नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री ने युंका नेताओं के साथ ऊना में हुई मारपीट की घटना को भाजपा की बौखलाहट करार दिया है। शुक्रवार को ऊना में जारी वक्तव्य में मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को विरोध करने का अधिकार है। विरोध करने पर धमकी देना हिटलरशाही है। उन्होंने कहा कि सीएम जयराम ठाकुर,उनके मंत्रिमंडल सहयोगी व चेयरमेन-वाईस चेयरमेन सभी बौखला गए है। प्रदेश में सत्ता जाने की आहट से भाजपा नेता धैर्य खोते जा रहे है। भाजपा इस सच्चाई को पचा नही पा रही है कि अब सत्ता में उनके केवल दो-तीन माह शेष रह गए है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता ने जिला परिषद चुनाव में दस हजार से अधिक वोट प्राप्त कर चुके युंका नेता को सरेआम धमकाया तथा इसके वीडियो भी उपलब्ध है। यह कतई उचित नही ठहराया जा सकता है। उन्होंने इसे जाती हुई सत्ता के कारण पैदा हुई बौखलाहट करार दिया। मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि सीएम जयराम ठाकुर भी केवल हमें कोसने ऊना आते है। वह ऊना में केवल पत्रकार वार्ता करके हमारे विरूद गुब्बार निकालते है। जबकि जिला के विकास के लिए उनके पास कोई योजना नही है। उन्होंने कहा कि सीएम नान परफोरमर है। उनका रिर्पोटकार्ड शून्य है। जबकि उनका पर्चा खाली है। उन्होंने कहा कि भाजपा की धमकियों से कांग्रेस कार्यकर्ता घबराने वाले नही है। इस प्रकार की दमनकारी नीतियों का डटकर विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार केवल दो-तीन महीने की मेहमान है। प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है तथा भाजपा को आने वाले विधानसभा चुनावों में प्रदेश की सत्ता से उखाड़कर फैंकेगे।
पुलिस थाना हरिपुर के अंतर्गत पड़ते डिव्वर डाकघर बंगोली में एक व्यक्ति की दुकान से 12 बोतल देसी अवैध शराब बरामद की है। बताया जा रहा है पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उक्त दुकान में छापा मारा और वहां मौके पर उन्हें देसी शराब की बोतलें मिली है, जिन्हें उन्होंने कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी हरिपुर नाजिर सिंह ने की है।
राष्ट्र निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका है इसी दिशा में स्काउट एवं गाइड के माध्यम से युवाओं को समाज सेवा के प्रति जाग्रत किया जा रहा है। युवाओं के सर्वांगीण विकास में स्काउट एवं गाइड का अहम योगदान है। शुक्रवार को धर्मशाला कालेज के सभागार में भारत स्काउट्स एंड गाईडज राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के तत्वावधान में पांच दिवसीय राष्ट्रीय कार्निवल का शुभारंभ करते हुए सांसद किशन कपूर ने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं को हर क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने में कृत संकल्प है इसी दिशा में अनेकों कार्यक्रम भी आरंभ किए गए हैं। समारोह में सांसद किशन कपूर का स्वागत पारम्परिक वाद्य यंत्रों के साथ किया गया। आजादी के अम्रृत महोत्सव के चलते राष्ट्रीय रोवर और रेंजर कार्निवल के समारोह में ध्वजारोहण यहां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा वहीं रोवर्स रेंजर्स द्वारा प्रस्तुत हिमाचली लोक नृत्य ने खूब तालियां बटोरी। इस कार्यक्रम के लीडर औफ कार्निवल एवं राष्ट्रीय मुख्यालय के संयुक्त निदेशक अमरबीर शेत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर में 24 राज्यों से 90 रोवर्स व 85 रेंजर्स के साथ 21 कंटिजैंट इंचार्जज भाग ले रहे हैं उन्होंने यह भी जानकारी दी कि हमारे पड़ोसी देश नेपाल से छह रोवर और रेंजर भी इस कार्निवल में भाग लेने आए हुए हैं।वैश्वीकरण के दौर में हिमाचल प्रदेश जैसे छोटे से राज्य में इतने बड़े स्तर पर होने वाला कार्निवल बडे गौरव की बात है । साथ ही सभी रोवर रेंजर को एक दूसरे राज्यों की सांस्कृतिक गतिविधियों से रुबरु होने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के शुभारंभ से पहले राज्य आयुक्त (गाईड) एवं शिक्षा उपनिदेशक (उच्च) कांगड़ा रेखा कपूर ने पहले दिन में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी राज्य सचिव डॉ राज कुमार, राज्य आयोजन आयुक्त पंकज गुप्ता, मीना भट्टी, राज्य आयोजन सह आयुक्त सतीश राणा, डॉ आर सी शर्मा, तरसेम पटियाल, राज्य प्रशिक्षण सह आयुक्त विपन पटियाल आदि से प्राप्त की। आयोजन को अमलीजामा पहनाने के लिए महाराष्ट्र मुम्बई से एल टी महारूदरा बोलर , ए एल टी जाहिद कुरैशी, रितेश अगरवाल जो कि वोसम के प्रतिनिधि हैं । हारून मलिक जम्मू कश्मीर व निकिता शर्मा हिमाचल प्रदेश कोरडिनेटर मैसेंजर ऑफ पीस ,हरियाणा से शुभम् ब राहुल विभिन्न कार्यक्रमों के निर्देशन के लिए राष्ट्रीय स्टाफ की भूमिका के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर स्थानीय महाविद्यालय धर्मशाला के प्राचार्य डा राजेश शर्मा,डॉ राजेंद्र शर्मा एसिस्टैंट स्टेट कमिश्नर (रोवर्स) , डा रविराज स्टेट ग्रोथ कोआर्डिनेटर, डा चंदन भारद्वाज एसिस्टेंट कमिश्नर , डा वंसल स्टेट कमिश्नर डा ज्योति प्रकाश तथा हमीरपुर कालेज प्राचार्य अत्री भी विशेष रूप से उपस्थित थे ।
ढुगियाल गांव में सड़क किनारे नालियां न होने के कारण बारिश का पानी एक सार्वजनिक रास्ते की ओर मुड़ गया। इससे पक्के रास्ते पर नाले जैसी स्थिति बन गई है। गौरतलब है लोक निर्माण विभाग ने सम्पर्क मार्ग के एक तरफ नाली बना दी है लेकिन दूसरी तरफ नाली न होने के कारण सारा पानी एक पक्के रास्ते पर मुड़ जाने से ये स्थिति पैदा हुई है। ये रास्ता आगे 10 -12 घरों से होता हुआ आगे गजरेहड़ा में हाईवे से मिलता है। पानी का बहाव एक तरफ होने से जमीनें बह जाने का संकट पैदा हो गया है। प्रभावित परिवारों के साथ ग्राम पंचायत ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि पानी की उचित निकासी का प्रबन्ध कर गांव वासियों को राहत पहुंचाई जाए।
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय वेदव्यास परिसर में ब्रह्मा वंशी कृष्ण घनपाठी द्वारा वेद विषय पर विशिष्ट व्याख्यान संपन्न हुआ । इस अवसर पर ब्रह्मा वंशी कृष्ण घन पाठी ने वेदों, उपनिषदों, ब्राह्मण एवं आरण्यक ग्रथों के विषय में विस्तृत व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि भगवान वेदव्यास ने सभी लोगों को सरलता पूर्वक वेद अध्ययन कर सकें, इसलिए वेदों का अलग अलग विभाग किया। उन्होंने बताया कि ज्ञान में बहुत शक्ति होती है किंतु उस शक्ति का उपयोग ठीक ढंग से करना चाहिए, किसी भी प्रकार का ज्ञान निरर्थक नहीं होता है ज्ञान का प्रयोग करने वाला व्यक्ति भाव शुद्ध होना चाहिए । इस अवसर पर उन्होंने छात्रों को संस्कृत शास्त्र -वेद ,पुराण ,उपनिषद आदि का अध्ययन हेतु प्रेरित किया। आचार्य ने वेद पाठ विकृति के अंतर्गत जटा पाठ एवं घन पाठ का अभ्यास कराया। इस अवसर पर परिसर के निदेशक प्रोफेसर मदन मोहन पाठक ने आचार्य का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि आचार्य विविध शास्त्रों के मर्मज्ञ हैं आचार्य वंशी कृष्ण गणपति द्वारा जो भी निर्देश और सुझाव प्रदान किए गए हैं उनका परिसर में क्रियान्वयन किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ के संयोजक प्रोफेसर पीवी बी सुब्रमण्यम द्वारा किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन ज्योतिष विभाग के सहायक आचार्य डॉ प्रदीप शर्मा द्वारा किया गया ।कार्यक्रम में परिसर के सभी विभागों के प्राध्यापक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
सरस्वती विद्या मंदिर गरली की होनहार छात्रा अरुंधती ने मेट्रिक की परीक्षा में 669 अंक लेकर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है।अरुंधती का यह कहना है कि यह सब गुरूजनों का मार्गदर्शन व माता पिता के आशीर्वाद से सम्भव हुआ है। यह बिटिया भविष्य में डॉक्टर बन लोगों की सेवा करना चाहती है।
आज एसडीएम कांगड़ा आईएएस नवीन तंवर की अध्यक्षता में संयुक्त कार्यालय भवन कांगड़ा में ऑटो रिक्शा चालकों के प्रतिनिधियों के साथ उनकी विस्तृत समस्याओं पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम कांगड़ा सहित तहसीलदार, उप-तहसीलदार, ट्रैफिक इंचार्ज, आरटीओ कार्यालय के अधिकारी, व्यापार मंडल के सदस्य और ऑटो रिक्शा चालकों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में एसडीएम कांगड़ा द्वारा ऑटो रिक्शा चालक प्रतिनिधियों की समस्याएं सुनने उपरांत कमेटियों का गठन किया गया। इन कमेटियों को अति शीघ्र ऑटो चालकों की समस्याओं के अनुरूप रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने गठित कमेटियों को निर्देश दिए कि ऑटो रिक्शा चालकों द्वारा सवारिया चढ़ाने और उतारने के स्थान निश्चित हो, किराया निश्चित हो, सवारियों की संख्या निश्चित हो इन सभी विषयों पर रिपोर्ट बनाई जाए। उन्होंने बताया कि गठित कमेटियों द्वारा रिपोर्ट बनाने के उपरांत आगे की कार्यवाही जल्द अमल में लाई जाएगी। एसडीएम कांगड़ा ने कहा कि ऑटो रिक्शा चालकों के लिए जब तक उचित स्थान की व्यवस्था नहीं हो जाती तब तक तहसील चौक के साथ अभी जहां पर ऑटो रिक्शा खड़े होते हैं, अभी इसी स्थान पर इन्हें अस्थाई तौर पर व्यवस्थित तरीके से ऑटो रिक्शा खड़े करने के लिए कहा गया है। ताकि यहां से गुजरने वाले वाहनों और आने जाने वाले लोगों को किसी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े।
