हिमाचल प्रदेश सी एंड वी अध्यापक संघ जिला सोलन के अध्य्क्ष कमल चंद व वरिष्ठ उपाद्यक्ष जीत रघुवंशी ने प्रदेश मुख्यमंत्री से मांग की है कि एनसीईआरटी की सिफारिश की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश में भी कला विषयों को अनिवार्य विषयों के साथ जोड़ा जाए । राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने कला विषय को सभी स्कूलों में पहली से बारहवीं तक अनिवार्य विषय के रूप में लागू करने की सिफारिश की है बाल्यकाल से ही कला विषय की अनिवार्यता को देखते हुए कक्षा पहली से कक्षा बारहवीं तक इस विषय को पढ़ाया जाए, वर्तमान समय में कला विषय बच्चों को माध्यमिक स्तर पर शुरू किया जाता है जिसमें कला के प्रति रुचि पैदा करना मुश्किल होता है । यदि कला विषय को रुचिकर बनाना है तो पाठ्यक्रम में सुधार एवं प्रथम कक्षा से कला विषय को अनिवार्य विषय बनाया जाए तथा व्यवसायिक विषयों के साथ ना जोड़ा जाए।
सब डिवीजन देहरा के अन्तर्गत पड़ती विभिन्न तहसील जिसमें देहरा,परागपुर,जसवां,डाडासीबा,हरिपुर,रक्कड़ के तमाम राजस्व अधिकारी सरकार द्वारा राजस्व अधिकारियों की मांगों की अनदेखी के चलते दो दिन की मास केजुअल लीव पर जा रहे हैं। तहसीलदार देहरा कर्म चंद कालिया ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 14 -9 -2022 तथा 15 -9 -2022 को प्रदेश राजस्व अधिकारी महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल वित्त एवं कार्मिक सचिव हिमाचल प्रदेश सरकार तथा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से राजस्व अधिकारियों से जुड़े मुद्दों पर उनकी मांगों के संदर्भ में मिले थे, जिस पर उन्होंने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया था । उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी पिछले 5 वर्षों के दौरान बहुत बार मुख्यमंत्री महोदय से तथा सचिव कार्मिक एवं वित्त से मांगों के संदर्भ में मिला था, लेकिन किसी ने भी हमारी उचित मांग पर सरकार द्वारा आज दिन तक कोई भी फैसला नहीं लिया गया । तहसीलदार देहरा का कहना है कि संघ के तमाम प्रयासों के बावजूद भी उन्हें निराश होना पड़ा दिनांक 22 सितम्बर 2022 को मंत्रिमंडल की बैठक में भी उनकी किसी भी मांग पर गौर नहीं किया गया वहीं उपरोक्त कारणों से सभी राजस्व अधिकारी ने सरकार के प्रति गहरा रोष व्यक्त किया है । सरकार के सबसे पुराने व प्रतिबंध राजस्व विभाग के अधिकारियों के प्रति सरकार की बेरुखी के चलते सभी राजस्व अधिकारी ने फैसला लिया है कि क्योंकि सरकार उन्हें उनके नहीं तो कोई न्यायोचित हितों की रक्षा नहीं कर रहा है अतः सभी राजस्व अधिकारी दिनांक 24 से लेकर 26 सितंबर तक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।
हिमाचल प्रदेश जिला न्यायपालिका के कर्मचारियों का क्रमिक रोष प्रदर्शन आज तीसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारी शुक्रवार को भी काले बिल्ले लगाकर सरकार के ढुलमुल रवैया के प्रति अपना रोष व्यक्त करते हुए देखे गए। हिमाचल प्रदेश न्यायिक कर्मचारी कल्याण संघ के राज्य अध्यक्ष परमानंद शर्मा ने बताया कि अभी तक किसी भी अथॉरिटी से उनकी मांगों के संबंधी कोई बात नहीं हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक जिला न्यायपालिका के कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान जारी नहीं होता है तब तक कर्मचारी क्रमवार अपना रोष प्रदर्शन जारी रखेंगे। उन्होंने सरकार से एक बार फिर मांग की है कि सरकार जल्द से जल्द जिला न्यायपालिकाओं के कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान जारी करें।
मनाेज कुमार। कांगड़ा जागोरी रूरल ट्रस्ट द्वारा विकास खंड कांगड़ा की नंदेहड़ पंचायत में आज (शुक्रवार) काे स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जागोरी ट्रस्ट की स्वास्थ्य समन्वयक आशा ने जानकारी देते हुए बताया की इस शिविर में डॉ. प्रीतम ने महिलाओं को खान पान, अनीमिया, शुगर, बीपी के लक्षणों और उससे बचाब के बारे में जानकारी दी। शिविर में महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच भी की गई। जांच में अधिकतर महिलाओं में बीपी हाई की समस्या पाई गई। डॉ. प्रीतम ने महिलाओं सुबह के समय सैर करने की सलाह दी। आज के शिविर में नंदेहड़ पंचायत प्रधान, पंचायत प्रतिनिधियाें के साथ-साथ गांव की लगभग 50 महिलाओं ने अपनी सहभागिता दर्ज करवाई।
थाना इंदौरा के तहत गांव पनियाला में वीरवार देर रात्रि गुज्जर समुदाय के बीच गोलीबारी की वारदात हुई है। गोलीबारी के बाद आरोपियों का पुलिस द्वारा पीछा किए जाने के बाद थाना डमटाल के मोहटली रैंप पर फाटक बंद होने के दौरान अपनी गाड़ी मौके पर छोड़ भाग खड़े हुए।बीते दिनों गांव पनियाला में रहने वाले गुज्जर समुदाय की नाबालिग लड़की को जम्मू का युवक बहला फुसला कर अपने साथ ले गया। जिस पर लड़की पक्ष वालों ने थाना इंदौरा में युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने तहकीकात करते हुए लड़की तक अपनी पकड़ बनाई और उसे सकुशल घर वापस ले आया गया। पुलिस युवक की तलाश कर रही थी, वहीं बीती रात को आरोपी पक्ष के कुछ लोग देर रात्रि गांव पनियाला लड़की के घर आ धमके और तीखी नोकझोंक के बाद उन्होंने लड़की पक्ष के ऊपर गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान किसी तरफ लड़की पक्ष वालों ने अपनी जान बचाते हुए इंदौरा पुलिस को सूचना दी। थाना इंदौरा के प्रभारी कुलदीप शर्मा पुलिस बल के साथ आरोपियों की गाड़ी का पीछा किया और डमटाल के मोहटली रैम्प पर फाटक बंद होने के कारण आरोपियों ने अपनी गाड़ी मोका पर छोड़ दूसरी गाड़ी में बैठ मोका से रफ्फूचक्कर हो गए। पुलिस ने आरोपियों द्वारा छोड़ी गई गाड़ी को आपने कब्जे में ले लिया है और आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस क्षेत्र में सर्च अभियान चलाए हुए हैं। एएसपी नुरपुर सुरेंद्र शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए डमटाल के मोहटली रैंप पर आरोपियों द्वारा छोड़ी गई कार जिसको इंदौरा पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया।
ऐतिहासिक नगरी सुकेत रियासत की राजधानी व उप-तहसील पांगणा की विभिन्न संस्थाओं व अन्य विभिन्न प्रतिनिधियों ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का महाविद्यालय तथा सरही में उच्च विद्यालय देने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया है । पंचायत प्रतिनिधियों में पांगणा पंचायत की सदस्य व समाजसेवी पदमा गुप्ता, पूर्व प्रधान बही-सरही देवी राम ठाकुर, समाजसेवी व ट्रांसपोर्टर चेतन शर्मा व हेमराज शर्मा, हीरा लाल महाजन, संजीव महाजन, केएल ठाकुर, विशाल शर्मा, पूर्व बीडीसी सदस्या तारा देवी, महिला मंडल शाना प्रधान बिंद्रा शर्मा, सदस्य सोनिया देवी, ममता शर्मा, उर्मिला चौहान, नर्वदी व विमला देवी, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुमीत गुप्ता, डा जगदीश शर्मा, प्रधान कलाशन पंचायत व भाजपा उपाध्यक्ष निर्मल ठाकुर व जिला परिषद् सदस्य चुराग चेतन गुलेरिया, बीडीसी सदस्य बसंती चौहान व सोरता नरेश कुमार, रिटायर्ड एसोसिएशन के प्रधान डी पी शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा, भूपेंद्र शर्मा, ओमादत शर्मा, भाजपा वरिष्ठ नेता नंदकिशोर गुप्ता, धर्मपाल गुप्ता, रविन्द्र गुप्ता, चमन लाल गुप्ता, ठाकुर सिंह, प्रधान सुईं कुफरी धार कामेश्वर शर्मा, प्रधान बही सरही कमलेश शर्मा, प्यारे लाल ठाकुर, जाछ पंचायत के उप-प्रधान ओमा दत ठाकुर, इत्यादि विभिन्न गणमान्य लोगों ने समस्त जनता की ओर से हिमाचल प्रदेश के शानदार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
जयसिंहपुर पुलिस थाना लंबागांव में रोड़ सेफ्टी क्लब के सदस्यों व लंबागांव के टैक्सी चालकों के बीच एक बैठक का आयोजन किया गया । पुलिस थाना लंबागांव के एसएचओ जगदीश जस्वाल ने अपर लंबागांव के टैक्सी चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी। एसएचओ जगदीश जस्वाल ने कहा कि गाड़ी की सीट बेल्ट दो पहिया वाहन में हेलमेंट लगाना जरूरी है, इसके साथ क्लब के सदस्यों को बताया की शराब पीकर कोई भी चालक गाड़ी ने चलाए। वही रोड़ सेफ्टी क्लब व अपर लंबागांव के टैक्सी चालकों ने एसएचओ से अपील की कि अपर लंबागांव में लगने वाले जाम से जल्द से जल्द निजात दिलाने में सहायता करें ।
जवाली विधानसभा क्षेत्र के अधीन कोटला में डिग्री कॉलेज खुलने की कैबिनेट में मंजूरी मिलने से कोटलावासियों में खुशी की लहर है। इस कॉलेज के खुलने से कोटला क्षेत्र की पंचायत कोटला, डोल, भाली, त्रिलोकपर, सोलदा, कुठेहड़, जांगल, बेहि पठियार, राजोल सहित 13 पंचायतों को लाभ मिलेगा तथा अब बच्चों को कॉलेज की पढ़ाई करने के लिए लंज, नूरपुर, नगरोटा सूरियां या जवाली में नहीं जाना पड़ेगा। अब बच्चों को घरद्वार ही कॉलेज स्तर की शिक्षा मिल जाएगी। विधायक अर्जुन सिंह ने प्रेसवार्ता में कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में जवाली में अथाह विकास हुआ है। कोटला में पहले राजकीय ओद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खोला गया, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटला का दर्जा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किया गया, नगरोटा सूरियां उपतहसील को तहसील का दर्जा दिया गया तथा जवाली में बीडीओ कार्यालय खोला जाएगा। शहीद सुरिंदर सिंह राजकीय ओद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जवाली में ट्रेड बढ़ाए गए। उन्होंने कहा कि इसके अलावा कई स्कूलों का दर्जा बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही जवाली के राजकीय डिग्री कॉलेज के भवन का भी भूमिपूजन किया जाएगा। हार में गौ सेंक्चुरी खोली गई है। कोटला में पानी की समस्या को दूर करने के लिए बौह दरिणी पेयजल योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा की सरकार है तथा भाजपा जो कहती है, उसको करती भी है। जनता के साथ किए गए हर वायदे को पूरा किया गया है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह की अध्यक्षता में आज यहां हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की वाहन क्रय समिति की बैठक आयोजित हुई। परिवहन मंत्री ने बताया कि बैठक में हिमाचल पथ परिवहन निगम के लिए 350 (बीएस-6) साधारण बसें क्रय करने के लिए अनुमति प्रदान की गई। इसमें 28 सीट क्षमता की 25 बसें, 36 सीट क्षमता की 150 बसें तथा 46 सीट क्षमता की 175 बसें सम्मिलित हैं। उन्होंने बताया कि बैठक में 39 सीट क्षमता की 22 वातानुकूलित सुपर लैग्जरी बसें खरीदने के लिए भी अनुमति प्रदान की गई। बिक्रम सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को गुणात्मक परिवहन सेवाएं प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है। इस दिशा में निरंतर अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। इन बसों की खरीद से राज्य के सभी क्षेत्रों विशेषकर दूर-दराज के क्षेत्रों में लोगों को बस सेवा प्रदान करने में सहायता मिलेगी। बैठक में एचआरटीसी के प्रबन्ध निदेशक सन्दीप कुमार, समिति के सदस्य सुशील शर्मा, रतन सिंह राठौर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित
