फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन सोलन के अटल शिक्षा कुञ्ज स्थित प्रसिद्ध आईईसी विश्वविद्यालय मे 17 से 19 अक्टूबर तक "वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता" का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आईईसी विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्रों सहित आसपास के स्कूलों और पोलटेक्निक कॉलेजों के लगभग 50 छात्रों ने भाग लिया। तीन दिन तक चली इस खेलकूद प्रतियोगिता में आईईसी विश्वविद्यालय द्वारा क्रिकेट, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, रनिंग, शॉट-पुट थ्रो, स्प्रिंट, लॉन्ग जम्प, हाई जम्प, शतरंज, कैरम, कबड्डी सहित कई अन्य इनडोर और आउटडोर प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। आईईसी यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) शमीम अहमद ने अपने संबोधन में बच्चों के जीवन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला और इस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में लड़कियों की भागीदारी और बेहतर प्रदर्शन की विशेष तौर पर सराहना की। कार्यक्रम के समापन पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को कुलपति द्वारा पुरस्कार, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में आईईसी विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक, गैर-शिक्षक और अभिभावक, छात्रों का मनोबल बढ़ाने के लिए उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में छात्रों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई।
राज सोनी। करसाेग भाजपा हाईकमान द्वारा विधानसभा क्षेत्र करसोग से भाजपा का टिकट भंथल निवासी दीप राज कपूर को दिया गया। दीप राज कपूर को टिकट मिलने से जहां काफी हद तक युवाओं में जोश देखा गया। वहीं, दूसरी तरफ भाजपा मंडल करसोग द्वारा करसोग में टिकट आवंटन को लेकर भाजपा में बगावत हो गई थी। यहां बुधवार को प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए विधायक हीरालाल समेत दो अन्य दावेदारों ने भाजपा हाईकमान से टिकट को बदले जाने की भी मांग रखी थी। विधायक हीरालाल ने कहा था कि करसोग में भाजपा का टिकट देने का निर्णय सही नहीं है। पार्टी हाईकमान को इस पर पुनः विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा था कि करसोग विधानसभा क्षेत्र से मेरे साथ जिन दो अन्य दावेदारों ने टिकट के लिए आवेदन किया था, सभी जमीन से जुड़े हुए कार्यकर्ता हैं, लेकिन टिकट आवंटन के समय इस योग्यता को दरकिनार किया गया। इसलिए सभी ने पार्टी से करसोग में टिकट को लेकर पुनः विचार किए जाने का निवेदन किया था। वहीं, वीरवार को कार्यकर्ताओं और टिकट के दावेदारों के साथ बैठक कर आगामी रणनीति तैयार की बात कही गई थी। उन्होंने कहा था कि करसोग में भाजपा ने जिस उम्मीदवार को टिकट दिया है, ये निर्णय भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं की राय से मेल नहीं खाता है, लेकिन वही वीरवार को भाजपा मंडल करसोग द्वारा टिकट के दावेदार तीनों नेताओं की उपस्थिति में एक बैठक का आयोजन किया गया तथा उसमें यह निर्णय लिया गया कि पूर्व विधायक हीरालाल युवा नेता युवराज कपूर वह युवा नेता अमि चंद सहित भाजपा मंडल के सभी पदाधिकारी दीपराज को समर्थन करते हुए आगे चलेंगे और एकजुट होकर करसोग से सीट निकाल कर भाजपा की झोली में डालेंगे। वहीं, दीप राज कपूर द्वारा शुक्रवार को नामांकन पत्र भरा जाएगा। इसमें अब भाजपा के अन्य कार्यकर्ताओं का क्या रोल रहेगा, यह अब समय पर ही तय होगा।
आधुनिक तकनीकों को अपनाते हुए अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहजें कृषि विश्वविद्यालय देगा हर संभव सहायता प्रतिमा राणा। पालमपुर चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एचके चौधरी ने चंबा जिला के भरमौर क्षेत्र के भरमाणी और अन्य गांवों का दौरा किया। उन्होंने चरवाहों के साथ बातचीत की और उन्हें अपनी भेड़ और बकरी से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए पशु चिकित्सा वैज्ञानिकों की सेवाओं का विस्तार करने का आश्वासन दिया। चरवाहों ने बताया कि उन्हें चंबा के पहाड़ों से हिमाचल प्रदेश के निचले क्षेत्राें में सर्दियों के दौरान और गर्मियों में वापस आने के दौरान बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि संक्रामक फुट-एंड-माउथ डिजीज (एफएमडी) या खुर-मुंह की बीमारी (एचएमडी) जैसी बड़ी समस्या उनके धण (झुंडों) को भारी नुकसान पहुंचाती है। उन्होंने कुलपति से इस तरह की घातक बीमारी के प्रकोप के दौरान अपने धण झुंडों को चिकित्सा सुविधा प्रदान करने का आग्रह किया। साथ ही ऊन की गुणवत्ता और उत्पादन में सुधार करने और बढ़ाने के लिए तकनीक का सुझाव देने पर भी चर्चा की। उनकी चिंता यह थी कि नई पीढ़ी इस पेशे को नहीं अपना रही है और अन्य व्यवसायों की तलाश कर रही है। कुलपति ने उन्हें उनकी समस्याओं की पूरी जानकारी दी और उन्हें विश्वविद्यालय की तरफ से हर तरह की मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने उनके साथ विश्वविद्यालय के डॉ. जीसी नेगी पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय के संबंधित विभागों और वैज्ञानिकों के टेलीफोन नंबर साझा किए, जिनका उपयोग वे जरूरत पड़ने पर कर सकते हैं। प्रो. चौधरी ने इन चरवाहों को सलाह दी कि वे अपनी समस्याओं के बारे में विस्तृत जानकारी लेने के लिए विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान महाविद्यालय का दौरा करें। उन्होंने पूरा दिन चरवाहों और उनके झुंड के साथ बिताया। कुलपति ने क्षेत्र के युवाओं से अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हुए भेड़-बकरी पालन का पेशा अपनाने का आह्वान किया। क्योंकि विश्वविद्यालय चरागाहों और प्रवासी मार्गों में उनके शिविरों की जीआईएस मैपिंग कर रहा है। विश्वविद्यालय इस पेशे के आधुनिकीकरण के लिए तकनीकी हस्तक्षेप के साथ युवाओं को सहायता प्रदान कर सकता है। वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आईटी उपकरणों का उपयोग कर सकते हैं और विश्वविद्यालय उनकी समस्याओं का समाधान करेगा। चरवाहों ने चंबा जिले के इतने दूर-दराज और आदिवासी क्षेत्र में अपने शिविर में उन्हें जानकारी देने के लिए कुलपति को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर निदेशक अनुसंधान निदेशक डॉ. एसपी दीक्षित, सलूणी केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. एसएस राणा व अन्य वैज्ञानिक उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन महाविद्यालय सोलन में छात्र संवाद का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यातिथि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर एवं उच्च शिक्षा परिषद के चेयरमैन सुनील कुमार गुप्ता, डेप्युटी कमिश्नर कृतिका कुलहरी एवं पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र शर्मा का स्वागत यूनिट लीडर और महाविद्यालय की प्रिंसिपल रीटा शर्मा द्वारा किया गया। उच्च शिक्षा परिषद के चेयरमैन सुनील कुमार गुप्ता ने छात्र संवाद की शुरुआत की एवं छात्रों के प्रश्नों का जवाब दिया एवं शिक्षा नीति के महत्व समझाए। सुनील के उपरांत राज्यपाल ने छात्रों से संवाद किया एवं अपने शिक्षा नीति के बारे में अपने विचार सांझा किए एवं आगे के जीवन के लिए भी प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अंत में रोवर्स रेंजर्स ने राज्यपाल को स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के वाइस प्रिंसिपल डॉ. राजेंद्र वर्मा ने उपस्थित अतिथियों का धन्यवाद करते हुए रोवर रेंजर्स की भी सराहना की।
पंकज सिंगटा। धर्मशाला निष्पक्ष और पारदर्शी चुनावों के संचल के लिए समाज के सभी घटकों का सहयोग अपेक्षित है। निर्वाचन आयोग ने चुनावों के सफल संचालन हेतु सभी तैयारियाँ कर ली हैं लेकिन इनके क्रियान्वयन हेतु समाज को भी अपनी ज़िम्मेदारी समझनी आवश्यक है। ज़िला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने आज यहां स्थानीय पत्रकारों से वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 171 ख के अनुसार यदि कोई व्यक्ति निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान धनराशि या अन्य किसी प्रकार का पारितोषिक प्राप्त करता है या पारितोषण देता है, जो कि किसी व्यक्ति के मतदान करने के अधिकार में प्रभाव डालता हो, को एक साल के कारावास या जुर्माना या दोनों की सजा हो सकती है। इसके अतिरिक्त भारतीय दंड संहिता की धारा 171 ग के अनुसार यदि कोई व्यक्ति किसी अभ्यर्थी या मतदाताओं को या किसी ऐसे व्यक्ति को जिससे अभ्यर्थी या मतदाता हितबद्ध है। किसी प्रकार की क्षति करने की धमकी देता है, उसको एक साल के कारावास व जुर्माना या दोनों की सजा हो सकती है। उन्होंने बताया कि रिश्वत लेने और देने वालों दोनों के खिलाफ तथा मतदाताओं को डराने और धमकाने में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज करने के लिए प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र भर में उड़नदस्ता दलों का गठन किया गया है। उन्होंने समस्त नागरिकों से अनुरोध किया कि वह निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की रिश्वत लेने वह देने से बचें। यदि कोई भी व्यक्ति रिश्वत देता है या रिश्वत देने जाने पर कोई जानकारी रखता है तथा मतदाताओं को डराने और धमकाने में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध मामलों के संबंध में सूचना शिकायत जिला कांगड़ा स्थित धर्मशाला में स्थापित जिला स्तरीय अनुवीक्षण प्रकोष्ठ में स्थापित 24×7 दूरभाष निशुल्क नंबर 1800- 180 - 8013 टोल फ्री नंबर पर सूचित कर सकता है। उन्होंने कहा कि आदर्श चुनाव संहिता की अनुपालना हेतु ज़िला भर में व्यय निगरानी के लिए टीम का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि ज़िले में स्टेटिक सर्वेलांस टीम, उड़न दस्ता और पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि इस दौरान बिना वैध प्रमाण के 50 हज़ार से अधिक नक़दी और अन्य आपत्तिजनक सामान को गाड़ी में रखना और साथ ले जाने पर ज़ब्त कर लेने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि आदर्श चुनाव संहिता के उल्लंघन या निष्पक्ष चुनावों के संचालन में कोई व्यक्ति/समूह बाधा डालता है या मतदाताओं को प्रभावित करता है, तो उसकी शिकायत सी-विजिल ऐप के माध्यम से भी की जा सकती है। उन्होंने कहा कि यदि किसको लगता है कि उसके नक़द या अन्य सामान को ग़लत तरीक़े से ज़ब्त कर लिया है और उससे सम्बंधित उसके पास वैध प्रमाण है तो वह 8894952886 पर संपर्क कर सकता है। उन्होंने कहा कि पारदर्शी और निष्पक्ष चुनावों के लिए चुनाव आयोग ने हर सम्भव व्यवस्था की है। इसके अतिरिक्त चुनाव आयोग को इसके सफल संचालन हेतु समाज से भी सहयोग अपेक्षित है। इस अवसर पर एसपी काँगड़ा ख़ुशाल शर्मा ने चुनावों के दृष्टिगत क़ानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु लोगों, राजनीतिक दलों और समाज के प्रमुख घटकों से अपील की। उन्होंने कहा कि चुनावों के सफल संचालन हेतु पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार है और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटने के लिए सभी तैयारियां कर की गई हैं। उन्होंने कहा कि ज़िला में 158 पोलिंग स्टेशन क्रिटिकल है और 291 वल्नरेबल पोलिंग स्टेशन हैं। उन्होंने कहा कि इस हेतु पुलिस बल के अतिरिक्त अर्धसैनिक बलों के जवानों को भी तैनात किया जाएगा। इस हेतु आज ज़िले में अर्धसैनिक बालों की 5 टुकड़ियां आज पहुंच गई हैं। उन्होंने लोगों से ऐसे समय में मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों का सख़्ती से पालन करने की अपील भी की।