शिमला में हुई घोषणा पत्र कमेटी की बैठक में लिया निर्णय फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला विधानसभा चुनाव को लेकर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। घोषणा पत्र तैयार करने की प्रक्रिया शनिवार से शुरू कर दी गई। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू, पूर्व मंत्री व घोषणा पत्र समीति के अध्यक्ष धनी राम शांडिल, विधायक रोहित ठाकुर, भवानी सिंह पठानिया इत्यादि ने बैठक में भाग लिया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेंद्र शर्मा ने बताया कि बैठक में सभी ने एकमत से निर्णय लिया कि ओल्ड पेंशन स्कीम बहाली को कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगी। सभी सरकारी विभागों, बोर्ड-निगमों, सरकारी विश्वविद्यालयों, सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारियों के लिए कांग्रेस सत्ता में आने पर पुरानी पेंशन बहाल करेगी। छत्तीसगढ़ व राजस्थान की कांग्रेस सरकारें इसे पहले ही बहाल कर चुकी हैं। बैठक में बेरोजगारी के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। 12 लाख से अधिक बेरोजगार युवाओं के लिए नई रोजगार नीति लाने का निर्णय लिया गया। इसे भी कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगी। पर्यटन को बढ़ावा देने, महिला सुरक्षा व बागवानी के लिए नई योजनाएं बनाने सहित नशा और खनन माफिया पर शिकंजा कसने को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया। इन सब क्षेत्रों में व्यापक सुधार करने के लिए नई नीतियों का स्वरूप कांग्रेस पार्टी अपने घोषणा पत्र में पेश करेगी। ग्रामीण लोगों की आय के साधन बढ़ाने की योजनाओं को भी घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा। प्रदेश सचिव राजेंद्र शर्मा ने बताया कि कांग्रेस सरकार पारदर्शिता कानून भी लाएगी, जिससे लोगों को जनप्रतिनिधियों की आय के स्रोतों व वृद्धि का हर साल पता चल सकेगा।
आलाेक। कुल्लू सेना भर्ती मामले में केंद्र सरकार के द्वारा अग्निपथ योजना का देश भर में विरोध किया जा रहा है, तो वहीं कांग्रेस भी अब इस मामले को मुद्दा बनाने में जुट गई है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी भी अब युवाओं के समर्थन में आई है और कुल्लू में भी उन्होंने बारिश के बीच धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने शहर में पहले एक रैली का भी आयोजन किया और उसके बाद डीसी कार्यालय के बाहर भी केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान युवाओं के भविष्य को देखते हुए उन्होंने केंद्र सरकार से मांग रखी कि इस योजना को जल्द से जल्द रद्द किया जाए। आम आदमी पार्टी जिला कुल्लू के प्रभारी सुरेश नेगी ने कहा कि भाजपा के नेता इस योजना को इजरायल देश के साथ भी जोड़कर देख रहे हैं, जबकि भारत व इजरायल की वास्तविकता काफी अलग है। इजराइल एक विकसित देश है और वहां पर सरकारी नौकरियों का भी युवाओं के लिए प्रावधान है, लेकिन भारत में स्थिति उलट है। यहां पर केंद्र सरकार के द्वारा सारी योजनाओं का निजीकरण कर दिया गया है और सरकारी क्षेत्र में युवाओं के लिए नौकरी बिल्कुल भी नहीं रखी है।
क्रान्ति सूद। जोगिंद्रनगर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2022 के उपलक्ष्य पर आयुष विभाग हिमाचल प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देश अनुसार अनुसंधान संस्थान भारतीय चिकित्सा पद्धति एवं होम्योपैथी हर्बल गार्डन एवं हरबेरियम जोगिंद्रनगर के कार्यालय परिसर में यह दिवस मनाने के लिए तैयारियां की जा रही है। इस कार्य हेतु विभागीय स्तर पर योग प्रशिक्षक के तौर पर विपिन कुमार, प्रभारी औषधीय परीक्षण प्रयोगशाला एवं डॉ पंकज पालसरा, प्रधान अन्वेषक, औषध पौधे उत्कृष्टता केंद्र द्वारा योगाभ्यास करवाने हेतु एक रिहर्सल का आयोजन 20 जून को किया जाएगा, जिसमें कॉमन योगा प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न प्रकार के योगासन करवाएं जाएंगे, वह इनके बारे में जानकारी दी जाएगी। परियोजना अधिकारी एवं प्रभारी अनुसंधान संस्थान उज्जवल दीप शर्मा द्वारा अनुसंधान संस्थान के अंतर्गत हर्बल गार्डन परिसर में यह कार्यक्रम नेरी हमीरपुर, जिला बिलासपुर व धूमरेड़ा रोहडू शिमला में भी करवाएं जाएंगे। जोगिंद्रनगर के आयुर्वेदिक फार्मेसी व आयुर्वेदा बी फार्मा कॉलेज भी इसमें भाग लेंगे और बी फार्मा के छात्र योगाभ्यास के लिए उपस्थित होंगे। स्थानीय लोगों को भी योगाभ्यास हेतु आमंत्रित किया जाएगा। इस दौरान हर्बल काढ़ा व हर्बल पेय पदार्थ व पौधे वितरित किए जाएंगे।
विनायक ठाकुर । देहरा हिमाचल प्रदेश बागवानी विकास परियोजना के अंतर्गत बागवानी के विकास हेतु महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत ग्राम पंचायत बदौली में शनिवार को उद्यान विभाग द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इसमें उद्यान विभाग देहरा के विषयवाद विशेषज्ञ डॉ जोगिंदर सिंह गोमरा ने महिलाओं को बागवानी विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। जैसे खुम्भ विकास योजना, मधुमक्खी पालन व फूलों की खेती। साथ में बागवानी विकास परियोजना के जिला सवन्वयक डॉ विवेक गर्ग ने लोगों को बागवानी की सघन खेती के बारे में जानकारी दी। इस शिविर में उद्यान प्रसार अधिकारी डॉ आरती धीमान विकासखंड देहरा व हिमाचल प्रदेश बागवानी विकास परियोजना के फैलिसिटेटर चाहत व उमेश उपस्थित रहे। शिविर में ग्राम पंचायत बदौली प्रधान रीता देवी, उप प्रधान नितिन कुमार व लगभग 70 महिलाओं ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
विनायक ठाकुर। डाडासीबा बाबा कांशीराम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डाडासीबा की आरुषि ठाकुर पुत्री सुरेंद्र कुमार गांव गुरनबाड़ ने हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित जाम दाे कि वार्षिक परिक्षा में 478 अंक लेकर अपने स्कूल टीचर स्टाफ व अपने माता-पिता का नाम चमकाया है। होनहार छात्रा आरुषि ठाकुर की माता विपना कुमारी ग्रहणी है और पिता सुरेंद्र कुमार मेहनत मजदूरी करते हैं और बेटी को मेहनत मजदूरी करके ही पढ़ाई करवा रहे हैं। आरुषि ने इस शानदार सफलता का श्रेय स्कूल टीचर, स्टाफ प्रधानाचार्य व अपने माता-पिता को दिया है। सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र के में आरुषि अपनी अलग पहचान बनाना चाहती है। आरुषि ठाकुर ने बताया कि वह कॉमर्स की छात्रा है और आगे बीए की पढ़ाई करना चाहती है।
Career Academy Sen. Sec. School, Nahan has come up with another phenomenal and stellar achievement in the Himachal Board class 12th examination this year. Its students have added another feather in their cap. Ansh Aggarwal has attained the ninth position in the Science stream by obtaining 97 percent marks. Another illustrious student, Raghav Aggarwal, has achieved the ninth position in Commerce stream by obtaining 96 percent marks. This is in keeping with the glorious tradition of the school in being on the merit list ever since its inception in 2012. The ambiance on the school campus is one of exuberance and euphoria with Chairman S. S. Rathi, Directors Manoj Rathi and Lalit Rathi, Principal Vijay Chauhan, and the jubilant parents, teachers, and students congratulating the meritorious students and participating in a rapturous celebration.
देश के नौजवानों के साथ बहुत बड़ा विश्वासघात है अग्निपथ: शैंकी ठुकराल फर्स्ट वर्डिक्ट। नादाैन अग्निपथ स्कीम का जहां पूरे देश में विरोध हो रहा है, वहां आम आदमी पार्टी हिमाचल ने भी इसका जम कर विरोध किया। नादौन विधानसभा क्षेत्र में भी आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस गंभीर मुद्दे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता तथा पार्टी के ओबीसी विंग के संयुक्त सचिव शैंकी ठुकराल ने कहा कि अग्निपथ देश के नौजवानों के साथ विश्वासघात है। भारत की सेना में भर्ती होने वाला देश का नौजवान अपने प्राणों की आहुति देकर देश की रक्षा करता है और भाजपा सरकार उन्हें एक नौकरी की सुरक्षा देने के हक़ में भी नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार इस स्कीम को लागू करके फौज में जाने कि इच्छा रखने वाले लाखों देश के युवाओं का भविष्य अंधकार में डाल रही है। यह गौर करने वाली बात है कि भर्ती प्रक्रिया में बदलाव लाने से पहले देश की लोकतंत्र प्रणाली में भी किसी तरीके की बहस नहीं की गई। यह रवैय्या सरकार की तानाशाही को दर्शाता है। उन्होंने आगे कहा कि फौज में ट्रेनिंग लेकर तथा नौकरी करके 4 वर्ष बाद देश का युवा कहां जाएगा? यह याेजना देश की सुरक्षा और सेना के सम्मान के साथ भी खिलवाड़ करती है। मोदी सरकार को ज़रूरत है कि इस अज्ञानता की नींद से बाहर निकले और देश में लाखों युवाओं द्वारा उठाई जा रही इस आवाज को सुनें और इस अग्निपथ स्कीम को जल्द से जल्द वापिस लिया जाए। आम आदमी पार्टी देश के युवाओं के साथ इस संघर्ष में साथ है। प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी हिमाचल के ओबीसी विंग के प्रधान दुर्गेश, सचिव फौजा सिंह और आम आदमी पार्टी नादौन के कार्यकर्ता अशोक कुमार, विजय शर्मा, रिशव, निखिल, राजिंदर कुमार, बलबीर, दीपक, साहिल, तेनज़िंन तथा विकास मौजूद थे।
