विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी भाजपा संगठनात्मक जिला देहरा ने 1975 में लगाए गए आपातकाल की स्मृति में काला दिवस मनाया और इस अवसर पर संगोष्ठी आयोजित की, जिसमें आपातकाल के समय बंदी रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रचारक बलबीर राणा और भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य कमलनयन उपस्थित रहे। राणा ने कहा कि आपातकाल में अकारण ही कालीन कांग्रेस सरकार ने लाखों लोगों को यातनाएं दी। जेल में बंद रखा और प्रेस की स्वतंत्रता समाप्त कर दी। आंखों का जीने का अधिकार भी समाप्त कर दिया था। कमल नयन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जो लोग आजादी के बड़े-बड़े नारे लगाते हैं, उनके उन्हें आम नागरिक की आजादी खत्म करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। तत्कालीन जनसंघ के नेताओं ने यातना खेलते हुए भी जन जागरण का कार्य जारी रखा। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री अभिषेक पाधा, अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के चेयरमैन रामलोक धनोतिया, मनोहर चौधरी, संजय राणा व आरती राणा और अन्य लोग उपस्थित रहे।
मनोज कुमार। कांगड़ा हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड कर्मचारी यूनिट कांगड़ा के चुनाव माननीय प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह खरवाडा की अध्यक्षता में संंपन्न हुए, जिसमें सर्वसम्मति से आशीष कटोच को प्रधान, विजय कुमार को वरिष्ठ उपप्रधान व पंकज कुमार को सचिव चुना गया। इस माैके पर केंद्रीय कार्यकारणी से वरिष्ठ उपाध्यक्ष कामेश्वर शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनीता कुमारी, नितीश भारद्वाज प्रधान नादौन यूनिट तथा जिला संगठन सचिव गुलशन कुमार, क्षेत्रीय सचिव दिनेश कुमार, अन्य यूनिटों से आये हुए प्रधान तथा सचिव व कार्यकारणी के अन्य सदस्य और समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
स्वैच्छिक संस्थाओं को दिया जाएगा हरसंभव सहयोग फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए आम जनमानस का सहयोग तथा सामूहिक प्रयास जरूरी है। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से स्वैच्छिक संस्थाओं को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। यह उद्गार अतिरिक्त उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने शनिवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में विश्व नशा निषेध दिवस के उपलक्ष्य पर नशा निवारण एवं अवैध तस्करी रोको अभियान का शुभारंभ करते कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य निषेध के लिए 2022 के लिए स्वास्थ्य और मानवीय संकटों मादक द्रव्य चुनौतियों का समाधान थीम निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि नशा निषेध दिवस का मुख्य ध्येय लोगों को नशे से दूर रखना तथा नशा तस्करी पर लगाम कसना है ताकि युवा पीढ़ी का भविष्य उज्जवल हो सके। उन्होंने कहा कि नशा समाज की जड़ों को खोखला कर रहा है वर्तमान परिप्रेक्ष्य में युवाओं को नशे से दूर रखना एक बहुत बड़ी चुनौती है। इसके लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को अपना सहयोग सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए शिक्षकों के साथ साथ अभिभावकों की भूमिका अहम है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा भी बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने के लिए विभिन्न स्तरों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरदर्शन ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी नियमित तौर पर बच्चों की काउंसलिंग की जा रही है। इसके साथ स्कूलों में भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बच्चों के साथ संवाद स्थापित कर नशे जैसी बुराई को खत्म करने के लिए तत्परता के साथ कार्य कर रहे हैं। इससे पहले कार्यक्रम अधिकारी आरके सूद ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए नशा निवारण की दिशा में उठाए गए कदमों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर विभिन्न स्वैच्छिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी नशे जैसी बुराई से युवा पीढ़ी को बचाने के लिए विस्तार से चर्चा की गई। मीडिया प्रतिनिधियों ने भी नशा निवारण के संदेश को आम जनमानस तक पहुंचाने के लिए अपना रचनात्मक सहयोग देने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर रेडक्रास सोसाइटी, महाविद्यालयों, जिला शिक्षा प्रशिक्षण केंद्र के प्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर गूंजन संस्था की ओर से विजय कुमार ने इस कार्यक्रम का संचालन करते हुए नशा निवारण को लेकर भविष्य की कार्य योजना पर भी विस्तार से अपनी बात सबके समक्ष रखी।
समर नेगी। रिकांगपिओ आजादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित राज्य स्तरीय जनजातीय नृत्य एवं शिल्प महोत्सव के समापन समारोह के अवसर पर हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष ने जिला किन्नौर रैड क्राॅस सोसाईटी द्वारा निकाले गए लक्की ड्राॅ के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। लक्की ड्राॅ में प्रथम पुरस्कार (1 सैमसंग एल.ई.डी 32’’) टिकट नम्बर 52078 ने प्राप्त किया, द्वितीय पुरस्कार (1 सैमसंग वाॅशिंग मशीन) टिकट नम्बर 51163 व तृतीय पुरस्कार (5 इलैक्ट्रीक आयरन) टिकट नम्बर 36709, 36917, 14008, 2747 व 2722 ने प्राप्त किया। इसके अलावा लक्की ड्राॅ में चैथा पुरस्कार (10 होट-केस) टिकट नम्बर 44482, 50609, 50610, 24300, 44906, 51019, 44949, 48572, 51076, 15972, 45256 ने हासिल किया। पांचवा पुरस्कार ( 20 टी-सैट) टिकट नंबर 22051, 72506, 14706, 44416, 15622, 15623, 14175, 44286, 14693, 14692, 20598, 51520, 51607, 15335, 15639, 36797, 15871, 36968, 36964 व 36967 ने हासिल किया। अंतिम व छठा पुरस्कार (30 वाॅल क्लाॅक) टिकट नम्बर 50566, 44599, 25196, 44766, 44153, 15367, 52250, 50833, 44781, 15881, 44823, 70200, 36959, 44341, 42133, 52179, 72156, 45561, 70132, 45017, 70058, 70413, 20929, 72789, 14136, 23043, 3090, 20066, 14268, 36771 ने प्राप्त किया। इस अवसर पर उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक, उपमण्डलाधिकारी कल्पा शशांक गुप्ता, मेला अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी निचार बिमला वर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।
अजय सूर्या। रिवालसर रिवालसर मे भारतीय जनता पार्टी बल्ह मंडल द्वारा आज रिवालसर के अंबेडकर भवन मे वर्ष 1975 में कांग्रेस सरकार की तत्कालीन प्रधान मंत्री स्व इंदिरा गांधी द्वारा 25 जून को देश में जो आपात स्थिति लागू की गई थी। देश मे बिना कारण लगाई गई आपात स्थिति के कारण उस समय देश के सभी बड़े नेतायो को रातों रात जेल मे बंद कर दिया गया था और उनके साथ जेल मे अपराधिक कैदियों की तरह व्यवहार किया गया था। ये वो दिन था, जब पूर्व स्व. प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व कांग्रेस ने दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की हत्या कर दी थी। यह शब्द आज बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी के द्वारा आपातकाल के विरोध में आयोजित काला दिवस के अवसर पर रिवालसर में कही। इस अवसर पर आपातकाल के नाम पर देश के महत्वपूर्ण नेता जय प्रकाश नारायण, अटल बिहारी वाजपाई, लाल कृष्ण आडवाणी, शांता कुमार श्यामा शर्मा, सहित जनसंघ के अनेक नेताओं को आपातकाल के विरोध करने पर जबरन जेल में भर दिया गया था। इस कार्यक्रम में आपातकाल के गवाह क्षेत्र के बुजुर्ग मुरलीधर, होशियार चंद व रामदास सहित अन्य लोगों को सम्मानित किया।
अजय सूर्या। मंडी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त अरिंदम चाैधरी ने बताया कि मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा 27 से 29 जून तक मंडी जिला के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा व तूफान की येलो चेतावनी जारी की है। उन्होंने मौसम पुर्वानुमान के अनुसार ग्रीष्म ऋतु के दौरान जिला में होने वाली बारिश व तूफान की आशंका के दृष्टिगत सभी नागरिकों व पर्यटकों से नदी-नालों के किनारे न जाने व अपने घरों में सुरक्षित स्थानों पर रहने का आग्रह किया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि खराब मौसम में अनावश्यक तौर पर घरों से न निकलें, सुरक्षित स्थानों पर रहें और किसी प्रकार का जोखिम न उठाएं। उपायुक्त ने समस्त पंचायत प्रधानों, गैर सरकारी संगठनों, ट्रैकर्स एवं नागरिकों से भी अनुरोध किया है कि वे इस बारे लोगों को जानकारी प्रदान करें, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।उन्होंने आग्रह किया कि किसी भी प्रकार की आपदा घटना की स्थिति में तत्काल जिला आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र के दूरभाष नंबर 01905-226201,202,203,204 अथवा टोल फ्री 1077 नंबर पर सूचित करें।
