फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने बूथ स्तर पर पार्टी को करीब से एक करने का काम किया है, वह हमीरपुर-कांगड़ा के दौरे पर हैं और प्रदेश भर के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। जहां वह सूबे में भाजपा के डैमेज कंट्रोल एजेंडे पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं। अविनाश राय खन्ना के पास काम करने का एक अनूठा तरीका है जहां वह बूथ त्रिदेव के घरों में परिवार मिलन और सह भोज कर रहे हैं, जहां जमीन पर पूरी प्रतिक्रिया ले रहे हैं, उसी का नतीजा यह है कि पार्टी दिन-ब-दिन मजबूत होती जा रही है। प्रदेश के सभी निर्वाचन क्षेत्रों में कार्यकर्ता उनके दौरे की सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अविनाश राय खन्ना नियमित रूप से पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने के लिए मार्गदर्शन कर रहे हैं और वे पार्टी पर चुनाव प्रबंधन कार्यक्रम पर व्यापक चर्चा कर रहे हैं। खन्ना नियमित रूप से पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन के कामकाज और पूरे राज्य में पार्टी द्वारा चलाए जा रहे चुनाव अभियान के बारे में सुझाव और प्रशिक्षण दे रहे हैं। खन्ना पार्टी की ओर से आयोजित बड़ी रैलियों में भी कार्यकर्ताओं को लामबंद करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिलासपुर और कुल्लू रैली में अहम भूमिका निभाई थी। खन्ना ने पार्टी के सभी 17 जिला और 74 मंडल निकायों की बैठकें की हैं। खन्ना ने कहा कि कार्यकर्ताओं में जोश है और वे हिमाचल प्रदेश में सरकार दोहराने के मूड में हैं। खन्ना ने पंचायती राज संस्थाओं के सभी निर्वाचित सदस्यों से भी मुलाकात की, जहां उन्होंने चुनाव प्रबंधन में सकारात्मक तरीके से काम करने के टिप्स भी दिए। खन्ना ने हिमाचल प्रदेश की डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों पर अत्यधिक प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के समग्र विकास के लिए कड़ी मेहनत की है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप और सह प्रभारी संजय टंडन ने ग्राउंड जीरो पर पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। हाल ही में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का भी दौरा हिमाचल में सफल रहा है। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, उनकी देखभाल और गृहणी सुविधा योजना जैसी प्रमुख योजनाओं से राज्य की आम जनता को काफी फायदा हुआ है। खन्ना ने मंदिर प्रशासनिक निकायों का भी दौरा किया, जहां उन्होंने फीडबैक भी लिया है और उनके द्वारा प्राप्त सुझावों को लागू करने में काम कर रहे हैं। उन्होंने पूरे राज्य में कई स्वच्छता अभियान भी चलाए हैं, जिसने स्वच्छ भारत अभियान को जो की प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है उसे सक्रियता मिली है। खन्ना ने दावा किया कि भाजपा जीत की ओर अग्रेसर है और आगामी आम चुनाव में बड़े पैमाने पर जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि एम्स, इंजीनियरिंग कॉलेज, पीजीआई सैटेलाइट सेंटर, फोर लेन प्रोजेक्ट, बल्क ड्रग पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्क और कई जल विद्युत परियोजनाएं आम जनता के लिए डबल इंजन सरकार की देन हैं। डबल इंजन सरकार की कई योजनाएं हैं, जिनसे आम जनता को लाभ हुआ है जैसे हिमाचल में अटल पेंशन योजना के तहत 336755 लोगों को लाभान्वित किया गया है। राज्य में स्टार्ट अप इंडिया योजना के तहत 382.03 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।
नेहा पराशर। गगरेट प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चुनावो से ठीक पहले गगरेट विधान सभा क्षेत्र के लिए सिंचाई एवं भविन्न पेयजल योजनाओं का कुल्लू से वर्चुल माध्यम से शिलान्यास किया। गगरेट विस के दौलतपुर चौक में मंगलवार को एक निजी होटल में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें गगरेट विधायक राजेश ठाकुर ने इन योजनाओं का मुख्यमंत्री की उपस्थिति में शिलान्यास किया। इसमें डंगोह, भद्रकाली, नकड़ोह, वबेहड़, मरवाड़ी व रायपुर में नए सात नलकूपों का निर्माण किया जाएगा, जिसके अंतर्गत सात नए सिंचाई नलकूपों का निर्माण किया जाएगा जिसपर लगभग 7.23 करोड़ का खर्च किया जाएगा। इसके अलावा गांव कड, जीतपुर बेहड़ी गोन्दपुर बनेहड़ा, नकड़ोह, कुनेरन व बड़ोह में आठ सिंचाई नलकूपों का सुधारीकरण किया जाएगा, जिसमें लगभग 5.29 करोड़ का खर्च किया जाएगा। वहीं, जल जीवन मिशन के अंतर्गत विभिन्न पेयजल योजानाओं के संबर्धन एवं बुनायदी ढांचे जैसे पुरानी पम्पिंग मशीनरी को बदल कर नयी पम्पिंग मशीनरी लगाना तथा पुरानी राइजिंग मेन और पम्प हाउस का सुधारीकरण करना, जिस पर लगभग 3.18 करोड खर्च किया जाएगा। उन्होंने कहा इन सिंचाई एवं पेयजल योजनाओं के कार्यविन्त होने पर गगरेट विस क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ होगी, जिस से किसान खुशहाल होंगे। इस मौके राजेश ठाकुर ने कहा गगरेट के किसानों को खुशहाल बनाने में इन प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का बड़ा योगदान है और गगरेट के लिए जो मांगा उन्होंने दिल खोल कर दिया। उन्होंने कहा कि गगरेट में अब अपनी दो सब तहसील कार्यलय हो गए, जिसका शुभारंभ कर दिया गया है। इस मौके पर प्रदेश आई टी संयोजक अनिल डडवाल, गगरेट भाजपा मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह, तहसीलदार घनारी रोहित कंवर, जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता प्रवीण कुमार ,सहायक अभियंता नीरज कनिष्ठ अभियंता परमजीत सिंह व भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नेहा पराशर। गगरेट प्रदेशस्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता जोकिजिला कांगड़ा के नगरोटा सूरिया में 08 व 09 अक्तूबर को संपन हुई। इस प्रतियोगिता में स्कॉलर स्ट्रिस स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया व शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 स्वर्ण पदक, 4 रजत पदक व 10 कांस्य पदक हासिल किए जिसमे अंडर-12 श्रेणी में ईपी में कृधा व वर्णिका जोशी नेपदक हासिल किया। U-12 फॉयल में आरुषि ने स्वर्ण पदक वप्रीशा साँची ने कांस्यपदक हासिल किया। अंडर-12 लड़कियों की श्रेणी में सैबर में आराध्या ने रजत पदक तथा मानवी, प्रिशा और पूर्वी नेकांस्यपदक हासिल किया, अंडर-12 लड़कों की श्रेणी में प्रभय शर्मा ने रजत पदक व शिवांग शर्मा, अर्श और सार्थक ने कांस्य पदक हासिल किया. अंडर-14 लड़कों की श्रेणी में सैबर में स्वास्तिक शर्मा ने स्वर्ण पदक, कुणाल ने रजत पदक व आदित्य ठाकुर नेकांस्य पदक हासिल किया। ईपी में प्रकुल लगवाल नेकांस्य पदक हासिल किया तथा फॉयल में सक्षम ने स्वर्ण पदक व शिवांश शर्मा नेकांस्य पदक हासिल किया। स्कूल प्रिंसिपल व स्कूल प्रबन्धन ने इन होनहार छात्राओं व इनके अभिवावकों को बधाई दी तथा राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता जो कि छत्तीसगढ़ के रायपुर में होगी, जिसमें यह छात्र भाग लेंगे। उसके लिए स्कूल प्रबंधन ने इन खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। स्कूल प्रबंधन ने यह बताया कि इन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में भेजने से पहले स्कूल प्रांगण में अभ्यास शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हरियाणा से राष्ट्रीयस्तर के कोच आकर खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला आज हिमाचल प्रदेश चिकित्सक अधिकारी संघ के प्रतिनिधिमंडल की प्रधान स्वास्थ्य सचिव हिमाचल प्रदेश से वार्ता हुई। प्रधान स्वास्थ्य सचिव ने चिकित्सकों की मांगों को गंभीरता से सुना और शीघ्र उनका निपटारा करने का आश्वाशन दिया। प्रधान सचिव स्वास्थ्य सचिव के द्वारा चिकित्सकों की मांगी माने जाने पर संघ अपनी पेन डाउन स्ट्राइक वापस ले ली है। मांगे मानी जाने पर डॉक्टर्स ने स्वास्थ्य सचिव एवं सरकार का धन्यवाद प्रकट किया है।इस वार्ता में डॉ. अनुपम बधन अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश चिकित्सक अधिकारी संघ, डॉक्टर दुष्यंत ठाकुर महासचिव हिमाचल प्रदेश चिकित्सक अधिकारी संघ, डॉ राजेश राणा उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश चिकित्सक अधिकारी संघ, डॉ प्रवीण चौहान कोषाध्यक्ष, डॉक्टर हितेन बनियान संयुक्त सचिव, डॉक्टर दीपक कैंथला अध्यक्ष शिमला इकाई, डॉक्टर विकास ठाकुर अध्यक्ष मंडी इकाई, योगराज महासचिव शिमला इकाई डॉ विजय राय महासचिव मंडी इकाई, डॉ भरत भूषण, डॉ सुमेष शर्मा, डॉक्टर चेतन चौहान व राहुल गुप्ता मौजूद रहे।
भवारना में जलशक्ति और विद्युत बोर्ड के वृत कार्यालय लोगों को समर्पित प्रतिमा राणा। पालमपुर विधानसभा अध्यक्ष, विपिन सिंह परमार ने भवारना में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के परिचालन वृत और जल शक्ति विभाग विभाग के भी वृत कार्यालय का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि विकास को गति प्रदान करने के लिए ज़िला मुख्यालय पर स्थापित होने वाले कार्यालयों को कस्बों पंचायतों में पहुंचाया गया है। परमार ने कहा कि सुलाह निर्वाचन क्षेत्र के भवारना तथा साथ लगती पंचायतों और थुरल व आसपास की पंचायतों को सीवरेज सुविधा से जोड़ा जाएगा। भवारना में 42 करोड़ तथा थुरल में 32 करोड से बनेगी सीवरेज योजना उन्होंने कहा कि भवारना और साथ लगती पंचायतों के लिए 42 करोड़ तथा थुरल व साथ लगती पंचायतों के लिए 32 करोड़ से मल निकासी योजना स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि पंचायतों में मल निकासी सुविधा से जुड़ने वाली ज़िला की पहली योजना होगी। उन्होंने कहा कि आधुनिक तरीके से बनाई जा रही इस योजना से आने वाले समय में भूमिगत जल में भी सुधार होगा। उन्होंने कहा कि भवारना सीवरेज योजना में भवारना, बारी, मनसिम्बल, भड़गवार, डरोह, बसकेहड़, देवी और मरहूँ पंचायतें लाभान्वित होंगी। उन्होंने बताया कि थुरल सीवरेज योजना से भ्रांता, बटाहण, थुरल, थुरल खास और बलोह पंचायतें लाभान्वित होंगी। भवारना और नौण में 1 करोड़ 78 लाख की पेयजल योजना लोगों को समर्पित विधान सभा अध्यक्ष ने भवारना में जल जीवन मिशन में भवारना, भाटी, भड़गवार, सिहोल के लिये 90 लाख से बने 2 लाख 10 हजार लीटर क्षमता का ओवरहेड टैंक और जल वितरण प्रणाली का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि भवारना, भड़गवार और साथ लगते क्षेत्र की पाइपों को भी बदला जाएगा। इसके उपरांत विधान सभा अध्यक्ष ने थुरल के नौण में पेयजल योजना थाना भनाड़ में 78 लाख से ओवरहेड टैंक का लोकार्पण किया। इस टैंक से थुरल खास तथा घुमारनु गांव को पेयजल सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने रझूं और थुरल में 27 महिला मंडलों को गैस भट्ठियाँ और मुख्यमंत्री राहत कोष तथा ऐच्छिक निधि से लाभार्थियों को राहत राशि वितरित की। उन्होंने 7 महिला मंडलों को 74 हजार प्रोत्साहन राशि के चेक वितरित किए। इसके उपरांत विधान सभा अध्यक्ष ने 25 लाख से बने स्वास्थ्य उप केंद्र चाँदड़ का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हरिदत्त शर्मा, मंडल अध्यक्ष देशराज शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तनु भारती, भवारना की प्रधान वंदना अवस्थी, भड़गवार की प्रधान सोनिया बंटा, उपप्रधान शिवालिक नरयाल, ज़िला पार्षद राजेश धीमान, अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य शिव चरण चौधरी, सुभाष धीमान, मेहर चंद , अंकुर कटोच, प्रधान अनीता गुलेरिया, बीडीसी सदस्य मोहिंदर चौधरी, सोनी गुप्ता, सपना कटोच, प्रधान चन्द्रेश कुमारी, प्रधान बन्दना, प्रधान राज धीमान, मनदीप अवस्थी मुख्य अभियंता जल शक्ति सुनील कनोत्रा, अधीक्षण अभियंता अनिल पुरी, अधिशासी अभियंता, सरवण ठाकुर, संजय ठाकुर, संदीप कुमार, अरुण धीमान, अंकुर और सुरिंदर कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
