ऊर्जा मंत्री ने शिवपुर में सुनी जनसस्याएं अधिकांश का मौके पर किया निराकरण गगन शर्मा। पांवटा साहिब बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी ने आज पुरूवाला कांशीपुर में 75 लाख की लागत से निर्मित होने वाले पंचायत घर का विधिवत भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री ने जनसभा को संबाेधित करते हुए कहा कि विकास एक निरंतर प्रक्रिया है तथा उनका सदैव प्रयास रहा है कि पांवटा विधानसभा क्षेत्र की हर समस्या का समाधान हो। उन्होंने बताया कि नाबार्ड के तहत 135 करोड़ के कार्य पांवटा विधानसभा में किए जाने हैं जिसमें से अभी तक 80 करोड़ की योजनाएं स्वीकृत करवा दी गई हैं तथा अन्य योजनाएं स्वीकृति हेतु भेजी गई हैं। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र के लिए नाबार्ड की राशि से गाटापत्थर से झिंयूर बस्ती तक 2 करोड़ 61 लाख की लागत से सड़क का निर्माण किया गया है। उन्होंने बताया कि नाबार्ड के तहत संतोषगढ़ से फतेहपुर तक 8 करोड़ 30 लाख की स्वीकृति व अमरगढ़ से जोहड़ों, क्यारदा-जगतपुर-माजरा सडक निर्माण के लिए 5 करोड़ 37 लाख की स्वीकृति प्राप्त हो गई है, जिस पर शीघ्र कार्य आरंभ किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, बद्रीपुर से जामनीवाला गुलाबगढ, परदुनी रोड के जीर्णाेद्धार के लिए 32 करोड़ 65 लाख तथा कीरतपुर से टोका पुल के लिए 10 करोड़ व बल्लू वाला से कुंडियो पुल के लिए 19 करोड़ 50 लाख की राशि नाबार्ड के अन्तर्गत स्वीकृति हेतु भेजी गई है जोकि शीघ्र ही प्राप्त हो जाएगी। उन्होंने बताया कि पूर्व में पांवटा विधानसभा क्षेत्र में केवल एक विद्युत सब स्टेशन था परंतु वर्तमान सरकार के कार्यकाल में उनके द्वारा तीन नए सब स्टेशन खोले गए, जिनमें से पुरुवाला सब स्टेशन की अधिसूचना भी हो चुकी है और शीघ्र ही इन्हें क्रियाशील किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सब स्टेशन के स्थापित होने से क्षेत्र के लोगों को धौलाकुंआ जाने की आवश्यकता नहीं पडेगी जिससे उनके समय और धन की बचत होगी। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही यहां पशु औषधालय भी खोला गया है। उन्होंने इस क्षेत्र में जल शक्ति विभाग का सब डिवीजन खोलने का भी आश्वासन दिया, जिससे क्षेत्रवासियों को पेयजल तथा सिंचाई संबंधी कार्य की सुविधा मिलेगीे। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट निःशुल्क बिजली प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को 50 पैसे प्रति यूनिट के स्थान पर केवल 30 पैसे प्रति यूनिट की दर से विद्युत सुविधा प्रदान की है। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में 2 लाख 51 हज़ार बिजली उपभोक्ता है, जिनमें से 1 लाख 26 हजार उपभोक्ताओं का बिल शून्य आया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा पूरे प्रदेश के साथ-साथ पांवटा विधानसभा क्षेत्र में भी विद्युत सुधारीकरण का कार्य प्रगति पर है, जिसके तहत ट्रांसफार्मरों की क्षमता को बढ़ाने, एलटी तथा एचटी लाईनों को बिछाने तथा विद्युत सब-स्टेशनों की क्षमता को अपग्रेड किया जा रहा है, जिसके कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है तथा शीघ्र ही यह कार्य पूर्ण कर लिये जाएंगे, जिसके उपरांत उपभोक्ताओं को निर्वाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में निःशुल्क पेयजल उपलब्ध करवाने का भी निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला पुरुवला-2 को शीघ्र ही राजकीय माध्यमिक पाठशाला का दर्जा दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पुरुवाला में कॉमर्स की कक्षाएं जल्द आरंभ की जाएगी। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पुरुवाला भवन के सुधारीकरण हेतु 25 लाख की राशि देने की घोषणा की। इसके उपरांत ऊर्जा मंत्री ने ग्राम पंचायत शिवपुर में लोगो की समस्याएं सुनी जिनमें अधिकांश का मौके पर ही निपटारा किया गया तथा शेष संबंधित विभागों को निपटारे के लिए प्रेषित की गई। उन्होंने कहा कि शिवपुर पंचायत के लोगों राजस्व कार्य संबंधी सुविधा के लिए नया पटवार सर्कल स्वीकृत किया गया है, जहां शीघ्र ही ग्रामीण राजस्व अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी। इसके अतिरिक्त शिवपुर पंचायत के लोगों को पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए नाबार्ड के माध्यम से एक करोड़ 88 लाख की योजना स्वीकृति के लिए प्रेषित की गई है। उन्होंने बताया कि सम्पर्क मार्ग गरीबनाथ की एफआरए की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है, जिसका शीघ्र ही निर्माण कार्य आरम्भ कर दिया जाएगा। इस अवसर पर पंचायत समिति अध्यक्ष हितेंद्र कुमार, उप-मंडलाधिकारी (नागरिक) विवेक महाजन, प्रधान पुरुवाला सुषमा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र चौधरी, भाजपा जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष पवन चौधरी, अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा पांवटा साहिब चरणजीत चौधरी, सदस्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड राहुल चौधरी, शमशेर अली, मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा एवं पंचायती राज प्रकोष्ठ संयोजक पूर्व प्रधान कमल चौधरी, पूर्व प्रधान बलजीत नागरा व प्रधान शिवपुर सुरेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
पंकज सिंगटा । धर्मशाला सावन माह के चौथे सोमवार को जिला कांगड़ा बार एसोसिएशन धर्मशाला अध्यक्ष तरुण शर्मा की अध्यक्षता में न्यायालय परिसर में खीर का भंडारा लगाया गया। अरविंद मल्होत्रा जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पुन्य राम पहाड़िया जिला एवं सत्र न्यायाधीश (फैमिली कोर्ट), हंसराज जज लेबर कोर्ट, हिमांशु मिश्रा प्रेसिडेंट उपभोक्ता कमीशन, स्वाति बरवाल न्यायिक मजिस्ट्रेट, शुभांगी जोशी न्यायिक मजिस्ट्रेट, सयुंक्त निर्देशक संजीव कटोच, उप-जिला न्यायवादी लुद्र मणि शर्मा, रितिका पत्रवाल, सहायक जिला न्यायवादी, जिला कांगड़ा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट तरुण शर्मा व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के मीडिया को-ऑर्डिनेटर एडवोकेट विश्व चक्षु सहित सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित थे।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर आजादी के अमृत महोत्सव मे तिरंगा झंडा वितरण की एवज मे गरीब बच्चों से जवरदस्ती उगाही कर निजी फर्म को फायदा पंहुचा रही है। प्रदेश सरकार यह बात बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने सोमवार को जारी परेश बयान के माध्यम से कही। विधायक लखनपाल ने कहा की बीजेपी सरकार देश की अटूट संपतियों को बेचकर देश को पूंजीवादियों का गुलाम बनाना चाहती है। पूजीवादियों की कठपुतली बनकर बैठी बीजेपी सरकार ने अब राष्ट्रीय झंडे को बेचने के लिए गरीब परिबारों के बच्चों को उगाही का साधन बनाया है। यह मेहरबानी सरकार ने अपने किसी बोर्ड या एजेंसी के फायदे के लिए नहीं दिखाई है, बल्कि अपनी चेहती निजी फर्म जो तिरंगे की सप्लाई करती है उसी को फायदा पंहुचाने की एवज मे जबरदस्ती गरीब बच्चों की जेब पर उगाही कर 25 रूपए का अतिरिक्त बोझ डाला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के स्कूलों मे पढ़ने बाले गरीब बच्चों को राष्ट्रीय झंडा 25 रूपए में बेचा जा रहा है, जो गलत ही नहीं, बल्कि सरकार का प्रदेश की गरीब जनता पर कुठारघात है। उन्होंने कहा कि यदि बीजेपी सरकार हर घर राष्ट्रीय झंडा पंहुचाना चाहती थी, तो इसे बच्चों को फ्री मे देती लेकिन सरकार ने गरीब बच्चों को उगाही का साधन बनाकर लूट का नया रास्ता इकतिहार किया है। खाद्य वस्तुओं पर पहले जीएसटी के नाम पर लोगों से लगाने वसुला और अब राष्ट्रीय झंडे को बच्चों को बेचकर उगाही का नया साधन ढूंढा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र भक्ति और देश प्रेम हर भारतीय के दिल में बसा हुआ है, लेकिन बीजेपी सरकार राष्ट्र सम्मान को गरीब बच्चों को बेचकर देश का अपमान कर रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि देश का मुखिया पहले भी कह चूका है कि हमारा क्या है हम तो झोली उठाकर चल देंगे, अब समय आ गया है कि पहले प्रदेश मे बीजेपी के नेता झोली उठाकर जाने को तैयार बैठे है और बाद मे केंद्र से भी झोली उठाकर भागने वाले हैं। इसके लिए देश और प्रदेश की जनता ने मन भी बना लिया है। उन्होंने कहा जो राष्ट्रीय मान सम्मान को बेचकर राजनीति चमकना चाहते हैं, अब जनता उनका हिसाब करने वाली है।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बालकरूपी खंड लंबागांव अंडर-14 की छात्र-छात्राओं की खेल प्रतियोगिताओं का आज आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्याथिति विधायक रविंद्र धीमान ने बच्चों की होसला अभजाहि की तथा मार्च पास में भाग लिया। बालकरूपी में छात्र-छात्राओं की खेल प्रतियोगिता 8 अगस्त से 11 अगस्त तक होगी, जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बालकरूपी के राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों ने मुख्य रूप से भाग लिया। वहीं, दूसरी और सरदार शोभा सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में भी आज अंडर-14 छात्र-छात्राओं की खेल प्रतियोगिता हुई शुरु विधायक रविंद्र धीमान ने मार्च पास में छात्रों का बढ़ाया हाैंसला।
प्रतिमा राणा। पालमपुर उपायुक्त कांगड़ा, डॉ निपुण जिंदल ने बताया कि भारी वर्षा के चलते ज़िला के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल क्षेत्र को जोड़ने वाले दो लकड़ी के पुलों का निर्माण कर बहाल कर दिया गया है और एक पुल को 10 अगस्त तक बना दिया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि पिछले दिनों भारी वर्षा से बड़ा भंगाल क्षेत्र को जोड़ने वाले तीन लकड़ी के पुलों, जिसमें एक पलाचक और 2 झोड़ी में क्षतिग्रस्त हो गए थे। उन्होंने कहा कि इसमे पलाचक और एक झोड़ी में लकड़ी के पुलों के निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है और दूसरे का निर्माण 10 अगस्त तक पूर्ण कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए धनराशि एवं अन्य समान उपलब्ध करवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि बड़ा भंगाल क्षेत्र की आवाजाही को सुचारू बनाने के लिए दिन-रात कार्य कर लकड़ी के पुलों का निर्माण किया गया है। डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि ज़िला प्रशासन किसी भी आपदा में लोगों की सहायता एवं उन्हें राहत उपलब्ध करवाने के लिये दिन रात मुस्तैद है। उन्होंने कहा कि आपदा से निपटने के लिए जिला के विभिन्न उपमंडलों में मशीनरी एवम अन्य उपकरण उपलब्ध है। किसी प्रकार की आपदा से निपटने एवं प्रभावितों के राहत और पुनर्वास कार्य के लिए ज़िला तथा उपमंडल स्तर पर 24 घंटे कंट्रोल रूम पर कार्यशील हैं और आपदा प्रबंधन टीमें भी जिला में मुस्तैद हैं। उपायुक्त ने बरसात के मौसम में लोगों से खड्डों, नालों के नजदीक नहीं जाने का आह्वान किया। उन्होंने भू-स्खलन की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों से भी लोगों को दूरी बनाए रखने की अपील की। उन्होंने किसी भी प्रकार की आपदा में लोगों से तुरंत ज़िला अथवा उपमंडल कंट्रोल रूम में सूचना देने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की जानकारी के लिये भी ऐसे स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट दाड़लाघाट में आपातकालीन सेवा दे रही 108 एंबुलेंस में एक महिला का सफल प्रसव हुआ। एंबुलेंस के तकनीशियन ने डाक्टरों से सलाह लेकर एंबुलेंस में ही सफल प्रसव करवाया। इसके बाद जच्चा और बच्चे को सीएच अस्पताल अर्की में भर्ती किया गया है, जहां दोनों स्वस्थ हैं। जानकारी के मुताबिक 108 आपातकालीन एंबुलेंस में काल आई थी। इसके बाद तुरंत महिला को लेने के लिए एंबुलेंस भराड़ीघाट रवाना हुई थी। प्रसूता महिला दशोदा पत्नी कमलेश को भराड़ीघाट से अर्की लाया जा रहा है। अर्की अस्तपाल पहुंचने तक महिला की तबीयत खराब हुई। ऐसे में एंबुलेंस में तैनात ईएमटी जीवन और पायलट राकेश कुमार ने फोन पर डाक्टरों से सलाह लेकर अर्की के समीप सफल प्रसव करवाया। महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। महिला के पति कमेलश ने सफल डिलीवरी करवाने के लिए 108 की सेवा का धन्यवाद किया।