विनायक ठाकुर । देहरा शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में वीरवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में सरकार ने जिला कांगडा के देहरा में जिला स्तर न्यायालय खोलने को मंजूरी दे दी हैं। कैबिनेट में यह फैसला लिया गया है। इस बाबत देहरा बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अमित राणा ने खुशी भी जाहिर की है। गौरतलब हो कि कुछ दिन पहले बार एसोसिएशन देहरा का एक प्रतिनिधिमंडल उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर से मिला था, जिसमें उन्होंने देहरा में इस कोर्ट को खोलने की मांग की थी साथ ही पालमपुर में इस घोषणा के उपरांत देहरा में भी यह मांग पुरजोर से उठने लगी थी। वहीं, वीरवार को कैबिनेट ने इस पर मोहर लगाते हुए देहरा की जनता को ऐतिहासिक तोहफा दिया है, जिसकी सभी सभी भूरि-भूरि प्रशंसा भी कर रहे हैं। वहीं, इस दौरान तमाम वकीलों ने इस बात का जश्न मनाते हुए देहरा बाजार में लड्डू बांटकर खुशी मनाई। बार एसोसिएशन देहरा ने प्रदेश सरकार का किया धन्यवाद केबिनेट में मंजूरी मिलते ही बार एसोसिएशन देहरा ने प्रदेश सरकार ,मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व विशेष रूप से उद्योग एवम परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर का धन्यवाद किया है। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अमित राणा ने कहा कि देहरा वासियो के लिए अपने आप में ही यह बहुत बड़ी सौगात है। एडवोकेट अमित राणा ने कहा की फर्स्ट वर्डिक्ट मीडिया ने भी इस मांग को पुरजोर तरीके से सरकार के समक्ष उठाया था इसलिए उनका भी हम शुक्रगुजार हैं। भौगोलिक स्थिति के अनुसार थी बहुत जरूरत देहरा की अगर भौगोलिक स्थित देखी जाए तो काफी लंबी यह विधानसभा है। यही नहीं देहरा में खुलने जा रहे अतिरिक्त जिला स्तर न्यायालय में साथ लगती विधानसभा जसवां प्रागपुर,ज्वालामुखी के लोगो भी बहुत फायदा होगा। लोगों को इससे पूर्व काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था, परंतु अब यहां इस न्यायालय के स्थापित होने के उपरांत लोग अब आसानी से यहां आ सकेंगे। देहरा में खुलेगा अतिरिकर जिला स्तर न्यायालय, कैबिनेट में मिल गयी मंजूरी-बिक्रम ठाकुर जब इस संदर्भ में उद्योग एवम परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर से बात की गई। उन्होंने कहा कि कुछ समय पूर्व इस मांग को लेकर बार एसोसिएशन हमारे पास आई थी। उनके द्वारा इस संदर्भ में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी चर्चा की गई थी, जिसे आज सरकार ने हरी झंडी दिखा दी है। समस्त देहरावासियो को इस सौगात के लिए हार्दिक बधाई। देहरा वासियो के लिए यह अविस्मरणीय पल: एडवोकेट अमित राणा बार एसोसिएशन देहरा के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट अमित राणा ने कहा कि समस्त देहरा वासियो के लिए यह अविस्मरणीय पल हैं। देहरा को बहुत बड़ी सौगात मिली है, जिसके लिए हम सरकार दिल की गहराइयों से धन्यवाद करते हैं।
चढ़ियार में कॉलेज खोलने को लेकर कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर नए कॉलेज खुलेंगे बैठक में सोलन जिला के चंडी, कांगड़ा जिला के चड़ियार, शिमला जिला के जलोग, हमीरपुर जिला के लम्बडू और कांगड़ा जिला के कोटला में नए डिग्री कॉलेज खोलने और इनके लिए प्रत्येक में 16 पदों को भरने का भी निर्णय लिया गया। इन कॉलेजों के लिए बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए प्रत्येक को पांच करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया। चढ़ियार की स्थानीय लोगों ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी अगर सच्ची लगन हो तो कुछ भी हासिल किया जा सकता है। हाल ही में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने स्नातक वर्ष 2022 की टोप टेन मेरिट सूची जारी की है। राजकीय महाविद्यालय जवालाजी की बी. कॉम की छात्रा मोनिका, जो बोहन भाट्टी-पंचायत, ज्वालामुखी से संबंधित ने पूरे प्रदेश भर में, बी. कॉम में 5वां रैंक हासिल किया है। जिससे परिवार व समूचा क्षेत्र गौरवान्वित हुआ है। उनके पिता सुभाष चंद चालक और माता नीलम कुमारी कुशल गृहिणी है। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, महाविद्यालय के समस्त आचार्य वर्ग व डॉ. जसपाल राणा और प्रो. यश पाल सहित सभी गुरुजनों को दिया है। वर्तमान में मोनिका एचपीयू से एम. कॉम की पढ़ाई कर रही है और भविष्य में वह शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान देकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाना चाहती है।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट अगस्त 2021 में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोलन के अर्की विधानसभा क्षेत्र के दाड़लाघाट में खंड विकास कार्यालय (बीडीओ) खोलने की घोषणा की थी, जिसे आज प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में इस मांग को मंजूरी प्रदान कर दी गई। आज मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में बीडीओ कार्यालय में आवश्यक पदों के सृजन और भरने के साथ नया विकास खंड कार्यालय खोलने को लेकर निर्णय लिया गया। जिसको लेकर क्षेत्र के लोगों में ख़ुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि प्रदेश कैबिनेट में बीडीओ आफिस की घोषणा पर मोहर लगाने पर वे खुशियां मना रहे है। गौर रहे कि अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने भी इस मसले को दो बार विधानसभा में उठाया था। साथ ही स्थानीय पंचायत के प्रतिनिधियों ने भी इस मांग को पूरा करने को लेकर कई मर्तबा प्रदेश के मुख्यमंत्री व मंत्रियों से गुहार लगाई थी, जिसको लेकर आज प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में खंड विकास कार्यालय को लेकर मुहर लग गई है। पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, भाजपा राज्य कार्यकारिणी उपाध्यक्ष रत्न सिंह पाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र उपाध्याय, भाजपा जिला सचिव राकेश गौतम, ओपी गांधी, बालक राम शर्मा, जिला परिषद सदस्य हीरा कौशल, बीडीसी अध्यक्षा सोमा कौंडल, बंसीराम भाटिया, रीता शर्मा, कृष्ण चंद भट्टी, हेम राज ठाकुर, नरेंद्र हांडा, श्याम सिंह चौधरी, ओम प्रकाश शर्मा व राकेश सहित स्थानीय लोगों ने ख़ुशी जाहिर करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री व अन्य नेताओं का दाड़लाघाट में बीडीओ कार्यालय खोलने की मंजूरी को लेकर धन्यवाद जताया है। उन्होंने कहा कि दाड़लाघाट में बीडीओ ऑफिस की इस घोषणा को सरकार ने पूरा करके स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों को घर द्वार सुविधा दे दी है।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर ग्राम पंचायत लंबागांव में पिछले कुछ महीनों से दुधारू पशुओं लंपी वारयस की चपेट आ रहे, जिसके चलते लंबागांव में अब दुधारु एक और गाय की मौत हो गई है। वहीं, वैटरीनरी अस्पताल लंबागांव के डॉ. कुनाल पंडित से मिली जानकारी के अनुसार अभी जो लंपी वारयस में 101 पशु इसकी चपेट में आए है, जिसमें पांच गायों की इस वारयस मौत हो चुकी है, जिसमें 15 गाय रिकवर हो गई है, आज तक सक्रिय केस जो 81 है। डॉ, कुनाल पंडित ने बताया कि हमारा स्टाफ पशुओं की इस वारयस में आने वाले पशुओं की 24 घंटे देख-रेख में लगे हैं।
टीबी उन्मूलन अभियान को लेकर टीमों का किया गठन बाल भारत संस्था नालागढ और बद्दी में अभियान के तहत कर रही सहयोग सचिन बैंसल। बद्दी (सोलन) बीबीएन में टीबी उन्मूलन अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने टीमों का गठन कर दिया है। इन टीमों में आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और बाल रक्षा भारत को जोड़ा गया है। बाल रक्षा भारत की ओर से नालागढ़ और बद्दी अस्पताल परिसर में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सहयोग किया जा रहा है। यह सभी टीमें लोगों से टीबी से संबंधित जानकारी लेंगी और टीबी रोगियों का पता लगाएगी। लंबी खांसी और बलगम की शिकायत होने पर रोगियों की संबंधित अस्पताल में जांच की जाएगी। वहीं, लोगंो को स्वयं जांच करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। यह अभियान 2 अक्तूबर तक चलेगा। सरकार ने टीबी मुक्त करने के लिए 2024 को लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अभियान की शुरूात की है। अभियान के तहत लोगो ंको जागरूक किया जा रहा है। वहीं, इससे क्षय रोगियों का भी पता लग जाएगा। इसके साथ एक्टिव केस की भी जानकारी मिल जाएगी। समाजिक संस्था बाल रक्षा भारत को सदस्यों को इस अभियान के लिए प्रचार प्रसार सामग्री का वितरण किया जाएगा। खंड चिकित्सा अधिकारी मुक्त रस्तोगी और बद्दी में एसएमओ डॉ. अनिल आरोड़ा ने संस्था की ओर से शुरू किए गए अभियान का शुभारंभ किया। प्रचार-प्रसार सामग्री के वितरण से जागरूक करने तथा लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य भी बताए। बाल रक्षा भारत संस्था के संचालक अनूप निर्मोही, जसंवत सिंह, खेमपाल, समाज सेवी दिनेश चंद, सचिन, बिंदिया व किरण चड्ढा ने बताया कि यह संस्था पिछले सात वर्ष से बीबीएन में कार्य कर रही है। वर्तमान में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों के माध्यम से स्वास्थ्य परिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ बनाने का कार्य कर रही है।
आलाेक। कुल्लू सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा अनुमोदित अनुषिका कला मंच नगवाईं के कलाकारों सुनील कुमार जीवन ओम प्रकाश रमेश जोगिंदर डिंपल अंजू वीना ने ग्राम पंचायत भलयाणी और ब्राहमण में सरकार की विभिन्न कल्याण कारी योजनाओं की जानकारी दी नुक्कड़ नाटक व गीत संगीत के माध्यम से लोगों का भरपूर मनोरंजन करते हुए सामाजिक सुरक्षा पेंशन आवास योजना। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, हिम केयर खेत सरंक्षण योजना, एंटी हेल गन सहारा योजना, शगुन योजना, अटल आशीर्वाद योजना, नशाबंदी करोना स्वच्छता के बारे में जागरूक किया। ग्रुप लीडर सुनील कुमार ने बताया कि अब 125 यूनिट बिजली मुफ्त में दी जा रही है और एचआरटीसी की बसों में महिलाओं को 50% किराए में भी राहत दी है, जिसमें भलयानी पंचायत की प्रधान पिंगला देवी और ब्राम्हण पंचायत के उपप्रधान टिकम राम वार्ड पंच सीमा देवी मौजूद रहे।
विनायक ठाकुर । देहरा वरिष्ठ नागरिक मंच मंडल देहरा की बैठक 21 सितंबर, 2022 को अध्यक्ष कर्नल रिटायर्ड जसवंत सिंह सिपहिया एवं सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुई। इस बैठक में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पहली अक्तूबर को महाराणा प्रताप भवन 13 मई सुबह 11:00 बजे आयोजित होगी। इस समारोह में जो वरिष्ठ नागरिक अपनी आयु के 74 वर्ष पार कर चुके हैं, उन्हें सम्मानित किया जाएगा। वहीं, इस समारोह में सभी पूर्व एवं वर्तमान मंच पदाधिकारी साथी सदस्यगण सादर आमंत्रित मंच द्वारा किए गए हैं।
भाजपा ज़िलाध्यक्ष बलदेव शर्मा मुख्यमंत्री का जताया आभार मीनाक्षी साेनी। बड़सर,हमीरपुर स्थानीय उपमंडल के घंगोट में नया पटवार सर्किल खुलेगा।प्रदेश सरकार ने कैबिनेट बैठक में नया पटवार सर्किल खोलने की मंज़ूरी दे दी है।भाजपा ज़िलाध्यक्ष बलदेव शर्मा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया है। जानकारी के मुताबिक घंगोट पंचायत क्षेत्र की जनता को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए उसनाड पटवार सर्किल जाना पड़ता था। इसके लिए उन्हें खड्ड पार करके या सड़क मार्ग से गारली पंचायत होकर लम्बे मार्ग से जाना पड़ता था। स्थानीय लोगों ने भाजपा ज़िलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा के समक्ष अलग पटवार सर्किल खोलने की मांग रखी थी। बलदेव शर्मा ने जनता की मांग को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा तथा मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद वीरवार को कैबिनेट बैठक में घंगोट क्षेत्र के लिए नया पटवार सर्किल मंजूर हो गया। स्थानीय प्रधान यशपाल ठाकुर, उप प्रधान युद्धवीर सिंह, पूर्व उप प्रधान व ग्राम केंद्र अध्यक्ष जसपाल भट्टी, बूथ अध्यक्ष अमर नाथ, बीएलए रघुवीर सिंह ,आईटी संयोजक अंकुर गरयाल, मीडिया प्रभारी विकास पटियाल, बूथ अध्यक्ष शृष्टि, जिला भाजयुमो उपाध्यक्ष रवि कांगो, पूर्व बीडीसी सुभाष, ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष मदन लाल, वार्ड पंच अंजू कुमारी, बिना देवी व अलका कुमारी ने नए पटवार सर्किल खोलने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व भाजपा ज़िलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद् किया है। भाजपा ज़िलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने कहा कैबिनेट बैठक में घंगोट पंचायत क्षेत्र के लोगों के लिए नए पटवार सर्किल की मंजूरी मिल गई है। जल्द ही लोगों को इस सुविधा का लाभ होगा। बलदेव शर्मा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर धन्यवाद किया है।
