मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के प्रदेश समन्वयक व भाजपा बिलासपुर जिला के प्रभारी नवीन शर्मा ने हमीरपुर में तिरंगा यात्रा निकाली जिसकी थीम 75 साल आज़ादी के 75 फ़ीट का तिरंगा था। नवीन शर्मा ने कहा कि तिरंगा यात्रा 300 से अधिक युवाओं के साथ हमीरपुर डीसी ऑफिस से शुरू की गई और गांधी चौक से होती हुई भारत माता की जय, वन्दे मातरम्, जय मां भारती जैसे देश हित के नारों के साथ भोटा चौक से बस स्टैंड होती हुई नादौन चौक और फिर गांधी चौक पर समाप्त हुई। नवीन शर्मा ने कहा कि भारत आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है और देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आहवान पर पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया है, उसी के अंतर्गत हमीरपुर में तिरंगा मार्च निकाला गया। नवीन शर्मा ने युवाओं को संबाेधित करते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवाओं में देश हित की भावना जागृत करना है और आज अगर हम आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, तो देश व प्रदेश का युवा भी आज़ादी के अमृत महोत्सव मनाएं उन्होंने कहा कि असँख्य बलिदानियों ने देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों को देश के लिए न्योछावर कर दिया था और हमारा देश आजाद हुआ और आज भी हमारे देश के सैनिक देश की आन, वान व शान की रक्षा करते हुए देश की सीमाओं पर देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करते हैं, उनको भी हमें याद करना चाहिए और नमन करना चाहिए। देश को आज़ादी मिली यह हमारे लिए गर्व की बात है, परंतु जिनकी वजह से हमारा देश आजाद हुआ उनके बलिदान को हमे नहीं भूलना चाहिए, अगर हमारा देश सुरक्षित है, तो सुरिक्षत हैं यह भावना देश की युवा पीढ़ी में होनी चाहिए, तभी राष्ट्र का विकास संभव है। नवीन शर्मा ने युवाओं को यह प्रण दिलाया कि हमारे मन में राष्ट्र प्रथम की भावना होनी चाहिए।
मनोज कुमार। कांगड़ा आजादी की 75वीं वर्षगांठ को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाने के उपलक्ष्य में एमसीएम डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इस तिरंगा रैली में 5 एचपी (आई) कंपनी एनसीसी धर्मशाला ने झंडे वितरित किए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बलजीत सिंह पटियाल ने इस रैली को संबोधित किया और आजादी के महत्व के विषय में बताया। यह रैली डॉ. नरेश शर्मा के निर्देशन में महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर स्टेट बैंक चौक से होती हुई तहसील चौक और वहां से मुख्य बाजार से वापस महाविद्यालय परिसर पहुंची। पूरा कांगड़ा बाजार छात्र-छात्राओं के भारत माता की जय तथा बंदे मातरम् के नारों से गुंजायमान हो उठा। इस रैली में एमसीएम डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा की एनसीसी यूनिट के छात्र, एनएसएस यूनिट के स्वयंसेवी, भारत स्काउट एंड गाइड के रोवर्स तथा रेंजर्स, रेड रिबन क्लब के सदस्य एवं महाविद्यालय के प्राध्यापक वर्ग में डॉ. अरुणदीप, डॉ. आशीष मेहता, डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. ऋतु, प्रो. सुमित पठानिया, प्रो. आशीष धीमान, प्रो. रोबिन मोगरा, प्रो. दिनेश शर्मा, प्रो. चमन सिंह ठाकुर, डॉ. यांचन डोलमा, डॉ .सीमा देवी, डॉ. अंकिता शर्मा, प्रो. निशांत पटियाल, प्रो रोहित चंद्र, प्रो. सुरभि स्लैच, डॉ. शैलजा ठाकुर, प्रो. राखी महाजन, डॉ. नितिका महाजन, प्रो. शिवानी शर्मा, प्रो. समृति, प्रो. अर्शिया सूद सम्मिलित हुए।
कहा, आम जनता के पैसों पर ऐश कर रहे हैं माननीय फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में चल रहे विधानसभा सत्र को केवल माननीयों का पिकनिक टाइम बताया है और सभी माननीयों पर प्रदेश की जनता का पैसा अपनी पिकनिक पर उड़ाने का आरोप लगाया है। आम आदमी पार्टी प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा की करोड़ों का खर्चा करके प्रदेश का विधानसभा सत्र बुलाया जाता है, ताकि प्रदेश के हित के लिय कार्यों को प्रारूप दीया जा सके। अहम मुद्दों पर चर्चा की जा सके और उसका निष्कर्ष निकाला जा सके, परंतु हर बार की तरह विधायक केवल नारेबाजी हाव हला करते हैं और सरकार भी नहीं चाहती कि सदन चले और उन्हें पूछने वाला कोई हो, दोनों पक्ष और विपक्ष की जुगलबंदी से हर बार का विधानसभा सत्र चल नहीं पाता और करोड़ों का खर्चा प्रदेश द्वारा इसके लिए वहन किया जाता है, जो की प्रदेश की जनता के ऊपर सीधा सीधा आर्थिक बोझ डालता है और आम जन मानस का पैसा सरकार अपनी मौज मस्ती के लिय लूटा रही है। विपक्ष केवल नारे लगाकर और वॉकआउट करके अपनी अहमियत जताने में लगा है और दूसरी तरफ पक्ष की मौज लगी है, कोई पूछने वाला नहीं है। उन्होंने कहा की आज जरूरत है की मूलभूत विषयों पर सदन में चर्चा की जाती जैसे बेरोजगारी, शिक्षा, बिजली, पानी, सड़क, आर्थिक स्थिति, सीमेंट, आउटसोर्स कर्मचारी, ओपीएस और प्रदेश के विकास के अन्य मुद्दे पर नहीं सरकार और विपक्ष केवल और केवल अपनी मौज मस्ती में व्यस्त है और विपक्ष के साथ मिलकर प्रदेश को लूट रही है। गौरव शर्मा ने कहा की अब समय आ गया है, जब प्रदेश की जनता को तय करना है की पिछले 40 वर्षाें से कांग्रेस और लगभग 16 वर्ष से भाजपा प्रदेश को ठग रही है और जनता का मुर्ख बना रही है, उन्हें कैसे सता से बाहर का रास्ता दिखाना है और आम आदमी पार्टी को एक मौका देकर प्रदेश का सुधार करना है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों में प्रदेश की जनता से एक मौका आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल मॉडल ऑफ गवर्नेंस को देने की भी अपील की।
जन आरोग्य समिति की नव गठित कार्यकारिणी की आयोजित हुई बैठक रंजीत ठाकुर। कुनिहार विकास खंड सोलन की पट्टाबरावरी पंचायत के सभागार में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टाबरावरी की जन आरोग्य समिति की बैठक नव गठित कार्यकारिणी के अध्यक्ष व जिला परिषद सदस्य अमर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। खंड चिकित्सा अधिकारी धर्मपुर डॉ. कविता ने बैठक में जानकारी दी कि इस जन आरोग्य समिति के माध्यम से इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए हर वर्ष 1 लाख 75 हजार रुपए बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के उद्देश्य से खर्च किए जाते हैं, जिसमें सफाई व्यवस्था बनाए रखना, बीएमओ ऑफिस से दवाईयां लाना, आवश्यक कलपुर्जों, प्रोडक्ट और आपातकालीन में रोगी को घर से लाने ले जाने की सुविधा तथा पार्ट टाइम सफाई कर्मचारी को रखने जैसे कार्य इस जन आरोग्य समिति के द्वारा किए जा सकते हैं। डीडी कश्यप पूर्व बीडीसी सदस्य ने पट्टाबरावरी में बने नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का जल्द शुभारंभ करवाने की मांग बैठक में उठाई, जिसके बारे में बीएमओ ने कहा कि इस नए स्वास्थ्य भवन का शीघ्र उद्घाटन होगा और उद्घाटन के पश्चात इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सरकार के मापदंड अनुसार स्टाफ भर्ती होगी। पट्टाबरावरी सहित आसपास के क्षेत्रों को और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी।
मनोज कुमार। कांगड़ा आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 'हर घर तिरंगा' के अंतर्गत अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय तकीपुर में तिरंगा फहराया जाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कॉलेज के समस्त छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। राष्ट्र ध्वज फहराने से पहले प्राचार्य डॉ. केएस अत्री ने अपने संबोधन में कहा कि महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थी 2 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान में भाग लें। उन्होंने कहा कि इंडियन फ्लैग कोड 2002 के मुताबिक नेशनल फ्लैग तिरंगा को केवल दिन में ही फहराने की अनुमति थी। शाम होने के साथ ही उसे उतार दिया जाता था, लेकिन केंद्र सरकार ने हर घर तिरंगे अभियान के लिए फ्लैग कोड के नियमों में बदलाव किया है, जिसके मुताबिक अब दिन और रात दोनों में तिरंगा झंडा फहराया जा सकता है। इसके लिए भी जुलाई 2022 को भारतीय ध्वज संहिता 2002 में संशोधन किया गया है। उन्होंने कहा कि फ्लैग कोड में एक और बड़ी तबदीली करते हुए सरकार ने पॉलिस्टर और मशीन के झंडों को भी मंजूरी दे दी है। इससे पहले केवल हाथ से बनाए गए कपास, उन और रेशमी खादी के झंडों को फहराने की अनुमति थी। उन्होंने कहा कि तिरंगा फहराने से पहले हमें कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है, तिरंगे पर कुछ नहीं लिखना चाहिए, किसी भी अन्य झंडे को राष्ट्रीय झंडे से ऊंचा या बराबर नहीं ठहराया जा सकता, फटा हुआ या गंदा तिरंगा भी हमें नहीं फहराना चाहिए, तिरंगे को पूरे आदर और जोश के साथ फहराना फहराया जाना चाहिए तथा इसे धीरे-धीरे उतारा जाता है। इसे कभी जमीन पर स्पर्श नहीं करना चहिए। झंडा ऊंचा रहे हमारा संबोधन के पश्चात महाविद्यालय के प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज को प्राचार्य डॉ. केएस अत्री ने फहराया इस पावन उत्सव पर डॉ. अश्विनी शर्मा ने तिरंगे के महत्व को बताते हुए कहा कि भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हम सभी भारतीयों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह हम सभी को देश के प्रति अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है और राष्ट्रीयता तथा देशभक्ति की भावना को दिखाता है। उन्होंने कहा की राष्ट्रध्वज केवल कपड़े से बना हुआ कोई टुकड़ा नहीं है, बल्कि यह वह भावना है, जो देश के लिए महान क्रांतिकारियों को त्याग करने, सैनिकों को देश रक्षा में बलिदान करने और नागरिकों को देश के विकास करने और इसका सम्मान करने के लिए प्रेरित करती है। इस अवसर पर देशभक्ति के गीत भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एस के सोनी, प्रो. अमरीश घई, डॉ. भगवान दास, प्रो. पवन, डॉ. प्रीति वाला, प्रो. श्रुति, प्रो. लेखराज, प्रो. सतपाल, सविता, जनक एवं मुनीष महाविद्यालय के समस्त छात्र उपस्थित रहे।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में जयसिंहपुर उपमंडल के निजी और सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा रैली निकाली। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य और शिक्षक मौजूद रहे तिरंगा रैली के दौरान दर्जनों छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाए। छात्रों ने काफी देर तक रैली निकालकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लंबागांव के प्रधानाचार्य अनिल आचार्य ने कहा कि विभिन्न स्कूली छात्र-छात्राओं ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा रैली निकाली है। उन्होंने कहा कि आजादी दिलाने में शहीद हुए सभी जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए यह एक बहुत बढ़िया अवसर है और आजादी के अमृत महोत्सव में सभी लोगों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
