विनायक ठाकुर । डाडासीबा डाडासीबा में अमृत महोत्सव के समारोह के चलते जसवां परागपुर में यात्रियों को बसों की कमी का खामियाजा भुगतना पड़ा। बता दें कि जसवां परागपुर के अंतर्गत डाडासीबा में सोमवार को अमृत महोत्सव समारोह का कार्यक्रम रखा गया था। आलम यह रहा कि समारोह को सफल बनाने के लिए लगाई गई इन बसों के बदले में लोगों को आवागमन में काफी असुविधा हुई। इतनी अधिक संख्या में बसों की बुकिंग होने के कारण जसवां परागपुर तथा इसके आसपास के क्षेत्रों के दर्जनों बस रूट प्रभावित हुए। लंबी दूरी तक जाने वाले लोग भी घंटों बस स्टैंड पर बसों का इंतजार करते हुए देखे गए। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी बसों के न आने से जहां ड्यूटी पर समय पर पहुंचने में परेशानी हुई। वहीं, ड्यूटी से जाने वाले लोगों को भी अपने स्तर पर वाहनों की बुकिंग कर अपनी जेब ढीली करनी पड़ी। इसके अलावा कई रूटों पर बसें न चलने से स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। बसें न आने के कारण दिनभर स्थानीय क्षेत्र के बस स्टैंड और बस स्टॉप पर लोगों की भारी भीड़ रही। एचआरटीसी देहरा के क्षेत्रीय प्रबंधक कुशल कुमार ने बताया कि डाडासीबा में वीजेपी के समारोह हेतु 67 बसों की बुकिंग की गई है। जिसके कारण कई बस रूट प्रभावित हुए हैं।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने जताया सरकार का आभार फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ हिमाचल सरकार का भाषा अध्यापक और शास्त्री को टीजीटी हिंदी और टीजीटी संस्कृत का दर्जा देने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर, प्रधान शिक्षा सचिव देवेश कुमार का आभार व्यक्त किया है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के हिमाचल इकाई के प्रधान पवन कुमार, महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर, संगठन मंत्री विनोद सूद, सी एंड वी उपाध्यक्ष तीर्था नंद, सभी जिलों के अध्यक्ष, महामंत्री, प्रदेश व जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने सरकार का आभार व्यक्त किया है। प्रांत महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि पिछले 25 वर्षों से शिक्षक यह मांग कर रहे थे, परंतु जयराम सरकार ने इसे पूरा कर 15 हजार से ज्यादा अध्यापको को फायदा पहुंचाने काम किया है। पिछले वर्ष आठ अगस्त को मुख्यमंत्री द्वारा मंडी के कन्सा चौक में टीजीटी बनाने की घोषणा की थी। बाद में शैक्षिक महासंघ के आग्रह को बजट में शामिल किया था। डॉ. मामराज पुंडीर ने कहा कि कर्मचारियों के हितैषी मुख्यमंत्री कौन है, इसका उदाहरण सभी के सामने है। डॉ. मामराज पुंडीर, प्रांत महामंत्री व अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ हिमाचल इकाई।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर जन समस्या जन सेवा के अंतर्गत जिला परिषद उपाध्यक्ष नरेश कुमार दर्जी ने ग्राम पंचायत गसोता का दौरा किया और लोगों के घर-घर जा कर उनसे सीधा जनसंवाद किया और उनकी जन समस्याओं को सुना। बताया जा रहा है कि पंचायत घर में पंचायत लेवल का एक जन मंच किया गया, जिसमें लोगों की बिजली पानी और सड़क की समस्याओं का हल मौके पर ही किया और कुछ समस्याओं का समाधान प्रशासन के द्वारा जल्द करवाने का आश्वासन दिया। इस बीच एक गरीब परिवार की मौके पर की आर्थिक सहायता की। लगवाण गांव में तीन किलाेवाट (3kv) बिजली के पोल की समस्या का समाधान मौके पर ही करवाया। इस मौके पर स्थानीय पंचायत प्रधान, समस्त वार्ड पंच लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर ग्राम पंचायत भगेटू के गांव भगेटू में भारी बारिश होने की वजह से दो मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिनमें मकान मालिक मंजू देवी पत्नी स्व. राकेश कुमार जो कि विधवा है और दूसरे मालिक विधि चंद पुत्र स्व. कृपुरम के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। गरिमा यह रही कि जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है, परंतु मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ, जिससे कि उन परिवारों को बाहर रहना पड़ रहा है और खाना भी बाहर ही बना रहे हैं। 20 अगस्त को भारी बारिश से यह दोनों मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। गनीमत यह रही कि परिवार का कोई भी सदस्य अंदर नहीं था। इसका जायजा हल्का पटवारी प्रदीप कुमार और साथ में ग्राम पंचायत भगेटू के उपप्रधान एवं हमीरपुर एक्स सर्विसमैन कांग्रेस ब्लॉक कमेटी के अध्यक्ष रंजीत सिंह और साथ में गांव के कृष्णा युवा मंडल के सदस्य और ग्रामीण उपस्थित थे। ग्रामीणों का कहना है कि यहां दोनों परिवार गरीबी रेखा से नीचे गुजर-बसर करते हैं और इन परिवारों को जल्द से जल्द प्रशासन की तरफ से फौरी राहत दी जाए।
कहा, जनता को आम आदमी पार्टी पर पूरा विश्वास पंकज सिंगटा। धर्मशाला धर्मशाला में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता पंकज पंडित द्वारा पत्रकार वार्ता को संबोधित किया गया। इस दौरान पंकज पंडित ने कांग्रेस और भाजपा को जम कर आड़े हाथ लिया। पंकज पंडित ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा एक है, कांग्रेस को वोट देना मतलब भाजपा को वोट देना है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी का दब दबा बढ़ता जा रहा है और आम आदमी पार्टी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इसके चलते कांग्रेस और भाजपा के लिए आम आदमी पार्टी एक बड़ी चुनौती बन कर सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा दावा करती है कि हम रिवाज बदल देंगे और कांग्रेस का कहना है कि हम बहुत मजबूत हैँ, लेकिन उनसे अपने ही नेता नही संभालें जा रहे हैं। आज लोगों के घरों तक एक बात पहुंच चुकी है कि कांग्रेस या भाजपा को वोट देना एक ही बात है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती बन कर सामने आई है। इसलिए भाजपा आम आदमी पार्टी पर दबाव बना रही है। आज पूरा विपक्ष प्रधानमंत्री मोदी से सवाल कर रहा है, लेकिन मोदी सरकार आम आदमी पार्टी को चुनौती मान रही है। पंडित ने कहा कि हाल ही में कांग्रेस के 2 विधायक भाजपा में शामिल हुए हैं। वहीं, भाजपा के 2 नेता कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। इसी के चलते आम आदमी पार्टी को जनता का पूरा सहयोग मिल रहा है। वहीं, मनीष सिसोदिया और सतेंद्र जैन पर चल रही जांच के सवाल पर पंडित ने कहा कि आम आदमी पार्टी हर तरह की जांच का समर्थन करती है, लेकिन जब चुनाव आते हैं, तभी क्यों जांच की जाती है। खैर, आम आदमी पार्टी इससे डरने वाली नहीं है और आने वाले समय में मोदी सरकार की जगह केजरीवाल की सरकार होगी।
विवि में नए संकाय के वैज्ञानिकों व शिक्षकों के लिए छह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आरंभ प्रतिमा राणा। पालमपुर चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.एचके चौधरी ने वैज्ञानिकों व शिक्षकों से आह्वान किया कि वह उच्च गुणवत्ता के लिए दायरे से बाहर होकर भी सोचें। कुलपति प्रो. चौधरी विश्वविद्यालय में नए भर्ती हुए वैज्ञानिकों और शिक्षकों को छह दिवसीय नव प्रशिक्षण कार्यक्रम (इंडक्शन) के उद्घाटन अवसर पर सोमवार को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों और किसानों के कल्याण के लिए निःस्वार्थ भाव से कार्य किया जाना चाहिए। विश्वविद्यालय में अनुसंधान, प्रसार और शैक्षणिक कार्यो की बेहतरी के लिए जो सुझाव वैज्ञानिक और शिक्षक देंगें उन्हें माना जाएगा व उनका उपयोग करते हुए उन्हें आगे बढ़ने में मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को केंद्र और प्रदेश सरकार से भरपूर समर्थन मिल रहा है। 55 शिक्षकों की भर्ती की गई है और जल्द ही 26 और शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि नई चुनौतियां सामने आ रही है, जिसे सामूहिक तौर पर सभी को मिलकर सामना करना है। उन्होंने वैज्ञानिकों से कहा कि वह कठिनाईयों से ऊपर उठें और शिक्षा, अनुसंधान और प्रसार शिक्षा गतिविधियों में बेहतर प्राप्त करने के लिए लीक से हटकर सोचें। प्रो. एचके चौधरी ने कहा कि युवा संकाय विश्व स्तर के मानकों और प्रो हरगोबिंद खुराना, डॉ. एमएस स्वामीनाथन व डॉ. खेम सिंह गिल आदि जैसे शीर्ष भारतीय वैज्ञानिकों के काम से प्रेरणा ले सकते हैं। उन्होंने दूरदराज के जनजातीय क्षेत्र कुकुमसेरी में किस प्रकार से अपना कार्य आरंभ किया। उसके बाद पालमपुर में विश्व स्तरीय अनुसंधान सुविधाएं स्थापित की है जहां अब जापान, आस्ट्रेलिया और अन्य देशों के वैज्ञानिक क्रोमोसोम इंजीनियरिंग, टिशू कल्चर, आणविक जीव विज्ञान आदि में अनुसंधान करने के लिए आना चाहते है। प्रो. चौधरी ने कहा कि अब नए युवा वैज्ञानिकों को खुद के प्रबंधक बन नवाचार के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने सभी परिस्थितियों और उसके मुताबिक कार्य करने और भविष्य को देखते हुए कार्य करने मौलिक व व्यावहारिक शोध पर अपने को केंद्रित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि उन्हें छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करने और अतिरिक्त घंटे काम करने की आवश्यकता है। कुलपति प्रो.