विनायक ठाकुर । देहरा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुष विभाग ज़िला कांगड़ा, विभाग द्वारा चिन्हित 26 स्थानों में विशेष रूप से योग दिवस मनाया जा रहा है। ज़िला आयुर्वेद अधिकारी कांगड़ा डॉ अंजली शर्मा ने बताया कि इस बार यह समारोह विशिष्ठ है। विभाग ने केवल चिन्हित स्थानों पर अपितु ज़िला कांगड़ा में सभी 255 आयुर्वेद स्वास्थ्य केंद्रों के स्तर पर भी, स्कूलों व पंचायताें में योग दिवस मनाया जा रहा है। डॉ. अंजली शर्मा ने बताया कि ज़िला स्तर का कार्यक्रम साई स्टेडियम धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा। योगासन प्राणायाम के साथ ही पालमपुर उपमंडल में योग पर जागरूकता शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें स्कूलों में प्रश्नोत्री, निबंध प्रतियोगिता इत्यादि कार्यकम किए जा रहे हैं। सभी प्रति भागियों को विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार द्वारा 22 जून को संगम पैलेस पालमपुर में सम्मानित किया जाएगा। आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों के अतिरिक्त विशिष्ठ स्थान निम्न हैं। पुलिस ट्रेनिंग सेंटर डरोह में डॉ. अंकुर, वीवीएम नर्सिंग कॉलेज मलकवाल में डॉ. अनुराधा, साईं स्टेडियम धर्मशाला में डॉ. अश्मिन और डॉ. अनीश, एसएसबी सपरी में डॉ. सुनील और डॉ. राकेश, केंद्रीय विद्यालय नलेटी में डॉ. धीरज, बालिका आश्रम गरली में डॉ. सोनिका, ढलियारा कालेज में डॉ. आशा, एनआईएफटी छेव में डॉ नवदीप और डॉ. शिप्रा, बालकरूपी मंदिर में डॉ. गीतिका, आईटीआई भनेई में डॉ. रोहित और डॉ. वनिता, लोहार्डी स्कूल में डॉ. सिंपल, एनडीआरएफ जसूर में डॉ. पूनम और डॉ. संदीप, सोवा रिग्पा इंस्टीट्यूट मैक्लोडगंज में डॉ. आरती और डॉ. रीना, बिनवा पब्लिक स्कूल बैजनाथ में डॉ. हरीश, कॉलेज धर्मशाला में डॉ. जसविंदर और डॉ. आंचल, नेता जी सुभाष कॉलेज पालमपुर में डॉ. बबिता, सेकंड आईआरबी सकोह में डॉ. नरेंद्र और डॉ. दीपक, सीएसआईआर पालमपुर में डॉ. कविता, भारती विद्यापीठ बैजनाथ में डॉ. कंचन, डीएवी कॉलेज पालमपुर में डॉ. स्मृति, साई यूनिवर्सिटी में डॉ. पूजा और इंदौर कॉलेज में डॉ. सोनिया प्रतिभागियों को योग करवाएंगे। योग स्वस्थ जीवन शैली का अभिन्न अंग है। आजकल के मानसिक और शारीरिक तनाव में योग आपको सहायक होगा। जिला कांगड़ा से योग दिवस के नोडल अधिकारी एवं उपमंडल आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ बृज नंदन शर्मा ने सभी से अनुरोध किया है कि उपरोक्त वर्णित स्थानों में योग कार्यक्रमों में शामिल होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं। उपरोक्त स्थानों में आयुष विभाग के नोडल अधिकारी आपकी सेवा में समर्पित हैं।
आस्था कटोच प्रथम, बेबी शर्मा ने दूसरे, पलक जोशी ने तृतीय तथा मधु ठाकुर का रहा चौथा स्थान चमन शर्मा। आनी उपमंडल की कन्या विद्यालय आनी की हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा शनिवार को जारी कक्षा 10+2 के परीक्षा परिणाम में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। पाठशाला की सभी छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुई तथा 40 प्रतिशत छात्राओं ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। पाठशाला की छात्रा आस्था कटोच ने 461 अंकों के साथ प्रथम, बेबी शर्मा ने 457 अंक प्राप्त कर द्वितीय, पलक जोशी ने 456 अंक प्राप्त कर तृतीय तथा मधु ठाकुर ने 455 अंक प्राप्त कर चौथा स्थान प्राप्त किया। पाठशाला के प्रधानाचार्य जवाहर ठाकुर, उप प्रधानाचार्य मनमोहन शर्मा तथा पाठशाला के संपूर्ण अध्यापकों ने छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पूर्ण ठाकुर ने छात्राओं को बधाई संदेश प्रदान किया तथा सभी अध्यापकों को इस उपलब्धि के लिए विशेष तौर पर सराहना की तथा बधाई दी।
कपिल शर्मा। सिरमौर विकास खंड संगड़ाह की 44 पंचायतों मे कामकाज बाधित न हो, इसके लिए विभाग द्वारा यहां का कार्यभार खंड विकास अधिकारी तिलोरधार भाग सिंह को सौंपा गया है। DC सिरमौर एवं सीईओ DRDA द्वारा इस बारे शुक्रवार जारी किए गए आदेशों की प्रति संबंधित अधिकारियों को भेजी गई है। गौरतलब है कि, हिमाचल सरकार द्वारा तबादलों पर प्रतिबंध के दौरान गत 28 मई को 23 के कर्मचारियों की पंचायतें बदलने से विवादों मे आए बीडीओ संगड़ाह से 6 जून को ADC सिरमौर द्वारा जवाब तलब किया गया था। 8 को उनका तबादला हुआ था और 13 को वह रिलीव हुए, जिसके बाद हो गए थे। कामकाज प्रभावित न रहे इसलिए विभाग व प्रशासन द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। BDC चेयरमैन संगड़ाह मेलाराम शर्मा ने कहा कि क्षेत्र की 44 पंचायतों मे कामकाज प्रभावित न हो, इसलिए 4 दिन मे जिला प्रशासन अथवा ग्रामीण विकास विभाग द्वारा यह व्यवस्था की गई। उन्होंने कहा कि, जल्दी संगड़ाह मे नए खंड विकास अधिकारी की नियुक्ति की मांग प्रदेश सरकार अथवा BJP नेतृत्व से की जा चुकी है।
मनोज कुमार। कांगड़ा करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष विशाल भारतीय ने टांडा मेडिकल हॉस्पिटल में 25वीं बार रक्तदान किया। इन्होंने टांडा ब्लड सेंटर में गीता देवी जो कि चुवाड़ी जिला चंबा हिमाचल प्रदेश से पेशेंट है और टांडा आस्पताल में उपचाराधीन है के लिए इमरजेंसी में बी+ पॉजिटिव रक्तदान किया। नगरोटा सेवियर्स क्लब के अध्यक्ष वरूण मारवाह ने यह जानकारी देते हुए उनके इस पुनीत कार्य की सराहना की है तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की। प्रदेश अध्यक्ष विशाल भारतीय ने कहा कि इस नेक कार्य के लिए हर युवा को अपना योगदान देना चाहिए।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित जमा दो के परीक्षा परिणाम में मिनर्वा स्कूल घुमारवीं के बच्चों ने धाक जमाई है। स्कूल में तीन छात्रों ने टॉप टेन सूची में नाम दर्ज करवाया है। बच्चों की इस उपलब्धि पर स्कूल व परिजनों में खुशी का माहौल है। मेरिट सूची में आने वाले बच्चों को स्कूल प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। विज्ञान संकाय में अनुभव धीमान ने पूरे प्रदेश भर में पांचवां स्थान हासिल किया है। अनुभव ने 500 में से 488 अंक हासिल किए। जबकि तेजस्वनी ने पूरे प्रदेश भर में 8वां स्थान हासिल किया है। इसके अलावा अक्षित शामा ने पुरे प्रदेश भर में 10वां रैंक हासिल किया। अक्षित शामा ने 500 में से 483 अंक प्राप्त किये हैं। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेन्द्र गर्ग ने स्कूल पहुंचकर बच्चों को बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वहीं विद्यालय प्रधानाचार्य प्रवेश चंदेल ने इस मौके पर बच्चों को बधाई दी। प्रवेश चंदेल ने कहा कि स्कूल के तीन छात्रों ने जमा दो कक्षा के परीक्षा परिणाम में टॉप टेन सूची में जगह बनाई है। इन बच्चों में अभिनव धीमान, अक्षित व तेजस्वनी शामिल हैं। बच्चों की इस उपलब्धि पर बच्चों के साथ स्कूल स्टाफ के सदस्य बधाई के पात्र हैं। 5वां स्थान हासिल करने वाले अनुभव धीमान ने कहा कि उन्होंने अपनी पढ़ाई के लिए 8 से 9 घण्टे का समय दिया। अनुभव धीमान कांगड़ा के पंजेहड़ का रहने वाला है। अनुभव के पिता सुरजीत कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खनाग आनी में प्रिंसिपल के पद पर तैनात हैं जबकि माता पूजा धीमान टीजीटी आर्ट्स पद पर तैनात हैं। अनुभव ने इसका श्रेय अपने माता पिता व मिनर्वा स्कूल के गुरुजनों को दिया है। अनुभव डाक्टर बनकर समाज सेवा करना चाहते हैं। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में 10वां स्थान हासिल करने वाले अक्षित घुमारवीं के लुहारवीं से हैं। अक्षित के पिता संजीव कुमार अध्यापक के पद पर नाल्टी स्कूल में कार्यरत हैं। जबकि माता वीना देवी गृहणी हैं। अक्षित ने बताया कि उन्होंने अपनी पढ़ाई के लिये 7 से 8 घण्टे का समय दिया। वह आर्मी में जाकर देश सेवा करना चाहते हैं। इसका श्रेय अपने माता पिता व मिनर्वा स्कूल के गुरुजनों को दिया है। जमा दो परीक्षा परिणाम में 8वां स्थान हासिल करने वाली तेजस्वनी डॉक्टर बनना चाहती हैं। तेजस्वनी सरकाघाट के बड़ोई गांव की रहने वाली है। उसने परीक्षा में 500 में से 485 अंक प्राप्त किये हैं। तेजस्वनी के पिता अशोक कुमार व माता अनिता देवी अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता व मिनर्वा स्कूल के अध्यापकों को दिया है।
अजय सूर्या। रिवालसर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश रावत की अध्यक्षता में भारतीय सेना भर्ती में केंद्र सरकार की नई योजना अग्निपथ का विरोध किया गया। मंडी सेरी मंच पर यह विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ और बाजार होते हुए चोटा बाजार तक प्रदर्शन किया गया। रावत ने कहा युवा देश की रीड की हड्डी हैं, उन्हें प्रताड़ित न किया जाए। सेना में अग्निपथ की भर्ती से नौजवान युवाओं का भविष्य अधर में लटक जाएगा और शादी से पहले ही उनको रिटायरमेंट मिल जाएगी। यह युवाओं के साथ एक भद्दा मजाक होगा। इसलिए सरकार को चाहिए कि इस कानून को वापस ले और युवाओं को पहले जैसे सेना में भर्ती किया जाए। आज युवा बहुत नाराज़ हैं और उनकी मांग एकदम सही हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा युवाओं के साथ है, अगर इस कानून को वापस नहीं किया गया, तो युवाओं के भविष्य को देखते हुए आगे भी धरना प्रदर्शन किया जाएगा। केंद्र की भाजपा सरकार से हमारी मांग है कि इस योजना को तुरंत वापस लिया जाए।
राजेश कतनौरिया। जवाली राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आज एक दिवसीय एनएसएस कैंप का आयोजन किया गया। इस एक दिवसीय कैंप की अथयक्षता सकूल के प्रधानाचार्य पयार चंद ने कि जिसमें स्कूल के सभी अधयापक मौजूद रहे। एनएसएस के प्रोग्रामर ऑफिसर बलबिंद्र सिहं व बबीता मैडम ने बताया कि आज एक दिवसीय एनएसएस कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें सकूल परिसर के खेल के मैदान और फूलों की क्यारियों का सफाई करवाई गई। प्रोग्रामर ऑफिसर वलविंद्र सिंह ने बताया कि बच्चों के साथ-साथ स्कूल के सभी बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्कूल के कैंपस भी संवारा गया।
क्रान्ति सूद। जोगिंद्रनगर दयानंद भारतीय पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल जोगिंद्रनगर का शनिवार को घोषित जमा दो का विज्ञान संकाय का परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा। स्कूल के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश ठाकुर ने बताया कि स्कूल की छात्रा शाईन ठाकुर ने 481 अंक लेकर प्रदेश में 12वां व स्कूल में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, अखिल शर्मा ने 479 अंक लेकर प्रदेश में 14वां व स्कूल में दूसरा स्थान पाया तथा आस्था राज 471 अंक लेकर तीसरे व हर्षवर्धन 465 अंक लेकर चौथे स्थान पर रहा। स्कूल के 2 बच्चों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। वहीं, 7 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक तथा 35 बच्चों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक लिए हैं। स्कूल के सभी बच्चे प्रथम श्रेणी में उतीर्ण हुए हैं। स्कूल के चेयरमैन ओम मरवाह, जनरल सैक्रेटरी विजय जम्वाल, पूर्व प्रधानाचार्य कर्नल शोभा सिंह व अन्य प्रबंधन समिति ने इस शानदार उपलब्धि पर बच्चों, अध्यापकों व अभिभावकों को बधाई दी है। बीपीएस स्कूल की जमा दो में प्रदेश में 12वां स्थान पाने वाली शाईन ठाकुर। बीपीएस स्कूल का जमा दो में प्रदेश में 14वां स्थान पाने वाला अखिल शर्मा। तीसरा स्थान पाने वाली आस्था राज। चौथा स्थान पाने वाला हर्षवर्धन।