समूचे क्षेत्र में लोगों को प्रदान की मूलभत सुविधाएं, गरीब असहायों की हरसंभव मदद की मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर हमीरपुर विधानसभा के जाने माने समाजसेवी एवं आगामी चुनावों के मद्देनजर सबसे प्रभावशाली नेता व जिला परिषद उपाध्यक्ष नरेश दर्जी ने अपने विकासशील जनमंच कार्यक्रम को क्षेत्र की 10 ग्राम पंचायतों में पूर्ण कर लिया है। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की दडुही ग्राम पंचायत में आयोजित जनमंच में जिला परिषद उपाध्यक्ष ने कहा कि जब तक वह विधानसभा क्षेत्र की सभी पंचायतों में लोंगों की समस्याओं का निपटारा तथा आम जनता को मूलभूत सुविधाओं से नहीं जोड़ देते उनका यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। दर्जी ने कहा कि हमीरपुर विधनसभा को तमाम नेताओं ने सिर्फ सत्ता का अखाड़ा समझ रहा है, लेकिन सत्ता के नशे चूर इन लोगों को यह समझ आना जरूरी है कि आम जनता आपके वादों और हकीकत को समझने में ज्यादा देर नहीं लगाती है। उन्होंने कहा कि अपने इस जनमंच कार्यक्रम के माध्यम से उन्होंने लोगों के दुखदर्द को समझने और बांटने का प्रयास किया है। जिला परिषद उपाध्यक्ष ने कहा कि अपने इस अभियान के तहत उन्होंने उखली, नारा, पंधेड़, अणु, बफड़ी, अमरोह, पांडवीं, नेरी, दडुही तथा मटाहनी पंचायतों का दौरा पूर्ण कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान उन्होंने लोगों को मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ गरीब व असहायों को हर संभव मदद की है। इतना ही नहीं जिन बच्चों को गरीबी की वजह से पढ़ाई जारी रखने में मुश्किलें पेश आ रही थी। ऐसे बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में भी मदद की है। इस मौके और उन्होंने चयन बोर्ड से मटाहणी गांव के लिए सड़क निर्माण हेतु 3 लाख, दडुही गांव पाइप लाइन बिछाने तथा गांव बरनाड़ में विकास कार्य हेतु 2 लाख रुपए देने की भी घोषणा की देने की। इस मौके पर ग्राम पंचायत प्रधान सहित तमाम सदस्य भी मौजूद रहे।
मनाेज कुमार। दाड़लाघाट नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल धुंदन के 21 एनसीसी कैडेट्स ने जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में आयोजित एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर एटीसी-219 में भाग लिया। विद्यालय के एनसीसी प्रभारी हरेंद्र वर्मा ने बताया कि इस शिविर कैंप के निदेशक कर्नल विक्रमजीत सिंह पनाग और सह संयोजक लेफ्टिनेंट कर्नल विनोद कुमार के मार्गदर्शन में कैडेट्स ने अनुशासन,समर्पण और देश के प्रति समर्पण जैसे एनसीसी के उच्च मूल्यों का आत्मसात किया, जो उनके व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास में भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। विद्यालय की प्रधानाचार्य भीमा वर्मा ने एनसीसी कैडेट्स और एनसीसी प्रभारी हरेंद्र वर्मा को प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर बधाई व शुभकामनाएं दी।
मनाेज कुमार। कांगड़ा प्रदेश सरकार वेतन विसंगतियों को दूर करे अन्यथ कर्मचारियों को वेतन संशोधन का उचित लाभ नहीं मिलेगा। वहीं, अगले वेतनमान संशोधन में हिमाचल का कर्मचारी पंजाब के समकक्ष कर्मचारी से बहुत पीछे रह जाएंगे। यह बात हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्टिसिटी बोर्ड इम्प्लॉइज यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप खरवाड़ा ने आज (शनिवार) काे जारी प्रैस बायन में कही। उन्होंने कहा कि 01-10-2012 से बढ़े हुए वेतन का लाभ उस पद पर दो वर्ष का सेवाकाल पूरे करके प्रदान करने की शर्त गैर कानूनी है। इससे कर्मचारियों को पद्दोन्नति का लाभ से बंचित रखा गया है। बहुत से कर्मचारी इस दो वर्ष की शर्त के बीच ही सेवानिवृत्त हो गए हैं, लेकिन उन्हें बढ़े हुए बेतन के लाभ के बिना ही सेवानिवृत्ति पर घर भेज दिया गया है। उन्होंने पिछले दिनों अखबारों में छपी खबर का खंडन किया, जिसमें दो वर्ष के राइडर को हटाने की बात कही है और कहा इस खबर को तोड़-मरोड़ कर पेश करने से कर्मचारियों में संशय पैदा हो गया है, जबकि दो वर्ष का राइडर ज्यों का त्यों है। सरकार द्वारा पिछले दिनों जारी आदेश से मात्र उन कर्मचारियों को जिनके 2 वर्ष, अधिसूचना की तिथि के बाद हो रहे हैं, को संशोधित वेतनमान को ऑप्ट करने का अवसर प्रदान किया गया है। इससे मात्र उन कर्मचारियों को लाभ होगा, जिनकी विभागों में 2017-18 के बाद नियुक्तियां हुई हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से वेतन संशोधन में चल रही सभी वेतन विसंगतियों को तुरंत दूर कर कर्मचारियों के वेतनमान को पंजाब में समकक्ष कर्मचारियों के बराबर लाने की मांग की है। उन्होंने प्रदेश में कर्मचारियों को पुरानी पेंशन की बहाली व आउटसोर्स कर्मचारियों को स्थाई नीति बनाने की भी मांग की है। उन्होने संसद में लाए जा रहे बिजली संशोधन बिल 2021 का बिरोध किया और इसे उपभोक्ता व कर्मचारी विरोधी बताया। उन्होंने बोर्ड प्रवन्धन से बिजली बोर्ड में वेतनमान से जुड़े सभी मसलों को हल करने की भी मांग की है। उन्होंने यहां यूनियन की कांगड़ा इकाई के सम्मेलन को भी संबोधित किया। इस अवसर पर यूनियन के पदाधिकारी कामेश्वर शर्मा, सुनिता, कपिल कुमार, कुलदीप चंद, विजय समलोटी, पंकज कुमार और आशीष कटोच भी उपस्थित रहे।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर भाजपा मंडल हमीरपुर ने स्व. इंदिरा गांधी की सरकार द्वारा 25 जून, 1975 को लगाए गए आपातकाल को गलत निर्णय बताते हुए काला दिवस के रूप में मनाया। यह जानकारी मंडल मीडिया प्रभारी विक्रमजीत बन्याल ने जारी एक प्रेस बयान में दी। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता और सदर के विधायक नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि 1975 में आपातकाल लगने वाला आज का दिन काला दिन था और तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने आपातकाल लगाकर इतिहास के पन्नों को भी काला करने का काम किया था। आपातकाल में इंदिरा सरकार ने मनमानी करते हुए जनंसघ के बड़े नेताओं को जहां जेल में बंद कर दिया था। वहीं, मीडिया पर लगाम लगाने का काम किया था। इसलिए कांग्रेस देश की जनता की दोषी है। इस कुकृत्य के लिए देश की जनता से कांग्रेसियों को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। इस अवसर पर विधायक नरेंद्र ठाकुर के अलावा हमीरपुर विधानसभा के प्रभारी अनिल कौशल, मंडल अध्यक्ष रमेश शर्मा, नगर परिषद के पार्षद और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मनाेज कुमार। कांगड़ा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सचिव वीरेंद्र चौधरी तथा प्रदेश प्रवक्ता उमेश दत्त ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं, जहां कांग्रेस के भीतर ही उनको अपने ही पार्टी के लोगों से कड़े विरोध का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, वह अपने आप को सुर्खियों में रखने के लिए अनाप-शनाप बयानबाजी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के विरुद्ध कर रहे हैं, जो तथ्य हीन है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी डूबता हुआ जहाज है और कोई भी व्यक्ति कांग्रेस के नेताओं की बातों को ध्यान वह तबज्जों नहीं देता है। इसलिए सनसनी फैलाने और भ्रामक प्रचार करने तथा लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए वह तथ्यहीन बयानबाजी कर रहे हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस केंद्र से प्रदेश स्तर तक भ्रष्ट नेताओं की पार्टी बन चुकी है, जहां उनका राष्ट्रीय नेतृत्व भ्रष्टाचार के संगीन मामलों में कटघरे में खड़ा है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के कई पूर्व कांग्रेसी नेता भ्रष्टाचार में लिप्त रहे हैं। कांग्रेंस आज हिमाचल प्रदेश की जनता कांग्रेस का चाल चरित्र भलि-भांति से पहचानती है और 2022 के चुनावों में एक बार फिर कांग्रेस को भारी हार का सामना करना पड़ेगा। उन्हाेंने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री झूठ बोल नैतिकताहीन बयानबाजी कर प्रदेश की जनता को गुमराह करने की असफल प्रयास कर रहे हैं, जिसमें वह अपनी छवि को धूमिल कर रहे हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री तथ्यहीन व नैतिकताहीन बयानबाजी बंद कर प्रदेश की जनता को गुमराह करना छोड़े अन्यथा भारतीय जनता पार्टी का विरोध सहने के लिए तैयार रहें। वीरेंद्र चौधरी उमेश दत्त ने मुकेश अग्निहोत्री को चेतावनी देते हुए कहा कि वह प्रदेश की जनता से माफी मांगे, अन्यथा भारतीय जनता पार्टी पुरजोर तरीके से उनका विरोध करेगी।
मनाेज शर्मा। कुनिहार बीएल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार के 27 होनहार मेधावी छात्रों को हिमाचल प्रदेश सरकार के सौजन्य से लैपटाप बांटे गए। जानकारी देते हुए विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने बताया की बीएल स्कूल कुनिहार के 27 होनहार मेधावी बच्चों, जिसमें सत्र 2018-19 से कक्षा दसवीं व जमा दो हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड मेरिट में आने वाले 14 छात्र गौरी मित्तल, पारुल राज, स्नेहा, विनोद कुमार, ख़ुशी ठाकुर, मनीष, आयुष ठाकुर, शालिनी, साक्षी, शगुन, श्वेतांग, महिमा संदल, अक्षिता वर्मा, प्रगति ने लैपटॉप प्राप्त किए हैं। साथ ही सत्र 2019-20 कक्षा 10वीं व 12वीं में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड मेरिट में आने वाले 13 छात्रों शगुन सिंह, धृति शर्मा, नैंसी ठाकुर, महक, लक्षिता, भानु प्रिय, सेमेधा, सूर्यांश, अक्षिता, कनिका चौधरी, माधुरी शर्मा, कृतिका शर्मा व दीप्ती को लैप टॉप मिले हैं। विद्यालय अध्यक्ष ने बताया की इन सभी होनहार मेधावी छात्रों को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा उच्च उप-शिक्षा निदेशक सोलन के माध्यम से लैपटॉप वितरित किए गए हैं। लैप टॉप वितरण समारोह राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में आयोजित किया गया, जिसमें डॉ. जगदीश नेगी उच्च उप-शिक्षा निदेशक सोलन, रतन सिंह पाल उपाध्यक्ष भाजपा पार्टी हिमाचल प्रदेश, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने इन सभी बच्चों व उनके अभिभावकों तथा उनके अध्यापकों को भी बधाई दी है। उन्होंने बताया की इस विद्यालय के बच्चे हर वर्ष मेरिट में आकर शिक्षा विभाग से अधिक से अधिक लैपटॉप और छात्रवृति हासिल करते हैं। विद्यालय प्रधानाचार्य पुरशाेतम लाल, अध्यापक अभिभावक संघ के अध्यक्ष रतन तंवर व सभी सदस्यों ने विद्यालय मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा, उप-प्रधानाचार्य किरण लेखा, विद्यालय छात्रवृति प्रभारी निर्मला देवी व समस्त अध्यापक वर्ग ने सभी लैपटॉप प्राप्त करने वाले छात्रों को बधाई दी।
