अनूप । सुजानपुर डीएवी आलमपुर के विद्यार्थियों द्वारा बुराई पर अच्छाई का प्रतीक त्योहार दशहरा उत्साहपूर्वक मनाया गया। कक्षा एलकेजी से लेकर 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया व अपनी उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न गतिविधियों जैसे भाषण प्रतियोगिता, कविता-वाचन, नृत्य व रंगोली प्रतियोगिता तथा पोस्ट व कार्ड मेकिंग, संवाद-वाचन आदि गतिविधियों द्वारा देश की सांस्कृतिक कला का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने रामायण के विभिन्न पात्रों जैसे भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान व रावण इत्यादि का भेस अवतरित करते हुए लघु-नाटिकाएं प्रस्तुत की व उनके आदर्श जीवन-मूल्यों को छोटे-छोटे प्रसंगों द्वारा प्रस्तुत किया। छात्र व छात्राओं ने इन सांस्कृतिक गतिविधियों का भरपूर आनंद उठाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य बिक्रम सिंह ने छात्रों व उनके अभिभावकों को दशहरे की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने छात्रों को भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन से प्रेरणा लेने के लिए अभिप्रेरित किया। प्रधानाचार्य ने सभी छात्रों के स्वस्थ व उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा एक मर्यादित जीवन व्यतीत करने का संदेश दिया।
समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित, मिलेगी पारपंरिक फसलों की खेती के लिए जागरूकता व वित्तिय मदद प्रतिमा राणा। पालमपुर चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के हैदराबाद स्थित भारतीय कदन्न अनुसंधान संस्थान (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मिल्लेट्स रिसर्च) के साथ शोध और शिक्षा के क्षेत्र में मिलकर कार्य करने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया है। कुलपति प्रो. एचके चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों संस्थानों द्वारा पारंपरिक फसलों के क्षेत्र में जर्मप्लाज्म एक्सचेंज, फसल सुधार और मूल्य संवर्धन सहित शिक्षा व शोध पर तेजी से कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भारतीय कदन्न अनुसंधान संस्थान (आईआईएमआर) भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का एक प्रमुख शोध संस्थान है। प्रो.चौधरी ने बताया कि दोनों संस्थानों के पास उपलब्ध शोध उपकरण और पुस्तकालय की सुविधा एक-दूसरे के संकाय और शोधार्थियों को उपलब्ध करवाई जाएगी। स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को शोध पत्रों में शोध कार्यों के लिए यह सहायक होगा। चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय और आईआईएमआर पारंपरिक खाद्यान्नों के क्षेत्र में मिलकर अनुसंधान करेंगे। दोनों संस्थानों के वैज्ञानिक संयुक्त कार्य के लिए अनुसंधान परियोजनाएं और मानव संसाधन योजनाओं को तैयार करेंगे। इसके अतिरिक्त संयुक्त परियोजना और सलाहकार परियोजनाओं को दीर्घकालिक और अल्पकालिक लक्ष्यों के साथ शुरू किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस सहयोग से पारपंरिक फसलों जैसे चौलाई,बाथू, बाजरा और विशेष रूप से रागी, मंडल, कोदरा, कंगणी, चीना व शंख आदि के पारपंरिक बीजों व पौधों के आदान-प्रदान में लाभ होगा और इस संयुक्त प्रयास से इस पहाड़ी राज्य के किसानों को इन फसलों की खेती को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। आईआईएमआर की निदेशक डा.रत्नावली ने कहा कि उनका संस्थान हिमाचल प्रदेश में पारपंरिक फसलों की खेती के लिए जागरूकता अभियान के लिए विश्वविद्यालय को वित्तिय सहायता भी प्रदान करेगा। चौसकु हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय की तरफ से कुलपति प्रो. एचके चौधरी और आईआईएमआर से निदेशक डॉ. सीवी रत्नावली ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान अनुसंधान निदेशक डॉ. एसपी दीक्षित, विश्वविद्यालय के बजौरा स्थित अनुसंधान केंद्र के सहनिदेशक विनोद शर्मा, कृषि विज्ञान केंद्र मंडी के कार्यक्रम समन्वयक पंकज सूद व आईआईएमआर के वैज्ञानिक मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला कांग्रेस महासचिव फिर शिमला स्थित अपने घर छराबड़ा पहुंची है। प्रियंका वाड्रा गांधी मंगलवार सुबह अपने मकान छराबड़ा में पहुंची। प्रियंका गांधी का यहां 5 से 6 दिन तक रुकने का कार्यक्रम बताया जा रहा है। चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से होते हुए प्रियंका अपने घर पहुंची। 10 अक्तूबर सोलन में कांग्रेस की रैली में प्रियंका गांधी हिमाचल के विधानसभा चुनाव का शंखनाद भी करेगी, तब तक प्रियंका गांधी का शिमला में अपने घर रुकने का कार्यक्रम बताया जा रहा है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन भारत को त्योहारों की भूमि के रूप में जाना जाता है, दशहरा उनमें से एक है, जो अपनी धारणा और महत्व में अद्वितीय है। त्यौहार गौरवशाली विरासत, संस्कृति और परंपराओं का जश्न मनाने का एक अभिव्यंजक तरीका हैं। साई इंटरनेशनल स्कूल ने दशहरा उत्सव के लिए एक नृत्य नाटिका का आयोजन किया, जिसमें बच्चों को रामायण से अपने पसंदीदा पौराणिक चरित्र की भूमिका निभाने के लिए खूबसूरती से तैयार किया गया था। इन भूमिकाओं को निभाने वाले बच्चे अपनी आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति में परिपूर्ण थे। शिक्षार्थियों द्वारा एक स्किट भी तैयार किया गया, जिसमें रावण पर भगवान राम की जीत का संदेश दिया गया और इस संदेश को पुष्ट किया गया कि बुराई पर हमेशा अच्छाई की जीत होती है।
उपायुक्त कांगडा डॉ. निपुण जिंदल होंगे मुख्यातिथि नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर राज्य स्तरीय दशहरा जयसिंहपुर की दूसरी सांस्कृतिक संध्या ठाकुर दास राठी करेगे जयसिंहपुर बासियों का आज मनोरंजन करेंगे। 4 अक्तूबर को दूसरी सांस्कृतिक संध्या पर मुख्यातिथि डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल होंगे। जयसिंहपुर के विधायक रविंद्र धीमान विशेष रूप से इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। इस संध्या में कुमार साहिल व नाटी किंग ठाकुर दास राठी लोगों का मनोरंजन करेंगे। यह जानकारी जयसिंहपुर दशहरा कमेटी के अध्यक्ष व एसडीएम अपराजिता चंदेल ने दी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। मंडी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 43वां प्रांत अधिवेशन सोलन जिला में हो रहा है। आज इस अधिवेशन के दूसरे दिन कई सत्र आयोजित किए गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अधिवेशन के दूसरे दिन विद्यार्थी परिषद की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नव कार्यकारिणी का गठन करने की घोषणा की गई। जिसमें केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के प्राध्यापक डॉक्टर सुनील ठाकुर जी को प्रांत अध्यक्ष व हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के छात्र आकाश नेगी को प्रांत मंत्री के रूप में चुना गया। इस दौरान प्रांत छात्रा प्रमुख डॉ सीमा ठाकुर जी बतौर चुनाव अधिकारी उपस्थित रहीं। इसके पश्चात अधिवेशन का उद्घाटन सत्र आयोजित किया गया, जिसमें बिहार के राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा जी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रफुल्ल आकांत जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भारत के गौरवमयी इतिहास की चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत आजादी के 75 वर्ष मना रहा है और इस समय हम सबका लक्ष्य भारत को आत्मनिर्भर बनाना होना चाहिए जिसमें युवाओं की भूमिका अहम है। साथ ही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राकेश सिन्हा जी ने बताया कि वह भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं चुके हैं। इस दौरान उन्होंने भारत की भूमिका के बारे में चर्चा की। छात्र आंदोलनों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आज तक कई सारे बड़े आंदोलन इस देश में किए हैं, जो समाज के हित के लिए हमेशा ही काम आए हैं। उद्घाटन सत्र के बाद शोभा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें सभी जिलों से आए हुए कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया यह शोभायात्रा पुलिस ग्राउंड सोलन से लेकर ओल्ड बस स्टैंड तक निकाली गई, जहां पर परिषद द्वारा खुले अधिवेशन का आयोजन किया गया। बस स्टैंड में आयोजित किए गए खुले अधिवेशन में विभिन्न कार्यकर्ताओं ने विभिन्न विषयों को लेकर अपना वक्तव्य रखा।
केंद्रीय मंत्री ने देर शाम हमीरपुर पहुंच कर शहरवासियों को दिया प्रधानमंत्री की रैली में आने का निमंत्रण मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर सोमवार देर शाम हमीरपुर शहर में पहुंचकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शहर वासियों को और व्यापारियों को 5 अक्टूबर को बिलासपुर में होने जा रही प्रधानमंत्री की रैली के लिए आमंत्रित किया। अनुराग ठाकुर शहर की सभी दुकानों में जाकर दुकानदारों को भी इस कार्यक्रम में आने का न्योता दिया। हमीरपुर वासियों ने केंद्रीय मंत्री के निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार कर कार्यक्रम में जाने के लिए उत्साह प्रदर्शित किया है। जब अनुराग ठाकुर हमीरपुर वासियों को निमंत्रण दे रहे थे, तब कई दुकानदार और कई आम लोग यह कहते सुने गए कि हम प्रधानमंत्री की रैली में जरूर जाएंगे। इस अवसर पर स्थानीय विधायक नरेंद्र ठाकुर सहित भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नरेंद्र अत्री, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रवक्ता अंकुश दत्त शर्मा, जिला महामंत्री हरीश शर्मा, अभ्यवीर सिंह, लवली, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल ठाकुर, जिला परिषद के उपाध्यक्ष नरेश कुमार, मंडल अध्यक्ष रमेश शर्मा, सुरेश सोनी, धर्मेंद्र शर्मा, संदीप भारद्वाज, नवीन शर्मा, मनोज कुमार, विनय कुमार, अजय शर्मा, जगदीश ठाकुर, अजय, रिंटू, विकास, कानव, विजय पाल सोहारु, विधि चंद शर्मा, अनिल सोनी, विपन शर्मा, सुरेंद्र मिन्हास व नीरज शर्मा इत्यादि सहित अन्य कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्थानीय प्रशासन भी इस अवसर पर उनके साथ मौजूद रहा।