राजेश कतनौरिया । जवाली कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक समिति शाखा गनोह द्वारा आज गांव दुमाल पंजाहाडा में एक ग्राहक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। जागरूकता शिविर की अध्यक्षता शाखा प्रबंधक रविंद्र पठानिया ने की। उन्होंने बैंक की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने लोगों से एटीएम के पिन आदि किसी भी व्यक्ति से शेयर न करने की भी सलाह दी। इस शिविर में बैंक की विभिन्न योजनाओं जैसे (पीएमजे जेबीवाई) (एपीवाई), (पीएमएसबीवाई) इत्यादि के बारे में लोगों को अवगत करवाया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक रविंद्र पठानिया के साथ उनके सहायक गणेश कुमार एवं सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
आशीष आजाद। मंडी प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी एवं प्रधानमंत्री की मंडी रैली के प्रचार प्रसार प्रभारी महेंद्र धर्माणी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि 24 सितंबर को मंडी के पड्डल मैदान में प्रधानमंत्री लाखों युवाओं को संबोधित करेंगे। यह रैली इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगी। इससे पहले कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के किसी मोर्चे की रैली को संबोधित नहीं किया है। उन्होंने कहा कि इस रैली की तैयारियां पूरे जोरों पर चली हुई हैं और पूरे प्रदेश में इसका प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इस बाबत मंडी में बनाये गए मीडिया सेंटर में गुरुवार को बैठक का आयोजन भी किया गया। बैठक में रैली के प्रचार प्रसार को लेकर चर्चा की गई है। इस बैठक में महेंद्र धर्माणी ने कहा कि युवा विजय संकल्प रैली को सफल बनाने के लिए मीडिया सेंटर बनाया गया है, जिसमें रोज प्रचार प्रसार की दृष्टि से योजना बनाई जाती है। उन्होंने कहा कि युवा विजय संकल्प रैली में देश के प्रधानमंत्री आदरणीय मोदी आ रहे हैं और यह एक गर्व की बात है। इस रैली को लेकर युवाओं में काफी उत्साह है। इसलिए पूरे हिमाचल प्रदेश के युवाओं तक इस रैली का संदेश पहुंचे, उसको लेकर मीडिया की एक अहम भूमिका रहती है। रैली को सफल बनाने के लिए मीडिया का सहयोग सबसे अधिक है। उन्होंने बताया कि रैली स्थल में एक मीडिया एनक्लोजर व मीडिया सेंटर भी बनाया गया है। मीडिया कर्मियों के पास बनाए जाएंगे ताकि स्थल के ऊपर मीडिया कर्मियों को कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े। मीडिया व्यवस्था के लिए युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विषय ठाकुर, प्रवक्ता राकेश वालिया, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रशांत शर्मा, भाजपा कार्यालय सचिव राजकुमार, युवा मोर्चा कार्यालय प्रभारी विशाल अरोड़ा व अन्य कार्यकर्ताओं को बैठक में प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी महेंद्र धर्माणी ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
फर्स्ट वर्डिक्ट। पालमपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने पालमपुर में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ADJ कोर्ट की मंत्रिपरिषद द्वारा स्वीकृति को ऐतिहासिक करार दिया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 13 सितंबर को पालमपुर के अमर शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा मैदान से इसकी घोषणा की थी और मात्र 8 दिन में इस पर मंत्रिमंडल की मुहर लगा कर अपनी कार्यशैली को दर्शाया है। त्रिलोक कपूर ने कहा कि पालमपुर के लिए उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री से जो मांगा उस से अधिक मिला है। पालमपुर में भाजपा ही विकास की सूत्रधार है। कृषी विश्वविद्यालय, आईएचबीटी, बस स्टैंड, बस डिपो, कायाकल्प, vmrt, गोपालपुर चिड़िया घर आदि अनेक योजनाएं शांता कुमार के आदेशों से पालमपुर में आई और अब जयराम ठाकुर के पालमपुर के प्रति स्नेह ने नगर निगम, खंड विकास कार्यालय, नगरी सब तहसील, बनूरी में जलशक्ति का सबडिवीजन, ख्यानपट्ट में पशु अस्पताल, कंडबाड़ी अस्पताल को सीएचसी का दर्जा, पालमपुर में भव्य भारत रत्न अम्बेडकर की प्रतिमा, पालमपुर के प्रमुख सभी सड़कों को सुदृढ़ीकरण के लिए 12 करोड़ की स्वीकृति, नगर निगम व पंचायतों में स्ट्रीट लाइट, कंडबाड़ी और राजपुर इत्यादि क्षेत्राें का लोक निर्माण मंडल बैजनाथ से पालमपुर में समायोजन के बाद अतिरीक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की कोर्ट को स्वीकृति दी है। कल्याण योजनाओं और विकास को परस्पर साथ साथ चला भाजपा ने जन मानस के मन में जगह बनाई है।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट जिला सोलन के दाड़लाघाट के एक युवा चित्रकार ने अर्की के राज्य स्तरीय सायर मेले में पांच मिनट के भीतर एक लाइव स्पीड पेंटिंग बनाकर लोगों का मन मोह लिया व खूब वाहवाही लूटी।अर्की के राज्यस्तरीय सायरोत्सव में युवा चित्रकार द्वारा बनाई गई लाइव स्पीड पेंटिंग आकर्षण का केंद्र रही।युवक चित्रकार इससे पहले भी कई अद्भुत पेंटिंग बनाकर लोगों का दिल जीत रहा है।वही कुछ दिनों पूर्व सोलन में आयोजित सोलन उत्सव में भी इस चित्रकार ने पांच मिनट के भीतर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की लाइव स्पीड पेंटिंग बनाकर लोगों के बीच अपनी कला का प्रदर्शन कर उपस्थित लोगो के दिलों में जगह बनाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। दाड़लाघाट पंचायत से संबंध रखने वाले चेतन कश्यप पुत्र हेम चंद कश्यप द्वारा अद्भुत पेंटिंग बनवाने के लिए लोगों का चेतन कश्यप से संपर्क किया जा रहा। युवक चित्रकार चेतन कश्यप ने बताया की उन्हें पेंटिंग का बचपन से ही शौक था ओर पहले तो वो इसे शौक के लिए करते थे, लेकिन वह इसमें ही अपना पेशेवर बनाने चाहते थे। इसलिए घर बैठकर उनके दिमाग में जो भी चित्र समझ आए उनकी पेंटिंग बनाते रहे। धीरे-धीरे जनून बढ़ता गया और तरह तरह की पेंटिंग बनाने का उत्साह बढ़ गया।उन्होंने कहा कि हर पेंटिंग का अलग महत्व है। उन्होंने सोशल इशू को लेकर या लुटरू महादेव अर्की धार्मिक स्थल को लेकर पेंटिंग बनाई हैं। वहीं,दाड़ला के साहिल शर्मा, दिनेश शर्मा, सोनू, विकास व निशांत गुप्ता ने बताया कि चेतन कश्यप बहुत अच्छी पेंटिंग बनाते हैं। चेतन कश्यप ने राज्य स्तरीय सायर मेले अर्की में हंसराज रघुवंशी व सोलन उत्सव में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पांच मिनट के भीतर तैयार की गई लाइव स्पीड पेटिंग बनाकर उपस्थित मुख्यातिथि व दर्शकों का दिल जीत लिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने कई अद्भुत पेंटिंग बनाई हैं। दाड़लाघाट के स्थानीय लोगों में चर्चा है कि दाड़ला में एक उभरते कलाकार हैं और आने वाले समय में चेतन कश्यप का नाम काफी बड़े कलाकारों में भी हो सकता है। राज्य स्तरीय सायर मेले अर्की में तैयार की हंस राज रघुवंशी की पेंटिंग की तीन दिवसीय मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में स्टार कलाकार हंसराज रघुवंशी की पांच मिनट के भीतर तैयार की लाइव स्पीड पेंटिंग को उपहार स्वरूप भेंट की, जबकि अर्की तहसील से संबंध रखने वाले मशहूर गायक हंसराज रघुवंशी ने चेतन कश्यप की पेंटिंग देखने के पश्चात उन्हें हाथ व गले मिलाकर उनका सम्मान किया। चेतन कश्यप ने कहा कि इसमें उनके माता-पिता का भी बहुत बड़ा श्रेय है। उन्होंने बचपन से ही उनकी कला को प्रोत्साहित किया है, तभी आज वह जो कुछ भी कर पाते हैं, उनकी वजह से है।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर हिम आंचल एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा करवाए जा रहे महिला खेल उत्सव हमीरपुर विधानसभा की 30 पंचायतों में हो चुका है, जिसमें प्रतिस्पर्धा कर के हमीरपुर की मातृ शक्ति भरपूर आनंद ले रही है। महिला खेल उत्सव में रस्साकस्सी प्रतियोगिता व म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता करवाई जा रही है। इसी कड़ी में आज हमीरपुर विधानसभा की बलोह पंचायत व पंधेड़ पंचायत में महिला खेल उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें रस्साकस्सी व म्यूजिकलचेयर प्रतियोगिता करवाई गई, इसमें बलोह पंचायत में की गई रस्साकस्सी प्रतियोगिता में दुर्गा महिलामंडल विजेता रहा व उपविजेता शिव महिला मंडल रहा म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में नीलमा देवी प्रथम रही सरला देवी दूसरे स्थान पर रही व तीसरे स्थान पर रीना रही। पंधेड़ पंचायत में हुए रस्साकस्सी प्रतियोगिता में महिलामंडल नारी शक्ति जीवीं विजेता रहा व उपविजेता महिलामंडल जीवीं रहा। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में अनुबाला विजेता रही दूसरे स्थान पर बुद्ध कीर्ति रही व तीसरे स्थान पर विदया देवी रही। विजेता महिलामंडल को 15 लीटर का चाय का कंटेनर उपविजेता महिलामंडल को 10 लीटर का चाय का कंटेनर व भाग लेने वाले महिला मंडलों को चाय की 5 लीटर की केतली इनाम के तौर पर प्रदान की जा रही है। हिम आंचल एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी के अध्य्क्ष व कौशल विकास निगम के प्रदेश समन्वयक नवीन शर्मा ने कहा कि महिला खेल उत्सब का उद्देश्य महिलाओं को प्रतिस्पर्धा करवा कर एक मंच प्रदान कर उन्हें सामाजिक गतिविधियों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि संगठित व शसक्त महिलाएं ही अच्छे समाज का निर्माण कर सकती है। नवीन शर्मा ने कहा कि आज समय बदल चुका है। महिलाएं अपनी भागीदारी से समाज की विचारधारा को बदलने में हैं। नवीन शर्मा ने कहा कि हमीरपुर की मातृ शक्ति महिला खेल उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग ले रही है। अभी तक की 30 पंचायतों में हुए महिला खेल उत्सव में चार हज़ार से अधिक मातृ शक्ति ने भाग लिया है। नवीन शर्मा ने कहा कि मातृ शक्ति महिला खेल उत्सव में भाग ले कर अपने स्कूल के दिनों को याद कर रहीं है व नशे को हमारे समाज से जड़ से मिटाने का संकल्प मातृ शक्ति ले रही है।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद तकनीकी विश्वविद्यालय इकाई द्वारा तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति को आज ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें मुख्य मांगे भारी भरकम फीस वृद्धि को कम किया जाए। पूरे campus को WIFI से जोड़ने पर बात की गई। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। Girls coomon room जल्दी ही बनाया जाए। यातायात सुविधा जल्दी ही छात्रों को उपलब्ध करवाई जाए। अगर 15 दिनों के अंदर मांगो को पुरा नही किया जाता है, तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद तकनीकी विश्वविद्यालय इकाई उग्र आंदोलन करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी तकनीकी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी। इस मौके पर इकाई सचिव सौरव शुक्ला व विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला विधानसभा चुनावों के लिए रामपुर विधानसभा क्षेत्र से अबकी बार मोहन लाल कांग्रेस के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। मोहनलाल वर्तमान में कांग्रेस के जिला महासचिव और अनुसूचित जाति विभाग के संयोजक हैं। मोहन लाल रामपुर के सराहन क्षेत्र से हैं और वे पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह के भी करीबियों में माने जाते रहे हैं। वे बीते कई सालों से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं। कांग्रेस पार्टी में आने से पहले वे हिमाचल सरकार के उपक्रम एग्रो इंडस्ट्रीज में कार्यरत रहे हैं। वे छात्र 1979 में एनएसयूआई में भी रहे हैं। वे कर्मचारियों के मुद्दों को भी सरकार के सामने उठाते रहे हैं। इसके अलावा वे क्षेत्र की समस्याओं और जनहितों के मुद्दों को सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाते रहे है। अबकी बार मोहनलाल ने रामपुर हल्के से कांग्रेस के टिकट से दावेदारी जताई है। बताया जा रहा है कि रामपुर हल्के की जनता का एक बड़ा हिस्सा उनके दावेदारी की प्रदेश के नेताओं और पार्टी हाईकमान से पैरवी कर रहा है। मोहन लाल की दावेदारी अबकी बार प्रबल है। हाल में दिल्ली में पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी में भी उनके नाम पर चर्चा हुई है। अब सभी की नजरें आगे होने वाली पार्टी के चुनाव समिति की बैठक पर टिकी हुई है।
विनायक ठाकुर । रक्कड़ नशे को जड़ से खत्म करने लिए अब रक्कड़ पुलिस भी काफी सजग हो गई है। वीरवार को थाना रक्कड़ प्रभारी चिरंजी लाल ने थाना के अधीन पड़ती तमाम पंचायतों के प्रधानों, उप-प्रधानों व वार्ड पंचों से आहान करते हुए कहा कि उक्त प्रतिनिधि अपने क्षेत्र में सरकारी व मलकिती भूमि पर कुदरती तौर पर उगी भांग को स्वंय व मनरेगा की सहायता से मूल रूप से नष्ट करें तथा पंचायत चौकीदारों को भी यह हिदायत दी गई है कि उन सभी स्थानीय लोगों को जिनकी मलकीती भूमि में कुदरती तौर पर भांग उग गई है, उसे तुरंत प्रभाव से नष्ट करने हेतू सूचित करें, ताकि स्थानीय लोगों व बच्चों को इसके नशे के उपयोग से बचाया जा सके। थाना प्रभारी चिरंजी लाल शर्मा ने कहा कि अगर मलकीती भूमि के मालिक ऐसा नहीं करते हैं, तो उनपर कानून कार्रवाई की जाएगी।
शिवांशु शुक्ला। धर्मशाला हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड में अपनी सेवाएं दे रहे हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोने का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। इससे पहले हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी का कार्यकाल 28 दिसंबर, 2022 को खत्म हो रहा था, लेकिन इससे पहले ही सोनी को सेवा विस्तार दिया गया है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी अब 30 अप्रैल 2023 तक बोर्ड के अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे। इसको लेकर भी बकायदा अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। गौरतलब है कि अपने कार्यकाल के दौरान हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बोर्ड को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए काफी परिश्रम किया है। डॉ. सुरेश कुमार सोनी की बदौलत ही आज हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड नई ऊंचाइयों को छू पाया है। वहीं, बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने भी स्कूली बच्चों को लाभ पहुंचाने के लिए विभिन्न प्रकार की शिक्षा की योजनाएं भी बनाई और उन्हें लागू भी किया गया, जिसका सीधा फायदा चंगर क्षेत्र में रहने वाले स्कूली बच्चों को मिल रहा है। वहीं, बोर्ड के अध्यक्ष द्वारा परीक्षा के दौरान नकल को रोकने के लिए भी विभिन्न प्रकार की योजनाएं भी बनाई और उन्हें लागू भी किया गया। बताते चलें कि डॉ सुरेश कुमार सोनी के सेवाकाल के दौरान ही परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की व्यवस्था की गई और उन कैमरों का सीधा संचालन हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड में ही किया गया, ताकि परीक्षा के दौरान बोर्ड परिसर में बैठकर ही परीक्षा केंद्रों पर नजर रखी जा सके।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में एनटीटी (NTT) पालिसी को मंजूरी दे दी है। प्रत्येक शिक्षक को मासिक 9000 रुपए मानदेय प्राप्त होगा। इस नीति के मुताबिक एक साल के डिप्लोमा धारक को ब्रिज कोर्स करना होगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में सरकार ने एनटीटी नीति को स्वीकृति प्रदान की गई है। हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों नर्सरी ट्रेंड टीचर की भर्ती होनी है। प्रदेश मंत्रिमंडल ने रिफाइंड और सरसों के तेल पर प्राप्त होने वाले उपदान को 7 महीने तक बढ़ा दिया है। गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले उपभोक्ताओं को रिफाइंड व सरसों के तेल पर प्रति पैकेट 10 से 20 रुपए उपदान दिया जाएगा। गरीबी रेखा से ऊपर के उपभोक्ताओं को पांच से 10 रुपए उपदान प्रदान किया जाएगा। मंत्रिमंडल की बैठक में सात महीने के लिए यह व्यवस्था की है, जो कि अगले वर्ष मार्च तक रहेगी।
कपिल शर्मा। सिरमौर हिमाचल प्रदेश विद्यालय प्रवक्ता संघ जिला सिरमौर ने हिमाचल सरकार से मांग की है कि सभी विभागों के कर्मचारियों को 2006 के वेतनमान के अनुरूप 4-9-14 का लाभ निरंतर जारी रखा जाए। जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पुंडीर, महासचिव आईडी राही, राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र नेगी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, कोषाध्यक्ष विजय वर्मा, राज्य कार्यकारिणी सदस्य रमेश नेगी, संजय शर्मा व सतीश शर्मा ने संयुक्त वक्तव्य में कहा कि प्रवक्ता वर्ग के साथ अन्य बहुत सारे ऐसे कर्मचारी हैं, जिन्हें लंबे समय तक पदोन्नति का लाभ नहीं मिल पाता है। अतः उन्हें 4-9-14 का लाभ जारी रखा जाना चाहिए। इसके अतिरिक्त 2016 के वेतनमान में दिय गया। विवादास्पद विकल्पों के कारण अधिकतर कर्मचारी वर्ग को 2012 के संशोधित वेतनमान में बड़ी हुई ग्रेड पे को छोड़ना पड़ा था। अंत: प्रवक्ता संघ कर्मचारियों की निरस्त हुई एसीपी को बहाल करने की मांग करता है। प्रवक्ता संघ ने आरोप लगाया कि जहां कुछ विभागों में निश्चित समय अवधि के बाद टाइम स्केल दिया जा रहा है। वहीं, शिक्षा विभाग में न तो किसी प्रकार का कोई पदोन्नति का अवसर मिलता है न ही टाइम सकेल। इसके अतिरिक्त प्रवक्ता संघ ने वित्त विभाग से निवेदन किया है कि राइडर हटाए जाने की स्थिति को भी स्पष्ट किया जाए। क्योंकि कभी 3 जनवरी 2022 से पूर्व तो कभी 3 जनवरी 2022 के बाद के नियुक्त कर्मचारियों को राइडर लाभ दिए जाने की बात कही जा रही है। परिणाम स्वरुप अनिश्चितता की स्थिति बनती जा रही है। कर्मचारी वर्ग जहां नए वेतनमान में अतिरिक्त लाभ की अपेक्षा कर रहा था। वहीं, इसके विपरीत स्तिथि स्पष्ट न होने के कारण ठगा-सा महसूस कर रहा हे। साथ ही 2016 में संशोधित वेतनमान के एरियर के बारे मे भी असमंजस हे जहां 25% एरियर पहली किस्त मे देने की बात कही गई थी। वहीं, अब 50000 की सीमा लगने से यह प्रतिशतता कुछ कर्मचारियों की 10 प्रतिशत से भी कम हो गई है और यह भी स्पष्ट नहीं किया गया कि बकाया एरियर किस प्रकार से और कब दिया जाएगा। प्रवक्ता संघ वित्त विभाग से निवेदन करता है कि बकाया एरियर संबंधी अधिसूचना को स्पष्ट किया जाए।
प्रतिमा राणा। पालमपुर मौलीचक पंचायत प्रधान अपने समर्थकों सहित कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुईं शामिल। वीरवार सुबह पालमपुर कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए मौलीचक पंचायत प्रधान लक्ष्मी देवी ने अपने समर्थकों सहित कांग्रेस को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया।भाजपा का दामन थामने के उपरांत लक्ष्मी देवी ने कहा कि भाजपा कार्यकाल में और विशेषकर वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर ने जिस तरह हमारी पंचायत के विकास कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, उससे प्रभावित होकर आज हमने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया। पंचायत प्रधान ने कहा कि पिछले 2 वर्षाें के अंदर भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर ने मौलीचक मैदान के लिए 10 लाख रुपए, मौलीचक श्मशान घाट के लिए 3 लाख 50 हजार रुपए, विकास में जन सहयोग के अंतर्गत 220 सोलर लाइटैं, वार्ड नंबर 4 में सड़क निर्माण हेतु 1 लाख रुपए स्वीकृत करवाने और 4 महिला मंडलों को 1000 लीटर की एक-एक टंकी और 10-10 गद्दे व भजन-कीर्तन का समान, दो युवा क्लबों के लिए क्रिकेट और बॉली बोल किटैं, दो सलून किटैं, इसके साथ-साथ बिजली, पानी और सड़क की अनेक समस्याओं को निश्चित समय में पूरा करने की कार्यशैली से प्रभावित होकर हम त्रिलोक कपूर के साथ जुड़ रहे हैं। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर ने मौलीचक प्रधान लक्ष्मी देवी और उनके समर्थकों को पार्टी का पटका डाल कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री ने कहा कि प्रदेश और केंद्र की डबल इंजन की सरकार ने गरीबों के विकास के लिए हर दृष्टि से कोई न कोई लाभ देने का काम किया है, जिसके परिणाम स्वरूप पूरा देश नरेंद्र भाई मोदी के साथ तेजी के साथ खड़ा होता दिखाई दे रहा है और यही नहीं जिस प्रकार से पिछले दिनों चार राज्यों के चुनाव में जिस जनादेश के साथ भाजपा शासित सरकारें रिपीट हुई हैं, उसी तरह हिमाचल प्रदेश के जनता ने भी जयराम सरकार को पुण: सत्ता में लाने के लिए संकल्प ले लिया है। कपूर कहा कि आज प्रदेश की जयराम ठाकुर की सरकार द्वारा जनमंच, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, हिम केयर और ग्रहणी योजना, के साथ महिलाओं को 50% बस यात्रा की सुविधा, ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का बिल माफ, 125 यूनिट बिजली माफ करने के साथ-साथ सामाजिक पेंशन की आयु सीमा को 80 वर्ष से कम करके 60 वर्ष करने जैसे लिए गए निर्णयों से जयराम सरकार गरीबों का दिल जीतने में कामयाब हुए हैं।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला केंद्रीय हाटी समिति की शिमला इकाई हाटी विकास मंच के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने हाटी समुदाय की मांग के अनुरूप उन्हें जनजातीय दर्जा मिलने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके शांतिपूर्ण व संयम के साथ किए गए आंदोलन की यह जीत है। उन्होंने कहा कि सबके प्रयासों से यह संभव हो पाया है और प्रधानमंत्री तथा केंद्रीय गृहमंत्री स्वयं इसके हक में थे। राज्यपाल ने गिरी पार क्षेत्र आने के उनके निमंत्रण को भी स्वीकार किया। मंच के अध्यक्ष प्रदीप सिंगटा तथा महासचिव अतर तोमर ने राज्यपाल का हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके सहयोग से लंबे संघर्ष के बाद यह हक उन्हें मिला है, जिसके लिए समूचा समुदाय उनका आभार व्यक्त करता है। उन्हांेने कहा कि पहली बार इस निर्णय से राजनीतिक इच्छाशाक्ति देखने को मिली। इससे निर्णय से उनकी भावी पीढ़ीयों को लाभ मिलेगा। हाटी विकास मंच ने राज्यपाल को टांगरू व शॉल भेंटकर सम्मानित भी किया। मंच के मुख्य प्रवक्ता डॉ रमेश सिंगटा, चैयरमेन एमआर शर्मा, सचिव सुरेश सिंगटा, उपाध्यक्ष मदन तोमर तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश मंत्रीमंडल की बैठक में एनटीटी पॉलिसी को मंजूरी दे दी गई है। प्रत्येक शिक्षक को मासिक 9000 रुपए मानदेय मिलेगा। इस नीति के मुताबिक एक साल के डिप्लोमा धारक को ब्रिज कोर्स करना पड़ेगा l उसी के साथ हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नर्सरी ट्रेंड टीचर की भी भर्ती होगी है। हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से विभिन्न स्कूलों में 4700 से ज्यादा की भर्ती की जानी है। हिमाचल प्रदेश में नवंबर माह में विधानसभा चुनाव होने है, इससे पहले सरकार इस भर्ती प्रक्रिया को शुरू करवा सकती है। इसके अलावा मंत्रीमंडल की बैठक में रिफाइंड और सरसों के तेल पर प्राप्त होने वाले उपदान को 7 महीने तक बढ़ा दिया है। गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले उपभोक्ताओं को रिफाइंड व सरसों के तेल पर प्रति पैकेट 10 से 20 रुपये उपदान दिया जाएगा। गरीबी रेखा से ऊपर के उपभोक्ताओं को पांच से 10 रुपये उपदान प्रदान प्रदान किया जाएगा। मंत्रिमंडल की बैठक में सात महीने के लिए यह व्यवस्था की है, जो कि अगले वर्ष मार्च तक रहेगी। फ़िलहाल मंत्रिमंडल की बैठक जारी है।
