प्रतिमा राणा। पालमपुर फोकल स्किल के राज्य परियोजना समन्वयक अमित तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्व युवा कौशल विकास २०२२ के उपलक्ष्य में होटल पीटर ऑफ शिमला में आयोजित प्रदर्शनी में फोकल स्किल सेंटर पालमपुर में आतिथ्य एवं पर्यटन के प्रशिक्षुओं को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और डॉ. राम लाल मारकंडा तकनीकी शिक्षा मंत्री की मेजवानी करने का अवसर प्राप्त हुआ। इसमें उन्होंने प्रशिक्षुओं द्वारा तैयार किए गए मॉकटेल और रिफ्रेशमेंट का आनद उठाया। मुख्यमंत्री और टेक्नीकी मंत्री उनके सत्कार से प्रसन होकर उन्हें प्रेरित करते हुए कहा कि इसी प्रकार वे कड़ी मेहनत जारी रखे और इन कौशल का उपयोग करके अपने भविष्य को रोशन करें। प्रदर्शनी में फोकल स्किल फ़ूड एंड बेवरीज स्टाल मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें सन्नी शर्मा और चेस्टा सिंह की छह सदस्यी टीम ने वही पर ताजा फलो के रस से तयार मॉकटेल्स को सभी को सर्व किए। जिनमें ऑरेंज मोजितो, ऑरेंज मोजितो, लेमन मोजितो और लीची मॉक्टेल बनाकर कोल्ड सैंडविच और ड्राई केक्स के साथ फोकल की तरफ से सर्व किया गया। इस अनोखी मॉकटेल और स्नैक्स का लुफ्त उठाने के लिए भरी मात्रा में लोग एकत्रीत हुए जिन्हें सर्वे करके फोकल टीम को काफी खुशी मिली और लोगों ने भी युवाओं के इस प्रयास को काफी पसंद किया। इस आयोजन में शामिलित होने के लिए फोकल स्किल के जितेंदर सिंह, अमित तिवारी, सनी शर्मा, चेस्टा सिंह और सभी प्रतिभागियों समृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जवाली मै बिटिया फाउंडेशन (पंजीकृत) द्वारा राज्य स्तरीय सम्मान समारोह "हिमाचल उत्सव" का आयोजन कलाकेंद्र भवन जवाली में 17 जुलाई को शाम 6 बजे किया जाएगा। बिटिया फाउंडेशन के नेशनल कॉर्डिनेटर अमित कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम में रुनझुनुमा फेम मोहित गर्ग व प्रसिद्ध गायक राखी गौतम व चांदनी डांस ग्रुप पालमपुर रंगारंग प्रस्तुतियां देंगे। उन्होंने बताया कि ग्रेट खल्ली की शिष्या सीडब्ल्यूई दिवा वलर्ड चैंपियन आरुषि मलिक, भारत की सबसे कम आयु की जिला परिषद अध्यक्षा मुस्कान, मिस क्वीन ऑफ इंडिया निशा कटोच विशेष अतिथि होंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षा बिटिया फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्षा सीमा संख्यान द्वारा की जाएगी। इस मौके पर भारत की सबसे छोटी उम्र की महिला एंबुलेंस चालक नैंसी कतनोरिया, तलवारबाजी में अंर्तराष्ट्रीय पदक विजेता शिक्षा बलोरिया, भारत के सबसे छोटी आयु के ड्रमबाज द्रोण चंदेल, जु जित्सु में अंतरराष्ट्रीय विजेता रीमा चौधरी, ग्रेपलिंग में अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता प्रियंका चौधरी, बॉक्सिंग में राष्ट्रीय पदक विजेता सुनाली ठाकुर, ग्रेपलिंग में राष्ट्रीय पदक विजेता काजल देवी सहित अन्य विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा।
मनोज कुमार। कांगड़ा लाडली फाउंडेशन की प्रदेश अध्यक्ष एवं चेयरमैन शालू, गोविंद सागर एडवेंचर एंड वाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के राज्य उपाध्यक्ष निर्मला राजपूत एवं हिमाचल प्रदेश कायाकिग एड कनोइग एसोसिएशन के राज्य सचिव इशान अख्तर नेहिमाचल प्रदेश सरकार के प्रधान सचिव (राजस्व विभाग) ओंकार चंद शर्मा को प्रधान सचिव (वन विभाग ) का अतिरिक्त कार्यभार मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उपरोक्त संस्थाओं के पदाधिकारियों ने कहा कि ओंकार चंद शर्मा हिमाचल प्रदेश सरकार में एक ईमानदार एवं जुझारू व्यक्तित्व के हेतु जाने जाते हैं। कोरोना काल के प्रथम चरण में हिमाचल प्रदेश सरकार के बतौर राज्य नोडल ऑफिसर उन्होंने प्रदेशवासियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की थी, जिसे प्रदेश वासी आज तक याद रखते हैं। अपने उसूलों के पक्के एवं ईमानदारी तथा जुझारूपन के कारण हिमाचल वासियों के जिलों में बहुत अहम जगह बनाए हुए हैं।
पांच साल से प्रशिक्षित पटवारीनियुक्ति का कर रहे इंताजार मंत्री मार्कंडेय पर अनदेखी के जड़े बेरोजगारों ने आरोप, 2017 से कर रहे नौकरी का इंतजार जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के 2017 बैच के प्रशिक्षित 15 पटवारियों को प्रदेश सरकार पिछले चार साल से नियुक्ति करना भूल गई है, जबकि 2018 के बैच के पटवारियों को इस वर्ष नियुक्ति दे दी गई। 2016 में जिला लाहौल स्पीति में भी प्रदेश के अन्य सभी जिलों की भांति पटवार परीक्षा आयोजित की गई थी जिसमें उत्तीर्ण सभी उम्मीदवारों ने 2017 में प्रदेश के अन्य जिलों के प्रशिक्षिणार्थियों के साथ राजस्व विभाग जोगेंद्रनगर से 18 महीने का प्रशिक्षण प्राप्त कर अन्तिम पटवार परीक्षा भी उतीर्ण की थी। प्रशिक्षण समाप्त होने के तुरन्त बाद प्रदेश के अन्य सभी ज़िलों में सन 2018 में ही पटवारियों की शत प्रतिशत नियुक्तियां हो चुकी है। मगर जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के प्रशिक्षित पटवारियों को सरकार ने पिछले चार साल से घर में ही बैठा रखा है और अगले बैच को प्रशिक्षण दे कर 2021 में उन्हें नियुक्ति दे दी, जबकि 2017 में प्रशिक्षण प्राप्त पटवारी अभी तक नियुक्त नहीं हुए हैं। दूसरी ओर प्रशिक्षित पटवारी, विनोद कुमार, महेश कुमार, तन्जिन शाकीया, प्रवीण कुमार, एकता देवी, रजत, सोनम टशी, सन्दीप छेरिंग, नावांग, राजेश, देचेन, ठिल्ले, रिगजिन व भास्कर ने बताया कि अपनी नियुक्ति के लिए कई बार मुख्यमंत्री व स्थानीय विधायक एव मंत्री से मिले लेकिन हर बार आशवासन ही मिलता रहा। इनका कहना है कि मंत्री ने जिला के बेरोजगार प्रशिक्षित पटवारियों के विषय को कैबिनेट में तक नहीं उठाया। स्थानीय विधायक एवम मंत्री को उन्हें अपने जिला के लोगों के समस्या से कोई लेना देना ही नहीं रहा है। लाहुल स्पीति के पूर्व विधायक रवि ठाकुर का कहना है कि जयराम सरकार ने जनजातीय क्षेत्र के लोगों के साथ भेदभाव किया है। इसी का नतीजा है कि 2017 से प्रशिक्षित पटवारियों की आज तक नियुक्ति नहीं हो सकी है जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि घाटी के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड किया जा रहा है।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट सब तहसील दाड़लाघाट में हिमाचल प्रदेश नंबरदार यूनियन के जिला सोलन के सदस्यों ने नायब तहसीलदार कमल रोहाल को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। नंबरदार यूनियन के प्रदेश महामंत्री भीम सिंह चौहान तथा सोलन जिला नंबरदार यूनियन के प्रधान राजेंद्र ठाकुर की अगुवाई में क्षेत्र के लगभग 40 नंबरदार सदस्य नायब तहसीलदार से मिले और उन्हें अपनी विभिन्न मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व नंबरदारों ने नायब तहसीलदार को शॉल टोपी पहना कर सम्मानित भी किया। नायब तहसीलदार ने उनकी मांगों को सहानुभूति पूर्वक सुना और कहा कि उनकी इन समस्याओं को हल कर सकते हैं, उन्हें सब तहसील स्तर पर ही हल कर दिया जाएगा और जिन मांगों का हल यहां नहीं निकल पाएगा, उन्हें सरकार को भेज दिया जाएगा। सब तहसीलदार ने नंबरदारों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वे भी गांव में जाकर लोगों को जागरूक करें कि लोग बेसहारा गोधन को सड़कों पर न छोड़ें, युवाओं में बढ़ रही नशे की दुष्प्रवृत्ति को रोकने में भी सहयोग करें। इसी प्रकार ग्रामीण लोगों को टोल फ्री नंबर की जानकारी देकर सहयोग देने की अपील की गई। इस अवसर पर उपस्थित नंबरदार सदस्यों ने नायब तहसीलदार को अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया तथा बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में समाप्त की गई। इस बैठक में नंबरदार यूनियन के प्रदेश महामंत्री भीम सिंह चौहान, सोलन जिला प्रधान राजेंद्र ठाकुर, अर्की नंबरदार यूनियन के प्रधान नंदलाल ठाकुर, महासचिव कुलदीप ठाकुर, सचिव मोहन लाल, कोषाध्यक्ष अनीता शर्मा व सह सचिव अंजू शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
मनोज कुमार। कांगड़ा लाडली फाउंडेशन के राज्य महासचिव बिलाल शाह ने राज्य अध्यक्ष शालू की सहमति से जिला लाहौल-स्पीति के गांव नालदा की प्रमुख समाजसेवीका अनीता को लाडली फाउंडेशन जिला लाहौल-स्पीति का जिला महासचिव नियुक्त किया। समाज सेविका अनीता कई वर्षों से प्रमुख सामाजिक संस्था रेनबो स्टार क्लब, सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच एव लाडली फाउंडेशन के साथ मिलकर सामाजिक कुरीतियों को जड़ से उखाड़ने के लिए हमेशा कटिबद्ध रही हैं। महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, पर्यावरण संरक्षण, वन संपदा संरक्षण, कुष्ठरोग की जागरूकता व कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम जैसे सामाजिक कार्यों में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई है। लाडली फाउंडेशन जिला लाहौल-स्पीति के जिला महासचिव अनीता का कहना है कि भविष्य में उनका यही उद्देश्य है कि कहीं भी कोई सामाजिक विसंगती न हो। कोई भी गरीब भूखा न सोए और कमजोर वर्ग को न्याय मिले। इसके लिए वह हमेशा प्रयासरत रहेगी।
उड़ीसा के भुवनेश्वर में आयोजित हो रही हैं राष्ट्रीय एकुयटिक (स्वीमिंग) चैंपियनशिप मनोज कुमार। कांगड़ा स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 48वीं जूनियर नेशनल एकुयटिक चैंपियनशिप में पहली बार हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ी भाग लेंगे। स्वीमिंग एसोसिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश के राज्य महासचिव इशान अख्तर ने बताया कि स्वीमिंग एसोसिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश के राज्य अध्यक्ष एचएएस विनय धीमान के अथक प्रयासों से पहली बार हिमाचल प्रदेश के स्वीमिंग खिलाड़ी 16 जुलाई से 20 जुलाई तक होने जा रहे उड़ीसा के भुवनेश्वर में भाग ले रहे हैं। राज्य महासचिव इशान अख्तर ने बताया कि जिला हमीरपुर के भोरंज ब्लॉक के अक्षत सहगल बतौर कैप्टन 48वीं जूनियर नेशनल एकुयटिक चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। स्वीमिंग एसोसिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष एचएएस विनय धीमान ने प्रदेश के खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा स्विमिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव मोनल डी चौकसी का आभार प्रकट किया। जिन्होंने स्विमिंग एसोसिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत हिमाचल के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर के चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए हरी झंडी प्रदान की