हमीरपुर के गांधी चौक पर ग्राहकों एवं व्यापारी वर्ग के स्वास्थ्य की जांच की स्वास्थ्य शिविर मे सामान्य स्वास्थ्य जांच, रक्त जांच एवं निशुल्क दवाईयों का किया वितरण मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन मे प्रयास संस्था द्वारा संचालित साँसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की टीम ने अस्पताल हर घर, हर द्वार कार्यक्रम के तहत डॉ. जोगिंदर और डॉ. अंजू के नेतृत्व मे गांधी चौक हमीरपुर में स्थानीय व्यापारियों उनके परिवारजनों एवं खरीददारी करने आए ग्राहकों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। इस शिविर के दोरान बजुर्गों, बच्चों, महिलाओ व स्थानीय व्यापारियों एवं उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य जांच की एवं अच्छे स्वास्थ्य, संतुलित आहार, अच्छी दिनचर्या के प्रति जागरूक किया। इस स्वास्थ्य शिविर के दौरान निशुल्क उपचार सलाह, एवं दवाईयों का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर व्यापार मण्डल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अश्वनी जगोता ने जानकारी देते हुए बताया की गांधी चौक मे प्रयास संस्था के सहयोग से पिछले 3 महीनों से महीने के पहले सोमवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन करते आ रहे है, इसी कड़ी मे आज तीसरे स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के दोरान लगभग 90 से अधिक मरीजों के स्वस्थ की जांच डॉक्टरों द्वारा की गई एवं 33 लोगों की रक्त जांच भी की गई। जनता की स्वास्थ्य जांच के दौरान 19 लोगों मे हड्डियों से संबंधित बीमारी पाई गई जबकि 11 लोग बीपी, 13 लोग मधुमेह एवं 49 लोग अन्य बीमारियों से ग्रसित पाए गए। स्वास्थ्य जांच सुविधा का लाभ जन जन तक पहुंचाने के उदेश्य से व्यापार मण्डल हमीरपुर के सहयोग से प्रयास संस्था द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। प्रयास संस्था समय समय पर इस तरह के स्वास्थ्य शिविर विभिन विभिन संस्थाओ के लिए आयोजित करती है, साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों मे भी प्रतिदिन इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता है। जिला हमीरपुर के अवाहदेवी से संचालित समाजिक संस्था “प्रयास” के सौजन्य से चलाई जा रही हैं इस योजना में दवा, डॉक्टर और सामान्य स्वास्थ्य उपचार की सुविधा घर द्वार पर ही जनता को उपलबद्ध करवाई जा रही है। जनता के स्वास्थ्य को जांचने की 40 प्रकार की रक्त जांचे भी निःशुल्क की जाती है और साथ ही अनुभवी डॉक्टरों द्वारा उपचार एवं निःशुल्क दवाईयां मरीजों को दी जाती है। केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर पहले सांसद है, जिनके सहयोग से हिमाचल के लगभग 8 जिलों मे मोबाईल मेडिकल यूनिट्स द्वारा इस तरह की स्वास्थ्य सुविधाए जनता को घर द्वार पर निशुल्क उपलबद्ध करवाई जा रही है एवं मात्र 4 वर्षों में साँसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम ने 6,22,354 किमी की दूरी तय करके 23 विधानसभा क्षेत्रों के 27 ब्लॉक की 1350 पंचायतों के 6400 गांवों में लगभग 7,15,132 लोगों को उपचार की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध करवाई। सांसद मोबाईल स्वास्थ्य टीम ने कोरोना महामारी के दौरान भी लोगों को घर द्वार पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई एवं वर्तमान मे भी कोविड़ टीकाकरण एवं कोविड़ जांच में विभिन्न टीमे स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर जनता को सुविधा उपलबद्ध करवाने मे सहयोग कर रही है। व्यापार मण्डल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अश्वनी जगोता, वार्ड न 2 के पार्षद विपन शर्मा एवं व्यापार मण्डल की समस्त टीम उपस्थित रही एवं व्यापारियों के लिए गांधी चौक में स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलबद्ध करवाने के लिए प्रयास संस्था एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
दिलीप सिरमौरी ने युवाओं को संगीत के माध्यम से समझाया मतदान का महत्व गगन शर्मा। पांवटा साहिब निर्वाचक रजिस्ट्रिकरण अधिकरी एवं उपमंडल अधिकारी (ना.) पांवटा साहिब विवेक महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा क्षेत्र 58-पांवटा साहिब में आज राजकीय महाविद्यालय परिसर में युवा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में निर्वाचन विभाग द्वारा स्वीप कार्यक्रम के जिला आइकॉन दिलीप सिरमौरी ने युवाओं को संगीत के माध्यम से मतदान हेतु प्रेरित किया। विवेक महाजन ने बताया कि कार्यक्रम में युवा मतदाताओं ने बढ़-चढकर भाग लिया और उन्हें चुनाव से संबंधित विभिन विषयों पर जानकारी उपलब्ध करवाई गई। इस अवसर पर निर्वाचन कानूनगो मदन लाल, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय मोहन चौहान, सुनील शर्मा व जीवन जोशी रहे।
शैंकी ठुकराल ने इंजीनियर भरत राज एवं समूह स्टाफ को अकेडमी को दी बधाई मीनाक्षी साेनी। नादौन विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेता शैंकी ठुकराल ने आज विद्यावीन अकादमी के उद्घाटन समारोह में शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने इंजीनियर भरत राज एवं उनके समूह स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि भगवान से प्राथर्ना करता हूं कि आपका ये प्रयास सफ़लता लाएं एवं विद्यार्थियों के जीवन को उज्ज्वल बनाने में कारगर साबित हो। शैंकी ठुकराल ने बताया कि, इस अकादमी में डिफेंस, बैंकिंग, रेलवे, एसएससी, हिमाचल परीक्षा एवं टेट के साथ साथ अन्य विज्ञान से संबंधित के विषयों को भी पढ़ाया जाता है। इंजीनियर भरत राज एक नेक दिल एवं होनहार शिक्षक हैं। क्षेत्र के विद्यार्थियों को इस अकैडमी में आकर ज्ञान हासिल करना चाहिए एवं यहां के शिक्षक विद्यार्थियों को अपने पसंदीदा क्षेत्र में जाने के लिए पूर्ण रूप स्व तैयार करते हैं और उच्चतम शिक्षा देते हैं। एक बार पुनः समूह अकादमी के सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं। इस मौके पर नादौन से ओजल फिटनैस के विनोद कुमार और प्रिंस गर्ग ने भी शिरक़त कर अपनी शुभकामनाएं दीं।
पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर आईपीएससी अंडर-19 गर्ल्स सॉकर टूर्नामेंट 2022 की मेज़बानी करेगा। यह प्रतियोगिता कल यानि 4 अक्टूबर से शुरू होगी। इस आयोजन में उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी बतौर मुख्यथिति शिरकत करेगी।वहीं समापन समारोह में ब्रिगेडियर आरएस राणा, कमांड14 जीटीसी सुबाथु को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया है। गौरतलब है कि 25 सितम्बर को पाइनग्रोव स्कूल के खेल परिसर का मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लोकार्पण किया था। इस दौरान हिमाचल प्रदेश के, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण एवम आयुष मंत्री डॉ० राजीव सहजल एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। बता दें कि देश के 12 स्कूलों की लगभग 230 छात्राएं इस प्रतियोगिता में भाग लेगी। इनमें बिड़ला बालिका विद्यापीठ-पिलानी, डेली कॉलेज-इंदौर, डीपीएस-मथुरा रोड़, डीपीएस-आरके पुरम, मेयो कॉलेज गर्ल्स स्कूल-अजमेर, मॉडर्न स्कूल- नई दिल्ली, मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स-राय, ताशी नामग्याल अकादमी-गंगटोक, द एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल-इंदौर, द लॉरेंस स्कूल-सनावर, द सागर स्कूल-अलवर और मेज़बान स्कूल-पाइनग्रोव स्कूल-सोलन शामिल हैं।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर क्षेत्र के कंदहारल गांव में ढींगरी उत्पादन पर आत्मा परियोजना जिला कांगड़ा के तहत किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। यह गांव ब्लॉक द्वारा SCA to SCSP स्कीम के तहत एडॉप्ट किया गया है, जिसमें किसानों को अपनी आर्थिकी सुधारने के लिए विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में आज किसानों को ढींगरी उत्पादन की विस्तृत ट्रेनिंग यूनिवर्सिटी से आए विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप डोगरा द्वारा प्रैक्टिकली दी गई। इस ट्रैनिंग में परियोजना निर्देशक आत्मा डॉ. शशि पाल अत्रि तथा आत्मा परियोजना के अधिकारियों ने भाग लिया। डॉ. शशि पाल अत्रि ने किसानों को आत्मा द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों जैसे SPNF विधि द्वारा प्रदर्शन प्लॉट तथा महिला समूह सशक्तिकरण आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा लोगों को इन स्कीम को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।
भाजपा दो लोगों की पार्टी बन कर रह गई, जेपी नड्डा अपनी पार्टी में झांककर देखें फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला हिमाचल कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस को भाई-बहन की पार्टी बताया है। नरेश चौहान ने कहा है कि राहुल गांधी द्वारा शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा में बौखलाहट और चिंता है। इस कारण इसके नेता इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को पूरे देश के लोगों का सहयोग, अपार समर्थन और प्यार मिल रहा है। भारत जोड़ो यात्रा बीते 7 सितंबर को कन्या कुमारी से शुरू की गई है। करीब 150 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा का नेतृत्व खुद राहुल गांधी कर रहे हैं। इस यात्रा के माध्यम से कांग्रेस देश को जोड़ने का काम कर रही है। राहुल गांधी जहां-जहां भी जा रहे हैं, उनको वहां के लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है। हर वर्ग के लोग उनके साथ आ रहे है। भाजपा नेताओं में इसकी चिंता और बौखलाहट उनकी ब्यानबाजी में दिख रही है। नरेश चौहान ने कहा है कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जिसका देश की आजादी में बहुत बड़ा योगदान रहा है। आजादी के बाद भी कांग्रेस पार्टी ने देश को जोड़ने का काम किया। देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए इसके नेताओं ने अपना बलिदान भी दिया। यह कांग्रेस पार्टी ही है, जिसके नेताओं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी और स्व. राजीव गांधी ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए अपना बलिदान दे दिया। आज भी कांग्रेस पार्टी देश में एकता और अखंडता बनाए रखने का काम कर रही है। नरेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखती है। इसके विपरीत भाजपा मात्र दो लोगों की पार्टी बनकर रह गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं अपने फैसले थोप रहे हैं। भाजपा में कितना लोकतंत्र है, यह जेपी नड्डा बखूबी जानते हैं। स्थिति यह है कि पार्टी अध्यक्ष होने के नाते भी जेपी नड्डा पार्टी में अपने फैसले ले नहीं ले पा रहे। कांग्रेस नेता ने कहा है कि देश के लोगों को कांग्रेस पार्टी से ही उम्मीदें हैं। भाजपा ने सता में आने से पहले देश की जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे। स्वंय नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने से पहले देश के लोगों को बड़े सपने दिखाए, लेकिन आठ सालों के उनके शासन में देश की दुर्गति हुई है। जनता मंहगाई, बेरोजगारी से जूझ रही है। प्रदेश में भी भाजपा की सरकार से लोग त्रस्त है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के लोग भाजपा को सता से बाहर करने का मौका देख रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश में सरकार बनाकर लोगों की उम्मीदों को पूरा करेगी।