मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर हमीरपुर डिग्री कॉलेज में धनेड क्षेत्र से आने वाले छात्रों को एचआरटीसी बस की सुबह की समयसारिणी के चलते हो रहे परेशानी आए दिन उठानी पड़ी रही थी। इसी के मद्देनजर आज ब्लॉक समिति उपाध्यक्ष संजीव शर्मा की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने डीडीएम एचआरटीसी विवेक लखन पाल से मुलाकात की और उन्हें समस्या से अवगत करवाया। वहीं, प्रतिनिधिमंडल को डीडीएम एचआरटीसी ने आश्वस्त किया है कि जल्द ही समय सारणी को बदला जाएगा, ताकि छात्रों को इसका लाभ मिल सके। गौरतलब है कि हमीरपुर के धनेड क्षेत्र से बस 10 बजे पहुंचती है और छात्रों की कक्षाएं सुबह 9:30 बजे शुरू हो जाते हैं। ऐसे में छात्रों को अपनी प्रथम क्लास से वंचित होना पड़ रहा था। इसी परेशानी को लेकर छात्रों के अभिभावकों ने ब्लॉक समिति हमीरपुर के उपाध्यक्ष मुलाकात की और उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। ब्लॉक समिति हमीरपुर के उपाध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि बस की समय सारणी को लेकर छात्रों के अभिभावकों ने उनसे मुलाकात की थी। इसी के लिए उन्होंने डीडीएम एचआरटीसी विवेक लखन पाल से मुलाकात की और बस के समय को आधा घंटा बढ़ाने की मांग की है, जिसे उन्होंने मान लिया है।
मनोज कुमार। कांगड़ा भाजपा की जय राम सरकार आर्थिक बोझ के तले दबी जा रही है और कर्ज पर कर्ज ले रही है। जयराम मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश शिलान्यास करते जा रहे हैं कोई भी बजट का प्रावधान नहीं रखा है यह शब्द हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अशोक हिमाचली ने कांगड़ा से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहे उन्होंने बताया है की आगामी चुनाव आने वाले हैं और कभी भी आचार संहिता लग सकती है, उस दौरान धड़ल्ले से जयराम सरकार हिमाचल प्रदेश के अंदर हर विधानसभा क्षेत्र में शिलान्यास करती जा रही है। प्रदेश प्रवक्ता अशोक हिमाचली ने प्रमुखता से कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के साथ लगते शहर कांगड़ा में पुराना कांगड़ा रोड पर लोक निर्माण रेस्ट हाउस के पास पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने समस्त प्रशासनिक अधिकारियों के अमले के साथ इस साइट का मौका देखा और काऊ सेंचुरी बनाने के लिए अधिकारियों को आदेश दिए। यह काऊ सेंचुरी के प्रोजेक्ट लगभग अनुमानित डेड 2 करोड़ का है इसमें लगभग 1000 काऊ के लिए व्यवस्था होगी और इसके साथ-साथ एक वेटरनरी डॉक्टर की टीम भी होगी और इसमें पानी की पूरी व्यवस्था सुचारू ढंग से है। हिमाचली ने बताया है सूत्रों से पता चला है की इस काऊ सेंचुरी का प्रोजेक्ट जो की डेढ़, दो करोड़ का है। उसके लिए मात्र 4लाख रुपए रास्ता बनाने के लिए आए हैं, यह एक भद्दा मजाक है इन रुपयाें से तो रास्ते का एक हिस्सा भी पूरा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि बेसहारा पशुओं का इंतजाम सरकार कैसे करें यह एक चिंता का विषय बना हुआ है। एक तरफ से बंदरों का आतंक और दूसरी तरफ से किसानों की फसलों काबेसहारा पशुओं द्वारा नुकसान यह कहां तक उचित है, अगर सरकार ने इसके लिए जो कदम उठाए हैं, तो बजट का प्रावधान भी करके जाएं और इस कार्य को अंजाम तक पहुंचाएं, क्योंकि हिंदुत्व कहलाने वाली भाजपा गौ माता की गौशाला या काऊ सेंचुरी खोलने में और बजट का प्रावधान करने में देरी क्यों कर रही है।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत वार्ड-5 ज्वालामुखी के निवासी शिकायतकर्ता अमन शर्मा पुत्र तिलक राज ने एक शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गत 29 मार्च को गलत तरीके से उसके क्रेडिट कार्ड द्वारा भुगतान बेंगलुरू से कोई ओटीपी मांगे बिना शिकायतकर्ता के क्रेडिट कार्ड से 20,200 रुपए का लेनदेन किया गया था। ज्वालामुखी पुलिस ने उक्त व्यक्ति के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि एसएचओ ज्वालामुखी सुरिंदर धीमान ने की है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ हिमाचल इकाई की आज शिक्षा मंत्री श्री गोविंद ठाकुर के साथ बैठक हुई। जिसमें शैक्षिक महासंघ बजट सत्र ओर मुख्यमंत्री द्वारा महासंघ के मंच से की घोषणाओं को पूरा करने पर चर्चा हुई। बैठक में बोर्ड द्वारा जारी परीक्षाओं की तिथि पर विरोध दर्ज करवाते हुए इस बदलने की मांग की। प्रांत महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि बैठक में बजट सत्र में मुख्यमंत्री द्वारा जो महासंघ की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था। उसे पूरा करने हेतु विभाग को आदेश दे दिए हैं। महासंघ की मुख्य मांगो में एसएमसी अध्यापकों के लिए नीति, भाषा व संस्कृत अध्यापको को टीजीटी का पदनाम देने के साथ टीजीटी का वेतनमान सहित सभी लाभ देने, कम्प्यूटर अध्यापकों के लिए नीति बनाना, 2016 के बाद नियुक्त 1350 प्रधानाचार्य को नियमित कर वितीय लाभ देना, सभी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में प्रवक्ता फिजिकल के पद सृजित करने व प्रवक्ताओं के सम्मान वेतन देने, 2000 में नियुक्त विद्या उपासकों को वित्तीय लाभ देना, 2002 में टीजीटी का कमिशन पास करने वाले अध्यापकों को 2003 से लाभ प्रदान करना, जेबीटी से टीजीटी, सी एंड वी से टीजीटी की पदोन्नति करना, लेफ्ट आउट पीटीए अध्यापको को नियमित करना। 2014 में नियुक्त 11 कॉमर्स प्रवक्ताओं को बीएड की छूट प्रदान करना, टीजीटी से प्रवक्ताओं की प्रोमोशन व मुख्याध्यापक की प्रोमोशन सूची जल्द जारी करना, प्रवक्ता आईपी की नियुक्ति के लिए पांच वर्ष की शर्त को समाप्त करने बारे, 1992 से 2000 के बीच महाविद्यालयों में नियुक्त 74 ओल्ड कॉन्ट्रेक्ट अध्यापकों के नियमितीकरण के लिए योग्यताओं में छूट देने, प्रदेश के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में NTT अध्यापकों की नियुक्ति करना, महाविद्यालय के प्रधानाचार्यों की प्रोमोशन लिस्ट को जल्द जारी करना, महाविद्यालयों में सेल्फ फाइनान्स कोर्स के में लगे अध्यापको के वेतन विसंगति को दूर करना, जेबीटी ओर संस्कृत अध्यापको की नियुक्ति जल्द करना आदि मांगों को जल्द पूरा करने पर चर्चा हुई। बैठक में जल्द इन विषयों को पूरा करने के लिए अधिकारियों को आदेश दिए हैं। बैठक में प्रधान शिक्षा सचिव, राष्ट्रीय सचिव पवन मिश्रा उपस्थित रहे।
बड़सर कांग्रेस विधायक इंद्रदत लखनपाल के नेतृत्व में एक है और एक रहेगी मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर जिन दलबदलुओं का अपना स्थाई कुनबा न हो वह दूसरों के कुनबों पर नसीहत नहीं देते। यह बात प्रदेश कांग्रेस सचिव कृष्ण कुमार चौधरी ने जारी प्रेस ब्यान के माध्यम से कही। कृष्ण चौधरी ने बड़सर बीजेपी के नेताओं व पदाधिकारियों पर पलटवार करते हुए कहा कि जिन लोगों को अपने ही कुनबे का पता न हो वह लोग दूसरों के कुनबे की बात न करें तो अच्छा है। उन्होंने कहा कि जो लोग अपने घर में रहते हुए ही खुद को साबित न कर सके, वह दलबदलु लोग दूसरों के घर में खुद को साबित करने की नाकामयाब कोशिश कर रहे हैं। कृष्ण चौधरी ने कहा कि बीजेपी के कुछ छुटभैया नेता व दलबदलु लोग बड़सर कांग्रेस में गुटबाजी की बात कर रहे हैं, उन्हें बता देना चाहते हैं कि बड़सर कांग्रेस विधायक इंद्रदत लखनपाल के नेतृत्व में एक है और एक रहेगी। उन्होंने कहा कि बड़सर में किस पार्टी की गुटबाजी चल रही है और किस नेता का बीजेपी के कार्यकर्ता ही व्यक्तिगत विरोध कर रहे हैं। यह बात किसी से छिपी नहीं है। बड़सर की आवाम बखूबी जानती है कि बीजेपी के किस नेता को 15 साल विधायक रहने के बावजूद बड़सर में ही अपने लिए जमीन तलाशने की नौबत आन पड़ी है और बड़सर में किसका कुनबा बिखरा पड़ा है। कृष्ण चौधरी ने कहा कि बीजेपी के कुछ छूटभैया नेता विधायक इंद्रदत्त लखनपाल को बीजेपी के खिलाफ बयानवाजी न करने की नसीहत दे रहे हैं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विधायक के खिलाफ भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। उनका यह मनसूबा कभी पूरा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक परिवार है और परिवार में थोड़ी बहुत अनबन होती रहती है। इसका मतलब यह नहीं है कि कांग्रेस के सदस्य अपने मुखिया को छोड़ बीजेपी में बैठे दलबदलु लोगों की तरह अपना कुनबा ही बदल लें। बीजेपी में जिस आका के सिर चढ़कर यह दलबदलु नेता ऐसी भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। उसी आका को आज उनके कार्यकर्ता ही वसूल भाई कहने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी के आका इसी भाषा एवं व्यवहार के कारण आज खुद के लिए जमीन तलाशने को मजबूर हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला बीते कल 7 कांग्रेस ब्लॉक समितियों जिसमें कसौली, हमीरपुर, कांगड़ा, सुलहा, पच्छाद, जोगिंदर नगर और सरकाघाट को दिल्ली से शिमला में कांग्रेस मुख्यालय द्वारा प्राप्त एक ईमेल द्वारा भंग कर दिया गया था। इस बात की पुष्टि कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने की है। सत्ती ने कहा कि कांग्रेस के पास इतने नेता और राज्य के प्रभारी हैं कि उनकी प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को भी नहीं पता कि पार्टी में कौन निर्णय ले रहा है। मुझे यह जानकर बहुत आश्चर्य हुआ कि प्रतिभा सिंह को कांग्रेस की 7 ब्लॉक समितियों के विघटन के बारे में पता नहीं था और उन्हें स्थिति का जायजा लेने के लिए दिल्ली भागना पड़ा। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी की अध्यक्षा की अपनी ही पार्टी में उनकी स्थिति के लिए सहानुभूति रखता हूं और मैं मानता हूं कि पार्टी में 5 कार्यकारी अध्यक्षों, 2 पर्यवेक्षकों, 2 चुनाव प्रभारी और 3 अन्य अधिकारियों के साथ काम करना काफी कठिन है, लेकिन यह सच है कि कांग्रेस की संस्कृति ऐसी रही है, वे अपने अध्यक्ष को कभी विश्वास में नहीं लेते। उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत, राजीव शुक्ला और सचिन पायलट अपने फैसलों को लेकर काफी मुखर हैं। पर ऐसा देखने को पहली बार मिला है की एक ऑब्जर्व दिल्ली से ब्लॉक समितियों को बंग करवा दें। आज कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने भी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इससे पता चलता है कि कांग्रेस की हालत कितनी दयनीय है। गुलाम नबी आजाद ने इस्तीफे के पत्र में राहुल गांधी के बचकाने व्यवहार का जिक्र किया था। हिमाचल में कांग्रेस के 7 से अधिक मुख्यमंत्री उम्मीदवार हैं, जो यह स्पष्ट करता है कि वे आगामी आम चुनावों में कभी भी एक नहीं होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस देश और राज्य में भाई-भतीजावाद और राजनीतिक संकट की स्थिति का सामना कर रही है। यह साफ है कि को कांग्रेस हिमाचल में सरकार कभी नहीं बना पाएंगे।