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर कंवर दुर्गा चंद महाविद्यालय जयसिंहपुर में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान जो कि 1 से 15 अगस्त तक चलाया रहा है। इसी उपलक्ष्य पर जयसिंहपुर महाविद्यालय में देश भक्ति गीत का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम स्थान पर कारवां, द्वितया स्थान पर अम्बिका व तृतीया स्थान मंजली ने हासिल किया। इसके अलावा महाविद्यालय के इको क्लब के तहत पौधा रोपण का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 50 के करीब छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। पौधारोपण के तहत 100 फलधार पौधे लगाए गए। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार कौंडल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में डॉ. राकेश, प्रो. किरण शर्मा, प्रो. नवीता व डॉ. धन देव शर्मा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। इस कार्यक्रम का सफल आयोजन डॉ. सुरजीत राणा, डॉ. अर्पित, प्रो. ओंकार चंद, प्रो. संजीव शर्मा, प्रो. सुमिक्शल, डॉ. खुशी भगत, रंजीत व मुकेश द्वारा करवाया गया।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर जयसिंहपुर विधानसभा के क्षेत्र अंदरेटा गांव से संबंधित रखने वाले राज वर्मा को आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मीडिया और सोशल की गठित प्रदेश कमेटी का एकयुजिटव नियुक्त किया गया है, जिसकी अधिसूचना राष्ट्रीय कांग्रेस उपाध्यक्ष और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राजीव शुक्ला ने जारी की है। इससे पहले राज वर्मा जयसिंहपुर कांग्रेस एसी प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी थे और वर्तमान हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग में प्रदेश सचिव है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की प्रदेश मीडिया और सोशल मीडिया कमेटी का सदस्य नियुक्त करने पर राज वर्मा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी, राहुल गांधी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रभारी हिमाचल प्रदेश राजीव शुक्ला, राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर प्रदेश अध्यक्ष रानी प्रतिभा सिंह मीडिया और सोशल मीडिया कमेटी के चेयरमैन आश्रय शर्मा, सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष अभिषेक राणा व यादविंदर गोमा सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं और तमाम जयसिंहपुर कांग्रेस का आभार व्यक्त किया। पार्टी ने जो विश्वास मुझपर दिखाया है, मैं उस पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करूंगा।
विनायक ठाकुर । देहरा केंद्रीय विद्यालय नलेटी को आयुष विभाग, हिमाचल प्रदेश 150 आयुर्वेदिक पौधें भेंट किए तथा रोपण भी करवाया। पौधारोपण कार्यक्रम में कांगड़ा जिला नोडल अधिकारी डॉ. सुनील व उनकी टीम भी उपस्थित रही। भेंट किए गए पौधों में अश्वगंधा, तुलसी, मेंथॉल, मोरिंगा व शतावरी आदि के पौधें थे। विद्यालय की विज्ञान शिक्षिका शशि कला कटोच, विज्ञान शिक्षक रिंकू धीमान तथा शारीरिक शिक्षक संदीप कटोच ने अपनी देख-रेख में विद्यालय के हर्बल उद्यान में निश्चित स्थान पर पौधारोपण करवाया। विद्यालय प्राचार्या स्वाति अग्रवाल ने कृतज्ञता के साथ आयुष विभाग, हिमाचल प्रदेश का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय में एक बहुत ही सुंदर हर्बल उद्यान है। इन पौधों के आने से हमारा उद्यान और अधिक समृद्ध होगा। उनका कहना है कि इस पौधारोपण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य औषधीय पौधों का रोपण और संरक्षण को बढ़ावा देना एवं औषधीय पौधों की प्रभावशीलता के बारे में छात्रों के बीच जागरूकता पैदा करना है। पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धतियां औषधीय पौधों के बारे में ज्ञान का एक विशाल भंडार है। इन पौधों के आशाजनक औषधीय गुणों ने कोरोना वायरस के संक्रमण के खिलाफ चिकित्सा विकसित करने व प्रतिरक्षा बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। इस आयुर्वेदिक पौधारोपण कार्यक्रम के तहत छात्रों को औषधीय पौधों को समझने तथा उनके रखरखाव की भी जानकारी प्राप्त हुई।
राजेश कतनाेरिया। जवाली राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैहन में पूर्व सचिव जल शक्ति विभाग हिमाचल प्रदेश विकास लावरु द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम प्रधानाचार्या रीता भारद्वाज के भाषण के साथ शुरू हुआ कार्यक्रम के शुरू में मुख्यातिथि को माता सरस्वती स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सीआरसी राजकीय वरिष्ठ पाठशाला के प्रधानाचार्या नरेंद्र धीमान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खटियाड रणवीर कंदोरियां को प्रधानाचार्या रीता भारद्वाज के साथ, स्कूल के उप प्रधानाचार्य अभय सिंह राणा, वरिष्ठ सहायक अंकुश धीमान ने स्मृति चिन्ह प्रधान करके सम्मानित किया। वहीं, स्टेज सैक्रेटरी अंकुश गर्ग ने बच्चों व उनके साथ आए प्रतिनिधियों को स्कूल के नियमों से अवगत करवाया, तो केवल सिंह खेल पंजीकरण अधिकारी स्कूल ने बताया कि इस बार खंड स्तरीय खेलों में खंड फतेहपुर में 24 स्कूल भाग ले रहे हैं। वहीं, मुख्यातिथि विकास लावरू ने बच्चों को कभी भी पीछे न हटने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जो इंसान निरंतर प्रयास करता है, अवश्य सफल होता है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन जिला सोलन के अटल शिक्षा कुञ्ज स्थित प्रसिद्ध आईईसी विश्वविद्यालय ने 'आजादी के अमृत महोत्सव' कार्यक्रम के तहत सरकार द्वारा चलाये जा रहे ''हर घर तिरंगा'' अभियान को ध्यान में रखते हुए 13 से 15 अगस्त तक कई कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर आईईसी विश्वविद्यालय, 'दिल्ली रॉयल एनफील्ड राइडर्स' समूह के सहयोग से भव्य बाइक रैली (फ्रीडम बाइक राइड) का आयोजन करेगा, जिसमें कोई भी युवा आसान रजिस्ट्रेशन के बाद भाग ले सकता है। तीन दिवसीय इस मेगा इवेंट में आईईसी विश्वविद्यालय ने एक अनूठी पहल करते हुए बरोटीवाला-बद्दी-नालागढ़ (बीबीएन) के लोगों को मुफ़्त 2000 तिरंगा और पौधे वितरित करने का निर्णय भी लिया है। इस अवसर पर देश-भक्ति का संदेश देने के लिए राष्ट्रीय ध्वज के साथ सेल्फी अपलोड करने वालों को सुनिश्चित उपहार भी दिया जाएगा। आईईसी विश्वविद्यालय मैनेजमेंट ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को ध्यान में रख कर इस पूरे कार्यक्रम के आयोजन के लिए कमेटियां गठित कर 'हर घर तिरंगा' अभियान को सफ़ल बनाने के लिए अपना सहयोग सुनिश्चित कर लिया है। आपकी जानकरी के लिए बता दें कि केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस से पहले ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के लिए राष्ट्रीय ध्वज फहराने के नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं, जिसके बाद आम नागरिक सरकार के दिए निर्देशों का पालन करते हुए दिन के साथ रात में भी राष्ट्रीय ध्वज फेहरा सकते हैं।
जयसिंहपुर उपमंडल के तहत द्रुमका में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जन संवाद किया किया। जिसमें आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष रमा गुलेरिया तथा जिला कांगड़ा के सह प्रभारी केडी राणा की अध्यक्षता में जन संवाद किया गया। द्रुमका में करण डोगरा के घर पर ही आम आदमी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। लगभग तीन घंटे चले इस संवाद में सचिव संगठन मंत्री, कार्यकारिणी के साथ कार्यकर्ताओं ने मिलजुल कर इस संवाद में भाग लिया। रमा गुलेरिया और केडी राणा ने आम आदमी पार्टी की गतिविधियों के बारे में और आम आदमी पार्टी की नीतियों के बारे में बड़ी सफलता पूर्वक से लोगों को समझने में पूरी कोशिश की। वहीं अब आम आदमी पार्टी का द्रुमका में कर्यालय भी खोला गया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों, मल्टीनेशनल कंपनियों, बैंकों में नौकरी पाने की एक अच्छी खबर आई हैं। हिमाचल प्रदेश अनइंप्लॉयड स्टाफिंग सर्विसेज एसोसिएशन लिमिटेड शिमला ने विभिन्न श्रेणियों के (598) पदों को भरने के लिए इच्छुक महिला व पुरुष उम्मीदवारों से 19 अगस्त तक ऑनलाइन माध्यम द्वारा आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। उम्मीदवार यहां करें आवेदन प्रदेश के इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने के लिए अपने शैक्षणिक योग्यता की मूल प्रमाण पत्रों की छाया प्रति, आधार कार्ड, पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र लेटेस्ट, हिमाचली बोनाफाइड, रोजगार कार्यालय कार्ड की छाया प्रति स्कैन/ पीडीएफ फाइल बनाकर एजेंसी के व्हाट्सएप नंबर 62309-06536 पर अपना आवेदन अंतिम तिथि 19 अगस्त तक भेज सकते हैं। एजेंसी के उपनिदेशक अश्वनी कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इसमें सिविल सुरक्षा गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर, सिक्योरिटी ऑफिसर, ऑफिस क्लर्क, स्टोर एंड डिस्पैच एग्जीक्यूटिव, अकाउंटेंट फीमेल, इलेक्ट्रीशियन आईटीआई, फिटर आईटीआई, टर्नर आईटीआई, कंप्यूटर न्यूमेरिकल कंट्रोलर आईटीआई, मोटर मैकेनिकल व्हीकल आईटीआई, वेल्डर आईटीआई, प्लंबर आईटीआई, मैकेनिकल आईटीआई ,सेल्स एग्जीक्यूटिव, कंप्यूटर ऑपरेटर, ड्राइवर, बैंक रिकवरी एग्जीक्यूटिव, प्लांट हेड, ऑफिस कोऑर्डिनेटर, बिलिंग एग्जीक्यूटिव, पेंकिंग ऑफिसर मेल, ऑफिस रिसेप्शनिस्ट फीमेल, एचआर मैनेजर, सीनियर एग्जीक्यूटिव एचआर, स्टोर एग्जीक्यूटिव, बैंक रिलेशनशिप मैनेजर, स्टाफ नर्स एएनएम, स्टाफ नर्स जीएनएम, कार्यालय सहायक, पेट्रोल पंप अटेंडेंट, ईएमआई रिकवरी एग्जीक्यूटिव के पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से लेकर 50 वर्ष तक निश्चित की गई है। इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करते समय पदनाम लिखना अनिवार्य किया गया है। इन पदों के लिए उम्मीदवार की वांछनीय/ शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव संबंधित जानकारी उम्मीदवार एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट www.hpussa.in पर देख सकते हैं। एजेंसी द्वारा उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा (Written Test) एवं इंटरव्यू (Interview) (30) क्रमांक द्वारा ही किया जाएगा। एजेंसी द्वारा शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा/छंटनी परीक्षा (Screening Exam) 31 अगस्त,2022 को उम्मीदवारों के व्हाट्सएप नंबर पर ऑनलाइन ही ली जाएगी। लिखित परीक्षा का परिणाम (Result) 25 सितंबर 2022 को सभी पत्राचार एवं एजेंसी की अधिकारीक वेबसाइट में घोषित किया जाएगा। लिखित परीक्षा में हिमाचल सामान्य ज्ञान, एवरीडे साइंस, समाजशास्त्र, कंप्यूटर न्यूमेरिकल एटीट्यूट, गणित, जनरल इंग्लिश, जनरल हिंदी से संबंधित (150) ऑब्जेक्टिव टाइप/ एमसीक्यू (MCQ) संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। इन सभी पदों के लिए प्रश्न पुस्तिका सभी शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के लिए समान रहेगी। एजेंसी द्वारा शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को सभी श्रेणियों की कैटेगरी जनरल, एससी, एसटी, ओबीसी, स्वतंत्रता सेनानी, फ्रीडम फाइटर, एपीएल, बीपीएल, पिछड़ा वर्ग के लिए आवेदन शुल्क /परीक्षा शुल्क 1870 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है, जो कि नॉन रिफंडेबल रहेगा। एजेंसी द्वारा असफल उम्मीदवारों को भी अपनी विभिन्न ब्रांच/ शाखाओं/ कार्यालयों हेतु (फॉर्म सेल्स एग्जीक्यूटिव) नियुक्त करेगी। यह पद अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे, जिन्हें बाद में नियमित किया जाएगा। इन पदों का मासिक वेतनमान सीटीसी ग्रेड पे 12,510/- से लेकर 30,710/- सीटीसी दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य वित्तीय लाभ एवं इंसेंटिव भी दिए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार अधिकतर जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01907-292034 एवं 94181-39918, 62305-90985 पर भी संपर्क कर सकते हैं। (ADVT)