मनोज कुमार। कांगड़ा नेत्रदान महादान माना जाता है। इसी का उदहारण कांगड़ा के साथ लगती पंचायत अब्दुलापुर के रहने वाले समाजसेवी नंदन शर्मा ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा के नेत्र बैंक में जाकर मरणोपरांत नेत्रदान का निर्णय कर मिशाल पेश की। क्योंकि इस दान से दो जिंदगियां रोशन होती हैं। जिंदगी भर जिस शख्स ने कभी दुनिया नहीं देखी और केवल अंधेरे में ही जिया उनकी आंखों में रोशनी आ जाए, तो इससे खुशी की बात और क्या हो सकती है। धीरे-धीरे ही सही, लेकिन समाज नेत्रदान के प्रति जागरूक हो रहा है। लोग चाहते हैं कि मृत्यु के पश्चात भी लोगों का भला किया जा सके। इसलिए मरणोपरांत नेत्रदान की प्रवृत्ति बढ़ रही है। ऐसा ही उदाहरण नंदन शर्मा ने पेश किया है और लोगों को भी नेत्र दान करने के बारे जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सभी को नेत्रदान के लिए नेत्रदान के लिए आगे आना चाहिए, जिससे कतार में खड़े हजारों लोग जिनका जीवन अंधेरे में खड़ा है, उनके जीवन में रोशनी भर दें। नंदन शर्मा कांगड़ा यूथ चेरिटेबल के अध्यक्ष हैं, जो कि टांडा में लंगर का आयोजन करती आ रही है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के स्थापना दिवस 16 जुलाई के उपलक्ष्य पर कृषि विज्ञान केंद्र लाहौल-स्पीति-ii स्थित ताबो ने गांव लोसर में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस उपलक्ष्य पर किसान गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। इस एक दिवसीय कार्यक्रम के आयोजन में मुख्यता स्पीति घाटी के किसानों की दुगनी आय के बारे में चर्चा की गई। इस उपलक्ष पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का संबाेधन भी ऑनलाइन माध्यम से प्रसारित किया उन्होंने किसानो की आय को दोगुना करने में कृषि विज्ञानं केंद्राें के योगदान को सराहा तथा किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र द्बारा समय-समय पर कृषि संबंधी दिए गए सुझावों, परामर्श व नवीनतम तकनीकों को अपनाने के लिए आग्रह किया। कृषि विज्ञान केंद्र द्बारा इस उपलक्ष्य पर स्पीति घाटी के किसानों को पशुपालन, फसल विविधता एवं प्राकृतिक खेती द्बारा आय वृद्धि पर जागरूक किया गया। स्पीति में चारे की कमी रहती है। इस संदर्भ में कृषि विज्ञान केंद्र ताबो के द्बारा किसानों को मिनरल मिक्सचर वितरित किया गया। इस विषय में प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. सुधीर वर्मा कृषि विज्ञान केंद्र ताबो ने मिनरल मिक्सचर की उपयोगिता के बारे में किसनों को महत्वपूर्ण जानकारी दी तथा दूध उत्पादन बढ़ाकर किसानों की आय को बढ़ाने में मिनरल मिक्सचर की उपयोगिता बताई। इसके उपरांत डॉ. उपेंद्र शर्मा ने किसानों को प्राकृतिक खेती से किसनों की आय को दाेगुना करने के उपायों का वर्णन किया। डॉ. निधीश गौतम ने इस उपलक्ष्य पर फसल विविधता के द्बारा किसानों को अपनी आय दाेगुना करने के सुझाव दिए। कार्यक्रम के अंत में किसानों ने कृषि विज्ञानं केंद्र ताबो के द्बारा किए गए प्रयासों को सराहा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि कांग्रेस एक डूबता जहाज है और इसमें शामिल होने वाले नेता भी जल्द ही डूबेंगे। उन्होंने कहा कि दो कार्यकर्ताओं के कांग्रेस में शामिल होने से भाजपा कमजोर नहीं होगी। दोनों नेता काफी समय से पार्टी में निष्क्रिय थे। उन्होंने कहा कि भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है, जहां एक छोटा कार्यकर्ता प्रदेश का अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बन सकता है, लेकिन कांग्रेस केवल एक परिवार द्वारा शासित होती है। कांग्रेस में शामिल होने वाले लोगों को जल्द ही दोनों पार्टियों के बीच अंतर का एहसास होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लंबे समय से अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष भी नहीं चुन सकी, ऐसी पार्टी अनुशासनहीनता का पर्याय है। भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है और कांग्रेस एक परिवार आधारित राजनीतिक दल है। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस में शामिल होने वाले लोगों को एक छोटी-सी सलाह देना चाहूंगा कि राष्ट्रीय स्तर से लेकर बूथ स्तर तक के कोई भी भाजपा नेता कांग्रेस में शामिल हों, वो कभी भी बड़े नेते नहीं बन सकते।
100 प्रतिशत दिव्यांग है मलकाना गांव की मितो देवी मनीष ठाकुर। इंदाैरा यहां प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की बात कर रही, लेकिन जमीनी स्तर पर यह बात कहीं भी सावित होती नजर नहीं आ रही और जरूरतमंद परिवारों को उनका हक दिलाने में प्रदेश सरकार कमजोर नजर आ रही है। विकास खंड इंदौरा व उप तहसील ठाकुरद्वारा के अंतर्गत पड़ते गांव मलकाना की मितो देवी पुत्री सुरम सिंह आज तक सरकार द्वारा दी जाने बाली मूलभूत सुविधाओ से वंचित है। आज तक न ही मौजूदा सरकार और न ही ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने उनके बारे में कुछ सोचा है और आजतक उनको मूलभूत सुविधा देने के नाम पर सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं और जमीनी स्तर पर कार्य शून्य ही रहा है। मलकाना गांव की मितो देवी पुत्री सुरम सिंह जिसकी उम्र 35 साल है, जो कि पूर्ण रूप से दिव्यांग है। आज तक सरकार व पंचायत ने दिव्यांग लड़की के घर तक कोई पक्की सड़क सुबिधा तक नहीं दी है। लड़की के भाई रमेश कुमार ने बताया कि इस बारे वह अपनी बहन को साथ लेकर इंदौरा की विधायक रीता धीमान से भी दो बार उनके घर मे जाकर खुद मिले ओर विधायक ने भी यह बोला के आप दिव्यांग को साथ लेकर क्यों आए हो इसको घर में ही रहने देना था और बोले कि आपका काम हो जाएगा, लेकिन उन्होंने ने भी सिर्फ आश्वासन ही दिए, लेकिन आज तक उनके घर तक सड़क मार्ग नहीं बना, लेकिन अब दोबारा चुनाव आने वाले हैं पर सड़क मार्ग अभी तक नही बना। मितो देवी के भाई रमेश कुमार ने बताया कि मितो देवी हमारी बड़ी बहन है और जब यह बीमार हो जाती है, तो रास्ता न होने के कारण उनको कंधाें पर उठाकर नाले के किनारे बनी हुई एक कच्ची पगडंडी से होते हुए लगभग 300 मीटर पैदल चलकर पक्के सड़क मार्ग तक लाना पड़ता है और फिर आगे गाड़ी में बिठा अस्पताल लेकर जाना पड़ता है और यही अगर सड़क उनके घर तक जाती हो तो कोई परेशानी उनको न झेलनी पड़े। उन्हाेंने कहा कि मितो देवी का परिवार बीपीएल श्रेणी में आता है और जरूरतमंद परिवार है। घर के लोग मजदूरी करते हैं, बड़ी मुश्किल से घर का खर्चा चलता है, लेकिन अफसोस घर में दिव्यांग जबान लड़की होते हुए उनके घर में शौचालय तक नहीं है और न ही ग्राम पंचायत ने इस बारे कुछ सोचा कि सरकार की तरफ से बनने वाला शौचालय इनके घर बना दिया जाए, ताकि इनको कोई परेशानी न आए। परिवार के सदस्य दिव्यांग को खुले में शौच करवाने पर मजबूर है। हम इस लड़की के लिए बहुत चिंतित हैं। क्योंकि बीमार होने पर मितो देवी को उठा कर हस्पताल लेकर जाना पड़ता है। सड़क की समस्या इस लिए आ रही है कि इनके घर को कोई सरकारी रास्ता नहीं है। लोगों के खेतों से होकर जाना पड़ता है। लोगों से रास्ता देने की बात की जा रही है। अगर लोग मान जाते हैं, तो इनका रास्ता बना दिया जाएगा। शौचालय के फार्म भर कर विभाग को भेज दिए हैं जैसे ही विभाग से निर्देश आते हैं शौचालय का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। पंचायत प्रधान और पंचायत सचिव को इस बारे अभी बोल दिया जाएगा कि शीघ्र अतिशीघ्र उक्त परिवार का सड़क मार्ग और शौचालय बनाने का कार्य शुरू करें। पंचायत से सड़क बनाने की बात की थी कि उनके घर की सड़क बनाई जाए। सड़क अभी तक क्यों नहीं बनी। इस बारे विभाग से पूछा जाएगा और जल्द सड़क निर्माण इनके घर तक किया जाएगा। शौचालय की बात आपके माध्यम से पता चली है अभी विकास खंड अधिकारी से इस बारे बात की जाएगी और जल्द शौचालय का निर्माण भी इनके घर में करवा दिया जाएगा। मैं खुद एक महिला हू और नारी को बिना शौचालय की क्या परेशानी हो सकती हैं।इस बारे एक नारी भली भांति जानती है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज शिमला से वर्चुअल माध्यम से ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस हमीरपुर का लोकार्पण किया। जयराम ठाकुर ने कहा कि इस ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस को 3.80 करोड़ रकी लागत से निर्मित किया गया है। इसका शिलान्यास 6 दिसंबर, 2019 को किया गया था और लोक निर्माण विभाग ने इसे रिकॉर्ड समय में बना कर तैयार किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी जिलों में ईवीएम वेयरहाउस बनाए जा रहे हैं, ताकि ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को एक साथ एक स्थान पर ही रखा जा सके। जयराम ठाकुर ने कहा कि इससे पहले, ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को राजकीय महाविद्यालयों और स्कूल परिसरों में रखा जाता था और ऐसी स्थिति में मशीनों के सुरक्षा संबंधी प्रबंध करने पड़ते थे। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए शिक्षण संस्थानों के कमरों का लंबे समय तक उपयोग होने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होती थी। उपायुक्त हमीरपुर देबश्वेता बनिक ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए वेयरहाउस के संबंध में संक्षिप्त प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री के साथ प्रधान सचिव शिक्षा एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग शिमला में मौजूद रहे, जबकि विधायक नरेंद्र ठाकुर ने हमीरपुर में समारोह में उपस्थित रहे।
राजेश कतनाेरिया। जवाली पंचरुखी पिछले कई दिनों से चोरी की वारदातों को अंजाम देकर पंचरुखी पुलिस की नाक में दम करने वाले आरोपियों को पुलिस ने आखिर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चार आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से इन्हें पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस ने इन चोरों को पकड़ने के लिए अपना जाल बिछाया था। पुलिस ने न वर्दी और ही न पुलिस वाहन का इस्तेमाल किया। जानकारी के अनुसार पंचरुखी में पिछले कई से मंदिरों और घरों में चोरी की वारदातें थमने का जानकारी के अनुसार पंचरुखी में पिछले कई दिनों से मंदिरों और घरों में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहीं थीं। पंचरुखी पुलिस ने थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री के नेतृत्व में योजना बनाकर जाल बिछाया। रात पुलिस सादे कपड़ों में चोरों की तलाश में गश्त पर निकली थी, जब पुलिस एक निजी वाहन में जा रही थी, तो छत्र सड़क मार्ग (पंचरुखी के पास) पर रात करीब ढाई बजे दो युवक स्कूटी पर जाते मिले। पुलिस इससे पहले पूछताछ करती कि दोनों पुलिस को देख अंधेरे का फायदा उठाकर तंग गली में स्कूटी को लेकर पाहड़ा की ओर भगा ले गए, लेकिन रामनगर के पास पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया और पुलिस ने जब स्कूटी की कागज देखे, तो पता चला कि यह कागज चोरी हुई स्कूटी के थे और इसकी रिपोर्ट भी थाने में दर्ज थी। इस पर पुलिस ने अंशुल कुमार (20) निवासी रक्कड़ व शिव कुमार (20) निवासी तरेहल को पकड़ लिया, जबकि उनकी ही निशानदेही उनके अन्य दो साथियों लक्ष्य कुमार उर्फ लक्की (20) निवासी दियोल, बैजनाथ व अमन कुमार (21) निवासी द्रुमका तिनबड़ को भी गिरफ्तार कर लिया। इन सभी ने मंदिरों और अन्य जगह चोरियों को कबूला है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रहे है। थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री ने कहा कि आरोपियों ने चोरी की वारदातों को कबूला है।