वाेट बनाने को चल रहे विशेष अभियान के तहत एसडीएम ने बीएलओ को दिए जरूरी दिशा-निर्देश क्रान्ति सूद। जोगिंद्रनगर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम जोगिंद्रनगर डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा ने कहा 31-जोगिंद्र नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी युवा अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाएं। उन्होंने कहा कि एक अक्तूबर, 2022 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले ऐसे सभी युवा अपना वोट जरूर बनवाएं। मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिये ऐसे सभी पात्र युवा आगामी 11 सितम्बर, 2022 तक अपने बूथ लेवल अधिकारी के पास पहुंचकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा सकते हैं। एसडीएम आज मिनी सचिवालय परिसर में जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारियों के साथ आयोजित एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में 131 बूथ लेवल अधिकारी तथा 13 सुपरवाइजर शामिल हुए। उन्होंने कहा कि 16 अगस्त से आगामी 11 सितंबर तक मतदाता सूची पुनरीक्षण का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान ऐसे सभी पात्र मतदाताओं विशेषकर 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं के मत अवश्य बनाएं जाएं, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में कोई भी पात्र नागरिक मतदान से वंचित न रहे। उन्होंने सभी बूथ लेवल अधिकारियों से अपने-अपने बूथ स्तर पर ज्यादा से ज्यादा पात्र लोगों को मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। एसडीएम ने बताया कि पात्र नागरिक अपने मतदान केंद्र में तैनात बीएलओ के पास अपना रंगीन पासपोर्ट आकार का फोटो, जन्म व निवास प्रमाणपत्र की छाया प्रतियां साथ लेकर फार्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा सकते हैं। इसके अलावा पुराने मतदाता भी मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज होने की पुष्टि अपने बीएलओ के पास जाकर कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि वोटर हेल्पलाइन एप्प के माध्यम से भी पात्र नागरिक अपना पंजीकरण कर सकते हैं। साथ ही अपने नाम की मतदाता सूची में शामिल होने की पुष्टि भी कर सकते हैं। उन्होने 31-जोगिंद्रनगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के ऐसे सभी पात्र नागरिकों से बीएलओ या फिर ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मत बनवाने की अपील की है, जिन्होंने अभी तक अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं करवाया है। बैठक में निर्वाचन कानूनगो तेज सिंह व मोहन लाल भी मौजूद रहे।
मनोज कुमार। कांगड़ा पुराना कांगड़ा में श्रीमद् भागवत कथा 13 सितंबर से आयोजित होगी। भागवत प्रचार समिति पुराना कांगड़ा द्वारा लगभग 3 वर्ष के अंतराल उपरांत इस वर्ष 13 सितंबर से भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। प्रचार समिति के अध्यक्ष मास्टर रमेश असित ने बताया कि 13 सितंबर को पुराना कांगड़ा के इंद्रेश्वर महादेव मंदिर से भव्य कलश यात्रा शुरू होगी, जो वार्ड-3 तक चलेगी। चित्रकूट से आए कथा वाचक प्रभु राम अवतार दास और उनके वृंदावन से आए सहयोगी भागवत कथा का प्रवचन करेंगे। रमेश ने बताया यहां भागवत कथा दौरान आकर्षक झांकियां भी निकाली जाएंगी और रुक्मणी विवाह के लिए बारात लाइब्रेरी हॉल पुराना कांगड़ा में जाएगी। इस दौरान रोजाना कथा स्थल पर श्रद्धालुओं द्वारा लंगर का आयोजन भी किया जाएगा। 19 सितंबर को कथा के अंतिम दिन सुबह हवन यज्ञ में यजमान आहुतियां डालेंगे फिर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। 13 से 19 सितंबर तक सुबह छह बजे से 8 बजे तक योग शिविर का आयोजन भी कथा स्थल पर किया जाएगा, जिसमें योगगुरु रंजीत सिंह योग के गुर देंगे। बैठक में कार्यकर्ताओं को कथा के सफल आयोजन के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गई। इस मौके पर केके शर्मा, पंकज परवान, प्रेमसागर धीमान, मुल्क राज चौधरी, सुदर्शन, सुभाष, योगी रंजीत सिंह, मनफूल धीमान, चंद्रभूषण मिश्रा, सुमन चौधरी, शिवानी, कंचन परवान, श्रेष्ठा शर्मा, माया देवी, विनीता, रानी व शशि कांता सहित दो दर्जन कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। बिलासपुर घुमारवीं उपमंडल की ग्राम पंचायत रोहिण के नंदलाल ने अपने मकान की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि गत दिनों हुई बरसात में उनके मकान को काफी नुकसान पहुंचा है। हालात यह है कि तेज बरसात के चलते उसका मकान गिरने के कगार पर पहुंच गया है तथा कभी भी कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। बारिश के समय उन्हें हमेशा मकान के गिरने का डर बना रहता है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि उनके मकान के चारों ओर सुरक्षा दीवार लगाकर मकान को सुरक्षा प्रदान की जाए। ग्राम पंचायत रोहिण के प्रधान देवराज व उप प्रधान रोशन लाल ने भी उसके मकान का निरीक्षण किया तथा प्रशासन से मांग की कि पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए तथा उसकी भूमि जो तेज बरसात के चलते सुरक्षा व मकान को भी खतरा बना हुआ है, उसके लिए अति शीघ्र सुरक्षा दीवार बनाई जाए। वहीं, शुक्रवार को नायब तहसीलदार हरलोग ओम प्रकाश ने भी नंदलाल के मकान का मुआयना किया तथा अति शीघ्र आर्थिक सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।
आलोक। कुल्लू अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू इकाई द्वारा आज प्रदेश स्तरीय आहवान (स्टेट कॉल) पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल को समाप्त किया गया। विद्यार्थी परिषद ईकाई उपाध्यक्ष सौरव नेगी ने कहा कि एबीवीपी काफी लंबे समय से लेकर अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत है। उसी कड़ी में आज विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल को समाप्त किया, जिसमें मुख्य तौर से राष्ट्रीय मंत्री जीत सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रताओं को जूस पिलाकर भुख हड़ताल को समाप्त किया। इसमें सौरव नेगी ने कहा की अगर समय रहते विद्यार्थी परिषद की मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो उसका खामियाजा सरकार को आने वाले चुनावों में भी भुक्तना पड़ सकता है। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सौरव नेगी, इकाई उपाध्यक्ष ईशान, अनूप, रोबिन, अनिकेत, आयुष, सिमरन, वैष्णवी, कुमकुम व संजना आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। एबीवीपी मांग करती है की छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकार छात्र संघ चुनाव बहाल किए जाए। यूजीपीजी के परीक्षा परिणामों में आ रही अनियमितताओं को दूर किया जाए। महाविद्यालयों के दाखिला प्रक्रिया में आ रही समस्याओं के समाधान हेतु ऑनलाइन प्रक्रिया को सुदृढ़किया जाए। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ऑनलाइन प्रणाली को सुदृढ़ किया जाए। महाविद्यालयों में शिक्षक व गैर शिक्षक कर्मचारियों के रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के परिसर निर्माण हेतु भूमि चयन प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण की जाए। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय का स्थायी परिसर निर्माण किया जाए। सभी राजकीय शिक्षण संस्थानों में गर्ल्स कॉमन रूम सुविधा प्रदान की जाए।
आलोक। कुल्लू अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू इकाई द्वारा आज प्रदेश स्तरीय आहवान (स्टेट कॉल) पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल को समाप्त किया गया। विद्यार्थी परिषद ईकाई उपाध्यक्ष सौरव नेगी ने कहा कि एबीवीपी काफी लंबे समय से लेकर अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत है। उसी कड़ी में आज विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल को समाप्त किया, जिसमें मुख्य तौर से राष्ट्रीय मंत्री जीत सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रताओं को जूस पिलाकर भुख हड़ताल को समाप्त किया। इसमें सौरव नेगी ने कहा की अगर समय रहते विद्यार्थी परिषद की मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो उसका खामियाजा सरकार को आने वाले चुनावों में भी भुक्तना पड़ सकता है। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सौरव नेगी, इकाई उपाध्यक्ष ईशान, अनूप, रोबिन, अनिकेत, आयुष, सिमरन, वैष्णवी, कुमकुम व संजना आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। एबीवीपी मांग करती है की छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकार छात्र संघ चुनाव बहाल किए जाए। यूजीपीजी के परीक्षा परिणामों में आ रही अनियमितताओं को दूर किया जाए। महाविद्यालयों के दाखिला प्रक्रिया में आ रही समस्याओं के समाधान हेतु ऑनलाइन प्रक्रिया को सुदृढ़किया जाए। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ऑनलाइन प्रणाली को सुदृढ़ किया जाए। महाविद्यालयों में शिक्षक व गैर शिक्षक कर्मचारियों के रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के परिसर निर्माण हेतु भूमि चयन प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण की जाए। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय का स्थायी परिसर निर्माण किया जाए। सभी राजकीय शिक्षण संस्थानों में गर्ल्स कॉमन रूम सुविधा प्रदान की जाए।
क्रान्ति सूद। जोगिंद्रनगर क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी को ज्ञापन सौंप बनाई गांव के लोगों द्वारा उनसे बनाई हार के लिए विशेष बस चलाने की मांग की गई। ग्रामीणों ने कहा कि जो बस गांव बनाई हार के लिए विभाग के द्वारा दी गई है, उन्हें नियमित रूप से चलाया जाए। चाहे वह सुबह की बस हो चाहे दोपहर की या शाम की। बताया जा रहा है कि जो भी बस हो उन सभी को नियमित रूप से चलाया जाए और जो भी बसें बाया बनाई होकर आती हैं, वह पहले से ही सवारियों के साथ भरी होती हैं, जिससे स्थानीय गांव वासियों को व स्कूली बच्चों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इसलिए ग्रामीणों ने रोष व्यक्त किया व क्षेत्रीय प्रबंधक कुलदीप राठौर से आग्रह किया गया कि उनके गांव के लिए विशेष बसें चलाई जाए। इस मौके पर ग्राम पंचायत मसौली वार्ड-5 के वार्ड मेंबर श्याम सिंह युवक मंडल बनाई वह भाजपा युवा मोर्चा प्रवक्ता दीपन कुमा, पूर्व प्रधान नरोत्तम सिंह, लंबरदार सोमनाथ सिंह, भारतीय सेना सेवानिवृत राम सिंह तथा युवक मंडल बनाई के सभी सदस्य और स्थानीय गांव के ग्रामीण उपस्थित रहे।
