ज्वाली विधानसभा से आम आदमी पार्टी के हिमाचल प्रदेश के युवा मोर्चा के संयुक्त सचिव निखिल महाजन ने बताया कि हिमाचल में 12 जुलाई को पालमपुर में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बदलाव मार्च में शिरकत करेंगे। इस संदर्भ में प्रदेश युवा मोर्चा के संयुक्त सचिव निखिल महाजन ने प्रदेश के सभी पदाधिकारियों और विधानसभा के पदाधिकारियों से निवेदन किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में 12 जुलाई को पालमपुर में पधारे। निखिल महाजन ने कहा कि 75,000 करोड के कर्ज में डूबे हुए हिमाचल को बचाने के लिए और हिमाचल प्रदेश में बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा की दुर्दशा को सुधारने के लिए आम आदमी पार्टी का साथ दें। उन्होंने यह भी बताया वदलाव यात्रा के दौरान प्रदेश के लोग आम आदमी पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे है। और लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। निखिल महाजन ने जवाली विधानसभा क्षेत्र व प्रदेश के लोगों से अपील की है कि 12 जुलाई को पालमपुर मै होने वाली वदलाव यात्रा मै अरविंद केजरीवाल के विचार सुने और आम आदमी पार्टी का मनोबल भी बढ़ाये।
पट्टाबरावरी के निर्माणाधीन श्री बाँके बिहारी मंदिर परिसर में गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष पर श्री बाँके बिहारी विश्व मंगलम सेवाधाम के सौजन्य से 11 जुलाई से 17 जुलाई तक सात दिवसीय श्री मदभागवत कथा का आयोजन स्थानीय मन्दिर निर्माण कमेटी द्वारा किया जा रहा है। सेवाधाम के मीडिया प्रभारी डी डी कश्यप तथा मन्दिर कमेटी सदस्य सन्तराम कौंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि इसका शुभारंभ प्रशिद्ध आचार्य श्री हरिजी महाराज द्वारा 11 जुलाई को कलश यात्रा से किया जाएगा। कलश यात्रा दोपहर 2 बजे आरम्भ होगी व 3 बजे कलश स्थापना व पूजा अर्चना की जाएगी तदोपरांत सांय 4 से 6 बजे तक कथा प्रवचन होंगे 12 जुलाई से कथा का समय दोपहर 1 बजे से सांय 4 बजे तक का रहेगा। 17 जुलाई को 11 बजे पुर्णाहुति होगी इसके बाद श्री हरिजी महाराज अपनी मधुर वाणी से गुरु व शिष्य के महत्व का ज्ञान अमृत भक्तों पर बरसाएंगे। कथा आयोजको ने श्री हरि जी महाराज के सभी शिष्यों व समस्त क्षेत्र वासियो से इस आयोजन में पहुंचने की अपील की है।
हिमाचल प्रदेश में मानसून की शुरुआत के साथ ही बारिश ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। मंगलवार देर रात से शिमला में लगातार भारी बारिश का क्रम जारी है। भारी बारिश के चलते शिमला के ढली इलाके में भूस्खलन हुआ। भूस्खलन की वजह से सड़क किनारे सो रही एक युवती की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हैं। घायलों का इलाज आईजीएमसी में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक यह युवतियां मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली हैं और सड़क किनारे दवा बेचने का काम करती हैं। मृतिका की पहचान 14 वर्षीय करीना के रूप में हुई है, जबकि 16 वर्षीय आशा और 14 वर्षीय कुलविंदर भूस्खलन की चपेट में आने से घायल हुई हैं।
राजकीय महाविद्यालय मटौरमें नए सत्र (2022-23) के लिए प्रवेश प्रक्रिया की समय सारिणी निर्धारित कर दी गयी है। कॉलेजों में 11 जुलाई 2022 से कला एवं वाणिज्य संकाय में प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया और दूसरे और तीसरे वर्ष के छात्रों की रोलऑन एडमिशन की जाएगी। प्राचार्या शुभ्रा गुप्ता ने छात्रों से आह्वान किया है कि वे सब महाविद्यालय में अपने साथ प्रवेश प्रक्रिया के लिए सम्बंधित दस्तावेज लेकर आएँ। प्रवेश प्रक्रिया के लिए विवरण पुस्तिका महाविद्यालय परिसर में सम्बंधित कर्मचारी से लेकर विद्यार्थी प्रवेश प्रपत्र एवं साथ में ज़रूरी फ़ॉर्म भर के सम्बंधित समिति के पास जा कर दाख़िला प्रक्रिया को पूरा करेंगे। नियमित शिक्षण कार्य 1 अगस्त 2022 से प्रारंभ होगा।
कुसुंपटी विधानसभा क्षेत्र के चमयाना पुल का कार्य पिछले तीन साल से लटका हुआ है, हर बरसात में इस पुल के ना होने से कोई ना कोई समस्याएं उत्पन्न हो जाती है। 2017 में कुसुम्पटी विधान सभा क्षेत्र से भाजपा की प्रत्याशी और भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य विजयज्योति सेन ने कहा कि चमयाना पुल का कार्य पिछले 3 वर्षों से लटका हुआ है। इस वर्ष की बरसात शुरू भी नहीं हुई और परिणाम पहले ही नज़र आ रहे है। उन्होंने कहा कि मंगलवार देर रात हुई बारिश के कारण चमयाना पुल के पास पानी के साथ मलवा बह कर आया और 2 गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने कहा कि इसका जिम्मेदार कोन है? क्षेत्र के विधायक कहा लापता है? विधायक को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने खा कि ये सवाल मेरा नही है बल्कि ये सवाल हर उस व्यक्ति का है जो इस सड़क मार्ग से सम्बन्ध रखता है। विजयज्योति सेन ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से आपने ऐसा कोई भी कार्य नहीं किया है जिसे हम विकास कार्य में गिन सके।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला श्रवण बाधित दिव्यांगजनों को मुख्यधारा में लाने के लिए कार्यशील युवा कलाकार एवं दिल्ली से कार्यकर्ता अपूर्व ओम ने आज राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल को युवा कलाकार ने स्वयं बनाया गया उनका चित्र भेंट किया। राज्यपाल ने उन्हें हिमाचली टोपी और शॉल भेंट कर सम्मानित किया और उनकी प्रतिभा की सराहना की। विभिन्न विषयों पर उनके द्वारा बनाए गए चित्र स्वयं अपनी कहानी बयां करते हैं, जिसके चलते उन्हें संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों के लिए एक युवा अधिवक्ता के रूप में सम्मानित किया गया है तथा भारत के राष्ट्रपति द्वारा दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। राज्यपाल ने कहा कि यह सराहनीय है कि वह पहले से उपलब्ध अनेक डिजिटल तकनीकों का उपयोग करने की वकालत करते हैं, जैसे कि वॉयस-टू-टेक्स्ट ऐप, जो कि दिव्यांगजनों को एक-दूसरे के साथ संवाद करने में सहायता प्रदान करते हैं। अपूर्व एक योग प्रशिक्षक, स्केच कलाकार और 2डी/3डी हैंगिंग मॉडल आर्किटेक्ट भी हैं और उन्होंने दुनिया भर की प्रमुख हस्तियों से भेंट कर उन्हें अपनी कलाकृतियां प्रस्तुत की हैं। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा भी उपस्थित थे।
नगरोटा में टूरिस्ट साइट विकसित करने को डीपीआर बनाने के निर्देश गग्गल-लंज-मशरूर-नगरोटा सूरियां-हरिपुर गुलेर की भी बनेगी डीपीआर इको पार्क निर्मित करने के लिए भी वन विभाग को दिए निर्देश फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला कांगड़ा जिला में ग्रामीण पर्यटन स्थलों एवं पर्यटन मार्गों को विकसित करने के लिए प्लान तैयार किया जा रहा है, ताकि पर्यटन को बढ़ावा मिल सके और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं भी दी जा सकें। इसके लिए लोक निर्माण विभाग, वन विभाग को डीपीआर भी तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। यह जानकारी उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने मंगलवार को डीसी कार्यालय के सभागार में ग्रामीण पर्यटन साइट्स तथा पर्यटन मार्गों को विकसित करने के संदर्भ में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक तौर पर नगरोटा बगबां में टूरिज्म साइट्स विकसित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं, जिसमें सूचना केंद्र, रेस्तरां, वॉश रूम, सोवनियर शॉपस, भवनों का सौंदर्यीकरण, पार्किंग सुविधा, साइनेजिज इत्यादि तैयार करने के लिए कहा गया है, ताकि पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके। इसके साथ ही टूरिस्ट रोड गग्गल-लंज-मशरूर-नगरोटा सूरियां-हरिपुर गुलेर को भी बेहतरीन बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इस मार्ग पर जगह जगह पर यात्रियों के लिए वर्षा शालिकाएं, शौचालय इत्यादि निर्मित करने के साथ साथ विभिन्न जगहों पर मार्ग को चौड़ा करने के लिए भी डीपीआर तैयार करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए गए हैं। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि वन विभाग को ग्रामीण टूरिज्म के दृष्टिगत इको पार्क बनाने के लिए भी आवश्यक प्लान तैयार करने के लिए कहा गया है, ताकि पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सके और ग्रामीण टूरिज्म को बढ़ावा मिल सके। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं तथा इन संभावनाओं को देखते हुए पर्यटन मार्गों को बेहतर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने से ग्रामीणों के लिए स्वरोजगार के नए साधन भी विकसित होंगे। इससे पहले उपनिदेशक पर्यटन विनय धीमान ने ग्रामीण पर्यटन साइट्स को लेकर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर एडीएम रोहित राठौर, उपंडलाधिकारी तथा लोक निर्माण विभाग के विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।