भारत में कई राज्यों में कोरोना के मामलों में इजाफा देखा जा रहा है। इस बीच हिमाचल प्रदेश में भी कोरोना वायरस के आंकड़े एक बार फिर डराने लगे हैं। यहां भी कोविड-19 के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 438 पॉजिटिव मामले सामने आये हैं, जबकि संक्रिमित 2 मरीजों की मौत हुई है, जिसके बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 4128 तक पहुंच गया है। हिमाचल प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मामले बढ़कर 2043 तक पहुंच गए हैं। जून महीने की शुरुआत में एक वक़्त ऐसा भी था जब हिमाचल में एक्टिव मामले घटकर महज 42 रह गए थे। हिमाचल प्रदेश में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले कांगड़ा में 481 और चंबा में 408 दर्ज किए गए है। इसके अलावा शिमला में 265, मंडी में 204, सिरमौर 142, कुल्लू में 132 केस सामने आए हैं। इसके साथ ही हमीरपुर में 116, सोलन में 106, बिलासपुर 79, ऊना में 50, किन्नौर 42 जबकि लाहौल स्पीति में 18 एक्टिव मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 3660 नमूने जांच के लिए गए हैं, जिनमें से 438 पॉजिटिव पाए गए। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी प्रदेश में लगातार बढ़ते मामलों पर चिंता जाहिर की है। सीएम ने ये भी कहा कि भले ही कोविड-19 के मामलों में वृद्धि हो रही है, लेकिन अस्पताल में दाख़िल होने का आंकड़ा बहुत कम है। सरकार लगातार इस पर नज़र रखे हुए है। कैबिनेट में भी इसको लेकर चर्चा हुई है। बढ़ते मामलों के बीच ढिलाई नहीं बरती जा सकती। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करने की दिशा में काम किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश के लिए राहत की बात ये है कि राज्य दोनों वैक्सीन लगाने वाला पहला राज्य है। यहां अधिकतर लोगों को दोनों डोज लग चुकी है। जबकि करीब 5 लाख लोगों को बूस्टर डोज़ भी लगाई जा चुकी है। अब 18 जुलाई से प्रिकॉशन डोज़ निशुल्क कर दी गई है, ऐसे में हिमाचल इसकी तैयारियों में जुट गया है।
पिछले कई दिनों से चोरी की वारदातों को अंजाम देकर पंचरुखी पुलिस की नाक में दम करने वाले आरोपियों को पुलिस ने आखिर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चार आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से इन्हें पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस ने इन चोरों को पकड़ने के लिए अपना जाल बिछाया था। पुलिस ने न वर्दी और न ही पुलिस वाहन का इस्तेमाल किया। जानकारी के अनुसार पंचरुखी में पिछले कई दिनों से मंदिरों और घरों में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहीं थीं। पंचरुखी पुलिस ने थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री के नेतृत्व में योजना बनाकर जाल बिछाया। रात को पुलिस सादे कपड़ों में चोरों की तलाश में गश्त पर निकली थी। जब पुलिस एक निजी वाहन में जा रही थी तो छत्र सड़क मार्ग (पंचरुखी के पास) रात करीब ढाई बजे दो युवक स्कूटी पर जाते मिले। पुलिस इससे पहले पूछताछ करती कि दोनों पुलिस को देख अंधेरे का फायदा उठाकर तंग गली में स्कूटी को लेकर पाहड़ा की और भाग गए। लेकिन रामनगर के पास पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया और पुलिस ने जब स्कूटी के कागज देखे तो पता चला कि यह कागज चोरी हुई स्कूटी के थे और इसकी रिपोर्ट भी थाने में दर्ज हुई थी। इस पर पुलिस ने अंशुल कुमार (20) निवासी रक्कड़ व शिव कुमार (20) निवासी तरेहल को पकड़ लिया, जबकि उनकी निशानदेही से उनके दो अन्य साथियों लक्ष्य कुमार उर्फ लक्की (20) निवासी दियोल, बैजनाथ और अमन कुमार (21) निवासी द्रुमका तिनबड़ को भी गिरफ्तार कर लिया। इन सभी ने मंदिरों और अन्य जगह चोरियों को कबूला है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रहे है। थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री ने कहा कि आरोपियों ने चोरी की वारदातों को कबूला है।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर क्षेत्र के रविंद्र कुमार भाटिया टीम मोदी स्पोटर्ज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए हैं। रविंद्र भाटिया लंबे अरसे से भाजपा व बजरंग दल व सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं। रविंद्र भाटिया के प्रदेश अध्यक्ष बनने से जयसिंहपुर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। अपनी नियुक्ति के लिए मोदी स्पोटर्स एसोसिएशन के आभार जताते हुए रविंद्र भाटिया ने कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे वो जी-जान से पूरी करेंगे और केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं को जन जन तक पहुुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन के नार्थ इंडिया के कन्वीनर पूर्ण प्रदेशी व जनकल्याण संस्था के कुलदीप ठाकुर की प्रेरणा से ही वह इस मुकाम पर पहुंच पाए हैं।
नरेंद्र डाेगरा। लंबागांव हिमाचल प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश भाऊ तथा पंचरुखी व लंबागांव ब्लॉक के संयोजक मनजीत डोगरा ने हिमाचल प्रदेश सरकार में मुख्य सचिव बनाए जाने पर रामदास धीमान तथा मुख्य सलाहकार बनाए जाने पर राम सुभग सिंह को बधाई दी तथा हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया। राम दास धीमान खंड विकास अधिकारी पंचरुखी के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं तथा क्षेत्र के विकास में उनका अभूतपूर्व योगदान रहा है। विकास खंड पचरुखी के भूत पूर्व चेयरमैन रमेश भाऊ ने कहा कि राम दास धीमान उनके कार्यकाल के दौरान ही खंड विकास अधिकारी पंचरुखी थे तथा उनके साथ मिलकर क्षेत्र का विकास करने का मौका मिला था। रमेश भाऊ ने कहा की रामदास धीमान कुशल प्रशासक के साथ-साथ एक कुशल इंजीनियर भी है।
विनायक ठाकुर।रक्कड़ विधानसभा क्षेत्र जसवां-प्रागपुर की ग्राम पंचायत चौली के भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी रमन शर्मा ने जसवां-प्रागपुर को दो सब डिविजनल ऑफिस (एसडीएम) रक्कड़ और कोटला बेहड़ की मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तथा उद्योग, परिवहन एवं श्रम व रोजगार मंत्री विक्रम ठाकुर का दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया। रमन शर्मा ने बताया कि जसवां-प्रागपुर की जनता के लिए ऐतिहासिक पल है कि पूरे क्षेत्र में एक सामान विकास हो रहा है। उसमें चाहे आर्थिक सहायता हों, हर घर के लिए पानी व सड़के हों, बसों की सुविधा हो, सरकारी दफ्तर हो या कोई अन्य कार्य हो, यह सब मंत्री विक्रम ठाकुर की देन है तथा भाजपा सरकार के कार्यकाल में मंजूर हुए है। इसी के साथ सीएचसी रक्कड़ को भी 24×7 सुविधाएं देने के लिए जयराम सरकार का आभार व्यक्त किया। रमन शर्मा का कहना है कि इस बार फ़िर आम जनता मंत्री विक्रम ठाकुर को भारी मतों से विजयी बनाएगी तथा मिशन रिपीट भाजपा सरकार बनाएगी।
प्रतिमा राणा। पालमपुर उपायुक्त कांगड़ा, डॉ. निपुण जिंदल ने नगर निगम पालमपुर के लिए मनोनीत पांच पार्षदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उपनिदेशक कृषि पालमपुर के सभागार में आयोजित सादे समारोह में सचिन वर्मा, सुरिंदर ठाकुर, मोनिका शर्मा, राकेश गिल और ललित शर्मा ने पार्षद के रूप में शपथ ली। इस अवसर पर पार्षद मोनिका शर्मा, संतोष अकेला, खेल।प्रकोष्ठ के संयोजक आकाशदीप जरयाल, मनोज रतन, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त एसएम सैनी, एसडीएम पालमपुर डॉ अमित गुलेरिया, तहसीलदार सार्थक शर्मा सहित निगम के अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर । रक्कड़ शिक्षा खंड रक्कड़ के अंतर्गत 31 राजकीय प्राथमिक विद्यालयों व 11 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में पार्ट टाईम मल्टी टास्क वर्कर के पदों का परिणाम उपमंडलाधिकारी (नागरिक) देहरा जिला कांगड़ा के कार्यालय में चयनित समिति द्वारा दस्तावेजों की जांच के उपरांत वीरवार को घोषित कर दिया गया है। शिक्षा खंड रक्कड़ के तहत उक्त रिक्त पदों हेतु प्राथमिक विद्यालयों के लिए कुल 215 और माध्यमिक विद्यालयों के लिए 61 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए थे। एसडीएम देहरा संकल्प गौतम ने उक्त जानकारी देते हुए उपमंडल के विभिन्न स्कूलों में चयनित अभ्यर्थियों की सूची साझा कर दी है। वहीं, शिक्षा खंड रक्कड़ के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में चयनित अभ्यर्थियों का विवरण इस प्रकार है- राजकीय प्रार्थमिक विद्यालयों में चयनित अभ्यर्थियों की सूची चंबापतन- जगदेव सिंह, अप्परमनियाला- मनु वाला,लोअर सुनहेत- अंजू वाला, अप्पर परागपुर- नीरज कुमार, गढ़ खास- जगदम्बा देवी, डांगड़ा- कुलविंदर सिंह, लोअर सेहरी- रीना कुमारी, मुंही- प्रेम लता, बणी- मंजू कुमारी, गढ़ सूंही- प्रेम लता, गरली (गर्ल) - कुमारी सुमना, नाहन नगरोटा- रंजना कुमारी, कलोहा- कुसुम लता, सरड़ बम्मी- श्रेष्ठता देवी, कुरु- सीमा,रक्कड़- किरण वाला, धार खरोटी- अनिता कुमारी, चपलाह- निशा देवी, भरोली जदीद-रीता शर्मा, कुहना- सुनील कुमार, चमेटी- सुनीता देवी, कुड़ना-अनिल कुमार,पीरसलूही- रिम्पी कुमार, चामुखा- लता कुमारी, जटोली- आशा कुमारी, दोदूं-मीना कुमारी, निहारी- सुमन, टिक्कर-सतीश कुमार, शांतला- विनोद कुमार, मगरू-राहुल शर्मा, अलोह से आशा। राजकीय माध्यमिक विद्यालय में चयनित अभ्यर्थियों में अप्पर परागपुर- इंदु वाला, डांगड़ा- कुलविंदर सिंह,बणी- मंजू कुमारी,चौली- नीलम कुमारी, कठियाड़ा- किरण वाला,अप्पर मनियाला- ऊषा राणी, कुकाहर- लता कुमारी, मगरू- अनु देवी, सरड़ बम्मी - सुनीता देवी, टिक्कर- सतीश कुमार, कुरियाल खेड़ा- मीना कुमारी का चयन हुआ है।