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट ग्राम पंचायत व मेला कमेटी दाड़लाघाट द्वारा मनाया जाने वाला प्रसिद्ध दो दिवसीय दशहरा उत्सव इस वर्ष हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। पंचायत प्रधान बंसी राम भाटिया व मेला कमेटी के प्रधान वेद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि 2 वर्ष के कोरोना काल पश्चात इस वर्ष असत्य पर सत्य की जीत का संदेश देने वाले दशहरा मेले को अधिक आकर्षक बनाया गया है। उत्सव के पहले दिन 4 अक्तूबर, 2022 को क्षेत्र के विभिन्न स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक गतिविधियों की स्पर्धाएं आयोजित करवाई जाएगी, जिनमें प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, सोलो सॉन्ग, समूह गान तथा फोक डांस की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। विजेता उप विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। कबड्डी तथा वॉलीबॉल स्पर्धाओं हेतु हिमाचल तथा बाहरी राज्यों से आहूत की गई। प्रसिद्ध टीम्स अपने अपने खेल के जौहर दिखाएंगे। गौर हो कि इस बार वॉलीबॉल की विजेता टीम को 21000 तथा उपविजेता टीम को 15000 का पारितोषिक तथा आकर्षक ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसी प्रकार कबड्डी की विजेता टीम को 11000 तथा उपविजेता टीम को 8000 नकद तथा आकर्षक ट्राफियां प्रदान की जाएंगी। उत्सव के दूसरे दिन 5 अक्तूबर को वॉलीबॉल तथा कबड्डी के फाइनल मुकाबले व सांस्कृतिक व सुरमयी संध्या में वॉयस ऑफ पंजाब गौरव कौंडल,हिमाचल की आवाज श्रुति शर्मा, सीमा शुक्ला, सोमी शर्मा तथा मास्टर किशोर अपनी मधुर आवाज से लोगों का मनोरंजन करेंगे। कर्मा बैंड सुंदर नगर तथा चांदनी डांसर ग्रुप पालमपुर, एंकरिंग के मास्टर मिस्टर आयुष इनके साथ लोगों का भरपूर मनोरंजन करेंगे। इसके अतिरिक्त सरस्वती विद्या मंदिर के प्रांगण में रावण मेघनाथ कुंभकरण के पुतले भी उत्सव का विशेष आकर्षण रहेंगे। पंचायत प्रधान बंसी राम भाटिया व मेला कमेटी प्रधान वेद प्रकाश शुक्ला ने लोगों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में आकर मेले का लुत्फ उठाएं व बुराई पर अच्छाई की जीत की प्रेरणा देने वाले इस उत्सव को सफल बनाएं।
राजेश कतनाेरिया। जवाली उपमंडल के अंतर्गत सरकार व प्रशासन ने ज्वाली के लोगों को सौगात के रूप में बच्चों को एकांत में पढ़ने के लिए लाइब्रेरी प्रदान की है। यह लाइब्रेरी महाराणा प्रताप की राजपूत सभा में स्थित है। इस पब्लिक लाइब्रेरी का शुभारंभ उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल व विधायक अर्जुन सिंह ठाकुर द्वारा किया गया। उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल का जवाली पहुंचने पर एसडीएम जवाली महेंद्र प्रताप सिंह, तहसीलदार जवाली संत राम नागर सहित अन्य लोगों ने जोरदार स्वागत किया। उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने रिबन काटकर शुभारंभ किया। डॉ. निपुण जिंदल ने एसडीएम जवाली महेंद्र प्रताप सिंह के प्रयासों की सराहना की, जिसमें ज्वाली के विधायक अर्जुन सिंह ठाकुर ने भी विधायक निधि से पब्लिक लाइब्रेरी के लिए 5 लाख दिया था। उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि इस लाइब्रेरी में कोई भी बच्चा आकर पढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि इसके खुलने से बच्चों को टेस्ट की तैयारी करने में लाभ मिलेगा। अब बच्चों को भटकना नहीं पड़ेगा।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट पंचायत दाड़लाघाट के यूथ फार्मर क्लब व रामलीला क्लब स्यार द्वारा दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। क्लब के प्रधान अतुल चंदेल ने बताया कि क्लब पिछले 18 वर्षों से स्यार में दुर्गा पूजा का आयोजन बड़े ही श्रद्धा के साथ करता आ रहा है। कोरोना काल के बाद इस वर्ष क्लब के सदस्यों ने पूजा में बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं। इसके लिए सभी सदस्य और पंचायत वासि बधाई के पात्र है। इस धार्मिक आयोजन में श्रीदेवी भागवत के मूल पाठ के अलावा प्रतिदिन दो काल की पूजा, हवन, आरती, भोग व भंडारे का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि दशहरे के दूसरे दिन एकादशी को धूमधाम के साथ गोविंद सागर झील में माता की इन भव्य मूर्तियों को विसर्जित कर दिया जाएगा। हवन को भी शुभ मुहूर्त में निकाल कर हरिद्वार में विसर्जित किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा रत्न सिंह पाल, जय चंद चंदेल, रत्न चंद, बालक राम शर्मा, अरुण शुक्ला, वेद शुक्ला, कमल कौंडल, कमलकांत, कुलदीप, सत्यापाल, नीरज कपिल, रवि चंद्र प्रताप, सुरेश शुक्ला, वीरेंद्र रत्न, प्रकाश, वीरेंद्र गौतम, कमल, पवन, नीरज, कार्तिक, सनी, विकास, भरत, सनी चंदेल, हेमराज गौतम, नरेश शर्मा, राकेश गौतम व नरेश गौतम सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज बिलासपुर में लुहणू मैदान का निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अक्तूबर को इसी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिलासपुर में एम्स और हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का उद्घाटन और मेडिकल डिवाइसिस पार्क नालागढ़ तथा पिंजौर-नालागढ़ फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग, सांसद एवं राज्य भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, विधायक जेआर कटवाल और सुभाष ठाकुर, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, जिला भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान, मुख्य सचिव आरडी धीमान, सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव भरत खेड़ा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
कहा, कर्मचारियों को ओपीएस की मांग को लेकर किया लंबा आंदोलन लोकसभा और विधानसभा की पेंशन भी छोड़ी आप ही दिलाएगी कर्मचारियों का हक पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार तैयार कर रही कर्मचारियों को ओपीएस देने का ड्राफ्ट, जल्द होगा लागू फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला आम आदमी पार्टी के नेता राजन सुशांत ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर कांग्रेस और भाजपा के नेता चुनावों के समय झूठे वायदे कर रहे हैं। भाजपा की डबल इंजन सरकार ने पांच साल तक कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम नहीं दी। केंद्र व राज्य में पहले कांग्रेस की सरकार भी रही, लेकिन कर्मचारियों को ओपीएस का लाभ नहीं दिया। आम आदमी पार्टी ही कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ देगी। राजन सुशांत ने कहा कि कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम की मांग को लेकर मैंने लंबे समय तक आंदोलन किया है। कर्मचारियों की मांग को लेकर मैंने लोकसभा और विधानसभा की पेंशन भी छोड़ी है। आम आदमी पार्टी ने कर्मचारियों को ओपीएस देने की गारंटी दी है। प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर सबसे पहले कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ दिया जाएगा। राजन सुशांत ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने के लिए ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऐलान किया है कि जल्द ही कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ दिया जाएगा। आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल ने कर्मचारियों को गारंटी दी है कि हिमाचल में सरकार बनने पर ओपीएस की गारंटी को पूरा किया जाएगा। केजरीवाल जो कहते हैं, उसे करके दिखाते हैं। दिल्ली और पंजाब में जनता को जो गारंटी दी गईं, उन्हें पूरा किया गया है। हिमाचल में भी आम आदमी पार्टी के द्वारा जनता को दी गईं सभी 11 गारंटियों को पूरा किया जाएगा। प्रदेश की जनता जानती है कि कांग्रेस और भाजपा के नेता चुनाव आते ही बड़े बड़े वायदे करते हैं और सरकार बनने के बाद जनता से किए गए वायदों को भूल जाते हैं। प्रदेश की भाजपा ने गत विधानसभा चुनावों में जनता से वादा करते हुए घोषणा पत्र जारी किया था, लेकिन सरकार बनने पर कोई भी वायदा पूरा नहीं किया है, लेकिन आम आदमी पार्टी ने पंजाब की जनता को जो गारंटी दी थीं, वो सरकार बनने के 6 माह के अंदर ही अधिकांश को पूरा किया जा चुका है। प्रदेश के हजारों लोगों को 300 यूनिट बिजली फ्री दी जा रही है। 100 से अधिक मोहल्ला क्लीनिक खोलकर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रहीं हैं। प्रदेश के 35 हजार युवाओं को रोजगार प्रदान किया जा चुका है, जिससे साबित होता है कि आम आदमी पार्टी जो कहती है, वो करके दिखाती है। इसलिए कर्मचारी कांग्रेस और भाजपा के झूठे चुनावी जुमलों से गुमराह न हों। एक मौका आम आदमी पार्टी को दें, जिससे प्रदेश में ईमानदार सरकार बने और समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य करें।
