प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून की पहली बरसात ने अपना रौद्र रुप दिखना शुरू कर दिया है। सोमवार रात से रुक-रुक कर हो रही बारिश मंगलवार सुबह नंदरूल गांव में हरिजन बस्ती की ओर जाने वाले रस्ते को बहा कर ले गयी । जानकारी के अनुसार नंदरुल गांव में हरिजन बस्ती की ओर जाने वाला रास्ता पूरी तरह से पानी के बहाव में बह गया। इस कारण आम जनता को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस रस्ते के बह जाने के कारण लगभग 80 परिवारों का संपर्क सड़क से टूट गया है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द रास्ते का निर्माण शुरू करवाया जाए या वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था की जाए। जानकारी के मुताबिक रास्ते के साथ जाने वाली कुहल भी पानी के तेज बहाव में रास्ते के साथ बह गईं। वहीं उपमंडलाधिकारी कांगड़ा नवीन तंवर ने कहा कि बारिश से हुए नुक्सान की रिपोर्ट तैयार कर जल्द ही मौके का जायज़ा लेकर उचित व्यवस्था कर दी जाएगी।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर निशांत ठाकुर की अध्यक्षता में श्री मणिमहेश न्यास की बैठक का आयोजन लघु सचिवालय में किया गया। बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत भरमौर बस स्टैंड से चौरासी मंदिर परिसर तक सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि यात्रियों की सहायता एवम सुविधा के लिए शिकायत कक्ष भी खोले जाएं। उन्होंने कहा कि इस बार हेलीकॉप्टर की सुविधा 1 सप्ताह पहले से शुरू हो जाएगी ताकि यात्रियों को कोई परेशानी ना हो। उन्होंने विशेषकर साफ-सफाई की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए। बैठक में लंगर समितियों के अध्यक्षों ने भी अपने सुझाव रखे। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने लंगर समितियों के अध्यक्षों को प्रशासन द्वारा हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया। बैठक में उपमंडल अधिकारी नागरिक असीम सूद, तहसीलदार भरमौर बालकृष्ण शर्मा, वन मंडल अधिकारी नरेंद्र सिंह, खंड चिकित्सा अधिकारी अंकित शर्मा, सहायक अभियंता जल विभाग से विवेक, कनिष्ठ अभियंता बिजली विभाग दिनेश, लंगर समिति अध्यक्ष विपिन महाजन सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
सैंज व्यापार मंडल की कमान खेबा रामा काईथ को सौंपी गई है। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष लगन चंद, उपाध्यक्ष गुम्मत राम व झाबे राम को चुना गया है। महासचिव का दायित्व लीलाधर चौहान को सौंपा गया तो सहसचिव की जिम्मेवारी मनोज और कोषाध्यक्ष की केहर सिंह को दी गयी है। तहसील मुख्यालय सैंज में बुधवार को सर्वसम्मति से व्यापार मंडल का गठन किया गया। इसमें सैंज व लारजी, बिहाली, शलबाड, नालागढ, सिउंड, मातला, न्यूली और शांघड समेत अन्य बाजारों के व्यापारियों ने भाग लिया। जिसमें मुख्य सलाहकार हरिराम चौधरी, सलाहकार नरेश कुमार व मदन देव शर्मा को बनाया। मीडिया प्रभारी की कमान निधी सिंह और सोशल मीडिया की बलदेव ठाकुर सौंपी गई, जबकि कार्यकारिणी सदस्य राजेश शर्मा, सोनू शर्मा, किशोरी लाल, रोहित, लाकपा शेरपा, गिरधारी लाल को चुना है।
कुल्लू जिले में आगामी तीन जुलाई को पुलिस की लिखित परीक्षा आयोजित होगी। इसके लिए पांच परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे, जहां पर लिखित परीक्षा होगी। इसके एडमिट कार्ड पुलिस ने अभ्यर्थियों के मोबाइल नंबर पर भेज दिए हैं। अगर किसी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड नहीं मिलता है तो पुलिस अधीक्षक कार्यालय में संपर्क कर सकता है। परीक्षा केंद्रों में बिना एडमिट कार्ड किसी को प्रवेश नहीं मिलेगी, जबकि सख्ती भी होगी। अभ्यर्थियों की चेंकिंग कर अंदर भेजा जाएगा। उधर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने बताया कि परीक्षा तीन जुलाई को होगी। इसमें कड़े प्रावधान किए गए हैं।
नादौन विधानसभा के धनेटा में स्थित गीताजंली पब्लिक स्कूल की दो छात्राओं ने दसवीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम में टॉप टेन में अपनी जगह बनाई है। हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड द्वारा बुधवार को घोषित किए गए दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में गीताजंली पब्लिक स्कूल की छात्रा अनुष्का राणा ने 700 में से 690 अंक लेकर प्रदेश में चौथा रैंक तथा सरिशा पुत्री राकेश कुमार ने 700 में से 684 अंक लेकर प्रदेश में दसवां रैंक लेकर बोर्ड के दसवीं के परीक्षा परिणामों में टॉप टेन और स्कूल में प्रथम व द्वितीय स्थान पर जगह बनाई है। गीतांजली स्कूल की टॉपर अनुष्का राणा की इस उपलब्धि पर उनके माता पिता खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। अनुष्का राणा ने स्कूल के बाद भी घर पर लगभग 10 से 12 घंटे की रोजाना पढ़ाई से इस मुकाम को हासिल किया है। अनुष्का राणा से बात करने पर उसने बताया कि वह भविष्य में डॉक्टर बनना चाहती है। वहीं स्कूल की दूसरी टॉपर धनेटा गांव निवासी सरिशा के पिता राकेश कुमार विज ने बताया किउनकी बेटी प्रतिदिन 10 घंटे पढ़ाई करती थी जिसके परिणाम स्वरूप उसने प्रदेश बोर्ड परीक्षा में दसवां रैंक हासिल किया है। सरिशा बड़ी होकर सॉफ्टवेयर इंजिनियर बनना चाहती है। गीतांजली पब्लिक स्कूल धनेटा की छात्रा अनुष्का राणा और सरीशा की इस उपलब्धि पर स्कूल के चेयरमैन बीएल चड्डा ने कहा की स्कूल के अनुभवी शिक्षकों की मेहनत और छात्राओं की लगन से ही ये मुकाम हासिल हुआ और इन बच्चों ने स्कूल का नाम प्रदेश भर में चमकाया है।
जिला सोलन के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी (अर्की) की मीनाक्षी ने 700 में से 685 अंक लेकर मैरिट में नौवां स्थान झटका है।मीनाक्षी आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं। मीनाक्षी का कहना है कि उसने माता-पिता के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन से इस मुकाम को पाया है। मीनाक्षी ने कहा कि यदि लग्न से परिश्रम करते रहे और अपना ध्यान केवल लक्ष्य पर स्थापित करेंगे तो अवश्य ही सफलता प्राप्त होती है। उनके पिता कमलेश शर्मा शिमला में निजी होटल में कार्य करते है और मां उमा शर्मा गृहिणी हैं। प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता ने बताया कि मीनाक्षी ने 685 अंक (97.85 प्रतिशत) लेकर प्रदेश भर में नवां स्थान हासिल किया है। मीनाक्षी प्रतिभाशाली छात्रा है,आरंभ से ही वह विविध प्रतियोगिताओं में तथा विद्यालय गतिविधियों में अग्रणी रहती है। इस विशेष उपलब्धि के लिए विद्यालय के सभी अध्यापक तथा मीनाक्षी एवं उसके अभिभावक बधाई के पात्र हैं। जिन्होंने कोविड-19 के कठिन समय में भी अपने परिश्रम को जारी रखा तथा परिणाम स्वरूप आज यह उपलब्धि हासिल करके चंडी क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुफ़टू के छात्रों ने दसवीं के रिजल्ट में बेहतरीन परतदर्शन किया है। पाठशाला के 24 बच्चो में से 23 उत्तीर्ण हुए। वहीं 19 बच्चों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा में उत्तीर्ण की है। गौरतलब है कि विद्यालय की अंजली शर्मा ने 700 में से 637 आकर लेकर प्रथम, प्रियंका ने 621 अंक लेकर द्वितीय व हंसीका ने 612 अंक लेकर तृतीय स्थान हासिल किया है। बच्चों की इस उपलब्धि से क्षेत्र भर में ख़ुशी का माहौल है। वहीं विद्याल की प्रधानाचार्य सीमा नेगी ने सभी अध्यापकों और अभभावको को बधाई दी।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को ओकओवर शिमला में भारतीय मजदूर संघ के एक प्रतिनिधिमण्डल को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान दिहाड़ी मजदूरों की दिहाड़ी में 50 रुपये की वृद्धि की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के अधिकारियों और भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई जाएगी, ताकि विभिन्न मुद्दों का समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि संघ की सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष मदन राणा ने मजदूर वर्ग के कल्याण के लिए विभिन्न पहल करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए संघ के कुछ मुद्दों के शीघ्र निवारण करने का आग्रह किया। इस अवसर पर संघ के महासचिव यशपाल हेटा और अन्य नेता भी उपस्थित थे।
बुधवार को घोषित 10 के परिणाम में डीएवी पब्लिक स्कूल गोहजू के साहिल शर्मा ने हिमाचल प्रदेश में 10वा रैंक पाया है। साहिल शर्मा मूल रूप से जिला चंबा के भरमौर स्थित छोटे से गांव पालदा के रहने वाले हैं। उनके पिता डीएवी पब्लिक स्कूल गोहजू में फिजिकल एजुकेशन के अध्यापक हैं। साहिल की इस उपलब्धि पर स्कूल के क्षेत्रीय अधिकारी जीके भटनागर व स्कूल प्रबंधक संजीव ठाकुर ने बधाई दी है। साहिल शर्मा ने बताया कि अगर हम शुरू से ही पढ़ाई की तरफ ध्यान दें तो पेपर के समय कोई समस्या नहीं आती है। साहिल ने बताया कि वह प्रतिदिन लगभग 6 घंटे पढ़ाई करता था। उसकी सफलता के पीछे उसके माता-पिता, अध्यापक वर्ग, स्कूल के प्रधानाचार्य जयदेव शर्मा का विशेष हाथ रहा है।
नूरपुर में अजय महाजन की अध्यक्षता में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान कांगड़ा कांग्रेस अध्यक्ष ने नूरपुर के विकास को लेकर कहा कि नूरपुर में विकास तो दूर की बात है लोगों को पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि लोग गंदा पानी पीने के लिए मजबूर है। भाजपा सरकार ने साढ़े सालों में नूरपुर में पेयजल योजनाओं की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि वन मंत्री ने वायदा किया था कि नूरपुर शहर में दो वक्त पानी देंगे, किंतु दो वक्त पानी देना तो दूर की बात है क्षेत्र में लोग गंदा पानी पीने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में स्वीकृत पेयजल योजना को धरातल पर नहीं उतारा गया है। महाजन ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि क्षेत्र के लिए जल्द ही पेयजल योजनाओं का प्रावधान किया जाए। इस उपलक्ष पर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष सुशील मिंटू, यूका अध्यक्ष सतवीर सिंह, जिप सदस्य हरदीप सिंह, नागणी पंचायत के पूर्व प्रधान उपेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
जवाली विधान सभा क्षेत्र की नगर पंचायत जवाली के अंतर्गत वार्ड नं-8 की नेहा ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित10वीं कक्षा के परिणाम में टॉप-10 में 9वां स्थान हासिल कर प्रदेश भर में अपने स्कूल का नाम रोशन किया है। नेहा ने 700 अंकों में से 685 अंक प्राप्त कर प्रदेशभर में अपनी काबिलियत का डंका बजाय है। नेहा के पिता सन्तोष कुमार शिक्षा विभाग में मुख्य शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं जबकि माता रेखा देवी भी शिक्षा विभाग में बतौर भाषा अध्यापक कार्यरत हैं। नेहा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया है। नेहा ने कहा कि वह डॉक्टर बनना चाहती है ।
