ (असिस्टेंट कमांडेंड ऑफिसर) कार्यरत थे। कार्यभार संभालते ही डीएसपी मनोज कुमार ने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना, यातायात नियमों की उलंघ्ना करने वालों व वाहनों में प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि नशा माफिया व खनन माफिया को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता से निपटारा किया जाएगा तथा जनता के साथ मैत्रीपूर्ण संबन्ध रखे जाएंगे।
मनाेज कुमार। कांगड़ा कांगड़ा किसान मोर्चा ने कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राकेश बबली की आकस्मिक मौत पर 2 मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इस दौरान भगवान से परिवार के लिए इस दुःख से उबरने के लिए शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। किसान मोर्चा के अध्यक्ष राजेश स्याल ने कहा कि जब से राकेश बबली ने कामगार कल्याण बोर्ड की कमान संभाली थी, तभी से उन्होंने मजदूरों के हितों में कार्य किए थे। उन्होंने कहा कि डॉ. राकेश बबली एक मिलनसार कर्मठ बेहद विनम्र एवं ईमानदार छवि के व्यक्ति थे। वहीं, भाजपा के संगठन के लिए उन्होंने दिलों जान से काम किया और प्रदेश में संगठन को मजबूत बनाया। एक ईमानदार एवं कर्मठ नेता के तौर पर उन्हें सदैव स्मरण किया जाएगा। इस दौरान जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष मनजीत, उपाध्यक्ष देवी, महामंत्री पुष्पकर नाथ, अरविंदर अवस्थित, प्रवक्ता बबलेश, विक्रांत सचिव, अरविंद महामंत्री, मयंक महाजन सहित समस्त किसान मोर्चा कार्यकारणी के सदस्य मौजूद रहे।
विनायक ठाकुर।देहरा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर द्वारा अ०भा०वि०प के स्थापना दिवस उपलक्ष्य पर “संगोष्ठी” का आयोजन विश्वविद्यालय सभागार में किया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थीपरिषद संगठनात्मक जिला देहरा के जिला संयोजक प्रशांत ने प्रैस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया की अखिल भारतीय विद्यार्थी पारिषद छात्रों के विकास व समाज विकास के साथ राष्ट्र पुनर्निर्माण के ध्येय के साथ समाज में कार्यकर्ता गतिमान है।इसी क्रम में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश इकाई द्वारा ”राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस” के उपलक्ष पर संगोष्ठी का आयोजन किया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के निदेशक डॉ मदन मोहन पाठक जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रांत उपाध्यक्ष डॉ ज्योति पराशर जी उपस्थित रहे। मुख्यातिथि डॉ. मदन मोहन पाठक जी ने “विद्यार्थी जीवन” विषय पर छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि" आज के समय में विद्यार्थीयों को संगठित रहकर “संघे शक्ति कलयुगे" जैसे वाक्यो को जीवन में चरितार्थ करना चाहिए तथा विद्या धन की प्राप्ति के लिए गतिशील रहना चाहिए ,विद्यार्थी का पहला धर्म विद्या ग्रहण करना होता है। विशिष्ठ अतिथि डॉ ज्योति पराशर ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संगठन की भूमिका पर वक्तव्य देते हुए कहा कि,”आज विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बडा छात्र संगठन है तो इसके पीछे कोई शक्ति है तो वो कार्यकर्ताओं व विद्यार्थीयों की शक्ति है जिनके विश्वास व कार्यकर्ताओं की कडी मेहनत व संघर्ष से आज समाज में विद्यार्थी परिषद प्रभावी व सक्रिय भूमिका अभिनित करती है। इस संगोष्ठी में 90 के लगभग कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अब पूरे प्रदेश में सफलता पूर्वक अपनाई जा रही प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना प्रतिमा राणा। पालमपुर पूरे प्रदेश के किसान अब प्राकृतिक खेती की और अग्रसर हो रहे हैं। 