कहा, हिमाचल प्रदेश को प्रधानमंत्री मानते हैं अपना दूसरा घर, प्रदेश में हर हाल में होगा मिशन रिपीट फर्स्ट वर्डिक्ट। मंडी भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक जिला मंडी की विशेष बैठक परिधि गृह मंडी में जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश सचिव और मंडी संसदीय क्षेत्र के सह प्रभारी बिहारी लाल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में तय किया गया कि संगठनात्मक जिला मंडी से बिलासपुर में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल रैली में हर मंडल अपनी उपस्थिति दर्ज करेगा और जिला से 10 हजार से ज्यादा की संख्या बिलासपुर पहुंचेगी। बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश को अपना दूसरा घर मानते हैं और हिमाचल के लोगों के साथ उनका एक विशेष लगाव रहा है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर रैली भव्य और विशाल होगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों के लिए तैयार है और बड़ी जीत को लेकर आश्वस्त है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की विकाशात्मक सोच और कार्यों से जनता ही नहीं अपितु विपक्ष के नेता भी आकर्षित हो रहे हैं। यही कारण है कि कांग्रेस के बड़े बड़े नेता लगातार कांग्रेस छोड़ भाजपा में सम्मिलित हो रहें हैं और कांग्रेस नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के अनेकों नेता लगातार भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व से संपर्क में हैं। बैठक में जिला उपाध्यक्ष पंकज शर्मा, जिला महामंत्री महेंद्र पाल, उप महापौर वीरेंद्र भट्ट, जिला मीडिया प्रभारी प्रशांत शर्मा, सह मीडिया प्रभारी कर्त्तव्य वैद्य, मंडी मंडल अध्यक्ष मनीष कपूर, मंडल महामंत्री बालक राम और जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन ठाकुर उपस्थित रहे।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर आलमपुर जगरूप नगर में बॉलीवाल प्रतियोगिता का हुआ समापन, जिसमें जयसिंहपुर विधानसभा की 10 टीमों ने भाग लिया> फाइनल मुकाबला जंगलवैरी एवं लंबागांव के बीच हुआ। इसमें अपनी प्रतिभा का इस्तेमाल करते हुए जंगल वैरी ने प्रतियोगिता को अपने नाम कर लिया। इस प्रतियोगिता के मुख्यातिथि कांग्रेस के सचिव सुशील कौल मौजूद रहे। सुशील कौल ने कहा कि भारतवर्ष की प्रथम इकाई 'गांव' की टीमों को खेलकूद प्रतियोगिता को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया। विजेता एवं उप विजेता टीम को पुरस्कृत भी किया। इस अवसर पर सुशील कौल ने सभी युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी पुलिस थाना खुंडिया के अंतर्गत एक 68 वर्षीय व्यक्ति हरि चंद पुत्र सूवा राम निवासी पेडला, डाकघर टिहरी है,उसके परिजन उक्त व्यक्ति को लेंटर से गिरने के बाद आगामी इलाज हेतु सिविल अस्पताल ज्वालामुखी लाए थे, जिसे डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयानों अनुसार कोई शक सुभा जाहिर नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी पोस्टमार्टम हेतू सिविल अस्पताल देहरा भेज दिया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल ने बताया कि पुलिस द्वारा 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विनायक ठाकुर । जसवां प्रागपुर ब्लॉक खंड परागपुर के अंतर्गत गांव चमेटी (कूहना ) के 60 वर्षीय बुजुर्ग रणजीत सिंह पुत्र परसराम को जहरीले फनियर ने काट डाला, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के बडे़ भाई शमशेर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रणजीत सिह गांव जटोली मे अपने किसी रिश्तेदार के घर गया हुआ था, वहां खेतो मे उसे किसी जहरीले सांप ने काट लिया। वहीं, अचानक रणजीत की सेहत बिगड़ते देख उसे परिजन उपचार हेतु नादौन अस्पताल ले गए, लेकिन वहां डाक्टरों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए हमीरपुर अस्पताल रैफर किया गया, परंतु वहां उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, वहां डाक्टरों ने भी सांप दर्श से मौत होने की पुष्टि है। उधर, खबर की पुष्टि करते हुए पुलिस थाना प्रभारी रक्कड चिरंजी लाल शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच करने पर मृतक की मौत सांप के काटने से होना पाई जा रही है। मामला धारा 174 सीआरपीसी के तहत दर्ज करके आगामी जांच अमल में लाई जा रही है। अभी तक की जांच व व्य से मृतक रणजीत सिंह की मौत सांप के काटने से होना पाई गई है।
राज्य सभा एवं सांसद इंदु गोस्वामी होंगी मुख्यातिथि नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर तीन दिवसीय दशहरा जयसिंहपुर में 3 अक्तूबर से 5 अक्तूबर 2022 तक मनाया जाएगा। यह जानकारी जयसिंहपुर के एसडीएम व दशहरा कमेटी के अध्यक्ष अपराजिता चंदेल ने दी। उन्होंने बताया कि तीन अक्तूबर को 4 बजे शोभा यात्रा निकाली जाएगी। 5:30 पर प्रदर्शनी उद्घाटन, सांस्कृतिक संध्या शाम छह बजे शुरू होगी, जिसमें मुख्य कलाकार राखी गौतम, मीना गीता भरद्वाज। 3 अक्तूबर को महिला सम्मान समारोह के रूप में मनाया जाएगा। इसमें खेल प्रतियोगिताएं इस प्रकार रहेगी वॉलीबॉल, कबड्डी, मटका फोड़ व रसा क्ससी जो कि महिलाओं के लिए ही होंगी।
विनायक ठाकुर । देहरा उपमंडल देहरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत बीहन में एक तेज रफ्तार गाड़ी (एचपी 19E 1085) ने एक सड़क किनारे चल रहे 14 वर्षीय स्कूली बच्चे को अपने कंडक्टर साइड के रीयर व्यू मीरियर से टक्कर मारकर नीचे गिरा दिया, जिसमें उक्त बच्चा घायल हुआ है। घायल की पहचान आरूष पुत्र पवन कुमार गांव फुलवाड़ा डाकघर कडोआ के रूप में हुई है, जिसको के इलाज के लिए सीएचसी देहरा लाया गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार के उपरांत टांडा अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां पर उसकी हालत स्थिर है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्रतिमा राणा। पालमपुर भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर ने नगर निगम पालमपुर के अंतर्गत बिंद्राबन वार्ड के क्लयाडखर वूथ में जनता को संबोधित करते हुए कहे। क्लयाडखर वूथ में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व में रहे पंचायत के प्रधान एवं नगर निगम में भाजपा के प्रत्याशी संजय कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में इस क्षेत्र के कई लोगों ने भारी संख्या में आकर त्रिलोक कपूर का स्वागत किया। कपूर ने बैठक को संबोधित करते हुए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी और जयराम की डबल इंजन की सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर क्षेत्र के लोगों द्वारा नशे की आ रही बहुत बड़ी समस्या को जब कपूर के सामने रखा, तो त्रिलोक कपूर ने कहा कि नशे का कारोबार करने वाले लोगों को बिल्कुल भी नहीं बख्शा जाएगा। जयराम सरकार नशे को बिल्कुल भी नहीं पनपने देगी और जो भी लोग इसमें संलिप्त होंगे वह बच नहीं पाएंगे। इस मौके पर गांव के लगभग 15 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा का दामन थामा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने सभी को पार्टी का पटका पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया और कहा कि हिमाचल ही नहीं पूरे देश से कांग्रेस लगभग अपने अंतिम पड़ाव पर है। एक दो प्रदेशों को छोड़कर पूरा देश आज कांग्रेस मुक्त हो गया है। इस अवसर पर लोगों ने अपनी कई समस्याएं त्रिलोक कपूर के समक्ष रखीं, जिनमें अधिकतर का निपटारा मौके पर ही कर दिया गया। इसके बाद भाजपा प्रदेश महामंत्री ने बनूरी में रखी गई एक बैठक में भी भाग लिया, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को बिलासपुर में आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री मोदी की रैली में जाने का निमंत्रण दिया और कहा कि हमारे प्रदेश को आज तक की सबसे बड़ी सौगात एम्स का मोदी उद्घाटन करेंगे और हमारे कार्यकर्ताओं के लिए यह गौरव की बात होगी कि हम उस ऐतिहासिक पल के गवाह बनेंगे। कपूर ने चुनाव की दृष्टि से आगामी कार्यक्रमों और नीतियों के बारे में भी कार्यकर्ताओं को अवगत करवाया। इस मौके पर पूर्व पंचायत प्रधान अजय शर्मा सहित कई अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लिया।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट दाड़लाघाट में विजयदशमी के मौके पर संघ का स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर विशेष अतिथि के तौर पर सहायक प्रबंधन अभियंता अंबुजा ललित गर्ग मौजूद रहे। इस दौरान संघ के कार्यकर्ताओं ने शस्त्र पूजन तथा पथ संचलन कर यह दिवस मनाया।ललित गर्ग ने स्वयंसेवकों को समाज सेवा में जीवन यापन करने की प्रेरणा दी। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को देश तथा समाज के प्रति संघ की जिम्मेदारियों से अवगत करवाया। इस कार्यक्रम में मुख्यवक्ता जिला दाड़लाघाट के प्रचारक राजीव रहे।उन्होंने सर्वप्रथम नगर संघचालक राम चन्द्र के साथ मिलकर शस्त्र पूजन किया और भारत माता के चित्र व वीर महापुरुषों के चित्र पर पुष्पार्पण किया। उन्होंने डॉ. हेडगेवार के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस तरह डॉक्टर साहब ने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा करते हुए आहूत किया। उन्होंने जब 1925 में संघ की स्थापना की थी, तो मात्र 17 सदस्य थे और आज संघ एक विशाल बरगद के पेड़ की तरह बन चुका है, जो कि दुनिया का सबसे बड़ा एवं अनुशासित संगठन है। इस दौरान सरस्वती विद्या मंदिर पाठशाला के खेल प्रांगण से दाड़लाघाट बाजार से होते हुए आईटीआई तक पूर्ण गणवेश के साथ कदम से कदम मिलाकर सैकड़ों स्वयंसेवकों ने पथ संचलन करते हुऐ समाज मे राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। संचलन में शामिल होने के लिए स्वयंसेवक दूर-दराज के क्षेत्राें से सुबह ही दाड़लाघाट नगर पहुंच गए। सभी स्वयंसेवकों ने इस वार्षिकोत्सव को बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। ये संचलन अंत में इसी पाठशाला के खेल प्रांगण में संपन्न हुआ।