चौधरी ने बताया कि दोहरी अगुणित तकनीक पर काम करते हुए वह खुद प्रयोगशाला में बढ़िया परिणाम के लिए सोते रहे हैं। उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि जब आप कुछ अतिरिक्त देने के लिए अलग तरह से सोचते हैं और काम करते हैं, तो वह दुनिया के लिए नया होता है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को अपना लक्ष्य ऊंचा रखना चाहिए और उसके लिए पूर्ण समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ काम शुरू करना चाहिए। विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकाें को अपने सपनों को साकार करने के लिए बैचेन होना पड़ेगा, तभी वह पुराने रिकार्डों को तोड़ते हुए नए शाैध कर पाएंगे। उन्होंने उन्हें देश और राज्य की आवश्यकताओं को लेकर विस्तार से बताते हुए कहा कि जब आप आरामदायक स्थिति में रहेंगे, तो भी कोई भी सम्मान नहीं करेगा। लिहाजा आगे बढ़े और मजबूत कदमों के साथ दुनिया को जीतने के लिए कार्य करें। प्रो. चौधरी ने नई शिक्षा नीति को लेकर भी विस्तार से उन्हें जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि उन्हें सभी सुविधाएं प्रदान होंगी, ताकि वह अपने कार्यों को सफलतापूर्वक कर सकें। अनुसंधान निदेशक डॉ. एसपी दीक्षित और मानव संसाधन विकास और प्लेसमेंट केंद्र के कार्यक्रम निदेशक डॉ. पवन कुमार शर्मा ने भी इस दौरान अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में सभी विभागाध्यक्षों सहित संविधिक अधिकारी सहित 80 के लगभग वैज्ञानिक मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला प्रदेश कांग्रेस महासचिव शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने आज मंडी में भारी बारिश से प्रभावित आपादा क्षेत्र बागी काशन का दौरा कर जानमाल के नुकसान का आंकलन करते हुए इस आपदा पर दुःख जताया। उन्होंने इस आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की आत्माओं की शांति की प्रार्थना भगवान से करते हुए घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की। विक्रमादित्य सिंह ने काशन में इस आपदा में मारे गए एक ही परिवार आठ लोगों की दर्दनाक मौत पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवार से मिलकर अपनी संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा कहर है, जो कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि उनकी इस पीड़ा को वह महसूस कर रहे हैं और इसी बजह से उन्होंने इस क्षेत्र के प्रभावित परिवारों से स्वयं मिलने का फैसला किया। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में इस आपदा की घड़ी में लोगों के साथ खड़ी है। उन्होंने सरकार से मांग की कि प्रभवित परिवारों का पुर्नवास जल्द किया जाना चाहिए और इन्हें हर संभव आर्थिक सहायता दी जानी चाहिए।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में शुरू। बैठक में मंत्री वीरेंदर कंवर व HRTC मनिस्टर विक्रम ठाकुर नहीं पहुंचे हैं। बैठक में सरकारी कर्मचारियों को नए वेतनमान का एरियर देने के बारे मेें फैसला हो सकता है। कर्मचारियों को एरियर की पहली किस्त दी जानी है। इसके लिए सरकार ने 1,000 करोड़ रुपए का प्रबंध कर लिया है। सीएम जयराम ठाकुर इसकी 15 अगस्त को घोषणा कर चुके हैं। अब कैबिनेट इसके फार्मूले को तय करेगी कि इसे कैसे देना है। राज्य मंत्रिमंडल में एसएमसी शिक्षकों को मेडिकल और कैजुअल लीव देने का एजेंडा भी जा सकता है। सीएम इस बारे में भी पहले ही एलान कर चुके हैं। कई शिक्षण, स्वास्थ्य और अन्य संस्थानों को स्तरोन्नत करने का मामला भी राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में जा सकता है। इसके अलावा बैठक कई अन्य घोषणाओं पर मुहर लग सकती है।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार बीएल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार ने खंड स्तरीय अंडर-19 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता में बैडमिंटन में विजेता ट्राफी का खिताब जीता। जानकारी देते हुए विद्यालय अध्यक्ष ने बताया की इस खंड सतरीय छात्र खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नवगावं में 19-08-2022 से 21-08-2022 तक किया गया था, जिसमें लगभग 32 विद्यालय से 480 छात्रों ने इस खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लिया। विद्यालय शारीरिक शिक्षक अमर देव न बताया की विद्यालय से 5 बच्चों हर्ष वर्धन, राघव कंवर, दक्ष गर्ग, प्रणब ठाकुर व कार्तिक ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था, जिसमें उन्होंने बैडमिंटन में विजेता ट्राफी अपने नाम की और बताया की इन सभी बच्चों का चयन जिला सतरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हुआ, जो की सितम्बर माह 01-09-2022 to 03-09-20202 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंडाघाट में आयोजित की जाएगी। खेलकूद स्पर्धा के समापन समारोह के उपरांत सभी विजेताओं और उप-विजेताओं को उप-उच्च शिक्षा निदेशक सोलन डॉ. जगदीश नेगी ने पारितोषिक देकर सम्मानित किया। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष तथा अध्यापक अभिभावक संघ के सभी सदस्यों ने भी बच्चों व उनके अभिभावकों के साथ-साथ शारीरिक शिक्षक अमर देव को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने बताया की बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में हि नहीं, बल्कि खेलकूद के क्षेत्र में भी विद्यालय और कुनिहार का नाम रोशन करते हैं। विद्यालय आने पर इन बच्चों को प्रधानाचार्य पुर्शोतम लाल, मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा और समस्त अध्यापक वर्ग ने सम्मानित किया और उनकी उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर राजकीय महाविद्यालय में शनिवार की सुबह भारी बरसात व बाढ़ के कारण महाविद्यालय परिसर तथा ग्राउंड फ्लोर में पानी व कीचड़ भर गया। आज (साेमवार) काे महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवियों, रोवर-रेंजर तथा अन्य विद्यार्थियों ने मिलकर परिसर में सफाई की तथा स्वेच्छा से श्रमधान किया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार काैंडल तथा अन्य प्राध्यापक वर्ग महाविद्यालय परिसर में उपस्थित रहे तथा विद्यार्थियों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की।
फर्स्ट वर्डिक्ट। मंडी (गोहर) जयराम आपके पास नाचन के कासन गांव के मलबे में अकाल मौत का ग्रास बने परिवार के लिए सांत्वना देने का वक्त नहीं राजनीतिक रैली के लिए वक्त है- ये बहुत दुःखद है जयराम आपका हेलीकाप्टर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी व उत्तराखंड चुनाव के लिए उड़ सकता है। आपदा के वक्त नाचन के कासन के लिए नहीं उड़ सका। आपके पास पीड़ित परिवार को सांत्वना देने का वक्त भी नहीं है। नाचन से आपको क्या इतनी घृणा है, नाचन के भाजपा विधायक आपके साथ नहीं हैं। इसलिए आप नाचन वालों के साथ भेदभाव करते हैं। एक प्रदेश के मुखिया के तौर पर आपको ये घटिया व्यवहार शोभा नहीं देता। आम आदमी पार्टी नाचन इसका कड़े शब्दों में विरोध करती है। आम आदमी पार्टी शोक संतप्त परिवार के साथ है। हम उस आपदा स्थल पर भी गए थे। हम पीड़ित परिवार के साथ आज भी है, कल भी रहेंगे। मुख्यमंत्री आप कहीं नजर नहीं आए, ये दुःखद है। नाचन आपकी सराज विधानसभा का पड़ोस है। पड़ोसी के साथ भेदभाव मत करिये, दूसरा हम आपको याद दिलाना चाहते हैं, प्रभावित परिवार का पुशतेनी संबंध सराज से ही है, एक सराजी परिवार ही है, वो भी पर अफ़सोस आपको ये सब ज्ञात तब होगा, जब आप मौके पर 2 मिनट के लिए आएंगे, आज 36 घंटे बित जाने के बाद भी मुख्यमंत्री राजनीतिक प्रोग्रामों में व्यस्त हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। मंडी सुरेश कुमार का कहना है, 14 अगस्त को भाजपा युवा मोर्चा की तिरंगा रैली में जो तिरंगा यात्रा निकाली गई थी, जिसका नेतृत्व नाचन के विधायक भाजपा नेता विनोद कुमार कर रहे थे, उसमें तिरंगा उल्टा पकड़ने और लटकाए जाने का मामला सामने आया था, उसके बाद सुरेश कुमार ने इस मुद्दे पर संज्ञान लेते हुए पुलिस थाना गोहर से तिरंगा के अपमान में एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी, लेकिन पुलिस ने मांग और इस शिकायत को अनसुना करते हुए कोई भी सुनवाई नहीं की। इतने दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने जब कोई संज्ञान नहीं लिया, तो अब राइट फाउंडेशन अध्यक्ष सुरेश कुमार ने तिरंगे के अपमान के खिलाफ और तिरंगे के सम्मान में एक दिन का शांतिपूर्वक धरना देने का फैसला किया हैं। अब देखते हैं कि इस मामले में गोहर पुलिस आगे क्या संज्ञान लेती है और सुरेश कुमार अपना अगला कदम क्या उठाते हैं।