विनायक ठाकुर । देहरा उपमंडल देहरा के अंतर्गत शिकायतकर्ता विरजेश पुत्र मुरलीधर गांव, डाकघर व तह. देहरा स्थाई पता गांव डा व त बुधुआना जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश ने पुलिस थाना देहरा में शिकायत पत्र देकर कहा कि 27 अगस्त को वह कार्य करके देहरा आ रहा था, तो रास्ते मे आशीष कुमार और उसके साथी उमेश कुमार, जो कि स्कूटी (HP36D-8779) पर सवार थे। उन्होंने उसका फोन छीना ओर भाग गए है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि देहरा थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने की है।
विनायक ठाकुर । देहरा उपमंडल देहरा के अंतर्गत पड़ते दियाड़ा स्थित एक ढाबे के समीप सड़क पर खड़ी युवती को बाईक द्वारा टक्कर मारने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि उक्त युवती सड़क के किनारे खड़ी थी कि एक तेज बाईक (एचपी-36E-5956) पर सवार चालक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह चोटिल हो गई है। घायल की पहचान अनन्या ठाकुर पुत्री विवेक कुमार निवासी वघीण डा. चुधरेड़ के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शरू कर दी है।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी इंदौरा ने पूरे इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में अपना जन जागरण अभियान चला रखा है। इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी इंदौरा के अध्य्क्ष देवेंंद्र मनकोटिया की अध्य्क्षता में विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के अंतर्गत पड़ते गांव खरड़ मोहटली, माजरा एवं न्यू बस्ती, धक्का कलोनी व ढांगूपीर में जन जागरण अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी की बैठकों का आयोजन किया गया। इस मौके पर उनके साथ प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सचिब मलेंद्र राजन व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बरिस्ट प्रवक्ता मनमोहन कटोच भी विशेष रूप में मौजूद रहे। इस मौके पर देवेंद्र मनकोटिया ने देश व प्रदेश की भाजपा सरकार की नाकामियों के बारे में लोगों को अवगत कराया और आने वाले विधानसभा के चुनावों में कांग्रेस पार्टी को समर्थन की अपील की। प्रदेश प्रवक्ता मनमोहन कटोच ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने महंगाई इतनी बढ़ा दी है कि लोगों का घर चलाना भी मुश्किल हो गया है, पेपर लीक, एलपीजी गैस मूल्य में धड़ल्ले से वृद्धि, पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ाने पर भाजपा सरकार के प्रति लोगों में गुस्सा इतना बढ़ता जा रहा है कि आने वाले विधानसभा के चुनावों में प्रदेश की जनता ने भाजपा की सरकार को जड़ से उखाड़ फैकने का मन बना लिया है। वहीं, प्रदेश सचिब मलेंद्र राजन ने कहा कि इंदौरा क्षेत्र में विधायक ने अपने परिवारिक सदस्यों को तमाम विभाग के विकास कार्यो के टेंडर देकर उनमें घरों को ही भरा है और इंदौरा क्षेत्र का पढ़े लिखे युवा नोकरियों को त्राहि त्राहि कर रहे हैं और विधायक ने क्षेत्र के युवाओं को दरकिनार कर अपनी पार्टी के ओहदेदारो के बच्चों को ही विभिन्न विभागों में नियुक्तियां की हैं। इंदौरा भाजपा के नुमाइंदों ने कर क्षेत्र में अपना फायदा लेते हुए अपनी ही जेंबे भरी है और युवाओं को एक फैक्ट्री तक में काम पर नहीं रखा जा रहा है। इस माैके पर पूर्व प्रत्याशी कमल किशोर, प्रदेश सचिव मलेंद्र राजन, प्रदेश प्रवक्ता मनमोहन कटोच, रविंद्र रिंकू, रछपाल चौहान, सुशील कुमार, रिंकू सहोता, मंजीत ठाकुर व संदीप दीपू आदि उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर । जसवां परागपुर विधानसभा के अंतर्गत पड़ते डाडासीबा स्थित कॉमन सर्विस सेंटर में सीएससी के माध्यम से सोमवार को ई स्टांपिंग की सुविधा कर दी गई है। जसवां परागपुर में यह पहला ऐसा लोक मित्र केंद्र है, जहां पर यह सुविधा शुरू हुई है। इस सुविधा शुरू होने के उपरांत ही गौरव निवासी कस्बा तहसील डाडासीबा 33 हजार 500 रुपए के स्टांप खरीदकर इस सुविधा के प्रथम ग्राहक बने हैं। लोक मित्र केंद्र डाडासीबा के संचालक सुनील कुमार ने बताया इस सुविधा में 10 रुपए से लेकर 1 लाख 40,000 हजार तक के ई-स्टांप लोकमित्र में ही उपलब्ध रहेंगे। साथ ही उन्होने कहा कि इस सुविधा से डाडासीबा तहसील के लोगों को भरपूर लाभ होगा। क्योंकि पहले लोगों को जमीन की रजिस्ट्री के लिए 20 हजार रुपए से ऊपर की राशि के स्टांप पेपर कस्बा कोटला ट्रेजरी से लाने पड़ते थे, जो यहां से लगभग 17 किलोमीटर दूर है, लेकिन अब इस सुविधा से लोगों को इस चक्कर से छुटकारा भी मिल जाएगा। उन्होंने बताया कि यह सुविधा समय और लागत दोनों ही लिहाज से बेहतर है। इसी प्रकार अन्य तहसीलों के लोग भी यहां से ई स्टांप खरीद सकते हैं, जो कि प्रदेश की किसी भी तहसील में मान्य होंगे। सीएससी जिला कांगड़ा के डीएम छुनकू राम ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पूरा काम महज एक कागज में निपट जाता है, जबकि पहले 33 हजार के स्टांप खरीदने में कागजों के ढेर लग जाते थे। ई-स्टांपिंग की सुविधा उपलब्ध कराने वाली स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव किशोर कुमार का कहना है कि ई-स्टांपिंग पूरी तरह से सुरक्षित है। इसमें टेम्परिंग की कोई गुंजाइश नहीं है। ई-स्टांपिंग के प्रत्येक ग्राहक का यूनिक आईडी नंबर होगा। इसके अलावा 2डी बार कोड और माइक्रो प्रिंटिंग अक्षर होंगे। कोई भी फर्जीवाड़ा करने की कोशिश करेगा, तो इस बार कोड से पकड़ा जाएगा। ग्राहक यूनिक आईडी कोड के जरिये कभी भी ऑनलाइन वेरिफिकेशन कर सकता है।
राजेश कतनौरिया। जवाली विधानसभा की कोटला बैल्ट में डिग्री कॉलेज एवं पुलिस चौकी को पुलिस थाना का दर्जा देने सहित जवाली में वीडीओ कार्यलय और नगरोटा सुरियां में उपमंडल खोलने की मांग। साधू राम राणा पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं वर्तमान उपप्रधान पंचायत डोल भटहेड़ साधू राम राणा ने प्रेस वार्ता में कहा कि विकास की दृष्टि से कोटला बैल्ट में डिग्री कॉलेज एवं पुलिस चौकी को पुलिस थाना का दर्जा देने सहित जवाली में वीडीओ कार्यलय और नगरोटा सुरियां में उपमंडल खोलने की आवाज समस्त राजनीति दलों के प्रमुखों को राजनीति से ऊपर उठकर एवं समाज के शिक्षित बुद्धिजीवियों को मुख्यमंत्री के आगामी तीन सितंबर को जवाली दौरे पर प्रमुखता से उठानी चाहिए, ताकि क्षेत्र के आधार पर मूलभूत सुविधाएं आम जनता को सुविधाजनक प्राप्त करने में दूर दराज चक्कर काटने से राहत मिल सके। क्योंकि कोटला बैल्ट की बात की जाए, तो कॉलेज स्तर की उच्च स्तरीय शिक्षा प्राप्ति के लिए खासकर लड़कियों को दूरदराज जाना पड़ता और पुलिस थाना न होने से पुलिस संबंधी कार्यों के लिए जवाली जाना पड़ता है, जिससे धन और समय का नुकसान गरीब जनता को झेलना पड़ता है। कोटला बैल्ट एवं जवाली बैल्ट की लगभग 20 पंचायतों के बाशिंदों को खंड विकास कार्यों केलिए नगरोटा सुरियां के चक्कर काटने पड़ते हैं और इसके साथ ही नगरोटा सुरियां को तहसील का दर्जा प्राप्त होने के एवज में उपमंडल अधिकारी कार्यालय खोलना भी समय की मांग बन गया है। अतः जवाली को विकास के नक्शे पर विकसित करने के लिए इन चार प्रमुख मांगों को पूरा करने केलिए मुख्यमंत्री से अनुरोध सहित पुरजोर मांग की जाती है, ताकि 75 गणतंत्रता स्थापना दिवस समारोह को जवाली विधानसभा में हमेशा के लिए विशेष रूप से यादगार बना रहे।
मनोज कुमार। कांगड़ा रामलीला सभा कांगड़ा के अध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रामलीला नगर परिषद मैदान में होगी, जिसके लिए बैठक 31 अगस्त को जीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रात 8:00 बजे रखी गईं है। उन्होंने कहा कि सभा के कलाकार या कोई भी व्यक्ति रामलीला में अभिनय करना चाहता है, वह अपनी उपस्थिति बैठक में दर्ज करवाएं।
A national patent is granted to JUIT on “NON-NATURAL SHORT CATIONIC ANTIMICROBIAL LIPOPEPTIDES” invented by Dr. Gopal Singh Bisht, Associate Professor, Department of Biotechnology and Bioinformatics, and Dr. Sandeep Lohan. Recently an International patent was granted for "Device for Measuring Severity Estimation in Muscular Atrophy and Inflammation of Muscles". Dr. Tiratha Raj Singh, Associate Professor in the Department of Biotechnology and Bioinformatics is one of the inventors of this patent. Another International patent was granted to Jaypee University on the "Internet of Things (IoT) based infrared health monitoring system for newborn babies" where inventors are Prof. Vivek Sehgal, Head, Department of CSE/IT, Prof. Shruti Jain Associate Dean (Innovations), Department of ECE, Dr. Harsh Sohal, Associate Professor, Department of ECE, Dr. Aman Sharma, Assistant Professor, Department of CSE/IT and Dr. Shubham Goel, Assistant Professor, Department of CSE/IT. Vice-chancellor of JUIT Prof. R.K. Sharma congratulated all the inventors and motivated other faculty members to work hard to get more patents in the near future.