विधानसभा अध्यक्ष ने सलोह में नवाजे विजेता 90 लाख से बनेगा बटारल-मछलैना सड़क पर पुल प्रतिमा राणा। पालमपुर विधानसभा अध्यक्ष, विपिन सिंह परमार ने ग्राम पंचायत सुलह के मछलैना में बटारल-मछलैना सड़क पर रैन खड्ड पर 90 लाख से बनने वाले लगभग 20 मीटर स्पैन पुल कार्य का भूमि पूजन किया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सुलाह हलके का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है और सुलाह निर्वाचन क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, पेयजल, सिंचाई, बिजली, स्वास्थ्य और परिवहन में अभूतपूर्व कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि सुलाह निर्वाचन क्षेत्र में सड़कों पुलों भवनों के निर्माण पर लगभग 300 करोड़ रुपए की राशि खर्च हो रही है। उन्होंने कहा कि पंचायतों के बाद अब गांव-गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने गांव वासियों को गांव वासियों को पुल कार्य की बधाई दी। उन्होंने कहा कि 12 पटवार सर्किल को शामिल कर सुलाह में सब-तहसील का दर्जा दिया गया है। उन्होंने कहा कि न्यूगल खड्ड में झज्जर में 4 करोड़ से अधिक राशि से पुल निर्माण से सुलाह और खरौठ, परौर, नगरोटा, धर्मशाला की दूरी कम होने से लोगों को सुविधा दी गयी है। इसके उपरांत विधान सभा अध्यक्ष, विपिन सिंह परमार ने युवा स्पोर्ट्स क्लब सलोह के सौजन्य से वॉलीबॉल, कब्बडी और रस्साकशी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने युवा स्पोर्ट्स क्लब सलोह को गांव में प्रतिवर्ष खेल प्रतियोगिता आयोजन की बधाई दी।उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से जहां ग्रामीण प्रतिभाओं को अवसर प्राप्त होता है वहीं उनकी प्रतिभा में निखार भी आता है। उन्होंने इस अवसर पर कृषि विभाग द्वारा एक दिवसीय किसान जागरूकता शिविर के आयोजन की भी बधाई दी और कहा कि किसानों को निःशुल्क बीज इत्यादि उपलब्ध होने से लाभ होगा। उन्होंने इस अवसर 10 महिला मंडलो गैस भठियाँ भी वितरित की। उन्होंने कब्बडी, वॉलीबाल और रस्साकशी प्रतियोगिताओं की विजेता टीमों को नकद राशि और शील्ड देकर पुरस्कृत किया।कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष देश राज शर्मा, उपाध्यक्ष सुरेश वालिया, बूथ अध्यक्ष कुलवंत मेहता, बीडीसी अध्यक्ष अनिता चौधरी, सलोह की प्रधान अनिता देवी, बीडीसी पूजा खुराना, मोनिका राणा, रीता चौधरी, क्लब के प्रधान अमित पंचकरन, सुरिंदर गुलेरिया , चंद्रवीर शर्मा, कश्मीर सिंह, कर्म चंद, पुजारी वेद प्रकाश, मदन चौधरी, बलदेव, वार्ड सदस्य माया देवी और ज्ञान चन्द, अजय चड्डा, मेहर सिंह, एसएमएस कृषि रविंदर कुमार, एसडीओ लोक निर्माण आनंद कटोच, एसडीओ जल शक्ति डीएस परमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अवंतिका प्रतिभावान बेटी : परमार विधानसभा अध्यक्ष, विपिन सिंह परमार ने जिमनास्टिक और योग में कांगड़ा के दरकाटा निवासी 9 वर्षीय अवन्तिका ठाकुर के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि कांगड़ा यह बेटी बहुत प्रतिभावान है और वे उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। उन्होंने अवन्तिका को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिये भी तैयारी करने को कहा। उन्होंने अवन्तिका के प्रोत्साहन के लिए अपनी ओर 21 हजार देने की घोषणा की।
प्रतिमा राणा। पालमपुर स्वीप योजना के तहत (उत्सव मनाने वाला लोकतंत्र) कार्यक्रम के अधीन एक अभियान आरंभ किया गय, जिसमें उपमंडल अधिकारी पालमपुर डॉ. अमित गुलेरिया ने जिया, डाढ और बड़सर पंचायत तथा तहसीलदार पालमपुर सार्थक शर्मा ने ननहार सपेड़ू और नेहन पंचायत की ग्राम सभाओ में जाकर जनता को वोट देने के बारे में जागरूक किया और फॉर्म नंबर-6,7 और फॉर्म नंबर-8 के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उपमंडल अधिकारी ने बताया की इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को लोकतंत्र के उत्सव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी है। इसके बाद उपमंडल अधिकारी ने खारती पोलिंग स्टेशन के कुंड़न गांव में घर जाकर एक 80 प्लस बुजुर्ग दंपति को मतदाता पत्र और टोपी देकर सम्मानित किया। इस माैके पर उनके साथ निर्वाचन कानूनगो पालमपुर अनीष कुमार, राजस्व कानूनगो गुरमुख, सुपरवाइजर अजय कुमार, बीएलओ विजय पूरी, ओम प्रकाश और अशोक कुमार उपस्थित रहे।
राजेश कतनौरिया। जवाली विधानसभा क्षेत्र के अधीन ग्राम पंचायत पलौहड़ा में आम ग्राम इजलास का कोरम पूरा हुआ। पंचायत में भारी संख्या में जनता ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई तथा अपने-अपने कामों को सेल्फ में डलवाया। इसमें तहसीलदार जवाली संत राम नागर ने विशेषतौर पर शिरकत की। पंचायत में पहुंचने पर पंचायत प्रधान रघुवीर सिंह भाटिया सहित पंचायत सदस्यों द्वारा उनका वेलकम किया गया। सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया गया। पंचायत प्रधान रघुवीर सिंह भाटिया ने कहा कि सभा में मनरेगा का सेल्फ तैयार किया गया, स्वच्छता बारे जागरूक किया गया। इसके अलावा गत वर्ष मनरेगा के तहत किए गए कार्यों बारे भी जनता को बताया गया। इस ग्राम सभा में लोगों ने जल शक्ति विभाग जवाली के खिलाफ जमकर गुबार निकाला। प्रधान ने बताया कि कब्रिस्तान कुठेड़ा में सार्वजनिक नल लगाने के लिए 24 मार्च 2021, 13 अप्रैल 2021, पहली जनवरी 2022 तथा 8 अप्रैल 2022 को एसडीओ को अवगत करवाया गया, लेकिन आजतक नलका नहीं लग पाया। अधिशाषी अभियंता के पास भी इसकी शिकायत की गई, लेकिन अधिशाषी अभियंता ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। इसके अलावा वार्ड नं-चार में पंजाब सिंह, बलदेव सिंह व मावा निवासी करतार सिंह के घरों में पानी की समस्या को दूर किया जाए। तहसीलदार संत राम नागर ने जनता को वोट बनवाने व वोट का सही प्रयोग करने बारे बताया। उन्होंने कहा कि जिनका वोट नहीं बना है, वो अपना वोट बनवा सकता है। इस मौके पर सचिव इच्छा स्वरूप, वार्ड सदस्य राकेश कुमार, अमित कुमार, किश्नो देवी, अंजू बाला, रीना देवी, रीता देवी व बीडीसी शिंपू जरियाल इत्यादि मौजूद रहे।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पार्टी की जिला स्तरीय बैठक में शामिल होने हमीरपुर पहुंचे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने हेलीपैड पर उनका जोरदार स्वागत किया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, केंद्र मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना और जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा भी बैठक में मौजूद रहे। 5 अक्तूबर को बिलासपुर में होने वाली आगामी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के संबंध में व्यापक चर्चा हुई। सौदान सिंह ने कहा कि यह बड़े सम्मान की बात है कि प्रधानमंत्री की रैली को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्र मंत्री अनुराग ठाकुर यहां बैठक लेने आए हैं। मैं इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह देख सकता हूं। जगत प्रकाश नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिमाचल पहुंचने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मोदी की रैली को सफल बनाने के टिप्स भी दिए। सुरेश कश्यप ने जिला हमीरपुर के सभी मंडल अध्यक्षों से जमीनी हालात का जायजा लिया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। मंडी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के शुभ अवसर आज नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के स्थापना दिवस के मौके पर संगठन द्वारा सभी जिला में गांधी जी से प्रेरणा लेकर संघर्ष को आगे बढ़ाते हुए एनपीएस हिमाचल छोड़ो अभियान शुरू किया गया। नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि यह अभियान सभी जिला में आज से शुरू किया गया है। इस मौके पर वह स्वयं मंडी में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि गांधी जी के पद चिन्हों पर चलकर चरखा भी चलाया गया। उन्होंने बताया कि चरखा आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। चरखे के माध्यम से गांधी जी विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार व स्वदेशी वस्तुओं के प्रति लगाव की भावना को जागृत करना चाहते थे। उनके पद चिन्हों पर चलकर हम भी एनपीएस को खत्म कर पुरानी पेंशन बहाली चाहते हैं, जिसके प्रयास लगातार जारी है। हमें पूरा विश्वास है हम जल्द पेंशन बहाल करवाने में जरूर कामयाब होंगे। यह कार्यक्रम प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय के साथ-साथ अन्य स्थानों पर भी हुआ। मंडी में संगठन द्वारा इस मौके पर रैली निकालकर गांधी जी को पुष्प अर्पित किए गए। उसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष व अन्य कर्मचारियों द्वारा चरखा चलाकर पेंशन बहाली के संघर्ष को गांधी जी के पद चिन्हों पर चलकर आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नई पेंशन एक गंभीर बीमारी है, जिसे दूर करना जरूरी है। जिस तरह से गांधी जी ने अंग्रेजों को देश से भगाने के लिए सत्य-अहिंसा और स्वदेशी को अपनाया था, उसी तरह एनपीएस को भगाने के लिए भी संगठन द्वारा उन्हीं के पद चिन्हों पर आगे बढ़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि गोरे अंग्रेजों के बाद वर्तमान समय में जो लोग सत्ता पर बैठे हैं, वह कर्मचारियों की पेंशन खत्म करके खुद पेंशन ले रहे हैं, जो कि सरासर गलत है। उन्होंने मांग की है कि यदि जल्द पेंशन बहाल नहीं हुई, तो संगठन द्वारा पुरानी पेंशन बहाली के लिए और बड़े आंदोलन किए जाएंगे। यदि चुनावों तक भी पेंशन बहाल नहीं होते, तो इस बार कर्मचारी अपना वाेट पुरानी पेंशन बहाली के लिए ही देगा। इस मौके पर जिला मंडी के अध्यक्ष लेखराज राज, सलाहकार कन्हैया राम सैनी, सचिव नसीब सिंह, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ अवस्थी, महिला विंग अध्यक्ष मंजुला वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय शर्मा, महासचिव प्रवीण धीमान, महिला विंग महासचिव वनिता सकलानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रेखा शर्मा, अतिरिक्त महासचिव भारती बहल व संगठन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 5 अक्तूबर को बिलासपुर में ऐतिहासिक क्षणों के साक्षी बनने की अपील की फर्स्ट वर्डिक्ट। ऊना भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद जगत प्रकाश नड्डा ने आज ऊना में भाजपा कार्यालय के भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन था कि राज्य और जिला स्तर पर भाजपा का अपना मुख्यालय एवं भवन होना चाहिए। जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में पूरे देश में 512 पार्टी कार्यालयों के निर्माण का निर्णय