शिवांशु शुक्ला। धर्मशाला राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने अपने अखिल भारतीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम शी इज ए चेंजमेकर परियोजना के तहत निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों (विधायकों) के लिए ‘महिला हितैषी शासन’ विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया। इस परियोजना का उद्देश्य महिला प्रतिनिधियों के नेतृत्व कौशल में सुधार करना है। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) और इसके (एलबीएसएनएए) राष्ट्रीय लैंगिक एवं बाल केंद्र के सहयोग से धर्मशाला हिमाचल प्रदेश में 22 से 24 जून तक तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यशाला के दौरान महिला विधायकों को 'प्रभावी नेतृत्व', 'समावेशी शासन', 'महिलाओं और किशोरों की तस्करी के सन्दर्भ में लिंग आधारित हिंसा पर संक्षिप्त विवरण', 'लैंगिक संवेदनशील और समावेशी संचार' व ‘भावनात्मक जानकारी’ आदि विभिन्न सत्रों में महिला हितैषी शासन पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यशाला में उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों के 29 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज उद्घाटन समारोह में मुख्यीतिथि के रूप में भाग लिया। अपने उद्घाटन भाषण में, उन्होंने अपने अनुभवों और वास्तविक जीवन के उदाहरणों से महिला विधायकों को प्रेरित किया। उन्होंने जनप्रतिनिधि के जीवन में अनुशासन के महत्व पर जोर दिया और कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति के प्रभावी विकास को बढ़ावा देने के लिए जमीनी स्तर पर अधिकारियों विशेष रूप से ग्राम पंचायत के अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई तथा प्रतिभागियों को 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' की दिशा में कार्य करने के लिए कहा। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा रेखा शर्मा ने अपने मुख्य भाषण में कहा कि कार्यशाला का आयोजन 'सशक्त महिला नेतृत्व, सशक्त लोकतंत्र' के विचार के साथ किया गया है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम की अवधारणा महिला नेत्रिओं के क्षमता निर्माण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तैयार की गई थी। शी इज ए चेंजमेकर परियोजना के तहत आयोग ने क्षेत्रवार प्रशिक्षण संस्थानों के सहयोग से महिला प्रतिनिधियों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया है, जिसका उद्देश्य उनके निर्णय लेने की क्षमता, संचार कौशल, प्रभावी प्रबंधन आदि में सुधार करना है आयोग ने आठ राज्यों में 49 प्रशिक्षण बैच आयोजित किए हैं, जिनके तहत पंचायती राज संस्थाओं/शहरी स्थानीय निकायों की लगभग 1700 महिला प्रतिनिधियों को अब तक प्रशिक्षण दिया गया है।
पहली जुलाई को युवाओं के समर्थन में हल्ला बोलेंगे चुनाव प्रचार समिति अध्यक्ष फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष व स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य सुखविंदर सिंह सुक्खू पहली जुलाई को धर्मशाला में अग्निपथ योजना के विरोध में रोष मार्च निकलेंगे। वह योजना का पहले से विरोध कर रहे युवाओं को कांग्रेस पार्टी व अपना समर्थन देंगे। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेंद्र शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि सुखविंदर सुक्खू ने युवाओं के समर्थन में योजना के खिलाफ हल्ला बोलने का निर्णय लिया है। साथ ही केंद्र सरकार से अग्निपथ को तुरंत वापस लेने की मांग की है। सुक्खू ने कहा है कि भाजपा सरकार सिर्फ खोखली बातें करना जानती है। देश के जवानों का मज़ाक उड़ाया जा रहा है। देश यह कतई बर्दाश्त नहीं कर सकता है। हर साल प्रदेश के हजारों युवा सेना भर्ती की तैयारी करते हैं। युवाओं का सपना होता है कि वह सेना में जाकर देश की सेवा करें। भारत माता के लिए मर मिटने को तैयार नौजवानों को अनुबंध मजदूर की संज्ञा देकर सरकार ने अपनी युवा विरोधी मानसिकता का प्रदर्शन किया है। तीनों सेनाओं में 2,55,000 से अधिक पद खाली पड़े हैं। भाजपा सरकार ने 2 साल से सेनाओं की भर्ती रोक रखी है। युवाओं में भारी बेचैनी है। कृषि विरोधी काले कानूनों की तरह ही सरकार को इस योजना को भी वापस लेना पड़ेगा।
जिला परिषद उपाध्यक्ष ने नेरी पंचायत में किया जनमंच, सुनी लोगों की समस्याएं नेरी में बिजली के खम्बे की मांग को किया पूरा, विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश एक डंगे के निर्माण एवं हैण्डपम्प में मोटर तथा पाइपें लगाने को भी हरी झंडी मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर समूचे हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित करूंगा तथा यहां का हर गावं मूलभूत सुविधाओं से परिपूर्ण होगा। यह बात प्रसिद्ध समाजसेवी एवं जिला परिषद उपाध्यक्ष नरेश दर्जी ने हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत नेरी में आयोजित उनके जनमंच कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि उनके राजनीति में आने के पीछे सिर्फ और सिर्फ समाजसेवा का ही जज्बा है, जिसके अर्थ को सही माईने देने को लिए वह अपना अधिकतर समय आम समाज में ही बिताते हैं। उन्होंने कहा कि समाजसेवा से दूर कुछ लोगों ने सिर्फ सत्ता की लालसा के चलते हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र को गुमनामी की राह पर धकेला है, लेकिन अब इस विधानसभा क्षेत्र की तकदीर और वक्त दोनों बदलने वाले हैं। नरेश दर्जी ने कहा कि यहां हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास के वादों और दावों तथा हकीकत में बहुत बड़ा अंतर है। उन्होंने कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र में इसके पॉलिटिकल पावर पॉइंट के स्टेटस के पीछे चिराग तले अंधेरे जैसी परिभाषा ज्यादा सही साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि जो प्रतिनिधित्व लोगों को आम मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखे ऐसे नेतृत्व से छुटकारा पाना ही बेहतर होगा। इस मौके नरेश दर्जी ने नेरी गावं में बिजली का पोल, एक डंगे, हैंडपंप में मोटर व पाइपें लगाने के लिए विभागीय अधिकारियों को इस समस्या से निवारण को लेकर भी निर्देश जारी किए। इस मौके पर पंचायत प्रधान एवं अन्य प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
जनता का समर्थन देख कांग्रेस बौखलाहट में कर रही अनाप-शनाप बयानबाजी कहा, भाजपा सरकार झूठे वादे नहीं करती, बल्कि अपने कार्य को पूरा करने में रखती है विश्वास समर नेगी। रिकांगपिओ प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का किन्नौर दौरा ऐतिहासिक रहा। वहीं, जिला में करोड़ों रूपए के विकासात्मक कार्य भी पहली बार भाजपा सरकार में हुए है। यह बात आज रिकांगपिओ में प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव हारा ने कही। वहीं, उन्होंने कहा कि प्रदेश मुख्यमंत्री ने किन्नौर जिला में 53.78 करोड़ रुपए की 19 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास भी ऐतिहासिक रहा। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव हारा ने कहा कि जिला किन्नौर कांग्रेस के पदाधिकारी शिलान्यास व उद्घाटन पट्टिकाओं पर अंकित प्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी के नाम पर जो आपत्ति जता रहे हैं तथा भाजपा संगठन में अनैतिकता की बात कर रहे हैं, तो मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि कांग्रेस शासनकाल में विधायक जगत सिंह नेगी वर्ष 2015 में जब विधानसभा उपाध्यक्ष थे, तो सांगला में बैरिंग नाग सामुदायिक भवन की उद्घाटन पट्टिका में कांग्रेस जिला अध्यक्ष का नाम अंकित किया गया है, जबकि वन विकास निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी को तो सरकार ने राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है। इसलिए सरकार द्वारा नियमो को देखकर ही नाम अंकित किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि किन्नौर में भाजपा द्वारा करवाए जा रहे विकास को देखकर व जनता का समर्थन देख कांग्रेसी नेता बौखला गए हैं। इसलिए अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं, जबकि संगठन चाहे कोई भी हो उन्हें शब्दों को ध्यान रखकर ब्यानबाजी करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में कड़छम -शीलती के आधे अधूरे सड़क मार्ग का उद्घाटन विधायक जगत सिंह नेगी द्वारा किया गया था तथा उसके बाद उक्त सड़क मार्ग का कोई भी कार्य नहीं हुआ, जबकि अब भाजपा सरकार के कार्यकाल में उक्त सड़क मार्ग के लिए 14 करोड़ का बजट आया है तथा वर्तमान में सड़क का कार्य चला हुआ है। इसके साथ ही दूनी कोठी कंडे सड़क मार्ग के आधे अधूरे कार्य का उद्घाटन करने से भी पीछे नहीं हटे, वहां भी भाजपा सरकार आते ही कल्पा-दूनी कंडे के लिए निर्मित सड़क के अपग्रेडेशन के लिए 20 लाख रुपए की राशि का प्रावधान कर कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि इसी तरह 14 अगस्त 2007 में परियोजना वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भावानगर का लोकार्पण तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र व सांसद प्रतिभा सिंह एवं विधायक जगत सिंह नेगी ने लोकार्पण किया था तथा उस समय इस स्कूल को सरकार के अधीन करने का आश्वासन भी दिया था, परंतु इतने वर्ष बीतने के बाद भी इसे सरकार के अधीन नहीं किया गया, जिसका खामियाजा आज तक स्कूल के विद्यार्थियों को सरकार द्वारा दी जा रही प्रत्येक सुविधाओं से महरूम रहना पड़ा था। वहीं, पिछले कल रिकांगपिओ में प्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी की मांग को प्राथमिकता देते हुए इसे तुरंत सरकार के अधीन करने की घोषणा की। अध्यक्ष ने कहा कि हमारी भाजपा सरकार झूठे वादे नहीं करती है, बल्कि भाजपा सरकार अपने कार्य को पूरा करने में विश्वास रखती है, जबकि कांग्रेस ने हमेशा ही आधे-अधूरे कार्यों का उद्घाटन किया है या फिर केवल शिलान्यास कर पट्टे लगाने का काम किया है।