मनोज कुमार। कांगड़ा हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित जमा दो के परीक्षा परिणाम में एमसीएमडीएवी महाविद्यालय कांगड़ा की छात्राओं ने महाविद्यालय के नाम में चार चांद लगा दिए हैं। परीक्षा परिणाम शनिवार को ही घोषित किया गया है। इस परीक्षा परिणाम में शाहीन चौधरी ने हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड में 500 में से 487 अंक लेकर छठा स्थान प्राप्त किया है। शाहीन चौधरी के पिता व्यापारी हैं और माता गृहिणी और शाहीन मेडिकल से ही बीएससी करना चाहती है। शाइना शर्मा ने 500 में से 484 अंक लेकर नवां स्थान प्राप्त किया है। साइना शर्मा के पिता आर्मी से सेवानिवृत्त हैं और माताजी गृहणी हैं। साइना का लक्ष्य अध्यापक बनना है। इन छात्राओं ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं अपने गुरुजनों को दिया है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बलजीत सिंह पटियाल ने छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।इसके साथ ही प्राचार्य ने कहा कि एमसीएमडीएवी महाविद्यालय कांगड़ा का हमेशा से एक ध्येय रहा है, गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करना। इसके लिए शिक्षक दिन-रात परिश्रम करते हैं और उतना ही परिश्रम यहां पढ़ने वाले छात्र भी करते हैं।
मनाेज कुमार। कांगड़ा कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के गांव तालपुरा अप्पर में महिला मंडलों व नवयुवक मंडलों में जन आशीर्वाद यात्रा लेकर पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू पहुंचे। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की जन कल्याण योजनाओं पर बोलते हुए कहा की 40 करोड़ रूपए की भारत स्वच्छ सिवरेज योजना पंचायत मटाैर, कोहला, अनसोली, घुरकड़ी, वीरता, सेबकार व रिहालपुर के लिए लेकर आया हुए, जिससे इस योजना में 35 गांव जुड़ेंगे व हलेड़कलां व जोगीपुर पंचायत के लिए लिए दो करोड़ रुपए की प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री हर घर में जल से नल योजना लेकर आया हूं। पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू ने लोगों को संबाेधित करते हुए कहा कि मैं पूर्व विधायक पेंशन से महीला मंडलों नवयुवक मंडलों को दस-दस हजार रुपए दे रहा हूं। अगर मुझे आपका जन आशीर्वाद मिल गया, तो में अपनी विधायक सैलरी भी जनता को समर्पित कर दूंगा। उन्होंने कहा कि हर महिला मंडल के घर-घर जा कर व हर गांव में दस्तक दे रहा हूं। पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा व मुझे जनसमर्थन जन आशीर्वाद जनता दिल खोल कर दे रही। जयराम ठाकुर सरकार ने कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में विकास के दरवाजे खोल दिए है। दस वर्ष के विधायक काल में कोई विकास नहीं करवा सकें। कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र 20 वर्ष के लिए पिछड़ चुका था। अब मैंने आकर विकास करवाया है। मुझे कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में अपार प्यार व जन समर्थन मिल रहा है। अगर भाजपा हाई कमान ने मौका दिया व जनता जन समर्थन देगी, तो में अपनी विधायक सैलरी भी जनता को समर्पित कर दूंगा। विधायक बनकर गरीबों का हक दिलबाउंगा नाैजवानों को रोजगार दिलवाउंगा।
मनाेज शर्मा। अर्की 12वीं कक्षा के परिक्षा परिणाम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी अर्की की वाणिज्य संकाय की छात्रा हर्षिता सुपुत्री कृष्णा एवं रविन्द्र कुमार ने राज्य में 6 छठा स्थान (481/500 अंक 96%) प्राप्त किया है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता ने हर्षिता को मिठाई खिलाकर बधाई दी। हर्षिता ने इसका श्रेय अध्यापकों एवं माता पिता को दिया। उसका कहना है कि वो आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती है। प्रधानाचार्य का कहना है कि यह बच्ची विद्यालय की हर गतिविधि में आगे रहती है। सभी को प्रेरित करती हुई नायक की तरह ऊर्जावान एवं क्रियाशील रहती है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने सभी अध्यापकों को बधाई दी। कोरोना में भी अध्यापकों ने अथक प्रयास किया, जिसका आज परिणाम हमारे सामने हैं। एसएमसी प्रधान टेक चंद ने भी इस अवसर पर बधाई दी है।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर थुरल में युवा कांग्रेस सुलह ने भाजपा सरकार के खिलाफ आज शनिवार को रोष प्रकट किया और थुरल बाजार में एक आक्रोश रैली निकाली। युवाओं ने कहां कि मोदी मंत्रिमंडल ने देश की तीनों सेनाओं में चार वर्ष की सेना भर्ती की घोषणा की व अपने चिरपरिचित अंदाज़ में इसकी पैकेजिंग करते हुए चार साल की कॉन्ट्रैक्ट फ़ौज भर्ती को अग्निवीर बताया। जिन युवाओं ने सेना भर्ती ग्राउंड क्लियर कर लिया है, उनकी लिखित परीक्षा जल्द करवाई जाए। चार वर्ष की भर्ती वाले लोगों को सेना में रैंक नहीं दिया जाएगा, बल्कि इन्हें केवल अग्निवीर कहा जाएगा। चार वर्ष के बाद इन युवा सैनिकों का भविष्य क्या होगा। इसका मुख्य मुद्दा भाजपा सरकार द्वारा अग्नीपथ के रूप में युवाओं के साथ भद्दा मजाक कर रही हैं। अगर सरकार ने जल्द ही अपना फैसला वापस नहीं लिया, तो युवा कांग्रेस और उग्र प्रदर्शन व आंदोलन करेगी। साथ में तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपा।
तिरंगा ले डीसी कार्यालय तक नारे लगाते पहुंचे युवा चक्का जाम किया एसपी ने पुलिस बल सहित मौके पर आ खुलवाया जाम युवाओं की मांग सरकार वापस लें, 4 वर्ष की योजना राजीव भनाेट। ऊना क्षेत्र में शनिवार को युवाओं ने अग्निपथ योजना के खिलाफ इंदिरा मैदान से डीसी ऑफिस तक रैली निकाली। केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर गुबार निकाला। रेड लाईट चौक पर पहुंच कर चक्का जाम किया। जाम खुलवाने के लिए एक घंटे तक पुलिस को कड़ी मश्कत का सामना करना पड़ा। जाम खुलवाने के लिये एसपी अर्जित सेन ठाकुर, एएसपी प्रवीण धीमान और डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने अपने दल वल के साथ मोर्चा संभाला और युवाओं को समझा बुझा कर जाम खुलवाया। जाम में फसें लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन कर रहे युवाओं की स्थिति यह रही की पुलिस को देख प्रदर्शनकारी दो धड़ों में बंट गए। एक धड़ा चौंक में वैठा रहा और दूसरा तिरंगा लेकर उपायुक्त कार्यालय की और चल दिया। धरना प्रदर्शन कर रहे युवकों का कहना है कि मोदी सरकार भारतीय सेनाओं की गरिमा-परंपरा, जुड़ाव व अनुशासन की परिपाटी से खिलवाड़ कर रही है। सेनाओं में भर्ती रोक 4 वर्ष के ठेके पर फ़ौज भर्ती देश सुरक्षा के लिए सुखद सन्देश नहीं। चार वर्ष बाद भर्ती हुए युवाओं के भविष्य का क्या होगा? मोदी मंत्रिमंडल ने देश की तीनों सेनाओं में चार वर्ष की सेना भर्ती की घोषणा की व अपने चिर-परिचित अंदाज़ में इसकी पैकेजिंग करते हुए चार वर्ष की कॉन्ट्रैक्ट फ़ौज भर्ती को अग्निवीर बताया। जिन युवाओं ने सेना भर्ती ग्राउंड क्लियर कर लिया है, उनकी लिखित परीक्षा जल्द हो। चार वर्ष की भर्ती वाले लोगों को सेना में रैंक नहीं मिलेगी, बल्कि इन्हें केवल अग्निवीर कहा जाएगा। चार वर्ष के बाद इन युवा सैनिकों का भविष्य क्या होगा? दो वर्ष से तीनों सेनाओं की भर्ती पर केंद्र सरकार ने रोक लगा रखी है? प्रधानमंत्री व रक्षामंत्री इन चिंताओं और संभावनाओं पर पूर्ण विचार कर इस ‘अग्निवीर’ योजना को वापस लें। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य शोभित गौतम, दीपक, साहिल कुमार, रोहित, अंकुश, विवेक, मुकेश, लाड़ी, निखिल शर्मा, पंकज शर्मा, मार्शल सैनी, अखिलेश, ऋत्विक, प्रिंस, प्रशांत, साहिल, दिनेश व निशांत सहित सैंकड़ाें युवा उपस्थित रहे।
देशभक्ति के नारों से गूंज उठा मौहाल सुनील कुमार। सरकाघाट देश की सरहदों की रक्षा करते हुए कारगिल युद्ध में 18 जून,1999 को शहादत का जाम पीने वाले शहीद कैप्टन दीपक गुलेरिया की 23वीं बरसी शहीद कैप्टन दीपक गुलेरिया राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान वहां पर देशभक्ति के नारों से माहौल गूंज उठा मात्र 31 वर्ष की आयु में देश की सीमा की रक्षा करते हुए कारगिल में शहीद हुए कि गुलेरिया परिवार के दूसरे सपूत के शहीदी दिवस पर आज हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े कार्यक्रम की शुरुआत शहीद दीपक गुलेरिया की भाभी और ग्रयोह वार्ड जिला पार्षद एवं भाजपा महिला मोर्चा सचिव वंदना गुलेरिया ने शहीद की प्रतिमा पर फूलमाला और ज्योति प्रज्वलित करके की उन्होंने अपने संबाेधन में कहा की उन्हें नाज है, उनका परिवार पूरी तरह भारत माता की रक्षा के लिए ही पैदा हुआ है, जहां चाचा ससुर शहीद मेघ सिंह गुलेरिया ने 1965 में भारत-पाक युद्ध में कश्मीर सेक्टर में शहादत पाई थी। वहीं, जेठ शहीद कैप्टन दीपक गुलेरिया 18 जून 1999 को कारगिल में शहीद हुए थे। ससुर स्व. रिटायर डीआईजी मोहनलाल गुलेरिया कई नकसली प्रभावित क्षेत्राें में दुश्मनों को खदेड़ चुके हैं। छोटे ससुर गांधी राम गुलेरिया सीआरपी में सहायक कमांडेंट रिटायर हुए हैं। ऐसे परिवार में जन्म लेना गर्व की बात है उन्होंने बताया कि शहीद कैप्टन दीपक गुलेरिया आज के दिन उस समय शहीद हुए थे, जब वे श्रीनगर से कंकण क्षेत्र में पाक समर्थित उग्रवादियों से लोहा लेते हुए आगे बढ़ रहे थे और दुश्मनों द्वारा बिछाई गई बारूदी सुरंग की चपेट में आ गए थे। उन्होंने कहा की भारत मां की रक्षा के लिए वीरगति प्राप्त करना बहुत ही गर्व की बात है, उनकी परिवार नें अपनी जननी को हमेशा ही धन्य किया है। इससे पहले शहीद के परिवार ने उनके अंत्येष्टि स्थल लांबर में भी पुष्प मालाएं अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सरौण पंचायत प्रधान पवन ठाकुर शहीद कैप्टन दीपक गुलेरिया सीसे स्कूल के प्रिंसिपल नेकराम सुमन सहित कई पंचायतों के जनप्रतिनिधि व्यापार मंडल महिला एवं युवक मंडलों के सदस्य एवं गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