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर उपमंडल जयसिंहपुर की ग्राम पंचायत दगोह में जयसिंहपुर तिनबड़ रोड पर एक पुलिया और नाली बनाने का कार्य चल रहा है, जिसके चक्कर पीडब्ल्यूडी विभाग के ठेकेदार ने आईपीएच विभाग सारी लाइने उखाड़ दी, जिससे 5 से 6 गांव को जाने वाली पानी की सप्लाई इन दिनों से बाधित हो गई 3 दिनों से पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे लोग यहां तक की सीनियर सेकेंडरी स्कूल दगोह को जाने वाली सारी लाइन भी उखाड़ दी, जिससे स्कूल में बच्चों को पानी ना मिलने के कारण वह भी पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। इस बीच विभाग से लोगों ने अपील की है कि इसे जल्द संचारु रूप से चालू कर दें।
कई पदाधिकारी, पार्षद रहे नदारद, कहीं ये अंतर्कलह कांग्रेस को ले न बैठे ! - सोलन में रोजगार संघर्ष यात्रा निकालने वाली कांग्रेस खुद दिखी संघर्षरत सोलन कांग्रेस की रोजगार संघर्ष यात्रा में पार्टी के कई चेहरे नहीं दिखे जिनमें शहरी कांग्रेस अध्यक्ष भी शामिल है। संगठन के कई पूर्व पदाधिकारी भी इस आयोजन से दूर दिखे। इत्तेफ़ाक़ की बात है इन सभी को रविवार को ही निजी आवश्यक काम था। दूसरा इत्तेफ़ाक़ ये है कि ये सभी सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समर्थक माने जाते है। अब जब नेता ही मौजूद नहीं थे तो जाहिर है इनके समर्थक भी मुश्किल ही इस संघर्ष में पहुंचे हो। सोलन शहर में कांग्रेस की ये संघर्ष यात्रा निकली जहाँ नगर निगम पर कांग्रेस का कब्ज़ा है। नगर निगम में कांग्रेस के 9 पार्षद है पर इस आयोजन में सिर्फ चार दिखे। पांच पार्षद संघर्ष यात्रा में संघर्ष करने ही नहीं पहुंचे। ऐसे में सोलन निर्वाचन क्षेत्र में फिर अपनी जीत का दावा करने वाली कांग्रेस को इस संदर्भ में आत्ममंथन जरूर करना होगा। माहिर मान रहे है कि बीते कुछ वक्त में कसौली कांग्रेस में जो एक्शन दिखा है, रविवार को सोलन में उसका रिएक्शन देखने को मिला है। हालात ये ही रहे तो इसका खमियाजा कांग्रेस के साथ -साथ कर्नल धनीराम शांडिल को भी भुगतना पड़ सकता है। हालांकि इस रोजगार संघर्ष यात्रा में कांग्रेस भीड़ जुटाने में कामयाब रही। खास बात ये है कि सिर्फ सोलन निर्वाचन क्षेत्र ही नहीं अन्य तीन -चार निर्वाचन क्षेत्रों के लोग भी इसमें शामिल हुए। बहरहाल जैसे तैसे कांग्रेस ने ठीक ठाक भीड़ तो जुटा ही ली। यहाँ गौर करने लायक बात ये भी है कि रमेश ठाकुर, रमेश चौहान और सुरेंद्र सेठी जैसे होलीलॉज के करीबी वरिष्ठ नेता मोर्चा संभाले हुए थे, सो पार्टी की लाज बचना तो लाजमी था। कर्नल दमदार, पर स्थिति विकट: दस साल से विधायक होने के बावजूद कर्नल धनीराम शांडिल को लेकर सोलन निर्वाचन क्षेत्र में कोई विरोधी लहर नहीं दिखती। कहीं कम तो कहीं ज्यादा, पर कर्नल ने समूचे निर्वाचन क्षेत्र में काम जरूर किया है। इस पर उनकी ईमानदार छवि उन्हें और मजबूत करती है। इसमें भी कोई संशय नहीं है की सोलन निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस के पास कर्नल से बेहतर कोई विकल्प नहीं दिखता। बावजूद इसके कर्नल की राह मुश्किल हो सकती है। एक और जहाँ कंडाघाट के वरिष्ठ नेता और होलीलॉज के करीबी रमेश ठाकुर के साथ कर्नल शांडिल के सियासी मतभेद पूरी तरह सुलझे हुए नहीं दिख रहे, वहीँ कर्नल के शागिर्दों में अधिकांश सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निष्ठावान है। यानी खतरा है कि ऊपरी स्तर पर अगर कांग्रेस की अंतर्कलह की चक्की तेज हुई, तो कर्नल बेवजह न पीस जाएं। हालांकि कर्नल शांडिल बेहद अनुभवी नेता है और गुटबाजी से भी दूर। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि वो इस स्थिति से कैसे निपटते है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह के शिमला पहुंचने पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, पायल वैद्य, सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, संजीव चौहान ने उनका स्वागत किया। कटवाल ने कहा कि राज्य सरकार ने समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। बुजुर्गों, युवाओं और महिलाओं पर केंद्रित ये योजनाएं न केवल उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति को मजबूत करती हैं, बल्कि उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव भी लाती हैं। हिमकेयर, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, मुख्यमंत्री सहारा योजना और मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना राज्य के लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है। आयुष्मान भारत और हिमकेयर के तहत 4.53 लाख लोग लाभान्वित योजना के तहत अब तक 1 लाख 45 हजार मरीजों का मुफ्त इलाज किया जा चुका है, जिस पर 178 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। राज्य सरकार ने राज्य में स्वास्थ्य देखभाल के दायरे को बढ़ाने की दृष्टि से हिमकेयर योजना शुरू की है, ताकि राज्य के वे लोग भी जो आयुष्मान भारत योजना में शामिल नहीं हो सके, लाभान्वित हो सकें। इस योजना के तहत हिमाचल में 6 लाख 18 हजार परिवार पंजीकृत हैं। अब तक 3 लाख 8 हजार मरीजों को हिमकेयर के तहत मुफ्त इलाज दिया जा चुका है और इस पर 285 करोड़ खर्च किए जा चुके हैं। डबल इंजन सरकार ने इन दोनों योजनाओं के जरिए साढ़े चार लाख लोगों के मुफ्त इलाज पर करीब 463 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। सीएम सहारा योजना का लाभ 20 हजार से ज्यादा लोग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को चाहिए कि वह हिमाचल में हो रहे सकारात्मक बदलावों को देखे और निजी फायदे के लिए सरकार की आलोचना करना बंद करें। हिमाचल में डबल इंजन सरकार, प्रदेश में कांग्रेस की कोई गुंजाइश नहीं।
पंकज सिंगटा। धर्मशाला केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की जयराम सरकार की महिलाओं के लिए शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर 38 महिलाओं ने भाजपा का दामन थामा है। रविवार को टंग पंचायत के गुरुद्वारा में महिला संवाद कार्यक्रम में विधायक विशाल नैहरिया ने महिलाओं को भाजपा की सदस्यता प्रदान की। भाजपा में शामिल महिलाओं ने कहा कि पूर्व में रही कॉंग्रेस सरकारों ने महिलाओं के साथ केवल छल किया है। केवल भाजपा सरकार ने ही महिला उथान और सशक्तिकरण के लिए योजनाएं शुरू की हैं। रविवार को विधायक जी ने झियोल और टंग में महिलाओं के साथ संवाद किया। इस दौरान वंदना शर्मा, अरुण बाला, इंदु बाला, मलका देवी, कमलेश, रीना, सुषमा, प्रोमिला राणा, इंदु बाला, चंपा देवी, सावित्री देवी, सुमना देवी, बिमला देवी, रजनी, सपना, नेहा, निर्मला देवी, सत्या देवी, माया देवी, कमला देवी, राजकुमारी, पूजा देवी, वीना देवी, बिमला देवी, अनुराधा, अंजना कुमारी, किरण देवी, कमलेश कुमारी, समंगला देवी, जानकी देवी, वीना देवी, आशा देवी, सलोचना रानी, विजय लता, रीतू और सपना ने भाजपा की सदस्यता हासिल की।
5 लाख रुपए की राशि से निर्मित पातका से सतिमाता मंदिर संपर्क मार्ग का किया लोकार्पण युवाओं को खेल सामग्री उपलब्ध करवाने की घोषणा मनीष ठाकुर। भरमौर विधायक जियालाल कपूर ने आज ग्राम पंचायत उलाशां में 38.5 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले तीन मार्ग खडामुख से ओपन, खडामुख - सतनाला से सुलाखर और सतिमाता मंदिर से नाग मंदिर संपर्क मार्ग का विधिवत शिलान्यास किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने 5 लाख की लागत से निर्मित पातका से सतिमाता मंदिर संपर्क मार्ग का उद्घाटन किया। इसके उपरांत उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विधानसभा क्षेत्र भरमौर में प्राथमिकता के आधार पर मूलभूत सुविधाओं और सड़कों के निर्माण के लिए कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए सड़कें बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि बन्नी माता संपर्क मार्ग में लगभग 25 करोड रुपए व्यय किए गए हैं। उन्होंने कहा कि तीन संपर्क सड़कों के निर्माण के लिए 38.5 लाख रुपए की धनराशि व्यय की जाएगी। और उन्होंने लोक निर्माण विभाग को इन तीनों संपर्क सड़कों के निर्माण कार्य को तय सीमा के भीतर पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन तीन संपर्क मार्गों के निर्माण से ग्राम पंचायत उलाशां के सैकड़ों लोगो को बेहतर सुविधा मिलेगी। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं को भी सुना। उन्होंने लोगों की पानी की समस्या समाधान करते हुए ग्राम पंचायत उल्लासा में दो 50 हजार लीटर क्षमता के पानी के स्टील टैंक बनाने की बात भी कही ताकि लोगों को निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित बनाई जा सके। उन्होंने स्थानीय युवाओं की मांग पर युवाओं को खेल संबंधी सामग्री मुहैया करवाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि होली को तहसील का दर्जा दिया गया है। नहीं तो पहले लोगों को अपने काम करवाने के लिए भरमौर जाना पड़ता था। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा लोगों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा 125 यूनिट बिजली मुफ्त की गई है, इसके अलावा महिलाओं के लिए साधारण बसों में राज्य के भीतर 50 फीसदी किराए में भी छूट दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के पानी के बिल भी माफ किए गए हैं। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग संजीव महाजन, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग जयचंद ठाकुर, सहायक अभियंता विद्युत विभाग तेजू राम, ग्राम पंचायत प्रधान उलांशा हरि सिंह, भारतीय युवा मोर्चा महामंत्री भरमौर आशीष घराटी, भरमौर प्रधान अनिल कुमार सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी ब्लॉक देहरा की ग्राम पंचायत सिहोरपाईं के वार्ड-9 नगरोटा में एक सामुदायिक भवन विवादों में घिर गया है। यहां स्थानीय व्यक्ति सामुदायिक भवन के पुनर्निर्माण में बाधा बन गया। बीच बचाव में पंचायत को पुलिस बुलानी पड़ी। यहां नगरोटा गांव में एक पुराने सामुदायिक भवन के पुनर्निर्माण को लेकर स्थानीय व्यक्ति ने अड़ंगा अड़ाना शुरू कर दिया। यहां सामुदायिक भवन के पुनर्निर्माण के लिए विधायक निधि से दो लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं। लेकिन उससे पहले ही स्थानीय व्यक्ति ने बिना किसी अनुमति के खुद ही सामुदायिक भवन का काम शुरू कर दिया। अब पंचायत यहां काम करने लगी, तो उसने यह कहकर काम रुकवाने की कोशिश की कि पहले पंचायत पिछले किए काम के पैसे व मजदूरों को दिहाड़ी दें और दोबारा उन्हीं को काम पर लगाएं। इन शर्तों के बाद ही काम शुरू किया जाएगा। काफी गहमागहमी के बाद पंचायत प्रतिनिधियों को पुलिस बुलानी पड़ी, तब जाकर स्थानीय व्यक्ति व पंचायत में यह समझौता हुआ कि यहां किसी भी स्थानीय वार्ड के व्यक्ति को काम पर नहीं लगाया जाएगा। ग्राम पंचायत सिहोरपाईं की प्रधान बबली देवी ने कहा कि उक्त स्थानीय व्यक्ति पंचायत के कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे थे,जिसकी शिकायत पुलिस को दी है। अब पुलिस ने उसे समझाकर काम शुरू करने को कहा है। ग्राम पंचायत सिहोरपाईं के वार्ड-9 नगरोटा के इस सामुदायिक भवन में स्वास्थ्य केंद्र चलेगा। इसी के चलते ज्वालामुखी के विधायक रमेश धवाला ने यहां के लिए विधायक निधि से पैसा स्वीकृत करवाया है। जैसे ही इस सामुदायिक भवन नगरोटा का पुनर्निर्माण होगा। वैसे ही यहां स्वास्थ्य केंद्र खोल दिया जाएगा। इस कार्य के लिए स्थानीय वार्ड की सदस्य सुकन्या चौधरी ने विधायक रमेश धवाला का धन्यवाद किया है। यह सामुदायिक भवन नगरोटा का निर्माण विधायक क्षेत्र विकास निधि योजना (वीकेवीएनवाई) व क्षेत्रीय विकेंद्रीकृत योजना (एसडीपी) के तहत दो लाख रुपए से वर्ष 2014 में बना था, जिसके पुनर्निर्माण के लिए अब स्थानीय विधायक रमेश धवाला ने अपनी विधायक निधि से पैसा स्वीकृत किया है।