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर जिला मुख्यालय हमीरपुर में बाईपास रोड़ पर रविवार आधी रात को अज्ञात वाहन की टक्कर में भाजयुमो हमीरपुर के नेता सुनील शर्मा की दर्दनाक मौत हो गई। इस सड़क दुर्घटना में एक अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक को मेडिकल काॅलेज हमीरपुर में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर किया गया। युवक की पहचान अनुराग पटियाल के रूप में हुई। बताया जा रहा है प्रारंभिक छानबीन में वाहन के नंबर को शक के आधार पर पुलिस ने ट्रेस कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक रविवार रात को सुनील शर्मा व अनुराग पटियाल बाईपास रोड पर बंसत रिजार्ट के समीप मौजूद थे। इस दौरान तेज रफ्तार कार चालक दोनों को टक्कर मार दी। यहां पर मौजूद लोगों ने घायलों को मेडिकल काॅलेज पहुंचाया। यहां पर सुनील शर्मा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि अनुराग पटियाल को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। मृतक सनील शर्मा भाजयुमो हमीरपुर के उपाध्यक्ष थे और डिडवीं टिक्कर के रहने वाले थे। घायल अनुराग पटियाल भी हमीरपुर के निवासी है। मामले में सदर थाना पुलिस छानबीन में जुट गई है और एक नंबर को शक के आधार पर पुलिस ने टेस भी कर लिया है। बताया जा रहा है आरोपी कार चालक सरकारी अधिकारी है। सदर थाना हमीरपुर के एसएचओ संजीव गौतम ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दूसरा पीजीआई रेफर किया गया है। मामले में एक नंबर को शक के आधार पर ट्रेस किया गया है। जल्द ही गाड़ी और चालक की पहचान की पुष्टि कर ली जाएगी।
प्रतिमा राणा। पालमपुर आकाशतल संस्था (रजि.) द्वारा पालमपुर के पढ़ियारखर में गरीब परिवार की लड़की को शादी में धाम के लिए राशन उपलब्ध करवाया गया।कुछ समय पहले ही जंडपुर निवासी संजय शर्मा ने संस्था को परिवार के बारे में जानकारी देते हुए बताया की परिवार कि आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है ।ऐसे में परिवार के सदस्यों के लिए अपनी बेटी की शादी करवाना बहुत मुश्किल है। आकाशतल संस्था को जब इस परिवार के बार में बताया गया, तो संस्था ने सर्वे करके परिवार की मदद करने का फैसला लिया। संस्था ने रिटायर्ड कानूनगो त्रिलोक अवस्थी और संस्था के अध्यक्ष रजत कपूर के हाथों बेटी को राशन उपलब्ध करवाया और साथ ही कहा कि भविष्य में भी किसी तरह की मदद की ज़रूरत पड़ती है, तो आप संस्था के किसी भी सदस्य से संपर्क कर सकते हैं। संस्था ने परिवार को भरोसा दिलाया है की जब भी आपको किसी भी तरह की ज़रूरत पड़ेगी। संस्था किसी न किसी माध्यम से परिवार की सहायता करने के लिए आगे आएगी।
केंद्रीय सूचना प्रसारण, खेल एवं युवा मामले मंत्री अनुराग ठाकुर होंगे मुख्यातिथि मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष कार्यक्रम के तहत बड़सर विस क्षेत्र के बुंबलू में 23 अगस्त 2022 को भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें केंद्रीय सूचना प्रसारण, खेल एवं युवा मामले मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर मुख्यतिथि होंगे। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने बताया की समारोह की सफलता के लिए तैयारियां कर ली गई है। उन्होंने कहा कि बुंबलू में बहुत भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि समारोह 23 अगस्त को सुबह 11 बजे आरंभ होगा, जिसमें प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों से संबंधित प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी। इन प्रदर्शनियों में हिमाचल प्रदेश के विकास यात्रा को प्रदर्शित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।
रोहित। दौलतपुर चौक गगरेट विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवम पूर्व आल इंडिया कांग्रेस सचिव राकेश कालिया ने डबल इंजन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि खाद्य पदार्थों, सहित दूध पर टेक्स लगाकर जनता पर महंगाई का वार किया है। कालिया ने कुछ जरूरी खाद्य वस्तुओं को माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के दायरे में लाने के फैसले को लेकर मंगलवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि इस सरकार को आम लोगों और गरीबों की नहीं, बल्कि कसीनो (जुआघर) की फिक्र है, क्योंकि वह कसीनो पर कर लगाने से पहले वह पांच बार सोचती है, लेकिन आटे पर कर लगाने से पहले इसकी एक बार समीक्षा तक नहीं करती। उन्होंने सवाल किया कि ‘‘क्या सरकार अर्थव्यवस्था में इतनी महंगाई के समय आटे, गुड़, या छाछ पर 5 प्रतिशत कर लगाकर लोगों का जीवन स्तर खत्म करना चाहती है?’’ वल्लभ ने यह भी पूछा कि ‘‘क्या सरकार के पास आय का कोई और साधन नहीं है- आटे, गुड़ या छाछ पर कर लगाने के अलावा? अर्थव्यवस्था में ऐसा क्या संकट है, जो देश के वित्तमंत्री और प्रधानमंत्री देश से छिपा रहे हैं?’’ उन्होंने कहा कि जनता कोरोना से अभी तक उभरी नहीं है, कोरोना में रोजगार खोने वाले लोग रोजगार के लिये भटक रहे हैं, परंतु सरकार जनता पर अपने निर्णय थोप रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने भी जनता को कोई राहत नही दी और जनता को झूठे सब्जबाग दिखाकर छलावा किया है। उन्होंने कहा कि मध्यमवर्गीय परिवारों का अपना खर्च कर पाना दुश्वार हो गया है, डॉलर का भाव गिर रहा है। केंद्र सरकार की अर्थिक नीतियों ने देश कि अर्थव्यवस्था का बेड़ागर्क कर दिया है और जनता बदहाल है, परंतु सरकार अपने गुणगान में मस्त है। आने वाला समय कांग्रेस का है, आम जनता का है और महंगाई कम करने वालों का है।
विनायक ठाकुर । जसवां परागपुर हिमाचल प्रदेश के उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर द्वारा स्वयं आयोजित शिक्षक संवाद कार्यक्रम का आयोजन श्री चिंतपूर्णी के एक निजी होटल में किया गया, जिसमें राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका पर चर्चा की गई। संवाद कार्यक्रम में शिक्षकों को संबाेधित करते हुए उद्योग मंत्री विक्रम सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज को देश को दिशा देने का काम करता है। इसी कारण शिक्षक को राष्ट्र का निर्माता कहा जाता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक वर्ग समाज के सम्मान का पात्र है। इसी कारण हमने शिक्षकों के सम्मान में कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार बनने के बाद हमने जस्वा परागपुर में विकास का नया इतिहास लिखा है। उन्होंने कहा कि हमने क्षेत्र के विकास में कभी भेदभाव नही किया है। कोटला में लोकनिर्माण का डिवीजन है तो परागपुर में जलशक्ति का डिवीजन है। ब्लॉक डाडासीवा में तो दूसरा व्लाक परागपुर में है। 50 बैड हॉस्पिटल डाडा में बनाया है तो 24x7 स्वास्थ्य सुविधा रक्कड़ में है, तो मार्डन हॉस्पिटल की सुविधा परागपुर में दी जा रही है। पॉलिटेक्नीक कालेज डाडा में दिया है, तो फार्मेसी कालेज कुहना को दिया है। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार हर असहाय के साथ खड़ी है। किसी का इलाज या किसी की पढ़ाई पैसे की वजह से नही रुकेगी हम हर बेसहारा के साथ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास की गणना अब जसवां परागपुर से होगी। इस क्षेत्र को मार्डन क्षेत्र बनाया जायेगा। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि देश की जनता प्रदेश की जनता परिवर्तन को समझ रही है। राष्ट्र निर्माता शिक्षकों से आग्रह है कि राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका को समझे । व देश समाज को जागरुक्त करे। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा, मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा, प्राचार्य मुलखराज शर्मा व एचआरटीसी के निदेशक सुशील शर्मा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने नई दिल्ली स्थित पार्टी के सभी पूर्व निर्धारित बैठकों को बीच मे छोड़ कर कल देर रात चंडीगढ़ रुकने के बाद आज सुबह अपने संसदीय क्षेत्र मंडी के गांव संदोओ कटौला पहुंच कर पिछले कल भारी बारिश व भू-स्खलन से हुई त्रास्दी पर गहरा दुःख प्रकट किया।उन्होंने शोक संतप्त परिवार से उनका दुख सांझा किया, जिसमें एक परिवार के आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। उन्होंने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा के चलते जो दुखों का पहाड़ उन पर टूटा है, वह बहुत ही असहनीय है, जिस का दर्द कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। प्रतिभा सिंह ने शोक में डूवे परिवार को अपनी सांत्वना देते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में कांग्रेस उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रकृति के इस कहर के आगे हम सब बेवस है। प्रतिभा सिंह ने मंडी के उपायुक्त से जिला में भारी बारिश से हुए जानमाल के नुकसान की जानकारी लेते हुए प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता देने को कहा। उन्होंने घायल लोगों के बेतहर उपचार व गुमशुदा लोगों को जल्द ढूढ़ने को भी कहा। उन्होंने बंद पड़ी सड़को को तुरंत बहाल करने और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने को भी कहा। प्रतिभा सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र कुल्लू, किन्नौर, चंबा के उपायुक्तों से टेलीफोन पर भारी बारिश से हुए जानमाल के नुकसान का पूरा आंकलन करने और इसकी पूरी रिपोर्ट उन्हें देने को भी कहा है, जिससे वह इस नुकसान की भरपाई के लिये केंद्र सरकार के समक्ष रख सकें। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर व कई अन्य नेता व प्रबुद्ध लोग भी साथ थे।