आलाेक। कुल्लू एसएसबी प्रशिक्षित स्वयंसेवी गुरिल्ला संगठन की शुक्रवार को ढालपुर में बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह राणा ने की। इस दौरान गुरिल्लाओं की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। वहीं, आगामी रणनीति तैयार की गई। बैठक में अखिल भारतीय गुरिल्ला संगठन के चेयरमैन प्रीतम सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष प्रेम राणा ने कहा कि संगठन की बैठक में शामिल होना अनिवार्य है, जो गुरिल्ला बैठक में शामिल नहीं होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रीतम सिंह ठाकुर ने कहा कि बहुत वर्षाें की जद्दोजहद के बाद 23 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में गुरिल्लाओं के केस की सुनवाई हुई है, जिसमें न्यायाधीश ने सरकार को आदेश दिया है कि प्रशिक्षित स्वयंसेवियों के लिए सक्षम प्राधिकारी नीतिगत फैसला लें। सरकारी वकील ने 4 सप्ताह का समय मांगा है। चार सप्ताह के बाद जो नीति बनाई गई है। उसे पेश करना होगा। यह गुरिल्ला के पहले पड़ाव की ऐतिहासिक जीत है। उन्होंने कहा कि गुरिल्ला काफी लंबे समय से कोर्ट में अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं। अभी लेकिन अभी भी कुछ गुरिल्ला केस में नहीं जुड़े हैं। उन्हें साथ में जुड़ने का एक बार आखरी मौका जरूर दिया जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुन्नी लाल ठाकुर, महासचिव आंगमो देवी, गड़सा ग्रुप के प्रधान राम सिंह, टेक राम, सेस राम, दिलीप सिंह, बेलीराम, राजपाल, सौभे राम, कन्हैया लाल, जगत राम, गोपाल, थंबी राम, धर्म सिंह, तेज सिंह, संगत राम, लाल सिंह, धनवंती, दुमा ठाकुर, चंपा, निर्मला, भक्ति देवी, हीरा देवी, गोदावरी, दीप लता शर्मा, रमा शर्मा व अनीता वेरू देवी आदि मौजूद रहे।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर भोटा जाहू सुपर हाईवे पर हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जाहू पंचायत के तलाई गांव के पास कार-टैम्पो के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार चालक को हल्की चोट आई है। हादसे के दौरान कार जाहू से और टैम्पो सुलगवान की तरफ से आ रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के अगले हिस्से को काफी नुक्सान हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर की अवाज सुनकर आसपास के सभी लोगा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि तलाई के पास मोड़ तंग होने की वजह से यहां पर अकसर दुर्घटनाएं होती रहती हैं, परंतु लोक निर्माण विभाग मोड़ को चौड़ा करने के लिए कोई कदम नहीं उठाता है। इस बारे विभाग को कई बार अवगत करवाया गया, लेकिन कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। स्थानीय लोगों ने विभाग से तीखे मोड़ को चौड़ा करने की मांग की है। वहीं, दुर्घटना होने के बाद दोनों पक्षों में समझौता होने के चलते कोई भी पुलिस कार्रवाई नहीं की गई। भोरंज पुलिस थाना के एसएचओ सूरम सिंह ने कार और टैम्पों के बीच टक्कर होने का कोई भी मामला दर्ज होने से इनकार किया है।
हिमाचल के लिए गोल्ड जितने वाली बनी पहली महिला रेसलर सचिन बैंसल। बददी एमडीयू यूनिवर्सिटी रोहतक में चल रही अंडर 15 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में बद्दी की प्रेरणा ठाकुर ने गोल्ड मेडल जीतकर हिमाचल का नाम रोशन किया है। प्रेरणा ठाकुर ने फाइनल मैच में यूपी की पहलवान को 8-2 से हरा कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इससे पहले सबसे पहले मैच में प्रेरणा ने दिल्ली की पहलवान को चित किया और अगले राउंड में प्रवेश किया। उसके बाद उसका मुकाबला हरियाणा के पहलवान के साथ हुआ जहां प्रेरणा ने 8-3 से मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में महाराष्ट्र की पहलवान को 10-04 से हरा कर गोल्ड मेडल मैच में यूपी की पहलवान को हराया। हिमाचल के लिए गौरव की बात है कि हिमाचल में ने पहली बार नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में अंडर-15 कुश्ती में गोल्ड मेडल जीता है। प्रेरणा ने अपनी जीत का श्रेय अपने पिता व कोच महेंद्र मेहता को दिया है और उन्होंने कहा है कि वह रोजाना सतवीर हनुमान अखाड़ा बागबानिया में प्रैक्टिस करती हैं, जिसका फल उन्हें आज मिला है।
आलाेक। कुल्लू कुल्लू पुलिस की एक टीम भुंतर में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर की सराएं के कमरें में गुप्त सूचना के आधार पर तलाशी ली और कमरें में ठहरे हरियाणा के दो युवक दीपक मलिक पुत्र पवन निवासी गांव व डाकघर खराऊड तहसील व थाना सापला जिला रोहतक हरियाणा उम्र 26 वर्ष व आशिष सिंघल पुत्र दिलेस सिंघल निवासी गांव व डाकघर खराऊड तहसील व थाना सापला जिला रोहतक हरियाणा उम्र 25 वर्ष के कब्जे से 43 ग्रांम हैरोईन/चिट्टा बरामद किया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना भुंतर में ND&PS Act के तहत अभियोग दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों के आज माननीय अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया जाएगा। अभियोग के तफ्तीश SI धीरज सैन अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना भुंतर द्वारा अमल में लाई जा रही है।
मनोज कुमार। कांगड़ा हिमाचल प्रदेश पुलिस, "एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स" द्वारा अटल बिहारी बाजपेयी राजकीय महाविद्यालय तकीपुर में मादक पदार्थों के सेवन को रोकने के हेतु जन जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संजय शर्मा (डीएसपी कांगड़ा) एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का प्राचार्य डॉ. केएस अत्री ने रोजिट लगाकर स्वागत किया। प्राचार्य डॉ केएस अत्री ने अपने संबोधन में कहा कि देश के अनेक महापुरुषों, धर्म प्रचारकों, समाज सुधारकों एवं ज्ञानी लोगों ने समय-समय पर नशे की इस दुष्प्रवृत्ति की निंदा की है, जो मनुष्य जीवन को अंदर ही खोखला कर रही है। उन्होंने कहा कि आज समाज के नशाखोरो की कमी नहीं है। हमारी युवा पीढ़ी इसका शिकार हो रही है, जो दुर्भाग्यपूर्ण बात है। युवा पीढ़ी हमारे देश का भविष्य है। उन्होंने कहा कि इन मादक पदार्थों का सेवन लोग तरह-तरह से करते हैं। कोई गोली के रूप में, कोई सिगरेट भरकर, कुछ इंजेक्शन के द्वारा लिया करते हैं। इन मादक पदार्थों का सेवन चाहे जिस तरीके से लिया जाए परंतु इसका सीधा असर शरीर के अंगों पर पड़ता है। जिसका परिणाम होता है, एक अस्त-व्यस्त जीवन और जीवन का एक दुखद अंत है। प्राचार्य ने कहा अगर समय रहते हमें किसी नशा करने वाले व्यक्ति का पता चलता है, तो उस नशेड़ी व्यक्ति को नशा मुक्ति केंद्र में पहुंचाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए, ताकि उसकी जिंदगी बच जाए। उनका कहना है कि राज्य सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश राज्य को नशा मुक्त करने के लिए कई कानून बनाए हैं, परंतु जब तक समाज के लोगों में स्वयं इस बात का एहसास नहीं होगा कि नशा एक बुरी आदत है। इससे जितनी जल्दी हो सके छुटकारा पाना चाहिए। इसलिए जरूरी है कि नशे के विरुद्ध लोगों के अंदर पहले जागरूकता लाई जाए। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संजय शर्मा डीएसपी कांगड़ा ने अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षाें में भारत के साथ ही पूरे विश्व भर में नशा करने और उस से पीड़ित लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हुआ है। इस गंभीर लत ने कई लोगों को मौत का ग्रास बना दिया है। इस अवसर पर अध्यापक वर्ग से डॉ. सुरेंद्र सोनी, डॉ. भगवान दास, प्रो. पवन, डॉ. प्रीति वाला, डॉ. अश्विनी शर्मा, प्रो. सुनील, प्रो. लेखराज, प्रो. सतपाल एवं अन्य शिक्षक वर्ग भी उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन लायन्स क्लब सोलन द्वारा आज प्रातः से दोपहर बाद तक क्षेत्रिय अस्पताल सोलन तथा आसपास के क्षेत्र में स्थानीय ब्वायज सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोलन के NCC कैडेटस, अस्पताल प्रशासन और यातायात पुलिस के सहयोग से NO HONKING प्रोजेक्ट को कार्यान्वित किया गया। लायन्स क्लब के मीडिया प्रभारी लायन डॉ. अनिल बंसल ने बताया कि पिछले दो माह से स्थानीय अस्पताल में दाखिल मरीजों की सुविधा और article 279 यातायात नियमों तथा ध्वनि प्रदूषण के मद्देनजर लायन्स क्लब सोलन ने विभिन्न स्कूलों के वरिष्ठ विद्यार्थियों, अस्पताल प्रशासन एवं यातायात पुलिस के सहयोग से प्रोजेक्ट चेयरपर्सन लायन नवदीप थरेजा की अगुवाई में यह मुहीम लायनिस्टिक वर्ष 2022-23 के लिए जनमानस में जागरूकता जगाने के लिए शुरू की है। इस अवसर पर क्लब के अधिकतर सदस्यों द्वारा अपना निःस्वार्थ योगदान दिया गया। अन्य प्रोजेक्टों पर भी निरन्तर सेवा कार्य किए जाते रहेंगे।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर जिला में चरस रखने के मामले में अदालत ने चरस रखने के मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश हमीरपुर की अदालत ने 5 किलो चरस रखने का आरोप साबित होने पर आरोपियों को 10 वर्ष की सजा सुनाकर एक-एक लाख रुपए का जुर्माने की सजा सुनाई है। आपकों बता दें कि यह चरस को यह मामला 2019 में जिला में बहुचर्चित रहा है। उस वक्त हमीरपुर जिला में यह एनडीपीएस एक्ट के नशे की यह बड़ी खेप बरामद करने में पुलिस को सफलता मिली थी। वहीं अब अदालत में आरोप साबित होने पर आरोपियों को सजा सुनाई गई है। जिला न्यायवादी कपिल देव शर्मा ने अदालत द्वारा सुनाए गए फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि उपरोक्त केस में 3 मई 2019 को हेड कांस्टेबल नरेश कुमार व अन्य पुलिस कर्मचारियों ने बाईपास रोड पर गुप्त सूचना के आधार पर नाका लगाया था। सुबह के वक्त आरोपी की गाड़ी नंबर एचपी 22 डी 1540 को रोककर तलाशी ली गई। इस वाहन में आरोपी अश्वनी कुमार हमीरपुर वार्ड नंबर सात निवासी और वार्ड-एक निवासी विशाल कुमार सवार थे। गाड़ी में तालाशी के दौरान वाहन से 5.068 किलोग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गाड़ी की तलाशी के दौरान डीएसपी हमीरपुर हितेश लखनपाल भी मौके पर मौजूद थे। आपकों बता दें कि जब यह बड़ा मामला पकड़ में आया था, तो इस मामले को लेकर उसमें काफी चर्चा हुई थी। मामले की जांच के बाद पुलिस ने हमीरपुर न्यायालय में चालान पेश किया। केस में अभियोजन पक्ष द्वारा कुल 16 गवाह कोर्ट पेश किए हैं। उन्हीं के आधार पर कोर्ट ने सजा सुनाई है।
शिमला :इधर-उधर की बात करने के बदले भाजपा के सवालाें का सीधा जवाब दें केजरीवाल और सिसाेदिया-कर्ण नंदा