अनूप। सुजानपुर डीएवी आलमपुर में कलस्टर स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। खेलों में मुख्य रूप से शतरंज व मुक्केबाजी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि एसएचओ सुजानपुर टीहरा सतपाल शर्मा व पीएनबी बैंक सुजानपुर टीरा के मैनेजर अवतार सिंह ने शिरकत की। इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में एचपी-जोन डी के प्रतिभागियों ने अपनी उत्कृष्ट व शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए खेल प्रतियोगिता में भाग लिया। खेल-प्रतियोगिता के प्रथम दिवस में मुक्केबाजी प्रतियोगिता में लड़कों की 48 से कम भार वर्ग में रूहान पठानिया डीएवी आलमपुर स्वर्ण पदक, प्रांजल रजत पदक डीएवी पालमपुर तथा 48 से 51 भार वर्ग में अनूप ठाकुर स्वर्ण पदक डीएवी कांगू, कृतिश शर्मा रजत पदक डीएवी आलमपुर, रिजुल कांस्य पदक डीएवी पालमपुर, 51 से 54 भार वर्ग में सक्षम गुलेरिया स्वर्ण पदक डीएवी आलमपुर, पीयूष मेहता रजत पदक डीएवी पालमपुर, 54 से 57 हर्ष चंदेल स्वर्ण पदक डीएवी आलमपुर, 57 से 60 भार वर्ग में लव्य ठाकुर स्वर्ण पदक डीएवी आलमपुर, दिवांश अवस्थी रजत पदक डीएवी पालमपुर, 60 से 64 भार वर्ग में कुनाल पटियाल स्वर्ण पदक डीएवी पालमपुर, 64 से 69 भार वर्ग में विशेष स्वर्ण पदक डीएवी आलमपुर, हर्षित कौंडल रजत पदक डीएवी पालमपुर, 69 से 75 भार वर्ग में आयुष सकलानी स्वर्ण पदक डीएवी पालमपुर, रिद्धम महाजन रजत पदक डीएवी आलमपुर, 75 से 81 भार वर्ग में अभय स्वर्ण पदक डीएवी आलमपुर, 81 से 91 भार वर्ग में आदित्य भूरिया स्वर्ण पदक डीएवी आलमपुर, 91 से अधिक भार वर्ग में वंश भाटिया डीएवी पालमपुर ने स्वर्ण पदक जीता। इसी क्रम में लड़कियों ने 46 से कम भार वर्ग में इशिता ठाकुर स्वर्ण पदक डीएवी पालमपुर, खुशी धीमान रजत पदक डीएवी आलमपुर तथा 56 भार वर्ग में सेजल डीएवी आलमपुर ने स्वर्ण पदक जीता। डीएवी आलमपुर के प्रधानाचार्य बिक्रम सिंह ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। साथ ही भविष्य में ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने विजयी रहे प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एच पी जोन- डी के क्लस्टर हैड व एआर ओ डॉ वीके यादव ने इस शानदार सफलता पर विद्यालय के प्रतिभागियों अध्यापकों व प्रशिक्षकों को बधाई दी।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 अक्टूबर को प्रस्तावित चंबा दौरे से पहले ऊना भी जाएंगे। ऊना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बल्क ड्रग पार्क के शिलान्यास के साथ वंदे भारत ट्रेन का भी शुभारंभ करेंगे। उसके बाद मोदी चंबा जाएंगे। सुबह करीब 9:30 पीएम मोदी ऊना रेलवे स्टेशन पर पहुंचेंगे। जहां से वह दिल्ली के लिए वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद ऊना रेलवे स्टेशन पर ही पीएम मोदी जनसभा को भी संबोधित करेंगे। बता दें कि बल्क ड्रग पार्क परियोजना की कुल अनुमानित लागत 1 हजार 923 करोड़ रुपये है, जिसमें भारत सरकार की अनुदान राशि 1 हजार 118 करोड़ रुपये है जबकि शेष 804.54 करोड़ रुपये की राशि राज्य सरकार की ओर से वहन किया जाना निर्धारित है। ऊना में कार्यक्रम के बाद पीएम पौने 12 बजे के करीब हेलीकाप्टर से चंबा के सुल्तानपुर हेलीपैड पर पहुंचेंगे। पीएम मोदी चंबा के चौगान में 12:00 बजे पहुंचेंगे। 12:00 से लेकर 1:00 के बीच में चंबा के चौगान मैदान से बल्क ड्रग्स फार्मा पाक की आधारशिला रखेंगे और चंबा में जल विद्युत परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। गौरतलब हैं कि तीन सप्ताह में पीएम मोदी का हिमाचल में यह तीसरा दौरा है। पहले मंडी में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम रखा गया, फिर बिलासपुर व् कुल्लू और अब प्रधानमंत्री चम्बा और ऊना आ रहे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विभिन्न परियोजनाओं की सौगात के साथ हिमाचल की जनता में चुनावी जोश भी भरेंगे।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल्लू से 1008.42 करोड़ के 183 विकास कार्यों के वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन और शिलान्यास किए। इनमें 360.96 करोड़ के विकास कार्यों के उद्घाटन और 647.46 करोड़ के विकास कार्यों के शिलान्यास शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले लगभग पांच वर्षों के दौरान राज्य के हर क्षेत्र का संतुलित और समान विकास सुनिश्चित किया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि आज उन्होंने 1008 करोड़ रुपये की 183 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने हमीरपुर जिले के लिए आज 20.40 करोड़ की 4 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन और 33.82 करोड़ रुपये की 3 परियोजनाओं के शिलान्यास किए। जयराम ठाकुर ने कहा कि उन्होंने कांगड़ा जिले के लिए आज 108.98 करोड़ की 28 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन किए और 225.35 करोड़ की 30 परियोजनाओं की आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सोलन जिला के तीन निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 1.33 करोड़ की एक विकासात्मक परियोजना का उद्घाटन और 18.45 करोड़ की 8 परियोजनाओं के शिलान्यास किए गए हैं। जय राम ठाकुर ने कहा कि ऊना जिला के लिए आज 39.69 करोड़ की 8 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और 30.28 करोड़ की 5 परियोजनाओं शिलान्यास किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला जिले के तीन निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उन्होंने 45.16 करोड़ की 7 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और 3.31 करोड़ की एक परियोजना का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि मंडी जिले के लिए 54.54 करोड़ की 15 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन किया और 108.32 करोड़ की 14 परियोजनाओं के शिलान्यास किए गए हैं। मुख्यमत्री ने कहा कि बिलासपुर जिले के लिए 56.61 करोड़ की 6 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और 101.88 करोड़ की 22 परियोजनाओं के शिलान्यास किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कुल्लू जिले के लिए 38.25 करोड़ की 10 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन और 126.05 करोड़ की 21 परियोजनाओं के शिलान्यास किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत स्कूली विद्यार्थियों के लिए एक करोड़ की धनराशि हस्तांतरित की। उन्होंने कहा कि दस हजार स्कूली छात्रों को स्मार्टफोन भी प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान कुल्लू में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, विधायक सुरेन्द्र शौरी, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश सोनी, उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग मौजूद थे। जबकि, अन्य मंत्री और विधायक अपने-अपने स्थानों से इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
मनोज शर्मा । अर्की 11 अक्तुबर को विकास खंड कुनिहार के अतंर्गत साई पंचायत में ग्राम सभा की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत प्रधान हरीराम वर्मा द्वारा की गई। बैठक में उप प्रधान समेत वार्ड सदस्य व बीडीसी सदस्य शशिकांत भी मौजूद रहे। बैठक में लगभग 116 सदस्यों ने भाग लिया। 15 वें वित्त आयोग, मनरेगा विधवा व अपंग पेंशन तथा जल जीवन मिशन के अंतर्गत जनता द्वारा रखी गई मांगो पर चर्चा की गई व प्रस्ताव पारित किए गए।
कैबिनेट मंत्री वीरेंदर कंवर और नरेंद्र ठाकुर द्वारा लंबलू में पीएचसी गौशाला का लोकार्पण और पंचायत भवन का शिलान्यास मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री व कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक वीरेंदर कंवर और सदर के विधायक नरेन्द्र ठाकुर ने ग्राम पंचायत लंबलू में पीएचसी और गौशाला का उद्घाटन किया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हाल ही में लंबलू में पीएचस खोलने की घोषणा की थी। मंत्री वीरेंदर कँवर ने कहा कि भाजपा की मौजूदा सरकार में प्रदेश और खासकर हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। इसके पश्चात् विधायक नरेन्द्र ठाकुर ने लंबलू में डिग्री कॉलेज के अस्थायी परिसर का दौरा किया, जहां विद्यार्थियों और कॉलेज प्रशासन ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर नरेन्द्र ठाकुर ने कहा कि मुख़्यमंत्री जयराम ठाकुर की घोषणा के मात्र एक वर्ष के भीतर लंबलू डिग्री कॉलेज में दाखिले शुरू हो गए हैं। लंबलू क्षेत्र की जनता के लिए यह एक ऐतिहासिक पल है और इसके लिए उन्होंने क्षेत्र कि जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि लंबलू क्षेत्र में करोड़ों कि विकासात्मक और जनकल्याणकारी योजनाओं को अमलीजामा पहनाया गया हो। लंबलू में डिग्री कॉलेज, पीएचसी, पशु औषधालय, गसोता में 33 केवीए का सबस्टेशन और हमीरपुर-लंबलू सड़क मार्ग को स्तरोन्नत करना इनमें प्रमुख हैं। इसके अलावा इस क्षेत्र की 14 पंचायतों की जनता के लिए 38 करोड़ रुपए की लागत से सीधे ब्यास नदी से जलापूर्ति योजना भी महत्वपूर्ण है। वहीं, हर पंचायत के लिए पक्के रास्तों, हर घर नल से जल, महिला मंडल और पंचायत भवनों को बनाने या उनकी मरम्मत के लिए, युवक मंडलों के लिए खेलों तथा व्यायाम के लिए सामान खरीदने को भी लाखों के बजट का प्रावधान किया गया। इन सब योजनाओं और जनकल्याण के कार्यों को सुचारु रूप से करवाने और इनके लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध करवाने के लिए नरेन्द्र ठाकुर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा की भाजपा विकास के दम पर फिर से प्रदेश में सरकार बनाएगी।
मनीष ठाकुर। इंदाैरा राष्ट्रीय महाविद्यालय सुख भटौली में अभिभावक अध्यापक संघ की सत्र 2022-23 के लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से सीमा देवी को प्रधान राजकुमार को उप प्रधान वह पंकज कौशल को सचिव, पुष्पा देवी को संयुक्त सचिव तथा राज रानी को मुख्य सलाहकार चयनित किया गया। संघ की कार्यकारिणी में नीलम शर्मा, रसपाल सिंह, प्रो. शीखा राणा तथा प्राे. भावना शर्मा को सदस्य मनोनीत किया गया। प्राे. जगन सिंह कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष का कार्यभार देखेंगे। इस मौके पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य प्रो. शशि भूषण ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी तथा महाविद्यालय की विकासात्मक गतिविधियों में सहयोग देने का आह्वान किया। इस मौके पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक तथा गैर शिक्षक वर्ग मौजूद रहा।