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन पाइनग्रोव स्कूल, सूबाथू में विद्यालय का वार्षिक उत्सव आज 19 अक्तूबर को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर एक साथ मार्च करते हुए 110 विद्यार्थियों द्वारा परेड़ 40 छात्र व छात्राओं द्वारा जिम्नास्टिक 41 विद्यार्थियों द्वारा ब्रास बैंड, भारतीय शास्त्रीय और पाश्चात्य संगीत तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सराहनीय आयोजन किया गया। छात्र व छात्राओं द्वारा बनाई, कढ़ाई और सिलाई एवं हस्त-शिल्प कला की प्रदर्शनी देखते ही बनती थी। छात्र-छात्राओं ने विद्यालय ध्वज के साथ स्कूल बैंड पर ‘स्वागतम’ सारे “जहां से अच्छा” “विजय भारत” और “हम होंगे कामयाब” की धुनों पर उत्साह व जोश के साथ परेड की। भारतीय वेशभूषा में 57 विद्यार्थियों ने अलग-अलग समूह में नृत्य किया। शोंग पालजोर भूटिया के नेतृत्व में ब्रास बैंड की धुन पर ड्रिल करते हुए विद्यार्थियों ने बेस ड्रम, साइड ड्रम, 295 की धुन और अंग्रेजी धुन कंफील्डराव की प्रस्तुति पर सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। स्कूल के छात्रों ने एक लघु नाटिका “शहीदेआजम” प्रस्तुत की जिसमें बताया गया की संसार में लोकप्रियता पाने के लिए कुछ दिखाना जरुरी है, चाहते तो सभी हैं किंतु कोई विरला ही उन ऊंचाइयों तक पहुंच पाता है। अधिकत्तर लोग सांसारिक सुखों के कारण अपने लक्ष्य से भटक जाते हैं लेकिन ‘शहीद भगत सिंह’ उन विरलों में से एक था। आज के युवा वर्ग में निम्न वर्ग से बहुत सी भावनात्मक अपेक्षाओं के कारण उनमें मन में निराशा, अकेलेपन की भावना है, जो आज के परिवेश में स्वाभाविक है। बस ज़रूरत है तो एक दृढ़ इच्छाशक्ति एवं किसी अपने के साथ की। वहीं, स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट में विद्यालय की गत वर्ष की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया गया है कि विद्यालय प्रतिवर्ष उन्नति की ओर अग्रसर है। प्रणव शर्मा, शरण्या ठाकुर, विदूषी, कर्णवीर सिंह, इर्तिका परवेज, तान्शु गर्ग और निखार सुनेजा द्वारा विद्यालय की रिपोर्ट पढ़ी गई। वार्षिक रिपोर्ट में विद्यालय की विभिन्न उपलब्धियों तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन तथा शिक्षा व खेलों में सर्वोतम प्रदर्शन का वर्णन किया गया। लघु नाटिका के पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अर्धनारीश्वर नृत्य की प्रस्तुति करके सबका मन मोह लिया। पाइनग्रोव विद्यालय के वार्षिकोत्सव अवसर पर मुख्यातिथि मिस्टर ओंकार चंद शर्मा आईएएस जो कि हिमाचल प्रदेश सरकार में राजस्व तकनीकी शिक्षा एवं आदिवासी विकास विभाग के प्रमुख सचिव हैं। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने कहा कि विद्यालय ने अथक परिश्रम द्वारा अल्प समय में देश भर में नाम कमाया और अन्य गणमान्य अतिथियों के साथ इस उत्सव की शोभा बढाते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि पाइनग्रोव स्कूल ने प्रत्येक गतिविधि पर ध्यान केंद्रित कर प्रदेश में एक विशेष संस्था के रूप में अपनी पहचान बना ली है एवं विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रशंसनीय कार्य कर रहा है। विद्यालय के वार्षिकोत्सव पर सुचारू रूप से की गई व्यवस्था और विभिन्न कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए स्कूल प्रबंधकर्ता, स्टाफ, और छात्रों द्वारा किए गए कार्य की भी भरपूर प्रशंसा की।
सीएम ने विपक्ष की टिप्पणी के जवाब में सराज से किया चुनावी शंखनाद फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला ‘आइए, हम प्रण लें कि जो बड़े-बड़ों से नहीं हो पाया, वो काम हम छोटे लोग करके दिखाएंगे।‘ तंज भरे लहजे में चुनावी आगाज करते हुए यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नामाकंन दाखिल से पहले आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री का यह तंज कांग्रेस पर था क्योंकि कुछ समय पहले विपक्ष के एक विधायक की टिप्पणी वायरल हुई थी, जिसमें कहा गया था कि रिवाज बदलकर सरकार रिपीट करवाने का काम राजा साहब 6 बार मुख्यमंत्री होने के बाद भी नहीं कर पाए थे तो जयराम ठाकुर किस खेत की मूली हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नामांकन से पहले सराज विधानसभा क्षेत्र के कुथाह में बड़ी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान जयराम ठाकुर ने कहा कि अबकी बार लोगों ने यह तय कर लिया है कि रिवाज बदलेंगे और उसकी शुरुआत आज सराज से हो गए है। आपको जयराम बनकर घर-घर जाना पड़ेगा। आज की रैली के बाद आप ऐसे ही नहीं बैठ सकते। रिवाज बदलने का काम सराज के जिम्मे आया तो हम सभी सराजी ये काम करके दिखाएंगे। आज एक ऐसी जिम्मेदारी मेरे पास है कि मुझे उसके लिए पूरे हिमाचल में जाना पड़ेगा। इसलिए सराज की जिम्मेदारी मैं आपके ऊपर छोड़ता हूं। जयराम ठाकुर ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में हम प्रवेश कर रहे हैं और आप सभी के आशीर्वाद से हिमाचल प्रदेश विधानसभा में 25 वर्षों का कार्यकाल पूरा होने के बाद एक बार फिर आपके बीच आशीर्वाद लेने आया हूं। इस यात्रा के सभी साथियों का मैं आभार व्यक्त करता हूं। जयराम ठाकुर ने कहा कि मुझे आगे बढ़ने का हौसला सराज के भाई-बहनों से मिलता है क्योंकि आपने घर संभाला है। इसलिए 25 साल की यात्रा का दौर पूरा हुआ है और अब हम आगे की यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने समस्त देवी-देवताओं को नमन किया। मुख्यमंत्री ने याद किए 1993 के चुनाव के दिन जयराम ठाकुर ने कहा कि मैं कई बार सोचता हूं कि हम कहां से चले हैं और कहां पहुंचे हैं। कई जगह तो साथी ही नहीं मिलते थे। लेकिन साथी जुड़ते गए और कारवां बनता गया। उन्होंने कहा कि जब मैंने 1993 का चुनाव लड़ा था तो उस हमारे 60 पोलिंग स्टेशन में हमें एक-दो आदमी ही अपने मिलते थे, लेकिन कई पोलिंग बूथों पर अपना एक व्यक्ति भी नहीं मिलता था। सीएम ने कहा कहा कि सराज के पहाड़ चश्मदीद हैं कि इन पहाड़ों पर चढ़ते-चढ़ते हम थके भी, रुके भी, बैठे भी लेकिन फिर से चलते रहे। उस समय के कई साथी आज बुजुर्ग हो गए हैं लेकिन अभी भी चट्टान की तरह साथ खड़े हैं। मिथक तोड़ा था, रिवाज भी बदलेंगे जयराम ठाकुर ने कह कि मैं मंडल का अध्यक्ष रहा और 1998 में पहली बार विधायक बना, फिर मुझे युवा मोर्चा का भी अध्यक्ष बनाया गया। उसके बाद पार्टी का मंडी जिले का अध्यक्ष बनाया। उसके बाद मुझे पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद 2007 में पार्टी का अध्यक्ष भी बनाया गया। ये सहज रूप से नहीं हुआ क्योंकि इसके पीछे जो ऊर्जा थी वो सराज विधानसभा क्षेत्र के साथियों से मिली। उन्होंने कहा कि जब मैं 2007 में पार्टी का प्रदेशाध्यक्ष था तो मुझे हराने के लिए विरोधियों ने बात चलाई कि जो भी पार्टी का अध्यक्ष रहते हुए चुनाव लड़ता है, वो हार जाता है। जयराम ठाकुर ने कहा कि ऐसा हुआ भी था, लेकिन हमने चुनाव जीता और इस मिथक को तोड़ा, रिवाज को बदला। दरअसल, जयराम ठाकुर इस बहाने उन मिथकों को तोड़ने की बात कर गए, जो हिमाचल में वर्षों से चले आ रहे हैं। जैसे हिमाचल में सरकार का रिपीट न होना। सब आपने किया है : जयराम जयराम ठाकुर ने कहा कि आज सराज के विकास की बात करूं तो मैंने भी नहीं सोचा था कि सराज विधानसभा के लिए जो लक्ष्य हमने तय किए थे, उन्हें मैं हासिल कर पाऊंगा, लेकिन ऐसा अवसर आया और हमने बहुत कुछ कर दिखाया। यदि मैं कहूं कि ये काम मैंने किए तो ऐसा नहीं है। ये काम मैंने नहीं आपने किए हैं। मैं आप सभी के बीच अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहा हूं। यदि आज मैं यहां हूं तो ये आपका सहयोग है। जयराम ठाकुर ने कहा कि विपक्ष के लोग कह सकते हैं कि वोट मांगने आपके बीच में नहीं आया, लेकिन आप लोग मेरे दिल में रहते हैं और मेरे हिस्से इस बार बड़ी जिम्मेदारी है। एक वक्त हमने सराज के लिए नारा दिया था कि शिखर पर सराज। और अब हिमाचल में हमने नारा दिया कि शिखर की ओर हिमाचल। ये नारा आज सबकी जुबान पर है । हम सब पुराने मिथक तोड़ कर आज सब मिल कर रिवाज बदल कर हिमाचल को शिखर पर ले जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का किया आभार जयराम ठाकुर ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व भी आगे बड़ने के लिए हर संभव मदद करता रहा है। इसके लिए मैं उनका आभार व्यक्त करना चाहूंगा। क्योंकि उन्होंने मुझे अपने जीवन की परिस्थितियों संघर्ष के करीब पाया। जिस दौर से वो गुजरे हैं, उन्होंने देखा कि उस दौर से हिमाचल के एक गांव में रहने वाला किसान का बेटा जयराम भी गुजरा है।
पाइनग्रोव स्कूल, सूबाथू में विद्यालय का वार्षिक उत्सव 19 अक्तूबर 2022 को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर एक साथ मार्च करते हुए 110 विद्यार्थियों द्वारा परेड़ 40 छात्र व छात्राओं द्वारा जिम्नास्टिक 41 विद्यार्थियों द्वारा ब्रास बैंड, भारतीय शास्त्रीय और पाश्चात्य संगीत तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सराहनीय आयोजन किया गया। छात्र व छात्राओं द्वारा बनाई, कढ़ाई और सिलाई एवं हस्त-शिल्प कला की प्रदर्शनी देखते ही बनती थी। छात्र-छात्राओं ने विद्यालय ध्वज के साथ स्कूल बैंड पर ‘स्वागतम’ सारे “जहाँ से अच्छा” “विजय भारत” और “हम होंगे कामयाब” की धुनों पर उत्साह व जोश के साथ परेड की। भारतीय वेशभूषा में 57 विद्यार्थियों ने अलग-अलग समूह में नृत्य किया। शोंग पालजोर भूटिया के नेतृत्व में ब्रास बैंड की धुन पर ड्रिल करते हुए विद्यार्थियों ने बेस ड्रम, साइड ड्रम, 295 की धुन और अंग्रेजी धुन कंफील्डराव की प्रस्तुति पर सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। स्कूल के छात्रों ने एक लघु नाटिका “शहीदेआजम” प्रस्तुत की जिसमें बताया गया की संसार में लोकप्रियता पाने के लिए कुछ दिखाना जरुरी है, चाहते तो सभी हैं किंतु कोई विरला ही उन ऊँचाइयों तक पहुँच पाता है। अधिकत्तर लोग सांसारिक सुखों के कारण अपने लक्ष्य से भटक जाते हैं लेकिन ‘शहीद भगत सिंह’ उन विरलों में से एक था। आज के युवा वर्ग में निम्न वर्ग से बहुत सी भावनात्मक अपेक्षाओं के कारण उनमें मन में निराशा, अकेलेपन की भावना है जो आज के परिवेश में स्वाभाविक है। बस ज़रूरत है तो एक दृढ़ इच्छाशक्ति एवं किसी अपने के साथ की। वहीँ स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट में विद्यालय की गत वर्ष की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि विद्यालय प्रतिवर्ष उन्नति की ओर अग्रसर है। प्रणव शर्मा, शरण्या ठाकुर, विदूषी, कर्णवीर सिंह, इर्तिका परवेज, तान्शु गर्ग और निखार सुनेजा द्वारा विद्यालय की रिपोर्ट पढ़ी गई। वार्षिक रिपोर्ट में विद्यालय की विभिन्न उपलब्धियों तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन तथा शिक्षा व खेलों में सर्वोतम प्रदर्शन का वर्णन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मिस्टर ओंकार चंद शर्मा आई ए एस जो कि हिमाचल प्रदेश सरकार में राजस्व तकनीकी शिक्षा एवं आदिवासी विकास विभाग के प्रमुख सचिव हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि विद्यालय ने अथक परिश्रम द्वारा अल्प समय में देश भर में नाम कमाया और अन्य गण-मान्य अतिथियों के साथ इस उत्सव की शोभा बढाते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि पाइनग्रोव स्कूल ने प्रत्येक गतिविधि पर ध्यान केंद्रित कर प्रदेश में एक विशेष संस्था के रूप में अपनी पहचान बना ली है एवं विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रशंसनीय कार्य कर रहा है। विद्यालय के वार्षिकोत्सव पर सुचारू रूप से की गई व्यवस्था और विभिन्न कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए स्कूल प्रबंधकर्ता, स्टाफ, और छात्रों द्वारा किए गए कार्य की भी भरपूर प्रशंसा की।
