मनोज शर्मा। दाड़लाघाट रक्षाबंधन से शुरू हुई गुगा जाहर वीर की छड़ी गुगानवमी तक लोगों को आशीर्वाद देने के लिए निकल चुकी है, दाउटी पंचायत के फांजी गांवों की गुगाजी की छड़ी इन दिनों लोगों की मन्नत पूरी होने पर उनके घर जाकर आशीर्वाद दे रही है। कहते हैं कि कलयुग में गुगा ही एकमात्र ऐसे है, जो लोगों की मन्नतों को पूरा कर देते हैं और जब लोगों की मन्नते पूरी होती हैं, तो वो गुगाजी की छड़ी को अपने घर बुलाकर रातभर उनका गुणगान सुनते हैं और उनकी सेवा करते है गुगा छड़ी के संचालक दीपराम शर्मा ने बताया कि अब तो में अपनी नोकरी से रिटायर हो चुका हूं सो फ्री हु पर जब में नाैकरी में था, तो दस दिन तक मे गुगाजी की छड़ी के साथ चलता था व दस दिन हम कोई भी ओर कार्य नही करते थे। हमें आज 33 वर्ष गुगा जी की छड़ी के साथ चलते हो गए है। वहीं, सबसे बुजुर्ग छड़ी संचालक लच्छि राम ने कहा कि लगभग 40 वर्ष छड़ी के साथ चलते हो गए हजारों लोगों की मन्नते पूरी होती हुई, हमने देखी है लोग बड़े ही आदर से गुगा जी का गुणगान सुनते हैं। वहीं, परसराम ने कहा कि हम सभी लोग सिर्फ नंगे पावों ही चलते हैं। आज तक कभी भी किसी भी भक्त को किसी भी जीव जंतु द्वारा हानि नही पहुंचाई गई, जबकि जगदीश मुकेश बलदेव सुभाष मदन ने कहा कि इन दस दिनों में हम सभी अपनी रोजमर्रा की जिंदगी त्याग देते है और छड़ी की सेवा में अपनी हाजिरी देते हैं, जबकि आजकल नई युवा पीढ़ी इस से दूर जा रही है, पर हम इस प्रथा र् अपनी सांस्कृतिक धरोहर को आगे ले जाना चाहते है। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी के दूसरे दिन गुगांवमी का पर्व होता है उस दिन तक हम सभी घर से बाहर ही रहते हैं। नवमी वाले दिन गीगाजी की छड़ी अपने स्थान पर दोबारा विराजमान हो जाएगी, उसके बाद जिसकी भी मनोकामना होगी, वहीं जय करेंगे।
बहुजन समाज पार्ट का भाई चारा बनाओ यात्रा आरंभ मनोज कुमार। कांगड़ा बहुजन समाज पार्टी लोकसभा कांगड़ा में भाई चारा बनाओ यात्रा का आरंभ जिला कांगड़ा के विधानसभा देहरा से किया गया। इस मौके पर कांशी राम प्रदेश प्रभारी, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार वाहड़ी, जिला कांगड़ा के अध्यक्ष दलीप चौधरी, उपाध्यक्ष हरवस लाल, कोषाध्यक्ष ज्ञान चंद, दया राम, लाल चंद, महिन्द्र सिंह, सोनू व अशोक आदि ने भाग लिया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार वाहड़ी ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी प्रदेश के सभी 68 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों के साथ भाई चारा वना कर युवा व टिकाऊ ईमानदार को टिकट देगी। ओबीसी समाज को 25 विधानसभा में अपने उम्मीदवार उतारेगी। प्रदेश में कांग्रेस व भाजपा से जनता तंग आ चुकी है कि क्योंकि पूरे देश में दहशत का मोहल है। बेरोजगारी पर महंगाई चरम सीमा पर है। किसी की कोई सुरक्षा नहीं है, सब कुछ प्राइवेट किया जा रहा है और बेचा जा रहा है और पार्टी कांग्रेस पार्टी इसकी सहयोगी है। देश के युवा साथियों ने मन बना लिया है कि अबकी बार हम अपनी पार्टी बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाएंगे। हम किसी के आगे झुकने वाले नहीं हैं न बिकने वाले हैं, इससे बचने के लिए प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी ही एक मात्र विकल्प है। प्रदेश के सभी युवा साथियों से उन्होंने निवेदन किया है कि बहुजन समाज पार्टी का साथ देकर अबकी बार बसपा सरकार बनाएं और अपनी समस्या का हल खुद करें।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर जयसिंहपुर विधानसभा चंगर धार क्षेत्र के गीतांजलि डायमंड पब्लिक स्कूल टम्बर में 20 अगस्त (शनिवार) को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं शिशु रोग विशेषज्ञ व सर्जरी विशेषज्ञ शिविर आयोजित किया जा रहा है। बताया जा रहा है। आयोजक जसवंत डढवाल ने बताया कि यह शिविर समाजसेवा के लिए समर्पित संस्था हिम जन कल्याण संस्था पालमपुर के माध्यम से तथा रोटरी आई फाउंडेशन मरांडा के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। उनका कहना है कि जिस प्रकार से हिम जन कल्याण संस्था आए दिन सेवा के कार्य करती रहती है, उसी कड़ी में यह शिविर यहां पर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस शिविर में रोटरी मरांडा के आई स्पेशलिस्ट और शिशु रोग विशेषज्ञ तथा प्रसिद्ध सर्जन राजेश आहलूवालिया विशेष रूप से भाग लेंगे तथा इस दौरान निःशुल्क दवाइयां भी जरुरतमंदों को दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस शिविर का शुभारंभ संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष प्रवीण शर्मा और उनकी टीम द्वारा किया जाएगा। उनका कहना है कि यह देखने में आया है कि कई बुजुर्ग लोगों को आंखों की समस्या रहती है तथा वह मरांडा तक नहीं पहुंच पाते है। इसी के मद्देनजर यह शिविर यहां पर लगाया जा रहा है, ताकि लोगों को घर द्वार यह सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि आए दिन इस तरह के और भी सेवा के प्रकल्प संस्था के माध्यम से किए जाते रहेंगे। अतः आप सबसे मेरी बिनम्र प्राथना है कि आप सभी इस निःशुल्क मेडिकल शिविर में अपने बच्चों के स्वास्थ्य की जांच अवश्य करवाएं, आप अपने बुजुर्गों की आखों को भी जरूर जांच करवाएं।
हिमाचल लोक सेवा आयोग की चेयरमेन डॉ रचना गुप्ता व तीन सदस्यों की शपथ टल गई है। आज सुबह साढ़े आठ बजे शपथ ग्रहण समारोह रखा गया था। लेकिन फिलहाल शपथ को टाल दिया गया है। राज्यपाल व मुख्यमंत्री की व्यस्तता को शपथ टालने की वजह बताया जा रहा है। हलांकि चेयरमैन व तीन सदस्यों की नियुक्ति को लेकर अधिसूचना जारी हो चुकी है। शपथ की नई तारीख अभी तय नही हुई है।
आबकारी कराधान विभाग ने खनन माफिया पर बड़ी कार्यवाही की है। हरोली उपमंडल की स्टोन क्रशर कम्पनी जिसके तीन यूनिट क्षेत्र में चलते है, इस क्रशर युनिट्स पर 3.46 करोड़ जुर्माना लगाया है। ये सारी हेराफेरी एम फार्म और जीएसटी को लेकर हुई है। बड़े भारी माल लेकर जाने वाले ट्रक करीब 60 मीट्रिक टन से ज्यादा खनिज भर कर ले जाते है जबकि स्टोन क्रशर के पास एमफार्म मात्र 15 मीट्रिक टन तक का है। 10 रुपये प्रति मीट्रिक टन स्टोन क्रशर को राजस्व सरकार को देना होता है। उसे क्षमता के हिसाब से खनिज पर 5 प्रतिशत जीएसटी भी लगता है लेकिन स्टोन क्रशर मालिक अपना टैक्स बचाने के चक्कर में एम फार्म में ही गड़बड़ी करके खनिज को कम दर्शाते हैं। इस पूरे मामले का भंडाफोड़ करने के लिए विभाग ने दो साल के आंकड़े जुटाए जिसमें स्टोन क्रशर के कागजात ,सड़को पर चल रहे टिप्परों के अंदर मेटीरियल और अन्य तरफ से जांच करके ये जुर्माना तय किया है। विभाग के अनुसार सरकार को मात्र 20 प्रतिशत ही राजस्व जमा करवाया जा रहा था। एक कत्था उद्योग पर 1.46 करोड़ का जुर्माना आबकारी विभाग ने एक अन्य मामला कत्था उद्योग का पकड़ा है, इस मामलें में ऊना की एक फर्म दिल्ली से कत्था पहले ऊना मंगवा रही थी फिर उसे वापिस बेच रही थी। विभाग ने जब इसकी जांच की तो पाया कि सारी फर्म ही नकली है और ऊना में मात्र इसका एक कार्यलय है जबकि उद्योग नहीं है। विभाग ने जांच करने पर पाया गया कि इनपुट टैक्स क्रेडिट बचाने के लिए फर्म ने ऐसा किया है। इस उद्योग का मालिक भी असली नहीं है ऑफिस के एक व्यक्ति के नाम से ही पूरी फर्म चल रही है। इस फर्म पर आबकारी कराधान विभाग ने 1. 43 करोड़ जुर्माना लगाया है । नियमों के तहत की कार्यवाही,पुलिस की मदद लेंगे: राकेश भारतीय विभाग ज्वाइंट कमिश्नर राकेश कुमार भारतीय ने बताया कि विभाग जुर्माना नियमों के तहत लगाया गया है, इसे वसूलने के लिए पुलिस विभाग की मदद लेने ली जाएगी। उन्होंने कहा कि फर्म कोर्ट में जाती है यह उनका अधिकार है ,क्या विषय रखते हैं, क्या निर्णय होता है, जब निर्णय आएगा तब उसे देखेंगे। उन्होंने कहा कि खनन माफिया और इस प्रकार की गलत बिलिंग पर कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी और बड़े स्तर पर कार्रवाई होगी ऐसे ही एक और फर्म है जिस पर विभाग कार्रवाई करने जा रहा है उन्होंने कहा कि जो भी फर्म हैं वह अपना टैक्स जमा करवाएं। उन्होंने कहा कि अभी तक 1.16 करोड़ पर टैक्स जमा भी हो गया है।
काँगड़ा विधानसभा के विधायक पवन काजल का भाजपा में शामिल होने पर कांग्रेस नेता निशु मोंगरा ने कहा कि कांग्रेस छोडकर भाजपा में जाने से कांगड़ा कांग्रेस को कोई फर्क नही पड़ता है। उन्होंने कहा कि पार्टी काँगड़ा में मजबूत स्थिति है। सभी कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट हैं। पवन काजल पहले से ही भाजपा के थे और अब इसको इन्होंने प्रमाणित किया है। मोंगरा ने कहा कि अब कांग्रेस पार्टी को सबक सीख कर चलना चाहिए कि आगामी विधानसभा चुनावों में किसी भी दलबदलू को पार्टी की टिकट न दे। पार्टी सिर्फ कार्यकर्ताओं को ही तरजीह देते हुए कांगड़ा विधानसभा का नेतृत्व सौंपे।
दीनदयाल अंत्योदय समिति के कार्यकर्ता और जिला कोऑर्डिनेटर डिसेबल हेल्पलाइन से राजन कुमार ने बुधवार को गांव भगेटू में कामगार कल्याण बोर्ड की कॉपियां घर-घर जाकर वितरित की और प्रदेश सरकार के कामगार कल्याण बोर्ड के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने का कार्य किया। राजन कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के हर वर्ग के मजदूर जो अपने परिवार का बड़े ही मुश्किल से पालन पोषण करते हैं, उन्हें कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा चलाई जा रही हर योजना का लाभ प्रदान किया जायगा। उन्होंने कहा कि कोई भी मजदूर कल्याणकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा।
जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत द्रमण के गांठ चठ अमोटू वार्ड नंबर 5 की चौधरी बस्ती में ग्रामीणों की बैठक हुई। इस बैठक में किसान नेता मंजीत डोगरा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने गांव की ज्वलंत समस्याओं को मंजीत डोगरा के समक्ष रखा। ग्रामीणों ने कहा कि मुख्य सड़क से चौधरी बस्ती तक कच्ची सड़क का निर्माण ग्रामीणों ने खुद अपने पैसों से करवाया है, जिसमें सरकार की तरफ से या पंचायत की तरफ से उनकी कोई मदद नहीं की गई। वहीं उन्होंने कहा कि चौधरी बस्ती में पीने के पानी का गंभीर संकट चला हुआ है, क्योंकि बस्ती में सिर्फ दो नल लगे हैं, जबकि कुल 10 घर बस्ती में मौजूद हैं। किसान नेता मंजीत डोगरा ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आजादी के 75 वर्षों के पश्चात भी द्रमण के अमोतू गांव में सड़क व पानी के लिए ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंजीत डोगरा ने हिमाचल प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर तथा हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपील से की कि इस विषय पर तुरंत हस्तक्षेप करें तथा संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए जाएं ताकि सड़क और पानी की समस्या का समाधान हो सके।
लडभडोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत दलेड के गांव बीरू के एक युवक ने गलती से जेहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जब उसे प्राथमिक उपचार के बाद बैजनाथ अस्पताल ले जाया जा रहा था तो उसने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार युवक बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे के आसपास मृतक जब अपनी दुकान बलोटु आया तो उसने गलती से जेहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसके बाद युवक को उल्टी होने लग। इस बात की जानकारी उसने परिजनों को दी कि उसकी तबियत ठीक नहीं है। परिजनों द्वारा उसे निजी गाड़ी के माध्यम से नागरिक अस्पताल लडभड़ोल ले जाया गया और जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉ अपराजिता ने युवक को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल बैजनाथ रेफर कर दिया। जहां युवक ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस चौकी प्रभारी मुंशी राम ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हैं और पोस्टमार्टम हेतु शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।
सत श्री बाड़ूबाड़ा पब्लिक स्कूल भलग (मांगल) में स्वंतत्रता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मांगल पंचायत समिति की सदस्य बनीता चौहान मुख्यातिथि के तौर पर मौजूद रही। स्कूल की प्रधानाचार्य इन्दिरा देवी ने मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों को शॉल, टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने देश भक्ति गीत, कविता, लघु नाटिका एवं लोक नृत्य पेश कर लोगों की वाहवाही लूटी। इस मौके पर मुख्यतिथि बनिता चौहान ने अपने संबोधन में सभी बच्चों व उपस्थित अभिभावकों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने देश की आजादी के लिए बलिदान देने वालों को नमन किया। इस अवसर पर मांगल लैंड लूजर्स एंड इफैक्टिड सोसाइटी के सचिव हंसराज चौहान, प्रधान मांगल उर्मिला देवी, उपप्रधान सीताराम ठाकुर, प्रधानाचार्य इन्दिरा, मांगल पंचायत के भलग वार्ड से सदस्य देवी राम चौहान, स्कूल प्रबंधन शिक्षा समिति के अध्यक्ष चुनी लाल चौहान, सचिव कृष्ण चौहान, कोषाध्यक्ष पवन ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
नगर परिषद जोगिन्दर नगर में मुख्यमंत्री शहरी आजीविका गारंटी योजना के अंतर्गत महिलाओं के हो रहे शोषण के बारे में पूर्व उपाध्यक्ष नगर परिषद, पार्षद अजय घरवाल व पार्षद वार्ड न 7 शीला देवी की अध्यक्षता में ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरन प्रशासन को अवगत करवाया गया कि नगर परिषद जोगिन्दर नगर की वार्ड न.7 की महिलाओं को दूसरे वार्डों में कार्य पर लगाया गया था, लेकिन अब दूसरे वार्डों की महिलाओं के द्वारा भी बड़ी संख्या में इस योजना के अंतर्गत आवेदन किया गया है। उन्होंने मांग की है कि उन महिलाओं को अन्य वार्डों में इस कार्य पर लगाया जाए। पूर्व उपाध्यक्ष नगर परिषद व पार्षद अजय घरवाल ने कहा की वार्ड 7 की महिलाओं को वापिस उनके वार्ड में ही कार्य पर लगाया जाए। उन्होंने कहा कि इस योजना का भी यही ध्येय है कि घर के नज़दीक रोज़गार मिले। उन्होंने कहा कि कार्यकारी अधिकारी को कई मर्तबा इस बारे में निवेदन किया गया परंतु उनके द्वारा कोई सुनवायी नहीं कि गयी। इसी के साथ यह बात भी उनके ध्यान में लायी गयी कि जब से इस कार्य हेतु महिलाओं को लगाया गया है तब से लेकर आज तक एक महीना होने को आया है लेकिन नगर परिषद के द्वारा इन सभी महिलाओं व पुरुषों की ऑन लाइन हज़ारी पोर्टेल पर नहीं लगाई जा रही है जो कि इस योजना के नियमों के खिलाफ़ है। अब एक महीना होने के पश्चात यदि इनकी ऑन लाइन हज़ारी पोर्टल पर नहीं लगेगी तो इनको समय पर इनका मेहनताना नहीं मिल पाएगा। उन्होंने नगर परिषद की इस प्रकार कार्यप्रणाली पर उचित आदेश देने की मांग की गई ।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री एवं शिक्षा क्रांति लाने वाले मनीष सिसोदिया एवं पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान द्वारा जो आज शिक्षा को लेकर अरविंद केजरीवाल की गारंटी पेश की गई, वह गारंटी हिमाचल के शिक्षा व्यवस्था में क्रांति लाएगी एवं इसके साथ ही विद्यार्थियों से लेकर शिक्षकों तक सब इस गारंटी का लाभ उठा पाएंगे। यह बातें नादौन विधानसभा से आम आदमी पार्टी के मुख्य नेता शैंकी ठुकराल ने कही। शैंकी ने कहा कि, शिक्षा को लेकर जो केजरीवाल की पांच गारंटी दी गई है उससे हर वर्ग के बच्चे के लिए हिमाचल के सरकारी स्कूलों को शानदार और स्मार्ट बनाया जाएगा जहां सभी बच्चों को मुफ्त और बेहतर शिक्षा मिलेगी। इसके साथ ही प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमानी फीस लेने पर पूर्णतः रोक लगाई जाएगी जिससे आम आदमी की जेब पर बोझ नही पड़ेगा। यह महज वादें नहीं ये केजरीवाल की गारंटी है, जिस तरह से केजरीवाल ने दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था में सुधार किया है उसी की तर्ज़ पर हिमाचल में भी सुधार होगा। शैंकी ने कहा कि, शिक्षा सुधार के महानायक द्वारा यह गारंटी दिया जाना इस बात का प्रमाण है कि आम आदमी पार्टी हर हाल में हिमाचल की शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने को तैयार है। बच्चों के साथ-साथ केजरीवाल की गारंटी में शिक्षकों के लिए भी अहम स्थान है। हिमाचल में कच्चे शिक्षकों के साथ हो रहे अत्याचार को ख़त्म करते हुए सभी कच्चे शिक्षकों को पक्का किया जाएगा, शिक्षकों के सभी खाली पदों पर नियुक्तिया की जाएंगी। इसी के साथ ही शिक्षकों से केवल और केवल शिक्षा का ही काम लिया जाएगा, इसके अलावा और कोई काम नही लिया जाएगा। इन गारंटियों से हर वर्ग में एक उत्साह पैदा हुआ है, जिससे आने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को बढ़त मिलेगी।
सड़क दुर्घटनाओं से हो रहीं मौतो से सर्वोच्च न्यायालय ने सरकार को यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए निर्देश दिए है लेकिन कांगड़ा में दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट, ट्रिपलिंग, बिना नंबर प्लेट, नाबालिक चालक, तेज रफ्तार देखे जा सकते हैं। इसमें युवा, महिलाएं एवं बुजुर्ग भी शामिल है जो कि यातायात नियमों की ठेंगा दिखा रहे हैं। वहीं इनको पूछने वाला भी कोई नहीं है। तहसील चौक हो या कॉलेज रोड हर जगह बिना हेलमेट या ट्रिपलिंग के दोपहिया वाहन चालक देखे सकते हैं तथा पुलिसकर्मी भी मूकदर्शक बने हुए हैं। पुलिस समय-समय पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई भी करती है लेकिन इन दिनों कांगड़ा में यातायात नियमों का उल्लंघन साफ देखा जा सकता है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इन पर अंकुश लगाया जाए। वहीं इंटेलिजेंस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम भी यहां लगाया जाए ताकि नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान ऑनलाइन हो सके। वही कांगड़ा के साथ लगते गावों में भी नियमों का उल्लंघन हो रहा है। यहां पर भी दोपहिया वाहनों में बिना हेलमेट व ट्रिपलिंग देखी जा सकती है जोकि इन दिनों कांगड़ा में आम बात हो गई है। ज्यादातर वाहन चालक सुबह स्कूल के लगने के समय या छुट्टी के समय देखे जा सकते है। इनमे से कुछ स्कूली छात्र भी है। इस संबंध में कांगड़ा थाना प्रमुख विजय कुमार ने बताया कि पुलिस समय-समय पर यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों के चालान काटती है अगर यह फिर भी नहीं मानते हैं तो इनका वाहन जब्त कर लिया जाएगा। वहीं स्कूल प्रशासन से भी इस बारे में बात की जाएगी।
राज्य सभा सांसद एवं भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री इंदु गोस्वामी ने मनसिम्बल में विशाल महिला सम्मेलन में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्य्रकम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने की। इंदु गोस्वामी ने विशाल महिला सम्मेलन के आयोजन के लिये बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल और सक्षम नेतृत्व में देश सुरक्षित है तथा विश्व में शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में महिलाओं का मान-सम्मान बढ़ा है और महिलाओं में सुरक्षा की भावना बढ़ी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण तथा महिलाओं को प्रत्येक क्षेत्र में सुदृढ़ता प्रदान करने के लिए अनेक योजनाओं का सफलतापूर्वक संचालन हो रहा है। इंदु ने कहा कि आने वाले वर्षों में प्रदेश में विकास की गति बनाए रखने के लिए हिमाचल और केंद्र में डबल इंजन सरकार बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान तथा उनके समग्र विकास के लिए वचनबद्ध है। केन्द्र सरकार के साथ-साथ प्रदेश सरकार ने अनेक प्रभावी योजनाओं के माध्यम से महिला उत्थान के लिए अभूतपूर्व कार्य किया है। विधानसभा अध्यक्ष, विपिन सिंह परमार ने कहा कि आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में महिलाओं के भव्य कार्यक्रम के माध्यम से महिला मोर्चा की बहनों से मिलने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि "नारी शक्ति है, सम्मान है, नारी गौरव है, अभिमान है। नारी ने ही यह सजा विधान है, नारी को शत-शत प्रणाम है।" परमार ने कहा कि प्रदेश एवं राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। सरकार महिला सशक्तिकरण और आधी आबादी को आत्मनिर्भर तथा सक्षम बनाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं में समाज और देश के लिये बहुत कुछ करने की क्षमता है और महिला समाज में किसी भी समस्या को पुरुषों से अधिक बेहतर ढंग से निपटाने की ताकत रखती है। उन्होंने कहा कि महिला उत्थान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने महिला सम्मान को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश की सभी सरकारी बसों में महिलाओं के किराए को 50 प्रतिशत किया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को पंचायती राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत आरक्षण को सुनिश्चित बनाकर सम्मान दिया। उन्होंने कहा कि महिलाएं पंचायती राज संस्थाओं में प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य, ज़िला परिषद सदस्य समिति सदस्य, पार्षद, अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन कर रही हैं। कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष देश राज शर्मा, जिला अध्यक्ष हरिदत्त शर्मा, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा रागनी रुकवाल, प्रभारी महिला मोर्चा गायत्री कपूर, अध्यक्षा महिला मोर्चा मोनिका राणा, वीना श्रीवास्तव, बीडीसी चेयरमैन भवारना अनिता चौधरी, बीडीसी चेयरमैन सुलाह कुशम लता, विस्तारक रूपेंद्र ठाकुर , सुधा राणा, सुषमा राणा, लवलीन परमार, पवना देवी, सुमन कटोच, दया पठानिया, सुषमा भटेडिया सहित महिलाएं उपस्थित रही।
