हिमाचल प्रदेश कॉलेजों में नई शिक्षा नीति पर संशय समाप्त हो गया है। विवि ने साफ किया है कि नई शिक्षा नीति को इस सत्र से यूजी डिग्री कोर्स में लागू नहीं किया जाएगा। शैक्षणिक सत्र 2022-23 में कॉलेजों में पुराने ईयर सिस्टम के तहत ही प्रथम वर्ष में प्रवेश दिया जाएगा। इसमें किसी तरह का बदलाव नहीं होगा। कॉलेजों ने पहले ही दस जुलाई से प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया और दूसरे और तीसरे वर्ष के छात्रों की रोल ऑन एडमिशन की तैयारी शुरू कर दी थी। दस जुलाई से कॉलेज प्रवेश के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोलने की तैयारी में है। कॉलेजों ने अपने प्रोस्पेक्ट्स का प्रारूप तैयार कर दिया है। कॉलेजों ने पुरानी वार्षिक प्रणाली योजना में प्रोस्पेक्ट्स तैयार कर लिए हैं। पुरानी प्रणाली नीति के अनुसार ही दाखिले लिए जाने को लेकर अब कोई संशय नहीं रहा है, चूंकि विवि ने नई शिक्षा नीति-2020 को लागू करने को लेकर अब तक निर्णय नहीं लिया था, इसलिए कॉलेजों को प्रवेश से संबंधित कोई अलग से विवि की ओर से जारी नहीं होंगे।
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में सोमवार सुबह बड़ा सड़क हादसा पेश आया है। हादसे में अभी तक 12 लोगों की मौत होने की सुचना प्राप्त हुई है। वहीं 3 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। तहसीलदार सैंज हीरालाल ने बताया कि राहत कार्य जारी है। जानकारी के अनुसार, कुल्लू जिले के सैंज के शैंशर में एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बस जांगला गांव से करीब 200 मीटर दूर सड़क से नीचे खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि शव बस के अंदर फंसे हुए हैं। जिन्हें निकालने की कोशिश की जा रही है। इसके बाद ही मृतकों का सही आंकड़ा सामने आएगा। यह हादसा सोमवार की सुबह करीब 8:45 बजे हुआ। बस शैंशर से औट जा रही थी। बस में कुल 15 से अधिक लोग सवार थे। वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पूरा प्रशासन मौके पर है और बचाव कार्य में लगा है।
मनीष ठाकुर।इंदाैरा पूर्व विधायक इंदाैरा एवं उपाध्यक्ष सामान्य उद्योग निगम हिमाचल प्रदेश मनोहर धीमान ने ग्राम पंचायत मलाहड़ी के गांव पनियाला में कार्यकर्तायों द्वारा रखे एक कार्यक्रम में शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकतर का मौके पर ही हल किया गया। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत करवाया और योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए जनता को प्रेरित किया। इस मौके पर उन्होंने मलाहड़ी व पनियाला गांव के जरूरतमंद परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष के चैक भेंट किए। इस सहायता राशि के लिए पूर्व विधायक मनोहर धीमान के साथ-साथ लाभार्थियों व समस्त पंचायत वासियों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी युवा विकास सोसायटी द्वारा संचालित मां ज्वाला स्किल सेंटर ज्वालामुखी के शहरी रोजगार मिशन योजना द्वारा फैशन डिजाइनिंग प्रशिक्षुओं को रोजगार उपलब्ध हुआ है। वर्धमान कंपनी में प्लेसमेंट स्किल सेंटर द्वारा 20 प्रशिक्षुओं ने वर्धमान कंपनी में रोजगार पाया। वर्धमान कंपनी द्वारा ज्वालामुखी में प्रशिक्षुओं के लिए निशुल्क वाहन भी उपलब्ध करवाया गया। हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम निदेशक मुनीष शर्मा ने बताया कि संस्थान लगातार बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ प्लेसमेंट के अवसर भी प्रदान कर रहा है। इसी के चलते संस्थान से 20 प्रशिक्षु वर्धमान कंपनी में रोजगार के लिए गए हैं। इसके साथ ही 20 प्रशिक्षु यहां पर स्थानीय अस्पताल व अन्य स्थानों पर अपने रोजगार को शुरू कर चुके हैं। वहीं, चार प्रशिक्षु मैक्स हॉस्पिटल मोहाली, फॉर्टिस हॉस्पिटल कांगड़ा, डॉक्टर सनोरिया क्लीनिक ज्वालामुखी में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मुनीष शर्मा ने संस्थान के शत प्रतिशत परिणाम पर संस्थान संचालक नवरत्न गुप्ता को बधाई दी है। इस मौके पर बदोली पंचायत के उपप्रधान नितिन कुमार ने भी बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। नवरत्न गुप्ता ने बताया कि संस्थान लगातार प्रयास कर रहा है कि सभी ट्रेनिंग करने वाले प्रशिक्षुओं को रोजगार उपलब्ध करवाया जा सके। उन्होंने बताया आने वाले समय में संस्थान में नए कोर्स शुरू होने जा रहे हैं, जिसमें भी युवाओं को प्लेसमेंट करवाई जाएगी। इस मौके पर विभाग से मैडम ऊषा, पूजा गुप्ता व नमिता चौधरी उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी पुलिस थाना खुंडिया के अंतर्गत पड़ते गलोटी में एक व्यक्ति विशाल कुमार(21) सपुत्र प्रकाश चंद, को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। डॉक्टरों द्वारा चेक करने पर विशाल कुमार को मृत घोषित किया है तथा मृतक की डेड बॉडी को डेड हाउस सीएच पालमपुर में रखा गया था, जहां से स्थानीय पुलिस ने उसे पालमपुर अस्पताल पहुंचकर मृतक की डेड बॉडी का निरीक्षण कर गवाहों के बयान कलमबद्ध किए गए। मृतक की माता ने अपने बयान में बताया कि गत 2 जुलाई को इसका बेटा उल्टी कर रहा था, तो यह अपने बेटे को इलाज के लिए थुरल अस्पताल में ले आई थी। चेकअप करवाने के बाद डॉक्टर ने इसके बेटे को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों को मृतक विशाल कुमार की माैत के बारे कोई संदेह व्यक्त नहीं किया है। मृतक विशाल का पोस्टमार्टम सीएच पालमपुर में करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की पुष्टि एएसआई किशोर चंद ने बताया कि पुलिस द्वारा 174 सीआरपीसी की कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर हिमाचल कामगार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राकेश कुमार बबली के निधन का समाचार सुनकर बहुत दुःखी हूं। एक बहुआयामी पुष्प पूरा खिलने से पहले ही चला गया। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने राकेश कुमार उर्फ बबली के आकस्मिक निधन पर शोक संदेश में कही है। उन्होंने कहा कि मेहनती ईमानदार और मिलनसार राकेश बबली किसी पहचान का मोहताज नहीं था, उस के सानिध्य में कामगार कल्याण बोर्ड निरंतर तरक्की कर रहा था। योजना का लाभ सीधा लोगों को मिले, इसके लिए इस योजना को घर-घर तक पहुंचाने का काम इस जुझारू मेहनती ईमानदार और कर्मठ कार्यकर्ता ने किया। उन्होंने भगवान को याद करते हुए कहा कि हे ईश्वर यह तेरा कैसा न्याय है, कमल का पुष्प खिलने से पहले ही मुरझा गया। उन्होंने दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि भगवान दिवंगत आत्मा को शांति और परिवार तथा सभी चाहने वालों को इस असहनीय सदमे को सहने की शक्ति प्रदान करें।
समर नेगी। रिकांगपिओ जिला किन्नौर में पुलिस आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा आज रविवार को दोपहर 12 बजे टीएस नेगी, राजकीय महाविद्यालय, किन्नौर स्थित रिकॉगपिओ में कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित की गई। इस लिखित परीक्षा के लिए कुल 330 महिला व पुरूष अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि कुल 352 अभ्यथियों ने यह परीक्षा देना था। हालांकि इस लिखित परीक्षा में 15 पुरुष व 7 महिला अभ्यर्थियों ने भाग नही लिया। यह परीक्षा पूरी तरह सीसीटीवी कैमरे की देखरेख में हुई तथा सभी 11 कमरों में जैमर लगाए गए थे, ताकि लिखित परीक्षा में किसी भी तरह की चूक न न हो। यह परीक्षा पुलिस अधीक्षक किन्नौर अशोक रतन, डीएसपी हेडक्वार्टर नवीन झालटा, एसडीपीओ भावानगर राजू व डीएसपी विजलेंस राजीव मेहता की देखरेख में संपन्न हुई। गौरतलब है कि इन सभी अभ्यर्थियों ने 9 नवंबर से 11 नवंबर, 2021 तक हुई पुलिस आरक्षी भर्ती की शारीरिक परीक्षा (PET) उत्तीर्ण की थी।
हिम जन कल्याण संस्था के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में बोली राज्यसभा सांसद हिम जन कल्याण संस्था को एंबुलेंस देने की घोषणा प्रतिमा राणा। पालमपुर समाज सेवा के क्षेत्र में संस्थाओं की भूमिका सराहनीय है तथा आज लोगों के सहयोग और उनके सुख-दुख में तथा सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध संस्थाओं की भूमिका सराहनीय है। यह शब्द राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने पालमपुर विज्ञान केंद्र में आयोजित हिम जन कल्याण संस्था के वार्षिक उत्सव और सम्मान समारोह में अपने संबोधन में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार का जज्बा समाजिक संस्थाओं का कोविड के समय में देखने को मिला, जब सगे-संबंधी, रिश्तेदार व दोस्त सभी छोड़ कर भाग रहे थे। उस समय लोगों के लिए संस्थाएं जनहित में सेवा के कार्य में लगी हुई थी। उन्होंने कहा कि ऐसे-ऐसे कार्य कोविड के दौरान संस्थाओं द्वारा किए गए हैं जोकि सराहनीय है। इंदु गोस्वामी ने कहा कि संस्थाएं समाज के सुख-दुख का आईना हैं और हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि इस क्षेत्र में सभी संस्थाएं सक्रिय रुप से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वह आने वाले समय में ऐसे कार्य लेने वाली है, जिसमें संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान होगा तथा प्रधानमंत्री का सपना है कि जो हमारी पुरानी व्यवस्थाएं हैं, उनको संभाल कर रखा जाए तथा उसके लिए संस्थाओं का सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीने के पानी के सुधार और बचाव के लिए संस्थाओं का सहयोग भविष्य में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने हिम जन कल्याण संस्था के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा और उनकी सारी टीम को बधाई देते हुए कहा कि उनकी संस्था द्वारा समय-समय पर बहुत ही समाज भलाई के कार्य किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी संस्था पिछले 5 सालों से सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही है और कोविड के समय में भी संस्था का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने संस्था के पदाधिकारियों को सफल आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि इसी प्रकार से समाज भलाई के कार्य में लगे रहे और समाज का हित करते रहे। इस अवसर पर सांसद इंदु गोस्वामी द्वारा संस्था को एंबुलेंस देने की घोषणा की। संस्था के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया तथा अपनी संस्था के बारे में विगत 2 वर्षाें में किए गए कार्यों का विस्तृत ब्यौरा रखा और आगामी योजना के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने संस्था द्वारा किए जा रहे हैं। सम्मान समारोह के बारे में भी विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि इस प्रकार के समारोह से समाज सेवा में लगे लोगों को ऊर्जा मिलती है और वह समाज हित में अधिक उर्जा से कार्य करते हैं और समाज का हित होता है। इस अवसर पर 27 समाजसेवी संस्थाओं तथा लोगों को हिम जन कल्याण संस्था के सामाजिक सरोकार सम्मान के साथ सम्मानित किया गया तथा संस्था के सहयोगीयों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों द्वारा पर्यावरण के बारे में जागृत किया गया। मौके पर विज्ञान केंद्र के प्रभारी रामस्वरूप द्वारा विज्ञान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और पालमपुर में बनाए गए विज्ञान केंद्र को लेकर भी लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान स्पेक्ट्रम स्कूल द्वारा बच्चों के विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सरोकार पुस्तिका 2022 भी विमोचन किया गया। इससे पहले भाजपा नेता और कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष राकेश बबली के निधन पर 2 मिनट का शोक प्रकट किया गया तथा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर संस्था के राजीव जंवाल, रमन अवस्थी, हितेश शर्मा, बबलू, राकेश घोगरा, चंद्रभान शर्मा, आरएस मिन्हास, सिकंदर डढवाल, हरवंश, कर्मचंद, रविंदर शर्मा, संजीव स्याल, अश्वनी कोंडल विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोग उपस्थित थे।