समर नेगी। रिकांगपिओ जनजातीय क्षेत्र जिला के रारंग में मंगलवार को पांच दिवसीय राज्य स्तरीय गुरू संज्ञास मेला का आगाज हुआ । मेले का शुभारंभ किन्नौर विधायक जगत सिंह द्वारा मेले का झंडा फहराकर किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह विनोद कुमार द्वारा विधायक जगत सिंह नेगी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मइस अवसर पर जगत सिंह नेगी ने मेले के आयोजन के लिए सभी क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के मेलों के आयोजन से किन्नौर की संस्कृति को और अधिक बढ़ावा मिलता है तथा किन्नौर की संस्कृति की प्रदेश व देश में अलग ही पहचान है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज स्कूली छात्राओं द्वारा गुरुवंदना व स्वागतम गीत के साथ किया गया तथा उसके बाद स्थानीय सांस्कृतिक दल द्वारा लोक नृत्य व स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करने के साथ-साथ रारंग के स्कूली बच्चों द्वारा नेपाली नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। पांच दिवसीय इस मेले में जहां एक ओर स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी। वहीं, दूसरी ओर मेले में स्कूली बच्चों की फैंसी ड्रैंस प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम व अन्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त उपमंडल के महिला मंडलों द्वारा भी रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इस पांच दिवसीय मेले के मुख्य आकर्षण जहां स्थानीय कलाकार, महिला मंडलों व स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम रहेंगे। वहीं, मेले के अंतिम दिन स्थानीय बौद्ध सभा रारंग द्वारा पारंपरिक छम व लाॅयन नृत्य रहेगा। वहीं, मेले का समापन 9 जुलाई को प्रदेश वन विकास निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी द्वारा किया जाएगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं युवा कार्यक्रम व खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने केंद्रीय रसायन और उर्वरक व स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से भेंट करके देश में बनने वाले तीन बल्क ड्रग पार्क में एक की हिमाचल में स्थापना को मंज़ूरी देने व ऊना में पीजीआई सैटेलाइट सेंटर के जल्द निर्माण कार्य पूरा करने का आग्रह किया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में अच्छी स्वास्थ्य सेवा के साथ रोज़गार के अवसर बढ़ सकें। इस दिशा में मैं सदैव प्रयासरत हूं। केमिकल एंड फर्टिलाइजर मिनिस्ट्री ने पूरे देश में तीन बल्क ड्रग पार्क देने का निर्णय लिया था और 3000 करोड़ का प्रावधान पिछले बजट में किया था। हिमाचल क्योंकि फ़ार्मा हब है, इसलिए इन तीन में से एक बल्क ड्रग पार्क हिमाचल में भी आ सके। इसके लिए सामूहिक प्रयास किए जा रहे हैं। आज केंद्रीय रसायन और उर्वरक व स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से भेंट करके उनसे मैंने एक बल्क ड्रग पार्क को हिमाचल में लगाने की मंज़ूरी देने का अनुरोध किया। मेरे अनुरोध को उन्होंने सकारात्मक रूप से लिया। इस बल्क ड्रग पार्क के बनने से न सिर्फ़ पूरे हिमाचल में फ़ार्मा उद्योग को और बढ़ावा मिलेगा, बल्कि इस मंजूरी मिलने पर करीब 10 हजार लोगों को रोजगार का अवसर भी मिलेगा। बल्क ड्रग पार्क बनने से यहाँ एक बड़ा इंफ़्रास्ट्रक्चर बनकर तैयार होगा जिसका लाभ पूरे प्रदेश को मिलेगा। अनुराग ठाकुर ने कहा कि इसके अतिरिक्त मैंने माननीय स्वास्थ्य मंत्री से ऊना में बन रहे पीजीआई सैटेलाइट सेंटर के जल्द निर्माण कार्य पूरा का आग्रह किया। मैंने अपने निजी प्रयासों से ऊना के मलाहत में में लगभग 500 करोड़ रुपए की लागत से पीजीआई के सैटेलाइट सेंटर की मंज़ूरी कराई थी, जिसका शिलान्यास 2019 में हो चुका है। ऊना में बन रहे इस पीजीआई का लाभ जल्द से जल्द प्रदेशवासियों को मिल सके। इस विषय में स्वास्थ्य मंत्री से विस्तार में बात हुई, जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने इसके काम में तेजी लाने व यथाशीघ्र निर्माण का भरोसा दिया है। ऊना के इस पीजीआई सेटेलाइट सेंटर का लाभ पंजाब और हिमाचल दोनों को हो पाएगा। 500 करोड़ से बनने वाले सेंटर में 125 से अधिक चिकित्सक एक हजार के करीब कर्मचारी तैनात होंगे। इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के साधन भी उपलब्ध हो पाएंगे।
मनोज कुमार। कांगड़ा धर्मशाला डिग्री कॉलेज और नगरोटा इंजीनियरिंग कॉलेज में आज पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय योजना के तहत एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। पीएम गतिशक्ति योजना का शुभारंभ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अक्तूबर, 2021 को किया गया था। इस योजना के तहत आज जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस जागरूकता शिविर के मौके पर एसडीएम कांगड़ा आईएएस नवीन तंवर, केपीएमजी कंपनी के अधिकारी प्रांशु माथुर, हिमाचल प्रदेश साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग ( AGISAC) के अधिकारी मनोज शर्मा ने छात्रों को पीएम गति शक्ति योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। डिग्री कॉलेज धर्मशाला और इंजीनियरिंग कॉलेज मसल पहुंचने पर कॉलेज प्रिंसिपल प्रधानाचार्य द्वारा मुख्यातिथि का स्वागत किया गया। एसडीएम कांगड़ा व अन्य अधिकारियों ने इस योजना के बारे में छात्रों को जानकारी देते हुए बताया कि, पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय योजना का मुख्य उद्देश्य सिंगल विंडो मल्टी मोड कनेक्टिविटी सिस्टम को भारतवर्ष में लागू करना है। क्योंकि देश को आगे ले जाने के लिए यह सिस्टम अपनाना बहुत आवश्यक हो गया है। इस योजना के लागू होने के उपरांत सभी विभागों को एक-दूसरे के कार्य की जानकारी होगी, किस विभाग का क्या कार्य है, उसे यहां से पता चलेगा, और उसे निश्चित समय अंदर अपने कार्यों को पूरा करना होगा, जहां पुरानी व्यवस्था में विभिन्न विभागों से एनओसी लेने के लिए दिक्कतों का सामना करना पढ़ता रहा है। इस सिस्टम में सारी जानकारी काम शुरू होने के साथ ही प्राप्त होगी। इस सिस्टम को अपनाने का सबसे बड़ा लाभ कम खर्चा, समय की बचत और क्वालिटी में वृद्धि होगी। जैसे कि पुरानी व्यवस्था में किसी रोड को बनाने के बाद कोई केबल डालने के लिए या पानी की पाइप डालने के लिए उखाड़ना पड़ता है, जिसका मुख्य कारण विभिन्न विभागों को एक दूसरे के कार्य की जानकारी नहीं होना होता है। इस सिस्टम को अपनाने के बाद सभी अपने अपने कार्य को एक बार में ही पूरा करेंगे जिससे पैसे और समय की भी बचत होगी। पूरे भारतवर्ष में जल्द लागू हाेगी योजना हिमाचल प्रदेश में भी इस योजना की जल्द शुरुआत हो रही है। इसी के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में विभिन्न शिक्षा केंद्रों में छात्रों को इसके बारे में जानकारी दी जा रही है। हिमाचल प्रदेश में इस योजना को क्रियान्वित करने के लिए केपीएमजी कंपनी सहायता दे रही है। साथ ही हिमाचल प्रदेश साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग इसके लिए GIS स्पोर्ट उपलब्ध करवा रहा है। आज के इस महत्वपूर्ण मौके पर छात्रों को सिंगल विंडो यूज, GIS सिस्टम और सिस्टम लेयर के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उन्हें बताया कि देश में आप यूनिडायरेक्शनल सिस्टम के बजाय वाई डायरेक्शनल सिस्टम पर काम किया जाएगा। यह सिस्टम लागू होने के उपरांत यहां आने वाले इन्वेस्टर और आम लोगों को इसके अनेक प्रकार से लाभ प्राप्त होंगे। आज के इस महत्वपूर्ण जागरूकता शिविर के मौके पर एसडीएम कांगड़ा आईएएस नवीन तंवर सहित केपीएमजी से प्रांशु माथुर, हिमाचल प्रदेश साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग से मनोज शर्मा, प्रिंसिपल गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज धर्मशाला व प्रिंसिपल इंजीनियरिंग कॉलेज मसल तथा प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज दिवंगत राकेश बबली के हमीरपुर जिला के बिझड़ीं के निकट स्थित पैतृक गांव बुढ़ान जाकर शोक संतप्त परिवार से संवेदनाएं प्रकट की। राकेश बबली हिमाचल प्रदेश भवन एवं सननिर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष थे। दिवंगत राकेश बबली का गत 2 जुलाई को किन्नौर जाते समय निधन हो गया था, जहां वह एक अधिकारिक समारोह में भाग लेने जा रहे थे। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवारजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन के लिए शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उप मुख्य सचेतक कमलेश कुमारी, विधायक राकेश जम्वाल, सुभाष ठाकुर, जीत राम कटवाल, हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, पूर्व विधायक बलदेव शर्मा और कौशल विकास निगम के प्रदेश समन्वयक नवीन शर्मा भी इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ थे।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत बीती रात सरकारी पाइप लाइन तोड़ने का मामला प्रकाश में आया है। जिसकी शिकायत जेई राकेश कुमार जलशक्ति विभाग ज्वालामुखी ने थाना में दर्ज करवाई है। पुलिस के मिली जानकारी के अनुसार बाहनी (ज्वालामुखी) ने सरकारी पाइप लाइन तोड़ दिया था और अब आराेपी इसकी मरम्मत करवाने से मना कर रहा है। जेई राकेश कुमार के बयान पर उक्त व्यक्ति के खिलाफ सरकारी संपत्ति काे नुकसान पहुंचाने के चलते उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की पुष्टि जवालामुखी थाना प्रभारी सुरिंदर धीमान ने की। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विनायक ठाकुर । देहरा खेलों का मानव जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है, इससे व्यक्ति का सर्वांगीण विकास संभव है। खेलों के माध्यम से व्यक्ति में स्वस्थ मन और शरीर के साथ नेतृत्व की क्षमता, आपसी सामंजस्य सहित टीम भावना जैसे महत्वपूर्ण गुणों का विकास होता है। जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के कोटला बेहड़ में पहाड़ी गांधी बाबा कांशीराम को समर्पित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने यह शब्द कहे। एक महीने तक चली इस क्रिकेट प्रतियोगिता में जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के लगभग हर पंचायत की टीमों ने भाग लिया। देश के स्वतंत्रता आंदोलन में सत्याग्रह के माध्यम से महत्वपूर्ण योगदान देने वाले पहाड़ी बाबा कांशीराम के जीवन संघर्ष और योगदान को युवाओं से परिचित करवाने हेतु उनके नाम पर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्योग मंत्री ने कहा कि क्षेत्र के लिए यह गर्व का विषय है कि पहाड़ी गांधी बाबा कांशीराम का संबंध जसवां परागपुर के डाडासीबा से रहा। उन्होंने कहा कि पहाड़ी गांधी के नाम से प्रसिद्ध बाबा कांशीराम के जीवन के प्रेरणा लेकर क्षेत्र का हर युवा समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए इस हेतु उनके नाम से ऐसी खेल प्रतियोगिताएं करवाने का विचार उनके मन में आया। बिक्रम ठाकुर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विजेता टीम को 41000 रुपए, उपविजेता को 21000 रुपए एवं तृतीय व चतुर्थ स्थान पर आने वाली टीमों को 11000 व 5100 रुपए दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त पूरी प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को एलईडी टीवी दिया जाएगा। प्रतियोगिता में पुरस्कार प्राप्त करने वाली टीमों में बणी, घूरूर, कोलापुर व लंडियारा रही। उन्होंने कहा कि जसवां परागपुर खेल के क्षेत्र में भी प्रदेश में अच्छा प्रदर्शन करे इसके लिए वह युवाओं को हर व्यवस्था उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उद्योग मंत्री ने कोटला में जनसमस्याओं को सुनते हुए अधिकतम का मौके पर निपटारा किया तथा शेष के समयबद्ध निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कार्यक्रम में मंडलाध्यक्ष विनोद शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष रिक्की ठाकुर, मनमोहन व सुरेश ठाकुर सहित प्रतियोगिता में भाग ले रही टीमों के सदस्य और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