भारत भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा कृतिका ने दसवीं की परीक्षा में प्रदेश भर में दसवां स्थान हासिल किया है। इसके अलावा स्कूल का परिणाम भी 100% रहा है। कृतिका ने विज्ञान, गणित और आईटी में 100 में से 100 अंक प्राप्त किये है। इसके अलावा स्कूल की दूसरी छात्रा कनिष्का ने भी गणित और आईटी 100 में से 100 अंक प्राप्त किए है। बता दें कि स्कूल के अन्य 18 छात्रों ने भी 80% से अधिक अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। छात्रों की सफलता के लिए स्कूल के प्रधानाचार्य निरंजन देव शर्मा ने बच्चों व इनके माता-पिता को शुभकामनाएं दी है। इस दौरान बच्चों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों तथा माता-पिता को दिया है।
प्रदेशभर में दसवीं कक्षा की परीक्षा में दस लड़कों ने टॉप टेन में अपनी जगह बनाई। इसी कड़ी में तहसील रक्कड़ के अंतर्गत चौली गांव के अंकित ने टॉप टेन की सूची में 10वां स्थान हासिल कर क्षेत्र और अपने स्कूल का नाम रोशन किया है। सरस्वती विद्या मंदिर परागपुर के स्कूल का विद्यार्थी अंकित कुमार पुत्र अनिल कुमार निवासी गांव चौली ने 700 में से 684 अंक प्राप्त कर टॉप टेन में अपनी जगह बनाई है। अंकित के पिता कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक में बतौर क्लर्क पद पर कार्यरत हैं। वहीं माता गृहणी है। अंकित इंजीनियर बनना चाहता का है। वहीं अंकित ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता व प्रधानाचार्य वीरेंद्र शर्मा और गुरुजनों को दिया है। अंकित की इस उपलब्धि से क्षेत्र भर में ख़ुशी की लहर है।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह द्वारा गुडिया हत्याकांड को मामुली बताना प्रदेश और महिलाओं के लिए दुर्भाग्य की बात है। यह बात भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रंजू रस्तोगी ने धर्मशाला में प्रेस वार्ता के माध्यम से कही। उनहोंने कहा कि एक महिला द्वारा एक बेटी के साथ हुए जघन्य अपराध को मामूली सी बात कहना उनकी और उनकी पार्टी की महिलाओं के प्रति संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि हमेशा से ही कांग्रेस पार्टी में महिलाओं का निरादर होता रहा है और हैरानी की बात तो यह है कि प्रतिभा सिंह एक मां होने के नाते एक बेटी के लिए ऐसी बयानबाजी कर रही है। गुड़िया हत्याकांड प्रदेश की सबसे शर्मनाक घटना थी जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया था। उन्होंने कहा कि इस शर्मनाक बयानबाजी के लिए प्रतिभा सिंह को माफी़ मांगनी चाहिए।
लाडली फाउंडेशन के राज्य महासचिव बिलाल शाह ने राज्य अध्यक्ष शालू की सहमति से जिला कांगडा के धर्मशाला की सीमा थापा को लाडली फाउंडेशन जिला कांगडा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। समाज सेविका सीमा थापा कई वर्षों से प्रमुख सामाजिक संस्था रेनबो स्टार क्लब, सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच एव लाड़ली फाउंडेशन के साथ मिलकरकाम कर रही हैं। महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, पर्यावरण संरक्षण, वन संपदा संरक्षण, कुष्ठरोग की जागरूकता, कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम जैसे सामाजिक कार्यों में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई है। लाडली फाउंडेशन जिला कांगडा की जिला उपाध्यक्ष सीमा थापा का कहना है कि भविष्य में उनका यही उद्देश्य है कि कहीं भी कोई सामाजिक विसंगती न हो। कोई भी गरीब भूखा ना सोए और कमजोर वर्ग को न्याय मिले इसके लिए वह हमेशा प्रयासरत रहेगी।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी पुलिस थाना खुंडिया के अंतर्गत पड़ते भौरन, डाकघर टिहरी, तहसील खुंडियां में एक 62 वर्षीय व्यक्ति घर के नजदीक बेहोशी की हालत में गिर गया, जिसे बाद में इलाज हेतु परिजन सिविल अस्पताल ज्वालामुखी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मदन लाल पुत्र गंगा राम के रूप में हुई है। मृतक मदन लाल के परिजनों के पुलिस ने बयान भी कलमबंद किए हैं। परिजन के बयानों मुताबिक व डॉक्टरों के अनुसार मृतक मदन लाल की मृत्यु काम करते समय गिरने से हो सकती है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामले की पुष्टि एसएचओ खुंडिया योगेंद्र सिंह ने करते हुए कहा कि पुलिस द्वारा 174 सीआरपीसी की कार्यवाही अमल मे लाई गई है।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर सुजानपुर शहर को विद्युत विभाग का डिवीजन कार्यालय मिल गया है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के आग्रह पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुजानपुर के लिए विद्युत विभाग के डिवीजन कार्यालय को मंजूरी दे दी है। सर्विस कमेटी की बैठक में डिवीजन कार्यालय खोलने को मंजूरी दे दी गई है। सुजानपुर में विद्युत डिवीजन कार्यालय खोलने के साथ-साथ दो सब डवीजन खोलने की भी मंजूरी प्रदान की गई है। जानकारी अनुसार सुजानपुर शहर में विद्युत विभाग का डिवीजन कार्य खोलने को मंजूरी मिली है और सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत चबूतरा और जंगल बेरी में सब डिवीजन कार्यालय खोलने की मंजूरी मिली है। मंगलवार देर शाम को सुजानपुर में विद्युत विभाग का डिवीजन कार्यालय खुलेगा, इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। बताते चलें कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने हाल ही में संपन्न हुए राष्ट्रीय होली महोत्सव के दौरान यहां मुख्यातिथि के रुप में पहुंचे प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से सुजानपुर शहर के लिए दो डिवीजन कार्यालय खोलने की मांग रखी थी। जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री से जल शक्ति मंडल एवं इलेक्ट्रिक डिवीजन सुजानपुर शहर में खोलने का आग्रह किया था। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार धूमल की इन दोनों मांगों को तत्काल मंजूरी देते हुए होली मेले के दौरान मंच संचालन पर ही इनकी यहां पर खोलने की घोषणा की थी और कहा था कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल जो प्रदेश कर दो बार सफलतम संचालन कर चुके हैं उन्होंने सुजानपुर के लिए जो दो डिवीजन कार्यालय खोलने की मांग रखी है उन्हें में तुरंत प्रभाव से खोलने की मंजूरी देता हूं। मुख्यमंत्री की घोषणा के करीब डेढ़ माह बाद सुजानपुर में जल शक्ति मंडल का डिवीजन कार्यालय खुल गया था। डिवीजन कार्यालय खोलने के साथ एक्शन जल शक्ति मंडल नीरज भोगल कि यहां तैनाती भी प्रदेश सरकार ने कर दी थी। अब पूर्व मुख्यमंत्री की दूसरी मांग को भी प्रदेश की भाजपा सरकार ने मंजूर करते हुए सुजानपुर में विद्युत विभाग का डिविजन खोलने की मंजूरी दे दी है। आने वाले एक सप्ताह के भीतर डिवीजन कार्यालय सुजानपुर में खुल जाएगा। इसके साथ ग्राम पंचायत चबूतरा और जंगल बेरी में विभाग के सब डिवीजन कार्यालय खोले जाएंगे ।पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की दोनों मांगों को जयराम सरकार ने मंजूर करते हुए धरातल पर उतार दिया है, जिससे क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर है। सुजानपुर में विद्युत विभाग का डिवीजन कार्यालय खोलने की अधिसूचना जारी होते ही सुजानपुर भाजपा परिवार एवं क्षेत्रवासी गदगद हो गए हैं। सुजानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर, उपाध्यक्ष अंकुश गुप्ता, मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर, जिला भाजपा उपाध्यक्ष डॉ विक्रम राणा, महामंत्री पवन शर्मा, अनिल शाम, उपाध्यक्ष जगन कटोच, पंचायत समिति अध्यक्षा अंजना ठाकुर, उपाध्यक्ष राजेश कुमार, सुजानपुर भाजपा शहरी इकाई अध्यक्ष सुमन, महाजन महासचिव सुधीर भटनागर, भाजपा नेता प्रकाश सड़ियाल, नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता कुमारी, उपाध्यक्ष पवन कुमार, पार्षद सुनीता शकुंतला, नगर परिषद पूर्व अध्यक्ष अशोक मेहरा, मनोनीत भाजपा पार्षद तिलक राज व कश्यप लता ठाकुर के साथ- साथ विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठ महिला मोर्चा एससी मोर्चा युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का धन्यवाद करते हुए खुशी जाहिर की है।
चमन शर्मा। आनी पीएनबी आनी शाखा द्वारा आनी खंड के बालू गांव के कपिल डायमंड को 20 लाख रुपए की बीमा राशि का चेक भेंट किया गया। यह बीमा राशि उनकी माता के देहांत के बाद उन्हें भेंट की गई। पीएनबी आनी की शाखा के शाखा प्रबंधक ज़िशन खान ने बताया कि स्व.निर्मला देवी ने पीएनबी मेटलाइफ के अंतर्गत 2020 में अपना बीमा करवाया था, जिसका सलाना प्रीमियम अढ़ाई लाख रुपए था, जिसका नॉमिनी उनका बेटा कपिल डायमंड था, जिसे पॉलिसी धारक उनकी माता निर्मला देवी के देहांत के बाद 20 लाख रुपए की बीमा राशि का क्लेम का चेक दिया गया। इस अवसर पर बैंक शाखा के सह प्रबंधक अनिल कुमार भी मौजूद थे।
विनायक ठाकुर।देहरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने कहा कि चाहे जिला परिषद कर्मचारी और अधिकारी जिला परिषद के हेड से वेतन ले या पंचायती राज विभाग हेड से। आखिर पैसा तो सरकारी ही दिया जा रहा है, तो ऐसे में इनकी मांगों को मानने में क्या दिक्कत है। सरकार क्यों इस मुद्दे पर अड़ियल रवैया अपना रही है। इन कर्मचारियों व अधिकारियों पर सारे प्रदेश के विकास का जिम्मा है।इनकी पेन डाउन स्ट्राइक से लाखों करोड़ों रुपए जो विकास पर लग कर लोगों दुकानदारों मजदूरों व्यापारियों के पास जाएगा, वह बंद होगा। पहले ही विकास शूनय पर पहुंचा हुआ है। सारे प्रदेश के कर्मचारियों अधिकारियों की पेंशन बंद कर रखी है और अब सेना की पेंशन पर भी अग्नीपथ योजना के तहत कैंची चला कर न केवल युवाओं के भविष्य पर बल्कि देश की सुरक्षा पर भी कुठाराघात किया है। हिमाचल में कांग्रेस सरकार बनते ही पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाएगी व कोऑपरेटिव सोसाइटीज में लगे सैक्ट्रियों व सेल्सज्मैनो के लिए भी एक नीति बनाई जाएगी। जिला परिषद कर्मचारियों व अधिकारियों के समर्थन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रत्यक्ष रूप से साथ देगी व हड़ताल स्थल पर इनके साथ बैठेगी। हरिओम शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कहावत ठीक ही चली हुई है कि 'जोया मामा मनदा नी कर्मचारियां दी ही नी हुणतां कुसि दी भी सुणदा नी' क्योंकि अब कुर्सी सर्क चुकी है और पहले चारों खाने चित और अब सारे खाने चित करने की लोगों ने तैयारी कर रखी है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। राेहड़ू हिमाचल प्रदेश जिला-परिषद अधिकारी कर्मचारी महासंगठन के ऐलान पर जिला शिमला के चिड़गांव, डोडरा क्वार, छौहरा ब्लॉक के अंतर्गत व रोहडू ब्लॉक के सभी जिला-परिषद अधिकारी/कर्मचारियों ने भी 27 जून से पैन डाउन स्ट्राइक का बिगुल बजा दिया है। हिमाचल प्रदेश सरकार की कार्य प्रणाली से नाखुश कर्मचारियों ने सरकार से बार-बार आग्रह करने के बावजूद भी बात न मानने पर ऐसा कदम उठाने के लिए वाध्य होना पड़ा। यह कि संगठन का कहना हैं। कि करीब 22 वर्षों की नौकरी होने फर भी हमे विभाग