विनायक ठाकुर। जसवां परागपुर जसवां परागपुर के निकटवर्ती ग्राम पंचायत बणी स्थित गांव मट उमरां मे यहां दो बाईको को आपस मे टकराने पर भीषण हादसा सामने आया है। इस हादसे मे एक बाइक चालक की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक की पहचान सुरेन्द्र सिंह (30) पुत्र किकर सिंह गांव नारी वंडा डाकघर व तहसील रक्कड़ के रुप मे हुई है, जबकि मृतक की बाईक पर पीछे बैठा दिनेश कुमार सहित दूसरी बाईक पर यूपी मेरठ गौतम नगर बह्मपुरी के रवि कुमार और अंकित प्रजापति इस हादसे मे बुरी तरह लहुलुहान हुए हैं। जिन्हें पहले गरली अस्पताल व बाद में टांडा मेडिकल कालेज भेजा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत देर सांय पुलिस थाना रक्कड़ के अंतर्गत गांव मट उमरां के पास दोनों बाइक के बीच में भिड़त हो गई, जिससे दोनों बाईक चालकों को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल गरली व वहां से टांडा मेडिकल कालेज भेजा गया। पुलिस थाना रक्कड़ में मामला पंजीकृत करके कार्रवााई की जा रही है। उधर,थाना प्रभारी रक्कड़ चिरंची लाल शर्मा ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि मट उमरा में इस सडक हादसे में एक बाइक चालक की मौत हुई है, जबकि अन्य तीन लोग बुरी तरह जख्मी हुए हैं, पुलिस जांच जारी है।
सचिन बैंसल। बद्दी बरोटीवाला बस स्टैंड पर चार दशक पूर्व बनाई गई वर्षा शालिका अब गिरने के कगार पर है। अभी तक लोनिवि इस असुरक्षित घोषित नहीं किया है। इसके नीचे लोग बारिश के दौरान बैठते है लेकिन इसकी छत के सरिये साफ दिख रहे हैं, जिससे यह कभी भी गिर सकता है और बड़ा हादसा हो सकता है। प्रदेश का बसे पुराना औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला में यह एक मात्र वर्षा शालिका है। यहां पर शिमला, सोलन, कालका, परवाणू, चंडी, पट्टा गोयला, सुबाथू, अर्की, कुनिहार व कुठाड़ आदि के लिए बसे रवाना होती है। यहां पर प्रतिकूल मौसम के दौरान लोग इस वर्षा शालिका का उपयोग करते हैं, लेकिन वर्तमान में वर्षाशालिका की छत पर घास उग गया है। वर्षा शालिका का लैंटर का पलस्तर उखड़ गया है। सरिए दिखने शुरू हो गए है। बीच से लैंटर दब भी गया है। बैठने के लिए बनाए गए सीमेंट के बैंच भी टूट गए है। फर्श उखने के बाद यहां पर पेवर ब्लॉक से फर्श डाला गया, लेकिन वह भी उखड़ गया है। पंचायत के पूर्व उपप्रधान गुरबख्श सिंह खन्ना, राजन नेगी व दुष्यंत शर्मा ने बताया कि बीबीएनडीए ने थाना, सनसिटी आदि स्थानों पर चंडीगढ़ की तर्ज पर वर्षा शालिका बनाई है, लेकिन इस पुराने औद्योगिक क्षेत्र की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने बीबीएनडीए से अधिकारियों से मांग की है। इस क्षतिग्रस्त वर्षा शालिका को तोड़ कर यहां पर इसके स्थान पर नई वर्षा शालिका बनाई जाए, जिससे यहां पर बड़ा हादसा होने से टल सके। यहां शौचालय भी बनाए गए हैं, जिसमें पूरे शहर के लोग इसका प्रयोग करते हैं, लेकिन यहां पर सफाई व्यवस्था न होने से गंदगी फैली हुई है। महिला शौचालय के लिए जाने वाले रास्ता ही समाप्त हो गया है। उधर, लोनिवि के सहायक अभियंता मनीष ठाकुर ने बताया कि वह स्वयं इसका दौरा करेंगे। अभी तक यहां पर जितने भी वर्षा शालिका उनकी जमीन पर बने हैं, वह सभी बीबीएनडीए ने बनाए हैं। वह इसके लिए भी बीबीएनडीए की सीईओ से मिलेंगे तथा लोनिवि की जमीन पर वर्षा शालिका बनाने के लिए आग्रह किया जाएगा।
विनायक ठाकुर । जसवां परागपुर जसवां प्रागपुर के कांग्रेसी नेता ठाकुर सुरिंदर सिंह मनकोटिया ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार के ऊपर तंज कसते हुए कहा कि अगर इन्होंने पांच साल में काम किया होता तो अपनी रैलियों में भीड़ जुटाने के लिए सरकारी तंत्र का इस्तेमाल नहीं करना पड़ता। अनुराग ठाकुर कल 22 को डाडासीबा आकर जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं। उस सभा में भीड़ इकट्ठी करने के लिए ब्लॉक तथा अन्य विभागों की जिम्मेदारी लगाई हुई है। सेक्रेट्री, तकनीकी सहायक, ग्राम रोजगार सेवक, आशा वर्कर, आगनबाड़ी वर्कर और पंचायत चौकीदार, सिलाई अध्यापक और इनके द्वारा पंचायत के चुने हुए सदस्यों के ऊपर प्रेशर बनाया जा रहा है। मनकोटिया ने कहा कि लोगों के पैसों का सरकार गलत इस्तेमाल कर रही है। अगर यह पैसा इन रैलियों की बजाए गांव के विकास के लिए लगाया जाता, तो काफी अच्छा होता। यह सिर्फ एक फिजूलखर्ची है। यह सरकार को शोभा नहीं देता। यह बहुत ही निंदनीय कार्य है। जनता स्वयं तय करे कि जो मंत्री और सरकार 15-20 लाख टैंट लगाने के लिए ही खर्च कर दे, वो केसी सरकार होगी। मनकोटिया ने आरोप लगाया कि बहुत से बूथों पर पैसे देने का अहसान जताने पर, मंत्री को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। यही कारण है कि 22 तारीख की अनुराग ठाकुर की डाडासीबा रैली के लिए भीड़ इकट्ठी करने के लिए डबल इंजन सरकारों ने सारा सरकारी तंत्र झौंक दिया है। सरकार के इशारे पर कुछेक पंचायत के प्रतिनिधि, अध्यापक तथा ब्लॉक के कर्मचारी लोगों को डराकर, सस्ता राशन बंद करवाने, आईआरडीपी से नाम कटवाने व राशनकार्ड बंद करवाने, मनरेगा में काम न देने का डर दिखाकर लोगों को अनुराग ठाकुर की कल की मीटिंग में आने केे लिए जबरदस्ती कर रहे हैं। मनकोटिया ने दो टूक शब्दों में कहा कि कुछ कर्मचारी सुधर जाएं। सरकार कांग्रेस की आ रही है। वर्तमान सरकार 2 महीने की मेहमान है। हमारी इन कर्मचारियों पर नजर है, वे अपनी सीमा में रहें। वे राजनीति न कर अपनी नौकरी ईमानदारी से करें।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट दाड़लाघाट के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पारनू के गांव चांगर (कंसवाला) में बीते दिन भारी बारिश के होने से दर्दनाक हादसा पेश आया है।शनिवार रात सायं 7 बजे के करीब अचानक गौशाला गिर गई, जिसमें कमला देवी, पत्नी हेमराज के गौशाला में बांधे हुए 6 मवेशियों की मौत हो गई।घटना स्थल पर पहुंचे ग्रामीणों और पुलिस प्रशासन की मदद से इन गौशाला में दबे हुए मवेशियों को बडी मस्कत के बाहर निकला गया। पंचायत प्रधान केशव राम ने बताया कि तेज बारिश होने की वजह से गौशाला की एक दीवार में पानी आने की बजह से ये गौशाला गिर गई, जिसमें 6 मवेशियों की दबने से मौत हो गई, जिनमें गाय, बछड़ी, बैल व तीन बकरियां थीं। उन्होंने बताया कि जैसे ही गौशाला गिरी तो आसपास के सभी लोग इकट्ठे हो गए और गौशाला में दबे हुए मवेशियों को बाहर निकालने लगे। इसमें पुलिस विभाग की टीम का भी मवेशियों को बाहर निकालने में बड़ा सहयोग रहा। उन्होंने कहा कि मौके पर पटवारी व कानूनगाे भी आ गए थे, जिन्होंने राहत के तौर पर कमला देवी को 10 हजार रुपए दिए। उन्होंने कहा कि इस गौशाला में दवे मवेशियों की कीमत लगभग एक लाख के आसपास है, तो सरकार व प्रशासन मांग की है कि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द उचित राहत राशि दे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने माल रोड और रिज की सैर की और उस समय उन्हें अपने कॉलेज के दिनों की याद आई। वह शहर के सभी स्थानीय लोगों से प्यार से मिले। वह अल्फ़ा रेस्टोरेंट, आशियाना और रिपोर्टिंग रूम के बाहर रुके, जहां उन्होंने अपनी पुरानी यादें ताजा की। वह राकेश पान वाला (गुरु प्रसाद) से भी स्कैंडल प्वाइंट पर मिले, जहां उन्होंने एक पान खाया और राकेश ने उन्हें उनके घर के लिए 10 पैक्ड पान उपहार में दिए।आपने कॉलेज के दिनों में इसी दुकान से नड्डा पान लेते थे। बाद में नड्डा इंडियन कॉफी हाउस में बैठे, जहां उन्होंने गर्मा गर्म कॉफी का प्याला पिया। जगत प्रकाश नड्डा कॉफी परोसने वाला वेटर अब कॉफी हाउस का मैनेजर है। नड्डा ने कहा कि माल रोड आने से उन्हें सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। कॉफी हाउस एक ऐसी जगह थी, जहां हम दोस्तों, राजनीतिक हस्तियों और पत्रकार से मिलते थे। हम यहां राजनीतिक घटनाओं पर चर्चा करते हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मंत्री सुरेश भारद्वाज, राजिंदर गर्ग, विधायक राजीव बिंदल, अभिनेता अनुपम खेर, महासचिव त्रिलोक जम्वाल, राकेश जम्वाल, करण नंदा और प्यार सिंह भी मौजूद रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा पूर्व विद्यार्थी समागम 2022 का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों ने भाग लिया। अपने जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त कर भारतवर्ष में हिमाचल विश्वविधालय का नाम रोशन करने पर पूर्व विद्यार्थियों को पुरस्कार सहित नवाजा गया। विधानसभा अर्की के विधायक संजय अवस्थी को भी इस समागम में विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया और उन्हें जनसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु वशिष्ठ पूर्व विद्यार्थी सम्मान द्वारा सम्मानित किया गया।