प्रदेश के जिला लाहौल स्पीति, किन्नौर और चंबा के पांगी की ऊंची चोटियों पर सीज़न की पहली बर्फबारी दर्ज की गई है। लाहौल घाटी के बारालाचा टॉप पर 3 इंच से ज्यादा बर्फबारी दर्ज की गई है। अटल टनल के नॉर्थ पोल की चोटी पर भी हल्की बर्फ़बारी हुई है। बर्फ़बारी के कारण मनाली-लेह नेशनल हाईवे-3 दूसरे दिन भी वाहनों की आवाजाही के लिए ठप पड़ा है। बर्फ़बारी के चलते तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई है। अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में सर्दी का एहसास होना शुरू हो गया है। केलोंग का न्यूनतम तापमान गिरकर 5.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है जो सामान्य से 2.1 डिग्री कम है। कुकुमसेरी के तापमान में 4 डिग्री से भी ज्यादा की गिरावट दर्ज की है। गौरतलब है कि बीते 24 घंटे में सोलन में सबसे ज्यादा 50 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। वहीं श्री रेणुका जी में 43 मिलीमीटर, नाहन में 37 मिलीमीटर, कांगड़ा में 27.5 मिलीमीटर, शिमला में 31.2 मिलीमीटर, चंबा में 23 मिलीमीटर और मनाली में 28 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला समेत प्रदेश के कई इलाकों में रात से ही बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में अगले 28 सितंबर तक मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश भी हो सकती है। आज यानि 22 सितंबर के लिए चंबा के किलाड़ और किन्नौर के कल्पा क्षेत्र में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। 23 सितंबर को आनी में दोपहर बाद ऑरेंज अलर्ट रहेगा। 24 और 25 सितंबर को कुल्लू के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। 24 सितंबर को दोपहर बाद कुल्लू के आनी क्षेत्र और 25 सितंबर को आनी, मनाली व पच्छाद क्षेत्र में भारी से अति भारी बारिश का रेड अलर्ट दिया गया है।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार जिला सोलन पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन कुठाड इकाई का 26वां वार्षिक सम्मेलन सब्जी मंडी परिसर बनलगी में धूमधाम से मनाया गया। इस समारोह में राज्य पेंशनर्स संघ के अध्यक्ष आत्माराम शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सोलन पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ के अध्यक्ष केडी शर्मा ने की। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया गया, उसके पश्चात सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रायोजित नाट्य दल अक्षिता लोक कला मंच के कलाकारों द्वारा वंदे मातरम की प्रस्तुति दी गई। इसके पश्चात दिवंगत पेंशनरों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। केडी शर्मा व कुठाड़ इकाई द्वारा मुख्यातिथि आत्माराम शर्मा को शॉल, टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि आत्माराम शर्मा ने पेंशनरों को कुठाड़ इकाई के 26 वें स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने पेंशनरो को संबाेधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने संयुक्त समन्वय समिति का गठन कर सन्युक्त सलाहकार समिति की बैठक बुलाई, जिसके माध्यम से हमारी बहुत पुरानी मांग जो 65, 70 व 75 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं, उनको पंजाब की तर्ज पर नया वेतनमान के आधार पर 5, 10 व 15 प्रतिशत का लाभ उनके मूल वेतनमान में समायोजित करने की सरकार ने घोषणा की व उसकी अधिसूचना भी सरकार द्वारा जारी कर दी गई है। इसके साथ ही छठे वेतन आयोग के तहत जनवरी 2016 से संशोधित वेतन की प्रथम किस्त का कुल एरियर का 20% की पहली किश्त देने की अधिसूचना जारी हो चुकी है। इसके साथ ही पेंशनरों के मेडिकल बिल विभिन्न विभागों में अदायगी के लिए लंबे समय से पेंडिंग पड़े हुए थे, उनकी अदायगी के लिए सरकार ने 25 करोड़ की राशि की स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने बताया कि एरियर की प्रथम किस्त इसी माह देने की सरकार ने घोषणा की है। सरकार द्वारा पेंशनरों को दिए लाभ का राज्य अध्यक्ष आत्माराम शर्मा ने सरकार का आभार व्यक्त किया और सरकार से मांग की कि एरियर का भुगतान शीघ्र अति शीघ्र किया जाए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष केडी शर्मा, महासचिव जगदीश पंवर व उपाध्यक्ष जीआर भारद्वाज ने भी अपने विचार पेंशनरों से साझा किए। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी सोलन डीडी कश्यप ने मीडिया को जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।
ऊर्जा मंत्री ने किया पिपलीवाला पेयजल योजना का लोकार्पण तथा रावमापा (कन्या) भवन का शिलान्यास गगन शर्मा। पांवटा साहिब वर्तमान सरकार प्रदेश के हर वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है, जिसके तहत अनेको कल्याणकारी योजनाएं चलाकर उन्हें लाभान्वित किया जा रहा है। यह जानकारी बहुउद्धेेशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने आज पांवटा विधानसभा क्षेत्र के जंबुखाला में गुज्जर समाज के लोगों की समस्याओं को सुनने के उपरांत उपस्थित जन समूह को संबाेधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि लोगों को आधारभूत सुविधाएं घर-द्वार पर उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत हैं। इसी लक्ष्य को लेकर पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में तमाम सुविधाएं गांव-गांव तक पहुंचाई जा रही हैं। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि नारी वाला से जंबुखाला वाया छल्लू वाला सड़क निर्माण के लिए वन विभाग से अनुमति प्राप्त हो चुकी है तथा शीघ्र ही इस सड़क का निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा, जिससे इस क्षेत्र के लोगों को यातायात की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि जंबुखाला तथा छल्लू वाला गांव के लोगों को बिजली की समस्या के निराकरण के लिए थ्री फेस लाइन उपलब्ध करवा दी गई है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह बिजली मीटर लगाने के लिए आवेदन करें, ताकि उनके मीटर लगवा कर उन्हें प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही 125 यूनिट निशुल्क बिजली योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि जंबुखाला तथा छल्लू वाला गांव के लोगों के लिए 63 लाख रूपए की लागत से पेयजल योजना का कार्य प्रगति पर है, जिसके पूर्ण होने पर इस योजना को जनता को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जंबुखाला में राजकीय प्राथमिक पाठशाला तथा माध्यमिक पाठशाला में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए 12 लाख रूपए की लागत से 4 कमरों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह इस विद्यालय के भवन के दूसरी मंजिल के निर्माण के लिए प्राक्कलन तैयार करें, ताकि अतिरिक्त 4 कमरों का निर्माण किया जा सकें। उन्होंने कहा कि गुर्जर समाज के लोगों को मकान निर्माण के लिए पट्टे पर भूमि उपलब्ध करवाई जाएगी, जिसके लिए उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह इस संबंध में त्वरित कार्यवाही अमल में लाए, ताकि आवासहीन लोगों को छत उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि छल्लू वाला में शीघ्र ही राजकीय प्राथमिक विद्यालय खोला जाएगा, ताकि बच्चों को घर द्वार पर शिक्षा उपलब्ध हो सकंें। इसके उपरांत ऊर्जा मंत्री ने 51 लाख रूपए की लागत से निर्मित होने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) भवन के अतिरिक्त कमरों का शिलान्यास तथा 64 लाख 55 हजार रूपए की लागत से निर्मित पिपलीवाला पेयजल योजना का भी लोकार्पण किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबाेधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस पेयजल योजना से पिपलीवाला क्षेत्र की लगभग 3 हजार जनसंख्या लाभान्वित होगी। उन्होंने कहा कि पिपलवाला पंचायत में 32 सिंचाई के ट्यूबवेल स्थापित किए गए हैं, जिन्हें शीघ्र ही क्रियाशील किए जाएंगे, जिससे किसानों के खेतों को िसचाई सुविधा उपलब्ध होगी। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित लोगों की समस्याओं को भी सुना, जिनमें अधिकांश का मौके पर निपटारा किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष पंचायत समिति हितेन्द्र कुमार, एसडीएम पांवटा विवेक महाजन, तहसीलदार वेद प्रकाश, उप-निदेशक निरीक्षण गोरख नाथ, सदस्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड राहुल चौधरी, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक शमशाद अली, मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक शमशेर अली, प्रधान नरेंद्र, एसएमसी अध्यक्ष खुरशाद, गामी, ईशा, प्रधानाचार्य संजीव नौटियाल, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति अरशद रहमान, कृष्ण चौधरी, मनोज कश्यप, अनिल व श्याम चंद शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा गणमान्य लोग उपस्थित थे।