समर नेगी । रिकांगपिओ हिमाचल राजकीय संस्कृत शिक्षक परिषद जिला किन्नौर ईकाई की बैठक रविवार को रिकांगपिओ में राज्य उपाध्यक्ष डॉ. जंगछुप नेगी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में परिषद के त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न हुए। इसमें सर्वसहमति से फुन्चोक नेगी को परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जबकि ममता नेगी को उपाध्यक्ष, संज्ञे नेगी को सचिव, कमला नेगी को सहसचिव, रत्न नेगी को कोषाध्यक्ष व विद्यालता, वंगचेन नेगी व दौलत नेगी को राज्य प्रतिनिधि चुना गया। इस अवसर पर राज्य उपाध्यक्ष डॉ. जंगछुप नेगी परिषद के सब सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी तथा परिषद में इमानदारी पर निष्ठा पूर्वक कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में परिषद की समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा करने के साथ-साथ प्रदेश मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से मांग की गई कि शास्त्री और भाषा अध्यापकों के टीजीटी पदनाम की अधिसूचना शीघ्र जारी की जाए, जिससे प्रदेश में लगभग 8 हजार अध्यापकों को इसका लाभ मिल सके।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज हैदराबाद में संपन्न हुई, बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्र मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन और राज्य संगठन महामंत्री पवन राणा ने भाग लिया। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, 19 राज्यों के मुख्यमंत्री और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने हिमाचल में चुनावी तैयारियों पर एक प्रस्तुति दी। उन्होंने राष्ट्रीय नेतृत्व को राज्य में संगठन के कामकाज और भाजपा की हिमाचल इकाई द्वारा हासिल किए गए लक्ष्यों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने रविवार को अग्निपथ सैन्य भर्ती योजना और अगले 18 महीनों में 10 लाख नौकरियां देने की सरकार की घोषणा की सराहना की। पार्टी ने अर्थव्यवस्था और 'गरीब कल्याण संकल्प' पर एक प्रस्ताव पारित किया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का काम एक 'वैश्विक मॉडल' बन गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने एक प्रस्तुति दी, जिसमें माननीय अधिकारियों को हिमाचल के विकास और कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया गया। लाभार्थियों की संख्या और आम जनता को लाभान्वित करने वाली कल्याणकारी योजनाओं की गहराई को रेखांकित किया गया। जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने रविवार को कहा कि अगले 30 से 40 साल भाजपा का युग होगा और भारत 'विश्व गुरु' बनेगा। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाजपा के राजनीतिक प्रस्ताव में कहा गया है कि पार्टी को क्षेत्रवाद, पारिवारिक वर्चस्व की राजनीति और तुष्टीकरण की राजनीति की प्रधानता को समाप्त करने के लिए विकास और परफॉर्मेस की राजनीति पर ध्यान देना चाहिए। भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने हमें बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी की सराहना की और इसे ऐतिहासिक बताया।प्रधानमंत्री ने एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की बहुत प्रशंसा की, जो निर्वाचित होने पर राष्ट्रपति बनने वाली पहली ट्राइबल महिला होंगी। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में उनके असाधारण आचरण की प्रशंसा की। केंद्र मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस परिवार की पार्टी बन गई है, वह नए अध्यक्ष का चुनाव नहीं कर रही है। क्योंकि सत्ताधारी परिवार को नुकसान का डर है। भाजपा जल्द ही तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में सरकार बनाएगी और दोनों राज्यों में पारिवारिक पार्टियों का दबदबा खत्म करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बाहरी और आंतरिक सुरक्षा मजबूत हुई है। रक्षा क्षेत्र में काफी सुधार हुआ है। अनुच्छेद-370 को हटाकर जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बना दिया गया है। भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सीखने की एक महान प्रक्रिया है और हम शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का ईमानदारी से पालन करेंगे।
शिमला के संजोली कॉलेज में स्टेट ऑर्गन एंड टिशु ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन (सोटो) हिमाचल प्रदेश व युवाह (YOUVAH) संस्था की ओर से अंगदान के विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 60 प्रतिभागियो ने अंग दान करने की शपथ ली।इस मौके पर स्टेट ऑर्गन एंड टिशु ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन (सोटो) हिमाचल प्रदेश के नोडल अधिकारी व आईजीएमसी के सर्जरी विभाग के प्रोफेसर डॉ पुनीत महाजन ने अंगदान के विषय में प्रतिभागियों को अवगत करवाया।उन्होंने बताया कि मरने के बाद भी व्यक्ति अपने आप को दूसरे के शरीर में जिंदा रख सकता है यह अंगदान से संभव हो सकता है । अंगदान से व्यक्ति एक नहीं बल्कि 8 लोगों का जीवन बचा सकता है।वहीं दूसरी ओर देश में हर साल करीब दो लाख लोगों को ऑर्गन ट्रांसप्लांट की जरूरत होती है। बदलती जीवन शैली के चलते ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हृदय की बीमारी, ब्रेन स्ट्रोक व फेफड़े की बीमारियां बढ़ती जा रही है। इसकी वजह से किडनी हॉर्ट और लीवर बड़ी संख्या में फेल हो रहे हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए कहां अस्पताल में इलाज करने वाले डॉक्टर मरीज को हर संभव मेडिकल इलाज उपलब्ध करवाते हैं। इसके बावजूद अगर मरीज में इंप्रूवमेंट नहीं होती है और मरीज ब्रेन डैड की स्थिति में पहुंच जाता है तभी अंगदान के बारे में तीमारदारों को अवगत करवाया जाता है। तीमारदारों की रजामंदी के बाद ही मरीज के शरीर से अंग निकाले जाते हैं। साथ ही कई बार तीमारदारों की धारणा होती है कि ब्रेन डेड होने के बाद भी मरीज वापस जिंदा हो सकता है, उन्होंने बताया कि मरीज कोमा से वापस आ सकता है लेकिन ब्रेन डेड होने के बाद उसका रिकवर होना असंभव है। वही लोगों को लगता है कि अमीर मरीजों की जान बचाने के लिए ब्रेन डेड की स्थिति में चल रहे मरीज से अंग लिए जाएंगे जबकि निकाले गए अंगों को दूसरे के शरीर में प्रत्यारोपित करने से पहले कई प्रकार के टेस्ट किए जाते हैं। अंग दाता और अंग लेने वाले मरीज के ब्लड सैंपल मैच के जाते हैं, टिशु टाइपिंग, ऑर्गन साइज, मेडिकल अर्जेंसी, वेटिंग टाइम और भौगोलिक स्थिति के आधार पर दान किए गए अंग दूसरे मरीज के शरीर में ट्रांसप्लांट किए जाते हैं।अस्पताल के किसी भी वार्ड के आईसीयू में अगर कोई मरीज ब्रेन डेड की स्थिति में पहुंचता है तो ब्रेन डेथ कमेटी एक्टिवेट हो जाती है।यह कमेटी आगामी 36 घंटे के भीतर मरीज की पूरी तरह से मॉनिटरिंग करती है पूरी तरह से आश्वस्त होने के बाद ही मरीज को ब्रेन डेड डिक्लेअर किया जाता है। उन्होंने कहा की युवा अवस्था में जहां आजकल के युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं वही इस संस्था के युवा स्वस्थ समाज बनाने में अपनी भागीदारी दे रहे हैं। कार्यक्रम में युवा संस्था के अध्यक्ष सुमित ठाकुर, कार्यकारी निदेशक ललित कुमार डोगरा, संयोजक सुधांशु ठाकुर, महासचिव कपिल देव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सिद्धांत चौहान, उपाध्यक्ष साक्षी धीमान, संयुक्त सचिव हर्षदीप कौर व व रवीना खत्री, कोषाध्यक्ष भार्गव तोमर, सहयोगी कोषाध्यक्ष नेहा शर्मा, मीडिया प्रभारी दीक्षित, कार्यक्रम प्रभारी जय राज, सहयोगी कार्यक्रम प्रभारी रितु सहित सोटो के ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर नरेश कुमार और प्रोग्राम असिस्टेंट भारती कश्यप मौजूद रही।
नियुक्ति के बाद चुनाव प्रचार कमेटी अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू से की शिष्टाचार भेंट राजीव राणा ने कहा कि इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाउंगा मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर हमीरपुर जिला युवा कांग्रेसी नेता राजीव राणा को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सचिव नियुक्त किया गया। राजीव राणा इससे पूर्व वर्ष 2001 से कांग्रेस पार्टी में विभिन्न पदों पर ईमानदारी से कार्य करते आए हैं। वहीं, वर्तमान में वह हिमाचल प्रदेश असंगठित कामगार, कर्मचारी कांग्रेस वि में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर कार्य कर रहे थे। राणा ने जारी प्रेसवार्ता में कहा कि आजतक जिस भी पद पर कार्य किया, वहां पूरी ईमानदारी से कार्य किया और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को भाई पूरी निष्ठा से निभाएंगे। राणा ने कहा कि कहा कि कांग्रेस पार्टी में नये युवाओं के आने से नई ऊर्जा का विकास हुआ है, जिससे कांग्रेस पार्टी मज़बूत होगी। राजीव राणा ने कहा कि मैं आम जनमानस को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने का भरपूर प्रयास किया जाएगा। नियुक्ति के बाद चुनाव प्रचार कमेटी अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू से नवनियुक्त प्रदेश सचिव राजीव राणा ने शिष्टाचार भेंट की। राजीव राणा ने राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी, राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव के सी वेणुगोपाल, हिमाचल प्रदेश चुनाव प्रचार कमेटी अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया व प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व का भी धन्यवाद किया।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार प्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राकेश बबली के आकास्मिक निधन पर प्रदेश किसान मोर्चा संगठन के सदस्यों ने दुःख प्रकट किया है।प्रदेश सचिव किसान मोर्चा दलीप सिंह पाल ने किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश बबली के किन्नौर दौरे के दौरान हृदयाघात से अकस्मात मृत्यु से प्रदेश संगठन को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। अकस्मात हुई इस मौत से भाजपा ने एक कर्मठ व जुझारू व्यक्तित्व को खो दिया है। इस अपूरणीय क्षति से किसान मोर्चा के सभी सदस्य आहत है। दलीप पाल ने कहा कि राकेश बबली मृदु भाषी व किसान मोर्चा सहित भाजपा के सशक्त लीडर थे। उनके मार्ग दर्शन में किसान मोर्चा ने किसानों के हितों के लिए बेहतर कार्य किया। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों मे जगह दे व परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। हमीरपुर केंद्रीय सूचना प्रसारण युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने राकेश बबली के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बड़सर से भाजपा के वरिष्ठ नेता व समर्पित कार्यकर्ता व कामगार बोर्ड के अध्यक्ष राकेश शर्मा( बबली) का आकस्मिक निधन अत्यंत कष्टदाई है। अपने मिलनसार स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा व सेवाभाव से उन्होंने प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई। समाज के प्रति आपका अमूल्य योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। दुःख की इस घड़ी में मेरी हार्दिक संवेदनाएं उनके परिजनों व स्नेहजनों के साथ है। ईश्वर उनकी पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश श्रम एवं कामगार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन राकेश बबली के आकस्मिक निधन पर हमीरपुर जिला भाजपा ने शोक व्यक्त किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा, जिला महामंत्री हरीश शर्मा एवं अभय वीर सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष तेज प्रकाश चोपड़ा, उपाध्यक्ष अनिल कौशल, राज कुमार वर्मा, सुभाष बनयाल, ऊषा बिरला, बिक्रम राणा, सह मीडिया प्रभारी विकास शर्मा, आदर्श कांत शर्मा, अनिल परमार, अजय कुमार सहित अनिल ठाकुर, प्यारे लाल शर्मा, कपिल बिना शर्मा, राज कुमारी, रघुवीर सिंह, ठाकुर अभिषेक दत्त, जग सिंह ठाकुर, विशाल पठानिया, अजय, रिंटू, कमलेश परमार, सुरेंद्र मिन्हास, सुरेश सोनी व राजेश ठाकुर जोगिंदर कुमार इत्यादि ने राकेश बबली के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। उन्हाेंने कहा है कि राकेश बबली पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता थे और पूरी निष्ठा से संगठन की जिम्मेदारी निभा रहे थे। कामगार कल्याण बोर्ड का चेयरमैन रहते हुए उन्होंने प्रदेश भर में मजदूरों की समस्याओं को सुलझा ने और केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा मजदूरों के लिए मुहैया करवाई जा रही सुविधाओं को उन तक पहुंचाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहते थे। पार्टी को हमेशा राकेश बबली की कमी महसूस होगी। इस तरह कम उम्र में उनका सब को छोड़कर चले जाना बहुत ही दुखदाई है। इस दुख की घड़ी में हम सब उनके परिजनों के साथ खड़े हैं और परमपिता परमात्मा से यह प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
फर्स्ट वर्डिक्ट। रेणुकाजी राष्ट्रीय युवा कांग्रेस द्वारा जिला सिरमौर के युवा कांग्रेस नेता ओपी ठाकुर को पदोन्नति देकर हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। ओपी ठाकुर अब हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव जैसे अहम पद पर जिम्मेदारी संभालेंगे। जिला सिरमौर से युवा कांग्रेस नेता की नियुक्ति से सिरमौर के युवाओं में खुशी का माहौल है। हिमाचल प्रदेश युवा महासचिव पद पर नियुक्ति के लिए ओपी ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्य्यक्षा सोनिया गांधी, राहुल गांधी, भारतीय युवा कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, हिमाचल प्रभारी अमरप्रीत लाली, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्य्यक्षा प्रतिभा सिंह, हिमाचल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विनय कुमार, पूर्व युकां अध्यक्ष व शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह, हिमाचल युवा कांग्रेस प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव अमरप्रीत लाली, हिमाचल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निगम भंडारी, हिमाचल युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदुपति ठाकुर सहित युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय हाई कमान का आभार प्रकट किया है। ओपी ठाकुर ने कहा कि संगठन ने पदोन्नति देकर प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव पद की जिम्मेदारी सौपीं है, उस पर वह पूरी तरह से खरा उतरने के लिए पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत की जाएगी तथा आगामी विधानसभा चुनावों में युवा कांग्रेस प्रदेश में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। ओपी ठाकुर ने कहा कि वह 2005 से संगठन में कार्य कर रहे है और एनएसयूआई में कई वर्षों तक विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए युवा कांग्रेस में प्रदेश के पदाधिकारी बने है। वर्ष 2009 में नाहन कॉलेज के निर्वाचित अध्यक्ष बने, वर्ष 2011 से जुलाई 2016 तक दो बार जिला सिरमौर के निर्वाचित अध्यक्ष रहे तथा संगठन के प्रति कार्यो को देखते हुए अगस्त, 2016 में प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव पद पर तैनाती की गई तथा 2018 से 2020 तक प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव पद पर रहे। उसके बाद 2020 से 2022 जिला सिरमौर युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष रहे। अब उन्हें फिर से हिमाचल स्तर पर हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस का महासचिव नियुक्त किया गया है, जिससे सिरमौर के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ख़ुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि पिछले 16 वर्षों से लगातार संगठन के लिए कार्य कर रहे हैं और आगे भी संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे प्रदेश महासचिव का पद मिलना मेरे लिए ख़ुशी की बात है। संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश की जाएगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा राज्य किसान मोर्चा और राज्य श्रमिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष राकेश शर्मा बबली का शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बबली आनी से किन्नौर जा रहे थे, तभी उन्हें नेगुलसारी के पास दिल का दौरा पड़ा। उन्हें इलाज के लिए रामपुर के सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बबली भाजपा, एबीवीपी और आरएसएस के लिए एक महान कार्यकर्ता थे, उन्होंने विभिन्न पदों पर पार्टी की सेवा की है। उनका पार्थिव शरीर सुबह छह बजे शिमला पहुंचा, जहां से भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, प्रदेश सचिव तिलक राज, कार्यालय सचिव पीएस कंवर और मुख्यमंत्री के ओएसडी शिशु भाई धर्मा उनके पैतृक स्थान विधानसभा बड़साद गांव बुदान पहुंचे, जहां बबली का अंतिम संस्कार रविवार 3 जुलाई दोपहर 1:30 बजे किया गया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य श्रमिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष और भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश बबली के असामयिक निधन की खबर बेहद दर्दनाक है। यकीन नहीं होता कि बबली हमें छोड़कर हमेशा के लिए चले गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि यह पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है, उनकी कमी हमेशा खलेगी। ऐसे कार्यकर्ता हमारी स्मृतियों में सदैव जीवित रहेंगे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को शक्ति प्रदान करें। भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि राकेश शर्मा को हमेशा एक ईमानदार और मेहनती नेता के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने पार्टी को मजबूत करने के लिए 365 दिन काम किया और पार्टी के प्रति उनका समर्पण शानदार था। भाजपा प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि हमने एक रत्न खो दिया है। राकेश का पार्टी को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए सदा याद किया जाएगा।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि राकेश शर्मा बबली के निधन की खबर अत्यंत दुखद है। उनका पूरा जीवन समाज और संगठन की सेवा के लिए समर्पित था। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। उनके अंतिम संस्कार में हमीरपुर संसद के नेता भी मौजूद थे।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी विश्व विख्यात शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में आज बॉलीवुड अभिनेता और हिमाचल प्रदेश से संबंध रखने वाले अनुपम खेर की माता दुलारी देवी ने मां ज्वाला जी के दरबार में हाजिरी लगाई और मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि ज्वाला माता उनकी कुल देवी हैं और मां का आशीर्वाद प्राप्त करके दिल को बड़ा सुकून मिला है, शांति मिली है और वे अकसर देवी-देवताओं के मंदिरों में जाती हैं और अपने बच्चों की कामयाबी के लिए प्रार्थना करते हैं। उन्होंने कहा कि वे शीघ्र ही अपने बेटे अनुपम खेर को लेकर ज्वालामुखी दरबार आएंगे और माता का आशीर्वाद दिलाएंगे। मंदिर न्यास ज्वालामुखी की तरफ से उन्हें माता की चुनरी सिरोपा और प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया गया।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी नगर परिषद ज्वालामुखी के कार्यकारी अधिकारी हितेश शर्मा ने दुकानदारों से आग्रह किया है कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने पहली जुलाई से प्लास्टिक के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। इस बाबत दुकानदारों को व्यापार मंडल की बैठक में भी और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों सहित दुकान दुकान पर जाकर जागरूक भी कर दिया गया है। उन्हें उम्मीद है कि सरकार के दिशा-निर्देशों की पालना सभी दुकानदार व अन्य संस्थानों के लोग करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार के आदेशों की पालना न करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और भारी-भरकम जुर्माने भी किए जाएंगे। इसलिए प्रदेश सरकार के नियमों की पालना करें और प्लास्टिक के आयात, बिक्री, भंडारण व उपयोग आदि न करें। 100 माइक्रोन से कम मोटाई वाले प्लास्टिक का प्रयोग ना करें। समय-समय पर नगर परिषद दुकानदारों के पास जाकर उनके सामान को चेक करेंगे, उनको जागरूक भी करेंगे ताकि किसी प्रकार की कोताही न बरती जा सके।
मनोज कुमार। कांगड़ा कांग्रेस पार्टी ने कांगड़ा के अजय वर्मा को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। यह नियुक्ति उनकी तत्काल प्रभाव से लागू होगी। अजय वर्मा को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। अजय वर्मा ने कहा है कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे पूरी शिद्दत के साथ निर्वहन करेंगे और भविष्य में कांग्रेस पार्टी की प्रदेश में जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। वर्ष1994-95 में एनएसयूआई कांगड़ा के प्रधान रहे अजय वर्मा ने छात्र काल से ही पार्टी का दामन थामा है। उस दौरान उन्होंने सुधार के कार्यक्रम किए और छात्र छात्राओं को सुविधाएं उपलब्ध करवाई करीब 10 वर्ष तक युवा कांग्रेस जिला कांगड़ा के अध्यक्ष रहे अजय वर्मा ने संगठन में मजबूती प्रदान करने का कार्य किया जिला प्रदेश सचिव की ताजपोशी के बाद अजय वर्मा ने नगर परिषद कांगड़ा में कांग्रेस को काबिज करवाया। पूर्व परिवहन मंत्री जीएस बाली के कार्यकाल में उन्हें इंडस्ट्री डिपार्टमेंट के डायरेक्टर की जिम्मेदारी भी दी गई। अजय वर्मा कहते हैं कि जीएस बाली के कार्यकाल में ट्रांसपोर्ट विभाग के दिन सुधरे थे। आज सब कुछ बर्बाद हो गया है। उन्होंने बताया कांग्रेस के सत्ता में रहते उन्होंने युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने में कोई कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। अब भी कांग्रेस के शासन में आने पर बेरोजगार युवाओं को रोजगार के साथ जोड़ा जाएगा। उन्होंने पार्टी को मजबूत करने की बात कही उन्होंने बताया की कांगड़ा के हितों की रक्षा की जाएगी और नगरोटा बगवां में रघुवीर सिंह बाली की जीत को सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सत्ता में आने पर जिला कांगड़ा में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के कार्य होंगे।