अदालत ने लगाई ईडी को फटकार, किस आधार पर जज को बदला, भाजपा सरकार की साजिश हुई बेनकाब सत्येंद्र जैन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाले भाजपा नेता नड्डा, जयराम और अनुराग ठाकुर अब क्या कहेंगे, मांगे सार्वजनिक माफी आशीष आजाद। मंडी आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता पंकज पंडित ने कहा कि हिमाचल के प्रभारी और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को दिल्ली हाईकोर्ट ने बेनामी संपत्ति के आरोपों से बरी कर दिया है। अदालत के निर्णय से सत्येंद्र जैन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाले भाजपा नेताओं के मुंह पर तमाचा लगा है। अदालत ने साफ कहा कि बेनामी संपत्ति के आरोप कहीं स्टैंड नहीं करते हैं। यह सब झूठे आरोप हैं और इसे खारिज किया जाए। पंकज पंडित ने अदालत के फैसले को आम आदमी पार्टी के विचारों की जीत बताते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी का हर कार्यकर्ता कट्टर ईमानदार है और हमेशा भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। आम आदमी पार्टी की भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई से भाजपा नेताओं की नींद उड़ी है। हिमाचल प्रदेश के प्रभारी बनते ही सत्येंद्र जैन ने बहुत तेज गति से आम आदमी पार्टी को मजबूत किया। आम आदमी पार्टी को हिमाचल की जनता का समर्थन मिलने लगा तो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को सत्ता की कुर्सी का खतरा नजर आने लगा, जिससे एक साजिश के तहत जो आदमी हिमाचल हिमाचल के गांव-गांव में शिक्षा और स्वास्थ्य की बात कर रहा था, उसे जेल में डाल दिया गया। भाजपा की केंद्र सरकार ने ईडी और सीबीआई को दुरुपयोग कर सत्येंद्र जैन के खिलाफ झूठा केस दर्ज कर जेल में डाला, लेकिन आम आदमी पार्टी ने पहले भी कहा कि हमें अदालत पर भरोसा है और आज सच्चाई जनता के सामने हैं। जब भाजपा की साजिश जनता के सामने आई है। पंकज पंडित ने कहा कि सत्येंद्र जैन जल्द से जेल से बाहर आएंगे और हिमाचल में आम आदमी पार्टी को और मजबूत करेंगे। पंकज पंडित ने कहा कि सत्येंद्र जैन के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को फटकार लगाते हुए पूछा कि किस आधार पर जज को बदला गया। जब कोई जज भाजपा सरकार के हिसाब से काम नहीं करता, तो उसे बदल दिया जाता है। ऐसा ही मामला सत्येंद्र जैन के केस में हुआ। जिसे लेकर सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को फटकार लगाते हुए सवाल किया कि किस आधार पर जज को बदला गया है। ईडी को सत्येंद्र जैन केस के मामले में जज पर ही भरोसा नहीं था। जिसके कारण जज को बदला गया है। आम आदमी पार्टी को अदालत पर भरोसा है और सच्चाई की जीत हुई है। पंकज पंडित ने सत्येंद्र जैन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर हमला बोलते हुए कहा कि अब वह अदालत के आदेश के बाद जनता के सामने क्या बयान देंगे। खासतौर से अनुराग ठाकुर लगातार सत्येंद्र जैन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे थे। पंकज पंडित ने कहा कि सत्येंद्र जैन पर रैलियों में भाषण देकर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाले भाजपा नेता सार्वजनिक रुप से सत्येंद्र जैन से माफी मांगे। पंकज पंडित ने भाजपा नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि हम कांग्रेसी नहीं हैं, जो बिक जाएं, डर जाएं और भाजपा में शामिल हो जाएं। आम आदमी पार्टी का हर कार्यकर्ता कट्टर देशभक्त है, वो न बिकने वाला है और न ही डरने वाला है। आप नेताओं पर जितने ज्यादा केस दर्ज करोगे, उतनी ही मजबूती के साथ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता काम करेंगे। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बहुत ही कम समय में प्रदेश के 4.5 लाख लोगों के घर तक केजरीवाल की गारंटियों को पहुंचा दिया है। पंकज पंडित ने कहा कि चुनावों के समय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिले मंडी में ही भाजपा सबसे कमजोर दिख रही है। कहीं प्रधानमंत्री को बुलाया जा रहा है, तो कहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष को बुलाया जा रहा है। पांच साल तक जयराम ठाकुर ने कुछ नहीं किया। अब चुनावों के समय पिछले 15 दिनों से विकास पागल हो गया है। मुख्यमंत्री एक दिन में कई विधानसभा क्षेत्र के लिए करोड़ों के शिलान्यास कर रहे हैं। लगातार कैबिनेट बैठक बुलाकर झूठी घोषणाएं कर रहे हैं। भाजपा सरकार की झूठी घोषणाओं से अब प्रदेश की जनता गुमराह होने वाली नहीं है। प्रदेश की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है। आम आदमी पार्टी मजबूत विकल्प के रुप में जनता के सामने हैं, जिसे जनता का समर्थन प्राप्त हो रहा है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला कांग्रेस पार्टी की चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि जयराम सरकार लगातार कर्ज लेकर हिमाचल को कर्ज में डूबो रही है। उन्होंने कहा कि यह कर्ज हिमाचल की जनता के लिए नहीं, बल्कि अपने राजनीतिक फायदे के लिए सरकार ले रही है। कर्ज का यह पैसा विकास कार्यों पर खर्च नहीं किया जा रहा। इसे फिजूल खर्जी पर उड़ाया जा रहा है। उन्होंने जयराम सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार को हिमाचल के लोगों की समस्याएं नजर नहीं आ रही। स्कूलों में शिक्षक नहीं और स्वास्थ्य संस्थानों में डाक्टर और अन्य स्टाफ नहीं है। ग्रामीण इलाकों में सड़कों की हालात खस्ता बनी हुई है। सरकार को इन पर पैसा खर्च करना चाहिए था, मगर सरकार को इसकी कोई फिक्र नहीं है। सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि जयराम इस चुनावी साल में हर माह कर्ज ले रही है। अब सरकार 1000 करोड़ का कर्ज लेने की तैयारी में है। इससे पहले जयराम सरकार ने जुलाई में 1000 करोड़ रूपए कर्ज लिया था। इसके बाद फिर अगस्त में 1500 करोड़ रूपए का कर्ज लिया। बीते सितंबर माह में 2500 करोड़ रूपए लिया गया। अब फिर 1000 करोड़ रुपए का कर्ज जयराम सरकार ले रही है। कांग्रेस नेता ने कहा कि जयराम सरकार को एक उपलब्धि के लिए याद रखा जाएगा, वह यह कि इससे पहले सरकारों ने कुल जितना कर्ज लिया है, उतना अकेले जयराम सरकार अब तक ले चुकी है। इसके चलते हिमाचल का कुल कर्ज 70 हजार करोड़ से पार चुका है। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा जयराम सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव और हिमाचल स्थापना के भव्य समारोह कराकर अपनी पार्टी का प्रचार प्रसार करने का काम किया। इन आयोजनों पर 60-70 करोड़ रूपए जाया किया, जबकि इससे हिमाचल की जनता को कोई लाभ नहीं मिला। उल्टे इन आयोजनों से लोगों को भारी सुविधा हुई। प्रत्येक आयोजन के लिए आसपास डिपो और सब डिपो से एचआरटीसी की 250-300 बसे भेज कर इन रूटों को तीन दिनों तक बाधित करने का काम जयराम सरकार ने किया है। इसी तरह अन्य चुनावी रैलियां हिमाचल की जनता के पैसों से की जा रही है। प्रदेश की जनता मंहगाई, बेरोजगारी से त्रस्त है और जयराम सरकार फिजूल खर्ची कर सरकारी खजाने पर लगातार बोझ डाल रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता इसका पूरा जवाब देगी। जनता जयराम सरकार से बदला लेने की ठान चुकी है। इसका एक ट्रैलर उपचुनावों में जनता दिखा चुकी है। जयराम सरकार कितनी भी कोशिश कर ले, जनता ने विधानसभा चुनावों में उसको सबक सिखाने की पूरी तैयारी कर ली है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गत सायं लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र कुल्लू में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा की सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की। प्रसिद्ध लोक गायक इंद्र जीत ने अपनी मधुर आवाज से लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र में दर्शकों का मनोरंजन किया। मुख्यमंत्री ने गत पांच वर्षों की प्रदेश की विकासात्मक यात्रा पर आधारित गीत को भी जारी किया, जिसे प्रसिद्ध लोक गायक इंद्र जीत ने गाया है। इससे पहले, मुख्यमंत्री के सम्मान में कुल्लू नगर परिषद द्वारा नागरिक सम्मान और रात्रि भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री को हिमाचली टोपी और मफलर पहनाकर सम्मानित किया। कुल्लू के उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने हिमाचल प्रदेश राज्य रेड क्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्ष डॉ. साधना ठाकुर को सम्मानित किया। विधायक जवाहर ठाकुर, सुरेंद्र शौरी और किशोरी लाल सागर, एचपीएमसी के उपाध्यक्ष राम सिंह व पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज 3 बजे के बाद होगी। इस बैठक में बल्क ड्रग फार्मा पार्क पर प्रस्तुति दी जाएगी।इस बैठक में विभिन्न बजट घोषणाओं को लागू करने के बारे में भी फैसले होंगे। बैठक में प्रदेश में प्रस्तावित शिक्षा, स्वास्थ्य समेत विभिन्न विभागों से संबंधित संस्थानों के स्तरोन्नयन पर भी मंथन होगा। ऊना के हरोली में बनाए जा इस पार्क की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) बनाई जा चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 13 अक्तूबर को प्रस्तावित रैली के संबंध में भी बैठक में चर्चा होगी। मोदी चंबा में दो हाइडल प्रोजेक्टों का शिलान्यास और एक का लोकार्पण करेंगे। बल्क ड्रग पार्क का भी वर्चुअल शिलान्यास कर सकते हैं।
पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर में “अचीवर्स असेम्बली” का आयोजन किया गया। अचीवर्स असेम्बली में उन विद्यार्थियों को गोल्ड, प्लैटिनम, अचीवमेंट एवं डायमंड स्टार्स से सुसज्जित किया गया, जो यूनिट-3 परीक्षा में इन स्टार्स के मापदंडों पर खरा उतरे है। विद्यालय के सोलह विद्यार्थियों को डायमंड स्टार से नवाज़ा गया। डायमंड स्टार प्राप्त करने के लिए किसी भी विद्यार्थी को सभी सहपाठियों से 80% एवं सभी सम्बंधित अध्यापकों, डोर्म मेट्रन्स, हाउस मास्टर्स/मिस्ट्रेसेस एवं शारीरिक अध्यापकों से भी इसी अनुपात में समर्थन को गुप्त वोट की प्रक्रिया के माध्यम से प्राप्त करना होता है। कक्षा से 80% वोट मिलने के पश्चात किसी भी अध्यापक, डोर्म मेट्रन्स, हाउस मास्टर्स/मिस्ट्रेसेस एवं शारीरिक अध्यापक द्वारा विपक्ष में वोट मिलने की स्थिति में पात्रता रद्द हो जाती है। अचीवर्स असेम्बली कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संजय चौहान, हैड एलीमेंट्री डॉ.किरण अत्री, हैड ऑफ़ कल्चरल अफेयर्स विशाल गौरी एवं हैड ऑफ़ पेस्टोरल केअर सुनील वर्मा उपस्थित रहे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मंडी जिला की सराज विधानसभा क्षेत्र के बालीचौकी में 102.36 करोड़ रुपए की 29 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। इस अवसर पर बालीचौकी में विशाल जनसभा को संबाेधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सराज विधानसभा क्षेत्र के लिए उन्होंने गत दिवस 240 करोड़ रुपए की और आज 102 करोड़ रुपए की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। उन्होंने कहा कि पूरे सराज का समग्र और सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि यदि जंजैहली में लोक निर्माण विभाग मण्डल है, तो बालीचौकी में जल शक्ति मंडल खोला गया है। इसी प्रकार, बगश्याड़ और थुनाग के साथ-साथ बालीचौकी में भी नागरिक अस्पताल की सुविधा है। उन्होंने कहा कि सराज क्षेत्र उन्नति और प्रगति के पथ पर अग्रसर है तथा विपक्षी नेताओं के पास कहने के लिए कुछ भी नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी नेता क्षेत्र में हो रहे विकास के विरुद्ध हैं और वे सराज विधानसभा क्षेत्र के लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता विपक्षी नेताओं के बहकावे में नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि गत दिवस उन्होंने थुनाग में सराज खण्ड और बालीचौकी की 19 ग्राम पंचायतों के लिए 121 करोड़ रुपए की पेयजल योजना समर्पित की है। उन्होंने कहा कि यह एक बड़ी जल आपूर्ति योजना है, जिससे 19 पंचायतों के लोगों को पेयजल सुविधा उपलब्ध होगी। इस महत्वकांक्षी योजना के अन्तर्गत 900 किलोमीटर से अधिक लम्बी पाइपें बिछाई गई हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि गत पांच वर्षों के दौरान सराज विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है, जिसका श्रेय सराज की जनता को जाता है, जिन्होंने उनके नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बालीचौकी में 17.20 करोड़ रुपये का संयुक्त कार्यालय भवन सभी कार्यालयों को एक छत के नीचे पर्याप्त स्थान उपलब्ध करवाएगा। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है और इसके नेता पार्टी छोड़ रहे हैं। क्योंकि वे जानते हैं कि राज्य में भाजपा पुनः सत्तासीन होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों के सहयोग से वे प्रदेश में फिर से सरकार बनाएंगे। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने बालीचौकी में 17.20 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित संयुक्त कार्यालय भवन, बालीचौकी में 16.27 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, छतरी में 6.84 करोड़ रुपए से 33/22 केवी विद्युत उप केंद्र, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गाड़ागुसैणी में 1.56 करोड़ रुपए से निर्मित विज्ञान खण्ड के अतिरिक्त भवन, बालीचौकी खंड के लिए बालीचौकी और विभिन्न गांव समूह के लिए पाइप जलापूर्ति के लिए 36.22 करोड़ रुपए की उठाऊ जलापूर्ति योजना, ग्राम पंचायत मुराह में तांदी के लिए 37 लाख रुपए की पेयजल आपूर्ति योजना बांदाधार, सेरी बागी भनवास उपमंडल के लिए 1.13 करोड़ रुपए की उठाऊ जलापूर्ति योजना और 10.25 करोड़ रुपए से निर्मित पंडोह से कल्हाणी सड़क का लोकार्पण किया। उन्होंने नागरिक अस्पताल बालीचौकी, चिकित्सा खण्ड बालीचौकी, जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियन्ता अनुभाग सुधरानी और पंजाईं, प्राथमिक पाठशाला सैमपुर, दारल, सिद्धयार, कांडी, भलियारी, गोथला और धनौट, माध्यमिक पाठशाला डगैल और पुलिस चौकी गाड़ागुसैणी का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री ने बस स्टैंड बालीचौकी, उप सब्जी मंडी बालीचौकी, 33-33 लाख रुपए से गुरैन, खहरी, लग्धयाणा और खुन में निर्मित होने वाले पंचायत घर एवं पंचायत सामुदायिक केंद्रों, 4 करोड़ रुपए से निर्मित होने वाले शॉपिंग काम्प्लेक्स थाची, 2.2 करोड़ रुपए से निर्मित होने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला काशिम्बली धार के भवन और राजकीय डिग्री कॉलेज छतरी के लिए 5 करोड़ रुपए के शिलान्यास किए। बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि बालीचौकी आज एक शहर के रूप में उभरा है। क्योंकि मुख्यमंत्री के प्रयासों से बालीचौकी में अनेक कार्यालय स्थापित किए गए हैं। उन्होंने लोगों से मुख्यमंत्री को भरपूर समर्थन प्रदान करने का आग्रह किया ताकि विकास की गति निर्बाध रूप से चलती रहे। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस सोसायटी अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्ष डॉ. साधना ठाकुर, भाजपा मंडलाध्यक्ष भागीरथ शर्मा, क्षेत्र के भाजपा नेता भीष्म ठाकुर, टिक्कम ठाकुर और मीरा, उपायुक्त अरिंदम चौधरी व पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
400 गांव के लोग सिरमौर की पावन धरा पर स्वागत करने को तैयार सियासत की कुटिल चालों में न आएं युवा और आधी आबादी महिलाएं हाटी विरोधी हो रहे घर-घर बेनकाब, अबकी बार देंगे हाटी के नाम पर वोट फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला केंद्रीय हाटी समिति देश के यशस्वी गृह मंत्री अमित शाह के सिरमौर दौरे की तैयारियों में जुट गई है। गिरिपार का हर एक हाटी मंत्री के स्वागत के लिए पलक पावडे बिछा कर खड़ा है। इस संबंध में समिति की शिमला इकाई के पदाधिकारियों ने शिमला में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केंद्र ने अपना वादा पूरा किया, अब बारी हाटियों की है। हाटी विकास मंच के अध्यक्ष प्रदीप सिंगटा, मुख्य प्रवक्ता डॉ रमेश सिंगटा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कपिल चौहान, चैयरमेन एमआर शर्मा, महासचिव अतर तोमर, भीम सिंह, गोविंद राणा, भीम सूर्या, दिनेश, आत्मा शर्मा, जगत ठाकुर, अनुज शर्मा आशु चौहान दलीप सिंगटा, बंसीलाल ठाकुर, मदन चौहान, नीता राम चौहान, फकीर नेगी, बिक्रम नेगी, मदन चौहान, खजान ठाकुर, दीपक चौहान, गोपाल ठाकुर, सुरेश सिंगटा, सुरेश ठाकुर, आत्मा राम भिलटा, रविंदर जस्टा, ऋत्विक, श्याम चौहान, केवल ठाकुर मामराज ठाकुर व कपिल कपूर नेकहा कि गिरिपार क्षेत्र में जन जागरण अभियान तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है 154 पंचायतों के तहत 400 गांव तक इसकी पहुंच होगी। अभी तक 4 विधानसभा क्षेत्रों के जिन गांव में अभियान छेड़ा गया है, वहां से लोगों का अच्छा रिस्पांस सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हाटीयों के भविष्य को बेहतर बनाया है। अब खास तौर पर युवाओं को रोजगार के नए मौके मिलेंगे ।वह उच्च पदों पर नियुक्त हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि विरासत की सियासत करने वाले इस अभियान से बौखला गए हैं। उनकी सियासी चूलें हिलती नजर आ रही है। अब हाटी सेना अपने सुप्रीम कमांडर डॉ अमि चंद कमल और कुंदन सिंह शास्त्री की अगुवाई में हर एक गांव तक पहुंचेगी। केंद्र सरकार ने जिस तरह से बड़ा फैसला लिया है, उसकी जानकारी दी जाएगी। जनजातीय दर्जा मिलने से क्या-क्या लाभ होंगे ,इसकी संपूर्ण जानकारी हर एक ग्रामवासी को दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सिरमौर की संस्कृति मान सम्मान की संस्कृति रही है। एक दूसरे का सम्मान करना विरासत में मिला है, इसे बरकरार रखा जाएगा, जो लोग सोशल मीडिया पर गाली गलौज कर रहे हैं, वह हाटी की समृद्ध संस्कृति का ताना-बाना छिन्न-भिन्न कर रहे हैं। ऐसे लोगों को उन्होंने आगाह करते हुए कहा कि वे अपनी हरकतों से बाज आएं। अन्यथा इन्हें इनकी ही भाषा में माकूल जवाब दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि व्यक्ति विशेष के प्रति आस्था और निष्ठा रखने के बजाय उस सरकार के प्रति निष्ठा और आस्था रखें जिन्होंने हाटीयों के भविष्य को सुरक्षित किया है। जिन लोगों ने 55 सालों में हाटीयों को जनजातीय अधिकारों से वंचित रखा। उनकी कुटिल सियासी चालों में कतई ना आए उन्होंने युवाओं, महिलाओं से आह्वान किया कि वे इस मुहिम का हिस्सा बने।
भौतिकी विज्ञान के विद्यार्थियों ने लिखे सामूहिक शोध पत्र फर्स्ट वर्डिक्ट। बिलासपुर स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय घुमारवीं के एमएससी में भौतिकी के छात्रों के द्वारा प्रस्तुत किया गए गए दो शोध पत्र 18 से 22 दिसंबर, 2022 के दौरान बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मेसरा, रांची, झारखंड में आयोजित होने वाली 66वीं डीएई सॉलिड स्टेट फिजिक्स सिम्पोजियम डीएई एसएसपीएस 2022 में एक पोस्टर प्रस्तुति के लिए स्वीकार किए गए हैं। ये छात्र दिसंबर माह में रांची में होने वाले पोस्टर सिंपोजियम में संस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे। 'कॉपर थियोसाइनेट (सीयूएससीएन) मोनोलयर्स के संरचनात्मक और इलेक्ट्रॉनिक गुणों का एक एब-इनिटियो अध्ययन' शीर्षक से यह शोध अजय कुमार, अनन्या चंदेल, आंचल कुमार शर्मा, चंद्रिका नेगी व अभिषेक चंदेल ने किया है। दूसरे शोध पत्र 'गैलियम आर्सेनाइड नैनोफ्लेक्स से नैनोक्लस्टर में परिवर्तन: एक एब-इनिटियो अध्ययन' को तनु शर्मा, ममता शर्मा, आईशा, अंबिका ठाकुर, नेहा ठाकुर, शिवानी ने लिखा है। इसके साथ ही इन छात्रों द्वारा लिखित तीसरा शोध पत्र भी महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय बद्दी में 11-12 नवंबर, 2022 को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में स्वीकार किया गया है। 'बल्क और मोनोलेयर के संरचनात्मक, चुंबकीय और इलेक्ट्रॉनिक गुण: एक एब-इनिटियो अध्ययन शीर्षक से यह शोध पत्र चंद्रिका नेगी,अनन्या चंदेल,आईशा, अंबिका ठाकुर, आशुतोष ने लिखा है। ये तीनों शोध पत्र डॉ. अरुण कुमार और डॉ.अंजना देवी के मार्गदर्शन में लिखे गए हैं। इस उपलब्धि पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राम कृष्ण ने छात्रों का उत्साह बढ़ाया और बधाई दी। इस अवसर पर प्रो.सुरेश शर्मा, प्रो.सीता राम तथा डॉ.अरूण कुमार उपस्थित थे।
छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम 40 छात्रों को बांटे टैबलेट नेहा धीमान। गगरेट युवा शक्ति पराक्रम संस्था ने गगरेट विधानसभा में आज अपने 'शिक्षा में शक्ति' अभियान के तहत छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें क्षेत्र के वार्ड-1 व 3 के ग्राम पंचायतों मुबारिकपूर, शिवपुर, कलरुही, अपर अंदोरा एवं लोअर अंदोरा और वार्ड-17 के छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। ये कार्यक्रम बड़ा तालाब, भंजाल में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान 5,500 छात्रों को छात्रवृति दी गई और 40 छात्रों को टैबलेट बांटी गई। गगरेट के छात्र शिक्षा में सबसे आगे बड़े इसी को ध्येय में रखते हुए YSP के संस्थापक और जिला पार्षद चैतन्य शर्मा क्षेत्र के छात्रों को लगातार छात्रवृत्ति प्रदान कर रहे हैं। शिक्षा में शक्ति कार्यक्रम के तहत अबतक 26 हजार से अधिक छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जा चुकी है। इस मौके पर चैतन्य शर्मा ने कहा कि हमें गगरेट को प्रदेश में विकास के मॉडल के रूप में पेश करना है। इसके लिए हमारे क्षेत्र के होनहारों को शिक्षित होना जरूरी है, क्योंकि आज जो छात्र पढ़ाई में आगे निकलेंगे। वे आगे चलकर हमारे विधानसभा, जिला और प्रदेश का नाम पूरी दुनिया में रोशन करेंगे। इससे पहले भी शिक्षक दिवस के मौके पर और 18 सितंबर व 25 सिंतबर को भी शिक्षा में शक्ति स्कीम के तहत छात्रों को छात्रवृत्ति दी गई थी। यही नहीं जिन छात्रों को अभी तक छात्रवृत्ति नहीं मिली है। उन्हें आगे छात्रवृत्ति से सम्मानित किया जाएगा।
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट सड़कें जहां आम नागरिकों की सुविधा रेखाएं हैं। कई बार ऐसा घाव भी दे जाती हैं, जिसकी पीड़ा ताउम्र उठानी पड़ती है। सड़कों पर आए दिन प्राकृतिक कारणों से दुर्घटनाएं होना एक अलग बात है, लेकिन यदि सड़कों की खस्ता हालत दुर्घटनाओं को आमंत्रण देती हो, तो इसमें वाहन चालकों का क्या दोष। सड़कों की खस्ता हालत को सुधारने के सरकार के दावों में कितना दम है। यह दाड़लाघाट से गुजरने वाले राष्ट्रीय उच्च मार्ग 205 पर सहज ही देख सकते हैं। यह सड़क कम दिखती है, गड्ढों का मकड़जाल अधिक दिखती है, गड्ढों से वाहन को निकालना अत्यंत जोखिम भरा है। इन गड्ढों की हालत इतनी भयावह है कि इनसे बचकर चलते-चलते भी कई लोग बड़े हादसे का शिकार हो चुके हैं। ऐसे ही गड्ढे चमाकडी पुल के नजदीक, छामला, अंबुजा चौक, आईटीआई, नर्सरी झरना, बाघल होटल व चन्देल सर्विस सेंटर के मध्य वाहन चालकों को हादसे का शिकार बनाते रहते हैं व इन स्थानों पर हर समय हादसों का अंदेशा बना रहता है। स्थानीय लोगों में मदन शर्मा, दीपक ठाकुर, कमल ठाकुर व विनोद शर्मा ने कहा कि हैरानी की बात है कि आजकल मंत्री गण तथा बड़े-बड़े अधिकारी इसी मार्ग से गुजरते रहते हैं, लेकिन न मंत्रियों न अधिकारियों को सड़क की बदतर हालत देखकर भी आम नागरिकों की परवाह क्यों नहीं है। मदन शर्मा, दीपक ठाकुर, कमल ठाकुर व विनोद शर्मा ने इन गड्ढों को देखा तो उनसे रहा नहीं गया और सड़क पर गहरे गड्ढों को भरने निकल पड़े। इन्होंने दाड़लाघाट अम्बुजा चौक व आईटीआई के पास सहित अन्य स्थानों पर पड़े खतरनाक गड्ढे को पथरों से भर दिया, ताकि कोई बड़ा वाहन या दोपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त न हो सके। इन लोगों के अनुसार जब सरकार ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया, तो उन्होंने इस काम को अंजाम दिया, जिसकी सभी लोग प्रशंसा कर रहे हैं।