मनोज कुमार। कांगड़ा पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू विकास जन आशीर्वाद यात्रा लेकर महिला मंडलों के घर घर जाकर दस्तक दी और विधायक पेंशन से अपनी महिला मंडलों को दस-दस हजार रुपए के नकद चेक दिए। काकू ने कहा कि मैंने ठाकुर जयराम सरकार से मटौर गवर्नमेंट कॉलेज की बिल्डिंग के लिए 6.50 करोड़ रुपए की मांग की थी। भाजपा सरकार ने पैसे दिए टेंडर हो गया है, काम शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री कांगड़ा आगमन पर शिलान्यास करेंगे पैसा हम लेकर आए हैं। दावा ठोक कर कहते हैं कि इस से पहले भी ठाकुर जयराम सरकार ने कॉलेज की व्यवस्था चलाने के लिए करोड़ों रुपए दिए हैं। कॉलेज के नाम पर जमीन स्थानांतरित करवाकर दी है। उन्होंने कहा कि 40 करोड़ रुपए की स्वच्छ भारत सीवरेज योजना के तहत मुख्य्मंत्री जयराम ठाकुर ने अनसोली, मटौर, कोहला, बीरता, घुरकड़ी, जोगीपुर व हलेड़कला पंचायत को योजना दी है। इसमें 35 गांव जुड़ेंगे कांगड़ा शहर के लिए भी में 25 करोड़ रुपए की सिबरेज योजना लेकर आया था, जो बन कर तैयार है। मुख्यमंत्री जल्द इसका उद्घाटन कर जनता को समर्पित करेंगे। अब 40 करोड़ रुपए की स्वच्छ भारत सीवरेज योजना के तहत 35 गांव के वार्डों को जोड़ेंगे। कॉलेज ग्राउंड मटौर को बनाने के लिए 15 लाख रुपए दिए हैं, जो खेल मैदान पर लगा दिए गए है, ग्राउंड तैयार है, अगर भाजपा हाईकमान ने मौका दिया व आपका जन आशीर्वाद मिल गया, तो मैं अपनी विधायक सैलरी भी जनता को समर्पित कर दूंगा।
विनायक ठाकुर। देहरा पुलिस थाना देहरा के अंतर्गत चिंतपूर्णी में एक निजी होटल के समीप बाईक (एचपी-19ई-8823) बुलेट जो चिंतपुर्णी की तरफ से भरवाईं की ओर जा रहा था तथा दूसरा बाईक (एचपी19B1690) सप्लैंडर ब्लैक जो कि भरवाईं की तरफ से चिंतपूर्णी की ओर जा रहा था। दोनों बाईकाें के सवार अपनी-अपनी साईड छोडकर सड़क के बीचों-बीच अपनी साईड आ रही गाड़ियों को ओवरटेक करते हुए एक-दूसरे से टकरा गए। यह हादसा दोनों बाईक चालकों द्वारा ब्रेक न लगाने व तेज रफ्तार के साथ लापरवाही से गलत दिशा में चलते हुए हुआ है। इस हादसे में बाईक (HP19B -1690) के चालक शशी पुत्र स्व. तिलक राज निवासी समनोली तहसील देहरा जिला कांगड़ा हि.प्र. उसकी माता परवेश कुमारी को अधिक चोट आने के कारण ऊना रैफर कर दिया गया था, जिस पर उपरोक्त दोनों बाईक चालक शशी निवासी समनोली व गितेश कुमार पुत्र संजीव कालिया निवासी गांव छपरोह डाकघर चिंतपुर्णी तहसील अंब जिला ऊना हि. प्र. के पुलिस थाना देहरा में मामला दर्ज किया गया है।मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन द्वारा आज तीन दिवसीय राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेला के अवसर पर मेला स्थल ठोडो मैदान में लोगों को विधिक जानकारी प्रदान करने के लिए स्टाल स्थापित किया गया। स्टाल का विधिवत शुभारंभ हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की न्यायाधीश एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति सबीना ने किया। यह जानकारी ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अंशु चैधरी ने दी। न्यायमूर्ति सबीना ने इस अवसर पर कहा कि मेले में इस स्टाल को स्थापित करने का उद्देश्य जन-जन तक विधिक जानकारी पंहुचाना है, ताकि कोई भी व्यक्ति न्याय से वंचित न रहे। इस स्टॉल के माध्यम से लोगों को विधिक जानकारी प्रदान करने के लिए अधिवक्ताओं एवं पैरा लीगल वालंटियर को नियुक्त किया गया है। यह स्टाल 24 जून से 26 जून, 2022 तक स्थापित रहेगा। इस अवसर पर ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश सोलन वीरेंद्र शर्मा, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश परविंद्र सिंह अरोड़ा, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी गुरमीत कौर, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी अंशु चैधरी, मोबाईल टैªफिक मैजिस्ट्रेट सोलन व सिरमौर गौरव चैधरी, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सोलन चुनौती संगरोली, न्यायिक दंडाधिकारी द्वितीय श्रेणी सोलन वरूण, बार ऐसोसिएशन सोलन के अध्यक्ष मदन कश्यप एवं अन्य सदस्य भी अस अवसर पर उपस्थित रहे।
अजय सूर्या। मंडी (नेरचौक) नेरचौक-कलखर-जाहु सड़क मार्ग पर लुख्वान के पास कोलतार से भरे दो बड़े ट्राले सड़क पर लुढ़कने से यातायात लगभग 10 घंटे तक बाधित रहा, जिसके कारण सरकाघाट, हमीरपुर, ऊना, जालंधर व अमृतसर की ओर आने-जाने वाले यात्रियों व गाड़ी चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रैफिक वाया रिवालसर, लेदा व वाया डहणू मार्ग तो डाइवर्ट कर दिया। बावजूद इसके कुछ वाहन चालक घंटाें लुख्वान में फंसे रहे। जालंधर से सुंदरनगर के लिए कोलतार से भरे बड़े ट्राले गत रात को नेरचौक जाहु सड़क पर लुख्वान के पास दोनों एक किलोमीटर की दूरी पर सड़क की तंगहाली के चलते सड़क से बाहर लुढ़क गए। गनीमत ये रही कि दोनों सड़क हादसों में कोई हताहत नहीं हुआ। दोनों कोलतार से खचाखच भरे ट्राले कोलतार की बड़ी खेप लेकर सुंदरनगर आ रहे थे। ट्राले एक ही फर्म चड्ढा फर्म जालंधर ट्राले (PB08EG4394) व (PB084413) के हैं। लोक निर्माण विभाग द्वारा लुख्वान के पास बने इन ब्लैकस्पॉट को खोलने के लिए कई बार स्थानीय लोग विभाग से गुहार लगा चुके हैं, मगर विभाग के कानों में जूं नही रेंगती। आलम ये है कि इन खतरनाक अंधे मोड़ों व सड़क की तंगहाली के चलते लुख्वान के दो किलोमीटर का सड़क मार्ग पिछले कुछ वर्षाें से सड़क हादसों की सुर्खियां बनी हुई है। इन अंधे व तंगहाल सड़क के मोड़ों पर कई गाड़ियों के सड़क हादसे हो चुके हैं, जिसमें कई लोग अपनी जान से भी हाथ धो चुके हैं। जालंधर से लेह, लद्दाख को पेट्रोल व डीजल की खेप ले जाने वाले तेल के टैंकर अकतर लुख्वान के पास अंधे मोड़ो की वजह से सड़क से लुढ़क जाते हैं। वाहन चालकों व क्षेत्र के लोगों ने उपरोक्त सड़क मार्ग पर वाहनों की भारी आवाजाही को देखते हुए सड़क मार्ग को चौड़ा करने व चिन्हित ब्लैक स्पॉट को खोलने की मांग लोक निर्माण विभाग से की है, ताकि सड़क हादसों को रोका जा सके। जब इसके बारे में सहायक अभियंता नैरचाैक भूपेंद्र कुमार से बात की, तो उन्होंने बताया कि कलखर से नेरचौक रोड़ कि डीपीआर बन कर तैयार हो चुकी है, जिसकी लागत लगभग 24 करोड़ की है। इसके टेंडर लगते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन सोलन की अधिष्ठात्री देवी मां शूलिनी में अपार श्रद्धा एवं विश्वास का प्रतीक तीन दिवसीय राज्य स्तरीय शूलिनी मेला आज सोलन में हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ आरंभ हुआ। मेले में पारंपरिक एवं रंग-बिरंगे परिधानों में सैंकड़ों लोग प्रसिद्ध मां शूलिनी मंदिर में एकत्र हुए और मंगलमयी शोभायात्रा में भाग लिया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने पुरानी कचहरी में मां शूलिनी की सुसज्जित पालकी की प्रदेशवासियों एवं जिलावासियों की ओर से अगुवाई की। उन्होंने पवित्र शोभायात्रा में भी भाग लिया। उन्होंने बघाट शहरी सहकारी बैंकसे मां की पवित्र पालकी पर पुष्प वर्षा की। इस अवसर पर सोलन शहर के विभिन्न स्थानों पर तीन दिनों तक भंडेरे भी आयोजित किए जाते हैं। सांस्कृति कार्यक्रमों के अतिरिक्त बैडमिंटन, वाॅलीबाल, कुश्ती प्रतियोगिताएं मेले के अन्य मुख्य आकर्षण होंगे। नाहन के विधायक डाॅ. राजीव बिंदल, सोलन के विधायक डाॅ. कर्नल धनीराम शांडिल, नगर निगम सोलन की मेयर पूनम ग्रोवर, प्रदेश खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम गुलेरिया, प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड की उपाध्यक्ष रशिमधर सूद, एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी समिति के सदस्य डाॅ. राजेश कश्यप, बघाट बैंक के पूर्व अध्यक्ष पवन गुप्ता, भाजपा तथा भाजयुमो के वरिष्ठ पदाधिकारी, नगर निगम सोलन के उप मेयर राजीव कौड़ा, अन्य पार्षद, उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी, पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त ज़फ़र इकबाल, नगर निगम सोलन के आयुक्त राजीव कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा, उपमण्डलाधिाकरी सोलन विवेक शर्मा, सहायक आयुक्त संजय स्वरूप, मां शूलिनी माता मन्दिर न्यास व शोभा यात्रा समिति के पदाधिकारी, सदस्य, नव युवक संगठन सोलन के अजय बंसल, अन्य पदाधिकारी, मेला समिति के अन्य सदस्य, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में शहरवासी इस अवसर पर उपस्थित थे।
मेरा गांव मेरी सड़क अभियान के तहत होगा चक्का जाम देना होगा भूमि का मुआवजा व स्थापित करने होंगें विस्थापित आलाेक। कुल्लू दिल्ली की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश में भी महा आंदोलन शीघ्र शुरू होगा। इसका ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है और सभी किसान यूनियनों को एकत्र किया जा रहा है। यह बात किसान संघ के राष्ट्रीय नेता राकेश टिकैत ने यहां एपल वैली रिजॉर्ट में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सरकार द्वारा किसानों के साथ किया जा रहा भेदभाव सहन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि यहां पर फोरलेन में भूमि अधिग्रहित हुई है, विद्युत प्रोजेक्टों में भूमि अधिग्रहित हुई है, लेकिन न तो फोरलेन बालों को उचित मुआवजा मिला और न ही प्रोजेक्टों के विस्थापितों को स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी किसानों को एकत्र करके मेरी सड़क मेरा गांव के तहत चक्काजाम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान अपने-अपने गांव में अपनी-अपनी सड़कों में उतर जाएगें। उन्होंने कहा कि हिमाचल के किसानों को उनकी फसलों का भी उचित दाम नहीं मिल पा रहा है और मुनाफाखोरी हो रही है। मुनाफाखोर सस्ते दामों पर उत्पाद खरीद रहे हैं और स्टोर करके आम जनता को मंहगे दामों पर बेचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि एमएसपी लागू होना चाहिए और सरकार को किसानों को मुआवजा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू होनी चाहिए। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि उनका संघ गैर राजनीतिक है और राजनीति के लिए इसमें कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि जो चुनाव लड़ना चाहता है वोह संघ से अलग होकर चुनाव लड़ सकता है और किसान संघ का उससे कोई नाता नहीं होगा। किसान अपनी मर्जी अपने मत का प्रयोग कर सकता है। हमारा उद्देश्य सिर्फ किसानों को न्याय और उचित मूल्य दिलवाना है। किसानों की अर्थ व्यवस्था मजबूत करना है। इसके लिए सरकार को झुकना है ताकि किसानों को लाभ हो सके उन्हें उचित मूल्य मिल सके। किसानों को उनकी भूमि का पूरा मुआवजा मिल सके और विस्थापित किसान स्थापित हो सके। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई लंबी है लेकिन विधानसभा चुनाव से पहले हिमाचल में किसानों का विशाल आंदोलन खड़ा कर दिया जाएगा। इस दौरान उनके साथ हिमाचल प्रदेश किसान संघ के अध्यक्ष हरिंदर सिंह नोटी भी सहित कई किसान नेता मौजूद रहे।