2018 से प्राकृतिक खेती को प्रदेश में बढ़ावा देने के लिए कई सफल प्रयास किए गए हैं, जिसमें छोटे किसान से लेकर बड़े दर्जे के किसानों को जागरूक किया गया। इसी संदर्भ में सभी ग्राम प्रधानों को प्राकृतिक खेती में जागरुक करने के लिए ग्राम प्रधान जागरुकता शिविर विकास खंड भवारना बीडीओ सभागार व पंचरूखी में ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया गया। इसमें भवारना विकास खंड के 39 प्रधानों ने ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से भाग लिया और प्राकृतिक खेती के गुर समझे और साथ में ही पंचरुखी विकास खंड के 29 प्रधानों ने ऑनलाइन माध्यम से इस प्रशिक्षण शिविर से भाग लिया। जागरूकता शिविर की शुरुआत परियोजन निदेशक आत्मा कांगड़ा डॉ. शशि पल अत्री ने की उन्होंने बताया की किस तरह केमिकल खेती से हमारी धरती, वायु, पर्यावरण दूषित हो रही है और किस तरह हमारी धरती इस प्रकृति में कार्य करती है और हम किस तरह इसको दूषित करने में लगे है। उन्होंने मिट्टी की गुणवत्ता के साथ साथ प्राकृतिक खेती के स्तंभ जैसे सह फसल, अच्छाधन, केंचूए की विशेषताएं बताई और ग्राम प्रधान को इस खेती से जुड़ने की प्रेरणा दी और शुरवाती समय के लिए थोड़े से ही भूमि को प्राकृतिक खेती में लाने का आग्रह किया। इसके बाद आत्मा कृषि विभाग अधिकारियों ने इस शिविर को आगे बढ़ाया और ग्राम प्रधानों को प्राकृतिक खेती के अन्य गुर बताए, जिसमें देसी गाय की पहचान, केंचुए की मिट्टी में गतिविधि और प्राकृतिक खेती में उपयोग होने वाले घटकों के बारे में बताया। इसमें विकास खंड से भवारना प्राकृतिक खेती ट्रेनर फार्मर अश्वनी कुमार ने घटक बना कर ग्राम प्रधानों को प्रैक्टिकल डेमो दिखाया। अंत में परियोजना निदेशक आत्मा डॉ. अत्री ने सभी ग्राम प्रधानों से आग्रह किया गया की वह अपनी अपनी पंचायत में प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना का प्रचार करे और अपनी पंचायत के किसानों को जागरूक करें और कम से कम अपनी पंचायत से एक गांव को प्राकृतिक खेती में परिवर्तित करें व मॉडल फार्म स्थापित करने मे सहायता करें। प्राकृतिक खेती पर ग्राम प्रधानों का जागरूकता शिविर प्रत्येक विकास खंडों में 20 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा और डॉ. अत्री ने जिला के सभी ग्राम प्रधानों से आग्रह किया कि इन शिविरों में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने कृपा करें।
विवि में जल्द शुरू की जाए वीरभद्र सिंह पीठ : मनोज चौहान एनएसयूआई ने एचपीयू कैंपस में श्रद्धा सुमन अर्पित कर वीरभद्र सिंह को किया याद फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला शुक्रवार को एनएसयूआई द्वारा आधुनिक हिमाचल के निर्माता व प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रहे स्व० वीरभद्र सिंह को उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर याद करते हुए एचपीयू कैंपस में उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए जिसमें एचपीयू के छात्रों, शिक्षकों व गैर शिक्षक वर्ग ने राजा साहब की प्रतिमा पर फूल अर्पित कर उन्हें याद किया। एनएसयूआई ने इस अवसर पर कुलपति को ज्ञापन पत्र सौंपा जिसके माध्यम से NSUI ने एक बार फिर छात्र समुदाय की उस मांग को उठाया जो पिछले वर्ष राजा साहब के निधन के उपरांत प्रदेशभर के छात्रवर्ग द्वारा की गई थी। एनएसयूआई के प्रदेश संगठन महासचिव मनोज चौहान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में शिक्षा के विकास हेतु हर क्षेत्र मे जगह जगह कॉलेज व स्कूल खोलने का श्रेय राजा वीरभद्र सिंह को जाता है। शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किये गए इस अतुलनीय योगदान को ध्यान में रखते हुए छात्र समुदाय मांग करता है कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का नाम पूर्व मुख्यमंत्री स्व० राजा वीरभद्र सिंह के नाम पर रखा जाए। इसके अतिरिक्त एनएसयूआई ने एचपीयू में वीरभद्र पीठ को खोलने और उसके अंतर्गत अध्यापन कार्य को शीघ्र शुरू करने की मांग उठाई।