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट ग्राम पंचायत पारनु के गांव सरडमरास में स्थित मां जालपा मंदिर का स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर समस्त गांववासियों ने मंदिर में हवन यज्ञ करने के साथ झंडा चढ़ाया गया। गांववासियों ने मंदिर में हवन में आहुतियां डालीं। कमेटी सचिव गोपाल कृष्ण ने बताया कि करीब 4 वर्ष पहले जालपा मंदिर की स्थापना की थी, जिसके बाद से हर साल धूमधाम से स्थापना दिवस कमेटी व स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि इसमें स्थानीय लोगों भी काफी सहयोग करते है। इस दौरान हवन पूजन के साथ कंजक पूजन कर प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर प्रधान हेमंत शर्मा, सचिव गोपाल कृष्ण, श्याम लाल शर्मा, हेमराज, हरीश कुमार, भीम चंद व नरपत राम सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर ग्राम पंचायत बागा के शिव मंदिर बागा में कांग्रेसियों ने पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने बागा शिव मंदिर में बिल पत्ती, आम, अमरूद व नींबू आदि के पौधे रोपित किए। इसके साथ ही पौधों की देखभाल का संकल्प लिया। जिला सोलन कांग्रेस कमेटी के सचिव चौहान कृष्णा की अध्यक्षता में बागा में आधुनिक भारत के निर्माता संचार क्रांति के जनक भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर पुष्पांजलि और श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान चौहान कृष्णा ने कहा कि एक ऐसे जननायक जिन्होंने नागरिकों के बीच एक आशा का संचार किया और विश्व के अग्रणी देशों में स्थापित किया।आज भारत के आईटी सेक्टर में सबसे आगे होने में स्व. राजीव गांधी का अतुलनीय योगदान रहा है। देश के ऐसे महान वीर सपूत को शत-शत नमन। इस मौके पर जिला सोलन कांग्रेस कमेटी के सचिव चौहान कृष्णा, एससीएसटी शैल अर्की कांग्रेस के महासचिव राकेश चौहान, बागा वार्ड सदस्य सुशांत चौहान व पूर्व वार्ड सदस्य गरजा राम कौंडल सहित अन्य मौजूद रहे।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी उपमंडल ज्वालामुखी के अंतर्गत कालेश्वर महादेव के समीप भारी बरसात से ब्यास नदी का पानी सड़कों पर आ गया। देखते ही देखते ज्वालाजी-ब्लारडू मार्ग भी पानी से भर गया, जिसमें स्थानीय एसडीएम मनोज ठाकुर की निजी गाड़ी उक्त तेज बहाव में फंस गई। वक्त रहते एसडीएम मनोज ठाकुर उक्त गाड़ी में से निकल चुके थे, परंतु उनकी गाड़ी पानी के बीचों-बीच फंस गई। इस प्रकरण का एक पूरा वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। खास बात तो यह है कि एसडीएम ज्वालामुखी की गाड़ी को पानी में फंसता देख उक्त स्थान पर ज्वालामुखी के तहत ग्लोड़ा पंचायत के दो जाबांज युवक एसएस चौधरी एवं अमन कुमार अपनी जान की फिक्र किए बिना पानी में उतर गए और कड़ी मशक्कत के उपरांत उक्त गाड़ी को पानी से बाहर निकाला। गाड़ी को निकालते समय दोनों युवकों ने अपनी जान की परवाह भी नहीं कि ओर पानी में उतर गए। गाड़ी को रस्सी से बांधा गया और साथ ही एक ट्रेक्टर की मदद से उसे खींच कर किनारे पर लाया गया। युवकों का साहस देखर कर स्थानीय लोग भी उनकी मदद में जुट गए। लोगों में दोनों युवक एसएस चौधरी एवं अमन के साहस एवं हिम्मत की तारीफ पूरे ज्वालामुखी उपमंडल में हो रही है। इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही फ़र्स्ट वर्डिक्ट मीडिया इस जांच में जुट गया कि किसके द्वारा यह प्रकरण किया गया। मीडिया की तफ्तीश में इन दोनों युवकों की अहम भूमिका सामने आई है। लोगों का कहना है कि इन दोनों युवक को इनकी बहादुरी के लिए सम्मानित करें।
पंकज सिंगटा। धर्मशाला कांगड़ा-चंबा के लोकसभा सदस्य किशन कपूर ने विगत दो दिनों में हिमाचल में बाढ़ और बारिश से हुई तबाही के कारण हुई मौतों पर गहरा दुःख व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनायें व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा है आगामी कुछ दिनों तक लोगों को बाढ़ और अप्रत्याशित बारिश से सतर्क रहने की आवश्यकता है। बारिश के कारण पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल लाइन के महत्वपूर्ण चक्की रेलवे पुल के गिर जाने पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि अंग्रेज़ों के जमाने के निर्मित लगभग 95 वर्ष पुराने इस पुल के गिर जाने से कांगड़ा जिला की इस हेरिटेज लाइन पर अब लंबे समय तक रेल सेवा प्रारंभ नहीं हो पाएगी। उन्होंने कहा कि इस स्थान पर अवैध खनन के माध्यम से प्रकृति के साथ अनावश्यक छेड़छाड़ निरंतर की जा रही थी, जिसका खमियाज़ा आज कांगड़ा के लोगों को भुगतना पड़ा है। उन्होंने कहा है कि वास्तव में जलवायु परिवर्तन भी मानवजनित समस्या है। उन्होंने कहा है कि चक्की रेलवे पुल के बारे में वे शीघ्र ही प्रधानमंत्री और रेल मंत्री को पत्र लिख कर इसकी मुरम्मत करने अथवा नया पुल बनाने का अनुरोध करेंगे, ताकि पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल लाइन पुनः बहाल हो सके।
पंकज सिंगटा। श्रीरेणुका जी हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व रेणुका के विधायक विनय कुमार ने दिल्ली में हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला से मुलाक़ात की तथा विभिन्न ममुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान विनय कुमार ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति का सदस्य बनायए जाने पर कांग्रेस हाईकमान व प्रभारी राजीव शुक्ला का आभार प्रकट किया। विनय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वह पिछले दो दिनों से वह दिल्ली में हैं, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा के साथ 20 अगस्त 2022 को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर आयेजित कार्यक्रम में भाग लिया तथा आज दिल्ली में प्रभारी राजीव शुक्ला से आगामी हिमाचल विधानसभा चुनावों को लेकर विस्तृत तौर पर चर्चा हुई। विनय कुमार ने कहा कि प्रभारी राजीव शुक्ला ने उन्हें विशेष रूप से हिमाचल कांग्रेस के चुनावों को लेकर दिल्ली बुलाया तथा प्रदेश कांग्रेस एवं संगठन के कई मुद्दों को लेकर चर्चा की। विनय कुमार ने कहा कि दिल्ली में उन्होंने कई वरिष्ट कांग्रेस नेताओं से मुलाक़ात की तथा हिमाचल के मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति शीघ्र ही बैठक करके टिकटों का फैसला करेगी तथा हिमाचल में कांग्रेस मज़बूती से चुनाव लड़ेगी ओर प्रदेश में 2022 कांग्रेस की सरकार बनेगी।
सड़क धंस जाने से किसानों, बागबानों की बढ़ी मुश्किलें लोक निर्माण विभाग से सड़क दुरुस्त करने की मांग आलाेक। कुल्लू भुंतर से रामनगर बस मार्ग पिछले 20 दिनों से बसों के लिए पूरी तरह बंद है। बस रामनगर तक न जाने से 3 गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को पैदल चलकर अपने घरों तक पहुंचना पड़ रहा है, लेकिन अभी तक बस मार्ग का कार्य शुरू नहीं किया गया है। हवाई घराट से थोड़ी सी आगे सड़क पूरी तरह से धस जाने से साथ लगते गांव के लोगों को मुश्किलें और बढ़ गई है। सड़क धंस जाने से छोटी गाड़ियों को निकालना भी मुश्किल हो गया है। ऐसे में लिए लोगों ने लोक निर्माण विभाग से जल्द कार्य शुरू करने की गुजारिश की है, ताकि लोगों को सेब और टमाटर की ढुलाई जैसी दिक्कतों का सामना न करना पड़े। वार्ड पंच ध्यानचंद, चंद्रकांत, धर्मपाल, शिवदयाल, गौरव, करण पाल, चंद्रकांत, नरेश व दयानंद आदि ने विभाग से जल्द कार्य शुरू करने की गुजारिश की है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एचपीयू में कार्यक्रम के बाद समरहिल स्थित ठाकुर स्वीट शॉप पर पहुंचे। इस दौरान नड्डा को अपने पुराने दिन याद आ गए जब वह हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में पढ़ते थे और इस चाय की दुकान पर चाय पीते थे। 86 साल के नाथू राम ठाकुर उस समय इस दुकान को चलाते थे। नड्डा ने उनसे व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उनके पैर छुए, उन्होंने नाथू राम के स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी ली। नाथू राम ने जेपी नड्डा को याद किया जब वे 80 के दशक की शुरुआत में इस स्टॉल पर चाय का आनंद लेते थे और आमलेट खाते थे।अब नाथू राम के दो बेटे हैं और दुकान अब उनके रिश्तेदार मस्त राम ठाकुर चलाते हैं। जगत प्रकाश नड्डा ने जगमोहन नाम के एक दुकानदार से भी मुलाकात की। उन्होंने उन्हें जल्द ही होने वाले अपने छोटे बेटे की शादी के लिए भी आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि मैं यहीं पला-बढ़ा हूं और यह मेरे दूसरे घर जैसा लगता है। बड़ों का आशीर्वाद हमेशा मेरे लिए मनोबल बढ़ाने वाला होता है। इस मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मंत्री सुरेश भारद्वाज, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप और त्रिलोक जम्वाल भी मौजूद थे।