आलाेक। कुल्लू SFI का अखिल भारतीय उत्तरी भारत राज्य जत्था तीसरे दिन कुल्लू महाविद्यालय में पहुंचा। इस अवसर पर कुल्लू जिला इकाई द्वारा पहले जत्थे का गर्मजोशी से स्वागत किया गया तथा उसके बाद प्रदर्शन के माध्यम से सरकार की शिक्षा विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अंत मे आम सभा के रूप में जत्थे का समापन किया। छात्र समुदाय को संबाेधित करते हुए अखिल भारतीय सह सचिव दिनित ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा लागू की जा रही राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत शिक्षा व्यवस्था को खोखला किया जा रहा है। NEP2020 गैर लोकतांत्रिक तरीके से संसद में बिना चर्चा किए पास किया गया है और हिमाचल प्रदेश इसे लागू करने वाला पहला राज्य है। SFI राज सचिव अमित ठाकुर ने कहा कि देश और प्रदेश की भाजपा सरकार शिक्षा के बजट को कम रही है। PTA के नाम पर छात्रों से भारी भरकम फीसें बटोरकर छात्रों व उनके अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। दुर्भाग्य इस बात का है कि हम दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश होने के बावजूद भी समाज के सबसे शिक्षित वर्ग को अपने प्रतिनिधि को चुनने का अधिकार नहीं है, जहां सरकार को सस्ती शिक्षा मुहैया करानी थी। शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना था। उसकी वजाय राष्ट्रीय शिक्षा नीती-2020 को थोप कर शिक्षा व्यवस्था को कमजोर और खत्म करने की कोशिश सरकार है। इसके विरोध में अखिल भारतीय जत्था प्रदेश के महाविद्यालयों और विश्विद्यालय के छात्रों को जागरूक करते हुए आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेगा। हिमाचल से होते हुए देश के अन्य राज्यों की ओर रवाना होगा। इस आम सभा को शुरू करते हुआ और अखिल भारतीय जत्थे का स्वागत करते हुआ कुल्लू जिला सचिव सुनील ठाकुर ने कहा कि एसएफआई छात्र समुदाय से अपील करता है कि शिक्षा को बचाने, सविधान को बचाने, देश को बचने की लड़ाई में एसएफआई के साथ आएंगे और इस लड़ाई में अपनी भूमिका अदा करेंगे। इस प्रदर्शन को अखिल भारतीय सह-सचिव के साथ साथ SFI हिमाचल प्रदेश राज्य सचिव साथी अमित ठाकुर, राज्य अध्यक्ष साथी रमन थारटा, अखिल भारतीय कमेटी सदस्य रिंपल चौहान ने संबाेधित किया और अगर सरकार इस छात्र विरोध SFI राज्य कमेटी ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार NEP को वापिस नहीं लेती है और छात्र मांगों को पूरा नहीं करती है, तो पूरे देश के छात्रों को लामबंद करते हुए SFI उग्र आंदोलन करेगी।
मनोज कुमार। कांगड़ा कांगड़ा में कांग्रेस टिकट के लिए टिकटार्थियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसी कड़ी में कांगड़ा विधानसभा में समाजसेवा के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रहे सेवानिवृत डिप्टी चीफ इंजीनियर राम कृष्ण चौधरी ने कांग्रेस टिकट के लिए अपनी दावेदारी ठोकी है। उन्होंने आज अपने घर में समर्थकों के साथ बातचीत कर कांग्रेस टिकट के लिए आवेदन कर दिया है। आपको बता दें की राम कृष्ण चौधरी समाजसेवा के क्षेत्र में लंबे समय से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कोरोना जैसी घड़ी में लोगों की भरपूर मदद की है। चौधरी रामकिशन जब सेवानिवृत्त होकर आए, तो उन्हें मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसलिए टाटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल को एंबुलेंस भेज दी। उन्होंने अपनी समाजसेवा जारी रखते हुए काेराेना के समय जब सभी लोग अपने घरों में थे, तब इन्होंने घर-घर जाकर लोगों को सैनिटाइजर मास्क व राशन वितरित किया। उन्होंने बताया की वह लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। अगर हाईकमान उन्हें कांग्रेस की टिकट देती की टिकट देता है, तो कांगड़ा की जनता का उन्हें भरपूर सहयोग मिलेगा और वह कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में भारी बहुमतों से कांग्रेस को जीत दिलाएंगे। उन्होंने यह भी साफ कर दिया की वह समाजसेवा की भावना से ही राजनीति में काम करेंगे।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अंतर्गत इंटर क्लास वॉलीबॉल प्रतियोगिता महिला तथा पुरुष वर्ग का आयोजन किया गया। जिसमें महिला वर्ग की विजेता टीम निखिल, मुस्कान, आंचल, दीपिका व काजल प्रियंका रही। पुरुष वर्ग में साहिल, रोहित, नितेश, गोविंद, अनिकेत तथा राहुल ने बाजी मारी। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार कोंडल मुख्यातिथि के रूप मे उपस्थित रहे तथा उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई दी।
अनूप । सुजानपुर राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के सहयोग से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की विभिन्न विधानसभाओं में स्थापित जिम्मो पर अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन में फिटनेस प्रीमियर लीग का आयोजन किया गया। हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में भारत वर्ष में 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। यह दिन राष्ट्र के खेल नायकों और चैंपियनों को भी समर्पित है, जिन्होंने खेल के क्षेत्र में अपने योगदान और समर्पण से देश को गौरवान्वित किया। सुजानपुर मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने बताया कि कैब्निट मंत्री अनुराग ठाकुर के सहयोग से सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की सांसद आदर्श ग्राम पंचायत दाड़ला और भोरंज विधानसभा क्षेत्र की लजियानी एवम केहरवी पंचायतों में ओपन जिम की स्थापना की गई है। साथ ही बिलासपुर के जमथल में प्रोफेशनल जिम लगाई गई है। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सभी वर्गों के लोगों ने अपनी पंचायत में लगी जिम पर अनुराग के माध्यम से आयोजित फिटनेस प्रतियोगिता में भाग लिया। तकरीबन 700 बच्चे-बूढ़े, महिला-पुरुष, युवक-युवतियों ने फिटनेस प्रीमियर लीग के अंतर्गत आयोजित अलग अलग प्रतियोगिताओं रस्सा कस्सी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, 100/200 मीटर दौड़, पुशअप, बेंच प्रेस, लॉन्ग जंप, वेट लिफ्टिंग आदि मेें भाग लिया। मंडल उपाध्यक्ष जगन कटोच ने अवसर पर कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर घर घर तक फिटनेस का संदेश देने के लिए और खेल के मूल्यों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अनुराग ठाकुर ने पंचायतों में फिटनेस प्रीमियर लीग का आयोजन करवाया है, जो कि बहुत ही सराहनीय एवं अनुकरणीय प्रयास है। अनुशासन, दृढ़ता, खेल भावना, टीम वर्क और बड़े पैमाने पर जनता को खेलों के लिए प्रोत्साहित करने और फिट रहने पर जोर दिया गया है। गांव स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से ही राष्ट्र में खेलों के प्रति जागरूकता आई है और युवा वर्ग सांसद खेल महाकुंभ और फिटनेस प्रीमियर लीग जैसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर भाग ले रहा है। अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में इस बार कॉमनवेल्थ खेलों में भी भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 स्वर्ण पदक हासिल किए।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं। ये स्वस्थ और फिट भारत के लिए जीवन जीने का एक तरीका बन गए हैं। एक युवा एथलीट के श्रृंगार में खेल एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एक युवा प्रभावशाली युवा अनुशासन, जिम्मेदारी, आत्मविश्वास, त्याग और जवाबदेही जैसे मूल्यों को सीखता है और फिट रह सकता है। राष्ट्रीय खेल दिवस हर वर्ष 29 अगस्त को मनाया जाता है। यह हॉकी लीजेंड, मेजर ध्यानचंद की जयंती का प्रतीक है, जिन्हें अब तक का सबसे महान हॉकी खिलाड़ी माना जाता है। राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व को चिह्नित करने के लिए, साई इंटरनेशनल स्कूल ने बच्चों में सच्ची खेल भावना पैदा करने और उनके शारीरिक और सामाजिक कौशल को बढ़ाने के लिए कई गतिविधियों का आयोजन किया। कक्षा पहली से आठवीं तक के छात्रों ने विभिन्न खेल गतिविधियों जैसे पीटी, कराटे में विभिन्न दौड़ में बड़े उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। नन्हे-मुन्नों ने खेल गतिविधियों में शामिल होकर खूब मस्ती की। खेल शिक्षक ने खेल के लाभों पर ध्यान केंद्रित करते हुए भाषण दिया, यह एक साथ रहने की भावना, नेतृत्व कौशल, सहनशक्ति, योजना, देशभक्ति और टीम वर्क जैसे कई गुणों को विकसित करता है।
प्रतिमा राणा। पालमपुर अन्नपूर्णा वेलफ़ेयर सोसायटी द्वारा सिविल अस्पताल पालमपुर में स्थित सराय भवन का जीर्णोद्धार करवाया जा रहा है, जिसके लिए दानी सज्जन भी आगे आ रहे हैं। इसी कड़ी में हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी होल्टा निवासी संताेष सूद ने अपने स्व. पुत्र रजनीश सूद की स्मृति में एक लाख रुपये का चेक एक कमरे के जीर्णोद्धार के लियए भेंट किया। उनके पुत्र की 1987 में एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। अन्नपूर्णा सोसायटी के अध्यक्ष सुदर्शन वासुदेवा, कार्यालय सचिव रविंद्र सूद एवं अनिल पराशर इस दौरान उपस्थित रहे। उन्होंने सन्तोष सूद का सोसाइटी की ओर उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया है।
मनोज शर्मा । अर्की भाजपा महिला मोर्चा अर्की मंडल की बैठक आज महिला मोर्चा की अध्यक्षा रीना भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मंडल अध्यक्ष डीके उपाध्याय व प्रदेश भाजपा कार्यकारणी के सदस्य ओ पी गांधी ने विषेश रूप से भाग लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि मंडल स्तर का महिला सम्मेलन 6 सितंबर को सामुदायिक भवन अर्की में अयोजित किया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि हर बूथ से महिला सम्मेलन में भाग लेगी। इसके लिए सभी महिला पदा धिकारिओ को जिमेदारी सौंपी गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि महिला मोर्चा बूथ स्तर पर सरकार की नीतियों का बखान करेगा। बैठक में जिला परिषद सदस्य आशा परिहार, हिरा कोशल व भुवनेश्वरी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सावित्री कशयप, सुनीला शर्मा, भावना गुप्ता, वंदना गुप्ता, सरस्वती क्षयप, कांता भरद्वाज, रूप देवी, पूनम व पुष्पा व विनती मुकुल आदि ने भी भाग लिया।
मनोज कुमार। कांगड़ा दरकाटा पंचायत के बिल्लपड़ गांव की नौ वर्ष की अवंतिका ने सब जूनियर गर्ल्स वर्ग में ट्रेडनिशनल व आर्टिस्टक योग आसन खेल प्रतियोगिता में स्वर्ण प्राप्त कर राज्य स्तर में प्रवेश प्राप्त किया। अवंतिका की स्वर्णिम सफलता पर आशा मॉडल पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य व सभी स्टाफ ने अवंतिका को बधाई दी, वहीं अवंतिका के गांव में भी खुशी का माहौल है। बता दें अवंतिका तीन वर्ष की आयु से योग का प्रशिक्षण त्रिगर्त विश्व योग अकादमी, कांगड़ा से प्राप्त कर रही है। योग के प्रचार प्रसार के लिए हाल ही में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भी अवंतिका को पचास हजार की राशि प्रोत्साहन स्वरूप दी है। अवंतिका का कहना है कि अभी तो नापी है मुट्ठी भर जमीन, आसमां अभी बाकी है। अवंतिका के पिता जो कि निजि टेलिकॉम कंपनी में कार्यरत हैं और माता योग शिक्षिका है का कहना है कि सफलता का प्रकाश सबको दिखाई देता है, मगर उसके पीछे की मेहनत का अंधकार नहीं। अतः हम सभी माता-पिता से निवेदन करते हैं कि आप भी अपने बच्चों को अवसर प्रदान करें, क्योंकि प्रतिभा सभी बच्चों के पास होती है।