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार सिंगल यूज प्लास्टिक से बने सभी उत्पादों पर पहली जुलाई से सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसे में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा सभी रिटेलर व होलसेलर से सिंगल यूज प्लास्टिक से बने उत्पादों का स्टॉक खत्म करने की पहले ही सलाह दी जा चुकी है। वहीं, कुनिहार बाजार में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड रीजनल ऑफिस परमाणु से जूनियर इन्वायरमेंटल इंजीनियर अनुराग रैना ने कुनिहार बाजार का औचक निरीक्षण किया। वहीं, उन्होंने कुनिहार व अर्की में 4 दुकानदारों के चालान भी काटे। साथ ही उन्होंने सभी व्यापारियों को सचेत किया और जानकारी दी कि किसी भी दुकानदार के पास सिंगल यूज प्लास्टिक पाया जाता है, तो उसके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि अब अगर कोई रिटेलर या होलसेलर सिंगल यूज प्लास्टिक से बना उत्पाद बेचता है तो फिर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से उसके खिलाफ संबंधित नियमों के तहत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उत्पाद में प्लास्टिक की मात्रा के हिसाब से चालान किया जाएगा। जितनी ज्यादा प्लास्टिक की मात्रा होगी, उतना ही ज्यादा राशि का चालान काटा जाएगा। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पास पंजीकृत विनिर्माताओं, ब्रांड मालिकों, आपूर्तिकर्ताओं एवं स्टॉकिस्ट का नियमित रूप से निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार पर्यावरण के लिहाज से नुकसानदेह माने जाने वाले एसयूपी यानी सिंगल यूज प्लास्टिक से बने उत्पादों पर पाबंदी को सख्ती से लागू कर रही है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा 30 जून तक मौजूदा स्टॉक को हटा लेने को कहा गया था। उसके बाद एक जुलाई से सघन अभियान चलाया जाएगा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से सिंगल यूज प्लास्टिक से बने चम्मच, गिलास, कटोरी, कांटा, चाकु आदि 19 उत्पादों पर लागू प्रतिबंध को अमल में लाने के लिए अभियान चलाया गया है।
समर नेगी। रिकांगपिओ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों द्वारा किन्नौर जिला के मुख्यालय में अब निर्धारित मापदंडाें के विरूद्ध व प्रतिबंधित प्लास्टिक वस्तुओं को बेचने वाले व्यवसाइयों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया गया है तथा विभाग द्वारा औचक निरीक्षण किया जा रहा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के रामपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारियों द्वारा गत दिवस रिकांगपिओ में विभिन्न दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया तथा हिमाचल प्रदेश बायोडिग्रेडेबल गाॅरबेज (कंट्रोल अधिनियम-1995) के तहत चालान किया गया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा व्यवसायिों को एसयूपी के तहत चिन्हित वस्तुएं न बेचने के लिए भी जागरूक किया गया।
समर नेगी। रिकांगपिओ उपमण्डलाधिकारी किन्नौर एवं निर्वाचक रजीस्ट्रीकरण अधिकारी किन्नौर-68 अनुसूचित जनजाति विधानसभा डाॅ. मेजर शशांक गुप्ता ने आज विधानसभा के तहत आने वाले सुपरवाईजर की बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दिए कि 15 दिन के भीतर 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में पंजीकृत करना सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि किन्नौर-68 अनुसूचित जनजाति विधानसभा क्षेत्र के ऐसे सभी मतदाता जिनकी आयु 18 से 19 वर्ष के बीच है तथा इनके नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं हैं के नाम बी.