का कर्मचारी क्यों नहीं माना जा रहा, जिसके लिए यह कार्यकारणी लगातार पिछले चार माह से सरकार से आग्रह कर रही है, परंतु सरकार व विभाग हमारी इस बात को ध्यान से सुनने की वजाय नकारने मे लगी है। हिमाचल प्रदेश मे कुल 4679 अधिकारी/ कर्मचारी जिला-परिषद के अधीन कार्यरत है, जिसमें मुख्य रुप से सरकार और जनता के बीच कड़ी का काम कर रहे, जमीनी स्तर के कर्मचारी पंचायत सचिव, जिन्हें लोकतंत्र की बुनियादी व महत्वपूर्ण कड़ी "ग्राम पंचायत" स्तर पर पंचायत अधिकारी के तौर पर देखा जाता है, उनके सहयोगी तकनीकी सहायक जो विकास योजनाओं मे महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते है, कनिष्ठ अभियंता, सहायक अभियंता, अधिशाषी अभियंता जिनकी देख-रेख व रेहनुमाई मे सभी महत्वपूर्ण कार्य को अंजाम तक पहुंचाया जा सकता है व लेखापाल, स्टैनोग्राफर जैसे महत्वपूर्ण कर्मचारी विद्यमान है। इसलिए जिला शिमला के रोहडू उप मंडल दोनों ब्लॉक छुहारा व रोहडू के कर्मचारी संगठन ने भी यह निर्णय लिया है कि जब तक सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती हैं। हम अपनी अनिश्चित कालीन काम छोड़ाे स्ट्राइक पर अडिग रहेंगे। अभी हमारी यह स्ट्राइक शांतिपूर्ण ढंग से विकास खंड कार्यालय मे प्रातः 10:00 बजे से शाम 5 बजे तक जारी रहेगी। इनके समर्थन में प्रधान परिषद एकता मंच छुहारा में भी आज प्रघान परिषद के अध्यक्ष ललित कायथ की अध्यक्षता में आज प्रस्ताव पारित किया गया है। उन्हाेंने कहा कि यदि इनकी मांग पुरी नहीं की जाती है, तो हम जनता के नुमाइंदों को भी मजबूरन इनके साथ धरने पर बैठना पड़ेगा, जिसकी खामियाजा सरकार को भुक्तना पड़ेगा।क्योंकि इन कर्मचारियों की पैन डाउन हड़ताल से हर पंचायत में काम काज ठप हो चुके हैं। धरातल पर सरकार की मंशा व कार्यप्रणाली पर सवाल उठना स्वाभाविक है, जिसका खामियाजा सरकार को आने वाले समय में भुगतना पड़ सकता हैं।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट जेपी विस्थापित एवं प्रभावित परिवहन सभा खारसी द्वारा ट्रक दुर्घटना में मृत ट्रक चालक के परिवार को 40,0000 की राशि भेंट की गई। यह दुर्घटना बरनाला (पंजाब) में हुई। इस दुर्घटना में मृत ट्रक चालक अनिल कुमार जो हिमाचल प्रदेश टिक्कर मंडी का रहने वाला था। प्रभावित परिवहन सभा ने अपनी दरियादिली दिखा कर उसके परिवार को चार लाख की सहायता राशि दी।इससे पहले भी खारसी समिति द्वारा चौपाल में हुए ट्रक हादसे में मृत चालक लायक राम जो बिलासपुर का रहने वाला था, उसके असहाय परिवार को भी सहायता राशि प्रदान कर चुकी है। हिमाचल मोटर चालक संघ के संस्थापक सत्यम ने कहा कि संघ खारसी सभा में कार्यरत सभी ट्रक ऑपरेटर साथियों को कार्यकारिणी की मानवीय दृष्टि वाली सोच को प्रणाम करता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कार्यरत सभी निजी परिवहन समितियों को खारसी समिति की दरियादिली से सीखने की आवश्यकता है।
पंकज सिंगटा। धर्मशाला धर्मशाला के होटल कुणाल में आज हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार-प्रसार कमेटी के अध्यक्ष एवं टिकट वितरण कमेटी के सदस्य ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु के कांगड़ा दौर को सफल बनाने काे लेकर गठित कमेटी ने अपने-अपने सुझाव दिए। इन सुझावों को क्रियन्वित रूप देने के लिए गठित कमेटी के सदस्यों ने एकजुटता का परिचय दिया। इस मौके पर संजय राणा जिला पार्षद, नरदेव कंवर, वीरेंद्र कटोच, नागेश्वर मनकोटिया, राम गोपाल, विशाल चंबियाल, जितेंद्र गुलेरिया, ओंकार राणा, विक्रम पठानिया, सुनील कश्यप, पुनीत मलली, संजीव शोत्रा, पंकज पंकु जिलाअध्यक्ष युवा कांग्रेस, देवेंद्र जग्गी, अनुराग धीमान पार्षद, नीनू शर्मा, सविता गार्गी, स्वर्णा देवी, सुरेश पपी, जितेंद्र शर्मा, राकेश राणा, हरवजन चौधरी व सादिक खान आदि मौजूद रहे।
समर नेगी। रिकांगपिओ उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने जिला कि 3 बेटियों को नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित होने पर दी बधाई। किन्नौर जिला की तीन बेटियों का 5 जुलाई से चेन्नई में होने वाली राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है। जिनमें कशिश (50 किलोग्राम भार वर्ग) और प्रिया (48 किलोग्राम भार वर्ग) तथा सुनिधी (57 किलोग्राम भार वर्ग) शामिल हैं। ये सभी लड़कियां जेएसडब्ल्यू जल विद्युत परियोजना द्वारा जिला में संचलित शिखर बॉक्सिंग प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण ले रही हैं। उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने सभी लड़कियों को राष्ट्रीय बॉक्सींग प्रतियोगिता में चयनित होने पर बधाई दी तथा आशा व्यक्त की कि जिला की ये बेटियां राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर जिला सहित प्रदेश का नाम रोशन करेगी।
सरदार पटेल विवि के 16.18 करोड़ की लागत के निर्मित दो खंडाें का किया लोकार्पण अजय सूर्या। मंडी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज मंडी में 16.18 करोड़ की लागत से निर्मित हिमाचल प्रदेश के दूसरे विश्वविद्यालय के दो खंडाें का लोकार्पण कर औपचारिक रूप से यह विश्वविद्यालय लोगों को समर्पित किया। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के नाम से स्थापित इस राज्य विश्वविद्यालय के अंतर्गत मंडी, कांगड़ा, चंबा, लाहौल-स्पीति और कुल्लू जिला के 141 से अधिक सरकारी और निजी महाविद्यालयों को शामिल किया गया है। देव सदन मंडी के सभागार में आयोजित उद्घाटन समारोह को संबाेधित करते हुए मुख्यमंत्री ने महाविद्यालय और विश्वविद्यालय के अध्यापकों को संशोधित यूजीसी वेतनमान प्रदान करने की घोषणा की और इस सन्दर्भ में एक माह के भीतर अधिसूचना जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को उनके क्षेत्र के निकट उच्च शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से 52 वर्षों के पश्चात राज्य में दूसरा सरकारी विश्वविद्यालय अस्तित्व में आने के उपरांत आज का यह दिन प्रदेश के इतिहास में स्वर्णिम आंदाेलन के रूप में अंकित हो गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के गठन के पश्चात 22 जुलाई, 1970 को प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय शिमला में स्थापित किया गया था। मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों को इस संस्थान के उज्ज्वल भविष्य के लिए पूर्ण समर्पण और मिशन मोड पर कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय का नामकरण भारत के लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम पर किया गया है, जिन्हांेने रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में बहुमूल्य योगदान दिया। जयराम ठाकुर ने कहा कि मंडी में नए विश्वविद्यालय की स्थापना से प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थी लाभांवित होंगे। क्योंकि मंडी हिमाचल के मध्य में स्थित है और अब महाविद्यालय तथा विश्वविद्यालय से संबंधित कार्य के लिए इन पांच जिलों के विद्यार्थियों को शिमला नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में दो विश्वविद्यालय होने से स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमाें की सीटों में भी वृद्धि होगी और विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए आसानी से प्रवेश मिल सकेगा तथा इससे हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला का बोझ भी कम होगा। मुख्यमंत्री ने महाविद्यालय के अपने दिनों को याद करते हुए कहा कि वर्ष 1986-87 में वल्ल्भ राजकीय महाविद्यालय मंडी में चार हजार से अधिक छात्र शिक्षा ग्रहण करते थे और आज भी छह हजार से अधिक विद्यार्थियों के साथ यह प्रदेश का सबसे बड़ा महाविद्यालय है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में अर्जित शिक्षा आज भी उन्हें जीवन मेें विभिन्न बाधाओं को दूर करने में सहायक रही हैं। उन्होंने कहा कि वल्लभ परिसर के निर्माण पर 27 करोड़ व्यय किए गए हैं और इस वर्ष सितम्बर माह तक इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस महाविद्यालय का एक पूर्व विद्यार्थी प्रदेशवासियों को राज्य का दूसरा विश्वविद्यालय समर्पित कर रहा है और यह हम सभी के लिए गौरव के क्षण हैं। उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय परिसर की स्थापना के लिए उपयुक्त भूमि का चयन शीघ्र ही किया जाएगा और इस वर्ष जुलाई से मौजूदा परिसर से ही कक्षाएं आरंभ हो जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छोटा पहाड़ी राज्य होने के बावजूद हिमाचल प्रदेश ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़े राज्यों का मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गुणात्मक शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है और सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बोर्ड के परीक्षा परिणामों में शानदार प्रदर्शन किया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि शिव धाम के पहले चरण का कार्य पूर्ण होने वाला है और यह पर्यटकों के लिए एक अतिरिक्त आकर्षण का केन्द्र बनेगा। उन्होंने कहा कि नेरचौक में चिकित्सा विश्वविद्यालय स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि ग्रीन फील्ड हवाई अड्डा मंडी का कार्य शीघ्र आरंभ किया जाएगा, जो जिला की सबसे बड़ी परियोजना होगी। उन्हांेने कहा कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के साथ शीघ्र ही कंपनी की स्थापना की जाएगी और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि मण्डी शहर के लोगों के लिए मंडी नगर निगम वर्तमान प्रदेश सरकार की देन है। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर में जारी विभिन्न निर्माण कार्याें का निरीक्षण किया। उन्होंने निष्पादन एजेंसियों के अधिकारियों को इस महत्वकांक्षी परियोजना का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने सरदार पटेल विश्वविद्यालय मण्डी की लोकार्पण प्लेट और लोगो का भी अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने वल्लभ डिग्री कॉलेज मंडी के 1987 बैच के अपने सहपाठियों को भी सम्मानित भी किया। जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने प्रदेश की जनता और विशेष रूप से मंडीवासियों की ओर से मंडी में प्रदेश विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली वर्तमान प्रदेश सरकार के साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में समाज के हर वर्ग और राज्य के हर क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चिित हुआ है। उन्होंने कहा कि इस दौरान राज्य में भ्रष्टाचार का एक भी मामला सामने नहीं आया है, जो भ्रष्टाचार के प्रति प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति की पुष्टि करता है। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। चालू वित्त वर्ष के दौरान इस महत्वपूर्ण क्षेत्र के लिए 8412 करोड़ रुपए बजट का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल श्वविद्यालय राज्य के छात्रों के लिए एक मील पत्थर साबित होगा। प्रधान सचिव शिक्षा डॉ. रजनीश ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर राज्य में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए हमेशा संवेदनशील रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से कोई भी दस प्रतिशत की वृद्धि हासिल कर सकता है और राष्ट्रीय शिक्षा नीति का लक्ष्य इसे हासिल करना है। उन्होंने कहा कि इस संस्थान में पढ़ने वाले छात्रों की सुविधा के लिए विश्वविद्यालय में बहु-विषयक पाठ्यक्रम उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला के शाहपुर में पहला ड्रोन फ्लाइंग ट्रेनिंग स्कूल स्थापित किया गया है और इस स्कूल से 75 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के कुलपति प्रो. डीडी शर्मा ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस कहावत को सत्य साबित किया है कि अगर कोई सपना देख सकता है, तो उसे हासिल भी किया जा सकता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में यह विश्वविद्यालय देश के प्रमुख विश्वविद्यालयों में से एक के रूप में उभरेगा। इस अवसर पर विधायक कर्नल इंदर सिंह, अनिल शर्मा, राकेश जम्बाल, विनोद कुमार, हीरा लाल, जवाहर ठाकुर, इंदर सिंह गांधी और प्रकाश राणा, विश्वविद्यालय की प्रति-कुलपति प्रो. अनुपमा सिंह, उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी व एसपी शालिनी अग्निहोत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