भगवान श्रीराम के बताए मार्ग पर चलने से ही सबका भला होगा-शैंकी ठुकराल फर्स्ट वर्डिक्ट। नादौन पंचायत बटरान में युवा क्लब की ओर से आयोजित रामलीला का उद्घाटन नादौन विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेता शैंकी ठुकराल ने किया। शैंकी ठुकराल को समूह क्लब द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर शैंकी ठुकराल ने क्लब के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि, ये बहुत खुशी की बात है कि हमारी नौजवान पीढ़ी भी धर्म के मार्ग पर चल रही है और लोगों के भगवान श्रीराम जी के ज्ञान को बांट रही है। आज के युग में युवाओं में इस तरह की श्रद्धा बेहद सराहनीय है। शैंकी ने कहा कि आज हमें जरूरत है कि हम भगवान श्री राम जी के बताये मार्ग पर चलें, भगवान राम का मार्गदर्शन ही आज हम सबका उद्धार कर सकता है। आए दिन जो घटनाएं होती हैं, उसके लिए ये अनिवार्य है कि उन्हें धर्म के राह पर चलाने के लिए ऐसे नाट्यकर्म होने चाहिए। शैंकी ने कहा कि, मेरा हर प्रकार का सहयोग क्लब को रहेगा, मैं स्वयं भगवान श्रीराम जी के दर्शाए मार्ग पर चलने की कोशिश करता हूं। इसी क्रम में ये मेरा फ़र्ज़ है कि जो लोग भगवान श्रीराम का संदेश घर घर पहुंचा रहे हैं, उनकी हर प्रकार की सहायता करूं।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पहली बार हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सँभालने वाली है। इसकी शुरुआत 14 अक्टूबर को सोलन में रैली से की जाएगी। एक तरफ जहां भाजपा के दिग्गज लगातार प्रदेश में बने हुए है, वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व की मौजूदगी में ये पहली विशाल रैली होने वाली है। अब प्रियंका के प्रचार से प्रदेश में कांग्रेस की परिस्थिति कैसे बदलेगी, ये देखना रोचक होगा। फिलवक्त प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि गांधी परिवार का हिमाचल से विशेष लगाव है। इस कारण विधानसभा चुनाव को लेकर हाईकमान इस बार सख्त भी है। दूसरा कारण यह भी बताया जा रहा है कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त हैं। उनका हिमाचल में प्रचार करने का अभी कोई कार्यक्रम तय नहीं है। वहीं सोनिया गांधी स्वास्थ्य कारणों से प्रचार व रैलियों में भाग नहीं ले रही हैं। यही कारण है कि प्रियंका को प्रचार का जिम्मा सौंपा गया है। बीते पांच राज्यों के चुनाव में प्रियंका गाँधी ने उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार का ज़िम्मा संभाला था। तब केंद्र की राजनीति में दूसरी बड़ी पार्टी की भूमिका निभाने वाली कांग्रेस राज्य में दो सीटों पर सिमट गई थी। पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने इस चुनाव के दौरान राज्य में पार्टी के पंजे को मज़बूती से संभाला और रोड शो और रैलियों के ज़रिए भीड़ भी बहुत जुटाई, लेकिन वो इसे वोटों में तब्दील करने में नाकामयाब रहीं थी। प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश चुनाव में 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' का नारा दिया था और 'महिला घोषणापत्र' या 'वीमेन्स मेनिफ़ेस्टो' जारी कर बताया था कि उनकी पार्टी की प्राथमिकता महिलाएं होंगी। साथ ही उन्होंने महिला सशक्तीकरण के लिए कई वायदे किए जिसमें प्रमुख था 40 फ़ीसद सीटों पर महिलाओं की उम्मीदवारी। अब हिमाचल में क्या कोई नया प्रचार का तरीका प्रियंका लेकर आती है या नहीं, इस पर भी सबकी निगाहें टिकी हुई है।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर सुपर मैग्नेट स्कूल प्रताप नगर के सातवीं कक्षा के छात्र आदित्य सकलानी ने वन्य प्राणी सप्ताह के लिए वन एवं वाइल्ड लाइफ विभाग द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि पर उनको गत दिवस गैयटी थीयेटर में महामहीम राज्यपाल द्वारा तीन हजार का चेक और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आदित्य सकलानी के इस शानदार प्रदर्शन पर स्कूल के चेयरमैन इंजीनियर शगुन दत्त शर्मा, प्रधानाचार्य वाटिका सूद, निदेशक अमित कपिल, मीना शर्मा व हेडमिस्ट्रेस शिशु बाला ने बधाई दी।
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने अपने विधानसभा क्षेत्र हरोली के हीरा थड़ा में जन आशीर्वाद रैली का आयोजन अपने जन्मदिन के अवसर पर किया ।इस दौरान हरोली कांग्रेस द्वारा आयोजित की गई इस जन आशीर्वाद रैली में भारी संख्या में महिलाओं व पुरुषों सहित युवाओं ने भाग लिया। भारी संख्या में आए कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री को जन्मदिन की बधाई दी और केक भी काटा। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा व सीएम जयराम ठाकुर को जमकर निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि अब तो हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री भी इस बात को मान चुके हैं कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने वाली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की स्थिरता को लेकर की जा रही बयानबाजी केवल मात्र भ्रामक प्रचार है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश में न केवल कांग्रेस की सरकार बनने वाली है, बल्कि यह सरकार डंके की चोट पर 5 साल का कार्यकाल भी पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ही सरकार बनाएगी और कांग्रेस की सरकार को चलाने के लिए सक्षम है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों का अब प्रदेश में समय पूरा हो चुका है वो केवल मात्र अपना सामान समेटने पर ध्यान दें। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अब तक के सबसे विफल मुख्यमंत्री के रूप में जाने जाएंगे। उन्होंने कहा कि माफिया को संरक्षण देने का काम मुख्यमंत्री ने किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को कर्ज के दलदल में डुबोने का काम किया है।कर्मचारियों की मांगों को अनसुना किया है, बेरोजगारों के साथ अन्याय किया है, महिलाओं पर महंगाई का बोझ लादने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के दाम ,जरूरी वस्तुओं के दाम सब में भारी बढ़ोतरी हुई। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, पेयजल,सड़क, कृषि, उद्योग के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन किया जाएगॉ। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस एकजुट है एकजुटता के साथ चुनाव लड़ रही है और भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए कांग्रेस नेतृत्व के साथ जनता का जनसमर्थन मिल रहा। इस अवसर पर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष राणा रणजीत सिंह, हरोली कांग्रेस के अध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू ,कांग्रेस नेता पवन ठाकुर, सतीश शर्मा, अशोक ठाकुर सुमन ठाकुर सुरेखा राणा ,सुभद्रा देवी, प्रेम कँवर,मोनी ठाकुर, वीरेंद्र मनकोटिया, नरेश कुमारी, बाबा संतोष दास बिट्टू, मलकीत सिंह, प्रशांत राय,पंकज दत्ता ,अमित ठाकुर ,रमन जसवाल, विश्वदीप शर्मा ,सतीश बिट्टू ,दिनेश शर्मा व यशपाल जस्सा सहित अन्य उपस्थित रहे। जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए जताया आभार नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने जन्मदिन के उपलक्ष पर कांग्रेसी नेतृत्व सहित अन्य नेताओं व जनता द्वारा दी गई शुभकामनाओं के लिए आभार जताया। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि यह जन्मदिन उनके लिए विशेष है, जनता का इस प्रकार का स्नेह मिलना अपने आप में बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि मैं सदैव सबका ऋणी रहूंगा जो इस प्रकार का सम्मान देते हैं। 40 टिकट तय, जल्द सूची आएगी,कोई भी संशय में न रहे मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि अभी तो हिमाचल प्रदेश में चुनाव आचार संहिता भी लागू नहीं हुई और इतना ही नहीं किसी भी राजनीतिक दल द्वारा अपनी टिकटों का ऐलान हिमाचल में नहीं किया गया है,ऐसे में टिकट आवंटन को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ता किसी भी संशय का शिकार न हो। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपने 40 प्रत्याशियों की सूची पूरी तरह तैयार कर ली गई है। इस सूची को आने वाले कुछ दिनों में कभी भी सार्वजनिक रूप से जारी किया जा सकता है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रत्याशियों के एलान को लेकर कांग्रेस पार्टी अन्य सभी राजनीतिक दलों से काफी आगे चल रही है।
चार-चार पीढ़ियां खपी है तब भाजपा में यह ताकत आई है। अगर भाजपा का मुकाबला करना है तो 45 साल की तपस्या करनी पड़ेगी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के पंच परमेश्वर सम्मेलन में उपस्थित जनप्रतिनिधियों को कमल का फूल खिलाने के लिए अपनी ताकत लगाने का आह्वान करते हुए यह बात कही है। उन्होंने कहा कि उनका सौभाग्य है कि उन्हें पंच परमेश्वर के दर्शन हुए और उन्हें उनकी ताकत का एहसास कराने में आज यहां आए हैं। जेपी नड्डा ने कहा कि विधानसभा चुनाव आ रहे हैं हम अपनी साधना को हमारी तपस्या को जाया नहीं करेंगे और अपनी पूरी ताकत कमल का फूल खिलाने में लगाएंगे। जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि अपने अपने क्षेत्र में एक-एक कार्यकर्ता से संपर्क करना हर जनप्रतिनिधि की जिम्मेवारी है। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों के साथ सीधा संवाद जनप्रतिनिधियों को करना है। जनप्रतिनिधियों को उन्होंने कहा कि आप अपने अपने क्षेत्र के नेता हो और जनता आप को सुनना चाहती है, तो उन्हें बताएं कि कौन कौन सी सरकार की योजना से कितने कितने लोगों को उनके क्षेत्र में लाभ मिला है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जनप्रतिनिधियों का आह्वान किया कि अपने अपने क्षेत्र में जनसंपर्क जनसंवाद को बढ़ाते हुए हर वर्ग हर व्यक्ति से संपर्क करें। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस हमेशा हिमाचल को बचा खुचा देती थी और भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा हिमाचल को मुख्यधारा में रखा है। केंद्र में अनुराग ठाकुर को बड़े-बड़े विभागों का दायित्व दिया गया है। कांग्रेस की सरकारों में हिमाचल की क्या भूमिका रहती थी यह आम व्यक्ति को बिल्कुल नहीं पता होता था। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की जिम्मेवारी है कि कोई भी घर समाज लाभार्थी उनके संपर्क अथवा संवाद से छूटेगा नहीं, अपने अपने क्षेत्र में पार्टी की बढ़त बढ़ाने की जिम्मेवारी सभी जनप्रतिनिधियों की है।
सड़कें जहां आम नागरिकों की सुविधा रेखाएं हैं तो कई बार ऐसा घाव भी दे जाती है जिसकी पीड़ा ताउम्र उठानी पड़ती है। सड़कों पर आए दिन प्राकृतिक कारणों से दुर्घटनाएं होना एक अलग बात है, लेकिन यदि सड़कों की खस्ताहालत दुर्घटनाओं को आमंत्रण देती हो तो इसमें वाहन चालकों का क्या दोष। सड़कों की खस्ता हालत को सुधारने के सरकार के दावों में कितना दम है, यह दाड़ला से गुजरने वाले राष्ट्रीय उच्च मार्ग 205 पर सहज ही देख सकते हैं। यह सड़क कम दिखती है, गड्ढों का मकड़जाल अधिक दिखती है, गड्ढों से वाहन को निकालना अत्यंत जोखिम भरा है। इन गड्ढों की हालत इतनी भयावह है कि इनसे बचकर चलते-चलते भी कई लोग बड़े हादसे का शिकार हो चुके हैं। ऐसे ही गड्ढे चमाकडी पुल के नजदीक, छामला, अम्बुजा चौक, आईटीआई, नर्सरी झरना, बाघल होटल व चन्देल सर्विस सेंटर के मध्य वाहन चालकों को हादसे का शिकार बनाते रहते हैं व इन स्थानों पर हर समय हादसों का अंदेशा बना रहता है। स्थानीय लोगों में मदन शर्मा, दीपक ठाकुर, कमल ठाकुर, विनोद शर्मा ने कहा कि हैरानी की बात है कि आजकल मंत्री गण तथा बड़े बड़े अधिकारी इसी मार्ग से गुजरते रहते हैं लेकिन न मंत्रियों न अधिकारियों को सड़क की बदतर हालत की कोई परवाह है और न ही आम नागरिकों की कोई परवाह है। मदन शर्मा, दीपक ठाकुर, कमल ठाकुर व विनोद शर्मा ने इन गड्ढों को देखा तो उनसे रहा नही गया और सड़क पर गहरे गड्ढों को भरने निकल पड़े, इन्होंने दाड़लाघाट अम्बुजा चौक व आईटीआई के पास सहित अन्य स्थानों पर पड़े खतरनाक गड्ढे को पथरों से भर दिया, ताकि कोई बड़ा वाहन या दोपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त न हो सके। इन लोगों के अनुसार जब सरकार ने इस तरफ कोई ध्यान नही दिया तो उन्होंने इस काम को अंजाम दिया जिसकी सभी लोग प्रशंसा कर रहे हैं।
नूरपुर पुलिस थाना के अंतर्गत आती पुलिस चौकी सदवा के प्रभारी सुग्रीव सिंह ने लोगों से अपील की है कि जिनके पास हथियार हैं, वह सभी सदवा चौकी में जमा करवाएं, आने वाले दिनों में चुनावों के चलते आचार संहिता भी लागू हो जाएगी। उन्होंने कहा की सदवा चौकी के तहत आती लोहारपुरा सिंबली, सूलीयाली, ठेहड, डनी, गुरचाल, खजन इत्यादि पंचायतों मे जिनके पास भी हथियार हैं वह जल्द से जल्द सदवा चौकी में जमा करवाएं।