फर्स्ट वर्डिक्ट। अर्की विधानसभा क्षेत्र अर्की के कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी संजय अवस्थी 21 अक्तूबर शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र भरेंगे। नामांकन भरने के उपरांत एक जनसभा शिव मंदिर अर्की में आयोजित की जाएगी। संजय अवस्थी 9:30 बजे अर्की कांग्रेस कार्यालय परिसर में अपने समर्थकों के साथ इकट्ठे होंगे। वहां से बाजे-गाजे के साथ उपमंडलाधिकारी अर्की के कार्यालय तक जाएंगे। वहां 10 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। संजय अवस्थी ने बताया कि उनके साथ इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता साथ जाएंगे। उन्होंने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि पिछले 8 माह के कार्यकाल के दौरान अर्की में जो विकास कार्यों हुए हैं, उसे अपनी जीत सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। संजय अवस्थी गत दिनों से ही चुनाव की तैयारी में जुटे हैं और वर्तमान में डोर-टू-डोर प्रचार कर रहे हैं। उनका मानना है कि चुनाव प्रचार के दौरान लोगों का उन्हें भरपूर सहयोग मिल रहा है। मंहगाई और बेरोजगारी से लोग काफी त्रस्त है और इस वर्ष अर्की के लोग बदलाव चाहते हैं। कांग्रेस पार्टी ने जो भी अपने चुनावी घोषणा पत्र में वादे किए हैं, उन्हें शत-प्रतिशत अपने विस क्षेत्र में लागू किया जाएगा।
भाजपा का चाल चरित्र आया जनता के सामने मंत्री महेंद्र सिंह के पुत्र रजत ठाकुर, चेतन बरागटा, अनिल शर्मा और अनिल धीमान को मिला परिवारवाद के चलते टिकट फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता पंकज पंडित ने कहा कि भाजपा के टिकटों के आबंटन से भाजपा के चाल और चरित्र का चेहरा जनता के सामने आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बड़े-बड़े मंचों से परिवार वाद का विरोध करते हैं और जब टिकट की बारी आती है, तो परिवारवाद हावी रहता है। हिमाचल के टिकट आबंटन से साफ है कि भाजपा कहती कुछ है और करती कुछ है। भाजपा की करनी और कथनी में अंतर है। हिमाचल में भाजपा ने चार विधानसभा क्षेत्रों में परिवारवाद हावी है। मंडी जिले के धर्मपुर में मंत्री महेंद्र सिंह के बेटे रजत ठाकुर को टिकट दिया गया है। जुब्बल कोटखाई में स्व. नरेंद्र बरागटा के बेटे चेतन बरागटा को टिकट दिया गया है। वहीं, हमीरपुर के भोरंज विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मंत्री स्वर्गीय आईडी धीमान के बेटे डॉ. अनिल धीमान को टिकट दिया गया है। इसी तरह मंत्री में कांग्रेस के दिग्गज नेता स्वर्गीय पंडित सुखराम के पुत्र अनिल शर्मा को टिकट दिया गया है। जिससे साफ होता है कि सत्ता के लिए भाजपा को परिवारवाद से कोई विरोध नहीं है, लेकिन जनता को पाठ पढ़ाने के लिए राजनीति में परिवार वाद का विरोध करती है। पंकज पंडित ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अब जवाब देना चाहिए कि जब जुब्बल कोटखाई में हुए उपचुनाव में चेतन बरागटा का टिकट परिवारवाद के कारण काटा गया, जिसके दुहाई जेपी नड्डा कई जगह देते रहे कि हम सीट हार गए, लेकिन परिवारवाद को टिकट नहीं दिया। अब भाजपा ने चेतन बरागटा को किस पैमाने पर टिकट दिया है। पंकज पंडित ने कहा कि भाजपा का असली चेहता जनता के सामने हैं। विधानसभा चुनावों में हार देखकर भाजपा डरी हुई है, जिसके कारण ही भाजपा परिवारवाद का सहारा ले रही है, लेकिन प्रदेश की जनता ने परिवर्तन का मन बना दिया है। भाजपा सरकार की विदाई तय है। जनता को आम आदमी पार्टी की गारंटियों पर भरोसा है। प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।
शिवांशु शुक्ला। धर्मशाला मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला कांगड़ा के सौजन्य से विश्व दृष्टि दिवस आज 19 अक्तूबर को खंड नगरोटा बगवां के अंतर्गत गवर्मेंट आईटीआई नगरोटा बगवां स्थित सेराथाना में मनाया गया। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य युवा वर्ग को आंखों की उचित देखभाल के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर गुरदर्शन गुप्ता ने बताया की आंखें भगवान द्वारा मनुष्य को दी हुई एक अनमोल देन है। अत: इसकी उचित देखभाल करें। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को बताया की अपने आहार में फल तथा सब्जियों को प्रचुर मात्रा में सम्मिलित करें, जिससे हमें भरपूर मात्रा में विटामिन ए मिल सके, जो कि आंखों के स्वास्थ्य के लिए अति आवश्यक है। अपनी दिनचर्या में व्यायाम को भी शामिल करें। इसके साथ-साथ मोबाइल फोन, कंप्यूटर व लैपटॉप आदि का प्रयोग आवश्यकता होने पर ही करें। अगर आप लगातार इन उपकरणों पर काम कर रहे हैं, तो थोड़ी देर के लिए अपनी आंखों को आराम जरूर दें। साथ ही समय-समय पर आंखों का चेकअप जरूर करवाएं, ताकि समय रहते कोई भी आंखों की बीमारी हो को पता चल सके। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गुरमीत कटोच ने आंखों की आम बीमारियों के बारे में जानकारी दी तथा लोगों से आग्रह किया कि अपनी आंखों की नियमित जांच करवाएं। इसके साथ आई डोनेशन के बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी उपलब्ध करवाई। जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी श्रीमती जगदंबा मेहता ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी।स्वास्थ्य शिक्षिका अंजली ने बताया कि अगर आंखों में किसी प्रकार की समस्या है, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं अपनी मर्जी से किसी भी प्रकार की दवाई आंखों में ना डालें। यह हानिकारक हो सकता है। इस मौके पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया तथा प्रतिभागियों को इनाम के तौर पर स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। कार्यकम में आगे जानकारी देते हुए आईटीआई के प्रिंसिपल कीरत सिंह सोहल ने बच्चों को सलाह दी कि वह जरूरत के हिसाब से मोबाइल अथवा कंप्यूटर का उपयोग करें कभी भी बिना जरूरत के मोबाइल का उपयोग करने से बचना चाहिए, ताकि हमारी आंखें स्वस्थ रहें तथा बच्चों से प्राप्त जानकारी को और लोगों के साथ सांझा करने का भी आग्रह किया।
5 महिलाएं ,3 मेडिकल, 2 आयुर्वेदिक डॉक्टर और 3 पीएचडी डॉक्टर उम्मीदवार फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला विधानसभा चुनावों के लिए प्रदेश भाजपा ने टिकटों में भी रिवाज बदलते हुए इस बार करीब एक तिहाई नए चेहरों को जगह दी है। पार्टी की ओर से जारी प्रत्याशियों की पहली लिस्ट में 62 में से 19 प्रत्याशी ऐसे हैं, जो पहली बार चुनावी मैदान में उतरेंगे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए काम करने वाले आम कार्यकर्ताओं और पदाधाकारियों को भी बीजेपी ने चुनाव लड़ने का मौका दिया है।प्रत्याशियों की पहली लिस्ट पर गौर करें तो 62 में से पांच महिलाओं, 4 डॉक्टरों सहित एक रिटायर आईएएस अफसर को टिकट दिया गया। महिला प्रत्याशियों की बात करें तो चंबा विधानसभा सीट पर इंदिरा कपूर को पहली बार टिकट दिया गया है, जबकि कैबिनेट मंत्री सरवीण चौधरी को शाहपुर, विधायक रीना कश्यप को पच्छाद से और इंदौरा सीट से रीता धीमान को हाईकमान ने फिर से भरोसा जताया है। उधर, रोहड़ू सीट पर पूर्व प्रत्याशी शशि बाला को इस बार भी टिकट दिया गया। सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की बात करें तो झंडूता से विधायक जेआर कटवाल को एक बार फिर से मौका मिल गया। इसके साथ-साथ भाजपा ने दो पूर्व सैनिकों को भी चुनावी मैदान में उतार दिया है। सुजानपुर विधानसभा सीट से कैप्टन रणजीत सिंह भाजपा प्रत्याशी होंगे। वह पहली बार चुनाव लड़ेंगे जबकि भटियात विधानसभा क्षेत्र से बिक्रम जरयाल पर पार्टी ने फिर से भरोसा जताया है। जिन चार डॉक्टरों को टिकट मिला है, उनमें से दो मेडिकल डॉक्टर और दो आयुर्वेदिक चिकित्सक हैं। भरमौर विधानसभा सीट से डा. जनकराज और सोलन सीट से डा. राजेश कश्यप मेडिकल डॉक्टर हैं , डॉक्टर अनिल धीमान भोरंज भी मेडिकल डॉक्टर है, जबकि डॉ. राजीव सैजल और डॉ. राजीव बिंदल आयुर्वेदिक चिकित्सक हैं। इसी तरह लाहौल-स्पीति विधानसभा सीट से डॉ. रामलाल मारकंडा, भोरंज सीट से डॉ. अनिल धीमान और चुराह से डॉ. हंसराज पीएचडी होल्डर हैं। पार्टी ने अपने तीनो महामंत्रियों को इस बार चुनाव मैदान में उतारा है। इनमें सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल को फिर से टिकट मिला है, जबकि त्रिलोक जम्वाल पहली बार बिलासपुर सदर से और त्रिलोक कपूर पहली बार पालमपुर से चुनाव लड़ेंगे। कश्यप ने कहा की कांग्रेस जहां पुराने चेहरों पर दाव लगा रहे है और उनके कुनबे में कन्फ्यूजन बिखराव है, परिवार वाद बिलकुल हावी है। वहीं. भाजपा अपने सशक्त उम्मीदवारों और नेतृत्व के दम पर आगामी चुनाव में रिवाज बदल कर दाेबारा हिमाचल में सत्ता पर काबिज हो कर जनता की सेवा करेगी।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर स्वच्छ भारत अभियान 2.0 के तहत नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर द्वारा ग्राम पंचायत दड़ूही में स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में राजकीय प्राथमिक स्कूल मटाहनी के बच्चों ने रैली निकाल कर जनता को स्वच्छता का संदेश दिया। इस आयोजन में ग्राम पंचायत दड़ूही के प्रधान ऊषा बिरला मुख्य रूप से उपस्थित रहे। राजकीय प्राथमिक विद्यालय के मुख्य अध्यापक जोगिंदर सिंह, अध्यापक वर्ग सुरेश कुमार, सरोज, एकता, मोनिका व कविता ने इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया। पंचायत उप प्रधान दलजीत कुमार, वार्ड मेंबर कर्म चंद, सूरेश, विनोद, सतीश कुमार, शशि देवी, रेणु देवी, अशोक कुमार, कुलदीप कुमार व रघुवीर सिंह ने भी अपनी भागीदारी निभाई। नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर के स्वयंसेवक शशि पाल ने बताया कि इन कार्यकर्मां को करवाने का उद्देश्य स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है और लोगों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित करना है।
भारतीय जनता पार्टी में टिकट आवंटन के बाद विरोध के स्वर उठने लगे हैं। कैबिनेट मंत्री सुरेश भारद्वाज को शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र से कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र शिफ्ट करने पर विरोध शुरू हो गया है। भाजपा शिमला मंडल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कैबिनेट मंत्री सुरेश भारद्वाज के घर पर जुटकर सीट बदलने का विरोध कर रहे हैं। शिमला मंडल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि कैबिनेट मंत्री सुरेश भारद्वाज ने जब शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य किए, तो आखिर किस आधार पर उन्हें उनकी सीट बदली गई। कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि सुरेश भारद्वाज को शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र से ही टिकट दी जाए। वहीं, इस मामले को लेकर कैबिनेट मंत्री सुरेश भारद्वाज का कहना है कि पार्टी ने सोच-समझकर उन्हें टिकट दी है, लेकिन कार्यकर्ताओं में टिकट को लेकर नाराजगी है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता उनके साथ जुड़े हुए है। ऐसे में उनकी बात सुनना भी जरूरी है। सुरेश भारद्वाज ने पार्टी आलाकमान पर विश्वास जाहिर किया है। सुरेश भारद्वाज ने पार्टी के निर्णय को सर्वमानय करार दिया।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर दि हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन जिला हमीरपुर की महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कालिया जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। दीपावली का त्यौहार निकट है, जिसे ध्यान में रखते हुए संगठन ने एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास किया कि जिला के लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सभी मिठाई विक्रेताओं को आगाह किया जाता है कि मिठाई की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए तथा मिठाई के साथ डिब्बे को न तोला जाए तथा डिब्बे के वजन की मिठाई उसमें अतिरिक्त डाली जाए। क्योंकि इससे उपभोक्ता कानूनों का उल्लंघन होगा। यदि कोई दुकानदार ऐसी गलती करता हुआ पकड़ा जाता है, तो संगठन अपने स्तर पर मामले को उपभोक्ता फोरम में ले जाएगा। यह प्रस्ताव भी पारित किया गया कि जिला स्वास्थ्य अधिकारी हमीरपुर मिठाइयों की गुणवत्ता विशेषकर खोया से बनी मिठाइयों की समय-समय पर जांच करें तथा उपभोक्ताओं को सही मिठाइयां उपलब्ध करवाएं, ताकि आम उपभोक्ता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ ना हो सके इसके अतिरिक्त नापतोल विभाग भी यह सुनिश्चित करे कि उपभोक्ता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ नहो सके तथा डिब्बे सहित मिठाई का वजन न किया जाए। इस बैठक में महासचिव मनोहर लाल कानूनगो, पूर्व प्रधान सुशील शर्मा, वरिष्ठ उप प्रधान एसके कौड़ा, सचिव हेमराज शर्मा, ईवैनट मैनेजर विवेकानंद विपन शर्मा कार्यकारी प्रधान, अजय शर्मा उपाध्यक्ष व एकमात्र महिला वीना कपिल उपस्थित रहे।