मनोज कुमार। कांगड़ा हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्य समिति के कार्यकारी अध्यक्ष एवं कांगड़ा सदर के विधायक पवन काजल ने कहा बरसात से किसानों को हो रहे नुकसान की भरपाई शीघ्र करे सरकार। काजल ने कहा पिछले साल बरसात से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई अभी तक सरकार नहीं कर पाई है। और अब बरसात दोबारा शुरू होने पर किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सरकार को करना चाहिए। काजल मंगलवार को 'आपका विधायक आपके घर' द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत ज़मानाबाद में बोल रहे थे। उन्होंने कहा लगातार बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी से जनता बेहाल हैं। सड़कों पर पड़े बड़े-बड़े गड्ढों के चलते प्रदेश में आए रोजज हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम कसने में सरकार नाकाम रही है। उन्होंने कहा ग्राम पंचायत जमानाबाद में तीन खेल मैदान बनाए गए हैं, ताकि स्थानीय युवाओं को खेलने में दिक्कत न हो। पालम क्षेत्र के लिए 27 करोड़ रुपए से बन रही पेयजल योजना में जमानाबाद गांव भी शामिल है। शीघ्र ही नई पेयजल योजना का निर्माण कार्य पूरा होने पर ग्रामीणों को 24 घंटे पीने के पानी की सुविधा मिलेगी। उन्होंने ग्रामीणों से क्षेत्र के विकास के लिए आने वाले विधानसभा चुनावों में एक बार फिर समर्थन मांगा। इस मौके पर पंचायत उप प्रधान अशोक कुमार जांबा, विकास चौधरी, फाैजा सिंह कोटि, किशोरी लाल, अशोक कुमार, स्वरुप सिंह, सुमना कुमारी, शारदा देवी, लज्या देवी, बबलेश कुमार पूर्व प्रधान, संजीव काका व निका राम भी उपस्थित रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट पुलिस थाना दाड़लाघाट के तहत एक महिला द्वारा अपने पति के साथ मारपीट करने को लेकर पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर उसे गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह निवासी गांव बटेड (दाड़लाघाट) ने पुलिस को सूचना दी कि एसडीटीओ ऑफिस सुल्ली के पास इसके किरायेदार महेंद्र की पत्नी ममता अपने पति के साथ शराब पीकर मारपीट कर रही है। पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए मुख्य आरक्षी वीरेंद्र की अगुवाई में एक टीम में आरक्षी रुपलाल, महिला आरक्षी रानी, गृह रक्षक चेतन को माैके पर भेजा, तो पाया कि ममता पत्नी महेंद्र निवासी गांव बटेड (दाडलाघाट) जो नेपाल मूल की निवासी है और महेंद्र सिंह के मकान मे किराए पर रहते हैं ने शराब का नशा किया हुआ है तथा अपने पति के साथ मारपीट कर रही थी। ममता देवी कोई संगीन जुर्म को भी घटित कर सकती है, जिसे प्रकिया के अनुसार धारा 107 व 151 सीआरपीसी के अंर्तगत हिरासत में लिया गया। आरोपी का मेडिकल भी करवा लिया गया है। पुष्टि करते हुए एचएचओ दाड़लाघाट जीत सिंह ने बताया कि आरोपी को आज अर्की कोर्ट में पेश किया गया।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर लंबागांव के 22 वर्षीय अमन चौहान पुत्र मनमोहन चौहान लोअर लंबागांव के स्थाई निवासी है। पंजाब के कपूरथला में चल रही इंडियन पावर लिफ्टिंग-2022 प्रतियोगिता में हिमाचल और इंडियन पावर लिफ्टिंग फैडरेशन की तरफ से अमन चौहान जो कि पंजाब में भी अपने बल का जौहर दिखाते हुए 110 किलोग्राम श्रेणी में बेहतर प्रदर्शन किया। इस प्रतियाेगिता में अमन ने रजत पदक पर अपना कब्जा जमाकर अपने गांव और प्रदेश का नाम रोशन किया। इससे पहले पालमपुर में आयोजित पावर लिफ्टिंग एसोसियेशन द्वारा करवाई गई थी, जिसमें अमन ने सिल्वर मैडल जीता था।
ममता भनाेट। भुंतर (कुल्लू) गुरुद्वारा श्रीगुरु ग्रंथ साहिब भुंतर में हरीहर अस्पताल के सौजन्य से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें 120 लोगों का स्वास्थ्य निःशुल्क जांचा गया। शिविर में बच्चों के स्पेशलिस्ट और सर्जन डॉक्टर मौजूद रहे। बजौरा, पीपलाआगे, जिया, गढ़सा, भुंतर शमशी, कहुधार, बड़ा भूहीन के इर्द-गिर्द क्षेत्राें से लोग अपना चेकअप करवाने के लिए कैंप में पहुंचे। जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी दी गई। वहीं, प्रयास संस्था द्वारा कुछ गरीब मरीजों को दवाइयों में सहयोग किया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार सतविंदर सिंह द्वारा कैंप में आए डॉक्टरों का सम्मान किया गया। कार सेवा दल संस्था के अध्यक्ष मनदीप सिंह द्वारा दी जानकारी के मुताबिक कैंप में 120 मरीजों का निशुल्क चेकअप किया गया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में निःशुल्क कैंप दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगाए जाएंगे। कैंप के दौरान कार सेवा दल के अध्यक्ष मनदीप सिंह, नरेंद्र शर्मा, दूनीचंद, भीम सिंह, संजय, प्रयास फाउंडेशन से सुरेश गोयल, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से प्रधान सरदार सतविंदर सिंह , सचिव हरजिंदर सिंह, चेयरमैन सरदार सवर्ण सिंह, सरदार पूर्ण सिंह, बीबी तेजिंदर कौर, हरी हर अस्पताल से केडी ठाकुर व भारती ठाकुर मौजूद रहे।
नादौन पहुंची आम आदमी पार्टी के बदलाव मार्च से हुई राजनीतिक हलचल फर्स्ट वर्डिक्ट। नादौन आम आदमी पार्टी का बदलाव मार्च नादौन पहुंचा, जहां लोगों एवं युवाओं द्वारा भारी संख्या में पहुंचकर मार्च का स्वागत किया गया। नादौन के रंगस कस्बे से रोड शो की शुरुआत हुई, जो रंगस से होकर जलाड़ी, फतेहपुर होते हुए बलदुहक से लाहड़ और फिर नादौन पहुंचा। इस रोड शो में तकरीबन 300 गाड़ियों एवं सैकड़ों को संख्या में बाईक सम्मलित हुई। नादौन पहुंचते ही शैंकी ठुकराल ने रोड शो को संबोधित करते हुए कहा कि आज तक भाजपा और कांग्रेस दोस्ताना खेल खेलते आ रहे हैं। हर पांच वर्ष में चुनाव के समय कांग्रेसी नेता भाजपाई हो जाते हैं और भाजपाई नेता कांग्रसी। इस तरह से अब तक ये दोनों पार्टियां लोगों को मूर्ख बनाकर सत्ता में काबिज़ होती रही है, पर इस बार लोग नए ईमानदार लोगों को मौका देने के लिए तैयार हैं। शैंकी ने कहा कि प्रदेश में सेहत, शिक्षा वेंटिलेटर पर है, जिसके कारण आज प्रदेश के लोग हिमाचल से पलायन करने लगे हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर सेहत, शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं पर शानदार काम किए जाएंगे एवं भृष्ट भाजपा-कांग्रेस के गठबंधन को जड़ से उखाड़कर बाहर किया जाएगा। इस मौके पर लहड़ा वार्ड से जिला परिषद सदस्य संजीव सेठी, लोकसभा अध्यक्ष राज ठाकुर, ज़िला प्रभारी धनी राम, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा, प्रदेश उपाध्यक्ष केजी पराशर, रिटायर्ड तहसीलदार विजय शर्मा, मुल्कराज चौधरी, सुधीर ठुकराल, संजीव शर्मा व अशोक कुमार सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला प्रदेश में जिला परिषद कर्मचारी पंचायती राज संस्थाओं की रीढ़ हैं और इनकी सेवाओं से ही ग्रामीण क्षेत्राें में विकास कार्य को गति मिलती हैं। यह बात जुब्बल नावर कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने प्रेस में ज़ारी एक बयान में कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 4700 से अधिक जिला परिषद कर्मचारी पंचायती राज और आम जनता के बीच में महत्वपूर्ण कड़ी हैं। रोहित ठाकुर ने कहा जिला परिषद कर्मचारियों के प्रति सरकार की उदासीनता का खामियाजा प्रदेश की आम जनता को भुगतना पड़ रहा हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 25 जून से जिला परिषद कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते पंचायतों की ग्राम सभा और आवश्यक बैठकें रद्द हो गई हैं। पंचायतों में चले हुए विकास के कार्य ठप्प हो गए हैं और बिना कर्मचारियों से पंचायती राज संस्थाएं अपाहिज प्रतीत हो रही हैं। रोहित ठाकुर ने कहा कि कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से परिवार रजिस्टर, जन्म-मृत्यु, बीपीएल सहित आवश्यक प्रमाण पत्र जारी नहीं हो रहे, जिससे जनता और खासकर बेरोजगार युवाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। रोहित ठाकुर ने जिला परिषद कर्मचारियों की पंचायती राज या ग्रामीण विकास विभाग में विलय की मांग को जायज़ ठहराया हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से कर्मचारियों की मांगो को जल्द-से-जल्द सुलझाकर कर्मचारियों व आम जनता को राहत देने की मांग की हैं। रोहित ठाकुर ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे विकास खंड जुब्बल के जिला परिषद कर्मचारियों से धरना स्थल पर जाकर मुलाक़ात की और उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान उनके साथ पंचायत समिति जुब्बल-कोटखाई की अध्यक्षा, उपाध्यक्ष, पंचायत समिति सदस्य, विभिन्न पंचायतों के प्रधान भी उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष एवं राज्य कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष स्वर्गीय राकेश शर्मा बबली के पैतृक स्थान का दौरा किया। बबली जिनका 2 जुलाई को किन्नौर में एक पार्टी के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए यात्रा करते समय दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। खन्ना ने राकेश शर्मा के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और ऐसे महान पार्टी कार्यकर्ता के निधन पर शोक व्यक्त किया। खन्ना ने कहा कि राकेश वास्तव में भाजपा के सच्चे सिपाही थे, जिन्होंने जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए दिन-रात काम किया। एक भी दिन ऐसा नहीं था, जब उन्होंने पार्टी के लिए काम नहीं किया हो। राकेश को पूरे भारत में पार्टी गतिविधियों का एक विशाल अनुभव था। उन्होंने दिल्ली के एबीवीपी संगठन मंत्री के रूप में काम किया था और विभिन्न पदों पर आरएसएस की सेवा भी की थी। राकेश