मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांगल में दो दिवसीय खेल उत्सव का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान उर्मिला देवी ने किया, जबकि समापन पंचायत उपप्रधान सीताराम द्वारा किया गया। इस मौके पर खेल उत्सव में अंतर सदन कबड्डी व वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वरिष्ठ छात्र वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता कल्पना सदन, वरिष्ठ छात्रा कबड्डी में कलाम सदन, वरिष्ठ कबड्डी में रमन सदन, कनिष्ठ वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कलाम सदन, कनिष्ठ कबड्डी कलाम सदन विजेता रही, जबकि कलाम सदन ओवरआल विजेता रहा। इस अवसर पर सभी लोगों ने अपनी भागीदारी के साथ बच्चों का उत्साहवर्धन किया। समाजसेवी दीतू राम ठाकुर ने आए सभी लोगों के लिए जलपान का आयोजन किया। प्रधान उर्मिला देवी, उपप्रधान सीताराम ने 5100 रुपए, दीतु राम, धर्माराम ने 1100 व एसएमसी प्रधान राकेश द्वारा 2100 रूपए की धनराशि विद्यालय के विकास हेतु दान की गई। इस माैके पर प्रधानाचार्य सुरेंद्र शर्मा द्वारा सभी का आभार व्यक्त करते हुए खेल को जीवन में महत्व के रूप में बताया गया। इस अवसर पर उर्मिला देवी, सीता राम, राकेश चौहान, सुरेंद्र शर्मा व योग प्रशिक्षक रोहित सहित अन्य मौजूद रहे।
अजय सूर्या। मंडी राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिवालसर के छात्रों की चल रही अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घाष्णु स्कूल में संपन्न हुई। इसमें बल्ह एसडीएम स्मृतिका नेगी बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रही। इस अंडर-19 छात्र वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता में रिवालसर स्कूल के छात्रों अपने स्कूल का नाम चमकाया है। इसमें वैडमिंटन में रनर अप रहकर दूसरा स्थान हासिल कर सिल्ड अपने नाम की। वहीं, चैस प्रतियोगिता में आदित्य ने प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस अवसर मुख्यातिथि ने विजेता टीमों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने सभी स्कूलों से आए बच्चों को संबाेधित करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का अहम हिस्सा है, जो कि हमारे शरीर को तंदरुस्त और फिट रखता है। उन्होंने सभी विजेता टीमों को उनकी जीत कि बधाई दी और जो जीत न सके उन्हें और कड़ी मेहनत करने को कहा। इस अवसर पर प्रतियोगिता में आए सभी स्कूलों के अध्यापक, अभिभावक और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विनायक ठाकुर।देहरा केंद्रीय विद्यालय नलेटी में शुक्रवार को रूट्स-टू-रुट एनजीओ द्वारा कत्थक नृत्य वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लखनऊ घराने के नर्तक पार्थ मंडल तथा तबला वादक अमरनाथ पधारे थे। पार्थ मंडल कत्थक नृत्य के मूलभूत ज्ञान और कत्थक नृत्य की कुछ झलकियां प्रस्तुत की। पार्थ मंडल कहा कि नृत्य भी एक तरह से योग ही है। इसमें शरीर व मन- मस्तिष्क एक साथ जुड़ जाता है। उन्होंने बिरजू महाराज द्वारा रचित 'कृष्ण छवि' पर नृत्य प्रस्तुत किया, जो बड़ा ही मनमोहक था। अमरनाथ ने तबले को विविध रूपों में बजाकर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय प्रांगण करतल ध्वनियों से गूंज उठा। विद्यालय बच्चों को कत्थक नृत्य का अभ्यास तथा सुर के साथ तबला बजाने का अभ्यास करवाया गया। विद्यालय प्राचार्या स्वाति अग्रवाल ने कहा कि हम रूट्स-टूृ-रुट के आभारी है, जिनके माध्यम से इतना सुंदर कार्यक्रम विद्यालय में प्रस्तुत किया गया। इस तरह के कार्यक्रम के द्वारा हमारे बच्चों को भारतीय संस्कृति को जानने व प्रत्यक्ष रूप से देखने और समझने का मौका मिलता है। बच्चों को क्लासिक नृत्य अवश्य सीखना चाहिए। इसमें बच्चे अपना भविष्य भी संवार सकते हैं।
कपिल शर्मा । सिरमौर जिला सिरमौर मंडल श्रीरेणुकाजी के विकास खड़ सगड़ाह के आदर्श वर्षीय विद्यालय पाठशाला संगड़ाह के पर्यटन विषय के छात्रों द्वारा गुरुवार को मुख्य बाजार में सर्वेक्षण किया गया। इस दौरान स्थानीय दुकानदारों व आम लोग द्वारा छात्रों को यहां मौजूद वाराहावतार मंदिर तक की सड़क बनाने, पर्यटकों के लिए पार्क चालू करने व सड़कों की हालत मे सुधार संबधी राय दी गई, जिसके आधार पर छात्रों ने रिपोर्ट तैयार की। स्कूल के Tourism व Security Teacher ऋषभ शर्मा व ओम प्रकाश भी छात्रों के साथ मौजूद रहे। गौरतलब है कि, ब्राह्ावतार मंदिर के लिए जंहा मंडोली Limestone Mine से केवल 2 किलोमिटर के करीब सड़क बननी है। वहीं, वर्ष 2019 से लंबित करीब 27 लाख के किन्नरी देवी पार्क (Kinkri Devi Park) के निर्माण मे धांधली संबधी शिकायतों के चलते विभाग के संबंधित अधिकारियों के अनुसार अंतिम अदायगी (Final Payment) नहीं की गई है।
विनायक ठाकुर। देहरा केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय वेदव्यास परिसर बलाहर में आयोजित दस दिवसीय योग कार्यशाला के समापन कार्यक्रम में देहरा उपमंडल के डीएसपी अंकित शर्मा की मुख्यातिथी के रूप में गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिसर के निदेशक प्रो. मदन मोहन पाठक द्वारा की गई। योग कार्यशाला के अंतर्गत आयोजित योग प्रतियोगिता में स्थानीय विभिन्न विद्यालय के छात्रों ने भाग लिया, जिसमें निर्धारित पुरस्कार राशि विजेताओं को देहरा उपमंडल के डीएसपी अंकित शर्मा तथा परिसर के निदेशक प्रो. मदन मोहन पाठक द्वारा प्रदान की गई। अंकित शर्मा ने अपने संबोधन में परिसर के छात्रों को योग के महत्त्व पर जागरुक किया। उन्होंने कहा कि संस्कृत के छात्र इसमें अधिक निपुण होते हैं। अतः समाज के लिए उनका दायित्व कहीं ज्यादा अधिक है। परिसर के किसी भी छात्र-छात्रा को पुलिस से संबंधित कोई काम हो तो वे उनको अपना बड़ा भाई समझ कर कभी भी देहरा आ सकते हैं। परिसर निदेशक द्वारा अध्यक्षीय उद्बोधन में सभी को 'करो योग रहो निरोग' की ओर प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में परिसर के समस्त शिक्षकों सहित परिसर के समस्त अन्य कर्मचारी व छात्र छात्राएं भी उपस्थित रहे।
चंगरधार क्षेत्र में कॉलेज और सरकारी आईटीआई न होने से लोगों मे आक्रोश नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चंगरधार क्षेत्र में गांव भुआणा तथा तिनबड़ के मध्य एक कॉलेज की स्थापना के समर्थन में 26 जून को प्रातः 10 बजे, तिनबड़ चौक पर विशाल जन आक्रोश प्रदर्शन किया जाएगा। भारत आज अपनी आजादी की हीरक जयंती मनाने जा रहा है।, परंतु यह बहुत ही खेद का विषय है कि जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चंगरधार क्षेत्र के निवासियों के बच्चों एवं बच्चियों की उच्च शिक्षा के बारे में आजादी के 75 वर्षों के बाद भी किसी भी सरकार ने नहीं सोचा, जिसके कारण इस चंगरधार क्षेत्र की हजारों बच्चियां उच्च शिक्षा से वंचित रह गईं। यदि उन्हें उनके निवास के समीप ही उच्च शिक्षा के लिए एक कॉलेज होता, तो शायद इन हज़ारों बच्चियों में से कई बच्चियों आज उच्च शिक्षा ग्रहण करके देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहीं होतीं। इस चंगरधार क्षेत्र से निकटतम कॉलेज की दूरी 35 से 40 किलोमीटर है। इस लिए कई बच्चियों के माता -पिता अपनी बच्चियों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें अकेले जाने की अनुमति प्रदान नहीं करते।पेंशनर्स एंड रिटायर्ड पर्सनल वेलफेयर एसोसिएशन वर्ष 2019 से लगातार सरकार से इस संबंध में संपर्क साधने का प्रयास कर रही है। वहीं, 29 जून काे मुख्यमंत्री को व्यक्तिगत रूप में हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में आयोजित जन सभा में मांग पत्र सौंपा गया, परंतु हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा कॉलेज की स्थापना की मांग पर कुछ नहीं कहा गया। ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार मूक दर्शक बनी हुई है। अतः अब क्षेत्र की जनता के पास कॉलेज की स्थापना की अपनी मांग के समर्थन में आंदोलन के अतिरिक्त कोई उपाय नहीं बचा है।
युवाओं को सेहतमंद बनाने और नशा मुक्त हिमाचल बनाने की ओर यह एक प्रबल कदम फर्स्ट वर्डिक्ट। नादाैन नादौन में ओज़ल फिटनेस और ठुकराल फाउंडेशन की ओर से आने वाले रविवार, 26 जून को नादौन के ख़रीडी मैदान में युवाओं के लिए फ़िटनेस फेस्टिवल का आयोजन करवाया जा रहा है। इस फेस्टिवल में मैक्सिमम पुशअप चुनौती, बरपीज चुनौती, हैमर होल्ड, वाल सिट जैसी कई इंटेंस फिटनेस चुनौतियों की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी और सभी नौजवान इसमें निःशुल्क भाग ले सकेंगे। इस इवेंट के बारे में बताते हुए ओजल फिटनेस के डायरेक्टर विनोद कुमार ने कहा कि इस इवेंट का उद्देश्य हिमाचल के युवाओं को स्वस्थ रहने का संदेश देने और उन्हें नशा मुक्त हिमाचल जैसे गंभीर मुद्दे के ऊपर जागरूक करना है। इस इवेंट के दौरान नौजवानों को इंटेंस फ़िटनेस चुनौतियों से परखा जाएगा और जीतने वालों को नकद इनाम और मैडल से नवाज़ा जाएगा। यह इवेंट ठुकराल फाउंडेशन और ओज़ल फ़िटनेस की साँझी पहल है। मेरा नादौन के सभी युवाओं से अनुरोध है कि इवेंट में उपस्थित रहे और भाग जरूर लें। इस इवेंट के प्रमुख महमान नादौन में नियमित समाज सेवा का काम करते रहने वाले ठुकराल फाउंडेशन के फाउंडर शैंकी ठुकराल जी होंगे, प्रिंस गर्ग इवेंट के ऐंकर रहेंगे और गोजरी फेम इशांत भारद्वाज अपने गायन का प्रदर्शन करेंगे।