पंकज सिंगटा। धर्मशाला तीन दिवसीय जिला स्तरीय जूनियर एवं सीनियर बैडमिंटन वर्ग की प्रतियोगिता का समापन रविवार को धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में हुआ। इस प्रतियोगिता का समापन उपमंडल दंडाधिकारी धर्मशाला शिल्पी बेगटा ने किया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि शिल्पी बेगटा ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला खेल अधिकारी कांगड़ा नरेश पाल गुलेरिया, असिस्टेंट कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट धर्मशाला दौलत राम धीमान, जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष सुनील मनोचा उपस्थित रहे। अंडर-17 छात्र एकल मुकाबले में कपूर बैडमिंटन अकादमी के करण ने कपूर बैडमिंटन अकादमी के दक्षेश को हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-17 छात्र युगल मुकाबले में दक्षेश एवं करण की जोड़ी ने थुरल के आयुष राणा एवं उदय खुल्लर को हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-17 छात्रा एकल मुकाबले में कपूर बैडमिंटन अकादमी ज्वालामुखी की भारती ने अमृता को हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-17 छात्रा युगल मुकाबले में अमृता एंड भारती की जोड़ी ने धर्मशाला की दिव्यानी थापा एवं श्रृजल शर्मा को हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-17 मिक्स डबल मुकाबले में कपूर बैडमिंटन अकादमी के करण एवं अवनी की जोड़ी ने दक्षेश एवं भारती को हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-19 छात्र एकल मुकाबले में कपूर बैडमिंटन अकादमी के करण ने धर्मशाला के दिव्यांश दुग्गल को हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-19 छात्रा एकल मुकाबले में कपूर बैडमिंटन अकादमी के भारती ने धर्मशाला की प्रगति को हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-19 छात्र युगल मुकाबले में कपूर बैडमिंटन अकादमी के दक्षेश एवं करण की जोड़ी ने नूरपुर के अनमोल एवं मोहित को हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-19 छात्रा युगल मुकाबले में कपूर बैडमिंटन अकादमी की अमृता एवं भारती की जोड़ी ने धर्मशाला की दिव्यानी थापा एंड प्रकृति को हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-19 मिक्स मुकाबले में करण एवं भारती की जोड़ी ने रितेश एवं प्रकृति को जोड़ी को हराकर खिताब अपने नाम किया। पुरुष एकल मुकाबले में धर्मशाला के दिव्यांश दुग्गल ने कपूर बैडमिंटन एकेडमी के करण को पुदीन हराकर खिताब अपने नाम किया। यह कर देंगे महिला एकल मुकाबले में कपूर बैडमिंटन अकादमी की रूबी ने ज्योतिष का को हराकर खिताब अपने नाम किया। पुरुष युगल मुकाबले में धर्मशाला के दिव्यांश दुग्गल एवं प्रतीक राणा की जोड़ी ने कपूर बैडमिंटन अकादमी के गौरव कपूर एवं करण की जोड़ी को हराकर खिताब अपने नाम किया। महिला युगल मुकाबले में धर्मशाला की अक्षिता चौधरी एवं ज्योतिषका ने रूबी एवं सिमरन को हराकर खिताब अपने नाम किया। सीनियर मिक्स मुकाबले में कपूर बैडमिंटन अकादमी के गौरव कपूर एवं सिमरन की जोड़ी ने करण एवं रूबी को हराकर खिताब अपने नाम किया। संघ के महासचिव विलास हंस ने बताया कि 7 अगस्त को इस जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन किया जाएगा तथा फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इसके अतिरिक्त विजेता एवं उपविजेता आने वाले महीने में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा का नेतृत्व करेंगे। इस मौके पर विशेष रूप से कांगड़ा जिला बैडमिंटन संघ के पदाधिकारी पंकज शर्मा, आरसी कटोच, डॉ एम एल शर्मा, करमचंद राठौर, सेवनिर्वित साई बैडमिंटन कोच रविन्द्र कपूर, विशाल मिश्रा, संदीप ढींगरा, गौरव चड्ढा, विक्रम चौधरी, पवन चौधरी व विकास सूद उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत अधे दी हट्टी में गाड़ी (HP68-3244) के नामालुम चालक ने लापरवाही व तेज रफ्तारी से गाड़ी चलाते हुऐ प्यार चंद निवासी पढयारा डाकघर अध्धे दी हट्टी तहसील ज्वालामुखी जिला कांगड़ा को टक्कर मार दी, जिस कारण यह घायल होने की जानकारी प्रकाश में आई है।आपको बता दें ज्वालामुखी पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है।
विनायक ठाकुर । देहरा देहरा से भाजपा के युवा नेता डॉ. सुकृत सागर ने हमीरपुर के सांसद व युवा सेवा एवं खेल तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की। बताया जा रहा है कि यह मुलाकात 5-6 अगस्त को हुई है। डॉ. सुकृत ने इस मुलाकात के बारे में अपने सोशल मीडिया से जानकारी सांझा की है। गौरतलब है कि डॉ. सुकृत ने देहरा विधानसभा में जनसंपर्क अभियान तेज किया हुआ है। डॉ सुकृत पंचायत व बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से छोटी-छोटी बैठकें कर जनता में भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार कर रहे है। इस बैठक के बारे में डॉ. सुकृत ने पुष्टि की, लेकिन केंद्रीय मंत्री से क्या चर्चा हुई, इसकी जानकारी देने से मना कर दिया। खास बात तो यह रही अचानक गुफ्तगू करने के लिए डॉ सुकृत सागर को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के आवास पर जाना क्यों पड़ा। गुप्त सूत्रों कि माने तो इस बेठक में देहरा में हो रही राजनीति पर चर्चा हुई है, जिसके कई सियासी मायने भी देखें जा रहे। डॉ. सुकृत द्वारा की इस गयी बेठक के बाद ज्यों ही केंद्रिय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ फोटो सोशल मीडिया वायरल हुई त्यों ही देहरा में सियासत गर्म सी प्रतीत हो रही है।
एसडीएम ने बीएलओ को बैठक में दिए निर्देश राज सोनी। करसोग भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार मतदाता सूची में आसान व सही पंजीकरण, मतदाता सूची को त्रुटि रहित व निरंतर अद्यतन बनाए रखने, मतदाताओं के नामों इत्यादि के विवरण में संशोधन करने तथा दोहरे व जाली पंजीकरण की रोकथाम के उदेश्य से मतदाता पहचान पत्र को उनकी आधार संख्या से जोड़ने के लिए पहली अगस्त, 2022 से प्रत्येक मतदान केंद्र में बूथ लेबल अधिकारी के माध्यम से एक विशेष अभियान का चलाया जा रहा है। इस अभियान को सुचारू रूप से कार्यान्वित करने के लिए 26-करसोग (अ. जा.) विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथ लेवल अधिकारियों की बैठक एसडीएम कार्यालय के सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवम उपमंडल अधिकारी नागरिक करसोग सुरेंद्र ठाकुर ने की। उन्होंने बैठक दौरान बूथ लेवल अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों से अवगत करवाते हुए निर्देश दिए कि इस अभियान में मतदाता सूची में पंजीकृत सभी मतदाताओं से बूथ लेबल अधिकारी घर-घर जा कर फार्म-6ख भरवा कर उनके मतदाता पहचान पत्र को उनकी आधार संख्या से जोड़ने का कार्य करेंगे। उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि अपने मतदान केंद्र के बूथ लेबल अधिकारी के पास अपना फार्म-6ख भरवा कर अपने मतदाता पहचान पत्र को अपनी आधार संख्या से जोड़ने में बूथ लेबल अधिकारी को अपना भरपूर सहयोग प्रदान करें। यदि कोई मतदाता किसी कारणवश घर से बाहर है, तो वह आनलाईन माध्यम से भी गूगल पले स्टोर से वोटर हैलपलाईन एप डाउनलोड करके या भारत निर्वाचन आयोग की बैबसाईट (eci.gov.in) में राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल (NVSP) में जा कर फार्म-6ख भर कर अपने मतदाता पहचान पत्र को अपनी आधार संख्या से जोड़ सकता है। सभी मतदाता उक्त कार्य अपने नज़दीकी लोकमित्र केन्द्र में जा कर भी आनलाईन माध्यम से कर सकते हैं। सभी मतदाता पहचान पत्र को अपनी आधार संख्या से जोडने के इस सुअवसर का अवश्य लाभ उठायें। मतदाता इस विषय में किसी जानकारी के लिए निर्वाचक रजिस्करण अधिकारी एवं उपमण्डल अधिकारी (ना. ) कार्यालय करसोग अथवा टोल फ्री दूरभाष संख्या 1950 अथवा हिo प्रo निर्वाचन विभाग की बैबसाईट (ceohimachal.nic.in) में सम्पर्क कर सकते हैं।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोटली में स्टेट का टेस्ट था, जिसमें इंदाैरा के युवक का कहना है कि जिन अध्यापकों की ड्यूटी लगी हुई थी, उन्होंने अपने करीबियों को नकल करवाई है। युवक मोहन सिंह है जिस का कहना है कि आज गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोटली में टेट का एग्जाम था वहां मेरी पत्नी भी एग्जाम देने के लिए गई थी। मुझे प्रिंसिपल रूम के बाहर बिठाया गया था। करीब 11:30 बजे एक महिला जो एग्जाम देने के लिए आई थी, वह बाथरूम के बाहर खड़ी होती है और वहां पर जिस टीचर के एग्जाम की ड्यूटी लगी थी, वह टीचर उसको 30 मिनट तक एग्जाम करवाता है, जो कि वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। मैंने इस टीचर को महिला के बारे में पूछा, तो उसने अपनी गलती मान ली और कहा कि यह मेरी करीबी है और इसी दौरान मैंने तहसीलदार इंदौरा को फोन किया, तो उन्होंने अपना चेकिंग स्टाफ भेजा, जब मैंने इसका विरोध किया, तो उन्होंने मुझे बाहर निकाल दिया। मैंने इसकी जांच के लिए एसडीएम इंदौरा विनय मोदी व डीसी कांगड़ा निपुण जिंदल से मामले की निस्पक्ष जांच व स्कूल के सीसीटीवी फुटेज निकालने का आग्रह किया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक में भाग लिया। बैठक में कृषि उत्पादन एवं फसल विविधीकरण में आत्मनिर्भर होने, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन और नगर निकाय प्रशासन जैसे मामलों पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सभी जिलों में 1010 करोड़ रुपये की हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण योजना क्रियान्वित की जा रही है और मशरूम की खेती विशेषकर शिटाके और ढींगरी किस्मों को बढ़ावा देने के लिए बजट प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि गत साढ़े चार वर्षों के दौरान प्रदेश के 31,584 बागवानों को राज्य प्रायोजित योजनाओं के अन्तर्गत कवर किया गया है, जबकि 4.15 लाख बागवानों को केंद्र प्रायोजित योजनाओं के तहत लाभान्वित किया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय को दोगुना करने के लिए 3590 ग्राम पंचायतों को प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के अन्तर्गत लाया गया है और किसानों ने रासायनिक खाद के जगह प्राकृतिक खाद को अपनाकर लगभग 9.75 करोड़ रुपये की बचत की है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक कृषि उत्पाद बेचने के लिए दिल्ली और चंडीगढ़ के अलावा प्रदेश भर में 10 विक्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि उन्नत तकनीक की मदद से आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के लिए दलहन, तिलहन और अन्य कृषि उत्पादों का उत्पादन बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री से हाल ही में घोषित स्वयंप्रभा के तहत कुल 200 चैनलों में से हिमाचल प्रदेश को 5 टीवी चैनल आवंटित करने का आग्रह किया। यह उच्च गुणवत्ता वाले शैक्षिक कार्यक्रमों का प्रसारण करेंगे। उन्होंने बताया कि राज्य में प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च विद्यालयों का सकल नामांकन अनुपात शत-प्रतिशत है, जबकि वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के मामले में यह 85.6 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि यदि वरिष्ठ माध्यमिक स्तर पर तकनीकी संस्थानों को जोड़ दिया जाए तो यह अनुपात 98.8 प्रतिशत हो जाता है। उन्होंने कहा कि राज्य के 14 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में बालिकाओं को शिक्षा एवं निःशुल्क आवासीय सुविधा के अलावा कौशल शिक्षा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में शिक्षा डेटाबेस का डिजिटिकरण किया जा रहा है और डिजिटल मोड में उच्च गुणवत्ता वाली अध्ययन सामग्री तैयार करने के लिए शिक्षकों की क्षमता का विकास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में उच्च शिक्षण संस्थानों तक छात्रों की आसानी से पहुंच है और बुनियादी ढांचे को मजबूत किया गया है। जिला मण्डी में सरदार पटेल विश्वविद्यालय को अप्रैल, 2022 से क्रियाशील कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा में राज्य का सकल नामांकन अनुपात 27.1 प्रतिशत के राष्ट्रीय औसत के मुकाबले 40.8 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि विभिन्न श्रेणियों के तहत छात्रवृत्ति की राशि, लड़कियों और लड़कों की श्रेष्ठता छात्रवृत्ति में भी वृद्धि की गई है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने स्वर्ण जयंती सुपर 100 योजना के अलावा प्रतिस्पर्धात्मक सेवाओं के इच्छुक मेधावी छात्रों के लिए मेधा प्रोत्साहन योजना शुरू की है। राज्य सरकार शोधार्थियों की सुविधा के लिए विश्वविद्यालयों में मौजूदा शैक्षणिक सत्र से मुख्यमंत्री शोध प्रोेत्साहन योजना शुरू करने पर भी विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान करने के प्रयास किए जा रहे हैं और प्लेसमेंट सेल स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा ड्रोन नीति बनाई गई है और राज्य में आधुनिक तकनीक के अनुप्रयोग के लिए छात्रों को ड्रोन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आवश्यक पदों को भरकर शहरी निकायों के प्रशासन को सुदृढ़ करने और नवीनतम तकनीक की मदद से लोगों को त्वरित और प्रभावी सेवाएं देने की दक्षता में सुधार करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जीआईएस मैपिंग का उपयोग संपत्ति कर के आकलन और संग्रह के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उपयोगकर्ता शुल्क के निपटान और अन्य नगर परिषद सेवाओं के लिए बेंचमार्क स्थापित करने के लिए एकल सदस्य नगरपालिका सेवा नियामक समिति का गठन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य सचिव आर. डी. धीमान भी मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित थे।