ने भारत के 15 से अधिक राज्यों में कुछ निर्वाचन क्षेत्रों और जिलों के चुनाव प्रभारी के रूप में काम किया था। वह वर्तमान में राकेश भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे, जहां उन्होंने एक मजबूत संगठनात्मक ढांचे को खड़ा करने के नए मानक स्थापित किए थे। पार्टी में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि हम हमेशा इतने समर्पण और अनुभव वाले कार्यकर्ता को याद करेंगे। यह पार्टी के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती। यात्रा के दौरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर अविनाश राय खन्ना के साथ उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शाहपुर शाहपुर आईटीआई के खेल मैदान में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की महिला वर्ग की 30वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ आज उपायुक्त कांगड़ा डॉ निपुण जिंदल ने किया। चार दिनों तक चलने वाली इस खेल-कूद प्रतियोगिता में प्रदेश के 11 जिलों के लगभग 500 प्रतिभागी तथा ऑफिशियल भाग ले रहे हैं। इस खेलकूद प्रतियोगिता में खो-खो, वॉलीबॉल, कबड्डी तथा बैडमिंटन स्पर्धाओं में छात्राएं अपनी अपनी टीम के साथ अपने अपने जौहर दिखाएंगी। अपने संबोधन में उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि खेल को खेल की भावना से ही खेलें, खेलने से शरीर स्वस्थ रहता है और स्फूर्तिमय शरीर ही मन को स्वस्थ बनाता है। खेलकूद मानव मन को प्रसन्न और उत्साहित बनाए रखते हैं। खेलों से नियम पालन के स्वभाव का विकास होता है और मन एकाग्र होता है। उन्होंने कहा कि खेलों में भाग लेने से खिलाड़ियों में सहिष्णुता,धैर्य और साहस का विकास होता है तथा सामूहिक सद्भाव और भाईचारे की भावना उत्पन्न होती है। उपायुक्त ने कहा कि प्रतियोगिता को जीतना ही जरूरी नहीं अपितु, उसमें भाग लेना भी अपने आप में बड़ी बात होती है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह, शॉल तथा टोपी देकर सम्मानित किया गया। उपायुक्त कांगड़ा डॉ. जिंदल ने दीप प्रज्ज्वलित कर खेलकूद प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। छात्राओं ने भव्य मार्च पास्ट प्रस्तुत किया और कार्यक्रम के मुख्यातिथि को सलामी दी। इसे पूर्व उपायुक्त ने आईटीआई परिसर पौधरोपण भी किया। स्थानीय संस्थान के प्रधानाचार्य संजीव सहोत्रा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा संस्थान में आने पर उनका आभार जताया। ग्रुप अनुदेशक मनोज ने चार दिनों तक चलने वाली इस खेलकूद प्रतियोगिता बारे विस्तार से जानकारी दी तथा आए हुए मेहमानों का स्वागत किया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मार्च पास्ट में कुल्लू ने प्रथम, कांगड़ा ने द्वितीय तथा किन्नौर ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर डॉ मुरारी लाल, विभिन्न आईटीआई के प्रधानाचार्य कीरत सोहल, चैन सिंह राणा, मनीष राणा, ललित मोहन, ग्रुप अनुदेशक मुकेश, नरेंद्र, प्रदीप, रघुवीर, अरविंद शर्मा व आईटीआई का समस्त स्टाफ तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
'आप' ने किया पेन डाउन स्ट्राइक पर बैठे जिला परिषद कर्मचारियों का समर्थन पंचायतों का कामकाज हुआ ठप्प, सरकारीकरण की मांग पर अडे़ कर्मचारी नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर विकास खंड लंबागांव कार्यालय में 'आप' ने जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों की पेन डाउन स्ट्राइक का समर्थन किया है। 'आप' कार्यकर्ता सतीश कुमार, संगठन मंत्री कैप्टन विनोद कुमार, रमेश मिश्रा और राजेंद्र कुमार सहित कार्यकर्ता स्ट्राइक पर बैठे पंचायत सेक्रेटरी व तकनीकी सहायकों के साथ लंबागांव में धरने पर बैठे व उनकी मांगों को भी सुना। वहीं, 'आप' पार्टी के नेता सतीश कुमार ने कहा कि यह इन कर्मचारियों की मांग जायज है तथा मुख्यमंत्री को इनकी मांगो को पूरा करना चाहिए। उन्हाेंने कहा कि अगर भाजपा सरकार इन कर्मचारियों को जल्द पंचायती राज विभाग या ग्रामीण विकास विभाग में नहीं लेती है, तो आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर यह काम प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। पिछले आठ दिनों से यह कर्मचारी हड़ताल पर हैं, जिसके चलते सभी विकास कार्य ठप्प हो गए हैं। करोड़ों रुपए का सीमेंट खराब हो रहा है। बच्चे नौकरी के फॉर्म भर रहे हैं, उनको पंचायतों से कई प्रकार के सर्टिफिकेट बनाने होते हैं। पंचायतों में सभी कार्य भी बंद पड़े हैं। आम आदमी पार्टी जिला परिषद कैडर के सभी कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करती है।
आलाेक। कुल्लू भारतीय सेना के डोगरा स्काउट के जवान लाहुल-स्पीति के ऊंचे पर्वत मानेरंग एक्सपीडशन (6593 मीटर) के लिए सोमवार को रवाना हुए हैं। बताया जा रहा है कि 18 सदस्यीय डोगरा स्काउट का दल 30 जुलाई को वापस समुदो पहुंचेगा। इस दल में 2 ऑफिसर, 2 जेसीओ और 14 अन्य रेंक के अधिकारी शामिल है। मानेरंग पर्वत का ट्रैक काफी चुनौती भरा है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी डोगरा स्काउट का दल मानेरंग पर्वत का ट्रैक कर चुके हैं। दल को कमांडर ट्राई पीक्स ब्रिगेड ने हरी झंडी देकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने दल के सदस्यों का हौंसला बढ़ाया। इस अवसर पर डोगरा स्काउट के आला अफसर मौजूद रहे।
मनोज कुमार। कांगड़ा हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में अन्य पिछड़ा वर्ग महासम्मेलन जिसने मुख्यातिथि राजाराम पूर्व सांसद राज्यसभा प्रभारी हिमाचल प्रदेश, विशेष अतिथि रणधीर बेनीवाल प्रभारी हिमाचल प्रदेश, दयानंद प्रभारी, सुमरित सिंह व कांची राम होंगे। बताया जा रहा है कि प्रदेश उपाध्यक्ष बसपा विजय कुमार बाहड़ी ने बताया कि बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में अन्य पिछड़ा वर्ग महासम्मेलन कांगड़ा में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 72 वर्ष के बाद भी कांग्रेस व भाजपा ने अन्य पिछड़ा वर्ग के साथ धोखा किया। क्योंकि दोनों सरकारें कमीशन की रिपोर्ट के अनुसार 27 प्रतिशत आरक्षण को अभी तक पूरा नहीं किया है और अबकी बार अन्य पिछड़ा वर्ग अपनी ताकत से तीसरा विकल्प बसपा को वोट कर सरकार बना कर अपनी समस्याओं का हल खुद करेगा, दूसरो के आगे हाथ नही फैलाएगा।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के नवोदय विद्यालय कुनिहार में आजकल चल रहे 10 दिवसीय एनसीसी वार्षिक कैंप-220 का समापन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। बताया जा रहा है कि इस अवसर पर कैडिट्स द्वारा विभिन्न रंगारंग कार्यकर्म प्रस्तुत किए गए, जिसमें पुरे भारतवर्ष की झलक देखने को मिली। इसी बीच जनरल सीएस पनाग ने इस कार्यक्रम की मुख्यातिथि के रूप में शोभा बढ़ाई। बताया जा रहा है की जनरल सीएस ने कैंप के सफल आयोजन की आयोजकों की बधाई दी। उसके बाद मुख्यातिथि द्वारा सभी विजेताओं को पुरुस्कार से सम्मानित किया गया तथा साथ ही उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय के एनसीसी (NCC) अधिकारी एमएल मेहरा को ATC 219-220 के सफल आयोजन में उनके महत्वपूर्ण सहयोग हेतु समृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में कमांडिंग ऑफिसर विक्रमजीत सिंह पनाग ने कैंप को सुचारु रूप से चलने में सहयोग देने वाले सभी स्टाफ तथा एएनओ का धन्यवाद किया। इस अवसर पर सूबेदार मेजर दिनेश सिंह, नायब सूबेदार बलविंदर सिंह, प्रताप सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, एएनओ लेफ्टिनेंट यमुना शर्मा, थर्ड ऑफिसर एमएल मेहरा, नीता शर्मा, धीरज गुप्ता, विनोद कुमार और सीटीओ शमशेर ठाकुर, तेजेंद्र कुमार, निखिल ठाकुर, बटालियन हवलदार मेजर राजीव कुमार, कंपनी हवलदार मेजर गीतानंद, संजीव कुमार, मनोहर लाल, सतबीर सिंह, हवलदार जसवीर सिंह, प्रवीण सिंह, मनोज कुमार, दीपक कुमार व ताहिर मनीर भी मौजूद रहे।
बाजार में व्यापारियों के सहयोग से लगाई गई 13 लाइटें विनायक ठाकुर । डाडासीबा हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के देहरा के अंतर्गत आने वाला डाडासीबा बाजार में स्थानीय लोगों और राहगीरों को बाजार में रात को जाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इसी कड़ी में मंगलवार को व्यापार मंडल के सौजन्य से स्थानीय व्यापारियों के सहयोग से डाडासीबा अस्पताल रोड से लेकर राधा कृष्ण मंदिर से होते हुए पटवार खाना रोड व बस स्टैंड तक व्यापार मंडल ने 13 विद्युत लाइटें लगाई गई। बताया जा रहा है कि इस वजह से स्थानीय लोगों व राहगीरों को डाडासीबा बाजार में आने-जाने के लिए रात को अंधेरे का सामना नहीं करना पड़ेगा। विद्युत लाइटें लगने से बाजार की सभी गलियां दूधिया रोशनी से रोशन हो गई है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही व्यापार मंडल डाडासीबा ने बाजार में राहगीरों के बैठने के लिए सीमेंट एडवेंच भी लगाए गए हैं, जिसकी हर जगह प्रशंसा हो रही है। व्यापार मंडल सचिव सुनील शर्मा ने कहा बाजार में लाइटें लगाई गई, जिससे रात को पूरा बाजार में अंधेरा रहता है, उससे निजात मिली है। शर्मा ने कहा कि डाडासीबा बाजार ब आसपास खाली स्थानों पर व्यापार मंडल द्वारा वृक्षारोपण भी किया जाएगा। वहीं, दूसरी ओर व्यापार मंडल डाडासीबा के प्रधान राजेंद्र सिंह गोगा ने जानकारी देते हुए कहा की पूरी व्यापार मंडल कमेटी स्थानीय व्यापारियों के सहयोग से बाजार में लाइट लगाई हैं और बरसात के इस मौसम में बाजार में स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। ग्राम पंचायत डाडासीबा के साहयोग व्यापार मंडल ग्राम पंचायत मे कहीं भी खाली जमीन होगी, वहां पर वृक्षारोपण भी करेगा बाजार को स्वच्छ और सुंदर बनाना हमरी प्राथमिकता है। इसके लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।