राजकीय उच्च विद्यालय हनुमान बडोग के छात्रों ने अंडर-14 लड़कों की खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रौशन किया है। इस टूर्नामेंट की खो-खो खेल में छात्रों ने पहला स्थान हासिल किया तथा कबड्डी और मार्च पास में दूसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल में प्रातः की एक सभा में एक सूक्ष्म सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हेम चंद ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी भाग लेना चाहिए। राजकीय माध्यमिक विद्यालय पथेड के शारीरिक शिक्षक नरेश कुमार और हनुमान बडोग के जय प्रकाश ने सभी खिलाड़ियों की उपस्थिति में विद्यालय के मुख्याध्यापक पीसी बट्टू को जीते हुई ट्रॉफी स्कूल के लिए भेंट की। पीसी बट्टू ने अपने संबोधन में बच्चों तथा उनके शिक्षकों को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शारीरिक और मानसिक रूप से सक्षम बनने के लिए पढ़ाई और खेल दोनों मे उचित सामंजस्य स्थापित करना जरूरी है तभी यह पीढी राष्ट्र निर्माण में भागीदार बन सकती है।
ग्राम पंचायत घणागुघाट में महिला मंडल तथा युवा जागृति क्लब छिब्बर द्वारा आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में 1971 में हुई भारत-पाक लड़ाई में वीरगति को प्राप्त हुए सीताराम को याद किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अर्की विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय अवस्थी रहे। विधायक संजय अवस्थी ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का आगाज किया।पंचायत के पूर्व प्रधान धनीराम रघुवंशी ने अपने उद्बोधन में विधायक तथा अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए 1971 की भारत-पाक लड़ाई में इसी गांव के वीरगति को प्राप्त हुए सीताराम पुत्र ठाकुरु राम की वीर गाथा का वर्णन करते हुए वहां एकत्रित नव युवाओं तथा अन्य सभी को अपने देश की आन बान और शान की रक्षा करने हेतु जोश भर दिया। विधायक संजय अवस्थी ने अपने संबोधन में कहा कि हम सबके लिए यह एक बड़े ही गर्व की बात है कि इस गांव के वीर ने भारत-पाक की लड़ाई में अपने देश की आन बान की रक्षा हेतु अपने प्राणों की आहुति दे दी और कृतज्ञ गांव आज उस वीर को याद कर रहा है। ऐसे कार्यक्रमों में ऐसे वीरों को याद करने का मतलब है कि हम युवाओं में एक जोशपूर्ण जज़्बा अपने देश के प्रति भरकर उनमें देश के प्रति समर्पण की भावना जागृत कर रहे हैं।उन्होंने गांव वासियों को इस अवसर पर बहुत-बहुत बधाई दी तथा छिब्बर गांव के सामुदायिक भवन तथा महिला मंडल भवन निर्माण हेतु जमीन उपलब्ध होने पर ₹100000 देने की घोषणा की एवं छिब्बर युवा जागृति क्लब को ₹11000, कुनी महिला मंडल को ₹11000, शेरपुर महिला मंडल को ₹11000 देने की घोषणा भी की। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले नन्हे-मुन्ने बच्चों को भी अपनी जेब से 1100 रू दिए। छिब्बर महिला मंडल की प्रधान सरला ठाकुर ने सामुदायिक भवन तथा महिला मंडल भवन हेतु धन उपलब्ध करवाने हेतु विधायक का धन्यवाद किया। इस मौके पर पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर, गंगाराम, दुर्गादास, सूरत राम, जीतराम, महिला मंडल की सभी सदस्य मौजूद रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नवगांव अंडर-14 वॉलीबॉल प्रतियोगिता का चैंपियन बना है। कोरोना काल के 2 वर्ष के अंतराल बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर में संपन्न हुई अंडर-14 खंड स्तरीय खेलों में नवगांव स्कूल के खिलाड़ियों ने फाइनल में घणागुघाट की टीम को हरा कर ट्राॅफी अपने नाम की। खुशी के इस मौके पर ट्राॅफी सहित टीम के विद्यालय में पहुंचने पर पीईटी दीप कुमार तथा डीपीई अमित कुमार, टीम प्रभारी रमेश नड्डा का स्टाफ द्वारा फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। गौर रहे कि इस बार इस विद्यालय की टीम ने गत वर्षों के सभी धुरंधरों को पछाड़कर ट्राफी अपने नाम की है। प्रधानाचार्य रतिराम बंसल व स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान सुमन गौतम एवं समिति के सभी सदस्यों ने वॉलीबॉल की टीम को इस जीत पर बधाई दी तथा आगामी प्रतियोगिताओं में भाग लेने तथा जीत प्राप्त करने हेतु शुभकामनाएं दी।
मनाली विधानसभा के कांग्रेस अध्यक्ष हरी चंद ने सोलंग हादसे में जान गंवाने वाले दोनो बच्चों के परिजनों से मिलकर गहरा दुःख प्रकट किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षा, सड़कें और पुलों को लेकर कभी भी राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इस पुल के निर्णाम के लिए 3 करोड़ 30 लाख के बजट का प्रावधान किया था, लेकिन तब से लेकर अब तक इस पुल का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। प्रदेश कैबिनेट मंत्री खुद मनाली विधानसभा से है, लेकिन बावजूद इसके इस पुल का कार्य अधूरा पड़ा है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते निर्माणाधीन पुल का कार्य हुआ होता तो यह दर्दनाक हादसा पेश नहीं आता और ना ही बच्चों की जान जाती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कई बार सोलंग पुल की समस्या को उठाया है परन्तु सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंगी। उन्होंने कहा कि अब जिस दादी के सामने नदी में उसका पोता बह गया उसका दुख कौन दूर करेगा। उन मां बाप के दुख को कौन कम करेगा जिन मां बाप के बच्चों की जान चली गई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किस वजह से सोलंग पुल का निर्माण सुस्ती से चला है इसकी जांच होनी चाहिए, जिससे भविष्य में ऐसी दुर्घटना पेश न आये।
कांगड़ा यूथ चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष नंदन शर्मा ने कांगड़ा में जारी प्रेस विज्ञापन में कहा है कि पिछले तीन चार दिनों से कोई अनजान व्यक्ति सोशल मीडिया के माध्यम से कांगड़ा यूथ चैरिटेबल ट्रस्ट पर बे बुनियादी इल्जाम लगा रहा है व ट्रस्ट को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि लोगों को गलत मार्ग पर अग्रसर कर रहा है। उन्होंने कहा कि अगर हजारों की भीड़ में कोई एक मनोबल तोड़ने वाला है तो हजारों हिम्मत देने वाले भी हैं। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत कांगड़ा पुलिस स्टेशन में दर्ज करवा दी गई है। उन्होंने कहा कि यदि किसी को कोई आपत्ति हो तो अपनी बात प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए आगे रखे ताकि लोगों को सच्चाई का पता लग सके।
कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोटी में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कार्यक्रम के दौरान मेहली पंचायत प्रधान व कांग्रेस प्रदेश कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र गर्ग, लोग पंचायत के प्रधान ओम प्रकाश शर्मा, कंचन सनेइक प्रधान देहना पंचायत, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष राधव शर्मा, सुनील ठाकुर, संजय ठाकुर जनेडघाट पंचायत व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा। पंचायतों के प्रधान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकारों ने गरीबों और दलितों के कल्याण के लिए एक भीयोजना शुरू नहीं की है। जबकि, वर्तमान राज्य सरकार ने समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण और उत्थान के लिए सहारा योजना, मुख्यमंत्री शगुन योजना, हिमकेयर, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना और मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना जैसी कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए विपक्ष के नेता प्रदेश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। वहीं इस दौरान कसुम्पटी मंडल अध्यक्ष जितेंद्र भोटका, कसुम्पटी से पूर्व भाजपा प्रत्याशी एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय ज्योति सेन सहित समस्त कसुम्पटी मंडल ने सभी नए जुड़े हुए लोगो का स्वागत किया। साथ ही कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र की कुछ मांगे थी जिनकी घोषणा मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान की। जितेंद्र भोटका, विजय ज्योति सेन सहित समस्त कसुम्पटी ने इन सभी मांगों को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया, और कहा कि पिछले 10 वर्षो के कार्यकाल में जो विधायक नही कर पाए वो मात्र 5 साल से कम समय में मौजूदा जयराम सरकार ने कर दिखाया है।