लिया था। इनमें से 235 कार्यालयों के कार्य पूरे हो चुके हैं और शेष कार्यालयों पर काम चल रहा है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इन कार्यालयों के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता बेहतर ढंग से कार्य कर सकेंगे तथा पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जमीनी स्तर पर लागू करने में सक्षम होंगे। जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि आज भाजपा 18 करोड़ से अधिक समर्पित और प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं के साथ दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक अलग और स्पष्ट विचारधारा वाला राजनीतिक दल है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी राष्ट्रीय पार्टी है जो क्षेत्रीय आकांक्षाओं और अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस का देश से सफाया हो गया है। भाजपा अध्यक्ष ने हिमाचल के लोगों से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि राज्य में फिर से भाजपा की सरकार बने। उन्होंने कहा कि भाजपा ने समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के करोड़ों किसानों को 1.34 लाख करोड़ रुपये की राशि प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि युवाओं, महिलाओं, पिछड़े वर्गों, अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों आदि के कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज केवल भाई-बहन की एक ऐसी पार्टी बन गई है, जिसका अपना कोई आधार नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा की 380 सीटों पर चुनाव लड़ा और 370 सीटों पर इसके उम्मीदवार अपनी जमानत भी नहीं बचा सके। इससे स्पष्ट होता है कि देश के लोगों का कांग्रेस से विश्वास उठ गया है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ सालों के दौरान देश भर में 22 एम्स स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में भी एम्स बनकर तैयार हो गया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अक्तूबर को इसे प्रदेश को समर्पित करेंगे। जगत प्रकाश नड्डा ने प्रदेशवासियों से इस ऐतिहासिक क्षण का भाग बनने का भी आग्रह किया। उन्होंने प्रदेशवासियों से राज्य में दोबारा भाजपा को सत्ता में लाने का आग्रह किया, ताकि प्रधानमंत्री के हाथ मजबूत हो सकें। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि यह हिमाचल के लोगों का सौभाग्य है कि आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का नेतृत्व प्रदेश का एक पार्टी कार्यकर्ता कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले कुछ वर्षों में प्रदेश में अपने आधार को बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के पुराने कार्यकर्ता यह सोच भी नहीं सकते थे कि भारतीय जनता पार्टी का न केवल राज्य में बल्कि जिला स्तर पर भी अपना कार्यालय भवन होगा। उन्होंने कहा कि इसका श्रेय भाजपा नेतृत्व और नीतियों पर लोगों के दृढ़ विश्वास और समर्थन को जाता है। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश को अपना दूसरा घर मानते हैं और उन्होंने प्रदेश के लिए अनेक परियोजनाएं प्रदान की हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने प्रदेश को एम्स, चार मेडिकल कॉलेज, पीजीआई सैटेलाइट सेंटर जैसी बड़ी परियोजनाएं प्रदान की हैं। उन्होंने कहा कि अब प्रधानमंत्री बिलासपुर में एम्स और हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का लोकार्पण करेंगे और राज्य के लिए मेडिकल डिवाइसेस पार्क और पिंजौर-नालागढ़ फोरलेन परियोजना की आधारशिला रखेंगे। उन्होंने प्रदेश के लोगों से बिलासपुर के लुहणू मैदान में होने वाली प्रधानमंत्री की रैली में शामिल होकर इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बनने का आग्रह किया। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि पार्टी भवन को एक हॉल, कार्यालय कक्ष, पुस्तकालय, शौचालय और अन्य सभी आवश्यक सुविधाओं से लैस किया गया है। उन्होंने कहा कि जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में भाजपा मिशन रिपीट को सुनिश्चित करने में सफल रही है। सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कार्यालय भवन को जिला के पार्टी कार्यकर्ताओं को समर्पित करने के लिए राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं की सुविधा के लिए 17 जिला कार्यालयों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन कार्यालयों के बनने से पार्टी कार्यकर्ताओं को कार्य करने में सुविधा होगी। छठे राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने इस अवसर पर धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी सौदान सिंह, सह प्रभारी देवेंद्र राणा, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, एसआईडीसी के उपाध्यक्ष राम कुमार, विधायक बलबीर चौधरी और राजेश ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
पाइनग्रोव स्कूल सूबाथू में अंतर सदनीय सामान्य ज्ञान प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में चारों सदनों चिनार, देवदार, ओक एवं टीक नें भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रत्येक सदन से तीन प्रतिभागियों नें भाग लिया। यह प्रतियोगिता दो वर्गों में कराई गई। प्रथम वर्ग में कक्षा छठी से आठवीं तक तथा द्वितीय वर्ग में कक्षा नवम से बारहवीं के विद्यार्थियों नें भाग लिया। प्रत्येक वर्ग से अंतिम प्रतिभागी चुनने की प्रक्रिया सम्बंधित हाउस के हाउस मास्टर्स, हाउस मिस्ट्रेसिज़ एवं हाउस अध्यापक-अध्यापिकाओं द्वारा अपने-अपने स्तर पर पूर्ण की गईं एवं अंतिम प्रतिभागियों की सूची प्रतियोगिता प्रभारी को भेजी गई। प्रतियोगिता में टीक सदन ने 75 अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया।55 अंकों के कुल योग के आधार पर ओक सदन को उपविजेता एवं देवदार सदन को 40 अंकों के आधार पर तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता के अंत में विद्यालय के गतिविधि प्रभारी गुरप्रीत सिंह नें विजेताओं को पारितोषिक वितरित किए। इस अवसर पर अध्यापकों में सोनिया कपूर, उदय कटोच, नीरज शर्मा, सुनीता कौशल, मनीषा गोयल, तरविंद्र कौर, वीनू सोढ़ी, बबरीक सिंह, त्रिदिव, निधि शर्मा, देवेन्द्रा गुमरा, अजेश राणा, हरजोत कौर, पल्लव व राजेन्द्र ठाकुर मौजूद रहे। पाइनग्रोव स्कूल सूबाथू में अंतर सदनीय सामान्य ज्ञान प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में चारों सदनों चिनार, देवदार, ओक एवं टीक नें भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रत्येक सदन से तीन प्रतिभागियों नें भाग लिया। यह प्रतियोगिता दो वर्गों में कराई गई। प्रथम वर्ग में कक्षा छठी से आठवीं तक तथा द्वितीय वर्ग में कक्षा नवम से बारहवीं के विद्यार्थियों नें भाग लिया। प्रत्येक वर्ग से अंतिम प्रतिभागी चुनने की प्रक्रिया सम्बंधित हाउस के हाउस मास्टर्स, हाउस मिस्ट्रेसिज़ एवं हाउस अध्यापक-अध्यापिकाओं द्वारा अपने-अपने स्तर पर पूर्ण की गईं एवं अंतिम प्रतिभागियों की सूची प्रतियोगिता प्रभारी को भेजी गई। प्रतियोगिता में टीक सदन ने 75 अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया।55 अंकों के कुल योग के आधार पर ओक सदन को उपविजेता एवं देवदार सदन को 40 अंकों के आधार पर तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता के अंत में विद्यालय के गतिविधि प्रभारी गुरप्रीत सिंह नें विजेताओं को पारितोषिक वितरित किए। इस अवसर पर अध्यापकों में सोनिया कपूर, उदय कटोच, नीरज शर्मा, सुनीता कौशल, मनीषा गोयल, तरविंद्र कौर, वीनू सोढ़ी, बबरीक सिंह, त्रिदिव, निधि शर्मा, देवेन्द्रा गुमरा, अजेश राणा, हरजोत कौर, पल्लव व राजेन्द्र ठाकुर मौजूद रहे।
राजेश कतनौरिया। जवाली सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण में कौशल विकास भत्ता के लिए मान्यता प्राप्त रजनी ग्रामीण विकास संस्था जवाली, जरोट व सुखार की प्रशिक्षणार्थियों की परीक्षा रजनी ग्रामीण विकास संस्था जवाली में संस्था के अध्यक्ष अनूप कल्हान की देखरेख में आयोजित हुई, जिसमें प्रशिक्षणार्थियों का तीन घंटे की लिखित परीक्षा ली गई। प्रशिक्षणार्थियों द्वारा शांतिपूर्वक ढंग से परीक्षा दी गई। संस्था के अध्यक्ष अनूप कल्हान ने बताया कि हमारी संस्था कौशल विकास भत्ता के लिए मान्यता प्राप्त है, जिसमें 16 से 35 वर्ष की आयु वर्ग की लड़कियों व महिलाओं को प्रशिक्षण के लिए एक हजार रुपए प्रतिमाह कौशल भत्ता भी प्रदेश सरकार की तरफ से दिया जाता है। इसमें दाखिला लेने वाली लड़की के परिवार की वार्षिक आय दो लाख या इससे कम होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दाखिला शुरू हो गया है तथा इच्छुक लड़कियां सेंटरों में संपर्क कर सकती हैं। इस मौके पर तीनों केंद्रों की सिलाई अध्यापिकाएं भी मौजूद रहीं।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सहजल मंगलवार 4 अक्तूबर को पट्टाबरावरी में लगभग 80 लाख रुपए से नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन व साढ़े 3 लाख रुपए से तैयार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के दो कमरों का उद्घाटन करेंगें। यह जानकारी पट्टाबरावरी पंचायत की पूर्व प्रधान प्रोमिला कौशल ने दी तथा सभी क्षेत्र वासियों से इस कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की। उन्होंने बताया कि मंत्री डॉ. राजीव सहजल 4 अक्तूबर को ठीक एक बजे कार्यक्रम में पहुंचकर उद्घाटन के बाद विद्यालय प्रांगण में जनसभा को भी संबाेधित करेंगे।