आलाेक। कुल्लू पर्यटन नगरी मनाली में होटल कारोबारी ने पत्नी के अवैध रिश्ते से दुःखी होकर उसके आशिक की हत्या कर दी और स्वयं को भी गोली से उड़ाया। पति ने अपनी पत्नी को भी गोली मारी है, लेकिन उसकी बाजू में गोली लगी है। पर्यटन नगरी मनाली में हुए गोलीकांड में दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने माैके में पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मनाली के शुरू गांव के एक निजी होटल में पार्टी का आयोजन किया गया था। पार्टी खत्म होने के बाद सुबह के समय होटल के भीतर गोली चलने की आवाज आई। होटल कर्मचारी आवाज सुनकर कमरे की ओर भागे। कमरे में पहुंचकर देखा, तो दो लोगों को गोली लगी थी, जबकि एक घायल अवस्था में पड़ी थी। होटल संचालक ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही मनाली पुलिस ने डीएसपी हेम राज वर्मा की अध्यक्षता में जांच शुरू कर दी है। एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा भी मौके पर पहुंचे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला बीते कुछ दिनों से लगातार जुब्बल-हाटकोटी रोड पर हादसों पर हादसे देखने को मिल रहे पिछले कल भी एक हादसा सामने आया था और आज भी जुब्बल दोषी के समीप एक बड़ा हादसा पेश आया, राशन से भरा ट्रक (HP 640 381) दुर्घटनाग्रस्त हाे गया। बताया जा रहा कि हादसे का कारण ब्रेक फेल होना है। मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। वहीं, बताया जा रहा है कि चालक को मामूली चोट आई हैं।
नशे के खिलाफ कुल्लू पुलिस की जंग आलाेक। कुल्लू कुल्लू जिला की पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम को और तेज कर दिया है। पुलिस स्टेशन मनाली के अंतर्गत एक रात में ND&PS Act के अतंर्गत दो मामले दर्ज किये हैं। जिनमें से एक मामला बाहंग में पुर्ण चंद (22) पुत्र औछू राम निवासी गांव व डाकघर कथोग तहसील पधर जिला मंडी से 75 ग्राम चरस बरामद की है, जबकि दूसरा मामला HRTC वोल्वो बस स्टैंड मनाली में चाय की दुकान से रुमा (28) पुत्री लाल चंद गांव बैंची डाकघर राईसन तहसील कुल्लू से 101 ग्राम चरस बरामद की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना मनाली में ND&PS Act के अंतर्गत अभियोग दर्ज किए गए हैं। आगामी कानूनी प्रकिया जारी है।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर भाजपा मंडल हमीरपुर ने आज जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 69वीं पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया। जम्मू कश्मीर को भारतीय संविधान के दायरे में लाने और एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान (झंडा) के विरोध में सबसे पहले आवाज उठाने वाले भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक प्रखर विचारक थे। उनका यह स्वप्न स्वतंत्रता प्राप्ति के 70 वर्ष बाद तब पूरा हुआ, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने अगस्त, 2019 में संसद में संविधान के अनुच्छेद 370 एवं 35-ए को समाप्त करने का बिल पारित कराया। विशेष राज्य का दर्जा, अलग संविधान, देश के अन्य प्रदेशों के नागरिकों के जम्मू कश्मीर में प्रवेश के लिए परमिट की आवश्यकता जैसी जिन शतरे और नियमों के साथ जम्मू-कश्मीर को भारत में शामिल किया गया था। डॉ. मुखर्जी प्रारंभ से ही उसके विरोध में थे। उन्होंने इसके लिए बाकायदा जम्मू-कश्मीर जाकर विरोध दर्ज कराना चाहा, लेकिन रहस्यमय परिस्थितियों में 23 जून, 1953 को उनकी मृत्यु हो गई। डॉ. मुखर्जी को जम्मू-कश्मीर एवं देश की अखंडता के लिए बलिदान देने वाले पहले व्यक्ति के रूप में जाना गया। इसलिए उनकी पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाता है। डॉ. मुखर्जी ने जम्मू कश्मीर को लेकर अपने विचारों पर कभी समझौता नहीं किया और प्रजा परिषद पार्टी के बुलावे पर अगस्त, 1952 में जम्मू में एक सभा में शामिल हुए और ‘एक देश में दो विधान दो प्रधान नहीं चलेंगे, नहीं चलेंगे’ का नारा दिया। उनकी राजनीतिक यात्रा कलकत्ता विविद्यालय क्षेत्र से 1929 में विधान परिषद से प्रारंभ हुई। बंगाल के हितों की रक्षा के लिए वे फजलुल सरकार में वित्त मंत्री रहे। भारत सरकार के उद्योग मंत्री रहते हुए वे 6 अप्रैल,1948 को उद्योग नीति लाए। तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की विभाजन के समय पाकिस्तान एवं पूर्वी पाकिस्तान पर विफल नीति के विरोध में उद्योग मंत्री पद से त्यागपत्र देकर वे भारत में आए लाखों शरणार्थियों की सेवा में जुट गए। कांग्रेस के राष्ट्रवादी विकल्प की आवश्यकता महसूसते हुए उन्होंने भारतीय जनसंघ की स्थापना में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉ. मुखर्जी जनसंघ के प्रथम अध्यक्ष बने। प्रथम लोक सभा चुनाव में दक्षिण कलकत्ता से सांसद चुने गए। 1934 से 1938 तक कलकत्ता विविद्यालय के सबसे युवा कुलपति होने का श्रेय भी उनके नाम है। इस अवसर पर हमीरपुर विधानसभा के विधायक नरेंद्र ठाकुर, कांगड़ा कृषि अग्रिकल्चरल एवं रूरल डिवेलपमेंट बैंक के चेयरमैन कमल नयन शर्मा, मंडल अध्यक्ष रमेश शर्मा, भाजपा मंडल महामंत्री सुरेश सोनी, राजेश गौतम और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. राजा वीरभद्र सिंह की जन्म जयंती के उपलक्ष पर परिधि गृह में सामूहिक रूप से पुष्पांजलि अर्पित की। उनको याद करते हुए ब्लॉक कांग्रेस भोरंज की ओर से सिविल अस्पताल में फल वितरित किए गए। इस दौरान कामगार कर्मचारी कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव राणा ने जारी प्रेस वार्ता में कहा कि राजा वीरभद्र सिंह हमेशा हिमाचल की जनता के दिलों में रहेंगे, जिस तरह से उन्होंने बतौर मुख्यमंत्री हिमाचल के जन-जन का विकास किया। पहाड़ी राज्य होने पर भी मूलभूत सुविधाओं को मोहेया करवाया वह अस्मरणीय है। राणा ने यह भी कहा कि हमीरपुर के समस्त विकास में सिर्फ और सिर्फ राजा वीरभद्र सिंह व कांग्रेस पार्टी ने करवाया। वहीं, राजीव राणा ने कहा कि राजा वीरभद्र सिंह के द्वारा किये कार्यों को जन जन तक पहुंचाएंगे। यह कार्यक्रम अध्यक्ष विजय बन्याल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता प्रेम कौशल, पूर्व प्रत्याशी रमेश डोगरा, कामगार, कांग्रेस जिला महासचिव अंकुश सैनी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गोल्डी, अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष डॉ दीप चंद, पंचायती राज से राज कुमार व ब्लॉक अध्यक्ष पवन कुमार आदि पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
ब्लॉक ज्वाली ने की जिला स्तरीय पेंशन संकल्प रैली के लिए समीक्षा बैठक राजेश कतनाेरिया। जवाली न्यू पेंशन कर्मचारी महासंघ (हि.प्र.) ब्लॉक ज्वाली की मीटिंग आज अध्यक्ष अनिल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई गई। इसमें जवाली खंड की समस्त कार्यकारिणी व विभिन्न विभागों से आए न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के सदस्यों ने भाग लिया। इस मीटिंग में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 26 जून को सभी विभागों के कर्मचारी जिला मुख्यालय में होने वाली पेंशन संकल्प रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेंगे। महासंघ ने सरकार के समक्ष यह मांग रखी कि हिमाचल प्रदेश सरकार विधानसभा के आगामी मानसून सत्र से पहले प्रदेश में पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली बारे कर्मचारियों के हित में निर्णय ले। न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ को आशा है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली के मद्देनजर कर्मचारी हित में कोई ठोस निर्णय लेंगे, जिससे की पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली का मार्ग जल्द प्रशस्त होगा। ब्लॉक अध्यक्ष जवाली अनिल शर्मा ने कहा की न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी संगठन लंबे अरसे से ओपीएस की बहाली के लिए शांतिपूर्ण तरीके से संघर्षरत है और ऐसे में आशान्वित है कि मुख्यमंत्री इस पर कर्मचारी हित में अति शीघ्र निर्णय लेकर न्यू पेंशन स्कीम के अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों को पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली द्वारा राहत प्रदान करेंगे। आज की बैठक में एनपीएसईए जिला कांगड़ा उपाध्यक्ष डॉ विकास नंदा, ब्लॉक महासचिब अनिल कुमार, कोषाध्यक्ष जीत कुमार, इंद्रजीत, मुख्तयार सिंह और कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
इंदु बाला काे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरमाड़ की कमान राजेश कतनौरिया। जवाली विधानसभा क्षेत्र के तहत पीएचसी भरमाड़ में आज (गुरुवार काे) आशा कार्याकर्ताओं की बैठक हिमाचल प्रदेश आशा कार्यकर्ता संघ की पूर्व अध्यक्ष सुमना देवी की अध्यक्षता में भरमाड़ के प्राचीन शिव मंदिर शिबोथान में संपन्न हुई। जिसमें ब्लॉक नगरोटा सूरियां की उपाध्यक्ष त्रिशला देवी विशेष तौर पर मौजूद रही। बैठक में सर्वसम्मति से इंदु बाला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरमाड़ की अध्यक्ष बनाया गया। अंजू बाला को जर्नल सेक्रेटरी बनाया गया और निशा देवी को उपाध्यक्ष बनाया गया। साथ में अंजना कुमारी को उपाध्यक्ष का दायित्त्व दिया गया। पुष्पा देवी को सहसचिव बनाया गया तथा निशा को प्रेस सचिव बनाया गया। इसके साथ ही आशा बहनों की समस्याओं को भी सुना गया और सुमना देवू ने आशा बहनों की समस्याओं का समाधान निकालने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अपनी आशा बहनों की समस्याओं का समाधान निकालना उनकी पहली प्राथमिकता बनती है। वह सभी उन बहनों की समस्याओं का समाधान निकालेंगी, जो भी आशा बहने इनके साथ जमीनी स्तर से जुड़ेंगी। साथ में उन्होंने कहा कि आजकल गर्भवती महिलाओं को रोंग नंबर से फोन आ रहे हैं और उनसे उनका अकॉउंट नंबर मांगे जा रहे हैं, जिससे कि गर्भवती महिलाओं को उनके खाते में 8 हजार की राशि डाले जाने का लालच दिया जा रहा है, जिससे उन गर्भवतियों के खाते में पहले तो 8 हजार की राशि आने का मैसेज आता है। साथ मे ही उनके खाते से उनके पैसे निकाले जाने का मैसेज भी आ जाता है, तो हमारी सभी गर्भवती महिलाओं से प्राथना रहेगी कि ऐसी कोई भी जानकारी न दें जो आपके खाते से जुड़ी हो। सभी गर्भवती महिलाएं सचेत रहे और ओरों को भी यह बात बताएं। उन्हाेंने कहा कि कोई भी गर्भवती महिला आशा का मोबाइल नंबर उन रोंग नंबर वालों को न दें। गर्भवती महिलाओं को जब भी पैसे मिलेंगे, तो वो आपको आशा या आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बता देंगी कि कैसे क्या करना होता है। लुटेरों के झांसे में न आए।