वनों में फैला कूड़ा करकट एवं कांच की बोतलों को एकत्रित कर दबाया मनोज कुमार। कांगड़ा लाडली फाउंडेशन ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लाडली फाउंडेशन के जिला महासचिव संगीता थापा एवं जिला सचिव शीतल बिष्ट की अगुवाई में धर्मशाला के साथ लगते सिद्धबाड़ी का बाघ्नी गांव के साथ लगते वनों में फैला कूड़ा करकट एवं कांच की बोतलों को एकत्रित कर खड्डा खोदकर दबाया गया। लाडली फाउंडेशन के जिला महासचिव संगीता थापा ने बताया कि पर्यटक वहां आते हैं, लेकिन साफ-सफाई की तरफ कोई ध्यान नहीं देते हैं। प्लास्टिक कचरा एवं कांच की बोतलें इत्यादि विशेष बनो के सौंदर्यीकरण पर ग्रहण लग रहा है, जिसके चलते लाडली फाउंडेशन के पदाधिकारियों द्वारा साफ सफाई का विशेष अभियान चलाया गया है। इसी कड़ी में आज सिद्धबाड़ी का बाघ्नी गांव के साथ लगते वनों में साफ- सफाई करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। लाडली फाउंडेशन जिला कांगड़ा के जिला सचिव शीतल बिस्ट एवं जिला उपाध्यक्ष सीमा थापा ने कहा कि हमारे पर्यावरण को बहुत नुकसान झेलना पड़ा है। इस वजह से आज सभी का जीवन संकट में पड़ता जा रहा है, क्योंकि हमें ना खाने को अच्छा मिल पा रहा है और न हम अच्छी शुद्ध हवा ले सकते हैं। चारों तरफ प्रदूषण की मात्रा इतनी ज्यादा बढ़ गई है,कि हर इंसान का सांस लेना भी मुश्किल होता जा रहा है। फिर भी ये अफसोस की बात है कि लोग आज भी इसके महत्व को समझ नहीं पाए हैं और इसे नुकसान पहुंचाते रहते हैं। वे यह नहीं जान पा रहे कि पर्यावरण की हानि करके वे अपने सर्वनाश को निमंत्रण दे रहे हैं। आज मानव नए नए आविष्कार कर रहा है और खूब तरक्की कर रहा है, परंतु उसका हर्जाना भुगत रहा है ये पर्यावरण और इसमें रहने वाले अबोध जीव। आज सभी को पर्यावरण और प्रकृति का संरक्षण करने के लिए जागरूक होना पड़ेगा। अन्यथा पर्यावरण के साथ सारी मानव जाति का भी विनाश हो जाएगा। इस मौके पर लाडली फाउंडेशन के सदस्य एवं समाजसेवी शिखा, अरविंदर सिंह भुल्लर, कुलवंत राणा ,संगीता थापा, शीतल बिषट व सीमा थापा इत्यादि समाजसेवी मौजूद रहे।
हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के द्वारा किनौर विधानसभा क्षेत्र के पूह गांव के युवा नेता छेरिंग नेगी को हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस का महासचिव नियुक्त किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह अपने कर्तव्य और इस पद का सही इस्तेमाल करेंगे और संगठन को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा की आगामी चुनाव में कांग्रेस की ही जीत होगी, उसके लिए जमीनी स्तर पर युवाओं को युवा कांग्रेस के साथ जोड़ेंगे। उन्होंने हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी का धन्यवाद किया, जिनके विश्वास से यह उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत ने की। झंडा चढ़ाने के साथ आज कार्निवाल के दिन की शुरूआत की गई। आजादी के अमृत महोत्सव के चलते एकता शांति मार्च का आरंभ सुबह 10:30 बजे डिग्री कॉलेज के सभागार से किया गया। राजकीय महाविद्यालय मटौर के प्राचार्य डॉ. शुभ्रा गुप्ता, राज्य सचिव डॉ. राज कुमार, एएसटी मनोहर लाल ने हरी झंडी दिखाकर शांति मार्च को रवाना किया। शांति मार्च के दौरान शहीद स्मारक में विभिन्न दलों ने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया व उनके बारे में जानकारी ली। यहां से शांति मार्च अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पहुंचा। विभिन्न राज्यों के रोवर्स रेंजर्स ने अपने-अपने राज्य के फूड प्लॉजा के माध्यम से अपनी संस्कृति की झलक दिखाई। इस अवसर पर विभिन्न दलों ने प्रदर्शनी भी लगाई। पांच दिवसीय कार्निवाल में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
बारिश से प्रभावित लोगों को तुरंत फौरी राहत करवाएं उपलब्ध फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला उपायुक्त डॉ.निपुण जिंदल ने जिला के सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि लंबित विभिन्न राजस्व मामलों को जल्द निपटाया जाए, ताकि लोगों को किसी कठिनाई का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही बारिश से प्रभावित लोगों को तुरंत फौरी राहत उपलब्ध करवाएं, ताकि किसी को भी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े। उपायुक्त सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में जिला कांगड़ा के राजस्व अधिकारियों की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। उपायुक्त ने कहा कि रोजमर्रा के जीवन में राजस्व मामले महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। तकसीम, इन्तकाल, निशानदेही इत्यादि के संबंध में लोगों को प्रतिदिन राजस्व अधिकारियों से मिलना पड़ता है। इसीलिए राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि आम आदमी को इनसे संबंधित विषयों में जल्द राहत प्रदान करने के प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को भूमि से संबंधित विषयों को सप्ताहवार एवं दैनिक आधार पर निपटाने का प्रयास करना चाहिए। उपायुक्त ने कहा कि उपमंडलाधिकारी संबंधित उपमंडल में हर माह अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक करें, ताकि लंबित मामलों को शीघ्रता से निपटाया जा सके। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग आम आदमी से सीधे तौर पर जुड़ा है और अधिकारियों को राजस्व कार्यों को प्राथमिकता देते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करना चाहिए, ताकि लोगों को अपने राजस्व से संबंधित मामलो में त्वरित न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि इससे जहां अधिकारियों की कार्यकुशलता बढ़ेगी। वहीं, कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आएगी। राजस्व अधिकारी राजस्व मामलों को निरंतरता के साथ निपटाने में व्यक्तिगत रूप से गंभीरतापूर्वक प्रयास करें। उन्होंने कहा कि जिन तहसीलों का राजस्व रिकार्ड आनलाइन नहीं हुआ है, उसे प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के लिए कारगर कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि ई-समाधान क माध्यम से प्राप्त शिकायतों को निपटाने के लिए गंभीरता से प्रयास किए जाएं, इसके लिए उपमंउल स्तर पर ही नियमित तौर पर मीटिंग भी आयोजित की जाए। इससे पहले एडीएम रोहित राठौर ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए राजस्व विभाग के विभिन्न कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर कांगड़ा जिला के समस्त उपमंडलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।
चौड़ा मैदान,नाभा, फागली और टूटी कंडी में किया प्रचार फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला इन दिनों आम आदमी पार्टी का बदलाव मार्च अभियान पूरे प्रदेश में जोरों-शोरों से चल रहा है। इसी कड़ी में आप कार्यकर्ता जगह-जगह बदलाव मार्च और जन संवाद कार्यक्रम के साथ-साथ प्रभात फेरी का आयोजन भी किया जा रहा है। राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान, नाभा, फागली और टूटी कंडी में भी आप कार्यकर्ताओ घर-घर जाकर पार्टी का प्रचार-प्रसार किया। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने लोगों से आम आदमी पार्टी का समर्थन करने की मांग की। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस और बीजेपी की जान विरोधी नीतियों और पांच-पांच साल की बारियों से आम आदमी परेशान हैं और इस बार हिमाचल में भी आम आदमी पार्टी को जिस तरह का प्यार, स्नेह और आशीर्वाद मिल रहा है, उससे आम आदमी पार्टी प्रदेश में लोगों की पहली पसंद बन गई है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी इस बार एक बार सेवा करने का मौका मांग रही है। यदि एक बार मौका मिलने के बाद काम नहीं करेंगे, तो अगली बार दोबारा मौका मत देना। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जो लोगों से वायदा करती है, उसे पूरा करके ही दम लेती है। इसका नतीजा पहले दिल्ली में और अब पंजाब में देखने को मिल रहा है। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के जिला सचिव विजय सिंह मट्टू, नरेंद्र ठाकुर, ममता चंदेल, प्रेम ठाकुर, साहिल, योगेश, गौरव सरसवाल, संदीप, राहुल और रवि सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी की हिमाचल प्रदेश को राज्य में मजबूत स्टार्टअप ईको सिस्टम विकसित करने के लिए एस्पायरिंग लीडर के रूप में स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग द्वारा नई दिल्ली में आयोजित स्टेट्स स्टार्टअप रैकिंग 2021 आयोजित समारोह में हिमाचल प्रदेश के उद्योग विभाग को यह सम्मान प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि मजबूत स्टार्टअप प्रणाली तैयार करने के लिए की गई नवाचार पहलों, स्टार्टअप शुरू करने के लिए सरल सार्वजनिक खरीद नियम बनाने, हिम स्टार्टअप योजना आरम्भ करने और नए उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार के प्रयासों को सराहा गया। उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव राम सुभग सिंह को नए स्टार्टअप आरंभ करने के लिए राज्य अनुमोदन व स्वीकृतियां प्रदान करने और स्टार्टअप के लिए इन्क्यूबेटर को फंड प्रदान करने के उद्देश्य से हिमसुप योजना शुरू करने के लिए उनके द्वारा किए गए सराहनीय प्रयासों के लिए उपलब्धि प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। उद्योग विभाग के निदेशक राकेश प्रजापति को प्रदेश में स्टार्टअप को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए सर्टिफिकेट ऑफ कमेनडेशन से सम्मानित किया गया। उद्योग विभाग की संयुक्त निदेशक दीपिका खतरी को स्टार्टअप योजना के बारे में जागरूकता फैलाने और राज्य में उद्योगों के लिए प्लग एवं प्ले सुविधा प्रदान करने के लिए सर्टिफिकेट ऑफ कमेनडेशन प्रदान किया गया।
पीड़ितों से भेंट कर संवेदना व्यक्त की फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज कुल्लू जिले की सैंज घाटी के शैंसर के निकट हुए दुखद बस हादसे के घटनास्थल का दौरा किया और घटना की विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना के पीड़ितों से भेंट कर संवेदना व्यक्त की और प्रशासन को उन्हें हर संभव मदद प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना के पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश सरकार ने भी आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सरकार ने दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर विधायक सुरेंद्र शौरी और वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