कहा, भाजपा और धूमल करते हैं नियत नीति और विकास की राजनीति मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर जहां पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल सुजानपुर में चहुंमुखी विकास के आयाम स्थापित कर रहे हैं। वहीं, सुजानपुर विधायक अपनी जनसभाएं कर अपने पांच वर्ष का रोना पीटकर पहाड़ी भाषा में गप्पा दां मीठा कड़ा खिलने में अवल और माहिर बन अपने मुंह मिठ्ठू खुद को कभी मुख्यमंत्री तो कभी मंत्री बना देते हैं। यह सुजानपुर भाजपा मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कही पिछले पांच वर्षाें में सुजानपुर विधायक सिर्फ अपने पांच काम गिनवाने का काम करें, जो वह कर नहीं पाए। प्रदेश में जयराम सरकार कैबिनेट मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ने सुजानपुर का कोई ऐसा क्षेत्र नहीं छोड़ा, जहां पर उन्होंने विकास और उन्नति के रास्ते न खोलें हों, फिर चाहे रोजगार क्षेत्र में धौलासिद्ध जैसी परियोजना हो और सांसद रोजगार मेला के साथ-साथ प्रयास संस्था के माध्यम से ब्यूटीशियन टेक्नीशियन जैसे कोर्स करवा कर युवाओं को रोजगार प्रदान किया। वहीं, स्वास्थ्य की ओर देखा जाए, तो सुजानपुर और टोनी देवी के अस्पतालों को ऑक्सीजन प्लांट के साथ सुजानपुर के द्वार द्वार अनुराग ठाकुर द्वारा चलाई गई सासंद मोबाइल अस्पताल की सेवाएं उपलब्ध करवाकर जनता को राहत पहुंचाई सुजानपुर को जल शक्ति व विद्युत शक्ति के सब डिवीजन खुलवाए ऊटपुर में 10 करोड़ की आईटीआई और टोनी देवी में केंद्रीय विद्यालय बनवा कर शिक्षा क्षेत्र में कार्य किए लगभग 5 करोड़ का बी डी ओ भवन का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया सुजानपुर की विभिन्न पंचायतों को करोड़ों रुपए के भवन राशि उपलब्ध करवाने के साथ-साथ करोड़ों रुपए की सड़कों के निर्माण कराकर यातायात मैंने आने वाली दुविधाओं को को दूर किया है। हाल ही में सुजानपुर बस स्टैंड के लिए 50 लाख और कुठेरा पंचायत भवन के लिए 95 लाख की राशि उपलब्ध करवाई विनोद ठाकुर ने कहा कि सुजानपुर विधायक कि नजरों में सिर्फ विधायक निधि से टेंट शामियाने बांटना ही विकास कार्य है, परंतु वह भूल जाते हैं विधायक की निधि जनता की निधि होती है, परंतु वह अकसर विधायक निधि को भी अपनी जेब की निधि समझ कर जनता को संबोधन करते नजर आते हैं। विधायक अपनी ही सभाओं में कभी मुख्यमंत्री तो कभी मंत्री बन जाते हैं, लेकिन विधायक की अंदरुनी खाते रातों की नींद छूमंतर और हार का डर सता रहा है। क्योंकि उनका छल से भरा समाजसेवी चेहरा जनता के समक्ष आ गया है।
हिमाचल प्रदेश न्यायिक कर्मचारी महासंघ (राज्य कार्यकारिणी) के निर्देश पर हिमाचल प्रदेश न्यायिक कर्मचारी संघ सोलन के सभी कर्मचारियों द्वारा प्रदेश सरकार के खिलाफ नए वेतनमान नहीं दिए जाने पर काले बिल्ले लगाकर रोष व्यक्त किया गया। हिमाचल प्रदेश में लगभग सभी विभागों को नया वेतनमान प्रदान कर दिया गया है मगर डिस्टिक ज्यूडिशरी के कर्मचारियों को अभी तक नए वेतनमान से वंचित रखा गया है। इसको लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ सोलन के सभी कर्मचारियों ने गहरा रोष व्यक्त किया है। संघ के प्रधान कमल सिंह राठौर ने बताया कि डिस्टिक ज्यूडिशरी के कर्मचारी जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी को बखूबी समझते हैं। साथ ही वह कोर्ट की मर्यादा को भी हमेशा बनाए रखते हैं। मगर अब सरकार द्वारा इन्हें इनके अधिकारों से वंचित रखकर आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा उदेश्य कोर्ट की मर्यादा को भांग करना नहीं है, हम केवल शांतिपूर्वक ढंग से अपनी हक़ की लड़ाई लड़ रहे है। उन्होंने कहा की यदि सरकार समय पर उनकी मांग नहीं मानती है तो आने वाले दिनों में यह आंदोलन और भी तेजी पकड़ेगा। संघ के प्रधान कमल सिंह राठौर ने उच्च न्यायालय से भी गुहार लगाई है कि वह इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए सरकार से जल्द से जल्द न्यायिक कर्मचारियों को नए वेतनमान लागू करने का आग्रह करें।
शिमला : कसुम्पटी विधान में नेटवर्क की समस्या से छुटकारा, दुधली पंचायत में BSNLभारत फाइबर सर्विस शुरू
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला शिमला के साथ लगती कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र की पंचायतो में अब नेटवर्क की समस्या से छुटकारा मिलेगा। बीएसएनएल द्वारा भारत फाइबर सर्विस के तहत दुधली कमयाना में बीएसएनल द्वारा न्यू ओएल टी सेवा शुरू की है, जिसके तहत तीन पंचायतों को बेहतर इंटरनेट सेवा मिलेगी। बीएसएनएल शिमला के एजीएम हिम्मत सिंह के द्वारा दुधली कमयाना में बीडीसी वाईस चेयरमैन मशोबरा विक्रम ठाकुर की अध्यक्षता में न्यू ओएलटीई बीएसएनएल (भारत फाइबर सर्विस) का शिमला के लोगों की सुविधा के लिए लोकपर्ण किया गया। इस दौरान विभाग के एसडीओ दिनेश कुमार शर्मा, मोहन सिंह ठाकुर, भवन मालिक लेखराज वर्मा, बृज लाल और राजेश धीमान विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके लिए भवन मालिक लेखराज ने निःशुल्क अपना भवन दिया है। बीएसएनएल के अधिकारी मोहन सिंह ने कहा कि क्षेत्र में नेटर्वक की नेटर्वक की काफी समस्या थी और इंटरनेट की भी ज्यादा स्पीड लोगों को नहीं मिल पा रही थी। वहीं, स्थानियों लोगों और विधायक अनिरुद्ध सिंह द्वारा इसके लिए आग्रह किया गया था, जिसके बाद यहां पर भारत फाइबर सर्विस के तहत न्यू ओएल टी सेवा शुरू की गई है, जिससे यहां की तीन पंचायतों को फायदा होगा। वहीं, स्थनीय विधायक अनिरुद्ध सिंह ने इस सेवा के शुरू करने के लिए बीएसएनल का आभार जताया और कहा कि दूर दराज की पंचायतो में नेटर्वक की काफी ज्यादा दिक्कत है और खास कर इंटरनेट नहीं चलता था। वहीं, बीएसएनएल से आग्रह किया गया और दुधली पंचायत में फाइवर सेवा शुरू की गई है, जिससे इस क्षेत्र में लोगों को नेटर्वक की समस्या से छुटकारा मिल गया है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोलन जिला के नालागढ़ में आयोजित ‘प्रगतिशील हिमाचलः स्थापना के 75 वर्ष’ समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने नालागढ़ क्षेत्र के लिए लगभग 83 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए तथा एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। जयराम ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश के जन-जन के सहयोग, नेतृत्व की दूरदर्शिता तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अथक परिश्रम से ही आज हिमाचल विकास के विभिन्न मानकों पर देश में अव्वल है। उन्होंने कहा कि ‘प्रगतिशील हिमाचलः स्थापना के 75 वर्ष’ समारोहों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य विकास में पूर्ण सहयोग के लिए प्रदेश के जन-जन का आभर व्यक्त करना है। उन्होंने कहा कि इन आयोजनों के माध्यम से युवा पीढ़ी को हिमाचल के विकास के संघर्ष की जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ भविष्य में सकारात्मक भागीदारी के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 75 वर्षों की अपनी यात्रा में प्रदेश ने विकास के अनेक कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के गठन के समय वर्ष 1948 में केवल 228 किलोमीटर सड़कें थीं और वर्तमान में राज्य में लगभग 40,000 किलोमीटर लम्बी सड़कें विकास का मार्ग प्रशस्त कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमन्त्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रदेश में औद्योगिकीकरण को गति प्रदान की और उनके द्वारा प्रदत्त औद्योगिक पैकेज ने सोलन जिला के बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ क्षेत्र को श्रेष्ठ औद्योगिक क्षेत्र बनाया तथा बीबीएन क्षेत्र आज एशिया का सर्वश्रेष्ठ दवा हब है। उन्होंने कहा कि हिमकेयर, मुख्यमंत्री सहारा योजना, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, मुख्यमंत्री स्वाबलंबन योजना, मुख्यमंत्री शगुन योजना इत्यादि अनेक योजनाओं से जरूरतमंद परिवार लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन में काफी वृद्धि की गई है और बिना आय सीमा के वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त करने के लिए आयु सीमा को पहले 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष किया गया और अब इसे घटाकर 60 वर्ष कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करने पर वर्तमान राज्य सरकार द्वारा 1300 करोड़ रुपये की राशि व्यय की गई है, जबकि पिछली सरकार ने मात्र 400 करोड़ रुपये की राशि व्यय की थी। उन्होंने तदोपरांत नालागढ़ से दून विधानसभा क्षेत्र के हाड़ा कुण्डी खोल बेली एवं अन्य गांवों के लिए 3.02 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित उठाऊ जलापूर्ति योजना, नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत खेड़ा के खेड़ा निचला, खेड़ा घराट एवं अन्य गांवों के लिए 2.21 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित जलापूर्ति योजना, नालागढ़ तहसील में 85.30 लाख रुपये से जल जीवन मिशन के तहत उठाऊ जलापूर्ति योजना खेड़ा चक के पुनः संयोजन एवं सुधार कार्य, ग्राम पंचायत बघेरी के टिक्करी गांव में 88.52 लाख रुपये से उठाऊ जलापूर्ति योजना के सुधार कार्य, नालागढ़ तहसील में आंशिक रूप से कवर भीनी की जोहड़ी, बन्नी तथा आसपास के गांवों के समूह के लिए 1.92 करोड़ रुपये की लागत से उठाऊ जलापूर्ति योजना के स्तरोन्नयन कार्य, नालागढ़ तहसील में 1.15 करोड़ रुपये से उठाऊ जलापूर्ति योजना छरोली ब्राह्मणा के पुनः संयोजन एवं सुधार कार्य तथा नालागढ़ तहसील में 2.06 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित उठाऊ जलापूर्ति योजना कंगनवाल एवं ढांग उपरली का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नालागढ़ में 62 लाख रुपये की लागत से निर्मित ट्रामा सेंटर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नालागढ़ में ही 45.59 लाख रुपये की लागत से निर्मित डायलीसिस सेंटर तथा नन्ड में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने नालागढ़ से दून विधानसभा क्षेत्र के तहत बूरांवाला (बरोटीवाला) में 10.68 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय डिग्री कॉलेज भवन का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री ने नालागढ़ तहसील में खेड़ा खड्ड पर खेड़ निचला घराट से खेड़ा डाडी, कानिया तक 55 लाख रुपये से निर्मित आरसीसी पुल, निहला पलासड़ा में 1.41 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के नए भवन, सनेड़ गांव में हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड के 15.70 करोड़ रुपये से निर्मित 66/11 केवी विद्युत उप केन्द्र तथा रामशहर में 33 लाख रुपये से निर्मित विद्युत बोर्ड के सहायक अभियन्ता कार्यालय का लोकार्पण भी किया। सीएम जयराम ठाकुर ने नालागढ़ तहसील में 31.33 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली विभिन्न उठाऊ जलापूर्ति योजनाओं के स्त्रोत संवर्धन कार्य, नालागढ़ तहसील में ही 5.15 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित की जाने वाली विभिन्न उठाऊ जलापूर्ति योजनाओं के स्त्रोत संवर्धन कार्य, नालागढ़ तहसील में 2.33 करोड़ रुपये की लागत से टयूबवैलों के लिए विभिन्न उठाऊ जलापूर्ति योजनाओं के स्त्रोत संवर्धन कार्य तथा 1.26 करोड़ रुपये की लागत से प्रदेश विद्युत बोर्ड के मझौली स्थित विद्युत उप केन्द्र का नवीकरण एवं आधुनिकीकरण कार्य की आधारशिला भी रखी।