ममता भनोट। ऊना हिमाचल प्रदेश में पुलिस भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने के मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए जिला ऊना पुलिस की टीम ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। राहुल निवासी भवानीगढ़ हरियाणा को पुलिस ने पेपर लीक मामले की कड़ी को जोड़ते हुए गिरफ्तार किया है। इस आरोपी की पुलिस को काफी समय से तलाश थी, लेकिन यह छुपा हुआ था। अब पुलिस ने इसे हिमाचल से ही हिरासत में लिया है। न्यायालय में इसे पेश किया गया, जहां 5 दिन का रिमांड राहुल का पुलिस को दिया गया है। पुलिस अब यह पूछताछ करने का प्रयास करेगी कि आखिर इसकी भूमिका क्या रही है और कौन-कौन साथी इसके साथ पेपर लीक मामले में रहे हैं, ताकि उनकी भी धरपकड़ की जा सके। एएसपी ऊना प्रवीण कुमार ने कहा कि पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार किया है। पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में इसका कनेक्शन है। इसने अपने कुछ साथियों के साथ से अभ्यर्थियों को पेपर दिया था। 5 दिन का पुलिस रिमांड है, इसमें पूछताछ करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जयराम व मुकेश वरिष्ठ नेता रखे ध्यान ममता भनोट। ऊना विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के बीच चल रही बयानबाजी हिमाचल प्रदेश की सभ्यता और संस्कृति को शर्मसार करने वाली है। विधायक ने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह रहता है, लेकिन इस तरह बयान बाजी में परिवारों को घसीटना दुर्भाग्यपूर्ण है। विधायक ने कहा कि यह बयान बाजी किसने शुरू की, किसने नहीं कि वह इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे, किंतु यह बयान बाजी दुर्भाग्यपूर्ण है और हिमाचल प्रदेश की सभ्यता और संस्कृति को कलंकित करने वाली है। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर और मुकेश अग्निहोत्री हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ नेता हैं और दोनों वरिष्ठ नेताओं को कम से कम हिमाचली संस्कृति का ध्यान रखते हुए ही बयानबाजी करनी चाहिए।
बीते 24 घंटे में प्रदेश में विभिन्न सड़क हादसों में एक आठ वर्षीय बच्ची सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। मंडी जिला के जोगिंद्रनगर में एक आठ वर्षीय बच्ची की कार की चपेट में आने से मौत हो गई जबकि एक 6 वर्षीय बच्ची घायल हो गई। वहीं मनाली में वीरवार सुबह एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि जिला कांगड़ा के कांगड़ा-शिमला मार्ग बाईपास पर बुधवार रात को एक बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार जोगिंद्रनगर के ढेलू गांव के पास सड़क पर कार की चपेट में आने से एक आठ साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी छोटी बहन जख्मी हो गई। जानकारी के मुताबिक रात के समय दोनों बहनें घर से कुछ दूरी पर दुकान से चॉकलेट लेकर वापस लौट रही थीं। इसी बीच यह हादसा हो गया। हादसे के बाद दोनों को वहां मौजूद लोग जोगिंद्रनगर अस्पताल लाए, जहां बड़ी बहन आठ वर्षीय सावनी पुत्री जसविंदर वासी ढेलू को मृत घोषित कर दिया गया। छह वर्षीय वंशिका को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है। जोगिंदर नगर अस्पताल के एसएमओ डॉ. रोशन लाल कौंडल ने बताया कि सावनी के सिर पर गहरी चोट लगी थी। उसे अचेत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत चुकी थी। छोटी बहन को गंभीर चोटें आई हैं। उसे टांडा रेफर कर दिया है। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी प्रीतम जरियाल ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एक अन्य हादसा मनाली में वीरवार सुबह पेश आया है। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। दरअसल मनाली में बीएसएनएल कार्यालय से होकर गुजरने वाले बाईपास मार्ग पर एक ट्रक बैक करते वक्त राह पर चल रहा युवक ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस पर गुस्साए लोगों ने कुछ देर के लिए हंगामा किया। वे ट्रक चालक को उनके हवाले करने की मांग कर रहे थे। वहीं मामला दर्ज कर पुलिस आगामी कार्रवाई में जुट गई है। जिला कांगड़ा के कांगड़ा-शिमला मार्ग बाईपास पर बुधवार रात को एक बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
अजय सूर्या। मंडी सेरी मंच पर दो दिवसीय सौर ऊर्जा शिविर 30 जून व पहली जुलाई को लगाया जायेगा । यह जानकारी परियोजना अधिकारी हिम ऊर्जा मंडी रमेश ठाकुर ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य में सौर ऊर्जा को बढ़ावा व लोकप्रिय बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। हिमऊर्जा द्वारा सौर ऊर्जा सयन्त्रों का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा इस वित वर्ष मे ग्रिड से जुड़े सोलर रुफ टाप पावर प्लांट लगाने के लिए घरेलू उपभोक्ताओं को उपदान दर रुपए 4 हजार से बढ़ाकर रुपए 6 हजार रुपए प्रति किलोवाट कर दी है। सौर जलतापीय संयंत्र 100 लीटर व 200 लीटर क्षमता पर भी प्रदेश सरकार 30 प्रतिशत सब्सिडी घरेलू उपभोक्ता को प्रदान कर रही है। उन्होंने बताया कि शिविर मे ग्रिड से जुड़े सोलर रुफ टाप पावर प्लांट की विस्तृत जानकारी व बुकिंग भी की जाएगी। बुकिंग के दौरान उपभोक्ता अपना बिजली का बिल व स्थाई निवास का प्रमाण पत्र साथ लेकर आएं। उन्होंने बताया कि एक किलोवाट से लेकर तीन किलोवाट तक की क्षमता वाले ग्रिड से जुड़े सोलर रुफ टाप पावर प्लांट लगाने के लिए कुल मूल्य 50 हजार रुपये प्रति किलोवाट है, जबकि 3 किलोवाट से ऊपर तथा 10 किलोवाट तक का कुल मूल्य 48 हजार 600 रुपए प्रति किलोवाट है। उन्होंने कहा के केंद्र सरकार द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं को एक किलोवाट से तीन किलोवाट तक की क्षमता वाले ग्रिड से जुड़े सोलर रुफ टाप पावर प्लांट लगवाने पर 40 प्रतिशत उपदान दिया जा रहा है। 3 किलोवाट से ऊपर 10 किलोवाट तक की क्षमता वाला प्लांट लगवाने पर 20 प्रतिशत के उपदान का प्रावधान है। भारत सरकार के नवीन एबं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा प्रदेश मे ग्रिड से जुड़े सोलर रुफ टाप पावर प्लांट लगवाने के लिए 10 मेगावाट का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसे जनवरी, 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि रुफ टाप पावर प्लांट लगाने की अनुमोदित दरें व पंजीकृत फर्मों की सूची हिमऊर्जा की वेबसाइट पर उपलव्ध हैं।
निरमंड की सगोत कैंची से खनोटा सड़क मार्ग की खस्ता हालत होने के चलते खनोटा के स्थनीय लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि पिछले कई महीनों से इस सड़क मार्ग की दुर्दशा के चलते इस सड़क पर छोटे वाहन चालकों को भी आवाजाही के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं गांव की महिलाओं, बच्चों और बुज़ुर्गों का इस सड़क पर चलना दुर्भर हो गया है। इसके चलते गुरूवार को ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन कर लोक निर्माण विभाग के प्रति अपना रोष प्रकट किया। ग्रामीणों ने विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द इस सड़क की मुरमत का काम शुरू नहीं किया गया तो उन्हें मजबूरन सड़क पर उतर कर आंदोलन का रुख अपनाना पड़ेगा। वहीं स्थानीय पंचायत के प्रधान अमर सिंह ने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने लोक निर्माण विभाग के मुख्य अधिशाषी अभियंता को ग्राम सभा का प्रस्ताव दिया है और जल्द सड़क को दुरुस्त करने की मांग की है। वहीं इस मामले में लोक निर्माण विभाग निरमंड के सहायक अभियंता ईश्वर चंद ने कहा कि इस सड़क के टेंडर जिस ठेकेदार को आवंटित किए गए थे और उस ठेकेदार ने काम छोड़ दिया है। जल्द ही फिर से किसी अन्य ठेकेदार को टेंडर आवंटित किए जायेंगे और सड़क मार्ग को जल्द दुरुस्त किया जायेगा।
जिला चंबा के होली मार्ग पर ज्यूरा मंदिर के पास गुरूवार सुबह अचानक पहाड़ी दरक गई। पहाड़ी दरकने से मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप्प हो गई जिसके चलते लोगों काफी देर तक सड़क में फंसे रहना पड़ा। हादसे की सुचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग ने सड़क को यातायात हेतू बहाल करने का कार्य आरंभ कर दिया, लेकिन सड़क पर भारी भरकम चट्टानें होने के कारण जेसीबी मशीनें भी इन्हें हटा नहीं पाई है। नतीजतन सड़क को बहाल करने के लिए ब्लास्टिंग का उपयोग किया जा रहा है। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस थाना भरमौर ने बरसात के चलते यात्रियों को आगाह किया है। पुलिस ने कहा है कि बरसात के मौसम में पहाड़ों में दरारें आ जाती है, जिसकी वजह से स्लाइडिंग होती है। पुलिस ने अपील की है कि बिना वजह घर से बाहर ना निकले, जरूरी हो तभी घर से निकले। वहीं भरमौर आने वाले पर्यटकों से भी पुलिस ने सुरक्षा का ध्यान रखते हुए सफर करने की अपील की है।
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के पतीकूहल स्थित उझी घाटी के नथान में सड़क की कटिंग कर रही जेसीबी पर अचानक पहाड़ गिर गया है। इस हादसे से क्षेत्र में हाहाकार मच गया। हालांकि इस दौरान जेसीबी चालक की जान बाल -बाल बची, लेकिन जेसीबी क्षतिग्रस्त होने से काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। वहीं, पहाड़ दरकने से बस्तोरी मार्ग भी यातायात के लिए बंद हो गया है। जानकारी के अनुसार भेखली-बस्तोरी-नाथन में बस्तोरी से नथान तक करीब ढाई किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण किया जाना है। इसके लिए पहाड़ की कटिंग का काम चल रहा था। गुरुवार को नालियों के निर्माण के लिए जेसीबी से खोदाई की जा रही थी। इस दौरान अचानक पहाड़ दरक गया और बड़ी-बड़ी चट्टानें जेसीबी के ऊपर आ गिरी। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। वहीं पुलिस ने भी घटना स्थल पर पहुंच कर मौके का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
