मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में चुनाव के लिए हमीरपुर विधानसभा के विधायक नरेंद्र ठाकुर को हिमाचल प्रदेश का इलेक्शन एजेंट बनाया गया है। यह जानकारी भाजपा हमीरपुर मंडल के मीडिया प्रभारी विक्रमजीत सिंह बन्याल ने जारी एक प्रेस बयान में दी। नरेंद्र ठाकुर ने इस अवसर पर जानकारी सांझा करते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा के 45 विधायक हैं और वहीं लोकसभा की चार में से तीन सीटों पर भाजपा के सांसद है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को मतदान होगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि एनडीए की प्रत्याशी के रूप में द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में भाजपा के मतों का शत-प्रतिशत मतदान हो। उन्होंने कहा कि भाजपा और एनडीए के सहयोगी दल द्रौपदी मुर्मू की जीत पर पूर्णतः आश्वस्त हैं। उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा शीर्ष नेतृत्व को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को देने के लिए उनका आभार जताया।
समर नेगी। रिकांगपिओ 05 जुलाई से चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय बॉक्सींग प्रतियोगिता में किन्नौर जिला की कशिश ने 50 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक तथा 48 किलो ग्राम भार वर्ग में प्रिया ने कांस्य पदक हासिल किया हैं। उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने कशिश व प्रिया को राष्ट्रीय बॉक्सींग प्रतियोगिता में रजत व कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी हैं। उन्होंने कहा कि किन्नौर जिला की लड़कियां बॉक्सींग क्षेत्र में राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश व जिला का नाम रोशन कर रही हैं। उल्लेखनीय है कि जिले से राष्ट्रीय बॉक्सींग प्रतियोगिता के लिए चार युवतियों का चयन हुआ था। ये सभी लड़कियां जेएसडब्ल्यू द्वारा सीएसआर के तहत संचालित बॉक्सींग प्रशिक्षण केंद्र सांगला के तहत प्रशिक्षण ले रही हैं।
गरीब बेटियों के विवाह के लिए निःशुल्क मिलेगी सुविधा शिवांशु शुक्ला। धर्मशाला नगर निगम धर्मशाला वार्ड-07 स्थित जोधामल सरायं में 50 लाख रुपए से सभागार बनवाया जाएगा, जिसमें गरीब लोगों की बेटियों के विवाह के लिए निःशुल्क व्यवस्था रहेगी। साथ ही पुलिस, सेना सहित अन्य भर्तीयों के लिए आने वाले युवाओं के लिए भी ठहरने की व्यवस्था की जा सकेगी। सभागार के लिए 20 लाख रुपए की धनराशि जारी कर दी गई है, जबकि शेष धनराशि का भी शीघ्र प्रावधान किया जाएगा। सोमवार को निर्माणाधीन भवन का विधायक विशाल नैहरिया ने निरीक्षण किया। विधायक विशाल नैहरिया ने कहा कि क्षेत्र की आम जनता के सहयोग से जोधामल सरायं का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इसके तहत स्थानीय लोगों के सहयोग से सरायं भवन में दुकानों का निर्माण करवाया गया है, जबकि सरकार से सभागार निर्माण के लिए 20 लाख रुपए धनराशि जारी हो गई है। शेष धनराशि भी शीघ्र ही उपलब्ध करवा दी जाएगी। विधायक विशाल नैहरिया ने कहा कि सरायं के जीर्णोद्धार के लिए स्थानीय लोगों का खासा सहयोग रहा है। इसके लिए स्थानीय लोगों का धन्यवादी हूं। वहीं, जोधामल सरायं समिति अध्यक्ष विजय शर्मा सहित समस्त कार्यकारिणी ने सरायं भवन के जीर्णोद्धार के लिए विधायक विशाल नैहरिया के सहयोग के लिए धन्यवाद किया और कहा कि आज दिन तक सरायं भवन के जीर्णोद्धार के लिए धर्मशाला के किसी भी नेता ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। विधायक नैहरिया ने न केवल भवन के जीर्णोद्धार के लिए सहयोग किया है, बल्कि प्राथमिकता के आधार पर भवन का कार्य करवा रहे हैं। इसके लिए सरायं की समस्त कार्यकारिणी और क्षेत्र की जनता विधायक की धन्यवादी है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला आम आदमी पार्टी का बदलाव मार्च अभियान पूरे प्रदेश में जोरों-शोरों से चल रहा है। इसी कड़ी में आप कार्यकर्ता जगह-जगह बदलाव मार्च और जन संवाद कार्यक्रम के साथ साथ प्रभात फेरी का आयोजन भी किया जा रहा है। राजधानी शिमला के भराड़ी में भी आप कार्यकर्ताओं घर-घर जाकर पार्टी का प्रचार प्रसार किया। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने लोगों से आम आदमी पार्टी का समर्थन करने की मांग की। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस और बीजेपी की जन विरोधी नीतियों और पांच-पांच वर्ष की बारियों से आम आदमी परेशान है और इस बार हिमाचल में भी आम आदमी पार्टी को जिस तरह का प्यार, स्नेह और आशीर्वाद मिल रहा है, उससे आम आदमी पार्टी प्रदेश में लोगों की पहली पसंद बन गई है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी इस बार एक बार सेवा करने का मौका मांग रही है। यदि एक बार मौका मिलने के बाद काम नहीं करेंगे, तो अगली बार दोबारा मौका मत देना। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जो लोगों से वायदा करती है, उसे पूरा करके ही दम लेती है, इसका नतीजा पहले दिल्ली में और अब पंजाब में देखने को मिल रहा है। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के संगठन मंत्री विजय सिंह मट्टू, नरेंद्र ठाकुर, ममता चंदेल, प्रेम ठाकुर, साहिल, योगेश, गौरव सरसवाल, संदीप, यश शर्मा, गोपाल शर्मा राहुल और रवि सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस मौके पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार देश के इतिहास में काला अध्याय जोड़ रही है। हाल ही में महाराष्ट्र की सरकार में तोड़फोड़ कर शिव सेना के विधायकों की खरीद फरोख्त कर अपनी सरकार बनाई है और अब गोवा में कांग्रेस के विधायकों को खरीदा जा रहा है, जो लोकतंत्र की हत्या कर रही है। भाजपा अब पूरे देश में विधायकों की खरीद फरोख्त कर रही है, जो किसी भी देश के लिए अच्छा संकेत नहीं है। उन्होंने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि भाजपा अपने आपको विश्व की सबसे बड़ी पार्टी कहलाती है, लेकिन सता में आने के लिए कुछ भी कर सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। यह जुमलेबाजी और दिखावा करने में विश्वास रखती है। आज देश की जनता महंगाई से त्रस्त है, लेकिन भाजपाई एक भी शब्द बोलने को तैयार नहीं है। आज देश में जगह-जगह प्रदर्शन हो हैं, लेकिन भाजपा के नेता अपनी सरकार बनाने के लिए विधायकों की खरीद फरोख्त कर रहे हैं, जो चिंता का विषय है। अब समय आ गया है कि भाजपा को प्रदेश से लेकर केंद्र तक सत्ता से बाहर करना है। इसके लिए आम आदमी चुनावों का इंतजार कर रही है, ताकि इसका जबाव चुनाव में दिया जाए।
रोहित। दौलतपुर चौक गगरेट विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी मनीष शारदा ने दौलतपुर चौक में मीडिया को संबाेधित करते हुए कहा कि खनन माफिया राजनीतिक सरंक्षण में फलफूल रहा है और जमकर खनन कर सामग्री पंजाब को भेजी जा रही है। उन्होंने कहा की स्थानीय लोगों को अपनी खड्डों में रेत-बजरी भरने की इजाजत नहीं है, परंतु बाहरी राज्यों में धड़ल्ले से खनन सामग्री भेजी जा रही है और स्वां नदी का चीरहरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासी महंगे दामों पर अजेंटों से रेत-बजरी खरीद रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ पंजाब में महंगे दामों पर खनन सामग्री भेज चांदी कुटी जा रही है। दौलतपुर से होते हुए ओवरलोड मोडिफाइड टिप्पर रोजाना रात के साये में गुजर रहे हैं, परंतु उनको पकड़ने वाला कोई नहीं। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि यह खनन इसी गति से चल रहा तो आने वाले समय मे पानी मे लेवल गिर जाएगा, जिससे भविष्य अंधकार में दिखाई दे रहा है। नियम तो बनाए जा रहे हैं और बेशक नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की हिदायत के बाद अवैध खनन में संलिप्त वाहन को जब्त कर अब पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाने का भी प्रावधान है, लेकिन जब बाड़ ही खेत को खाए, तो फिर खेत की रक्षा कौन करें। उन्होंने कहा कि बढ़े आश्चर्य की बात है कि इतने गंभीर मामले पर प्रशासन की कार्रवाई चिंता का विषय बनी हुई है और इक्का-दुक्का गाड़ियों का चालान कर कागज़ पुरे किए जा रहे हैं, जो अत्यंत चिंता का विषय है।
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने किया खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ आलाेक। कुल्लू वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में कटराईं में सोमबार को नग्गर खंड की अंडर-14 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने छात्राओं तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस प्रतियोगिता में नग्गर खंड के 19 विद्यालयों के 242 छात्रा प्रतिभागी खेलकूद प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का जोहर दिखाएंगी। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय शिक्षित होने की वह पहली दहलीज हैं, जहां पर आकर कोरे कागज की तरह स्वछ मन जीवन को जीने की कला सिखकर हर क्षेत्र में अग्रसर होने का जबा लेकर आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि स्कूल में पढ़ाई, खेलकूद व अन्य सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने से ही जीवन को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है, जिसके लिए विद्यालय एक ऐसा माध्यम हैं, जहां से वाे पढ़-लिखकर एक अछा नेता, शिक्षक, चिकित्सक, इंजिनीयर व उन सब विषयों व अनुसंधान कार्यों में दक्षता पाकर निरंतर आगे बढ़कर अपना व अपने परिवार के साथ प्रदेश व देश का नाम पूरे विश्व में ऊंचा करता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपने कार्य के प्रति सजग, संयम व अनुशासन में रहना चाहिए तभी वह आगे बढ़ने में सफल रहता है। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने नग्गर खंड के 19 विद्यालयों से आई छात्राओं के साथ अलग-अलग फोटो सेशन किया जिससे इस प्रतियोगिता में भाग लेने आई यह बेटियां अपने प्रिय मंत्री के साथ फोटो खिंचवाकर फुले नहीं समाई। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुर, उपनिदेशक प्रारभिक शिक्षा सुरजीत राव ,अनुभाग अधिकारी सौरभ शर्मा, सहायक जिला शारीरिक अधिकारी मनोहर लाल ठाकुर, प्रबंधक सचिव एंव प्रधानाचार्य कटराईं विद्या शर्मा, खंड खेल प्रभारी अमित प्रार्थी सहित क्षेत्र के भाजपा के पदाधिकारी व बीडीसी प ग्राम पंचायत प्रधान सहित कई गणमान्य हस्तियों ने छात्राओं की अंडर-14 खेलकूल प्रतियोगिता के शुभारंभ अपनी उपस्थिति दी।
मनीष ठाकुर। फतेहपुर पुलिस चौकी रे के अंतर्गत बीती रात एक गुप्त सूचना के आधार पर काले रंग की (एचपी-54ए-9804) होंडा एक्टिवा, जिस पर 11 बोतल देसी नागपुरी संतरा मार्का शराब बडूखर से नंगल की ओर सप्लाई करने के लिए ले जाई जा रही थी को बरामद किया। भजन जरियाल प्रभारी चौकी रे की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति शराब की सप्लाई नंगल क्षेत्र में घर-घर जाकर कर रहा है, जिस पर बीती रात सूचना मिलने पर बडूखर- नंगल सड़क पर देर रात नंगल के पास पवन कुमार पुत्र जनक राज निवासी ग्राम पंचायत नंगल जो कि स्कूटी पर सवार था, जिसे रोकने पर उसके कब्जे से 11 बोतल नागपुरी संतरा मारका शराब बरामद की। डीएसपी ज्वाली मनोज कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि पवन कुमार पुत्र जनक राज पर थाना फतेहपुर में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