चार खिलाड़ियाें ने जीते कांस्य पदक, बद्दी पहुंचने पर किया स्वागत सचिन बैंसल। बद्दी इंडिया ताई क्वांडो की ओर से चंडीगढ़ में आयोजिस नॉर्थ इंडिया रैंकिंग ताईक्वांडो चैंपियनशिप में लीजेंड्स मार्शल आर्ट्स अकादमी की सान्या ठाकुर और चहक बोहेती ने गोल्ड मेडल जीता। शैल्या, सानवी डोगरा, दीपिका सिंह और प्रवर ठाकुर ने कांस्य पद जीता। इसके अलावा हर्षित राणा, लक्ष्य भण्डारी, अनिकेत मिश्रा ने भी इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। लीजेंड्स मार्शल आर्ट अकादमी के कोच समीर कुमार और मैनेजर ममता कुंवर ने बताया कि उनकी अकादमी से 9 प्रतिभागियों ने भाग लिया था, जिसमें छह ने मेडल जीत कर लाए है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम के सेवानिवृत सहायक निदेशक देवव्रत यादव और परमवीर चौहान ने इन सभी प्रभिागियों का बद्दी पहुंचने पर स्वागत किया तथा उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह युवा खिलाड़ी हिमाचल का नाम रोशन करेंगे।
प्रगतिशील हिमाचल स्थापना के 75 वर्ष कार्यक्रम में होंगे मुख्यातिथी 44.40 करोड़ रुपए के विभिन्न कार्यों की रखेंगे आधारशीला चमन। आनी प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कल 30 अगस्त 2022 को आनी दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह प्रगतिशील हिमाचल स्थापना के 75 वर्ष कार्यक्रम मे बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री 44.70 करोड़ रुपए के विभिन्न कार्यों की आधारशीला रखेंगे। इसमें चार सड़कों का उन्नयन का कार्य, संयुक्त कार्यालय भवन नित्थर और प्रेस क्लब भवन आनी प्रमुख रूप से शामिल है। मुख्यमंत्री का हैलीकॉप्टर दोपहर 2 बजकर 25 मिनट पर राजकीय डिग्री कॉलेज हरिपुर के मैदान में उतरेगा। इसके पश्चात मुख्यमंत्री 2.30 बजे आनी मेला ग्राउंड में पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री सबसे पहले कार्यक्रम को लेकर आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे, इसके पश्चात लोक निर्माण विभाग की 5 विभिन्न कार्यों और प्रेस भवन आनी आधारशीला रखेंगे। इसके साथ ही कार्यक्रम का आगाज होगा। कार्यक्रम में हिमाचल के विकास पर चलचित्र, नुक्कड़ नाटक सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री 5.79 करोड़ लागत की 6.26 किलोमीटर लंबी बजीर बावड़ी से थाचवा सड़क, 10.695 किलोमीटर लंबी 12.69 करोड़ लागत की निशानी से प्रांथला सड़क, 8.185 किलोमीटर लंबी 9.46 करोड़ लागत की डमैहली से निशानी अरसु सड़क और 9.21 करोड़ लागत की नित्थर से ढमाह सड़क के उन्नयन कार्य की आधारशीली रखेंगे। इसके अलावा 9.21 करोड़ की लागत से तैयार होने वाले संयुक्त कार्यालय भवन नित्थर की आधारशीला भी रखी जाएगा। साथ ही 20 लाख की लागत से तैयार होने वाले प्रेस भवन आनी की आधारशीला रखकर मुख्यमंत्री पत्रकारों को भी सौगात देंगे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। नालागढ़ प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने आज नालागढ़ मंडल के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक की। बैठक में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पहली बार नालागढ़ के विधायक लखविंदर सिंह राणा भी इस बैठक में उपस्थित रहे। भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर मंडल के सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। लखविंदर सिंह राणा ने कहा कि में बिना शर्त पार्टी में आया हूं व पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में काम करूंगा तथा पार्टी संगठन को मजबूत करने का कार्य करूंगा तथा पार्टी जिसे भी प्रत्याशी बनाएगी, सभी मिलकर काम करेंगे। यह बात सभी प्रमुक लोगों ने वहां रखी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रदेश में पुन्हा जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में सरकार बनेगी और रिवाज बदलेगा। बैठक में सभी ने अपने विचार रखे। तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष जी ने नालागढ़ में प्रगतिशील हिमाचल प्रदेश स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने पर होने वाले भव्य कार्यक्रम को लेकर योजना बैठक की, जिसमें नालागढ़ के विधायक लखविंदर सिंह राणा, पूर्व विधायक केएल ठाकुर, जिला अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव टिंका, टेक चंद चंदेल मंडल के अध्यक्ष, बलदेव ठाकुर, हरप्रीत सैनी व श्रवण चंदेल उपस्थित रहे कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर प्रदेश अध्यक्ष जी ने विस्तार पूर्वक चर्चा की तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की सभी कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपना संपूर्ण योगदान दे।
नेहा पराशर । गगरेट थाना गगरेट के अंतर्गत दौलतपुर के नजदीकी गांव मवा कोहला में लाश मिलने सनसनी फैल गई। मिली पुलिस जानकारी के अनुसार लाश की पहचान मवा कोहला निवासी विजय कुमार 56 पुत्र करतार सिंह निवासी मवा कोहला हुई है। बता दें कि विजय कुमार पिछले चार दिन से घर से गायब चल रहा था। परिवारजनों ने विजय की तलाश नजदीक के सभी रिस्तेदारों व सोशल मीडिया के जरिये तलाश की गई, लेकिन उसका कही कोई पता नहीं चला। परिवार के सदस्यों ने बताया कि विजय मानसिक तौर पर बीमार था। इससे पहले भी वह घर से निकल जाता था, लेकिन वापस आ जाता था। सोमवार को स्थानीय लोगों ने विजय का शव मवा कोहला में अम्बेडकर भवन के साथ पड़ा देखा, तो उसकी सूचना उसके घरवालों व पुलिस को दी।माैके पर पहुंचे एएसआई अशोक कुमार 174 सीआरपीसी के तहत मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की पुष्टि डीएसपी डॉ वसुदा सूद ने की।
कहा, जयराम को 5 वर्ष का शानदार कार्यकाल देगी जनता ममता भनोट। ऊना जिला किसान मोर्चा भाजपा के अध्यक्ष धर्मेंद्र राणा ने सोमवार को जारी एक प्रेस बयान में कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में विकास तेज गति से हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को 3 वर्ष काम करने का मौका मिला है। 2 वर्ष कोरोना काल में व्यवस्थाओं को बेहतर करने जनता को राहत देने में निकले, कोरोना काल मे भी शानदार काम हुआ है, जिसके लिए प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री जयराम की सराहना की है। धर्मेंद्र राणा ने कहा कि प्रदेश की जनता रिवाज बदलेगी और भाजपा को फिर सत्ता में लाकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को 5 वर्ष का शानदार कार्यकाल देगी, जिसमें हिमाचल प्रदेश विकास में और तेज गति से आगे निकलेगा, हर फील्ड में विकास के काम होंगे। धर्मेंद्र राणा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में 75 से अधिक नई योजनाओं को बनाया है, जिनसे हर वर्ग के जन जीवन में परिवर्तन आया है। उन्होंने कहा कि जन कल्याण व सेवा इस सरकार की प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा कि योजना आज हजारों लोगों के जीने का सहारा बन रही है, हिम केयर योजना से करोड़ों रुपए का निःशुल्क इलाज हो चुका है। प्रदेश में 7 लाख लोगों को बढ़ी हुई पेंशन मिल रही है। बुजुर्ग पेंशन की आयु 60 वर्ष कर दी गई है ।महिलाओं को 50 प्रतिशत किराया माफ है। धर्मेंद्र राणा ने कहा कि125 यूनिट बिजली के माफ किए गए हैं, जिसमें 13 लाख परिवारों को लाभ हो रहा है। धर्मेंद्र राणा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार विकास के लिए है, विकास किया है, विकास करेंगे और आगामी विधानसभा चुनाव प्रदेश सरकार के विकास के कार्यों और आगामी समय में होने वाले विकास के कार्यों पर लड़ा जाएगा। राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। धर्मेंद्र राणा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार है और प्रदेश की जनता को पता है कि दिल्ली से किस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश को मदद कर रहे हैं, हिमाचल को योजनाएं दे रहे हैं, हिमाचल प्रदेश के विकास को आगे बढ़ाने में सहायक हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार का जनमत दिल्ली के जनमत को और मजबूत करेगा। धर्मेंद्र राणा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में नया इतिहास रिवाज बदलकर लिखेगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा को जमीनी स्तर पर शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है और सभी 68 निर्वाचन क्षेत्रों में हिमाचल में डबल इंजन सरकार के प्रदर्शन की सराहना हो रही है। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल सरकार ने हाल ही में 125 यूनिट मुफ्त बिजली प्रदान करने का निर्णय लिया है, जिससे 14 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं को लाभ हुआ है। क्योंकि अब उन्हें शून्य राशि के बिल मिल रहे हैं। कश्यप ने कहा कि राज्य सरप्लस बिजली पैदा कर रहा है। इसमें लगभग 24,567 मेगावाट बिजली क्षमता है, जिसमें से 11,138 मेगावाट का दोहन किया जा चुका है। राज्य ने 2030 तक 10,000 मेगावाट अतिरिक्त बिजली क्षमता का उपयोग करने का लक्ष्य रखा है, जिसमें से लगभग 1,500-2,000 मेगावाट सौर ऊर्जा होगी। हिमाचल प्रदेश को 'पावर स्टेट' के रूप में जाना जाता है और सरकार ने उपभोक्ताओं को 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से 22,59,645 घरेलू उपभोक्ताओं में से 14,62,130 को अब शून्य बिजली बिल मिल रहा है। ग्रामीण आबादी इस निर्णय से प्रमुख लाभ धारक है। 125 यूनिट की खपत पर उपभोक्ताओं को पहले लगभग 600 रुपए का भुगतान करना पड़ता था। इस प्रकार 125 यूनिट मुफ्त बिजली प्रदान करके, सरकार ने 14 लाख से अधिक उपभोक्ताओं के लिए प्रति माह लगभग 600 रुपए की बचत सुनिश्चित की है। कश्यप ने कहा कि महिलाएं कुल आबादी का 50 प्रतिशत हैं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और समग्र विकास के बिना विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए सरकार एचआरटीसी की सरकारी बसों में बस किराए में 50 फीसदी की छूट दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना शुरू की है और उन्हें अपना स्वरोजगार उद्यम शुरू करने के लिए 35 प्रतिशत तक की सबसिडी प्रदान की जा रही है। कश्यप ने कहा कि भाजपा मूल्यों वाली पार्टी है, हम वह करते हैं, जो हम कहते हैं। अन्य दल चुनावी वादे करते हैं, जो कभी पूरे नहीं हो सकते।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा कि चुनाव शुरू होने से पहले कांग्रेस ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। यह कांग्रेस नेताओं के ईवीएम को दोष देने और उसी के लिए अटकलें लगाने के बयानों से काफी स्पष्ट है। उन्होंने कहा कि क्या विडंबना है, जब कांग्रेस चुनाव जीतती है, तो ईवीएम मशीनें ठीक होती हैं, लेकिन जब वे चुनाव हार जाती हैं, तो वही ईवीएम मशीनें हैक हो जाती हैं। मैं स्पष्ट कर दूं कि भाजपा एक नैतिक राजनीतिक दल है, जो नैतिक रूप से चुनाव लड़ती है। यह कांग्रेस है, जो चुनाव जीतने के लिए किसी भी स्तर तक गिर सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दो मुंह वाली पार्टी है और उनकी बातों पर कभी भरोसा नहीं किया जा सकता। वे जो कहते हैं वह कभी नहीं करते, लेकिन दूसरी तरफ भाजपा जो कहती है, उसे करके दिखाती है। इसके लिए हमारे पास कई उदाहरण हैं और हिमाचल में हमने अपने घोषणापत्र की प्रतिबद्धताओं से कहीं अधिक काम किया है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के पास राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर नेतृत्व संकट है, देश के सभी हिस्सों से नेता कांग्रेस को छोड़ रहे हैं। कपिल सिब्बल, एम खान और गुलाम नबी आजाद इसके ताजा उदाहरण हैं। हिमाचल में उनके मौजूदा विधायक पवन काजल और लखविंदर राणा भाजपा में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस पार्टी भारत और हिमाचल में भाई-भतीजावाद के गंभीर दौर से गुजर रही है, कांग्रेस के नेता कांग्रेस की मौजूदा परिस्थितियों में दम तोड़ रहे हैं और पार्टी छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को हार के लिए ईवीएम को दोष देना बंद कर देना चाहिए और इस तथ्य को स्वीकार करना शुरू कर देना चाहिए कि कांग्रेस पार्टी देश से गायब हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया काम अविश्वसनीय है और अगर हम यूपीए और एनडीए सरकारों की तुलना करें, तो हमारे प्रधान मंत्री मोदी के सक्षम नेतृत्व में भारत का जबरदस्त विकास हुआ है। हम दुनिया की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्थाओं में से एक हैं और दूसरे देश भी हमारी ओर देख रहे हैं।