सेना भर्ती कार्यालय मंडी के निदेशक कर्नल ए.एस. नाथ ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के सभी पात्र युवाओं के लिए अग्निपथ योजना के तहत 12 से 21 अक्तूबर तक शिमला जिले के रामपुर बुशैहर में होने वाली अग्निवीर टेक्निकल तथा अग्निवीर (ट्रेडमैन) की भर्ती अब मंडी के पड्डल मैदान में 28 सितम्बर से 9 अक्तूबर तक होने वाली भर्ती के साथ ही पड्डल में आयोजित होगी। खराब मौसम को देखते हुए भर्ती रैली के स्थल को बदला गया है ताकि उम्मीदवारों को प्रतिकूल मौसम में दूर की यात्रा को लेकर दिक्कत न हो। उन्होंने बताया कि अग्निवीर टैक्निकल के लिए शेैक्षणिक योग्यता 10+2 जबकि अग्निवीर ट्रेडमैन के पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं और 8वीं पास रखी गई है । उन्होंने बताया कि अग्निवीर टैक्निकल के लिए आईटीआई कोर्स और डिप्लोमा धारकों को स्पेशल बोनस अंक दिए जायेंगे । कर्नल ए.एस. नाथ ने बताया कि अग्निवीर महिला सैनिक पुलिस की भर्ती रैली की तिथि की घोषणा बाद में की जायेगी । मंडी, कुल्लू और लौहाल स्पीति जिलों के युवा भी बनेंगे अग्निवीर कर्नल ए.एस. नाथ ने बताया कि इसके अतिरिक्त केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के तहत विशेष रूप से मंडी, कुल्लू और लौहाल स्पीति जिलों के युवाओं के लिए ‘अग्निपथ’ योजना के अंतर्गत 28 सितम्बर से 9 अक्तूबर, 2022 तक मंडी के पड्डल मैदान में अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। भर्ती रैली में अग्निवीर सिपाही सामान्य डियुटी, अग्निवीर लिपिक/स्टोर कीपर टेक्निकल, अग्निवीर टेक्निकल तथा अग्निवीर (ट्रेडमैन) के पदों की भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि सेना भर्ती कार्यालय मंडी द्वारा सामान्य प्रवेश परीक्षा का आयोजन नवम्बर, 2022 में प्रस्तावित है। ज्वाइन इंडियन आर्मी वेबसाईट पर कराएं पंजीकरण सेना भर्ती कार्यालय निदेशक ने बताया कि भारतीय सेना की इन भर्ती रैलियों में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को भारतीय सेना की विभागीय वेबसाईट ज्वाइन इंडियन आर्मी डॉट एनआईसी डॉट आइएन पर पंजीकरण करना अनिवार्य है। पंजीकरण की प्रक्रिया 5 जुलाई से 4 अगस्त 2022 तक जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि अग्निपथ योजना में भाग लेने के लिए उम्मीदवार की पात्रता तथा अन्य शर्ते ‘ज्वाइन इंडियन आर्मी’ वेबसाईट पर उपलब्ध हैं। उन्होंने सेना भर्ती में भाग लेने के सभी इच्छुक उम्मीदवारों से आग्रह किया कि वे अपना पंजीकरण कराने से पहले सेना की वेबसाईट पर भर्ती के लिए पात्रता व अन्य शर्तों का अवलोकन अवश्य कर लें।
मौसम विज्ञान केन्द्र शिमला द्वारा 8 जुलाई तक प्रदेश के ऊपरी इलाकों में यलो अलर्ट जारी किया है । जिला किन्नौर प्रशासन द्वारा भी जिला किन्नौर में बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, जिला किन्नौर में भी आज सुबह से ही मौसम खराब रहा व दोपहर तक आसमान में काले बादल छाए जबकि शाम होते होते जिला में जमकर बारिश हुई । बारिश का दौर जारी देखते हुए बागवानों व किसानों के चेहरे खिल गए है व अच्छी फसल की उम्मीद जताई है। आगामी दिनों में खराब मौसम की सम्भावना को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा भी एडवाइजरी जारी की गई है । प्रशासन द्वारा स्थानीय लोगों व बाहरी क्षेत्रों से आने वाले पर्यटकों को मौसम की स्थिति के अनुसार ही यात्रा करने के लिए आह्वान किया। गत वर्ष भी जिले में कई हादसे हुए हैं। जिला किन्नौर प्रशासन द्वारा जिले के अति सवेदनशील भूस्खलन स्थलों पर अर्ली वार्निग सिस्टम व लैंड मोनिटरिंग प्रणाली स्थापित किया गया है। जिले में 6 संवेदनशील स्थान निगुलसरी, बटसेरी, पागल नाला, उरनी ढांक, कुप्पा व पुरबनी झूला पर आई आई टी मंडी के विशेषज्ञ द्वारा यह प्रणाली स्थापित किया गया है। वही जिले में आज से 8 जुलाई तक बारिश होने की संभावना है।
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक है। तमाम राजनीतिक दल अपने सियासी मैदान को मजबूत करने में जुट गयी है ऐसे में आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला भी लगातार जारी है। धर्मशाला में आज कांग्रेस ने पुलिस भर्ती मामले, भ्र्ष्टाचार, महंगाई और अग्निपथ योजना के विरोध में केंद्र और प्रदेश सरकार को जमकर घेरा, वहीं धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया ने कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को केवल दिखावे की राजनीती करार दिया।. नेहरिया ने कहा कि राजनीतिक जमीन खो बैठी कॉंग्रेस अपना उल्लू साधने के लिए युवाओं को गुमराह कर रही है और अग्निपथ योजना के विरोध के बहाने अपने अस्तित्व की लड़ाई कॉंग्रेस लड़ रही है। इसी का नतीजा है कि अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन के लिए युवाओं को बुलाया गया औऱ फिर कॉंग्रेस नेताओं ने युवाओं से अपने-अपने पक्ष में नारे लगवाए, जबकि पूरी रैली में युवाओं और उनसे संबंधित मुद्दों पर किसी भी कॉंग्रेस नेता ने बात तक नहीं की। विशाल नैहरिया ने कहा कि अग्निपथ योजना के संबंध में कॉंग्रेस युवाओं को गुमराह कर रही है। इसी बहाने बेरोजगार युवाओं को शुक्रवार को धर्मशाला बुलाया गया था, और उसके बाद आधा दर्जन कॉंग्रेस नेताओं ने अपने-अपने पक्ष में नारे लगवाकर कॉंग्रेस में अपना वर्चस्व स्थापित करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि कॉंग्रेस में परिवारवाद के चलते कॉंग्रेस के नेता अपनी ही पार्टी में अब अस्तित्व की जंग लड़ने को मजबूर हैं। फिर कॉंग्रेस में जनता की किसे चिंता होगी। कॉंग्रेस के आधा दर्जन से अधिक नेता सीएम के ख्वाब देखते हैं, लेकिन शायद वह भूल गए हैं कि सीएम बनने के लिए पहले बहुमत में विधायक जितना जरूरी होता है। विधायक ने कहा कि 2022 में पुनः भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से रिपीट होगी। इसके लिए हिमाचल की जनता ने मन बना लिया है। हिमाचल की जनता इस बार रिवाज बदलेगी और भाजपा को पूर्ण बहुमत से जीता कर सरकार को रिपीट करवाएगी।
विहिप चंडीगढ के प्रचार प्रसार प्रमुख पंकज शर्मा ने कहा कि इस्लामिक जिहादियों द्वारा राजस्थान के उदयपुर में की गई हिन्दू युवक कन्हैया लाल की नृशंस हत्या व देश में बढ़ती सांप्रदायिक कट्टरता के विरोध में विहिप बजरंग दल चंडीगढ़ महानगर इकाई ने प्रदर्शन कर रोष प्रकट किया। प्रदर्शन कारियों को संबोधित करते हुए विश्व हिन्दू परिषद चंडीगढ़ के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने कहा कि जिहाद की मध्य युगीन अवधारणाएं धार्मिक उन्माद को बढ़ा रही हैं। ये विश्व शांति व मानवता के लिए गंभीर चुनौती हैं जिनका मुकाबला सम्पूर्ण विश्व के सभ्य समाज को करना होगा। विहिप मंत्री अंकुश गुप्ता ने उदयपुर के हत्यारों की फास्ट ट्रेक कोर्ट में सुनवाई तथा 6 माह में फांसी के द्वारा पीड़ित परिजनों को न्याय दिलाने की मांग की। इस प्रदर्शन में मातृशक्ति विभाग संजोयिका रेनू रोहिला ने कहा कि उदयपुर की घटना धार्मिक उन्माद का ही परिणाम है। इस्लाम का एक वर्ग जिहाद को जिस प्रकार समझता है, वह बेहद खतरनाक है। उसे लगता है कि गैर इस्लामिक लोगों पर हमला, हत्या व उनका माल लूटना उचित है। महिलाओं का अपहरण व उनको भोगना, माले गनीमत है। इसी अवधारणा के कारण विश्व के अनेक भागों में हिंसा व अशान्ति फैली हुई है। प्रदर्शन कारियों में पंजाब प्रांत सहित अनेक पदाधिकारी व हिन्दू जनमानस शामिल था। इस मौके पर पंजाब प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख सुरेश राणा,बजरंग दल संयोजक राकेश उप्पल, कोषाध्यक्ष राकेश चौधरी,गोरक्षा अध्यक्ष देवेंद्र, दुर्गा वाहिनी संयोजिका रजनी ठाकुर,सोशल मीडिया प्रभारी मनोज शर्मा,एरिया काउंसलर एवं सीनियर डिप्टी मेयर दिलीप शर्मा,राज किशोर ,राजेश चहल , सुनील बागड़ी,जितेंद्र रावत,राकेश शर्मा, नितिन, शगुन , रितिक, अंकुश, जितेंद्र मौर्य , सचिन मौर्य, विकास कुमार, अशोक, हनी , अर्जुन , नवीन, कमल ,राकेश, अमन राणा,शगुन शर्मा,विशाल आदि उपस्थित रहे।