अजय सूर्या। मंडी अपनी मांगों को लेकर जल रक्षक संघ के सदस्य आज मंडी देव सदन में मुख्यमंत्री जल शक्ति मंत्री से मिले तथा अपनी मांगे उनके समक्ष रखी जिस पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा आपका कार्य हो रहा है जल्द ही आपका कार्य कर दिया जाएगा। जल रक्षक लगभग 4 वर्षाें से अपनी मांगे सरकार के समक्ष रख रहे हैं, पर अभी तक उनकी जायज मांगों का समाधान नहीं हो पाया है। जल रक्षकों की प्रमुख मांग 8 वर्षाें का कार्यकाल पूरा कर चुके जल रक्षकों को कांटेक्ट के लिया जाए तथा उन्हें पूर्ण रूप से जल शक्ति विभाग के अधीन किया जाए, उनके कार्य को देखते हुए उनका वेतन बढ़ाया जाए प्रमुख मांगे हैं। जल रक्षक काफी लंबे समय से बिना अवकाश के अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं, उसके बावजूद भी उनकी उचित मांगे पूरी नहीं हुई है। अगर कुछ दिनों में जल रक्षकों की उचित मांगे पूरी नहीं होती है, तो वह आंदोलन की राह पर भी जा सकते हैं। जल रक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष जवालू राम, उपाध्यक्ष बबलू, टेकचंद, सुनील मीडिया प्रभारी, मीना, पुष्पराज, बबलू प्रभारी, चुन्नी लाल, श्याम, बिक्की, कमल, गौरव सेन, भीमसेन, हरिचंद कांगड़ा से प्रधान सन्नी अन्य जिलों से प्रधान विनोद इकबाल रिंकू भाटिया, दीपिका, सुल्तान, सुनील व प्रीतम आदि ने सरकार से मांग की है कि उचित समय पर जल रक्षकों के हित में उचित फैसला ले सरकार। जल रक्षक संघ हिमाचल प्रदेश के सदस्यों को पूरा विश्वास है कि इस बार सरकार उनके साथ अनदेखी नहीं करेगी।
मनोज कुमार। कांगड़ा 43 राज्य स्तरीय लड़कों व लड़कियों की जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता 8 से 10 जुलाई तक सरकाघाट जिला मंडी में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता के लिए जिला कांगड़ा की लड़कियों व लड़कों का चयन 3 जुलाई को कांगड़ा के नगर पालिका मैदान में सुबह 10:00 बजे जेसी कटोच, राजीव, कालरा, राकेश, रत्ना, पुनीत, हरीश, हैप्पी, मोनिका व अनीता की देखरेख में होगा। इस चरण में वही खिलाड़ी भाग ले सकते हैं, जिनका जन्म पहली जनवरी, 2004 को या उसके बाद हुआ हो। इसकी जानकारी कोषाध्यक्ष पवन कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का चयन अपने साथ जन्म प्रमाण पत्र व आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा।
विनायक ठाकुर।ज्वालामुखी मां ज्वाला स्किल सेंटर ज्वालामुखी का प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें कि 350 स्टूडेंट्स को आज हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के निदेशक मुनीष शर्मा द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के निदेशकमुनीष शर्मा ने इस मौके पर बच्चों के बारे में जानकारी दी। लाइन पाठ्यक्रम के बारे में बताया इस मौके पर संस्थान में विभिन्न प्रकार की कल्चर एक्टिविटी भी करवाई गई, जिसमें एकता आरती द्वारा हरियाणवी नृत्य तनु द्वारा स्किल इंडिया पर स्पीच सरिता द्वारा राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत किया गया। प्रदेश कौशल विकास निगम के निदेशक मनीष शर्मा ने बताया कि यह ज्वालामुखी क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी बात है कि किस प्रकार की ट्रेनिंग इस क्षेत्र में हो रही है तथा ज्वालामुखी क्षेत्र के साथ देहरा जसवां-परागपुर के छात्र भी इस सेंटर में अपना प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं, यह इस सेंटर के लिए भी गर्व की बात है। इस सेंटर का संचालन युवा विकास सोसायटी द्वारा किया जाता है। यह सेंटर बच्चों को एक नई दिशा दिखाने के लिए हमेशा कार्य करता है। इस मौके पर दीनदयाल अंत्योदय योजना नेशनल अर्बन लाइवलीहुड मिशन के स्टूडेंट को भी फैशन डिजाइनर के सर्टिफिकेट वितरित किए गए तथा विभाग से मैडम ऊषा उपस्थित रहे साथ ही सेंटर संचालक नवरत्न गुप्ता, पूजा गुप्ता, ट्रेनर कुमारी कल्पना व मीनाक्षी भी उपस्थित रहे। मुख्यातिथि ने बच्चों को प्रमाण पत्र के साथ पुरस्कार देकर सम्मानित किया, जिसमें पलक, तनु व प्रिया ने भी अपनी हिमाचली गाने पर प्रस्तुति दी।
कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को किया संबोधित मनोज कुमार। कांगड़ा हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त ने कहा कांग्रेस हिमाचल में भाजपा के मिशन रिपीट को डिफीट कर सरकार बनाएगी। मंगलवार को भारी बारिश के बावजूद कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संजय दत्त ने कहा भाजपा के शासन में समाज का हर तबका तंग और दुःखी है। राजनीतिक विरोधियों को कुचलने के लिए बीजेपी सरकार केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई और परिवर्तन निदेशालय का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के सबसे बड़े पुलिस प्रवेश परीक्षा घोटाले की जांच सीबीआई से करवाने की घोषणा के एक महीने बाद भी पुलिस इस मामले को सीबीआई को नहीं सौंप रही है। ऐसा कर पुलिस के भ्रष्ट अधिकारियों को सरकार संरक्षण दे रही है। संजय ने कहा प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र का उन्होंने दौरा कर ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं साथ सीधा संवाद किया है। पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश है। और कांग्रेस घर-घर कांग्रेस, हर घर कॉंग्रेस का नारा देकर चुनाव में जीत हासिल करेगी। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष, कांगड़ा सदर के विधायक पवन काजल की अगुवाई में कांग्रेस विधानसभा चुनाव लड़कर जीत हासिल करेगी। युवा विधायक काजल के प्रयासों से जिला कांगड़ा में पार्टी संगठित हुई है। उनकी कार्यशैली से प्रभावित होकर ही पार्टी हाई कमान ने कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी काजल को दी है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मनमुटाव दूर कर पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए जन जन तक केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध कर जनता को जागरूक करने का आह्वान किया। संजय दत्त ने कहा चुनावी बेला पर भाजपा के कई नेता पॉलिटिकल टूरिस्ट बनकर जिला कांगड़ा के दौरे कर रहे हैं, जबकि भाजपा के डबल इंजन सरकार के साडे 4 वर्ष पूरे होने पर इन नेताओं का योगदान प्रदेश के विकास के लिए कितना रहा जनता सब जानती है। संजय दत्त ने कहा हिमाचल प्रदेश के लोकसभा और विधानसभा के उपचुनाव के नतीजों से जाहिर है कि प्रदेश की महिला, युवा और समाज का हर वर्ग भाजपा सरकार की नीतियों से आहत है। उन्होंने कहा केंद्र सरकार अग्निपथ सेना में भर्ती योजना लागू कर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपना बूथ सबसे मजबूत योजना के आधार पर चुनाव की तैयारी में डट जाने का आह्वान किया। विधायक पवन काजल ने कहा कि डबल इंजन सरकार होने के बावजूद पिछले वर्ष बरसात से प्रदेश को हुए लगभग 1400 करोड़ रुपए के आर्थिक नुकसान के बदले केंद्र सरकार फूटी कोड़ी देने में हिमाचल को नाकाम रही है। अब बरसात दोबारा आने वाली है, ऐसे में जनता का विश्वास सरकार से उठने लगा है। काजल ने कहा लगातार बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और जिला कांगड़ा से बिकास में भेदभाव को आधार बनाकर कांग्रेस जनता से चुनाव में समर्थन मांगेगी। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल के कई दौरे कर दिए, लेकिन हिमाचल को कर्जा मुक्त करने के लिए कोई आर्थिक पैकेज नहीं, बल्कि जुमले ही सुनने को मिले हैं। उन्होंने जिला के बीजेपी नेताओं से जिला के बिकास में भेदभाव और आईटी पार्क का निर्माण ना कराने पर खुली बहस की चुनौती दी। काजल ने कहा बीजेपी सरकार ने कांगड़ा में कोई नया सरकारी कार्यालय या प्रोजेक्ट तो शुरू नहीं किया, उल्टा पूर्व कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग के कार्यालयों को मंडी शिफ्ट कर जिला की अनदेखी की है। जिसका ज़वाब जिला की जनता विधानसभा चुनाव मे देगी। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय महाजन, प्रदेश कांग्रेस सचिव देवेंद्र जग्गी, केवल सिंह पठानिया,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोहर लाल, सहित सहित बूथ के प्रभारी उपस्थित रहे।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर जालग में उपतहसील कार्यालय की आधिकारिक सूचना मिलते हैं कि कोसरी पटवार वृत को जालग उपतहसील कार्यालय से जोड़ दिया गया है, तो कोसरी पंचायत व अपर ठेहडू तथा की जनता ने अपने आपकों ठगा सा महसूस कर रहे हैं। क्योंकि जब यह उपतहसील प्रस्तावित थी, तो कोसरी पंचायत व अपर टेहडू की पंचायत जनता ओर चुने हुए पंचायत प्रतिनिधियों ने विधायक रविंद्र कुमार धीमान से कहा था कि इन पंचायतों को जालग उपतहसील कार्यालय से न जोड़ा जाए, क्योंकि इस उपतहसील कार्यालय से जोड़ने पर सुविधा की बजाय असुविधाएं होंगी, क्योंकि कोसरी, अपर ठेहडू पंचायत की जनता को जयसिंहपुर नजदीक पड़ने के साथ-साथ और कार्यालय के काम आसानी से हो जाते हैं। वहीं, कोसरी गांव के एडवोकेट सुरेश ने कहा कि हमारे गांव के बच्चे जयसिंहपुर कॉलेज में पढ़ाई करते हैं और उनको अगर चरित्र परिणाम पत्र बनना होगा, तो लंबागांव पुलिस थाना आने के बाद फिर जालग जाना पड़ेगा, जो कि आने-जाने का किराया 1500 रूपए तक आएगा। उन्होंने यह भी कहां कि जयसिंहपुर तहसील होने से यहां पर आर्मी की कंटीन तथा जयसिंहपुर में बैंक की सुविधा भी यहा मिलेगी। जालग में यह सब सुबिधा नहीं है। इसलिए हमारी तहसील जयसिंहपुर में ही रहने चाहिए। इसलिए आज हम जयसिंहपुर एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन मुख्यमंत्री को दे रहे हैं। वहीं, एक जुलाई को जालग तहसील का शुभआरंभ किया जा रहा है। अगर हमारी बात दो दिन के अंदर नहीं मानी, तो हम जालग में विरोध प्रदर्शन करेंगे और आने वाले चुनावों का इसका जबाव देंगे। कोसरी पंचायत, अप्पर ठेहडू पंचायत के समस्त जनता, सभी महिला मंडल अध्यक्ष व सदस्या, युवक मंडल के अध्यक्ष प्रधान जनता यह मांग करते हैं कि पंचायत कोसरी, पंचायत अप्पर ठेहडू व पटवार वृत की जनता को जालग उपतहस से जाेड़ा जाए।