26 अगस्त 2022 को पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर में “मोहिंदर मैमोरियल बाईलिंगुअल टर्नकोट डिबेट” का पहला दिन संपन्न हुआ। इसमें विद्यालय के कार्यकारी निदेशक केप्टन ए जे सिंह नें समीक्षा सिंह प्रबंधक प्रमुख पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर के साथ बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रतिस्पर्धा के पहले दिन सभी प्रतिभागियों को 13-13 के दो पूल्स में बांटा गया | पूल A के लिए ड्रा ऑफ़ लॉट्स द्वारा विषय " युद्ध एक आवश्यक बुराई है" जबकि पूल B के लिए " भारतीय लोकतंत्र पूर्ण रूप से परिपक्व हो गया है" निर्धारित हुआ। प्रत्येक पूल में 13-13 प्रतिभागी रखे गए। पूल A के सभी तेरह प्रतिभागियों को पक्ष एवं विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत करने के लिए 6 और 7 के दो समूहों में बांटा गया। मंच पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों का परिचय गुप्त रखा गया था। किसी को भी किसी प्रतिभागी का पता नहीं था कि वह किस विद्यालय से है। सभी प्रतिभागियों को ‘प्रतिभागिता क्रमांक’ दिए गए थे एवं एम् सी द्वारा भी प्रस्तुति के लिए अंकों से ही पुकारा जा रहा था। निर्णायकों के पास भी मूल्यांकन प्रपत्रों पर केवल ‘प्रतिभागिताक्रमांक’ थे, किसी का नाम एवं विद्यालय पूर्ण रूप से गुप्त रखा गया था। प्रथम चरण में औड नंबर्स को हिन्दी भाषा एवं ईवन नंबर्स को अंग्रेज़ी भाषा में अपने विचार प्रस्तुत करने थे। प्रथम चरण पूर्ण होने पर पाला बदला गया। अब औड नंबर्स को अंग्रेज़ी एवं ईवन को हिन्दी भाषा में अपने विचार प्रस्तुत करने थे। जिस भाषा में प्रस्तुति आती, उसी भाषा से सम्बंधित निर्णायक अपना दायित्व निभाते हुए मूल्यांकन करते रहे। इसके पश्चात खंडन करने के लिए सभी को 1-1 मिनट का समय दिया गया जिसमें प्रतिभागी किसी भी भाषा के प्रयोग के लिए स्वतंत्र थे अथवा मिलीजुली भाषा में भी विषय का खंडन कर सकते थे। इस प्रकार पूल A का मुकाबला संपन्न हुआ एवं सभी चाय एवं जलपान के लिए भोजनालय की ओर अग्रसर हुए। ठीक बारह बजे इसी तर्ज़ पर पूल B के मुकाबले प्रारंभ हुए। एक बजे तक पूल B के सभी प्रतिभागी भी अपने-अपने विचार प्रस्तुत कर चुके थे। निर्णायकों कैप्टन सुधीर दीवान और अंजू मेहता अंग्रेज़ी भाषा जबकि मुकेश शर्मा और हेमंक कपिल नें हिन्दी भाषा में प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। कुल 26 प्रतिभागियों में से 14 प्रतिभागी फाइनल राउंड में प्रवेश कर गए | फाइनल राउंड में प्रवेश करने वाले प्रतिभागी गरिमा टायल, पी पी एस नाभा, कारिका ठाकुर-पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर, शीतल जोहरी-राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल जोधपुर, आरुष गोस्वामी- राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज देहरादून, अनन्या राठौर-लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल तारा हॉल शिमला, नकुल सिंह राठौर- राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज देहरादून, हरसिमरन कौर- पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर, कनिष्क गोयल-पंजाब पब्लिक स्कूल नाभा, मुस्तान्सिर पाथेरिया-द एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल इंदौर, मनस्वी सलेचा-राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल जोधपुर, मानसी सिंगला-सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल पंचकुला, सूर्यांश तोमर-राजस्थान स्कूल कोटपुली, शरण्या ठाकुर-पाइनग्रोव स्कूल सुबाथू और पाखी चौहान- लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल तारा हॉल शिमला।
मनोज कुमार। कांगड़ा महाविद्यालय की 'टैगोर साहित्य सोसाययटी' के सौजन्य से जम्मू से आए प्रख्यात नाटक-कार लकी गुप्ता ने एकल नाटक की प्रस्तुति दी। 'माँ मुझे टैगोर बना दे' नाम के इस मार्मिक नाटक ने सभी का मन मोह लिया। नाटक का मुख्य किरदार हालांकि एक गरीब परिवार से संबंध रखता है, पर फिर भी जिंदगी में अच्छी शिक्षा प्राप्त करना एवं रविंद्र नाथ टैगोर की तरह एक महान रचनाकार बनना इसका सपना है। लकी ने अपनी कलाकारी से सब को बहुत ही सरलता से जीवन का पाठ पढ़ाया। अपने नाटक से उन्होंने विद्यार्थियों को ना केवल मेहनत करने की सलाह दी, पर साथ ही में अपने माता-पिता का आदर करने का आह्वान किया। लकी गुप्ता ने अपने इस नाटक का भारत के लगभग 20 से अधिक राज्यों में आयोजन किया है। नाटक को महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने सराहा एवं इस नाटक के माध्यम से दिए गए संदेश को अपने जीवन में आत्मसात करने का भी वचन लिया। इस मौक़े पर महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्या एवं समस्त शिक्षकगण मौजूद रहे।
कांग्रेस जिला महासचिव की अगुवाई में मनाया युवा स्त्रोत वालंटियर दिवस मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर हिमाचल प्रदेश जिला हमीरपुर की सुजानपुर विधानसभा में युवा कांग्रेस जिला महासचिव रितेश चौहान की अगुवाई में मनाया गया युवा स्त्रोत वालंटियर दिवस। इस मौके पर उनके साथ युवा कांग्रेस महासचिव सुमित ठाकुर, अश्विनी, अजय, सुनील कुमार लखन, अमित, रवि कुमार व अन्य कई युवा साथी उपस्थित रहे। रितेश चौहान ने युवाओं से कहा कि बहुत जल्द हिमाचल में चुनाव होने वाले हैं और इसमें युवाओं की बहुत बड़ी भागीदारी रहेगी। अपना वोट सोच समझ कर दें, क्योंकि आपका एक वोट आपके आने वाले भविष्य को तय करेगा। उन्होंने कहा की आज जरूरत है, तो सिर्फ युवाओं को रोजगार और व्यवस्था परिवर्तन की। अगर हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनती है, तो पंचायत स्तर पर लघु उद्योग लगाए जाएंगे, ताकि सभी को रोजगार घर पर ही उपलब्ध कराए जाए, जिससे बेरोजगारी तो दूर होगी। साथ ही उन लोगों द्वारा तैयार किए प्रोडक्ट को हम बाहरी राज्यों में बेचेंगे, जिससे कि सरकार को भी फायदा होगा। आज देश व प्रदेश में महंगाई बेरोजगारी से जनता का बुरा हाल है और सरकार इसमें कोई नई पॉलिसी या नया कदम नहीं उठा रही है। शिक्षा के क्षेत्र में भी पेपर भर्ती लीक जैसे मामले सामने आए। स्वास्थ्य की बात करूं तो अस्पतालों में डॉक्टर नहीं है, इतना बुरा हाल हो चुका है कि आम आदमी का जीना बिल्कुल कठिन हो गया है। हर क्षेत्र में पूरी तरह से विफल रही है भाजपा सरकार, तो मैं आप सब से यही अपील करता हूं कि आने वाले जो 2022 में विधानसभा के चुनाव हैं उनमें आप कांग्रेस पार्टी को सहयोग करें और हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बने ताकि आने वाला जो भविष्य है उज्जवल हो।
पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर में 27 अगस्त को “मोहिंदर मैमोरियल बाईलिंगुअल टर्नकोट डिबेट” का फाइनल मुकाबला संपन्न हुआ। टर्नकोट डिबेट के समारोह में पूर्व आईएएस ऑफिसर (2017) विवेक अत्रेय ने मुख्यअतिथि के रूप में शिरकत की। टर्नकोट डिबेट का फाइनल राउंड 11 बजे शुरू हुआ, जिसमें प्राथमिक चरण के मुकाबलों से जीतकर 14 प्रतिभागियों नें प्रवेश किया था। फाइनल राऊंड में गरिमा टायल पीपीएस नाभा, कारिका ठाकुर पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर, शीतल जोहरी व आरुष गोस्वामी राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज देहरादून, अनन्या राठौर लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल तारा हॉल शिमला, नकुल सिंह राठौर राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज देहरादून, हरसिमरन कौर पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर, कनिष्क गोयल पंजाब पब्लिक स्कूल नाभा, मुस्तान्सिर पाथेरिया द एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल इंदौर, मनस्वी सलेचा राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल जोधपुर, मानसी सिंगला सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल पंचकुला, सूर्यांश तोमर-राजस्थान स्कूल कोटपुली, शरण्या ठाकुर पाइनग्रोव स्कूल सुबाथू और पाखी चौहान लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल तारा हॉल शिमला के मध्य कड़ा मुकाबला हुआ। फाइनल राउंड के सभी 14 प्रतिभागियों को दो समूहों में बाँटा गया। प्रतिस्पर्धा में पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर की कारिका ठाकुर एवं हरसिमरन कौर नें अपना लोहा मनवाते हुए पहला स्थान हासिल किया।
वन विभाग मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन शिमला के आग्रह पर वन विभाग मुखिया की सराहनीय पहल फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल प्रदेश मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन की राज्य इकाई के आग्रह पर विभाग के मुखिया अजय श्रीवास्तव ने कडा संज्ञान लिया है। अजय श्रीवास्तव ने गत दिवस वन विभाग मुख्यालय, मिस्ट चैंबर के कार्यालय सहित वन विभाग की मिस्ट चैम्बर कालोनी का औचक दौरा कर निरीक्षण किया। अजय श्रीवास्तव ने दौरे दे दौरान अनेक प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। अजय श्रीवास्तव ने मिस्ट चैंबर कालोनी में घर-घर जाकर सरकारी आवासों का निरीक्षण किया और कालोनी में रह रहे लोगों की समस्याएं जानी। अजय श्रीवास्तव ने बताया कि वन विभाग में शिमला स्थित चक्कर, मिस्ट चैंबर और खालीनी कालोनियों की मुरम्मत के लिए प्लान तैयार किया जाएगा और आने वाले समय में कालोनियों को कर्मचारियों के लिए सुविधाजनक बनाया जाएगा। अजय श्रीवास्तव ने अपने दौरे के दौरान यह भी आदेश दिए कि सबसे पहले टाईप-1 व छोटे कर्मचारियों के मकान सुधारे जाएं और अधिकारियों और अन्य वरिष्ठ कर्मचारियों के मकानों पर बाद में काम किए जाएं। अजय श्रीवास्तव ने मिस्ट चैंबर में एक पार्किंग बनाने के लिए प्लान बनाने के भी आदेश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि मिस्ट चैंबर में आधुनिक सुविधाओं से लैस एक बहुमंजिला इमारत बनाने के लिए इस वर्ष प्लान तैयार कर इस पर कार्य किया जाएगा। इस इमारत में एक ऑडिटोरियम के साथ इनडोर टेनिस कोर्ट, जिम और क्लब जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा। ऑडिटोरियम बनने से वन विभाग के बड़े-बड़े सम्मलेन के लिए उचित स्थान मिलेगा तथा शिमला के वन विभाग के कर्मचारियों को जिम, क्लब और इनडोर टेनिस कोर्ट जैसी सुविधाएं भी मिल सकेगी। मिस्ट चैंबर में लम्बे अरसे से चल रही पानी की किल्लत का भी जल्द समाधान किया जाएगा। अजय ने बताया कि वन विभाग की मिस्ट चैंबर, खालीनी तथा चक्कर कालोनी में टाईप- 1 से लेकर टाईप-3 तक के मकानों मे कबर्ड लगाए जाएंगे और बाहर की दीवारों पर वाटर प्रूफिंग की जाएगी। अजय श्रीवास्तव ने विभाग के शिमला स्थित कार्यालयों में आवश्यक सुधार करने के निर्देश भी दिए और मिस्ट चैंबर में एक 50 लोगों की क्षमता का एक कॉन्फ्रेंस हाल बनाने के निर्देश भी दिए, जिससे विभागीय मीटिंग लेने के लिए उचित स्थान उपलब्ध हो सके। अजय श्रीवास्तव के साथ एपीसीसीएफआर के गुप्ता व हिमाचल प्रदेश मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश बादल भी मौजूद थे। अजय श्रीवास्तव वन विभाग मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन की मांग पर जल्द ही खालीनी और चक्कर कालोनी का दौरा भी करेंगे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड द्वारा श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार क्षेत्रीय निदेशालय परवाणू द्वारा अनुसूचितजाति श्रमिकों हेतु दो दिवसीय शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत संघोई के मलावण में हुआ। इस अवसर पर एसडीएम अर्की केशव राम कोली ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की, जबकि भारतीय मजदूर संघ के पूर्व राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। निर्देशक प्रभारी परवाणू जगदीप सिंह ने बताया कि दो दिवसीय अनुसूचित जनजाति वर्ग श्रमिकों लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मुख्यातिथि ने अपने संबाेधन में कहा कि हमें शिक्षा को अपना हथियार बनाना चाहिए। समाज हर व्यक्ति यदि शिक्षित होगा, तो देश तरक्की और उन्नति को ओर अग्रसर होगा। उन्होंने कहा कि जीवन में बुरी आदतों को त्याग करने, आत्म बल, सख़्त मेहनत, नैतिक शिक्षा व मूल्यों को अपना कर, सकरात्मक सोच से जीवन में सफलता की ओर अग्रसर होता है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही।। कल्याणकारी योजनाएं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ हमेशा दलित वर्गों के साथ रहता है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ चलने से भाई चारा बढ़ता है। ग्राम पंचायत प्रधान जगत राम ने सभी लोगों का धन्यवाद किया।