राजेश कतनौरिया। जवाली उपमंडल ज्वाली के अधीन आयुर्वेद डिस्पेंसरी ठेहडू के लिए दरमण तहसील सीयूनता से संबंध रखने वाले कैप्टन दीप चंद ने स्वास्थ्य सुविधा के लिए 15000 की राशि और साथ में फर्नीचर भी दान में दिया और समाज के उन लोगों को समाज के लिए कुछ प्रेरित करने का काम किया, जिनके पास धन की कमी नहीं है, सिर्फ और सिर्फ बड़ा दिल की कमी है। कैप्टन साहब ने दरियादिली दिखाते हुए पहले उन्होंने अपनी सेवाएं अपने देश के लिए दी और उसके बाद आवश्यकता पड़ने पर अपनी सेवाएं वर्तमान समय में समाज को विभिन्न तरह की सुविधाएं देकर दे रहे हैं। कैप्टन दीप चंद ने कहा कि मनुष्य के जीवन में स्वास्थ्य का महत्त्वपूर्ण स्थान है। स्वस्थ शरीर में स्वास्थ्य मस्तिष्क का वास होता है और उस कारण से एक स्वस्थ समाज का निर्माण होता है, अगर एक व्यक्ति का स्वास्थ्य ठीक है, तो वह समाज को आगे बढ़ाने में अपना पूर्ण योगदान दे सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य व्यक्ति की अमूल्य निधि है। यह केवल व्यक्ति विशेष को प्रभावित नहीं करता, बल्कि जिस समाज में वह रहता है, उस संपूर्ण समाज को प्रभावित करता है। स्वस्थ मनुष्य ही सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वाह कुशलतापूर्वक कर सकता है। वहीं, आंवल पंचायत ठेहडू के प्रधान केवल चौहान ने कैप्टन दीप चंद का धन्यवाद किया।
विनायक ठाकुर । डाडासीबा सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता अभियान स्वीप के तहत बाबा कांशी राम राजकीय महाविद्यालय डाडासीबा में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में चीफ इलेक्शन एक्सपेंडिचर ऑफिसर नितिन कुमार ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की वही डॉ. निपुन जिंदल जिला उपायुक्त कांगड़ा, पुलिस अधीक्षक खुशहाल शर्मा, डीएसपी विशाल शर्मा, नोडल ऑफिसर सुधीर, नायब तहसीलदार डाडासीबा अश्विनी कुमार इत्यादि विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय मतदाताओं और विद्यार्थियों को अपने मताधिकार के उचित प्रयोग और अधिक संख्या में मतदान करने के लिए जागरूक करना था। इस अवसर पर महाविद्यालय में भाषण, पोस्टर मेकिंग, रंगोली आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह से भाग लिया। मंच का संचालन नोडल ऑफिसर सुधीर तथा प्रो. दविंदर ने किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि चीफ इलेक्शन एक्सपेंडिचर ऑफिसर नितिन कुमार ने इस बात पर जोर दिया कि संविधान में नागरिकों को मताधिकार उनके द्वारा उनकी सरकार चुनने व भारतीय लोकतंत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में एक महत्वपूर्ण अवसर के तौर पर प्रदान किया गया है। अतः मतदान के दिन मतदान अवश्य करना चाहिए। वही, जिला उपायुक्त डॉ. निपुन जिंदल ने हाल ही में 18 वर्ष के पायदान को पार किए युवा विद्यार्थियों को अपनी जिम्मेदारी से मतदान करने के लिए प्रेरित किया और उन्हें शपथ दिलाई। महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो जितेंद्र कुमार ने मुख्यातिथि को समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और बाद में धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने स्थानीय डाडासीबा बाजार में निवासियों को मताधिकार के प्रति जागरूक करने हेतु भव्य रैली निकाली। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय लिपिक रामदयाल ने अपना विशेष योगदान दिया।
विनायक ठाकुर । देहरा उपमंडल देहरा के अंतर्गत पड़ते सनोट के निवासी कश्मीर सिंह के घर जन्मी पुत्री निधिका कश्यप ने क्षेत्र में एक नया आयाम स्थापित किया है। निधिका ने एम्स के अंतर्गत नोरसेट क्रेक करके 96.89 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। निधिका कि इस उपलब्धि से घरवालों सहित क्षेत्रवासी भी गदगद हो चुके हैं। नोरसेट क्रेक करने के उपरांत उन्हें ऋषिकेश एम्स अस्पताल में बतौर नर्सिंग ऑफिसर ने ओहदे से नवाजा गया है। आपको बता दें निधिका कश्यप की इस उपलब्धि के उपरांत समस्त सनोट क्षेत्र में खुशी एवं गौरव का माहौल है। 27 वर्षीय निधिका कश्यप के पिता कश्मीर सिंह पंजाब बिजली विभाग में बतौर जे.ई के पद पर तैनात है। उनकी माता दर्शना देवी घर का कामकाज देखती हैं। निधिका कश्यप ने अपनी स्कूल की पढ़ाई इंदिरा गांधी मेमोरियल पब्लिक स्कूल देहरा से की है। वहीं, कॉलेज ग्रेजुएशन बीएससी पालमपुर स्थित नेता सुभाष कॉलेज ऑफ नर्सिंग स्कूल से ग्रहण की है। यही नहीं मौजूद समय में वह आईजीएमसी शिमला से अपनी एमएसी की पढ़ाई कर रही है। निधिका कश्यप की नियुक्ति प्रदेश के नामी मेडिकल इंस्टिट्यूट एम्स ऋषिकेश में नर्सिंग ऑफिसर के तौर पर हुई है। युवती द्वारा सराहनीय प्रदर्शन करने पर क्षेत्रवासी उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा भी कर रहे हैं। निधिका का कहना है की वह अपनी इस सफलता का क्रेडिट अपने अध्यापक, माता-पिता को देती हैं, जिन्होंने हर वक्त उनका साथ दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी नर्सिंग ऑफिसर के तौर पर हुई है, जिसके लिए वह गौरवपूर्ण महसूस भी कर रही हैं।
प्रतिमा राणा। पालमपुर पालमपुर, सुलाह, जयसिंहपुर और बैजनाथ निर्वाचन क्षेत्रों के लिये व्यय पर्यवेक्षक मोनिका हर्षद पांडे, (आईआरएएस) ने निष्पक्ष तथा स्वतंत्र चुनाव प्रक्रिया के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए व्यय निगरानी टीमों की बैठक की अध्यक्षता की। मंगलवार को आतमा सभागार पालमपुर में चारों विधान सभा क्षेत्रों के व्यय निगरानी टीमों के साथ आयोजित बैठक में कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए व्यय निगरानी सबसे जरूरी है। इसके लिए निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के आधार पर प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में व्यय निगरानी के लिए उड़नदस्ते तथा नाके भी लगाने के निर्देश भी दिए, ताकि निर्वाचन में किसी भी स्तर पर नगदी, शराब इत्यादि का प्रयोग चुनाव को प्रभावित करने के लिए नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि बैंक प्रबंधन को भी प्रतिदिन की लेन-देन, आनलाइन मनी ट्रांसफर की निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही निर्वाचन डयूटी पर तैनात आबकारी विभाग के अधिकारियों को भी शराब की बिक्री पर पूर्णतय चेकिंग करने के निर्देश दिए। जीएसटी विभाग को भी आवश्यक निर्देश दिए गए है। इसके साथ ही नारकोटिक्स के नोडल अधिकारियों को भी नियमित तौर पर रिपोर्ट के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि रिटर्निंग आफिसर तथा एकांउटिंग टीम को भी व्यय निगरानी के लिए उपयुक्त जगह पर नाके इत्यादि लगवाने के लिए कहा गया है। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि कांगड़ा जिला में विधान सभा निर्वाचन 2022 में राजनीतिक दलों तथा प्रत्याशियों की व्यय निगरानी के लिए ई-कैच कांगड़ा एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रैकिंग चुनाव ऐप तैयार किया गया है। व्यय निगरानी को सरल बनाने तथा प्रत्याशियों के व्यय की प्रत्येक दिन की आनलाइन रिपोर्टिंग समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि व्यय निगरानी टीमों को ई-कैच ऐप के प्रयोग के लिए आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया गया है, ताकि निर्वाचन के दौरान व्यय की बेहतर निगरानी सुनिश्चित की जा सके। इस अवसर पुलिस अधीक्षक कांगड़ा डॉ. खुशहाल शर्मा, एडीसी गंधर्वा राठौढ, निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम पालमपुर डॉ. अमित गुलेरिया, निर्वाचन अधिकारी सुलाह एवं एसडीएम धीरा डॉ. आशीष शर्मा, निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम जयसिंहपुर अर्पिता चंदेल और निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम बैजनाथ सलीमा आज़म सहित चारों विधान सभा क्षेत्रों से संबंधित सहायक व्यय पर्यवेक्षक, स्टेटिक सर्विलांस टीम वीडियो सर्विलेंस टीम के सदस्य उपस्थित रहे।
निष्पक्ष व स्वतंत्र चुनाव प्रक्रिया हेतु जांची व्यवस्थाएं शिवांशु शुक्ला। धर्मशाला जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ निपुण जिंदल ने नगरोटा, पालमपुर तथा जयसिंहपुर विस क्षेत्र में विधानसभा निर्वाचन-2022 की तैयारियों को लेकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा संबंधित उपमंडलाधिकारियों एवं पुलिस उपाधीक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक कांगड़ा खुशाल शर्मा भी साथ रहे। उन्होंने बताया कि नगरोटा तथा जयसिंहपुर में विधानसभा चुनाव हेतु चयनित स्ट्रांग रूम तथा मतगणना केंुद्रों का निरिक्षण किया गया। उपायुक्त डॉ निपुण जिंदल ने कहा कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिला कांगड़ा में विधानसभा चुनावों को निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण तरीके से करवाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं कर दी गई हैं। डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि संबंधित क्षेत्रों के उपमंडलाधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया बेहतर तरीके से संपन्न हो सके। इस हेतु विधानसभा निर्वाचन के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने कहा कि सैन्य बल के ठहरने इत्यादि के प्रबंधों के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई है। डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि कांगड़ा जिला में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने और मतदाताओं को जागरुक करने की दृष्टि से जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। इस अवसर पर एसडीएम नगरोटा मुनीष शर्मा तथा एसडीएम जयसिंहपुर अपराजिता चंदेल भी उपस्थित रहे।
अमित । घुमारवीं मतदान के दौरान दिव्यांगजनों को दी जाने वाली सभी सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित विभाग समन्वय स्थापित कर सक्रियता से कार्य करें। यह निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी बिलासपुर पंकज रॉय ने आज दिव्यांगजनों व 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को मतदान के लिए प्रदान की जाने वाली सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए बचत भवन में आयोजित समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बताया कि जिला की चारों विधानसभा क्षेत्रों के 4259 दिव्यांग मतदाता है, जिसमें से 2454 पुरूष दिव्यांग मतदाता तथा 1505 महिला दिव्यांग मतदाता शामिल है। इसके अतिरिक्त 80 वर्ष से अधिक आयु के 7579 मतदाता हैं और 100 से अधिक आयु के 67 मतदाता जिला में मतदान करेंगे। उन्होंने कहा कि दिव्यांग मतदाता जो स्वैच्छिक रूप से घर से मतदान करना चाहते हैं, वो 12 डी फार्म भर कर बूथ लेवल अधिकारी या संबद्व अधिकारी को 21 अक्तूबर 2022 से पहले देना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं के फार्म घर पर मतदान करने के लिए भरे जाएंगे वह मतदान केंद्र पर जाकर वोट नहीं दे सकेंगे। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों पर तैनात अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि दिव्यांग व 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को पंक्तियों में न खड़ा होना पड़े। मतदान केन्द्रों पर इनकी सहायता के लिए हैल्पडैस्क केंद्र स्थापित होंगे। उन्होंने बताया कि 15 अक्तूबर, 2022 से दिव्यांग व 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को फार्म 12 डी 15 अक्तूबर 2022 से देने आरंभ कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांग व 80 वर्ष से अधिक मतदाताओं के लिए 12 डी फार्म स्वैच्छिक आधार पर भरे जाएंगे। दिव्यांग मतदाता किसी प्रकार की जानकारी अथवा अन्य सूचनाओं के लिए टोल फ्री नम्बर 1905 या पीडब्लूडी ऐप से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि दिव्यांगजनों व 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को मतदान केन्द्रों तक लाने के लिए निःशुल्क अथवा बस पास सुविधा आरंभ करने के लिए विचार किया जा रहा है, जिसके बारे में जल्द ही जानकारी प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों पर अन्य मतदाताओं के साथ साथ दिव्यांग व 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुरूप प्रदान की जाने वाली विशेष सुविधाओं सुनिश्चित की जाएंगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग व अन्य संबद्व विभागों को निर्देश दिए कि मतदान केन्द्रों में बिजली, पानी, शौचालय, रैंप व अन्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए अधीनस्त अधिकारियों को निर्देश जारी करने के आदेश दिए।