पुलिस स्टेशन आनी ने 3.032 किलोग्राम चरस सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार एचसी अनुपम 17 जून रात को आठ बजे अपनी टीम के साथ कंडुगाड़-पटरना क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान दो व्यक्ति बाल कृष्ण पुत्र सालिग राम वासी ग्राम चबोली डाकघर चोवाई तहसील आनी जिला और श्याम सिंह पुत्र प्रेम दास निवासी गांव टिपर डाकघर कोठी तहसील आनी सड़क के किनारे खड़े हुए मिले। उनमें से एक ने लिफ्ट के लिए इशारा किया। मगर जब वे नजदीक आए तो पुलिस को देखकर भागने लगे, लेकिन एचसी अनुपम और उनकी टीम ने उन्हें काबू कर लिया। जब उनकी तलाशी तो प्लास्टिक के बैग में 3.032 किलोग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने उन दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विपिन सिंह परमार ने छात्रा आकांक्षा को दी शाबाशी प्रतिमा राणा। पालमपुर धौलाधार पब्लिक सीनियर संकेंडरी स्कूल बंदला की दसवीं की छात्रा को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना के अंतर्गत शैक्षणिक सूत्र 2018-2019 में आकांक्षा पुत्री आत्मा राम/रामा सरोज को विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार द्वारा भवारना में लैपटॉप दिया गया। स्कूल के प्रधानाचार्या सत्यवती शर्मा ने अपनी इस छात्रा को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ में उनके अभिभावकों तथा स्कूल अध्यापकों को भी बधाई दी।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट ग्राम पंचायत बरायली के गांव चल्यावन व छटेरा के लोग कई दिनों से पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। इन लोगों ने कई कई मर्तबा अपनी परेशानी की गुहार जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता,सहायक अभियंता इत्यादि अधिकारियों से लगाई,यही नहीं इन लोगों ने मुख्यमंत्री शिकायत कक्ष 1100 नंबर पर भी अपनी शिकायत दर्ज करवाई लेकिन 10 दिन बीत जाने के बाद अभी तक ये लोग पानी की बूंद बूंद को तरस रहे हैं। दोनों गांव वासियों का कहना है कि कहीं से भी अभी तक उम्मीद की किरण दिखाई नहीं दे रही है। गौरतलब है कि इन दोनों गांव को विभाग ने गवाह पेयजल योजना से जोड़ रखा है और विभाग के अधिकारियों के अनुसार यहां की जो मोटर सप्लाई है, वह खराब होने के कारण पानी की सप्लाई ठीक से नहीं हो पा रही है। चल्यावन गांव के निवासी देवीलाल ठाकुर कहते हैं कि उन्होंने 10 दिन पहले इस बारे शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन आज तक पानी की सप्लाई नहीं आई है और उन्हें दूर-दूर से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। क्याेंकि गांव में कोई भी पेयजल स्रोत नहीं है। गांव चल्यावन के देवी लाल ठाकुर का कहना है कि जल शक्ति विभाग को बार-बार दूरभाष से लिखित शिकायत देने के बाद भी इस समस्या का समाधान करने के लिए कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने सरकार व विभाग से इस समस्या से शीघ्र निजात दिलाने के लिए गुहार लगाई है। इस बारे कनिष्ठ अभियंता जल शक्ति विभाग दाड़लाघाट के गोपाल चौधरी से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि मोटर खराब होने के कारण सप्लाई बाधित हुई है। जल्दी ही मैकेनिक को बुलाकर मोटर ठीक करवाकर सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
ब्यास वेल्फेयर प्रेस एसो. के जिलाध्यक्ष ब्रजेश्वर साकी पेशे से एक पत्रकार हैं। शनिवार को उन्होंने एक प्रेस क्रांफ्रेंस की। इस दौरान पत्रकारों को आ रही समस्याओं पर मंथन किया। ब्रजेश्वर साकी द्वारा सरकार से आह्वान किया कि जल्द ही पत्रकारों की समस्याओं का निपटारा किया जाए। आपको बता दें ब्रजेश्वर साकी इससे पूर्व भी ऐसे ही पत्रकारों के साथ जनता की समस्याओं को उजागर करते आ रहे हैं वहीं लोगो के बीच उनकी खासी पहचान है जनता भी उनकी लोकप्रियता की कायल है। लोगों की मानें तो पत्रकार ब्रजेश्वर साकी देहरा से चुनावो में बेहतर उम्मीदवार हो सकते हैं क्योकिं जनता की समस्या से बेहतरीन तरीके से वाकिव हैं। ब्रजेश्वर साकी की देहरा की जनता में एक अलग पहचान है ।खुशमिजाज व्यक्तितव के ब्रजेश्वर साकी की चुनाव में उम्मीदवारी प्रबल मानी जा रही है। सकी मूलत: देहरा विधानसभा के रहने वाले हैं । जब इस संदर्भ में ब्रजेश्वर साकी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पत्रकारिता करके ही जनता की सेवा करना चाहते हैं। चुनाव में उतरना या नहीं उतरना यह जनता का फैसला है। जनता की सेवा ही मेरा परम कर्तव्य है जो की वह पत्रकारिता के माध्यम से कर रहे हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक पार्टियां लगातार जनता से जुड़े मुद्दों को उठाकर अपना विरोध प्रकट कर रही है। सत्तापक्ष को घेरने का प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को कंडाघाट के पुराने अस्पताल के पास युवा कांग्रेस सोलन द्वारा एक सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें युवा कांग्रेस ने सीएम जयराम की सद्बुद्धि के लिए भगवान से प्रार्थना की। इस मौके पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित ठाकुर ने कहा कि लगातार प्रदेश की जयराम सरकार विकास कार्यों को रोकने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में शुरू हुए विकास कार्य को या तो रोका जा रहा है या फिर उन कामो पर अपना फटा टांगकर उसे अपनी योजना बता रही है। अमित ठाकुर ने कहा कि कंडाघाट में कांग्रेस कार्यकाल के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह ने नए अस्पताल भवन के लिए घोषणा कर इसके लिए बजट भी जारी किया था, जिसका काम शुरू भी हो गया था, लेकिन अब सरकार राजनीतिक द्वेष के चलते इस कार्य को रोक रही है। अमित ठाकुर ने कहा कि सुनने में आ रहा है कि भाजपा के लोग सीएम जयराम ठाकुर को गुमराह करके यहां पर नशा मुक्ति केंद्र खोलना चाहते हैं, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार नशा मुक्ति केंद्र खोलना चाहती है, तो उसका स्वागत करते हैं, लेकिन किसी और जगह नशा मुक्ति केंद्र खोला जाए। उन्होंने कहा कि इस भवन के साथ ही गर्ल्स पॉलिटेक्निक कॉलेज है, अगर यहां पर नशा मुक्ति केंद्र खुलता है, तो लड़कियों के साथ छेड़छाड़ के मामले भी सामने आ सकते हैं। इसी के लिए युवा कांग्रेस इसका विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू नहीं कर सकती है, तो कांग्रेस सत्ता में आते ही यहां पर अस्पताल का कार्य शुरू करवाएगी। वहीं, उन्होंने कहा कि परवाणु से लेकर सोलन तक एनएच के साथ कोई भी ऐसा बड़ा अस्पताल यहां पर नहीं है, जिससे लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सके, उन्होंने कहा कि कोई भी दुर्घटना हो जाती है, तो यहां से सभी मरीज रेफर किए जाते हैं, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है।
राजकीय उच्च विद्यालय झूंगा देवी में खंड स्तरीय शिक्षा संवाद करवाया गया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में विधायक रविंद्र धीमान ने शिरकत की। झूंगा देवी के स्कूल में विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य एसएमसी के प्रधान व कुछ पंचायतों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही शिक्षा के प्रति विद्यार्थियों के हित में विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और नई शिक्षा नीति पर व्यापक चर्चा की।
राज्य उपाध्यक्ष एवं जिला कांगड़ा की वरिष्ठ उपाध्यक्ष नितिका वर्मा की अध्यक्षता में खंड पंचरुखी की गैर शिक्षक इकाई की बैठक हुई। यह बैठक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सल्याणा में हुई। इसमें उपाध्यक्ष नितिका वर्मा, अधीक्षक पालमपुर व गैर शिक्षक खंड पंचरुखी के प्रधान निर्मल सिंह अधीक्षक मकोल व समस्त खंड कार्यकारणी ने राज्य गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ व हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष माननीय अश्वनी ठाकुर का शिक्षा विभाग के राजकीय महाविद्यालयों में अधीक्षक ग्रेड वन के 66 पदों का सृजन करवाने हेतु धन्यवाद किया। साथ ही 26 जून को धर्मशाला में होने वाले गैर शिक्षक के राज्य स्तरीय अधिवेशन में अधिक से अधिक गैर शिक्षकों को आने का आग्रह किया गया। साथ ही नितिका वर्मा ने कहा की कर्मचारियों की समस्याओं का हल केवल ठाकुर अश्वनी ही कर सकते है। इस मौके पर खंड पंचरुखी की इकाई का रिक्त हुए पदों पर सर्वसम्मति से विस्तार व चयन किया गया। इस दौरान खंड प्रधान निर्मल सिंह अधीक्षक ग्रेड-टू राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मकोल, संजय राणा अधीक्षक ग्रेड- टू, चंचल कटोच वरिष्ठ उपाध्यक्ष, वरुण स्याल मीडिया प्रभारी रविंद्र कुमार व चंदन जी आई टी सेल प्रभारी, खंड कोषाध्यक्ष सुमित जी, शिवानी, कमला, अंजना, बबीता, आशा, सवेरो आदि मौजूद रहे।
बीते दिन मंडी में आम आदमी पार्टी ने शपथ समारोह हुआ। इस दौरान आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश के समस्त नवनियुक्त पदाधिकारी शामिल हुए। इस मौके पर राज्यसभा सांसद एवं हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी डॉ. संदीप पाठक ने सभी को उनके नए कार्यभार के लिए शपथ ग्रहण करवाया। इस मौके नादौन विधानसभा से आम आदमी पार्टी के नेता एवं ओबीसी विंग के प्रदेश संयुक्त सचिव शैंकी ठुकराल ने भी हिस्सा लिया एवं शपथ ली कि वह अपने दायित्व को पूरे लगन एवं ईमानदारी से पूरा करेंगे। इस मौके शैंकी ने कहा कि उनपर भरोसा करके पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है उसे वो पूरी ईमानदारी से निभाएंगे एवं पार्टी प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आज हिमाचल को भगत सिंह एवं बाबा साहेब अम्बेडकर के सपनों वाला राज्य बनाना बहुत जरूरी है जहां इंकलाब और किताब सबके लिए बराबर हो। शैंकी ने कहा कि आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश के समस्त पदाधिकारी पैसों के लालच के लिए नहीं आये हैं वो हिमाचल में एक नई क्रांति का आगाज करने आए हैं। भाजपा-कांग्रेस का अब सफ़ाया होना तय है। इस मौके पर संजीव सेठी राज्य संयुक्त सचिव यूथ विंग, जिला संयुक्त सचिव यूथ विंग, समस्त संगठन मंत्री रविन्द्र शर्मा, अशोक कुमार, लवली कुमार एवं सुरेश चौधरी जी भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा कार्य एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी ने कांगड़ा स्थित गगल हवाई अड्डे पर गरिमापूर्ण विदाई दी। उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, वन मंत्री राकेश पठानिया, सांसद और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, सांसद किशन कपूर और इंदु गोस्वामी, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला, विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता भी इस अवसर पर उपस्थित थे। प्रधानमंत्री मुख्य सचिवों के सम्मेलन की अध्यक्षता के लिए धर्मशाला के दो दिवसीय दौरे पर थे।