प्रतिमा राणा। पालमपुर क्षेत्र में 4 समाजसेवी संस्थाओं भारती जनसेवा संस्था, इंसाफ, श्री गीता विद्यापीठ, ओम मंगलम संस्था स्थानीय व जिला प्रशासन के साथ विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन कर इतिहास रचने जा रही हैं, जिसमें एक हज़ार मीटर लंबे तिरंगे के साथ तिरंगा सम्मान यात्रा निकाली जाएगी। इस सम्मान रैली में स्कूलों के एक हजार से अधिक छात्र भी भाग लेंगे। संस्थाओं के प्रतिनिधियों गीतेश, अनिल गौड़, धीरज, अश्वनी, विजय शर्मा, शैलेंद्र मैनी ने पत्रकारवार्ता में बताया कि हर घर तिरंगा यात्रा के तहत ही एक हजार मीटर लंबा राष्ट्रीय ध्वज यात्रा 14 अगस्त को आयोजित होगी। जिला प्रशासन, पालमपुर प्रशासन के सहयोग से, शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद शहीद कैप्टन विक्रम बत्तरा स्टेडियम से यह यात्रा शुरू होगी और कालू दी हट्टी शहीद स्थल तक जाएगी। इसमें छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित होगी। एक हज़ार विद्यार्थी, एक किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय ध्वज को हाथ में पकड़ कर चलेंगे। प्रदेश में यह पहली ऐसी यात्रा होगी। यात्रा के दौरान विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, सांसद इंदु गोस्वामी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल, विधायक आशीष बुटेल, त्रिलोक कपूर को भी निमंत्रण दिया गया है। इसमें डीसी व एसपी अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
फर्स्ट वर्डिक्ट । साेलन 15 अगस्त 1947, जिस तारीख को कोई भी भारतीय शायद ही भूल सकता है, आजादी का दिन, वह दिन जिसने 75 वर्ष पहले भारत को आजाद कराया था, उसी आशा, उत्साह, खुशी और देशभक्ति के साथ मनाया जाता है। साईं इंटरनेशनल स्कूल को बच्चाें ने तिरंगे केसरिया, सफेद और हरे रंग के गुब्बारों और झंडों से सजाया गया। कक्षा नर्सरी और के.जी के छोटे बच्चे रानी लक्ष्मी बाई, भगत सिंह और सुभाष चंद्र बोस आदि जैसे स्वतंत्रता सेनानियों के रूप में तैयार हुए, जिन्होंने भारतीय स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कक्षा 2 के छात्रों ने सभी को एकजुट होने के महत्व से अवगत कराया और छात्रों को महान लोगों के आदर्शों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। अनेकता में एकता के नारे को आगे बढ़ाते हुए कक्षा 2 व 3 के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। बच्चों ने देशभक्ति के गीतों पर मातृभूमि को नमन करते हुए विभिन्न नृत्य प्रस्तुत किए। वास्तव में, यह बहुत खुशी का दिन था, अपने देश से प्यार और सम्मान करने का दिन और इसे भारतीयों के स्वतंत्रता पूर्वक रहने और शांति और विविधता में एकता का अनुभव करने के लिए एक बेहतर जगह बनाने का दिन था।
मनोज कुमार। कांगड़ा कांगड़ा परिवार सेवादल मणिमहेश यात्रा के दौरान लगाए लंगर लगाने के लिए कांगड़ा से रवाना हो गए है। कांगड़ा परिवार सेवा दल के सदस्यों ने कांगड़ा से रवाना होने से पहले बताया कि कोरोना काल के 2 वर्ष बाद मणिमहेश यात्रा शुरू हो गई है। मणिमहेश यात्रा में लंगर का आयोजन संस्था द्वारा 22 वर्षों से किया जा रहा है। यह लंगर घनछौ नामक स्थान पर लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मणिमहेश यात्रा में लंगर की व्यवस्था संस्था के सदस्यों व कांगड़ा शहर के दानी सज्जनों द्वारा इस लंगर में योगदान रहता है। लंगर की शुरुआत 15 अगस्त से लेकर 24 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान संजीव शर्मा, मुकेश शर्मा, राजीव गुप्ता, अमित, सुभाष चंद, रोहित गुप्ता, राजीव कालरा, अनिल शर्मा व अश्वनी कालरा आदि सदस्य रवाना हुए।
पंकज सिंगटा। धर्मशाला राजकीय उच्च विद्यालय लदवाड़ा में आजादी का अमृत महोत्सव की दूसरी कड़ी में आज तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्याध्यापक अजय कुमार आचार्य ने की और अपने विचार रखे, जिसमें बच्चों को देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ शिक्षा और संस्कार के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसमें बच्चों ने मां सरस्वती व भारत माता की आरती से शुरूआत की और राष्ट्रीय गान से समापन किया। मुख्याध्यापक अजय कुमार आचार्य व रंजना पठानिया ने बच्चों को आजादी के अमृत महोत्सव के बारे में जानकारी दी। आज इस कार्यक्रम में बच्चों सहित स्कूल के सभी अध्यापक व अध्यापिका नगमा, पूजा, अनुपमा, नरदेव सिंह, सुनीलम व प्रहलाद शर्मा आदि मौजूद रहे।
शिवांशु शुक्ला। धर्मशाला लपियाना मनेई ततवानी परगोड पंचायतों में बांटे झंडे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमल शर्मा की अगुवाई में आज उनकी टीम ने मनेई, परगोड, लपियाना, ततवानी पंचायतों में जाकर बांटे राष्ट्रीय झंडे और की नुक्कड़ सभाएं। इस मौके पर कमल शर्मा ने कहा कि कोई भी घर तिरंगे से नहीं छूटना चाहि। हर घर तिरंगा अभियान को आज और जोर शोर से करते हुए कमल शर्मा ने सैकड़ों लोगों तक तिरंगा पहुंचाया। कमल शर्मा ने कहा की 14 अगस्त तक वाे पांच हजार घरों तक तिरंगा पहुंचाने का अपना लक्ष्य पूरा कर लेंगे। आज इस मौके पर उनके साथ सुमित, रिपन, विशाल, अरुण कौशल, विपिन व अंकुश सहित अन्य लोग शामिल रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित किए जा रहे जनभागीदारी से सुशासन-हिमाचल का महाक्विज के 5वें चरण के समापन समारोह की अध्यक्षता आज यहां स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने की। 28 जून से 12 जुलाई, 2022 तक आयोजित किए गए महाक्विज का पांचवा चरण स्वस्थ हिमाचल-समृद्ध हिमाचल विषय पर आधारित था। इस अवसर पर डाॅ. राजीव सैजल ने लोगों से सुशासन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में जन कल्याण की दिशा में नया दौर आरंभ हुआ है। उन्होंने कहा कि पांचवें चरण में 8568 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस चरण में 2308 प्रतिभागियों ने अंग्रेजी और 6260 प्रतिभागियों ने हिंदी भाषा में प्रश्नों के उत्तर दिए। 11 मई, 2022 को आरंभ हुए इस महाक्विज में अब तक 71455 प्रतिभागी भाग ले चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि पांचवें चरण में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 235 प्रतिभागियों को एक-एक हजार रुपये इनाम राशि के रूप में प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि हिमकेयर योजना में प्रदेश में 6.18 लाख परिवार पंजीकृत हैं। इस योजना के अंतर्गत 285.35 करोड़ रुपये व्यय कर 3.08 लोगों को लाभान्वित किया किया गया है। मुख्यमंत्री सहारा योजना के अंतर्गत लगभग 20,000 लाभार्थियों को लगभग 80 करोड़ रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई है। स्वास्थ्य मंत्री ने पांचवें चरण के विजेताओं को प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से इनाम राशि प्रदान की तथा समारोह में उपस्थित विजेताओं को इनाम राशि के चेक भेंट किए। उन्होंने महाक्विज के प्रतिभागियों से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद भी किया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक हेम राज बैरवा ने स्वास्थ्य मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया करते हुए महाक्विज के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डाॅ. अनीता महाजन ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महाक्विज पर आधारित लघु वृत्त चित्र भी प्रदर्शित किया गया। जनभागीदारी से सुशासन हिमाचल का महाक्विज के कुल 8 चरणों में से 5 चरण पूर्ण हो चुके हैं। इच्छुक व्यक्ति शेष तीन चरणों में भाग लेकर इनामी राशि जीत सकते हैं। इसके लिए उन्हें माईगाव हिमाचल पोर्टल (डलळवअ भ्पउंबींस) पर पंजीकरण करवाना होगा। यह पंजीकरण पूरी तरह से निःशुल्क है। प्रत्येक चरण में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं पर आधारित 10 सवाल हिंदी और अंग्रेजी भाषा में पूछे जाएंगे। इन सवालों का जवाब दो मिनट 30 सेकंड में देना होगा। इसके बाद महाक्विज का पेज बंद हो जाता है। समारोह में सूचना प्रौद्योगिकी प्रबंधक किशोर शर्मा, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, स्वास्थ्य विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी तथा अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