नरेंद्र डाेगरा। बैजनाथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव रिशव पांडव की अगवाई में आज छह बार के मुख्यमंत्री रहे स्व. राजा वीरभद्र सिंह की जन्मतिथि के अवसर पर राजीव गांधी आयुर्वेदिक कॉलेज एवं नागरिक चिकित्सालय बैजनाथ में फल फ्रूट वितरित किए। इस मौके पर पंचरुखी ब्लॉक के बीडीसी वाइस चेयरमैन विजय कुमार भी उपस्थित रहे। रिशव पांडव ने कहा कि स्व. राजा वीरभद्र सिंह का बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र से विशेष लगाव था। स्व. राजा वीरभद्र सिंह पूरे प्रदेश एवं देश के सम्मानीय नेता थे। आधुनिक हिमाचल के निर्माता स्व. राजा वीरभद्र सिंह आज भी बड़ों एवं छोटों के दिलों में बसते हैं। प्रदेश सचिव रिशव पांडव ने कहा कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज पूरे प्रदेश में स्व. राजा वीरभद्र सिंह की जन्मतिथि विकास दिवस के रूप में मनाई जा रही है। बीडीसी उप चेयरमैन विजय कुमार ने कहा कि नौरी पंचायत से भी स्व.वीरभद्र सिंह का विशेष लगाव रहा है। इस अवसर पर बैजनाथ ब्लॉक कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष राजेश राणा, बैजनाथ महिला कांग्रेस की अध्यक्षा जमना गोयल, ब्लॉक कांग्रेस ओबीसी के अध्यक्ष दीपक मेहरा, ब्लॉक कांग्रेस के महासचिव एवं अधिवक्ता एडवोकेट अजय अवस्थी, एससी मोर्चा के अध्यक्ष एवं पार्षद राजेश कलेडी, प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व महासचिव सुदेश अवस्थी, वरिष्ठ कांग्रेसी संतोष गोयल, युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष अंकुश राणा, पूर्व एनएसयूआई के महासचिव राहुल कौंडल व शुभम मेहरा के साथ अन्य भी मौजूद रहे।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर ब्लॉक कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. राजा वीरभद्र सिंह का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र ढवाल ने की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिविल अस्पताल जयसिंहपुर में मरीजों और स्टाप को फल बांट कर जन्म दिवस मनाया। वहीं, राजा वीरभद्र सिंह की विकासशील नीतियों और योजनाओं का गांव-गांव में प्रचार-प्रसार कर विधानसभा चुनावों में पार्टी को सत्ता में लाने का संकल्प लिया। ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र ढवाल ने कहा कि पूर्व सीएम स्व. राजा वीरभद्र सिंह आधुनिक हिमाचल के निर्माता रहे हैं, जिन्होंने प्रदेश का समग्र विकास किया है। उन्होंने कहा कि राजा वीरभद्र सिंह द्वारा किए गए कार्यों को जनता के बीच ले जाने के लिए कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता बूथ स्तर से जनसंपर्क अभियान शुरू करेंगे। उन्होंने कहां कि राजा वीरभद्र की तरह कोई न था और न ही होगा, राजा साहेब हमेसा अमर रहेंगे। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस महेंद्र ढवाल, प्रवींन मल्होत्रा, पूर्व चेयरमैन आशा क्लोत्रा व निशा देवी के साथ अन्य कांग्रेस कार्य कर्ता भी मौजूद रहे।
शिवांशु शुक्ला। धर्मशाला राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने अपने अखिल भारतीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम शी इज ए चेंजमेकर परियोजना के तहत निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों (विधायकों) के लिए ‘महिला हितैषी शासन’ विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया। इस परियोजना का उद्देश्य महिला प्रतिनिधियों के नेतृत्व कौशल में सुधार करना है। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) और इसके (एलबीएसएनएए) राष्ट्रीय लैंगिक एवं बाल केंद्र के सहयोग से धर्मशाला हिमाचल प्रदेश में 22 से 24 जून तक तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यशाला के दौरान महिला विधायकों को 'प्रभावी नेतृत्व', 'समावेशी शासन', 'महिलाओं और किशोरों की तस्करी के सन्दर्भ में लिंग आधारित हिंसा पर संक्षिप्त विवरण', 'लैंगिक संवेदनशील और समावेशी संचार' व ‘भावनात्मक जानकारी’ आदि विभिन्न सत्रों में महिला हितैषी शासन पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यशाला में उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों के 29 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज उद्घाटन समारोह में मुख्यीतिथि के रूप में भाग लिया। अपने उद्घाटन भाषण में, उन्होंने अपने अनुभवों और वास्तविक जीवन के उदाहरणों से महिला विधायकों को प्रेरित किया। उन्होंने जनप्रतिनिधि के जीवन में अनुशासन के महत्व पर जोर दिया और कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति के प्रभावी विकास को बढ़ावा देने के लिए जमीनी स्तर पर अधिकारियों विशेष रूप से ग्राम पंचायत के अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई तथा प्रतिभागियों को 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' की दिशा में कार्य करने के लिए कहा। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा रेखा शर्मा ने अपने मुख्य भाषण में कहा कि कार्यशाला का आयोजन 'सशक्त महिला नेतृत्व, सशक्त लोकतंत्र' के विचार के साथ किया गया है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम की अवधारणा महिला नेत्रिओं के क्षमता निर्माण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तैयार की गई थी। शी इज ए चेंजमेकर परियोजना के तहत आयोग ने क्षेत्रवार प्रशिक्षण संस्थानों के सहयोग से महिला प्रतिनिधियों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया है, जिसका उद्देश्य उनके निर्णय लेने की क्षमता, संचार कौशल, प्रभावी प्रबंधन आदि में सुधार करना है आयोग ने आठ राज्यों में 49 प्रशिक्षण बैच आयोजित किए हैं, जिनके तहत पंचायती राज संस्थाओं/शहरी स्थानीय निकायों की लगभग 1700 महिला प्रतिनिधियों को अब तक प्रशिक्षण दिया गया है।
पहली जुलाई को युवाओं के समर्थन में हल्ला बोलेंगे चुनाव प्रचार समिति अध्यक्ष फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष व स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य सुखविंदर सिंह सुक्खू पहली जुलाई को धर्मशाला में अग्निपथ योजना के विरोध में रोष मार्च निकलेंगे। वह योजना का पहले से विरोध कर रहे युवाओं को कांग्रेस पार्टी व अपना समर्थन देंगे। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेंद्र शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि सुखविंदर सुक्खू ने युवाओं के समर्थन में योजना के खिलाफ हल्ला बोलने का निर्णय लिया है। साथ ही केंद्र सरकार से अग्निपथ को तुरंत वापस लेने की मांग की है। सुक्खू ने कहा है कि भाजपा सरकार सिर्फ खोखली बातें करना जानती है। देश के जवानों का मज़ाक उड़ाया जा रहा है। देश यह कतई बर्दाश्त नहीं कर सकता है। हर साल प्रदेश के हजारों युवा सेना भर्ती की तैयारी करते हैं। युवाओं का सपना होता है कि वह सेना में जाकर देश की सेवा करें। भारत माता के लिए मर मिटने को तैयार नौजवानों को अनुबंध मजदूर की संज्ञा देकर सरकार ने अपनी युवा विरोधी मानसिकता का प्रदर्शन किया है। तीनों सेनाओं में 2,55,000 से अधिक पद खाली पड़े हैं। भाजपा सरकार ने 2 साल से सेनाओं की भर्ती रोक रखी है। युवाओं में भारी बेचैनी है। कृषि विरोधी काले कानूनों की तरह ही सरकार को इस योजना को भी वापस लेना पड़ेगा।
जिला परिषद उपाध्यक्ष ने नेरी पंचायत में किया जनमंच, सुनी लोगों की समस्याएं नेरी में बिजली के खम्बे की मांग को किया पूरा, विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश एक डंगे के निर्माण एवं हैण्डपम्प में मोटर तथा पाइपें लगाने को भी हरी झंडी मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर समूचे हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित करूंगा तथा यहां का हर गावं मूलभूत सुविधाओं से परिपूर्ण होगा। यह बात प्रसिद्ध समाजसेवी एवं जिला परिषद उपाध्यक्ष नरेश दर्जी ने हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत नेरी में आयोजित उनके जनमंच कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि उनके राजनीति में आने के पीछे सिर्फ और सिर्फ समाजसेवा का ही जज्बा है, जिसके अर्थ को सही माईने देने को लिए वह अपना अधिकतर समय आम समाज में ही बिताते हैं। उन्होंने कहा कि समाजसेवा से दूर कुछ लोगों ने सिर्फ सत्ता की लालसा के चलते हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र को गुमनामी की राह पर धकेला है, लेकिन अब इस विधानसभा क्षेत्र की तकदीर और वक्त दोनों बदलने वाले हैं। नरेश दर्जी ने कहा कि यहां हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास के वादों और दावों तथा हकीकत में बहुत बड़ा अंतर है। उन्होंने कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र में इसके पॉलिटिकल पावर पॉइंट के स्टेटस के पीछे चिराग तले अंधेरे जैसी परिभाषा ज्यादा सही साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि जो प्रतिनिधित्व लोगों को आम मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखे ऐसे नेतृत्व से छुटकारा पाना ही बेहतर होगा। इस मौके नरेश दर्जी ने नेरी गावं में बिजली का पोल, एक डंगे, हैंडपंप में मोटर व पाइपें लगाने के लिए विभागीय अधिकारियों को इस समस्या से निवारण को लेकर भी निर्देश जारी किए। इस मौके पर पंचायत प्रधान एवं अन्य प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
