विनायक ठाकुर । देहरा अगर आप बिना नंबर प्लेट स्कूटी बाइक या गाड़ी घुमा रहे हैं, तो अब सावधान हो जाइए। क्योकिं देहरा पुलिस बिगड़ैल चालकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। देहरा पुलिस को बीते कुछ दिनों से क्षेत्र में बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने की शिकायतें मिल रही थी, जिसपर अब उन्होंने कड़ा शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा उपमंडल देहरा स्थित केंद्रीय विश्विद्यालय कैंपस एवं ढलियारा कॉलेज के समीप काफी ऐसे वाहनों की सूचना पुलिस को मिली है, जो बिना नंबर प्लेट के वाहनों को इधर-उधर दौड़ा रहे हैं। जानकारी देते हुए एसएचओ थाना देहरा कुलदीप सिंह ने बताया कि अगर क्षेत्र में कोई भी बिना नंबर के बाइक या गाड़ी मिलती है, तो उस पर कानूनी कारवाई करते हुए गाड़ी को जब्त कर लिया जाएगा। थाना प्रभारी ने सख्त आदेश जारी किए हैं कि ट्रैफिक नियमों की कोई भी उलंघन करता हुआ पाया गया, तो उस पर सख्त से सख्त कारवाई अमल में लाई जाएगी। कुलदीप सिंह ने वाहन चालकों से आहान किया है कि ट्रैफिक नियमों की पालना करते हुए ही गाड़ी को चलाएं। अन्यथा देहरा पुलिस बिगड़ैल चालकों पर करवाई करने से गुरेज नहीं करेगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने मुकेश अग्निहोत्री पर दागे सवाल फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने मुकेश अग्निहोत्री के बयान की निंदा करते हुए कहा की हिमाचल प्रदेश अपनी संस्कृति और अपने मृदु भाषी लोगों के लिए जाना जाता है, पर कांग्रेस के नेता यहां की संस्कृति और स्वस्थ राजनीति के माहौल को खराब करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ते हैं। कश्यप ने कहा की सुर्खियों में बने रहने के लिए बयानों के माध्यम से आग उगलने वाले मुकेश अग्निहोत्री ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। भाजपा परिवार उनके द्वारा की गई टिप्पणी की कड़ी निंदा करता है। उनका यह बयान प्रदेश की राजनीतिक संस्कृति पर एक कलंक है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से कहा की कांग्रेस पर एक कहावत बिलकुल सटीक बैठती है। खिसयानी बिल्ली खंभा नोचे। सत्ता की भूख कांग्रेस के नेताओं के सर चढ़कर बोल रही है। इसका उद्धारण है कि कांग्रेस के नेता मुकेश अग्निहोत्री का सीएम पर की गई अभद्र टिप्पणी, राजशाही की परिपाटी पर चलने वाली कांग्रेस के नेताओं को गरीब निर्धन परिवार का लड़का सीएम की कुर्सी पर नहीं भा रहा है। कश्यप ने कहा कि हम जानना चाहते हैं कि अग्निहोत्री गरीब के बेटे को क्या सीएम बनने का हक नहीं? क्या सत्ता केवल धनवानों की जागीर हैं? प्रदेश में क्या जनता के लिए काम करने वाले हिमाचल के बेटे को अपशब्दों का सामना करना पड़ेगा? क्या केवल एक ही परिवार के लोगों को हक है। सीएम बनने का? प्रदेश के सुदूरवर्ती क्षेत्र सिराज से आने वाले हमारे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जैसे नेताओं को हक नहीं की वो भी अपने राज्य के लिए कुछ कर सकें? क्या मुकेश अग्निहोत्री यह हार का डर है, जो आप को अभी सताने लगा है? कश्यप ने कहा की कांग्रेस के नेताओं के पास अब काम तो कुछ रह नहीं गया है, तो उनकी सोच अब मीडिया में बने रहेने के लिए कुछ विवाद पैदा कर के सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की हो गई है। सत्ता की लालसा में चूर कांग्रेस नेता मुकेश अग्निहोत्री पहले अपनी गिरेबां में झांकें कि कितने दाग कांग्रेस के दामन में हैं। कांग्रेस शासन काल में कैसे स्कूटरों पर सेबों की ढुलाई हुआ करती थी। कैसे बर्फ साफ करने के नाम पर सरकारी बजट साफ किया जाता था। कैसे मलाईदार विभाग में अपने लोगों की पोस्टिंग की जाती थी। केंद्र में यूपीए की सरकार होने के बाद भी कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में विकास के नाम पर जनता को सिर्फ धोखा दिया।
विनायक ठाकुर। डाडासीबा डाडासीबा बाजार में यात्रियों और राहगीरों को बाजार में बैठने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इसी कड़ी में सोमवार को व्यापार मंडल के सौजन्य से डाडासीबा अस्पताल रोड से लेकर राधा कृष्ण मंदिर से होते हुए बस स्टैंड तक व्यापार मंडल ने व्यापारियों के सहयोग से 12 बैंच लगाए, जिससे राहगीर भाई यात्री आराम से बैठ सकेंगे। व्यापार मंडल सचिव सुनील शर्मा ने कहा कि शीघ्र ही बाजार में लाइटें भी लगाई जाएंगी, जिससे रात को दुकानों व पूरे बाजार में अंधेरा रहता है, उससे भी निजात मिलेगी। शर्मा ने कहा कि डाडासीबा बाजार व आसपास खाली स्थानों पर व्यापार मंडल द्वारा वृक्षारोपण भी किया जाएगा। व्यापार मंडल डाडासीबा के प्रधान राजेंद्र सिंह गोगा ने जानकारी देते हुए की पूरी व्यापार मंडल कमेटी स्थानीय व्यापारियों के सहयोग से बाजार में बैंच लगाए गए हैं। आगे भी व्यापारियों के सहयोग से काम जारी रहेंगे। बाजार को स्वच्छ और सुंदर बनाना हमरी प्राथमिकता है। इस के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला युवा नेता चेतन बरागटा ने सेब पैकेजिंग मैटीरियल कार्टन व ट्रे के बढ़ते दामों पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों से सेब पैकेजिंग मैटीरियल कार्टन व ट्रे की किमतो में लगातार बढ़ोतरी हुई है। एक सिंगल कार्टन की किमत लगभग 40 रूपए तक बढ़ीं है, जबकि ट्रे बंडल में एक वर्ष में 200 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। चेतन बरागटा ने कहा कि पिछले सात- आठ वर्षों से बागवान को एक पेटी सेब की किमत 1000 से 1800 रूपए मिल रही है, जो अभी तक पिछले कई वर्षों से जस की तस है, जबकि सेब की एक पेटी को तैयार करने का खर्चा लगातार बढ़ रहा है, जो कि चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि पैकेजिंग मैटीरियल, स्प्रे की दवाईयां, लेबर रेट तथा महंगाई दर में लगातार बढ़ोतरी हुई है, जिसका सीधा नुकसान बागवानों को हो रहा है। बागवान परेशान हैं, सेब को मार्केट तक पहुंचाने के लिए उसकी अधिक लागत व्यय हो रही है, जबकि उसकी ऐवज में दाम बागवान को कम मिल रहे हैं। 6 हजार करोड़ का रैविनीयू जरनेट करने वाली बागवानी आज ख़तरे में नज़र आ रही है। पिछले साल अक्तूबर में पैकेजिंग मैटीरियल पर जीएसटी स्लैब को 12 प्रतिशत से 18 प्रतिशत किया गया था, जिस कारण कार्टन व ट्रे के दाम अधिक बढ़ गए। चेतन बरागटा ने कहा कि 28, 29 जून को चंडीगढ़ में जीएसटी काउंसिल की बैठक होनी निश्चित हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से निवेदन किया है कि इस बैठक में इस विषय को प्रमुखता से उठाया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से पैकेजिंग मैटीरियल पर जीएसटी स्लैब को 5 प्रतिशत करने की मांग की है। चेतन बरागटा ने कहा कि ये प्रदेश के बागवानों की मांग है अगर इसको मान लिया जाता है, तो इसका सीधा लाभ हिमाचल के बागवानों सहित उत्तराखंड व जम्मू -कश्मीर सहित बागवानी बाहुल्य प्रदेशों को भी होगा।
अजय सूर्या। मंडी सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो क्षेत्रीय कार्यालय मंडी द्वारा शिक्षा विभाग के सहयोग से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंडी में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम की श्रंखला को आगे बढ़ाते हुऐ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 के उपलक्ष्य में एक विशेष योग शिविर, पोस्टर पेंटिंग, स्लोगन लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्यातिथि मेजर खेमचंद सिंह ठाकुर, एक्स कमांडेट, हिमाचल प्रदेश होम और फायरस सर्विस, मंडी व विशिष्ट अतिथि नवीन ठाकुर स्कूल प्रिंसिपल उपस्थित रहे। मुख्यातिथि ने उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने योग के महत्व व स्वास्थ्य में योग के योगदान पर विस्तार से चर्चा की व छात्राओं को योग करने व अपने पारिवारिक सदस्यों से योग करवा उन्हें रोगमुक्त रखने में योगदान देने व छात्राओं को प्रेरणादायक जानकारी दी। योग व्यायाम का ऐसा प्रभावशाली प्रकार है, जिसके माध्यम से न केवल शरीर के अंगों बल्कि मन, मस्तिक और आत्मा में संतुलन बनाया जा सकता है। यही कारण है कि योग से शारीरिक व्याधियों के अलावा मानसिक समस्याओं से भी निजात पाई जा सकती है। दुर्गा प्रसाद योग प्रशिक्षक, आयुष्य विभाग ने कहा कि योग से शरीर आरोग्यता मानसिक शांति में बंधुत्व की भावना का समुचित विकास होता है। आज विश्व योग की पहचान बन चुकी है। विदेशों में भी लोग योग के महत्व को समझ चुके हैं। योग से मन, शरीर के अनेक रोगों का समाधान होता है। इसे प्रतिदिन नियम से करने से अनेक असाध्य रोगों से भी निजात मिलती है। उन्होंने बताया कि योग करने से जीवन में नाकाम प्रवृतियां का विनाश होने लगता है, वह व्यक्ति सकारात्मक विचार सद्भावना और आध्यात्मिक अध्यात्मिक व पवित्र को ग्रहण करने लगता है। योग शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है। राजकमल, योगाचार्य एनजीओ ने करीब 100 छात्राओं, शिक्षकों को विभिन्न योग आसनों का अभ्यास करवाया। इस दौरान केंद्रीय संचार ब्यूरो मंडी की तरफ से योग अभ्यास करने वाली छात्राओं व शिक्षकों को टी-शर्ट वितरित की गई। स्कूल के प्रिंसिपल ने उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए योग की आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी और सभी आग्रह किया कि योग को अपनाएं और अनेक असाध्य रोगों से मुक्ति पाए। आज आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता में कु. चहल शर्मा, कु.शिवांगनी, कु.निकिता व स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में अनु, इशानी व कोमल ने क्रमश: से प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया, जिनको विभाग द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विभाग के कार्यालय प्रभारी राजबीर सिंह ने उपस्थित अतिथियों का धन्यवाद किया और अपने जीवन में योग को अपनाने के लिए आग्रह किया। इस अवसर पर डीपी राणा, प्रवीण सर, नीना और अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।
अजय सूर्या। रिवालसर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिवालसर में खंड स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दयाराम ठाकुर प्रधानाचार्य रिवालसर ने मुख्यातिथि के रुप में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में कुल 10 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं ने भाग लिया। इसमें बीएससी त्रिलोक डोगरा, दूनी चंद नायक प्रवक्ता राजनितिक शास्त्र, ललिता कुमारी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खखरियाना ने बतौर जज के रूप में भूमिका निभाई। प्रधानाचार्य दयाराम ठाकुर ने प्रतिभागियों को लोकतांत्रिक सिद्धांतों को अपनाने पर ब्लॉक दिया। इस प्रतियोगिता में विजई टीमों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुरकोठा को प्रथम, राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिवालसर को द्वितीय व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खखरियाना को तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्यातिथि दया राम ठाकुर ने विजई टीमों को सम्मानित किया और कार्यक्रम समापन कि घोषणा की।