मेडिकल कॉलेज टांडा में दूसरी बार सफलतापूर्वक एक ब्रेन डेड बुजुर्ग महिला के अंग रक्षित किए गए, जिन्हें प्रत्यारोपण के लिए पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया गया मेडिकल कॉलेज टांडा के सर्जरी ट्रांसप्लांट हेड व एसोसिएट प्रोफेसर डॉ राकेश चौहान ने बताया कि कांगड़ा के अंतर्गत पलवाना पंचायत से संबंध रखने वाली 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला धर्मी देवी पत्नी स्वर्गीय फलातू राम को सीढ़ियों पर गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल होने कारण हॉस्पिटल लाया गया। डॉक्टरों की टीम द्वारा उनका हर तरीके से इलाज करने उपरांत कमेटी द्वारा ब्रेन डेड घोषित किया गया। डॉक्टरों द्वारा उनके सुपुत्र को सारी स्थिति वारे अवगत कराया गया। जिसके उपरांत उनके सुपुत्र प्रीतम चंद द्वारा उनके अंग सहमति से दान करने की बात कही गई। इसके बाद डॉक्टरों की टीम द्वारा आज सुबह सफलतापूर्वक इस बुजुर्ग महिला के किडनी और आंखों को रक्षित कर लिया गया जिन्हें प्रत्यारोपण के लिए पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया गया। कॉलेज प्रिंसिपल भानु अवस्थी और डॉ राकेश चौहान ने बुजुर्ग महिला के परिवार के सदस्यों का अंगदान करने के लिए आभार व्यक्त किया। जिन्होंने अंगदान की महत्वता को समझा और जिनके इस साहसिक फैसले के कारण कई जरूरतमंद जिंदगीयों को एक नई जिंदगी मिलेगी। उन्होंने बुजुर्ग महिला की आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह द्वारा गुडिया हत्याकांड को छोटी बात कहने के विरूद्ध भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा हिमाचल प्रदेश द्वारा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व पर्यटन निगम की उपाध्यक्ष रश्मिधर सूद द्वारा भी जिला कांगड़ा मुख्यालय धर्मशाला में जिलाधीश कांगड़ा के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया । ज्ञापन सौंपने के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए रश्मिधर सूद ने कहा कि इस बयान के लिए कांग्रेस मुखिया समस्त नारी से माफी मांगे अन्यथा आने वाले समय में महिला मोर्चा पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि यह भारत की पुण्यभूमि है जहां आदिकाल से नारी की पूजा की जाती है और कांग्रेस शासनकाल में हमारी बच्ची गुडिया के साथ जघन्य अपराध हुआ और कांग्रेस मुखिया उसे छोटी सी बात कह रही है। उन्होंने ने कहा कि सांसद को जल्द से जल्द गुड़िया के परिजन व समस्त नारी शक्ति से इस बाबत माफ़ी मांगनी चहिए। इस अवसर प्रदेश महामंत्री मांचली ठाकुर , सचिव गायत्री कपूर , जिला अध्यक्ष रंजू रस्तोगी , वर्षा ठाकुर,हेम लता, कृष्णा, , सोनिया बंटा, सुनीता शर्मा, सावित्रा. रागिनी रकवाल, शक्ति, मधु आरती आदि महिला मोर्चा की सभी कार्यकर्ता विशेष रुप से उपस्थित रहे।
निचले इलाक़ो में सेब सीज़न गति पकड़ रहा हैं वहीं प्रदेश सरकार की उदासीनता के चलते मंडियों में अव्यवस्था का आलम हैं। यह बात जुब्बल नावर कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने मीडिया में जारी एक ब्यान में कही। उन्होंने कहा कि अभी तक सरकार ने ट्रैफ़िक नियंत्रित करने के लिए कॉन्स्टेबलों की तैनाती नही की, जिससे बागवानों व गाड़ी मालिकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। रोहित ठाकुर ने कहा कि बाग़वानों को सेब के विपणन के लिए ट्रक नहीं मिल रहे और जो ट्रक बाहरी राज्य से मंगवाए जा रहे हैं वो बाग़वानों से अधिक किराया ले रहें हैं। उन्होंने कहा कि सेब के विपणन के लिए ट्रकों की मांग पूरी करने के लिए हर वर्ष बाहरी राज्यों के ट्रकों को तीन माह तक टैक्स में छूट दी जाती हैं जिससे प्रदेश में पर्याप्त संख्या में ट्रक उपलब्ध रहते हैं। अभी तक ट्रकों को टैक्स में मिलने वाली छूट नही मिल पाई हैं जिसके चलते बाहरी राज्य के ट्रक बाग़वानो से मनमाने दाम पर किराया वसूल रहें हैं। रोहित ठाकुर ने कहा कि सीज़न शुरू हो चुका हैं लेकिन अभी तक सरकार ने बाहरी राज्यों के ट्रकों को टैक्स में छूट बारें निर्णय नहीं लिया हैं। उन्होंने कहा कि इस बार सेब सीज़न दो हफ़्ते पहले शुरू हो रहा हैं और सरकार और प्रशासन सेब सीज़न के प्रबंधन में ढील बरत रहें हैं। उन्होंने कहा कि सेब के विपणन में बाग़वानों को ट्रकों कमी न हो और बाग़वान नियंत्रित भाड़ा दे सके इसके लिए प्रदेश सरकार बाहरी राज्यों के ट्रकों को टैक्स पर हर वर्ष की तरह मिलने वाली छूट की अधिसूचना अविलंब जारी करें। रोहित ठाकुर ने खाद, कीटनाशक, फफूंदनाशक दवाइयों व पैकिंग सामग्रियों के दाम अप्रत्याशित तऱीके से बढ़ने पर लागत में हुई वृद्धि को देखते हुए प्रदेश सरकार से सेब पर समर्थन मूल्य को बढ़ाने की भी पुनः मांग दोहराई हैं।
पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन जिला सोलन की वर्चुअल बैठक जिला अध्यक्ष केडी शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन के जिलाध्यक्ष केडी शर्मा ने कहा कि जिला परिषद कैडर के कर्मचारी-अधिकारी पंचायतीराज विभाग में विलय करने की मांग को लेकर पूरे प्रदेश में हड़ताल पर हैं। जिप कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से पंचायतों में कामकाज बिल्कुल ठप पड़ गया है। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने काम करवाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जिला परिषद कर्मचारियों-अधिकारियों की पंचायतीराज विभाग में विलय की मांग उचित है और इनकी यह मांग प्रदेश सरकार को अविलंब मान लेनी चाहिए। केडी शर्मा ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि जिला परिषद कैडर कर्मचारियों की उक्त उचित मांग को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति देते हुए उनका विलय पंचायतीराज विभाग में किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जिला परिषद के कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से पूरे प्रदेश में पंचायतीराज विभाग के पंचायत स्तर पर चल रहे विभिन्न विकसात्मक कार्यों पर विपरीत असर पड़ रहा है। ग्रामीणों को अपने काम करवाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तथा पंचायतों में विकास कार्य पूरी तरह से ठप पड़े हैं। हम प्रदेश सरकार से आग्रह करते है कि जिला परिषद कैडर की मांग को पूरा करते हुए उन्हें राहत प्रदान की जाए,ताकि पंचायतों में ठप्प पड़े विकास कार्य फिर से प्रगति पकड़ सके। इसके अलावा बैठक में जिला पैंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन की हाल ही में चायल में हुई त्रैमासिक बैठक की समीक्षा की गई। केडी शर्मा ने प्रदेश सरकार से यह भी मांग की है कि संगठन की लंबित सभी मांगों को शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश सरकार ने शीघ्र ही पैंशनरों की मांगों को पूर्ण नहीं किया तो शीघ्र ही प्रदेश में जन जागरण आंदोलन शुरू किया जाएगा। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी डीडी कश्यप ने प्रेस को जारी बयान में दी है।
कांगड़ा शहर व निकटवर्ती पंचायत क्षेत्रों में अन्य राज्यों उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, बिहार, राजस्थान इत्यादि से काफी संख्या में प्रवासी तथा विशेष समुदाय के लोग दुकानदारी कर अपना कारोबार चला रहे हैं लेकिन इनकी कोई आइडेंटिफिकेशन नहीं हो पा रही है। यह बात प्रेस को जारी बयान में व्यापार मंडल कांगड़ा के अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि गत दिनों राजस्थान के उदयपुर क्षेत्र में हुई हत्या से क्षेत्र में कांगड़ा के साथ-साथ पूरे देश में माहौल डरावना तथा तनावपूर्ण बना हुआ है तथा लोगों में काफी रोष है। जहां तक कांगड़ा के व्यापारियों की बात है तो उनका सीधा सीधा कहना है कि कांगड़ा शहर व निकटवर्ती क्षेत्रों में विशेष समुदाय के प्रवासी दुकानदार यहां आकर महंगे दामों में दुकाने किराए पर लेकर तथा मकान किराए पर लेकर अपना व्यापार कर रहे हैं। इन लोगों का चरित्र सत्यापन ना तो थाना में दर्ज है और ना ही पंचायत प्रतिनिधियों तथा नगर परिषद के कार्यालय में रिकॉर्ड मेन्टेन है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जो भी अन्य राज्य के लोग प्रदेश में रह रहे है या व्यापर कर रहे है उनका चरित्र सत्यापन किया जाये ।
गगरेट विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी मनीष शारदा ने पंचायत सचिवों (जिला परिषद कार्डर /अधिकारी महासंघ ) की हड़ताल पर तंज़ कसते हुए सरकार को इसपर शीघ्र निर्णय लेने की बात कही।उन्होंने कहा की पंचायत सचिवों की हड़ताल से लोगों को कई दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है । उन्होंने कहा कि हड़ताल के कारण आमजन के जरुरी कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। जिला परिषद कॉडर कर्मियों की पैन डाउन स्ट्राइक की वजह से मल्टी टास्क वर्कर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र नहीं मिल पा रहें तो ऐसे में यदि इनकी हड़ताल को जल्द स्थगित नहीं किया गया तो मल्टी टास्क वर्कर के आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को और परेशानियां झेलनी पड़ेगी। इसी तरह परिवार नकल लेने, BPL प्रमाण, राशन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र बनाने इत्यादि काम भी बुरी तरह प्रभावित होंगे। वहीं, कनिष्ठ अभियंता और तकनीकी सहायकों के हड़ताल पर होने के कारण फील्ड के कार्य और मनरेगा असेस्मेंट प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि युवाओं की आने वाली भर्ती के लिये अपने फ़ार्म बनवाने के लिए आर्थिक एवं मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि इस विषय की गंभीरता को समझे और जल्द ही इसपर निर्णय लें ताकि कार्य सुचारू रूप से शुरू किया जा सके।
जिला नारकोटिक्स टीम द्वारा आज गुप्त सूचना के आधार पर घर में छानबीन के दौरान 14.10 ग्राम चिट्ठा बरामद किया गया। थाना डमटाल के प्रभारी केसर सिंह ने बताया कि जिला नारकोटिक्स टीम द्वारा आज छन्नी में गुप्त सूचना के आधार पर एक घर में छापेमारी की गयी। इस दौरान करण लोधी के कमरे से जिला नारकोटिक्स टीम ने चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