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी आम आदमी पार्टी प्रदेश स्तर पर बदलाव यात्राएं कर रही हैं। इन यात्राओं का आरंभ प्रभात फेरी से होता है और विधानसभाओं में देशभग्ति के गीत गूंजते हैं। इसी कार्यक्रम के तहत ज्वालामुखी में भी बदलाव यात्रा की गई। विकास धीमान प्रदेश प्रवक्ता और अध्यक्ष टूरिज्म विंग आम आदमी पार्टी ने बताया कि उन्होंने यह यात्रा अष्टभुजा मंदिर से शुरू की और मां ज्वाला के दरबार तक प्रभात फेरी की फिर यात्रा ज्वालामुखी से बाबा पंजा, कथोग, सिहोरप्काई, अपर घलोर से चंबा पतन फिर कोपड़ा, मंगली गुगा से मझिन धतेहड़ नहलियां, खुंडिया, डोल, लगरु होती हुई ज्वालामुखी में संपन्न हुई। बदलाब यात्रा में युवाओं ने बड़ चढ़ कर भाग लिया। विकास धीमान ने बताया कि इस बार चुनाव शिक्षा, स्वास्थ, सड़क, रोजगार जैसे मुद्दों पर होगा। जनता बदलाव चाहती है और यह बदलाव यात्रा इसका बहुत बड़ा सबूत है। विकास धीमान ने बताया कि युवा राजनीति में आ रहे है और यह बहुत बड़ा संकेत है बदलाव का है। पार्टी चुनाव में पंजाब की तर्ज पर युवा चेहरे उतरेगी। यात्रा को सफल बनाने के लिए विकास धीमान ने राम स्वरूप धनोतिया, सीता राम भाटिया, मोनिंदर सिंह, परवीन कुमारी, संजीव, अमित कपूर, होशियार सिंह भारती, रघुवीर सयाल, नितिन अंगारिया, अभिषेक राणा, अतुल व गगन दीप और सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर विधायक राजेंद्र राणा एवं उनके पुत्र अभिषेक राणा को प्रदेश में हो रहा विकास रास नहीं आ रहा है। केवल राजनीतिक दृष्टिकोण से अपना मतलब निकालने के लिए प्रतिदिन विकास कार्यों पर अंगुली उठाना विधायक एवं उनके पुत्र का दैनिक कार्य बन गया है। यह बात सुजानपुर भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कही है। विनोद ठाकुर ने अभिषेक राणा पर निशाना साधते हुए कहा कि आए दिन ये लोग धौला सिद्ध जल विद्युत परियोजना को लेकर लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं। केवल राजनीतिक परिदृश्य से राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं, जबकि उन्हें पता है कि इस प्रोजेक्ट के इस क्षेत्र में लगने से वर्तमान में क्या फायदा लोगों को मिल रहा है और भविष्य में इसका क्या लाभ लोगों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट में जो भी कार्य हो रहे हैं। नियमों के अनुसार ही हो रहे हैं, जिन लोगों की भूमि इस प्रोजेक्ट में जा रही है, उनके पैसे का भुगतान भी उन्हें ऑनलाइन माध्यम से किया गया है, ताकी जिसकी भूमि है सीधा पैसा उसके खाते में जाए। उन्होंने कहा धौलासिद्ध परियोजना पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का ड्रीम प्रोजेक्ट है और इसे धरातल पर उतारने का काम केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से किया है। हजारों करोड़ रुपए का यह प्रोजेक्ट अभी बनकर तैयार नहीं हुआ है, लेकिन विधायक और उनके पुत्र को आज से ही यह प्रोजेक्ट चुभने लग पड़ा है। उन्होंने कहा कि विधायक और उनके पुत्र को इस बात का आभास हो गया है कि यह प्रोजेक्ट सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में उनका राजनीतिक कैरियर पूरी तरह तबाह कर देगा, जिसके चलते उन्हें रोजाना इस धौलासिद्ध प्रोजेक्ट के ही सपने आते रहते हैं। उन्होंने कहा कि हमीरपुर में आज जो मांग पत्र विधायक पुत्र ने दिया है, उसमें परियोजना प्रभावित लोग कम और राजनीतिक गलियारों के लोग ज्यादा थे, जो लोग परियोजना प्रभावित हैं उन्हें रोजगार भी मिल रहा है और जब यह प्रोजेक्ट बनकर तैयार होगा। नियमों के अनुसार उन्हें इसका और फायदा जो निर्धारित है, वह दिया जाएगा, लेकिन विधायक और उनके पुत्र को यह बात समझनी होगी कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में अब उनकी दाल गलने वाली नहीं है। लोगों को भी इस बात का अब पता चल गया है कि विकास का दूसरा नाम टेंट शामियाना नहीं, विकास का असली नाम क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित करना है, जो प्रदेश की भाजपा सरकार कर रही है और करती रहेगी।
आलाेक। कुल्लू जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुनयना शर्मा ने सूचित किया है कि रिवर राफ्टिंग व रिवर क्रॉसिंग जैसी विविध साहसिक गतिविधियां 15 जुलाई से 15 सितंबर तक बंद रहेंगी। यह आदेश हिमाचल प्रदेश रिवर राफ्टिंग नियम-2005 तथा विविध सासिक गतिविधियां नियम, 2017 के अंतर्गत जारी किए गए हैं। आदेश में कहा गया है कि इन दो महीनों को छोड़ शेष पूरा वर्ष रिवर राफ्टिंग व रिवर क्रॉसिंग गतिविधियां की जा सकती हैं। नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत गदियारा के गांव मझेरनु के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगभग पिछले 3 महीनों से ताला लटक रहा है, जिसके कारण ग्रामीण जनता परेशान हैं। गौरतलब रहे कि 3 महीने पहले स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत कर्मी के सेवानिवृत्त होने के पश्चात विभाग ने इस स्वास्थ्य केंद्र में कोई स्टाफ नहीं भेजा, जिसके कारण स्वास्थ्य केंद्र बंद हो गया है। किसान नेता मंजीत डोगरा ने हिमाचल प्रदेश सरकार से निवेदन किया है कि स्वास्थ्य केंद्र में तुरंत स्वास्थ्य कर्मी नियुक्त किया जाए, ताकि स्वास्थ्य केंद्र के ताले खुल सके तथा स्थानीय जनता को स्वास्थ्य की सुविधाएं सुचारू रूप से मिल सके। गांव के रमेश चंद, धर्मपाल, राम सिंह, गुरु देवी तथा अनु देवी ने कहा की स्वास्थ्य केंद्र के बंद होने से गांव की जनता को बहुत परेशानी हो रही है। प्राथमिक इलाज के लिए भी पंचरुखी जाना पड़ रहा है। अतः ग्राम वासियों ने हिमाचल प्रदेश सरकार से विनम्र निवेदन किया है कि मझेरनु स्वास्थ्य केंद्र में तुरंत स्टाफ की नियुक्ति की जाए।
बागवानों से भद्दा मजाक कर रही भाजपा सरकार फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सौरभ चौहान ने कहा की भाजपा सरकार बागवानों के साथ धोखा कर रही है। प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा सेब के पैकिंग मैटेरियल पर 6 प्रतिशत जीएसटी की कटौती करने वाली घोषणा महज एक छलावा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के इशारों पर बागवानी मंत्री ने प्रदेश के सैकड़ों बागवानों के साथ भद्दा मजाक किया है। सेब पैकिंग मैटेरियल उपलब्ध करवाने के मामले में एचपीएससी और दूसरी सरकारी एजेंसियां बागवानों की मांग कभी पूरा नहीं कर पाई है ऐसे में बागवान मजबूरी खुले बाजार से पैकिंग मैटेरियल खरीदना पड़ता है और सरकार ऐसे में कोई राहत प्रदान नहीं कर पा रही है। ऐसे में बारदाने पर 18 प्रतिशत जीएसटी के स्थान पर 12 प्रतिशत जीएसटी की पुरानी दर पर ही उपलब्ध करवाने का वादा एक छलावा है। बागवानों को खुले बाजार से ही खरीद करनी पड़ेगी और ऐसे में सरकार कोई राहत प्रदान नहीं कर रही है। सौरभ चौहान ने कहा कि सेब, आम और नींबू प्रजाति के फल जैसे किन्नू, माल्टा, संतरा तथा गलगल की खरीद के लिए समर्थन मूल्य में एक रुपए प्रति किलोग्राम बढ़ोतरी बेहद कम है। इस बार सेब का साइज अपेक्षाकृत छोटा रहने का अंदेशा है। ऐसे में सरकार को इस बार समर्थन मूल्य में उचित बढ़ोतरी करनी चाहिए थी। सौरभ चौहान ने प्रदेश की जयराम सरकार पर आरोप लगाया है कि वह जानबूझकर कर सेब बागवानों की उपेक्षा कर रहें है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पांच हजार करोड़ की सेब आर्थिकी पर आज जो संकट के बादल छाए है, वह सब भाजपा सरकार की बागवानों के प्रति नकरात्मक सोच का ही नतीजा है। सौरभ चौहान ने आरोप लगाया कि भाजपा सोची समझी रणनीति के तहत सेब बागवानी की कमर तोड़ रही है। उन्होंने कहा कि आज सेब की लागत लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि खाद से लेकर कीट नाशक व फफूंद नाशक दवाएं भी आज बागवानों को बडी महंगी दरों पर खरीद करनी पड़ रही है। इसी तरह पेकिंग के लिए ट्रे और कार्टन पिछले साल की अपेक्षा इस साल डबल रेट पर बागवानों को खरीदने पड़ रहे हैं। सरकार की ओर से बागवानों को कोई भी राहत व सहायता प्रदान नहीं की जा रही है। सरकार ने सेब को जीएसटी के दायरे में लाकर बागवानों की कमर तोड़ने का पूरा प्रयास कर दिया है। सौरभ चौहान ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने बागवानों की समस्याओं को जल्द नही सुलझया, तो कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ एक बड़ा जन आंदोलन शुरू करेगी।
विनायक ठाकुर । देहरा राजकीय महाविद्यालय देहरा में विश्व युवा स्किल दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर महाविद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर मेकिंग में पहले स्थान पर यामिनी ठाकुर दूसरे स्थान पर नेन्सी और मीना व तीसरे स्थान पर स्वाति रही। कार्यक्रम का संचालन सोशल मीडिया के प्रशिक्षक रेवती नंद ने किया। इस कार्यक्रम के दौरान सह प्रो. प्रवीन कुमार, डॉ. मंजू कुमारी, सह प्रो. अमन वालिया व रेवती नंद ने विद्यार्थियों को उनके जीवन में स्किल्स के महत्वपूर्ण योगदान के बारे में बताया। कार्यक्रम का समापन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंजू चौहान के बीज वक्तव्य से हुआ और उन्होंने विद्यार्थियों को उनके उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। ज्ञात रहे कि वर्तमान समय में राजकीय महाविद्यालय देहरा में हिमाचल प्रदेश विकास निगम और फोकल स्कील के द्वारा 'ग्रेजुएट ऐड ऑन प्रोग्राम' के तहत 'अकाउंट एग्जिक्यूटिव और सोशल मीडिया मैनेजर' के कोर्स चलाए जा रहे हैं। इनमें अकाउंट एग्जीक्यूटिव का कोर्स 2 जुलाई को पूरा हो चुका है और सोशल मीडिया की परीक्षा 18 और 19 जुलाई को परीक्षा होनी है। ग्रेजुडेट ऐड ऑन प्रोग्राम में फाइनल ईयर स्टूडेंट्स को इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग, सॉफ्ट स्किल्स, कम्युनिकेशन skills और पर्सनालिटी डेवलपमेंट स्किल्स सिखाS जाते हैं, ताकि विद्यार्थी पढ़ाई के तुरंत बाद अच्छी जॉब हासिल कर सकें। इस कार्यक्रम में डॉ दिनेश, सह प्रो. संजय, सह प्रो. प्रवीन कुमार, डॉ मंजू कुमारी, डॉ देवेन महाजन, सोशल मीडिया के छात्र व महाविद्यालाय के समस्त प्राध्यापक गण व अन्य सदस्य मौजूद रहे।
राजेश कतनौरिया। जवाली उपमंडल के अधीन राजकीय मिडल स्कूल ठंगर में मल्टी टास्क वर्कर की नियुक्ति होने से पहले ही विवाद पैदा हो गया है। ग्राम पंचायत फारियां के बाशिंदों ने इस संबंध में उपमंडलाधिकारी जवाली को लिखित शिकायत सौंपी है। शिकायतकर्ताओं स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष अंजू बाला सहित सुषमा देवी, रजनी देवी, अंजली कुमारी, सरोज बाला, सविता देवी, अश्विनी कुमार, कश्मीरा देवी, मीना कुमारी, बाबू राम, लक्ष्मी देवी, मनोज कुमार व संताेष कुमारी इत्यादि ने लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि स्कूल में मल्टी टास्क वर्कर की नियुक्ति को लेकर राजकीय मिडल स्कूल ठंगर के मुख्याध्यापक विकास व पंचायत प्रधान जीवन कुमार ने गुमराह किया है। बताया कि मुख्याध्यापक विकास ने हमें कहा कि राजकीय मिडल स्कूल ठंगर में मल्टी टास्क वर्कर की वैकेंसी नहीं है, जिसे रद्द कर दिया गया है। हमने मुख्याध्यापक व पंचायत प्रधान के कहने अनुसार फार्म नहीं बनवाए, लेकिन जब आवेदन को दो दिन का समय रह गया, तो कह दिया कि मल्टी टास्क वर्कर के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन दो दिन में फार्म न बन पाने के कारण हम आवेदन से वंचित रह गए। सुषमा देवी ने बताया कि मैं पंचायत प्रधान जीवन कुमार के पास फार्म पर हस्ताक्षर करवाने गई, तो प्रधान ने मेरा फार्म फाड़ दिया और कहा कि आपको किसी अन्य स्कूल में रखवा दूंगा। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि पंचायत प्रधान द्वारा दूसरे गांव की महिला को लाभ देने के लिए मुख्याध्यापक के साथ मिलकर यह षड्यंत्र किया। उन्होंने कहा कि इसी कारण राजकीय मिडल स्कूल ठंगर में एकमात्र आवेदन ही भरा गया, जिसका ही इंटरव्यू हुआ। शिकायतकर्ताओं ने उपमंडलाधिकारी जवाली से मांग की है कि राजकीय मिडल स्कूल ठंगर में मल्टी टास्क वर्कर के परिणाम को होल्ड रखा जाए तथा कैंसिल करके दोबारा से आवेदन लेकर इंटरव्यू लिया जाए, ताकि पात्र को लाभ मिल सके। उन्होंने स्कूल मुख्याध्यापक व प्रधान के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की भी गुहार लगाई है। इस बारे में राजकीय मिडल स्कूल ठंगर की एसएमसी प्रधान अंजू बाला ने कहा कि स्कूल मुख्याध्यापक ने मुझे भी गुमराह किया है। मुझे मुख्याध्यापक ने यही कहा था कि स्कूल में मल्टी टास्क वर्कर की वैकेंसी रद्द कर दी गई है। जब आवेदन करने को दो दिन शेष बचे तो आवेदन करने को कह दिया। कई लोग वंचित रह गए। उन्होंने कहा कि इस भर्ती काे रद्द किया जाए व स्कूल मुख्याध्यापक तथा प्रधान के खिलाफ एक्शन लिया जाए। इस बारे में एसडीएम जवाली महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शिकायत मिली है, जिस पर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर मुख्याध्यापक व प्रधान ने गुमराह किया है, तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कैंसिल करने के लिए शिक्षा उपनिदेशक को लिखा जाएगा।