प्रेस क्लब ऑफ शिमला में हुआ कार्यशाला का आयोजन फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला सोशल मीडिया में फेक न्यूज, फोटो, वीडियो की सत्यता परखने तथा मीडिया कर्मियों को इसकी सटीक जानकारी देने के लिए शुक्रवार को प्रेस क्लब ऑफ शिमला के परिसर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में गूगल सर्टिफाइड ट्रेनर व वरिष्ठ पत्रकार जतिन गांधी मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने फेक न्यूज के मायाजाल को लेकर मीडिया कर्मियों को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया झूठी और भ्रामक खबरों को वायरल करने का एक बड़ा माध्यम बन गया है तथा लोगों को पता ही नहीं है कि उनके मोबाइल फोन और कंप्यूटर में आने वाली सूचनाओं में कौन सी खबर झूठी और कौन सी सही है। ऐसे में जरूरी है कि किसी भी खबर या संदेश को भेजने से पहले उसकी सत्यता की परख लें। इसके बाद ही आगे प्रेषित करें। ज्यादातर मामलों में जानबूझ कर लोगों का नुकसान करने के लिए भी फेक न्यूज का सहारा लिया जाता है। उन्होंने बताया कि गूगल ने किसी भी तस्वीरों को परखने-जांचने के लिए बहुत सारे टूल्स इजाद किए हैं। जैसे गूगल रिवर्स इमेज सर्च। इस गूगल रिवर्स इमेज सर्च टूल से गूगल डेटाबेस के जरिए किसी भी तस्वीर की असलियत का पता लगाया जा सकता है। बताया कि गूगल अर्थ एप्लीकेशन पर किसी भी स्थान का ऑर्काईबल हिस्ट्री और हूइज से किसी भी फेक वेबसाइट का पता लगाया जा सकता है। उन्होंने फेसबुक, ट्वीटर और ट्वीटडैक के बारे में भी मीडिया कर्मियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। प्रेस क्लब ऑफ शिमला के अध्यक्ष उज्जवल शर्मा ने बताया कि ऐसी कार्यशाला से न केवल मीडिया के साथी लाभान्वित होते हैं, बल्कि वे प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से समाज को भी फायदा पहुंचाते हैं।
समर नेगी। रिकांगपिओ राज्य स्तरीय जनजातीय नृत्य एवं शिल्प महोत्सव किन्नौर की तैयारियों को लेकर उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई। उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि राज्य स्तरीय जनजातीय नृत्य एवं शिल्प महोत्सव का 22 जून को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शुभारंभ करेंगे तथा 24 जून को समापन समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर करेंगे। महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जिला की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के लोकपर्ण तथा शिलान्यास भी करेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री इस अवसर पर जिला में एफआरए व नौ-तौड़ के तहत जिला के 103 लाभार्थियों को पट्टे भी प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि महोत्सव का मुख्य आकर्षण राज्य स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता रहेगी, जो 22 जून को आयोजित की जाएगी, जिसमें भरमौर, उदयपुर, कांगड़ा के गद्दी समुदाय का सांस्कृतिक दल, काजा सहित किन्नौर जिला के निचार, कल्पा व पूह उपमंडल सहित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिकांग पिओ के सांस्कृतिक दल रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगें। इसके अलावा तीन दिवसीय महोत्सव के दौरान मिस-किन्नौर प्रतियोगिता, जिला स्तरीय नृत्य एवं लोक वाद्य-यंत्र प्रतियोगिता, फैंसी ड्रैस प्रतियोगिता, रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता, तीरंदाजी प्रतियोगिता, कुर्सी-दौड़ व चम्मच-दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान जिला के विभिन्न स्कूलों के बच्चों व महिला मंडलों द्वारा रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जनजातीय नृत्य एवं शिल्प महोत्सव में रात्रि के समय स्थानीय कलाकारों द्वारा रंगा-रंग किन्नौरी गानों पर आधारित नाईट-शो आयोजित किए जाएंगे जिसमें जिले के नामी कलाकार भाग लेंगें। उन्होंने बताया कि इस दौरान जनजातीय क्षेत्रों की समृद्ध हस्तशिल्प, हथकरघा, मूर्तिकला, पेंटिंग व काष्ठ-कला से संबंधित उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी ताकि मेले में आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों को किन्नौर जिले सहित प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर से एक ही स्थल पर रू-ब-रू होने का अवसर प्राप्त हो सके। महोत्सव के दौरान बच्चों व मेला प्रेमियों के लिए झूल्हे व अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। इस अवसर पर मेले में आने वाले स्थानीय लोगों सहित पर्यटकों को बैठने के लिए भी अलग से स्थान उपलब्ध करवाया जाएगा।
विनायक ठाकुर । डाडासीबा डाडासीबा खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी परमिंद्र कुमार ने शुक्रवार को अपना कार्यभार संभाला लिया है। वहीं, इस दौरान इन्होंने कार्यालय में मौजूद शिक्षकों के साथ परिचय किया, तो साथ ही शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश भी दिए। कार्यभार सम्भालते ही परवमिंद्र कुमार ने पत्रकारो से रुबरु होते हुए कहा कि शिक्षा की गुणवता को लेकर किसी तरह का समाझौता नहीं किया जाएगा। तमाम बच्चों को समय-समय पर जागरुक करने व शिक्षा के प्रति छात्र-छात्राओं को विशेष ध्यान देने पर बल दिया जाएगा। बताते चले परमिंद्र कुमार इससे पहले सीएचटी राजकीय प्राथमिक पाठशाला चनौर में अपनी सेवाएं दे रहे थे। खंड शिक्षा अधिकारी ने इस मौके पर समस्त स्टाफ से परिचय लिया और शिक्षकों को शिक्षा में सुधार लाने को कहा। उन्होंने कहा कि प्राइमरी स्कूलों में बच्चों की संख्या जो कम हो रही है, उस पर ध्यान देने की भी बात कही है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला नंद लाल शर्मा अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने आज हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के सांगला में सामुदायिक भवन, वर्षा शालिका और मौजूदा बेरिंग नाग देवता मंदिर परिसर के विस्तार का उद्घाटन किया। ये कम्युूनिटी एसेट्स एसजेवीएन ने अपनी कारपोरेट सामाजिक उत्त रदायित्व (सीएसआर) गतिविधियों के तहत 804 मेगावाट जंगी थोपन पोवारी जल विद्युत परियोजना द्वारा बनाए गए हैं। इस अवसर पर एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए नंद लाल शर्मा ने कहा कि एसजेवीएन अपनी परियोजनाओं और इसके आसपास के क्षेत्रों के समावेशी विकास में विश्वालस रखता है। हमारे द्वारा की गई प्रत्येक सीएसआर पहल स्थानीय समुदायों को सशक्त बना रही है और हमारे सीएसआर विजन के अनुरूपजनता को हमारे विकास में भागीदार बना रही है। एसजेवीएन अपनी सीएसआर और सततशीलता नीति को कार्यान्वित करने के लिए गठित एसजेवीएन फाउंडेशन के माध्यम से सभी सीएसआर पहलों को निष्पादित करता है। एसजेवीएन ने जिला किन्नौर में विभिन्न पहले जैसे जिला अस्पताल रिकांगपिओ को अत्याधुनिक वाईडी वाईएजी लेजर मशीन, जिला अस्पताल रिकांगपिओ, सीएचसी पूह और सीएचसी भावानगर को ऑटो हीमो एनालाइजर मशीन, किन्नौर और स्पीति के छात्रों और खिलाड़ियों को मेधावी पुरस्कार योजना आदि को कार्यान्वित किया है। जिला के समग्र विकास के लिए एसजेवीएन सतलुज संजीवनी सेवा-मोबाइल हैल्था वैन के माध्यम से घर द्वार पर चिकित्सा सेवाएं और दवाएं प्रदान करना, ढांचागत विकास एवं सामुदायिक संपत्ति का निर्माण, मंदिरों और किलों के नवीनीकरण और पुनर्निर्माण द्वारा संस्कृति और विरासत का संरक्षण, बागवानी आधारित सतत आजीविका हेतु अवसर पैदा करने के लिए एकीकृत जनजातीय विकास कार्यक्रम, कौशल विकास कार्यक्रम, महिला एवं बाल विकास योजना आदि विभिन्नए कार्यक्रम भी कार्यान्वित कर रहा है। इस अवसर पर आरसी नेगी परियोजना प्रमुख एनजेएचपीएस, विकास महाजनपरियोजना प्रमुख जेटीपीएचईपी, ईश्वर लाल नेगी प्रधान मंदिर समिति सांगला, देव सांकी नेगी प्रधान सांगला, प्रदीप नेगी प्रधान बटसेरी, इंदु लक्ष्मी प्रधान कामरू, मनोहर देवी प्रधान थैमगरंग और बीरबल नेगी प्रधान चांसु भी उपस्थित रहे।
पंकज सिंगता। धर्मशाला राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर की उपस्थिति में आज कांगड़ा जिले में केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला एवं विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी के मध्य समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल ने इस महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आप हमें स्वामी विवेकानंद जी के भाव और विचारों को समझने की आवश्यकता है। इस तरह के प्रयास निश्चित तौर पर विद्यार्थियों के लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। कार्यक्रम के विशेष अतिथि, विवेकानंद शिला स्मारक एवं विवेकानंद केंद्र के उपाध्यक्ष हनुमंत राव तथा केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के कुलपति एसपी बंसल ने समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया गया।
कुल्लू पहुंचने पर हुआ एकता का स्वागत आलाेक। कुल्लू हरियाणा के पंचकूला में खेलो इंडिया यूथ में जिला कुल्लू की खिलाड़ी एकता ठाकुर ने भी सिल्वर मेडल हासिल किया है, तो वहीं एकता ठाकुर का कुल्लू पहुंचने पर जिला कुल्लू बॉक्सिंग संघ के द्वारा स्वागत भी किया गया। इस दौरान मेडल जीतने पर एकता ठाकुर की हौसला अफजाई भी की गई, तो वही एकता ठाकुर ने युवाओं को भी संदेश दिया कि वे खेलकूद के माध्यम से भी अपने भविष्य को सशक्त कर सकते हैं। एकता ठाकुर ने बताया कि 13 जून तक यह प्रतियोगिता आयोजित की गई थी और हिमाचल प्रदेश की टीम में उन्होंने भाग लेकर सिल्वर मेडल जीता है। वहीं, बॉक्सिंग एसोसिएशन का भी एकता ठाकुर ने आभार व्यक्त किया है। एकता ठाकुर ने बॉक्सिंग के क्षेत्र में आ रही परेशानियों को भी सांझा किया और कहा कि यहां पर बॉक्सिंग खिलाड़ियों के लिए हालांकि बहुत कम सुविधाएं हैं, लेकिन अपने स्तर पर भी खिलाड़ी काफी मेहनत कर रहे हैं और वह आज अच्छा मुकाम हासिल कर रहे हैं। एकता ठाकुर ने कहा कि जिला कुल्लू में बॉक्सिंग के खिलाड़ियों को प्रेक्टिस करने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सरकार जिला स्तर पर एक कोच की नियुक्ति करें और यहां पर प्रैक्टिस के लिए रिंग की व्यवस्था हो, तो कुल्लू के खिलाड़ी का प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं। बॉक्सिंग कोच मानक ने भी एकता ठाकुर की सराहना करते हुए कहा कि खिलाड़ी अपने स्तर पर ही प्रेक्टिस कर रहे हैं। प्रदेश में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें यहां पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करने की आवश्यकता है। ऐसे में प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में भी कार्य करें।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट ग्राम पंचायत बरायली के गांव चल्यावन व छटेरा के लोग कई दिनों से पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। इन लोगों ने कई कई मर्तबा अपनी परेशानी की गुहार जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता,सहायक अभियंता इत्यादि अधिकारियों से लगाई,यही नहीं इन लोगों ने मुख्यमंत्री शिकायत कक्ष 1100 नंबर पर भी अपनी शिकायत दर्ज करवाई लेकिन 10 दिन बीत जाने के बाद अभी तक ये लोग पानी की बूंद बूंद को तरस रहे हैं। दोनों गांव वासियों का कहना है कि कहीं से भी अभी तक उम्मीद की किरण दिखाई नहीं दे रही है। गौरतलब है कि इन दोनों गांव को विभाग ने गवाह पेयजल योजना से जोड़ रखा है और विभाग के अधिकारियों के अनुसार यहां की जो मोटर सप्लाई है, वह खराब होने के कारण पानी की सप्लाई ठीक से नहीं हो पा रही है। चल्यावन गांव के निवासी देवीलाल ठाकुर कहते हैं कि उन्होंने 10 दिन पहले इस बारे शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन आज तक पानी की सप्लाई नहीं आई है और उन्हें दूर-दूर से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। क्याेंकि गांव में कोई भी पेयजल स्रोत नहीं है। गांव चल्यावन के देवी लाल ठाकुर का कहना है कि जल शक्ति विभाग को बार-बार दूरभाष से लिखित शिकायत देने के बाद भी इस समस्या का समाधान करने के लिए कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने सरकार व विभाग से इस समस्या से शीघ्र निजात दिलाने के लिए गुहार लगाई है। इस बारे कनिष्ठ अभियंता जल शक्ति विभाग दाड़लाघाट के गोपाल चौधरी से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि मोटर खराब होने के कारण सप्लाई बाधित हुई है। जल्दी ही मैकेनिक को बुलाकर मोटर ठीक करवाकर सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