शक्ति सेल्फ हेल्प ग्रुप कदौन ब्लॉक धरमपुर की महिला निशा कालरा द्वारा चील की पत्तियों द्वारा बनाए गए सामान को लोग काफी पसंद कर रहे है। इन पाइन नीडल की मदद से कई तरह के हैंड मेड प्रोडक्ट्स बनाए जाते है। बता दें कि धरमपुर ब्लॉक की एरिया कॉर्डिनेटर प्रेमलता द्वारा वीकली स्टॉल लगाए जाते है। यह स्टॉल एनआरएलएम के द्वारा लगाए जाते है। निशा कालरा को चील की पत्तियों से हैंड मेड प्रोडक्ट्स बनाए हुए करीब 5 से 6 महीने हो चुके है। यह स्टॉल अमूमन हर हफ्ते धरमपुर के कौसोली चौक पर लगाए जाते है और शूलिनी मेले के तीनो दिन भी इन स्टालों को लगाया गया था।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्रीज्वालामुखी मंदिर में गुप्त नवरात्रों का शुभारंभ हुआ ज्वालामुखी के विधायक एवं राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला ने पूजा-अर्चना कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर एसडीएम देहरा संकल्प गौतम मंदिर अधिकारी तहसीलदार विचित्र सिंह ठाकुर मंदिर न्यास ज्वालामुखी के सदस्य पुजारी वर्ग विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। विश्व में शांति और जनकल्याण के लिए साल में दो बार गुप्त नवरात्रों का आयोजन धार्मिक स्थलों में किया जाता है। 9 दिन तक मंदिर में 71 पुजारी ब्राह्मण मां ज्वालामुखी के मूल मंत्र का जाप करते हैं। इसके अलावा बटुक भैरव गणेश गायत्री का जप और पाठ होता है। धार्मिक अनुष्ठान के नौवें दिन विशाल यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया जाता है। आज कन्या पूजन करके ब्राह्मणों पुजारियों को संकल्प देकर इस अनुष्ठान में बिठाया गया है। 9 दिन तक मां के दरबार में पूजा पाठ और जप पाठ होता रहेगा। 9 दिन बाद हवन की पूर्णाहुति होगी। इस मौके पर एसडीएम संकल्प गौतम ने कहा कि प्रशासन ने इस धार्मिक अनुष्ठान के लिए सभी कार्य पूरे कर लिए हैं और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। ज्वालामुखी के विधायक रमेश धवाला ने समस्त देशवासियों को बधाई दी है और मां से प्रार्थना की है कि सभी सकुशल हो खुशहाल हो मां की कृपा सब पर बनी रहे।
मनोज कुमार। कांगड़ा हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसांें में महिला यात्रियों को बस किराए में 50 प्रतिशत की छूट व न्यूनतम किराया 7 रुपए से घटा कर 5 रुपए करने और हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम की राइड विद प्राइड टैक्सियों में महिला चालकों के 25 पद भरने की घोषणा को कांगड़ा भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा रेखा चौधरी ने एक सराहनीय कदम करार दिया है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। इससे पहले गृहिणी योजना से प्रदेश की हजारों महिलाओं को लाभ मिला है। इससे यह दर्शाता है कि प्रदेश भाजपा सरकार महिलाओं के हितों के लिए कितनी संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि सरकार ने महिलाओ के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई गईं है। जिससे महिला और भी ज्यादा मजबूत हो गईं है। वहीं, इस फैसले से महिलाओ में खुशी की लहर है। उन्होंने बताया कि धर्मशाला में राज्य स्तरीय ‘नारी को नमन’ समारोह में कांगडा से लगभग 400 महिलाओ ने मुख्यमंत्री का स्वागत कर धन्यावाद किया। इस दौरान महिला मोर्चा कांगड़ा की पदाधिकारी व सभी सदस्य मौजूद रहे।
मनाेज कुमार। कांगड़ा कांगड़ा ब्लॉक के अंतर्गत पड़ती विभिन्न पंचायतों के उपप्रधानों ने जिला परिषद कर्मचारियों को सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारी घोषित करने और विभाग में विलय करने की मांग का समर्थन किया है। पंचायत जमानाबाद के उपप्रधान आशोक कुमार (जांवा), अविनाश चाैधरी पंचायत समीरपुर, इकबाल सिंह पंचायत ईच्छी, संदीप मनकाेटिया समीरपुर खास, सुखविंद्र कुमार (उर्फ बंटी) पंचायत सहाैड़ा, रवि कुमार पंचायत अनसाेली, राज कपूर पंचायत नदेहड़, राकेश कुमार अब्दुल्लापुर, बाेध राज पंचायत रानीताल, महिंद्र सिंह पंचायत काेहाला, बाेध राज पंचायत जलाड़ी व राजीव कुमार मटाैर ने सामूहिक तौर पर कहा कि कोविड-19 की वजह से पहले ही पंचायतों के विकास कार्य ठप पडे़ हैं। अगर सरकार इन कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारी घोषित नहीं करती है, तो यह हड़ताल पर चले जाएंगे, जिनका पंचायत के विकास पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह कर्मचारी कई वर्षों से विभिन्न पंचायतों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और पंचायत के पदाधिकारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सरकारी योजनाओं को धरातल तक पहुंचेने में इनका अहम योगदान रहता है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से समय-समय पर विभागीय कर्मचारियों को वित्तीय लाभ दिए जाते हैं, जिनमें यह कर्मचारी बंचित रह जाते हैं। मांग को जायज ठहराते हुए उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि इन कर्मचारियों को विभाग में विलय करने के साथ-साथ उन्हें सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए, नहीं तो पंचायत प्रतिनिधियाें काे इस समस्या काे गंभीरता लेने लिए मजबुर हाेना पड़ेगा। इसमें विकास कार्य ही नहीं, बल्कि समूचे हिमाचल की पंचायतों मे तमाम काम ठप्प हो जाएंगे और आम लोगों को प्रमाण पत्र ओर कई तरह के कार्य प्रभावित हो जाएंगे।
3 दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण नंदरुल पंचायत के अंतर्गत आने वाला एक मुख्य रास्ता ढह गया। जिसके कारण वहां से आने जाने वाले लगभग 300 लोगों के लिए मुश्किल पैदा हो गई। इस परिस्थिति में मौके पर एसडीएम कांगड़ा आईएएस नवीन तंवर पहुंचे। मौके पर पहुंच कर उन्होंने स्थिति का जायजा लिया तथा पंचायती राज, लोक निर्माण और राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को जल्द से जल्द इस कार्य की तकनीकी रूपरेखा बनाने सहित सभी कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए। एसडीएम कांगड़ा द्वारा जब तक मुख्य रास्ता नहीं बन जाता तब तक वैकल्पिक रास्ता देने के लिए संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों से बात करके व्यवस्था करने के लिए कहा गया। रास्ते के साथ आने वाले पानी को व्यवस्थित करने के लिए 10 जगहों पर छोटे-छोटे चेक डैम बनाने के लिए संबंधित पंचायत को कहा गया। जिससे आने वाले पानी का वहाब को कम किया जा सके और रोड को और अधिक क्षतिग्रस्त होने से बचाया जा सके। मौके पर दो तिरपाल देने के भी निर्देश दिए गए। मौके पर एसडीएम कांगड़ा सहित तहसीलदार कांगड़ा प्रवीण कुमार और पंचायती राज, लोक निर्माण, राजस्व विभाग के कर्मचारी, अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि तथा गांव के लोग मौजूद रहे।
हिम ऊर्जा विभाग का अपारम्परिक (अक्षय) ऊर्जा पर दो दिवसीय जागरूकता शिविर एवं सौर ऊर्जा मेला गुरुवार को मंडी के सेरी मंच पर आरंभ हुआ। केंद्रीय माल एवं सेवाकर मंडी मंडल की उपायुक्त मनु पंवार ने इस मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने मेले प्रदर्शन को रखे सौर ऊर्जा संयंत्रों का अवलोकन किया और अधिकारियों से उनके उपयोग को लेकर जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मनु पंवार ने कहा कि सौर ऊर्जा स्वच्छ ऊर्जा है इसलिए यह पारंपरिक ऊर्जा का बेहतरीन विकल्प है। राष्ट्रीय हित में पर्यावरण को बचाने के लिए सौर ऊर्जा को अपनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में मंडी जिला में हिम ऊर्जा विभाग द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा ग्रिड से जुड़े सोलर रूफटॉप पावर प्लांट लगाने के लिए घरेलू उपभोक्ताओं के लिए उपदान 4 हजार से बढ़ाकर 6 हजार रुपये प्रति किलोवाट कर दिया गया है। सौर जल तापीय संयंत्र 100 लीटर व 200 लीटर क्षमता पर भी प्रदेश सरकार 30 प्रतिशत सब्सिडी घरेलू उपभोक्ता को प्रदान कर रही है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे इस जागरूकता शिविर में अधिक से अधिक संख्या में अपना पंजीकरण करवा कर इसका लाभ उठाएं। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि मंडी जिले के सभी पंचायतों व राजकीय भवनों में सौर ग्रिड लगवाने का प्रावधान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में हमें पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए सौर ऊर्जा का अधिक से उपयोग करना होगा। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय इस शिविर में लोगों को सौर ऊर्जा संयंत्रों को लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। शिविर में ग्रिड से जुड़े सोलर रुफ टॉप पावर प्लांट की विस्तृत जानकारी व बुकिंग भी की जाएगी। हिम ऊर्जा के परियोजना अधिकारी रमेश ठाकुर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि सोलर रुफ टॉप पावर प्लांट बुकिंग के लिए उपभोक्ता अपना बिजली का बिल व स्थाई निवास का प्रमाण पत्र साथ लेकर आएं। उन्होंने बताया कि शिविर के पहले दिन 55 लोगों ने अपना पंजीकरण करवाया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी, आईसीडीएस कल्याण चंद ठाकुर, जिला कोषाधिकारी सुरेन्द्र कटोच सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