शूलिनी मेला और सियासत... बरसाती मेंढक की तरह होर्डिंग्स में अवतरित हुए नेता -मुख्यमंत्री के न आने से समर्थक भी उठा रहे सवाल -विधायक की अनदेखी से कांग्रेस लाल तीन दिवसीय शूलिनी माता मेले के दौरान श्रद्धा और भक्ति के बीच सियासत भी गरमाई हुई है। स्थानीय विधायक को प्रशासन ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में न अतिथि बनाया न निवेदक के तौर पर उनका नाम लिखा, तो कांग्रेसी लाल हो गए। आम लोग भी इस बात की निन्दा कर रहे है। उधर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मेले के दौरान नही आ रहे है, इसे लेकर न सिर्फ विपक्ष बल्कि भाजपा के लोग भी सवाल उठा रहे है। फेसबुक पर लिखा जा रहा है कि सोलन में भाजपा के त्रिदेव तो मना लिए लेकिन बेहतर होता सीएम माता को मनाने भी आते। दरअसल सोलन में कई बड़ी योजनाओं का काम पूरा नहीं हुआ है। कोठो का इंडोर स्टेडियम हो या शामती बायपास, इनका काम काफी समय से अंतिम चरण में ही है। सरकार के वर्तमान कार्यकाल का अंतिम चरण आ गया लेकिन इन योजनाओं के निर्माण का अंतिम चरण पूरा नही हुआ। अप्रैल 2021 में जब जयराम ठाकुर सोलन मैदान में जनसभा करने आए थे तब ऐलान किया था कि शूलिनी मेले के दौरान शामती बायपास जनता को समर्पित करेंगे। अगला मेला आ गया लेकिन लचर कार्यशेली के चलते मुख्यमंत्री को अब तक इसका मौका नहीं मिला। ऐसे में यदि सीएम आते तो सोलन को क्या देकर जाते। जाहिर इसी के चलते सीएम को अब शूलिनी मेले के बाद सोलन बुलाया जाएगा ताकि लंबे समय से लंबित योजनाओं का उद्घाटन भी हो सके। बाकी चुनावी वर्ष में करोड़ों के शिलान्यास होना तो तय है ही। मेले के दौरान कई विधायक बनने के इच्छुक नेताओं के होर्डिंग भी शहर में लगे है। इनमे से एकाध नेता तो बरसती मेंढक की तरह चुनावी मौसम में एक्टिव हो गए है। ये नेता 2017 तक एक्टिव थे लेकिन टिकट नहीं मिला तो ये भी गायब हो गए। अब चुनावी मौसम में फिर लौट आए है।
अजय सूर्या। मंडी विशेष न्यायाधीश-I मंडी की अदालत ने चरस रखने के अपराध में एक व्यक्ति को चार वर्ष के कठोर कारावास और 40,000 रूपए जुर्माने की सजा सुनाई है। जिला न्यायवादी मंडी, कुलभूषण गौतम ने बताया कि दिनांक 28/11/2015 को तकरीबन 06:15 बजे शाम को अन्वेषण अधिकारी, सहायक उप निरीक्षक, आनंद किशोर चंदेल, पुलिस थाना सदर मंडी, अपनी पुलिस टीम के साथ रेड क्रॉस मेला ग्राउंड IIT गेट के पास गश्त ड्यूटी पर मौजूद था। इसी दौरान एक व्यक्ति पैदल रेड क्रॉस मेला ग्राउंड तरफ से IIT गेट की तरफ आ रहा था, जिसने अपने कंधे में पिठू बैग उठा रखा था। उक्त व्यक्ति पुलिस को देखकर एकदम पीछे की तरफ मुड़कर भागने लगा। उसके इस तरह के व्यवहार से उस पर शक होने पर उसको पुलिस ने कुछ ही दूरी में पकड़ लिया। अन्वेषण अधिकारी द्वारा उक्त व्यक्ति का नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम कप्तान सिंह निवासी गांव व डाकघर बरंडा तहसील नूरपुर जिला कांगड़ा बताया तथा शक के आधार पर उसके उस ब्यक्ति के पिठू बैग की तलाशी ली गई और उसके बैग के अंदर 403 ग्राम चरस बरामद हुई थी, जिस पर कप्तान सिंह के खिलाफ पुलिस थाना सदर, जिला मंडी में अभियोग सख्या 292/2015 दर्ज हुआ था। इस मामले की जांच अन्वेक्षण अधिकारी सहायक उप निरीक्षक, आनंद किशोर चंदेल, पुलिस थाना सदर मंडी ने अमल में लाई थी और छानबीन पूरी होने पर मामले का चालान थाना अधिकारी द्वारा अदालत में दायर किया था। उक्त मामले में अभियोजन पक्ष ने अदालत में 13 गवाहों के ब्यान कलम बंद करवाए थे। इस मामले में सरकार की तरफ से पैरवी कुलभूषण गौतम ने अमल में लाई थी। मामले में अभियोजन एवं बचाव पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने कप्तान सिंह को 403 ग्राम चरस रखने के आपराध में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत चार वर्ष के कठोर कारावास और 40,000 रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने की सूरत में अदालत ने दोषी को छह माह के अतिरिक्त साधारण कारावास की सजा भी सुनाई।
पंकज सिंगटा। धर्मशाला बांग्लादेश की आज़ादी के 50 वर्ष पूरे होने पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित बांग्लादेश लिबरेशन वार कमेटी का सम्मेलन धर्मशाला में पहली जुलाई को होगा। इस सम्मेलन की अध्यक्षता बांग्लादेश लिबरेशन वार कमेटी के अध्यक्ष कैप्टन परवीन दावर करेंगे। तत्पश्चात भूतपूर्व सैनिकों से भी मुलाक़ात करेंगे। इस प्रकार के कार्यक्रम पूरे देश में लगातार चल रहे हैं। यह भारत के लिए गर्व की बात है। बांग्लादेश की आज़ादी में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और भारतीय सेना के अदम्य साहस ने बांग्लादेश को एक अलग देश का दर्जा दिलाया। इसी उपलक्ष्य पर धर्मशाला कांग्रेस कमेटी इस कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है। इससे पूर्व कैप्टन प्रवीण दावर पालमपुर में भी भूतपूर्व सैनिकों के साथ मुलाक़ात करेंगे। उनके साथ इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सुधीर शर्मा एवं ज़िला के अन्य नेतागण भी मोजूद रहेंगे।
विनायक ठाकुर।देहरा भारतीय डाक विभाग ढाई आखर प्रतियोगिता के अंतर्गत '2047 में भारत के लिए दृष्टिकोण' शीर्षक पर प्रतियोगिता करवाने जा रहा है। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चार प्रकार की प्रतियोगिता करवाई जाएगी, जिसमें 18 वर्ष से ऊपर की आयु वालों के लिए अलग व 18 वर्ष से नीचे की आयु के लिए अलग प्रतियोगिता करवाई जाएगी। हर प्रकार की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विजेता को 25,000/- रुपए, दूसरे स्थान विजेता को 10,000/- रुपये व तीसरे स्थान विजेता को 5,000/- रुपए ईनाम में दिया जाएगा। इसी प्रकार राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता विजेता को 50,000/- रुपए, दूसरे स्थान विजेता को 25,000/- रुपए व तीसरे स्थान विजेता को 10,000/- रुपए ईनाम में दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता में हिन्दी, अंग्रेजी अथवा स्थानीय भाषा में पत्र लिख लिख सकते है। यह पत्र आपको चीफ़ पोस्ट मास्टर जनरल, परिमंडलीय कार्यालय, हिमाचल प्रदेश 171009 के नाम नजदीकी डाक घर के माध्यम से भेज सकते हैं। इस प्रतियोगिता में वयस्क, विद्यार्थी स्वंय व स्कूल के माध्यम से भाग ले सकते हैं। यह प्रतियोगिता 01 जुलाई से 31 अक्तूबर के बीच करवाई जा रही है। अधिक जानकारी के लिए आप स्वंय व स्कूल अपने नजदीकी डाक घर व डाक अधीक्षक कार्यालय, देहरा मंडल, देहरा 177101 के दूरभाष नंबर 01970-233148 व 01970-233946 पर संपर्क कर सकते हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन अटल शिक्षा कुंञ्ज, कालूझिंडा स्थित आईईसी यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट द्वारा बहु-विषयक दृष्टिकोण पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया गया। इसमें कई अंतरराष्ट्रीय प्रसिद्ध संस्थानों और विश्वविद्यालयों के प्रमुख शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और छात्रों ने भाग लिया। इस सम्मेलन को आईईईई चंडीगढ़ सबसेक्शन, ग्रेट अलायंस फाउंडेशन इंडिया और वीग्रो एलएलपी के सहयोग से आयोजित किया, जिसका मुख्य उद्देश्य छात्रों में शोध का निरंतर विकास और शोधकर्ताओं के अनुभवों और शोध परिणामों का आदान-प्रदान करने के लिए शिक्षकों, शोधकर्ताओं और छात्रों को एक साथ लाना था। इस सम्मेलन में कुल 203 प्रतिभागियों और वक्ताओं ने भाग लिया और 100 से अधिक शोध पत्र प्राप्त हुए। आईईसी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) शमीम अहमद ने अपने संदेश में प्रतिभागियों, शिक्षाविदों और उद्योग जगत के लोगों को उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए धन्यवाद दिया और आयोजन समिति के सदस्यों को इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इस सम्मेलन में डॉ० इंद्रप्रीत कौर आईईईई इम्पैक्ट क्रिएटर,चंडीगढ़ सब-सेक्शन, डॉ. दानिश इकबाल रैना बी स बी ग विश्वविद्यालय, जम्मू, डॉ. आशू खोसला मुख्य शिक्षा अधिकारी, शूलिनी विश्वविद्यालय, डॉ. बबीत गुप्ता, डिप्टी डायरेक्टर रिसर्च, सिटी यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ अजमान, दुबई, रजनीश रत्ना, एसोसिएट प्रोफेसर, रॉयल यूनिवर्सिटी ऑफ भूटान, डॉ. मोहनाद, खेलितान मलेशिया व डॉ. जुझार सिंह प्रोफेसर माता गुजरी कॉलेज सहित अनेक विद्वान उपस्थित रहे।