भारी संख्या में समरोह पर उपस्थित रहने के लिए धन्यवाद : शैंकी ठुकराल फर्स्ट वर्डिक्ट। नादाैन भारीतय क्षत्रिय घृत बाहती चहांग महासभा हमीरपुर की ओर से नारायण चंद पराशर की जयंती के उपलक्ष्य में समारोह आयोजित करवाया गया, जहां नादौन के लोग भारी संख्यां में उपस्थित रहे। इस मौके पर भारतीय क्षत्रिय घृत बाहती चहांग महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष इंदु बाला और राज्य अध्य्क्ष श्रीकंठ मुख्यातिथि रहे। समारोह के दौरान समाज के लिए नारायण चंद के योगदानों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि भेंट की गई। इस मौके पर भारतीय क्षत्रिय घृत बाहती चहांग महासभा के हमीरपुर जिलाध्यक्ष शैंकी ठुकराल ने कहा कि नारायण चंद हम सभी के आदर्श हैं। उनके द्वारा हिमाचली सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने का काम प्रशंसनीय रहा है और आज नादौन के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने आगे कहा कि हिमाचल की शिक्षा प्रणाली को सुधारने में और नादौन के विकास में नारायणचंद एक अभिन्न अंग रहे हैं और हम उनके ही कदमों पर चलकर प्रदेश और नादौन के विकास के लिए काम करना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि मैं धन्यवाद करना चाहता हूं भारतीय क्षत्रिय घृत बाहती चहांग महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष इंदु बाला, राज्य अध्यक्ष श्रीकंठ का जो मुख्यातिथि के रूप में यहां उपस्थित रहे और हमीरपुर के सभी सदस्यों का जिन्होंने इस समारोह का आयोजन करने में भाग लिया। नादौन के सभी लोगों का यहां आज उपस्थित रहने के लिए तहेदिल से धन्यवाद। इस मौके पर श्रीकंठ चौधरी, सुधीर कुमार ठुकराल, शैंकी ठुकराल, स्वरूप कोहली, संजय चौधरी, श्रीमती नारायण चंद पराशर, हुकम चंद गुलेरिया, मोहिंदर चौधरी, राकेश चौधरी, विजय चौधरी, संतोष कुमारी, देश राज व दुर्गेश चौधरी उपस्थित रहे।
उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कहा कि जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में सभी गांवों को चरणबद्व तरीके से विकास कार्यों के साथ जोड़ा जा रहा है ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएँ मिल सके। शनिवार को ग्राम पंचायत गंगोट में विभिन्न नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से लोगों से संवाद स्थापित करते हुए उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस अवसर पर उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के उत्थान और कल्याण के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा हर वर्ग को लाभ पहुंचाने के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। प्रदेश की जनता इन योजनाओं से लाभ प्राप्त कर सरकार के प्रयासों और संकल्पों को साकार कर रही है। उन्होंने कहा कि गांवों के विकास के लिए आवागमन के साधन होना अत्यंत जरूरी हैं, सड़क निर्माण के साथ ही गांवों का विकास सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इसी कारण जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में उन्होंने सड़कों का सुदृढ़ जाल बिछाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के साढ़े चार वर्षों के कार्यकाल में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने लोगों की समस्याओं का त्वरित निदान भी सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से जनमंच कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिसमें लोगों की समस्याओं को समयबद्व तरीके से हल किया जा रहा है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से भी आम जनमानस की समस्याओं का हल किया जा रहा है। उद्योग मंत्री ने कहा कि गरीब तथा निर्धन लोगों के उत्थान के लिए भी कई कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत वृद्वजनों की आयु सीमा को कम करने का भी ऐतिहासिक निर्णय वर्तमान सरकार द्वारा लिया गया है। उन्होंने कहा कि महिला सशिक्तकरण की दिशा में वर्तमान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना आरंभ की गई है इसके साथ ही पहली जुलाई से महिलाओं के लिए एचआरटीसी की बसों में सफर करने के लिए भी किराये में छूट देने का निर्णय वर्तमान सरकार द्वारा किया गया है। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य तथा सड़क की बेहतर सुविधाएं नागरिकों को उपलब्ध करवाने पर विशेष बल दिया गया है। इस अवसर पर उद्योग मंत्री ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं तथा अधिकांश का मौके पर ही निपटारा किया गया तथा अधिकारियों को भी लोगों की समस्याओं को निपटाने के लिए दिशा निर्देश दिए गए।
भाजपा मंडल सुजानपुर ने पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा द्वारा दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें नसीहत दी है कि वह सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की चिंता ना करें और अगर उन्हें चिंता करनी है तो बिखरती कांग्रेस पार्टी को संभालने और अपने विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला की करें। सुजानपुर भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने पूर्व मंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का उम्मीदवार कौन होगा, कौन मैदान में उतरेगा, इस बात की चिंता उन्हें और कांग्रेस पार्टी को करने की जरूरत नहीं है। उन्हें केवल इस बात की चिंता करनी चाहिए कि धर्मशाला से चुनाव कौन लड़ेगा, कहीं ऐसा ना हो उनकी ही टिकट कट जाए। उन्होंने कहा कि सुजानपुर में भाजपा की जीत और उम्मीदवार दोनों तय हैं और जब समय आएगा तो भाजपा का उम्मीदवार भी आपके सामने होगा। जिस विधायक को आप खुश करने के लिए लॉलीपॉप बाला बयान दे गए हैं। उससे विधायक तो खुश होंगे लेकिन विधानसभा क्षेत्र की जनता नहीं। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता विगत चुनाव में जो गलती कर चुकी है उसका खामियाजा भुगत रही है। वहीं, रही निर्विरोध चुनाव करवाने की बात तो ऐसा ना हो कहीं सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस का उम्मीदवार ही गायब ना हो जाए और तब शायद चुनाव भाजपा के पक्ष में निर्विरोध हो जाए। बताते चलें कि पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने शनिवार को सुजानपुर में जनता को संबोधित करते हुए कहा था कि भाजपा के पास सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार नहीं है और यहां की जनता विधायक को निर्विरोध चुनाव में जीत दिलवा दे। उनके द्वारा दिए गए इस बयान पर सुजानपुर भाजपा ने पूर्व मंत्री को आड़े हाथों लिया है और सुजानपुर की चिंता ना कर के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के चिंता करने की नसीहत दी है।
--युवाओं के लिये निति न नियत, न इंडोर मैदान न कोई सुविधा : शारदा गगरेट विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी मनीष शारदा क्षेत्र में लगातार जनसम्पर्क कर रहे हैं और युवाओं के साथ साथ हर वर्ग से बैठके कर रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को उन्होंने युवाओं को खेल किटें दी और उन्हें नशे से दूर रहने के लिये प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश की रीढ़ हैं और पढ़ाई लिखाई के साथ साथ खेलों में भी युवा आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने ओलम्पिक पदक विजेता निषाद कुमार का उदाहरण देते हुए कहा कि युवा बाधाओं से न डरकर आगे बढ़ें और राष्ट्र निर्माण में सहायता दें। उन्होंने पुलिस भर्ती के लिये भी युवाओं को प्रेरित किया और सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि क्षेत्र में कई युवाओं का सपने उक्त घोटाले में चकनाचूर हो गये परन्तु सरकार ने उस मामले की लीपापोती कर असली चेहरों को बेनकाब नहीं किया और सीबीआई जांच तक नहीं करवाई गयी। उन्होंने कहा कि गगरेट विस क्षेत्र के युवाओं को न खेलों की सुविधाएँ हैं न कोई इंडोर स्टेडियम और न ही किसी प्रकार की कोई स्कीम क्षेत्र के युवाओं के शारीरिक विकास के लिये है। उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ पढ़ा लिखा युवा बेरोजगार है और क्षेत्र की एक टीम दिहाड़ी लगाने को मजबूर है। उन्होंने युवाओं को चेताया कि युवा बहकावे में न आये चुनाव सम्पन्न होते ही उक्त टीम गायब हो जायेगी और युवा फिर बेरोजगारी ही रहेंगे।
खुन्डिया तहसील के अंतर्गत एक जरूरतमंद पिता जो अपने बेटे के इलाज़ को करवाते हुए इतना बेबस हो जाये की उसे अपनी बेटी की शादी की चिंता सताने लग जाये, और दिन रात बस एक ही सपना हो की बेटी की शादी ठीक ढंग से हो जाये, ऐसा ही वाकया खुन्डिया तहसील मे घटा जहाँ पिता जो ट्रक ड्राईवर थे और कोरोना के कारण पिछले 3 सालों से ना कोई काम और ऐसे मे बेटे की एक्सीडेंट मे एक टांग बुरी तरह फ्रेक्चार हो जाती है। जो भी सम्पति जोड़ी थी वो सब बेटे के इलाज़ मे ही खर्च हो जाती है। बुरी तरह टूट चुके पिता के बारे में जब जय पब्बू माता सेवा सदन खुन्डिया को पता चला तो उन्होंने अपने काम के अनुरूप बेटी की शादी की धाम का पूरा खर्च उठाने का जिमा लिया और आज कमलेश, सोनी राणा, पंकज शर्मा, प्रकाश और सीमा ने इनके घर जाकर इन्हें धाम का पूरा सामान दिया और शादी में हर जरूरत को पूरा करने का आश्वाशन दिया, जय पब्बू माता सेवा सदन खुन्डिया इलाके में हर जरूरतमंद परिवार के चेहरे मे ख़ुशी लाने का कोई भी कसर नहीं छोड़ता है।
आम आदमी पार्टी ने शनिवार को शिमला के बाबा मार्केट, ताराहाल, कैथू और अनाडेल में पार्टी का प्रचार प्रसार किया और जनता को चुनाव में एक मौका देने की अपील भी की। आम आदमी पार्टी शिमला के कार्यकर्ताओं ने आज प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा की अगुवाई में शिमला शहर के विभिन्न हिस्सों में पार्टी की मजबूती के लिए प्रचार प्रसार किया व पार्टी की नीतियों से आम जन मानस को अवगत करवाया। उन्होंने कहा की पार्टी प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ, बेरोजगारी, बिजली, सीमेंट, आउटसोर्स कर्मचारी, सड़क व बागवानी जैसे मुद्दों पर चुनाव लडने वाली है और लंबे समय से जो जुगलबंदी भाजपा और कांग्रेस ने प्रदेश में लूट मचाने के लिए कर रखी है उससे प्रदेश की जनता को मुक्त करवाने के लिए आई है। गौरव शर्मा ने कहा कि जानता का आशीर्वाद व स्नेह पार्टी को मिल रहा है जिससे लगता है कि पार्टी प्रदेश में लोगों की पहली पसंद बनती जा रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी शिमला शहर के लोगों को मूलभूत सुविधाएं दिलाने के लिए भी वचनबद है जैसे पानी, बिजली दिल्ली की तर्ज पर मुफ्त, पार्किंगो का निर्माण, पब्लिक टार्सपोर्टेशन की सुविधा ताकि जाम से निजात दिलाए जा सकें और अन्य जो भी समस्याएं है उन्हे दूर करने के लिए पार्टी शिमला में काम करेगी। उनके साथ संगठन मंत्री विजय, संदीप ठाकुर, शिमला शहर के उपाध्यक्ष रवि, यश, राकेश, नरेंद्र ठाकुर, प्रेम वर्मा, रामेश्वर, साहिल ठाकुर व कार्यकता उपस्थित रहे।