मनाेज कुमार। दाड़लाघाट पूर्व मुख्यमंत्री स्व. राजा वीरभद्र सिंह की जन्म जयंती के उपलक्ष्य पर ग्राम पंचायत बागा करोग में पुष्पांजलि अर्पित की। उनको याद करते हुए बागा करोग में दिहाड़ीदार कामगारों व उनके बच्चों को फल वितरित किए गए। इस दौरान सचिव जिला सोलन चौहान कृष्णा ने कहा कि राजा वीरभद्र सिंह हमेशा हिमाचल की जनता के दिलों में रहेंगे। जिस तरह से उन्होंने बतौर मुख्यमंत्री हिमाचल के जन जन का विकास किया। पहाड़ी राज्य होने पर भी मूलभूत सुविधाओं को मुहैया करवाया वह अस्मरणीय है। चौहान कृष्णा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देश अनुसार आज से इस शुभ दिन को विकास दिवस के रूप में प्रतिवर्ष मनाया जाएगा। इस दौरान पंचायत बागा करोग की प्रधान सुरेंद्रा पंवर, बीडीसी सदस्य बनीता चौहान, उप प्रधान श्याम लाल चौहान, सचिव जिला सोलन कांग्रेस चौहान कृष्णा, महासचिव एससी एसटी सेल अर्की राकेश चौहान, आदर्श महिला मंडल बागा की अध्यक्षा सुखदेई चौहान (किरण चौहान), सुमित्रा चौहान, रीना पंवर, करोग वार्ड सदस्य ज्योति चौहान, बागा वार्ड सदस्य सुशांत चौहान, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नानक चंद ठाकुर, पूर्व वार्ड सदस्य रामपाल शर्मा, बीरबल चौहान, उपाध्यक्ष अर्की दीप लाल चौहान, युवा महासचिव श्याम लाल, सचिव मांगल कांग्रेस चमन लाल सहित अन्य सदस्यों ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह के जन्म जयंती पर उनकी चित्र पर पुष्पांजलि देकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी व नमन किया।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पंचायत टोनी देवी में गुरुवार को टौणी देवी मंदिर परिसर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि-वलिदान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें सुजानपुर भाजपा मंडल पदाधिकारियों के साथ साथ पूर्णकालिक विस्तारक संजीव ठाकुर ने विशेष रूप से शिरकत की। इससे पहले इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को पहुंचना था, लेकिन कारणवश यह कार्यक्रम में शिरकत नहीं कर पाए। सुजानपुर भाजपा मंडल पदाधिकारियों ने एक कार्यक्रम को आयोजित किया दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई पार्टी को किस तरह से मजबूत बनाया जा सकता है। इस तरह से उन्होंने पार्टी के लिए काम किया है। तमाम बातों को लेकर विचार रखे गए। इस मौके पर विस्तारक संजीव ठाकुर, सुजानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष विरेंद्र ठाकुर, जिला भाजपा उपाध्यक्ष विक्रम राणा, अनिल कौशल, भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन रंजीत सिंह, जिला परिषद चेयरमैन बबली देवी, महामंत्री पवन शर्मा, मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर, अध्यक्ष प्यार चंद, अंजना ठाकुर, महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना चौहान एवं मंडल पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर पूर्व मुख्यमंत्री स्व राजा वीरभद्र सिंह की जयंती के उपलक्ष्य पर ब्लॉक कांग्रेस बड़सर द्वारा बड़सर मैहरे रेस्ट हाउस में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़सर के विधायक इंद्र दत्त लखन पाल और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र जार विशेष रूप से मौजूद रहे। रक्तदान शिविर में भारी संख्या में पहुंचकर युवाओं ने रक्तदान किया और पूर्व मुख्यमंत्री स्व. राजा वीरभद्र सिंह को रक्तदान कर श्रद्धांजलि अर्पित की। यह रक्तदान शिवर सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम को 4:00 बजे तक चलाया गया, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर रक्तदान किया और पूर्व मुख्यमंत्री के बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। बड़सर के विधायक इंद्र दत्त लखन पाल ने बताया कि आज पूर्व मुख्यमंत्री स्व.राजा वीरभद्र सिंह की जयंती के उपलक्ष्य पर बड़सर मेहरे रेस्ट हाउस में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने युवाओं से अह्वान भी किया कि अधिक से अधिक युवा पहुंचकर रक्तदान करें। उन्होंने बताया कि रक्तदान करना एक महान दान है, जिसे करने से पुण्य के भागी बनते हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से किसी तरह की कोई कमजोरी नहीं आती है। रक्तदान करना सेहत के लिए भी अच्छा माना गया है। उन्होंने कहा कि आज युवाओं ने रक्तदान कर स्व.राजा वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की है।
आलाेक। कुल्लू मनाली में आज सुबह एक व्यक्ति ट्रक की चपेट में आने से माैत हाेने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक की 19 वर्षीय युवक की चपेट में आने से माैत हाे गई। युवक की पहचान मनीष कुमार पुत्र संजू गांव छत्रिल तहसील भटियात जिला चंबा उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई है। युवक मनाली में एक दुकान में काम करता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक ड्राइवर और ट्रक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर पूर्व मुखमंत्री स्व. राजा वीरभद्र सिंह के जन्म दिवस पर आज खैरा में राजा साहव की याद में रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें बतौर मुख्याथिति सुलह के पूर्व विधायक जग जीवनपाल उपस्थित रहे। जगजीवन पाल ने सामूहिक रूप से पुष्पांजलि अर्पित की और राजा साहिव को याद किया। उन्होंने कहां कि राजा वीरभद्र कि तरह न कोई हुआ है और न होगा। स्व. राजा वीरभद्र की जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर में कांग्रेस के कार्यकर्ता और अन्य लोगों ने इस शिविर में भाग लिया। वहीं, जयसिंहपुर विधानसभा के कांग्रेस प्रदेश सचिव सोशल मीडिया विभाग के राज वर्मा को 15वीं बार रक्तदान करने पर जग जीवनपाल ने सम्मानित किया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। सोलन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने पुलिस मैदान में त्रिदेव सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र के कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने इस विशाल सम्मेलन को देखने के लिए लंबी यात्रा तय की है, जिसने हिमाचल में इतिहास रच दिया है। उन्होंने कहा कि हम भाजपा के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के काम को याद करते हैं और उनका काम करना हमारे जीवन का संकल्प है। हम तब तक काम करेंगे, जब तक हम हिमाचल में एक बार फिर मजबूत सरकार बनाने के अपने लक्ष्य को हासिल नहीं कर लेते। उन्होंने कहा कि हिमाचल में सभी त्रिदेव सम्मेलन पूरी तरह सफल रहे हैं। हमीरपुर में 97 प्रतिशत, मंडी में 90 प्रतिशत, कांगड़ा में 94 प्रतिशत और शिमला में 93 प्रतिशत उपस्थिति रही। उन्होंने कहा कि हमारे त्रिदेव हमारी पार्टी के भ्राम, विष्णु और महेश हैं। वे हमारी पार्टी के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हमारे त्रिदेव भाजपा की सभी योजनाएं को बूथ स्तर पर क्रियान्वित करते हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में हमारी डबल इंजन सरकार है और इस सरकार ने हमारे राज्य को विभिन्न सामाजिक कल्याण योजनाएं दी हैं। आयुष्मान भारत और हिमकेयर जैसी कई योजनाएं हैं, जो दुनिया भर में जानी जाती हैं। जब भाजपा सत्ता में आती है, तो जनता योजनाओं की बात करती है, लेकिन जब कांग्रेस सत्ता में आती है, तो जनता केवल घोटालों की बात करती है। कांग्रेस घोटालों की पार्टी है, लोगों का उन पर से पूरा विश्वास उठ गया है। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना सेना और युवाओं के लिए गेम चेंजर साबित होगी। यह योजना देश को मजबूत और हमारे युवाओं को अनुशासित बनाएगी। हमारे पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत बनाया है और भारत जल्द ही विश्वास गुरु बनेगा। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सह प्रभारी संजय टंडन, मंत्री राजीव सहजल, सुरेश भारद्वाज, सुखराम चौधरी, विधायक राजीव बिंदल और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश में इस साल मक्की के बीज पर सरकार ने 1 करोड़ रूपये का उपदान घटा दिया है। सरकार इसपर 6.09 करोड़ रूपये का उपदान दे रही है। इसमें केंद्र सरकार द्वारा 63 लाख की राशि उपदान में दी है। बाकि की राशि राज्य सरकार ने जुटाई है। पिछले साल सरकार ने इसपर 7 करोड़ की राशि दी थी। इस बार केंद्र से मक्की के बीज पर उपदान काम आया है। इस कारण सब्सिडी घट गयी है। कृषि विभाग के अधिकारियो के अनुसार सरकार किसानों को 40 रूपये प्रति किलो के हिसाब से उपदान दे रही है। प्रदेश में 279 हैक्टेयर क्षेत्र में मक्की की बिजाई की जाती है। सरकार ने किसानों को हाइब्रिड मक्की का बीज उपलब्ध करवाया है। कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के वैज्ञानिकों ने कहा कि इस बीज से किसान 70 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मक्की का उत्पादन सकते है। वंही कृषि मंत्री वीरेंदर कंवर ने कहा कि मक्की के बीज पर उत्पादन केंद्र सरकार देती है। इस बार उत्पादन कम आया है।
हिमाचल पथ परिवहन निगम के परिचालक वर्ग को नया वेतनमान मिलने से नाखुश है। उनका कहना है कि जहां नया वेतन वृद्धि होकर मिलना चाहिए था वहां नया वेतनमान कम करके दिया जा रहा है। इससे परिचालक वर्ग प्रबंधन के इस फैसले से नाखुश है। परिचालक वर्ग का कहना है कि पहले हमें 2400 ग्रेड-पे दिया जाता था, जो अब नए वेतनमान में इसको बढ़ाये जाने की उम्मीद थी। परन्तु इसको बढ़ाने की बजाय कम करके अब 1900 ग्रेड-पे कर दिया गया है,जो कि परिचालक वर्ग के साथ अन्याय है। परिचालकों का कहना है कि वे थर्ड क्लास में आते हैं, तो हमें फोर्थ क्लास का वेतन क्यों दिया जा रहा है। जबकि थर्ड क्लास का स्केल 10300+3200 है। यह कैसा नया पे स्केल है, जिसे बढ़ाने के बजाय कम कर के दिया जा रहा है। इससे पहले परिचालक वर्ग और लिपिक वर्ग का वेतन सम्मान था। अभी हमारी सरकार व मुख्य प्रबंधक से हमारी मांग है कि परिचालक वर्ग को पहले की भांति लिपिक वर्ग के समान वेतन दिया जाए जो पहले भी दिया जाता था। परिचालक वर्ग ने एक-दो दिनों में इस गलती को ठीक करने की मांग की है। अगर इस गलती को ठीक नहीं किया गया तो आंदोलन का रास्ता अपनाने की चेतावनी दी है।
प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी सदस्य व भाजपा नेत्री पवना चौधरी ने कहा कि आदिवासी महिला को राष्ट्रपति पद के लिए प्रत्याशी बनाना प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अच्छी सोच है। यह कदम महिलाओं के लिए स्वाभिमान की बात है व महिलाओं के लिए गौरवशाली क्षण है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार महिला सशक्तिकरण की और विशेष ध्यान दे रही है। भारतीय जनता पार्टी का देश को आगे बढ़ाने का मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास है। कांग्रेस के मुकाबले भाजपा सरकार ने महिलाओं को ज्यादा सम्मान दिया है। इस ऐतिहासिक मिलने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का समस्त महिलाएं धन्यवाद करती हैं।
बॉम्बे हाईकोर्ट के जस्टिस अमजद ए सईद ने गुरुवार को हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की शपथ ली है। राजभवन शिमला में सुबह साढ़े नौ बजे राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अमजद ए सईद हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के 27वें मुख्य न्यायाधीश बने हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश पर जस्टिस अमजद ए सईद को हिमाचल के मुख्य न्यायधीश बने हैं।जस्टिस अमजद ए सैयद 21 जनवरी, 2023 तक हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के तौर पर अपनी सेवाएं देंगे। 21 जनवरी 1961 को जन्मे अमजद ए सईद ने वर्ष 1984 में बॉम्बे यूनिवर्सिटी से कानून में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। वह बॉम्बे हाईकोर्ट में सहायक सरकारी वकील भी रहे। 25 मई को निवर्तमान मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक 62 वर्ष की आयु पूरी होने पर सेवानिवृत्त हुए थे। उसके बाद जस्टिस सबीना को हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।
रोहडू में लगातार गुंडागर्दी बढ़ती जा रही है। कभी हत्या तो कभी मारपीट के मामले सामने आ रहे हैं। अभी एक हत्या का मामला सुलझा ही था वही 21 को देर कुठाड़ी के पुराने पंचायत भवन में एचआरटीसी चालक व परिचालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया। मिली जानकारी के अनुसार देर रात 12 बजे नशे की हालत में कुठाड़ी के पंचायत प्रधान ललित संग्रेल बिंटू सहित दो और व्यक्ति शादी से गांव लौट रहे थे। इसके बाद वे तीनों पुराने पंचायत भवन में पहुंचे एचआरटीसी चालक व परिचालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के कारण चालक व परिचालक को काफी चोटें आई हैं। इसके बाद दोनों को सिविल अस्पताल रोहडू ले जाया गया। परिचालक व चालक ने पूरे घटनाक्रम की एफआईआर दर्ज करवा दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिमाचल प्रदेश में बीते तीन दिनों से बारिश का क्रम जारी है और प्रतिदिन आकाश में बादलों और सूरज के बीच लुका छुपी देखने को मिल रहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आज प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, शिमला, सोलन और सिरमौर जिले के कई भागों में भारी बारिश की संभावना है। विभाग के अनुसार प्रदेश के मध्य पर्वतीय भागों में 25 जून तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। वहीं, मैदानी भागों में 23 व उच्च पर्वतीय भागों में 24 जून से मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग निदेशक सुरेंद्र पॉल ने कहा कि जुलाई महीने के पहले सप्ताह कम बारिश होने के आसार है। वही किसानों और बागवानों की फसलों और बाग बगीचों को बर्बाद होने से बचाने के लिए भी मौसम विभाग एक स्कीम लेकर आया है। इस स्कीम में मौसम विभाग कृषि और बागवानी विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर एक व्ट्सॅअप ग्रुप बनाएगा, जिसमें किस जिले और क्षेत्र में कब बारिश और ओलावृष्टि होगी ये जानकारी दी जाएगी ताकि किसान बागवान समय रहते अपनी फसल का बचाव कर सके और साथ ही मौसम विभाग सभी जिलों के लिए तीन-तीन घण्टे बाद मौसम का फोरकास्ट जारी करेगा।