प्रतिमा राणा। पालमपुर त्रिलाेक कपूर ने कहा कि चंदपुर, कुलानी और लांगा गांव के लोगों का होल्टा आर्मी कैंप की सड़क से पालमपुर तक आने का प्रमुख रास्ता है। आर्मी द्वारा इस रास्ते से लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है, जिससे इस क्षेत्र के सैकड़ों लोगों जिसमें स्कूल जाने वाले बच्चे और कर्मचारी भी शामिल हैं, को प्रतिदिन परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जो विकल्प इत्र रास्ता है वो अभी पूरी तरह से तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि मैंने स्वयं जाकर लोगों की इस समस्या को देखा और इस बारे में स्वयं मैं पिछले कल उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल से मिला और उन्हें इस समस्या से अवगत करवाया और आर्मी के साथ बातचीत करके इस समस्या का उचित समाधान करने के लिए उनसे आग्रह किया। कपूर ने कहा कि उपायुक्त कांगड़ा ने विश्वास दिलाया है कि वह तूरंत संबंधित आर्मी के अधिकारियों के साथ मिलकर जल्द ही इस समस्या को हल करने का प्रयास करेंगे।
हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय का छात्र करेगा अमेरिका में पीएचडी कलेमसन विश्वविद्यालय में छह साल के लिए मिली सौ फीसदी छात्रवृत्ति प्रतिमा राणा। पालमपुर कुलपति प्रो. एच के चौधरी से आशीर्वाद लेकर जाबेज़ राजू उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका के लिए रवाना हुआ। रविवार को जाबेज़ राजू ने कुलपति प्रो. चौधरी से मुलाकात की। प्रो. चौधरी ने राजू को आशीर्वाद देकर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। वहीं उसका मुंह भी मीठा करवाया। गौरतलब है कि चौसकु हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के कृषि विज्ञान महाविद्यालय में कीट विज्ञान विभाग में स्नातकोत्तर शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र जाबेज़ राजू का संयुक्त राज्य अमेरिका के विख्यात कलेमसन विश्वविद्यालय के जीव विज्ञान विभाग में डॉक्टरेट की पढ़ाई के लिए शत प्रतिशत छात्रवृति के साथ चयन हुआ है। राजू को अमेरिका सरकार की तरफ़ से लगभग 20 लाख रुपए प्रति वर्ष की स्कालरशिप आने वाले 6 वर्षों तक प्रदान की जाएगी। इनका शोध कार्य कीटों एवं कैंसर पर आधारित रहेगा, जिससे भविष्य में मानव जाति में आ रही कैंसर की समस्या से निजात पाने में भी सहायता मिलेगी। राजू ने बताया की उनका उद्देश्य एवं सपना भविष्य में अपने भारत देश के लिए नोबल पुरस्कार लाना है। बताते चले कि राजू ने अपनी स्नातक की पढ़ाई कृषि विश्वविद्यालय गुंटूर आंध्र प्रदेश से की है। जिसके पश्चात उन्होंने आईसीएआर की राष्ट्रीय परीक्षा उतीर्ण कर कृषि विवि पालमपुर में छात्रवृति के साथ प्रवेश प्राप्त किया। हाल ही में राजू ने यूजीसी की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा भी उतीर्ण की। जाबेज़ राजू ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने अभिभावकों, अपने गुरुजनों डॉ बी सुब्रमण्यम, डॉ एस दयाकर एवं अपने शोध मार्गदर्शक डॉ प्रेमचंद शर्मा को दिया है। कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के कुलपति प्रो. एच.के चौधरी से प्रेरित होकर राजू ने विदेश में अपनी आगे की पढ़ाई एवं शोध कार्य करने का निर्णय लिया और साथ ही विभागाध्यक्ष डॉ. आर एस चंदेल का हर संभव सहायता के लिए धन्यवाद किया।
प्रतिमा राणा। पालमपुर महिला सशक्तिकरण और महिलाओं का सम्मान सरकार की प्राथमिकता रही है। यह उदगार विधान सभा अध्यक्ष, विपिन सिंह परमार ने गढ़ में 7 लाख से बने सामुदायिक भवन का लोकार्पण और महिला मंडल सम्मान कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि अपने सम्बोधन में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि दुनियां की आधी आवादी महिलाओं की है। प्रदेश में महिलाओं का सम्मान पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार जिन्होंने महिलाओं को पंचायतों, नगर निकायों में 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान कर किया था। इसके उपरांत पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने इसे बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया जो प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि आज पंचायती राज संस्थाओं, नगर निकायों में 50 प्रतिशत से अधिक महिलाएं विभिन्न पदों पर चुनकर आ रही हैं और अपने कार्य को बखूबी निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने महिला सम्मान को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश की सभी सरकारी बसों में महिलाओं के किराए को 50 प्रतिशत कम कर आधा किया है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण में जब सारी दुनिया थम गई थी और संक्रमण दर अधिक होने से लोग डर से घरों में थे। ऐसे संकट में महिलाओं ने बहुत बड़ा योगदान जरूरतमंद लोगों की मदद कर किया है। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में महिला मण्डलों ने निःशुल्क, मास्क, राशन, सेनिटाइजर, संक्रमित लोगों को सब्जी, फल, भोजन , दवाइयां, उनके फसल के कार्य पूर्ण कर सराहनीय कार्य किया। उन्होंने कहा कि समाज के लिए नेक कार्य करने वाले महिला मंडलों को वे भी प्रोत्साहित करने के लिए राशि उपलब्ध करवा रहे हैं ताकि भविष्य में भी महिला मंडल इसी तरह समाज के लिए अपना योगदान दें। उन्होंने इस अवसर पर 22 महिला मंडलों को गैस की भठियां और 15 महिला मण्डलों को 11-11 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि वितरित की। परमार ने कहा कि महिलाएं सशक्त होने सर समाज सशक्त होता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर, स्वाबलंबी और सशक्त बनाने के लिये अनेक योजनाएं आरंभ की है। उन्होंने कहा कि यह योजनाएं महिला सशक्तिकरण की दिशा में कारगर सिद्ध हुई है और इनका सीधा लाभ महिलाओं को प्राप्त हो रहा है। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष देश राज शर्मा, गढ़ के प्रधान राजेंद्र घारिया, उपप्रधान घूंघर राम, बीडीसी अध्यक्ष कुसुम चौधरी, बीडीसी सदस्य कल्पना, प्रधान गढ़ खास निर्मला राणा, प्रधान बमियाल अनुपमा चौधरी, प्रधान सपडूहल जोबन कुमार, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष रागिनी रुकवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुलाह मोनिका राणा, सुधा राणा, नीलाम राणा, ब्रिज लाल, धर्मपॉल, अशोक घारिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनदीप अवस्थी, अनुज महाल व राजेश ठाकुर सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर । देहरा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने कहा है कि केंद्र व प्रदेश में सत्तासीन भाजपा सरकारें आए दिन कांग्रेस को कोसकर अपनी जवाबदेही से नहीं बच सकती। क्योंकि इन्हीं भाजपा सरकारों ने जनता को महंगाई और बेरोजगारी से मुक्ति दिलाने का वायदा करके जनता के वोट बटोरे थे और सत्ता में आने के बाद देश की जनता को कमरतोड़ महंगाई और बेरोजगारी का तोहफा दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार को सत्तासीन हुए 8 साल से अधिक समय हो गया है, जबकि प्रदेश में भी भाजपा सरकार का कार्यकाल अब खत्म होने को है, लेकिन भाजपा ने अपनी हर नाकामी का ठीकरा पूर्व कांग्रेस सरकारों के सिर फोड़ कर अपनी जवाबदेही से बचने की नीति अपनाई हुई है, जिसे अब जनता बर्दाश्त करने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि जिन वायदों और झांसों के बल पर भाजपा केंद्र व राज्यों में सत्तासीन हुई है, उन वायदों पर अमल करना तो दूर, सारे के सारा सामाजिक व आर्थिक ढांचा तहस-नहस कर दिया गया है, जिस नोटबंदी का सहारे देश में ढिंढोरा पीटा कि इससे भ्रष्टाचार समाप्त होगा, उस पर अब कोई भी भाजपा नेता एक भी शब्द बोलने को तैयार नहीं है। स्विस बैंकों में जमा कितना काला धन वापस लाकर देश की जनता के खाते में 15 -15 लाख रुपए डाले ग। इस बारे भी भाजपा सरकार कोई सूची जारी नहीं कर रही। उन्होंने कहा गरीब आदमी के वोट लेकर भाजपा सरकार देश के चंद कारपोरेट घरानों पर ही अपना प्यार लुटा रही है, जो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला आईजीएमसी कॉन्ट्रैक्ट वर्करज़ यूनियन शिमला संबंधित सीटू की बैठक सीटू कार्यालय शिमला में संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि यूनियन का वार्षिक सम्मेलन 17 अगस्त को होगा। बैठक में आईजीएमसी के मजदूरों की मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, सीटू जिला सचिव बालक राम, यूनियन अध्यक्ष वीरेंद्र लाल, विद्या देवी, सरीना, निशा देवी, इंदु, सुमित्रा, सविता, प्रीतमो व वंदना आदि मौजूद रहे। विजेंद्र मेहरा, बालक राम व वीरेंद्र लाल ने कहा कि आईजीएमसी प्रबंधन व ठेकेदार सफाई कर्मचारियों का जमकर शोषण कर रहे हैं। आईजीएमसी में डयूटियों को लेकर भाई - भतीजावाद चल रहा है व कोई भी रोस्टर नहीं बनाया गया है। ओवरटाइम डयूटी भी चुनिंदा लोगों को ही दी जा रही है। देश व प्रदेश का कानून कहता है कि डयूटी के लिए रोस्टर बनना अनिवार्य है। वर्षों से अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में कोई रोस्टर नहीं बन रहा है व न ही यह लागू हो रहा है। आईजीएमसी प्रशासन व प्रबंधन को वर्षों से क्या यह बात मालूम नहीं है। यह सब मिलीभगत से हो रहा है। मजदूरों के शोषण में आईजीएमसी प्रबंधन व ठेकेदार दोनों सहभागी हैं। मज़दूरों की मांगों के समाधान के बजाए उनके डयूटी टाइम को एक घंटा बढ़ा दिया गया है। मजदूरों को कपड़े बदलने के लिए चेंजिंग रूम व खाना खाने के लिए अलग से कमरे अथवा मेस की कोई व्यवस्था नहीं है। मजदूरों को कोरोना काल का स्पेशल वेतन वर्षों बाद भी दिया नहीं गया है। मजदूरों से अपनी श्रेणी के अलावा अतिरिक् कार्य लिया जा रहा है परन्तु उन्हें इसकी एवज में कोई वेतन नहीं मिल रहा है। जनरल डयूटी में कार्य करने वाले मजदूरों के अतिरिक्त वेतन को खत्म कर दिया गया है। मजदूरों की डयूटियां मनमर्जी से बदली जा रही हैं, जो भी मजदूर अपने शोषण के विरुद्ध आवाज़ उठाते हैं उन्हें न्याय देने के बजाए नौकरी से बाहर निकाल दिया जाता है। अपनी मांगों को बुलंद करने वाले मजदूरों को आईजीएमसी में ठेकेदारों व उनके सुपरवाइजरों द्वारा डराया-धमकाया जाता है व उन्हें सरेआम धमकियां दी जाती हैं। इस सारे घटनाक्रम पर आईजीएमसी प्रशासन मौन रहता है। इस से साफ है कि आईजीएमसी में ठेकेदारों व प्रशासन की खुली मिलभगत चल रही है व कमीशनखोरी का धंधा चरम पर है, जिसका शीघ्र ही भंडाफोड़ किया जाएगा। उन्होंने चेताया है कि अगर मजदूरों की मांगों को हल न किया गया, तो सीटू के बैनर तले मजदूर आईजीएमसी में वर्ष 2019 की तर्ज़ पर एक बड़े आंदोलन की राह पर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने आईजीएमसी प्रबंधन से मांग की है कि मजदूरों की मांगों का समाधान करने के लिए तुरंत मजदूरों,ठेकेदारों व आईजीएमसी प्रबंधन की त्रिपक्षीय बैठक बुलाई जाए।