मनोज कुमार। कांगड़ा लाडली फाउंडेशन के राज्य महासचिव बिलाल शाह ने राज्य अध्यक्ष शालू की सहमति से जिला ऊना के अंब की प्रमुख समाजसेवीका अनु खान को लाडली फाउंडेशन जिला ऊना का जिला सचिव नियुक्त किया। समाज सेविका अनु खान कई वर्षों से प्रमुख सामाजिक संस्था रेनबो स्टार क्लब, सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच एव लाड़ली फाउंडेशन के साथ मिलकर सामाजिक कुरीतियों को जड़ से उखाड़ने के लिए हमेशा कटिबद्ध रही हैं। महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, पर्यावरण संरक्षण, वन संपदा संरक्षण, कुष्ठरोग की जागरूकता, कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम जैसे सामाजिक कार्यों में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई है। लाडली फाउंडेशन जिला ऊना के जिला सचिव अनु खान का कहना है कि भविष्य में उनका यही उद्देश्य है कि कहीं भी कोई सामाजिक विसंगती न हो। कोई भी गरीब भूखा ना सोए और कमजोर वर्ग को न्याय मिले, इसके लिए वह हमेशा प्रयासरत रहेगी।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन आईटीआई दाड़लाघाट में विश्व युवा कौशल दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान दाड़लाघाट वार्ड की जिला परिषद सदस्य हीरा कौशल विशेष रूप से मौजूद रही। संस्थान के प्राचार्य राजेश शर्मा ने बताया कि संस्थान के लिए यह क्षण बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि संस्थान से महिला छात्राओं ने राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सांस्कृतिक कार्यक्रम में तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर विश्व युवा कौशल दिवस कार्यक्रम में इन छात्राओं का स्वागत और प्रोत्साहन भी महत्वपूर्ण गतिविधि रही।समस्त प्रशिक्षक वर्ग व अन्य स्टाफ ने महिला छात्राओं को हार पहनाकर तथा बैंड बाजे के साथ स्वागत किया। इस माैके पर जिला परिषद सदस्य हीरा कौशल, सलाहकार समिति के सदस्य मनसा राम वर्मा ने प्रतिभागी छात्राओं को बहुत-बहुत बधाई दी। कार्यक्रम में विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर छात्रों ने विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसमें नृत्य, समूह गान व नाटक इत्यादि प्रस्तुतियां रहीं। इसके साथ साथ कौशल पर प्रकाश डालने के लिए छात्रों ने अपने द्वारा बनाए गए मॉडल्स प्रस्तुत किए तथा इन मॉडल्स की कार्यप्रणाली को विस्तृत रूप से बताया। कार्यक्रम में कौशल व उद्यमिता की उपयोगिता के ऊपर भी वक्ताओं ने विस्तारपूर्वक अपने विचार रखे। वक्ताओं ने वर्तमान समय में कौशल की आवश्यकता के ऊपर बल देने की बात रखी। संस्थान के प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने प्रशिक्षणार्थियों को बताया कि अलग-अलग व्यवसायों में कौशल प्राप्त करके स्वरोजगार हासिल कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री भी कौशल विकास को बढ़ावा दे रहे हैं। ऐसे में कौशल विकास की योजनाओं का लाभ लेते हुए प्रशिक्षणार्थियों को अलग-अलग व्यवसाय में महारथ हासिल करके नवभारत निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। इसके लिए दृढ़ संकल्प व मजबूत इरादे की आवश्यकता है। इस अवसर पर जिला परिषद हीरा कौशल, सलाहकार समिति के सदस्य मनसा राम वर्मा, संस्थान के प्रधानाचार्य राजेश शर्मा, राजेश कुमार, राकेश कुमार, मनीष शर्मा, दिलीप कुमार, नंद लाल वर्मा, संदीप अरोड़ा, विनोद वर्मा, चंद्रकांता, राजकुमार गुप्ता व सोनू शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार एसबीआई व वितीय समावेश (एफआई) द्वारा हाटकोट पंचायत में संध्या शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में खंड विकास अधिकारी तारा शर्मा, बैंक प्रतिनिधियों सहित कोठी, हाटकोट व कुनिहार पंचायत के प्रधान व करीब 50 कृषक मौजूद रहे। संध्याकालीन शिविर का मुख्य उद्देश्य किसान बागवानों की वितीय समस्याओं के समाधान करने में मदद करना था। संबंधित अधिकारियों द्वारा इस अवसर पर बैंक की प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना व अटल पेंशन योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में किसान बागवानों को विस्तृत जानकारी दी व किसानों की समस्याओं से संबंधित सवालों के जवाब भी दिए। शिविर में उत्कृष्ट बैंकिग के लिये पीरन पंचायत व उत्कृष्ट सेवा के लिए खंड विकास कार्यालय के कर्मचारी मनसा राम को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी कुनिहार तारा शर्मा, एसबीआई के क्षेत्रीय बैंक प्रबंधक पंकज कुमार, शाखा प्रबंधक पंकज पाल, सहायक महाप्रबन्धक लाल सिंह चौहान, सीएसपी अविनाश जोशी, हाटकोट पंचायत प्रधान जगदीश अत्रि, कोठी पंचायत प्रधान बलविंदर कौर व कुनिहार पंचायत प्रधान राकेश ठाकुर सहित करीब 50 किसान बागवान मौजूद रहे।
आलाेक। कुल्लू जिला कुल्लू में नशा तस्करों पर कुल्लू पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस की टीम ने बजौरा चैक पोस्ट में एक विदेशी नागरिक को 1.88 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया है। कुल्लू पुलिस की टीम ने कोकीन को अपने कब्जे में ले लिया है और आरोपी को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उसे यह पता लगाया जा रहा है कि वह यहां यह कोकीन किस व्यक्ति को देने के लिए आया था। मिली जानकारी के अनुसार कुल्लू पुलिस की एक टीम बजौरा नाके पर मौजूद थी। नाकाबंदी के दौरान बजौरा चैकपोस्ट पर एक बोल्वो बस में बैठे नाईजैरियन मूल के नागरिक IZUCHUKWU S/O DAVID R/O 17 TWO STREET LAGOS NIGERIA A/P DWARIKA DELHI से 1.88 ग्रांम कोकिन बरामद की गई। आरोपी बोल्वो बस में दिल्ली से कुल्लू की ओर आ रहा था। एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना भुंतर में ND&PS ACT के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। आरोपी को अब न्यायलय में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि छानबीन व पुछताछ में पाया गया है कि उपरोक्त आरोपी को इससे पहले भी कुल्लू पुलिस ने हैरोईन/चिट्टा सप्लाई करने के आरोप में दिल्ली से गिरफ्तार किया था। अब कुल्लू में उसके साथ कोन-कोन लोग जुड़े हैं, उसके बारे में पूछताछ की जा रही हैं।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर कंवर दुर्गा चंद कॉलेज जयसिंहपुर में डॉ. प्रदीप कुमार ने प्रिंसिपल का पदभार संभाल लिया है। इससे पहले यहां डॉ. प्रज्ञा मिश्रा बतौर प्रिंसिपल कार्यरत थीं। डॉ. प्रदीप कुमार इस से पहले शहीद कैप्टन विक्रम बतरा राजकीय कॉलेज पालमपुर में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे थे। कॉलेज के प्राध्यापकों और स्टाफ के अन्य सदस्यों ने डॉ. प्रदीप कुमार को नए प्राचार्य का पदभार संभालने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
वीरेंद्र चौधरी ने जनसंपर्क अभियान के तहत कोहाला में बताई सरकार की योजनाएं मनाेज कुमार। कांगड़ा प्रदेश भाजपा सचिव वीरेंद्र चौधरी ने अपने जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत कोहाला गांव वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारा देश विकसित देशों की श्रेणी की ओर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा कई महत्वकांक्षी योजनाएं देश तथा प्रदेश के लिए लागू की जा रही है, जो समाज में अंतिम पायदान पर बैठे हुए व्यक्ति तक लाभ पहुंचा रही हैं। उन्होंने इस मौका पर कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं से भी लोगों को अवगत करवाया। इस मौका पर गांव के लोगों द्वारा बिजली तथा पानी संबंधित समस्याओं के बारे में बताया जिसका की वीरेंद्र चौधरी ने मौके पर ही विभाग से शीघ्र हल निकालने के लिए कहा।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा घोषित बीकॉम तृतीय वर्ष के परीक्षा परिणाम में एमसीएम डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा की छात्राओं ने महाविद्यालय के नाम में चार चांद लगा दिए हैं। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को ही घोषित हुए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के परीक्षा परिणाम में एमसीएम डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा की छात्रा अंकिता ने विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही इशिता ने विश्वविद्यालय परीक्षा परिणाम में द्वितीय, चारु धीमान ने चतुर्थ और ईशा ने 10 वा स्थान प्राप्त किया है। इन छात्राओं ने अपनी इस अभूतपूर्व सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और अपने गुरुजनों को दिया है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बलजीत सिंह पटियाल ने सभी छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि एमसीएम डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा शिक्षा के क्षेत्र में वर्ष प्रतिवर्ष श्रेष्ठ से श्रेष्ठ उपलब्धियां प्राप्त कर रहा है।
विद्युत मंडल जयसिंहपुर के अंतर्गत जिन बिजली उपभोक्ताओं ने अपना बिजली का बिल नहीं भरा है। वह 25 जुलाई तक बिल का भुगतान कर दें, अन्यथा उनके बिजली कनेक्शन काट दिए जाएंगे। जयसिंहपुर विद्युत बोर्ड के तहत 458 ऐसे उपभोक्ता हैं, जो बार-बार आग्रह करने पर भी बिल नहीं भर रहे हैं। इन 458 उपभोक्ताओं में 140 कामर्शियल और 318 घरेलू हैं। जयसिंहपुर विद्युत मंडल के सहायक अभियंता सुशील शर्मा ने बताया कि इन 458 उपभोक्ताओं से बोर्ड को 11 लाख 86 हजार रुपये लेना है। कनेक्शनों को पुनः चालू करने के लिए सीएसडीएस उपभोक्ताओं को 250 और एसपी उपभोक्ताओं को 500 रुपये का अलग से भुगतान करना पड़ेगा।
थाना पंचरुखी के अंतर्गत कल्पना देवी गांव तोरन अपर दतल। जिनकी उम्र 38 साल थी, उसने अपने ही घर पर पंखे से फंदा बनाकर आत्म हत्या कर ली। यह जानकारी देते हुए पंचरुखी थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री ने बताया कि यह महिला बीमारी और मानसिक तौर पर परेशान थी। उन्होंने बताया कि महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल पालमपुर भेज दिया है, जिसके बाद परिजनों को शव सौंप दिया जाएगा।