शिमला : विभिन्न श्रेणियों के कर्मियाें को मतपत्र से मतदान का अधिकार के संदर्भ में किया बैठक का आयोजन
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला रिटर्निंग अधिकारी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 63- शिमला भानु गुप्ता एवं रिटर्निंग अधिकारी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 62- कुसुम्पटी डॉ. पूनम ने आज अपने अपने कार्यालय कक्ष में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाले विभिन्न श्रेणियों के कर्मचारियों को मतपत्र से मतदान का अधिकार के संदर्भ में बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशानुसार विधानसभा चुनाव-2022 में आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाले विभिन्न श्रेणियों के कर्मचारियों को मतपत्र से मतदान का अधिकार दिया गया है। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग ने इस बार स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों, पैरा मेडिकल स्टाफ, एंबुलेंस में सेवाएं देने वाले कर्मियों, अग्निशमन सेवाओं, एचआरटीसी के ड्राइवर एवं कंडक्टर, एचपी मिल्क फेडरेशन तथा दुग्ध सहकारी सभाओं के दूध की सप्लाई से जुड़े कर्मचारियों, चुनाव आयोग द्वारा प्राधिकृत पत्रकारों, जल शक्ति विभाग के पंप ऑपरेटरों तथा टर्नर के साथ-साथ विद्युत विभाग के इलेक्ट्रीशियन व लाइनमैन मतपत्र से अपने वोट डालने की सुविधा प्रदान की है। उन्होंने कहा कि इन श्रेणियों के मतदाता संबंधित रिटर्निंग अधिकारी को फॉर्म 12-डी भरकर दे सकते हैं। इसके लिए आवेदक को संबंधित दस्तावेजों के साथ-साथ आवेदन नोडल अधिकारी से सत्यापित कराना होगा। यह आवेदन संबंधित रिटर्निंग अधिकारी को चुनाव की अधिसूचना जारी होने के पांच दिन के भीतर देना होगा। इस अवसर पर जिला राजस्व अधिकारी, तहसीलदार शिमला शहरी सुमेध शर्मा, नायब तहसीलदार निर्वाचन संजीव शर्मा, किशोर ठाकुर, नोडल अधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
फर्स्ट वर्डिक्ट। नगराेटा सूरियां जिला स्तरीय विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा के सौजन्य से वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अमनी स्वास्थ्य खंड नगरोटा सूरियां में मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गुरमीत कटोच ने बताया की आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अकसर लोग तनाव का शिकार हो जाते हैं और और इस क्रोना काल में तो हर व्यक्ति किसी न किसी रूप में तनाव का शिकार हुआ है। जब यह तनाव लंबे समय तक बना रहता है, तो हमारा मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है। उन्होंने बताया की शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी अति आवश्यक है। क्योंकि लंबे समय तक बने रहना वाला तनाव हम सबके लिए घातक है।अत: अपनी दिनचर्या नियमित रखें, रोज व्यायाम करें क्योंकि व्यायाम करने से तन और मन को स्फूर्ति मिलती है और हम तनावमुक्त महसूस करते हैं। संतुलित आहार लें और सबसे बड़ी बात अपने आप को नशीली पदार्थों के सेवन से दूर रखें। उन्होंने बताया की जब हमें पता चले की हमारे आसपास किसी व्यक्ति का व्यवहार अचानक से बदल गया है। अच्छा बोलने वाला व्यक्ति एकदम चुप हो गया है या वह उदास रहता है। अथवा सुस्त रहता है, बिना कारण डरता है, आसपास आवाज महसूस करता है। अथवा बिना कारण रोने को मन करता करता है, मन में अजीब अजीब विचार आते हैं, तो यह मानसिक रोग के लक्षण हो सकते हैं। व्यक्ति को एकदम से डॉक्टर को दिखाना चाहिए, क्योंकि समय पर इलाज होने से मानसिक रोगी एकदम स्वस्थ हो जाते हैं। आगे जानकारी देते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धरूह के प्रभारी डॉ. दुष्यंत ने बताया की मानसिक रोगी को डॉक्टर के पास ले जाने के बजाय लोग झाड़-फूंक में लगे रहते हैं, जिससे रोगी का स्वास्थ्य और बिगड़ जाता है। अत: जैसे ही किसी में उपरोक्त लक्षण दिखें तो व्यक्ति को तुरंत डॉक्टर को दिखाएं, ताकि समय पर उसको इलाज मिल सके और वह स्वस्थ हो जाए। मानसिक स्वास्थ्य पर चर्चा करते हुए जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी जगदंबा मेहता ने ने उपस्थित जनसमूह से आग्रह किया। प्राप्त जानकारी को अपने पास ना रखते हुए और लोगों को भी जागरूक करें, ताकि बाकी लोग भी इस जानकारी का लाभ उठा सकें। इसके साथ साथ स्वास्थ्य शिक्षिका अंजलि ने बच्चों को बताया कि मोबाइल पर अपना कम से कम समय व्यतीत करें। मोबाइल का उपयोग जरूरत होने पर ही करें। उस समय को खेलकूद आदि में व्यतीत करें, जिससे हमारा शारीरिक और मानसिक विकास अच्छा हो। इस मौके पर भाषण प्रतियोगिता तथा बच्चों के द्वारा गाने और लघु नाटिका के द्वारा मानसिक स्वास्थ्य के ऊपर संदेश दिए गए। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अमनी के प्रधानाचार्य विजय कुमार ने सभी बच्चों से आग्रह किया कि अगर उनके आसपास कोई बच्चा मानसिक रोग से ग्रस्त दिखाई देता है या उन्हें अपने दोस्तों में किसी के व्यवहार में अचानक से बदलाव दिखाई पड़े, तो तुरंत अपने स्कूल गेट अध्यापकों अथवा अभिभावकों से संपर्क करें, ताकि समय पर इलाज संभव हो सके इसके साथ-साथ प्राप्त जानकारी को अपने पास न रखते हुए सभी के साथ सांझा करने के लिए कहा, ताकि बाकी लोग भी लाभान्वित हो सके।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त यूनुस ने बताया कि अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ जारी कार्रवाई में राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने गत दिवस आबकारी राजस्व जिला नूरपुर प्रभारी टिक्कम ठाकुर के नेतृत्व में अधिकारियों द्वारा मिलवान, ठाकुरद्वारा, गगवाल, उलेहरियान, बरोटा और चक तेरियन के सीमावर्ती इलाकों में एक छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान गगवाल और चक तेरियन गांवों से लगभग 1,88,000 लीटर कच्ची शराब और 50 लीटर लाहन जब्त किया गया। हिमाचल आबकारी अधिनियम की धारा-39 के तहत मामला दर्ज किया गया है। कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए लाहन, तिरपाल और इस्तेमाल की गई अन्य सामग्री की वीडियोग्राफी की गई। उन्होंने कहा कि आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मौके पर कच्ची शराब को नष्ट कर दिया गया और ड्रम व डिब्बे आदि को पुलिस द्वारा अपने कब्जे में लिया गया। विभाग द्वारा 50 लीटर लाहन को कब्जे में लिया है और इस सबंध में एफआईआर दर्ज की गई है। इस कार्य के लिए आबकारी विभाग पंजाब, हिमाचल पुलिस व पंजाब पुलिस की मदद ली गई। एक अन्य मामले में जिला सिरमौर में पावंटा साहिब तहसील के खारा के जंगल में जिला प्रभारी हिमांशु पंवार द्वारा गठित टीम ने पावंटा साहिब के खारा में 5 किलोमीटर जंगल मे अंदर जा कर अवैध शराब की भट्टियों को कब्जे में लेकर नष्ट किया। मौके पर तैयार कच्ची शराब के ड्रम, टायर टयूब, और प्लास्टिक गैलन में भरी हुई 22 हजार लीटर शराब को अधिकारियों ने आबकारी अधिनियम के अंतर्गत नष्ट किया। राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त यूनुस ने बताया कि चुनावों के मद्देनजर प्रदेश में किसी भी तरह की अवैध शराब का कारोबार पनपने नहीं दिया जाएगा। विभाग ने इस कार्य के लिए अपनी टीमें (टास्क फोर्स) गठित कर दी हैं। इन टीमों द्वारा आज प्रदेश के विभिन्न भागों में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें भारी मात्रा में कच्ची शराब को अपने कब्जे में लेकर नियमानुसार नष्ट कर दिया गया। आबकारी आयुक्त हिमाचल प्रदेश ने बताया कि चुनावों के मद्देनजर प्रदेश में अवैध शराब के प्रति विभाग जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रहा है। मदिरा से सम्बंधित किसी भी प्रकार की शिकायत टोल फ्री नंबर 1800-180-8062, ई-मेलः vselection2022@mailhptax या व्हाट्सएप नंबर-9418611339 पर की जा सकती है।
राज सोनी। करसाेग करसोग निर्वाचन क्षेत्र में विभिन्न विभागों में आवश्यक सेवाओं में तैनात कर्मचारियों का वोट सुनिश्चित करवाने के लिए उप मंडलाधिकारी (ना.) करसोग सुरेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आवश्यक सेवाओं में तैनात विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर एसडीएम सुरेंद्र ठाकुर ने कहा की आवश्यक सेवाओं में तैनात कर्मचारी व अधिकारी फार्म 12-डी भर कर बेल्ट पेपर के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकतें हैं। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए की अपने अपने विभागो में ऐसे कर्मचारियों को चिन्हित किया जाए, जो आवश्यक सेवाओं में तैनात होने के कारण मतदान के दिन 12 नवंबर, 2022 को अपनी ड्यूटी के कारण अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी कर्मचारियों व अधिकारियों का मतदान फॉर्म 12-डी के माध्यम से सुनिश्चित करवाया जाए, ताकि वे कर्मचारी अपने मताधिकार के अधिकार से वंचित न रह सकें। उन्होंने कहा की आवश्यक सेवाओं में तैनात सभी कर्मचारियों को चिन्हित कर, उनका वोट सुनिश्चित करवाने के लिए फॉर्म 12-डी भर कर क्षेत्र के सम्बन्धित रिटर्निंग अधिकारी के पास 21 अक्तूबर, 2022 तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाना चाहिए, उसके बाद आने वाले फाॅर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कहा की आवश्यक सेवाओं में तैनात सभी चिन्हित किए जाने वाले कर्मचारियों के लिए उपमंडल मुख्यालय पर विशेष मतदान केंद्र बनाया जाएगा, जहां पर सभी चिन्हित कर्मचारी मतदान दिवस 12 नवंबर, 2022 से पूर्व बेल्ट पेपर के माध्यम से अपना मतदान कर सकेंगे।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर बड़सर के मैहरे में भाजपा द्वारा कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बतौर मुख्यातिथि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने शिरकत करनी थी, लेकिन दिल्ली में चल रही बैठक के चलते वह कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके। इस मौके पर प्रदेश भाजपा मीडिया सह प्रभारी नरेंद्र अत्री ने शिरकत की। इस मौके पर बड़सर के पूर्व विधायक बलदेव शर्मा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्यातिथि और पूर्व विधायक का जनता ने जोरदार स्वागत किया और इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया। पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने कहा कि चुनावों के समय आप सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जनता के बीच जाकर भाजपा की जीत दिलवाने में सहयोग करना होगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई कार्यकर्ता नाराज है, तो उसे मनाने का काम भी किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब सभी का मकसद भाजपा को जीत दिलाकर प्रदेश में एक बार फिर सत्ता में लाना है। उन्होंने कहा कि गलतियां हर किसी से होती हैं, उनको नजरअंदाज करते हुए भाजपा के उम्मीदवार के साथ चलना हर कार्यकर्ता का कर्तव्य है और पार्टी के लिए काम करना हर कार्यकर्ता को मजबूत करता है।