मनोज कुमार। कांगड़ा प्रदेश कांग्रेस कार्य समिति के कार्यकारी अध्यक्ष एवं कांगड़ा सदर के विधायक पवन काजल ने कहा ग्राम पंचायत सलोल के लिए 25 करोड रुपए की लागत से नई पेयजल योजना का निर्माण किया जाएगा। पेयजल योजना की डीपीआर बनकर तैयार है विधायक प्राथमिकता योजना के आधार पर पेयजल योजना का निर्माण करवाया जाएगा। योजना में ग्राम पंचायत बोड कवालू और तरखानकड़ को भी शामिल किया गया है। काजल सोमवार को विधायक आपके घर द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत सलोल में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कांग्रेस के सत्ता में आने पर सीनियर सेकेंडरी स्कूल सलोल में साइंस विषय की कक्षाएं शुरू करवाई जाएंगी। काजल ने कहा प्रदेश की डबल इंजन सरकार की कार्यप्रणाली से जनता तंग आ चुकी है। उन्होंने कहा भाजपा बेरोजगारी को दूर करने में नाकाम रही है। इस मौके पर काजल ने ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना। कार्यक्रम दौरान वार्ड मेम्बर नरेन्द्र गुलेरिया, संजीव कुमार, स्वर्णा देवी, लता देवी, प्रधान महिला मण्डल रमना कुमारी, तृप्त देवी, टेक चंद, संतोष अवस्थी, जनमेज सिंह, रमेश चंद पूर्व प्रधान, ओम प्रकाश, मेहर सिंह, बजर सिंह, सुभाष पठानिया, रमेश कुटेवाला, कुलतार गुलेरिया, रणजीत सिंह, जगदीश चौधरी, देश राज, रिशु, करण सिंह, किशोरी लाल, सुदेश्वर मनकोटिया व उपेंद्र गुलेरिया भी उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। दौलतपुर चौक गगरेट विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी मनीष शारदा ने गगरेट विधानसभा क्षेत्र में बैठकों का दौर लगातार जारी है और जनता से सीधा संवाद किया जा रहा है और उनकी समस्याओं को भी सुना जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आम जनता को सुविधाएं देने में पूरी तरह फेल साबित हुई है, बिजली के अघोषित कट लग रहे। युवा बेरोजगार व महंगाई से आम आदमी की दुर्दशा। स्वास्थ्य सुविधाएं शून्य, कानून व्यवस्था लचर, होने के बावजूद भी सरकार की फिजुलखर्ची कम नहीं हो रही और आम आदमी महंगाई की चक्की में पिस्ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज दबाने प्रलोभन देकर उनकी आवाज़ दबाई जा रही है, परंतु जनता अब इन ढकोसलो में नहीं आने वाली और आने वाले समय में इसका जवाब देगी, जहां क्षेत्र में अधिकारी सरकार के दवाब में काम कर रहे हैं और आम जनता की आवाज को दबाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में राजनीतिक सरंक्ष्ण में नशे का काला कारोबार चल रहा और जनता को साधुवाद के पाठ पढ़ाएं जा रहे हैं, जो तर्कसंगत नजर नहीं आता। उन्होंने कहा की पढ़े-लिखे युवाओं के लिए सबसे बड़ी समस्या रोजगार है और छात्र डिग्रियां करने के बाद चपड़ासी तक की नौकरी के लिए अप्लाई कर रहे है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने निजीकरण पर भी सवाल उठाए और कहा कि केंद्र सरकार निजीकरण के नाम पर केंद्र सरकार जनता को गुमराह कर रही है। यह सब कुछ कंपनियों का एकाधिकार (मोनोपॉली) बनाने के लिए किया जा रहा है। जैसे ही इनका एकाधिकार बढ़ेगा, वैसे ही रोजगार कम होगा और डिग्रीधारक बेरोजगारों की तादाद बढ़ेगी।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर प्रदेश सरकार ने हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए एक लिफ्ट सिंचाई योजना और एक जल-आपूर्ति योजना को मंजूरी दी है। भाजपा मंडल हमीरपुर के मीडिया प्रवक्ता विक्रमजीत सिंह बन्याल ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह नरेंद्र ठाकुर के अथक प्रयासों का ही परिणाम है, जो पूरे प्रदेश के लिए स्वीकृत कुल 8 योजनाओं में से 2 विशेष रूप से हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए हैं। नरेंद्र ठाकुर के हवाले से जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि दोनों परियोजनाओं की अनुमानित लागत लगभग 4 करोड़ रुपए है। इसमें से करीब 1 करोड़ 90 लाख कुणाह खड्ड से बलेटा कलां और बलेटा खुर्द तक लिफ्ट सिंचाई योजना की रीमॉडलिंग पर खर्च किए जाएंगे। शेष 1 करोड़ 10 लाख रुपये हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के जठयाना घिरथा के लिए जलापूर्ति योजना के विस्तार पर खर्च किये जाएंगे। नरेंद्र ठाकुर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को जनहित के लिए उनकी मांगों को स्वीकार करने के लिए धन्यवाद दिया और क्षेत्र की जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार ने दूरदर्शी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल मार्गदर्शन में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। जयराम हमेशा से हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास के लिए सकारात्मक और मददगार रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि अपनी जनकल्याणकारी नीतियों और विकासशील दृष्टिकोण की वजह से भाजपा सरकार प्रदेश में जनता का बहुमत हासिल करके पुनः सत्ता में आएगी।
सरवीण ने बेंटलू, रछियालु व कुठमां में सुनीं जनसमस्याएं फर्स्ट वर्डिक्ट। शाहपुर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने कहा कि प्रशासन को संवेदनशील व जवाबदेह बनाकर जन समस्याओं का घर द्वार पर ही समाधान उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। सरवीण चौधरी ने आज शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में ग्राम बेंटलु, रछियालु व कुठमा में जनसंवाद कार्यक्रम में बोल रहीं थीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों से रू-ब-रू होकर कर जन समस्याओं को त्वरित समाधान प्रदेश सरकार के सुशासन के अभिनव उदाहरण है। सरवीण चौधरी ने कहा कि जनता से सीधा संवाद स्थापित करने के तथा जन शिकायतों का त्वरित समाधान करने के लिए जनमंच कार्यक्रम कारगर सिद्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन लोगों की समस्याओं, शिकायतों, मांगों व सुझावों को दर्ज करवाने के लिए काफी लाभदायक सिद्ध हो रही है। इस संवाद कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को यह बताना है कि कैसे लोगों द्वारा इन विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाया जा सकता है तथा इन योजनाओं से लोगों के आवास, पेयजल की उपलब्धता, भोजन, स्वास्थ्य तथा पोषण, जीवनयापन तथा वित्तीय समावेश पर क्या बदलाव हुए हैं। इन योजनाओं में मुख्यतः प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण एवं शहरी), प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पोषण अभियान, प्रधानमंत्री मातरू वंदना योजना, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण एवं शहरी), जल जीवन मिशन एवं अमरूत, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, एक राष्ट्र एक राशन कार्ड, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, आयुष्मान भारत पीएम जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत हैल्थ एण्ड वैलनेस सैन्टर तथा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना शामिल हैं। इसके उपरांत सरवीण चौधरी ने लोगों की समस्यायें भी सुनीं तथा अधिकांश समस्याओं का निपटारा मौके पर ही कर दिया, जबकि शेष समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर सहायक अभियंता विद्युत अनिल कुमार, सहायक अभियंता लोनिवि विवेक कालिया , जेई जलशक्ति ऋषभ, जेई लोनिवि कृष्ण चंद, प्रधान घरोह तिलक शर्मा, प्रधान कुठमा( बेंटलू) रवि कुमार एक्स चेयरमैन अश्वनी चौधरी, उपप्रधान अमित कुमार, प्रधान रछियालु संजू कुमारी, उपप्रधान अब्दुल रहमान, प्रधान लदवाड़ा योग राज चड्ढा, महिला मंडल प्रधान अनीता कुमारी, अनीता धीमान व सुनीता सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी डीएवी भड़ोली के एनएसएस स्वयंसेवकों ने हर्ष एवं उल्लास के साथ अपने अध्यापकों सहित प्रभात फेरी निकाल कर स्थानीय लोगों को जागरूक किया। तत्पश्चात अम्बोटू गांव में सिद्धचानो मंदिर के आसपास की सफाई कर वहां के लोगों को सफाई के बारे में बताते हुए कहा कि सफाई का हमारे जीवन में कितना महत्व है और बरसात के मौसम में खड़े पानी से क्या-क्या बीमारियां हो सकती हैं। इसके बारे में भी स्थानीय लोगों को जागरूक किया। शैक्षणिक सत्र में कार्यक्रम के प्रभारी नवीन शर्मा ने पुष्पगुच्छ देकर राजेंद्र कुमार का स्वागत किया। राजेंद्र कुमार ने बच्चों को कौशल वर्धन एवं राष्ट्रवाद की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारी भाषा ही हमारे व्यक्तित्व का आईना होती हैं। बोलना और प्रभावशाली ढंग से बोलना एक कला है। प्रखर वक्ता, मधुर वाणी और प्रभावी शैली में श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करने की जिसमें क्षमता हो वह सामान्य व्यक्ति की तुलना में अधिक सफल हो सकता है। अंत में कार्यक्रम के प्रभारी नवीन शर्मा ने राजेंद्र कुमार का धन्यवाद किया।
शिवांश शुक्ला। धर्मशाला कांगडा-चम्बा के सांसद किशन कपूर ने दुबई की अलकार्ट कंपनी में कार्यरत सुलाह जनपद के रजनीश कुमार के कार्य-स्थल पर प्रताड़ना के आरोपों पर भारतीय वाणिज्य दूतावास को पीड़ित रजनीश से मिलाकर मामला सुलझाने का निर्देश देने आभार व्यक्त किया है। विदेश मंत्रालय के अंडर सचिव से प्राप्त एक ईमेल के अनुसार वाणिज्य दूतावास को इस संबंध में उचित निर्देश दे दिए गए हैं और उन्होंने नियोक्ता कंपनी से संपर्क साधा है। नियोक्ता को वाणिज्य दूतावास से मिलकर मामला सुलझाने का भी निर्देश दिया गया है। वाणिज्य दूतावास रजनीश से संपर्क करने का भी प्रयास कर रही है।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी समाजसेवी संस्था, लोक कल्याण कमेटी-लुथान की मासिक बैठक तीन जुलाई को आयोजित की गई। कमेटी के सौजन्य से लुथान पंचायत के दो जरूरतमंद परिवारों को 5000 की आर्थिक सहयता प्रदान की। वहीं, इसमें चुनी लाल धीमान को उनकी बीमारी के इलाज के लिए 2500 और वीना देवी निवासी ग्राम लुथान को भी 2500 की आर्थिक मदद दी गई। यह राशि कमेटी पदाधिकारियों और कार्यकारणी सदस्यों द्वारा लाभार्थी परिवारों को उनके घर जाकर सपुर्द की गई। कमेटी महासचिव सुरेंद्र ठाकुर ने बताया है की लोक कल्याण कमेटी लुथान पिछले 6 वर्षों से इलाके के निर्धन परिवारों की बेटियों की पढ़ाई व शादी के अतिरिक्त लोगों की बिमारियों के उपचार व अन्य समस्याओं से निपटने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती आ रही है। कमेटी ने सभी दानी सज्जनों का भी आभार प्रकट किया, जिनके आशीर्वाद व भरपूर सहयोग से समाज सेवा के लक्ष्य को पूरा किया जा रहा है।