गगरेट विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी मनीष शारदा ने मीडिया से रु-ब-रु होये हुए कहा कि क्षेत्र में खनन माफिया राजनीतिक सरंक्षण में फलफूल रहा है। मनीष शारदा ने कहा कि स्थानीय लोगों को अपनी खड्डों में रेत-बजरी भरने की इजाजत नहीं है, लेकिन बाहरी राज्यों में बेखौफ खनन सामग्री भेजी जा रही है और स्वां नदी का चीरहरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय निवासी महंगे दामों पर एजेंट के माध्यम से रेत-बजरी खरीदते है तो वहीं खनन माफिया पंजाब में महंगे दामों पर खनन सामग्री बेच रहे है। उन्होंने कहा कि दौलतपुर से होते हुए ओवरलोड मोडिफाइड टिप्पर रोजाना रात के समय में बाहरी प्रदेशों के लिए भेजे जा रहे है, परन्तु उनपर लगाम लगाने वाला कोई नहीं है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि यह खनन इसी गति से चल रहा तो आने वाले समय मे नदी में पानी का लेवल गिर जायगा और स्थानीय लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
विनायक ठाकुर । डाडासीबा बाबा कांशी राम महाविद्यालय डाडासीबा एवं भाषा एवं संस्कृति विभाग जिला कांगड़ा के संयुक्त तत्वावधान में पहाड़ी गांधी बाबा कांशीराम की 141वीं जयंती का आयोजन किया गया। इसमें भाषण तथा काव्य प्रतियोगताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में स्थानीय महाविद्यालय के साथ साथ अन्य महाविद्यालयों व स्कूलों के विद्यार्थियों ने भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की, जिसके परिणामस्वरूप भाषण प्रतियोगिता में प्रथम आंचल (जीडीसी ढलियारा), द्वितीय स्थान आरती (जीडीसी ढलियारा), तृतीय नेहा (जीडीसी डाडासीबा) प्रथम रहे तथा दूसरी ओर काव्य प्रतियोगिता में प्रथम आशिर मोहम्मद (जीडीसी ढलियारा ), द्वितीय प्रीति जीडीसी ढलियारा तथा तृतीय स्थान पर विशाखा जीडीसी डाडासीबा रहे। इस कार्यक्रम में बाबा कांशी राम के पौत्र रवि दत्त शर्मा व विनोद शर्मा मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन पं. देवेंद्र सिंह आचार्य हिंदी विभाग द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की ओर से प्रो. रामपाल, प्रो. मिस शालू, लिपिक रामदयाल, एचपी केवीएन ग्रेजुएट एड ऑन प्रोग्राम से नीतू सिंह व रेणु शर्मा भी मौजूद रहे।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग खंड नादौन के सौजन्य से खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. के शर्मा के निर्देश अनुसार स्वास्थ केंद्र जलाड़ी में विश्व जनसंख्या दिवस के रूप में मनाया गया। इसमें डॉ. केके शर्मा ने शिविर में आए हुए लोगों को इस विश्व जलसंख्या दिवस के अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि भारत में इस दिन का विशेष महत्व है। भारत में बढ़ती हुई जनसंख्या एक चुनौती है। सरकार के सारे कार्यक्रम जनसंख्या के आधार पर ही चलते हैं। भारत सरकार ने जनसंख्या को नियंत्रण करने के लिए समय-समय पर विशेष कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। प्रत्येक वर्ष 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के रूप में मनाया जाता है, ताकि लोगों को इस दिन का महत्व बताया जा सके। सरकार ने 11 जुलाई से 24 जुलाई तक एक विशेष अभियान विश्व जनसंख्या पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। इससे लोगों को जनसंख्या वृद्धि को रोकने प्रेरित किया गया। प्रत्येक स्वास्थ्य कार्यकर्ता व आशा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर परिवार नियोजन की गतिविधियों के बारे में बताया गया। शिविर में लोगों को आईयूडी, सीसी, ओपी, अंतरा के टीके लगाने सहित अन्य जानकारी प्रदान की। लोगों को लड़का, लड़की एक समान के बारे में बताया गया। इस अवसर पर बीएमओ नादौन के अतिरिक्त राजकुमार एमएचएस, शारदा देवी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता व ललिता सीएचओ ने भी भाग लिया।
मनोज कुमार। कांगड़ा प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार बाहड़ी ने कहा कि बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष नारायण आजाद की अध्यक्षता में अन्य पिछड़ा वर्ग का महासम्मेलन कांगड़ा में किया गया। इसमें मुख्यातिथि पूर्व राज्यसभा सांसद राजा राम, प्रभारी हिमाचल प्रदेश दयाचंद, सुमरित व कांशी राम उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि मुख्यातिथि ने कहा कि प्रदेश के 25 प्रतिशत आबादी वाले ओबीसी समाज को संविधान के तहत 27 प्रतिशत कोटा अभी तक पूरा नहीं किया गया है, जबकि उच्च शिक्षण संस्थानों में जैसे एमबीबीएस, डेंटल, वेटरनरी, एग्रीकल्चर व अन्य विश्वविद्यालय में ओबीसी को दाखिले में आरक्षण नहीं दिया जा रहा है, जबकि संविधान के तहत 27 प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए था, जो कि नहीं दिया जा रहा है। पार्टी उन्हें ओबीसी समाज के तहत बहुत झूठे वादे करके धोखा किया है। अतिथि ने कहा कि प्रदेश ओबीसी समाज बीएसपी की सरकार बना दे तो बना दें, तो उनके अधिकार 15 दिन के भीतर हल कर दिए जाएंगे। पार्टियों के दोनों पार्टियों के ओबीसी समाज के लिए गलत फैसलों को रद्द किया जाएगा, उन्हें फिर से सही तरीके से लागू करेगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज हिमाचल भवन, चंडीगढ़ में लगभग 43.27 लाख की लागत से निर्मित सम्मेलन हॉल जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 33 प्रतिभागियों की क्षमता के इस हॉल मेें आधुनिक ध्वनि प्रसार संयंत्र और डिसप्ले स्क्रीन सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के दौर में वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से आपसी संवाद और बैठकों का प्रचलन बहुत महत्वपूर्ण हो गया है। इसी के दृष्टिगत आधुनिक सुविधाओं से युक्त आधारभूत ढांचे के सृजन पर विशेष बल दिया जा रहा है। कोविड संकटकाल के दौरान प्रदेश सरकार द्वारा अधिकांश बैठकों का संचालन वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से किया गया और सभी दायित्वों का निर्वहन बखूबी सुनिश्चित हुआ। आधुनिक सूचना प्रौद्योगिकी तकनीक ने कार्यपद्धति को बदला है और इससे समय की बचत भी सुनिश्चित हो रही है। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा निर्मित किए जा रहे अधिकांश कार्यालय भवनों और अन्य महत्वपूर्ण इमारतों में नवीनतम प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल पर विशेष बल दिया जा रहा है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि यह इमारतें इको-फ्रेंडली होने के साथ-साथ भविष्य की आवश्यकताओं को भी पूर्ण करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल भवन, चंडीगढ़ में इस सम्मेलन हॉल से सरकारी क्षेत्र के उपक्रमों, बहुराष्ट्रीय कंपनियों, चंडीगढ़ में बसे हिमाचलवासियों, विभिन्न संघों, प्रेस व मीडिया सहित अन्य लोगों को भी अपनी बैठकों व सम्मेलनों के आयोजन के लिए सुविधा उपलब्ध होगी। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक अमित कश्यप ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उन्हें पर्यटन निगम की विभिन्न नवोन्मेषी परियोजनाओं की जानकारी प्रदान की।
राज साेनी। करसाेग करसोग के पूर्व विधायक मस्त राम के निधन की सूचना हैं। जानकारी के अनुसार मस्त राम ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली है। सुंदरनगर के निजी होटल में फांसी लगाकर आत्म हत्या की सूचना है। मस्त राम 73 वर्ष के थे। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है।
मनोज कुमार। कांगड़ा चलो गांव की ओर जन आशीर्वाद यात्रा लेकर पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू ने जयराम सरकार के विकास की हुंकार भर कर पंचायत ढाका पलेरा में पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू व जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ ने महिला मंडलों को दस-दस हजार रूपए के नकद बैंक चैक उत्थान प्रोत्साहन व धार्मिक यात्राओं देवताओं मंदिरों, तीर्थ स्थलों पर दर्शन के लिए अपनी जेब की कमाई से दिए, जो नकद बैंक चैक सीधे महिला मंडलों के बैंक खातों में दिए जा रहे हैं। इन नकद बैंक चैक में ना कोई बिचौलिया है न किसी व्यापारी को कोई फायदा पहुंचाया जा रहा है। इन महिला मंडलों की महिलाओं को दिए गए बैंक चैकों को अपनी मर्जी व इच्छा से खर्च कर सकती है। महिला मंडलों व ग्रामीणों को संबाेधित करते हुए पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू ने कहा कि मैंने अपने समय काल में 120 महिला मंडलों का निर्माण करवाया था। मेरे जाने के बाद महिला मंडलों का निर्माण बंद हो गया है। ठाकुर जय राम सरकार सड़कों का काम करवा रही है। बंदला से बंडेर खड्ड गलू पुल रसूह तक 2 किलो मीटर सड़क के निर्माण पर1.50 करोड़ रुपए खर्चा आएगा। बिन गलू हरिजन बस्ती नगार टल्ला से पठियार बोहडक्वालू तक 3 किलो मीटर सड़क पर 3.50 करोड़ रुपए निर्माण पर खर्चा जाएगा टल्ला गांव से जलाड़ी गांव तक बंडेर पुल सहित 7 करोड़ रुपए खर्चे से 3 किलो मीटर सड़क बनेगी। पिछले दस साल के कार्य काल में कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य ठप्प पड़े हैं, अब जो विकास कार्य हो रहे हैं, वो हमने ठाकुर जयराम सरकार से मुख्यमंत्री प्राथमिकता के आधार पर करवा रहे है। कांग्रेस कार्य काल में विकास ठप्प रहा है। महिला मंडलों को आग्रह किया की इस बार कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में कमल का फूल खिलाना है। कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में दस वर्ष का कुशासन खत्म करना है व रिवाज बदल कर हिमाचल में ठाकुर जयराम सरकार रिपीट करके दोबारा बनानी है व कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का विधायक बनाना है।
74वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर एबीवीपी एचपीयू इकाई ने किया नुक्कड़ नाटक का आयोजन फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा सोमवार दोपहर को विवि के ऐतिहासिक पिंक पैटल पर विद्यार्थी परिषद के 74वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर एक नुक्कड़ नाटक छात्र शक्ति का आयोजन किया गया। पिंक पैटल पर आयोजित इस नुक्कड़ नाटक में विद्यार्थी परिषद की सात दशकों की यात्रा को नाटक के माध्यम से आम छात्रों के बीच रखा गया। पिंक पैटल पर उपस्थित छात्रों को संबाेधित करते हुए आकाश ने कहा विद्यार्थी परिषद की वैचारिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अपने स्थापना काल से ही विद्यार्थी परिषद राष्ट्र हित, समाज हित की आवाज़ को बुलंद करते हुए आई है। विद्यार्थी परिषद का मानना है कि छात्र कल का नहीं आज का नागरिक है। किसी भी राष्ट्र के निर्माण में उसकी युवा शक्ति का बहुत बड़ा योगदान होता है। बदलाव और परिर्वतन की कथाएं युवा शक्ति ही संभव करती है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ऐसा ही संगठन है, जिसने अपने स्थापना वर्ष 1949 से ही भारतबोध की चेतना के साथ कार्य प्रारंभ किया। आजाद भारत का इतिहास भी अभाविप के इतिहास के साथ-साथ चलता है। 1947 में आजाद हुए इस महादेश के सपनों, उसकी आकांक्षाओं को लेकर, छात्र-युवाओं की जरूरतों को लेकर अनेक आंदोलन हुए हैं। अभाविप उन मुद्दों और आंदोलनों में शामिल होकर अपने भारतप्रेमी रूझानों से समाज को प्रभावित करती रही है। अभाविप आज देश का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। जिसने राष्ट्र पुनर्निर्माण को ही अपना लक्ष्य घोषित किया है। यह एक ऐसा छात्र संगठन है, जिसने अपने को किसी राजनीतिक दल के साथ नहीं जोड़ा, बल्कि राष्ट्रीय भावधारा के साथ चलने और समकालीन राजनीति को राष्ट्रीय विचारों के अनुरूप बदलने का निर्णय लिया। इस नाते अभाविप की सांगठनिक और वैचारिक भावधारा का अवगाहन करना एक सामयिक कार्य है। विद्यार्थी परिषद का कार्य करना कोई साधारण काम नहीं है। अन्य आंदोलनकारी संगठन आमतौर पर “चाहे जो मजबूरी हो हमारी मांगें पूरी हों” के मंत्र पर काम करते हैं। अभाविप इससे अलग हटकर अपने राष्ट्रीय कर्तव्यबोध को रेखांकित करती रही है। शिक्षा परिसरों में संघर्ष के बजाए संवाद, हठधर्मिता के बजाए सुझाव का मंत्र लेकर चलती है। इसलिए शिक्षाविद्, शिक्षक और विद्यार्थी यहां अलग-अलग नहीं हैं। परिषद एक ही ‘शैक्षिक परिवार’ से जुड़कर संवाद को सहज और प्रेरक बनाती है। अभाविप सिर्फ छात्रों की मांगों को लेकर मैदान में नहीं उतरती, उसके लिए राष्ट्र प्रथम है। परिषद सिर्फ छात्रसंघों पर कब्जे और राजनीतिक दलों का हस्तक बनने के बजाए, परिर्वतन और बदलाव के मंत्र पर काम करती आई है। पूर्वोत्तर के साथ शेष राष्ट्र के भावनात्मक संबंधों का विस्तार करते हुए अभाविप ने ‘अंतरराज्यीय छात्र जीवन दर्शन’ के माध्यम से जो काम किया उसका एक प्रेरक इतिहास है। आप देखें तो असम में जो घुसपैठ के विरोध में आंदोलन चला उसने किस तरह देश का ध्यान एक बड़ी समस्या की ओर खींचा। इसी प्रकार देश के तमाम संकटों पर अभाविप की प्रतिक्रिया हमें चेताती रही है और संकटों की ओर ध्यानाकर्षित करती रही है। आकाश ने कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में सामाजिक संगठनों के योगदान के संदर्भ में विद्यार्थी परिषद के कार्यों का स्थान अनुपम है। परिषद ने राष्ट्र सर्वोपरि की भावना से अपने जीवन व्रत को निभाया है और इसी मार्ग पर आगे चलने का उसका पवित्र संकल्प भी है।
विनायक ठाकुर।ज्वालामुखी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ज्वालामुखी महाविद्यालय इकाई द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में इकाई उपाध्यक्ष निखिल ने जानकारी देते हुए बताया अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ज्वालाजी महाविद्यालय इकाई के द्वारा विद्यार्थियों की सहायता हेतु सहायता केंद्र स्थापित किया गया, जिसके माध्यम से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता विद्यार्थियों की दाखिले में सहायता करेंगे तथा निःशुल्क पंजीकरण किया जाएगा। इकाई उपाध्यक्ष निकले जानकारी देते हुए बताया कि ज्वालामुखी महाविद्यालय के अंदर ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से विद्यार्थियों का पंजीकरण हो रहा है, जो कि 20 जुलाई तक चलेगा। स्थापित सहायता केंद्र में सभी विद्यार्थियों का निःशुल्क पंजीकरण किया जाएगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। फतेहपुर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला कांगड़ा के सौजन्य से विश्व जनसंख्या दिवस खंड चिकित्सा अधिकारी फतेहपुर के मीटिंग हाल में 11 जुलाई को डॉ. शैली शर्मा की अध्यक्षता में मनाया गया। इस मौके पर डॉ. शैली ने भारत की बढ़ती जनसंख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि संसार भर में जनसंख्या की दृष्टि से चीन के बाद भारत दूसरे नंबर पर है। इसके बाद अमेरिका इंडोनेशिया तथा पाकिस्तान का नंबर आता है। उन्होंने बताया कि भारत की जनसंख्या इसी प्रकार बढ़ती गई, तो 2050 तक भारत विश्व की जनसंख्या की दृष्टि से नंबर एक बन जाएगा। इस बढ़ती हुई जनसंख्या पर अंकुश लगाने के लिए परिवार नियोजन के महत्व को समझाते हुए उन्होंने कहा कि 27 जून से 10 जुलाई तक दंपत्ति संपर्क पखवाड़ा और 11 से 24 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत स्वास्थ्य कर्मी/आशा घर-घर जाकर जनसंख्या वृद्धि के दुष्परिणामों के बारे में लोगों को जागरूक कर रहे हैं तथा 11 जुलाई से 24 जुलाई तक विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में परिवार नियोजन के कैंप लगाए जाएंगे, जिनमें महिलाओं को कॉपर-टी के साथ-साथ परिवार नियोजन के ऑपरेशन की सुविधा तथा पुरुषों की नसबंदी भी की जाएगी। इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित डॉ. अनुराधा ने बताया कि बढ़ती जनसंख्या के कारण श्वसन संबंधी बीमारियां, टीबी, मलेरिया, कॉलेरा, डेंगू तथा संक्रामक रोगों के साथ-साथ शहरी भीड़ में पर्यावरणीय परिवर्तन तथा दूषित पानी से कई लोगों की मौत हो जाती है। आबादी बढ़ने से वाहनों की संख्या में भी वृद्धि हुई है और वायु प्रदूषण से दमा, फेफड़ों का कैंसर, सास और गले की बीमारियां तथा कार्डियोवैस्कुलर डिजीज में बढ़ोतरी हुई है। बढ़ते वायु प्रदूषण से ओजोन परत का ह्रास हुआ है और सूर्य की अल्ट्रावायलेट किरणें हमारी रक्षा नहीं कर पा रही है, जिससे मोदी अभी तक तथा स्क्रीन की बीमारियों में बढ़ोतरी होने के साथ-साथ इम्यून सिस्टम भी कमजोर हुआ है।बढ़ती हुई जनसंख्या के कारणों में अनपढ़ता, गरीबी, लैंगिक असमानता, लड़के की चाह, जन्म दर में बढ़ोतरी तथा मृत्यु दर में कमी आना, जीवन प्रत्याशा में वृद्धि, रूढ़िवादी सोच तथा परिवार नियोजन के साधनों का कम उपयोग है। परिणाम स्वरूप रोजगारी, भुखमरी, अशिक्षा, खाद्यान्न संकट व कुपोषण में वृद्धि हुई है। अतः उन्होंने बताया कि आज के युवाओं को लड़के-लड़की में भेदभाव न मानकर उन्हें छोटी उम्र में शादी न करके अर्थात जब तक वे अपनी जिम्मेदारी न समझते हो, अनचाहे गर्भ को टालना, उन्हें गर्भ से संबंधित बीमारियों की जानकारी देना, यौन संचारित रोगों से बचने के उपाय तथा लड़के-लड़कियों में समान शिक्षा देने के बारे में जानकारी दी। इस अवसर आशा कार्यकर्तायों ने स्वागत गीत तथा जनसंख्या विस्फोट पर गाने के साथ-साथ आशाओं के लिए प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया गया।प्रतियोगिता में भाग लेने वाली आशाओं को पुरस्कृत भी किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंगल दास, डॉ. गौरव शर्मा, जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी सीआर ठाकुर, स्वास्थ्य शिक्षिका अंजलि, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक रविंदर कुमार, बलविंद्र कौर तथा फतेहपुर अस्पताल के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।
भवारना। ग्राम पंचायत चांदड़ के कलेहड़ गांव के शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी गांववासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके अलावा कलेहड़ गांव व आसपास के क्षेत्रों के सैकड़ों लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इसमें सभी गांववासियों ने पूर्ण सहयोग दिया। इस अवसर पर पंकुश,साहिल, विवेक, डिंपल, रिंकू, नवजोत, सुमित, तनिश, लविश, सचिन, अभिषेक, नवीन, जशवीर, बलवीर व विनोद आदि ने भी सहयोग दिया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला एसएफआई विश्वविद्यालय इकाई ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा संबंधी मुद्दों को लेकर आज डीन ऑफ़ स्टडी (DS) को ज्ञापन सौंपा। एसएफआई लंबे समय से पीएचडी में हो रही धांधलियों का विरोध करती आई है, परंतु प्रशासन पूरी तरह से आंखे मूंदे बैठा है, जो प्रोफेसर पीएचडी करना चाहते हैं, उनके लिए हर विभाग में एक सुपरनुएमरी सीट है, जिसमे बिना एंट्रेंस टेस्ट करवाए व बिना सीट्स एडवर्टाइज किए प्रवेश करवाए जा रहे हैं। अभी पीएचडी में इस सीट के माध्यम से बहुत से ऐसे टीचर पीएचडी कर रहे हैं, जो यूजीसी के नियमों को दरकिनार करते हुए प्राइवेट कॉलेज के अंदर पढ़ाते हैं तथा पीएचडी करने के लिए नियम एवं शर्तो को पूरा नहीं करते हैं। विश्वविद्यालय ने पिछले वर्ष ईसी (EC) की मीटिंग में यह प्रस्ताव पारित करवाया गया, जिसमें विश्वविद्यालय के टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ के बच्चो के लिए एक सुपरनुएमरी सीट्स की व्यवस्था की गई है, जिसमें बिना एडवर्टाइज व बिना एंट्रेंस टेस्ट कंडक्ट करवाए पीएचडी में एडमिशन करवाई गई। इसमें विश्वविद्यालय के पूर्व वीसी व वर्तमान राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार के बेटे की एडमिशन भी एमसीए विभाग में हुई। यूजीसी की गाइडलाइन के अनुसार पीएचडी में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा पास करना अनिवार्य है। इसके अलावा विश्वविद्यालय के कई विभागों में सुहुलित्त के अनुसार सीट बढ़ा दी जाती है, जबकि कुछ डिपार्टमेंट में स्टैंडिंग कमेटी की रिकमेंडेशन के बावजूद भी सीटों में बढ़ोतरी नहीं की जाती है। डीन ऑफ़ स्टडी ने आश्वासन देकर कहा कि इस बार पीएचडी में होने वाली एडमिशन को एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर की जाएगा व यूनिवर्सिटी ऑडिनंस और यूजीसी की गाइडलाइन के अनुसार ही पीएचडी में प्रवेश मिलेगा। एसएफआई इकाई अध्यक्ष रॉकी ने कहा है कि अगर बिना एंट्रेंस टेस्ट पास किए पीएचडी में प्रवेश मिलता रहेगा, तो कहीं न कहीं उन छात्रों के साथ धोखा होगा, जो दिन रात पुस्तकालय के अंदर मेहनत कर रहा है। उन्होंने कहा है कि पीएचडी में दाखिला प्रवेश परीक्षा के आधार पर ही होनी चाहिए। इकाई सचिव विवेक राज ने कहा है कि अगर जल्द से जल्द ऐसे फरमान को नहीं रोका गया, तो एसएफआई कोर्ट का दरवाजा खटकाने में कोई गुररेज नहीं करेगी व छात्रों को लामबंद करते हुए उग्र आंदोलन की ओर जाएगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई धर्मशाला द्वारा 9 जुलाई स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर आज महाविद्यालय धर्मशाला के एमसीए डिपार्टमेंट में संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि पवन शर्मा और मुख्य वक्ता डॉ हरीश गौतम रहे। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों के साथ अपना महाविद्यालय समय का विद्यार्थी परिषद के साथ अनुभव साझा किया और सभी छात्रों को विद्यार्थी परिषद से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही छात्र हित व राष्ट्रहित में कार्यरत हैं, वह आगे भी रहेगा। इस कार्यक्रम में लगभग 70 के करीब छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर।देहरा हिमाचल प्रदेश कर्मचारी कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष ठाकुर सुरिंद्र सिंह मनकोटिया ने कहा है कि ऐसा लगता है कि भाजपा नेतृत्व, भाजपा मंत्रियों, विधायकों को राज्य में अपने पर भी भरोसा नहीं रहा है और हार का डर सता रहा है। इसलिए वह अपने क्षेत्र के अपने कार्यकर्ताओं को बुलाकर दरियां, टाट, कुर्सियां, पतीले व गद्दे बांटकर चुनावी माहौल का ताना-बाना बुनने में जुट गए हैं, क्या यही विकास है? अगर 5 वर्ष काम किया होता तो बीजेपी को यह ताने-बाने न बुनने पड़ते। मनकोटिया ने पूछा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से तंग प्रदेश के लोग जब भाजपा नेताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं से अच्छे दिनों की परिभाषा पूछते हैं, तो उनकी सिट्टी पिट्टी गुम हो जाती है। भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए फील्ड में जनता के सवालों का जवाब देना मुश्किल हो गया है, जिस कारण भाजपा को चिंता में डाल दिया है। अब शगूफे और आश्वासन से काम नहीं चलेगा। चुनाव सिर पर आता देेख भाजपा के मंत्री बौखलाई गए हैं। मनकोटिया ने कहा कि इस वक्त महंगाई और बेरोजगारी मुख्य मुद्दे हैं। सरकार मंहगाई कम कर दे और बच्चों को नौकरिया दे दे, दरियां और टाट तो वे खुद ही खरीद लेंगे। मनकोटिया ने आगे कहा कि मात्र 8 वर्षों में दुनिया की सबसे अमीर पार्टी होने का तमगा पाने वाली बीजेपी अब पैसे के जोर पर मार्केटिंग करके और सत्ता के डंडे के बल पर लोकतंत्र को हांकना चाह रही है, पर जनता इनकी शगुफेबाजियों को समझ चुकी है। कमोवेश यही हाल जसवां प्रागपुर के विधायक का है। अगर मंत्री जी ने काम किया होता, लोंगों से संवाद रखा होता तो आज दर-दर जाकर दरियां व टाट न बांटने पड़ते। ऐसा करके वे हंसी का पात्र बन रहे हैं। मनकोटिया ने आगे कहा कि अग्निपथ योजना युवाओं के साथ धोखा है। भाजपा को युवा वर्ग के भविष्य की कोई चिंता नहीं है। युवाओं के आक्रोश की आंच भाजपा को विधानसभा चुनावों में महसूस होगी और इनका गुस्सा वोट की चोट से बाहर आएगा। मनकोटिया ने आगे कहा कि जलजीवन मिशन फ्लाप साबित हुआ है। एक तो सरमाएदारों ने करोड़ों रुपए इसमें डकार लिए, ऊपर से घटिया पाईपें डाल दींत, परंतु नल में पानी नहीं दिया। स्त्रोत नहीं बढ़ाए, जिस कारण पानी के अभाव में ज्यादातर गांव, बरसात होने के बावजूद प्यासे हैं। 15-20 मिनट के लिए पानी आता है, जो पीने के लिए भी पूरा नहीं होता, शौच के लिए कहां से लाएं।
रविवार को कोटक्वाला में विद्युत चलित हैंडपंप का शुभारंभ करने उपरांत बोले काजल मनोज कुमार। कांगड़ा विधायक पवन काजल ने कहा कि कोटक्वाला से बालाजी बिहार को जोड़ने के लिए मनुनी खडड पर पुल का निर्माण करवा कर सड़क मार्ग से जोड़ा जाएगा। पुल के बनने से स्थानीय ग्रामीणों को कांगड़ा शहर तक आने जाने में लगभग 10 किलोमीटर की दूरी का फर्क पड़ेगा। रविवार को कोटक्वाला में विद्युत चलित हैंडपंप का शुभारंभ करने उपरांत काजल ने कहा ग्रामीण विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा विधानसभा के चुनाव आने वाले हैं। चुनावी बेला पर कई छुटभैये नेता और राजनीतिक दल झूठी घोषणा और वायदे कर जनता को भ्रमित करने का असफल प्रयास कर रहे हैं, लेकिन वह विकास और गरीब को उसका हक दिलाने की लड़ाई शुरू से लड़ते आ रहे हैं और उसी को आधार बनाकर इस चुनाव में भी जनता से समर्थन मांगेंगे। मटाैर में राजकीय डिग्री कॉलेज शुरू होने से स्थानीय गांव की लड़कियों वह युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए आम धर्मशाला या कांगड़ा के निजी कॉलेज में पढ़ाई के लिए नहीं जाना पड़ रहा है। कॉलेज के भवन का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। नया भवन बनते ही साइंस विषय की कक्षाएं भी शुरू करवा दी जाएंगी। काजल ने कहा अब डबल इंजन भाजपा की सरकार प्रदेश का विकास करवाने में नाकाम रही है। महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर है। रसोई गैस के सिलेंडर का दाम ग्यारह सो रुपए पार कर चुका है। उन्होंने कहा केंद्र सरकार द्वारा शुरू सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना युवाओं के भविष्य से धोखा व खिलवाड़ है। पूर्व कांग्रेस सरकार ने बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए गग्गल में आईटी पार्क निर्माण को 12 करोड़ रुपए का बजट और जगह आवंटित की है लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार कांगड़ा के साथ विकास में भेदभाव कर आईटी पार्क का निर्माण करवाने में भी नाकाम रही है। जिसका जवाब सत्तारूढ़ दल को क्षेत्र की जनता आने वाले चुनावों में देगी। इस मौके पर कपूर चंद उप प्रधान, पवन कुमार पंच, रजीत कुमार, सुभाष चंद, टेक चंद , शेर सिंह, मनोज कुमार, रणजीत सिंह, सपना देवी, सुमंगला देवी, लज्या देवी, कमलेश व रेनू बाला भी उपस्थित रहे।
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर द्वारा रविवार को कॉमन एंट्रेंस टेस्ट प्रदेश के 10 परीक्षा केंद्रों में आयोजित किया गया। इसके अलावा एक परीक्षा केंद्र चंडीगढ़ में भी स्थापित किया गया था। जहां पर अभ्यार्थियों ने सुबह 9 से 12 बजे के बीच में बीटेक व बी फार्मेसी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट में भाग लिया। बता दें कि कोविड के चलते पिछले दो वर्षों से प्रवेश परीक्षा नहीं हो पाई थी। इस बार तकनीकी विवि प्रशासन ने पूर्व की भांति प्रवेश परीक्षा की मैरिट के आधार पर ही काउंसलिंग करने का निर्णय लिया है। इसके लिए 5107 अभ्यार्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे। अगर हमीरपुर जिला मुख्यालय स्थित गौत्तम कॉलेज हमीरपुर की बात करें, तो यहां पर बीटेक व बी फार्मेसी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए 1200 अभ्यार्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे। इनमें से 1057 अभ्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। जबकि 143 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। कॉमन एंटे्रंस टेस्ट सुबह 9 से 12 बजे तक आयोजित किया गया। अभ्यर्थी अपने अभिभावकों सहित परीक्षा केंद्रों में पहुंचे हुए थे। इसके अलावा एमसीए का कॉमन एंट्रेंस टेस्ट भी सुबह के सत्र में आयोजित किया गया। जबकि एमबीए और एमबीए (पर्यटन) का कॉमन एंट्रेंस टेस्ट शाम के सत्र में आयोजित किया गया।
प्रतिमा राणा। पालमपुर गोपालपुर परौर वया ब्रह्मठेड व परौर से पालमपुर बया पदरा और रिडा के लोगों को इस बस चलने से अत्यधिक लाभ होगा। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने इस नई बस सेवा को हरी झंडी देने के बाद जारी की गई एक प्रेस विज्ञप्ति में दी। कपूर ने बताया कि वह स्वयं इस बस में बैठकर निर्धारित रूट पर जगह-जगह सैकड़ों लोगों के स्वागत कार्यक्रम में सम्मिलित भी हुए और जिस तरह लोगों ने गर्मजोशी के साथ इस नई बस सेवा चलाने का स्वागत किया है, उससे यह स्पष्ट है कि हिमाचल प्रदेश की जय राम सरकार को एक बार पुनः जनता आशीर्वाद देने के लिए तैयार बैठी हैं। भाजपा नेता ने कहा कि धरोट जैसे घनी आबादी वाले गांव को पिछले 32 वर्षों के बाद आज पहली बार इस बस सेवा का लाभ मिला है। उन्होंने यह भी बताया कि जैसे ही सड़क निर्माण के ढगों का कार्य पूरा हो जाएगा। पालमपुर वया पदरा सड़क मार्ग से भी शीघ्र बस सेवा प्रदान कर दी जाएगी। उन्होंने इस नई बस सुविधा के लिए प्रदेश के परिवहन मंत्री विक्रम ठाकुर और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का स्थानीय जनता की ओर से हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया है। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य मंगला चौधरी, दराटी पंचायत के प्रधान संजय कुमार, उप प्रधान शेर सिंह, ग्राम पंचायत अल्लाह लाहला की प्रधान अरुणा चौधरी, आरठ पंचायत प्रधान प्रदीप ठाकुर, कलुंड पंचायत के प्रधान नरेंद्र भट्ट, चचिया पंचायत की प्रधान जगदंबा प्रसाद, हंगलोह पंचायत के प्रधान प्यार चंद, उपप्रधान ओंकार चंद, वार्ड पंच संतोष कुमार, प्रकाश चौधरी, ब्लॉक समिति सदस्य रविंद्र कपूर, गोपालपुर पंचायत के उपप्रधान करमचंद, भाजपा के मंडल सचिव साहिल नाग, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अनूप शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष वरुण कपूर, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री संजय पहाड़िया, युवराज सोनी पार्टी के बूथ अध्यक्ष अशोक कुमार, रवि कुमार, भीखम चंद, धर्मचंद, अनिल शर्मा, रजनीश ठाकुर, देशराज ठाकुर, चौधरी नंदलाल, चौधरी मुरली राम, ओबीसी मोर्चा सचिव बलवंत चौधरी, भाजपा नेता डॉ रतन, सरदार सिंह, देशराज धीमान, संजीव कुमार, विक्रम चंद व प्रताप चंद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सेना में चार वर्षो के उपरांत अंबानी की कंपनी में सिक्योरिटी की नौकरी करवाएगी भाजपा नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर उपमंडल के तहत हलेड़ में आज कांग्रेस पार्टी की बैठक सीता राम मंदिर में हुई संपन्न। इसमें बतौर मुख्यातिथि जयसिंहपुर के पूर्व विधायक एवं अनुसूचित जाति के अध्यक्ष यादविंदर गोमा व कांग्रेस पार्टी के महासचिव एवं मंझहेड़ा वार्ड के जिला पार्षद संजय राणा उपस्थित रहे। हलेड़ में कांग्रेस पार्टी के नेताओं का पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी से इनका स्वागत किया। कार्यक्रम की शुभआरंभ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र डढवाल ने की। वहीं, कांग्रेस पार्टी के महासचिव एवं जिला पार्षद संजय राणा ने कार्यकर्ताओं का जोश देखा और कहा कि इस बार कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक जीत होगी और यादविंदर गोमा को इस बार भारी मतों से जीता कर मंत्री के पद पर बिठाना है। पूर्व विधायक यादविंदर गोमा ने कहा कि भाजपा की सरकार ने इन साढ़े चार वर्षों में कुछ नहीं किया, बल्कि हमारी सरकार के समय में जो काम शुरू किए थे और पूरे नहीं हो पाए थे, उन्हीं को पुरा किया गया। गोमा ने कहां कि भाजपा की सरकार ने मंहगाई और बेरोजगारी ही दी। उन्होंने कहां कि अब सेना की भर्ती भी चार वर्षों तक भाजपा की सरकार ने कर दी और कहा कि चार वर्षों में सेना के बाद भाजपा के मित्र अंवानी के यहां पर हमारे सेना से रिटायर्ड युवाओं को सिक्योरिटी की नौकरी करवाएंगे। गोमा ने कहा कि मौजूदा विधायक बताए कि क्षेत्र में कितने बिरोजगार युवाओं को रोजगार दिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक यादविंदर गोमा के साथ कांग्रेस पार्टी के महासचिव संजय राणा, ब्लॉक कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष महिंद्र डढवाल, पूर्व चेयरमैन आशा क्लोत्रा व अजय शर्मा सहित कई लाेग उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल प्रदेश पुलिस में आरक्षियों के 1334 पदों के लिए 03 जुलाई को लिखित परीक्षा आयोजित की गई। इस लिखित परीक्षा में कुल 69405 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। उत्तर पुस्तिकाओं की नियमानुसार चैकिंग करने के पश्चात आज 10 जुलाई को अपराहन लिखित परीक्षा का परिणाम घोशित कर दिया गया है। इस लिखित परीक्षा में कुल 12336 प्रत्याशी उत्तीर्ण हुए है। उत्तीर्ण हुए प्रत्याशियों में 9629 पुरूष और 2707 महिलाएं शामिल हैं। लिखित परीक्षा का परिणाम हिमाचल प्रदेश पुलिस की वैबसाईट पर उपलब्ध है। इसके उपरांत आरक्षियों की भर्ती की आगामी प्रक्रिया संबंधित जिलों द्वारा पूरी की जाएगी।