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा सह मीडिया प्रभारी करण नंदा ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ पेपर लीक मामले पर राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी राज्य सरकार द्वारा की जा रही जांच में बाधा डालने की कोशिश कर रही है। पेपर लीक मामले में एक सप्ताह के भीतर चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी। कांग्रेस के लिए यह समझना महत्वपूर्ण है कि सीबीआई जांच के लिए एक निर्धारित प्रक्रिया है और राज्य पहले ही इसके लिए अनुरोध भेज चुका है। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार ने पूरे मामले की जांच में अच्छा प्रदर्शन किया है। कुछ ही समय में सरकार ने पेपर लीक मामले पर कार्रवाई की और इसके लिए एक एसआईटी का गठन किया।जांच पर वरिष्ठ नेताओं और अधिकारियों की पैनी नजर है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग की सराहना की जानी चाहिए। क्योंकि उन्होंने 171 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनमें से कुछ को अन्य राज्यों से भी गिरफ्तार किया गया है। जनता के मुद्दों पर राजनीति करना कांग्रेस पार्टी की पुरानी आदत है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि मौजूदा सरकार ने मामले में उचित कार्रवाई की है। 2006 के एचपीसीपीएमटी घोटाले के दौरान कांग्रेस पार्टी ने क्या किया था, यह सर्वविदित है। कांग्रेस पार्टी को चाहिए कि वह अपनी लोकप्रियता बढ़ाने के लिए आम जनता को गुमराह करना बंद करे और राज्य और केंद्र में भाजपा सरकार के अच्छे नेतृत्व को स्वीकार करें।
एक तरफ जहां कांग्रेस अग्निवीर भर्ती योजना का विरोध कर रही है, तो दूसरी ओर उससे डबल जोश में युवा अग्निवीर में भर्ती होने के लिए आगे आ रहे हैं। आवेदन करने के लिए युवाओं में जो जोश है। उसको देख कर कांग्रेस लडख़ड़ाती हुई नजर आ रही है। यह बात पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ संयोजक कैप्टन रंजीत सिंह सुजानपुर भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कही है। विनोद ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का काम केवल और केवल हर योजना का विरोध करना ही है कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो देश हित सुरक्षा हित में कभी भी भारत के साथ खड़ी नहीं दिखी है। हर बार विरोध स्वरूप कांग्रेस ने भारत की सुरक्षा रक्षा के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल युवाओं को भड़का कर अपना राजनीतिक उल्लू सीधा कर रही है लेकिन आज भारत देश का युवा पढ़ा लिखा समझदार है अच्छे बुरे की पहचान कर सकता है यही कारण है कि अग्निवीर भर्ती योजना के लिए प्रतिदिन हजारों की संख्या में युवा आवेदन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति केवल पाकिस्तान और चीन को खुश करने की रही है लेकिन देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरगामी सोच का ही यह परिणाम है कि भारत जैसे देश में अग्निवीर भर्ती योजना शुरू हुई है। उन्होंने कहा कि आज जहां टेक्नोलॉजी का जमाना है। भारतीय सेना भी हाईटेक होकर सामने आ रही है पढ़ा-लिखा युवा जब अग्निवीर जैसी भर्ती योजना में देश की रक्षा और सुरक्षा की बागडोर लेगा तो सुरक्षा हाईटेक तरीके से होगी दुश्मन जहाँ से देश की सुरक्षा में सेंध लगाने की सोचेगा अग्नि वीर योद्धा उसका वहीं पर से खात्मा कर देंगे । विनोद ठाकुर ने युवा वर्ग से आह्वान किया कि भर्ती योजना में बढ़-चढ़कर भाग लें और देश सेवा में चाहे 1 दिन मिले चाहे 1 साल मिले यह मायने नहीं रखता है। बस देश सेवा का मौका मिलना चाहिए। इस प्रण के साथ युवा आगे आएं और देश सेवा में जुट जाएं। रणजीत सिंह ने विधायक राजेंद्र राणा पर तंज कसते हुए कहा है कि जिन युवाओं को उन्होंने चबूतरा पंचायत में कांग्रेस में शामिल किया है और समाचार पत्र में यह प्रकाशित करवाया है कि यह भाजपा के कार्यकर्ता थे तो वह इस तरह का बयान जारी करके अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ रहे हैं। उन्होंने खुले मंच से चुनौती देते हुए कहा कि विधायक को अगर लगता है कि यह भाजपा के कार्यकर्ता थे, तो वह शामिल हुए कार्यकर्ताओं की भाजपा सदस्यता सिद्ध करके जनता के समक्ष पेश करें दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक राजेंद्र राणा के कार्यकर्ता लगातार भाजपा में शामिल हो रहे हैं यही कारण है कि विधायक भाजपा का बढ़ता को कुनबा देख छटपटा रहे हैं और अपने ही कार्यकर्ताओं को भाजपा का बताकर कांग्रेस में शामिल कर रहे हैं।।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भराड़ी उप तहसील को तहसील में स्तरोन्नत करने तथा भगेड़ में लोक निर्माण विभाग का अनुभाग खोलने की घोषणा कपाहड़ा एवं भगेड़ में जल शक्ति विभाग के नये अनुभाग खोलने की भी घोषणा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज बिलासपुर जिला के घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में लगभग 117 करोड़ लागत की 21 विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण के उपरांत घंडालवी के समीप लदरौर में जनसभा को संबाेधित करते हुए भराड़ी उप तहसील को तहसील में स्तरोन्नत करने तथा लोक निर्माण विभाग के कपाहड़ा उपमंडल के अंतर्गत भगेड़ में लोक निर्माण विभाग का अनुभाग खोलने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में बागवानी को बढ़ावा देने के दृष्टिगत बागवानी अनुसंधान एवं विस्तार केंद्र, कपाहड़ा एवं भगेड़ में जल शक्ति विभाग के नये अनुभाग खोलने, राजकीय उच्च पाठशाला भगेड़, पंतेहड़ा और कल्लर को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में स्तरोन्नत करने, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दधोल में मेडिकल कक्षाएं शुरू करने, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पनोह, कठलग, छत और कोट में वाणिज्य कक्षाएं तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गलियां और अमरपुर में विज्ञान की कक्षाएं शुरू करने की भी घोषणा की। उन्होंने राजकीय प्राथमिक पाठशाला संडयार को राजकीय माध्यमिक पाठशाला तथा राजकीय माध्यमिक पाठशाला हरितलंग्यार को राजकीय उच्च पाठशाला में स्तरोन्नत करने की भी घोषणा की। जय राम ठाकुर ने दधोल में प्राथमिक स्वास्थ्य केेंद्र खोलने और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हटवाड़ को 10 बिस्तर क्षमता के स्वास्थ्य संस्थान में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। उन्होंने पनयाला (कोठी) तथा पपलाह में पशु औषधालय खोलने घोषणा की। उन्होंने खण्ड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी-एक को घुमारवीं से बदल कर भराड़ी में स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भराड़ी और नागरिक अस्पताल घुमारवीं में लैब टेक्निशियन के दो-दो पद स्वीकृत किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने आज अपने कार्यकाल के साढ़े चार वर्ष पूर्ण कर लिए हैं और यह कार्यकाल अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों के उत्थान और गरीब एवं जरूरतमंदों के कल्याण को समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि महामारी के बावजूद सरकार ने विकास की गति को बनाए रखा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के लिए केेंद्र से 10 हजार करोड़ की परियोजनाएं स्वीकृत करवाने में सफल रही है। इसके अतिरिक्त राज्य के लिए एक अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), चार मेडिकल कॉलेज और एक मेडिकल डिवाइस पार्क केेंद्र द्वारा प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद विपक्ष के नेता राज्य को केंद्र सरकार द्वारा कुछ भी न देने के आधारहीन आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं द्वारा जिस तरह से अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है, वह उनकी बौखलाहट को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि अपने वर्तमान कार्यकाल में राज्य सरकार ने गरीबों एवं जरूरतमंद वर्गों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं और अब कांग्रेस के नेता सत्ता में आने पर इन योजनाओं को बंद करने की बातें कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में लोगों ने भाजपा की सरकारों पर पुनः अपना विश्वास जताया है और कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य के लोग भी अब मिशन रिपीट सुनिश्चित कर इतिहास रचेंगे ताकि विकास की गति को निर्बाध जारी रखा जा सके। मुख्यमंत्री ने इससे पूर्व 95 लाख की लागत से निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 3.41 करोड़ की लागत से बाड़ा दा घाट से बम वाया सलौन सड़क में द्रग खड्ड पर निर्मित पुल, ग्राम पंचायत मुंडखर तथा तलाओ पलासला की शेष बस्तियों के लिए 2.29 करोड़ रुपये की उठाऊ पेयजल योजना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) घुमारवीं में 1.09 करोड़ से निर्मित अतिरिक्त कमरों, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटवाड़ में 90 लाख से निर्मित विज्ञान प्रयोगशाला भवन, नागरिक अस्पताल घुमारवीं के समीप राष्ट्रीय उच्च मार्ग 103 पर 66 लाख की लागत से निर्मित ओवरहेड पैदल पुल, मरहाणा (भदरेट), माकड़ी तथा सलाओ उपरली गांव के लिए 92 लाख लागत की उठाऊ पेयजल योजना, ग्राम पंचायत कोटलू ब्राह्मणा में 5.02 करोड़ से उठाऊ पेयजल योजना छत हिम्मर से हर घर को नल उपलब्ध करवाने, राजकीय डिग्री महाविद्यालय में 1.34 करोड़ के ई-पुस्तकालय इत्यादि तथा हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सीमित के घुमारवीं मंडल के अंतर्गत 70 लाख से निर्मित विद्युत उपमंडल भराड़ी के भवन तथा 14 लाख की लागत से निर्मित राजकीय माध्यमिक पाठशाला घंडावली के दो कमरों का उद्घाटन किया। जयराम ठाकुर ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग-103 से भागदबन गांव के लिए 1.85 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले सम्पर्क मार्ग, घुमारवीं में 3.89 करोड़ से निर्मित होने वाले हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के भवन, उठाऊ पेयजल योजना कोठी, पन्याला और बहाव पेयजल योजना औहर के 12.34 करोड़ से होने वाले संवर्द्धन कार्य, 8.27 करोड़ से उठाऊ पेयजल योजना दियारा और लन्झता के संवर्द्धन, उठाऊ सिंचाई योजना औहर, पलथीं, सेपड़ा, बकरोआ, पलेह, पेहडवीं, मझासु व इसके साथ लगते क्षेत्रों के लिए 15.73 करोड़ से निर्मित होने वाली सिंचाई योजना, सीर खड्ड पर विभिन्न सिंचाई व पेयजल योजनाओं के पुनर्भरण के लिए 3.61 करोड़ के वर्षा जल संग्रहण के निर्माण कार्य, उठाऊ पेयजल योजना नगर परिषद घुमारवीं के लिए 20.96 करोड़ रुपये के संवर्द्धन, नगर परिषद घुमारवीं में 13.53 करोड़ रुपये की मल निकासी योजना के कार्य तथा करलोटी, कपाहड़ा तथा फटोह के लिए सतलुज नदी से पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए जल जीवन मिशन के अन्तर्गत 19.03 करोड़ रुपये निर्मित होने वाली पेयजल योजना का शिलान्यास किया। स्थानीय विधायक व खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजिंद्र गर्ग ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में घुमारवीं क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि इस आभार रैली का आयोजन मुख्यमंत्री का धन्यवाद व्यक्त करने के लिए किया गया था, क्योंकि मुख्यमंत्री क्षेत्र का विकास सुनिश्चित करने के लिए सदैव ही सवंदेनशील रहे हैं। घुमारवीं भाजपा मंडलाध्यक्ष सुरेश ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। इस अवसर पर भोरंज की विधायक एवं उप-मुख्य सचेतक कमलेश कुमारी, सदर के विधायक सुभाष ठाकुर, झंडुता के विधायक जे.आर. कटवाल, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश सोनी, भाजपा जिलाध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान, बिलासपुर जिला भाजपा के सह-प्रभारी डॉ. सीमा ठाकुर व स्वामी राजिन्द्र गिरी सहित अन्य गाणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