जनता का समर्थन देख कांग्रेस बौखलाहट में कर रही अनाप-शनाप बयानबाजी कहा, भाजपा सरकार झूठे वादे नहीं करती, बल्कि अपने कार्य को पूरा करने में रखती है विश्वास समर नेगी। रिकांगपिओ प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का किन्नौर दौरा ऐतिहासिक रहा। वहीं, जिला में करोड़ों रूपए के विकासात्मक कार्य भी पहली बार भाजपा सरकार में हुए है। यह बात आज रिकांगपिओ में प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव हारा ने कही। वहीं, उन्होंने कहा कि प्रदेश मुख्यमंत्री ने किन्नौर जिला में 53.78 करोड़ रुपए की 19 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास भी ऐतिहासिक रहा। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव हारा ने कहा कि जिला किन्नौर कांग्रेस के पदाधिकारी शिलान्यास व उद्घाटन पट्टिकाओं पर अंकित प्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी के नाम पर जो आपत्ति जता रहे हैं तथा भाजपा संगठन में अनैतिकता की बात कर रहे हैं, तो मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि कांग्रेस शासनकाल में विधायक जगत सिंह नेगी वर्ष 2015 में जब विधानसभा उपाध्यक्ष थे, तो सांगला में बैरिंग नाग सामुदायिक भवन की उद्घाटन पट्टिका में कांग्रेस जिला अध्यक्ष का नाम अंकित किया गया है, जबकि वन विकास निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी को तो सरकार ने राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है। इसलिए सरकार द्वारा नियमो को देखकर ही नाम अंकित किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि किन्नौर में भाजपा द्वारा करवाए जा रहे विकास को देखकर व जनता का समर्थन देख कांग्रेसी नेता बौखला गए हैं। इसलिए अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं, जबकि संगठन चाहे कोई भी हो उन्हें शब्दों को ध्यान रखकर ब्यानबाजी करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में कड़छम -शीलती के आधे अधूरे सड़क मार्ग का उद्घाटन विधायक जगत सिंह नेगी द्वारा किया गया था तथा उसके बाद उक्त सड़क मार्ग का कोई भी कार्य नहीं हुआ, जबकि अब भाजपा सरकार के कार्यकाल में उक्त सड़क मार्ग के लिए 14 करोड़ का बजट आया है तथा वर्तमान में सड़क का कार्य चला हुआ है। इसके साथ ही दूनी कोठी कंडे सड़क मार्ग के आधे अधूरे कार्य का उद्घाटन करने से भी पीछे नहीं हटे, वहां भी भाजपा सरकार आते ही कल्पा-दूनी कंडे के लिए निर्मित सड़क के अपग्रेडेशन के लिए 20 लाख रुपए की राशि का प्रावधान कर कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि इसी तरह 14 अगस्त 2007 में परियोजना वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भावानगर का लोकार्पण तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र व सांसद प्रतिभा सिंह एवं विधायक जगत सिंह नेगी ने लोकार्पण किया था तथा उस समय इस स्कूल को सरकार के अधीन करने का आश्वासन भी दिया था, परंतु इतने वर्ष बीतने के बाद भी इसे सरकार के अधीन नहीं किया गया, जिसका खामियाजा आज तक स्कूल के विद्यार्थियों को सरकार द्वारा दी जा रही प्रत्येक सुविधाओं से महरूम रहना पड़ा था। वहीं, पिछले कल रिकांगपिओ में प्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी की मांग को प्राथमिकता देते हुए इसे तुरंत सरकार के अधीन करने की घोषणा की। अध्यक्ष ने कहा कि हमारी भाजपा सरकार झूठे वादे नहीं करती है, बल्कि भाजपा सरकार अपने कार्य को पूरा करने में विश्वास रखती है, जबकि कांग्रेस ने हमेशा ही आधे-अधूरे कार्यों का उद्घाटन किया है या फिर केवल शिलान्यास कर पट्टे लगाने का काम किया है।
मनाेज कुमार। दाड़लाघाट पूर्व मुख्यमंत्री स्व. राजा वीरभद्र सिंह की जन्म जयंती के उपलक्ष्य पर ग्राम पंचायत बागा करोग में पुष्पांजलि अर्पित की। उनको याद करते हुए बागा करोग में दिहाड़ीदार कामगारों व उनके बच्चों को फल वितरित किए गए। इस दौरान सचिव जिला सोलन चौहान कृष्णा ने कहा कि राजा वीरभद्र सिंह हमेशा हिमाचल की जनता के दिलों में रहेंगे। जिस तरह से उन्होंने बतौर मुख्यमंत्री हिमाचल के जन जन का विकास किया। पहाड़ी राज्य होने पर भी मूलभूत सुविधाओं को मुहैया करवाया वह अस्मरणीय है। चौहान कृष्णा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देश अनुसार आज से इस शुभ दिन को विकास दिवस के रूप में प्रतिवर्ष मनाया जाएगा। इस दौरान पंचायत बागा करोग की प्रधान सुरेंद्रा पंवर, बीडीसी सदस्य बनीता चौहान, उप प्रधान श्याम लाल चौहान, सचिव जिला सोलन कांग्रेस चौहान कृष्णा, महासचिव एससी एसटी सेल अर्की राकेश चौहान, आदर्श महिला मंडल बागा की अध्यक्षा सुखदेई चौहान (किरण चौहान), सुमित्रा चौहान, रीना पंवर, करोग वार्ड सदस्य ज्योति चौहान, बागा वार्ड सदस्य सुशांत चौहान, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नानक चंद ठाकुर, पूर्व वार्ड सदस्य रामपाल शर्मा, बीरबल चौहान, उपाध्यक्ष अर्की दीप लाल चौहान, युवा महासचिव श्याम लाल, सचिव मांगल कांग्रेस चमन लाल सहित अन्य सदस्यों ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह के जन्म जयंती पर उनकी चित्र पर पुष्पांजलि देकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी व नमन किया।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पंचायत टोनी देवी में गुरुवार को टौणी देवी मंदिर परिसर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि-वलिदान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें सुजानपुर भाजपा मंडल पदाधिकारियों के साथ साथ पूर्णकालिक विस्तारक संजीव ठाकुर ने विशेष रूप से शिरकत की। इससे पहले इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को पहुंचना था, लेकिन कारणवश यह कार्यक्रम में शिरकत नहीं कर पाए। सुजानपुर भाजपा मंडल पदाधिकारियों ने एक कार्यक्रम को आयोजित किया दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई पार्टी को किस तरह से मजबूत बनाया जा सकता है। इस तरह से उन्होंने पार्टी के लिए काम किया है। तमाम बातों को लेकर विचार रखे गए। इस मौके पर विस्तारक संजीव ठाकुर, सुजानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष विरेंद्र ठाकुर, जिला भाजपा उपाध्यक्ष विक्रम राणा, अनिल कौशल, भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन रंजीत सिंह, जिला परिषद चेयरमैन बबली देवी, महामंत्री पवन शर्मा, मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर, अध्यक्ष प्यार चंद, अंजना ठाकुर, महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना चौहान एवं मंडल पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर पूर्व मुख्यमंत्री स्व राजा वीरभद्र सिंह की जयंती के उपलक्ष्य पर ब्लॉक कांग्रेस बड़सर द्वारा बड़सर मैहरे रेस्ट हाउस में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़सर के विधायक इंद्र दत्त लखन पाल और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र जार विशेष रूप से मौजूद रहे। रक्तदान शिविर में भारी संख्या में पहुंचकर युवाओं ने रक्तदान किया और पूर्व मुख्यमंत्री स्व. राजा वीरभद्र सिंह को रक्तदान कर श्रद्धांजलि अर्पित की। यह रक्तदान शिवर सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम को 4:00 बजे तक चलाया गया, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर रक्तदान किया और पूर्व मुख्यमंत्री के बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। बड़सर के विधायक इंद्र दत्त लखन पाल ने बताया कि आज पूर्व मुख्यमंत्री स्व.राजा वीरभद्र सिंह की जयंती के उपलक्ष्य पर बड़सर मेहरे रेस्ट हाउस में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने युवाओं से अह्वान भी किया कि अधिक से अधिक युवा पहुंचकर रक्तदान करें। उन्होंने बताया कि रक्तदान करना एक महान दान है, जिसे करने से पुण्य के भागी बनते हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से किसी तरह की कोई कमजोरी नहीं आती है। रक्तदान करना सेहत के लिए भी अच्छा माना गया है। उन्होंने कहा कि आज युवाओं ने रक्तदान कर स्व.राजा वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की है।
आलाेक। कुल्लू मनाली में आज सुबह एक व्यक्ति ट्रक की चपेट में आने से माैत हाेने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक की 19 वर्षीय युवक की चपेट में आने से माैत हाे गई। युवक की पहचान मनीष कुमार पुत्र संजू गांव छत्रिल तहसील भटियात जिला चंबा उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई है। युवक मनाली में एक दुकान में काम करता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक ड्राइवर और ट्रक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर पूर्व मुखमंत्री स्व. राजा वीरभद्र सिंह के जन्म दिवस पर आज खैरा में राजा साहव की याद में रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें बतौर मुख्याथिति सुलह के पूर्व विधायक जग जीवनपाल उपस्थित रहे। जगजीवन पाल ने सामूहिक रूप से पुष्पांजलि अर्पित की और राजा साहिव को याद किया। उन्होंने कहां कि राजा वीरभद्र कि तरह न कोई हुआ है और न होगा। स्व. राजा वीरभद्र की जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर में कांग्रेस के कार्यकर्ता और अन्य लोगों ने इस शिविर में भाग लिया। वहीं, जयसिंहपुर विधानसभा के कांग्रेस प्रदेश सचिव सोशल मीडिया विभाग के राज वर्मा को 15वीं बार रक्तदान करने पर जग जीवनपाल ने सम्मानित किया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। सोलन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने पुलिस मैदान में त्रिदेव सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र के कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने इस विशाल सम्मेलन को देखने के लिए लंबी यात्रा तय की है, जिसने हिमाचल में इतिहास रच दिया है। उन्होंने कहा कि हम भाजपा के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के काम को याद करते हैं और उनका काम करना हमारे जीवन का संकल्प है। हम तब तक काम करेंगे, जब तक हम हिमाचल में एक बार फिर मजबूत सरकार बनाने के अपने लक्ष्य को हासिल नहीं कर लेते। उन्होंने कहा कि हिमाचल में सभी त्रिदेव सम्मेलन पूरी तरह सफल रहे हैं। हमीरपुर में 97 प्रतिशत, मंडी में 90 प्रतिशत, कांगड़ा में 94 प्रतिशत और शिमला में 93 प्रतिशत उपस्थिति रही। उन्होंने कहा कि हमारे त्रिदेव हमारी पार्टी के भ्राम, विष्णु और महेश हैं। वे हमारी पार्टी के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हमारे त्रिदेव भाजपा की सभी योजनाएं को बूथ स्तर पर क्रियान्वित करते हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में हमारी डबल इंजन सरकार है और इस सरकार ने हमारे राज्य को विभिन्न सामाजिक कल्याण योजनाएं दी हैं। आयुष्मान भारत और हिमकेयर जैसी कई योजनाएं हैं, जो दुनिया भर में जानी जाती हैं। जब भाजपा सत्ता में आती है, तो जनता योजनाओं की बात करती है, लेकिन जब कांग्रेस सत्ता में आती है, तो जनता केवल घोटालों की बात करती है। कांग्रेस घोटालों की पार्टी है, लोगों का उन पर से पूरा विश्वास उठ गया है। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना सेना और युवाओं के लिए गेम चेंजर साबित होगी। यह योजना देश को मजबूत और हमारे युवाओं को अनुशासित बनाएगी। हमारे पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत बनाया है और भारत जल्द ही विश्वास गुरु बनेगा। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सह प्रभारी संजय टंडन, मंत्री राजीव सहजल, सुरेश भारद्वाज, सुखराम चौधरी, विधायक राजीव बिंदल और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश में इस साल मक्की के बीज पर सरकार ने 1 करोड़ रूपये का उपदान घटा दिया है। सरकार इसपर 6.09 करोड़ रूपये का उपदान दे रही है। इसमें केंद्र सरकार द्वारा 63 लाख की राशि उपदान में दी है। बाकि की राशि राज्य सरकार ने जुटाई है। पिछले साल सरकार ने इसपर 7 करोड़ की राशि दी थी। इस बार केंद्र से मक्की के बीज पर उपदान काम आया है। इस कारण सब्सिडी घट गयी है। कृषि विभाग के अधिकारियो के अनुसार सरकार किसानों को 40 रूपये प्रति किलो के हिसाब से उपदान दे रही है। प्रदेश में 279 हैक्टेयर क्षेत्र में मक्की की बिजाई की जाती है। सरकार ने किसानों को हाइब्रिड मक्की का बीज उपलब्ध करवाया है। कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के वैज्ञानिकों ने कहा कि इस बीज से किसान 70 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मक्की का उत्पादन सकते है। वंही कृषि मंत्री वीरेंदर कंवर ने कहा कि मक्की के बीज पर उत्पादन केंद्र सरकार देती है। इस बार उत्पादन कम आया है।