अनूप। सुजानपुर प्रदेश का विकास भाजपा सरकार ने किया है और केंद्र में जब भी भाजपा की सरकार आई है, तब प्रदेश को बिन मांगे सब कुछ मिला है। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने शनिवार को सुजानपुर में कही। उन्होंने कहा कि बात भारत रतन अटल बिहारी वाजपेई जी की हो या फिर मौजूदा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इन दोनों ने जब जब देश की कमान संभाली है, तब प्रदेश को बिन मांगे सब कुछ मिला है। उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई ने हिमाचल को विशेष राज्य का दर्जा दिया था। विशेष पैकेज से नवाजा था। वर्तमान में नरेंद्र मोदी प्रदेश को बिन मांगे सब कुछ दे रहे हैं, जिसका सबसे बड़ा उदाहरण 5 अक्तूबर को प्रदेश को मिलने वाला पहला मेडिकल अनुसंधान एम्स है। उन्होंने कहा कि 5 अक्तूबर को देश के प्रधानमंत्री हिमाचल में मौजूद रहेंगे। अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान प्रदेश को करोड़ों रुपए की सौगात देंगे। इस दौरान एम्स का शुभारंभ होगा। हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का शुभारंभ होगा और वर्ल्ड ड्रग पार्क की आधारशिला रखी जाएगी। इसके साथ-साथ अनेक कार्य प्रदेश हित में किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विपक्ष में बैठी कांग्रेस का काम केवल आलोचना करना है और वह कर रही है। अब उनके पास केवल आलोचना करने का ही काम रह गया है। इसलिए उन्हें इस काम को करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए हैं, तब हिमाचल प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि सौभाग्य की बात है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई हिमाचल का अपना घर मानते थे और उन्होंने यहां पर अपना घर बनाया भी था और उससे भी सौभाग्य की बड़ी बात यह है कि वर्तमान के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी प्रदेश को अपना दूसरा घर मानते हैं। इसलिए प्रदेश को कुछ भी मांगने की जरूरत नहीं रहती।बिन मांगे ही प्रदेश को सब कुछ मिलता है मिल रहा है और आगे भी मिलता रहेगा।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन पहली अक्तूबर 2022 को गूगल मीट के माध्यम से सोलन जाेन के जेई, एएई, एसोसिएशन के इलेक्शन संपन्न करवाए गए।इस इलेक्शन प्रक्रिया के दौरान गूगल मीट पर इंजीनियर महेश चौधरी प्रेसिडेंट जेई, एएई एसोसिएशन, जनरल सेक्रेटरी मुकेश राठी, फाइनेंस सेक्रेट्री इंजीनियर अजय ठाकुर ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री इंजीनियर चंचल मौजूद रहे। सर्व सहमति से साेलन जाेन से जोनल प्रेसिडेंट के पद पर इंजीनियर प्रदीप कुमार इलेक्ट्रिकल डिविजन नालागढ़ से चयनित किए गए। वाइस प्रेसिडेंट के पद पर सोलन डिवीजन से इंजीनियर सतीश शर्मा, जोनल जनरल सेक्रेटरी के पद पर इलेक्ट्रिकल डिविजन बद्दी से इंजीनियर मनजीत सिंह, जोनल ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री के पद पर एमएनटी डिविजन सोलन से इंजीनियर अमित वर्मा, जोनल फाइनेंस सेक्रेटरी के पद पर इलेक्ट्रिकल सब डिविजन कंडाघाट से इंजीनियर वीरेंद्र कुमार, जोनल ऑडिटर के पद पर इंजीनियर प्रियंका इलेक्ट्रिकल डिविजन नालागढ़ से निर्वाचित किए गए। अंत में प्रेसिडेंट इंजीनियर महेश चौधरी तथा जरनल सेक्रेटरी इंजीनियर मुकेश राठी ने नवनिर्वाचित जोनल बॉडी के सदस्यों को शपथ दिलवाई तथा सबका धन्यवाद किया।
ग्राम पंचायत आलमपुर में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में विशेष रूप से प्रधान शकुंतला देवी मौजूद रही। सभा के दौरान उन्होंने आलमपुर के तैराक जिन्होंने बरसात में आई हुई आपदा के समय थुरल और लंबागांव में ब्यास नदी में फंसे लोगो की जान बचाई थी, उन यवाओं को सम्मानित किया। वही प्रधान शंकुतला देवी ने अपनी तरफ से इन युवाओं को 5000 रुपए की विशेष राशि प्रदान की। इस दौरान ग्राम सभा में लोगों की समस्याओं को भी सुना गया और अधिकतर समस्यायों का मौके पर समाधान किया गया। इस सभा में प्रधान शकुंतला देवी, उप प्रधान संतोष कुमार के साथ समस्त पंचायत के प्रतिनिधि भी मौजुद रहे।
2 अक्तूबर महत्मा गांधी की जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस उपलक्ष पर जयसिंहपुर के पूर्व विधायक एवं पूर्व अनुसूचित जाति के अध्यक्ष यादविंदर गोमा ने कहा कि यह हम भारत वासियों का सौभाग्य है की एक महात्मा ने भारत वर्ष का नेतृत्व किया और हमे जिंदगी में जरूरी सत्य और अहिंसा का महत्व बताया। गोमा ने बताया की युवाओं को महत्मा गांधी व महान स्वतंत्रता सेनानी व देश के दुसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। साफ सफाई को समाज का जरूरी हिस्सा बताने वाले महत्मा गांधी दूरदर्शी थे। भारत वर्ष को एक सूत्र में बांध कर रखने वाले महत्मा गांधी ने युवाओं को शिक्षित होने की अनिवार्यता पर बल दिया। उन्होंने ने कहा कि आज समस्त विश्व को अहिंसा के मार्ग को अपनाना होगा क्योंकि परमाणु शक्तियां सुरक्षा का एहसास कम और खतरे का एहसास ज्यादा करवाती है। गोमा ने कहा कि विश्व अशांति के माहौल में हमे सिर्फ अहिंसा की शिक्षा ही मार्ग दिखा सकती है।
हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में एक सड़क हादसा पेश आया है। श्री नैना देवी में नवरात्रा मेला के दौरान श्रद्धालुओं से भरी बस सड़क पर पलट गयी। यह सभी श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से माता के दर्शनों के लिए आ रहे थे कि अचानक अनियंत्रित होकर बस सड़क पर पलट गई। हालांकि हादसे में 2-3 श्रद्धालुओं के घायल होने की सुचना प्राप्त हुई है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
खेल को खेल की भावना से खेलने वाला ही महान खिलाड़ी बनता है। जीत और हार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। मैदान में उतरने वाला हर खिलाड़ी विजेता है। हार उनकी होती है, जो मैदान में उतरते ही नहीं। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुजानपुर प्रांगण में आयोजित चार दिवसीय लड़के और लड़कियों की मेजर खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ पर कही। पहली से 4 अक्तूबर तक आयोजित होने वाली इन खेलों में करीब 225 छात्र खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। दो दर्जन सरकारी एवं निजी स्कूलों के बच्चे इन खेलों में अपना दमखम दिखाएंगे। आयोजकों द्वारा बताया गया 1 और 2 अक्तूबर को लड़कों 3 और 4 अक्तूबर को लड़कियों की खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी। इससे पहले खेल प्रांगण में पहुंचे मुख्यातिथि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का आयोजकों के साथ-साथ छात्र खिलाड़ियों, स्थानीय लोगों, भाजपा मंडल पदाधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदे मातरम के उद्घोष के बाद विधिवत फ्लैग मार्च करके मुख्यातिथि ने इन खेलों की शुरुआत की। खेल आयोजकों द्वारा मुख्यातिथि को शॉल टोपी एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
पुलिस थाना कुमारसैन के तहत शनिवार देर शाम एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। सभी मृतक मजदूर बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इनमें तीन प्रवासी हैं। मृतकों की पहचान केशव खाची, मीराज अली, विजय राम व साहेब अंसारी के रूप में हुई है जबकि नज़ीरूदीन अली घायल है। गाड़ी नम्बर HP41-0545 केशव खाची चला रहा था। पुलिस टीम के अलावा दमकल कर्मियों सहित बचाव दलों ने कड़ी मशक्कत से शवों और घायल व्यक्ति को खाई से बाहर निकाला। कार में सवार पांच मजदूर ठियोग से कड़ेबाथ की ओर जा रहे थे कि सोनाधार में चालक ने संतुलन खोया और कार करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
सुजानपुर क्षेत्र के सिद्धू चौक में जहरीला कॉमन क्रेट प्रजाति का सांप दिखने से हड़कंप मच गया। लगभग चार फीट लंबा बेहद जहरीली प्रजाति का यह सांप सड़कों के किनारे बैठा हुआ था। रात्रि लगभग 9 बजे प्रवासी लोग बाजार से आ रहे थे तभी उनकी नज़र चौक में बैठे सांप पर पड़ी । उन्होंने स्नेक सेवर माथुर धीमान को इसकी जानकारी दी। माथुर धीमान ने बताया कि यह बेहद जहरीला किस्म का सांप होता है तथा इसके काटने भर से ही व्यक्ति काल का ग्रास बन जाता है। उन्होंने बताया कि यह सांप रात को भी सक्रिय होता है तथा यह मनुष्य की गंध की तरफ आकर्षित होता है। उन्होंने बताया कि जब यह सांप काटता है तो दर्द का एहसास बहुत कम होता है, लेकिन इसके काटे जाने पर तुरंत इसका इलाज नहीं किया जाए तो व्यक्ति की मौत निश्चित होती है। उन्होंने बताया कि यह सांप जुलाई से नवंबर तक यहां पाया जाता है। उनके अनुसार भारतवर्ष में तो हजारों प्रकार के सांप पाए जाते हैं लेकिन मात्र चार प्रकार की किस्म के साँप ही जहरीले होते हैं। जिनमें से कॉमन क्रेट प्रजाति का सांप भी होता है।
सुजानपुर के जालग में सब जूनियर सब डिवीजन लेवल की बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में लड़कों के वर्ग में लम्बागांब खंड विजेता रहा। बैडमिंटन कोच व कन्वीनर माथुर धीमान ने कहा कि इस प्रतियोगिता मेँ आठ खंडों की टीमों ने हिस्सा लिया था। अब विजेता बच्चे जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाएंगे। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता देहरा में 6 से 8 अक्टूबर तक खेली जाएगी।
मज़दूर-किसान विरोधी नीतियों को रोकने करने के लिए जनता का संघर्ष ज़रूरी फर्स्ट वर्डिक्ट। मंडी सीटू का दो दिविसिय 14वां राज्य सम्मेलन आज मंडी में शुरू हुआ, जिसमें सीटू से जुड़ी 65 यूनियनों के तीन सौ प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। इस सम्मेलन की अध्यक्षता विजेंद्र मेहरा, जगत राम, भूपेंद्र सिंह, जोगिंदर कुमार और बिना शर्मा कर रहे हैं। स्वागत समिति के अध्यक्ष कामरेड देवीदास ने सभी मेहमानों और प्रतिनिधियों का स्वागत किया, जिसका उदघाटन सीटू के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद तपन सेन ने किया। उन्होंने कहा कि देश गंभीर हालत से गुज़र रहा है, जिसमें सरकार की विनाशकारी नीतियों के कारण एक तरफ़ जनता महंगाई व बेरोज़गारी से परेशान है, तो दूसरी तरफ अर्थव्यवस्था संकट में है, जिसमें रोजगार बढ़ने के बजाए कम होते जा रहे हैं। केंद्र की मोदी सरकार लगातार मज़दूर, किसान और आमजनता विरोधी नीतियां लागू कर रही है। सरकार की आर्थिक नीतियों के कारण आज हमारे देश की संपत्तियां मुठी भर पूंजीपतियों को लुटाई जा रही है, जिसका परिणाम ये है कि अडानी आज दुनिया का दूसरे नंम्बर का धनवान बन गया है, जबकि गरीबी में हम नाइजीरिया से भी नीचे चले गए हैं। मोदी सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र को राष्ट्रीय मौद्रिकरण पाईपलाईन योजना के नाम पर अपने मित्र पूंजीपतियों को कौड़ियों के भाव बेचने की नीति लागू की है।रेल, कोयला ,हवाई जहाज, बैकं, बीमा क्षेत्र के साथ साथ अब तो सरकार ने फ़ौज में सैनिकों की भर्ती को भी पार्ट टाइम आधार पर शुरू कर दिया जिसके चलते अब अग्निवीर भर्ती किये जायेंगे।सरकार सभी प्रकार के रोज़गार स्थायी के बदले पार्ट टाइम और कांट्रेक्ट पर उपलब्ध कराने की नीति लागू कर रही है।सरकार ने मज़दूरों के हकों की रक्षा के लिए बने श्रम कानूनों को पूंजीपतियों और बड़ी कारपोरेट घरानों के पक्ष में बदलने का फैसला लिया है, जिसका सीटू और अन्य मज़दूर संगठन विरोध कर रहे हैं। सरकार ने काम के घंटे आठ से बढ़ाकर 12 करने का फैसला किया है। मोदी सरकार आज़ादी के 75वीं सालगिरह के मौके पर आयोजित किए जा रहे अमृत महोत्सव के नाम पर समाज में जहर घोल रहे हैं और इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। इस सरकार के कार्यकाल में धर्म व जाति के आधार पर बंटवारा बढ़ा है और महिलाओं और दलितों पर अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रहे हैं।इसलिए इन विनाशकारी नीतियों को लागू होने से रोकने का एक ही मंत्र है कि मज़दूर, किसान,कर्मचारी और अन्य मेहनतकश जनता को संगठित होकर इस सरकार के ख़िलाफ़ संघर्ष तेज करना होगा।हमें जनता को इस सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे जागरुक करने की बहुत ज्यादा ज़रूरत है। सम्मेलन को मज़दूर संगठन एटक के राज्य उपाधयक्ष लेख राम वर्मा, जनवादी महिला समिति की अध्यक्षा विना वैद्या, नौंजवान सभा के सुरेश सरवाल किसान सभा के जोगिंदर वालिया और एस एफ आई के उपेंद्र और हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के भीम सिंह और एचपीएम आर के जगदीश ठाकुर ने भी अपने संगठन की ओर से सम्मेलन के लिए शुभकामनाएं दी।