सतलुज घाटी क्षेत्र के अंतर्गत सुकेत क्षेत्र में गोपूजा के वैदिक पर्व "माड़" का आज भी पारम्परिक ढंग से आयोजन होता है। सुकेत संस्कृति साहित्य एवम् जन-कल्याण मंच पांगणा के अध्यक्ष डाॅक्टर हेमेंद्र बाली "हिम" का कहना है कि "माड़" का पर्व गोपूजा का पर्व है। इसका आयोजन भव सागर से मुक्ति के निमित किया जाता है। चूंकि सुकेत में "माड़" पर्व पर गाये जाने वाले "माड़" गीतों में गोमाता से अपनी मुक्ति की कामना की जाती है। "माड़" पर्व वैदिक पर्व है, ऋग्वैदिक काल में राजा भी गोधन को प्राप्त करने के लिये युद्ध किया करते थे, जिसे "गविष्टि" कहा जाता है। पुरातत्व चेतना संघ मंडी द्वारा स्वर्गीय चंद्रमणी कश्यप पुरातत्व चेतना राज्य पुरस्कार से सम्मानित डाक्टर जगदीश शर्मा का कहना है कि ऐतिहासिक नगरी पांगणा में यूं तो हर मौसम में अलग-अलग पर्व मनाए जाते है। लेकिन पशुधन से संबंधित "माड़" पर्व मनाने का तरीका कुछ अलग ही है। इस पर्व की शुरुआत "माड़ पुन्या" से आठ दिन पहले हो जाती है। रात को महिलाएं भोजन आदि से निवृत्त होकर किसी एक घर में इकट्ठी होकर "तू ता "माड़े" केता देशा आई हो-2, हां ता "माड़े" कुुल्लू कलंदरा देशा आई हो-2, "माड़" "नैहरी कुल्ह" गीत गाती हैं। यह दौर "माड़"की पूर्व रात्रि तक चलता है। आज "माड़" के पावन अवसर पर ब्रह्म मुहूर्त में उठकर महिला-पुरुषों-बच्चों ने जागते ही उत्साह में भर मशालों की रोशनी के साथ पशुधन को खेतों में चरने छोड़ा। खेतों में अलाव जलाकर-"माड़ो"-"माड़ो"-"माड़ो" के उद्घोष उच्चारित कर खुशियां मनायी। "माड़ो"-"माड़ो" की स्वर धाराओं से लगा कि पहाड़ों की संस्कृति के अद्भुत अध्याय में"माड़" भी एक है। चारों ओर अलाव ही अलाव, एक दूसरे से बढ़कर अलाव। ऐसे में पांगणा की पहाड़ियों मे अलावों से प्रकृति की अनुपम छटा बिखर गई। इस दौरान महिला-पुरुष गौशाला की सजावट में जुट जाते हैं।सूर्योदय से पूर्व पशुधन के चरागाह से लौटते ही प्रमुख रुप से गाय को फूलों की मालायें पहनाकर कुंकुम, अक्षत, पुष्प से पूजा की गई। इसके उपरांत गाय को नवान्न मिलाकर चोकर खिलाई गई। गौ पूजा के बाद अन्य पशुधन की पूजा-अर्चना कर उन्हें "दाड़ा" (चोकर) खिलाई गई। कहा जाता है कि जिन घरों मे "माड़"के अवसर पर गाय की पूजा होती है, उस घर मे कामधेनु मां की कृपा अवश्य होती है। मन्नोवाञ्छित फल देने वाली मां कामधेनु अपनी अलौकिक प्रकाश के साथ उस घर मे नित्य विराजमान रहती है। "माड़" पर्व से घर में श्रद्धा भक्ति का विकास होता है। मन्नोवाञ्छित फल देने वाली मां कामधेनु अपनी अलौकिक प्रकाश के साथ उस घर मे नित्य विराजमान रहती है। "माड़" पर्व से घर में श्रद्धा भक्ति का विकास होता है। सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती की जिला सलाहकार लीना शर्मा, रमेश शास्त्री, व्यापार मंडल पांगणा के अध्यक्ष सुमित गुप्ता व अध्यापक लक्ष्मी दत्त चौहान का कहना है कि आज के भौतिक युग में जहां गोधन सड़कों पर भटकने के लिये अभिशप्त है ऐसे में सुकेत-पांगणा का माड़ पर्व गोधन रक्षा व पूजन के लिये समर्पित है।
आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। प्रदेश में बढ़ते जनाधार से भाजपा नेता बौखला गए हैं और अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। आप का घर घर तक गारंटियां पहुंचाने का अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। आम आदमी पार्टी की गारंटियां 11 दिनों में ही 4 लाख घरों तक पहुंच गई हैं। आप के डोर टू डोर कैंपेन की सफलता से भाजपा नेता परेशान है। प्रदेश की जनता ने सत्ता परिवर्तन का मन बना लिया है। चुनावों में अपनी हार देखकर भाजपा सरकार चुनावों में देरी कर रही है। जयराम ठाकुर ने पांच साल कुछ नहीं किया और अब चुनावों के समय जनता को गुमराह करने के लिए झूठी घोषणाएं कर रहे हैं। भाजपा की झूठी घोषणाओं से जनता गुमराह होने वाले नहीं है। हिमाचल में आम आदमी पार्टी एक मजबूत विकल्प के रुप में जनता के सामने हैं। सुरजीत ठाकुर ने कहा कि जनता को आम आदमी पार्टी की गारंटियों पर भरोसा है। जनता जानती है कि केजरीवाल जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं। इस कारण हिमाचल की जनता ने आप की सरकार बनाने का मन बना लिया है। भाजपा सरकार के केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पंजाब में भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी पर बयानबाजी करने से पहले हिमाचल की भाजपा सरकार को देखें। भाजपा राज में कोरोना काल में पीपीई किट घोटाला हुआ, जिसमें भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष को इस्तीफा देना पड़ा। जयराम राज में पूरे प्रदेश में खनन माफिया, नशा माफिया का राज चल रहा है। ऊना और नालागढ़ में दिनदहाड़े गोली कांड हो रहें है। अपराधी बैखोफ होकर गोलियां चला रहा है। वहीं पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर ही आठ से दस लाख में बेंचा गया। अनुराग ठाकुर को यह भ्रष्टाचार और अपराध नजर नहीं आ रहा है, जिससे साबित होता है कि आम आदमी पार्टी के बढ़ते जनाधार से भाजपा नेता बौखलाहट में अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। सुरजीत ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के होने वाले चुनावों में भाजपा की हार होना तय है। चुनाव के संबंध में भाजपा के द्वारा कराए गए सभी सर्वे में हार दिखाई दे रही है। सत्ता की कुर्सी छिनने के डर से भाजपा सरकार चुनावों में देरी कर रही है। वर्ष 2012 में 2 अक्टूबर को आचार संहिता लगा दी गई थी लेकिन इस बार 9 अक्टूबर तक चुनावों की घोषणा नहीं हुई है। अभी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकारी खर्चे से प्रधानमंत्री की रैली करवाकर कुर्सी बचाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रधानमंत्री की चंबा में रैली 13 अक्टूबर को होनी है, जिससे तय है कि आचार संहिता भी 13 के बाद ही लगेगी। लेकिन अब जनता प्रधानमंत्री के जुमलों में आने वाली नहीं है। भाजपा झूठे वादों और घोषणा कर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है लेकिन अब कुछ नहीं होने वाला। कांग्रेस भी अपने राज में ऐसा ही करती रही है, जिससे कांग्रेस पूरे देश में खत्म हो चुकी है। आगामी चुनावों में कांग्रेस हिमाचल में भी खत्म हो जाएगी।
भाजपा सह प्रभारी हिमाचल प्रदेश संजय टंडन ने सोलन में विभिन्न बैठकों में भाग लेते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता अपने ही घर में बंद हैं, जबकि दूसरी तरफ भाजपा मैदान में है और आम जनता के सीधे संपर्क में है। कांग्रेस पार्टी अपने पार्टी के आंतरिक मामलों में फंसी हुई है, भाजपा अपना आउटरीच कार्यक्रम सफलतापूर्वक चला रही है। भाजपा पार्टी के नेताओं के पूर्व के दौरे सफल रहे हैं और कार्यक्रमों में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पूरे हिमाचल के दौरे पर हैं, जहां उन्हें आम जनता का जबरदस्त प्रतिसाद मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिलासपुर दौरा भी पूरी तरह सफल रहा, जहां रैली में एक लाख पचास हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। भाजपा की रैलियों के प्रति आम जनता की प्रतिक्रिया से कांग्रेस बिखर गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक विभाजित सदन है और वे राजनीतिक मोर्चे पर कभी एक साथ नहीं आ सकते। कांग्रेस पार्टी सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगा रही है और उनके आरोप जनता की नजरों में कहीं नहीं हैं। कांग्रेस नेताओं के बयान उनके डर को जाहिर करते हैं, वे भाजपा के मजबूत नेतृत्व से डरे हुए हैं। हिमाचल में डबल इंजन की सरकार अच्छा काम कर रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा राज्यव्यापी दौरे पर हैं जहां वे विभिन्न सभाओं में भाग ले रहे हैं, जनता के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का जुड़ाव अद्भुत है। भाजपा कार्यकर्ता आगामी आम चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं और भाजपा बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसने सभी सरकारी एजेंसियों को अपना काम करने की खुली छूट दी है जो पूरी तरह से स्वतंत्र है। यह कांग्रेस का युग था जब वे सरकारी एजेंसियों को अपने हित में इस्तेमाल करते थे लेकिन समय बदल गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में सभी एजेंसियों को देश हित में काम करने की खुली छूट दी है। कांग्रेस के पास सरकार के खिलाफ बोलने के लिए कुछ नहीं है, यही वजह है कि कांग्रेस भाजपा सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगा रही है।
पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर में 4 अक्टूबर से चल रहे आईपीएससी अंडर-19 गर्ल्स सॉकर टूर्नामेंट का फाइनल मैच शनिवार को मेयो कॉलेज गर्ल्स स्कूल-अजमेर और बिरला बालिका विद्यापीठ-पिलानी के मध्य खेला गया। फाइनल मैच के अवसर पर 14 जीटीसी सुबाथू से ब्रिगेडियर राकेश सिंह राणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मैच के 13वें मिनट में बिरला बालिका विद्यापीठ-पिलानी की खिलाड़ी आकृति नें चकमा देते हुए गोल कर दिया एवं अपनी टीम का हौसला बढ़ाया। इसके पश्चात मुकाबला ज़ारी रहा एवं टीम की दिशा कश्यप ने भी 16वें मिनट में गोल करके टीम को 2-0 की बढ़त पर लाया। वहीं आकृति ने 28वें मिनट में फिर से अपने खाते का दूसरा एवं टीम का तीसरा गोल करके बिरला बालिका विद्यापीठ-पिलानी को 3-0 से आगे कर दिया। मध्याहन् के पश्चात आकृति और दिशा के खेल से उत्साहित बिरला बालिका विद्यापीठ-पिलानी की रितुल राज नें भी 47 वें मिनट में अपने खाते का पहला गोल कर बिरला बालिका विद्यापीठ-पिलानी को 4-0 की बढ़त पर पहुँचा दिया। सैकेंड हाफ के मैच के 50वें मिनट में हरफनमौला खिलाड़ी आकृति नें पैनेल्टी को गोल में तब्दील करके अपनी टीम को 5-0 पर पहुँचा दिया। इसी के साथ बिरला बालिका विद्यापीठ-पिलानी नें इस मैच पर 5-0 से जीत हासिल कर आईपीएससी अंडर-19 गर्ल्स सॉकर टूर्नामेंट 2022 के चैम्पियन का ख़िताब अपने नाम किया। बिरला बालिका विद्यापीठ-पिलानी की रितुल राज को ‘प्लेयर ऑफ़ द मैच’ का खिताब दिया गया। इसके पश्चात पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया । मुख्य अतिथि द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीम्स को ट्रॉफी, मोमेंटोस एवं प्रमाण पत्र दिए गए। बिरला बालिका विद्यापीठ-पिलानी की रितुल राज को “बैस्ट मिड फील्डर’, मेयो कॉलेज गर्ल्स स्कूल-अजमेर की दीक्षा को ‘बैस्ट डिफेंडर’, बिरला बालिका विद्यापीठ-पिलानी की शिवानी कुमारी को ‘बैस्ट गोल कीपर’, द लॉरेंस स्कूल सनावर की अनन्या गोयल को ‘हाइएस्ट स्कोरर’ और पाइनग्रोव स्कूल की सुबेक्षा को ‘अपकमिंग प्लेयर ऑफ़ दि टूर्नामेंट’ के खिताब से नवाज़ा गया ।