हिमाचल पथ परिवहन निगम के परिचालक वर्ग को नया वेतनमान मिलने से नाखुश है। उनका कहना है कि जहां नया वेतन वृद्धि होकर मिलना चाहिए था वहां नया वेतनमान कम करके दिया जा रहा है। इससे परिचालक वर्ग प्रबंधन के इस फैसले से नाखुश है। परिचालक वर्ग का कहना है कि पहले हमें 2400 ग्रेड-पे दिया जाता था, जो अब नए वेतनमान में इसको बढ़ाये जाने की उम्मीद थी। परन्तु इसको बढ़ाने की बजाय कम करके अब 1900 ग्रेड-पे कर दिया गया है,जो कि परिचालक वर्ग के साथ अन्याय है। परिचालकों का कहना है कि वे थर्ड क्लास में आते हैं, तो हमें फोर्थ क्लास का वेतन क्यों दिया जा रहा है। जबकि थर्ड क्लास का स्केल 10300+3200 है। यह कैसा नया पे स्केल है, जिसे बढ़ाने के बजाय कम कर के दिया जा रहा है। इससे पहले परिचालक वर्ग और लिपिक वर्ग का वेतन सम्मान था। अभी हमारी सरकार व मुख्य प्रबंधक से हमारी मांग है कि परिचालक वर्ग को पहले की भांति लिपिक वर्ग के समान वेतन दिया जाए जो पहले भी दिया जाता था। परिचालक वर्ग ने एक-दो दिनों में इस गलती को ठीक करने की मांग की है। अगर इस गलती को ठीक नहीं किया गया तो आंदोलन का रास्ता अपनाने की चेतावनी दी है।
प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी सदस्य व भाजपा नेत्री पवना चौधरी ने कहा कि आदिवासी महिला को राष्ट्रपति पद के लिए प्रत्याशी बनाना प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अच्छी सोच है। यह कदम महिलाओं के लिए स्वाभिमान की बात है व महिलाओं के लिए गौरवशाली क्षण है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार महिला सशक्तिकरण की और विशेष ध्यान दे रही है। भारतीय जनता पार्टी का देश को आगे बढ़ाने का मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास है। कांग्रेस के मुकाबले भाजपा सरकार ने महिलाओं को ज्यादा सम्मान दिया है। इस ऐतिहासिक मिलने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का समस्त महिलाएं धन्यवाद करती हैं।
बॉम्बे हाईकोर्ट के जस्टिस अमजद ए सईद ने गुरुवार को हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की शपथ ली है। राजभवन शिमला में सुबह साढ़े नौ बजे राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अमजद ए सईद हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के 27वें मुख्य न्यायाधीश बने हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश पर जस्टिस अमजद ए सईद को हिमाचल के मुख्य न्यायधीश बने हैं।जस्टिस अमजद ए सैयद 21 जनवरी, 2023 तक हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के तौर पर अपनी सेवाएं देंगे। 21 जनवरी 1961 को जन्मे अमजद ए सईद ने वर्ष 1984 में बॉम्बे यूनिवर्सिटी से कानून में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। वह बॉम्बे हाईकोर्ट में सहायक सरकारी वकील भी रहे। 25 मई को निवर्तमान मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक 62 वर्ष की आयु पूरी होने पर सेवानिवृत्त हुए थे। उसके बाद जस्टिस सबीना को हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।
रोहडू में लगातार गुंडागर्दी बढ़ती जा रही है। कभी हत्या तो कभी मारपीट के मामले सामने आ रहे हैं। अभी एक हत्या का मामला सुलझा ही था वही 21 को देर कुठाड़ी के पुराने पंचायत भवन में एचआरटीसी चालक व परिचालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया। मिली जानकारी के अनुसार देर रात 12 बजे नशे की हालत में कुठाड़ी के पंचायत प्रधान ललित संग्रेल बिंटू सहित दो और व्यक्ति शादी से गांव लौट रहे थे। इसके बाद वे तीनों पुराने पंचायत भवन में पहुंचे एचआरटीसी चालक व परिचालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के कारण चालक व परिचालक को काफी चोटें आई हैं। इसके बाद दोनों को सिविल अस्पताल रोहडू ले जाया गया। परिचालक व चालक ने पूरे घटनाक्रम की एफआईआर दर्ज करवा दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिमाचल प्रदेश में बीते तीन दिनों से बारिश का क्रम जारी है और प्रतिदिन आकाश में बादलों और सूरज के बीच लुका छुपी देखने को मिल रहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आज प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, शिमला, सोलन और सिरमौर जिले के कई भागों में भारी बारिश की संभावना है। विभाग के अनुसार प्रदेश के मध्य पर्वतीय भागों में 25 जून तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। वहीं, मैदानी भागों में 23 व उच्च पर्वतीय भागों में 24 जून से मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग निदेशक सुरेंद्र पॉल ने कहा कि जुलाई महीने के पहले सप्ताह कम बारिश होने के आसार है। वही किसानों और बागवानों की फसलों और बाग बगीचों को बर्बाद होने से बचाने के लिए भी मौसम विभाग एक स्कीम लेकर आया है। इस स्कीम में मौसम विभाग कृषि और बागवानी विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर एक व्ट्सॅअप ग्रुप बनाएगा, जिसमें किस जिले और क्षेत्र में कब बारिश और ओलावृष्टि होगी ये जानकारी दी जाएगी ताकि किसान बागवान समय रहते अपनी फसल का बचाव कर सके और साथ ही मौसम विभाग सभी जिलों के लिए तीन-तीन घण्टे बाद मौसम का फोरकास्ट जारी करेगा।
अग्निपथ योजना के विरोध में राजनितिक दलों के बाद अब किसानों ने भी मोर्चा खोल दिया हैं। इस कड़ी में आज हिमाचल किसान सभा ने उपायुक्त कार्यालय शिमला के बाहर अग्निपथ योजना के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। किसान सभा ने सरकार को अल्टीमेटम दिया हैं कि अगर 24 जून तक सरकार अग्निपथ योजना तो वापिस नहीं लेती है तो किसान सभा देश भर में राष्ट्रपति को ज्ञापन सौपेगी और आंदोलन करेगी।किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप तंवर ने कहा कि किसानों के बाद अब युवाओं के साथ मोदी सरकार खिलवाड़ कर रही हैं। जिस तरह किसान आंदोलन के विरोध के बाद क़ृषि क़ानून वापिस लिया गया, यही हाल इस योजना का भी होगा। सेना में किसानों के बच्चे ही भर्ती होते हैं इस तरह सरकार किसान आंदोलन का बदला इस योजना को लाकर किसानों से ले रही हैं। उन्होंने कहा कि न तो किसी नेता और न ही अधिकारी के बच्चे सेना में जाते हैं। किसान का बेटा एक खेत में तो दूसरा सेना में जाता है जिस पर सरकार ने कुठाराघात किया है। उन्होंने कहा कि सयुंक्त किसान मोर्चा 24 जून को सड़कों पर उतरकर इसके खिलाफ आंदोलन तेज करेगा।
मनाेज कुमार। कांगड़ा ज्ञान ज्योती शिक्षा महाविद्याालय राजोल मे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। योग दिवस के अवसर पर पंतजलि योगपीठ कंागड़ा की और से ओंकार गुुलेरिया, हरनाम सिंह चम्बयाल ने महाविद्याालय के छात्र-छात्राओं व शिक्षको को योग करवाया। इस योग में महाविद्याालय की प्राचार्या विजेयता चौधरी व शिक्षको ने भी भाग लिया। उन्होंने भी योग किया योगासन करवाते हुए ओंकार गुलेरिया ने हमारे शरीर में होने वाले फायदों के बारे में बताया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को कई आसन भी सिखाएं। उन्हाेंने बताया कि जो लोग नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं, उन्हें कोई भी बिमारी नहीं होती है। योग करने से कई रोग दूर होते हैं। साथ ही उन्होंने हमे वेद शास्त्रों के बारे मे भी ज्ञान प्रदान किया ज्ञान ज्योती शिक्षा महाविद्याालय की प्राचार्या विजेयता चौधरी ने भी योग का महत्व बताते हुए सभी को इससे जुड़ने के लिए प्ररित किया। साथ ही पंतजलि योगपीठ कांगड़ा की और से आए ओंकार गुुलेरिया हरनाम सिंह चंबियाल को समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