सिरमौर हाटी विकास मंच का एक प्रतिनिधिमंडल हिमाचल प्रदेश सरकार में खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष एवम शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव सिंह तोमर से रोनहाट के लादी क्षेत्र के विकास से संबंधित मिला। प्रतिनिधिमंडल ने 16 ग्राम पंचायतों से पारित प्रस्ताव बलदेव सिंह तोमर को सौंपे, जिसमें 16 ग्राम पंचायतों ने लादी क्षेत्र के केंद्र बिंदु रोनहाट में एचआरटीसी का खेपन कार्यालय खोलने की मांग की गई। इससे क्षेत्र के लोगों को फायदा होगा, वही बलदेव सिंह तोमर ने कहा कि 16 ग्राम पंचायतों से आए प्रस्ताव पर शीघ्र ही अमल किया जाएगा और रोनहाट में जनता को एचआरटीसी का खेपन कार्यालय खोला जाएगा, इसके साथ प्रतिनिधिमंडल ने तीन लाख लोगों को जनजातीय घोषित करने के लिए किए जा रहे बलदेव सिंह तोमर के प्रयासों की सराहना की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि बलदेव सिंह तोमर ने जिस तरह से विधानसभा चुनाव से पहले गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय घोषित करने के लिए राजनैतिक इच्छा शक्ति व्यक्त की है वह काबिले तारीफ है। इस प्रतिनिधिमंडल में सिरमौर हाटी विकास मंच के अध्यक्ष प्रदीप सिंह सिंगटा, महासचिव अत्तर सिंह तोमर, हाटी रिसर्च विंग के मुख्य सलाहकार आत्मा राम भिल्टा, संजय ठाकुर, पूर्व प्रधान बादुर सिंह, मनोज, मुंशी राम, जगत सिंह आदि उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में प्रदेश के लोगों को उनके घर-द्वार के निकट बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सा अधिकारियों के 500 पद भरने का निर्णय लिया गया। इन 500 पदों में से चिकित्सा अधिकारियों के 300 पद एक माह के भीतर वॉक-इन-इंटरव्यू और 200 पद हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से भरे जाएंगे। मंत्रिमंडल ने प्रदेश के विभिन्न स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्राें में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के 880 पद अनुबंध आधार पर भरने का भी निर्णय लिया। बैठक में दंत स्वास्थ्य सेवाएं विभाग में दंत चिकित्सा अधिकारियों के 19 पद अनुबंध आधार पर भरने का निर्णय लिया गया। इनमें से 50 प्रतिशत पद हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से और 50 प्रतिशत बैचवाइज आधार पर भरे जाएंगे। बैठक में सिरमौर जिला के कफोटा में खण्ड चिकित्सा कार्यालय खोलने और इसके सुचारू संचालन के लिए विभिन्न श्रेणियों के 18 पद सृजित कर भरने का निर्णय लिया गया। मंत्रिमंडल ने वर्ष 2022 के लिए सेब, आम और नींबू प्रजाति के फल जैसे किन्नू, माल्टा, संतरा, गलगल की खरीद के लिए मंडी मध्यस्थता योजना के विस्तार को मंजूरी प्रदान करने के साथ गत वर्ष की तुलना में खरीद में एक रुपए प्रति किलोग्राम वृद्धि को भी मंजूरी प्रदान की। इस योजना के अंतर्गत आम की सभी किस्मों के लिए 250 मीट्रिक सीडलिंग, 500 मीट्रिक टन ग्राफिटिड और 500 मीट्रिक टन आचारी आम 10.50 रुपए की दर से खरीदे जाएंगे। इन्हें हिमाचल प्रदेश बागवानी उपज विपणन एवं प्रसंस्करण निगम लिमिटेड और हिमफैड के माध्यम से 1.30 रुपए प्रति किलो हैंडलिंग शुल्क की दर के साथ खरीदा जाएगा। मंडी मध्यस्थता योजना के अंतर्गत लगभग 144936 मीट्रिक टन सेब की खरीद 10.50 रुपए प्रति किलो दर से तथा 2.75 रुपये प्रति किलो हैंडलिंग शुल्क के साथ की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत फल उत्पादकों की मांग के अनुरूप 305 खरीद केंद्र खोले जाएंगे, जिनमें से 169 केंद्र हिमाचल प्रदेश बागवानी उपज विपणन एवं प्रसंस्करण निगम लिमिटेड द्वारा और 136 संग्रह केंद्र हिमफैड द्वारा खोले और संचालित किए जाएंगे। इसी प्रकार 500 मीट्रिक टन किन्नू, माल्टा और संतरा बी ग्रेड 9.50 रुपए की दर से और सी ग्रेड 9 रुपए प्रति किलो की दर से तथा 100 मीट्रिक टन गलगल 8 रुपए प्रति किलो की दर से खरीदा जाएगा। इसके तहत सिट्रस फलों के लिए हैंडलिंग चार्ज 2.65 रुपए प्रति किलो और गलगल के लिए एक रुपए प्रति किलो निर्धारित किया गया है। प्रदेश मंत्रिमंडल ने 18 से 27 जुलाई, 2022 तक 10 दिनों के लिए स्थानांतरण पर लगी रोक को हटाने का निर्णय भी लिया। बैठक में हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र 10,11,12 और 13 अगस्त, 2022 तक बुलाने के लिए राज्यपाल को संस्तुति करने का निर्णय लिया गया। मंत्रिमंडल ने प्रदेश के प्रत्येक घर को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए हिमाचल प्रदेश ग्रामीण जल सुधार एवं आजीविका परियोजना को बाह्य सहायता प्रदान करने के लिए भारत सरकार के आर्थिक कार्य विभाग के माध्यम से एशियन विकास बैंक के साथ 1098.89 करोड़ रुपए का ऋण समझौता हस्ताक्षरित करने को मंजूरी प्रदान की। यह परियोजना एशियन विकास बैंक के 760.77 करोड़ के ऋण और हिमाचल प्रदेश सरकार की 338.12 करोड़ की निधि द्वारा वित्त पोषित है, जिसमें एशियन विकास बैंक का भाग 69.2 प्रतिशत और प्रदेश सरकार का 30.8 प्रतिशत होगा। मंत्रिमंडल ने मंडी जिला के थुनाग में जल शक्ति वृत्त खोलने सहित इसके सुचारू संचालन के लिए विभिन्न श्रेणियों के 24 पद सृजित करने को मंजूरी प्रदान की। बैठक में जल शक्ति विभाग में सीमित सीधी भर्ती के माध्यम से लिपिक के 26 पद भरने का निर्णय लिया गया। बैठक में हिमाचल प्रदेश सचिवालय में जूनियर स्केल आशुलिपिकों के 25 पदों को अनुबंध आधार पर भरने को स्वीकृति प्रदान की गई। मंत्रिमंडल ने कांगड़ा जिला के रक्कड़ और कोटला बेहड़ में उपमंडल कार्यालय (नागरिक) खोलने को स्वीकृति प्रदान की। बैठक में मंडी जिला की औट तहसील के किगस, बमसोई और ओडीधार में आवश्यक पदों के सृजन के साथ तीन नए पटवार वृत खोलने को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में सिरमौर जिला की पांवटा साहिब तहसील के अंतर्गत मौजूदा पटवार वृत्तों के पुनर्गठन को मंजूरी प्रदान की गई। क्षेत्र के लोगों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से देवी नगर, गौंदपुर, छछेटी, पटलियोन, बैकूं, शमशेरपुर, मानपुर देवरा, खोदरी, मोहकमपुर नावदा, बनौर और दंडन में 11 नए पटवार वृत्त के अतिरिक्त राजपुरा और भटनवाली में दो नए कानूनगो वृत तथा राजपुर और खोरोवाल में दो नई उप तहसीलें खोलने को स्वीकृति प्रदान की गई। इससे पांवटा साहिब तहसील में कुल 23 पटवार वृत और 4 कानूनगो वृत हो जाएंगे।मंत्रिमंडल ने सिरमौर जिला की नाहन तहसील के काला अम्ब, शिमला जिला की चिड़गांव तहसील के अंतर्गत धमवाड़ी, शिमला जिला की रोहड़ू तहसील के अंतर्गत समरकोट में और कांगड़ा जिला की पालमपुर तहसील के चचियां में नई उप तहसील खोलने का निर्णय लिया। मंत्रिमंडल ने मंडी जिला के धर्मपुर और संधोल में नए केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए सरकारी भूमि को एक रुपए प्रतिवर्ष की लीज पर 99 वर्षों के लिए हस्तातंरित करने/लीज पर देने का निर्णय लिया। बैठक में धर्मशाला और मंडी के रेंज मुख्यालयों में 2 नए साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन खोलने को भी मंजूरी प्रदान की गई। बैठक में मंडी जिला के सराज क्षेत्र के देवधार, कुल्लू जिला के कटराईं क्षेत्र और सिरमौर जिला के शिलाई क्षेत्र के टिम्बी में जल शक्ति विभाग की तीन निरीक्षण कुटीर बनाने का भी निर्णय लिया गया। मंत्रिमंडल ने जल शक्ति मंडल थुरल के अंतर्गत डूहक और टम्पा में नए जल शक्ति अनुभाग खोलने को मंजूरी प्रदान की। इन अनुभागों के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न श्रेणियों के आठ पदों के सृजन को भी मंजूरी प्रदान की गई। बैठक में डॉ. वाईएस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के परिसर में बोटेनीकल सर्वे आफ इंडिया का क्षेत्रीय केंद्र स्थापित करने के लिए विश्वविद्यालय की 6.6 एकड़ भूमि 99 वर्षों के लिए एक रुपए टोकन लीज पर बोटेनीकल सर्वे आफ इंडिया के पक्ष में करने का निर्णय लिया गया। मंत्रिमंडल ने जिला बिलासपुर के नव-अधिग्रहित राजकीय संस्कृत महाविद्यालय डंगार में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए विभिन्न श्रेणियों के चार पद सृजित कर भरने की स्वीकृति प्रदान की। मंत्रिमंडल की बैठक में जिला मंडी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निशु में वाणिज्य कक्षाएं शुरू करने और यहां तीन पद सृजित कर भरने का निर्णय लिया गया। बैठक में ऊना जिला की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सन्हाल व धमांदरी में वाणिज्य कक्षाएं शुरू करने और यहां 5 पद सृजित करने का निर्णय लिया गया। मंत्रिमंडल ने किन्नौर जिला के राजकीय उच्च विद्यालय पनवी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने के साथ विभिन्न श्रेणियों के 6 पद सृिजत कर भरने का भी निर्णय लिया। मंत्रिमंडल ने भारतीय चिकित्सा केंद्रीय परिषद (स्नातकीय सोवा रिग्पा महाविद्यालयों और संलग्न अस्पतालों के लिए न्यूनतम मानक की अपेक्षाएं) विनियम-2017 के प्रावधानों के तहत बेचलर ऑफ सोवा रिग्पा मेडिसन एंड सर्जरी प्रदान करने के लिए जिला कांगड़ा के धर्मशाला स्थित परमपावन दलाई लामा के संस्थान मेन-त्सी-खांग सोवा रिग्पा कॉलेज एवं अस्पताल तथा तिब्बती चिकित्सा एवं खगोल संस्थान को मान्यता हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रदान करने को स्वीकृति प्रदान की। बैठक में सिरमौर जिला के कलाथा में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने सहित तीन पदों को सृजित कर भरने को स्वीकृति प्रदान की गई। मंत्रिमंडल ने शिमला जिले के कसुम्पटी क्षेत्र के सीपुर में नया आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केेंद्र खोलने व विभिन्न श्रेणियों के तीन पदों को सृजित कर भरने को भी स्वीकृति प्रदान की। बैठक में कारागार एवं सुधार सेवा विभाग में डिस्पेंसर के तीन पदों को भरने का निर्णय लिया गया। मंत्रिमंडल ने जिला फोरेंसिक इकाई बिलासपुर, नूरपुर और बद्दी में फिंगर प्रिंट एग्जामीनर के तीन पदों को साईंटिफिक अस्सिटेंट में परिवर्तित करने का भी निर्णय लिया। बैठक मंे मंडी में लोक निर्माण विभाग का नया विद्युत तृतीय वृत्त खोलने और आवश्यक पदों का सृजन कर उन्हें भरने का भी निर्णय लिया गया। मंत्रिमंडल ने मंडी जिला के मकरिड़ी में लोक निर्माण विभाग का नया उप-मंडल खोलने और नौ पदों को सृजित कर भरने का भी निर्णय लिया। बैठक मंे राज्य के 53 अस्पतालों में वेब आधारित अस्पताल प्रबंधन सूचना प्रणाली के डिजाइन, विकास और क्रियान्वयन के लिए सेंटर फॉर डिवेल्पमेंट ऑफ एडवांस्ड कम्प्यूटिंग, नोएडा को चयनित करनेे को भी स्वीकृति प्रदान की गई। मंत्रिमंडल ने कांगड़ा जिला के ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जोल में नया उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने को भी स्वीकृति प्रदान की। बैठक में मंडी जिला के चियूणी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने और विभिन्न श्रेणियों के तीन पद सृजित कर भरने का भी निर्णय लिया गया। मंत्रिमंडल ने शिमला जिला के सामुदायिक स्वास्थ्य केद्र संदासू को 50 बिस्तरों वाले स्वास्थ्य संस्थान में स्तरोन्नत कर, विभिन्न श्रेणियों के 16 पदों को सृजित कर भरने का भी निर्णय लिया। बैठक में शिमला जिला की ग्राम पंचायत मशोबरा के कनोला में नया उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने का भी निर्णय लिया। मंत्रिमण्डल की बैठक में कांगड़ा जिला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने के साथ ही दो पद सृजित कर भरने का भी निर्णय लिया गया। मंत्रिमंडल ने जिला सिरमौर के तातियाना, खड़काहन और शिल्ली अधोग में आवश्यक पदों के सृजन के साथ उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने को स्वीकृति प्रदान की। बैठक में कुल्लू जिला की मनाली तहसील के बबेली में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने के साथ, विभिन्न श्रेणियों के तीन पद सृजित कर भरने का भी निर्णय लिया गया। मंत्रिमंडल ने क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए कुल्लू जिला की बंजार तहसील के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुशैणी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और उप स्वास्थ्य केंद्र जिभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने का निर्णय लिया। मंत्रिमंडल ने ऊना जिला के सूरी में नया उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने का निर्णय लिया। मंत्रिमंडल ने ऊना जिला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमलेहड़ और बधेहड़ा राजपुताना को स्तरोन्नत कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने और विभिन्न श्रेणियों के सात पद सृजित कर भरने का निर्णय लिया। मंत्रिमंडल ने लोगों की सुविधा के लिए सिरमौर जिला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरखुवाला-2 को 10 बिस्तरों वाले स्वास्थ्य संस्थान में स्तरोन्नत करने को भी अपनी स्वीकृति प्रदान की। मंत्रिमंडल ने कुल्लू जिला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंज को 50 बिस्तरों वाले स्वास्थ्य संस्थान में स्तरोन्नत करने और यहां विभिन्न श्रेणियों के 27 पद सृजित कर भरने को अपनी स्वीकृति प्रदान की। मंत्रिमंडल की बैठक में जिला सिरमौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरिपुरधार को नागरिक अस्पताल में स्तरोन्नत करने के साथ ही इस स्वास्थ्य संस्थान के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न श्रेणियों के 26 पद सृजित कर भरने का निर्णय लिया गया। बैठक में सिरमौर जिला के उप स्वास्थ्य केंद्र जरग को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में सिरमौर जिले में 30 बिस्तरों वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर को 50 बिस्तरों वाले स्वास्थ्य संस्थान में स्तरोन्नत करने और इसके सुचारू संचालन के लिए विभिन्न श्रेणियों के 20 पदों को सृजित कर भरने का भी निर्णय लिया गया। मंत्रिमंडल ने कांगड़ा जिला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बडूखर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने के साथ ही विभिन्न श्रेणियों के चार पद सृजित कर भरने को अपनी स्वीकृति प्रदान की। मंत्रिमंडल की बैठक में क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए कुल्लू जिला के रायसन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बिस्तर क्षमता बढ़ाकर 30 बिस्तर करने का निर्णय लिया गया।
ममता भनोट। ऊना प्रदेश के सरकारी डिपो में मिलने वाले राशन व आटे में कई प्रकार की कमियों का विषय उठता ही रहा है, लेकिन अब नमक के पैकेट में भी रेत होने का मामला सामने आ रहा है। बता दें कि प्रदेश सरकार का खाद्य आपूर्ति विभाग नमक भी उपभोक्ताओं को उपलब्ध करवाता है और अब नमक के पैकेट में रेत मिला हुआ मिल रहा है। एक उपभोक्ता ने नमक को जब पानी में डाला तो रेत नीचे बैठ गया, तब उसने इस को नोटिस किया और इस को लेकर संबंधित डिपो को भी जानकारी दी। अब यह नमक में रेत मिला हुआ कैसे आया है और क्या यह सप्लाई में खराबी है। इसकी तो जांच करके ही पता चलेगा। फिलहाल रेत का नमक में मिलना अपने आप में हैरान जरूर करता है।
प्रतिमा राणा। पालमपुर चचियां उप तहसील को कैबिनेट मंजूरी देने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, राजस्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर और त्रिलोकपुर का धन्यवाद पालमपुर विधानसभा के चचियां को कैबिनेट द्वारा उप तहसील को मंजूरी देने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व राजस्व मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह का धन्यवाद उक्त शब्द भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर ने अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहे। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल को पालमपुर में हुए बड़े कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह घोषणा की थी और चचियां नगरी क्षेत्र की 14 पंचायतों का बड़ा स्वप्न आज साकार हो गया। नगरी क्षेत्र में जब-जब भाजपा सरकार आती है, तभी विकास के पहिये को गति मिलती है। गोपालपुर का चिड़िया घर, राख बल्ला का इंडस्ट्रियल एरिया, जिया खारटी का पुल, हिमानी चामुंडा के पैदल रास्ते का निर्माण, न्यूगल नदी पर नए पुल का निर्माण, लटबाला, हंगलोह, आरठ, गोपालपुर रास्ते का जीर्णोद्धार, बड़सर से सुकेडी, कंडी, बंदला सड़क का कायाकल्प, कुशमल, वगोड़ा, लटबाला कुहल का सुधारीकरण भाजपा सरकार के समय में ही हुआ है। चचियां क्षेत्र की 12 पंचायतों में खेल मैदान तो अभी कुछ दिन पहले ही बनाए हैं। त्रिलोक कपूर ने कहा कि भाजपा के समय पालमपुर में नए कार्यालय आते हैं, जबकि कांग्रेस ने पालमपुर को तोड़ कर बैजनाथ, धीरा, उपमंडल बनाए, पालमपुर के पास अपना ब्लॉक भी कांग्रेस के समय नहीं था। यही नहीं कंडबाड़ी के क्षेत्र का थाना बैजनाथ में था, कंडबाड़ी, राजपुर, पट्टी, सुंगल आदि क्षेत्र लोक निर्माण विभाग के बैजनाथ मंडल में थे। कपूर ने कहा कि जयराम ठाकुर ने पालमपुर में नगर निगम बनाया, बनूरी में जलशक्ति विभाग का उपमंडल बनाया और विकास यही नहीं रुकेगा, अभी आगे लोगों को और बड़े-बड़े तोहफे जयराम सरकार द्वारा दिए जाएंगे।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर विधानसभा में आज आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा पंचरुखी से होते हुए अगोजर से होते हुए जयसिंहपुर पंहुची। इसमें विशेष प्रमुख व्यक्ति एस एस जोटाला उपस्थित रहे। जयसिंहपुर पहुंचने पर पत्रकरों से बात करते हुए कहां कि कांगडा-चंबा एक है, जिसमें मेरी ड्यूटी लगी है, पर जहां भी हम जा रहे हैं, वहां पर लोग खुद हमसे मिलने आ रहे हैं कि प्रदेश सरकार की नाकामियों के चलते इन्होंने विकास के नाम पर आज तक एक भी ईट नहीं लगाई है, सिर्फ फर्जी ईट लगाई है। उन्होंने कहां कि प्रदेश सरकार के पास पैसा है नहीं 72 हजार करोड़ का कर्जा है। उन्होंने कहा कि लोग हमें फील्ड में मिले और हमने तकरीबन पांच हजार किलो मीटर चल पड़े और संवाद किए पांच हजार गांव हमने घूम लिए। खासकर लोगों का सबसे बड़ा मुद्दा है, बेरोजगारी ही बड़ा मुद्दा है। उन्होंने यह भी कहां कि यह जो अग्निवीर योजना जो चली है। समें भी युवाओं को छल्ला है। उन्होंने कहां कि मोदी ने 2014 कहा था कि हम सता में आएंगे, तो दो वर्षाें में दो करोड़ नौकरी देंगे, पर आज मोदी को केंद्र में आठ वर्ष हो गए, तो उनको 16 करोड़ नौकरियां युवाओं को मिलनी चाहिए थी, जो नहीं दी। मोदी को केंद्र में आठ वर्ष और प्रदेश में जयराम ठाकुर को पांच वर्ष होने वाले हैं। इन पांच वर्षाें में पांच काम गिनाएं, जो इन्होंने किए हैं। अगर किए हैं, तो पूरी डिटेल में मेनिफेकचर होने से पहले दे। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में कहा कि अगर काम किया, तो वोट देना, अगर नहीं किया तो मत देना, तो आपने देखा कि मोदी के सामने तीन बार मुख्यमंत्री बन गए। इसमें सबसे बड़े मुद्दे रहे शिक्षा मॉडल, स्वास्थ्य मॉडल, बिजली जिन नदियों का पानी यही से नीचे को बह रहा है, उन पर छोटे-छोटे प्रोजेक्ट लगा कर युवाओं को रोजगार व लोन दें।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन लायंस क्लब सोलन के सदस्याें द्वारा स्थानीय क्षेत्रीय अस्पताल में दाखिल मरीजों काे आज (वीरवार काे) फल बांटे गए। इस अवसर पर लायंस क्लब ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य हाेने की कामना की। क्लब के सचिव एवं प्रोजेक्ट चेयरपर्सन लायन पीकेएस राेहेल, प्रोजेक्ट के को-चेयरपर्सन लायन रणजीत चौहान, लायन डॉ. अशोक हांडा, लायन पंकज कश्यप, लायन डॉ. आरके वर्मा आदि मुख्य रूप से इस प्रोजेक्ट में सम्मिलित हुए। उन्हाेंने कहा कि पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए Biodegrable लिफाफाें का इस्तेमाल इस वितरण के लिए किया गया है। इस पुनीत कार्य में स्थानीय होम गार्डस तथा अस्पताल प्रशासन एवं कर्मचारियों का भी सहयोग प्राप्त हुआ।
सोलन नगर निगम की दुकानों की नीलामी को रद्द कर दिया गया है। विदित रहे कि कुछ दिन पहले नगर निगम द्वारा पालिका बज़ार और सर्कुलर रोड मे बनी दुकानों की नीलामी की सूचना जारी की गई थी ,लेकिन अब प्रशासनिक कारणों के चलते नगर निगम द्वारा पालिका बज़ार और सर्कुलर रोड मे बनी दुकानों की नीलामी को रद्द कर दिया गया है ।
विनायक ठाकुर।ज्वालमुखी कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के ज्वालामुखी में शुक्रवार को बदलाव यात्रा पहुंचेगी। ज्वालामुखी से आम आदमी पार्टी के नेता होशियार सिंह भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि कांगड़ा जिला के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से होती हुई 'आप' पार्टी की बदलाव यात्रा शुक्रवार को ज्वालामुखी पहुंचेगी। यहां सुबह प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा। उसके बाद सुबह 9 बजे आप पार्टी के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं की अगुवाई में ने रोड शो कर अपना शक्ति प्रदर्शन किया जाएग। बदलाव यात्रा का रोड शो ज्वालामुखी शहर से होते हुए पूरे विधानसभा क्षेत्र की ओर आगे बढ़ेगा। बदलाव यात्रा का रोड़ शो देहरियां से सुबह 9 बजे शुरू होगा। उसके बाद ज्वालामुखी शहर से होते हुए, सिहोरपाईं, घलौर, अध्वानी, कुटियारा, सिल्ह, मझीन, नाहलियां, खुंडिया, लगड़ू, सुराणी, टिप्प, टिहरी होते हुए ज्वालामुखी पहुंचेगी। आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह सचिव एससी विंग होशियार सिंह भारती ने कहा कि जनता का कांग्रेस और भाजपा दोनों के ऊपर से विश्वास उठ चुका है और जनता अब बदलाव चाहती है। भारती ने कहा कि आप पार्टी को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है और आगामी विधानसभा चुनावों में निश्चित तौर पर आप पार्टी प्रदेश में बहुमत हासिल करेगी और सरकार बनाएगी। ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में होने वाली बदलाव यात्रा के लिए निजी होटल में रूपरेखा तैयार की गई। जिसमें नितिन, अभिषेक, गगन, कौर चंद, अतुल, लखवीर, अमित कपूर, अनिल चौहान व रामस्वरूप धनोटिया सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