डॉ. राजेश शर्मा की मुहिम का लोग ले रहे लाभ, अब तक हजारों करवा चुके हैं मुफ्त इलाज मनाेज कुमार। कांगड़ा श्रीबालाजी अस्पताल कांगड़ा के तत्वावधान में विधानसभा क्षेत्र देहरा के जलख गांव में डॉक्टर राजेश शर्मा की प्रेरणा से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में जलख गांव से ताल्लुक रखने वाले जनप्रतिनिधियों के अलावा काफी संख्या में लोग भी मौजूद रहे। श्रीबालाजी अस्पताल कांगड़ा की ओर से लगाए गए इस स्वास्थ्य शिविर का लोगों ने लाभ उठाया और अपनी बीमारियों का घरद्वार पर पहुंचे चिकित्सकों से इलाज करवाया। इस शिविर में श्रीबालाजी अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें मुफ्त दवाइयां वितरित कीं। स्वास्थ्य शिविर में महिलाओं और बच्चों की संख्या ज्यादा रही। जांच के उपरांत सभी मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईए जिन मरीजों को भर्ती योग्य पाया गया, उनको विशेष छूट के साथ श्रीबालाजी अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी गई। स्वास्थ्य शिविर के समापन पर गांव के वरिष्ठ लोगाें ने श्रीबालाजी अस्पताल के सीएमडी डॉ. राजेश शर्मा का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि डॉ, राजेश शर्मा की नेक सोच का ही नतीजा है कि लोगों को उनके घर के पास ही स्वास्थ्य लाभ मिल गया। उन्होंने डॉ. राजेश शर्मा से अपील की है कि वह आगे भी ऐसे ही स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करते रहें, ताकि जो लोग घर से दूर अस्पताल में नहीं पहुंच सकते, उन्हें स्वास्थ्य लाभ मिल सके। उन्होंने श्रीबालाजी अस्पताल के सीएमडी डॉ. राजेश शर्मा और अस्पताल से आए डॉक्टर एवं अन्य स्टाफ का भी आभार व्यक्त किया। बता दें कि श्री बालाजी अस्पताल के सीएमडी डॉ राजेश शर्मा अकसर लोगों की सेवा के लिए तैयार रहते हैं। यह उन्ही की सोच का नतीजा है कि जो लोग घरों से दूर अस्पताल में नहीं पहुंच सकतेए ऐसे लोगों का उनके घर द्वार पर ही इलाज किया जाए। इसी के चलते जगह जगह फ्री मेडिकल कैंपों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अब तक हजारों लोग स्वास्थ्य लाभ ले चुके हैं और इसी कड़ी को डॉ राजेश शर्मा आगे भी जारी रखेंगे। ऐसा उन्होंने बताया है। बता दें कि लोगों की सेवा करने का भाव डॉ राजेश शर्मा को विरासत में मिला है। उनके पिता स्व पंडित बालकृष्ण शर्मा भी लोगों की सेवा के लिए हर समय तैयार रहते थे।
मनाेज कुमार। कांगड़ा विधायक पवन काजल ने कहा हिमाचल में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार रिपीट होगी। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में महिलाओं, युवाओं और सरकारी कर्मचारियों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं से समाज का हर वर्ग हिमाचल में इस बार रिवाज बदलकर सरकार को रिपीट करने का मन बना चुका है। रविवार को मटोर स्थित कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करते हुए काजल ने कहा शीघ्र ही कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजित कर विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कुछ महत्वकांक्षी लोग ही संगठन में उनका विरोध कर रहे हैं, जबकि मंडल भाजपा के अधिकतर पदाधिकारियों और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनसे मिलकर पार्टी में उनका स्वागत किया है। रूठे हुए नेताओं को भी मना कर वह अपने साथ चुनाव में चलाएंगे। काजल ने कहा क्षेत्र का विकास और जनता की भावनाओं की कदर करना उनकी प्राथमिकता है। कांगड़ा मंडल भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र त्रेहन रविवार को विधायक पवन काजल से बैठक कर आश्वस्त किया कि मंडल भाजपा की सारी टीम विधायक पवन काजल के साथ हैं। उन्होंने कहा पार्टी हाईकमान का फैसला सर्वमान्य है। पिछले लंबे समय से क्षेत्र में चुनाव लड़ने की इच्छा पाले हुए कुछ नेता ही काजल की एंट्री का विरोध कर रहे हैं। त्रेहन ने कहा इस बार भाजपा 25 वर्षों बाद कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में विजय हासिल करेगी। उन्होंने कहा शीघ्र ही विधायक पवन काजल का कांगड़ा नगर में शहरी और मंडल भाजपा नागरिक अभिनंदन, स्वागत करेगी। रविवार को घुरकड़ी पंचायत के प्रधान और वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल दमीर, मटाैर पंचायत के प्रधान कैप्टन निर्मल सिंह, हिंदवीर कोहली, रमेश महेश, गोपी चंद अग्रवाल व राकेश मेहरा सहित सेंकड़ों लोगों ने विधायक काजल से मिलकर उनके फैसले का स्वागत किया।
आज हवन यज्ञ के साथ होगा भंडारा मनाेज कुमार। कांगड़ा श्रीमद्भागवत कथा के दौरान रविवार को अब्दुल्लापुर में वृंदावन से पधारे कथा वाचक सर्वेश्वर शरण जी महाराज ने ऐसा भक्ति मय माहौल बना दिया कि हर कोई प्रभु श्री कृष्ण की मस्ती में झूमने पर मजबूर कर दिया। ऐसा लग रहा था कि मानो अब्दुल्लापुर वृंदावन बन गया हो। कथा के साथ -साथ संगीत मय माहौल ने हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथा व्यास सर्वेश्वर शरण ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से चल रही कथा को 22 अगस्त को विराम दिया जाएगा। इस अवसर पर हवन यज्ञ के बाद भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। रविवार को कथा सुनने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे तथा पुन्य के भागी बने। श्री कृष्ण कीर्तन सभा के प्रवक्ता मदन वर्मा ने आम जनमानस से भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने की विनती की है।
ममता भनोट। ऊना जयराम सरकार पेंशनरों व कर्मचारियों की समस्याओं को हल करने के लिए प्रयासरत एवं संवेदनशील है। यह बात कर्मचारी तथा पेंशनर कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने रविवार को ऊना मुख्यालय पर जिला पेंशनर संघ तथा भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ आयोजित बैठक के दौरान अपने संबोधन में कहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा कर्मचारियों व पेंशनरों की हितैषी रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा कर्मचारियों के हित में फैसले लिए है। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों को एरियर की पहली किश्त भी दे दी है। इसके लिए हम प्रदेश सरकार की प्रशंसा करते हैं। उन्होंने कर्मचारियों से आह्वान किया कि भाजपा के मिशन रिपीट के लिए जुट जाएं और भाजपा की नीतियों एवं विकास कार्यों को जन-जन में प्रचार करें। इससे पहले भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ई. अजय पराशर ने पेंशनर्ज की विभिन्न समस्याओं बारे उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा को अवगत करवाया। जिस पर उन्होंने उक्त समस्याओं को सरकार के समक्ष रखकर हल करवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रधान ऊना ब्लॉक महिंद्र लाल शर्मा, हरमेश राणा, केपी सूद, हरि सिंह ठाकुर संयोजक, लाला शिव कुमार, ई. सुरेश चंद्रशर्मा, हरदीप सिंह, अशोक ठाकुर, एमएस चंदेल, राम कुमार कौशल, महिंद्र सोनी, सुरेंद्र कुमार, वासुदेव शर्मा, तरसेम लाल शर्मा, राजीव वशिष्ट, विजय शर्मा, नरेंद्र राणा व जमीत सिंह आदि उपस्थित थे।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी पुलिस थाना ज्वालामुखी के दरंग में एक घर में हजारों रुपए गहने नकदी चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना के अनुसार शिकायतकर्ता द्वारका दास सपुत्र विधि चंद निवासी दरंग, डाकघर व तहसील ज्वालामुखी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा 19 या 20 अगस्त को उनके घर में लगे कैमरों को तोड़ने के बाद घर में प्रवेश करते हुए सोने-चांदी के गहने और 35000 नकद व कुल मूल्य 85000 की चोरी की है। इस दौरान घर पर ताला लगा हुआ था तथा वह अपने बेटे के पास चंडीगढ़ गए हुए थे। पुलिस ने द्वारका दास के वयान पर किसी अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्यवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसएचओ ज्वालामुखी सुरिंदर धीमान ने करते हुए बताया कि पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज कर सख्त कार्यवाई शुरू कर दी है, उक्त चोरों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत जखोटा के वार्ड-5 में भारी बारिश के चलते हंसराज पुत्र स्व. पाला राम निवासी बोहल जागीर, डाकघर डिग्गर का रिहायशी सलेटपोश दो कमरे का कच्चा मकान गिर गया है, जिसमें किसी तरह का जान-माल का नुकसान होने की सूचना नहीं है, परंतु हंसराज अब मकान गिरने के बाद अन्य गांव वासियों की शरण में परिवार सहित चला गया है। मकान मालिक हंसराज का परिवार आईआरडीपी से संबंधित है, जिसमें इसे लगभग अनुमानित 2 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से एक बार फिर खटनाली नाले में भूमि कटाव हो रहा है। विदित रहे कि इस नाले में बरसात के दौरान पिछले कई वर्षों से भूमि कटाव हो रहा है। इस नाले के एक और सरकारी स्कूल तो एक ओर लोगो के खेत व घर मौजूद है। पिछले दो दिनों में हुई बारिश में जहां आदर्श प्राथमिक विद्यालय के शौचालय नाले के मुहाने पर गिरने के कगार पर पहुंच गए है व शौचालय के साथ कि दीवार तो इस बारिस की भेंट चढ़ चुकी है, तो वहीं, खटनाली प्राकृतिक स्त्रोत व हॉर्टीकल्चर नर्सरी को जाने वाले रास्ते पर बनी सीढ़ियों के नीचे की मिट्टी भी बह गई है। नाले के दूसरी ओर वार्ड-1 की ओर खेतों में भी भारी भूमि कटाव हुआ है, जिससे वार्ड-1 की आबादी की ओर नाले का रुख तेजी से बढ़ रहा है। हाटकोट पंचायत ने 15 अगस्त पर इसी जगह कार्यक्रम आयोजित कर तिरंगा फहराया था, वह स्थान भी भूमि कटाव की वजह नाले में समा गया है। इस बारे हाटकोट पंचायत प्रधान जगदीश अत्री ने बताया कि इस समस्या को उपायुक्त को मौके पर ले जाकर दिखाया गया है, जिसमे फंड का प्रावधान किया गया है। फंड उपलब्ध होते ही बरसात के बाद यंहा काम युद्ध स्तर पर किया जाएगा। पंचायत द्वारा मनरेगा के माध्यम से एक ओर डंगा लगवाया जा रहा है। बरसात के कारण काम में बाधा आ रही है। उन्होंने बताया कि इस समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। प्रधान जगदीश अत्री ने सरकार व उपायुक्त सोलन का इस समस्या को देखते हुए फंड का प्रावधान करने के लिए धन्यवाद किया है।