प्रदेश भर में आठवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। विश्व योग दिवस पर सरकारी स्तर पर और राजनीतिक दलों ने भी कई कार्यक्रम आयोजित किए। मौसम के बदले मिजाज और बारिश की फुहारों ने भी आयोजन को फीका नहीं होने दिया। लोग बड़ी संख्या में विभिन्न आयोजन स्थलों पर पहुंचे और इस खास दिन की अहमियत जताई। विभिन्न योगासनों से प्रदेश को फिट रहने का संदेश दिया। सभी संसदीय क्षेत्रों कांगड़ा, हमीरपुर, शिमला और मंडी के शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर विश्व योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किये गए। शिमला विश्व योग दिवस पर राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्कूली बच्चों के साथ योग आसन किए। इस दौरान शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज भी मौजूद रहे। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सुबह सात से आठ बजे तक योग सत्र में योग किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी और जीवन में निरोग रहने के लिए योग को रोज करने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि योग शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि हमारे ऋषि-मुनियों ने योग के माध्यम से भारत की संस्कृति को दुनिया तक पहुंचाया है। आज के समय में जीवन काम में उलझ कर रह गया हैं। 8 वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री मोदी ने प्रयास किया कि भारत से जुड़े योग को विश्व जाने। जिसमें सफलता मिली और आज 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा हैं। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। उन्होंने प्रदेश वासियों से आग्रह किया कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग को जीवन में शामिल करें। मंडी जिला मंडी के पराशर में अंतरराष्ट्रीय दिवस पर योग शिविर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने विशेष रूप से शिरकत की। इस दौरान द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर भी रहे मौजूद। गौरतलब है कि पराशर ऋषि की तपोस्थली को आजादी के अमृत महोत्सव पर देश के 75 आइकॉनिक स्थानों में शामिल किया गया था। हमीरपुर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के टिहरा सुजानपुर कटोच पैलेस में केंद्रीय सूचना और प्रसारण एवं युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर तथा प्रदेश से खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने शिरकत की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2014 में देश की बागडोर संभालते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को भारत की प्राचीन पद्धति योग का महत्व समझाया और दुनिया से इसे अपनाने की अपील की। उनके आह्वान पर दुनिया के सभी देशों ने इसे अपनाया और 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का संकल्प लिया। भारत के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि इस बार 8वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, आजादी का अमृत महोत्सव के तहत देश भर के 75 प्रसिद्ध ऐतिहासिक धरोहर स्थलों पर ”योग फॉर ह्यूमैनिटी” यानि मानवता के लिए योग थीम के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में सुजानपुर के कटोच पैलेस के परिसर में योगाभ्यास सत्र में भाग लेना प्रत्येक प्रतिभागी के लिए गौरव की बात है। रोहतांग अटल टनल रोहतांग में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। सैकड़ों लोगों ने 10,000 फीट की ऊंचाई पर एक साथ योग किया। अटल टनल योग कार्यक्रम में केंद्रीय गृह, युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक, कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर और प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री रामलाल मारकंडा शामिल हुए। वहीं, 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा में बर्फ के बीच आईटीबीपी के जवानों ने योग की विभिन्न क्रियाओं का प्रदर्शन किया। अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल पर आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हो रहे इस कार्यक्रम में सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान और सीमा सड़क संगठन के जवान भी शामिल हुए।
आलाेक। कुल्लू नशीले पदार्थों का सेवन व्यक्ति को और उसके परिवार को बर्वाद कर देता है। नशे से युवाओं को बचाने के लिये समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आकर अपनी सकारात्मक भूमिका का निर्वहन करना जरूरी हैै। मेडिकल साईंस में यह बात सामने आई है कि जिस परिवार में कोई व्यक्ति नशा करता है, तो उसकी भावी पीढ़ियां भी इससे अछूती नहीं रहती। इसलिए जरूरी है कि व्यक्ति अपनी आने वाली संतानों के भविष्य के बारे में सोचकर नशे की आदत से दूर रहे। यह बात उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने नशामुक्त भारत अभियान के तहत जिला स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। आशुतोष गर्ग ने कहा कि व्यक्ति को नशे से बाहर निकालने के लिए जिला में नशामुक्ति केंद्र कार्य कर रहे हैं। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में अभी तक 6000 से अधिक ऐसे व्यक्तियों का पंजीकरण हो चुका है, जो किसी न किसी नशे में संलिप्त थे। इनमें बहुत से व्यक्तियों को नशे के गर्त से बाहर निकाला जा चुका है, जो एक सामान्य और प्रतिष्ठित जीवन यापन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशामुक्ति केंद्र में नशेड़ी व्यक्ति को लाने में किसी प्रकार का संकोच नहीं किया जाना चाहिए। इस कार्य में परिवार के सदस्यों को भी सहयोग करने की आवश्यकता है। उन्होंने नशे के आदी व्यक्तियों के परिजनों की काउंसलिग की आवश्यकता पर भी बल दिया। इसके अलावा मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना से व्यक्ति अपने उद्यम स्थापित कर सकते हैं। नशे से बाहर निकले युवाओं को इन योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करके उन्हें योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। बैठक की कार्रवाई का संचालन करते हुए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रशांत सरकैक ने जिला में नशामुक्त भारत अभियान को व्यवहारिक तौर पर सफलता प्रदान करने के लिए एक कार्ययोजना का प्रारूप प्रस्तुत किया। कार्यनीति में पंचायत स्तर पर पारंपरिक खेलों का आयोजन करके अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ा जाएगा। इसके बाद खंड स्तर पर तथा जिला स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, ताकि युवाओं का खेलों के प्रति रूझान बढ़े और उनका ध्यान नशीले पदार्थों के सेवन की ओर आकर्षित न हो। नशेड़ी व्यक्ति के परिजनों की काउंसलिंग को कार्ययोजना में शामिल किया गया है। सबसे अधिक जानकारी नशेड़ी व्यक्ति की परिजनों को होती है और उनका दायित्व बनता है कि वह इस बात को छिपाने के बजाए व्यक्ति को नशे से बाहर निकालने में मदद करें। व्यक्ति को स्वयं सामने आकर बताना चाहिए कि वह नशे का आदी है और अब इससे निजात चाहता है। स्कूलों और कॉलेजों में अभियान के तहत नशे का सेवन करने वाले युवाओं का पता लगाकर उनकी काउंसलिंग व उपचार किया जाना भी कार्य योजना में शामिल किया गया है। बैठक में अवगत करवाया गया कि ग्रामीण स्तर पर नुक्कड़ व नाटकों के माध्यम से लोगों को नशीले पदार्थों के प्रयोग के दुष्परिणामों का एक प्रभावी संदेश देने के प्रयास किये जाएंगे। गांवों में आयोजित होने वाले मेलों व त्यौहारों के दौरान इस प्रकार के संदेश अधिक व्यवहारिक होंगे। जिला में आयोजित होने वाले सभी प्रकार के खेल टूनामेन्टस् में नशीले पदार्थों के सेवन से बचने की जानकारी दी जाएगी। इसके लिये पोस्टर, बैनर लगाएं जाएंगे तथा पैम्फलेट वितरित किये जाएंगे। शिक्षण संस्थानों में तथा मेलों के अवसर पर उपायुक्त, एडीएम, एसडीएम, चिकित्सकों तथा समाज के अन्य प्रबुद्ध व्यक्तियों के संदेश प्रसारित किये जाएंगे। नशे से बाहर निकल चुके व्यक्तियों के साक्षात्कार व अनुभवों को सोशल मीडिया के माध्यम से दूसरे लोगों को जागरूक बनाने के लिए प्रसारित किया जाएगा। एडीएम ने कहा कि सप्लाई चेन को तोड़ने के लिये ठोस कदम उठाए जाएंगे। जिला में सभी हॉट-स्पॉट का पता लगाकर सख्त कारवाई की जाएगी। नशीले पदार्थों की आपूर्ति करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और इसमें स्थानीय लोगों के सहयोग की अपील की गई है। हॉट स्पॉट की नियमित पेट्रोलिंग पुलिस करेगी। भांग अथवा अफीम की खेती को नष्ट करने के लिये प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। दवा विक्रेताओं को अपनी दुकानों में सीसीटीवी स्थापित करने को कहा गया है और किसी प्रकार के नशीले पदार्थों की विक्री करने पर सख्त कारवाई की जाएगी।
मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर दर्दनाक सड़क हादसे पेश आए। कुल्लू में पेश आए दो सड़क हादसों में तीन लोगो की मौत हो गई जबकि नालागढ़-स्वारघाट नेशनल हाईवे पर वाहनों की आपस में ज़ोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में पांच पर्यटकों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें पीजीआई रेफर किया गया। इसके अलावा धर्मशाला से दिल्ली जा रही हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बस पानीपत में सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 20 यात्रियों के घायल होने की सुचना प्राप्त हुई है। वहीं बिलासपुर में ट्रक और मोटरसाईकिल में टक्कर होने से एक युवक की मौत हो गई। जिला कुल्लू में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। पहला हादसा सोमवार रात को पेश आया है। यह हादसा कुल्लू के तलोगी के पास ओसह में हुआ है। इस हादसे में एक स्कूटी सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में स्कूटी चालक की मौत हो गई। वहीं दूसरा हादसा सोमवार रात करीब 10:30 बजे बजौरा में ब्यास नदी के पास पेश आया। हादसे में ब्यास नदी के पास बने पुल से एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार पुल से करीब 40 फीट नीचे जा गिरी है। जिसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार फोरलेन पुल के पास हुए हादसे में कार चालक मदन उम्र 40 साल पुत्र बचन सिंह निवासी खुडेर तहसील सुंदरनगर जिला मंडी तथा प्रकाश चंद्र उम्र 51 साल पुत्र ध्यान राम गांव जलोह तहसील सलूनी जिला चंबा की मौत हो गई है। वहीं, जिया-रामशिला फोरलेन पर हुए हादसे में राज प्रकाश उम्र 42 साल पुत्र राम प्रकाश ठाकुर गांव शमशी कुल्लू की मौत हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि तीनों मृतकों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई दर्ज कर दी है। धर्मशाला से दिल्ली जा रही हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बस हरियाणा के पानीपत में सड़क हादसे का शिकार हो गयी। इस हादसे में 20 यात्री घायल हुए थे। यह दुर्घटनाग्रस्त बस नगरोटा बंगवा डीपो की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक यह बस धर्मशला से दिल्ली जा रही थी। ये सड़क हादसा करीब पौने 9 बजे पेश आया है। बस ने पीछे से आकर एचआरटीसी की खड़ी बस को टक्कर मार दी। इस दोनों बसों में 50 लोग सवार थे। 