कहा, जल्द मिलेगी खैरा अस्पातल को एम्बुलेंस नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर राजकीय उच्च विद्यालय (वाए दा पट्ट) खैरा में आज बास्टेकवाबॉल काेर्ट का शुभ आरंभ किया, जो 2019 में विधायक ने ही इसकाे बनाने का स्कूल में वादा किया था। इस कार्यक्रम में जयसिंहपुर के विधायक रविंद धीमान बतौर मुख्याथिति मौजूद रहे। विधायक ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा योजनाओं के बारे में बताया। इन्होंने आज पंचायत में बने हाल और साथ में बनी बनी पुलिया का उद्घाटन भी किया। विधायक ने कहा कि खैरा अस्पातल को जल्द ही एम्बुलेंस दी जाएगी, ताकि यहां के आस पास के गावों इस सुविधा का लाभ मिल सके। राजकीय उच्च विद्यालय खैरा के स्कूल के बच्चों के संस्कृतिक कार्यकर्म भी प्रस्तुत भी किए। जिन्हें देख कर सब तालियां बजाने को मजबूर हो गए बच्चों की 'ऐ देश मेरे आवाद रहे तू' के गाने को देख सब भावुक हो गए, जिसे देख कर विधायक ने अपनी ऐछिक निधि से 21000 रुपए दिए। वहीं, इस समारोह के देखते हुए स्कूल के स्टाफ की भी प्रशंसा की। इस अवसर पर वीडियो भेडू महादेव सिकंदर, प्रिंसिपल जालग विजय कुमार अवस्थी, हनुमत प्रसाद जॉन प्रभारी, विनोद कुमार प्रधान, देया प्रसाद, वीडीसी निधि राणा, हरवंस राणा व मनोज व्यास के साथ अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
जेल में रहे सत्याग्रहियों को मंडल और जिला में करेंगे सम्मानित भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील घर में जलाएं 5 दीपक ममता भनोट। ऊना भारतीय जनता पार्टी के सचिव व कार्यक्रम संयोजक तिलक राज व प्रदेश सह मीडिया प्रभारी व सह संयोजक सुमीत शर्मा ने यहाँ मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में 25 जून को इतिहास का काला दिवस करा दिया है। उन्होंने बताया कि 25 जून को आपातकाल का काला दिवस उस समय की इंदिरा गांधी और कांग्रेस की सरकार की तानाशाही, परिवारवाद, सत्ता प्रेम और अवसरवादी सोच और नीतियों के विरोध में लगातार गत 45 वर्षों से मनाया जाता है।तिलक राज व सुमीत ने बताया कि इस आपातकाल के लिए देश की जनता कांग्रेस को कभी भी माफ नहीं करेगी और इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी ने इंदिरा गांधी और कांग्रेस की उस वक़्त की दमनकारी, तानाशाही, सत्ता प्रेम और अवसरवादी सोच नीतियों को जन तक पहुंचाने के मण्डल, जिलों सहित पूरे प्रदेश के अंदर आपातकाल को काला दिवस मनाने का कार्यक्रम के आयोजन करने जा रही है और आपातकाल के समय जेल में रहे सत्याग्रहियों को 25 जून के दिन अपने अपने मंडल और जिला स्तर पर सम्मानित करने का काम करेगी और भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्त्ता अपने घर में इस काले दिन के दागों को भुलाने के लिए 5 दीपक जलाने का काम अपने घरों में करेंगे। उन्होंने बताया कि 25 जून 1975 को देश के आमजन के अधिकारों को उस वक़्त की इंदिरा सरकार ने दमन कर दिया था।इस लिए आपातकाल को देश के अंदर काला दिवस के रूप में मनाया जाता है। यही नहीं भारतीय जनता पार्टी के बहुत से वरिष्ठ नेता जिन्होंने उस वक्त की इंदिरा सरकार की नीतियों के विरोध में आवाज उठाई थी जिसमे जयप्रकाश नारायण, अटल बिहारी वाजपयी और लालकृष्ण आडवाणी जैसे सरीखे नेताओं को भी रातों-रात सलाखों के पीछे पहुंचाया गया था।वहीं हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, महिला नेता श्यामा शर्मा, पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा के साथ-साथ महेंद्र सोफ्त और स्वर्गीय जगत सिंह नेगी को भी सरकार के जुल्मों के खिलाफ आवाज उठाने के चलते अन्य जनसंघ नेताओं के संग जेल में भेज दिया गया था।
मिनाक्षी साेनी। हमीरपुर अपनी तरफ से कोई काम करना नहीं और जब कोई काम हो रहा हो उस पर टिप्पणी करना सुजानपुर विधायक की पुरानी आदत है और यह आदत उनकी छूटने वाली भी नहीं है। यह बात सुजानपुर भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने विधायक के बयान पर पलटवार करते हुए कही है। विनोद ठाकुर ने कहा कि विधायक अपनी राजनीति रोटियां सेकने में माहिर हैं और कोई भी मौका हो उस पर वे राजनीति करना नहीं छोड़ते। बात विकास की हो या फिर क्षेत्र के उत्थान की या फिर सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के जनता के हितों की हर काम में अड़चनें डालना उनकी पुरानी आदत है। उन्होंने विधायक राजेंद्र राणा को नेशनल हाई-वे के मामले पर दिए गए बयान पर याद दिलाते कहा कि विधायक राजेंद्र राणा आज टोनी देवी के दुकानदारों के हितों की बात कर रहे हैं कि नेशनल हाईवे पहाड़ी को काटकर बनना चाहिए, लेकिन राजेंद्र राणा शायद यह बात भूल रहे हैं कि 5 वर्ष पहले उनकी कांग्रेस सरकार थी और जिस तरह से वह लगातार बोलते आए हैं कि उस समय के मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह से जो कुछ मांगता था, जो कुछ बोलता था वह पूरा कर देते थे, तो उन्होंने नेशनल हाई-वे के इस मुद्दे को उस समय क्यों नहीं उठाया। उस समय दुकानदारों के हितों की बात क्यों नहीं की। नेशनल हाई-वे उस समय बनवा देते उस समय पहाड़ी कटवा देते, लेकिन उस समय तो केवल आपको राजनीति करनी थी, तब आपको दुकानदारों के हितों की कहां चिंता थी। वर्तमान में जो हाईवे बन रहा है, वह लोगों के हितों को देखते हुए ही बनाया जा रहा है और लोगों का कम से कम नुकसान हो इस बात का भी पूरा ध्यान केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार रख रही है, लेकिन विधायक राजनीति करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते एक तरफ तो वह कहते हैं। कुछ हुआ नहीं और जब कुछ होता है, तो उसमें बे टिप्पणी करना शुरू कर देते हैं। उन्हाेंने कहा कि जो विकास हो रहा है, विधायक उस पर राजनीति न करें, जो विकास हो रहा है, उसको पचाने और सहन करने की कोशिश करें।
विनायक ठाकुर । जसवां परागपुर हिमाचल राजकीय संस्कृत शिक्षक परिषद के चुनावों की प्रक्रिया में शुक्रवार को ऑनलाइन माध्यम से डाडासीबा शिक्षा खंड की चुनाव प्रक्रिया निर्वाचनाधिकारी रविंद्र शर्मा सेवानिवृत्त शास्त्री राजकीय उच्च विद्यालय नंदपुर एवं पर्यवेक्षक अशोक शर्मा सेवानिवृत्त संस्कृत प्रवक्ता की उपस्थिति में संपन्न की गई। इस अवसर पर पूरे खंड से लगभग 15 शास्त्री शिक्षकों ने भाग लिया तथा सर्वसम्मति से कुलदीप चंद्र शास्त्री राजकीय माध्यमिक विद्यालय अप्पर नारी को अध्यक्ष चुना गया। इसी अवसर पर प्रागपुर से डॉ.अतुलदत्त को महासचिव, घाटी विलवां से दीपक शर्मा को वित्तसचिव, प्रागपुर से अमन ठाकुर को उपाध्यक्ष, अमरोह से आशुतोष शर्मा को संगठन मन्त्री, घमरूर से अशोक शर्मा को प्रवक्ता, वस्सी से राजकुमार को प्रवक्ता, अशोक शर्मा को संरक्षक चुना गया। इस बारे में प्रदेश के आईटी संयोजक डॉ.अमन दीप शर्मा ने बताया कि चुनावों की प्रक्रिया पूरे प्रदेश में चल रही है तथा जुलाई माह में राज्य के चुनाव होना तय है।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांगल में दो दिवसीय खेल उत्सव का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान उर्मिला देवी ने किया, जबकि समापन पंचायत उपप्रधान सीताराम द्वारा किया गया। इस मौके पर खेल उत्सव में अंतर सदन कबड्डी व वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वरिष्ठ छात्र वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता कल्पना सदन, वरिष्ठ छात्रा कबड्डी में कलाम सदन, वरिष्ठ कबड्डी में रमन सदन, कनिष्ठ वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कलाम सदन, कनिष्ठ कबड्डी कलाम सदन विजेता रही, जबकि कलाम सदन ओवरआल विजेता रहा। इस अवसर पर सभी लोगों ने अपनी भागीदारी के साथ बच्चों का उत्साहवर्धन किया। समाजसेवी दीतू राम ठाकुर ने आए सभी लोगों के लिए जलपान का आयोजन किया। प्रधान उर्मिला देवी, उपप्रधान सीताराम ने 5100 रुपए, दीतु राम, धर्माराम ने 1100 व एसएमसी प्रधान राकेश द्वारा 2100 रूपए की धनराशि विद्यालय के विकास हेतु दान की गई। इस माैके पर प्रधानाचार्य सुरेंद्र शर्मा द्वारा सभी का आभार व्यक्त करते हुए खेल को जीवन में महत्व के रूप में बताया गया। इस अवसर पर उर्मिला देवी, सीता राम, राकेश चौहान, सुरेंद्र शर्मा व योग प्रशिक्षक रोहित सहित अन्य मौजूद रहे।
अजय सूर्या। मंडी राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिवालसर के छात्रों की चल रही अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घाष्णु स्कूल में संपन्न हुई। इसमें बल्ह एसडीएम स्मृतिका नेगी बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रही। इस अंडर-19 छात्र वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता में रिवालसर स्कूल के छात्रों अपने स्कूल का नाम चमकाया है। इसमें वैडमिंटन में रनर अप रहकर दूसरा स्थान हासिल कर सिल्ड अपने नाम की। वहीं, चैस प्रतियोगिता में आदित्य ने प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस अवसर मुख्यातिथि ने विजेता टीमों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने सभी स्कूलों से आए बच्चों को संबाेधित करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का अहम हिस्सा है, जो कि हमारे शरीर को तंदरुस्त और फिट रखता है। उन्होंने सभी विजेता टीमों को उनकी जीत कि बधाई दी और जो जीत न सके उन्हें और कड़ी मेहनत करने को कहा। इस अवसर पर प्रतियोगिता में आए सभी स्कूलों के अध्यापक, अभिभावक और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विनायक ठाकुर।देहरा केंद्रीय विद्यालय नलेटी में शुक्रवार को रूट्स-टू-रुट एनजीओ द्वारा कत्थक नृत्य वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लखनऊ घराने के नर्तक पार्थ मंडल तथा तबला वादक अमरनाथ पधारे थे। पार्थ मंडल कत्थक नृत्य के मूलभूत ज्ञान और कत्थक नृत्य की कुछ झलकियां प्रस्तुत की। पार्थ मंडल कहा कि नृत्य भी एक तरह से योग ही है। इसमें शरीर व मन- मस्तिष्क एक साथ जुड़ जाता है। उन्होंने बिरजू महाराज द्वारा रचित 'कृष्ण छवि' पर नृत्य प्रस्तुत किया, जो बड़ा ही मनमोहक था। अमरनाथ ने तबले को विविध रूपों में बजाकर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय प्रांगण करतल ध्वनियों से गूंज उठा। विद्यालय बच्चों को कत्थक नृत्य का अभ्यास तथा सुर के साथ तबला बजाने का अभ्यास करवाया गया। विद्यालय प्राचार्या स्वाति अग्रवाल ने कहा कि हम रूट्स-टूृ-रुट के आभारी है, जिनके माध्यम से इतना सुंदर कार्यक्रम विद्यालय में प्रस्तुत किया गया। इस तरह के कार्यक्रम के द्वारा हमारे बच्चों को भारतीय संस्कृति को जानने व प्रत्यक्ष रूप से देखने और समझने का मौका मिलता है। बच्चों को क्लासिक नृत्य अवश्य सीखना चाहिए। इसमें बच्चे अपना भविष्य भी संवार सकते हैं।