राजेश कतनाेरिया। जवाली राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नगरोटा सूरियां का बोर्ड परीक्षाओं में शत-प्रतिशत परीणाम आने पर एक सादे समारोह सभी विद्यार्थियाें को बधाई दी। पहले, दूसरे व तृतीय स्थान पर आए छात्रों को प्रधानाचार्य सुशील धीमान ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया है। प्रधानाचार्य ने बताया कि विज्ञान संकाय में 85 छात्राओं ने परीक्षा में उपस्थित हुए और सभी अच्छे अंक अर्जित कर उत्तीर्ण हुए हैं, जिसमें अश्मित धीमान ने 479 अंक लेकर विधालय में प्रथम स्थान पर रहे, जबकि निहारिका ने 476 अंक लेकर द्वितीय स्थान, अकांक्षा ने 468 अंक लेकर त्रितिय स्थान पर शगुन राजपूत ने 466 व शगुन ने 468 लेकर चौथे और पांचवें स्थान रहे। वहीं, कला संकाय में कुल 53 छात्राओं ने परीक्षा दी जो कि सभी उत्तीर्ण रहे और प्रियंका भारती ने 470 अंक लिए और विधालय में प्रथम स्थान पर शीशम ने 457 अंक लेकर द्वितीय एवं वरुण मैहरा ने 431अंक लेकर त्रितिय स्थान अर्जित किया। वाणिज्य संकाय 24 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और सभी अच्छे अंक लेकर परीक्षा में उत्तीर्ण रहे। अखिल भारद्वाज ने 450 अंक लेकर प्रथम रहे जबकि आयुष सिददू ने 448 अंक लेकर द्वितीय व श्रुति ने 446 अंक लेकर त्रितिय स्थान पर रहे। इस मौके पर विधालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शाम स्वरूप शर्मा, सुखपाल गोगी व मन्नत अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉक्टर विशाल आदि अभिभावकों सहित स्कूल स्टाफ उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी उपमंडल ज्वालामुखी के अंतर्गत पड़ते खुंडिया में युवा क्लब द्वारा वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया था, जिसका रविवार देर सायं विधिवत ढंग से समापन किया गया। इस समापन समारोह पर अजय राणा युवा मोर्चा महामंत्री को बतौर मुख्यातिथि रूप से बुलाया गया। वहीं, पंकज राणा बीडीसी सुरजीत सुभाष अमन विशाल प्रवीण खन्ना प्रिंस अमन दीपक अभिषेक अन्य सभी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस वॉलीबॉल प्रतियोगिता में खैरा टीम विजयी रही, जिसे 3100 रुपए की सम्मानित राशि से पुरुस्कृत किया गया।
आलाेक। कुल्लू सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 एक प्रगतिशील अधिनियम है, जिससे समाज में बड़ा बदलाव आया है। शासन व प्रशासन में पारदर्शिता सुनिश्चित हुई है। साथ ही बहुत से लोगों को एक्ट के माध्यम से राहत भी मिल रही है। यह बात राज्य मुख्य सूचना आयुक्त नरेंद्र चौहान ने सोमवार को जिला परिषद सभागार कुल्लू में जन सूचना अधिकारियों व प्रथम अपील अधिकारियों के लिए आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए कही। नरेंद्र चौहान ने कहा कि समाज को आगे बढ़ने के लिए, विकसित होने के लिए ज्ञान जरूरी है और सूचना का अधिकार एक ऐसा हथियार है, जो व्यक्ति को शक्तिशाली बनाता है। सेवा प्रदाताओं को संवेदनशील बनाता है और व्यवस्था में पारदर्शिता लाने का काम करता है। संस्थानों में कार्यशैली को मजबूत बनाने के लिए बाध्य करता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र नागरिक जागरूक होने की जरूरत है। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए सूचना में पारदर्शिता का होना जरूरी है। इसी उद्देश्य से सूचना का अधिकार अधिनियम लागू किया गया है। अधिनियम की धारा 4-एक का उल्लेख करते हुए नरेंद्र चौहान ने कहा कि सभी कार्यालयों को अपने रिकार्ड की सूची बनाकर सुव्यवस्थित ढंग से रखना चाहिए, ताकि सूचना के अधिकार के तहत आवेदक को सुविधाजनक सूचना प्रदान की जा सके। अधिनियम के अंतर्गत संस्थान का विवरण, कार्य एवं कर्तव्यों का ब्यौरा, अधिकारियों व कर्मचारियों की शक्तियां एवं दायित्व, अधिकारियों व कर्मचारियों की डायरेक्टरी, विभागीय योजनाओं का ब्यौरा सहित सभी कार्य जो आम जनमानस से जुड़े हों, को 120 दिनों के भीतर वेबसाईट पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। उपनियम-2 के तहत जनता को नियमित अंतराल में इंटरनेट सहित विभिन्न माध्यमों से विभागीय कार्यों की सूचना उपलब्ध करवाई जानी चाहिए। यदि सूचना पोर्टल अथवा वैबसाइट पर उपलब्ध होगी, तो आरटीआई आवेदनों में काफी कमी आएगी। लोगों को सूचना विभागीय पोर्टल से ही मिल जाएगी। मुख्य सूचना आयुक्त ने कहा कि जन सूचना अधिकारी की सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका है। सूचना उपलब्ध करवाने में किसी प्रकार की आना-कानी नहीं की जानी चाहिए, बल्कि स्पष्ट मंशा के साथ आवेदक को सुविधा प्रदान की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि 30 दिनों के भीतर सूचना उपलब्ध न करवाने पर जुर्माना लग सकता है, जो अधिकतम 25 हजार तक है। उन्होंने कार्यशाला में आरटीआई के तहत अनेक प्रकार के निर्णयों का हवाला दिया। लोक प्रशासन के सहायक प्रो. राजेंद्र कपूर ने कहा कि सूचना मांगना और प्रदान करना दोनों आरटीआई एक्ट में आते हैं। उनहोंने कहा कि धारा-3 के तहत कोई भी भारतीय नागरिक सूचना मांग सकता है। उन्होंने कहा कि जीवन से जुड़ी सूचना को 48 घण्टों के भीतर प्रदान करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि थर्ड पार्टी सूचना प्रदान करने के लिए 10 दिनों का अतिरिक्त समय रहता है। यानि 40 दिनों में देनी होती है। उन्होंने कहा कि आरटीआई एक्ट से भ्रष्टाचार में 20 से 30 प्रतिशत कमी आई है और यह एक बहुत बड़ा बदलाव है। उन्होंने कहा कि आरटीआई से प्राप्त राशि को 0070-60-118-01 रिसीट हैड में जमा करवाना अनिवार्य है। इस पैसे का अन्यत्र उपयोग नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि आरटीआई पोर्टल बनाया गया है और सभी विभागों को यूजरनेम व पासवर्ड जारी किया गया है। आरटीआई पोर्टल को हर रोज देखना पीआईओ का काम है। उन्होंने कहा कि आरटीआई का छोटा-सा सवाल नीति निर्धारण में बदलाव लाने की क्षमता रखता है। उन्होंने कहा कि आरटीआई आवेदन को एक राज्य से दूसरे राज्य काे हस्तांतरित नहीं किया जा सकता। वरिष्ठ पत्रकार अश्वनी शर्मा ने आरटीआई में मीडिया की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बहुत सारे घोटालों को आरटीआई के माध्यम से मीडिया ने उजागर किया है। उन्होंने कहा कि सामाजिक बदलाव में मीडिया की भूमिका रही है। लोक कल्याण से जुड़ी नीतियों के निर्धारण में मीडिया का योगदान है। समाज को सरकार की नीतियों के प्रति जागरूक करने में हमेशा भूमिका रही है। इस अवसर पर मौजूद जन सूचना अधिकारियों ने आरटीआई से संबंधित अनेक प्रकार के प्रश्न पूछ कर अपनी शंकाओं का समाधान किया। परस्पर संवाद काफी रोचक रहा। इससे पूर्व, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी प्रशांत सरकैक ने स्वागत किया तथा कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत की। जिला लोक सम्पर्क अधिकारी प्रेम ठाकुर ने कार्यशाला का संचालन किया।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार जिला पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन जिला सोलन की त्रैमासिक बैठक तथा चायल यूनिट पेंशनर्ज संघ का पांचवां स्थापना दिवस समारोह चायल के गुरुद्वारा मंदिर परिसर में आयोजित किए गए। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि प्रदेश पेंशनर्ज कल्याण संगठन के राज्य अध्यक्ष आत्माराम शर्मा रहे, तो वहीं, पेंशनर्ज संगठन जिला सोलन के अध्यक्ष केडी शर्मा विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। सर्व प्रथम मुख्यातिथि द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उसके बाद सभी पेंशनरों ने उन साथी पेंशनरों जो हाल ही में स्वर्ग सिधार गए उनकी आत्मा शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। वंदेमातरम् से कार्यक्रम का आगाज हुआ। चायल यूनिट प्रधान हरिदत्त शर्मा तथा मुख्य सलाहकार पलक राम कश्यप ने सभी अतिथियों का कार्यक्रम में पधारने के लिये धन्यवाद किया तथा मुख्यातिथि व अन्य अतिथियों का शॉल व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। सूचना एवं जन संपर्क विभाग हिमाचल प्रदेश के कलाकारों ने कार्यक्रम में एक से एक रंगारंग प्रस्तुतियां दी। मुख्यातिथि आत्माराम शर्मा ने चायल यूनिट को स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने पेंशनरों को संबाेधित करते हुए सरकार से मांग की कि पेंशनरों की पुरानी पेंशन बहाली व अन्य मांगों को गंभीरता से लेकर उन्हें शीघ्र पूरा करें। उन्होंने सभी पेंशनरों से एक जुटता से कार्य करने व संगठन को मजबूत करने की अपील की। संगठन जिला अध्यक्ष केडी शर्मा ने भी पेंशनरों को संबाेधित किया। इस अवसर पर हरिदत्त शर्मा, पलक राम कश्यप, शीशराम ठाकुर, जीआर भारद्वाज, डीडी कश्यप, मनसाराम पाठक, जगदीश पंवर, रविंद्र चंदेल, रेवती राम शर्मा, रोशन लाल कपूर, संत राम शांडिल, रुप कौशल, बेलीराम आजाद, बलवान कश्यप, हुक्म सिंह ठाकुर, हरीश शर्मा, कर्म चंद शर्मा, सूर्यकांत जोशी, जगदीश सिंह, कृष्ण लाल व अंजना शर्मा आदि पेंशनर्ज मौजूद रहे।
अनूप। सुजानपुर समाजसेवी रविंदर डोगरा ने प्रदेश सरकार से हमीरपुर डीसी कार्यालय में करीब 20 वर्ष तक अस्थाई रूप से सेवाएं देने वाले स्व. कमलेश कुमार की पत्नी टिंको देवी राहत दिलाने की मांग की है। रविंदर डोगरा ने बताया कि टिंको देवी इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही है। वहीं, अब थक हार कर टिंको देवी ने राहत की गुहार समाजसेवी रविंद्र सिंह डोगरा से लगाई है। सोमवार को रविंद्र सिंह डोगरा के कार्यालय में उन्होंने मुलाकात करके अपने साथ आपबीती सुनाई है। जानकारी देते हुए टिंको देवी, निवासी गांव दरोगण तह टौणी देवी जिला ने बताया कि उनके पति स्वर्गीय कमलेश कुमार उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर में अस्थाई रूप से लगभग 20 वर्ष से सेवाएं दे रहे थे। वर्ष 2021 में उनका देहांत हो गया। उसके बाद किसी भी तरह की राहत उनके परिवार को नहीं दी गई। न तो उनके पति को अब तक पक्का किया गया था और न ही उनके स्थान पर परिवार के किसी सदस्य को अस्थाई रूप से नौकरी पर रखा गया। गुहार लगाते हुए मृतक की पत्नी ने बताया कि वर्तमान में उनके घर पर अजीविका का कोई साधन नहीं है।
मनीष ठाकुर। भरमौर भारत सहित दुनियाभर में 21 जून को आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़ी धूमधाम से मानने जा रहा है। इस अवसर पर मंगलवार को नेहरू युवा केंद्र चंबा के द्वारा भरमौर ब्लॉक के स्वयंसेवक यूथ क्लब महिला मंडल के माध्यम से खणी पंचायत में योग शिविर का आयोजन करवाने जा रहे है। योग दिवस कार्यक्रम के उपल्क्ष पर बतौर मुख्याथिति जिला परिषद अनिल कुमार व नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक उर्मिला कुमारी और मनीष ठाकुर शिरकत करेंगे। नेहरू युवा केंद्र चंबा के भरमौर ब्लॉक के स्वयंसेवक मनीष कुमार और उर्मिला कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष नेहरू युवा केंद्र के द्वारा खणी पंचायत में योग शिविर का आयोजन रखा गया है। कार्यक्रम का आयोजन सुबह 6:00 बजे से 8:00 बजे तक खणी के द्रोवी प्रगाण में किया जाएगा। उर्मिला कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि भरमौर ब्लॉक के सभी युवा मंडल एवं महिला मंडल और अन्य स्वयंसेवी संगठन अपने-अपने क्षेत्रों में कोविड-19 की जारी गाइडलाइन के मुताबिक लोगों को योग अभ्यास करने के लिए जरूर प्रेरित करे। उर्मिला कुमारी ने बताया कि योग ही हमारे शरीर में स्फूर्ति के साथ साथ ऊर्जावान बनाए रखता है।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट ग्राम सुधार सभा बसंतपुर की नई कार्यकारिणी के चुनाव प्रधान ग्राम पंचायत बसंतपुर रामचंद ठाकुर व उपप्रधान नरपत राम की अध्यक्षता में करवाए गए। इसमें पुरानी कार्यकारिणी को भंगकर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें प्रधान संतराम व उप प्रधान शीशराम को बनाया गया। वहीं, महासचिव जयप्रकाश, कोषाध्यक्ष बाबूराम तथा कार्यकारिणी के सदस्य प्रेमलाल, रोशन लाल, बलबीर, रामचंद, हेतराम, लेखराम, धनीराम व अनंत राम को कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया। इस मौके पर सभा के निर्वाचित प्रधान संतराम ने समस्त ग्राम पंचायत के सदस्यों का आभार व्यक्त किया ओर कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उसका वह सही से निर्वहन करेंगे। इस मौके पर ग्राम पंचायत बसंतपुर के प्रधान रामचंद ठाकुर, उप प्रधान नरपत राम, वार्ड सदस्य धनीराम, धन्ना लाल व कृष्ण चंद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट का जमा दो का परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा। कला संकाय में प्रेरणा ठाकुर ने 500 में से 466 (93.2%) अंक लेकर प्रथम स्थान, कामना शर्मा ने 461 (92.2%) अंक लेकर दूसरा स्थान तथा अंजलि ने 449 (89.8%) अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय में कोमल ने 458 (91.6%) अंक लेकर प्रथम स्थान, हर्षा ने 433 (86.6%) अंक लेकर द्वितीय तथा हेमलता ने 426 (85.6%) अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। विज्ञान संकाय में भूमिका गौतम ने 425(85%) अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, सौरभ ने 420 (84%) अंक लेकर द्वितीय तथा सुनिधि ने 409 (81.8%) अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस परीक्षा में सभी संकायों में प्रेरणा ठाकुर टॉपर रही, जिसे विद्यालय प्रधानाचार्य ने मिठाई खिलाकर बधाई दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव गौतम ने उत्तम परीक्षा परिणाम के लिए सभी अध्यापकों व सभी विद्यार्थियों को बधाई व शुभकामनाएं दी।