उद्योग, परिवहन व श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम ठाकुर ने आज रविवार को जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के कोटला बेहड़ में विभिन्न नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से जनता से संवाद स्थापित करते हुए जनसमस्याओं को सुना। उन्होंने क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याण्कारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि अच्छी सरकार वही है जो आम व्यक्ति के बारे में सोचे और उसकी आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाओं का संचालन करे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में चल रही वर्तमान सरकार जनआकांक्षाओं को समझते हुए अपने हर निर्णय लेती है। उन्होंने कहा कि मानवीय मूल्यों के आधार पर सर्वजन सुखाय, सर्वजन हिताय के उद्देश्य से प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। उद्योग मंत्री ने कहा कि 60 वर्ष से ऊपर हर बुजुर्ग को पेंशन देना, गंभीर बिमारियों के कारण पूरी तरह बिस्तर पर पड़े लोगों के लिए सहारा योजना के माध्यम से 3000 रूपये मासिक उनके बैंक खाते में डालना, घरों की रसोई को पूरी तरह धूएं से मुक्त कर गृहिणी सुविधा योजना के तहत प्रत्येक घर में निशुल्क गैस चूल्हा पहुंचाना, हिम केयर योजना के तहत एक परिवार के लिए 5 लाख तक के उपचार की व्यवस्था करना, कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से जीवन से मृत्यु तक कामगारों और उनके परिवार के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाना, ऐसी अनेकों योजनाओं के माध्यम से सरकार ने सीधे आम व्यक्ति को लाभ पहुंचाया है। उद्योग मंत्री ने कहा कि ऐसा कार्य वही सरकार कर सकती है, जो अपने कुछ खास व्यक्तियों का न सोचकर प्रत्येक वर्ग और व्यक्ति की चिंता करती हो। उन्होंने कहा कि जहां एक तरह विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश सरकार ने हर व्यक्ति को सरकारी सहायता उपलब्ध करवाने का मार्ग प्रशस्त किया है। वहीं विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के माध्यम से प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, सड़क, बिजली, पानी से लेकर हर क्षेत्र में प्रदेश सरकार ने पूरी पारदर्शिता और निष्ठा से कार्य किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार को प्रदेश की जनता हमेशा उसकी संवेदनशीलता और ईमानदारी के लिए याद रखेगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने कुश्ल नेतृत्व से यह साबित किया है कि सरकार चलाने और लोगों के जीवन को सुगम बनाने के लिए किसी बड़े परिवार से नाता नहीं अपितु साफ नीयत और उच्च संस्कार चाहिए। उद्योग मंत्री ने इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर जनसमस्याओं को सुनते हुए अधिकतम का मौके पर निवारण किया तथा शेष के समयबद्ध निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करसोग में सेवन एच. पी. (आई) कंपनी राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) शिमला की ओर से कमांडिंग ऑफिसर कर्नल डी. आर. गार्गी के दिशा-निर्देश में एक जुलाई से आयोजित किया जा रहा राष्ट्रीय कैडेट कोर का संयुक्त बार्षिक प्रशिक्षण की पहली प्रशिक्षण शिफ्ट का समापन शनिवार को सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ हुआ। इस अवसर पर करसोग के विधायक हीरा लाल, उपमंडलाधिकारी (एस. डी. एम.) सुरेंद्र ठाकुर, तहसीलदार राजेन्द्र ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की। कैडेटों ने गीत-संगीत, हिमाचली नाटी, हिमाचल के लोक-गीत, देशभक्ति गीत, कविता-पाठ, लघु-नाटक, समूह-गान, नृत्य करते हुए कार्यक्रम में पधारे अतिथियों और गणमान्य लोगों का मन मोह लिया। कैडेटों द्वारा दी गई रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सबको लोट-पोट कर मन मोह लिया और स्वयं भी गीत-संगीत की लहरियों और ढोलक की थाप पर खूब नृत्य किया। मुख्य अतिथियों ने विधायक हीरा लाल, एस. डी.एम.सुरेंद्र ठाकुर और तहसीलदार राजेंद्र ठाकुर ने कैडेटों की बहुविकल्पीय प्रतिभा को देख उनकी भूरी-भूरी प्रसंशा की और उनकी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, मैनेजमेंट स्किल की सराहना की और कहा कि युवाओं को बेहतर तालीम के साथ-साथ एनसीसी के जरिए उनमें देश-सेवा, राष्ट्र-सेवा और राष्ट्र-प्रेम का भाव बना रहे। अतिथियों ने कमांडिंग ऑफिसर कर्नल डी. आर. गार्गी की उत्कृष्ट सेवा, युवाओं में अनुशासन, राष्ट्र-सेवा व समाज सेवा के लिए युवाओं को प्रशिक्षित कर तैयार करने और उन्हें बेहतरीन नागरिक बनाने के लिए बधाई दी। इस प्रशिक्षण कैम्प में जिला शिमला, मंडी औऱ सोलन के रजिस्टर्ड 547 कैडेटों (सीनियर डिवीज़न, जुनियर डिवीजन, जूनियर विंग, आर्मी विंग) को प्रशिक्षित किया गया जबकि दूसरी प्रशिक्षण शिफ्ट में शेष बचे एनसीसी कैडेट बारह जुलाई से करसोग पाठशाला में प्रशिक्षण कैम्प में प्रशिक्षण लेने के लिए पहुंच जाएंगे और उन्हें भी 21 जुलाई तक प्रशिक्षण दिया जाएगा और रविवार सुबह को पहली प्रशिक्षण शिफ्ट में सभी 547 कैडेट प्रशिक्षित होकर अपने-अपने शिक्षण संस्थानों व घरों की ओर रवाना हो गए हैं। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल डी. आर. गार्गी ने कहा कि कैम्प में पहली शिफ्ट में आए कैडेटों का प्रशिक्षण बेहतर ढंग से आयोजित किया गया और प्रशिक्षण के दौरान किसी भी कैडेट को कोई परेशानी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि कैडेटों को बेहतर तरीके से प्रशिक्षित किया गया है और कैडेटों और प्रशिक्षण जवानो व प्रशिक्षण स्टॉफ की खाने-पीने, साफ़-सफाई और स्वास्थ्य सुविधाओं का विशेष ख्याल रखा गया। कर्नल गार्गी ने सभी कैडेटों द्वारा प्रशिक्षण सही तरीके से प्राप्त करने पर उनकी प्रशंसा व प्रशिक्षण के हर मोर्चे पर बेहतरीन साबित करने पर उनकी सराहना भी की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी कि समाज में कैडेटों का व्यवहार सबसे भिन्न औऱ विशिष्ट होना चाहिए चूंकि सैन्य प्रशिक्षण की सिखलाई हुई अनुशासित बातों को जीवन में उतारें और श्रेष्ठ नागरिक बन अपने समाज-हित औऱ अपने राष्ट्र-हित में कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी भूमिका निभाएं। कर्नल डी. आर. गार्गी ने बताया कि पहली प्रशिक्षण शिफ्ट में भाग लेने वाले कैडेटों को ड्रिल, मैप-रीडिंग, शस्त्र-शिक्षा व प्रशिक्षण, कम्युनिकेशन स्किल, मैनेजमेंट, राष्ट्र-निर्माण, आपदा-प्रबंधन, बैटल-क्राफ्ट, सेल्फ-डिफेंस, शारीरिक पॉस्चर शिक्षा, राष्ट्र-भक्ति, राष्ट्र-प्रेम, एकता, सामाजिक सेवा और बंदूक से फायरिंग जैसे कई विषयों पर सैन्य प्रशिक्षण अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल डी. आर. गार्गी ने कहा कि कैडेटों ने दस दिन में सैन्य प्रशिक्षण की मुख्य कड़ियों से लाभान्वित हुए हैं औऱ प्रशिक्षण के साथ कैडेटों ने खेलकूद प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी अपनी प्रतिभा दिखाई है जो काबिलेतारीफ है। कैडेटों ने प्रशिक्षण के हर मोर्चे पर दम-खम दिखाया, जोश में दिखे और उनमें एक कर्तव्यनिष्ठ सैनिक जैसे गुण व चाल-ढाल देखते ही बन रही थी। कैडेटों ने कमांडिंग ऑफिसर कर्नल गार्गी, प्रशिक्षण स्टॉफ और प्रबंधन टीम का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रशिक्षण में सिखलाई हर बात व गुणों को अपने राष्ट्र की सेवा में व समाज सेवा में एक बेहतरीन नागरिक बनकर जीवन भर उतारते रहेंगे। 7 एच. पी. (आई) कंपनी राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) शिमला की प्रथम प्रशिक्षण शिफ्ट में इन शिक्षण संस्थानों के कैडेट हुए प्रशिक्षित: एपीजी शिमला विश्वविद्यालय, कोटशेरा कॉलेज, ठियोग कॉलेज, सुन्नी कॉलेज, संजौली कॉलेज, सेंट बेड्स कॉलेज, राजकीय वरिष्ठ मा. पा. लालपानी, रा. व. मा. पा. मशोबरा, रा.व.मा.पा. ठियोग, रा.व. मा. पा. जुब्बल, रा.व. पा. मंढोल, रा.व.मा. पा. टूटू, रा.व.मा. पा. टूटीकंडी, रा.व.मा.पा. शकरहा, रा.व.मा.पा. सुन्नी, रा.व.मा.पा. हलोग धामी, रा.व.मा.पा. घनाहट्टी, रा. व.मा.पा.देहा, रा.व.मा.पा.संधू, रा.आ.व.मा.पा. करसोग, रा.व.मा.पा. सेरी बंगलो, रूट्स कंट्री स्कूल, सेंट थॉमस, माउंटशिवालिक, राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल चायल, जे.एन. वी. ठियोग।
श्रीखंड महादेव सेवादल समिति दाड़लाघाट (धार) के 15 सदस्यों का पहला जत्था रविवार को रवाना हो गया। ये जत्था श्रीखंड महादेव यात्रा के दौरान भीम तलाई में श्रद्धालुओं को रहने, खाने पीने की निशुल्क व्यवस्था उपलब्ध करवाएगा। सचिव मदन ठाकुर ने बताया कि कोरोना काल के दौरान यात्रा का आयोजन नही हो पाया, लेकिन इस वर्ष यात्रा का आयोजन किया जा रहा, उन्होंने बताया कि पिछले 7 वर्षों से लगातार उनका दल यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा कर रहा है। उन्होंने बताया कि शिव मंदिर दाड़लाघाट के ब्रह्मलीन बाबा वैष्णो गिरी महाराज की प्रेरणा से भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस भंडारे के आयोजन में स्थानीय लोगों का भारी सहयोग रहता है। इन लोगों में रूपलाल ठाकुर, हरीश ठाकुर, मदन ठाकुर, प्रेम लाल ठाकुर, अरुण, दिला राम ठाकुर, रिंकू, प्रदीप, विक्की, अमर चंद ठाकुर, राहुल, नीरज, सनी चंदेल, मोनू शर्मा, आशु गांधी शामिल है। इस जत्थे को अध्यक्ष स्वरुप लाल ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। राेहड़ू कांग्रेस कमेटी रोहडू की मासिक बैठक अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला की अध्यक्षता में परिधि भवन रोहड़ू में संपन्न हुई। इस मासिक बैठक को बैठक को संबोधित करते हुए कुल्ला आज प्रदेश भाजपा सरकार के खिलाफ माहौल बना हुआ है। महंगाई, भ्रटाचार, बेरोजगारी व अपने चरम सीमा पर जा रही है। प्रदेश सरकार कर्मचारियों वह अधिकारियों को प्रताड़ित करने का काम कर रही है। हिमाचल प्रदेश कृषि व बागवानी बहुल प्रदेश है। केंद्र सरकार वह प्रदेश भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण आज किसान वह बागवान हताश व निराश है। चुनाव के दौरान मोदी किसानों की आय को दोगुनी करने की बात की थी। आय दुगनी नहीं हुई पर खर्चे जरूर दाेगुने हुए हैं। आज सेब की पेटियों पर जीएसटी 12 से 18 प्रतिशत कर दिया है और सेब में उपयोग होने वाली दवाईयों को 30 से 40 प्रतिशत महंगी कर दी है। उन्होंने कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओ को एकजुट होकर 2022 के चुनाव के लिए काम करने के आदेश दिए और उन्होंने कहा की हिमाचल में कांग्रेस की पार्टी कांग्रेस की सरकार बनी तय है। इसलिए सभी लोग अपने बूथ को मजबूत करें और भारी से भारी मतों से रोहड़ू के विधायक मोहन लाल ब्राकटा को विधानसभा में भेंजे। बैठक को संबोधित करते हुए करतार सिंह कुल्ला की अध्यक्षता में वर्तमान सरकार द्वारा जो किसान और बागवान विरोधी कार्य किए जा रहे हैं। वह चाहे सेब के पेटियों की महंगाई की बात हो। भाजपा सरकार द्वारा जीएसटी बढ़ाया है। उसके खिलाफ परिधि भवन रोहड़ू से ओल्ड बस स्टैंड तक धरना प्रदर्शन किया गया। कुल्ला ने कहा 11 जुलाई को रोहड़ू में किसान सभा द्वारा जो धरना प्रदर्शन सरकार के खिलाफ किया जाना है। कांग्रेस पार्टी रोहडू मंडल रोहड़ू इस धरने प्रदर्शन का समर्थन करती है। कांग्रेस कमेटी के सभी लोग इस आंदोलन में भाग लें और रोहडू की प्रभुत जनता से भी आग्रह करते हुए कहा की सबसे पहले हम एक किसान बागवान है। आप इस धरना प्रदर्शन को अपने राजनीतिक विचारों को छोड़कर सफल बनाएं, ताकि प्रदेश की गुगी बहरी सरकार तक बागवानों की बात पहुंच सके।