एल.ओ के माध्यम से दर्ज किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय तथा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में गठित मतदाता साक्षरता कल्बों में भी युवाओं को मतदाता सूचि में नाम दर्ज करने के लिए प्रेरित व जागरूक किया जाएगा ताकि कोई भी युवा मतदाता जिसकी आयु 18 वर्ष से अधिक है वह अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करने से वंचित न रह पाए। उन्होंने कहा कि मतदाता साक्षरता कल्बों में बी.एल.ओ को बुलाकर मौके पर ही ऐसे युवा जिनके नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है के नाम मौके पर ही दर्ज किए जाएंगे। इस अवसर पर तहसीलदार निर्वाचन व विभिन्न सुपरवाईजर उपस्थित थे।
रिज से 7.64 करोड़ मूल्य के 21 अत्याधुनिक दमकल वाहनों को हरी झंडी दिखाई फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज शिमला शहर में लगभग 55 करोड़ रुपये की चार विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास किए, जिसमें दाड़नी का बगीचा शिमला में 19.82 करोड़ से निर्मित होने वाली सब्जी मंडी, खलिनी चौक पर 9.82 करोड़ से निर्मित होने वाला फ्लाईओवर, विकास नगर के समीप 7.62 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले फुट ओवर ब्रिज के चरण-दो और तीन तथा ढली में 17.18 करोड़ से निर्मित होने वाले बस स्टैंड, परिवहन कार्यालय, कार्यशाला और वाणिज्यिक परिसर शामिल हैं। ढली में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सभी परियोजनाएं शिमला शहर के लिए मील पत्थर साबित होंगी और इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि शिमला न केवल प्रदेश की राजधानी है, बल्कि इसे ब्रिटिश शासनकाल में भारत की ग्रीष्मकालीन राजधानी और प्रमुख पर्यटन स्थल होने का गौरव भी प्राप्त है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिमला शहर को स्मार्ट सिटी के रुप में विकसित करने के साथ इसके पुराने गौरव को पुनः बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सड़कों को चौड़ा करने, पैदल पथ और पार्किंग स्लॉट बनाने, पानी की आपूर्ति में सुधार सहित पार्कों के सौंदर्यीकरण करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2018 की गर्मियों में जल संकट के पश्चात शिमला शहर में 70 करोड़ की चाबा जलापूर्ति योजना नौ महीने के रिकॉर्ड समय में पूरी की गई। उन्होंने कहा कि इससे शिमला शहर की पानी की समस्या का समाधान हो गया है। उन्होंने पिछली सरकार पर शिमला शहर के लोगों के हितों की अनदेखी करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने राजधानी के लोगों की सुविधा के दृष्टिगत शिमला शहर के लिए कई परियोजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि आईजीएमसी शिमला के नए ओपीडी खंड के निर्माण के लिए वर्तमान सरकार द्वारा पर्याप्त बजट उपलब्ध करवाया गया है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्षी नेता इस भवन का श्रेय लेने की प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला शहर के लिए 1813 करोड़ की जलापूर्ति योजना का निर्माण किया जा रहा है। इस योजना के पूरा होने पर शिमला वासियों को 24 घंटे जलापूर्ति सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि ढली में डबल लेन सुरंग का निर्माण किया जा रहा है। इससे मार्ग पर वाहनों का निर्बाध आवागमन सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि आजादी के उपरांत शिमला शहर में एक भी सुरंग का निर्माण नहीं हुआ। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी क्षेत्रों का अभूतपूर्व विकास सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों के दौरान समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य गरीबों और समाज के कमजोर वर्गों का सामाजिक-आर्थिक उत्थान सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह खामोशी से कार्य करने को प्राथमिकता देते हैं और प्रतिशोध की राजनीति में विश्वास नहीं करते। उन्होंने प्रदेश और प्रदेशवासियों के प्रति उनके स्नेह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने राजग सरकार के आठ वर्ष पूरे होने का समारोह मनाने के लिए शिमला और मुख्य सचिवों के सम्मेलन के आयोजन के लिए धर्मशाला को चुना, जो राज्य और यहां के लोगों के प्रति उनके स्नेह को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के राज्य के लगातार दौरे कांग्रेस नेताओं को शायद रास नहीं आ रहे हैं। जय राम ठाकुर ने कहा कि मंडी में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शीघ्र आरंभ की जाएगी और रेल नेटवर्क को भी सुदृृढ़ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए शिमला शहर के लिए 20 और धर्मशाला शहर के लिए 15 इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि तारादेवी में चार्जिंग स्टेशन भी स्थापित किया जाएगा। इससे पहले मुख्यमंत्री ने आज शिमला के रिज से 7.64 करोड़ रुपये मूल्य के 21 अत्याधुनिक दमकल वाहनों को राज्य के विभिन्न भागों के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने अमृत मिशन के अन्तर्गत 20 करोड़ लागत से बनने वाली सब्जी मंडी और अन्य विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिला रखने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह परियोजनाएं स्थानीय लोगों के साथ-साथ प्रदेश की राजधानी शिमला आने वाले पर्यटकों को विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करने में सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 17 करोड़ की लागत से ढली बस अड्डे का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने शिमला शहर के लोगों से आग्रह किया कि शिमला को सही मायनों में स्मार्ट सिटी बनाने के लिए प्रशासन का सहयोग करे। उन्होंने गरीबों और जरूरतमंदों के उत्थान के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं आरंभ करने के लिए भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कसुम्पटी के भाजपा मंडलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने मुख्यमंत्री व अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। सक्षम गुड़िया बोर्ड की अध्यक्ष रूपा शर्मा, हिमफेड के अध्यक्ष गणेश दत्त, एपीएमसी के अध्यक्ष नरेश शर्मा, कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भण्डारी, भाजपा नेता विजय ज्योति सेन और डॉ. प्रमोद शर्मा व हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार सहित अन्य वरिष्ठ नेता इस अवसर पर उपस्थित थे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट अर्की के दाड़लाघाट में करीब साढ़े चार वर्षों से तैयार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को शुरू करने को लेकर सरकार की ओर से मंजूरी तो मिल गई है, लेकिन सरकार द्वारा इसे शुरू करने में देरी की जा रही है। पिछले दिनो मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में सीएचसी दाड़लाघाट केंद्र खोलने ओर इसके सुचारू संचालन के लिए 8 विभिन्न श्रेणियों के पदों को भरने के लिए मंजूरी दे दी गई थी, लेकिन इतना समय हो जाने के वावजूद भी सरकार की ओर से अभी तक इस भवन को शुरू करने व विभिन्न श्रेणियों के पदों को भरने को लेकर अधिसूचना जारी होने के बाद भी शुरू नही किया जा रहा है। अगर समय रहते इसे शुरू किया जाता है तो आने वाले समय में दाड़लाघाट क्षेत्र के साथ लगती पंचायतों के लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। यहाँ के लोगो को अब अर्की, बिलासपुर व शिमला का रुख नहीं करना पड़ेगा। गौरतलब है कि करीब साढ़े चार साल पूर्व