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर हालांकि ऐसी तो कतई उम्मीद नहीं थी कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल को पुरी तरह से ही प्रदेश की राजनीति के हाशिए पर धकेल दिया जाएगा, लेकिन बताया जा रहा है कि दिल्ली मे इस संदर्भ में फैसला लिया गया कि प्रेम कुमार धूमल विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि इस तरह का निर्णय किन कारणों से लिया गया, जबकि धूमल काफी समय से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए थे, लेकिन एकाएक उनके चुनाव न लड़े जाने का दिल्ली में लिया गया फैसला काफी चौंकाने वाला है। क्योंकि प्रेमकुमार धूमल पिछले काफी दिनो से चुनावी सभाएं भी कर रहे थे और जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए थे, मगर अचानक इस तरह का एलान करने से साफ हो गया कि धूमल को राजनीति के हाशिए पर धकेलने के लिए पिछले विधानसभा चुनाव से ही षड्यंत्र रचा जा रहा था। माना जा रहा है कि प्रेम कुमार धूमल को भजपा द्वारा राजनीति के हाशिए पर धकेलने से प्रदेश में भाजपा को चुनाव में बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है।
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी पैट से नियमित जेबीटी अध्यापकों के द्वारा मां जवालामुखी मंदिर में अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें मंदिर में मां के दर्शन करने आए सभी श्रद्धालुओं को भंडारे में भोजन करवाया गया। इस दौरान अध्यापकों ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई की तथा भोजन वितरण इत्यादि में सहयोग कर मां की सेवा की। इस मौके इनके साथ सुप्रीम कोर्ट के वकील योगेश कुमार माहुर तथा रमजान खान भी उपस्थित रहे। भंडारा कमेटी ने भंडारे के लिए सहयोग करने के लिए सभी अध्यापकों का धन्यवाद किया।
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन पाइनग्रोव स्कूल 19, 20 व 21 अक्तूबर को 31वां वार्षिक उत्सव मना रहा है। वार्षिक उत्सव पाइनग्रोव स्कूल सुबाथू में 19 अक्तूबर और धर्मपुर में 20 व 21 अक्तूबर को मनाया जाएगा। पाइनग्रोव स्कूल, सूबाथू में 19 अक्तूबर को प्रातःकालीन समारोह विद्यालय के सभागार द गुलाब ऑडीटोरियम में मनाया जाएगा। इस समारोह के मुख्यातिथि मिस्टर ओंकार चंद शर्मा आईएएस जो कि हिमाचल प्रदेश सरकार में राजस्व तकनीकी शिक्षा एवं आदिवासी विकास विभाग के प्रमुख सचिव हैं। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा परेड, जिम्नास्टिक, बरस बैंड, भारतीय शास्तीय संगीत, अर्धनारीश्वर नृत्य, लघुनाटिका “शहीदेआजम”, हस्त शिल्प कला की प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर में 20 अक्तूबर को प्रातःकालीन समारोह विद्यालय के सभागार ‘द क्लोजियम’ में मनाया जाएगा। इसमें मुख्यतः कक्षा आठ तक के विद्यार्थी भाग लेंगे। प्रातःकालीन समारोह में मिस्टर भरत खेड़ा, आईएएस जो कि हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान गृह सचिव हैं, मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करके हम सभी को अनुगृहित करेंगे। 20 अक्तूबर को प्रातःकालीन रंगमंचीय कार्यक्रमों में विद्यार्थियों द्वारा सिम्फनी ओर्केस्ट्रा, एवरेस्ट बेस कैंप एक्सपिडिशन, स्कूल वार्षिक रिपोर्ट, इंडियन म्यूजिक, छत्रपति शिवाजी पर आधारित स्कूल प्ले, भारतीय सैनिकों के जीवन व ज़ज्बे पर आधारित स्कूल डांस तथा अनेक अन्य प्रस्तुतियां दी जाएंगी। 20 अक्तूबर को सायंकालीन उत्सव में संयुक्त राज्य अमेरिका के विल्सन स्थित सैली-बी हॉवर्ड स्कूल के सीनियर प्रिंसिपल मिस्टर रॉबर्ट ग्लैन रीव्स मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। सायंकालीन कार्यक्रम विद्यालय के संत स्टेडियम में रात की रोशनी में प्रस्तुतु किए जाएंगे। सायंकालीन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों द्वारा गीत-संगीत, रॉक-जैज़बैंड, जिमनास्टिक्स में चेअर वर्क और हॉर्स वर्क, पाइप बैंड, अल्ट्रा लाइट शो, पर्कशन इंस्ट्रुमेंटल, पाइप बैंड, राजस्थानी नृत्य एवं अनेक अन्य प्रस्तुतियां दर्शकों के विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। 21 अक्तूबर को बिग फील्ड ‘दि एरीना’ में समारोह की अंतिम कड़ी का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा पदक, भारत के राष्ट्रपति के एडीसीऔर भारतीय सशस्त्र बलों के कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरलहर पाल सिंह का मुख्यातिथि के रूप में हम सभी को सानिध्य प्राप्त होगा। भारतीय सुरक्षा बल के इतने बड़े ओहदे के व्यक्तित्व का मुख्यातिथि के रूप में आना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। 21 अक्तूबर कोसबसे पहले मुख्यातिथि विद्यालय के संत स्टेडियम, जिसे हाल ही में आर्टिफिशियल ग्रास बिछाकर सुसज्जित किया गया है का लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात वे विद्यालय में लगी विभिन्न प्रदर्शनियों का भ्रमण करके ‘संत सिंह मेमोरियल स्पोर्ट्स केंद्र’ जाएंगे। इसके पश्चात ठीक 10 बजे ‘द अरीना’ में कार्यक्रम प्रारंभ हो जाएगा, जिसमें स्कूल परेड, विद्यालय का नवीन गीत, जिमनास्टिक्स, स्कूल की वार्षिक उपलब्धियां, ब्रास बैंड, गुजरातीनृत्य एवं अन्य प्रस्तुतियां होंगी। समारोह समाप्त होने के पश्चात सभी के लिए दोपहर भोजन का प्रबंध रहेगा एवं तत्पश्चात सभी विद्यार्थी संबंधित अध्यापकों से अपने आउटपासलेकर दीपावली अवकाश हेतु प्रस्थान करेंगे।
आज़ादी का अमृत महोत्सव महापुरूषों के राष्ट्रीय योगदान को स्मरण करने का अवसर फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला विपक्ष के नेता के प्रतिउत्तर में प्रदेश प्रवक्ता राम कुमार ने कड़ी आलोचना व्यक्त की हैं। उन्होनें अग्निहोत्री की पूरी प्रेस वार्ता को ही झूठ का पुलिंदा और तथ्यों से परे बताया। उन्होने कहा कि चुनाव आयोग एक स्वायत और संवैधानिक संस्था हैं। वह अपने निर्णय किसी भी राजनीतिक दल के दबाव में आकर नहीं लेती हैं और कांग्रेस के नेताओं को यह ज्ञात होना चाहिए कि वो पूर्ण स्वायतता के साथ कार्य करती हैं और किसी तरह का राजनीतिक हस्तक्षेप संवैधानिक संस्थाओं पर नहीं होता। उन्हें भारत के संवैधानिक ढ़ांचे का सम्मान करना चाहिए और चुनाव आयोग पर ऐसे टिप्पणी नहीं करनी चाहिए, हार का डर नेता प्रतिपक्ष को सता रहा है। राम कुमार ने कहा कि एक तरफ प्रतिभा सिंह चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत करती हैं। दूसरी तरफ नेता प्रतिपक्ष चुनाव आयोंग फैसले पर सवाल उठाते है। ये कांग्रेस के आंतरिकलय को स्पष्ट दर्शाता हैं। उन्होनें अग्निहोत्री के उस बयान पर आपत्ति जताई, जिसमें उन्होंने कहा कि अमृत महोत्सव के नाम पर पार्टी के कार्यक्रम करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को आज़ादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रम में भी राजनीति नज़र आती हैं, जो कि अति निंदनीय हैं। आजादी का अमृत महोत्सव राष्ट्रीय महोत्सव के साथ-साथ राष्ट्र पुरूषों के योगदान को स्मरण करने का उत्सव है, जो कि दलगत राजनीति से ऊपर हैं। कांग्रेस के नेताओं कों राष्ट्रीय परिपेक्ष्य में इस तरह की बयानबाजी नहीं करनी चाहिए। यह उनकी घटिया राजनीतिक सोच और आने वाली चुनाव में हार के डर को दर्शाता हैं। राम कुमार ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि इन लोगों को हाटी समुदाय की 55 वर्षों से लंबित मांग पूर्ण होने पर भी आपत्ति हैं और उस विषय पर भी यह राजनीति करने से नहीं चुकते जो कि हिमाचल के इतिहास में एक ऐतिहासिक निर्णय हैं और कांग्रेस को पार्टी को खुले मन इस निर्णय का स्वागत करना चाहिए, परंतु इस विषय पर भी वह अपनी घटिया राजनीति से बाज़ नहीे आ रहे हैं और वहां की जातियों को बांटने में लगी है। उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन प्रधानमंत्री पिछले हफते ही कर के गए हैं। यह भी कांग्रेस को याद नहीं हैं, भारत की सबसे उत्तम तेज गति वाली ट्रेन हिमाचल जैसे छोटे राज्य को मिलना एक गौरव की बात है।कांग्रेस की मानसिकता अभी भी देश को बैल गाड़ी एवं स्टीम इंजन पर ही अटकी हुई है और वो वंदे भारत की अहमियत क्या समझेंगे। उन्होंने बताया कि हताशा में कांग्रेस के नेता अनर्गल दोषारोपण कर रहे हैं, जो कि तथ्यों से परे हैं। मुकेश अग्निहोत्री को राजनीति में जुबान और होश दोनों पर ही काबू रखना चाहिए और अपने तथ्यों को जनता के सामने लाने से पहले दुरूस्त कर लेना चाहिए। क्योंकि आज के समय में जनता परिपक्व एंव जागरूक हैं और सभी तथ्यों को जानती हैं और हिमाचल प्रदेश की जनता स्वंय भली भांति जानती हैं कि हिमाचल में किसने विकास के नाम पर केवल झुनझुना थमाया और किसने ज़मीनी स्तर पर विकास किया हैं, जो सबको दिखता है। भाजपा ने सबका साथ और सबका विकास और सबके विश्वास के ध्येय वाक्य को पूर्ण किया हैं और रिवाज बदल कर दुबारा भी करेगी।
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर उपमंडल के क्षेत्र जालग में युथ स्पोर्ट क्लब द्वारा राज्य स्तरीय सीमा सुरक्षा बल शहीद मनमोहन सिंह वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 21-22 अक्तूबर को जालग में किया जा रहा है, जिसमें इच्छुक टीमें 20 अक्तुबर को शाम 5 बजे तक यूथ स्पोर्ट क्लब जालग से संपर्क कर सकते हैं। इस प्रतियोगिता के विजेता को 25000/ व उपविजेता को 21000 रुपए से सम्मानित किया जाएगा। किसी भी जानकारी के लिए इनसे संपर्क कर सकते हैं। प्रधान राकेश पटियाल 88942-40090 व ओम प्रकाश धीमान 88941-98294
हिमाचल प्रदेश में के ऊपरी क्षेत्रों में हुए ताजा हिमपात से तापमान में और गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश के मैदानी क्षेत्र में धूप खिलने के बावजूद अधिकतम तापमान में गिरावट आई है, जबकि न्यूनतम तापमान में विशेष कोई बदलाव नहीं आया है। अधिकतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट नारकंडा में 2.7, पालमपुर में 1.8 डिग्री सेल्सियस तक आई है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ दिन मौसम साफ रहेगा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी। हालांकि, सुबह और शाम ठंड बढ़ेगी। वहीं सोमवार को रोहतांग, कुंजम, शिंकुला व बारालाचा सहित ऊंची चोटियों में बर्फ के फाहे गिरने का क्रम शुरु हो गया है। हल्की बर्फ़बारी के बीच मनाली लेह, ग्रांफू काजा, दारचा पददुम व तांदी संसारी मार्ग में वाहनों की आवाजाही सुचारू है। पुलिस अधीक्षक लाहुल स्पीति मानव वर्मा ने वाहन चालकों व पर्यटकों से आग्रह किया कि मौसम की परिस्थितियों को देखकर ही सफर करें। हिमपात होने की सूरत में सफर से बचें।
विधायक रविंद्र धीमान विशेष रुप से रहे उपस्थित नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर विधानसभा में सोमवार को मंडलअध्यक्ष राम रत्न शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा मंडल की बैठक हुई। जिसमें विधायक रविंद्र धीमान विशेष रुप से उपस्थित रहे। इस मौके विधानसभा चुनावों को लेकर आगामी रणनीति बनाई गई। इस दौरान उपस्थित सभी भाजपा सदस्यों ने जयसिंहपुर में फिर भाजपा की पताका लहराने का संकल्प लिया तथा चुनाब प्रचार का शंखनाद भी किया। राम रतन शर्मा की अगुवाई में सारी रणनीति बनाई गई। इस बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनोद शर्मा, बीडीसी चेयरमैन कुलवंत राणा तथा सभी महिला मंडलों के अध्यक्ष व सभी मोर्चों के अध्यक्ष व विशिष्ट कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नेहा पराशर। गगरेट राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक की टीम एचपीयू इंटर कालेज बालीबॉल के सेमी फाइनल में पहुंच गई है, जिससे कॉलेज में हर्ष की लहर है। वहीं, मिली जानकारी के अनुसार रामपुर बुशहर में चल रहे टूर्नामेंट में दौलतपुर चौक कॉलेज की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है और कल सेमी-फाइनल मैच खेलेगी। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमन कुमार ने छात्रों से फोन पर बातचीत कर उनकी होंसलाफजाई की और उन्हें बढ़िया खेल दिखाने के लिए प्रेरित भी किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों को बेफिक्र होकर टेक्निक से खेलने के लिए कहा और उन्होंने उम्मीद जताई की दौलतपुर चौक कालेज बालीबॉल कप जीतकर लौटेंगे।