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी आम आदमी पार्टी आम लोगों की पार्टी है, यह पार्टी ने पंजाब में सिद्ध कर दिया था, जब पंजाब राजनीति के बड़े-बड़े नाम आम आदमी पार्टी के आम उम्मीदवारों से हार गए थे। ज्वालामुखी विधानसभा के चंगर क्षेत्र के एक छोटे से गांव मझीन से संबंध रखने वाले विकास धीमान को पार्टी ने उच्चतम पदों से नवाजा है। विकास धीमान आप हिमाचल प्रदेश के महत्वपूर्ण पर्यटन क्षेत्र के प्रदेश अध्यक्ष है और साथ ही में उन्हें पार्टी ने प्रदेश प्रवक्ता के रुप में पार्टी में एक और स्थान दिया है। विकास धीमान ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में काफी सक्रिय हैं तथा जनता से जुड़े मुद्दों को सोशल मीडिया और समाचारों के माध्यम से उठाते रहते हैं। विकास धीमान ने अपनी नियुक्ति पर राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, प्रभारी दुर्गेश पाठक, इलेक्शन इंचार्ज संदीप पाठक, प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर, संगठन मंत्री सतेंद्र टोंगर, लोक सभा इंचार्ज गुनीश अग्रवाल और समस्त प्रदेश क्रायकारनी का धन्यवाद किया।
बच्चाें ने हर्षौउल्लास के साथ मनाया वन महोत्सव विनायक ठाकुर। देहरा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मूहल परिसर मे रविवार का दिन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सौजन्य से वन महोत्सव के रुप में मनाया गया। स्कूल प्रधानाचार्य गोविंद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुए इस वनमहोत्सव में कार्यक्रम अधिकारी निश्चित सिंह ठाकुर महिला अधिकारी ऊषा देवी सहित स्कूल मनेजमेंट प्रधान व अन्य पदाधिकारियों ने विशेष तौर पर भाग लिया। वहीं, इस दौरान स्कूल मे माजूद तमाम 105 वलंटियर छात्र-छात्राओं व अन्य अतिथिगणो ने 251औषधीय पौधारोपण कर इस कार्यक्रम को सफल बनाया, तो वहीं कार्यक्रम अधिकारी व स्कूल प्रधानाचार्य गोविंद सिंह ने इस दौरान सभी बालंटियर ने तमाम एनएसएस स्वयंसेवक छात्र-छात्राओ को जागरुक करते हुए कहा कि औषधीय पौधे पर्यावरण को स्वच्छ करने और बीमारियों को रोकने और ऑक्सीजन पर्याप्त करने के काम आएंगे। इस अवसर पर फिट इंडिया, जिसमें सभी बालंटियर और स्टाफ मेंबर ने दौड़ में भाग लिया। वहीं, इस वन महोत्सव कार्यक्रम के दौरान बालंटियर छात्रों द्बारा अपने-अपने घर जाकर नीबुंओं के पौधे भी रोपे और उनकी सुरक्षा का जिम्मा भी लिया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के एक एमबीबीएस छात्र ने जयपुर में सुसाइड किया है। जयपुर के सवाई मान सिंह मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहे रोहड़ू के रहने वाले छात्र अमन (25) ने शनिवार को हॉस्टल में फंदे पर लटक कर जान दे दी। छात्र ने क्यों मौत को गले लगाया, जयपुर पुलिस इसकी जांच कर रही है। बताया जा रहा है की अमन एमबीबीएस तृतीय वर्ष का छात्र था और कोठारी हॉस्टल में रहता था। शनिवार को जब वह कमरे से नहीं निकला, तो साथी छात्रों ने दरवाजा खटखटाया। जब कोई जवाब नहीं मिला, तो गेट के ऊपर लगी जाली से झांककर देखा कि अमन बेडशीट का फंदा बनाकर पंखे की कुंडी से झूल रहा था। सूचना तुरंत कॉलेज प्रबंधन को दी गई, उसके बाद एसएमएस थाना पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने जब धक्का देकर दरवाजा खोला, तो अमन को फंदे पर लटका पाया। पुलिस को किसी भी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। देर रात उसने अपने इंस्ट्राग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया अकाउंट डिलिट कर दिए थे। पुलिस ने अमन का मोबाइल कब्जे में ले लिया है, जिसकी जांच की जा रही है। अमन के पिता प्रीतम कुमार का कहना है की उनका बेटा शुरू से ही पढ़ने में होशियार था। वह अपने बेटे को डॉक्टर बनाना चाहते थे, लेकिन उसके सुसाइड करने से हमें सदमा पहुंचा है। न कोई मानसिक तनाव था और न ही किसी तरह का विवाद।
मनोज कुमार। कांगड़ा आम आदमी पार्टी एक्स सर्विसमैन विंग के प्रदेशाध्यक्ष राज कुमार ने मीडिया को बयान जारी करते हुए बताया कि बैजनाथ क्षेत्र से सामाजिक कार्यकर्ता से राजनेता बने डॉ. विजय विद्यार्थी को आम आदमी पार्टी ने प्रदेश प्रवक्ता लगाया है। यह स्थानीय लोगों के लिए गौरव की बात है। डॉ. विजय विद्यार्थी सबसे ज्यादा पढे़-लिखे और अनुभवी राजनेता हैं। आम आदमी पार्टी ने डॉ. विद्यार्थी के अनुभव को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में प्रवक्ता का महत्वपूर्ण पद सौंपा है। डॉ. विजय विद्यार्थी पहले बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव रह चुके हैं और वर्तमान में हिमाचल प्रदेश गुरु रविदास महासभा के मीडिया प्रभारी का जिम्मा संभाल रहे हैं। साथ ही विश्वविद्यालय में पढ़ा कर आएं हैं और पिछले दो-तीन वर्षाें से लगातार प्रदेश की राजनीति में सक्रिय हैं। इन्हें प्रदेश प्रवक्ता बनाने के लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और प्रदेश नेतृत्व का हार्दिक धन्यवाद किया है।
आलाेक। कुल्लू जिला मुख्यालय कुल्लू के तहत आने वाली गड़सा घाटी में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। गड़सा क्षेत्र में शीलागढ़ के पास जंगल में हुरला नाला में बादल फटा है। इसके चलते गड़सा खड्ड में पानी का स्तर बढ़ गया है। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, 40-50 बकरियां गायब हैं और शीलागढ़ में मन्यार नाले पर बना बेली ब्रिज क्षतिग्रस्त हो गया है और ठेला में दो ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हालांकि इस घटना में मानव जीवन के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि गड़सा घाटी के हुरला नाला में बादल फटा है।
प्रतियोगिता में 26 स्कूलों के करीब 450 छात्रों ने लिया भाग फर्स्ट वर्डिक्ट। कुल्लू उपमंडल बंजार में अंग्रेजों के जमाने का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंजार में छात्रा वर्ग की अंडर-19 खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। इस खेलकूद प्रतियोगिता में 26 स्कूलों के करीब 450 छात्रों ने भाग लिया। इस खंड स्तरीय तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन मुख्यातिथि बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने किया। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य कुमारी सुनीता ठाकुर ने मुख्यातिथि की अगुवाई की और सभी छात्र, अध्यापकों व स्कूल प्रबंधन कमेटी के सभी सदस्यों ने उनका स्वागत किया और उन्हें सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने उपस्थित छात्र तथा अध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलने से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है और यह पढ़ाई का एक अंग भी है। पढ़ाई के साथ-साथ इसे सभी बच्चे अपने जीवन में भी उतारे। इस मौके पर प्रधानाचार्य ने अपने भाषण में उनका स्वागत किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य ने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंजार का जो भवन बना है, उसकी जो औपचारिकता पूरी कर दी गई है, भवन निर्माण के लिए एक करोड़ 24 लाख जमा हो चुके हैं, फिर भी भवन निर्माण में लोक निर्माण विभाग देरी क्यों कर रहा है। उन्होंने कहा कि आप लोक निर्माण विभाग को तुरंत आदेश दें कि इसका कार्य जल्द से जल्द आरंभ किया जाए। इस खेलकूद प्रतियोगिता में वॉलीबॉल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुशैनी ने पहला स्थान हासिल किया। दूसरा स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कलबारी ने हासिल किया। वहीं, पर बैडमिंटन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैनसर ने पहला स्थान और दूसरा स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कलबारी ने हासिल किया। खो-खो में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटला ने पहला स्थान हासिल किया व दूसरा स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैंज ने हासिल किया। कबड्डी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुशैनी ने पहला स्थान हासिल किया और दूसरे स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देउरी ने हासिल किया और वहीं पर मार्च पास्ट में राजकीय हाई स्कूल चनोंन पहला स्थान झटका अनुशासन में और बेस्ट मैनेजमेंट के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंजार सम्मान दिया गया। मुख्यातिथि ने सभी विजेता टीमों को सम्मानित किया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला नकली नाेट बनाने का यह कारोबार राजधानी के उपनगर संजौली में किराए के एक कमरे में चल रहा था। नकली नोट बनाने वाले युवाओं ने एक तरफ के नोट प्रिंट कर दिए थे। हैरत इस बात की शिमला पुलिस को इसकी भनक नहीं लगी और हरियाणा क्राइम ब्रांच की पुलीस ने दबिश देकर एक युवक को गिरफ्तार किया और उसके पास से नकली नोट छापने की मशीन और अन्य उपकरण बरामद कर उन्हें अपने साथ ले गई।सूत्रों का कहना है की नकली नोट बनाने का ये कारोबार मोनाल पब्लिक सकूल के पास नागदेवा भवन में किराए के कमरे में चल रहा था। यहां पर सुंदरनगर मूंदकर के युवक नवनीत ने किराए पर कमरा लिया हुआ था और वो कमरे में नकली नोट छापने का काम कर रहे थे। हरियाणा पुलिस एक युवक को तो गिरफ्तार कर ले गई, लेकिन इनके साथ कुछ स्थानीय युवक के भी शामिल होने का अंदेशा है। हरियाणा पुलिस को सिर्फ मौके पर एक ही युवक मिला है। हरियाणा पुलिस की माने तो नकली नोट छापने वाले इन युवकों के तार नकली नोट छापने वाले गिरोह से हैं। दिल्ली और हरियाणा में इनके साथी भी पकड़े जा चुके हैं।