कपिल शर्मा । सिरमौर जिला सिरमौर मंडल श्रीरेणुकाजी के विकास खड़ सगड़ाह के आदर्श वर्षीय विद्यालय पाठशाला संगड़ाह के पर्यटन विषय के छात्रों द्वारा गुरुवार को मुख्य बाजार में सर्वेक्षण किया गया। इस दौरान स्थानीय दुकानदारों व आम लोग द्वारा छात्रों को यहां मौजूद वाराहावतार मंदिर तक की सड़क बनाने, पर्यटकों के लिए पार्क चालू करने व सड़कों की हालत मे सुधार संबधी राय दी गई, जिसके आधार पर छात्रों ने रिपोर्ट तैयार की। स्कूल के Tourism व Security Teacher ऋषभ शर्मा व ओम प्रकाश भी छात्रों के साथ मौजूद रहे। गौरतलब है कि, ब्राह्ावतार मंदिर के लिए जंहा मंडोली Limestone Mine से केवल 2 किलोमिटर के करीब सड़क बननी है। वहीं, वर्ष 2019 से लंबित करीब 27 लाख के किन्नरी देवी पार्क (Kinkri Devi Park) के निर्माण मे धांधली संबधी शिकायतों के चलते विभाग के संबंधित अधिकारियों के अनुसार अंतिम अदायगी (Final Payment) नहीं की गई है।
विनायक ठाकुर। देहरा केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय वेदव्यास परिसर बलाहर में आयोजित दस दिवसीय योग कार्यशाला के समापन कार्यक्रम में देहरा उपमंडल के डीएसपी अंकित शर्मा की मुख्यातिथी के रूप में गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिसर के निदेशक प्रो. मदन मोहन पाठक द्वारा की गई। योग कार्यशाला के अंतर्गत आयोजित योग प्रतियोगिता में स्थानीय विभिन्न विद्यालय के छात्रों ने भाग लिया, जिसमें निर्धारित पुरस्कार राशि विजेताओं को देहरा उपमंडल के डीएसपी अंकित शर्मा तथा परिसर के निदेशक प्रो. मदन मोहन पाठक द्वारा प्रदान की गई। अंकित शर्मा ने अपने संबोधन में परिसर के छात्रों को योग के महत्त्व पर जागरुक किया। उन्होंने कहा कि संस्कृत के छात्र इसमें अधिक निपुण होते हैं। अतः समाज के लिए उनका दायित्व कहीं ज्यादा अधिक है। परिसर के किसी भी छात्र-छात्रा को पुलिस से संबंधित कोई काम हो तो वे उनको अपना बड़ा भाई समझ कर कभी भी देहरा आ सकते हैं। परिसर निदेशक द्वारा अध्यक्षीय उद्बोधन में सभी को 'करो योग रहो निरोग' की ओर प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में परिसर के समस्त शिक्षकों सहित परिसर के समस्त अन्य कर्मचारी व छात्र छात्राएं भी उपस्थित रहे।
चंगरधार क्षेत्र में कॉलेज और सरकारी आईटीआई न होने से लोगों मे आक्रोश नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चंगरधार क्षेत्र में गांव भुआणा तथा तिनबड़ के मध्य एक कॉलेज की स्थापना के समर्थन में 26 जून को प्रातः 10 बजे, तिनबड़ चौक पर विशाल जन आक्रोश प्रदर्शन किया जाएगा। भारत आज अपनी आजादी की हीरक जयंती मनाने जा रहा है।, परंतु यह बहुत ही खेद का विषय है कि जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चंगरधार क्षेत्र के निवासियों के बच्चों एवं बच्चियों की उच्च शिक्षा के बारे में आजादी के 75 वर्षों के बाद भी किसी भी सरकार ने नहीं सोचा, जिसके कारण इस चंगरधार क्षेत्र की हजारों बच्चियां उच्च शिक्षा से वंचित रह गईं। यदि उन्हें उनके निवास के समीप ही उच्च शिक्षा के लिए एक कॉलेज होता, तो शायद इन हज़ारों बच्चियों में से कई बच्चियों आज उच्च शिक्षा ग्रहण करके देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहीं होतीं। इस चंगरधार क्षेत्र से निकटतम कॉलेज की दूरी 35 से 40 किलोमीटर है। इस लिए कई बच्चियों के माता -पिता अपनी बच्चियों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें अकेले जाने की अनुमति प्रदान नहीं करते।पेंशनर्स एंड रिटायर्ड पर्सनल वेलफेयर एसोसिएशन वर्ष 2019 से लगातार सरकार से इस संबंध में संपर्क साधने का प्रयास कर रही है। वहीं, 29 जून काे मुख्यमंत्री को व्यक्तिगत रूप में हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में आयोजित जन सभा में मांग पत्र सौंपा गया, परंतु हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा कॉलेज की स्थापना की मांग पर कुछ नहीं कहा गया। ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार मूक दर्शक बनी हुई है। अतः अब क्षेत्र की जनता के पास कॉलेज की स्थापना की अपनी मांग के समर्थन में आंदोलन के अतिरिक्त कोई उपाय नहीं बचा है।
युवाओं को सेहतमंद बनाने और नशा मुक्त हिमाचल बनाने की ओर यह एक प्रबल कदम फर्स्ट वर्डिक्ट। नादाैन नादौन में ओज़ल फिटनेस और ठुकराल फाउंडेशन की ओर से आने वाले रविवार, 26 जून को नादौन के ख़रीडी मैदान में युवाओं के लिए फ़िटनेस फेस्टिवल का आयोजन करवाया जा रहा है। इस फेस्टिवल में मैक्सिमम पुशअप चुनौती, बरपीज चुनौती, हैमर होल्ड, वाल सिट जैसी कई इंटेंस फिटनेस चुनौतियों की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी और सभी नौजवान इसमें निःशुल्क भाग ले सकेंगे। इस इवेंट के बारे में बताते हुए ओजल फिटनेस के डायरेक्टर विनोद कुमार ने कहा कि इस इवेंट का उद्देश्य हिमाचल के युवाओं को स्वस्थ रहने का संदेश देने और उन्हें नशा मुक्त हिमाचल जैसे गंभीर मुद्दे के ऊपर जागरूक करना है। इस इवेंट के दौरान नौजवानों को इंटेंस फ़िटनेस चुनौतियों से परखा जाएगा और जीतने वालों को नकद इनाम और मैडल से नवाज़ा जाएगा। यह इवेंट ठुकराल फाउंडेशन और ओज़ल फ़िटनेस की साँझी पहल है। मेरा नादौन के सभी युवाओं से अनुरोध है कि इवेंट में उपस्थित रहे और भाग जरूर लें। इस इवेंट के प्रमुख महमान नादौन में नियमित समाज सेवा का काम करते रहने वाले ठुकराल फाउंडेशन के फाउंडर शैंकी ठुकराल जी होंगे, प्रिंस गर्ग इवेंट के ऐंकर रहेंगे और गोजरी फेम इशांत भारद्वाज अपने गायन का प्रदर्शन करेंगे।
आलाेक। कुल्लू पर्यटन नगरी मनाली में होटल कारोबारी ने पत्नी के अवैध रिश्ते से दुःखी होकर उसके आशिक की हत्या कर दी और स्वयं को भी गोली से उड़ाया। पति ने अपनी पत्नी को भी गोली मारी है, लेकिन उसकी बाजू में गोली लगी है। पर्यटन नगरी मनाली में हुए गोलीकांड में दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने माैके में पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मनाली के शुरू गांव के एक निजी होटल में पार्टी का आयोजन किया गया था। पार्टी खत्म होने के बाद सुबह के समय होटल के भीतर गोली चलने की आवाज आई। होटल कर्मचारी आवाज सुनकर कमरे की ओर भागे। कमरे में पहुंचकर देखा, तो दो लोगों को गोली लगी थी, जबकि एक घायल अवस्था में पड़ी थी। होटल संचालक ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही मनाली पुलिस ने डीएसपी हेम राज वर्मा की अध्यक्षता में जांच शुरू कर दी है। एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा भी मौके पर पहुंचे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला बीते कुछ दिनों से लगातार जुब्बल-हाटकोटी रोड पर हादसों पर हादसे देखने को मिल रहे पिछले कल भी एक हादसा सामने आया था और आज भी जुब्बल दोषी के समीप एक बड़ा हादसा पेश आया, राशन से भरा ट्रक (HP 640 381) दुर्घटनाग्रस्त हाे गया। बताया जा रहा कि हादसे का कारण ब्रेक फेल होना है। मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। वहीं, बताया जा रहा है कि चालक को मामूली चोट आई हैं।
नशे के खिलाफ कुल्लू पुलिस की जंग आलाेक। कुल्लू कुल्लू जिला की पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम को और तेज कर दिया है। पुलिस स्टेशन मनाली के अंतर्गत एक रात में ND&PS Act के अतंर्गत दो मामले दर्ज किये हैं। जिनमें से एक मामला बाहंग में पुर्ण चंद (22) पुत्र औछू राम निवासी गांव व डाकघर कथोग तहसील पधर जिला मंडी से 75 ग्राम चरस बरामद की है, जबकि दूसरा मामला HRTC वोल्वो बस स्टैंड मनाली में चाय की दुकान से रुमा (28) पुत्री लाल चंद गांव बैंची डाकघर राईसन तहसील कुल्लू से 101 ग्राम चरस बरामद की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना मनाली में ND&PS Act के अंतर्गत अभियोग दर्ज किए गए हैं। आगामी कानूनी प्रकिया जारी है।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर भाजपा मंडल हमीरपुर ने आज जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 69वीं पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया। जम्मू कश्मीर को भारतीय संविधान के दायरे में लाने और एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान (झंडा) के विरोध में सबसे पहले आवाज उठाने वाले भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक प्रखर विचारक थे। उनका यह स्वप्न स्वतंत्रता प्राप्ति के 70 वर्ष बाद तब पूरा हुआ, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने अगस्त, 2019 में संसद में संविधान के अनुच्छेद 370 एवं 35-ए को समाप्त करने का बिल पारित कराया। विशेष राज्य का दर्जा, अलग संविधान, देश के अन्य प्रदेशों के नागरिकों के जम्मू कश्मीर में प्रवेश के लिए परमिट की आवश्यकता जैसी जिन शतरे और नियमों के साथ जम्मू-कश्मीर को भारत में शामिल किया गया था। डॉ. मुखर्जी प्रारंभ से ही उसके विरोध में थे। उन्होंने इसके लिए बाकायदा जम्मू-कश्मीर जाकर विरोध दर्ज कराना चाहा, लेकिन रहस्यमय परिस्थितियों में 23 जून, 1953 को उनकी मृत्यु हो गई। डॉ. मुखर्जी को जम्मू-कश्मीर एवं देश की अखंडता के लिए बलिदान देने वाले पहले व्यक्ति के रूप में जाना गया। इसलिए उनकी पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाता है। डॉ. मुखर्जी ने जम्मू कश्मीर को लेकर अपने विचारों पर कभी समझौता नहीं किया और प्रजा परिषद पार्टी के बुलावे पर अगस्त, 1952 में जम्मू में एक सभा में शामिल हुए और ‘एक देश में दो विधान दो प्रधान नहीं चलेंगे, नहीं चलेंगे’ का नारा दिया। उनकी राजनीतिक यात्रा कलकत्ता विविद्यालय क्षेत्र से 1929 में विधान परिषद से प्रारंभ हुई। बंगाल के हितों की रक्षा के लिए वे फजलुल सरकार में वित्त मंत्री रहे। भारत सरकार के उद्योग मंत्री रहते हुए वे 6 अप्रैल,1948 को उद्योग नीति लाए। तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की विभाजन के समय पाकिस्तान एवं पूर्वी पाकिस्तान पर विफल नीति के विरोध में उद्योग मंत्री पद से त्यागपत्र देकर वे भारत में आए लाखों शरणार्थियों की सेवा में जुट गए। कांग्रेस के राष्ट्रवादी विकल्प की आवश्यकता महसूसते हुए उन्होंने भारतीय जनसंघ की स्थापना में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉ. मुखर्जी जनसंघ के प्रथम अध्यक्ष बने। प्रथम लोक सभा चुनाव में दक्षिण कलकत्ता से सांसद चुने गए। 