सरकार की आर्थिक कुनीतियों के चलते जहां बेरोजगारी और महंगाई बढ़ रही है तो वहीं दूसरी तरफ एक-एक करके सारी बचत योजनाओं पर भाजपा सरकार कैंची चला रही है। यह बात हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष, टिकट वितरण कमेटी के सदस्य एवं नादौन के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कही। उन्होंने कहा कि पीपीएफ, ईपीएफ, आरडी और एफडी जैसी बचत योजनाओं पर ब्याज की दरों को भाजपा सरकार ने सबसे निचले स्तर पर पहुंचा दिया है। सत्ता में आने के बाद से ही भाजपा सरकार ने बचत योजनाओं पर ब्याज की दरों को घटाना शुरू किया है। भाजपा सरकार द्वारा एक तरफ सबकी पेंशन खत्म की जा रही है और वहीं दूसरी तरफ बचत योजनाओं पर प्रहार किया जा रहा है। कोई व्यक्ति चाहे प्राइवेट नौकरी में हो या फिर सरकारी, देश के विकास में सबका योगदान होता है और जब यह प्राइवेट,अर्द्ध सरकारी और सरकारी कर्मचारी रिटायर होंगे तो बचत योजनाओं के ब्याज की कटौती के बाद उनका और उनके परिवार का खर्च कैसे चलेगा,यह बात सरकार को सोचनी चाहिए। विधायक सुक्खू ने कहा कि भाजपा सरकार अपने मित्रों को फ़ायदा पहुंचाने के लिए लूट की नीति पर चल रही है भाजपा सरकार लोगों से उनकी आर्थिक सुरक्षा को छीन कर उनके भविष्य को असुरक्षित व तंगहाल करने में लगी हुई है। इस मौके पर विधायक सुक्खू ने नादौन विधानसभा क्षेत्र के करौर पंचायत का दौरा किया और करौर पंचायत पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने विधायक सुक्खू का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान विधायक सुक्खू ने लोगों की समस्याएं सुनी और उनका मौके पर निपटारा किया। इस मौके पर उनके साथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद,पंचायत प्रधान राजीव सोनू, उपप्रधान पृथ्वी चंद, पूर्व बसारल प्रधान सुभाष, करौर पूर्व उप प्रधान संजीव सिम्पू, महिला मंडल प्रधान सरिता, रत्न चन्द, राज कुमार, प्रवीन कुमार, वार्ड पंच अजय कुमार, वार्ड पंच सरिता, पूर्व वार्ड पंच सुमना, आशा देवी, रीता, सुदर्शना, निशा आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।
राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन ने श्याम वर्मा को संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रभारी कांगड़ा चंबा नियुक्त किया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोड़ा व प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी कुमार ने उन्हे पत्र भेज कर दी है। वहीं संगठन के नव नियुक्त श्याम वर्मा ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा है कि राष्ट्रीय हित में हिंदू हित में व संगठन हित में कार्य कार्य करते हुए प्रदेश में राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के लिए इमानदारी से संगठन के विस्तार में कार्य करेंगे।
जन कल्याण संस्था तलवाड़ हर वर्ग की सेवा के लिए हमेसा आगे रहती है इसी कड़ी के तहत संस्था द्वारा शिव शक्ति सनातन धर्म मंदिर सकोह और खरवाल बस्ती बजरंगबली श्री शनि देव मंदिर मे चार बेंच दिए। मंदिर बहुत ही मनमोहक हर देवी देवताओं की मूर्तियां सामने ब्यास नदी का मनभावन दृश्य दिखाई देता है। ऐसे आस्था के प्रतीक स्थान पर मंदिर की स्थापना जहां के निवासियों के एकजुटता और भगवान के प्रति अगाध श्रद्धा को दर्शाता है। इस अवसर पर संस्था की और से शक्ति चंद, मदन लाल, सूबेदार प्रताप चंद खरवाल, कैप्टन संतोष धीमान, मोहनलाल, दिलेर चंद के साथ-साथ और भी गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन ज़िला लोक संपर्क अधिकारी सोलन ईश्वर दास राणा आज 35 वर्ष 05 माह 08 दिन के कार्यकाल के उपरांत सेवानिवृत्त हो गए। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से स्वैच्छिक सेवानिवृति ली है। ईश्वर दास राणा ने सूचना एवं जन संपर्क विभाग में जिला सिरमौर स्थित नाहन से लिपिक के पद पर 22 जनवरी, 1987 से अपना कार्य आरंभ किया तथा इस पद पर रहते हुए उन्होंने हमीरपुर, किन्नौर इत्यादि ज़िला में अपनी सेवाएं दी। इसके उपरांत वर्ष 2002 में वरिष्ठ सहायक के पद पर पदोन्नत होने पर ज़िला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर में कार्य किया। उन्होंने वर्ष 2011 में सहायक लोक संपर्क अधिकारी के पद पर पदोन्नत होने पर ज़िला सिरमौर के राजगढ़, बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू में अपनी सेवाएं दी। ईश्वर दास राणा ने बतौर ज़िला लोक संपर्क अधिकारी सोलन में मई, 2022 से सेवानिवृत्ति तक सोलन में अपनी सेवाएं दी। सूचना एवं जन संपर्क विभाग के निदेशक हरबंस ब्रसकॉन ने सेवानिवृत्ति पर ईश्वर दास राणा को शुभाकामनाएं प्रेषित की और उनके सुखी एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। जिला लोक संपर्क अधिकारी सोलन के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने ईश्वर दास राणा के सुखद जीवन की कामना की और उन्हें भावभीनी विदाई दी।
29 जून के दिन चन्द्रभागा संगम में विश्व हिंदू परिषद के नेता अशोक सिंघल का अस्थि विसर्जन हुआ था। उसके साथ ही बहुत सारा साहित्य भी शोधार्थियों ने छाप कर आम समाज में वितरित किया था ताकि वैदिक काल से पूजनीय इस नदी के प्रति श्रद्धा बढ़े और आने वाले समय में हरिद्वार की भाँति यहां घाट बने। यह स्थान भारत के आठ महाश्मशानों में एक है और हज़ारों सालों से यहाँ लोग अस्थि विसर्जन करते आ रहे हैं। इस नदी का पानी गंगा जी के पानी के भाँति कभी ख़राब नहीं होता है और स्थानीय लोग पूजन के लिए पानी भर कर के ले जाते रहे हैं। इस नदी का उल्लेख ऋग्वेद , शिवपुराण , स्कंद पुराण और भागवत जैसे सनातन ग्रंथों के साथ सूतपिटक, खुदकनिकाय और विमान बत्तु जैसे बौद्ध ग्रंथों में भी है जिस कारण इसे हिन्दू और बौद्ध दोनो धर्मों के लोग पूजते हैं। आज संगम पूजन कर के संगम पर्व की परम्परा को संगम पर्व आयोजन समिति और विश्व हिंदू परिषद ने मनाया। संगम पूजन में चंद्रभागा संगम पर्व के सयोजक डॉ चन्द्र मोहन परशीरा मौजूद रहें। डॉ परशीरा ने कहा कि जिस भाँति बड़ी बड़ी मशीनों से संगम के प्राकृतिक सौन्दर्य को समाप्त किया जा रहा है उसे देख कर दुःख हुआ। नदी के दूसरी और की ज़मीन कई सालों से पानी के बहाव में कट कर समाप्त हो रही है, यहाँ तक कि गौशाल गांव का शमशान घाट कुछ वर्ष पहले भूमि कटाव से गिर कर बह चुका है और सनातन धर्म सभा का भवन गिरने वाला है लेकिन दीवार नदी के दूसरी और लग रही है जो बड़ी हैरानी की बात है। सुरंग के बाद घाटी में पर्यटन तो बढ़ा है लेकिन इस अत्यंत रमणीय और धार्मिक स्थान पर कोई नहीं उतरता। सरकार इसे पर्यटन मानचित्र में लाने में असफल हो चुकी है ।
दुग्ध उत्पादकों सहकारी सभाओं व किसान सभा करसोग ईकाई करसोग ने दूध के दाम बढ़ाने की मांग की है। संघ का कहना है कि दुग्ध खरीद केंद्रों में पशुपालकों से 22 से 25 रुपये प्रतिलीटर के हिसाब दूध खरीदा जा रहा है। बाहरी राज्यों से आ रहा अशुद्ध दूध लगभग 46 रुपये प्रति लीटर शहर में बिक रहा है। लिहाजा पशुपालकों को बाहरी राज्यों के दूध के बराबर कीमतों पर खरीद की जाए। इन मांगों को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने करसोग के उपमंडल अधिकारी करसोग के माध्यम से मुख्यमंत्री के लिए ज्ञापन सौंपा। इन्होंने सरकार से मांग की है कि दूध के दाम बढ़ाए जाएं तथा दूध 40 रुपए के आसपास बिकना चाहिए ताकि ग्रामीणों की आमदनी बढ़ सके।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया है कि अपने कुछ करीबी साथियों को लाभ देने के लिये सरकार ने पेंशन तक का प्रावधान कर दिया है,जबकि प्रदेश में कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन पर वह कोई बात नहीं करते। उन्हें प्रदेश के कर्मचारियों की नही अपने कुछ करीबी व चहेतों की ज्यादा चिंता है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस सत्ता में आते ही सभी कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन बहाली के साथ उनकी लंबित मांगो को तुरंत पूरा करेगी। गुरुवार को मयाड़ में सभा को सम्बोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा झूठा प्रपोकण्डा करने में माहिर है। प्रतिभा सिंह ने पुलिस भर्ती पेपर लीक मामलें को दबाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने प्रदेश में 80 हजार से अधिक युवाओ के भविष्य से खिलवाड़ किया है जो इस परीक्षा में बैठे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा है कि वह बताए इस मामलें की सीबीआई जांच कब होगी। प्रतिभा सिंह ने भाजपा नेताओं को चुनौती दी कि वह प्रदेश में अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल में अपने चार ही ऐसे कार्य बता दे जो उन्होंने शुरू किए,उन्हें पूरा कर जनता को समर्पित किया।
हरवर्ष की तरह इस वर्ष भी एसवीएन स्कूल कुनिहार की दसवीं कक्षा का बोर्ड परीक्षा परिणाम बेहतरीन रहा। पाठशाला में प्रथम स्थान पाने वाली छात्रा सिमरन ने 700 में से 670 अंक प्राप्त किए। 627अंक प्राप्त कर यशिता ने द्वितीय स्थान हासिल किया और 622 अंक लेकर खुशबू ने पाठशाला में तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त 611 अंक लेकर पियूष ने चौथा स्थान हासिल किया है। इस मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल टीसी गर्ग ने बच्चों व उनके अभिभावकों और स्कूल के कर्मठ अध्यापकों को अपनी ओर से बधाई व शुभकामनाएं दी। टीसी गर्ग ने बेहतरीन परीक्षा परिणाम हासिल करने पर छात्र छात्राओं को आशीर्वाद व भविष्य में भी इसी तरह आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
बीएल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार की दसवीं कक्षा की छात्रा भव्या सिंह ने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसकी जानकारी देते हुए विद्यालय अध्यक्ष ने बताया कि विद्यालय के लिए बहुत गर्व की बात है I विद्यालय अध्यक्ष ने कहा की छात्रा भव्या सिंह ने 673 (96.14%) अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, एडविल ने 653(93.29%) अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान, कशिश मेहता व शिवांश शर्मा ने 652(93.14%) अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि के लिए विद्यालय अध्यक्ष ने बच्चों और उनके अभिभावकों को बधाई दी I विद्यालय प्रधानाचार्य अध्यापक अभिभावक संघ के अध्यक्ष रतन तंवर व सभी सदस्यों ने अच्छे परीक्षा परिणाम के लिए सभी बच्चों तथा उनके अभिभावकों को बधाई दी हैI
हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों के समर्थन में विधायक पवन काजल भी धरने पर बैठे मनोज कुमार। कांगड़ा पंचायती राज विभाग में शामिल करने की मांग को लेकर पिछले चार दिनों से विकास खंड कार्यालय कांगड़ा में हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों के समर्थन में वीरवार को स्थानीय विधायक, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष पवन काजल भी धरने पर बैठे। पवन काजल ने हिमाचल की भाजपा सरकार को सरकारी कर्मचारी विरोधी करार देते हुए कहा कि पिछले लंबे अरसे से जिला परिषद के अंतर्गत पंचायतों में विकास को गति दे रहे कर्मचारियों की मांगों को पूरा ना कर प्रदेश सरकार ने जता दिया कि वह कर्मचारी विरोधी है। उन्होंने कहा प्रदेश में 4300 कर्मचारियों को पंचायती राज विभाग में शामिल करने की कांग्रेस अपनी चुनावी घोषणा पत्र में शामिल कर वायदा करेगी। काजल ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों की आयु सीमा 50 वर्ष से ऊपर हो चुकी है। ऐसे में विभाग में शामिल न करने कारण उनको भविष्य की चिंता सताने लगी है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार में समाज का हर वर्ग दुःखी व आहत है। महिलाएं, युवा वर्ग और कर्मचारियों को अपने हक के लिए संघर्ष, हड़ताल और धरने प्रदर्शन करने पड़ रहे हैं, जिससे सरकार की कार्यशैली का अंदाजा लगाया जा सकता है। काजल ने कहा कांग्रेस के सत्ता में आने पर सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाल करने साथ अन्य मांगों को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। इस मौके पर कई पंचायत प्रधान भी विधायक काजल साथ कर्मचारियों के समर्थन मे पहुंचे।
जन कल्याण संस्था तलवाड़ हर वर्ग की सेवा के लिए हमेश आगे रहती है। इसी कड़ी के तहत संस्था द्वारा शिव शक्ति सनातन धर्म मंदिर सकोह और खरवाल बस्ती बजरंगबली श्री शनि देव मंदिर मे चार बेंच किए गए। इस अवसर पर संस्था की और से शक्ति चंद, मदन लाल, सूबेदार प्रताप चंद खरवाल, कैप्टन संतोष धीमान, मोहनलाल, दिलेर चंद के साथ साथ और भी गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। स्थानीय लोगों ने इस परोपकारी काम के लिए संस्था के सभी सदस्यों को बधाई दी।
एचआरटीसी की साधारण बसों में प्रदेश के भीतर महिलाओं को किराए में 50 प्रतिशत की छूट आरंभ फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि महिलाओं का सम्मान प्रदेश सरकार की पहचान है और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही योजनाएं अपने उद्देश्य में सफल हो रही हैं। डॉ. सैजल आज मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा कांगड़ा जिला के धर्मशाला से ‘नारी को नमन’ के तहत प्रदेश पथ परिवहन निगम की साधारण बसों में महिलाओं के लिए आधा किराया योजना का शुभारंभ करने के उपरांत सोलन में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री द्वारा ‘नारी को नमन’ योजना के शुभारंभ को प्रदेश के अन्य जिलों के साथ-साथ सोलन जिला में भी वर्चुअल माध्यम से लाइव देखा गया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सोलन जिला के डांगरी की रहने वाली पिंकी देवी से वर्चुअल माध्यम से बातचीत की। पिंकी देवी ने इस अवसर पर योजना के शुभारम्भ के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। स्वास्थ्य मंत्री ने इस अवसर पर परिवहन निगम की बस में पिंकी देवी का पुष्प भेंट कर सम्मान किया और गंतव्य स्थल के लिए आधे किराए की टिकट प्रदान की। डॉ. सैजल ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश की महिलाओं के लिए आज का दिन विशेष है। किराए में 50 प्रतिशत छूट महिलाओं को अनेक सम्बल प्रदान करेगी। इस प्रकार से बचाई हुई राशि अन्य मदों पर खर्च की जा सकेगी। उन्होंने महिला सम्मान की इस योजना के शुभारंभ के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार व्यक्त किया। आयुष मंत्री ने कहा कि गृहिणी सुविधा तथा शगुन जैसी महत्वाकांक्षी योजना आरम्भ कर प्रदेश सरकार ने महिला सम्मान एवं सशक्तिकरण को सर्वोच्च अधिमान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत पद आरक्षित कर विकास प्रक्रिया में महिलाओं की बराबर की भागीदारी भी भाजपा सरकार ने ही सुनिश्चित की थी। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति समाज की नींव है और महिलाओं का सुदृढ़ीकरण समाज को मज़बूती प्रदान करता है। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने परिवहन निगम की बसों में किराए में 50 प्रतिशत की छूट देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। भोजनगर की ममता ठाकुर ने कहा कि सरकार के इस निर्णय से उन्हें यात्रा करने में और आसानी होगी तथा इस प्रकार बची हुई धनराशि का वह सदुपयोग कर सकेंगी। बसाल की कृष्णा ने कहा कि प्रदेश सरकार की महिला कल्याण की योजनाएं उन्हें विशेष होने का एहसास दिलाती हैं। ज़िला परिषद सदस्य दर्पणा ठाकुर, बीडीसी धर्मपुर के उपाध्यक्ष मदन मोहन मेहता, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य डॉ. राजेश कश्यप, नगर निगम सोलन की पार्षद मीरा आनंद एवं अन्य पार्षद, ज़िला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष शकुन्तला शर्मा, भाजपा मण्डल सोलन के अध्यक्ष मदन ठाकुर, भाजपा तथा भाजयुमो के पदाधिकारी, उपमण्डलाधिकारी सोलन विवेक शर्मा, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोलन नरेन्द्र चौहान, प्रदेश पथ परिवहन निगम सोलन के क्षेत्रीय प्रबंधक शगुल सिंह सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं इस अवसर पर उपस्थित थे।
परिवहन निगम में मोटर मैकेनिक, इलैक्ट्रिशयन और अन्य श्रेणियों के 265 पद भरने की घोषणा फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज कांगड़ा जिला के धर्मशाला में राज्य स्तरीय ‘नारी को नमन’ समारोह की अध्यक्षता करते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसांें में महिला यात्रियों को बस किराए में 50 प्रतिशत की रियायत की शुरूआत की। उन्होंने हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में मौजूदा न्यूनतम किराया 7 रुपए से घटा कर 5 रुपये करने और हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम की राइड विद प्राइड टैक्सियों में महिला चालकों के 25 पद भरने की घोषणा की। उन्होंने हिमाचल पथ परिवहन निगम में मोटर मैकेनिक, इलैक्ट्रिशयन और अन्य श्रेणियों के 265 पद भरने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम को 30 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि उपलब्ध करवाने का मामला वित्त विभाग के समक्ष लाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन प्रदेशवासियों के लिए ऐतिहासिक है, क्योंकि प्रदेश सरकार ने हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में महिला यात्रियों को 50 प्रतिशत रियायत प्रदान करने वाले ‘नारी को नमन’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को बस किराए में दी जाने वाली यह छूट राजनीतिक कदम नहीं है, बल्कि महिला सशक्तिकरण की ओर हमारे संकल्प की दिशा में की गई सकारात्मक पहल है। जयराम ठाकुर ने कहा कि यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सहायक सिद्ध होगी और प्रदेश में महिलाओं की प्रगति को और गति प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि एक अनुमान के अनुसार हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में प्रतिदिन 1.25 लाख महिलाएं यात्रा करती हैं और इस योजना के अंतर्गत प्रदेश सरकार लगभग 60 करोड़ वार्षिक व्यय करेगी। उन्होंने कहा कि यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान को भी गति प्रदान करेगी, क्योंकि प्रतिदिन बसों में यात्रा करने वाली विद्यालय और महाविद्यालय की छात्राएं इससे लाभान्वित होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाएं हमारी कुल आबादी का 50 प्रतिशत है और महिलाओं के समग्र विकास और उनकी सक्रिय भागीदारी के बिना विकसित समाज की परिकल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए वर्तमान प्रदेश सरकार ने निगम की बसों में बस किराए में 50 प्रतिशत छूट देने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक युवा विपक्षी विधायक ने इस ऐतिहासिक निर्णय के तुरन्त बाद फेसबुक लाइव में वर्तमान राज्य सरकार पर प्रदेश के लोगों को मुफ्तखोरी की आदत लगाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग ऐसे नेताओं को आगामी चुनावों में करारा जवाब देंगे। जयराम ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री के उनके कार्यकाल के दौरान वर्ष 2010 में पंचायती राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया गया था। उन्होंने कहा कि उन चुनावों में 58 प्रतिशत से अधिक सीटों पर महिलाओं ने जीत हासिल की थी और आज यह 60 प्रतिशत तक बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना से छूटे हुए लाभार्थियों को योजना का लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य में मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना आरम्भ की गई है। उन्होंने कहा कि बीपीएल परिवारों की बेटियों को लाभ प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री शगुन योजना आरम्भ की गई, जिसके अन्तर्गत बीपीएल परिवारों की बेटियों को शादी के दौरान 31000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना के अन्तर्गत 5308 लड़कियों को 17 करोड़ रुपये से अधिक राशि प्रदान कर लाभान्वित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की महिलाओं को भयमुक्त परिवेश प्रदान करने के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए गुड़िया हेल्पलाइन आरम्भ की गई है। उन्होंने कहा कि बेटी है अनमोल योजना के अन्तर्गत बीपीएल परिवार की दो बेटियों के नाम 21 हजार रुपए जमा किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण संगठनों से जुड़ी सभी महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्योें को 25 हजार रुपये की अतिरिक्त राशि रिवॉल्विंग फंड के रूप में प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना आरम्भ की है और इसके अन्तर्गत उन्हें स्वरोजगार शुरू करने के लिए 35 प्रतिशत तक का अनुदान भी प्रदान किया जा रहा है। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने महिला यात्रियों को रियायती टिकट और पुष्प प्रदान किए और धर्मशाला बस अड्डे से हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हिमाचल पथ परिवहन निगम की महिला बस चालक सीमा ठाकुर को सम्मानित भी किया। उन्होंने अनुकंपा आधार के दो लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंडी, सिरमौर, ऊना, चंबा, हमीरपुर, शिमला, लाहौल-स्पीति के काजा, सोलन, बिलासपुर, रिकांगपिओ (किन्नौर) और कुल्लू जिला की महिला यात्रियों से संवाद भी किया। उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में इलैक्ट्रिक बसों के संचालन पर बल दे रही है। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में 3500 अधिक युवाओं को परिवहन विभाग में रोजगार प्राप्त हुआ है। उन्होंने उपस्थित नारी शक्ति का आह्वान किया कि वे प्रदेश सरकार की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी प्रचार-प्रसार करें ताकि प्रदेश में विकास की गति को बनाए रखने के लिए वर्तमान सरकार को पुनः सत्तासीन किया जा सके। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष रशिम धर सूद ने महिला यात्रियों को किराए में 50 प्रतिशत छूट प्रदान करने के ऐतिहासिक निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस अवसर पर सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में भी जानकारी दी। प्रधान सचिव परिवहन आरडी नज़ीम ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि यह हिमाचल पथ परिवहन निगम के लिए गर्व का क्षण है, जब निगम की बसों में महिलाओं को किराए में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि निगम को सुरक्षित एवं आरामदायक परिवहन सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए जाना जाता है। प्रबंध निदेशक, परिवहन संदीप कुमार ने इस अवसर पर धन्यवाद प्रस्ताव रखा। विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, विधायक विशाल नेहरिया, अर्जुन सिंह, रविन्द्र धीमान, अरूण मेहरा, होशियार सिंह और रीता धीमान, वूलफेड के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर, उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने धर्मशाला से, जबकि जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी, जनजातीय विकास मंत्री डॉ. राम लाल मारकण्डा, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर, शिक्षा मंत्री गोविन्द ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल, वन मंत्री राकेश पठानिया, ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजिन्द्र गर्ग, मुख्य सचेतक बिक्रम जरयाल, विधायक तथा अन्य गणमान्यों ने इस कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से विभिन्न जिला मुख्यालयों से कार्यक्रम में भाग लिया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन पुलिस विभाग में भर्ती के लिए पुनः लिखित परीक्षा 03 जुलाई, 2022 को आयोजित की जाएगी। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक सोलन वीरेंद्र शर्मा ने दी। वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि जिला सोलन के जिन अभ्यार्थियों ने 06 दिसंबर से 16 दिसंबर, 2021 तक आयोजित पुलिस भर्ती की शारीरिक परीक्षा उत्तीर्ण की है की पुनः लिखित परीक्षा 03 जुलाई, 2022 को निर्धारित की गई है। वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि सभी शारीरिक परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा 03 जुलाई, 2022 को एलआर ग्रुप ऑफ इन्स्टियूट (इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी) ओच्छघाट, सोलन के हाल में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा प्रातः 09.00 बजे से आरंभ होगी। उन्होंने कहा कि लिखित परीक्षा के लिए अभ्यर्थी अपने साथ पासपोर्ट साईज की रंगीन फोटो, पहचान पत्र के लिए आधार कार्ड अथवा ड्राईविंग लाईसेन्स या पासपोर्ट सहित कार्ड-बोर्ड एवं नीला या काला बाल पेन लाना सुनिश्चित करें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र उनके मोबाईल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से अलग से भेजे जा चुके हैं। किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा हाल में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे कि मोबाईल फोन, कल्क्युलेटर, इलेक्ट्रॉनिक वॉच और बैग इत्यादि ले जाने की अनुमति नहीं होगी। वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि जिन अभ्यर्थियों के विरुद्ध 27 मार्च, 2022 को आयोजित की गई लिखित परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र लीकेज का मामला दर्ज हुआ है को 03 जुलाई की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी नहीं किए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी दूरभाष नंबर 01792-223836 पर संपर्क कर सकते हैं।
ढोल, नगाड़ों व रथ पर बिठाकर रिटायर्डमेंट को बनाया यादगार मनीष ठाकुर। इंदाैरा पुलिस थाना इंदौरा के प्रभारी सुरेश शर्मा आज सेवानिवृत हो गए। इस मौके पर प्रेस ट्रस्ट इंदौरा के प्रधान अशोक ठाकूर तथा अन्य सभी पत्रकारों ने उनके सेवानिवृत होने पर उन्हें ढ़ोल-नगाड़ों व रथ पर सवार करके उनको एक यादगार विधाई दी। इस मौके पर समूह पत्रकारों व थाना इंदौरा के समस्त स्टाफ द्वारा उन्हें फूलों के हार पहनाकर व अपनी-अपनी ओर से स्मृति चिन्ह देकर समानित किया। इस मौके ओर उन्हें पुलिस थाना इंदौरा के प्रांगण से रथ में बैठाकर इंदपूर रोड तक रथ यात्रा निकालकर विदा किया। इस मौके पर प्रेस क्लव के सदस्य दिनेश धीमान, दिनेश पंडित, मुकेश सरमाल, पत्रकार गगन ललगोत्रा, अजय शर्मा लाईटी, गोर्वधन शर्मा, यशपाल सिंह व कई अन्य पुलिस अधिकारी भी शामिल रहे।
हिमाचल में लगातार बारिश का कहर जारी रहा। जिला चम्बा के साथ लगती ग्राम पंचायत सरोल तथा हरिपुर में बारिश के कारण भरी मात्रा में पानी व मलबा लोगों के घरो में घुस गया। लोगो को जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागना पड़ा। इसके अलावा खेतो में भी पानी व मालवा आने से मक्की की फसलों को काफी नुकसान हुआ। इससे पहले लोग कुछ समझ पाते वे पहाड़ी की ओर भागने लगे। इस हादसे में अभी तक किसी तरह का जानी नुक्सान होने की कोई सुचना नहीं है। वीरवार को हुई बारिश के कारण चम्बा - पठानकोट एनएच् पर चनेड , उदयपुर तड़ोली में मालवा सड़को पर आ गया। जिस कारण मार्ग पर करीब आधा घंटा वाहनों की आवाजाही बंद रही। इसके अलावा चम्बा-सुंडला-सलूणी मार्ग पर कैला मोड़ पर डंगा गिर गया। जिसके कारण वहां से गुजर रही कार का एक हिस्सा लटक गया। इसके अलावा शहर के कई क्षेत्रो में भी काफी नुक्सान हुआ।
मनोज कुमार। कांगड़ा माता श्री बज्रेश्वरी मंदिर में साल भर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन कोरोना के बाद यहां कुछ महीनों से लाखों की तादाद में श्रद्धालुओं का आना निरंतर जारी है। वहीं आज बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में आज से आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष में गुप्त नवरात्र शुरू हो गए हैं। यह नवरात्र अगले 10 दिन तक चलेंगे। वहीं, मंदिर प्रशासन ने भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेहतर प्रबंध किए हुए थे। वरिष्ठ पुजारी एवं ट्रस्टी पंडित राम प्रसाद शर्मा ने बताया इन नवरात्रों में उत्तर प्रदेश राजस्थान व हरियाणा इत्यादि प्रदेशों से हजारों की संख्या में अपनी मन्नत पूरी करने के लिए श्रद्धालु आते हैं। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के बाद भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं।
मनोज कुमार। कांगड़ा नंदरूल गांव के वार्ड-1 का प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम कांगड़ा नवीन तंवर को ज्ञापन सौंप कर अपनी समस्या के बारे में जानकारी दी। नंदरूल गांव से आए लोगों ने बताया कि गांव में उनके घरों की ओर जाने वाला रास्ता पुरी तरह से पानी के बहाव में बह गया। आम जन मानस को दूसरी ओर जाने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे लगभग 80 परिवारों का संपर्क सड़क से टूट गया है। वहीं उपमडलाधिकारी कांगड़ा ने उन्हें आश्वासन दिया है की जल्द से जल्द उनकी समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