5 जुलाई 2022 से चेन्नई में होने वाली अंडर-19 यूथ नेशनल बॉक्सींग चेम्पियनशिप के लिये चयनित किन्नौर जिले की 4 बेटियों को हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष सुरत नेगी ने बधाई व शुभकामनाएं दीं है। किन्नौर जिले की 4 बेटियों का 5 जुलाई, 2022 से चेन्नई में होने वाली राष्ट्रीय बॉक्सींग प्रतियोगिता के लिये चयन हुआ है जो 3 जुलाई को कौच टेक चंद के साथ शिमला से चेन्नई के लिए रवाना होंगे तथा इस प्रतियोगिता में किन्नौर की चारों बेटियां अपने पंच का दम दिखाएगी। इनमे मुस्कान (70 किलोग्राम भार वर्ग) कशिश(50 किलोग्राम भार वर्ग) और प्रिया (48 किलोग्राम भार वर्ग) तथा सुनिधी (57 किलोग्राम भार वर्ग) में शामिल हैं। मुस्कान (खुशी) निचार से सम्बंध रखती है तथा लॉकडाउन के दौरान 2020 में वही के स्थानीय कौच अमित नेगी से बॉक्सिंग का प्रशिक्षण प्राप्त किया तथा उंसके बाद 2021-22 में श्रीखंड बॉक्सिंग अकादमी रामपुर में कोच विनोद कुमार से अपनी ट्रेनिंग जारी रखी। मुस्कान नेगी ने 26 जून को शिमला खेल परिसर में अंडर-19 यूथ नेशनल बॉक्सींग चेम्पियनशिप के लिए ट्रायल दी तथा खुशी का चयन यूथ नेशनल बॉक्सींग चेम्पियनशिप के लिए हुआ है। वही 27 जून को हुए ट्रायल में मुस्कान का चयन खेलों इंडिया के लिए भी हुआ। वही खेलों इंडिया एवं अंडर-19 यूथ नेशनल बॉक्सींग चेम्पियनशिप के लिए चयनित होने पर पंचायत समिति सदस्य सुनील नेगी सहित ग्रामीणों ने मुस्कान को बधाई के साथ उज्जवल भविष्य के लिए भी शुभकामनाएं दी। वही, माता प्रोमिला व दादी हीरा कली को अपने खुशी पर नाज है। 19 वर्षीय मुस्कान की प्रारंभिक शिक्षा निचार से तथा जमा दो की पढ़ाई दोफदा रामपुर से हुई है। पिता के स्वर्गवास के बाद माता प्रोमिला व दादी हीरा कली ने अन्य दो बहन ख्वाइश व कशिश की परवरिश की। वही अन्य 3 लड़कियां प्रिया, कशिश व सुनिधि जे.एस.डब्ल्यू जल विद्युत परियोजना द्वारा जिले मे संचलित शिखर बॉक्सींग प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण ले रही है, जो कि चारों बॉक्सर कल चेन्नई के लिए रवाना हों रहे है।
आंगनबाड़ी वर्कर्स माह में दो बार कुपोषित बच्चों के घर करेंगी विजिट स्वास्थ्य उपकेंद्रों में स्वास्थ्य जांच के भी दिए निर्देश फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने आंगनबाड़ी वर्कर्स को कुपोषित तथा कम वजन वाले बच्चों के घर माह में दो बार आवश्यक विजिट करने के निर्देश भी दिए गए हैं तथा इसकी रिपोर्ट भी भेजने के लिए कहा गया है। कुपोषित तथा कम वजन वाले बच्चों की स्वास्थ्य उपकेंद्रों में स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित की जाएगी। इस के लिए सभी स्वास्थ्य विभाग तथा समेकित महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। डॉ. निपुण जिंदल ने शनिवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में कुपोषण मुक्त अभियान की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि कुपोषित और कम वजन वाले बच्चों पर विशेष फोक्स किया जा रहा है। बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पौषाहार भी वितरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पौषहार का सही उपयोग किया जाए इस के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों के अभिभावकों की काउंसलिंग करने निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि बाल विकास परियोजना अधिकारी तथा खंड चिकित्सा अधिकारी प्रत्येक माह की 11 से 14 दिनांक तक कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य को लेकर आवश्यक बैठक आयोजित करेंगे। इसमें कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य सुधार संबंधी रिपोर्ट भी साझा करेंगे। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि 0 से पांच वर्ष के कुपोषित बच्चों के लिए पौषाहार के लिए आवश्यक सूची भी तैयार करने के लिए कहा गया है, ताकि उन बच्चों की डाइट में पौषाहार शामिल किया जा सके। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि कुपोषण से प्रभावित बच्चों की सेहत में सुधार की स्थिति की समीक्षा करने के लिए त्रैमासिक बैठक आयोजित की जाएगी।
निर्वाचन विभाग किन्नौर द्वारा आज मतदान केंद्रों के भौतिक सत्यापन हेतु नोडल अधिकारियों के लिए एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी-68 किन्नौर डाॅ. मेजर शशांक गुप्ता ने की। उन्होंने नोडल अधिकारियों से कहा कि वे विभाग द्वारा निर्धारित प्रपत्र पर 6 जुलाई, 2022 तक मतदान केंद्रों के भौतिक सत्यापन संबंधी जानकारी उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि इस दौरान मतदान केंद्रों में रैम्प, बिजली, पानी व अन्य सुविधाओं की जानकारी भी देनी होगी। बैठक में जिला के तहसीलदार, नायब तहसीलदार व कानूनगो शामिल थे।
बैंकों की जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक आयोजित फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला अतिरिक्त उपायुक्त गंधर्वा राठौर ने सभी बैंकों को जमा ऋण अनुपात को सुधारने के लिए कारगर कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उपभोक्ताओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाने के लिए भी कहा गया है। अतिरिक्त उपायुक्त ने हिदायत देते हुए कहा की कृषि क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा ऋण प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि जिला में काम कर रहे कुछ प्राइवेट बैंक सिर्फ डिपोजिट ही ले रहे हैं, जबकि उनके पास जिला के सरकारी विभागों का बहुत सा धन जमा है। उन्होंने इन सभी प्राइवेट बैंकों कहा की ये बैंक जल्द से जल्द लोगों को ऋण की सुविधा भी प्रदान करें। शनिवार को डीआरडीए के सभागार में जिला कांगड़ा के बैंकों की जिला स्तरीय समीक्षा समिति की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त गन्धर्वा राठौर ने सभी बैकों को निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्व पूरा करने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही सरकारी स्कीमों के लोगों को ऋण उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर अमरेंद्र कुमार, मंडल प्रमुख, पंजाब नैशनल बैंक धर्मशाला ने बताया कि कांगड़ा जिला के बैंकों ने वार्षिक ऋण योजना 2021-22, मार्च तिमाही 2022 के अंतर्गत 5760 करोड़ रुपए के एवज में 4622 करोड़ रुपए वितरित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिला कांगड़ा में विभिन्न बैंकों के पास लोगों के 33750 करोड़ रुपए जमा है तथा जिला के सभी बैंक अब तक लोगों को 8042 करोड़ रुपए के ऋण मार्च 2022 तक दे चुके हैं। इसके साथ ही वितीय वर्ष 2022-23 की वार्षिक ऋण योजना पुस्तिका का विमोचन किया गया है। जिला कांगड़ा के सभी बैंकों को वितीय वर्ष 2022-23 में 6432 करोड़ के ऋण वितरण करने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत आने वाले किसानों को केसीसी, पीएमएसबीवाई, पीएमजेजेबीवाई व एपीवाई से जोड़ने हेतु चलाए गए अभियान की समीक्षा की गई। इस अवसर पर डीडीएम नाबार्ड ने एफपीओ स्कीम में एक जिला एक उत्पाद तथा कृषि अवसंरचना कोष के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। जिला अग्रणी मुख्य प्रबंधक कुलदीप कुमार कौशल ने मुख्यमंत्री स्वावलंवन तथा छोटे सड़क विक्रेताओं तथा रेहडी-फड़ी वालों के लिए चलाई गई। प्रधानमंत्री स्वा निधि स्कीम के अन्तर्गत अधिक से अधिक ऋण करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर भारतीय रिजर्व बैंक से यश वर्मा, एलडीओ ने कृषि क्षेत्र तथा प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र की स्थिति पर चिंता व्यक्त की और इन क्षेत्रों में अधिक से अधिक ऋण देने तथा किसानों की आय में वृद्धि किए जाने पर जोर दिया। बैठक का संचालन मुख्य अग्रणी जिला प्रबंधक कुलदीप कुमार कौशल ने किया। बैठक में पंजाब नैशनल बैंक के धर्मशाला मंडल के मंडल प्रमुख अमरेंद्र कुमार, अरुण खन्ना डीडीएम नाबार्ड, भारतीय रिजर्व बैंक से यश वर्मा, एलडीओ, जिला ग्रामीण विकास एजेंसी से परियोजना अधिकारी सोनू गोयल, राजेश कुमार, जीएम डीआईसी तथा सभी प्रमुख बैंकों के समन्वयक तथा विभिन्न सरकारी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी व प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
जिला मुख्यालय रिकांगपिओ 22 जून से 24 जून तक आयोजित राज्य स्तरीय जनजातीय नृत्य एवं शिल्प महोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति दे रहे स्थानीय गायक केदार नेगी के हाथ से एक पुलिस कर्मचारी द्वारा माइक छीनने को लेकर अब किन्नौर के कलाकार व सांस्कृतिक दल केदार नेगी के समर्थन में आगे आए हैं। इसी के चलते शनिवार को जिला के कलाकारों व अन्य लोगों ने केदार नेगी के समर्थन में सम्मान रैली निकाली। रैली में लोगों ने पुलिस कर्मी द्वारा केदार नेगी के साथ किए गए इस व्यवहार की कड़ी निंदा की तथा यह मांग की गई कि जिस पुलिस कर्मी द्वारा केदार नेगी से माइक छीना गया था उसी पुलिस कर्मी से सार्वजनिक माफी मंगवाई जाए। रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस आईटी सेल के प्रभारी आनंद नेगी, इंटक के प्रदेश सचिव कुलवंत नेगी, सोशल मीडिया एक्टिविस्ट राम भगत आदि ने कहा कि महोत्सव के दौरान चलते प्रोग्राम में पुलिस कर्मी द्वारा जिस तरह कलाकार से माइक छीना गया। यह केदार नेगी का ही अपमान नहीं बल्कि किन्नौर की संस्कृति का भी अपमान है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा किन्नौर की संस्कृति को बचाने व आगे बढ़ाने के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है जो कि सराहनीय है, परन्तु कार्यक्रमों में कलाकार के साथ इस तरह का व्यवहार करना निदनीय है। रैली के बाद जिला लोक संस्कृतिक धरोहर मंच द्वारा उपायुक्त किन्नौर के माध्यम से प्रदेश मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा गया जिसमें इस मामले पर गम्भीरता से कार्यवाही करने की मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया कि कलाकार के साथ पुलिस कर्मी द्वारा किए गए इस व्यवहार से कलाकार के आत्म सम्मान को ठेस पहुंची है। इसलिए उक्त पुलिसकर्मी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। इसके उपरांत कलाकार एस पी किन्नौर से भी मिले तथा एक ज्ञापन भी सौंपा। वहीं एस पी किन्नौर अशोक रत्न ने बताया कि इस मामले को कलाकारों के साथ मिलकर सुलझा लिया गया है तथा पुलिस द्वारा भी मामले की जांच की जा रही है जिससे कलाकार भी सन्तुष्ट हैं तथा कलाकारों ने भी पुलिस प्रशासन को भविष्य में इस तरह की कोई भी रैली न करने का आश्वासन दिया है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन अतिरिक्त उपायुक्त सोलन जफर इकबाल ने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है, जो व्यक्ति नशा करता है उसका सामाजिक, धार्मिक तथा आर्थिक पतन होता है। अतिरिक्त उपायुक्त सोलन आज राजकीय वरष्ठि माध्यमिक पाठशाला कन्या सोलन में आबकारी एवं कराधान विभाग द्वारा आयोजित नशा निवारण कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। जफर इकबाल ने कहा कि नशे के सेवन से धन और स्वास्थ्य दोनों की हानि होती है। इसलिए हमें स्वयं भी नशे से बचना चाहिए तथा दूसरे को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना चाहिए। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के परिधि गृह से सपरुन बाईपास व सपरुन बाईपास से राजकीय वरष्ठि माध्यमिक पाठशाला (कन्या) सोलन तक नशा निवारण जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें विभिन्न स्कूलों के 170 बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर नारा लेखन तथा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नारा लेखन प्रतियोगिता में गुरूकुल इंटरनेशनल स्कूल के कुश धांटा प्रथम, रा.व.मा.पा. (कन्या) सोलन की भानु प्रिया द्वितीय तथा गीता आदर्श विद्यालय की महक तृतीय स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में रा.व.मा.पा. (कन्या) सोलन की ईशिता, रा.व.मा.पा. कोठी देवरा की हिमांशी द्वितीय तथा राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर की प्रतीक्षा तृतीय स्थान पर रही। विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। आयुक्त राज्य एवं कराधान देव कांत प्रकाश खाची, सहायक आयुक्त राज्य एवं कराधान गोपाल शर्मा, पदमा, राजकीय वरष्ठि माध्यमिक पाठशाला कन्या सोलन की कार्यकारी प्रधानाचार्य अनुराधा शर्मा सहित बच्चे उपस्थित थे।