प्रतिमा राणा। पालमपुर मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार तथा जिला निर्वाचन अधिकारी कांगड़ा स्थित धर्मशाला निपुण जिंदल के दिशा निर्देशों द्वारा 80+ आयु वाले वरिष्ठ मतदाताओं को उप मंडल निर्वाचन अधिकारी पालमपुर डॉ. अमित गुलेरिया द्वारा सम्मानित किया गया। साथ में उन्हें वोट डालने के महत्व की विस्तृत जानकारी दी। इस समारोह में लगभग 50 वरिष्ठ मतदाताओं ने भाग लिया। बाद में उपमंडल निर्वाचन अधिकारी पालमपुर ने 100+ बुजुर्ग मतदाताओं के घर-घर जाकर उन्हें शॉल टोपी व प्रशंसा पत्र सम्मानित भी किया। इस मौके पर निर्वाचन कानूनगो अनीश कुमार और स्वीप के अधिकारी सुधीर भाटिया भी मौजूद रहे।
हर घर तक पहुंच करके केजरीवाल मॉडल के बारे दी जानकारी मीनाक्षी साेनी। नादौन नादौन विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेता शैंकी ठुकराल ने अब तक 30 पंचायतों में केजरीवाल की गारंटियों का प्रचार संपूर्ण कर दिया है। इसकी जानकारी देते हुए शैंकी ठुकराल ने कहा कि हमारी सारी टीम केजरीवाल मॉडल के बारे जानकारी देने के लिए हर एक घर तक पहुंच कर रही हैं। अब तक हम सबने पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाते हुए 30 पंचायतों तक संपर्क कर लिया है। जहां से हमें भरपूर सहयोग और समर्थन मिला है। शैंकी ने कहा कि घर-घर प्रचार करते हुए हर पंचायत में अपना एक परिवार बन गया है। सभी क्षेत्र के लोग हमें भरपूर प्यार दे रहे हैं। सभी आम आदमी पार्टी को एक उम्मीद की तरह देख रहे है। जनसंपर्क के दौरान लोगों का कहना था कि भाजपा-कांग्रेस ने मिलकर नादौन और हिमाचल को लूटा है, पर आज तक हिमाचल में किसी नेता ने आम लोगों के सुविधाओं की बात की है, तो वह केवल अरविंद केजरीवाल है, जबसे अरविंद केजरीवाल हिमाचल में आए हैं, तबसे हिमाचल में भाजपा-कांग्रेस आम आदमी पार्टी की नकल करने पर उतारू है। इस बार नादौन में झाड़ू चलेगा और भाजपा और कांग्रेस को बाहर रस्ता दिखाया जाएगा।
सब्जी मंडियों के लिए 60 करोड़ स्वीकृत करने पर मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त आलाेक। कुल्लू मनाली में 58 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित आधुनिक नागरिक अस्पताल क्षेत्र की जनता के लिए एक बड़ी सौगात बनकर उभरेगा। इसके साथ ही पतली कूहल में 7.35 करोड़ की लागत से निर्मित 30 बिस्तरों के अस्पताल के बनने से अनेक पंचायतों के लोगों को उनके घरद्वार पर उपचार सुविधाएं मिली हैं। यह बात शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने मनाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय हरिपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर समारोह में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर गोविंद ठाकुर की उपस्थिति में मनाली विधानसभा क्षेत्र के लिए 202.14 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए। मनाली विधानसभा क्षेत्र के विकास की चर्चा करते हुए गोविंद ठाकुर ने कहा कि नग्गर के बड़ागढ़ में केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गत वर्षं 6155 करोड़ की सड़क परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए हैं, जिनमें कुल्लू से मनाली वामतट की सड़क भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस सड़क को डव्वल लेन करने की औपचारिकताओं को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुल्लू-मनाली राजमार्ग को निर्माण रिकार्ड समय में पूरा किया, जिसके चलते अब मनाली आधे घंटे में पहुंच जाते हैं। मनाली शहर व आस-पास की 15 पंचायतों के लिए लगभग 390 करोड़ की मल निकासी परियोजना का कार्य आंरभ हो चुका है। इससे बहुत बड़ी आबादी लाभान्वित होगी। उन्होंने कहा 17 मील में ब्यास नदी पर सवा 9 करोड़ रुपए की लागत से 85 मीटर लंबे पुल का किया निर्माण। 11 पंचायतें लाभान्वित हुई हैं। 19.70 करोड़ की लागत से रायसन शिरड़, शिलीहार सड़क स्तरोन्यन कार्य पूरा किया गया, जिससे पांच पंचायतों के हजारों लोग लाभान्वित होंगे। 10.30 करोड़ की लागत से मनाली में विश्राम गृह का निर्माण प्रगति पर है और 10 अक्तूबर तक पूरा कर लिया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि ओल्ड मनाली से चोल नाला जलापूर्ति योजना का कार्य लगभग 5 करोड़ की लागत से कर रहे हैं। पांच गांवों के साढ़े सात हजार की आबादी को लाभ पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि मनाली के रामबाग में एक खूबसूरत ऑडिटोरियम का निर्माण किया जाएगा, इसकी औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। भेखली में नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला, जबकि पतली कूहल पीएचसी को स्त्तरोन्नत किया गया। उन्होंने कहा कि पतलीकूहल में हंस फाउंडेशन के सुपरस्पैश्यिलिटी चैरीटेबल अस्पताल का निर्माण कार्य आरंभ किया जा रहा है। पलचान-औट बाढ़ नियंत्रण के लिए 585 करोड की डीपीआर बनाई गई है। उन्होंने कहा कि मनाली विधानसभा क्षेत्र में हमारी सरकार के कार्यकाल में दर्जन से अधिक पुलों का निर्माण किया गया। उन्होंने कहा कि 16.93 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित रामशीला उच्च मार्ग से भेखली-जिन्दौड़-ब्यासर सड़क का सुधार किया गया। 3.97 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित मढ़ी-गधेरनी-शलीण सड़क बनाई। 1.78 करोड़ रुपए की लागत से हरीपुर नाला पर पुल बनाया। 3 करोड़ रुपए की लागत से बनाया नेचर पार्क ब्यास-बिहाल। 26 लाख रुपए की लागत से कोठी में बनाई स्वर्णिम वाटिका का निर्माण किया। उन्होंने कहा कि मनाली मेकं 20 करोड़ की लागत से वोल्वो बस अड्डे का निर्माण किया जाएगा। पतलीकूहल 3.13 करोड़ से अंतरराजीय बस टर्मिनल बनेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सड़क योजना चरण तीन में मनाली विधानसभा क्षेत्र में 6 सड़कों के निर्माण व विस्तार के लिए 55 करोड़ स्वीकृत हुए हैं। गोविंद ठाकुर ने नग्गर में जल शक्ति विभाग का उपमंडल खोलने, कराडसू में नया पटवार सर्किल तथा हरिपुर में कॉलेज में ऑडिटोरियम के निर्माण सहित विभिन्न स्कूलों को स्तरोन्यन करने की उनकी मांगों को पूरा करने की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील की कि जयराम ठाकुर को फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए सभी एकजुट हो जाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जो विकास पिछले पांच सालों के दौरान हुआ है, इतना विकास पिछली सरकारों के 25 वर्ष के कार्यकाल में भी नहीं हुआ। मंडलाध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुर, जिला महामंत्री अखिलेश कपूर, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर, एपीएमसी के सलाहकार रमेश शर्मा, एपीएमसी अध्यक्ष अमर ठाकुर, जिला परिषद सदस्य मीना ठाकुर, पंचायत समिति उपाध्यक्ष अनिता ठाकुर, उपायुक्त आशुतोष गर्ग सहित समस्त विभागों के अधिकारी, पंचायती राज संस्थानों के चुने हुए प्रतिनिधि व बड़ी संख्या में मनाली विधानसभा की जनता समारोह में मौजूद रही।
विनायक ठाकुर । देहरा उपमंडल देहरा में रविवार का लोगो के लिए यादगार रहेगा। श्री रामलीला कमेटी देहरा गोपीपुर के सौजन्य से 3 अक्तूबर सोमवार शाम 7:30 बजे लोगो के मनोरंजन के लिए विशाल स्टार नाइट का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें इंडियन आइडल फेम एवं बॉलीवुड गायक अनुज शर्मा अपने गानों से देहरा की शोभा बढाएंगे। यही नहीं अपने सुरों के जादू से श्रोताओं का मनोरंजन करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में देहरा के युवा नेता डॉक्टर सुकृत सागर बतौर मुख्यातिथि रूप से उपस्थित रहेंगे। जानकारी देते हुए कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि सभी दर्शकों के लिए उचित व्यवस्था की गई। पिछली बार भी हजारों लोगों ने अपनी उपस्थिति इस कार्यक्रम में दर्ज की थी, जिसको लेकर रामलीला कमेटी ने बेहतरीन प्रयास किए हैं। सोशल मीडिया पर पोस्टर के वायरल होते ही लोगों के बीच में गायक अनुज शर्मा को देखने और सुनने के लिए उत्साह और भी बढ़ गया है।
आलाेक। केलांग नेहरू युवा केंद्र केलांग द्वारा स्वच्छ भारत 2.0 कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत प्रधान सिस्सू राजीव कुमार ने मुख्यातिथि के तौर पर की। इस अवसर पर सिस्सू, शाषिन और अटल टनल मंे स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत गांव के सभी लोगों को स्वच्छता के बारे में उन्होंने अवगत करवाया। इस अभियान के तहत गांव के समस्त लोगों ने भाग लिया। इस स्वच्छ भारत 2.0 के अंतर्गत लगभग 400 किलाे ग्राम तक का कचरा इक्कठा करके उचित स्थान पर निष्तार्ण किया। इस अवसर पर उप प्रधान संदीप कुमार सहित अन्य लोगों ने भाग लिया।


















