हमीरपुर। मीनाक्षी सोनी बीजेपी झूठ व फरेब की राजनीति करने मे माहिर, बीजेपी पूर्व विधायक बताये कि विधानसभा मे विधायक बैठते है या फिर केंद्रिय मंत्री। झूठ और फरेब की राजनीति के साथ साथ दूसरों के कार्यों का श्रय लेना बीजेपी नेताओं की पुरानी आदत ही नहीं परम्परा भी है। यह बात बड़सर ब्लॉक कमेटी अध्यक्ष केवल धीमान ने जारी प्रेस बयान के माध्यम से कही। केवल धीमान ने कहा कि बीजेपी नेता झूठ और फरेब की राजनीति कर जनता को बरगलाने का जो असफल प्रयास कर रहे हैं। उसमें वह कभी कामयाब नहीं होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी की डबल इंजन की सरकार होने के बाबजूद जो लोग क्षेत्र के विकास के लिए कुछ नहीं कर पाए, अब वो विधायक प्राथमिकता के तहत स्वीकृत कार्यों पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के नाम का फटा लगाने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बीजेपी पूर्व विधायक को घेरते हुए कहा कि वह बताये कि जिन 14 सड़कों का वे आएदिन जिक्र कर रहे हैं। उनमें केंद्रीय मंत्री का क्या हाथ रहा और किस हेड से उन्होंने इन्हे स्वीकृत करवाया है और पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ये भी बताये कि विधानसभा मे विधायक बैठते है या फिर केंद्रीय मंत्री। उन्होंने कहा कि बीजेपी के पूर्व विधायक विधानसभा चुनावों मे अपनी टिकट कटता देख बौखला गए। इसी लिए उन्हें विधायक प्राथमिकता के कार्य भी केंद्रीय मंत्री के दिखाई दे रहे हैं। केवल ने कहा कि विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने ग्रामीण क्षेत्रों को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए विधायक प्राथमिकता के तहत एससी काँपोंनेंट के तहत विभिन्न सड़कों को डाला था जिन्हे नाबार्ड से स्वीकृति मिली है, लेकिन विधायक प्राथमिकता के इन कार्यों पर बीजेपी का फटा लगाने की बीजेपी के हारे नकारे नेता जो झूठ की राजनीति कर रहे हैं, यही उनके पतन का कारण भी बन रहा है। उन्होंने कहा बड़सर का विकास किसने और किसकी सरकार मे हुआ ये बड़सर की जनता भली-भांति जानती है। उन्होंने कहा कि जिन्हे बड़सर की जनता दो दो बार नकार चुकी है और अब तो बीजेपी की आला कमान भी जिस नकारे नेता से मुँह मोड़ रही हो उस नेता की फरेब की राजनीति जनता पर कितना असर कर सकती है, ये बात सब जानते हैं। उन्होंने कहा कि विधायक इंद्रदत्त लखनपाल विधायक बाद में पहले समाजसेवक हैं और उन्हें जनता विकास का मसीहा मानती है। अपनी खोई प्रतिष्ठा को पाने के लिए पूर्व बीजेपी विधायक जो खेल खेलना चाह रहे हैं, उसमे वे कभी कामयाब नहीं होंगे।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश के लिए स्वीकृत राष्ट्रीय महत्व की परियोजना बल्क ड्रग पार्क की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) रिकॉर्ड समय में तैयार कर ली गई है। उद्योग विभाग ने यह रिपोर्ट आज राज्य सरकार को सौंप दी है। इसके लिए उद्योग विभाग की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार बल्क ड्रग पार्क जैसी राष्ट्रीय महत्व की परियोजना के लिए डीपीआर तैयार करने में सक्षम है। उन्होंने बताया कि उद्योग विभाग तैयार की गई इस डीपीआर का मूल्यांकन किया जाएगा और इसे अतिशीघ्र केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊना जिले के हरोली में बनने वाले इस बल्क ड्रग पार्क में लगभग 50,000 करोड़ रुपये का निवेश अपेक्षित है और इसमें लगभग 30000 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह पार्क पूरे क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को गति प्रदान करेगा और यह केवल हिमाचल प्रदेश के फार्मा उद्योग ही नहीं, बल्कि देश भर के फार्मा उद्योगों की एपीआई मांग को भी पूरा करेगा। उन्होंने कहा कि पार्क में बल्क ड्रग इकाइयों के लिए कुशल लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए पार्क में ही सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के साथ-साथ एनआईपीईआर के एक सैटेलाइट सेंटर का प्रावधान भी रखा गया है। इस सेंटर में अनुसंधान एवं विकास से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मेगा प्रोजेक्ट में 300 टीपीएच की क्षमता वाला स्टीम प्लांट, 120 मेगावाट क्षमता का पावर इंफ्रास्ट्रक्चर, 15 एमएलडी क्षमता वाले जल भंडार के साथ वाटर इंफ्रा, सॉल्वेंट एक्सट्रेक्शन प्लांट, 5 एमएलडी तक के रासायनिक निर्वहन की स्थिति में जीरो लिक्विड डिस्चार्ज वाला कॉमन एफ्लुएंट प्लांट और सामान्य ढांचागत से संबंधित अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। पार्क में ये अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होने से विनिर्माण इकाइयों की प्रारंभिक पूंजी लागत काफी कम हो जाएगी। इस पार्क के निर्माण, कार्यान्वयन और अन्य सभी कार्य राज्य कार्यान्वयन एजेंसी (एसआईए) द्वारा किए जाएंगे। उद्योग विभाग ने पार्क में 6 बहु ईंधन ब्वॉयलरों का प्रस्ताव भी रखा है जोकि पार्क में स्टीम की मांग को पूरा करने के साथ-साथ 36 मेगावाट अतिरिक्त बिजली का उत्पादन भी करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजना की पूंजीगत लागत लगभग 1923 करोड़ रुपये है। इसमें से केंद्र सरकार से 1000 करोड़ रुपये का अनुदान मिलेगा। जबकि, शेष 923 करोड़ की राशि प्रदेश सरकार देगी।
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान से ट्रेकिंग प्रतिस्पर्धा ‘द सिल्क रूट-द हिमालयन एक्सपीडिशन’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि ‘सिल्क रूट’ एक बहुत ही महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक व्यापारिक मार्ग था। एशियाई देशों चीन, भारत, फारस, अरब, ग्रीस और इटली से होता हुआ यह व्यापारिक मार्ग भूमध्य सागर तक फैला हुआ था। ईसा पूर्व दूसरी शताब्दी से 14वीं शताब्दी ईस्वी तक इस मार्ग की बहुत महत्ता थी। राज्यपाल ने कहा कि उस अवधि के दौरान बडे़े पैमाने पर होने वाले रेशम के व्यापार के कारण इस व्यापारिक मार्ग को ‘सिल्क रूट’ का नाम दिया गया था। उन्होंने कहा कि रामपुर, नारकंडा, शिमला, कालका होते हुए दिल्ली तक यह मुख्य व्यापारिक मार्ग था। लेकिन, कालांतर में सड़कों के विकास के साथ ही यह पुराना मार्ग भुला दिया गया और यह इतिहास बन गया। ट्रेकिंग जैसे साहसिक एवं रोमांच भरे आयोजन की सराहना करते हुए राज्यपाल ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां इस पुराने भुलाए जा चुके सिल्क रूट को पुनर्जीवित करने में बहुत सहायक सिद्ध होगी। सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए राज्यपाल ने कहा कि यह आयोजन निःसंदेह काफी रोमांचक होगा। इस अवसर पर कृषि विभाग के सचिव राकेश कंवर, नगर निगम शिमला के बैनमोर वार्ड की पार्षद डॉ.किमी सूद, सामाजिक कार्यकर्ता रोहिताश चंद्र, ट्रेकिंग अभियान के आयोजक एवं प्रसिद्ध ट्रेकर रजत जमवाल और अन्य लोग भी उपस्थित थे।
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राजभवन में राज्य रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से 10 बैटरी संचालित जॉयस्टिक वाली व्हील चेयर लाभार्थियों को भेंट की। ये व्हीलचेयर मेडिवा कंपनी द्वारा बनाई गई हैं और आउटलाइन सिस्टम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा रेडक्रॉस को दान की गई हैं। राज्यपाल ने इस पुनीत कार्य के लिए आउटलाइन सिस्टम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का आभार व्यक्त किया और कहा कि रेडक्रॉस पीड़ित मानवता की सेवा के लिए निरन्तर काम कर रहा है। सचिव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता एम.सुधा देवी, राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा, आउटलाइन सिस्टम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सुरेन्द्र शर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला जिला के चौपाल विधानसभा क्षेत्र के नेरवा में 175 करोड़ रुपये लागत की 30 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। प्रगतिशील हिमाचलः स्थापना के 75 वर्ष कार्यक्रम के उपलक्ष्य में महाविद्यालय मैदान नेरवा में विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रदेश के लोगों का आभार व्यक्त किया जा रहा है, जो इसे अन्य कार्यक्रमों से अलग बनाता है, जिनमें राजनैतिक नेताओं का महिमा मण्डन किया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चौपाल क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और इसे प्रसिद्ध पर्यटन गंतव्य बनाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों के लिए कुपवी क्षेत्र में उपमण्डलाधिकारी कार्यालय और महाविद्यालय तथा नेरवा में नगर पंचायत खोली गई है। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए इस विधानसभा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्यालय खोले गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जरूरतमंदों की मदद के लिए मुख्यमंत्री सहारा योजना, हिमकेयर, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, मुख्यमंत्री शगुन योजना, मुख्यमंत्री स्वाबलंबन योजना और कई अन्य कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने हैरानी व्यक्त की कि कई वर्षों के अनुभव के बड़े-बड़े दावे करने वाले विपक्ष के नेता ऐसी योजनाओं की कल्पना भी नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से बीमार और असहाय 21,000 से अधिक लोगों को मुख्यमंत्री सहारा योजना के तहत प्रति माह 3000 रुपये की राशि दी जा रही है। मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत 3.37 लाख से अधिक मुफ्त गैस कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने एक कदम आगे बढ़ते हुए महिला यात्रियों को एचआरटीसी बसों में किराये में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की है। इतना ही नहीं, प्रदेश में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली और ग्रामीण क्षेत्रों में सभी लोगों को मुफ्त पेयजल भी उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन में रिकॉर्ड वृद्धि की है। लगभग पांच वर्ष पहले प्रदेश की सत्ता संभालते ही सरकार ने बिना आय सीमा के वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त करने की आयु सीमा को 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष कर दिया था और अब इसे 60 वर्ष कर दिया गया है। इससे लाखों वरिष्ठ नागरिक लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा कि जरुरतमंदों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन उपलब्ध करवाने पर प्रदेश सरकार 1300 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। इसके बावजूद कांग्रेसी नेता राज्य सरकार पर कमजोर वर्गों की अनदेखी के निराधार आरोप लगा रहे हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की जनता को सरकार की ओर से दी जा रही ये बड़ी राहत विपक्षी नेताओं को रास नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता सरकार पर प्रदेश के लोगों को मुफ्त की आदत डालने का आरोप लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता विपक्ष के बड़े-बड़े दावों के बहकावे में नहीं आने वाली और उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को एक बार फिर अपना पूरा समर्थन देने का आग्रह किया ताकि विकास की गति निर्बाध रूप से चलती रहे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 1.48 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित मुंडला-साड़ी सड़क, 2.88 करोड़ रुपये की मशरैन-थियारा सड़क, 3.74 करोड़ रुपये की सगरोटी-मानियोटी सड़क, 3.83 करोड़ रुपये से निर्मित धरतुआ-घरीन (मगरोग) मार्ग और 9.09 करोड़ रुपये की शीरगाह-शालन सड़क, 82 लाख रुपये की लागत से निर्मित शीकियार संदली भोलाला संपर्क मार्ग और अजीतपुर-गड्डा बावरा संपर्क मार्ग का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने 8.42 करोड़ रुपये से निर्मित थरोच-मंधाना सड़क, 3.97 करोड़ रुपये की किरी-खराचली सड़क, 1.36 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित उठाऊ सिंचाई योजना जारवा-जंदर, 25 लाख रुपये की लागत से नानू-कुथार बड़ाधर, कनूरी सड़क के उन्नयन, 8.89 करोड़ रुपये लागत की बालघर, तिहाना धार, मेहाधार, बटेवारी, कलाना, सुजना सड़क, घोरना-देवठ रोड पर बलसन खड्ड पर 85 लाख रुपये के पुल और ग्राम पंचायत कुठार, बासाधार, बागरी और गोरना के विभिन्न गांवों के लिए 6.