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने शराब घोटाले के किंगपिन एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और इस घोटाले के मुख्य आरोपी एवं उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सीधा निशाना साधते हुए कहा कि वे इधर-उधर की बात करने के बदले भारतीय जनता पार्टी के सवालों का का सीधा और सटीक जवाब दें। नंदा ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के नेताओं को शराब घोटोल का किंगपिन ठहराते हुए सवाल पूछा और शराब घोटोले के मुख्य आरोपी मनीष सिसोदियो से छह सवाल करते हुए अविलंब जवाब देने की मांग की। भारतीय जनता पार्टी ने तय किया है कि मनीष सिसोदिया के भ्रष्टाचार का खुलासा करेगी। अरविंद केजरीवाल, क्या यह हकीकत नहीं है कि आपको शराब घोटाले के बारे में पहले से ही सबकुछ मालूम था? वास्तविकता यह है की नई आबकारी नीति के तहत दिए जा रहे शराब ठेके के घोटाले की जानकारी केजरीवाल जी को थी। इससे संबंधित फाइलें जब दिल्ली के उप राज्यपाल के पास भेजी जाती थी, तब मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जी का हस्ताक्षर फाइलों पर नहीं होता था। डीटीसी बस खरीद से लेकर अन्य फाइलों पर अरविंद केजरीवाल के हस्ताक्षर नहीं होते थे, जबकि रुल बुक में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि जब मुख्यमंत्री शहर में मौजूद रहें, तब मुख्यमंत्री ही फाइलों पर हस्ताक्षर करके उप राज्यपाल को भेजेंगे, अन्यथा उसे सही नहीं माना जाएगा। उप राज्यपाल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इस बारे में पत्र लिखकर हस्ताक्षर करके ही फाइल भेजने की सलाह दी है। अरविंद केजरीवाल जी फाइलों पर इस कारण हस्ताक्षर नहीं करते हैं। क्योंकि भ्रष्टाचार का खुलासा होने पर वे कहेंगे कि दिल्ली के अतिरिक्त सचिव और संयुक्त सचिव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले हुए हैं, उन्होंने हमें वो फाइल ठीक से दिखाई ही नहीं थी। मनीष सिसोदिया ने जो भ्रष्टाचार किया है, उसके सबूत मौजूद हैं और उसकी जांच भी हो रही है। इसलिए उनके भागने का कोई रास्ता नहीं है। भारतीय संविधान एवं कानून भ्रष्टाचार करने वालों को सलाखों के पीछे पहुंचाएगा। आम आदमी पार्टी ने पंजाब चुनाव लड़ने के लिए नई आबकारी नीति के माध्यम से मोटा माल कमाया। शिक्षा कम शराब मंत्री मनीष सिसोदिया ने नई आबकारी नीति के लिए बनाई गई कमेटी की सिफारिशों को नजरअंदाज किया, ताकि मोटा माल कमाया जा सके। भारतीय जनता पार्टी मनीष सिसोदिया से छह सवाल कर उसका जवाब चाहती है। आशा है, सिसोदिया जी इधर-उधर की बातें न कर उसका जवाब देंगे। पहला सवाल- क्या हकीकत नहीं है कि नई आबकारी नीति लाने के लिए कमेटी बनाई गई थी? दूसरा सवाल - क्या यह सही नहीं है कि शराब के ठेके देने के लिए होलसेल और रिटेल को लेकर कमेटी की सिफारिशाें को दरकिनार किया गया? तीसरा सवाल - कमेटी की सिफारिशों को दरकिनार करते हुए किसके कहने पर इस तरह से शराब ठेका दिया गया और क्यों? चौथा सवाल - क्या मोटा माल कमाने के चक्कर में कमिटी की सिफारिशों को दरकिनार किया गया? पांचवा सवाल - क्या यह हकीकत नहीं है कि नई आबकारी नीति को वापस लेने से पहले 19 शराब दुकानदारों ने अपने लाईसेंस सरेन्डर कर दिए? छठा सवाल - जब 19 कंपनियों ने पांच जोन में अपने लाईसेंस सरेंडर किए, तब वहां के लिए सेकंड बीडर को शराब दुकान का लाईसेंस दिया जाना चाहिए था। शराब मंत्री मनीष सिसोदिया ने सेकेंड बीडर को बुलाकर उन्हें लाइसेंस देने का प्रस्ताव क्यों नहीं दिया? नंदा ने कहा की ऐसी भ्रष्ट पार्टी को हिमाचल की जनता स्वीकार नहीं करेगी, जिस पार्टी को अपनी गारंटी ना हो तो दूसरों की क्या गारंटी लेंगे।
विनायक ठाकुर । जसवां परागपुर श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ने आंध्र प्रदेश के तिरुपति में आयोजित सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के श्रम मंत्रियों और श्रम सचिवों के दो दिवसीय राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में भाग लिया। इस सम्मेलन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से संबाेधित किया। सम्मेलन की अध्यक्षता केंंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने की। इस अवसर पर बिक्रम सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने कामगारों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें विभिन्न लाभ प्रदान करने के दृष्टिगत ई-श्रम पोर्टल विकसित किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य के लिए ई-श्रम पोर्टल पर असंगठित क्षेत्र के 20.87 लाख कामगारों को पंजीकृत करने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसमें से प्रदेश ने 19.13 लाख कामगारों के पंजीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया है। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा कामगारों के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों के समान विकास के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं एवं कार्यक्रम कार्यान्वित किए जा रहे हैं। श्रम एवं रोजगार मंत्री ने कहा कि ई-श्रम पोर्टल पर कामगारों के पंजीकरण का लक्ष्य प्राप्त करने में हिमाचल देश भर के अग्रणी राज्यों में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा अटल पेंशन योजना के तहत राज्य सरकार की मौजूदा अंशदान सीमा को दो हजार रुपये प्रति वर्ष से बढ़ाकर तीन हजार रुपये किया गया है, ताकि असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को अंशदान के लिए प्रोत्साहन मिले और इस योजना का अधिक से अधिक लाभ हो सके। उन्होंने वर्तमान लाभार्थियों और नए लोगों को पेंशन देने के लिए प्रदेश में अटल पेंशन योजना को 31 मार्च, 2023 तक बढ़ाया गया है। वर्ष 2022-23 में इस पर लगभग 20 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे। प्रदेश में इस योजना के तहत एक लाख लोगों को पंजीकृत किया गया है। इससे पहले, बिक्रम सिंह ने केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री को परंपरागत हिमाचली शॉल व टोपी भेंट कर सम्मानित किया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। घुमारवीं उपतहसील भराड़ी के तहत गांव बाड़ां दा घाट एवं बाजार के स्थानीय लोगों ने सार्वजनिक हैंडपंप पर बिना स्थानीय लोगों की अनुमति के विभाग द्वारा मोटर लगाई गई, जिससे लोगों में पानी भरने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों की माने तो लगभग 20 वर्षों से हैंड पंप लगा हुआ था, जिससे स्थानीय लोग, दुकानदार, किराएदार व टैक्सी वाले पानी ले जाते थे। लगभग दस दिन पहले कुछ लोगों के कहने पर विभाग ने हैंडपंप पर मोटर लगा दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि मोटर लगाने से वह अब ताजा पानी नहीं भर सकते। क्योंकि वहां पर पानी की टंकी रखी गई है और बिजली ना होने की स्थिति में मुश्किल पैदा हो रही है। लोगों ने बताया कि दर्जनों परिवार यहां से सुबह से शाम तक पानी के लिए आते हैं। लोगों का कहना है कि इस समस्या के बारे में विभाग को कई बार बता चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या का कोई हल नहीं निकाला गया है। वीरवार को स्थानीय लोग जल शक्ति विभाग मंडल भराड़ी के सहायक अभियंता से मिले और स्थानीय लोगों की तरफ से एक पत्र भी दिया गया, जिसके माध्यम से उन्होंने सरकार व विभाग को चेताया है कि अगर हैंडपंप के ऊपर से मोटर को तुरंत प्रभाव से नहीं हटाया गया, तो मजबूरन लोगों को जल शक्ति विभाग के दफ्तर का घेराव करना पड़ेगा, जिसको समय रहते सरकार व विभाग को अवगत करवा दिया गया है। स्थानीय लोगों में बीरबल सिंह जसवाल, संदीप कुमार, बिट्टू शर्मा, अमरनाथ, जीतराम, सपना देवी, सीमा देवी, मंजू देवी, रजनी देवी, नीलम कुमारी, लता कुमारी, प्रवीण कुमार, राकेश कुमार, धीरज जसवाल, सुनील कुमार व रेखा देवी सहित अन्य स्थानीय लोगों ने सरकार व विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द इस मोटर को हटाया जाए और समस्या से निजात दिलाई जाए। उधर जलशक्ति विभाग उप मंडल भराड़ी के सहायक अभियंता कमल कुमार ने कहा कि स्थानीय लोगों ने अपनी समस्या लिखित रूप में सौंपी है, जिसका हल जल्द से जल्द कर दिया जाएगा।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा संगीत नृत्य एवं कला के राज्य कोलकाता में ऑल इंडिया प्रिंसिपल एसोसिएशन ने दो दिवसीय कार्यशाला एवं अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया। ऑल इंडिया प्रिंसिपल एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भूतपूर्व इसरो वैज्ञानिक, डिप्टी डायरेक्टर डॉ. डीपी शशि कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस बार शिक्षा जगत के माननीय सदस्यों के साथ-साथ खेल जगत के सितारे भी कार्यक्रम में शामिल थे। महेंद्र सिंह धोनी के ˈमे̮न्टॉऔर साथी सत्य प्रकाश कृष्णा धोनी भी उपस्थित थे। बीसीसीआई चीफ सिलेक्टर बिहार के कोच संजय कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में कोरोना वायरस के दौरान बच्चों की मानसिकता पर जो असर हुआ है, उस विषय पर चर्चा हुई। ऑल इंडिया प्रिंसिपल एसोसिएशन ने देशभर के लगभग 21 राज्यों के प्रिंसिपल डायरेक्टर को सम्मानित किया। हिमाचल प्रदेश से विजय मेमोरियल स्कूल, इंदौरा के डायरेक्टर इंजीनियर सचिन शर्मा ने यह सम्मान प्राप्त किया। उनके इस सम्मान ग्रहण करने पर स्कूल की प्रिंसिपल सोनिया शर्मा ने तथा सभी स्टाफ सदस्यों ने मुबारकबाद दी। डायरेक्टर सचिन शर्मा ने स्कूल मैनेजमेंट स्टाफ को धन्यवाद किया और इस सम्मान को प्राप्त कर कहा कि यह विजय मेमोरियल स्कूल तथा जिला कांगड़ा का सम्मान है। इस सम्मान के लिए सचिन शर्मा ने ऑल इंडियन प्रिंसिपल एसोसिएशन के नेशनल प्रेसिडेंट नवदीप भारद्वाज तथा आईपीए नेशनल टीम का विशेष तौर पर धन्यवाद किया। नवदीप भारद्वाज ने भी सचिन शर्मा को हिमाचल प्रदेश से कोलकाता आकर इस सम्मान को ग्रहण करने के लिए मुबारकबाद दी और कहा कि विजय मेमोरियल स्कूल आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में इस तरह के सम्मान ग्रहण करता रहेगा।