अग्निपथ योजना के विरोध में राजनितिक दलों के बाद अब किसानों ने भी मोर्चा खोल दिया हैं। इस कड़ी में आज हिमाचल किसान सभा ने उपायुक्त कार्यालय शिमला के बाहर अग्निपथ योजना के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। किसान सभा ने सरकार को अल्टीमेटम दिया हैं कि अगर 24 जून तक सरकार अग्निपथ योजना तो वापिस नहीं लेती है तो किसान सभा देश भर में राष्ट्रपति को ज्ञापन सौपेगी और आंदोलन करेगी।किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप तंवर ने कहा कि किसानों के बाद अब युवाओं के साथ मोदी सरकार खिलवाड़ कर रही हैं। जिस तरह किसान आंदोलन के विरोध के बाद क़ृषि क़ानून वापिस लिया गया, यही हाल इस योजना का भी होगा। सेना में किसानों के बच्चे ही भर्ती होते हैं इस तरह सरकार किसान आंदोलन का बदला इस योजना को लाकर किसानों से ले रही हैं। उन्होंने कहा कि न तो किसी नेता और न ही अधिकारी के बच्चे सेना में जाते हैं। किसान का बेटा एक खेत में तो दूसरा सेना में जाता है जिस पर सरकार ने कुठाराघात किया है। उन्होंने कहा कि सयुंक्त किसान मोर्चा 24 जून को सड़कों पर उतरकर इसके खिलाफ आंदोलन तेज करेगा।
मनाेज कुमार। कांगड़ा ज्ञान ज्योती शिक्षा महाविद्याालय राजोल मे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। योग दिवस के अवसर पर पंतजलि योगपीठ कंागड़ा की और से ओंकार गुुलेरिया, हरनाम सिंह चम्बयाल ने महाविद्याालय के छात्र-छात्राओं व शिक्षको को योग करवाया। इस योग में महाविद्याालय की प्राचार्या विजेयता चौधरी व शिक्षको ने भी भाग लिया। उन्होंने भी योग किया योगासन करवाते हुए ओंकार गुलेरिया ने हमारे शरीर में होने वाले फायदों के बारे में बताया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को कई आसन भी सिखाएं। उन्हाेंने बताया कि जो लोग नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं, उन्हें कोई भी बिमारी नहीं होती है। योग करने से कई रोग दूर होते हैं। साथ ही उन्होंने हमे वेद शास्त्रों के बारे मे भी ज्ञान प्रदान किया ज्ञान ज्योती शिक्षा महाविद्याालय की प्राचार्या विजेयता चौधरी ने भी योग का महत्व बताते हुए सभी को इससे जुड़ने के लिए प्ररित किया। साथ ही पंतजलि योगपीठ कांगड़ा की और से आए ओंकार गुुलेरिया हरनाम सिंह चंबियाल को समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
प्रदेश भर में आठवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। विश्व योग दिवस पर सरकारी स्तर पर और राजनीतिक दलों ने भी कई कार्यक्रम आयोजित किए। मौसम के बदले मिजाज और बारिश की फुहारों ने भी आयोजन को फीका नहीं होने दिया। लोग बड़ी संख्या में विभिन्न आयोजन स्थलों पर पहुंचे और इस खास दिन की अहमियत जताई। विभिन्न योगासनों से प्रदेश को फिट रहने का संदेश दिया। सभी संसदीय क्षेत्रों कांगड़ा, हमीरपुर, शिमला और मंडी के शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर विश्व योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किये गए। शिमला विश्व योग दिवस पर राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्कूली बच्चों के साथ योग आसन किए। इस दौरान शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज भी मौजूद रहे। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सुबह सात से आठ बजे तक योग सत्र में योग किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी और जीवन में निरोग रहने के लिए योग को रोज करने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि योग शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि हमारे ऋषि-मुनियों ने योग के माध्यम से भारत की संस्कृति को दुनिया तक पहुंचाया है। आज के समय में जीवन काम में उलझ कर रह गया हैं। 8 वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री मोदी ने प्रयास किया कि भारत से जुड़े योग को विश्व जाने। जिसमें सफलता मिली और आज 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा हैं। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। उन्होंने प्रदेश वासियों से आग्रह किया कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग को जीवन में शामिल करें। मंडी जिला मंडी के पराशर में अंतरराष्ट्रीय दिवस पर योग शिविर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने विशेष रूप से शिरकत की। इस दौरान द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर भी रहे मौजूद। गौरतलब है कि पराशर ऋषि की तपोस्थली को आजादी के अमृत महोत्सव पर देश के 75 आइकॉनिक स्थानों में शामिल किया गया था। हमीरपुर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के टिहरा सुजानपुर कटोच पैलेस में केंद्रीय सूचना और प्रसारण एवं युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर तथा प्रदेश से खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने शिरकत की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2014 में देश की बागडोर संभालते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को भारत की प्राचीन पद्धति योग का महत्व समझाया और दुनिया से इसे अपनाने की अपील की। उनके आह्वान पर दुनिया के सभी देशों ने इसे अपनाया और 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का संकल्प लिया। भारत के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि इस बार 8वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, आजादी का अमृत महोत्सव के तहत देश भर के 75 प्रसिद्ध ऐतिहासिक धरोहर स्थलों पर ”योग फॉर ह्यूमैनिटी” यानि मानवता के लिए योग थीम के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में सुजानपुर के कटोच पैलेस के परिसर में योगाभ्यास सत्र में भाग लेना प्रत्येक प्रतिभागी के लिए गौरव की बात है। रोहतांग अटल टनल रोहतांग में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। सैकड़ों लोगों ने 10,000 फीट की ऊंचाई पर एक साथ योग किया। अटल टनल योग कार्यक्रम में केंद्रीय गृह, युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक, कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर और प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री रामलाल मारकंडा शामिल हुए। वहीं, 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा में बर्फ के बीच आईटीबीपी के जवानों ने योग की विभिन्न क्रियाओं का प्रदर्शन किया। अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल पर आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हो रहे इस कार्यक्रम में सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान और सीमा सड़क संगठन के जवान भी शामिल हुए।
आलाेक। कुल्लू नशीले पदार्थों का सेवन व्यक्ति को और उसके परिवार को बर्वाद कर देता है। नशे से युवाओं को बचाने के लिये समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आकर अपनी सकारात्मक भूमिका का निर्वहन करना जरूरी हैै। मेडिकल साईंस में यह बात सामने आई है कि जिस परिवार में कोई व्यक्ति नशा करता है, तो उसकी भावी पीढ़ियां भी इससे अछूती नहीं रहती। इसलिए जरूरी है कि व्यक्ति अपनी आने वाली संतानों के भविष्य के बारे में सोचकर नशे की आदत से दूर रहे। यह बात उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। आशुतोष गर्ग ने कहा कि व्यक्ति को नशे से बाहर निकालने के लिए जिला में नशामुक्ति केंद्र कार्य कर रहे हैं। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में अभी तक 6000 से अधिक ऐसे व्यक्तियों का पंजीकरण हो चुका है, जो किसी न किसी नशे में संलिप्त थे। इनमें बहुत से व्यक्तियों को नशे के गर्त से बाहर निकाला जा चुका है, जो एक सामान्य और प्रतिष्ठित जीवन यापन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशामुक्ति केंद्र में नशेड़ी व्यक्ति को लाने में किसी प्रकार का संकोच नहीं किया जाना चाहिए। इस कार्य में परिवार के सदस्यों को भी सहयोग करने की आवश्यकता है। उन्होंने नशे के आदी व्यक्तियों के परिजनों की काउंसलिग की आवश्यकता पर भी बल दिया। इसके अलावा मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना से व्यक्ति अपने उद्यम स्थापित कर सकते हैं। नशे से बाहर निकले युवाओं को इन योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करके उन्हें योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। बैठक की कार्रवाई का संचालन करते हुए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रशांत सरकैक ने जिला में नशामुक्त भारत अभियान को व्यवहारिक तौर पर सफलता प्रदान करने के लिए एक कार्ययोजना का प्रारूप प्रस्तुत किया। कार्यनीति में पंचायत स्तर पर पारंपरिक खेलों का आयोजन करके अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ा जाएगा। इसके बाद खंड स्तर पर तथा जिला स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, ताकि युवाओं का खेलों के प्रति रूझान बढ़े और उनका ध्यान नशीले पदार्थों के सेवन की ओर आकर्षित न हो। नशेड़ी व्यक्ति के परिजनों की काउंसलिंग को कार्ययोजना में शामिल किया गया है। सबसे अधिक जानकारी नशेड़ी व्यक्ति की परिजनों को होती है और उनका दायित्व बनता है कि वह इस बात को छिपाने के बजाए व्यक्ति को नशे से बाहर निकालने में मदद करें। व्यक्ति को स्वयं सामने आकर बताना चाहिए कि वह नशे का आदी है और अब इससे निजात चाहता है। स्कूलों और कॉलेजों में अभियान के तहत नशे का सेवन करने वाले युवाओं का पता लगाकर उनकी काउंसलिंग व उपचार किया जाना भी कार्य योजना में शामिल किया गया है। बैठक में अवगत करवाया गया कि ग्रामीण स्तर पर नुक्कड़ व नाटकों के माध्यम से लोगों को नशीले पदार्थों के प्रयोग के दुष्परिणामों का एक प्रभावी संदेश देने के प्रयास किये जाएंगे। गांवों में आयोजित होने वाले मेलों व त्यौहारों के दौरान इस प्रकार के संदेश अधिक व्यवहारिक होंगे। जिला में आयोजित होने वाले सभी प्रकार के खेल टूनामेन्टस् में नशीले पदार्थों के सेवन से बचने की जानकारी दी जाएगी। इसके लिये पोस्टर, बैनर लगाएं जाएंगे तथा पैम्फलेट वितरित किये जाएंगे। शिक्षण संस्थानों में तथा मेलों के अवसर पर उपायुक्त, एडीएम, एसडीएम, चिकित्सकों तथा समाज के अन्य प्रबुद्ध व्यक्तियों के संदेश प्रसारित किये जाएंगे। नशे से बाहर निकल चुके व्यक्तियों के साक्षात्कार व अनुभवों को सोशल मीडिया के माध्यम से दूसरे लोगों को जागरूक बनाने के लिए प्रसारित किया जाएगा। एडीएम ने कहा कि सप्लाई चेन को तोड़ने के लिये ठोस कदम उठाए जाएंगे। जिला में सभी हॉट-स्पॉट का पता लगाकर सख्त कारवाई की जाएगी। नशीले पदार्थों की आपूर्ति करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और इसमें स्थानीय लोगों के सहयोग की अपील की गई है। हॉट स्पॉट की नियमित पेट्रोलिंग पुलिस करेगी। भांग अथवा अफीम की खेती को नष्ट करने के लिये प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। दवा विक्रेताओं को अपनी दुकानों में सीसीटीवी स्थापित करने को कहा गया है और किसी प्रकार के नशीले पदार्थों की विक्री करने पर सख्त कारवाई की जाएगी।
मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर दर्दनाक सड़क हादसे पेश आए। कुल्लू में पेश आए दो सड़क हादसों में तीन लोगो की मौत हो गई जबकि नालागढ़-स्वारघाट नेशनल हाईवे पर वाहनों की आपस में ज़ोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में पांच पर्यटकों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें पीजीआई रेफर किया गया। इसके अलावा धर्मशाला से दिल्ली जा रही हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बस पानीपत में सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 20 यात्रियों के घायल होने की सुचना प्राप्त हुई है। वहीं बिलासपुर में ट्रक और मोटरसाईकिल में टक्कर होने से एक युवक की मौत हो गई। जिला कुल्लू में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। पहला हादसा सोमवार रात को पेश आया है। यह हादसा कुल्लू के तलोगी के पास ओसह में हुआ है। इस हादसे में एक स्कूटी सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में स्कूटी चालक की मौत हो गई। वहीं दूसरा हादसा सोमवार रात करीब 10:30 बजे बजौरा में ब्यास नदी के पास पेश आया। हादसे में ब्यास नदी के पास बने पुल से एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार पुल से करीब 40 फीट नीचे जा गिरी है। जिसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार फोरलेन पुल के पास हुए हादसे में कार चालक मदन उम्र 40 साल पुत्र बचन सिंह निवासी खुडेर तहसील सुंदरनगर जिला मंडी तथा प्रकाश चंद्र उम्र 51 साल पुत्र ध्यान राम गांव जलोह तहसील सलूनी जिला चंबा की मौत हो गई है। वहीं, जिया-रामशिला फोरलेन पर हुए हादसे में राज प्रकाश उम्र 42 साल पुत्र राम प्रकाश ठाकुर गांव शमशी कुल्लू की मौत हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि तीनों मृतकों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई दर्ज कर दी है। धर्मशाला से दिल्ली जा रही हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बस हरियाणा के पानीपत में सड़क हादसे का शिकार हो गयी। इस हादसे में 20 यात्री घायल हुए थे। यह दुर्घटनाग्रस्त बस नगरोटा बंगवा डीपो की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक यह बस धर्मशला से दिल्ली जा रही थी। ये सड़क हादसा करीब पौने 9 बजे पेश आया है। बस ने पीछे से आकर एचआरटीसी की खड़ी बस को टक्कर मार दी। इस दोनों बसों में 50 लोग सवार थे। 3 घायलों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। हिमाचल प्रदेश के नालागढ़-स्वारघाट नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। नालागढ़-स्वारघाट नेशनल हाईवे के झिडीवाला के समीप दो वाहनों की आपस में ज़ोर दार भिड़ंत हो गयी। इस हादसे में टेंपो ट्रेवलर में सवार 9 पर्यटक घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक रात करीब डेढ़ बजे नालागढ़ की ओर से टैंकर स्वारघाट की तरफ जा रहा था। झिडीवाला के समीप गलत दिशा से टेंपो ट्रेवलर आ रही थी। इस दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टेंपो ट्रेवल में हरियाणा और दिल्ली के पर्यटक सवार थे। पर्यटक मनाली से घूमने के बाद वापस दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को CHC नालागढ़ पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने पांच पर्यटकों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। वहीं थाना नालागढ़ पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बिलासपुर के सदर थाना के अंतर्गत मुकाम छडोल के पास एक ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गयी। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मृत्यु हो गयी। मृतक की पहचान सुनिश शर्मा सपुत्र गोपाल कृष्ण शर्मा निवासी कुनिहार जिला सोलन के रूप में हुई है। वहीं ट्रक चालक ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया था जिसे सूचना के अनुसार डिटेन कर लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विधान चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए कांग्रेस पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसी कड़ी में कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने शिमला कांग्रेस कार्यालय में दो दिन विभिन्न कमेटियों की बैठक कर आगामी चुनाव के लिए एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरने की रणनीति बनाई। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, नेता मुकेश अग्निहोत्री और प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के बाद राजीव शुक्ला से कांग्रेस में बढ़ रही गुटबाजी को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि हर राजनीतिक दल में गुटबाजी होती है, लेकिन कांग्रेस में मतभेद है,मनभेद नहीं है। सिरमौर कांग्रेस नेताओं में चल रहे विवाद पर शुक्ला ने कहा कि पार्टी के ध्यान में यह मामला है और इसमें उचित कार्रवाई की जायेगी। जनता भाजपा सरकार की नीतियों से दुखी हैं और कांग्रेस पार्टी को सत्ता में वापिस लाना चाहते हैं। इसलिए 2022 में कांग्रेस पार्टी प्रदेश में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई से युवा बेरोजगार महिला, हर वर्ग परेशान है, जिसका खामियाज़ा सरकार को आगामी विधान सभा चुनावों में भुगतना पड़ेगा।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी उपमंडल ज्वालामुखी के अंतर्गत पड़ते भड़ोली स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के 12वीं कक्षा के छात्र की एसएमसी कमेटी के प्रधान राजीव सोनी एवं स्कूल प्रशासन ने आर्थिक मदद की है। बताया जा रहा उक्त युवक को खून की कमी है, जिसे इलाज के लिए दिक्कत आ रही थी। वहीं, कुछ समय पहले उसके पिता का भी आकस्मिक निधन हो गया था। उक्त जरूरतमंद छात्र को 5400 रुपए की आर्थिक मदद कर एक पहल की है। इस दौरान भड़ोली स्कूल एसएमसी प्रधान राजीव सोनी, अध्यापक हरजीत सिंह, रिपु कुमार एवं स्नेह लता उपस्थित रहे।
जिला परिषद उपाध्यक्ष ने पांडवीं पंचायत में किया जनमंच बिजली और पानी की समस्यायों का मौके पर किया निपटारा मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर जिला परिषद उपाध्यक्ष एवं प्रसिद्ध समाजसेवी नरेश कुमार दर्जी ने आज हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र पांडवीं ग्राम पंचयात का दौरा किया। जिला परिषद उपाध्यक्ष ने पंचायत स्तरीय जनमंच कार्यक्रम का आयोजन भी किया। इस जनमंच कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रधान मधुबाला सहित सभी प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस जनमंच के दौरान जिला परिषद उपाध्यक्ष ने लोगों की समस्याएं सुनी और बिजली, पानी और अन्य आम समस्यायों का मौके और ही निपटारा करवा दिया। इस मौके पर जिला परिसद उपाध्यक्ष ने लोगों की मांग पर मुख्य सड़क से पांडवीं गांव को सड़क निर्माण के लिए 3 लाख देने की भी घोषणा की। इसके अतिरिक्त इस गांव के 2 निर्धन परिवारों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की। जनमंच में लोगों को संबोधित करते हुए नरेश दर्जी ने कहा कि समाजसेवा को अपना परमधर्म मानते हैं और समाज की सेवा के लिये वह हर समय तैयार रहता हूं। उन्होंने कहा कि अगर इसी समाज के लोगों हम पर भरोसा कर हमें चुनकर आगे लाए हैं, तो हमारा भी कर्तव्य बनता है कि आप लोगों की आशाओं पर खरे उतरें। उन्होंने कहा कि हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों की आशाओं पर खरा उतरने के लिए उन्होंने जीतोड़ मेहनत की है, जिसके सार्थक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। नरेश दर्जी ने कहा कि वह अपने इस अभियान के दौरान सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम हमेशा अपने साथ रखते हैं, ताकि स्थानीय लोगों की इन आम समस्यायों के लिए दो-चार न होना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को किसी भी विकास कार्य या अन्य किसी भी प्रकार की जन समस्याओं के लिए निराश होने की कतई आवश्यकता नहीं है। जिला परिषद उपाध्यक्ष ने कहा कि वह उनके द्वारा करवाए गए विकास कार्यों तथा यहां की जनता के आशीर्वाद के दम पर हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र प्रतिनिधित्व करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
मनाेज कुमार। कांगड़ा जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा में सीबीएसई के 11 स्कूलों के छात्रों ने लगातार दो घंटे योग का हर रोज करने का संकल्प लिया। उपमंडल अधिकारी कांगड़ा नवीन तंवर ने योग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। उन्होंने नन्ही बच्ची अवंतिका द्वारा किए गए योग करतबों की सराहना की और सभी छात्रों से नित्य योग करने की अपील की। प्रधानाचार्य सुनील कांत चड्ढा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। सेवानिवृत्त कर्नल करतार सिंह की देखरेख में योग गुरु बबिता ठाकुर व टीम ने छात्रों को योग करवाया। जीएवी के अलावा डीएवी तियारा, स्कॉलर इंटरनेशनल स्कूल घुरकड़ी, डीवाई पाटिल स्कूल ठानपुरी, पिनाकल पब्लिक स्कूल बड़ोह, एमवीएम स्कूल खटेहड़, अल्पाइन पब्लिक स्कूल सुक्का बाग, ग्रीन फील्ड स्कूल नगरोटा बगवां, रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां व गोयनका स्कूल पास्सु के छात्रों ने भाग लिया।
प्रतिमा राणा। पालमपुर राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय पालमपुर मे आज एनसीसी और एनएसएस इकाइयों के सहयोग से विश्व योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर योग प्रशिक्षक सुरेश लता अवस्थी ने विद्यार्थियों को योग दिवस का महत्व व स्वरूप बताते हुए विभिन्न योगासन करवाए और बताया कि योग करने से शारीरिक और मानसिक स्वस्थता बनी रहती है। योग करने से विभिन्न प्रकार की व्याधियों और तनाव से मुक्ति मिलती है। उन्होने कहा कि योग भक्ति और मुक्ति का सफल माध्यम भी है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रदीप कौंडल ने अपने वक्तव्य के माध्यम से वर्तमान के अति व्यस्त और भौतिकवादी युग में योग के शाश्वत महत्व और प्रासंगिकता को स्पष्ट किया। मंच संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ आशु फुल्ल ने किया। कार्यक्रम में करीब 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रो अरुण, लेफ्टिनेंट डॉ दीप ठाकुर, लेफ्टिनेंट प्रो रेनू डोगरा, प्रो धनवीर सिंह, कार्यालय अधीक्षक मंगलसेन आदि उपस्थित रहे।
मनाेज कुमार। दाड़लाघाट दाड़लाघाट पंचायत से अलग हटकर बनी पंचायत रौडी के विभिन्न स्थानों में कूड़े की समस्या से लोग परेशान हैं। जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर प्रधानमंत्री के स्वच्छता के सपने को धूमिल करते नजर आ रहे है। गंदगी से परेशान लोग कई बार पंचायत प्रतिनिधियों व अम्बुजा प्रबंधन को मौखिक तौर पर अवगत करवा चुके हैं, लेकिन इसका कोई असर ही नही दिख रहा है। आलम यह है कि गांव बटेड के फ्लाई ओवर के समीप, सुल्ली गेट के समीप, ट्रक यार्ड में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। लोगों का कहना है कि पंचायत रौड़ी में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। लाेगाें को पैदल आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों में अनूप शर्मा, पंकज शर्मा, कृष्ण चंद, प्रदीप कुमार, दिनेश कुमार, करण ठाकुर, हरीश कुमार व राजेश वर्मा सहित अन्य लोगों का कहना है कि हालत यह है कि गांव के लोगों को मुंह पर रुमाल रखकर चलना पड़ता है। कचरे के ढेर पर आने वाले जानवर भी कूड़े को इधर-उधर फैला देते हैं, जिससे सफाई व्यवस्था चौपट हो जाती है। उन्होंने कहा कि खासकर बारिश के दौरान लोगों को ज्यादा परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते कूड़े की समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में पंचायत घर व अम्बुजा के मुख्य द्वार में कूड़े को उठाकर रखा जाएगा। स्थानीय लोगों ने पंचायत रौड़ी के विभिन्न स्थानों के किनारे लगे कूड़े के ढेर को हटाने की मांग की है, ताकि लोगों को परेशानी न झेलनी पडे़। इस बारे पंचायत प्रधान रौड़ी रीना शर्मा से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि कूड़े के ढेर मार्केट के साथ लगती जगह में है। व्यापार मंडल से इस बारे बात करके जल्द ही लोगों को कचरे से राहत मिल जाएगी।