1934 से 1938 तक कलकत्ता विविद्यालय के सबसे युवा कुलपति होने का श्रेय भी उनके नाम है। इस अवसर पर हमीरपुर विधानसभा के विधायक नरेंद्र ठाकुर, कांगड़ा कृषि अग्रिकल्चरल एवं रूरल डिवेलपमेंट बैंक के चेयरमैन कमल नयन शर्मा, मंडल अध्यक्ष रमेश शर्मा, भाजपा मंडल महामंत्री सुरेश सोनी, राजेश गौतम और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. राजा वीरभद्र सिंह की जन्म जयंती के उपलक्ष पर परिधि गृह में सामूहिक रूप से पुष्पांजलि अर्पित की। उनको याद करते हुए ब्लॉक कांग्रेस भोरंज की ओर से सिविल अस्पताल में फल वितरित किए गए। इस दौरान कामगार कर्मचारी कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव राणा ने जारी प्रेस वार्ता में कहा कि राजा वीरभद्र सिंह हमेशा हिमाचल की जनता के दिलों में रहेंगे, जिस तरह से उन्होंने बतौर मुख्यमंत्री हिमाचल के जन-जन का विकास किया। पहाड़ी राज्य होने पर भी मूलभूत सुविधाओं को मोहेया करवाया वह अस्मरणीय है। राणा ने यह भी कहा कि हमीरपुर के समस्त विकास में सिर्फ और सिर्फ राजा वीरभद्र सिंह व कांग्रेस पार्टी ने करवाया। वहीं, राजीव राणा ने कहा कि राजा वीरभद्र सिंह के द्वारा किये कार्यों को जन जन तक पहुंचाएंगे। यह कार्यक्रम अध्यक्ष विजय बन्याल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता प्रेम कौशल, पूर्व प्रत्याशी रमेश डोगरा, कामगार, कांग्रेस जिला महासचिव अंकुश सैनी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गोल्डी, अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष डॉ दीप चंद, पंचायती राज से राज कुमार व ब्लॉक अध्यक्ष पवन कुमार आदि पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
ब्लॉक ज्वाली ने की जिला स्तरीय पेंशन संकल्प रैली के लिए समीक्षा बैठक राजेश कतनाेरिया। जवाली न्यू पेंशन कर्मचारी महासंघ (हि.प्र.) ब्लॉक ज्वाली की मीटिंग आज अध्यक्ष अनिल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई गई। इसमें जवाली खंड की समस्त कार्यकारिणी व विभिन्न विभागों से आए न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के सदस्यों ने भाग लिया। इस मीटिंग में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 26 जून को सभी विभागों के कर्मचारी जिला मुख्यालय में होने वाली पेंशन संकल्प रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेंगे। महासंघ ने सरकार के समक्ष यह मांग रखी कि हिमाचल प्रदेश सरकार विधानसभा के आगामी मानसून सत्र से पहले प्रदेश में पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली बारे कर्मचारियों के हित में निर्णय ले। न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ को आशा है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली के मद्देनजर कर्मचारी हित में कोई ठोस निर्णय लेंगे, जिससे की पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली का मार्ग जल्द प्रशस्त होगा। ब्लॉक अध्यक्ष जवाली अनिल शर्मा ने कहा की न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी संगठन लंबे अरसे से ओपीएस की बहाली के लिए शांतिपूर्ण तरीके से संघर्षरत है और ऐसे में आशान्वित है कि मुख्यमंत्री इस पर कर्मचारी हित में अति शीघ्र निर्णय लेकर न्यू पेंशन स्कीम के अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों को पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली द्वारा राहत प्रदान करेंगे। आज की बैठक में एनपीएसईए जिला कांगड़ा उपाध्यक्ष डॉ विकास नंदा, ब्लॉक महासचिब अनिल कुमार, कोषाध्यक्ष जीत कुमार, इंद्रजीत, मुख्तयार सिंह और कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
इंदु बाला काे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरमाड़ की कमान राजेश कतनौरिया। जवाली विधानसभा क्षेत्र के तहत पीएचसी भरमाड़ में आज (गुरुवार काे) आशा कार्याकर्ताओं की बैठक हिमाचल प्रदेश आशा कार्यकर्ता संघ की पूर्व अध्यक्ष सुमना देवी की अध्यक्षता में भरमाड़ के प्राचीन शिव मंदिर शिबोथान में संपन्न हुई। जिसमें ब्लॉक नगरोटा सूरियां की उपाध्यक्ष त्रिशला देवी विशेष तौर पर मौजूद रही। बैठक में सर्वसम्मति से इंदु बाला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरमाड़ की अध्यक्ष बनाया गया। अंजू बाला को जर्नल सेक्रेटरी बनाया गया और निशा देवी को उपाध्यक्ष बनाया गया। साथ में अंजना कुमारी को उपाध्यक्ष का दायित्त्व दिया गया। पुष्पा देवी को सहसचिव बनाया गया तथा निशा को प्रेस सचिव बनाया गया। इसके साथ ही आशा बहनों की समस्याओं को भी सुना गया और सुमना देवू ने आशा बहनों की समस्याओं का समाधान निकालने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अपनी आशा बहनों की समस्याओं का समाधान निकालना उनकी पहली प्राथमिकता बनती है। वह सभी उन बहनों की समस्याओं का समाधान निकालेंगी, जो भी आशा बहने इनके साथ जमीनी स्तर से जुड़ेंगी। साथ में उन्होंने कहा कि आजकल गर्भवती महिलाओं को रोंग नंबर से फोन आ रहे हैं और उनसे उनका अकॉउंट नंबर मांगे जा रहे हैं, जिससे कि गर्भवती महिलाओं को उनके खाते में 8 हजार की राशि डाले जाने का लालच दिया जा रहा है, जिससे उन गर्भवतियों के खाते में पहले तो 8 हजार की राशि आने का मैसेज आता है। साथ मे ही उनके खाते से उनके पैसे निकाले जाने का मैसेज भी आ जाता है, तो हमारी सभी गर्भवती महिलाओं से प्राथना रहेगी कि ऐसी कोई भी जानकारी न दें जो आपके खाते से जुड़ी हो। सभी गर्भवती महिलाएं सचेत रहे और ओरों को भी यह बात बताएं। उन्हाेंने कहा कि कोई भी गर्भवती महिला आशा का मोबाइल नंबर उन रोंग नंबर वालों को न दें। गर्भवती महिलाओं को जब भी पैसे मिलेंगे, तो वो आपको आशा या आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बता देंगी कि कैसे क्या करना होता है। लुटेरों के झांसे में न आए।
ममता भनोट। ऊना हिमाचल प्रदेश में पुलिस भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने के मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए जिला ऊना पुलिस की टीम ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। राहुल निवासी भवानीगढ़ हरियाणा को पुलिस ने पेपर लीक मामले की कड़ी को जोड़ते हुए गिरफ्तार किया है। इस आरोपी की पुलिस को काफी समय से तलाश थी, लेकिन यह छुपा हुआ था। अब पुलिस ने इसे हिमाचल से ही हिरासत में लिया है। न्यायालय में इसे पेश किया गया, जहां 5 दिन का रिमांड राहुल का पुलिस को दिया गया है। पुलिस अब यह पूछताछ करने का प्रयास करेगी कि आखिर इसकी भूमिका क्या रही है और कौन-कौन साथी इसके साथ पेपर लीक मामले में रहे हैं, ताकि उनकी भी धरपकड़ की जा सके। एएसपी ऊना प्रवीण कुमार ने कहा कि पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार किया है। पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में इसका कनेक्शन है। इसने अपने कुछ साथियों के साथ से अभ्यर्थियों को पेपर दिया था। 5 दिन का पुलिस रिमांड है, इसमें पूछताछ करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जयराम व मुकेश वरिष्ठ नेता रखे ध्यान ममता भनोट। ऊना विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के बीच चल रही बयानबाजी हिमाचल प्रदेश की सभ्यता और संस्कृति को शर्मसार करने वाली है। विधायक ने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह रहता है, लेकिन इस तरह बयान बाजी में परिवारों को घसीटना दुर्भाग्यपूर्ण है। विधायक ने कहा कि यह बयान बाजी किसने शुरू की, किसने नहीं कि वह इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे, किंतु यह बयान बाजी दुर्भाग्यपूर्ण है और हिमाचल प्रदेश की सभ्यता और संस्कृति को कलंकित करने वाली है। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर और मुकेश अग्निहोत्री हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ नेता हैं और दोनों वरिष्ठ नेताओं को कम से कम हिमाचली संस्कृति का ध्यान रखते हुए ही बयानबाजी करनी चाहिए।