चारों ओर गूंजे तिरंगा हमारी शान के नारे आलाेक। कुल्लू कुल्लू जिला आज तिरंगे के रंग में सराबोर दिखाई दिया। अनेक स्थानों पर स्कूलों, कॉलेजों के विद्यार्थियों के अलावा महिला व युवक मंडलों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व स्वयं सहायता समूहों द्वारा बड़ी-बड़ी तिरंगा यात्राएं निकाली गई। हाथों में तिरंगा लिए वंदे मातरम, भारत माता की जय जैसे उद्घोष के अलावा देशभक्ति के गीतों का गायन करती ये तिरंगा यात्राएं समाज को भारत की आन, बान व शान तिरंगा की महता और इसकी शक्ति का संदेश दे रही थी। हर घर तिरंगा मुहिम के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुल्लू के छात्रों की एक विशाल तिरंगा यात्रा को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रशांत सरकैक ने झंडा सहित अगवानी की। इस यात्रा में स्कूल के एनसीसी, एनएसएस व अन्य छात्रों ने भाग लिया। शहर से गुजरती यह रैली हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति के गानों से हर घर तिरंगा का वातावरण तैयार करने का कार्य करते नजर आएं। इसी प्रकार डिग्री महाविद्यालय कुल्लू के छात्र-छात्राओं ने भी एक विशाल रैली ढालपुर मैदानों के चारों ओर निकालकर लोगों को तिरंगे की शान का संदेश दिया। इस यात्रा को भी एडीएम ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने जानकारी दी कि इस प्रकार की तिरंगा यात्राएं आज जिलाभर में निकाली गई। अनेक पर्यटन स्थलों पर तिरंगा यात्राएं निकाली गई जिनमें सैलानियों ने भी भाग लिया। अटल टनल रोहतांग, झीभी, बंजार, आनी व निरमंड तथा मनाली के विभिन्न भागों में हजारों लोगों ने तिरंगा हाथ में लिये रैलियों में भाग लिया। मनाली में निकाली बाईक रैली आजादी के अमृत महोत्सव पर मनाली में कार सेवा दल ने एक बाईक रैली निकाली। बाईक रैली की अगवानी हि.प्र. भाजपा की उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर तथा जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुनयना शर्मा ने हाथ में तिरंगा लेकर की। बाईक पर तिरंगा लहराते हुए यह रैली मनाली शहर व इसके उपनगरों में लोगों को हर घर तिरंगा के बारे में संदेश देती नजर आई। जहां से भी रैली गुजरी लोग अपने घरों से भारत माता की जयघोष करते नजर आएं।
मनोज कुमार। कांगड़ा तीन वर्ष के बाद आयोजित हुए अंडर-14 खेल टूर्नामेंट का समापन गत दिवस राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दौलतपुर में हर्षोल्लास के साथ हो गया। टूर्नामेंट में सभी स्कूलों के बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। छात्राओं में वॉलीवाल के फाइनल मुकाबले में रावमा विद्यालय घीण ने कुठार रानीताल को, कबड्डी में सलोल ने जमानाबाद, खो-खो में समीरपुर ने न्यू कांगड़ा को, बैडमिंटन में जीएचएस देहरियां ने घीण को और चैस में जीएवी ने जीएसएसएस घीण को हराकर खिताब अपने नाम किए। वहीं, दूसरी तरफ छात्रों के वॉलीवाल फाइनल में जीएसएसएस जसाई ने बोहड़क्वालू को, बैडमिंटन में जीएचएस जोगीपुर ने जीएसएसएस दौलतपुर को, खो-खो में एएमपी स्कूल तियारा ने जीएचएस ठाकुरद्वारा को, कबड्डी में जीएवी पब्लिक स्कूल ने जीएसएसएस जमानाबाद को और चैस में जीएवी कांगड़ा ने जीएसएसएस घीण को पराजित कर विजयी ट्रॉफी अपने नाम की। मुख्यातिथि ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्राफी देकर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविन्द्र कुमार ने टूर्नामेंट में भाग लेने वाले सभी स्कूलों का धन्यवाद किया एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। इसी के साथ आज आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दौलतपुर के छात्र-छात्राओं ने दौलतपुर नगर में तिरंगा यात्रा निकाली। प्रधानाचार्य ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शहर के मुख्य बाजारों से गुजरते हुए यात्रा बापिस विद्यालय के प्रांगण में समाप्त हुई। 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारों का उद्घोष करते छात्रों ने देशभक्ति का संदेश दिया।
कपिल शर्मा। सिरमौर कांग्रेस पार्टी के ओपी ठाकुर के बयान पर पलटवार करते हुए 11 अगस्त क़ो प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव ओपी ठाकुर द्वारा कहा गया की युवा मोर्चा रेणुका मंडल व पार्टी पदाधिकारियों द्वारा राष्ट्र ध्वज का अपमान किया गया। उन्होंने कहा की तिरंगे क़ो पैर के निचे रखा गया, बाइक पर पैर के साथ रखा गया। तिरंगे का अपमान किया गया आदि अन्य प्रकार की ओछी राजनीति की लोंगो के समक्ष बयानबाजी की गई, जाे एक बहुत निंदनीय है। मैं ओपी ठाकुर से पूछना चाहता हूं की राजनीती करनी है, तो उसके बहुत सारे मुद्दे है राष्ट्र ध्वज हमारी दरोहर व हमारी संपत्ति है। इसको भला कोई इस तरह से पैर के साथ रख सकता है। ऐसा बिलकुल भी संभव नहीं है। फालतू की बयानबाजी करने से आप राष्ट्र भक्ति नहीं दिखा सकते है और हा अगर राष्ट्र ध्वज के प्रति प्रेम है और आपके अंदर राष्ट्रभक्ति है, तो आप भी इस तरह से बाइक तिरंगा रैली का आयोजन करें, तब माने हम आपको। एक कमरे के अंदर बैठ कर राष्ट्र भक्ति नहीं दिखा सकते। आप इसके लिए बाहर निकलना पड़ता है और लोगों के काम करने पड़ते है। ओपी ठाकुर ने बात की कि भाजपा एवं आरएसएस 52 वर्ष से झंडा नहीं फेहराते कार्यालय में तो मैं कहना चाहूंगा की इसका सर्टिफिकेट हमें आपसे लेने की जरुरत नहीं है क्यों की "राष्ट्रीय ध्वज हमारा पिता है - और भगवा ध्वज हमारा गुरू है" राष्ट्रभक्ति क्या चीज है यह हमने आपसे नहीं सीखनी है और न ही हमें यह राष्ट्रभक्ति आप सिखा सकता है। अगर आप इतने हितैषी है, तो मुद्दे पर बात करें यह सब राष्ट्रभक्ति हमें सिखाने की जरूरत नहीं है। अभी हमारे जिला सिरमौर का एक बहुत ही बड़ा मुद्दा सामने आया है। हाटी समुदाय का क्या आपने उसके बारे में कभी बोला है या आपके जो श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय कुमार ने कभी हाटी समुदाय के बारे में बोला है कि हाटी होना चाहिए, उसके बारे में कभी नहीं बोलते हैं। हाटी समुदाय एक ऐसा मुद्दा है, जिससे तीन लाख लोगों का फायदा होने है। उसके बावजूद भी आप और आपका विधायक इस विषय में कुछ नहीं बोलता है। विधायक विनय कुमार इसलिए नहीं बोलता है, उन्हें अपनी कुर्सी की चिंता, वों नहीं बोल रहे हैं, तो आइए अपने विधायकों के लिए और उनके खिलाफ धरना प्रदर्शन कीजिए कि हाटी के बारे में बोले वह क्यों अपनी चुप्पी साधे बैठे हुए है। राष्ट्रध्वज के प्रति हमारे अंदर प्रेम है, लगाओ है और स्नेह हैं। हां अगर कहीं झंडा वितरित करते समय इधर-उधर हो गया या उसके बीच किसी ने फोटो ले ली, तो वो एक अलग बात है, उसी तरह से जब कोई गाड़ी या बाइक से व्यक्ति उतरता है, तो उतरते समय पहले झंडा सीधा होता है, जब उतरता है तो उसके बाद थोड़ा तिरछा हो जाता है, उसके बीच अगर कोई फोटो लेता है, तो वो विषय अलग है। इसी प्रकार से जो एक झंडा उल्टा हुआ था, जिस समय झंडा हम सभी लोग एक-दूसरे को वितरित कर रहे थे, उस टाइम किसी ने वितरित करते समय फोटो ले ली और वह फोटो सोशल मीडिया में चली गई। इसका मतलब यह नहीं है कि हमें राष्ट्रध्वज के प्रति प्यार नहीं या हमारे अंदर राष्ट्रभक्ति नहीं है। यह गलत बयानबाजी न करें और इस तरह की गलत बयानबाजी करके आप राजनीति रोटी न सेेंके। राष्ट्र के सम्मान को हम मानते हैं और हमेशा मानते रहेंगे। क्योंकि राष्ट्र के सम्मान के लिए भारतीय जनता पार्टी लड़ी है और हमेशा लड़ती रहेगी।
अनूप। सुजानपुर सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में आजादी के अमृत महोत्सव पर भाजयुमो सुजानपुर द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने इसे तिरंगा यात्रा को हरी झंडी देकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा की अगुवाई भाजयुमो अध्यक्ष कपिल मोहन शामा द्वारा की गई।टोनी देवी से शुरू हुई यह तिरंगा यात्रा कोट, कुठेड़ा, चबूतरा, पटलांदर होकर चोरी तक लोगों को जागृत करते हुए निकाली गई। भारत माता की जय ,वंदे मातरम के उद्घोष के साथ शुरू हुई यह तिरंगा यात्रा विधानसभा क्षेत्र में घूमती हुई जहां से शुरू हुई थी। वहीं, पर संपन्न हुई। इस तिरंगा यात्रा में दो पहिया वाहनों के साथ-साथ गाड़ियों में सवार होकर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा पकड़ तिरंगा यात्रा की अगुवाई की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। हिमाचल भाजपा द्वारा इस आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं, जो बीते 8 अगस्त से शुरू हुए हैं और आगामी अगस्त माह के अंत तक चलेंगे। इस दौरान स्वच्छता अभियान जागरूकता रैलियां तिरंगा यात्रा कार्यक्रम प्रतियोगिताएं खेल आयोजन तमाम कार्य किए जा रहे हैं। विशेष रूप से हर घर, हर व्यापारिक प्रतिष्ठान, हर स्थान पर तिरंगा लहराया जाए। आजादी के इस अमृत महोत्सव का हर कोई आनंद उठाएं, इसको लेकर विशेष अभियान चलाया गया है। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने इस तिरंगा यात्रा को हरी झंडी देकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि आजादी बलिदान त्याग और कुर्बानियां देकर प्राप्त हुई है। आजादी का अमृत महोत्सव देश के साथ साथ पूरा विश्व मना रहा है। हर घर तिरंगा लहराया जाए। इस अभियान को सफल बनाने के लिए केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। इसी क्रम में युवा मोर्चा द्वारा यह तिरंगा यात्रा निकाली गई है, जो पूरे विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण करके आजादी का अमृत महोत्सव मनाने का संकल्प लेकर लोगों को जागृत कर रही है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विरेंद्र ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष विक्रम राणा व मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर सहित विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैडमिंटन का उपविजेता रहा बीएल विद्यालय कुनिहार रंजीत ठाकुर । कुनिहार बीएल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार ने खंड स्तरीय फेज-1 अंडर-14 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता के बैडमिंटन में दूसरा स्थान प्राप्त किया। जानकारी देते हुए विद्यालय अध्यक्ष ने बताया की उप-प्रारंभिक शिक्षा निदेशक सोलन के मार्ग दर्शन से इस खंड सतरीय फेज-1 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन एसवीएन विद्यालय बडोर घाटी में किया गया था, जिसमे लगभग 15 विद्यालय से 223 छात्रों ने इस खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लिया। विद्यालय शारीरिक शिक्षक अमर देव ने बताया की इस खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ दीवान चंदेल उप-प्रारंभिक शिक्षा निदेशक सोलन के कर कमलों द्वारा किया गया। उन्होंने बताया की विद्यालय से 6 बच्चों हर्षित, मृदुल, महेश, शोबीत, चैतन्य व गौरव ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था, जिसमें वे बैडमिंटन प्रतियोगिता में उप-विजेता रहे और बताया की इन बच्चो का चयन जिला सतरीय खेल कूद प्रतियोगिता के लिए हुआ, जो की 27 अगस्त से 30 अग्स्त तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोटीवाला में आयोजित की जाएगी। खेलकूद सपर्धा के समापन समारोह के उपरांत सभी विजेताओं और उप-विजेताओं को मुख्यातिथि रतन पाल उपाध्यक्ष प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष द्वारा पारितोषिक देकर सम्मानित किया। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष तथा अध्यापक अभिभावक संघ के सभी सदस्यों ने भी बच्चों व उनके अभिभावकों के साथ साथ शारीरिक शिक्षक अमर देव को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने बताया की बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि खेल कूद के क्षेत्र में भी विद्यालय और कुनिहार का नाम रोशन करते हैं। विद्यालय मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा और समस्त अध्यापक वर्ग ने उनकी उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी।