अनूप। सुजानपुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुजानपुर की छात्रा सनवी जैन पुत्री अरुण जैन ने कॉमर्स विषय में बेहतरीन अंक लेते हुए परीक्षा उत्तीर्ण की है। सनवी ने अपने स्कूल, शहर सुजानपुर एवं जिला हमीरपुर के साथ-साथ अपने परिजनों का नाम रोशन किया हैं। स्कूल के कॉमर्स एवं साइंस विषय के छात्रों ने बेहतरीन अंक प्राप्त किए हैं। सबसे ज्यादा अंक प्राप्त करने वाली छात्रा सनवी जैन ने कॉमर्स विषय में 500 में से 472 अंक 94.4 प्रतिशत लिए हैं। इसी तरह स्कूल की छात्रा वंशिका ने 500 में से 450 शिल्पा ने 500 में से 435 अंक प्राप्त किए हैं। मेडिकल विषय में निकिता ने 500 में से 464 शिवानी ठाकुर ने 500 में से 430 करण जसवाल ने 500 में से 410 अंक प्राप्त किए हैं। तमाम मेधावी छात्रों के शानदार प्रदर्शन पर स्कूल प्राचार्य स्टाफ सदस्यों अध्यापकों आदि ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। शानदार प्रदर्शन पर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। स्कूल के सरकारी प्रवक्ता ने बताया स्कूल के सभी विषयों का परिणाम बेहतरीन रहा है।
अजय सूर्या। मंडी सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल साईगलू हुक्म चंद ने बताया कि लागधार व सताहन में विद्युत कैश काउंटर बंद कर दिए गए हैं । उन्होंने क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि वे 27 जून को कड़कोह कैश काउंटर पर विद्युत बिल का भुगतान कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त उपभोक्ता ऑनलाईन माध्यम से भी विद्युत बिलों का भुगतान कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त उपभोक्ता विद्युत बोर्ड की ऑनलाईन एप, गूगल पे, फोन पे तथा पेटीएम के माध्यम से भी बिल जमा करवाए जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विद्युत उपभोक्ता दूरभाष नंबर 01905-281221 अथवा मोबाईल नबंर 9882042234 पर संपर्क कर सकते हैं।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा जिला परिषद कर्मचारी एवं अधिकारी महासंघ विकास खंड इंदाैरा ने विकास खंड अधिकारी इंदाैरा के माध्यम से निदेशक पंचायती राज को एक ज्ञापन भेजा, जिसमें जिला परिषद के अधीन समस्त कर्मचारियों को पंचायती राज या ग्रामीण विकास विभाग में विलय की मांग रखी। महासंघ के खंड इंदाैरा के अध्यक्ष प्रताप गुलेरिया व प्रैस सचिव अजय कुमार डिकी ने बताया कि राज्य कार्यकारिणी ने 10 जून को निदेशक पंचायती राज को ज्ञापन दिया था कि अगर 24 जून से पहले सभी जिला परिषद कर्मचारियों का विभाग में विलय नहीं होता, तो पूरे प्रदेश के जिला परिषद कर्मचारी, जिसमें पंचायत सचिव, कनिष्ठ अभियंता, सहायक अभियंता व तकनीकी सहायक शामिल है। 25 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। अगर 24 जून तक विभाग में विलय की एकमात्र मांग को नहीं माना जाता, तो समस्त हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों के साथ। विकास खंड इंदाैरा के समस्त जिला परिषद कर्मचारी 25 जून से कलम छोड़ हड़ताल पर चले जाएंगे। इससे अगर पंचायत या विभाग के कार्य प्रभावित होते हैं, तो इसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी।
मनाेज कुमार। कांगड़ा नेहरू युवा केंद्र धर्मशाला, युवा मामले एवं खेल मंत्रालय भारत द्वारा 8वें अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के 100 दिन काउंटडाउन (13 मार्च से 20 जून 2022) का समापन कार्यक्रम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला न्यू कांगड़ा में किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बतौर मुख्यातिथि कार्यक्रम में शिरकत की एवं उप मंडल अधिकारी कांगड़ा नवीन तंवर मौके पर मौजूद रहे। स्कूल की ओर से प्रिंसिपल सीमा मेहता एवं स्टाफ उपस्थित रहा। नेहरू युवा केंद्र धर्मशाला जिला युवा अधिकारी नरेश शर्मा ने इस अवसर पर दैनिक जीवन में योग को अपनाने एवं योग के फायदों के प्रति युवाओं को जागरूक किया। नेहरू युवा केंद्र की और से स्वयंसेवी शिवम, तरुष, शिल्पा, राहुल, दीक्षा व रिशु सहित युवा समाजसेवी सुख सागर उपस्थित रहे।
अभिभावकाें ने कहा-स्कूल प्रबंधन ने नहीं करवाया प्राथमिक उपचार अजय सूर्या । रिवालसर बल्ह विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत रिवालसर के एक निजी स्कूल में हाफ टाइम में खेल रहे एक बच्चे को गिरने से आई चोटें आईं हैं। इसके बाद प्राथमिक चिकित्सा सहायता उपलब्ध न करवाने पर बच्चे के अभिभावकाें ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। जिसमें स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही के कई संगीन आरोप लगाए हैं। बच्चे के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनका 9 वर्षीय बेटा जो 5वीं कक्षा में पढ़ता है, जो स्कूल मैदान में खेलते समय गिरने से चेहरे पर गंभीर चोट लगने से बुरी तरह से घायल हो गया, लेकिन स्कूल प्रवंधन ने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया और बच्चे को उसी हाल पर छोड़ दिया न तो उसे कोई प्राथमिक सुबिधा उपलब्ध करवाई और न ही बच्चे के माता-पिता को इस बारे में जानकारी दी। जब चोटिल छात्र के माता-पिता ने स्कूल प्रबंधन से इस बारे शिकायत की, तो उन्होंने उल्टे धौंस दिखाई तथा बच्चे को किसी और स्कूल में पढ़ाने के लिए कहा। उन्होंने अलग से इस सबंध में मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हैल्प लाइन में भी शिकायत दर्ज करवाई है, जब इस संदर्भ में स्कूल प्रबंधक के चेयरमैन से बात की, तो उन्होंने कहा कि बच्चे के चेहरे पर पहले से ही चोट के निशान थे। स्कूल की तरफ से कोई लापरवाही नहीं बरती गई है। उन्होंने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। रिवालसर पुलिस चौकी प्रभारी तनुजा ठाकुर ने बताया कि उन्हें बच्चे के पिता की तरफ से घटना को लेकर शिकायत मिली है। पुलिस आगामी कार्यवाई कर रही है।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बीते शनिवार को बाहरवी का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। कक्षा 12वीं में 93.91 फीसदी छात्र पास हुए हैं। HPBOSE ने राज्य में कक्षा बारहवीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 22 मार्च से लेकर 13 अप्रैल तक किया था। बारहवीं बोर्ड की परीक्षा में कुल 87,871 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था। 82342 परीक्षार्थी पास हुए हैं, 3379 को कंपार्टमेंट आई हैं, जबकि 1889 फेल हुए हैं। वंही एसवीएन स्कूल कुनिहार के छात्रों ने भी बोर्ड की परीक्षा में अपनी काबिलियत लोहा मनवाया है। परीक्षा परिणाम में विज्ञान संकाय में पलक कौशल ने 500 में से 454 अंक, स्मृति दर्जन ने 446 अंक, अंचल ने 421 अंक, विशाल वर्मा ने 415 अंक व आकाश ने 413 अंक हासिल किये है। इसी तरह कॉमर्स संकाय में कशिश जोशी ने 500 में से 460 अंक, प्रिंस कौशल ने 455, कृतिका ने 425 व कार्तिक शर्मा ने 412 अंक हासिल किये है। कला संकाय में दीपक कुमार ने 500 में से 428 अंक लेकर स्कूल का नाम रोशन किया है। उधर परीक्षा परिणामों से उत्साहित छात्रों ने स्कूल पहुँच कर अपने शिक्षकों का आशीर्वाद लिया। शिक्षकों ने इन होनहार छात्रों का मुँह मीठा कर इन्हे बाधाई दी। छात्रों ने बताया कि कोरोना काल में भी उन्होंने पढाई को नही छोड़ा और कड़ी मेहनत के बाद आज उनके ये परिणाम आए है। छात्रों ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने स्कूल के अध्यापकों व अपने माता पिता को दिया है।
अस्पताल की अव्यवस्थाओं कोई भी कर सकेगा उजागर आशीष आजाद। साेलन सोलन अस्पताल में पिछले दिनों फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करने से रोकने के लिए लगाए बोर्ड स्वास्थ्य मंत्री के कार्रवाई करने के बयान के बाद हटा दिए गए हैं। सोमवार सुबह सोलन अस्पताल ने जगह जगह लगाए गए यह बोर्ड सुबह सवेरे ही उतार दिए गए थे। गौरतलब है कि अस्पताल में सुविधाओं की कमी तो किसी से छिपी नहीं रही है, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने इस बीच ऐसे बोर्ड चेतावनी के रूप में अस्पताल की दीवारों पर जगह-जगह लगवा दिए, जिसमे फोटो और वीडियो अस्पताल परिसर में करने पर कार्रवाई के आदेश दिए गए थे। रविवार को मीडिया को इस मामले बयान देते हुए स्वास्थय मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि ऐसे आदेश जारी करना बिल्कुल उचित नहीं है। इसलिए ऐसा करने वाले अधिकारी पर को कार्रवाई बनती है, उसके तहत कार्रवाई की जाएगी। इस बयान के अगले ही दिन सोलन अस्पताल से यह बोर्ड उतार दिए गए हैं। बोर्ड लगने के बाद से सोलन अस्पताल प्रशासन लोगों के निशाने पर आ गया था। इस फैसले की चारों ओर निंदा होने लगी थी। बोर्ड उतारे जाने के फैसले के बाद जनता ने स्वास्थ्य मंत्री की कार्रवाई की तारीफ की है। आदेश पर क्या था कांग्रेस का रूख कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अमन सेठी ने भी इस फरमान पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि यह सरासर तानाशाई है और अस्पताल की नाकामियों को छुपाने के लिए इस तरह के आदेश दिए गए थे। उन्होंने कहा की अस्पताल प्रशासन के इस फैसले पर स्वास्थ्य मंत्री संज्ञान नही लेते, तो कांग्रेस इसका बड़े स्तर पर विरोधी करेगी।