ममता भनाेट। ऊना वन मंत्री राकेश पठानिया ने कांग्रेस पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस के पास से दिल्ली में न बाप है, न मासी है। आखिर यह किसकी बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार है और प्रदेश दिल्ली के ऊपर निर्भर है, वहीं से मदद आनी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में रिवाज बदल रहा है। इसलिए कांग्रेस की किश्ती से भविष्य को देखते हुए लोग छलांग लगा रहे हैं।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी कथोग स्थित लॉरेट फार्मेसी संस्थान मैं रिआन डायलिसिस केंद्र का लोकार्पण किया गया, जिसमें आधुनिक सुविधाओं से लैस डायलिसिस केंद्र का शुभारम्भ हुआ। लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्यातिथि लॉरेट फार्मेसी संस्थान के प्रबंधक, निर्देशक डॉ. रण सिंह, लॉरेट एजुकेशन सोसाइटी की सचिव डॉ. मीरा सिंह, लॉरेट फार्मेसी संस्थान के निर्देशक एवं प्राचार्य डॉ एम् एस आशावत, एसएन जोशी रिटायर्ड आईएएस, राम लोक धनोटिआ चेयरमैन अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग हि.प्र., डीन स्टूडेंट एंड वेलफेयर डॉ. सीपीएस वर्मा, डॉ. अमरदीप, डॉ. प्रवीण एवं मि. शिव कुमार मौजूद रहे इस अवसर डॉ. एमएस आशावत ने गणमान्य नागरिकों के साथ बार्ता करते हुए बताया की सुविधाओं से लैस डायलिसिस केंद्र एक साल के अंदर बनकर तैयार हुआ है।उन्होंने बताया की कोरोना के समय भी हमारा शिक्षण संस्थान बेहतर सुबिधायें दे चुका है। लॉरेट शिक्षण संस्थान के प्रबंधक, निर्देशक डॉ. रण सिंह ने बताया अब मरीज डायलिसिस की सुविधा ले सकेंगे और मरीजाें को चंडीगढ़ एवं अन्य शहरों में जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। डायलिसिस केंद्र के सयोंजक डॉ. उदय रण सिंह एमडी मेडिसिन और डॉ. कामाक्षी. डीएनबी ने बताया की इस डायलिसिस केंद्र मैं यह सुविधा मिलने से मरीजाें को काफी फायदा होगा। इससे जवालाजी देहरा और नजदीकी गांवों से आने वाले डायलिसिस मरीजाें की असुविधा को देखते हुए यह कार्य संपन्न किया जा रहा है। इस लोकार्पण कार्यक्रम में लॉरेट संस्थान के सभी शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। यह जानकारी लॉरेट संस्थान के मीडिया प्रभारी सहायक प्रोफेसर देव राज शर्मा और निखिल शर्मा ने दी।
विनायक ठाकुर। जसवां परागपुर राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गरली में रविवार को जिला स्तरीय अंडर-19 टुर्नामेंट का शुभारंभ हो गया स्कूल प्रधानाचार्य अनिरुद्ध शर्मा की अध्यक्षता मे आयोजित हुए इस उद्धघाटन समारोह मे बतौर चीफ गेस्ट रिटायर डिप्टी कामेन्डर पैरा मिल्ट्री फोरस एवं राष्ट्रीय स्तर मे बास्केटबॉल के खिलाड़ी रहे गरली निवासी सुनील दत्ता ने शिरकत की। उद्धघाटन समारोह पर स्कूली छात्रों द्वारा सास्कृतिक रगांरगं कार्यक्रम के तहत पहाड़ी पजांबी झमाकड़ा आदि की शानदार प्रस्तुतियां देकर खूब वाहवाही लूटी। इस दौरान जिला भर से आई 27 टीमों के 242 खिलाड़ियों के बीच बास्केटबॉल, हैंडबॉल व बेट लिफ्टिंग की प्रतियोगिता होगी। जानकारी देते हुए स्कूल प्रधानाचार्य अनिरुद्ध शर्मा ने बताया की खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन यानी खबर लिखे जाने तक जीएवी न्यू कांगड़ा व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कागंड़ा के बीच बास्केटबॉल मे आपसी काटें की जोरदार टक्कर हुई, जिसमें गारमेंट स्कूल कांगडा चैपियन बना, जबकि जसूर व बनूडी के बीच भी बास्केटबॉल प्रतियोगिता का खूब रोचक मुकाबला हुआ, जिसमें बनूडी के खिलाड़ियों ने बाजी मार ली। वहीं, इस मौके पर स्कूल एसएमसी प्रधान अनूप ठाकुर, नाहण नगरोटा पंचायत प्रधान मोहित कौंडल, मनियाला पंचायत उप प्रधान बिकेश कुमार, बीडीसी राजीव कुमार व विभिन्न स्कूलों से आए अधिकारीगण भी माजूद रहे।
रोड सेफटी क्लब की बैठक में उठे यातायात व ट्रैफिक संबधी मुददे थाना प्रभारी ने सभी अपार्टमेंट बिल्डर से सीसीटीवी लगाने का किया आग्रह बिना नंबर प्लेट के वाहनों को किया जाएगा जब्त सचिन बैंसल। बददी रोड सेफ्टी क्लब बददी की बैठक संस्था के प्रधान सुरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें थाना प्रभारी बददी दयाराम ठाकुर विशेष रुप से उपस्थित हुए। बैठक में थाना प्रभारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश में बढ़ रहे वाहन हादसों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया था, उसी की तर्ज पर एक अभियान रोड सेफ्टी क्लब मंडल और जिला स्तर पर चलाएगा ऐसी सरकार की अपेक्षा है। उन्होंने रोड सेफटी क्लब अध्यक्ष से आग्रह किया कि क्लब में बद्दी बरोटीवाला झाडमाजरी और मानपुरा की तमाम छोटी बडी ट्रांसपोर्ट यूनियनों को भी शामिल किया जाए, ताकि सब ट्रैफिक सुधार अभियान में शामिल हो सके। इसके अलावा बैठक में चिंता जाहिर की गई कि हेलमेट न पहनने से बददी बरोटीवाला झाडमाजरी व मानपुरा में बहुत सारे युवा दोपहिया वाहन चालक पर मौत का शिकार हो रहे हैं और अधिकांश में तेज रफतारी व हेल्मेट न पहनना होता है। कई युवा तो अपने घरों के एकमात्र चिराग होते हैं और उनका परिवार पीछे से कहीं का नहीं रहता। युवाओं की मौत पर चिंता जाहिर की गई। इस पर रोड सेफ्टी क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि हम इसको लेकर मुहिम चलाएंगे और युवाओं को लेकर जागरूक करेंगे। बददी बाजार में बेतरतीब वाहनों की पार्किंग करने पर भी चिंता जाहिर की गई और थाना प्रभारी ने साफ कहा कि लोग सडक़ किनारे किनारे वाहन पार्क कर के बाजार में खरीदारी करने चले जाते हैं, जबकि उनको अपनी गाड़ी पार्किंग एरिया में ही लगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही बददी बाजार में सडक़ पर मार्किंग होगी और लोक निर्माण विभाग से मिलकर यह काम पूरा किया जाएगा। हरिओम योगा सोसायटी के चेयरमैन डॉ. श्रीकांत शर्मा ने कहा कि जो भी युवा बिना हेलमेट के सडक़ पर उतरता है, उसका चालान किया जाए और उनका वाहन जब्त कर तब तब रिलीज न किया जाए, जब तक उसके उनके मां-बाप संबधित थाने में न आए। फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष चिरंजीव ठाकुर ने औद्योगिक क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने का आग्रह किया। भारतीय मजदूर संघ के सह- सचिव हरबंस राणा ने सब्जी मंडी बददी में पार्किंग स्थल सुनिश्चित करने का आग्रह किया क्योंकि इससे बाईपास रोड पर हमेशा खतरों का अंदेशा बना रहता है। डॉ. श्रीकांत शर्मा ने बाजार के सभी दुकानदारों से आग्रह किया कि वह अपना सामान नाली से 3 फुट पीछे ही रखें उसके कारण जाम की स्थिति बनती है। रोड सेफ्टी क्लब के कोषाध्यक्ष कपिल अग्रवाल ने कहा कि रिक्शा चालकों के पास जब लोग पैसे देते हैं, तो खुले पैसे न होने की वजह से काफी समय लगता है। इसलिए प्रशासन यह सुनिश्चित करें कि हर ऑटो रिक्शा पर बारकोड सुनिश्चित हो। बैठक में ओमेक्स वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष अशोक कुमार कपिलअग्रवाल ट्रैफिक विंग से मेवा सिंह, रोड सेफ्टी से चिंतन कुमार चौधरी, राजीव कुमार, संदीप कुमार, सरवन सिंह, डा श्रीकांत, राजेंद्र चौधरी, अंकुश ठाकुर, वीरेंद्र कुमार, हरबंस राणा, हर्ष कुमार व फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्रीज के प्रदेशाध्यक्ष चिरंजीव ठाकुर सहित कई सदस्य उपस्थित थे।
कांग्रेस के समय 450 रुपए थी घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत, अब 1100 रुपए हुई कांग्रेस प्रचार समिति अध्यक्ष ने हमीरपुर के धनेड में जनता से बदलाव के लिए वोट की कि अपील मीनाक्षी साेनी । हमीरपुर भाजपा की डबल इंजन सरकार में महंगाई आसमान पर पहुंच चुकी है। आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है। हर घर का बजट बिगड़ चुका है। कांग्रेस के समय घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत 450 रुपये थी, जो अब बढ़कर 1100 रुपये हो गई है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर के धनेड में जनसभा के दौरान ये बातें कहीं। उन्होंने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार को महंगाई पर आड़े हाथों लिया। सुक्खू ने जनता से बदलाव के लिए वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि खाने की हर चीज महंगी हुई है। सरसों के तेल से लेकर हर दाल और सब्जी के दाम बढ़ते ही जा रहे हैं। महंगाई को रोकने के लिए डबल इंजन सरकार कोई कदम नहीं उठा रही। पेट्रो पदार्थों के दाम अनियंत्रित हो चुके हैं। कांग्रेस के समय भाजपाई जरा सी महंगाई होने पर देश में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करते थे। प्रधानमंत्री कहते थे कि बहुत हुई महंगाई की मार, बदलो कांग्रेस सरकार। यही जुमला अब भाजपा पर फिट बैठता है, लोग हिमाचल की नाकाम सरकार को बदलने के लिए तैयार बैठे हैं। सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने पर बेरोजगारों को रोजगार देगी, भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस रहेगी। स्वरोजगार के अधिक से अधिक अवसर मुहैया कराए जाएंगे। उद्योगों व पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नई नीति लाएंगे। किसानों-बागवानों के लिए फ़सलों का उचित न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया जाएगा। ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देंगे। हमीरपुर हर क्षेत्र में प्रदेश का सिरमौर बनेगा और उसे अपना वर्षों पुराना गौरव प्राप्त होगा। भाजपा सरकार में हमीरपुर को विकास के मामले में अनदेखा किया गया। यहां से बड़े दफ्तर बदलकर मंडी ले जाये गए। सुक्खू ने कहा कि जनता सोच समझकर वोट करे। एक-एक वोट महत्वपूर्ण है, उससे हमीरपुर जिले का भविष्य तय होगा। इस मौके पर पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया, कांग्रेस महासचिव सुनील शर्मा इत्यादि मौजूद रहे।