विनायक ठाकुर।ज्वालामुखी बाल विकास परियोजना देहरा के अधीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक तथा सहायिका के 05 पद भरे जाएंगे। ग्राम पंचायत धनोट के धनोट केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक पद भरा जाएगा। वहीं, ग्राम पंचायत घुरकाल के घुरकाल, अंब पठियार के अंब पठियार-1, सीहोरपाई के जजवाड़, गाहलियां के रूकवालाहड़ एवं डोहग देहरियां के डोहग देहरियां केंद्रों में सहायिका के एक-एक पद भरे जाएंगे। बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा ने बताया कि रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र उम्मीदवार अपने संपूर्ण दस्तावेजों सहित अपना प्रार्थना पत्र सादे कागज पर बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा के कार्यालय में 26 जुलाई तक जमा करवा सकते हैं। उक्त पदों के लिए 28 जुलाई को प्रातः 11 बजे साक्षात्कार का आयोजन एसडीएम ज्वालामुखी के कार्यालय में निश्चित किया गया है। उन्होंने बताया कि केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन करने के लिए पात्र होंगी और उनकी आयु 21 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार उसी आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वे क्षेत्र की स्थाई निवासी हो। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए जमा दो, जबकि सहायिका के लिए आठवीं पास होना अति आवश्यक है। उम्मीदवार की समस्त साधनों से वार्षिक आय 35 हजार रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदन कर्ता का नाम पहली जनवरी, 2022 को संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वे में शामिल होना चाहिए। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए संबंधित पर्यवेक्षक या बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा कार्यालय संपर्क कर सकते हैं।
कुनिहार के बीएल स्कूल के सभागार में होगी आयोजित रंजीत ठाकुर। कुनिहार पूर्व सैनिक लीग जिला सोलन की त्रैमासिक बैठक 10 जुलाई को प्रातः 11 बजे बीएल सेंट्रल पब्लिक स्कूल कुनिहार के सभागार में आयोजित की जाएगी। कुनिहार पूर्व सैनिक लीग इकाई के अध्यक्ष कैप्टन रणधीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक की अध्यक्षता जिला सोलन पूर्व सैनिक के अध्यक्ष सूबेदार मेजर मोहन लाल शर्मा करेंगे। कुनिहार इकाई अध्यक्ष ने जिला सोलन की सभी पूर्व लीग इकाइयों से अनुरोध करते हुए कहा कि इस अहम बैठक में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पूर्व सैनिक, वीर नारी बहनें व पारिवारिक पेंशन धारक पहुंचे। उन्होंने सभी से अपने पेंशन संबंधित दस्तावेज साथ लाने का आग्रह भी किया है, ताकि किसी के भी आय संबंधित समस्याओं का समाधान किया जा सके। बैठक में केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी, ताकि पूर्व सैनिक इन योजनाओं का लाभ ले सके। उन्होंने सेना से आए नए पेंशनरों से भी बैठक में भाग लेने का आग्रह किया है।
राज सोनी। करसोग युवा कांग्रेस ने करसोग विधानसभा से युवा कांग्रेस नेता उत्तम चंद चौहान को पदोन्नति देकर हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस का सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से करसोग क्षेत्र के युवाओं में खुशी का माहौल है। प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव पद पर नियुक्त करने के लिए उत्तम चंद चौहान ने कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी, भारतीय युवा कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, राष्ट्रीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष बीवी श्रीनिवासन, प्रदेश प्रभारी अमरप्रीत लाली, प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्षा प्रतिभा सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निगम भंडारी, शिमला ग्रामीण से लोकप्रिय विधायक विक्रमादित्य सिंह, युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदुपति ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव धर्मेंद्र धामी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री पृथ्वी सिंह नेगी, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष करसोग रमेश ठाकुर और युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय हाईकमान करसोग क्षेत्र की समस्त जनता तथा युवा साथियों का आभार व्यक्त किया है। उत्तम सिंह चौहान ने कहा है कि संगठन ने पदोन्नति देकर प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है। उस पर वह पूरी तरह से खरा उतरने के लिए पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस को वह मजबूत करने के लिए दिन रात कड़ी मेहनत करेंगे। और आगामी विधानसभा चुनावों में युवा कांग्रेस की प्रदेश में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उत्तम चंद चौहान 2007 में एनएसयूआई संगठन से जुड़े और एनएसयूआई व युवा कांग्रेस में कई वर्षों तक विभिन्न विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए युवा कांग्रेस में प्रदेश के पदाधिकारी बने। 2013 में एनएसयूआई करसोग इकाई के प्रभारी बने और 2016 में युवा कांग्रेस करसोग के महासचिव बनाए गए। 2019 में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता बनने का मौका मिला। और 2020 में हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस का चुनाव भी लड़ा। वर्तमान में यह करसोग कांग्रेस कमेटी के सचिव और जिला युवा कांग्रेस के प्रवक्ता के पद पर तैनात हैं। अब इन्हें फिर हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस का सचिव नियुक्त किया गया है। करसोग के युवा नेता उत्तम चंद चौहान पिछले 14 वर्षों से लगातार संगठन के लिए कार्य कर रहे हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज शिमला शहर के विकास नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर पाठशाला के विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए उन्हें राष्ट्र के महान स्वतंत्रता सेनानियों से संबंधित पुस्तकें पढ़ने की सलाह दी। राज्यपाल आज प्रातः विद्यार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम के तहत सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल पहुंचे और नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों के बीच एक शिक्षक के रूप में कक्षा का संचालन किया। राज्यपाल ने विद्यार्थियों से अवकाश के दिनों में बिताए गए समय और पर्यावरण के प्रति उनकी जिम्मेदारी, वृक्षारोपण और समाचार पत्र पढ़ने इत्यादि के बारे में उनकी रुचि से संबंधित कई प्रश्न भी पूछे। उन्होंने कहा कि पुस्तकें हमारी बौद्धिक संपत्ति और विरासत हैं। यह हमें ज्ञान प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न विषयों पर कई पुस्तकें उपलब्ध हैं और उनसे मित्रता करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अच्छी पुस्तकों को घर में जरूर स्थान दें और पुस्तकों के पठन पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने प्रत्येक विद्यार्थी को पुस्तकें भेंट की और पत्र भेजकर पुस्तकों से अर्जित ज्ञान के बारे में अपनी प्रतिक्रिया देने को कहा। उन्होंने कहा कि ये पुस्तकें विद्यार्थियों को इसलिए दी गईं हैं, ताकि उनमें पढ़ने की आदत विकसित हो सके। इसके पश्चात, राज्यपाल ने स्कूल के शिक्षकों से भी संवाद किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पुस्तक मेलों आदि में ले जाने की व्यवस्था की जाए, ताकि उनमें पुस्तकों के प्रति रूचि पैदा हो सके। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को भी यह विषय माता-पिता के समक्ष रखना चाहिए।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज कुल्लू जिला के शैंशर के निकट हुई बस दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में राज्यपाल ने ईश्वर से मृतकों को आत्मिक शांति प्रदान करने की प्रार्थना और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की।
ज्वालामुखी : संजय रत्न के करीबी समर्थक नीरज शर्मा को मिली प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव की जिम्मेदारी
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी राष्ट्रीय युवा कांग्रेस की ओर से जिला कांगड़ा के ज्वालामुखी से युवा नीरज शर्मा को हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। नीरज बतौर ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष ओर जिला स्तर पर संगठन की मजबूती के लिए बेहतर कार्य कर चुके है, जिससे आज उन्हें प्रदेश स्तर पर युवा कांग्रेस की जिमेदारी मिली है। नीरज शर्मा की नियुक्ति से जिला कांगड़ा व ज्वालामुखी युवाओं में खुशी की लहर है। ज्वालामुखी हल्के से संबंध रखने वाले नीरज पूर्व विधायक संजय रत्न के सबसे करीबी समर्थक है। युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव की नियुक्ति के लिए नीरज शर्मा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, भारतीय युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष बीबी श्रीनिवास, युवा कांग्रेस राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अलबारु, हिमाचल कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, प्रदेश कांग्रेस महासचिव व पूर्व विधायक संजय रत्न, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्यसिंह, प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी अमरप्रीत लाली, प्रदेश यूंका अध्यक्ष निगम भंडारी, प्रदेश युवा कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष यदुपति ठाकुर का आभार व्यक्त किया। गौरतलब हो किर नीरज शर्मा साधारण परिवार से संबंध रखते हे और 2005 से एनएसयूआई, युवा कांग्रेस में ब्लॉक, जिला स्तर पर कई पदों पर अपनी सेवाए दे चुके हैं। कई बार नीरज को ज्वालामुखी ब्लॉक अध्यक्ष रहते हुए ब्लॉक स्तर बेहतरीन संगठन कार्य करने के लिए हाई परफॉर्मर भी रह चुके हैं। नीरज शर्मा ज्वालामुखी के पूर्व विधायक संजय रत्न का पूरा आशीर्वाद है। नीरज शर्मा ने कहा की वह आज राजनीति जो भी ही वह पूर्व विधायक संजय रत्न और मेहनत की वजह से है और उन्हें जो जिम्मेदारी युवा कांग्रेस में प्रदेश स्तर पर मिली है, वह उसे पूरी निष्ठा और मेहनत से पहले की भांति निभाएंगे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज प्रातः कुल्लू जिला की सैंज घाटी के शैंसर के निकट हुई दुखद बस दुर्घटना पर गहरा दुःख प्रकट किया है। इस हादसे में 12 लोगों की मृत्यु और अन्य यात्री घायल हुए हैं। निजी बस (एचपी30ए-0646) शैंशर से कुल्लू जा रही थी। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के परिजन को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव से व्यक्तिगत रूप से राहत और बचाव कार्यों की निगरानी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं और अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (एडीएम) कुल्लू पूरी घटना की जांच करेंगे। जयराम ठाकुर ने कहा कि मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। जबकि प्रत्येक घायल व्यक्ति को फौरी राहत के रूप में 15,000 रुपए प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि घायलों का निःशुल्क उपचार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से मृतकों की आत्मिक शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की। मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने वित्त आयुक्त राजस्व और मंडलायुक्त मण्डी को तुरंत दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव अभियान की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।
गुड़िया मामले पर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बयान पर राजनीति लगातार गरमा रही हैं। शिमला ग्रामीण विधायक विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा महिला मोर्चा पर मामले का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया है। पिछले दिनों से ही भाजपा महिला मोर्चा पूरे प्रदेश में इस मामले पर सड़कों पर है और प्रतिभा सिंह से माफ़ी की मांग कर रही है। हालांकि प्रतिभा सिंह का ये कहना है उनका बयान जोड़ तोड़ कर पेश किया गया है। हाल ही में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा रश्मिधर सूद गुड़िया के अभिभावकों से मिलने तक पहुंच गई। इस पर शिमला ग्रामीण विधायक विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा महिला मोर्चा पर निशाना साधते हुए कहा ये तब कहा सोयी थी जब एक इनके नेता एक महिला को रात को अपने पास बुलाते है, और जब जोगिंदरनगर में एक महिला की हत्या कर दी जाती है। साढ़े चार साल ये नेत्रियां कुम्भकरण की नींद सोयी रही। इलेक्शन नजदीक देख इस बयान पर राजनीति कर रही है, जबकि उस वक़्त के तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने तुरंत जांच को सीबीआई को सौंपा था। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि ये नेत्रियां मात्र असली मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है, इससे प्रदेश के असली मुद्दे दबने वाले नहीं है।
लगभग 15 घरों में नहीं आया 2 दिन से पीने का पानी मनीष ठाकुर । इंदाैरा विकास खंड इंदौरा की ग्राम पंचायत पलाख में पीडब्ल्यूडीविभाग द्वारा पुली के कार्य के लिए शाम 5:00 बजे के बाद खुदाई की गई। जिसमें की आईपीएच विभाग की पांच से छह पाइप उखाड़ दी गई, जिस कारण पूरे मोहल्ले में जहां के 15 से 18 घर हैं, उन्हें पानी की समस्या पिछले 2 दिनों से आ रही है। लोगों को पीने तक के लिए पानी नहीं मिल रहा। लोगों ने पीने के पानी की व्यवस्था के लिए टैंकर की व्यवस्था करवानी पड़ी। मोहल्ले वालों का कहना है का कहना है कि परसों शाम को पीडब्ल्यूडी विभाग के ठेकेदार द्वारा पुली के कार्य के लिए खुदाई की गई थी, जिसमें की पाइपे ंनिकाल दी गई। वह ठेकेदार ने हमें आश्वासन दिया था कि कार्य जो है, 2 दिनों में खत्म हो जाएगा और आपके लिए पानी की व्यवस्था मेरे द्वारा करवा दी जाएगी, किंतु आज तीसरा दिन है न ही ठेकेदार दिखा न ही पानी की कोई व्यवस्था हो पाई। लोगों का कहना है कि उन्हें बर्तन धोने के लिए नहाने के लिए पीने के लिए पानी नहीं है, यहां तक कि सब्जी बनाने के लिए भी उन्हें 1 किलोमीटर दूर जाकर हैंडपंप से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि 2 दिन हो गए हमने अपने कपड़े नहीं धोए हैं ना ही नहाए हैं। इस संदर्भ में जब जेई आईपीएच विभाग बलविंदर सिंह से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग के ठेकेदार ने बिना किसी जानकारी के पाइपों को उखाड़ दिया और यह कार्य शाम 5:00 बजे के बाद किया गया है। उनके पास कोई भी जानकारी नहीं थी। गांव वालों के माध्यम से जब उन्हें कल शाम को फोन किया गया, वह गांव वालों ने जानकारी दी कि ठेकेदार द्वारा पाइपों को निकाल दिया गया है, जिस वजह से उन्हें पानी नहीं मिल रहा है, तो आईपीएच विभाग के जेई ने उन्हें आश्वासन दिया है कि कल तक पानी की सुविधा उपलब्ध करवा दी जाएगी, किंतु उन्होंने यह भी कहा कि पीडब्ल्यूडी विभाग की गलती है, जो कि बिना किसी जानकारी कि उन्होंने पाइपलाइन को काट दिया। आईपीएच विभाग के जेई बलविंदर ने कहा कि कल तक पाइप लाइन को ठीक करवा दिया जाएगा।
लाहुल स्पिति में आज भी बुछेन परम्परा करीब छह सौ वर्षो से मनाई जा रही है। स्पिति घाटी के पिन घाटी में इस परम्परा का निर्वहन करने के लिए पांच से छह समूह पीढ़ी दर पीढ़ी लगे हुए है। यह एक धार्मिक मान्यता पर आधारित परम्परा है जो एक थाड0 तोड0 ज्ञालवो नाम के सिद्ध पुरूष पर समर्पित है। कुछ दशकों पूर्व इस परम्परा का निर्वहन करने वाले समूहों की संख्या 20 से अधिक थी,लेकिन अब कई समूहों ने इस परम्परा का अनुसरण करना बंद कर दिया है। स्पिति के पिन घाटी के सगनम गांव में रहने वाले छेतन गटुक ने बताया कि बुछेन का अर्थ होता है बड़ा अध्यात्मिक पुत्र। ये पत्थर तोड़ने की परम्परा है। ज्ञालवो कागयुद परम्परा के स्काॅलर थे। इन्होंने महामुद्रा और महासम्पन्न में शिक्षा हासिल की हुई थी। भोट रवजंग पंचाग के अनुसार थाड0 तोड0 ज्ञलवो का जन्म तिब्बत के उपरी सांग प्रांत ल्हसे में 1385 में हुआ था, जो पंचाग के अनुसार बुड ऑक्स साल का छठा चक्र था। थाड0 तोड0 ज्ञालवो सिद्ध पुरूष होने के साथ साथ एक बहुत ही अच्छे इंजीनियर भी थे। उन्होंने अपने हुनर से कई पुल, नांव और कई स्तूपों का भी निर्माण स्वयं किया था। भवन निर्माण निपुणता के कारण ही थाड0 तोड0 ज्ञालवो को चांग सेम पा कहा जाता था। उस दौर में आसानी से लोग एकत्रित नहीं होते थे तो थाड0 तोड0 ज्ञालवो लोगों को मनोरंजन करने के कार्यक्रम आयोजित करते थे। जब लोग इन कार्यक्रमों को देखने आते थे तो थाड0 तोड0 ज्ञालवो पुल निर्माण के लिए आवश्यक चीजों को चंदे के तौर पर देने की मांग करते थे, जैसे की लोहा, कोयला, लकड़ी आदि दें। थाड0 तोड0 ज्ञलवो रिद्धी बल में काफी मजबूत थे। उन्होंने अपनी अध्यात्मिक शक्तियों का प्रयोग तब किया जब तिब्बत के ल्हासा में भंयकर महामारी फैली थी और इस महामारी को नियंत्रित किया था। जानकार छेतन गटुक ने बताया जाता है कि जब महामारी फैली थी तो कोई भी चिकित्सक वैद्य इसका इलाज नहीं ढूंढ पा रहा था। लोग घरों में ही मर रहे थे। यही रिन्पोछे तत्कालीन राजा थे। उन्हें किसी प्रसिद्ध व्यक्ति ने बताया कि इस बीमारी का इलाज केवल थाड0 तोड0 ज्ञालवो ही कर सकते है। राजा ने अपने दरबार से कुछ लोग थाड0 तोड0 ज्ञालवो के पास भेजे। लेकिन जब लोग थाड0 तोड0 ज्ञालवो के पास पहुंचे और राजा के बुलावे के बारे में बताया। ज्ञालवो ने कहा कि आप चलिए मैं स्वयं राज महल पहुंच जाउंगा। थाड0 तोड0 ज्ञलवो खुद एक गिद्ध पर सवार होकर महामारी को नियंत्रित करने के ल्हासा ल्हासा पहुंच गए। ज्ञालवो को राजा रे रिन्पोछे ने महामारी के बारे में विस्तृत रूम से बताया। ज्ञालपो ने कहा कि इस महामारी का इलाज मैं करता हूं। आप चिंता न करें। इसके बाद थाड0 तोड0 ज्ञालवो महल से बाहर खुले मैदान में चले जाते है। लेकिन कोई भी व्यक्ति घरों से बाहर निकल नहीं रहा था। ज्ञालपो का मानना था जब तक लोगों के दिलों में बैठा हुआ डर नहीं निकलेगा। इस बीमारी से कोई निजात नहीं दिलवा पायेगा। उन्होंने लोगों को घरो से बाहर निकालने के लिए काफी कोशिश की, लेकिन कोई आ ही नहीं रहा था। फिर ज्ञालपो ने अपनी रिद्धि सिद्धि बल का इस्तेमाल करते हुए एक बार फिर उन्होंने अपनी अध्यात्मिक शक्ति से अपने हाथ की पांच उंगलियों के आधार पर स्वंय को छोड़ चार अँगुलियों से चार अन्य कलाकार बनाए। ऐसे वे पांच कलाकार बनाए और कार्यक्रम पेश किया। जब इन पांचों ने मैदान में कार्यक्रम पेश करके लेागों को हंसाना शुरू किया तो लोगों घरों की खिड़कियों से देख रहे थे कि इन पांच को तो कुछ हो नहीं रहा है। फिर धीरे धीरे लोग अपने घरों से बाहर निकल कर बाहर आने लगे और कार्यक्रम देखने लगे। कुछ मिनटों में सारे लोग घरों से बाहर निकल मैदान में पहुंच गए। यहीं वजह थी कि आज भी बुछेन में पांच ही कलाकार होते। फिर जब भीड़ बढ़ती गई तो थाड0 तोड0 ज्ञालवो ने लोगों को मणी जाप करवाया जो उस वक़्त पूजा पाठ का अहम हिस्सा था। पूरी मान्यता यह है कि कोई भी महामारी या आपदा होती है तो उसके पीछे कोई कारक होता है। थाड0 तोड0 ज्ञालवो महामारी के कारण को निकालना चाहते थे। भोटी भाषा में कारक को नेदक कहते है। फिर उन्होंने लोगों को कहा कि जो लोग महामारी की चपेट में उनमें नेदक भी होगा। मुझे नेदक चाहिए। उन्होंने अपनी सिद्धी बल से एक पत्थर ढूंढा। इसके बाद उन्होंने उस नेदक को उक्त पत्थर में मंत्रों के साथ समा दिया। थाड0 तोड0 ज्ञालवो के पास एक आयु और फुरवा नमक दो अस्त्र से उक्त पत्थर को तोड़ दिया। यही वजह है कि बुछेन में लोग आज भी पत्थर तोड़ते है। अब बुछेन में छाती पर पत्थर तोड़ते है। जैसे जैसे समय बीतने लगा कि बड़े से बड़ा पत्थर बुछेन में इस्तेमाल होने लगा। अब भी बुछेन परम्परा को इसलिए मनाया जाता है कि गांव में कुछ होने वाला हो या फिर कुछ अप्रिय घटित हो गया हो तो मंत्रो उच्चारण से उस पत्थर में समा देते है। बुछेन में पांच सदस्य होते है इनमें सेदो उन्पा जोकि हंसाने का कार्यक्रम पेश करते है। एक मुख्य सदस्य होता है जिसे मुख्य बुचेन यानि मेमे बुचेन। इसके साथ ही णांवा भी होते है जो हेल्पर की तरह होते है। जब यह बुचेन का प्रर्दशन करते है तो काफी लाभप्रद प्रवचन देते है।


















