बीते 24 घंटे में प्रदेश में विभिन्न सड़क हादसों में एक आठ वर्षीय बच्ची सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। मंडी जिला के जोगिंद्रनगर में एक आठ वर्षीय बच्ची की कार की चपेट में आने से मौत हो गई जबकि एक 6 वर्षीय बच्ची घायल हो गई। वहीं मनाली में वीरवार सुबह एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि जिला कांगड़ा के कांगड़ा-शिमला मार्ग बाईपास पर बुधवार रात को एक बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार जोगिंद्रनगर के ढेलू गांव के पास सड़क पर कार की चपेट में आने से एक आठ साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी छोटी बहन जख्मी हो गई। जानकारी के मुताबिक रात के समय दोनों बहनें घर से कुछ दूरी पर दुकान से चॉकलेट लेकर वापस लौट रही थीं। इसी बीच यह हादसा हो गया। हादसे के बाद दोनों को वहां मौजूद लोग जोगिंद्रनगर अस्पताल लाए, जहां बड़ी बहन आठ वर्षीय सावनी पुत्री जसविंदर वासी ढेलू को मृत घोषित कर दिया गया। छह वर्षीय वंशिका को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है। जोगिंदर नगर अस्पताल के एसएमओ डॉ. रोशन लाल कौंडल ने बताया कि सावनी के सिर पर गहरी चोट लगी थी। उसे अचेत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत चुकी थी। छोटी बहन को गंभीर चोटें आई हैं। उसे टांडा रेफर कर दिया है। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी प्रीतम जरियाल ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एक अन्य हादसा मनाली में वीरवार सुबह पेश आया है। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। दरअसल मनाली में बीएसएनएल कार्यालय से होकर गुजरने वाले बाईपास मार्ग पर एक ट्रक बैक करते वक्त राह पर चल रहा युवक ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस पर गुस्साए लोगों ने कुछ देर के लिए हंगामा किया। वे ट्रक चालक को उनके हवाले करने की मांग कर रहे थे। वहीं मामला दर्ज कर पुलिस आगामी कार्रवाई में जुट गई है। जिला कांगड़ा के कांगड़ा-शिमला मार्ग बाईपास पर बुधवार रात को एक बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
अजय सूर्या। मंडी सेरी मंच पर दो दिवसीय सौर ऊर्जा शिविर 30 जून व पहली जुलाई को लगाया जायेगा । यह जानकारी परियोजना अधिकारी हिम ऊर्जा मंडी रमेश ठाकुर ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य में सौर ऊर्जा को बढ़ावा व लोकप्रिय बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। हिमऊर्जा द्वारा सौर ऊर्जा सयन्त्रों का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा इस वित वर्ष मे ग्रिड से जुड़े सोलर रुफ टाप पावर प्लांट लगाने के लिए घरेलू उपभोक्ताओं को उपदान दर रुपए 4 हजार से बढ़ाकर रुपए 6 हजार रुपए प्रति किलोवाट कर दी है। सौर जलतापीय संयंत्र 100 लीटर व 200 लीटर क्षमता पर भी प्रदेश सरकार 30 प्रतिशत सब्सिडी घरेलू उपभोक्ता को प्रदान कर रही है। उन्होंने बताया कि शिविर मे ग्रिड से जुड़े सोलर रुफ टाप पावर प्लांट की विस्तृत जानकारी व बुकिंग भी की जाएगी। बुकिंग के दौरान उपभोक्ता अपना बिजली का बिल व स्थाई निवास का प्रमाण पत्र साथ लेकर आएं। उन्होंने बताया कि एक किलोवाट से लेकर तीन किलोवाट तक की क्षमता वाले ग्रिड से जुड़े सोलर रुफ टाप पावर प्लांट लगाने के लिए कुल मूल्य 50 हजार रुपये प्रति किलोवाट है, जबकि 3 किलोवाट से ऊपर तथा 10 किलोवाट तक का कुल मूल्य 48 हजार 600 रुपए प्रति किलोवाट है। उन्होंने कहा के केंद्र सरकार द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं को एक किलोवाट से तीन किलोवाट तक की क्षमता वाले ग्रिड से जुड़े सोलर रुफ टाप पावर प्लांट लगवाने पर 40 प्रतिशत उपदान दिया जा रहा है। 3 किलोवाट से ऊपर 10 किलोवाट तक की क्षमता वाला प्लांट लगवाने पर 20 प्रतिशत के उपदान का प्रावधान है। भारत सरकार के नवीन एबं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा प्रदेश मे ग्रिड से जुड़े सोलर रुफ टाप पावर प्लांट लगवाने के लिए 10 मेगावाट का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसे जनवरी, 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि रुफ टाप पावर प्लांट लगाने की अनुमोदित दरें व पंजीकृत फर्मों की सूची हिमऊर्जा की वेबसाइट पर उपलव्ध हैं।
निरमंड की सगोत कैंची से खनोटा सड़क मार्ग की खस्ता हालत होने के चलते खनोटा के स्थनीय लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि पिछले कई महीनों से इस सड़क मार्ग की दुर्दशा के चलते इस सड़क पर छोटे वाहन चालकों को भी आवाजाही के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं गांव की महिलाओं, बच्चों और बुज़ुर्गों का इस सड़क पर चलना दुर्भर हो गया है। इसके चलते गुरूवार को ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन कर लोक निर्माण विभाग के प्रति अपना रोष प्रकट किया। ग्रामीणों ने विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द इस सड़क की मुरमत का काम शुरू नहीं किया गया तो उन्हें मजबूरन सड़क पर उतर कर आंदोलन का रुख अपनाना पड़ेगा। वहीं स्थानीय पंचायत के प्रधान अमर सिंह ने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने लोक निर्माण विभाग के मुख्य अधिशाषी अभियंता को ग्राम सभा का प्रस्ताव दिया है और जल्द सड़क को दुरुस्त करने की मांग की है। वहीं इस मामले में लोक निर्माण विभाग निरमंड के सहायक अभियंता ईश्वर चंद ने कहा कि इस सड़क के टेंडर जिस ठेकेदार को आवंटित किए गए थे और उस ठेकेदार ने काम छोड़ दिया है। जल्द ही फिर से किसी अन्य ठेकेदार को टेंडर आवंटित किए जायेंगे और सड़क मार्ग को जल्द दुरुस्त किया जायेगा।
जिला चंबा के होली मार्ग पर ज्यूरा मंदिर के पास गुरूवार सुबह अचानक पहाड़ी दरक गई। पहाड़ी दरकने से मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप्प हो गई जिसके चलते लोगों काफी देर तक सड़क में फंसे रहना पड़ा। हादसे की सुचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग ने सड़क को यातायात हेतू बहाल करने का कार्य आरंभ कर दिया, लेकिन सड़क पर भारी भरकम चट्टानें होने के कारण जेसीबी मशीनें भी इन्हें हटा नहीं पाई है। नतीजतन सड़क को बहाल करने के लिए ब्लास्टिंग का उपयोग किया जा रहा है। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस थाना भरमौर ने बरसात के चलते यात्रियों को आगाह किया है। पुलिस ने कहा है कि बरसात के मौसम में पहाड़ों में दरारें आ जाती है, जिसकी वजह से स्लाइडिंग होती है। पुलिस ने अपील की है कि बिना वजह घर से बाहर ना निकले, जरूरी हो तभी घर से निकले। वहीं भरमौर आने वाले पर्यटकों से भी पुलिस ने सुरक्षा का ध्यान रखते हुए सफर करने की अपील की है।
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के पतीकूहल स्थित उझी घाटी के नथान में सड़क की कटिंग कर रही जेसीबी पर अचानक पहाड़ गिर गया है। इस हादसे से क्षेत्र में हाहाकार मच गया। हालांकि इस दौरान जेसीबी चालक की जान बाल -बाल बची, लेकिन जेसीबी क्षतिग्रस्त होने से काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। वहीं, पहाड़ दरकने से बस्तोरी मार्ग भी यातायात के लिए बंद हो गया है। जानकारी के अनुसार भेखली-बस्तोरी-नाथन में बस्तोरी से नथान तक करीब ढाई किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण किया जाना है। इसके लिए पहाड़ की कटिंग का काम चल रहा था। गुरुवार को नालियों के निर्माण के लिए जेसीबी से खोदाई की जा रही थी। इस दौरान अचानक पहाड़ दरक गया और बड़ी-बड़ी चट्टानें जेसीबी के ऊपर आ गिरी। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। वहीं पुलिस ने भी घटना स्थल पर पहुंच कर मौके का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
नरेंद्र डाेगरा। बैजनाथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव रिशव पांडव की अगवाई में आज छह बार के मुख्यमंत्री रहे स्व. राजा वीरभद्र सिंह की जन्मतिथि के अवसर पर राजीव गांधी आयुर्वेदिक कॉलेज एवं नागरिक चिकित्सालय बैजनाथ में फल फ्रूट वितरित किए। इस मौके पर पंचरुखी ब्लॉक के बीडीसी वाइस चेयरमैन विजय कुमार भी उपस्थित रहे। रिशव पांडव ने कहा कि स्व. राजा वीरभद्र सिंह का बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र से विशेष लगाव था। स्व. राजा वीरभद्र सिंह पूरे प्रदेश एवं देश के सम्मानीय नेता थे। आधुनिक हिमाचल के निर्माता स्व. राजा वीरभद्र सिंह आज भी बड़ों एवं छोटों के दिलों में बसते हैं। प्रदेश सचिव रिशव पांडव ने कहा कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज पूरे प्रदेश में स्व. राजा वीरभद्र सिंह की जन्मतिथि विकास दिवस के रूप में मनाई जा रही है। बीडीसी उप चेयरमैन विजय कुमार ने कहा कि नौरी पंचायत से भी स्व.वीरभद्र सिंह का विशेष लगाव रहा है। इस अवसर पर बैजनाथ ब्लॉक कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष राजेश राणा, बैजनाथ महिला कांग्रेस की अध्यक्षा जमना गोयल, ब्लॉक कांग्रेस ओबीसी के अध्यक्ष दीपक मेहरा, ब्लॉक कांग्रेस के महासचिव एवं अधिवक्ता एडवोकेट अजय अवस्थी, एससी मोर्चा के अध्यक्ष एवं पार्षद राजेश कलेडी, प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व महासचिव सुदेश अवस्थी, वरिष्ठ कांग्रेसी संतोष गोयल, युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष अंकुश राणा, पूर्व एनएसयूआई के महासचिव राहुल कौंडल व शुभम मेहरा के साथ अन्य भी मौजूद रहे।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर ब्लॉक कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. राजा वीरभद्र सिंह का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र ढवाल ने की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिविल अस्पताल जयसिंहपुर में मरीजों और स्टाप को फल बांट कर जन्म दिवस मनाया। वहीं, राजा वीरभद्र सिंह की विकासशील नीतियों और योजनाओं का गांव-गांव में प्रचार-प्रसार कर विधानसभा चुनावों में पार्टी को सत्ता में लाने का संकल्प लिया। ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र ढवाल ने कहा कि पूर्व सीएम स्व. राजा वीरभद्र सिंह आधुनिक हिमाचल के निर्माता रहे हैं, जिन्होंने प्रदेश का समग्र विकास किया है। उन्होंने कहा कि राजा वीरभद्र सिंह द्वारा किए गए कार्यों को जनता के बीच ले जाने के लिए कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता बूथ स्तर से जनसंपर्क अभियान शुरू करेंगे। उन्होंने कहां कि राजा वीरभद्र की तरह कोई न था और न ही होगा, राजा साहेब हमेसा अमर रहेंगे। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस महेंद्र ढवाल, प्रवींन मल्होत्रा, पूर्व चेयरमैन आशा क्लोत्रा व निशा देवी के साथ अन्य कांग्रेस कार्य कर्ता भी मौजूद रहे।


















