नीतिन भारद्वाज। राजगढ़ राजगढ़ के पझौता क्षेत्र में अधिकतर संपर्क मार्ग बंद है और लोगों को अपनी फसलें मंडियों तक पहुंचाने में मुश्किल हो रही है, लेकिन सरकार इस दिशा में सुधार के लिए कोई भी कदम नहीं उठा रही है। यह बात प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जीआर मुसाफिर ने शुक्रवार को पझोता व रासू मांदर क्षेत्र के दौरे के दौरान कही । उन्होंने कहा कि धामला से मानवा तक की सड़क की हालत भी बदत्तर है। भाजपा सरकार ने पिछले पौने पांच वर्षों में क्षेत्र के लिए कुछ भी नहीं किया है। इस सड़क को भी स्टेट हाई वे बनाने का वादा भाजपा ने किया था, लेकिन अन्य वादों की तरह यह भी जुमला निकला। नोहरा खड्ड से पांव सड़क भी बुरी हालत में है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र हो या प्रदेश सरकार दोनों जुमलेबाजी के लिए जानी जाती है। सड़कों की तरह पझौता क्षेत्र की धर्मपुर आईटीआई भी जुमला ही साबित हुई है। आज प्राथमिक, उच्च विद्यालयों सहित कॉलेजों में अध्यापकों की भारी कमी चल रही है और सरकार इस विषय में कोई कदम नहीं उठा रही है। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कारटू व पवेच इसके उदाहरण है। सरकार क्षेत्र के विकास के प्रति कितनी गंभीर है। इसका पता तो पझोता कॉलेज निर्माण से मालूम हो जाता है, जो पौने पांच वर्ष बाद भी आरंभ नहीं हो सका है। मुसाफिर ने कहा कि बरसात में कई लोगों का भारी नुकसान हुआ है। क्षेत्र में पांच-पांच दिन तक बिजली गुल रहना आम बात है और पझौता व रासू मांदर के साथ सरकार ने भारी भेदभाव किया है। बहुत से लोगों के घरों में दरारे आ चुकी है। सरकार को चाहिए कि ऐसे लोगों को राहत प्रदान करें। आम आदमी आज महंगाई से त्रस्त है, तो युवा रोजगार के लिए तरस रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार कुछ महीनों की मेहमान है और भाजपा की विदाई तय है। भाजपा ने करोड़ों की कौरी घोषणाएं तो पच्छाद में की, लेकिन धरातल में कोई कार्य नहीं हुआ। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी। इस दौरान उनके साथ जिला परिषद सदस्य विनय भगनाल, पच्छाद युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष भगनाल, जाती राम, सोमदत्त व अनुसूचित जाति के ब्लॉक अध्यक्ष हरिदास भाटिया आदी मौजूद रहे।
As celebrated at national level and guidelines received from UGC, JUIT celebrated “Har Ghar Tiranga” in a detailed and great way on 12th August, 2022. The event started with an assembly of all faculty, staff and students in Basketball Court of Jaypee University. Tiranga Yatra was organized in and around JUIT with the aim of spreading awareness of 75 years of Independence and help increating an environment of nationalism and spirit of the important milestone in nation’s history. Event was initiated with the warm welcome address by Hon'ble Vice Chancellor Prof. Rajendra Kumar Sharma. Registrar and dean of students, Maj. Gen. (Retd.) Rakesh Bassi then gave a brief information about the execution of the plan for this important Tiranga Yatra to all the gathered faculty and staff members including students. Multiple teams of Faculty and staff members along with the JUIT students were fabricated. Two teams went to nearby villages Domehar and Richana. One team visited Waknaghat and one team visited the whole JUIT campus. Everybody was very excited and full of energy to celebrate this Har Ghar Tiranga campaign. Every teams energy was clearly visible with a loud sound of slogans such as “VANDE MATRAM”, “JAB TAK SOORAJ CHAAND RAHEGA, TIRANGA TERA NAAM RAHEGA”, “BHARAT MATA KI JAI” . Finally the event was successfully accomplished with a message of Nationalism and Patriotism on top priority in every Indian National’s life.
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित की जा रही विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के क्रम में आज उपतहसील दाड़लाघाट के विभिन्न स्कूलों में ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को आजादी के अमृत महोत्सव व हर घर तिरंगा अभियान के बारे में जागरूक किया गया। वहीं, विद्यालयों में तिरंगा यात्रा का आयोजन भी किया। सब उपमंडल के राजकीय उच्च विद्यालय बुघार में भी विद्यार्थियों ने तिरंगे के साथ भारत माता की जय एव वंदे मातरम के नारे लगाकर गांव चाखड़ से बुघार तक रैली निकाली। प्रधानाचार्य रेखा राठौर ने सभी से आग्रह किया कि 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। सरस्वती विद्या मंदिर दाड़लाघाट में भी छात्रों द्वारा विद्यालय से दाड़ला चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली। विद्यालय प्रधानाचार्य गीता राम ने बताया कि इस यात्रा में विद्यालय के कक्षा पांच से जमा दो के छात्रों ने भाग लिया। वहीं, राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में भी एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार ने बताया कि आजादी विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता व नारा लेखन प्रतियोगिता भी करवाई गई है, जिसमें महाविद्यालय के लगभग 60 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मनोज कुमार ने बताया कि विद्यालय के छात्रों द्वारा एक रैली भी निकाली गई। उधर,राजकीय उच्च विद्यालय हनुमान बडोग में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।यह रैली स्कूल परिसर से हनुमान मंदिर तक निकाली गई। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में भी प्रधानाचार्य महेंद्र पाल कौंडल की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर सभी अध्यापकों व छात्रों ने प्रदेश व देश को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रतिज्ञा भी ली। इस दौरान छात्रों ने हर घर तिरंगा लगाने के लिए स्थानीय लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से स्कूल प्रांगण से धुंदन बाजार तक विद्यालय के एनसीसी, एनएसएस व इको क्लब की इकाई ने रैली निकाली, जबकि राजकीय उच्च विद्यालय कशलोग में भी कार्यक्रम का आयोजन हुआ।इसके अतिरिक्त उप तहसील दाड़लाघाट के विभिन्न जगहों पर आजादी के अम्रत महोत्सव पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मनोज कुमार। कांगड़ा भारतीय जनता पार्टी प्रदेश सचिव वीरेंद्र चौधरी ने अपने जनसंपर्क अभियान को गति देते हुए आज जमानाबाद में कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाएं मनरेगा में काम कर रही महिलाओं को विस्तृत रूप से समझाया। उन्होंने कहा कि कामगार कल्याण बोर्ड अपने कामगारों के बच्चों की शादी के लिए 51000 रूपए की सहायता राशि उपलब्ध करवाता है। इसी तरह चिकित्सा सुविधा के लिए इंडोर तथा आउटडोर 50000 तथा 100000 रूपए तथा गंभीर बीमारी के लिए 500000 रुपए की राशि उपलब्ध करवाता है। उन्होंने बताया कि बच्चों की पढ़ाई के लिए काम उन्होंने बताया कि बच्चों की पढ़ाई के लिए कामगार कल्याण बोर्ड 8400 रुपए से लेकर 1,20,000 रुपए की सहायता हर वर्ष प्रदान की जाती है। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों के अन्य सामाजिक समस्याओं का भी निवारण किया। महेंद्र सिंह, बलदेव सिंह, सुमन देवी, कमला देवी, विनीता देवी, राजकुमारी, विनीता देवी, राज कुमारी, मंजू देवी, पुष्पा देवी, सीमा देवी, विमला देवी व सुनीता देवी आदि उपस्थित रहे।