आलाेक। कुल्लू जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक जिला परिषद सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद के अध्यक्ष पंकज परमार ने की। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं कार्यकारी अधिकारी बैठक में विशेष तौर पर उपस्थित रहे। बैठक में बिजली, पानी, सड़क, परिवहन व ग्रीन टैक्स बैरियर जैसे मुद्दे छाए रहे। जिला परिषद सदस्य वीर सिंह ठाकुर ने बड़ाग्रां स्थित आर्ट एण्ड क्रॉफ्ट सेंटर को हिमाचल पर्यटन विभाग के माध्यम से चलाने के लिये आग्रह किया, ताकि इसमें महिला व युवक मंडलों, स्वयं सहायता समूह तथा स्थानीय लोगों को इसका समुचित लाभ मिल सके। सदस्या अरूणा ठाकुर ने देवधार से जगोट सड़क को बस सुविधा के लिए बहाल करने के बारे में प्रस्ताव रखा था। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि लोगों ने सड़क के लिये निजी भूमि केवल जीप योग्य ही दी है। खराहल वेली पेच्छा से बिजली महादेव रोपवे के निर्माण की स्थिति को लेकर प्रश्न पूछा। इस पर विभागीय अधिकारी ने कहा कि निर्माण कार्य की औपचारिकताओं के लिए प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही कार्य आरंभ किया जाएगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक पुनीत शर्मा ने कहा पिछले 8 वर्ष में दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने कोई नया स्कूल नहीं खोला, लेकिन 850 नए ठेके खोल दिए। शिक्षा मॉडल की बात उन्हें करनी चाहिए, जिन्होंने शिक्षा के लिए कुछ किया हो, लेकिन दिल्ली में पिछले कई वर्षाें में पहली बार हुआ है, जब दिल्ली के किसी भी स्कूल का छात्र मेरिट में पहले 10 स्थानों में अपनी जगह नहीं बना पाया। क्या दिल्ली के स्कूलों के पास शराब के ठेके खोल कर छात्रों का भविष्य खराब करना ही केजरीवाल की शिक्षा नीति है, जिसका ढिंढोरा वो पूरे देश में बजा रहे है। केजरीवाल की यह शराब नीति हिमाचल की जनता को स्वीकार नहीं है। आम आदमी पार्टी जिस तरह जनता को भ्रमित करने के लिए हर दस दिन में हिमाचल में नई गारंटी योजना लेकर आ रही है, उसका जनता से कोई सारोकर नहीं है। आम आदमी पार्टी हिमाचल में भी दिल्ली की तरह हर गली में शराब के ठेके खुलवाना चाहती है। शराब माफिया से मिली हुई आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में नई आबकारी नीति लागू करके ठेके वालों की कमाई में 11 गुना बढ़ोत्तरी करवाई। पहले दिल्ली में रीटेलर लाभ प्रति बोतल 33.35 रुपए होता था, जो अब अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की गलत आबकारी नीति के कारण बढ़कर 363.27 रुपए हो गया है। दिल्ली सरकार को जहां पहले प्रति बोतल 329.89 रुपए की कमाई होती थी, वो अब घटकर 8.32 रुपए रह गई है। सरकार की कमाई 39 गुना घटवाने वाली पार्टी जनता के भले की गारंटी कैसे पूरा करेगी, क्या ये बता सकती है? प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक पुनीत शर्मा ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी अब आम आदमी की जेब को लूटने का काम कर रही है। आम आदमी पार्टी की गारंटी है, तो बस झूठ बोलने की गारंटी, खालिस्तानियों का साथ देने की गारंटी, अराजकता फैलाने की गारंटी, प्रचार करने की गारंटी व आरोप लगाकर भागने की गारंटी।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट दाड़लाघाट के छामला (डुगली) में मंगलवार देर शाम को एक व्यक्ति के घर में घुसा कोबरा का मामला सामने आया है, जिसमें कोबरा घर में घुसकर बैठा है। कोबरा घर के बिस्तरे में दीवार के कोने में फन फैलाए बैठा है। कोबरा देखे जाने से घर में रहने वाले स्वजनों में हड़कंप मच गया। जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार विशाल कोबरा घर के कमरे में दीवार के सटे बैठा है। किंग कोबरा देखकर ही काफी खतरनाक लग रहा, वो जिस अंदाज में बैठा है, वो देखकर कोई भी डर जाएगा। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद कोबरा सांप को पकड़ लिया और फिर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। गांव छामला के निवासी जयप्रकाश के घर के कमरे में कोबरा के पकड़े जाने के बाद स्वजनों व स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी (अर्की) में अंडर-19 खेल प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। नवगांव विद्यालय में आयोजित अंडर-19 खेलकुद प्रतियोगिता में चंडी विद्यालय के कबड्डी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल में उपविजेता रहे।प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता ने बताया की चंडी विद्यालय में पिछले काफी समय से डीपी का पद रिक्त है व लगभग 1 वर्ष से पीटी शिक्षक का पद भी रिक्त है। ऐसे में छात्रों को क्रीड़ा क्षेत्र में भी अवसर प्राप्त हो इसके लिए प्रवक्ता मैथ्स दिनेश कुमार व शास्त्री कमल कांत को यह जिम्मेदारी सौंपी गई, जिन्होंने बच्चों की तैयारी करवा कर उन्हें टूर्नामेंट में ले जाया गया। उन्होंने बताया कि वहां से उप विजेता के रूप में यह ऐसी परिस्थितियों में अत्यंत महत्वपूर्ण उपलब्धि विद्यालय की मानी जा रही है। उन्होंने कहा कि विगत 2 वर्षों से विद्यालय में विकास कार्य निरंतर चल रहे हैं, जहां एक ओर शैक्षणिक स्तर में बोर्ड मेरिट में छात्रों का पदार्पण हुआ। वहीं, क्रीड़ा के क्षेत्र में भी यह उपलब्धि विद्यालय की सर्वांगीणता को प्रदर्शित करती है। विद्यालय को हर क्षेत्र में प्रदेश भर में अग्रणी विद्यालय बनाने के लिए संपूर्ण विद्यालय परिवार एवं एसएमसी एकजुट होकर प्रयासरत है। प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि ऐसी उपलब्धियों पर प्रत्येक छात्र का सम्मान होना अत्यावश्यक है। समय समय पर विद्यालय में जो भी उपलब्धि छात्र प्राप्त करते हैं, उसका विधिवत सम्मान करके सभी के लिए एक आदर्श स्थापित होता है एवं उस प्रतिभागी का प्रोत्साहन होता है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया तथा इनके प्रशिक्षक के रूप में दिनेश कुमार एवं कमलकांत को भी स्मृति चिन्ह एवं मैडल से सम्मानित किया गया। संपूर्ण विद्यालय में इस उपलब्धि का हर्षोल्लास है। इसी के साथ अंडर-14 प्रतियोगिता में गए प्रतिभागियों को भी मेडल से सम्मानित किया गया। विशेष रुप से 10वीं परीक्षा में प्रदेश भर में नवा स्थान प्राप्त करने वाली विद्यालय की छात्रा मीनाक्षी पुत्री कमलेश को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर यूथ पार्लिमेंट के प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। विद्यालय के उप प्रधानाचार्य रामस्वरूप गौतम ने सभी को स्पर्धा भावना जगाए रखने का आह्वान किया तथा हर स्तर पर विद्यालय का नाम अग्रणी रहे। इसलिए सभी का मिलकर प्रयास रहेगा। इस सम्मान समारोह में संपूर्ण विद्यालय परिवार एवं एसएमसी के सदस्य मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, सतपाल सत्ती, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, त्रिलोक कपूर, राकेश जम्वाल और पवन राणा ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह को हिमाचल प्रदेश का चुनाव प्रभारी नियुक्त किए जाने पर बधाई दी। सुरेश कश्यप ने कहा कि सौदान सिंह का वर्किंग मॉड्यूल हमेशा संगठन के लिए एक प्लस रहा है और हमने उनकी बैठकों से बहुत कुछ सीखा है। यह नियुक्ति हमारे संगठन को मजबूत और बेहतर बनाने में मदद करेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सौदान सिंह की नियुक्ति से संगठन को लाभ होगा और उनके साथ काम करना हमेशा सुखद रहा है। हम के बार फिर हिमाचल में एक मजबूत सरकार बनाने जा रहे हैं।
भविष्य में हिमाचल का गौरव व प्रतिभा निखर कर सामने आएगी सुमित सिंगला फर्स्ट वर्डिक्ट। बद्दी विश्व की सबसे बड़ी संस्था वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन यू के द्वारा इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के उद्योगपति व अमित सिंगला सोशल वेलफेयर सोसाइटी के फाउंडर व करेटक ग्रुप के एम डी सुमित सिंगला को हिमाचल प्रदेश का प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है। मिस्टर विलियन जेजलर स्विजरलैंड हेड ऑफ यूरोप फॉर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड पांडिचेरी की उप राजपाल ने पांच वर्षों की सेवा के साथ ही भारतीय पुलिस सेवा में 40 वर्षों के गहन अनुभव पर किरण बेदी, महाराज कुमार साहिब राज सिंह मेवाड़ ऑफ उदयपुर, मिस पूनम जेजलर प्रेसिडेंट डब्ल्यू वीआर स्विजरलैंड व सीईओ संतोष शुक्ला की उपस्थिति में उद्योगपति सुमित सिंगला को हिमाचल प्रेसिडेंट के तौर पर नियुक्ति दी गई। हिमाचल प्रदेश व पंजाब में सामाजिक सेवाओं हेतु विश्व वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड यू के लंदन द्वारा सम्मानित कर चुकी है। सुमित सिंगला ने इस अवसर पर कहा कि यह वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड यू के लंदन विश्व की ऐसी संस्था है, जो आज सहतर देशों में मिलकर काम कर रही है। यह संस्था महान हस्तियों की काबिलियत विश्व में देश के प्रति सेवा, खेल, प्रतिभा व बच्चों को प्रेरणा देने व सामाजिक गतिविधियों में देश के लिए काम कर रहे हों, किसी भी क्षेत्र में रिकॉर्ड देख व उनकी क्षमता देख वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड का खिताब देकर समानित करती है। इस अवसर पर सिंगला ने सीईओ संतोष शुक्ला, विलियन जेजलर वी, पूनम जेजलर, पंजाब के वाइस प्रेसिडेंट जसबीर सिंह का धन्यवाद किया। सिंगला ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि के साथ साथ खेल जगत में ऊंचाइयों पर है। उन्होंने कहा की आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश में जो किसी भी क्षेत्र में विश्व के लिए कोई भी रिकॉर्ड बनाएगा, तो वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन यू के की ओर से उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर शंकर लाल वाणी एमपी इंदौर, पुष्यमित्र मेयर इंदौर, देवेश चंद्र डीजीपी मिजोरम, मनु श्रीवास्तव प्रिंसिपल सेक्रेटरी, हरिचंद नारायण मिश्र पुलिस कमिश्नर,वरुण कपूर डायरेक्टर जर्नल पुलिस, महारिस, उत्तम महाराज स्पिरिचुअल गुरु, नरेंद्रचौहान, रानी पीपलुदा मध्य प्रदेश, प्रो. राजीव शर्मा, मास्टर प्रांजल शुक्ला व जसबीर सिंह विशेष तौर पर उपस्थित थे।
सांप बिच्छु के काटने का बना रहता है हर समय डर फर्स्ट वर्डिक्ट। बद्दी हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड बद्दी कार्यालय आने वालों को आजकल रास्ता ढुंड कर कार्यालय पहुंचना पड़ रहा है। आलम यह है कि हिमुडा कांपलेक्स बहुमंजिला भवन के चारों ओर उंची लंबी झाड़ियां उग आई हैं, जिसके कारण सरकारी काम करवाने आने वालों को झाड़ियों में से निकल कर ऊपरी मंजिल पर पहुंचना पड़ रहा है । गौरतलब है कि हिमुडा काम्पलैक्स फेस 1 में राज्य दवा नियंत्रण कार्यालय के साथ साथ सेंटर टेस्टिंग लैब कार्यालय भी मौजूद है, लेकिन इतने सरकारी कार्यालय होने के बावजूद काम्पलेक्स की पार्किंग तथा साथ लगती खाली जगह झाड़ियों के जंगल में तब्दील हो चुकी है। इसके अलावा पार्किंग में कोई भी स्ट्रीट लाईट की सुविधा नहीं है, जिसके कारण यहां आने वाले ग्राहकों एवं सरकारी कार्य करवाने आने वालों को अनेकों समस्याओं से जूझना पड़ता है, जबकि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी जब किसी कंपनी में जांच पर जाते हैं, तो अनेक प्रकार के मानदंड लागू करने के लिए बाध्य करते हैं तथा भारी भरकम जुर्माना भी लगाते हैं। दवा नियंत्रक कार्यालय में काम करवाने आए सुदेश यादव, विवेक कुमार, अरनाल्ड सुजिन व गंभीर गौतम ने बताया कि यहां सरकारी कार्य करवाने के लिए सैकड़ों लोग हर रोज आते हैं, लेकिन सरकार ने कार्यालय की बिल्डींग को जंगल से घेर कर रखा है। सरकार को चाहिए कि काम्पलेक्स के चारों ओर साफ-सुथरा रखे तथा पार्किंग में बिजली की सुविधा पूर्ण हो, लेकिन अफसोस कि कोई भी सरकारी बाबू का इस ओर ध्यान ही नहीं जाता। दरअसल यहां रखरखाव तथा साफ-सफाई का जिम्मा नगर परिषद का है, जबकि मेन्टीनेंस चार्ज हिमुडा चार्ज करता है, जिसके कारण दो विभागों के आपसी सामंजस्य न होने के कारण आम जनता को पेरशानी भुगतनी पड़ रही है। वहीं, काम्पलेक्स के निवासी हिमुडा की लचर प्रणाली से नाखुश हैं।