सामाजिक न्याय आधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में सभी गांवों को चरणबद्व तरीके से सड़क के साथ जोड़ा जाएगा, ताकि लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिल सके। सोमवार को ग्राम पंचायत परगोड़ में छह करोड़ पचास लाख की लागत से निर्मित कलरू पुल का लोकार्पण करने के उपरांत सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि गांवों के विकास के लिए आवागमन के साधन होना अत्यंत जरूरी हैं, सड़क निर्माण के साथ ही गांवों का विकास सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के साढ़े चार वर्षों के कार्यकाल में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने लोगों की समस्याओं का त्वरित निदान भी सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से जनमंच कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें लोगों की समस्याओं को समयबद्व तरीके से हल किया जा रहा है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से भी आम जनमानस की समस्याओं का हल किया जा रहा है। सामाजिक न्याय आधिकारिता मंत्री ने कहा कि गरीब तथा निर्धन लोगों के उत्थान के लिए भी कई कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत वृद्वजनों की आयु सीमा को कम करने का भी ऐतिहासिक निर्णय वर्तमान सरकार द्वारा लिया गया है। सामाजिक न्याय आधिकारिता मंत्री ने कहा कि महिला सशिक्तकरण की दिशा में वर्तमान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना आरंभ की गई है इसके साथ ही पहली जुलाई से महिलाओं के लिए एचआरटीसी की बसों में सफर करने के लिए भी किराये में छूट देने का निर्णय वर्तमान सरकार द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा कि शाहपुर विस क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क तथा पेयजल की बेहतर सुविधाएं नागरिकों को उपलब्ध करवाने पर विशेष बल दिया गया है। इस अवसर पर सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं तथा अधिकांश का मौके पर ही निपटारा किया गया तथा अधिकारियों को भी लोगों की समस्याओं को निपटाने के लिए दिशा निर्देश दिए गए। इस अवसर पर नायब तहसीलदार परविंद्र पठानिया, अधिशासी अभियंता सुशील डटवाल सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।
ग्राम पंचायत भोलखास के गांव नरयाल में ट्रैक्टर के नीचे आने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान अश्विनी कुमार (35) पुत्र बनारसी दास वासी भोलखास के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अश्विनी कुमार और ट्रैक्टर मालिक रविन्द्र राणा सोमवार शाम को एक साथ किसी कार्य के लिए गए थे। शाम के लगभग सात बजे अश्विनी कुमार ट्रैक्टर मालिक को घर छोडऩे नरयाल गांव गया। वहां पर अश्विनी कुमार व मालिक नीचे उतर गया। इतने में ट्रैक्टर खुद ही न्यूटल होकर चल पड़ा तथा अश्विनी कुमार ट्रैक्टर के नीचे आ गया। मालिक द्वारा शोर मचाने से लोग एकत्रित हो गए और अश्विनी कुमार को बाहर निकाला। मालिक रविन्द्र राणा उसी समय अश्विनी कुमार को राजा का तालाब के निजी अस्पताल ले गए। उसकी गंभीरावस्था को देखते हुए उसे पठानकोट के निजी अस्पताल ले जाया गया मगर वहां पर उसकी मौत हो गई। ग्राम पंचायत प्रधान ललिता कुमारी, उपप्रधान , अशोक कुमार, बीडीसी मेंबर शशि कुमार, पूर्व प्रधान कर्म सिंह बग्गा, जिला परिषद सदस्य भरमाड़ सुखविंदर सिंह धीमान ने प्रशासन से पीडि़त परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग उठाई है। उपप्रधान अशोक कुमार ने इसकी सूचना पुलिस थाना जवाली को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं एएसपी नूरपुर सुरिंदर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के सिस्सू में आराध्य देव राजा घेपन के चरणों में सांसद प्रतिभा सिंह ने शीश नवाया। इस दौरान उन्होंने हिमाचल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक रवि ठाकुर सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
सनोट तलाई में सोमवार को देर रात पुलिस ने अवैध रूप से खैर के पेड़ काटने वाले कुछ लोगों को दबोच लिया। कुछ व्यक्ति रात के अंधेरे का फायदा उठाकर अवैध कार्य को अंजाम दे रहे थे। इसकी सूचना फारेस्ट विभाग के रेंज ऑफिसर को मिली।उन्होंने इसकी सूचना देहरा थाना में दी। मौके पर पहुंचे देहरा पुलिस के कर्मचारियों ने उन व्यक्तियों को दबोच लिया। पुलिस ने 3 आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार किया है। सूचना के मुताबिक उक्त गिरोह द्वारा एक खैर का पेड़ काट लिया गया था, जिसे कब्जे में ले लिया गया है मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि पुलिस ने उक्त व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है। वहीं इस संबंध में डीएफओ देहरा सन्नी वर्मा ने बताया कि मंगलवार 29 जून वन परिक्षेत्र देहरा के कर्मचारियों द्वारा रात छापेमारी के दौरान 3 वन तस्करों और एक इंडिका कार को पकड़ा है। रिपोर्ट के अनुसार वन अधिकारी विगत 6 माह से लगातार इन संवेदनशील स्थानों पर छापेमारी कर रहे हैं। बीती रात सीएफएस में छापेमारी के दौरान पेड़ (खैर) के तस्करों ने वन अधिकारियों को देखा और भाग गए। इसके बाद तस्करों के घटना स्थल पर वापस आने के लिए वन अधिकारियों ने 2 घंटे तक उनका इंतजार किया। लगभग 12 :30 बजे तस्करों ने आकर फिर से पेड़ काटने शुरू कर दिए। इसी दौरान वन अधिकारियों ने 3 तस्करों को रंगे हाथ पकड़ लिया। वहीं 2 तस्कर अंधेरे को फायदा उठाकर भाग गए। डीएफओ देहरा सनी वर्मा ने कहा कि इस प्रकार का अवैध कार्य करने वाले कभी बख्शे नहीं जाएंगे।
विनायक ठाकुर। जसवां परागपुर हिमाचल प्रदेश के उद्योग एवम परिवाहन मंत्री एवं जसवां:परागपुर के विधायक बिक्रम ठाकुर ने आम आदमी पार्टी व कांग्रेस पर जमकर हमला किया है। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि संगरूर उपचुनाव में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी गुरमेल सिंह हार गए हैं। उन्हें शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के सिमरनजीत सिंह मान ने मात दी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हिमाचल में विधानसभा चुनावों में जीत का दावा करने वाली कांग्रेस इस बार भी हारेगी। वहीं, आम आदमी पार्टी को भी प्रदेश के लोग नकार देंगे। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि पंजाब में 100 दिन में ही आप की सरकार की हवा निकल चुकी है और पंजाब की जनता ने आप नेताओं को सबक सिखा दिया है। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री भगवंत मान आपने ही बूथ से हार गए और आप पार्टी को लीड नहीं दिला पाए। पार्टी की तस्वीर को सबसे बड़ा धक्का गायक सिद्ध मूसेवाला की हत्या से लगा। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि आप के लिए इस सीट पर जीत इसलिए भी प्रतिष्ठा का सवाल था, क्योंकि इस सीट से मुख्यमंत्री भगवंत मान दो बार सांसद चुने गए थे और इस समय राज्य में आप सरकार के मुखिया भी भगवंत मान ही हैं।
विनायक ठाकुर । देहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देहरा के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने कहा कि फिर से सत्ता के सपने देख रही बीजेपी के अपने आंकड़े बता रहे हैं कि उनके अपने सर्वेक्षण में जिला कांगड़ा की 15 सीटों में से मात्र 1 सीट पर ग्रीन सिग्नल मिला है, बाकि जगह सूपड़ा साफ करने की बात सामने आई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि अब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने वाली है। कार्यकर्ताओं को यह संदेश गांव-गांव पहुंचाना होगा। इसलिए अब आम आदमी को भी आने वाले चुनाव से जोड़िए और जाने वालों की विदाई का इंतजाम कीजिए। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में माहौल बीजेपी के खिलाफ है। जनता का सरकार पर से पूरी तरह भरोसा उठ चुका है। भरोसा उठने का मुख्य कारण है कि यह सरकार सुबह फैसला लेती है, दोपहर तक उस फैसले का बदल देती है और शाम होते-होते कोई और फैसला ले लेती है। इसलिए जनता का इस सरकार पर भरोसा उठना स्वाभाविक है। हरिओम शर्मा ने कहा कि प्रदेश में हुए चारों उपचुनावों में बीजेपी के प्रति जनता की नाराजगी साफ जाहिर हुई है और अब रही-सही कसर सेना को ठेके पर देने की प्रथा शुरू करने वाली बीजेपी के खिलाफ युवाओं का आक्रोश सरकार का दम निकालकर ही दम लेगा। बीजेपी ने देश की अर्थव्यवस्था तबाह करके रख दी है। हरिओम शर्मा ने कहा कि बीजेपी ने देश के अहित में 5 कारनामें जिनमें नोटबंदी, जीएसटी लागू करना, कृषि कानून बिल, युवा वर्ग के लिए अग्निपथ योजना लागू करना, महंगाई, यह 5 काम बीजेपी ने ऐसे किए हैं कि जिनसे देश की अर्थव्यवस्था तबाह हुई, देश का व्यापार तबाह हुआ, किसानों को बिना कारण शहादतें देनी पड़ीं। युवाओं का भविष्य अंधकारमय हुआ व महिलाओं को रसोई चलाना मुश्किल हो रहा है। कर्मचारियों की पेंशन बंद करके उन्हें समाजिक असुरक्षा के दौर में धकेला। इसलिए अब इस सरकार को बोरिया बिस्तरा बांधने का मन जनता पूरी तरह बना चुकी है।