राज सोनी। करसोग हिमाचल प्राचीन समय से ही अनेक ऋषि मुनियों की तप: स्थली रही है। इसलिए ही इसका एक नाम देव भूमि भी रखा गया है। अनेक स्थानों पर एक आम इंसान को दैवीय शक्तियों द्वारा देवत्व प्राप्त हुआ है। आज उनके ही सानिध्य में जनता अपना जीवन यापन करती है। ऐसी ही अलौकिक शक्तियों के स्वामी करसोग क्षेत्र में कांडी चलाहनी नामक जगह पर बसे कालवी नाग देवता भी हैं। इनका मूल स्थान शिमला जिले की ठियोग तहसील के क्षेत्र भराहन में माना जाता है। यहां आज भी श्रीकालू नाग देवता का मंदिर शोभायमान है। ऐतिहासिक तथ्यों के आधार पर कहा जाता है कि 13 वीं सदी के आसपास यहां एक बालक ने जन्म लिया जिसका नाम कालू था। इसी दौरान यहां शिव के अवतार माने जाने वाले बाबा गोरख नाथ भी आए थे और उन्हें वह कालू नामक बालक विलक्षण प्रतिभा का धनी लगा। उन्होंने उस बालक की परीक्षा लेने का सोचा। अपनी परीक्षा में बालक सफल हो गया। उन्होंने कालू को अपना शिष्य बनाया और शाबर वेद की विद्या दी। इसी के साथ बाबा ने उसे एक मूर्ति भी दी। उक्त बालक ने उस मूर्ति की अपनी वृद्धावस्था तक नित-नियम के साथ पूजा की और शाबर वेद का पाठ करता रहा। कहा जाता है कि गांव भराहन में एक बड़े पेड़ के नीचे बालक कालू ने तप भी किया और उसी विशाल वृक्ष के तने पर वहां आज मंदिर भी बना हुआ है। जब उनका तप ख़तम हुआ, तो किसी चमत्कारिक घटना के साथ ही उन्हें देवत्व प्राप्त हुआ। इसके बाद उन्होंने अपने गुरु गोरखनाथ द्वारा दी गई कुल ईष्ट की मूर्ति और पंच पात्रों के साथ वायु मार्ग से भ्रमण करने का निश्चय किया। इस दौरान उनकी एक भुजा धार कंद्रू जगह पर गिरी, नागरू नामक स्थान पर अपना चोला बदला और वहीं एक मूर्ति के रूप में विराजमान हो गए। वहां से निकल कर लफ्फू घाटी की एक गुफा जो केल्वी नामक स्थान के आस पास पड़ती है, वहां चले गए। लफ्फू घाटी का आज भी महात्म्य है। जिसके बारे में लगभग हर हिमाचली जानता है। गुफा में पहुंच कर कालू नाग ने विकराल अजगर का रूप धारण कर लिया। इससे गुफा में विस्फोट हो गया। वहां से निकल कर वह खिंग्स नामक स्थान पर चले गए और वहां एक परिवार के पांच भाइयों में सबसे छोटे और सबसे शक्तिशाली भाई अग्यक्ला ने अजगर का सामना किया। काफी समय तक दोनों में युद्ध चला और अंत में अग्यक्ला ने उस अजगर को काट डाला। उसके काटने पर मूर्तियां और अन्य चमत्कारी सामान भी निकला। काले अजगर के पेट से निकलने पर फिर उनका नाम कालू नाग ही पड़ गया। नाग देवता की मूर्ति बनने के बाद श्रीकालू नाग ने अपनी शक्तियों से अनेक स्थानों पर आधिपत्य स्थापित कर लिया। इनकी पहली मूर्ति क्यारी दूसरी केल्वी तीसरी कंद्रू भराहन में स्थापित हुई। यह तीनों ही स्थान ठियोग के आस पास है। यही नहीं अपनी शक्तियों से करसोग क्षेत्र के कांडी चलाहनी नामक जगह पर भी पहुंच गई। करसोग में समस्त कजौन क्षेत्र के आराध्य ईष्ट देव कालवी नाग अपनी अद्भुत शक्तियों के प्रभाव से अपनी प्रजा का पालन करते हैं। आषाढ़ संक्रांति के दिन कांडी चलाहनी में देवता श्रीकालवी नाग के मंदिर में एक दिन का मेला भी लगता है। जिसमें दूर दूर से श्रद्धालु अपनी मनौतियां लेकर पहुंचते हैं। इस देव मेले में ठियोग में बसे इनके तीन भाइयों के बीच से भी हमेशा एक जगह से देवलु आते हैं और अपने नृत्य द्वारा सभी का मन मोह लेते हैं। नृत्य का यह दृश्य बहुत ही आकर्षक होता है। गोल घेरे में सफेद पोशाक में लाल रूमाल हाथ में लिए नर्तक चोल्टू नृत्य करते हैं, तो यह पोशाक, गीतों की धुन दर्शकों को एक बार फिर से देखने पर मजबुर कर देती हैं। कालवी नाग के साथ ही भगवती मंदिर भी है, जिसके बारे में कहा जाता है कि आदमी के शरीर के जिस भी हिस्से जैसे आंख, कान, हाथ, पैर, टांग व बाजू इत्यादि पर लंबे समय से चला आया दर्द हो, तो वहां चांदी का वह अंग दान करने से रोग ठीक हो जाते हैं। साथ ही समस्त क्षेत्र में देवता खेत-खलिहानों, पशुओं, मनुष्यों व रोजगार इत्यादि पर अपनी बरकत रखते हैं। मंदिर के रख रखाव और देव नियमों का पालन करने वाले कारदार, गुर और सभी हार फेरे के लिए विशेष परिवारों के सदस्य नियुक्त किए गए हैं। देव संस्कृति हम सभी के विकास का एक उन्नत द्वार है। समय के साथ साथ यह क्षीण होती जा रही है। इसे सहेजने के लिए हम सभी को प्रयास करना चाहिए। देव संस्कृति का मजाक बनाने की बजाय उनका संरक्षण करना चाहिए और देव स्थलों की गरिमा बनाए रखने में मददगार होना चाहिए। देवताओं के पराक्रम की कहानियां जहां तक मिले अपने परिवार और आस पड़ोस के बुजुर्गों से सुननी चाहिए और जहां तक संभव हो किसी भी माध्यम से देव संस्कृति के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास करें। हमारे प्रयासों से ही यह परंपराएं आगे बढ़ेंगी।
राजेश कतनौरिया। जवाली विधानसभा के अधीन ग्राम पंचायत ढसोली की रहने वाली साक्षी डोगरा पुत्री मनजीत सिंह डोगरा को आज सरकार द्वारा चलाई गई मुहिम के चलते हमीरपुर में लैपटॉप दिया गया। साक्षी को यह लैपटॉप 2019 में 12वीं की परीक्षा में 91 प्रतिशत नंबर लेकर पहला स्थान प्राप्त करने के लिए मिला। साक्षी का कहना है कि मैं बहुत खुश हूं। क्योंकि जब कड़ी मेहनत करके आपको एक उपलब्धि हासिल होती है, तो जाहिर सी बात है कि खुशी होगी और इसका श्रेय साक्षी ने अपने माता-पिता को दिया।
जलशक्ति मंत्री ने धर्मपुर विस क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सुनी जन समस्याएं अजय सूर्या। धर्मपुर जल शक्ति, बागवानी, राजस्व व सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि गत साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल के दौरान जयराम ठाकुर सरकार ने समूचे प्रदेश में अभूतपूर्व विकास किया है। जनकल्याण को सर्वोच्च अधिमान देते हुए सरकार ने नेक नियत, नई सोच व मजबूत इरादों के साथ अनेक महत्वकांक्षी योजनाएं व कार्यक्रम आरंभ किए हैं, जिनका समाज के अंतिम पायदान में बैठे व्यक्ति तक लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि विकास की दृष्टि से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन तथा केंद्र सरकार के सहयोग से हिमाचल प्रदेश ने अपनी अलग पहचान बनाई है। महेंद्र सिंह ठाकुर आज धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के सयाठीनाल्ड, लौंगणी, जोढन, स्याठी, बल्द्वाड़ा चौकी, गरोडू, चसवाल, भडू, अनस्वाई, घरवासड़ा, गरली 1-2, सरी 1-2, बनहडू व सनौर में जन समस्याएं सुनने के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस बीच उन्होंने लोगों की समस्याओं को भी सुना तथा अधिकत्तर का मौके पर ही निपटारा कर शेष समस्याओं बारे संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। जल शक्ति मंत्री ने कहा कि मुख्य मंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में कोरोना महामारी जैसे कठिन दौर में भी प्रदेश के विकास को रूकने नहीं दिया गया। एक तरफ जहां प्रदेश का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित हुआ है, तो वहीं महामारी के इस कठिन समय के बावजूद प्रदेश में विकास की रफ्तार को दोगुनी गति से आगे बढ़ाया है। उन्होने कहा कि आज धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत ही नहीं, बल्कि प्रत्येक गांव में सडक़ सुविधा सुनिश्चित हुई है। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत सकरैण, ठोठू, समोड़ व मलौड़ खड्डों के तटीकरण पर 145 करोड़ खर्चे जाएंगे। इसके लिए धनराशि स्वीकृत हो चुकी है तथा यह कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा। इससे बड़ी मात्रा में किसानों की उपजाऊ जमीन का बचाव होगा और उन्हें बड़ी सुविधा होगी। जल शक्ति मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में धर्मपुर में अभूतपूर्व कार्य हुआ है। उन्होंने कहा कि इस कार्यकाल में धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में 45-45 करोड़ की लागत से धर्मपुर और संधोल में बन रहे 100 बिस्तर वाले अस्पताल व 50 बिस्तरों वाले टीहरा और मंडप अस्पताल के साथ ही 25 करोड़ की लागत से बन रहे 30 बिस्तर वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धाड़ का कार्य प्रगति पर है। उन्हाेंने कहा कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में 32 करोड़ की उठाऊ सिंचाई योजना भी स्वीकृत हुई है, जिसका शिलान्यास जल्द ही किया जाएगा। इस योजना से प्रत्येक खेत को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। जल शक्ति मंत्री ने कहा कि टीहरा-बसंतपुर क्षेत्र में जनता को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 200 करोड़ खर्च किए जाएंगे। इनमें 100 करोड़ की ऊठाऊ सिंचाई योजना टीहरा और 100 करोड़ रुपए की उठाऊ सिंचाई योजना बसंतपुर जल्द शिलान्यास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के बनने से क्षेत्र के किसानों के लिए सिंचाई की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। इससे कृषि योग्य भूमि के लिए बेहतर सिंचाई सुविधा मिलेगी।महेंद्र सिंह ठाकुर ने क्षेत्र की जनता से धर्मपुर की विकास यात्रा में साथ मिलकर चलने का आह्वान किया, ताकि यहां के विकास कार्यों को न केवल आगे बढ़ाया जा सके, बल्कि एक नया मुकाम दिया जा सके। उन्होंने इस मौके पर ग्राम पंचायत जोढऩ में पटवार भवन निर्माण के लिए 12 लाख देने की घोषणा की। इस अवसर पर जि़ला परिषद सदस्य वंदना गुलेरिया, प्रधान ग्राम पंचायत लौंगणी मीना कुमारी, उप प्रधान ग्राम पंचायत लौंगणी पृत्थी चंद, प्रधान ग्राम पंचायत सज्याओ पिपलू सरीता ठाकुर, उप प्रधान ग्राम पंचायत सज्याओ पिपलू काली दास, उप प्रधान ग्राम पंचायत दरवाड़ नरेंद्र पठानिया सहित बीडीओ बालम राम, अधिशाषी अभियन्ता जलशक्ति राकेश पराशर, सहायक अभियंता जलशक्ति विभाग नंद लाल, सहायक अभियंता विद्युत विभाग आर के बिष्ठ, एसएमएस बागबानी रमेश ठुकराल, उपमण्डलीय भू-संरक्षण अधिकारी सरकाघाट डॉ. धर्मपाल ठाकुर, पंचायती राज संस्थानों के पदाधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित कई गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