मीनाक्षी। रामपुर बुशहर आम आदमी पार्टी द्वारा आज हिमाचल प्रदेश की जनता को दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा 2 गारंटी दी गई। इस मौके पर उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान व हिमाचल प्रदेश के प्रभारी व राज्यसभा सांसद डॉ संदीप पाठक विशेष रूप से मौजूद रहे। जारी एक मेनिफेस्टो के माध्यम से हिमाचल प्रदेश की जनता से कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार हिमाचल प्रदेश में बनने पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में भिन्न-भिन्न सुविधाएं उत्तर प्रदेश की जनता को दिल्ली व पंजाब की तर्ज पर दी जाएगी, जिसमें सभी प्रदेशवासियों को मुफ्त व बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दी जाएगी, हिमाचल प्रदेश में दिल्ली की तरह शानदार अस्पताल बनाए जाएंगे, हर वार्ड में एक मोहल्ला क्लीनिक बनाया जाएगा। सभी दवाइयां टेस्ट और ऑपरेशन मुफ्त किए जाएंगे, रोड एक्सीडेंट मरीजों को पूरे हिमाचल में मुफ्त इलाज की सेवा दी जाएगी। प्रदेश में शहीदों के परिजनों को एक करोड़ रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी। मीडिया को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विकेंद्र सूद ने कहा प्रदेश में विधानसभा चुनाव को देखते हुए सिर्फ आम आदमी पार्टी ही मुद्दों पर जनता से वादे कर रही है, बल्कि भाजपा और कांग्रेस मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर खरीद-फरोख्त तथा सीबीआई जैसी एजेंसीज का डर दिखा रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के चुनाव में जनता इस बार मुद्दों पर वोट करेंगी। भाजपा और कांग्रेस के पांच वर्ष के खेल से तंग आ चुकी आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने में हिमाचल की जनता पूरा सहयोग करेगी और हिमाचल वीर भूमि है। आज तक शहीदों के परिवार को किसी भी सरकार ने इतना सम्मान नहीं दिया है। आम आदमी पार्टी दिल्ली और पंजाब की तरह हिमाचल प्रदेश के सभी शहीद के परिवारों को एक करोड़ सम्मान राशि देना बहुत बेहतर कदम है। जिससे हिमाचल प्रदेश के हर एक सैनिकों के परिवारों में आम आदमी पार्टी के प्रति उम्मीद बढ़ी है, वह अगली सरकार लोग आम आदमी पार्टी की चाहने लगे हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला फेसबुक में आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणीं पर जुब्बल-नावर-कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने कड़े शब्दों में भर्त्सना की हैं। रोहित ठाकुर ने कहा कि फ़ेसबुक पर की गई दोनों शर्मनाक टिप्पणियों से निजी तौर पर आहत हूं। उन्होंने प्रेस को जारी बयान में कहा कि जहां तक जातिगत टिप्पणी का प्रश्न हैं। इसका हमारे सभ्य व शिक्षित समाज में कोई भी स्थान नहीं हैं। वहीं, दिवंगत नेता नरेंद्र बरागटा जिनका हम सभी सम्मान करते हैं उनके लिए व उनके पुत्र चेतन बरागटा के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणीं की निंदा करता हूं। उन्होंने आगे कहा कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। रोहित ठाकुर ने कहा कि दोनों मामलों को लेकर पहले ही शिकायत की जा चुकी हैं और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ़ क़ानूनी कार्यवाही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र की पूरे हिमाचल प्रदेश में एक पहचान हैं और इस तरह की संकीर्ण मानसिकता का यहां व किसी प्रगतिशील समाज में कोई स्थान नही हैं। रोहित ठाकुर ने कहा कि इस तरह की अमर्यादित बातें समाज की सद्भावना को खंडित करने वाली हैं। उन्होंने कहा कि फ़ेसबुक के आपत्तिजनक विषय पर राजनीति नही होनी चाहिए। क्योंकि यह विषय राजनीतिक नहीं, बल्कि क्षेत्र में सभ्य समाज की सामूहिक प्रतिष्ठा से जुड़ा हुआ हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का विवेकपूर्ण तरीके से प्रयोग होना चाहिए और हमें व्यक्तिगत और आपत्तिजनक टिप्पणीं से बचना चाहिए।
शिमला : आम आदमी पार्टी ही है प्रदेश की जनता की पहली पसंद, बड़ी संख्या युवा ले रहे सदस्यता-गौरव शर्मा
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला आम आदमी पार्टी शिमला के कार्यकर्ताओं ने आज आगामी विधानसभा चुनावों के चलते शिमला में पटियाला से आए पार्टी प्रभारी के साथ बैठक की और आगामी चुनावों की योजना बनाई। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा की अध्यक्षता मैं बैठक का आयोजन किया गया और पटियाला के जिला अध्यक्ष मेघ चंद शर्मा जो शिमला के प्रभारी है। विशेष रूप से उपस्तीत रहे और पार्टी की नीतियों से कार्यकर्ताओं को अवगत करवाया। मेघ चंद शर्मा ने कहा की आम आदमी पार्टी ने पंजाब में जो वादे जनता से किए थे, उन्हें पुरा किया जा रहा है और समूचा पंजाब खुश है। उन्होंने कहा की आगामी विधानसभा हिमाचल के चुनावों में पार्टी पुरे दम खम के साथ आगे बढ़ेगी और हिमाचल में भी पहली पसंद लोगों की बनेगी। गौरव शर्मा ने मेघ चंद शर्मा और उनकी टीम का शिमला आगमन पर स्वागत किया और कहा की उनके काम से पार्टी को मजबूती और कार्यकर्ताओं का मनोबल बड़ेगा। गौरव शर्मा ने कहा की युवाओं की पहली पसंद आम आदमी पार्टी प्रदेश में हैं, जिसके चलते हर रोज युवा पार्टी को ज्वाइन कर रहे हैं। आज भी शिमला के युवाओं ने केजरीवाल की नीतियों पर विश्वास जताते हुए शिमला मैं पार्टी का दामन थामा और जोश के साथ पार्टी को आगे ले जाने की शपत ली। गौरव शर्मा ने इन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। पार्टी मैं शिमला से साया ठाकुर, रीति शर्मा, अंशुल ठाकुर, दीपक राठौर, शिवम कुमार, शिवानी शर्मा, पल्लवी, रोहित और निखिल ने ज्वाइन किया।
केजरीवाल की स्वास्थ्य गारंटी हिमाचल प्रदेश में नए सिरे से रखेगी स्वास्थ्य सुविधाओं का ढांचा फर्स्ट वर्डिक्ट। नादाैन हिमाचल में दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया एंव पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऊना में हिमाचल के लोगों के लिए केजरीवाल की स्वास्थ्य गारंटी की घोषणा की। केजरीवाल की गारंटी के अनुसार प्रदेश में 'आप' की सरकार आने पर दिल्ली की तरह हिमाचल के हर नागरिक के लिए मुफ़्त और अच्छे इलाज का इंतज़ाम किया जाएगा, दिल्ली की तरह सभी दवाई, टेस्ट और ऑपरेशन मुफ़्त किए जाएंगे, दिल्ली की तरह हिमाचल के हर गांव और वार्ड मे मोहल्ला क्लिनिक खोला जाएगा। हिमाचल के सभी मौजूदा सरकारी अस्पतालों को शानदार बनाया जाएगा और नए सरकारी अस्पताल खोले जाएंगे, सभी रोड एक्सीडेंट मरीजों को पूरे हिमाचल मे मुफ़्त इलाज की सुविधा दी जाएगी और इसी के साथ शहीद सम्मान राशि गारंटी के अनुसार भारतीय सेना और हिमाचल पुलिस के जवान अगर सेवा के दौरान शहीद होते हैं, तो उनके परिवार को 1 करोड़ रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी। इस घोषणा पर नादौन से आम आदमी पार्टी के मुख्य नेता शैंकी ठुकराल ने कहा कि केजरीवाल जी की दूसरी गारंटी हिमाचल प्रदेश में एक नए सिरे से स्वास्थ्य सुविधाओं का ढांचा तैयार करेगी। हिमाचल में स्वास्थ्य प्रणाली को पूरी तरह से बदलने की ज़रूरत है और केजरीवाल की गारंटी इसमें सक्षम होगी। मैं सभी हिमाचल वासियों की ओर से अरविंद केजरीवाल और उनका संदेश लेकर आए दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद करना चाहता हूं। उन्होंने आगे जयराम सरकार पर बरसते हुए कहा कि भाजपा ने प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को इतना बिगाड़ कर रख दिया है कि आज लोगों को मजबूरन प्राइवेट अस्पतालों में जाकर मंहगी दवाईयां और इलाज पर पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं और ग़रीब वर्ग को तो स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध ही नहीं हैं, लेकिन आने वाली आप की सरकार हिमाचल में एक बड़ा बदलाव लाएगी और केजरीवाल की गारंटी उसका प्रमाण है। इस मौके पर शैंकी ठुकराल के साथ नादौन के कार्यकर्ता सुधीर ठुकराल, विजय शर्मा, संजीव सेठी, सेठी कश्यप, अशोक कुमार, देश राज, कुलदीप कुमार, किशोरीलाल व शेर सिंह मौजूद रहे।
राजेश कतनौरिया। जवाली श्रीमणिमहेश लंगर सेवादल जवाली के 70 वर्षीय वरिष्ठ सदस्य किशोरी लाल की अचानक मौत हो जाने से श्री मणिमहेश लंगर सेवादल जवाली में शोक की लहर है। श्री मणिमहेश लंगर सेवादल के संस्थापक मनजीत कौंडल, अवतार सिंह, वरिंदर कुमार, प्रदीप शर्मा, समीर चौधरी, रवि मेहरा, राम पाल, मनोहर, विशाल धीमान, जिम्मी कुमार, बंटू शर्मा, चंद्रशेखर गोरा, सोनू त्यागी, बलकार जरियाल, संजू ठाकुर, रिंकू पठानिया, राम नाथ शर्मा, बिटु शर्मा, विजय चौधरी, योगेश चौधरी, वरिंदर कुमार बिट्टू, राकेश केशी, सौरभ अत्री व सुनील दत्त इत्यादि ने वरिष्ठ सदस्य किशोरी लाल की मृत्यु पर शोक प्रकट करते हुए परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।
युवाओं के कौशल को निखार रही सरकार, नौरा में युवा सम्मेलन में परमा का स्वागत प्रतिमा राणा। पालमपुर प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को कुशल बनाने के लिए कौशल विकास भत्ता योजना तथा उद्योगों में कार्यरत युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए औद्योगिक कौशल विकास भत्ता योजना चलाई जा रही है। यह जानकारी विधान सभा अध्यक्ष, विपिन सिंह परमार ने सुलाह निर्वाचन क्षेत्र के नौरा में युवा सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि अपने संबाेधन में दी। उन्होंने कहा कि युवा ही हमारे देश का भविष्य हैं और किसी भी राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण रहती है। उन्होंने युवाओँ से अपनी ऊर्जा को सकारात्मक रूप में उपयोग करने की अपील की। परमार ने कहा कि युवाओं को सरकारी एवं निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के साथ युवाओं के कौशल को तराश कर अधिक दक्ष बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कौशल विकास भत्ता और औद्योगिक विकास भत्ता योजना में अब तक 141 करोड़ प्रदान कर 1 लाख 20 हजार पात्र आवेदकों का पंजीकृत किया गया है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी भत्ता योजना के अंतर्गत पिछले 4 वर्षों में 121 करोड़ से अधिक बेरोजगारी भत्ता प्रदान किया गया है और इस अवधि में 81 हजार से अधिक पात्र आवेदकों को पंजीकृत किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए सरकार के वर्तमान कार्यकाल में 18 रोजगार मेलों और 513 कैंपस साक्षात्कार आयोजित किया गया। इसमें लगभग 15 हजार से अधिक हिमाचली युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाये गए हैं। इस अवसर पर सुलाह मंडल अध्यक्ष कैप्टन देशराज शर्मा, पालमपुर जिला अध्यक्ष हरिदत्त शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनदीप अवस्थी, महामंत्री प्रतिक पटियाल, युवा मोर्चा प्रभारी विकास धीमान, सह प्रभारी सुनील कुमार, बीडीसी उपाध्यक्ष राजेश मेहता व बड़ी संख्या में युवाओं सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