विनायक ठाकुर।देहरा विकास खंड देहरा के सचिवों व अधिकारियों ने जिला परिषद कैडर के सभी कर्मचारियों को पंचायती राज विभाग या ग्रामीण विकास विभाग में विलय को लेकर 24 जून तक का अल्टीमेटम दिया है। जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों और अधिकारियों ने मंगलवार को देहरा में बैठक करने के बाद सचिवों, तकनीकी सहायकों तथा कनिष्ठ अभियंताओं की और से ज्ञापन अजय डोगरा की अगुवाई में देहरा ब्लॉक बीडीओ चतर सिंह को सौंपा। समस्या यह है कि सरकार पंचायतों व विकास खंड में कार्यक्रम सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को सरकारी कर्मचारी नहीं मानती है, जिसके चलते अब यह कर्मचारी अपने भविष्य को लेकर चिंतित हो गये हैं। 24 मई को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ संघ की राज्य कार्यकारिणी की बैठक हुई थी। इसमें जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों व अधिकारियों को सरकारी विभाग में विलय करने के आदेश जारी हुए, लेकिन कैबिनेट में इस मामले पर कोई चर्चा नहीं हुई। संघ के अध्यक्ष अजय डोगरा ने बताया कि ज्ञापन में यह मांग की गई है कि यदि प्रदेश सरकार ने जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों और अधिकारियों कि मांगों को नहीं माना, तो समस्त कर्मचारी 25 जून से पेन डाउन हड़ताल शुरू करेंगे, जिससे प्रदेश की सभी पंचायतों में चल रहे विकास कार्य ठप हो जाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी सिर्फ प्रदेश सरकार की होगी। जिला परिषद कैडर के यह कर्मचारी एक दो नहीं बल्कि 47,00 हैं। जिन्हें हिमाचल सरकार सरकारी कर्मचारी नहीं मानती है। 4700 कर्मचारी असमंजस में है कि पिछले 22 सालों से अधिक पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग के लिए काम कर रहे कर्मचारियों को अब छठे वेतन का लाभ नहीं मिलेगा। पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक, कनिष्ठ अभियंता, सहायक अभियंता, अधिशाषी अभियंता, लेखापाल, डाटा एंट्री ऑपरेटर यह सभी असमंजस की स्थिति में हैं। इन कर्मचारियों का न तो एम्प्लाइज कॉड है और न ही छठे बेतन का कोई लाभ इन्हें मिलेगा। बीडीओ ऑफिस देहरा में खड़े होकर अपना विरोध दर्ज कर रहे यह कर्मचारी अब इस मांग पर अड़े हैं कि इन्हें ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग का कर्मचारी घोषित किया जाए। इसके लिए एक ज्ञापन भी बीडीओ देहरा के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भेजा गया है। अब यह सभी कर्मचारी मांगे न मानने पर 25 जून से पेन डाउन हड़ताल करने की चेतावनी दे रहे हैं। जिसकी जिम्मेदारी सिर्फ हिमाचल प्रदेश सरकार की होगी। सहायक अभियंता अजय डोगरा व पंचायत सचिव राजेंद्र गुलेरिया ने कहा कि बैठक में लंबे विचार विमर्श के बाद पाया गया कि जिला परिषद् कैडर कर्मचारी जिसमें अधिशाषी अभियंता, सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता व बड़ी संख्या में पंचायत संचिव व तकनीकी सहायक शामिल है, जो कि काफी समय अपनी सेवाओं को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की विभिन्न योजनाओं व सरकारी कार्यक्रमों को अंजाम दे रहे हैं। फिर भी हर बार सरकार द्वारा उपेक्षा के शिकार हो रहे हैं। सेवा में वेतन विसंगतियों व अन्य लाभ समय पर नहीं मिल रहे हैं। जिससे इन कर्मचारियों ने यह महसूस किया कि इनके साथ अन्याय हो रहा है। जिसके बारे रोष प्रकट किया गया तथा सरकार व विभाग से आग्रह है कि 24 जून 2022 तक जिला परिषद् कर्मचारियों का विभाग में विलय कर हर तरह की विसंगतियाँ को दूर करने की कृपा करें। अन्यथा समस्त जिला परिषद कर्मचारी संघर्ष का मार्ग अपनाएंगे। 25 जून से सभी कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा पेन डाउन स्ट्राइक की जाएगी। जिसकी सीधी जिम्मेवारी सरकार तथा विभाग की होगी। इस मौके पर सचिव संदीप गुलेरिया, राजेश दीवान, सपना शर्मा, राजेंद्र गुलेरिया, अजय धीमान, कमलेश कुमारी, डिम्पल, भोलू देवी, तकनीकी सहायक अनिल धीमान, नीलम देवी, पंकज कुमार, प्रकाश चंद,अनुराधा व अश्विनी कुमार आदि मौजूद रहे।
आलाेक । कुल्लू जिला कुल्लू के प्रवेश द्वार बजौरा में फोरलेन ब्रिज के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। जिसमें दो युवकों की मौत हो गई है, जबकि एक घायल है। जानकारी के अनुसार कार में सवार होकर तीन लोग जिया से वापस लौट रहे थे। जब गाड़ी फोरलेन ब्रिज के पास पहुंची तो कार दुर्घटनाग्रस्त हुई। कार चालक मदन लाल पुत्र बचन सिंह, गांव खुदर,डाकघर बस्सी, तहसील जोगिंद्नगर, जिला मंडी तथा प्रकाश पुत्र ध्यानू राम, गांव जलोह, डाकघर द्रेकड़ी, तहसील सलूणी जिला चंबा कार के साथ पुल के नीचे करीव 40 फीट नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हुए। घटनास्थल से घायल मदन लाल को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू तथा प्रकाश को सीएचसी नगवाईं ले जाया गया, जहां दोनों को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि मनीष पुत्र किशोरी लाल गांव नैलिनी डाकघर द्रेकड़ी तहसील सलूणी जिला चंबा को हल्की चोटें आई हैं। एसपी गुरदेव शर्मा ने कहा कि मृतक मदन लाल बतौर बैल्डर तथा प्रकाश बतौर कुक एनकेसी कंपनी बजौरा में कार्यरत थे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।
विनायक ठाकुर।डाडासीबा डाडासीबा तहसील के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाथु टिप्परी मे विश्व योग दिवस के उपलक्ष मे योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एनसीसी ऊना के कमाडिंग ऑफिसर कर्नल डब्ल्यूएम्बी वानखेड़े उपस्थित रहे। उन्होंने स्कूली छात्रों को योग के बारे मे बताते हुए कहा की सभी को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। स्कूली छात्रों को योगाभ्यास, प्राणायाम व अन्य योगासन क्रियायें करवाई गई। विद्यालय के एनसीसी अधिकारी सुनील कुमार ने सभी से प्रतिदिन आधा घंटा योग करने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रधानचार्य राजेश कुमार, एसएमसी प्रधान दिनेश कुमार व विद्यालय सदस्य मौजूद रहे।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर विकास खंड लंबागांव के राजकीय प्राथमिक पाठशाला लोअर लंबागांव में विश्व योग दिवस सामूहिक रूप से मनाया गया। इसमें स्कूल के मुख्याध्यापक फूलकर ने सभी विद्यार्थियों को योग के गुर सिखाए। मुख्याध्यापक ने योग के साथ साथ योग से शारीरिक एवं मानसिक लाभ व इसकी उपयोगिता और योग द्वारा रोगों में लाभ, योग का जीवन पर महत्त्व जैसे विषयों पर जानकारी दी। मुख्याध्यापक कहा कि 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी 21 जून को विश्व स्तर पर मनाया जा रहा है। योग हमारी संस्कृति से जुड़ा हुआ है। योग एक ऐसी कसरत है, जो आप किसी भी स्थान पर कर सकते व अगर एक सामान्य व्यक्ति रोजज आधा घंटा योग करना चाहिए। योग दिवस पर स्कूल की अध्यापिका नेहा देवी मौजूद रही।
सदर थाना के अंतर्गत मुकाम छडोल के पास एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सुनिश शर्मा सुपुत्र गोपाल कृष्ण शर्मा वासी कुनिहार जिला सोलन के रूप में हुई है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना के अनुसार उसे अब डिटेन कर लिया गया है। पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है।
विनायक ठाकुर।देहरा उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के कोटला बेहड़ में आयोजित योग शिविर में भाग लिया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटला बेहड़ में आयोजित योग शिविर में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित होते हुए उन्होंने कहा कि योग भारत की विश्व को अनमोल भेंट है। उन्होंने कहा कि योग एकमात्र ऐसी पद्धति है जो न केवल शारीरिक बल देती है अपितु मानसिक और आध्यात्मिक रूप से भी व्यक्ति को संबल प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि योग जैसी अनमोल पद्धति को आधुनिक समय में विश्वभर में पहचान दिलाने हेतु देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवय घोषित किया। उन्होंने कहा कि आज सम्पूर्ण विश्व योग से लाभांवित हो रहा है। वहीं, भारत के प्रत्येक व्यक्ति विशेषकर युवाओं को चाहिए कि वह अपने पूवर्जों की इस अनमोल देन को आगे बढ़ाते हुए योग को अपने दिनचर्या को हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि भारतीय हिन्दू संस्कृति ने सदैव विश्व के मंगल की कामना की है। उन्होंने कहा कि अपने गौरवशाली इतिहास में भारत ने कभी किसी देश, संस्कृति या सभ्यता को लूटने या धवस्त करने का कार्य नहीं किया। अपितु विश्व भर को संस्कृति, कला, ज्ञान और सभ्यता का उपहार दिया। सर्वे भवंतु सुखिनः की कामना करने वाले हमारे देश और संस्कृति ने विश्व को योग जैसी अनमोल भेंट दी है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर के मनुष्य न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक और अध्यात्मिक तौर पर भी स्वस्थ रहें इस हेतु हमारे ऋषियों ने योग दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना के संकट काल में योग एवं इससे संबंधित क्रियाओं ने किस प्रकार मानवता को बचाने का कार्य किया, इसके साक्षी हम सब लोग हैं। उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार की हमारा जीवनशैली हो गई है, उससे होने वाले शारीरिक और मानसिक रोगों का उपचार योग ही है। उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने स्तर पर योग को बढ़ावा देने हेतु अनेकों प्रयास कर रही है, लेकिन योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए समाज के हर वर्ग को इसके प्रचार-प्रसार हेतु कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर ज़िला परिषद अनु राणा, प्रधान ग्राम पंचायत जनडौर सुरेश ठाकुर, प्रधान ग्राम पंचायत घाटी राजेश्वर, प्रधानग्राम पंचायत नारी संतोष कुमारी, प्रधान ग्राम पंचायत रिड़ी कुठेड़ा आशा सहित कोटला बेहड़ स्कूल के शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कहा, दुनिया के लिये भारत का अप्रतिम उपहार है योग 10500 फुट ऊंचाई पर माइनस तीन डिग्री तापमान में 500 लोगों ने किया योग आलाेक। कुल्लू अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2022 के उपलक्ष्य में अटल टनल, रोहतांग के नार्थ पोर्टल में आईटीबीपी, एनडीआरएफ व सेना के जवानों सहित नेहरू युवा केंद्र के वॉलन्टियर्ज, आयुष विभाग, आर्ट ऑफ लिविंग तथा अन्य संस्थाओं के लगभग 500 लोगों ने योग करके दिवस के महत्व का समाज को संदेश दिया। इस मौके पर केंद्रीय खेल व युवा मामले तथा गृह राज्य मंत्री निसिथ प्रामाणिक बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे, जबकि तकनीकी शिक्षा व जनजातीय विकास मंत्री डॉ. रामलाल मार्कंण्डा, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर बतौर विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। 