कहीं बदलते समीकरण, तो कहीं बदलती निष्ठाएं। कहीं अंतर्कलह, कहीं हावी निजी महत्वकांक्षाएं। कमोबेश जिला सोलन की पांचों विधानसभा सीटों का ये ही सूरत - ए- हाल है। सत्ता में होने के बावजूद भाजपाई जोश फीका है तो विपक्ष में रहते हुए कांग्रेस में धार नहीं दिख रही। वहीं आम आदमी पार्टी कोशिश तो कर रही है पर कुछ ज्यादा फर्क पड़ा हो, ऐसा नहीं लगता। अलबत्ता, जिला कांगड़ा और मंडी के बराबर न सही, लेकिन सोलन का सियासी वजन इतना जरूर है कि विधानसभा चुनाव में ये जिला मिशन रिपीट या डिलीट के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। वर्तमान में सोलन जिला की पांच सीटों में से तीन पर कांग्रेस काबिज है और दो पर भाजपा का कब्ज़ा है। सोलन, अर्की और नालागढ़ में कांग्रेस तथा कसौली और दून निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के विधायक है। जिला सोलन में जयराम राज में भाजपा का प्रदर्शन फीका रहा है। सोलन नगर निगम चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। इसके पहले परवाणु नगर परिषद् चुनाव में भाजपा हारी तो बद्दी और नालागढ़ में नतीजों के बाद जोड़ -तोड़ से पार्टी के अध्यक्ष बने। नगर पंचायत अर्की चुनाव भी पार्टी हारी, हालांकि कंडाघाट नगर पंचायत चुनाव भाजपा जीती। वहीँ इसके बाद हुए अर्की उपचुनाव में भी पार्टी को शिकस्त मिली। जिला सोलन में दोनों ही पार्टियों के संगठन को लेकर भी सवाल उठते रहे है। कांग्रेस संगठन की अगुवाई शिव कुमार कर रहे है, तो भाजपा की आशुतोष वैद्य। बतौर जिला अध्यक्ष दोनों ही नेता अब तक छाप छोड़ने में कामयाब नहीं दिखे है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष के तो गृह बूथ पर भी कांग्रेस बेहतर करती नहीं दिखी है। अमूमन पुरे कांग्रेस संगठन का हाल ही ऐसा दिखा है लेकिन जिला अध्यक्ष को लेकर अक्सर पार्टी के भीतर भी सवाल उठे है। विशेषकर जिला मुख्यालय सोलन में ब्लॉक और शहरी कांग्रेस के साथ उनका तालमेल नहीं दिखता। माना जा रहा था कि प्रदेश में हुए बदलाव के बाद कांग्रेस संगठन को धार देने के लिए जिला स्तर पर बदलाव करेगी, किन्तु अब तक ऐसा नहीं हुआ है। वहीं आशुतोष तो लेकर भाजपा संगठन में स्वीकार्यता की कमी उजागर होती है। जानकार मानते है कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं -कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन कर सके, ऐसी झलक आशुतोष में नहीं दिखती। नालागढ़ : संभवतः राणा और ठाकुर में होगा मुकाबला, दोनों तरफ अंतर्कलह न कोई कम, न कोई ज्यादा। नालागढ़ निर्वाचन क्षेत्र की सियासत का हाल कुछ ऐसा ही है। कांग्रेस-भाजपा दोनों यहाँ बराबर है और इस पर अब आम आदमी पार्टी की एंट्री ने सियासत में उबाल ला दिया है। अलबत्ता अभी विधानसभा चुनाव में करीब 6 माह का वक्त है लेकिन आधा दर्जन से ज़्यादा भावी उम्मीदवार मैदान में उतर चुके है। कांग्रेस से वर्तमान विधायक लखविंदर राणा मोर्चा संभाले हुए है तो भाजपा से पूर्व विधायक के एल ठाकुर भी ताव में है। जबकि नए नवेले आम आदमी हुए पूर्व जिला परिषद् अध्यक्ष धर्मपाल चौहान दोनों के अरमानों पर झाड़ू फेरने की ताक में है। हालांकि धर्मपाल अभी तक तो मानो औपचारिकता पूरी करते ही दिख रहे है। भाजपा की वर्तमान स्थिति की बात करें तो पिछली बार खेल खराब करने वाले हरप्रीत सैनी का इरादा इस बार भी मैदान में उतरने का लग रहा है। भाजपा के जिला अध्यक्ष आशुतोष वैद्य का नाम भी चर्चा में है। पर दावा के एल ठाकुर का ही मजबूत है। उधर कांग्रेस से लखविंद्र राणा के अलावा एक और चेहरा है जिस पर निगाहें टिकी है, वो है बावा हरदीप सिंह। बावा पिछले चुनाव में कांग्रेस के बागी थे और पार्टी में वापसी के बाद इस बार भी टिकट के लिए दावा ठोक रहे है। दिलचस्प बात ये है कि राणा सुखविंद्र सिंह सुक्खू के ज़्यादा करीबी है तो बावा होलीलॉज कैंप से आते है। नालागढ़ निर्वाचन क्षेत्र के अतीत में झांके तो भाजपा से हरि नारायण सिंह सैनी ने लगातार तीन बार कमल खिलाया था। वे वर्ष 1998, 2003 व 2007 में विधायक रहे। उनके निधन के बाद 2011 में हुए उपचुनाव में कांग्रेस के लखविंद्र सिंह राणा ने बाज़ी मारी। पर एक ही साल में जनता का राणा से मोह भंग हो गया और 2012 के विधानसभा चुनाव में राणा को शिकस्त का सामना करना पड़ा। वहीं भाजपा उम्मीदवार के एल ठाकुर पहली बार विधायक बने। 2017 के चुनाव की बात करें तो नालागढ़ से एक बार फिर लखविंदर सिंह राणा और के एल ठाकुर आमने -सामने थे। हालांकि यहाँ राणा ने बाज़ी मारी किन्तु बेहद रोचक मुकाबला देखने को मिला। कांग्रेस का टिकट न मिलने पर बाबा हरदीप सिंह ने बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ा और साढ़े सात हज़ार वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे। जबकि भाजपा के बागी हरप्रीत सैनी ने करीब दो हज़ार वोट हासिल कर ठाकुर का खेल खराब कर दिया था। वर्तमान में लखविंदर सिंह राणा ही नालागढ़ कांग्रेस का मुख्य चेहरा है। राणा इस सीट से पांच चुनाव लड़ चुके है। उन्होंने पहली बार वर्ष 2003 में बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ा था। इसके बाद हुए तीन विधानसभा चुनाव और एक उपचुनाव में कांग्रेस ने उन्हें ही टिकट दिया है जिसमें से दो बार उन्हें जीत मिली है। कसौली : क्या हरमेल फैक्टर का इलाज निकाल पाएंगे डॉक्टर ! कसौली निर्वाचन क्षेत्र में एक तरफ मिस्टर क्लीन इमेज वाले वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सैजल के साथ भाजपा की पूरी टीम जीत का चौका लगाने के लिए मैदान में है, तो दूसरी तरफ कांग्रेस जीत का सूखा खत्म करने की फिराक में। और इन दोनों का खेल बिगाड़ने की जुगत में मैदान में आम आदमी पार्टी की एंट्री भी हो चुकी है। कसौली निर्वाचन क्षेत्र हिमाचल प्रदेश के ऐसे निर्वाचन क्षेत्रों में से है जो हमेशा आरक्षित रहे है। ऐसे में इस क्षेत्र के कई कद्दावर नेताओं की विधायक - मंत्री बनने की हसरत कभी पूरी नहीं हुई। कुछ की उम्र संगठन की सेवा में बीत गई, तो कुछ को सत्ता सुख के नाम पर बोर्ड - निगमों में एडजस्ट कर दिया गया। ऐसा भी माना जाता है कि सामान्य वर्ग से आने वाले कई नेताओं ने कई मौकों पर अपनी पार्टी प्रत्याशी की राह में ही कांटे डाले ताकि उनकी कुव्वत बनी रहे। कसौली निर्वाचन क्षेत्र लम्बे अरसे तक कांग्रेस का गढ़ रहा। 1982 से 2003 तक हुए 6 विधानसभा चुनावों में से पांच कांग्रेस ने जीते और पांचों बार प्रत्याशी थे रघुराज। सिर्फ 1990 की शांता लहर में एक मौका ऐसा आया जब रघुराज भाजपा के सत्यपाल कम्बोज से चुनाव हारे। 2003 में प्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार बनी और वीरभद्र सरकार में रघुराज मंत्री बने। मंत्री बनने के बाद कसौली के लोगों की अपेक्षाएं भी बढ़ी और शायद इसी का खामियाजा रघुराज को 2007 में उठाना पड़ा, जब वे चुनाव हार गए। तब जमीनी स्तर पर रघुराज के खिलाफ नाराज़गी दिखी थी। उन्हें हराने वाले थे भाजपा के डॉ राजीव सैजल। 36 साल के सैजल का ये पहला चुनाव था, पर कसौली की जनता ने रघुराज पर युवा सैजल को वरीयता दी और वे चुनाव जीत गए। तब पहला चुनाव जीतने वाले सैजल वर्तमान में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री है। अब तक सैजल जीत की हैट्रिक लगा चुके है और अब जीत का चौका लगाने की तैयारी में है। हालांकि उनकी राह ज़रा भी आसान नहीं दिख रही। इसमें कोई संशय नहीं है कि मामूली अंतर से बीते दो चुनाव जीतने वाले सैजल को इस बार भी एड़ी चोटी का ज़ोर लगाना पड़ेगा। भाजपा की मुश्किलें बढ़ाने के पीछे हरमेल धीमान का भी बड़ा हाथ है। बीते दिनों कसौली भाजपा के वरिष्ठ नेता व भाजपा एससी मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष हरमेल धीमान ने भाजपा छोड़ आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। वह पिछले चुनाव के दौरान टिकट की मांग कर रहे थे लेकिन टिकट राजीव सैजल को ही मिला। पिछली बार भी पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल के मनाने पर उन्होंने डॉक्टर राजीव सैजल के लिए चुनाव में काम किया था । हरमेल धीमान खुद तो आप में गए ही लेकिन साथ ही वे भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष देवराज ठाकुर व मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष व जिला परिषद सदस्य जगदीश पंवर समेत अन्य समर्थकों को भी आम आदमी पार्टी में ले गए। ज़ाहिर है इन निष्ठावान सिपाहियों की निष्ठा में परिवर्तन का नुक्सान भाजपा को भारी पड़ सकता है। वहीं लगातार तीन चुनाव हारने के बाद कांग्रेस के लिए ये चुनाव काफी महत्वपूर्ण है और शायद यही कारण है कि विनोद सुल्तानपुरी अभी से प्रो एक्टिव दिख रहे है। सुल्तानपुरी बीते एक साल से जनता के बीच है भी और उनकी सुन भी रहे है। अगर परवाणु को छोड़ दिया जाए तो बीते साढ़े तीन साल में कांग्रेस हर जगह बैकफुट पर दिखी है। जाहिर है पिछले दो चुनाव में मामूली अंतर से हारने वाले सुल्तानपुरी इस बार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। माना जाता है कि कांग्रेस का भीतरघात पिछले चुनावों में उन पर भारी पड़ा, पर अब सुल्तानपुरी सक्रिय भी है और निरंतर लोगों के बीच भी। वहीं ऐसा तो नहीं कहा जा सकता कि पार्टी अब पूरी तरह एकजुट हो लेकिन कांग्रेस में विनोद सुल्तानपुरी विरोधी खेमे का दमखम अब पहले से कुछ कम जरूर दिखता है। ये सुल्तानपुरी के लिए राहत की बात जरूर होगी। यहाँ ये बताना भी जरूरी है कि टिकट दावेदारों में भी विनोद सुल्तानपुरी के समकक्ष कोई मजबूत दावेदार नहीं दिखता। सोलन : कांग्रेस में कर्नल, तो भाजपा में कोई सर्वमान्य नेता नहीं ! सोलन निर्वाचन क्षेत्र में वर्ष 2000 में उपचुनाव हुआ था। तब अप्रत्याशित तौर पर पूर्व मंत्री महेंद्र नाथ सोफत का टिकट काट कर भाजपा ने डॉ राजीव बिंदल को टिकट दिया था, और पहली बार बिंदल विधायक बने थे। इसके बाद डॉ बिंदल ने 2003 और 2007 में भी जीत दर्ज की। 2007 से 2012 तक बिंदल मंत्री भी रहे और सोलन की राजनीति में उनका खूब डंका बजा। किन्तु धूमल सरकार के जाते -जाते भ्रष्टाचार के आरोप के चलते उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। 2012 में सोलन सीट आरक्षित हो गई तो डॉ राजीव बिंदल नाहन चले गए। इसके बाद से सोलन में भाजपा का कोई चेहरा स्थापित नहीं हो पाया। सोलन भाजपा की राजनीति में बिंदल की दखल और असर दोनों दिखते रहे। 2012 में कुमारी शीला को टिकट दिलवाना और 2017 में शीला का टिकट कटवाकर डॉ राजेश कश्यप की एंट्री करवाना भी बिंदल के असर का ही परिणाम समझा जाता रहा है। पर माना जाता है कि 2017 के चुनाव में डॉ बिंदल के कुछ निष्ठावानों ने डॉ राजेश कश्यप का साथ नहीं दिया, सो चुनाव में हार के बाद डॉ राजेश कश्यप महेंद्र नाथ सोफत के साथ हो लिए। इस बीच जब डॉ राजीव बिंदल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बने तो डॉ राजेश कश्यप फिर साइडलाइन होने लगे लेकिन बिंदल को स्वास्थ्य घोटाले के चलते इस्तीफा देना पड़ा और इसके बाद नगर निगम चुनाव में भी उनका जादू नहीं चला, तो अब उनका दखल सोलन में शायद न दिखे। वहीं इस वक्त टिकट को लेकर भाजपा में एक अनार सौ बीमार वाली स्थिति है। बेशक डॉ राजेश कश्यप प्रो एक्टिव दिख रहे हो लेकिन दावेदारों की फेहरिस्त में तरसेम भारती और कुमारी शीला के साथ -साथ पूर्व सांसद और डॉ कश्यप के बड़े भाई प्रो. वीरेंदर कश्यप का नाम भी है। वीरेंदर कश्यप दो बार सांसद रहे है और पार्टी के आदेश पर चुनाव लड़ने की बात भी कह चुके है। ऐसे में जानकार मानते है कि डॉ राजेश के विरोधी भी प्रो. वीरेंदर कश्यप के नाम को आगे बढ़ा सकते है। कांग्रेस की बात करें तो 2012 में पहली बार कर्नल धनीराम शांडिल ने विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। शांडिल चुनाव जीतते ही कैबिनेट मंत्री बन गए। 2017 के चुनाव में शांडिल दूसरी बार विधायक बने। कर्नल शांडिल का कोई विकल्प फिलहाल कांग्रेस के पास नहीं दिख रहा। हालांकि वीरभद्र गुट को शांडिल ख़ास रास नहीं आते। जनवरी में हुए जिला परिषद चुनाव और अप्रैल में हुए नगर निगम चुनाव में भी टिकट वितरण को लेकर ये खींचतान स्पष्ट देखने को मिली। बावजूद इसके शांडिल ही सोलन में कांग्रेस का प्राइम फेस है। दरअसल, शांडिल की ताकत ये है कि वे गुटबाजी से हमेशा फासला रखते है। हालांकि कर्नल विरोधी मेयर पूनम ग्रोवर का नाम भी आगे कर रहे है लेकिन ये मात्र हवाई कयास ही लग रहे है। ग्राउंड रियलिटी की बात करें तो कर्नल ही एकमात्र ऐसा चेहरा है। दून विधानसभा : कांग्रेस के राम तो भाजपा में टिकट को कोहराम ! बीते तीन दशक में दून निर्वाचन हलके की राजनीति बेहद दिलचस्प रही है। 