13 से 15 अगस्त के दौरान अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए किया प्रेरित मनाेज कुमार। कांगड़ा अटल बिहारी बाजपेयी राजकीय महाविद्यालय तकीपुर में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत "हर घर तिरंगा" अभियान के अंतर्गत रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. के एस अत्री ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव एक सतत पर्व है, जो प्रगतिशील स्वतंत्र भारत के 75 गौरवशाली वर्ष को मनाने का एक अभियान है। राष्ट्रीय ध्वज पूरे राष्ट्र के लिए राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना पैदा करना इस अभियान का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए अथक प्रयास करने वालों के योगदान को याद दिलाने के लिए हर घर तिरंगा की मुहिम सरकार का सराहनीय कार्य है। प्रदेश के प्रत्येक भारतीय नागरिक को 13 से 15 अगस्त के दौरान अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि तिरंगा अभियान के तहत आज महाविद्यालय में रैली निकाली जा रही है, जिसका लक्ष्य रैली के माध्यम से छात्र-छात्राओं तथा आसपास के ग्रामीणों को तिरंगा लगाने के लिए जागरूकता का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि रैली महाविद्यालय के प्रांगण से शुरू होकर भी कंडी चौक तक निकाली जाएगी। इस रैली में सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जो राष्ट्रप्रेम को दिखाता है। छात्र-छात्राओं को संबोधित करने के पश्चात प्राचार्य ने रैली को हरी झंडी दिखाकर महाविद्यालय प्रांगण से रवाना किया। आयोजक प्रो. श्रुति शर्मा एवं डॉ अश्विनी शर्मा ने कहा कि आज जनता में देश प्रेम की भावना को पैदा करना और उनमें देश की शान तिरंगे झंडे के प्रति सम्मान की भावना जागृत करना है। इस रैली में भारत माता की जय एवं वंदे मातरम नारों का उद्घोष किया गया। रैली के पश्चात जनसंपर्क विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के तहत जल अनमोल है कार्यक्रम किया गया, जिसे लोक संपर्क विभाग धर्मशाला द्वारा प्रस्तुत किया गया। जल के महत्व को नाटक एवं गीतों के द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर डॉ. एस के सोनी, प्रो. अमरीश घई, डॉ. भगवान दास, प्रो. पवन, डॉ. प्रीति वाला, प्रो. श्रुति शर्मा, प्रो. लेखराज, डॉ. सुनील, प्रो. सतपाल एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। तिरंगा रैली में महाविद्यालय के लगभग 300 विद्यार्थियों ने भाग लिया। रैली के दोरान विद्यार्थियों ने भारत माता की जय तथा वन्दे मातरम के नारे लगाये। रैली का नेतृत्व प्राचार्य तथा अन्य प्राध्यापकों ने किया। इस उपलक्ष्य पर प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार कौंडल ने तिरंगा झंडा हाथ में थामे विद्यार्थियों को तिरंगे की आन-वान-शान तथा राष्ट्रीय ध्वज सहिंता के बारे मे विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सभी विद्यार्थियों एवम स्टाफ के सदस्यों से अनुरोध किया कि वे 13 से 15 अगस्त 2022 तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने अपने घरों में तिरंगा फहराए और साथ ही अपने घर के आस पास पांच लोगों को तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करें। इस रैली के सफल आयोजन में डॉ सुरजीत राणा, डॉ. अर्पित, प्रो. ओंकार चंद, प्रो. संजीव शर्मा, प्रो. सुमिक्शल, प्रो. राकेश, प्रो. नविता, प्रो. किरण, प्रो. धन देव रंजीत, मुकेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
हर घर तिरंगा अभियान का विश्वविद्यालय में शानदार आगाज प्रभात फेरी, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम व किसान गोष्ठी आयोजित प्रतिमा राणा। पालमपुर चौसकु हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान के तहत किसान गोष्ठी, प्रभात फेरी व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कुलपति प्रो. एच.के. चौधरी ने अपने संदेश में कहा कि देश में खाद्यान्नों में आत्मनिर्भरता के मामले में कृषक समुदाय ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। स्वतंत्रता के बाद खाद्यान्नों को दूसरे देशों से आयात करवाना पड़ता था। अब हम खाद्यान्नों के मामले में आत्मनिर्भरता से आगे बढ़ गए हैं। इसके लिए कृषक समुदाय ने जो अपनी भूमिका निभाई है, उसके लिए हम उनके ऋणी है। प्रो.चौधरी ने बताया कि विश्वविद्यालय ने 51 प्रगतिशील किसानों को विश्वविद्यालय कृषि दूत के रूप में नामित और सम्मानित किया है। वह सभी प्रमुख विश्वविद्यालय विस्तार गतिविधियों में भाग ले रहे हैं। कृषक दीर्घा में उनकी तस्वीरों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया है, ताकि अन्य किसान उनकी मेहनत को आत्मसात कर सकें। विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार प्राप्त करने के लिए चंबा, कांगड़ा, मंडी और शिमला के कुछ किसानों की मदद की है। विभिन्न पारंपरिक फसलों की स्थानीय किस्मों को पंजीकृत करवाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे उनकी पारपंरिक फसलों और उत्पादों की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान के साथ उन्हें इसका लाभकारी मूल्य मिलें। प्रो. चौधरी ने किसानों को आश्वासन दिया कि विश्वविद्यालय पूरे समपर्ण के साथ उनकी सेवा करता रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलसचिव संदीप सूद ने स्वतंत्रता सेनानियों को अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनके नारे जय जवान जय किसान के लिए याद किया। उन्होंने किसानों को दलहन और तिलहन फसलों के मामले में आत्मनिर्भर बनने के लिए कहा। प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ. वी.के. शर्मा ने विश्वविद्यालय के कार्यक्रमों में भाग लेने और वैज्ञानिकों द्वारा सुझाई गई तकनीकों को अपनाने के लिए किसानों को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि सभी आठ कृषि विज्ञान केंद्रों ने भी आज हर घर तिरंगा अभियान मनाया गया। डॉ. विशाल डोगरा और डॉ. हृदय पॉल सिंह ने भी विभिन्न शैक्षणिक, अनुसंधान और विस्तार शिक्षा गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया और किसानों को विश्वविद्यालय में अपने प्रियजनों को शिक्षित करने के लिए कहा। कार्यक्रम में कुछ किसानों ने अपनी सफलता की कहानी भी सुनाई। किसानों को राष्ट्रीय ध्वज भी प्रदान किए गए। विवि पुस्तकालय ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत पुस्तकालय दिवस भी मनाया। यहां पर पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय के डीन डॉ. मनदीप शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और पुस्तकालाध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने पुस्तकालय दिवस के महत्व को बताया। इससे पूर्व आजादी का अमृत महोत्सव के हर घर तिरंगा अभियान के तहत सुबह साढ़े छह बजे प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में एनसीसी कैडेट, एनएसएस स्वयंसेवकों, विश्वविद्यालय के कर्मचारियों और परिसर में रहने वाले उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और देशभक्ति के नारे लगाए।
विनायक ठाकुर । देहरा राजकीय महाविद्यालय देहरा में आजादी के 75वें वर्ष व अमृत महोत्सव हर घर तिंरगा अभियान के तहत को तिरंगा रैली का आयोजित किया गया, जिसमें विधायक देहरा होशियार सिंह विशेष रूप से शामिल हुए और विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया गया। तिंरगा यात्रा महाविद्यालय से लेकर स्थानीय बस स्टैंड, बाजार से होते हुए शहीद भुवनेश्वर स्टेडियम तक निकाली गई। तिंरगा यात्रा में महाविद्यालय परिवार से प्राचार्या, समस्त प्राध्यापकगण व अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहें। इस शुभ अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें ग्रुप- अ से (बी.ए. द्वितीय वर्ष) की आकांक्षा, रितिका, दीक्षा, ईशा, शबनम व शायना तथा ग्रुप-ब से (बी.ए. तृतीय वर्ष) से कुसुम, शायना, गरिमा व नितिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।इन सभी कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिवार के समस्त सदस्य गण उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर । देहरा हिमाचल प्रदेश केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय वेदव्यास परिसर बलाहर में संस्कृत सप्ताह मनाते हुए आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के अंतर्गत नलेटी ग्राम तक हर घर तिरंगा शोभा यात्रा निकाली गई। इस कार्यक्रम का आयोजन बलाहर परिसर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा किया गया। हर घर तिंरगा शोभा यात्रा परिसर के निदेशक प्रो.मदन मोहन पाठक के संरक्षण में एन एस एस इकाई के संयोजक डॉ. कृष्णानंद दन्नाना, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मुकेश शर्मा, एन एस एस इकाई के सभी सदस्य एवं स्वयंसेवकों के प्रतिनिधित्व में सफलता पूर्वक आयोजित की गई। शोभा यात्रा का शुभारंभ परिसर के निदेशक तथा भारतीय सेना से सेवानिवृत्त सैनिक एवं नलेटी पंचायत के प्रधान अकुंश के द्वारा तिरंगा लहराते हुए हुआ। हर घर तिंरगा यात्रा में परिसर के सभी प्राध्यापक, कर्मचारीयों एवं सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं। शोभा यात्रा का प्रारंभ परिसर के प्रांगण से निदेशक के उत्साह वर्धक भाषण के साथ हुआ। परिसर के निदेशक प्रो. पाठक ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन बान शान है। इसकी यह आन बान और शान तभी बनी रहेगी, जब हम सभी अपने कर्त्तव्यों का पालन ठीक से और समय पर करेंगे। उन्होंने सभी भारतीयों से अपने-अपने घरों में तिरंगा लगाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि इस तिरंगा शोभा यात्रा से लोगों के मन में और अधिक स्नेह और प्रेम उमड़ेगा। भारतीय सेना के सेवानिवृत्त सैनिक ने कहा कि तिरंगे के तीनों रंग हमें प्रेरणा देने वाले होते हैं। जिसमें केसरिया रंग 'त्याग और बलिदान', सफेद रंग 'शांति, एकता और सच्चाई' वहीं हरा रंग 'विश्वास और उर्वरता' का प्रतीक है। ने काहा कि इसी तिरंगे के लिए हर वर्ष कितने ही सैनिक अपनी आहुति दे देते हैं। इसलिए तिरंगे का अपमान करने वाले को कभी माफ नहीं करना चाहिए। हर घर तिरंगा शोभा यात्रा में नलेटी ग्राम के पंचायत भवन में स्थानीय निवासी शेषभूषण के द्वारा सबका स्वागत किया गया। उन्होंने परिसर द्वारा निकाली गई इस शोभा यात्रा को तिरंगे के प्रति लोगों की जागरूकता के लिए अत्यावश्यक बताया। शोभा यात्रा का नलेटी ग्राम पंचायत के प्रधान तथा स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। नलेटी ग्राम के केंद्र में एकत्रित होकर परिसर के छात्रों द्वारा देशभक्ति गीत गाकर अपनी श्रद्धा तिरंगे के प्रति प्रकट की। घर-घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत नलेटी ग्राम के एक एक घर में तिरंगा बांटा गया। कार्यक्रम में विश्वविद्याय के प्रो सुब्रह्मण्यम, डॉ. प्रतिज्ञा आर्या, डॉ. मनोज्ञा, डॉ. मन्जूनाथ भट्ट, डॉ.दीप कुमार, डॉ. सत्यनारायण, डॉ. नरेश नायक, डॉ. महीपाल, डॉ. पुरूषोत्तम तथा परिसर के कर्माचारी उपस्थित रहे।