गरली की 34 वर्षीय विवाहिता महिला ने अचानक सलफास जहर निगल कर अपनी जान देने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान आहूति शर्मा के रुप मे हुई है। उक्त महिला करीब दो वर्षीय बेटे की मां बताई जा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रक्कड़ पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर विभिन्न धाराओ सहित कारवाई शुरु की है। उक्त महिला ने जहर निगल कर जान कैसे दे दी यह तो पुलिस की जांच के बाद ही तय हो पाएगा। कहा जा रहा है कि उसका पति मुम्बई व सास दिल्ली मे होने के कारण वह कुछ दिनो से लगातार अपने मासूम बेटे को लेकर मायके मे रह रही थी। शुक्रवार पहली जुलाई को अचानक सुबह मृतका अपने मायके से यह कह कर निकली थी कि गरली आंगनवाड़ी से उसे बच्चे के लिए राशन मिलेगा और वहां लेने जाएगी। मृतिका बीते कल अपने मायके से बहाना बनाकर करीब 80 किलोमीटर दूर गरली पहुंची। लिहाजा मृतका के सुसराल मे यहां कोई भी व्यक्ति न होने के कारण वह नीचे ब्यास नदी चम्बापतन चली गई और वहां रात के अन्धेरे में उसने गत रात करीब साढे सात बजे सलफास जहर की गोलियां खा ली और जहर खाने के बाद मृतका ने इस बात की जानकारी फोन पर अपने पति को भी दी। लिहाजा महिला की सेहत बिगडते देख उसे उपचार हेतु सिविल अस्पताल गरली पहुंचाया गया लेकिन वहां उसकी सेहत ज्यादा बिगड़ते देख डाकटरो ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद टान्डा मेडिकल कालेज कांगड़ा के लिए रैफर किया,लेकिन वहा उसने दम तोड दिया। खबर की पुष्टि करते हुए पुलिस थाना रक्कड़ प्रभारी चिरंजीलाल शर्मा ने कहा कि उक्त महिला ने जहर क्यों निगला इस बारे में दोनों पक्षों के ब्यान कलमबद किए जा रहे है। लिहाज़ा मृतका का शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनो को सौंपा गया है। पुलिस उक्त मामले की हर पहलू पर जांच कर रही है ।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा मनोनीत प्रदेश स्तरीय चार्जशीट कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को कमेटी में नामजद वरिष्ठ सदस्य इंद्रदत लखनपाल विधायक एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षता में मेहरे बड़सर के अमर भवन में संपन्न हुई। किसी कारणवश उपरोक्त कमेटी के अध्यक्ष राजेश धर्माणी इस बैठक में शामिल ना हो सके। कमेटी के अन्य सदस्य विनोद सुल्तानपुरी और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के तीनों जिलाध्यक्ष को क्रमशः राजेंद्र जार हमीरपुर, अंजना धीमान बिलासपुर व ऊना के रणजीत राणा ने मुख्य रूप से बैठक में भाग लिया। बैठक का आयोजन जिला हमीरपुर व ब्लॉक कांग्रेस बड़सर के सौजन्य से किया गया। बैठक में संसदीय क्षेत्र हमीरपुर के समस्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भी आमंत्रित थे जिसमें केवल धीमान बड़सर अध्यक्ष, जगजीत सिंह मेहता घुमारवीं, सतीश कुमार झंडूता, विवेक शर्मा कुठलेहड़, सुरेंद्र मनकोटिया गगरेट व रणजीत राणा ने बैठक में भाग लेकर अपने क्षेत्रों से संबंधित वर्तमान प्रदेश की जयराम सरकार के विभिन्न विभागों से संबंधित भ्रष्टाचार एवं घोटालों का विवरण प्रस्तुत किया। कई महत्वपूर्ण मामले चार्जशीट कमेटी के संज्ञान में लाए गए और उन्हें शीघ्र ही साक्ष्य समेत प्रस्तुत किया जाएगा। वर्तमान प्रदेश भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार के मुद्दों को उपरोक्त कमेटी के पास साक्ष्य सहित 20 जुलाई तक पहुंचाना होगा। इस बैठक में मनोज डोगरा, देवी दास शहंशाह, मनोहर लाल कानूनगो, सुरजीत सिंह, डीपी अग्निहोत्री ने बतौर विशेष आमंत्रित सदस्य बैठक में भाग लिया। जैसे कि सर्वविदित है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में घटित घोटालों और भ्रष्टाचार के मामलों को सार्वजनिक करने हेतु प्रदेश स्तरीय चार्जशीट कमेटी का गठन किया था और पिछले कुछ महीनों से अपना कार्य सुचारू रूप से करते हुए इस समय यह अपने आखिरी पड़ाव पर है। संभवत अगस्त माह में इसे राज्यपाल को सौंप दिया जाएगा ।
जल शक्ति, बागवानी, राजस्व व सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने शनिवार को धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में एक करोड़ छः लाख रूपये की लागत से दयोल से तरयाला नाला सड़क का शुभारंभ तथा एक करोड़ चार लाख रुपये की राशि से निर्मित दयोल से लहसनी सड़क पर 40 मीटर लम्बे पुल का विधिवत उदघाटन किया जिसके निर्माण हो जाने से लगभग सात गांवों के बाशिंदों को लाभ मिलेगा। मंत्री ने यहां पर दयोल से संधोल बस सेवा को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जलशकित मंत्री ने कहा कि साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल के दौरान जय राम ठाकुर सरकार ने समूचे प्रदेश में अभूतपूर्व विकास किया है। जनकल्याण को सर्वोच्च अधिमान देते हुए सरकार ने नेक नियत, नई सोच व मजबूत इरादों के साथ अनेक महत्वकांक्षी योजनाएं व कार्यक्रम आरम्भ किए हैं, जिनका समाज के अंतिम पायदान में बैठे व्यक्ति तक लाभ पहुँच रहा है। उन्होंने कहा कि विकास की दृष्टि से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन तथा केन्द्र सरकार के सहयोग से हिमाचल प्रदेश ने अपनी अलग पहचान बनाई है तथा प्रदेश विकास के नए शिखर छू रहा है। महेंद्र सिंह ठाकुर शनिवार को धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के कनूही, दयोल, रसाडी, कून, बैंझ खोल, टोरखोला, भडोत, जरेड़ कंगोटा, कमलाहू, ब्रैहल, घरवासड़ा, खेड़ी, नरवालका, शेरपुर, डूघा, ओडी- गललू में जन समस्याएं सुनने के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस बीच उन्होंने लोगों की समस्याओं को भी सुना तथा अधिकत्तर का मौके पर ही निपटारा कर शेष समस्याओं बारे संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये। जल शक्ति मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में वैश्विक कोरोना महामारी जैसे कठिन दौर में भी प्रदेश में विकास की गति को रूकने नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि आज धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत ही नहीं बल्कि प्रत्येक गांव में सडक़- पुल, बिजली, पेयजल, स्वास्थय, शिक्षा आदि बुनियादी सुविधा सुनिश्चित हुई है। उन्होंने बताया कि कून में माता मंदिर के अतिरिक्त निर्माण कार्यों हेतु 5.37 लाख स्वीकृत हुआ है। उन्होने कहा कि जहां प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और विकासात्मक कार्यक्रमों से प्रदेशवासी लाभान्वित हुए हैं तो वहीं केंद्र सरकार की किसान सम्मान निधि योजना, आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना आदि से प्रदेश के लाखों लोग लाभान्वित हुए हैं। लोगों के कल्याण को सर्वोपरि रखते हुए प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा, सहारा, मुख्यमंत्री हिमकेयर तथा मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना से राज्य के हर तबके व व्यक्ति को लाभान्वित करने का हरसंभव प्रयास किया है। उन्होंने बताया कि नारी को नमन के तहत मुख्यमंत्री ने विगत दिन प्रदेश की आधी आबादी नारीशकित को विशेष उपहार दिया। अब महिलाओं का समस्त प्रदेश में एचआरटीसी की बसों में बस यात्रा के दौरान आधा किराया लगेगा। जल शक्ति मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का वर्तमान कार्यकाल ज़रूरतमंदों तथा कमज़ोर वर्गों के कल्याण व उत्थान के लिए समर्पित रहा । महेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने जनकल्याण में एक कदम आगे बढ़ते हुए घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक प्रतिमाह नि:शुल्क बिजली देने की भी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में नि:शुल्क पानी उपलब्ध करवाया जाएगा। प्रदेश के निचले क्षेत्रों के किसानों व बागवानों की आर्थिकी को सुदृढ़ बनाने को एचपी शिवा प्रोजेक्ट की शुरूआत की गई है। जिसके माध्यम से प्रदेश के सात जिलों में बागवानी से किसानों की आर्थिकी को सुदृढ़ हो रही है। प्रदेश के निचले क्षेत्रों के लिए यह परियोजना न केवल बागवानी के नए द्वार खोल रही है, बल्कि शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए घर बैठे स्वरोजगार का भी एक अहम जरिया साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि एचपी शिवा प्रोजेक्ट के माध्यम से धर्मपुर विस क्षेत्र में भी लोगों को बागवानी के क्षेत्र में आगे बढऩे का एक बेहतरीन अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि धर्मपुर को बेहतर पेयजल सुविधा प्रदान करने के लिए 115 करोड़ रूपये की उठाऊ पेयजल योजना संधोल- अवाहदेवी- बरच्छबाड़ का निर्माण किया जा रहा है जिसका शीघ्र ही शुभारंभ होगा। इस योजना के तहत लाभान्वित पंचायतों के साथ लगते क्षेत्र में जल स्रोतों के संवर्धन और सुधार का कार्य भी किया जाएगा।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जल जीवन मिशन में हर घर को नल से शुद्ध जल पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने भी 93 प्रतिशत घरों को पेयजल उपलब्ध करवाने का लक्ष्य प्राप्त कर लिया है। उन्होंने कहा कि मिशन के तहत उत्कृष्ट कार्य करने के लिए गत दो वर्षों से हिमाचल प्रदेश को लगातार प्रोत्साहन राशि मिल रही है। जल शक्ति मंत्री ने कहा कि धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में जनता को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत दो बड़ी योजनाओं के तहत 200 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। महेंद्र सिंह ठाकुर ने क्षेत्र की जनता से धर्मपुर की विकास यात्रा में साथ मिलकर चलने का आह्वान किया ताकि यहां के विकास कार्यों को न केवल आगे बढ़ाया जा सके, बल्कि एक नया मुकाम दिया जा सके। इस अवसर पर जि़ला परिषद सदस्य वंदना गुलेरिया, पंचायत प्रधान घनाला कशमीर सिंह ठाकुर, प्रधान कून रूप लाल, प्रधान पंकज, प्रधान सरला देवी, प्रधान शैलेन्द्र, डी ओ बालम राम, अधीक्षण अभियन्ता पीडब्लयूडी विजय चौधरी, अधिशाषी अभियन्ता जलशक्ति राकेश पराशर, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत सुनील, क्षेत्रीय प्रबन्धक एचआरटीसी नरेन्द्र शर्मा, सहायक अभियंता पीडब्लयूडी नरेन्द्र राणा, एसएमएस बागवानी रमेश ठुकराल, उपमण्डलीय भू-संरक्षण अधिकारी सरकाघाट धर्मपाल ठाकुर, पंचायती राज संस्थानों के पदाधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