अमित कुमार।बिलासपुर उपतहसील भराड़ी के भपराल पंचायत से जॉर्ज क्रॉस से समानित स्व. नायक कृपा राम की पत्नी ब्राह्मी देवी ने शनिवार को अपनी आखरी सांस ली।देर शाम उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। नायक कृपा राम को 1946 में मरणोपरांत जॉर्ज क्रॉस से सम्मानित किया गया था। 1916 में जन्मे क़ृपा राम ने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान स्वेच्छा से भारतीय सेना को अपनी सेवा समर्पित की थी और उन्हें 13वीं फ्रंटियर फोर्स राइफल्स के 8वीं बटालियन में शामिल किया गया था। 2 सितंबर, 1945 को फील्ड फायरिंग के दौरान अपने साथी सैनिकों की जान बचाने में वीरता के कार्य के लिए ब्रिटिश भारतीय सेना की 13वीं फ्रंटियर फोर्स राइफल्स की 8वीं बटालियन के राम को यह पदक प्रदान किया गया। थोंडेबावी, बैंगलोर में एक विश्राम शिविर में व्यायाम करें। देवी, उस समय केवल 13 वर्ष की थीं, उनके पति के शिविर में जाने से कुछ दिन पहले ही उनकी शादी हो गई थी।इस बीच, हिमाचल सैनिक कल्याण, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री धनी राम शांडिल ने कहा कि बिलासपुर जिला को अपने निवासियों के बीच विक्टोरिया क्रॉस के साथ-साथ जॉर्ज क्रॉस वीरता पदक जीतने पर गर्व है। एक पदक की यात्रा जॉर्ज क्रॉस को ब्रिटिश भारतीय सेना की 13वीं फ्रंटियर फोर्स राइफल्स, 8वीं बटालियन के नायक कृपा राम को 12 सितंबर, 1945 को अपने स्वयं के खर्च पर अपने साथी सैनिकों के जीवन को बचाने में वीरता के कार्य के लिए सम्मानित किया गया था। थोंडेबावी, बैंगलोर में एक विश्राम शिविर में एक फील्ड फायरिंग अभ्यास। उनकी पत्नी ब्राह्मी देवी महज 13 वर्ष की थीं, जब उन्हें 1946 में मरणोपरांत पुरस्कार मिला था। शिविर के लिए रवाना होने से कुछ दिन पहले ही उनकी शादी हुई थी। 2002 में हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के भापराल गांव में ब्राह्मी देवी के घर से मेडल चोरी हो गया था। 2009 में, पदक यूके में सामने आया और लंदन में नीलाम होने से बचा लिया गया।
मनसिम्बल में दलित स्वाभिमान महासम्मेलन आयोजित प्रतिमा राणा। पालमपुर विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुर्वेद मंत्री राजीव सहजल ने मनसिम्बल में दलित स्वाभिमान महासम्मेलन में शिरकत की। सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष और स्वास्थ्य मंत्री का ढोल नगाड़ों के बीच जोरदार स्वागत किया। विधानसभा अध्यक्ष, विपिन सिंह परमार ने कहा कि सुलाह निर्वाचन क्षेत्र में प्रदेश के पहला दलित स्वाभिमान महासम्मेलन का आयोजन गौरव की बात है।विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान सरकार सर्वसमाज को साथ लेकर चलने वाली सरकार है, जिसमें समाज के हर वर्ग के समान विकास को सुनिश्चित बनाया गया है। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर और निर्धन वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए अनेक उदार योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम के माध्यम से उदार सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। परमार ने कहा कि सुलह के हर घर तक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है और राजनीति उनके लिए केवल सेवा का माध्यम ही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जो हुआ उसका प्रचार करें और जो थोड़ा बहुत बचा उसका इंतजार करें। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना में देश के 10 करोड़ परिवारों के 50 करोड़ लोगों को लाभ प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि हिम केयर योजना में भी प्रदेश के साढ़े 6 लाख लोगों ने पंजीकरण करवाया है जिससे लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा को सुनिश्चित बनाया गया है। वर्तमान सरकार में दलितों का बढ़ा सम्मान : डॉ राजीव सहजल इससे पहले स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुर्वेद मंत्री डॉ राजीव सहजल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकारों में दलित समाज को सही रूप मान सम्मान प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज सरकार की कल्याणकारी योजनाओं आयुष्मान, हिम केयर, उज्जवला, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन इत्यादि कल्याणकारी योजनाओं में दलित समाज के 70 प्रतिशत लोगों को लाभ प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से देश के करोड़ों लोगों के जीवन में परिवर्तन आया है। सहजल ने कहा कि बाबा साहिब डॉ. भीम राव अम्बेडकर ने दुनियां के सबसे बड़े लोकतंत्र को संविधान दिया। उन्होंने कहा कि बाबा साहिब का चिंतन राष्ट्रवादी चिंतन था कि समाज का जो वर्ग पीछे चला गया है। उन्हें मुख्य धारा में लाकर समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलाने के लिए एकता और समानता संदेश दिया। बाबा साहिब ने समाज में समानता और समाज को जोड़ने वाली सोच दी। उन्होंने कहा कि दलित समाज में कई महापुरुष हुए संत कबीर और संत गुरु रविदास को सभी धर्मों और वर्गों ने माना और लोग उनकी शिक्षाओं और उपदेशों का अनुशरण करते हैं। उन्होंने कहा कि आदमी गुणों से महान होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे महान पुरषों से प्रेरणा लेकर जीवन को आगे बढ़ाने के साथ नई पीढ़ी को भी ज्ञान देना चाहिए। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इसके उपरांत समलेना में जनसंवाद कार्यक्रम में विधान सभा अध्यक्ष ने शिरकत की। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश महामंत्री अजय कबीर, जिला अध्यक्ष मदनलाल, मंडल अध्यक्ष दिल की राम भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरिराम नूर, महामंत्री त्रिलोक चंद, गुलाब चंद, प्रवीण कुमार, मंडल अध्यक्ष देशराज शर्मा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तनु भारती, मंडल महामंत्री विपिन जम्वाल, मोहिंदर राणा व मोहिंदर चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन सोलन के वार्ड नं पांच के बूथ नं 77 और 78 राम मंदिर में आज प्रधानमंत्री की मन की बात को सुना गया, जिसमें भाजपा प्रदेश कार्यकरिणी सदस्य डॉ. राजेश कश्यप और वार्ड-5 के पार्षद समाजसेवी कुलभुषण गुप्ता विशेष तौर पर उपस्थित रहे। डॉ. राजेश कश्यप ने कहा की हर महीने के आखिरी रविवार को प्रधानमंत्री लोगों से अपने विचार साझा करते है और उनके विचारों से प्रेरणा लेकर हम सभी आगे बढ़ रहे हैं। समाज के प्रत्येक वर्ग की बात वह अपने मन की बात कार्यक्रम में करते हैं। उन्होंने कहा की आज प्रधानमंत्री ने हिमाचल का जिक्र करते हुए कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रम के दौरान हिमाचल के एक गांव में प्रवासी मजदूरों और उनके बच्चों को मुख्यातिथि बनाया गया और उनसे तिरंगा फहराया गया। इससे यह संदेश मिलता है की हमें राजनीतिक क्षेत्र में जमीनी स्तर पर काम करना चाहिए और सभी का सम्मान करते हुए ईमानदारी से समाज में काम करना है। वार्ड पार्षद कुलभुषण गुप्ता ने सभी का आभार जताया और वॉर्ड से जुड़े कार्यों को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मैं लोगों के काम के लिए सदैव वचनबद्ध हूं। प्रधानमंत्री की सोच सभी को प्रभावित करती है। कोरोना के दौरान दुनिया में यदि सबसे बेहतर काम हुआ तो वह हिंदुस्तान में हुआ है। हमें प्रधानमंत्री के स्वच्छता के संदेश को अपने जीवन में ढालते हुए अपने वार्ड को सोलन का सबसे सुंदर और स्वच्छ वार्ड बनाना है। मन की बात कार्यक्रम के दौरान भाजपा सोलन मंडल के मीडिया प्रभारी मुकेश शर्मा, संजय मलिक, राजीव गुप्ता, नितिन गुप्ता, मनु शर्मा, भूपेंद्र बंसल, विशाल बैश, भूपेंद्र बंसल, दीपक अग्रवाल, रिया शर्मा, भूपेंद्र जगी, सुषमा कुमारी, मीना, गीतांजलि कश्यप, संजय वर्मा, राकेश पूरी, डीसी धीमान, संदीप व विजय सहित अन्य लोग शामिल रहे।
विधायक रविंद्र धीमान की होगी ऐतिहासिक जीत नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर जयसिंहपुर महिला मोर्चा संगठनात्मक जिला पालमपुर के मंडल जयसिंहपुर का महिला मोर्चा सम्मेलन आज पंचरुखी में मंडल की अध्यक्ष उषा राणा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इसमें बतौर मुख्यातिथि राज्यसभा सांसद, राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा एवं उपसभापति राज्यसभा इंदु गोस्वामी व जयसिंहपुर के लोकप्रिय विधायक रवि धीमान मौजूद रहे। सांसद इंदु गोस्वामी ने कहां कि जिस तरह जयसिंहपुर महिला मोर्चा ने पंचरूखी महा सम्मेलन में अपनी भाग्यदारी उपस्थित की, जिससे पूरा हाल और बाहर भी महिलाएं दिखाई दे रही थी। इससे लगता है कि जयसिंहपुर में एक बार फिर विधायक रविंद्र धीमान की ऐतिहासिक जीत का परचम लहराएंगे। इस अवसर कांगड़ा चंबा संसदीय प्रभारी महिला मोर्चा शोभा डढवाल, जिला अध्यक्ष रागिनी रकवाल, जयसिंहपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष राम रतन के साथ अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस सम्मेलन में अपार महिला शक्ति ने पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज की और पुनः कमल खिलाने का संकल्प लिया।
हाटी समिति सदस्य ने श्रीरेणुकाजी (SC) के विधायक की चुप्पी पर सवाल उठाया संगड़ाह ब्लॉक इकाई की भवाई पंचायत के हाटी समिति सदस्य देवेंद्र ने की अपील कपिल शर्मा । संगड़ाह करीब 3 लाख की आबादी वाले गिरीपार को ST Status के मुद्दे पर Shedule Cast के लिए आरक्षित श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक विनय कुमार की चुप्पी पर हाटी समिति के सक्रीय सदस्य देवेंद्र राणा ने सवाल उठाए। समिति की संगड़ाह ब्लॉक इकाई की भवाई पंचायत के देवेंद्र ने उक्त संवेदनशील मामले मे विधायक से अपना पक्ष रखने की अपील की। विधायक से खामोशी तोड़ने का आग्रह करते हुए उन्होंने कहा कि वह भी ऐसी परिस्थितियों में खामोश है, जब गिरिपार मे जबरदस्त जातीय ध्रुवीकरण व तनाव की स्थिति है और आपसी सौहार्द अथवा भाईचारा खतरे में आ गया है। ऐसे वक्त में बतौर विधायक इलाके का प्रतिनिधित्व कर रहे विनय कुमार की खामोशी व राजनीतिक स्वार्थ सिद्धि पर शाेसल मीडिया पर भी लोग नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। उन्होने कहा कि, करीब 3 लाख की आबादी वाले गिरीपार की हाटी समिति द्वारा 1970 के दशक से की जा रही अनुसुचित जनजातीय दर्जे की मांग का 4 माह पहले तक समर्थन करने वाले विधायक अब मांग पूरी होता देख चुनावी वर्ष में अचानक खामोश हो गए हैं। देवेंद्र राणा ने कहा की, गत 26 फरवरी को शिलाई व 17 अप्रेल को संगड़ाह मे हुई महाखुमली मे उक्त विधायक ने जनजातीय दर्जे के मुद्दे का समर्थन करने के साथ-साथ इसमे उनके व कांग्रेस सरकारों के योगदान की भी बात कही। इसके बाद रविवार को रेणुकाजी मे हुई हाटी महाखुमली मे विधायक का अनुपस्थित रहने व तब से आज तक जनजातीय दर्जे के समर्थन मे कोई भी बयान न दिए जाने पर उन्होंने खेद जताया। उन्होने आरोप लगाया की, चुप्पी साध विधायक दोनों पक्षों के भोले भाले लोगों के साथ राजनीति चालाकी कर रहे हैं और इससे पहले अनुसुचित जाति के लिए आरक्षित इस सीट उनके दिवंगत पिताजी 6 बार यहां से विधायक रहे। गौरतलब है की, क्षेत्र को जनजातीय दर्जा मिलने पर यहां Prevention of SC/ST Atrocities Act, 1989 निष्क्रीय होने व पंचायतों तथा विधानसभा चुनाव में आरक्षण समाप्त होने के मुद्दे पर Dalit संगठन अथवा गिरिपार अनुसुचित जाति अधिकार संरक्षण समिति इस मांग का विरोध कर रही है। जिला मुख्यालय नाहन व शिलाई के बाद अजा समिति द्वारा सोमवार को किनरी देवी पार्क संगड़ाह मे ST Status के खिलाफ तीसरा बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया गया, जिसके बाद क्षेत्र के कईं बड़े कांग्रेस नेता अब इस मामले मे बयान देने से कतरा रहे हैं।