डाडासीबा : जसवां परागपुर-रोड़ी कोड़ी में 90 वर्षीय वृद्धा को मंत्री बिक्रम ठाकुर ने भेंट की व्हील चेयर
विनायक ठाकुर । डाडासीबा ग्राम पंचायत रोड़ी-कोड़ी के अंर्तगत गांव रामनगर वार्ड-5 में एक 90 वर्षीय वृद्धा पत्नी स्व. झंडा राम की पक्षाघात/लकवा के कारण 10 वर्ष से बिस्तर पर हैं और चलने फिरने में असमर्थ थी। पिछले सप्ताह रोड़ी-कोड़ी पंचायत में जनसंवाद यात्रा के दौरान मंत्री बिक्रम ठाकुर का ध्यान इस मरीज की और दिलाया गया। मंत्री बिक्रम ठाकुर ने तत्काल कार्रवाई करके एक व्हील चेयर की व्यवस्था इनके लिए करवाई। यह व्हील चेयर कुलविंद्र पठानिया, ग्राम केंद्र प्रमुख, तरसेम सिंह मिन्हास, बीएलए एवं एक्स उपप्रधान, कार्यकर्ता जसवंत वर्मा और शमशेर सिंह द्वारा बॉबी को समर्पित की गई। इस उपकार के लिए पूरा परिवार और भाजपा की टीम ने मंत्री बिक्रम ठाकुर का आभार प्रकट किया है।
विनायक ठाकुर । डाडासीबा बाबा कांशी राम राजकीय महाविद्यालय डाडासीबा में शुक्रवार को आजादी के अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा रैली निकाली गई। इस रैली का आयोजन रोवर एंड रेंजर इकाई बाबा कांशी राम राजकीय महाविद्यालय डाडासीबा द्वारा कार्यवाहक प्राचार्य जतिंदर कुमार के मार्ग दर्शन तथा इंचार्ज रेंजर प्रो. कुमारी शालू के दिशा-निर्देशन में किया गया। इस रैली में विद्यार्थियों ने स्थानीय बाजार और आसपास के क्षेत्रों के लोगों में देशभक्ति की भावना को जागृत करने तथा आजादी की 75वी वर्षगांठ के अवसर पर हर घर तिरंगा लगाने का आह्वान किया। इस रैली में 200 अधिक विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह से भाग लिया।
अनूप। सुजानपुर प्रदेश भर में रक्षाबंधन का त्याेहार हर्षाेल्लास से मनाया गया। इस दाैरान बहनाें ने भाईयाें की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध कर रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया गया। इसी के चलते आज पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने रक्षाबंधन त्यौहार पर अपनी बहनों से राखी बंधवाईं और बहनाें ने भाई की लंबी उम्र की कमाना भी की। इस अवसर पर प्राे. धूमल ने अपनी बहनाें काे रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी और उन्हें उपहार भी दिए।
विनायक ठाकुर। देहरा राडा बाबा भरथरी कमेटी डाडा सीबा द्वारा राखी के पावन पर्व पर एक गरीब परिवार की बेटी की शादी बाबा जी मंदिर में करवाई गई, जिसमें सभी कमेटी सदस्यों के साथ बलघार, कलेहर और डाडासीबा पंचायत के लोग भी शामिल हुए और वर-बधू को आशीर्वाद दिया। शादी की रस्मे धूम धाम से की गई, जिसमें लक्ष्मी देवी निवासी गुरदासपुर (पंजाब) का विवाह सुरेश कुमार निवासी गांव टिप्परी तह डाडासीबा से करवाया गया। कमेटी की इस पहल पर क्षेत्र वासियों ने बहुत तारीफ की है। सामाजिक कार्यों में लगातार कमेटी अपनी अग्रणी भूमिका अदा करती आई है और भविष्य में भी गरीब परिवारों की सहायता और सामाजिक कार्य जनता के सहयोग से करते रहेंगे। इस मौके पर कमेटी प्रधान रुपिंदर सिंह सहित कमेटी सदस्य विक्रम, जितेंद्र, अविनाश, प्रदीप, रंजीत परमार, रंजीत जम्वाल, रवि दत्त शर्मा, करनैल, जोगिंद्र, बीर जगमोहन पठानिया, भूपेश ठाकुर, राकेश पूर्व प्रधान राम कुमार सहित अचल पठानिया प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा भी शादी में शामिल हुए।
रंजीत ठाकुर । कुनिहार विकास खंड के अंतर्गत मांगु वार्ड से पंचायत समिति चुनाव में राजेंद्र कुमार विजयी रहे। मांगू वार्ड के तहत मांगू, गयाना व सघोई पंचायतों के लिए पंचायत समिति सदस्य के चुनावों में मत गणना स्वर्ण जयंती ज्ञानोदय श्रेष्ठ विद्यालय कुनिहार में संपन्न हुई। विदित रहे की पंचायत समिति की यह सीट पूर्व बीडीसी सदस्य के नाैकरी लगने पर रिक्त हुई थी। इस मांगू वार्ड-6 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। आज निकले परिणाम में राजेंद्र कुमार ने 490 मत प्राप्त करके विजय हासिल की। पंचायत समिति के लिए हुए उप चुनाव में कुल 1726 मत पड़े, जिसमे राजेंद्र कुमार 490, दिला राम 354, देश राज 305, ललित 241 ओपी भाटिया 200, रूप लाल 106, नोटा 10 व 20 मत अमान्य रहे।
मनाेज कुमार। कांगड़ा आजादी के 75वें अमृतोत्सव के अवसर पर आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलाेल के बच्चों ने हाथों में तिरंगे लेकर हर घर तिरंगा जागरूकता रैली निकाली। स्कूली बच्चों ने भारत माता की जय, वन्दे मातरम, सारे जंहा से अच्छा हिन्दोस्तान हमारा व विजय विश्व तिरंगा प्यारा व झंडा ऊंचा रहे हमारा आदि नारों व गीतों से माहौल को देश भक्तिमय बना दिया। बच्चों ने सभी क्षेत्र वासियों को आजादी के 75वें अमृतोत्सव की बधाई देते हुए सबको हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा लहराने का संदेश दिया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य, उपप्रधानाचार्य, एनएसएस प्राेग्राम अधिकारी, दिनेश कुमार व अन्य स्टाफ सदस्य, एनएसएस के स्वयंसेवकाें ने भी इस रैली में भाग लिया।
मनोज कुमार। कांगड़ा पूरे देश में 75वां स्वतंत्रता दिवस बहुत धूमधाम से मनाया जा रहा है और साथ ही हर घर तिरंगा का मिशन भी चल रहा हैं। इस उपलक्ष्य को ध्यान में रखते हुए। आज राजकीय उच्च विद्यालय ठाकुरद्वारा के बच्चों, मुख्याध्यापक, अध्यापकों और पंचायत प्रधान ने इस रैली में भाग लिया और जय हिंद जय भारत, वंदे मातरम और जवान जय किसान के नारे लगाते हुए लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत की। रैली के अंत में मुख्य अध्यापक कमलेश कुमार ने बच्चों को राष्ट्रीय तिरंगे का महत्व बताया और साथ ही अंडर-14 खेलों में विजेता रहे बच्चों को बधाई दी। इस रैली को सफल बनाने में अध्यापकों जैसे उपेंद्र कौंडल, राजीव डोगरा, रविंद्र कुमार, डिंपल कुमार, विमल सागर व सुनील कुमार इत्यादि का भरपूर सहयोग रहा।
मनोज कुमार। कांगड़ा राजकीय महाविद्यालय मटौर में “स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर देश भर में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली को महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्या रजनी शर्मा की अगुवाई में महाविद्यालय के परिसर से शुरू कर के मटौर चौक तक निकाला गया। प्राचार्या के अनुसार हर घर तिरंगा कार्यक्रम में जन भागीदारी को प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत 13 से 15 अगस्त तक देश के हर नागरिक को अपने घर पर तिरंगा फहराए जाने के लिए बताना है। यही इस जागरूकता रैली का प्रमुख उद्देश्य है। इस अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों ने रैली के पश्चात महाविद्यालय द्वारा बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर आकर अपनी-अपनी सेल्फी खिंचवाई और दिए गए लिंक पर उसे अपलोड किया। इस तिरंगा यात्रा में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों ने भाग लिया।
विनायक ठाकुर । जसवां परागपुर परागपुर विधानसभा के अंतर्गत पड़ती पुलिस चौंकी डाडासीबा के तहत एक 56 वर्षीय महिला द्वारा जहर खाने से उसकी मौत का दुःखद मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक गांव अमंराह डाकघर टिप्परी 56 वर्षीय ऊषा देवी पत्नी धर्म चंद ने गुरुवार को किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जैसे ही उसके परिजनों को इस बात का पता चला, ताे उसकी हालत काफी नाजुक हाे चुकी थी। परिजन महिला को सिविल अस्पताल देहरा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के उपरांत उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया, परंतु टांडा में उक्त महिला की मृत्यु हो गई। इस संबंध में चौकी प्रभारी राजेश द्विवेदी ने बताया महिला का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंपा जा रहा है।
जसवां-परागपुर विधानसभा के अन्तर्गत पड़ती पुलिस चौकी डाडा सीबा के तहत एक 56 वर्षीय महिला ने जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त के दी। जानकारी के मुताबिक गांव अमंराह डाकघर टिप्परी की 56 वर्षीय उषा देवी पत्नी धर्मचंद ने गुरुवार को किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों को इस बात का पता चलते ही महिला को सिविल हॉस्पिटल देहरा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के उपरांत उसकी हालत को देखते हुए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। टांडा मेडिकल में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। उधर, इस संबंध में चौकी प्रभारी राजेश द्विवेदी ने बताया कि महिला का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंपा जा रहा है।
ज्वालामुखी : प्रजा पिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने प्रशासन के साथ मनाया राखी का त्योहार
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी प्रजा पिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की तरफ से वीरवार को रक्षा बंधन त्योहार के उपलक्ष पर ज्वालामुखी में विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों को राखी बांध कर यह त्योहार खुशी-खुशी मनाया गया। यही नहीं इस दौरान ब्रह्म कुमारी आरती, ऋतु जानी, प्रधान गुम्मर पंचायत शिमला देवी द्वारा एसडीएम ज्वालामुखी मनोज ठाकुर, डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल, पुलिस थाना ज्वालामुखी के कर्मचारी, ज्वालामुखी के पूर्व विधायक संजय रत्न की कलाई पर इनके द्वारा राखी बांधी गई।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल प्रदेश वोकेशनल ट्रेनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने आज विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भेंट की। एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को अपनी विभिन्न मांगों से अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने एसोसिएशन के विभिन्न मुद्दों को ध्यान से सुना और इन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। अध्यक्ष यशवन्त ठाकुर ने मुख्यमंत्री को एसोसिएशन की विभिन्न मांगों से अवगत करवाया। इस अवसर पर एसोसिएशन के महासचिव मनीष कुमार, सिरमौर के जिला अध्यक्ष अरविन्द कंवर, लाहौल-स्पिति के जिला अध्यक्ष सुनील, मीडिया सचिव लीलाधर ठाकुर व बी.वॉक विंग के अध्यक्ष कुश भंडारी भी उपस्थित थे।