कहा, गुड़िया कांड को छोटी-सी घटना कहना कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की अपरिपक्वता की निशानी अजय सूर्या। रिवालसर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह द्धारा गुड़िया कांड को छोटी घटना कहने पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने कड़ा संज्ञान लिया है। मंडी में महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री मांचली ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए प्रतिभा सिंह पर बड़ा हमला बोला और कहा कि इस तरह के बयान उनकी राजनितिक अपरिपक्वता को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा की देवभूमि हिमाचल में बालिकाओं को देवी की तरह पूजा जाता है और शक्ति का रूप माना जाता है, परंतु कांग्रेसी महिला नेत्री की इस तरह की बयानबाजी से प्रदेश की आधी आबादी कुंठित महसूस कर रही है और आक्रोशित है। उन्होंने कहा कि प्रतिभा सिंह का ऐसे कुकृत्य को छोटी घटना कहना समाज में घटिया मानसिकता वाले लोगों के मनोबल को बढ़ावा देने के लिए पर्याप्त है। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि प्रतिभा सिंह का यह बयान न केवल प्रदेश अपितु देश की करोड़ों महिलाओं का अपमान है। उन्होंने कहा कि प्रतिभा सिंह एक सांसद भी है और एक सांसद का ऐसा बयान उनकी सोच के स्तर और समाज के प्रति उनकी जवाबदेही पर बड़ा प्रश्नचिन्ह है। उन्होंने कहा कि प्रतिभा सिंह का बयान कांग्रेस पार्टी की महिलाओं के प्रति मानसिकता को दर्शाता है। इस मौके पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमन ठाकुर, प्रदेश सोशल मीडिया सदस्य महिला मोर्चा हेमलता शर्मा और महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सरोज चंदेल भी उपस्थित रही।
मनाेज कुमार। कांगड़ा कांगड़ा ब्लॉक के अंतर्गत पड़ती विभिन्न पंचायत खाेली के प्रधान केवल चाैधरी ने जिला परिषद कर्मचारियों को सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारी घोषित करने और विभाग में विलय करने की मांग का समर्थन किया है। उन्हाेंने कहा कि इन कर्माचारियाें के हड़ताल पर जाने के पंचायताें का तमाम कार्य ठप हाे गया है, िजससे लाेगाें व मनरेगा मजदूराें काे काफी परेशानियाें का सामना करना पड़ रहा है। उन्हाेंने कहा कि कि कोविड-19 की वजह से पहले ही पंचायतों के विकास कार्य ठप पडे़ हैं। अगर सरकार इन कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारी घोषित नहीं करती है, तो आने वाले समय में पंचायताें के विकास पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि ये कर्मचारी कई वर्षों से विभिन्न पंचायतों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और पंचायत के पदाधिकारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सरकारी योजनाओं को धरातल तक पहुंचेने में इनका अहम याेगदान दे रहे हैं।उन्हाेंने कहा कि सरकार की ओर से समय-समय पर विभागीय कर्मचारियों को वित्तीय लाभ दिए जाते हैं, जिनमें यह कर्मचारी बंचित रह जाते हैं। मांग को जायज ठहराते हुए उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि इन कर्मचारियों को विभाग में विलय करने के साथ-साथ उन्हें सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर हाऊस में संपन हुआ। प्रशिक्षण शिविर में मुख्य रूप से जयसिंहपुर मंडल के मंडलाध्यक्ष राम रतन शर्मा, संगठनात्मक ज़िला पालमपुर के अध्यक्ष मदन लाल, प्रभारी राकेश गिल, महामंत्री परमानंद, मोर्चा मंडल जयसिंहपुर के अध्यक्ष जीवन कश्यप व महामंत्री चंद्रशेखर, बूथ अध्यक्ष कोसरी संतोष कलसी और मोर्चा के सभी पदाधिकारी व सदस्य प्रशिक्षण वर्ग में मौजूद रहे। सभी मुख्यातिथियों ने अपने विचारों से कार्यकर्ताओं में आने वाले विधानसभा चुनावों के मध्यनजर नव ऊर्जा का संचार किया। प्रशिक्षण वर्ग में विधायक रविंद्र रवि धीमान मुख्यातिथि के रुप में उपस्थित रहे तथा सभी का मार्गदर्शन किया और अनुसूचित मोर्चे की भूमिका को आगामी चुनावों में महत्वपूर्ण मानते हुए मोर्चे को सभी कार्यकर्ताओं को अभी से आने वाले चुनाव की तैयारी में जुट जाएं।
भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने विधायक राजेंद्र राणा द्वारा टोणी देवी नेशनल हाईवे मामले पर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि विधायक को समझना होगा, यह भाजपा सरकार है जो सबका साथ और सबका विकास के रास्ते में काम करती है। उन्होंने कहा कि एनएच 3 के मामले में झूठी राजनीति करके सुजानपुर विधायक अपनी रोटियां सेकने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि एनएच 3 की गिरफ्त में आने वाले हर पीड़ित को प्रदेश सरकार द्वारा उचित मुआवजा दिया गया है। परंतु चुनावों को देखते हुए विधायक ने लोगों को भड़काना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस बार जनता उनके बहकावे में नही आएगी क्योंकि जनता भली-भांति जानती है कि विधायक अपनी राजनीतिक मनसा को पूरी करने के लिए लगातार लोगों को आधी अधूरी बात बोल कर अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीते साढ़े 4 साल में विधायक के पास अपनी उपलब्धि बताने के लिए एक भी कार्य नहीं है जबकि प्रदेश सरकार द्वारा किए गए हर कार्य में अक्सर वह राजनीतिक गोटियां खेलते नजर आते हैं। विनोद ठाकुर ने कहा कि घोटाले करने वाली सरकार कांग्रेस है इस बात को देश और प्रदेश का प्रत्येक नागरिक जानता है।
राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खैरा की छात्रा रीवा ने दसवीं की परीक्षा में 700 में से 684 अंक प्राप्त करके स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी मेरिट में दसवां स्थान प्राप्त किया है। जिससें रीवा ने विद्यालय का गौरव बढ़ाया। अपनी इस सफलता का श्रेय रीवा ने अपने अध्यापकों और अपने माता पिता को दिया। वही खैरा स्कूल का कक्षा दसवीं का परिक्षा परिणाम बेहतरीन रहा। साथ ही दीवांशी राणा ने 700 में से 682 नंबर हासिल करके स्कूल में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और प्लास्टिक के कचरे को कम करने के लिए जिला हमीरपुर में भी पहली जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक की वस्तुओं पर पूर्ण प्रतिबंध लग जाएगा। उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने बताया कि केंद्रीय पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार सिंगल यूज प्लास्टिक से वस्तुओं के निर्माण, आयात, भंडारण, वितरण, बिक्री और उपयोग पर एक जुलाई से प्रभावी रूप से प्रतिबंधित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन वस्तुओं में प्लास्टिक स्टिक वाले ईयरबड, गुब्बारे में लगी प्लास्टिक स्टिक, कैंडी स्टिक, प्लास्टिक के झंडे, सजावट में इस्तेमाल होने वाले पोलिस्टीन(थर्माकोल), कटलरीप्लेट, कप, चाकू, ट्रे, गिलास, फोर्क, स्ट्रा, चम्मच, सिगरेट के पैकेट, निमंत्रण कार्ड, मिठाई के डिब्बों पर लपेटी जाने वाली प्लास्टिक, 100 माइक्रोन से कम मोटाई वाले प्लास्टिक या पीवीसी के बैनर, स्टरर पर पूर्ण प्रतिबंध होगा। उपायुक्त ने बताया कि वर्तमान में प्लास्टिक का कचरा एक बहुत बड़ी समस्या बन चुका है। इससे पर्यावरण को बहुत ज्यादा नुक्सान पहुंच रहा है। इसको देखते हुए केंद्रीय पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा एक अधिसूचना के अनुसार पहली जुलाई 2022 से एकल उपयोग प्लास्टिक के निर्माण, आयात, भंडारण, वितरण, बिक्री और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाना है। इसका उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट के सौजन्य से आईटीआई दाड़लाघाट में वीरवार को सुबह 10:30 बजे से लेकर दोपहर 2:30 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस रक्तदान शिविर में 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के स्वस्थ व्यक्ति डॉ.के परामर्श से स्वैच्छा से रक्तदान कर सकते है। इकाई प्रमुख अम्बुजा सीमेंट लिमिटेड दीपक जसूजा ने जन समुदाय को आगे आकर स्वैच्छा से रक्तदान करने की महत्ता पर बल देते हुए लोगों से रक्तदान करने का आह्वान किया। इस रक्तदान शिविर में आईटीआई- सेड़ी के प्रधानाचार्य राजेश शर्मा, विद्यार्थियों और जन भागीदारी को रक्तदान से जोड़ने लिए प्रयासरत है।
कांगड़ा मिनी सचिवालय की कार पार्किंग में तेज बारिश के बाद पेड़ गिरने से लगभग आधा दर्जन वाहनों को नुकसान हुआ है। मिनी सचिवालय में रोजाना सैकड़ों वाहन कार पार्किंग में खड़े रहते हैं और सैकड़ों लोगों का आवागमन रहता है। पर्यटक सीजन के चलते कार पार्किंग गाड़ियों से भरी रहती है, लगभग आधा दर्जन गाड़ियां इस पेड़ की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हुई है। एसडीएम नवीन तंवर ने बताया कि कार पार्किंग में अभी-अभी एक हरा पेड़ गिरने से कुछ गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई है। तहसीलदार को मौका पर भेज कर रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कार पार्किंग परिसर में अन्य पुराने पेड़ों को हटाने को वन विभाग से एनओसी ली जाएगी ताकि भविष्य में कोई अप्रिय घटना ना घटे। वहीं उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।


















