बीजेपी में शामिल होने की चर्चाओं के बीच रेणुका के विधायक व कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विनय कुमार का स्पष्टीकरण सामने आया है। रेणुका के विधायक व कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि भाजपा झूठी खबरें फैला रही है। भाजपा द्वारा फैलाई जा रही झूठी ख़बरों पर ध्यान न दे। उन्होंने कहा," आप सभी को स्पष्ट करना चाहता हूँ कि मैं कांग्रेस पार्टी का सच्चा सिपाही हूँ और मरते दम तक कांग्रेस पार्टी में रहूँगा। मुझे गर्व है कि मैं उस रेणुका विधानसभा चुनाव क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करता हूँ ,जिसका कभी हिमाचल के निर्माता व प्रथम मुख्यमंत्री स्व०डॉ यशवंत सिंह परमार जी भी करते रहे तथा मेरे स्व० पिता जी पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह जी ने 30 वर्षों में 6 बार रेणुका विधानसभा क्षेत्र की सेवा की है और वह आजीवन कांग्रेस पार्टी में रहे। उन्होंने हमेशा हमें यही सीख दी है कि हर अच्छी या बुरी स्थिति में अजीवन कांग्रेस पार्टी में रहना और मैं अपने पिता जी के द्वारा सिखाये गए आदर्श मूल्यों पर अडिग हूँ। मैं कांग्रेस पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता हूं और आजीवन मरते दम तक कांग्रेस पार्टी के साथ रहूंगा। हम कांग्रेस पार्टी के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने के लिए भी तैयार है। कुछ लोग झूठी अफवाहें फैलाकर मुझे बदनाम करने के लिए ओच्छी हरकत कर रहे है मैं उनको सिरे से ख़ारिज करता हूँ।"
प्रतिमा राणा। पालमपुर भाजपा मंडल पालमपुर में होने वाले महिला मोर्चा के सम्मेलन की तैयारियों को लेकर महिला मोर्चा बूथ सखियों के साथ एक विशेष बैठक महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमिता राणा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रदेश महामंत्री ने महिला मोर्चा के होने वाले सम्मेलन की तैयारियों को लेकर महिलाओं को दिशा निर्देश दिए और कहा कि 4 सितंबर 2022 को पालमपुर के विक्रम बत्रा मैदान में महिलाओं का एक विराट सम्मेलन होगा, जिसमें हजारों की संख्या में महिलाएं इकट्ठी होकर एकजुटता का परिचय देंगी। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की सभी महिलाएं अपने-अपने बूथ में जमीनी स्तर पर महिलाओं को जोड़ने का काम करें। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में डबल इंजन की मोदी और जयराम सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, कई प्रकार की लाभकारी योजनाएं महिलाओं के लिए लाए हैं। जिससे देश और प्रदेश की हर महिला किसी न किसी तरह से सरकार से लाभ ले रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा पिछली बार से भी ज्यादा सीटें जीतकर पुण: सरकार बनाएगी और इसमें सबसे बड़ा योगदान हिमाचल की नारी शक्ति का ही रहेगा। इस अवसर पर जिला महिला मोर्चा प्रभारी गायत्री कपूर, जिला अध्यक्ष रागनी रुकवाल और मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमिता राणा ने भी महिला मोर्चा को सम्मेलन करने के लिए अपने संबोधन में अनेक टिप्स दिए। इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आरती शर्मा, स्वर्ण लता पटियाल, जिला महामंत्री लता पटियाल, जिला उपाध्यक्ष किरण बर्मन ,जिला परिषद मंगला चौधरी, पार्षद मोनिका शर्मा, संतोष भट्ट, लता ठाकुर, सुदेश अवस्थी, ज्योति चौहान, रंजना भट्ट, किरण भट्ट ,समला कपूर, फूल माला और समस्त महिला मोर्चा उपस्थित रहीं।
पंकज सिंगटा। धर्मशाला खुशहाल शर्मा, (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक ज़िला कांगड़ा द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय धर्मशाला में आज जिला कांगड़ा के पुलिस पर्यवेक्षण अधिकारियों, पुलिस उपमंडल अधिकारियों, थाना प्रभारियों व पुलिस कर्मचारियों के साथ कल्याण-सह-अपराध बैठक आयोजित की गई। WELFARE मीटिंग के दौरान पुलिस कर्मचारियों द्वारा उठाए गए मसलों का समाधान किया गया व लंबित कल्याणकारी मुद्धों पर शीघ्र कार्रवाई की प्रगति रिपोर्ट संबंधित प्रभारियों से प्राप्त की गई। CRIME मीटिंग के दौरान ज़िला कांगड़ा में इस माह के दौरान घटित अपराधों व लंबित चले आ रहे अभियोगों में अन्बेषण की समीक्षा व इनके शीघ्र निस्तारण/निपटारे हेतु उचित दिशा-निर्देश पुलिस अधीक्षक, ज़िला कांगड़ा द्वारा पुलिस पर्यवेक्षण अधिकारियों व थाना प्रभारियों को दिए गए हैं। साइबर क्राईम पर अंकुश व प्रभावी कार्रवाई हेतु अपराधिक कार्यप्रणालियों का विश्लेषण व बाहरी राज्यों से समन्वय करने के समुचित दिशा-निर्देश भी पुलिस अधीक्षक, ज़िला कांगड़ा द्वारा दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त मादक द्रव्य एंव मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम, हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम व अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही के कड़े निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिए गए हैं। बरसात के मौसम को ध्यान मे रखते हुए पुलिस अधीक्षक कांगड़ा ने आदेश दिए कि आपात स्थिति से निपटने के लिए स्थानीय प्रशासनिक स्तर पर अग्निश्मन विभाग, लोक निर्माण विभाग, बिजली विभाग, गृहरक्षक विभाग एंव अस्पताल प्रशासन से तालमेल बनाए रखे तथा आपातकालीन प्रबंधन हेतु जनसाधारण में जागरूकता फैलाए व नदियों के किनारे बसे गांवों के लोगों को समय-समय पर सचेत करते रहे। पिछले वर्षों की भांति हम सभी को इस वर्ष भी मानसून सत्र में कड़ी मेहनत करके जनधन की हानि को रोकना होगा। जिला में बढ़ते हुए पर्यटन के दृष्टिगत कानून एवं व्यवस्था व प्रभावी यातायात प्रबंधन हेतु सभी इकाईयों को उचित आदेश दिए गए हैं।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर राष्ट्रीय प्रोद्यौगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर की 22 वर्षीय छात्रा मुस्कान खजूरिया का एमाजॉन में 48 लाख के वार्षिक पैकेज पर प्लेसमेंट हुआ है। इस वर्ष एनआईटी हमीरपुर से कंप्यूटर साईंस इंजीनियरिंग में बीटेक करने वाली यह छात्रा अब हरियाणा राज्य के गुरुग्राम में सेवाएं देगी। दूरभाष पर बातचीत के दौरान मुस्कान ने बताया कि वह काफी प्रसन्न है और अपनी सफलता का श्रेय एनआईटी हमीरपुर और अपने अभिभावकों को देती है। मुस्कान ने बताया कि यह कैंपस प्लसमेंट नहीं है, बल्कि ऑफ कैंपस उसका ऑनलाइन इंटरव्यू हुआ था, जिसमें उसका सिलेक्शन हुआ। मुस्कान के पिता कुलभूषण खजूरिया हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में अधिवक्ता है, जबकि उनकी माता सैंट एडवर्ड स्कूल शिमला में शिक्षिका हैं। मुस्कान का परिवार मूल रूप से बिलासपुर जिला से ताल्लुक रखता है, लेकिन उनकी पढ़ाई-लिखाई सब शिमला में हुई है। मुस्कान की जमा दो तक की शिक्षा जीसस एंड मेरी कॉन्वेंट स्कूल शिमला से हुई है। बताते चलें कि एनआईटी हमीरपुर से हर साल दर्जनों की संख्या में छात्रों का देश और विदेश की बड़ी कंपनियों में प्लेसमेंट हो रहा है। लाखों से लेकर करोड़ तक के पैकेज में अभी तक बच्चों की प्लेसमेंट विभिन्न कंपनियों में हो चुकी है।
बसकेहड़ और लाहड़ ठाकरां में किये 1 करोड़ 27 लाख के उद्घाटन एवं शिलान्यास प्रतिमा राणा। पालमपुर विधानसभा अध्यक्ष, विपिन सिंह परमार ने कहा कि प्रदेश में नागरिकों को घर के नजदीक, सुगम और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। विधान सभा अध्यक्ष ने मंगलवार को सुलाह निर्वाचन क्षेत्र में बसकेहड़ में 78 लाख से निर्मित होने वाले आयुर्वेेदिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का भूमिपूजन किया तथा लाहड़ ठाकरां में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर ग्राम पंचायत कहानफट्ट के लाहड़ ठाकरां में पिछड़ा क्षेत्र उपयोजना में साढ़े 12 लाख से निर्मित लाहड़ ठाकरां से राम लाल एवं अन्य के घर तक, 19 लाख से लाहड़ ठाकरां से रिड़ी तक और साढ़े 15 लाख से आत्मा राम की दुकान से लाल चंद एवं अन्य के घर तक बने सम्पर्क सड़क मार्गों का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नागरिकों की स्वास्थ्य सुरक्षा को सुनिश्चित बनाया गया है और प्रदेश के दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित बनाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा को सुनिश्चित बनाने के लिये महत्वकांशी हिम केयर योजना आरम्भ की है। यह योजना जरूरतमंद लोगों के लिये संजीवनी सावित हो रही है और इसमे प्रदेश के सवा 5 लाख परिवारों का पंजीकरण हुआ है। उन्होंने कहा कि इस योजना में प्रदेश के लगभग अढ़ाई लाख लोगों ने 200 करोड़ से अधिक के स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किए हैं। उन्होंने कहा कि सहारा योजना के अंतर्गत भी गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों को सहारा योजना में प्रति माह 3 हजार रुपए सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। इस योजना में 16 हजार से अधिक लोगों की सहायता के लिये 56 करोड़ से अधिक राशि व्यय की जा रही है। उन्होंने कहा कि चीडन-थिरक-देवीटिल्ला सड़क से जोड़ने के लिए नाबार्ड के तहत 7 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं और सड़क का निर्माण जारी है। उन्होंने कहा कि स्व. गैंडा राम चौधरी ने अच्छरु दा भरो से चंबी-चिड़न तक वर्षों पहले सड़क बनाई थी। उन्होंने कहा कि ऐसी विभूती के बारे में सब जाने समझे उसके लिए इस सड़क का नामांकरण स्व. गैंडा राम चौधरी के नाम पर किया गया है और शीघ्र उनकी स्मृति में गेट भी बनाया जा रहा है। उन्होंने बसकेहड़ में 15 महिला मंडलों को भट्ठियां देकर सम्मानित किया। उन्होंने लाहड़ ठाकरां में लाभार्थियों को मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता राशि उपलब्ध करवाई। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष हरिदत्त शर्मा, बसकेहड़ के प्रधान भूपिंदर राणा, प्रधान कहानफट्ट कंचन देवी बीडीसी सदस्य राजीव शर्मा, कल्पना देवी और श्रेष्ठा देवी, प्रधान डरोह पंकज चौधरी, अवतार राणा, मोहर सिंह, सुरजीत सिंह, लाल चंद, नीलम राणा, बबिता, सरोज, सुरजीत जम्वाल, रमेश धीमान, मंजू जम्वाल, निखिल कुमार, बीएमओ डॉ नवीन राणा, अधिशाषी अभियंता मनीष सहगल, एसडीएमो डॉ. वनिता शर्मा, डॉ. वीरेंद्र पठानिया, तहसीलदार धीरा, एसडीओ आनंद कटोच, अनूप सूद, एसडीओ अश्वनी शर्मा व नीरज वैद्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