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित उठाऊ सिंचाई योजना का उदघाटन भी किया। उन्होंने सरैन में लोक निर्माण विभाग के उपमंडल, चौपाल में आयुर्वेदिक औषधालय, देहा में अग्निशमन चौकी, पुलबाहल में नवस्तरोन्नत पशु चिकित्सालय और चौपाल में अग्निशमन चौकी से स्तरोन्नत अग्निशमन केंद्र का शुभारंभ भी किया। इनके अलावा मुख्यमंत्री ने करोड़ों रुपये की परियोजनाओं के शिलान्यास भी किए। इनमें चौपाल में जल जीवन मिशन के तहत लगभग 10.23 करोड़ रुपये की पांच उठाऊ पेयजल योजनाओं के कार्य, नेरवा के लिए 25.61 करोड़ रुपये की मल निकासी योजना,1.57 करोड़ रुपये की पेयजल योजना सुंडला गडाह, ग्राम पंचायत ननहार में पेयजल योजना झीना जुबड़ी का सुदृढ़ीकरण 1.05 करोड़ रुपये, पेयजल योजना नियोटी खड्ड-उप महल नाओ धार, उप महल बावी और उप महल रूसलाह 5.73 करोड़ रुपये और चौपाल विधानसभा क्षेत्र की पांच पेयजल योजनाओं के सुदृढ़ीकरण एवं रेट्रोफिटिंग के लिए 10.23 करोड़ रुपये की परियोजना शामिल है। मुख्यमंत्री ने जल शक्ति उपमंडल चौपाल के अंतर्गत विभिन्न पेयजल योजनाओं के 14.67 करोड़ रुपये के सुदृढ़ीकरण कार्य, जल शक्ति उपमंडल कुपवी के अंतर्गत विभिन्न पेयजल योजनाओं के 5.07 करोड़ रुपये के सुदृढ़ीकरण कार्य, आरडीएसएस योजनाओं के तहत चौपाल विधानसभा क्षेत्र में 30.45 करोड़ रुपये के विकास कार्यों, तहसील ठियोग में एशियन विकास बैंक की मदद से बाग बरोग, बैचर, शिरगुली और देउठी की पुरानी पेयजल योजनाओं के 4.34 करोड़ रुपये के जीर्णोद्धार कार्य, जल शक्ति उपमंडल सैंज के तहत पुरानी योजनाओं के 12 करोड़ रुपये के सुदृढ़ीकरण कार्य और 1.57 करोड़ रुपये की लागत से पेयजल योजना खगना अप्पर और सुंडला गराह के जीर्णोद्धार कार्य की आधारशिला भी रखी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव रजनीश किमटा ने कहा है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के दौरे से चौपाल विधानसभा क्षेत्र के लोगों को निराशा मिली है। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक सरकार के सामने क्षेत्र की जनता और मांगों को मनवाने में पूरी तरह से नाकाम रहे हैं। चौपाल क्षेत्र के लिए कोई नई घोषणाएं नहीं हुई, इससे लोगों के हाथ मायूसी लगी है। किमटा ने कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान जिन परियोजनाओं के उद्घाटन हुए वो पूर्व कांग्रेस सरकार के समय में शुरू किए गए थे। वहीं जो कुछ शिलान्यास हुए हैं, उनके लिए बजट का कोई प्रावधान नहीं किया गया है। किमटा ने स्थानीय विधायक बलवीर वर्मा पर हमला बोलते हुआ कहा कि वे पांच वर्षाें में सरकार से चौपाल विधानसभा क्षेत्र के लिए कुछ भी नहीं मांग पाए। इससे चौपाल विकास के मामलों में पिछड़ गया है। पूरे चौपाल क्षेत्र में सड़कों की हालात बदतर है। इसके चलते सेब सीजन में लोगों को अपनी फसल मार्केट तक पहुंचाने में दिक्कतें हुईं। विधायक सड़कों को दुरूस्त करवाने में नाकाम रहे। उन्होंने कहा कि सड़कों की खराब हालात को देखते हुए स्थानीय विधायक ने हवाई दौरा करवाकर मुख्यमंत्री को क्षेत्र की वस्तु स्थिति से अनजान रखा। कांग्रेस नेता ने चौपाल में स्वास्थ्य सेवाओं की बदतर स्थिति पर भी चिंता जाहिर की और कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं पटरी से उतरी हुई है। चौपाल और नेरवा के अस्पतालों को सिविल अस्पताल का दर्जा तो दिया गया है, मगर सुविधाएं यहां पीचीएस स्तर की भी नहीं है। अभी तक इन अस्पतालों में अल्ट्रा साउंड की सुविधाएं भी नहीं है और विधायक अब जाकर अल्ट्रा साउंड मशीन की मांग कर रहे हैं। किमटा ने कहा है कि बुधवार को नेरवा में हुए कार्यक्रम में स्थानीय विधायक ने लोगों को लुभाने का हर संभव प्रयास कर इस कार्यक्रम में भीड़ जुटाने की कोशिश की। इस कार्यक्रम के लिए सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग किया गया। हालात यह रही कि अधिकतर बस रूट कैंसल कर लोगों को परेशान किया गया। इस कार्यक्रम में आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर, मनरेगा मजदूर और लाभार्थियों को लाकर भीड़ इकट्ठी करने का असफल प्रयास विधायक ने किया। लोगों के लिए बड़ी सौगातें दिलाने का आश्वासन विधायक ने दिया, मगर मुख्यमंत्री से किसी भी मांग को मनवाने में वे असफल रहे। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव और हिमाचल स्थपना के 75 वर्ष पर होने वाले इस कार्यक्रम में 50 लाख से भी ज्यादा का खर्च किया गया। चौपाल की जनता को कुछ भी नहीं मिला। उन्होंने कहा कि हिमाचल और चौपाल की जनता बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी है और इसलिए वह प्रदेश भाजपा सरकार को बदलने का पूरा मन बना चुकी है। हिमाचल की जनता आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को भारी बहुमत जीताएगी।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर यमुना की एक सहायक नदी टोंस नदी पर प्रस्तावित राष्ट्रीय महत्व की किशाऊ बांध परियोजना के क्रियान्वयन के संबंध में दिल्ली में एक बैठक में वर्चुअल माध्यम से भाग लिया। केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जय रम ठाकुर चौपाल के नेरवा क्षेत्र से वर्चुअल माध्यम से जुड़े। इस बैठक में हरियाणा और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर जयराम ठाकुर ने केंद्र सरकार से इनपुट पॉवर लागत को 2.30 रुपये प्रति किलोवाट ऑवर पर स्थिर रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इससे बिजली घटक लागत को कम रखा जा सकेगा और हिमाचल प्रदेश इसे वहन कर सकेगा। जयराम ठाकुर ने कहा कि इस परियोजना से उत्पन्न बिजली हिमाचल प्रदेश और उत्तराखण्ड के मध्य समान रूप से बांटी जाएगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार जल घटक की 90 प्रतिशत और लाभान्वित राज्य 10 प्रतिशत लागत वहन करेंगे। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखण्ड सरकारों ने पहाड़ी राज्यों के सीमित बजट संसाधनों और अन्य राज्यों की तुलना में कम लाभ के दृष्टिगत केन्द्र सरकार द्वारा ऊर्जा घटक की 90 प्रतिशत लागत को वित्तपोषित करने का भी आग्रह किया है। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से इस परियोजना में लागत वृद्धि के बचने के लिए इस मामले में तेजी लाने का आग्रह किया। क्योंकि हिमाचल और उत्तराखण्ड की सरकारें राहत और पुनर्वास संबंधी मामलों का भी वहन करेगी। केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने सभी हितधारक राज्यों के मुख्यमंत्रियों से राष्ट्रीय महत्व की इस परियोजना पर समन्वय सुनिश्चित करने का आग्रह किया ताकि इस परियोजना पर शीघ्र कार्य शुरू किया जा सके। इस अवसर पर जल शक्ति विभाग के सचिव अजय शर्मा और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
दाड़लाघाट के लोकगायक ललित गर्ग का लोक गीत "राजा तेरे गोरखयां ने" रिलीज हो गया। इस लोक गीत को ललित गर्ग ने अपने ऑफिशियल पेज में लांच किया है। हिमाचल की सभ्यता, गायन व संस्कृति को ध्यान में रखते हुए इस गीत को गायक ललित गर्ग ने अपनी आवाज के जादू से निखारा, तो वही इस गीत में संगीत का निद्रेशन जिया लाल ठाकुर ने किया है। सोलन के दीपक ठाकुर ने इस गाने को रिकॉर्ड किया है। जबकि इस वीडियो का फिल्मांकन यशस्वी स्टूडियो दाड़लाघाट के पंकज गुप्ता व डोप मिनक्स चांदला, ऋषव गुप्ता ने किया है। वही इस गीत की शूटिंग दाड़लाघाट के क्षेत्र में हुई। ललित गर्ग ने इस गीत के लिए विशेष रूप से पीयूष राज, रजनी व हेमंत शर्मा का धन्यवाद किया है। गायक ललित गर्ग ने बताया कि यह गीत लोक गाथा पर आधारित है। उन्होंने बताया कि 18वी शताब्दी में रजवाड़ों की आपसी लड़ाई के चलते नेपाल के गोरखा राजा अमर सिंह थापा को मदद के लिए बुलाया था। उन्होंने हिमाचल में लूटपाट मचाई, इसी को लेकर आज "राजा तेरे गोरखयां ने" के गीत पर आधारित इस गीत को रिलीज किया गया। ललित गर्ग ने कहा कि उन्होंने कुछ समय पहले बरलाज पर भी ऑडियो सीडी निकाली थी जो कि लोगो द्वारा खूब सराही गई।
भारत की जनवादी नौजवान सभा सराज कमेटी ने बगड़ाथाच व बहल सैंज पंचायत में स्कूलों में अध्यापकों की कमी को लेकर उपायुक्त मंडी को मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि पूरे सराज क्षेत्र की जनता मूलभूत सुविधाओं से महरूम है। साथ ही बच्चे स्कूलों में अध्यापकों की कमी से जूझ रहे हैं, जिसकी वजह से बच्चों का भविष्य बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि इसका ताजा उदाहरण बगड़ाथाच व बहल सैंज पंचायत में 8 विद्यालयों में लगभग 25 अध्यापकों के पद व कुछ गैर शिक्षक खाली पद हैं। नौजवान सभा सराज ने मांग की है कि शीघ्र अति शीघ्र बगड़ाथाच पंचायत में शिक्षकों व गैर शिक्षकों के पद भरे जाए ताकि बच्चों की पढ़ाई सुचारू रूप चल सके। यदि सरकार और प्रशासन खाली पदों को नहीं भर्ती है तो नौजवान सभा आने वाले समय में क्षेत्र में लोगों को संगठित करते हुए आंदोलन करेगी, जिसकी पूरी की पूरी जिम्मेदारी सरकार व प्रशासन की होगी। प्रतिनिधिमंडल में नौजवान सभा जिला अध्यक्ष महेंद्र राणा, राज्य अध्यक्ष सुरेश सरवाल, बगड़ाथाचत पंचायत के निवासी व नौजवान सभा के सदस्य वेद प्रकाश, उपेंद्र कुमार, अनिल कुमार, पूर्णचंद, अक्षय कुमार व प्रकाश चंद इत्यादि उपस्थित थे।
विश्व अल्जाइमर दिवस के उपलक्ष पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा के सौजन्य से वृद्ध आश्रम एवं अस्थि दोष ग्रह दाडी में मनाया गया है। कार्यक्रम में जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि अल्जाइमर एक दिमागी बीमारी है। शुरुआती लक्षणों में आप चीजों को रख कर भूल जाते हैं, बहुत याद करने पर भी आपको याद नहीं आता। अगर आपको अपनी जरूरी चीजों को याद रखने में तकलीफ होने होने लगी है तो सावधान हो जाइए। इस बीमारी का सीधा संबंध उम्र से है। उन्होंने बताया कि 60 वर्ष की आयु के बाद ज्यादातर लोगों को अल्जाइमर की शिकायत हो सकती है। कुछ लोगों में यह अनुवांशिक भी होता है। कई बार सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से या बहुत अधिक तनाव होने वालों को भी अल्जाइमर की शिकायत हो सकती है। उन्होंने आगे कहा कि सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि अल्जाइमर की कोई स्पेसिफिक दवा नहीं है, इससे वचाब ही इसका इलाज है। आगे जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ गुरमीत कटोच ने बताया की ऐसे में बेहतर यही है कि हम सावधान रहें और खानपान में ऐसी चीजों को का शामिल करें जिससे इस बीमारी के खतरे को कम किया जा सके। इस मौके पर हेल्थ चेकअप कैंप नहीं लगाया गया, जिसमें डॉक्टर दीक्षा नेत्र विशेषज्ञ, डॉ अभिनव मानसिक रोग विशेषज्ञ ने वहां उपस्थित सभी बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जांच की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा सभी लोगों को फल भी वितरित किए गए। कार्यक्रम मे स्वास्थ्य शिक्षका अंजलि, रिटायर्ड प्रिंसिपल एवं स्वयंसेवी मैडम राका, वृद्ध आश्रम का सारा स्टाफ तथा आशा कार्यकर्ता आदि भी मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देशव्यापी रक्तदान अभियान की शुरुआत की गयी थी। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक जारी रहेगा। इसी मुहिम के अंतर्गत रोटरी क्लब कांगड़ा द्वारा टंडन क्लब कांगड़ा में रक्तदान शिवर का आयोजन किया गया। यह कैम्प मेडिकल ऑफिसर डॉ विकास नय्यर, ब्लड सेंटर RPGMC टांडा और उनकी टीम के सहयोग से किया गया। रोटरी क्लब ब्लड डोनैशन के डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन प्रशांत भसीन ने इस कैम्प के जरिए पूरे जिला में इस मुहिम की शुरुवात की और सभी के आग्रह किया कि इस तरह के कार्यक्रम में अपना सहयोग दें। रोटरी क्लब कांगड़ा के अध्यक्ष कृष्णा औल ने इसमे भाग लेने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया। इस मौके पर 50 से ज्यादा लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण करवाया और 32 लोगों ने रक्तदान किया। रोटरी क्लब से विनय ने 37वी बार रक्तदान दिया।


















