विनायक ठाकुर । देहरा महिलाओं के उत्थान और कल्याण हेतु प्रदेश की जयराम सरकार ने गंभीर प्रयास किए हैं, जिसके परिणाम स्वरूप आज प्रदेश में मातृशक्ति स्वावलंबन की दिशा में अग्रसर है। जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गंगोट में महिला मंडलों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने यह शब्द कहे। उद्योग मंत्री ने क्षेत्र के 20 महिला मंडलों को आवश्यक सामान भेंट करते हुए उन्हें सम्मानित किया। जिसमें अप्पर चलाली महिला मंडल वार्ड-1, लोअर चलाली महिला मंडल वार्ड-2, महिला मंडल चलाली वार्ड-3, विश्वकर्मा महिला मंडल वार्ड-4, महिला मंडल रानी झांसी वार्ड-5, महिला मंडल लोअर सुकार, महिला मंडल कड़ोआ, महिला मंडल मौआ कुंडल वार्ड-5, महिला मंडल बेढ़ा बस्ती, चोटाल मौआ कुंडली महिला मंडल, महिला मंडल कबीर पंथी बस्ती कड़ोआ, गुरल महिला मंडल, राधेकृष्ण महिला मंडल वार्ड-1 गुरल, महिला मंडल लोअर शिवपुरी, महिला मंडल शिवपुरी, गंगोट महिला मंडल, मोईन महिला मंडल, महिला मंडल समनोली वार्ड-2 व 3, महिला मंडल शिवपुरी अप्पर समनोली एवं जय मां सहायता समूह गंगोट को आवश्यक सामान भेंट किया। जिनमें महिला मंडलों की मांग के अनुसार गद्दे, कुर्सियां, पेटियां, मैट, दरियां, बर्तन, पंखे आदि जरूरत की तमाम वस्तुएं बांटी गई। उद्योग मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में समाजिक और अन्य सामूहिक कार्यक्रमों के आयोजन में महिला मंडलों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इस हेतु जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में उनके द्वारा महिला मंडलों को यह सामान वितरित किया जा रहा है। जिससे क्षेत्र में होने वाले सामाजिक कार्यक्रम एवं किसी गरीब के घर में होने वाले किसी समारोह में इस सामान का उपयोग हो सके। उन्होंने कहा कि हमारा समाज हमेशा से एक दूसरे की सहायता के लिए उपस्थित रहने वाला समाज रहा है। किसी दूसरे पर आई समस्या और संकट को समाज ने अपना संकट मानकर उसका समाधान किया है। उन्होंने कहा कि आधुनिकता की इस भाग दौड़ में हम समरस्ता पूर्वक संगठति रूप से रहने के इस व्यवहार को भूल रहे हैं। उन्होंने कहा कि परिवार और समाज को संगठित और समरस बनाने में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की महिलाएं महिला मंडलों के माध्यम से संगठित समरस समाज के निर्माण के लिए कार्य करें। पूरे समाज को अपना परिवार मानते हुए संकटों पर साथ खड़े रहने और बुराईयों के विरोध में मिलकर लड़ने कर परंपरा विकसित करें। उन्होंने कहा कि महिलाएं महिला मंडलों के माध्यम से ऐसे अनेक कार्यक्रम और गतिविधियों का संचालन कर सकती हैं जिससे समाज में एक सकारात्मक वातावरण का निर्माण हो। उन्होंने इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् का उदाहरण देते हुए कहा कि आज से 73 वर्ष पूर्व आज ही के दिन 9 जुलाई 1949 को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की स्थापना हुई थी। स्थापना काल से विद्यार्थी परिषद् ने ऐसी छात्र शक्ति का निर्माण किया जिसने देश और समाज पर आए हर संकट को चुनौती देने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि जिस आयु में बिगड़ने और बुरी संगत में पड़ने के सबसे अधिक आसार होते हैं, ऐसी युवावस्था में देश के लिए समर्पित युवा शक्ति का निर्माण करते हुए देश के छात्रों को सकारात्मक दिशा देने का कार्य विद्यार्थी परिषद् ने किया। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि इसी प्रकार समाज के कल्याण और उत्थान का ध्येय लेकर विभिन्न महिला मंडल अपने अपने क्षेत्रों में कार्य कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि समाज में व्याप्त बुराईयों और संकटों से उभरने के लिए समाज के प्रत्येक घटक को अपना योगदान देना होता है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में होने वाले प्रत्येक प्रयास के लिए प्रदेश सरकार हर प्रकार का सहयोग करने कि लिए सदैव तैयार है। उन्होंने कहा कि महिला मंडल ऐसी विभिन्न गतिविधियों को बढ़ावा दें और सरकार इस हेतु हर प्रकार की व्यवस्था उपलब्ध करवाने के लिए कृतसंकल्पित हैं। इसके उपरांत उद्योग मंत्री ने नंगल चौक में जनता से संवाद स्थापित करते हुए जनसमस्याओं को विस्तारपूर्वक सुना। उन्होंने जनसमस्याओं को सुनते हुए अधिकत्म का मौके पर निपटारा किया और शेष के समयबद्ध निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्षा सनेह लता परमार, जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा, मंडलाध्यक्ष विनोद शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनीता सुपहिया, महिला मोर्चा मंडलाध्यक्ष सत्या सूद व उपाध्यक्ष सुदेश कुमारी सहित विभिन्न महिला मंडलों के प्रतिनिधि और सदस्य उपस्थित रहे।
आलाेक। कुल्लू बस हादसे में परिवार को हर संभव सहयोग देने का वादा किया और न्युली शैशर रोड का भी विजिट किया, जिसमें ड्रेन को साफ करने के निर्देश व रोड में बजरी रेत फ़ेंक रहे ग्रामीणों को कहा कि समय पहले रोड से बजरी रेत उठाया जाए और मनु ऋषि कैंची डावे राम के घर को पास दुर्गा दत्त के घर के पास झडोल व धाटा सभी जगह ढंगे गिरे हैं, उनको ठीक करने के निर्देश भी दिए गए हैं। न्यूली से देउरी धार मनु ऋषि मंदिर उठाओ जल योजना जल्द यह बनाई जाएगी। प्रधान ग्राम पंचायत देऊरी धार भगतराम प्रधान उप प्रधान हेम दास ग्राम पंचायत शैशर प्रधान मथुरा देवी उप प्रधान रोशन लाल का कहना है कि जल्द ही उठाओ पेयजल योजना से ग्रामीणों को लाभ मिलेगा और उनके घर तक पहुंचाई जाएगी। वहीं, मोहरू आघे से शेष नाग मंदिर के पिछे तक रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया है।
राज सोनी। करसाेग केेंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश को प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के अंतर्गत 14 परियोजनाओं के निर्माण के लिए 380 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है। यह जानकारी जल शक्ति, बागबानी, राजस्व व सैनिक कल्याण मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने शनिवार को करसोग विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के अंतर्गत एक करोड़ 27 लाख से निर्मित उठाऊ सिंचाई योजना पंज्याणु से छंडयारा का उदघाटन तथा 35 लाख की लागत से बनने वाले पंचायत भवन सुई कुफरीधार का शिलान्यास करने के उपरांत दो दिवसीय जय श्रीदेव शिव शंकर मेले कैमवली के शुभारंभ अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के तहत प्रदेश को 200 करोड़ की राशि प्राप्त हुई थी, जबकि राज्य सरकार द्वारा 550 करोड़ की परियोजनाएं केंद्र सरकार को स्वीकृति के लिए भेजी गई है, जिसकी बहुत जल्द ही स्वीकृत प्राप्त हो जाएगी। महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि पंज्याणु-छंडयारा सिंचाई योजना के निर्मित हो जाने से क्षेत्र की 54 हैक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हो गई है, जिससे क्षेत्र के किसान व बागवान नगदी फसलों की अधिक पैदावार कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा बिना किसी भेदभाव के सभी क्षेत्रों का चहुंमुखी विकास किया है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश ने अभूतपूर्व कार्य करते हुए पूरे देश भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2022 के अंत तक हर घर में नल तथा नल में शुद्ध पेयजल मुहैया करवा दिया जाएगा। जल शक्ति मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा अब तक के कार्यकाल के दौरान समाज के सभी वर्गों को लाभान्वित करने का प्रयास किया है। उन्होंने बताया कि 60 वर्ष से अधिक उम्र के प्रत्येक नागरिक को बिना किसी आय सीमा के सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान कर पेंशन राशि में भी वृद्वि की गई। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना और प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत एक और अतिरिक्त निःशुल्क सिलेंडर प्रदान किया जा रहा है। प्रदेश के अंदर पथ परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को किराये में 50 प्रतिशत की छूट दी गई है।उन्होंने कहा कि कुफरीधार, पांगणा तथा मसोग के लिए पेयजल के नए टैंक स्वीकृत किए गए हैं। जल शकित मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मेले एवं त्यौहार अपने में अनूठे होेते हैं और यह राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोए हुए हैं। मेलों की पुरातन परंपराओं तथा देव संस्कृति को भावी पीढ़ी के लिए संरक्षित रखा जाना चाहिए, क्योंकि यह एक राज्य एवं राष्ट्र के रूप में हमारी पहचान की पुष्टि करती हैं। उन्होंने श्रीदेव शिव-शंकर मेला कमेटी के लिए एक लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने मेला ग्राऊंड के सौंदर्यीकरण हेतु एक प्राकलन बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए ताकि युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के माध्यम से धन उपलब्ध करवाया जा सके। इस अवसर पर विधायक हीरा लाल ने क्षेत्र के लिए सिंचाई योजना के निर्माण तथा अन्य विकासात्मक कार्यो के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर तथा जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में करसोग विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों की विकास परियोजनाएं लोगों को समर्पित की गई है। उन्होंने महिलाओं को निगम की बसों में किराये में 50 प्रतिशत की छूट देने, ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल के बिलों को माफ करने तथा 125 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को निःशुल्क बिजली देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य चेतन गुलेरिया, सुई कुफरीधार पंचायत के प्रधान कामेश्वर शर्मा, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष निर्मल, पंचायत समिति के अध्यक्ष भास्करा नंद, एसडीएम करसोग सुरेन्द्र सिंह ठाकुर, जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता पीके शर्मा, बीडीओ सतेंद्र ठाकुर, पंचायती राज संस्थाओं के पदाधिकारी, अधिकारीगण तथा व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
दाड़लाघाट : सलाहकार कमल ठाकुर की अध्यक्षता में हुई विद्युत परिषद सेवानिवृत्त वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट हिमाचल प्रदेश विद्युत परिषद सेवानिवृत्त वेलफेयर एसोसिएशन दाड़लाघाट व नम्होल यूनिट की मासिक बैठक सलाहकार कमल ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। अध्यक्ष प्रेम केशव ने बताया कि बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मांगों के संशोधित वेतनमान को एक मुश्त अदायगी करने बारे कहा तथा 65,70 व 75 वर्ष पूरे कर चुके सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 5,10,15% देय राशि को पुरानी पेंशन बेसिक के अलावा नई बेसिक में समायोजित करने बारे भी प्रस्ताव पारित किया गया।बैठक में अध्यक्ष प्रेम केशव द्वारा विद्युत मंडल बिलासपुर के अधिशासी अभियंता से आग्रह किया गया कि रणजीत सिंह व सुखराम के मेडिकल क्लेम 2 साल से डिवीजन कार्यालय में पड़े हैं,जिनकी अदायगी आज तक नहीं हो पा रही है जो कि दुखद बात है।बैठक में कमला ठाकुर,विजय ठाकुर,रणजीत,सवारू राम,नंदलाल,प्रेमलाल,परसराम,हरिराम,ग्यारु राम,सुंदर लाल,लेखराम,रामलाल,दिलु राम,धनीराम,धर्म सिंह,बालकराम,नानकू राम,सुखरा,नानकू राम सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी ज्वालाजी विधानसभा के तहत नाहलिया पंचायत के करेड गांव के लोग आज भी आजादी के इतने वर्षाें बाद भी एक अच्छी सड़क के लिए तरस रहे हैं। गांव वालों का कहना है की 5 वर्ष पहले वोटों के समय स्थानीय विधायक गांव में आए थे और आश्वासन देकर गए थे की प्राथमिकता के आधार पर उनके गांव को पक्की सड़क उपलब्ध करवाई जाएगी। लोगों का कहना है कि पुरे गांववासी इस बार नोटा का बटन दवाने को मजबूर हो चुके हैं। गांव वासी राजेश राणा, अमित कुमार, प्रवीण कुमार, अनूप कुमार व राहुल कुमार ने कहा कि सरकार और प्रशासन से अगर जल्दी से जल्दी सड़क की कोई सुध नहीं ली, तो वे चुनावों का बहिष्कार करेंगे। लोगों का कहना है कि हर बार जुमले से गांववासी परेशान हैं और इतनी बरसात मे कहीं भी न जाने को मजबूर है, सरकार हर गांव तक पक्की सड़क का आश्वासन दे रही है, जो सिर्फ झूठ है।