10 हजार फुट से अधिक ऊंचाई पर अत्याधुनिक अटल टनल, रोहतांग के उत्तरी छोर पर जो कबाईली जिला लाहौल-स्पिति में पड़ता है में माईनस एक से तीन डिग्री में योग क्रियाएं करना अपने आप में एक अलग सी अनुभूति है। केंद्रीय राज्य मंत्री निसिथ प्रामाणिक ने कुल्लू व लाहौल-स्पिति जिलों के लोगों व उपस्थित व्यक्तियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि योग भारतवर्ष में वैदिक काल से है और इसका उल्लेख वेदों व पुराणों में मिलता है। जब से सभ्यता भारत में पनपी है, तभी से योग इस धरा पर है। योग हमारी प्राचीन भारतीय विरासत का एक भाग है। उन्होंने कहा कि योग स्वास्थ्य और कल्याण के लिए एक समग्र दृष्टिकोण है। योग हमारे मन, शरीर और आत्मा को संतुलित करता है। उन्होंने कहा कि योग की यह अनादि यात्रा अनंत भविष्य की दिशा में ऐसे ही चलती रहेगी। निसिथ ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्वे भवंतु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयः के भाव के साथ एक स्वस्थ और शांतिपूर्ण विश्व को योग के माध्यम से गति देने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि माइनस तापमान में योग करने का अलग सा अनुभव हुआ है। उन्होंने अटल टनल को देश का गौरव बताया। इससे पूर्व जनजातीय विकास मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा ने अपने गृह विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ जीवन जीने के तौर तरीकों का वर्णन करता है। योग से जीवन अनुशासित होता है। उन्होंने कहा कि योग भारत की धरोहर है और समूची मानव जाति को एकजुट करने की शक्ति इसमें निहित है। योग और प्राणायाम भरतीय संस्कृति और जीवन शैली के प्राण हैं। उन्होंने कहा कि शारीरिक स्वास्थ्य के लिये योग को वरदान माना गया है। सभी लोगों को अपने जीवन में योग को अपनाकर जीवन को स्वस्थ बनाना चाहिए। मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने योग को आधुनिक जीवन में सर्वाधिक महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि हमारे खान पान व रहन-सहन में काफी परिवर्तन आया है। जीवन शैली में आए इस बदलाव के कारण अनेक बीमारियां छोटी आयु में व्यक्ति को घेर रही है। इसका एकमात्र उपचार नियमित तौर पर योग है। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल में दवाओं का प्रयोग न के बराबर होता है। जड़ी-बूटियों और औषधीय पौधों से बीमारियों का उपचार हो जाता था। उन्होंने कहा कि योग और प्राणायामक स्वास्थ्य रक्षा में भारी योगदान है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। योग व्यक्ति को अनेक प्रकार के व्यसनों से भी दूर रखता है। उन्होंने विशेषकर युवाओं का आह्वान किया कि वे में योग और प्राणायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। इससे उनके जीवन में अप्रत्याशित परिवर्तन आएगा। इससे पूर्व, देश के प्रधानमंत्री का योग दिवस पर संदेश सभी लोगों ने एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सुना। आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के योगाचार्य बलदेव ठाकुर, सरिता शर्मा, अनिला डाबरा व शिल्पा सूद ने इस अवसर पर विभिन्न योग क्रियाओं का निर्देशन किया। योग कार्यक्रम में लाहुल स्पीति व कुल्लू प्रशासन सहित आयुष विभाग, नेहरू युवा केन्द्र संगठन, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, बीआरओ, सेना सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे। पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष चमन कपूर, उपायुक्त लाहुल नीरज कुमार, उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग, एसपी मानव वर्मा व एसपी गुरदेव शर्मा, आईटीबीपी के डीआईजी प्रेम सिंह सहित एनडीआरएफ व नेहरू युवा केंद्र संगठन व आयुष विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
अनूप । सुजानपुर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर डीएवी आलमपुर के छात्र-छात्राओं व अध्यापकों द्वारा नई उमंग व उत्साह के साथ योग दिवस मनाया गया। इस वर्ष योग दिवस पर रखी गई थीम 'मानवता के लिए योग' को पूर्ण रुप से विद्यार्थियों व अध्यापकों द्वारा साकार करने की कोशिश की गई। इस अवसर पर विद्यालय के चारों सदनों के विद्यार्थियों ने जिसमें एलकेजी से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न आसन किए। साथ ही छात्र-छात्राओं ने 'पोस्ट मेकिंग' तथा' नारा लेखन प्रतियोगिता में भी अपनी कला का प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य बिक्रम सिंह ने जीवन में योग के महत्व को बताते हुए संदेश दिया कि इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को ऊर्जावान बनाने के साथ-साथ जीवन में सकारात्मकता लाना है। अतः मनुष्य को अपनी दिनचर्या में योग को अवश्य शामिल करना चाहिए, ताकि जीवन को तनाव मुक्त करके शरीर और मन को रोगों से मुक्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि योग प्राचीन भारत की एक अद्वितीय कला है, जो शरीर और दिमाग में एकता की भावना का प्रतीक है मनुष्य और प्रकृति के मध्य सामजंस्य स्थापित करती है। यह मनुष्य को विचार, संयम और स्फूर्ति के साथ साथ स्वास्थ्य और भलाई के लिए समग्र दृष्टिकोण भी प्रदान करता है। इसी संदेश के साथ उन्होंने सभी अभिभावकों, अध्यापकों व छात्रों को योग दिवस की शुभकामनाएं दीं।
अनूप। सुजानपुर महाराजा संसार चंद के किला टिहरा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि अनुराग ठाकुर खेल एवं युवा मंत्री भारत सरकार, राजेंद्र गर्ग खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री हिमाचल सरकार मौजूद रहे। इसमें सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुजानपुर के एनएसएस इकाई के 100 छात्रों के साथ स्कूल प्रधानाचार्य राजेश चंद्र भनोट, शम्मी शर्मा प्रवक्ता, डॉ वासुदेव शर्मा प्रवक्ता, कमलजीत प्रवक्ता व नीतू शर्मा पीईटी ने भी की योग किया।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मांगू में विश्व योग दिवस मनाया गया। विद्यालय के डीपीई भागीरथ ठाकुर और शारीरिक शिक्षा अध्यापक विजय सिंह ने सभी अध्यापकों और विद्यार्थियों से सूक्ष्म आसन, प्राणायाम और सूर्य नमस्कार करवाया। उन्होंने विद्यार्थियों को योग से होने वाले लाभ के बारे में भी बताया और दैनिक जीवन में भी प्रतिदिन योग अपनाने की प्रेरणा दी। सभी से निरोग और प्रसन्न रहने के लिए योग अपनाने का आह्वान किया। योग मन और तन को संतुष्ट रखने में मदद करता है। अंत में डीपीई भागीरथ ठाकुर ने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों से ध्यान करवाया तथा विद्यालय के उपप्रधानाचार्य एलआर ठाकुर ने विद्यार्थियों को योग की महत्ता बताई कि योग करने वाला व्यक्ति योग न करने वाले व्यक्ति की तुलना में ज्यादा स्वस्थ और खुश रहता है। योग से आंतरिक खुशी मिलती है। आनंद की अनुभूति होती है और मन प्रसन्न रहता है। योग के दौरान ध्यान लगाया जाता है, जो शरीर और मस्तिष्क को मिलाने में मदद करता है। इस माैके पर विद्यालय के समस्त अध्यापकों व विद्यार्थियों ने भाग लिया।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर योग शिविर का आयोजन सेड़ी के प्रांगण में किया गया। इस मौके पर आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर आयुष विभाग जलाना (अर्की) की डॉ मीना शर्मा के सहयोग, सेड़ी के संयुक्त तत्वाधान में हुआ। इकाई प्रमुख अंबुजा सीमेंट लिमिटेड दाड़ला दीपक जसूजा ने योग दिवस पर अपने संदेश में जन भागीदारी को सुनिश्चित करने पर बल दिया, ताकि अधिक से अधिक लोग योग से लाभांवित हो सके और जीवन शैली में सुधार कर सकें। इस कार्यक्रम में समन्वयक सामुदायिक स्वास्थ्य परियोजना अजीत कुमार सिंह ने बताया की योग की महत्ता गैर संचारित रोग नियंत्रण में उपयोगी है, जो कि स्वस्थ जीवन की शुरुआत करने से मधुमेह और रक्तचाप की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। डॉ मीना शर्मा ने योग के विभिन्न आसनों और उससे होने वाले लाभ का वर्णन योग के आसनों को डॉ कमल ने प्रदर्शित किया और शिविर में शामिल व्यक्तियों ने देख कर सीखा। अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के कार्यक्रम प्रबंधक भूपेंद्र गांधी ने कहा कि समाज में लोक भागीदारी के माध्यम व जन समुदाय के सहयोग से मिलकर हम सभी स्वस्थ जीवन की शुरुआत कर सकते है और अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन इस कार्य हेतु सदैव तत्पर है। सेड़ी प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने अपने संदेश में योग से होने वाले लाभों को रेखांकित किया।योग शिविर में 150 अधिक लोगों को डॉ मीना ने प्रशिक्षित किया, जबकि कश्लोग, खाता, चंडी, मलावण, नवगांव, धुन्दन, ललहाना, सोहरा, संघोई और काटल इत्यादि गांव में करीब 500 से ज्यादा लोगो ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान नीलम, सुनीता देवी ने अन्य लोगों को योग सिखाया, जबकि अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन के सामुदायिक स्वास्थ्य परियोजना और शिक्षा परियोजना के 42 गांवो में करीब 650 से अधिक विद्यार्थियों, स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों, सेड़ी के ट्रेनीज, सखी बहनों और समुदाय के अन्य लोगों ने योग दिवस पर योग के विभिन्न आसनों को सीख और योग पर जागरूक किया गया।
राजेश कतनौरिया। जवाली 21 जून को हर वर्ष की तरह राजकीय वरिष्ठ माधयमिक पाठशाला भरमाड़ के स्कूल में योग दिवस सामूहिक रूप से मनाया गया। इसमें स्कूल प्रधानाचार्य पयार चंद कपूर ने सभी विद्यार्थियों को योग के कई गुर सिखाए। सूक्ष्म व्यायाम, ताड़ासन, भुजंगासन, अनुलोम विलोम, प्राणायाम जैसे योग अभ्यास शामिल थे। इस अवसर पर स्कूल के एनएसएस के सभी स्वयं सेवी, सभी छात्र-छात्राओं व अध्यापक वर्ग ने भाग लिया। प्रधानाचार्य ने योग के साथ-साथ योग से शारीरिक एवं मानसिक लाभ व इसकी उपयोगिता और योग द्वारा रोगों में लाभ, योग का जीवन पर महत्त्व जैसे विषयों पर जानकारी दी। प्रधानाचार्य ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन पिछले वर्षाें की तरह इस वर्ष भी 21 जून को विश्व स्तर पर मनाया जा रहा है। योग हमारी संस्कृति से जुड़ा हुआ है। योग एक ऐसी कसरत है, जो आप किसी भी स्थान पर कर सकते हैं व अगर एक सामान्य व्यक्ति रोज आधा घंटा योग करें, तो पूरी उम्र बीमारियों से बचा रहेगा और तनाव से दूर रहेगा। योग दिवस पर सकूल के सभी अधयापक मौजूद रहे।
करणी सेना शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष रोशन कश्यप ने कहा कि नूपुर शर्मा भारत की बेटी है। उनकी रक्षा के लिए 100 करोड़ हिंदू पर्याप्त है। उन्होंने कहा कि भारत की बेटी होने के साथ-साथ में हिंदुओं की भी बेटी है। सभी कट्टरपंथी, मुस्लिम समुदाय मौलवी, नेता, ठेकेदार सनातन धर्म का खुलेआम अपमान करते हैं तो क्या हम चुप होकर सुनते रहेंगे? जवाब तो देना ही पड़ेगा। नुपुर शर्मा को डराया, धमकाया, जाना लोकतांत्रिक देश भारत में सर्वथा अनुचित है। नूपुर शर्मा के समर्थन में प्रदेश अध्यक्ष रोशन कश्यप ने कहा कि सभी हिंदू समाज बहन नूपूर शर्मा के साथ है हम किसी भी संप्रदाय के खिलाफ बिल्कुल नहीं है लेकिन कोई भी हमारे हिंदू धर्म के खिलाफ न रहे देश में हिंसा व अराजकता का माहौल बिल्कुल न बनाएं।