तीन दिन के पुलिस रिमांड है आरोपी मनोज कुमार। कांगड़ा कांगड़ा पुलिस ने महिलाओं से छेड़छाड़ करने अश्लील वीडियो भेजने व गाली-गलौज करने वाले मोस्ट वांटेड को नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ प्रदेश के 25 थानों में मामले दर्ज है। पुलिस ने आरोपित को उत्तराखंड के टनकपुर गांव से गिरफ्तार किया है। आरोपित अजय कुमार सिद्धपुर तहसील धर्मशाला का रहने वाला है। थाना प्रभारी कांगड़ा विजय शर्मा ने बताया कि आरोपित हर बार वारदात को अंजाम देने के बाद उत्तराखंड के टनकपुर से नेपाल भाग जाता था और वहां एक दो माह रहने के बाद धर्मशाला लौट आता था। कांगड़ा में कुछ दिन पहले दो बहनों ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने जांच आरंभ की तो आरोपित की लोकेशन उत्तराखंड में मिली थी। उन्होंने बताया कि एसपी कांगड़ा के निर्देश पर एक टीम उत्तराखंड भेजी थी। उत्तराखंड में भी आरोपित लोकेशन बदल रहा था। चार दिन के इंतजार के बाद अजय कुमार उत्तराखंड में नेपाल सीमा के पास टनकपुर गांव में पुलिस के हत्थे चढ़ा। कांगड़ा पुलिस ने आरोपित को शनिवार को कांगड़ा न्यायालय में पेश किया और यहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट ग्राम पंचायत पारनु में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत किसानों की ई-केवाईसी करने के लिए एक शिविर लगाया गया। इस मौके पर प्रधान केशवराम व उप प्रधान खेमराज विशेष रूप से मौजूद रहे। पटवारी कुलदीप शर्मा व पंचायत सचिव लायक राम ने कहा कि किसान सम्मान निधि लेने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि यह योजना केंद्र सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 2018 में लागू की थी। हर किसान परिवार को तीन किस्तों में छह हजार रुपए सालाना खाते में सीधे ट्रांसफर केंद्र सरकार द्वारा किए जाते हैं। उन्होंने सभी किसानों से अपील करते हुए कहा कि सरकार के आदेशानुसार प्रत्येक लाभार्थी किसान को अपनी ई-केवाईसी करवाना जरूरी है, तभी जाकर वह इस योजना का लाभ पा सकेंगे। इस दौरान लोकमित्र संचालक गोपाल कृष्ण ने पंचायत के लोगों को ईकेवाईसी के बारे जागरुक किया। पंचायत के वार्ड सदस्यों में वंदना, खेमराज, विजय कुमार व सोमा देवी ने भी लोगों को ई-केवाईसी करने के लिए प्रेरित किया।शिविर में जगदीश, देवीराम, रतिराम, सुरेश कुमार, रोशनी देवी, हेमचंद, मोहन लाल व कलावती सहित लगभग 50 किसानों की ई-केवाईसी की गई। इस अवसर पर पंचायत प्रधान केशव राम, उपप्रधान खेमराज, पटवारी कुलदीप शर्मा, सचिव पारनु लायक राम, पूर्व प्रधान विद्या सागर शर्मा, पंचायत सदस्य रवीन बरवाल, पंचायत चौकीदार बलदेव व संचालक सहायिका शालिनी सहित अन्य मौजूद रहे।
कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष बोले-बीजेपी के राज में बढ़ी महंगाई और बेरोजगारी मनोज कुमार। कांगड़ा कांग्रेस पार्टी एक विचारधारा है जो हर वर्ग को साथ लेकर चलती है। कांग्रेस कभी व्यक्तिविशेष को महत्व नहीं देती। कांग्रेस का मुख्य मकसद है कि सबसे पहले कमजोर तबके को ऊपर उठाना। मैं कांग्रेस का एक सजग कार्यकर्ता हूं और एक सिपाही की तरह काम करूंगा। यह बात रविवार को कांगड़ा में कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि कांगड़ा में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से सशक्त है। कांगड़ा में प्रतिनिधियों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि इसी संदर्भ में कल हिमाचल कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत आ रहे हैं। वह कल सागर ग्लोरी में साढ़े 11 बजे कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। तीन बजे वे डिस्ट्रिक्ट प्रधान से मिलेंगे और फिर छह बजे वरिष्ठ नेताओं से भी मिलेंगे। इसके अतिरिक्त अन्य कार्यक्रम भी रखे गए हैं। वहीं, कांग्रेस पार्टी ने इलेक्शन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। टिकट के लिए आवेदन मांग लिए गए हैं। वहीं, उन्होंने पत्रकारों की ओर से पूछे जाने पर कि पवन काजल ने क्यों बीजेपी ज्वाइन की। इस पर डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत मामला है। बीजेपी का काम करने का अपना तरीका है। वह किसी भी नेता को पार्टी में मिलाने के लिए खरीदो-फरोख्त भीं करती। कांग्रेस ने पवन काजल को बहुत मान-सम्मान दिया और यही कारण है कि वह कांगड़ा से दो बार विधायक भी रहे। यहीं नहीं कांग्रेस ने उन्हें एमपी का चुनाव लड़ने का मौका भी दिया, मगर उन्होंने जनता की परवाह न करते हुए अपने व्यक्तिगत हित को सामने रखते हुए बीजेपी को ज्वाइन कर लिया। अब कांग्रेस कांगड़ा में एक ऐसे नए चेहरे को सामने लाएगी जो पढ़ा-लिखा हो और सबको साथ लेकर चलने वाला हो। कांगड़ा में कांग्रेस पूरी तरह से सशक्त है। सब में एकजुटता है और इसी एकजुटता से ही इलेक्शन भी लड़ा जाएगा। वहीं, उन्होंने बीजेपी पर वार करते हुए कहा कि जिन संस्थानों और सुविधाओं को कांग्रेस पार्टी 70 वर्ष की अथक मेहनत से तैयार किया बीजेपी उन्हीं संस्थानों को बेचने पर तुली हुई है। हर दिन किसी ना किसी चीज का सौदा किया जा रहा है। प्रदेश में बीजेपी के शासनकाल में बेरोजगारी, महंगाई बढ़ी है। सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी का है। प्रदेश के कई युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। कांग्रेस की सरकार सत्ता में आते ही सारी समस्याओं का समाधान करेगी। वहीं उन्होंने कहा कि टिकट के लिए आवेदन करना सभी अधिकार है। मगर टिकट किस को देनी यह बात कांग्रेस हाईकमान ही फाइनल करेगी।
नेहा पराशर। गगरेट थाना गगरेट के अंतर्गत दौलतपुर के नजदीकी गांव बवेहड़ में सरकारी भूमि से पांच खैर के पेड़ काटने का मामला प्रकाश में आया है, जिसकी शिकायत मिलने पर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली पुलिस जानकारी के अनुसार वन खंड अधिकारी ने दौलतपुर पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है कि शनिवार को वन रक्षक प्रभारी अजय कुमार दौलतपुर बीट में गश्त पर था, वन रक्षक ने एक व्यक्ति को खैर का मोच्छा उठाकर आते देखा वन रक्षक को देखकर वह व्यक्ति भाग खड़ा हुआ, जब वन रक्षक ने जंगल में आगे जाकर देखा, तो नाले में खैर के 49 मौच्छे व पांच मुंड खैर के पड़े हुए थे, जो यह लकड़ी सरकारी भूमि से बिना अनुमति के काट कर चोरी करके ले जा रहे थे और वन विभाग की टीम को आते देख वन कटुए भाग निकले। वहीं, रविवार को दौलतपुर चौकी प्रभारी एसआई अशोक कुमार, एएसआई अशोक ठाकुर आधारित पुलिस टीम ने पिरथीपुर जंगल मे जाकर काटे हुए खैर के पेड़ो का मुआयना किया और काटे गए पेड़ों के मुंड की शिनाख्त कर 49 मोच्छे खैर के कब्जे में ले लिए हैं और शिकायतकर्ता के आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने अवैध रूप से काटे गए पेड़ों की डिटेल बना कर कर्ण सिंह पुत्र रामनाथ निवासी वार्ड-2 ववेहड ़तहसील घनारी जिला ऊना (हि.प्र.) के विरुद्ध धारा 379 भादस व 41,42 वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी डॉ वसुधा सूद ने वताया कि दौलतपुर पुलिस ने अवैध रूप से सरकारी भूमि से पांच खैर के पेड़ काटने का मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट स्वस्थ्य मातृत्व एवं शिशु कार्यक्रम के अंतर्गत गांव रौड़ी में निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया।यह शिविर अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट की सामुदायिक स्वास्थ्य परियोजना के तहत गांव रौड़ी में स्वस्थ माता और स्वस्थ बच्चे कार्यक्रम के तहत आयोजित किया। इस दौरान सुनीता शर्मा, अनिता शर्मा, रजनी देवी, विमला देवी, हर्षा देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीता देवी ने समुदाय को जागरूक करके महिलओं का रक्त चाप, हीमोग्लोबिन, वजन, ऊंचाई और टीकाकरण की जांच और जानकारी के आधार पर प्रतियोगिता का आयोजन किया। इकाई प्रमुख अंबुजा सीमेंट लिमिटेड दाड़लाघाट दीपक जसूजा ने स्वस्थ गांव स्वस्थ परिवार की महत्ता पर बल दिया। उन्होंने जनभागीदारी और जागरूकता के माध्यम से स्वस्थ मातृत्व पर बल दिया। सामुदयिक स्वास्थ्य परियोजना समन्वयक अजीत कुमार सिंह ने बताया की आज के इस शिविर में महिलाओं और बच्चों का निःशुल्क स्वस्थ्य जांच के साथ प्रतियोगिता में भागीदारी किया। कार्यक्रम प्रबंधक भूपेंद्र गांधी ने कहा की अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट सदैव ऐसे ही जांच और परामर्श शिविर नियमित रुप से करता रहेगा। स्वास्थ्य परियोजना के तहत 42 गांव में कार्यक्रम संचालित हो रहे हैं। इस माैके पर स्वास्थ्य सखी अनिता शर्मा ने स्वस्थ्य माता का पहला पुरस्कार संतोष कुमार को दिया, जबकि हार्दिक कुमार को स्वस्थ्य शिशु का पहला व दूसरा नीता देवी को पुरस्कृत किया।
25 हज़ार लोगों को मिलेगा लाभ, एक वर्ष में तैयार होगी योजना अमित कुमार । बिलासपुर घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली ग्राम पंचायतें कपाहड़ा, करलोटी, पलासला, छत, संडयार, कोटलु ब्राह्मणा तथा पपलाह निवासियों की पेयजल किल्लत दूर करने के लिए स्वीकृत पेयजल योजना की टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर ली है। बताते चलें जल जीवन मिशन के तहत इस योजना के लिए 19.30 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिल चुकी है। इस योजना से लगभग 25 हज़ार लोगों को लाभ मिलेगा। बताते चलें जल जीवन मिशन हर घर नल से जल योजना के अंतर्गत गांव भटोली के समीप सतलुज नदी से एक महत्वकांक्षी पेयजल योजना को तैयार की जा रही है। इस योजना का 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य घुमारवीं क्षेत्र की विभिन्न पेयजल योजनाओं का संवर्धन करना है। जब इस पेयजल योजना का प्राक्कलन तैयार किया गया, तब यह 7 पंचायतें इस योजना से बाहर रह गई थी। जानकारी के अनुसार जल शक्ति विभाग सतलुज नदी से बूस्टर पंप की सहायता से पानी उठाया जाएगा। उसके बाद पानी गांव मल्यावर में ट्रीटमेंट प्लांट में आएगा। ट्रीटमेंट प्लांट से पेयजल को त्यून खास गांव में बनाए गए भंडारण टैंक में ले जाया जाएगा, जिसकी दूरी लगभग 13 किलोमीटर है। जानकारी के अनुसार इस योजना के त्यून खास, रोपा तथा लदरौर के भंडारण टैंक बनकर तैयार हो चुके हैं। इस क्षेत्र की 7 ग्राम पंचायतों के लिए भी इसी योजना से पानी उठाया जाएगा। जल शक्ति विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन पंचायतों के लिए अलग लाइन बिछाई जाएगी। जानकारी के अनुसार यह पानी भटोली बाजार से गांव टीहरा होकर पनोह तक पहुंचाया जाएगा। पनोह गांव के समीप फिल्टर बेड तैयार किए जाएंगे। पनोह भंडारण टैंक से वाया घुमारवीं पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इस पाइप लाइन के माध्यम से शुद्ध पानी छंज्यार-सोहणी देवी के बीच बनने वाले टैंक तक पहुंचाया जाएगा। उसके उपरांत पेयजल को इन 7 पंचायतों को पेयजल आपूर्ति करने वाले भंडारण टैंकों में डाल दिया जाएगा, जिससे इस क्षेत्र की पेयजल किल्लत हमेशा के लिए दूर हो जाएगी। इन क्षेत्रों को दी जाने वाली पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन डालने का कार्य भी पूर्ण हो चुका है। जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता यशपाल शर्मा ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। एक वर्ष के भीतर संबंधित 7 ग्राम पंचायतों की योजना को तैयार कर लिया जाएगा। इस क्षेत्र की लगभग 25 हजार आबादी लाभान्वित होगी। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग का कहना है कि घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की 7 ग्राम पंचायतों को भी जल्द ही शुद्ध पेयजल आपूर्ति मुहैया करवाई जाएगी। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करना उनकी प्राथमिकता है, जिसके लिए वह निरंतर प्रयासरत हैं। घुमारवीं क्षेत्र के लिए बन रही इस पेयजल योजना पर एक अरब 6 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं।