विनायक ठाकुर । रक्कड़ प्रदेश कांग्रेस किसान मोर्चा व जसवां परागपुर के कांग्रेसी नेता वीरेंद्र ठाकुर ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने एक निजी सोशल मीडिया चैनल पर कहा है कि केंद्रीय विद्यालय रिड़ी कुठेड़ा में बनेगा। हम मंत्री विक्रम ठाकुर से पूछना चाहते हैं कि चुनावी घोषणा पत्र में यह कहा था कि भाजपा की सरकार बनने पर रक्कड़ में केंद्रीय विद्यालय बनेगा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा भी चुनावों में रक्कड़ जनसभा में केंद्रीय विद्यालय खोलने की बात कही थी। वीरेंद्र ठाकुर ने कहा कि भाजपा हमेशा झूठ की राजनीति करती है। यह घोषणा सिर्फ चुनाव जीतने के लिए थी, जिसका खमियाजा आने वाले विधानसभा चुनावों में जनता देगी। उन्होंने कहा कि हम रिड़ी कुठेड़ा का विरोध नहीं कर रहे हैं, लेकिन अगर यह घोषणा रक्कड़ के लिए हुई है, तो रक्कड़ में खुले। हम इस मुद्दे को विधानसभा चुनावों में जनता के बीच लेकर जाएंगे। वर्तमान में रक्कड़ में तहसील कार्यालय, पुलिस थाना, ट्रेजरी, वीपीईओ, डिग्री कॉलेज, तहसील कल्याण कार्यालय व सीएचसी सहित पूर्व में कांग्रेस सरकार की देन है। अगर भाजपा द्वारा केंद्रीय विद्यालय खोलने की घोषणा की थी उसे भी हमसे छीना जा रहा है, जो कि सरासर गलत है। अगर केंद्रीय विद्यालय की घोषणा रक्कड़ के लिए हुई है, तो रक्कड़ में ही बनना मुनासिब है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सिरमौर जिले के सराहां से विभिन्न जिलों के उपायुक्तों के साथ प्रदेश में भारी बारिश के कारण उत्पन्न स्थिति की समीक्षा के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्हें तत्काल राहत और बचाव अभियान सुनिश्चित करने के साथ-साथ महत्वपूर्ण स्थानों पर पर्याप्त संख्या में बचाव दल और मशीनरी तैनात करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सेब उत्पादक क्षेत्रों और अस्पतालों की ओर जाने वाली प्रमुख सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर बहाल किया जाए। उन्होंने कहा कि पर्यटकों को किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए फिसलन वाले स्थानों और नदी तटों से दूर रहने का परामर्श दिया जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए अतिरिक्त केंद्रीय दल भेजने का अनुरोध किया जाएगा। जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य में अब तक पिछले 24 घंटों के दौरान 20 मौतें हुई हैं। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को प्रभावी बचाव कार्यों के लिए उचित समन्वय बनाए रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने उपायुक्तों को अपने-अपने जिलों में आवश्यकतानुसार स्कूल बंद करने के संबंध में निर्णय लेने के निर्देश भी दिए। उन्होंने भूस्खलन और बाढ़ के कारण हुई मौतों पर दुख व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने और शोक संतप्त परिवारों को अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। इस अवसर पर मुख्य सचिव आरडी धीमान ने आश्वस्त किया कि क्षतिग्रस्त सड़कों और सभी आवश्यक सेवाओं को बहाल करने के लिए समयबद्ध हर संभव व्यवस्था पूर्ण की जाएगी।
अवैध खनन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी की पालना जरूरी : शारदा फर्स्ट वर्डिक्ट। गगरेट बीते दिनों जिला ऊना के गगरेट स्थित घनारी गांव में अपनी जान पर खेलकर एक बच्चे की जान बचाने वाले युवक को रविवार को समाजसेवी मनीष शारदा ने सम्मानित किया। दरअसल धनारी गांव निवासी जयपाल का चार वर्षीय पुत्र रोनित स्थानीय खड्ड में बह गया था, जिसे स्थानीय युवक शवी कुमार ने अपनी जान पर खेलकर बचाया था। रविवार को समाजसेवी मनीष शारदा व अन्य शवी कुमार से मिलने पहुंचे और उन्हें उनकी वीरता के लिए सम्मानित किया। शारदा ने कहा कि न सिर्फ उक्त बच्चे का परिवार, बल्कि वे खुद भी ताउम्र उनके ऋणी रहेंगे। उन्होंने साहस और समझ की जो मिसाल पेश की है, उससे अन्य लोग भी प्रोत्साहित होंगे। इस दौरान मनीष शारदा ने प्रदेशभर में प्राकृतिक आपदा में मारे गए और प्रभावित हुए लोगों के लिए संवेदना व्यक्त की। शारदा ने कहा कि प्रकृति को सहेज कर रखना बेहद जरूरी है। अवैध खनन और वृक्षों के कटान का नतीजा आज सबके सामने हैं। ये लड़ाई भविष्य बचाने के लिए है और हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। वहीं, अब सरकार को भी खनन माफिया के खिलाफ भी जीरो टॉलरेंस पॉलिसी का पालन करना होगा।
क्रान्ति सूद । जोगिंद्रनगर उपमंडल कि ग्राम पंचायत गांव दुल से संबंध रखने वाले 27 वर्षीय सैनिक अमित कुमार की चंडीगढ़ के कमांड अस्पताल में मौत से समूचे क्षेत्र में दुःख का माहौल है। बताते चलें कि 27 वर्षीय अमित कुमार की ग्लेशियर में ड्यूटी देते हुई अचानक तबीयत खराब होने पर चंडीगढ़ के कमांड लाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। आज सुबह उनका पार्थिव देह उनके गांव दुल लाया गया। शहीद का पार्थिव शरीर गांव में पहुंचते ही लोगों की आंखें नम हो गई तथा परिजनों की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया था। सेना के जवानों द्वारा राजकीय सम्मान के साथ उन्हें सलामी दी गई। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया। शहीद अमित कुमार के पिता होशियार सिंह लोक निर्माण विभाग जोगिंद्रनगर के अंतर्गत बेलदार के पद पर कार्यरत हैं व उनकी माता गौरी देवी गृहणी हैं। उनका एक छोटा भाई भी है, जिसका नाम मनीष है, जो कि प्राइवेट पलंबर का काम करता है।
इनरव्हील क्लब की सीमा शर्मा अध्यक्ष तथा आभा पीटर बनी सचिव प्रतिमा राणा। पालमपुर क्षेत्र की अग्रणी महिला समाजसेवी संस्था इन्नरव्हील क्लब ने शुक्रवार को होटल ब्लिस में पद स्थापना समारोह मनाया। समारोह में राज्य सभा सांसद इंदु गोस्वामी बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुई तथा हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष की पत्नी शर्मिला परमार विशेष अतिथि के रुप में विराजमान थी। इस अवसर पर इनरव्हील जिला 307 की पूर्व चेयरमैन चंद्र कँवल जीत बतौर इंस्टालेशन ऑफिसर मौजूद हुईं। समारोह में इनरव्हील जिला 307 की पूर्व चेयरमैन रजनी नेगी की विशेष उपस्थिति में इंस्टालेशन आफिसर चंद्र कमलजीत ने सीमा शर्मा को अध्यक्ष तथा आभा पीटर को सचिव के पद पर स्थापित किया। नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष शमा साहनी, आईएसओ पूनम सूद, एडिटर रजनी सुरियाल, कोषाध्यक्ष बंदना शर्मा को चुना गया। मुख्यातिथि सांसद इंदु गोस्वामी ने कहा कि आज हर घरेलू और कामकाजी महिला अपने घर को संबारने और संभालने के अलावा समाज सेवा में जो अपना योगदान दे रहीं है, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि आज मोदी सरकार में नारी शक्ति को हर क्षेत्र में सम्मान मिला है, जिस कारण देश के हर कार्य में नारी शक्ति अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है। इंदु गोस्वामी ने कहा कि आज किसी के घर दूसरी लड़की पैदा हो, तो उसे जश्न के रूप में मनाना चाहिए, जिसमें इनरव्हील क्लब अपनी एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकती है। अपने सामाजिक जज्वे के कारण दूसरी बार नियुक्त हुई क्लब की अध्यक्षा सीमा शर्मा ने कहा कि बह समाजसेवा में नारी शक्ति को जोड़कर एक नया मुकाम हासिल करेंगी, जिसके लिए सभी सदस्यों का सहयोग आवश्यक है। इस मौके पर इनरव्हील क्लव की पूर्व अध्यक्ष शमा साहनी, अनु गोयल, किरण शर्मा, अनिता सूद, नीरजा कटोच, प्रोमिला नारंग, अनिता कपूर के साथ इनरव्हील क्लब के अन्य सदस्य, रोटरी क्लब के सदस्य, गणमान्य लोगो में शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा के पिता जीएल बत्रा, डॉ. सुषमा सूद, डॉ. विनय महाजन, पीडीजी सुनील नागपाल, रोटरी अध्यक्ष विकास वासुदेवा, पर्यटन प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष विनय शर्मा, सुदर्शन वासुदेवा, मनोज रतन व गायक धीरज शर्मा इत्यादि मौजूद रहे। समारोह में मुख्यातिथि के हाथों क्लब द्वारा गोद लिए तीन परिवारों को राशन, अन्य जरूरत मंद परिवारों को चार सिलाई मशीने तथा तीन लड़कियों को शिक्षा हेतु वितीय सहायता प्रदान की गई। इनरव्हील क्लब के साथ जुड़े ये नए सदस्य निधि सूद, मीनू सूद, मधु नेगी, डॉ. कल्पना महाजन, सुषमा बालिया, सीमा चंदेल, कुसुम राणा, नेवी ठाकुर, फूल माला, प्रवेश वर्मा, शशि चौधरी, रोमा चौहान, शैलजा भोरा व उदय लक्ष्मी आदि नए सदस्य क्लब के साथ जूड़ें हैं।
*राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक सह शिक्षा विद्यालय पालमपुर में आरंभ हुईं छात्रा खेलकूद प्रतियोगिताएं 'हमारे समय में लड़कियों को खेलकूद के लिए सहजता के साथ अनुमति नहीं मिलती थी किंतु अब वातावरण बदला है, इसलिए बेटियों को शिक्षा के साथ खेलकूद के क्षेत्र में मिल रहे अवसरों का भरपूर लाभ उठाना चाहिए।' ये शब्द राज्य सभा सदस्य इंदू गोस्वामी ने शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक सह शिक्षा पाठशाला पालमपुर में अंडर-19 जोनल गर्ल्स टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर कहे। उन्होंने कामनवेल्थ गेम्स में बेटियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि अब बेटियों के लिए आकाश जितना स्थान उपलब्ध है। इससे पहले प्रधानाचार्य संगीता शर्मा, जिला खेल समिति के पदाधिकारियों, अध्यापक वर्ग एवं विद्यार्थियों ने इंदू गोस्वामी का स्वागत किया। राज्य सभा सदस्य ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 11000 रुपये की राशि प्रदान की और घोषणा की कि स्कूल में दो कमरों के निर्माण एवं बाउंड्री वाल के लिए वह सांसद निधि से धनराशि प्रदान करेंगी। प्रतियोगिता में पालमपुर जोन के विद्यालयों की छात्राएं भाग ले रही हैं। इस अवसर पर वीरेंद्र ठाकुर, ललित शर्मा, ज्योति चौहान, सचिन वर्मा, मनबीर, राजिंद्र सिन्हा, आरती शर्मा, सुनीता शर्मा एवं शशि आदि उपस्थित थे।
*जेसीबी से अलग नाली निकालकर की अस्थाई व्यवस्था *राहगीरों व वाहन चालकों को आ रही थी भारी दिक्कतें दलदल व नदी का रुप धारण कर चुके बददी-बरोटीवाला रोड की दुर्दशा को सुधारने में लोक निर्माण विभाग को आगे आना पड़ा। विभाग ने जहां जेसीबी लगाकर अवैध कब्जों को हटा दिया और एक नाली बनाकर अभी अस्थाई तौर पर पानी के जलभराव को निकालने का प्रबंध किया है। गौरतलब है कि बददी-बरोटीवाला रोड पर गलैक्सी उद्योग प्रीत आरा रोड के पास सडक-सडक न होकर तालाब बन चुका है और इसने धीरे धीरे नदी का रुप धारण कर लिया था। शनिवार को यह मामला मीडीया में काफी सुर्खियों में उछला जिससे जिला प्रशासन व बीबीएन प्रशासन की बहुत किरकिरी हुई। उसके बाद शनिवार सुबह होते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होने देखा कि बरसात में यह सडक तालाब क्यों बनती है। इस पर पाया गया कि सडक की दूसरी ओर बने कामर्शियल व औद्योगिक संस्थानों ने अपने अपने परिसर सडक से ऊंची उठा ली थी और पानी एक स्थान पर जमा हो गया था। एसडीओ लोक निर्माण विभाग मुनीष ठाकुर ने बताया कि आज हमने सुबह ही जेसीबी लगाकर अवैध तौर पर लगाई गई मिटटी व टाईल को हटा दिया गया है। शीघ्र ही नाली बनाकर इसको पास लगते चैंबर में डाल दिया जाएगा। उन्होने कहा कि कुछ समय बाद पक्की निशानदेही लेकर बरसात के बाद काम पक्का कर दिया जाएगा।
जिला कुल्लू के भुंतर में स्थित नशा मुक्ति डी-एडिक्शन सेंटर का छठा स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस मौके पर यहां विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया गया तथा साथ ही सेंटर में की जा रही गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिला अस्पताल कुल्लू व केंद्र के नोडल अधिकारी डॉक्टर सत्यव्रत वैद्य ने विशेष तौर पर भाग लिया तो डीएसपी कुल्लू ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम के आयोजन प्रभारी आर प्रसाद शर्मा व अन्य स्टाफ ने उनका स्वागत किया। नोडल अधिकारी ने इस दौरान यहां पर की जा रही गतिविधियों के बारे में बताया। उन्होने बताया कि केंद्र में नशे के आदी हो चुके लोगों को इससे बाहर निकालने में मदद की जाती है। नशे की चपेट में आए मरीजों को बेहतर उपचार सुविधा यहां पर प्रदान की जा रही है। यहां पर मनो चिकित्सक, काउंसिलर, चिकित्सा सामाजिक कार्यकर्ता व स्टाफ नर्सें मरीजों को सुविधाएं प्रदान कर रही है और 32 बिस्तरों की सुविधा मरीजों को दी जा रही है। उन्होेने साल भर में की गई गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी।
जिलाधीश आशुतोष गर्ग ने सद्भावना दिवस के मौके पर उपायुक्त कार्यालय परिसर में अधिकारियों व कर्मचारियों को सद्भावना की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की आज 78वीं जयंती है और वर्ष 1992 से उनकी जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। डीसी ने शपथ दिलाई कि सभी नागरिकों को जाति, संप्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा के भेदभाव के बिना भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिये कार्य करना चाहिए। उन्होंने नागरिकों को हिंसा का सहारा लिये बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने की भी शपथ दिलाई। इस अवसर पर जिला दण्डाधिकारी प्रशांत सरकैक, सहायक आयुक्त शशिपाल नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
उपमंडल देहरा के अंतर्गत पड़ती ग्राम पंचायत धंगड़ में मसरूर से गुलेर वाया टिल्ला- धंगड़ बसों को चलाने के लिए मांग उठी है। इस संदर्भ में शनिवार को लगभग 30-35 लोगों के समूह ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को एक पत्र जारी कर यह मांग रखी है। वहीँ इस संदर्भ में एडवोकेट शिवेन्द्र सैनी ने जानकारी देते हुए कहा कि धंगड़ पंचायत में स्थानीय लोगों से मिलना हुआ और वँहा पर लोगों ने अतिरिक्त बसें चलाने की माँग की है। कुछ समय पहले ही यह पंचायत सड़क मार्ग से जुड़ी है और यहाँ केवल एक मात्र ही बस का रूट है लेकिन इस पंचायत में भारी आबादी निवास करती है। इस विषय में एक हस्ताक्षरित माँग पत्र मुख्यमंत्री को प्रेषित किया गया और इसकी एक प्रतिलिपि परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर को भी प्रेषित की गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत धँगड़ के उप-प्रधान जोगिंद्र सिंह, वरिष्ठ नागरिक, महिलाएँ तथा युवा साथी उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत घणागुघाट के छिब्बर गांव में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत मां बणिया देवी ग्रुप ने अपनी धार्मिक आस्था का पर्व जन्माष्टमी बड़ी धूम-धाम से मनाया। ग्रुप की सभी महिलाओं ने मिलकर लड्डू गोपाल के पालने को स्वनिर्मित नव वस्त्रों तथा फूल मालाओं से सजा कर उस पालने में लड्डू गोपाल को सुसज्जित कर भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना की। इस ग्रुप की प्रधान सरला ठाकुर ने बताया कि इस ग्रुप की खासियत है कि यह ग्रुप ब्लॉक द्वारा बताई गई प्रत्येक एक्टिविटी में बढ़-चढ़कर भाग लेता है। इससे पूर्व रक्षाबंधन के त्यौहार पर इस ग्रुप द्वारा विभिन्न प्रकार की सुंदर राखियां बनाई गई थी, उसी प्रकार इस पर्व पर भी लड्डू गोपाल के विभिन्न प्रकार के वस्त्र निर्मित किए गए, भोग के लिए लड्डू, गुलाबजामुन, बेसन की बर्फी इत्यादि मिठाइयां बनाई गई तथा भोग के रूप में सभी को बांटी गई। उन्होंने अपने परिवार का इस पर्व में विशेष रुप से सहयोग देने हेतु धन्यवाद किया। उन्होंने भजन कीर्तन कर लड्डू गोपाल की महफिल सजाने के लिए बच्चों का भी धन्यवाद किया।समूह की सचिव प्रेमी देवी, कोषाध्यक्ष सत्य देवी, सदस्य अनीता, लीला, जया, रीता इत्यादि ने सहयोग दिया।
भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद डॉ सिकंदर कुमार ने संजौली में गुगा माडी मंदिर द्वारा आयोजित गुगा नवमी समारोह में हिस्सा लिया। ट्रस्ट के अध्यक्ष महेंद्र ने डॉ सिकंदर कुमार का गर्मजोशी से स्वागत किया। डॉ सिकंदर कुमार ने मंदिर के आसपास की सड़कों की रोशनी और सड़क रखरखाव के लिए 2 लाख रुपये की राशि की घोषणा की। सिकंदर ने कहा कि भाजपा एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो समाज के उत्थान के लिए काम करती है। हम सांप्रदायिक सद्भाव में विश्वास रखते हैं। भाजपा ने समाज के सबसे गरीब लोगों के सशक्तिकरण के लिए काम किया है। आज दुनिया के अन्य देशों की तुलना में भारत में सोशल सिक्योरिटी ज्यादा है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस और आप कई मुद्दों पर आम जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन जनता हिमाचल की राजनीतिक स्थिति से वाकिफ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक विभाजित सदन है जो कभी एकजुट नहीं हो सकता, वे फिर कभी सत्ता में नहीं आएंगे।


















