बनकर तैयार सीएचसी दाड़लाघाट का उद्घाटन 11 माह पूर्व अगस्त 2021 में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया था। उद्घाटन के बाद भी सरकार द्वारा इसे शुरू न किए जाने को लेकर लोगों में रोष था। इसके शुरू न किए जाने के पीछे कारण यह बताए जा रहे थे कि 2 करोड़ 87 लाख 56 हजार रुपए से निर्मित भवन में बेड समेत जरूरी सामान की खरीदारी के साथ पदों की स्वीकृति नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों ने मंत्रिमंडल द्वारा इसे शुरू करने व विभिन्न श्रेणियों के 8 पदों को भरने की मंजूरी का स्वागत तो किया है, लेकिन इतना समय हो जाने के बाद भी सरकार की तरफ से शुरू करने को लेकर कोई प्रयास नही किया जा रहा।लोगों ने सरकार व प्रशासन से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द इस भवन को शुरू करने के साथ उम्मीद जताई है कि इसके जल्द शुरू होने से लोगों को आने वाले समय में इसका लाभ मिलेगा। सरकार भवन को शुरू करने में ध्यान नहीं दे रही स्थानीय लोगों में कुनिहार बीडीसी की अध्यक्षा सोमा कौंडल, बीडीसी के पूर्व उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर, प्रधान दाड़ला बंसी राम भाटिया, उपप्रधान हेमराज ठाकुर, पंचायत सदस्य ललित गौतम, पूर्व प्रधान पारनु विद्या सागर शर्मा, पूर्व उपप्रधान मनीराम, पूर्व बीडीसी सदस्य हीरा लाल ठाकुर, प्रेम केशव, मदन मोहन, दीपक गजपति सहित अन्य लोगों का कहना है कि सीएचसी अस्तपाल को शुरू किया जाये ताकि जनता को हो रही परेशानी दूर हो सके। लोगो का कहना है कि सीएचसी भवन का निर्माण कार्य हुए काफी समय हो चुका है लेकिन मुख्यमंत्री द्वारा पिछले दिनों अर्की प्रवास के दौरान इस भवन का लोकार्पण तो कर दिया और मंत्रिमंडल की बैठक में इसे सुचारू संचालन के किए 8 विभिन्न श्रेणियों के पदों को भरने के लिए मंजूरी दे दी, लेकिन इस भवन को अभी तक शुरू व स्टाफ की नियुक्ति करने में ध्यान नहीं दिया। उन्होंने मांग की है कि सीएचसी भवन को जल्द शुरू कर लोगो को सुविधा प्रदान की जाए। जब इस बारे में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रत्न सिंह पाल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जल्द ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दाड़लाघाट में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलना शुरू हो जाएगी। रत्नपाल सिंह ने कहा कि यहां जल्द ही स्टाफ की नियुक्ति होने वाली है। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रत्न सिंह पाल ने कहा कि 2007 से 2012 के दौरान भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल ने इस स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा पीएचसी से बढ़ा कर सीएचसी किया था, लेकिन वर्ष 2012 की कांग्रेस सरकार ने इस स्वास्थ्य केंद्र को डीनोटिफाइड करते हुए सीएचसी से ईएसआई करने की घोषणा की। रत्न सिंह पाल ने बताया कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में एक बार फिर लोगों की समस्याओं को समझ हुए प्राथमिकता के आधार पर इस स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा बढ़ाकर ईएसआई से सीएचसी किया है ताकि अस्पताल में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि इस स्वास्थ्य केंद्र के सुचारू संचालन के लिए प्रदेश मंत्रिमंडल ने आठ विभिन्न श्रेणियों के पदों को भरने की मंजूरी दे दी हैं और जल्द ही यहां पर डॉक्टरों की नियुक्ति होने वाली है। वही, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजन उप्पल से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दाड़लाघाट की सरकार द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है, जैसे ही स्टाफ के आदेश हो जाएंगे इसको शुरू कर दिया जाएगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला वन विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा आज आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत हरियाली महोत्सव आयोजित किया गया, जिसके तहत प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देश की आजादी की 75वींे वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे आज़ादी का अमृत महोत्सव के दौरान आज पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा दिल्ली में हरियाली महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसके तहत देश के 75 नगर वनों में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया, जिसमें हिमाचल प्रदेश के सात चिन्हित स्थानों पर भी पौधरोपण किया गया। अजय श्रीवास्तव, प्रधान मुख्य अरण्यपाल (वन बल प्रमुख), हिमाचल प्रदेश की अध्यक्षता में शिमला वन वृत के पलग में पौधरोपण किया गया। इसके अतिरिक्त बिलासपुर वन वृत के अंतर्गत करलोटी, धर्मशाला वन वृत के अंतर्गत सिद्धबाड़ी व कालापुल, मंडी वन वृत के अंतर्गत सुंदर वन, सोलन वन वृत के अंतर्गत दतियार व नाहन वन वृत के अंतर्गत सतौन में हरियाली महोत्सव के दौरान स्थानीय समुदायों के सहयोग से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हरियाली महोत्सव को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य वनों व वन्य जीवों के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें पेड़ों का महत्व व उनका संरक्षण तथा विश्व में जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभावों को कम करने में वनों कीे भूमिका के प्रति जागरूक करना है।
मनाेज कुमार। कांगड़ा राजकीय महाविद्यालय मटौर में सत्र 2022-23 के लिए महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. शुभ्रा गुप्ता द्वारा विवरणिका (प्रोस्पेक्टस) का अनावरण किया गया। प्राचार्या ने प्रोस्पेक्टस समिति के समन्वयक डॉ. अतुल आचार्य व सदस्यों प्रो. दिनेश जमवाल, डॉ. प्रवेश गिल एवं प्रो. नीरज कौशल को बधाई देते हुए उनका आभार प्रकट किया कि उनके अथक प्रयास से समय पर विवरणिका उपलब्ध हो सकी। विवरणिका में महाविद्यालय में “मृदा संरक्षण” थीम के प्रति जागरूकता जगाने का प्रयास किया है। प्राचार्या ने विद्यार्थियों को मृदा संरक्षण के प्रति, मृदा को रसायन मुक्त बनाने, भूमि के कटाव को रोकने, मृदा की गुणवत्ता बढ़ाने तथा भू-जल के स्तर को कम होने से बचाने के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया। प्राचार्या ने यह जानकारी दी कि विद्यार्थी किसी भी कार्य दिवस पर महाविद्यालय से प्रोस्पेक्टस प्राप्त कर सकते हैं। प्रोस्पेक्ट्स में दाखिले संबंधी व महाविद्यालय की अन्य सभी जानकारियां स्पष्ट रूप से उपलब्ध हैं।
हाटी समुदाय के तीन लाख लोगों की लंबे समय से चल रही जनजातीय अधिकार की मांग अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। अब इसे कोई भी ताकत नहीं रोक सकती। देश के गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व्यक्तिगत तौर पर इस मुद्दे की पैरवी कर रहे है। यह बात केंद्रीय हाटी समिति के अध्यक्ष डॉ अमिचंद कमल ने हाटी रिसर्च विंग की ओर से आयोजित संगोष्ठी में कही। उन्होंने कहा की इसमें सभी लोगों का फायदा होगा और क्षेत्र का फिर से उत्थान होगा। भारत सरकार की कैबिनेट में मामला जाने वाला है और शीघ्र ही लोगो को उनका हक मिलेगा, वही सिरमौर हाटी विकास मंच के अध्यक्ष प्रदीप सिंह सिंगटा ने कहा कि कुछ लोग हाटी मुद्दे पर दुष्प्रचार फैला रहे है, जबकि ऐसी ताकतों के मंसूबे कभी भी सफल नहीं होगे। पहले भी हमने ऐसी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दिया है और आगे भी इस प्रकार की ताकते तीन लाख लोगों का कुछ नहीं बिगाड़ सकती। लोगों को शीघ्र ही उनका हक मिलेगा। इसमें किसी भी जाति, पंथ, धर्म का कोई भी नुकसान