जनता की आवाज़ सुनने को तैयार नहीं शहरी विकास मंत्री फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला राजधानी में फिर से पेयजल संकट गहरा गया है। हालात ये है कि शहर में लोगों को 5 से छह दिन बाद पानी मिल रहा है। कांग्रेस ने पानी की समस्या के लिए सरकार को जिम्मेवार ठहराया है। कांग्रेस महासचिव यशवंत छाजटा ने पानी की समस्या को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रेस को जारी बयान में छाजटा ने आरोप लगाते हुए कहा कि जुमलों की सरकार ने शिमला शहर की जनता के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि जनता को 24 घंटे पानी देने का वायदा भी जुमला साबित हुआ है। शहरी विकास मंत्री अपने हर भाषण में शहर में पेयजल समस्या दूर होने की बात करते हैं। लोगों को जल्द 24 घंटे मिलेगा पानी वाला वायदा कर थकते नहीं। उन्होंने कहा कि ये सब जुमला ही साबित हुआ है, जिसे शहर की जनता समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि शहर के लोग हज़ारों और लाखों रुपए पानी का बिल दे रहे हैं। बावजूद इसके उन्हें पानी नहीं मिल रहा। गर्मियों में कहा पेयजल स्त्रोत सूख गए हैं। बरसात में गाद आ गई है। शिकायत करने पर उसका संतोषजनक जवाब नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि जब से पानी आबंटन का काम कंपनी को दिया है। लोग परेशान हैं। पेयजल कंपनी ने गर्मियों में राशनिंग की थी। अब बरसात भी खत्म होने को है, अभी तक राशनिंग खत्म नहीं हुई। शिमला शहर में पानी को लेकर बने हालात से लोग दुःखी हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी भाजपा शासन काल में भी पानी को लेकर हाहाकार मच चुका है। दोबारा वही स्थिति आ गई है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि व्यवस्था में सुधार न हुआ, तो कांग्रेस शहर में धरना प्रदर्शन करेगी।
प्रतिमा राणा। पालमपुर शहीद मेजर सुधीर कुमार वालिया राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनुरी में स्कूल प्रबंधन समिति द्वारा 1 दिन के सांकेतिक धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य कारण प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों की सुध न लिया जाना था। स्कूल प्रबंधन समिति के द्वारा पिछले डेढ़ वर्ष से प्रदेश सरकार को स्कूल की दैनिक स्थिति से अवगत करवाया जा रहा है, परंतु सरकार ने स्कूल की कोई भी सुध न ली सबसे पहले स्थानीय विधायक आशीष बुटैल से संपर्क किया गया। उसके बाद मुख्यमंत्री को लिखित मांग पत्र भेजा गया। मुख्यमंत्री के उपरांत शिक्षा मंत्री व राज्यसभा सांसद इंदू गोस्वामी को भी स्कूल प्रबंधन समिति द्वारा समय-समय पर स्कूल के कमरों की दयनीय हालत से अवगत करवाया गया और उनसे अनुदान की अपील की गई, परंतु बहुत ही खेत की बात है कि प्रदेश सरकार द्वारा इस पर कोई भी कार्रवाई अमल में ना लाई गई, जिस कारण स्कूल प्रबंधन समिति को धरना प्रदर्शन का रुख करना पड़ा। यह स्कूल शहीद मेजर सुधीर कुमार वालिया के नाम पर बना हुआ है और सरकार सहीदों का कितना सम्मान करती है। यह आप स्कूल भवन की हालत देख कर अंदाजा लगा सकते हैं। प्रदेश सरकार द्वारा निजी स्कूल को लाखों का अनुदान दिया जा रहा है और सरकारी स्कूलों से भेदभाव किया जा रहा है। सहीद मेजर सुधीर कुमार वालिया की पुण्यतिथि 29 अगस्त को है। अगर सरकार हमारी मांगों पर विचार नहीं करती, तो सहीद के सम्मान में पूरे गांव ब स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावक आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर बीजेपी सरकार महंगाई व बेरोजगारी जैसे गंभीर मुद्दों पर बात तक करना पसंद नहीं कर रही है। बीजेपी न तो महंगाई व बेरोजगारी को कम करना चाह रही है और न ही गरीब को बचाना यह बात बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने आपका विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत सौर में कही। इस दौरान लखनपाल ने घर घर जाकर लोगों से मिले तथा उनका हाल चाल जाना तथा बीजेपी सरकार की नाकामियों के बारे जनता को जागरूक किया तथा पिछले चुनावों के दौरान जनता से किए गए वादों के बारे बीजेपी से हिसाब मांगने की बात कही। लखनपाल ने कहा कि लगातार बढ़ रही बेरोजगारी व महंगाई के बीच जनता की मुश्किलें बढ़ी है, क्योंकि सरकार ने अन-ब्रांडेड गेहुं, चावल, आटा व दालों को जीएसटी के दायरे मे लाकर गरीब के मुंह से निवाला छिनने का काम किया है। जाहिर तौर पर साफ है कि अब गरीब की थाली पर भी सरकार का जीएसटी भारी साबित हो रहा है, जो कि लोकतंत्र में जनहित के खिलाफ है। लखनपाल ने तंज कसते हुए कहा कि दरअसल में बीजेपी सरकार अब जीएसटी के जरिए आम जनता का खून चूसना चाहती है। जीएसटी की उगाही हर महीने बढ़ रही है और जीएसटी के नाम पर जनता की जेबों से हुई वसूली इन दिनों में रिकॉर्ड स्तर तक पहुंची है। सरकार ने रोटी, कपड़ा और मकान पर लगातार जीएसटी के नाम पर जजिया बढ़ाकर जनता के हलक से निवाला छीनने का काम किया है, जिसके लिए जनता बीजेपी को कभी माफ नहीं करेगी। जनता के साथ हुए हर मतभेद का जबाब विधानसभा चुनावों के दौरान देगी। उन्हाेंने कहा कि प्रदेश मे कांग्रेस की सरकार बहुमत से बनने जा रही है, जिसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को अपनी अपनी सहभागिता निभाने की जरूरत है, ताकि इस पूंजीपतियों की सरकार से देश व प्रदेश को बचाया जा सके।
अमीषा कुल्ला। शिमला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने आज प्रति कुलपति को विभिन्न छात्र मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। विद्यार्थी परिषद ने इस ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि छात्रों को आ रही विभिन्न समस्याओं का विवि प्रशासन जल्द से जल्द समाधान करें। इकाई अध्यक्ष आकाश नेगी ने अपनी मांगों को विस्तार से बताते हुए कहा कि लगभग 3 वर्ष बीत जाने के बाबजूद आज भी विवि प्रशासन बीएचएम के छात्रों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने में अक्षम साबित हुआ है। बीएचएम प्रैक्टिकल विषय होने के बाबजूद भी मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है। विवि प्रशासन के नकारात्मक रवैये का भुगतान छात्रों को करना पड़ रहा है। छात्रों के लिए न तो लैब की कोई उचित व्यवस्था है न ही किसी प्रकार के अन्य सामग्री की उचित व्यवस्था है। मूलभूत सुविधाओं का न होना सीधे तौर पर छात्रों की पढ़ाई पर प्रभाव डाल रहा है। इसीलिए बीएचएम के छात्रों के लिए लैब की उचित व्यवस्था की जाए। अपनी दूसरी मांग को लेकर आकाश ने कहा कि बीएचएम विभाग में रेगुलर फैकल्टी की नियुक्ति की जाए, ताकि छात्रों की नियमित पढ़ाई में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो सके। अपनी तीसरी मांग को लेकर आकाश ने कहा कि बीएचएम के छात्रों को पुस्तकालय में प्रवेश की अनुमति दी जाए। उन्होंने कहा कि बीएचएम के छात्रों का लाइब्रेरी कार्ड न बने होने के कारण उनको लाइब्रेरी में प्रवेश नहीं दिया जाता। छात्रों का लाइब्रेरी कार्ड न बनना सीधे तौर पर विवि प्रशासन पर सवाल खड़े करता है। इसीलिए विद्यार्थी परिषद यह मांग करती है कि बीएचएम के छात्रों को बिना लाइब्रेरी कार्ड के लाइब्रेरी में प्रवेश दिया जाए। आकाश ने विश्वविद्यालय प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द से जल्द इन सभी मांगों को विवि प्रशासन द्वारा पूरा नहीं किया गया, तो आने वाले समय में विद्यार्थी परिषद उग्र से उग्र आंदोलन करेगी, जिसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन पूर्ण रूप से जिम्मेदार रहेगा।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार ग्राम पंचायत जाड़ली के छोटे से गांव बोकरा के देवराज मेहता पुत्र स्व. संतराम मेहता 36 वर्षों से आई टीबीपी में अपनी सेवाएं दे रहे थे। आजकल इनकी पोस्टिंग नोर्थ सिक्किम के पैंगोंग में थी। 23 अगस्त मंगलवार को ह्रदयघात की वजह से इनकी मृत्यु हो गई। जिसकी खबर सुनते ही पूरा क्षेत्र गमगीन हो गया और परिवार पर तो मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। आज वीरवार को आईटीबीपी के जवानों ने तिरंगे में लिपटे देवराज के पार्थिव शरीर को उनके गांव बोकरा पहुंचाया, जंहा उन्हें पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। बेटे विनोद ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। आईटीबीपी के जवानों द्वारा उन्हें सलामी दी गई। इस मौके पर मौजूद सैंकड़ो लोगों की आंखे नम थी। देवराज के परिवार में पत्नी सत्या देवी,एक बेटा व दो बेटियां है। सभी बच्चों की शादियां हो चुकी हैं तथा बेटा विनोद भी आर्मी में अपनी सेवाएं दे रहा है।
मनोज कुमार। कांगड़ा कांगड़ा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में आ रही समस्याओं को सुनने तथा उनके निपटारे हेतु बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष मुनीष शर्मा, प्रदेश भाजपा सचिव वीरेंद्र चौधरी पहुंचे। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कांगड़ा के बाशिंदों ने बताया कि वहां पर पानी की सीवरेज का, पानी के सुचारू रूप से सप्लाई का तथा पार्किंग आदि की समस्याएं हैं। मौके पर ही जल शक्ति विभाग को पानी की सप्लाई सुधारने का आग्रह किया तथा विभाग ने 2 दिन में इसको ठीक करने का आश्वासन दिया। विभाग को फोन करके बाकी समस्याओं का निपटारा करने के लिए कहा गया है।