राज्य को खेल हब बनाने की कोशिश, प्रदेश भर में बनाए जा रहे इंडोर स्टेडियम फर्स्ट वर्डिक्ट। बिलासपुर सूचना एवं प्रसारण और युवा सेवाएं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में दूरदर्शन का प्रसारण अब 24 घंटे होगा। इस संदर्भ में पूरा खाका तैयार किया जा रहा है। बिलासपुर जिला के चार मुख्य प्रोजेक्टों किरतपुर-नेरचौक फोरलेन, भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेलवे लाईन, राजकीय हाईड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज और एम्स का कार्य दु्रतगति से जारी है। एम्स का उद्घाटन करने के लिए अगले माह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिलासपुर आ रहे हैं। दिशा की बैठक करने के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि बैठक बड़े ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित की गई है और ज्यादातर विभागों ने बहुत अच्छा कार्य किया है, जहां कमियां पाई गई उनमें सुधार करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेलवे लाईन के विषय में किए गए सवाल के जबाव में अनुराग ठाकुर ने कहा कि बिलासपुर तक 52 किलोमीटर लंबी ब्रॉडगेज लाईन का निर्माण किया जा रहा है। अगले दो साल में यह रेलवे लाईन बिलासपुर पहुंच जाएगी, जिसके लिए तेज गति से काम किया जा रहा है। फिर आगे इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू होगा, जिसको लेकर अभी कार्यवाही जारी है। उन्होंने कहा कि सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण इस प्रोजेक्ट की अब तक की प्रगति पर निर्माता कंपनी प्रबंधन से प्रेजेंटेशन ली गई है। इसी प्रकार फोरलेन की भी प्रेजेंटेशन ली गई। फोरलेन का कार्य भी तेज गति से चल रहा है और अगले साल तक यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। यानी रेलवे व फोरलेन दोनों प्रोजेक्टों का कार्य अगले साल पूरा करने के लिए दिन रात काम किया जा रहा है।
राेहित । दौलतपुर चौक गगरेट विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी मनीष शारदा ने मीडिया को संबाेधित करते हुए कि संपर्क मार्गों को बंद कर जल्दबाज़ी में पुलों से ट्रैफिक शरू कर दिया गया, जो दुर्घटनाओं को न्योता दे रहा है। उन्होंने कहा कि पहले तो संपर्क मार्ग दयनीय हालत में थे और दोपहिया वाहनों को दलदल भरे कीचड़ से गुजर कर जाना पड़ रहा था, तो अब विभाग ने जल्दबाज़ी में पुलों से ट्रेफिट भेजना शुरू कर दिया और भी खतरनाक है। चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि संघनेई पुल पर बिना साइड रेलिंग के ही आवाजाही शुरू कर दी और खड़े सरिये किसी अप्रिय घटना को बुलावा दे रहे हैं और प्रशासन की लापरवाही साफ झलक रही है। चूंकि उक्त पुल एक सरकारी स्कूल के नजदीक है, जिसमे छात्र साइकल इत्यादि पर आते हैं, जो और भी भयभीत करने वाली बात है, तो वहीं मावा पुल पर सड़क से पुल तक पहुंचने के लिए दोपहिया वाहनों को भारी मशक्कत के सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन नियमों के साथ खिलवाड़ न करें और जनता की जान की कीमत समझे। उन्होंने कहा कि प्रशासन सरकार के दवाब में काम न करें, बल्कि जनता को सहयोग देने वाले काम करें। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज़ को दबने नहीं दिया जाएगा, जनता की आवाज उठाने ही परम कर्तव्य और भविष्य में भी जनता की आवाज़ उठाता रहूंगा।
Chief Minister Jai Ram Thakur paid floral tributes to former Prime Minister Bharat Ratna Atal Bihari Vajpayee by garlanding his statue at Ridge today on the occasion of the death anniversary of the former Prime Minister. Later, while interacting with media persons, the Chief Minister said that people of the Himachal, in general, were fortunate that Atal Bihari Vajpayee had a special love and benevolence for the State and its people. He said that despite his busy schedule as Prime Minister of India, Atal Bihari Vajpayee used to visit Prini in the Kullu district every year. He said that Atal Bihari Vajpayee was a great orator, outstanding parliamentarian, and extraordinary statesman. Urban Development Minister Suresh Bhardwaj, MP and State BJP President Suresh Kashyap, MLA Balbir Verma, Deputy Commissioner Shimla Aditya Negi, and SP Shimla Dr. Monika were also present on occasion among others.
शूलिनी विश्वविद्यालय के बेलेट्रिस्टिक साहित्य समाज ने संघमित्रा दलाल के साथ एक वार्ता का आयोजन किया, जो क्रिएटिव आर्ट्स कॉलेज, यूनिवर्सिटी टेक्नोलोजी मारा, मलेशिया में पढ़ाती है। चर्चा की जा रही पुस्तक में मुख्य नायक के रूप में आह हॉक नामक एक पात्र है। आह हॉक एक मलेशियाई मछली पकड़ने के गांव में पैदा हुआ एक साधारण, अशिक्षित व्यक्ति है जो एक ऐसे देश में अपना रास्ता बनाने की कोशिश कर रहा है जो हर किसी के लिए धन और सुरक्षा का वादा करता है, लेकिन केवल कुछ चुनिंदा लोगों को ही बचाता है। वार्ता के बाद एक एनिमेटेड चर्चा हुई जिसमें प्रोफेसर तेजनाथ धर के नेतृत्व में शूलिनी के संकाय सदस्यों ने भाग लिया। सबने सुझाव दिया कि इस पुस्तक में शोध की काफी संभावनाएं हैं और यह अधिक गहन अध्ययन के योग्य है। डॉ दलाल ने सभी प्रश्नों और टिप्पणियों के निपुणता के साथ जवाब दिए और अपनी प्रस्तुति में उठाए गए बिंदुओं को विस्तार से समझाया ।
शूलिनी विश्वविद्यालय ने 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न देशभक्ति गतिविधियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विश्वविद्यालय परिसर में आजादी काअमृत महोत्सव मनाया। समारोह के मुख्य अतिथि विदेश मंत्रालय के पूर्व सचिव संजीव अरोड़ा आईएफएस थे। कुलाधिपति शूलिनी विश्वविद्यालय, प्रो. पी.के. खोसला ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया और बताया कि राष्ट्र के विकास के लिए देशभक्ति क्यों महत्वपूर्ण है। उन्होंने कक्षा में राष्ट्रीय गौरव सिखाने पर भी जोर दिया। मुख्य अतिथि ने स्वतंत्रता आंदोलन और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया। उन्होंने अनुसंधान और शिक्षा के क्षेत्र में शूलिनी विश्वविद्यालय के प्रयासों की सराहना की। अपने भाषण में, प्रो चांसलर विशाल आनंद ने कहा कि वह इस स्वतंत्रता दिवस को उन सभी बेटियों को समर्पित करना चाहते हैं जो विभाजन के दर्द से गुज़री हैं। उन्होंने कहा कि "हमें उन्हें और उनके बलिदानों को याद करना चाहिए।" इस मौके पर कुलपति प्रो. अतुल खोसला ने कहा कि देश के विकास के लिए हमें हजारों विश्वविद्यालयों की जरूरत है। उन्होंने शूलिनी विश्वविद्यालय के प्रत्येक छात्र से अपने नाम पर एक पेटेंट दाखिल करने और स्वतंत्रता दिवस पर ऐसा करने का संकल्प लेने का भी अनुरोध किया। न्यासी, सतीश और अशोक आनंद, डीन, निदेशक, और अन्य व्यक्ति इस कार्यक्रम में शामिल हुए, जिसका समापन एक शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन डीन स्टूडेंट वेलफेयर पूनम नंदा द्वारा किया गया।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उप मंडलाधिकारी कसौली धनवीर सिंह ठाकुर ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 54-कसौली विधानसभा क्षेत्र के सभी 105 मतदान केन्द्रों पर 16 अगस्त, 2022 से 11 सितम्बर, 2022 तक फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में निर्वाचक नामावलियों को तैयार किए जाने की अर्हक तिथि 01 अक्तूबर, 2022 है। उन्होंने कहा कि जिन नागरिकों का जन्म एक जनवरी, 2004 से 30 सितम्बर, 2004 के मध्य हुआ है वे सभी पहली बार इस कार्यक्रम के दौरान अपना नाम सम्बन्धित मतदान केन्द्र की मतदाता सूची में दर्ज करवाने के लिए पात्र होंगे। इस अवधि के दौरान अपना नाम सम्बन्धित मतदान केन्द्र की मतदाता सूची में दर्ज करवाने के लिए पात्र होंगे। इस अवधि के दौरान विधानसभा क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियां सम्बन्धित मतदान केन्द्रों पर प्रतिनियुक्त अभिहित अधिकारियों के पास कार्यालय समय में जनसाधारण के निरीक्षण के लिए उपलब्ध होंगी। इस दौरान अभिहित अधिकारी मतदाता बनने की योग्यता रखने वाले नागरिकों से प्ररूप-6 तथा मतदाता सूची में प्रविष्टियों के अपमार्जन तथा शुद्धि के लिए प्रारूप 7 व 8 प्राप्त करेंगे। मतदाता, फोटोयुक्त नामावली का निरीक्षण उपमण्डल अधिकारी तथा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालयों में जा कर भी करवा सकते हैं। इस विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान 27 व 28 अगस्त तथा 3 व 4 सितम्बर, 2022 मतदान केन्द्रों पर विशेष अभियान दिवस निर्धारित किए गए है। इन विशेष अभियान दिवसों पर अभिहित अधिकारी व बूथ लेवल अधिकारी कार्यालय समय के दौरान सम्बन्धित मतदान केन्द्रों पर उपस्थित रहेंगे तथा पात्र नागरिकों से दावे तथा आक्षेप प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में 12 अगस्त, 2022 को उपमण्डल कसौली में बूथ लेवल अधिकारियों तथा अभिहित अधिकारियों को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2022 से सम्बन्धित प्रशिक्षण निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण एवं उपमण्डलाधिकारी कसौली द्वारा दिया जाएगा। 54-कसौली विधानसभा क्षेत्र के अतिरिक्त मतदाता सूची में विद्यमान त्रुटियों के निवारण तथा नए वोट बनवाने/अयोग्य मतों को कटवाने के लिए दावे तथा आक्षेप सम्बन्धित अभिहित अधिकारियों/बूथ लेवल अधिकारियों के समय 11 सितम्बर, 2022 सायं 05.00 बजे तक प्रस्तुत कर सकते हैं।