1990 की शांता लहर में जनता दल के टिकट पर चौधरी लज्जा राम विधायक चुन कर आये थे। पर 1993 आते -आते चौधरी लज्जा राम ने पार्टी बदल ली और कांग्रेस का हाथ थाम लिया। इसके बाद 1993, 1998 और 2003 के विधानसभा चुनाव में चौधरी लज्जा राम यहाँ से विधायक रहे। पर 2007 के चुनाव में उन्हें भाजपा की विनोद चंदेल ने परास्त कर पहली बार कमल खिलाया। फिर आया 2012 का बेहद रोचक चुनाव। कांग्रेस ने चौधरी लज्जा राम के पुत्र राम कुमार को मैदान में उतारा, तो वहीँ भाजपा ने विनोद चंदेल को ही टिकट थमाया। इस मुकाबले में विजय राम कुमार चौधरी की हुई, पर दिलचस्प बात ये रही कि भाजपा चौथे पायदान पर रही। दरअसल, कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों से बागी उम्मीदवार भी मैदान में थे। भाजपा के बागी दर्शन सिंह जहाँ 11 हज़ार से अधिक वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे, तो कांग्रेस के बागी परमजीत सिंह पम्मी भी 10 हज़ार से ज्यादा वोट ले गए और तीसरे स्थान पर रहे। इस बीच ज्योति हत्याकांड में विधायक राम कुमार चौधरी का नाम खूब उछला। उधर राम कुमार के रहते परमजीत सिंह पम्मी को कांग्रेस में भविष्य नहीं दिख रहा था। सो पम्मी ने भाजपा का दामन थाम लिया। जैसा अपेक्षित था 2017 में भाजपा ने पम्मी को मैदान में उतारा और कांग्रेस से एक बार फिर राम कुमार चौधरी मैदान में थे। इस मुकाबले में पम्मी ने जीत दर्ज की। अब फिर दून की सियासत गरमाई हुई है। जैसे - तैसे जोड़ -तोड़ कर भाजपा ने स्थानीय निकाय पर बेशक कब्ज़ा कर लिया हो लेकिन कांग्रेस भी यहाँ कमजोर नहीं दिखती। राम कुमार चौधरी पूरी तरह सक्रीय भी है और कांग्रेस का प्राइम फेस भी। उधर भाजपा में परमजीत सिंह पम्मी को दर्शन सिंह सैनी और बलविंद्र ठाकुर से चुनौती मिलती दिख रही है। माहिर मान रहे है कि भाजपा में टिकट के लिए कोहराम की स्थिति से भी इंकार नहीं किया जा सकता। अर्की : कांग्रेस से अवस्थी, ठाकुर का ऐलान और भाजपा को चेहरे की तलाश अर्की में राजा वीरभद्र सिंह के जाने के बाद हुए उपचुनाव में कांग्रेस के संजय अवस्थी ने जीत हासिल की। यहां भाजपा में चल रहे भारी अंतर्कलह का फायदा स्पष्ट तौर पर कांग्रेस को मिलता हुआ दिखाई दिया। हालाँकि इस बार भाजपा मिशन रिपीट के लिए कोई रिस्क लेती नज़र नहीं आ रही है तो ज़ाहिर है कांग्रेस को भी और कड़ी मेहनत करनी होगी। लगातार दो चुनाव हारने के बाद भाजपा इस दफा भी रतन सिंह पाल पर भरोसा जताएगी, इसकी सम्भावना कम ही है। हालाँकि रतन सिंह पाल अब भी पूरी तरह मैदान में डटे हुए है। 2017 के चुनाव में पार्टी ने गोविंद राम शर्मा का टिकट काट कर यहां रतन सिंह पाल को मैदान में उतारा था तब कांग्रेस से वीरभद्र सिंह ने रतन सिंह पाल को हरा कर अर्की पर राज किया। उपचुनाव में भी पार्टी ने रतन सिंह पाल को ही टिकट दिया। उस दौरान भी भाजपा का एक धड़ा रतन पाल का खुलकर विरोध कर रहा था। नतीज़न भारी अंतर्कलह के कारण भाजपा को उपचुनाव में हार का सामना करना पड़ा। अब कयास है की इस बार अर्की निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा किसी नए चेहरे पर भी दांव खेल सकती है। क्षेत्र में एक नए चेहरे को लेकर सुगबुगाहट भी तेज़ हो गयी है।वहीं कांग्रेस की बात करें तो प्रतिभा सिंह के प्रदेश कांग्रेस की कमान संभालने के बाद अर्की निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस के लिए भी सियासी समीकरण बदलने के आसार है। उपचुनाव में पार्टी ने सुखविंद्र सिंह सुक्खू के करीबी और 2012 में पार्टी प्रत्याशी रहे संजय अवस्थी को अपना उम्मीदवार बनाया था। इसके बाद होलीलॉज के करीबी रहे राजेंद्र ठाकुर ने अपने समर्थकों सहित पार्टी छोड़ दी थी। हालांकि ठाकुर ने बतौर निर्दलीय चुनाव तो नहीं लड़ा लेकिन पार्टी के लिए काम भी नहीं किया। तब से अब तक ठाकुर कांग्रेस से बाहर है। राजेंद्र ठाकुर इस बार निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके है।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी (अर्की) का प्रथम सरस्वती स्थापना दिवस व वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि जिलाधीश सोलन कृतिका कुल्हारी रही। जिला उप शिक्षा निदेशक एलिमेंट्री दिवान चंदेल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। वहीं, जिलाधीश सोलन की माता उर्मिला कुल्हारी विशेष अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में उपस्थित रही। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर आयोजन समिति व स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यातिथि व साथ आए अतिथियों द्वारा मां सरस्वती का पूजन कर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर हुई। स्कूल की छात्राओं द्वारा वन्दे मातरम् व सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। तत्पश्चात स्कूल प्रबंधन समिति द्वारा मुख्य अतिथि व साथ आए अतिथियों को शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रबंधन समिति के अध्यक्ष टेक चंद ने अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि व आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया व स्कूल की समस्याओं को उजागर किया। शिक्षा उप निदेशक सोलन दिवान चंदेल ने अपने सम्बोधन में बच्चों से कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया।प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी व स्कूल की शैक्षणिक व शारीरिक गतिविधियों से मुख्यातिथि को अवगत करवाया।मुख्यातिथि जिलाधीश सोलन कृतिका कुल्हारी ने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों के लिए सहज व स्वभाविक शिक्षा सुनिश्चित करें। अपनी उम्मीदों के दबाव तले अपने बच्चों कों न पिसने दें। आज बच्चों के शारीरिक विकास में सबसे बड़ी बाधा पढ़ाई के कारण पैदा होने वाला मानसिक दबाव है। उन्होंने प्रशासन की ओर से स्कूल को हरसंभव सहायता करने का आश्वासन दिया। इस कार्यक्रम में नायब तहसीलदार दाडलाघाट इन्द्र कुमार, अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के कार्यक्रम अधिकारी भूपेन्द्र गांधी, पंचायत प्रधान नोख राम, उप प्रधान तुलसीराम, स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान टेक चंद, पूर्व आदर्श शिक्षा समिति के प्रधान बाबूराम, पूर्व प्रधान मदन ठाकुर, जय चंद, विभिन्न विभागों के अधिकारी व बच्चों के अभिभावक, स्कूल स्टाफ व बच्चे भी उपस्थित रहे। ये बच्चे हुए सम्मानित वार्षिक परीक्षा में कक्षा छठी से 12वीं तक टॉपर बच्चों को जिलाधीश सोलन कृतिका कुल्हारी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले छात्र छात्राओं में राहुल, दीक्षा, दीपिका, मनीष, ललित, राज, मोहित, आशीष, मनीषा, शिवानी, हर्षा, प्रिया, आंचल, नीरज, गुंजन, तमन्ना, कोमल, कशिश, हर्षिता व आंचल आदि शामिल रहे। वहीं हर्षिता को बेस्ट स्टूडेंट्स का अवार्ड दिया गया।
पठानकोट-भरमौर एनएच मार्ग पर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी मनीष ठाकुर । भरमौर स्टेट नारकोटिक्स क्राईम कंट्रोल यूनिट की टीम ने भरमौर एनएच पर खड़ामुख के पास एक व्यक्ति को 502 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ओम प्रकाश निवासी ग्राम पंचायत उलांसा तहसील भरमौर जिला चंबा के रूप में हुई है। बहरहाल आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस थाना भरमौर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार स्टेट नारकोटिक्स क्राईम-कंट्रोल फील्ड यूनिट की टीम ने रविवार को भरमौर एनएच पर खड़ामुख टनल के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान एक शख्स वहां से पैदल गुजर रहा था और जब उसने पुलिस टीम को देखा, तो वह हड़बड़ा गया। जिस पर टीम ने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली तो, उसके कब्जे से 502 ग्राम चरस बरामद हुई। जिस पर आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना भरमौर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी छानबीन आरंभ कर दी है।
कहा, सरकार मांगों पर नहीं दे रही ध्यान, चुनाव में भुगतने पड़ सकते हैं विपरीत परिणाम आशीष आजाद । साेलन जिला मुख्यालय सोलन में न्यू पेंशन स्कीम सोलन एसोसिएशन की ओर से मॉल रोड सोलन पर रविवार को पेंशन संकल्प रैली का आयोजन किया गया। रैली में एनपीएस प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर सहित जिला के पांचो खंडों से विभिन्न विभागों के सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया। इस संकल्प रैली के माध्यम से एक बार पुन: पुरानी पेंशन को बहाल करने की मांग की गई। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली के लिए न केवल प्रदेश के सभी जिलों में, बल्कि पूरे देश भर में संघर्ष जारी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संघर्ष जोर पकड़ चुका है। पूरा विश्वास है कि प्रदेश में भी पेंशन बहाल होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि इन दिनों प्रदेश के सभी जिलों में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारी रेलिया निकाल रहे हैं। यदि प्रदेश सरकार फिर भी पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कोई नीति नहीं अपनाती, तो आने वाले मानसून सत्र में एक बार फिर नई पेंशन कर्मचारी महासंघ के प्रदेश भर के सभी कर्मचारी विधानसभा का घेराव करेंगे, जिसमें पिछली बार के मुकाबले ज्यादा कर्मचारी शामिल होंगे। इस मौके पर नई पेंशन योजना कर्मचारी महासंघ सोलन के अध्यक्ष अशोक ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का कर्मचारी लगातार ओल्ड पेंशन स्कीम की मांग कर रहा है, लेकिन सरकार सुन नहीं रही है। उन्होंने कहा कि मानसून विधानसभा सत्र से पहले सरकार इस मांग को माने इसको लेकर आज सोलन में पेंशन संकल्प रैली निकाली गई है। उन्होंने कहा कि हमारा सिर्फ एक ही मांग वो है, पुरानी पेंशन लागू करना और सरकार को ये लागू करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने एक कमेटी का गठन भी किया है, लेकिन खेद का विषय है कि एक भी बैठक नहीं हो पाई। सरकार से मांग की गई कि कमेटी में एनपीएस के एक अधिकारी को रखा जाए, लेकिन सरकार ने महासंघ की बात को दरकिनार किया गया। इस कारण एक बार फिर कर्मचारियों को सड़कों पर उतरने को विवश होना पड़ा है। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक है। यदि सरकार अब भी नहीं जागी, तो इसके विपरीत परिणाम उन्हें भुगतने पड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर उनकी मांगों की तरफ ध्यान देकर उसे जल्द पूरा करेंगे।
आलाेक । कुल्लू आनी विकास खंड की ग्राम पंचायत कुंगश के आज पंचायत भवन में 20 आषाढ़ मेला कमेटी ने बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मेला कमेटी के अध्यक्ष व प्रधान ग्राम पंचायत कुंगश राकेश ठाकुर की अध्यक्षता में मेले की आगामी योजना तैयार की गई। राकेश ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना काल के कारण पिछले 2 वर्ष तक मेले का आयोजन नहीं किया गया, लेकिन इस बार 2 वर्ष के अंतराल के बाद 4 से 6 जुलाई तक जांजा गढ़ के अधिष्ठाता देवता श्रीपनेउई नाग के सानिध्य में 20 आषाढ़ मेला धूमधाम से मनाया जाएगा। राकेश ठाकुर ने कहा कि मेले में स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ रस्साकस्सी और वॉलीबॉल मुख्य आकर्षण रहेंगे। साथ ही मेले में दो सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन भी किया जाएगा। बैठक में मेले की आगामी योजना तैयार की गई और मेला कमेटी ने मेले की तैयारियां भी जोरों-शोरों से शुरू कर दी है। बैठक में ग्राम पंचायत कुंगश के उपप्रधान विनय ठाकुर, कराना-1 के उपप्रधान राजकुमार, कराना के उपप्रधान केबल कृष्ण, वेद ठाकुर, सोहन नेगी, बरचंद, धर्मवीर, हिम्मत राम, शांता कुमार, सुरेश, अशोक, लच्छी राम, पंकज, हरपाल, अनिल कायथ, अजीत, यशू, योगेश व अंकुश आदि सदस्य उपस्थित रहे।