ऊपरी शिमला सहित जुब्बल नावर कोटखाई में सड़को की दुर्दशा बनी हुई हैं, जबकि प्रदेश सरकार चुनावीं रैलियों में मस्त हैं। यह बात जुब्बल नावर कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने प्रेस को ज़ारी एक ब्यान में कही। रोहित ठाकुर ने कहा कि बरसात में अधिकतर सड़कें जगह-2 क्षतिग्रस्त हो गई हैं। उन्होंने कहा कि कई सड़कें बड़े वाहनों के लिए हफ़्तों से बन्द पड़ी हैं जिससे बसों के रूट बन्द पड़े हैं। रोहित ठाकुर ने कहा कि सड़को की दुर्दशा के चलते सेब सीज़न में बागवानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग सर्कल रोहड़ू के अंतर्गत जुब्बल-नावर-कोटखाई और रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र आता हैं और मानसून में ही रोहड़ू सर्कल में ₹100 करोड़ से अधिक की क्षति हुई हैं। रोहित ठाकुर ने कहा कि क्षतिग्रस्त सड़कों में कई स्पॉट ख़तरनाक हो गए हैं और लोक निर्माण विभाग की अनदेखी के चलते जनता जान को जोख़िम में डालकर सफ़र करने को मजबूर है। ग़ौरतलब हैं कि प्रदेश में सर्वाधिक सड़क दुर्घटनाएं जिला शिमला में होती हैं। उन्होंने कहा कि मानसून जुलाई माह में आरंभ हुआ और अब अक्तूम्बर माह आ गया हैं, लेक़िन सरकार ने अभी तक सड़कों की मरम्मत और रखरखाव के लिए फूटी-कौड़ी तक नही दी हैं, जबकि भाजपा सरकार अपनी राजनैतिक रैलियों में हर दिन जनता के पैसों को पानी की तरह बहा रही हैं। रोहित ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार सड़कों के प्रति उदासीन हैं और इस वर्ष भाजपा सरकार ने पहले ही लोक निर्माण विभाग के बजट में कटौती कर दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार राजनैतिक रैलियों में जनता के धन का खुला दुरुपयोग कर जनता की मूलभूत आवश्यकताओं को नजरअंदाज कर रही हैं। रोहित ठाकुर ने अंत मे कहा कि प्रदेश सरकार जिला शिमला के ग्रामीण इलाक़ों में सड़को को युद्धस्तर पर सुधारें।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज ‘प्रगतिशील हिमाचल स्थापना के 75 वर्ष’ कार्यक्रमों की श्रृंखला में किन्नौर जिला के टापरी के समीप छोल्टू में आयोजित समारोह के दौरान किन्नौर विधानसभा क्षेत्र के लिए लगभग 62 करोड़ रुपये लागत की 23 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने छोल्टू में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर देश की स्वतंत्रता में अतुलनीय योगदान देने वाले सेनानियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए हर घर तिरंगा अभियान चलाया जिसे देश सहित हिमाचल में भी अपार समर्थन मिला। उन्होंने कहा कि हिमाचल भी अपने गठन के 75वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है और राज्य की उन्नति व समृद्धि में योगदान देने वाले यहां की मेहनतकश व ईमानदार जनता तथा नेतृत्व का आभार व्यक्त करने के लिए ‘प्रगतिशील हिमाचलः स्थापना के 75 वर्ष’ कार्यक्रम राज्य सरकार द्वारा आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने 19.84 करोड़ रुपये की पांच विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास भी किए। इनमें तहसील कल्पा में रिकांगपिओ और समीप के क्षेत्रों के लिए 15.54 करोड़ रुपये के जलापूर्ति योजना के स्रोत सुदृढ़ीकरण का कार्य, ग्राम पंचायत निचार में ईएमआरएस स्कूल निचार के लिए 1.13 करोड़ रुपये लागत का मल निकासी संयंत्र, ग्राम पंचायत असरंग में स्टेजिंग हट का 1.30 करोड़ रुपये का पुनः निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत पूह में 98 लाख रुपये की लोअर पूह कुहल सिंचाई योजना तथा ग्राम पंचायत पूह में सिंचाई योजना पूह कुलह के 89 लाख रुपये की लागत से कमान्द एरिया विकास कार्य का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 42.15 करोड़ रुपये की 18 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण किए, जिनमें तहसील सांगला की ग्राम पंचायत रिशवाल में 56 लाख रुपये की जलापूर्ति योजना सांगला कण्डा, होलदो नाला से रिस्पा गांव के लिए सिंचाई योजना का 1.42 करोड़ रुपये का जीर्णोंद्धार कार्य, तहसील मुरंग की ग्राम पंचायत जंग्गी में जंग्गी विश्राम गृह से खारोडो ऑर्चड के लिए 1.25 करोड़ रुपये की सिंचाई योजना, तहसील मुरंग के अकपा उपमण्डल में 70 लाख रुपये लागत के सहायक अभियन्ता कार्यालय व आवास, रूकटी (सांगला) में 1.66 करोड़ रुपये का 22 केवी नियंत्रण प्वांइट, डुमटी में सीमावर्ती क्षेत्रों के विद्युतीकरण के लिए 3 करोड़ रुपये की 22 केवी एचटी लाइन, ऋषि डोगरी में सीमावर्ती क्षेत्रों के विद्युतीकरण के लिए 2.47 करोड़ रुपये की 22 केवी एचटी लाइन, लुकमा-1 में सीमावर्ती क्षेत्रों के विद्युतीकरण के लिए 56 लाख रुपये की 22 केवी एचटी लाइन, लुकमा-2 में सीमावर्ती क्षेत्रों के विद्युतीकरण के लिए 98 लाख रुपये की 22 केवी एचटी लाइन, सांगला में 93 लाख रुपये की मल्टीपर्पज पार्किंग, एक करोड़ रुपये लागत की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला न्यूगलसेरी, निचार में 3.56 करोड़ रुपये के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में छात्रा छात्रावास, 11 करोड़ रुपये लागत की चौड़ा मजगांव (रूपी) सड़क, काठी में 4.12 करोड़ रुपये लागत की देवी चण्डीका राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, रारंग में 4 करोड़ रुपये लागत का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला का भवन, असरंग में 2.33 करोड़ रुपये का राजकीय उच्च विद्यालय, पूह में 1.42 करोड़ रुपये लागत का बस अड्डा तथा रिकांगपिओ में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के लिए 1.20 करोड़ रुपये लागत के टाइप-2 आवास शामिल हैं।
रविवार को भूमि अधिग्रहण प्रभावित मंच के पदाधिकारियों द्वारा आपातकालीन बैठक बीआर कौंडल की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें निर्णय लिया गया कि यदि प्रस्तावित 11 अक्टूबर को होने वाली मंत्रिमंडल बैठक में सरकार फोरलेन प्रभावितों को चार गुणा मुआवजा नहीं देती है तो पुरे प्रदेश में जिला स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। मंच ने कहा कि प्रदेश सरकार भूमि अधिग्रहण कानून, 2013 को लागु करवाने व चार गुना मुआवजा, पुनर्वास व पुनर्स्थापन के मुद्दे पर पिछले 5 वर्षो से किसानों को हमेशा कैबिनेट कमेटियों के माध्यम से आश्वासन देती आ रही है कि वे किसानों के पक्ष में सोच विचार और जल्द फैसला लेने की बात करती आई है, लेकिन इस वादाखिलाफी के विरूद्ध लोगों में अब भारी आक्रोश है। मंच के संयोजक जोगिन्दर वालिया ने कहा कि जयराम सरकार हर बार कमेटियों की बैठक के बाद यही कहती आई है कि वे फोरलेन से प्रभावितों किसानों के बारे में चिंतित एवं संवेदनशील है, लेकिन चार गुणा मुआवजा के बारे में आनाकानी व टालमटोल की निति लगातार अपना रही है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों से वादाखिलाफी का मुल्य सरकार को चुकाना पड़ेगा और आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ेगा। इस बैठक में अध्यक्ष बेलीराम कोंडल और सयोंजक जोगिन्दर वालिया के अलावा कुल्लू-मंडी के पदाधिकारी, नरेश कुकू, काँगड़ा से राजेश पठानिया, शिमला से जय शिव, मंडी से प्रशांत मोहन, भूपेंदर सिंह, बिलासपुर से मदन शर्मा और सोलन से जेसी शर्मा ने हिस्सा लिया।
सीटू राज्य कमेटी हिमाचल प्रदेश ने नगर निगम शिमला के अंतर्गत पानी के निजीकरण की मुहिम का कड़ा विरोध किया है। सतलुज वाटर प्रोजेक्ट का टेंडर स्वेज़ इंडिया कम्पनी को दिया जा रहा है। शिमला शहर के पानी की स्कीम का रखरखाव व वितरण का कार्य अगले काफी वर्षों के लिए बीओटी के तहत इसी कम्पनी के हवाले होगा। इस तरह एसजेपीएनएल के अधीन इलेक्ट्रॉनिक कॉर्पोरेशन के ज़रिए कार्यरत सैंकड़ों आउटसोर्स कर्मियों के रोज़गार पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा व उनके रोज़गार की सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी। सीटू ने आउटसोर्स प्रणाली पर रोक लगाकर इन कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग की है। सीटू विजेंद्र मेहरा व महासचिव प्रेम गौतम ने कहा है कि राजधानी शिमला में 24 घण्टे पानी की सप्लाई देने की आड़ में पानी की व्यवस्था के निजीकरण की पटकथा लिखी जा रही है। उन्होंने कहा कि सतलुज वाटर प्रोजेक्ट का टेंडर स्वेज़ इंडिया कंपनी को दिया जा रहा है। इस प्रक्रिया में शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड के दायरे में कार्य करने वाले कर्मचारियों की नौकरी पर खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने कहा कि एसजेपीएनएल में तैनात आउटसोर्स कर्मचारियों को अब दूसरी कम्पनी में शिफ्ट किया जाएगा। आईपीई ग्लोबल नाम की कम्पनी अब इनकी तैनाती करेगी। पहले शिमला जल प्रबंधन निगम कम्पनी ने इन कर्मचारियों को इलेक्ट्रॉनिक कॉर्पोरेशन के ज़रिए रखा था। अब इन्हें तीन साल के भीतर ही दूसरी कम्पनी में शिफ्ट किया जा रहा है। इस से 130 से ज़्यादा आउटसोर्स कर्मियों के भविष्य पर संकट मंडरा रहा है। विजेंद्र मेहरा ने कहा कि निजीकरण की इस मुहिम का अगला निशाना सैहब सोसाइटी हो सकती है व इस के तहत कार्यरत सैंकड़ों कर्मचारियों के रोज़गाए पर भी निकट भविष्य में खतरा मंडराना तय है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री जयराम द्वारा रोज़ाना करोड़ो रुपयों की घोषणाएं करने पर इसे भाजपा की जुमलेबाजी करार दिया है। उन्होंने कहा है कि एक तरफ सरकार अपने दैनिक खर्चे चलाने के लिये ऋण पर ऋण ले रही है तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री बगैर किसी बजट के घोषणाएं कर रहें है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश 70 हजार करोड़ रुपये के कर्ज में डूब गया है और मुख्यमंत्री सरकारी तंत्र व धन का दुरुपयोग कर चुनावी रैलियों में मस्त है, जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रतिभा सिंह ने इस बात पर भी हैरानी जताई है कि मुख्यमंत्री आए दिनों मंत्रिमंडल की बैठकों में बगैर किसी बजट प्रावधान के बड़े-बड़े फैसले ले रहे है। उन्होंने कहा है कि वह प्रदेश की आर्थिक स्थिति से सभी अवगत है। प्रदेश पर कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है। केंद्र से बढ़ते कर्ज में राहत के लिये एक भी पैसे की मदद नही मिल रही है। प्रतिभा सिंह ने प्रदेश सरकार द्वारा की जा रही घोषणाओं के लिये बजट प्रावधान पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि सरकार बताए कि इसके लिए पैसा कहां से आयेगा और सरकार के पास इन घोषणाओं को पूरा करने के लिए कितना बजट है। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री प्रदेश के लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा सरकार ने न तो कर्मचारी हितों का सरंक्षण किया न ही किसानों व बागवानों के लिए कोई ठोस नीति बनाई है। आम लोग बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से परेशान है। भाजपा इन मुद्दों पर कभी कोई बात नही करती। पेपर लीक जैसे मामलों ने प्रदेश में बढ़ते भ्र्ष्टाचार की पूरी पोल खोल दी है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को भाजपा का पूरा संरक्षण रहा है। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश में भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। दो महीनों के बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। सत्ता में आने के बाद भाजपा कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन के साथ उनकी वेतन विसंगतियों को दूर करेगी। कांग्रेस बेरोजगारों को रोजगार देने की गारंटी के साथ महिला वर्ग का उत्थान करने के लिए भी कार्य करेगी।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमवार को मंडी संसदीय क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री राकेश जमवाल ने मीडिया को जारी बयान में दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश चाहे एक छोटा सा प्रदेश है, परंतु राष्ट्रीय राजनीति में बड़ा कद रखता है। उन्होंने कहा कि जगत प्रकाश नड्डा अपनी मेहनत और त्याग के कारण राजनीति के उच्चतम स्थान पर पहुंचे हैं और यह प्रत्येक हिमाचलवासी के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाएं और अन्य जन प्रतिनिधि विकास का आधार होते हैं और जनता से सीधे तौर पर जुड़े हुए होते हैं। इनके बिना सरकार द्धारा शुरू की गई विकास योजनाओं की सफलता की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि जगत प्रकाश नड्डा का राजनीतिक क्षेत्र के साथ-साथ हिमाचल के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि पूरे मंडी संसदीय क्षेत्र से लगभग दो हजार जन प्रतिनिधि जिनमें पंचायत, प्रधान, उप प्रधान, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायतों के पार्षद भारतीय जनता पार्टी द्धारा अयोजित इस पंच परमेश्वर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और जगत प्रकाश नड्डा के विचारों को सुनेंगे।