3 घायलों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। हिमाचल प्रदेश के नालागढ़-स्वारघाट नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। नालागढ़-स्वारघाट नेशनल हाईवे के झिडीवाला के समीप दो वाहनों की आपस में ज़ोर दार भिड़ंत हो गयी। इस हादसे में टेंपो ट्रेवलर में सवार 9 पर्यटक घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक रात करीब डेढ़ बजे नालागढ़ की ओर से टैंकर स्वारघाट की तरफ जा रहा था। झिडीवाला के समीप गलत दिशा से टेंपो ट्रेवलर आ रही थी। इस दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टेंपो ट्रेवल में हरियाणा और दिल्ली के पर्यटक सवार थे। पर्यटक मनाली से घूमने के बाद वापस दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को CHC नालागढ़ पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने पांच पर्यटकों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। वहीं थाना नालागढ़ पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बिलासपुर के सदर थाना के अंतर्गत मुकाम छडोल के पास एक ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गयी। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मृत्यु हो गयी। मृतक की पहचान सुनिश शर्मा सपुत्र गोपाल कृष्ण शर्मा निवासी कुनिहार जिला सोलन के रूप में हुई है। वहीं ट्रक चालक ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया था जिसे सूचना के अनुसार डिटेन कर लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विधान चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए कांग्रेस पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसी कड़ी में कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने शिमला कांग्रेस कार्यालय में दो दिन विभिन्न कमेटियों की बैठक कर आगामी चुनाव के लिए एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरने की रणनीति बनाई। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, नेता मुकेश अग्निहोत्री और प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के बाद राजीव शुक्ला से कांग्रेस में बढ़ रही गुटबाजी को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि हर राजनीतिक दल में गुटबाजी होती है, लेकिन कांग्रेस में मतभेद है,मनभेद नहीं है। सिरमौर कांग्रेस नेताओं में चल रहे विवाद पर शुक्ला ने कहा कि पार्टी के ध्यान में यह मामला है और इसमें उचित कार्रवाई की जायेगी। जनता भाजपा सरकार की नीतियों से दुखी हैं और कांग्रेस पार्टी को सत्ता में वापिस लाना चाहते हैं। इसलिए 2022 में कांग्रेस पार्टी प्रदेश में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई से युवा बेरोजगार महिला, हर वर्ग परेशान है, जिसका खामियाज़ा सरकार को आगामी विधान सभा चुनावों में भुगतना पड़ेगा।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी उपमंडल ज्वालामुखी के अंतर्गत पड़ते भड़ोली स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के 12वीं कक्षा के छात्र की एसएमसी कमेटी के प्रधान राजीव सोनी एवं स्कूल प्रशासन ने आर्थिक मदद की है। बताया जा रहा उक्त युवक को खून की कमी है, जिसे इलाज के लिए दिक्कत आ रही थी। वहीं, कुछ समय पहले उसके पिता का भी आकस्मिक निधन हो गया था। उक्त जरूरतमंद छात्र को 5400 रुपए की आर्थिक मदद कर एक पहल की है। इस दौरान भड़ोली स्कूल एसएमसी प्रधान राजीव सोनी, अध्यापक हरजीत सिंह, रिपु कुमार एवं स्नेह लता उपस्थित रहे।
जिला परिषद उपाध्यक्ष ने पांडवीं पंचायत में किया जनमंच बिजली और पानी की समस्यायों का मौके पर किया निपटारा मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर जिला परिषद उपाध्यक्ष एवं प्रसिद्ध समाजसेवी नरेश कुमार दर्जी ने आज हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र पांडवीं ग्राम पंचयात का दौरा किया। जिला परिषद उपाध्यक्ष ने पंचायत स्तरीय जनमंच कार्यक्रम का आयोजन भी किया। इस जनमंच कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रधान मधुबाला सहित सभी प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस जनमंच के दौरान जिला परिषद उपाध्यक्ष ने लोगों की समस्याएं सुनी और बिजली, पानी और अन्य आम समस्यायों का मौके और ही निपटारा करवा दिया। इस मौके पर जिला परिसद उपाध्यक्ष ने लोगों की मांग पर मुख्य सड़क से पांडवीं गांव को सड़क निर्माण के लिए 3 लाख देने की भी घोषणा की। इसके अतिरिक्त इस गांव के 2 निर्धन परिवारों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की। जनमंच में लोगों को संबोधित करते हुए नरेश दर्जी ने कहा कि समाजसेवा को अपना परमधर्म मानते हैं और समाज की सेवा के लिये वह हर समय तैयार रहता हूं। उन्होंने कहा कि अगर इसी समाज के लोगों हम पर भरोसा कर हमें चुनकर आगे लाए हैं, तो हमारा भी कर्तव्य बनता है कि आप लोगों की आशाओं पर खरे उतरें। उन्होंने कहा कि हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों की आशाओं पर खरा उतरने के लिए उन्होंने जीतोड़ मेहनत की है, जिसके सार्थक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। नरेश दर्जी ने कहा कि वह अपने इस अभियान के दौरान सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम हमेशा अपने साथ रखते हैं, ताकि स्थानीय लोगों की इन आम समस्यायों के लिए दो-चार न होना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को किसी भी विकास कार्य या अन्य किसी भी प्रकार की जन समस्याओं के लिए निराश होने की कतई आवश्यकता नहीं है। जिला परिषद उपाध्यक्ष ने कहा कि वह उनके द्वारा करवाए गए विकास कार्यों तथा यहां की जनता के आशीर्वाद के दम पर हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र प्रतिनिधित्व करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
मनाेज कुमार। कांगड़ा जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा में सीबीएसई के 11 स्कूलों के छात्रों ने लगातार दो घंटे योग का हर रोज करने का संकल्प लिया। उपमंडल अधिकारी कांगड़ा नवीन तंवर ने योग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। उन्होंने नन्ही बच्ची अवंतिका द्वारा किए गए योग करतबों की सराहना की और सभी छात्रों से नित्य योग करने की अपील की। प्रधानाचार्य सुनील कांत चड्ढा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। सेवानिवृत्त कर्नल करतार सिंह की देखरेख में योग गुरु बबिता ठाकुर व टीम ने छात्रों को योग करवाया। जीएवी के अलावा डीएवी तियारा, स्कॉलर इंटरनेशनल स्कूल घुरकड़ी, डीवाई पाटिल स्कूल ठानपुरी, पिनाकल पब्लिक स्कूल बड़ोह, एमवीएम स्कूल खटेहड़, अल्पाइन पब्लिक स्कूल सुक्का बाग, ग्रीन फील्ड स्कूल नगरोटा बगवां, रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां व गोयनका स्कूल पास्सु के छात्रों ने भाग लिया।
प्रतिमा राणा। पालमपुर राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय पालमपुर मे आज एनसीसी और एनएसएस इकाइयों के सहयोग से विश्व योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर योग प्रशिक्षक सुरेश लता अवस्थी ने विद्यार्थियों को योग दिवस का महत्व व स्वरूप बताते हुए विभिन्न योगासन करवाए और बताया कि योग करने से शारीरिक और मानसिक स्वस्थता बनी रहती है। योग करने से विभिन्न प्रकार की व्याधियों और तनाव से मुक्ति मिलती है। उन्होने कहा कि योग भक्ति और मुक्ति का सफल माध्यम भी है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रदीप कौंडल ने अपने वक्तव्य के माध्यम से वर्तमान के अति व्यस्त और भौतिकवादी युग में योग के शाश्वत महत्व और प्रासंगिकता को स्पष्ट किया। मंच संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ आशु फुल्ल ने किया। कार्यक्रम में करीब 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रो अरुण, लेफ्टिनेंट डॉ दीप ठाकुर, लेफ्टिनेंट प्रो रेनू डोगरा, प्रो धनवीर सिंह, कार्यालय अधीक्षक मंगलसेन आदि उपस्थित रहे।
मनाेज कुमार। दाड़लाघाट दाड़लाघाट पंचायत से अलग हटकर बनी पंचायत रौडी के विभिन्न स्थानों में कूड़े की समस्या से लोग परेशान हैं। जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर प्रधानमंत्री के स्वच्छता के सपने को धूमिल करते नजर आ रहे है। गंदगी से परेशान लोग कई बार पंचायत प्रतिनिधियों व अम्बुजा प्रबंधन को मौखिक तौर पर अवगत करवा चुके हैं, लेकिन इसका कोई असर ही नही दिख रहा है। आलम यह है कि गांव बटेड के फ्लाई ओवर के समीप, सुल्ली गेट के समीप, ट्रक यार्ड में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। लोगों का कहना है कि पंचायत रौड़ी में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। लाेगाें को पैदल आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों में अनूप शर्मा, पंकज शर्मा, कृष्ण चंद, प्रदीप कुमार, दिनेश कुमार, करण ठाकुर, हरीश कुमार व राजेश वर्मा सहित अन्य लोगों का कहना है कि हालत यह है कि गांव के लोगों को मुंह पर रुमाल रखकर चलना पड़ता है। कचरे के ढेर पर आने वाले जानवर भी कूड़े को इधर-उधर फैला देते हैं, जिससे सफाई व्यवस्था चौपट हो जाती है। उन्होंने कहा कि खासकर बारिश के दौरान लोगों को ज्यादा परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते कूड़े की समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में पंचायत घर व अम्बुजा के मुख्य द्वार में कूड़े को उठाकर रखा जाएगा। स्थानीय लोगों ने पंचायत रौड़ी के विभिन्न स्थानों के किनारे लगे कूड़े के ढेर को हटाने की मांग की है, ताकि लोगों को परेशानी न झेलनी पडे़। इस बारे पंचायत प्रधान रौड़ी रीना शर्मा से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि कूड़े के ढेर मार्केट के साथ लगती जगह में है। व्यापार मंडल से इस बारे बात करके जल्द ही लोगों को कचरे से राहत मिल जाएगी।


















