जिला सोलन के अटल शिक्षा कुञ्ज स्थित प्रसिद्ध आईईसी विश्वविद्यालय ने 'आजादी के अमृत महोत्सव' कार्यक्रम के तहत सरकार द्वारा चलाये जा रहे ''हर घर तिरंगा'' अभियान को ध्यान में रखते हुए स्वतंत्रता दिवस के पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्वविद्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई। इसके पश्चात विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर स्वतंत्रता दिवस समारोह को यादगार बनाया। इस अवसर पर आईईसी विश्वविद्यालय परिसर से बद्दी तक एक भव्य तिरंगा यात्रा (बाइक रैली) का आयोजन भी किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं, सभी कर्मचारियों और 'दिल्ली रॉयल एनफील्ड राइडर्स' समूह के सदस्यों ने हर्षोल्लास के साथ हिस्सा लिया। यह तिरंगा यात्रा देश प्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान के संदेश के साथ आयोजित की गई। रैली के दौरान बाइक राइडर्स की सुरक्षा और तिरंगे के सम्मान का पूरा ध्यान रखा गया। आईईसी विश्वविद्यालय ने सरकार के निर्देशों से प्रेरणा लेकर इस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया था, जो बखूबी सफल रहा। इस अवसर पर आईईसी विश्वविद्यालय ने 'दिल्ली रॉयल एनफील्ड राइडर्स' समूह के सहयोग से दिल्ली से चैल तक बाइक रैली (फ्रीडम बाइक राइड) का सफल आयोजन किया, वहीं विश्वविद्यालय परिसर में देशभगति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर 'म्यूजिक शेकर्स' म्यूजिकल बैंड और प्रसिद्ध सूफी गायक कुणाल वासन ने अपनी प्रतिभा से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दूसरे दिन दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक परमजीत पम्मी और कालका से पूर्व विधायक और भाजपा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष महिला मोर्चा लतिका शर्मा ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यतिथिः शिरकत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस कार्यक्रम द्वारा लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना को बढ़ाने और देश के लिए प्रेम जागरूक करने के साथ ही हमारे राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को पैदा करने के लिए बरोटीवाला, बद्दी व नालागढ़ में यूनिवर्सिटी ने मुफ़्त तिरंगे और पर्यावरण संरक्षण को लेकर आईईसी विश्वविद्यालय के द्वारा लिए संकल्प के तहत क्षेत्रों में लोगों को औषधीय गुणों से भरपूर व छायादार पौधे भी बांटे। आईईसी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० (डॉ०) शमीम अहमद ने 'आजादी के अमृत महोत्सव' कार्यक्रम के तहत आयोजित इस 3 दिन के मेगा इवेंट को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए एस पी ऑफिस बद्दी और अन्य सभी के सहयोग की सराहना की और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन जिला सोलन के अटल शिक्षा कुंञ्ज स्थित प्रसिद्ध आईईसी विश्वविद्यालय ने 'आजादी के अमृत महोत्सव' कार्यक्रम के तहत सरकार द्वारा चलाए जा रहे 'हर घर तिरंगा' अभियान को ध्यान में रखते हुए स्वतंत्रता दिवस के पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्वविद्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई। इसके पश्चात विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर स्वतंत्रता दिवस समारोह को यादगार बनाया। इस अवसर पर आईईसी विश्वविद्यालय परिसर से बद्दी तक एक भव्य तिरंगा यात्रा (बाइक रैली) का आयोजन भी किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं, सभी कर्मचारियों और 'दिल्ली रॉयल एनफील्ड राइडर्स' समूह के सदस्यों ने हर्षोल्लास के साथ भाग लिया। यह तिरंगा यात्रा देश प्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान के संदेश के साथ आयोजित की गई। रैली के दौरान बाइक राइडर्स की सुरक्षा और तिरंगे के सम्मान का पूरा ध्यान रखा गया। इस रैली के सफल आयोजन में 'द बद्दी प्रेस क्लब, बद्दी और कई अन्य समाजसेवी लोगों ने भी सहयोग किया। आईईसी विश्वविद्यालय ने सरकार के निर्देशों से प्रेरणा लेकर इस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया था, जो बखूबी सफल रहा। आपको बता दें कि इस अवसर पर आईईसी विश्वविद्यालय ने 'दिल्ली रॉयल एनफील्ड राइडर्स' समूह के सहयोग से दिल्ली से चैल तक बाइक रैली (फ्रीडम बाइक राइड) का सफल आयोजन किया। वहीं, विश्वविद्यालय परिसर में देशभगति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर 'म्यूजिक शेकर्स' म्यूजिकल बैंड और प्रसिद्ध सूफी गायक कुणाल वासन ने अपनी प्रतिभा से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दूसरे दिन दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक परमजीत पम्मी और कालका से पूर्व विधायक और भाजपा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष महिला मोर्चा लतिका शर्मा ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस कार्यक्रम द्वारा लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना को बढ़ाने और देश के लिए प्रेम जागरूक करने के साथ ही हमारे राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को पैदा करने के लिए बरोटीवाला, बद्दी व नालागढ़ में यूनिवर्सिटी ने मुफ़्त तिरंगे और पर्यावरण संरक्षण को लेकर आईईसी विश्वविद्यालय के द्वारा लिए संकल्प के तहत क्षेत्रों में लोगों को औषधीय गुणों से भरपूर व छायादार पौधे भी बांटे। आईईसी विश्वविद्यालय के कुलपति प्राे. (डॉ.) शमीम अहमद ने 'आजादी के अमृत महोत्सव' कार्यक्रम के तहत आयोजित इस 3 दिन के मेगा इवेंट को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए एसपी ऑफिस बद्दी और अन्य सभी के सहयोग की सराहना की और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।
राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की चौथी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक महान नेता, युग पुरुष और हमेशा आदर्शों का पालन करने वाले राजनेता थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के लिए उनके बहुमूल्य योगदान और सेवाओं के लिए देशवासी उन्हें सदैव याद रखेंगे।
मनोज कुमार। कांगड़ा आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजय विद्यार्थी ने मीडिया को बयान जारी करते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश में होने वाले आम विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की तरफ से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया कल ठीक 11:00 बजे होटल ईस्ट बोर्न खलिनी शिमला में हिमाचल के लोगों को अपनी पहली गरंटी देंगे।अन्य पार्टियां चुनावों के मध्यनजर अपना घोषणा पत्र जारी करती हैं, जबकि आम आदमी पार्टी उनसे हटकर सरकार बनाने के उपरांत जिन कामों को प्राथमिकता के आधार पर करने की योजना बनाती है, उन घोषणाओं को सब मतदाताओं के सामने सार्वजनिक तौर पर पूरा करने की गरंटी देने का काम करती है। डॉ. विद्यार्थी ने आगे बताया कि कल का दिन हिमाचल प्रदेश के इतिहास में पहला वो ऐतिहासिक दिन होगा, जब कोई राजनीतिक पार्टी चुनावी घोषणा करने के बजाय सार्वजनिक रूप से अपने वादे पूरे करने की लोगों के सामने गरंटी देगी। आम आदमी पार्टी विधान सभा चुनाव से पहले प्रदेश के कोने कोने में गरंटी देने का अभियान चलाएगी, जिसकी शुरुआत प्रदेश की राजधानी शिमला से कल होने जा रही है।
पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर में कसौली एवं परिवेश संरक्षण सोसायटी के अध्यक्ष, लेफ्टिनेंट जनरल कमल डावर, PVSM, AVSM, सोसायटी के अन्य सदस्यों मेजर जनरल एम.एस. कोहली एवं उनकी धर्मपत्नी, कर्नल रणदेव एवं उनकी धर्मपत्नी, प्रो. जस्टिन ढिल्लों (लॉ, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी) और मिसेज किरण ने भी लेफ्टिनेंट जनरल कमल डावर के साथ कार्यक्रम में शिरकत की। धर्मपुर और सुबाथू दोनों शाखाओं के कक्षा IX-XII के छात्रों ने नई वैश्विक व्यवस्था पर जनरल डावर के प्रभावी और आँखें खोलने वाले भाषण को सुना और समझा कि भारत की नई पीढ़ी को इसमें अपना सही स्थान और भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कटिबद्ध रहना चाहिए। एक वाक्पटु, अंतर्दृष्टिपूर्ण और स्फूर्तिदायक भाषण के बाद स्कूल की एनसीसी इकाई द्वारा आयोजित और स्पोक द्वारा प्रोत्साहित वृक्षारोपण अभियान का सफल आयोजन किया गया। विद्यार्थियों द्वारा परिसर में सपोडिला, लीची, आम और अमरूद के पौधे लगाए गए। विद्यालय द्वारा इस सत्र वृक्षारोपण का यह दूसरा आयोजन था। इससे पूर्व भी गत पंद्रह दिनों के समयांतराल में एस डी एम् कसौली एवं फ़ॉरेस्ट डिपार्टमेंट के साथ विद्यालय की कक्षा आठ एवं नौ की छात्राएं मांडूधार की पहाड़ी पर वृक्षारोपण कर चुकी हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों नें दिल की गहराइयों से लेफ्टिनेंट जनरल को धन्यवाद दिया।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर जिला परिषद उपाध्यक्ष नरेश कुमार दर्जी ने दो दिन एक पंचायत कार्यक्रम के तहत चमनेड़ पंचायत का दौरा किया औरघर-घर जाकर लोगों से सीधा जनसंवाद किया, उनकी जन समस्याओं को सुना। पंचायत घर में पंचायत लेवल का एक जनमंच किया। लोगों की बिजली पानी और सड़क की समस्याओं का हल मौके पर ही किया। 4 गरीब परिवार की मौके पर की आर्थिक सहायता की। इस मौके पर स्थानीय पंचायत प्रधान, LPH विभाग के अधिकारी की PWD विभाग के अधिकारी इलेटरसिटी विभाग के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।
17 अगस्त 2022 को शिमला में खलिनी स्थित होटल ईस्ट बोर्न में होगा भव्य कार्यक्रम मनाेज कमुार। कांगड़ा अपने नायाब तरीके से जन कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े महत्वपूर्ण वायदों को गारंटी के साथ घोषित किए जाने के लिए मशहूर आम आदमी पार्टी 17 अगस्त 2022 को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में विधान सभा चुनावों के मद्देनजर प्रदेश वासियों को पहली 'केजरीवाल गारंटी' की घोषणा करने जा रही है। इस बाबत पंजाब सरकार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री भगवंत मान व शिक्षा क्रांति के जनक दिल्ली सरकार के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया हिमाचल प्रदेश में इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। उक्त जानकारी आम आदमी पार्टी के राज्य प्रवक्ता व कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र के डिप्टी इंचार्ज कल्याण भंडारी ने प्रैस विज्ञप्ति के माध्यम से सांझा की है। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी की राज्य इकाई अपनी पूरी शक्ति व शिद्दत से कल आयोजित किए जाने वाले समारोह के प्रबंधन में जुट गई है। कल्याण भंडारी ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी चुनावी वायदाें को गारंटी के रूप में प्रस्तावित करती है, जिसका सीधा सा मतलब होता है कि पार्टी जो भी ऐलान करती है, उसे धरातल पर पूरी तरह लागू करती है। इसकी मिसाल दिल्ली और पंजाब में घोषित की गई विभिन्न क्षेत्रों में गारंटी से परिलक्षित होता है। पंजाब में श्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार 'गवर्नेंस के दिल्ली मॉडल' को लागू कर 'पंजाब मॉडल' स्थापित कर कीर्तिमान बना रही है।