प्रदेश में कांग्रेस की सरकार अपना परचम लहरांएगी मनोज कुमार। कांगड़ा पिछले दिनों भाजपा पार्टी में कांगड़ा से पवन काजल शामिल हुए थे, जिनके साथ कांगड़ा की कांग्रेस की पुरानी कार्यकारिणी हुई भाजपा में शामिल हो गई है। यह लोग पहले से ही भाजपा पार्टी के ही कार्यकर्ता थे। यह बात कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र प्रभारी वीरेंद्र कटोच ने कहीं। उन्होंने कहा कि उन्होंने कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र का सर्वे किया है और उस सर्वे में कुछ नाम सामने आए हैं, सर्वे के आधार पर उन नामों को कांग्रेस पार्टी के हाईकमान के पास भेजा जा रहा है। जिसके बाद जल्द ही नई कार्यकारिणी का गठन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में भाजपा पार्टी को अपनी हार का डर सता रहा है, जिस कारण वह अपने पुराने कार्यकर्ताओं और नेताओं को अपनी और खींच रही हैं, लेकिन भाजपा पार्टी यह भूल चुकी है कि लोगों का मोह अब भाजपा पार्टी से नहीं रहा है। भाजपा पार्टी से लोगों का मोहभंग हो चुका है। क्योंकि भाजपा पार्टी ने अपने कार्यकाल के दौरान अपने चेहतों का ही विकास किया। आम लोगों को भाजपा कार्यकाल में राहत नहीं मिल सकी। भाजपा कार्यकाल में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई, जिसके लिए सरकार ने कुछ नहीं किया। मध्यम और निम्न परिवार के लोगों को दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा सरकार में अपने चहेतों को ही नौकरियां बांटी गई, जिस कारण बेरोजगार युवाओं में सरकार के प्रति खासा रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल में विकास किया था, जिसके आधार पर लोकसभा चुनावों में लोगों ने कांग्रेस पार्टी का साथ दिया और पार्टी को बहुमत से जिताया, उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस को जनता का साथ मिलेगा और एक बार फिर से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार अपना परचम लहराएंगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला शिमला में बैंक खाते से धोखाधड़ी करके लोन निकालने का मामला सामने आया है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने बैंक अकाउंट से बिना जानकारी के लोन निकाल लिया। न्यू शिमला निवासी मोहित गुप्ता पुत्र सुरेंद्र गुप्ता निवासी सेट नंबर 64, ब्लॉक नंबर 3 ए, सेक्टर 1 ने मामला दर्ज करवाया कि उसने अपने बिजनेस विस्तार करने के लिए वॉल्वो बस खरीदने का प्लान बनाया। इसके बाद आवेदक ने बस के लिए लोन प्राप्त करने के लिए अपने बैंकर यानी शिमला ग्रामीण बैंक खलिनी से संपर्क किया। बैंक ने पात्रता का पता लगाने के लिए उसके क्रेडिट स्कोर/रेटिंग की जांच की, जिसमें यह पाया गया कि इसके पहले से ही दो लोन खाते चले हुए हैं। एक लोन खाता जिनका अकाउंट 5002956411 वाणिज्यिक वाहन ऋण रुपए 21,97,000 और इसके अलावा अन्य खाता संख्या 5002956513 में भी इतना ही वाणिज्यिक गाड़ी लोन लिया गया है। लोन कैसे अप्लाई किया, इस बारे में बैंक को भी जानकारी दी है। इस लोन में उक्त शिकायतकर्ता का नाम लिखा हुआ है। केस FIR नंबर 52/2022, IPC की धारा 420, 465, 467, 468, 471, 409, 120 (बी) न्यू शिमला में दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच हेड कांस्टेबल संजीव कर रहे हैं। अब पुलिस इस मामले में बैंक के अधिकारी से पूछताछ करेगी। इससे पहले भी शिमला के एक प्राइवेट बैंक में इस तरह की धोखाधड़ी का मामला सामने आ चुका है।
चंडीगढ़ से बिलासपुर पहुंचकर युवती ने युवक के घर की थी तलाश फर्स्ट वर्डिक्ट। बिलासपुर बिलासपुर शहर के सिनेमा कॉलोनी में एक 20 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। युवती चंडीगढ़ के सीधे बिलासपुर पहुंची और अपने प्रेमी युवक के घर में जाकर रात को फंदा लगा दिया। वही, मौके पर शनिवार को इसकी सूचना बिलासपुर पुलिस को मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और सारे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार यह युवती पिछले कल वीरवार को शाम के समय चंडीगढ़ से बिलासपुर पहुंची थी और बिलासपुर आने के बाद सीधा सिटी पुलिस के पास गई थी। जहां पर इसने किसी लड़के के घर का पता पूछा था जिसके बाद सिटी पुलिस की टीम ने उस लड़के के घर का पता डुंडने के बाद उसके घर में इसकी सूचना दी थी। जिसके बाद लड़के के पिता वहां आए और बातचीत के बाद इस लड़की को अपने घर ले गए थे। जहां पर रात को इस लड़की ने खुद को वहां फंदा लगा लिया। पुलिस के अनुसार इस लड़की के परिजनों को भी इसकी सूचना दी गई थी जिसके बाद उसका परिवार बिलासपुर पहुंच गया ।घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम ने भी मुआयना किया और लड़की के परिजनों के सामने ही मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। युवती ने लिखा है सुसाइड नोट जानकारी के अनुसार युवती ने मरने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा हुआ है। यही नहीं, पुलिस की जांच में यह निकलकर आया है कि लडकी जहां चंडीगढ़ रहती थी, उस कमरे में भी लडकी ने सुसाइड नोट लिखा हुआ था। साथ ही बिलासपुर पहुंचने पर भी उसने युवक के घर सुसाइड नोट प्राप्त हुआ है। हालांकि इस सारे सोसाइद नोट के बारे में अभी तक पुलिस खुलकर मीडिया के सामने नहीं रख रही है। क्या कहते है एसपी उधर, बिलासपुर एसपी एसआर राणा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मृतक युवती के घर वाले भी बिलासपुर पहुंच चुके हैं। युवती ने मरने से पहले सुसाइड नोट लिखा हुआ है। जिसके आधार पर पूरी जांच की जा रही है पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। यह है मामला जानकारी के अनुसार लड़की उत्तर प्रदेश के लखनऊ की रहने वाली है तथा चंडीगढ़ के आसपास परिवार सहित रहती थी। इस घर का एक लड़का राजस्थान में सहायक प्रोफेसर के पद पर तैनात है जो कुछ वर्ष पहले चंडीगढ़ में रहता था तथा इस लड़की के साथ उसका तालमेल था। लड़की इस लड़के के साथ शादी करना चाहती थी परंतु जिसके लिए घर वाले तैयार ना थे। जानकारी के अनुसार इस लड़की की शादी लड़के से ना होने के कारण ही इसके आत्महत्या करने का अंदेशा पुलिस विभाग कर रहा है।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर हमीरपुर जिला से शौर्य चक्र विजेता कर्नल बिधि चंद लगवाल ने हमीरपुर जिला में जय जवान जय किसान संपर्क अभियान शुरू कर दिया है। लोगों के घर घर जा कर शौर्य चक्र विजेता कर्नल विधि चंद लगवाल लोगों की समस्या सुन रहे हैं। आपको बता दे कि विधि चंद लगवाल बमसन विधानसभा क्षेत्र से पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी भी रह चुके हैं। उन्होंने वर्ष 2007 में कांग्रेस पार्टी से टिकट लेकर भाजपा के प्रत्याशी प्रेम कुमार धूमल के खिलाफ चुनाव लड़ा था। 2007 से लेकर अब तक विधि चंद्र लगवाल समाज सेवा हेतु कई कार्य कर चुके हैं और लगातार समाजसेवा कर रहे हैं। 2022 के चुनावों में एक बार फिर कर्नल विधि चंद्र लगवाल कांग्रेस पार्टी से टिकट की मांग कर रहे हैं। कर्नल विधि चंद लगवाल का कहना है कि उनकी प्राथमिकता में हमीरपुर में अधूरा बस स्टैंड के कार्य को पूरा किया जाएगा और लोगों को एक सुंदर बस स्टैंड बनाकर समर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमीरपुर शहर में पार्किंग की गंभीर समस्या है, उसका भी समाधान किया जाएगा। साथ ही हमीरपुर को एजुकेशन हब बनाया जाएगा, जिससे जन शिक्षा टेक्निकल, शिक्षा कंप्यूटर शिक्षा आदि की पूरी व्यवस्था उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में चरणबद्ध तरीके से सुधार भी करना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि हर घर गांव को लिंक रोड की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इन प्राथमिकताओं को लेकर वह लोगों के बीच जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क अभियान में लोगों का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है। लोगों की डिमांड पर ही वह एक बार फिर कांग्रेस पार्टी से टिकट की मांग कर रहे हैं और चुनाव लड़ने का फैसला किया गया है।
आलाेक। कुल्लू खेल का जीवन में बड़ा महत्व है। खेलों से जहां व्यक्ति का शारीरिक और मानसिक होता है। वहीं, अनुशासन की भावना भी मजबूत होती है। भाषा एवं संस्कृति मंत्री गोविंद ठाकुर ने सभा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नगर में 14 वर्ष से कम छात्र-छात्राओं की तीन दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता के शुभारंभ के उपरांत संबोधित करते हुए कही। उन्होंने बच्चों का आह्वान किया कि वह अभी से किसी न किसी को अपना कर निरंतर जारी रखें। उन्होंने कहा कि शिवा के अनेक छात्र छात्राओं ने राज्य स्तर पर, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में उत्कृष्ट दर्शन करके क्षेत्र का प्रदेश का मान बढाया है। उन्होंने कहा जो बच्चे इस प्रतियोगिता में जीत हासिल करेंगे। राज्य स्तर पर खेलेंगे, जो टीमें ट्रॉफी नहीं जीत पाएंगे, वह भविष्य के लिए और मेहनत करें। गोविंद ठाकुर ने कहा कि खिलाड़ियों को शिक्षण गतिविधियों कि ओर भी ध्यान देना चाहिए। क्योंकि शिक्षा व्यक्ति के सर्वागीण विकास की जननी है। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार बच्चों को द्वार के समीप गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू हो रही है। यह शिक्षा नीति बच्चों को वैश्विक नागरिक बनाने का काम करेगी, जिसमें बच्चे दुनिया का हर क्षेत्र का ज्ञान हासिल करने के लिए सक्षम बनेंगे। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में 3 वर्ष की आयु में बच्चे को प्री नर्सरी में 4 वर्ष में नर्सरी तथा 5 वर्ष में केजी और 6 वर्ष में पहली कक्षा में प्रवेश मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे बच्चे का आधार मजबूत होगा तथा सरकारी वह निजी स्कूलों के अंतर को भी यह शिक्षा नीति समाप्त करेगी। उन्होंने कहा कि नवी कक्षा से व्यवसायिक शिक्षा को शामिल किया जाएगा, जिसमें बच्चे हाथ से हुनर सीख सकेंगे। उन्होंने कहा कि लगभग 4000 स्कूलों में प्री नर्सरी कक्षाएं शुरू कर दी हैं और आने वाले समय में 5000 और स्कूलों में यह कक्षाएं शुरू की जाएंगी। इसके लिए अलग से अध्यापकों की नियुक्ति की जाएगी। इससे पूर्व स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने स्वागत किया तथा तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का विवरण दिया। पाठशाला की छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उपनिदेशक सुरजीत राव, पंचायत समिति अध्यक्ष कुंदन ठाकुर, जिला परिषद सदस्य मीना ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष मदन वर्मा, महासचिव मनोहर लाल ठाकुर, पंचायत समिति सदस्यों में रंजना, कांता तथा विमल सहित पंचायती राज संस्थानों के चुने हुए प्रतिनिधि व अधिकारीगण बड़ी संख्या में स्कूली छात्र छात्राएं समारोह में उपस्थित रहे।
आलाेक। कुल्लू ठाकुर कुंजलाल दामोदरी ठाकुर मेमोरियल चैरिटेबल न्यास ने आज हंस फाउंडेशन के सहयोग से मनाली विधानसभा क्षेत्र के 9 महिला और 7 युवक मंडलों को 25-25 कुर्सियां, क्रिकेट और वॉलीबाल कीट भेंट की। इस अवसर पर ट्रस्ट की मुख्य ट्रस्टी रजनी ठाकुर ने कहा कि ट्रस्ट के माध्यम से पूरे विधानसभा क्षेत्र के महिला और युवक मंडलों को कुर्सियां, वॉलीबॉल और क्रिकेट किटें वितरित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि हंस फाउंडेशन का सहयोग उन्हें निरंतर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश जब कोविड-19 महामारी से जूझ रहा था, तब हंस फाउंडेशन ने विशेष रुप से कुल्लू जिला में मानवता की मिसाल पेश की थी। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य नारी सशक्तिकरण को सुदृढ करना और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेलकूद प्रतियोगिता में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करवाना है। इस अवसर पर क्षेत्र की विभिन्न महिला और युवक मंडलों ने ठाकुर कुंजलाल दामोदरी ठाकुर मेमोरियल चौरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से हंस फाउंडेशन के प्रणेता माता मंगला और भोले महाराज का समस्त क्षेत्रवासियों की तरफ से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने ट्रस्ट के कार्यों की सराहना की है।


















