अनूप। सुजानपुर केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के सहयोग एवं मार्गदर्शन से सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं को उनके हुनर एवं कला के माध्यम से आजीविका कमाने का भरपूर अवसर मिल रहा है। वोकल फॉर लोकल एवं स्वदेशी अभियान को गति प्रदान करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय महिलाओं को इस अभियान से जोड़ा जा रहा है। इसके फलस्वरूप ग्राम पंचायत पुरली और चौकी जम्बाला की महिलाओं को पिछले कुछ महीनों में करीब 1 लाख की राशि के ऑर्डर मिल चुके हैं, जिसमें हाल ही में एक पांच सितारा होटल से महिलाओं को 33,000 रुपए का ऑर्डर दिलवाया गया और प्रयास यह की आगे भी महिलों को बड़े ऑर्डर निरंतर मिलते रहेंगे। इस से पहले अनुराग सिंह ठाकुर ने इन महिला कारीगरों के लिए उन्नत प्रशिक्षण शिविर (एडवांस ट्रेनिग प्रोग्राम) आयोजित किया था, जिसमे दिल्ली से आई एक टीम ने, इन महिलाओं को डिजाइन, लागत प्रबंधन, बिक्री, फोटोग्राफी और पैकेजिंग इत्यादि की निःशुलक ट्रेनिंग दी थी। एडवांस प्रशिक्षण और मार्केटिंग के साथ अनुराग ठाकुर कच्चा माल भी महिलाओं को उपलब्ध करवा रहे हैं। स्थानीय महिला कारीगरों को बड़े ऑर्डर उपलब्ध करवा कर और साथ ही ऑर्डर तैयार करने के लिए उत्तम श्रेणी का कच्चा मैटेरियल उपलब्ध करवा कर, अनुराग ने महिला कारीगरों में एक नया जोश भर दिया है। अनुराग ठाकुर का यह मानना है की हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों से पारंपरिक कला को देश और दुनिया के बाजारों तक पहुंचा कर हम स्थानीय कला की भी रक्षा कर पाएंगे एवं भावी पीढ़ियों के लिए भी संरक्षित करते हुए महिला कारीगरों के लिए आजीविका को भी सशक्त कर पाएंगे। हस्तशिल्प भारतीय संस्कृति और समाज का एक जीवंत पहलू हैं। हमारे कारीगरों का शिल्प कौशल विश्व भर में प्रसिद्ध है। हस्तशिल्प क्षेत्र बड़ी संख्या में लोगों को आजीविका भी प्रदान करता है और जमीनी स्तर पर महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण में एक प्रमुख भूमिका निभाता है। भारतीय हस्तशिल्प जनगणना के अनुसार, 56.13 प्रतिशत कारीगर महिलाएं हैं।
सुजानपुर भाजपा शहरी इकाई सचिव प्रकाश सडयाल ने सुजानपुर के कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा और उनके पुत्र पर धौलासिद्ध परियोजना को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया है। सड़याल ने कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में सुजानपुर के विधायक और उनके बेटे ने कुछ नहीं किया। सडयाल ने कहा कि धौलासिद्ध परियोजना क्षेत्र के विकास के लिए एक मील का पत्थर साबित हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के ड्रीम प्रोजेक्ट को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मूर्त रूप दिया। यह प्रोजेक्ट कब का बन जाता लेकिन केंद्र और प्रदेश में तत्कालीन कांग्रेस सरकारोँ ने इसके निर्माण में अड़ंगा लगा दिया। केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार आने पर ना केवल यह काम शुरू किया गया बल्कि इसका निर्माण कार्य भी तेजी से चला हुआ है। धौलासिद्ध प्रोजेक्ट में आने वाले समय में हजारों युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार मिलेंगा। योग्यता के अनुसार प्रोजेक्ट की कंपनियां लोगों को रोजगार दे रही हैं और आगे भी देंगी। प्रोजेक्ट का कार्य करने के लिए कंपनीयाँ स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध करवा रही हैं। उन्होंने कहा कि सुजानपुर की जनता स्थानीय विधायक की झूठ की राजनीति को समझ चुकी है। विधायक और उनका पुत्र लोगों को बरगलाने और झूठ बोलकर गुमराह करने का कार्य कर रहे हैं। सुजानपुर की प्रबुद्ध जनता सब जानती है। सुजानपुर की जनता सही और गलत को समझ चुकी है। सुजानपुर की जनता को पता चल गया है कि क्या सही है और क्या गलत। जनता को पता चल गया है कि सुजानपुर का विकास किसने किया है। विकास पुरुष प्रेम कुमार धूमल ने सुजानपुर को कई सौगातें दी हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा भी सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में कई प्रोजेक्ट विकास के लिए लाए गए हैं। स्थानीय विधायक से लोगों ने अब दूरी बनाना भी शुरू कर दिया है। आने वाले दिनों में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनना तय है।
*बोले हिमाचल की राजनीति में स्वास्थ्य व्यवस्था होगा अहम मुद्दा वीरवार को हिमाचल में दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया एवं पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान हिमाचल वासियों को स्वास्थ्य सुविधाओं की गारंटी देंगे। इन दोनों ईमानदार नेताओं का हिमाचल में स्वागत है। इस गारंटी के बाद हिमाचल की राजनीति में स्वास्थ्य व्यवस्था एक अहम मुद्दा बन जाएगा। आज तक जो भाजपा और कांग्रेस स्वास्थ्य व्यवस्था का कत्ल करते आये हैं वो भी अपने झूठे वादों और दावों की लड़ी लगा देंगे। यह बातें नादौन विधानसभा से आम आदमी पार्टी के मुख्य नेता शैंकी ठुकराल ने कही। शैंकी ने कहा कि, मनीष सिसोदिया और भगवंत मान हिमाचल में स्वास्थ्य व्यवस्था की क्रांति का नींव रखने आ रहे हैं। उनके द्वारा जो भी गांरटी दी जाएगी वो हवा-हवाई नहीं होगी बल्कि विशेषज्ञों द्वारा हिमाचल के बजट से लेकर सुविधाओं के ध्यान रखकर दी जाएगी। ये केवल और केवल इस लिए मुमकिन हो पायेगा क्योंकि आम आदमी पार्टी एक कट्टर ईमानदार पार्टी है। आज हिमाचल के स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने की बहुत जरूरत है जो सिर्फ और सिर्फ आम आदमी पार्टी ही कर सकती है। शैंकी ने कहा कि इन गारंटियों से भाजपा और कांग्रेस की ज़मीन खिसकना तय है और लोग आम आदमी पार्टी का समर्थन करने को तैयार है।
राजकीय प्राथमिक पाठशाला भलाड़ को स्थानीय व्यक्ति द्वारा दो पंखे दान दिये गए। इस कड़ी में पाठशाला को भलाड़ के स्थानीय निवासी चनन सिंह द्वारा एक पंखा व उनके बेटे कुलवंत सिंह द्वारा अपनी माता मसो देवी की याद में एक पंखा दान किया गया। इस दान के लिए पाठशाला के मुख्य शिक्षक संजीव कुमार, विद्यालय स्टाफ व एस एम सी ने सहयोग के लिए धन्यवाद किया।
भाजपा कांग्रेस दोनों पार्टियों से प्रदेश की जनता का मोहभंग हो चुका है। इस बार हिमाचल में आम आदमी पार्टी दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। नादौन में पत्रकारों से बात करते हुए आम आदमी पार्टी के नेता शैंकी ठुकराल ने बताया कि हिमाचल की जनता को भाजपा एवं कांग्रेस आने वाले विधानसभा चुनावों में गुमराह नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता ने अपना मन बना लिया है कि इस बार दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल का मॉडल ही हिमाचल में चलेगा। आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही दिल्ली की तर्ज पर शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवा को दिल्ली का मॉडल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि महंगाई के दौर में आम लोगों का जीना हराम हो चुका है और सरकार बनते ही महंगाई पर लगाम लगाकर आम लोगों को राहत दी जाएगी। जब-जब हिमाचल में कांग्रेस एवं भाजपा की सरकार लोगों को गुमराह कर बनी है, तब तब लोगों को महंगाई बेरोजगारी के सिवाय कुछ भी नहीं मिला है, लेकिन अबकी बार हिमाचल में "आप" की सरकार बनते ही हिमाचल की जनता को रोजगार के अवसर प्राप्त करेंगे। शैंकी ठुकराल ने बताया कि आगर हाईकमान नादौन विधानसभा क्षेत्र से नादौन की जनता की सेवा करने का आशीर्वाद देगी तो मैं इस जिम्मेवारी को पूरी मेहनत और लगन के साथ निभाऊंगा। अगर नादौन की जनता मुझे आशीर्वाद देगी तो मैं विधायक सैलरी का पैसा भी नादौन की जनता को समर्पित करूंगा। उन्होंने बताया कि पैसे से हमारा कोई मोह नहीं है, हम तो समाज सेवा करने के लिए लोगों के साथ हर दुख सुख में खड़े रहते हैं क्योंकि अगर पैसों से इतना लगाव होता तो जो हमारा कारोबार चल रहा है उसी को देखता रहता और पैसा कमाता रहता है, लेकिन हमारा लक्ष्य आम आदमी की सेवा करने का है।
सुजानपुर पुलिस ने गश्त के दौरान सुजानपुर के वार्ड नंबर 2 में एक व्यक्ति से 8 बोतल देसी शराब बिना लाइसेंस परमिट के बरामद की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुजानपुर पुलिस सिद्धू चौक के पास गश्त पर थी तो वार्ड नंबर 2 में एक दुकान में 8 बोतल शराब बिना लाइसेंस परमिट के बरामद की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
*जिला ऊना में 4500 संक्रमित *1100 हो चुके है रिकवर गगरेट विधानसभा के करीब 10-15 गांवों में इन दिनों पशुओं पर लंपी स्किन डिजीज (एलएसडी) का खासा प्रकोप देखने को मिल रहा है। इसके कारण पशुपालन विभाग में खलबली मच गई है। इससे जिला ऊना में अब तक करीब 4500 गौवंश संक्रमित हो चुके हैं जबकि सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 1100 रिकवर भी हो चुके है लेकिन खासकर गांवों में गोवंश इससे अधिक पीड़ित हो रहे हैं। रायपुर निवासी सुमित कुमार, धर्मवीर, तेजपाल और सतीश पशुपालक ने बताया कि गायों को हल्का बुखार आते ही पूरे शरीर पर मोटी-मोटी गांठ बन जाती है जिसमें धीरे-धीरे ये मोटी गांठ घाव का रूप ले लेती हैं। बाद में गाय के शरीर में बने घाव बड़ा रूप ले लेते हैं। चितिंत पशुपालक सरकारी चिकित्सकों को बुलाकर गायों का उपचार करा रहे हैं। उपचार कराने के बावजूद लंपी रोग जल्दी गायों का पीछा नहीं छोड़ रहा है जिसके चलते पशुपालक बहुत ही चितिंत हैं । *समाज सेवी संस्था विभाग के साथ मिल कर कर रही जागरूक क्षेत्र की समाज सेवी संस्था एक मौका एक उम्मीद पशुपालकों को विभाग के साथ मिल कर जागरूक करने का काम कर रही है। बुधवार को क्षेत्र के मवा में संस्था ने बड़ेढा राजपूत में सरकारी पशुचिकित्सालय में तैनान पशुचिकित्सक डॉ अनिल गुलेरिया की अगुवाई में पशु पालकों के लिए जागरूकता शिविर लगया जिसमें डॉ गुलेरिया ने कहा कि पशुपालकों के लिए डरने की कोई बात नहीं है। प्रभावित पशुओं के दूध का उबाल कर सेवन किया जा सकता है। यह बीमारी स्वस्थ पशुओं में न फैले इसके लिए पशुओं का आवागमन बंद कर देना चाहिए। पीड़ित पशुओं को अलग बांधकर रखना चाहिए। वायरल बीमारी होने के कारण प्रभावित पशुओं का इलाज केवल लक्षणों के आधार पर रोग से बचने के लिए एंटीबायोटिक्स, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीहिस्टामिनिक दवाएं दी जा रही है। *अभी तक 36 पशुओं की हुई है मौत वहीँ, जिला नोडल ऑफिसर डॉ राकेश भट्टी ने बताया कि जिला ऊना में 4500 पशु संक्रमित हो चुके है जबकि इनमें 1100 पशु रिकवर हो चुके है। इसके अलावा गगरेट ब्लॉक में 1234 पशु संक्रमित हुए है इनमें से 333 रिकवर हो चुके है जबकि 36 पशुओं की मौत हो गई है।उन्होंने बताया कि विभाग पुरी मुस्तेदी से इस कार्य मे लगा हुआ है कि पशु पालकों के पशुओं को समय पर उपचार मिल सके। उन्होंने बताया कि बुधवार को विभाग की टीम ने गगरेट की तीन गौशालाओं में डी फोमिग स्प्रे का कार्य करवाया ताकि संक्रमण को रोका जा सके।
20 अगस्त को क्षेत्र मे घटित प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को प्रशासनिक सहायता समय पर ना मिलने को लेकर तहसीलदार अभिषेक भास्कर के समक्ष पूर्व बीडीसी मोहिंदर कुमार ने प्रभावित परिवारों का पक्ष रखा। मोहिंदर कुमार ने बताया कि इस घटना को पांच दिन हो गये है। प्रशासनिक अमला प्रभावित परिवारो के चयन में तेजी लाए ताकि लोगो को समय रहते मदद मिल सके। इस घटना से प्रभावित लोगो के सम्बंध मे जानकारी तहसीलदार को दी गयी है। वही, तहसीलदार अभिषेक भास्कर ने सभी प्रभावित परिवारों का संज्ञान लिया तथा आश्वासन दिया कि प्रशासन प्रभावित लोगों की पूरी मदद को तैयार है।


















