अनूप। सुजानपुर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने प्रदेश कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत करीब 100 लोगों को बोर्ड के माध्यम से मिलने वाले आवश्यक सामान का वितरण किया। उन्होंने पात्र परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन, बाइसिकल, सोलर लाइट व वाशिंग मशीन इत्यादि उपलब्ध करवाए और उन्हें पात्र परिवारों के हवाले किया। उन्होंने कहा कि कामगार कल्याण बोर्ड समाज के निर्धन मजदूर दिहाड़ीदार वर्ग के लिए वरदान साबित हुआ है। इस बोर्ड के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को सामान घर द्वार पर उपलब्ध करवाया गया है, ताकि समाज का हर वर्ग हर आवश्यक वस्तु का लाभ ले सके। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार ऐसा हुआ है कि इस बोर्ड के माध्यम से समाज के उस वर्ग तक तमाम आवश्यक वस्तुएं पहुंची हैं, जिनके वह हकदार हैं।
भाजपा के राज में हिमाचल की महिलाएं सुरक्षित नहीं- शैंकी ठुकराल फर्स्ट वर्डिक्ट। नादौन भाजपा काल हिमाचल की महिलाओं के लिए अभिशाप बन गया है, आए दिन छेड़छाड़ एवं महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार के मामले बढ़ते नजर आ रहे हैं। भाजपा महिलाओं को सुरक्षित रखने में पूरी तरह से विफल सरकार है। यह बातें नादौन विधानसभा से आम आदमी पार्टी के मुख्य नेता एवं ओबीसी विंग के राज्य संयुक्त सचिव शैंकी ठुकराल ने कही। शैंकी ने जयराम सरकार और भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि आखिर किस आधार पर भाजपा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं? जब कि आज हिमाचल के कुछ राजनीतिक नेता ही छेड़खानी के आरोप में लिप्त हो रहे हैं। सरकार सुरक्षित माहौल बनाने की जगह बस बढ़े-बढ़े इस्तिहार दे रही है। एक तरफ दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार जो महिलाओं को सुरक्षित रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे था। सरकारी बसों मार्शल तैनात कर रहे हैं। इसके साथ ही दिल्ली सरकार की महिला कमीशन केवल दिल्ली ही नहीं, उसके साथ-साथ पूरे देश में महिलाओं को सुरक्षित रखने के लिए कार्य करती रहती है। यह सब तभी मुमकिन है, जब सरकार की नीयत काम करने की हो, न कि केवल झूठे वादों और बातों के इश्तिहार लगाने से होगा। शैंकी ने कहा कि अब केवल और केवल आम आदमी पार्टी ही एक विकल्प है, जो हिमाचल में महिलाओं को रोजगार के साथ-साथ उनकी सुरक्षा की गरंटी ले सकती है। इस बार हिमाचल की महिलाएं अपने अभिमान के लिए अपनी सुरक्षा के लिए आम आदमी पार्टी का साथ देंगी।
अनूप। सुजानपुर अपने संसदीय क्षेत्र में रोजगार मेले लगाने के बाद केंद्रीय मंत्री भारत सरकार अनुराग ठाकुर अब युवाओं के लिए विदेशों में भी रोजगार के अवसर प्रदान करवाने जा रहे हैं। क्षेत्र के युवा संबंधित वेबसाइट पर पंजीकरण करवाकर रोजगार उपलब्ध कर सकते हैं। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के युवाओं के लिए केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री भारत सरकार अनुराग सिंह ठाकुर ने जर्मनी देश में रोजगार के अवसर खोले हैं। संसदीय क्षेत्र के युवा युवती या यहां रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए जारी किए गए नंबर पर संपर्क करके तमाम जानकारी लेकर ऑनलाइन माध्यम से भर्ती प्रक्रिया की जाएगी। सुजानपुर भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय मंत्री भारत सरकार के प्रयासों से संसदीय क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इसमें युवक-युवतियों ऑनलाइन पंजीकरण के माध्यम से रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए 9315110489 पर संपर्क करके वेबसाइट संबंधी तमाम जानकारी प्राप्त की जा सकती है। विनोद ठाकुर ने बताया कि एक तरफ केंद्रीय मंत्री भारत सरकार अनुराग सिंह ठाकुर युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध करवा रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर सुजानपुर विधायक और उनके बेटे युवाओं को नशे में धकेलने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। बात विगत चुनाव की हो या फिर वर्तमान में चुनावों की तैयारियों की बात हो नशे का प्रचलन उनकी तरफ से लगातार बढ़ रहा है, जो युवाओं के लिए खतरे की घंटी है। उन्होंने कहा कि विधायक और उनके पुत्र किसी भी खुले मंच पर इस विषय पर की क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर कौन उपलब्ध करवा रहा है किसने क्षेत्र के युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाया है चर्चा कर सकते हैं। विनोद ठाकुर ने कहा कि 2017 के चुनावों में जहां सुजनपुर कांग्रेस विधायक ने चुनावों में झूठा वादा कर युवाओं को 10 हजार नौकरियां देने का जो झांसा दिया था। आज वह जनता के समक्ष साफ दिखाई दे रहा है, खुले मंच से विधायक को चुनौती दी जाती है की वाे बताएं 10 हजार तो दूर की बात है, अगर उन्होंने क्षेत्र के 4 युवाओं को भी अगर कोई रोजगार दिया है। कोई नौकरी लगवाई है, तो वह इस बात को लेकर मंच साझा करें। उन्होंने कहा कि एक तरफ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हैं, जो रोजगार मेले लगवा कर और अब जर्मनी में अपनी पार्लियामेंट्री के युवाओं के लिए शिक्षा व रोजगार का भी प्रावधान करा कर उन्होंने युवाओं के भविष्य का सुनहरा पल लिख रहे हैं वही यहां के विधायक और उनके पुत्र युवाओं को झूठे लारे लगाकर अपना राजनीतिक लाभ लेने के लिए केवल उनका इस्तेमाल कर रहे हैं इसलिए क्षेत्र के युवाओं को यह सोचना होगा की आने वाले विधानसभा चुनावों में वह किसका चयन करेंगे किस पार्टी का साथ देंगे।
फर्स्ट वर्डिक्ट । शिमला भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की चौथी पुण्यतिथि पर रिज पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अटल बिहारी वाजपेयी काे 'जनता के नेता' के रूप में याद किए जाते हैं, वह तीन बार भारत के प्रधान मंत्री रहे। कश्यप ने कहा कि दशकों से अटल एक ऐसे नेता के रूप में उभरे हैं, जिन्होंने अपने उदार विश्वदृष्टि और लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति प्रतिबद्धता का सम्मान किया। कश्यप ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने 1996 में 1998 और 1999 के बीच संक्षिप्त अवधि के लिए और फिर 1999 और 2004 के बीच पूर्ण कार्यकाल के लिए भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया था। वह एक लोकप्रिय जन नेता, उत्साही देशभक्त, गतिशील वक्ता और असंख्य कार्यकर्ताओं की प्रेरणा थे।
राजेश कतनौरिया। जवाली विधानसभा क्षेत्र की काव्य वर्षा एक लंबे समय से कविता और कहानी लेखन कार्य में सक्रिय है, उनकी कविताओं और कहानियों को खूब पसंद किया जा रहा है। उनकी लिखी कहानियों पर बनी फिल्में देश-विदेश में पसंद की जा रही हैं। उनकी लिखी 3 लघु फिल्में द पिल्लों, समाज और गुड बाई पापा यूरोप के ग्रीस के एथेंस शहर में आयोजित हो रहे। बहुत बड़े अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में चयनित हुई थी और अब गर्व और खुशी की बात है कि तीनों फिल्में फाइनल राउंड में प्रवेश कर गई हैं और 30 सितंबर और 3 अक्तूबर को दो बार एथेंस शहर में दिखाई जाएगी। यह हिमाचल और उनके चाहने वालों के लिए बहुत खुशी की बात है। उनकी लिखी एक बड़ी हिमाचली फिल्म आईएम प्रिया भी अगस्त में अंतिम सप्ताह में रीलीज होगी। इस फिल्म से उन्होंने हिमाचली भाषा की फिल्म लिखने की शुरुआत की है, जो कि एक बहुत सफल प्रयास है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के पावन अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आज लायन्स क्लब सोलन द्वारा क्षेत्रिय अस्पताल सोलन में मरीजों को फल तथा मिठाई बांटकर उनके शीघ्र एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामनाएं की गई। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन विशाल सूद, सचिव लायन पीके एस रोहेला, कोषाध्यक्ष लायन राजेश मारिया, प्रोजेक्ट चेयरपर्सन लायन पंकज कश्यप, वरिष्ठ सदस्य लायन बलबीर कपूर, लायन रंजन महाजन और निवर्तमान रीजन चेयरपर्सन लायन कमल विग आदि उपस्थित रहे। क्लब अध्यक्ष द्वारा प्रत्येक भारतीय को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देकर समाज के हर जरुरतमंद की हर संभव मदद तथा राष्ट्रीय हित में हमेशा अपना सहयोग देने का प्रयास करने की अपील भी की गई।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन अखंड भारत दिवस एवं 75वें स्वतंत्रता दिवस अमृत महोत्सव के अवसर पर 14 अगस्त काे शाम 4:30 बजे स्थान सेक्टर-17 में बजरंग दल चंडीगढ़ ने तिरंगा यात्रा एवं अखंड भारत दिवस के उपलक्ष्य में विभाग मंत्री प्रदीप शर्मा का बौद्धिक रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंजाब प्रांत प्रचार-प्रसार प्रमुख सुरेश राणा, जिला उपाध्यक्ष अजय कंसल, उपाध्यक्ष रेनू रोहिल्ला, जिला मंत्री अंकुश गुप्ता, कोषाध्यक्ष राकेश चौधरी, प्रचार प्रसार प्रमुख पंकज शर्मा, सोशल मीडिया प्रमुख मनोज शर्मा, बजरंग दल संयोजक राकेश उप्पल, सह सेवा प्रमुख रजनी ठाकुर, गोरक्षा प्रमुख जितेंद्र दलाल, गोरक्षा अध्यक्ष देवेंद्र सिद्धू, गोरक्षा मंत्री अनुज सहगल, मिलन प्रमुख रवि वर्मा, संयम, वीरेंद्र गुलेरिया, उमेश, जितेंद्र रावत, शशांक भट्ट, विपिन, सुनील बागड़ी, परमजीत, विशाल, मनोज, जितेंद्र मौर्य, सचिन मौर्य, जितेंद्र कालरा , संदीप, नागेंद्र, राकेश शर्मा, शीतल प्रसाद, सुनील यादव, गौरव श्रीवास्तव, विपिन मौर्य व संचित शर्मा आदि मौजूद रहे।