आलाेक। कुल्लू जल्द ही राज्य स्वास्थ्य समिति एनएचएम अनुबंध कर्मचारी करेंगे मिशन निदेशक कार्यालय शिमला का घेराव यह जानकारी देते हुए राज्य स्वास्थ्य समिति एनएचएम अनुबंध कर्मचारी संघ कुल्लू के जिला अध्यक्ष हेम राज शर्मा ने बताया कि यदि एनएचएम कर्मचारियों के लिए कमेटी द्वारा बनाया ड्राफ्ट दो दिन के अंदर सरकार को नहीं भेजा, तो मजबूरन एनएचएम कर्मचारीयों को आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा। उन्होंने बताया की सरकार के द्वारा एनएचएम कर्मचारी संघ व सरकार के बीच हुई वार्ता में सरकार ने इन कर्मचारियों के लिए स्थाई नीति बनाने के लिए एक पांच सदस्य कमेटी का गठन कर 3 माह का समय मांगा था, जो की 8 मई का पूरा हो चुका है। इसके बावजूद कर्मचारी आज नहीं, तो कल ड्राफ्ट सरकार को चला जाएगा। उम्मीद लगाए बैठे थे और बार-बार मिशन निदेशक से ड्राफ्ट को जल्द से जल्द सरकार को भेजने की कई बार गुहार भी लगा चुके हैं, परंतु फिर भी ड्राफ्ट को सरकार को न भेजे जाने के चलते अब इन कर्मचारियों के सब्र का बांध भी टुटने लगा है। ज्ञात रहे एनएचएम के अंतर्गत हिमाचल में लगभग 1700 कर्मचारी विभिन्न पदों पर स्वास्थ्य विभाग में पिछले 23 वर्षों से अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं, जिसके चलते इन्होंने 2 व 3 फरबरी को हड़ताल का रास्ता भी अख्तियार किया था, जिसके बावजूद सरकार ने इनकी मांगों को ध्यान में रखते हुए 3 माह के अंदर एक ड्राफ्ट तैयार करने का निर्णय सरकार ने लिया था और इन कर्मचारियों से वादा भी किया था, परंतु लगभग 5 माह होने को आए, जिसके बावजूद अब कर्मचारी अपने आप को ठगा-सा महसूस कर रहे हैं। संघ ने एनएचएम कार्यालय पर ड्राफ्ट को सरकार को समय रहते नहीं भेजने का आरोप लगाया और उन्होंने कहा की यदि दो दिन के अंदर मिशन निदेशक कार्यालय ने ड्राफ्ट सरकार को नहीं भेजा, तो शीघ्र ही मिशन निदेशक कार्यालय का घेराव हिमाचल प्रदेश के कर्मचारीयों द्वारा 23 जून को हिमाचल प्रदेश के समस्त कर्मचारियों द्वारा शिमला में जाकर किया जाएगा और यदि वात नहीं बनती है, तो कर्मचारी हड़ताल पर जाने का फैसला भी उसी दिन शाम को शिमला से ही तय करेंगे, जिसके लिए मात्र हिमाचल प्रदेश सरकार व कमेटी की नजरंदजी ही जिम्मेदार होगी।
शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर विशेष तौर पर रहे बैठक में उपस्थित आलाेक । कुल्लू भाजपा मनाली मंडल कार्यसमिति की बैठक भाजपा मनाली मंडल अध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुर क्ट्राइन में संपन्न हुई। बैठक को संबाेधित करते हुए शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि विश्व योग दिवस के अवसर पर 21 जून को मनाली मंडल के हर ग्राम केंद्र स्तर पर योग दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि वह स्वयं रोहतांग टनल में केंद्रीय खेल राज्य मंत्री निश्चित प्रमाणिक के साथ विश्व योग दिवस के कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि मनाली मंडल के 28 ग्राम केंद्रों पर योग विशेषज्ञ की देख-रेख में योग दिवस मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम की सफलता के लिए हर ग्राम केंद्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है। बैठक में मंडल अध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुर ने विस्तार से मनाली मण्डल में हुए विकास कार्यों की चर्चा की। जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा ने आने वाले दिनों में भाजपा द्वारा किए जाने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत रूप रेखा रखी। भाजपा उपाध्यक्ष गंगा सिंह ने राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया, जिसका अनुमोदन पूर्व जिला परिषद सदस्य मंजरी नेगी ने किया।मनाली मंडल कार्यसमिति बैठक में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्षा धनेश्वरी ठाकुर, मनाली मंडल विस्तारक मोहन ठाकुर, जिला भाजपा महामंत्री अखिलेश कपूर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बाल मुकंद राणा, प्रदेश महिला मोर्चा आईटी संयोजक बर्षा ठाकुर, जिला परिषद सदस्य मीना ठाकुर, मनाली नगर परिषद अध्यक्ष चमन कपूर, जिला सोशल मीडिया प्रभारी मंजीत सिंह गुलाटी, जिला महिला मोर्चा महासचिव रुक्मणी जोशी व मंडल महामंत्री ठाकुर दास भी उपस्थित रहे।
मनाेज कुमार। कांगड़ा मेला कमेटी खोली का चुनाव गांव के प्रधान केवल चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इसमें नरेश कुमार को मेला कमेटी खोली का अध्यक्ष चुना गया। सहित उपप्रधान ओम प्रकाश, महासचिव नरेंदर कुमार, वित सचिव देव राज नाग, सयुक्त सचिव अमर सिंह सूबेदार, मुख्य सलाहकार प्रताप चंद, सलाहकार विधि चंद को सर्व सम्मति से चुना गया। पंचायत प्रधान केवल चौधरी ने बताया कि चुनाव में निशु, हंस राज, रिंकू, अमर सिंह, बीरबल, संजीव, विजेंदर व जयकृष्ण आदि लोग उपस्थित थे।
समर नेगी। रिकांगपिओ जिला किन्नौर के छितुकुल के पास लामखागा नामक स्थान पर पेट्रोलिंग पर गई आईटीबीपी व एसआरपी टीम ने शनिवार शाम को एक पश्चिम बंगाल के पर्यटक का शव बरामद किया है। आईटीबीपी ने शव को किन्नौर पुलिस के सपुर्द कर दिया है तथा पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी सांगला में रखा गया है। मृतक की पहचान सुखेन मांझी गांब रघापुर डाकघर नेपाल गंज जिला साउथ 24 प्रागना पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार डिप्टी कमांडेंट आईटीबीपी विनय शर्मा ने 17 जून को सांगला थाना में सूचना दी थी कि लामखागा नामक स्थान पर जब उनके जवान गश्त पर थे, तो उन्हें वहां पर किसी व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला है, जिस पर आईटीबीपी के जवानों द्वारा शनिवार शाम को शव व उसके पास से बरामद सामान को चैक पोस्ट खन्ना दुमती लाया गया। शव बरामद होने की सूचना मिलते ही थाना सांगला से थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ चैक पोस्ट खन्ना दुमती पहुंचे तथा मामले की छानबीन की तथा छानबीन से पुलिस को शक हुआ कि यह शव पश्चिम बंगाल के उस पर्यटक का है, जो कि अक्तूबर 2021 में अपने दल के साथ ट्रेकिंग के लिए आया था, जो कि अभी तक लापता था। शव की पहचान के लिए पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क किया तथा शव व उसके पास से बरामद सामान के फोटो परिजनों को भेजे जिस पर मृतक के भाई सुभेंद्रू मांझी व पत्नी लोभनी मांझी ने शव की पहचान की। विदित है कि अक्तूबर 2021 में जिला किन्नौर के छितकुल क्षेत्र के निथ्थल ताच नामक स्थान के पास ट्रेकिंग के लिए 11 पर्यटकों का एक दल ट्रैकिंग के लिए निकला था, जिसमें 7 पर्यटकों की मौत हो गई थी, जबकि 2 को रेस्क्यू कर लिया गया था तथा इनमें से दो पर्यटक सुखेन मांझी व ज्ञान चंद लापता थे, जिसमें से सुखेन मांझी का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि ज्ञान चंद अभी भी लापता है। एसपी किन्नौर अशोक रतन ने शव की पुष्टि की गई है तथा सीएचसी सांगला में शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। वहीं, मृतक के परिजनों को भी सूचित कर लिया गया है।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी विश्व विख्यात ज्वालामुखी माता मंदिर में रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंदिर में शीश नवाया। इस दौरान उन्होंने परिवार सहित माता ज्वालामुखी का आशीर्वाद प्राप्त किया। माता ज्वालामुखी मंदिर पहुंचने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया। नहीं वहीं, इस दौरे के दौरान उन्होंने मीडिया कर्मियों से दूरी बनाए रखें। माना जा रहा है कि डेरा में केंद्रीय विश्वविद्यालय निर्माण की बात इन दिनों जोरों- शोरों से उजागर हो रही है। धर्मेंद्र प्रधान केंद्रीय शिक्षा मंत्री हैं, साथ ही केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के घनिष्ठ मित्र भी हैं, यह मुद्दा उनसे जुड़ा भी हुआ है। इसलिए उन्होंने स्थानीय मीडिया कर्मियों से दूरियां बनाई रखी।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में चल रहे एनसीसी के वार्षिक ट्रेनिंग कैंप-219 के चौथे दिन विभिन्न विद्यालयों से आए कैडेट्स ने कैंप की अलग-अलग गतिविधियों में भाग लिया। आज मुख्य रूप से फायर ब्रिगेड की टीम ने ऑफिसर कमलजीत कंवर के नेतृत्व में कैडेट्स को आपदा के समय हौंसले व कैसे कार्य करना है। इस बारे व्यवहारिक तौर पर विस्तार से जानकारी दी। कैडेट्स ने ड्रिल व फायरिंग का अभ्यास भी किया। इस अवसर पर कमांडिंग ऑफिसर विक्रमजीत सिंह पनाग, लेफ्टिनेंट कर्नल विनोद कुमार, सूबेदार मेजर दिनेश सिंह, फायर ऑफिसर कमलजीत कंवर, थर्ड ऑफिसर एमएल मेहरा और एचआई मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार कुनिहार की प्रसिद्ध प्राचीन शिव तांडव गुफा में 20 जून जेष्ठ सोमवार के उपलक्ष्य पर गुफा विकास समिति व शम्भू परिवार के सौजन्य से विशाल भंडारा करवाया जा रहा है। समिति अध्यक्ष रामरतन तनवर ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 जून रविवार से गुफा में दो दिवसीय रामचरित मानस कथा का दो दिवसीय पाठ का शुभारंभ हुआ, जिसे जेष्ठ सोमवार को हवन व पुर्णाहुति के सात विराम दिया जाएगा। उसके बाद सभी क्षेत्र वासियो को भंडारा वितरित किया जाएगा। उन्होंने सभी क्षेत्र वासियों से गुफा में विराजमान प्राकृतिक शिवलिंग के दर्शन करने व भंडारा ग्रहण करने की अपील की है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से आज ओक ओवर शिमला में नर्सरी ट्रेंड टीचर एसो. के एक प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से भेंट की। यह भेंट भारतीय जनता मजदूर संघ के महामंत्री वीर सिंह भारद्वाज के नेतृत्व में भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें अपनी विभिन्न मांगों के बारे में अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज अपनी पत्नी डॉ. साधना ठाकुर के साथ सिरमौर जिला के नाहन शिवपुरी स्थित हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अतुल कौशिक के घर जाकर, उनके बेटे प्रबल कौशिक के निधन पर शोक व्यक्त किया। वह 30 वर्ष के थे। गौरतलब है कि प्रबल कौशिक, प्रतिभा कौशिक के पोते थे, जो भाजपा की एक वरिष्ठ नेता हैं। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। सांसद सुरेश कश्यप, खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, जिला परिषद अध्यक्षा सीमा कन्याल, भाजपा जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता, नाहन के भाजपा मंडलाध्यक्ष प्रताप ठाकुर और भाजपा के अन्य नेता भी मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित थे।
जिला परिषद कर्मचारियों की मांग पूर्ण नहीं हुई हैं। इस कारण मुलाजिम आंदोलन पर जा रहे हैं। इससे पहले पूर्व जिला परिषद कैडर कर्मचारी-अधिकारी महासंघ इकाई विकास खण्ड ने विकास खंड अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में संघ ने अपनी मांगें गिनवाई हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि जिला परिषद कर्मचारी अधिकारी महासंघ पिछले कई वर्षों से विभाग में विलय की मांग कर रहे है। इस संबंध में मुख्यमंत्री के साथ 24 मई को एक मीटिंग भी हुई थी। इसमें मुख्यमंत्री द्वारा समस्त जिला परिषद कर्मचारिओं को आश्वस्त किया गया था कि जल्द ही उनकी मांगों को पूरा किया जाएगा। लेकिन अभी तक कुछ भी नहीं किया गया है। इस कारण मुलाजिमों में रोष है। उन्होंने कहा है कि राज्य कार्यकारिणी ने 10 जून को निदेशक ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग हिमाचल प्रदेश को लिखित रूप में ज्ञापन दिया है कि वे पेन डाउन हड़ताल पर चले जाएंगे,इसका समर्थन करते हुए इकाई नालागढ़ के जिला परिषद कैडर के समस्त कर्मचारी, अधिकारी व मनरेगा में वेतन प्राप्त कर रहे तकनीकी सहायकों द्वारा भी निर्णय लिया गया है कि यदि 24 जून तक सरकार द्वारा विभाग में विलय नहीं किया जाता है तो समस्त कर्मचारी व अधिकारी पैन डाउन हड़ताल पर जाने पर मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि 25 जून से उपरोक्त जिला परिषद महासंघ के कर्मचारी व अधिकारी सामूहिक तौर पर पैन डाउन हड़ताल पर कार्यालय विकास खंड कुनिहार में बैठ जाएंगे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं के परीक्षा परिणाम में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन का परिणाम सराहनीय रहा। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा मार्च,2022 में ली गई जमा दो की द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए। इसमें राजकीय आदर्श माध्यमिक विद्यालय धुंदन का परीक्षा परिणाम 97.23 प्रतिशत रहा, जिसमें 110 में से 102 विद्यार्थी अच्छे नंबर लेकर पास हुए है। कला संकाय में हिमानी भगत ने 461 नंबर लेकर प्रथम स्थान, वर्षा शर्मा ने 457 नंबर लेकर दूसरा व दीक्षा ने 452 नंबर लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। वाणिज्य संकाय में रोहित कौशल ने 438 अंक लेकर प्रथम स्थान, प्रवीण ने 428 अंक लेकर दूसरा व उदित चंदेल ने 402 नंबर लेकर तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि विज्ञान संकाय में रितिका ने 449 अंक लेकर प्रथम स्थान, मुस्कान ने 438 अंक लेकर दूसरा स्थान व नितिन ने 423 अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने सभी विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों और सभी अध्यापकों को हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दी। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता मोहिंदर पाल, नरेंद्र कपिला, विनोद कुमार, धनी राम, जेपी मिश्रा, सुरेंद्र कुमार, अमर सिंह वर्मा, मदन लाल, मुकेश कुमार, जितेंद्र चंदेल, विजय कुमार, नीरज, रंजना, सुषमा, नीलम शुक्ला, रेणुका, अनीता कौंडल, अंजना, संतोष, रेखा, डॉक्टर अनीता बीना सहित स्टाफ के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