अनूप । सुजानपुर भारतीय जनता युवा मोर्चा में नई जिम्मेदारियां मिलने पर सुजानपुर भाजयुमो प्रभारी मनोज कुमार उर्फ हैप्पी एवं नवनिर्वाचित जिला युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष तेन सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से उनके निवास स्थान समीरपुर में पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की। नई जिम्मेदारियां मिलने पर उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल जिला भाजयुमो एवं जिला भाजपा पदाधिकारियों का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी मिली है, उनका वह बखूबी निर्वहन करेंगे। आने वाला समय विधानसभा चुनावों का है। विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर ईमानदारी कर्तव्य निष्ठा के साथ काम करेंगे। इस मौके पर दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री को फूलों का गुलदस्ता देकर उनका आभार किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने यहां पहुंचे तमाम पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ साथ नवनिर्वाचित भाजयुमो पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि मेहनत और ईमानदारी से काम करने वालों को भारतीय जनता पार्टी में सर्वोच्च स्थान मिलता आया है मिलता रहेगा। ऐसे में जिस किसी को जो भी जिम्मेदारी मिल रही है या दी जा रही है, उस जिम्मेदारी को ईमानदारी के साथ निभाना भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता का प्रथम कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि जिस कार्यकर्ता को जो भी जिम्मेदारी मिलती है। उसके लिए है काम करें।विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर मैदान में डट जाएं। इस बार प्रदेश में मिशन रिपीट के साथ रिवाज बदलना है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का बखान प्रदेश के हर घर तक पहुंचना चाहिए। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को आगे आना होगा। भारतीय जनता पार्टी के साथ अधिक से अधिक युवा जुड़े इसके लिए काम करें। उन्होंने कहा कि 20 जून को हमीरपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा त्रिदेव सम्मेलन करवाया जा रहा है। इस सम्मेलन में बूथ अध्यक्ष पन्ना प्रमुख बीएलए शामिल होंगे। यही वह 3 कार्यकर्ता हैं, जो भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ की हड्डी का काम करते हैं।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री भारत सरकार अनुराग सिंह ठाकुर के प्रयासों से सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास के नए पंख लगने जा रहे हैं। उनके प्रयासों से सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत दाडला जो उनकी गोद ली हुई पंचायत है, उसमें हेलीपैड बनाने को लेकर राज्य सरकार ने मंजूरी प्रदान कर दी है। मंजूरी प्रदान करने के साथ-साथ में निर्माण के लिए करीब पौने 5 करोड़ रुपए बजट का प्रावधान भी किया है। राज्य सरकार ने हेलीपैड बनाने की मंजूरी देते हुए राज्य पर्यटन विभाग को निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश भी दिए हैं। विनोद ठाकुर ने कहा कि हमीरपुर लोकसभा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री भारत सरकार अनुराग सिंह ठाकुर ने करीब 3 माह पहले उनकी गोद ली हुई पंचायत दडला भलेठ में हेलीपैड बनाया जाए। इसको लेकर पंचायत प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की थी। बैठक में उन्होंने जानकारी देते हुए बताया था कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन की दृष्टि से लोगों की आवाजाही हो, इसके लिए यहां पर हेलीपैड बनाया जाएगा। उन्होंने पंचायत को निर्देश देते हुए कहा था कि हेलीपैड बनाने के लिए इस पंचायत में भूमि का चयन करें उनके निर्देश पर जिला टूरिज्म विभाग एवं पंचायत प्रतिनिधियों के साथ-साथ अन्य विभागीय अधिकारियों ने पंचायत में जहां यह हेलीपैड बनाया जा सके उसको लेकर भूमि की तलाश की थी, जो नियमों के अनुसार पूरी तरह सही पाई गई थी। वर्तमान में हेलीपैड निर्माण के लिए भूमि का चयन हो चुका है। तमाम अन्य भूमि स्थानांतरण प्रक्रिया भी लगभग पूरी है। ऐसे में जल्द यहां पर हेलीपैड निर्माण कार्य शुरू होगा। सरकार की ओर से 4,67 करोड़ रुपए बजट का प्रावधान किया गया है। सेक्ट्री टूरिज्म की ओर से जारी की गई अधिसूचना में डायरेक्ट टूरिज्म को हेलीपैड बनाने संबंधी निर्देश जारी किए गए हैं। जिसमें अधिसूचना जारी करते हुए बताया गया कि ग्राम पंचायत दाडला में हेलीपैड बनाया जाए शीघ्र अति शीघ्र निर्माण कार्य शुरू हो इसके लिए कार्रवाई शुरू की जाए। उधर, सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में हेलीपैड बनाने की मंजूरी मिलने पर खुशी की लहर है। आने वाले दिनों में यहां पर हेलीपैड की सुविधा उपलब्ध होगी, जो इस विधानसभा क्षेत्र मैं विकास के नए आयाम दिखेगा। हेलीपैड के यहां पर बनने से पर्यटन एवं रोजगार में वृद्धि होगी। बताते चलें कि ग्राम पंचायत दाडला केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर की गोद ली हुई पंचायत है, उन्ही के मार्गदर्शन एवं निर्देश पर यहां पर आदि योगी शिव धाम का भी निर्माण करवाया गया है। सुजानपुर भाजपा मंडल, सुजानपुर भाजपा शहरी इकाई, सुजानपुर भाजयुमो सुजानपुर भाजपा महिला मोर्चा सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री भारत सरकार अनुराग सिंह ठाकुर, प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का धन्यवाद किया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष विरेंद्र ठाकुर, जिला उपाधक्ष विक्रम राणा, उपाध्यक्ष अंकुश गुप्ता, इंस्पेक्टर प्यार चंद, मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर, सह प्रभारी राजेश्वर कटोच, भाजपा सैनिक लीक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन रंजीत सिंह, शहरी इकाई भाजपा अध्यक्ष सुमन महाजन, महासचिव सुधीर भटनागर, भाजपा नेता प्रकाश सड़ियाल, पंचायत उप प्रधान जगन कटोच, नगर परिषद उपाध्यक्ष पवन कुमार, पार्षद सविता महाजन अनिता कुमार व सुनीता कुमारी सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भाजपा सरकार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर आभार व्यक्त किया है। सुजानपुर में हेलीपैड बनने से 3 जिलों को सुविधा उपलब्ध होगी। सुजानपुर मध्य क्षेत्र है इसके साथ जिला कांगड़ा एवं जिला मंडी की सीमा लगती है, अब तक सुजानपुर मैदान या फिर जंगल बेरी बटालियन में वैकल्पिक हेलीपैड की सुविधा उपलब्ध होती आई है। ऐसे में अब यहां नया हेलीपैड बनेगा, जो क्षेत्र की नई इबारत लिखेगा। संबंधित विषय पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि हेलीपैड यहां पर बनने से सुजानपुर के विकास में नए आयाम स्थापित होंगे, पर्यटन एवं रोजगार की दृष्टि से आवाजाही बढ़ेगी। उन्होंने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का भी आभार व्यक्त किया है।
विनायक ठाकुर । देहरा उदयपुर में चिंतन शिविर के निर्णय व प्रतिभा सिंह अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी व राजेंद्र राणा कार्यकारी अध्यक्ष के निर्देशों को लागू करते हुए आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में चार मंडल अध्यक्ष राजकुमार पूर्व वीडीसी निवासी चनौर, सूबेदार विजय कुमार प्रधान ग्राम पंचायत बनखंडी, कमल सिंह ठाकुर पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत गठूतर व रंजना नरोत्रा प्रधान ग्राम पंचायत शिवनाथ की नियुक्तियां की गई तथा ब्लॉक कांग्रेस में उदयपुर चिंतन शिविर के निर्णय बारे विचार-विमर्श किया गया। सभी मंडल अध्यक्षों को 25-25 बूथों का कार्यभार दिया गया। नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिए गए कि वह 15 दिन के भीतर अपनी-अपनी 11 सदस्यीय कमेटी का गठन करें। कमेटी में सभी वर्गों युवा व महिलाओं का विशेष ध्यान रखें। इसके साथ यह भी निर्णय लिया गया कि सभी पोलिंग बूथ क्षेत्रों में 7 से 10 -10 घरों व सार्वजनिक स्थानों में कांग्रेस के झंडे लगाए जाएं।
आशीष आजाद। सोलन सोलन अस्पताल में वीडियो ओर फोटोग्राफी पर प्रतिबंध लगा दिया है। बाकायदा अस्पताल प्रबंधन ने अस्पताल में इसके बड़े बोर्ड चिपका दिए हैं। जिसमें साफ तौर पर अस्पताल में किसी भी प्रकार की फोटोग्राफी और वीडियो बनाने की मनाई है। इस पर शहर में लोगों की कई तरह प्रतिकियाएं देखने को मिल रही है। विशेषज्ञों की मानें तो सोलन अस्पताल में कई बार सोशल प्लेटफॉर्म पर लोग अवस्थाओं का आलम या अन्य समस्याओं को लोगों के सामने उजागर कर देते हैं। डॉक्टरों पर शराब के नशे ओर मरीज के साथ बदसलूकी करने के आरोप सोशल प्लेटफॉर्म पर कई बार वायरल हुए हैं। अस्पताल प्रबंधन इससे नाखुश रहा है। यही वजह है की प्रबंधन ने अपने स्तर पर तुगलकी फरमान जारी करते हुए अस्पताल में किसी भी प्रकार की फोटो और वीडियो बनाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसे में अब किसी भी प्रकार की फोटो और वीडियो अस्पताल में मरीज और तीमारदार नहीं बना पाएंगे। हालाकि सरकार और विभाग की ओर से ऐसी कोई भी गाइडलाइन जारी नहीं हुई है। ऐसे में सवाल उठ रहे है कि आखिर अस्पताल प्रबंधन ने किस आधार पर ऐसे फरमान जारी कर दिए। आखिर प्रतिबंध क्यों? अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार कई लोग अस्पताल में बेवजह घूमते रहते हैं और अस्पताल की वीडियो बनाकर सोशल प्लेटफॉर्म पर डाल देते हैं। इतना ही नहीं कई बार यह लोग डॉक्टर की ओपीडी में भी आकर वीडियो बनाना शुरू करते है। प्रबंधन को लगता है कि इससे सरकारी कार्य में बाधा पैदा होती है। इसके चलते इस प्रकार का निर्णय लिया गया है। वीडियो बनाने से अस्पताल रहा है सुर्खियों में क्षेत्रीय अस्पताल कई बार वीडियो बनाने को लेकर विवादों में रहा है। अस्पताल में कई बार मरीज तो कई बार तीमारदारों द्वारा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाली गई है। हाल ही में एक बच्चे का उपचार करने जब देर रात एमरजेंसी में एक डॉक्टर पहुंचा, तो वह शराब के नशे में पाया गया। जिसकी वीडियो थी खूब वायरल हुई। वहीं, इससे कुछ दिन पहले एक डॉक्टर ने युवती को थप्पड़ जड़ दिया। यह मामला भी उस समय सोशल मीडिया पर खूब चला। बोर्ड पर लिखी गई धारा पर भी बना सवाल अस्पताल में लगे बड़े बोर्ड में आईपीसी 180 के तहत कार्रवाई करने की बात कही जा रही है। जबकि इस धारा में ऐसा कोई भी प्रावधान नहीं है जिसके तहत अस्पताल में फोटो और वीडियोग्राफी करने पर रोक लगाई जा सके। कानून विशेषज्ञ के अनुसार बोर्ड पर धारा गलत लिखी गई है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा लगाए गए इन बोर्डो पर शहर में खासी चर्चा शुरू हो गई है। क्या कहते हैं स्वास्थ्य मंत्री सरकार ने प्रदेश के किसी भी अस्पताल को इस तरह के बोर्ड लगाने के कोई निर्देश जारी नहीं किए है। फिलहाल मामला मेरी नॉलेज में नहीं आया है। यदि ऐसा है, तो इसकी जांच की जाएगी।