कांगड़ा के ऐतिहासिक किला में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर किया योगाभ्यास मनाेज कुमार। कांगड़ा योग के माध्यम से ही स्वस्थ भारत की परिकल्पना को साकार किया जाएगा। केंद्र सरकार ने योगाभ्यास का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए कारगर कदम उठाए हैं। योग के महत्व को बताने के लिए और लोगों में इसके प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हर साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस यानी इंटरनेशनल योग दिवस मनाया जाता है। यह उद्गार केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कांगड़ा किला में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के 8वें संस्करण की थीम “मानवता के लिए योग” निर्धारित किया गया है। इस थीम पर ही दुनियाभर में योग दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत को योग गुरु कहा जाता है। इसलिए आयुष मंत्रालय ने 21 जून को दुनियाभर में आयोजित होने वाले योग दिवस की ये खास थीम चुनी है। उन्होंने कहा कि योग न सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य के लिए, बल्कि मानसिक सेहत के लिए भी अच्छा होता है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में भी योग को प्रमुखता से शामिल किया गया है, ताकि युवा पीढ़ी योग से जुड़कर बेहतर भविष्य की ओर बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के दौर में भी योगाभ्यास ने लोगों को संजीवनी प्रदान की है। उन्होंने कहा कि भारत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग को बढ़ावा देने की पहल की है तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की पहल हुई है। इससे देश ही नहीं, अपितु पुरी दुनिया को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी, वन मंत्री राकेश पठानिया, राज्य सभा सांसद इंदू गोस्वामी, सांसद किशन कपूर, जिला परिषद के अध्यक्ष रमेश बराड़, केंद्रीय विवि के कुलपति एसपी बंसल व एसडीएम नवीन तन्वर सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।
रिवालसर स्कूल में योग दिवस सामूहिक रूप से मनाया गया। इसमें स्कूल प्रधानाचार्य दया राम ठाकुर ने सभी विद्यार्थियों को योग के गुर सिखाए। सूक्ष्म व्यायाम, ताड़ासन, भुजंगासन, अनुलोम विलोम, प्राणायाम जैसे योग अभ्यास शामिल थे। इस अवसर पर स्कूल के एन सी सी कैडेट्स, एनएसएस के सभी स्वयंसेवियों ने हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य ने कहा कि आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन पिछले सालों की तरह इस साल भी 21 जून को विश्व स्तर पर मनाया जा रहा है। योग हमारी संस्कृति से जुड़ा हुआ है। योग एक ऐसी कसरत है, जो आप किसी भी स्थान पर कर सकते हैं। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट वैष्णवी शर्मा, यामिनी शर्मा तथा कंगना ठाकुर ने योग के महत्व पर अपने सारगर्भित विचार रखे।
दोनों बसों के उड़े परखच्चे, भारी नुकसान प्रतिमा राणा। पालमपुर हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बस हरियाणा के पानीपत में हादसे का शिकार हुई है। हादसे में 7 लोग घायल हुए हैं। हादसा इतना भयावय था कि दोनों बसें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। पीछे से टक्कर लगने बाद बस आगे दूसरी ओर एक डंपर से भिड़ गई। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। हादसे के बाद हाई-वे पर जाम की स्थिति बन गई। राहगीरों ने दोनों बसों में बैठी सवारियों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। घायल सवारियों को बाहर निकालने के बाद खून से लथ-पथ लोगों तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। कुछ घायलों को सिवाह स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया और कुछ को पानीपत सिविल अस्पताल में उपचार दिया गया। सिविल अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे 7 यात्रियों में से 3 की हालत की गंभीर है और उन्हें डॉक्टरों ने पीजीआई रेफर कर दिया है। चार घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बाकी अन्य घायलों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।
इंदौरा महाविद्यालय में योग दिवस मनाया गया। इस दौरान विधायक रीता धीमान ने बतौर चीफ गेस्ट शिरकत की। इस मौके पर उनके साथ आए हुए अतिथि हरदीप जसरोटिया, बलवीर कटोच, अजय कटोच, अभिनय, आदर्श शर्मा, पुष्पा, अरुण, रंजीत सिंह ने योग के आसन किए। वहीं डॉ. सोनिया लुभाया, डॉ. पवन कुमार फार्मासिस्ट टहल सिंह ने सभी को योग के आसन करवाए। वहीं प्रिंसिपल डॉ. राजीव कुमार जमवाल, कुलवंत परमार, डॉ. कमल सिंह, पंकज कौशल ने छात्र-छात्राओं को योगा करने के लिए प्रेरित किया।
बीएल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में योग दिवस मनाया। इस दौरान शारीरिक शिक्षिका अरुणा शर्मा, एनएसएस प्रभारी पूनम शर्मा और प्रधानाचार्य पुरुषोतम, गुलेरिया, लायन ईको क्लब प्रभारी ज्योतिका शर्मा, स्कॉउट एंड गाइड्स कप्तान किरण जोशी ने योग के आसन किए। शारीरिक शिक्षिका अरुणा शर्मा ने सभी बच्चों को विभिन्न प्रकार के योग आसन करवाए। इस संबंध में विद्यालय प्रधानाचार्य ने नित्य योग करने के लिए आह्वान किया। इस दौरान लगभग 250 बच्चों ने योग किया।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर विश्व दिवस योग के रुप में मनाया जाता है, जिसको आज के दिन भारतीय नागरिकों ने योग दिवस के रुप में मनाया, जो राज्य स्तर, जिला स्तर व ब्लॉक स्तर पर इसका आयोजन हुआ। योग दिवस के रुप में 4th आईआरबीएन जंगलबैरी में भी इसका आयोजन किया गया, जो समादेशक आईपीएस दिवाकर दत्त शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इसमें एसपी, डीएसपी इस योग दिवस पर साहेवान ने भाग लिया। एसएचओ प्रवीण राणा ने बताया कि वाहिनी हजा में सभी जवानों महिला व पुरुषों ने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिसमें योग शिक्षक नवीन कुमार ने योग से संबंधित जानकारी दी व योग आसन करवाकर स्वास्थ्य को निरोग रखने के मूल मंत्र बताए तथा समादेशक ने जवानों को अपना शुभ संदेश दिया व योग दिवस पर अपने विचारों से प्रेरित किया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं योग दिवस के प्रदेश संयोजक राम सिंह ने पत्रकारों को संबोधित कराते हुए कहा कहा की कल 21 जून मंगलवार प्रातः 5:00 बजे संपूर्ण हिमाचल प्रदेश में शक्तिकेंद्र स्तर पर योग कार्यक्रम संपन्न होने जा रहा है। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन से पूरे देश में यह कार्यक्रम संचालित किया जाएगा, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय व राज्य स्तरीय समस्त कार्यकर्ता, नेतागण व पूरे देश की आम जनता के साथ सम्मलित होकर इस दिन के कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। योग दिवस का यह कार्यक्रम कल 21 जून दिन मंगलवार को सभी संसदीय क्षेत्रों कांगड़ा, हमीरपुर, शिमला व मंडी के शक्तिकेंद्र व बूथ स्तर में आयोजित किया जा रहा है। राम सिंह ने कहा की कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में इस कार्यक्रम में केंद्र से शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तथा वन, युवा सेवाएं और खेल मंत्री हिमाचल प्रदेश राकेश पठानिया कांगड़ा फोर्ट मंडल के कार्यक्रम स्थल में सम्मलित होंगे। शिमला संसदीय क्षेत्र में शिमला संसदीय क्षेत्र के हिमरश्मि परिसर विकास नगर में आयोजित योग कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, रिज मैदान के योग कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश जयराम ठाकुर, पौंटा साहिब योग कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुखराम चौधरी तथा आईटीआई सोलन के कार्यक्रम में राजीव सेजल सम्मलित होंगे। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के टिहरा सुजानपुर कटोच पैलेस में आयोजित होने वाले योग कार्यक्रम में केंद्रीय सूचना और प्रसारण एवं युवा मामले और खेल मंत्री भारत सरकार अनुराग ठाकुर तथा प्रदेश से खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले के मंत्री राजिंदर गर्ग सम्मलित होंगे। मंडी संसदीय क्षेत्र के पराशर झील के निकट होने वाले योग कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री, भारत सरकार पंकज चौधरी तथा राज्य मंत्री महिंदर सिंह सम्मलित होंगे। उन्होंने कहा प्रदेश में अटल बिहारी बाजपाई तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा निर्मित अटल रोहतांग में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मंगलवार को सैकड़ों लोग 10,000 फीट की ऊंचाई पर एक साथ योग करेंगे। अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल पर आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हो रहे इस आयोजन में सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान, सीमा सड़क संगठन के जवान भी शामिल होंगे। अटल टनल योग कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री गृह मंत्रालय और युवा मामले और खेल मंत्रालय निसिथ प्रमाणिक, कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री रामलाल मारकंडा सम्मलित होंगे। राम सिंह ने कहा की सोलन विधानसभा क्षेत्र में होने वाले योग कार्यक्रम में संगठन महामंत्री पवन राणा सम्मलित होंगे। संपूर्ण प्रदेश में सभी विधायक, सांसद, मंत्री गण एवं भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, चेयरमैन, वाइस-चेयरमैन व मोर्चो प्रकोष्ठों के अध्यक्ष पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के योग कार्यक्रम में रहेंगे। इस अवसर पर भाजपा सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा उनके साथ उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज हमीरपुर के पुलिस मैदान में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के त्रिदेव सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकारों की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावशाली तरीके से लोेगों तक ले जाने और विपक्ष के झूठे प्रचार का भी प्रभावी ढंग से मुकाबला करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व नेता संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने कोरोना महामारी के दौरान न केवल राष्ट्र का सफलतापूर्वक मार्गदर्शन किया, बल्कि देशवासियों के लिए स्वदेशी टीका विकसित करने के लिए वैज्ञानिकों को प्रेरित भी किया। उन्होंने कहा कि खसरा, जापानी बुखार, पोलियो व टेटनस इत्यादि के टीके कई वर्षों के पश्चात भारत को उपलब्ध हुए, लेकिन कोविड-19 के पहले मामले के नौ माह के भीतर ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से कोरोना की वैक्सीन तैयार कर ली गई। उन्होंने कहा कि देश के लोगों को 200 करोड़ निःशुल्क वैक्सीन उपलब्ध करवाने के अलावा दुनिया के कई देशों को इस वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित की गई। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर टीकाकरण के नाम पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इन्हीं नेताओं ने अब टीकाकरण करवा लिया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य की पात्र आबादी को दो खुराकों के साथ शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने वाला देश का पहला राज्य बना है। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने यह सुनिश्चित किया है कि समाज के कमजोर वर्गों और कल्याणकारी योजनाओं से वंचित लोगों को सभी देय लाभ प्राप्त हों जिसके फलस्वरूप भाजपा ने चार राज्यों में जीत सुनिश्चित की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 37 वर्षों के पश्चात कोई सरकार पुनः सत्ता में आई है। उन्होंने कहा कि 389 सीटों में कांग्रेस के प्रत्याशियों और 377 सीटों पर आप के प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई। उत्तराखंड में पहली बार सरकार पुनः सत्ता में आई। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मणिपुर में पहली बार अपने दम पर जीत सुनिश्चित की और अब हिमाचल प्रदेश में भाजपा अपनी जीत सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमीरपुर संसदीय सीट पर लगातार नौ बार जीत हासिल की है। इस संसदीय क्षेत्र की जीत का श्रेय यहां के प्रत्येक पार्टी कार्यकर्ता को जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के हितांे की अनदेखी की, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल के विशेष श्रेणी राज्य के दर्जे को बहाल किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान विभिन्न परियोजनाओं के लिए केंद्र-राज्य सरकारों के 90ः10 के औसत को भी बहाल किया गया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को विशेष औद्योगिक पैकेज भी अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा प्रदान किया गया था। उन्होंने कहा कि अटल सुरंग भी प्रदेश की जनता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उपहार है। आईआईएम और एम्स जैसी परियोजनाएं भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान राज्य को स्वीकृत की गई और केंद्र में भाजपा सरकार के कारण ही चंबा, सिरमौर, हमीरपुर और मंडी में मेडिकल कॉलेजों की स्थापना संभव हो पाई। जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा है। समाज के कमजोर वर्गों के लिए मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, मुख्यमंत्री सहारा योजना, हिमकेयर और मुख्यमंत्री शगुन जैसी योजनाएं वरदान साबित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के 400 करोड़ की तुलना में वर्तमान प्रदेश सरकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करने पर 1300 करोड़ से अधिक व्यय कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने एक कदम आगे बढ़ते हुए प्रदेश के घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट निःशुल्क बिजली प्रदान करने और हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को किराए में 50 प्रतिशत छूट देने का भी निर्णय लिया है। प्रदेश सरकार ने राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू पेयजल उपभोक्ताओं को निःशुल्क पानी उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है। उन्होंने प्रदेश में मिशन रिपीट सुनिश्चित करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रतिबद्धता और समर्पण भाव के साथ काम करने का आग्रह किया, ताकि प्रदेश में विकास निर्बाध गति से चलता रहे। केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने कहा कि भाजपा विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में उभरी है और इसका श्रेय देश के प्रत्येक पार्टी कार्यकर्ता को जाता है। उन्होंने भाजपा के इस विकास का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य सत्ता प्राप्त कर शक्ति अर्जित करना नही है अपितु पार्टी के लिए सत्ता समाज सेवा का एक साधन है। इसी विचार से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं को देश का प्रधान सेवक मानते हैं। धर्मेद्र प्रधान ने कहा कि यद्यपि विश्व एक कठिन दौर से गुजर रहा है परन्तु देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सक्षम नेतृत्व के कारण ही यह संभव हो पाया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अग्निपथ एक दूरदर्शी योजना है जो युवाओं को देश सेवा और राष्ट्र निर्माण में योगदान का अवसर प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को वीर भूमि के नाम से जाना जाता है और प्रदेश के कई धरती पुत्र सशस्त्र बलों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। यह योजना देश और प्रदेश के और अधिक युवाओं को सशस्त्र बलों में सेवा करने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना सेना की वर्दी पहनने के युवाओं के सपने को साकार करने का एक माध्यम है। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि बाहरी और आन्तरिक खतरों तथा प्राकृतिक आपदाओं के समय राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने में अग्निपथ योजना के माध्यम से प्रशिक्षित कर्मियों की उपलब्धता बढ़ेगी और यह योजना सशस्त्र बलों को और अधिक सुदृढ़ बनाएगी। उन्होंने कहा कि यह योजना एक समग्र दृष्टिकोण प्रदान करती है और समाज में वापिस लौटने पर युवाओं को पुनः रोजगार के पर्याप्त अवसर सुनिश्चित करती है उन्होंने त्रिदेव से लोगों को भाजपा को समर्थन प्रदान करने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया ताकि प्रदेश का विकास निर्बाध जारी रहे। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा कार्य एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 महामारी का समय पूरे विश्व के लिए परीक्षा की घड़ी थी, परन्तु भाजपा नेतृत्व और इसके कार्यकर्ताओं ने इस दौर में जरूरतमंद लोगों की सहायता की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के 80 करोड़ से अधिक लोगों को निःशुल्क राशन उपलब्ध करवाने की एक अभिनव योजना क्रियान्वित की। उन्होंने प्रदेश की पात्र आबादी का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने में अग्रणी राज्य बनने के प्रदेश सरकार के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की आठ वर्षों की सरकार कांग्रेस के 60 वर्षों की सरकार से शासन से कई मायनों में बेहतर है। इन आठ वर्षों के दौरान विकास समाज के हर वर्ग का समग्र और अभूतपूर्व विकास सुनिश्चित हुआ है। इस अवसर पर उन्होंने कंेद्र और राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई कई विकासात्मक योजनाओं का विवरण दिया। सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने केन्द्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश में पार्टी का यह तीसरा त्रिदेव सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का राज्य और विशेष रूप से इस संसदीय क्षेत्र से होना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि पार्टी के हर कार्यकर्ता को जमीनी स्तर पर कार्य करना चाहिए, ताकि आने वाले चुनावों में भाजपा फिर से सत्ता में वापसी कर सके। उन्होंने राज्य के युवाओं के लिए अग्निपथ योजना शुरू करने के लिए मोदी सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना हर वर्ष 46,000 से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष राजनीतिक लाभ लेने के लिए युवाओं को गुमराह कर रहा है। उन्होंने प्रदेश के लोगों से भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया ताकि जय राम ठाकुर फिर से प्रदेश के मुख्यमंत्री बन सकें। प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजिंद्र गर्ग, राज्यसभा के सदस्य प्रो. सिकंदर कुमार, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, भाजपा संगठन मंत्री पवन राणा, विधायक, विभिन्न बोर्डों और निगमों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
आलाेक। कुल्लू डोभी-फोजल सड़क हादसों को न्यौता दे रही है। सड़क के किनारों पर पैराफिट न होने से सफर जोखिम भरा हो गया है। सड़क पर सफर करने वाले अपनी जान को जोखिम में डालकर गंतव्य तक पहुंचने को विवश हैं। सड़क पर ब्लैक स्पॉट और नालों के किनारों में पैराफिट नहीं है। इस सड़क पर कई ऐसे अंधे मोड़ हैं कि सामने से आ रहे वाहन नजर तक नहीं आते। जरा सी नजर हटी तो गहरी खाई में गिरने का भी अंदेशा हमेशा बना रहता है। कई बार ग्राम पंचायत हुरंग के ग्रामीणाें ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से सड़क पर पैराफिट लगाने की मांग कर चुके हैं। इसके बावजूद सड़क पर पैराफिट नहीं लगाए गए हैं। ग्रामीण चेतराम, चंद्रशेखर, मोरू राम, रविंद्र सिंह व सतपाल ने कहा कि सड़क पर बुलंग गांव के समीप कैंची मोड़ सहित छिणी नाला, झकड़ी आदि में हादसों का खतरा अधिक है। इन स्थानों पर कई वाहन दुुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता दुष्यंत ने कहा कि विभाग इसके लिए योजना तैयार कर रहा है। हादसों को रोकने के जल्द सड़क किनारे पैराफिट लगाए जाएंगे।
पंचायतों में पानी की गुणवता जांचने के लिए 5-5 महिलाओं को दिया जाएगा प्रशिक्षण गगन शर्मा। नाहन जिला सिरमौर में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 92.08 प्रतिशत परिवार को स्वच्छ पीने के पानी का कनेक्शन उपलब्ध करवाया गया है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने आज जल शक्ति विभाग द्वारा आयोजित जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उपायुक्त ने बताया कि सिरमौर जिला के सभी खंडों में 121248 परिवारों में से अब तक 111641 परिवारों को पीने के पानी का कनेक्शन उपलब्ध करवाया गया है, जबकि शेष परिवारों को भी जल्द पानी का कनेक्शन उपलब्ध करवा दिया जाएगा। उपायुक्त नेे विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह शत-प्रतिशत परिवारों को पानी उपलब्ध करवाने के लिए और अधिक क्षमता से कार्य करें। उपायुक्त सिरमौर ने बताया कि जिला सिरमौर के 818 गांव के पानी के स्त्रोत का जीर्णाेद्धार करवाने के लिए जल शक्ति विभाग द्वारा 324 करोड़ की राशि की स्वीकृति के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा है। इस राशि के स्वीकृत होने पर सिरमौर के 818 गांव के लोगों को भविष्य में पानी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। उपायुक्त सिरमौर ने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिला सिरमौर के शत-प्रतिशत स्कूलों में पानी का कनेक्शन उपलब्ध करवाया गया है, जबकि जल्द ही शत-प्रतिशत आंगनबाड़ी केंद्रों में भी पानी का कनेक्शन उपलब्ध करवा दिया जाएगा। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में पानी के कनेक्शन उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उपायुक्त सिरमौर ने विभाग को बरसात के दौरान पेयजल कीे अधिक से अधिक बार जांच करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को स्वच्छ पीने का जल उपलब्ध करवाया जाए। इस अवसर पर उपायुक्त ने बताया कि जिला के सभी पंचायतों के प्रधानों को फील्ड टेस्ट किट मुहैया कराया गया है, जिससे प्रधान अपनी पंचायत में पीने के पानी की जांच स्वयं कर सकेंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि बरसात के दौरान सप्ताह में 2 बार पानी की जांच आवश्यक करवाएं। उन्होंने सभी पंचायतों को निर्देश दिए हैं कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत सभी पंचायतें अपने गांव में पेयजल गुणवत्ता की जांच करेगी और जांच रिपोर्ट को जल जीवन मिशन कीे साइट पर अपलोड भी करेंगे। उपायुक्त ने बताया कि जिला सिरमौर के अंतर्गत नाहन में जल शक्ति केंद्र खोला गया है, जिसके अंतर्गत पानी की गुणवत्ता की जांच, उसके संरक्षण, पानी को बचाने, शुद्ध करने के तरीकों, बावडियों के शुद्धिकरण और पानी से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियां इस केंद्र में उपलब्ध करवाई जा रही है। उपायुक्त ने जिला वासियों से अपील की है कि वे पानी के बचाव, शुद्धीकरण व अन्य सभी जानकारियों के लिए इस केंद्र में अवश्य आएं। उपायुक्त ने बताया कि जिला सिरमौर के चार स्थानों पावंटा साहिब, नोहराधार, शिलाई व नाहन में एनएबीएल पानी गुणवत्ता जांच लैब स्थापित की गई है। उन्होंने जिला वासियों से अपील की है कि सभी लोग अपने घर के पेयजल की जांच अवश्य करवाएं। उपायुक्त ने बताया कि सभी पंचायतों में पानी की गुणवता को जांचने के लिए 5-5 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि ग्राम स्तर पर महिलाएं पीने के पानी को जांचने योग्य हो जाए। इसके लिए महिलाओं को उपकरण के इस्तेमाल के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस योजना के अंतगत अब तक जिला की 4895 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया है। बैठक में जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता विशाल जयसवाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


















