मनोज कुमार। कांगड़ा कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के अंर्तगत ग्राम पंचायत बोहड़क्वालू में 26 लाख की लागत से तैयार हुए राजकीय आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र का आज जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ में पूजा-अर्चना कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आयुवैदिक स्वास्थ्य केंद्र खुलने से यहां के लोगों को बेहरत स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस स्वास्थ्य केंद्र में लागों को हर समय स्वास्थय सुविधा एवं दवा मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएगी। बराड़ ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य उपचार सेवाओं को मजबूत करने पर बल दे रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश के सभी जिलों के दूर-दराज के क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का जबरदस्त काम किया है, जहां अनेकों नये स्वास्थ्य संस्थान खोले गए। वहीं, मौजूदा स्वास्थ्य संस्थानों को अपग्रेड करके क्षेत्र की जनता को लाभ पहुंचाने का पूरा प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य दो ऐसे क्षेत्र हैं, जिनके नाम पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए और भाजपा की सरकार आम जनमानस की सुविधाओं से जुड़े ऐसे मुद्दों को लेकर कभी राजनीति नहीं करती है। बराड़ ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय में स्वास्थ्य सेवाएं बेहाल थी, जबकि भाजपा के वर्तमान कार्यकाल में चिकित्सा उपचार से संबंधित अनेक आयाम स्वास्थ्य सेवाओं में जोड़े गए। बराड़ ने कहा कि भाजपा सरकार ने आज शिक्षा, स्वास्थ्य, सडक़, पुल-पुलिया किसी भी क्षेत्र को पीछे नहीं छोड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जरूरतमंदों तथा कमजोर वर्गों के कल्याण व उत्थान के लिए समर्पित रहा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के निर्णयों की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने सामाजिक सुरक्षा में बिना आय सीमा के वृद्धावस्था पेंशन के लिए आयु सीमा 70 से घटाकर 60 वर्ष व पेंशन राशि में बढ़ोतरी कर दी है। रमेश बराड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना और प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत एक और अतिरिक्त निशुल्क सिलेंडर प्रदान किया जा रहा है। राज्य सरकार का मूल मंत्र समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को विकासात्मक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। केंद्र सरकार द्वारा गरीबों तथा जरूरतमंदों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं आरंभ की गई हैं। जो व्यक्ति इन योजनाओं से वंचित रह गए, उनके लिए प्रदेश सरकार ने भी अनेक योजनाएं आरंभ की हैं। इस अवसर पर रमेश बराड़ ने स्वास्थ केंद्र को जाने वाले रास्ते को दरूस्त करवाने के लिए २ लाख ५० हजार, सोलर लाईट व वाटर कूलर देने की घोषणा की। इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी डॉ. प्रवीण भरद्वाज,डॉ. बिंदू, पीडब्लूडी एसडीओ अनुराग, जेई, ओमप्रकाश, ठेकेदार राजकुमार, प्रधान गुरजीत कौर, उपप्रधान कान चंद, रोशन लाल सिहोत्रा, रणजीत सिंह, मनोहर लाल, किकर सिंह, भगवान सिंह, जगदीश चंद व अशोक सहित गांव के लोग मौजूद रहे।
प्रतिमा राणा। पालमपुर एसडीएम कार्यालय पालमपुर में बरसात को लेकर वीरवार को एसडीएम पालमपुर डॉ. अमित गुलेरिया की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। एसडीएम पालमपुर ने सभी विभागों के अधिकारियों भारी बरसात के दृष्टिगत आपसी समन्वय से कार्य करने की अपील की, ताकि किसी भी आपात स्थिति में होने वाले नुकसान को कम किया जा सके। डॉ. अमित गुलेरिया ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल स्रोतों तथा जल भंडारण टैंकों की साफ-सफाई समय पर करें तथा सभी पेयजल स्रोतों की क्लोरिनेशन करना सुनिश्चित करें। इसके अलावा पेयजल नमूनों की भी समय-समय पर जांच करवाएं, ताकि बरसात में पानी से फैलने वाले जलजनित विषाणुओं का पता लगाया जा सके। एसडीएम ने नगर निगम, राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग, बिजली बोर्ड, अग्निशमन विभाग व शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने अधीनस्थ क्षेत्र में बरसात से आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं को शीघ्र पूर्ण करें, ताकि आवश्यकता के समय प्रभावित क्षेत्र में तुरंत राहत पहुंचाई जा सके। इस बैठक में नायब तहसीलदार जोगिंद्र अवस्थी, नायब तहसीलदार सुलह संजीव कुमार, बीडीओ पंचरुखी शिखा, एसडीओ बिजली विभाग अनिल धीमान, एसडीओ जल शक्ति विभाग पंकज व्यास, एसआई पालमपुर चमन लाल, सुदर्शन बासुदेवा, गोपाल सूद, योगेश कुमार व रोहित भट्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट अर्की तहसील की ग्राम पंचायत बागा करोग में इन दिनों बिजली की समस्या से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने आए दिन पंचायत बागा करोग में बिजली गुल रहने की समस्या से निजात करने की मांग की है। पंचायत बागा करोग के उपप्रधान श्याम लाल चौहान ने बताया कि आए दिन बिजली विभाग द्वारा बिना सूचना कट लगाए जा रहे है। उन्होंने बताया कि बिजली विभाग द्वारा तूफान, बारिश में बिल्कुल भी सुविधा नहीं मिल पाती। विभाग द्वारा लोगों को दी जाने वाली सुविधा जीरो के बराबर है। पंचायत के उपप्रधान श्याम लाल चौहान ने कहा कि एक तो गर्मी ऊपर से बरसात के मौसम में मक्खियों और मच्छरों का कहर के कारण बिजली विभाग द्वारा आंख-मिचौली से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों की स्कूली पढ़ाई, महिलाओं का घर में कपड़े धोना, दहीं से छाछ बनाना ये सारे कामों में बहुत परेशानी बिजली गुल होने से दिक्कत झेलनी पड़ रही हैं। पंचायत उपप्रधान श्याम लाल चौहान ने प्रशासन व विभाग से मांग की है कि शीघ्र अति शीघ्र बिजली की समस्या में सुधार लाया जाए, ताकि बागा करोग पंचायत के लोगों को बिजली की समस्या से निजात मिल सके।
आलाेक। कुल्लू हिमाचल की अर्थव्यवस्था को सेब बागवानी से 4500 करोड़ का मुनाफा होता, परंतु अफसोस की बात है कि न तो प्रदेश सरकार द्वारा सेब बागवानी को और बढ़ावा दिए जाने में और प्रयास किए जा रहे हैं। उलट जन समस्याओं का सामना प्रदेश के बागवान कर रहे हैं, उनको हल करने के लिए भी प्रदेश सरकार का रवैया उदासीन है। अब सरकार ने कार्टन व ट्रे पर जीएसटी 12 से 18 फ़ीसदी करके जैसे सेब बागवानों की कमर ही तोड़ दी है।पहले भी सरकार द्वारा सबसिडी दोनों प्रकार की दबाइयों पर मिलने वाली कीटनाशक और फफूंद नाशक की सप्लाई बंद कर दी। खाद, स्प्रे ऑयल के दाम में भी वृद्धि की गई। ट्रकों का भाड़ा भी निरंतर आसमान छू रहा है। मनाली विधानसभा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा की महंगाई हर तरह से बढ़ रही है, जिस का स्पष्ट प्रभाव सेब बागवानों पर स्पष्ट दिख रहा है, परंतु प्रदेश सरकार कोई भी कदम बागवानों के लिए उठाने को तैयार नहीं है। अगर प्रदेश सरकार बागवानों के हितों को लेकर आंखें मूंदकर ही बैठना प्रदेश के बागवानों के हित में नहीं है। पिछले कुछ वर्षाें से सेब की बागवानी से संबंधित खर्च में जिस तरह से बेतहाशा वृद्धि हुई है, उस तरह से सेब के दाम बागवानों को मिल नहीं रहे हैं। सरकार को सेब बागवानी से संबंधित नीति का निर्माण कर शीघ्र समाधान करना चाहिए, जिससे सेब बागवानी को बल मिले। सरकार की नीति अगर यूं ही शिथिल रही, तो मनाली कांग्रेस शीघ्र ही सड़कों पर बागवानों के समर्थन में उतरेगी।
वर्षा पटियाल बनी लंज कॉलेज की एनएसयूआई अध्यक्ष फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला लंज महाविद्यालय की एनएसयूआई की कार्यकारिणी का गठन जिला कांगड़ा कांग्रेस कमेटी युवा अध्यक्ष पंकज कुमार पंकू की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान जिला कांगड़ा एनएसयूआई के अध्यक्ष नितिन जंवाल भी मौजूद रहे। कार्यकारिणी में वर्षा पटियाल को अध्यक्ष की कमान सौंपी गई, जबकि उपाध्यक्ष नितिन पटियाल, उपाध्यक्ष आंचल धीमान, जनरल सैक्टर विक्रांत मैहरा, सह सचिव अभिषेक, प्रफूल पाठक, मिडिया प्रभारी फुलकित चौधरी व बबिता, नेहा व तनवी कौंडल को कल्चर प्रोग्राम अधिकारी बनाया गया। इस मौके पर पंकज कुमार पंकू ने एनएसयूआई की चयनित नई कार्यकारिणी को बधाई दी साथ ही कहा कि आपका पहले काम पढ़ाई है और उसके बाद बच्चों के हित के कार्य करना है ताकि किसी को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो और अपने साथियों की आवाज को ऊपर तक पंहुचाना है। पंकज पंकु ने कहा कि लंज कालेज के भवन को पिछले एक वर्ष से कालेज प्रशासन व बच्चों को सौंपने की बात की जा रही है, जबकि वर्तमान सरकार इस सत्र में भी कॉलेज का काम पूरा नहीं करवा पाई है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने अगस्त माह की पहली तारिख तक भवन वच्चों को नहीं दिया, तो इसके लिए आंदोलन किया जाएगा और बच्चों के हक के लिए भूख हड़ताल भी करेंगे। पिछले तीन वर्षाें से कॉलेज में अंग्रेजी व राजनितिक शास्त्र के प्रोफेसर नहीं हैं। इसके अलवा आवश्यक सुविधाएं भी स्टूडेंटस के लिए नहीं है। उन्होने कहा कि चंगर क्षेत्र स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए तरस रहा है, जहां लंज सीएचसी तो बने हुए जहां पांच वर्ष हो गए हैं, लेकिन सीएचसी की एक भी सुविधा लंज सीएचसी में नहीं हैं, जिसके लिए चंगर क्षेत्र की कांगड़ा, शाहपुर, देहरा और ज्वाली विधानसभा क्षेत्रों के हजारों लोगों को छोटे से छोटा ईलाज करवाने के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज का रूख करने को मजवूबूर होना पड़ता है। अगर सीएचसी का फट्टा लगाया गया है, तो सरकार को सीएचसी में होने वाली हर सुविधा अस्पताल को दी जानी चाहिए, जो होती है व एंबुलेंस की सुविधा भी दी जानी चाहिए, ताकि क्षेत्र की जनता को सही से इसका लाभ मिल सके।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर लंबागांव ब्लॉक के अंतर्गत आज एसडीयम कार्यलय में हिमाचल गृहणी सुविधा योजना के तहत मेजर सुधीर वालिया इंडेन गैस लंबागांव के द्वारा आज 250 गैस कनेक्शन वितरित किए गए। इसमें बतौर मुख्यातिथि विधायक रविंद्र रवि धीमान उपस्थित रहे। वहीं, विधायक ने बताया कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की इस योजना से प्रत्येक घर की रसोई को धुंआ मुक्त करने के लिए निरंतर कदम उठा रही है। इस उपलक्ष्य पर विधायक रवींद्र रवि धीमान के साथ एसडीयम अपराजिता चंदेल जिला पार्षद संजीव ठाकुर के साथ मेजर सुधीर वालिया इंडेन गैस लंबागांव से भी मौजूद रहे।


















