अनुराग ने युवाओं से मिल सुना पक्ष, योजना भी समझाई राजीव भनाेट। ऊना सरकार द्वारा सेना में नियुक्ति के लिए अग्निपथ व्यवस्था लागू करने की बात कही है। इससे क्षेत्र के युवाओं में भी आक्रोश है। सोमवार को दौलतपुर में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के दौरे के दौरान क्षेत्र के युवाओं ने दौलतपुर चौक के तलवाड़ा रोड में एकत्रित होकर एक आक्रोश रैली कर प्रदर्शन करते हुए सेना में अग्निपथ व्यवस्था का विरोध किया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर स्थानीय रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से मीटिंग कर रहे थे। वहीं, स्थानीय युवा सड़क पर इस व्यवस्था का विरोध कर रहे थे। प्रदर्शन कर रहे युवाओ के प्रतिनिधिमंडल से अनुराग ठाकुर खुद मिले और उनकी मांगों को सही मंच पर उठाने का भरोसा दिलाया। साथ ही युवाओं की गलतफहमियों को दूर किया। जिससे युवा संतुष्ट दिखे और प्रदर्शन शांत हो पाया। इन युवाओं ने अग्निपथ व्यवस्था के तहत युवाओं को सेना में मात्र चार वर्ष के लिए भर्ती करना उनके जीवन के साथ खिलवाड़ करना है। चार वर्ष तक सेना में नौकरी करने के बाद युवा कहां जाएगा। सरकार को ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए, जिसमें युवाओं को स्थाई नौकरी मिल सके उनका कहना था कि कि है। यह व्यवस्था युवाओं के भविष्य के साथ छलावा साबित होगी। सरकार तत्काल इस स्कीम को रद्द करें और पुरानी प्रक्रिया को ही अपनाया जाए। युवा हरप्रीत का कहना था कि सरकार ने वन रैंक वन पेंशन के नाम पर वोट मांगा और अब युवाओं को नो रैंक नो पेंशन की दहलीज पर लाकर खड़ा कर दिया है। सरकार को युवाओं के भविष्य को देखते हुए अपना निर्णय वापस लेना चाहिए। युवाओं को पूर्व की भांति सेना में नौकरी करने का मौका मिलना चाहिए। वहीं, अमनदीप का कहना था कि सरकार ने जो प्रणाली लागू की है, वह युवाओं के भविष्य के साथ धोखा है। सरकार युवाओं को रोजगार की बात कह रही है, जबकि दूसरी तरफ मात्र चार वर्ष की नौकरी का निर्णय देकर उनके भविष्य को अंधकार में डालने का काम किया जा रहा है।
चित्रकूट स्कूल ऑफ लिबरल आर्ट्स के राजनीति विज्ञान विभाग ने गुरुवार को एक युवा संसद वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया के छात्रों की एक टीम ने जीत हासिल की। शूलिनी विश्वविद्यालय के विभिन्न कार्यक्रमों और पाठ्यक्रमों के छात्रों ने उत्साह के साथ प्रतियोगिता भाग लिया और प्रतियोगिता का निर्णय स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी के निदेशक प्रो. प्रतीप मजूमदार और विधि विज्ञान संकाय के डॉ चंद्र मोहन गुप्ता द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि छात्रों ने महत्वपूर्ण विश्लेषण और संरचित अभिव्यक्ति के लिए अपनी उत्कृष्ट क्षमता का प्रदर्शन किया। विजेता टीम में शुभ राणा, मनन मोंगा और साकेत सौरभ शामिल थे। प्रथम उपविजेता टीम-रिया, वैभव पांडे, आतोशी, जितिका और आतिश गौरव रहे। द्वितीय उपविजेता के लिए टीम 1-गौतम, रुद्रांश, जान्हवी, वसुंधरा, एलिस और टीम 2-तरणवीर, हंसिका , सुधांशु, अनन्या के बीच एक टाईअप हुआ। बी.टेक मेक्ट्रोनिक्स से वैभव पांडे को सर्वश्रेष्ठ वक्ता का पुरस्कार दिया गया और शुभा राणा को सर्वश्रेष्ठ विचारक का पुरस्कार दिया गया। इस आयोजन के स्वयंसेवक मोहित वर्मा, विधि सिमर, अमन शर्मा, वेदांशी, प्रिंस कंवर और डॉली ठाकुर थे। डॉ. एकता सिंह सहायक प्रोफेसर राजनीति विज्ञान विभाग ने कहा कि भाग लेने वाले छात्रों को संसदीय बहस के तौर-तरीकों और रूपरेखा के बारे में बहुत कुछ सीखने को मिला। उन्होंने आगे कहा कि लिबरल आर्ट्स स्कूल भविष्य में अंतर विश्वविद्यालय संसदीय वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित करने की योजना बना रहा है। इस कार्यक्रम में प्रो. मंजू जैदका, डॉ. सिद्धार्थ डिधवाल, डॉ. साक्षी सुंदरम, सम्राट शर्मा और डॉ. पूर्णिमा बाली ने चर्चा में सक्रिय रूप से भाग लिया।
शहरी विकास, नगर नियोजन एवं आवास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि वर्तमान समय में सभी को बेहतर आवास सुविधा उपलब्ध करवाने में विभिन्न राज्यों के रियल एस्टेट रेग्युलेटरी प्राधिकरणों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सुरेश भारद्वाज आज सोलन जिला के चायल में अखिल भारतीय रियल एस्टेट रेग्युलेटरी आथॉरिटी फोरम के प्रथम दो दिवसीय सम्मेलन का शुभारम्भ करते के उपरांत विभिन्न राज्यों से रेरा अध्यक्षों एवं अन्य को सम्बोधित कर रहे थे। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि सभी को गुणवत्तायुक्त आवास सुविधा प्रदान करने के साथ-साथ फ्लैट एवं भवन निर्माण के कार्य में नियम पालन आवश्यक है। इस दिशा में रियल एस्टेट रेग्युलेटरी प्राधिकरण की भूमिका अहम है। आवास मंत्री ने कहा कि रेरा का मुख्य उद्देश्य रियल एस्टेट क्षेत्र को नियंत्रित एवं प्रोत्साहित करने तथा प्लॉट्स, अपार्टमेंट्स और भवनों की पारदर्शिता के साथ बेहतर बिक्री सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए देश की संसद द्वारा रियल इस्टेट (रेग्युलेशन एंड डेवलपमेंट) एक्ट, 2016 को पारित कर प्रथम मई, 2016 से कार्यन्वित किया गया। अधिनियम के अन्य प्रावधान प्रथम मई, 2017 से प्रभावी हुए। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण क्षेत्र के योजनाबद्ध विस्तार और नियमन के लिए विभिन्न राज्यों सरकारों ने भी रियल एस्टेट (विनियमन और विकास) नियम बनाकर रेरा स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि इन अधिनियमों का लक्ष्य भारत में रियल इस्टेट उद्योग में निवेश को बढ़ावा देना, घर खरीदने वालों के हितो की रक्षा करना और विवादों के शीघ्र समाधान के लिए प्रभावी तंत्र विकसित करना है। शहरी विकास मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने वर्ष 2017 में हिमाचल प्रदेश रियल एस्टेट (विनियमन और विकास) नियम स्वीकृत किए। इस एक्ट में यह प्रावधान किया गया है कि प्रोत्साहक सम्बन्धित रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण के साथ अपनी रियल एस्टेट परियोजना का पंजीकरण करे। पंजीकरण नहीं होने की स्थिति में प्रोत्साहक के रियल एस्टेट परियोजना अथवा इसके किसी हिस्से को लेकर विज्ञापन, बाज़ार, पुस्तक, बिक्री अथवा बिक्री की पेशकश करने या लोगों को इसे खरीदने के लिए आमंत्रित करने पर पाबंदी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता लाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण प्रावधान है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के रेरा के अध्यक्ष विवेक धंड, राजस्थान के निहाल सी. गोयल, तमिलनाडु के. नानादिसिकन, बिहार नवीन वर्मा, हरियाणा (पंचकूला) के राजन गुप्ता, पंजाब के एन एस कांग,महाराष्ट्र के अजोय मेहता, दिल्ली के आनंद कुमार, हरियाणा (गुरुग्राम) के केके खण्डेलवाल, ओडिशा के सिद्धार्थ दास, उत्तराखण्ड के आर.पंवर, केरल के पीएच कुरियन, झारखंड की सीमा सिन्हा, गोआ के एस कुमारस्वामी तथा दीपक सानन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
अंतराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को सुजानपुर में मनाया जाएगा। उक्त जानकारी एडीएम जितेंद्र सांजटा ने दी। उन्होंने आवश्यक प्रबंधों के लिए एक मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने बताया कि 21 जून को 8वां अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस सुजानपुर टीहरा के किला (कटोच पैलेस) में मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर सूचना एवं प्रसारण युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर विशेष रूप से भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि योग दिवस पर आयुष विभाग के डॉक्टर योग अभ्यास करवाएंगे। उन्होंंने बताया कि योग दिवस पर स्कूलों के विद्यार्थी, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के अतिरिक्त अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक प्रबंध सुनिििश्चत करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज अपने कांगड़ा जिले के प्रवास पर धर्मशाला स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घरोह का दौरा किया और वहां नौंवीं कक्षा के विद्यार्थियों से बातचीत की। राज्यपाल ने विद्यार्थियों को पुस्तकें भेंट की और पढऩे की आदत को जीवन में अपनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पुस्तकों को पढऩे से सकारात्मक दृष्टिकोण पैदा होता है। उन्होंने कहा कि पुस्तकों से हमें दोस्ती करनी चाहिए क्योंकि उनसे हमें ज्ञान मिलता है। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके माध्यम से दी गई पुस्तकों को पढऩे और पत्र के माध्यम से उन्हें अपनी प्रतिक्रिया देने की बात कही।
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 केवी बड़ोग फीडर की विद्युत आपूर्ति 18 जून को बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमंडल के वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता राहुल वर्मा ने दी। राहुल वर्मा ने कहा कि इसके दृष्टिगत 18 जून को प्रात: 10.00 बजे से 10.45 बजे तक क्षेत्र के आंजी, शमलेच, शरानु, शुमती, नगाली, गलोग, बड़ोग, चेवा, कोरों कैंथड़ी, बाड़ा कलोल, एनएचएआई सुरंग, बड़ोग गांव, बी.के उद्योग तथा आस पास क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि 18 जून, 2022 को ही प्रात: 10.45 बजे से सांय 05.30 बजे तक बड़ोग, चेवा, घलयाणा, बाड़ा कलोल, एनएचएआई सुरंग, बड़ोग गांव, बी.के उद्योग तथा आस पास क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसी दिन सायं 5.00 बजे से सांय 5.30 बजे तक आंजी, शमलेच, शरानु, शुमती, नगाली, गलोग, बड़ोग, चेवा, कोरों कैंथड़ी, बाड़ा कलोल, एनएचएआई सुरंग, बड़ोग गांव, बी.के उद्योग तथा आस पास क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति अथवा अन्य कारणों से उपरोक्त निर्धारित समय सारिणी एवं निर्धारित तिथि में बदलाव किया जा सकता है।


















