नहीं होगा। रिसर्च विंग के मुख्य सलाहकार आत्मा राम भिल्टा ने कहां कि जनजातीय घोषित होने से शिक्षा और विकास अधिक होगा। ट्राईबल सब प्लान में केंद्र सरकार से क्षेत्र के लिए बहुत अधिक बजट आएगा और लोगों को रोजगार के अधिक साधन उपलब्ध होंगे। अभी हिमाचल में जिला सिरमौर विकास, शिक्षा, रोजगार के मामले में अंतिम पायदान पर है। जनजाति घोषित होने से यहां पर काफी उन्नति होगी। इसके लिए सभी लोगों को आगे आना चाहिए, इस संगोष्ठी में रिसर्च विंग के सयोंजक काकू राम, नितिन, साक्षी तोमर, यशपाल शर्मा ने कहा कि अब केंद्र सरकार को शीघ्र ही इस विषय पर नोटिफिकेशन जारी कर देनी चाहिए। अब तमाम संवैधानिक रिपोर्ट्स गिरीपार के लोगों के पक्ष में है इसमें केंद्र सरकार को किसी भी प्रकार की देरी नहीं करनी चाहिए। इस मौके पर सपना सूर्या, प्रियंका ठाकुर, पंकज ठाकुर, कपिल सिंगटा, वीरेंद्र शर्मा, यशपाल, उमेश राणा, राकेश तोमर, राहुल ठुंडू, वीरेंद्र पुंडीर, कपिल कपूर, अंजना शर्मा, अज्जू तोमर, बाबूराम, योगेंद्र सिंह, सुरजीत, रविंदर, दिशांत चौहान आदि ने अपने विचार रखे।
जयसिंहपुर विधानसभा के तहत शुक्रवार को ग्राम पंचायत आलमपुर, जांगल व बालकरुपी में आम आदमी पार्टी के जन संपर्क अभियांन के तहत सतीश कुमार ने लोगों से जनसंवाद किया और लोगों को आम आदमी पार्टी से जोड़कर केजरीवाल की नीतियों की जानकारी दी। वही सतीश कुमार ने बताया कि लोग अब कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी से दुखी हो चुके है जिसके चलते अब लोग दिल्ली और पंजाब की तरह हिमाचल में भी बदलाव चाहते हैं। सतीश कुमार ने यह भी कहां कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता लोगों के घर जाकर उनकी समस्याओं को सुनगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली मॉडल की तरह हिमाचल में भी जनता को रोजगार, शिक्षा और स्वस्थ्य सुविधा मिल सके इसके लिए आम आदमी पार्टी को प्रदेश में जितवाना होगा। इस अवसर पर सतीश कुमार, लकी पूरी , रीता ठाकुर के साथ अन्य आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
मुनीष ठाकुर। इंदाैरा पुलिस थाना नूरपुर के अंतर्गत आते क्षेत्र तलाड़ा में गुरुवार रात मीट-मच्छली की दुकान पर आपसी बहसबाजी में एक व्यक्ति ने छुरा घोंप कर गारन निवासी ओंकार उर्फ सोनी की हत्या कर दी। चंद्र कुमार पुत्र हरनाम सिंह निवासी गारन डाकघर गुरियाल ने पुलिस को दिए गए बयान में बताया कि वो तलाड़ा नामक स्थान पर मछली तथा अंडा फ्राई की दुकान करता है। गुरुवार रात लगभग 9:30 बजे मिंटू, रघु, ओंकार उर्फ सोनी व प्रताप नाम के चार लोग उसकी दुकान पर आए और उन्होंने अंडे फ्राई करने के लिए कहा। उसने उनको अंडे फ्राई करके दे दिए। इस दौरान वो अपने साथ लाई शराब को वहां पर पीने लगे। इसी बीच कुलबीर सिंह उर्फ फौजी पुत्र प्रेम सिंह गांव धनेटी चरुड़ियां तहसील फतेहपुर उसकी दुकान पर आया और ओंकार सिंह उर्फ सोनी को गालियां देने लगा। इसी बीच उनकी बहसबाजी शुरू हो गई।बहसबाजी के दौरान कुलवीर सिंह उर्फ फौजी ने अपनी जेब से एक छुरा निकाला और ओंकार सिंह उर्फ सोनी के पेट में घौंप दिया। जिससे ओंकार सिंह उर्फ सोनी जमीन पर गिर पड़ा। और उसके शरीर से खून बहने लगा। कुलदीप सिंह उर्फ फौजी वहां से भाग गया। सभी ने मिलकर ओंकार सिंह उर्फ सोनी को राजा का तालाब के निजी में पहुंचाया। यहां पर कुछ ही समय के बाद ओंकार सोनी की मौत हो गई। पुलिस थाना नूरपुर की टीम ने मौके पर पहुंचकर 302 भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज कर।लिया है। इसी बीच पुलिस द्वारा आरोपी कुलबीर सिंह उर्फ फौजी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एएसपी नूरपुर सुरिंद्र शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


















