विनायक ठाकुर। देहरा देश की जनता को आदर्शवाद व राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाने वाले बीजेपी खुद पूंजीवाद के ढर्रे पर चलती हुई सत्ता हासिल करने के लिए क्या-क्या हथकंडे अपना सकती है व किस निम्न स्तर पर भी जा सकती है। इस बात को 8 वर्ष से पूरा देश देख रहा है। यह बात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष डॉक्टर राजेश शर्मा ने यहां जारी प्रेस बयान में कही है। डॉक्टर राजेश शर्मा ने कहा कि चुनी हुई सरकारों को अस्थिर करना व अपना कब्जा जमाना बीजेपी का एकमात्र एजेंडा है। जिसके लिए बीजेपी अपने धन-बल का भरपूर प्रयोग करती है। महाराष्ट्र में सरकार को अस्थिर करने व विधायकों को 50-50 करोड़ में खरीदने के आरोप इस तथ्य को पुख्ता करते हैं कि बीजेपी सच में ही दुनिया की सबसे बड़ी पूंजीपति पार्टी बन चुकी है, लेकिन सवाल यह उठता है कि बीजेपी को अमीर बनाने वाला यह धन आया कहां से। बीजेपी राज में लोकतंत्र की यह सबसे बदसूरत तस्वीर देश की जनता के सामने है। राजेश शर्मा ने कहा कि अब अगर बीजेपी के हावी होते पूंजीवाद से छुटकारा पाना है, तो देश की जनता को एकजुट होकर बीजेपी की तानाशाही के खिलाफ वोट की चोट करते हुए खड़ा रहना होगा। राजेश शर्मा ने कहा कि सवाल यह भी है कि बीजेपी के जिस दौर में अमीर और गरीब की खाई निरंतर चौड़ी हुई है। अमीरी और गरीबी के फांसले लगातार बढ़े हैं। अमीर और अमीर हुआ है और गरीब और गरीब हुआ है। देश की अर्थव्यवस्था तबाही की कगार पर है। लगातार बढ़ी बेरोजगारी व महंगाई से भुखमरी की नौबत आ चुकी है। इसी दौर में बीजेपी सबसे अमीर पार्टी कैसे बन गई, यह सोचने नहीं बल्कि समझने की भी बात है और जनता को इसे समझना होगा।
विनायक ठाकुर । रक्कड़ हिमाचल राजकीय संस्कृत शिक्षक परिषद के चुनावों की प्रक्रिया में सोमवार को ऑनलाइन माध्यम से रक्कड़ शिक्षा खंड की चुनाव प्रक्रिया निर्वाचनाधिकारी रविंद्र शर्मा सेवानिवृत्त शास्त्री रा.उ.वि. नन्दपुर एवं पर्यवेक्षक डॉ.मनोज शैल की उपस्थिति में संपन्न की गई। इस अवसर पर पूरे खंड से लगभग 12 शास्त्री शिक्षकों ने भाग लिया तथा सर्वसम्मति से संजीव शर्मा शास्त्री रा.मा.वि.जखोटा को अध्यक्ष चुना। इसी अवसर पर शमशेर शर्मा शास्त्री रा.मा.वि. बलारडू को महासचिव, ललित शर्मा शास्त्री रा.उ.वि.लोअर घलौर को वितसचिव, सुमन सिंह शास्त्री रा.व.मा.वि. अध्वाणी को महिला संयोजिका चुना गया। परिषद् के प्रदेश आई.टी.संयोजक डॉ.अमन दीप शर्मा ने समस्त रक्कड़ खंड के शिक्षकों को सर्वसम्मति से चुनाव करने के लिए बधाई दी है, उन्होंने बताया कि इस बार शिक्षा खंड रक्कड़ में पहली बार परिषद का गठन किया जा रहा है, जिससे भविष्य में संस्कृत गतिविधियों को खंड में कार्यान्वित करने पर जोर दिया जाएगा। खंड प्रधान ने सभी शिक्षकों को धन्यवाद करते हुए कहा कि मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि सभी शिक्षकों को साथ लेकर खंड में कार्ययोजना बनाकर कार्य किया जाएगा।
विनायक ठाकुर। देहरा प्रधान अनीश धीमान ने जिला परिषद के अधिकारी ब कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारी घोषित करने और विभाग में विलय करने की मांग का समर्थन किया है, अगर सरकार इन कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारी घोषित नहीं करती है, तो यह हड़ताल पर चले जाएंगे, जिनका पंचायतों के विकास पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। प्रधान अनीश धीमान ने कहा कि यह कर्मचारी कई वर्षों से विभिन्न पंचायतों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और पंचायत के पदाधिकारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सरकारी योजनाओं को धरातल तक पहुंचा रहे हैं। सरकार की ओर से समय-समय पर विभागीय कर्मचारियों को वित्तीय लाभ दिए जाते हैं, जिनमें यह कर्मचारी वंचित रह जाते है। मांग को जायज ठहराते हुए उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि इन कर्मचारियों को विभाग में विलय करने के साथ-साथ उन्हें सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए, नहीं तो कर्मचारी एवं अधिकारी संघ ने जल्द ही अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के फैसला लिया है। इसमें जिसमें जसवां-परागपुर की 75 पंचायतों में विकास कार्य ठप हो जाएंगे और आम लोगों को प्रमाण पत्र ओर कई तरह के कार्य प्रभावित हो जाएंगे उन्होंने कहा कि पहले ही कोविड के चलते पंचायतों में विकास कार्य प्रभावित हुए हैं, अगर कर्मचारी हड़ताल पर जाते हैं, तो पंचायतों में विकास कार्यों को लेकर पहले जैसी स्थिति पैदा हो जाएगी। इन कर्मचारियों को नियमित करने पर सरकार पर कोई भी अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा। उन्होंने उम्मीद जताई है कि सरकार उनकी इस मांग पर विचार कर लंबे समय से चली आ रही कर्मचारियों की मांग को पूरा करेगी।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी दो दिवसीय राज्य स्तरीय अंडर-19 ओपन और गर्ल्स की चैस चैंपियनशिप-2022 के समापन समारोह में लॉरेट कॉलेज फार्मेसी के मैनेजिंग डायरेक्टर रण सिंह ने शिरकत की। उन्होंने विजेताओं को ट्राफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शतरंज से बच्चों का मानसिक विकास होता है और बच्चाें के सोचने समझने की क्षमता बढ़ती है। इसलिए सभी बच्चों को शतरंज सीखनी चाहिए। लड़कियों के वर्ग में सिरमौर की सूर्यांशी ने प्रथम, हमीरपुर की पलक ठाकुर ने द्वितीय, ऊना की दिव्या ने तृतीय और बिलासपुर की कृतिका ने चतुर्थ स्थान हासिल किया। लड़कों के वर्ग में मंडी के जतिन शर्मा ने प्रथम, सिरमौर के स्वास्तिक तारा ने द्वितीय, कांगड़ा के सुशांत ने तृतीय और सिरमौर के अनुभव शर्मा ने चतुर्थ स्थान हासिल किया। इस सभी का चयन नैशनल टूर्नामेंट के लिए हो गया है। टूर्नामेंट के डायरेक्टर डॉ एमएस आशावत ने इस चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी। इस मौके पर जिला शतरंज संघ कांगड़ा के सचिव जगदीश चंदेल, हमीरपुर शतरंज संघ के सचिव संसार चंद राणा, टूर्नामेंट के मुख्य आर्बिटर विकास धीमान, उप आर्बिटर रोमित वर्मा, लॉरेट कॉलेज के फिजिकल इंस्ट्रक्टर कम कोच बिंदू वर्मा व रविंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
प्रथम चरण में 62 को दिया गया प्रशिक्षण, 31 महिलाएं भी शामिल फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन आपदा मित्र योजना के तहत कांगड़ा जिला में विभिन्न पंचायतों से 300 स्वयंसेवी प्रशिक्षित किए जाएंगे, ताकि आपदा से निपटने में बेहतर तरीके से पंचायत स्तर पर मदद की जा सके। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त गंधर्वा राठौढ़ ने वीरवार को मिनी सचिवालय में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा रेडक्रास सोसाइटी के सौंजन्य से प्रशिक्षित 62 आपदा मित्रों के सम्मान में आयोजित समारोह की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि आपदा मित्र योजना में महिलाओं को भी विशेष तौर पर प्रशिक्षित किया जाएगा। पहले चरण में 31 महिलाओं को आपदा संबंधी प्रशिक्षण क्षेत्रीय पर्वारोहण प्रक्षिशण केंद्र तथा जसूर में एनडीएफआर में भी प्रशिक्षण दिया गया है ताकि आपदा के समय बेहतर तरीके से राहत और बचाव के कार्य किए जा सकें। इससे पहले एडीएम रोहित राठौर ने कहा कि कांगड़ा जिला में आपदा से निपटने के लिए बेहतर इंतजाम किए जा रहे हैं। इसमें आम लोगों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जा रही है ताकि आपदा से होने वाले नुक्सान को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि युवाओं को आपदा से निपटने के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण जुलाई माह में दिया जाएगा। इसके साथ ही आपदा मित्र के लिए दो सप्ताह का प्रशिक्षण सितंबर माह में आरंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला में ड्रग फ्री कांगड़ा अभियान को सफल बनाने में भी आपदा मित्र सहयोग सुनिश्चित करेंगे। इस संबंध युवाओं को भी नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया जाएगा। एडीएम ने बताया कि आपदा मित्रों को बीमा पालिसी के साथ एक आपातकालीन प्रतिक्रिया किट जिसमें एक व्यक्तिगत फलोटेशन डिवाइस, टार्च सुरक्षा दस्ताने, पाकेट चाकू, प्राथमिक चिकित्सा किट, गैस लाइटर, सीटी और पानी की बोतल, रूकसाक बैग, मच्छर नैअ, रेनकोट, गमबूटस और सेफ्टी हेलमेट भी प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने आपदा मित्र योजना में सहयोग के लिए रेडक्रास सोसाइटी तथा एजुकेयर का भी आभार व्यक्त किया।
विनायक ठाकुर। देहरा संसारपुर टैरस चौकी के अंतर्गत ग्राम पंचायत रीडी के गांव कुट में रविवार देर रात चोरों ने बविता कुमारी निवासी कुट के घर लाखों के गहने व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार बबिता कुमारी निवासी कुट के घर रविवार देर रात चोरों ने घर की खिडकी की ग्रिल निकालकर घर के अंदर घुसे और लगभग तीन कमरों की तीन अल्मारियों में रखे गहनाें व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वहीं, जब घर में चोर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे, तब घर के सदस्य घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे। चोर चोरी करने के लिए खेतों के रास्ते से घर की पिछली खिड़की तक पहुंचे। वहीं, जब सुबह परिवार करीब साढे़ चार बजे घर के अंदर सोने के लिए जा रहा था, तो अंदर सामान बिखरा पड़ा देख परिवार के होश उड़ गए, तब तक चोर गहनां व नकदी पर हाथ साफ चुके थे। वहीं, पड़ोसियों को सूचित किया गया व बाद में इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। देहरा थाना डीएसपी अंकित शर्मा, संसारपुर चौकी इंचार्ज संजीव कुमार व टीम ने मौके पर जाकर चोरी वाली जगह का मुआयना किया व घरवालों के बयान दर्ज किए। डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने चोरी की घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि घर में गहनों व नकदी की चोरी हुई है व पुलिस जांच कर रही है।
प्रतिमा राणा। पालमपुर ब्लॉक कांग्रेस की मासिक बैठक में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी संजय दत्त विशेष रूप से उपस्थित रहे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पालमपुर और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रभारी संजय दत्त का जोरदार स्वागत किया। उनके साथ आए जिला कांगड़ा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय महाजन और पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल का भी स्वागत किया। सभी उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने आज ही उपचार करवा कर आए बृज बिहारी लाल बुटेल के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। संजय दत्त ने कहा कि सबसे पहले तो हमें अपने संगठन को बूथ लेवल तक मजबूत करना है। उन्होंने कहा की 3 या 4 महीनों का वक्त चुनाव को रह गया है। उन्होंने आह्वान की अब आप सब मैदान में डट जाएं। उन्होंने कहा की भाजपा सरकार के खिलाफ मुद्दे बहुत हैं। हमें इनकी जन विरोधी नीतियां हर घर तक पहुंचानी हैं। उन्होंने कहा की हिमाचल भाजपा की सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। चाहे वह महंगाई पर हो या बेरोजगारी पर हो, हर तरह से फेल हो चुकी है। उन्होंने कहा की भाजपा की सरकार के विरुद्ध हर कोई सड़कों पर है, चाहे ops बहाल को लेकर हो या पुलिस की भर्ती घोटाले को लेकर हो या फिर सरकारी कर्मचारी हो, चाहे इस देश का अन्नदाता किसान हो, या इस देश की सरहद पर खड़ा जवान हो कोई भी भाजपा की सरकार से खुश नहीं है। उन्होंने कहा कि पालमपुर में आशीष बुटेल के जैसा विधायक मिलना खुश किस्मत की बात है। हिमाचल में कांग्रेस के सरकार बनने जा रही है, जो कि हिमाचल कि जनता के लिए हितैषी साबित होगी।ो