विधान सभा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के अधयक्ष निखिल महाजन ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सेना भर्ती नियमों में बदलाव करने से युवा वर्ग नाराज है। इसलिए ही युवा आंदोलन कर रहे हैं। इसका ज्वलंत उदाहरण प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान युवाओं द्वारा गगल में विरोध करना है। इसी के तहत नगरोटा सूरियां और जवाली में भी विरोध हुआ है। युवाओं का कहना है कि इससे युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों की सफलता के लिए उनकी जानकारी जनता तक पहुंचाना नितांत आवश्यक है। उन्होंने यह बात आज सोलन जिला के बद्दी में आयोजित जन भागीदारी से सुशासन-हिमाचल का महाक्विज के उद्योग और निवेश विषय पर आधारित दूसरे राउंड के समापन समारोह को शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए तकनीक का उपयोग करके जन भागीदारी से सुशासन-हिमाचल का महाक्विज़ के आयोजन की अनूठी पहल की है। इसके अंतर्गत हिमाचल प्रदेश में पहली बार केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं पर आधारित ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। जयराम ठाकुर ने कहा कि महाक्विज़ में प्रतिभागी भारी संख्या में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं। अभी तक इसमें लगभग 40 हजार प्रतिभागी हिस्सा ले चुके हैं। पहले राउंड में 23467 दूसरे राउंड में 14407 और तीसरे राउंड में 14000 से अधिक प्रतिभागियों ने इस महाक्विज में भाग लिया है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस महाक्विज़ के माध्यम से लोगों को सरकार की योजनाओं को जानने और समझने का अवसर प्राप्त हो रहा है। इसके माध्यम से लोग और जागरूक होंगे तथा सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण है। हिमाचल पावर सरप्लस राज्य है, यहां कानून व्यवस्था बेहतरीन है और राज्य सरकार ने निवेशकों के लिए विभिन्न प्रक्रियाओं को सरल बनाया है। प्रदेश की इज ऑफ डूइंग बिजनेस की रैंकिंग 16वें स्थान से सातवें स्थान पर पहुंची है। प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए धर्मशाला में ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट आयोजित की गई, जिसमें 96 हजार करोड़ के समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किए गए और बहुत ही कम समय में हजारों करोड़ का निवेश धरातल पर उतर चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश ने फार्मा हब के रूप में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है। एशिया की 45 प्रतिशत दवाइयां हिमाचल के उद्योगों से निर्यात हो रही हैं। कम संसाधन वाले इस छोटे राज्य में प्रदेश के युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए जा रहे हैं। युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना आरंभ की है। इस योजना के तहत प्रदेश सरकार की ओर से उद्योग स्थापित करने के लिए ऋण पर सबसिडी भी प्रदान की जा रही है। योजना में महिलाओं को ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष तक की अतिरिक्त छूट दी गई है। इस योजना के उत्साहजनक परिणाम सामने आए हैं। इसके माध्यम से 11000 से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं। उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने समारोह में मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेशवासियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने और प्रदेश के तीव्र एवं संतुलित विकास पर ध्यान केंद्रित किया गया है। प्रदेश सरकार संवेदनशील, पारदर्शी और जवाबदेह शासन सुनिश्चित बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। बद्दी में आयोजित समारोह में विधायक परमजीत सिंह पम्मी व लखविंदर राणा, पूर्व विधायक केएल ठाकुर, जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह सैनी, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, महाक्विज़ के प्रतिभागियों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
आज परिधि गृह रोहड़ू में युवा कांग्रेस ने विधायक मोहनलाल बराकटा का 58वां जन्मदिन मनाया। विभिन्न लोगों ने बराकटा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला, जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर, रोहडू युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बलदेव सिनटियाण, उपाध्यक्ष अशोक डंडा, उपाध्यक्ष रमन सेवादल प्रदेश सचिव जयप्रकाश जिला महासचिव, सुदिर शोंगी, अनुप ठाकुर, पृथ्वीराज ललटवान, संदीप गेदटा, युकां महासचिव, मोनिका रोंगटा, सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर रजत हामटा, पृथ्वीराज बरवाल, अंशुल ठाकुर, शाशि कला, कुलवंता, प्रदीप नेगी जोन अध्यक्ष रनसार लाइका मेहता जोन अध्यक्ष मांडलगढ़ पंकज ठाकुर जोन अध्यक्ष टिकराल मनीष कुमार राठौर, जोन अध्यक्ष लक्की दत्ता, रजनीश, रामकृष्ण एनएसयूआई अध्यक्ष विक्रम ठाकुर, प्रतीक कौशल, गौरव ठाकुर, मंजीत ठाकुर आदि शामिल रहे।
आलाेक। कुल्लू जिला मुख्यालय कुल्लू में लोगों की प्यास बुझाने के लिए लगाए गए हैंडपंप काे जमीन में दबा दिया गया है, लेकिन जल शक्ति विभाग इस मामले में मूकदर्शक बना बैठा है। गांधीनगर से रामशिला तक लगे दर्जनभर हैंडपंप जमीन से ऊपर कम, नीचे अधिक दबे देखने को मिल रहे हैं। इन हैंडपंपों से कई वर्षाें से पानी की एक बूंद भी नहीं टपकी है। जिला मुख्यालय कुल्लू में रोजाना हजारों की संख्या में लोग अपना आवश्यक कामकाज निपटाने और बीमार होने पर अपना उपचार करवाने पहुंचते हैं, लेकिन इन हजारों लोगों को पेयजल के लिए भटकना पड़ता है। शहरवासी अमन, मनदीप, मोहर सिंह, शशि शर्मा व रोहन ने कहा कि हैंडपंप मरम्मत के अभाव पानी नहीं उगल रहे हैं। इससे लोगों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। इस संबंध में जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता अमित ने कहा कि मामले की छानबीन की जाएगी।
रंजीत सिंह । कुनिहार जिला परिषद कर्मचारियों को पंचायती राज विभाग में मर्ज करने को लेकर जिला परिषद कैडर कर्मचारी अधिकारी महासंघ ने सरकार को फिर से अल्टीमेटम दिया है। महासंघ ने कहा है कि अगर 25 जून से पहले कर्मचारियों को पंचायती राज विभाग में मर्ज नहीं किया, तो पेन डाउन स्ट्राइक की जाएगी। विकास खंड कुनिहार इकाई अध्यक्षा विजयलक्ष्मी नेगी की अगुवाई में जिला परिषद कर्मचारियों ने खंड विकास अधिकारी कुनिहार तारा शर्मा को अपनी मांगों को उनके माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपा है। इसमें कर्मचारी महासंघ ने प्रदेश सरकार से पुरजोर मांग की है। जैसा कि हमारी लंबे समय से यही मांग रही है कि हम सभी जिला परिषद केडर के कर्मचारियों पंचायती राज विभाग अथवा ग्रामीण विकास विभाग में किया जाए। हिमाचल प्रदेश में जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों को पंचायती राज विभाग में मर्ज करने की फाइल वित्त विभाग के पास अटकी हुई है। वित्त विभाग से जिला परिषद कर्मचारियों को पंचायती राज विभाग में मर्ज करने के लिए अभी तक अनुमति नहीं मिली है। ऐसे में अभी जिला परिषद कर्मचारियों को मर्ज करने के मसले में देरी क्यों हो रही है। जिला परिषद कर्मचारी अधिकारी महासंघ कुनिहार इकाई ने आरोप लगाया है कि वित्त विभाग व पंचायती राज विभाग की ओर से जानबूझ कर मामले को लटकाया जा रहा है। कर्मचारियों का पंचायतीराज विभाग में मर्ज कैसे हो सकता है। इस बारे में कर्मचारियों व अधिकारियों की ओर से विभाग को सभी प्रकार के सुझाव दे दिए गए हैं, लेकिन दोनो विभाग इस मसले को जानबूझ कर लटका रहे हैं। महासंघ कुनिहार इकाई की अध्यक्षा विजय लक्ष्मी नेगी ने बताया कि मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान वित्त सचिव व निदेशक पंचायतीराज विभाग को आदेश दिए गए थे, कि कर्मचारियों को पंचायती राज विभाग में मर्ज करने में आ रही दिक्कतों का जल्द समाधान किया जाए और अगली कैबिनेट में इस मामले को लाया जाए। उन्होंने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री के आदेशों के बाद भी दोनों विभाग इस मामले में लापरवाही बरत रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार 24 जून तक हम सभी का विभाग में विलय करने पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तो खंड स्तर पर सभी जिला परिषद कैडर के कर्मचारी 25 जून से अनिश्चितकालीन पेन डाउन हड़ताल पर चले जाएंगे।
आगे बरसात का मौसम आने वाला है। अत: भुंतर में ब्यास के किनारे बसे प्रवासियों को जिला प्रशासन ने हटने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया है। भुंतर वैली ब्रिज के पास ब्यास और पार्वती नदी का संगम स्थल है। ये दोनों नदियां पारंपरिक रूप से बाढ़ की चपेट में हैं, जिस कारण इनके किनारों पर बसे क्षेत्र खतरे की जद में हैं। जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने इन्हें खतरा संभावित क्षेत्र से हटने के निर्देश आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत जारी कर दिए हैं। उपमंडलाधिकारी विकास शुक्ला ने कहा कि भुंतर में ब्यास किनारे बसे प्रवासियों को तीन सप्ताह के भीतर हटने का समय दिया गया है। हालांकि प्रवासी 22 जून को उपमंडलाधिकारी कार्यालय में आकर अपना पक्ष रख सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से नर्सिंग संस्थानों को खोलने के नियम सरल करने के बाद 20 आवेदन आए हैं। हिमाचल में इस समय कुल 54 निजी नर्सिंग संसथान है जिसमें सरकार के दो नर्सिंग संस्थान हैं। इसमें एक इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज(आईजीएमसी) और दूसरा जिला मंडी में है। इनमें 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद छात्राएं नर्सिंग, मिड वाइफ के कोर्स कर रही हैं। निजी संस्थानों में नर्सिंग का कोर्स करने के लिए तीन से चार लाख रुपये फीस ली जाती है। इसमें हॉस्टल,वर्दी व अन्य खर्चे शामिल है। चिकित्सा शिक्षा संस्थान (डीएमई) कार्यालय में मंडी, कांगड़ा, सिरमौर और हमीरपुर जिला में संस्थान खोलने के लिए आवेदन आए हैं। पहले निजी नर्सिंग संसथान को खोलने के लिए 100 बिस्तरों का होना अनिवार्य किया गया है। चिकित्सा स्वास्थ्य निदेशक डॉ. रजनीश पठानिया ने कहा कि पहले संस्थान खोलने के लिए नियम सख्त थे, अब इनमें राहत दी गई है।