प्राथमिक शिक्षा खंड देहरा में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन अंडर 12 लड़कों की प्रतियोगिता में उपमंडल पालमपुर की टीम विजेता रही। विजेता व उप विजेता टीमों को जिला कांगड़ा के प्रारम्भिक शिक्षा उप निदेशक ने बतौर मुख्य अतिथि सम्मानित किया। टीम के कोच व कन्वीनर माथुर धीमान ने बताया कि अब यह खिलाड़ी 16 अक्टूबर से आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय बेडमिंटन प्रतियोगिता के लिए नगरोटा बगवां में अपना दमखम दिखाएंगे।
अग्निशमन चौकी सुजानपुर के कर्मचारियों द्वारा सीनियर सेकेंडरी स्कूल करोट में आयोजित एनएसएस कैंप में अग्नि सुरक्षा संबंधित जानकारी दी गई। अग्निशमन चौकी सुजानपुर प्रभारी अमित मेहरा ने बताया कि इस अवसर पर स्टूडेंट्स के साथ-साथ अध्यापकों को आग लगने की स्थिति का कैसे सामना किया जाए इसके बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। उन्होंने बताया कि स्टूडेंट्स को आग लगने पर बचाव के उपाय के बारे में भी जानकारी दी गई।
बंसल हड्डी रोग अस्पताल द्वारा 11 अक्टूबर को निशुल्क हड्डी रोग चिकित्सा शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में हड्डी एवम कैल्शियम की मुफ्त जाँच की जायगी। डॉ अनिल बंसल व डॉ कुनाल बंसल मुख्य चिकित्सा अधिकारी के रूप में शिविर में अपनी सेवाएं देंगे। यदि आप लम्बे समय घुटने का दर्द, गर्दन में दर्द, हड्डी का फैक्चर होना या टेढ़ा होना, रीड की हड्डी में दर्द, ऑपरेशन के बाद ज़ख्म होना आदि समस्याओं से झूझ रहे है तो इसका इलाज भी शिविर में करवा सकते है। साथ ही इस जाँच शिविर में फ्री कन्सल्टेंसी, फ्री फीज़ियोथेरपी कन्सल्टेंसी, एक्स-रे और लैब टेस्ट, फ्री बी एम डी टेस्ट व फ्री ब्लड टेस्ट भी करवा सकते है।
हिमाचल प्रदेश वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने कल्पा तहसील के अंतर्गत पड़ते गांव बारंग का दौरा किया। इस दौरान उनका ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीणों को नगदी फसल को सड़क तक पहुंचाने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, लोगों की मांग थी कि चुलदारंग से पुल तक राजजुमार्ग स्पेन शुरू किया जाए। इसी कड़ी में सूरत नेगी नेबारंग पुल से चुलदारंग (डोरगानदेन) तक 52 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाली 1800 मीटर लम्बी सपैन परियोजना का शिलान्यास किया। इस परियोजना से लगभग आधा गांव लाभान्वित होगा। इस दौरान ग्रामीणों ने इनका धन्यवाद किया और अन्य समस्याओं के बारे में भी अवगत करवाया। सूरत नेगी ने विभिन्न मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया है।
उपमंडल देहरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत बीहन में एक तेज रफ्तार गाड़ी (एचपी 19E 1085) ने सड़क किनारे चल रहे 14 वर्षीय स्कूली बच्चे को टक्कर मार दी। इस हादसे में बच्चा बुरी तरह जख्मी हो गया। उक्त बच्चे को इलाज के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान आरूष पुत्र पवन कुमार गांव फुलवाड़ा डाकघर कडोआ के रूप में हुई है। गौरतलब है कि जख्मी बच्चे को सीएचसी देहरा में प्राथमिक उपचार देने के बाद टांडा अस्पताल रेफर कर दिया गया था। वहीं मामले की पुष्टि एसएचओ देहरा कुलदीप सिंह ने की है ।
पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर में 4 अक्टूबर से चल रहे आईपीएससी अंडर-19 गर्लसस सॉकर टूर्नसमेंट के चौथे दिन क़्वार्टर फाइनल नंबर 3 मेयो कॉलेज गर्लस स्कूल अजमेर और ताशी नामग्याल अकादमी गंगटोक के बीच खेला गया। इसमें मेयो कॉलेज अजमेर गर्ल्स स्कूल ने 1-0 से जीत हासिल की। मेयो कॉलजे अजमेर गर्ल्स स्कूल की सिदेश्वरी जेर्सी नंबर 23 ने प्लेयर ऑफ द मैच ख़िताब अपने नाम किया। चौथे दिन ही क्वाटरफाइनल नंबर-4 बिरला बालिका विद्यापीठ-पिलानी और डेली कॉलेज-इंदौर के मध्य खेला गया। इस मैच में बिरला बालिका विद्यापीठ-पिलानी नें 1-0 से जीत दर्ज की। बिरला बालिका विद्यापीठ-पिलानी की खिलाड़ी दिशा, जर्सी नम्बर 7 नें इस मैच का ‘प्लेयर ऑफ़ द मैच’ का खिताब जीता। प्रतियोगिता के पााँचवे दिन सेमी सेमीफाइनल मुकाबले प्रारंभ हुए। सेमी फाइनल-1 द लॉरेंस स्कूल-सनावर और बिरला बालिका विद्यापीठ-पिलानी के मध्य खेला गया, जिसमें दोनों टीमों में कांटे की टक्कर रही। मैच के सातवें और अठारहवें मिनट तक दोनों टीमें 1-1 गोल से बराबरी पर थीं, लेकिन अठाईसवें मिनट में बिरला बालिका विद्यापीठ-पिलानी की आकृति सिंह नें एक और गोल कर दिया। इसके पश्चात कोई गोल नहीं हुआ एवं बिरला बालिका विद्यापीठ-पिलानी 2-1 के स्कोर से द लॉरेंस स्कूल-सनावर को हराकर फाइनल में प्रवेश कर गई। सेमी फनइर्ल-2 मेयो कॉलेज गर्लसम स्कूल-अजमेर और मेजबान पाइनग्रोव स्कूल के मध्य खेला गया। मेयो कॉलेज गर्लसम स्कूल-अजमेर की खिलाड़ी दीवानी ने मैच के 24वें और 54वें मिनट में 2 गोल करके मेयो कॉलेज गर्लसम स्कूल-अजमेर की टीम को 2-0 की बढ़त से आगे रखा। पाइनग्रोव स्कूल की टीम मैच में वापसी आने के लिए जूझती रही, लेकिन समय समाप्ति तक कोई गोल नहीं कर पाई और मेयो कॉलेज गर्लसम स्कूल-अजमेर की टीम 2-0 से जीतकर फाइनल में प्रवेश कर गई। मेयो कॉलेज गर्लसम स्कूल-अजमेर की दीविना, जर्सी नम्बर 11 को ‘प्लेयर ऑफ़ द मैच’ का खिताब दिया गया। फाइनल मैच बिरला बालिका विद्यापीठ-पिलानी और मेयो कॉलेज गर्लसम स्कूल-अजमेर के मध्य होगा।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मझवाड़ का सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर शनिवार को संपन्न हो गया। पाठशाला के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर पठानिया ने इसका विधिवत समापन करते हुए शिविर में प्रतिभागी रहे स्वयंसेवियों को एनएसएस मैडल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने स्वयंसेवियों से आह्वान किया कि वह आजीवन जनकल्याण तथा राष्ट् सेवा के कार्यों में अपनी सहभागिता करें। यह शिविर एनएसएस प्रभारी नवीन कुमार प्रवक्ता संस्कृत तथा सुनीता कपूर की देख रेख में चला, जिसमें हर दिन कोई न कोई ऐसी गतिविधि की गई जिसका समाज सेवा व जनहित के साथ सरोकार हो। सात दिन के इस आवासीय शिविर के समापन पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। प्रभारी ने इसकी रिपोर्ट भी प्रस्तुत की।
महिला मंडल मझवाड़ ने प्रधान मीना देवी की अगुवाई में गांव के नर्वदेश्वर महादेव मंदिर परिसर की साफ सफाई की। इस मौके पर्व वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद के प्रधान हेम राज शर्मा व धर्म चंद भी मौजूद रहे। इस साफ सफाई अभियान में पूरे मंदिर परिसर में उगी झाड़ियों, कांटों, घास को उखाड़ा गया। वहीं आसपास पड़े कूड़े को भी एकत्रित करके ठिकाने लगाया गया। इस सफाई अभियान में महिला मंडल की सचिव प्रियंका, सदस्य मनदीप, तारा देवी, मखमली भारद्वाज, रीना व कुंता देवी के अलावा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता राधा देवी व सरला देवी भी मौजूद रही।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रंधाड़ा के सात दिवसीय स्वयं सेवा योजना शिविर का समापन शनिवार को प्रधानाचार्य राजन गुलेरिया द्वारा किया गया। शिविर में प्रभारी रहे भूप सिंह व दक्षिणा गुप्ता ने बताया कि इस शिविर में 25 स्वयंसेवी लड़के लड़कियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि इस शिविर का मुख्य उदेश्य स्कूल परिसर की साफ-सफाई, गांव में सफाई के प्रति लोगों को जागरूक करना, बावड़ियों का उचित रखरखाव, पर्यावरण की शुद्धता में लगाए गए पेड़ों की देखभाल तथा स्वयंसेवियों का सर्वांगीण विकास था। इस दौरान प्रधानाचार्य व प्रभारियों ने स्वयंसेवियों का मार्गदर्शन किया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
पुलिस थाना रक्कड में गुरदेव सिंह ने बतौर एसएचओ अपना कार्यभार संभाला। इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि यहां इलाके भर में क्राइम पर अकुंश लगाना और नशे के सौदागरों पर नकेल कसना उनकी हमेशा प्रथमिकता रहेगी। थानेेदार गुरदेव सिंह ने बताया कि स्थानिय ग्रामीण यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ खुल कर सामने आएं और उनकी शिकायत जिला पुलिस की यातायात हेल्प लाइन पर दें ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर नकेल कसी जा सके। साथ ही उन्होंने इस दौरान रक्कड वासियों संग आस-पास के क्षेत्रों के लोगों से यह भी अपील की है कि किसी भी अनजान प्रवासियों को बिना पंजीकरण रिहायशी मकान किराए पर न दें और अगर कोई सड़क दुर्घटना का शिकार होता है तो उसकी तुरन्त सहायता करें और घायल को बिना किसी डर के नजदीक के अस्पताल पहुंचाने का काम करे। उन्होंने कहा की घायल को अस्पताल पंहुचाने वाले पर कोई कानूनी कार्रवाई अमल में नहीं लाई जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर नशे के सौदागरों खिलाफ अगर कोई सूचना लोगों को मिलती है तो इसकी जानकारी भी पुलिस के साथ साझा करें, सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। साथ ही एसएचओ गुरदेव सिंह ने यह भी कहा कि स्कूल और कॉलेज के नजदीक नशा बेचने वाले सावधान हो जाएं ,अगर कोई शैक्षणिक संस्थानों के नजदीक नशा बेचते पाया गया तो तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बताते चले कि गुरदेव सिंह ने पहले थाना देहरा में बतौर एएसआई के अपनी सेवाएं दी है।
बीएल सैंट्रल पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में अध्यापक-अभिभावक संघ की बैठक विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें विद्यालय समिति के सचिव किरण लेखा जोशी, अध्यापक-अभिभावक संघ के अध्यक्ष रतन तनवर, उपाध्यक्ष ज्ञान दास शर्मा, सदस्य हितेश शर्मा, हेमन्त कुमार, मीना, भीमा, रंजना, विद्यालय प्रधानाचार्य पुरषोत्तम लाल, मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा मौजूद रहे। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने विद्यालय में होने वाली आगामी गतिविधियों से सभी को अवगत करवाया और कक्षा दसवीं व बाहरवीं की प्रेक्टिकल परीक्षा बारे जानकारी दी। इसके उपरांत कक्षा वार बैठक भी आयोजित हुई। जिसमें अभिभावकों को नर्सरी से आठवीं तक एस ए वन तथा कक्षा नवीं व ग्यारहवीं का टर्म वन परिणाम दिखाया गया। इस बैठक में सभी अध्यापक मौजूद रहे।
विकास को नवीन गति देकर कुछ अलग और कुछ नया कर सुलाह को मॉडल तथा आदर्श निर्वाचन क्षेत्र बनाया गया है। यह बात विधानसभा अध्यक्ष, विपिन सिंह परमार शनिवार को ग्राम पंचायत पुड़वा में पौने चार लाख से बने टीन शेड, 15 लाख से बने वन रक्षक कुटीर और ग्राम पंचायत क्यारवां में 20 लाख पशु औषधालय भवन का लोकार्पण करने के उपरांत जनसभा में बोल रहे थे। उन्होंने पुड़वा और क्यारवां में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जनमानस की मांगों और लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पंचायत में सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में करोड़ों रुपये से कार्य से हुआ है। उन्होंने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पुड़वा में कॉमर्स संकाय आरम्भ करने की अधिसूचना जारी कर पदों का सृजन किया है। उन्होंने कहा कि परौर से पुड़वा तक डबल लेन सड़क निर्माण पर 21 करोड़ रुपये खर्च किये जा रहे हैं। उन्होंने पुड़वा में आने वाले समय में हिमाचल पथ परिवहन निगम का खूबसूरत बस अड्डा बनाया जायेगा। परमार कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला क्यारवां के नये भवन के निर्माण पर सवा करोड रुपए खर्च किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पेयजल कि उपलब्धता को बढ़ाने के लिए जलजीवन मिशन में 3 करोड़ 5 लाख से चौकी, जोना क्यारवां पेयजल योजना का निर्माण किया किया गया है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष और ऐच्छिक निधि से 20 लाभार्थियों को 2 लाख 5 हजार, 16 महिला मण्डलों को एक लाख 70 हजार रुपये प्रोत्साहन और राहत राशि वितरित। उन्होंने क्यारवां और मण्डप में 14 महिला मंडलों को गैस भट्ठियां वितरित की।


















