विनायक ठाकुर । देहरा गरली निकटवर्ती कालेश्वर पंचतीर्थी उपाकर्म पुण्यस्थली पर केंद्रिय संस्कृत विश्वविद्यालय के वेदव्यास परिसर बलाहर के निदेशक प्रो. मदनमोहन पाठक व कुछ अन्य संस्कृताज्ञों ने स्नान तर्पणादि कृत्य संपन्न किया व परिसर सहित क्षेत्र के लोगों की खुशहाली की दुआ मांगी। प्रो. मदनमोहन पाठक ने बताया कि सावन के महीने में आज का दिन अपने आप में बहुत महत्व रखता है। उन्होंने बताया कि इस दिन देश भर में कहीं भी नदी के तट पर विशेषकर जहां भगवान शिव का मंदिर हो, उस नदी में स्नान कर के पुण्यफल की प्राप्ति होती है। साथ ही ऐसा करने से अपने घर, परिवार और समूचे क्षेत्र भर में सुख, समृद्धि एवं शांति बनी रहती है। इस अवसर पर उनके साथ परिसर के ही शिक्षक डॉ. श्रीनाथधर द्विवेदी, डॉ भूपेंद्र ओझा, महात्मा वीणापाणी व डॉ गोविंद शुक्ल आदि भी मौजूद रहे।
जनता अब आम आदमी पार्टी का साथ देने काे तैयार फर्स्ट वर्डिक्ट। नादौन जैसे-जैसे चुनाव नज़दीक आते जा रहे हैं, वैसे-वैसे आम आदमी पार्टी भी अपनी गतिविधियों को बढ़ा रही हैं। इसी के तहत नादौन विधानसभा के आम आदमी पार्टी के मुख्य नेता एवं ओबीसी विंग के राज्य संयुक्त सचिव शैंकी ठुकराल ने ग्राम पंचायत सपहोड़ के लाहड़ गांव पहुंचे जहां गांववासियों ने ठुकराल का भव्य स्वागत किया। शैंकी ने गांववासियों से मुलाकात की एवं उन्हें लंबे अरसे से आ रही सोलर लाइट की समस्या को दूर कर गांववासियों को लाइट मुहैया करवाई। इस मौके शैंकी ठुकराल ने कहा कि उन्होंने इस बार नादौन में राजनीतिक बदलाव एवं लोक हितों के दृष्टिगत से ही राजनीति में कदम रखा है। उन्होंने कहा कि विकास की दृष्टि से नादौन विधानसभा क्षेत्र करीब 20 वर्ष पीछे पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि यहां धरातल पर विकास तो नजर नही आता, लेकिन यहां के नेताओं का व्यक्तिगत विकास जरूर हुआ है। आज कांग्रेस के नेता एवं भाजपा नेता की मिलीभगत के कारण नादौन के लोगों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। शैंकी ने कहा कि वह अपने हर गांव, हर पंचायत तक पहुंच कर उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं। अब तक 40 पंचायतों का दौरा पूर्ण कर लिया गया है, जहां लोगों का आगामी चुनाव को लेकर भारी समर्थन मिल रहा है। इस बार लोग 2022 के चुनावों में आप की ही सरकार बनाएंगे एवं नादौन विधानसभा क्षेत्र एक विकसित नगर, एक मॉडल टाउन बनकर अपनी नई पहचान बनाएगा।
विनायक ठाकुर । जसवां परागपुर गुरुवार सुबह अचानक उपमंडल देहरा के अंतर्गत भिन्न-भिन्न क्षेत्राें में अचानक आसमान से तेज आंधी-तूफान के साथ हुई मुसलाधार बारिश ने यहां भारी तबाही मचाने की सुचनाएं सामने आने लगी है। इस आसमानी आफत ने जहां खेतों में खड़ी मक्की की फसल को बुरी तरह तबाह करके रख दिया है, तो वही राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गरली की मेने बाउंडरी बाल पर अचानक बिल्कुल सामने से पीपल का बड़ा पेड़ आ गिरा, जिससे न केवल बाउंडरी बाल को नुकसान पहुंचा है, बल्कि वहां तमाम बिजली के खम्बे तारों सहित नीचे जमीन पर ढेर हो गए हैं। जिससे बिजली विभाग का भी लाखों रुपए के नुक्सान का अनुमान बताया जा रहा है। वहीं, वारदात मे पीपल के पेड़ ने नीचे जमीन पर गिरते वक्त एक गाड़ी को भी अपनी चपेट में ले लिया है। खैर इस दौरान जानमाल का नुकसान तो नहीं हुआ है, लेकिन गाड़ी को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा गांव नाहण नगरोटा मनियाला गरली बणी सदवां आदि क्षेत्राें में भी भारी नुकसान होने की धीरे-धीरे सूचनाए आने लगी है। वारदात सुबह तड़के की बताई जा रही है। वहीं, इस कुदरती कहर से न केवल वहां क्षेत्रभर की तमाम विद्युत सप्लाई कई घंटाें तक बाधित रही, बल्कि स्थानीय कई लोगों के पंखे, फ्रिज व एलइडी आदि बिजली के उपकरणाें को भी क्षति पहुंची है। वहीं, इस दौरान खबर लिखे जाने तक करीब दस से 12 घंटे तक लगातार यातायात भी बाधित रहा, जिससे सैकड़ाें वाहन चालक व पैदल राहगीर विभाग की कार्यप्रणाली को कोसते नजर आए।
6 सदस्यीय दल साइकिल पर पूरा करेगा मनाली से कारगिल तक का सफर फर्स्ट वर्डिक्ट। मंडी देश सहित पूरे प्रदेश में आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत हर घर तिंरगा फहराने के साथ ही कई तरह के आयोजन देश और प्रदेश में हो रहे हैं, लेकिन हिमाचल में 6 सदस्यीय साइकिलिस्टों का एक दल इस आजादी के महोत्सव को अनोखे अंदाज़ में मनाने जा रहा है। यह दल "मिशन कारगिल" के तहत मनाली से कारगिल तक का सफर साइकिल पर पूरा करेगा और कारगिल पहुंच कर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही उनकी शहादत को नमन करेगा। इस 6 सदस्यी दल में हमीरपुर से भारतीय प्रशासनिक अधिकारी संदीप कुमार, मंडी से फ़ोटो जर्नलिस्ट जसप्रीत पॉल, ऊना से राजेंद्र मनन, जसबीर सिंह, जगतार सिंह और डॉ.रोहित अपने इस सफर की शुरुवात मनाली से 14 अगस्त को करेंगे। 14 से 21 अगस्त तक 8 दिन का पूरा सफर यह 6 लोग साइकिल पर पूरा कर 21 अगस्त को कारगिल पहुंचेंगे। वहीं, यह दल स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को शिंगो ला पास, जिसकी ऊंचाई 16 हजार 750 फीट हैं, वहां पर तिंरगा फहराएंगे। मनाली से कारगिल तक का यह पूरा सफर 525 किलोमीटर के आस-पास का है। इसमें से 75 फ़ीसदी तक का सफर इन साइकिलिस्टों को ऑफ़ रोड ही पूरा करना होगा, जो कि इस एक्सपेडिशन की सबसे बड़ी चुनौती रहने वाली है। यह सारा क्षेत्र हायर एल्टीट्यूड है। ऐसे में इस क्षेत्र ने जहां ऑक्सीजन की कमी के चलते पैदल चलना भी मुश्किल है, वहां इस सफ़र को साइकिल से पूरा करना किसी चुनौती से कम नहीं होगा। वहीं अगर सफ़र के रुट की बात की जाए, तो मनाली से होते हुए यह दल केलांग, जिस्पा, दारचा, शिंगो ला पास, गम्बो रंगजुम, पदम्, अबराम, संकु से होते हुए कारगिल पहुंचेगा। "कारगिल मिशन" दल में शामिल सदस्य जसप्रीत पॉल ने बताया कि देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे हो रहे है। ऐसे में हर देशवासी के लिए यह खास पल है ओर इसका जश्न भी सभी अपने-अपने तरीके से मना रहे हैं। इस खास पल में अपनी भागेदारी सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने ओर दल के अन्य सदस्यों ने "मिशन कारगिल" को चुना है। इस मिशन के तहत 6 लोग साइकिल पर कारगिल को फतह करेंगे। कारगिल पहुंच कर सभी सदस्य करगिल वार में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही उनकी शहादत को नमन करेंगे। उन्होंने बताया कि इस मिशन का उद्देश्य जहां युवाओं के अंदर देशभक्ति के भाव को जागृत करना है, तो वहीं पर्यावरण संरक्षण के साथ ही भारत सरकार की ओर से चलाए जा रहे फिट इंडिया मूवमेंट के तहत लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करना भी हैं। उनका साइकिल से इस सफर को पूरा करने का एक ओर उद्देश्य यह भी है कि आज की जो युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में फंसती जा रही है उन्हें नशे से दूर कर खेलों के साथ ही फिटनेस की तरफ़ मोड़ा जा सके। पहले भी साइकलिंग में जसप्रीत हासिल कर चुके है कई मुकाम साइकलिंग में जसप्रीत ने प्रदेश का नाम भी रोशन किया है। फायरफ़ॉक्स-फ़ायरस्ट्रोम चैलेंज 2021 में देश में पहला स्थान जसप्रीत हासिल किया है। इसके साथ ही कई जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं में भी वह विजेता रह चुके है। इसके साथ ही उन्होंने तीन प्रमुख यात्राएं भारतीय प्रशासनिक अधिकारी संदीप कुमार के साथ साइकलिंग के माध्यम से पूरी की है, जिसमें की पहली यात्रा मंडी के थूनाग से चंद्रताल, रोहतांग पास से होते हुए चार दिन में पूरी की है। वहीं, दूसरी यात्रा मनाली से चंबा वाया उदयपुर, किलाड़ से होते हुए साच पास दर्रे को भी साइकिल पर पार किया है। तीसरी यात्रा उन्होंने शिमला से चांसल पास तक कि साइकिल पर पूरी की है। इसके साथ ही साइकिल चैंपियनशिप की बात की जाए, तो जसप्रीत पॉल ने 23 जून से 26 जून तक आयोजित हुई फर्स्ट एमटीवी हिमाचल चैंपियनशिप में तीसरा स्थान हासिल किया है।
विनायक ठाकुर । देहरा गांव बूणी का समूचा क्षेत्र इन दिनों ज्योति प्रकाश धीमान द्वारा आयोजित सुंदर कांड की चाैपाईंयों से भाव-विभोर हो रहा है, वह सुंदर कांड के दूसरे दिन गांव पाईसा के जाने-माने ज्यौतिषाचार्य भवानी शंकर ने हरमोनियम व ढोलक की थाप पर अपनी स्वरलैहरियों से भगवान श्री राम" वीर बजंरगी हनुमान व सीता मईया की चौपाईंयां सुनाकर ऐसा समा बाधां की पंडाल मे बैठा हर कोई भक्त मंत्रमुग्ध हो गया। इस दौरान कथा बाचक ने अपनी स्बरलैहरियों से कहा कि भगवान श्री राम भक्त हनुमान सीता मईया की खोज करने लंका में प्रवेश कर जाते हैं और वह वहां सीता मईया को ढूंढ़ निकालते हैं, लेकिन सीता मईया जब हनुमान को पूछती हैं कि आप काैन हैं, तो वह भगवान श्री राम द्वारा दी गई सोने की अंगुठी की निशानी दिखाकर अपने आपको राम भक्त बताते हैं। ऐसे में वीर बजंरगी हनुमान सीता मईया को वहां से ले आते हैं और लंका को आग लगा देते हैं। वहीं, इस दौरान भजन मंडली के अध्यक्ष ईश्वर दास शर्मा के नेतृत्व में मनोज, पकंज, आदित्य, गौतम व मनोज पराशर आदि ने इस दौरान अपने साजबाज से भजन-कीर्तन भेंटों में ऐसा समा बाधां की तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा पंडाल गूंज उठा।
विनायक ठाकुर। डाडासीबा डाडासीबा में 11 अगस्त गुरुवार को भाई-बहन के अटूट स्नेह का पर्व रक्षाबंधन बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वहीं, इस दौरान बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध कर दीर्घायु के लिए मां चिंतपूर्णी से प्रार्थना की । इस दौरान जहां बहनों ने अपने भाइयों की कलाइयों पर राखी बांध कर उनकी लंबी उम्र की कामना की। वहीं, भाइयों ने भी अपनी बहनों की रक्षा करने का वायदा कर उनको उपहार दिए। इस बार भी चाईनी राखियों का बहिष्कार कर बहनों ने स्वदेशी राखी अपने भाइयों की कलाई पर बांधी। गांव डाडा सीबा की रिया और सिया ने बताया कि इस बार हमने अपने भाई अनमोल की कलाई पर हाथ से बनी स्वदेशी राखी ही बांधी है। अनमोल ने राखी बांधने के उपरांत अपनी दोनों बहनों को उपहार दिए।