विनायक ठाकुर । देहरा वर्तमान मानसून ऋतु के दौरान कांगड़ा घाटी में भारी बारिश के कारण पठानकोट से जोगिंदर नगर (छोटी लाइन) तक विभिन्न स्थानों पर रेलवे ट्रैक पर भारी पत्थरों के गिरने, भूस्खलन तथा पुलों के क्षतिग्रस्त होने की अनेक घटनाएं हुई है। क्षति तथा बाधा इतनी अधिक है कि रेलगाड़ियों का संचालन नहीं किया जा सकता है। परिणामस्वरूप पठानकोट से जोगिंद्रनगर तक पूरे खंड में गाड़ी संचालन को 14.07.2022 से रोकना पड़ा। डलहौजी रोड-नूरपुर (पुल संख्या 32 के सुरक्षा कार्यों तथा बांध को हुई क्षति के कारण, पुल संख्या 70 पर पानी खतरे के निशान से ऊपर होने के कारण), नूरपुर-तलारा, नगरोटा सूरियां–गुलेर, गुलेर-ज्वालामुखी रोड, ज्वालामुखी रोड-कोपर लाहड़, कोपर लाहड़-काँगड़ा, नगरोटा-पालमपुर, पालमपुर-बैजनाथ पपरोला, बैजनाथ पपरोला-आह्जू प्रभावित क्षेत्र है। स्थिति गतिशील है तथा आगामी बारिश के कारण उपरोक्त स्थानों के अतिरिक्त और नए स्थान प्रभावित हो रहे हैं। उपरोक्त सभी स्थानों में से पुल संख्या 32 को हुई क्षति अधिक चिंताजनक है। क्योंकि पुल के बांध एक हिस्सा स्थाई रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है तथा ट्रैक का संरेखण खराब हो गया है। उत्तर रेलवे मुख्यालय तथा आईआईटी रुड़की के परामर्श के अनुसार पुल संख्या 32 की मरम्मत करने की योजना बनाई जा रही है। पुल संख्या 32 की मरम्मत में काफी समय लगेगा। रेलवे ट्रैक पर बाधा को दूर करने के लिए तथा क्षति की मरम्मत के लिए रेलवे द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। तथापि वर्तमान स्थिति में, पठानकोट से जोगिंदर नगर रेल खंड में रेल यातायात बहाल करना संभव नहीं है, यहां तक की कम दूरी के लिए भी संभव नहीं है, कम से कम तब तक जब तक मानसून ऋतु समाप्त नहीं हो जाती। यह जानकारी मंडल कार्यालय फीरोजपुर ने दी है।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट की सामुदायिक स्वास्थ्य परियोजना के तहत गैर संचारित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत गांव खाता में मधुमेह और रक्तचाप जांच शिविर का आयोजन किया गया। इकाई प्रमुख अंबुजा सीमेंट लिमिटेड दाड़लाघाट दीपक जसूजा ने स्वस्थ गांव स्वस्थ परिवार की महत्ता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी और जागरूकता के माध्यम से गैर संचारित रोगों पर नियंत्रण संभव है। सामुदयिक स्वास्थ्य परियोजना समन्यक अजीत कुमार सिंह ने बताया की आज के इस शिविर में 18 वर्ष से अधिक उम्र के 43 व्यक्तियों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और परामर्श दिया गया। उन्होंने बताया कि मधुमेह और उच्च रक्तचाप आज के वर्तमान परिवेश में लोगों के जीवन में एक त्रासदी ला रहा है, जिसे हम सब मिलकर होने जीवन शैली में सुधार करके नियंत्रण में ला सकते हैं। कार्यक्रम प्रबंधक भूपेंद्र गांधी ने कहा की अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट सदैव ऐसे ही जांच और परामर्श शिविर नियमित रुप से करता रहेगा। स्वास्थ्य परियोजना के तहत 41 गावों में गैर संचारित रोग नियंत्रण का कार्यक्रम संचालित हो रहे हैं, जिसका उदेश्य है समुदाय स्तर पर व्यक्तियों के जीवन शैली में सुधार करके नियंत्रण में लाना और स्वास्थ्यप्रद जीवन शैली को विकसित करना। इस दौरान सुनीता शर्मा, अनीता शर्मा और रजनी ठाकुर ने समुदाय को जागरूक करके रक्त चाप जांच और मधुमेह जांच हेतु प्रेरित किया।
प्रदेश जल शक्ति विभाग स्टेट सिटी एसोसिएशन के अध्यक्ष रामभज शर्मा द्वारा जल रक्षकों को नसीहत, बीते कुछ दिन पहले जल रक्षक यूनियन द्वारा मीडिया के सामने कांगड़ा के धर्मशाला में फीटराें के बारे में जो गलत टिप्पणी की गई है, उसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। एक ऐसा वर्ग जो फीटर की डेफिनेशन तक नहीं जानता हाे, फीटर काे देख-देखकर यूनियन खोलना सीख जाना फिटर बन जाना नहीं होता, दोनों पदों की मूलभूत योग्यता में दिन-रात का अंतर है। फिटर तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रतियोगिता परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात विभाग में अपनी सेवाएं देता है। फिटर के पास अनेकों पानी की स्कीमें रहती है, जिसमें वाटर डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम को बनाए रखने की जिम्मेदारी संभालते हैं। फीटर के कंधों पर विभाग की अनेकों महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां रहती हैं, इसलिए इस वर्ग को सलाह दी जाती है कि अपनी तुलना फिटर से न करें। जल रक्षक अपनी मांगे रखेंगे, यह उनका संवैधानिक अधिकार है, परंतु जल रक्षक यूनियन द्वारा जो व्हील का नॉलेज न होने की गलती टिप्पणी फीटर पर मीडिया के सामने कांगड़ा के धर्मशाला में की गई है, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उसके लिए जन रक्षक यूनियन माफी मांगे और भविष्य में भी ऐसी गलत टिप्पणी ना करने का ख्याल रखें।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर अपनी राजनीतिक गाड़ी को चलाने के लिए विधायक एवं उनके पुत्र को जब कुछ नहीं दिखता, तो वह धौलासिद्ध जल विद्युत परियोजना पर अंगुली उठाना शुरू कर देते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का संजोया हुआ सपना था, जिसे केंद्रीय कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर ने धरातल पर लाकर सुजानपुर की जनता को दिया खुशहाल भविष्य की सौगात, परंतु इस बात से यह बात स्पष्ट है कि इस प्रोजेक्ट ने विधायक एवं उनके पुत्र की नींद छूमंतर कर के रख दी है और रात के सपने में भी उन्हें यह प्रोजेक्ट दिखाई देता है। यह बात सुजानपुर भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहीं है। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट में जो कुछ हो रहा है सबके सामने हो रहा है नियमों के अनुसार हो रहा है। यह बात विधायक और उसके पुत्र को समझनी होगी। उन्होंने कहा कि वह जिस एसजेवीएन पर अंगुली उठा रहे हैं, उसी के तहत सीएसआर में करोड़ों रुपए की सौगात प्रोजेक्ट प्रभावित पंचायतों को मिली है। सीएसआर के तहत बात अगर सुजानपुर शहर में पक्के खोखे बनाने की हो या फिर निकटवर्ती पंचायतों में विकास कार्य करवाने की यह प्रोजेक्ट सबके लिए वरदान सिद्ध हुआ है। सुजानपुर विधायक व उनके पुत्र ने पहले भी संबंधित प्रोजेक्ट को लेकर लिखित शिकायत प्रशाशन को की थी जिसका उन्हें जवाब मिल चुका है कि सारी औपचारिकताएं नियमित रूप से की जा रही है। विधायक और पुत्र को समझना पड़ेगा की जेसीबी ऑपरेटर की पोस्ट पर जेसीबी चलाने वाला ही रखा जाता है ना कि ग्रेजुएशन किया हुआ कैंडिडेट । जहां पर टेक्निकल व्यक्ति रखा जाएगा वहां पर टेक्निकल ही रखा जाएगा ना कि विधायक के कहने से उनके खास लोगों को वहां पर नौकरी दी जाएगी। विनोद ठाकुर ने तंज कसते हुए कहा कि वर्तमान में विधायक का सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार गिरता जनाधार उनकी चिंता का विषय बना हुआ है। यही कारण है कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा के कार्यकर्ताओं को डराने धमकाने जबरदस्ती कांग्रेस में शामिल करने का काम भी करने लग पड़े हैं। डराने धमकाने की राजनीति उनके द्वारा की जा रही है और क्षेत्र की जनता डराने धमकाने की राजनीति करने वालों के खिलाफ फ्रंट फुट पर आकर लड़ाई लड़ रही है। इसलिए विधायक और उनके पुत्र को समझना होगा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में अब उनकी दाल गलने वाली नहीं है। विकास के नाम पर सुजानपुर की जनता वोट करेगी। और विधानसभा क्षेत्र में बीते साडे 4 वर्षों में कौन विकास कर रहा है और कौन विकास रुकवाने की कोशिश कर रहा है और कौन विकास के नाम पर झूठी राजनीति करके लोगों को टेंट शामियाने भटिया देकर गुमराह कर रहा है। तमाम बातों से विधानसभा क्षेत्र की जनता भलीभांति परिचित हो चुकी है। इसलिए विधायक और उनके पुत्र धौलासिद्ध प्रोजेक्ट के ऊपर किसी भी तरह की टिप्पणी करने से पहले इस प्रोजेक्ट को लेकर निकटवर्ती अन्य क्षेत्रों की जनता, जिसमें जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र, नादौन विधानसभा क्षेत्र और चंगर क्षेत्र में जाकर जनता से बातचीत करें कि उन्हें इस प्रोजेक्ट से कोई तकलीफ है। केवल विधायक को ही इस प्रोजेक्ट से तकलीफ है। क्योंकि यह प्रोजेक्ट उनकी राजनीति में रोड़ा बना हुआ है। बॉक्स जेसीबी पोकलेन ऑपरेटर और मशीनरी टेक्नीशियन पर रखे जाते हैं सक्षम व अनुभवी ऑपरेटर, परंतु सुजानपुर विधायक व पुत्र अपने चहेतों को धौलासिद्ध प्रोजेक्ट में मनचाही जगह में ना लगवाने पर नाराज और इसीलिए कर रहे हैं धौलासिद्ध प्रोजेक्ट का विरोध। पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ने संजोया कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर ने धरातल पर लाकर एक माला में पिरोया धौलासिद्ध प्रोजेक्ट जिसकी वजह से आज सुजानपुर को सीएसआर के रूप में मिल रही है करोड़ों की सौगात नजदीकी पंचायतों को परंतु ऐसा होने से गिरा है। सुजानपुर विधायक का चुनावी भी ग्राफ जिसकी वजह से रातों की नींद छूमंतर हाे गई है।
विधायक रविंद्र धीमान का ड्रीम प्रोजेक्ट जनता को समर्पित नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर विधानसभा के क्षेत्र कंगेहण में बना दो करोड़ से गौ सदन आज जनता को संपर्पित कर दिया गया, जिसका उद्घाटन आज पंचायती राज, कृषि पशु पालन विभाग के मंत्री वीरेंद्र कंवर ने किया। क्षेत्र की बात करें, तो बेसहारा पशु होने से यहां की जनता ने खेती करना भी छोड़ दिया था, पर अब यहां की जनता ने खेती करने का फैसला कर लिया है। अब कंगेहण में गौ अभ्यारण शुरू हो गया है, जिससे इस गौ सदन में 600 से अधिक क्षमता वाले पशुओं को रखने वाले इस गौ सदन में पशु पालन विभाग पंचायत प्रतिनिधियों ने पशुओं को कंगेहण में भेजना शुरू कर दिया है। गौसदन के शुरू होने से अब किसानों की फ़सल बर्वाद नहीं होगी। विधायक रविंद्र धीमान ने कंगेहण गौ सदन का मुद्धा अपने घोषणा पत्र में किया था। इस अवसर पर विधायक रविंद्र धीमान, ब्लॉक चेयरमैन कुलवंत राणा पशु पालन विभाग के कर्मचारी, एसडीएम अपराजिता चंदेल, जिला पार्षद संजीव ठाकुर के साथ अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ सभी पंचायतों के प्रधान भी मौजूद रहे।
बहनें अपने भाई को रक्षा सूत्र प्रदोष काल में भी बांध सकती हैं ममता भनोट । ऊना भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक त्यौहार रक्षा बंधन इस वर्ष कई शुभ संयोग में मनाया जाएगा। वर्ष 2022 में रक्षा बंधन के दिन सौभाग्य व आयुष्मान योग बन रहा है। वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष व अंक ज्योतिष के ज्ञाता पंडित शशिपाल डोगरा के अनुसार, आयुष्मान व सौभाग्य योग में भाई की कलाई पर राखी बांधना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस योग में शुभ कार्यों को करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके अलावा बहनें अपने भाई को रक्षा सूत्र प्रदोष काल में भी बांध सकती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रदोष काल में किये गए कार्यों का पुण्य फल मिलता है। इसके साथ ही भगवान शंकर के प्रसन्न होने की मान्यता है। रक्षा बंधन 2022 कब है? रक्षा बंधन का त्योहार सावन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस साल सावन मास की पूर्णिमा 11 अगस्त को मनाई जाएगी। ऐसे में रक्षा बंधन का त्योहार 11 अगस्त को है। रक्षा बंधन के लिए प्रदोष काल का मुहूर्त 11 अगस्त को रात 08: 51 बजे से 09:13 बजे तक प्रदोष काल रहेगा। प्रदोष काल की अवधि 22 मिनट की है। रक्षा बंधन 2022 शुभ मुहूर्त पूर्णिमा तिथि प्रारंभ 11 अगस्त 2022 को 10:38 बजे पूर्णिमा शुरू होंगी। तिथि समाप्त 12 अगस्त 2022 को 07:05 तक रहेगी। शास्त्रों मे भद्राकाल में राखी बांधना निषेध माना गया है। पंडित डोगरा ने कहा की भद्रा के मुखकाल का विशेष रूप से त्याग करना चाहिए, जिसका समय शाम 18:20 से 20:02 तक रहेगा। परन्तु भद्रा पूंछकाल जिस का समय सायं 17:18 से 18:19 तक रहेगा, जिसमें रक्षा बंधन करना शुभ है। पंडित शशिपाल डोगरा के अनुसार पंजाब, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली व जम्मू-कश्मीर में प्राचीन काल से ही उदय व्यापनी पूर्णिमा के दिन ही सुबह ही रक्षा बंधन पर्व मनाने का प्रचालन है। इसलिए 12 अगस्त 2022 को 07:06 बजे से पहले ही उदय कलिका पूर्णिमा में ही रक्षाबंधन पर्व मना सकते हैं। राखी बांधने का सही तरीका पंडित डोगरा के अनुसार, राखी बंधवाते समय भाई का मुख पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। बहनों को पूजा की थाली में चावल, रौली, राखी, दीपक आदि रखना चाहिए। इसके बाद बहन को भाई के अनामिका अंगुली से तिलक करना चाहिए। तिलक के बाद भाई के माथे पर अक्षत लगाएं। अक्षत अखंड शुभता को दर्शाते हैं। उसके बाद भाई की आरती उतारनी चाहिए और उसके जीवन की मंगल कामना करनी चाहिए। अफवाहें, भ्रम और निवारण वर्ष 2022 में श्रावण पूर्णिमा 11 अगस्त (गुरुवार) को मनाई जानी है। विभिन्न लोगों का कहना है कि उस दिन ज्योतिष के अनुसार भद्रा है, जो कि अशुभ है, परंतु 11 अगस्त की पूर्णिमा को संपूर्ण दिन चंद्रमा मकर राशि में रहेगा, एवं चंद्रमा के मकर राशि में होने से भद्रा का वास इस दिन पाताल लोक में रहेगा। पाताल लोक में भद्रा के रहने से यह शुभ फलदायी रहेगी।