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सोमवार को राजभवन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘एट होम’ की मेजबानी की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अमजद एहतेशाम सईद उपस्थित रहे। इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, विभिन्न आयोग, बोर्ड तथा निगम के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस और सैन्य अधिकारी, शहर के प्रमुख नागरिक, पूर्व सैनिक और अन्य लोग भी उपस्थित थे। ‘एट होम’ में पहली बार ढली स्थित विशेष रूप से सक्षम बच्चों के स्कूल के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के 75 वर्षों की गौरवमयी विकास यात्रा को दर्शाता एक वृत्तचित्र भी प्रदर्शित किया गया, जिसे सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा तैयार किया गया है।
प्रतिमा राणा। पालमपुर प्रदेश में खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री खेल विकास तथा मुख्यमंत्री युवा खेल प्रोत्साहन योजना आरंभ की गई है। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष, विपिन सिंह परमार ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भवारना में तीन दिवसीय अंडर-19 छात्र जोनल खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्यातिथि अपने संबोधन में दी। परमार ने कहा कि प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री खेल विकास योजना में खेल मैदान निर्माण के लिए 10-10 लाख रुपए व्यय किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना में खेल अधोसंरचना के विकास पर 10 करोड़ 33 लाख रुपये किये जा रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने भवारना में 33 विद्यालयों के लिये आयोजित अंडर-19 छात्र जोनल खेलकूद प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बधाई दी और विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि खेलों में भी बहुत उज्ज्वल भविष्य है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों का चयन उनकी प्रतिभा के आधार पर हो रहा है, जिससे खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। परमार ने कहा कि सरकार, प्रदेश के खिलाड़ियो की प्रतिभा के निखार के लिए बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की डाइटमनी को भी दोगुना करने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा इसके अलावा प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को विभिन्न विभागों में रोजगार के अवसर दान करने के लिए 3 प्रतिशत कोटा निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 220 खिलाड़ियों को विभागों, बोर्डों और निगमों में रोजगार के अवसर प्रदान किए गए हैं। इस अवसर पर उन्होंने विजेता खिलाड़ियो को पुरस्कृत किया। इससे पहले विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय गुलेरिया ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अंडर-19 छात्र जोनल खेलकूद प्रतियोगिता में 33 स्कूलों के 417 खिलाड़ियों ने बैडमिंटन, कब्बडी, खो-खो, वॉलीबाल और कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लिया। तिरंगा बाइक रैली में लिया भाग 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष, विपिन सिंह परमार ने भाजयुमो द्वारा फरेड से आयोजित तिरंगा बाइक रैली रवाना किया। उन्होंने भी तिरंगा रैली में बाइक पर तिरंगा झंडा लेकर बाइक की सवारी की। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष देश राज शर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तनु भारती, प्रधान भवारना वंदना अवस्थी, बीडीसी सदस्य सोनी गुप्ता, एसएमसी अध्यक्ष प्यार चन्द सहित विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य, अध्यापक, विभागों के अधिकारी, खिलाड़ी छात्र और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
- सोलन विधायक डॉ कर्नल धनीराम शांडिल रहे मुख्यातिथि सोलन विधानसभा क्षेत्र के काहला ग्राम पंचायत में 76वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर सोलन के विधायक डॉ कर्नल धनीराम शांडिल बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान से हुई। इस दौरान जनता में भी ख़ुशी का माहौल देखने को मिला। मुख्यातिथि द्वारा उपस्थित जनता को आज़ादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी गयी। मुख्यातिथि विधायक ने अपने सम्बोधन के माध्यम से जनता को स्वतंत्रता और लोकतंत्र का महत्त्व समझाया। उन्होंने कहा कि जो सम्मान और स्नेह उन्हें जनता ने दिया उसके लिए वह समस्त काहला ग्राम पंचायत के वासियों का हार्दिक आभार व्यक्त करते है।
विनायक ठाकुर । देहरा भारत की स्वतंत्रता 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर संत निरंकारी मिशन द्वारा अभियान का शुभारंभ किया। 'वननेस वन' नाम की इस परियोजना को सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद से संपूर्ण भारत के राज्यों में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें लाखों की सख्या में वृक्षों का रोपण किया गया। इस महाअभियान में संत निरंकारी मिशन के सेवादारों एवं श्रद्धालुओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अभियान के तहत संत निरंकारी मिशन की शाखा गुलेर के सेवादल के भाई बहनों और चैरिटेबल फाउंडेशन के महात्माओं ने वननेस बन के तहत स्थानीय मुखी बहन संतोष गुलेरिया की अगुवाई में बिलासपुर के जलख गांव में वन विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर पौधारोपण का विशेष अभियान चलाया, जिसमें 100 से ज्यादा पौधे सेवादारों द्वारा लगाए गए। मुखी बहन संतोष गुलेरिया ने बताया कि आज पृथ्वी ग्लोबल वाॅर्मिंग की समस्या से जूझ रही है, तो ऐसे समय में वृक्षारोपण का महत्व ओर अधिक बढ़ गया है। वर्ष 2020 से कोरोना संकट ने हम सभी को प्रकृति की अमूल्य देन, प्राण वायु अर्थात ऑक्सिजन के महत्व को समझा दिया है। साथ ही इसकी कमी से उत्पन्न होने वाले सभी दुष्प्रभावों से हमें भली भांति अवगत भी करा दिया है। ज्ञात रहे कि मनुष्य का जीवन जिस प्राण वायु पर आधारित है, वह हमें इन वृक्षों के माध्यम द्वारा ही प्राप्त होती है। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जोन 3ए के जोनल इंचार्ज डॉ के सी धीमान जी ने बताया कि इस अभियान का शुभारंभ पिछले वर्ष 21 अगस्त को सत्गुरू माता सुदीक्षा महाराज ने अपने कर कमला द्वारा किया था, जहां पूरे भारत वर्ष के 350 स्थानों पर लगभग 1,50,000 के करीब वृक्षों का रोपण किया गया था। वहीं, सतगुरु माता ने अपने संदेश में कहा कि प्राण वायु जो हमें इन वृक्षों से प्राप्त होती है, धरती पर इसका संतुलन बनाने के लिए हमें स्थान स्थान पर वनों का निमार्ण करना आवश्यक है, जिससे कि अधिक मात्रा में ऑक्सीजन का निर्माण होगा और उतनी ही शुद्ध वायु प्राप्त होगी। जिस प्रकार ‘वननेस वन’ का स्वरूप अनेकता में एकता का दृश्य प्रस्तुत करता है, उसी प्रकार मानव को भी समस्त भेदभावों को भूलाकर शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के भाव में रहकर संसार को निखारते चले जाना है। सदगुरु माता सुदीक्षा ने उदाहरण दिया कि जिस प्रकार बड़े, बुर्जुगों का आशीष हमारे लिए अनिवार्य है, उसी प्रकार से वृक्ष भी हमारे जीवन के लिए अत्याधिक महत्वपूर्ण है। यह सर्व विदित है कि संत निरंकारी मिशन एक विश्व स्तरीय आध्यात्मिक मंच है, जो सभी में ईश्वर निराकार की उपस्थिति के आधार पर प्रेम, सहिष्णुता एवं एकता में सद्भाव की विचारधारा में विश्वास रखता है। मिशन द्वारा पर्यावरण की सुरक्षा के लिए लगातार कार्य किये जा रहे हैं। समय-समय पर देशभर में वृक्षारोपण एवं उनका संरक्षण, जल संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन और प्लास्टिक का उपयोग न करने जैसे अभियानों की पहल की गई है।
डॉ यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एव वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी में 76वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजेश्वर सिंह चंदेल द्वारा विवि परिसर में तिरंगा फहराया गया। विश्वविद्यालय के वैधानिक अधिकारी, विभागाध्यक्ष, एनसीसी ऑफिसर, विश्वविद्यालय की सभी कर्मचारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर अपने संदेश में प्रोफेसर चंदेल ने छात्रों और संकाय को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दी। उन्होनें देश के स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया जिनके संघर्ष और निस्वार्थ बलिदान से देश को आज़ादी मिली। प्रोफेसर चंदेल ने अपने संदेश में विद्यार्थियों और कर्मचारियों से राष्ट्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए कर्तव्यदायी और जिम्मेदार नागरिक बनने का आग्रह किया और देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के आदर्शों को आगे बढ़ाने की अपील की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि युवाओं को स्वतंत्रता के वास्तविक अर्थ और महत्व को समझना चाहिए जो हमारे पूर्वजों के वर्षों के बलिदान के कारण हमें हासिल हुई है। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की। इसके बाद विश्वविद्यालय के छात्रों और कर्मचारियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति को दर्शाते हुए सोलो, ग्रुप डांस, सॉन्ग और कविता आदि प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि ने इस अवसर पर आज़ादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत हुई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। ड्रॉइंग में शीतल राणा ने पहला, खुशबू ने दूसरा और प्रेरणा ठाकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। निबंध लेखन में मुस्कान ने प्रथम, राजन चौहान व पल्लवी शर्मा ने द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। गायन प्रतियोगिता में प्रियांक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरा पुरस्कार सौरभ बोस ने हासिल किया जबकि अमीषा नेगी तीसरे स्थान पर रहीं। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भाग लेने वाले छात्रों को भी प्रशंसा पुरस्कार दिया गया।


















