लोक गायक ओमप्रकाश पहले रिलीज कर चुके हैं 98 गाने डीजे वाल्या गाने से करेंगे युवाओं का मनोरंजन मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर जिला मुख्यालय के साथ रखते झनियारा क्षेत्र से संबंध रखने वाले गायक ओमप्रकाश चंदेल का डीजे वाला गाना गुरुवार को जिला मुख्यालय हमीरपुर में रिलीज हुआ। लोक गायक के नाम से प्रसिद्ध ओम प्रकाश चंद्र ने इस बार डीजे वाला गाना पेश कर सभी को हैरान कर दिया है। अब तक ओमप्रकाश चंदेल 98 गाने रिलीज कर चुके हैं। हालांकि इसमें धार्मिक और पारंपरिक फोक गीत ही शामिल थे। इस बार उन्होंने डीजे वाले गाना नए स्वरूप में पेश कर लिक से कुछ हटकर काम किया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि यह गाना युवा वर्ग को काफी पसंद आएगा। गाने को म्यूजिक परमजीत पम्मी ने दिया है। वहीं, इस गाने में रैपर की भूमिका के के कहर, मुंडा व रोबिन कुमार ने निभाई है। इस गाने के प्रड्यूसर पल्लवी चंदेल, जबकि डायरेक्टर लागू एस कुमार हैं। लोक गायक ओम प्रकाश चंद्र ने बताया कि इससे पहले उनके द्वारा भक्ति गाने भी रिलीज किए जा चुके हैं। उनके द्वारा रिलीज किए गए भक्ति गाने वह पहाड़ी गानों को लोगों द्वारा खूब प्यार और स्नेह मिला। उन्हें पूरी उम्मीद है कि इस बार डीजे वाल्या गाने को भी लोगों का भरपूर प्यार और समर्थन मिलेगा। गाने के रिलीज अवसर पर भाजपा भाजपा मीडिया सह प्रभारी नरेंद्र अत्री विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आम आदमी पार्टी ज्वालामुखी के कार्यकर्ताओं ने कुछ स्कूली बच्चियों के साथ राह चलते लोगों को राखी की पहनाई इसके साथ ही अस्पताल कर्मचारियों को पुलिस कर्मचारियों को एसडीएम ज्वालामुखी के साथ एसडीएम कार्यालय के सभी कर्मचारियों और तहसीलदार जवालामुखी और तहसील कार्यालय के सभी कर्मचारियों और ज्वालामुखी मार्केट के दुकानदारों और ऑटो चालकों और टैक्सी स्टैंड सभी भाइयों को राखी पहनाई और मुंह मीठा करवाया। आम आदमी पार्टी द्वारा रक्षाबंधन के इस पावन उत्सव पर राखी पहनाए जाने का सभी ने हर्ष पूर्वक स्वागत किया। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता होशियार सिंह भारती एससी विंग प्रदेश जनरल सेक्टरी, नरेश कुमार मोनू प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी बिंग, अनिल चौहान एससी बिंग प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक राणा ज्वालामुखी यूथ अध्यक्ष नितिन अंगारिया यूथ उपाध्यक्ष गगनदीप संगठन मंत्री ने स्कूल की बच्चियों रिद्धिमा अनुष्का और गौरी के साथ लोगों को राखी पहनाई और शुभकामनाएं दी।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित रंजीत ठाकुर। कुनिहार एसवीएन स्कूल बडोरघाटी कुनिहार में आयोजित निजी स्कूलों की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आज समापन हुआ। इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए, तो वहीं भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता प्रतिभा कंवर विशेष रूप से उपस्थित रही। फूल-मालाओं के साथ मुख्यातिथि व अन्य मेहमानों का स्वागत किया गया। जिला क्रीड़ा संघ व मेजबान विद्यालय के अध्यक्ष टीसी गर्ग ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। टीसी गर्ग ने मुख्यातिथि सहित सभी मेहमानों का कार्यक्रम में आने पर स्वागत व धन्यवाद किया। उन्होंने तीन दिनों तक चली इस प्रतियोगिता के बारे विस्तृत जानकारी सबके समक्ष रखी। बताया जा रहा है कि इस प्रतियोगिता में अर्की जोन के 15 निजी विद्यालयों के 223 छात्रों ने भाग लिया। मुख्यातिथि ने जिला क्रीड़ा संघ को प्रतियोगिता के सफल आयोजन की बधाई दी व खिलाड़ियों को संबाेधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए हमे अनुशासन व कड़ी मेहनत की आवश्यकता होती है। वहीं, शिक्षा हो, खेल हो या कोई अन्य गतिविधि अगर हम अनुशासन व कड़ी मेहनत से कार्य करें, तो जरूर सफल होंगे। उन्होंने छात्रों से समाज में फैल रहे जानलेवा नशे से दूर रहने का आह्वान किया। अंत में मुख्यातिथि ने सभी विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा अर्की मण्डल अध्यक्ष डीके उपाध्याय, महिला मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता प्रतिभा कंवर, दलीप पाल, जगदीश अत्रि, ओपी गांधी, यशपाल, पुरषोत्तम, टीसी गर्ग, लूपिन गर्ग, उमा शर्मा, राम चंद्र वर्मा, तरसेम, पुष्पेंद्र, विजय प्रकाश, कपिल भारती, विनय, चंद्र दत, नंद लाल, दिनेश, मधु व अमरदेव सहित निजी विद्यालयों के शारीरिक शिक्षक व छात्र खिलाड़ी मौजूद रहे। विभिन्न खेलों में विजेता व उप विजेता इस बीच बॉलीबॉल प्रतियोगिता में आदर्श पब्लिक स्कूल ममलीग विजेता व एनपीएस परमाणु उप विजेता, कब्बड्डी में गुरुकुल परोही विजेता व बीबीएन साधुपुल उपविजेता, खो-खो में एनपीएस धुंधन विजेता, वीवीएस साधुपुल उपविजेता, बैडमिंटन में आर्य पब्लिक स्कूल सुबाथू विजेता व बीएल स्कूल कुनिहार उप विजेता, योगा में एसवीएन कुनिहार विजेता व एनपीएस धुंधन उप विजेता, मार्च पास्ट में के पीएस कुठाड़ विजेता व एसवी एन कुनिहार उप विजेता रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट तेज बारिश से किसानों की मक्की की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। सब उपमंडल दाड़लाघाट व धुंदन सहित आधा दर्जन गांवों की मक्की की फसल तेज आंधी से खेतों में लेट गई है। इस कारण किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। ग्रामीणों में धुंदन से पंचायत प्रधान शकुंतला शर्मा, मुंशी राम वर्मा, जगदीश ठाकुर, दौलत राम, शोभ राम, खेम राज, पार्वती, गांव कोटला से सुरेंद्र कुमार, सत्य पाल, बृज लाल, ग्राम पंचायत दाड़लाघाट सुधार सभा के महासचिव प्रेम केशव, पूर्व उपप्रधान हेतराम, बाबूराम, रोशन ठाकुर, रूपलाल, जगन्नाथ, धनीराम चौधरी, इंदर सिंह चौधरी, श्याम सिंह चौधरी, रामदत्त, कलीराम, जगदीश ठाकुर, सोहन लाल, देवी सिंह, रिंकू गौतम, मनसाराम, धर्मचंद शर्मा, हरीश कुमार, प्यारे लाल, विनोद शर्मा, हरि ओम, खजना राम, प्रेम ठाकुर सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि मक्की काफी बड़ी हो गई थी। बुधवार को चली तेज हवाओं ने मक्की की फसल को लेटा दिया है। किसानों ने बताया कि इस बार मक्की की फसल अच्छी थी, लेकिन बुधवार तेज बारिश और आंधी ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। इन किसानों ने बताया कि मक्की सहित अन्य मौसमी फसलों पर भारी असर पड़ा है। किसानों ने बताया कि अब तक उनके द्वारा फसल उगाई के लिए की गई मेहनत पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि नुकसान का जायजा लेकर क्षेत्र के किसानों को राहत प्रदान की जाए।
शिक्षा विभाग व SMC द्वारा गत 21 जुलाई को ExEn संगड़ाह को दिया गया था ज्ञापन फर्स्ट वर्डिक्ट। संगड़ाह शिक्षा ब्लॉक संगड़ाह के अंतर्गत आने वाली प्राथमिक पाठशाला दांथल का भवन भारी बारिश के बाद निर्माणाधीन सड़क के मलबे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। मलवे से जहां रसोईघर की छत टूट चुकी है। वहीं, अन्य हिस्से में भी दरारें आ चुकी हैं। शिक्षा विभाग के संबंधित कर्मचारियों व SMC द्वारा 21 जुलाई को पहली बार सिल्ट आने पर इस बारे लाेक निर्माण विभाग संगड़ाह के एक्सईएन को लिखित ज्ञापन अथवा शिकायत पत्र सौंपा गया था, मगर विभाग द्वारा सिल्ट रोकने के उपाय नहीं किए गए। स्कूल प्रबंधक यशपाल सिंह, BRCC मायाराम शर्मा, BEEO जोगिंद्र पुंडीर व SMC पदाधिकारियों ने ठेकेदार व विभाग से मुआवजे अथवा भवन की मुरम्मत की अपील की। जानकारी के अनुसार उक्त सड़क की निर्धारित निर्माण अवधि वर्ष 2019 मे समाप्त हो चुकी है, मगर ठेकेदार द्वारा अब तक काम पूरा नहीं किया गया और नाली तथा पुलिया न बनने से गत रात्री भारी बारिश के बाद फिर मलवा स्कूल भवन पर आ धमका। किचन शेड गिरने से यहां बच्चों के लिए मिड-डे मील का काम भी बाधित है और भवन के अन्य हिस्से पर भी खतरा बना हुआ है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संगड़ाह रतन शर्मा ने कहा कि गत 21 जुलाई को शिकायत मिलने के बाद JCB मशीन भेजकर यहां स्कूल भवन को सिल्ट से बचाने की व्यवस्था की गई थी, मगर गत रात भारी बारिष से फिर मलवा आया, जिसे साफ करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ठेकेदार ने डेढ़ वर्ष पहले काम बंद कर दिया है और मामला आर्बिटेशन में है।
रंजीत ठाकुर । कुनिहार पेंशनर्ज कल्याण संगठन सायरी ने अपना 17वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पेंशनर्ज एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन सोलन एवं राज्य कार्यकारणी के मुख्य सलाहकार केडी शर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। बताया जा रहा है कि समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ कि गई। कार्यक्रम में दिवंगत पेंशनरों की आत्मा शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। आयोजकों ने मुख्यातिथि को शॉल टोपी देकर सम्मानित किया। केडी शर्मा ने अपने संबाेधन में सायरी यूनिट को स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने पेंशनरों की मांगों के संदर्भ में कहा कि प्रदेशाध्यक्ष आत्माराम शर्मा सहित कोर कमेटी के अन्य सदस्यों को मुख्यमंत्री द्वारा वार्तालाप के लिए बुलाया गया था, जिसके चलते धरना प्रदर्शन को स्थगित किया गया है। उनका कहना है कि जनवरी माह में प्रदेश के पेंशनर्ज और कर्मचारियों को जनवरी 2016 से एरियर के भुगतान की घोषणा की गई थी, जिसे एक मुश्त देने की मांग की गई है। इसके अलावा अन्य वितीय लाभ पंजाब की तर्ज पर देने की मांग की गई है। यह जानकारी डीडी कश्यप संगठन जिला मीडिया प्रभारी ने दी।


















