18 इन्नोवा गाड़ियों के अतिरिक्त, स्मार्ट सिटी के तहत जल्द आएंगी छोटी गाड़ियां, इलेक्ट्रिक बसें फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज शिमला के छोटा शिमला स्ट्रॉबेरी हिल क्षेत्र से हाई कोर्ट तक चलने वाली टैक्सी सर्विस का शुभारंभ किया। भारद्वाज ने बताया की स्मार्ट सिटी मिशन के तहत हिमाचल पथ परिवहन निगम शहर में राइड विद प्राइड टैक्सियां प्रतिबंधित और वर्जित सड़कों पर चलाएगा। उन्होंने कहा की कुछ दिन पहले ऐसी 18 इन्नोवा गाड़ियां HRTC को दी गई हैं, जिसे शहर के विभिन्न हिस्सों से चलाया जाएगा, जिससे जनता को सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित सड़कों पर बिना परमिट के कोई भी व्यक्ति निजी वाहन नहीं दौड़ा सकता। इससे आम लोगों को शिमला के विभिन्न उप नगरों से शिमला शहर पहुंचने में परेशानी होती है। ऐसे लोग इनोवा टैक्सियों के माध्यम से सीधे रिज व मॉल रोड पर पहुंच सकेंगे। भारद्वाज ने आज स्ट्रॉबेरी हिल्स छोटा शिमला होते हुए हाई कोर्ट तक कि टैक्सी सर्विस का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे। भारद्वाज ने कहा कि शिमला व धर्मशाला शहर में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बहुत काम हुए है। उन्होंने कहा कि शिमला शहर में सड़कों का चौड़ीकरण, पैदल रास्तों का निर्माण, लिफ्ट व एस्कलेटर प्रोजेक्ट्स शहर की जनता के लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। भारद्वाज ने कहा कि शिमला कि सड़कों के चौड़ी होने कि कभी कल्पना भी नहीं कि जा सकती थी, लेकिन आज यह संभव हुआ है। भारद्वाज ने कहा कि जहां संभव है, वहां पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शहर में यातायात कि बेहतर सुविधा हो इसके लिए धन उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि शहर में जगह-जगह स्मार्ट बस स्टॉप का निर्माण भी कराया जा रहा है, जो आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। अधिक जानकारी देते हुए भारद्वाज ने कहा कि स्मार्ट सिटी शिमला द्वारा HRTC को 18 इनोवा टैक्सियों के अलावा 12 टेम्पो ट्रैवलर और 20 इलेक्ट्रिक बसें भी दी गई हैं, जो आगामी सितम्बर माह में जनता को समर्पित कर दी जाएंगी। स्मार्ट सिटी शिमला के अंतर्गत टेम्पो ट्रैवलर, इलेक्ट्रिक बसें, ढली बस स्टैंड, चार्जिंग स्टेशन तारादेवी और डिजिटल पेमेंट सिस्टम के लिए कुल 46 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस कार्यक्रम के दौरान शिमला मंडल के अध्यक्ष राजेश शारदा, पूर्व पार्षद विदुषी शर्मा, विभागों के अधिकारी गण, स्ट्रॉबेरी हिल्स रेसिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष दीपक धनी, शिमला किसान मोर्चा के अध्यक्ष संजीव शर्मा पिंकू, अजय शर्मा व नगर निगम शिमला के पूर्व पार्षदगण मौजूद रहे।
आलाेक। कुल्लू बुनकर सेवा केंद्र कुल्लू व राष्ट्रीय हथकरघा विकास निगम लिमिटेड द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान समशी मे राष्ट्रीय हथकरघा दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र कुल्लू के महाप्रबंधक प्यारे लाल झोल्टा मुख्यातिथि के रूप मे उपस्थित हुए। बुनकर सेवा केंद्र कुल्लू के उपनिदेशक अनिल साहू ने मुख्यातिथी का शॉल व टोपी पहनाकर स्वागत किया तथा भारत सरकार वस्त्र मंत्रालय द्वारा बुनकरों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे मे विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुनकर सेवा केन्द्र कुल्लू की स्थापना वर्ष 2022 मे ही की गई है और यह केंद्र भारत सरकार, वस्त्र मंत्रालय, विकास आयुक्त (हथकरघा) कार्यालय, नई दिल्ली के अधीनस्थ है। पूरे भारत वर्ष मे ऐसे 29 केंद्र है, लेकिन जिला कुल्लू में लगभग 10 हजार बुनकर हैं। यह केंद्र पूरे प्रदेश के बुनकरों को समय-समय पर विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत नई-नई तकनीकों की जानकारी एवं सहायता उपलब्ध करवाकर उनकी आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिये प्रयासरत हैं। केंद्र वस्त्र नमूने, पेपर डिजाईन व अन्य प्रकार की तकनीकी सहायता हथकरघा क्षेत्र के किसी भी जरूरतमंद को बहुत कम शुल्क पर उपलब्ध करवाता है तथा समय-समय पर बुनाई एवं रंगाई की नई तनीकों की जानकारियां भी प्रदान की जाती है। इस अवसर पर मुख्यातिथी प्यारे लाल झोल्टा ने बुनकर केंद्र कुल्लू द्वारा हथकरघा क्षेत्र मे लोगों को दी जा रही सहायता व तकनीकी ज्ञान की सराहना करते हुए कहा कि जिला कुल्लू मे बहुत से लोग इस व्यवसाय से जुड़े हैं और यहां की बुनाई की पारंपरिक शैली को पूरे देश ही नहीं, बल्कि विदेशों तक मशहूर किया है और अब कुल्लू की वुलन साड़ी भी विदेशों तक पहचान बना चुकी है। उन्होंने कहा कि हथकरघा गावों के लोगों की आजिविका का भी साधन है और बहुत से लोगों ने हथकरघा के क्षेत्र में राष्ट्रीय पुरष्कार तक प्राप्त किए हैं। उन्होंने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस की सभी को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष भुट्टिको रोहित ठाकुर, शिवशरण चौहान अध्यक्ष हिम बुनकर, एसएस शिंदे प्रभारी अधिकारी एनएचडीसी कुल्लू, टेक चंद ठाकुर अध्यक्ष कुल्लू शाल बुनकर संघ सहत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। पधर ब्लॉक कांग्रेस द्रंग के अध्यक्ष बामन देव ठाकुर ने कहा कि द्रंग विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चरमरा कर रह गई हैं, जिस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार मांग करने पर भी प्रदेश सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। विधायक जवाहर ठाकुर भी लोगों की मांगों को अनसुना कर रहे हैं, जिससे जनता में खासा आक्रोश है। रविवार को द्रंग विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुफरी में कांग्रेस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के पांच वर्ष के कार्यकाल में क्षेत्र विकास के मामले में पिछड़ कर रह गया है। इस बात का जनता को भी मलाल है। उन्होंने कहा कि कुफरी आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले 5 वर्षाें से डॉक्टर का पद रिक्त चल रहा है। पंचायत प्रतिनिधियों की बार बार मांग के बावजूद स्थानीय विधायक और प्रदेश सरकार ने कोई सुध तक नहीं ली। यह क्षेत्र की जनता के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। विधानसभा क्षेत्र में ऐसे दर्जनों स्वास्थ्य संस्थान हैं, जहां डॉक्टरों अध्यापकों के पद रिक्त चल रहे हैं। सिविल अस्पताल पधर में 4 स्पेशलिस्ट डॉक्टर तैनात थे, आज एक भी नहीं है। स्कूलों में अध्यापक नहीं हैं। विद्यार्थी और अभिभावक परेशान हैं। उन्होंने कहा कि लोगों ने पूर्व सरकार और वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल की तुलना कर अब कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाना शुरू कर दिया है। इसके लिए कार्यकर्ता डोर-टू-डोर जाकर प्रचार-प्रसार करें। इस दौरान जिला कांग्रेस महासचिव हेम सिंह पधर मंडल अध्यक्ष गिरधारी लाल, ब्लॉक कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूप सिंह धरवाल, उपाध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा, प्रेम सिंह यादव, ओमप्रकाश, गुरुदेव, रूप सिंह, रविंद्र कुमार, विंद राम, राकेश कुमार, नीलमणि, एनएस राणा, कुलदीप सिंह व भानु कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विनायक ठाकुर । देहरा विगत कुछ दिनों से वेदव्यास परिसर बलाहर में चल रहे यज्ञशाला के निर्माण कार्य को विगत दिवस अमलीजामा पहना दिया गया। वहीं, रविवार सुबह पांच बजे से ही परिसर में बने शिव मंदिर में रुद्राभिषेक के पश्चात विधिवत रूप से इस यज्ञशाला का शुभारंभ कर दिया गया। परिसर निदेशक प्रो. मदनमोहन पाठक ने बताया कि गरली के सुप्रसिद्ध समाजसेवी एवं व्यवसाय से डॉ. हरिकृष्ण शर्मा व कुछ अन्य दानी सज्जनों के द्वारा किए गए आर्थिक सहयोग से ही यह निर्माण कार्य संभव हो पाया है। इसके लिए निदेशक ने उनका धन्यवाद भी किया।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ते खुंडियां तहसील से तमाम लोगो ने रविवार को कांग्रेस पार्टी में विधिवत तौर पर दामना थामा। आपको बता दें खुंडिया क्षेत्र के अमित कुमार, सचिन राणा, राकेश कुमार राणा, विजय कुमार व राकेश कुमार शर्मा ने कांग्रेस के पूर्व विधायक संजय रत्न की विकास शैली से प्रभावित होकर विधिवत तौर से ज्वालामुखी कांग्रेस का दामन थाम लिया। इस दौरान पूर्व विधायक संजय रत्न ने सभी नए मेंबर को कांग्रेस पार्टी पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।ो
फर्स्ट वर्डिक्ट । शिमला नेहरू युवा केंद्र शिमला, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा 13 अगस्त से 15 अगस्त तक आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आयोजित होने वाले हर घर तिरंगा अभियान के लिए शिमला जिला के सभी विकास खंडों में लोगों को अपने अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए जागरूक किया जा रहा है। यह कार्यक्रम देश की आज़ादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आज़ादी की लड़ाई में भाग लेने वाले हमारे सभी स्वतंत्र सेनानियों को श्रद्धांजलि देने के लिए तथा सभी देशवासियों को हमारे राष्ट्र ध्वज के प्रति सम्मान तथा राष्ट्र ध्वज की अहमियत समझाने के लिए आयोजित किया जा रहा है। यह जागरूकता अभियान नेहरू केंद्र की ज़िला युवा अधिकारी मनीषा शर्मा के निर्देशानुसार सभी स्वयमसेवी तथा युवा मंडल मिल कर पूरे जिला में चला रहे हैं। इसी कड़ी में आज कोटखाई क्षेत्र के नव ज्योति युवा मंडल भड़ेच के सदस्यों ने आसपास के क्षेत्र में लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के लिए जागरूक किया। यह जानकारी प्रेस को जिला युवा अधिकारी मनीषा शर्मा ने प्रेस को दी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने भारत के नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से नई दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें भारत के उपराष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी। खन्ना ने उन्हें अपनी पुस्तक समाज चिंतन भी भेंट की।