आनी छांवटी में डंपर गिरने से चालक राकेश कुमार व उसका साथी हेल्पर किशोर कुमार सतलुज में वह गए थे। इन दोनों युवाओं की खोज के लिए एनडीआरएफ 22 सदस्यों की टीम जुटी रही। टीम ने छांवटी, फिरनू, बेहना तक सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है। एनडीआरएफ कमांडर डैनी कुमार ने बताया कि छांवटी से सतलुज का बहाव बहुत ही तेज है। सतलुज के दोनों छोरों पर टीम के गोताखोर काम कर रहे हंै। आनी प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार वेद प्रकाश पुलिस चौकी लुहरी के एस आई जियालाल, जीवा नंद भी सर्च ऑपरेशन में शामिल हुए। एनडीआरएफ टाइम सिक्योरटी इंचार्ज अनिल नेगी ने कहा कि सतलुज नदी के दोनों किनारे पर खोज में जुटे हुए हंै।
13 जून को सीमा के समीप पब्बर से समोली निवासी नरेन्द्र कुल्ला का शव मिला था। इस संबंध में शनिवार को छुट्टी से लौटने के बाद डीएसपी चमन लाल ने जांच शुरू की थी। इस संबंध में डीएसपी ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। डीएसपी चमन लाल ने बताया कि पूछताछ में खुलासा हुआ है कि समोली में बने कपिल का स्विमिंग पुल पर झगड़ा हुआ था। कपिल व नेपाली महेश ने नरेन्द्र के शव को आल्टा के-10 से बडियारा की तरफ ले जाकर पब्बर नदी में फेंक दिया था।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कुल्लू जिला के कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में 14.38 करोड़ रुपए लागत की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण किए। उन्होंने 12.95 करोड़ की लागत से निर्मित क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के 100 बिस्तर क्षमता केे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य खंड, 46 लाख की लागत से निर्मित स्वास्थ्य उप केंद्र मोहल, 16 लाख की राशि से निर्मित स्वास्थ्य उप केंद्र बागन का लोकार्पण तथा नगर पंचायत कार्यालय भुन्तर और विकास खंड कार्यलय भुंतर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भुंतर सब्जी मंडी परिसर में आयोजित चार दिवसीय भुंतर मेेले (शाढ़ी जाच) के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढालपुर कुल्लू का नाम शहीद बालकृष्ण वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करने की घोषणा की। उन्होंने भुंतर में लघु सचिवालय खोलने, प्राथमिक पाठशाला रसकट को माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक पाठशाला डोभी खराल को माध्यमिक विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय नरोगी को उच्च विद्यालय, उच्च विद्यालय खोखन को वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक पाठशाला घाट ग्राम पंचायत भलान को माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक पाठशाला रामनगर ग्राम पंचायत जेष्ठा को माध्यमिक विद्यालय, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पीज में वाणिज्य की कक्षाएं आरंभ करने और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मणिकर्ण में विज्ञान की कक्षाएं आरंभ करने की घोषणा की। उन्होंने मेला आयोजन स्थल पर छत निर्माण के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। जयराम ठाकुर नेे कहा कि भारत की समृद्ध संस्कृति को सहेजने में यहां आयोजित होने वाले मेलों, त्यौहारों और उत्सवों का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर के मेलों की अनुदान राशि में 3 लाख से 5 लाख की बढ़ोतरी की गई है, राष्ट्रीय स्तर के मेलों की अनुदान राशि 2 लाख से 3 लाख, राज्य स्तर के मेलों की राशि एक लाख से बढ़ा कर डेढ़ लाख, जबकि जिला स्तर पर आयोजित होने वाले मेलों की अनुदान राशि को भी बढ़ाकर 50 हजार कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा किसी भी राष्ट्र की सुरक्षा और प्रगति के लिए उसकी संस्कृति का संरक्षण और प्रसार अनिवार्य है। सांस्कृति धरोहर से संपन्न राष्ट्र ही विश्व में अपनी पहचान और वर्चस्व रखते हैं। उन्होंने युवाओं से अपनी संस्कृति से जुड़े रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के गत साढ़े चार वर्षों के कार्यकाल के दौरान जिला कुल्लू में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करने के लिए विभिन्न भवन निर्माण कार्यों के लिए 113.63 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई जिसमें से 42 लाख के व्यय से तेगुबेहड़ में ट्रांजिट आवास, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खनाग, स्वास्थ्य उप केंद्र पिन्नी, स्वास्थ्य उप केंद्र रतोचा, सिविल अस्पताल मनाली, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतलीकुहल, आदि भवनों का निर्माण कार्य पूरा होने वाला है। उन्होंने कहा कि 66 करोड़ 62 लाख के व्यय से आनी में निर्मित होने वाले 100 बिस्तर क्षमता के भवन, 13 करोड़ से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन दलाश, 2 करोड़ 53 लाख की लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र थाटीबीड़ के भवन निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए नए स्वास्थ्य केंद्र खोलने के अतिरिक्त जिला के अनेक अस्पतालों को स्तरोन्नत किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुल्लू विकास खंड हिमाचल प्रदेश का 76 ग्राम पंचायतों वाला सबसे बड़ा विकास खंड है। लोगों की सुविधा के लिए 76 में से 49 ग्राम पंचायतों के लिए भुन्तर में खंड विकास कार्यालय बनाया गया है। भुंतर में इस कार्यलय के आरम्भ होने से दूर-दराज की ग्राम पंचायत मलाणा सहित आस-पास की पंचायतों के लोगों को लाभ प्राप्त हुआ है तथा बुजुर्गों और दिव्यांगजनों की पहुंच के लिए भी यह कार्यालय सुविधाजनक है। उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला में पर्यटन की संभावनाओं का दोहन करने के लिए लग घाटी को नई राहें-नई मंजिलें योजना के तहत शामिल किया गया है। बिजली महादेव के लिए रोपवे का कार्य आरंभ हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटकों तथा जिलावासियों की सुविधा के लिए कुल्लू में बीओटी के आधार पर अत्याधुनिक बस अड्डे का निर्माण किया गया। कुल्लू-करौन सड़क पर भराई खडड पर 2 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है जबकि 3 करोड़ की लागत से इसी सड़क पर एक अन्य पुल का निर्माण कार्य भी किया गया। 6 करोड़ की लागत से बनने वाली पीज से बुआई सड़क का निर्माण कार्य प्रगति पर है। लोरन सरली वाया खलाड़ा सड़क निर्माण के लिए 5 करोड़ तथा भटगरां मोड़ से खड़ीहार के लिए 3 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं तथा 11 करोड़ से बदाह-पाहनाला, शिलीहार सड़क तथा 8 करोड़ व्यय कर खड़ीहार से लिंगर बांछू सड़क का निर्माण कार्य पूरा किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में गत साढ़े चार वर्षों में अभूतपूर्व विकास हुआ है। कोरोना महामारी के दौरान भी राज्य में विकास की गति अवरूद्ध नहीं हुई है। केंद्र सरकार से राज्य को हजारों करोड़ रुपए की सहायता मिली है। केंद्र तथा राज्य सरकार की योजनाओं के चलते राज्य में चहुंमुखी विकास हुआ है। मुख्यमंत्री को कुल्लू-भुंतर प्रधान संघ और नगर पंचायत भुन्तर के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। इस अवसर पर नगर पंचायत भुन्तर की अध्यक्षा मीना ठाकुर तथा पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, एचपीएमसी के उपाध्यक्ष राम सिंह, एग्रो इंडस्ट्री के उपाध्यक्ष युवराज बोध, भाजपा नेता ब्रिगेडियर खुशाल सिंह ठाकुर, उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग, पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव चंद शर्मा, जिला भाजपा के पदाधिकारी व पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
अनूप। सुजानपुर सुजानपुर के नजदीक भलेठ में शनिवार दोपहर बाद एक बाइक के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों द्वारा उपचार के लिए सुजानपुर अस्पताल लाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया।उसके बाद उसे उच्च उपचार के लिए हमीरपुर अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। सुजानपुर एसएचओ सतपाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला मंडी के लगभग लडभडोल क्षेत्र के उटपुर गांव का निवासी अरविंद ठाकुर पुत्र सहदेव सुजानपुर की तरफ आ रहा था कि उसकी बाइक अचानक पेड़ से टकरा गई, जिससे कि उसे गंभीर चोटें लगी तथा उसकी बाइक को भी नुकसान पहुंचा। एसएचओ सतपाल शर्मा ने बताया कि दुर्घटना के समय में उक्त युवक ने हेलमेट नहीं पहना था। उन्होंने बताया कि लापरवाही और तेज रफ्तार से चलने से यह दुर्घटना हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी हिमाचल प्रदेश बागवानी विकास परियोजना के अंतर्गत बागवानी के विकास हेतु महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत ग्राम पंचायत बदौली में शनिवार काे उद्यान विभाग द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इसमें उद्यान विभाग के विष्णु विशेषज्ञ डॉ. जोगिंद्र सिंह गौमरा ने महिलाओं को बागबानी विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस प्रशिक्षण में खुंब विकास परियोजना, मधुमक्खी पालन फूलों की खेती साथ में बागबानी विकास परियोजना के जिला संबंधित डॉ. विवेक गर्ग ने लोगों को बागवानी की संघन खेती के बारे में जानकारी दी। इस शिविर में उद्यान प्रसार अधिकारी डॉ आरती धीमान विकास खंड देहरा को प्रदेश बागबानी विकास परियोजना के फैसिलिटेटर चाहत व उमेश उपस्थित रहे। शिविर को ग्राम पंचायत बदोली प्रधान रीता देवी व उप प्रधान नितिन कुमार ने सफल बनाया व शिविर में लगभग 70 महिलाओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित करवाई।
अनूप/मीनाक्षी। हमीरपुर/सुजानपुर जो भी परिवार भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं, उनका विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा में स्वागत है। मेहनत ईमानदारी के साथ आने वाले विधानसभा चुनावों में काम करें। भाजपा परिवार में आपको पूरा मान सम्मान मिलेगा। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने शनिवार देर शाम समीरपुर में पंचायत पनोह के भाजपा में शामिल हुए परिवारों के सदस्य से कही। ग्राम पंचायत के दर्जनभर परिवारों के लोगों ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। सुजानपुर भाजपा एससी मोर्चा अध्यक्ष जोगिंदर सिंह, भाजपा नेता रवि कुमार की अगुवाई में यह लोग भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विक्रम राणा विशेष रूप से उपस्थित हुए भाजपा में शामिल हुए।परिवारों में वार्ड सदस्य सुरेश कुमार, राज कुमार, प्रवीण कुमार, रूपलाल, अजीत सिंह, कमला देवी, कृष्णा देवी, सीमा कुमारी, बबली देवी, सुमन, मीना व सुदर्शना आदि हैं। भाजपा में शामिल तमाम परिवारों के सदस्यों ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी एवं इस पार्टी के उम्मीदवार को अब तक अपना समर्थन देते हैं, लेकिन हर बार उनके हितों की अनदेखी हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री जिस तरह से विधानसभा क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उनके प्रयास से इस पंचायत में उनकी अब तक की सबसे पुरानी समस्या पेयजल आपूर्ति की पूरी हुई है। इसके लिए हम उन का तहे दिल से धन्यवाद करते हैं। उनके आशीर्वाद से गांव में 50 हजार लीटर पानी का टैंक बना है। आने वाले विधानसभा चुनावों में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को जीत दिलाई जाएगी। उन्होंने आह्वान किया कि वह आने वाले विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरे हम आपके साथ हैं। शामिल हुए तमाम परिवारों के सदस्यों का पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा परिवार में शामिल होने पर स्वागत एवं अभिनंदन किया।


















