नेहा पराशर। गगरेट महाराणा प्रताप कालेज अंब के प्राचार्य डॉ. रमन कुमार को राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उल्लेखनीय है कि प्राचार्य एसके बंसल के बाद से ही दौलतपुर चौक में प्राचार्य का पद खाली चल रहा था, जिसके चलते महाराणा प्रताप गवर्नमेंट ॉलेज अंब को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, डॉ. रमन कुमार ने कहा कि कॉलेज के विकास कार्यों को सुचारू रूप से चलाना तथा अनुशासन रखना उनकी प्राथमिकता रहेगी और कॉलेज के छात्रों के सर्वांगींण विकास हर संभव कदम उठाए जाएंगे।
प्रतिमा राणा। पालमपुर सीएसआईआर-आईएचबीटी पालमपुर में 7वां आयुर्वेद दिवस 14 अक्तूबर, 2022 को आयोजित किया गया। इसका आयोजन आयुष मंत्रालय द्वारा हर वर्ष धनतेरस के उपलक्ष्य पर किया जाता है। इस वर्ष के कार्यक्रम की मुख्य थीम “हर दिन हर घर आयुर्वेद” है। समारोह में क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, मंडी के सहायक निदेशक डॉ. राजेश संद ने आयुर्वेद आहार विषय पर अपने संबोधन में दैनिक जीवन में उपयोग किए जाने वाले आहार के बारे में विस्तार से विवेचन किया तथा श्रोताओं की जिज्ञासाओं का त्वरित समाधान भी बताया। डॉ. अनुभा चांदला, अनुसंधान अधिकारी (आयुर्वेद) ने अपने संबोधन में आयुर्वेद आधारित मानव प्रकृति पर अपने व्याख्यान में कफ, पित एवं वात प्रकृति के अनुसार उपचार एवं आहार संबंधी जानकारी प्रदान की। यही ही नहीं, इस अवसरपर प्रकृति परीक्षण कैंप का भी आयोजन किया गया। इसमें सभी प्रतिभागियों का चिकित्सीय परीक्षण करके आहार एवं उपचार के बारे में मार्गदर्शन भी किया गया। संस्थान के स्टाफ एवं शोध छात्रों ने इस कार्यक्रम में सक्रिय भागेदारी की तथा लाभ उठाया। संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. योगेंद्र पदवाड़ ने संस्थान के निदेशक डॉ. संजय कुमार की ओर से इस आयोजन के लिए क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, मंडी की टीम आभार व्यक्त किया और भविष्य में इस प्रकार के और भी कार्यक्रम आयोजित हों ऐसी आशा व्यक्त की।
पंकज सिंगटा। धर्मशाला स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट विद्यालय कल्याड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत सात दिवसीय शिविर का आयोजन 15 से 21 अक्तू बर 2022 तक किया जा रहा है। इस शिविर में बच्चों को प्रतिदिन सामाजिक मूल्यों के बारे में जानकारी तथा साथ ही साथ श्रमदान करने के लिए भी उत्प्रेरित किया जा रहा है। इसी कड़ी में शिविर के तीसरे दिन कल्याड़ा विद्यालय के कार्यालय अधीक्षक, अनुज विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। उन्होंने एनएसएस स्वयंसेवकों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी दी तथा कहा कि पर्यावरण को संरक्षित रखना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी कहा कि जब जल, जंगल, जमीन, जानवर और जन के मध्य रिश्ता और संतुलन बिगड़ जाता है, तो हम उसे पर्यावरण संकट मान सकते हैं, जिससे न केवल प्रकृति बल्कि मानव जीवन, समाज, अर्थव्यवस्था और यहां तक कि हमारे मनोविज्ञान पर भी असर पड़ता है। उन्होंने प्लास्टिक के वस्तुओं के बढ़ते उपयोग के कारण होने वाले दुष्प्रभावों का भी वर्णन किया और बताया कि प्लास्टिक एक नॉन बायोडिग्रेडेबल पदार्थ है, जो जल और भूमि में विघटित नहीं होता और पर्यावरण में सैकड़ों वर्षों तक बना रहता है, जिसकी वजह से यह भूमि, जल और वायु प्रदूषण का कारण बनता है। इसलिए उन्होंने सभी से आग्रह किया कि हमें प्लॉस्टिक से बनी वस्तुओं का कम से कम उपयोग करना चाहिए, ताकि पर्यावरण को स्वच्छ रखा जा सके। इस अवसर पर एनएसएस अधिकारी डेविड तथा प्रियंका भी उपस्थित रहे।
विनायक ठाकुर । रक्कड़ पुलिस थाना रक्कड़ के अधीन जमना देवी (47) पत्नी राणू राम निवासी अलोह शनिवार को अचानक लापता हो गई थी, जिसकी लाश सोमवार दोपहर 12 बजे कालेश्वर के समीप तैरती हुई, मिलने की सूचना प्रकाश में आई है। शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। आपको बता दे इस सम्बंध में महिला के पुत्र मनीष कुमार ने पुलिस थाना रक्कड़ में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनकी माता जमना देवी शनिवार शाम से लापता है। शिकायतकर्ता के मुताबिक जमना देवी लगभग चार-पांच दिन पहले अपने मायके कुहना में गई हुई थी। वहीं, 15 अक्तूबर शनिवार को कुहना (चलाह) अपने मायके में करीब शाम चार के बाद वह घर पर नजर नहीं आई। उसके बाद परिजनों ने आस-पड़ोस रिश्तेदारों व जान पहचान के लोगों से भी पता किया, लेकिन उनके बारे में कोई भी सुराग नहीं मिल पाया था। महिला के पुत्र मनीष कुमार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए पुलिस से उन्हें तलाशने की गुहार लगाई थी। मामला दर्ज होते ही पुलिस मामले की तफ़्तीश में जूट गई थी और महिला को ढूढ़ने का हर संभव प्रयास कर रही थी। सोमवार दोपहर 12 बजे उक्त महिला का शव कालेश्वर के समीप ब्यास नदी में तैरता हुआ मिला है। इस बाबत रक्कड़ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन की जा रही है। पुलिस जानकारी के अनुसार महिला मानसिक रूप से बीमार रहती थी। रक्कड़ थाना प्रभारी गुरदेव सिंह ने बताया कि महिला की शिनाख्त उसके परिजनों ने कर ली है। रक्कड़ पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है। मामले की पुष्टि डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल ने की है।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार बीएल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर के तीसरे दिन की शुरुवात प्रभात फेरी से की गई। प्रभात फेरी के उपरांत स्वयसेवकों द्वारा अनेक शारीरिक क्रियाएं की गई। उसके उपरांत एनएसएस स्वयसेवकों ने सुंदर–सुंदर किट लेआउट भी पेश किए। प्रभारी पूनम शर्मा ने बताया की स्वयंसेवकों को समय सारिणी के अनुसार कार्य व अनेक प्रकार की गतिविधियां करवाई जा रही है और विभिन विभागों से आए श्रोत व्यक्ति अपना ज्ञान सांझा कर रहे हैं। सभी एनएसएस स्वयसेवकों ने एनएसएस प्रभारी पूनम शर्मा के साथ विद्यालय परिसर व प्राचीन ठाकुर द्वारा मंदिर कुनिहार के परिसर की सफाई की। भोजन से पूर्व श्रोत व्यक्ति के रूप में पीटीए अध्यक्ष रतन तंवर, प्रभात कुमार जेई बिजली विभाग कुनिहार से श्रोत व्यक्ति के रूप में मौजूद रहे। श्रोत व्यक्ति रतन तंवर ने एनएसएस स्वयंसेवकों को उर्जा संरक्षण, ऊर्जा का उपयोग, टेक्नोलॉजी, इंजिनीरिंग से सबंधित जानकारी साझा की। श्रोत व्यक्ति के रूप में प्रभात कुमार ने भी सभी एनएसएस स्वयंसेवकों को बिजली के उत्पादन, प्रदुषण, बिजली का सदूपयोग आदि के बारे में ज्ञान सांझा किया व स्वयंसेवकों से अपील की है कि वह जीवनपर्यंत समाज व राष्ट्र की सेवा के प्रति तत्पर रहे। उन्होंने कहा की इस प्रकार के शिविरों जहां युवाओं में साथ काम करने की भावना जागृत होती है। वहीं, शारीरिक श्रम करने से युवा स्वस्थ रहता है। उन्होंने छात्रा एनएसएस स्वयंसेवकों को सशक्त बनने और अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया। एनएसएस प्रभारी पूनम शर्मा और मुख्याध्यापिका सुषमा ने श्रोत व्यक्ति रतन तंवर, प्रभात कुमार को एनएसएस कैंप, बैच और समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मंच का संचालन करते हुए सुमन कुमारी ने श्रोत व्यक्ति रतन तंवर और प्रभात कुमार का इस शिविर में आने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। सांय काल में एनएसएस स्वयंसेवकों को प्रोजेक्टर के माध्यम से मानवाधिकार पर चलचित्र दिखाए गए और विषय पर चर्चा की गई व उसके उपरान्त स्वयसेवकों ने अपने अपने समूह में भाग लेकर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
राज सोनी। करसाेग इरादा यदि पक्का हो तो कोई भी मंजिल हासिल की जा सकती है। करसोग उपमंडल की तेबन पंचायत के रशोग की बेटी अंजना ठाकुर ने हाल ही में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान Aiims (All India Institute Of Medical Science Delhi) द्वारा आयोजित NORCET ( Nursing Officer Recurintment Common Eligibilty Test) नामक परीक्षा में अपना स्थान हासिल किया है। अंजना ठाकुर की इस उपलब्धि से जहां पूरा क्षेत्र आज गौरान्वित है वही इनके माता-पिता और परिवार सभी सदस्य भी बेहद खुश है। इनके पिता जगतराम ठाकुर एक बागवान है और माता शीला ठाकुर एक गृहिणी है। अंजना ठाकुर की 12वीं तक कि पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ रुट मॉडल पब्लिक स्कूल करसोग से हुई है व बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई मुरारी लाल मेमोरिय कॉलेज सोलन से हुई है। अंजना ठाकुर का कहना है कि सपने हम जरूर देखते हैं, मगर पूरा उनको मां बाप करवाते हैं। अंजना ठाकुर अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, भाई-बहन व दादा-दादी सहित पूरे परिवार और पूरे गांव को देती है, वह बताती हैं कि पिता जगत राम ठाकुर ने हमेशा अपने फर्जों को बखूबी से निभाया है और वहीं माता शीला ठाकुर ने हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। इसी विषय पर जानकारी देते हुए च्वासी क्षेत्र के युवा समाजसेवी व कारदार च्वासीगढ़ टीसी ठाकुर ने कहा कि संपूर्ण च्वासी क्षेत्र के लिए यह गर्व की बात है कि च्वासी की बेटी ने यह उपलब्धि हासिल की है। अंजना अपने इस मुकाम को पाने से बेहद खुश है और उन्होंने अपने क्षेत्र के युवाओं भाई-बहनों से यही अपील की है कि निरंतर मेहनत करते रहे और अपने माता-पिता बड़ों व गुरुजनों का सदैव सम्मान करें।
हिमाचल प्रदेश में टिकट आवंटन से पहले कांग्रेस के युवा नेता और युवा कार्यकर्त्ता पार्टी से मुखर होते दिख रहे है। टिकट आवंटन को लेकर सुगबुगाहट तेज़ है कि पार्टी युवाओं को अनदेखा कर वरिष्ठ नेताओं को तरजीह दे रही है जिस पर युवा नेता पार्टी से रुष्ट नज़र आ रहे है। बीते रोज़ कांग्रेस युंका अध्यक्ष, निगम भंडारी युंका कार्यकारी अध्यक्ष यदुपति ठाकुर और युंका महा सचिव सुरजीत भरमौरी ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोला था और आज सुदर्शन बबलू ने कांग्रेस को एक बड़ा झटका दे दिया है। चिंतपूर्णी विधानसभा सीट से टिकट के दावेदार सुदर्शन बबलू ने टिकट न मिलने की सुगबुगाहट पर समर्थकों सहित पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया है। अब तक कांग्रेस ने टिकटों की घोषणा भी नहीं की है और पार्टी में बगावत शुरू हो गई है। कांग्रेस यंग ब्रिगेड के प्रदेशाध्यक्ष सुदर्शन बबलू पिछले पांच सालों से मैदान में कांग्रेस का झंडा उठाने की बात कर रहे है। उन्होंने आरोप लगाया की कांग्रेस पार्टी दावेदारों को दिल्ली बुला कर उन्हें मूर्ख बना रही है, जबकि टिकटें पहले से ही फाइनल है। उन्होंने कहा कि इस हिसाब से हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं बनने वाली। सुदर्शन बबलू ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का भी एलान कर दिया। अब कांग्रेस का युवाओं को छोड़, अनुभव को तरजीह देना पार्टी के लिए लाभदायक साबित होता है या पार्टी को इसका डेंट पड़ता है ये देखना रोचक होगा।
लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर मंडी सांसद का व्यवहार व टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण, माफी मांगे कांग्रेस अध्यक्ष आशीष आजाद। मंडी पिछले दिनों कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं मंडी संसदीय क्षेत्र से सांसद प्रतिभा सिंह द्धारा पत्रकारों के साथ किए दुर्व्यवहार पर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा संज्ञान लिया है। मीडिया को जारी बयान में प्रदेश भाजपा सचिव और मंडी संसदीय क्षेत्र सह प्रभारी बिहारी लाल शर्मा ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रदेश के कुछ नेता अभी भी राजशाही सोच से बाहर नहीं निकल पाए हैं और जनता के साथ साथ मीडिया को भी अपने परिवार की जागीर समझते हैं। उन्होंने कहा कि पहले इनके पुत्र का कर्मचारियों के खिलाफ टिप्पणी करना उसके बाद भाजपा महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी ये सब रजवाड़ा शाही का परिचायक हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता भी लगातार अमर्यादित व्यवहार व भाषा का जहर मुख्यमंत्री के खिलाफ उगलते रहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सार्वजनिक रूप से ऐसा व्यवहार सहन योग्य नहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केंद्रीय नेतृत्व द्धारा प्रतिभा सिंह को ज्यादा तरहीज ना देने से वे बौखलाहट में है और उनके व्यवहार में चिड़चिड़ापन और गुस्सा स्थान कर गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सगंठन कांग्रेस सांसद के इस क्रूर व्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा करती है और मांग करती है कि वे पत्रकार बंधुओं से सार्वजानिक रूप से माफी मांगे, क्योंकि ऐसे अपशब्द स्वस्थ लोकतंत्र के लिए उचित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि प्रतीभा सिंह सच्चाई से भाग रही हैं। क्याेंकि पुत्रमोह और परिवारवाद कांग्रेस पार्टी के काले चरित्र की काली सच्चाई है।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शाहपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत द्रमण के वार्ड-7 शिव मंदिर जलाड़ी गांव में जगराते का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य कलाकार पाल मेहरा के सुरीले भजनों पर सभी ग्रामवासी जलाड़ी झूम उठे। जगराते में चैन सिंह मनकोटिया ने भी अपने भजनों में संपूर्ण सहयोग दिया। इस मौके पर रवि पठानिया, संजू पठानिया व युवाओं, बड़े-बजूर्गों की देखरेख में लंगर भी लगाया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र के सैकड़ाें लाेगाें ने माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके साथ ही भंडारे में सैकड़ाें लाेगाें ने उपस्थित हाेकर प्रसाद ग्रहण किया।
देश में खत्म हो रही कांग्रेस, कांग्रेस के सिटिंग विधायक भी पार्टी की टिकट से चुनाव लड़ने को तैयार नहीं आपा की गारंटियां 7 लाख से अधिक घरों तक पहुंची, जनता का मिल रहा पूरा समर्थन, बनेगी आप की सरकार फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने आज एक बयान जारी करते हुए कहा कि हिमाचल में होने वाले विधानसभा चुनावों में अपनी हार देखकर भाजपा बुरी तरह डरी हुई है। सर्वे रिपोर्ट में भाजपा के सभी मंत्रियों और विधायकों की हार तय मानी जा रही है, जिससे भाजपा प्रत्याशियों के नाम तय नहीं कर पा रही है। अब अंतिम समय में प्रत्याशियों के चयन के लिए कार्यकर्ताओं की राय जानने के लिए वोटिंग कराई जा रही है। भाजपा सरकार के सभी मंत्री और विधायकों के खिलाफ जनता में भारी रोष है। पांच साल जयराम सरकार ने प्रदेश में कोई काम नहीं किया है, जिससे जनता का गुस्सा सामने आ रहा है। भाजपा के कार्यकर्ता भी बता रहे हैं कि मंत्री और विधायकों को उम्मीदवार बनाने में हार तय है। जिससे अब भाजपा नए चेहरों को उम्मीदवार बनाने की बात कर रही है। भाजपा और कांग्रेस में टिकट वितरण को लेकर विवाद हो रहा है। कांग्रेस के टिकट पर तो उनके सिटिंग विधायक भी चुनाव नहीं लड़ना चाह रहे और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। चुनावों में दोनों पार्टियों के उम्मीदवारों की हार तय है। प्रदेश में आम आदमी पार्टी को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। प्रदेश की जनता बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार है और आम आदमी पार्टी मजबूत विकल्प के रुप में जनता के सामने हैं। सुरजीत ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है। आप का हर कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ चुनावों मैदान में है। कर्मठ कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल की 11 गारंटियों को प्रदेश के 7 लाख से अधिक घरों तक पहुंचा दिया है। प्रदेश की जनता को आम आदमी पार्टी की गारंटियों पर भरोसा है। जनता ने देखा है कि केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब में जनता को जो गारंटी दी हैं, उन्हें सरकार बनने पर सबसे पहले पूरा किया है। देश में सिर्फ केजरीवाल ही एक ऐसे नेता है जो कहते हैं वह करते हैं। जिससे अब चुनाव आचार संहिता लगने के बाद हिमाचल की जनता आम आदमी पार्टी को खुलकर समर्थन दे रही है। आम आदमी पार्टी के डोर टू डोर अभियान को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। जिससे तय है कि प्रदेश की जनता निकम्मी भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए तैयार है। 12 नवंबर को वोटिंग के दिन जनता आम आदमी पार्टी के चुनाव निशान झाडू की बटन ही दवाएगी और प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएगी।
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं चुनाव प्रभारी सौदान सिंह, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, चुनाव सह प्रभारी प्रभारी देविंदर सिंह राणा, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, सतपाल सत्ती, महामंत्री त्रिलोक कपूर, राकेश जम्वाल, त्रिलोक जम्वाल, संगठन महामंत्री पवन राणा और महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मि धर सूदभाजपा मुख्यालय दिल्ली में हुई बैठक में मौजूद रहे।
रंजीत ठाकुर। कुनिहार जिला सोलन नंबरदार यूनियन की बैठक यूनियन प्रधान राजेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में तालाब मंदिर परिसर कुनिहार में आयोजित की गई। यूनियन अध्यक्ष ने बताया कि बैठक में सरकार द्वारा नंबरदारों के मानदेय की अधिसूचना जारी करने पर सरकार का धन्यवाद किया गया तथा उम्मीद जताई है कि शीघ्र ही नंबरदारों का मानदेय उन्हें मिल जाएगा। इसके अतिरिक्त नम्बरदारों की कई अन्य समस्याओं पर भी चर्चा कर अगली रणनीति बनाई गई। इस बैठक में यूनियन के जिला चेयरमैन भीम सिंह, सचिव प्रताप ठाकुर, खेमचंद, रणबीर सिंह, चमन सिंह, मदन सिं व श्रीराम आदि नंबरदारों ने भाग लिया।
चुनाव से पहले भाजपा की टिकटों को लेकर सुगबुगाहट तेज़ हो गई है और टिकट के देवदार दिल्ली के चक्कर भी काट रहे है। कुल्लू विधानसभा क्षेत्र से टिकट के दावेदार पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने भी दिल्ली पहुँच कर भाजपा के राष्ट्रिय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाक़ात की है। पूर्व सांसद के कुल्लू जाने से सूबे की सियासत गरमा गई है। महेश्वर सिंह के वापस लौटने पर फर्स्ट वर्डिक्ट मीडिया ने उनसे बातचीत की तो महेश्वर सिंह ने बताया की आलाकमान के साथ उनकी सार्थक बैठक हुई है और उन्होंने आलाकमान के सामने कुल्लू सदर की परिस्थितियों को रखा है। उन्होंने कहा कि वो पूरी तरह आश्वस्त है कि भाजपा उनके द्वारा किए गए कामों को देखते हुए उन्हें ही टिकट देगी। उन्होंने कहा कि वे इस उम्र में भी डंडा उठाकर गांव गांव घूमे है और कुल्लू के हर क्षेत्र में उनका प्रभाव है। वे जनता के बीच उतरे है और जनता की समस्याओं को बखूबी जानते है। उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें मंत्री बनने का मोह नहीं है वे बस जनता की समस्याओं को हल करने का माध्यम बनना चाहते है। अगर वो विधायक बन कर जनता के बीच जाते है तो कुल्लू के लोगो के लिए विकास करना ही उनका उदेश्य होगा। महेश्वर सिंह ने अपनी बात के अंत में कबीर का एक दोहा भी कहा, उन्होंने कहा कि " कबीरा जब हम पैदा हुए, जग हँसे हम रोये, ऐसी करनी कर चलो, हम हँसे जग रोये"।
दूसरा युवा छिंज मेला का हुआ चुहड़पुर में आयोजन युवा क्लव चुहड़पुर ने किया बाबा लखदाता छिंज(दंगल) मेला का आयोजन मनीष ठाकुर। इंदाैरा बाबा लखदाता छिंज (दंगल) मेला चुहड़पुर में करबाया गया।इस दंगल का आयोजन युवा क्लब चुहड़पुर ने किया।यह युवा क्लब द्वारा दूसरा दंगल था, जिसमें देश के नामी पहलवानों ने भाग लिया। बड़ी रुमाली दीप चमकौर साहिब व बब्बा अटारी व दूसरी रुमाली लक्की व दीपक अल्ला के बीच मे हुई। इस मौके पर विकास खंड के चेयरमैन सहदेव ठाकुर, जिला परिषद सदस्य प्रवीण कुमार मिंदा, जगमोहन मन्हास गोल्डी, मुकिंदर कटोच मिक्का, बलबीर कटोच, शुभम ठाकुर, रमेश कुमार, शुभ व संजू ठाकुर आदि गणमान्य मौजूद रहे।
यादविंदर गोमा को टिकट न मिली तो देंगे सामूहिक इस्तीफे नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर ब्लॉक कांग्रेस जयसिंहपुर जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र से एक नए चेहरे सुशील कॉल को कांग्रेस टिकेट मिलने की सुगबुगाहट के बीच आज ब्लॉक कांग्रेस जयसिंहपुर जयसिंहपुर कलामंच में एक बैठक का आयोजन किया, जिसमें कहा की अगर गोमा को टिकट नहीं मिला, तो सभी देंगे सामूहिक इस्तीफे, जिसमें ब्लॉक के सभी अग्रणी संगठनों, जिसमें महिला कांग्रेस अध्यक्ष विनता ठाकुर, युकां अध्यक्ष साहिल कटोच, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सतीश आर्य, खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील कुमार, ओबीसी के अध्यक्ष प्रवीण चौधरी किसान कांग्रेस के अध्यक्ष मनी राम, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण मल्होत्रा मतों के प्रधान, बूथ अध्यक्षों व कार्यकारिणी के सदस्यों ने भाग लिया। सभी ने एक मत से यादविंदर गोमा को कांग्रेस टिकट देने की बकालत करते हुए कहा कि अगर जयसिंहपुर विधानसभा से किसी भी ऐसे ही उम्मीदवार को टिकट दी गई, तो सभी पदाधिकारी व बूथ अध्यक्ष व अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता सामूहिक इस्तीफा देंगे। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत दढ़वाल ने कहा कि जयसिंहपुर से यादविंदर गोमा एकमात्र ही जिताऊ उम्मीदवार है, वो पिछले दस वर्ष से भी ज्यादा समय से जयसिंहपुर कांग्रेस के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी हाइकमान ने जो जयसिंहपुर के प्रभारी लगाए थे। उन्होंने भी गोमा के पक्ष में अपनी रिपोर्ट दी थी। उन्होंने पार्टी नेतृत्व से आग्रह किया कि तमाम सर्वे रिपोर्ट को ध्यान में रख कर टिकट का फैसला करें। क्योंकि जयसिंहपुर के ये सभी सर्वे रिपोर्ट्स गोमा के पक्ष में हैं।
विनायक ठाकुर । रक्कड़ पुलिस थाना रक्कड़ के तहत जमना देवी (47) पत्नी राणू राम निवासी अलोह शनिवार को अचानक लापता हो गई है। इस संबंध में उनके पुत्र मनीष कुमार ने पुलिस थाना रक्कड़ में शिकायत दर्ज करवाई है कि उनकी माता जमना देवी शनिवार शाम से लापता है। शिकायतकर्ता के मुताबिक जमना देवी लगभग चार-पांच दिन पहले अपने मायके कुहना में गई हुई थी। वहीं 15 अक्तूबर शनिवार को कुहना (चलाह) अपने मायके में करीब शाम चार के बाद वह घर पर नजर नहीं आई। उसके बाद परिजनों ने आस-पड़ोस रिश्तेदारों व जान पहचान के लोगों से भी पता किया, लेकिन उनके बारे में कोई भी सुराग नहीं मिल पाया। महिला के पुत्र मनीष कुमार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए पुलिस से उन्हें तलाशने की गुहार लगाई है। वहीं, इस बाबत रक्कड़ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन की जा रही है। पुलिस जानकारी के अनुसार महिला मानसिक रूप से बीमार रहती थी। डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उम्मीद है कि जल्द ही महिला को बरामद कर लिया जाएगा।


















