प्रतिमा राण। पालमपुर भारत विकास परिषद के संस्थापक डॉ. सूरज प्रकाश की 102वीं जयंती के अवसर पर पालमपुर शाखा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। पालमपुर शाखा अध्यक्ष नरेंद्र दीक्षित ने जानकारी दी कि सेवा और संस्कार के क्षेत्र में परिषद अनेक प्रकल्प चला रही है। इसी कड़ी में आज सेवा कार्यों के अंतर्गत रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शाखा द्वारा पिछले कुछ वर्षों से डॉ सूरज प्रकाश जो कि परिषद के पहले राष्ट्रीय महासचिव थे की जयंती 27 जून को रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। आज अनेक सदस्यों व स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। परिषद के पूर्व अध्यक्ष व हिमाचल पश्चिम प्रांत के सेवा प्रमुख सुदर्शन वासुदेवा ने बताया कि युवाओं ने रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। वहीं, परिषद के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष कमल सूद ने 50वीं बार रक्तदान किया। इस दौरान शाखा के अन्य सदस्य मनोज रत्न, डॉ राजेश महाजन, जयसियाराम, पंकज महेंद्रू, साहिल चित्रा व पूनम शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
देवभूमि हिमाचल प्रदेश में देवी-देवताओं के बहुत से मंदिर हैं और हर मंदिर का अपना विशेष महत्त्व है। ऐसा ही एक अलौकिक स्थान है सोलन स्थित माता शूलिनी का मंदिर। दरअसल सोलन का नाम मां शूलिनी देवी के नाम पर पड़ा। माता शूलिनी सोलन की अधिष्ठात्री देवी हैं। माता का मंदिर सोलन बाजार में स्थित है और हर वर्ष यहाँ जून माह में मेले का आयोजन होता है। इस मेले को राज्य स्तरीय मेले का दर्जा प्राप्त है। तीन दिवसीय इस मेले के पहले दिन मां शूलिनी की शोभायात्रा निकाली जाती है और माता शूलिनी अपने मंदिर स्थान से निकलकर अपनी गंज बाजार स्थित अपनी बहन के घर ( मंदिर )पहुँचती है। दो रात्रि तक माता यहाँ ही प्रवास करती है। इसीलिये इस मेले को दो बहनो के मिलन का मेला भी कहा जाता है। इस शोभायात्रा का आयोजन बेहद धूमधाम से होता है और विभिन्न झांकियां भी निकाली जाती है। नगर यात्रा के बाद माता अपनी बहन के घर पहुँचती है। इस दौरान श्रद्धा का जनसैलाब उमड़ता है और लाखों लोग माता के दर्शनों को सोलन नगरी पहुंचते है। तीन दिवसीय इस मेले के दौरान पूरा सोलन शहर दुल्हन की तरह सजाया जाता है और सैकड़ों भंडारों का आयोजन होता है। आसपास के राज्यों से भी व्यापारी दुकाने लगाने सोलन पहुंचते है। इस दौरान तीन दिन सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी होता है। देश -प्रदेश के कई नामी कलाकार इसमें भाग लेते है। मेले के तीसरे दिन माता अपनी बहन के घर से डोले में बैठकर फिर मंदिर को प्रस्थान करती है। बघाट रियासत की कुलदेवी है मां शूलिनी सोलन नगर बघाट रियासत की राजधानी हुआ करता था। इस रियासत की नींव राजा बिजली देव ने रखी थी। बारह घाटों से मिलकर बनने वाली बघाट रियासत का क्षेत्रफल 36 वर्ग मील में फैला हुआ था। इस रियासत की प्रारंभ में राजधानी जौणाजी तदोपरांत कोटी और बाद में सोलन बनी। राजा दुर्गा सिंह इस रियासत के अंतिम शासक थे। रियासत के विभिन्न शासकों के काल से ही माता शूलिनी देवी का मेला लगता आ रहा है। जनश्रुति के अनुसार बघाट रियासत के शासक अपनी कुलश्रेष्ठा की प्रसन्नता के लिए मेले का आयोजन करते थे। बदलते समय के दौरान यह मेला आज भी अपनी पुरानी परंपरा के अनुसार चल रहा है। माता शूलिनी के इस मंदिर का पुराना इतिहास बघाट रियासत से जुड़ा हुआ है। बघाट रियासत के लोग माता शूलिनी को अपनी कुलदेवी के रूप में मानते थे, तभी से माता शूलिनी बघाट रियासत के शासकों के लिए उनकी कुलदेवी के रूप में पूजी जाती है।
विनायक ठाकुर । देहरा आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा का आगाज चारों लोकसभा क्षेत्र में हुआ। सुबह से ही हजारों की संख्या में आप के कार्यकर्ता बदलाव यात्रा में शामिल होकर प्रदेश की जनता के बीच संदेश देने के लिए निकल पड़ हैं। बदलाव यात्रा शिमला संसदीय क्षेत्र में शिमला विधानसभा क्षेत्र में शुरु हुई, तो मंडी लोकसभा क्षेत्र के पांगी भरमौर में बदलाव यात्रा निकाली गई। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा देहरा विधानसभा क्षेत्र में निकली। बग्लामुखी मंदिर बनखंडी में पूजा-अर्चना तथा हवन यज्ञ के साथ चली बदलाव यात्रा आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बदलाव यात्रा की शुरुआत धार्मिक अनुष्ठान के साथ की। देहरा में बदलाव यात्रा के साथ कार्यकर्ता पहले हनुमान मंदिर में पूजा करने के बाद बग्लामुखी मंदिर में पूजा-अर्चना किया। इसके बाद बगुलामुखी मंदिर में ही हवन यज्ञ में भाग लिया। यह बदलाव यात्रा माता बग्लामुखी से शुरू होकर हरिपुर, गुलेर से देहर बाज़ार पहुंची। इस मौक़े पर कर्नल मनीष, आरके डोगरा, अश्वनी धीमान, बलजीत ढढवाल, बृजमोहन शर्मा, सुभाष भगोरिया सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। बदलाव यात्रा के दौरान जनसंवाद कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें हिमाचल की मौजूदा शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था पर चर्चा की गई। रंग दे बसंती चोला, देश भक्ति के गानों के साथ जनता के बीच पहुंची बदलाव यात्रा। हिमाचल के चारों लोकसभा क्षेत्र शिमला, मंडी, हमीरपुर और कांगड़ा जिले में शुरु हुई आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा रंग दे बसंती चोला, जैसे देशभक्ति के गीतों के साथ शुरु हुई है। बदलाव यात्रा में शामिल बाइक, कार, जीप के आगे म्यूजिक सिस्टम में देश भक्ति के गीत बजते रहे हैं। इसके साथ ही आप के कार्यकर्ता इंकलाब जिंदाबाद के नारों के साथ बदलाव यात्रा को आगे बढ़ाते नजर आए। जनता को बता रहे, प्रदेश की बदहाल शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा के दौरान कार्यकर्ता जनता से संवाद भी कर रहे हैं, जिसमें जनता के बीच यह बात पहुंचाई जा रही है कि भाजपा सरकार के समय हिमाचल प्रदेश में कैसे शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल है। जनता से संवाद कर बताया जा रहा है कि प्रदेश के सैकड़ों स्कूलों के भवनों की हालत जर्जर है। बच्चों को न तो बैठने का प्रबंध है, न पानी की व्यवस्था और न ही खेलने के लिए स्कूलों में मैदान है। सैकड़ों की संख्या में ऐसे स्कूल हैं जहां पांच कक्षाओं को एक ही शिक्षक पढ़ा रहा है तो कहीं एक ही रुम में पांच कक्षाएं लग रही हैं। जिससे साबित होता है कि प्रदेश में पूर्व की कांग्रेस सरकार और वर्तमान में भाजपा सरकार ने शिक्षा व्यवस्था का सुधारने का प्रयास नहीं किया है। बदहाल शिक्षा व्यवस्था ही आपके बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। बदलाव यात्रा के दौरान जन संवाद में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जनता से कह रहे हैं कि अब समय आ गया है कि एक मौका केजरीवाल को दो और प्रदेश की शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाओ। कार्यकर्ता जनता को बता रहे हैं दिल्ली में अरविंद केजरीवाल में शिक्षा में सुधार के लिए पूरे बजट का 25 फीसदी खर्च कर पूरी व्यवस्था को बदल दिया है। अब दिल्ली में स्कूलों के नए भवनों के साथ-साथ पढ़ाई की बेहतर सुविधाएं हैं। दिल्ली के सरकारी स्कूलों का बोर्ड परीक्षा का परिणाम 99 फीसदी आ रहा है, जिसका परिणाम है कि दिल्ली में लोग प्राइवेट स्कूलों से अपने बच्चों का नाम कटाकर सरकार स्कूल में भर्ती कर रहे हैं। आप आगामी विधानसभा चुनाव में एक मौका केजरीवाल को दो, हिमाचल की शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं दिल्ली मॉडल में बेहतर होगी।
कुल्लू में आप के शक्ति प्रदर्शन ने भाजपा और मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर की नींद जरूर उड़ा दी होगी। जिस तरह का जनसैलाब आप की तिरंगा यात्रा में दिखा अगर वो वोटों में तब्दील हो पाया तो भाजपा की मुश्किलें बढ़ सकती है। दरअसल जिला की चार विधानसभा सीटों में से तीन पर भाजपा का कब्जा है और मनाली विधायक गोविन्द सिंह ठाकुर वर्तमान में मंत्री भी है। जबकि कुल्लू सदर सीट पर कांग्रेस का कब्जा है। पिछले साढ़े चार सालों में कैबिनेट मंत्री होने के बावजूद कुल्लू में भाजपा कुछ ख़ास कमाल नहीं कर पाई है। मंडी संसदीय उपचुनाव में भाजपा की हार का प्रमुख कारण भी जिला कुल्लू में पार्टी का लचर प्रदर्शन था। तब चारों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस को बढ़त मिली और ये ही भाजपा की हार का कारण बना। नतीजों की कसौटी पर मंत्री गोविन्द फेल हो गए। ये ही कारण है कि उपचुनाव नतीजों के बाद जब मंत्रिमंडल फेरबदल के कयास लग रहे थे तब गोविन्द सिंह ठाकुर का मंत्रिमंडल से पत्ता काटने की चर्चा जोरों पर थी। हालांकि तब फेरबदल नहीं हुआ। इससे पहले शहरी निकाय चुनाव में भी भाजपा का प्रदर्शन ठीक ठाक ही था। तब कुल्लू नगर परिषद पर कांग्रेस कब्जा करने में कामयाब रही थी। सीएम जयराम ठाकुर बेशक मिशन रिपीट का दावा कर रहे हो लेकिन अकेले जयराम ऐसा नहीं कर सकते। विशेषकर उनके कैबिनेट मंत्रियों को भी अपना जादू और ताकत साबित करनी होगी। जिन मंत्रियों पर इस वक्त सबसे ज्यादा दबाव है उनमें से एक गोविन्द ठाकुर भी है। दरअसल जिला कुल्लू में दशकों तक महेश्वर सिंह भाजपा का मुख्य चेहरा है और खुद को साबित भी करते रहे। पर महेश्वर की भाजपा से दुरी बढ़ी तो पार्टी की कृपा गोविन्द सिंह ठाकुर पर बरसी। उनके पिता की सियासी विरासत ने भी उनकी राह आसान की। अब गोविन्द को खुद को साबित करना होगा।
शिवांशु शुक्ला। धर्मशाला विधानसभा चुनावों से पहले हर दल जीत को लेकर अपनी रणनीति बना रहा है। वहीं, प्रदेश का बड़ा जिला कांगड़ा सरकार बनाने में हमेशा ही बड़ा योगदान देता है। यह कहा जाता है कि जिसकी भी सरकार बनेगी उसका रास्ता कांगड़ा से होकर ही गुजरता हैं। वहीं, कांग्रेस के जिला कांगड़ा के तमाम नेताओं ने पालमपुर में गत रात जिला कांगडा के क़द्दावर नेताओं ने देर रात तक चर्चा की और कांगड़ा की रणनीति तय की। जानकारी के अनुसार पुख्ता सूत्रों से पता चला है कि सभी ने प्रण लिया की सभी एक-दूसरे का आने वाले चुनावों में मिल जुलकर सहयोग करेंगे। साथ में कोई भी व्यक्ति एक-दूसरे के चुनाव क्षेत्रों में हस्तक्षेप नहीं करेगा और पार्टी की मज़बूती के लिए सभी 15 सीटें जिताने का प्रयास किया जाएगा, ताकि कांगड़ा से मिली जीत सरकार बनाने में अहम योगदान दे वही कांग्रेस के नेता कांगड़ा जिला में एकजुट हुए है और पूरे प्रदेश में कांगड़ा के महत्व का संदेश भी कांग्रेस के दे रहे हैं।


















