आलाेक। कुल्लू हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की गड़सा घाटी की पारली पंचायत में शनिवार को बादल फटने से भारी तबाही हाेने की सूचना मिली है। बादल फटने के बाद नाले में आई बाढ़ जगह-जगह नुकसान की सूचना है। पूरी गड़सा घाटी में अफरा-तफरी मच गई। हुरला नाले में आई बाढ़ से खेतों को भारी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय पारली पंचायत के प्रधान राज मल्होत्रा ने बादल फटने की पुष्टि की है।
विनायक ठाकुर । देहरा राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ढलियारा के सत्र 2022-23 में बी- वॉक कोर्स के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म और रिटेल मैनेजमेंट में तीन वर्ष का डिग्री पाठ्यक्रम पढ़ाया जाएगा। व्यवसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए पिछले सत्र से कॉलेज में यह डिग्री कोर्स शुरू किए गए हैं। प्राचार्य डॉ. प्रमोद पटियाल ने बताया कि महाविद्यालय में हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म और रिटेल मैनेजमेंट में 40-40 सीटें उपलब्ध हैं। आवेदक ऑनलाइन आवेदन कॉलेज की वेबसाइट (www.gcdhaliara.in) पर 11 जुलाई सोमवार से कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बी वॉक की डिग्री कोर्स के जरिये छात्रों को रोजगार प्राप्त करने का कौशल प्रदान किया जाता है। समन्वयक प्रो. राजीव कुमार ने जानकारी दी कि बी-वॉक डिग्री छात्रों के व्यक्तित्व को विकसित करने व रोजगार प्राप्त करने के लिए अहम माध्यम है। हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म के वोकेशनल ट्रेनर आशीष शर्मा और रिटेल मैनेजमेंट वोकेशनल ट्रेनर अनिल कुमार ने बताया कि व्यावसायिक शिक्षा छात्रों के लिए अति आवश्यक है। इसमें पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों के लिए औद्योगिक क्षेत्र में काम आने वाले कौशल को भी उन्नत किया जाता है।
विनायक ठाकुर । देहरा गांव डाडासीबा के आरव जसवाल पुत्र पंकज जसवाल का चयन नवोदय स्कूल के लिए हुआ है। आरव जस्वाल दिल्ली कान्वेंट स्कूल सुनेहत का छात्र है। आरव की इस शानदार सफलता से स्कूल व क्षेत्र के लिए बडे़ गर्व की बात है। आरव जसवाल के पिता पंकज जस्वाल हिमाचल पुलिस में हैं और धर्मशाला में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आरव दिल्ली कॉन्वेंट स्कूल सुनहेत में छठी कक्षा में पढ़ते हैं, उसके नवोदय में चयन से गांव में खुशी की लहर है। आरव की इस उपलब्धि पर समस्त स्कूल प्रशासन ने खुशी व्यक्त की है। स्कूल के प्रबंध निदेशक डॉ. प्रवीण राजपूत ने कहा कि हम सबके लिए यह गौरवपूर्ण विषय है। आरव का चयन सैनिक स्कूल के लिए हुआ है। वहीं, प्रधानाचार्य गुंजन परमार ने कहा कि आरव पढ़ने के साथ-साथ खेल कूद में भी काफी तेज रहा है। समस्त स्कूल प्रशासन आरव के माता-पिता को बधाई देते हैं। साथ ही बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।
रंजीत सिंह। कुनिहार जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार (बनिया देवी) में 2022 के लिए छठी कक्षा में प्रवेश के लिए ली गई परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। विद्यालय प्राचार्य के के यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि 2022 छठी कक्षा में प्रवेश के लिए ली गई परीक्षा के परिणाम की लिस्ट जारी कर दी गई है, जिसमे 80 बच्चों ने यह परीक्षा पास की है। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए विद्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। कसाैली पर्यटन नगरी कसौली के नजदीक मशोबरा के नजदीक पहाड़ी से विशाल पत्थर गिरने से पंजाब नंबर की एक कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि उस समय कार में कोई भी नहीं था। जानकारी के अनुसार कसौली-परवाणू ओल्ड रोड पर मशोबरा के पास शनिवार सुबह पहाड़ी से अचानक एक विशालकाय पत्थर सड़क किनारे पार्क की हुई कार (पीबी 05 यू-0718) पर आ गिरा। पत्थर की चपेट में आने से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पंजाब से कसौली घूमने आए लोग उस समय कार में नही थे। इस मार्ग से वाहनों की काफी संख्या में आवाजाही रहती है।
आलाेक। कुल्लू श्रीखंड महादेव यात्रा 11 जुलाई से शुरु होगी, जो 24 जुलाई तक चलेगी। इसमें पांच बेस कैंप प्रशासन ने बनाए हैं, जिसमें सिंहगाड़, थाचडू, कुंशा, भीमडवारी और प्रार्वती बाग शामिल है। जिसके प्रशासन ने श्रद्घालुओं की सुरक्षा के लिए प्रत्येक बेस कैंप में एक सेक्टर मजिस्ट्रेट के अधीन मेडिकल, रेस्क्यू, पुलिस की टीमें तैनात की है। सभी बेस कैंप में लगभग 20 स्वास्थ्य कर्मी, 30 पुलिस कर्मी व 40 सदस्य रेस्क्यू के लिए तैनात है। इसके लिए प्रशासन ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। श्रद्घालुओं को ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण करना जरूरी होगा। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रशांस सरकैक ने बताया कि प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर दी है। सभी को नियमों का पालन करना होगा।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर सुजानपुर विधायक अपने आप को सर्वोच्च दिखाने के लिए वह कभी किसी के कंधे पर तो अगले दिन किसी और के कंधे के साथ खड़े नजर आते हैं। आज सुजानपुर की जनता विधायक से पूछती है कि वह बताएं कि जो उन्होंने चुनावों के समय में वायदे किए थे, उनका क्या हुआ। यह बात भाजपा मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अपना स्थान आज तक नहीं बना पाए हैं, विधायक को कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने आज भी उन्हें नहीं अपनाया है। सुर्खियां बटोरने के लिए विधायक ने आज कल पूरे सुजानपुर की दीवारों पर पोस्टर लगवाए हैं, परंतु पिछले 10 वर्षाें में विधायक बताएं कि वह क्यों ऐसा कोई कार्य नहीं कर पाए, जिससे सुजानपुर चमक पाया सुजानपुर की जनता ने उन्हें जवाब देने के लिए कहा है कि सुजानपुर को अगर चमकाना है, तो इस बार हमने पिछली गलती को नहीं दोहराना है। इस बार इसी मूल मंत्र से सुजानपुर जनता जागृत हो चुकी है। क्योंकि सुजानपुर विधायक ने पिछले 4 वर्षाें में जनता के साथ सिर्फ "लारा लप्पा लारा लप्पा" की है विधायक से विनती है कि अपने पिछले चार विकास कार्य जनता के समक्ष रखें। आजकल सुनने में आता है। सुजानपुर विधायक के अपने ही खास लोगों उनसे कन्नी काट रखी है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का कहना है कि विधायक से कोई भी अहम मुद्दों पर सलाह मशवरा करना हो तो वह किसी की नहीं सुनते हैं, सिर्फ पिता व पुत्र अपना फैसला संगठन और कार्यकर्ताओं पर थोपते हैं, जिसकी नाराजगी आजकल उनके कार्यक्रमों में साफ नजर आती है। विनोद ठाकुर ने तंज कसते हुए कहा कि विधायक राणा की राजनीति फसली बटेर की तरह रही है अपना राजनीतिक कद उन्होंने धूमल के संरक्षण में रहकर हासिल कर और लोगों को भ्रमित कर विरोधी दल के खेमे में हुए शामिल और मौका देखकर वीरभद्र की छत्रछाया में चले गए। फिर मौका देख उन्हें भी छोड़ आजकल शीर्ष कांग्रेसी नेता के पाले में जाकर राजनीतिक वॉलीबॉल खेल रहे हैं। पता नहीं किस दिन उनकी भी राजनीति को खत्म कर उनके पैरों से जमीन गायब कर देंगे और उन्हें को इस बात का एहसास भी नहीं होगा। आजकल विधायक हंसी का पात्र तो तब बनते हैं, जब वह प्रदेश भर में टिकटों का आवंटन करते हुए सुने जाते हैं। साथ ही हमीरपुर विस क्षेत्र में तो लगभग 5 कांग्रेसी नेताओं को टिकट आवंटन का आश्वासन भी दे चुके हैं, परंतु उन्हें इस बात का इल्म नहीं है कि सुजानपुर की जनता इस बार उन्हें आगामी चुनावों में हार का आइना दिखा कर उनकी विदाई करेगी।
74वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर एबीवीपी एचपीयू इकाई ने किया संगोष्ठी का आयोजन फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा 74वें राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य पर विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के सेमिनार हॉल में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व प्रांत अध्यक्ष डॉ संजय शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में इकाई अध्यक्ष आकाश नेगी ने सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनायें प्रेषित कर उनका संगोष्ठी में आने पर स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं को संबाेधित करते हुए नेगी ने विद्यार्थी परिषद की वैचारिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अपने स्थापना काल से ही राष्ट्र हित एवं विद्यार्थियों के हितों की आवाज़ को बुलंद करती आई है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित डॉ. संजय ने कार्यकर्ताओं को संबाेधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से लेकर अभी तक राष्ट्र हित में काम करते आई है। विद्यार्थी परिषद का मानना है कि छात्र कल का नहीं आज का नागरिक है। विद्यार्थी परिषद विभिन्न गतिविधियों और आयाम कार्यों से विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को निखारने का कार्य करती है। डॉ. संजय ने कहा कि विद्यार्थी परिषद दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्यकर्ताओं में व्यक्तित्व निर्माण के लिए काम करते अपने स्थापना काल से ही भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए छात्र छात्राओं के बीच में लगातार काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि हम देखते हैं कि कोरोना महामारी के कारण सारी दुनिया धराशाही हुई, लेकिन उस महामारी के दौर में भी विद्यार्थी परिषद का कार्य निरंतर चलता रहा। विद्यार्थी परिषद ने अलग-अलग स्थानों पर समस्याओं का हल निकालने के लिए निरंतर प्रयास किया एवं जगह जगह पर ब्लड डोनेशन कैंप लगाए और जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन पैकेट वितरित किए। मुख्य वक्ता ने कहा कि विद्यार्थी परिषद वर्ष भर शैक्षणिक एवं सामाजिक अनेक प्रकार के कार्यक्रम समाज हितों के लिए आयोजित करवाती रहती है। विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन होने के नाते आज के समय में विद्यार्थी परिषद हर क्षेत्र में अपना योगदान दे रहा है। अपने 74वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर अभाविप विवि इकाई के कार्यकर्ताओं ने पिंक पैटल पर विवि के छात्र समुदाय, कर्मचारी वर्ग एवं अन्य लोगों को खीर बांटकर अपना स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम के अंत में इकाई सह मंत्री नैन्सी अटल ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद व्यक्त किया।


















