--बैठक में शामिल होंगे भाजपा के शीर्ष नेता भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा ने शनिवार को हैदराबाद में शुरू हुई दो दिवसीय भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लिया। हैदराबाद इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, 19 राज्यों के मुख्यमंत्री और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए। कश्यप ने कहा कि हाल ही में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर में हुए विधानसभा चुनावों, कुछ निकाय चुनावों, रामपुर, आजमगढ़ के लोकसभा उपचुनावों और त्रिपुरा के विधानसभा उपचुनावों में भाजपा को भारी जीत मिली है। उन्होंने कहा कि अभी पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है, आज पूरी दुनिया की आर्थिक विकास दर औसतन 6% है। वहीं, भारत की अर्थव्यवस्था 8.7% की दर से आगे बढ़ रही है। यह भी हमारी सरकार की एक बड़ी उपलब्धि है। बूथ को मजबूत करना बहुत जरूरी है। बूथ अध्यक्ष और बूथ कार्यकर्ताओं से संपर्क हमारे लिए बहुत जरूरी है। क्योंकि वे कार्यकर्ता हैं जो क्षेत्र में हमारी बात घर घर पहुंचा सकते हैं और अपनी बात सबके सामने रख सकते हैं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हमारे लिए एक बड़ी सीखने की प्रक्रिया है। यह 2022 विधानसभा चुनावों में हमारी जीत का मार्ग प्रशस्त करेगी।
विकास खण्ड सोलन की पट्टाबरावरी पँचायत में 78 लाख 91 हजार रुपये की लागत से बना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन उद्घाटन की राह ताक रहा है। पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन पट्टाबरावरी-हरिपुर इकाई के अध्यक्ष डी डी कश्यप व तमाम पेंशनरों के अहम सहयोग व प्रयासों से इस भवन का निर्माण सम्भव हो पाया है। इसे तैयार हुए लगभग 5 महीने हो चुके हैं लेकिन इसका उद्घाटन नही हो पा रहा है। इसके उद्घाटन की कई तिथियां कैंसल हो चुकी है। पट्टाबरावरी, हरिपुर, जाबल-झमरोट तथा जाड़ली पँचायत के पेंशनरों ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सहजल से आग्रह किया है कि इस तैयार भवन का शीघ्रातिशीघ्र उद्घाटन करें ताकि लोगो को दूर दराज न जाकर यंही नजदीक स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। पूर्व बीडीसी सदस्य व इकाई अध्यक्ष डी डी कश्यप ने बताया कि जुलाई 2014 से आज तक यह स्वास्थ्य केंद्र पट्टाबरावरी में किराये की बिल्डिंग में चल रहा है जिसका आज तक का किराया लगभग 96 हजार उन्होंने खुद वहन किया है। डी डी कश्यप ने सरकार से मांग की है कि भवन के उद्घाटन के साथ साथ जितना स्टाफ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सरकारी मापदण्ड के अनुसार होता है उतना स्टाफ पूरा देने की कृपा करें। इकाई महासचिव जगदेव गर्ग, मुख्य सलाहकार रोशन लाल कौंडल, मुख्य कानूनी सलाहकार जगदीश शर्मा, मुख्य ओडिट ऑफिसर हरदेव गर्ग, उप प्रधान दुनीचंद ठाकुर, खेम चन्द, कानूनी सलाहकार दिनानाथ गर्ग, संगठन सचिव नेकराम कौंडल, बिशनदास कश्यप आदि ने भी सरकार से इस तैयार भवन का शीघ्र उद्घाटन करने व पूरे स्टाफ देने की मांग की है।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर विद्यालय परिवार की एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विद्या गुप्ता की सेवानिवृत्त पर भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।सर्वप्रथम प्रवक्ता नरेंद्र कपिला ने विदाई समारोह में उपस्थित विशेष मुख्यातिथि विद्या गुप्ता, उनके परिवार के सभी सदस्य, रिश्तेदार, विद्यालय परिवार के सभी सदस्य और स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नीम चंद ठाकुर व कार्यकारिणी के सभी सदस्यों का स्वागत व अभिनन्दन किया। अपने वक्तव्य में कपिला ने विद्या गुप्ता के जीवन काल व सरकारी सेवा में उनके द्वारा दिए गए 17 वर्ष के बहुमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला तथा कहा कि विद्या एक ईमानदार, परिश्रमी, कर्मठ और मधुर स्वभाव वाली है। गत वर्ष विद्या ने विद्यालय परिसर में एक कर्मचारी की गिरी सोने की चैन को लौटा कर अपनी ईमानदारी का परिचय दिया था। संगीत प्रवक्ता नरेंद्र कुमार ने अपनी मधुर वाणी से उनके स्वागत में "आज आनंद बरसा हमारे अंगना में" गाकर सबका दिल जीता। वरिष्ठ प्रवक्ता मोहिंदर पाल ने विद्या के कार्य की सराहना की। डॉक्टर अनीता ने उनके सम्मान में कविता के माध्यम से शुभकामनाएं दी। नीम चंद ठाकुर ने भी अपने संबोधन में विद्या के कार्य की सराहना की तथा बधाई दी। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर, स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष नीम चंद ठाकुर व विद्यालय परिवार के सदस्यों ने विद्या गुप्ता को स्मृति चिन्ह, शाल व गिफ्ट और उनके सुपुत्र मुकुल को टोपी पहना कर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने विद्या के परिवार के साथ बिताए अपने बचपन के दिनों को याद किया तथा उन्हें शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नीम चंद ठाकुर, कार्यकारिणी सदस्य प्रेम भगत, त्रिलोक, मेहर चंद, राजेन्द्र, नीलम, वरिष्ठ प्रवक्ता मोहिंदर पाल, नरेंद्र कपिला, राकेश कुमार, विनोद कुमार, धर्म दत्त, धनी राम, जेपी मिश्रा, नरेंद्र कुमार, सुरेन्द्र कुमार, अमर सिंह वर्मा, नरेंद्र लाल, मदन लाल, मुकेश कुमार, जितेंद्र चंदेल, रजनीश, उर्मिला, विजय कुमार, नीरज, रंजना, अनीता कौंडल, अंजना, जागृति, किरण बाला, मंजू, डॉक्टर अनीता, वीना सहित अन्य स्टाफ व कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे।
जिला परिषद उपाध्यक्ष नरेश कुमार दर्जी ने एक दिन दो पंचायत कार्यक्रम के तहत बल्ह पंचायत का दौरा किया। वही इस दौरान लोगों के घर घर जा कर उनसे सीधा जनसंवाद किया और उनकी जन समस्याओं को सुना। वही पंचायत घर में पंचायत के मजदूरों की जन समस्याओं को भी सुना गया। अधिकांश समस्याओं का हल मौके पर ही कर दिया गया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। ग्राम पंचायत बल्ह में कुछ गांव वासियों ने कुछ रास्ते भी बंद किए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी समस्या का जल्द ही निपटारा किया जाएगा। वही लोगों ने एक दिन दो पंचायत कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लिया। उपाध्यक्ष नरेश कुमार दर्जी ने कहा कि आज ग्राम पंचायत बल्ह के लोगों की समस्याओं को सुना गया और वही अधिकांश समस्याओं को यहां पर ही निपटारा कर दिया गया है और कहा कि जो समस्याएं बच गई हैं उन्हें भी निर्देश दे दिए गए हैं ताकि लोगों को अच्छी सुविधाएं पंचायत स्तर पर मिल सके। इस अवसर पर स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान, आईपीएच विभाग के अधिकारी, पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी, विद्युत बोर्ड के कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।
एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि राज्य के विभिन्न भागों में 3 जुलाई, 2022 को आयोजित होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को प्रदेश सरकार द्वारा हिमाचल पथ परिवहन निगम की साधारण बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों को 2 जुलाई, 2022 को परीक्षा स्थल पहुंचने और 3 जुलाई, 2022 को वापसी के लिए प्रवेश पत्र दिखाकर इस सुविधा का लाभ मिलेगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हाल ही में अभ्यर्थियों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से इस सम्बन्ध में घोषणा की थी। प्रवक्ता ने बताया कि परिचालकों को इस सुविधा का दुरूपयोग रोकने के लिए प्रवेश पत्र पर यात्रा की प्रविष्टि सुनिश्चित करनी होगी।
सहकार भारती हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा इकाई की बैठक करियाडा के गांव ध्वाला, तहसील देहरा में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश संगठन प्रमुख डा0 विवेक ज्योति, प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार कपिल और विभाग संगठन प्रमुख आशीष शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार कपिल ने सहकार भारती संगठन के कार्यों और लक्ष्यों के बारे में गहन जानकारी दी। उन्होंने संगठन के गठन के बाद सहकारिता के निमित किये जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। प्रदेश संगठन प्रमुख डा0 विवेक ज्योति वशिष्ठ ने संगठन द्वारा कईं प्रकार के कार्य प्रकल्पों को चलाने पर बल दिया। उन्होंने बताया कि इन कार्यों से समाज की आर्थिक उन्नति सुनिश्चित होती है। बैठक में संगठनात्मक जिला कांगड़ा में सहकार भारती के कार्य को गति देने के लिए कार्यकर्ताओं को दायित्व दिए गए है। रजनीश गुलेरिया को जिला मुख्य सयोंजक, अनिल कुमार बनखण्डी, सुरेन्द्र सिंह और पंकज शर्मा इंदौरा को जिला सयोंजक, अंजना कुमारी को जिला महिला प्रकोष्ठ सयोंजक, बलराज सिंह, ऋषभ राणा, बरूण सिंह और बलबीर सिंह को जिला सह सयोंजक, कपिल कुमार और विजय कुमार तहसील देहरा सुमन कुमार और संजय ठाकुर को तहसील ज्वालाजी के सयोंजक और सह सयोंजक का दायित्व दिया गया। बैठक में कृषि प्राथमिक सहकारी सभाओं व अन्य सहकारी सभाओं के सचिवों द्वारा सहकारिता के लिए दिए जा रहे योगदान पर भी चर्चा हुई। बैठक समापन मंत्र के साथ समाप्त हुई। बैठक के तुरन्त बाद नई कार्यकारिणी की बैठक हुई, जिसमे संगठन के आगामी कार्य वृद्वि करने के लिए कार्य करने व सदस्यता अभियान को गति देने का निर्णय किया गया।
चलो गांव की ओर जन आशीर्वाद यात्रा लेकर पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू गांव नटेहड में पहुंचे। वहीं उन्होंने लोगों को संबोधित कर अपनी पूर्व विधायक पेंशन से महिला मंडल की बहनों को उत्थान प्रोत्साहन के लिए उनके खातों में सीधा बैंक चैक नकद दिया। उन्होंने महिला मंडलों की बहनों को बताया की यह तुच्छ भेंट है जिससे मैं अपनी तरफ से बहनों के लिए सेवा कर रहा हूँ। महिला मंडलों की बहनों ने खुशी जाहिर की और कहा कि चौधरी सुरेंद्र काकू अपनी तरफ से महिलाओं के दरबार में आये है और उन्होंने अपनी ओर से सेवा कर हमारे बैंक खातों में दस हजार रुपए का चैक दिया है। इस दौरान चौधरी सुरेंदर काकू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व ठाकुर जयराम सरकार भी सभी गांव वासियों के बैंक खातों में घर बैठे सीधा पैसा भेज रहे है। लेकिन एक राजनेता सरकारी पैसे का दुरुपयोग कर रहा है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में चल रहे पांच दिवसीय रोवर्स रेंजर्स राष्ट्रीय कार्निवल के दूसरे दिन की शुरुआत राज्य प्रदर्शनी के साथ की गई। भारत वर्ष के 24 राज्यों व मित्र देश नेपाल के रोवर्स रेंजर्स ने अपनी संस्कृति को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अवगत करवाया। इस राज्य प्रदर्शनी में पूरे भारत वर्ष की संस्कृति की झलक एक छत के नीचे देखने को मिली। इस प्रतियोगिता में एसओसी गाइड मीना भट्टी, जिला सयुंक्त सचिव रेणुका गुप्ता व राहुल रुंगटा अधयक्ष यूथ कमेटी ने निर्णायक मंडल की भूमिका अदा की। आजादी के अमृत महोत्सव के संदर्भ में दोपहर बाद नारा लेखन, पेंटिंग व रंगोली प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया। आज की सांस्कृतिक संध्या के मुख्यातिथि धर्मशाला के विधायक विशाल नेहरिया होंगे। इस संध्या में लोकगीतों में प्रतियोगिता करवाई जाएगी।