प्रतिमा राणा। पालमपुर वनूरी से पार्षद मोनिका शर्मा, पूर्व प्रधान अजय शर्मा, बूथ अध्यक्ष सुमन चौधरी, महिला मंडल प्रधान इंदु रानी, देशराज चौधरी सुनील चौधरी, मिल्खी राम, दुर्गापुर, आशा कपूर, परस राम, महेंद्र पाल, कमल चौधरी, विजय भाटिया, सुनीता धीमान, एन राणा, अष्टमी देवी, सुषमा देवी, मधु देवी और पूर्व पंच पूर्वी देवी ने आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र को कैबिनेट से मंजूरी देने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश भाजपा महामंत्री एवं हिमाचल प्रदेश फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जब से त्रिलोक कपूर ने पालमपुर का जिम्मा संभाला है, तब से पालमपुर विधानसभा ने विकास की रफ्तार को निरंतर बढ़ते देखा है। उन्होंने कहा कि जब-जब भाजपा की सरकारें आती हैं, तब ही गरीब और आम लोगों के काम होते हैं, जबकि कांग्रेस ने हमेशा लोगों के साथ छल किया और गरीब लोगों को सिर्फ वोट बैंक तक ही सीमित रखा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल प्रदेश वन विभाग के वन्य प्राणी अनुभाग ने हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक संस्थान फेयरलॉन, मशोबरा के संयुक्त तत्वावधान में हिमाचल प्रदेश के प्रशासनिक, कानून व विकास कार्यक्रम कार्यान्वयन अधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में वन अधिनियम, वन संरक्षण अधिनियम 1980, वन भूमि स्थानान्तरण, वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972, परिस्थिति संवेदनशील क्षेत्र, वन विभाग के विभिन्न पहलुओं से सम्बन्धित प्रासंगिक महत्वपूर्ण आदेशों, मानव-वन्य जीव संघर्ष, पारिस्थितिकी पुनःस्थापना आदि विषयों पर जानकारी प्रदान की गई। प्रधान मुख्य अरण्यपाल, वन्य प्राणी राजीव कुमार ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन वनों व वन्य प्राणियों के संरक्षण के लिए आवश्यक है, जिससे प्रशासनिक संयुक्त सेवा के अधिकारियों से सामंजस्य स्थापित कर वन विभाग में अवैध व आपराधिक मामलों को आसानी से सुलझाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कार्यशाला में साझा की गई जानकारी से वन विभाग व प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को विभिन्न विषयों से संबंधित मामलों का समाधान करने में मदद मिलेगी। कार्यशाला में सचिव (एआरटीएफए, आरपीजी) सी.पॉल रासु, प्रधान मुख्य अरण्यपाल, (वन्य प्राणी) राजीव कुमार, अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल (वन्य प्राणी) अनिल ठाकुर, अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल (एफ.सी.ए) आरके. गुप्ता, हिमालयन फारेस्ट रिसर्च संस्थान पंथाघाटी के वैज्ञानिक डॉ. विनीत जीस्टू ने विभिन्न नियमों, अधिनियमों व मानव-वन्य जीव संघर्ष, पारिस्थितिकी पुनःस्थापना विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।
आलाेक। कुल्लू साम्फिया फाउंडेशन के आश बाल विकास केंद्र में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया जिस दौरान वहां पर उपस्थित सभी साम्फिया फाउंडेशन के स्वयंसेवियों द्वारा दिव्यांगता के क्षेत्र में दी जाने वाली सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई। बीजू, कार्यक्रम प्रबंधक नें सभी के समक्ष साम्फिया फाउंडेशन द्वारा चलायी जा रही सभी गतिविधियों पर प्रकाश डाला और साथ ही जानकारी देते हुए बताया कि साम्फिया फाउंडेशन दिव्यांगता के क्षेत्र में किस तरह से कार्य कर रही है। संस्था के निदेशक डॉ. रेखा ठाकुर ने सभी स्वयंसेवियों का स्वागत किया और साथ ही संस्था द्वारा दी जाने वाली विभिन्न तरह की थेरेपी सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी। एक दिन के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवा, स्वयंसेवी पूर्णता, समावेश कार्यशाला स्किट, चार्ट एक्टिविटी आदि गतिविधियां करवाई गई। इन गतिविधियों का उद्देश्य दिव्यांग्ता और समावेशी कार्यक्रम के प्रति स्वयंसेवियों की समझ का विकास करना था। इस कार्यशाला में संभव जैन, अंकिता ठाकुर, अंजली, निताशा, सोनिया, नेहा शर्मा, पूर्ण चंद, चंद्रेश, शैरोन शर्मा आदि स्वयंसेवी मौजूद रहे। इस कार्यशाला में आश बाल विकास केंद्र की तरफ से निदेशक डॉ. श्रुति मोरे, डॉ. रेखा ठाकुर, कार्यक्रम प्रबंधक बीजू, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ.सोनू ठाकुर, स्पेशल एजुकेटर ज्योति शर्मा, नर्स ज्योति शर्मा, नर्स रिजु, ऑफिस असिस्टेंट सीता, रीना देवी तथा धनेश्वरी ठाकुर मौजूद रहे।
एनएफएल प्रोफेसर चेयर होगी स्थापित, समझौता ज्ञापन पर हुए हस्ताक्षर प्रतिमा राणा। पालमपुर चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय और राष्ट्रीय फर्टिलाइजर्स लिमिटेड ने शनिवार को अनसुंधान और प्रसार में आपसी सहयोग को लेकर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। कुलपति प्रो. एच.के चौधरी ने बताया कि विश्वविद्यालय और नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड ;एनएफएल इस बात पर भी सहमति जताई है कि संस्थान के मृदा विज्ञान विभाग में एनएफएल के उर्वरकों, जैव उर्वरकों, अनुकूलित और मजबूत उर्वरकों पर अनुसंधान में तेजी लाने के लिए एनएफएल प्रोफेसर चेयर स्थापित होगी। कुलपति ने कहा कि नियमित अंतराल पर प्रक्षेत्रों में मिट्टी की जांच अभियान, फील्ड दिवसों आदि कार्यक्रमों को संयुक्त तौर पर आयोजित किया जाएगा। प्रो.चौधरी ने बताया कि यह समझौता प्रदेश के वैज्ञानिक, विद्यार्थियों और किसानों के लिए एक लंबा सफर तय करेगा। उन्होंने उर्वरकों के प्रति अत्यधिक संवेदनशील फसल किस्मों के योगदान को याद करते हुए कहा कि इसकी बदौलत राष्ट्र खाद्यान्न में आत्मनिर्भर हुआ व हरित क्रांति आई। उन्होंने घोषणा की कि अब प्रतिवर्ष छह अगस्त को इस समझौता पत्र की याद में विशेष व्याख्यान आयोजित किया जाएगा। एनएफएल के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक निर्लेप सिंह राय ने नए समझौते की सराहना करते हुए कहा कि एनएफएल विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को अपनी औद्योगिक इकाइयों में प्रशिक्षण के लिए अनुमति देगा। उन्होंने बताया कि समझौता ज्ञापन में विशेष फसलें जैसे लाल चावल,ब्लूबेरी आदि फसलों को उगानें , कृत्रिम बुद्धिमता का उपयोग, मिट्टी व पौधों का विश्लेषण आदि शामिल है। उन्होंने बताया कि अमोनिया आधारित उर्वरक अनाज उत्पादन में करीबन पचास फीसदी का योगदान देते हैं। अब दूसरी हरित क्रांति की आवश्यकता है और एनएफएल अपने उर्वरकों और अन्य उत्पादों के माध्यम से इसमें अपना योगदान खामोशी से दे रहीं है। उन्होंने उर्वरकों के समन्वित उपयोग की बात को कहा और कृषक समुदाय की भलाई के लिए क्षेत्रों को तलाशा जाए। निदेशक विपणन अतुल बी पाटिल, कार्यकारी निदेशक विपणन अनिल मोत्सरा ने बताया कि एनएफएल द्वारा नए लांच किए उत्पादों को विश्वविद्यालय को जांच के लिए दिया जाएगा। एनएफएल के वरिष्ठ अधिकारी मैसर्ज योगिंद्र सिंह, राजबीर तया और दिलबाग सिंह इस दौरान मौजूद रहें। मृदा विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा.एन.के.सांख्यान और एनएफएल चेयर प्रोफेसर डा.प्रदीप कुमार ने सटीक खेती व क्षेत्र परीक्षण और एनएफएल उत्पादों के प्रदर्शन आदि की इस दौरान विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान विश्वविद्यालय के संविधिक अधिकारी और वैज्ञानिक भी मौजूद रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट तू डाल डाल मैं पात पात या आगे चोर पीछे सिपाही ये उक्तियां उस समय चरितार्थ हुई, जब दाड़लाघाट पुलिस तथा स्थानीय जनता ने मिलकर बड़ी मशक्कत से बंगोरा में राह चलती एक लड़की से मोबाइल स्नैच करने वाले तरनतारन के दो युवकों को फिल्मी अंदाज में धर दबोचा। बताया जा रहा है कि जैसे ही अपने कॉलेज से वापस घर आ रही भारती पुत्री दिलाराम के हाथ से तरनतारन के लवदीप तथा रवि नामक दो युवकों ने उसका मोबाइल स्नैच कर लिया और तेज गति से अपनी बाइक पर शालाघाट की ओर भाग गए। इस बीच लड़की ने तुरंत इसकी सूचना अर्की पुलिस को दी अर्की पुलिस मुस्तैद हो गई तथा तुरंत दाड़ला पुलिस को इसकी सूचना देकर नाका लगाने को कहा गया। एसएचओ जीत सिंह ने अपनी टीम कांस्टेबल राकेश तथा हिमांशु के साथ मिलकर नाका लगाया। सनैचर जैसे ही दाड़ला नाके के समीप पहुंचे पुलिस नाका देख कर उन्होंने अपनी बाइक एकदम पीछे घूमाई और अपनी बाइक लेकर वापिस भाग गए। उन्होंने पुलिस को चकमा देने के लिए नर्सरी के पास एक छोटे से संपर्क मार्ग ग्वाह की ओर जाकर अपनी बाइक छुपा दी तथा स्वयं भी छुप गए, जब पुलिस उनका पीछा करती हाईवे पर उनके ठिकाने से आगे निकल गई, तब वह दोनों वहां से निकले और दाड़ला होते हुए दूसरे संपर्क मार्ग पीपलूघाट की ओर मुड़ गए। उधर, पुलिस ने जब देखा कि वे इतने आगे तो नहीं भाग सकते हो सकता है, वह कहीं पीछे छुप गए हो पुलिस पीछे की ओर आई और उनकी पहचान की शिनाख्त पर पूछताछ करती हुई आगे बढ़ी पता चला कि इस शिनाख्त के दो व्यक्ति बाइक पर पीपलूघाट मार्ग पर गए हैं। पुलिस ने फिर पीछा किया, उस समय झमाझम वर्षा भी अपने पूरे जोश में थी, लेकिन बिना किसी प्रकार की परवाह किए पुलिस ने पीपलूघाट सूचना भेजी, वहां स्थानीय जनता तथा पहले से मौजूद पुलिस के सिपाही ने मिलकर उन्हें रोकने की कोशिश की जहां से एक व्यक्ति को तो पकड़ लिया गया, लेकिन दूसरा व्यक्ति सड़क से नीचे छलांग लगा कर भाग गया। एसएचओ जिनका नाम ही जीत सिंह हो, वह कहां हार मानने वाले थे। उन्होंने यह सोच कर कि आएगा तो सड़क पर ही, दोनों और सड़क पर पुलिस के जवान भेज दिए। जैसे ही भगोड़ा स्नैचर जंगल से सड़क पर पहुंचा पुलिस ने उसका फिर पीछा किया, लेकिन उसने फिर सड़क से नीचे छलांग लगाकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस के जवान ने भी उसके पीछे ही छलांग लगाकर उसका पीछा किया और आखिर में जोखिम भरे अंदाज में दोनों को काबू कर लिया। पुलिस इस सफलता के लिए जनता को शाबाशी दे रही है और जनता पुलिस को साधुवाद दे रही है। यह बात बिल्कुल सही है कि जनता और पुलिस ने मिलकर ऐसे क्राइम रोकने के लिए एक श्रेष्ठ कार्य को अंजाम दिया है। डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने इस जोखिम भरे कार्य को करने के लिए स्थानीय लोगों में से रॉकी तथा अनिल ठाकुर को विशेषतया सम्मान देने की बात कही है।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी अर्की में 'आजादी का अमृत महोत्सव' के उपलक्ष्य पर आयुष वाटिका का निर्माण किया गया। प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता ने बताया की आयुष विभाग के आयुष वाटिका निर्माण हेतु सोलन जिला के अंतर्गत जो विद्यालय चयनित किए गए, उसकी सूचना उच्च शिक्षा उपनिदेशक सोलन जगदीश चंद नेगी द्वारा विद्यालय को दी। इसके उपरांत सोलन के नौणी से आयुष वाटिका हेतु 300 विभिन्न प्रजाति के पौधों को निःशुल्क लाया गया।राज्य स्तरीय कार्यक्रम के अनुसार 6 अगस्त 2022 को प्रातः 11:00 बजे इसका विभाग के आदेशानुसार विधिवत पौधारोपण किया गया। दाड़िम इको क्लब तथा एनएसएस यूनिट के स्वयंसेवकों एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए आयुष विभाग द्वारा विद्यालयों को इस प्रकार के वाटिका निर्माण के लिए चयन करना एक सराहनीय कदम है, जहां इससे पर्यावरण सुरक्षा की दृष्टि में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। वहीं, बच्चों को भी स्वास्थवर्धक पौधों के विषय में प्रत्यक्ष जानकारी मिल सकेगी। क्षेत्र में चंडी विद्यालय का इस कार्य हेतु चयन होने की खुशी की लहर है। विशेष तौर पर शिक्षा उपनिदेशक जगदीश चंद्र नेगी का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए चंडी विद्यालय को मनोनीत कर यह अवसर प्रदान किया। इस अवसर पर रामस्वरूप गौतम, ईको क्लब प्रभारी उपेंद्र पाल, एनएसएस प्रभारी ओमप्रकाश व हेमलता सहित संपूर्ण स्टाफ उपस्थित रहा।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट इस कार्य का शुभारंभ स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हेम चंद व ग्राम पंचायत हनुमान बड़ोग के उप प्रधान कर्म चंद ने औषधीय पौधे लगा कर किया। विद्यालय के मुख्याध्यापक पीसी बट्टू ने नौणी विश्व विद्यालय द्वारा उपलब्ध करवाए गए औषधीय पौधे श्याम तुलसी का पौधरोपण कर वाटिका सरंक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य हेमंत कुमार, नीलम, रमा और मीरा ने भी औषधीय पौधे लगाए। बताया जा रहा है कि विद्यालय में कार्यरत 'मोनाल इको क्लब' के सदस्यों ने प्रभारी प्रकाश चंद के निर्देशन में क्यारियों को संवार तैयार किया तथा सभी छात्रों ने एक एक औषधीय पौधा लगाया। 'आयुष वाटिका' निर्माण कार्य शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार चयनित विद्यालयों में किया गया है, जिसका शुभारंभ राज्यपाल ने प्रदेश में किया। इस वाटिका के निर्माण में अध्यापकों नरेंद गौतम, दविंदर सिंह, भुवनेश्वर, हेम राज, धर्म पाल, जयपाल, हेमराज व प्रयोगशाला परिचर ने अपना रूचिकर सहयोग दिया। मुख्याध्यापक पीसी बट्टू ने सभी विद्यार्थियों, अध्यापकों व अभिभावकों से इस वाटिका के संरक्षण व विकास करने का निवेदन कर सभी को विद्यालय में एक नये आयाम की बधाई दी।


















