--पंच परमेश्वर सम्मेलनों के लिए तैयार भाजपा भाजपा के पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नवीन शर्मा ने कहा कि पंचायती राज प्रकोष्ठ का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर 11 जुलाई 2022 को मुख्यमंत्री संवाद कक्ष मण्डी में आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा व प्रदेश सचिव तिलक राज की मौजूदगी में सुबह साढ़े आठ बजे शुरू होगा। इस शिविर में हमारे प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला संयोजक एवं मंडल संयोजक भाग लेंगे। नवीन ने कहा कि यह प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने के लिए और अपनी क्षमता बढ़ाने में मदद करेगा। यह प्रकोष्ठ पंचायत स्तर पर कार्य करता है जो राज्य के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण खंड है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ये प्रशिक्षण शिविर मंडल स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। हम पंचायत स्तर पर पंच परमेश्वर सम्मेलनो का आयोजन करेंगे और अपने पंच परमेश्वर के माध्यम से विधानसभा स्तर पर अपने केंद्र और राज्य सरकार के 32 लाख लाभार्थियों से संपर्क करेंगे। हम अपने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भी धन्यवाद देते हैं जिन्होंने हमारे पंचायती राज प्रतिनिधियों द्वारा प्राप्त मानदेय को बढ़ाया। भाजपा मिशन रिपीट पर फोकस कर रही है और हमारे काम से इस मिशन को बढ़ावा मिलेगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि राज्य के विभिन्न भागों में 3 जुलाई को आयोजित होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को प्रदेश सरकार द्वारा हिमाचल पथ परिवहन निगम की साधारण बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों को 2 जुलाई को परीक्षा स्थल पहुंचने और 3 जुलाई को वापसी के लिए प्रवेश पत्र दिखाकर इस सुविधा का लाभ मिलेगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हाल ही में अभ्यर्थियों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से इस संबंध में घोषणा की थी। प्रवक्ता ने बताया कि परिचालकों को इस सुविधा का दुरूपयोग रोकने के लिए प्रवेश पत्र पर यात्रा की प्रविष्टि सुनिश्चित करनी होगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन सोलन जिला की समेकित बाल विकास परियोजना कार्यालय धर्मपुर के अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 07 पद तथा आगंनबाड़ी सहायिकाओं के 08 रिक्त पदों को भरने के लिए वॉक-इन-इन्टरव्यू 22 जुलाई, 2022 को प्रातः 11.00 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर के कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी आज यहां बाल विकास परियोजना अधिकारी वीना कश्यप ने दी। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी वृत्त कसौली के अंतर्गत ग्राम पंचायत सनवारा के तहत आंगनबाड़ी केंद्र शलोई, आंगनबाड़ी वृत्त गोयला के अंतर्गत ग्राम पंचायत बाड़िया के तहत आंगनबाड़ी केंद्र पंजली, आंगनबाड़ी वृत्त पटटा के अंतर्गत ग्राम पंचायत पटटानाली के तहत आंगनबाड़ी केंद्र सलगा, आंगनबाड़ी वृत्त परवाणू के अंतर्गत ग्राम पंचायत नरायणी के तहत आंगनबाड़ी केंद्र जखरोड़ा, आंगनबाड़ी वृत्त कसौली के अंतर्गत ग्राम पंचायत गड़खल सनावर के तहत आंगनबाड़ी केंद्र गांव गड़खल, आंगनबाड़ी वृत्त गोयला के अंतर्गत ग्राम पंचायत चंडी के तहत आंगनबाड़ी केंद्र बाउटडा तथा आंगनबाड़ी वृत्त कृष्णगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत कृष्णगढ़ के तहत आंगनबाड़ी केंद्र जाडव कुडाम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक-एक पद भरा जाएगा। आंगनबाड़ी वृत्त चंडी के अंतर्गत ग्राम पंचायत दाड़वा के तहत आंगनबाड़ी केंद्र सालण, आंगनबाड़ी वृत्त पटटा के अंतर्गत ग्राम पंचायत भावगुड़ी के तहत आंगनबाड़ी केंद्र भावगुड़ी, आंगनबाड़ी वृत्त परवाणू के अंतर्गत नगर परिषद परवाणू के तहत आंगनबाड़ी केंद्र सैक्टर-4, आंगनबाड़ी वृत्त जाबली के अंतर्गत ग्राम पंचायत मैहलो के तहत आंगनबाड़ी केंद्र मंझोल, आंगनबाड़ी वृत्त चंडी के अंतर्गत ग्राम पंचायत दाड़वा के तहत आंगनबाड़ी केंद्र तिमली, आंगनबाड़ी वृत्त पटटा के अंतर्गत ग्राम पंचायत सुरजपुर के तहत आंगनबाड़ी केंद्र पिपलीवाला, आंगनबाड़ी वृत्त कृष्णगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत मढेसर के तहत आंगनबाड़ी केंद्र बनियारा तथा आंगनबाड़ी वृत्त परवाणू के अंतर्गत ग्राम पंचायत टकसाल के तहत आंगनबाड़ी केंद्र निचला गुम्मा में आंगनबाड़ी सहायिका का एक-एक पद भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि आवेदनकर्ता को इन पदों के लिए 21 जुलाई, 2022 सांय 05.00 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर के कार्यालय में अपना आवेदन प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने कहा कि उपरोक्त पदों के लिए वही महिला उम्मीदवार पात्र होंगी, जो संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के लाभान्वित क्षेत्र में प्रथम जनवरी 2022 को सामान्य रूप से रह रहे परिवार से संबंध रखती हांे। उन्होंने कहा कि इसके लिए उम्मीदवार की आयु 21 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उम्मीदवार के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दस जमा दो उत्तीर्ण तथा आंगनबाड़ी सहायिका के लिए आठवीं उत्तीर्ण होना चाहिए। 8वीं पास महिला के आवेदन न करने की स्थिति में अन्य शर्ते पूर्ण करने वाली पांचवीं पास महिला के आवेदन पर भी विचार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए उम्मीदवार के परिवार की वार्षिक आय 35 हजार रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस संबंध में उम्मीदवार को सम्बन्धित तहसीलदार अथवा नायब तहसीलदार द्वारा जारी प्रति हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने कहा कि आवेदक को आवेदन पत्र के साथ आयु, शैक्षणिक योग्यता, जाति, दिव्यांग, विधवा, अनुभव, हिमाचली, परिवार रजिस्टर की नकल व अन्य योग्यता प्रमाण पत्रों की प्रमाणित प्रतियां साक्षात्कार से पूर्व जमा करवानी होंगी। उम्मीदवारों को पंचायत सचिव अथवा तहसीलदार से प्रति हस्ताक्षरित स्थाई निवासी का प्रमाण पत्र लाना भी अनिवार्य है। आय प्रमाण पत्र तहसीलदार अथवा नायब तहसीलदार या इनसे उच्च स्तर के अधिकारी द्वारा प्रति हस्ताक्षरित होना चाहिए। उम्मीदवारों को साक्षात्कार के दिन इन सभी प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियां अपने साथ लानी होंगी। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार नजदीक के आंगनबाड़ी केंद्र अथवा बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर के कार्यालय दूरभाष नम्बर 01792-264037 पर संपर्क कर सकते हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन डॉक्टर्स-डे सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है, जो अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की सेवा कर रहे हैं। हमारे स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं की कभी न खत्म होने वाली भावना को सलाम करने के लिए, साई इंटरनेशनल स्कूल ने डॉक्टर्स-डे मनाया। मानव जाति की सेवा में चिकित्सकों के अमूल्य योगदान के बारे में छात्रों में जागरूकता पैदा करने के लिए यह दिवस मनाया गया। हमारे प्रतिभाशाली शिक्षार्थियों ने हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए डॉक्टरों को सुंदर फूलों के गुलदस्ते और ग्रीटिंग कार्ड के माध्यम से धन्यवाद दिया। डॉ. संजय अग्रवाल (सर्जन), डॉ. संजय ग्रोवर (नेत्र विशेषज्ञ), डॉ. रवि कांत सूद (सामान्य चिकित्सक), डॉ. शुभ्रा सबलोक (दंत चिकित्सक), डॉ. विनय पटियाल (त्वचा विशेषज्ञ), डॉ. गांधी( एपेक्स डायग्नोस्टिक सेंटर) और डॉ. विनोद सूरी (होम्योपैथी) को विशेष धन्यवाद कि उन्होंने अपना बहुमूल्य समय साई इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों को दिया। यह वास्तव में एक अद्भुत दिन था, जिसे डॉक्टरों के प्रति कृतज्ञता की भावना के साथ मनाया गया।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष व मंझेहड़ा वार्ड के जिला परिषद संजय राणा को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का पीसीसी महासचिव बनाया गया है, जिसका जयसिंहपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महिंद्र डढवाल ने उनकी इस नियुक्ति पर आभार व्यक्त किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी का ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महिंद्र डढवाल ने रास्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया और कहां कि इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर जिला हमीरपुर के बड़सर थाना के तहत तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली 7 वर्षीय बच्ची की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि घर के पास कपड़े सुखाने के एक तार पर डाले गए थे और इस घर की छत की टीन को साथ सर्विस वायर छू रही थी। टीन से करंट कपड़े सुखाने वाली तार में पहुंच गया और मासूम बच्ची इसकी चपेट में आ गई। हालांकि करंट लगने के कारण जांच के बाद ही पूरी तरह से स्पष्ट हो पाएंगे। वहीं, जानकारी के अनुसार बड़सर के बल्याह गांव की तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली आरुषि घर के पास ही बाहर खेल रही थी कि इस दौरान वह घर के पास ही कपड़े सुखाने वाली तार को पकड़ बैठी और करंट की चपेट में आ गई। परिवार के लोगों के मुताबिक जब तक वह बाहर आए, तो लड़की अचेत हो चुकी थी आनन-फानन में उसे बड़सर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों नें लड़की को मृत घोषित कर दिया। बता दें कि गरीब घर की इस बच्ची के पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। एसडीएम बड़सर शशि पाल शर्मा ने कहा कि सात वर्षीय बच्ची की दुःखद मृत्यु की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार को दस हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। एसएचओ बड़सर मस्त राम नाइक ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है, मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विनायक ठाकुर। देहरा हिमाचल बोर्ड के 10वीं के परीक्षा परिणाम में राजकीय माध्यमिक पाठशाला संसारपुर टेरेस के प्रथम पर रही मुस्कान को बैटरी उत्पादक कंपनी के मालिक दीपिंदर सिंह रंगड़, किरण रंगड़ एवं स्कूल के प्रधानाचार्य मुल्ख राज शर्मा ने समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उसके पिता मुकेश कुमार (बबलू) उस कंपनी में बतौर फैक्ट्री मैनेजर काम करते हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि पूरे हिमाचल में यह एक मिसाल कायम हुई है की पहली बार किसी कंपनी के मालिकों ने अपने कर्मचारी के बच्चे की सफलता पर पूरे स्टाफ को केक काटकर और टी पार्टी देकर फंक्शन ऑर्गनाइज किया हो। इसके लिए मुकेश कुमार (बबलू) ने अपने ब परिवार की तरफ से फैक्ट्री के मालिक दीपिंदर सिंह, रंगड़, किरण रंगड़ एवम स्कूल के प्रधानाचार्य मुल्खराज शर्मा और दीपक इंटरनेशनल ग्रुप के सभी स्टाफ सदस्यों का धन्यवाद किया, जिन्होंने यह पल जिंदगी भर के लिए यादगार बनाएं। इस मौके पर उनकी पत्नी शिखा रानी, बेटी गीतांजलि, बेटा लक्ष्य एवं कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट मिस्टर जय कुमार, केके डुवेडी, कृष्ण लाल सोबती, संजीव राणा, उमेश कुमार, राजेश कुमार, अनिल दत्त, एएसआई संजीव शर्मा, हरीश शर्मा, मनोज कुमार व दीपक इंटरनेशनल ग्रुप के सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।


















































